Video
Advertisement

भोपाल। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में बुधवार को महिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से मुलाकात कर वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों को रेल यात्रा में रियायत दिये जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।   विभा पटेल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि रेल विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे यात्रा के टिकट में मिलने वाली रियायत समाप्त कर दी है। यह वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों की उपेक्षा और उनके प्रति असंवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हर वर्ग की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा है, जिसका कुप्रभाव बुजुर्गों पर भी पड़ा है। वहीं ज्यादातर वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों के पास स्वयं की आय के स्त्रोत भी सीमित रहते हैं, तो कुछ के पास तो आय का कोई स्त्रोत ही नहीं होता है, ऐसे में वे परिवार पर आश्रित रहते हैं। वहीं सभी बुजुर्गों को पेंशन इत्यादि भी नहीं मिलती है, जिस कारण समाज का यह सबसे सम्मानीय वर्ग आर्थिक दिक्कतों से जूझता रहता है।   उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों में पुरुष को 60 वर्ष महिलाओं को 58 वर्ष की आयु वर्ग में रेलवे टिकट पर रियायत दी जाती रही है। कोरोना काल में समाज के अन्य वर्गों की तरह वरिष्ठ नागरिक भी घरों में ही कैद रहे। अब जबकि संक्रमण का प्रभाव अत्यंत क्षीण हो गया है, वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थ दर्शन, पर्यटन, मांगलिक अवसरों पर रिश्तेदारों में आवाजाही की इच्छा स्वाभाविक है। ऐसी स्थिति में रेलवे द्वारा रियायत खत्म किया जाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं माना सकता है।   उन्होंने कहा कि रेलवे के इस कदम से वरिष्ठ महिलाएं सर्वाधिक प्रभावित हैं। भारतीय संस्कृति में वरिष्ठ नागरिकों का स्थान हमेशा सम्मानीय और उच्च रहा है। वहीं दिव्यांगों को सुविधा देना हमारी जिम्मेदारी है। बुजुर्ग एवं दिव्यांग हमारी पारिवारिक और सामाजिकता के साथ-साथ राष्ट्रीय धरोहर भी हैं। इन दिनों मातृ शक्ति की साधना और आराधना का नवरात्रि पर्व चल रहा है। इसलिए मातृ देवो भव: पितृ देवो भव: की भावना को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों को पुन: रेलवे टिकट में रियायत प्रारंभ करवाने के लिए आवश्यक पहल की जाये। डीआरएम ने ज्ञापन सौंपने पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस वे संबंध में आला अधिकारियों के पास महिला कांग्रेस की इस मांग पर विचार हेतु शीघ्र कार्यवाही करेंगे।

Kolar News

Kolar News 6 April 2022

भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्राथमिकता में है, मिशन के कार्यों को और अधिक गति दी जाए। निर्माण कार्य और पेयजल गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए ग्रामीण परिवारों को शीघ्र पेयजल उपलब्ध करवाने की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 30 हजार करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न जल-प्रदाय योजनाएं स्वीकृत हैं। सभी योजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। यह जानकारी बुधवार को जनसंपर्क अधिकारी समर चौहान ने दी।   उन्होंने बताया कि राज्य मंत्री यादव ने कहा है कि ग्रामीण जल व्यवस्था सीधे तौर पर हमारी माता-बहनों के दैनिक जीवन पर प्रभाव डालती है। ग्रामीण परिवार में घर पर ही नल से जल की व्यवस्था होने से ग्रामीण महिलाओं को शिक्षा और स्व-रोजगार के साथ परिवार की आर्थिक प्रगति में सहयोग का अवसर प्राप्त होता है। राज्य मंत्री श्री यादव ने कहा कि मूलभूत जरूरतों की पूर्ति से ही समुचित विकास तथा आत्म-निर्भरता का संकल्प पूरा हो सकता है और जल हमारी मूलभूत जरूरतों में से एक है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बुरहानपुर शत-प्रतिशत नल-जल युक्त जिला बना है। इसी तर्ज पर काम करते हुए अन्य जिलों में भी जल्द ही लक्षित आबादी को पेयजल की पूर्ति की जा सकेगी।   जल जीवन मिशन में अब तक प्रदेश के 48 लाख 69 हजार ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध करवाया जा चुका है। जल-प्रदाय योजनाओं पर निरंतर कार्य हो रहे हैं। प्रदेश के एक करोड़ 22 लाख ग्रामीण परिवारों को उनके घर पर नल कनेक्शन के जरिए जल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य है। मिशन में ग्रामीण परिवारों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में संचालित शालाओं एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में भी नल कनेक्शन दिए जाने के कार्य त्वरित गति से किए जा रहे हैं। अब तक 60 प्रतिशत से अधिक स्कूल और आंगनवाड़ी में पेयजल की सुविधा की जा चुकी है।

Kolar News

Kolar News 6 April 2022

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह प्रदेश की बिगड़ती हुई कानून और व्यवस्था को संभालने में नाकाम हो गये हैं। वे अपनी विफलता को छिपाने के लिए बुलडोजर का हौआ खड़ा कर सस्ती लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। अजय सिंह ने सोमवार को अपने बयान में कहा कि सरकार को अपराधियों की अवैध संपत्ति राजसात करने का अधिकार है। अवैध निर्माणों को राजसात करके उसमें आंगनबाड़ी, स्कूल, लायब्रेरी या कोई सरकारी आफिस खोलकर उसका सदुपयोग किया जा सकता है। किसी भी संपत्ति को नष्ट करने से बेहतर है कि उसका जनहित में किसी अच्छे काम के लिए उपयोग किया जाए। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि कानून को कानून की तरह से ही क्रियान्वित किया जाना चाहिये। इसे मनमर्जी से लागू किया जाना अंतत: अराजकता को ही बढ़ावा देगा।   उन्होंने कहा कि हमारे पास तार्किक न्याय व्यवस्था है और सरकार के पास कानून और विधि पर आधारित पर्याप्त अधिकार और शक्तियां हैं। इसे लागूकर अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सिंह की बुलडोजर वाली धमकी के बाद से भ्रष्ट अधिकारियों ने इसकी आड़ में वसूली का काम शुरू दिया है। इससे सब तरफ अफरातफरी मच गई है। अजय सिंह ने कहा कि बुलडोजर, कानून का प्रतीक नहीं है। यह विधिक शासन के ध्वस्त हो जाने और कानून व्यवस्था को सँभालने में सरकार की विफलता से होने वाली निराशा का प्रतीक है। सरकार को विधिसम्मत राज्य की स्थापना के लिये प्रतिबध्द होना चाहिए । कानून की स्थापना, कानूनी तरीके से ही होनी चाहिए न कि डरा धमका कर या भय दिखा कर।

Kolar News

Kolar News 4 April 2022

मंदसौर। प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री तथा जिले के प्रभारी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने सोमवार को ग्राम सेमलियाहीरा में 1 करोड़ 75 लाख से निर्मित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस स्कूल के निर्मित हो जाने से यहां के आसपास के गांव के बच्चों को स्कूल की पढ़ाई करने में बहुत सहूलियत होगी। अब स्कूल जाना उनके लिए बहुत आसान होगा। अब इस स्कूल के माध्यम से 14 गांव के बच्चे लाभान्वित होंगे।   उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि स्कूल में शिक्षक बच्चों से एवं पालकों से संवाद करें। उनके बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए निर्णय ले। आज के समय में बेटियां बेहतर परिणाम दे रही हैं। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। प्राइवेट स्कूल की तरह सरकारी स्कूल भी बेहतर परिणाम दे, इसके लिए सीएम राइज स्कूल बनाए जा रहे हैं। वहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। शिक्षा का स्तर बदलेगा तभी प्रदेश का भी सपना साकार होगा।   लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात स्कूल परिसर में प्रभारी मंत्री एवं विधायक द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष शांतिलाल मालवीय, कलेक्टर गौतम सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ कुमार सत्यम, डीएफओ नानालाल अटोलिया, मुकेश काला, पत्रकार मौजूद थे।   प्रभारी मंत्री ने सेमलिया हीरा गौशाला का भी अवलोकन किया। गौशाला के नजदीक निर्मित तालाब को गहरीकरण करने के निर्देश प्रदान किए। इसके साथ ही गौशाला में चारा रखने के लिए गोदाम बनाने के लिए जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से चारा रखने के लिए गोदाम का निर्माण किया जाए। विधायक सिसोदिया ने कहा कि इस गौशाला की विशेषता है कि यहां पर चारा खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जबकि जितना भी चारा गायों को लगता है। वह सब गौशाला की भूमि पर ही उगाया जाता है।   मंत्री दत्तीगांव ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव सोमवार को मंदसौर पहुंचकर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए तथा जिले के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के दौरान वहां पर चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीआईयू विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें तथा गुणवत्ता का विशेष तौर पर ध्यान रखें।   उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में साउंड लाइट सिस्टम भी लगाया जाए, जिससे मंदिर की भव्यता और बड़े तथा पर्यटक मंदसौर का इतिहास जान सके। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि सभी निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात इसका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर गौतम सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ कुमार सत्यम, मुकेश काला सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक एवं पत्रकार मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 4 April 2022

भोपाल। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग मंगलवार, 5 अप्रैल को दोपहर 3 बजे ऊर्जा भवन के सभागृह में ऊर्जा साक्षरता अभियान के मोबाइल एप (UShA) को लांच करेंगे। लोगों को एप का लाभ ऊर्जा साक्षरता अभियान से जुड़ने तथा पंजीयन और प्रमाणीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने में मिलेगा। ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिर्राज दंडोतिया भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी सोमवार को जनसंपर्क अधिकारी सुनीता दुबे ने दी।   उल्लेखनीय है कि प्रदेश में ऊर्जा के प्रति आमजन को साक्षर करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा ऊर्जा साक्षरता अभियान (UShA) संचालित किया जा रहा है। अभियान में सभी वर्गों को जोड़ा गया है। एप से विभिन्न रूप से ऊर्जा का इस्तेमाल करने वाले लोग- किसान, गृहणी, व्यवसाई, छात्र-छात्राएँ, नौकरीपेशा आदि को ऊर्जा एवं उसकी खपत के संबंध में व्यापक जानकारी मिल सकेगी। अभियान से जुड़ने के लिये वेबसाइट www.usha.mp.gov.in से लॉगिन की निर्धारित प्रक्रिया यथावत रहेगी।

Kolar News

Kolar News 4 April 2022

अनूपपुर। जिला मुख्यालय में रेलवे फाटक के दोनों ओर मृदा परीक्षण के लिए गड्ढा खोद दिया गया है। जिसकी वजह से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने रविवार को प्रशासनिक अधिकारी की बैठक लेते हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने पुल सेतु निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई। निर्माण कार्य में आ रही अड़चन दूर करते हुए तीव्र गति से कार्य प्रारंभ करने और 7 अप्रैल को निर्माण स्थल का निरीक्षण करने की बात कही।   नारियल फोड़ने की प्रथा करें बंद   खाद्य मंत्री ने ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने के लिए अधिकारियों की बैठक में पुल सेतु निगम के सहायक यंत्री डीएम मरकाम से पूछा कि निर्माण कार्य कब से प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को मुख्य अभियंता जबलपुर से आएंगे तभी नारियल फोड़कर कांक्रीट का कार्य प्रारंभ होगा। जिसके जवाब में मंत्री ने कहा कि इतनी बार नारियल टूट चुके हैं, अब बंद करो यह प्रथा। 7 अप्रैल को मैं स्वयं ओवर ब्रिज के निर्माण का निरीक्षण करने जाऊंगा, तब तक कंक्रीट का कार्य प्रारंभ हो जाना चाहिए। नागरिकों को समस्या को देखते शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर इस समस्या का समाधान कराएं। कार्य में देरी होने पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।   4 अप्रैल को टूटेगा अतिक्रमण   रेलवे फाटक से लेकर इंदिरा तिराहे तक अतिक्रमणकारियों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया है। जिन को लेकर अनूपपुर एसडीएम कमलेश पुरी ने बताया कि पूर्व में नोटिस जारी की जा चुकी है। पुल सेतु निगम कार्रवाई के लिए समय निर्धारित करें। अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। जिसके बाद 4 अप्रैल को अतिक्रमण हटाने के लिए समय सुनिश्चित किया गया है। वहीं निर्माण कार्य के समीप मौजूद वृक्षों को भी वन विभाग हटाएगा। विद्युत पोल को भी शिफ्ट करने के लिए विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया है।

Kolar News

Kolar News 3 April 2022

भोपाल। देश भर में भारतीय नौसेना के जनक माने जाने वाले वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की 342वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। आज ही के दिन 03 अप्रैल, 1680 में बीमारी की वजह से उनकी मृत्यु हो गई थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास सभा कक्ष में छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्य-तिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।   मुख्यमंत्री चौहान ने छत्रपति शिवाजी की पुण्य-तिथि पर उनके योगदान का स्मरण करते हुए ट्वीट किया है कि- “जब हौंसले बुलन्द हों तो पहाड़ भी मिट्टी का एक ढेर लगता है। मराठा साम्राज्य के संस्थापक, वीर योद्धा, कुशल प्रशासक, महान सेना नायक वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्य-तिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। आपकी गौरव गाथा हर भारतीय के लिए प्रेरणा का महान स्रोत है।"

Kolar News

Kolar News 3 April 2022

भोपाल/हरदा। हिंदू नववर्ष, गुड़ीपड़वा, चैत्रनवरात्र और वर्षप्रतिपदा 2 अप्रैल के अवसर पर हरदा का जन्मदिन गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। शनिवार सुबह हरदा के रोलगांव, जो कि बाबा भीलट देव की जन्मभूमि है, वहा पर किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल और कमल सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष संदीप पटेल ने परंपरानुसार मंदिर पर निशान चढ़ाया और हजारों लोगों का प्रसादी वितरण कार्यक्रम हुआ। वहीं दूसरी ओर शाम को हरदा के नेहरू स्टेडियम में सांस्कृतिक भजन संध्या का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। जिसमें देश की प्रसिद्ध भजन गायिका आशा वैष्णव ने माता के भजनों और देशभक्ति के गीतों पर कृषि मंत्री कमल पटेल सहित मंचासीन हस्तियों को नाचने- ठुमके लगाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि हरदा हिंदुस्तान का हृदय है। इसलिए मेरा सपना है कि देश का हृदय हरदा सब के सहयोग से हर क्षेत्र में हिंदुस्तान का नंबर एक जिला बने। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार हरदा शहर, हरदा जिले का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक प्रेरणा दी कि जिस प्रकार हम अपना जन्मदिन मनाते हैं। उसी प्रकार अपने गांव अपने शहर अपने जिले के साथ प्रदेश का और राष्ट्र का। राष्ट्र का तो आजादी का 75 वां वर्ष चल रहा है जिसे हम सब अमृतोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इसी से अमृत निकला कि हम सब अपने शहर का जन्मदिन मनाएं। उन्होंने कहा कि देश से अंग्रेज चले गए लेकिन अंग्रेजीयत नहीं गई। अंग्रेजीयत को खत्म करने के लिए हम सब ने मिलकर हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा के दिन हर साल हरदा का गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया है, जो अब चिरकाल तक चलता रहेगा। वही इस अवसर कबड्डी के क्षेत्र में हरदा का नाम रोशन करने वाले जगदीश शर्मा, शिवराज सिंह राजपूत का नमन उपाध्याय विदेश सेवा, मयंक गुर्जर आईपीएस पुलिस सेवा, जयराम जाट एथलीट गेम, सतीश गुर्जर कला और अनुज जैन का शिक्षा के क्षेत्र में हरदा का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर मंच पर सम्मान किया गया।

Kolar News

Kolar News 3 April 2022

भोपाल/हरदा। हिंदू नववर्ष, गुड़ीपड़वा, चैत्रनवरात्र और वर्षप्रतिपदा 2 अप्रैल के अवसर पर हरदा का जन्मदिन गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। शनिवार सुबह हरदा के रोलगांव, जो कि बाबा भीलट देव की जन्मभूमि है, वहा पर किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल और कमल सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष संदीप पटेल ने परंपरानुसार मंदिर पर निशान चढ़ाया और हजारों लोगों का प्रसादी वितरण कार्यक्रम हुआ। वहीं दूसरी ओर शाम को हरदा के नेहरू स्टेडियम में सांस्कृतिक भजन संध्या का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। जिसमें देश की प्रसिद्ध भजन गायिका आशा वैष्णव ने माता के भजनों और देशभक्ति के गीतों पर कृषि मंत्री कमल पटेल सहित मंचासीन हस्तियों को नाचने- ठुमके लगाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि हरदा हिंदुस्तान का हृदय है। इसलिए मेरा सपना है कि देश का हृदय हरदा सब के सहयोग से हर क्षेत्र में हिंदुस्तान का नंबर एक जिला बने। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार हरदा शहर, हरदा जिले का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक प्रेरणा दी कि जिस प्रकार हम अपना जन्मदिन मनाते हैं। उसी प्रकार अपने गांव अपने शहर अपने जिले के साथ प्रदेश का और राष्ट्र का। राष्ट्र का तो आजादी का 75 वां वर्ष चल रहा है जिसे हम सब अमृतोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इसी से अमृत निकला कि हम सब अपने शहर का जन्मदिन मनाएं। उन्होंने कहा कि देश से अंग्रेज चले गए लेकिन अंग्रेजीयत नहीं गई। अंग्रेजीयत को खत्म करने के लिए हम सब ने मिलकर हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा के दिन हर साल हरदा का गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया है, जो अब चिरकाल तक चलता रहेगा। वही इस अवसर कबड्डी के क्षेत्र में हरदा का नाम रोशन करने वाले जगदीश शर्मा, शिवराज सिंह राजपूत का नमन उपाध्याय विदेश सेवा, मयंक गुर्जर आईपीएस पुलिस सेवा, जयराम जाट एथलीट गेम, सतीश गुर्जर कला और अनुज जैन का शिक्षा के क्षेत्र में हरदा का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर मंच पर सम्मान किया गया।

Kolar News

Kolar News 3 April 2022

भोपाल। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को नव संवत्सर पर किसानों को सौगात देते हुए दतिया कृषि उपज मण्डी परिसर में कैंटीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों को विक्रम संवत-2079, वर्ष प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा), चैत्र नवरात्रि और चेटीचंड की बधाई और शुभकामनाएँ दीं हैं। डॉ. मिश्रा ने माँ पीताम्बरा पीठ में दर्शन के बाद 4 मई को आयोजित दतिया गौरव दिवस की तैयारियों संबंधी समीक्षा भी की।   मंत्री डॉ. मिश्रा ने कृषि उपज मंडी में कैंटीन का शुभारंभ कर कहा कि किसानों को लाभान्वित करने के लिये सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मण्डी की कैंटीन में किसानों को 5 रुपये में भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस कैंटीन में किसानों को नाश्ता भी मिलेगा।   मंत्री डॉ. मिश्रा ने माँ पीताम्बरा से कामना की कि नव विक्रम संवत-2079 देश-प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ नागरिकों के लिये मंगलकारी हो। डॉ. मिश्रा ने सिंधी युवा मण्डल की बाइक रैली में शामिल होकर झूलेलाल मंदिर पहुँचकर सभी को चेटीचंड की शुभकामनाएँ दीं।

Kolar News

Kolar News 2 April 2022

भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 4 से 7 अप्रैल तक ग्वालियर से दतिया के बीच पदयात्रा करते हुए आने वाले नगरों, ग्रामों एवं मजरे टोलों में विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं को सुनेंगे और निराकरण करायेंगे। पदयात्रा के दौरान आने वाले बड़े नगरों में जन-चौपाल और शिकायत निवारण शिविर लगाये जायेंगे। गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसके पूर्व भी कई पदयात्राएं कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण कराया है। यह जानकारी शनिवार को जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने दी।     उन्होंने बताया कि पदयात्रा के दौरान ऊर्जा मंत्री तोमर 4 अप्रैल को सुबह 8 बजे से कोटेश्वर मंदिर ग्वालियर से पदयात्रा शुरू करते हुए घासमंडी चौराहा, किला गेट, हजीरा, पड़ाव, सिंधिया कन्या विद्यालय, बसंत विहार, चेतकपुरी, झांसी रोड थाना, विकी की फेक्ट्री होते हुए एम्पायर रिसार्ट पर प्रथम दिन की पदयात्रा पूर्ण करेंगे। मंत्री तोमर वीनस मैरिज गार्डन, विकी फैक्ट्री शाम 5 बजे और इसके बाद एम्पायर रिसार्ट में रात्रि 8 बजे से जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविर लगाकर यहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे।     यात्रा के दूसरे दिन 5 अप्रैल की सुबह 6 बजे ऊर्जा मंत्री तोमर एम्पायर रिसार्ट से होते हुए सुबह 10 बजे जुरासिक पार्क जौरासी में जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविर के आयोजन के बाद रात्रि 8 बजे टेकनपुर में होटल शीला में जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविर में उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। पदयात्रा के तीसरे दिन 6 अप्रैल को डबरा में सुबह 10 बजे जलसा मैरिज गार्डन में एवं रात्रि 8 बजे गौराघाट के रंगला पंजाब में जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविर लगाया जाएगा। पदयात्रा के अंतिम और चौथे दिन 7 अप्रैल को गौराघाट से प्रस्थान करते हुए दतिया के ब्लू स्टार में जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविर होगा। ऊर्जा मंत्री तोमर शाम 4 बजे पितांबरा माता के दर्शन कर शाम 6 बजे पदयात्रा समाप्त कर ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।     मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि 4 से 7 अप्रैल तक ऊर्जा मंत्री की पदयात्रा के दौरान आयोजित होने वाली जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविरों में कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक एवं उप महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे एवं विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों को निराकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य शासन और कंपनी विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है। प्रबंध संचालक ने ग्वालियर रीजन के उपभोक्ताओं से अपील की है कि उपभोक्ताओं को विद्युत बिल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के समाधान के लिए 4 से 7 अप्रैल तक ऊर्जा मंत्री की ग्वालियर से दतिया तक पदयात्रा के दौरान होने वाली जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविरों में पहुँचकर अपनी शिकायतों का निराकरण करा सकते हैं।

Kolar News

Kolar News 2 April 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में सिंधु सेना के प्रतिनिधियों के साथ केसिया और मौलश्री का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने सिंधु सेना के प्रतिनिधियों को चेटीचंड की बधाई और शुभकामनाएं।   मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि "सिंधु सेना मध्यप्रदेश द्वारा भोपाल में लगभग 1000 से अधिक पौधे रोपित किए हैं। संस्था थेलेसेमिया बच्चों के लिए निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित करती है। सिंधु सेना ने कोरोना काल में भी सेवा के कार्य किए और लगातार समाज सेवा के कार्यों में संलग्न है। आप सभी को बेहतर कार्यों के लिए बधाई।"   मुख्यमंत्री चौहान के साथ सिंधु सेना के राकेश कुकरेजा, दर्शन कुकरेजा,अनिल थारवानी, नरेंद्र ठाकुर, सुनील सराठे और अतुल घेटट ने पौध-रोपण किया। सिंधु सेना के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री चौहान को सिंधी संस्कृति की प्रतीक टोपी भेंट की।   उल्लेखनीय है कि मौलश्री को संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकूल भी कहा जाता है। यह औषधीय महत्व का वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।

Kolar News

Kolar News 2 April 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में परम्परा के अनुसार, शुक्रवार को अप्रैल माह के प्रथम कार्यदिवस के मौके पर मंत्रालय समेत सभी सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीगीत वंदे-मातरम का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद सभी जगह कामकाज की शुरूआत हुई।   राज्य शासन के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश में हर महीने प्रथम कार्यदिवस के अवसर पर सामूहिक वंदे-मातरम गायन किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को राजधानी भोपाल में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्रगान "जन गण मन" का सामूहिक गायन मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव शैलेंद्र सिंह, विनोद कुमार, प्रमुख सचिव के.सी. गुप्ता एवं मंत्रालय सहित सतपुड़ा विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।   जिला मुख्यालयों पर शुक्रवार को सभी कलेक्टर कार्यालयों में सामूहिक वंदेमातरम और राष्ट्रगान का आयोजन हुआ, जिनमें सभी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

Kolar News

Kolar News 1 April 2022

भोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने शुक्रवार को अनूपपुर में ग्राम पंचायत पटनाकला में "जल जीवन मिशन" अंतर्गत 85 लाख 95 हजार की रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना का लोकार्पण किया।   इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संकल्प है कि सभी घरों में नल से जल मिले। उन्होंने कहा कि सरकार सम्पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और 2024 तक अनूपपुर जिले के हर घर में नल से जल की व्यवस्था होगी।   1.80 किमी धिरौल-पटना पहुँच मार्ग का किया भूमि-पूजन खाद्य मंत्री सिंह ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में ग्राम धिरौल बस स्टैण्ड से आदिवासी छात्रावास - देवहरा टोला तक 1.80 कि.मी. लंबी सड़क का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि खपरैल के जगह पक्के मकान के साथ ही जल की उपलब्धता व खाद्य सुरक्षा के तहत प्रत्येक पात्रताधारी को निःशुल्क राशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कोरोना काल में प्रारंभ मध्यप्रदेश के 4 करोड़ 99 लाख लोगों को मार्च 2022 तक नि:शुल्क राशन की सुविधा दी जा रही थी। शासन द्वारा इस अवधि में वृद्धि करते हुए इसे सितम्बर 2022 तक सभी पात्रताधारी हितग्राहियों को पूर्व की तरह निःशुल्क राशन प्रदाय किया जाएगा।   मंत्री सिंह ने कहा कि देवहरा के बैगानटोला में विद्युत समस्या को दृष्टिगत रखते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। डोगराटोला में स्वास्थ्य केन्द्र बनाया जाएगा। पटनाकला के तालाब को भरने के लिए कैनाल के कार्य की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री सिंह का ग्रामीणों ने पारम्परिक तरीके से स्वागत अभिनंदन किया।   जिले की 9 नल-जल योजनाएँ हुई लोकार्पित खाद्य मंत्री ने बताया कि हर घर जल ग्राम की नल-जल योजना में अनूपपुर जिले की 9 योजनाओं में जैतहरी विकासखण्ड की पटनाकला, पटनाखुर्द, बीड, जमुड़ी, कांसा, देवरी, चकेठी, सुलखारी तथा विकासखण्ड अनूपपुर के ग्राम बांकाटोला में 856.61 लाख की लागत की नल-जल योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इस योजना में 2 हजार 796 परिवार लाभान्वित होंगे।

Kolar News

Kolar News 1 April 2022

भोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने शुक्रवार को अनूपपुर में ग्राम पंचायत पटनाकला में "जल जीवन मिशन" अंतर्गत 85 लाख 95 हजार की रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना का लोकार्पण किया।   इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संकल्प है कि सभी घरों में नल से जल मिले। उन्होंने कहा कि सरकार सम्पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और 2024 तक अनूपपुर जिले के हर घर में नल से जल की व्यवस्था होगी।   1.80 किमी धिरौल-पटना पहुँच मार्ग का किया भूमि-पूजन खाद्य मंत्री सिंह ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में ग्राम धिरौल बस स्टैण्ड से आदिवासी छात्रावास - देवहरा टोला तक 1.80 कि.मी. लंबी सड़क का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि खपरैल के जगह पक्के मकान के साथ ही जल की उपलब्धता व खाद्य सुरक्षा के तहत प्रत्येक पात्रताधारी को निःशुल्क राशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कोरोना काल में प्रारंभ मध्यप्रदेश के 4 करोड़ 99 लाख लोगों को मार्च 2022 तक नि:शुल्क राशन की सुविधा दी जा रही थी। शासन द्वारा इस अवधि में वृद्धि करते हुए इसे सितम्बर 2022 तक सभी पात्रताधारी हितग्राहियों को पूर्व की तरह निःशुल्क राशन प्रदाय किया जाएगा।   मंत्री सिंह ने कहा कि देवहरा के बैगानटोला में विद्युत समस्या को दृष्टिगत रखते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। डोगराटोला में स्वास्थ्य केन्द्र बनाया जाएगा। पटनाकला के तालाब को भरने के लिए कैनाल के कार्य की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री सिंह का ग्रामीणों ने पारम्परिक तरीके से स्वागत अभिनंदन किया।   जिले की 9 नल-जल योजनाएँ हुई लोकार्पित खाद्य मंत्री ने बताया कि हर घर जल ग्राम की नल-जल योजना में अनूपपुर जिले की 9 योजनाओं में जैतहरी विकासखण्ड की पटनाकला, पटनाखुर्द, बीड, जमुड़ी, कांसा, देवरी, चकेठी, सुलखारी तथा विकासखण्ड अनूपपुर के ग्राम बांकाटोला में 856.61 लाख की लागत की नल-जल योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इस योजना में 2 हजार 796 परिवार लाभान्वित होंगे।

Kolar News

Kolar News 1 April 2022

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल ने मार्च-2021 की तुलना में माह मार्च-2022 में रिकार्ड राजस्व संग्रह करते हुए कंपनी के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक राजस्व संग्रहण किया है। गत वर्ष की तुलना में कंपनी द्वारा मार्च-2022 में 18 प्रतिशत अधिक राजस्व संग्रहण किया गया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि के लिए कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा एवं कंपनी के कार्मिकों को बधाई दी है।   मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि मार्च 2022 के राजस्व संग्रहण के लिए दिन-रात वसूली के लिए आधार बनाने, माहौल तैयार करने एवं बेहतर रणनीति की बदौलत यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि कंपनी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मार्च माह में अथक परिश्रम कर कंपनी को रिकार्ड राजस्व संग्रहण में अभूतपूर्व सफलता दिलाई है। प्रबंध संचालक ने मैदानी अमले खासतौर पर मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, लाइन स्टाफ एवं आउटसोर्स कार्मिकों को इस उपलब्धि का श्रेय दिया है।   कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कंपनी के उच्चदाब एवं सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है और आशा व्यक्त की है कि उपभोक्ताओं का सहयोग इसी प्रकार लगातार मिलता रहेगा।

Kolar News

Kolar News 1 April 2022

भोपाल। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने बताया कि रामनवमी पर 10 अप्रैल को प्रदेश में भगवान श्रीराम को समर्पित भक्तिमय और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा प्रदेश भगवान श्रीराम की भक्ति में मग्न होगा। भगवान श्रीराम की नगरी ओरछा में "श्रीरामराज्य" कला दीर्घा का लोकार्पण किया जाएगा। पवित्र बेतवा नदी के तट पर दीपोत्सव में 5 लाख दीये प्रज्जवलित कर भगवान श्रीराम के प्रति आस्था प्रकट की जाएगी।   मंत्री उषा ठाकुर ने गुरुवार को बताया कि ओरछा के साथ चित्रकूट में 4 से 10 अप्रैल 2022 तक श्रीराम लीला उत्सव होगा। साथ ही उज्जैन, दमोह, शहडोल, उमरिया, विदिशा, शिवपुरी, नीमच, पन्ना, रतलाम और राजगढ़ में भगवान श्रीराम से जुड़े नृत्य, नाटक, भक्ति गायन और अन्य कार्यक्रम होंगे। इस तरह प्रदेश के 12 जिलों में आमजन के लिए भगवान श्रीराम को समर्पित कला और साहित्य से संबंधित गतिविधियाँ होंगी।   श्रीराम नवमी के पवित्र अवसर पर "ओरछा गौरव दिवस" उन्होंने बताया कि 2 से 10 अप्रैल तक "ओरछा गौरव दिवस" मनाया जायेगा। ओरछा की लोक प्रसिद्धि के ऐतिहासिक चरित नायकों पर केन्द्रित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ संयोजित की जायेंगी। ओरछा नगर के वैशिष्ट्य को गरिमा प्रदान करने वाले स्थापत्यों को विभिन्न रंगों के प्रकाश उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा। चरित नायक लाला हरदौल तथा महारानी गणेश कुँवरि आधारित नृत्य-नाटिकाओं के मंचन नवरात्रि के पूरे नव दिवसों में होंगे।   उन्होंने कहा कि श्रीराम नवमी पर बुन्देलखण्ड अंचल की पारम्परिक गायन मण्डलियों को आमंत्रित कर नगर के अलग-अलग स्थानों, आवासों के चबूतरों पर बुन्देली श्रीराम कथा गीतों की प्रस्तुतियों का संयोजन किया जायेगा। इन प्रस्तुतियों से स्थानीय आमजन अपनी बोली-भाषा में इन चरित नायकों की गौरव गाथा के साथ ही श्रीरामकथा के बुन्देली लोकपदों को देख-सुन सकेंगे।   ओरछा मंदिर में "श्रीरामराज्य कला" दीर्घा का लोकार्पण संस्कृति मंत्री ने बताया कि श्रीरामराजा सरकार मंदिर परिसर ओरछा में संस्कृति विभाग द्वारा भगवान श्रीराम के चरित आधारित "श्रीरामराज्य" कला दीर्घा तैयार की गई है। इसमें भारत के लगभग सभी राज्यों की लोकचित्र शैलियों में भगवान श्रीराम के एक-एक चरित का चित्रांकन किया गया है। भगवान श्रीराम के 36 गुणों और उनकी विशिष्टता को चित्र अभिव्यक्ति दी गई है। साथ ही उनके राज्याभिषेक प्रसंग को झाँकी के रूप में कलात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।   उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम पूरे देश में मात्र ओरछा में ही राजा के रूप में लोक पूज्य है। इसलिए पवित्र नदी बेतवा के तट पर 10 अप्रैल को सायंकाल में दीपोत्सव में पाँच लाख दीयों को एक साथ प्रज्जवलित कर भगवान श्रीराम के प्रति आस्था को प्रकट किया जायेगा। इसी अवसर पर प्रदेश की अलग-अलग 16 नाट्य मण्डलियों के माध्यम से तैयार वनवासी लीलाओं के 400 से अधिक पात्र लीला में अपनी भूमिका के अनुरूप वस्त्राभूषणों से अलंकृत रहकर दीपोत्सव में सहभागिता करेंगे। इसके बाद विकासखण्ड स्तर पर भी लीला मंडलियों द्वारा लीलाओं की प्रस्तुति होंगी।   चित्रकूट और ओरछा में 4 से 10 अप्रैल तक श्रीराम लीला उत्सव मंत्री उषा ठाकुर ने बताया कि ओरछा और चित्रकूट में पवित्र मंदाकिनी नदी के तट पर 4 से 10 अप्रैल तक श्रीरामलीला उत्सव होगा। इसमें भगवान श्रीराम का भक्ति गायन भी होगा। सात दिवसीय विशेष रूप से परिकल्पित लीला प्रस्तुति में प्रकाश एवं ध्वनि की संयुक्तता में संवाद एवं अभिनय संयोजित किये गये हैं। लीला का यह प्रयोग विभाग द्वारा पहली बार आयोजित होगा। लोकप्रिय फिल्म अभिनेता एवं अभिनेत्रियों को लीला की प्रमुख भूमिकाओं में जोड़ा जा रहा है, जिसमें श्रीराम का किरदार तमिल फिल्मों के अभिनेता सुनील शर्मा, माता सीता का किरदार टेलीविजन की ख्यात अभिनेत्री परिधि शर्मा, लक्ष्मण का किरदार टेलीविजन के अभिनेता और गायक सुमित नागर, हनुमान का किरदार फिल्म अभिनेता विन्दु दारासिंह और रावण का किरदार फिल्म अभिनेता पुनीत इस्सर द्वारा निर्वहन किया जाएगा। इन मुख्य अभिनेताओं के अलावा लीला में लगभग 75 कलाकारों की भागीदारी रहेगी।   उज्जैन में तीन दिवसीय आयोजन उषा ठाकुर ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित उज्जैन के त्रिवेणी कला और पुरातत्व संग्रहालय में श्रीराम नवमी पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन होंगे। पवित्र शिप्रा नदी के राम घाट पर भगवान श्रीराम को समर्पित नृत्य-नाटक और गायन-वादन की प्रस्तुतियाँ दी जाएगी।

Kolar News

Kolar News 31 March 2022

भोपाल। प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजूपत ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। ज्ञानवीर इंस्टीट्यूट सागर में हुई परीक्षा के संबंध में मीडिया में जो भ्रांतिया फैलाई गई हैं, वह विपक्ष की साजिश का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से बहुत सारे विधायक और पूर्व मंत्री जिनके भी कालेज हैं, उनके यहां भी परीक्षाओं के सेंटर होंगे। वहां भी परीक्षाएं चल रही हैं। उन्हें यह बात भलीभांति पता है कि उस परीक्षा सेंटर में जब किसी संस्थान को भवन और कम्प्यूटर किराए पर दिया जाता है तो उसमें भवन स्वामी का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है।     मंत्री राजपूत ने कहा कि मेरे बेटे की ज्ञानवीर इंस्टीट्यूट में संपन्न हुई परीक्षा को लेकर भी भ्रांतियां फैलाई गई हैं। मध्यप्रदेश में बहुत सारे कॉलेज हैं जिसके कम्प्यूटर सेंटर किराए से दिए जाते हैं, जहां परीक्षा संपन्न होती है। हमारे कालेज में भी इसी तरह की बेंगलुरू की एक एजेंसी ने कॉलेज में कम्प्य़ूटर सेंटर किराए से लिया था, उस पर परीक्षा चल रही है, जो बहुत दिनों तक चलती है। इस परीक्षा का पूरा संचालन वह कंपनी करती है, जिसने इस परिसर को किराए पर लिया होता है। उस कंपनी के लोग ही सर्वर पर बैठते हैं और उन्हीं के लोगों का सुपरविजन परीक्षा के दौरान होता है।   उन्होंने कहा कि पार्दिशिता को दृष्टिगत रखते हुए कालेज के सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस का पहरा होता है, साथ ही दो शसकीय आब्जर्वर भी मौजूद होते हैं। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद रहती है कि अगर कोई व्यक्ति परिवार का भी एक सेंकेंड के लिए भी वहां चला जाए तो उसे गेट पर रोक दिया जाता है।   इतना ही नहीं, परीक्षा में शामिल होने आया कोई विधार्थी, निर्धारित समय से भी दो मिनट लेट हो जाए तो उसे परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं करने दिया जाता। इतनी व्यवस्था के बाद भी मीडिया के जरिए विपक्ष मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है जो एक घृणित कृत है। राजपूत ने कहा कि अंतर कलह से जूझ रहा विपक्ष अब इस तरह की घटिया राजनीति में उतर आया है, यह देखकर आश्चर्य हो रहा है।

Kolar News

Kolar News 31 March 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके निवास कार्यालय में गुरुवार को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भेंट की। मंत्री सिलावट ने इंदौर गौरव दिवस को माँ देवी अहिल्या बाई के जन्म-दिवस पर अहिल्या गौरव दिवस के रूप में मनाने के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना।   मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान द्वारा इंदौर के महाराजा यशवंत राव चिकित्सालय तथा पी.सी. सेठी अस्पताल का उन्नयन और इन्हें मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करना इंदौर के लिए सार्थक पहल सिद्ध होगी। मंत्री सिलावट ने इंदौर की यातायात व्यवस्था के प्रबंधन पर भी चर्चा की।

Kolar News

Kolar News 31 March 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के गृह प्रवेशम् कार्यक्रम के बाद उपस्थित नागरिकों से भेंट की। स्टेडियम प्रांगण में लगाई गई विभिन्न विभागीय प्रदर्शनी में पीएम स्वनिधि, आजीविका मिशन, सेफसिटी, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों एवं स्व-सहायता समूह के उत्पादों का अवलोकन किया।   मुख्यमंत्री ने प्रदर्शित सामग्रियों के संबंध में संचालकों से जानकारी ली। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से स्व-सहायता समूह द्वारा मिट्टी से बनाए गए खिलौने, सजावटी सामान, मूर्तियाँ, कपड़े आदि का अवलोकन किया।   मुख्यमंत्री चौहान ने सेफसिटी की प्रदर्शनी स्टॉल पर बालिकाओं से चर्चा की और उनके साथ तथा अन्य स्टॉलों के संचालकों के साथ फोटो भी खिंचवाये। उन्होंने नव निहाल बच्चे से हाथ मिलाया, दुलार किया और शुभाशीष दिया। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कलाकारों से भेंट की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाया।

Kolar News

Kolar News 29 March 2022

भोपाल। पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा है कि पशुधन बीमा योजना में हितग्राहियों को अब तक 20 करोड़ 21 लाख 41 हजार रुपये दावा राशि का भुगतान किया जा चुका है। पिछले 3 सालों में बीमा कंपनी को 6 करोड़ 94 लाख 94 हजार का प्रीमियन भुगतान किया गया है। योजना में दुधारू पशु सहित अन्य मवेशी भी शामिल हैं। यह योजना प्रदेश के सभी जिलों में लागू है। एक हितग्राही के अधिकतम 5 पशुओं का बीमा प्रीमियन अनुदान पर किया जाता है। अब तक 48 हजार 200 पशुओं का बीमा किया जा चुका है।   उक्त जानकारी देते हुए जनसंपर्क अधिकारी सुनीता दुबे ने मंगलवार को बताया कि मंत्री पटेल ने कहा है कि योजना का उद्देश्य पशुपालकों को उनके पशुओं के लिये बीमा सुविधा प्रदान कर पशुओं की मृत्यु से होने वाली हानि की क्षतिपूर्ति करना और होने वाली आर्थिक हानि को रोकना है। योजना में सभी प्रकार के पशुओं - दुधारू, देशी/संकर गाय-भैंस अन्य पशु जैसे घोड़ा, गधा, भेड़, बकरी, सूअर, खरगोश, नर गौ-भैंस वंश आदि का बीमा किया जाता है।   उन्होंने बताया कि योजना में गरीबी रेखा के ऊपर वाले हितग्राहियों का 50 प्रतिशत अनुदान पर प्रीमियम बीमा किया जाता है। इसमें केन्द्रांश और राज्यांश 25-25 प्रतिशत शामिल है। वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति, गरीबी रेखा से नीचे वाले हितग्राहियों का 70 प्रतिशत अनुदान पर प्रीमियम बीमा किया जाता है। इसमें केन्द्रांश 40 प्रतिशत और राज्यांश 30 प्रतिशत शामिल है। योजना में वर्ष 2014-15 में 11168, वर्ष 2015-16 में 37486, वर्ष 2016-17 में 59113, वर्ष 2017-18 में 38219, वर्ष 2018-19 में 52908, वर्ष 2019-20 में 52704 पशुओं का बीमा किया गया।

Kolar News

Kolar News 29 March 2022

भोपाल/हरदा। किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री और हरदा से विधायक कमल पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारत की धर्म और संस्कृति सनातनी है। इसी को लेकर 2 अप्रैल 2022 को हिंदू नववर्ष गुड़ीपड़वा के मौके पर हरदा नगर का गौरव दिवस मनाने जा रहे हैं। हरदा का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां की जा रही है। जिसकी जिम्मेदारी कमल सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष एवं समाजसेवी संदीप पटेल और उनकी टीम को सौंपी गई है। मंत्री पटेल ने बताया कि गुड़ी पड़वा के दिन नववर्ष मनाते हुए हरदा के नेहरू स्टेडियम में 2 अप्रैल की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका बहन आशा वैष्णव की भजनों की प्रस्तुति होगी और वे सभी विभूतियां जो हरदा की हैं। जिन्होंने देश- दुनिया में हरदा का नाम रोशन किया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 29 March 2022

भोपाल/हरदा। किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री और हरदा से विधायक कमल पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारत की धर्म और संस्कृति सनातनी है। इसी को लेकर 2 अप्रैल 2022 को हिंदू नववर्ष गुड़ीपड़वा के मौके पर हरदा नगर का गौरव दिवस मनाने जा रहे हैं। हरदा का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां की जा रही है। जिसकी जिम्मेदारी कमल सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष एवं समाजसेवी संदीप पटेल और उनकी टीम को सौंपी गई है। मंत्री पटेल ने बताया कि गुड़ी पड़वा के दिन नववर्ष मनाते हुए हरदा के नेहरू स्टेडियम में 2 अप्रैल की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका बहन आशा वैष्णव की भजनों की प्रस्तुति होगी और वे सभी विभूतियां जो हरदा की हैं। जिन्होंने देश- दुनिया में हरदा का नाम रोशन किया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 29 March 2022

भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि बिजली कम्पनियों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रति वर्ष 7 हजार रुपये तक का बोनस दिया जायेगा। बोनस का भुगतान कांट्रेक्टर्स द्वारा "द पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट-1965'' के तहत मासिक आधार पर किया जायेगा। कांट्रेक्टर्स द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों को बोनस देने का प्रमाण-पत्र देने पर विद्युत कम्पनी द्वारा उसे बोनस राशि का भुगतान किया जायेगा।   उन्होंने सोमवार को बताया कि यह निर्णय इस संबंध में गठित समिति की अनुशंसा पर लिया गया है। बोनस का भुगतान आउटसोर्स कर्मचारी के कुल वेतन (wages) का 8.33 प्रतिशत और अधिकतम 7 हजार रुपये तक प्रति वर्ष किया जायेगा। कर्मचारी का कुल वेतन 21 हजार रुपये प्रति माह से अधिक नहीं होना चाहिये। सर्विस चार्जेस, ईपीएफ और ईएसआईसी का भुगतान बोनस राशि पर नहीं करना होगा।

Kolar News

Kolar News 28 March 2022

भोपाल। प्रदेश के किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने सोमवार को हरदा में किसानों को ग्रीष्मकालीन मूंग बीज के मिनी-किट वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की सरकार है। किसानों की आय दोगुना करने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।   कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार किसानों के उत्थान के लिये कृत-संकल्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन में हरदा विकासखण्ड के 44 लघु एवं सीमांत तथा अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के किसानों को 4-4 किलो के मूंग बीज के मिनी-किट नि:शुल्क वितरित किये।   गुड़ी-पड़वा को मनेगा हरदा का गौरव दिवस कृषि मंत्री पटेल ने बताया कि 2 अप्रैल को गुड़ी-पड़वा के दिन हरदा का गौरव दिवस मनाया जायेगा। हरदा को आदर्श शहर के रूप में विकसित किया जायेगा। इसमें अधिक से अधिक लोगों की जन-भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। गुड़ी-पड़वा को गौरव दिवस की शुरूआत पौध-रोपण से की जायेगी। शाम को नेहरू स्टेडियम में आशा वैष्णव की भजन संध्या होगी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। साथ ही हरदा की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा।

Kolar News

Kolar News 28 March 2022

इंदौर। कांग्रेसियों ने सोमवार सुबह बढ़ती महंगाई के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मुखौटे लगा रखे थे और आते-जाते लोगों से गुड मॉर्निंग की बजाय महंगाई मॉर्निंग कर रहे थे। कांग्रसियों ने यह विरोध प्रदर्शन पार्टी कार्यालय गांधी भवन के नीचे खड़े होकर किया। बढ़ती मंहगाई को लेकर सोमवार सुबह 9 बजे कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय गांधी भवन के नीचे खड़े होकर अनूठा प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के सभी मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने कतारबद्ध खड़े होकर आने-जाने वाले लोगों से गुड की बजाय महंगाई मॉर्निंग की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगा रखा था और आम जन को बताया कि मोदी राज में सुबह की शुरुआत गुड मॉर्निंग सें नहीं, महंगाई मॉर्निंग से होती है, इसलिए आज कांग्रेस भी महंगाई मॉर्निंग कर रही है। इधर, आम जनता ने भी बढ़ती मंहगाई को लेकर भाजपा सरकार के प्रति अपना रोष दिखाया, क्योंकि आज फिर पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम कर आम लोगों को राहत देने की मांग की गई।

Kolar News

Kolar News 28 March 2022

इंदौर। कांग्रेसियों ने सोमवार सुबह बढ़ती महंगाई के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मुखौटे लगा रखे थे और आते-जाते लोगों से गुड मॉर्निंग की बजाय महंगाई मॉर्निंग कर रहे थे। कांग्रसियों ने यह विरोध प्रदर्शन पार्टी कार्यालय गांधी भवन के नीचे खड़े होकर किया। बढ़ती मंहगाई को लेकर सोमवार सुबह 9 बजे कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय गांधी भवन के नीचे खड़े होकर अनूठा प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के सभी मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने कतारबद्ध खड़े होकर आने-जाने वाले लोगों से गुड की बजाय महंगाई मॉर्निंग की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगा रखा था और आम जन को बताया कि मोदी राज में सुबह की शुरुआत गुड मॉर्निंग सें नहीं, महंगाई मॉर्निंग से होती है, इसलिए आज कांग्रेस भी महंगाई मॉर्निंग कर रही है। इधर, आम जनता ने भी बढ़ती मंहगाई को लेकर भाजपा सरकार के प्रति अपना रोष दिखाया, क्योंकि आज फिर पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम कर आम लोगों को राहत देने की मांग की गई।

Kolar News

Kolar News 28 March 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रोफेशनल एक्जामिशन बोर्ड की शिक्षक वर्ग-3 की परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाये। पार्टी ने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा है कि शिक्षक वर्ग-3 की परीक्षा का पर्चा मुख्यमंत्री के ओएसडी के मोबाइल पर पहुंचना गंभीर मामला है। इससे परीक्षा की निष्पक्षता और परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी उजागर होता है। यह शिक्षक वर्ग-3 की परीक्षा में ही घोटाला नहीं है बल्कि इस घोटाले क़ो व्यापमं तीन का नाम भी दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले व्यापमं घोटाले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तब के ओएसडी प्रेम प्रकाश का नाम आया था, जिसे बाद में उन्हें जमानत करानी पड़ी थी और अबके घोटाले में फिर उनके ओएसडी लक्ष्मण सिंह का नाम आ गया है, जिससे जाहिर है कि इस ऑनलाइन परीक्षा में खास लोगों क़ो पास करवाने के लिए खास प्रबंध किये गए हैं, जिसमे मुख्यमंत्री कार्यालय भी जिम्मेदार है। माकपा नेता सिंह ने कहा कि व्यापमं घोटाले क़ो लेकर हाई कोर्ट पहले ही टिप्पणी कर चुका है कि पूरी एक पीढ़ी का भविष्य इससे चौपट हुआ है, मगर उसके बाद भी होने वाली घटनाओं से लगता है कि भाजपा सरकार एक और पीढ़ी का भविष्य बर्बाद करने पर तुली है। माकपा ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाने और युवा पीढ़ी के भविष्य क़ो सुरक्षित करने की मांग की है।

Kolar News

Kolar News 27 March 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रोफेशनल एक्जामिशन बोर्ड की शिक्षक वर्ग-3 की परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाये। पार्टी ने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा है कि शिक्षक वर्ग-3 की परीक्षा का पर्चा मुख्यमंत्री के ओएसडी के मोबाइल पर पहुंचना गंभीर मामला है। इससे परीक्षा की निष्पक्षता और परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी उजागर होता है। यह शिक्षक वर्ग-3 की परीक्षा में ही घोटाला नहीं है बल्कि इस घोटाले क़ो व्यापमं तीन का नाम भी दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले व्यापमं घोटाले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तब के ओएसडी प्रेम प्रकाश का नाम आया था, जिसे बाद में उन्हें जमानत करानी पड़ी थी और अबके घोटाले में फिर उनके ओएसडी लक्ष्मण सिंह का नाम आ गया है, जिससे जाहिर है कि इस ऑनलाइन परीक्षा में खास लोगों क़ो पास करवाने के लिए खास प्रबंध किये गए हैं, जिसमे मुख्यमंत्री कार्यालय भी जिम्मेदार है। माकपा नेता सिंह ने कहा कि व्यापमं घोटाले क़ो लेकर हाई कोर्ट पहले ही टिप्पणी कर चुका है कि पूरी एक पीढ़ी का भविष्य इससे चौपट हुआ है, मगर उसके बाद भी होने वाली घटनाओं से लगता है कि भाजपा सरकार एक और पीढ़ी का भविष्य बर्बाद करने पर तुली है। माकपा ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाने और युवा पीढ़ी के भविष्य क़ो सुरक्षित करने की मांग की है।

Kolar News

Kolar News 27 March 2022

ग्वालियर। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर के विकास में सरकार के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी है। यह शहर हमारा है और इसके विकास की जवाबदारी भी हमारी है। यह भावना शहर के हर नागरिक में होना चाहिए।   केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने शनिवार को आयोजित शहर विकास में जनभागीदारी विषय पर शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से चर्चा करते हुए यह बात कही। शहर के विकास में जनभागीदारी के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, मध्यप्रदेश बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष मनीषा यादव, संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल, जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, संत कृपाल सिंह महाराज, पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर सहित शहर के व्यवसायी, चिकित्सक, उद्योगपति, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।   केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शहर विकास में जनभागीदारी केवल पैसे के लिये जरूरी नहीं है बल्कि लोगों में अपने शहर के प्रति और विकास के प्रति भावना विकसित हो, यह जरूरी है। समाज का हर वर्ग जब शहर के विकास में भागीदार बनेगा तो हमारा शहर तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रमुख चिकित्सकगण, एनजीओ, व्यापारिक संघ, धार्मिक संस्थायें, राजनैतिक संगठन, औद्योगिक संगठन और प्रशासनिक अमला भी अपने-अपने स्तर पर शहर विकास में किस प्रकार भागीदार बन सकता है, उस पर विचार-विमर्श करे और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।   सिंधिया ने बताया कि केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार ग्वालियर विकास के लिये तेजी से कार्य कर रही है। हमारे शहर में 500 करोड़ रुपये की लागत से नया एयरपोर्ट, 250 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन का निर्माण होने जा रहा है। इसके साथ ही वेस्टर्न बाइपास, एक हजार बिस्तर का अस्पताल और एलीवेटेड रोड़ भी बनने जा रही है। इसके साथ ही अनेक विकास कार्यों को शहर में किया जा रहा है।   केन्द्रीय मंत्री ने सभी समूहों के लोगों से कहा कि वे अपने-अपने समूह में बैठक करें और विचार विमर्श करने के पश्चात शहर की आंगनबाड़ी, संजीवनी क्लीनिक, चौराहे, पार्क के साथ ही अन्य विकास कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते हुए कार्य करें। इन विकास कार्यों में न केवल आर्थिक सहयोग करें बल्कि उसकी देखरेख की जवाबदारी भी उठाएं।   क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि विकास कार्यों में जन सहभागिता के कई प्रयास ग्वालियर में पूर्व में भी किए गए हैं। लेकिन इसके सार्थक परिणाम नहीं मिल पाए हैं। हम सबको ही शहर विकास में भागीदार बनना होगा, तभी हमारा शहर तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ सकेगा। देश और प्रदेश के कई शहर ऐसे हैं जहां पर लोगों की सहभागिता से विकास के अच्छे कार्य हुए हैं। हमें उनसे प्रेरणा लेकर अपने शहर के विकास में भी भागीदार बनना जरूरी है।   उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री सिंधिया की पहल पर जनभागीदारी के लिये जो प्रयास प्रारंभ हुआ है वह बहुत ही सराहनीय है और हम सबके सहयोग से इसके सार्थक परिणाम भी हमें मिलेंगे, इसकी पूरी आशा है। समाज का हर वर्ग अपने-अपने स्तर पर कुछ न कुछ विकास में भागीदारी की जिम्मेदारी उठाए, इसके लिये हम सबको आगे आना होगा।   संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिये धन एकत्र करना हमारा उद्देश्य नहीं है, हमारा उद्देश्य है कि शहर विकास में शहर के नागरिकों की भागीदारी बढ़े और शहर के सकारात्मक कार्यों में नागरिकों की रूचि को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में पूर्व में हमारा अस्पताल नम्बर वन अभियान भी चलाया गया था, जिसमें 52 स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़कर अस्पताल के विकास और बेहतरी के लिये जन सहयोग से कार्य किया गया है। इस अभियान की तर्ज पर ही हमें आंगनबाड़ी केन्द्रों, संजीवनी क्लीनिकों, पार्कों, चौराहों के विकास में सभी की सहभागिता अपेक्षित है।   कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि शहर में 6 संजीवनी क्लीनिक संचालित हैं, जिनका विकास जनभागीदारी से किया जाना अपेक्षित है। इसमें समाज के सभी वर्गों से सहयोग लेकर यहां की चिकित्सकीय सुविधा के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही शहर की आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न संस्थाओं की मदद से अधोसंरचना की पूर्ति, बच्चों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति तथा स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को और बेहतर करने की दिशा में जनभागीदारी से कार्य किया जायेगा। शहर के प्रमुख चौराहों और पार्कों के विकास में भी लोगों की सहभागिता से कार्य कराए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है।   25 दिसम्बर को मनाया जायेगा ग्वालियर गौरव दिवस कलेक्टर ने बैठक में बताया कि ग्वालियर में प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इसके लिये लिंक आधारित वेबसाइट विकसित कर लोगों को डिजिटल माध्यम से जोड़ा जायेगा, जो ग्वालियर विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं एवं सहयोग देने के इच्छुक हैं। गौरव दिवस के उपलक्ष्य में शहर में बड़े स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। समाज के विभिन्न वर्गों ने शहर विकास में भागीदारी की दिखाई रूचि बैठक में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के सामने शहर के विभिन्न वर्गों ने शहर विकास में अपनी भागीदारी करने की इच्छा व्यक्त की। किसी ने पार्क विकास की बात कही तो किसी ने चौराहों के विकास और आंगनबाड़ी केन्द्र में सहयोग की बात कही। संजीवनी क्लीनिकों के विकास में भी अपनी भागीदारी पर सहमति व्यक्त की है। बैठक में विकास के लिये दी गई सहमति को सूचीबद्ध कर कार्ययोजना तैयार की जायेगी, जिसके आधार पर जनभागीदारी से विकास के कार्य किए जायेंगे।

Kolar News

Kolar News 26 March 2022

इंदौर/ भोपाल। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री व मीडिया प्रभारी के.के. मिश्रा ने ‘कर्मचारी चयन बार्ड’ द्वारा मप्र प्राथमिक पात्रता शिक्षक वर्ग-3 ली जा रही परीक्षा में प्रश्रपत्र लीक कर अयोग्य परीक्षार्थियों की पूर्व नियोजित भर्ती का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि जब परीक्षा ऑनलाइन हो रही है, इसमें मोबाइल फ़ोन पूरी तरह वर्जित है तो मुख्यमंत्री के पदस्थ मौजूदा ओएसडी लक्ष्मणसिंह मरकाम,जो नौसेना आयुध संगठन में कार्यरत थे, जिन्हें रक्षा मंत्रालय से प्रतिनियुक्ति पर लाकर उपसचिव, मप्र शासन के रूप में पदस्थ किया गया और वे आदिवासी मामलों को देख रहे हैं, के मोबाइल पर 25 मार्च को सम्पन्न 35 पृष्ठीय प्रश्नपत्र और आंसरशीट कैसे पहुची? उनका मोबाइल त्वरित जब्त कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। केके मिश्रा ने कहा कि पूर्व में भी सुर्खियों में आये व्यापमं घोटाले में भी मुख्यमंत्री के शासकीय आवास में ही रह रहे तत्कालीन ओएसडी प्रेमप्रकाश का भी नाम बतौर आरोपी सामने आया था और उन्हें जिला न्यायालय, भोपाल से अग्रिम जमानत भी करवानी पड़ी थी। कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से आग्रह किया है कि वे इस गंभीर मुद्दे की ईमानदारीपूर्वक व निष्पक्ष जांच करवाएं ताकि व्यापमं से लेकर मौजूदा वह कर्मचारी चयन बोर्ड जिसने 10 सालों में 455 करोड़ रु.सिर्फ बेरोजगारों से फीस के रूप में ही वसूले हैं और जो सिर्फ महाभ्रष्टाचार की शक्ल अख्तियार कर अब तक अपनी छबि तक नहीं सुधार पाया हो, वह योग्य शिक्षित बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ न कर सके।

Kolar News

Kolar News 26 March 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश में किसानों को हो रही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वर्ष 2020 खरीफ और 2020-21 रवि फसल की मुआवजा राशि उनके खातों में नहीं मिलने पर किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल एक्शन मोड पर आ गए है। उन्होंने मंत्रालय में कृषि विभाग और बीमा देने वाली एजेंसी के अधिकारियों को तलब किया और निर्देश दिए कि प्रदेश के एक लाख 91 हजार 287 किसान जिनके बैंक खातों का केसीसी बंद हो गया, बैंक दूसरे बैंक में मर्जर हो गए, आईएफसी कोड चेंज हो गया और कोऑपरेटिव बैंकों में डीएमआर खातों के कारण किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है। इसे ठीक करवा कर 15 अप्रैल 2022 तक शेष दावा राशि 348 करोड़ 1 लाख 55 हजार 901 रू अनिवार्य रूप से उनके खातों में जमा करवाई जाए। कृषि मंत्री ने कहा है कि 15 अप्रैल तक किसानों के खातों में अगर यह राशि जमा नहीं हुई तो कृषि विभाग और बीमा कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने किसान भाइयों को निवेदन किया कि वे 15 अप्रैल तक घबराए नहीं उनके खाते में उनकी मुआवजा राशि पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि में मंत्री बाद में हूं पहले किसान हूँ। मैं आपका दर्द समझता हूँ।

Kolar News

Kolar News 26 March 2022

भोपाल। प्रदेश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि शोध जीवन की नई रचनाओं के संबंध में दिशा प्रदान करता है। शोध के निष्कर्षों का लाभ उद्योगों को भी मिलना चाहिए।   मंत्री सखलेचा शुक्रवार को रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय प्रथम अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन शोध तथा नवाचार महोत्सव ‘‘शोध शिखर-2022’’ का शुभारंभ कर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे ज्ञान-विज्ञान, गणित, चिकित्सा व्यवस्था को पूरी दुनिया ने अपनाया है। कोविड महामारी को भी हमने एक चुनौंति के रुप में लिया है। भारत का पहले वैश्विक अर्थ-व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान था। अब देश को वापस उसी स्थिति में लाना है। आत्म-निर्भर भारत के आहवान से यह संभव है।   उन्होंने कहा कि आज चुनौती यह है कि शोध को उद्योगों से कनेक्ट किया जाए। एक ही विचार का दोहराव न हो। उन्होंने शोधार्थी और विद्यार्थियों को संदेश दिया कि अपनी ऊर्जा का सौ प्रतिशत दें तथा सामूहिक रुप से कार्य कर ही हम आत्म-निर्भर भारत के लक्ष्यों को पा सकेंगे।   सखलेचा ने शोध शिखर की ‘स्मारिका’ का विमोचन और शोध प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के अटल इन्क्यूबेशन सेंटर का भ्रमण किया। सेंटर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अपने सुझाव भी दिये।   विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे ने आगे की रूपरेखा बताई। इस मौके पर मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. भरत शरण सिंह, रिसर्च फॉर रिसरजेंस फाउंडेशन के महानिदेशक डॉ. राजीव बिनिवाले, आरएनटीयू के कुलाधिपति संतोष चौबे, विज्ञान भारती मध्य भारत के अध्यक्ष अमोघ गुप्ता, डीआरडीओ के वैज्ञानिक गुरूराज राव, आरएनटीयू के प्रो-चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी, आरएनटीयू के कुलपति डॉ. ब्रम्ह प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह और शोध शिखर के संयोजक प्रो. वीके वर्मा उपस्थित थे।   उल्लेखनीय है कि विज्ञान भारती मध्य भारत प्रांत, एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी, रिसर्च फॉर रिसरजेंस फाउंडेशन, यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम, मध्यप्रदेश काउंसिल फॉर साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी जैसी संस्थाएँ भी इस आयोजन से जुड़ी हुई हैं।

Kolar News

Kolar News 25 March 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना को नवीन स्वरूप देने के लिए शुक्रवार को मंत्रालय में मंत्री समूह की बैठक हुई। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री कमल पटेल और सामाजिक न्याय, नि:शक्त जन-कल्याण और पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने चर्चा कर अपने सुझाव दिए। प्रमुख सचिव समाजिक न्याय प्रतीक हजेला उपस्थित थे।   मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि कन्या दान योजना को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, योजना का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँचे इसके लिए जरूरी सुझाव भी तैयार कर प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लक्ष्य और मंशा अनुसार समाज के आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे, इसके लिए सभी बिन्दुओं पर चर्चा कर सुझाव प्रस्तुत होंगे।

Kolar News

Kolar News 25 March 2022

उज्जैन। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने शुक्रवार को विक्रमादित्य शोध पीठ द्वारा आयोजित नौ दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन ने किया। इस अवसर पर विधायक पारस जैन भी उपस्थित थे।   पांच विषयों पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन की घटनाओं पर चित्रों का निर्माण सुपरिचित चित्रकारों ने बनाया है। विक्रमकालीन मुद्रा एवं मुद्रांक की प्रदर्शनी तथा प्राच्य विद्या ग्रंथ की प्रदर्शनी भण्डारकर ओरिएंटल इंस्टिट्यूट पुणे द्वारा लगाई गई है। चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति अखिलेश कुमार पाण्डेय, प्रभारी कुल सचिव प्रो. प्रशांत पौराणिक, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी आदि उपस्थित थे।   प्रदर्शनी देखने आए लोगों में बड़ा ही उत्साह देखने को मिला। कॉलेज स्टूडेंट हिमांशी अपने साथियों के साथ चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर रही थी। वह बताती हैं कि यह उसके लिये नया अनुभव था। वरिष्ठ नागरिक हेमंत भाई ऐसे आयोजन को समय की जरुरत बताते हैं।

Kolar News

Kolar News 25 March 2022

भोपाल । बरसात में बिजली के उत्पादन के लिये कोयले की कमी नहीं होना चाहिये। अभी से पुख्ता तैयारी करें। आवश्यकतानुसार कोयले का भण्डारण कर लें। पैसे की कोई कमी नहीं है। यह निर्देश ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार को मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि, की जा रही तैयारियों की हर 15 दिन में जानकारी दें।   ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि बिजली का उत्पादन बढ़ाने के लिये हर संभव प्रयास करें। बिजली उत्पादन संयंत्रों में ट्रिपिंग कम से कम हो। संयंत्रों की हीट रेट कम रखने के प्रयास करें। उन्होंने कहा कि ताप विद्युत गृहों की राख के शत-प्रतिशत उपयोग की कार्य-योजना बनायें।   वार्षिक रख-रखाव हो गुणवत्तापूर्ण ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ताप विद्युत एवं जल विद्युत इकाइयों का वार्षिक रख-रखाव निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करवायें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वाणिज्यिक हानि कम करने के प्रयास करें।   जूनियर इंजीनियर के 900 पदों पर होगी भर्ती प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने बताया कि विद्युत कम्पनियों में रिक्त जूनियर इंजीनियर के लगभग 900 पदों पर कर्मचारी चयन मण्डल के माध्यम से भर्ती करवायी जा रही है। जल्द ही मण्डल द्वारा विज्ञापन जारी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती 'गेट' (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) के स्कोर के आधार पर की जायेगी। इसके लिये साक्षात्कार का प्रावधान नहीं होगा।   ऊर्जा मंत्री तोमर ने असिस्टेंट इंजीनियर के रिक्त पदों को समय-सीमा में भरने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाएं भी संविदा पर रखने का प्रस्ताव बना सकते हैं। तोमर ने ताप विद्युत गृह सारणी, सिंगाजी खण्डवा और संजय गाँधी बिरसिंहपुर एवं सभी जल विद्युत गृहों की समीक्षा की।   इस अवसर पर जनरेटिंग कम्पनी के एम.डी. मनजीत सिंह ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न बिन्दुओं की जानकारी दी। इस दौरान चीफ इंजीनियर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 24 March 2022

भोपाल। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि विद्यार्थियों में अच्छे-बुरे की समझ के साथ अपराध के प्रतिकार करने की क्षमता विकसित करने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह बात राज्य मंत्री परमार ने गुरुवार को केरियर लॉ कॉलेज के सभागृह में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।     राज्य मंत्री परमार ने कहा कि बच्चों का परिवार के बाद यदि किसी संस्था से संपर्क होता है तो वह स्कूल है। स्कूल में शिक्षक ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। परमार ने कार्यशाला के माध्यम से सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र में जाकर विद्यार्थियों के साथ पालकों में भी बाल अधिकार के प्रति जागरूकता विकसित करें। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और मानसिक रूप से सशक्त बच्चा ही श्रेष्ठ नागरिक बनता है।     राज्य मंत्री परमार ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग की "बाल बोल" एप और बच्चों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए "बाल अधिकार" गीत लॉन्च किया। राज्य शिक्षा केंद्र के सहयोग से शिक्षा का अधिकार, बाल सुरक्षा, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और साइबर काईम जैसे गंभीर विषयों पर मास्टर ट्रेनर बनाने के लिए कार्यशाला हुई।   आयोग के सदस्य बृजेश चौहान ने कार्यशाला के उद्देश्य और अपेक्षित परिणाम पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में सभी शिक्षक कार्यशाला से सीखकर बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य लाभ देंगे। बच्चों से संबंधित शिकायत प्राप्त करने के लिए विकसित एप बच्चों की शिकायत निवारण के साथ ही सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा। चौहान ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत शिक्षा विभाग के अधिकारियों का उन्मुखीकरण करना है, जिससे उनके संपर्क में आने वाले बच्चों एवं उनके पालकों को शिक्षा का अधिकार बाल सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी देकर उन्हें जागरूक कर सकें।   संयुक्त संचालक महिला बाल विकास विशाल नाडकर्णी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी चिंतित रहते हैं। उन्हें अपराध से बचाने और अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए यह कार्यशाला मदद करेगी। कार्यशाला के माध्यम से शिक्षक बच्चों के व्यवहार और विचार समझ के उन्हें संबल देंगे और अपराध से बचाएंगे।   कार्यशाला में विषय-विशेषज्ञ डॉ. आर.एच. लता, समन्यवक राज्य शिक्षा केंद्र आशीष भारतीय, सचिव बाल आयोग शुभा वर्मा सहित 52 जिलों के सीएसी, बीआरसी, एपीसी और जनशिक्षक सहित 550 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 24 March 2022

भोपाल। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि विद्यार्थियों में अच्छे-बुरे की समझ के साथ अपराध के प्रतिकार करने की क्षमता विकसित करने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह बात राज्य मंत्री परमार ने गुरुवार को केरियर लॉ कॉलेज के सभागृह में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।     राज्य मंत्री परमार ने कहा कि बच्चों का परिवार के बाद यदि किसी संस्था से संपर्क होता है तो वह स्कूल है। स्कूल में शिक्षक ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। परमार ने कार्यशाला के माध्यम से सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र में जाकर विद्यार्थियों के साथ पालकों में भी बाल अधिकार के प्रति जागरूकता विकसित करें। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और मानसिक रूप से सशक्त बच्चा ही श्रेष्ठ नागरिक बनता है।     राज्य मंत्री परमार ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग की "बाल बोल" एप और बच्चों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए "बाल अधिकार" गीत लॉन्च किया। राज्य शिक्षा केंद्र के सहयोग से शिक्षा का अधिकार, बाल सुरक्षा, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और साइबर काईम जैसे गंभीर विषयों पर मास्टर ट्रेनर बनाने के लिए कार्यशाला हुई।   आयोग के सदस्य बृजेश चौहान ने कार्यशाला के उद्देश्य और अपेक्षित परिणाम पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में सभी शिक्षक कार्यशाला से सीखकर बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य लाभ देंगे। बच्चों से संबंधित शिकायत प्राप्त करने के लिए विकसित एप बच्चों की शिकायत निवारण के साथ ही सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा। चौहान ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत शिक्षा विभाग के अधिकारियों का उन्मुखीकरण करना है, जिससे उनके संपर्क में आने वाले बच्चों एवं उनके पालकों को शिक्षा का अधिकार बाल सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी देकर उन्हें जागरूक कर सकें।   संयुक्त संचालक महिला बाल विकास विशाल नाडकर्णी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी चिंतित रहते हैं। उन्हें अपराध से बचाने और अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए यह कार्यशाला मदद करेगी। कार्यशाला के माध्यम से शिक्षक बच्चों के व्यवहार और विचार समझ के उन्हें संबल देंगे और अपराध से बचाएंगे।   कार्यशाला में विषय-विशेषज्ञ डॉ. आर.एच. लता, समन्यवक राज्य शिक्षा केंद्र आशीष भारतीय, सचिव बाल आयोग शुभा वर्मा सहित 52 जिलों के सीएसी, बीआरसी, एपीसी और जनशिक्षक सहित 550 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 24 March 2022

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने भाजपा की 26 और 27 मार्च को पचमढ़ी में होने वाली चिंतन कैबिनेट बैठक पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि एक और प्रदेश का खजाना खाली पड़ा है, प्रदेश पर तीन लाख करोड़ के करीब का खर्च कर्ज हो चुका है, प्रदेश के प्रति व्यक्ति पर 51000 हजार रूपये से अधिक का कर्ज है। ऐसे अर्थव्यवस्था संकट के भीषण दौर में क्या यह बैठक भोपाल में करोड़ों की लागत से बनाए गए वल्लभ भवन या अन्य शासकीय भवनों में नहीं हो सकती है। नरेन्द्र सलूजा ने आरोप लगाया है कि यह बैठक सिर्फ चिंतन के नाम पर मनोरंजन और पर्यटन के लिए हो रही है। इस बैठक में भी सरकारी खजाने से लाखों रुपए लुटाकर इवेंट बनाया जाएगा। इसके पहले भी कैबिनेट की बैठकें हनुमंतिया से लेकर सीहोर तक के रिसोर्ट व अन्य कई स्थानों पर हो चुकी हैं, सरकार बताएं उन बैठकों में कौन सा चिंतन और मंथन हुआ, क्या प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ सकी, क्या बेरोजगारी दूर हुई, क्या महिलाओं और बहन-बेटियों पर अत्याचार कम हुये, क्या किसानों के साथ न्याय हुआ और सबसे बड़ी बात क्या इन चिंतन बैठकों से प्रदेश को कोई लाभ हुआ? कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार से सवाल किया कि क्या चिंतन पचमढ़ी में बैठकर ही हो सकता है, भोपाल में बैठकर नहीं किया जा सकता? चिंतन बैठक तो केवल एक बहाना है असली मकसद तो कर्ज लेकर घी पीना है, मनोरंजन और पर्यटन करना है?

Kolar News

Kolar News 24 March 2022

भोपाल। दो साल पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार जब सत्ता में आई थी, तो हमने कहा था कि यह सरकार प्रदेश को बचाने के लिए बनी है। इस सरकार ने न सिर्फ प्रदेश को उबारा, बल्कि कोरोना जैसे संकट का सफलतापूर्वक मुकाबला भी किया। बीते दो सालों में इस संवेदनशील सरकार ने चुनौतियों को अवसरों में बदला और सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय के साथ काम करते हुए प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ा रही है। इस सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर मैं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तथा प्रदेश की जनता को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कही। संगठन और सरकार ने मिलकर किया संकट का मुकाबला शर्मा ने कहा कि सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार को कोरोना संकट का सामना करना पड़ा। इस सरकार ने लगातार धैर्य के साथ काम करते हुए संकट का मुकाबला किया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक के साथ-साथ सामाजिक भूमिका का निर्वाह करते हुए पीड़ितों की सेवा शुरू कर दी। अपनी जान को जोखिम डालते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों को दवाएं, भोजन उपलब्ध कराया। यही नहीं, बल्कि कोरोना टीकाकरण में भी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक महत्वपूर्ण काम किया। इस संकट के थम जाने के बाद भी पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं और सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व वाली इस सरकार ने बीते दो सालों में जिस तरह हर वर्ग के लिए काम किया है, उसके चलते अब अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में भी इस सरकार के प्रति विश्वास जागा है। तेजी से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश शर्मा ने कहा कि कोरोना संकट के मुकाबले के साथ-साथ मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमेप तैयार किया। मुझे गर्व है कि आज आत्मनिर्भर भारत के कई मापदंडों में मध्यप्रदेश नं.-1 राज्य बन गया है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से कोरोना संकट के बाद प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार सुधार पर है और राज्य का जीएसडीपी लगातार बढ़ रहा है। महामारी के बावजूद मध्यप्रदेश 19.44 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने में सफल रहा है, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री और उनकी टीम को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री जी के सपने को पूरा करते हुए प्रदेश का इंदौर शहर स्वच्छ भारत अभियान में लगातार शिखर पर बना हुआ है और प्रदेश के कई अन्य शहरों की स्थिति में सुधार हुआ है। आयुष्मान भारत योजना में जरूरतमंदों के 2.66 लाख कार्ड बनाकर मध्यप्रदेश देश में प्रथम रहा है। कोरोना संकट में हमारे संवेदनशील नेतृत्व ने किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्थाएं की और मध्यप्रदेश ने नया रिकॉर्ड बनाया। प्रदेश एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नं.-1 पर है। यही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला भी मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है।

Kolar News

Kolar News 23 March 2022

भोपाल। दो साल पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार जब सत्ता में आई थी, तो हमने कहा था कि यह सरकार प्रदेश को बचाने के लिए बनी है। इस सरकार ने न सिर्फ प्रदेश को उबारा, बल्कि कोरोना जैसे संकट का सफलतापूर्वक मुकाबला भी किया। बीते दो सालों में इस संवेदनशील सरकार ने चुनौतियों को अवसरों में बदला और सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय के साथ काम करते हुए प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ा रही है। इस सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर मैं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तथा प्रदेश की जनता को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कही। संगठन और सरकार ने मिलकर किया संकट का मुकाबला शर्मा ने कहा कि सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार को कोरोना संकट का सामना करना पड़ा। इस सरकार ने लगातार धैर्य के साथ काम करते हुए संकट का मुकाबला किया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक के साथ-साथ सामाजिक भूमिका का निर्वाह करते हुए पीड़ितों की सेवा शुरू कर दी। अपनी जान को जोखिम डालते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों को दवाएं, भोजन उपलब्ध कराया। यही नहीं, बल्कि कोरोना टीकाकरण में भी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक महत्वपूर्ण काम किया। इस संकट के थम जाने के बाद भी पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं और सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व वाली इस सरकार ने बीते दो सालों में जिस तरह हर वर्ग के लिए काम किया है, उसके चलते अब अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में भी इस सरकार के प्रति विश्वास जागा है। तेजी से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश शर्मा ने कहा कि कोरोना संकट के मुकाबले के साथ-साथ मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमेप तैयार किया। मुझे गर्व है कि आज आत्मनिर्भर भारत के कई मापदंडों में मध्यप्रदेश नं.-1 राज्य बन गया है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से कोरोना संकट के बाद प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार सुधार पर है और राज्य का जीएसडीपी लगातार बढ़ रहा है। महामारी के बावजूद मध्यप्रदेश 19.44 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने में सफल रहा है, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री और उनकी टीम को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री जी के सपने को पूरा करते हुए प्रदेश का इंदौर शहर स्वच्छ भारत अभियान में लगातार शिखर पर बना हुआ है और प्रदेश के कई अन्य शहरों की स्थिति में सुधार हुआ है। आयुष्मान भारत योजना में जरूरतमंदों के 2.66 लाख कार्ड बनाकर मध्यप्रदेश देश में प्रथम रहा है। कोरोना संकट में हमारे संवेदनशील नेतृत्व ने किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्थाएं की और मध्यप्रदेश ने नया रिकॉर्ड बनाया। प्रदेश एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नं.-1 पर है। यही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला भी मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है।

Kolar News

Kolar News 23 March 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को अमर शहीद हेमू कालाणी और प्रसिद्ध समाजवादी नेता तथा विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने निवास कार्यालय स्थित सभागार में हेमू कालाणी और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। खजुराहो सांसद तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भी माल्यार्पण किया।   मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि "महान स्वतंत्रता सेनानी, अल्पायु में अपना प्राणोत्सर्ग कर देने वाले वीर सपूत हेमू कालाणी की जयंती पर कोटिश: नमन् करता हूं। मातृभूमि की सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले देश के बहादुर बेटे की गौरवगाथा सर्वदा युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।"   मुख्यमंत्री ने डॉ. लोहिया स्मरण करते हुए कहा कि " राष्ट्रवादी व तेजस्वी विचारों से समाज को जागृत कर नई दिशा देने वाले महान समाजवादी नेता, राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर कोटिश: नमन! आपके पुण्य विचार सदैव राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"   उल्लेखनीय है कि सिंध प्रांत के सख्खर में 23 मार्च 1923 को जन्में, अमर शहीद हेमू कालाणी क्रान्तिकारी एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने अपने साथियों के साथ विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया और लोगों से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आग्रह किया। वर्ष 1942 में वे भारत छोड़ो आन्दोलन में कूद पड़े। उन्हें यह गुप्त जानकारी मिली कि अंग्रेजी सेना की हथियारों से भरी रेलगाड़ी, रोहड़ी शहर से होकर गुजरेगी। हेमू कालाणी ने अपने साथियों के साथ रेल पटरी को अस्त-व्यस्त करने की योजना बनाई। वे यह सब कार्य अत्यंत गुप्त तरीके से कर रहे थे पर फिर भी वहाँ पर तैनात पुलिस कर्मियों की नजर उन पर पड़ी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हेमू कालाणी को कोर्ट ने फाँसी की सजा सुनाई। दिनांक 21 जनवरी 1943 को उन्हें फाँसी दी गई। इन्कलाब जिंदाबाद और भारत माता के जय घोष के साथ उन्होंने फाँसी को स्वीकार किया।   डॉ. राममनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को फैजाबाद में हुआ था। बनारस से इंटरमीडिएट और कलकत्ता से स्नातक तक की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए लंदन के स्थान पर बर्लिन का चुनाव किया था। डॉ. लोहिया चाहते थे कि व्यक्ति-व्यक्ति के बीच कोई भेद, कोई दुराव और कोई दीवार न रहे। सब जन समान हो, सबका मंगल हो। जनता को वह जनतंत्र का निर्णायक मानते थे। उनके व्यक्तित्व का स्वतंत्र भारत की राजनीति और चिंतन धारा पर गहरा असर रहा। लोहिया जी का 57 वर्ष की आयु में 12 अक्टूबर 1967 को देहांत हुआ।

Kolar News

Kolar News 23 March 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आपके सहयोग और परिश्रम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में हमारी पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत कर गांव, गरीब, किसान, महिला, बुजुर्ग, बच्चे हर वर्ग के लिए काम किया है। किसान खुशहाल, गरीब को रोटी कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य और शिक्षा की व्यवस्था हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता खुश है,कमल की तरह खिल रही है। मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि हम सभी संकल्प लेते हैं कि आने वाले दो वर्षों में मध्य प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे।साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि आत्मनिर्भर भारत बनाना है उसमें हमारा प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा।

Kolar News

Kolar News 23 March 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आपके सहयोग और परिश्रम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में हमारी पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत कर गांव, गरीब, किसान, महिला, बुजुर्ग, बच्चे हर वर्ग के लिए काम किया है। किसान खुशहाल, गरीब को रोटी कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य और शिक्षा की व्यवस्था हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता खुश है,कमल की तरह खिल रही है। मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि हम सभी संकल्प लेते हैं कि आने वाले दो वर्षों में मध्य प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे।साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि आत्मनिर्भर भारत बनाना है उसमें हमारा प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा।

Kolar News

Kolar News 23 March 2022

इंदौर। राज्यपाल मंगु भाई पटेल बुधवार, 23 मार्च से आगामी 26 मार्च तक इंदौर जिले के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह समेत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।   मंगलवार को जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल पटेल बुधवार, 23 मार्च को प्रातः 10:25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे प्रातः 11 बजे देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल पटेल 24 मार्च को प्रातः 10 बजे इंदौर बायपास रोड पर स्थित लाभ गंगा कन्वेंशन सेंटर में दाल मिल एग्जीबिशन का उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात वे प्रातः 11 बजे नेमावर रोड स्थित मालवांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।   राज्यपाल पटेल शनिवार, 26 मार्च को प्रात: 10:30 बजे होटल सयाजी अंबेर में रोटरी क्लब मंडल 3040 अधिवेशन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 4 बजे मध्य भारती हिंदी साहित्य समिति के साहित्य समिति सैंटनरी अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे तथा दोपहर 4:45 बजे इंदौर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Kolar News

Kolar News 22 March 2022

भोपाल। शिवराज सिंह चौहान ने दो साल पहले 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की चौथी बार शपथ ली थी। उनके इस कार्यकाल के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर नरेला विधानसभा के छोला चांदबाड़ी मैदान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।   इस मौके पर मंत्री सारंग ने बताया कि शिवराज सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार, 23 मार्च को नरेला विधानसभा अंतर्गत छोला क्षेत्र के टेकरी हनुमान मंदिर के पीछे चांदबाड़ी मैदान में शाम 5 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में विशाल कार्यक्रम होगा।   उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान विभिन्न योजनाओं की सौगात भी प्रदेशवासियों को दे सकते हैं। सारंग ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत और अभिनंदन करने की अपील भी की है।   छोला चांदबाड़ी मैदान कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर, कलेक्टर अविनाश लवानिया, एसीपी सचिन अतुलकर, नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Kolar News

Kolar News 22 March 2022

भोपाल/हरदा। तवा महोत्सव का आयोजन अब 24 और 25 मार्च की बजाय 23 मार्च को दोपहर सवा 12 बजे से शुरू होगा। साथ ही इसी दिन मूंग की फसल के लिए प्रथम चरण का पानी तवा डैम से नर्मदा नगर और हरदा जिले के किसानों के लिए छोड़ा जाएगा।   कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने सोमवार को एक बयान में जानकारी देते हुए बताया कि 23 मार्च को नर्मदा नगर में जल संसाधन मंत्री और हरदा जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री की मौजूदगी में तवा महोत्सव शुरू किया जाएगा और इसी दिन किसानों की मूंग की फसल के लिए तवा डैम से पानी भी छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले 24 और 25 मार्च को तवा महोत्सव मनाने का फैसला लिया गया था लेकिन किन्ही कारणों से अब इसे 23 मार्च को मनाया जा रहा है और प्रथम चरण का पानी भी किसानों के लिए इसी दिन छोड़ा जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 21 March 2022

भोपाल/हरदा। तवा महोत्सव का आयोजन अब 24 और 25 मार्च की बजाय 23 मार्च को दोपहर सवा 12 बजे से शुरू होगा। साथ ही इसी दिन मूंग की फसल के लिए प्रथम चरण का पानी तवा डैम से नर्मदा नगर और हरदा जिले के किसानों के लिए छोड़ा जाएगा।   कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने सोमवार को एक बयान में जानकारी देते हुए बताया कि 23 मार्च को नर्मदा नगर में जल संसाधन मंत्री और हरदा जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री की मौजूदगी में तवा महोत्सव शुरू किया जाएगा और इसी दिन किसानों की मूंग की फसल के लिए तवा डैम से पानी भी छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले 24 और 25 मार्च को तवा महोत्सव मनाने का फैसला लिया गया था लेकिन किन्ही कारणों से अब इसे 23 मार्च को मनाया जा रहा है और प्रथम चरण का पानी भी किसानों के लिए इसी दिन छोड़ा जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 21 March 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश दुग्ध संघ ने सांची दूध के दाम में प्रति लीटर चार रुपये का इजाफा कर दिया है। नई दरें सोमवार से लागू हो जाएंगी। इसको लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने कहा है कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के चलते सरकारी नियंत्रण वाली सांची दूध डेयरी से मिलने वाले दूध के दाम 4/- प्रति लीटर बढ़ाकर बच्चों और आम जनता से दूध पीने का अधिकार भी छीन रही है।   डॉ सबलोक ने रविवार को जारी में बयान में कहा है कि कुपोषण में नंबर एक बन चुके मध्यप्रदेश में दूध के दाम बढ़ाए जाने से बच्चों, महिलाओं और आम जनता की पहुंच से अब दूध भी दूर हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि प्रदेश भाजपा सरकार दूध के बढ़ते दामों को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाए।   कांग्रेस प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने ने कहा कि प्रदेश की जनता इस समय सभी जरूरी वस्तुओं में महंगाई की मार से बुरी तरह पीड़ित है। सरकार एक तरफ शराब के दामों को कम करने की तरफ चिंतित है। वही दूसरी तरफ सरकार की नाक के नीचे सोमवार, 21 मार्च से दूध के दामों में एकदम से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करना सरकार की नैतिकता और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार से मांग की है कि कुपोषण के शिकार प्रदेश में दूध के दामों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेते हुए बच्चों महिलाओं और आम जनता को राहत दिलाए।

Kolar News

Kolar News 20 March 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश दुग्ध संघ ने सांची दूध के दाम में प्रति लीटर चार रुपये का इजाफा कर दिया है। नई दरें सोमवार से लागू हो जाएंगी। इसको लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने कहा है कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के चलते सरकारी नियंत्रण वाली सांची दूध डेयरी से मिलने वाले दूध के दाम 4/- प्रति लीटर बढ़ाकर बच्चों और आम जनता से दूध पीने का अधिकार भी छीन रही है।   डॉ सबलोक ने रविवार को जारी में बयान में कहा है कि कुपोषण में नंबर एक बन चुके मध्यप्रदेश में दूध के दाम बढ़ाए जाने से बच्चों, महिलाओं और आम जनता की पहुंच से अब दूध भी दूर हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि प्रदेश भाजपा सरकार दूध के बढ़ते दामों को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाए।   कांग्रेस प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने ने कहा कि प्रदेश की जनता इस समय सभी जरूरी वस्तुओं में महंगाई की मार से बुरी तरह पीड़ित है। सरकार एक तरफ शराब के दामों को कम करने की तरफ चिंतित है। वही दूसरी तरफ सरकार की नाक के नीचे सोमवार, 21 मार्च से दूध के दामों में एकदम से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करना सरकार की नैतिकता और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार से मांग की है कि कुपोषण के शिकार प्रदेश में दूध के दामों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेते हुए बच्चों महिलाओं और आम जनता को राहत दिलाए।

Kolar News

Kolar News 20 March 2022

भोपाल। बढ़ते प्रदूषण और अन्य कारणों से गोरैया विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी है। देश ही नहीं दुनिया भर में गौरैया की संख्या में काफी कमी आई है और इनके अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गोरेया के संरक्षण के उद्देश्य से 20 मार्च को विश्व गोरैया दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोरेया को बचाने की अपील की है।   उन्होंने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा कि "-आज से कुछ वर्ष पूर्व तक लगभग हर घर में गौरेया की चहचहाहट सुनाई देती थी। यह उड़कर पंखों, खिड़कियों, मुंडेर पर बैठती और अपनी उपस्थिति से पूरे घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती थी।" उन्होंने कहा कि "आज यह अपने अस्तित्व को लेकर जूझ रही है। आइये, ईश्वर के इस अप्रतिम उपहार को बचाएं।"

Kolar News

Kolar News 20 March 2022

हरदा/भोपाल। किसान नेता एवं मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने गुरुवार को हरदा में पत्रकारों को बताया कि पेस्टीसाइड्स और रासायनिक खाद के उपयोग से कैंसर की बीमारी समाज में बढ़ रही है। अनाज अशुद्ध और जहरीला हो रहा है, जो कि धीमे जहर का काम करते हुए लोगों में कैंसर का खतरा बढ़ा देता है। मंत्री पटेल ने कहा कि कैंसर से लोगों का जीवन सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को बढ़ावा देने जा रही है। सूबे के एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक और जैविक खेती की जाएगी। नर्मदा नदी के किनारे दोनों तरफ पांच- पांच किलोमीटर क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत प्राकृतिक और जैविक खेती के लिए सरकार नर्मदा कारीडोर बनाकर करने जा रही है।

Kolar News

Kolar News 17 March 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने होली पर्व पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि होली का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन को खुशियों से रंग दे, हम सभी मिल जुलकर, परस्पर प्रेम-स्नेह-भाई चारे व पूर्ण हर्षोल्लास के साथ प्रति वर्ष होली का यह पर्व मनाते हैं।   कमलनाथ ने अपने संदेश में कहा कि रंगों का यह त्यौहार हमें आपसी वैमनस्य, गिले-शिकवे भूलकर प्रेम व आत्मीयता का संदेश देता है। कोरोना महामारी के भीषण संकट के कारण हम पिछले वर्षों में होली का यह पावन पर्व उतनी धूमधाम से नही मना पाये है, उम्मीद करता हूँ कि इस वर्ष हम सभी धूमधाम से, परस्पर प्रेम व भाईचारे से यह पर्व मनायेंगे।   उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर सभी प्रदेशवासियों को रंगों के इस त्यौहार होली की शुभकामनाएं देता हूँ और ईश्वर से सभी के स्वस्थ रहने की कामना करता हूँ, साथ ही उम्मीद करता हूँ कि इस महामारी से हम सभी को हमेशा के लिये मुक्ति मिले।

Kolar News

Kolar News 17 March 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र निर्धारित समय से पहले ही खत्म होने पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने राज्य सरकार के साथ-साथ विपक्ष पर भी निशाना साधा है। गुरुवार को पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि बजट सत्र निर्धारित समय से नौ दिन पहले खत्म कर देने के लिए भाजपा की शिवराज सरकार ही नहीं, बल्कि नेता प्रतिपक्ष भी जिम्मेदार हैं। सिर्फ विपक्षी विधायक ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक भी विधानसभा को 25 मार्च तक चलाने के पक्ष में थे, इसके बाद भी सत्र निर्धारित समय तक नहीं चल सका। गुरुवार को अपने बयान में माकपा नेता सिंह ने कहा कि लगातार तीन साल से बिना चर्चा के बजट पारित हो रहा है। यह अजीब बात है कि इस बार भी 2.79 लाख करोड़ रुपये का बजट बिना चर्चा के विधानसभा में पारित कर दिया गया। जब विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ही नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास से संबंधित सैकड़ों प्रश्र लगा रखे थे, तब विधानसभा की कार्यवाही 21.52 मिनट में ही स्थगित कर दी गई। जसविंदर सिंह के अनुसार जब सरकार दावा कर रही है कि नेता प्रतिपक्ष की सहमति से विधानसभा सत्र समाप्त की गई है तो इस अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक अपराध की जिम्मेदारी से नेता प्रतिपक्ष भी बच नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में कोरोना का बहाना बनाकर विधानसभा की कार्यवाही मात्र 113 मिनट हुई और वर्ष 2021 में 62 घंटे में विधानसभा की औपचारिकता पूरी कर ली गई। इस बार का बजट सत्र भी 21 घंटे 52 मिनट में खत्म कर दिया गया। माकपा नेता ने कहा कि विधानसभा जनता के दुखदर्दों की अभिव्यक्ति का सर्वोच्च मंच है और संसदीय जनतंत्र में विधानसभा अगर सरकार के विधायी कार्यों के निपटारे तक सिमट जाए तो यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। विधानसभा की कार्यवाही सरकार को ही जवाबदेह नहीं बनाती है, बल्कि नौकरशाही की निरंकुशता को भी नियंत्रण में रखती है। जसविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद विधानसभा की बैठकें आमतौर कम होती हैं, लेकिन विपक्ष भी भाजपा के अलोकतांत्रिक कदमों का समर्थन करता है तो वह भी सशक्त और सतर्क विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रहा है।

Kolar News

Kolar News 17 March 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र निर्धारित समय से पहले ही खत्म होने पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने राज्य सरकार के साथ-साथ विपक्ष पर भी निशाना साधा है। गुरुवार को पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि बजट सत्र निर्धारित समय से नौ दिन पहले खत्म कर देने के लिए भाजपा की शिवराज सरकार ही नहीं, बल्कि नेता प्रतिपक्ष भी जिम्मेदार हैं। सिर्फ विपक्षी विधायक ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक भी विधानसभा को 25 मार्च तक चलाने के पक्ष में थे, इसके बाद भी सत्र निर्धारित समय तक नहीं चल सका। गुरुवार को अपने बयान में माकपा नेता सिंह ने कहा कि लगातार तीन साल से बिना चर्चा के बजट पारित हो रहा है। यह अजीब बात है कि इस बार भी 2.79 लाख करोड़ रुपये का बजट बिना चर्चा के विधानसभा में पारित कर दिया गया। जब विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ही नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास से संबंधित सैकड़ों प्रश्र लगा रखे थे, तब विधानसभा की कार्यवाही 21.52 मिनट में ही स्थगित कर दी गई। जसविंदर सिंह के अनुसार जब सरकार दावा कर रही है कि नेता प्रतिपक्ष की सहमति से विधानसभा सत्र समाप्त की गई है तो इस अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक अपराध की जिम्मेदारी से नेता प्रतिपक्ष भी बच नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में कोरोना का बहाना बनाकर विधानसभा की कार्यवाही मात्र 113 मिनट हुई और वर्ष 2021 में 62 घंटे में विधानसभा की औपचारिकता पूरी कर ली गई। इस बार का बजट सत्र भी 21 घंटे 52 मिनट में खत्म कर दिया गया। माकपा नेता ने कहा कि विधानसभा जनता के दुखदर्दों की अभिव्यक्ति का सर्वोच्च मंच है और संसदीय जनतंत्र में विधानसभा अगर सरकार के विधायी कार्यों के निपटारे तक सिमट जाए तो यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। विधानसभा की कार्यवाही सरकार को ही जवाबदेह नहीं बनाती है, बल्कि नौकरशाही की निरंकुशता को भी नियंत्रण में रखती है। जसविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद विधानसभा की बैठकें आमतौर कम होती हैं, लेकिन विपक्ष भी भाजपा के अलोकतांत्रिक कदमों का समर्थन करता है तो वह भी सशक्त और सतर्क विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रहा है।

Kolar News

Kolar News 17 March 2022

भोपाल। विधानसभा के बजट सत्र के बुधवार को समापन पर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोप पर पलटवार करते हुए प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण सहित अन्य तमाम मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा हो चुकी थी। पक्ष और विपक्ष की आंतरिक सहमति के बाद सदन की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा परिसर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष स्वयं सदन से गायब रहते हैं, ऐसे में विपक्ष का सदन न चलने का आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ स्वयं चाहते थे कि सदन की कार्रवाही जल्द समाप्त हो जाए। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी द्वारा लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि, सदन नियम कायदों से चलता है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष का विधायक, उसे सदन के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। विधायक हो या मंत्री उसे सदन की गरिमा का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।   अंधकार में दिख रहा कांग्रेस का भविष्य   मीडिया द्वारा अरुण यादव के ट्वीट के बारे में पूछ जाने पर राजपूत ने कहा कि कांग्रेस पर ज्यादा कुछ कहना ठीक नहीं होगा। उसके बारे वह और उनके पार्टी के नेता जानें, पर कांग्रेस में जो चल रहा है उससे कांग्रेस का भविष्य अंधकार में दिख रहा है। पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 2023 का विधानसभा चुनाव हो या 2024 का लोकसभा चुनाव। आने वाले समय में कांग्रेस को गर्त में ही जाना है।

Kolar News

Kolar News 16 March 2022

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरे ने कहा है कि आयुष विभाग की सेवाएं जन-सामान्य को आसानी से उपलब्ध हो सकें, इसके लिए विभागीय वेबसाइट को अधिक से अधिक कारगर बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने वेबसाइट में जन-आकांक्षा के अनुरूप समय-समय पर अपग्रेड किये जाने पर भी जोर दिया। उक्त बातें राज्य मंत्री कांवरे ने मंगलवार को मंत्रालय में आयुष विभाग की नवीन वेबसाइट के लोकार्पण के बाद अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर प्रमुख सचिव आयुष कैरोलिन खोंगवार भी मौजूद थी।   राज्य मंत्री कांवरे ने कहा कि नवीन वेबसाइट से विभागीय गतिविधियों में और अधिक पारदर्शिता आ सकेगी। उन्होंने वेबसाइट के जरिये आयुष के क्षेत्र में नवाचार और नवीन शोध को प्रोत्साहित किये जाने के निर्देश दिए। क्रिप्स के अधिकारियों ने राज्यमंत्री को वेबसाइट के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। वेबसाइट में न्यू टेक्नोलॉजी और आकर्षक यूजर इंटरफेस का प्रयोग किया गया है। अब विभाग से संबंधित गतिविधियों, कार्यकलापों, अधोसंरचना से संबंधित जानकारी जन-सामान्य सुगमता से प्राप्त कर सकेंगे।   क्रिस्प के अधिकारियों ने बताया कि विभागीय वेबसाइट में पारदर्शिता लाने के मकसद से नागरिकों से जुड़ी आवश्यक जानकारियों का अधिक से अधिक समावेश किया गया है। इसके अलावा विभागीय वेबसाइट में लोक सेवा गारंटी और सूचना के अधिकार से संबंधित जानकारियों का भी समावेश है। साथ ही आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी से संबंधित अस्पतालों और डिस्पेंशरी में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई है। वेबसाइट के माध्यम से आम नागरिकों को आयुष विशेषज्ञों से बीमारियों के संबंध में परामर्श मिल सकेगा। वेबसाइट में विभाग का उपयोगी एप्लीकेशन आयुष क्योर को भी जोड़ा गया है, जिसे हाल ही में प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पुरस्कार प्राप्त हुआ है।   वेबसाइट में विभाग की कार्ययोजना मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन सिस्टम का भी समावेश किया जायेगा, जिसके द्वारा आंकड़ों का भण्डारण एवं विश्लेषण किया जा सकेगा। विभाग की वेबसाइट ayush.mp.gov.in के संबंध में किसी भी तरह की अन्य जानकारी मोबाइल नंबर 9229234727 पर प्राप्त की जा सकती है।

Kolar News

Kolar News 15 March 2022

भोपाल। विश्व उपभोक्ता दिवस पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि विश्व उपभोक्ता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता के रूप में नागरिकों को प्राप्त अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है। यह बात खाद्य मंत्री सिंह मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में विश्व उपभोक्ता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता दुकानदार को भुगतान करने के बाद स्वंय को कमजोर और असहाय न समझे। उपभोक्ता अपनी शिकायत जिला स्तर से सुप्रीम कोर्ट तक कर सकते हैं।   खाद्य मंत्री सिंह ने कहा कि खरीदी गई वस्तु की गुणवत्ता, मात्रा, क्षमता एवं मूल्य संबंधी शिकायतों के बारे में उपभोक्ता को जानकारी का अधिकार है। उपभोक्ता सेवा संबंधी शिकायतों के लिये 50 लाख रूपये तक जिला उपभोक्ता आयोग, 50 लाख से 2 करोड़ रूपये तक राज्य उपभोक्ता आयोग एवं 2 करोड़ रूपये से अधिक के मामलों में राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा जिला उपभोक्ता आयोग के आदेश की अपील राज्य उपभोक्ता आयोग में और राज्य उपभोक्ता आयोग के आदेश की अपील राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग में कर सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के आदेश की अपील के लिये सुप्रीम कोर्ट जाने के लिये भी स्वतंत्र हैं।   ई-दाखिल पोर्टल खाद्य मंत्री सिंह ने कहा कि उपभोक्ता ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। शिकायत की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी की जा सकेगी। इसमें उपभोक्ता घर बैठे ई-दाखिल पोर्टल पर परिवाद फाइल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 22 जिला मुख्यालयों में 25 पूर्णकालिक एवं 26 अंशकालिक जिला उपभोक्ता आयोग कार्यरत हैं। यहाँ उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। गत वर्ष दिसंबर तक 222 प्रकरण ऑनलाइन दर्ज किये गये।   अध्यक्ष खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम प्रद्युम्न सिंह लोधी ने कहा कि हम लोग छोटे से लाभ के लिए क्रय की गई वस्तु का बिल प्राप्त नहीं करते हैं। दुकानदार भी टेक्स बचाने का प्रलोभन देता है। उत्पाद की शिकायत की स्थिति में बिल न होने से उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा पाते। उन्होंने कहा कि क्रय की गई वस्तु का पक्का बिल प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से क्रय की गई हर सामग्री का बिल लेने की अपील की। जिससे दुकानदार भी टेक्स देकर राष्ट्र की आय में अपना सहयोग दें।   प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत विश्व उपभोक्ता दिवस पर पिछले दिनों आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं, निबंध, पोस्टर एवं उपभोक्ता संरक्षण में कार्यरत संस्थाओं को उनके योगदान के लिये नकद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से लगाये गये विभिन्न स्टॉल को भी पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम स्थान फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, द्वितीय स्थान खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा तृतीय स्थान नापतोल विभाग के स्टॉल को दिया गया।   इस अवसर पर प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम तरूण पिथोड़े, संचालक खाद्य दीपक सक्सेना, नियंत्रक आपूर्ति अधिकारी ज्योति नरवरिया नागरिक सहित विभिन्न स्कूल के विद्यार्थी एवं स्वयं-सेवी संस्थाओं के सदस्य भी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 15 March 2022

भोपाल। विश्व उपभोक्ता दिवस पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि विश्व उपभोक्ता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता के रूप में नागरिकों को प्राप्त अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है। यह बात खाद्य मंत्री सिंह मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में विश्व उपभोक्ता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता दुकानदार को भुगतान करने के बाद स्वंय को कमजोर और असहाय न समझे। उपभोक्ता अपनी शिकायत जिला स्तर से सुप्रीम कोर्ट तक कर सकते हैं।   खाद्य मंत्री सिंह ने कहा कि खरीदी गई वस्तु की गुणवत्ता, मात्रा, क्षमता एवं मूल्य संबंधी शिकायतों के बारे में उपभोक्ता को जानकारी का अधिकार है। उपभोक्ता सेवा संबंधी शिकायतों के लिये 50 लाख रूपये तक जिला उपभोक्ता आयोग, 50 लाख से 2 करोड़ रूपये तक राज्य उपभोक्ता आयोग एवं 2 करोड़ रूपये से अधिक के मामलों में राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा जिला उपभोक्ता आयोग के आदेश की अपील राज्य उपभोक्ता आयोग में और राज्य उपभोक्ता आयोग के आदेश की अपील राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग में कर सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के आदेश की अपील के लिये सुप्रीम कोर्ट जाने के लिये भी स्वतंत्र हैं।   ई-दाखिल पोर्टल खाद्य मंत्री सिंह ने कहा कि उपभोक्ता ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। शिकायत की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी की जा सकेगी। इसमें उपभोक्ता घर बैठे ई-दाखिल पोर्टल पर परिवाद फाइल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 22 जिला मुख्यालयों में 25 पूर्णकालिक एवं 26 अंशकालिक जिला उपभोक्ता आयोग कार्यरत हैं। यहाँ उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। गत वर्ष दिसंबर तक 222 प्रकरण ऑनलाइन दर्ज किये गये।   अध्यक्ष खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम प्रद्युम्न सिंह लोधी ने कहा कि हम लोग छोटे से लाभ के लिए क्रय की गई वस्तु का बिल प्राप्त नहीं करते हैं। दुकानदार भी टेक्स बचाने का प्रलोभन देता है। उत्पाद की शिकायत की स्थिति में बिल न होने से उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा पाते। उन्होंने कहा कि क्रय की गई वस्तु का पक्का बिल प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से क्रय की गई हर सामग्री का बिल लेने की अपील की। जिससे दुकानदार भी टेक्स देकर राष्ट्र की आय में अपना सहयोग दें।   प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत विश्व उपभोक्ता दिवस पर पिछले दिनों आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं, निबंध, पोस्टर एवं उपभोक्ता संरक्षण में कार्यरत संस्थाओं को उनके योगदान के लिये नकद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से लगाये गये विभिन्न स्टॉल को भी पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम स्थान फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, द्वितीय स्थान खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा तृतीय स्थान नापतोल विभाग के स्टॉल को दिया गया।   इस अवसर पर प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम तरूण पिथोड़े, संचालक खाद्य दीपक सक्सेना, नियंत्रक आपूर्ति अधिकारी ज्योति नरवरिया नागरिक सहित विभिन्न स्कूल के विद्यार्थी एवं स्वयं-सेवी संस्थाओं के सदस्य भी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 15 March 2022

भोपाल। विश्व उपभोक्ता दिवस पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि विश्व उपभोक्ता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता के रूप में नागरिकों को प्राप्त अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है। यह बात खाद्य मंत्री सिंह मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में विश्व उपभोक्ता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता दुकानदार को भुगतान करने के बाद स्वंय को कमजोर और असहाय न समझे। उपभोक्ता अपनी शिकायत जिला स्तर से सुप्रीम कोर्ट तक कर सकते हैं।   खाद्य मंत्री सिंह ने कहा कि खरीदी गई वस्तु की गुणवत्ता, मात्रा, क्षमता एवं मूल्य संबंधी शिकायतों के बारे में उपभोक्ता को जानकारी का अधिकार है। उपभोक्ता सेवा संबंधी शिकायतों के लिये 50 लाख रूपये तक जिला उपभोक्ता आयोग, 50 लाख से 2 करोड़ रूपये तक राज्य उपभोक्ता आयोग एवं 2 करोड़ रूपये से अधिक के मामलों में राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा जिला उपभोक्ता आयोग के आदेश की अपील राज्य उपभोक्ता आयोग में और राज्य उपभोक्ता आयोग के आदेश की अपील राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग में कर सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के आदेश की अपील के लिये सुप्रीम कोर्ट जाने के लिये भी स्वतंत्र हैं।   ई-दाखिल पोर्टल खाद्य मंत्री सिंह ने कहा कि उपभोक्ता ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। शिकायत की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी की जा सकेगी। इसमें उपभोक्ता घर बैठे ई-दाखिल पोर्टल पर परिवाद फाइल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 22 जिला मुख्यालयों में 25 पूर्णकालिक एवं 26 अंशकालिक जिला उपभोक्ता आयोग कार्यरत हैं। यहाँ उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। गत वर्ष दिसंबर तक 222 प्रकरण ऑनलाइन दर्ज किये गये।   अध्यक्ष खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम प्रद्युम्न सिंह लोधी ने कहा कि हम लोग छोटे से लाभ के लिए क्रय की गई वस्तु का बिल प्राप्त नहीं करते हैं। दुकानदार भी टेक्स बचाने का प्रलोभन देता है। उत्पाद की शिकायत की स्थिति में बिल न होने से उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा पाते। उन्होंने कहा कि क्रय की गई वस्तु का पक्का बिल प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से क्रय की गई हर सामग्री का बिल लेने की अपील की। जिससे दुकानदार भी टेक्स देकर राष्ट्र की आय में अपना सहयोग दें।   प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत विश्व उपभोक्ता दिवस पर पिछले दिनों आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं, निबंध, पोस्टर एवं उपभोक्ता संरक्षण में कार्यरत संस्थाओं को उनके योगदान के लिये नकद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से लगाये गये विभिन्न स्टॉल को भी पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम स्थान फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, द्वितीय स्थान खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा तृतीय स्थान नापतोल विभाग के स्टॉल को दिया गया।   इस अवसर पर प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम तरूण पिथोड़े, संचालक खाद्य दीपक सक्सेना, नियंत्रक आपूर्ति अधिकारी ज्योति नरवरिया नागरिक सहित विभिन्न स्कूल के विद्यार्थी एवं स्वयं-सेवी संस्थाओं के सदस्य भी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 15 March 2022

भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सभी बिजली उपभोक्ताओं तथा आम नागरिकों से अपील की है कि बिजली की ऐसी लाइनें जिसमें विद्युत शक्ति प्रवाहित होती है, उनके नीचे और ट्रांसफार्मर के समीप होलिका दहन नहीं करें। उन्होंने कहा है कि यदि लाइनों के नीचे होलिका दहन किया जाता है तो बड़ी दुर्घटना घटने की संभावना सदैव बनी रहती है।   विद्युत वितरण कंपनी ने अपने सभी ग्रामीण एवं शहरी उपभोक्ताओं से कहा है कि होलिका का आयोजन और होलिका दहन बिजली लाइनों से कुछ हटकर करें, क्योंकि आग की लपटों से एल्यूमिनियम तारों व केबिल के गलने, जलने और टूटने की संभावना रहती है। इनके टूटने या गिरने से कोई भी बड़ी अप्रत्याशित घटना घट सकती है।    

Kolar News

Kolar News 15 March 2022

भोपाल। प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि भारत के सांस्कृतिक पुनर्निर्माण में संस्कृत भाषा अग्रणी भूमिका निभायेगी। संस्कृत पुरातन काल से ही देश की सांस्कृतिक भाषा है और संस्कृत ही संस्कारों को जन्म देती है। स्कूल शिक्षा मंत्री परमार रविवार को भोपाल के ठेंगड़ी भवन में "नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020" के आलोक में "प्रांतीय संस्कृत सम्मेलन" को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की आत्मा को वापस जगाने का काम संस्कृत से ही हो सकता है। समाज की आवश्यकता अनुरूप संस्कृत भाषा का सम्मान पुनर्स्थापित करने के लिए संस्कृत भारती के कार्यकर्ता साधक बनकर तपस्या कर रहे हैं, जो प्रशंसनीय है। परमार ने कहा कि प्रदेश भर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ओपन बोर्ड के अंतर्गत प्रदेश में 53 सर्व-सुविधायुक्त स्कूल विकसित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में हिंदी के साथ-साथ संस्कृत भी पढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही आठवीं कक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पाठ्यक्रम रखा जायेगा। ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश देश में पहला राज्य होगा। महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष भरत बैरागी ने संस्कृत कार्य में व्यक्ति और समाज की भूमिका पर व्याख्यान दिया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि हम अच्छे समाज का निर्माण करना चाहते हैं, तो संस्कार युक्त समाज का निर्माण करना होगा और उस समाज का निर्माण संस्कृत से ही संभव है। संस्कृत भारती मध्य भारत प्रांत और महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में कुल 9 सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें संस्कृत भाषा को सर्व-व्यापी बनाने के उद्देश्य से चिंतन, मनन और कार्य-योजना का निर्माण किया गया। इस अवसर पर गुफा मंदिर लालघाटी के अध्यक्ष श्री श्री रामप्रवेश दास महाराज, संस्कृत भारती मध्य क्षेत्र भोपाल के क्षेत्र संगठन मंत्री प्रमोद पंडित, प्रांत अध्यक्ष डॉ. अशोक भदौरिया और प्रांत मंत्री डॉ. दिवाकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 13 March 2022

इंदौर। मध्यप्रदेश में आजकल सौगातों की बौछार हो रही है। कल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 2200 करोड़ रुपये लागत के नये रोड प्रदेश को दिये और आज सुबह-सुबह केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई फ्लाइट की सौगात दी है। उड़ान का अर्थ है उड़े देश का आम नागरिक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हवाई चप्पल पहनने वाले व्यक्ति का भी हवाई यात्रा करने का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के इस संकल्प को साकार करने का कार्य केंद्रीय मंत्री सिंधिया पूरी शिद्दत के साथ कर रहे हैं।   यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर-गोंदिया व हैदराबाद फ्लाइट के वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम में कही। रविवार को इंदौर के रेडिसन ब्लू होटल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा इंदौर-गोंदिया फ्लाइट का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान भी वर्चुअल रूप से सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति व पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, विधायकगण महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, आईडीए के चेयरमैन जयपाल सिंह चावड़ा, फ्लाईबिग एयरलाइन के सीईओ, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे।   छोटे शहरों को भी हवाई मार्ग से जोड़ने की दिशा में करेंगे प्रयास मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मध्यप्रदेश सहित कई शहरों को अनेक सौगातें दी हैं। आज की फ्लाइट विशेष है, क्योंकि यह महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश को जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया के कल्पनाशील नेतृत्व में नागरिक विमानन क्षेत्र तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मंत्री सिंधिया यूक्रेन-रुस के युद्ध के बीच हमारे हजारों नागरिकों को सुरक्षित वापस लेकर आए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में छोटे शहरों को भी हवाई मार्ग से जोड़ने का प्रयास जल्द शुरू किया जाएगा। पर्यटन के क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा और आम नागरिकों को भी सुविधा प्रदान की जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने इंदौर-गोंदिया फ्लाइट के शुभारंभ पर इंदौर के नागरिकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा केंद्रीय मंत्री सिंधिया का भी आभार प्रकट किया।   गोंदिया के लिए शुरू हुई हवाई यात्रा मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र के बीच में स्थापित मधुरता के रिश्ते को करेगी गहरा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि गोंदिया, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बीच की कड़ी है। आज इंदौर से गोंदिया के लिए शुरू हुई हवाई यात्रा महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बीच पूर्व से स्थापित मधुरता के रिश्तों को और गहरा करेगी। उन्होंने कहा कि इंदौर जहां पहले 12 शहरों से जुड़ा हुआ था, वर्तमान स्थिति में 21 शहरों से जुड़ चुका है। यहां की हवाई कनेक्टिविटी में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।   उन्होंने कहा कि जब भी देश में नागरिक विमानन क्षेत्र का विषय उठता है तब-तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपना हर संभव सहयोग प्रदान करते हैं। इसी सहयोग का परिणाम है कि इंदौर नागरिक विमानन क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इंदौर एयरपोर्ट का विस्तार, विकास एवं आधुनिकीकरण भी इसी सहयोग के दम पर अवश्य पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि मैं आज संकल्प लेता हूं कि इंदौर को सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि देश के मानचित्र पर प्राथमिकता अवश्य दिलाऊंगा। मुख्यमंत्री चौहान कि जो परिकल्पना है कि छोटे-छोटे शहरों को हवाई मार्ग से जोड़कर लास्ट माइल कनेक्टिविटी प्राप्त की जा सके, यह परिकल्पना भी जरूर पूर्ण करेंगे।   सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नागरिक विमानन क्षेत्र का लोकतंत्रीकरण हुआ है। जहां पहले हवाई यात्रा सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित थी अब देश के हर आम नागरिक को हवाई यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत योजना से ऑपरेशन गंगा तक नागरिक विमानन क्षेत्र ने हर आपदा के समय देश हित में कार्य किया है। सिंधिया ने मध्यप्रदेश एवं इंदौर की जनता को इंदौर-गोंदिया फ्लाइट की शुभारंभ के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी।   उल्लेखनीय है कि इंदौर से गोंदिया (महाराष्ट्र) के लिए फ्लाय बिग एयरलाइंस द्वारा फ्लाइट शुरू की गई है। यह फ्लाइट इंदौर से गोंदिया के लिए 13 मार्च, जबकि गोंदिया से इंदौर के लिए 14 मार्च से शुरू होगी। यह फ्लाइट गोंदिया से हैदराबाद जाएगी। यह फ्लाइट नियमित चलेगी। एयरलाइंस उड़ान स्कीम के तहत इस फ्लाइट का संचालन शुरू कर रही है। इंदौर से गोंदिया के लिए जो फ्लाइट जाएगी, वो फ्लाइट गोंदिया में पहली फ्लाइट होगी।   ज्योतिरादित्य ने स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवारको इंदौर प्रवास के इस दौरान सुबह बंगाली चौराहा स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 13 March 2022

कटनी। मध्य प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कटनी के एक कार्यक्रम मे प्रदेश में बंद पड़ी दाल मिलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मैं निर्णय लेने वाला मंत्री हूं। लघु उद्यमियों कि जो समस्या है। उसमें मेरी ओर से रचनात्मक व सकारात्मक सोच के साथ जो संभव होगा सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो दाल मिले बंद पड़ी हुई है। उन्हें हम मंथन करने के बाद पुन: चालू करवाएंगे। मंत्री पटेल ने कहा कि व्यापारियों को व्यापार करने में कठिनाई न आए और जो विसंगतियां हैं। इसके लिए सरकार उन्हें दूर करने का प्रयास करेगी। मंत्री पटेल लघु उद्योग भारती के कटनी में आयोजित लघु उद्यमियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

Kolar News

Kolar News 13 March 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दांडी मार्च के सत्याग्रहियों को नमन किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि आज के ही दिन 1930 में बापू ने दांडी यात्रा प्रारंभ कर ब्रिटिश शासन की नींव को हिलाकर रख दिया था। इस आंदोलन ने न केवल भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई को नई शक्ति प्रदान की, अपितु भारतीयों को एकजुट भी किया। मैं बापू और दांडी मार्च के सभी सत्याग्रहियों के चरणों में नमन करता हूं।" उल्लेखनीय है कि अंग्रेजों के नमक उत्पादन पर एकाधिकार को खत्म करने के लिए महात्मा गांधी ने दांडी मार्च का आह्वान किया था। इसकी शुरुआत 12 मार्च, 1930 क साबरमती आश्रम से हुई थी और 6 अप्रैल को यह यात्रा दांडी पहुंची थी। इसी दिन सुबह 6:30 बजे महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के बनाए नमक कानून को तोड़ा था। इसी के बाद देश भर में असहयोग आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जो 1934 तक चला था। दांडी मार्च के दौरान महात्मा गांधी अपने 78 अनन्य सहयोगियों के साथ निकले थे। 386 किलोमीटर की यह यात्रा पैदल ही तय की गई थी। भारत में आंदोलन के इतिहास की जब भी बात होती है तो दांडी मार्च का नाम जरूर लिया जाता है।

Kolar News

Kolar News 12 March 2022

मुरैना। आवास विहीन परिवारों को घर दिलाना देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है इसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी तत्परता के साथ जुटे हुये हैं। मुरैना नगर पालिक निगम द्वारा 96 परिवारों को आवास का आधिपत्य दिया जा रहा है। अभी तक 336 लोगों को यह आवास मिल चुके हैं। इन परिवारों को अब रात किसी झोंपड़ी व आसमान के नीचे नहीं बितानी है। यह अपने घर की छत के नीचे चैन की नींद सोयेंगे।   यह विचार केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहर के अन्तर्गत आवासहीनों को उनके घरों की चांबियां सौंपते वक्त व्यक्त किये। मुरैना नगर पालिक निगम द्वारा अतरसुमा क्षेत्र में 1100 से अधिक इडब्ल्यूएस आवास निर्मित कराये जा रहे हैं। इनमें से 240 आवास पूर्ण होने पर हितग्राहियों को पूर्व में वितरित किये जा चुके हैं। केन्द्रीय मंत्री द्वारा 96 आवासों की चांबियां अब सौंपी गई हैं।   इस योजना के अन्तर्गत आवास के निर्माण में केन्द्र व राज्य सरकार सहित नगरीय निकाय के साथ हितग्राही का भी 2 लाख रूपये का अंशदान होता है। मुरैना नगर पालिक निगम द्वारा आवास निर्माण के पूर्ण होने पर शीघ्र ही हितग्राहियों को आवास का आधिपत्य दिया जा रहा है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने मुरैना शहर में सौंदर्यीकरण के लिये 3 करोड़ 54 लाख रूपये की लागत से होने वाले कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश वित्त विकास निगम अध्यक्ष रघुराज सिंह कंषाना, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता हर्षाना, पूर्व मंत्रीगण मुंशीलाल, रूस्तम सिंह, कलेक्टर बी.कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी, जिला पंचायत सीईओ रोशन कुमार सिंह, नगर निगम कमिश्नर संजीव कुमार जैन सहित हितग्राही व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 11 March 2022

भोपाल। सरदार रविंद्र सिंह बराड़ के नेतृत्व में भिंड जिले की ब्लाक कांग्रेस कमेटी गोहद से भोपाल तक 535 किलोमीटर की पदयात्रा का शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक सभा के रूप में समापन हुआ। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा भिंड से होते हुए भोपाल पहुंची, इस दौरान मार्च में चलते किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का जगह-जगह स्वागत एवं सम्मान हुआ तथा जगह-जगह के किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर निकाली जा रही इस पदयात्रा में शामिल हुये। मप्र किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने बीते दिनों गोहद पहुंचकर पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था जो शुक्रवार सुबह भोपाल पहुंची। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर पदयात्रियों का गुर्जर एवं कांग्रेसजनों ने स्वागत किया। इससे पूर्व पदयात्रा में शामिल किसान रोशनपुरा चौराहे होते हुए राजभवन की ओर गये, जहां प्रदेश के किसानों की समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इस दौरान एमएसपी पर फसल खरीदी की गारंटी देने, फसलों की खरीद पर लगी शर्तें हटाने, ऑनलाइन फसलों की जानकारी के आधार पर पंजीयन किये जाने आदि प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी।   किसान कांग्रेस ने मांग की है कि मध्य प्रदेश में किसानों के 10 हार्स पावर तक के बिजली कनेक्शन मुफ्त किए जाएं, किसानों व मजदूरों का बकाया बिजली का बिल माफ किया जाए, किसानों को टैक्स फ्री डीजल दिया जाए और किसानों को प्राकृतिक आपदा की फसल का उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही आवारा पशुओं का समाधान किये जाने की मांग सरकार के सामने रखी। साथ ही स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसा के आधार पर किसानों की समस्याओं का समाधान करने, प्रदेश में चल रहे अवैध उत्खनन को शीघ्र रोकने, स्थानीय निकाय के चुनाव जल्द कराए जाए की मांग की, संविदा शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ताओं को नियमित करने की मांग की और साथ ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात भी कही।   पदयात्रा समापन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित सभा में यात्रा में शामिल पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री मीडिया के.के. मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

Kolar News

Kolar News 11 March 2022

भोपाल। हरदा कृषि उपज मंडी को मध्यप्रदेश की सबसे आदर्श मंडी बनाया जाएगा। इसके साथ मंडी में 35 करोड़ रुपए खर्च कर किसानों के लिए सभी आधुनिकतम सुविधाएं जुटाई जाएंगी।   कृषि मंत्री कमल पटेल ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रदेश में किसानों के कल्याण के साथ खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इसके तहत प्रदेश की सभी कृषि उपज मंडियों में किसानों के लिए आधुनिकतम सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। कृषि मंडियों का उन्नयन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में हरदा जिला मुख्यालय की कृषि उपज मंडी को इंदौर और भोपाल की तर्ज पर आदर्श कृषि उपज मंडी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह मध्यप्रदेश की सबसे आदर्श मंडी कहलाए ऐसे हम प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मंडी में कई नए विकास कार्य शुरू किए गए हैं। किसानों के लिए कृषि उपज के विक्रय और उनके खाने-पीने और ठहरने के साथ सभी आधुनिकतम सुविधाएं की जा रही हैं।   मंडी में हो रहे ये नए विकास कार्य मंडी प्रागंण में आधुनिकतम फल सब्जी मंडी, ट्राली शेड, किसान स्वागत द्वार, प्रवेश द्वार पर चेक पोस्ट निर्माण, कृषक विश्राम गृह, केंटिन विस्तार भवन निर्माण, मंडी के भीतर सडक़ चौड़ीकरण, विद्युतीकरण, मिनी कोल्ड स्टोरेज, बहुउद्देश्यीय कृषक सुविधा केन्द्र, किसान शापिंग माल, शाप कम गोदाम एवं पार्किंग निर्माण और फल सब्जी प्रागंण में बायलोजिकल वेस्ट डिस्पोजल प्लांट का निर्माण एवं मिट्टी परीक्षण प्रयोग शाला।   किसान कांफ्रेंस हाल बनेगा पटेल ने बताया कि मंडी प्रागंण में ढाई करोड़ रुपए से आधुनिकतम किसान कांफ्रेस हाल एवं कृषक संगोष्ठी भवन बनाया जाएगा। इसमें 1हजार से ज्यादा लोगों का सम्मेलन, संगोष्ठी और दूसरे कार्यक्रम-आयोजन हो सकेंगे।   पहली इलेक्ट्रानिक तौल कांटा लगाने वाली हरदा कृषि उपज मंडी कृषि मंत्री पटेल ने बताया कि मंडी प्रागंण में इलेक्ट्रानिक तौलकांटा सबसे पहले लगाया गया था। अब हरदा मंडी आधुनिक मंडियों में शुमार हो जाएगी।   आदर्श सडक़ का निर्माण होगा मंडी प्रागंण में अभी जिस मार्ग से किसानों की ट्रालियां और वाहन आवागमन करते हैं, उस मार्ग को भोपाल-इंदौर की लिंक रोड की तर्ज पर फोरलेन बनाया जाएगा। इस सडक़ के निर्माण पर 6 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसका प्रदेश की माडल सडक़ के रूप में सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 11 March 2022

भोपाल। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग आवश्यक सुविधाओं में वृद्धि करेगा। यह बात मंत्री ठाकुर ने शुक्रवार को स्व. संजीव कुमार सिंह की स्मृति में भोपाल के छोटे तालाब पर 32वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट, 15वीं पेरा केनो, प्रथम स्टेंडअप पैडलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2021-22 को संबोधित करते हुए कही।   मंत्री ठाकुर ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स जैसे आयोजनों से क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा। इससे आर्थिक गतिविधियाँ तेज होगी, जो आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण का आधार बनेगी। इस मौके पर मंत्री ठाकुर ने स्व. संजीव कुमार सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।   मंत्री ठाकुर ने के-4 जूनियर 1000 मीटर रेस में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मध्यप्रदेश की टीम ने प्रथम, मणिपुर ने द्वितीय और केरल राज्य की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पूरी मेहनत और लगन से प्रतियोगिता में भाग ले, और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। इस प्रतियोगिता के मंथन से उपजे अमृत रूपी खिलाड़ी अपने प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।   इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वीरा राणा, डीजी होमगार्ड पवन जैन, रिटायर्ड एडीजी संजय राणा, ज्योति सिंह और प्रशांत कुशवाहा सहित राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के खिलाड़ी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 11 March 2022

इंदौर। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि लोगों को किडनी के रोगों से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए व्यापक जन जागृति कार्यक्रम चलाया जाना आवश्यक है। बदलती लाइफस्टाइल और व्यस्त दिनचर्या के कारण लोक खुद को स्वस्थ रखने की दिशा में लापरवाही बरत रहे हैं। इसके लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोग से बचाव तथा ऑर्गन डोनेशन के बारे में जागरूक किया जाए। इंदौर में होने वाले ऑर्गन डोनेशन में यहां की जनता एवं चिकित्सकगणों का सहयोग बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है। उन्हें आशा है कि आने वाले समय में इंदौर जिस तरह से स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन है उसी तरह अंगदान में भी नंबर वन बनेगा।   सांसद लालवानी विश्व किडनी दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। गुरुवार को इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ऑर्गन डोनेशन के संबंध में रिव्यू मीट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पद्मश्री जनक पाल्टा मैकगिलिगन, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित सहित अन्य संबंधित चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किडनी रोग एवं उससे बचाव करने के तरीके तथा अंगदान के प्रति जन जागरण के विषय में चर्चा की गई। मुख्य अतिथि एवं संभागायुक्त ने अंगदान करने वाले जिले के डोनर्स की वॉल आफ फेम का उद्घाटन किया।     इस अवसर पर संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण अंगदान में थोड़ी कमी आई थी लेकिन अब विभिन्न संगठनों, समाज सेवी संस्थाएं, सभी चिकित्सक एवं अन्य एनजीओ के साथ ऑर्गन डोनेशन को बढ़ाने के विषय पर चर्चा की जाएगी और जल्द ही इंदौर ऑर्गन डोनेशन के क्षेत्र में गति पकड़ेगा।     उन्होंने कहा कि आज का यह दिन और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सुपर स्पेशियलिटी आज अपना पहला सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जो एक कोरोना ट्रीटमेंट हॉस्पिटल के रूप में शुरू हुआ था अब पूर्ण रूप से सुपर स्पेशलिटी के रूप में कार्य कर रहा है। यहां लोगों को सभी महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।     उन्होंने बताया कि जल्द ही एमवाय हॉस्पिटल में स्थित बोन मैरो यूनिट को सुपर स्पेशलिटी में शिफ्ट कर लिया जाएगा। संभागायुक्त डॉ शर्मा ने सभी चिकित्सकों को कोरोना काल के दौरान अपनी सेवाएं देने के लिए बधाई और धन्यवाद भी ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न किडनी डोनर्स एवं किडनी एक्सप्टर्स ने भी अपने अनुभव साझा किए।

Kolar News

Kolar News 10 March 2022

ग्वालियर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को तीन दिन के प्रवास पर ग्वालियर आए। ग्वालियर आने के बाद सिंधिया सीधे कांच मिल क्षेत्र में संचालित संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। उन्होंने सहजता के साथ डॉक्टर व स्टाफ से चर्चा कर यहाँ उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही यहाँ की आवश्यकताओं के बारे में भी चर्चा की। सिंधिया ने इस दौरान मरीजों से भी बात की और उनके हालचाल जाने। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी भी उनके साथ थे।   कांच मिल क्षेत्र में वर्ष 2019 से संजीवनी क्लीनिक संचालित है। जिला अस्पताल एवं जयारोग्य चिकित्सालय समूह पर बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संजीवनी क्लीनिक खोले गए हैं। संजीवनी क्लीनकों के काम करने के तरीके को जानने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली से ग्वालियर पहुँचने के बाद सीधे इस संजीवनी क्लीनिक पहुंच गए।   उन्होंने संजीवनी क्लीनिक के स्टाफ से कहा कि सरकार ने मरीजों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवायें मुहैया कराने के लिये संजीवनी क्लीनिक खोले हैं। इसके पीछे यह भी उद्देश्य है कि बड़े अस्पतालों से मरीजों का दबाव कम हो। इसलिये संजीवनी क्लीनिक के समस्त स्टाफ की जिम्मेदारी है कि यहाँ आने वाले हर मरीज को सहज व सरल तरीके से बेहतर उपचार मिले।   डिजिटल आधार पर काम करता है संजीवनी क्लिनिक संजीवनी क्लीनिक पूरी तरह डिजिटल है। इसमें मरीजों के उपचार की पूरी जानकारी ऑनलाइन रहती है। डॉक्टर को दिखाने के बाद जब मरीज औषधि केंद्र पर जाएगा तो वहां से डॉक्टर का परामर्श ऑनलाइन देखकर औषधियां दी जा सकती हैं। साथ ही मरीज को दवा कितनी, कैसे औऱ कब लेनी है यह भी समझाया जाएगा। संजीवनी क्लीनिक से क्षेत्र की जनता को बड़े अस्पतालों में आने जाने के 100-200 रुपये के व्यय से छुटकारा मिलेगा। साथ ही सभी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। शहर में जल्द ही पीएचई कॉलोनी में भी संजीवनी क्लिनिक और सेवा नगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। शहर में कुल छह संजीवनी क्लिनिक प्रस्तावित हैं।

Kolar News

Kolar News 10 March 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के विश्वनाथ शर्मा, अभिलाष तिवारी तथा डाली भागुरिया के साथ करंज और टिकोमा का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौध-रोपण कर रहे हैं।   बता दें कि फाउंडेशन द्वारा देश में शिक्षा एवं कौशल उन्नयन कार्यक्रम संचालन के साथ ही पर्यावरण और स्वच्छता के लिए भी सतत रूप से विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। भोपाल में पथ विक्रेताओं को स्वच्छता, फायनेंस, डिजिटल मार्केटिंग एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में आवश्यक दस्तावेजों आदि के महत्व के साथ सहयोग और व्यवसाय में उन्नयन हेतु प्रशिक्षण कार्यशालाएँ की जा रही हैं। फाउंडेशन द्वारा वर्तमान में मध्यप्रदेश में 12 केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिवर्ष 30 हजार से अधिक युवक-युवतियों को प्रशिक्षण उपरांत रोजगार सहायता प्रदान की जाती है। वर्तमान में इन केन्द्रों में हेल्थ केयर, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाईल कोर्स चलाए जा रहे हैं। उद्यमिता विकास कार्यक्रम विगत तीन वर्षों से संचालित किया जा रहा है।   उल्लेखनीय है कि करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। टिकोमा को चमकीले पीले ट्रम्पेट के आकार के फूलों के लिए जाना जाता है।

Kolar News

Kolar News 10 March 2022

भोपाल। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने बुधवार को राज्य विधानसभा में पेश हुए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार का वर्ष 2022-23 बजट जन-हितैषी और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के सपने को साकार रूप प्रदान करने वाला बजट है। इस बजट के माध्यम से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को और सक्रियता, मजबूती और स्थिरता मिलेगी। मंत्री भार्गव ने कहा कि अधो-संरचना के लिए लगभग 42 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें 7580 करोड़ रुपये का प्रावधान लोक निर्माण विभाग के लिए किया गया है, यह गत वर्ष के बजट से लगभग 1000 करोड़ रुपये अधिक होने से विभागीय कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना नर्मदा एक्सप्रेस-वे के लिए प्रारंभिक रूप से 58 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाना राज्य शासन की मंशा को दर्शाता है। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए विशेष राशि का प्रावधान किया जाना भी स्वागत योग्य है। इसी प्रकार प्रदेश में परंपरागत शिल्प और हाथकरघा को संबल प्रदान करते हुए कुटीर, खादी ग्रामोद्योग के बजट में गत वर्ष की तुलना में अधिक राशि का प्रावधान है, जो इस क्षेत्र की गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

Kolar News

Kolar News 9 March 2022

भोपाल। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने बुधवार को राज्य विधानसभा में पेश हुए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार का वर्ष 2022-23 बजट जन-हितैषी और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के सपने को साकार रूप प्रदान करने वाला बजट है। इस बजट के माध्यम से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को और सक्रियता, मजबूती और स्थिरता मिलेगी। मंत्री भार्गव ने कहा कि अधो-संरचना के लिए लगभग 42 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें 7580 करोड़ रुपये का प्रावधान लोक निर्माण विभाग के लिए किया गया है, यह गत वर्ष के बजट से लगभग 1000 करोड़ रुपये अधिक होने से विभागीय कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना नर्मदा एक्सप्रेस-वे के लिए प्रारंभिक रूप से 58 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाना राज्य शासन की मंशा को दर्शाता है। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए विशेष राशि का प्रावधान किया जाना भी स्वागत योग्य है। इसी प्रकार प्रदेश में परंपरागत शिल्प और हाथकरघा को संबल प्रदान करते हुए कुटीर, खादी ग्रामोद्योग के बजट में गत वर्ष की तुलना में अधिक राशि का प्रावधान है, जो इस क्षेत्र की गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

Kolar News

Kolar News 9 March 2022

भोपाल। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने बुधवार को राज्य विधानसभा में पेश हुए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार का वर्ष 2022-23 बजट जन-हितैषी और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के सपने को साकार रूप प्रदान करने वाला बजट है। इस बजट के माध्यम से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को और सक्रियता, मजबूती और स्थिरता मिलेगी। मंत्री भार्गव ने कहा कि अधो-संरचना के लिए लगभग 42 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें 7580 करोड़ रुपये का प्रावधान लोक निर्माण विभाग के लिए किया गया है, यह गत वर्ष के बजट से लगभग 1000 करोड़ रुपये अधिक होने से विभागीय कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना नर्मदा एक्सप्रेस-वे के लिए प्रारंभिक रूप से 58 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाना राज्य शासन की मंशा को दर्शाता है। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए विशेष राशि का प्रावधान किया जाना भी स्वागत योग्य है। इसी प्रकार प्रदेश में परंपरागत शिल्प और हाथकरघा को संबल प्रदान करते हुए कुटीर, खादी ग्रामोद्योग के बजट में गत वर्ष की तुलना में अधिक राशि का प्रावधान है, जो इस क्षेत्र की गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

Kolar News

Kolar News 9 March 2022

भोपाल। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने बुधवार को राज्य विधानसभा में पेश हुए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार का वर्ष 2022-23 बजट जन-हितैषी और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के सपने को साकार रूप प्रदान करने वाला बजट है। इस बजट के माध्यम से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को और सक्रियता, मजबूती और स्थिरता मिलेगी। मंत्री भार्गव ने कहा कि अधो-संरचना के लिए लगभग 42 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें 7580 करोड़ रुपये का प्रावधान लोक निर्माण विभाग के लिए किया गया है, यह गत वर्ष के बजट से लगभग 1000 करोड़ रुपये अधिक होने से विभागीय कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना नर्मदा एक्सप्रेस-वे के लिए प्रारंभिक रूप से 58 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाना राज्य शासन की मंशा को दर्शाता है। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए विशेष राशि का प्रावधान किया जाना भी स्वागत योग्य है। इसी प्रकार प्रदेश में परंपरागत शिल्प और हाथकरघा को संबल प्रदान करते हुए कुटीर, खादी ग्रामोद्योग के बजट में गत वर्ष की तुलना में अधिक राशि का प्रावधान है, जो इस क्षेत्र की गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

Kolar News

Kolar News 9 March 2022

भोपाल। पशुपालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने प्रदेश के वर्ष 2022-23 के बजट को किसानों, गरीबों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लिये कल्याणकारी बताया है। उन्होंने बुधवार को विधानसभा में प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रस्तावित मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान स्वागत योग्य है। इस क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। साथ ही पशु चिकित्सा वाहनों के माध्यम से घर-घर पहुंचकर पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिये 142 करोड़ रुपये के प्रावधान से पशु स्वास्थ्य सुधार से भी दुग्ध उत्पादन और पशुपालन उद्योग समृद्ध होगा।

Kolar News

Kolar News 9 March 2022

भोपाल। पशुपालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने प्रदेश के वर्ष 2022-23 के बजट को किसानों, गरीबों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लिये कल्याणकारी बताया है। उन्होंने बुधवार को विधानसभा में प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रस्तावित मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान स्वागत योग्य है। इस क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। साथ ही पशु चिकित्सा वाहनों के माध्यम से घर-घर पहुंचकर पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिये 142 करोड़ रुपये के प्रावधान से पशु स्वास्थ्य सुधार से भी दुग्ध उत्पादन और पशुपालन उद्योग समृद्ध होगा।

Kolar News

Kolar News 9 March 2022

भोपाल। संस्कृति पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा उषा ठाकुर ने 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' पर प्रदेश की मातृशक्ति को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएँ इस धरती पर प्रभु की प्रतिनिधि हैं। महिला की त्याग, तपस्या और बलिदान हमारी संस्कृति, संस्कार और कला का संरक्षण एवं संवर्धन करती हैं।   मंत्री उषा ठाकुर ने मंगलवार को 'आजादी के अमृत महोत्सव' में उन सभी मातृशक्ति को प्रणाम किया है, जिन्होंने भारत की आजादी और विकास के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई, रानी चेन्नम्मा, अवंती बाई, रानी दुर्गावती, सुभद्रा कुमारी चौहान और मैडम भीकाजी कामा को नमन करते हुए कहा कि इनकी सर्वस्व सक्रियता ने भारत की स्वाधीनता के मार्ग को प्रशस्त किया। उन्होंने सभी आँगनबाड़ी की समस्त कार्यकर्ता, सहायिका, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और स्वच्छता सेवाकर्मी को कोविड-19 संकटकाल में की गई सेवा और बलिदान के लिए नमन किया है।

Kolar News

Kolar News 8 March 2022

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय अधिक से अधिक मूक प्लेटफॉर्म के लिए पाठ्यक्रम तैयार करें, जो छात्र-छात्राओं को जरूरी कौशल और ज्ञान से लैस करें। दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए भी रोजगार-स्व-रोजगार की संभावनाएँ ऑनलाइन कोर्सों में तलाशी जाएं। उन्होंने कहा कि रोजगार, व्यवसाय आधारित, कौशल संवर्धन के पाठ्यक्रमों को विज्ञान, टेक्नोलॉजी, अकादमिक क्षेत्र और इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार बनाने के लिए उद्योगपतियों और नियोजकों के साथ चर्चा कर तैयार किए जाएँ।   राज्यपाल पटेल मंगलवार को मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा नैक की तैयारियों पर आयोजित कार्यशाला के उद्घाटन-सत्र को राजभवन से ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों का हित शिक्षण संस्थाओं की प्रथम प्राथमिकता है। यह उनका दायित्व भी है कि शिक्षा सहज, सुलभ, कम से कम खर्चे वाली और बंधन मुक्त हो।   शिक्षा की पहुँच बढ़ाने में दूरवर्ती शिक्षा प्रभावी साधन उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश जैसे विशाल भू-भाग वाले प्रदेश में कम खर्चीली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुँच बढ़ाने में दूरवर्ती शिक्षा प्रभावी साधन है। शिक्षा की सार्थकता ज्ञान, संस्कार के साथ जीवन उपयोगी होने में है। वर्तमान समय ज्ञान और तकनीक के तेजी से बदलाव का है, जिसमें डिग्री की प्रासंगिकता के लिए निरंतर अपडेशन आवश्यक है। इसी मंशा से नई शिक्षा नीति में मल्टी एंट्री, मल्टी एक्ज़िट की व्यवस्थाएँ की गई है। जरूरी है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता और पहुँच बढ़ाने के कार्य सही नीति और नीयत के साथ किए जाएं।   राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सबके विश्वास, सबके साथ और सबके प्रयासों से समावेशी विकास का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने नई शिक्षा नीति में युवाओं को बंधन मुक्त शिक्षा के द्वारा तेजी से बदलती दुनिया के अनुसार सक्षम बनने का अवसर दिया है। नीति की सफलता के लिए शिक्षा संस्थान और विश्वविद्यालयों को नॉलेज जनरेशन और ट्रांसमिशन के केंद्र बनाना होगा। शिक्षा संस्थान छात्र-छात्राओं के लिए जीवन की अनंत ऊँचाइयों को छूने की क्षमता देने के लाँच-पैड बनें।   उन्होंने आशा व्यक्त की है कि कार्यशाला नैक के सात मापदण्डों के अनुसार शिक्षण संस्थाओं के व्यापक विकास और छात्र हित के विभिन्न आयामों पर प्रतिभागियों का दृष्टिकोण सकारात्मक बनाने और नई शिक्षा नीति को लागू करने में सक्षम और सक्रिय बनाने में सफल होगी। वंचित और दूरस्थ क्षेत्रों में सुलभ, स्तरीय, रोजगार परक और सार्थक शिक्षा प्रदान करने के प्रयासों का मंच बनेगी।   मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय की वरिष्ठ सलाहकार डॉ. स्मिता राजन ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कुलपति डॉ. जयंत सोनवलकर ने बताया कि कार्यशाला में नैक की मूल्यांकन पद्धति के मार्ग दर्शन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि परिणाम मूलक शिक्षा के लिए नैक की ग्रेडिंग कराया जाना जरूरी है। इससे संस्था को उसकी कार्य पद्धति, शिक्षा पद्धति और विद्यार्थियों के लिए किए गए प्रयासों का मूल्यांकन होता है। अन्य संस्थाओं के द्वारा किए जा रहे नवाचारों और उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी भी मिलती है, जो संस्था के उन्नयन में सहयोगी होती है। विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. एल.एस. सोलंकी ने आभार प्रदर्शन किया।

Kolar News

Kolar News 8 March 2022

भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मंगलवार को भोपाल के अरेरा क्लब में आईटीएफ मेन्स वर्ल्ड टेनिस टूर्नामेंट का रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में कुल 6 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें फ्रांस के 2, ग्रेट ब्रिटेन के 2, जर्मनी, पॉलैंड, जापान और चेकोस्लोवाकिया के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी को 15 हजार डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा।   खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि लगातार छह वर्षों से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के प्रतिष्ठित टेनिस खिलाड़ी भाग लेते आ रहे हैं। वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों को खेलते हुए देखना, नये उभरते खिलाड़ियों के लिए एक वरदान है।   उन्होंने बाहर से आये खिलाड़ियों का भोपाल में स्वागत करते हुए कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरसंभव मदद के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश आज खेलों की दुनिया में एक अलग पहचान बनाए हुए है। ऐसी अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं नये टेलेंट को प्रोत्साहित करेंगी।   इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण संचालक रवि गुप्ता तथा आईटीएफ के सदस्य डॉ. निर्भय श्रीवास्तव, मनोज कुकरेजा, अतुल धुपड़, आशीष पांडे, सागर श्रीवास्तव, लाजपत राय तथा यश विद्यार्थी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 8 March 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता पं. गोविन्द वल्लभ पन्त की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास के सभागार में पं. गोविंद वल्लभ पन्त के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।   मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया कि -"स्वतन्त्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत रत्न, आदरणीय पं. गोविन्द बल्लभ पन्त जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपका आदर्श जीवन और प्रखर विचार सदैव हमें राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"   उल्लेखनीय है कि पं. गोविंद वल्लभ पंत भारत के चौथे गृह मंत्री थे। सन 1957 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। गृह मंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था। उनका जन्म 10 सितम्बर 1887 को अल्मोड़ा जिले के श्यामली पर्वतीय क्षेत्र स्थित खूंट गाँव में हुआ और 7 मार्च 1961 को उनका अवसान हुआ।

Kolar News

Kolar News 7 March 2022

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बुधनी के जर्रापुर में निजी क्षेत्र की विहान फूड इंडस्ट्री का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित इस उद्योग से क्षेत्र के किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बुधनी में नए युग की शुरुआत हुई है। क्षेत्र में औद्योगीकरण को गति देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से उद्योगों के लिए भूमि उपलब्ध कराने की सरकारी प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। ताकि उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने में किसी तरह की कोई कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस उद्योग द्वारा कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण कर अनेक तरह के खाद्य एवं पेय पदार्थ तैयार किए जाएंगे। इस उद्योग से लगभग 900 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।   इस अवसर पर सांसद रमाकांत भार्गव, प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।   लक्ष्मी नारायण नव कुंडीय यज्ञ एवं राम कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को बुधनी तहसील के बासगहन में आयोजित लक्ष्मी नारायण नव कुंडीय यज्ञ एवं राम कथा में शामिल हुए। उन्होंने पद्म विभूषण संत भद्राचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर को पाने के तीन मार्ग है। एक ज्ञान मार्ग, दूसरा भक्ति मार्ग तथा तीसरा कर्म मार्ग है। उन्होंने कहा कि संत ज्ञान मार्ग से ईश्वर को प्राप्त करते हैं तथा हनुमान जी और मीरा बाई ने भक्ति मार्ग के माध्यम से ईश्वर को प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सामान्य व्यक्ति कर्म मार्ग से ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। जिसका जो कर्म है, वह पूरी ईमानदारी से करें। शिक्षक इमानदारी से पढ़ाएं, शासकीय सेवक पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करें, किसान खेतों में मेहनत कर अन्न पैदा करें और व्यापारी पूरी ईमानदारी से व्यापार करें। मुख्यमंत्री ने आचार्य बलभद्र स्वामी के आग्रह पर भजन भी सुनाए।

Kolar News

Kolar News 6 March 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में रविवार को राजधानी भोपाल में राजकीय विमानतल (स्टेट हैंगर) परिसर में केसिया का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से पौधरोपण करने की अपील भी की।   मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा- "आज राजकीय विमानतल पर केसिया का पौधा लगाया। आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण में केसिया की छाल और पत्तियां उपयोगी हैं। पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि भूमिगत जलस्रोतों का संवर्धन भी करते हैं। आप भी पौधरोपण अवश्य करें।"   उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान ने पिछले साल नर्मदा जयंती के मौके पर 19 फरवरी 2021 को प्रतिदिन पौधरोपण करने का संकल्प लिया था। उसके बाद से वे निरंतर प्रतिदिन पौध-रोपण कर रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 6 March 2022

भोपाल, 02 मार्च (हि.स.) । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को पूर्व सांसद तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की पुण्य-तिथि पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। नंदकुमार सिंह चौहान का जन्म 8 सितम्बर 1952 को शाहपुर बुरहानपुर में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत शाहपुर के नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में की थी। उनका अवसान 2 मार्च 2021 को हुआ। संसदीय कार्यवाही, संगठनात्मक कौशल में योगदान और संगठन को प्रदेश में मजबूत बनाने के प्रयासों के लिए उन्हें याद किया जाता है। उनका पूरा जीवन सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहा। वे लोकप्रिय जन-नेता थे। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा है कि- "आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, जन-जन के हृदय में विशिष्ट स्थान रखने वाले जन-नेता, स्व. नंदकुमार सिंह चौहान 'नंदू भैया' जी की पुण्य-तिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।" नंदू भैया के प्रति हम सबका सच्चा स्नेह और आदर यही होगा कि उनके अधूरे सपनों को हम सब पूरा करें। अपने पुनीत विचारों और कार्यों के माध्यम से वे हमारे बीच हैं और सदैव बने रहेंगे।"

Kolar News

Kolar News 2 March 2022

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में करंज का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौध-रोपण कर रहे हैं। फरवरी 2022 में मुख्यमंत्री चौहान को प्रतिदिन पौध-रोपण करते हुए एक वर्ष पूर्ण हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण के क्रम को जारी रखते हुए आगामी दिनों में भी रोज पौधा लगाना जारी रखा है। आज लगाया गया करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।   मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि "प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में आज स्मार्ट पार्क में औषधीय गुणों से युक्त करंज का पौधा रोपा। ईश्वर की कृपा है कि मुझे प्रतिदिन पौधरोपण करने में अप्रतिम आनंद एवं संतोष की अनुभूति होती है। आप भी पौधरोपण के लिए कदम बढ़ाएं। आइए, हम सब मिलकर धरा को हरा-भरा बनाएं।"

Kolar News

Kolar News 2 March 2022

हरदा/भोपाल। किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने बुधवार को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की मौजूदगी में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 25 मार्च से नर्मदापुर और हरदा जिले में किसानों के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल के लिए तवा से 80 हज़ार हेक्टेयर में पानी छोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान भाई कमांड एरिया में ही मूंग की फसल की बोनी करें बाकी क्षेत्रों में किसान खुद के ट्यूबेल कुआं और नर्मदा या अन्य नदी से पानी की व्यवस्था करें। कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार दो दिवसीय तवा उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें नर्मदा पुर और हरदा के किसान भाग लेंगे। इस उत्सव के आयोजन से हमारी संस्कृति का प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक हुई है। ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल से किसानों को फायदा हुआ है। क्षेत्र में कृषि घाटे का नहीं लाभ का धंधा बनी है।

Kolar News

Kolar News 2 March 2022

हरदा/भोपाल। किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने बुधवार को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की मौजूदगी में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 25 मार्च से नर्मदापुर और हरदा जिले में किसानों के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल के लिए तवा से 80 हज़ार हेक्टेयर में पानी छोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान भाई कमांड एरिया में ही मूंग की फसल की बोनी करें बाकी क्षेत्रों में किसान खुद के ट्यूबेल कुआं और नर्मदा या अन्य नदी से पानी की व्यवस्था करें। कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार दो दिवसीय तवा उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें नर्मदा पुर और हरदा के किसान भाग लेंगे। इस उत्सव के आयोजन से हमारी संस्कृति का प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक हुई है। ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल से किसानों को फायदा हुआ है। क्षेत्र में कृषि घाटे का नहीं लाभ का धंधा बनी है।

Kolar News

Kolar News 2 March 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास सभा कक्ष में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्य-तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के योगदान का स्मरण किया।   मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रवादी विचारक, प्रख्यात समाज सुधारक स्व. श्री नानाजी देशमुख की पुण्य-तिथि पर उनके चित्र पर भी माल्यार्पण कर नमन किया। स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी ने भी शहीद चंद्रशेखर आजाद और विचारक नानाजी देशमुख जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।   मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि "महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद जी और राष्ट्र की उन्नति हेतु ग्रामोदय से राष्ट्रोदय का मंत्र देने वाले श्रद्धेय नानाजी देशमुख जी की पुण्यतिथि पर चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। आपके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम राष्ट्र व समाज के उत्थान के लिए सतत कार्य करते रहेंगे।"

Kolar News

Kolar News 27 February 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में बादाम और मौलश्री के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री के साथ गौरा जन-उत्थान और कल्याण संस्था (अपना घर) की माधुरी मिश्रा, विभूति, प्रेम सोनी और श्रीमती पाठक ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने संस्था के कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की।   मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि "गौरा जन उत्थान व कल्याण संस्था पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता प्रयासों के साथ कोलार में संचालित अपना घर में 25 माता-पिता की निःशुल्क सेवा कर रही है। स्वच्छता के लिए संस्था नगर निगम के साथ कार्य करते हुए प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाती है। संस्था को उल्लेखनीय कार्यों के लिए बधाई।"   पौधों का महत्व बादाम पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक पनपता है। तकनीकी दृष्टि से यह बादाम के पेड़ के फल का बीज होता है। बादाम के पेड़ में गुलाबी और श्वेत रंग के सुंगधित फूल होते हैं। बादाम फायबर से परिपूर्ण होने से पाचन में सहायक होता है। बादाम का सेवन, उच्च रक्तचाप, कब्ज रोग और हृदय रोग में उपयोगी माना गया है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन-ई से भरपूर है। मौलश्री को संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकूल भी कहा जाता है। यह औषधीय महत्व का वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।

Kolar News

Kolar News 26 February 2022

गुना । पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र और राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मांग की है। राजस्थान सरकार के आदेश का हवाला देते हुए उन्होंने प्रदेश में भी इसे लागू करने की मांग की है। सीएम को लिखे पत्र में राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने 2005 से पूर्व की पेंशन नीति को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि 2021 में नई पेंशन नीति के कारण शासकीय कर्मचारी पेंशन के व्यापक लाभ से वंचित रह जाते है। 2005 में लागू की गई पेंशन नीति राज्यो पर बाध्यकारी नहीं है इसको लागू करना या ना करना राज्य सरकार पर निर्भर करता हैं, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण वर्तमान में राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई पुरानी पेंशन नीति हैं। उन्होंने आगे लिखा की ये राजनैतिक विषय नहीं है। यह कर्मचारियों एवं उनके परिवार से जुड़ा हुआ मुद्दा है। हम भूल नही सकते कि कोविड काल में कर्मचारियों ने अपनी जान को दांव पर लगाकर अपना कर्तव्य पालन किया है। नई पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग 17 वर्षों से कर्मचारी संगठन कर रहे हैं।    

Kolar News

Kolar News 25 February 2022

भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि अकादमी के खिलाडिय़ों के ब्लड प्रोफाइल के अनुसार उन्हें न्यूट्रीशन प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी पिछले वर्ष से अब तक कोविड संक्रमित हुए है, उनका फुल ब्लड प्रोफाईल टेस्ट करवाएँ। खेल मंत्री ने यह बात शुक्रवार को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में कुश्ती, बॉक्सिंग और शॉटगन अकादमी गतिविधियों की समीक्षा के दौरान कही। बॉक्सिंग खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बॉक्सिंग अकादमी के खिलाडिय़ों के फॉरेन एक्सपोजर के लिए एक सप्ताह के अंदर क्यूबा के प्रशिक्षक को लाए जाने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड से ठीक हुए खिलाडिय़ों के लिए डाईट, प्रोटीन आदि दिए जाएँ। ऐसे खिलाडिय़ों में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए स्पेशल फूड, मेडिकल कंसल्टेशन एवं मेडिसन की व्यवस्था सुचारू रूप से करें। कुश्ती खेल मंत्री ने एशियन गेम्स की तैयारी के लिए कुश्ती अकादमी के संभावित खिलाडिय़ों को दो-दो माह के लिए विदेशी प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण दिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यूट्रीशनिस्ट आराधना शर्मा और स्पोर्टस साइंस के डॉक्टर जीन्स थॉमस मैथ्यू को खिलाडिय़ों के वेट केटेगरी और खेल के हिसाब से डाइट और सप्लीमेंटस दिए जाने और सप्ताह में प्रत्येक दिन किसी एक खेल प्रशिक्षक से बात कर खिलाडिय़ों की समस्याओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए। शूटिंग उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में "पे-एण्ड-प्ले" योजना में बाहर के खिलाडिय़ों को विदेशी प्रशिक्षक से प्रशिक्षण दिलाने के संबंध में गाइड लाइन तैयार करें। उन्होंने शूटिंग रेंज परिसर में स्थान निश्चित कर कैलेण्डर लगाने, प्रशिक्षक एवं शूटर्स के प्रदेश के बाहर प्रशिक्षण कैम्प अथवा प्रतियोगिता में जाने के संबंध में चेकलिस्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए।

Kolar News

Kolar News 25 February 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल के स्मार्ट उद्यान में करंज और केसिया के पौधे लगाए। खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, सदस्य जिला पंचायत धार वीरेंद्र सिंह बघेल तथा बी-अ-ह्यूमन संस्था के जीतेन्द्रमणि शर्मा, अटल बिहारी शर्मा तथा रणवेश शर्मा साथ थे।   संस्था पिछले पाँच वर्षों से देश और प्रदेश के कई संगठनों के साथ मिलकर नैतिकता के भावों को लोगों तक पहुँचाने का काम कर रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए 2000 पौधे लगाए हैं। संस्था का युवा संगठन ग्रामीण स्तर पर लोगों को अपने कत्र्तव्यों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है। बी-अ-हयूमन पर्यावरण, वृक्षा-रोपण, सुरक्षा और समाज से जुड़े सभी सामाजिक कत्र्तव्यों के लिए सदैव तत्पर रही है। संस्था का मानना है कि व्यक्ति के विचारों में मानवता होगी तो वो इस समाज, देश और दुनिया के सदैव हितैषी बनें रहेंगे।   पौधों का महत्व   आज लगाया गया करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। केसिया को भारत में जंगली दालचीनी भी कहा जाता है। केसिया जावानिका की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।

Kolar News

Kolar News 25 February 2022

हरदा/भोपाल। किसान नेता एवं मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने हरदा में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया।   कृषि मंत्री पटेल ने मंगलवार देर शाम कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता ने मध्यप्रदेश में 5 साल के लिए धक्का दिया और कांग्रेस को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है। प्रदेश में कांग्रेस न जनपद में, न मंडी में, न नगरपालिका में कहीं नजर नहीं आ रही है। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का नारा सार्थक हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी या भ्रष्टाचारी कह लो एक दूसरे के पर्याय है। चोरों को चोर और भ्रष्टाचारियों को भ्रष्टाचारी नजर आते हैं। यही कांग्रेसियों का हाल मध्यप्रदेश में हो गया है।

Kolar News

Kolar News 23 February 2022

मुरैना। जिले की देवरी गोशाला में गायों की मौत को लापरवाही बताते हुए मिर्ची बाबा ने सोमवार को हाईवे जाम का ऐलान किया है। इसे देखते हुए सोमवार सुबह से ही देवरी के आसपास हाईवे पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस-प्रशासन का प्रयास है कि मुरैना बेरियर पर ही मिर्ची बाबा को रोक दिया जाए, जिससे की हाईवे पर यातायात बधित न हो। मिर्ची बाबा ने रविवार को अपने सबलगढ़ दौरे के दौरान कहा था कि गायों की मौत पर भाजपा सरकार पूरी तरह से सोई हुई है। प्रदेश में हजारों गायों की मौत हो रही है। पहले यही लोग एक गाय को चोट आने पर हंगामा खड़ा कर देते थे, लेकिन अब हजारों गाय गोशालाओं में मर रही है, लेकिन कोई फिक्र तक नहीं है। इसलिए इस सरकार को जगाने के लिए हम मुरैना सोमवार को हाइवे जाम कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। मिर्ची बाबा ने संघ और बजरंग दल पर भी निशाना साधा और कहा कि यह सिर्फ गाय सेवा का ड्रमा कर सकते हैं। आज जब गाय मर रही है तो यह घर से बाहर भी नहीं निकल सकते। सही गोसेवक ही इस समय निकलकर सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर, साधु संत और गाय पर विपत्ति आएगी तो सड़क पर उतरेंगें। साधु को गायों के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। इसलिए निर्णय लिया है कि इस सरकार को जगाने के लिए मुरैना में हाइवे को जाम किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 21 February 2022

मुरैना। जिले की देवरी गोशाला में गायों की मौत को लापरवाही बताते हुए मिर्ची बाबा ने सोमवार को हाईवे जाम का ऐलान किया है। इसे देखते हुए सोमवार सुबह से ही देवरी के आसपास हाईवे पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस-प्रशासन का प्रयास है कि मुरैना बेरियर पर ही मिर्ची बाबा को रोक दिया जाए, जिससे की हाईवे पर यातायात बधित न हो। मिर्ची बाबा ने रविवार को अपने सबलगढ़ दौरे के दौरान कहा था कि गायों की मौत पर भाजपा सरकार पूरी तरह से सोई हुई है। प्रदेश में हजारों गायों की मौत हो रही है। पहले यही लोग एक गाय को चोट आने पर हंगामा खड़ा कर देते थे, लेकिन अब हजारों गाय गोशालाओं में मर रही है, लेकिन कोई फिक्र तक नहीं है। इसलिए इस सरकार को जगाने के लिए हम मुरैना सोमवार को हाइवे जाम कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। मिर्ची बाबा ने संघ और बजरंग दल पर भी निशाना साधा और कहा कि यह सिर्फ गाय सेवा का ड्रमा कर सकते हैं। आज जब गाय मर रही है तो यह घर से बाहर भी नहीं निकल सकते। सही गोसेवक ही इस समय निकलकर सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर, साधु संत और गाय पर विपत्ति आएगी तो सड़क पर उतरेंगें। साधु को गायों के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। इसलिए निर्णय लिया है कि इस सरकार को जगाने के लिए मुरैना में हाइवे को जाम किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 21 February 2022

मुरैना। जिले की देवरी गोशाला में गायों की मौत को लापरवाही बताते हुए मिर्ची बाबा ने सोमवार को हाईवे जाम का ऐलान किया है। इसे देखते हुए सोमवार सुबह से ही देवरी के आसपास हाईवे पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस-प्रशासन का प्रयास है कि मुरैना बेरियर पर ही मिर्ची बाबा को रोक दिया जाए, जिससे की हाईवे पर यातायात बधित न हो। मिर्ची बाबा ने रविवार को अपने सबलगढ़ दौरे के दौरान कहा था कि गायों की मौत पर भाजपा सरकार पूरी तरह से सोई हुई है। प्रदेश में हजारों गायों की मौत हो रही है। पहले यही लोग एक गाय को चोट आने पर हंगामा खड़ा कर देते थे, लेकिन अब हजारों गाय गोशालाओं में मर रही है, लेकिन कोई फिक्र तक नहीं है। इसलिए इस सरकार को जगाने के लिए हम मुरैना सोमवार को हाइवे जाम कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। मिर्ची बाबा ने संघ और बजरंग दल पर भी निशाना साधा और कहा कि यह सिर्फ गाय सेवा का ड्रमा कर सकते हैं। आज जब गाय मर रही है तो यह घर से बाहर भी नहीं निकल सकते। सही गोसेवक ही इस समय निकलकर सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर, साधु संत और गाय पर विपत्ति आएगी तो सड़क पर उतरेंगें। साधु को गायों के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। इसलिए निर्णय लिया है कि इस सरकार को जगाने के लिए मुरैना में हाइवे को जाम किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 21 February 2022

ग्वालियर। शहरों की तर्ज पर ग्रामीण अंचल में भी घर-घर नल के जरिए पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत गाँव-गाँव में नल-जल योजनाओं को मूर्तरूप दिया जा रहा है।   यह बात प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने गुरुवार को विकासखण्ड मुरार के ग्राम बिल्हारा व जखारा में अलग-अलग नल-जल योजनाओं के भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने दोनों गाँवों की नल-जल योजनाओं सहित कुल 3 करोड़ 28 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिनमें तालाब जीर्णोद्धार व सीमेंट कंक्रीटयुक्त सड़क शामिल है।   राज्य मंत्री कुशवाह ने बिल्हारा व जखारा में अलग-अलग आयोजित हुए कार्यक्रम में मौजूद दोनों गाँवों के निवासियों को आश्वस्त किया कि यहाँ की नल-जल योजनायें आगामी नवम्बर माह तक पूरी हो जाएंगी। इसके बाद हर घर में नल की टोंटी से पानी उपलब्ध होगा। इससे खासतौर पर महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीएचई को निर्देश दिए कि नल-जल योजना के ठेकेदार का पूरा भुगतान तभी किया जाए जब गाँव के हर घर में नल कनेक्शन हो जाएं।   कुशवाह ने यह भी कहा कि नल-जल योजनाओं के साथ-साथ दोनों गाँवों में पुराने जलाशयों के जीर्णोद्धार के लिए भी भूमिपूजन किया गया है। इन जलाशयों के जीर्णोद्धार से गाँव के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी।   राज्य मंत्री कुशवाह ने ग्राम बिल्हारा की विद्युत समस्या के समाधान के लिए 25 केव्हीए के विद्युत ट्रांसफार्मर को 63 केव्हीए के ट्रांसफार्मर में तब्दील करने के निर्देश कार्यक्रम में मौजूद विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि अप्रैल माह में इस गाँव में एक नया ट्रांसफार्मर भी लगवाया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गाँव में स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने की बात भी कही।   इसी तरह ग्राम जखारा में आयोजित हुए कार्यक्रम में कुशवाह ने ग्रामीणों द्वारा मांग किए जाने पर यहाँ के एक और तालाब का जीर्णोद्धार कराने की घोषणा भी इस अवसर पर की। साथ ही कहा कि गाँव की सड़क संबंधी मांग भी सरकार पूरा करेगी।   कार्यक्रम में प्रेम सिंह राजपूत, धर्मेन्द्र राणा, केशव सिंह गुर्जर, चरण सिंह राणा, गब्बर सिंह बघेल व रामेश्वर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम पुष्पा पुषाम तथा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।   बिल्हारा में इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने ग्राम बिल्हारा में 92 लाख रुपये लागत की नल-जल योजना और 111 लाख रुपये लागत के तालाब जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। जल जीवन मिशन के तहत मंजूर हुई नल-जल योजना के पूर्ण होने पर बिल्हारा गाँव के सभी 380 परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। योजना के तहत सवा लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय टंकी, 20 हजार लीटर क्षमता की भू-स्तरीय टंकी, तीन नवीन नलकूप, 4 हजार मीटर पाइपलाईन व सभी 380 परिवारों के घरों में घरेलू नल कनेक्शन दिए जायेंगे। जखारा गाँव को मिली ये सौगातें कुशवाह ने ग्राम जखारा में लगभग 91 लाख रुपये लागत की नल-जल योजना, 26 लाख रुपये की लागत से तालाब जीर्णोद्धार और लगभग साढ़े 8 लाख रुपये लागत की सीसी रोड़ (चपरौली रोड़ से सिद्धबाबा खोह तक) का भूमिपूजन किया। नल-जल योजना के तहत डेढ़ लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी की टंकी, 20 हजार लीटर क्षमता की भू-स्तरीय पानी की टंकी, तीन नलकूप, 3900 मीटर पाइप लाईन व सभी 322 परिवारों के घरों में नल कनेक्शन दिए जायेंगे।

Kolar News

Kolar News 17 February 2022

ग्वालियर। शहरों की तर्ज पर ग्रामीण अंचल में भी घर-घर नल के जरिए पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत गाँव-गाँव में नल-जल योजनाओं को मूर्तरूप दिया जा रहा है।   यह बात प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने गुरुवार को विकासखण्ड मुरार के ग्राम बिल्हारा व जखारा में अलग-अलग नल-जल योजनाओं के भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने दोनों गाँवों की नल-जल योजनाओं सहित कुल 3 करोड़ 28 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिनमें तालाब जीर्णोद्धार व सीमेंट कंक्रीटयुक्त सड़क शामिल है।   राज्य मंत्री कुशवाह ने बिल्हारा व जखारा में अलग-अलग आयोजित हुए कार्यक्रम में मौजूद दोनों गाँवों के निवासियों को आश्वस्त किया कि यहाँ की नल-जल योजनायें आगामी नवम्बर माह तक पूरी हो जाएंगी। इसके बाद हर घर में नल की टोंटी से पानी उपलब्ध होगा। इससे खासतौर पर महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीएचई को निर्देश दिए कि नल-जल योजना के ठेकेदार का पूरा भुगतान तभी किया जाए जब गाँव के हर घर में नल कनेक्शन हो जाएं।   कुशवाह ने यह भी कहा कि नल-जल योजनाओं के साथ-साथ दोनों गाँवों में पुराने जलाशयों के जीर्णोद्धार के लिए भी भूमिपूजन किया गया है। इन जलाशयों के जीर्णोद्धार से गाँव के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी।   राज्य मंत्री कुशवाह ने ग्राम बिल्हारा की विद्युत समस्या के समाधान के लिए 25 केव्हीए के विद्युत ट्रांसफार्मर को 63 केव्हीए के ट्रांसफार्मर में तब्दील करने के निर्देश कार्यक्रम में मौजूद विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि अप्रैल माह में इस गाँव में एक नया ट्रांसफार्मर भी लगवाया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गाँव में स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने की बात भी कही।   इसी तरह ग्राम जखारा में आयोजित हुए कार्यक्रम में कुशवाह ने ग्रामीणों द्वारा मांग किए जाने पर यहाँ के एक और तालाब का जीर्णोद्धार कराने की घोषणा भी इस अवसर पर की। साथ ही कहा कि गाँव की सड़क संबंधी मांग भी सरकार पूरा करेगी।   कार्यक्रम में प्रेम सिंह राजपूत, धर्मेन्द्र राणा, केशव सिंह गुर्जर, चरण सिंह राणा, गब्बर सिंह बघेल व रामेश्वर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम पुष्पा पुषाम तथा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।   बिल्हारा में इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने ग्राम बिल्हारा में 92 लाख रुपये लागत की नल-जल योजना और 111 लाख रुपये लागत के तालाब जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। जल जीवन मिशन के तहत मंजूर हुई नल-जल योजना के पूर्ण होने पर बिल्हारा गाँव के सभी 380 परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। योजना के तहत सवा लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय टंकी, 20 हजार लीटर क्षमता की भू-स्तरीय टंकी, तीन नवीन नलकूप, 4 हजार मीटर पाइपलाईन व सभी 380 परिवारों के घरों में घरेलू नल कनेक्शन दिए जायेंगे। जखारा गाँव को मिली ये सौगातें कुशवाह ने ग्राम जखारा में लगभग 91 लाख रुपये लागत की नल-जल योजना, 26 लाख रुपये की लागत से तालाब जीर्णोद्धार और लगभग साढ़े 8 लाख रुपये लागत की सीसी रोड़ (चपरौली रोड़ से सिद्धबाबा खोह तक) का भूमिपूजन किया। नल-जल योजना के तहत डेढ़ लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी की टंकी, 20 हजार लीटर क्षमता की भू-स्तरीय पानी की टंकी, तीन नलकूप, 3900 मीटर पाइप लाईन व सभी 322 परिवारों के घरों में नल कनेक्शन दिए जायेंगे।

Kolar News

Kolar News 17 February 2022

ग्वालियर। शहरों की तर्ज पर ग्रामीण अंचल में भी घर-घर नल के जरिए पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत गाँव-गाँव में नल-जल योजनाओं को मूर्तरूप दिया जा रहा है।   यह बात प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने गुरुवार को विकासखण्ड मुरार के ग्राम बिल्हारा व जखारा में अलग-अलग नल-जल योजनाओं के भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने दोनों गाँवों की नल-जल योजनाओं सहित कुल 3 करोड़ 28 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिनमें तालाब जीर्णोद्धार व सीमेंट कंक्रीटयुक्त सड़क शामिल है।   राज्य मंत्री कुशवाह ने बिल्हारा व जखारा में अलग-अलग आयोजित हुए कार्यक्रम में मौजूद दोनों गाँवों के निवासियों को आश्वस्त किया कि यहाँ की नल-जल योजनायें आगामी नवम्बर माह तक पूरी हो जाएंगी। इसके बाद हर घर में नल की टोंटी से पानी उपलब्ध होगा। इससे खासतौर पर महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीएचई को निर्देश दिए कि नल-जल योजना के ठेकेदार का पूरा भुगतान तभी किया जाए जब गाँव के हर घर में नल कनेक्शन हो जाएं।   कुशवाह ने यह भी कहा कि नल-जल योजनाओं के साथ-साथ दोनों गाँवों में पुराने जलाशयों के जीर्णोद्धार के लिए भी भूमिपूजन किया गया है। इन जलाशयों के जीर्णोद्धार से गाँव के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी।   राज्य मंत्री कुशवाह ने ग्राम बिल्हारा की विद्युत समस्या के समाधान के लिए 25 केव्हीए के विद्युत ट्रांसफार्मर को 63 केव्हीए के ट्रांसफार्मर में तब्दील करने के निर्देश कार्यक्रम में मौजूद विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि अप्रैल माह में इस गाँव में एक नया ट्रांसफार्मर भी लगवाया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गाँव में स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने की बात भी कही।   इसी तरह ग्राम जखारा में आयोजित हुए कार्यक्रम में कुशवाह ने ग्रामीणों द्वारा मांग किए जाने पर यहाँ के एक और तालाब का जीर्णोद्धार कराने की घोषणा भी इस अवसर पर की। साथ ही कहा कि गाँव की सड़क संबंधी मांग भी सरकार पूरा करेगी।   कार्यक्रम में प्रेम सिंह राजपूत, धर्मेन्द्र राणा, केशव सिंह गुर्जर, चरण सिंह राणा, गब्बर सिंह बघेल व रामेश्वर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम पुष्पा पुषाम तथा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।   बिल्हारा में इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने ग्राम बिल्हारा में 92 लाख रुपये लागत की नल-जल योजना और 111 लाख रुपये लागत के तालाब जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। जल जीवन मिशन के तहत मंजूर हुई नल-जल योजना के पूर्ण होने पर बिल्हारा गाँव के सभी 380 परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। योजना के तहत सवा लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय टंकी, 20 हजार लीटर क्षमता की भू-स्तरीय टंकी, तीन नवीन नलकूप, 4 हजार मीटर पाइपलाईन व सभी 380 परिवारों के घरों में घरेलू नल कनेक्शन दिए जायेंगे। जखारा गाँव को मिली ये सौगातें कुशवाह ने ग्राम जखारा में लगभग 91 लाख रुपये लागत की नल-जल योजना, 26 लाख रुपये की लागत से तालाब जीर्णोद्धार और लगभग साढ़े 8 लाख रुपये लागत की सीसी रोड़ (चपरौली रोड़ से सिद्धबाबा खोह तक) का भूमिपूजन किया। नल-जल योजना के तहत डेढ़ लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी की टंकी, 20 हजार लीटर क्षमता की भू-स्तरीय पानी की टंकी, तीन नलकूप, 3900 मीटर पाइप लाईन व सभी 322 परिवारों के घरों में नल कनेक्शन दिए जायेंगे।

Kolar News

Kolar News 17 February 2022

ग्वालियर। शहरों की तर्ज पर ग्रामीण अंचल में भी घर-घर नल के जरिए पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत गाँव-गाँव में नल-जल योजनाओं को मूर्तरूप दिया जा रहा है।   यह बात प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने गुरुवार को विकासखण्ड मुरार के ग्राम बिल्हारा व जखारा में अलग-अलग नल-जल योजनाओं के भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने दोनों गाँवों की नल-जल योजनाओं सहित कुल 3 करोड़ 28 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिनमें तालाब जीर्णोद्धार व सीमेंट कंक्रीटयुक्त सड़क शामिल है।   राज्य मंत्री कुशवाह ने बिल्हारा व जखारा में अलग-अलग आयोजित हुए कार्यक्रम में मौजूद दोनों गाँवों के निवासियों को आश्वस्त किया कि यहाँ की नल-जल योजनायें आगामी नवम्बर माह तक पूरी हो जाएंगी। इसके बाद हर घर में नल की टोंटी से पानी उपलब्ध होगा। इससे खासतौर पर महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीएचई को निर्देश दिए कि नल-जल योजना के ठेकेदार का पूरा भुगतान तभी किया जाए जब गाँव के हर घर में नल कनेक्शन हो जाएं।   कुशवाह ने यह भी कहा कि नल-जल योजनाओं के साथ-साथ दोनों गाँवों में पुराने जलाशयों के जीर्णोद्धार के लिए भी भूमिपूजन किया गया है। इन जलाशयों के जीर्णोद्धार से गाँव के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी।   राज्य मंत्री कुशवाह ने ग्राम बिल्हारा की विद्युत समस्या के समाधान के लिए 25 केव्हीए के विद्युत ट्रांसफार्मर को 63 केव्हीए के ट्रांसफार्मर में तब्दील करने के निर्देश कार्यक्रम में मौजूद विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि अप्रैल माह में इस गाँव में एक नया ट्रांसफार्मर भी लगवाया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गाँव में स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने की बात भी कही।   इसी तरह ग्राम जखारा में आयोजित हुए कार्यक्रम में कुशवाह ने ग्रामीणों द्वारा मांग किए जाने पर यहाँ के एक और तालाब का जीर्णोद्धार कराने की घोषणा भी इस अवसर पर की। साथ ही कहा कि गाँव की सड़क संबंधी मांग भी सरकार पूरा करेगी।   कार्यक्रम में प्रेम सिंह राजपूत, धर्मेन्द्र राणा, केशव सिंह गुर्जर, चरण सिंह राणा, गब्बर सिंह बघेल व रामेश्वर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम पुष्पा पुषाम तथा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।   बिल्हारा में इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने ग्राम बिल्हारा में 92 लाख रुपये लागत की नल-जल योजना और 111 लाख रुपये लागत के तालाब जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। जल जीवन मिशन के तहत मंजूर हुई नल-जल योजना के पूर्ण होने पर बिल्हारा गाँव के सभी 380 परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। योजना के तहत सवा लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय टंकी, 20 हजार लीटर क्षमता की भू-स्तरीय टंकी, तीन नवीन नलकूप, 4 हजार मीटर पाइपलाईन व सभी 380 परिवारों के घरों में घरेलू नल कनेक्शन दिए जायेंगे। जखारा गाँव को मिली ये सौगातें कुशवाह ने ग्राम जखारा में लगभग 91 लाख रुपये लागत की नल-जल योजना, 26 लाख रुपये की लागत से तालाब जीर्णोद्धार और लगभग साढ़े 8 लाख रुपये लागत की सीसी रोड़ (चपरौली रोड़ से सिद्धबाबा खोह तक) का भूमिपूजन किया। नल-जल योजना के तहत डेढ़ लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी की टंकी, 20 हजार लीटर क्षमता की भू-स्तरीय पानी की टंकी, तीन नलकूप, 3900 मीटर पाइप लाईन व सभी 322 परिवारों के घरों में नल कनेक्शन दिए जायेंगे।

Kolar News

Kolar News 17 February 2022

ग्वालियर। शहरों की तर्ज पर ग्रामीण अंचल में भी घर-घर नल के जरिए पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत गाँव-गाँव में नल-जल योजनाओं को मूर्तरूप दिया जा रहा है।   यह बात प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने गुरुवार को विकासखण्ड मुरार के ग्राम बिल्हारा व जखारा में अलग-अलग नल-जल योजनाओं के भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने दोनों गाँवों की नल-जल योजनाओं सहित कुल 3 करोड़ 28 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिनमें तालाब जीर्णोद्धार व सीमेंट कंक्रीटयुक्त सड़क शामिल है।   राज्य मंत्री कुशवाह ने बिल्हारा व जखारा में अलग-अलग आयोजित हुए कार्यक्रम में मौजूद दोनों गाँवों के निवासियों को आश्वस्त किया कि यहाँ की नल-जल योजनायें आगामी नवम्बर माह तक पूरी हो जाएंगी। इसके बाद हर घर में नल की टोंटी से पानी उपलब्ध होगा। इससे खासतौर पर महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीएचई को निर्देश दिए कि नल-जल योजना के ठेकेदार का पूरा भुगतान तभी किया जाए जब गाँव के हर घर में नल कनेक्शन हो जाएं।   कुशवाह ने यह भी कहा कि नल-जल योजनाओं के साथ-साथ दोनों गाँवों में पुराने जलाशयों के जीर्णोद्धार के लिए भी भूमिपूजन किया गया है। इन जलाशयों के जीर्णोद्धार से गाँव के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी।   राज्य मंत्री कुशवाह ने ग्राम बिल्हारा की विद्युत समस्या के समाधान के लिए 25 केव्हीए के विद्युत ट्रांसफार्मर को 63 केव्हीए के ट्रांसफार्मर में तब्दील करने के निर्देश कार्यक्रम में मौजूद विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि अप्रैल माह में इस गाँव में एक नया ट्रांसफार्मर भी लगवाया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गाँव में स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने की बात भी कही।   इसी तरह ग्राम जखारा में आयोजित हुए कार्यक्रम में कुशवाह ने ग्रामीणों द्वारा मांग किए जाने पर यहाँ के एक और तालाब का जीर्णोद्धार कराने की घोषणा भी इस अवसर पर की। साथ ही कहा कि गाँव की सड़क संबंधी मांग भी सरकार पूरा करेगी।   कार्यक्रम में प्रेम सिंह राजपूत, धर्मेन्द्र राणा, केशव सिंह गुर्जर, चरण सिंह राणा, गब्बर सिंह बघेल व रामेश्वर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम पुष्पा पुषाम तथा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।   बिल्हारा में इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने ग्राम बिल्हारा में 92 लाख रुपये लागत की नल-जल योजना और 111 लाख रुपये लागत के तालाब जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। जल जीवन मिशन के तहत मंजूर हुई नल-जल योजना के पूर्ण होने पर बिल्हारा गाँव के सभी 380 परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। योजना के तहत सवा लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय टंकी, 20 हजार लीटर क्षमता की भू-स्तरीय टंकी, तीन नवीन नलकूप, 4 हजार मीटर पाइपलाईन व सभी 380 परिवारों के घरों में घरेलू नल कनेक्शन दिए जायेंगे। जखारा गाँव को मिली ये सौगातें कुशवाह ने ग्राम जखारा में लगभग 91 लाख रुपये लागत की नल-जल योजना, 26 लाख रुपये की लागत से तालाब जीर्णोद्धार और लगभग साढ़े 8 लाख रुपये लागत की सीसी रोड़ (चपरौली रोड़ से सिद्धबाबा खोह तक) का भूमिपूजन किया। नल-जल योजना के तहत डेढ़ लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी की टंकी, 20 हजार लीटर क्षमता की भू-स्तरीय पानी की टंकी, तीन नलकूप, 3900 मीटर पाइप लाईन व सभी 322 परिवारों के घरों में नल कनेक्शन दिए जायेंगे।

Kolar News

Kolar News 17 February 2022

ग्वालियर। शहरों की तर्ज पर ग्रामीण अंचल में भी घर-घर नल के जरिए पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत गाँव-गाँव में नल-जल योजनाओं को मूर्तरूप दिया जा रहा है।   यह बात प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने गुरुवार को विकासखण्ड मुरार के ग्राम बिल्हारा व जखारा में अलग-अलग नल-जल योजनाओं के भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने दोनों गाँवों की नल-जल योजनाओं सहित कुल 3 करोड़ 28 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिनमें तालाब जीर्णोद्धार व सीमेंट कंक्रीटयुक्त सड़क शामिल है।   राज्य मंत्री कुशवाह ने बिल्हारा व जखारा में अलग-अलग आयोजित हुए कार्यक्रम में मौजूद दोनों गाँवों के निवासियों को आश्वस्त किया कि यहाँ की नल-जल योजनायें आगामी नवम्बर माह तक पूरी हो जाएंगी। इसके बाद हर घर में नल की टोंटी से पानी उपलब्ध होगा। इससे खासतौर पर महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीएचई को निर्देश दिए कि नल-जल योजना के ठेकेदार का पूरा भुगतान तभी किया जाए जब गाँव के हर घर में नल कनेक्शन हो जाएं।   कुशवाह ने यह भी कहा कि नल-जल योजनाओं के साथ-साथ दोनों गाँवों में पुराने जलाशयों के जीर्णोद्धार के लिए भी भूमिपूजन किया गया है। इन जलाशयों के जीर्णोद्धार से गाँव के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी।   राज्य मंत्री कुशवाह ने ग्राम बिल्हारा की विद्युत समस्या के समाधान के लिए 25 केव्हीए के विद्युत ट्रांसफार्मर को 63 केव्हीए के ट्रांसफार्मर में तब्दील करने के निर्देश कार्यक्रम में मौजूद विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि अप्रैल माह में इस गाँव में एक नया ट्रांसफार्मर भी लगवाया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गाँव में स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने की बात भी कही।   इसी तरह ग्राम जखारा में आयोजित हुए कार्यक्रम में कुशवाह ने ग्रामीणों द्वारा मांग किए जाने पर यहाँ के एक और तालाब का जीर्णोद्धार कराने की घोषणा भी इस अवसर पर की। साथ ही कहा कि गाँव की सड़क संबंधी मांग भी सरकार पूरा करेगी।   कार्यक्रम में प्रेम सिंह राजपूत, धर्मेन्द्र राणा, केशव सिंह गुर्जर, चरण सिंह राणा, गब्बर सिंह बघेल व रामेश्वर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम पुष्पा पुषाम तथा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।   बिल्हारा में इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने ग्राम बिल्हारा में 92 लाख रुपये लागत की नल-जल योजना और 111 लाख रुपये लागत के तालाब जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। जल जीवन मिशन के तहत मंजूर हुई नल-जल योजना के पूर्ण होने पर बिल्हारा गाँव के सभी 380 परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। योजना के तहत सवा लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय टंकी, 20 हजार लीटर क्षमता की भू-स्तरीय टंकी, तीन नवीन नलकूप, 4 हजार मीटर पाइपलाईन व सभी 380 परिवारों के घरों में घरेलू नल कनेक्शन दिए जायेंगे। जखारा गाँव को मिली ये सौगातें कुशवाह ने ग्राम जखारा में लगभग 91 लाख रुपये लागत की नल-जल योजना, 26 लाख रुपये की लागत से तालाब जीर्णोद्धार और लगभग साढ़े 8 लाख रुपये लागत की सीसी रोड़ (चपरौली रोड़ से सिद्धबाबा खोह तक) का भूमिपूजन किया। नल-जल योजना के तहत डेढ़ लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी की टंकी, 20 हजार लीटर क्षमता की भू-स्तरीय पानी की टंकी, तीन नलकूप, 3900 मीटर पाइप लाईन व सभी 322 परिवारों के घरों में नल कनेक्शन दिए जायेंगे।

Kolar News

Kolar News 17 February 2022

ग्वालियर। शहरों की तर्ज पर ग्रामीण अंचल में भी घर-घर नल के जरिए पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत गाँव-गाँव में नल-जल योजनाओं को मूर्तरूप दिया जा रहा है।   यह बात प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने गुरुवार को विकासखण्ड मुरार के ग्राम बिल्हारा व जखारा में अलग-अलग नल-जल योजनाओं के भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने दोनों गाँवों की नल-जल योजनाओं सहित कुल 3 करोड़ 28 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिनमें तालाब जीर्णोद्धार व सीमेंट कंक्रीटयुक्त सड़क शामिल है।   राज्य मंत्री कुशवाह ने बिल्हारा व जखारा में अलग-अलग आयोजित हुए कार्यक्रम में मौजूद दोनों गाँवों के निवासियों को आश्वस्त किया कि यहाँ की नल-जल योजनायें आगामी नवम्बर माह तक पूरी हो जाएंगी। इसके बाद हर घर में नल की टोंटी से पानी उपलब्ध होगा। इससे खासतौर पर महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीएचई को निर्देश दिए कि नल-जल योजना के ठेकेदार का पूरा भुगतान तभी किया जाए जब गाँव के हर घर में नल कनेक्शन हो जाएं।   कुशवाह ने यह भी कहा कि नल-जल योजनाओं के साथ-साथ दोनों गाँवों में पुराने जलाशयों के जीर्णोद्धार के लिए भी भूमिपूजन किया गया है। इन जलाशयों के जीर्णोद्धार से गाँव के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी।   राज्य मंत्री कुशवाह ने ग्राम बिल्हारा की विद्युत समस्या के समाधान के लिए 25 केव्हीए के विद्युत ट्रांसफार्मर को 63 केव्हीए के ट्रांसफार्मर में तब्दील करने के निर्देश कार्यक्रम में मौजूद विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि अप्रैल माह में इस गाँव में एक नया ट्रांसफार्मर भी लगवाया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गाँव में स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने की बात भी कही।   इसी तरह ग्राम जखारा में आयोजित हुए कार्यक्रम में कुशवाह ने ग्रामीणों द्वारा मांग किए जाने पर यहाँ के एक और तालाब का जीर्णोद्धार कराने की घोषणा भी इस अवसर पर की। साथ ही कहा कि गाँव की सड़क संबंधी मांग भी सरकार पूरा करेगी।   कार्यक्रम में प्रेम सिंह राजपूत, धर्मेन्द्र राणा, केशव सिंह गुर्जर, चरण सिंह राणा, गब्बर सिंह बघेल व रामेश्वर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम पुष्पा पुषाम तथा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।   बिल्हारा में इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने ग्राम बिल्हारा में 92 लाख रुपये लागत की नल-जल योजना और 111 लाख रुपये लागत के तालाब जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। जल जीवन मिशन के तहत मंजूर हुई नल-जल योजना के पूर्ण होने पर बिल्हारा गाँव के सभी 380 परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। योजना के तहत सवा लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय टंकी, 20 हजार लीटर क्षमता की भू-स्तरीय टंकी, तीन नवीन नलकूप, 4 हजार मीटर पाइपलाईन व सभी 380 परिवारों के घरों में घरेलू नल कनेक्शन दिए जायेंगे। जखारा गाँव को मिली ये सौगातें कुशवाह ने ग्राम जखारा में लगभग 91 लाख रुपये लागत की नल-जल योजना, 26 लाख रुपये की लागत से तालाब जीर्णोद्धार और लगभग साढ़े 8 लाख रुपये लागत की सीसी रोड़ (चपरौली रोड़ से सिद्धबाबा खोह तक) का भूमिपूजन किया। नल-जल योजना के तहत डेढ़ लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी की टंकी, 20 हजार लीटर क्षमता की भू-स्तरीय पानी की टंकी, तीन नलकूप, 3900 मीटर पाइप लाईन व सभी 322 परिवारों के घरों में नल कनेक्शन दिए जायेंगे।

Kolar News

Kolar News 17 February 2022

ग्वालियर। शहरों की तर्ज पर ग्रामीण अंचल में भी घर-घर नल के जरिए पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत गाँव-गाँव में नल-जल योजनाओं को मूर्तरूप दिया जा रहा है।   यह बात प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने गुरुवार को विकासखण्ड मुरार के ग्राम बिल्हारा व जखारा में अलग-अलग नल-जल योजनाओं के भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने दोनों गाँवों की नल-जल योजनाओं सहित कुल 3 करोड़ 28 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिनमें तालाब जीर्णोद्धार व सीमेंट कंक्रीटयुक्त सड़क शामिल है।   राज्य मंत्री कुशवाह ने बिल्हारा व जखारा में अलग-अलग आयोजित हुए कार्यक्रम में मौजूद दोनों गाँवों के निवासियों को आश्वस्त किया कि यहाँ की नल-जल योजनायें आगामी नवम्बर माह तक पूरी हो जाएंगी। इसके बाद हर घर में नल की टोंटी से पानी उपलब्ध होगा। इससे खासतौर पर महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीएचई को निर्देश दिए कि नल-जल योजना के ठेकेदार का पूरा भुगतान तभी किया जाए जब गाँव के हर घर में नल कनेक्शन हो जाएं।   कुशवाह ने यह भी कहा कि नल-जल योजनाओं के साथ-साथ दोनों गाँवों में पुराने जलाशयों के जीर्णोद्धार के लिए भी भूमिपूजन किया गया है। इन जलाशयों के जीर्णोद्धार से गाँव के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी।   राज्य मंत्री कुशवाह ने ग्राम बिल्हारा की विद्युत समस्या के समाधान के लिए 25 केव्हीए के विद्युत ट्रांसफार्मर को 63 केव्हीए के ट्रांसफार्मर में तब्दील करने के निर्देश कार्यक्रम में मौजूद विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि अप्रैल माह में इस गाँव में एक नया ट्रांसफार्मर भी लगवाया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गाँव में स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने की बात भी कही।   इसी तरह ग्राम जखारा में आयोजित हुए कार्यक्रम में कुशवाह ने ग्रामीणों द्वारा मांग किए जाने पर यहाँ के एक और तालाब का जीर्णोद्धार कराने की घोषणा भी इस अवसर पर की। साथ ही कहा कि गाँव की सड़क संबंधी मांग भी सरकार पूरा करेगी।   कार्यक्रम में प्रेम सिंह राजपूत, धर्मेन्द्र राणा, केशव सिंह गुर्जर, चरण सिंह राणा, गब्बर सिंह बघेल व रामेश्वर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम पुष्पा पुषाम तथा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।   बिल्हारा में इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने ग्राम बिल्हारा में 92 लाख रुपये लागत की नल-जल योजना और 111 लाख रुपये लागत के तालाब जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। जल जीवन मिशन के तहत मंजूर हुई नल-जल योजना के पूर्ण होने पर बिल्हारा गाँव के सभी 380 परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। योजना के तहत सवा लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय टंकी, 20 हजार लीटर क्षमता की भू-स्तरीय टंकी, तीन नवीन नलकूप, 4 हजार मीटर पाइपलाईन व सभी 380 परिवारों के घरों में घरेलू नल कनेक्शन दिए जायेंगे। जखारा गाँव को मिली ये सौगातें कुशवाह ने ग्राम जखारा में लगभग 91 लाख रुपये लागत की नल-जल योजना, 26 लाख रुपये की लागत से तालाब जीर्णोद्धार और लगभग साढ़े 8 लाख रुपये लागत की सीसी रोड़ (चपरौली रोड़ से सिद्धबाबा खोह तक) का भूमिपूजन किया। नल-जल योजना के तहत डेढ़ लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी की टंकी, 20 हजार लीटर क्षमता की भू-स्तरीय पानी की टंकी, तीन नलकूप, 3900 मीटर पाइप लाईन व सभी 322 परिवारों के घरों में नल कनेक्शन दिए जायेंगे।

Kolar News

Kolar News 17 February 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदि क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फडक़े की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वासुदेव बलवंत फडक़े का जन्म 4 नवंबर 1845 को कोकण के केल्शी गाँव में हुआ था। वे ब्रिटिश काल में किसानों की दयनीय दशा को देखकर विचलित हो उठे थे। वासुदेव बलवन्त फडक़े भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के आदि क्रांतिकारी थे। उन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए सशस्त्र मार्ग का अनुसरण किया। कोली, भील तथा धांगड जातियों को एकत्र कर उन्होंने "रामोशी" नाम का क्रांतिकारी संगठन खड़ा किया। मुक्ति संग्राम के लिए धन एकत्रित करने उन्होंने धनी अंग्रेज साहूकारों को लूटा।   फडक़े 20 जुलाई 1879 को बीजापुर में पकड़ में आ गए। अभियोग चलाकर उन्हें काले पानी का दंड दिया गया। कारागार में 17 फरवरी 1883 को आदि क्रांतिकारी श्री वासुदेव बलवंत फडक़े का निधन हो गया ।   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टवीट किया है कि - "माँ भारती की परतंत्रता की बेडिय़ों को तोडऩे के लिए सशस्त्र संगठन 'रामोशी' बनाकर ब्रिटिश सरकार की नींद उड़ा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फडक़े जी के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ। आप सदैव भावी पीढिय़ों के लिए नायक रहेंगे।"

Kolar News

Kolar News 17 February 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदि क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फडक़े की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वासुदेव बलवंत फडक़े का जन्म 4 नवंबर 1845 को कोकण के केल्शी गाँव में हुआ था। वे ब्रिटिश काल में किसानों की दयनीय दशा को देखकर विचलित हो उठे थे। वासुदेव बलवन्त फडक़े भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के आदि क्रांतिकारी थे। उन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए सशस्त्र मार्ग का अनुसरण किया। कोली, भील तथा धांगड जातियों को एकत्र कर उन्होंने "रामोशी" नाम का क्रांतिकारी संगठन खड़ा किया। मुक्ति संग्राम के लिए धन एकत्रित करने उन्होंने धनी अंग्रेज साहूकारों को लूटा।   फडक़े 20 जुलाई 1879 को बीजापुर में पकड़ में आ गए। अभियोग चलाकर उन्हें काले पानी का दंड दिया गया। कारागार में 17 फरवरी 1883 को आदि क्रांतिकारी श्री वासुदेव बलवंत फडक़े का निधन हो गया ।   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टवीट किया है कि - "माँ भारती की परतंत्रता की बेडिय़ों को तोडऩे के लिए सशस्त्र संगठन 'रामोशी' बनाकर ब्रिटिश सरकार की नींद उड़ा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फडक़े जी के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ। आप सदैव भावी पीढिय़ों के लिए नायक रहेंगे।"

Kolar News

Kolar News 17 February 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में बुधवार को राजधानी भोपाल स्थित अपने निवास परिसर में नारियल का पौधा रोपा। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से भी पौधरोपण करने की अपील की।   मुख्यमंत्री चौहान ने साल 2021 में नर्मदा जयंती के मौके पर प्रतिदिन पौध-रोपण करने का संकल्प लिया था। तभी से वे रोजाना पौधे लगा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नारियल को भारतीय सभ्यता में शुभ और मंगलकारी माना गया है। नारियल को संस्कृत में 'श्रीफल' कहा जाता है, श्री का अर्थ लक्ष्मी है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स अच्छी मात्रा में होते हैं, जिससे थकान या कमजोरी लगने पर ताजा महसूस होता है। एक नारियल में लगभग 600 मिलिग्राम पोटेशियम होता है।

Kolar News

Kolar News 16 February 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में बुधवार को राजधानी भोपाल स्थित अपने निवास परिसर में नारियल का पौधा रोपा। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से भी पौधरोपण करने की अपील की।   मुख्यमंत्री चौहान ने साल 2021 में नर्मदा जयंती के मौके पर प्रतिदिन पौध-रोपण करने का संकल्प लिया था। तभी से वे रोजाना पौधे लगा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नारियल को भारतीय सभ्यता में शुभ और मंगलकारी माना गया है। नारियल को संस्कृत में 'श्रीफल' कहा जाता है, श्री का अर्थ लक्ष्मी है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स अच्छी मात्रा में होते हैं, जिससे थकान या कमजोरी लगने पर ताजा महसूस होता है। एक नारियल में लगभग 600 मिलिग्राम पोटेशियम होता है।

Kolar News

Kolar News 16 February 2022

भोपाल। लोकप्रिय गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का मंगलवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि बप्पी जी संगीत जगत के विशिष्ट रत्न थे। उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजन सहित समस्त प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।   मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया है कि -"वे अपनी अनूठी आवाज और गीतों के माध्यम से सदैव हम सबके दिलों में जीवित रहेंगे।"

Kolar News

Kolar News 16 February 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र में बरगी परियोजना में निर्माणाधीन टनल हादसे में दो श्रमिकों की मृत्यु पर गहन शोक व्यक्त किया है। साथ ही घायलों और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।   मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि अथक प्रयासों के बाद भी हम टनल में फंसे दो श्रमिकों का जीवन नहीं बचा सके। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल सभी श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये और मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।   उल्लेखनीय है कि स्लीमनाबाद के पास बरगी दायीं तट नहर की अंडर ग्राउंड टनल बनाई जा रही है। शनिवार रात करीब आठ बजे इस टनल के धंसकने से इसमें 09 मजदूर दब गए थे। इसकी सूचना नर्मदा विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों ने जिला प्रशासन को दी। इसके बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और एसपी सुनील जैन मौके पर पहुंच गए थे। एसडीईआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया और बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य किया गया। बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान चलाकर रात में ही तीन मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया था। इसके बाद चार मजदूरों को रविवार सुबह निकाला गया। शेष दो मजदूरों को निकालने के लिए रविवार देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। करीब 28 घंटे चले रेस्क्यू अभियान के दौरान उन्हें रात 12 बजे के करीब टनल से निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Kolar News

Kolar News 14 February 2022

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा सोमवार को 38 नम्बर शासकीय कार्यालय पर उपनगर ग्वालियर के पात्र हितग्राहियों को राशन की पात्रता पर्ची, हाथठेला, कामकाजी, पेंशन के स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने वार्ड 8,9,10,11,12,13 व 14 के हाथठेला व कामकाजी 134, राशन की पात्रता पर्ची 200 व पेंशन के 10 पात्र हितग्राहियों को मिलाकर कुल 344 कार्ड वितरित किए। इसके साथ ही कार्यालय पर आमजन अपनी-अपनी समस्यायें लेकर आए तो उनकी समस्या ऊर्जा मंत्री तोमर ने बारी बारी से सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।

Kolar News

Kolar News 14 February 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि ऐसा लगता है कि शिवराज सरकार के शराब प्रेम के आगे अब प्रदेश की फायर ब्रांड नेता पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी घुटने टेक दिए हैं। नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि पिछले कई माह से उनकी शराबबंदी के अभियान शुरू करने को लेकर तारीख-पे-तारीख सामने आ रही थी। पहले उन्होंने 8 मार्च 2021 की तारीख दी, फिर उसे बढ़ाकर उन्होंने 15 जनवरी 2022 किया और बाद में उसे 14 फरवरी किया। उन्होंने घोषणा की थी कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी को लेकर वह लट्ठ लेकर सडक़ों पर उतरेगी। इस अभियान को शुरू करने को लेकर वे लगातार तारीख-पे-तारीख देती रही और एक बार फिर उनकी तीसरी बार की तारीख भी हवा हवाई साबित हुई है। आज का दिन बीत जाने के बाद भी उमा भारती जी का ना कोई अता-पता है और ना उनके शराबबंदी अभियान का कोई अता पता है।   सलूजा ने कहा कि शिवराज सरकार ने उमा भारती की घोषणा के बाद लगातार उन्हें चुनौती देने का और उन्हें ठेंगा दिखाने का काम किया है। उनकी घोषणा के बाद मध्य प्रदेश में शराब सस्ती कर दी गई, अब शराब घर-घर मिलेगी, तीन बार लाइसेंस के तहत अब शराब घर-घर मिलेगी। यही नहीं अब देशी और अंग्रेजी दोनों एक साथ में मिलेगी, एयरपोर्ट, सुपर बाजार में भी मिलेगी। इससे समझा जा सकता है कि शिवराज सरकार उमा भारती की किसी भी चुनौती को गंभीरता से नहीं लेती और उनका शराब प्रेम आज भी बरकरार है।   कांग्रेस नेता ने निशाना साधते हुए कहा कि जिनको उमा भारती जी संत बता रही है, उन्हीं संतो ने अपना शराब प्रेम दिखाकर साध्वी उमा भारती को धोखा दिया है। अब उमा भारती अपनी किरकिरी से बचने के लिए रास्ता तलाश रही है। इसलिए मुख्यमंत्री के गृह ग्राम जेत में मुख्यमंत्री द्वारा गांव वासियों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाने को ही वे शराबबंदी अभियान का हिस्सा बता उसकी तारीफ करने में जुट गई है। इससे समझा जा सकता है, क्या ऐसा है उमा भारती जी अब अपनी हो रही किरकिरी से बचने का रास्ता खोज रही है। संकल्प क्या होता है, नशाबंदी का तो निर्णय होना चाहिए, लेकिन अब संकल्प को ही शराबबंदी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।   उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार लगातार अपने निर्णय से शराब के व्यवसाय और उत्पादन को बढ़ाने का काम कर रही है। सरकार में आने के पूर्व शराबबंदी का दावा सीएम शिवराजसिंह ने किया था, शराब की दुकान घटाने का किया था, लेकिन लगातार उनका शराब प्रेम समय-समय पर उजागर हो रहा है। नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि उमा भारती जी अब शराबबंदी अभियान को लेकर कोई नई तारीख की घोषणा नहीं करें, क्योंकि उनकी विश्वसनीयता प्रदेश की जनता तीन बार देख चुकी है। उनका तारीख देने का समय अब समाप्त हो गया है, अब उनको मान लेना चाहिए कि प्रदेश में भाजपा सरकार में शराबबंदी कभी हो ही नहीं सकती है।

Kolar News

Kolar News 14 February 2022

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शनिवार को महेश्वर प्रवास के दौरान यहां के ऐतिहासिक स्मारकों अहिल्याबाई होलकर की राजगद्दी, राजराजेश्वर मंदिर और मंडलेश्वर स्थित गुप्तेश्वर मंदिरों के दर्शन किये। रेवा सोसाइटी में साड़ी निर्माण कार्य का अवलोकन और बुनकरों के साथ चर्चा की। मां नर्मदा में नौका विहार किया। बुनकरों से किया सीधा संवाद   राज्यपाल पटेल ने रेवा सोसाइटी में साड़ी निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान बुनकरों से सीधा संवाद कर साड़ियां बनाने की कला, मूल्य निर्धारण और उनके विपणन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल को करघा चला रहे बुनकर कैलाश चौहान ने बताया कि एक साड़ी करीब आठ दिनों में बनकर तैयार होती है। एक साड़ी के लिए मेहनताने के रूप में 5 से 18 सौ रुपये तक मिल सकते हैं। बुनकर मंजू बाई वर्मा ने बताया कि जिस साड़ी में जितनी ज्यादा डिजाइन होती है। उसे बुनने में उतना ही अधिक समय लगता है। इसी आधार पर साड़ी की कीमत तय की जाती है। लीला बाई भावसार ने साड़ियों के पैटर्न के बारे बताया कि महेश्वरी साड़ी को महाराष्ट्रीयन पैटर्न पर ज्यादातर पर्यटक खरीदते हैं। राज्यपाल पटेल ने इस अवसर पर सोसायटी द्वारा बनाए जाने वाले अन्य उत्पादों का अवलोकन किया और जानकारी प्राप्त की। ऐतिहासिक स्मारकों का किया अवलोकन   राज्यपाल पटेल ने किला परिसर स्थित मां अहिल्याबाई की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। देवी अहिल्याबाई द्वारा राजगद्दी के स्थान से मां नर्मदा के दर्शन विधान को समझा। उनके शासन काल और न्यायविधान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राजराजेश्वर मंदिर के प्राचीन मंदिर, मंडलेश्वर स्थित छप्पन देव मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव और महादेव मंदिरों में दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान जिले के अधिकारी मौजूद रहे।

Kolar News

Kolar News 12 February 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास सभा कक्ष में महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने स्वामी जी के योगदान का स्मरण भी किया।   मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि- "अज्ञानी होना गलत नहीं है, अज्ञानी बने रहना गलत है। ऐसा दयानन्द जी ने कहा है जो आर्य समाज के संस्थापक और वेदों के प्रकांड ज्ञाता हैं। स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर कोटिश: नमन। राष्ट्र और समाज के नव- जागरण के लिए आपने जो दीप प्रज्ज्वलित किया है, वह सर्वदा हम भारतवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।"   महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती : एक परिचय उल्लेखनीय है कि महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती आधुनिक भारत के महान चिन्तक, समाज-सुधारक तथा आर्य समाज के संस्थापक, एक महान देशभक्त और उच्च श्रेणी के समाजसेवी थे। उनका जन्म 12 फरवरी 1824 टंकारा, गुजरात में हुआ। उनके बचपन का नाम 'मूलशंकर' था। उन्होंने वेदों के प्रचार और आर्यावर्त को स्ववंत्रता दिलाने के लिए आर्य समाज की स्थापना की। उन्होंने वेदों की सत्ता को सदा सर्वोपरि माना। 'वेदों की ओर लौटो' यह उनका प्रमुख नारा था। उनका स्वर्गवास 30 अक्टूबर 1883 को हुआ।

Kolar News

Kolar News 12 February 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास सभा कक्ष में महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने स्वामी जी के योगदान का स्मरण भी किया।   मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि- "अज्ञानी होना गलत नहीं है, अज्ञानी बने रहना गलत है। ऐसा दयानन्द जी ने कहा है जो आर्य समाज के संस्थापक और वेदों के प्रकांड ज्ञाता हैं। स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर कोटिश: नमन। राष्ट्र और समाज के नव- जागरण के लिए आपने जो दीप प्रज्ज्वलित किया है, वह सर्वदा हम भारतवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।"   महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती : एक परिचय उल्लेखनीय है कि महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती आधुनिक भारत के महान चिन्तक, समाज-सुधारक तथा आर्य समाज के संस्थापक, एक महान देशभक्त और उच्च श्रेणी के समाजसेवी थे। उनका जन्म 12 फरवरी 1824 टंकारा, गुजरात में हुआ। उनके बचपन का नाम 'मूलशंकर' था। उन्होंने वेदों के प्रचार और आर्यावर्त को स्ववंत्रता दिलाने के लिए आर्य समाज की स्थापना की। उन्होंने वेदों की सत्ता को सदा सर्वोपरि माना। 'वेदों की ओर लौटो' यह उनका प्रमुख नारा था। उनका स्वर्गवास 30 अक्टूबर 1883 को हुआ।

Kolar News

Kolar News 12 February 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास सभा कक्ष में महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने स्वामी जी के योगदान का स्मरण भी किया।   मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि- "अज्ञानी होना गलत नहीं है, अज्ञानी बने रहना गलत है। ऐसा दयानन्द जी ने कहा है जो आर्य समाज के संस्थापक और वेदों के प्रकांड ज्ञाता हैं। स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर कोटिश: नमन। राष्ट्र और समाज के नव- जागरण के लिए आपने जो दीप प्रज्ज्वलित किया है, वह सर्वदा हम भारतवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।"   महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती : एक परिचय उल्लेखनीय है कि महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती आधुनिक भारत के महान चिन्तक, समाज-सुधारक तथा आर्य समाज के संस्थापक, एक महान देशभक्त और उच्च श्रेणी के समाजसेवी थे। उनका जन्म 12 फरवरी 1824 टंकारा, गुजरात में हुआ। उनके बचपन का नाम 'मूलशंकर' था। उन्होंने वेदों के प्रचार और आर्यावर्त को स्ववंत्रता दिलाने के लिए आर्य समाज की स्थापना की। उन्होंने वेदों की सत्ता को सदा सर्वोपरि माना। 'वेदों की ओर लौटो' यह उनका प्रमुख नारा था। उनका स्वर्गवास 30 अक्टूबर 1883 को हुआ।

Kolar News

Kolar News 12 February 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास सभा कक्ष में महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने स्वामी जी के योगदान का स्मरण भी किया।   मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि- "अज्ञानी होना गलत नहीं है, अज्ञानी बने रहना गलत है। ऐसा दयानन्द जी ने कहा है जो आर्य समाज के संस्थापक और वेदों के प्रकांड ज्ञाता हैं। स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर कोटिश: नमन। राष्ट्र और समाज के नव- जागरण के लिए आपने जो दीप प्रज्ज्वलित किया है, वह सर्वदा हम भारतवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।"   महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती : एक परिचय उल्लेखनीय है कि महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती आधुनिक भारत के महान चिन्तक, समाज-सुधारक तथा आर्य समाज के संस्थापक, एक महान देशभक्त और उच्च श्रेणी के समाजसेवी थे। उनका जन्म 12 फरवरी 1824 टंकारा, गुजरात में हुआ। उनके बचपन का नाम 'मूलशंकर' था। उन्होंने वेदों के प्रचार और आर्यावर्त को स्ववंत्रता दिलाने के लिए आर्य समाज की स्थापना की। उन्होंने वेदों की सत्ता को सदा सर्वोपरि माना। 'वेदों की ओर लौटो' यह उनका प्रमुख नारा था। उनका स्वर्गवास 30 अक्टूबर 1883 को हुआ।

Kolar News

Kolar News 12 February 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैतूल जिले में आज एक क्लिक से प्रदेश के 49 लाख 85 हजार 24 किसानों के खाते में 7 हजार 618 करोड़ 8 लाख 52 हजार 22 रुपये फसल बीमा की क्षतिपूर्ति का भुगतान करेंगे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सर्वाधिक बीमा क्लेम देने वाला राज्य बन जाएगा। कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने बताया कि शनिवार को फसल बीमा की क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के साथ 22 महीनों के कार्यकाल में 95 लाख से अधिक किसानों के खाते में 16 हजार 594 करोड़ रुपए से अधिक की राशि पहुंच चुकी होगी। कमल पटेल ने कहा मध्य प्रदेश में अगर सरकार नहीं बदली होती तो किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि 15 महीने प्रदेश में कमलनाथ सरकार रही लेकिन किसानों की फसल बीमा को लेकर कोई प्रीमियम जमा नहीं किया गया। इसके साथ ही सौ फीसदी कवर मिलता था उसे भी घटाकर 75 फीसदी कर दिया जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर कमलनाथ सरकार ने यह परिवर्तन नहीं किया होता तो आज किसानों को 16 हजार करोड़ के स्थान पर 18 हजार करोड़ रुपए का बीमा भुगतान मिल गया होता।   कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार बदलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की आय दोगुनी और खेती किसानी को लाभ का धंधा बनाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के साथ मुझे कृषि मंत्री बनाया और किसानों के लाभ के लिए प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने कहा गत वर्ष अति वर्षा के कारण सोयाबीन की फसल को काफी नुकसान हुआ इसके चलते हमने फसल बीमा की अवधि में विस्तार किया और रविवार अवकाश के बावजूद बैंक खुलवा कर किसानों को फसल बीमा लेने के लिए प्रेरित किया। राज्य सरकार के प्रयासों से जो फसल बीमा 30- 35 लाख किसान ले पाते थे वह इस वर्ष 44 लाख रुपये किसानों को मिल सका। कृषि मंत्री ने कहा सभी राजस्व ग्राम के अलावा वन ग्रामों को भी फसल बीमा से जोड़ा गया। इसलिए सोयाबीन की क्षतिपूर्ति का इस बार उन्नीस सौ करोड़ रुपये अधिक भुगतान हो रहा है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों को कमजोर करने का काम किया है । उन्होंने कहा 2014 में जब केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तब किसानों से चना, सरसों, मसूर की खरीद के लिए प्रति एकड़ 15 क्विंटल की लिमिट तय थी इसके साथ ही एक दिन में 25 क्विंटल के अधिकतम खरीद की लिमिट भी फिक्स थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही इस लिमिट को खत्म किया गया। प्रति एकड़ 20 क्विंटल की उपज को खरीद में लिया।   उन्होंने कहा कि किसानों के मामले में कांग्रेस को बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को किसानों से माफी मांगना चाहिए क्योंकि प्रदेश के किसानों को तकरीबन दो हजार करोड़ रुपये का नुकसान कांग्रेस सरकार के शासनकाल में हुआ । पटेल ने कहा कि हाल ही में किसानों की फसलों को ओलावृष्टि और पाले से नुकसान हुआ है। इसके लिए उनको घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें भी जल्द मुआवजा सरकार देगी।

Kolar News

Kolar News 12 February 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैतूल जिले में आज एक क्लिक से प्रदेश के 49 लाख 85 हजार 24 किसानों के खाते में 7 हजार 618 करोड़ 8 लाख 52 हजार 22 रुपये फसल बीमा की क्षतिपूर्ति का भुगतान करेंगे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सर्वाधिक बीमा क्लेम देने वाला राज्य बन जाएगा। कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने बताया कि शनिवार को फसल बीमा की क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के साथ 22 महीनों के कार्यकाल में 95 लाख से अधिक किसानों के खाते में 16 हजार 594 करोड़ रुपए से अधिक की राशि पहुंच चुकी होगी। कमल पटेल ने कहा मध्य प्रदेश में अगर सरकार नहीं बदली होती तो किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि 15 महीने प्रदेश में कमलनाथ सरकार रही लेकिन किसानों की फसल बीमा को लेकर कोई प्रीमियम जमा नहीं किया गया। इसके साथ ही सौ फीसदी कवर मिलता था उसे भी घटाकर 75 फीसदी कर दिया जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर कमलनाथ सरकार ने यह परिवर्तन नहीं किया होता तो आज किसानों को 16 हजार करोड़ के स्थान पर 18 हजार करोड़ रुपए का बीमा भुगतान मिल गया होता।   कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार बदलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की आय दोगुनी और खेती किसानी को लाभ का धंधा बनाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के साथ मुझे कृषि मंत्री बनाया और किसानों के लाभ के लिए प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने कहा गत वर्ष अति वर्षा के कारण सोयाबीन की फसल को काफी नुकसान हुआ इसके चलते हमने फसल बीमा की अवधि में विस्तार किया और रविवार अवकाश के बावजूद बैंक खुलवा कर किसानों को फसल बीमा लेने के लिए प्रेरित किया। राज्य सरकार के प्रयासों से जो फसल बीमा 30- 35 लाख किसान ले पाते थे वह इस वर्ष 44 लाख रुपये किसानों को मिल सका। कृषि मंत्री ने कहा सभी राजस्व ग्राम के अलावा वन ग्रामों को भी फसल बीमा से जोड़ा गया। इसलिए सोयाबीन की क्षतिपूर्ति का इस बार उन्नीस सौ करोड़ रुपये अधिक भुगतान हो रहा है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों को कमजोर करने का काम किया है । उन्होंने कहा 2014 में जब केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तब किसानों से चना, सरसों, मसूर की खरीद के लिए प्रति एकड़ 15 क्विंटल की लिमिट तय थी इसके साथ ही एक दिन में 25 क्विंटल के अधिकतम खरीद की लिमिट भी फिक्स थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही इस लिमिट को खत्म किया गया। प्रति एकड़ 20 क्विंटल की उपज को खरीद में लिया।   उन्होंने कहा कि किसानों के मामले में कांग्रेस को बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को किसानों से माफी मांगना चाहिए क्योंकि प्रदेश के किसानों को तकरीबन दो हजार करोड़ रुपये का नुकसान कांग्रेस सरकार के शासनकाल में हुआ । पटेल ने कहा कि हाल ही में किसानों की फसलों को ओलावृष्टि और पाले से नुकसान हुआ है। इसके लिए उनको घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें भी जल्द मुआवजा सरकार देगी।

Kolar News

Kolar News 12 February 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने शिवराज सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश को मजदूर बना देने वाली शिवराज सरकार आज मनरेगा में मजदूरों को मांगने पर भी काम नहीं दे पा रही है। एक लाख रोजगार हर महीने देने की झांसा घोषणा करने वाली मामा सरकार की सांसें फूली हुई है । भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि विगत 5 माह में ई-श्रम पोर्टल पर एक करोड़ 21 लाख मजदूर मध्य प्रदेश से पंजीकृत हुए हैं। इसी तरह मनरेगा में एक करोड़ 14 लाख जाब कार्ड होल्डर ने काम मांगा है लेकिन एक लाख नये रोजगार तो दूर जुमला घोषणा करने वाली सरकार 26 लाख मजदूरों को मांगने पर भी मजदूरी का काम नहीं दे सकी है।जबकि प्रदेश सरकार ने मनरेगा में 9150 करोड़ लगभग दोगुना धन खर्च करने का दावा किया है। मनरेगा में 100 दिवस का रोजगार देने की गारंटी देने का कानून होते हुये भी प्रदेश में औसतन 52 दिन का रोजगार ही प्रत्येक हाऊस होल्ड को दिया गया है। कांग्रेस नेता ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की रिपोर्ट को राज्य के लिये शर्मनाक बताते हुये मांग की है कि सरकार बताये कि शिक्षित बेरोजगारों को काम पर लगाने का उसका का क्या रोड मेप है? क्या प्रदेश के 40 लाख शिक्षित बेरोजगारों को भी पकौड़े की दुकान लगाना होगी। उन्होंने मांग की कि सरकार कमलनाथ सरकार के 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने का फैसला लागू करे और गांवों के जन्मदिन मनाने की नौटंकी करने से पहले उस पीढ़ी के हाथ में काम दे जो बेरोजगारी के कारण अपना जन्मदिन भूल गई है।

Kolar News

Kolar News 10 February 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने शिवराज सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश को मजदूर बना देने वाली शिवराज सरकार आज मनरेगा में मजदूरों को मांगने पर भी काम नहीं दे पा रही है। एक लाख रोजगार हर महीने देने की झांसा घोषणा करने वाली मामा सरकार की सांसें फूली हुई है । भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि विगत 5 माह में ई-श्रम पोर्टल पर एक करोड़ 21 लाख मजदूर मध्य प्रदेश से पंजीकृत हुए हैं। इसी तरह मनरेगा में एक करोड़ 14 लाख जाब कार्ड होल्डर ने काम मांगा है लेकिन एक लाख नये रोजगार तो दूर जुमला घोषणा करने वाली सरकार 26 लाख मजदूरों को मांगने पर भी मजदूरी का काम नहीं दे सकी है।जबकि प्रदेश सरकार ने मनरेगा में 9150 करोड़ लगभग दोगुना धन खर्च करने का दावा किया है। मनरेगा में 100 दिवस का रोजगार देने की गारंटी देने का कानून होते हुये भी प्रदेश में औसतन 52 दिन का रोजगार ही प्रत्येक हाऊस होल्ड को दिया गया है। कांग्रेस नेता ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की रिपोर्ट को राज्य के लिये शर्मनाक बताते हुये मांग की है कि सरकार बताये कि शिक्षित बेरोजगारों को काम पर लगाने का उसका का क्या रोड मेप है? क्या प्रदेश के 40 लाख शिक्षित बेरोजगारों को भी पकौड़े की दुकान लगाना होगी। उन्होंने मांग की कि सरकार कमलनाथ सरकार के 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने का फैसला लागू करे और गांवों के जन्मदिन मनाने की नौटंकी करने से पहले उस पीढ़ी के हाथ में काम दे जो बेरोजगारी के कारण अपना जन्मदिन भूल गई है।

Kolar News

Kolar News 10 February 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को स्मार्ट उद्यान में सप्तपर्णी और मौलश्री के पौधे लगाए। माचिस के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने वाले, तीन बार के लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर माचिस मेन सुनील भट्ट ने भी इस अवसर पर पौध-रोपण किया। आगा क्लब के सुनील भट्ट के साथ विमल साहू और मनोज बुद्धि राजा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। सुनील भट्ट के पास स्वच्छता और पर्यावरण विषय सहित अन्य प्रकार की 250 से अधिक माचिसों का संग्रह है। वे इन माचिसों की प्रदर्शनी से स्वच्छता तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए अब तक 105 प्रदर्शनियाँ आयोजित कर चुके हैं। भेल में सब एडिशनल इंजीनियर के पद पर कार्यरत भट्ट 'माचिस मेन' के नाम से प्रसिद्ध है। वर्ष 2018 में टीवी कार्यक्रम "कौन बनेगा करोड़पति" में भी इनके कार्य की सराहना हुई है।   आगा क्लब पौध-रोपण के साथ-साथ स्वच्छता सहित प्लास्टिक और पन्नी मुक्त अभियान का भेल क्षेत्र में संचालन कर रहा है। आगा क्लब वरिष्ठ नागरिकों के लिए गतिविधियाँ संचालित करने के साथ ही खेलकूद, स्वास्थ्य, सुरक्षा और नशा-मुक्ति के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।   पौधों का महत्व मौलश्री को संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकूल भी कहा जाता है। यह औषधीय महत्व का वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इस पौधे का उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है।

Kolar News

Kolar News 10 February 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को स्मार्ट उद्यान में सप्तपर्णी और मौलश्री के पौधे लगाए। माचिस के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने वाले, तीन बार के लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर माचिस मेन सुनील भट्ट ने भी इस अवसर पर पौध-रोपण किया। आगा क्लब के सुनील भट्ट के साथ विमल साहू और मनोज बुद्धि राजा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। सुनील भट्ट के पास स्वच्छता और पर्यावरण विषय सहित अन्य प्रकार की 250 से अधिक माचिसों का संग्रह है। वे इन माचिसों की प्रदर्शनी से स्वच्छता तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए अब तक 105 प्रदर्शनियाँ आयोजित कर चुके हैं। भेल में सब एडिशनल इंजीनियर के पद पर कार्यरत भट्ट 'माचिस मेन' के नाम से प्रसिद्ध है। वर्ष 2018 में टीवी कार्यक्रम "कौन बनेगा करोड़पति" में भी इनके कार्य की सराहना हुई है।   आगा क्लब पौध-रोपण के साथ-साथ स्वच्छता सहित प्लास्टिक और पन्नी मुक्त अभियान का भेल क्षेत्र में संचालन कर रहा है। आगा क्लब वरिष्ठ नागरिकों के लिए गतिविधियाँ संचालित करने के साथ ही खेलकूद, स्वास्थ्य, सुरक्षा और नशा-मुक्ति के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।   पौधों का महत्व मौलश्री को संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकूल भी कहा जाता है। यह औषधीय महत्व का वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इस पौधे का उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है।

Kolar News

Kolar News 10 February 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर भाजपा सरकार हिजाब को छोड़ किताब पर कब बात करेगी, कब शिक्षा की गुणवत्ता व स्तर को सुधारने की बात करेगी? आखिर कब तक वह समाज को बांटने वाले मुद्दों के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम करती रहेगी? नरेन्द्र सलूजा ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि मध्य प्रदेश के स्कूलों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। हजारों स्कूलों में शिक्षक तक नहीं है, बिजली नहीं है, स्कूल भवन तक नहीं है, खेल मैदान नहीं है, पीने का पानी नहीं है, शौचालय तक नही है और ऐसे में शिक्षा का स्तर व गुणवत्ता पर बात करने की बजाय स्कूली शिक्षा मंत्री हिजाब पर बात कर रहे हैं? प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री हिजाब पर बात कर रहे हैं, भाजपा के तमाम नेता हिजाब पर बात कर रहे हैं। आखिर यह लोग कब बेटियों की सुरक्षा व सम्मान पर बात करेंगे? उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पहले से ही बेटियों पर अत्याचार, उत्पीडऩ व दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर देशभर में कुख्यात है। एनसीआरबी के आंकड़े इसके गवाह हैं। बेटियों की सुरक्षा पर तो कोई भी भाजपा नेता आज बात नही कर रहा है। आज यह सब बात इसलिए हो रही है क्योंकि पांच राज्यों में चुनाव है। हर चुनाव के पूर्व भाजपा इसी तरह समाज को बांटने वाले मुद्दों को आगे लाकर गुमराह करने का काम करती है। जिस तरह देश को बर्बाद किया गया है, उसी तरह शिक्षा के मंदिरों को बर्बाद करने का काम अब किया जा रहा है। यह सब एक सुनियोजित साजिश के तहत किया जा रहा है।   कांग्रेस नेता ने कहा कि कोई भी बेटी क्या पहने, क्या खाए, यह उसकी निजी स्वतंत्रता है। यह अधिकार संविधान में भी सभी को मिला हुआ है। पता नही क्यों इसे तूल दिया जा रहा है? लूंगी, धोती, टोपी, पगड़ी, हिजाब, घुंघट, पर्दा प्रथा यह सब हमारी धार्मिक संस्कृति व परंपरा के प्रतीक है। बेहतर हो भाजपा इसे राजनीति का विषय ना बनाएं।

Kolar News

Kolar News 9 February 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बुधवार को स्मार्ट उद्यान में गुलमोहर और करंज का पौधा लगाया। इस अवसर पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया तथा रक्षिता वेलफेयर सोसाइटी की डॉ. ब्रीज त्रिपाठी, अशोक हिन्दुस्तानी, सैफुद्दीन, गुणादित्य त्रिपाठी साथ थे। मुख्यमंत्री ने पौध-रोपण और पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में समाज की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिदिन सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और इस दिशा में सक्रिय व्यक्तियों के साथ पौध-रोपण करते हैं। सोसायटी द्वारा विगत 18 वर्ष से अधिक समय से सामाजिक क्षेत्र में सेवा एवं सुधार के कार्य नियमित रूप से किये जा रहे हैं। सोसायटी बेटी बचाओ, महिला सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता की दिशा में भी सक्रिय है। सोसायटी भोपाल, अशोक नगर, लटेरी सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में करीब 11 हजार पौधे लगा चुकी है और पौधों के संरक्षण का काम भी लगातार कर रही है। सोसाइटी बच्चों के यौन शोषण के विरुद्ध जागरूकता की दिशा में अब तक 19 हजार बालिकाओं को नि:शुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे चुकी है।   पूर्व सैनिक पैराकमांडो अशोक हिन्दुस्तानी स्वच्छ भारत प्रचारक के रूप में साइकिल से पूरे भारत की यात्रा कर चुके है। वे स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पेड़ लगाओ- पर्यावरण बचाओ का सन्देश लेकर 25 वर्षों से कार्य कर रहे है। लगभग 5 वर्षों से पॉलीथिन मुक्त भारत और भोपाल को स्वच्छता में नंबर एक बनाने के लिए गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने और सरकार का सहयोग करने का भी सन्देश दे रहे है।   पैंसठ वर्षीय सैफ़ुद्दीन ने 2 अक्टूबर 2015 से अपने दो पहिया वाहन से स्वच्छता के प्रति जन जागरण अभियान कर रहे हैं। वे स्वच्छता के संदेश के वस्त्रों को धारण कर दो पहिया वाहन में भोपाल के अलावा प्रदेश के कई क्षेत्रों की यात्रा कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।   पौधों का महत्व   करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। इसका उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना जाता है। गुलमोहर की पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल, इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। ग्रीष्म में गुलमोहर के पेड़, पत्तियों की जगह फूलों से लदे हुए रहते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है।

Kolar News

Kolar News 9 February 2022

भोपाल। विद्यार्थियों को बेहतर तकनीक आधारित शिक्षा देने की व्यवस्था करें। उच्च स्तरीय लाइब्रेरी और प्रयोगशाला की सुविधाएं दे। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की प्रदेश में समग्र शिक्षा की वर्ष 2021-22 की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। मंत्री परमार ने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। छात्रावासों में बेहतर सुविधाएं प्रदान करें। ड्रॉपआउट बच्चों को योजनाबद्ध तरीके से शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ें। राज्य मंत्री परमार ने स्कूल शिक्षा विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय और राज्य शिक्षा केंद्र की वित्तीय समीक्षा करते हुए संचालित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष के बजट की कार्य योजना में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को केंद्र में रखें। बजट की राशि का छात्रों के हित में सदुपयोग करें। शाला प्राचार्यो और संस्था प्रमुखों को बजट की राशि उपयोग करने संबंधी सरल दिशा निर्देश जारी करें और उन्हें प्रशिक्षण दें। वर्ष भर में कम से कम 2 बार अभियान चलाकर विद्यालयों को चैक करें और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का परीक्षण करें।   राज्य मंत्री परमार ने शालाओं का उन्नयन, आवासीय छात्रावास निर्माण कार्य, परिवहन सुविधा, नि:शुल्क गणवेश, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें, आरटीई फीस प्रतिपूर्ति, समुदाय प्रशिक्षण, लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान, नवाचार गतिविधियों, शिक्षकों का प्रशिक्षण, जनपद और जन शिक्षा केंद्र संचालन, ओपन स्कूल, बालिका शिक्षा, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, खेल एवं शारीरिक शिक्षा और शिक्षक शिक्षा, राज्य पुस्तकालय, अनुदान, छात्रवृत्ति, सीएम राइज योजना आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की और निर्देश दिए। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरुण शमी, संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस, संचालक लोक शिक्षण के.के. द्विवेदी, उप सचिव प्रमोद सिंह उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 9 February 2022

भोपाल। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कर्मठ व्यक्ति का मूल्यांकन उसके काम के आधार पर होता है। मंत्री राजपूत मंगलवार को पर्यावास भवन में खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।   उन्होंने कहा कि आज का दिन बुंदेलखण्ड की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुत ही गौरवशाली है। राजेंद्र सिंह के खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष बनने से हमारे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। मोकलपुर को शुभकामनाएँ देते हुए मंत्री राजपूत ने कहा कि उपाध्यक्ष नेतृत्व में खनिज विकास निगम नए आयाम स्थापित करेगा। राजपूत ने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि खनिज विभाग के मंत्री बृजेन्द्र सिंह भी बुंदेलखंड से नाता रखते हैं, उम्मीद है कि हम सभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा पर खरे उतरेंगे।   व्यक्ति के जीवन में निराशा नहीं आनी चाहिएः भूपेद्र सिंह नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेद्र सिंह ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता या व्यक्ति के जीवन में निराशा नहीं आना चाहिए। मैं ऐसे कई उदाहरण दे सकता हूँ जिनके मन में सेवा भाव था और उन्हें ईश्वर ने अवसर प्रदान किया है। उन्होंने राजेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि आज माँ नर्मदा की जयंती है इस पुनीत अवसर पर राजेद्र सिंह जिस दायित्व को ग्रहण कर रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि वह इसे बेहतर ढंग से कार्य कर पाएंगे।   भूपेन्द्र सिंह ने अपनी राजनीतिक यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि राजेंद्र सिंह जब मंडी के अध्यक्ष हुआ करते थे तब मैं उपाध्यक्ष था और सियासत में मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। उनके मन में हमेशा सिर्फ सेवा भाव ही रहता है। वह राजनीतिक से ज्यादा सामाजिक सरोकार से जुड़े व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में जो काम अभी हो रहे हैं, वह अद्वितीय हैं। केन-बेताबा लिंक परियोजना का जिक्र करते हुए भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र में समृद्धि और विकास की एक नई इवारत लिखी जाएगी।   हम मिलकर कार्य करेंगेः राजेंद्र सिंह खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर ने कहा कि मैं मध्यमवर्गीय परिवार से हूं, 1985 से 1991 तक मैंने नगरीय विकास आवास मंत्री के साथ मंडी में काम किया है। भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में हम कार्य कर रहे हैं। खनिज संसाधन के क्षेत्र में बुंदेलखंड और प्रदेश के विकास के लिए हम जो कर सकते हैं, आप लोगों के सहयोग से एक बेहतरीन रणनीति के साथ काम करेंगे।   पदभार ग्रहण कार्यक्रम को भाजपा जिलाअध्यक्ष, गौरव सिरोठिया, सुशील तिवारी, विधायक महेश राय ल राजश्री सिंह, भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, खनिज विकास निगम के संचालक वरदमूर्ति मिश्रा, पूर्व विधायक रूद्रप्रताप सिंह, एससी नेमा, डीके शर्मा सहित निगम के अधिकारी व सागर जिले के समस्त भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Kolar News

Kolar News 8 February 2022

भोपाल। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कर्मठ व्यक्ति का मूल्यांकन उसके काम के आधार पर होता है। मंत्री राजपूत मंगलवार को पर्यावास भवन में खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।   उन्होंने कहा कि आज का दिन बुंदेलखण्ड की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुत ही गौरवशाली है। राजेंद्र सिंह के खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष बनने से हमारे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। मोकलपुर को शुभकामनाएँ देते हुए मंत्री राजपूत ने कहा कि उपाध्यक्ष नेतृत्व में खनिज विकास निगम नए आयाम स्थापित करेगा। राजपूत ने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि खनिज विभाग के मंत्री बृजेन्द्र सिंह भी बुंदेलखंड से नाता रखते हैं, उम्मीद है कि हम सभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा पर खरे उतरेंगे।   व्यक्ति के जीवन में निराशा नहीं आनी चाहिएः भूपेद्र सिंह नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेद्र सिंह ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता या व्यक्ति के जीवन में निराशा नहीं आना चाहिए। मैं ऐसे कई उदाहरण दे सकता हूँ जिनके मन में सेवा भाव था और उन्हें ईश्वर ने अवसर प्रदान किया है। उन्होंने राजेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि आज माँ नर्मदा की जयंती है इस पुनीत अवसर पर राजेद्र सिंह जिस दायित्व को ग्रहण कर रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि वह इसे बेहतर ढंग से कार्य कर पाएंगे।   भूपेन्द्र सिंह ने अपनी राजनीतिक यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि राजेंद्र सिंह जब मंडी के अध्यक्ष हुआ करते थे तब मैं उपाध्यक्ष था और सियासत में मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। उनके मन में हमेशा सिर्फ सेवा भाव ही रहता है। वह राजनीतिक से ज्यादा सामाजिक सरोकार से जुड़े व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में जो काम अभी हो रहे हैं, वह अद्वितीय हैं। केन-बेताबा लिंक परियोजना का जिक्र करते हुए भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र में समृद्धि और विकास की एक नई इवारत लिखी जाएगी।   हम मिलकर कार्य करेंगेः राजेंद्र सिंह खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर ने कहा कि मैं मध्यमवर्गीय परिवार से हूं, 1985 से 1991 तक मैंने नगरीय विकास आवास मंत्री के साथ मंडी में काम किया है। भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में हम कार्य कर रहे हैं। खनिज संसाधन के क्षेत्र में बुंदेलखंड और प्रदेश के विकास के लिए हम जो कर सकते हैं, आप लोगों के सहयोग से एक बेहतरीन रणनीति के साथ काम करेंगे।   पदभार ग्रहण कार्यक्रम को भाजपा जिलाअध्यक्ष, गौरव सिरोठिया, सुशील तिवारी, विधायक महेश राय ल राजश्री सिंह, भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, खनिज विकास निगम के संचालक वरदमूर्ति मिश्रा, पूर्व विधायक रूद्रप्रताप सिंह, एससी नेमा, डीके शर्मा सहित निगम के अधिकारी व सागर जिले के समस्त भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Kolar News

Kolar News 8 February 2022

भोपाल। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कर्मठ व्यक्ति का मूल्यांकन उसके काम के आधार पर होता है। मंत्री राजपूत मंगलवार को पर्यावास भवन में खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।   उन्होंने कहा कि आज का दिन बुंदेलखण्ड की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुत ही गौरवशाली है। राजेंद्र सिंह के खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष बनने से हमारे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। मोकलपुर को शुभकामनाएँ देते हुए मंत्री राजपूत ने कहा कि उपाध्यक्ष नेतृत्व में खनिज विकास निगम नए आयाम स्थापित करेगा। राजपूत ने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि खनिज विभाग के मंत्री बृजेन्द्र सिंह भी बुंदेलखंड से नाता रखते हैं, उम्मीद है कि हम सभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा पर खरे उतरेंगे।   व्यक्ति के जीवन में निराशा नहीं आनी चाहिएः भूपेद्र सिंह नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेद्र सिंह ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता या व्यक्ति के जीवन में निराशा नहीं आना चाहिए। मैं ऐसे कई उदाहरण दे सकता हूँ जिनके मन में सेवा भाव था और उन्हें ईश्वर ने अवसर प्रदान किया है। उन्होंने राजेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि आज माँ नर्मदा की जयंती है इस पुनीत अवसर पर राजेद्र सिंह जिस दायित्व को ग्रहण कर रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि वह इसे बेहतर ढंग से कार्य कर पाएंगे।   भूपेन्द्र सिंह ने अपनी राजनीतिक यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि राजेंद्र सिंह जब मंडी के अध्यक्ष हुआ करते थे तब मैं उपाध्यक्ष था और सियासत में मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। उनके मन में हमेशा सिर्फ सेवा भाव ही रहता है। वह राजनीतिक से ज्यादा सामाजिक सरोकार से जुड़े व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में जो काम अभी हो रहे हैं, वह अद्वितीय हैं। केन-बेताबा लिंक परियोजना का जिक्र करते हुए भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र में समृद्धि और विकास की एक नई इवारत लिखी जाएगी।   हम मिलकर कार्य करेंगेः राजेंद्र सिंह खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर ने कहा कि मैं मध्यमवर्गीय परिवार से हूं, 1985 से 1991 तक मैंने नगरीय विकास आवास मंत्री के साथ मंडी में काम किया है। भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में हम कार्य कर रहे हैं। खनिज संसाधन के क्षेत्र में बुंदेलखंड और प्रदेश के विकास के लिए हम जो कर सकते हैं, आप लोगों के सहयोग से एक बेहतरीन रणनीति के साथ काम करेंगे।   पदभार ग्रहण कार्यक्रम को भाजपा जिलाअध्यक्ष, गौरव सिरोठिया, सुशील तिवारी, विधायक महेश राय ल राजश्री सिंह, भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, खनिज विकास निगम के संचालक वरदमूर्ति मिश्रा, पूर्व विधायक रूद्रप्रताप सिंह, एससी नेमा, डीके शर्मा सहित निगम के अधिकारी व सागर जिले के समस्त भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Kolar News

Kolar News 8 February 2022

भोपाल। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि खेलो इंडिया की तर्ज पर मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों में भी ''खेलो एम.पी.'' योजना का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय में खेल गतिविधियों को अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने के लिए "खेलों एम.पी." कार्य-योजना तैयार की गई है। इसमें विद्यालय में प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी रूचि के अनुसार खेल के अवसर प्रदान किये जाने का प्रयास किया जायेगा। इस तरह "खेलो एम.पी." से प्रदेश की शालाओं में उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार होंगे।   राज्य शिक्षा केंद्र संचालक धनराजू एस ने बताया कि विद्यालयों में खेल गतिविधियों के संचालन के लिए विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों में से ही किसी एक शिक्षक को खेलकूद प्रभारी बनाया जा रहा है। प्रभारी शिक्षकों को खेलकूद संबंधी प्रारंभिक प्रशिक्षण और उन्मुखीकरण के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र 9 फरवरी से 11 फरवरी 2022 तक प्रतिदिन दो-दो घंटे के वर्चुअल प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेगा। वर्चुअल प्रशिक्षण सत्र यूट्यूब लाइव के माध्यम से सुबह 11 से 1 बजे तक संचालित होंगे। अंतिम दिन 11 फरवरी 2022 को 30 मिनिट का प्रश्नोत्तर सत्र भी आयजित किया जायेगा, जिसमें स्पोर्टस शिक्षा पर प्रश्न किए जा सकेंगे। इन वर्चुअल प्रशिक्षण सत्रों में कक्षा 1 से 8 के शिक्षक सहभागी होंगे। सभी संबंधित शिक्षक यूट्यूब चैनल पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण की लिंक पर क्लिक करके कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे। बुधवार 9 फरवरी 2022 को https://youtu.be/WyCnKrzzqJl, 10 फरवरी 2022 को https://youtu.be/obzvQIDUwzg और 11 फरवरी 2022 को https://youtu.be/jvDSIvndfBw पर प्रशिक्षण आयोजित होगा।

Kolar News

Kolar News 8 February 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर रविवार को निशुल्क विधि शिक्षा मार्गदर्शन संस्थान" की द्वितीय वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि "आप सभी के सामने आज हमारे प्रदेश की तस्वीर है, आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, यदि युवाओं का भविष्य ही अंधकार में होगा तो प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा, यह आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती व चिंता का विषय है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक कौशल डेहरिया की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बल पर इस प्रयास को अमल में लाया है, यह उनकी सोच थी। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि आज हमारे सामने बड़ा प्रश्न है कि आपका भविष्य कैसे सुरक्षित रहे क्योंकि आप सभी मिलकर ही तो मध्य प्रदेश का नवनिर्माण करेंगे। हम कैसे संविधान की रक्षा करें, कैसे अपनी संस्कृति की रक्षा करें। देश की संस्कृति और कांग्रेस की संस्कृति एक है, जो देश को जोडऩे का काम करती है। हमारी संस्कृति सभी को जोडऩे का काम करती है, हर समाज, हर धर्म, हर जाति, हर भाषा को जोडऩे का काम करती है। विश्व में से कोई देश नहीं है जहाँ इतने धर्म, इतनी अनेकता में एकता, इतनी जातियां, इतने धार्मिक पर्व-त्यौहार है। उन्होंने कहा कि आज हमें इस संस्कृति की रक्षा करना है, हमें उनसे मुक़ाबला करना है जो हमारी संस्कृति पर आक्रमण कर रहे हैं, जो इस संस्कृति के विपरीत जा रहे हैं। बाबासाहेब अंबेडकर के बनाये हुए सविधान को विश्व के कई देशों ने अपनाया, उसकी सराहना की लेकिन यदि अच्छा संविधान गलत हाथों में चला जाए तो क्या होगा, यह आज हमारे सामने विचारणीय प्रश्न है। कमलनाथ ने कहा कि आपको अपने प्रोफेशन के बारे में भी सोचना है, आपको आत्मचिंतन भी करना है कि हमारे देश की महानता क्या है। आज हमारी जो अध्यात्मिक शक्ति है वही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, उससे नई पीढ़ी को जोडऩा होगा। हमारे सामने प्रदेश की तस्वीर भी है, आज बेरोजगारी चरम पर है, यदि युवाओं का भविष्य अंधकार में होगा तो प्रदेश का भविष्य कैसा होगा, यह आज सबसे बड़ी चुनौती व चिंता का विषय है। रोजगार तब मिलता है, जब अपनी योजनाओं का लाभ मिले, यदि योजनाओं में भ्रष्टाचार होगा तो रोजगार नहीं मिल सकता। प्रदेश में निवेश आए, तभी रोजगार का लाभ मिलता है, उससे आर्थिक गतिविधि बढ़ती है। पूर्व सीएम ने कहा आज ज्ञान और जागरूकता दोनों अहम है। आज से 20 वर्ष पहले जब इंटरनेट नहीं था तो ज्ञान प्राप्त करने के लिए लोगों को भटकना पड़ता था। आज ज्ञान बड़ी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। वैसे भी ज्ञान प्राप्त करने की कोई उम्र या सीमा नहीं होती है। आज शिक्षा के साथ ज्ञान प्राप्त करना बेहद आवश्यक है, इसी ज्ञान के माध्यम से हम प्रदेश व देश की तस्वीर और वास्तविकता को जान सकेंगे। मैं इस अवसर पर आप सभी को दूसरी वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी देश को, प्रदेश को और आगे ले जायेंगे।

Kolar News

Kolar News 6 February 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रविवार को निवास पर मध्यप्रदेश से अजमेर शरीफ जा रहे प्रतिनिधि- मंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एस.के. मुद्दीन, तबरेज शेख एवं जहूर अहमद शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने जानकारी दी कि आगामी 10 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की ओर से अजमेर शरीफ में चादर पेश की जा रही है। मुख्यमंत्री एवं प्रतिनिधि-मंडल के सदस्यों ने सर्व-कल्याण और विश्व शांति की स्थापना के लिए प्रार्थना की। अजमेर शरीफ जाने वाले दल में प्रदेश के विभिन्न स्थानों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

Kolar News

Kolar News 6 February 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रविवार को निवास पर मध्यप्रदेश से अजमेर शरीफ जा रहे प्रतिनिधि- मंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एस.के. मुद्दीन, तबरेज शेख एवं जहूर अहमद शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने जानकारी दी कि आगामी 10 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की ओर से अजमेर शरीफ में चादर पेश की जा रही है। मुख्यमंत्री एवं प्रतिनिधि-मंडल के सदस्यों ने सर्व-कल्याण और विश्व शांति की स्थापना के लिए प्रार्थना की। अजमेर शरीफ जाने वाले दल में प्रदेश के विभिन्न स्थानों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

Kolar News

Kolar News 6 February 2022

कटनी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को कटनी में कमलपुष्प अभियान के तहत वरिष्ठ पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया। कटनी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी और चमनलाल आनंद व वरिष्ठ कार्यकर्ता संगतमल कृष्णानी का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। इसी तरह जनसंघ के समय से संगठन एवं समाज के लिए समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता भोजराज धर्मेंचा के निवास पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि धर्मेंचा जी की राष्ट्र व समाज के प्रति चेतना अनुकरणीय है। भाजपा के ऐसे वरिष्ठजन हमारे संगठन समाज की सच्ची पूंजी हैं जिनके पास अनुभव का भंडार है। उनकी संगठन निष्ठा को मेरा प्रणाम। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी, जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, जिला प्रभारी संजय साहू आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 5 February 2022

भोपाल। प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को दतिया के वार्ड क्रमांक 32 और 17 का भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। वार्डवासियों की मांग पर सार्वजनिक शौचालय एवं नाली निर्माण के लिए भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए।   गृह मंत्री ने लोगों से वन-टू-वन चर्चा कर सुनी समस्याएँ गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से राजघाट कालोनी निवास पर आज जिले के विभिन्न अंचलों से आए लोगों ने भेंटकर अपनी समस्याएँ बतायी। डॉ. मिश्रा ने नागरिकों की समस्याओं को निराकृत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Kolar News

Kolar News 5 February 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस के महामंत्री मीडिया प्रभारी के.के. मिश्रा ने भाजपा सरकार पर प्रदेश में दो कानून एक आम व्यक्ति के लिए और दूसरा अपनी विचारधारा से संबद्व लोगों को राहत पहुंचाने के लिए संचालित किये जाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सिंधिया को अघोषित मुख्यमंत्री बताया है। कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने शनिवार को पीसीसी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश में एक लोकतांत्रिक सरकार नहीं होने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां दो सरकार, दो संविधान, दो मुख्यमंत्री और दो कानूनों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा दोहरी व्यवस्था संचालित की जा रही है, जो भविष्य के लिए एक घातक संकेत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निरंतर ध्वस्त होते जा रहे गुड-गवर्नेंस की असफलता से चिंतित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कथित कसावट वाली अपनी छवि प्रदर्शित करने हेतु प्रचारवादी राजनेता के रूप में सार्वजनिक मंचों पर कह कुछ और रहे हैं और कर कुछ और रहे हैं! मसलन, प्रदेश में गरीबों के राशन पर डाका डालने, मिलावटखोरों और मुनाफाखोरों के खिलाफ कई सार्वजनिक मंचों से उन्होंने इनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने, एफआईआर करने, यही नहीं अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि एफआईआर का मतलब सिर्फ कार्यवाही ही नहीं उन्हें जेल भेजा जाये, किंतु इतने बड़े गंभीर मामलों में उनका दोहरा आचरण सामने आया है। के के मिश्रा ने कई मामलों का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां दो कानून एक आम व्यक्ति के लिए और दूसरा अपनी विचारधारा से संबद्व लोगों को राहत पहुंचाने के लिए संचालित किये जा रहे हैं।   सिंधिया को बताया अघोषित मुख्यमंत्री   के के मिश्रा यही नहीं रूके उन्होंने सिंधिया को अघोषित मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि आईपीसी, सीआरपीसी और रासुका में निरूद्ध किये जाने वाले कानूनों की भी दोहरी व्याख्या की जा रही है। एक कानून जिसे राजनैतिक आधार पर शिवराज सरकार क्रियान्वित कर रही है, वहीं दूसरा कानून ‘‘अघोषित मुख्यमंत्री’’ सिंधिया सरकार द्वारा ग्वालियर-चंबल संभाग में राजनैतिक बदले की भावना से संचालित किया जा रहा है। सिंधिया के निर्देश पर ग्वालियर कलेक्टर विपक्ष, उसके मातहत संगठनों के विरूद्व बदले की भावना से कार्यवाहियां कर उनका मनोबल तोड़ रहे हैं।   गायों की मौत पर उठाए सवाल   के के मिश्रा ने कहा कि बीते 30 जनवरी को राजधानी भोपाल से सटे बैरसिया के ग्राम बसई में जिसे भाजपा नेत्री निर्मला शांडिल्य द्वारा संचालित गौसेवा भारती गौशाला में पाये गये सैकड़ों गायों के कब्रिस्तान, पाये गये नरकंकालों, चार एकड़ जमीन पर किये गये अवैध कब्जे से संबद्ध मामले में भी राज्य सरकार के खिलाफ दोहरे चरित्र और दो कानून अपनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और सरकार आरोपित महिला को बचा रही है। यदि भाजपा सरकार गोमाता के प्रति वास्तव में ईमानदार है तो आरोपित महिला के खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाही क्यों नहीं की गई? उसके अवैध निर्माण को ध्वस्त क्यों नहीं किया गया, उसके विरूद्ध गौहत्या का मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया और वह आज तक गिरफ्तारी से क्यों,कैसे बची हुई है?

Kolar News

Kolar News 5 February 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस के महामंत्री मीडिया प्रभारी के.के. मिश्रा ने भाजपा सरकार पर प्रदेश में दो कानून एक आम व्यक्ति के लिए और दूसरा अपनी विचारधारा से संबद्व लोगों को राहत पहुंचाने के लिए संचालित किये जाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सिंधिया को अघोषित मुख्यमंत्री बताया है। कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने शनिवार को पीसीसी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश में एक लोकतांत्रिक सरकार नहीं होने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां दो सरकार, दो संविधान, दो मुख्यमंत्री और दो कानूनों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा दोहरी व्यवस्था संचालित की जा रही है, जो भविष्य के लिए एक घातक संकेत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निरंतर ध्वस्त होते जा रहे गुड-गवर्नेंस की असफलता से चिंतित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कथित कसावट वाली अपनी छवि प्रदर्शित करने हेतु प्रचारवादी राजनेता के रूप में सार्वजनिक मंचों पर कह कुछ और रहे हैं और कर कुछ और रहे हैं! मसलन, प्रदेश में गरीबों के राशन पर डाका डालने, मिलावटखोरों और मुनाफाखोरों के खिलाफ कई सार्वजनिक मंचों से उन्होंने इनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने, एफआईआर करने, यही नहीं अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि एफआईआर का मतलब सिर्फ कार्यवाही ही नहीं उन्हें जेल भेजा जाये, किंतु इतने बड़े गंभीर मामलों में उनका दोहरा आचरण सामने आया है। के के मिश्रा ने कई मामलों का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां दो कानून एक आम व्यक्ति के लिए और दूसरा अपनी विचारधारा से संबद्व लोगों को राहत पहुंचाने के लिए संचालित किये जा रहे हैं।   सिंधिया को बताया अघोषित मुख्यमंत्री   के के मिश्रा यही नहीं रूके उन्होंने सिंधिया को अघोषित मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि आईपीसी, सीआरपीसी और रासुका में निरूद्ध किये जाने वाले कानूनों की भी दोहरी व्याख्या की जा रही है। एक कानून जिसे राजनैतिक आधार पर शिवराज सरकार क्रियान्वित कर रही है, वहीं दूसरा कानून ‘‘अघोषित मुख्यमंत्री’’ सिंधिया सरकार द्वारा ग्वालियर-चंबल संभाग में राजनैतिक बदले की भावना से संचालित किया जा रहा है। सिंधिया के निर्देश पर ग्वालियर कलेक्टर विपक्ष, उसके मातहत संगठनों के विरूद्व बदले की भावना से कार्यवाहियां कर उनका मनोबल तोड़ रहे हैं।   गायों की मौत पर उठाए सवाल   के के मिश्रा ने कहा कि बीते 30 जनवरी को राजधानी भोपाल से सटे बैरसिया के ग्राम बसई में जिसे भाजपा नेत्री निर्मला शांडिल्य द्वारा संचालित गौसेवा भारती गौशाला में पाये गये सैकड़ों गायों के कब्रिस्तान, पाये गये नरकंकालों, चार एकड़ जमीन पर किये गये अवैध कब्जे से संबद्ध मामले में भी राज्य सरकार के खिलाफ दोहरे चरित्र और दो कानून अपनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और सरकार आरोपित महिला को बचा रही है। यदि भाजपा सरकार गोमाता के प्रति वास्तव में ईमानदार है तो आरोपित महिला के खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाही क्यों नहीं की गई? उसके अवैध निर्माण को ध्वस्त क्यों नहीं किया गया, उसके विरूद्ध गौहत्या का मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया और वह आज तक गिरफ्तारी से क्यों,कैसे बची हुई है?

Kolar News

Kolar News 5 February 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल के बैरासिया क्षेत्र में गौशाला में गायों की मृत्यु मामले को राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस मुद्दे को लेकर आक्रामक हो गई है और लगातार प्रदेश सरकार का घेराव कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले में दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम पत्र सौंपा। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से दिया गया है। भाजपा गौमाता के नाम पर केवल राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि गौ हत्यारों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। बैरसिया की गौ सेवा भारती बसई गौशाला पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की मांग कांग्रेसजनों ने उठाई है। पूर्व मंत्री ने कुछ बिंदुओं को बताते हुए कार्यवाही किये जाने की मांग की है। पीसी शर्मा ने कहा कि बैरसिया के बसई स्थित गौ सेवा भारती गौशाला गौमाता की हत्या की दोषी है। इस प्रकरण का रफा-दफा कर दोषियों का बचाने की कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर आज कांग्रेसजनों ने प्लेटिनम प्लाजा से गौ संवधर्न बोर्ड कार्यालय तक पैदल मार्च किया गया। कांग्रेसजनों ने गौ माता के समर्थन में पशु गोवर्धन का घेराव किया। पैदल मार्च आरंभ होने से पूर्व प्लेटिनयम प्लाजा के पास पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजनों ने गौ माता की तिलक लगाकर पूजा की और चुनरी ओढ़ाई। कांग्रेसजन ने प्लेटिनम प्लाजा से गौ संवधर्न बोर्ड कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। यहां पुलिस बल ने कांग्रेसजनों को घेर लिया।

Kolar News

Kolar News 3 February 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल के बैरासिया क्षेत्र में गौशाला में गायों की मृत्यु मामले को राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस मुद्दे को लेकर आक्रामक हो गई है और लगातार प्रदेश सरकार का घेराव कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले में दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम पत्र सौंपा। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से दिया गया है। भाजपा गौमाता के नाम पर केवल राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि गौ हत्यारों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। बैरसिया की गौ सेवा भारती बसई गौशाला पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की मांग कांग्रेसजनों ने उठाई है। पूर्व मंत्री ने कुछ बिंदुओं को बताते हुए कार्यवाही किये जाने की मांग की है। पीसी शर्मा ने कहा कि बैरसिया के बसई स्थित गौ सेवा भारती गौशाला गौमाता की हत्या की दोषी है। इस प्रकरण का रफा-दफा कर दोषियों का बचाने की कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर आज कांग्रेसजनों ने प्लेटिनम प्लाजा से गौ संवधर्न बोर्ड कार्यालय तक पैदल मार्च किया गया। कांग्रेसजनों ने गौ माता के समर्थन में पशु गोवर्धन का घेराव किया। पैदल मार्च आरंभ होने से पूर्व प्लेटिनयम प्लाजा के पास पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजनों ने गौ माता की तिलक लगाकर पूजा की और चुनरी ओढ़ाई। कांग्रेसजन ने प्लेटिनम प्लाजा से गौ संवधर्न बोर्ड कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। यहां पुलिस बल ने कांग्रेसजनों को घेर लिया।

Kolar News

Kolar News 3 February 2022

भोपाल। ग्वालियर के लिये बड़ी खुशखबरी है। ग्वालियर में जल्द ही राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट का विस्तार और भव्य एयर टर्मिनल का निर्माण होगा। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन उपलब्ध हो गई है। केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के निर्देश पर केन्द्रीय कृषि मंत्रालय से संबद्ध भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने ग्वालियर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए आलू अनुसंधान केन्द्र ग्वालियर की 110 एकड़ जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार को आवंटित करने के लिये एनओसी जारी कर दी है। जनसम्पर्क अधिकारी हितेन्द्र भदौरिया ने गुरुवार को बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के हॉर्टिकल्चर साइंस डिवीजन द्वारा यह जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी को आवंटित करने के लिए एनओसी जारी करने के संबंध में ग्वालियर कलेक्टर को पत्र लिखकर सूचित कर एनओसी लेटर भी जारी कर दिया गया है। परिषद ने ग्वालियर कलेक्टर से यह भी आग्रह किया है कि एयरपोर्ट के लिये दी जा रही 110 एकड़ जमीन के एवज में इतनी ही जमीन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद को मुहैया कराई जाए, जिससे आलू अनुसंधान केन्द्र की गतिविधियाँ भी बेहतर ढंग से चल सकें। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट के विस्तार के तहत अत्याधुनिक एयर टर्मिनल सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जायेंगे। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा इसके लिए धनराशि भी मंजूर कर दी गई है।

Kolar News

Kolar News 9 September 2021

भोपाल। प्रदेश के भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित गैस राहत संचालनालय में गैस त्रासदी में दिवंगत व्यक्तियों की कल्याणी महिलाओं को पेंशन राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। संचालनालय में आयोजित कार्यक्रम में अप्रैल-2021 से पाँच माह की पेंशन प्रतिमाह 1000 रुपये के हिसाब से अंतरित की गई। मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणानुरूप गैस पीड़ित कल्याणी बहनों के लिये पेंशन योजना पुन: शुरू की गई है। यह पेंशन सामाजिक सुरक्षा पेंशन की 600 रुपये की राशि के अतिरिक्त होंगी। उन्होंने कहा कि कल्याणी बहनों को 1600 रुपये की राशि ताजिंदगी मिलती रहेगी।मंत्री सारंग ने बताया कि गैस राहत के 6 अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। साथ ही कोरोना में उचित इलाज मिल सके इसके लिये हमीदिया अस्पताल में भी गैस प्रभावितों के लिये नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील सरकार ने कई आपत्तियों के बाद भी पुन: पेंशन योजना को शुरू किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने विधवा कालोनी का नाम बदलकर जीवन-ज्योति किया। कॉलोनी में स्टेडियम बनाया जा रहा है। नर्मदा जल, सड़क आदि की व्यवस्था की गई है।मंत्री सारंग ने गैस राहत अस्पताल के लिए 3 एम्बुलेंस को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान प्रतीक-स्वरूप चेक का वितरण भी किया। कार्यक्रम के बाद कल्याणी महिलाओं को भोजन वितरित किया और स्वयं उन्हें मिठाई भी खिलाई।अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। गैस राहत संचालक बंसत कुर्रे और सचिव के.के. दुबे सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गैस राहत डॉ. रविशंकर वर्मा भी मौजूद थे।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में भारत शासन ने भोपाल गैस त्रासदी में दिवगंत हुए व्यक्तियों की 5 हजार कल्याणियों को 5 वर्ष के लिए 1000 रुपये प्रतिमाह सामाजिक पुनर्वास मद में पेंशन की कार्य योजना स्वीकृत की गयी थी। इस कार्ययोजना में 30 करोड़ रुपये का प्रावधान था। इसमें केन्द्र शासन का 75 प्रतिशत तथा राज्य शासन का 25 प्रतिशत अंशदान था। यह पेंशन योजना मई, 2011 से प्रारम्भ की गई है। योजना अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया में गैस पीड़ित मृतकों की कुल 2544 एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कुल 2452 इस प्रकार कुल 4996 अकांउट खोले गये थे। स्वीकृत योजना अनुसार संबंधित कल्याणियों को केवल 5 वर्ष के लिए पेंशन का भुगतान होना था। राज्य शासन ने 6 जनवरी 2018 को निर्णय लिया गया था कि जिन कल्याणियों को पेंशन भुगतान के 5 वर्ष पूर्ण हो गए हैं, उन्हें 2 वर्ष अतिरिक्त पेंशन का भुगतान किया जाए। अगस्त-2021 में 7 वर्ष पूर्ण होने पर 4474 कल्याणी महिलाओं के अकाउंट बंद कर दिये गये इन 7 वर्षो में पेंशन राशि की व्यवस्था पूर्व में स्वीकृत राशि में मूल राशि 3 हजार करोड़ रूपये एवं ब्याज में उपलब्ध राशि 13,30,25,948 रुपये से की गई। इस प्रकार 7 वर्ष तक मूल राशि एवं ब्याज सहित कुल राशि 43,30,25,948 रुपये में से पेंशन का भुगतान किया गया। वर्तमान में राशि 4,04,08,475 रुपये शेष है।4500 गैस पीडित कल्याणियों के आधार पर प्रतिमाह 1000 रुपये की दर से पेंशन प्रदान करने के लिए कुल राशि 5 करोड़ 40 लाख रुपये का बजट प्रावधान वित्तीय वर्ष 2021-22 में किया गया।पात्र पंजीकृत 5000 कल्याणियों में 3699 की पेंशन 7 वर्ष पूर्ण होने के बाद बंद हो गई है तथा 288 की मृत्यु हो गई है। वर्तमान में 154 कल्याणीयों को जिनकी 7 वर्ष पूर्ण नहीं हुए है उनको 1000 रुपये प्रतिमाह के आधार पर पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। अब 4558 कल्याणियों के खाते में 1000 रुपये प्रतिमाह पेंशन का भुगतान माह अप्रैल-2021 से किया जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 9 September 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के श्रम एवं खनिज साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से बुन्देलखण्ड के विश्व विख्यात पर्यटन स्थल खजुराहो को नई दिल्ली से जोड़ने वाली वायुसेवा को पुन: प्रारंभ करने का अनुरोध किया। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के दौरान नई दिल्ली से खजुराहो वायुयान सेवा बंद कर दी गई थी। प्रदेश के श्रम मंत्री सिंह ने कहा कि इस वायुयान सेवा को पुनः प्रारम्भ किया जाए। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अक्टूबर माह से नई दिल्ली से खजुराहो वायुयान सेवा पुन: प्रारंभ करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि खजुराहो से मुम्बई वायुयान सेवा भी शीघ्र प्रारंभ की जायेगी।  

Kolar News

Kolar News 9 September 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि सिखों के पाँचवें गुरु अर्जन देव जी ने 1604 में आज ही के दिन पहली बार गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया था। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब हमें सेवा, प्रेम और सौहार्द की शिक्षा देने के साथ मानवता के कल्याण के पथ पर चलने की सीख देते हैं। उनकी शिक्षा को आत्मसात कर हम भी समाज की उन्नति एवं विश्व के उत्थान में अपना सर्वोच्च योगदान दें।

Kolar News

Kolar News 7 September 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के लघु उद्यम मंत्री ओम सकलेचा ने विगत दिनों आरोप लगाया था कि 80 परसेंट सरकार नौकरशाहों ने हाईजैक कर रखी है, जिसकी पुष्टि स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा ही उनकी हिदायतों में की जा रही है। बाढ़ की त्रासदायी समस्यायों से जूझते पीड़तों को 45 दिन बाद भी राहत राशि न पहुंचने की स्वीकरोक्ति ही सरकार के नाकारा होने का प्रमाण है। बाढ से प्रभावित पूरे 52 हजार पीडि़तों को ही खाद्यान्न नहीं पहुंचा है। यह शर्मनाक स्थिति है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने जीएडी विभाग द्वारा जारी सरक्यूलर की कापी जारी करते हुये आश्चर्य व्यक्त किया कि स्वयं मुख्यमंत्री के स्वेच्छानुदान की राशि भी हितग्राहियों तक नहीं पहुंच पा रही है और सरकार को कलेक्टरों को हिदायत जारी करना पड़ रही है। गुप्ता ने कहा सरकार पर चुने हुये जनप्रतिनिधियों की वरीयता स्थापित करने की जिम्मेदारी है।सिस्टम पर और पूरी सरकार पर नौकरशाही हावी है। मंत्री निस्सहाय और निष्प्रभावी हैं। मंत्रियों के आदेश की नोट शीट आदेश जारी होने के पहले ही लीक हो रही हैं। ये घटनायें चिंतनीय हैं और सिद्ध करतीं हैं कि जैसा मुख्यमंत्री ने कहा था सरकार भटे के भाव आ चुकी है। प्रदेश के 8 करोड़ लोग जानना चाहते हैं सरकार कहां है? कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को सफाई देना चाहिये कि जब मुख्यमंत्री के स्वेच्छानुदान की राशि ही नहीं बंट पा रहा है तो बाकी घोषणायें कितनी सच्ची होगी ? यह पूरा प्रदेश समझ गया है।

Kolar News

Kolar News 7 September 2021

इंदौर। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा शुक्रवार को स्थानीय क्लस्टर विकासकर्ताओं एवं उद्योगपतियों के लिये एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन इंदौर के होटल रेडिसन ब्लू में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सचिव एवं उद्योग आयुक्त पी. नरहरि, प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम विवेक पोरवाल, जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। क्लस्टर विकास से प्रदेश में नव उद्यमियों और युवाओं की रोजगार संभावनाओं को मिलेगा बढ़ावा मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में एक नया परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण योजना के तहत आपदा को अवसर में बदलकर नव उद्यमियों और युवाओं की रोजगार संभावनाओं के अवसर को दूगना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योगपितयों को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश में क्लस्टर विकास के माध्यम से उत्पादन की लागत कम किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं, जिसके तहत ऊर्जा, परिवहन, इन्वेंटरी, भूमि आदि की लागत में कमी लाने के साथ-साथ निपुणता लाने के लिये शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्पादन की लागत को कम करने के लिये रीसाइक्लिंग(पुनर्चक्रण) अत्यंत महत्वपूर्ण है। रीसाइक्लिंग के माध्यम से हम वेस्ट को औद्योगिक इकाइयों द्वारा रीसायकल कर के उत्पादन में उपयोग कर सकते है। उन्होंने कहा कि हमें देश को सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंट्री बनाना है जिसके लिए हमें ऐसी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना करनी है जिससे हमारा आयात घटे और निर्यात बढ़े। मंत्री सकलेचा ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय प्रदेश है। हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारी कनेक्टिविटी है। हमारी स्ट्रैटेजिक लोकेशन हमें देश का प्रोडक्शन एवं लॉजिस्टिक हब बनने की क्षमता प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि शासन का लक्ष्य है कि 2022 तक सभी औद्योगिक क्लस्टर प्रारंभ कर दिये जायें। आज की इस कार्यशाला में हम नयी सोच, सुझाव एवं संकल्पों के साथ उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने की दिशा में चर्चा करेंगे और मध्य प्रदेश को औद्योगिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयां दिलाने का संकल्प लेंगे। इंदौर में 150 एकड़ के क्षेत्र में बनेगा लॉजिस्टिक हबः सांसद लालवानी सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि मध्यप्रदेश ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जिस तरह का वातावरण उपलब्ध कराया है उससे हमें एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए इज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ रहा है। उद्योगों के बेहतर विकास के लिए जो इकोसिस्टम प्रदेश में प्रदाय किया जा रहा है उससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कनेक्टिविटी अच्छी होने के कारण निवेश की संभावनाएं भी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इंदौर में 150 एकड़ की भूमि में लॉजिस्टिक हब बनाया जाएगा। जिससे इंदौर के औद्योगिक विकास को एक नई गति प्राप्त हो सकेगी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सचिव एवं उद्योग आयुक्त पी. नरहरि ने कहा कि आज की इस एक दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है कि एमएसएमई से संबंधित गतिविधियों के बारे में उद्योगपतियों से चर्चा की जा सके। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले समय में मध्यप्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप इस विभाग की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा और प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र को अधिक बेहतर बनाया जायेगा। प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम विवेक पोरवाल ने कहा कि प्रदेश में क्लस्टर डेवलपमेंट में एक नई तेजी देखने को मिली है। शासन द्वारा प्रदान किए जा रहे पॉलिसी फ्रेमवर्क के तहत अब उद्यमी उन्नत कौशल और दक्षताओं के साथ गुणवत्तापूर्ण विकास का अनुभव कर रहे है। उन्होंने कहा कि उद्योगों की अधोसंरचना विकास में एक पैराडाइम शिफ्ट देखने को मिला है जिसकी विस्तृत जानकारी आज के कार्यक्रम के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उद्योगों के विद्युत खपत की पर यूनिट कॉस्ट को कम करने के लिए रूफटॉप सोलर प्लांट पर भी आज नई दिल्ली की वर्ल्ड बैंक टीम द्वारा विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यशाला के दौरान विभिन्न उद्यमियों द्वारा क्लस्टर निर्माण के संबंध में जानकारी दी गयी तथा फर्निचर, टॉय, प्लास्टिक, स्टोन आदि क्लस्टर एवं क्लीन एनर्जी के संबंध में पीपीटी के माध्यम से प्रेजेनटेशन भी दिया गया।  

Kolar News

Kolar News 3 September 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के नीचम जिले में हुई आदिवासी युवक की नृशंस हत्या के पीछे कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है। शुक्रवार को कांग्रेस की पांच सदस्यीय समिति ने जांच रिपोर्ट सौंपी। पूरे घटना क्रम की जानकारी देते हुए कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में आदिवासी जनजाति और दलितों पर अत्याचार के नए रिकॉर्ड पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। आदिवासी युवक को पिकअप वाहन से बांधकर घसीटने की लोमहर्षक घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा नियुक्त जांच समिति के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता में खुलासा किया कि बाणदा में कन्हैया भील उर्फ कान्हा को चोरी के मिथ्या आरोप में पिकअप वाहन से घसीट कर मार डालने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। केवल गांव में अपनी धौंस जमाने के लिए और लोगों में भय का वातावरण बनाने के लिए रची गई इस घटना में प्रशासन और सरकार के लोगों का आचरण अपराधियों के पक्ष में था, ऐसा गांव के लोगों ने बताया है। लोगों ने तो यहां तक बताया कि मृतक को जब अस्पताल ले जाया गया तब पुलिस उसके घर चोरी की जांच करने भी पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि चारों तरफ आपदाओं से घिरे इस गांव में ना तो कोई मूलभूत सुविधा है, ना ही पक्का मार्ग। गांव के जिस फलिया में मृतक का परिवार रहता है, वह 75 आदिवासी परिवारों की बस्ती है। ना ही वहां बिजली है ना ही कोई पक्का मकान और ना ही वहां किसी ग्रामीण को अब तक आवास योजना का लाभ दिया गया है। यह स्पष्ट है कि मुख्य आरोपी महेंद्र गुर्जर भारतीय जनता पार्टी का समर्थक है, उसकी पत्नी वर्तमान में सरपंच है और इस परिवार के लोग विगत 20 वर्षों से ग्राम पंचायत बाणदा के सरपंच पद पर हैं। मुख्य आरोपी पर वर्तमान सरपंच पति स्थानीय विधायक जावद एवं मंत्री का समर्थक होने के कारण ग्रामीणों को कार्यवाही होने पर संशय है। प्रशासन पर सरकार का दबाव है। परिवार एवं ग्रामीण जन भयभीत हैं। जांच समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक नीमच से मिलकर परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने एवं उन्हें सख्त सजा देने की मांग करते हुए कहां है कि मृतक का परिवार उजड़ गया है तथा उसका मात्र 2 वर्ष का एक बच्चा है, इसलिए मृतक के परिवार को एक आवास तथा परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाये। भूरिया ने सरकार को चेताया कि भय का वातावरण बनाने के लिये मध्य प्रदेश के आदिवासी समाज पर भाजपाईयों के हमले प्रदेश के लिये कलंकित करने वाले हैं। आदिवासी समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश में चाहे बलात्कार हो, चाहे ठगी, चाहे प्रशासनिक लालफीताशाही, उसका सर्वाधिक शिकार आदिवासी समाज को बनाया जा रहा है। भूरिया ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने आदिवासियों के एक लाख रूपये तक का कर्जा माफ कर, दस हजार तक की आर्थिक सहायता और सूदखोरों के जाल से मुक्त कर आदिवासी वर्ग में आत्मविश्वास पैदा किया था। आदिवासियों के महापुरुषों के स्मारक बनाने और विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित कर आत्म सम्मान का वातावरण बनाया था। परंतु शिवराज सरकार ने उस वातावरण को चौपट कर दिया है। आदिवासी स्कूलें बंद की जा रहीं हैं, ताकि आदिवासी शिक्षित न हो सकें। शिवराज सरकार में यह सब लंबे समय तक नहीं चलेगा। कांग्रेस नेता भूरिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा नेता अपनी ठसक बनाने के लिये गरीबों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों पर अत्याचार कर रहे हैं। बाणदा में कन्हैया भील को घसीटकर हत्या करने की घटना इस बात का प्रमाण है।  

Kolar News

Kolar News 3 September 2021

ग्वालियर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने प्रवास के दौरान ग्वालियर किले पर स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातत्व महत्व के मंदिर व महलों को देखा और उनकी सराहना की। राज्यपाल पटेल शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान शाम को ग्वालियर दुर्ग पहुंचे। यहां उन्होंने ग्वालियर किले पर स्थित तेली का मंदिर, सास बहू का मंदिर, अस्सी खम्बों की इमारत तथा राजा मानसिंह महल का अवलोकन किया। इस मौके पर संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना, आईजी अविनाश शर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।राज्यपाल मंगुभाई पटेल को भ्रमण के दौरान शासकीय गाइड सुरेश चौरसिया ने तेली का मंदिर, सास-बहू का मंदिर तथा अस्सी खम्बों की इमारत के साथ ही राजा मानसिंह महल के पुरातत्व और ऐतिहासिक महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल ने भ्रमण के दौरान ग्वालियर दुर्ग के पुरातात्विक महत्व और ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने इस ऐतिहासिक इमारतों और मंदिरों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।केन्द्रीय पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने राज्यपाल को बताया कि ग्वालियर दुर्ग पर राष्ट्रीय पुरातत्व विभाग और राज्य पुरातत्व विभाग के ऐतिहासिक महल एवं मंदिर स्थित हैं, जिनकी देखरेख दोनों ही संस्था द्वारा की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्वालियर दुर्ग पर ही ऐतिहासिक संग्रहालय भी स्थित है। इस संग्रहालय में वेशकीमती पुरा संपदा मौजूद है।राज्यपाल मंगुभाई पटेल का विमानतल पर आत्मीय स्वागत   राज्यपाल मंगुभाई पटेल शुक्रवार को विशेष विमान से दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे। ग्वालियर आने पर विमानतल पर प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, कुलपति जीवाजी विश्वविद्यालय संगीता शुक्ला एवं जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल की अगवानी की। राज्यपाल पटेल के साथ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव भी ग्वालियर आए। विमानतल पर पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह सहित जनप्रतिनिधियों ने अगवानी की। इस मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों में संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना, आईजी ग्वालियर रेंज अविनाश शर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने भी राज्यपाल की अगवानी की।

Kolar News

Kolar News 27 August 2021

भोपाल। प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की रीढ़ है। शरीर के सभी रोगों का इलाज आयुर्वेद से संभव है। मंत्री उषा ठाकुर शुक्रवार को भोपाल के त्रिलंगा में महाकाली सोसाइटी और बघीरा जंगल रिसोर्ट मोचा (कान्हा) में आयुर्वेद वेलनेस सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पहला सुख निरोगी काया है। हम सभी को स्वस्थ रहने के लिए वैदिक जीवन पद्धति और आयुर्वेद चिकित्सा को अपनाना चाहिए। पर्यटन विभाग प्रदेश के पर्यटन स्थलों और प्रमुख शहरों में वेलनेस सेंटर स्थापित करके आमजन को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का लाभ देगा और साथ ही उन्हें वैदिक जीवन पद्धति अपनाने के लिए जागरूक भी करेगा। मंत्री उषा ठाकुर ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर त्रिलंगा में महाकाली परिसर में वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने वेलनेस सेंटर में आमजन को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उषा ठाकुर ने कान्हा नेशनल पार्क के समीप स्थित बघीरा जंगल रिसोर्ट में आयुर्वेद वेलनेस सेंटर का वर्चुअल शुभारम्भ भी किया। पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप प्रदेश में वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विकास निगम और वेलनेस तथा हेल्थकेयर सेक्टर में प्रतिष्ठित संस्थान एमएस रामैया ग्रुप, बेंगलुरु के सहयोग से प्रदेश में पर्यटन निगम की इकाइयों में वेलनेस सेंटर स्थापित किये जा रहे हैं। गत 19 फरवरी 2021 को पर्यटन विकास निगम और रामैया ग्रुप के बीच एमओयू करते हुए पर्यटन विकास निगम की पचमढ़ी स्थित इकाई होटल ग्लेन व्यू में प्रदेश के पहले वेलनेस सेंटर की शुरुआत की गई है। शुक्ला ने बताया कि इसी तरह पर्यटन विकास निगम की अन्य इकाईयों जैसे होटल हॉलिडे होम्स अमरकंटक, सैलानी आईलैंड रिसॉर्ट सैलानी, गांधीसागर डैम के समीप स्थित हिंगलाज रिसोर्ट (मंदसौर), व्हाइट टाइगर फॉरेस्ट लॉज (बांधवगढ़), किपलिंग्स कोर्ट (पंच) और मुख्य शहरों जैसे इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, ओरछा इत्यादि में वेलनेस सेंटर स्थापित किये जायेंगे।पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक एस. विश्वनाथन ने बताया कि भोपाल और बघीरा रिसोर्ट के वेलनेस सेंटर पर पर्यटकों और आमजन का भारतीय आयुर्वेद उपचार पद्धति जैसे पंचकर्म, कायाकल्प और प्रमाणिक केरल आयुर्वेद उपचार पद्यति से उपचार किया जायेगा। मध्यप्रदेश पर्यटन की इकाइयों में वेलनेस सेंटर्स की स्थापना होने से निगम की इकाइयों में ठहरने वाले पर्यटकों के साथ-साथ इन पर्यटन स्थलों का भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।वेलनेस सेंटर पर प्रिवेंटिव थेरेपी जैसे उत्सादन, तैल परिशेक, अभ्यंग और पत्र पिंड स्वेद, पेन मैनेजमेंट थैरेपी जैसे जानू बस्ती, कती बस्ती, ग्रीवा बस्ती और स्पाइनल मसाज के साथ पंचकर्म जिसमें वामन कर्म, विरेचन कर्म, कशाया बस्ती, स्नेहा बस्ती और नास्य जैसी आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्यति का वैज्ञानिक तरीके से लाभ पर्यटकों को दिया जायेगा। इस अवसर पर चेयरमैन रमैया ग्रुप डॉ एमआर जयराम, रिटायर्ड आईएएस एमआर श्रीनिवासमूर्थी और संचालक रीसा डॉ जीजी. गंगाधरन सहित पर्यटन विकास निगम के अधिकारी कर्मचारी और आमजन उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 27 August 2021

भोपाल। मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में हमारा देश विश्व गुरू का स्थान रखता था। अगर हमें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने देश की प्रतिष्ठा को फिर से वापस लाना है तो अपने युवाओं के कौशल, प्रतिभा व ऊर्जा के समन्वित उपयोग के साथ-साथ देश के मौलिक ज्ञान, परंपराओं और क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि स्वयं आत्म निर्भर बनें और दूसरों को भी आत्म निर्भर बनाने में मदद करें। साथ ही यह संकल्प लें कि भारत माता के लिये स्वदेशी अपनाकर अपने देश को आत्मनिर्भर बनायेंगे। राज्यपाल पटेल ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के वर्चुअल मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में स्थित अटल विहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। समारोह में कुल 555 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल और उपाधियां प्रदान की गईं।समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि विश्वविद्यालय में अध्ययन की साधना से ज्ञान का जो दीपक जलाया है, उससे उनको सत्य–असत्य, शिव-अशिव, सुंदर-असुंदर के बीच का अंतर समझ में आयेगा। जो उनके भावी जिंदगी की राह को आसान बनाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संदर्भों में यह उपदेश सर्वदा से प्रासंगिक है कि यदि हम सच्चे मन से ज्ञान को आत्मसात करें, तो जीवन में सफलता तय है। उन्होंने कहा कि आज का दिन आप सबके लिये जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही उन शिक्षकों व अभिभावकों के लिये भी है, जिन्होंने आपके जीवन को उज्ज्वल बनाने में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल में भारत में तक्षशिला एवं नालंदा जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान थे,जिनमें दुनियाभर के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते थे। देश के शैक्षणिक वैभव को फिर से हासिल करने के लिये समन्वित प्रयास करने होंगे।विश्वविद्यालय में ट्रायबल चेयर की स्थापना होराज्यपाल पटेल ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महापुरुषों और विद्वानों के आदर्शों व सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़ें। उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना में योगदान देने के लिये महाराज जीवाजीराव सिंधिया का स्मरण करते हुए। विश्वविद्यालय द्वारा पिछड़ी एवं जनजातियों के कल्याण के लिये किए जा रहे प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन वर्गों के शैक्षणिक उत्थान के लिये विश्वविद्यालय में ट्रायबल चेयर की स्थापना की जानी चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय में हो रहे पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकार, टीकाकरण में सहयोग, आयुर्वेदिक परंपराओं का प्रसार, शोध अनुसंधान और टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स तैयार करने के प्रयासों की भी सराहना की। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए।छात्रों ने देश-विदेश में ग्वालियर का नाम रोशन किया हैः केन्द्रीय मंत्री तोमरकेन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बतौर मुख्य अतिथि दीक्षांत समारोह को वर्चुअलि संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़े-बड़े आयाम स्थापित किए हैं। यहाँ पर पढ़े छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्वालियर का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि हमारे अंदर ग्वालियर, जीवाजी विश्वविद्यालय और प्रदेश के प्रति गर्व का भाव सदैव विद्यमान रहें, तभी हम अपने देश पर भी गर्व कर पायेंगे। तोमर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की है। इस समय भारत विश्व का सबसे युवा आबादी वाला देश है। सभी युवा भारत की शक्ति और पूँजी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार इस कोशिश में हैं कि युवाओं की ऊर्जा का भरपूर उपयोग हो। इसीलिए उन्होंने मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, खेलो इंडिया व स्टार्टअप इंडिया की बात की है। केन्द्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि उपाधि प्राप्त करने बाद आप सब जीवन की नई यात्रा शुरू कर रहे हैं। नए जीवन में आप सब कितनी भी अच्छी आजीविका प्राप्त कर लें पर माता-पिता, गुरूजन और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को नहीं भूलें।यह शिक्षा की ही नहीं मानवता की भी डिग्री हैः उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादवप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आप सबको मिली यह डिग्री केवल शिक्षा की डिग्री भर नहीं है, यह मानवता की डिग्री भी है। इसलिए जीवन पथ पर सदैव सत्य, निष्ठा व समर्पण भाव के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह एक ऊर्जा प्रदान करने की परंपरा है। सभी विद्यार्थी इस ऊर्जा को आत्मसात कर, अपने जीवन की नई यात्रा शुरू करें। भावी जीवन में शिक्षा के तप की बदौलत कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना कर पाने में सफल होंगे। खुशी की बात है कि 62 वर्षीय विद्यार्थी ने भी दीक्षांत में गोल्ड मैडल प्राप्त किया है। यह बताता है कि पढ़ाई के लिये उम्र की कोई सीमा नहीं होती। इसीलिए प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है।दीक्षांत समारोह में कुल 555 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल व उपाधियां प्रदान की गईंदीक्षांत समारोह में शिक्षण सत्र वर्ष 2018-19 और 2019-20 के विद्यार्थियों को उपाधियां और स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। समारोह में मंच से वर्ष 2018-19 के 49 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। जिनमें 35 स्नातकोत्तर व 14 स्नातक स्तर के स्वर्ण पदक शामिल हैं। इसी शिक्षा सत्र के लिये 16 प्रायोजित स्वर्ण पदक भी समारोह में प्रदान किए गए। इसी तरह शिक्षा सत्र 2019-20 के कुल 51 छात्रों को स्वर्ण पदक सौंपे गए। जिनमें स्नातकोत्तर के 35 और स्नातक स्तर के 16 स्वर्ण पदक शामिल हैं। साथ ही इस शिक्षा सत्र के लिये 18 प्रायोजित स्वर्ण पदक भी दिए गए हैं। दीक्षांत समारोह के मंच से 180 शोध विद्यार्थियों को पीएचडी एवं 13 विद्यार्थियों को एमफिल की उपाधि प्रदान की गईं। इनके अलावा स्नातकोत्तर के 228 विद्यार्थियों को उपाधि देने की घोषणा की गई। जीवाजी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला द्वारा विद्यार्थियों को पीएचडी एवं एमफिल की उपाधियां प्रदान की गईं। पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में सजधज कर उपाधि लेने आए विद्यार्थीजीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अलग ही छटा थी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल व सभी विशिष्ट अतिथिगण और प्राध्यापकों सहित उपाधि एवं गोल्ड मैडल लेने आए विद्यार्थी पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में सजधजकर आए थे। ज्ञात हो प्रदेश सरकार की पहल पर राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में अब पाश्चात्य वेशभूषा के स्थान पर भारतीय वेशभूषा में ही दीक्षांत समारोह होते हैं। अतिथियों की शोभा यात्रा और राष्ट्रगान के साथ दीक्षांत समारोह का शुभारंभ हुआ। इससे पहले पारंपरिक रूप से विश्वविद्यालय कार्य परिषद की विशेष बैठक भी हुई।दीक्षांत समारोह में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर तथा विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मंचासीन थे। इस अवसर पर संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना, आईजी अविनाश शर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह व पुलिस अधीक्षक अमित सांघी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 27 August 2021

इंदौर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि देश में वर्ष 2025 तक 1000 नए 'एयर रूट' 100 नए हवाईअड्डे तैयार किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे शहरों में भी हवाई यातायात सेवाएं मुहैया कराना है, ताकि आम व्यक्ति भी विमानों में सफर कर सकें। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने यह बात इंदौर में गुरुवार को जन आशीर्वाद यात्रा शुरू होने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कही। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उनका इंदौर में भव्य स्वागत किया गया, वहीं उन्हें नमकीन से भी तौला गया। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं जो मुझे इंदौर जैसी ऐतिहासिक नगरी को नमन करने का मौका मिला है। प्रधानमंत्री ने समस्त केंद्रीय मंत्रियों को आदेश दिए थे कि वह अपने क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर जनता की समस्या से रूबरू हों और उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 67 नई फ्लाइट्स शुरू की जा रही है। वहीं भोपाल, इंदौर और ग्वालियर एयरपोर्ट को अत्याधुनिक करना प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि देश में 70 सालों में जहां मात्र 75 हवाईअड्डे बने थे, वहीं पिछले सात सालों में मोदी सरकार के कार्यकाल में 61 नए हवाईअड्डे बने हैं। हमने लक्ष्य तय किया है कि देश में वर्ष 2025 तक 1000 नए 'एयर रूट' 100 नए हवाईअड्डे तैयार किए जाएं। इसके तहत अब तक 363 नए एयर रूट और 59 हवाईअड्डे बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में विमानन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। मोदी सरकार का लक्ष्य है कि देश में हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई यात्रा कर सके, इसलिए 'उड़ान' योजना प्रारंभ की गयी है। उन्होंने कहा कि भविष्य भी इसी क्षेत्र में है। केन्द्रीय मंत्री से जब पूछा गया कि क्या मौजूदा वित्त वर्ष में एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के विनिवेश के संबंध में 15 सितंबर तक 'फायनेंशियल बिड' (वित्तीय निविदाएं) आमंत्रित की गई हैं और उसके बाद अगला कदम निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कोरोना काल के कारण पूरे विश्व में विमानन के क्षेत्र में आयी मंदी का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले एक माह से स्थितियों में सुधार नजर आ रहा है। अब यात्री विमान यात्राओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही देश में भी विमानन का क्षेत्र सामान्य हो जाएगा। मीडिया से बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा शहर के जीपीओ चौराहे से शुरू हुई। छावनी में सिंधिया के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच लगे, एक मंच पर उन्हें नमकीन से तौला गया। यहां ड्रोन से भी फूल बरसाए गए। छावनी के बाद उनकी जन आशीर्वाद यात्रा टावर चौराहे की तरफ रवाना हुई। शहर में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया।  

Kolar News

Kolar News 19 August 2021

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने अतिथि शिक्षकों द्वारा बुधवार को किए गए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने यहां की सुरक्षा कड़ी कर दी है। कई बैरिकेड्स लगाए गए हैं तथा भारी पुलिस बल तैनात है। चयनित शिक्षकों ने नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर बुधवार को दिन भर भाजपा दफ्तर के सामने धरना-प्रदर्शन किया था। इसे देखते हुए पुलिस ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। हबीबगंज स्टेशन तरफ से भाजपा कार्यालय की तरफ जाने वाली रोड पर दो स्तरीय बैरिकेड्स लगाए गए हैं। यहां से कोई भी अंदर नहीं जा पा रहा है। इसके चलते भाजपा दफ्तर के बगल में स्थित कांपलेक्स की कई दुकानें गुरुवार को नहीं खुलीं। वहीं, भाजपा दफ्तर के सामने से गुजरने वाली मुख्य सड़क के फुटपाथ को भी बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। दफ्तर में आने-जाने के लिए सिर्फ आरटीओ ऑफिस के सामने वाला रास्ता चालू है, लेकिन यहां भी भारी पुलिस बल तैनात है। यही नहीं, बल्कि दफ्तर के अंदर वाले गेट पर भी पुलिस की कड़ी चौकसी है। गौरतलब है कि चयनित शिक्षक अपनी मांगों को लेकर अब तक कई बार भाजपा दफ्तर को निशाना बना चुके हैं। विश्व महिला दिवस पर चयनित महिला शिक्षकों ने कार्यालय के अंदर आकर धरना दिया था। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए ही पुलिस एहतियात बरत रही है।

Kolar News

Kolar News 19 August 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में मंगलवार को राजधानी भोपाल में अपने निवास पर नारियल का पौधा रोपा। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान नागरिकों से भी पौधरोपण करने की अपील की। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि उन्होंने आज सीएम हाउस परिसर में नारियल का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि नारियल को भारतीय संस्क्रति में शुभ और मंगलकारी माना गया है। नारियल को संस्कृत में 'श्रीफल' कहा जाता है, जबकि नारियल के वृक्ष को 'कल्पवृक्ष' के नाम से भी जाना जाता है। नारियल तथा नारियल का तेल स्वास्थ की दृष्टि से बहुत उपयोगी माना गया है।

Kolar News

Kolar News 17 August 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधारोपण करने के संकल्प के क्रम में शुक्रवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में सप्तपर्णी का पौधा लगाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक और डॉ. कैलाश जाटव उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान नागरिकों से भी पौधरोपण करने की अपील की। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि -"भोपाल के स्मार्ट पार्क में सप्तपर्णी का पौधा लगाया।" "फलान्यपि परार्थय वृक्षाः सत्पुरूषा इवं।’’ वृक्ष हमारी सृष्टि के सौन्दर्य व उन्नति के प्रतीक हैं! आइये, हम सब पौधरोपण कर अपनी वसुंधरा को और समृद्ध एवं सुंदर बनायें। बता दें कि सप्तपर्णी पौधे में अनेक औषधीय गुण हैं। श्वास रोग एवं रक्त विकार को दूर करने के लिए अत्यंत ही गुणकारी माना गया है।  

Kolar News

Kolar News 13 August 2021

भोपाल। 'आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश' पर वर्चुअल एम्पलाईमेंट कॉन्क्लेव-2021 का शुक्रवार को समापन हुआ। कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए प्रदेश की तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि डिजिटल साक्षरता आज की जरूरत है और ऐसी मानसिकता विकासित करना आवश्यक है। कोविड ने हम सभी को डिजिटल होने पर मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि हमें तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए युवाओं में इस सोच को विकसित करना होगा कि वे मात्र पाठ्यक्रम के विषयों पर केन्द्रित न रहकर आधुनिकतम तकनीकों की व्यवहारिक जानकारी से भी पूर्ण रूप से वाफिक हो। युवा समस्याओं के निराकरण की जानकारी के अतिरिक्त इस बात के लिए भी अपने आप को तैयार करें कि इसका क्रियान्वयन कैसे और कहां किया जा सकता है।मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश ने डिजिटल स्किलिंग को अपने एजेंडें में प्रमुख स्थान दिया गया है। हम इस पर पिछले कुछ महीनों से एक्शन प्लान बनाकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी जीवन के हर क्षेत्र में लागू होती है। शैक्षणिक संस्थानों में सैद्धांतिक ज्ञान से ज्यादा व्यवहारिक पढ़ाई पर जोर दिया जाना चाहिए। हमने एक नया प्रयोग किया था, जिसमें हमारे लगभग 40 हजार बच्चों ने माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी के माध्यम से ए.आई. कोर्स की जानकारी से रू-ब-रू हुए थे। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग ने कॉगनीजे़न्ट, इनफोसिस, परसिसटेंट, केपेमिनी जैसी देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों के साथ मिलकर प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सॅवारने के लिए नित नए प्रयोग कर रहा है। तकनीकी शिक्षा, नैसकॉम, इन्फोसिस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वर्चअत कान्वलेव के विभिन्न प्रतिष्ठित उद्योग विशेषज्ञों ने अपने सुझाव दिए।एम.डी. परसिसटेंट सिस्टम के डा. आनन्द देशपाण्डे ने कहा कि कोरोना ने आजीविका पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। परन्तु इस डिजिटाइजेशन ने प्रौद्यागिकी की मदद की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वॉर फार टेलेंट में बढ़ोत्तरी हुई है। नई कम्पनियाँ सर्वोत्तम प्रतिभा की खोज में हैं। अपने विषयों के अलावा शार्ट टर्म कोर्सस अपना कर नई दिशा में कार्य किया जा सकता है।CISCO के एमडी हरीश कृष्णन ने कहा कि कोविड व्यवधान ने हमें कहीं से भी किसी भी समय काम करने के नए आयाम दिखाए हैं। यह चलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही CISCO युवाओं के लिए साइबर सेक्युरिटी स्पोकन इंग्लिश आदि पर पाठ्यक्रम शुरू करेगा।कॉगनीज़ेंट की वाइस प्रेसिडेंट माया श्रीकुमार ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि किस तरह से शैक्षणिक उद्योगों के लिए प्रतिभाओं को निखार सकती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को तकनीक के माध्यम से समस्याओं को समझना और उनकी पहचान करना आना आवश्यक है। यह हुनर उन्हें भविष्य में सफलता दिलायेगा। पाठ्यक्रम के विषयों को कम कर कौशल व्यवहारिक ज्ञान में वद्धि करें।कैपजमीनी की निदेशक तेजीन्दर सेठी ने कहा कि डिविटाइजेशन हर रोज नये रूप में आ रहा है। किराने की दुकान में भी अब डिजिटल पेमेन्ट होता है। सब लोग डिजिटली ट्रांसफार्म हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका नकारात्मक प्रभाव भी है। डाटा सुरक्षा, साइबर क्राइम जैसे धोखे से आम आदमी अब परिचित हो रहा है। इसके लिए साइबर सेक्यूरिटी, क्लाउड सेक्यूरिटी स्किलस भविष्य की जरूरत है। हमें इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की जरूरत है।कॉन्क्लेव में परसिसटेंट के समीर बेन्द्रे, इनफोसिस के सुधीर मिश्रा, CISCO की मार्सेला-ओ-शिया, सेलफोर्स के विलियम सिम, माइक्रोसाफ्ट की इंद्राणी चौधरी ने भी अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर सचिव तकनीकी शिक्षा मुकेश चन्द्र गुप्ता तथा सीआईआई यंग इंडियन्स के डॉ. अनुज गर्ग उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 13 August 2021

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को नरेला विधानसभा में करोंद क्षेत्र के सरदार पटेल स्कूल में केयर संस्था के सहयोग से 24 घन्टे 7 दिन चलने वाले टीकाकरण केन्द्र का शुभारंभ किया। मंत्री सारंग ने बताया कि यहां दोनों प्रकार की वेक्सीन उपलब्ध है। यहाँ पहला और दूसरा डोज लगाया जा रहा है। केन्द्र पर ऑन लाईन/ऑफ लाईन दोनों तरह की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का प्रत्येक नागरिक वेक्सीनेट हो जाये, यह सरकार का प्रयास है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में नित नये प्रयोग एवं नवाचार मध्यप्रदेश में हो रहा है। सारंग ने कहा कि कोविड संक्रमण रोकने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काम किया। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारू किया। आर्थिक स्थिति को पुन: प्लानिंग कर सुदृढ़ किया। वेक्सीन का निर्माण करवाया और भारत को कोरोना मुक्त करने के सफल प्रयास किये। मंत्री सारंग ने कहा कि डॉक्टर और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी भरकस प्रयास किये। टीका बनाने से लेकर टीकाकरण कराना एक चुनौती पूर्ण कार्य रहा लेकिन सभी के सहयोग से इसमें सफलता प्राप्त हुई है।  

Kolar News

Kolar News 13 August 2021

भोपाल। हाल ही में प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में आई बाढ़ इतनी भयानक थी कि इससे अनेकों लोग प्रभावित हुए हैं। हमारे मुख्यमंत्री जो हर संकट के समय में अपनी जान पर खेलकर जनता की सहायता करते रहे हैं, पीड़ितों के सेवा में लग गए। गुना, शिवपुरी, भिंड, मुरैना में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बचाव एवं सेवा कार्य में लगा हुआ है। क्राइसिस मैनेजमेंट के जो ग्रुप पहले से बने हुए थे, वह भी अपनी भूमिका निभाने में जुट गये। लेकिन कमलनाथ अपने घर में बैठकर ट्विटर पर लोगों की मदद कर रहे थे। कुछ दिन पहले कमलनाथ ग्वालियर गये थे और वहां कांग्रेस के कुछ लोगों से मिल कर ट्वीट कर दिया। इस तरह से जनता की मदद नहीं होती। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कही।   कांग्रेस का झूठ अब नहीं चलेगा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी स्वयं ही एक सवाल हैं, इसलिए उनके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन कांग्रेस की सरकार प्रदेश में 15 महीने रही और किसी गरीब की मदद नहीं की। बल्कि इस सरकार ने गरीब कल्याण की सारी योजनाओं को बंद कर दिया। कमलनाथ ने भांजियों से धोखा किया और 51 हजार देने की बात करके 25 हजार भी नहीं दिये। उन्होंने कहा कि दिग्विजयसिंह और कमलनाथ भारत के सबसे झूठे और गुमराह करने में एक्सपर्ट लोग हैं। प्रदेश की जनता कांग्रेस को बेहतर जानती है और अब कांग्रेस का झूठ प्रदेश में नहीं चलेगा। प्रदेश में तैनात होंगे 1 लाख 52 हजार स्वास्थ्य स्वयंसेवक शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने राजनीतिक दायित्व के साथ-साथ सामाजिक भूमिका का निर्वाह भी लगातार करते रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिला स्तर के स्वास्थ्य स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण है। यह प्रशिक्षित स्वयंसेवक मंडल में और मंडल के स्वयंसेवक बूथ स्तर के स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करेंगे। जिस तरह से कोरोना के संकट के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा की थी, उसी प्रकार यदि आने वाले समय में कोई संकट आता है तो यह स्वयंसेवक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन स्वयंसेवकों को थर्मामीटर एवं ऑक्सीमीटर सहित आवश्यक सामग्री की एक किट दी गई है। पार्टी के यह कार्यकर्ता शासन की मेडिकल टीम के साथ एक अच्छे सहयोगी की भूमिका के रूप में कार्य करेंगे। पूरे मध्यप्रदेश में 1 लाख 52 हजार से ऊपर हमारे स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैनात होंगे, जिसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

Kolar News

Kolar News 8 August 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प के क्रम में रविवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में कचनार का पौधा रोपा। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से भी पौधरोपण करने की अपील की। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि -आज मैंने भोपाल के स्मार्ट पार्क में कचनार का पौधा रोपा। वृक्षों का मानव जीवन और पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने में सबसे बड़ा योगदान है। मुझे खुशी है कि पौधरोपण के प्रति समाज और युवाओं में जागृति आ रही है। यह परिवर्तन अत्यंत सुखदायी है।दरअसल, कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। कचनार के छोटे अथवा मध्यम ऊँचाई के वृक्ष पूरे भारत में सर्वत्र पाए जाते हैं। प्रकृति ने कई पेड़ पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है। इन्हीं में से कचनार एक है। मार्च मध्य के बाद फूलों से लदने वाले इस पेड़ की पत्तियाँ, तना व फूल आदि सभी उपयोगी हैं। कचनार की गणना सुंदर व उपयोगी वृक्षों में होती है। इसकी अनेक प्रजातियाँ पाई जाती हैं।  

Kolar News

Kolar News 8 August 2021

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों को संदेश देते हुए कहा कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही आदिवासी वर्ग के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक हितों की न केवल संरक्षक रही, बल्कि उनके उत्थान और आदिवासियों को उनका हक दिलाने के लिए हर संभव कार्य योजनाएं भी कांग्रेस की सरकारों के समय संचालित की गई, जिससे उनके विकास की नई इबारत लिखी गई। आदिवासी वर्ग के साथ कांग्रेस पार्टी का हमेशा से पारिवारिक नाता रहा है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि आदिवासी हमारी वन संपदा और पर्यावरण के प्रथम प्रहरी के रूप में विद्यमान हैं। इसलिए आवश्यक है कि कांग्रेस पार्टी 9 अगस्त को आदिवासी दिवस के रूप में मनाएं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के समय विश्व आदिवासी दिवस पर इसे उत्सवपूर्ण बनाने के उद्देश्य से हमने इस दिन अवकाश की घोषणा की थी जिसे वर्तमान सरकार ने आदिवासी वर्ग के साथ कुठाराघात कर अवकाश पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना गाईड लाईन का पूर्ण ध्यान रखते हुए 9 अगस्त, विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी छात्रावास के विद्यार्थियों, आदिवासी वर्ग के लिए काम करने वाले स्वयंसेवी संगठनों, आदिवासियों से संबंधित सामाजिक, सांस्कृतिक व्यक्तियों से संपर्क कर उनका मनोबल बढ़ायें।

Kolar News

Kolar News 8 August 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि मप्र महिला कांग्रेस महिलाओं का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक रूप से तैयार कर रही है जो कि महिलाओं के हक की लड़ाई लडऩे और उनकी हिफाजत करने की आवाज बनेगी, प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनाओं, महिला उत्पीडऩ की घटनाओं, सरकार और प्रशासन की असंवेदनशीलता के बीच महिला कांग्रेस की जांबाज कार्यकर्ता प्रदेश की पीडि़त महिलाओं को न्याय दिलाने हर संभव मदद कर महिलाओं को विश्वास दिलायेंगी कि समूची महिला कांग्रेस उनकी हर तकलीफ में उनके साथ है और पीडि़त महिलाओं की सखी-सहेली बनकर उनकी सहायता करेंगी। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन अखबारों, टीवी चैनलों में महिला अपराध की प्रदेश भर में 50-60 घटनाएं सामने न आती हों, बच्चियों, किशोरियों और महिलाओं के साथ दुष्कम और उसके बाद हत्या के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, प्रदेश महिला अपराध के मामले में पूरे देश में अव्वल नंबर पर है। सरकार के मुखिया और अपने आप को मामा कहलवाने वाले शिवराज सिंह चैहान महिलाओं पर हो रहे अपराध को लेकर किंचित मात्र भी गंभीर नहीं है, वह तो केवल अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना त्रासदी में जहां एक ओर गरीब और मध्यम वर्ग का काम धन्धा बंद होने से बेरोजगारी की समस्या बढ़ी है, मजदूर वर्ग को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। वहीं दूसरी ओर केंद्र और प्रदेश की असंवेदनशील भाजपा सरकार झूठे वादों से जनता को भ्रमित कर उनके साथ छल-कपट करने से बाज नहीं आ रही है। आम जनता को राहत देने की बजाय सरकार जनता पर टेक्स का बोझ बढ़ाती जा रही है। आज पेट्रोल 115 और डीजल 100 रू. के पार, खाने का तेल 180 के पार, और घरेलू गैस की टंकी 900 रू. की मिल रही है। पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस और खाद्य साम्रगी की बढ़ी हुई कीमतों ने तो सारी हदें ही पार कर दी हैं। महिलाओं की रसोई पर मानों भाजपा का ग्रहण लग गया है। वहीं छोटे दुकानदार परेशान हैं, उनकी दुकानें बन्द है, रोजमर्रा के काम-काज बन्द है। गरीबों को बिजली के अनाप-शनाप बढ़े हुए बिल थमाये जा रहे हैं। अर्चना जायसवाल ने बताया कि महिला कांग्रेस द्वारा समीक्षा प्रारम्भ हो गयी है, जल्द ही हमारी संभाग स्तरीय बैठके प्रारम्भ हो गई हैं, खानापूर्ति की बजाय जमीनी कार्य को तवज्जों दी जायेगी। अभी मैं महिला कार्यकर्ताओं से मिल रही हॅू व संगठन की समीक्षा करके जहॉ सुधार आवश्यक है वहॉ किये जावेंगे। हम सडक़ों पर भी शीघ्र आयेंगे, आन्दोलन भी करेंगे, डंडे भी खायेंगे व जेल भी जायेंगे और जनविरोधी, निकम्मी, असफल, घोषणावीर हवाबाज भाजपा सरकार की पोल खोलकर जनता के सामने उजागर करेंगे। डॉ. जायसवाल ने कहा कि महिला कांग्रेस आगामी उपचुनावों, नगरीय निकाय चुनावों व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जिताने में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी। वहीं 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी महिला कांग्रेस एक सक्षम व जागरूक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए मिशन 2023 के तहत कमलनाथजी के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लक्ष्य में अपनी जुझारू महिला कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक प्रमुख भूमिका निभायेंगी और प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहरायेगा।

Kolar News

Kolar News 5 August 2021

भोपाल। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि हमारे प्रयास और सेवाएं ऐसी हों, जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों में सरकार के प्रति भरोसा कायम हो और उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें न रहें। प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने के लिए कटिबद्ध है, इसलिए जरूरतमंदों को राहत देने में कोई ढिलाई न हो। यह निर्देश मंत्री सिलावट ने राहत एवं बचाव कार्यों से जुड़े अधिकारियों को दिए। वे गुरुवार की सुबह बाढ़ प्रभावित परिवारों से रू-ब-रू होने पहुंचे हैं। प्रभारी मंत्री सिलावट ने डबरा जनपद पंचायत के अंतर्गत पिछोर में बनाये गए बाढ़ राहत शिविर में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से भेंट की। इस शिविर में लिधौरा एवं उससे जुड़े दयादीन बाथम का डेरा के बाढ़ प्रभावित लोगों के अस्थाई आवास व भोजन की व्यवस्था की गई है। सिलावट ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से भेंट कर उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार को तत्काल खाद्यान्न मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि जिनके घर व अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचा है उसका सर्वे कराकर राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत आर्थिक राहत मुहैया कराई जाएगी। इस अवसर प्रभारी मंत्री सिलावट ने एसडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित हर परिवार को शीघ्र खाद्यान्न उपलब्ध कराने का प्रयास करें। साथ ही बाढ़ से हुए नुकसान के सर्वे का काम युद्ध स्तर पर पूरा करें, जिससे प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत दी जा सके। सिलावट ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुईं विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द दुरुस्त कर विद्युत सप्लाई बहाल करने के भी दिर्नेश दिये। प्रभारी मंत्री सिलावट पिछोर के बाद लिधौरा, सिलेटा, गधोटा, चाँदपुर, धोवट, हरसी बांध व लखेश्वरी इत्यादि स्थानों पर पहुंचेंगे। बाढ़ प्रभावित गाँवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाएं प्रभारी मंत्री सिलावट ने हर बाढ़ प्रभावित गाँव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा शिविरों में चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ पर्याप्त दवाओं के साथ पहुँचे। वन मण्डलाधिकारी से फोन पर कहा बाँस-बल्ली मुहैया कराएं प्रभारी मंत्री सिलावट ने मोबाइल फोन से वन मण्डलाधिकारी को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को अस्थाई आवास व्यवस्था के लिए बाँस-बल्ली मुहैया कराएं। इसके लिए विभाग के अमले को तत्काल ताकीद कर दें, जिससे लोगों को यह सामान मिलने में दिक्कत न हो। सिलावट ने प्रभावित परिवारों को तिरपाल मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि पानी उतरने के बाद जो लोग अपने गाँव में लौट गए हैं उन्हें आटा, चावल, दाल व मसाले भी उपलब्ध कराएँ।  

Kolar News

Kolar News 5 August 2021

भोपाल। भारतीय हॉकी टीम द्वारा टोक्यो आलंपिक में ब्रांज मैडल जीतने पर देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी खुशी का माहौल है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भारतीय हॉकी टीम की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर भारतीय हाकी टीम को बधाई देते हुए कहा- शाबाश शेरों। यह ऐतिहासिक जीत हमेशा याद रखी जाएगी। अपने बेजोड़ प्रदर्शन से टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक अपने नाम करने पर भारतीय पुरुष हाकी टीम को हार्दिक बधाई। आप सभी ने भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। वहीं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा, ओलिंपिक में लहराया भारतीय हॉकी का परचम। टोक्यो ओलिंपिक में हमारी पुरुष हाकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है। मैं इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए भारतीय हाकी टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

Kolar News

Kolar News 5 August 2021

भोपाल। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रसार करना हमारा लक्ष्य है। इसके लिये यथा संभव प्रयास किये जाएं। मंत्री डॉ. यादव सोमवार को स्नातक स्तर पर वीडियो व्याख्यान के निर्माण हेतु उच्च शिक्षा विभाग, द्वारा आयोजित ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के छठवें बैच का विधिवत शुभारंभ कर रहे थे। मंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्तमान परिस्थिति में ऑनलाइन अध्ययन की आवश्यकता पर बल देते हुए विभाग द्वारा चलाए जा रहे ऑनलाइन कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारे विद्यार्थियों तक पहुँचाने के लिए यथा संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने एफडीपी के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति को भी बधाई दी।प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन ने नई शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी प्राथमिकता है और ऑनलाइन माध्यम में भी इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग ने ओपन बुक से लेकर वीडियो व्याख्यान तक कई अभिनव पहल की हैं, जो विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। विभाग की ओपन बुक प्रणाली को अन्य राज्यों ने सराहा एवं अपनाया है।अपर आयुक्त चंद्रशेखर वालिंबे ने पिछले पाँच एफडीपी की उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और बताया कि यह एफडीपी पूर्णत: विभाग द्वारा संचालित हो रहीं हैं और विभाग के ही विषय-विशेषज्ञों का इसमें योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस एफडीपी से प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा बनाए गए वीडियो व्याख्यानों से न सिर्फ प्रदेश के अपितु पूरे देश के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।एफडीपी के समन्वयक डॉ. प्रज्ञेष कुमार अग्रवाल ने कहा कि स्नातक स्तर पर वीडियो व्याख्यान के निर्माण का लक्ष्य उच्च शिक्षा विभाग की एक अभिनव पहल है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पूर्व विभाग द्वारा पाँच एफडीपी को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा चुका है और आज छठवें बैच का आरंभ हुआ है। इन एफडीपी के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण वीडियो व्याख्यानों के निर्माण हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है। 21 विषयों के लगभग 1400 प्राध्यापक इससे लाभान्वित होने वाले हैं।उल्लेखनीय है कि इस एफडीपी के छठवें बैच में 220 प्रतिभागी सहभागिता कर रहें हैं। इन प्रतिभागियों में मध्यप्रदेश के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पदस्थ प्राध्यापक, सहप्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि विद्वान शामिल हैं।  

Kolar News

Kolar News 2 August 2021

भोपाल। प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सोमवार को ग्वालियर स्थित भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थाओं में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लर्निंग लायसेंस बनवाने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। लोग अब घर बैठे ऑनलाइन लर्निंग लायसेंस बना सकेंगे। परिवहन मंत्री राजपूत ने कहा कि ऑनलाइन लायसेंस बनने से जहाँ एक ओर आम जनता को परिवहन कार्यालय में लगने वाली लम्बी कतारों से मुक्ति मिलेगी वही एजेन्टों से छुटकारा भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिये बहुत शिद्दत के साथ कार्य कर रही है। इसी अनुक्रम में परिवहन विभाग द्वारा ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस सुविधा प्रारंभ की गई। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से हर साल लगभग 10 लाख युवा घर बैठे लर्निंग लायसेंस बनवा सकेंगे।परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने ऑनलाइन लर्निंग लायसेंस सुविधा को सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब लायसेंस प्रक्रिया को और अधिक सुगम, सरल एवं पारदर्शिता बनाया गया है।आधार कार्ड से बनवायें जा सकेंगे लायसेंस   अपर परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना ने ऑनलाइन लर्निंग लायसेंस सुविधा के बारे में विस्तारपूवर्क जानकारी दी एवं लायसेंस बनवाने की प्रकिया को व्यवहारिक रूप से समझाया। उन्होंने बताया कि घर बैठे कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड के जरिए 'सारथी' वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर डिजिटल रूप से निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद लर्निंग लायसेंस बनवा सकेंगे। आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करने पर आवेदन स्वत: ही आवेदक, अभिभावक का नाम, जन्मतिथि, पता आदि स्वत: ही दर्ज हो जाता है। आवेदक को फिजिकल फिटनेस संबंधी जानकारी भी ऑनलाइन दर्ज करना होती है। यदि आवेदक कोई शर्त पूरी नहीं करता है तो उसका आवेदन ही सबमिट नहीं होगा। आवेदन सबमिट होते ही आवेदन नम्बर आवेदक को मिल जाता है।महिलाओं के लिये पूर्णत: नि:शुल्क बनेगा लायसेंस   संयुक्त परिवहन आयुक्त अनूप सिंह की महिला आवेदकों के लिये यह सुविधा पूर्णत: नि:शुल्क की गयी है। उन्होंने कहा कि लर्निंग लायसेंस प्राप्त करने के पूर्व आवेदक को एक टेस्ट देना होगा, जिसमें सड़क सुरक्षा संबंधित से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। आवेदक को उत्तीर्ण होने के लिये 60 प्रतिशत जबाव सही देने होंगे। तदोपरांत ही आवेदक को लाईसेंस प्रदान किया जा सकेगा।नवीनीकरण एवं डुप्लीकेट लायसेंस भी ऑनलाइन   अपर परिवहन आयुक्त सक्सेना ने बताया कि लायसेंस नवीनीकरण, डुप्लीकेट प्रति तथा पता परिवर्तन की सुविधा भी आधार कार्ड के आधार पर अगले माह से ऑनलाइन शुरू की जायेगी। आवेदन सबमिट होने तथा डिजिटल फीस एवं पोस्टल चार्ज जमा कराने के बाद लायसेंस डाक के माध्यम से भेजा जाएगा।

Kolar News

Kolar News 2 August 2021

भोपाल। आज श्रावण मास का द्वितीय सोमवार मनाया जा रहा है। श्रद्धालु सुबह से भगवान शिव के पूजन-अर्चन में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही भगवान महादेव से सभी को आनंददायी जीवन प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को ट्वीट के माध्यम से कहा है,-"ॐ ह्रीं नम: शिवाय।" पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार की हार्दिक बधाई! देवाधिदेव महादेव से यही प्रार्थना कि अपनी कृपा की अनवरत वर्षा करते रहें, सबको सुखद, सफल और आनंददायी जीवन प्रदान करें। हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि और खुशहाली रहे; हर चेहरे पर मुस्कान हो, शुभकामनाएं!उन्होंने आगे कहा है कि आज पवित्र श्रावण मास का द्वितीय सोमवार है। भगवान शंकर के इस प्रिय माह में हम सब भोले भंडारी की सादगी, सरलता और सहजता के गुणों से सीखें। हम सब प्रेम, क्षमा, दया और करुणा के पुण्य भाव को आत्मसात कर जगत के मंगल एवं कल्याण में योगदान का हर संभव प्रयास करें। यही भोलेनाथ की सच्ची सेवा और पूजा होगी।

Kolar News

Kolar News 2 August 2021

भोपाल। जल जीवन मिशन, ग्रामीण आबादी से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजना है, इसमें सभी को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना है। आम आदमी के लिए पेयजल की व्यवस्था जैसे पुनीत कार्य में हमारी सहभागिता सौभाग्य की बात है। हमारा प्रयास यही है कि त्वरित गति से मिशन का संचालन कर ग्रामीण आबादी को उनके घर पर ही जल उपलब्ध करवाएं। आमजन को मिले योजना के लाभ से ही सरकार के प्रति जन-विश्वास कायम होता है। यह बातें प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने गुरुवार को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रदेश में कार्यरत कार्यान्वयन सहायता ऐजेन्सी (आईएसए) और तृतीय पक्ष मूल्यांकन संस्थाओं (टीपीआई) के को-आडिनेटरों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन लेने, सहयोग राशि देने, जल संरक्षण, मासिक शुल्क अदायगी, शुद्ध जल के फायदे और भविष्य में जल प्रदाय योजना संधारण के लिए प्रोत्साहित करने एवं उनकी मानसिकता बदलने की जिम्मेदारी कार्यान्वयन सहायता ऐजेन्सी की है। राज्य मंत्री यादव ने कहा कि कार्यान्वयन संस्थायें जन-जागरूकता के कार्य स्थानीय बोली में करें, यह ज्यादा प्रभावी होगा। तृतीय पक्ष मूल्यांकन संस्थाएँ यह सुनिश्चित करें कि डीपीआर के अनुसार कार्य की गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किया गया हो। यह भी जरूरी है कि पहले काम बाद में दाम की नीति अपनाई जाये। उन्होंने कहा कि मिशन के अन्तर्गत कार्यरत संस्थाओं में निरंतर एक वर्ष तक बेहतर परिणाम देने वाली 5 संस्थायें पुरस्कृत की जायेंगी। इसी तरह दायित्व निर्वहन में पीछे रहने वाली संस्थाओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जायेगी। अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मलय श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था का दायित्व प्राय: हमारी आधी आबादी (महिला वर्ग) पर रहा है। ग्रामीण महिलाएँ पेयजल के लिए होने वाले श्रम और शारीरिक कष्ट को बेहतर जानती हैं। इसीलिए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति में 50 प्रतिशत महिलाओं को रखे जाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि जिलेवार संस्थायें जो जानकारी दे रहीं हैं, उनका परीक्षण अधीक्षण यंत्री स्तर से किया जाए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मार्गदर्शिका के अनुसार संस्थाओं के कार्य में जो कमी पाई गई है उसे दूर कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी अगस्त माह से एजेन्सी के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा प्रारंभ की जायेगी। श्रीवास्तव ने कहा कि तृतीय पक्ष मूल्यांकन संस्था को चाहिए कि वह अपनी व्यावसायिक विश्वसनीयता और साख को बरकरार रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करे। बैठक में प्रमुख अभियंता के.के. सोनगरिया एवं प्रमुख अभियंता (सलाहकार) शंकुले, प्रदेश के सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री सहित कार्यान्वयन सहायता एवं तृतीय पक्ष मूल्यांकन संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 29 July 2021

भोपाल।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के बीच कार्य विभाजन कर दिया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने कार्य विभाजन की सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के बीच बहुप्रतीक्षित कार्य विभाजन कर दिया है। इसमें प्रदेश के सभी 57 जिलों एवं संभागों के प्रभार तय किए गए हैं। इसके साथ ही पार्टी के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी भी पार्टी पदाधिकारियों को दिये गए हैं।  

Kolar News

Kolar News 29 July 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित स्मार्ट पार्क में अर्जुन का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से विशेष अवसरों पर पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने की अपील की। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि -"आज मैंने भोपाल के स्मार्ट पार्क में अर्जुन का पौधा लगाया। जो धरती व भावी पीढ़ियों से प्रेम करते हैं, वे अपनी वसुंधरा को समृद्ध करने के लिए पौधरोपण करते हैं। मध्यप्रदेशवासी अपनी धरा से अपार प्रेम करते हैं, तभी तो यहां चारों ओर हरियाली है। हम सभी पौधरोपण सतत करते रहें।"उन्होंने आगे कहा है कि -"आयुर्वेद में अर्जुन के पेड़ के फल और छाल का प्रयोग औषधी के रूप में होता है। अर्जुन के पेड़ की छाल और इसके पत्तों के रस का प्रयोग कान दर्द से लेकर हृदय रोग, डायबिटीज और पेट दर्द में भी किया जाता है। इसे अत्यंत ही गुणकारी पौधा माना गया है।"  

Kolar News

Kolar News 29 July 2021

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने तबादलों की तारीख बढ़ाने के फैसले को अनुचित बताते हुये कहा कि लेन-देन पीरियड बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों और अफसरों में तबादला उद्योग-प्लस को लेकर सहमति नहीं बन पाने से तबादला महोत्सव की तारीख 7 अगस्त तक बढ़ाई गई है। कई मंत्री गण गुप्त स्थानों पर बैठकर इस महोत्सव को सिद्ध करने में लगे हैं। कांग्रेस नेता ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि कमलनाथ सरकार ने 15 साल की जमी कुर्सियों की धूल झड़ाने मे 15 महीने में महज 300 ट्रांसफर किये थे, किंतु भाजपा सरकार ने तो 12 महीने में ही 340 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर रिकार्ड बनाकर इसे तबादला उद्योग-प्लस बना दिया है। भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि बल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बताने वाले शिवराज बतायें कि इन तबादलों की दलाली के अड्डे किस गली में हैं। गुप्ता ने कहा भाजपा के कुछ मंत्रियों ने तो अपनी भाव सूची ओपन कर दी है और कुछ छुपा छुपा कर रेट बता रहे है। तबादला उद्योग में भाजपा के दलालों की सक्रिय भूमिका देखकर नकली दलालों ने भी फर्जी पीए बनकर चांदी काट ली है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का 15 सालों का राज नोट गिनने की मशीनों के काल खंड के रूप में जाना जाता है। इस डेढ़ महीने में गरीब कर्मचारी अपने जीपीएफ और पीपीएफ से पैसा निकालकर दलालों की पूर्ति करते हैं। जितना पैसा ड्रा होगा उसका चार गुना तबादला महोत्सव का टर्न ओवर होगा। यह 15 सालों का कर्मचारियों का अनुभव बताता है।

Kolar News

Kolar News 28 July 2021

भोपाल। जल संसाधन मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को राजधानी भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह से भेंट कर इंदौर मेट्रो परियोजना के संबंध में चर्चा की। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आवश्यक कामों के टेंडर कर दिए गए हैं और 15 अगस्त के बाद सभी काम शुरू किए जाएंगे। स्टेशन, अंडरग्राउंड स्टेशन, एलिवेटेड स्टेशन, डिपो, विद्युत लाइन ट्रांसमिशन, और कनेक्टिविटी स्टेशन की ड्राइंग और निर्माण के लिए टेंडर कर अनुबंध किया जा रहा है। जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट में काम लंबित है। सभी कामों की समय सीमा निर्धारित की जाए। नगरीय प्रशासन मंत्री सिंह ने बताया कि गांधीनगर से मुमताज बाग येलो लाइन का काम शुरू होकर दिसंबर 2023 तक पूर्ण किया जाएगा। मुमताज बाग से रेलवे स्टेशन का काम अप्रैल 2024 तक पूरा किया जाने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही गांधीनगर से रेलवे स्टेशन का मेट्रो के काम मई 2025 तक पूर्ण किया जाएगा। मंत्री सिलावट ने कहा कि इंदौर मेट्रो परियोजना में मेट्रो के प्रथम चरण में 31 किलोमीटर लंबाई की मेट्रो ट्रैक निर्माणाधीन है । जिसमें 24 किलोमीटर से अधिक लंबाई में एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक और 7.48 किलोमीटर लंबाई का अंडरग्राउंड रेलवे मेट्रो ट्रैक बनाया जाना है जिसकी लागत 7500 करोड़ की है । जिसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार के 50: 50 के अनुपात में वित्तीय भार आना है। लगभग 440 करोड़ के काम पीपीपी मोड पर किए जाना प्रस्तावित है। मेट्रो स्टेशन के लिए 30 स्थानों को चिन्हित किया गया है। बताया गया कि प्रथम चरण में येलो लाइन का 31 .54 किलोमीटर लंबाई का मेट्रो ट्रैक बनना है, जिसमें गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर ,भोरासला चौराहा, रेडिसन चौराहा, मुमताज बाग कॉलोनी से रेलवे स्टेशन और स्टेशन से गांधीनगर तक मेट्रो ट्रेन का काम तीव्र गति शुरू होगा। गांधीनगर में मेट्रो के डिपो के लिए जगह आरक्षित है जिसका काम भी जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा। नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि स्टॉक डिपो के लिए डिजाइन के अनुबंध किए जा चुके हैं विद्युत रिसीविंग और फूड डिसट्रीब्यूशन वितरण के डिजाइन कंसलटेंसी सेवा के लिए 5.99 करोड़ की लागत के अनुबंध हो चुके हैं। मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन, टनल्स , डिपो के लिए जिओ टेक्निकल इन्वेस्टिंग स्टडी के लिए भी अनुबंध हो चुके हैं विद्युत लाइन संशोधन और विस्थापन के लिए भी 50 करोड़ की लागत से कार्य किया जा रहा है। मंत्री सिंह ने बताया कि इंदौर मेट्रो की येलो लाइन को शीघ्र पूरा करने के लिए तीव्र गति से काम शुरू कराया जा रहा है। 421 करोड़ की लागत से सात एलिवेटेड मेट्रो रेल स्टेशन का डिजाइन निर्माण के लिए फरवरी 20 में ही टेंडर किए जा चुके हैं। इसी प्रकार इंटरफेयर लोकेशन और डिपो कनेक्टिविटी और 9 एलिवेटेड स्टेशन की डिजाइन के लिए 1000 करोड़ की निविदा मार्च में जारी की जा चुकी है। अनुबंध की प्रक्रिया जारी है। 15 अगस्त के बाद सभी कार्य स्थलों पर तीव्र गति से काम शुरू कर दिए जाएंगे।

Kolar News

Kolar News 28 July 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पौधरोपण करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर हर्रा का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को ट्वीट किया है कि-"विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं। प्रकृति से ही हमारा जीवन है। आइए, हम सभी मिलकर प्राकृतिक वातावरण से विलुप्त हो रहे जीव जंतुओं और पेड़-पौधों का सदैव संरक्षण करने और प्रतिदिन एक पौधा अवश्य लगाने का संकल्प अवश्य लें।"उन्होंने आगे कहा है कि -" आइए, विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर ऐसे उपयोगी और अमूल्य पौधों को रोपें और मानव जीवन व धरती को समृद्ध बनाएं। प्रकृति को बचाएं, पौधा जरूर लगाएं।"मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में बुधवार को ग्राम धपाड़ा (बोरी रिसोर्ट परिसर) में हर्रा का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से पौधारोपण करने व उसकी देखभाल करने की अपील की।उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि हर्रा का उपयोग अस्थमा, दस्त, पुरानी अल्सर, खांसी, आदि रोगों के उपचार में किया जाता है। हर्रा का पेड़ पूरे भारत में पाया जाता है। हर्रा के फल से गले के रोगों में काफी आराम मिलता है। इसके फल का चूर्ण कफ को खत्म करने में उपयोगी है। औषधीय महत्व का होने की वजह से इसका उपयोग अनेक बीमारियों को दूर करने में किया जाता है।

Kolar News

Kolar News 28 July 2021

जबलपुर। मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ स्थित कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) की 28वीं क्षेत्रीय कार्यशाला का उद्घाटन सोमवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार गांव-गरीब-किसान-किसानी की प्रगति के लिए प्राथमिकता के साथ काम कर रही है। इस दिशा में कई योजनाएं प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि देशभर में गांव-गांव अधोसंरचना विकसित करने के लिए एक लाख करोड़ रूपए के कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड सहित आत्मनिर्भर भारत अभियान में कुल डेढ़ लाख करोड़ रूपए से अधिक के पैकेज शुरू किए गए हैं। हर सप्ताह मंत्रालय में इसकी प्रगति के लिए बैठकें होती है। इसी तरह, 6,850 करोड़ रू. के खर्च से 10 हजार नए एफपीओ के गठन की स्कीम तथा किसानों के सशक्तिकरण के लिए नए कृषि सुधार कानून जैसे ठोस कदम खेती को समृद्धता देने वाले हैं, ये कृषि विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। 86 प्रतिशत छोटे-मझौले किसान इनके माध्यम से और मजबूत होंगे, जिससे देश की भी ताकत बढ़ेगी। केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि कोरोना के संकटकाल में भी केवीके के वैज्ञानिक, सूचना-संचार तकनीकों एवं कृषि विभाग के साथ मिलकर किसानों को उचित तकनीकों द्वारा लाभ पहुंचा रहे है, जो सराहनीय है। पशु धन एवं मछली पालन के विकास के लिए भी हमारे केवीके पूरे जज्बे के साथ कार्य कर रहे हैं तथा कृषि व सभी सम्बद्ध क्षेत्रों की सतत प्रगति व किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। वर्तमान में 723 केवीके, आईसीएआर की इकाइयों, गैर सरकारी संस्थानों व राज्य कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा चलाए जा रहे है, जिनसे किसानों को बहुत मदद मिल रही है। अटारी, जबलपुर के तहत म.प्र. व छग में 81 केवीके हैं। 81 में से 28 छत्तीसगढ़ में हैं, जिनमें से 7 नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में है। यहां तमाम चुनौतियों के बीच भी केवीके सुचारू काम कर रहे हैं, इसके लिए उन्होंने सभी वैज्ञानिकों व अन्य स्टाफ को बधाई-शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ये सभी विंग बहुत जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं। केवीके की टीमें जिलों व गांवों तक बखूबी काम कर रही है और कृषि संबंधी विभागों के साथ मिलकर विभिन्न कृषि कार्यक्रमों को लागू करने में तकनीकी समर्थन व सामयिक जानकारी उपलब्ध कराने के प्रमुख स्त्रोत के रूप में अहम भूमिका का निर्वाहन कर रही है। तोमर ने कहा कि नारी कार्यक्रम के जरिये पोषण संवेदन कृषि को बढ़ावा, क्षमता कार्यक्रम द्वारा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में कृषि व उद्यमता विकास, वाटिका कार्यक्रम के माध्यम रोजगारोन्मुखी क्षेत्रीय उत्पादों का मूल्यसंवर्धन कर महिलाओं के सशक्तिकरण के दायित्व निर्वहन में केवीके की अहम भूमिका है। कोरोना के चलते हम सभी को डिजिटल प्लेटफार्म पर काम करना पड़ रहा है और डिजिटल लिटरेसी, मार्केटिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मैकेनाइजेशन लर्निंग आज की महती आवश्यकता है, इस दिशा में कृषि विज्ञान केंद्रों को सशक्त एवं आधुनिक बनाया जाएगा। केवीके की संरचनाओं को और सुदृढ़ करने व कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने की जरूरत महसूस की जाती है। समय की मांग को ध्यान में रखते हुए केवीके द्वारा जैविक व परंपरागत खेती पर भी विशेष प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं, जो निश्चित ही कृषकों को जैविक खेती अपनाने में मददगार होंगे। साथ ही किसानों के कौशल विकास पर जोर देने की जरूरत है। प्रधानमंत्री जी का भी जोर तकनीकों के सहारे विकास करने पर है, जिससे किसानों को फायदा होगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन किया तथा केवीके, गोविंद नगर, होशंगाबाद में सोयाबीन बीज हब भंडार गृह की आधारशिला रखी। कार्यशाला को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-कृषि विस्तार के उप महानिदेशक डा. ए.के. सिंह व सहायक महानिदेशक डा. वी.पी. चहल, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय इम्फाल के कुलपति डा. अनुपम मिश्रा, ग्वालियर के कुलपति डा. एस.के. राव, जबलपुर के कुलपति डा. पी.के. बिसेन, रायपुर के कुलपति डा. एस.के. पाटिल, अमरकंटक के कुलपति प्रो. प्रकाश मणि त्रिपाठी, दुर्ग के डा. एस.पी. इंगोले, आयोजन सचिव व दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन तथा भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास-बनखेड़ी के सह संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल, अटारी जबलपुर के कार्यवाहक निदेशक डा. श्याम रंजन कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि हमारा नाता पृथ्वी के साथ एक तादात्म समन्वय का बना हुआ है। पश्चिम की सोच का हम पर जो प्रभाव पड़ा है उससे समन्वय में कहीं ना कहीं कमी आई है। बीज व पानी हमारी परंपरा है, इस परंपरा को हम भूलते गए और आज इसके दुष्परिणाम हम देख रहे हैं। अभी हम व्यक्ति के पोषण की बात करते हैं, लेकिन हमारी भारतीय संस्कृति में जड़ चेतन सभी के समन्वय की बात है। हमने प्रकृति की सभी चीजों का दोहन किया है, लेकिन पश्चिम की सोच के कारण हम सब लोग शोषण की दिशा में बढ़े हैं। व्यक्ति आत्म केंद्रित हो गया है और स्वार्थी हो गया और अपने अलावा इसमें भी न्यूक्लियर फैमिली की आजकल जो बात चल रही है उसमें मैं, पत्नी और बच्चे इसके आगे हमारी कोई सोच नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री किसानों की आय दुगुनी करना चाहते हैं जो जीवन के मूल्यों का पालन करते हुए अपने देश को फिर से विश्व गुरु के स्थान पर पहुंचाने के लिए हम सबको प्रयत्न करना चाहिए बहुत आवश्यक है।

Kolar News

Kolar News 26 July 2021

भोपाल। सोशल मीडिया का युद्ध के मैदान की तरह उपयोग करते हुए कई व्यक्ति और संगठन देश विरोधी प्रचार कर रहे हैं। हमारी संस्कृति को निशाना बना रहे हैं। सायबर योद्धा इन लोगों और संगठनों को सोशल मीडिया पर तार्किक और सटीक जवाब दें, ताकि ये सफल न हो पाएं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स द्वारा आयोजित ‘सोशल मीडिया में भारत विरोधी प्रचार से मुकाबला’ विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम के दौरान राव एवं शर्मा ने सोशल मीडिया योद्धाओं को पौधा भेंट कर सम्मानित किया।   युवा उठाएं संस्कृति के संरक्षण की जिम्मेदारी: मुरलीधर राव पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने सायबर योद्धाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का जिम्मा देश के युवाओं को उठाना होगा। भारत की संस्कृति पर लगातार हमला करने वाले लोगों को अपने तर्कों के द्वारा जवाब देते हुए जनमानस में हमारी पुरातन संस्कृति का अधिक से अधिक प्रचार किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इस लड़ाई का आशय है कि हम भारत की संस्कृति, विविधता, वैभव, वेद, पुराण, उपनिषदों, ऋचाओं और वैज्ञानिक परंपराओं के बारे में जन जागरुकता लायें। सोशल मीडिया को सशक्त हथियार की तरह प्रयोग करें: विष्णुदत्त शर्मा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सायबर योद्धाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें देश विरोधी ताकतों को जवाब देने के लिए सोशल मीडिया को एक सशक्त हथियार के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए। आज के दौर में सोशल मीडिया ही एक ऐसा अस्त्र है जिसके द्वारा देश विरोधी मानसिकता वाले लोगों को परास्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी साइबर योद्धाओं से आग्रह करते हुए कहा कि देश में भ्रम और झूठ के आधार पर अराजकता फैलाने और देश विरोधी प्रचार करने वालों को मुंह तोड़ जवाब देना है। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर, शैलेन्द्र शर्मा एवं सोशल मीडिया व आईटी प्रदेश संयोजक शिवराज सिंह डाबी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सायबर योद्धा उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 26 July 2021

भोपाल। देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी आज श्रावण मास का प्रथम सोमवार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से श्रद्धालु विभिन्न शिवालयों में पहुंच रहे हैं और पूजन-अर्चन कर दर्शन लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को भगवान भोलेनाथ के अराधना के पर्व श्रावण सोमवार की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया है कि- "ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥" आप सभी को महादेव शिव की आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन दिन और मास आपके जीवन को सुख, समृद्धि, आनंद से समृद्ध कर दे। देवाधिदेव महादेव की आप पर सदैव कृपा बनी रहे। समस्त दु:खों का नाश हो, सबका कल्याण हो। ॐ नमः शिवाय।

Kolar News

Kolar News 26 July 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार को ईदुज्जुहा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को ईदुज्जुहा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल पटेल ने कहा है कि ईदुज्जुहा का त्यौहार त्याग और बलिदान का महत्व बताता है। यह पर्व प्रेम और इंसानियत का प्रतीक है जो मानवता और भाईचारे की शिक्षा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियो से अपील की है कि शांति, सद्भाव और एकता के साथ भाईचारे की गौरवशाली परम्परा अनुसार पर्व मनाएं। उन्होंने कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड-19 अनुकूल व्यवहार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संक्रमण से अपनी और परिवार की सुरक्षा का भी ध्यान रखने के लिये कहा है। वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा है कि-ईदउल अज़हा की सभी को बधाई और शुभकामनाएं! इस पर्व पर आपकी जिंदगी में खुशहाली आये, तरक्की हो, आनंद बढ़े। उन्होंने कहा है कि यह पर्व त्याग, बलिदान और आपसी विश्वास का संदेश देता है। उन्होंने ईदुज्जुहा का पर्व परम्परानुसार शांति, सद्भाव, समरसता और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाने की अपील की है।

Kolar News

Kolar News 21 July 2021

अशोकनगर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अध्यक्षता में सोमवार को विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। प्रथम वार जिले के आगमन पर आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री तोमर ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जन-कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का जिले में बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक में प्रभारी मंत्री तोमर ने कहा कि जिले में शासकीय योजनाओं की क्रियान्वयन तथा बेहतर कार्यो से अच्छा वातावरण बनेगा। वातावरण को दूषित करने वालों को संरक्षण न दें। जिले के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की टीम मेहनत करके जिले को शीर्ष मुकाम तक पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि मैं सदैव आपके सम्मान के लिए हमेशा साथ रहूंगा। भावना के विपरीत कार्य करने वालों पर समझौता नही करूंगा। ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत प्रदाय हो यह सुनिश्चित किया जाए। कृषकों एवं आमजनों को बिजली के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नही होना चाहिए। उन्होंने बिजली राशि की वसूली समय पर की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि विद्युत की व्यवस्था के लिए मेंटीनेंस एवं दुरूस्त कराई जाए। उन्होंने विद्युत संबंधी कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं हेतु वर्तमान में लागू योजनाओं समान कृषकों के स्थाई एवं अस्थाई पंप कनेक्शन,3 प्रतिशत सुपर विजन पर स्वंय का ट्रांसफार्मर योजना,अनुसूचित जाति,जनजाति पंप ऊर्जीकरण योजना, सामान्य घरेलू एवं अनुसूचित जाति जनजाति स्थाई विद्युत कनेक्शन योजना की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिला मुख्यालय अशोकनगर पर 50 ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वाले स्टोर के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। बैठक में विद्युत विभाग के जे ई से संबंधित शिकायतों पर सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले में आंनगवाडी केन्द्रों के लिए वितरित होने वाले पोषण आहार वितरण व्यवस्था की जांच गंभीरता के साथ कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जिले में पोषण आहार के वितरण में पूर्ण रूप से पारदर्शिता दिखनी चाहिए। इस दौरान वर्ष 2002 से वर्ष 2004 के बाद हितग्राहियों को दिये गये पट्टों पर अमल हेतु अभियान चलाकर राजस्व अभिलेख में दर्ज कराये जाने के निर्देश समस्त एसडीएम को दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। जरूरतमंदों को सुगमता से राशन प्राप्त हो।उन्होंने नवीन पात्रता पर्ची के संबंध में निर्देशित किया कि 24 कैटेगरी में आने वाले पात्र हितग्राहियों को पात्रता पर्ची का वितरण कराया जाए। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण हो   बैठक में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव एवं रोकथाम हेतु किए गए इंतजामों की जानकारी लेने पर कलेक्टर ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के नियंत्रण हेतु कार्ययोजना की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री तोमर द्वारा जिले में कोरोना नियंत्रण एवं आगामी तीसरी लहर की संभावना संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिले में स्वीकृत ऑक्सीजन प्लांट का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही पाईप लाईन का विस्तार कर स्वास्थ्य संस्थाओं के वार्डो तक ऑक्सीजन की सप्लाई कराई जाए। उन्होंने जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में इमरजेंसी के लिए बेड तैयार रखें जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए सभी सर्तक रहें,जिससे कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सके।बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर अभय वर्मा ने जिले की प्रारंभिक जानकारी दी। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान कर वर्तमान प्रगति के साथ भविष्य के लिए क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव, विधायक जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर अभय वर्मा, पुलिस अधीक्षक रघुवंश भदौरिया एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 19 July 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में सोमवार को राजधानी भोपाल स्थित स्मार्ट उद्यान में सप्तपर्णी का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से पौधरोपण करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि-"आज मौने भोपाल में सप्तपर्णी का पौधा लगाया। पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन देने के साथ बाढ़ और मिट्टी कटाव को रोकते हैं। जल को अवशोषित कर धरा के जलस्तर को बेहतर बनाये रखने में योगदान व प्राणियों को जीवन देते हैं।"उन्होंने कहा कि -"पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। अत: पौधरोपण कीजिये। सप्तपर्णी का आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान है। इसके औषधीय गुणों का प्रयोग अनेक प्रकार की बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है।"

Kolar News

Kolar News 19 July 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुजन समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां बसपा के कई पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पूर्व सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में बसपा के पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए। बसपा छोडक़र कांग्रेस का दामन थामने वाले नेताओं में पूर्व मेयर प्रत्याशी भी शामिल हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले भी एक बसपा नेता ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। इस तरह मध्य प्रदेश में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही बसपा को तगड़ा झटका लगा है। एमपी में दलित वोटर्स परंपरागत तौर पर कांग्रेस और बसपा के बीच बंटे हुए हैं। ऐसे में प्रदेश में बसपा का कमजोर होने का सीधा फायदा कांग्रेस को मिलेगा और भाजपा को कई सीटों पर कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल सकती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस की कोशिश है कि राज्य में बसपा कमजोर हो ताकि दलित वोटर्स उनके पाले में चले जाएं।

Kolar News

Kolar News 19 July 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में शनिवार सुबह राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माने गए करंज के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से पौधरोपण करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में करंज का पौधा लगाया। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजने की परंपरा है। विभिन्न वृक्षों में विभिन्न देवताओं का वास माना जाता है। पौधरोपण करने से धर्म, संस्कृति के साथ पर्यावरण भी बचेगा। करंज के पौधे का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। आइये, खुशहाली व समृद्धि के लिए पौधे रोपें।करंज का तेल कृमिनाशक होता है। मधुमेह, वबासीर, दंत रोगों में भी करंज का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी लकड़ी दातून के रूप में भी उपयोग में लाई जाती है। इसकी प्रजातियों में करंज, कट करंज और चिरबिल्व शामिल हैं।  

Kolar News

Kolar News 17 July 2021

ग्वालिय। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी.के. सिंह ने शुक्रवार को ग्वालियर से पांच शहरों के लिए हवाई सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने ग्वालियर में झंडी दिखाई, इसके बाद दोपहर एक बजे ग्वालियर से पुणे के लिए फ्लाइट रवाना हुई। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअल माध्यम से हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्वालियर एयरपोर्ट पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। शुभारंभ के बाद दोपहर एक बजे ग्वालियर से पुणे के लिए विमान रवाना हुआ। गौरतलब है कि पुणे के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ग्वालियर से हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी। वहीं अहमदाबाद और मुंबई के लिए मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को फ्लाइट रहेगी। गौरतलब है कि लंबे समय से छात्र-छात्राएं पुणे के लिए विमान सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। अब जाकर उनकी यह मांग पूरी हुई है। इसी प्रकार अहमदाबाद, जबलपुर एवं मुंबई की फ्लाइट शुरू होने से व्यापारी वर्ग को खासा फायदा होगा।  

Kolar News

Kolar News 16 July 2021

भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में किसानों से छ: हजार रूपये समर्थन मूल्य की उड़द दो हजार रूपये में खरीद कर उन्हें खुले आम लूटा जा रहा है। गेहूं खरीदी की हर तौल पर किसानों से पैसे लिए गए। गरीबों को दिए जाने वाले राशन में पिछले साल की तरह फिर से भेड़ बकरियों के खाने लायक खऱाब चावल बंटना शुरू हो गया है। किसान पुत्र शिवराजसिंह चौहान ने लूट की खुली छूट दे रखी हैं। अजयसिंह ने कहा कि जबलपुर की पाटन मंडी में खुली नीलामी में व्यापारी उड़द की बोली दो हजार रूपये लगा रहे हैं। जबकि समर्थन मूल्य छ: हजार रूपये पर निर्धारित किया गया है। किसानों से सस्ते में उड़द खरीद कर व्यापारी उसी माल को छ: हजार रूपये समर्थन मूल्य पर बेच रहे हैं। कई दिनों से मंडियों में उड़द का स्टाक रखा हुआ है। व्यापारियों की मनमानी का आलम यह है कि वे सस्ती बोली लगाकर पांच बजे ही बोली बंद कर देते हैं। किसान सस्ते दामों पर अपनी उपज बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। यहाँ पर कुछ माह पहले मक्का की खरीदी में भी इस तरह के घपले का मामला मैंने उठाया था। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि गेहूं खरीदी में सिलाई तुलाई के नाम पर हर क्विंटल पर 25 से 50 रूपये वसूले गए। अपनी उपज के लिए किसानों को कमीशन देना पड़ रहा है, नहीं तो उनकी फसल रिजेक्ट कर दी जाती है। जबलपुर के पनागर थाने में इसकी एफआईआर भी दर्ज हुई है। जांच में 27 लाख रूपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पूरे प्रदेश में इस तरह के घपले से इन्कार नहीं किया जा सकता। इसलिए मुख्यमंत्री इसकी जांच के आदेश दें ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके औए दोषी पकड़े जायें। अजयसिंह ने यह भी कहा कि जिस चावल को बियांड रिजेक्शन लिमिट (बीआरएल) किया गया, वही चावल चोरी चुपके वेयर हाउस से निकाल कर राशन की दुकानों के माध्यम से गरीबों को बांटा जा रहा है। पिछले वर्ष भी इसी तरह की शिकायत मैंने की थी जिसमें करोड़ो का घोटाला सामने आया था। फिर से वही प्रक्रिया दोहरायी जा रही है। खुद खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के गृह जिले अनूपपुर में धांधली हुई है। यहाँ के गोदाम नम्बर 14 से 12 सौ क्विंटल अमानक चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बाँट दिया गया। यहाँ आठ हजार छ: सौ बोरी चावल अमानक स्तर का मिला था। यह करीब पांच हजार क्विंटल होता है। इसमें से तीन हजार से अधिक बोरियां गायब हैं। क्वालिटी कंट्रोलर ने यह चावल मनुष्य के खाने लायक नहीं बताया था। जब खाद्य मंत्री के यहाँ यह सब हो रहा है तो पूरे प्रदेश में गरीबों को कैसा अन्न खिलाया जा रहा है इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।  

Kolar News

Kolar News 16 July 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि शिवराज सरकार ने इस कोरोना महामारी में भी आपदा में अवसर तलाशे हैं। कोरना महामारी के नाम पर इलाज-खरीदी में जमकर भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं। पीपीई किट से लेकर मास्क खरीदी, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें, वेंटिलेटर, जीवन रक्षक इंजेक्शनों की खरीदी में भी भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं और अब ताजा मामला दक्षिण कोरिया की कंपनी की बायोक्रेडिट कोविड-19 एजी नाम की 15 लाख रैपिड टेस्ट किट खरीदी में किया गया फर्जीवाड़ा व भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है ? नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि दक्षिण कोरिया की कंपनी की यह किट मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज ने गुडग़ांव की इंपीरियल लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 7.18 करोड़ में खरीदी है। आश्चर्यजनक बात है कि यह खरीदी इसी वर्ष 2021 में मई-जून माह में की गई ,जब कोरोना की दूसरी लहर प्रदेश में चरम पर थी ? इस किट की खऱीदी 47.89 रुपये प्रति किट के हिसाब से 7.18 करोड रुपए में की गई। उन्होंने कहा कि आश्चर्यजनक बात यह है कि आईसीएमआर ने इस किट को नॉन अप्रूव्ड वाली सूची में डाल रखा है और इस किट से होने वाली जांच आईसीएमआर के पोर्टल पर दर्ज भी नहीं हो रही है क्योंकि पोर्टल पर यह किट रजिस्टर्ड नहीं है? उसके बावजूद भी इस किट को खरीदा गया, इससे समझा जा सकता है कि इस किट की खरीदी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ? खुद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। भोपाल के सीएमएचओ ने ख़ुद चि_ी लिखकर इसे निम्न गुणवत्ता वाली और घटिया किट बताते हुए इस पर सवाल उठाये है ? उन्होंने बताया कि इस कीट के कारण कोरोना के वास्तविक रोगियों का आकलन नहीं हो पा रहा है और जो लक्षण वाले पॉजिटिव मरीज है यह किट उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव बता रही है? इस किट पर प्रतिबंध की मांग भी उठ रही है क्योंकि इसका सक्सेस रेट भी काफी कम है ? आश्चर्यजनक बात यह है कि इस किट को योग्य बताकर ,नियम विरुद्ध इसकी खरीदी कर, इसे प्रदेश के कई जिलों में से बांट दिया गया और पिछले 2 माह से इस किट के द्वारा ही जांच की जा रही है? इसी से समझा जा सकता है कि शिवराज सरकार कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की कैसी तैयारी कर रही है? कांग्रेस नेता ने कहा कि बताया जा रहा है कि पूरा मामला सामने आने के बाद भ्रष्टाचार में लिप्त वरिष्ठ अधिकारी सरकार के इशारे पर इस मामले को दबाने में लग गए हैं और अधिकारियों पर दबाव डालकर अब इसकी क्वालिटी को योग्य और संतुष्ट बताने का काम किया जा रहा है? नरेन्द्र सलूजा ने शिवराज सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जा कर, इस पूरे भ्रष्टाचार के मामले का खुलासा हो, इसके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, साथ ही सरकार यह भी बताएं कि भ्रष्टाचार की यह काली कमाई किसकी जेब में गई, किसने आपदा में भी अवसर तलाशे है ?  

Kolar News

Kolar News 16 July 2021

ग्वालियर। जिला चिकित्सालय में समाज के सबसे गरीब तबके के लोग बड़ी उम्मीद के साथ आते हैं। इसलिये संसाधनों का बेहतर उपयोग कर ऐसी व्यवस्था बनाएं, जिससे यहाँ पर आने वाले मरीजों को छाया, पेयजल, दवा, पैरामेडीकल स्टाफ और चिकित्सकों की कमी महसूस न हो। यह निर्देश जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय मुरार के निरीक्षण के समय सिविल सर्जन को दिए। उन्होंने कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह से कहा कि जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट 8 दिन में चालू कराएँ। साथ ही कोविड की तीसरी लहर को ध्यान में रखकर एहतियात बतौर बच्चों व महिलाओं के लिये सर्वसुविधायुक्त वार्ड विकसित किए जाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी कहा कि वे हर हफ्ते जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएँ देखने पहुँचें। इससे निश्चित ही अस्पताल की व्यवस्थाएँ और बेहतर होंगी। जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने ओपीडी काउण्टर के समीप मरीजों एवं अटेण्डरों के लिए लगे पंखे खराब मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय परिसर में बुनियादी सुविधाएँ सुदृढ़ करें। वे जल्द ही जिला चिकित्सालय के हर वार्ड और विभाग का बारीकी से निरीक्षण करने आयेंगे। सिलावट ने जिला चिकित्सालय के उन्नयन की विस्तृत कार्ययोजना सिविल सर्जन से माँगी है। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने मरीजों एवं उनके अटेण्डर्स से चर्चा कर उनकी समस्यायें भी सुनीं। साथ ही सिविल सर्जन को इन समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर, मदन कुशवाह व मुन्नालाल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर कमल माखीजानी व ग्रामीण कौशल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, सिविल सर्जन डॉ. डी के शर्मा समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कोविड संकट से निपटने में अथक योगदान के लिए जताया आभार प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर के दौरान पैरामेडीकल स्टाफ और चिकित्सकों द्वारा की गई अथक मेहनत के लिए आभार जताया। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया और बधाई भी दी। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि आगे भी इसी समर्पण भाव से स्वास्थ्य विभाग का अमला काम करता रहेगा। अस्पताल परिसर में रोपा कदम का पौधा प्रभारी मंत्री इस दौरान अंकुर अभियान के तहत जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने स्वयं कदम का पौधा रोपा। साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर सिलावट ने कहा कि हम सभी मिल-जुलकर स्व. माधवराव सिंधिया जिला चिकित्सालय मुरार को स्वच्छ, सुंदर एवं सर्वसुविधायुक्त चिकित्सालय बनाने में सहभागी बनें। प्रभारी मंत्री ग्वालियर में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट करने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ग्वालियर प्रवास के दौरान गुरुवार को विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रभारी मंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार ग्वालियर जिले के प्रवास पर आए सिलावट ने ग्वालियर में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के निवास पर पहुँचकर उनसे सौजन्य भेंट भी की और जिले के विकास के लिये सुझाव सुने। साथ ही सभी से जिले के सुनियोजित विकास में सहयोग देने का आग्रह किया। सिलावट उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री इमरती देवी, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर व मुन्नालाल गोयल तथा वेदप्रकाश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के निवास पर सौजन्य भेंट करने पहुँचे। साथ ही पूर्व सांसद अशोक अर्गल के पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

Kolar News

Kolar News 15 July 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत बच्चों को निजी स्कूलों में लाटरी के माध्यम से प्रवेश दिया गया। गुरुवार को स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने आरटीई के तहत निजी विद्यालयों की प्रथम प्रवेशित कक्षा में वंचित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के निःशुल्क प्रवेश के लिये ऑनलाइन लॉटरी खोली। बच्चों को लाटरी के माध्यम से अपने मनचाहे स्कूलों में प्रवेश मिला। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन अनुसार ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम में कोविड-19 से प्रभावित बच्चों को प्राथमिकता दी गई है। मध्यप्रदेश देश में आरटीई के तहत ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम अपनाने वाला अग्रणी राज्य है। इस पारदर्शी व्यवस्था से अभिभावकों को उनके क्षेत्र के स्कूल और उनमें उपलब्ध सीटों की जानकारी के साथ ही ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से उनके बच्चों को स्कूल में सीट आवंटित हो जाएगी। परमार ने लॉटरी में चयनित बच्चों को उनकी स्कूल आवंटित होने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री परमार ने स्कूल शिक्षा विभाग और एनआईसी को ऑनलाइन पारदर्शी व्यवस्था निर्मित करने के लिए प्रशंसा भी की। लोक शिक्षण आयुक्त जयश्री कियावत ने कहा कि आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए पारदर्शी और तकनीक आधारित व्यवस्था अपनाई गई है। ऑनलाइन लॉटरी के लिए दस्तावेज सत्यापन के उपरांत 1 लाख 72 हज़ार 440 बच्चे पात्र हुए हैं, जिन्हें रैंडम पद्धति से स्कूल का आवंटन किया जा रहा है। जिन बच्चों को स्कूल का आवंटन हो रहा है, उन्हें एसएमएस से भी सूचना दी जा रही है। बच्चे उनके आवंटित स्कूलों में 26 जुलाई तक प्रवेश ले सकेंगे। इन बच्चों की फीस सरकार द्वारा नियमानुसार स्कूल के खाते में सीधे ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी। राज्य शिक्षा केंद्र संचालक धनराजू एस ने बताया कि इस वर्ष 1 लाख 99 हजार बच्चों के आवेदन आरटीई के तहत ऑनलाइन आए हैं। इनमें 1 लाख 5 हज़ार बालक और 94 हज़ार बालिकाएँ हैं। नर्सरी की कक्षा के लिए 1 लाख 9 हजार 258, केजी-1 के लिए 55 हज़ार 996, केजी-2 के लिए 4080 और कक्षा पहली के लिए 29 हज़ार 407 आवेदन आए है। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग और एनआईसी से संबंधितइअधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 15 July 2021

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री व मीडिया प्रभारी के.के.मिश्रा ने शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में विभिन्न किस्म के जो भयभीत माफिया प्रदेश से पलायन कर गए थे,वे आज सरकार, मंत्रियों के अघोषित ओएसडी बन उन्हें संचालित कर रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश अपराधियों का अभ्यारण बन गया है, कानून व्यवस्था चौपट है और माफिया अपनी समानांतर सरकार चला रहे हैं! केके मिश्रा ने चम्बल इलाके में रेत माफियाओं के खिलाफ़ मात्र 94 दिनों में 15 हमले सहने वाली आयरन लेडी एसडीओ (वन) श्रद्धा पांढरे के रेत माफियाओं के दबाव में किये गए तबादले के उल्लेख करते हुए कहा कि यह या ऐसे अन्य तबादला व निलम्बन आदेश जहां ईमानदार कर्मचारियों/अधिकारियों के मनोबल तोड़ रहे हैं,वहीं यह साबित कर रहे हैं कि सरकार माफियाओं के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुकी है। उन्होंने कहा कि एक खरीदी हुई सरकार में चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में काबिज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा था "अपराधी,माफिया प्रदेश छोड़ दें, उन्हें 10 फीट गड्ढों में गाड़ दूंगा या वे जेल के सींखचों में होंगे? यही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि रेत का अवैध उत्खनन करने वाले वाहन भी राजसात होंगे?" मुख्यमंत्री जी, आप कृपापूर्वक बताएंगे इन घोषणाओं का कितना व क्या अमल हुआ? कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या यह झूठ है कि आपके कार्यकाल में आपके ही गृह जिले सीहोर में रेत माफियाओं ने ही एक वरिष्ठ आईएएस पर चार पहिया वाहन चढ़ाकर उन्हें मार डालने का प्रयास किया गया? रेत माफियाओं ने ग्वालियर- चम्बल संभाग में एक आईएएस नरेंद्र प्रसाद की डम्पर चढ़ाकर हत्या की? राज्यमंत्री आर.पी.एस. भदौरिया के मेहगांव स्थित निवास पर फायरिंग की, पुलिस, एसएएफ, खनिज, वन विभाग के कर्मचारियों पर हमले/हत्या के दर्जनों प्रयास हुए, हाल ही में मुंगावली में भाषण दे रहे राज्यमंत्री ब्रजेंद्रसिंह यादव के सामने अवैध रेत का डम्पर गुजर रहा था और स्थानीय एसडीओपी व थाना प्रभारी उसे मंत्री जी के सामने निकल जाने के सरकारी प्रयास कर रहे थे? सरकार को यह सब दिखाई क्यों नहीं दे रहा? इन सब स्पष्ट व प्रामाणिक मामलों के दोषियों के खिलाफ क्या असरकारक व दिखाई देने वाली वैधानिक कार्यवाही हुई? कार्यवाही यदि हुई तो चम्बल एसडीओ (वन) श्रद्धा पांढरे,सीहोर की तत्कालीन निरीक्षक सुश्री पांडेय के खिलाफ़ जिसने एक प्रभावी परिवार के अवैध रेत से भरे डम्पर पकड़े? इंदौर जिले के महू में पदस्थ रेंजर श्री आर.एस.पांडेय के खि़लाफ़ निलम्बन जिन्होंने मंत्री उषा ठाकुर के समर्थक भाजपा नेता खिलाफ़ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए नियमानुसार कारवाही की? मिश्रा ने कहा यह सांकेतिक बानगियाँ अपराधियों/माफियाओं के विरुद्ध सरकार के कथित संकल्पों व सांठगांठ को उजागर करने के लिए पर्याप्त हैं, जिसे लेकर सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 15 July 2021

भोपाल। प्रदेश के जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से उनके निवास पर पहुँचकर मुलाकात की। उन्होंने एमवायएच को सुपर स्पेशलिटी सहित आदर्श अस्पताल बनाने और सभी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मांग पत्र सौंपा। सिलावट ने बताया कि इंदौर का महाराजा यशवंत राव अस्पताल (एमवायएच) प्रदेश का सबसे बड़ा शासकीय अस्पताल है तथा यहाँ पर मालवा-निमाड़ एवं अन्य प्रान्तों से हजारों की संख्या में प्रतिदिन मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें अधिकांश गरीब एवं मजदूर वर्ग के होते हैं। महाराजा यशवंत राव अस्पताल एवं उससे संबंधित अस्पतालों को आदर्श अस्पताल बनाने के लिए विकास एवं उन्नयन के लिये 200 बेड का अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर बनाया जाए। एमवाय अस्पताल में रोज 400 से 500 मरीज ट्रामा एवं एमएलसी के मरीज आते हैं। इसके साथ ही केजुअल्टी मेडिकल अफसर के और पद निर्मित किये जाएं। मंत्री सिलावट ने बताया कि कैंसर अस्पताल का भवन पुराना हो गया है। अभी वहाँ कोबाल्ट पद्धति से मरीजों का इलाज हो रहा है, जो कि पुरानी हो गयी है। लीनियर एक्सीलेरेटर की नई पद्धति स्थापित करने की आवश्यकता है, इसलिए कैंसर अस्पताल को नया बनाया जाए। अस्पताल के सभी ऑपेरशन थिएटर को मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में बदला जाए। अस्पताल में बहुत से मरीज ऐसे आते हैं, जिन्हें भर्ती करने की आवश्यकता नहीं होती है। उन्हें निगरानी में कुछ घंटे रखना पड़ता है। इसके लिए 200 बेड का एक डे-केयर सेंटर बनाया जाये। अस्पताल में एयर कंडीशनिंग सिस्टम का आधुनिकीकरण किया जाये, जिससे अस्पताल के आईसीयू ऑपेरशन थिएटर एवं वार्ड में मरीजों को ज्यादा सुविधाएँ मिल सकें। एमवाय अस्पताल में आधुनिक वाइरोलॉजी लैब की स्थापना की जाये, जिसमें जीनोम सिक्वेंसिंग से लेकर सभी आधुनिक जाँचें हो सकें। साथ ही अन्य डाइग्नोस्टिक लैब जैसे– बायो केमिस्ट्री, माइक्रो बायोलॉजी का आधुनिकीकरण किया जाये। न्युक्लियर स्कैन जैसे- नए डाइग्नोस्टिक सिस्टम की स्थापना की जाए। सिलावट ने कहा कि जिन विषयों में पी.जी. का कोर्स नहीं चल रहा है, उसमें डीएनबी/एफएनबी कोर्स शुरू किए जाए। चाचा नेहरू अस्पताल का विस्तार किया जाना चाहिए। इसकी बेड क्षमता को बढ़ाना एवं ऑपेरशन थिएटर बनाना ताकि पीडियाट्रिक मेडिसिन एवं पीडियाट्रिक सर्जरी दोनों काम एक जगह हो। अस्पताल में पृथक से इम्यूनाइजेशन क्लिनिक बनाया जाए, जहाँ सभी प्रकार की बीमारियों का टीकाकरण हो सके। मानसिक चिकित्सालय में आधुनिक डी-एडिक्शन सेंटर की स्थापना हो। अस्पताल में और लिफ्ट लगाने की आवश्यकता है। अस्पताल के आंतरिक रख-रखाव के किये एक अस्पताल भवन प्रबंधन प्रणाली एवं अस्पताल यांत्रिकी एवं विद्युत सेवाएँ का गठन किया जाए, जो अस्पताल एवं उसके मेडिकल इक्विपमेंट का भी रख-रखाव कर सकें। मशीनों के रख-रखाव के लिये इंजीनियर और ए.एम.सी., सी.एम.सी. के लिये पूरा सेटअप स्थापित किया जाए। मेडिकल एवं सर्जिकल इंडोक्रिनोलॉजी ब्रांच की स्थापना की जाए। अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सभी अस्पतालों में स्थापित किये जायें। मंत्री सिलावट ने कहा कि अस्पताल को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाना चाहिये। बेड क्षमता बढ़ाने के साथ नए आधुनिक मॉड्यूलर ऑपेरशन थिएटर बनाया जाये। वाटर रीसाइक्लिंग प्लांट का सुदृढ़ीकरण किया जाए। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की स्थापना की जाए। एमवायएच अस्पताल और एमजीएम मेडिकल कॉलेज के कैंपस के सौंदर्यकरण, सड़कों का चौड़ीकरण, वृक्षारोपण, मल्टी लेवल पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था आदि कार्य किये जाए। डॉक्टर, नर्सिग एवं पैरामेडिकल स्टाफ के रहने के लिए नए क्वार्टर्स का निर्माण कराया जाए। पुलिस चौकी को मेडिकल थाने में परिवर्तित किया जाये।

Kolar News

Kolar News 12 July 2021

अनूपपुर। किरर घाटी में क्षतिग्रस्त मार्ग का मरम्मत कार्य जल्द शुरु कराने, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए अभी से समुचित तैयारी करें। जिले में सर्व सुविधायुक्त बेडों की संख्या और कोरोना जांच की संख्या भी बढ़ाई जाए। लोग भले ही जांच कराने आगे ना आए, लेकिन उनके जांच कराना सुनिश्चित किया जाए। सोमवार को जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री मीना सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु किए गए उपायों की समीक्षा करते हुए कही। बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, क्षेत्रीय सांसद हिमाद्री सिंह, कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक मांगीलाल सोलंकी, विधायक पुष्पराजगढ़ फुन्देलाल सिंह मार्को, विधायक कोतमा सुनील सराफ, जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह, बृजेश गौतम, रामदास पुरी, पूर्व विधायक पुष्पराजगढ़ सुदामा सिंह सिंग्राम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जिले में सर्वसुविधायुक्त बेडों की संख्या बढ़ाने पर जोर एवं नजदीक स्थान पर ही वैक्सीनेशन सेंटर बनाने का सुझाव दिया। स्वास्थ्य समितियों की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने, कोरोना की रोकथाम के संबंध में सदस्यों से सुझाव लिए जाएं। अघोषित बिजली की कटौती ना किए जाने के निर्देश दिए। जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री ने कहा कोरोना से निपटने के लिए अभी हमारे पास जो स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध थीं, उन स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाए। संसाधनों को बढ़ाया जाए और संसाधनों के मामले में कहीं कोई कसर ना छोड़ी जाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी फील्ड में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करें कि सर्दी, जुकाम, खांसी से पीडि़त व्यक्तियों की तत्काल स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी दें, जिसके आधार पर उनका कोरोना टेस्ट कराना सुनिश्चित किया जाए। वैक्सीनेशन के डोजेज बढ़ाने के निर्देश दिए, शत-प्रतिशत टीकाकरण होगा सकें। नगरीय क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने हेतु जरूरी कदम उठाने के विभिन्न मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने आपदा प्रबंधन समितियों में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे पर बल दिया,कोरोना संकट की रोकथाम हेतु सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि लोगों से मास्क लगवाने हेतु जरूरी कदम उठायें। मास्क के उपयोग के प्रति किसी तरह की ढिलाई ना बरती जाए। जनता को समझाने की जरूरत है कि कोरोना से बचाव के लिए उनका मास्क लगाना बेहद जरूरी है। कलेक्टर से कहा कि वे विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करें कि वे भी लोगों को मास्क लगाने हेतु आवश्यक कदम उठायें। जिला आपूर्ति अधिकारी शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर खाद्यान्न लेने,समितियों में खाद एवं बीज लेने आने वाले किसानों के लिए भी मास्क लगाना अनिवार्य करने के निर्देश दिए। कार्यपालन यंत्री म.प्र. विद्युत मंडल को निर्देशित किया कि जिले में कहीं भी अघोषित बिजली की कटौती ना की जाए। अगर बिजली काटी जाए तो पहले उपभोक्ताओं को इसकी सूचना अवश्य दी जाए। ट्रांसफार्मर जलने की सूचना आती है, उनको प्राथमिकता से ठीक कराया जाए। सौभाग्यवती योजना के अंतर्गत कोई भी पात्र गांव एवं घर बिजली की सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अधूरे पड़े मकानों को पूर्ण कराने,किसी का मकान अधूरा है और उसकी ओर से कोई शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल समाधान किया जाए।  

Kolar News

Kolar News 12 July 2021

भोपाल। पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल के साथ सोमवार को प्रभार के जिले बड़वानी में लगभग 15 करोड़ रुपये के 16 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। विकास कार्यों में 14 नल-जल योजना, 2 सड़क, सीमेंट काँक्रीटीकरण और नाला निर्माण शामिल हैं। सांसद राज्य सभा सदस्य डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और लोक सभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल भी मौजूद थे। हर ग्रामीण को मिलेगा 55 लीटर शुद्ध पेयजल मंत्री डंग ने जिले में जल जीवन मिशन की "हर घर जल" योजना में 12 करोड़ 53 लाख रुपये से अधिक की 14 नल-जल योजनाओं का भूमि-पूजन किया। योजना के तहत वर्ष 2024 तक सभी घरों में नल जल कनेक्शन प्रदाय किया जाना है। इसमें जल स्त्रोतों का संरक्षण कर उन्हें सतत् बनाने और जल के पुन: उपयोग करने जैसे उपायों की जरूरत पर भी अभियान चलाया गया है। सभी गाँवों में नल जल उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। प्रस्तावित नवीन योजनाओं के पूरा होने पर प्रत्येक परिवार को 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन के मान से शुद्ध जल मिलने लगेगा। डंग ने ग्राम हतोला में एक करोड़ 75 लाख 59 हजार रुपये लागत की नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया। गाँव की वर्तमान जनसंख्या 3130 है और 15 हैण्ड पंप चालू अवस्था में है। पर्यावरण मंत्री ने 2390 की जनसंख्या वाले रणगाँव (दवाना) में एक करोड़ 37 लाख 94 हजार रुपये लागत के 544 कनेक्शन, कोयडिया में एक करोड़ 16 लाख 25 हजार लागत के 444 नल कनेक्शन, बांदरकच्छ में एक करोड़ 10 लाख 87 हजार लागत के 328, मोहिपूरा में एक करोड़ 9 लाख 95 हजार के 301, टिटगारिया में 85 लाख 47 हजार के 244, सेमल्दा डेब में 68 लाख 8 हजार रुपये के 221, ग्राम गवला में 69 लाख 9 हजार रुपये के 207, ग्राम नन्दगाँव में 47 लाख 89 हजार के 140, ग्राम कपाल्याखेडी में 84 लाख 45 हजार लागत के 230, अभाली में 91 लाख 6 हजार के 332, ग्राम अजन्दी में 42 लाख 14 हजार के 171, लहडगॉव में 32 लाख 82 हजार के 50 और मेहगाँव डेब में 81 लाख 42 हजार के 278 प्रस्तावित नल-जल कनेक्शन का भूमि-पूजन किया।

Kolar News

Kolar News 12 July 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों या पालकों को केवल शिक्षण-शुल्क (Tuition Fee) ही जमा करनी पड़ेगी। निजी स्कूल इसके अतिरिक्त अन्य कोई फीस आगामी आदेश तक नहीं वसूल सकेंगे। इसके साथ ही कोई भी निजी विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2021-22 में आगामी आदेश तक कोई फीस वृद्धि नहीं कर सकेगा। यह जानकारी प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने गुरुवार को दी। स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने बताया कि प्रदेश के समस्त सीबीएसई, आईसीएसई, म.प्र. माध्यमिक शिक्षा मण्डल और अन्य बोर्ड से संबद्ध गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों पर यह निर्देश समान रूप से लागू होंगे। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए यदि किन्ही अशासकीय विद्यालयों द्वारा फीस वृद्धि की गई है तो ऐसी वृद्धि के द्वारा एकत्र की गई फीस को संबंधित छात्रों की आगामी देय फीस से समायोजित की जायेगी। मंत्री परमार ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की विगत वर्ष की परिस्थितियों से विद्यार्थी और पालक प्रभावित हुए हैं। वर्तमान में भी उसी तरह की परिस्थितियां बनी हुई है। इसलिए विगत वर्ष में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित 4 नवंबर 2020 के निर्णय के अनुक्रम में इस वर्ष भी शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए यह निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टर्स, सभी संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के संबंध में एक मार्च 2021 को जारी विभागीय परिपत्र द्वारा जारी निर्देश की कण्डिका 2 की उप-कण्डिका 4 को आगामी आदेश तक निष्प्रभावी किया है। इसके साथ ही अशासकीय विद्यालयों के द्वारा फीस वृद्धि के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 29 जून 2021 को जारी निर्देश को आगामी आदेश तक निष्प्रभावी किया गया है।

Kolar News

Kolar News 8 July 2021

भोपाल। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया तथा नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने गुरुवार को सागर जिले के बामोरा में निर्माण किये जाने वाले स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का वर्चुअल माध्यम से भूमि-पूजन किया। लगभग 5.630 हेक्टयर भूमि पर 5 करोड़ 90 लाख की लागत से निर्मित होने वाले स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को म.प्र. पुलिस हाउसिंग एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा तैयार किया जायेगा। इस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बेडमिंटन कोर्ट, फुटबाल, एथलेटिक्स ट्रेक, बॉस्केटबॉल, व्हालीबॉल, टेबिल-टेनिस, जिम, स्टोर आदि की सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। सभी जिला मुख्यालयों में बनेगा इंडोर/आउटडोर स्टेडियम खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि हमारी यह कोशिश रहेगी कि भविष्य में सभी जिला मुख्यालयों पर युवाओं और खिलाड़ियों के लिये इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम बने। इससे हर मौसम में खिलाडी अपने प्रशिक्षण को निर्विघ्न जारी रख सकेगें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार हम प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर अधोसंरचना और आधुनिक तकनीकों से लैस स्टेडियम की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध हैं। खेल मंत्री ने कहा कि भूमि-पूजन के बाद तत्काल गुणवत्तापूर्ण बाउण्ड्रीवॉल का कार्य शुरू करवायें, जिससे अतिक्रमण न हो सके। बचपन का सपना हो रहा पूरा नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बचपन का सपना था कि स्टेडियम का निर्माण हो, आज वह पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सागर का सबसे आधुनिक स्टेडियम होगा। इस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स से युवाओं को लाभ मिलेगा। युवाओं को गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में आज प्रदेश अग्रणी है। इन प्रयासों और सुविधाओं से छुपी प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दिव्या अशोक सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 8 July 2021

भोपाल। पिछले सवा दो महीने से शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती 87 वर्षीय वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का गुरुवार तड़के निधन हो गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने वीरभद्र सिंह के निधन को देश के सार्वजनिक जीवन में अपूरणीय क्षति बताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा है कि -"हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि! वीरभद्र सिंह के निधन से भारत के सार्वजनिक जीवन को अपूरणीय क्षति हुई है।"

Kolar News

Kolar News 8 July 2021

भोपाल। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश दिव्यांगजनों को पहचान-पत्र (यूडीआईडी) देने में देश में शीर्ष स्थान पर है। केन्द्र शासन द्वारा निर्धारित 6 लाख 7 हजार 313 लक्ष्य के विरुद्ध प्रदेश में अब तक 5 लाख 97 हजार से अधिक दिव्यांगजनों को पहचान-पत्र जारी किये जा चुके हैं। ट्रांसजेंडर को पहचान-पत्र देने में भी मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। देश में सर्वप्रथम 8 जनवरी, 2021 को भोपाल कलेक्टर द्वारा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र जारी किये गये। मंत्री पटेल ने यह बात गुरुवार को अपने प्रभार जिले बुरहानपुर में प्रथम प्रवास के दौरान 3 दिव्यांगजन को परिचय एवं प्रमाण-पत्र, 4 नव-विवाहित जोड़ों को नि:शक्त विवाह प्रमाण-पत्र और मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत दिव्यांग कुमारी हर्षाली को लेपटॉप और आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कही। उन्होंने मुख्यमंत्री नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना में प्रत्येक जोड़े को 2-2 लाख रुपये की राशि प्रदान की। विधायक सुमित्रा कास्डेकर और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस भी मौके पर उपस्थित थीं। मंत्री पटेल ने विभागीय और हितग्राहीमूलक योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर प्रबंधन के परिणाम स्वरूप आज बुरहानपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या शून्य है। चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर कोरोना तीसरी लहर की तैयारियाँ देखीं पशुपालन मंत्री पटेल ने गुरुवार को बुरहानपुर जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी के लिये की गई व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और स्टॉफ से चर्चा भी की। चिकित्सालय में बच्चों के लिये 10 बेड गहन चिकित्सा इकाई, बच्चों के लिये वेंटीलेटर, बाईपेप, आईसीयू वार्ड, सीटी स्केन, सोनोग्राफी, सर्जिकल वार्ड, कोविड के उपचार के लिये पर्याप्त दवाइयाँ और उपकरण आदि की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय की 'अन्नपूर्णा रसोई' में तैयार किये गये पौष्टिक आहार का स्वाद लेकर सराहना की।

Kolar News

Kolar News 8 July 2021

नीमच। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने सोमवार को शासकीय चिकित्सालय परिसर जावद में 200 लीटर प्रतिमिनट क्षमता के नवीन ऑक्सीजन प्लांट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर श्याम काबरा, सचिन गोखरू एंव अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम राजेन्द्रसिंह, डॉ.राजेश मीणा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री सखलेचा ने जावद में नवीन ऑक्सीजन प्लांट के भूमिपजून के बाद अस्पताल परिसर में बन रहे 50 बेड के नवीन वार्ड निर्माण कार्य का अवलोकन कर, निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होने निर्देश दिए,कि नवीन वार्ड का एक द्वार मेनरोड की तरफ रखा जावे, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को सुविधा हो। मंत्री सखलेचा ने चिकित्सालय परिसर में बगीचे का सुव्यवस्थित विकास कर बगीचे में झूले व बैठने के लिए सीमेंट की चेयर लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जावद अस्पताल का निरीक्षण कर, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

Kolar News

Kolar News 5 July 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को नेमावर पहुंच कर, नेमावर में आदिवासी परिवार के साथ घटित नृशंस व जघन्य हत्याकांड के पीडि़त परिवार से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त की। उन्होंने पीडि़त परिवार से चर्चा कर इस हत्याकांड व घटना की पूरी विस्तृत जानकारी ली। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने कहा कि नेमावर में आदिवासी परिवार के साथ घटित इस नृशंस व जघन्य हत्याकांड ने मुझे बेहद आहत किया है। मैंने आज पीडि़त परिवार से मुलाक़ात की है। परिजन आज भी ख़ौफ़ में है, उन्होंने बताया कि उनकी रिपोर्ट लिखने में आनाकानी की गयी, पूरी घटना को दबाने- छिपाने का काम किया गया। अपराधी बेख़ौफ़ घूमते रहे, पुलिस को गुमराह करते रहे। आज भी दबाने- छुपाने का काम किया जा रहा है।कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज अपराधी पूरे प्रदेश में हावी है। बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। क़ानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ प्रदेश में नजऱ नही आती है। इस पूरे मामले की सीबीआई जाँच होना चाहिये। आखिर सरकार इसकी जाँच से क्यों भाग रही है ? कांग्रेस पीडि़त परिवार के साथ इस दु:ख की घड़ी में खड़ी है। उन्हें न्याय मिलने तक हम उनकी पूरी लड़ाई लड़ेंगे।  

Kolar News

Kolar News 5 July 2021

भोपाल। विधायक विश्राम गृह में स्थित कात्यायनी माता मंदिर के पीछे की बस्ती में रहने वाले नागरिकों ने भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से मंदिर के पुजारी द्वारा दरवाजा बंद करने की शिकायत की थी। रहवासियों का आरोप है कि बस्ती में रहने वाले श्रद्धालु मंदिर के पीछे स्थित दरवाजे से आसानी से आ जाते थे लेकिन मंदिर के पुजारी ने दरवाजा निकलवा के उसकी जगह दीवार बनवा दी जिसके कारण भक्तों को लंबा चक्कर लगाकर भगवान के दर्शन करना पड़ रहे हैं। रहवासियों की शिकायत पर आज माननीय सांसद साध्वी ने बस्ती का दौरा किया इसके अलावा मंदिर में जाकर बंद हुए दरवाजे का भी मौका मुआयना किया। इस दौरान मंदिर की देखरेख करने वाले पुजारी अपना पक्ष रखने सांसद के सामने नहीं आए उनके शिष्यों ने बताया कि पुजारी जी कहीं बाहर गए हुए हैं हालांकि वहां मौजूद लोगों ने सांसद को बताया कि पुजारी जानबूझकर सामने नहीं आ रहे हैं। बस्ती के रहवासियों को सांसद साध्वी प्रज्ञा ने आश्वस्त किया कि उनकी परेशानी को जल्दी हल किया जाएगा।  

Kolar News

Kolar News 3 July 2021

दतिया। प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब कोरोना संक्रमित व्यक्ति से मिलने या उसके पास जाने में परिजन संकोच करते थे, ऐसे समयमें कोरेाना योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपना फर्ज अदा किया। जिससे हम अपने को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। गृह मंत्री डॉ. मिश्र शनिवार को अपने निज निवास राजघाट कालोनी पर कोरोना से मृत व्यक्तियों के दाह संस्कार करने वाले कोरोना योद्धाओं को सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कोरोना योद्धाओं को पुष्पहार एवं सील्ड प्रदान कर सम्मान किया।गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि कोरोना महामारी के संक्रमण को पूरी दुनिया देख चुकी है। जिसमें संक्रमित व्यक्ति के पास जाने में लोग संकोच करते थे एवं कतराते थे। ऐसे में कोरोना योद्धा के रूप में भीषण गर्मी में पीपीटी किट पहनकर एवं कोविड पोटोकॉल का पालन करते हुए अपनी जान की परवाह करते हुए कोरोना से मृत व्यक्तियों का दाह संस्कार किया। कोरोना योद्धाओं के इस कार्य की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि मां पीताम्बरा की कृपा से जिले में केारोना काल में मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी गई। इस दोरान ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था, रेमिड सीवर इंजेक्शन, दवाओं एवं विस्तरों की भी कमी नहीं आने दी गई। उन्होंने कहा कि एक समय में संक्रमण की दर जिले में अधिक होने के बाद भी मृत्यु दर बढ़ने नहीं दी गई।डॉ. मिश्र ने कहा कि पूरे प्रदेश में दतिया की पुलिस ने अन्नदान वितरण कार्यक्रम एवं पुलिस कर्मियों द्वारा एक दिन का वेतन देकर पुलिस चिकित्सालय में आयुष वार्ड की स्थापना कर मानवता की मिशाल पेश की। इसके लिए पुलिस कर्मी बधाई एवं साधुवाद के पात्र हैं।कोरोना योद्धाओं को हुआ सम्मान   गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कोरोना से मृत व्यक्तियों के दाह संस्कार करने वाले कोरोना योद्धा के रूप में चंदन बाल्मीकी, सत्यम, विक्रम, पवन, रामकुमार, लखन, निखिल और पंकज को पुष्पहार पहनाकर एवं सील्ड प्रदान कर सम्मान किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना ने भी संबोधित किया। शुरू में कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राजू त्यागी ने संचालन करते हुए कहा कि इसके पूर्व कोरोना योद्धा के रूप में सफाईकर्मी, समाचार पत्र वितरक (हॉकर्स) नर्सेस डॉक्टर आदि का भी सम्मान किया जा चुका है।  

Kolar News

Kolar News 3 July 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर रचना टावर्स आवासीय परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, इन्हें रोकने के लिए प्रकृति में संतुलन जरूरी है। आज आवश्यकता है पौधरोपण की। पेड़ नहीं तो कल नहीं यह सिर्फ एक नारा नहीं है, अपितु एक चेतावनी है।रचना टावर्स परिसर का निर्माण विधानसभा/लोकसभा सदस्यों, पूर्व सदस्यों तथा विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों−अधिकारियों के लिए किया जा रहा है। पौधरोपण कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, विधानसभा की आवास समिति के अध्यक्ष यशपाल सिसौदिया, अन्य अधिकारी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं खड़ी हुई है। हम अपने लालच की पूर्ति के लिए जंगलों को उजाड़ रहे हैं, पहाड़ों को खोद रहे हैं। यह गंभीर स्थिति के संकेत हैं। हमें यह समझना चाहिए की एक पेड़ की क्या कीमत होती है। उन्होंने कहा कि विकास को रोका नहीं जा सकता है। सड़क, बांध, घर सबकुछ बनेंगे, लेकिन प्रकृति में संतुलन भी जरूरी है। यह तय करना आवश्यक है कि यदि हम एक पेड़ काटे तो उसके बदले में दस पेड़ लगाएं।विधानसभा अध्यक्ष ने प्रकृति संरक्षण के लिए विंध्य अंचल की समृद्ध परंपराओं की जानकारी देते हुए बताया कि वहां पर वृक्ष को पुत्र मान कर उसके पालन पोषण के साथ ही बगीचे के विवाह तक की परंपरा है। इन परंपराओं के पीछे का उद्देश्य प्रकृति को बचाना ही है। पहले जब ऑक्सीजन की कमी नहीं थी तब भी वृक्ष के संरक्षण का भाव था, तो आज की स्थिति में तो हमें इसके महत्व को अवश्य समझना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 3 July 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के लिये आवास निर्माण का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार प्रदेश में पीपीपी मोड में पुलिस के आवास निर्मित किये जायेंगे। एक भी अधिकारी-कर्मचारी को आवासहीन नहीं रहने दिया जायेगा।    यह बात प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को झाबुआ जिले के प्रभारी एवं पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग के साथ झाबुआ में नवनिर्मित 64 पुलिस आवास गृहों का लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर, क्षेत्रीय विधायक कांतिलाल भूरिया और पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी भी उपस्थित थे।   पुलिस आवास लोकार्पण समारोह के पूर्व गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने सर्किट हाऊस में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण के लिये किये जा रहे उपायों में निरंतर सख्ती बनाये रखने के निर्देश दिये। डॉ. मिश्रा ने झाबुआ में कोरोना नियंत्रण के लिये उठाये गये कदमों जिनके फलस्वरूप झाबुआ में कोरोना के प्रकरण सर्वप्रथम शून्य आने के लिये स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, प्रशासन, जन-प्रतिनिधि और जनता की सराहना की। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण के लिये आश्वस्त किया।   गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि विगत डेढ़ वर्ष में कोरोना के संकटकाल में पुलिस की कार्यप्रणाली में न केवल बदलाव आया है बल्कि पुलिस की छवि आम जनमानस के समक्ष निखर कर सामने आई है। प्रदेश की पुलिस अच्छा काम कर रही है। सरकार का दायित्व है कि पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर आवास की सुविधा मिले इसके लिये निरंतर प्रयास किये जाकर नव-निर्मित आवास मुहैया कराये जा रहे हैं।    उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग का अमला जहाँ अस्पतालों के अंदर अपनी लगातार सेवाएँ देकर लोगों की कोरोना से रक्षा में लगा था वहीं पुलिस ने स्वयं और परिवार की परवाह न करते हुए लोगों की सेवा की। डॉ. मिश्रा ने लोगों की माँग पर पिटोल और बरझर चौकी का थाने में उन्नयन करने का भी आश्वासन दिया। डॉ. मिश्रा ने झाबुआ जिले की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस आदिवासी बहुल जिले ने बिना किसी बहकावे में आये कोरोना के विरूद्ध टीकाकरण कराया है।   झाबुआ जिले में घटा है अपराध नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा और जिले के प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस ने बेहद संवेदनशीलता और कर्मठता से काम करते हुए आज झाबुआ जिले में अपराधों की संख्या और कोरोना पर काफी नियंत्रण पा लिया है। प्रदेश के प्रथम कोरोना शून्य 5 जिलों में झाबुआ का नाम भी शामिल था। सांसद गुमान सिंह डामोर ने कहा कि प्रभारी मंत्री के लगातार दौरे, सतर्कता और गतिविधियों की समीक्षा का परिणाम है कि झाबुआ जिले में अपराध तेजी से घटे हैं।

Kolar News

Kolar News 30 June 2021

भोपाल। कांग्रेस ने शिवराज सरकार के अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम को बंद करने के निर्णय का तीखा विरोध किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने बुधवार को कहा कि सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली भाजपा सरकार के दावे खोखले साबित हुए हैं जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान का एकमात्र उपक्रम राज्य अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम को प्रदेश की भाजपा सरकार सुनियोजित रणनीति के तहत प्रशासन के माध्यम से प्रबंध संचालक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रस्ताव वुलाया जिससे की उक्त निगम को आसानी से बंद किया जा सके।   उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहले शासकीय पद समाप्त कर निजी क्षेत्रों में आरक्षण का लाभ न देकर बेरोजगारों को आरक्षण के लाभ से वंचित किया जाता रहा और अब स्वरोजगार उपलब्ध कराने वाले एकमात्र उपक्रम को बंद किया जा रहा है जिससे प्रदेश के लाखों बेरोजगारों के प्रभावित होने के साथ-साथ मध्य प्रदेश भर में उक्त निगम में लगे कर्मचारी भी प्रभावित होंगे।   पूर्व मंत्री ने कहा कि एक तरफ यह देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के पैर धोकर उनके घर खाना खाने का पाखंड करते दिखाई पड़ते हैं वहीं दूसरी ओर इस समाज की आर्थिक उन्नति को बंद करना चाहते हैं। जो भाजपा सरकार के चाल चरित्र चेहरे को उजागर करता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्रीजी में अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची हो तो प्रबंध संचालक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के शासन को भेजे प्रस्ताव को तत्काल निरस्त कर अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम का संचालन किया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी और उक्त निगम को बंद होने से बचाने और अनु. जाति वर्ग के लोगों के सम्मान में चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगी, जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का होगा।

Kolar News

Kolar News 30 June 2021

इंदौर। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर उमड़ीखेड़ा में एडवेंचर पार्क विकसित किए जाने की योजना बनायी जा रही है। बुधवार को रालामंडल में आयोजित बैठक में इस विषय पर भी विचार विमर्श किया गया। वन मंत्री विजय शाह को इस संबंध में मंत्री सिलावट ने विस्तार से जानकारी दी। बैठक में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह भी उपस्थित थे।   बैठक में यह तय किया गया कि उमड़ीखेड़ा में वॉकिंग ट्रेल और साइकिलिंग ट्रैक बनाया जाए। उमड़ीखेड़ा के विकास की संपूर्ण कार्ययोजना बनाने के लिए कलेक्टर इंदौर श्री मनीष सिंह की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय कमेटी गठित करने का भी निर्णय लिया गया। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि तीन जुलाई के बाद वे संबंधित अधिकारियों के साथ इस स्थान का विस्तृत निरीक्षण करेंगे।     नवसज्जित इतिहास दीर्घा का उद्घाटन वन मंत्री विजय शाह, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार को रालामंडल में इतिहास गैलरी का उद्घाटन किया। रालामंडल पहाड़ी के शीर्ष पर बने होलकर कालीन शिकार गृह में यह गैलरी बनायी गई है। यहाँ होलकर राज घराने के साथ-साथ इंदौर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली सामग्री, पेंटिंग्स इत्यादि रखी गई है।    वन संरक्षक हरिशंकर मोहन्ता ने बताया कि सन् 1905 में बने इस शिकार गृह को आंतरिक रूप से नया रूप दिया गया है। रालामंडल पहाड़ी के इस शीर्ष से इंदौर शहर का सुंदर नज़ारा भी दिखाई देता है।

Kolar News

Kolar News 30 June 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सोमवार को कोविड अनुकूल व्यवहार की मंत्री समूह की बैठक में निर्णय लिया गया है कि नगरीय निकयों में स्थित व्यापारी संस्थाओं, प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा दुकानदारों को कोविड अनुकूल व्यवहार किये जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।    नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी नगरीय निकायों के व्यापारी बंधुओं से आग्रह किया है कि होटल प्रतिष्ठानों में 50 प्रतिशत की क्षमता में बैठक व्यवस्था करें। दुकानों में अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए कूपन सिस्टम अपनायें। दुकानों में प्रवेश के लिए ग्राहकों की सीमित संख्या रखें। बिना मास्क के दुकान में प्रवेश करने से रोकें। दुकान में प्रवेश तथा दुकान में सामान लेने में सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित करें। भोजन, नास्ता, दूध, मिठाई इत्यादि को यथासंभव होम डिलीवरी के लिए प्रोत्साहित किया जाये।   मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि सघन बाजारों में सीमित संख्या में प्रवेश का पर्यवेक्षण व्यापारिक संघों द्वारा स्वयं सुनिश्चित किया जाये तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। समस्त व्यापारियों, सब्जी/ फेरी वालों का वैक्सीनेशन तथा कोविड सेंपल जाँच सघन रूप से कराया जाये।   नगरीय विकास मंत्री ने कहा है कि नगरीय निकायों द्वारा कोविड अनुकूल व्यवहार करने वाले व्यापारियों, दुकानदारों इत्यादि को पुरुस्कृत किया जायेगा। इसके साथ ही नगरीय निकायों द्वारा काविड अनुकूल व्यवहार की सघन मॉनिटरिंग की जाएगी। इसकी जानकारी संचालनालय स्तर पर एकत्रित की जाएगी। कोविड अनुकूल व्यवहार न पाये जाने पर चालानी कार्यवाही भी की जा सकती है। अत: व्यापारी बंधुओं से आग्रह है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए यह सभी उपाय जरूर करें।

Kolar News

Kolar News 28 June 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण के करने के संकल्प के क्रम में सोमवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट पार्क में चंदन का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से पौधरोपण करने की अपील भी की।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि -"आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में चंदन का पौधा लगाया। चंदन का उपयोग मूर्तिकला तथा अगरबत्ती, हवन सामग्री आदि के निर्माण में होता है। एसिडिटी, त्वचा रोग, गठिया आदि से छुटकारा दिलाने में भी यह उपयोगी है। आप भी पौधे लगाकर धरा के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कीजिये।"

Kolar News

Kolar News 28 June 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, कोचिंग सेंटर, कालेज जैस स्थानों पर कोविड वैक्सीन के दोनों डोज लगवान चुके लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी तरह सचेत है। नागरिकों की जीवन रक्षा को लेकर किसी तरह की रिस्क लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगभग समाप्ति की ओर है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 138 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि कोरोना के केवल 37 नए केस आए हैं। कोरोना की संक्रमण दर 0.06प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत है। मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना के 63370 टेस्ट हुए हैं।   कमलनाथ पर साधा निशानापूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश सरकार पर कोरोना योद्धाओं के साथ भेदभाव के आरोपों पर मंत्र मिश्रा ने कहा कि सरकार प्रदेश में किसी भी कोरोना योद्धा के साथ भेदभाव नहीं कर रही है। उनके लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाई और लागू की जा रही हैं। मध्यप्रदेश पहला ऐसा राज्य है जिसने कोरोना योद्धाओं के दिवंगत होने पर उनके परिजनों को आर्थिक सहायता से लेकर अनुकंपा नियुक्ति तक का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम कमल नाथ अब झूठे सपने देखना और दिखाना छोड़ दें। जनता एक बार कमल नाथ सरकार के धोखे, झूठ और फरेब के साथ 15 महीने झेल चुकी है। युवा बेरोजगारी भत्ते और किसान 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी के वचन के बाद उनकी वादाखिलाफी देख चुके हैं।   दिग्विजय सिंह को घेरादिग्विजय सिंह के क्लब हाउस चैट मामले में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह चर्चा में बने रहने के लिए साइबर सेल जाते रहे हैं। पहले भी ऐसा कर चुके सिंह, हाईकोर्ट भी गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी विलक्षण दूरद्रष्टा प्रधानमंत्री हैं। एक तरफ कांग्रेस एवं दूसरे दल हैं, जिन्होंने देश में वैक्सीन के प्रति लोगों में भ्रम और भय फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं प्रधानमंत्री जी को देखिए उन्होंने सीधे गांव वालों से बात कर सभी प्रकार के भ्रम और भय को दूर कर दिया।    नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा और उसकी सरकार जमीन से जुड़ी है। भारतीय संस्कृति का सम्मान करने वाली भाजपा महिलाओं के सम्मान के प्रति हमेशा संकल्पित रही है। 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' का अभियान चलाने वाले मध्य प्रदेश में महिला अत्याचार के खिलाफ सबसे कड़े कानून हैं, जिनका दूसरे राज्यों ने भी अनुसरण किया है।

Kolar News

Kolar News 28 June 2021

भोपाल। दुनियाभर में आज (रविवार को) अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस की स्थापना साल 2017 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के स्थानीय और वैश्विक स्तर पर समावेशी व सतत विकास में योगदान के लिए इस दिवस की स्थापना हुई थी। अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्यमियों को बधाई दी है।    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि "एमएसएमई उद्योग सदैव विकास का इंजन रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार की एमएसएमई अनुकूल योजनाओं से मध्यप्रदेश में हम इन उद्योगों के लिये सतत विकास का वातावरण बनाने में सफल रहे हैं।"   उन्होंने कहा कि "इस वर्ष अप्रैल में प्रदेश में 1,891 उद्योगों का शुभारंभ किया गया है तथा नई विकास परक एमएसएमई नीति लागू की गई है। उद्योगों के लिये और बेहतर वातावरण बनाने के हमारे प्रयास निरंतर जारी हैं। अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर सभी उद्यमियों को बधाई।"

Kolar News

Kolar News 27 June 2021

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कोरोना से मौत होने वाले पुलिसकर्मियों की जानकारी साझा की है। कमलनाथ की मानें तो कोरोना से 152 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। लेकिन सरकार ने सिर्फ 7 लोगों को ही 50 लाख का मुआवजा दिया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने बाकी मृतकों के परिजनों को भी कोविड योद्धा कल्याण योजना का मुआवजा देने की गुहार लगाई है।   कमलनाथ ने ये जानकारी सरकार के संज्ञान लाने की कोशिश की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘प्रदेश में कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी निभाते हुए 152 पुलिसकर्मी शहीद हो गए, लेकिन सिर्फ 7 पुलिसकर्मियों के परिजनों को ही मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना से 50 लाख रुपए मुआवजा दिया गया है। ऐसा भेदभाव गलत है, सभी को शीघ्र मुआवजा दिया जाए।

Kolar News

Kolar News 27 June 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने बताया कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के वैक्सीन महा अभियान की पोल खोल कर रख दी है? मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जिस वैक्सीन महाअभियान के तहत 21 जून को बड़े-बड़े रिकॉर्ड के दावे कर रहे थे, बढ़ चढक़र इसका प्रचार प्रसार कर रहे थे एवं बार-बार वैक्सिंग के मामले में मध्यप्रदेश के देश में नंबर वन पर आने का दावा कर रहे थे, उनकी पोल आज खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही खोल कर रख दी है और जो काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनके मंत्रियों को करना चाहिए था, वह काम देश के प्रधानमंत्री को करना पड़ रहा है, इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता है?   नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि बेतूल जिले के 47 से अधिक गांव में आज तक एक भी व्यक्ति ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, इसकी जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में बेतूल जिले के ग्राम डुलारिया के लोगों से बात कर उन्हें जागरूक करने का काम किया, यह काम कायदे से मुख्यमंत्री और उनकी सरकार को करना चाहिए था? इस पोल खुलने के बाद व प्रदेश में वैक्सिनेशन की वास्तविकता सामने आने के बाद शिवराज सिंह अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोस रहे हैं कि उनके भ्रम के कारण लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवायी? कांग्रेस नेता ने कहा कि "अच्छा गप-गप , कड़वा थू-थू " की तर्ज पर उनका यह तर्क बेहद बचकाना है? जब मध्यप्रदेश वैक्सीन को लेकर रिकॉर्ड बनाता है तो उसका श्रेय शिवराज जी खुद लेते हैं, बड़े-बड़े विज्ञापन देते हैं और तमाम प्रचार-प्रसार में खुद का महिमामंडन करते हैं और जब बेतूल जिले की वास्तविकता सामने आती है तो उसका श्रेय राहुल गांधी जी को देते हैं? तो इस हिसाब से तो प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पद पर रहने का एक मिनट भी अधिकार नहीं है? यदि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए राहुल गांधी की बातों के प्रभाव के कारण बैतूल जिले में लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं तो उनका मुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है और वो खुद यह बता रहे हैं कि प्रदेश में राहुल गांधी जी का प्रभाव है? उसके अलावा प्रदेश में जिन 51 जिलों में वैक्सीन लोग लगभग बढ़-चढक़र लगवा रहे हैं, उसका श्रेय शिवराज जी फिर खुद कैसे ले रहे हैं? भाजपा की शुरू से ही आदत है कि अच्छी बातों का श्रेय वह खुद लेती है और अपनी असफलता छिपाने के लिए हमेशा वह कांग्रेस पर झूठे दोषारोपण का काम करती है?   नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि बैतूल जिले के वैक्सीन के मामले में पिछडऩे के कारण जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होना चाहिए लेकिन शायद यह संभव नहीं है और शिवराज जी में भी इसका साहस नही है क्योंकि वहां पर पदस्थ जिम्मेदार अधिकारी, प्रदेश में पदस्थ एक उच्च प्रमुख अधिकारी के परिवार से है? शायद इसीलिए शिवराज जी उन पर कार्यवाही की बजाय अपनी इस असफलता का दोषारोपण कांग्रेस पर कर रहे हैं?  

Kolar News

Kolar News 27 June 2021

भोपाल/सागर। सागर जिले में खुरई विधानसभा क्षेत्र की हड़ली ग्राम पंचायत ने कोरोना वैक्सीनेशन का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को हड़ली पहुंचकर लोगों को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हड़ली के विकास में राज्य सरकार की तरफ से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।   नगरीय विकास मंत्री सिंह ने जिले की शत-प्रतिशत वैक्सीनेट ग्राम पंचायत हड़ली का सम्मान करते हुए कहा कि पंचायत के तीनों गाँवों का शत-प्रतिशत विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भले ही यह गाँव जंगलों के बीच बसे हैं, लेकिन यहाँ के लोग इतने जागरूक हैं कि उन्होंने वैक्सीनेशन महाअभियान की 3 दिनों में ही शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का कार्य कर सागर जिले के साथ मध्यप्रदेश में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि हड़ली ग्राम पंचायत के निवासियों से संपूर्ण जिले के निवासियों को प्रेरणा लेकर शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराना चाहिए। आपके इस कार्य से जिले के साथ संपूर्ण खुरई विधानसभा क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का सुनिश्चित इलाज एक मात्र वैक्सीनेशन ही है, इसलिए सभी लोग मास्क अवश्य लगाएं और वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।   मंत्री सिंह ने कहा कि कोरोना बीमारी में हमने एवं आप लोगों में से किसी न किसी को खोया है, जिसका दुख आज भी है। अब हमें पूर्ण रूप से सावधान रहना होगा कि अब ऐसी लहर फिर न आ पाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना काल में 24 घंटे कार्य करके मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के संकट से उबारने के लिए लिए हर संभव प्रयास किए, जिससे मध्यप्रदेश अन्य प्रदेशों की तुलना में अधिक संक्रमित नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते हमारे अनेक गरीब परिवारों को पालन पोषण के लिए 3 माह का नि:शुल्क राशन वितरण करने की घोषणा की साथ ही केंद्र सरकार के द्वारा भी नवंबर माह तक नि:शुल्क राशन वितरण किया जा रहा है।   मंत्री सिंह ने कहा कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं को उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए उनके समूह उत्पादित सामग्री को खरीदने के साथ उन्हें बीच बाजार में दुकान उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना संक्रमण के कारण मानव क्षति के चलते अनेक कल्याणकारी योजनाएँ आरंभ की है, जिसका मध्यप्रदेश के व्यक्तियों को लाभ मिलना प्रारंभ हो गया है।   मंत्री सिंह ने शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने पर  महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, उषा कार्यकर्ताओं, राजस्व विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी, राजस्व अधिकारी, रोजगार सहायक, स्वास्थ्य विभाग के एएनएम एवं पैरामेडिकल स्टाफ सदस्य एवं शिक्षा विभाग के शिक्षकों सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों का स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सरपंच लीला बाई, उप सरपंच गुड्डी बाई सहित सभी जन-प्रतिनिधियों के कार्यों की सराहना की।   सौगातें मंत्री सिंह ने हडली ग्राम पंचायत को अनेक सौगातें देते हुए घोषणा की, कि हडली ग्राम पंचायत में विकास की गंगा बहेगी। इसी क्रम में उन्होंने हड़ली, सागौनी में आंगनवाड़ी भवन, रजवांस से हड़ली होते हुए हड़ुआ तक नई डामर रोड, हड़ली में नदी पर पुल एवं घाट निर्माण, बोबई के सिद्धधाम राजावर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करते हुए पेयजल व्यवस्था के लिए नलजल की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।   भूपेन्द्र सिंह ने देवी मंदिर हड़ली में फर्श निर्माण, बोबई, मड़ावनमार एवं हड़ली सहित सागौनी में खेल मैदान, लिधौरा में सड़क निर्माण आदि कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो कार्य 50 वर्ष में नहीं हुए वह मैंने 5 वर्ष में किये हैं। उन्होंने शीशम का पौधा रोप कर पौधा रोपण की शुरुआत की। साथ ही हडली में बनाई गई गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री सिंह  ने गौशाला को आत्म-निर्भर बनाने के लिए गो-कास्ट बनाने एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। मंत्री सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत में कन्या पूजन भी किया।

Kolar News

Kolar News 25 June 2021

भोपाल। पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने शुक्रवार की सुबह एन.सी.सी. कैडेट्स के साथ मन्दसौर से नीमच तक की 60 कि.मी. की पर्यावरण सुरक्षा-संरक्षण और कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जन-जागरूकता साइकिल रैली में सहभागिता की। डंग ने अपनी इस साढ़े चार घंटे की साइकिल यात्रा में जगह-जगह लोगों को मानसून के दौरान पौध-रोपण करने, पर्यावरण संरक्षण और कोविड टीकाकरण के लिए अपील की। डंग ने मल्हारगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।   साइकिल रैली का शुभांरभ सुबह मन्दसौर में मंत्री डंग के साथ सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक यशपाल सिसोदिया ने किया। डंग ने पिपलिया मंडी, मल्हारगढ़, हिंगोरिया बालाजी आदि विभिन्न गाँव में लोगों को वैक्सीनेशन से मानव जीवन और अधिक से अधिक पौध-रोपण से पर्यावरण को होने वाले लाभों के बारे में समझाया। उन्होंने कहा वैक्सीनेशन से हम कोरोना से निजात पाने में सफल होंगे वहीं अधिक से अधिक पौध-रोपण से वातावरण में प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध होगी। नीमच में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने साइकिल रैली का स्वागत किया। डंग ने रैली के बाद मन्दसौर जिले के सीतामउ में कान्हा मांगलिक भवन और आशा कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में भाग भी लिया।

Kolar News

Kolar News 25 June 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धरा की समृद्धि के लिए प्रतिदिन पौधे लगाने के संकल्प के क्रम में शुक्रवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में नीम व कदंब का पौधा लगाया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने भी मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नागरिकों से पौधरोपण करने की अपील भी की।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि आज भोपाल में पी. मुरलीधर राव जी के साथ नीम व कदंब का पौधा लगाया। उन्होंने आगे कहा कि नीम के औषधीय गुणों के कारण इसे धरती का कल्प वृक्ष कहते हैं, तो वहीं कदंब के वृक्ष का अपना विशिष्ट पौराणिक महत्व है। आप भी पौधे रोपकर धरती के साथ व मनुष्य जीवन को भी समृद्ध कीजिये।

Kolar News

Kolar News 25 June 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन आदर्श संगठन है। इसे और आगे किस तरह बढ़ाया जाए, इस बार कार्यसमिति की बैठक में विचार हुआ। संगठन की मजबूती के लिए हमने तय किया है कि हमारे मंडल स्वाबलंबी बनें तथा बूथ अधिक सक्रियता से काम करें, इसे लेकर भी चर्चा हुई और पार्टी नेताओं ने इस बात पर भी अपने विचार प्रस्तुत किए कि कार्यसमिति सदस्य इस काम में किस तरह अपनी भूमिका का निर्वाह कर सकते हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम हो और प्रत्येक काम के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे, इसकी योजना बनाने पर भी चर्चा की गई।    यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार शाम को मीडिया को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संबंधी जानकारी देते हुए कही। उन्होंने कहा कि संगठन तंत्र की मजबूती और कार्यकर्ता को सक्षम बनाने के लिए ई-प्रशिक्षण चल रहा है। 26 तारीख से जिला स्तर के प्रशिक्षण शुरू होंगे। इसे प्रभावी बनाने पर भी विचार हुआ। आने वाले दिनों में पार्टी के कार्यकर्ता केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का हितलाभ सुनिश्चित कराने की दिशा में एक वॉलिंटियर की तरह काम करेंगे, जिससे कोई भी जरूरतमंद सरकार की योजनाओं से वंचित नहीं रहे।    ऐतिहासिक रही बैठक शर्मा ने कहा कि नवगठित कार्यसमिति की यह पहली बैठक कई मायनों में ऐतिहासिक रही। पहली बार कार्यसमिति की बैठक का आयोजन सेमी वर्चुअल तरीके से किया गया। इसमें कोविड गाइडलाइन के तहत निर्धारित संख्या में भोपाल में प्रतिनिधि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली से कार्यसमिति का उद्घाटन किया। प्रदेश के सभी 57 जिलों से कार्यसमिति सदस्य वर्चुअल तरीके से बैठक में शामिल हुए। बैठक के लिए जिस तरह की तैयारियां की गई थीं और जैसा उत्साह प्रदेश कार्यालय में दिखाई दे रहा था, उसी तरह का वातावरण सभी जिलों में भी था। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल जी ने कहा था कि जो संगठन, समाज या संस्था समयानुकूल बदलाव नहीं करते, वो समाप्त हो जाते हैं। कोरोना संकट को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जिन अपनी कार्यपद्धति में जो बदलाव किए हैं, यह बैठक उसी की प्रतीक रही।   राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की प्रदेश सरकार और संगठन की सराहना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया। उन्होंने कोरोना नियंत्रण के काम में, सेवा ही संगठन अभियान में, वैक्सीनेशन के अभियान में मध्यप्रदेश में जिस तरह के काम हुए हैं, उसके लिए प्रदेश सरकार और प्रदेश के भाजपा संगठन की सराहना की। उन्होंने विस्तार से बताया कि मध्यप्रदेश किस तरह से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाने पर प्रदेश की जनता, सरकार और संगठन को शुभकामनाएं दी हैं। उनकी प्रशंसा से हमारा मनोबल और बढ़ा है।   तीन प्रस्ताव हुए पारित प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें से एक शोक प्रस्ताव था, जो दिवंगत पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समाजजनों के लिए था। प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा कोविड-19 को लेकर भी एक प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में सेवा ही संगठन अभियान को लेकर एक प्रेजेंटेशन भी रखा गया। इसे लेकर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश जी ने टिप्पणी रखी और बैठक में उपस्थित लोगों का प्रबोधन भी किया।   झूठ बोलने वालों, अराजकतावादियों को कार्यकर्ता देंगे जवाब शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश ने जब वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाया, तो कुछ लोगों के पेट में दर्द होने लगा। ये वैक्सीनेशन पर सवाल उठाने लगे। पहले ये देश के खिलाफ काम कर रहे थे, अब मानवीयता पर प्रहार कर रहे हैं। ऐसे झूठ बोलने वालों, अराजकतावादियों, देश विरोधियों के साथ खड़े होने वालों को जवाब देने का काम हमारे कार्यकर्ता करेंगे। इन लोगों को बूथ-बूथ पर करारा जवाब दिया जाएगा। कार्यसमिति की बैठक में इस पर भी विचार-विमर्श किया गया।   स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की भर्ती और प्रशिक्षण होगा भाजपा गांव-गांव में दो स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की भर्ती करने जा रही है, इनमें से एक महिला और एक युवा कार्यकर्ता होगा। मंडल और जिला स्तर पर तीन लोगों की समिति होगी। इन कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण भी कराया जायेगा। ये समितियां और स्वास्थ्य स्वयंसेवक कोरोना जैसे किसी भी संकट के समय लोगों को सलाह देने, उनकी सहायता करने का करेंगे। शर्मा ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में इस योजना पर भी चर्चा की गई।

Kolar News

Kolar News 24 June 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पद पर रहने का अधिकार खो दिया है। उच्च न्यायालय ग्वालियर द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग की नाबालिक दुष्कर्म पीड़ित व उसके परिजनों को थाने में पीटने के मामले में न्यायप्रिय फैसला सुनाते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार की जांच एजेंसी को कटघरे में ही खड़ा नहीं किया, बल्कि सरकार पर अविश्वास करते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए हैं।   पूर्व मंत्री चौधरी ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को अपने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं रहा है। मुख्यमंत्री जी को चाहिए कि नैतिकता के आधार पर वे अपने पद से इस्तीफा दे दें।    उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग पर ग्वालियर में घटित यह कोई पहली घटना नहीं है बल्कि संपूर्ण मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग पर अन्याय, अत्याचार, उत्पीडऩ आदि की घटनाओं में लगातार वृद्धि होने के साथ-साथ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर या तो प्रकरण दर्ज नहीं होने दिए जाते अगर प्रकरण दर्ज हो जाते हैं तो ग्वालियर के मामले की तरह कार्यवाही नहीं की जाती परिणाम स्वरूप अनुसूचित जाति वर्ग के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।   चौधरी ने  शासन/ प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि भाजपा सरकार की दलित विरोधी नीतियों का कांग्रेस पार्टी डटकर मुकाबला करेगी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के द्वारा नैतिकता के आधार पर इस्तीफा न देने की स्थिति में कांग्रेस पार्टी संपूर्ण प्रदेश में मुख्यमंत्री की बर्खास्तगी को लेकर आंदोलन चलाएगी।

Kolar News

Kolar News 24 June 2021

भोपाल। प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा है कि देश जिस समय कोरोना की महामारी, महंगाई की महामारी और बेरोजगारी की महामारी से जूझ रहा है, तब इस संकट से निपटने की जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकारों की हो जाती है। लेकिन देश और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की सरकारें पूरी तरह गैरजिम्मेदारी से काम कर रही हैं। इन तीनों महामारियों से ध्यान भटकाने के लिए ही दिल्ली में कश्मीर के मुद्दे पर बैठक बुलाई गई है और भोपाल में भाजपा कार्यसमिति की बैठक हो रही है। जिस समय देश और प्रदेश प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ओर कोई रास्ता दिखाने को देख रहा है, तब इनकी पार्टी रोज कोई नया तमाशा करके जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।   पीसी शर्मा ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में चल रही भाजपा कार्य समिति की बैठक भी इसी तमाशे का हिस्सा है। इस तरह के कार्यक्रम विशुद्ध रूप से किसी पार्टी का आंतरिक मामला होते हैं, लेकिन एक नाकाम सरकार और नाकाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की झूठी निंदा करने का माध्यम बना लिया। मीडिया से प्राप्त खबरों के मुताबिक नड्डा ने विकासपुरुष कमलनाथ पर अनर्गल आरोप लगाए। नड्डा की मजबूरी को समझा जा सकता है, जनता ने कमलनाथ के नेतृत्व में पांच साल के लिए मध्य प्रदेश में जनादेश की सरकार बनाई थी, लेकिन सत्ता और धन के मद में लोकतंत्र की रोज हत्या करने वाली भाजपा ने पैसे के दम पर जनादेश को धनादेश से खरीद लिया।   पूर्व मंत्री ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने डेढ़ साल में मध्य प्रदेश में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, प्रदेश के हर वर्ग को सौ रुपये में सौ यूनिट बिजली दी, वृद्धावस्था पेंशन को 300 रुपया से बढ़ाकर 600 रुपये किया, कन्या विवाह राशि को 27000 से बढ़ाकर 51000 रुपये किया, प्रदेश में हज़ारों गौशालाओं का निर्माण कराया, राम वन गमन पथ के लिए बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। विकास की नई योजनाएं पेश कीं और विकसित मध्य प्रदेश का रोडमैप सामने रखा। उन्होंने कहा कि जब कमलनाथ मध्य प्रदेश को भाजपा के 15 साल के कुशासन, भ्रष्टाचार और सरकारी लूट से आजाद कर रहे थे, माफिया पर नकेल कस रहे थे तो इससे भाजपा के नेताओं में खलबली मच गई. इन सबने षडय़ंत्र करके विधायकों को खरीदा। पीसी शर्मा ने कहा कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले अपने गरेबां में झांकें और बताएं कि विधायक खरीदने के लिए जो 1000 करोड़ रुपये खर्च किए गए, वह काली कमाई से नहीं कमाया था तो और कहां से कमाया था. 15 साल के राज में भाजपा के नेताओं की संपत्ति में जो सैकड़ों गुना की वृद्धि हुई है, वह कौन सी कमाई है?   उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि नड्डा जी अपनी पार्टी के नेताओं को सत्ता की रस्सकशी और लूट छोडक़र जनता की सेवा की सलाह देते। लेकिन वे ऐसा कर ही नहीं सकते, क्योंकि झूठ और लूट ही उनकी पार्टी का चाल, चेहरा और चरित्र है. बेहतर तो यही होता कि नड्डा जी अपने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को विकास के कमलनाथ मॉडल का अनुसरण करने की सलाह देते। नड्डा जी को पता ही होगा कि उनसे पहले बीजेपी अध्यक्ष और अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी विकास के कमलनाथ मॉडल की सार्वजनिक रूप से तारीफ कर चुके हैं।

Kolar News

Kolar News 24 June 2021

भोपाल। राहुल गांधी के कोरोना पर श्वेत पत्र जारी करने को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा द्वारा दिए गए बयान के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है। कांग्रेस प्रदेश मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा है कि गृह मंत्री डा. मिश्रा अपने बयान से भले पुलकित हों, किंतु उन्होंने खुद ही अपनी पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है।   कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि कोरा कागज ही मूल्यवान होता है क्योंकि वह निष्कलंक होता है। जिन कागजों पर पूर्व से ही गुचड़-पुचड़ लिखा होता है, वे डस्टबिन में फेंके जाते हैं, उन पर कुछ भी नया लिखने की गुंजाइश नहीं होती। उन्होंने भाजपाइयों को गुदा हुआ पेपर बताया और कहा कि इन पर कुछ भी नया नहीं लिखा जा सकता।   उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के लोग राहुल गांधी की तरह साफ-सुथरे कोरे कागज होते तो उन्हें कैबिनेट की बैठक में अवैध रेत खनन और पाइप खरीदी की चोरी के लिए झगड़े नहीं करने पड़ते। कोरा कागज ही देश का भविष्य है, क्योंकि उसी पर नई पीढ़ी की अपेक्षाओं के लिए नया लिखा जा सकता है। बासी उबाऊ और पूर्वाग्रह से लिखे भरे हुए कागज अब केवल गुड़ी मुड़ी करके फेकने योग्य रह गए हैं।

Kolar News

Kolar News 23 June 2021

भोपाल। राहुल गांधी के कोरोना पर श्वेत पत्र जारी करने को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा द्वारा दिए गए बयान के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है। कांग्रेस प्रदेश मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा है कि गृह मंत्री डा. मिश्रा अपने बयान से भले पुलकित हों, किंतु उन्होंने खुद ही अपनी पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है।   कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि कोरा कागज ही मूल्यवान होता है क्योंकि वह निष्कलंक होता है। जिन कागजों पर पूर्व से ही गुचड़-पुचड़ लिखा होता है, वे डस्टबिन में फेंके जाते हैं, उन पर कुछ भी नया लिखने की गुंजाइश नहीं होती। उन्होंने भाजपाइयों को गुदा हुआ पेपर बताया और कहा कि इन पर कुछ भी नया नहीं लिखा जा सकता।   उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के लोग राहुल गांधी की तरह साफ-सुथरे कोरे कागज होते तो उन्हें कैबिनेट की बैठक में अवैध रेत खनन और पाइप खरीदी की चोरी के लिए झगड़े नहीं करने पड़ते। कोरा कागज ही देश का भविष्य है, क्योंकि उसी पर नई पीढ़ी की अपेक्षाओं के लिए नया लिखा जा सकता है। बासी उबाऊ और पूर्वाग्रह से लिखे भरे हुए कागज अब केवल गुड़ी मुड़ी करके फेकने योग्य रह गए हैं।

Kolar News

Kolar News 23 June 2021

ग्वालियर। वैश्विक महामारी कोविड-19 को हराने का एक मात्र शस्त्र टीकाकरण है। इसे स्वयं भी लगवाएं और अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित करें। यह बात पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोरोना टीकाकरण महाअभियान के शुभारंभ अवसर पर कही। सिंधिया ने सोमवार को ग्वालियर में हजीरा अस्पताल, जिला अस्पताल मुरार तथा प्रसूति गृह लक्ष्मीगंज पहुँचकर टीकाकरण अभियान का श्रीगणेश कराया।   इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोविड महामारी हमारे सामने आएगी, ऐसा हमने सोचा भी नहीं था। कोविड संक्रमण की पहली एवं दूसरी लहर में अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना योद्धाओं ने जो अनुकरणीय कार्य किया है, उसके लिये उनकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। चिकित्सक, पैरामेडीकल स्टाफ, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम के अमले ने कोविड के दौरान अपनी सर्वश्रेष्ठ सेवायें देकर यह सिद्ध किया है कि जब भी कोई विपदा आयेगी तो हम सब एकजुट होकर उसका सामना करेंगे और उसे परास्त भी करेंगे।   कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, साडा के पूर्व अध्यक्ष राकेश जादौन, वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा सहित आईजी  अविनाश शर्मा, डीआईजी राकेश हिंगणकर, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।   ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कोविड संक्रमण से निपटने के लिये ऐतिहासिक काम किया गया है। मेडीकल सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ आम लोगों के जीवन को बचाने के लिये हर संभव प्रयास किए गए हैं। समाज के सभी वर्गों का सहयोग प्राप्त कर संक्रमण पर काबू भी पाया गया। उन्होंने कहा कि अभी संक्रमण समाप्त नहीं हुआ है और हमारी लड़ाई अभी जारी है। हम सब लोगों को पूरी सावधानी बरतते हुए कोविड को पूरी तरह से परास्त करना है।   राज्यसभा सांसद ने कहा कि ग्वालियर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। एक हजार बिस्तर का निर्माण, 500 बिस्तर के नवीन अस्पताल का निर्माण करने के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी एक आधुनिक अस्पताल लाने के प्रयास जारी हैं। इसके साथ ही डबरा, भितरवार, मोहना में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हजीरा अस्पताल और मुरार अस्पताल के उन्नयन की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में ग्वालियर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाया जायेगा। स्वास्थ्य सुविधायें बेहतर होने से ग्वालियर के निवासियों को इलाज के लिये दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।   श्रीमंत सिंधिया ने यह भी कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टीकाकरण का महाअभियान प्रारंभ किया गया है। टीकाकरण से कोरोना से छुटकारा मिलेगा वहीं योग से सम्पूर्ण जीवन रोगमुक्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि “दो गज दूरी और मास्क है जरूरी” को हमें जीवन में उतारना होगा। संक्रमण जब तक समाप्त नहीं हो जाता तब तक इसका पालन हम सबको करना जरूरी है।   सिंधिया ने हजीरा अस्पताल का अवलोकन भी किया इसके साथ ही टीकाकरण दल के सदस्यों से चर्चा की। उन्होंने टीका लगवा रहे आम लोगों से भी चर्चा कर अन्य लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करने को कहा। हजीरा अस्पताल के विकास के लिये किए जा रहे कार्यों के संबंध में भी चिकित्सकों और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। अस्पताल विकास के लिये जो कार्य स्वीकृत है उन्हें तत्परता से करने के निर्देश भी दिए।   उन्होंने जिला अस्पताल मुरार में भी अस्पताल का अवलोकन किया और टीकाकरण दल के सदस्यों से चर्चा की। मुरार अस्पताल के विकास के लिये जो प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित हैं उन्हें स्वीकृत कराने का आश्वासन भी दिया। इसके साथ ही प्रसूति गृह लक्ष्मीगंज पहुँचकर प्रसूति गृह का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा की।   सिंधिया ने दिलाया संकल्प राज्यसभा सांसद जयोतिरादित्य सिंधिया ने हजीरा अस्पताल, मुरार जिला अस्पताल और लक्ष्मीगंज प्रसूति गृह में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को कोविड से बचाव का संकल्प दिलाया। उन्होंने संकल्प का वाचन किया, जिसका सभी लोगों ने अनुसरण किया।  

Kolar News

Kolar News 21 June 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व मंत्री अजय सिंह  ने केंद्र सरकार खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन छह सौ से बढ़ाकर तीन हजार रूपये करने की मांग की है। यह राशि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर की लगभग आधी है। इसके साथ ही इसे महंगाई दर से जोड़ा जाएद्य उन्होंने वरिष्ठ नागरिक नीति बनाने का भी सुझाव दिया हैद्य साथ ही रेल यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व में दी जा रही 50 प्रतिशत छूट को पुन: बहाल करने और उनके लिए लोकल ट्रेनों में स्वतंत्र डिब्बा लगाने की भी मांग की है। अजय सिंह ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि सरकार का धर्म है कि वह वृद्धावस्था को जीवन की अनिवार्यता के रूप में स्वीकार करे न कि बोझ के रूप में वरिष्ठ नागरिकों को देश भर में दवाइयों पर तीस प्रतिशत छूट मिलना चाहिये। साथ ही सरकार घरों से बाहर निकलने में अक्षम लोगों के लिए डोर टू डोर कोरोना से बचाव की वेक्सीन लगाने की सुविधा शीघ्र शुरू करे। उनके लिए स्वास्थ्य सुविधाएँ नि:शुल्क होना चाहिये।   पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज से सौ साल पहले भारत में औसत आयु 25 वर्ष हुआ करती थी, जो अब 65 वर्ष हो गई है। वर्तमान में भारत में आठ करोड़ लोग 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। यह संख्या 2025 तक 18 करोड़ तक पंहुचने की सम्भावना है। अधिकतर बुजुर्ग अपनी संतान पर निर्भर हैं। आर्थिक पराधीनता वृद्ध समाज की मुख्य समस्या है। सरकार को अभी से अधिक से अधिक ओल्ड एज होम बनाने को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इनको सरकारी सहायता से चलाया जा सकता है। अजय सिंह ने कहा कि शिक्षित वृद्धों के अनुभव का लाभ प्रौढ़ शिक्षा और साक्षरता जैसी योजनाओं के लिए लिया जा सकता है। कई बुजुर्ग स्वप्रेरणा से यह काम कर रहे हैं जिसके अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। इससे उन्हें अंशकालिक रोजगार मिलेगा और वे व्यस्त भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को प्रति पेंशनर दौ सौ रूपये का योगदान दिया जा रहा है जो पिछले 12 साल से जस का तस बना हुआ है। जबकि बजट आवंटन 11 सौ करोड़ से बढाकर साढ़े छह हजार करोड़ से अधिक कर दिया गया है। इस योगदान को भी बढ़ाने की जरूरत है।   अजय सिंह ने याद दिलाया कि एनजीओ हेल्पेज इण्डिया और पेंशन परिषद् के बैनर तले 30 अक्तूबर 2018 को देश भर से आये लगभग दस हजार वरिष्ठ नागरिकों ने इन्हीं सब मांगों को लेकर राजधानी दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया था। अफसोस है कि आज तक केंद्र सरकार ने सीनियर सिटीजन्स के लिए कोई ठोस काम नहीं किया है।

Kolar News

Kolar News 21 June 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेशवासियों से सोमवार को राज्य में शुरू हुए वैक्सीनेशन महाअभियान में टीका लगवाने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ का अभिनंदन किया है।       मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि मप्र में वैक्सीनेशन अभियान से जुड़ने और जनता से वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का अभिनंदन करता हूं। हम सभी को साथ मिलकर मध्यप्रदेश की जनता को एक सुरक्षा कवच प्रदान करना है।     इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया था कि मध्य प्रदेश को कोरोनावायरस से मुक्त करना हम सबकी जिम्मेदारी है। कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन ही सबसे बड़ा हथियार है। प्रदेशवासियों से मेरा अनुरोध है कि वे 21 जून से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन अभियान में टीका अवश्य लगवाएं। अफवाहों में न आएं, स्वस्थ मध्य प्रदेश बनाएं।

Kolar News

Kolar News 21 June 2021

ग्वालियर। मूलभूत सुविधाएं प्राप्त करना हरेक नागरिक का हक है। प्रदेश सरकार इसी सोच के साथ और बिना किसी भेदभाव के हर बस्ती में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। यह बात प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने शनिवार को ग्वालियर शहर के वार्ड-66 के अंतर्गत सालूपुरा कॉलोनी और‍ सिकरौदी में विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने की।राज्यमंत्री कुशवाह एवं सांसद शेजवलकर ने वार्ड-66 के अंतर्गत लैण्डफिल साइट से अनुसूचित जाति बहुल बस्ती सालूपुरा कॉलोनी तक लगभग 68 लाख 61 हजार रुपये की लागत से बनने जा रही डाम्बरीकृत सड़क की आधारशिला रखी। यह सड़क मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से बनने जा रही है। इसके बाद उन्होंने वार्ड-66 के अंतर्गत ही लगभग 44 लाख 27 हजार रुपये की लागत से बड़ोरी रोड़ से सिकरौदी तक नाला व पुलिया सहित बनाई गई सीसी रोड़ का लोकार्पण किया। शनिवार को इन विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यमंत्री कुशवाह ने कहा कि कोरोना संकट के बाबजूद सरकार ने विकास का पहिया थमने नहीं दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सालूपुरा बस्ती की बिजली संबंधी समस्या के समाधान के लिए जल्द ही नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। साथ ही यहां सामुदायिक भवन सहित अन्य निर्माण कार्य भी कराए जायेंगे।     सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर शुरू हुए जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से पानी पहुँचाने का काम किया जा रहा है। इस योजना के तहत सालूपुरा, बड़ोरी व सिकरौदी सहित वार्ड-66 की सभी बस्तियों में भी पेयजल व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा केन्द्र व राज्य सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ पिछड़ी बस्तियों में विकास को अंजाम दे रही हैं। कार्यक्रम में प्रेम सिंह राजपूत, केशव सिंह गुर्जर व चेतराम बाबा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।कोरोना को हराने के लिए सभी लोग लगवाएं वैक्सीनराज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने इस अवसर पर संयुक्त रूप से आह्वान किया कि कोरोना को हराने के लिए सभी का टीकाकरण जरूरी है। इसलिए सभी लोग अनिवार्यत: वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को भी नि:शुल्क वैक्सीन लगवाने का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर विश्व योग दिवस 21 जून को कोरोना टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। आप सब लोग भी इसमें सहभागी बनें और सभी को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।

Kolar News

Kolar News 19 June 2021

भोपाल। देश के महान एथलीट फ्लाइंग सिख के नाम से विख्यात महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद बीती देर रात निधन हो गया। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है, साथ ही उनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ट्वीट के माध्यम से कहा है कि भारत के गौरव, महान एथलीट फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश का गौरव बढ़ाने में मिल्खा सिंह का योगदान यह देश हमेशा याद रखेगा। उनका जाना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।

Kolar News

Kolar News 19 June 2021

भोपाल।  नकली वैक्सीन लगे तो मुम्बई में मगर सप्लाई करने वाले सतना के। प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरकार बताये कि नकली प्लाज्मा, नकली रेमडेसिविर, नकली ब्लेक फंगस के इंजेक्शन, नकली फेवीमेक्स, अस्पतालों के दवा चोर सारे माफिया मध्यप्रदेश में ही पैदा हो रहे हैं और सरकार कह रही है कि हम ऐसा माहौल बना.देंगे कि 21 जून को वैक्सीन लगवाने की होड़ मच जायेगी।   भूपेन्द्र गुप्ता ने सरकार से सतर्क रहने की मांग की कि कहीं इस होड़ में सतना वाले वैक्सीन भी न लग जायें। प्रदेश को माफिया की धुरी बना देने के बाद भी सरकार  माफिया पर मेहरबान है। कांग्रेस नेता ने सरकार से मांग की है कि तत्काल सतना से नकली वैक्सीन प्रदाय करने वाले माफिया की जांच कराये अन्यथा वैक्सीन महोत्सव की होड़ में गरीब जनता को नकली वैक्सीन भी न ठुक जाये।

Kolar News

Kolar News 19 June 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सुबह महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर निवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री चौहान ने नमन कर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई  झाँसी राज्य की रानी और 1857 की राज्य क्रान्ति की शहीद वीरांगना थीं। उन्होंने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं। लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी में 19 नवम्बर 1828 को हुआ था। उनका बचपन का नाम मणिकर्णिका था लेकिन प्यार से उन्हें मनु कहा जाता था। मनु ने बचपन में शास्त्रों की शिक्षा के साथ शस्त्र की शिक्षा भी ली। सन् 1842 में उनका विवाह झाँसी के राजा गंगाधर राव के साथ हुआ और वे झाँसी की रानी बनीं। विवाह के बाद उनका नाम लक्ष्मीबाई रखा गया। झाँसी 1857 के संग्राम का एक प्रमुख केन्द्र बन गया था। 18 जून 1858 को ब्रिटानी सेना से लड़ते-लड़ते रानी लक्ष्मीबाई शहीद हो गईं।

Kolar News

Kolar News 18 June 2021

भोपाल। बारिश से पहले जर्जर मकानों को तोडऩे का काम नगर निगम हर साल करता है, लेकिन विस्थापन के बिना आम लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। माता मंदिर के नजदीक स्थित नेहरू कॉलोनी के जर्जर मकान खाली करने के लिए भोपाल नगर निगम ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के बाद घबराए रहवासियों ने भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से मकान तोडऩे से पहले विस्थापन की गुहार लगाई।   स्थानीय नागरिकों ने शुक्रवार को सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बताया कि बारिश के मौसम में अचानक मकान शिफ्ट किया जाना संभव नहीं है। सांसद साध्वी प्रज्ञा ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि नेहरू कॉलोनी वासियों को पहले मूलभूत सुविधा युक्त प्रधानमंत्री योजना में आवास आवंटित किए जाएं। इसके साथ ही बारिश को देखते हुए मकान खाली करने के लिए एक माह का समय भी दिया जाए।

Kolar News

Kolar News 18 June 2021

इंदौर। शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुबह एक निर्माणाधीन भवन की दीवार अचानक गिर जाने से वहां कार्यरत एक मजदूर पंकज पुत्र अंतर सिंह निवासी जिला खरगोन की मृत्यु हो गई। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दुर्घटना स्थल का दौरा किया व मृतक के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दिलाने के लिये आश्वस्त किया।मंत्री सिलावट ने इस दुर्घटना की विस्तृत जांच कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने मृतक के परिवार को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध के भी निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर पवन जैन सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 17 June 2021

इंदौर। इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में 21 जून को आयोजित होने वाले प्रदेश व्यापी टीकाकरण महा-अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अभियान की रूपरेखा तैयार करते हुये बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिये जिले में विधानसभा, वार्डवार तथा टीकाकरण केन्द्रवार कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान में टीकाकरण के प्रति जन-जागरूकता के लिये समाज के हर वर्ग के प्रभावशाली व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, डॉ. राजेश सोनकर तथा मनोज पटेल, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. निशांत खरे सहित जिला आपदा प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक में मंत्री सिलावट ने टीकाकरण महा-अभियान के संबंध में राज्य शासन द्वारा बनाई गई कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिला स्तर पर भी सुक्ष्म कार्ययोजना बनाये। जिले में यह अभियान पूरी तरह से सफल हो, इसके लिये सभी संभव प्रयास किये जाये। समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि आमजन को टीकाकरण हेतु प्रेरित करने के लिये सभी धर्मगुरूओं, पद्म सम्मान प्राप्त विभुतियों, जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों, कलाकारों, शिक्षाविदों, व्यापारिक तथा समाजिक संगठनों के वरिष्ठजनों सहित समाज में प्रभाव रखने वाले सम्मानीय व्यक्तियों को प्रेरक बनाये। इनसे संपर्क कर अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिकों को प्रेरित करने का आग्रह किया जाये।सिलावट ने कोविड से मृत हुये शासकीय कर्मचारियों के पात्र आश्रित को शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति दी जाये। यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी करें। बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर जिले में 21 जून से शुरू होने वाले टीकाकरण महा-अभियान  की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में पहले दिन 21 जून को एक लाख व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य है। जिले में अभी 350 टीकाकरण केन्द्र है। आवश्यकता के अनुसार इनकी संख्या और बढाई जायेगी। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने अभियान को सफल बनाने के लिये अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

Kolar News

Kolar News 17 June 2021

अनूपपुर। काफी हद तक कोरोना संक्रमण पर काबू पा लिया गया है, किन्तु अभी भी कोरोना के प्रति सचेत रहने और टीकाकरण कार्य में तेजी लाना आवश्यक है। यह बात गुरुवार को जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कही। बैठक में कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक मांगीलाल सोलंकी,बृजेश गौतम, रामदास पुरी, पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल,रामअवध सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।खाद्य मंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए हमारे लिए अभी कोरोना की किसी भी रूप में अनदेखी करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इससे बचाव के लिए आगे भी पर्याप्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आम जीवन में मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक है। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए लोगों को टीके लगवाना भी आवश्यक है। टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के लिए 1 से 3 जुलाई तक मंत्री, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि हरेक गांव में जाएंगे और लोगों के बीच बैठकर टीकाकरण कराएंगे। जबकि मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम को 21 जुलाई से करनें की बात प्रधानमंत्री से चर्चा के बाद कहीं हैं।समिति सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि गांव-गांव जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें और टीकाकरण अभियान में तेजी लाने हेतु प्रशासन को सहयोग दें। कोरोना पर काबू पाने के लिए किए गए प्रयासों में सहयोग देने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।मंत्री ने कहा कि जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावशील प्रतिबंधात्मक आदेश का पालन करना जरूरी है। आगे भी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अभी से कोरोना से बचाव की तैयारी शुरु कर देनी चाहिए और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई एवं उदासीनता ना नहीं दिखानी चाहिए।

Kolar News

Kolar News 17 June 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बाला साहब देवरस की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने निवास पर बाला साहब देवरस के चित्र पर माल्यार्पण किया।    गौरतलब है कि बाला साहब देवरस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक थे। देवरस का जन्म 11 दिसंबर 1915 को नागपुर में हुआ। स्थाई रूप से उनका परिवार मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के आम गाँव के निकटवर्ती ग्राम कारंजा का था। उनकी संपूर्ण शिक्षा नागपुर में ही हुई। उन्होंने गुरू जी के स्वर्गवास के बाद 6 जून 1973 को सरसंघचालक के दायित्व को ग्रहण किया। उनके कार्यकाल में संघ कार्य को नई दिशा मिली। उन्होंने सेवा कार्य पर बल दिया। परिणाम स्वरूप उत्तर पूर्वांचल सहित देश के वनवासी क्षेत्रों में हजारों की संख्या में सेवा कार्य आरंभ हुए। नागपुर में 17 जून 1996 को उनका स्वर्गवास हुआ।

Kolar News

Kolar News 17 June 2021

भोपाल। पिछले वर्ष आज ही के दिन यानी 15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से हुई झड़प में देश के 20 जवान शहीद हो गए थे। गलवान घाटी में हुई झड़प की पहली बरसी पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद हुए वीर जवानों के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किये हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि अदम्य साहस, शौर्य और वीरता के साथ चीनी सेना से अंतिम सांस तक लड़ते-लड़ते गलवान घाटी में शहीद हुए मां भारती के वीर सपूतों के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। आज एक बरस बीत गये, लेकिन अपने वीर सपूतों के असमय जाने की पीड़ा से आंखों में आज भी नमी है।उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा है कि -आंखों में नमी, लेकिन हृदय में अभूतपूर्व गर्व की अनुभूति है कि मां भारती के सपूतों ने मातृभूमि के गौरव और सम्मान की रक्षा अपना सर्वोच्च बलिदान देकर भी किया। देश का कण-कण अपने साहसी और वीर सपूतों का अनंत काल तक ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने आगे लिखा है कि-मध्यप्रदेश के रीवा के वीर जवान दीपक सिंह भी देश की सेवा एवं रक्षा करते हुए गलवान में अपने प्राणों को बलिदान कर अमर हो गये। मैं फरेंदा गांव की उस पावन माटी को भी प्रणाम करता हूं, जो वीर शहीद की चरण रज से धन्य हुई। यह प्रदेश और देश अपने लाल को कभी भुला न सकेगा।

Kolar News

Kolar News 15 June 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सीहोर के पास एक रिसोर्ट में आयोजित विशेष बैठक कैबिनेट की मीटिंग ली। राजधानी से दूर सीहोर में हुई इस बैठक को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने बैठक पर सवाल उठाते हुए सीएम शिवराज पर निशाना साधा है।   मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कोरोना की इस महामारी के संकट काल में मध्यप्रदेश की कैबिनेट की बैठक आज भोपाल छोडक़र, लाखों रुपए खर्च कर पिकनिक की तरह सीहोर के एक निजी आलीशान होटल में आयोजित की गयी। जब भोपाल में करोड़ों की सचिवालय बनाया गया है, कई ऐसे सरकारी भवन है, जहां बिना खर्च के यह कैबिनेट बैठक आयोजित की जा सकती थी, तो फिर क्या कारण है कि इसे लाखों रुपए खर्च कर सीहोर में एक निजी आलीशान होटल में पिकनिक की तरह रखी गई ?   कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री व भाजपा नेतृत्व स्पष्ट करें कि ऐसा करने के पीछे क्या ओचित्य, प्रदेश का इससे क्या फ़ायदा? क्या पिछली कैबिनेट बैठक के अंदर नर्मदा परियोजना के टेंडर के कमीशन व हिस्से के बँटवारे को लेकर हुए झगड़े सामने आने के कारण इस बैठक को भोपाल से दूर रखा गया? क्या आज की बैठक में भी कोई बड़ा भ्रष्टाचार का खेल खेला गया, जिसके कारण इस बैठक को भोपाल से दूर रखा गया ? नरेन्द्र सलूजा ने बताया वर्तमान में एक तरफ कोरोना महामारी का संकट का दौर चल रहा है, अभी भी कोरना का डर खत्म नहीं हुआ है, अभी भी हमें संभल कर चलने की आवश्यकता है। बेहतर होता पहले तो यह मीटिंग वर्चुअल तरीके से होती लेकिन यदि उसके बाद भी मिलकर यह बैठक करने की आवश्यकता थी तो यह भोपाल में करोड़ों की लागत से बने वल्लभ भवन व अन्य किसी भी सरकारी भवनों में बिना खर्च के हो सकती थी लेकिन एक तरफ जहाँ मध्यप्रदेश में हजारों लोगों की कोरोना के कारण जान जा चुकी है, हजारों लोगों ने अपनों को खोया है, कई लोग आज भी अस्वस्थ होकर जीवन -मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं और ऐसे में संकट के इस दर्दनाक माहौल में भी शिवराज सरकार अपनी कैबिनेट की बैठक भोपाल छोडक़र, सीहोर के एक आलीशान होटल में लाखों रुपए खर्च कर पिकनिक की तरह आयोजित कर रही है? भाजपा नेताओं को अभी भी पर्यटन ही सूझ रहा है?   सलूजा ने तंज कसते हुए कहा कि बड़ा ही शर्मनाक है कि इस बैठक में कोरोना की समीक्षा की बात की जा रही है , कोरोना पर नियंत्रण की चर्चा होने की बात की जा रही है? इस कैबिनेट बैठक में होने वाले लाखों रुपए के खर्च को बचाकर सरकार इसका उपयोग प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने में लगा सकती थी। इस अनावश्यक खर्च को बचाया जा सकता था लेकिन जिन्होंने अपने 15 वर्ष के शासनकाल में भी पूर्व में भी करोड़ों रुपए सिर्फ़ अपने प्रचार-प्रसार, अभियान, आयोजन और खुद की ब्रांडिंग पर खर्च किए हो, प्रदेश को दो लाख करोड़ के कर्ज में धकेला हो, वह यह कैसे कर सकते थे? उन्हें तो सरकारी पैसे को लुटाने की आदत है?   सलूजा ने कहा कि मुख्यमंत्री व भाजपा नेतृत्व यह स्पष्ट करें कि भोपाल के सरकारी भवन छोडक़र सीहोर के आलीशान होटल में लाखों रुपए खर्च कर पिकनिक की तरह आयोजिट की गई आज की कैबिनेट की बैठक से, प्रदेशवासियों को क्या फायदा होगा, इस बैठक का क्या औचित्य और किस कारण से आज की कैबिनेट की बैठक निजी होटल में आयोजित की गई?

Kolar News

Kolar News 14 June 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प के क्रम में सोमवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट पार्क में अशोक का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से भी पौधारोपण करने की अपील की।मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि-आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में अशोक का पौधा लगाया। अशोक का पेड़ सुंदर होने के साथ अपार औषधीय गुणों से भी भरा है। यह दर्द निवारक होने के साथ-साथ पेट संबंधी विकारों एवं ज्वर से मुक्ति में प्रभावी माना जाता है। अशोक वृक्ष सिर्फ पर्यावरण को ही शुद्ध नहीं करते, बल्कि हमारे शरीर को भी स्वस्थ करने में सक्षम हैं। पेड़-पौधे प्राणदायी हैं, इन्हें रोपिये और देखभाल कीजिये।

Kolar News

Kolar News 14 June 2021

भोपाल/होशंगाबाद। मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस पूरे प्रदेश में हल्ला बोल प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में होशंगाबाद जिले में भी जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बाबई में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का काफिला गुजरने से पहले ही पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।   मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दाम करीब 104 रुपये और डीजल के दाम 95 रुपये के करीब पहुंच गए हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ छह महीने बाद कांग्रेस एक बार फिर सड़क पर आ गई है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत सभी जगह अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हो रहे हैं। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ शुक्रवार को पचमढ़ी से भोपाल लौट रहे थे। जिले के बाबई में मेन रोड पर कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सीएम के सामने प्रदर्शन की संभावना थी, इसलिए पुलिस ने सीएम के काफिला पहुंचने से पहले ही प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी युवा शक्ति संगठन उप प्रभारी शैलेंद्र जोशी, गुरुजी संभाग अध्यक्ष शैलू दुबे, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर राजपूत, जनाब रशीद खान और अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

Kolar News

Kolar News 11 June 2021

भोपाल। जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने गुरुवार को विभाग के कर्मचारी की कोविड से मृत्यु होने पर कोलार कॉलोनी, भोपाल स्थित उनके घर पहुंचकर सांत्वना दी और उनके परिवार के लड़के को नियुक्ति- पत्र प्रदान किया। दरअसल, जल संसाधन विभाग में चौकीदार पद पर पदस्थ स्वर्गीय उत्तम मेश्राम की कोविड से मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद मंत्री सिलावट उनके निवास पर पहुंचे और उनके पुत्र मनीष को नियुक्ति-पत्र दिया और अधिकारियो के साथ भेजकर आज ही ज्वाइनिंग भीं करवाई।    मंत्री सिलावट इसके बाद दूसरे कर्मचारी स्वर्गीय आशोक कुमार खरे के निवास पर पहुँचकर परिवार से मिले और उनकी पत्नी प्रतिभा खरे को शासकीय सेवा के लाभ अवकाश नगदीकरण, ग्रुप इंश्योरेंस, और प्रोविडेंट फंड की राशि लगभग 3 लाख 25 हजार रुपए का स्वीकृति-पत्र प्रदान किया। साथ ही परिवार को शेष सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक अधिकारी को अधिकृत किया और परिवार से संबंधित अधिकारी के फोन नंबर भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।   मंत्री सिलावाट ने विभाग के अधिकारियो को कोविड के कारण मृत कर्मचारियों के परिवारों को नियुक्ति-पत्र और शासकीय सेवा के अन्य लाभ पेंशन , ग्रेच्युटी, प्रोविडेंट फंड आदि के स्वीकृति-पत्र 8 दिन में दिए जाने के निर्देश दिए है। जलसंसाधन विभाग के 86 अधिकारी और कर्मचारियों की मृत्यु कोविड के कारण हुई थी। ऐसे परिवारों के लिए संभागवार अधिकारी को उनकी समस्याओं को हल करने के लिए भी अधिकृत किया गया है। साथ ही उन परिवार के सदस्यों को भी उनसे लगातार संपर्क रखने के लिये कहा।     इसके अलावा मंत्री सिलावट ने ईएनसी ऑफिस पहुँचकर जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ संभागीय अधिकारियों को फोन लगाकर सभी अनुकंपा नियुक्त के प्रकरणों को तुरंत निराकृत करने और नियुक्ति-पत्र देने के निर्देश दिए है और कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी संबंधित के घर जाकर नियुक्ति-पत्र प्रदान करे।    मंत्री सिलावट ने विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए की 8 दिन में ऐसे सभी अधिकारी और कर्मचारियों जिनकी मृत्यु कोविड के कारण हुई है। उनके परिवार के योग्य और पात्र सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए, पेंशन प्रकरण और ग्रेच्युटी की राशि भी 8 दिन में उपलब्ध करा दी जाए। अनुकम्पा नियुक्ति के सभी प्रकरणों में ज्वाइनिंग की सूचना तुरंत ईएनसी ऑफिस को प्रदान करे।

Kolar News

Kolar News 10 June 2021

भोपाल। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि उद्यानिकी से जुड़ी उत्पादन, भंडारण और प्र-संस्करण की संयुक्त इकाई लगाने वालों को खाद्य प्र-संस्करण उद्योगों को देय विशिष्ट वित्तीय सहायता योजना में प्राथमिकता दी जायेगी। राज्य मंत्री कुशवाह ने गुरुवार को अपने निवास स्थित कार्यालय पर विभागीय वेबसाइट www.mphorticultre.gov.in के माध्यम से https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/ पोर्टल का शुभारंभ किया।   राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि वर्ष 2018-19 में खाद्य प्र-संस्करण की राज्य योजना मध्यप्रदेश उद्योग संवर्धन नीति 2014 में खाद्य प्र-संस्करण उद्योगों को देय विशिष्ट वित्तीय सहायता के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिये संचालित पोर्टल को बंद कर दिया गया था, जिसे आज से पुन: प्रारंभ किया जा रहा है। प्रदेश की उपज को प्र-संस्कृत किये जाने के क्षेत्र में उद्यमियों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में कच्चे उत्पाद को प्र-संस्कृत करने की प्रक्रिया को बढ़ावा देना है।    उन्होंने बताया कि उत्पादन से जुड़े कृषक और उद्यमी उत्पादन, भंडारण और प्र-संस्करण की इकाई को संयुक्त रूप से स्थापित करेंगे, उन्हें योजना में प्राथमिकता दी जायेगी। मध्यप्रदेश उद्योग संवर्धन नीति 2014 के क्रम में खाद्य प्र-संस्करण उद्योगों को देय विशिष्ट वित्तीय सहायता में लागत पूंजी अनुदान सहायता 35 प्रतिशत और अधिकतम राशि 2.5 करोड़ रूपये देय है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना केन्द्र प्रवर्तित में अधिकतम राशि 10 लाख रूपये अनुदान देने का प्रावधान है।   मंत्री कुशवाह ने बताया कि राज्य और केन्द्र के द्वारा संचालित खाद्य प्र-संस्करण को बढ़ावा देने की योजनाओं में 600 से 750 करोड़ रूपये का नवीन निवेश होना अनुमानित है। इसके माध्यम से 30 से 40 हजार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन भी होगा। उन्होंने कहा कि खाद्य प्र-संस्करण योजनाओं के अतिरिक्त प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, एकीकृत बागबानी विकास मिशन एवं शीतगृह भंडारण में भी उद्यानिकी कृषकों और उद्यमियों को आकर्षक अनुदान का लाभ दिया जा रहा है। इससे उद्यानिकी कृषकों को बढ़ावा मिलेगा। पोर्टल के लोकार्पण के अवसर पर उद्यानिकी आयुक्त एम.के. अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 10 June 2021

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ नरेला क्षेत्र का दौरा कर नाले-नालियों का जायजा लिया। जहां नाले-नालियों की मरम्मत होना है, वहां मरम्मत करने तथा जहां सफाई होना है, वहां मानसून पूर्व सभी नाली-नालों की सफाई के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये।   मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल शहर के सभी नालों का सर्वे कराकर एक प्लानिंग रिपोर्ट तैयार करायी जाये और कैलेण्डर के हिसाब से नालों का रख-रखाव किया जाये। सफाई और मरम्मत का कैलेण्डर निर्धारित हो। उन्होंने कहा कि वाटर डिस्ट्रीब्यूटर की पाइप-लाइन अलग हो। नाले में जल-भराव की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिये कचरा जमा न होने दें।   ज्ञात हो की नरेला क्षेत्र में करोड़ों रूपये की लागत से आदर्श ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जा चुका है, जिसमें नाली और नालों का निर्माण कराकर नालों का चैनेलाइजेशन कराया गया है। चूँकि नरेला क्षेत्र की बस्तियाँ निचले क्षेत्र में स्थित हैं और भोपाल शहर का जल-निकास भी यहीं से होता है। इस कारण वर्षा ऋतु में तीन वर्ष पहले तक अक्सर यहाँ बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती थी। सारंग ने क्षेत्र में नालियों का निर्माण कराकर और उनको नालों से जोड़कर चैनेलाइजेशन कराया है, जिससे तेजी से जल-निकास हो जाता है और निचले क्षेत्र में जल-भराव की स्थिति निर्मित नहीं होती है।   सारंग ने बताया कि नाले-नालियों के निर्माण और नालों का चैनेलाइजेशन हो जाने से पिछले दो वर्षों से भारी बरसात के बाद भी बस्तियों में जल-भराव की स्थिति निर्मित नहीं हो रही है। निचले क्षेत्र की बस्तियों में भी किसी प्रकार की हानि नहीं हो रही है। मंत्री सारंग के निरीक्षण के दौरान नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 10 June 2021

भोपाल। जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने गुरुवार को विभाग के कर्मचारी की कोविड से मृत्यु होने पर कोलार कॉलोनी, भोपाल स्थित उनके घर पहुंचकर सांत्वना दी और उनके परिवार के लड़के को नियुक्ति- पत्र प्रदान किया। दरअसल, जल संसाधन विभाग में चौकीदार पद पर पदस्थ स्वर्गीय उत्तम मेश्राम की कोविड से मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद मंत्री सिलावट उनके निवास पर पहुंचे और उनके पुत्र मनीष को नियुक्ति-पत्र दिया और अधिकारियो के साथ भेजकर आज ही ज्वाइनिंग भीं करवाई।    मंत्री सिलावट इसके बाद दूसरे कर्मचारी स्वर्गीय आशोक कुमार खरे के निवास पर पहुँचकर परिवार से मिले और उनकी पत्नी प्रतिभा खरे को शासकीय सेवा के लाभ अवकाश नगदीकरण, ग्रुप इंश्योरेंस, और प्रोविडेंट फंड की राशि लगभग 3 लाख 25 हजार रुपए का स्वीकृति-पत्र प्रदान किया। साथ ही परिवार को शेष सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक अधिकारी को अधिकृत किया और परिवार से संबंधित अधिकारी के फोन नंबर भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।   मंत्री सिलावाट ने विभाग के अधिकारियो को कोविड के कारण मृत कर्मचारियों के परिवारों को नियुक्ति-पत्र और शासकीय सेवा के अन्य लाभ पेंशन , ग्रेच्युटी, प्रोविडेंट फंड आदि के स्वीकृति-पत्र 8 दिन में दिए जाने के निर्देश दिए है। जलसंसाधन विभाग के 86 अधिकारी और कर्मचारियों की मृत्यु कोविड के कारण हुई थी। ऐसे परिवारों के लिए संभागवार अधिकारी को उनकी समस्याओं को हल करने के लिए भी अधिकृत किया गया है। साथ ही उन परिवार के सदस्यों को भी उनसे लगातार संपर्क रखने के लिये कहा।     इसके अलावा मंत्री सिलावट ने ईएनसी ऑफिस पहुँचकर जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ संभागीय अधिकारियों को फोन लगाकर सभी अनुकंपा नियुक्त के प्रकरणों को तुरंत निराकृत करने और नियुक्ति-पत्र देने के निर्देश दिए है और कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी संबंधित के घर जाकर नियुक्ति-पत्र प्रदान करे।    मंत्री सिलावट ने विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए की 8 दिन में ऐसे सभी अधिकारी और कर्मचारियों जिनकी मृत्यु कोविड के कारण हुई है। उनके परिवार के योग्य और पात्र सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए, पेंशन प्रकरण और ग्रेच्युटी की राशि भी 8 दिन में उपलब्ध करा दी जाए। अनुकम्पा नियुक्ति के सभी प्रकरणों में ज्वाइनिंग की सूचना तुरंत ईएनसी ऑफिस को प्रदान करे।

Kolar News

Kolar News 10 June 2021

भोपाल।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार डीजल और पेट्रोल की बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ 11 जून को कांग्रेस पार्टी प्रांत व्यापी प्रदर्शन करेगी। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती हुई कीमतें आम आदमी के जीने की सारी परिस्थितियों को जर्जर कर चुकी हैं । कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया कि जनवरी में जो पेट्रोल 91 रुपये प्रति लीटर था आज 105 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। यह बेतहाशा वृद्धि महंगाई में बदल गई है ,परिवहन लागत डेढ़ गुनी हो गई है। खाने के तेल की कीमतें दोगुनी हो गई हैं और बेरोजगारी से पीडि़त जनता खून के आंसू रो रही है। कांग्रेस ने अपने जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि प्रत्येक जिला स्तर पर महंगाई के खिलाफ आम जनता की आवाज को बुलंद करें और सरकार की नीतियों का विरोध दर्ज कराएं। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने सभी जिला इकाइयों को निर्देश दे दिए हैं।

Kolar News

Kolar News 10 June 2021

भोपाल। अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे प्रदेश भर के जूनियर डाक्टर्स की जायज मांगों पर चर्चा करने के बजाय अड़ियल रुख अपनाकर भाजपा सरकार सिर्फ कर्मचारी विरोधी ही नहीं बल्कि अपने तानाशाह और जनविरोधी चरित्र को भी उजागर कर रही है। यह कहना है मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह का ।    उन्‍होंने भाजपा और उसकी सरकार के दौहरे चरित्र का होने का आरोप लगाया है। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्‍यम से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा है कि पिछले साल यह सरकार जिन कोरोना वॉरियर्स पर पुष्पवर्षा कर रही थी, अब उन्हीं कोरोना वॉरियर्स से बात करने की बजाय उनका रोजगार ही छीन रही है, जबकि वे सरकार से उन्हीं मांगों को स्वीकार करने की मांग कर रहे हैं, जिन्हें पूरा करने का सरकार ने आश्‍वासन दिया था।   माकपा नेता ने कहा है कि केवल डाक्टर्स ही नहीं, प्रदेश के 19 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मी भी हड़ताल पर हैं। इतना ही नहीं कोरोना की पहली और दूसरी जंग मे जान जोखिम में डाल कर कोरोना को मात देने वाली 55 हजार आशा-ऊषा कर्मी भी मजबूरी में हड़ताल का रास्ता अपनाने पर मजबूर हैं।   जसविंदर सिंह ने कहा है कि सरकार का यह संवेदनहीन रवैया कोरोना के खिलाफ लड़ाई को भी कमजोर कर रहा है, साथ ही प्रदेश भर के हजारों कोरोना मरीजों की जिंदगी को भी दांव पर लगा रहा है।  मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने संघर्षरत डाक्टरों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से तानाशाही रुख त्यागने और संवेदनशील रुख अपनाने का मांग की है।

Kolar News

Kolar News 7 June 2021

भोपाल। संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला 'गमक' के अंतर्गत आज सायं सात बजे से प्रकाश पाठक और साथी, विदिशा का 'शास्त्रीय गायन' एवं हनीफ़ हुसैन और जावेद खान की 'सारंगी जुगलबंदी' का प्रसारण का आयोजन वर्चुअल तौर पर किया जाएगा।    संस्‍कृति विभाग के इस कार्यक्रम को सोमवार शाम यूट्यूब चैनल- http://youtube.com/channel/UCL_bmi2Ls6zFZdM3re6QzAQ और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/MPTribalMuseum/live पर देखा जा सकता है।    इस संबंध में संस्कृति, पर्यटन और आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि कोविड महामारी के अवसादपूर्ण वातावरण से आमजनों को बाहर निकलने के लिए संस्कृति विभाग ने गमक श्रृंखला का वर्चुअल आयोजन कर सकारात्मक प्रयास किया है। यह संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण तो करेगी ही साथ ही कलाकारों का मनोबल बढ़ाएगी और आजीविका भी प्रदान करेंगी।    उल्‍लेखनीय है कि संस्कृति विभाग की जनजातीय लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत ऑनलाइन गतिविधियों का प्रसारण ट्राइबल म्यूजियम के सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है। आठवें वर्षगाँठ समारोह के अवसर पर संग्रहालय और उसके द्वारा पूर्व में आयोजित विविध कलानुशासन की गतिविधियों को पुनरावलोकी के अंतर्गत दिखाया गया है। मासिक शलाका चित्र प्रदर्शनी के अंतर्गत जनजातीय चित्रकारों द्वारा प्रकृति और उससे जुड़े जीवन के विविध आयामों को दर्शाती ऑनलाइन चित्र प्रदर्शनी संयोजित की गई है।    इस चित्र प्रदर्शनी की खासीयत को लेकर सूचना प्रसार अधिकारी अनुराग उइके ने बताया है कि जनजातीय चित्रकार- दुर्गा बाई व्याम- गोंड चित्रकार, राम सिंह उर्वेती-गोंड चित्रकार, भूरी बाई- भील चित्रकार, रमेश तेकाम- गोंड चित्रकार, टेकी श्याम- गोंड चित्रकार, संतोषी तेकाम-गोंड चित्रकार, नर्मदा प्रसाद तेकाम- गोंड चित्रकार, देव नन्कुसिया श्याम- गोंड चित्रकार, लाडो बाई- भील चित्रकार, कुमुदिनी श्याम- गोंड चित्रकार, राजेंद्र कुमार श्याम- गोंड चित्रकार, प्रसाद सिंह कुशराम- गोंड चित्रकार एवं  सोनी व्याम- गोंड चित्रकारों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। यह चित्र प्रदर्शनी विभागीय वेबसाइट पर एक माह के लिए अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी। 

Kolar News

Kolar News 7 June 2021

भोपाल। प्रदेश में वैक्सीनेशन के लिए प्रॉक्टर एंड गैम्बल होम प्रॉक्टर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गुरुवार पांच करोड़ रुपये का चेक भेंट किया गया।    उल्‍लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका मुफ्त लगाया जा रहा है । इसके लिए 45 लाख कोविशील्ड का पहला ऑर्डर दिया गया है। कोविशील्ड की कीमत कम होने के चलते सरकार ने पहला ऑर्डर सीरम इंस्टीट्यूट को दिया है। इस पर 180 करोड़ रुपये खर्च होने हैं । देश में वैक्सीन खरीदने का ऑर्डर देने वाला एमपी पहला राज्य है। प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र के 3.40 करोड़ लोगों को टीका लगना है, जिस पर सरकार 2710 करोड़ रुपये खर्च करेगी।    मुख्यमंत्री चौहान को प्रॉक्टर एंड गैम्बल की ओर से प्लांट मैनेजर माहिम अग्रवाल और सीनियर मैनेजर संजय सिंह ने चेक भेंट किया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 3 June 2021

भोपाल। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोट ने कहा है कि कोविड-19 को फैलने से रोकना निश्चित तौर पर बहुत जरूरी है और इसके लिए बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराना भी बेहद आवश्यक है। लेकिन कोविड-19 प्रोटोकॉल के नाम पर छोटे दुकानदारों का उत्पीडऩ करना एकदम गलत है। उन्होंने कहा कि राज्य के अलग-अलग शहरों से जो सूचनाएं मिल रही हैं, उन्हें देखकर ऐसा लगता है, जैसे राज्य सरकार छोटे दुकानदारों के चालान काटकर और दुकानें सील करके मोटी रकम वसूली कर राजस्व उगाही करना चाहती है। वहीं छोटे दुकानदारों को बुरी तरह से भयभीत करना चाहती है और ऐसा माहौल बनाना चाहती है ताकि सरकारी अफसर और कर्मचारी कोविड-19 प्रोटोकॉल के नाम पर दुकानदारों का उत्पीडऩ कर सकें।   पूर्व मंत्री ने कहा कि बीते 2 जून को ही सिर्फ भोपाल में 319 दुकानें सील की गई और 208 दुकानों पर जुर्माना लगाया गया। इसी तरह की स्थिति दूसरे शहरों में भी है, जबकि सरकार और अधिकारियों को साफ पता है कि पिछले 1 महीने से लॉकडाउन के कारण दुकानें बंद रहने से व्यापारियों को बहुत ज्यादा घाटा हुआ है। उनके यहां काम करने वाले छोटे कर्मचारियों की नौकरी चली गई है। राज्य सरकार गिद्ध की तरह आपदा में राजस्व कमाने का अवसर खोजने में लगी है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी।   उन्होंने कहा कि जरूरत इस बात की है कि बाजार खोलने के नियम एकदम स्पष्ट बनाए जाएं और अगर कोई दुकानदार भूल से नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे समझाइश दी जाए, लेकिन किसी भी सूरत में चालान काटना या सीलिंग करना मध्य प्रदेश को पुलिस स्टेट बना देने के बराबर है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान यह भी देखा गया है कि पुलिस ने आम नागरिकों और यहां तक कि मरीजों के साथ तक ज्यादती की है। एक लोकतांत्रिक देश में किसी भी सूरत में नागरिक अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। अगर सरकार ने छोटे व्यापारियों का उत्पीडऩ नहीं रोका तो कांग्रेस का कार्यकर्ता जमीन पर उतर कर हर तरह के संघर्ष के लिए तैयार है। बेहतर होगा सरकार ऐसी स्थिति ना आने दे।

Kolar News

Kolar News 3 June 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में जूनियर डाक्टर्ज की हड़ताल के समर्थन में अब मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने सरकार से माँग की है कि जूडा की माँगों को तुरंत माना जाए ताकि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएँ सार्थक रूप से चलती रहें।   भूरिया पहले जूडा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और अब कांग्रेस के युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हैं। विक्रांत भुरिया का कहना है कि जूडा की माँगे सही हैं, उनको सरकार ने आश्वासन दिया था कि उनकी माँगों को पूरा किया जाएगा पर आज सरकार अपनी बात से पलट रही है जो कि इस सरकार की शोषण वाली सोच दर्शाती है। भूरिया ने जूनियर डाक्टर्ज़ के घरों पर पुलिस के द्वारा परिवार को प्रताडि़त करने की भी निंदा की है, उनका कहना है कि सरकार को इस तरह से आवाजें दबाने का काम नहीं करना चाहिए, वो जूडा की हर जायज माँग के साथ खड़े हैं।

Kolar News

Kolar News 3 June 2021

पन्ना। मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा है। सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र खजुराहो के दौरे पर पहुंचे वीडी शर्मा ने कमलनाथ को झूठ का पुलिंदा बताते हुए सीडी कांड के मुद्दे पर हमला करते हुए कहा कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता का दुरुपयोग किया है, साक्ष्यों को छुपाया है। अगर उनके पास सीडी है तो पेश करें नहीं तो झूठ बोलने पर मध्यप्रदेश की जनता से माफी मांगे।   वीडी शर्मा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि कमलनाथ झूठ बोलने में माहिर है। वे झूठ बोलने के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को बचाने के लिए राजनीति कर रहे हैं। कमलनाथ सीडी के नाम पर सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं, लेकिन कमलनाथ की हकीकत सब लोग जानते हैं। अगर उनके पास कोई भी सबूत है तो उन्हें पेश करना चाहिए। वीडी शर्मा ने कहा, संवैधानिक पद पर बैठे हुए कमलनाथ आपने साक्ष्यों के साथ छेडख़ानी करते हुए आपने संविधान का उल्लंघन किया है।

Kolar News

Kolar News 31 May 2021

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में प्रदेश में किसान भाइयों को समर्थन मूल्य पर उपार्जन में निरंतर आ रही परेशानियों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए सीएम शिवराज से माँग की है कि गेहूं व चने के उपार्जन उपरांत किसान भाइयों को देय राशि में से फसल ऋण की राशि की कटौती की जा रही है, जो इस कोरोना महामारी के दौरान अव्यवहारिक है, इस संकट काल  को देखते हुए इस ऋण वसूली को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि अभी खरीफ की फसल की बुवाई के लिए किसानों को आवश्यक खाद-बीज का क्रय भी करना है, उपार्जन की पूर्ण राशि नहीं मिलने से किसानों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।   कमलनाथ ने बताया कि इसके साथ ही प्रदेश में पिछले 2 वर्षों से सोयाबीन की फसल प्रभावित होने से, सोयाबीन के बीज की उपलब्धता कम हैं और सोयाबीन के बीज की क़ीमतें भी काफी बढ़ चुकी है, जिससे किसान भाइयों के लिए सोयाबीन की लागत निरंतर बढ़ रही है। वही खरीफ की फसल के संबंध में प्रदेश सरकार की कोई मैदानी तैयारी भी नजर नहीं आ रही है? जिसके कारण प्रदेश का किसान परेशान व अक्रोशित है। पूर्व सीएम ने कहा कि इसलिए सरकार किसान भाइयों को उपार्जन की पूर्ण देय राशि का भुगतान सुनिश्चित करने तथा सोयाबीन के बीज को कम दरों पर पर्याप्त मात्रा में किसान भाइयों को उपलब्ध कराए जाने का निर्णय तत्काल किसान हित में ले।

Kolar News

Kolar News 31 May 2021

भोपाल। जिनके पास बीपीएल कार्ड नहीं है, उन्हें भी 3 माह का राशन दिया जायेगा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की इस घोषणा के बाद भी गरीब पात्र परिवारों को 3 महीने का राशन नही मिल पा रहा है। यह आरोप पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने वार्ड 46 कार्यालय, माचना कालोनी पहुंच कर पात्रता पर्चियों के खुलासे के दौरान कही।   विधायक शर्मा का आरोप है कि सरकार द्वारा 3 महीने का राशन देने के लिए गरीबों से आवेदन मंगाए थे, भोपाल के हर वार्ड कार्यालय में 400 से 500 आवेदन लोगों ने जमा किए लेकिन उनके नाम पोर्टल पर नही चढाए गए। केवल 8-10 पात्रता पर्ची गरीबों को दी गई, जब वे पर्ची लेकर राशन की दुकानों पर गए तो उन्हें राशन नही दिया गया। वहां उनसे कहा गया कि उन्हें पात्रता पर्ची पर राशन देने के सरकार से निर्देश नही मिले है। वही पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके वार्ड कार्यालय में राशन के लिए 400 से अधिक आवेदन आये लेकिन पोर्टल पर 23 मई तक केवल 155 नाम ही चढाए गए और पोर्टल बंद कर दिया गया और केवल 10 लोगों को ही पात्रता पर्ची दी गई है लेकिन उन्हें भी राशन नही मिल पा रहा है गरीब दर दर भटकने को मजबूर है।   पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना ने कहा कि यह गरीबों के साथ धोखा एवं छलावा किया है सरकार ने घोषणा कि थी कि जिनके पास राशन कार्ड नही होगा उन्हें भी 3 माह का राशन आधार कार्ड, समग्र आईडी के आधार पर दिया जायेगा लेकिन उसके बावजूद 31 मई तक मजदूरों, गरीबों को राशन नही मिल पाया है अब 1 जून से अनलाक की प्रक्रिया चालू हो रही है अब कांग्रेस पार्टी विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में भोपाल के सभी वार्ड कार्यालयों में जाकर पात्रता पर्चियों पर लोगों को राशन मिला कि नही इसका खुलासा करेगी। विधायक शर्मा ने वार्ड 46 में वार्ड प्रभारी से इस संबंध में बात की लेकिन वे संतुष्टपूर्ण जबाव नही दे सके।

Kolar News

Kolar News 31 May 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का निधन हो गया है। वे 55 वर्ष के थे, और कोरोना संक्रमित थे। दुर्गेश शर्मा का लंबे समय से भोपाल के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शनिवार दोपहर ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। कांग्रेस नेता के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। सीएम शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ समेत कांग्रेस नेताओं ने दुर्गेश शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।   सीएम शिवराज ने कांग्रेस प्रवक्ता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा ‘ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्री दुर्गेश शर्मा जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!   कमलनाथ ने दुर्गेश शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दुर्गेश शर्मा के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। वे सदैव पार्टी के प्रति समर्पित, संघर्षशील, सक्रिय व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिये क्षति है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।  

Kolar News

Kolar News 29 May 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आ रही है। यहां पॉजिटिव प्रकरण कम होने के साथ ही रिकवरी प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है। वही आगरमालवा जिले के बाद प्रदेश प्रदेश के डिंडौरी में कोरोना संक्रमण के एक भी मामले शनिवार को सामने नहीं आए है। डिंडौरी के कोरोना मुक्त होने पर सीएम शिवराज ने बधाई दी है।   सीएम शिवराज ने अपने संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश में कोविड19 संक्रमण लगातार नियंत्रित होता जा रहा है। रिकवरी रेट 95प्रतिशत है, जबकि पॉजिटिविटी की दर 2.1 प्रतिशत रह गई है। डिंडौरी की जनता को बधाई देता हूं कि वहां एक भी पॉजिटिव प्रकरण नहीं आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थिति तेजी से सुधर रही है, लेकिन मुरैना में कल 48 और आज 75 पॉजिटिव केस आये हैं, यह चिंता की बात है। मैं मुरैना के भाइयों-बहनों से कहना चाहता हूं कि हमको स्थिति को संभालने के लिए गंभीरता से कोविड19 गाइडलाइन का पालन करना पड़ेगा, अन्यथा संकट बढ़ सकता है।   मुरैना जिले में पॉजिटिव प्रकरण बढऩे पर सीएम शिवराज ने कहा कि मुरैना जिले में 75 पॉजिटिव केस आये हैं जबकि 19 मरीज रिकवर हुए हैं। स्थानीय जिला प्रशासन और जनता से मेरी अपील है कि समस्त गाइडलाइंस का पालन करते रहें। अगर हमने लापरवाही बरती, तो स्थिति पुन: भयावह हो सकती है। यह समय अंतिम चोट करने का है, इसलिए आप सभी पूरी सावधानी बरतें।   साथ ही उन्होंने कहा कि आज डिंडौरी जिले में कोविड19 का एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। जिले की जागरुक जनता और जिला प्रशासन की सजगता के कारण हमारी स्थिति ठीक होती जा रही है। हमें इसी तरह सतर्क रहना होगा। सावधानी बरतना नहीं छोडऩा है। जल्द ही यह जिला कोरोना मुक्त होगा।

Kolar News

Kolar News 29 May 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। एक जून से प्रदेश सरकार धीरे-धीरे प्रदेश को अनलॉक करने जा रही है, जिसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। इस बीच शुक्रवार को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग लोगों का हाल जानने और जनता को जागरूक करने खुद ही साइकिल से सड़क पर उतर गए। उनके साथ कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही।   शुक्रवार सुबह भोपाल की सड़कों पर साइकिल के साथ जनता को जागरूक करने निकले मंत्री सारंग ने इस दौरान होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का हाल जाना। उनके साथ कलेक्टर अविनाश लवानिया भी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते नजर आए। उन्होंने लोगों से पूछा कि वे ठीक और कोरोना से बचने के लिए क्या कर रहे हैं? सारंग ने बताया कि मुख्य रूप से होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के बारे में जानकारी के लिए यह दौरा किया है। इसमें लोगों से उन्होंने होम आइसोलेशन में रहने के दौरान सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। लोगों से ठीक रहने के लिए करने वाले उपायों के बारे में भी जानकारी ली। जहां कमी दिखी, वहां अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के लिए कहा। अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न की जाए।    उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूरी है। किसी से भी बात करते समय कम से कम दो गज की दूरी जरूर बनाए रखें। मंत्री के साथ भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया भी मौजूद रहे।    कलेक्टर ने कहा कि अब हम अनलॉक हो रहे हैं, ऐसे में अनुशासित रहना अब और भी जरूरी हो गया है। जन जागरुकता अभियान जारी रहेगा। इस जनजागरुकता अभियान में एसपी साउथ साईं कृष्णा व निगमायुक्त भी मौजूद थे। एसपी कृष्णा ने बताया कि अब पुलिस पर दोहरी जिम्मेदारी है। क्राइम कम करने के साथ उन्हें कोविड गाइडलाइंस का भी पालन करवाना है।

Kolar News

Kolar News 28 May 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शुरू से ही झूठ व भ्रम फैलाने में, झूठे मुद्दों को हवा देने में, वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने में माहिर है, अब वो एक नया झूठ लेकर मैदान में आ गई है?   नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि कमलनाथ जी की मैहर की पत्रकार वार्ता कही गई एक बात को तोड़-मरोड़ कर, शब्दों को पकडक़र अधूरे रूप से प्रसारित कर, झूठ का प्रपोगंडा फैलाने के काम में भाजपा लग गई है? कमलनाथ जी ने इस पत्रकार वार्ता में भारतीय कोविड वैरियंट को लेकर कहा कि मैंने कभी भारतीय कोविड वैरियंट नहीं दिया, यह नाम तो विश्व के कई देशों ने दिया है और खुद मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने हलफनामे में यह नाम शपथ पत्र में लिखा है फिर भी भाजपा ने जानबूझकर मुझ पर झूठे आरोप लगाए। जो लोग भारत को महान बनाने की बात करते थे, आज उनकी नीतियों, नाकारापन के कारण भारत विश्व भर में बदनाम हो रहा है।   कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ जी की इस कही गयी बात को भाजपा के लोग अधूरे रूप में प्रचारित कर झूठ परोसने में लग गए है? भाजपा के लोग कह रहे है कि कमलनाथ जी भारत को बदनाम करने की बात कर रहे हैं? जबकि आज हर देशवासी जानता है कि किसकी नीतियों व निक्कमेपण के कारण भारत आज विश्व भर में बदनाम हो रहा है, शर्मसार हो रहा है? उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की तमाम मीडिया रिपोर्टों में भारत के मुक्तिधामों, गंगा नदी के किनारे दफन व बह रहे शवों की व अस्पतालों की वास्तविक तस्वीरें सामने आ रही है। किस प्रकार अंतरराष्ट्रीय मीडिया भारत में मौत के आंकड़े छुपाये जाने की वास्तविक तस्वीर उजागर कर रही है, किस प्रकार पांच राज्यों के चुनाव में पूरी मोदी सरकार लगी रही और देश में कोरोना फैलता रहा ?   नरेन्द्र सलूजा ने निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार के नाकारापन और लापरवाही के कारण आज लाखों लोगों की जाने गई, इससे हमारा देश विश्व भर में बदनाम हुआ है। कमलनाथ जी ने भी यही कहा है लेकिन उनके शब्दों को तोड़ मरोड़ कर, पकड़ कर, उसका गलत अर्थ निकाल कर, उसे अधूरे ढंग से प्रचारित करने में भाजपा लग गई है। भाजपा की इस झूठी राजनीति को प्रदेश वासी भली-भांति जानते हैं और वे जानते हैं कि भाजपा इसी प्रकार झूठे मुद्दों को हवा देने का काम करती है। वह भाजपा की सच्चाई को जानते हैं  और जनता भाजपा के झूठ में आने वाली नहीं है।

Kolar News

Kolar News 28 May 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में विद्युत उत्पादन इकाइयां मात्र 35 परसेंट प्लांट फैक्टर पर काम कर रही हैं और इसकी कीमत मध्य प्रदेश के गरीब उपभोक्ताओं को लूटकर चुकाई जा रही है।  प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि शासकीय विद्युत इकाइयों की स्थापित 5400 मेगावाट क्षमता के विरुद्ध आज केवल 2029 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है इसके बावजूद भी सरकार एनर्जी सरप्लस होने का दावा कर रही है।   भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि अगर 35 परसेंट प्लांट फैक्टर के बाद भी राज्य एनर्जी सर प्लस है तो इसका अर्थ है कि मध्य प्रदेश की सारी औद्योगिक इकाइयां ठप्प पड़ी हुई है और भयानक बेरोजगारी से प्रदेश की जनता दो-चार हो रही है। बंद पड़ी हुई विद्युत इकाइयों पर जो ब्याज वेतन और अन्य खर्चे हो रहे हैं उसकी कीमत उपभोक्ता के बिलों में जोड़ी जा रही है। कोरोना की भीषण महामारी में जब जनता के पास दवा खरीदने पैसे नहीं हैं तब सरकार महंगी बिजली, महंगा पेट्रोल ,महंगे डीजल से उसे मार रही है। कांग्रेस नेता ने मांग की है कि सरकार विद्युत उत्पादन की वास्तविक स्थिति से प्रदेश को अवगत कराये और बताएं कि क्षमता का 3300 मेगावाट  का उत्पादन क्यों नहीं किया जा रहा है और इस आपराधिक लापरवाही के खर्चे उपभोक्ता पर क्यों मुंड़े जा रहे हैं। इन्हीं इकाइयों के माध्यम से बिजली पैदा करके कमलनाथ सरकार ने 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दी थी आज वही बिजली लगभग सारी ड्यूटी मिलाकर सात रुपए यूनिट में उपभोक्ता खरीद रहा है। मध्य प्रदेश सरकार जजिया टैक्स की तरह कीमतें बढ़ाकर  महंगाई से लोगों को कुचल रही है।

Kolar News

Kolar News 28 May 2021

भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की निजी बिजली कम्पनियों से सांठ-गांठ स्पष्ट नजर आ रही है। विद्युत मंडल के बिजली घरों में जानबूझ कर निर्धारित क्षमता की एक तिहाई बिजली बनाई जा रही है। यह सब खेल जानबूझ कर किया जा रहा है ताकि महँगी बिजली खरीदकर निजी कंपनियों को बेजा फायदा पंहुचाया जा सके। जाहिर है कि इससे व्यक्तिगत हित भी सध रहे होंगे।   अजयसिंह ने कहा कि शिवराज सिंह बताएं कि बिजली उत्पादन केवल 18 सौ मेगावाट के आसपास क्यों किया जा रहा है जबकि हमारी क्षमता थर्मल इकाइयों से 54 सौ मेगावाट बिजली बनाने की है। जरुर दाल में कुछ काला है। वे मध्यप्रदेश की जनता को सच- सच बताएं कि यह खेल कब से चल रहा है। पिछले एक साल में प्रतिदिन औसतन कितने मेगावाट बिजली बनाई गई। एक मेगावाट की लागत कितनी आती है और एक मेगावाट खरीदी गई बिजली की कीमत कितनी होती है। दोनों की कीमत में कितने रुपयों का अंतर है? इस तरह साल भर में तय सीमा से कितनी ज्यादा बिजली निजी कंपनियों से खरीदी गई।   पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कि संजय थर्मल पावर बिरसिंहपुर की कुल 420 मेगावाट की दो यूनिट तो पूरी तरह ठप्प हैं। बाकी तीन यूनिट में केवल 6 सौ मेगावाट के लगभग ही बिजली बन रही है जबकि यहाँ की  कुल क्षमता 1340 मेगावाट है। यही हाल सतपुड़ा थर्मल पावर सारणी के हैं। यहाँ चार यूनिट बंद हैं, केवल दो चालू हैं। इनमें केवल 300 मेगावाट बिजली बन रही है जबकि कुल क्षमता 1330 मेगावाट है। लगभग 1030 मेगावाट कम बिजली बन रही है। इसके अलावा संत सिंगाजी थर्मल खंडवा में भी दो यूनिट बंद रखी गई हैं और बाकी दो में 713 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। जबकि इस पावर स्टेशन की कुल क्षमता 2520 मेगावाट है।   अजयसिंह ने मांग की है कि शिवराजसिंह बिजली उत्पादन और निजी कम्पनियों से पिछले एक साल में खरीदी गई बिजली के सम्बन्ध में तत्काल एक श्वेत पत्र जारी करें ताकि जनता के सामने पूरे खेल का खुलासा हो सके। उसमें यह भी बताया जाए कि विद्युत् मंडल की यूनिटें कब से और क्यों बंद हैं। उन्हें चालू करने के प्रयास क्यों नहीं किये गये।

Kolar News

Kolar News 27 May 2021

भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की निजी बिजली कम्पनियों से सांठ-गांठ स्पष्ट नजर आ रही है। विद्युत मंडल के बिजली घरों में जानबूझ कर निर्धारित क्षमता की एक तिहाई बिजली बनाई जा रही है। यह सब खेल जानबूझ कर किया जा रहा है ताकि महँगी बिजली खरीदकर निजी कंपनियों को बेजा फायदा पंहुचाया जा सके। जाहिर है कि इससे व्यक्तिगत हित भी सध रहे होंगे।   अजयसिंह ने कहा कि शिवराज सिंह बताएं कि बिजली उत्पादन केवल 18 सौ मेगावाट के आसपास क्यों किया जा रहा है जबकि हमारी क्षमता थर्मल इकाइयों से 54 सौ मेगावाट बिजली बनाने की है। जरुर दाल में कुछ काला है। वे मध्यप्रदेश की जनता को सच- सच बताएं कि यह खेल कब से चल रहा है। पिछले एक साल में प्रतिदिन औसतन कितने मेगावाट बिजली बनाई गई। एक मेगावाट की लागत कितनी आती है और एक मेगावाट खरीदी गई बिजली की कीमत कितनी होती है। दोनों की कीमत में कितने रुपयों का अंतर है? इस तरह साल भर में तय सीमा से कितनी ज्यादा बिजली निजी कंपनियों से खरीदी गई।   पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कि संजय थर्मल पावर बिरसिंहपुर की कुल 420 मेगावाट की दो यूनिट तो पूरी तरह ठप्प हैं। बाकी तीन यूनिट में केवल 6 सौ मेगावाट के लगभग ही बिजली बन रही है जबकि यहाँ की  कुल क्षमता 1340 मेगावाट है। यही हाल सतपुड़ा थर्मल पावर सारणी के हैं। यहाँ चार यूनिट बंद हैं, केवल दो चालू हैं। इनमें केवल 300 मेगावाट बिजली बन रही है जबकि कुल क्षमता 1330 मेगावाट है। लगभग 1030 मेगावाट कम बिजली बन रही है। इसके अलावा संत सिंगाजी थर्मल खंडवा में भी दो यूनिट बंद रखी गई हैं और बाकी दो में 713 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। जबकि इस पावर स्टेशन की कुल क्षमता 2520 मेगावाट है।   अजयसिंह ने मांग की है कि शिवराजसिंह बिजली उत्पादन और निजी कम्पनियों से पिछले एक साल में खरीदी गई बिजली के सम्बन्ध में तत्काल एक श्वेत पत्र जारी करें ताकि जनता के सामने पूरे खेल का खुलासा हो सके। उसमें यह भी बताया जाए कि विद्युत् मंडल की यूनिटें कब से और क्यों बंद हैं। उन्हें चालू करने के प्रयास क्यों नहीं किये गये।

Kolar News

Kolar News 27 May 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में वैक्सीन की कमी को लेकर हो रही समस्या पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वैक्सीन की पूर्ति के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है, वैक्सीन की पूर्ति के लिए ग्लोबल टेंडर कर रहे हैं।   मंत्री सांरग ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 18 प्लस के लिए स्पॉट बुकिंग की सुविधा की गई है। ग्रामीण वेक्सीनेशन सेंटर्स में अब पंचायत के लोगों को ही टीका लगेगा। भोपाल, इंदौर को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स को लेकर उन्होंने कहा कि अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है, क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप निर्णय लेंगे। प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया पर मंत्री सारंग ने कहा कि कोविड अनलॉक से लेकर तमाम व्यवस्थाओं के लिए मंत्रियों के 6 समूह बनाये गए हैं।   स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि इस समय समाज को स्वास्थ्य कर्मियों की बेहद ज़रूरी है, इस समय हड़ताल सही नहीं है, हम बातचीत करने के लिए तैयार हैं। मंत्री सारंग ने बताया कि ब्लेक और व्हाइट फंगस के मामलों में भी अब थोड़ी कमी आयी है, ज़रूरी इंजेक्शन की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वैक्सीन वेस्टेज की दर हमारे आंकड़ों में 1.3 फीसदी है, केंद्र के आंकड़े ज़्यादा बता रहे हैं, हम केंद्र सरकार से बात कर रहे हैं, मिस कम्युनिकेशन के कारण ऐसा हो सकता है।

Kolar News

Kolar News 27 May 2021

मंदसौर। वित्त, वाणिज्यकर, योजना,आर्थिक एवं साख्यिकी मंत्री एवं मंदसौर जिले के कोविड-19 प्रभारी जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक ली। कोरोना की परिस्थितियों की समीक्षा करते हुए जनता कर्फ्यू एवं आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई।   मंत्री देवड़ा ने घटती पॉजिटिविटी दर एवं जिले में कोरोना के उपचार को लेकर किए गए विभिन्न नवाचारों को लेकर स्थानीय प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। अत: सतर्कता बरतते हुए मरीजों का प्रभावी उपचार किया जाये। देवड़ा ने मंदसौर जिले में खोले गए कोविड केयर सेंटर पर सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में चल रहे ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूरा किए जाये।    मंत्री देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिस तरह कोरोना के खिलाफ सभी को एकजुट कर अनिवार्य सेवाओं को प्राथमिकता दी है, उसी तर्ज पर पॉजिटिविटी रेट शून्य पर ले जाने तक हमें सतर्कता बनाए रखना होगा। इसके बाद भी सभी नागरिक मास्क का प्रयोग एवं अन्य सावधानियां बनाये रखे। बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 25 May 2021

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं वरिष्ठ प्रवक्ता रवि सक्सेना ने प्रदेश की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री जी आपके बयान जिसमें आपने कहा है कि "मध्यप्रदेश में कहीं भी इंजेक्शन, दवाई, बेड और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं तो हाथ कंगन की आरसी क्या पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या। आप भोपाल के हमीदिया अस्पताल में जाकर देख लें जहां तीन दिन से ब्लैक फंगस बीमारी के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं, इसके चलते मरीजों के परिजन दर दर की ठोकरें खा रहे हैं, उन्हें कभी भोपाल आयुक्त कार्यालय, तो कभी जीएमसी के डीन के दफ़्तर दौड़ाया जा रहा है।   कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों ने विभिन्न बहाने बनाकर हाथ खड़े कर दिए हैं। मैं स्वयं इसका भुक्त भोगी हूँ,  तीन दिन से मंत्रीजी, प्रमुख सचिव, आयुक्त, डीन महोदय से कई बार रिक्वेस्ट कर चुका हूँ पर कहीं से भी इंजेक्शन नहीं दिए जा रहे मरीज दम तोड़ रहे हैं और आप गलत ब्यानी कर अपने आपको और प्रदेश की जनता को धोखा में रख उनके जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं !   रवि सक्सेना ने कहा कि आपसे निवेदन है आप अपनी ही पीठ थपथपाने के बजाय कुछ ठोस कदम उठाकर दम तोड़ते हुए मरीजों को ब्लैक फंगस के इलाज हेतु इंजेक्शन्स तत्काल उपलब्ध करवाने के सख्त दिशा निर्देश देने का कष्ट करें, जिससे इस संकट की घड़ी में महामारी से मरीजों की जान बचायी जा सके। लोगों की जान जिंदगी से खिलवाड़ करने की राजनीति न करें। राजनीति करने के लिए तो पूरी जिंदगी पड़ी है।  

Kolar News

Kolar News 22 May 2021

भोपाल। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि राष्ट्र द्रोह का केस सिर्फ कमलनाथ जी पर नहीं, बल्कि सभी कांग्रेसियों, उन मीडियाकर्मियों जिन्होंने कोरोना से हुई मौतों का सच दिखाया तथा छापा और जिन लोगों के परिजनों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है उन पर भी होना चाहिए।    उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने मार्च-अप्रैल में कोरोना से 01 लाख से ज्यादा मौतें होने की जो बात कही जिससे प्रदेश की बौखलाई सरकार के प्रवक्ता डॉ. नरोत्तम मिश्रा उन पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने की बात कह रहे है। हजारों "हत्याओं" के बाद भी शिवराज सरकार की बेशर्मी भाजपा की सरकार की सोच बताती है। उन्होंने कहा कि यदि कमलनाथ जी की बात गलत है, तो मुझ पर भी मामला दर्ज किया जाए जिसके लिए मैं तैयार हूं।    कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के इंदौर दौरे के दौरान मैंने उन्हें इंदौर और राउ विधानसभा क्षेत्र में हुई मौत के आंकड़े बताए थे, यह आंकड़े यहां के शमशानों और कब्रिस्तानों के रजिस्टर में दर्ज किए गए अंत्येष्ठि के थे, जो खुद अपने आप मे प्रमाण है। इसके बाबजूद भी अगर शिवराज सरकार प्रदेश में कोरोना से हुई मौत के आंकड़ों को झुठलाकर कमलनाथ जी पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करना चाहती है तो उसे उन सभी मीडियाकर्मियों, अखबारों और इन आंकड़ों की सच्चाई बताने वालों पर भी राष्ट्रद्रोह का केस  करना होगा।   जीतू पटवारी ने कहा कि जब सिर्फ इंदौर के शमशान घाट से एकत्र किए आंकड़ो में ही 30 हजार के आसपास हुई मौत का आंकड़ा है तो पूरे प्रदेश में कितनी मौतें हुई होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है, जबकि इंदौर तो प्रदेश का सबसे अधिक कोरोना संक्रमित शहर है। माननीय गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी को बयान देने से पहले सच की जांच कर लेनी चाहिए कि  प्रदेश को उनकी सरकार ने कैसे मौतों का प्रदेश बना दिया है। क्या भाजपा सरकार के स्वर्णिम मध्य प्रदेश की यही सच्चाई है, जहाँ आपदा के दौरान न जीवन रक्षक दवाईयां मिली, न ऑक्सीजन मिली, न अस्पतालों में मरीजों को बिस्तर मिले बल्कि इनके नेता और कार्यकर्ता आपदा में अवसर ढूढ़ते मिल रहे है।    इंदौर में रेमदेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजरी में जिस तरह से इनकी पार्टी में आयातित नेताओं के सम्पर्क वाले लोगों से तार जुड़ रहे है वह सच्चाई किसी से छुपी नहीं है। अब यही आपदा में अवसर तलाशने वाले लोग मौतों की सच्चाई से मुँह छिपाते घूम रहे है।    जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी किसी वरिष्ठ नेता पर टिप्पड़ी करने से पहले अपने गिरेवान में झांक के देख लिया करें क्योंकि आपकी पार्टी के चाल, चरित्र और चेहरे को लोग भली भांति समझ चुके है।    

Kolar News

Kolar News 22 May 2021

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को मेडिकल किटों का वितरण लगातार जारी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार अभी तक 52 जिलों में दो लाख 92 हजार 751 मेडिकल किट वितरित की जा चुकी हैं।   उल्‍लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों के अनुसार प्रदेश में इस वक्‍त आक्रामक टेस्टिंग रणनीति, कांटेक्ट ट्रेसिंग‍ और माइक्रो कंटेंनमेंट जोन बना कर काम किया जा रहा है । जहाँ आवश्यक हो, वहाँ एरिया स्पेसिफिक रणनीति लागू की गई है । प्रदेश को 31 मई तक कोरोना मुक्त बनाने के लिए क्राइसेस मेनेंजमेंट ग्रुप के सभी सदस्य और शासकीय अमला पूरी सजगता और सचेत होकर इस दिशा में कार्य करने में जुट गया है । संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सभी आवश्यक उपाय लगातार यहां जारी हैं।    नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि 18 अप्रैल से 21 मई के मध्य नगरीय क्षेत्रों में फ़ीवर क्लीनिक एवं होम डिलीवरी के माध्यम से दो लाख 92 हजार 751 मेडिकल किट कोविड मरीज़ों को उपलब्ध कराई गई हैं। फिलहाल प्रदेश के सभी जिलों में  "मेरा जिला कोरोना मुक्त जिला" का संकल्प लिया गया है और इस दिशा में सब मिलकर प्रयास करने में जुटे हैं । जिलों में योग, मनोचिकित्सक, फीजियोथ्रेपिस्ट व चिकित्सक से संपर्क किए जाने का सतत उपक्रम जारी है। अस्पतालों में हेल्प डेस्क स्थापित किये गये हैं। जहाँ जन-अभियान परिषद तथा स्वयं सेवी संगठनों के सहयोग से भोजन तथा मरीज व उनके परिजनों की सहायता के लिए अन्य व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई जा रही है। किल कोरोना अभियान में भी स्वयं सेवी संस्थाओं  का सहयोग लिया जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 22 May 2021

भोपाल।  मध्‍य प्रदेश में मंगलवार को 5412 कोरोना के नए प्रकरण आए हैं, 11 हजार 358 मरीज पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैंऔर  प्रदेश की कोरोना ग्रोथ रेट एक प्रतिशत पर आ गई है। इसी के साथ साप्ताहिक पॉजिटिविटी 11 प्रतिशत है। आज की पॉजिटिविटी 7.8 प्रतिशत है तथा साप्ताहिक प्रकरण 51 हजार 486 हैं।   इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रदेश में कोरोना प्रकरणों में निरंतर गिरावट जारी है। संक्रमण लगातार कम हो रहा है तथा बड़ी संख्या में रोज मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। किल कोरोना अभियान में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में एक-एक मरीज की पहचान कर उसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब हम एग्रेसिव स्ट्रेटेजी अपनाकर कोरोना को प्रदेश से शीघ्र समाप्त करें। शहरों एवं ग्रामों में मोबाइल टेस्टिंग यूनिट प्रारंभ करें तथा एग्रेसिव टैस्टिंग की जाए। अधिक से अधिक टेस्ट किए जाए। एक भी मरीज छूटे नहीं यह सुनिश्चित करें। साथ ही वैक्सीनेशन कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जाए।   झाबुआ एवं खंडवा को बधाई उन्होंने कोरोना संक्रमण न्यूनतम होने पर झाबुआ एवं खंडवा जिलों को बधाई दी। झाबुआ में साप्ताहिक पॉजिटिविटी 0.8 प्रतिशत  तथा खंडवा में 0.2 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यहां कोरोना संक्रमण शून्य करने के सघन प्रयास किए जाएं।   23 हजार 445 मरीजों का नि:शुल्क इलाज प्रदेश में कोविड के 23 हजार 445 मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। इनमें से 15 हजार 112 का शासकीय अस्पतालों में, 2396 का अनुबंधित अस्पतालों में तथा 5937 का मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के अंतर्गत सम्बद्ध निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में मरीजों के इलाज पर शासन द्वारा आज की स्थिति में 6 करोड़ 10 लाख 19 हजार 628 रुपये का व्यय हुआ।   एक-दो दिन में प्रारंभ करें योजना का लाभ देना मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश में ऐसे बच्चे जिनके माँ-बाप दोनों का निधन कोरोना से हो गया है, उनके लिए बनाई गई योजना का लाभ देना 1-2 दिन में प्रारंभ कर दिया जाए। प्रदेश के 28 जिलों में 155 ऐसे बच्चे चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें योजना का लाभ दिया जाना है।   कोरोना वॉलेंटियर्स को सम्मानित करें उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोरोना वॉलेंटियर्स को सम्मानित किया जाए। जबलपुर जिले की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 1925 करोना वॉलेंटियर्स सक्रिय है, जिनके द्वारा लावारिस कोरोना मरीजों का अंतिम संस्कार जैसे विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 18 May 2021

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि कोरोना टेस्टिंग के लिये अभियान बनाकर काम किया जाये। मोबाइल यूनिट हर जोन में जगह-जगह जाकर टेस्टिंग अभियान शुरू करे। इसके लिये लोगों को पहले से पूर्व सूचना भी दी जाये। किसी घर में हुई मृत्यु की दशा में अथवा पॉजिटिव मरीज के परिजनों की टेस्टिंग अनिवार्यत: की जाये। मंत्री सारंग ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में कोरोना नियंत्रण के उपायों पर विचार-मंथन किया।   मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह अभियान 7 दिन तक चलाया जाये। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष ध्यान दिया जाये। इसके लिये ग्रामीण क्षेत्र में 15 और शहरी क्षेत्र में 20 मोबाइल यूनिट द्वारा टेस्टिंग कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि ब्लेक फंगस की रोकथाम के लिये अगले तीन दिन ईएनटी चिकित्सकों के सहयोग से मुहिम शुरू की जायेगी। मेडिकल कॉलेज में ब्लेक फंगस के मरीज की केस स्टडी एकत्र की जायेगी। इससे यह मालूम किया जायेगा कि यह लक्षण ग्रामीण अथवा शहरी, किस क्षेत्र में ज्यादा हैं। आगे इसकी रोकथाम के लिये यह स्टडी काम आयेगी। उन्होंने कहा कि ब्लेक फंगस को लेकर राज्य सरकार ने सबसे पहले काम करना शुरू किया। अगले 3 दिन प्रदेश में ब्लेक फंगस की प्राथमिक पहचान की जायेगी। हर मेडिकल कॉलेज को निर्देश दिये गये हैं कि जो व्यक्ति नेजल एण्डोस्कोपी करवाना चाहते हैं, उनकी जाँच करें। इसके मरीजों के लिये कोविड और नॉन कोविड ऑपरेशन थियेटर की सुविधा अलग-अलग उपलब्ध कराने को कहा गया है।   बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य फैज अहमद किदवई, कलेक्टर अविनाश लवानिया, नगर निगम आयुक्त के.व्ही.एस. चौधरी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विकास मिश्रा और भोपाल स्मार्ट सिटी के सीईओ आदित्य सिंह उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 18 May 2021

भोपाल। प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंगलवार को सागर जिले के अनेक गांव के खाद्यान्न वितरण केंद्र पर जाकर स्वयं गरीबों को 5 माह का खाद्यान्न वितरण करते हुए कहा की मध्यप्रदेश की सरकार किसान गरीब की सरकार है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना महामारी के समय हर वर्ग की सहायता करने में लगे हैं। ऐसे में राज्य का कोई भी गरीब काम के अभाव में अब भूखा नहीं सोएगा। आज भाजपा सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आप सब के लिए 5 माह की नि:शुल्क खाद्य सामग्री दी जा रही है।   उन्होंने इस अवसर पर दवाइयों की किट एवं आम जनता को मास्क वितरित किया एवं सभी से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए आग्रह किया। मंत्री राजपूत ने कहा है कि कोरोना को परास्त करने के लिए निर्धारित गाइड लाइन का नागरिकों द्वारा पालन करना अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि महामारी के इस आपात स्थिति में आम जनता के हित में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णयों का प्रत्येक नागरिक को समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज मिलकर जल्द ही कोरोना जैसी विपदा से मुक्ति पा लेंगे। राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार के साथ समाज को भी सक्रिय होना है तभी कोरोना संक्रमण को रोककर समाधान प्राप्त किया जा सकता है। श्री राजपूत ने आम जनता से अपील की है कि फेस मास्क के उपयोग के प्रति सभी गंभीर रहें तथा किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। यह संक्रमण को रोकने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को कोरोना संक्रमण की इस समस्या का मुकाबला कर विजय प्राप्त करना है।

Kolar News

Kolar News 18 May 2021

भोपाल। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक पूरी ईमानदारी से गरीबों के राशन वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। दुकान समय पर खुले, निर्धारित मात्रा में राशन गरीब जनता को प्राप्त हो। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कोरोना कफ्र्यू के दौरान गरीब मजदूरों के पास काम-धंधा नहीं होने के बाद भी उनके भोजन की व्यवस्था होती रहे, यह प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्पष्ट निर्देश हैं। राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं कोविड-19 के अशोकनगर जिला प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने मुंगावली के कस्बारेन्ज स्थित उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण करते हुए यह बातें कहीं।   राज्य मंत्री ने उचित मूल्य दुकान पहुँचकर दुकान में उपलब्ध खाद्य सामग्री, भण्डार पंजी और पोर्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान संचालक और पात्र हितग्राहियों से भी राशन वितरण के संबंध में जानकारी ली। कोविड-19 प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उचित मूल्य दुकानों का खाद्य एवं राजस्व अमले से सतत निरीक्षण करवाया जायेगा। कोरोना कफ्र्यू के दौरान पात्र हितग्राहियों को मुफ्त राशन देने में कोताही करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध त्वरित और कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि 'गरीब की थाली न रहे खाली' यह शासन, प्रशासन तथा मैदानी अमले की संयुक्त जिम्मेदारी है।   राज्य मंत्री ने शासकीय उचित मूल्य दुकान ढुंडेर बंद पाये जाने पर फूड इंस्पेक्टर से चर्चा की। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि पोर्टल पर राशन वितरण दर्शाया गया है। इस दुकान से जुड़े पात्र हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें राशन प्राप्त नहीं हुआ है क्योंकि पिछले 15 दिनों से दुकान ही नहीं खुली है। राज्य मंत्री श्री यादव ने तहसीलदार दिनेश सॉवले को निर्देश दिए कि पोर्टल पर राशन वितरण और दुकान में स्टॉक से मिलान कर दो दिन में जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

Kolar News

Kolar News 15 May 2021

इंदौर। गांवों में फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, कलेक्टर मनीष सिंह के साथ शनिवार को महू के गांवों में पहुंचे। यहां ग्रामीणों को कोरोना के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ठाकुर ने कहा कि यदि पहले दिन से ही इलाज मिल जाए तो आप जल्द स्वस्थ्य हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। यदि आप राधा स्वामी कोविड सेंटर में आते हैं तो 5 दिन में ठीक होकर अपने घर जा सकते हैं। कोविड केयर सेंटर आपको स्वस्थ करने का केंद्र है,  कोई यातना केंद्र नहीं हैं।   मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो संक्रमण फैल रहा है, उसकी चैन को तोड़ने के लिए प्रशासनिक, मेडिकल अधिकारियों की टीम के साथ गांव पहुंचे थे। लोगों को यही कहा जा रहा है कि कोरोना से घबराने की जगह पहले दिन से ही इलाज करवाएं। जिनका घर छोटा है वो ग्राम पंचायत के आइसोलेशन सेंटर पर जा सकता है,  राधा स्वामी कोविड केयर सेंटर पहुंचे। कोविड केयर सेंटर स्वस्थ्य करने के लिए बनाया गया केंद्र है, वह कोई सजा यातना का केंद्र नहीं है। वहां, समय से नाश्ता, खाना, डॉक्टर की निगरानी, योगा सबकुछ है। पहले दिन से ही आप वहां आ गए तो 5 दिन में स्वस्थ्य होकर आप अपने घर पहुंच जाएंगे। जनता इस चैन को तोड़ने में सहायक बने। किसी को सर्दी, खांसी या अन्य लक्षण नजर आए तो टीम को बताएं और दवाएं लें। इस दौरान खास बात यह रही कि ज्यादातर समय मास्क नहीं लगाने वाली मंत्री ठाकुर ने अपने चेहरे को गमछे से ढंक रखा था। वे ग्रामीणों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की सीख देती भी नजर आईं।

Kolar News

Kolar News 15 May 2021

भोपाल। मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में किल कोरोना अभियान चल रहा है। प्रत्येक घर में जाकर देख रहे हैं कि कोई क़ोरोना के लक्षण वाले व्यक्ति तो नहीं है? अगर कोई लक्षण होता है तो उनका टेस्ट किया जा रहा है। पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन सेंटर में मरीज़ों को रखा जा रहा है। स्टडी ये कहती है की मेडिकल किट बाटना सही निर्णय रहा है ।   मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीब बच्चों को लिए योजना शुरू की है। सीएम की सोच है कि समाज में वो तबका जो आर्थिक रूप से कमज़ोर है, उसके घर में किसी तरह की कोई दिक्कत ना आए। 5 महीने का राशन ऐसे परिवारों को दिया। स्ट्रीट वेंडर्ज़ को पैसा दिया गया। किसानों को राहत दी गई। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को सरकार ने आर्थिक लाभ देने की कोशिश की है। हमने तय किया है कि गऱीबों को 5 महीने का राशन मिले। अगर किसी के पास आधार कार्ड नहीं है तो उसे भी राशन दिया जाएगा । जो नहीं देगा उसके खिलाफ़ कार्यवाही की जाएगी।   मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि ब्लैक फ़ंगल इन्फ़ेक्शन को रोकने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की गई है। अमेरिका से भी डॉक्टर जुड़े थे। वहीं राजधानी के भोपाल मेमोरियल अस्पताल में रेप के मामले पर मंत्री ने कहा कि इस मामले कि जाँच की जा रही है। आखिर क्यू पुलिस ने मामले को दबाया, पुलिस ने कार्यवाही तो की है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।

Kolar News

Kolar News 13 May 2021

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्‍यक्ष विष्‍णुदत्‍त शर्मा ने गुरुवार को राजधानी भोपाल में कांग्रेस को फटकार लगाते हुए कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि समस्या के समाधान के लिए प्रयास करने का है। ऐसे समय में जबकि हम सभी को मानवीयता की रक्षा के लिए जुट जाना चाहिए, कांग्रेस के लोग अभी भी भ्रम फैलाकर लोगों को डराने, गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे कहीं से भी सही नहीं ठहराया जा सकता है ।    शर्मा ने कहा कि पहले कांग्रेस ने वेक्सीन के बारे में भ्रम फैलाया, लेकिन हमारे युवाओं ने कांग्रेस की इन कोशिशों को असफल कर दिया, जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस की इन हरकतों से दुखी होकर ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखने पर विवश हुए।  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कमलनाथ जी जो स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं, कहते हैं पन्ना की एक नदी में 6 लाशें मिलीं। जबकि वास्तव में नदी में सिर्फ दो लाशें पाई गईं। जांच में पता चला कि ये लाशें भी उन व्यक्तियों की थीं, जिन्हें किसी विशेष बीमारी से मौत होने के कारण स्थानीय परंपरा के अनुसार जल में प्रवाहित किया गया था। कमलनाथ जी ने सिर्फ राजनीतिक वजूद बचाने के लिए जिस तरह से प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है, उसके लिए उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।    शर्मा ने इस दौरान यह भी कहा कि विदिशा के कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव अपने मोबाइल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करते हैं और उसे विदिशा का बताते हैं। लेकिन गौर से देखने पर वह वीडियो किसी और जगह का पाया जाता है। श्री शर्मा ने कहा कि ये वो लोग हैं, जिन्होंने पूरे संकट में एक बेसहारा व्यक्ति को भोजन नहीं कराया, कभी कोविड केयर सेंटर देखने नहीं गए, बस लोगों को गुमराह करके अपनी राजनीति चलाना चाहते हैं। लेकिन प्रदेश की जनता इनसे ऐसी हरकतों का जवाब मांगेगी।

Kolar News

Kolar News 13 May 2021

अशोकनगर। राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि जीवन में सबसे सुखी मनुष्य वह है जिसे अस्पताल और अदालत कभी ना जाना पड़े। लेकिन कोरोना महामारी ने अस्पताल में बार-बार जाने के लिए इंसान को मजबूर कर दिया है। चिकित्सक इलाज करने, रोगी उपचार कराने, परिजन देखरेख करने और मैं सबका मनोबल बढा़ने के लिए अस्पताल आता हूं। यह बात राज्यमंत्री यादव ने बुधवार को चंदेरी सिविल अस्पताल में रोगियों और चिकित्सकों से कही। उन्होंने चिकित्सकों को उनके द्वारा की जा रही सेवा के लिए धन्यवाद देते हुए रोगियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दीं।   इस दौरान मंत्री यादव ने भर्ती मरीजों का हाल जाना और उनके उपचार की जानकारी ली । साथ ही डॉक्‍टरों से भी चर्चा की। चंदेरी अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि हम सभी ने बेहतर सेवा का संकल्प लिया है। हमें केवल रोगी एवं परिजनों से सहयोग की अपेक्षा है। कोरोना महामारी के इस दौर में हमने आमजन की मनोवृत्ति और अपेक्षाओं को समझ लिया है, इस कारण अब नाराजगी अथवा विवाद की स्थितियाँ निर्मित नहीं होती हैं।   अखंड भारत समिति ने राज्यमंत्री यादव तथा विधायक जजपाल सिंह जज्जी को फेस शील्ड भेंट की। समिति द्वारा उपलब्ध करवाये गये मास्क तथा भाप लेने की मशीनें राज्यमंत्री यादव ने जरूरतमंद रोगियों, स्वास्थ्य, पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को वितरित की।

Kolar News

Kolar News 12 May 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के 6 बड़े कोविड -अस्पतालों में आज सोमवार से हेल्प डेस्क शुरू किए गए हैं। आज पीपुल्स अस्पताल के सामने जन अभियान परिषद मद्ययप्रदेश शासन और कादम्बिनी शिक्षा समिति के सहयोग से लगाये गए सहायता केंद्र का शुभारम्भ भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।   पचौरी ने कहा कि यह सहायता केंद्र जनता के लिये जन उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर जन अभियान परिषद की जिला समन्यक कोकिला चतुर्वेदी ने बताया कि भोपाल के चिरायु, एम्स, पीपुल्स, आरकेडीएफ, जेके और टी वी अस्पताल में यह डेस्क शुरू हो गए हैं जिसमें सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को पूर्ण जानकारी के साथ डेस्क पर बिठाया गया है। इस हेल्प डेस्क पर दो- दो सदस्य में वालियन्टर उपस्थित रहेंगे। जो अस्पताल में बेड रिक्त की जानकारी से लगाकर अन्य आवश्यक जानकारी लोगों को दी जाएगी। अस्पताल के बहार टेंट लगाकर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। जो सुबह से श्याम तक यहां से जानकारी मिल सकेगी।   इन संस्थाओं ने ली सेवा की जवाबदारीहेल्प डेस्क पर समाज सेवी संस्थाओं में कायनात ह्यूमन डवल्वपमेंट सोसायटी, सहारा साक्षरता एजुकेशन एन्ड सोशलवेल्फेयर सोसायटी, अक्षय नारी कल्याण समिति, कादम्बिनी शिक्षा एवम समाज कल्याण सेवा समिति, फाउंडेशन ऑफ संकल्पश्री सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा यह कार्य अपने हाथों में लिया है।

Kolar News

Kolar News 10 May 2021

भोपाल। इंदौैर से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट के बेटे और परिवार पर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का आरोप लगाने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब मंत्री सिलावट के परिवार की तरफ से कानूनी कार्यवाही की गई है। मंत्री के बेटे नीतीश सिलाावट ने कांग्रेस विधायक को पांच करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा गया है। साथ ही नीतिश सिलावट ने कांग्रेस विधायक को मानसिक रोगी भी बताया है।   मध्यप्रदेश मंत्री तुलसी सिलावट के बेटे नीतीश सिलावट ने आरोपों पर जवाब देते हुए विधायक को मानसिक रोगी बताते हुए मानहानि का आरोप लगाया है। मंत्री के बेटे ने विधायक को 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है। इस मामले में अभी तक कांग्रेस नेताओं के बयान सामने नहीं आए हैं। बता दें कि विधायक संजय शुक्ला ने मंत्री सिलावट के बेटे नीतीश पर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का आरोप लगाया था। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री सिलावट ने इसे ओछी राजनीति बताया था।

Kolar News

Kolar News 8 May 2021

अनूपपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के अधिमान्य पत्रकारों को कोविड -19 योद्धा का दर्जा देने के बाद अब सम्पूर्ण प्रदेश से जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले गैर अधिमान्य पत्रकारों, कैमरामैन को कोविड 19 योजना का लाभ दिये जाने की मांग उठने लगी है। लोगों ने पत्रकारों को अधिमान्य / गैर अधिमान्य श्रेणी में बांटने की जगह जिला / तहसील स्तर पर सक्रिय,वास्तविक पत्रकारों को भी इस दायरे में रखने की आवाज निरन्तर उठाई जा रही है।   सांसद हिमाद्री सिंह ने गुरूवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र प्रेषित कर प्रदेश में जिला और तहसील स्तर पर समाचार कव्हरेज करने वाले पत्रकारों,कैमरामैन को भी कोविड योद्धा की मान्यता देने की मांग की है।    मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सांसद ने गैर अधिमान्य पत्रकारों, कैमरामैन, जन संपर्क विभाग सहित सहकारिता और विद्युत विभाग के कर्मचारियों को कोविड योद्धा योजना का लाभ दिये जाने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी अधिमान्य पत्रकारों को कोविड योद्धा योजना के दायरे मे लिये जाने की घोषणा की थी। इसका सभी ने स्वागत् किया है तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए अन्य सभी क्षेत्रीय पत्रकारों को इसका लाभ देने की मांग की गयी है। 

Kolar News

Kolar News 6 May 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार 7 मई को 'मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना' अंतर्गत प्रदेश के 75 लाख किसानों के खाते में 1500 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। अपरान्ह 3 बजे आयोजित होने वाले इस वर्चुअल कार्यक्रम का संचार के विभिन्न माध्यमों से सीधा प्रसारण होगा। कार्यक्रम में मंत्रि-परिषद के सदस्य, जन-प्रतिनिधि, कलेक्टर्स, कमिश्नर्स और 'मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना' के किसान हितग्राही शामिल होंगे।मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रदेश के किसानों के लिये 'मुख्यमंत्री किसान-कल्याण सम्मान निधि योजना' की शुरूआत कर किसानों को मध्यप्रदेश शासन की और से प्रतिवर्ष 4 हजार रुपये दो बराबर किश्तों में दिये जाना शुरू किया है। इन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में भी प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 2-2 हजार रूपये मिल रहे हैं। इस प्रकार किसानों को अब कुल 10 हजार रूपये प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि मिल रही है।

Kolar News

Kolar News 6 May 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार 7 मई को 'मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना' अंतर्गत प्रदेश के 75 लाख किसानों के खाते में 1500 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। अपरान्ह 3 बजे आयोजित होने वाले इस वर्चुअल कार्यक्रम का संचार के विभिन्न माध्यमों से सीधा प्रसारण होगा। कार्यक्रम में मंत्रि-परिषद के सदस्य, जन-प्रतिनिधि, कलेक्टर्स, कमिश्नर्स और 'मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना' के किसान हितग्राही शामिल होंगे।मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रदेश के किसानों के लिये 'मुख्यमंत्री किसान-कल्याण सम्मान निधि योजना' की शुरूआत कर किसानों को मध्यप्रदेश शासन की और से प्रतिवर्ष 4 हजार रुपये दो बराबर किश्तों में दिये जाना शुरू किया है। इन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में भी प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 2-2 हजार रूपये मिल रहे हैं। इस प्रकार किसानों को अब कुल 10 हजार रूपये प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि मिल रही है।

Kolar News

Kolar News 6 May 2021

रायसेन, 05 अप्रेल | पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद जो तृणमूल कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या लूटपाट आगजनी को अंजाम दिया जा रहा है, उसके विरोध में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय रायसेन समेत जिले के 22 मण्डलों में कोविड 19 के गाइड अनुसार धरना दिया गया। धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेंद्र कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मिट्ठू लाल धाकड़, मनोज यादव, देवेंद्र बघेल, शुभम बघेल, सुमन शर्मा, ऋषि यादव धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजे आने के बाद ममता बनर्जी के इशारे पर जिस तरह टीएमसी कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा कर रहे हैं वो किसी नरसंहार से कम नहीं है। सारा देश इस बर्बरता को देख रहा है। नक्सलवाद से प्रेरित पश्चिम बंगाल की इस सरकार के खिलाफ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में पूरे देश का भाजपा कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ता बंधुओं के साथ खड़ा हुआ है।  पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हो रही हिंसा के विरोध में सांची विधानसभा से रायसेन नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा (जीतू), सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, खरवई मंडल अध्यक्ष लीला किशन मीणा, सांचेत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, देवनगर मंडल अध्यक्ष अमन सक्सेना, गैरतगंज मंडल अध्यक्ष संजीव जैन एवं सिलवानी विधानसभा से बेगमगंज नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, बेगमगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, सुल्तानगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, सिलवानी नगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, सिलवानी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी तथा उदयपुरा विधानसभा से देवरी नगर मंडल अध्यक्ष अरविंद दुबे, उदयपुरा नगर मंडल अध्यक्ष ऋषिराज परमार, बरेली नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, बरेली ग्रामीण नगर मंडल अध्यक्ष रेवासिंह गोदारा, भारकच्छ नगर मंडल अध्यक्ष मोहरव सिंह, बाड़ी नगर मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, सुल्तानपुर नगर मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह मीणा, औबेदुल्लागंज मंडल अध्यक्ष सोनू चोकसे, मंडीदीप नगर मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, मंडीदीप ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा, भोजपुर नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गिरी समेत भाजपा पदाधिकारियों ने अपने-अपने मंडलों में धरना देकर पश्चिम बंगाल टीएमसी के गुंडों का कड़ा विरोध किया। 

Kolar News

Kolar News 5 May 2021

रायसेन, 05 अप्रेल | पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद जो तृणमूल कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या लूटपाट आगजनी को अंजाम दिया जा रहा है, उसके विरोध में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय रायसेन समेत जिले के 22 मण्डलों में कोविड 19 के गाइड अनुसार धरना दिया गया। धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेंद्र कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मिट्ठू लाल धाकड़, मनोज यादव, देवेंद्र बघेल, शुभम बघेल, सुमन शर्मा, ऋषि यादव धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजे आने के बाद ममता बनर्जी के इशारे पर जिस तरह टीएमसी कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा कर रहे हैं वो किसी नरसंहार से कम नहीं है। सारा देश इस बर्बरता को देख रहा है। नक्सलवाद से प्रेरित पश्चिम बंगाल की इस सरकार के खिलाफ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में पूरे देश का भाजपा कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ता बंधुओं के साथ खड़ा हुआ है।  पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हो रही हिंसा के विरोध में सांची विधानसभा से रायसेन नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा (जीतू), सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, खरवई मंडल अध्यक्ष लीला किशन मीणा, सांचेत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, देवनगर मंडल अध्यक्ष अमन सक्सेना, गैरतगंज मंडल अध्यक्ष संजीव जैन एवं सिलवानी विधानसभा से बेगमगंज नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, बेगमगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, सुल्तानगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, सिलवानी नगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, सिलवानी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी तथा उदयपुरा विधानसभा से देवरी नगर मंडल अध्यक्ष अरविंद दुबे, उदयपुरा नगर मंडल अध्यक्ष ऋषिराज परमार, बरेली नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, बरेली ग्रामीण नगर मंडल अध्यक्ष रेवासिंह गोदारा, भारकच्छ नगर मंडल अध्यक्ष मोहरव सिंह, बाड़ी नगर मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, सुल्तानपुर नगर मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह मीणा, औबेदुल्लागंज मंडल अध्यक्ष सोनू चोकसे, मंडीदीप नगर मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, मंडीदीप ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा, भोजपुर नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गिरी समेत भाजपा पदाधिकारियों ने अपने-अपने मंडलों में धरना देकर पश्चिम बंगाल टीएमसी के गुंडों का कड़ा विरोध किया। 

Kolar News

Kolar News 5 May 2021

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने सरकार से जानना चाहा है कि पूरे प्रदेश में कितने सेंटरों से 100 वैक्सीन प्रतिदिन लगाए जाने पर प्रदेश के इस आयु वर्ग के साढे तीन करोड़ लोगों को वैक्सीनेट करने में कितने वर्ष लगेंगे? यह सार्वजनिक किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 18 से 45 वर्ष तक की आयु के लोगों को प्रतिदिन 100 वैक्सीन ही लगाए जाने का समाचार मध्य प्रदेश सरकार की दोषपूर्ण व्यवस्था का द्योतक है।   कांग्रेस नेता ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों ने खुलेआम यह कहा है कि वह जुलाई के पूर्व वैक्सीन पूरी तरह प्रदाय नहीं कर सकती हैं। एक कंपनी का मालिक देश छोडक़र लंदन में अपना व्यवसाय जमा रहा है। सरकार को बताना चाहिये कि क्या केवल अभियान चलाने के लिए इमरजेंसी कोटे से तो वैक्सीन नहीं लगाये जा रहे हैं? क्योंकि जिन्हें अभी प्रथम डोज लगेगा उन्हें जून के प्रथम सप्ताह में बूस्टर डोज भी लगाना होगा। तब वैक्सीन उपलब्ध नहीं हुआ तो क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपर्याप्त मात्रा के साथ वैक्सीन अभियान चलाना अंतत: वैक्सीन लगाने के उद्देश्य को प्रभावित करेगा और वैक्सीनेशन के माध्यम से  मिल सकने वाले लाभों से समाज को वंचित करेगा।

Kolar News

Kolar News 5 May 2021

शाजापुर।कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीज को समय पर एंबुलेंस सुविधा नहीं मिलने पर म.प्र.के मंत्री इन्दरसिंह परमार ने जनसमर्पित जननायक की भूमिका निभाते हुए अपने निजी वाहन से मरीज को उपचार के लिए देवास अस्पताल के लिए रेफर किया। संकटकाल में मंत्री परमार की यह सेवा भावना लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है।    इन दिनों एक तरफ बढ़ते कोरोना संक्रमण ओर दूसरी तरफ सीमित स्वास्थ्य संसाधनों ने प्रदेश में हालात चिंताजनक बना दिए हैं जिसके चलते मरीजों को उपचार संबंधी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में शासन और प्रशासन भले ही अपने स्तर पर इस आपदा से निपटने के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं फिर भी मरीजों की बढ़ती संख्या राहत कार्यों के लिए बड़ी चुनौती पैदा कर रही है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को प्रकाश में आया, जिसमें शुजालपुर में स्थापित किए गए "अपनों के लिए अपना कोविड केयर सेंटर" में कोरोना संक्रमित मरीज रामस्वरूप परमार का उपचार हो रहा था। यहां से मरीज को देवास के अमलतास अस्पताल रेफर किया जाना था लेकिन उस समय एंबुलेंस दूसरे मरीजों को लेकर गई हुई थी।  इस बारे में जानकारी मिलते ही प्रदेश के मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक इन्दरसिंह परमार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपनी सेवा भावना के अनुरूप बिना देर किए तत्काल अपने निजी वाहन से मरीज को देवास के लिए रैफर करवा दिया। जिससे समय पर उन्हें उचित उपचार सुविधा मिलना शुरू हो गई। जनता के प्रति जननायक परमार द्वारा दिखाए गए समर्पण की जहां लोग सोशल मीडिया के माध्यम से सराहना कर रहे हैं वहीं उनकी सेवा भावना दूसरे जनप्रतिनिधियों के लिए भी अनुकरणीय प्रेरणा साबित हो रही है। 

Kolar News

Kolar News 5 May 2021

भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि प्रदेश की 23 नवगठित नगरीय निकायों को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए फायर वाहन क्रय हेतु 4 करोड़ 20 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रत्येक निकाय को 18 लाख 75 हजार  की राशि जारी की गई है।   नवगठित नगरीय निकायों में सागर जिले की बांदरी, मालथौन, बिलहरा, सुरखी, भिंड जिले की रौन, सिवनी जिले की केवलारी, अशोकनगर जिले की पिपरई, रीवा जिले की डभौरा, गुना जिले की मधुसूदनगढ़, अनूपपुर जिले की बनगवां, शहडोल जिले की बकहो,  उमरिया जिले की मानपुर, सिवनी जिले की छपारा, बड़वानी जिले की निवाली बुजुर्ग, ठीकरी, खरगोन जिले की बिस्टान,  मंदसौर जिले की भैंसोंदा मंडी, शिवपुरी जिले की मंगरौनी, भिंड जिले की मालनपुर, हरदा जिले की सिराली, पन्ना जिले की गुन्नौर और बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी एवं शाहपुर नगरीय निकाय को फायर वाहन खरीदने के लिए राशि आवंटित की गई है।   मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि 53 ऐसे नगरीय निकाय जहाँ पर 2012 के पूर्व फायर वाहन क्रय किए गए थे, उन्हें भी नए  फायर वाहन खरीदने के लिए 9 करोड़ 93 लाख रुपये आबंटित किये गए हैं। भारत सरकार द्वारा जारी मापदंडों के अनुसार फायर वाहनों की आयु 10 वर्ष निर्धारित की गई है।

Kolar News

Kolar News 4 May 2021

भोपाल।  वैश्विक कोरोना संकटकालीन समय में पर्यावरण की शुद्धता और मन में सकारात्मकता के लिए भारतीय परंपरा में प्रचलित यज्ञ कर्म को बढ़ावा देना चाहिए। पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री ऊषा ठाकुर ने 'भारतीय परंपरा में यज्ञ के महत्व' पर ऑनलाइन वेबिनार को संबोधित कर रही थी।    मंत्री  ठाकुर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में हमेशा से ही प्रकृति व आस-पास के जीव- जंतुओं के साथ समन्वय बनाकर, सभी के कल्याण के लिए कार्य किया जाता रहा है। कोरोना महामारी संकटकालीन समय में यह और भी आवश्यक हो गया है कि हम अपने आसपास के वातावरण और वायुमंडल को शुद्ध रखें। इस कार्य में यज्ञ की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। सुश्री ठाकुर ने आग्रह किया कि यज्ञ दिवस पर सब संकल्प ले कि प्रतिदिन यज्ञ करेंगे और वातावरण को बेहतर बनाकर मानवता की सेवा में अपना योगदान देंगे।    आध्यात्म विभाग के राज्य आनंद संस्थान द्वारा आयोजित ऑनलाइन वेबिनार में इंदौर के वैदिक विद्वान स्वामी प्रकाश आर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि यज्ञ भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में महत्वपूर्ण कृत्य के रूप में जाना जाता है। यज्ञ का अर्थ केवल हवन करना व अग्नि में आहुति देना भर नहीं है। अपितु यह दान, पुण्य के साथ ईश्वर से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम हैं। यज्ञ हमारी सांस्कृतिक परंपरा में काफी व्यापक महत्व रखता है। वेबिनार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अखिलेश अर्गल, सत्य आर्य सहित सत्य सनातन वैदिक जीवन पद्धति में विश्वास रखने वाले देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल हुए।

Kolar News

Kolar News 3 May 2021

भोपाल। दमोह उपचुनाव में हार के बाद अब भाजपा का दर्द खुलकर सामने आ रहा है। भाजपा उम्मीदवार राहुल सिंह ने पूर्व मंत्री मलैया पर निशाना साधा, तो अब प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी हार के लिए अंदरूनी कलह को जिम्मेदार बताया है।   गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि दमोह हम हारे हैं अपने जयचंदों से। हालांकि उन्होंने अपनी हार की जगह कांग्रेस पर ज्यादा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ज्यादा खुशी न मनाए कांग्रेस। कमलनाथ का ध्यान वहां नहीं जा रहा है, जहां पूरे देश से कांग्रेस साफ हो गई है। कांग्रेस अब कहीं नहीं है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए के उनका शीर्ष नेतृत्व ऐसा है कि वे कहीं नहीं जीतने वाले। हम बंगाल में 3 से बढ़कर 76 हो गए। भाजपा का सभी राज्यों में वोट शेयर बढ़ा है। मोदी जी के नेतृत्व में वोट परसेंटेज बढ़ रहा है। उन्होंने ममता बनर्जी पर भी तंज कसा है।   बंगाल में नौटंकी की जीत हुई डॉ. मिश्रा ने कहा कि बंगाल में नौटंकी जीत गई, राष्ट्रवादी हार गए। उन्होंने ममता बनर्जी पर चुटकी लेते हुए कहा कि हड्डी जुड़ने का यह नया तरीका देखा। परिणाम आने के बाद दीदी खड़ी हो गई।

Kolar News

Kolar News 3 May 2021

भोपाल। मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और दिग्गज कांग्रेस नेता अजय सिंह ने विन्ध्य में करोना से हर रोज हो रहीं सैकड़ों मौतों पर दुख जताते हुए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सरकार का सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है और लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है। अजय सिंह ने कहा कि तड़प- तड़प कर लोगों की सांसे टूट रहीं हैं और सत्ता में बैठे लोग मौतों का तमाशा देख रहे हैं।   अजय सिंह ने सोमवार को एक बयान जारी कर सतना और रीवा में ऑक्सीजन सिलेंडर का जखीरा बरामद होने की घटना का हवाला देते हुए कहा की यह सीधी, सिंगरौली सहित प्रदेश के हर जिले में हो रहा है। 7,600 रुपये का सिलेंडर 30 से 35 हजार मे बेचा जा रहा है, लोग अपने परिजनों की जान बचाने के लिए गहने जेवर तक गिरवी रख रहे हैं।    अजय सिंह ने कहा कि इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है कि सरकारी अस्पतालों में बेड दिलाने के लिए सौदेबाजी की जा रही है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने साफ कहा कि ऑक्सीजन, दवा और बेड की कालाबाजारी बिना सियासी संरक्षण के सम्भव नही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सतना जिले के मैहर में प्रदेश सरकार के मंत्री रामखेलावन पटेल के सामने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के खुलासे के हवाला देते हुए कहा कि मौत के इन सौदागरों को सत्ताधारी दल के नेताओं का संरक्षण हासिल है।   श्री सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कालाबाजारियों को सियासी संरक्षण हासिल नही है तो मंत्री के सामने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नही की गयी। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि ऑक्सीजन की कालाबाजारी और सांसों का सौदा करने वाले व्यक्ति को जेल में डालने की बजाय उसके पेपर मांगे जा रहे हैं। सिंह ने कहा कि आपदा में अवसर तलाशने वालों को किसी भी सूरत में नही छोड़ा जाना चाहिए।    उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से विन्ध्य की स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करने एवं उसे दुरस्त करने की मांग करते हुए कहा कि अगर अभी भी ध्यान न दिया गया तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह व विकराल हो जाएगी।

Kolar News

Kolar News 3 May 2021

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को दोपहर तीन बजे प्रदेश के तीन लाख 10 हजार शहरी पथ व्यवसायियों के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये की अनुदान राशि डाली है। इस प्रकार लगभग 61 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से पथ व्यवसायियों के खाते में डाले गए हैं।    इस संबंध में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए विभिन्न जिलों में लगे कोरोना कर्फ्यू के कारण पथ व्यवसायियों की आजीविका प्रभावित हो रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में शहरी पथ व्यवसायियों को राहत पहुँचाने के लिए इन्हें अनुदान देने का निर्णय लिया गया है।    उल्‍लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार समाज के हर तबके के लिए कोई ना कोई योजना बनाकर काम कर रही है। सरकार ने शहरी पथ व्यवसायियों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराते हुए प्रदेश में अब तक तीन लाख 13 हज़ार पथ व्यवसायियों को 313 करोड़ रुपए की ऋण राशि वितरित कर दी है।   प्रदेश सूचना कार्यालय के वरिष्‍ठ सूचना अधिकारी राजेश पाण्डेय ने बताया कि पीएम स्व-निधि योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी राज्यों में से एक है। प्रदेश में कुल छह लाख 10 हजार सत्यापित पथ व्यवसायियों में से लगभग चार लाख 81 हजार के आवेदन बैंक में लगाए जा चुके हैं। इसमें से अब तक तीन लाख 44 हजार पथ व्यवसायियों को ऋण भी स्वीकृत किया गया है।    उन्‍होंने कहा कि सरकार का प्रयास है, इस कोरोनाकाल में भी सभी का परिवार आवश्‍यक संसाधनों की पूर्ति करते हुए आराम से चल सके, इसी सोच को ध्‍यान में रखकर अब तक तीन लाख 13 हज़ार पथ व्यवसायियों को 313 करोड़ रुपए की ऋण राशि वितरित करवाई जा चुकी है।   प्रदेश में कोविड-19 के संबंध में शहरी पथ व्यवसायियों को रोजगार से पुनः जोड़ने के लिए एवं आजीविका के साधन उपलब्ध कराने हेतु भारत सरकार द्वारा आत्म-निर्भर फेस-2 में पीएम स्व-निधि योजना एक जुलाई 2020 को शुरू की गई थी। इस योजना में पथ व्यवसायियों को 10 हजार का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 7 फीसद का ब्याज अनुदान दिया जाता है। डिजिटल ट्रांजेक्शन करने पर प्रति वर्ष 2000 रुपये तक की सीमा की कार्यशील पूँजी के ऋण का प्रावधान भी है। मध्यप्रदेश द्वारा शेष ब्याज का अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत 31 मार्च 2021 तक लगभग एक करोड़ रुपए की ब्याज अनुदान राशि बैंकों को दी जा चुकी है।

Kolar News

Kolar News 30 April 2021

इंदौर। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमितों के उपचार में काम आने वाली दवाओं और मेडिकल सामग्री की कालाबाजारी जारी है। इसे लेकर भाजपा नेता गोविन्द मालू ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखा है और कालाबाजारी तथा मुनाफाखोरी करने वालों पर रासुका लगाने की मांग की है।   इंदौर में लगातार कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच दवाई और मेडिकल सामग्री में जमकर मुनाफाखोरी की जा रही है। इसे देखते हुए खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू ने जीवनरक्षक औषधियों और उपकरणों पर मुनाफाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने मुनाफाखोरों पर रासुका लगाने की भी मांग की है।    मालू ने कहा कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर वर्तमान समय में जीवन रक्षक हैं। लेकिन मुनाफाखोर  इस आपदा में भी अवसर खोज रहे हैं। वे 30 हजार की मशीन एक लाख से भी ज्यादा कीमत में बेच रहे हैं। इतना ही नहीं वे सिलेंडर पर भी भारी मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने इस पर लगाम लगाने की मांग करते हुए कहा कि इनका स्टॉक जब्त कर अधिकतम खुदरा मूल्य पर इन्हें बिकवाना चाहिए। इसी तरह कई दवाइयों, पल्स ऑक्सीमीटर पर भी भारी मुनाफाखोरी हो रही है। ऐसे लोगों पर रासुका लगाई जाना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 30 April 2021

भोपाल। वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं कोविड प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले में मल्हारगढ़ तहसील के अंतर्गत नारायणगढ़ में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। मंत्री देवड़ा ने प्लांट की स्थापना के लिये 50 लाख 31 हजार की राशि अपनी विधायक निधि से स्वीकृत की है।   मंत्री देवड़ा ने राशि स्वीकृत करने के लिये कलेक्टर मंदसौर को लिखित में सूचित किया है। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल कार्यवाही के लिये निर्देश भी दिये है। वित्त मंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासान एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिये स्थल अवलोकन भी किया जा चुका है। मंत्री देवड़ा ने कहा कि नारायणगढ़ में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो जाने से नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।

Kolar News

Kolar News 29 April 2021

देवास। मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी के भयानक दौर में लगातार निधन की खबरें सामने आ रही हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान के बाद अब एक और दिग्गज कांग्रेसी नेता का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। देवास जिले के दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक ठा.राजेंद्र सिंह बघेल का निधन हो गया है। बघेल ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन के बाद पार्टी और जिले में शोक की लहर है।   राजेंद्र सिंह बघेल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खास सहयोगी थे। जिले में अपनी दबंग कार्यशैली के लिए वे जाने जाते रहे हैं। वे कुछ समय से बीमार थे और आज इंदौर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बघेल के पुत्र कु.राजवीर सिंह बघेल बीते हॉटपिपल्या उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार थे। उनके निधन के समाचार से पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्रदेश कांग्रेस समेत भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।   पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर लिखा, पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह बघेल के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए बड़ी क्षति है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।   पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा, मेरे परम मित्र और सहयोगी पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बघेल के निधन का समाचार सुनकर बेहद दुख हुआ। मुझे व मेरे समस्त परिवार जनों को निजी क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।   मुख्यमंत्री चौहान ने जताया दुखमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेस नेता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, हाटपिपल्या के पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह बघेल के निधन की दु:खद सूचना मिली है। ईश्वर दिवगंत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिजनों को इस गहन दु:ख को सहने की क्षमता दें, यही प्रार्थना है।

Kolar News

Kolar News 29 April 2021

भोपाल। मप्र के जेल एवं गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा गुरुवार सुबह 11.00 बजे भोपाल सेंट्रल जेल पहुंचे। यहां उन्होंने जेल का भ्रमण कर कैदियों का हालचाल जाना।   उन्होंने कहा कि जेल के बंदी भी उनके परिजनों की तरह ही है। कोरोना संकट की घड़ी में उनकी चिंता करना हमारा दायित्व है, इसीलिए आज जेल का भ्रमण कर उनका हालचाल जाना है। इस दौरान गृहमंत्री ने जेल प्रबंधन को कैदियों की सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बंदियों के परिजनों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। जेल प्रशासन सभी आवश्यक  सुविधाएं मुहैया करा रहा है और किसी को भी किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी ।

Kolar News

Kolar News 29 April 2021

भोपाल।  भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन अभियान-2 के अंतर्गत कोरोना महामारी के पीड़ितों की सेवा के लिए प्रदेश भर में अभियान चला रही है। इसी अभियान के अंतर्गत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने एक व्हाट्सएप नंबर और चेट मोड लिंक जारी की है। इन दोनों ही माध्यमों से अपनी समस्या पार्टी तक पहुंचाकर सहायता प्राप्त कर सकता है।   इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा ने सेवा ही संगठन अभियान-2 के अंतर्गत एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस वाट्सएप नंबर 9893638888 के माध्यम से लोगों की जो भी समस्याएं जो आयेंगी उन्हें कॉल सेंटर के माध्यम से हल करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के कार्यकर्ता और आम नागरिकों से अपील करता हूं कि इस नंबर पर वाट्सअप करेंगे तो समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जायेगा।   शर्मा ने कहा कि भाजपा के कोविड सहायता केन्द्र में चेट मोड लिंक  https://bit.ly/3tUfyYZ  के माध्यम से भी लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया जा रहा है। इस चेट मोड लिंक पर जो  भी समस्याएं आएंगी, उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से हल किया जाएगा और पार्टी कार्यकर्ता उस समस्या को हल करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।     शर्मा ने कहा कि इस महामारी के संकट में भारतीय जनता पार्टी पीड़ितों की सेवा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। आपकी जो भी आवश्यकताएं और समस्याएं है,  उन्हें इस वाट्सअप नंबर और चेट मोड लिंक के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी तक पहुंचायें, उनके समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 28 April 2021

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के जिन जिलों के जिन क्षेत्रों में संक्रमण दर अधिक है वहाँ  'किल कोरोना अभियान-2' चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत रीवा, सीहोर, सतना, रायसेन, दतिया, अनूपपुर, नीमच, शिवपुरी, नरसिंहपुर और श्योपुर आदि जिले हैं। उक्‍त जानकारी मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है।    मुख्‍यमंत्री ने बुधवार बताया कि सभी अधिकारियों एवं जिम्‍मेदार लोगों को बता दिया गया है कि संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में माइक्रो कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित कर संक्रमण को वहीं रोक दें। सर्वे में संभावित मरीजों को तत्काल मेडिकल किट एवं सावधानी संबंधी ब्रोशर उपलब्ध करावाकर होम आईसोलेट करायें।   होम आइसोलेशन एवं कोविड सेंटर्स हों सक्रिय- चौहान ने कहा कि प्रदेश में आज तक 69 हजार मरीज होम आइसोलेटेड हैं। प्रयास यह होना चाहिए कि मरीजों को अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़े। वे होम आइसोलेशन में ही ठीक हो जायें। होम क्वारेन्टाइन एवं कोविड केयर सेंटर में मरीजों की देखभाल के लिए उनसे सतत संवाद रखें। जिन क्षेत्रों में संक्रमण केस अधिक आ रहे हैं, वहाँ माइक्रो प्लानिंग कर माइक्रो कन्टेन्मेंट एरिया बनायें। नए केस नहीं बढ़ने देना है, जहाँ कोरोना हो वहीं उसे खतम करें।   रेमडेसिविर इंजेक्शन एवं ऑक्सीजन की आपूर्ति- मुख्यमंत्री श्री शिवराज ने यह भी कहा है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन के उपयोग के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन कराये। अनावश्यक रूप से इंजेक्शन की माँग पर अंकुश लगायें। इंजेक्शन उसे मिले जिसे जरूरत हो और उतना जितनी आवश्यकता हो। सप्लाई एवं वितरण की अनावश्यक प्रतिस्पर्धा की प्रवृति जिले नहीं रखें। जितनी आवश्यकता हो उतना ही माँग रखें।   सभी संभाग में बनेगा बड़ा ऑक्सीजन प्लाँट- चौहान का कहना यह भी है कि प्रत्येक संभाग में अधिकतम 6 माह में एक-एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाये। उसके लिए स्थान सुनिश्चित करें। पीथमपुर में पुराने गैस प्लांट को सुधारा गया है, जिससे 30 से 32 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त होगी। मालनपुर में भी ऐसे ही प्रयास किये गये हैं। बीना रिफायनरी में ऑक्सीजन तो है परंतु उसे टैंकर में नहीं भरा जा सकता है अत: वहीं पर हॉस्पिटल निर्माण कराया जा रहा है। ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए हम रेल, सड़क और वायु मार्ग से जरूरी ऑक्सीजन प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही भारत सरकार के साथ समन्वय कर आपूर्ति के प्रयास जारी हैं।   सरकार चल रही इन लक्ष्‍यों को सामने रखकर-  किसी भी कीमत पर संक्रमण की चेन तोड़ना। जिलों में पॉजिटिवटी दर को तेजी से घटाना। जहाँ-जहाँ संक्रमण अधिक है, वहाँ माइक्रो कन्टेनमेंट एरिया बनाना। होम आइसोलेशन और कोविड केयर सेंटर में ही लोगों को स्वस्थ करना। कोरोना कर्फ्यू में सख्ती बढ़ाकर लोगों का अनावश्यक मूवमेंट बंद करना। किल कोरोना अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन कर हर संभावित मरीज की पहचान। अस्पताल में बेड्स, ऑक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना। नागरिकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि।

Kolar News

Kolar News 28 April 2021

गुना। कोरोना संक्रमण की बढ़ती विपदा के बीच राघौगढ़ सहित ब्लाक के विभिन्न गांवों का जायजा लेने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह जामनेर स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। उन्होंने यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। विधायक ने यहां मौजूद चिकित्सक एवं स्टाफ से चर्चा की और संक्रमण काल में सुविधाओं और संसाधनों की कमी को जाना। कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं भी बताईं, जिसे शीघ्र पूरा करने विधायक ने समस्याओं को दूर करने आश्वासन दिया। संक्रमण काल में बेहद आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति कराने की भी बात उन्होंने की।  विधायक सिंह ने कोविड की जानकारी दवाई, ऑक्सीजन को लेकर डॉ. देवेंद्र सोनी से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अगर कोई दिक्कत आ रही है तो इसको लेकर आप कभी भी मुझे बता सकते हैं। विधायक ने कहा कि इस कोरोना महामारी से बचने हम सबको बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। ऑक्सीजन और दवाई का अस्पतालों में टोटा पड़ा हुआ है, लेकिन मैं हमेशा आपकी सेवा में तत्परता से खड़ा हूं। जब भी कोई जरूरत पड़े तो मुझे आप कभी भी फोन कर सकते हैं या मेरे पास आ सकते हैं। मैं हरसंभव मदद करने का प्रयास करूंगा।  विधायक ने कथा व्यास पं. चंपालाल व्यास के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। सिंह ने डॉ. सोनी को जामनेर छात्रावास को कोविड-19 सेंटर बनाने को कहा। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्मित टीन शेड देखा जो उनकी विधायक निधि से तैयार किया गया है। इससे अब मरीजों को बाहर धूप और बारिश से बचाव हो सकेगा। उन्होंने इसके बाद नए पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।  इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि कल्याण सिंह यादव के साथ पंचायत मेंबर मोनू मेर ने विधायक को कस्बे में गहरा रहे जल संकट से अवगत कराया। इस पर विधायक ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों से फोन लगाकर समस्या हल करने के निर्देश दिए।  इस दौरान महेंद्र सिंह वापचा, कल्याण सिंह यादव राजकुमार जैन, शिवचरण धाकड़, विपिन शर्मा, राजू सैनी, जंगसिंह यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Kolar News

Kolar News 28 April 2021

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को मेडिकल किटों का वितरण जारी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि अभी तक 52 जिलों में एक लाख 2 हजार 897 मेडिकल किट वितरित की जा चुकी हैं।।   सिंह  ने बताया  है कि  18 अप्रैल से 26 अप्रैल के मध्य नगरीय क्षेत्रों में फ़ीवर क्लीनिक व होम डिलीवरी के माध्यम से एक लाख 2  हजार 897 मेडिकल किट कोविड मरीज़ों को उपलब्ध कराई गई हैं।    उन्होंने  जानकारी दी है कि  18 अप्रैल को 12 हजार 583, 19 अप्रैल को 16 हजार 914, 20 अप्रैल को 11 हजार 465, 21 अप्रैल को 10 हजार 327, 22 अप्रैल को 11 हजार 76,  23 अप्रैल को 11 हजार 17,  24 अप्रैल को 10 हजार 658, 25 अप्रैल को 9 हजार 497 और 26 अप्रैल को 9 हजार 360 कोविड मरीजों को मेडिकल किट वितरित की गई हैं।    

Kolar News

Kolar News 27 April 2021

इंदौर। वरिष्ठ भाजपा नेता और किसान नेता प्रेम नारायण पटेल का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे धाकड़ समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके थे। इसके अलावा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, धाकड़ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष (युवा), देपालपुर विधानसभा से दो बार चुनाव लड़ चुके, पूर्व विधायक मनोज पटेल के काका थे। उनके निधन पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है।   सीएम शिवराज ने ट्वीट कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए अपने संदेश में कहा ‘मप्र भाजपा परिवार के हमारे कर्मठ साथी, श्री प्रेम नारायण पटेल जी के निधन से दु:ख पहुंचा है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!   सीएम शिवराज ने एक अन्य ट्वीट में लिखा ‘मेरे मित्र, भाजपा के वरिष्ठ नेता और धाकड़ समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे, श्री प्रेम नारायण पटेल जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा, असमर्थों के उत्थान व प्रदेश की उन्नति के लिए समर्पित था। श्री प्रेम नारायण पटेल जी के रूप में प्रदेश ने आज अपने एक अमूल्य रत्न को खो दिया। वे अपने पुण्य विचारों और कार्यों के माध्यम से सदैव हमारे दिलों में रहेंगे।

Kolar News

Kolar News 27 April 2021

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के शहरों पर विशेष फोकस करने के बाद अब कोरोना टीकारण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्‍यान दिया जाएगा। इसके लिए सोमवार को विशेष कार्ययोजना बनाई गई। रेसीडेंसी कोठी इंदौर में आयोजित बैठक में इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना की वर्तमान स्थितियों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के उपचार और शहरी क्षेत्र में माइक्रो कंटेंनमेंट ज़ोन के संबंध में विशेष तौर पर योजना बनाई है । साथ ही एक मई से प्रारंभ हो रहे वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने पूरा खाका तैयार किया गया ।    मंत्री सिलावट ने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड मरीज पाये जाने पर उन्हें तत्काल कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि वर्तमान में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 46 माइक्रो कंटेनमेंट झोन बनाये गये है, इसके अतिरिक्त लगभग 25-30 क्षेत्रों को चिन्हित कर उन्हें भी माइक्रो कंटेनमेंट झोन बनाये जाने की कार्यवाही कर सख्ती से पालन कराया जाये।   उन्होंने जनता कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के भी निर्देश दिये। साथ ही उल्लंघन करने पर दण्ड स्वरूप सांकेतिक रूप से अस्थाई जेल भेजने के भी निर्देश दिये, ताकि जनता कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जा सके। इस हेतु जनता कर्फ्यू के दौरान पुलिस फोर्स के सहयोग के लिये फॉरेस्ट गार्ड, होम गार्ड, नगर सुरक्षा समिति, एनसीसी कॅडेट की सेवाऐं लेने के भी निर्देश दिये गये ताकि बल की कमी न हो सके।   रेमडेसिविर कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई हो  श्री सिलावट ने निर्देश दिये कि रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध रासुका की कार्रवाई की जाये। उन्होंने कलेक्टर श्री मनीष सिंह को ऑक्सीजन ऑडिट एवं स्टेप डाउन की समुचित व्यवस्था करने एवं निगरानी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के बाहर मरीजों के परिजनों के लिये टेंट लगाकर, बैठने एवं पानी इत्यादि की समुचित व्यवस्था की जाये। उन्होंने वैक्सीनेशन अभियान को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिये।   मंत्री सिलावट ने बैठक में कहा कि होम आइसोलेशन की समुचित व्यवस्था की समीक्षा प्रतिदिन मेरे द्वारा कंट्रोल सेंटर पर जाकर की जा रही है तथा प्रतिदिन 25-30 मरीजों से मेरे द्वारा विडियो कालिंग पर चर्चा भी की जा रही है। उनकी कठिनाईयों एवं परेशानियों को तुरंत हल करने तथा होम आइसोलेशन में मरीजों का मनोबल बढाने हेतु प्रतिदिन 2 बार फोन पर बात करने के निर्देश भी मेडिकल टीम को दिये गये।

Kolar News

Kolar News 26 April 2021

भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मेनिट) में पुलिस विभाग के लिये तैयार किये गये कोविड केयर सेंटर का अवलोकन किया। उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल अनुसार पीपीई किट पहनकर जवानों से उनका हालचाल जाना।    इस दौरान डॉ. मिश्रा ने उपचाररत पुलिस जवानों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि शीघ्र ही सभी जवान स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगे। सभी और अधिक हौंसले और जज्बे के साथ अपने कर्त्तव्यों को अंजाम देंगे।    उल्‍लेखनीय है कि मेनिट में कोविड-19 से पीड़ित जवानों के लिये 100 बिस्तरीय केयर सेंटर बनाया गया है। इसके पूर्व दतिया में भी शनिवार को डॉ. मिश्रा ने जिला अस्पताल और एक अन्य कोविड केयर सेंटर का अवलोकन कर उपचाररत लोगों को ढाँढस बँधाते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने पहुंचे थे। 

Kolar News

Kolar News 26 April 2021

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में घरों में होम कोरंटाइन मरीजों को निगम द्वारा मेडिकल किट वितरित करने का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार अब तक होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को मेडिकल किटों का वितरण अनवरत जारी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सोमवार को बताया है कि अभी तक 52 जिलों में 93 हजार 537 मेडिकल किट वितरित की जा चुकी हैं।।   श्री सिंह  ने बताया  है कि  18 अप्रैल से 25 अप्रैल के मध्य नगरीय क्षेत्रों में फ़ीवर क्लीनिक व होम डिलीवरी के माध्यम से 93  हजार 537 मेडिकल किट कोविड मरीज़ों को उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने  जानकारी दी है कि  18 अप्रैल को 12 हजार 583, 19 अप्रैल को 16 हजार 914, 20 अप्रैल को 11 हजार 465, 21 अप्रैल को 10 हजार 327, 22 अप्रैल को 11 हजार 76,  23 अप्रैल को 11 हजार 17,  24 अप्रैल को 10 हजार 658 और 25 अप्रैल को 9 हजार 497 कोविड मरीजों को मेडिकल किट वितरित की गई हैं।    

Kolar News

Kolar News 26 April 2021

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे की स्थायी समिति की आज बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में समिति की सदस्य भोपाल सांसद माननीय प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी वर्चुअली शामिल हुई। बैठक के दौरान सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भोपाल रेलवे स्टेशन की तरह सीहोर रेलवे स्टेशन पर भी आइसोलेशन कोच लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने रेलवे द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की गति धीमी होने पर नाराजगी जाहिर की है और जल्द से जल्द उन्हें पूरा करने के लिए कहा। रेलवे स्थायी समिति की बैठक में सासंद प्रज्ञा ने सीहोर स्टेशन की नई बिल्डिंग के कार्य में अपेक्षित गति नही होने और कार्य संपन्न होने में लग रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्य को तीव्रता से पूर्ण कर बिल्डिंग का निर्माण कराये जाने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा सांसद प्रज्ञा ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पैसेंजर गाइडेंस (डिस्प्ले फॉर कोच) लगाने, फन्दा रेलवे स्टेशन पर जनहित को ध्यान में रखते हुए शेड का निर्माण कार्य करवाने और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए फन्दा रेलवे स्टेशन पर इंदौर- भोपाल की ओर आने जाने वाली रेलगाडिय़ों का स्टापेज देने की मांग की। सांसद प्रज्ञा ने सीहोर नगर के व्यावयायिक एवं पर्यटन महत्व को देखते हुए यात्रियों की सुविधानुसार यहां से गुजरने वाली भुज शालीमार एक्सप्रेस नं. 22829, इंदौर- गोहाटी एक्सप्रेस नं. 19305, इंदौर-यशवंतपुर एक्सप्रेस नं. 19301/02, क्षिप्रा एक्सप्रेस नं. 22911, अहिल्या नगरी एक्सप्रेस नं. 22645, जयपुर हैदराबाद एक्सप्रेस नं. 12719, जबलपुर- बांदा एक्सप्रेस नं. 01706 को भी स्टापेज देने की मांग रखी। रेलवे प्रबंधन द्वारा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को शीघ्र ही सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।

Kolar News

Kolar News 26 April 2021

भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना संक्रमण को रोकने एवं संक्रमित मरीजों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मोहल्ला क्लीनिकों का भी सहयोग लें। मोहल्ला क्लीनिकों पर कोरोना की जाँच की व्यवस्था भी हो, जिससे जिला चिकित्सालय पर अनावश्यक दबाव न रहे। उन्होंने निजी चिकित्सकों की बैठक कर इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा है। मंत्री डॉ. मिश्रा शनिवार को मेडिकल कॉलेज दतिया में जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे।   मंत्री डॉ. मिश्रा ने जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड एवं कोविड केयर सेन्टर में भर्ती मरीजों एवं स्वस्थ होकर जाने वाले मरीजों की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की कोताही न हो। दवाइयों, ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला चिकित्सालय में दवाईयों, रेमडेसिविर इंजेक्शन एवं गैस सिलेण्डऱों की उपलब्धता के साथ उपलब्ध वेंटिलेटरों की समीक्षा की। डॉ. मिश्रा ने दूरभाष पर संयुक्त संचालक स्वास्थ्य को जिला चिकित्सालय में आवश्यकतानुसार  वेंटिलेटर  की व्यवस्थाएँ तत्काल  सुनिश्चित करवाने को  निर्देशित किया। कलेक्टर को वेंटिलेटर की व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।गैस वेल्डिंग वालों से चर्चा कर आवश्यक सहयोग लेडॉ. मिश्रा ने कहा कि जिले में गैस वेल्डिंग करने वालों से चर्चा कर उनसे आग्रह करें कि इस संकट की घड़ी में उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेण्डर मरीजों के उपचार के लिए जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने में सहयोग दें।जिले में 200 कोविड बेड का है प्रबंधदतिया कलेक्टर ने जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं लोगों को कोरोना गाइड-लाइन का पालन कराये जाने के लिये संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 200 कोविड बेड की व्यवस्था है, जिसमें 140 मेडीकल कॉलेज में जबकि शेष बेडों की व्यवस्था जिला चिकित्सालय में की गई है। वर्तमान में 99 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती है। उन्होंने बताया कि मेडीकल कॉलेज में बनाये गये वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई पाइप लाइन के और जिला चिकित्सालय में सिलेण्डऱ के माध्यम से की जा रही है। जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त और 35 वेटीलेटर की व्यवस्था है। संक्रमण के प्रसार को रोकने घर-घर कराया जा रहा है सर्वेमंत्री डॉ. मिश्रा ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे करने की व्यवस्था को और पुख्ता करने को कहा है।

Kolar News

Kolar News 24 April 2021

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी के सांसद केपी यादव ने शनिवार को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर जहां आईसीयू वार्ड में पहुंचकर कोरोना मरीजों से मुलाकात की। आईसीयू में पीपीपी किट पहनकर सांसद केपी यादव ने भर्ती मरीजों से बात की और यहां उन्हें दी जा रही स्वास्थ सुविधाओं को लेकर बातचीत की।   सांसद केपी यादव ने शिवपुरी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर आईसीयू में भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना। इस दौरान मरीजों की सेवा कर रहे डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ  की लगन देखकर उन्होंने डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की तारीफ की। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन अक्षय निगम, पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल सहित मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स के साथ बैठक कर आ रही समस्याओं को भी जाना।

Kolar News

Kolar News 24 April 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मध्यप्रदेश जोबट विधायक कलावती भूरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि भूरिया अपने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए सतत सक्रिय रहती थीं। उनके निधन से हमने एक ओजस्वी नेता को खो दिया है।   विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 1990 में सरपंच के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने वाली कलावती भूरिया आदिवासी समाज के कल्याण एवं उसे समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सदैव समर्पित एवं सक्रिय रहती थीं। वे झाबुआ जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रहीं और 2018 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुई थीं। गौतम ने अपने शोक संदेश में कहा है कि प्रभु स्व. कलावती भूरिया को श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और उनके परिवार को यह शोक सहन करने की शक्ति दें।

Kolar News

Kolar News 24 April 2021

भोपाल। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया कि 24 अप्रैल से 9 मई तक सभी जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में किल कोरोना अभियान-2 चलाया जाएगा।   उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत समस्त जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में जिला कलेक्टर तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा चयनित हॉट स्पॉट, जहाँ कोविड-19 पॉजिटिविटी दर में वृद्धि हो रही हो, में कोविड-19 की ट्रांसमिशन चेन को तोडऩे हेतु गठित दल द्वारा घर-घर जाकर बुखार के लक्षण वाले कोरोना के संभावित रोगियों की खोज की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने की अभियान में सहयोग की अपीलमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे और घर-घर जाकर संभावित रोगियों की पहचान एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये किल कोरोना अभियान-2 प्रांरभ किया जा रहा है। इस अभियान में प्रशासन द्वारा गठित प्रशिक्षित दल गाँव-गाँव जाकर सर्वे करेगा। जिस विकासखंड में कोरोना के पॉजिटिव प्रकरण या सर्दी, खाँसी, जुकाम से प्रभावित अधिक व्यक्ति होंगे, वहाँ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग का अमला प्रभावित लोगों को मेडिकल किट उपलब्ध करवायेगा। मुख्यमंत्री ने जन-प्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों, कोरोना वॉलेंटियर्स और आम नागरिकों से अपील की है कि सभी मिलकर किल कोरोना अभियान-2 को सफल बनाये।   स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि किल कोरोना अभियान-2 के लिये प्रदेश के सभी जिलों में दलों का गठन कर प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षित दल विकासखंडवार अभियान को संचालित करेंगे। अभियान में शामिल स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा आशा कार्यकर्ताओं के पास पर्याप्त सर्वेलेंस के संसाधन ( Non Contact Thermometer, Pulse Oximeter, Triple Layer Mask, Face Shields, Gloves) एवं उपचार हेतु आवश्यक औषधियाँ भी उपलब्ध रहेंगी। अभियान में जन-प्रतिनिधियों, एनजीओ तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य संभावित संक्रमित तथा कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों को समुदाय से पृथक रखकर संक्रमण की चेन को तोडऩा है।स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सभी जिला कलेक्टर्स एवं स्वास्थ्य विभाग के अमले को निर्देशित किया गया है कि अभियान का संचालन पूरी गंभीरता से किया जाए। पूरा प्रदेश-देश एवं संपूर्ण विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे हैं। डॉ. चौधरी ने कहा कि इसके बावजूद हम सबको सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी नैतिक जवाबदारी के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दूसरों को भी उसका पालन करने की समझाइश देना होगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये प्रदेश में आईआईटीटी की रणनीति के तहत Identification, Isolation, Testing तथा Treatment का पालन किया जा रहा है। इसके तहत मरीजों की शीघ्र पहचान कर त्वरित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।      

Kolar News

Kolar News 23 April 2021

भोपाल। पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने शुक्रवार को बड़वानी जिला चिकित्सालय को कोलकाता से मंगवाए गए 100 ऑक्सीजन कंसंनट्रेटर, 25 बाई पेप और 5 वेंटिलेटर प्रदान किए। मंत्री पटेल ने अस्पताल में उपचाररत मरीजों को अपने समक्ष मशीन लगवाई। ऑक्सीजन कंसंनट्रेटर स्वत: ही हवा के माध्यम से प्रति मिनट लगभग 4-5 लीटर ऑक्सीजन बनाएगा, 100 मशीनों के द्वारा 100 मरीजो को 24 घण्टे पर्याप्त  ऑक्सीजन उपलब्ध होगी।बड़वानी जिले के कोविड- प्रभारी मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए बड़वानी जिले में पर्याप्त व्यवस्थाएँ की जा रही है। राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद गजेन्द्र सिंह  पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी और कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 23 April 2021

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को भोपाल में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से कोविड सेंटर का निर्माण और भोपाल के अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी के मद्देनज़र गुरूवार को उनके निवास पर बैठक रखी गई।मंत्री श्री सारंग के साथ बैठक में कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया सहित मध्यप्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन भोपाल ब्राँच के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सी.पी.ए. के गेस्ट हाउस, पी.डब्ल्यू.डी. गेस्ट हाउस, पलाश होटल आदि को कोविड केयर सेंटर बनाया जायेगा। कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों के चिकित्सकीय सहायता के लिये एसोसिएशन के सदस्यों ने रजामंदी दी है।श्री सारंग ने बताया कि जल्द ही दो हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध होने वाले हैं। साथ ही इन सेंटरों के लिये स्टाफ भी उपलब्ध करवाया जायेगा। बैठक में डॉ. एस.पी. दुबे, डॉ. अभिजीत देशमुख, डॉ. अनूप हजेला, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. शेखर श्रीवास्तव, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. शैलेश लुनावत, डॉ. राहुल खरे, डॉ. उमेश शारदा, डॉ. मनोज वर्मा और श्री राजीव मिश्रा उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 22 April 2021

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झूठ बोलने के कारण कोरोना होने के बयान पर मप्र कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है और इसे देश की दो करोड़ संक्रमितों का अपमान बताया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने विजयवर्गीय के बयान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कैलाश विजयवर्गीय अपने अहंकारी होने का परिचय दिया है। ऐसा बोलकर उन्होने अपने घमंड को तुष्ट किया है। दंभ से आदमी फूल तो सकता है, फल नहीं सकता। जिसने गर्व किया उसका पतन निश्चित है। भूपेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार के सर्वशक्तिमान अमित शाह, नितिन गडकरी, प्रहलाद पटेल, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, श्रीपद नायक, कैलाश चौधरी, बनवारीलाल पुरोहित, शिवराज सिंह चौहान, कमल रानी  बनोद, स्वतंत्र देव सिंह, बीसी पाटील, सीटी रवि, येदुरप्पा, आनंद सिंह, तुलसी सिलावट, जय प्रताप सिंह आदि क्या कोरोना संक्रमित इसलिये हुये कि वे लगातार झूठ बोल रहे थे। कैलाश विजयवर्गीय क्या यही कहना चाहते हैं?उनके अनुसार क्या ये सभी लोग झूठ का पुलिंदा हैं। कांग्रेस नेता ने यह भी सवाल पूछा कि अगर झूठ से भी बड़ा कोई पाप होता हो तो बतायें कि इस बीमारी से शिवलोक गामी हुए उनकी सरकार के मंत्रियों ने ऐसा क्या अपराध किया था कि उन्हें कोरोना हुआ। विजयवर्गीय ने ऐसा कहकर उन तमाम लोगों का अपमान किया है जिनकी सरकार की गफलत के चलते कोरोना से मृत्यू हुई है। उनमें अगर थोड़ी सी भी शरम बाकी हो तो उन्हें अपने इस अहंकारी बोल के लिये देश की जनता के सामने घुटने टेककर क्षमा याचना करना चाहिये। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सत्ता का मद जब सर चढक़र बोलने लगता है और जब व्यक्ति बीमारों का उपहास उड़ाने लगता है तब दिव्य शक्तियां रोती हैं और आसुरी प्रवृत्तियों को नष्ट करती हैं।  गुप्ता ने कहा प्रकृति सब देख रही है और दंभ का सर कुचलने की तैयारी कर रही है। जब लोगों को ईश्वर के श्री चरणों में प्रार्थना निवेदन करना चाहिए तब हुंकारें भरना सात्विक व्यक्तियों का कार्य नहीं है।

Kolar News

Kolar News 22 April 2021

भोपाल। सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने गुरूवार को अरेरा हिल्स स्थित मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यालय पहुँच कर ऑक्सीजन की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।   अधिकारियों द्वारा मंत्री डॉ. भदौरिया को जानकारी दी गई कि प्रदेश में ऑक्सीजन की प्रतिदिन की माँग लगभग 397 मीट्रिक टन है, जबकि आपूर्ति लगभग 400 मीट्रिक टन है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश और राजस्थान आदि प्रदेशों की सीमा पर परिवाहन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को ऑक्सीजन की निर्वाध आपूर्ति के लिए तैयार किया गया है। ऑक्सीजन टैंकर की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अधिकारियों के आग्रह पर मंत्री डॉ. भदौरिया ने आश्वस्त किया कि टैंकर के लिए भारत सरकार के मंत्रियों एवं उद्योगो से जुड़े व्यक्तियों से चर्चा कर टैंकर की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी।

Kolar News

Kolar News 22 April 2021

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने सरकार से मांग की है कि मेडिकल कॉलेजों में लगाई जाने वाली सीटी स्कैन की मशीनें स्थाई तौर पर खरीद कर लगाई जायें ना कि पीपीपी मॉडल पर।   भूपेन्द्र गुप्ता ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि मेडिकल कॉलेज किसी भी प्रदेश में डॉक्टर निर्मित करने वाले शिक्षा संस्थान होते हैं। जहां पर प्रयुक्त की जाने वाली मशीनें और स्थाई संयंत्र छात्र चिकित्सकों को मशीनों की बारीकी उनके संचालन और मशीनों में भविष्य में आने वाली तकनीकी समस्याओं की भी जानकारी देते हैं। पीपीपी मॉडल पर लगाई गई मशीनें ना तो छात्रों को शिक्षा में काम आएंगी ना ही इससे बड़ी मात्रा में मरीजों को लाभ पहुंचेगा। मशीनें स्थापित करने वाली कंपनी लाभ कमाकर जरूर इसे आपदा का अवसर बना सकती है।   उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता जब अपने टैक्स के धन का अंधाधुंध दुरुपयोग झेल सकती है तो इन मशीनों के स्थाई करण की कीमत भी झेल लेगी। कांग्रेस नेता ने सरकार को आगाह किया कि मुख्यमंत्री की सारी मानवीय कोशिशों के बावजूद अफसरशाही के इस तरह के फैसले मध्यप्रदेश को शिक्षा और सेवा पहुंचाने की बजाय एक और प्रॉफिट सेंटर बना देंगे। गुप्ता ने कहा कि इस समय लोकप्रिय फैसलों से अधिक लोकहित के फैसले लिए जाना जरूरी है।

Kolar News

Kolar News 20 April 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय गिरीश गौतम ने रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 के उपचार के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीदी के लिए अपनी विधायक निधि से 50 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की है। रीवा जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर विस अध्यक्ष ने कहा है कि उपचार के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद शीघ्र सुनिश्चित की जाए ताकि विंध्य अंचल में कोविड-19 की विभिषिका झेल रहे आमजन को पर्याप्त उपचार समय पर प्राप्त हो सके। गिरीश गौतम ने इससे पूर्व श्यामशाह मेडिकल कालेज के अधिष्ठाता डा मनोज इंदुलकर को भी पत्र लिखकर कोविड-19 के उपचार में आवश्यक उपकरणों की सूची मांगी थी। उन्होंने अपने पत्र में रीवा कलेक्टर को निर्देशित किया है कि जिन उपकरणों की आवश्यकता है उसकी जानकारी तत्काल प्रेषित करें एवं चूंकि वे योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी के भी प्रभारी है इसलिए मेरे विधानसभा क्षेत्र देवतालाब की विधायक निधि से 50 लाख रुपये तक की कटौती करके इन उपकरणों की आपूर्ति करें।  विस अध्यक्ष ने रीवा कलेक्टर को यह भी आश्वस्त किया है कि यदि अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता है तो उसके बारे में भी सूचित करें, ताकि उसकी भी व्यवस्था की जा सके। गिरीश गौतम ने कहा है कि इस प्रतिकूल परिस्थिति में उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र की जनता को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करके उनकी जान बचाना है एवं इसके लिए वे सदैव तत्पर हैं।

Kolar News

Kolar News 20 April 2021

भोपाल। कांग्रेस ने कोविड संक्रमण के बीच प्रदेश में चरमराई स्वास्थ्य सेवा को लेकर अस्पतालों में चारों तरफ अराजकता फैलने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि एक कहानी खत्म नहीं हो पाती और दूसरी शुरू हो जाती है। अभी शहडोल में आक्सीजन की कमी से हुई 20 से अधिक मौतों की चिता की आग शांत भी नहीं हुई कि नरसिंहपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है।   भूपेंद्र गुप्ता ने सोमवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा कि नरसिंहपुर के अस्पताल में 2 दिन से कोरोना संक्रमित मरीज का शव पड़ा रहा, उसी वार्ड में मरीज भर्ती किये जाते रहे और अस्पताल प्रबंधन उस मृतक के संक्रमित भाई को भी भर्ती कर उपचार देने के बजाय मजबूर करता रहा कि वह शव को उठा ले जाए। गुप्ता ने कहा कि मामला तूल पकडऩे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को अस्पताल में भर्ती किया और शव को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कारों के लिए भेजने तैयार हुआ। क्या यह दृश्य मध्य प्रदेश के गौरव को बढ़ाने वाला है? प्रशासन शासन और सच्चे आंकड़ों को छुपाने वाली व्यवस्था के पास इसका क्या जवाब है?   इसके अलावा रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर हो रही काला बाजारी पर उन्होंने कहा कि जिस इंजेक्शन से डॉक्टर बता रहे हैं कि जान बच सकती है। वह मेडिकल कॉलेज से चोरी हो रहे हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन की जरूरत है और भाजपा के चिल्लर नेता टैंकरों को रास्तों में रोककर घंटों नारियल फोड़ कर नौटंकियां कर रहे हैं, पूजा कर रहे हैं। शिवराज जी आपने तो इन टैंकरों को एम्बुलैंस का दरजा दिया था,एक सशस्त्र गार्ड रास्ते में देने की घोषणा की थी फिर इन आक्सीन टैंकरों का पूजा पाठ किस कानून के तहत भाजपाई कर रहे है?   कांग्रेस नेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि मौत के आंकड़े शहडोल मेडिकल कॉलेजों में क्यों बढ़ते जा रहे हैं? इसका जवाब किसी को तो देना होगा। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में करोड़ों रुपए की सुरक्षा एजेंसी काम कर रही हैं इसके बावजूद कोरोना मरीज के साथ बलात्कार की कोशिशें हो रही हैं। मीडिया बता रहा है कि लगभग ढेड़ करोड़ मूल्य के चोरी के इंजेक्शन में से दिल्ली तक पहुंच गये हैं और आज तक कोई पकड़ा नहीं गया। उन्होंने कहा कि एक नारकीय अराजकता आकार ले रही है और सरकार उन अफसरों के भरोसे हाथ पर हाथ रखे बैठी है जो व्यवस्था के तोते कब के उड़ा चुके हैं। 

Kolar News

Kolar News 19 April 2021

अनूपपुर। शहडोल मेडिकल कॉलेज में मरीजों की हुई मौत की जानकारी लगते ही प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने रविवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बैठक कर समीक्षा के दौरान मरीजों की हुई मौत के मामले में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। बैठक में विधायक जय सिंह मरावी, मनीषा सिंह,कमल प्रताप सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों उपस्थित रहे।बैठक में मंत्री ने कहा जो भी कमियां सामने आएं उन्हें तत्काल पूरा करने के लिए मेडिकल कॉलेज के डीन और कलेक्टर शहडोल को निर्देशित किया। मंत्री ने मृतकों के प्रति शोक प्रकट करते हुए कहा कि जो घटना घटित हुई है दोबारा इस तरह की घटना ना हो इसको लेकर प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सरकार के पास किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है यदि  प्रशासनिक अधिकारियों/ कर्मचारियों की किसी कमी के कारण कोई घटना घटित होती है तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Kolar News

Kolar News 18 April 2021

रतलाम। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आक्सीजन सिलेंडरों की कमी को देखते हुए विधायक चेतन्य काश्यप ने इसकी उपलब्धता के प्रयास किए।    उन्होंने कहा कि गाजियाबाद से 2200 सिलंडर की आपूर्ति 8-10 दिन के अंदर होने की संभावना है। शहर के महावीर आक्सीजन प्लांट से 1500 सिलेेंडर का टेंकर आ चुका हैै। निजी के साथ शासकीय किसी भी स्तर पर आक्सीजन की कमी ना हो इसके प्रयास लगातार जारी है।    शहर को मिले 13 टन और जल्द आने वाले 20 टन ऑक्सीजन में से शासकीय मेडिकल कालेज के लिए 1000 सिलेंडर अतिरिक्त भरकर रखे जायेंगे और  निजी अस्पतालों को भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी, ताकि कहीं भी ऑक्सीजन की कमी ना हो।   काश्यप ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए शुक्रवार रात ही निम्बाहेड़ा से 450 सिलेण्डर की व्यवस्था की गई थी। इसमें से 150 सिलेण्डर रतलाम पहुंच चुके है।

Kolar News

Kolar News 18 April 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने जीवन रक्षक संजीवनी ऑक्सीजन की निरंतर कमी झेल रहे मुख्यमंत्री के सपनों के शहर इंदौर में कल रात को जामनगर से ऑक्सीजन भरकर इंदौर आ रहे टैंकर को धार रोड चौराहे पर रोक कर, भाजपा नेताओं ने जिस प्रकार फोटो बाजी -स्वागत -सत्कार, उसे गुब्बारे से सजाने, नारियल फोडऩे के इवेंट करने में जो समय व्यर्थ किया, उनका यह कृत्य बेहद ही शर्मनाक है और ऐसा कृत्य कर भाजपा नेताओं ने इंदौर को देश भर में शर्मशार भी किया है?   नरेन्द्र सलूजा ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि एक तरफ पूरे मध्यप्रदेश में अस्पतालों में ऑक्सीजन का भारी संकट व्याप्त है। प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, सागर, खरगोन, उज्जैन, खंडवा, शहडोल में ऑक्सीजन की कमी से कई मौत की खबरें सामने आ चुकी है और इंदौर के गुर्जर हॉस्पिटल में भी 5 लोगों की ऑक्सिजन की कमी से मौत की खबर भी पिछले दिनो ही सामने आई थी।    उन्होंने कहा कि वही इंदौर में तकरीबन सभी अस्पताल प्रतिदिन ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं और घंटो ऑक्सीजन का इंतजार करते रहते हैं। ऑक्सिजन की कमी के कारण वे अपने यहां मरीजों को भर्ती करने तक से मना कर रहे हैं। ऑक्सीजन पर टिके हुए मरीजों के लिए बगैर ऑक्सीजन के एक-एक मिनट गुजारना बेहद संकट की बात है और ऐसे में ऑक्सीजन का इंतजार कर रहे शहर के अस्पतालों के लिए आये ऑक्सीजन से भरे टैंकर को चौराहे पर रोक कर, उसके करीब 45 मिनट स्वागत-सत्कार-फोटो बाजी में व्यर्थ कर भाजपा नेताओं ने अपनी असंवेदनशीलता का परिचय दिया है?   श्री सलूजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आपदा के इस संकटकाल में भी भाजपा नेता अवसर ढूंढ रहे हैं, उन्हें जश्न, स्वागत, उत्सव व श्रेय लेने की पड़ी है। यदि वह इस ऑक्सीजन टैंकर का श्रेय ले रहे हैं तो उन्हें ऑक्सिजन की कमी से हो रही हुई मौतों की जवाबदारी भी लेना चाहिए, यश ले रहे है तो अपयश भी ले ? उन्हें उन परिवारों की सुध भी लेना चाहिए जिन्होंने ऑक्सीजन की कमी से अपनों को खोया है। वहीं, सलूजा का कहना है कि इस बात की जांच भी होना चाहिए कि जिस अवधि में भाजपा नेताओं ने ऑक्सीजन के टैंकर को चौराहे पर रोके रखा, उस अवधि में इंदौर में ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज की मौत तो नहीं हुई या कोई मरीज ऑक्सीजन के अभाव में अस्पताल में भर्ती होने के लिए तड़पता व भटकता तो नहीं रहा? उन्होंने कहा के संकट के इस दौर में ऑक्सीजन के टैंकर को मध्यप्रदेश सरकार ने एंबुलेंस का दर्जा देकर अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल किया है, भाजपा नेताओं के इस गैर जिम्मेदाराना, असंवेदनशील रवैये के लिए उन पर आपराधिक प्रकरण दर्ज होना चाहिए व भाजपा नेताओं को शहर वासियों से इस अशोभनीय कृत्य के लिए तत्काल माफी भी मांगना चाहिए।  

Kolar News

Kolar News 18 April 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के शासकीय हमीदिया अस्पताल से रेमडेसिविर इंजेक् शन के चोरी होनी की घटना पर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश अभी तक तो माफिया राज, व्यापम और भ्रष्टाचार के कीर्तिमानों से ही बदनाम था। किंतु इस एक साल के शासन ने तो सारे ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी एक साल में मध्यप्रदेश में नकली प्लाज्मा बनाने वाला माफिया पैदा हुआ फिर नकली रेमडेसीविर इंजेक्शन बनाने वाला पैदा हुआ और अब अस्पतालों से रेमडेसीविर चुराने वाले और ब्लैक में बेचने वाले गिरोह भी सामने आने लगे हैं। मध्यप्रदेश के लिए एक राज्य के रूप में इससे अधिक शर्मनाक स्थिति क्या हो सकती है? कि हर व्यक्ति इस आपदा को अवसर समझकर लूटने में लग गया है ।   भूपेन्द्र गुप्ता ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब जीवन बचाने की जद्दोजहद में जनता खुद सर पर सिलेंडर रखकर घूम रही है तब जीवन रक्षक दवाओं की चोरी वह भी मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर मध्य प्रदेश के प्रशासन के नाम पर कलंक है। ऐसे मंत्रियों को पद पर बने रहने का क्या औचित्य है ? गुप्ता ने कहा कि पूरी सरकार केवल और केवल चुनाव जीतने में लगी है उसे ना तो मरघट में इंतजार करते शव दिख रहे हैं ना ही उन शवों के कारण हजारों परिवारों की चीत्कार । चंद अधिकारियों की बेजान व्यवस्था मध्य प्रदेश को भी बेदम कर रही है और सरकार उन्हें दुलार रही है।

Kolar News

Kolar News 17 April 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण से हाहाकार मचा है। प्रशासन मौतों पर पर्दा डाल रहा है, जबकि श्मशान में जलती लाशें कोरोना से मौतों की गवाही दे रही हैं। राजधानी भोपाल के श्मसान घाट लाशों के ढेर लगने से हालात ऐसे बने कि अब जगह कम पड़ गई है। शवों के अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। भोपाल, जबलपुर समेत कई बड़े शहरों के श्मशान घाटों में शवदाह के लिए लकड़ी का भी टोटा पड़ रहा है। ऐसे हालात में राजधानी के विश्राम घाटों की व्यवस्था को बेहतर करने में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और भोपाल पूर्व महापौर आलोक शर्मा जुटे है।   दरअसल शुक्रवार को भोपाल में भदभदा विश्राम घाट में अंतिम संस्कार के लिए लकडिय़ों की कमी हो रही थी। श्मशान घाट ट्रस्ट की मांग पर भोपाल के लिए रायसेन और नर्मदापुरम (होशंगाबाद) से लकड़ी मांगी गई थी लेकिन नर्मदापुरम के वन अधिकारियों ने यह कहते हुए असमर्थता जता दी कि हमारे जिले में भी मामले बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा पांच ट्रक लकड़ी लेकर भदभदा विश्राम घाट पहुंच गए। यहां उन्होंने कोरोना गाइडलाइंस का पालन कर कार्यकर्ताओं के साथ विश्राम घाट में लकड़ी उतरवाई। लगातार विश्राम घाट में अव्यवस्था की मिल रही जानकारी के बाद आलोक शमा खुद मैदान में उतरे। उल्लेखनीय है कि भोपाल महापौर रहते हुए आलोक शर्मा ने विश्राम घाटों के कई विशेष काम किए थे। उन्हें विश्राम घाट वाले महापौर के नाम से भी जाना जाता है। बता दें जिन श्मशान घाटों में सामान्य दिनों में एक महीने में एक हजार क्विंटल लकड़ी लगती थी, वहां अब ढाई से तीन हजार क्विंटल की जरूरत पड़ रही है।

Kolar News

Kolar News 16 April 2021

छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो के सांसद विष्णुदत्त शर्मा शुक्रवार को पन्ना से छतरपुर जाते समय चंद्रनगर स्थित अर्चना वेयर हाउस पर पहुंचे और गेहूं खरीदी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शर्मा ने किसानों से बातचीत की और गेहूं खरीदी की लेकर किसानों के लिए पानी और तौल कांटे बढ़ाने जैसी सुविधाओं को इंतजाम करने निर्देश दिए।   सांसद  विष्णुदत्त शर्मा कोरोना महामारी को लेकर अपने संसदीय क्षेत्र कटनी, पन्ना और खजुराहो के प्रवास पर हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पन्ना से खजुराहो जाते समय शर्मा चंद्रनगर में हो रही गेहूं खरीदी केंद्र पर पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से गेहूं खरीदी के बारे में जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना। निरीक्षण के दौरान उपस्थित गोदाम प्रभारी राम अवतार पाठक ने शर्मा को बताया कि यहां रोजाना करीब 30 किसानों से खरीदी हो रही है। किसानों को मैसेज के माध्यम से सूचना देकर ख़रीदी केंद्र पर अपनी उपज बेचने के लिए बुलाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस खरीदी केंद्र पर 4 तौल कांटे हैं, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है। शर्मा ने इस अवसर पर तौल कांटे बढ़ाने और किसानों के लिए पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।इस अवसर प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, छतरपुर जिलाध्यक्ष मलखान सिंह चौहान, अरविंद पटेरिया सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 16 April 2021

गुना।  गुना विधायक गोपीलाल जाटव और जिले के आरोन क्षेत्र निवासी भाजपा नेता मुनेश रघुवंशी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में गुना विधायक भाजपा नेता को उसकी औकात बता रहे हैं। साथ ही उसे जड़ से मिटाने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं।    दरअसल सोशल मीडिया में एक ऑडियो वायरल हो रहा है। यह ऑडियो पूर्व मंत्री और वर्तमान गुना विधायक गोपीलाल जाटव का बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो में विधायक गोपीलाल जाटव एक भाजपा नेता को धमकाते हुए सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में विधायक भाजपा नेता से कह रहे हैं कि तुम्हें तुम्हारी औकात याद दिला दूंगा। वायरल ऑडियो से यह समझ आ रहा है कि किसी दुकान के खुलने को लेकर बातचीत हो रही है। विधायक कह रहे हैं कि मुझे मिट्टी और कूड़े की तरह मत समझना। हम संबंध निभा रहे हैं, की संबंध है। पूछ वो काकाजी से हम संबंध निभा रहे हैं । इसके अलावा विधायक पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह रघुवंशी पर भी टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं। इस टिप्पणी को लेकर जिले का रघुवंशी समाज भी खासा नाराज हो गया है।  हालांकि बाद में एक बयान जारी कर विधायक ने अपने ऑडियो से छेड़छाड़ की बात कहते हुए हमेशा ही रघुवंशी समाज का सम्मान करने की बात कही है।

Kolar News

Kolar News 14 April 2021

भोपाल।  मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। कोरोना से बिगड़े हालातों के बीच अब राजनीति भी तेज हो गई हैं। मध्यप्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी, रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी, अस्पतालों में बेड नहीं, इलाज नहीं, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति व सरकार द्वारा इस संबंध में निरंतर बोले जा रहे वक्‍तव्‍य लेकर कांग्रेस के विधायक व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पीसी शर्मा, आरिफ मसूद और कुणाल चौधरी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से " हमारी सांसे बचा लो " की गुहार लगाते हुए भोपाल में मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन धरने पर बैठ गए हैं।   ऑक्सीजन संकट को लेकर भोपाल के मिंटो हॉल के सामने कांग्रेस विधायक ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठे पूर्व मंत्री जीतू पटवारी बताया कि मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की कमी को लेकर आज भोपाल में मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन भेजने का अनुरोध किया है।    उन्होंने कहा कि मप्र के सीएम ने जिस तरह से मप्र की जनता के सामने झूठ परोसा, एक साल लगातार आत्मनिर्भरता की बात करते रहे, दूसरे पिंडामिक में सब उनकी पोल खुल गई। आज ऑक्सीजन की कमी के कारण हमारे परिवारजन अपनी जान की शहादत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं, मेरे मुख्यमंत्री और सरकार असहाय हो गई हैं। आप हमें सांसे दे दो, हम आपके साथ है।    पूर्व मंत्री ने कहा कि महराष्ट्र और गुजरात ने ऑक्सीजन के लिए असमर्थता जाहिर कर दी है। ऐसे में परेशानी और बढ़ गई है, मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं, लोगों की जान जा रही है। प्रधानमंत्री से आग्रह है आप सांसे लौटा दो, ऑक्सीजन की आपूर्ति करा दो, जो जरूरी दवाएं हैं जीने के लिए वो दिला दो। मध्‍य प्रदेश भयावह हो गया है, लकड़ी शमसान घाट में मिलने में परेशानी आने लगी है। हालात बद से बदतर हैं इससे बढ़ी महामारी और अराकजकता का माहौल अन्‍यत्र कहीं देखने को नहीं मिल रहा है, जो मप्र में है।    इसी के साथ जीतू पटवारी का कहना यह भी रहा कि मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की डिमांड और सप्लाई में बड़ा अंतर है। भयावह स्थिति है। ऑक्सीजन की कमी से जानें जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से आग्रह है कि वो साँसों से मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर करें। 

Kolar News

Kolar News 14 April 2021

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व मीडिया प्रभारी के.के.मिश्रा ने पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण की भयावहता, चिकित्सकीय सेवाओं,सुविधाओं,मौत के वास्तविक आंकड़ों को लेकर सरकार व नौकरशाहों पर निरन्तर सफेद झूठ परोसने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इस स्थिति का लाभ लेकर निजी अस्पताल भी संक्रमितों का कैशलेस उपचार नहीं कर रहे हैं,मजबूरीवश निर्धन -मध्यमवर्गीय परिवार अपने गहने/मकान गिरवी रखकर परिजनों की जान बचाने पर मजबूर हैं।     प्रदेश कांग्रेस महामंत्री के.के.मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री,एसीएस (स्वास्थ्य), आयुक्त स्वास्थ्य, औषधि व ड्रग कंट्रोलर,जिलों के कलेक्टर्स सभी सफ़ेद झूठ बोल रहे हैं कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है। ऑक्सीजन से कोई मौत नहीं हुई है। रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध हैं,लेकिन ब्लैक में। अब तो कालाबाजारी करने वालों ने टोसिलिजुमैब इंजेक्शन भी बाजार से गायब कर दिए हैं, इनका भी ब्लैक शुरू हो गया है। यही नहीं कुछ प्रमुख जिलों में स्थानीय भाजपा नेता व उनसे जुड़े लोगों के ही नाम प्रामाणिक रूप से इस कालाबाजारी में सामने आए हैं। मिश्रा ने यह भी कहा कि कमलनाथ सरकार गिराने के बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित तमाम भाजपा नेता,मंत्रीगण कोरोना के पहले दौर के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ को जवाबदार बता रहे थे, लेकिन अब कोरोना के दूसरे दौर में अकर्मण्यता/असफलता का दोषी किसे मानते हैं?

Kolar News

Kolar News 13 April 2021

भोपाल। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने मंगलवार को कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए हरदा, होशंगाबाद और बैतूल में मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सतत निगरानी करते हुए तत्काल आवश्यकता अनुसार जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। समीक्षा में ऑनलाइन क्षेत्रीय सांसद और विधायक भी मौजूद थे।   मंत्री पटेल ने परिस्थिति अनुसार जिला मुख्यालयों में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होम क्वारेंटाइन हुए मरीज़ों की समुचित देखभाल की जाकर उन्हें समय-समय पर आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन और चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जाए।   मंत्री पटेल ने निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार नए कंटोनमेंट जोन बनाये जाएं। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाये। कंटोनमेंट जोन के लिए गाइड-लाइन का पालन सख्ती से कराया जाना सुनिश्चित करें।  इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने महाराष्ट्र से सटे बैतूल जिले के लिए राज्य की सीमा पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।   कृषि मंत्री पटेल ने जन-प्रतिनिधियों से अपील की कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जन-जागरूकता के प्रसार में शासन-प्रशासन का अधिक से अधिक सहयोग करें।

Kolar News

Kolar News 13 April 2021

होशंगाबाद। सांसद उदयप्रताप सिंह ने विधायक सोहागपुर  विजय पाल सिंह एवं  कलेक्टर  धनंजय सिंह के साथ 13 अप्रैल मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचकर कोविड  उपचार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उनके द्वारा सर्वप्रथम कोविड आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया एवं चिकित्सकों से जानकारी ली गई । सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि चिकित्सा अधिकारियों, पैरा मेडिकल स्टाफ एवं सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति की जा रही है। शासन से अनुमति मिल गयी है जल्द ही कोविड आईसीयू  शुरू हो जाएगा। इसके बाद सांसद द्वारा कोविड टीकाकरण केंद्र का अवलोकन किया गया एवं टीकाकरण की उपलब्धि की जानकारी ली। सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय द्वारा कोविड टीकाकरण कार्य की जानकारी दी तथा वैक्सीन की उपलब्धता बताई। सांसद सिंह द्वारा सिविल सर्जन एवं उपस्थित अधिकारियों  से  निजी चिकित्सकों को अनुबंधित करने के सम्बन्ध में चर्चा की गई, जिससे शासकीय अस्पतालों में आने वाले कोरोना मरीजों को तेजी से इलाज मुहैया हो सके।          सांसद सिंह  ने बताया कि  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रतिदिन सभी जिलों में कोविड की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है  एवं हर सम्भव बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है, कोरोना संक्रमण को  प्रभावी रूप से रोकने के लिए शासन प्रशासन के साथ समाज के सभी नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी है कि सहयोग करें। आमजन कोरोना गाइडलाइन का पालन करें, बिना जरूरी काम के घर से बाहर ना निकले, मास्क का उपयोग करें, सुरक्षित दूरी का पालन करें। सांसद सिंह ने कहा कि होशंगाबाद जिले में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। सांसद सिंह द्वारा जिला अस्पताल की कोरोना संबंधी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया गया । इस दौरान अखिलेश खण्डेलवाल , एसडीएम आदित्य रिछारिया, सिविल सर्जन डॉ दिनेश डेहेलवार, सीएमओ नगरपालिका होशंगाबाद, सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 13 April 2021

भोपाल। देश में आज नव संवत्सर हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि, बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की धूम है। चैत्र नवरात्र आज मंगलवार से आरंभ रहा है। चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की शुरूआत होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि के पहले दिन से ही हिन्दू नववर्ष आरंभ हो जाता है। हिन्दू नववर्ष यानी कि नव-संवत्सर 2078 के आरंभ होते ही शुभ कामों की भी शुरूआत हो जाएगी। इन खास मौके पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।   सीएम शिवराज ने चैत्र नवरात्र और हिन्दु नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंगल और शुभ्रत्व की बेला में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत 2078 के शुभ अवसर पर आपको नव संवत्सर की अशेष शुभकामनाएं! यह नव वर्ष आपके जीवन में अपार खुशियां, उत्साह, उल्लास, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आये, यही कामना! चैत्र नवरात्रि की आपको आत्मीय बधाई! सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।। मैया अपने समस्त नौ दिव्य स्वरूपों के साथ घर-घर पधारें और सबका मंगल व कल्याण करें। उनकी कृपा से आपका जीवन धन-धान्य, सुख, समृद्धि से सदैव भरा रहे! जय मां अम्बे!   एक अन्य ट्वीट कर सीएम शिवराज ने अन्य त्यौहारों की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से घरों में रहकर पर्व मनाने की अपील की है। सीएम शिवराज ने कहा ‘आप सबको उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र शुक्लादि, चेटीचंड, बैसाखी, विशु, पुथांडु, वैशाखादि, बोहाग बिहू, नवरेह और सजीबू चेइराओबा की आत्मीय बधाई!ये पर्व आपके जीवन को नव उत्साह, उल्लास और आनंद से समृद्ध करें; आप सदैव आनंदित एवं स्वस्थ रहें; यही शुभकामनाएं! आपसे यह आग्रह भी कि ये पर्व आप घर में ही अपनों के बीच मनायें। कोविड19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए यह आवश्यक भी है। जीवन में संयम और उत्साह संतुलन जरूरी है। परिस्थितियां सामान्य होने के बाद हम सब पुन: आने वाले त्योहारों को सोल्लास, सोत्साह और भरपूर आनंद के साथ मनायेंगे।  

Kolar News

Kolar News 13 April 2021

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल का शनिवार देर रात निधन हो गया है। वे कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। रामेश्वर पटेल के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर छा गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने रामेश्वर पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।   कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री रामेश्वर पटेल के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। सहकारिता , कृषि क्षेत्र व सामाजिक क्षेत्र में उनके किये गये कार्य अविस्मरणीय है। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिये अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे। बता दें कि रामेश्वर पटेल अर्जुनसिंह के मुख्यमंत्री काल में प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर पटेल का सहकारी कृषि संस्थानों में खासा जनाधार और प्रभाव था। इसके चलते उनकी छवि किसान नेता की भी रही। वे तीन बार मध्य प्रदेश राज्यसहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे।

Kolar News

Kolar News 11 April 2021

दमोह। दमोह उपचुनाव में भितरघात से आशंकित भारतीय जनता पार्टी अपने स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इसी क्रम में पार्टी ने पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया को उपचुनाव का नगर प्रभारी बनाया है।   दमोह उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया प्रबल दावेदार के रूप में उभरे थे। लेकिन पूर्व में हुए समझौते के अनसुार पार्टी को पूर्व विधायक राहुल लोधी को टिकट देना पड़ा। इसके चलते उपचुनाव में लगातार भितरघात की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वरिष्ठ नेता जयंत मलैया कई सभाओं के माध्यम से इस आशंका को निर्मूल बताते हुए अपनी सफाई दे चुके हैं। लेकिन पार्टी संगठन इस मामले में अपनी ओर से कोई गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहता। इसी के चलते शुक्रवार को हुए बूथ सम्मेलन के दौरान जयंत मलैया को दमोह के दोनों मंडलों का चुनाव प्रभारी बनाए जाने की बात कही गई।   दमोह उपचुनाव के प्रभारी प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्रसिंह ने उनके नाम की घोषणा की। सिद्धार्थ मलैया दमोह नगर के चुनाव प्रबंधन का कार्य देखेंगे। इस नियुक्ति पर सिद्धार्थ मलैया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का आभार जताया है।

Kolar News

Kolar News 9 April 2021

भोपाल। पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर भोपाल में कोरोना महामारी के बढते प्रकोप में भोपाल के कोविड अस्पतालों एवं कोविड सेंटरों पर रेमडेसिविर इंजेक्शन, आक्सीजन, और पर्याप्त बेड की व्यवस्था करने की मांग की है।   उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि जिस तरह से दिनों-दिन कोरोना महामारी अन्य क्षेत्र शहरों के साथ ही भोपाल में भयंकर रुप से पैर पसार रही है। कोरोना संक्रमण के बाद मरीजों की जान पर्याप्त इलाज और सुविधाएं नही मिलने की वजह से जा रही है। प्रदेश में संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है इस वजह से सरकार कई शहरी क्षेत्रो में लंबे समय के लिए लॉकडॉउन लगा रही है। अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन, आक्सीजन व पर्याप्त बेड की व्यवस्था कोविड सेंटरों में नहीं होने की वजह से यह लडाई गहराती जायेगी।   उन्होंने सरकार को पांच बिंदुओं में सुझाव देते हुए कहा कि मप्र सरकार सभी कोविड सेंटरो पर रेमडेसिविर इंजेक्शन की पर्याप्त व्यवस्था करे जिससे इंजेक्शन के आभाव में किसी की जान न जाए। इसके अलावा अस्पतालों में पर्याप्त बेड बढ़ाये जाये, रोज कई मरीज अस्पतालों में बेड के अभाव में वापस कर दिये जाते है इसलिए तुरंत बेड की संख्या बढाई जाए। साथ ही आक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई सभी कोविड अस्पतालों व सभी कोविड सेंटर को मप्र सरकार कराये। जिससे आक्सीजन के आभाव में किसी की जान न जाए। कोविड सेंटर बढ़ाये जाये जैसे भोपाल के निर्माणाधीन काटजू अस्पताल में कोविड सेंटर बनाया जाए। एक कोविड कंट्रोल रुम बनाया जाए जिसमें किस अस्पताल में बेड खाली है, कहां वेंटीलेटर एवं कहां आक्सीजन की व्यवस्था है इसकी जानकारी सभी कोविड मरीजों को तुरंत मिले।

Kolar News

Kolar News 9 April 2021

भोपाल। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी शहरों में शुक्रवार शाम 6.00 बजे से सोमवार सुबह 6.00 बजे तक के लिए लॉकडाउन घोषित किया है। लेकिन एकमात्र दमोह जिले को इससे मुक्त रखा गया है। मीडिया में प्रकाशित समाचारों के अनुसार सरकार की ओर से कहा गया है कि दमोह में चूंकि चुनाव आचार संहिता लगी है, इसलिए वहां लॉकडाउन का फैसला निर्वाचन आयोग को लेना है। इधर, विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने इसे लेकर सरकार की नीयत पर सवाल उठाए हैं और इसे गंदी राजनीति का प्रतीक बताया है।   प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और मीडिया प्रभारी के.के.मिश्रा ने सरकार द्वारा दमोह जिले को लॉकडाउन से बाहर रखने को लेकर दिये गए तर्क को अपनी असफलता छुपाने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार और भाजपा चुनाव आयोग की आड़ लेकर गंदी राजनीति कर रहे हैं।    मिश्रा ने हिस से बातचीत के दौरान कहा कि हाल ही में जब प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे, तब भी कोरोना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय और निर्वाचन आयोग ने गाइडलाइन जारी की थी। लेकिन सरकार और भाजपा ने उस गाइडलाइन का सीधे तौर पर उल्लंघन किया। भाजपा और उसकी प्रदेश सरकार ने हजारों लोगों की सभाएं और रैलियां कीं। मिश्रा ने पूछा कि जो प्रदेश सरकार और भाजपा आज दमोह में लॉकडाउन न लगाने को लेकर निर्वाचन आयोग की आड़ ले रहे हैं, उस समय उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन क्यों नहीं किया?

Kolar News

Kolar News 9 April 2021

भोपाल। पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग मंदसौर जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, साबुन से हाथ धोने आदि एहतियातों से लोगों को जागरूक कर रहे हैं।    इसी कड़ी में मंत्री डंग ने बुधवार को रूपारेल, धामनिया, कुण्डाल, कांटिया, तखतपुरा, कुण्डाल का डेरा, रेहटडी, अजयपुर और अजयपुर का खेड़ा गांवों का दौरा कर लोगों को समझाईश दी। डंग ने सुवासरा तहसील के ग्राम धामनियां में ऑगनवाड़ी भवन का लोकार्पण भी किया। भ्रमण के दौरान डंग ग्रामीणों की समस्याओं से भी रूबरू हो रहे हैं।   बता दें कि मंत्री डंग गुरुवार, 8 अप्रैल को ग्राम करनाली, गोपालपुरा, किशोरपुरा, पालाखेड़ी, सेमलिया रानी, रामाखेड़ी, गलिहारा, फतेहपुर चिकली, करणपुरा, मामादेव, चिकला और धाराखेड़ी गांव का भ्रमण कर लोगों को समझाईश देंगे। मंत्री डंग गांवों के गणमान्य नागरिकों को भी साथ में लेकर लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय और कोरोना के दुष्परिणामों के बारे में बता रहे हैं। 

Kolar News

Kolar News 7 April 2021

भोपाल। मप्र कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वास्थ्य आग्रह को नौटंकी भरा इवेंट बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कोरोना महामारी के इस विकट, भीषण संकटकाल में जनता को भगवान भरोसे छोड़, चुनौतियों का सामना करने की बजाय, ज़मीनी मैदान छोडक़र मिंटो हॉल में 24 घंटे के स्वास्थ्य आग्रह पर बैठ गये?   उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को बड़ी उम्मीद थी कि लाखों खर्च कर किए जाने वाले इस "स्वास्थ्य आग्रह " से इस महामारी में प्रदेश को कुछ लाभ मिलेगा, प्रदेशवासियों का भला होगा, अस्पतालों में इलाज के लिए बेड उपलब्ध होंगे, गरीबों को मुफ्त इलाज मिलेगा, वैक्सीनेशन और टेस्टिंग को लेकर कोई कठोर निर्णय होंगे, ऑक्सीजन एवं कोरोना के इलाज में लगने वाली दवाइयों की कमी को दूर करने को लेकर कोई ठोस कार्य योजना का ऐलान होगा लेकिन खोदा पहाड़ निकली चुहिया?   कांग्रेस नेता ने कहा कि लाखों रुपये खर्च कर, पूरी सरकारी मशीनरी को ठप कर, शिवराज जी ने इस स्वास्थ्य आग्रह के मंच का उपयोग सिर्फ अपनी कई दिन पुरानी घोषणाओं को फिर से करने के लिए किया? बड़ा शर्मनाक है कि एक वर्ष बाद भी शिवराज जी समाधान की बजाय सुझाव माँग रहे हैं? उन्होंने कहा कि टेस्टिंग की दर पहले ही कम हो चुकी है, चेस्ट स्कैन की दर पहले ही कम हो चुकी है, छत्तीसगढ़ की बसों को बैन करने का निर्णय हो चुका है, बेड बढ़ाने की बात पहले ही की जा चुकी है लेकिन मुख्यमंत्री ने अपनी सारी पुरानी घोषणाओं को इकट्ठा कर इस स्वास्थ्य आग्रह के मंच से वापस उन्हीं घोषणाओं का दोहरा दिया?   नरेन्द्र सलूजा ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि शायद 24 घंटे का यह स्वास्थ्य आग्रह प्रदेश के घोषणा वीर मुख्यमंत्री द्वारा अपनी पुरानी घोषणाओं को फिर से करने के लिए ही किया गया क्योंकि इस स्वास्थ्य आग्रह से प्रदेश को कोई लाभ नहीं हुआ। इस कोरोना महामारी में कोरोना पर नियंत्रण के लिए कोई ठोस निर्णय नहीं हुए, यह सिर्फ एक इवेंट बनकर रह गया? बेहतर होता कि अपनी पुरानी घोषणाओं को मुख्यमंत्री जी ऐसे ही दोहरा देते ताकि प्रदेश के खजाने पर इस स्वास्थ्य आग्रह से पड़ा लाखों रुपये का खर्च बच जाता और इन लाखों रुपये से कई गरीबों का मुफ़्त इलाज हो जाता लेकिन एक नौटंकी भरा इवेंट आयोजित कर, लाखों रुपये खर्च कर शिवराज सिंह जी ने यह बता दिया कि उनमें कोई संवेदनशीलता बची नहीं है और उनकी प्रचार की भूख अभी भी समाप्त नहीं हुई है।

Kolar News

Kolar News 7 April 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने अपने एक दिवसीय दिल्ली के प्रवास के दौरान मंगलवार देर रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष गौतम एक दिवसीय यात्रा पर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात कर बुधवार को भोपाल लौट आए हैं।    विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला जी से स्वास्थ्य कारणों के कारण मुलाकात नहीं हो पाई है। उन्होंने बिडला जी से दूरभाष पर स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दी। भोपाल लौटने पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भोपाल के मिंटो हाल पहुंचे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा करोना से निपटने के लिए किये जा रहे 24 घंटे के स्वास्थ्य आग्रह कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kolar News

Kolar News 7 April 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को स्वास्थ्य आग्रह के बाद राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल परिसर से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा जिलों और संभागों के विभिन्न संगठनों प्रमुख नागरिकों और समाज-सेवियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान को इस दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।   मुख्यमंत्री चौहान से इंदौर और उज्जैन संभाग के जन-प्रतिनिधियों और प्रमुख व्यक्तियों की चर्चा के दौरान इंदौर के डॉ. भंडारी, खरगोन के कल्याण अग्रवाल, झाबुआ के मनोज अरोड़ा और रतलाम के एम.के. जैन ने चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर के नागरिकों से बातचीत में कहा कि जिस तरह स्वच्छता के मामले में इंदौर पूरे देश में प्रथम है, उसी तरह कोरोना का संक्रमण रोकने में भी इंदौर को आगे रहना है। झाबुआ के नागरिकों ने कहा कि फिलहाल हाट बाजार और साप्ताहिक बाजार नहीं लगना चाहिए, इससे भीड़ पर नियंत्रण किया जा सकता है।   रतलाम के नागरिकों का सुझाव था कि वैक्सीनेशन कोरोना संक्रमण को रोकने में सक्षम है। वैक्सीनेशन कार्य से संबंधित विशेष प्रचार-प्रसार भी होना चाहिए। यह प्रचार व्यक्तिगत, संस्थागत और सरकार के स्तर पर होगा तो आम लोगों का मनोबल बढ़ेगा। वैक्सीन के प्रति विश्वास में वृद्धि होगी। वैक्सीनेशन संक्रमण की समाप्ति का अचूक माध्यम है।

Kolar News

Kolar News 6 April 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प के क्रम में मंगलवार को भोपाल के स्मार्ट उद्यान में पीपल का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से पौधारोपण करने की अपील भी की।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि -‘आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में पीपल का पौधा रोपा है। पीपल का पौधा और वृक्ष प्रगति का प्रतीक है। मध्यप्रदेश के समस्त नागरिक साल में एक बार पौधा अवश्य लगाएं। परिवार के सदस्यों के जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगाँठ पौधरोपण कर मनाई जाएगी तो इसमें अद्भुत आनंद की अनुभूति होगी।’   पीपल का महत्व पीपल एक छायादार वृक्ष है। पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक महत्व भी है। सर्दी-जुकाम जैसी समस्या में भी पीपल लाभदायक होता है। पीलिया हो जाने पर पीपल के 3-4 नए पत्तों के रस में मिश्री मिलाकर बनाए गए शरबत को पीना बेहद फायदेमंद होता है।

Kolar News

Kolar News 6 April 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प के क्रम में मंगलवार को भोपाल के स्मार्ट उद्यान में पीपल का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से पौधारोपण करने की अपील भी की।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि -‘आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में पीपल का पौधा रोपा है। पीपल का पौधा और वृक्ष प्रगति का प्रतीक है। मध्यप्रदेश के समस्त नागरिक साल में एक बार पौधा अवश्य लगाएं। परिवार के सदस्यों के जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगाँठ पौधरोपण कर मनाई जाएगी तो इसमें अद्भुत आनंद की अनुभूति होगी।’   पीपल का महत्व पीपल एक छायादार वृक्ष है। पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक महत्व भी है। सर्दी-जुकाम जैसी समस्या में भी पीपल लाभदायक होता है। पीलिया हो जाने पर पीपल के 3-4 नए पत्तों के रस में मिश्री मिलाकर बनाए गए शरबत को पीना बेहद फायदेमंद होता है।

Kolar News

Kolar News 6 April 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कांग्रेस शुरू से ही आरोप लगा रही है कि शिवराज सरकार कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े छुपाकर, झूठे आँकड़े दिखाकर उसमें बड़ा हेरफेर कर रही है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफे की मांग की है।   नरेन्द्र सलूजा ने अपने बयान में कहा कि कल इंदौर में 24 घंटे में 25 लोगों की कोविड से मौत की जानकारी सामने आयी है, जबकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इंदौर में 4 दिन में से 12 मौतें बताई गई है और वही भोपाल में 17 कोविड शवों का अंतिम संस्कार हुआ, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 2 मौतें ही दर्ज है ? उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही आरोप लगा रही है कि सरकार कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़ों में हेर फेर कर उसे छुपाने का काम कर रही है और कल सरकार की ओर से जिम्मेदार अधिकारी प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने पत्रकार वार्ता में बयान देते हुए कहा कि " हम सौ फ़ीसदी ग्यारंटी नहीं देते कि हमारे द्वारा बताये गए आँकड़े एकदम सही ही होंगे "? इसी से समझा जा सकता है कि सरकार का कोरोना महामारी पर कोई नियंत्रण नहीं है, सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी है। जब सरकार के जिम्मेदार अधिकारी ही इस तरह के बयान देंगे तो समझा जा सकता है कि आखिर जनता किस पर विश्वास करें? जब सरकारी आंकड़ों की ही कोई गारंटी नहीं है तो प्रदेश भगवान भरोसे हो चला है ?   सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता सलूजा ने कहा कि इससे समझा जा सकता है कि प्रदेश कोरोना संक्रमण के मामले में किस भयावह स्थिति पर पहुंच चुका है? सरकार कोरोना पर नियंत्रण के मामले में पूरी तरह से असफल साबित हो चुकी है, शायद इसीलिए जिम्मेदारी से भागते हुए मुख्यमंत्री मिंटो हाल पर 24 घंटे के स्वास्थ्य आग्रह पर बैठ चुके हैं क्योंकि सरकार से कोरोना की स्थिति संभल नहीं रही है ? इस बयान के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल अपने पदो से इस्तीफा देना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 6 April 2021

भोपाल, 05 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से अपील की है कि वे प्रदेश की जनता पर कृपा करें, उनके जन जागरूकता अभियान के नाम पर जारी दिखावटी अभियान तत्काल बंद करें क्योंकि इन अभियानों से कोरोना पर नियंत्रण की तो कोई संभावना नहीं अपितु कोरोना संक्रमण बढऩे की ज़रूर संभावना है क्योंकि इन अभियानों के दौरान कोरना गाइडलाइन का जमकर मजाक उड़ा रहा है ? कांग्रेस नेता ने सोमवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा कि आज मुख्यमंत्री भोपाल में मास्क लगाने के जागरूकता अभियान के तहत निकले, सबसे पहले उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को मास्क लगाया। वैसे भी मास्क उनको लगाया जाता है जो मास्क नहीं लगाते हैं, तो क्या मुख्यमंत्री के परिवार के लोग अभी तक मास्क नहीं पहनते थे क्या? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री जी का परिवार पहले से ही मास्क लगा लगा रहा था तो फिर मास्क लगाने का दिखावा क्यों और यदि वह मास्क नहीं लगा रहे थे तो यह तो उनके परिवार की गंभीर लापरवाही है? वहीं मुख्यमंत्री आज भोपाल की सडक़ों पर चुनावी रैली की तरह आगे की गाड़ी में लगे बड़ी संख्या में कैमरों के साथ निकले। उनके साथ लंबा-चौड़ा कारों का काफिला भी था, उनके काफिले के कारण जगह-जगह जाम लग रहा था, जिससे भी शारीरिक दूरी का नियम खत्म हो रहा था। सलूजा ने कहा कि मुख्यमंत्री जहां भी जा रहे थे वहां पर भी भारी भीड़ उमड़ रही थी और भीड़ में कहीं भी शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो रहा था। कोरोना की गाइडलाइन का जमकर मजाक उड़ रहा था ? वाहनों में लोग ठसाठस भरे हुए थे। इसके पूर्व भी मुख्यमंत्री जब भोपाल और इंदौर में लोगों को मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का  गोला बनाने के लिए निकले थे, तब भी इसी प्रकार कोरना की गाइडलाइन का जमकर मजाक उड़ा था। नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि इससे अच्छा हो कि मुख्यमंत्री अपने कक्ष में बैठकर प्रदेश में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास करें, अस्पतालों में इलाज के लिए प्रदेश की जनता को बेड उपलब्ध कराएं, गरीबों को मुफ्त इलाज मिले इसकी व्यवस्था करें, टेस्टिंग व वैक्सीनेशन बढ़ाएं, टेस्टिंग की दर कम कराएं, रैपिड टेस्ट, ट्रेसिंग, सर्वे बढ़ाएं, अस्पतालों में इलाज की दर तय कराएं तो वह प्रदेशवासियों के हित में होगा और उसकी आज प्रदेशवासियों को आवश्यकता भी है। मुख्यमंत्री तत्काल अपना यह दिखावटी जागरूकता अभियान बंद करें, जिस अभियान से कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण तो नहीं हो सकेगा, अपितु संक्रमण बढऩे का खतरा और बढ़ रहा है ?

Kolar News

Kolar News 5 April 2021

गुना 5 अप्रैल (हि.स.) । भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर मंडल में ‘सेवा ही संगठन’ के ध्येय वाक्य के साथ स्वच्छता अभियान, मास्क वितरण एवं एक बार में उपयोग होने वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया जाएगा।  इसके साथ ही सेवा भावी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।  इस दौरान सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने निवास पर पार्टी का झंडा लगाकर मिष्ठान एवं फल वितरण करेंगे।  कार्यकर्ताओं को भेंट किए।   स्थापना दिवस के तहत  भाजपा कार्यालय पर सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र प्रत्येक के बूथ कार्यकर्ताओं को भेंट किए गए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरिसिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष गिर्राज भार्गव, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, ब्रजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।    जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बूथ पर रहने वाले सभी कार्यकर्ता नये सदस्यों एवं शुभचिंतकों को कार्यक्रम में आमंत्रित करेंगे। प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा के गौरवसाली इतिहास व विकास यात्रा पर व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे।  कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक एवं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। 

Kolar News

Kolar News 5 April 2021

इंदौर। शिवराज कैबिनेट में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर की गाड़ी रविवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी की गति कम करने के दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि मंत्री उषा ठाकुर को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है और वह सुरक्षित हैं।   जानकारी अनुसार आईपीएस कॉलेज के पास रविवार देर रात मंत्री उषा ठाकुर की गाड़ी को चालक ने स्पीड ब्रेकर पर वाहन की गति को कम किया, तभी पीछे से आ रही बाइक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे से मंत्री उषा ठाकुर की गाड़ी का पिछला कांच टूट गया। घटना से मंत्री उषा ठाकुर और उनके स्टाफ को चोट नहीं आई है। मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची राजेंद्र नगर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Kolar News

Kolar News 5 April 2021

पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर पन्ना पहुंचे। यहां उन्होंने अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया। जिले में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हम हर समय समाज सेवा और विकास के बारे में सोचते हैं, काम करते हैं ये हमारी पार्टी के संस्कार हैं। ग्राम दहलान चौकी पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में  ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये गये। इस दौरान शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सारे कार्यकर्ता जनता की सेवा में लगे हैं। इस कोरोना महामारी के समय भी टीका लगवाने के प्रति लोगों को जागरूक करने में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये हमारी पार्टी के संस्कार हैं कि हम हर समय समाज के विकास के बारे में सोचते हैं और काम करते हैं।आपके सुझावों पर होगा कामसांसद शर्मा ने ग्राम नयागॉव में ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी होने के कारण आयुष्मान कार्ड के वितरण का कार्यक्रम प्रतीकात्मक तौर पर आयोजित किया जा रहा है।  आप सभी के आयुष्मान कार्ड बन गये हैं,  आपको शासन की इस जन कल्याणकारी योजना का सीधा लाभ मिलेगा और आपके साथ-साथ आपके परिवार को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। जीवन को बचाने के लिए यह योजना महत्वपूर्ण है। मैं आप सबसे अपील करता हॅू कि कोरोना महामारी से अपना बचाव करें, शासन के द्वारा जो दिशा निर्देश जारी किये जा रहे हैं,  उनका पालन करें। शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिये मुझे जो भी सुझाव आपके द्वारा प्राप्त हुये हैं उन सभी पर मैं काम करूंगा और आने वाले समय में आपको परिणाम दिखेगा।केन-बेतवा परियोजना से हरा-भरा होगा बुंदेलखंडसासंद शर्मा ने अजयगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना लोगों के लिये वरदान साबित होगी और बुन्देलखण्ड केन बेतवा के जल से सिंचित होकर हरा भरा होगा। लाखों लोगों के घर तक पीने योग्य पानी पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना से 62 लाख घरों तक पीने का पानी पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर एरिया सहित किसी क्षेत्र को कोई नुकसान नहीं होगा एवं टाईगर रिजर्व को फायदा ही होने वाला है। जानवरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था हो जायेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज यादव सहित स्थानीय नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 3 April 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी पांच अप्रैल को शिवपुरी और अशोकनगर के पोहरी-मुंगावली क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने जा रहे थे, लेकिन कोरोना के चलते उनका पोहरी-मुंगावली दौरान स्थगित कर दिया गया है।   मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शनिवार को ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 5 अप्रैल को पोहरी और मुंगावली दौरे को स्थगित किया है। मणि खेड़ा समूह जल प्रदाय योजना, राजघाट बांध समूह जल प्रदाय, बैढऩ समूह जल प्रदाय योजना आदि के भूमिपूजन का कार्य किसी अन्य अवसर पर किया जायेगा। जागरूक रहें, स्वस्थ रहें।

Kolar News

Kolar News 3 April 2021

भोपाल। मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की आज शनिवार को पुण्यतिथि है। आज इस अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है और श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म साल 1630 में हुआ था। उन्हें शिवाजी भोसले के नाम से भी जाना जाता है। मराठा साम्राज्य की स्थापना शिवाजी महाराज ने ही की थी। शिवाजी महाराज की मृत्यु 3 अप्रैल 1680 को हुई थी। हर साल पुण्यतिथि पर उन्हें लोग श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।   सीएम शिवराज ने ट्वीट कर शिवाजी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा ‘हर इंसान को सबसे पहले अपने राष्ट्र, फिर गुरु, तब माता-पिता की तरफ ध्यान देना चाहिए, क्योंकि राष्ट्र से बढक़र कुछ भी नहीं- छत्रपति शिवाजी महाराज।  अप्रतिम साहस एवं वीरता के प्रतीक, मराठा गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा राष्ट्र के गौरव और सम्मान के लिए आजीवन युद्धरत रहने वाले महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की शौर्य गाथा हर युग में युवाओं को देश के मान एवं स्वाभिमान की रक्षा हेतु मर-मिटने के लिए प्रेरित करती रहेगी। भारत की महान विभूति के चरणों में सादर नमन!   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा ‘हिन्दवी स्वराज के प्रणेता, धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षार्थ अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर करने वाले राष्ट्र नायक छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन। मराठा सम्राट शिवाजी का न्यायपूर्ण शासन एवं गौरव गाथाएं अनंतकाल तक लोगों को राष्ट्रधर्म के लिए प्रेरित करती रहेंगी।   भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा ‘भारत वर्ष के लोकोत्तर वीर पुरुष, 'हिन्दवी स्वराज' के संस्थापक, प्रेरणादायी युगपुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा ‘अपने आत्मबल को जगाने वाला,खुद को पहचानने वाला,मानव जाति के कल्याण की सोच रखने वाला,पूरे विश्व पर राज कर सकता है- छत्रपति शिवाजी महाराज। मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले धर्मरक्षक, साहस और शौर्य के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

Kolar News

Kolar News 3 April 2021

अशोकनगर। जिले में जुआ-सट्टा एवं पर चलन पर रोक लगाने के लिए गुना सांसद डॉ.केपी यादव ने प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से भेंट कर जुआ-सट्टा की हकीकत से उन्हें वाकिफ कराया है। सांसद डॉ.केपी यादव ने शुक्रवार को बताया कि  क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा व स्मैक का चलन बढऩा चिंताजनक है, जिस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगना चाहिए। उनके क्षेत्र में इस तरह के अपराधों की रोकथाम के लिए उनके द्वारा प्रदेश के  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर सख्त प्रतिबंध लगाने हेतु मांग की, इनके साथ ही सांसद ने गौ-तस्करी पर भी रोक लगाने की मांग की गई है।   दरअसल, क्षेत्र में जुआ-सट्टा स्मैक आदि असामाजिक गतिविधियों से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। इन कृत्यों से घरों में आपसी कलह व घरेलू हिंसा के मामलों  में बढ़ोतरी हो रही है, जिन पर रोकथाम के लिए व क्षेत्र में बढ़ रही अवैध गौ तस्करी के कई मामले लगातार सामने आने के बाद एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार मांग उठाये जाने पर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से भेंटकर क्षेत्र में इन गतिविधियों को रोकने हेतु आवश्यक कार्यवाही की मांग की।    सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि हमें अपने क्षेत्र के युवाओं का भविष्य बचाना है। जुआ सट्टा से बर्बाद होते परिवारों को उस नर्क से बाहर निकालना है। ऐसे व्यक्ति समाज के लिए अभिशाप है जो इन कार्यों में संलग्न रहते हैं व पुलिस प्रशासन की सख्तीआवश्यक है। समाज व प्रशासन के समन्वय से इन पर रोक लगे। समाज के संभ्रांत नागरिकों को एकजुट होकर इन गतिविधियों के खिलाफ खड़ा होना होगा। जिसके लिए उन्हें आवश्यक पुलिस सुरक्षा प्राप्त हो एवं ऐसी गतिविधियों को मिल रहे संरक्षण बंद हो ऐसा गृह मंत्री से निवेदन किया है।    

Kolar News

Kolar News 2 April 2021

गुना। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई व चांचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह और चांचौड़ा की पूर्व विधायक ममता मीणा एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए तंज कसे हैं।    विधायक लक्षमण सिंह ने बीते रोज पत्रकार वार्ता में कहा था कि मुख्यमंत्री यदि गंभीर हैं, तो हम जानकारी देते हैं, भू माफियाओं पर कार्रवाई करें। प्रशासन की हिम्मत नहीं है, बड़ी मछलियों पर कार्रवाई करे। उन्होंने चांचौड़ा की पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सैंया थे कोतवाल और अब भैया भये कोतवाल। सैंया और भैया के बीच जमीनों पर कब्जा करने और लूटने का काम जारी है। उन्होंने राजस्व मंत्री व पंचायत मंत्री को भी भूमाफिया बताया।    अब चांचौड़ा की पूर्व विधायक व भाजपा नेता ममता मीणा ने आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि पति पढ़-लिखकर का आईपीएस बने हैं। आप पढ़ लिए होते तो ऐसी बातें नहीं करते। उन्होंने कहा, गर्मी का पारा बढ़ते ही कांग्रेस के बुजुर्ग नेता के दिमाग का पारा बढऩे लगता है। हमारे भैया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रदेश की सभी बहनों के कोतवाल हैं। उनके कोतवाल रहते बहनें सुरक्षित हैं। अतिक्रमण के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता खुद ऐसे लोगों को साथ लेकर घूमते हैं, जिन्होंने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। उनके खिलाफ क्यों नहीं धरना देते।   अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करे सरकार लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सरकार भू माफिया के विरुद्ध प्रदेश समेत गुना में भी कार्रवाई शुरू करे। वन भूमि पर सबसे ज्यादा कब्जा गुना में हैं। गरीब लोगों के घर तोड़ रहे हैं, उन्हें आपस में लड़ा रहे हैं। भूमाफिया उनकी जमीन गिरवी रख लेते हैं। सरकार बमोरी से ऐसे कब्जे हटाना शुरू करे। बमोरी में आदिवासियों को आगे करके जंगल कटवाया। लक्ष्मणसिंह ने कहा, जिले में दो तरह के तहसीलदार काम कर रहे हैं। एक कब्जा करने वाले तहसीलदार हैं। दूसरे कब्जा हटाने वाले।

Kolar News

Kolar News 2 April 2021

कटनी। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए समस्त कार्यकर्ता पूर्ण तन्मयता के साथ जुट जाएं। भाजपा का कार्यकर्ता सेवाभावी कार्यकर्ता होता है जो अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन सदैव कुशलता के साथ करता है। इसलिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहे।  उक्त विचार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को कटनी जिले के सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।जनता की तकलीफों के प्रति संवेदनशील रहेंमण्डल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सेवा ही संगठन की बुनियाद है। इसी मंत्र पर चलकर पार्टी आज इस मुकाम तक पहुंची है। इसलिए हमें सदैव जनता के  दुख-तकलीफ के प्रति सजग और संवेदनशील रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड का वितरण हर एक पात्र व्यक्ति तक हो जाए, इसकी चिंता करें। कोरोना की वेक्सीन लगवाने के लिए अधिक से अधिक लोग आगे आएं, इसके लिए जनजागरण करें।निकाय और पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहेंप्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। मंडलों में प्रत्येक बूथ तथा इन बूथों की समितियों का गठन तय समय पर हो जाना चाहिए। प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं को उनके बूथ तथा क्षेत्र की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि  6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस हर मण्डल में बूथ स्तर पर आयोजित किया जाना है।  इसी तरह 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर सेवा के कार्यक्रम आयोजित करना है। इन दोनों ही कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो, इसकी चिंता करें।

Kolar News

Kolar News 2 April 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय समेत सभी जिला मुख्लायों पर कलेक्टर कार्यालयों में परम्परा के मुताबिक अप्रैल माह के प्रथम कार्यदिवस गुरुवार को वंदेमातरम् गायन से कामकाज की शुरुआत हुई। इस दौरान सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों ने संगीत की धुन पर वंदेमातरम और मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन किया।    राजधानी भोपाल में राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान 'जन गण मन' का सामूहिक गायन मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे मातरम गायन में पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री ऊषा ठाकुर एवं स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इन्दर सिंह परमार, अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार सहित मंत्रालय, सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।   राज्य शासन के निर्देश पर प्रतिमाह प्रथम कार्यदिवस पर सरकारी दफ्तरों में सामूहिक वंदेमातरम् गायन का आयोजन होता है। इसी क्रम में आज भोपाल समेत सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालयों पर कमिश्नर्स-कलेक्टर्स कार्यालय में वंदेमातरम् का सामूहिक गायन हुआ। इस दौरान सभी कर्मचारी-अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद सरकारी कार्यालयों में कामकाज की शुरुआत हुई।

Kolar News

Kolar News 1 April 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर चल पड़ी है। राजधानी भोपाल समेत इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। मप्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति पर चिंता जताई है, साथ ही सरकार से कोरोना की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।   कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं। भोपाल-इंदौर जैसे शहरों में संक्रमण दर उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है? प्रदेश के कई जिलों में अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं, विभिन्न जिलों से अस्पतालों में बेड नहीं मिलने, इलाज नहीं मिलने की निरंतर शिकायतें आ रही है। निजी अस्पतालों की मनमर्जी, लूट-खसोट चालू हो चुकी है, कोरोना के इलाज में लगने वाले इंजेक्शन व दवाइयों की मनमानी दरें वसूली जा रही है।   कमलनाथ ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार को तत्काल आवश्यक व कड़े कदम उठाना चाहिए। टेस्टिंग-ट्रेसिंग, सर्वे व वैक्सीनेशन के काम व दायरे को तेजी से आगे बढ़ाना चाहिये, अस्पतालों में पर्याप्त बेड की उपलब्धता, मरीजों को तत्काल इलाज मिले इसको लेकर भी आवश्यक इंतजाम करना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 1 April 2021

हरदा। कृषि मंत्री कमल पटेल मंगलवार को हरदा नगर के मिडिल स्कूल ग्राउंड स्थित दीनदयाल रसोई पहुंचे। कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने पोते अंशराज पटेल का जन्मदिन रसोई में दीन दुखियों के साथ मिलकर मनाया। इस मौके पर सभी को भोजन सेवा सहयोग करके अनुकरणीय पहल की है।   इस मौके पर मंत्री पटेल ने कहा कि दीनहीनों व असहाय लोगों के लिए दोनों समय का भोजन नि:शुल्क वितरित किया जाता है। लॉकडाउन में भी दो लाख लोगों को भोजन कराया गया। रसोई का संचालन नगर के जागरूक लोगों के नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा जनसहयोग से विगत 5 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। जिसमें कई परिवार व समाजसेवी अपने परिजनों के जन्मदिन व शादी की वर्षगांठ एवं अन्य खुशियों के अवसर पर रसोई में आकर लोगों को भोजन सेवा में सहयोगी बनते है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, देवी सिंह सांखला, राधेश्याम डूडी, हरि पटेल, निवास जाट, अशोक राठौर, दीपक शर्मा, सरगम जैन, मनोहर लाल शर्मा, लोकेश मराठा, पार्षद मनोज महलवार, पार्षद ओम मोरछले सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 30 March 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होली की छुट्टी पर परिवार के साथ पन्ना में है वही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा माता वैष्णो देवी की यात्रा पर है। सीएम और गृहमंत्री की छुट्टी पर कांग्रेस ने निशाना साधा है।   कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा है कि मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था की अराजक स्थिति को कौन संभालेगा? यह प्रश्न प्रदेश की जनता के मन में कौंध रहा है। अभी तक तो पुलिस के लोग पिट रहे थे, वन विभाग के कर्मचारी पिट रहे थे। अवैध खनन वाले चांदमारी कर  रहे थे । केवल मजिस्ट्रेट रह गए थे सो अब उन्हें भी अपराधी दड़ेग़म चाकू मार रहे हैं।  कट्टे के बट से मार रहे हैं। मध्य प्रदेश में इन परिस्थितियों के लिए कौन जिम्मेदार है?   भूपेंद्र गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा कि टाइगर जी छुट्टी पर हैं और जो नरों में उत्तम हैं ऐसे मंत्री मंदिर की यात्रा पर हैं। गुप्ता ने सरकार से सवाल किया है कि तो इन परिस्थितियों को कौन संभालेगा ? इसका जवाब सरकार की तरफ से आना चाहिए । उन्होंने कहा कि पटवारियों के घर से करोड़ों रुपए की संपत्ति पकड़ी जा रही है। राजधानी में भूमाफिया के बेटे पुलिस को खदेड़ रहे हैं। भाजपा के पूर्व मंत्रियों के परिजनों के फार्म हाउस से करोड़ों की नगदी और कई किलो सोने की लूट हो रही है, लेकिन सरकार मौन है। उसकी तरफ से एक बयान भी नहीं आया है। क्या यह मौन इस बात का संकेत है कि कोरोना की तरह कानून व्यवस्था भी सरकार ने राम भरोसे छोडक़र आत्मनिर्भर बना दी है?   कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत की फटकार से भी अविचलित अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर थे। जो अपराधी अभी भी फरार चल रहे हैं उन्हें पकडऩे के लिये सुप्रीम कोर्ट की फटटकार का इंतजार कर रही है। पुलिस गोली चलाकर आत्मरक्षा तो कर रही है किंतु हाथ में वायरलेस सेट होने और आसपास थाने चौकियां होने के बावजूद भी अवैध दस-दस अवैध ट्रेक्टर-ट्राली सुरक्षित भागने में सफल हो रहे हैं। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि कब तक उसे बंगाल चुनाव में व्यस्त गृहमंत्री के दायित्व की कीमत चुकानी पड़ेगी?

Kolar News

Kolar News 30 March 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने जबलपुर शहर में केन्द्रीय सड़क एवं अधोसंरचना निधि से निर्माणाधीन फ्लाय ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 161 करोड़ 43 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। यह जानकारी रविवार को जनसंपर्क अधिकारी अनिल वशिष्ठ ने दी।    उन्‍होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि तकनीकी स्वीकृति के अनुसार निविदायें आमंत्रित कर फ्लाय ओवर का निर्माण कार्य प्रारंभ करायें। भार्गव ने कहा है कि ओवर ब्रिज का कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में करवाया जाना सुनिश्चित करें ताकि नागरिकों को शीघ्र और लम्बे समय तक आवागमन की सुविधा का लाभ मिल सके।

Kolar News

Kolar News 28 March 2021

दमोह। कांग्रेस नेता देवेन्द्र चौरसिया की हत्या के आरोप में लम्बे समय से फरार चल रहे दमोह जिले की पथरिया विधानसभा क्षेत्र की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधायक राम बाई के पति गोविंद सिंह ने रविवार सुबह ग्वालियर में पुलिस महानिरीक्षक के समक्ष समर्पण कर दिया था। इसके बाद एसटीएफ की टीम उन्हें लेकर हटा पहुंची और स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां पर न्यायाधीश के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।   गौरतलब है कि दो साल पहले हटा के कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया और उनके पुत्र पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था, जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए देवेन्द्र चौरसिया की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अन्य लोगों के साथ बसपा विधायक राम बाई के पति गोविंद सिंह को आरोपित बनाया था। तभी से गोविन्द सिंह फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में पुलिस और एसटीएफ की टीम उन्हें लगातार तलाश कर रही थी।    रविवार सुबह गोविंद सिंह परिहार का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह खुद को भिंड में सुबह 5 बजे सरेंडर करने की बात कह रहा था। इस बीच ग्वालियर एसटीएफ चीफ विपिन माहेश्वरी ने स्थानीय पुलिस की मदद से गोविंद सिंह को भिंड बस स्टैंड से गिरफ्तार करने का दावा किया। दमोह एसपी हेमंत चौहान ने की आरोपित गोविंद सिंह के गिरफ्तार होने की पुष्टि की। एसपी चौहान ने बताया कि एसटीएफ की टीम गोविन्द सिंह को लेकर रविवार को दोपहर हटा पहुंची थी और यहां अदालत में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Kolar News

Kolar News 28 March 2021

बालाघाट। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कृषि मंत्री एवं वर्तमान विधायक गौरीशंकर बिसेन ने रविवार को नगरीय क्षेत्र बालाघाट के वार्ड नंबर-33 में लगभग 900 मीटर लंबाई की 04 सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इन सीमेंट कांक्रीट सड़कों का निर्माण कार्य 38 लाख 59 हजार रुपये की लागत से किया जायेगा। इन सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए विधायक बिसेन ने अपनी विधायक निधि से यह राशि मंजूर की है।   अवधपुरी-पंवार-ले-आउट में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक बिसेन ने कहा कि बालाघाट के वार्ड नंबर-33 अवधपुरी पंवार-ले-आउट एवं हरिओम नगर में सीमेंट-कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए बहुत दिनों से मांग की जा रही थी। पक्की सड़क नहीं होने से यहां के लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। कालोनाईजर्स ने प्लाटिंग कर कालोनियां तो बना दी है, लेकिन कालोनाईजर्स एक्ट का पालन नहीं किया और कालोनी में अधोसंरचना विकास के कार्य नहीं किये। जिसके कारण कालोनियों के विकास का जिम्मा नगर पालिका के ऊपर आ गया है। अब जो भी कालोनाईजर्स कालोनी बनायें तो उसे कालोनाईजर्स एक्‍ट का पालन करना होगा और कालोनी में अधोसंरचना विकास कार्य करने के बाद ही प्लाट विक्रय करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि वार्ड नंबर-33 के लोगों की समस्या को देखते हुए विधायक निधि से लगभग 40 लाख रुपये की राशि सीमेंट-कांक्रीट की सड़क के लिए स्वीकृत की गई है और शीघ्र ही सीमेंट कांक्रीट की पक्की सड़क बनकर तैयार हो जायेगी। विधायक बिसेन ने सीमेंट-कांक्रीट सड़क निर्माण की एजेंसी से कहा कि वह सड़क का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करायें।   बिसेन ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरीय विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड पर सेन चौक से जागपुर घाट तक एवं हनुमान चौक से रेल्वे स्टेशन तक डिवाईडर वाली चौड़ी सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 50 लाख रुपये की राशि शासन से प्राप्त हो चुकी है। प्रदेश सरकार के वर्ष 2021-22 के बजट में बालाघाट जिले को चार रेल्वे ओव्हर ब्रिज की सौगत मिली है। इसमें सरेखा रेल्वे क्रांसिंग, बैहर रोड, भटेरा रोड एवं वारासिवनी रोड पर वैनगंगा पुल के पहले रेल्वे क्रासिंग पर ओव्हर ब्रिज बनाना शामिल है। इसके साथ ही वैनगंगा नदी पर बालाघाट-जागपुर के बीच उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।    विधायक बिसेन ने बताया कि मंडी बोर्ड से धपेरा-कुम्हारी के बीच वैनगंगा नदी पर पुल निर्माण के लिए पहले 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये थे। लेकिन इस वर्ष वैनगंगा में आई बाढ़ के कारण इस पुल की डिजाईन में संशोधन किया गया है। जिसके कारण पुल की लागत बढ़ गई है। मंड़ी बोर्ड से पुल की डिजाईन में संशोधन के बाद 10 करोड़ 06 लाख रुपये की राशि और स्वीकृत कर दी गई है।   विधायक निधि की राशि से वार्ड नंबर-33 अवधपुरी कालोनी में 281-281 मीटर लंबाई की सीमेंट-कांक्रीट दो सड़कें 09-09 लाख रुपये की लागत से बनायी जायेंगी। इसी प्रकार वार्ड नंबर-33 हरिओम नगर में 200 मीटर लंबाई की सड़क 06 लाख 36 हजार रुपये एवं 133 मीटर लंबाई की सड़क 04 लाख 25 हजार रुपये की लागत से बनायी जायेगी। कार्यक्रम में लता एलकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल धुवारे, मौसम हरिनखेड़े, सुरजीत सिंह ठाकुर, भूवन रहांगडाले, योगेश बिसेन, राजेश लिल्हारे, बिहारी पप्पू चौधरी, उमाशंकर ऊर्फ बब्लू बिसेन एवं वार्ड नंबर-33 के नागरिक उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 28 March 2021

भोपाल। विश्‍वास सिर्फ कार्यक्रमों, योजनाओं या सिर्फ भाषणों में ही नहीं जताया जाता, अपनी बात लेख के माध्‍यम से भी जन-जन तक सहजता के साथ पहुंचाई जा सकती है। कल तक मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस के साथ रहे और हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर मंत्री बनाए गए विधायक गोविन्‍द सिंह राजपूत ने अब मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनके नेतृत्‍व में चल रही सरकार के कामों के समर्थन का एक नया तरीका अपनाया है। उन्‍होंने बैठकों और कार्यक्रमों के बाद अपनी ओर से लेख लिखकर भी जता दिया है कि मध्‍य प्रदेश में सीएम शिवराज की अगुआई में सरकार जनहित में इतना अधिक अच्‍छा कार्य एवं फैसले ले रही है कि उसे विश्‍वास का कहीं कोई खतरा नहीं। जनता खुश है।    गोविंद सिंह राजपूत ने अपने इस लेख में लिखा है कि मुख्यमंत्री जो स्वयं एक गाँव में जन्में और पले-बढ़े हैं, ने किसान को तकलीफों के  चक्रव्यूह से निकालने का मार्ग खोजा, जिससे पटवारी को भगवान समझने वाला किसान अब स्वयं को अन्नदाता महसूस करने लगा है। मुख्यमंत्रीजी की मंशा के अनुरूप राजस्व मंत्री के रूप में मैंने किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए राजस्व कार्यों में तकनीकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से कभी भी और कहीं भी की तर्ज पर सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की है। पिछले एक वर्ष में राजस्व सेवाओं को और अधिक सुगम एवं सहज बनाने एवं इन सेवाओं को किसानों और आम नागरिकों तक आसानी से पहुँचाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का राजस्व अभिलेखों के लिये अधिक से अधिक उपयोग किया गया है। इसका परिणाम यह है कि भू-अभिलेखों के कम्प्यूटरीकरण नेशनल काउंसिल फॉर अप्लाइड इकोनामिक रिसर्च की रिपोर्ट में पूरे भारत में मध्यप्रदेश ने प्रथम स्थान मिला है।   उन्‍होंने लिखा है कि आज की स्थिति में प्रदेश के समस्त 56 हजार 761 ग्रामों के लगभग एक करोड़ 51 लाख भूमि स्वामियों के 3 करोड़ 97 लाख खसरा नंबरों का इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस तैयार किया जा चुका है। भूमि-बंधक की प्रक्रिया को ऑन लाइन कर किसानों को आसानी से ऋण प्राप्त करने, ऑन लाइन डायवर्सन मॉडयूल द्वारा डायवर्सन की सुविधा दी गई है। साथ ही नामांतरण और बँटवारे की प्रक्रिया को भी एकदम सरल बना कर उसे कम्प्यूटरीकृत किया है।   इस लेख में श्री राजपूत ने यह भी बताया है कि अब नागरिक घर बैठकर कभी भी और कहीं भी की तर्ज पर अपनी भूमि के खसरे, नक्शे एवं बी 1 की कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा एमपीऑनलाईन के 30 हजार से भी ज्यादा केन्‍द्र और लोक सेवा केन्द्रों से भी यह सेवा प्राप्त की जा सकती है। वहीं, मंत्री राजपूत लिखते हैं कि प्रदेश स्तर पर फसल का डाटा संकलित करने के साथ ही सारा एप से किसान अब अपनी फसल की जानकारी खुद दर्ज कर सकता है। फसल की क्षति की जानकारी, कृषि एवं उद्यानिकी की जानकारी एक ही स्थान पर एकत्र की जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में भी काम यहां बहुत प्रभारी रूप से हुआ है। पिछले वर्ष 22 सितंबर 2020 को प्रारंभ की गई इस योजना में वित्तीय वर्ष में दो समान किश्तों में प्रदेश के 57 लाख 50 हजार किसानों को एक हजार 150 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है।   स्वामित्व योजना में आबादी क्षेत्रों का सर्वे हो रहा है, अभी तक 2 हजार 800 गाँवों में आबादी सर्वे में 2 हजार गाँवों के नक्शे तैयार कर लिए गए हैं और 500 गाँवों के 38 हजार 473 भू-स्वामियों के अधिकार अभिलेख तैयार कर लिए गए हैं। जिसके बाद वे लोग भी बैंक लोन इत्‍यादि ले सकते हैं, जिनके घर तो है, लेकिन घर के कागज नहीं । इसी तरह से राजस्‍व मंत्री ने कोर्स नेटवर्क से सटीक सीमांकन की बात अपने लेख में की है।   अंत में प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री राजपूत लिखते हैं कि इस तरह प्रदेश में पिछले एक साल में मुख्यमंत्री चौहान की मंशा के अनुरूप किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं के हल के लिये राजस्व विभाग के अधीन बहुआयामी कार्य किये गये हैं।

Kolar News

Kolar News 25 March 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहगढ़ (जिला राजगढ़) के पूर्व विधायक सिद्धूमल खिलवानी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। श्री सिद्धूमल लोकतंत्र सेनानी भी रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. सिद्धूमल की आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।   उल्‍लेखनीय है कि स्‍व. सिद्धूमल खिलवानी नरसिंहगढ़ जनसंघ से दो बार लगातार विधायक रहे थे। उनकी अंतिम इच्‍छा थी कि वे अपना देह दान करें।  

Kolar News

Kolar News 25 March 2021

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास कैलाश सारंग ने बुधवार हमीदिया अस्पताल पहुंचकर कोविड सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने गांधी मेडिकल कॉलेज में उच्च स्तरीय बैठक कर तमाम व्यवस्थाओं पर चर्चा की।   मंत्री सारंग ने कहा कि राज्य सरकार कोविड संक्रमण रोकने के लिये भरकस प्रयास कर रही है। साथ ही संक्रमित व्यक्ति के इलाज की पूरी व्यवस्था भी सरकार द्वारा की जा रही है। इस दौरान बताया गया कि अभी हमीदिया अस्पताल के कोविड सेंटर में 390 बिस्तर की व्यवस्था की गई है। साथ ही 120 बिस्तर की और व्यवस्था की जा रही है। आने वाले समय में 400 बिस्तरों की और व्यवस्था की जायेगी। अभी हमीदिया में केवल 94 मरीज भर्ती हैं।   मंत्री सारंग ने सभी से अपील की है कि मास्क पहने और स्वयं की और अपने परिवार की सुरक्षा करें। उन्होंने कहा कि इसके लिये व्यापक रूप से जन-जागरूकता जरूरी है। लोगों को खुद आगे बढ़कर जागरूक होना होगा। उन्‍होंने बताया कि वेक्सीनेशन का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का भी वेक्सीनेशन शुरू हो जायेगा। प्रदेश में अभी तक लगभग 26 लाख डोज लगाये जा चुके है।   सारंग ने कहा कि डाक्टर्स और अन्य मेडिकल स्टॉफ लगातार जनसेवा के इस कार्य में लगे है। उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है। मरिजों की देख-रेख के लिये स्टॉफ एवं डॉक्टर्स की रोस्टर वाइज ड़यूटी लगाई जाये। टीम भावना के साथ डॉक्टर्स काम करें। विभाग के एच.ओ.डी. भी इस सेवा कार्य मे अपना सहयोग दें।   बैठक में अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा निशांत बडबड़े, डीन डॉ. अरूणा कुमार, अधीक्षक डॉ. आई.डी. चौरासिया डॉ. लोकेन्द्र दबे सहित अन्य डॉक्टर्स एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।   टी.बी. अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा मंत्री सारंग हमीदिया अस्पताल के बाद टी.बी. अस्पताल पहुंचे। सारंग ने यहाँ कोविड के लिये तैयार सेंटर को देखा। साथ ही उन्होंने टी.बी. अस्पताल नई ओ.पी.डी. का लोकर्पण भी किया।

Kolar News

Kolar News 24 March 2021

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया महासचिव के.के.मिश्रा ने कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रायोजित अभियानों को ‘छपास रोग’ से ग्रसित बताते हुए कहा कि जब पूरी सरकार ही इस ‘छपास रोग’ से मुक्ति नहीं पाना चाहती है, तो कोरोना संक्रमण से मुक्ति कैसे मिलेगी?   के के मिश्रा ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि इस संक्रमण से लड़ाई दृढ़-संकल्पों से ही लड़ी जा सकती है, किंतु जब सत्ता में बैठे जवाबदार लोग ही जनसमुदाय के बीच घुसकर गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाएं, फोटो खिंचवाने के कभी न थमने वाले शौक को पूरा करने के लिए खुद संक्रमण परोसें, तब क्या होगा यह बेहद चिंतनीय है? उन्होंने यह भी कहा कि अपनी खरीदी हुई सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री को उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जाना था, उनकी धार्मिक आस्थाओं पर काँग्रेस को कोई भी आपत्ति नहीं है, किंतु उसके पूर्व उन्होंने इंदौर के पलासिया स्थित व्यस्ततम इलाके 56 मार्केट में सार्वजनिक मंच लगवाया, प्रायोजित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ इक_ी कर कोरोना संक्रमण परोसने का राजनैतिक अभियान चलाया, जो घोर आपत्तिजनक और गंभीर चिंता का विषय है। मिश्रा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे ‘छपास रोग’ से इतर इस विषयक सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को सार्वजनिक करें तो बेहतर होगा।

Kolar News

Kolar News 24 March 2021

भोपाल। आज यानि सोमवार को विश्व जल दिवस है। हर वर्ष 22 मार्च को यह दिवस मनाया जाता है। ब्राजील में रियो डी जेनेरियो में वर्ष 1992 में आयोजित पर्यावरण तथा विकास का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्व जल दिवस मनाने की पहल की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच में जल संरक्षण का महत्व, साफ पीने योग्य जल का महत्व आदि बताना था। विश्व जल दिवस पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी जनता से जल संरक्षण की अपील की है।     मुख्यमंत्री शिवराज ने विश्व जल दिवस पर ट्वीट कर पानी की महत्ता बताते हुए इसे संरक्षित करने का संकल्प लेने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून! जल संरक्षण हमारा दायित्व ही नहीं, कर्तव्य भी है। जल की हर बूंद में जीवन है। जल बचेगा, तो जीवन बचेगा और हमारी भावी पीढिय़ां अधिक खुशहाल व समृद्ध होंगी। आइये, #WorldWaterDay पर जल रूपी जीवन को बचाने का संकल्प लें और प्राण-प्रण से प्रयास करें।   भाजपा महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा ‘विश्व जल दिवस' पर आईए, जल की एक-एक बूंद बचाने और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लें!  

Kolar News

Kolar News 22 March 2021

भोपाल। 'विश्व जल दिवस' के अवसर पर 'केन-बेतवा सम्पर्क परियोजना के लिए आज मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच हुए मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट  पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की है। आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार भी प्रेषित किया। इसके साथ ही शर्मा ने कहा कि यह परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र को सूखा मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दूसरे अर्थों में यह बुंदेलखंड में प्रगति की नई सुबह लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि खजुराहो सांसद होने के नाते मेरे द्वारा 9 जुलाई 2019 को इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया गया था और विभाग के मंत्रियों को भी इस संबंध में पत्र लिखे गए थे।प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि 'केन-बेतवा सम्पर्क परियोजना' समझौते से आज श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के उस सपने को भी पूरा करने की शुरुआत हो रही है, जो उन्होंने नदियों को आपस में जोड़ने के लिये देखा था। उन्होंने कहा कि केन नदी का उद्गम स्थान कटनी से है, जो कि मेरे संसदीय क्षेत्र में आता है। इस नदी पर बरियारपुर डैम है जो कि पन्ना जिले में आता है। इस डैम के बारे में 1977 में  मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश सरकार के बीच जल बंटवारे को लेकर एक समझौता हुआ था, लेकिन उत्तरप्रदेश सिंचाई विभाग का स्वामित्व होने के कारण मध्यप्रदेश को इस बांध से निकलने वाली नहर का पानी नहीं मिल पा रहा था। इस कारण आज भी पन्ना और छतरपुर जिले के सैकड़ों गांवों में पीने के पानी और सिंचाई की समस्या हो रही है।शर्मा ने कहा कि केन-बेतवा सम्पर्क परियोजना की महत्ता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इससे सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और बिजली निर्माण जैसे कई उद्देश्यों की पूर्ति हो सकेगी। इसके साथ ही इस परियोजना से मप्र के पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, विदिशा, शिवपुरी रायसेन एवं दतिया तथा उत्तरप्रदेश के बांदा, महोबा, झांसी एवं ललितपुर जैसे सूखाग्रस्त जिलों को बहुत लाभ होने वाला है। आज हुए समझौते पर शर्मा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, जल शक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया के प्रति भी आभार प्रकट किया है और क्षेत्र की जनता को बधाई दी है।

Kolar News

Kolar News 22 March 2021

भोपाल। ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर विश्व के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। करीब 3000 करोड़ रुपये की लागत से 600 मेगावाट क्षमता का यह सोलर फ्लोटिंग प्लांट नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है।   आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश के नवीन, नवकरणीय ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग सोमवार को तेलंगाना में हैदराबाद के समीप रामागुंडम में स्थित फ्लोटिंग सोलर प्लांट का अवलोकन करने पहुंचे। रामागुंडम में एनटीपीसी द्वारा स्थापित यह देश का सबसे बड़ा सोलर फ्लोटिंग प्लांट है। डंग ने प्लांट से संबंधित सभी आयामों की विस्तृत जानकारी ली, इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्लांट की विस्तृत जानकारी ली और स्थल अवलोकन कर प्लांट की कार्यप्रणाली को समझा।   मध्य प्रदेश में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर फ्लोटिंग सोलर प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। करीब 3000 करोड रुपये की लागत से 600 मेगावाट क्षमता का यह  प्लांट विश्व का सबसे बड़ा सोलर फ्लोटिंग प्लांट होगा। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने में नवीन, नवकरणीय ऊर्जा विभाग अग्रसर है और सौर ऊर्जा प्लांट के माध्यम से इस दिशा में बड़े कार्य किए जा रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 22 March 2021

भोपाल। आज विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसम्बर 2011 में डाउन सिंड्रोम के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए 21 मार्च को विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के रूप में घोषित किया था। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस पर इस बीमारी पीडि़त बच्चों पर स्नेह लुटाने की सलाह दी है।    मुख्यमंत्री ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि -‘डाउन सिंड्रोम से पीडि़त बच्चों को अधिक देखभाल, प्रेम और स्नेह की आवश्यकता होती है। घर में या आस-पास के सभी ऐसे बच्चों पर अपना अधिक स्नेह लुटाइये, इन्हें बेहतर जीवन जीने में मदद कीजिये। इनकी निश्छल मुस्कान आपके जीवन को आनंद के एक नये प्रकाश से आलोकित कर देगी।’   उल्लेखनीय है कि डाउन सिंड्रोम एक आनुवांशिक विकार है जो असामान्य कोशिका विभाजन के कारण गुणसूत्र 21 से अतिरिक्त आनुवांशिक सामग्री की वजह से होता है। डाउन सिंड्रोम वाले चेहरे की पहचान स्पष्ट रूप से आसानी हो जाती है, इसके कारण बुद्धि कमजोर होती है, विकास देर से होता है और इसके साथ थाइरॉइड या दिल का रोग भी हो सकता है।

Kolar News

Kolar News 21 March 2021

भोपाल। केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीन नये कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाये जाने की मांग को लेकर पिछले चार महीने से देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के आव्हान पर 26 मार्च को होने वाले भारत बंद का वामपंथी धर्मनिरपेक्ष दलों ने समर्थन किया है।   मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव अरविंद श्रीवास्तव, सीपीआई(एमएल) की केंद्रीय कमेटी के सदस्य देवेंद्र सिंह चौहान, समानता दल के प्रदेशाध्यक्ष इंजी. महेश सिंह कुशवाह, लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान में कहा है कि देश की कृषि को कारपोरेट के हवाले करने और किसानों को उनकी ही जमीनों से बेदखल करने के साथ ही देश की अन्न सुरक्षा को खतरे में डालने वाले इन कानूनों का देश भर में विरोध हो रहा है। संसद में भी जिन राजनीतिक दलों ने पहले इन कानूनों का समर्थन किया था, वे अब इन्हें वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इन दलों की ओर से कहा गया है कि यह कानून सिर्फ किसानों और कृषि के ही खिलाफ नहीं हैं, बल्कि गरीब की रोटी को भी कारपोरेट की तिजोरी में बंद कर देने की साजिश का हिस्सा हैं। गरीब के मुंह के निवाले को छीनने वाले इन कानूनों का देश का हर तबका विरोध कर रहा है।   वामपंथी धर्मनिरपेक्ष दलों ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार की निजीकरण की नीतियों का अब तो मुखर विरोध हो रहा है। बैंकों की दो दिवसीय सफल हड़ताल के बाद बीमा क्षेत्र की सफल हड़ताल ने भी संघर्षरत किसानों की आवाज में आवाज मिलाई है। वामपंथी धर्मनिरपेक्ष दलों ने देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी 26 मार्च के भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि 26 नवम्बर को शुरू हुए शांतिपूर्ण किसान आंदोलन को 26 मार्च को पूरे चार माह हो रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 19 March 2021

भोपाल। छतरपुर जिले के घुवारा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की दुखद घटना पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने एक जांच दल घटनास्थल पर भेजने का निर्णय लिया गया है, जो मौके पर जाकर संबंधित पक्षों से चर्चा कर अपनी रिपोर्ट मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगा।   प्रदेश कांग्रेस द्वारा जांच दल में पूर्व मंत्री हर्ष यादव, पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर, पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह, विधायक आलोक चतुर्वेदी, विधायक नीरज दीक्षित, विधायक विक्रम सिंह ‘‘नातीराजा और किरण अहिरवार को शामिल किया गया है।  

Kolar News

Kolar News 18 March 2021

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रेरणा का केन्द्र बिन्दु भारत है। समाज के हर व्यक्ति को आगे बढ़ाना और अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ना ही भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य रहा है। यह बात भाजपा प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद जी ने सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में कही। बैठक को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने भी संबोधित किया।   किसान मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए हितानंद जी ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा संगठन का महत्वपूर्ण मोर्चा है। केन्द्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में गांव और किसान हैं। इस दृष्टि से मोर्चा अपने संगठन का विस्तार बूथ स्तर तक करे। मोर्चा कृषि व उससे जुडे क्षेत्रों में नवाचार करने वाले किसानों और लोगों को पार्टी से जोड़े। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाए। उन्होंने संगठन की दृष्टि से अधिक से अधिक प्रवास करने,  कार्यकर्ताओं की चिंता करने  तथा  संगठन तंत्र की मजबूती के लिए काम करने की सलाह दी।बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने किसान मोर्चा को और अधिक संगठनात्मक ताकत देने की सलाह दी। वहीं, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता इस तरह से कार्य करें कि किसान मोर्चा की ताकत से मूल संगठन को अधिक से अधिक लाभ मिले। बैठक का संचालन मोर्चा के महामंत्री विनोद सिंह जादौन ने किया एवं आभार मोर्चा के कोषाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ चतुर्वेदी ने माना।

Kolar News

Kolar News 15 March 2021

भोपाल। दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में हुए सीरियल ब्लास्ट के मुख्य आरोपित आईएम के आतंकी आरिज खान को दी गई फांसी की सजा स्वागत योग्य है। कोर्ट के इस निर्णय से बेकसूर नागरिकों का खून बहाने वाले आतंकियों को तो संदेश मिलेगा ही, इससे यह भी साबित हो गया है कि कांग्रेस और विरोधी दल सिर्फ अपनी वोट बैंक की राजनीति के चलते बाटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे थे और एक बहादुर पुलिस अधिकारी की शहादत का अपमान कर रहे थे। अपने इस पाप के लिए सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही।   प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि बाटला हाउस एनकाउंटर के बाद कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने इस एनकाउंटर में आतंकियों की मौत पर अफसोस जताया था। यही नहीं, बल्कि कांग्रेस, वामपंथियों, सलमान खुर्शीद, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी जैसे नेताओं ने इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाया था। ममता बनर्जी ने तो खुले मंच से न्यायिक जांच की मांग करते हुए यह दावा किया था कि अगर वे गलत निकलती हैं, तो राजनीति छोड़ देंगी। वहीं, कांग्रेस के ही दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं ने देश के लिए अपने प्राण देने वाले इंस्पेक्टर मोहनचंद शर्मा की शहादत का अपमान किया था। शर्मा ने कहा कि अब जबकि इस मामले में अदालत का फैसला आ गया है, सोनिया जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उन्हें इस फैसले पर भी अफसोस है? क्या दिग्विजय सिंह अब भी इस एनकाउंटर को फर्जी मानते हैं? शर्मा ने कहा कि कोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है कि कांग्रेस हमेशा आतंकियों की तरफदारी करती रही है और वोट बैंक को साधने के लिए बेकसूर नागरिकों का खून बहाने वालों की पीठ पर भी अपना हाथ रखने में संकोच नहीं करती।

Kolar News

Kolar News 15 March 2021

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस परिसर के समक्ष भगवान श्री रामचंद्र जी की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किए जाने वाले बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीरथ सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।   पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि तीरथ सिंह रावत जैसे चापलूसों का पुतला जलाना इसलिए आवश्यक है क्योंकि ऐसे चापलूसों से ही देश का सर्वनाश हो रहा है। उन्होंने कहा कि अपने आका नरेन्द्र मोदी को खुश करने के लिए कि नरेन्द्र मोदी को भगवान राम का अवतार है, लेकिन तुम हजारों जन्म ले लो तो भी राम भगवान का अवतार जीवन में नहीं बन सकते। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि तुमने तो देश को मिट्टी में मिला दिया है, देश को अडानी अंबानी के यहां गिरवी रखा दिया है। ऐसे अवतार बताने वाले लोगों का पुतला क्या ऐसे लोगों की तो सरकार ही गिरा देनी चाहिए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा, सिध्दार्थ सिंह राजावत, विकी खोंगल, अब्बास हफ़ीज़, युवा कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी, रवि वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।   बता दें कि उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से की करते हुए कहा है कि भगवान राम ने समाज के लिए अच्छा काम किया था। इसलिए लोग उन्हें भगवान मानने लगे थे। इसी तरह भविष्य में प्रधानमंत्री के साथ भी ऐसा ही होगा।

Kolar News

Kolar News 15 March 2021

सागर। मध्यप्रदेश में भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार शाम को तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। इस दौरान कई हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ। सागर जिले में भी ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने शनिवार को राहतगढ़ तहसील के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का मुआयना किया।   उन्होंने मुगरयाऊ, जमुनिया हाट, मसुरयाई, बेरखेरी और बिचपुरी आदि ग्रामों का भ्रमण कर ओलावृष्टि से हुई गेहूं और चने को हुई नुकसानी को देखा। उन्होंने इन ग्रामों में किसानों के साथ चर्चा की और किसानों का आश्वस्त किया कि प्रदेश में जहां-जहां पर फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहां नुकसान का सर्वें कर क्षतिपूति दिलाई जायेगी। उन्होंने किसानों से कहा कि किसान चिंता न करें। सरकार किसानों के साथ है। इस संबंध में राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी निर्देशित किया जा चुका है।    उन्होंने ग्रामों के भ्रमण के दौरान राहतगढ़ एसडीएम रमेश पाण्डे और तहसीलदार को निर्देश दिये कि तत्काल फसलों का सर्वें शुरू करें। राजस्व मंत्री राजपूत के ग्रामों के भ्रमण के दौरान किसानों द्वारा एक पटवारी पूनम पाठक की शिकायत की जिस पर राजस्व मंत्री ने एसडीएम को निर्देश दिये कि पटवारी को उक्त हल्के से हटा दिया जाए।

Kolar News

Kolar News 13 March 2021

ग्वालियर। ’कोरोना मुक्त मध्यप्रदेश बनाएं, आओ वैक्सीन लगवाएं’ कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद जी ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में हेल्प डेस्क पर बैठे और उन्होंने आमजन को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने टीके के लिए लोगों के पंजीयन भी किये ।   प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ’सेवा ही संगठन’ के मूलमंत्र के साथ कार्य करती है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में अपनी सामाजिक भूमिका का निर्वहन कर रही है। पार्टी का यह अभियान 10 मार्च से प्रारंभ हुआ है। इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिये हेल्प डेस्क लगाकर और घर-घर पहुंचकर संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोविड-19 मुक्त भारत के लिये टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में 2.5 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। इतना ही नहीं भारत द्वारा 6.5 करोड़ से अधिक वैक्सीन विश्व के 47 देशों को उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि भारत कोरोना मुक्त हो इसके लिये आमजन भी बिना किसी आशंका के कोरोना की वैक्सीन लगवायें।   इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद संध्या राय, मुकेश चौधरी, प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, मीडिया पैनलिस्ट आशीष अग्रवाल, हेल्प डेस्क प्रभारी डॉ राकेश रायजादा, डॉ. श्रीप्रकाश लोहिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 13 March 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को सदन की कार्यवाही हंगामेदार रही। किसान कर्जमाफी को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया तो वहीं सदन में एससी-एसटी के छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिलने का मुद्दा भी उठा। किसान कर्जमाफी के मुद्दे पर सरकार ने पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया।    दरअसल, मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार को सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस विधायक कुणाल चौधीर ने किसान कर्जमाफी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया था कि कमलनाथ सरकार के दौरान 27 लाख किसानों की कर्ज माफी की गई थी। शेष किसानों की कर्ज माफी कब तक होगी? इसका जवाब कृषि मंत्री कमल पटेल ने देते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार और राहुल गांधी झूठ बोलते हैं। कमलनाथ सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। इस पर कांग्रेसी विधायक भडक़ गए और हंगामा करने लगे। विपक्षी विधायकों ने आरोप लगाया कि शिवराज सरकार किसान विरोधी है। वह किसानों का कर्ज माफ नहीं करना चाहती है, इसलिए कृषि मंत्री सदन में जवाब नहीं दे रहे हैं।    इतना सुनते ही कमल पटेल के बचाव में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कर्ज माफी को लेकर कमलनाथ सरकार पर किसानों को धोखा देने के आरोप लगाए। सदन में हंगामा बढ़ गया तो अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सदन की कार्यवाही को 5 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। कार्यवाही फिर शुरू हुई तब कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि सरकार सिर्फ इतना बताए कि किसानों की कर्ज माफी होगी या नहीं? इसका जवाब कृषि मंत्री कमल पटेल देते, उसके पहले ही नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। इस पर कांग्रेस ने भी आरोप लगाया कि सरकार विधानसभा में यह स्वीकार कर चुकी है कि मध्य प्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्जा कमलनाथ सरकार ने माफ किया था। अब सरकार यह क्यों नहीं बता रही कि शेष किसानों का कर्ज कब माफ किया जाएगा। हंगामे के बाद कांग्रेस विधायकों ने इस मुद्दे पर वॉकआउट कर दिया।   वहीं, शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले बजट में इस योजना में 172 करोड़ रुपए का प्रावधान था, जिसे अब घटाकर 57 करोड़ कर दिया गया है। सरकार एससी एसटी के छात्र छात्राओं की हितैषी नहीं है।   वहीं, शून्यकाल के दौरान पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस विधायक तरुण भनोट ने नगरी निकाय चुनाव में वीवीपैट मशीनों के उपयोग को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह जानकारी मिली है कि नगरीय निकाय चुनाव में वीवीपैट मशीनों का उपयोग नहीं किया जा रहा है। सरकार सदन में इसका जवाब दे। इस पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह जैसे ही जवाब देने के लिए खड़े हुए, तभी विपक्ष ने एक अन्य मामले को लेकर वॉकआउट कर दिया। 

Kolar News

Kolar News 9 March 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। इंदौर और भोपाल में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक बार फिर सख्ती बरतने की तैयारी में है। इस बीच प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है।   प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले और नाईट कफ्र्यू को लेकर बड़ा बयान दिया है। रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि सरकार नाइट कफ्र्यू के बारे में विचार कर रही है। इस पर निर्णय सीएम के साथ आज शाम को होने वाली बैठक में लिया जाएगा। हमला लक्ष्य है कि हम संक्रमण को अब आगे नहीं बढऩे देंगे। जनता से अपील है कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाएं।   कांग्रेस नेताओं को दी चुनौतीइस दौरान मंत्री सारंग ने कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सही मायने में आप महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं और उनका सम्मान करते हैं तो विधानसभा में लव जिहाद के खिलाफ बने कानून का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के विरोध में कांग्रेस हमारा साथ दें और विधेयक के पक्ष में हमारा समर्थन करें। कमलनाथ सदन में बोले कि वह इस कानून का समर्थन करते हैं और लव जिहाद का विरोध करते हैं। कांग्रेस पार्टी का स्टैंड इस पर स्पष्ट होना चाहिए।   दिग्विजय सिंह पर कसा तंजवहीं दिग्विजय सिंह के किसान सम्मेलन पर तंज कसते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनको किसानों का समर्थन तो नहीं मिल रहा है बल्कि उनका बहिष्कार हो रहा है। वह अपनी राजनीतिक जगह को तलाशने के लिए इधर-उधर घूम रहे है। उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने तय कर दिया है कि उनका दखल मध्यप्रदेश में नहीं होगा।

Kolar News

Kolar News 7 March 2021

भोपाल। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण और पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित 'आसरा वृद्धाश्रम' में मनाया। उन्होंने बुजु़र्गों से वार्तालाप कर उनकी समस्याएं जानीं और विभागीय अधिकारियों को वृद्धाश्रम में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्‍होंने बुजु़र्गों को फल भी वितरित किये।    इस दौरान पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृद्ध एवं गुरूजनों का आदर सम्मान कर आर्शीवाद लेने की अच्छी परम्परा है, जो कई अन्य संस्कृतियों में नहीं दिखती। पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान का पौध-रोपण का संकल्प हमारी आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के प्रदूषण से बचाएगा। कुछ वर्षों बाद यह संकल्प न केवल देश में बल्कि वैश्विक पर्यावरण के लिये सार्थक परिणाम देने लगेगा। पटेल ने वृद्ध आश्रम में पौध-रोपण किया। उन्‍होंने इसके पूर्व अपने शासकीय निवास पर भी आम का पौधा लगाया। 

Kolar News

Kolar News 5 March 2021

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर छिन्दवाड़ा होने के कारण उन्हें फ़ोन पर शुभकामनाएँ दी। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य , यशस्वी जीवन व दीर्घायु होने की कामना की।   इसके अलावा कमलनाथ ने ट्वीट पर भी सीएम शिवराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा ‘प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके उत्तम स्वास्थ्य , दीर्घायु व यशस्वी जीवन की ईश्वर से कामना करता हूँ।

Kolar News

Kolar News 5 March 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 62 वें जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने संत नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय उपवन में संत हिरदाराम भाजपा मंडल एवं बोरवन क्लब के कार्यकर्ताओं के साथ 62 पौधों को रोप कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएँ दी।   विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस मौके पर कहा कि आज पीपल का पौधा लगाकर मुख्यमंत्री जी को बधाई दी है। पीपल का पेड़ जिस तरह 24 घंटे ऑक्सीजन देता है उसी तरह मध्यप्रदेश की 8 करोड़ जनता की 24 घंटे निरंतर सेवा में जुटे मुख्यमंत्री जी निरोग रहे दीर्घायु हो और इसी तरह मध्यप्रदेश के नागरिकों की सेवा में जुटे रहें यही ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

Kolar News

Kolar News 5 March 2021

भोपाल। मप्र कांग्रेस ने व्यापमं की कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए इसकी तत्काल जांच करने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाएं आयोजित करने वाला व्यापमं एक बार फिर घोटाले के घेरे में आ गया है।   रवि सक्सेना ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि व्यापमं ने फरवरी माह में जो कृषि विकास अधिकारी पद के लिए परीक्षा ली थी उसके परिणामों में शीर्ष 10 स्थान हासिल करने वाले टॉपर्स को एक जैसे अंक मिले हैं। सभी ने एक ही कॉलेज से पढ़ाई की है और सभी चंबल क्षेत्र से हैं। जिससे पूरी परीक्षा संदेह के घेरे में आ गयी है ! ये परीक्षा भी एक ब्लैक लिस्टेड कम्पनी से संचालित करवायी गयी है।   कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में व्यापमं के माध्यम से सरकार कब तक बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करती रहेगी? कब तक नौकरीयों को अपात्रों को नीलाम कर बेचा जाएगा? जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में टॉप किया है यदि उनके पूर्व के परीक्षा परिणामों का विश्लेषण किया जायेगा तो कई चौकानें वाले खुलासे होंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की है कृषि विकास अधिकारी परीक्षा में हुए घोटाले की जांच के मुख्यमंत्री जी तत्काल आदेश करें जिससे ईमानदार, योग्य परीक्षार्थियों को न्याय मिल सके।

Kolar News

Kolar News 4 March 2021

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास कैलाश सारंग और आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म-दिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।   सारंग ने कहा है कि पहले करनी फिर कथनी के सिद्धांत पर चलने वाले प्रदेश के मुखिया एक ओर जहां आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का ताना-बाना बुन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रतिदिन एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में स्वयं प्रयास कर रहे हैं और सभी को प्रेरित भी कर रहे हैं। ऐसे जन-जन के लाड़ले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्म-दिन की ढेरों मंगल-कामनाएं।   आयुष राज्य मंत्री कांवरे ने मुख्यमंत्री चौहान के जन्म-दिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से सभी भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि रात-दिन जनता की सेवा करने वाले और प्रदेश के विकास की लगातार चिंता करने वाले ऐसे संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं शिवराज सिंह चौहान। मुख्यमंत्री पर्यावरण प्रेमी भी हैं, जिन्होंने पूरे साल एक पौधा रोपण का प्रण लिया है। वे हर साल बड़ी संख्या में पौध-रोपण करते व करवाते हैं। मुख्यमंत्री चौहान को जन्म-दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं।

Kolar News

Kolar News 4 March 2021

भोपाल। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि सीपीसीटी परीक्षा सर्टिफिकेट की वैद्यता अवधि को 4 वर्ष से बढ़ाकर अब 7 वर्ष किया जा रहा है। यह बात मंत्री परमार ने बुधवार को मंत्रालय में सीपीसीटी परीक्षा संचालन संबंधी समीक्षा बैठक में कही। उन्‍होंने कहा कि इससे प्रदेश में सहायक ग्रेड-3, स्टेनो, डाटाएंट्री ऑपरेटर और आई.टी. ऑपरेटर जैसे पदों की भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्रों को लाभ होगा।   राज्य मंत्री परमार ने कहा कि वर्तमान कोरोना काल की परिस्थितियों और परीक्षार्थियों की सहुलियत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्‍होंने निर्देश दिये कि सीपीसीटी परीक्षा सर्टिफिकेशन की व्यवस्था इस तरह बनाएं कि परीक्षार्थियों का स्कोर कार्ड दूसरे राज्यों की परीक्षाओं में भी मान्य हो। परीक्षाओं के संचालन की रीयल टाइम मॉनिटरिंग और त्वरित परीक्षा परिणाम जारी करने के लिये आधुनिक प्रौद्योगिकी और तकनीक को अपनाया जाये। परीक्षाओं के संचालन संबंधी सूचनाएं परीक्षार्थियों को प्रचार-प्रसार के सभी माध्यमों पर उपलब्ध कराएं।   बैठक में अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एम. सेलवेन्द्रन, निदेशक राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रभातराज तिवारी और उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग दिशा नागवंशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 3 March 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस किसानों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाती रही है। बुधवार को कांग्रेस ने एक बार फिर ट्वीट कर शिवराज सरकार पर हमला बोला है।   दरअसल, कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियों में एक किसान मंडी में मदद की गुहार लगा रहा है। वहीं कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एमएसपी बंद कर दिया है। कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में किसान अपनी पीड़ा को बताते हुए उसके आंखों से आंसू निकल आते हैं।   कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा किसानों को एमएसपी मिलना बंद, आत्महत्या करने को मजबूर किसान। मध्य प्रदेश कि नसरुल्लागंज मंडी में किसान का गेहूं 1600 रुपये प्रति क्विन्टल खऱीदा जा रहा है, जबकि गेहूं की एमएसपी 1975 रुपये है। शिवराज जी, किसानों को रूलाना बंद करो, आपकी सत्ता हवस सबकी खुशियाँ निगल गई।

Kolar News

Kolar News 3 March 2021

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा आकर मुझे पता चला कि कमलनाथ सरकार के समय यहां साइन बोर्ड का बहुंत बड़ा घोटाला हुआ है। साइन बोर्ड के लिए 12 करोड़ के टेंडर हुए और 9 करोड़ का पेमेंट कर दिया गया। पांच सौ करोड़ का डीएमएफ घोटाला हुआ। इनके अलावा सिंचाई घोटाला हुआ। इन घोटालों के पीछे कौन है? किसे टेंडर दिया गया और पेमेंट किया गया? इन घोटालों से किसे फायदा हुआ, इन प्रश्नों के जवाब तो जांच से मिल जाएंगे, लेकिन इतना तय है कि इन घोटालों के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। हम सरकार से भी इस संबंध में बात करेंगे। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को छिंदवाड़ा में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।   गांधी जी के नाम का उपयोग करने वालों ने उनके लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि राहुल जी और सोनिया जी गांधी जी के नाम का उपयोग तो करते हैं, लेकिन गांधी जी से उनका लेना देना क्या है? कभी आपने गांधी जी के बारे में मंथन किया है कि उन्होंने इस देश के लिए क्या किया है? आपने इतने सालों तक देश पर राज तो किया, लेकिन गांधी जी के साथ क्या किया? आपने सिर्फ गांधी जी के नाम का दुरुपयोग किया, कभी उनके विचारों को लेकर जनता के बीच नहीं गए और उन विचारों को जमीन पर उतारने का काम कभी नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश अब जागरूक हो गया है और वो इन सवालों के जवाब चाहता है।   प्रदेश संगठन नं.1 कैसे बने, इस पर चर्चा करने आया हूं प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मेरा छिंदवाड़ा प्रवास एक संगठनात्मक प्रवास है। छिदवाड़ा से मेरा लंबा जुड़ाव रहा है, जब जिलों के चुनाव थे तब भी छिंदवाड़ा की जिम्मेदारी मेरे पास थी। यहां के लोगों से मिलना चलता ही रहा है। छिंदवाड़ा हमारे एजेंडे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। छिंदवाड़ा में संगठन की मजबूती के लिए हमें क्या काम करना है, इस पर स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी को अपनी अथक मेहनत और त्याग से सींचकर खड़ा किया है, उनके साथ बैठकर चर्चा की गई। हमारे जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर तय किया गया कि संगठन मजबूती के लिए किन-किन क्षेत्रों में हमें काम करने का जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश का संगठन पूरे भारत में एक आइडियल ऑर्गनाइजेशन है, जिसकी जिम्मेदारी मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को दी गई है। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि सामूहिकता के साथ, टीम भावना से काम करते हुए विभिन्न पैरामीटर्स पर प्रदेश संगठन को देश में नं.-1 बनाएं।   जन आकांक्षाओं का प्रतिबिंब होगा हमारा घोषणा पत्र शर्मा ने कहा कि हमने यह तय किया है कि नगर निकाय चुनाव में घोषणा-पत्र भाजपा का होगा, लेकिन जनमत की अपेक्षाओं के आधार पर तैयार होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों के साथ नगरीय क्षेत्रों के विकास का रोडमेप बनाने का काम कर रहे हैं। हम संगठन के कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा करके यह जानना चाहते हैं कि नया छिंदवाड़ा कैसा हो,  उनके  सपनों का छिंदवाड़ा कैसा हो? इसके लिए हम ईमेल और व्हाट्सअप नंबर जारी किए हैं, लोग हमें पत्र के माध्यम से भी क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव दे सकते हैं। शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा के विकास के लिए हमें मीडिया के मित्रों के सुझाव भी चाहिए, क्योंकि मीडिया समाज को आइना दिखाता है।   प्रधानमंत्री जी ने बढ़ाया भारत का मान, महापुरुषों को दिया सम्मान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संकट के उस दौर में प्रधानमंत्री जी फार्मा कंपनियों में गये और पूछा कि मानवता को बचाने के लिए आपको किन चीजों की जरूरत है?  प्रधानमंत्री जी को बधाई देते हुए शर्मा ने कहा कि उनकी इच्छाशक्ति के कारण ही वेक्सीन तैयार हुई और 24 देशों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के संकल्प को स्वच्छ भारत अभियान के रूप में प्रधानमंत्री जी ने जमीन पर उतारा है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को पूरी दुनिया में सम्मान दिलाने का काम प्रधानमंत्री जी ने किया है। संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर और अनुसूचित जाति तथा जनजातियों को देश में सम्मान दिलाने का काम प्रधानमंत्री जी और भाजपा की सरकारों ने किया है। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में गरीबों को जीवन स्तर ऊंचा उठाने का काम कर रही है और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरा देश आगे बढ़ रहा है।

Kolar News

Kolar News 1 March 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के छठवें दिन सोमवार को दोपहर बाद सदन में राज्य सरकार द्वारा लव जिहाद के खिलाफ बनाए गए धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2021 को पटल पर रखा। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इस पर चर्चा के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित किया था, लेकिन विपक्ष ने इस पर कोई आपत्ति नहीं की और महज एक मिनट में यह विधेयक पारित हो गया। विधानसभा में आज इस पर चर्चा के लिए समय निर्धारित किया गया था। सरकार द्वारा भोजन अवकाश के बाद के धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2021 का मसौदा सदन में पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सदन में इस विधेयक पर बहस के लिए 15 मिनट का समय तय किया, लेकिन विधेयक पर किसी ने आपत्ति नहीं ली। सदन में कांग्रेस के पांच पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह, पीसी शर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, बाला बच्चन, ब्रजेंद्रसिंह राठौर मौजूद थे। इस पर किसी ने कोई सवाल नहीं किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने बहुमत के आधार पर इस कानून को पास कर दिया। लव जिहाद के खिलाफ बने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2021 कानून में प्रलोभन देकर, बहलाकर, बलपूर्वक या मतांतरण करवाकर विवाह करने या करवाने वाले को एक से 10 साल के कारावास और अधिकतम एक लाख रुपये तक से दंडित करने का प्रावधान है। यह कानून प्रदेश में 9 जनवरी 2021 को लागू हो गया था। तब से लेकर अब तक प्रदेश में 23 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें भोपाल संभाग में सात, इंदौर में पांच, जबलपुर व रीवा में चार-चार और ग्वालियर में तीन मामले दर्ज हुए हैं। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार ने लव जिहाद के खिलाफ अध्यादेश के माध्यम से 9 जनवरी 2021 को धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2021 राज्य में 6 माह की अवधि के लिए लागू किया था।

Kolar News

Kolar News 1 March 2021

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास कैलाश सारंग ने सोमवार को राजधानी भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज में कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के वैक्सीनेशन का जायजा लिया। उन्होंने अपनी देख-रेख में सुबह पहुंचे वरिष्ठ नागरिक डॉ. मोहन टंकवाल, सरदार कुलवंत सिंह,  अंगूरी जैन और डॉ. एन.पी. मिश्रा सहित अन्य को वैक्सीन लगवाई।   चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने व्हील-चेयर पर आये डॉ. एन.पी. मिश्रा को स्वयं ले जाकर उनका वैक्सीनेशन करवाया। इसके पहले उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से चर्चा की और उनका हालचाल जाना। उनकी हौसला अफजाई और मौजूदगी से वरिष्ठ नागरिक अपने आप में अभिभूत थे। सिस्टर नलिनी ने एक-एक कर वरिष्ठ नागरिकों का वैक्सीनेशन किया। इसके पहले सिस्टर ने उनसे सुबह के नाश्ते की जानकारी प्राप्त की। वैक्सीनेशन के बाद वरिष्ठ नागरिकों को 30 मिनट तक आब्जर्वेशन में रखा गया।   इस दौरान संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत, जीएमसी डीन डॉ. अरुणा कुमार और हमीदिया अस्पताल अधीक्षक डॉ. आई.डी. चौरसिया मौजूद रहे।

Kolar News

Kolar News 1 March 2021

ग्वालियर। ग्वालियर शहर की दहलीज पर खूबसूरत प्रवेश द्वार बनाए जायेंगे। नगर के चारों ओर के मुख्य मार्गों पर ये प्रवेश द्वार बनेंगे। इस सिलसिले में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने रविवार को नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा एवं स्मार्ट सिटी की सीईओ जयती सिंह के साथ भ्रमण कर प्रवेश द्वारों के लिये प्रस्तावित स्थलों का जायजा लिया।    राज्य मंत्री कुशवाह ने स्थल भ्रमण के दौरान निर्देश दिए कि शहर के चारों ओर के मार्गों पर ग्वालियर शहर के ऐतिहासिक वैभव को ध्यान में रखकर एवं आधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रवेश द्वार बनाए जाएँ। सभी प्रवेश द्वार खूबसूरत हों और दूर से ही लोगों को आकर्षित करें, जिससे अन्य शहरों से आने वाले लोगों को दूर से ही आभास हो जाए कि हम ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा प्रवेश द्वारों के रखरखाव व साफ-सफाई की भी पुख्ता व्यवस्था की जाए।    रविवार को राज्य मंत्री कुशवाह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खासतौर पर पुरानी छावनी, निरावली, मोहनपुर, सिरोल रोड़, मालवा कॉलेज व गिरवाई सहित प्रवेश द्वारों के लिये प्रस्तावित स्थलों का जायजा लिया। नगर निगम आयुक्त वर्मा एवं स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह ने कहा कि ग्वालियर के हैरीटेज व ऐतिहासिक स्वरूप को ध्यान में रखकर प्रवेश द्वारों के निर्माण की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जायेगा। इस अवसर पर नगर विकास से जुड़े अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।   हैरीटेज स्वरूप के साथ वीरपुर बांध का सौंदर्यीकरण कराएँ  नगर के प्रवेश द्वारों के प्रस्तावित निर्माण स्थलों का जायजा लेने निकले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह ने वीरपुर बांध का सौंदर्यीकरण कराने पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि हैरीटेज स्वरूप के साथ वीरपुर बांध का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराएँ, जिससे पानी के बड़े स्त्रोत के संरक्षण के साथ-साथ शहर में पर्यटन के लिये भी एक स्थान उपलब्ध हो सके। कुशवाह ने व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार के पार्क का भी निरीक्षण किया और इसका सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Kolar News

Kolar News 28 February 2021

अशोकनगर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जेल अपराधियों को सुधारने के लिए है, जेल में रहकर सुधरें, ना कि और बिगड़ जाएं। यह बात मंत्री यादव ने रविवार को जिला जेल के निरीक्षण के दौरान कैदियों को समझाइश देते हुए कहीं।    राज्‍यमंत्री यादव ने कहा कि आप जहां भी रहे आपसी सामंजस्य बना कर रहे, भाई चारे के साथ रहें। जिससे आपका कभी भी कहीं भी झगड़ा नहीं होगा, ना ही वाद-विवाद होगा और ना ही आप को जेल जाना पड़ेगा। अगर जेल गए हो तो आपके माता-पिता भाई-बहन बच्चे सब दुखी होंगे और आपका ही जीवन खराब होगा। अगर जेल नहीं जाना है तो आपसी सामंजस्य, भाईचारे से रहना पड़ेगा।    इस दौरान राज्य मंत्री यादव ने कैदियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं तथा जेल में मिलने वाली सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को मिल रहे खाने की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान जेल में पानी की कमी होने की समस्या बताई गई। जिस पर मंत्री द्वारा तत्काल जेल में नलकूप खनन कराने की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने बंदियों के प्रति जेलर के व्यवहार की सराहना की। इस अवसर पर जेलर एसएम सिद्धकी, भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष सलिल त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

Kolar News

Kolar News 28 February 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग में ट्रांसफरों पर प्रतिबंध होने के बावजूद 216 परिवहन निरीक्षक, उपनिरीक्षक आदि के तबादले किए जाने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि परिवहन मंत्री को बताना चाहिए कि ये ट्रांसफर किसके इशारे पर किए गए हैं। अगर ये रूटीन ट्रांसफर हैं और 1 अप्रैल से प्रतिबंध हटने ही वाला है तो प्रतीक्षा क्यों नहीं की गई। अगर तबादला उद्योग के तहत यह तबादले किए गए हैं तो इनके दलाली के अड्डे कहां पर हैं? भारतीय जनता पार्टी के नेता और स्वयं परिवहन मंत्री भी कांग्रेस सरकार पर दलाली के अड्डे चलाने का आरोप लगाते थे अब उन्हें बताना चाहिए कि परिवहन विभाग  का यह तबादला उद्योग किस अड्डे से चलाया जा रहा है।   भूपेन्द्र गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को भी सिंगल विंडो सिस्टम बनाने में लगी भाजपा सरकार जब स्वयं ही एक अप्रैल से रूटीन तबादले से प्रतिबंध हटाने की घोषणा कर चुकी है तो फिर हड़बड़ी में यह ट्रांसफर क्यों किए गए?सरकार को बताना चाहिए कि इन तबादलों की सिंगल विंडो कहां पर है? इन तबादलों में भारी लेनदेन की आशंकाएं प्रदेश में चर्चित है।क्या आगामी नगर परिषदों के चुनाव की फंडिंग शुरू हो गई है,इस पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिये।

Kolar News

Kolar News 28 February 2021

दतिया। प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को दतिया में राजघाट कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और महान संत रविदास की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रविदास एक महान संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने हमेशा कर्म को प्रधान मानते हुए समाज में फैली कुरूतियों को दूर कर समाज को एक साथ रहने की शिक्षा दी।   गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि महान संत रविदास के संदेश एवं उनके भजन आज भी प्रासांगिक है। आवश्यकता इस बात की है कि हम संत रविदास के बताए हुए मार्गों पर चले। इस अवसर पर जिला भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुद्यौलिया, पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, विक्रम सिंह बुन्देला, डॉ. परशुराम अहिरवार, डॉ. विनोद अहिरवार, राजेन्द्र अहिरवार, बालिकादास अहिरवार, रवि गौतम, रोहित अहिरवार, दिलीप बाल्मीकि, राजेन्द्र अहिरवार आदि उपस्थि थे।   गौरतलब है कि संत रविदास का जन्म हिन्दू पंचाग के अनुसार माद्य माह की पूर्णिमा तिथि वर्ष 1398 रविवार के दिन उत्तर प्रदेश के काशी में हुआ था। इसलिए इस महान संत का नाम रविदास पड़़ा। रविदास भारत में 15वीं शताब्दी के एक महान संत, दर्शन शास्त्री, कवि, समाज सुधारक और ईश्वर के अनुयायी थे। रविदास जी का देश में नहीं बल्कि दुनिया भर के लाखों लोगों द्वारा संत का जन्म दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाते हैं। 

Kolar News

Kolar News 27 February 2021

दमोह। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपने दमोह जिले के प्रवास के दौरान नगरीय क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी वार्ड क्रमांक 6 में मन्नू लाल अहिरवार के निवास पहुंचकर दोपहर का भोजन किया। प्रधानमंत्री आवास योजना में बने आवास में मन्नू ने परिवार सहित मुख्यमंत्री चौहान का पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री की अगुवाई के लिये परिवार ने घर को ऐसे सजाया जैसे उनके घर पर कोई उत्सव हो।   शासकीय योजनाओं का सहजता से मिला लाभ मुख्यमंत्री ने मन्नू लाल से उनके परिवार का हाल जाना। मन्नू लाल ने बताया कि उन्हें शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ सहजता से मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है। आवास निर्माण के लिये आवसीय पट्टा भी प्राप्त हुआ है। खाद्यान्न पात्रता पर्ची, श्रम कार्ड, बीपीएल कार्ड, पुत्र-पुत्रियों को शिक्षा के लिये छात्रवृत्ति, बिटिया अनीता को दिव्यांग पेंशन और एक बिटिया को कक्षा 9वीं में अध्ययन के दौरान साईकल भी प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिटियों की चिन्ता कतई न करें। प्रदेश सरकार हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने मन्नू के बेटों को स्व-रोजगार से जोड़ने की बात भी कहीं।   मन्नूलाल की धर्मपत्नी सविता ने बताया कि प्रदेश के मुखिया और भाई को अपने परिवार के बीच पाकर उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही है। उन्होने आज अपनी पुत्री के साथ मिलकर दाल, चावल, सब्जी, कढ़ी, पापड़, कैथे की चटनी और खीर भी बड़े प्रेमभाव और उत्साह के साथ घर में ही भोजन तैयार किया है, परिवार जनों द्वारा बड़े ही आत्मीय एवं प्रेम भाव से भोजन परोसा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन्नूलाल के घर पर बने स्वादिष्ट भोजन को गृहण कर उनकी आत्मा तृप्त हो गई।   मुख्यमंत्री ने मन्नू के परिवार को फल भेंट किये। परिवार के सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री चौहान को गणेश भगवान की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह, विधायक जबेरा धमेन्द्र सिंह लोधी सहित जन-प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 27 February 2021

भोपाल। देश के महान क्रांतिकारी नेता शहीद भगतसिंह चंद्रशेखर आजाद के शहीद दिवस पर आज शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेसजनों ने चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा आजादी की लड़ाई में उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला।   वहीं कांग्रेसजनों ने संत रविदास की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उक्त दोनों कार्यक्रमों में प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन, शहर कांगे्रस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, प्रदेश कांगे्रस प्रवक्ता विभा पटेल, प्रदेश कांगे्रस प्रवक्ता एवं पर्व, त्योहार, जयंती, पुण्यतिथि कार्यक्रम प्रभारी आनंद तारण, प्रवक्ता अजयसिंह यादव, सचिव विजय सरवैया, अनीस खान गुड्डू, उदयवीर सिंह सहित कांगे्रसजन उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 27 February 2021

भोपाल। कृषि कानूनों के खिलाफ और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रदेशभर में किसान महापंचायत करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इस संबंध में शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि पिछले तीन माह से ज्यादा देश के 400 से ज्यादा किसान संगठन के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 3 काले कृषि कानूनों को हटाने एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य के गारंटी को लेकर पूरे देश में आन्दोलन चल रहा है किन्तु सरकार की हठधर्मिता के कारण अभी तक किसानों की समस्याओं का केंद्र सरकार द्वारा समाधान नही निकाला गया है जबकि कडकती ठण्ड में अब तक 200 से ज्यादा किसान अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं। लाखों की संख्या में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक कडकती ठण्ड और अब गर्मी में सरकार से अपनी मांगों को लेकर गुहार लगा रहे हैं। आज सरकार को सोचना चाहिए की किसानों की फसल पककर खेतों में तैयार है, किसान को खेत में होना चाहिए उसके विपरीत किसान खेत खलिहान छोडक़र अपनी जायज मांगों को लेकर सडक़ पर धरने पर बैठा है लेकिन सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है।   दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज देश का किसान सरकार से सवाल कर रहा है की यदि सरकार का काम जन कल्याणकारी होता है तो पहली बार ऐसा हो रहा है की इन कानूनों से जिन किसानों के हित होने की  बात कही जा रही है उन्हें इन कानूनों की आवश्यकता ही नहीं है। फिर भी सरकार किसानों के बजाये चुने हुए उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों पर इन कानूनों को थोपने का काम कर रही है।   उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के किसान संगठन व किसान हितेषी राजनेतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मिलकर इन तीन कानूनों की सच्चाई बताने, भ्रम दूर करने और जन जागरण के लिए किसानों से सीधा संवाद करने के लिए मध्यप्रदेश के ग्रामीण इलाकों में किसान महापंचायतों का आयोजन करेंगे और मध्यप्रदेश से देश में चल रहे किसान आन्दोलन को मजबूती प्रदान करेंगे। किसान महापंचायतों का सीधा उद्देश्य किसानों की बात, किसानों के बीच में करना है व् किसान आन्दोलन और गाँवों के बीच में एक समन्वय स्थापित करना है ताकि देश के किसान नेताओं की बात हमारे गाँवों के किसानों तक पहुंच सके। इन किसान महापंचायतों से मध्यप्रदेश के किसान अपने भविष्य का रास्ता तय कर सकेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसान महापंचायत में राजनितिक चर्चा की बजाये सिर्फ किसान हित की ही चर्चा होगी। किसान महापंचायत का उद्देश्य किसानों से संवाद स्थापित करना है इसीलिए मंच की जगह सभी सम्मानीय आमंत्रित अतिथि जाज़म पर बैठेंगे और सिर्फ वक्ता ट्राली द्वारा बनाये गए मंच से अपनी बात रखेंगे। इस महापंचायत में किसी भी तरह का प्रदर्शन नहीं होगा, किसी का भी स्वागत नहीं होगा। किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए समस्त किसान हितेषी राजेनितिक दल एवं मध्यप्रदेश के किसानों के हितों के लिए काम करने वाले किसान संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

Kolar News

Kolar News 26 February 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बुधवार को राहुल गांधी पर कृषि कानूनों को लेकर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए किसान केवल राजनीति करने का जरिया हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना है।   गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस सिर्फ बातें करती है, जबकि हम काम करते हैं। पूरा देश भाजपा के विकास मॉडल के साथ है और गुजरात निकाय चुनाव के नतीजे जनता के इसी भरोसे का प्रतीक हैं।’    अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस के लिए किसान सिर्फ राजनीति करने का जरिया हैं, जबकि भाजपा का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के कृषि कानूनों पर गुमराह कर रहे हैं, जबकि सरकार किसानों के हित में मजबूती से कदम उठा रही है।’

Kolar News

Kolar News 24 February 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में बिजली बिल का भुगतान नहीं होने के कारण बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने बुधवार को जारी अपने बयान में कहा है कि जब मध्यप्रदेश विधानसभा का बहुप्रतीक्षित सत्र चल रहा है। मुख्यमंत्री सहित सारे मंत्री और विधायक राजधानी में मौजूद हैं, तब प्रदेश की राजधानी अंधेरे में डूबी हुई है। यह सब निजीकरण का नतीजा है। निजीकरण के इस अंधेेरे ने नागरिकों के जीवन की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया है। मगर प्रशासन और शासन इस खतरे से भी बेखबर है।   उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी ने भोपाल नगर निगम के बकाया 87 करोड़ के बिजली बिल को वसूलने के लिए शहर की 18000 स्ट्रीट लाइट्स में से 1600 स्ट्रीट लाइट्स को बंद कर दिया है। जिससे कई महत्वपूर्ण रास्ते और चौराहे अंधेरे में डूब गए हैं। इतना ही नहीं बिजली कंपनी ने बिल न देने की सूरत में नर्मदा और कोलार  परियोजनाओं की बिजली सप्लाई भी बंद करने की चेतावनी दी है। इन दोनों परियोजनाओं से शहर की 70 फीसद आबादी को पानी की सप्लाई होती है।   माकपा नेता ने कहा है कि नगर निकायों की यह स्थिति निजीकरण की वजह से ही हुई है, जिसे अभी भी समझने की बजाय सरकारें निजीकरण के रास्ते पर ही चल रही हैं। भोपाल नगर निगम सहित जब प्रदेश के नगर निकाय आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, तब भोपाल नगर निगम का ही राज्य सरकार पर 500 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है, जिसे राज्य सरकार देने को तैयार नहीं है।   जसविंदर सिंह के अनुसार नगर निकाय और बिजली कंपनी के विवाद को खामियाजा राजधानी के नागरिक भुगत रहे हैं, यदि पानी सप्लाई बंद हो जाती है तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। मगर इसके बाद भी प्रदेश की सडक़ों को अमरीका से बेहतर बताने वाले मुख्यमंत्री राजधानी की सडक़ों पर पसरे अंधेरे को भगाने के प्रयास नहीं कर रहे हैं।   माकपा ने कहा है कि मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के निजीकरण के बाद बनी निजी कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं की लूट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यदि वे प्रदेश के सबसे संवेदनशील और व्हीआईपी शहर की लाइट काट सकते हैं तो फिर आम उपभोक्ताओं के साथ इनके अमानवीय व्यवहार और जबरिया वसूली की लूट को आसानी से समझा जा सकता है। माकपा ने शहर की स्ट्रीट लाइट चालू करने और पानी बंद की चेतावनी को वापस लेने के साथ ही भोपाल नगर निगम सहित सभी नगर निकायों का बकाया भुगतान तत्काल किये जाने की मांग की है।

Kolar News

Kolar News 24 February 2021

भोपाल। प्रदेश के पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने शुक्रवार को 'जल जीवन मिशन' की 'हर घर जल योजना' के अन्तर्गत बड़वानी जिले के 5 गाँवों में 7 करोड़ 6 लाख 17 हजार रुपये लागत की पेयजल योजनाओं का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया। प्रस्तावित नवीन जल योजनाओं के पूरा होने पर ग्राम सिलावद, रेहगुन सज., रेहगुन सिला., हिरकराय और भंडारदा के प्रत्येक परिवार को 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के मान से शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा।   मंत्री पटेल ने जिले के ग्राम सिलावद में 283 करोड़ 71 लाख की पेयजल योजना का भूमि-पूजन किया। गांव की वर्तमान जनसंख्या 7 हजार 201 है और 37 हैंडपंप चालू हालत में है। यहां योजना में प्रस्तावित नल कनेक्शन की संख्या 592 है। प्रस्तावित कार्यों में 26 हजार 313 मीटर वितरण पाइपलाइन, 8 नलकूप खनन, 8 मोटरपंप, 4285 मीटर पंपिंग मेन, 2 उच्च स्तरीय टंकी, संपवेल, विद्युत कनेक्शन कार्य आदि शामिल हैं।   ग्राम रहगुन सज. के लिये योजना की स्वीकृत लागत 1 करोड़ 41 लाख 56 हजार रुपये है। यहाँ की जनसंख्या 3 हजार 781 है और वर्तमान में 17 हैंडपंप से पेयजल आपूर्ति हो रही है। प्रस्तावित नल कनेक्शन की संख्या 319 है। प्रस्तावित कार्यों में 7331 मीटर वितरण पाइपलाइन 2 नलकूप खनन, 5 मोटरपंप, 2690 मीटर पंपिंग मेन, उच्च स्तरीय टंकी, संपवेल, विद्युत कनेक्शन कार्य आदि शामिल हैं। वहीं 1733 की जनसंख्या वाले रेहगुन सिला. गाँव में 33 हैंडपंप चालू हालत में हैं। एक करोड़ 21 लाख रूपये की लागत वाली योजना पूर्ण होने पर 399 घरों को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। प्रस्तावित कार्यों में 8020 मीटर वितरण पाइपलाइन, 3 नलकूप खनन, 3 मोटर पंप, 1000 मीटर पंपिंग मेन, उच्च स्तरीय टंकी, संपवेल, विद्युत कनेक्शन आदि शामिल हैं।   इस अवसर पर पशुपालन मंत्री पटेल ने बताया कि लगभग 2,600 की जनसंख्या वाले गाँव हिरकराय में 29 हैंडपंप कार्यशील हैं। योजना से 379 घरों को पानी मिलने लगेगा। योजना की लागत 1 करोड़ 19 लाख से अधिक है। प्रस्तावित कार्यों में 10 हजार 580 मीटर वितरण पाइपलाइन, 4 नलकूप खनन, 4 मोटर पंप, 940 मीटर पंपिंग मेन, उच्च स्तरीय टंकी, संपवेल, विद्युत कनेक्शन आदि शामिल हैं। ग्राम भंडारदा की जनसंख्या 2,184 है, गाँव में वर्तमान में 24 हैंडपंप चालू और 100 किलोलीटर क्षमता की 12 मीटर स्टेंजिंग टंकी द्वारा घरेलू नल कनेक्शन पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। यहाँ प्रस्तावित नल कनेक्शन संख्या 83 है और योजना की स्वीकृत लागत 39 लाख 85 हजार है।

Kolar News

Kolar News 19 February 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के सत्कार अधिकारी स्वर्गीय संजय शर्मा के पुत्र अभिनव शर्मा को सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) रामेश्वर शर्मा द्वारा शुक्रवार को अनुभव शर्मा को अनुकम्पा नियुक्ति का आदेश पत्र प्रदान किया गया।    उल्लेखनीय है कि अभिनव शर्मा के पिता संजय शर्मा ने मप्र विधानसभा में सत्कार अधिकारी के रूप में लगभग 25 वर्षों से अधिक अपनी सेवाएं दीं। कुछ दिन पूर्व वे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। इसके बाद कोरोना बीमारी के चलते हृदयघात होने के कारण उनका निधन हो गया। स्व. संजय शर्मा के पुत्र ने 72 घंटे पूर्व अनुकंपा नियुक्ति का आवेदन विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह को सौपा था। इस पूरी प्रक्रिया को इतने कम समय में पूर्ण कर इस सचिवालय ने अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की।    प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने स्वर्गीय संजय शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में कहा था कि उनके परिजनों को जल्द-से जल्द अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। प्रदेश का यह पहला उदाहरण है, जिसमें इतने कम समय में कार्यालय औपचारिकताएं पूर्ण कर अनुकम्पा नियुक्ति का आदेश जारी हुआ है। प्रोटेम स्पीकर ने शुक्रवार को अभिनव को नियुक्ति पत्र सौंपा।

Kolar News

Kolar News 19 February 2021

भोपाल। सीएम हेल्पलाइन में जनता की शिकायतों को लेकर प्रशासन के उदासीन रवैये पर कांग्रेस ने तंज कसा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने जनशिकायतों के निराकरण को लेकर राज्य प्रशासन के उदासीन रवैया की कटु आलोचना करते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश की सीएम हेल्पलाइन सेवा ही आज हेल्प की मोहताज हो गई है। यह जानकारी सामने आई है कि लगभग 82 अधिकारियों ने विगत कई महीनों से सीएम हेल्पलाइन लॉगिन ही नहीं की है। यह जानकारी शासन के संज्ञान में लाई गयी है। गुप्ता ने कहा कि जब पोर्टल पर अधिकारी जाएगा ही नहीं तो समस्याओं का निराकरण कैसे होगा? लाखों समस्यायें लंबित हैं और अधिकारी शिकायतों के निवारण की झूठी निराकरण रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज करा रहे हैं ।कांग्रेस नेता भूपेन्द्र गुप्ता ने गुरुवार को एक बयान जारी कर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश का पूरा प्रशासन इस वक्त फर्जी आंकड़ों की खेती करने में लगा हुआ है। बढ़ा-चढ़ा कर पेश किए गए आंकड़ों से कर्ज लेकर घी पीने वाली सरकार खुद अपनी पीठ ठोक रही है। गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कम से कम ऐसे अधिकारियों को बर्खास्त करने की हिम्मत दिखाएं जो सीएम हेल्पलाइन का पोर्टल भी लॉगिन नहीं करते हैं। वाहवाही लूटने के लिये लोकसेवा गारंटी कानून तो बना दिया गया है किन्तु उसे लागू करवाने की इच्छा शक्ति इस सरकार में नहीं हैं। सरकार के मंत्री अपने विभाग की सेवायें सुधारने की बजाय मुख्यमंत्री से बराबरी करते हुये राजनीतिक भोज देने में लगे हैं। हास्यास्पद यह है कि दुर्घटना सीधी जिले में हुई है और मंत्री भोपाल में बसों के गेट चेक कर रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 18 February 2021

भोपाल। देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, रसोई गैस और डीजल- पेट्रोल के दामों के विरोध में कांग्रेस 20 फरवरी को प्रदेश बंद करने जा रही है। पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश में पेट्रोल के दामों को लेकर सरकार का घेराव करते हुए जनता से बंद को सफल बनाने की अपील की है।   कमलनाथ ने अनूपपुर जिले के कोतमा में 100 रुपये के पास पहुंचे पेट्रोल के दाम पर सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘देश में रेकोर्ड महँगा पेट्रोल मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में 100.31 रुपये। प्रदेश में सादा पेट्रोल शतक के पार, लगातार नौवे दिन दाम बढ़े, महंगाई चरम पर। भाजपा सरकार में हर चीज़ में अव्वल प्रदेश...? पता नहीं कब सरकार जागेगी, कब करो में कमी कर जनता को राहत प्रदान करेगी? कमलनाथ ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीज़ल व रसोई गैस की मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेस के आव्हान पर 20 फऱवरी को प्रदेश बंद को सफल बनाकर इस मूल्यवृद्धि का विरोध करें।

Kolar News

Kolar News 18 February 2021

भोपाल। पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बेलगाम कीमतों एवं बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में पूर्व सीएम और मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ शनिवार, 20 फरवरी को सुबह से दोपहर 2 बजे तक के आधे दिन के प्रदेश की जनता से मध्यप्रदेश बंद का आव्हान किया है। जन-सरोकार से जुड़े इस प्रदेशव्यापी बंद को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस की सभी जिला एवं ब्लाक कांग्रेस की इकाइयों के अध्यक्ष, सभी मोर्चा संगठन के प्रभारी, प्रकोष्ट एवं विभाग के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता टोली बनाकर पूरे प्रदेश में लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं।   प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चन्द्र प्रभाष शेखर ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया कि प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता 5-5 लोगों की टोली बनाकर शहर एवं आसपास के प्रमुख बाजारों, मंडियों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य क्षेत्रों के लोगों से संपर्क कर इस बंद का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता कल 19 फरवरी को सरकारी एवं निजी दफ्तरों, शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों से भी 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक बंद का समर्थन करने का विनम्रता पूर्वक आग्रह करेंगे। कॉलोनियों, मोहल्लों एवं अन्य रहवासी क्षेत्रों में जाकर भी 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक अपनी कार एवं दोपहिया वाहन नहीं निकालने का अनुरोध किया जा रहा है।   20 फरवरी को आयोजित मध्यप्रदेश बंद को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें बंद की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस बैठक में संगठन उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर, कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन, प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह, अध्यक्ष के मीडिया समन्वय नरेंद्र सलूजा, मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस प्रदेशव्यापी बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने व्यावसायिक वाहन (ट्रक, बस, टैक्सी, ऑटोरिक्शा) मालिकों से भी 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक अपने वाहन नहीं चलाने का अनुरोध किया है।   कांग्रेस नेता शेखर ने बताया कि कमलनाथ के आव्हान पर होने जा रहे मध्यप्रदेश बंद को कई सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनो का समर्थन मिला है। हम प्रदेश की जनता से जुड़े इस मुद्दे पर प्रदेश के हर व्यक्ति और हर वर्ग से समर्थन की अपील कर रहे हैं। यह प्रदेश बंद राजनीतिक नहीं बल्कि आम जनता के हक और अधिकार की लड़ाई है जो हम जनता के सहयोग से लड़ रहे हैं। उन्होंंने कहा कि जब कोरोना महामारी से प्रदेश की जनता बुरी तरह से प्रभावित है, बाजारों में सन्नाटा पसरा है, ऐसे वक्त में भी मध्यप्रदेश सरकार जनता को राहत देने की बजाय डीजल एवं पेट्रोल पर देश में सबसे अधिक टैक्स वसूलकर सबसे महंगा डीजल एवं पेट्रोल बेच रही है। शेखर ने कहा कि 20 तारीख को होने वाला प्रदेशव्यापी बंद इस अहंकारी सरकार को नीद से जगाने और पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स कम करने एवं महंगाई पर लगाम लगाकर जनता को राहत दिलाने का जन आन्दोलन है। इस जनआंदोलन में प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी का सहयोग करें।

Kolar News

Kolar News 18 February 2021

भोपाल। माघ मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि बसंत पंचमी के रूप में मनाई जाती है। इस वर्ष आज 16 फरवरी को बसंत पंचमी पर्व देश में सर्वत्र मनाया जा रहा है। हिन्दू मान्यता के आधार पर मां वाग्देवी (सरस्वती) की आराधना से बुद्धि की निर्मलता एवं विद्या की प्राप्ति होती है। बसंत पंचमी के अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख समृृद्धि की कामना की है।   सीएम शिवराज ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा ‘आपको बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई! काट अंध-उर के बंधन-स्तर बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर; कलुष-भेद-तम हर प्रकाश भर जगमग जग कर दे! वर दे, वीणावादिनि वर दे! माँ सरस्वती आपके जीवन को ज्ञान और सुख, समृद्धि, खुशहाली से देदीप्यमान करें। मंगल और आनंद की वर्षा हो, शुभकामनाएं!   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा ‘सरस्वती महाभागे विद्ये कमललोचने। विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोस्तुते॥ सभी देशवासियों को बसंत पंचमी की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। सुख - समृद्धि का बसंत आपके जीवन में सदैव बना रहे ऐसी कामना है।   भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संदेश में कहा ‘सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि। विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा।। बसंत पंचमी महापर्व की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएँ। विद्या की देवी माँ सरस्वती आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखे।   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता। या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।।' प्रकृति के नवोल्लास के पावन पर्व #BasantPanchmi की हार्दिक शुभकामनाएं। विद्यादायिनी माँ सरस्वती आप सभी के जीवन को विद्या,बुद्धि और ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करें।

Kolar News

Kolar News 16 February 2021

अनूपपुर। संसदीय क्षेत्र जनजातीय बहुल पिछड़ा होने के कारण यहाँ रोजगार के अवसर अपेक्षाकृत कम हैं। यह इस क्षेत्र की बड़ी समस्या है, जो श्रमिकों के पलायन का बड़ा कारण है। इससे निजात पाने के लिये रोजगार मूलक शिक्षा पर ध्यान देना होगा। सोमवार को सांसद हिमाद्री सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंटकर संसदीय क्षेत्र से संबंधित आवश्यक विषयों पर चर्चा की।   नमो एप के संभागीय संयोजक मनोज द्विवेदी ने बताया कि सांसद हिमान्द्री सिंह सोमवार को केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री से सौजन्य भेंट के उपरांत बताया कि इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक सहित सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में जनजातीय समाज सहित सभी वर्ग के लिये रोजगार मूलक शिक्षा की बहुत जरुरत है। रोजगार मूलक शिक्षा से युवा वर्ग तथा परिवार आत्मनिर्भर हो सकेंगे। यह आवश्यक है कि ऐसी शिक्षा पर सभी युवाओं का अधिकार हो एवं सरलता से उन्हे प्राप्त हो सके। सासंद ने उच्च शिक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।   उल्लेखनीय है कि जनजातीय बहुल इस क्षेत्र से प्रति वर्ष रोजगार की तलाश में पलायन होता है। यदि लोगों को यहाँ के उपलब्ध संसाधनों एवं आवश्यकताओं के अनुरुप सरल-सुलभ शिक्षा दी जाए तो रोजगार से जुड़ी बडी समस्या दूर हो सकती है। सांसद की इस सकारात्मक पहल का सभी ने स्वागत् किया है।

Kolar News

Kolar News 15 February 2021

रायसेन। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को सांची जनपद के ग्राम मुडिय़ा खेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने पंजीयन कक्ष, स्टोर रूम, वार्ड का निरीक्षण करते हुए चिकित्सक तथा स्टॉफ नर्स से स्वास्थ्य केन्द्र के नियमित खुलने, दवाओं के वितरण, गर्भवती महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली।   स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरण की जानकारी लेने पर चिकित्सक ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य केन्द्र में 119 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं, जो कि उपचार के लिए आने वाले मरीजों को नि:शुल्क वितरित की जाती हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और टीकाकरण के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए तथा पोषण आहार की जानकारी दी जाए। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में बनाई गई नवगृह वाटिका का भी निरीक्षण किया।   स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने प्रेमबाई, कुर्बान तथा असगर खान सहित अन्य ग्रामवासियों से भी स्वास्थ्य केन्द्र के नियमित खुलने, स्टॉफ के उपस्थित रहने तथा नि:शुल्क दवा मिलने की जानकारी ली। ग्रामवासियों ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र नियमित खुलता है तथा चिकित्सक और स्टॉफ नर्स भी हमेशा उपलब्ध रहते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद देते हुए ग्रामवासियों ने कहा कि पहले प्रसव के लिए महिला को सॉची या रायसेन लेकर जाना पड़ता था, लेकिन अब स्वास्थ्य केन्द्र में ही प्रसव की सुविधा होने से उन्हें कहीं दूर नहीं जाना पड़ता। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने चिकित्सक तथा स्टॉफ नर्स की सराहना भी की। इस अवसर पर संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत, कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री सहित बीएमओ तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 15 February 2021

भोपाल। प्रदेश में आगामी दिनों में नगरीय निकाय चुनाव होना नियत हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त संबंध में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में भाजपा सरकार होने के कारण भाजपा के पदाधिकारियों एवं नेताओं द्वारा मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ के सहयोग से अथवा उनपर दबाव बनाकर बड़े पैमाने पर पुनरीक्षण कार्य में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। भाजपा के लोगों द्वारा इस प्रक्रिया के माध्यम से कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम चिन्हित कर मतदाता सूची से हटवाने का षड्यंत्रपूर्वक कार्य किया जा रहा है। जिसकी शिकायतें प्रदेश कांग्रेस कमेटी को लगातार मिल रही है।   इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ राज्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर पुनरीक्षण कार्य में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने, पुनरीक्षण कार्य की समय सीमा बढ़ाये जाने और नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही पंचायत के चुनाव किये जाने की मांग करने हुए एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, पूर्व महापौर विभा पटेल, अध्यक्ष शहर कांगे्रस कमेटी कैलाश मिश्रा, प्रवक्ता जितेन्द्र मिश्रा, राजकुमार सिंह, योगेन्द्र सिंह गुड्डू चैहान, रवीन्द्र साहू, आनंद सिंह, वनवारी लाल शर्मा आदि उपस्थित थे।   ज्ञापन में आयोग से मांग की गई है कि नगरीय निकाय चुनाव निचले स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं से संबंधित चुनाव की प्रक्रिया होती है तथा कार्यकर्ता उत्साहित होकर नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आतुर है। ऐसी स्थिति में यह भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि वर्ष 2014-15 में जो मतदाता सूची उपलब्ध थी उसी का उपयोग किया जायेगा। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के समय जिन मतदाताओं के नाम विलोपित हुए हैं या नये नाम जोड़े गये हैं ऐसे में मतदाता सूचियों के मिलान करने पर सैकड़ों शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि उन्हें मतदाता सूची से हटा दिया गया है।   कांगे्रस के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांग की है कि नगरीय निकाय चुनाव 2021 की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य जो कि 8 फरवरी से 15 फरवरी 2021 तक जारी है उक्त प्रक्रिया को आगामी एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाया जाये, जिससे कि मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख सके तथा गलतियों में सुधार हो सके। मतदाता सूची में हो रहे फर्जीवाड़े को रोका जाये तथा कांगे्रस ने नगरीय निकाय चुनाव के साथ ग्राम पंचायतों के चुनाव भी एक साथ कराने की मांग की है।

Kolar News

Kolar News 15 February 2021

सागर। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि सागर शहर का तेज गति से विकास किया जायेगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सागर भ्रमण के दौरान सागर के विकास के पांच साल के रोडपेम को प्रस्तुत किया था। मुख्यमंत्री ने सभी विकास कार्यों को स्वीकृति दी थी। सागर के विकास के पांच साल के प्लान को तीन वर्ष के भीतर ही पूर्ण कर लिया जायेगा। यह बातें उन्होंने रविवार को नगर के खुरई रोड स्थित 2 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से बने नव निर्मित आचार्य विद्यासागर बस स्टैण्ड के लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।   कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय सांसद राजबहादुर सिंह ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, कलेक्टर दीपक सिंह, नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार, सुशील तिवारी, लक्ष्मण सिंह, श्याम तिवारी, महेश बिलेहरा, शैलेश केशरवानी, जगन्नाथ गुरैया एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।   मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन करते हुये कहा कि प्रदेश के 7 स्मार्ट सिटी में सागर का चयन किया गया है। इससे सागर के विकास के लिये लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की राशि मिल रही है। शासन की मंशा है कि स्मार्ट सिटी एक माडल शहर के रूप में विकसित हो जिसे देखकर अन्य शहर भी उसी के अनुरूप विकसित किये जाये। उन्होंने कलेक्टर दीपक सिंह और उनकी प्रशासकीय टीम की विकास कार्यों के लिये कार्य करने की सराहना की।   नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि सागर में आज अनेक ऐसी जगह हैं, जिनका पहले जो उपयोग था वह अब नहीं है। यह स्थान स्मार्ट सिटी को मिल जाने पर शहर के विकास के कार्य किये जाएंगे। जैसे तिली चौराहे के बगल में पीएचईकी लगभग 5 से 7 एकड़ जगह पड़ी है उस स्थान पर नया बस स्टेण्ड बनाने का कार्य किया जा सकता है। डफरिन अस्पताल की 6 एकड़ जमीन पर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार किया जा सकता है। सागर शहर से 400 डेरियों के विस्थापन के लिये रतोना डेरी फार्म पर जगह दी गई है।   उन्होंने कहा कि स्वच्छता के मामले में इंदौर शहर देश में चार वर्षों से पहले स्थान पर है। स्मार्ट सिटी में भोपाल पहले स्थान पर है। राज्य स्तर पर हुई स्वच्छता की रैकिंग में सागर तीसरे स्थान पर है। हम सब का प्रयास हो कि सागर को स्वच्छता में पहला स्थान प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र योजना सागर में लागू की जायेगी। जिसमें आधुनिक मशीनों के माध्यम से सफाई की जाती है। कार्य तेजी से होता है और लोगों को रोजगार मिलता है।   सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि लम्बे अरसे से इस बस स्टेण्ड की मांग थी। ट्राफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। यात्रियों को सुविधा मिलेगी। बस स्टेण्ड का नाम गुरुवर आचार्य विद्यासागर जी के नाम पर रखा गया है। अत: यहा पर व्यवस्थाएं अच्छी रहे। इस कार्य में सकल दिगम्बर जैन समाज की निगरानी और भागीदारी भी रहे। सासंद ने सागर में पिछले दिनों विद्युत शवदाह गृह शुरू किये जाने को शहर के लिये उपलब्धि बताया।    विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि जब से नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को नगरीय विकास विभाग का प्रभार मिला है, तब से सागर का तेज गति से विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि अगले रविवार को अमृत पार्क का लोकार्पण किया जाना है। यह पार्क सागर के लिये एक बड़ी सौगात है। कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने बताया कि बस स्टेण्ड बन जाने से यहा खुरई और बीना के लिये यात्रियों को सुविधा मिलेगी। बस स्टेण्ड में दुकाने शुरू हो जायेगी। जिससे लोगों को आजीविका का साधन भी मिलेगा।

Kolar News

Kolar News 14 February 2021

भोपाल। मप्र की राजनीतिक गलियारों में इन दिनों फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर खूब राजनीति हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता कंगना का विरोध कर उनके सेट पर हंगामा कर रहे हैं। जिसके बाद सरकार ने उन्हें कढ़ी सुरक्षा प्रदान करते हुए आश्वस्त किया है। वही इस बीच पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।   पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में शुरू हुआ आंदोलन अब धीरे-धीरे राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी फैलता जा रहा है। कांग्रेस इसमें पूरी तरह किसानों के साथ है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के शूटिंग के दौरान कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज होने की बात पर राज्यवर्धन ने कंगना को भाजपा का एजेंट बताया।   पूर्व मंत्री ने केन्द्र सरकार पर देश के उद्योगपतियों को फायदा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार पर सभी उद्योगों का निजीकरण करने के साथ अब खेती का भी निजीकरण करने जा रही है। कृषि कानून लाकर केन्द्र सरकार किसानों को उद्योगपतियों का गुलाम बनाने का प्रयास कर रही है। सरसोंं और सोयाबीन तेल के दामों में दोगुना इजाफा होने पर इसका फायदा गुजरात के अडानी ग्रुप को हो रहा है। इस दौरान पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर उन्होंने कहा कि कच्चे तेल के दाम गिरने पर भी लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हो रहा है।

Kolar News

Kolar News 14 February 2021

इंदौर। कोविड-19 के कारण इस साल शहर में प्रतीकात्मक रूप से रविवार को छठवें साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस बार साइक्लोथॉन की थीम 'साइकिल चलाओ-कोरोना भगाओ' रही। इस साइक्लोथान में भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला समेत करीब 2 हजार प्रतिभागी शामिल हुए।   छठे साइक्लोथान की फन राइड रविवार सुबह सायाजी चौराहे से शुरू होकर संपूर्ण कोरिडोर होते हुए पितृ पर्वत पर समाप्त हुई। डीआईजी मनीष कपूरिया के साथ सीमा सुरक्षा बल के लगभग 150 जवानों की टीम साइक्लोथॉन में शामिल हुई। इस दौरान राइडर्स के लिए जगह-जगह पर एनर्जी ड्रिंक, ग्लूकोज, पानी के स्टॉल लगाए गए थे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने हरी झंडी दिखाकर राइडर्स को रवाना किया। उन्होंने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए साइकिल भी चलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोराना महामारी के दौर में देश में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ साइकिल चलाई। साइक्लोथॉन का उद्देश्य है कि लोग साइकल का भी उपयोग करें और कभी-कभी साइकल भी चलाएं। 20 फरवरी को विजेता के चयन के लिए लकी ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसमें साइक्लोथॉन के विजयी प्रतिभागी को एक साइकिल दी जाएगी।

Kolar News

Kolar News 14 February 2021

भोपाल। सहकारिता विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल से किसानों के पंजीयन का काम प्रभावित हो रहा है। किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने उनसे काम पर लौट आने के लिए कहा है, इसके बाद भी जो कर्मचारी काम पर नहीं आएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।   सहकारिता विभाग संबंधित संस्थाओं के प्रबंधक, सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर तैनात आउट सोर्स कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे गेंहू, चना और अन्य फसलों की खरीद के लिए किसानों का पंजीयन नहीं हो पा रहा। प्रमुख सचिव सहकारिता के आश्वासन के बाद भी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। नर्मदा परिक्रमा कर रहे कृषि मंत्री कमल पटेल ने शुक्रवार को होशंगाबाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि यह आउट सोर्स कर्मचारी हैं यदि यह जल्दी काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।    कृषि मंत्री पटेल ने अवैध रेत खनन को लेकर भी कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि नर्मदा की रक्षा सरकार और समाज की संयुक्त जवाबदारी है। एक प्रश्न के उत्तर में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा है वहां सिंचाई के साधन होने तक किसानों से सिंचाई कर नहीं लिया जाएगा। कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस दौरान किसानों के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसानों की आर्थिक दशा सुधारने की प्रभावी पहल की गई है।

Kolar News

Kolar News 12 February 2021

भोपाल। मप्र के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार सुबह भाजपा के विधायकों का प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने उज्जैन पहुंचे। यहां शिविर में शामिल होने से उज्जैन में दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार सुबह उन्होंने भगवान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और बाबा महाकाल से सभी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मनोकामना की। इसके बाद गृहमंत्री मिश्रा उज्जैन में मां हरसिद्धि के दर्शन करने पहुंचे और उनका भी आशीर्वाद लिया।   इस अवसर पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रशिक्षण शिविर और कांग्रेस के हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि हम किस विधा में हैं उसका हमें पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है, अगर हम अपने आप को अपूर्ण पाते हैं तो प्रशिक्षण आवश्यक है। गृहमंत्री ने सिंधिया समर्थक विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पर कहा कि जो जल गंगा जी में मिल जाता है वह गंगाजल हो जाता है, एकमात्र राजनीतिक दल बीजेपी ही है जो अपने पार्टी को परिवार मानकर चलता है।

Kolar News

Kolar News 12 February 2021

दमोह। पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री राम खेलावन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया हैं। इसी तारतम्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकल्प लिया हैं हम सबसे पहले प्रदेश को आत्मनिर्भर बनायेगें। सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सब अपनी महती जिम्मेदारी निभायें। जिसकी जो जिम्मेदारी हैं, उसे पूरा करें। हितग्राही मूलक योजनाए पात्र जन तक पहुंचाई जायें। उक्‍त बातें मंत्री पटेल ने बुधवार को विभागीय समीक्षा बैठक में कही।    उन्‍होंने कहा योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा के दौरान उन्‍होंने कहा शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ मिलें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी की मंशानुरूप कोई भी पात्र न छूटे, यह शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी भी हैं।   उन्होंने स्व-सहायता समूहों के सबंध में कहा मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रतिमाह 150 करोड़ रुपये समूहों को दिये जा रहे हैं। शासन की मंशानुरूप समूहों को मदद करें और उनकी तरक्की में सहभागी बनें। मंत्री पटेल ने स्व-निधि योजना की समीक्षा में कहा कि प्रवासी मजूदरों और गरीबों के लिए महत्वपूर्ण योजना हैं, इस महत्वाकांक्षी योजना में शत-प्रतिशत लाभ मिलें सभी सबंधित सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान छात्रों के गणवेश सिलाई कार्य समूहों के द्वारा एवं अच्छी प्रगति पर मंत्री पटेल ने प्रसन्ता जाहिर की।   राज्यमंत्री पटेल ने स्वच्छता परिसरों के सबंध में जानकारी लेते हुए कहा सफाई कर्मी हो, तय किया जाए। बैठक में जलग्रहण की समीक्षा में कहा तालाब वहां बने जहां केचमेंट हो। साथ ही कहा जहां कार्य चल रहे हैं, युद्ध स्तर पर पूरे करायें जायें। बैठक में गौशालाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि 19 गौशालाए पूर्ण हो गई हैं और 33 स्वीकृत हुई हैं, साथ ही उनकी प्रगति से अवगत कराया गया।   बैठक के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने छात्रावास बनाये जाने के निर्णय से अवगत कराया। साथ ही कहा कि सरकार अल्पसंख्यक के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज और छात्रावास के लिए योजना हैं। बैठक में जिलापंचायत अल्पसंख्यक कल्याण के अधिकारी और सीईओ जनपद पंचायत मौजूद रहे।

Kolar News

Kolar News 10 February 2021

भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह की उपस्थिति में बुधवार को नगरीय निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों के क्षमता संवर्धन और उन्हें तकनीकी सहयोग देने के उद्देश्य से नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा आईआईएम, इंदौर के साथ एमओयू किया गया है।   मंत्री सिंह ने कहा है कि हमारा विभाग आईआईएम के सहयोग से नगरीय विकास के कार्यों में उत्कृष्टता लायेगा। इससे प्रदेश के नागरिक लाभान्वित होंगे। आईआईएम, इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय ने कहा कि हमें उद्देश्य, उत्तरदायित्व और उत्कृष्टता पर कार्य करना है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के साथ मिलकर हम मध्यप्रदेश को शहरों के विकास के क्रम में शिखर पर ले जायेंगे। केपेसिटी बिल्डिंग हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह और आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास निकुंज श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 10 February 2021

भोपाल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत उचित मूल्य की दुकान के संचालकों को अप्रैल से नवम्बर तक 8 माह की अवधि के 2 माह के कमीशन का भुगतान अंतरिम राशि के रूप में 7 दिन के भीतर किया जायेगा। शेष राशि का भुगतान आगामी माह से प्रारंभ किया जायेगा। खाद्य मंत्री सिंह एवं सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद भदौरिया ने मंगलवार को संयुक्त रूप से सहकारी संस्थाओं को उपार्जन के लंबित देय राशि के भुगतान के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा की।   बैठक में सहकारिता मंत्री भदौरिया ने कहा कि सहकारी संस्थाओं को खाद्यान्न उपार्जन के देय लंबित राशि के भुगतान संबंधी कार्यवाही के लिये जिलेवार कार्यक्रम तैयार करें, जिसमें सहकारिता एवं उपार्जन एजेंसी के अधिकारी जिला स्तर पर देनदारी एवं कटोत्रे का 7 दिनों में मिलान पूरा करें। उन्होंने कहा कि उसके उपरांत संयुक्त रूप से जिला अधिकारियों को संभागवार भोपाल में आमंत्रित कर भुगतान की समीक्षा की जायेगी। संभागवार आयोजित बैठकों में उचित मूल्य दुकानों के लंबित भुगतान की समीक्षा भी की जायेगी।   खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत अन-ऑटोमेटेड वितरित खाद्यान्न का मिलान जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जायेगा एवं भारत सरकार से अन-ऑटोमेटेड वितरित खाद्यान्न को अन्न वितरण पोर्टल पर दर्ज करने की अनुमति के लिये प्रस्ताव भेजा जायेगा। इसके साथ ही समर्थन मूल्य पर उपार्जित मोटा अनाज चना, बाजरा पर उपार्जन समितियों का देय प्रासंगिक व्यय की राशि में वृद्धि के लिये भारत सरकार एवं राज्य सरकार संयुक्त रूप से प्रयास करेंगे।   बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य फैज अहमद किदवई, प्रमुख सचिव सहकारिता उमाकांत उमराव, प्रबंध संचालक मार्कफेड पी. नरहरि, संचालक खाद्य तरुण पिथौडे सहित खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 9 February 2021

भोपाल। कांग्रेस ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि उमा भारती के शराबबंदी अभियान की घोषणा को फ्लाप करने के लिए शिवराज सरकार का एक माह पूर्व से ही झूठा नशा मुक्ति अभियान चलाने की तैयारी में है, जबकि बेहतर होता कि शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती के शराबबंदी अभियान का समर्थन करने का निर्णय लेते।    प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए प्रदेश में शराब बंदी को लेकर 8 मार्च से एक अभियान चलाने की घोषणा की, लेकिन बड़ा ही शर्मनाक है कि उन्हीं की पार्टी के प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, उमा भारती की घोषणा वाले दिन से ही उनके शराब बंदी अभियान को फ्लाप करने में जुट गये हैं। शराब बंदी की काट में वे नशा मुक्ति अभियान ले आये है और बड़ा ही आश्चर्यजनक है कि वे इस अभियान को इस तरह प्रचारित कर रहे हैं कि जैसे इस तरह का अभियान अकेले मप्र में ही चालू हुआ है। जबकि सच्चाई यह है कि देश के कई राज्यों में पिछले कई वर्षों से नशा मुक्ति अभियान सतत चल रहा है। उन्होंने कहा कि जो शिवराज सिंह चैहान चुनाव के पूर्व प्रदेश में शराब बंदी की वकालत करते थे, शराब की दुकाने कम करने के बड़े-बेड़े दावे व घोषणाएं करते थे वे आज प्रदेश में शराब बंदी करने व अपने वादे पर अमल करने के बजाय उमा भारती के शराब बंदी अभियान को फ्लाप करने व निपटाने में लग गये हैं। इसी से शिवराजजी व उनकी सरकार का शराब प्रेम उजागर हो रहा है। जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य में शराब बंदी हो सकती है तो मध्यप्रदेश में क्यों नहीं?   सलूजा ने कहा कि यदि शिवराज जी को वास्तव में प्रदेशवासियों की चिंता है व उन्हें शराब के दलदल में जाने से रोकना चाहते हैं तो उन्हें उमा भारती के इस शराबबंदी अभियान का पूर्ण समर्थन करते हुए प्रदेश में शराब बंदी को तत्काल लागू करना चाहिए। सलूजा ने कहा कि प्रदेश में शराब को लेकर भाजपा की गुटबाजी व खेमेबाजी निरंतर उजागर हो रही है। एक तरफ प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा शराब की दुकानों को कम बताकर उन्हें बढ़ाने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उमा भारती शराब बंदी की बात करती हैं और इन सबके बीच प्रदेश के मुख्ययमंत्री शिवराजसिंह, उमा भारती के शराब बंदी अभियान को फ्लाप करने के लिए नशा मुक्ति अभियान के नाम पर नई चाल चल रहे हैं। प्रदेश की जनता शिवराज सरकार के इस चरित्र व शराब प्रेम को खुली आखों से देख रही है।

Kolar News

Kolar News 9 February 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंगलवार को लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने मंत्रालय में चाय पर चर्चा की। मंत्री भार्गव ने विभाग में जारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता तथा मितव्ययता सुनिश्चित करने के लिये अपनाएँ जा सकने वाले उपायों पर चर्चा की। मंत्री भार्गव ने ड्राइंग-डिजाइन तथा प्राक्लन के लिये पृथक एजेंसी निर्धारित करने का सुझाव रखा।   मंत्री भार्गव ने कहा कि इससे परस्पर जवाबदेही और प्रमाणिकता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। मंत्री भार्गव ने चर्चा को सकारात्मक, सार्थक और परिणाम मूलक बताया।

Kolar News

Kolar News 9 February 2021

अनूपपुर। किसानों के समर्थन में किसान कांग्रेस ने विधायक पुष्पराजगढ़ फुन्देलाल सिंह मार्कों के नेतृत्व में सोमवार को ट्रैक्टर रैली निकाली, जो मुख्य मार्ग से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। यहां तहसीलदार पुष्पराजगढ़ को राष्ट्रपति के नाम कृषि बिल वापस लेने का मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा।   इसके पूर्व विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर मुख्य मार्ग से होते हुए सभा स्थल में आमसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय किसानों का होगा, किसान 75 दिन से लड़ाई लड़ रहे हैं, 17 बार बैठक हो चुकी और निराकरण नहीं हो सका। उन्होंने भाजपा सरकार को कोसते हुये कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है अन्नदाताओं के दर्द नहीं समझती।    इस दौरान किसान कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राज तिवारी, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रेम कुमार त्रिपाठी, पुष्पेंद्र भदौरिया, सतेंद्रस्वरूप दुवे, विजय सोनी, अनिल द्विवेदी , संतोष मिश्रा,जनपद उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, हीरा सिंह, संत लाल चंद्रवंशी, संजय सोनी, पोशलाल सिंह, वीरू तम्बोली सहित युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 8 February 2021

उज्जैन। भाजपा के 12 एवं 13 फरवरी को होनेवाले दो दिवसीय विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग को लेकर विभिन्न आयोजन कमेटियां बन गई है। इन कमेटियों में एक कमेटी देव दर्शन की है। इधर भाजपा संगठन में विभिन्न पदाधिकारियों को विधायकों के फोन आने लग गए हैं। पूछा जा रहा है कि महाकाल मंदिर में भस्मार्ती  दर्शन हो सकेंगे या नहीं? फिलहाल यही कहा जा रहा है कि भस्मार्ती दर्शन कोरोनाकाल से अभी तक बतौर प्रोटोकाल बंद है। हालांकि इस बात के लिए जोर दिया जा रहा है कि जब सब कुछ खुल गया है तो भस्मार्ती दर्शन भी करवाओ...।   जिला प्रशासन के पास रविवार को भी इस बात को लेकर जिज्ञासाएं पहुंची कि महाकाल मंदिर में भस्मार्ती दर्शन की व्यवस्था कब से शुरू होने जा रही है?  सूत्रों का दावा है कि जिला भाजपा के तथा आयोजन कमेटी के कतिपय पदाधिकारियों ने मंदिर व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों से पूछा कि क्या 12 फरवरी से पूर्व भस्मार्ती दर्शन व्यवस्था शुरू हो पाएगी? यदि ऐसा हो सकता है तो बताएं, अधिकांश विधायक एवं पार्टी पदाधिकारीगण भस्मार्ती दर्शन के इच्छुक है। इस सिलसिले में फिलहाल अधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं लेकिन सूत्रों का कहना है कि संभव है कि इस बारे में 10 फरवरी के पूर्व कोई न कोई निर्णय महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ले ले। संभावना है कि एक बैठक इस सिलसिले में मंदिर समिति अध्यक्ष आशीषसिंह एवं प्रशासक नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा ले ली जाए।   प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि चूंकि पूरी क्षमता से अभी मंदिर में सामान्य दर्शन प्रारंभ नहीं किए गए हैं,ऐसे में प्रोटोकाल के साथ भस्मार्ती दर्शन की शुरूआत करना एक कठिन समस्या रहेगी। एक बार में सामाजिक दूरी बनाकर कितने लोगों को भस्मार्ती दर्शर करवाएं जाएं,इसे लेकर अधिकारियों के बीच मतभेद है। वहीं एक अधिकारी का कहना है कि एक बार यदि यह क्रम प्रारंभ हो गया तो रोजाना विवादों का सिलसिला चलेगा। सुझाव दिया है कि इस बारे में महाशिवरात्रि पर्व के बाद निर्णय करना चाहिए। समझा जाता है कि सोमवार शाम तक कलेक्टर इस बारे में कोई न कोई निर्णय लेंगे।

Kolar News

Kolar News 8 February 2021

मंदसौर। जिले के खेड़ा गांव में सोमवार को अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां प्रदेश सरकार में मंत्री हरदीप सिंह डंग बिजली की समस्या को लेकर खुद ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। मंत्री के धरने पर बैठते ही प्रशासन में हडक़ंप मच गया। आनन फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और मांग के अनुरूप उचित कार्यवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद मंत्री डंग ने अपना धरना समाप्त कर दिया।   दरअसल मंत्री हरदीप सिंह डंग सोमवार को गृह विधानसभा क्षेत्र सुवासरा के खेड़ा गांव पहुंचे। यहां लोगों ने बताया कि प्रशासन उनके गांव में जो ट्रांसफार्मर लगाने की बात कह रहा है, उससे गांव में पर्याप्त बिजली की सप्लाई नहीं हो पाएगी। इसलिए वे लंबे समय से ज्यादा कैपेसिटी वाला ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग अधिकारियों से कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। मंत्री को जब यह बात पता चली तो वे ग्रामीणों के साथ बीच सडक़ पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान धरने पर बैठे मंत्री ने तुरंत अधिकारियों को फोन लगाया और उन पर बरस पड़े और तुरंत काम करवाने की सख्त हिदायत दी। मंत्री की नाराजगी के बाद अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मंत्री के सामने ही ग्रामीणों को ज्यादा कैपेसिटी वाला ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मंत्री हरदीप सिंह डंग ने अपना धरना खत्म किया।

Kolar News

Kolar News 8 February 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय/स्वशासी चिकित्सा, दंत चिकित्सा, नर्सिंग महाविद्यालयों एवं शासकीय पैरामेडिकल संस्थानों में पढ़ रहे चिकित्सा शिक्षा छात्रों को उनकी पढ़ाई के दौरान स्वास्थ्य बीमा एवं व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा का कवच दिया जायेगा। यह देश की पहली ‘‘चिकित्सा शिक्षा छात्र बीमा योजना’’ है, जिसमें चिकित्सा शिक्षा छात्र को उनके पढ़ाई की पूरी अवधि में राज्य सरकार द्वारा बीमा प्रदान किया जा रहा है। इस बीमा योजना के लिये वार्षिक प्रीमियम की राशि को संबंधित महाविद्यालय द्वारा वहन किया जायेगा। यह बातें प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कही।    उन्होंने बताया कि प्रदेश के मेडिकल, डेन्टल, नर्सिंग और पैरा मेडिकल के 18 से 35 वर्ष के चिकित्सा छात्रों को उनकी पढ़ाई के दौरान स्वास्थ्य बीमा एवं व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाएगा। योजना में छात्रों को 2 लाख का मेडिक्लेम मिलेगा। व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के अतर्गत स्थाई डिसेबिलिटी और मृत्यु होने पर 10 लाख रूपये का मेडिक्लेम दिया जायेगा। योजना में 5 लाख रुपये का अस्थायी डिसेबिलिटी कवर शामिल है। इस योजना में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन शासकीय/स्वशासी शासकीय महाविद्यालयों में  पढ़ रहे 15 हजार से अधिक छात्रों को लाभ मिल सकेगा। योजना में चिकित्सा शिक्षा छात्रों को चयनित बीमा कंपनी द्वारा मेडिक्लेम के लिये केशलेस कार्ड की सुरक्षा दी जायेगी। केशलेस कार्ड से चिकित्सा शिक्षा छात्र देश के किसी भी शासकीय/निजी अस्पताल में अपना इलाज और जाँच करा सकेंगे। मेडिक्लेम में क्रिटिकल बीमारियों का इलाज भी शामिल रहेगा। साथ ही योजना में छात्रों की पूर्व से मौजूद बीमारियों को भी मेडिक्लेम में शामिल किया जायेगा। ओपीडी सेवा, जाँच और अस्पताल में भर्ती होने पर सभी उपचार इस बीमा योजना के लाभ में शामिल रहेंगे।   उन्होंने बताया कि योजना के लागू होने से प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पढ़ रहें छात्रों और उनके परिवार पर बीमारी की स्थिति में कोई भी आर्थिक भार नहीं आएगा। साथ ही छात्र वित्तीय समावेशन में शामिल हो सकेंगे। कोविड जैसी महामारी के दौर के गुजरने के बाद इस बीमा योजना का महत्व और बढ़ जाता है। कई चिकित्सा छात्र कोविड के संक्रमण से भी प्रभावित हुए और चिकित्सा छात्रों के कार्य के स्वरूप में उनके कई संक्रामक बीमारियों से ग्रस्त होने की संभावना भी ज्यादा रहती है।

Kolar News

Kolar News 5 February 2021

भोपाल। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे से प्रदर्शन कर रही है। पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि और गैस सिलेंडर की सब्सिडी को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने चूल्हे पर चाय बनाकर अपना विरोध जाहिर किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।   कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर रोशनपुरा चौराहे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है। मंत्री विश्वास सारंग ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अच्छा रहता जब कांग्रेस सरकार में महंगाई बढ़ी तब संज्ञान लेते। भाजपा के सुशासन में कांग्रेस को महंगाई नजर आ रही है। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदर्शन से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।  

Kolar News

Kolar News 5 February 2021

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 12 और 13 फरवरी को पहले पचमढ़ी में आयोजित किया जाने वाला था, लेकिन अब इसका स्थान बदल दिया गया है। अब यह वर्ग पूर्व निर्धारित तिथियों में ही उज्जैन में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ग में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण विधायकों का मार्गदर्शन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार पार्टी के विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 12-13 फरवरी को आयोजित जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग में विधायकों के अतिरिक्त पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Kolar News

Kolar News 5 February 2021

भोपाल। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभागीय गतिविधियों के साथ-साथ गेहूं उपार्जन की तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।   खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने धान उपार्जन एवं गेहूं की एमएसपी पर खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि धान की तरह गेहूं उपार्जन में भी हमारा प्रयास होगा कि सभी किसानों की पंजीकृत मात्रा में गेहूं का उपार्जन किया जाए।   उल्लेखनीय है कि इस वर्ष धान की रिकॉर्ड तोड़ खरीदी की गई। इस वर्ष 37 लाख 36 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, जबकि विगत वर्ष धान का उपार्जन 25 लाख मीट्रिक टन से अधिक था।

Kolar News

Kolar News 3 February 2021

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग ने निर्देश दिए हैं कि नरेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्य निरंतर जारी रहें। उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों को गति प्रदान की जाये। साथ ही रुके हुए विकास कार्यों को पुन: शुरू किया जाये। यह निर्देश मंत्री सारंग ने बुधवार को मंत्रालय में नरेला विधानसभा अंतर्गत नगर निगम भोपाल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिये।   बैठक में हिनोतिया स्थित शमशान सहित विभिन्न विकास कार्यों पर भी चर्चा की गयी। सारंग ने कहा कि अधोसंरचना के कार्य शुरू किये जायें। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये। बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त एवं सभी जोन के यंत्री उपस्थित रहे।   आई.टी. पार्क डेव्हलपमेंट पर की चर्चा चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने भोपाल स्थित आई.टी. पार्क के विकास के संबंध में प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एम. सेलवेन्द्रन के साथ भी चर्चा की। उन्होंने आई.टी. क्षेत्र में निवेश और रोजगार सृजन सहित अन्य संबंधित विषयों की जानकारी ली।

Kolar News

Kolar News 3 February 2021

भोपाल। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों और इस आंदोलन को हवा दे रहे राजनीतिक संगठनों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना के लिए कृषि मंत्री कमल पटेल हरदा में मां नर्मदा के नाभि स्थल पर एक दिन का उपवास रखेंगे।   कृषि मंत्री कमल पटेल ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों और इस आंदोलन को हवा दे रहे राजनीतिक संगठनों से हाथ जोडक़र आंदोलन वापस लेने की अपील की है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के नेताओं की सद्बुद्धि के लिए वह 4 फरवरी को हरदा में मां नर्मदा के नाभि स्थल पर एक दिन का उपवास रखकर प्रार्थना करेंगे। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार गांव में संपत्ति का स्वामित्व दिया गया है, कृषि कानून बनाकर किसानों को उद्योग, व्यापार के क्षेत्र में बराबरी पर लाने का प्रयास किया गया है, इसमें व्यवधान डालने से बाज आना चाहिए, देश तरक्की की राह पर है इसे चलने देना चाहिए। कृषि मंत्री कमल पटेल उम्मीद जताई कि उपवास के बाद वास्तविक किसान संगठन के नेताओं को सद्बुद्धि मिलेगी, उन्होंने कहा कि यह आंदोलन समाप्त होना चाहिए ताकि किसानों को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

Kolar News

Kolar News 3 February 2021

भोपाल। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोमवार को संसद में आम बजट पेश किया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इसे देश के सार्वजनिक क्षेत्र, प्राकृतिक संसाधनों और संपदा को कारपोरेट के हवाले करने वाला बजट बताया है। पार्टी के राज्य सचिव जसविन्दर सिंह ने सोमवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा है कि सरकार ने बजट से पूर्व श्रमिक संगठनों सहित विभिन्न तबकों और समुदायों से चर्चा करने की परंपरा को तिलांजलि देकर सिर्फ कारपोरेट के हितों की रक्षा की है।   माकपा ने कहा है कि जब देश का किसान खेती के कारपोरेटीकरण के खिलाफ पिछले दो महीने से  ज्यादा समय से राजधानी को घेरे हुए बैठा है, तब भी नरेंद्र मोदी सरकार के बजट ने खेती को कारपोरेट के हवाले करने की कोशिशों को आगे बढ़ाने वाला बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट में खेती के बजट में पिछले साल की तुलना में आठ प्रतिशत की कटौती कर इसे 134349 करोड़ से घटाकर 122961 करोड़ कर दिया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने की किसानों की मांग को भले ही मोदी सरकार ने स्वीकार ने किया है, मगर इसकी जरूरत तो वित्त मंत्री के भाषण से स्पष्ट हो गई है। वित्त मंत्री ने दावा किया है कि देश में 1.54 करोड़ किसानों ने अपनी फसल को एमएसपी पर बेचा है। जिससे साफ है कि देश के 12 करोड़ 46 लाख किसानों को अपनी फसल औने पौने दामों पर बेचने पर मजबूर होना पड़ा है।   माकपा के राज्य सचिव ने कहा है कि प्रधानमंत्री जिस किसान सम्मान निधि की बात करते हैं, उसमें भी 10 हजार करोड़ की कटौती कर 75 हजार करोड़ से घटाकर 65 हजार करोड़ कर दिया है। इस बजट में पिछले बजट की तुलना में लगभग सारी जन कल्याणकारी योजनाओं के बजट में कटौती की है। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि अधिकांश योजनाओं में पिछले छह सालों से लातार कटौती हो रही है। कुल मिलाकर यह बजट सिर्फ कारपोरेट के इशारे पर कारपोरेट के हितों को ध्यान में रख कर बनाया गया बजट है।

Kolar News

Kolar News 1 February 2021

भोपाल। प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को केन्द्रीय बजट को देश की अर्थ-व्यवस्था को पुनर्जीवन देने वाला बजट बताया है। देवड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कोविड-19 के प्रभाव से वैश्विक अर्थ-व्यवस्था के साथ ही भारत जैसी तेजी से बढ़ती अर्थ-व्यवस्थाएं प्रभावित हुई थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नया भारत बनाने के मिशन से भारत पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा और अब इस बजट से देश की अर्थ-व्यवस्था को पुन: स्फूर्ति मिली है। पूरा बजट आत्म-निर्भर भारत की भावना को समर्पित है।   वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि जिन 6 स्तम्भों पर बजट को फोकस किया गया है, उससे भविष्य की नीति और रणनीति स्पष्ट हो जाती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, वित्तीय पूंजी एवं बुनियादी ढांचा निर्माण, समावेशी भारत के लिये समावेशी विकास, मानव संसाधन को मजबूत बनाना, नवाचार और अनुसंधान एवं विकास और न्यूनतम सरकार और अधिकतम हितैशी प्रशासन फिर से अर्थ-व्यवस्था की नई दिशा देंगे।

Kolar News

Kolar News 1 February 2021

उज्जैन। प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को संभागीय समीक्षा बैठक लेकर श्रम विभाग के विभिन्न जिलों में किये जा रहे कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से श्रम विभाग के अधिकारियों की परेशानी को समझा तथा कहा कि श्रम विभाग में स्टाफ की कमी को दूर करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कर्मचारी राज्य बीमा निगम की उज्जैन स्थित जीर्ण-शीर्ण भवन के स्थान पर नये भवन का प्रस्ताव श्रम विभाग की ओर से केन्द्र सरकार को भेजने के निर्देश दिये हैं।    श्रम मंत्री ने कहा है कि श्रम विभाग द्वारा संचालित संबल योजना गरीबों से जुड़ी है और इसका क्रियान्वयन सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ करना चाहिये। गरीबों की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की कोताही न बरती जाये। बैठक में श्रमायुक्त आशुतोष अवस्थी ने पावर पाइन्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से संभाग में योजना के क्रियान्वयन की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में संभाग के विभिन्न जिलों के श्रम पदाधिकारी मौजूद थे।   बैठक में श्रमायुक्त अवस्थी ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा अत्यधिक कम स्टाफ होने के बावजूद श्रम सेवा पोर्टल के माध्यम से कठिन से कठिन सेवाएं एक दिन में प्रदान की जाती हैं। संभाग में इस वर्ष प्राप्त 69 हजार 713 आवेदन सकारात्मक तरीके से निराकृत किये गये हैं। वर्तमान में केवल 25 आवेदन ही पेंडिंग हैं। इसी तरह सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का निराकरण भी तत्परता के साथ किया जाता है। वर्तमान में संभाग में 21 शिकायतें ही एल-4 पर लम्बित हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश शिकायतें संबल योजना की हैं, जो क्रियान्वयन एजेन्सियों से सम्बन्धित होती है, इसलिये इनका एल-4 अधिकारी बदलना आवश्यक है।   श्रम मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने बैठक में औद्योगिक विवादों का निराकरण उभयपक्षों के बीच सुनवाई कर समझौते की प्रक्रिया अपनाते हुए तीन माह में निराकृत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि कॉन्ट्रेक्ट लेबर एक्ट के तहत उज्जैन व देवास में लम्बित दो-दो आवेदनों का निराकरण भी समय-सीमा में किया जाये।   सभी जिले खनिज राजस्व के लक्ष्य को प्राप्त करें श्रम विभाग की बैठक के बाद खनिज साधन एवं श्रम मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने उज्जैन संभाग के खनिज अधिकारियों की बैठक लेकर खनिज कर के रूप में वसूले जाने वाले राजस्व की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि उज्जैन संभाग के लिये निर्धारित 125 करोड़ रुपये के लक्ष्य की प्राप्त इस वित्तीय वर्ष में की जाये। उन्होंने शाजापुर जिले में 39 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करने, उज्जैन में 55 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करने तथा देवास में 50.56 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर असंतोष व्यक्त किया तथा निर्देश दिये कि सभी खनिज अधिकारी अपने निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करें।   बैठक में जानकारी दी गई कि उज्जैन संभाग में 2020 में सभी जिलों में भाटक की राशि 38.34 करोड़ बकाया थी। इसमें से अब तक 26.91 करोड़ रुपये की राशि वसूली गई है। खनिज मंत्री ने सभी अधिकारियों को वित्तीय वर्ष में वसूली करने के लिये कहा है। उन्होंने समाधान योजना के तहत वसूली कम होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस योजना की अवधि जो 31 जनवरी को समाप्त हो रही थी, एक माह और बढ़ाने जा रहे हैं। इस बढ़ी अवधि में राशि एकत्रित की जाना चाहिये। बैठक में संचालक खनिज तथा जिले के सभी जिला खनिज अधिकारी, खनिज निरीक्षक मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 31 January 2021

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस तरह से कोरोना संकट में देश को प्रेरित और प्रोत्साहित किया, एक साल से भी कम समय में देश में कोरोना की वेक्सीन तैयार हो पाना उसी की बदौलत संभव हुआ है। आज हमारी वेक्सीन और हमारा वेक्सीनेशन कार्यक्रम सारी दुनिया में भारत को एक सक्षम,  आत्मनिर्भर तथा मानवता की सेवा करने वाले देश के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसके लिए हम प्रधानमंत्री जी के आभारी हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।   प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि दुनिया के विभिन्न देश जिस तरह से भारतीय वेक्सीन मिलने के बाद भारत के प्रति आभार जता रहे हैं, उसका जिक्र प्रधानमंत्री जी ने अपने कार्यक्रम में किया है। विशेषकर ब्राजील के राष्ट्रपति ने जिस तरह से भारत को धन्यवाद कहा है, उससे हर भारतीय का सीना गर्व से भर जाता है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम में युवाओं से लेखन के क्षेत्र में आने और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े व्यक्तियों तथा घटनाओं के संबंध में लिखने का आह्वान किया है, उससे निश्चित रूप से हमारी युवा प्रतिभाएं इस ओर आकर्षित होंगी।    शर्मा ने कहा कि 2014 में एनडीए की सरकार के सत्ता में आने के बाद से दुनिया में भारतीय संस्कृति के प्रसार के लिए जो प्रयास किए गए हैं, उसी का परिणाम है कि हजारों मील दूर स्थित चिली जैसे देश में बड़ी संख्या में योग सेंटर खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार आने के बाद पद्म पुरस्कारों के लिए उम्मीदवारों के चयन में जिस तरह की पारदर्शिता और मापदंड अपनाए जा रहे हैं, उनसे यह स्थापित हो चुका है कि अब इन पुरस्कारों के लिए असर-रसूख वाला होना जरूरी नहीं है, बल्कि अपने काम से लोगों की जिंदगी बदलने की पहल करने वाला कोई गुमनाम व्यक्ति भी ये पुरस्कार हासिल कर सकता है।प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने जबलपुर संभाग के चिचगांव के महिला स्व सहायता समूह की सक्सेज स्टोरी को मन की बात कार्यक्रम में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वास्तव में मीना रहंगडाले और उनकी साथी महिलाओं ने जिस तरह से चुनौती को अवसर में बदला है, वह देश-प्रदेश की महिलाओं के लिए अनुसरण करने लायक है।

Kolar News

Kolar News 31 January 2021

धार। प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग के राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह ने रविवार को जिले के दिग्ठान में बने काबरा आईस एण्ड कोल्ड स्टोरेज यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हर उत्पादन की प्रोसेसिंग यूनिट हर जिले में स्थापित की जाएगी ।   मंत्री कुशवाह ने कहा कि जब किसानों को अधिक उत्पादन हो जाने से बाजार में उत्पादन का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है, ऐसे में अब प्रदेश के किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे, जहां कृषक अपने उत्पादन को स्टोर कर उचित मूल्य मिलने पर विक्रय कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने तय किया है कि किसानों के लिए उत्पादन के साथ प्रोसेसिंग का कार्य भी आगे बढ़ाया जाएगा। मध्यप्रदेश में प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने पर 35% अनुदान दिया जाएगा।  हमारा किसान आत्मनिर्भर बनेगा तो प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा और प्रदेश के आत्मनिर्भर बनने से देश आत्मनिर्भर होगा।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि इस क्षेत्र में इस यूनिट का संचालन हो रहा है । उन्होंने कहा मध्यप्रदेश पहला राज्य है जहां कच्चे उत्पादन का प्रसंस्करण होगा

Kolar News

Kolar News 31 January 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सागर प्रवास के दौरान सिरोंजा में ऑटोमेटिक मिल्क प्रोसेसिंग केंद्र का लोकार्पण किया। केंद्र पर सागर संभाग के 6 जिले सागर, छतरपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी से सहकारी समितियों के माध्यम से एकत्र कर दूध लाया जाएगा। दुग्ध समितियों के माध्यम से वर्तमान में लगभग 40 हजार लीटर दूध संकलित किया जा रहा है। जिसमें उत्तरोत्तर बढ़ोतरी करते हुए एक लाख लीटर दूध प्रतिदिन संकलन करने का लक्ष्य प्राप्त किया जायेगा। यह दुग्ध संयंत्र मध्यप्रदेश का प्रथम ऑटोमेटिक संयंत्र होगा, जिसमें एक लाख लीटर क्षमता का नवीन दुग्ध ऑटोमेटिक संयंत्र के साथ जल शोधन संयंत्र भी कार्य करेगा। संयंत्र की लागत 40 करोड़ रुपये आई है। इस नवीन स्वचालित संयंत्र की स्थापना से उपभोक्ताओं को हाइजेनिक उच्च गुणवत्ता के सांची दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थ उचित दर पर उपलब्ध रहेंगे।लोकार्पण समारोह में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर, पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, अपर मुख्य सचिव जे.एन. कंसोटिया, कमिश्नर मुकेश शुक्ला, कलेक्टर दीपक सिंह एवं अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 30 January 2021

भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने इंदौर में हुए घटनाक्रम को अमानवीय बताते हुए इसकी निंदा की है। साथ ही सीएम शिवराज पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि गांधी के देश में इंदौर में अशक्त बुजुर्गों के साथ जो अमानवीय कार्य और हिंसा हुई है उससे न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरा देश शर्मसार हुआ है।   अजय सिंह ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि अहिंसा के पुजारी महामानव गांधीजी की पुण्यतिथि के ठीक एक दिन पहले शिवराज सरकार की नाक के नीचे इंदौर नगर निगम कचरे की गाड़ी में पशुओं की तरह बुजुर्गों को भरकर लावारिस छोडऩे जा रही थी। इस शर्मनाक घटना ने हर इंसान का दिल झकझोर दिया है। यह घटना सारे वरिष्ठजनों का अपमान है, जनता के सामने घुटने टेक कर अभिवादन की नौटंकी करने वाले शिवराजसिंह में यदि जरा सी भी शर्म और दयाभाव बचा है तो उन्हें उसी तरह घुटने टेक कर सार्वजनिक रूप से देश की जनता से माफी मांगना चाहिए। यह घटना भाजपा की हिटलरशाही का नमूना है।   अपने बयान में आगे अजय सिंह ने कहा है कि वह तो अच्छा हुआ कि बुजुर्गों को लावारिस हालत में बेशर्मों की तरह छोड़ कर जाते हुये नगर निगम वालों की करतूत को लोहार पीपल्या गाँव के किसानों ने देख लिया, वरना लावारिस बुजुर्गों का क्या हाल होता, उसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। अब सरकार लीपापोती करने में लगी है। उन्होंने कहा कि मस्टरकर्मियों को बर्खास्त करने से कुछ नहीं होगा, बर्खास्त तो उन कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर को किया जाना चाहिए जिनकी दंभ भरी और भ्रष्टाचारी हरकतों के कारण नीचे के कर्मचारियों में अमानवीय मानसिकता विकसित हो रही है। इंदौर की घटना तो केवल एक उदाहरण है, पूरे प्रदेश में यही हाल है। अफसरों की इसी मानसिकता के चलते विगत दिवस देवास जिले में शिवराज सिंह की सभा में एक प्रताडि़त किसान अनूप सिंह हाड़ा ने मुख्यमंत्री के सामने मिट्टी का तेल डालकर आत्मह्त्या करने की कोशिश की थी। यह घटना सरकार की विकसित होती अमानवीय मानसिकता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Kolar News

Kolar News 30 January 2021

भोपाल। किसानों की सुविधा के लिए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार सभी जिलों में 'किसान ओपीडी' खोल रही है। इन ओपीडी में किसान फसल की फोटो भेजकर विशेषज्ञों से बीमारी का निदान जान सकेंगे। इसी के तहत पहली 'किसान ओपीडी' हरदा जिले में खोल दी भी गई है। सरकार के इस फैसले पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने तंज कसा है।   पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए किसान ओपीडी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान आंदोलन के डर के कारण कृषि मंत्री कमल पटेल किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। राज्य सरकार किसानों को लेकर सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है और मुद्दों से किसानों का ध्यान भटकाना चाहती है। पूर्व मंत्री ने कहा कि सोचने वाली बात यह है कि जब अधिकतर किसानों के पास एंड्राइड मोबाइल ही नहीं है तो वे इसका लाभ कैसे उठा पाएंगे। 'किसान ओपीडी' खोलने से पहले सरकार किसानों को एंड्राइड मोबाइल दे।   गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने खराब होने वाले फसलों के इलाज के लिए फसल ओपीडी खोलने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत कृषि मंत्री कमल पटेल के गृह जिले हरदा से की गई है। जहां किसान अपनी फसलों को रोग से बचाने के लिए विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे।

Kolar News

Kolar News 30 January 2021

भोपाल। सांसद शशि थरूर एवं अन्य राष्ट्रीय लेखकों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद राजनीति बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा शासित सरकारों के द्वारा नई 'प्रतिआलोचनात्मक आतंकवाद' की  व्यवस्था बनाई जा रही है? ऐसा प्रतीत होता है। असहमतियों और आलोचनाओं को कुचलना लोकतंत्र के लिये घातक है।   प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को मीडिया को जारी अपने एक बयान में कहा कि यह साफ दिखता है कि सरकार न केवल जनता एवं विपक्ष की आवाजो से डरने लगी है बल्कि उन आवाजों को कुचलने के गैर लोकतांत्रिक प्रयास भी कर रही है। गुप्ता ने कहा कि जिस युवा किसान  की मृत्यु के संदर्भ में यह कथित एफआईआर की गई है उस किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।   कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि यह घबराहट एवं चिंता ही लोकतांत्रिक आवाजों को कुचलने का कुत्सित प्रयास के रूप में सामने आ रहा है जिसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा। देश के व्यापक समाज, किसान, गरीब, दलित और वंचितों की आवाज मुखर होकर विपक्ष के रूप में कांग्रेस उठाती रहेगी।

Kolar News

Kolar News 29 January 2021

भोपाल। मप्र में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। एक ओर विधानसभा चुनाव हारने के बाद बौखलाई कांग्रेस निकाय चुना में जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। वहीं सत्ता पर काबिज भाजपा भी निकाय चुनाव में तैयारी में अभी से जुट गई है। इसी क्रम में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा निकाय चुनाव समिति के संयोजक और पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता का बड़ा बयान सामने आया है।   निकाय चुनाव को लेकर सियासी दलों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। भाजपा निकाय चुनाव समिति के संयोजक और पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने जीत का दावा किया है। साथ ही प्रदेश में अगल घोषणा पत्र बनाने का वादा किया है। पूर्व मंत्री गुप्ता ने शुक्रवार को मडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हर निकाय का अलग घोषणा पत्र बनेगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर जाकर घोषणा पत्र तैयार करेंगे। ये प्रदेश का अलग घोषणा पत्र होगा। वहीं बीजेपी निकाय चुनाव में एकतरफा जीता का परचम फहराएगी।   इस दौरान कांग्रेस नेता शशि थरूर पर दर्ज हुई एफआईआर मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्थाओं के खिलाफ जो जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कार्रवाई भी होना चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस विधायकों के साइकिल से विधानसभा जाने को उन्होंने कांग्रेस नौटंकी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस को वास्तविकता स्वीकार करना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 29 January 2021

भोपाल। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी ने सोमवार को भोपाल में जिला चिकित्सालय जेपी हॉस्पिटल और रायसेन जिले में सांची स्वास्थ्य केंद्र स्थित कोविड-19 वैक्सीनेशन सेशन साइट का  निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने वैक्सीनेशन के लिये पहुँचे लाभार्थियों और वैक्सीनेशन कर रही टीम के सदस्यों से चर्चा की। दोनों केन्द्रों पर वैक्सीनेशन की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के पहले चरण में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वैक्सीनेशन की पहली डोज दी जा रही है। वैक्सीनेशन की शुरूआत 150 सेशन साइट्स पर 16 जनवरी को की गई थी, जिसे बढ़ाकर 450 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के कार्य को और तेज गति से करने के लिए 27 जनवरी से 1200 वैक्सीनेशन साइट्स पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। इन सभी साइट पर कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं  है।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने भोपाल और रायसेन जिले के वैक्सीनेशन साइट पर पहुँचकर लाभार्थियों और वैक्सीनेशन होने के बाद ऑब्जर्वेशन कक्ष में रुके लोगों से चर्चा भी की। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के बाद उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई है। उनके चेहरों पर प्रसन्नता थी। डॉ. चौधरी ने बताया कि यह वैक्सीनेशन की पहली डोज है। इसके 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी। दूसरी डोज के 14 दिन बाद शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने वाली एंटीबॉडीज शरीर में बन जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एंटी एंटीबॉडीज बनने तक कोविड-19 के लिए मास्क  लगाने के साथ-साथ अन्य आवश्यक सावधानियाँ बरतना जरूरी है।वैक्सीन साइटस पर निरीक्षण के दौरान वैक्सीनेशन टीम ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिये आ रहे व्यक्तियों में वैक्सीन के प्रति उत्सुकता है और वे वैक्सीनेशन कराकर प्रसन्न भी हैं। अन्य जिलों से भी इसी प्रकार सूचनाएँ प्राप्त हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि टीकाकरण को गति देने के लिये अगले चरण में फ्रंट लाईन वकर्स का टीकाकरण शुरू किया जायेगा, इसके दृष्टिगत वैक्सीनेशन साइटस को बढ़ाया गया है।

Kolar News

Kolar News 25 January 2021

राजगढ़। डीजल-पेट्रोल, गैस के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर युवक कांग्रेस ने सोमवार को स्थानीय पीपल चैराहे पर बैठकर चूल्हे पर रोटी बनाई और चारपहिए के ठेले में बाइक रखकर रैली निकाली।   प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चूल्हा जलाया और रोटी बनाई साथ ही पेट्रोल-डीजल के भाव में वृद्धि को लेकर बाइक को चारपहिया के ठेले पर बाइक रखी और रैली निकाली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राहुल दांगी ने कहा कि केन्द्र सरकार जीडीपी बढ़ाने की बजाए गैस,डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी कर रही है। कार्यक्रम में युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विष्णु गुर्जर, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र यादव, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमेन्द्रसिंह चौहान, ज्ञानू विजयवर्गीय, जय जगताप सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Kolar News

Kolar News 25 January 2021

भोपाल। राजमाता विजयाराजे सिंधिया की आज सोमवार को 20वीं पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया है।   सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा ‘अपने जीवन का हर क्षण लोक कल्याण व अंत्योदय की उन्नति के लिए समर्पित कर देने वाली, श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि! अच्छाई, सच्चाई और सेवा के मार्ग कठिनाइयां आयेंगी, परंतु अविराम बढ़ते रहो; यह हमने आपसे सीखा है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर लिखा ‘लोक मंगल के लिए निर्भय होकर लडऩे वाली राजमाता के पुनीत विचारों के आलोक में मध्यप्रदेश का नवनिर्माण निर्बाध गति से सर्वदा होता रहेगा। आपके दिखाये मार्ग पर चलते हुए हम सब अंत्योदय के पवित्र ध्येय को प्राप्त कर आपके चरणों में अपनी श्रद्धा के सुमन अर्पित करेंगे। राजमाता को  नमन!   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने संदेश में कहा ‘त्याग व समर्पण की प्रतिमूर्ति, राजमाता से लोकमाता के रूप में जनप्रिय रही ममतामयी विजयाराजे सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण नमन। राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने जनसंघ की विचारधारा के विस्तार के लिये अनेकों संघर्ष किये। वे भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्पद हैं।   भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राजमाता सिंधिया को नमन करते हुए कहा ‘सैद्धान्तिक मूल्यों पर जिन्होनें कभी समझौता नहीं किया...  उनकी रक्षा के लिए सत्तापक्ष छोडक़र राष्ट्रवादी विचारों के पक्ष जनसंघ में शामिल हो गईं, प्रखर राष्ट्रवादी विचारों से ओतप्रोत श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर शतश: नमन!

Kolar News

Kolar News 25 January 2021

भोपाल। प्रदेश में बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकार को लेकर जागरूकता लाना और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में राष्ट्रीय बालिका दिवस रविवार, 24 जनवरी को किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता, जानकारी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जोड़ने के लिए ''पंख अभियान'' की शुरूआत की जा रही है।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 जनवरी को राजधानी भोपाल स्थित मिंटो हाल में दोपहर 12 बजे इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान 501 ऑगनवाडी केन्द्र और 12 वन स्टाप सेंटर का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान लाड़ली लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत बालिकाओं को छात्रवृत्ति और मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को राशि भी अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान शौर्या दल की दो बालिकाओं, वनस्टाप सेंटर की एक महिला और एक प्रशासक तथा दो लाड़ली लक्ष्मियों से लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से संवाद भी करेंगे।   राष्ट्रीय बालिका दिवस के कार्यक्रम को वेबलिंक व आकाशवाणी, दूरदर्शन के माध्यम से सभी ऑगनवाडी केन्द्रों, परियोजना कार्यालय, जिला कार्यालय, वन स्टाप सेन्टर, स्वाधार गृह, वसति गृह, कन्या छात्रावास, एकीकृत बाल संरक्षण योजना संबंधी शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के लगभग 25 लाख से ज्यादा प्रतिभागी सम्मिलित होगें। कार्यक्रम का प्रसारण https://webcast.gov.in/mp/cmevents/ लिंक से किया जायेगा। इस अवसर पर ऑगनवाड़ी केन्द्रों में बालिका-भोज का आयोजन भी होगा।    

Kolar News

Kolar News 23 January 2021

भोपाल। इंदौर से भोपाल आ रहे किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल का शनिवार सुबह भोपाल हाईवे के जावर रोड जोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेराव कर दिया। कृषि मंत्री इस घेराव के चलते यहां रुके और किसानों की चौपाल लगाकर कृषि कानूनों के फायदे बताने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह जत्था कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन के लिए भोपाल जा रहा था। घेराव के चौपाल में बदल जाने पर प्रदर्शनकारियों ने कृषि कानूनों को लेकर अपनी जिज्ञासाओं और आपत्तियों को लेकर सवाल किए।   कृषि मंत्री कमल पटेल ने विस्तार से उदाहरण देते हुए बताया कि कृषि कानूनों से किसानों को वह फायदा भी मिलेगा जो अब तक केवल व्यापारी उठाते रहे हैं। कृषि मंत्री पटेल ने हाईवे के रेस्टोरेंट पर चिप्स और इसी तरह के अन्य उत्पादों के पाउच लेकर उनकी कीमतों की कृषि उत्पादों के मूल्य से तुलना करते हुए बताया कि किसान फसल उगाने के साथ इस तरह के उत्पाद स्वंय तैयार कर एमआरपी पर बेच सकता है।  कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि अब तक किसानों को यह सुविधा नहीं थी इसलिये वह केवल फसल उगाने और बेच देने तक सीमित थे, किसानों को उनकी उपज का पर्याप्त दाम नहीं मिल रहा था इसलिये खेती लाभ का धंधा नहीं बन पा रही थी। उन्होंने कहा कि तीन नए कृषि कानूनों और प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना से किसानों को अब खेती के साथ व्यापार करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आय बढ़ेगी और देश का किसान समृद्ध होगा। भोपाल में कांग्रेस पार्टी का नए कृषि कानूनों को लेकर राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने तर्कों से निरुत्तर कर दिया। घेराव करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता किसान नेता कमल पटेल द्वारा बताए गए तर्कों पर सहमति जताते हुए नजर आए। कृषि मंत्री ने कहा कि राजनीतिक स्तर पर सहमति और विरोध अपनी जगह है लेकिन बात जहां किसानों के फायदे की हो हम सभी को साथ आना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 23 January 2021

भोपाल। दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में भोपाल में धरने पर बैठे किसानों को शुक्रवार देर रात पुलिस ने हटा दिया। पुलिस मौके से टेंट और माइक भी खोलकर ले गई। क्रांतिकारी किसान सभा के संयोजक विजय कुमार ने पुलिस के इस कदम को शर्मनाक बताया है।    अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा मध्यप्रदेश के संयोजक विजय कुमार ने बताया कि किसान आंदोलन के समर्थन में भोपाल के करोंद कृषि उपज मंडी के गेट के सामने संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में चल रहे शांतिपूर्ण धरने को शुक्रवार आधीरात को बलपूर्वक हटाया गया है। यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सरकार के किसान विरोधी चेहरे को उजागर करती है। खुद को किसान कहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों को विरोध दर्ज कराने का अधिकार भी नहीं दे रहे हैं। किसान आंदोलन का बलपूर्वक दमन किया जा रहा है।   26 जनवरी को निकालेंगे ट्रैक्टर रैलीविजय कुमार ने बताया कि धरने पर सीहोर, विदिशा, रायसेन और भोपाल संभाग के किसान संगठन बैठे थे। इसके अलावा जिला स्तर पर भी प्रदर्शन जारी है। अब हम 26 जनवरी को कृषि कानूनों के विरोध में परेड निकालेंगे, जिसमें ट्रैक्टर और बाइक शामिल रहेंगी। गौरतलब है कि किसान संगठनों ने भोपाल में 21 जनवरी की रात धरना शुरू किया था, लेकिन यह धरना 48 घंटे भी नहीं चल सका और पुलिस ने इसे हटा दिया।

Kolar News

Kolar News 23 January 2021

भोपाल। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में उच्च नस्ल के दुधारू पशु बढ़ाकर प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में देश में प्रथम में स्थान पर लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार, 23 जनवरी को प्रदेश के दूसरे सीमन स्टेशन का लोकार्पण गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा दतिया जिले के ग्राम नौनेर में किया जा रहा है। लगभग 50 एकड़ भूमि पर स्थापित सीमन स्टेशन में गिर, साहीवाल, थारपारकर, मुर्रा नस्ल के साथ संकर जर्सी और संकर एचएफ नस्लों के सीमन उत्पादन के लिये लगभग 60 सांडो को रखा जाएगा।   राज्य पशुधन और कुक्कुट विकास निगम के प्रबंध संचालक एचबीएस भदौरिया ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल के बाद यह प्रदेश का दूसरा सीमन स्टेशन होगा। भोपाल केन्द्र पर गाय और भैंस कुल 16 नस्लों का सीमन उत्पादन किया जा रहा है। दतिया केन्द्र में सीमन प्रसंस्करण प्रयोगशाला, प्रशासकीय भवन 5 शेड, एक आइसोलेशन शेड, पशु आहार एवं भूसा भण्डार, बायोगैस संयंत्र आदि का निर्माण कराया गया है। इस केन्द्र की स्थापना से सागर, चंबल और ग्वालियर संभाग के जिलों को उच्च गुणवत्ता का सीमन मिल सकेगा। अच्छी नस्ल के पशु मिलने से दुग्ध उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। दतिया केन्द्र में अप्रैल 2021 से सीमन उत्पादन एवं प्रसंस्करण का कार्य शुरू हो जायेगा। यहां प्रतिवर्ष 5 लाख फ्रोजन सीमन डोसेज का उत्पादन होगा। उत्पादन में बायो सिक्योरिटी के मापदण्डों का पालन किया जाएगा और भारत सरकार द्वारा जारी एमएसपी के अनुसार संचालन होगा।

Kolar News

Kolar News 22 January 2021

ग्वालियर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए सहायता स्वरूप पांच लाख रुपये की राशि दान की है।   सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने बताया कि राज्यसभा सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर गत 17 जनवरी को राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को पांच लाख रुपये की सहयोग राशि देने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के परिपालन में शुक्रवार को सुबह 09 बजे पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने सांसद सिंधिया द्वारा जारी पांच लाख रुपये की सहयोग राशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ के सदस्यों को प्रदान की। इस अवसर पर यशवंत इंद्रापुरकर, नवनीत शर्मा, विजय गुप्ता, किशन मुद्गल, रामनारायण मिश्रा, गुड्डू वारसी आदि उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 22 January 2021

मन्दसौर। प्रदेश के वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को संजीत में कन्या पूजन के बाद पर्यटक स्थल को विकसित करने के लिए 34 लाख 24 हजार के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें पुराना संजीत गाजी शाह दरगाह से पुरानी कचेरी तक 24 लाख की लागत से सुदूर सडक़ निर्मित किया जाएगा तथा 10 लाख 24 हजार रुपये की लागत से पर्यटन केंद्र के चारो और बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जायेगा।   वित्त मंत्री देवड़ा ने कार्यक्रम में कहा कि संजीत क्षेत्र में पर्यटन के विकास से क्षेत्र में आर्थिक विकास के नए आयाम मिलेंगे। प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में विशेष रूचि ली जा रही है। संजीत में जो पर्यटन का हब तैयार किया जा रहा है। यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट में सभी ग्रामवासी भी पर्याप्त सहयोग करें। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्री को भी यहां बुलाया जाएगा। अब आठ लेंन के निर्माण पूर्ण हो जाने के पश्चात गरोठ बहुत आगे निकलेगा। गरोठ को आर्थिक विकास करने के नए पंख लगेंगे।    उन्होंने कहा कि संजीत के गौरव को लाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। इससे संजीत को पर्यटन के साथ-साथ आर्थिक गति भी प्राप्त होगी। यह टापू पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित होगा एवं पहले के समय में संजीत प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र हुआ करता था। वैसे ही अब पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित होगा। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, जनपद पंचायत अध्यक्ष निर्मला शरद जैन, स्थानीय सरपंच एवं सचिव सहित सभी जनप्रतिनिधि, कलेक्टर मनोज पुष्प, सीईओ जिला पंचायत ऋषव गुप्ता, मल्हारगढ़ एसडीएम, जिला अधिकारी, क्षेत्रवासी एवं पत्रकार मौजूद थे।   जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी ने कहा कि संजीत क्षेत्र में जो सुदूर सडक़ निर्माण होगी। उसके पश्चात उस पर डामरीकरण भी होना चाहिए। जिससे सडक़ लंबे समय तक चल सके। यहां के पर्यटन में स्थानीय लोगों को भी रोजगार प्रदान करें तथा इससे जुड़े पर्यटन में गाइड के रूप में संजीत के स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान किया जाए। पर्यटन के विकास से इस क्षेत्र का बहुत अधिक आर्थिक विकास होगा। इससे संजीत का एक नया नाम भी बनेगा।   एक माह में होगा क्रूज का आवागमन शुरू कलेक्टर मनोज पुष्प ने कार्यक्रम में कहा कि संजीत से गांधीसागर तक आने जाने के लिए आगामी 1 माह में क्रूज से आवागमन प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए नए-नए रूट बनाए जाएंगे। नए रूट के लिए नए परमिट भी जारी किए जाएंगे। नारायणगढ़ से गरोठ को जोडऩे के लिए भी कार्य किया जा रहा है। संजीत से स्टीमर चलेगा जो संजीत एलवी महादेव, रामपुरा, शंकुद्वार, बरामा मंदिर होते हुए गांधी सागर पहुंचेगा। यह बहुत ही ऐतिहासिक स्टेप होगी। ब्रिज निर्माण के लिए ब्रिज कारपोरेशन एवं पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ब्रिज बनाने के लिए प्रपोजल तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि संजीत टापू हिंदू व मुस्लिम एकता की अभूतपूर्व मिसाल है। इस पर्यटन के विकास के लिए आप सभी के सुझाव सदैव आमंत्रित हैं।

Kolar News

Kolar News 22 January 2021

भोपाल। प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने राष्ट्रभक्ति के अपने जज्बे को ख्यातनाम कवि श्रीकृष्ण सरल की पंक्तियों के माध्यम से अभिव्यक्त करते हुए कहा कि 'मैं अमर शहीदों की चारण, उनका यश गाया करती हूँ, जो कर्ज राष्ट्र ने खाया है, मैं उसे चुकाया करती हूँ।'' यह जरूरी है कि हम आने वाली पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्रवाद के पाठ पढ़ाएं।   मंत्री उषा ठाकुर शुक्रवार को राजधानी भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में स्वाधीनता संग्राम पर आधारित ऑनलाइन प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के अवसर पर बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि हमने अपने बच्चों का क्रांतिकारियों की वीरगाथाओं से परिचय नहीं कराया है। आजादी के 70 सालों में यह हम सबकी बड़ी त्रुटि रही है। आने वाली पीढ़ी का देश के सच्चे हीरो क्रांतिकारियों के बारे में जानना जरूरी है।   उन्होंने कहा कि उस दौर में बलिदान जरूरी था पर आज राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिये हमें सन्नद्ध होना चाहिये। उन्होंने आव्हान किया कि नवयुवा पीढ़ी राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्य को भली प्रकार निभाने के लिये प्रतिबद्ध बने।    उल्लेखनीय है कि संस्कृति विभाग तथा स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं, विद्यार्थियों और बच्चों में स्वाधीनता संग्राम के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई थीं, जिनके परिणाम शुक्रवार को घोषित किये गये। मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। संगीत प्रतियोगिता में पल्लवी तिवारी सिवनी को प्रथम, नाट्य लोक संस्था ग्रुप सांग में (मुस्कान सोनी जबलपुर) द्वितीय, अंकित मालवीय तृतीय को पुरस्कृत किया गया। देशभक्तिपूर्ण कविता लेखन प्रतियोगिता में मनाली देशपांडे भोपाल, प्रज्ञा घनघोरिया ग्वालियर, श्रीयम सिंह बघेल उमरिया को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किये गये।   'स्वाधीनता संग्राम के रणबाँकुरों के चित्रों को पहचानें'' प्रतियोगिता में (विद्यालयीन स्तर पर चयनित प्रतिभागी) सुधांशु जोशी झाबुआ प्रथम, तनीषा महोबा इटारसी द्वितीय तथा अर्पित चतुर्वेदी महू तृतीय स्थान पर रहे। 'स्वाधीनता संग्राम के रणबाँकुरों के चित्रों को पहचानें'' (महाविद्यालयीन स्तर पर) में सार्थक रोहतगी भोपाल, रश्मि चौहान रायसेन, फरहीन कुरैशी सिवनी को पुरस्कृत किया गया।   स्वाधीनता केन्द्रित प्रेरक स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में विद्यालयीन स्तर पर शिवानी तोमर मुरैना, साहिल साहू जबलपुर तथा निकुंज राठौर इंदौर प्रथम तीन स्थानों पर रहे। स्वाधीनता केन्द्रित प्रेरक स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में महाविद्यालयीन स्तर पर कोमल चक्रवर्ती राजगढ़, आकांक्षा जैन दमोह तथा प्रांजलि तिवारी रीवा पहले तीन स्थानों पर रहे। इनके अलावा अनेक प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किये गये।

Kolar News

Kolar News 22 January 2021

मंदसौर। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने गुरुवार को जिले के बर्डिया ऊंचा आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया। साथ ही उन्‍होंने सालरी, तोलाखेड़ी, बर्डिया ऊंचा, आक्या, देवगढ़, संकरियाखेड़ी, रूपारेल का खेड़ा, मुंडला, बकाना बड़ा, बकाना छोटा, परासली घाटा और बोरखेड़ी घाटा गांवों का भ्रमण किया। डंग इस दौरान विभिन्न गांवों में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ग्रामीणों से रूबरू हुए।   बता दें कि मंत्री डंग 22 जनवरी को मंदसौर जिले के बेटीखेड़ी, सुल्तानिया, देवरी, फतेहगढ़, झलारा, खजूरी चंद्रावत, आम्बाखेड़ी, खानूखेड़ा, कचनारा, कोटड़ी मांडा, खजूरी मांडा, केलूखेड़ी और रिस्थल गाँव का दौरा करेंगे और किसानों और ग्रामीणों से बात करेंगे।

Kolar News

Kolar News 21 January 2021

हरदा। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा कि हरदा में खेल मैदानों को विकसित बनाया जायेगा। इसके लिये सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे। यह बात मंत्री पटेल ने गुरुवार को जिले के ग्राम करताना में राष्ट्रीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। प्रतियोगिता की विजेता उत्तरप्रदेश की टीम रही।   मंत्री पटेल ने कहा कि खेलों से सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। खेल जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहायता करते हैं। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि वे व्हॉली-बॉल के खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें हरदा के बाहर अन्य शहरों में खेलने का अवसर भी प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने युवाओं से खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आव्हान किया।   पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी मंत्री पटेल घोड़ा-घोड़ी चाल प्रतियोगिता के समारोह में भी सम्मिलित हुए। स्पर्धा में घुड़सवारों ने अपने कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। मंत्री पटेल ने स्पर्धा के आयोजकों को साधुवाद देते हुए प्रतिभागी घुड़सवारों को 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।   मंत्री पटेल धौलपुरखुर्द आध्यात्मिक सत्संग में हुए शामिल कृषि मंत्री कमल पटेल टिमरनी तहसील के ग्राम धौलपुरखुर्द में आयोजित रामकथा आध्यात्मिक सत्संग में सम्मिलित हुए। उन्होंने कार्यक्रम में भगवती स्वरूप कन्याओं का पूजन किया। पटेल ने राघवेन्द्र जी महाराज अयोध्या धाम की रामकथा का श्रवण किया। उन्होंने गादी पीठ की पूजा-अर्चना भी की।

Kolar News

Kolar News 21 January 2021

भोपाल। मुरैना जिले के देवरी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में खाट महापंचायत कर केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की। इसमें कमलनाथ के अलावा दिग्विजय सिंह सहित तमाम कांग्रेस नेता मौजूद थे। कांग्रेस की इस खाट महापंचायत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि कमलनाथ के पास अब कुर्सी तो बची नहीं, खाट ही बची है तो खाट पर बैठेंगे।    कमलनाथ की खाट पंचायत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार देर शाम प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अब कमलनाथ जी के पास कुर्सी तो बची नहीं, खाट ही बची है अब वह खाट पर ही बैठेंगे। उन्होंने कहा कि अब मरता क्या न करता, उन्हें कोई काम है नहीं उनकी सिर्फ एक टीम बैठी है जो सिर्फ ट्वीट करती है और झूठे सच्चे कुछ भी ट्वीट करें कोई काम तो होना चाहिए इसलिए वह सिर्फ ट्वीट करते रहते हैं।   इस दौरान शराब दुकानों को लेकर कमलनाथ के आरोपों पर सीएम शिवराज ने कहा कि हमारा पहला कदम है माफियाओं को दफन करें और वह अभियान लगातार चल रहा है। अभी कोई फैसला नहीं किया है और ना ही कुछ तय किया है। वह तो कहते रहते हैं कौवा कान ले गया, उन्हें तो यह बात भी नहीं पता कि कौवा है या कान। कुछ भी बोलते रहते हैं, तथ्य आते हैं उन पर बात होती है। उन्होंने कहा कि यह फैसला मैंने किया था 10 साल तक कोई शराब की दुकान नहीं खुली, कई दुकानें बंद कर दी थी। मैं उस विषय पर अभी कुछ बोलना नहीं चाहता, कई तरह के तथ्य आते हैं उन सब पर विचार करके प्रदेश की जनता के हित में ही कोई फैसला करेंगे।

Kolar News

Kolar News 21 January 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 जनवरी अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत 'पंख अभियान'' का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान वर्चुअल माध्यम से 435 आंगनवाड़ी और 12 वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण भी करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना और मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को राशि का अंतरण करने के साथ लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाओं से संवाद भी करेंगे।   पंख अभियान 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'' योजना के तहत पंख (PANKH) अभियान का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं को P-Protection सुरक्षा, A-Awareness-जागरूकता, N-Nutrition-पोषण, K-Knowledge-जानकारी और H-Health a Hygiene-स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जोड़ते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनका विकास सुनिश्चित करना है। साथ ही ग्राम स्तर पर सामुदायिक पहल एवं जिम्मेदारी के साथ किशोरियों के विकास के लिये जागरूक करना है। अभियान के तहत शिक्षा, सामाजिक कल्याण, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विभाग द्वारा किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जायेगा। इसके तहत डाटाबेस तैयार कर उनके विकास की मॉनीटरिंग की जायेगी। पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर किशोरियों को उनकी रुचि अनुसार आत्मरक्षा का प्रशिक्षण और पंचायत स्तर पर वोकेशनल ट्रेनिंग भी दी जायेगी।   उल्लेखनीय है कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार प्रदेश में जन्म के समय लिंगानुपात एक हजार बालक पर 927 बालिका है, 15-49 वर्ष की महिलाओं में शिक्षा का स्तर 59.4 प्रतिशत एवं एनीमिया 52.5 प्रतिशत है। किशोरावस्था के समय यह जरूरी है कि उनकी जीवन-शैली एवं सपनों को सही ज्ञान एवं व्यवहारिक रूप दिया जाये। इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश द्वारा नई पहल की शुरूआत की जा रही है, जो किशोरियों के बहुमुखी विकास के लिये पंख अभियान की परिकल्पना की गई है।

Kolar News

Kolar News 20 January 2021

भोपाल। आजादी से पहले देश के लिए मर मिटने का जज्बा जरूरी था लेकिन आजादी के बाद अब देश के लिए जीना जरूरी है। किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि देश के लिए मरने और देश के लिए जीने की प्रेरणा हमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस से मिलती है जिनकी इस वर्ष 124वीं जयन्ती है।   कृषि मंत्री कमल पटेल ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, नेताजी के जन्म जयन्ती के 125 वें वर्ष के अवसर पर पूरे साल आयोजन होंगे। कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन आयोजनों से भावी पीढ़ी को नेताजी के संघर्ष और बलिदान की जानकारी मिलेगी और उन्हें देश के लिए मरने और देश के लिए जीने की प्रेरणा मिलेगी। कृषि मंत्री कमल पटेल ने युवा वर्ग से इन आयोजनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Kolar News

Kolar News 20 January 2021

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में फिजियोथैरेपी के लिए पृथक परिषद की स्थापना पर विचार करेंगे। कोरोना काल में एलोपैथी के साथ अन्य चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता का अनुभव किया गया। इस नाते इन चिकित्सा पद्धतियों का रोगों से बचाव में बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। उक्‍त बातें मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को आरोग्य भारती के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करते हुए कही।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य जागरण क्षेत्र में आरोग्य भारती महत्वपूर्ण सेवाएं दे रही है। संस्था द्वारा फिजियोथैरेपी काउंसिल के गठन का सुझाव महत्वपूर्ण है। फिजियोथैरेपी का विकास जनहित में आवश्यक है। मध्यप्रदेश में इस पद्धति को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दिशा में विचार कर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान से भेंट करने वालों में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मधुसूदन देशपांडे, डॉ. अशोक वार्ष्णेय, अभिजीत देशमुख और सुमित राना शामिल रहे।

Kolar News

Kolar News 20 January 2021

गुना। रेलवे स्टेडियम पर शनिवार को क्षेत्रीय विधायक गोपीलाल जाटव बल्ला थामे थे, तो भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिकरवार गेंद लेकर रनअप भरते नजर आए। मौका था, 28वीं राजेंद्रसिंह रघुवंशी स्मृति राज्यस्तरीय 8 विकेट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ का। इसके बाद उद्घाटन मैच खेला गया।   उक्त क्रिकेट टूर्नामेंट शहर की पहचान बन चुका है, जिसका इस साल 28वां आयोजन है। इसमें राज्यभर से टीमें भाग लेती हैं और सीमित ओवर का मैच होने से स्टेडियम रोमांच से भर जाता है। इसी क्रम में शनिवार को राज्यस्तरीय आठ विकेट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक गोपीलाल जाटव मुख्य अतिथि थे, जबकि जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिकरवार ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव व कैंट मंडल अध्यक्ष राजू यादव उपस्थित रहे। इसके बाद अतिथियों ने औपचारिक मैच खेला, जिसमें विधायक व जिलाध्यक्ष द्वारा बल्लेबाजी और गेंदबाजी भी की गई। टूर्नामेंट के संरक्षक व पूर्व पार्षद रविंद्र रघुवंशी टिल्लू ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद जीसीसीआइ व न्यू फ्रेंड्स क्लब के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। जीसीसीआइ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू फ्रेंड्स क्लब ने सात विकेट से जीत दर्ज कराकर सेकंड राउंड में प्रवेश किया। मैच के अंपायर राजीव कश्यप, आबिद खान रहे, जबकि लकी छारी स्कोरर और कमेंट्री दीपक रघुवंशी ने की। टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर गोविंद गुर्जर, पुरुषोत्तम ओझा, मातादीन जाटव, कुलदीप रघुवंशी, मलखान यादव, गोविंद सोनी, कमलेश यादव, राजसिंह यादव, बीटू रघुवंशी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन टूर्नामेंट के आयोजक राम रघुवंशी द्वारा किया गया।  

Kolar News

Kolar News 16 January 2021

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास कैलाश सारंग ने शनिवार को राजधानी भोपाल के सुल्तानिया और जयप्रकाश अस्पताल के वैक्सीनेशन सेन्टर में पहुंचकर वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारत देश ने स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण किया।    मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में हम जल्द ही कोरोना से जंग जीतेंगे। कोरोना वैक्सीन पूर्णत: सुरक्षित है। प्रथम चरण में आज प्रदेश में 2 लाख 25 हजार वैक्सीन लगाई जायेंगी।   इस दौरान सारंग ने अस्पतालों में मौजूद डॉक्टर्स से चर्चा भी की। अस्पताल स्टाफ ने मंत्री को अपने बीच पाकर उनके साथ सेल्फी ली। इसके साथ ही सुल्तानिया हॉस्पिटल में हैल्थ वर्कर्स के बीच पहुंचकर उन्‍हें गुलाब का फूल भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया। सारंग ने कहा कि सभी की मेहनत, उत्साह से अब कोरोना हारेगा और हम जीतेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सारंग हमीदिया अस्पताल में वैक्सीनेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

Kolar News

Kolar News 16 January 2021

भोपाल। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को जिला चिकित्सालय दतिया में हुए कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने टीका लगवाने वाले चिकित्सक एवं कर्मचारियों से चर्चा की और बधाई दी। डॉ. मिश्रा ने टीकाकरण करवाने वालों में सम्मिलित जिला चिकित्सालय के डेटा इंट्री ऑपरेटर शिवकुमार दुबे से टीका लगवाने के बाद चर्चा की। चर्चा के दौरान शिवकुमार ने बताया कि टीका लगवाने पर उसे गर्व की अनुभूति हो रही है।   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर वैक्सीन टीकाकरण अभियान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी लोगो से टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के कुशल मार्गदर्शन में देश में आज से #COVID19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। दतिया जिला अस्पताल में कार्यरत सफाईकर्मी पवन वाल्मीकि जी को पहला टीका लगाया गया।अस्पताल के डेटा एंट्री ऑपरेटर शिवकुमार दुबे जी को भी #vaccine लगाई गई। एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा जिला अस्पताल में टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी और स्वास्थ्यकर्मी का हृदय से आभार व्यक्त किया। #CoronaVaccine पूरी तरह सुरक्षित है। मेरी सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि टीकाकरण के इस ऐतिहासिक महाभियान को सफल बनाएं।

Kolar News

Kolar News 16 January 2021

ग्वालियर। वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात नई दिल्ली से ग्वालियर पहुंचेगे। इसके बाद अगले दिन 16 जनवरी शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अधिकारियों के साथ बैठक कर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कामों की समीक्षा करेंगे। बैठक के दौरान सिंधिया अधिकारियों के साथ अबतक के सभी पूरे और अधूरे निर्माण को लेकर चर्चा करेंगे। साथ ही विजन डॉक्यूमेंट को लेकर भी चर्चा होगी। इसके बाद सिंधिया रानीघाटी स्थित कृष्णायन गौशाला जाएंगे और उसके बाद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास राठौर के लक्ष्मीपुरम घर, पूर्व सांसद बारेलाल जाटव के समाधिया कॉलोनी स्थित घर और पार्षद इरफान बेग के अवाड़पुरा स्थित घर पहुंचकर शोक व्यक्त करेंगे। अगले दिन 17 जनवरी को सिंधिया सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के अलावा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 5 से 7 बजे तक जयविलास पैलेस में लोगों से मुलाकात के बाद शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Kolar News

Kolar News 15 January 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता कहा कि जनधन की हानि करने की नई नई योजनाएं बनाने से बेहतर है कि सरकार अपनी सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सकों की भर्ती और दवा खरीदी की विकेंद्रित व्यवस्था बनाये। कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा है कि मध्य प्रदेश के एनआरएचएम द्वारा अस्पतालों तक दवायें पहुंचाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि इस फैसले से मध्य प्रदेश की स्वयंभू सरकारी आत्मनिर्भरता की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि कर्ज निर्भर मध्यप्रदेश में शासकीय धन की और योजना मद की राशि की लूट के लिए रोज नई नई योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि आजादी के बाद के 73 सालों में जब यह शॉपिंग कंपनियां नहीं थीं तो क्या गांव गांव दवा नहीं पहुंचती थी? क्या मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पिछले 15 सालों में अपने ही अस्पतालों तक दवा भेजने की व्यवस्था तैयार नहीं कर पाई है? क्या खरीदी का केंद्रीयकरण और भ्रष्टाचार को सिंगल विंडो सिस्टम बनाने की इस नई योजना  से चिकित्सा क्षेत्र पर खर्च होने वाले पैसे का दुरुपयोग नहीं होगा? क्या गरीबों के स्वास्थ्य पर खर्च होने वाला पैसा अब शॉपिंग कंपनी के कर्मचारियों के लिये आम जनता के बजट से साईफनिंग होगी? इन सवालों के जवाब सरकार को साझा करना चाहिए।   भूपेन्द्र गुप्ता ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि अगर सरकार वास्तव में कर्ज निर्भर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का ईमानदार प्रयत्न करना चाहती है तो इन सेवाओं के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बने। ताकि प्रदेश के दो-पांच सौ बेरोजगारों को रोजगार भी मिले और वे प्रदेश के जीडीपी में अपना योगदान भी दे सकें। विदेशी कंपनियों की सेवाओं पर निर्भरता बढ़ाकर प्रदेश कभी भी आत्मनिर्भर नहीं बन सकता। गुप्ता ने सरकार से तत्काल ऐसी निविदाएं रद्द करने की मांग की है।

Kolar News

Kolar News 15 January 2021

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी पद्धति पर चलने वाला दल है। यहां सभी कार्यकर्ता है और दायित्वों के अनुरूप काम करते हैं। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम और प्रत्येक काम के लिए कार्यकर्ता है और इसी व्यवस्था पर पार्टी लगातार आगे बढ़ती है। परिस्थितियों के अनुसार जो आवश्यकता है, उसके आधार पर ही भाजपा में निर्णय होते हैं। यह टीम वीडी की नहीं, भाजपा की है। पूरी टीम अपनी जिम्मेदारी के साथ बूथ को मजबूत करने के अभियान में जुटेगी।    यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने नवमनोनीत पार्टी पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अनुभवी और पारंगत कार्यकर्ता है। सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करेंगे।   कांग्रेस के ज्ञान चक्षु खुले कांग्रेस द्वारा राममंदिर को लेकर चंदा मांगे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस कहती थी कि राम का कोई अस्तित्व ही नहीं है, राम सेतु का कोई अस्तित्व नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस नेता वकील कपिल सिब्बल राम मंदिर के खिलाफ खड़े होते हैं। लेकिन अब कांग्रेस राम मंदिर निर्माण में खुद को सक्रिय बता रही है। कांग्रेस अगर राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का आग्रह कर रही है तो यह भगवान राम की ही कृपा है। आज कांग्रेस के ज्ञान चक्षु खुल गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयासों से राम मंदिर निर्माण को लेकर आमजन में जो देशभक्ति का भाव जाग्रत हुआ है। आज मंदिर निर्माण होने से 500 साल पुराना एक संकल्प पूरा हो रहा है। यह कार्य कोई संगठन या दल नहीं कर रहा है बल्कि पूरा भारत इसमें लगा हुआ है लेकिन कांग्रेस इसे राजनैतिक दृष्टि से देख रही है क्योंकि कांग्रेस ने कभी भी समाज और देशभक्ति के लिए काम नहीं किया। उसने हमेशा राजनीति की है।   कोरोना काल में प्रधानमंत्री जी ने चुनौतियों को अवसर में बदला वीडी शर्मा ने 16 जनवरी को कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और कहा कि कोरोना काल में उन्होंने चुनौतियों को अवसर में बदला है। उन्होंने कोरोना काल में गरीबों को राहत पैकेज देकर आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प पूरा किया। देश और प्रदेश की जनता को कोरोनाकाल में कई सौगातें मिलीं, ताकि वे कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में मजबूती के साथ खड़े रहे। शनिवार से कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत होगी।   सज्जन सिंह वर्मा का बयान कांग्रेस का चरित्र कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा द्वारा बालिकाओं पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर वीडी शर्मा ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सज्जन सिंह वर्मा का बयान कांग्रेस के चरित्र को दर्शाता है। महिलाएं सम्मान और आदर का केन्द्र होती है, लेकिन उनके लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग करना सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। वर्मा ने ऐसे शब्द प्रयोग किए हैं, जिन्हें हम बोल नहीं सकते। कांग्रेस का चरित्र जनता के सामने है, जो इन नेताओं के बयानों में झलकता है।

Kolar News

Kolar News 14 January 2021

इंदौर। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने का पर्व मकर संक्रांति गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। लोगों ने सुबह से मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। वहीं, तिल-गुड़ व अन्य सामग्री का दान-पुण्य किया। संक्रांति का सबसे ज्यादा माहौल मल्हारगंज, कैलाश मार्ग, अन्नपूर्णा, परदेशीपुरा, कालानी नगर आदि क्षेत्रों में नजर आया। सुबह से ही आसमान में सतरंगी पतंगें उड़नी शुरू हो गईं। लोग पतंग के पेंच लड़ाने लगे। वहीं, कई बच्चे व युवा गिल्ली-डंडा लेकर खुले मैदान में पहुंच गए। कनकेश्वरी गार्डन में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए।    मकर संक्रांति पर कनकेश्वरी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी पतंग उड़ाई और गिल्ली डंडा खेला। इस दौरान विजयवर्गीय परंपरागत वेशभूषा से अलग एक नए लुक में नजर आए। नीली जींस और लाल टी शर्ट के साथ उन्होंने बड़ा सा धूप का चश्मा भी लगा रखा था। वहीं, इस दौरान भी उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें घेरे रहे। संक्रांति पर गायों को गुड़, धनिया, तिल और चने की दाल खिलाने की मान्यता है। इसी कड़ी में लोग गायों का पूजन करने व उन्हें घास व अन्न खिलाने केसरबाग रोड स्थित गोशाला, विद्याधाम की गोशाला के साथ ही कम्पेल की देवी अहिल्या माता गोशाला पहुंचे।

Kolar News

Kolar News 14 January 2021

भोपाल। देश भर में आज गुरुवार को मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पौष मास में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में मकर संक्राति का बहुत महत्व है। इस दिन जप, तप, स्नान और दान करने से विशेष लाभ मिलता है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाली की कामना की है।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘उत्सव है, उल्लास है। खुशियों का उजास है। तिल-गुड़ खाओ, पतंग उड़ाओ, यह त्योहार बड़ा खास है। खुशियां बांटो, आनंद बांटो, हर हृदय में इसका वास है। हाथ बढ़ाओ, प्यार लुटाओ, आज मकर संक्रांति का त्योहार है। आप सबको #MakarSankranti की आत्मीय बधाई, शुभकामनाएं!   एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने पोंगल और भोगाली बिहू पर्व की भी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा ‘आप सबको पोंगल, विषु और भोगाली बिहू पर्व की बधाई! यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली लाये। प्रेम, सौहार्द और अपनत्व  के नव पुष्प पल्लवित हों। हर चेहरे पर चिरस्थायी मुस्कान हो, यही कामना। बहुत-बहुत शुभकामनाएं!   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा ‘सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, उत्तरायण, पोंगल, माघ बिहू एवं भोगी के पुनीत अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के लिए शुभ हो, मंगलदायी हो, आनंद देने वाला हो, प्रसन्नता बिखेरने वाला हो और आपके जीवन में प्रगति का और कल्याण का नया सबेरा लाने वाला हो।   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर शुभकामनाएं देते हुए कहा 'भास्करस्य यथा तेजो मकरस्थस्य वर्धते। तथैव भवतां तेजो वर्धतामिति कामये।।' मकर संक्रांति पर जिस प्रकार धनु राशि से मकर राशि में जाने पर सूर्य का तेज बढ़ता है,उसी तरह आपके जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की श्रीवृद्धि हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

Kolar News

Kolar News 14 January 2021

भोपाल। मप्र कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर अवैध उत्खनन को लेकर दो तरह के कानून चलाने का आरोप लगाया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा है कि इंदौर वन मंडल की बडग़ोंदा बीट में अवैध उत्खनन कर रहे व बगैर अनुमति वन परिक्षेत्र में सडक़ निर्माण कर रहे जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग के अधिकारियों ने शिकायत मिलने पर ज़ब्त  कर वन परिसर में खड़ा करवा कर निष्पक्ष व ईमानदार ढंग से कार्रवाई की थी। उक्त ज़ब्त वाहनों को लेकर वनपाल व डिप्टी रेंजर राम सुरेश दुबे द्वारा पुलिस में दिए गए आवेदन में प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर और उनके 15-20 समर्थकों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालकर बलपूर्वक छुड़ा ले जाने पर उन पर डकैती का प्रकरण दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया गया था।         सलूजा ने बताया कि एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री रोज चिल्ला चिल्ला कर प्रदेश भर में कहते हैं कि मैं माफियाओं को छोडूंगा नहीं, गाड़ दूंगा, टांग दूंगा, लटका दूंगा, अवैध उत्खनन करने वालों को पैसा कमाने नहीं दूंगा। वही उन्हीं की सरकार में जब वन विभाग के अधिकारियों को वन परिक्षेत्र में अवैध उत्खनन की जानकारी मिलती है और वह दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई करते हैं। तब उन्हीं की सरकार की मंत्री इन आरोपियों को भाजपा का व खुद का समर्थक बताकर छोडऩे के लिए दबाव बनाती है और उनके समर्थक उन्ही की मौजूदगी में बलपूर्वक शासकीय कार्य में बाधा डालकर ज़ब्त वाहनो को छुड़ाकर ले जाते है और जब वन विभाग के अधिकारी दोषियों पर कार्रवाई के लिए आवेदन देते हैं तो प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह मंत्री व आरोपियों के बचाव में खड़े हो जाते हैं। इस पूरे मामले में एक जांच दल भेजने की घोषणा कर देते हैं। जब वन विभाग के अधिकारी ही अपने बयान व पुलिस को दिये आवेदन में सब कुछ स्पष्ट कर चुके हैं तो फिर किस बात की जांच और किस बात का जांच दल? यह तो दोषियों को बचाने का खुला खेल चल रहा है। क्या अवैध उत्खनन के सभी मामलों में इस तरह जाँच दल गठित किये जाते है ?   सलूजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार में अवैध उत्खनन को लेकर दो तरह के कानून हैं एक भाजपा और उससे जुड़े लोगों के लिए और दूसरा अन्य के लिए, इस बात से स्पष्ट हो रहा है। इस पूरे मामले में तो मंत्री की भूमिका स्पष्ट होने के बाद मुख्यमंत्री को तत्काल मंत्री उषा ठाकुर को उनके पद से हटाना चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश देना चाहिए लेकिन उल्टा मंत्री और उनके समर्थकों को बचाने का खेल चल रहा है और वन विभाग के अधिकारियों को जांच के नाम पर निपटाने का खेल खेलने की तैयारी की जा रही है। मंत्री के दबाव में वन विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। यदि ऐसा किया गया तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, इसका विरोध करेगी और सडक़ से सदन तक इसकी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मंत्री कह रही है कि उनके समर्थक रास्ता ठीक कर रहे थे तो यदि यह बात सही है तो क्या कारण है कि वन परिक्षेत्र में नियमों के मुताबिक इसकी अनुमति नहीं ली गई और जो अवैध उत्खनन मौके पर पाया गया क्या वह नियमो के मुताबिक़ हो रहा था ? "उल्टा चोर कोतवाल को डांटे"की तर्ज पर जाँच के नाम पर दोषियों को बचाकर वन विभाग के अधिकारियों को निशाना बनाने का खेल खेलने की तैयारी की जा रही है।

Kolar News

Kolar News 13 January 2021

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवा संसद में राजनीतिक वंशवाद को कठिन चुनौती बताया है। कुछ परिवार ऐसे हैं, जो राजनीति को उनके परिवार के सदस्यों तक ही सीमित रखना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि हर एक लाभ, हर फायदा उनके ही परिवार को मिले। हमारे प्रधानमंत्री जी ने राजनीतिक वंशवाद को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। उन्होंने इसके लिए युवाओं पर भरोसा जताया है और उनके इस आह्वान पर युवाओं को आगे आना चाहिए। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।   एक नरेंद्र के सपनों को पूरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे कि मुझे 100 क्षमतावान नौजवान मिल जाएं, तो मैं उनकी मदद से दुनिया के दृश्य बदल सकता हूं। स्वामी विवेकानंद की कल्पना को हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साकार कर रहे हैं और उन्होंने अकेले ही पूरी दुनिया में भारत की छवि को बदल दिया है। जो स्वप्न उस समय के नरेंद्र यानी स्वामी विवेकानंद जी ने देखा था, हमें गर्व होता है कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी आज उस स्वप्न को पूरा कर रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत शब्द का उपयोग स्वामी विवेकानंद जी ने भी किया था। उन्होंने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना की थी। उनके सपनों को प्रधानमंत्री जी पूरी दृढ़ता से साकार करने का काम कर रहे हैं।   संकल्प की ताकत को पहचानें युवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज युवा दिवस के अवसर पर आप सभी हार्दिक अभिनंदन करता हॅू। आज का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। 128 साल बाद हम एक ऐसे युवा आदर्श को याद कर रहे हैं, जिन्होंने भारत को दुनिया में पहचान दिलाने का काम किया था, जिन्हें भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में युवाओं के आदर्श के रूप में देखा जाता है। हमारे बीच विश्व प्रसिद्ध स्वीमर सत्येंद्र कुमार उपस्थित हैं, जिन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के उस कथन को अक्षरश: सत्य कर दिखाया है कि अगर मन में संकल्प है, तो दिव्यांग होना कोई अभिशाप नहीं है।    उन्होंने कहा कि युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी के पास उस समय शिकागो की धर्मसभा में जाने के लिए न तो व्यवस्था थी, न ही आमंत्रण। लेकिन उन्होंने प्रयास किए और सम्मेलन में अपनी बात रखने का अवसर हासिल किया। युवाओं में वह शक्ति है कि वे अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर हर संकल्प को पूरा कर सकते हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी ऐसे संकल्प युवाओं को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं। भारत का युवा अपने चरित्र के आधार पर बनता है। मान, सम्मान चला जाए तो कुछ नहीं होता है, लेकिन चरित्र चला गया तो कोई पूछने वाला नहीं होगा। इसलिए आज के युवाओं को चरित्रवान बनने का संकल्प लेना चाहिए।   स्वामी विवेकानंद जी के विचार हमेशा प्रासंगिक कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व में एक यायावर ऋषि की तरह घूमकर भारत का नाम रोशन किया। विश्व को भारत की पुरातन संस्कृति से परिचय कराने का काम स्वामी जी ने किया था। उनके विचार हमेशा प्रासंगिक है। देश ही नहीं विश्व के युवा स्वामी जी के विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वामी जी के संकल्पों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।    पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि स्वामी जी एक व्यक्ति नहीं विचार है। उनके विचारों को आगे बढाने का काम हर युवा को करना है। स्वागत भाषण मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने दिया।    चित्र प्रदर्शनी का उद्धघाटन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिलाष पांडे, पूर्व मंत्री इमरती देवी ने पार्टी नेताओं के साथ प्रदेश कार्यालय में मोर्चा की जिला इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व पर केंद्रित लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Kolar News

Kolar News 12 January 2021

भोपाल। महान दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद की आज मंगलवार को जयंती है। स्वामी विवेकानंद का जीवन और विचार दोनों ही प्रेरणा के स्त्रोत हैं। देश की युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन मिल सके, इसलिए हर साल 12 जनवरी को उनकी जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस को देशभर में बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस दिन युवाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मैराथन और सामूहिक सूर्य नमस्कार का अयोजन किया जाता है, हालांकि इस वर्ष कोरोना के कारण सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन नहीं किया जा रहा है। लेकिन प्रदेश के कई जिलों में मैराथन आयोजित हुई।   मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘अपने विचारों की अद्वितीय ज्योत प्रज्ज्वलित कर युवाओं में नई चेतना जागृत करने वाले #SwamiVivekanandJayanti पर कोटिश: नमन। आपके तेजस्वी और कल्याणकारी विचार सर्वदा युवाओं को समाज के उत्थान एवं मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है, मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूं। स्वामी जी युवाओं से कहते थे कि तुम केवल साढ़े तीन हाथ के हाड़-मांस के पुतले नहीं हो, ईश्वर का अंश हो, अनंत शक्तियों के भंडार हो; दुनिया में कोई ऐसा काम नहीं है, जो तुम न कर सको।   योग के फायदे बताते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि मैं स्वयं रोज योग करता हूं। इसलिए मेरी आप सबसे अपील है कि स्वस्थ शरीर के लिए योग कीजिए। आपको भी कोई बड़ा काम करना है, तो स्वामी जी के बताये मार्ग पर चलिये, सूर्य नमस्कार कीजिए। प्राणायाम कीजिए और अपने आपको एक बड़े लक्ष्य के साथ जोडिय़े। उन्होंने कहा कि हम सबका यह जीवन बड़े और महान कार्य के लिए है। आप बड़ा काम तभी कर सकेंगे, जब आपका शरीर स्वस्थ होगा। याद रखिये, प्रतिदिन योग और प्राणायाम कीजिए। स्वस्थ रहिये, अच्छी दिशा में आगे बढिय़े। मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं, स्वामी विवेकानंद जी के चरणों में प्रणाम। 

Kolar News

Kolar News 12 January 2021

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को गांधी मेडिकल कॉलेज के हमीदिया अस्पताल में कोरोना वैक्सीन सेन्टर पर आकर वैक्सीनेशन की व्यवस्थाओं और प्रक्रिया का जायजा लिया। सारंग ने इस दौरान डीन और अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।   मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। प्रदेश में 302 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जायेगी। प्रथम चरण में लगभग साढ़े 4 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें हेल्थ वर्कर्स, कोरोना वारियर्स और 50 साल के ऊपर वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जायेगी। निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार सभी प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए यह कार्य किया जायेगा।   सारंग ने कहा कि राजधानी में 2 जनवरी और बाकी शेष 51 जिलों में 8 जनवरी को ड्राय रन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। निर्देशानुसार कोल्डचेन डेव्हलप कर स्टोरेज एवं ट्रांसपोर्ट के माध्यम से नियत तापमान पर एण्ड पाइन्ट तक वैक्सीन को पहुँचाने तक की निर्धारित प्रक्रिया की समीक्षा हो चुकी है। बुधवार को वैक्सीन प्राप्त होने की संभावना है। केन्द्र सरकार के कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी किया जायेगा। वैक्सीन लगवाने वाले को आधा घंटा आब्जर्वेशन में रखा जायेगा। किसी प्रकार की परेशानी आने पर फर्स्ट एड के तौर पर बेड, एम्बुलेन्स और डॉक्टर्स की टीम उपलब्ध रहेगी। उन्होंने ड्यूटी के दौरान तैनात डॉक्टर्स के नम्बर डिसप्ले बोर्ड पर लगवाने के निर्देश भी दिये।   मंत्री सारंग ने कहा कि वैक्सीन कोरोना की लड़ाई में कारगर साबित होगी। एक सेन्टर पर 100 वैक्सीन लगाने की तैयारी है। दूसरा डोज 28 दिन बाद लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि वैक्सीन 15 दिन बाद प्रभावी होगी। यह पहली बार होने जा रहा है कि वयस्क व्यक्तियों के वैक्सीनेशन की प्रक्रिया अपनाई गई है। अभी तक छोटे बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाता रहा है।

Kolar News

Kolar News 12 January 2021

भोपाल। देश के दूसरे प्रधानमंत्री और ‘जय किसान, जय जवान’ का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री की आज सोमवार को 55वीं पुण्यतिथि है। अपनी साफ सुथरी छवि और सादगी के लिए प्रसिद्ध शास्त्री ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद नौ जून 1964 को प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। 11 जनवरी 1966 की रात में उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई। लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर आज अपने निवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘कानून का सम्मान किया जाना चाहिए, ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरकरार रहे और हमारा लोकतंत्र भी मजबूत बने-लाल बहादुर शास्त्री। राष्ट्र और समाज के सच्चे सेवक, विचारों के धनी, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि! एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए आपने जो विचारों की पवित्र ज्योत प्रज्ज्वलित की है, उस पुण्य प्रकाश को हम सब देशवासी अनवरत देदीप्यमान रखेंगे। मां भारती के सच्चे सपूत, लाल बहादुर शास्त्री जी के चरणों में कोटिश प्रणाम!   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा ‘स्वाधीनता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर विनम्र प्रणाम।

Kolar News

Kolar News 11 January 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के तीन काले कृषि कानून का विरोध कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस 7 जनवरी से 15 जनवरी 2021 के मध्य जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटियों द्वारा एक दिन का धरना प्रदर्शन बड़े स्तर पर किया जा रहा है।   मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के तीनों काले कृषि कानूनों को लेकर प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर इन काले कानूनों को रद्द करने की मांग कर रही है। श्री शेखर ने बताया की आगामी दिनों में दिनांक 9 जनवरी को भिंड जिले के लहार एवं 12 जनवरी को भिंड जिले के गोहद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जावेगा। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह दिनांक 11 जनवरी को सतना, 12 जनवरी को रीवा, 13 जनवरी को सीधी एवं 14 जनवरी को सिंगरौली जिले में किसानों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे।   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दिनांक 16 जनवरी को छिन्दवाड़ा जिले में आयोजित किसान सम्मलेन एवं दिनांक 20 जनवरी को मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आयोजित किसान सम्मलेन में शामिल होंगे। संगठन प्रभारी श्री शेखर ने दिल्ली बार्डर पर पिछले 43 दिनों से आंदोलित किसानों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए दु:ख जाहिर किया एवं मोदी सरकार की हठधर्मिता को किसानों के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस पार्टी की किसानों के प्रति समर्पण एवं किसानों के लिए अंतिम दम तक लड़ाई लडऩे की बात दोहराई।

Kolar News

Kolar News 9 January 2021

मन्दसौर। वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को 81.22 लाख से निर्मित होने वाले सर्व सुविधायुक्त नवीन नगर परिषद कार्यालय पिपलियामंडी, 37.20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वार्ड क्रमांक 5 में शॉपिंग काम्पलेक्स का भूमि पूजन किया। साथ ही 27.21 लाख के निर्मित वार्ड क्रमांक 12 में मांगलिक भवन का लोकार्पण भी किया। इस तरह वित्त मंत्री देवड़ा ने 1 करोड़ 45 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के अंत में हितग्राहियों को लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।   कार्यक्रम के दौरान मंत्री देवड़ा ने कहा कि विकास के कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार ने हमेशा विकास के कार्य किए हैं तथा लगातार विकास के कार्य जारी रहेंगे। सरकार के द्वारा जो वादे किए गए हैं वह सभी वादे समय पर पूर्ण भी किए हैं। उन्‍होंने कहा कि संबल योजना ऐसी योजना थी, जो गरीबों के लिए वरदान का काम करती थी। इस योजना के माध्यम से मृत्यु के पश्चात गरीब परिवार को 5 हजार की अंत्येष्टि सहायता प्राप्त होती थी। इस योजना को पुनः शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना एवं अन्य सभी योजनाएं फिर से शुरू कर दी गई है। अब सभी योजनाओं का लाभ गरीब परिवार को प्राप्त होगा।    उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से करोड़ों के पैकेज नागरिकों को प्रदान किए। मध्यप्रदेश में भी आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश पर लगातार कार्य किया जा रहा है। विकास कार्य में किसी भी प्रकार की कोई भी कमी रखने नहीं दी जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, सभी जनप्रतिनिधि, सरपंच, उपसरपंच, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन किसान मौजूद रहे।

Kolar News

Kolar News 9 January 2021

दतिया। प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शनिवार को दतिया जिले में 2 करोड़ 11 लाख से अधिक की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया किया। इसमें 1 करोड़ 5 लाख 70हजार की लागत के 9 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं 1 करोड़ 5 लाख 42 हजार की लागत के 13 विकास एवं निर्माण कार्य शामिल है। इस दौरान उन्होंने 81 लाख की लागत के निर्माण कार्यो की घोषणा कर विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत् हितग्राहियों को भी लाभ प्रदाय किए।   इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब परिवार को इलाज के अभाव में दम नहीं तोडऩे दिया दिया जायेगा। इसके लिए आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सरकार निजी चित्सिालय में गरीब परिवार के उपचार पर पांच लाख की राशि खर्च करेगी।    गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की संबल योजना के तहत् पंजीकृत ऐसे गरीब परिवार, जिनके परिवार के सदस्य की आयु 60 वर्ष से अधिक है अगर सामान्य मृत्यु हो गई हो तो उस परिवार को दो लाख की सहायता एवं दुर्घटना होने पर चार लाख की सहायता प्रदाय की जाती है। गांव में संबंल योजना में पंजीकृत अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हुई है तो परिजनों को योजना के तहत् लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गरीब, मजदूर, किसान एवं महिलाओं की सरकार है इन वर्गो के कल्याण एवं उत्थान के लिए राज्य सरकार ने अनेको ऐतिहासिक कदम उठाये हैं।   गृह मंत्री ने ग्रामीणों से जानी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत मंत्री डॉ. मिश्र ने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की चर्चा करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत की भी जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि योजनाओं का लाभ दिलाने के संबंध में किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी को राशि न दें। अगर कोई कर्मचारी अथवा अधिकारी राशि मांगता है तो उन्हें इसकी सूचना दें। उन्होंने गांव की पटवारी को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से गांव में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार द्वारा गरीबों को तीन माह का नि:शुल्क खाद्यान वितरण किया गया। सरकार द्वारा स्कूली बच्चों को दाल एवं खाने का तेल भी प्रदाय किया जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 9 January 2021

भोपाल। प्रदेश के पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल की उपस्थिति में शुक्रवार को बड़वानी में कोविड वेक्सीन का ड्राय रन किया गया। इस दौरान मंत्री पटेल ने भी टीका लगवाया। जिले में प्रथम चरण में 7040 स्वास्थ्य, आयुष, महिला-बाल विकास और निजी चिकित्सा संस्थानों के कर्मियों को टीका लगेगा। पटेल ने सफल ड्राय रन के लिये अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।   3 करोड़ 77 लाख की नल-जल योजना का भूमि-पूजन मंत्री पटेल और राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने बड़वानी जिले के विकासखण्ड पाटी के ग्राम सिंधी में केन्द्रीय जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना में एक करोड़ 40 लाख तथा ग्राम ठेगचा में भी दो करोड़ 37 लाख की नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया। योजना के पूर्ण होने पर 1259 स्थानीय परिवारों को घरों में पेयजल मिल सकेगा।   लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण-पत्र वितरण मंत्री प्रेस सिंह पटेल और सांसद डॉ. सोलंकी ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र पालकों को वितरित किये। उन्होंने कार्यक्रमों के पूर्व कन्याओं का पूजन भी किया। पशुपालन मंत्री ने ग्राम ठेगचा में उचित मूल्य दुकान के भवन का लोकार्पण कर अन्य योजना के हितग्राहियों को राशन वितरित किया।

Kolar News

Kolar News 8 January 2021

भोपाल। अनुसूचित-जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने कहा है कि जनजाति क्षेत्रों में चल रहे सभी तरह के निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किये जाएं। उन्होंने अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध करवायें जाने के भी निर्देश दिये। आदिम-जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह शुक्रवार को इंदौर में संभाग के अधिकारियों की बैठक संबोधित कर रही थी। बैठक में संभाग में वनाधिकार पट्टों पर वितरण, पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति वितरण, कोविड नियमों के तहत शिक्षण संस्थाओं के संचालन और छात्र आवास योजना की समीक्षा की गई।   आदिम-जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के बैठक में गैर हाजिर रहने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संभाग में आवासीय विद्यालयों के संचालन की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि इंदौर जिले में मान्य वनाधिकार पट्टों का शत-प्रतिशत वितरण किया जा चुका है। जिले में नवीन 886 वनाधिकार पट्टों के पुनर्निरीक्षण का कार्य किया गया है। इनमें से 529 पट्टे मान्य किये जाकर वनवासियों को वितरित किये जा चुके हैं। जिले में वनाधिकार अधिनियम में अब तक करीब 2 हजार वनवासियों को वनाधिकार पट्टों का वितरण किया जा चुका है। इंदौर संभाग में करीब 5 हजार वनवासियों को वनाधिकार पट्टों का वितरण किया गया है।   बैठक में बताया गया कि इंदौर जिले में एजुकेशन हब होने के कारण प्रदेश-भर के अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के छात्र अध्ययन के लिये आते हैं। जिले में 38 हजार विद्यार्थियों को इस शैक्षणिक सत्र में करीब 100 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की जा चुकी है। छात्र आवास योजना के संबंध में बैठक में बताया गया कि अनुसूचित जाति-जनजाति के 12 हजार विद्यार्थियों को आवास सुविधा के लिये 35 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। योजना में उन विद्यार्थियों को मदद दी जाती है, जिन्हें हॉस्टल में सीमित संख्या में सीट होने के कारण प्रवेश नहीं मिल पाता है। योजना में प्रति छात्र 2 हजार रुपये प्रतिमाह के मान से वर्षभर में 24 हजार रुपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में उपलब्ध कराई जा रही है। बैठक में बताया गया कि इंदौर में 25 करोड़ रुपये की लागत से अनुसूचित-जनजाति वर्ग के छात्रों के लिये गुरुकुलम् आवासीय विद्यालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।    उन्होंने निर्माण कार्य 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूरा किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि इंदौर में ही 25 करोड़ रुपये की लागत से नवीन क्रीड़ा परिसर का भवन बनकर तैयार हो गया है। क्रीड़ा परिसर में 120 बालकों को प्रवेश दिया जायेगा। विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, सहरिया और भारिया के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिये एकलव्य आवासीय विद्यालय संचालित हो रहा है। इसके साथ ही इंदौर में अनुसूचित-जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिये ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय संचालित हो रहा है। इन दोनों आवासीय विद्यालयों की सीट क्षमता 1200 विद्यार्थियों की है। आदिम-जाति कल्याण मंत्री ने शत-प्रतिशत बच्चों को इन आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिये जाने के निर्देश दिये।

Kolar News

Kolar News 8 January 2021

भोपाल। स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी और प्रोफेसर चित्रा घोष का गुरुवार रात निधन हो गया है। चित्रा घोष की उम्र 90 वर्ष थी। उनके निधन पर देश भर से दिग्गजों ने दुख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चित्रा घोष के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया और शैक्षणिक तथा सामुदायिक सेवा में उनके योगदान की सराहना की। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा ‘प्रसिद्ध प्रोफेसर चित्रा घोष जी के निधन पर घोष परिवार के प्रति गहरी संवेदना। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षाविदों के लिए समर्पित कर दिया। सामाजिक कार्यों और मानवाधिकारों के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। शांति   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने शोक संदेश में कहा ‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की भतीजी एवं स्वतंत्रता सेनानी शरतचंद्र बोस जी की बेटी प्रोफेसर चित्रा घोष जी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका विशिष्ट योगदान हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।   भाजपा  राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चित्रा बोस के निधन पर दुख जताते हुए कहा ‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की भतीजी एवं शरत चंद्र बोस जी की बेटी चित्रा घोष जी के निधन से एक समाजसेवी बिदा हो गया। शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित करने के उनके कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।   आपको बता दें कि प्रोफेसर चित्रा घोष नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भाई शरत चंद्र बोस की सबसे छोटी बेटी थीं, जो कि कोलकाता स्थित लेडी ब्रेबॉर्न कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की प्रख्यात प्रोफेसर भी थीं। वह संसद की सदस्य भी रहीं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फाइलों, मौत के रहस्यों को लेकर चित्रा घोष ने लगातार काम किया।

Kolar News

Kolar News 8 January 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में मंगलवार को शिवराज सरकार में लोकनिर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव के गृहनगर गढ़ाकोटा में भी अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई। जहां प्रशासन की टीम ने मंत्री गोपाल भार्गव के गढ़ाकोटा स्थित बंगले के बाहर किया गया अतिक्रमण हटा दिया। मंत्री भार्गव के बंगले के बाहर हुई कार्यवाही पर कांग्रेस ने तंज कसा है।   कांग्रेस मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बुधवार को एक बयान जारी कर मंत्री के बंगले पर हुई कार्यवाही पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पीडबल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के गढ़ाकोटा स्थित निजी बंगले के बाहर पौधों व फूलो की सुरक्षा के लिये लगायी गयी अस्थायी जालियों को जेसीबी चलाकर हटाने की कार्यवाही के पीछे भाजपा का आंतरिक संघर्ष, गुटबाज़ी। उन्होंने कहा कि कार्यवाही का तरीक़ा बेहद ग़लत, यह मंत्री की छवि बिगाडऩे वाला। भाजपा सरकार में एक तरफ़ आयातित, बिकाऊ लोगों का हो रहा सम्मान और वही दूसरी तरफ़ निष्ठावान, टिकाऊ लोगों का किया जा रहा अपमान...? मुख्यमंत्री संज्ञान ले और दोषी अधिकारियों पर हो कार्यवाही। दो मंत्रियो के इस आंतरिक संघर्ष को रोके मुख्यमंत्री, कोलार डेम की सीख का कोई असर नहीं ?   बता दें कि इन दिनों प्रदेशभर में अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई जारी है। यह अभियान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिशा निर्देश पर चल रहा है। नगर पालिका प्रभारी, गढ़ाकोटा मनीष परते ने बताया कि प्रशासन ने पहले ही बंगले से अतिक्रमण हटाने की सूचना दे दी थी। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने मिलकर अतिक्रमण हटाया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की गयी है। मंत्री के बंगले के सामने भी अतिक्रमण था लिहाजा उसे भी हटा दिया गया।

Kolar News

Kolar News 6 January 2021

भोपाल । चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास कैलाश सारंग ने सोमवार को हमीदिया अस्पताल का निरीक्षण कर यहां परिसर में स्थित पुराना हवा महल नामक बिल्डिंग को हटाने के निर्देश दिये हैं। इससे हमीदिया अस्पताल के 2000 बिस्तरों के उन्नयन का निर्माणाधीन ब्लाक-ए का विस्तार हो सकेगा। पुरानी बिल्डिंग हटने से लगभग 70 बिस्तर अतिरिक्त मिलेंगे। बाधक भवन को हटाने से परिसर में आवागमन की सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार की अड़चन को दूर करने के लिये सख्त रवैया अपनाया जाये। अवरोध पैदा करने वाले के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज हो।   इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकार्ड संधारण के निर्देश मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश का सर्वसुविधायुक्त 2000 बिस्तरीय अस्पताल भोपाल की शान बनेगा। उन्होंने निर्देश दिये है कि ब्लाक-बी का निर्माण काम मार्च तक पूर्ण कर लिया जाये। अस्पताल में उपयोग होने वाले वस्त्र जैसे ऑपरेशन गाउन आदि को सेल्फ हेल्थ ग्रुप के माध्यम से बनवाने के निर्देश दिये। उन्होंने मेडीकल रिकार्ड आफिस में रिकार्ड का संधारण इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकार्ड के माध्यम से करने को कहा।   हेल्प लाइन नम्बर होगा स्थापित सारंग ने मरीजों की सुविधा के लिये हमीदिया अस्पताल के लिये हेल्प लाइन नम्बर शुरू करने के निर्देश दिये। राउड द क्लाक मरीज के परिजन/मिलने वालों को इस हेल्प लाइन के जरिये मरीज की स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों की स्थिति भी देखी। अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के चित्र लगाने के निर्देश दिये। साथ ही अनुपयोगी सूचना पटल को भी हटाने को कहा।   सफाई एजेन्सी के दो माह के पेमेन्ट पर रोक मंत्री सारंग ने साफ-सफाई पर असन्तुष्टी जाहिर करते हुए एजेन्सी का दो माह का पेमेन्ट रोकने के निर्देश दिये। इस मौके पर डीन डॉ. अरूणा कुमार और अधीक्षक डॉ. आई.डी. चौरसिया उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 4 January 2021

उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल मंत्रालय से वीसी के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में कानून व्यवस्था, भूमाफिया, गुंडा अभियान, भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध कार्यवाही, चिटफंड कंपनियों के आरोपियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही, चिन्हित अपराध, साइबर क्राइम, मिलावटी खाद्य पदार्थ निर्माण सम्बन्धी अपराधों, अवैध रेत खनन, राशन/खाद्यान्न की कालाबाजारी सम्बन्धी अपराध, महिलाओं पर घटित अपराधों की विस्तार से समीक्षा की।    मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समस्त जिला कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये कि अपने-अपने जिलों में कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन किया जाये। भूमाफियाओं एवं मिलावटखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। उन्होंने संभाग के उज्जैन, मंदसौर, रतलाम के जिला कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों को चिटफंड कंपनी तथा माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने पर बधाई दी।   वीसी में उज्जैन एनआईसी से संभागायुक्त आनन्द कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी मनीष कपूरिया, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, अपर कलेक्टर अवि प्रसाद, एडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी, जिला पंचायत सीईओ अंकित अस्थाना सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Kolar News

Kolar News 4 January 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को गृह विभाग के सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी स्वर्गीय डॉ. मसूद अख्तर के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से दी।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा है कि -‘स्व. डॉ. मसूद अख्तर मध्यप्रदेश के बहुत ही योग्य, कर्तव्यनिष्ठ व ईमानदार अधिकारी थे। वे अपने सेवाकाल में जहां भी पदस्थ रहे, वहां जनता की सेवा और क्षेत्र के कल्याण के लिये उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किये। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।’   उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि -‘स्व. डॉ. मसूद अख्तर बहुत ही हिम्मत वाले इंसान थे। वे मानवीय संवेदनाओं से भरे हुए थे। वे जहां भी कलेक्टर रहे, वहां से समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संपर्क करते थे। वे हमें बहुत जल्दी छोडक़र चले गए। उनका परिवार अब हमारा और पूरे प्रदेश का परिवार है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’   गौरतलब है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. मसूद अख्तर मप्र शासन के गृह विभाग में सचिव के पद पर पदस्थ थे। गत दिनों उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तीन दिन पहले यानी बीते शुक्रवार को अस्पताल में उपचार के दौरान हार्टअचैक आने से उनका निधन हो गया। वे मप्र के पहले ऐसे आईएएस अधिकारी थे, जिनकी कोरोना की वजह से मौत हुई।

Kolar News

Kolar News 4 January 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मोहम्मद रफीक के सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया।इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा राज्य मंत्रिपरिषद के अनेक सदस्य, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव और वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए। प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने अतिथियों का स्वागत किया। इससे पहले राजभवन में गरिमामय समारोह में राज्यपाल ने नवनियुक्त चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।मुख्यमंत्री ने की  राज्यपाल से सौजन्य भेंट राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से रविवार को राजभवन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद के दो सदस्यों के शपथ समारोह के पहले राज्यपाल पटेल से भेंट की।

Kolar News

Kolar News 3 January 2021

भोपाल। हमारे विजनरी प्रधानमंत्री जी ने देश और प्रदेश के लोगों के जीवन की रक्षा के लिए जिस तरह के प्रयास किए, उसी का परिणाम है कि कोरोना की वेक्सीन को मंजूरी मिल गई है। जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, वे सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। ये नकारात्मक मानसिकता वाले लोग हैं, जिनका काम ही सवाल उठाना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कही।उन्होंने कहा कि आज के समय में कोरोना वेक्सीन देश की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जो प्रधानमंत्री मोदी के प्रोत्साहन और प्रयासों से पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के वैश्विक संकट के दौरान जिस तरह से देश को नेतृत्व दिया है और देश के लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से में वैक्सीन के निर्माण के लिए जो प्रयास किए हैं,  वह बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी को बधाई देता हूं। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने पहले दिन से ही कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाना शुरू कर दिए थे और आज जबकि वेक्सीन आ गई है, तब भी उन्होंने यही कहा है कि हमें सावधानी रखने की जरूरत है। संकट के इस दौर में जिस तरह प्रधानमंत्री जी ने दूरदर्शी नेतृत्व दिया है, उससे वह दुनिया के नंबर-1 नेता के रूप में उभरे हैं।

Kolar News

Kolar News 3 January 2021

भोपाल। रविवार को शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। सिंधिया समर्थक तुलसी राम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित हुए सादे शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दोनों मंत्रियों को शपथ दिलाई। शिवराज कैबिनेट विस्तार पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा है।   सलूजा ने एक बयान जारी कर कहा कि आज शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल के पुनर्गठन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज का मंत्रिमंडल का पुनर्गठन देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि मध्य प्रदेश में एक मजबूत नहीं, बल्कि असहाय और मजबूर मुख्यमंत्री कुर्सी पर विराजमान है, भाजपा की इतनी दयनीय स्थिति पहले कभी नहीं देखी? ऐसा लग रहा है कि आज भाजपा कुछ जयचंदो व आयातित लोगों की पार्टी होकर उनके सामने गिरवी पड़ी है? सलूजा ने कहा कि जब मंत्रिमंडल में 6 पद खाली है, तब मंत्रिमंडल का पुनर्गठन करना और उसमें भी सिंधिया समर्थक सिर्फ़ दो ही मंत्रियों को शामिल करना यह बता रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा भारी दबाव में है, असहाय हैं। भाजपा के कई योग्य विधायक मंत्री बनने की कतार में थे लेकिन उनका हक मार कर दो आयातित लोगों को ही शामिल करने से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा में अब ईमानदार, निष्ठावान, योग्य और टिकाऊ लोगों के लिए कोई स्थान नहीं बचा है?   कांग्रेस नेता ने आगे अपने बयान में कहा कि आज मंत्रिमंडल के गठन में राजेंद्र शुक्ल, रामपाल सिंह, गौरीशंकर बिसेन, संजय पाठक, यशपाल सिसोदिया, नागेंद्र सिंह, गिरीश गौतम, पारस जैन, गायत्री राजे पवार, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया जैसे वरिष्ठ विधायकों को शामिल नहीं कर भाजपा ने यह बता दिया है कि उसे सिर्फ सत्ता से मतलब है और सत्ता के लिए भाजपा को आज जयचंदो के यहाँ गिरवी रख दिया गया है? जब मंत्रिमंडल के 6 पद खाली थे तो सिर्फ सिंधिया समर्थक 2 लोगों को ही शामिल करना और बाकी स्थानों को खाली छोड़ देना यह बताता है कि भाजपा चंद आयातित लोगों के भारी दबाव में है, सत्ता के लिए भाजपा की ऐसी दयनीय, असहाय स्थिति पहले कभी नहीं देखी? सलूजा ने तंज कसते हुए कहा कि नहीं चाह कर भी ऊपरी दबाव में आखिर सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों को मंत्री बनाना ही पड़ा? इससे यह स्पष्ट हो चला है प्रदेश का नेतृत्व मजबूर होकर असहाय वाली स्थिति में है और निर्णय लेने में अक्षम साबित हुआ है।

Kolar News

Kolar News 3 January 2021

भोपाल। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव ने कहा है कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अन्तर्गत नवीन निवेश को प्रोत्साहित करने के लिये प्रदेश के विभिन्न अंचलों में 1578.25 हेक्टेयर भूमि पर 20 नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इस दिशा में विभाग द्वारा इच्छुक उद्यमियों से एक्सप्रेशन ऑफ इन्ट्रेस्ट (EOI) आमंत्रित की गई है। यह जानकारी शनिवार को जनसंपर्क अधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने दी।    उन्‍होंने बताया कि औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश-2023 के रोडमेप अन्तर्गत निर्धारित विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लि कार्य-योजना तैयार कर इसका क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया गया है। मंत्री दत्तीगाँव ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिले में एक विशिष्ट उत्पाद को चिन्हित कर 'एक जिला एक पहचान' को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया गया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिये स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास किये जायेंगे। वहीं अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी ब्राण्डिंग की जाकर उनकी मार्केटिंग को प्रोत्साहित किया जायेगा।   मंत्री दत्तीगाँव ने कहा है कि अटल बिहारी चम्बल प्रोग्रेस-वे चम्बल क्षेत्र के विकास के लिये लाईफ-लाइन साबित होगा। उन्होंने बताया कि 400 किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग श्योपुर जिले को राजस्थान के कोटा से जोड़ेगा और श्योपुर, मुरैना और भिण्ड जिले से होकर गुजरेगा। इस प्रोग्रेस-वे के निर्माण के साथ औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा 5 औद्योगिक नोड विकसित करने की योजना बनाई गई है।   उन्‍होंने कहा कि भारत सरकार की फार्मा प्रोत्साहन नीति के तहत होशंगाबाद जिले के औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई में 2 हजार 74 एकड़ भूमि पर बल्क ड्रग्स पार्क तथा 358 एकड़ भूमि पर मेडीकल डिवाईसेस पार्क की स्थापना हेतु भारत सरकार को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजे गये हैं। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश को ऑक्सीजन/मेडीकल गैसेस निर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिये होशंगाबाद जिले के औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई में ऑक्सीजन/मेडीकल गैसेस निर्माण इकाई की स्थापना संबंधी प्रस्ताव को राज्य शासन द्वारा सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

Kolar News

Kolar News 2 January 2021

भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और मप्र शासन में गृह विभाग के सचिव मसूद अख्तर का शुक्रवार को भोपाल के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हार्टअटैक आने के कारण निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।   जानकारी के मुताबिक, गृह विभाग के सचिव आईएएस मसूद अख्तर को बीते दिनों तबीयत खराब होने पर भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां उनकी कोरोना जांच की गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह उन्हें हार्टअटैक आया, जिसके चलते उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी उनके दोस्त और वरिष्ठ आईएएस अफसर राजीव शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि -‘डॉ. मसूद अख्तर अब नहीं रहे। अभी थोड़ी देर पहले उन्होंने भोपाल के नेशनल अस्पताल अंतिम सांस ली। वे मेरे अग्रज, सच्चे मित्र और सहृदय मनुष्य थे। सफल अधिकारी तो थे ही। उनका जाना मुझे अकेला कर गया।’   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ट्वीट के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा है कि -‘ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और मध्यप्रदेश के गृह सचिव डॉ. मसूद अख्तर के निधन का बेहद दु:खद समाचार मिला है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।’   बता दें कि मसूद अख्तर प्रदेश के पहले ऐसे आईएएस अधिकारी हैं, जिनका कोरोना के चलते निधन हुआ है। इससे पहले कोरोना से डॉक्टर्स, पुलिसकर्मी और स्वास्थ्य कर्मियों को मौतें हुई हैं।

Kolar News

Kolar News 1 January 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में परम्परा के मुताबिक राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में साल के पहले दिन शुक्रवार को वंदेमातरम के सामूहिक गायन के साथ कामकाज की शुरुआत हुई। मध्यप्रदेश विधानसभा में भी वंदेमातरम का सामूहिक गायन हुआ।   बता दें कि राज्य शासन के निर्देशानुसार, प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में हर माह के प्रथम दिवस सामूहिक वंदेमातरम का आयोजन होता है। इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए जनवरी माह के प्रथम दिवस मंत्रालय के सामने सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में सामूहिक वंदेमातरम गायन कार्यक्रम हुआ। मप्र विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) वन्देमातरम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदेश के  मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस सहित मंत्रालय में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने बैंड की धुन पर हुए सामूहिक वंदेमातरम गायन में भाग लिया।     मध्यप्रदेश विधानसभा में विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह की मौजूदगी में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक वन्देमातरम गायन के साथ अपने कामकाज की शुरुआत की।

Kolar News

Kolar News 1 January 2021

भोपाल। मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भाजपा पर तीन नये कृषि कानूनों को लेकर 36 दिन से चल रहे किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा है कि किसानों की एकता से डरी भाजपा अब किसान आंदोलन से जनता का ध्यान हटाने के लिए भावनात्मक मुद्दों को उठाकर साम्प्रदायिक विभाजन की साजिश करने में जुटी है, मगर जनता ने इस साजिश को बेनकाब करेगी।   उन्होंने कहा कि जब पूरे देश के तीनों कृषि बिलों को वापस लेने की मांग को लेकर 36 दिन से राष्ट्रीय राजधानी को जोडऩे वाले पांचों राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम कर बैठे हैं और नरेंद्र मोदी सरकार को भी वार्ता के लिए मजबूर कर रहे हैं, तब प्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार उन्हीं नीतियों को लागू कर रही है, जिनका देशभर के विरोध हो रहा है।   माकपा राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कृषि कानूनों को लेकर भाजपा नेताओं के विरोधाभाषी बयानों का जिक्र करते हुए कहा है कि जब प्रधानमंत्री कहते हैं कि किसान अपनी फसल देश में कहीं भी बेच सकते हैं, तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि दूसरे राज्यों से फसल बेचने आए किसानों की फसल ट्रैक्टर ट्राली सहित जब्त कर ली जाएगी। आम किसान जानना चाहता है कि वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री में से किसकी बात पर विश्वास करें?   माकपा नेता ने कहा कि ठिठुरती सर्दी में जब किसान सडक़ों पर हैं, कई किसान इस आंदोलन में शहीद हो चुके हैं, तब प्रधानमंत्री के मुंह से मृतक किसानों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना का एक शब्द तक नहीं निकला। उल्टे इस शांतिपूर्ण आंदोलन को बदनाम करने की साजिशें हो रही हैं। केंद्र सरकार किसानों के वोट लेकर कारपोरेट का हितसाध रही है। जसविंदर सिंह ने पार्टी की तरफ से समस्त धर्मनिरपेक्ष, जनवादी और किसान हितैषी ताकतों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए संघर्षरत किसानों की मांगों का समर्थन कर भाजपा की विभाजनकारी साजिशों को बेनकाब करने की अपील की है।

Kolar News

Kolar News 1 January 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नववर्ष 2021 के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों का आव्हान किया है कि नये वर्ष में 'एक बने-नेक बने' का संकल्प लें।   राज्यपाल पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नववर्ष सभी देशवासियों के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष हो। उन्होंने कहा है कि प्रदेशवासियों ने कोविड-19 की चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया है। स्वस्थ्य होने वाले लोगों की दर काफी उत्साह जनक है, लेकिन महामारी का खतरा अभी टला नहीं है, सावधानी रखना जरूरी है।   पटेल ने अपील की है कि सभी नागरिक अपनी दिनचर्या, व्यवहार और व्यवसाय में वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। प्रोफेशनल और पर्सनल प्राथमिकताओं में संतुलन बनाये। फिटनेस, योग और व्यायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

Kolar News

Kolar News 31 December 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य में अब किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ जांच एजेंसियां सीधे प्रकरण दर्ज नहीं कर सकेंगी और पूछताछ भी नहीं कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें अब पहले सामान्य प्रशासन विभाग से अनुमति लेनी होगी। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में नई धारा जोडक़र इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। सरकार के इस निर्णय पर कांग्रेस ने सवाल उठाए है और कहा है कि इस व्यवस्था से मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार का अड्डा बन जाएगा।   प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को जारी अपने एक बयान पर सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भ्रष्टाचारी अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू जैसी संस्थाओं को जांच करने के लिए शासन से अनुमति लेना होगी। सरकार का यह फैसला प्रदेश में भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए एक घातक फैसला है। उन्होंने कहा कि लगता है इस फैसले से भ्रष्टाचार को जन मान्य कराने का सरकार ने संकल्प कर लिया है। सरकार को यह तुगलकी फैसला तत्काल वापस लेना चाहिए अन्यथा भ्रष्टाचारी लुटेरे अधिकारी स्वेच्छाचारी हो जाएंगे, उन्हें  भय ही नहीं रहेगा। लोकायुक्त तथा ईओडब्ल्यू जैसी संस्थाएं किसी काम की नहीं रह जाएंगी।   भूपेन्द्र गुप्ता ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जन उन्माद की बात करने वाली यह सरकार स्वयं भ्रष्टाचार को इस तरह आशीर्वाद प्रदान कर प्रदेश की गली गली में भ्रष्टाचार का वातावरण बनाना चाहती है?  मध्य प्रदेश की जनता को विगत 15 सालों में न लोक सेवा गारंटी मिली ना ही सुशासन। आगे इस आदेश के बाद मध्य प्रदेश की जनता  क्या क्या देखेगी यह  स्वयं सिद्ध हो गया है।  गुप्ता ने तत्काल इस फैसले को वापस लेने और जांच एजेंसियों की शुचिता एवं पवित्रता बनाए रखने की मांग की है।  

Kolar News

Kolar News 31 December 2020

भोपाल। अविभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भविष्य दृष्टा एवं जननेता पंडित रविशंकर शुक्ल की आज गुरुवार को 63वीं पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शार्म ने भावभीनी श्रद्धाँंजलि अर्पित कर नमन किया है।   सीएम शिवराज ने ट्वीट कर अपने संदेश में कहा ‘स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. पंडित रविशंकर शुक्ल जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!  शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई के क्षेत्र में अपने अभिनव प्रयासों से आमजन के जीवन को आपने सुखद और आनंददायी बनाने का हरसंभव प्रयास किया। एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा ‘श्रद्धेय पंडित रविशंकर शुक्ल जी के कर कमलों से प्रज्ज्वलित सेवा के इस दीप को हम सब अनवरत देदीप्यमान रखने के लिए संकल्पित हैं। मध्यप्रदेश की माटी के रत्न के चरणों में कोटिश: प्रणाम!   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पं. रविशंकर शुक्ल को स्मरण कर अपने ट्वीट में कहा ‘अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान राजनीतिज्ञ पं. रविशंकर शुक्ल जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। वे एक महान विद्वान, चिंतक, कुशल प्रशासक और राष्ट्रभक्त थे। राष्ट्रसेवा और जनता के विकास के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।  

Kolar News

Kolar News 31 December 2020

भोपाल। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के संस्थापक डॉ विक्रम साराभाई की आज बुधवार को पुण्यतिथि है। डॉ साराभाई ने अपने जीवनकाल में इसरो सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना की। उनका जन्म 12 अगस्त 1919 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था और मृत्यु 30 दिसंबर 1971 को हुई। उनकी पुण्यतिथि पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें नमन किया है।   सीएम शिवराज ने अपने ट्वीट में कहा ‘जो इंसान भारी कोलाहल में भी संगीत को सुन सकता है, वह महान उपलब्धि को प्राप्त कर सकता है-विक्रम साराभाई। भारत में अन्तरिक्ष कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक, डॉ. विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर कोटिश: नमन! विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए आपको सदैव याद किया जायेगा।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने संदेश में कहा ‘भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण नमन।   भाजपा  राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महान वैज्ञानिक साराभाई को नमन करते हुए कहा ‘फिजिसिस्ट और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट कर कहा ‘अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में छिपी व्यापक क्षमताओं को विकसित कर देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में अतुलनीय योगदान देने वाले भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक पद्म विभूषण डॉ. विक्रम साराभाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

Kolar News

Kolar News 30 December 2020

भोपाल। पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की आज सोमवार को पुण्यतिथि है। कुशाभाऊ ठाकरे 1998 से लेकर 2000 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे थे और मध्यप्रदेश में  भाजपा को मजबूत बनाने में कुशाभाऊ ठाकरे का बड़ा योगदान भी माना जाता है। उनकी पुण्यतिथि पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।   मप्र के सीएम शिवराज सिंह  ने कुशाभाऊ ठाकरे को पुण्यतिथि पर स्मरण कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा ‘@RSSOrg और @BJPyIndia की जड़ों को मजबूत कर राष्ट्र निर्माण व अंत्योदय के उत्थान की अखण्ड ज्योत प्रज्ज्वलित करने वाले श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि! आपके प्रखर व पुण्य विचार हम सबको राष्ट्र एवं जनसेवा के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा ‘भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्यप्रदेश भाजपा के आधार स्तम्भ, कुशल संगठक एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज श्रद्धेय श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।   भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कुशाभाऊ ठाकरे को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने ट्वीट में लिखा ‘अद्वितीय संगठनकर्ता, सेवाभाव के प्रतीक एवं विचारक श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

Kolar News

Kolar News 28 December 2020

उज्जैन। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव ओर प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुण्डे ने सोमवार को उज्जैन आगमन पर बाबा महाकाल के दर्शन किए तथा पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।   मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने बताया कि पंकजा मुंडे ने  भाजपा लोकशक्ति कार्यालय पर पहुंचकर भाजपा के पितृपुरुष  कुशाभाऊ ठाकरे,सुंदरलाल पटवा की पुण्यतिथि व अरुण जेटली की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता देवतुल्य होता है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने भी संबोधित किया। सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि देश की आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली मातृशक्ति को प्रदेश का सहप्रभारी नियुक्त किया है, निश्चित रूप से हमारा संगठन और अधिक सशक्त होगा मजबूत होगा !

Kolar News

Kolar News 28 December 2020

भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि नगरीय निकायों के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी ड्रेस कोड के संबंध में जारी निदेशों का कड़ाई से पालन करें।    इस आदेश के तहत नगरीय निकायों में कार्यरत पुरूष अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये नेवी ब्लू पेंट एवं स्काई ब्लू शर्ट और महिलाओं के लिये स्काई ब्लू साड़ी, ब्लाउज व स्काई ब्लू कुर्ता, दुपट्टा एवं नेवी ब्लू सलवार निर्धारित की गई है।    नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा सभी आयुक्त नगर पालिक निगम, परियोजना अधिकारी, संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, जिला शहरी विकास अभिकरण और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।

Kolar News

Kolar News 28 December 2020

भोपाल। सोमवार से शुरू होने जा रहे मप्र विधानसभा के सत्र से पहले सामयिक अध्यक्ष रामेश्‍वर शर्मा और विधानसभा के प्रमुख सचिव ए.पी.सिंह ने रविवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सामयिक अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि सत्र की कार्यवाही के संचालन के दौरान कोविड-19 के सभी मापदण्डों का पालन किया जाएगा।   सामयिक अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि सदन में माननीय सदस्यों की बैठक व्यवस्था का निरीक्षण किया गया है। सदन में एक ही द्वार से सभी सदस्यों को प्रवेश करना होगा। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही में सहयोग करने वाले अधिकारी-कर्मचारी भी निर्धारित द्वार से ही सदन में प्रवेश कर सकेंगे। लॉबी के बाद बैठक सभागार में प्रवेश के लिए भी एक ही द्वारा निर्धारित किया गया है।   शर्मा ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सदन में बैठक व्यवस्था की गई है। विधानसभा के मुख्य सभागार के साथ ही दीर्घाओं में भी सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। कुल मिलाकर 105 सदस्य एवं अधिकारी-कर्मचारी कार्यवाही के दौरान भीतर बैठक सकेंगे।   उन्‍होंने बताया कि 61 कर्मचारी-अधिकारी कोविड पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही कुछ सदस्य भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। कोविड पॉजिटिव सदस्य एवं अधकारी-कर्मचारियों को विधानसभा में प्रवेश नहीं मिलेगा। सदस्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल भी विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हो सकते हैं, उनकी उपस्थिति मान्य की जाएगी। विधानसभा में सिर्फ माननीय सदस्य को ही प्रवेश दिया जाएगा। उनके साथ आने वाले गनमैन, सहायक को प्रवेश नहीं मिलेगा।    प्रमुख सचिव ए. पी. सिंह ने बताया कि विधायकों को अपने गनमैन, सहायक, ड्रायवर का भी कोविड-19 टेस्ट करा कर रिपोर्ट देना होगी। शीतकालीन सत्र के लिए 950 प्रश्न, 16 विधेयक, ध्यानाकर्षण 260, स्थगन 18, शून्य काल-51,याचिकाएं -8, अवलम्बनीय लोक महत्व नियम139 सूचना-5 प्राप्त हुई है ।

Kolar News

Kolar News 27 December 2020

भोपाल। ध्येयनिष्ठ पत्रकार, संवेदनशील साहित्यकार और राष्ट्रीयता के सजग प्रहरी ‘मामा’ माणिकचन्द्र वाजपेयी की आज रविवार को पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मामाजी माणिकचन्द्र वाजपेयी जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर मप्र सरकार आज उनका डाक टिकट जारी करेगी। इस समारोह को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित करेंगे।   सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा ‘प्रख्यात पत्रकार स्व. माणिक चंद्र वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। समाचार पत्र 'स्वदेश' से 1966 में जुड़कर उन्होंने जीवन पर्यंत पत्रकारिता के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र की सेवा की। मुखर लेखनी के कारण आपातकाल में उन्हें कठोर यातना झेलनी पड़ी, फिर भी उनकी कलम नहीं रुकी।   एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने बताया कि श्रद्धेय स्व. माणिक चंद्र जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनकी ध्येयनिष्ठ पत्रकारिता के लिए आज डाक टिकट जारी किया जा रहा है। यह डाक टिकट उनके साथ-साथ समूचे पत्रकारिता जगत का सम्मान है। कलम के सिपाही को अपनी और प्रदेश की जनता की ओर से प्रणाम करता हूं।

Kolar News

Kolar News 27 December 2020

सीहोर। पूरी दुनिया में हमारी पहचान एक विशेष कार्यपद्धति वाले दल के रूप में होती है। इस कार्यपद्धति के आधार पर ही भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है। ऐसी कार्यपद्धति के लिए प्रशिक्षण जरूरी है। ये प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम करते हैं। आप सभी वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने जिले को आदर्श जिला बनाने का काम करें। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को सीहोर में आयोजित जिलाध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही।भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार से सीहोर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, क्रिसेंट रिसोर्ट में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह-प्रभारी श्रीमती पंकजा मुंडे व  बिशेश्वर टुडू, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा,  प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महापुरूषों के चित्रों पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलन के साथ किया। सीहोर जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने अतिथियों का स्वागत किया।अपने जिले को आदर्श जिला बनायें और कार्यकर्ता तैयार करें : शिवराजसिंह चौहानमुख्यमंत्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि जिला अध्यक्ष पार्टी का चेहरा होते हैं। आपका आचरण, आपकी कार्य पद्धति और आपका व्यवहार ही समाज में भारतीय जनता पार्टी का स्वरूप होता है। आप लोग चलती-फिरती भारतीय जनता पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष जिले का केन्द्र होता है। केन्द्र प्रशिक्षित होगा,  तो कार्यकर्ताओं का निर्माण भी बेहतर तरीके से होता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को गढ़ने का कार्य करते हैं। आप प्रशिक्षित होंगे और आगे बढ़ेंगे तो जिले में भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी और हम मिलकर पार्टी के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने जिला अध्यक्षों से लगातार प्रवास करने की बात करते हुये कहा कि प्रवास से संगठन खड़े होते हैं। हमारे पुरुखों ने लगातार प्रवास करके संगठन को मजबूत किया है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमेशा सामाजिक भूमिका निभाईः विष्णुदत्त शर्माप्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण एक सतत् प्रक्रिया है, इससे कार्यकर्ताओं में निखार आता है और वह कार्यकुशल बनते हैं। प्रदेश के सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग पूर्णता की ओर है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में जिला अध्यक्ष के नाते हमारी क्या भूमिका है और हमें संगठन को गति देने के लिए किस दिशा में काम करना है, इन विषयों पर प्रबोधन होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हम हमेशा राजनैतिक दायित्वों के साथ ही सामाजिक भूमिका को भी निभाते आये हैं। हमारे लिए देश पहले है, उसके बाद संगठन और सबसे अंत हम स्वयं को रखते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड संकट के दौरान पूरी दुनिया और देश प्रभावित था, तब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के आव्हान पर देश के सभी राज्यों में कार्यकर्ताओं ने मंडल, जिला और बूथ स्तर तक काम किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी सामाजिक भूमिका निभाई। यह हमारी कार्यपद्धति के कारण ही संभव हुआ है। दुनिया के इतिहास में किसी राजनीतिक दल ने पहली बार ऐसी भूमिका निभाई है।प्रथम दिन हुए पांच सत्र प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन पांच सत्र हुए। जिनमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं सह संगठन महामंत्री ने जिलाध्यक्षों को संबोधित किया। प्रथम सत्र में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ‘भाजपा में प्रशिक्षण की भूमिका’  विषय पर अपने विचार रखे। इसी क्रम में दूसरे सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने ‘ जनसंघ से आज तक भाजपा का क्रमिक विकास’  एवं तृतीय सत्र में प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने ‘व्यवस्थापक्ष’ विषय पर उदबोधन दिया। चतुर्थ सत्र में ‘हमारी कार्यपद्धति की विशेषता ‘विषय पर प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव जी ने संबोधित किया। पंचम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ‘वर्तमान में भाजपा की भूमिका’ विषय पर व्याख्यान दिया।

Kolar News

Kolar News 26 December 2020

ग्वालियर। मप्र की शिवराज सरकार में उर्जा मंत्री और कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी वे खुद शौचालयों की सफाई करते नजर आते है तो कभी झाडू लेकर सडक़ों और नालियों की सफाई शुरू कर देते है। पिछले दिनों चुनाव के दौरान जूते चप्पल त्यागने को लेकर भी वो सुर्खियों में रहें।   दरअसल, कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा की टिकट से उपचुनाव लड़ते हुए मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कसम खाई थी कि वे जब तक चुनाव नहीं जीत जाते, अपने पैरों में जूते चप्पल नहीं पहनेंगे। पूरे उपचुनाव में प्रचार प्रसार के दौरान वे नंगे पैर ही घूमे। उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद मंत्री जी ने अपने पैरों में जूते डाले। वहीं अब उनका एक ऐसा समर्थक भी सामने आया है, जिसने कसम खाई थी कि जब तक प्रदुम्न सिंह चुनाव नहीं जीतेंगे तब तक वो भी चप्पल नहीं पहनेगा।    यहां ग्वालियर के वार्ड 1 में रहने वाले प्रमोद झा ने मंत्री की जीत की मन्नत मानते हुए जूते चप्पल छोड़ रखे थे, जैसे ही मंत्री सिंह को इस बात की जानकारी लगी शुक्रवार शाम को मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर क्षेत्रीय पार्षद जगत सिंह कौरव के साथ अपने समर्थक प्रमोद झा से बड़ी आत्मीयता के साथ मिलने पहुंचे और खुद अपने हाथों से जूते पहनाये।  

Kolar News

Kolar News 26 December 2020

भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी एवं क्रांतिकारी उधम सिंह की आज शनिवार को जयंती हैं। उधम सिंह का जन्म 26 दिसम्बर 1899 को पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम गांव में हुआ था। उधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार को अंजाम देने वाले जनरल डायर को उसके देश में घुसकर गोली मारी थी। शहीद शहीद उधम सिंह की जयंती पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें नमन किया है।   सीएम शिवराज ने ट्वीट कर महान स्वतंत्रता सेनानी को जयंती पर नमन करते हुए कहा कि भारतीयों पर जुल्म करने वाले अंग्रेजों के घर में घुसकर मौत के घाट उतारने वाले मां भारती के वीर सपूत, साहस के धनी, शहीद उधम सिंह जी की जयंती पर कोटिश: नमन! आपका अद्वितीय जीवन सर्वदा भावी पीढिय़ों को देश के लिए मर-मिटने और सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा ‘जलियावाला बाग हत्याकाण्ड के दोषी जनरल डायर को मौत के घाट उतारकर सैकड़ों निर्दोष भारतीयों की मृत्यु का प्रतिशोध लेने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद उधम सिंह जी की जन्म जयन्ती पर उन्हें कोटि - कोटि नमन।   भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महान क्रांतिकारी को नमन करते हुए कहा ‘जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के षड्यंत्रकर्ता को लन्दन में जा कर गोली मारने वाले अमर शहीद क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह जी की जयंती पर शत-शत नमन।   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट में कहा ‘मां भारती के वीर सपूत,महान क्रांतिकारी अमर शहीद ऊधम सिंह जी की जयंती पर शत-शत नमन। आपकी वीरगाथा युगों-युगों तक युवाओं में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने का काम करती रहेगी।

Kolar News

Kolar News 26 December 2020

भोपाल। आज यानि गुरुवार को राष्ट्रीय जागरुकता दिवस है। साल 2000 में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस को पहली बार मनाया गया था। इसके अलावा, हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। हर साल 24 दिसंबर को उपभोक्ताओं के अधिकारियों के बारे में डिटेल में समझाया जाता है। साथ ही साथ इस दिन जगह-जगह सेमिनार का आयोजन कर उपभोक्ताओं को जागरूक भी किया जाता है।   राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों से अपने अधिकारों के लिए सदैव जागरुक रहने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस' पर आपको शुभकामनाएं! अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए जागरुकता ही सबसे महत्वपूर्ण कदम है। जागरुक नागरिक ही प्रदेश एवं देश की प्रगति और उन्नति में अपना अधिकतम योगदान दे सकते हैं। सचेत रहिये और अपने अधिकारों एवं हितों को सुरक्षित रखिये।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर बधाई देते हुए कहा ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत में उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक रहने के उद्देश्य से हर वर्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। प्रण करें कि कोई भी वस्तु खरीदते समय अपने अधिकारों का रक्षण करेंगे।   भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा ‘जागो ग्राहक जागो !!! 'राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस' का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता आंदोलन के महत्व और प्रत्येक उपभोक्ता को उसके अधिकारों एवं ज़िम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना है। सभी उपभोक्ताओं को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस की शुभकामनाएं।

Kolar News

Kolar News 24 December 2020

भोपाल। आज यानि गुरुवार को राष्ट्रीय जागरुकता दिवस है। साल 2000 में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस को पहली बार मनाया गया था। इसके अलावा, हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। हर साल 24 दिसंबर को उपभोक्ताओं के अधिकारियों के बारे में डिटेल में समझाया जाता है। साथ ही साथ इस दिन जगह-जगह सेमिनार का आयोजन कर उपभोक्ताओं को जागरूक भी किया जाता है।   राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों से अपने अधिकारों के लिए सदैव जागरुक रहने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस' पर आपको शुभकामनाएं! अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए जागरुकता ही सबसे महत्वपूर्ण कदम है। जागरुक नागरिक ही प्रदेश एवं देश की प्रगति और उन्नति में अपना अधिकतम योगदान दे सकते हैं। सचेत रहिये और अपने अधिकारों एवं हितों को सुरक्षित रखिये।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर बधाई देते हुए कहा ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत में उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक रहने के उद्देश्य से हर वर्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। प्रण करें कि कोई भी वस्तु खरीदते समय अपने अधिकारों का रक्षण करेंगे।   भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा ‘जागो ग्राहक जागो !!! 'राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस' का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता आंदोलन के महत्व और प्रत्येक उपभोक्ता को उसके अधिकारों एवं ज़िम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना है। सभी उपभोक्ताओं को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस की शुभकामनाएं।

Kolar News

Kolar News 24 December 2020

भोपाल। खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने निर्देश दिए कि वाटर स्पोर्ट्स की सभी विधाओं में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिलाने के लिए फॉरेन कोच की सेवाएं ली जाएं तथा आवश्यकता अनुसार खेल उपकरण क्रय किए जाएं। यह निर्देश खेल मंत्री सिंधिया ने बुधवार को वाटर स्पोर्ट्स की आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी की समीक्षा के लिए आयोजित एक बैठक में दिए।    बैठक में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने खेल प्रशिक्षकों से आगामी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की जानकारी प्राप्त की और कहा कि खिलाड़ियों के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और खेल सुविधाओं में कोई कमी बाकी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने वर्ष 2021 में होने वाली वाटर स्पोर्ट्स की सभी विधाओं में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तथा ओलंपिक के लिए रीजनल क्वालिफिकेशन की तैयारी की सिलसिलेवार समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।   बैठक में रोइंग कोच कैप्टन दलबीर सिंह ने खेल मंत्री को अवगत कराया कि ओलंपिक क्वालीफिकेशन, एशियन चैंपियनशिप एवं एशियन गेम्स की तैयारी के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) द्वारा भोपाल में 21 दिसंबर 2020 से 31 मार्च 2021 तक रोइंग खिलाड़ियों का इंडिया कैंप आयोजित किया गया है जिसमें  वाटर स्पोर्ट्स रोइंग अकादमी की  सात बालिका खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।   इस अवसर पर संचालक खेल और युवा कल्याण पवन जैन, संयुक्त संचालक बीएस यादव सहित अन्य अधिकारी, वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के सेलिंग प्रशिक्षक जीएल यादव, कयाकिंग कैनोइंग प्रशिक्षक पीयूष बरोई, देवेंद्र गुप्ता एवं सेलिंग के सहायक प्रशिक्षक अनिल शर्मा उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 23 December 2020

भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता अजयसिंह ने रीवा में भगवान परशुराम आश्रम को प्रशासन द्वारा अचानक ढहाए जाने पर कड़ी आपत्ति की है। उनका आरोप है कि जिस समय आश्रम ढहाया जा रहा था, उस समय वहाँ पर ढ़ोल मंजीरों के साथ राम नाम का संकीर्तन चल रहा था।   अजय सिंह ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह घटना देश के साधु संतों का घोर अपमान है। देश के कई संत महात्मा राम वन पथ गमन और चित्रकूट यात्रा के दौरान यहाँ रुकते थे। शिवराज सरकार ने दुर्भावनावश किए गए इस कार्य से भगवान परशुराम और भगवान राम के प्रति आस्था रखने वाली तमाम धर्म प्राण जनता के विश्वास को तोडऩे का जो काम किया है उससे सभी को आघात पहुंचा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने सीएम शिवराज सिंह से पूछा है कि पूरे प्रदेश में अतिक्रमण करके जो धार्मिक स्थल सालों से निर्मित हैं, उन्हें वे कब गिरने वाले हैं? इसकी सिलसिलेवार कार्ययोजना वे शीघ्र घोषित करें अन्यथा यह माना जाएगा कि विंध्य प्रदेश की जनता से वे घृणा करते हैं और उसे उपेक्षा से देखते हैं।   अजयसिंह ने कहा कि भाजपा के तमाम नेता और विधायक वहाँ जब मत्था टेकने लगातार जाते रहे और विश्व कल्याण के लिए आयोजित महायज्ञों में जोर शोर से शामिल होते थे, तब उन्हें अतिक्रमण नहीं दिखा। आश्रम तोड़े जाने के समय वे सब के सब गायब थे। जाहिर है कि धर्म उनके लिए सिर्फ राजनीति का माध्यम है। उन्होंने कहा कि नोटिस देने के 24 घंटे के अंदर प्रशासनिक तत्परता का जिले का यह पहला मामला हैद्य। पूरे प्रकरण में भाजपा जन प्रतिनिधियों की आपसी खींचतान स्पष्ट नजर आ रही है। शिवराज सिंह द्वारा दुर्भावनावश की गई इस कार्यवाही को विंध्य की जनता राम जन्म भूमि के शिलान्यास कार्यक्रम से भी जोड़ रही है।   पूर्व नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि रीवा में ही बड़े बड़े बिल्डरों द्वारा सरकारी जमीन पर बनाए गए बेश कीमती भवन भाजपा सरकार को क्यों नहीं दिखते? पूँजीपतियों की सरकार को क्या वे धार्मिक स्थल नजर आते हैं? जब प्रशासन और समाजसेवियों के बीच यह तय हो गया था कि भवन का कब्जा शासन ले ले, उस पर प्रशासक बैठा दे। लेकिन आश्रम को तोडक़र जनभावनाओं पर प्रहार न करे। तब फिर ऐसा क्या हो गया कि आश्रम को बुलडोजर चला कर अचानक गिरा दिया गया। विंध्य प्रदेश की जनता शिवराज सिंह से इस प्रश्न का जवाब मांग रही है।   अजय सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम आश्रम में भव्य यज्ञशाला थी। जमीन का संरक्षण कर यहाँ कई किस्म के पेड़ लगाकर स्थल को हरा भरा किया गया था। यहाँ विश्व कल्याण के लिए कई बड़े-बड़े महायज्ञ हो चुके हैं। यहाँ संतों का निवास स्थल जनसहयोग से बनाया गया थाद्य इसे तोडऩे का विरोध करने वाले और जेसीबी मशीन के सामने खड़े हो गए कई साधू संतों को प्रशासन ने बल पूर्वक हटा दिया। धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा को यह कृत्य करते जरा भी संकोच नहीं हुआ। पूरे रीवा शहर में शासकीय जमीनों का अतिक्रमण प्रशासन को दिखाई नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी कार्यवाही राजनीति से प्रेरित है और समय आने पर विंध्य की जनता इसका जवाब जरूर देगी।

Kolar News

Kolar News 23 December 2020

विदिशा। विदिशा से भाजपा के पूर्व विधायक कल्याण सिंह दांगी का बुधवार सुबह निधन हो गया है। दांगी लंबे समय से बीमार थे और राजधानी के चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उनका उपचार चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह दांगी अपने क्षेत्र में काफी प्रभाव रखते थे, लोगों से सहजता से मिलने की वजह से वो अपने इलाके में काफी लोकप्रिय नेता थे। पूर्व विधायक कल्याण सिंह दांगी के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।   मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान ने ट्वीट कर पूर्व विधायक के निधन को निजी क्षति बताते हुए गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा ‘विदिशा के पूर्व विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर जी सदैव गरीबों, असमर्थों और समाज के प्रत्येक कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित रहे। आज उनके रूप में प्रदेश ने एक सच्चे और समर्पित जनसेवक को खो दिया है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें! आगे अपने ट्वीट में उन्होंने कहा ‘अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना क्या होता है! यह कल्याण सिंह जी के कार्य करने की शैली देखकर कोई भी समझ सकता है। ऐसे नेता विरले ही होते हैं। अंतिम सांस तक उन्होंने अंत्योदय के कल्याण के लिए कार्य किया। वे सदैव हम सबकी स्मृतियों में रहेंगे!   सीएम शिवराज ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा ‘श्री कल्याण सिंह जी, मेरे परिवार के सदस्य की तरह थे। उनका असमय जाना मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायी है। वे अपने उत्कृष्ट कार्यों और मंगलकारी विचारों के माध्यम से सदैव हम सबके हृदय में रहेंगे। मैं अपनी श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं।

Kolar News

Kolar News 23 December 2020

भोपाल। पूर्व महापौर आलोक शर्मा की शिकायत पर रविवार देर रात 12 लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया गया है। पूर्व महापौर ने यह शिकायत कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया एक एक जैन संत के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।    सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने जैन समाज के एक महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया था। इस बारे में पूर्व महापौर आलोक शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोगों की शिकायत पर रविवार देर रात कोतवाली पुलिस ने नामजद समेत 12 से ज्यादा लोगों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया है।    पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने बताया कि वह और उनके परिचित व्यापारी कुछ सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़े हैं। इसी ग्रुप में रविवार को एक मैसेज सर्कुलेट हुआ। इसमें जैन समाज के महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का उपयोग किया गया था। उन्होंने इस संबंध में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच कर रहे एएसआई इंदर सिंह ने बताया कि जांच के बाद इस मामले में योगेश चंद्र जैन, प्रद्युम्न जैन, दिनेश जैन और एच मोहिवाल समेत 12 से अधिक लोगों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं में एफआईआर की गई है।

Kolar News

Kolar News 21 December 2020

भोपाल। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस आज उपवास कर रही है। राजधानी के रोशनपुरा चौराहे के पास कांग्रेस नेता उपवास करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस के उपवास पर प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने निशाना साधा है।   मंत्री सारंग ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को उपवास नहीं पश्चाताप करना चाहिए। उन्होंने मध्यप्रदेश में हर वर्ग पर कुठाराघात किया है। किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई। भाजपा सरकार ने किसानों की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेसी मध्यप्रदेश के किसी भी गांव में जाएं, किसान उन्हें घुसने नहीं देंगे।   दिल्ली में परिवारवाद चलेगा तो प्रदेश में क्यों नहींकांग्रेस में परिवारवाद का आरोप लगाते हुए मंत्री विश्वास सांरग ने कहा कि जब दिल्ली में परिवारवाद चलेगा तो प्रदेश में क्यों नहीं चलेगा। यह कांग्रेस की परंपरा है। नेता पुत्र होना बुरा नहीं है लेकिन पैराशूट लैंडिंग नहीं होना चाहिए। उन्होंने गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की काबलियत यह है कि वह सोनिया गांधी के बेटे हैं। सोनिया की काबलियत यह है कि वो राजीव गांधी की पत्नी हैं। राजीव गांधी की काबलियत यह है कि वो इंदिराजी के बेटे हैं। इंदिराजी की काबलियत ये थी कि वो नेहरू जी की बेटी थी। 

Kolar News

Kolar News 19 December 2020

भोपाल। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह को आज ही के दिन यानी कि 19 दिसंबर 1927 को फांसी दी गई थी। आज ही के दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश को आजादी दिलाने के लिए इन तीनों ने अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया था। बलिदान दिवस पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी है।   सीएम शिवराज ने अपने ट्वीट में कहा ‘खाना वीरान कहां देखिये घर करते हैं। खुश रहो अहले वतन! हम तो सफर करते हैं- बिस्मिल। भारत की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते प्राणों को उत्सर्ग कर देने वाले शहीद रामप्रसाद 'बिस्मिल', अशफाकउल्ला और रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि! यह देश अपने सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा ‘मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले, वीर क्रांतिकारी पं. रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खां एवं ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि - कोटि नमन।   भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में कहा ‘माँ भारती की आज़ादी हेतु हंसकर आपने प्राण न्यौछावर करने वाले देश के वीर पुत्रों श्री राम प्रसाद 'बिस्मिल', अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ और ठाकुर रोशन सिंह जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट में कहा ‘अपने प्राणों की आहुति देकर देश में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले महान क्रान्तिकारी रामप्रसाद बिस्मिल जी, अशफ़ाक उल्ला खां जी के बलिदान दिवस पर सादर नमन व विनम्र श्रद्धांजलि।

Kolar News

Kolar News 19 December 2020

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा जनविरोधी नीतियों से देश-प्रदेश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पूरा देश जहां कोरोना के संकट और उससे हो रही परेशानियों से नहीं उबर पा रहा है, वहीं भाजपा सरकार अपना खजाना भरने के लिए जनता को महंगाई की आग में झौंकने के रोज नये-नये कीर्तिमान स्थापित करने में लगी हुई है।   विभा पटेल ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जहां बीते एक माह में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और अन्य वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता को आर्थिक संकट में डाल दिया है, वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी केंद्रीय नेतृत्व के जनविरोधी मंसूबों पर अपनी मुहर लगाते हुए बिजली के दामों में 2 प्रतिशत की बढोत्तरी कर आम आदमी के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर उसकी जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया है।   उन्होंने कहा कि आज देश का अन्नदाता किसान, महिलाएं परेशान हैं, वहीं बेरोजगारी चरम पर है, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भाजपा के एजेंट बनकर नागरिकों के साथ कुठाराघात कर रही हैं। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल के बाद रसोई गैस और फास्ट टैग के दाम बढ़ा दिए हैं। रसोई गैस की सब्सिडी लोगों को आठ महीने से नहीं दी है। वहीं हाईवे टोल नाकों पर फास्ट टैग अनिवार्य कर दिया है। साथ ही टोल टैक्स भी बढ दिया है। भाजपा सरकार अपनी मनमानी कर हर तरफ से जनता की जेब पर डांका डालने में लगी है।   पूर्व महापौर ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश-प्रदेश में महंगाई बढ़ी। खाद्य वस्तुएं खासकर सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। राज्य सरकार बिजली के दाम बढ़ाकर ऐसे समय में जनता पर बोझ लाद रही है, जब लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। कोरोना काल में लॉक डाउन की वजह से कई परिवारों की रोजी-रोटी छिन गई है। मजदूर आज भी घरों में बैठे हैं, उन्हें काम नहीं मिल रहा है, छोटे धंधे चैपट हो गये, प्रायवेट कंपनियों ने अपने वर्करों को नौकरी से निकाल दिया है, यहां तक कि घरेलू कामकाजी महिलाएं भी घरों में बैठी है जो पाई-पाई जोडक़र संकट के समय घर संभालने में सक्षम होती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। वह जनता से कहती कुछ है और करती कुछ और है।   विभा पटेल ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने 100 रुपये मेें 100 यूनिट बिजली देने की प्रक्रिया शुरू की थी, जिसे भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया और अब हजारों रुपयों के बिजली बिल थमाये जा रहे हैं जो उपभोक्ताओं के लिए आर्थिक संकट बना हुआ है। वहीं प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाकर नगर निगम अपना खजाना भरने की तैयारी में है। भाजपा के ये सभी फैसले केवल जनता की आर्थिक परेशानियां बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में अपना खजाना भरने की बजाय सरकार को जनता के हित में फैसला लेना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 18 December 2020

अनूपपुर। चाहे अधिकारी हो अथवा जनप्रतिनिधि सबका एक ही कार्य होता है प्रदेश का विकास करना, विकास में इन दोनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। जनप्रतिनिधियों के मंत्री बनने के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति ऐसी भावना होनी चाहिए कि वे उनके भाई के समान हैं। यह बात शुक्रवार को मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन अनूपपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कही।   उन्होंने कहा कि अनूपपुर जिले को एक आदर्श जिला बनाने के पूरे प्रयास किए गए हैं। गांव मजराटोलो को बिजली से जोडऩे के प्रयास किए गए हैं। अभी जो मजरेटोले बिजली की पहुंच से छूटे होंगे उनको बिजली से जोडऩे के प्रयास किए जायेंगे। आपेक्षा हैं कि अनूपपुर जिला विद्युत क्षेत्र में अग्रणी रहे।   खाद्य मंत्री ने साफ किया कि शासन ने ऐसे प्रावधान किए हैं कि पेयजल व्यवस्था हेतु वन विभाग के क्षेत्र से पाईपलाईन बिछाने अथवा विद्युत लाईन ले जाने के लिए अब वन विभाग रोक नहीं लगायेगा। उन्होंने अनूपपुर में विद्युत कार्यालय भवन बनाने हेतु प्रस्ताव बनाने के कार्यपालन यंत्री विद्युत मंडल को निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि इस प्रस्ताव पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी।   सम्मान समारोह में म.प्र. विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन की तरफ से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों ने मण्डल समेत कर्मचारियों की समस्याओं की ओर ध्यान का आकर्षित कराया।   इस अवसर पर सहकारी बैंक के पूर्व संचालक बृजेश गौतम, जितेन्द्र सोनी आदि जनप्रतिनिधिगण तथा यूनियन के पदाधिकारीगण तथा मण्डल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। 

Kolar News

Kolar News 18 December 2020

सागर। कृषकों को नए कृषि कानूनों से बिक्री के नए और बेहतर विकल्प मिलेंगे। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने शुक्रवार को स्थानीय खेल परिसर के समीप स्थित मैदान में आयोजित किसान राहत राशि वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर, सांसद राज बहादुर सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री एवं सुरखी विधायक गोविन्द सिंह राजपूत, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, पूर्व मंडी अध्यक्ष सुधीर यादव, संभागायुक्त मुकेश शुक्ला, कलेक्टर दीपक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं जिले भर से आए किसान भाई मौजूद थे।   मुख्य कार्यक्रम रायसेन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यआतिथ्य में आयोजित किया गया, जिसका प्रसारण वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के किसानों को दिखाया गया। इसी प्रकार वर्चुअल कॉफ्रेस के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों को किसान कानून के लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि किसानों के बेहतर विकास के लिए केन्द्र सरकार दृढ़ संकल्पित है।   लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि 135 करोड़ लोगों के प्रतिनिधि के रूप में संसद में मौजूद नेताओं ने कृषि सुधार बिल पास किया। इन नए कृषि बिलों से हमारे देश का किसान न केवल अपनी फसल बेचने के लिए स्वतंत्र होगा, बल्कि इससे किसानों में आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी। किसानों के लिए जो भ्रम जाल फैलाया था, वह कतिपय ताकतों का सोचा समझा सढय़ंत्र है इससे हमारा किसान दूर रहकर अपने व्यवसाय बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। देश के साथ साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों के लिए हर संभव मदद करने के लिए तैयार है और इस कानून से यदि कोई आपत्ति तो केन्द्र सरकार टेबिल पर बैठकर बातचीत करने के लिए हमेशा तैयार है।     नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि कानून मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार बिल किसानों के हित में है और इस बिल का फायदा किसानों को होगा। प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं से किसान का बेटा खेती की ओर अग्रसर होगा और खेती अब लाभ का धंधा बनेगी। मध्यप्रदेश की सरकार किसानों के हितों के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है जिससे प्रदेश का किसान आत्मनिर्भर की दिशा में जा रहा है। आज किसानों की बदोलत ही केन्द्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को कृषि कर्मण पुरस्कारों से नवाजा गया है। प्रदेश की नीतियों के कारण प्रदेश के किसानों ने पंजाब, हरियाणा को पीछे छोडक़र देश में नाम रोशन किया है।   सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि अधिकार चाहिए तो तर्क होना चाहिए कुतर्क नहीं। किसान का बेटा अब बिचोलिया नहीं बनेगा। पंजाब में आज जो पैदावार हो रही है उसमें कीटनाशक की मात्रा अधिक है। कृषि सुधार बिल का पंजाब के कुछ बिचौलियों द्वारा ही विरोध किया जा रहा है। किसान को डराने की कोशिश की जा रही है।    पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि किसानों में भ्रम फैलाकर आंदोलन किये जा रहे है। किन्तु हमारे देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री किसानों के साथ खड़े होकर उनकी हर समस्या का समाधान कर रहे है। उन्होंने कहा कि नया कानून किसानों के फायदे के लिए होगा और किसान अपनी फसल को खेत, मंडी एवं बाजार में स्वतंत्र होकर बाजार मूल्य में बेचकर लाभ प्राप्त करेगा।    सम्मेलन में कलेक्टर ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि सागर जिले के लिए 224 करोड़ रूपये की मांग की गई थी, इसी परिपेक्ष में आज 55 करोड़ रुपये का वितरण प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल कान्फ्रेंस के माध्यम से वन क्लिक के द्वारा कर रही है। मुख्यमंत्री किसान राहत राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा चयनित विभिन्न हितग्राहियों को प्रमाण देकर लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगर विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया।

Kolar News

Kolar News 18 December 2020

इंदौर। केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गंगाजी की कसम खा कर कहा था कि हम सरकार बनने के 10 दिन के अंदर ही किसानों का कर्ज माफ कर देंगे, जो नहीं किया। अब यह कहा जा रहा है कि एमएसपी बंद कर दी जाएगी। ऐसे ही कई झूठी बातें बनाकर कांग्रेस और विपक्षी देश में लोगों को भडक़ाने का काम कर रहे हैं।    तीन नये कृषि कानूनों के समर्थन में बुधवार को इंदौर में भाजपा का विशाल संभागीय किसान सम्मेलन हुआ। इसी कार्यक्रम में केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि कांन्ट्रेक्ट फार्मिंग में किसानों में यह भ्रम फैलाया जा रहा है आपकी जमीन व्यापारी खरीद लेगा, जबकि कांन्ट्रेक्ट फार्मिंग में एक इंच जमीन भी किसानों की कोई नहीं ले सकता है। यह तो केवल फसल को बेचने के लिये पहले से किये जाने वाला करार है, जिसके अंतर्गत किसान व्यापारी को कांन्ट्रेक्ट के तहत फसल को बोने के समय पहले से खाद-बीज का पैसा ले सकता है तथा फसल के तैयार होने पर वह फसल को व्यापारी को फसल बेच सकता है।    उन्होंने कहा कि कांन्ट्रेक्ट फार्मिंग में किसानों को कृषि बिल में यह प्रावधान किया गया है कि फसल तैयार होने पर यदि फसल के दाम बढ़ जाते हैं तो किसान किसी को भी अपनी फसल बेच सकता है और यदि फसल तैयार होने पर फसल के दाम तय किये गये दाम से कम है तो व्यापारी को वह फसल खरीदनी होगी और नहीं खरीदेगा तो बिल के प्रावधान के तहत उचित कार्यवाही करने का अधिकार किसानों को दिया गया है। पहले  किसानों को साढ़े सात हजार करोड़ एमएसपी दी जाती थी लेकिन अब पन्द्रह हजार करोड़ दी जाती है। कृषि मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते एमसीपी नहीं हटाई जा सकती।   उन्होंने कहा कि यह अंग्रेजों के समय के कानून में प्रावधान थे कि किसान अपनी फसल बाहर बेच नहीं सकते। बिचौलियों के माध्यम से ही बेच सकते हैं लेकिन मोदीजी ने यह कानून बनाकर किसानों को यह छूट दी है कि वह अपनी फसल कहीं भी बेच सकता है। ऊर्जा खेती 2014 के अंतर्गत किसानों के उत्पादन मूल्य घटे तथा उसे बाजार में मूल्य में अधिक से अधिक फायदा हो उसका प्रयास मोदी सरकार कर रही है।   केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में सालाना 65 हजार करोड़ रुपये पेट्रोलियम की ब्रिकी वर्तमान में कर रहे हैं। इंदौर वासियों को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने कचरे से ऊर्जा बनाने का शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में चावल, मक्का, गन्ना अन्य कृषि वेस्ट तथा कचरे से 8 से 10 करोड़ रुपये की उर्जा बनाने का काम प्रदेश में किया जायेगा, जिसकी शुरुआत इंदौर से होगी। कार्यक्रम में पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, इंदौर सांसद शकर लालवानी ने भी संबोधित किया।

Kolar News

Kolar News 16 December 2020

भोपाल। सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा है कि भारत सरकार के कृषि एवं सहकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा किसान उत्पादक सहकारी संस्था (एफपीओ) के राज्य के सहकारिता अधिनियमों में पंजीयन के लिए निर्देश प्रदान कर विस्तृत कार्य योजना जारी की गई है।    उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक सहकारी संस्था के गठन के लिए मध्यप्रदेश सहकारिता अधिनियम 1960 के सुसंगत प्रावधानों के अनुरूप मॉडल बायलॉज का निर्माण किया गया है तथा सभी संयुक्त आयुक्त, उप आयुक्त व सहायक आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि वे मैदानी स्तर पर कृषक संगोष्ठी आयोजित कर कृषकों को किसान उत्पादक सहकारी संस्थाओं के पंजीयन के लिये प्रोत्साहित करें।   मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है तथा कृषकों के सामाजिक आर्थिक विकास में सहकारिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने व संगठित रूप से कृषि सेवाओं की उपलब्धता, विपणन व नई तकनीकों के अंगीकार करने में सहकारिता में गठित किसान उत्पादक संगठन अपनी सार्थक भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता अन्तर्गत मॉडल बायलॉज के अनुसार किसान उत्पादक सहकारी संस्थाओं के गठन हेतु सहकारिता विभाग ने विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार किये हैं।   सदस्यों की संख्या कम से कम 21 होगी आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं डॉ. एम.के. अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि किसान उत्पादक सहकारी संस्थाओं के गठन के लिये मॉडल बायलॉज में सदस्य संख्या, सदस्यों की पात्रता, कार्यक्षेत्र, अंशपूंजी के साथ ही कार्य योजना व अन्य प्रक्रियाएँ निर्धारित की गई हैं। मॉडल वायलॉज के अनुसार किसान उत्पादक सहकारी संस्था का पंजीयन सहकारिता अधिनियम 1960 के प्रावधान अनुसार हो तथा सदस्यों की संख्या कम से कम 21 हो, जो भिन्न-भिन्न परिवारों के हों। यह सदस्य सहकारी संस्था की सदस्यता की पात्रता रखते हों किन्तु भारत सरकार की योजना से लाभ प्राप्ति के लिये न्यूनतम 300 सदस्य की मापदंड की पूर्ति तथा दिशा-निर्देशों का पालन करने पर ही पात्रता आयेगी।   कार्यक्षेत्र चयनित ग्रामों तक सीमित होगा आयुक्त सहकारिता डॉ. अग्रवाल ने बताया कि किसान उत्पादक सहकारी संस्था का कार्यक्षेत्र प्रारंभिक स्तर पर कुछ चयनित ग्रामों तक सीमित रखा जाए तथा एक समान संस्था के कार्यक्षेत्र में अन्य उत्पादक सहकारी संस्था का पंजीयन न किया जाए किन्तु भारत सरकार की योजना में सम्मिलित होने पर भारत सरकार के निर्देश भी लागू होंगे। किसान उत्पादक सहकारी संस्थाओं के लिये प्रत्येक सदस्य से निर्धारित अंशपूंजी एकत्रित कर सकेंगे। अंश का न्यूनतम मूल्य 100 रूपये तथा प्रवेश शुल्क 10 रूपये होगा किन्तु अंश मूल्य में वृद्धि प्रवर्तक सदस्य आपसी सहमति से कर सकेंगे।   कार्य योजना स्पष्ट, सारगर्भित एवं सर्वे के अनुरूप हों आयुक्त डॉ. अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक किसान उत्पादक सहकारी संस्था द्वारा प्रारंभिक कार्य योजना बनवाई जायेगी, जिसके उद्देश्य मॉडल बायलॉज के अनुरूप होने चाहिए। इनसे अलग उद्देश्यों को कार्य योजना में उल्लेख न किया जाए। उन्होंने बताया कि यदि भविष्य में इन संस्थाओं को भारत सरकार के निर्देशों के तहत विस्तृत कार्यक्षेत्र एवं कार्य योजना अनुरूप कार्य करना है तो इसके लिये कार्य योजना स्पष्ट, सारगर्भित एवं सर्वे के अनुरूप बनाई जाये। उन्होंने यह भी बताया कि कार्य योजना के निर्माण के लिये कृषि उद्यानिकी, पशुपालन आदि से संबंधित विभागों एवं एफपीओ विशेषज्ञों की सहायता भी ली जा सकती है।   प्रवर्तक सदस्यों के लिये पात्रता आयुक्त डॉ. अग्रवाल ने बताया कि किसान उत्पादक सहकारी संस्थाओं में जो भी प्रवर्तक सदस्य होंगे वह अधिनियम, उपनियम के तहत पात्रता रखते हों तथा न्यूनतम एक एकड़ कृषि भूमि के भूमिस्वामी हों, जिसके प्रमाण स्वरूप अद्यतन खसरे की प्रति लगानी होगी। परिचय के रूप में आधार कार्ड, स्वयं का फोटोग्राफ आदि निर्धारित प्रपत्र पात्रता हेतु लिये जाएंगे। इक्विटी शेयर का लाभ प्राप्त करने के लिये कुल सदस्यों में 50 प्रतिशत लघु सीमांत कृषक व महिला कृषकों को भी सदस्य बनाना होगा।   पंजीयक द्वारा समय समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा किसान उत्पादक सहकारी संस्थाओं के पंजीयन के लिये सहकारी अधिनियम/नियम एवं पंजीयक द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा। इसके अलावा सहकारी संस्थाओं के पंजीयन में उपरोक्त आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ ही भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भी पालन सुनिश्चित करना होगा।

Kolar News

Kolar News 16 December 2020

भोपाल। उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मध्यप्रदेश के प्रभारी मुकुल वासनिक बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे विभिन्न बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।   पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के प्रभारी मुकुल वासनिक तीन दिनों तक मप्र के दौरे पर रहेंगे। इन तीनों के दौरान वे भोपाल, सागर, जबलपुर और रीवा जिले के प्रवास पर रहेंगे और जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। मुकुल वासनिक के अलावा कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी सीपी मित्तल भी जबलपुर पहुंचेंगे। कांग्रेस के सभी विंग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Kolar News

Kolar News 16 December 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा किसान आंदोलन कर रहे किसान संगठनों को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस आक्रामक हो गई है। कांग्रेस ने कृषि मंत्री के बयान की निंदा करते हुए इसे शर्मनाक बताया है और इस्तीफे की मांग की है।   प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा आंदोलनरत देश भर के किसानों को, किसान संगठनों को कुकरमुत्ता, दलाल, साँप, बिच्छू, विदेशी फण्ड द्वारा संचालित, देश विरोधी, षड्यंत्रकारी कहकर शिवराज सरकार की किसानों के प्रति शर्मसार कर देने वाली सोच को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो शिवराज सिंह चौहान अपने आपको किसान पुत्र और उन्हें भगवान कहते नहीं अघाते, उनके कृषि मंत्री की किसानों के प्रति इतनी घटिया और निम्न स्तरीय भाषा से भाजपा सरकार की किसानों के लिए उनकी मानसिकता, असलियत पूरी तरह से पर्दाफाश हो चुकी है। ये वही कमल पटेल हैं जो कांग्रेस सरकार द्वारा किये गये कर्जमाफी को पाप की संज्ञा देते हैं।   कांग्रेस नेता ने कहा कि कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा प्रदेश के अन्नदाता का लगातार अपमान और तिरस्कार किया जा रहा है और इनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे स्पष्ट है कि शिवराज सिंह जी का इनको वरदहस्त प्राप्त है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कांग्रेस पार्टी कृषि मंत्री कमल पटेल के किसानों के प्रति दिये गए इस शर्मनाक बयान की घोर निंदा करती है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग करती है कि यदि उनमें किसानों के प्रति किंचित मात्र भी सम्मान और आदर है तो ऐसे अभिमानी और दंभी, गैर जिम्मेदार मंत्री का तत्काल इस्तीफ़ा लें अन्यथा ये माना जायेगा की कमल पटेल द्वारा दिये गये बयान पर आपकी सहमति है।   गौरतलब है कि सोमवार को उज्जैन पहुंचे मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों के संगठन को लेकर कहा है कि, आंदोलनकारी दलाल, देशद्रोही संगठन हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन करने वाले किसान संगठन दलाल, देशद्रोही, विदेशी शक्तियों के इशारों पर पलने वाले हैं। अचानक पांच सौ संगठन सांप, बिच्छू, नेवले की तरह पनप गए हैं।

Kolar News

Kolar News 15 December 2020

भोपाल। लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज यानि मंगलवार को 70वीं पुण्यतिथि है। 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा जिले में एक किसान परिवार में पैदा हुए पटेल को उनकी कूटनीतिक क्षमताओं के लिए सदा स्मरण किया जाता है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।   सीएम शिवराज ने अपने ट्वीट में कहा कि सरदार पटेल की देशभक्ति पूरे राष्ट्र को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘शक्ति के अभाव में विश्वास व्यर्थ है। विश्वास और शक्ति, दोनों किसी महान काम को करने के लिए आवश्यक हैं-वल्लभभाई पटेल। देश की 562 रियासतों का विलय करवाकर अखण्ड भारत का स्वप्न साकार करने वाले, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा ‘राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की जो ज्योत लौहपुरुष ने प्रज्ज्वलित की है, वह सर्वदा भावी पीढिय़ों को राष्ट्र के नवनिर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करती रहेंगी। देश की प्रगति और उन्नति के लिए हम सब साथ कदम बढ़ाएं। यही मां भारती के सपूत के चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि होगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा ‘अखण्ड भारत के निर्माता, राष्ट्रशिल्पी, उत्कृष्ट कूटनीतिज्ञ, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।   भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए अपने संदेश में कहा ‘एकता के बिना जनशक्ति शक्ति नहीं है, जबतक उसे ठीक तरह से सामंजस्य में। ना लाया जाए और एकजुट ना किया जाए, और तब यह आध्यात्मिक शक्ति बन जाती है। आपके सिद्धांत हमारी प्रेरणा का स्रोत हैं। भारतरत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लौह पुरुष पटेल को नमन करते हुए अपने ट्वीट में कहा ‘देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्र भारत के शिल्पी 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। उनके आदर्श और सिद्धांत हमें देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

Kolar News

Kolar News 15 December 2020

भोपाल। भाजपा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन कार्यक्रम को कांग्रेस ने फ्लाप शो बताया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में भोपाल के दशहरा भेल मैदान पर आयोजित प्रायोजित -सरकारी किसान सम्मेलन पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ।   उन्होंने कहा कि किसानों ने इस आयोजन से पूरी तरह दूरी बनाई, बसों में भर-भर कर पड़ोस के जिलों से भाजपा कार्यकर्ताओं को लाकर किसानों के नाम पर ख़ाली कुर्सियों पर बैठाया गया और खाली कुर्सियों को भरा गया। उसके बाद भी उपस्थिति के हिसाब से कार्यक्रम पूरी तरह से महा फ्लॉप रहा। सलूजा ने कहा कि इस सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर सारे सरकारी संसाधन झोंक दिए गये थे। पूरे सरकारी इंतजाम इस आयोजन को लेकर किए गए, पूरी सरकारी मशीनरी इस आयोजन को सफल बनाने व भीड़ जुटाने में जुटी हुई थी लेकिन उसके बाद भी यह सरकारी प्रायोजित सम्मेलन पूरी तरह से फ्लाप रहा।   कांग्रेस नेता ने कहा कि किसान विरोधी काले कानूनों के समर्थन में आयोजित इस किसान सम्मेलन से किसानों ने पूरी तरह से दूरी बना कर यह संदेश दे दिया कि वह इन किसान विरोधी कानूनों के विरोध में है और प्रदेश की भाजपा सरकार का किसान विरोधी रवैया वह खुली आंख से देख रहा है। सलूजा ने निशाना साधते हुए कहा कि बड़े शर्म की बात है कि इस किसान सम्मेलन के मंच पर प्रदेश के उन कृषि मंत्री कमल पटेल को भी बैठाया गया जो एक दिन पूर्व ही किसानों व किसान संगठनो को दलाल, देशद्रोही, सांप, बिच्छू, कुकुरमुत्ता, नेवला बता रहे थे और प्रदेश के किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उन्हें अपने बग़ल में बैठाये हुए थे?  इसी से किसानो के प्रति भाजपा की सोच व सम्मान समझा जा सकता है ?

Kolar News

Kolar News 15 December 2020

भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से सोमवार को ब्रिटिश काउंसिल की वेस्ट इंडिया के निदेशक डॉ. जोवान आइलिक ने मुलाकात की। डॉ. आइलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रिटिश काउंसिल मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के साथ कार्य कर रहा है।   मंत्री सिंधिया ने खिलाड़ियों के लिए कम्यूनिकेशन स्किल और अंग्रेजी भाषा के दक्षता के लिए प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश में तकनीकी शिक्षा, पॉलीटेक्निक और आईटीआई में कौशल विकास के संवर्धन के लिए ब्रिटिश काउंसिल के सहयोग से भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की।    इस अवसर पर आयुक्त तकनीकी शिक्षा पी. नरहरि, संचालक कौशल विकास एस. धनराजू, संचालक खेल एवं युवा कल्याण पवन कुमार जैन उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 14 December 2020

भोपाल। ऐसे लोग किसान आंदोलन की तरफदारी कर रहे हैं, जो कर्जमाफी का झूठा वादा करके किसानों को धोखा देते हैं। भय और भ्रम फैलाकर अपना राजनीतिक एजेंडा चलाने वाले इन लोगों से मैं पूछना चाहता हूं कि देश के किसानों को अपनी उपज का दाम तय करने का अधिकार होना चाहिए या नहीं? उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार बाजार तलाशने का अधिकार होना चाहिए या नहीं? दलाली खत्म होना चाहिए या नहीं? क्या किसानों को चुंगी और टैक्स की चक्की में पिसने के लिए छोड़ देना चाहिए? मोदी सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों से अगर किसानों की तकलीफें कम हो रही हैं, तो इन्हें परेशानी क्यों हो रही है? यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कही।   कृषि कानूनों से मोदी सरकार ने बनाया किसानों को सक्षम   उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को प्रलोभन नहीं देना चाहती, बल्कि उन्हें सक्षम और अधिकार संपन्न बनाना चाहती है। कृषि कानूनों के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को समृद्ध बनाने का प्रयास किया है। नए कृषि कानून आजादी के बाद किसानों की स्थिति में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का बड़ा प्रयास है। पहले किसानों को अपनी ही उपज पर निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं था, लेकिन इन कानूनों के लागू होने के बाद अब किसान स्वयं निर्णय लेता है। मोदी सरकार ने उन्हें अपनी इच्छानुसार बाजार और मूल्य और तय करने का अधिकार दिया है। इन कानूनों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने एक राष्ट्र, एक बाजार की संकल्पना को साकार करने का प्रयास किया है। इन कानूनों के जरिए किसानों को दलालों के जबड़ों से बाहर निकालने का काम किया है।   आंदोलन की तरफदारी करने वाले बताएं, कभी किसानों के हक की बात की क्या?   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को भ्रमित करने वाले वामपंथी हमेशा देश के खिलाफ सोचते हैं। अभाव और दुरावस्था इनके एजेंडे में शामिल हैं, ये कभी अच्छे कामों की चर्चा नहीं करते। बस, यही सोचते रहते हैं कि कैसे लोगों को भ्रमित और गुमराह किया जा सकता है। मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि देश में अन्य चीजों के उत्पादकों को अपने उत्पाद का मूल्य तय करने का अधिकार रहा, लेकिन किसानों को क्यों नहीं रहा? क्या इन्होंने कभी किसानों के अधिकारों की बात की है? इस आंदोलन को लेकर अवार्ड वापसी गैंग भी सक्रिय हो गई है, जबकि उसका इस आंदोलन से कोई संबंध नहीं है। ये लोग सरकार को बदनाम करने और अस्थिरता पैदा करने के लिए नौटंकी करते हैं। नागरिकता संशोधन कानून तथा कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति को लेकर भी इनका यही रवैया रहा है।    उन्होंने कहा कि मैं यह जानना चाहता हूं कि कश्मीर से 370 की समाप्ति से राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह जैसे लोगों का क्या संबंध है? ये सिर्फ इसलिए 370 हटाने का विरोध करते रहे हैं, क्योंकि इन्हें कश्मीर में आतंकवाद को बनाए रखने के लिए धारा 370 का होना जरूरी लगता है। लेकिन देश की जनता को हमारे प्रधानमंत्री जी पर विश्वास है। इसीलिए एक-दो राज्यों को छोडक़र देश के अधिकांश राज्यों में इन कानूनों का कोई विरोध नजर नहीं आता। इसके लिए मैं देश के किसानों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इन कानूनों का समर्थन किया। देश की जनता को भ्रमित करने वालों, छल-कपट करने वालों को जवाब देना जरूरी है और देश के किसान इन्हें जवाब देंगे।   भ्रम फैलाकर किसानों को कर रहे गुमराह   शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों के लोग एमएसपी को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार कई बार यह स्पष्ट कर चुकी है कि एमएसपी लागू रहेगी। ये भ्रम फैला रहे हैं कि मंडियां खत्म हो जाएंगी, जबकि नए कानूनों में मंडियों के आधुनिकीकरण की बात है। कांट्रेक्ट फॉर्मिंग में किसान पहले ही अपनी उपज की कीमत तय कर सकेगा और कृषि व्यवसाय से अनिश्चितता खत्म होगी। संबंधित कानून में किसान की भूमि से कुछ भी छेड़छाड़ करने की अनुमति नहीं है। कांग्रेस और अन्य दल भ्रम फैलाकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं, जिन्हें देश के किसान जवाब देंगे और मध्यप्रदेश में यह जवाब दिया भी है। भाजपा के कार्यकर्ता देशभर में इन लोगों को जवाब देंगे और इसके लिए 16-16 दिसम्बर को प्रत्येक संभाग केंद्र पर किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।   मध्यप्रदेश किसान वेलफेयर स्टेट   उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश किसानों के लिए एक वेलफेयर स्टेट के रूप में उभरा है। यहां सरकार ने किसानों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया है। 2003 में यहां सिर्फ 7 लाख हैक्टेयर में सिंचाई होती थी, जिसे भाजपा सरकार ने 40 लाख हैक्टेयर तक पहुंचाया। सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिल रही है और किसानों तक पहुंच के लिए गांव-गांव में सडक़ों का जाल है। इसी के चलते मध्यप्रदेश ने लगातार पांच बार कृषि कर्मण अवार्ड जीता है। केंद्र सरकार ने किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में 6 हजार रुपये साल देना शुरू किया, तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने राज्य सरकार की तरफ से 4 हजार रुपये और दिये जाने की घोषणा कर दी। एक-दो दिन में मुख्यमंत्री चौहान फिर किसानों के खातों में 1000 करोड़ रुपये डालने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अन्य दलों के लोग जहां स्वामीनाथन कमेटी की सिर्फ बातें करते रहे, वहीं केंद्र की मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने उसे पूरी तरह लागू भी कर दिया।

Kolar News

Kolar News 14 December 2020

पन्ना। मध्य प्रदेश में अवैध शराब तस्करी के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस तमाम कोशिश के बाद भी इन पर लगाम लगाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। तस्कर बेधडक़ तरीके बिना डर के अवैध शराब तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। वहीं अब तस्करों को सबक सिखाने के लिए पन्ना जिले के पवई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रह्लाद लोधी ने मुहिम छेड़ दी है। ऐसे में एक मामले में उन्होंने रविवार को अवैध शराब की खेप को पकड़वाया है।    दरअसल भाजपा विधायक प्रह्लाद लोधी रविवार शाम रेपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपझिर गाँव पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें वहां से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो लोग उन्हें पेटियों में कुछ ले जाते दिखाई दिए। शंका होने पर विधायक ने अपनी गाड़ी से बाईक सवार का पीछा किया।  विधायक को पीछा करता देख बाईक सवार जंगल के अंदर घुस गए। लेकिन विधायक प्रह्लाद तब भी नहीं रुके और उन्होंने जंगल के अंदर भी तस्करों के पीछे अपनी गाड़ी दौड़ा दी। कुछ दूर आगे चलकर डर के कारण तस्कर बाईक और पेटी छोडक़र मौके से फरार हो गए। इसके बाद विधायक ने पुलिस को फोन करके मौके पर बुलाया। पुलिस ने जब पेटियां खोलकर देखी तो उनमें अवैध शराब बरामद हुई। अवैध शराब की खेप पकड़वाने के बाद विधायक ने कहा कि "शराब की अवैध बिक्री जहां भी मेरे क्षेत्र में दिखेगी, मैं उसे नही छोडूंगा, उसे पकड़वाकर ही रहूंगा। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले भी कई बार अवैध शराब तस्करों को पकड़वा चुके हैं।

Kolar News

Kolar News 14 December 2020

भोपाल। कांग्रेस ने भाजपा पर ड्रग माफियाओं को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि ड्रग माफियाओं पर कार्यवाही सिर्फ दिखावा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि कांग्रेस शुरू से ही यह आरोप लगाती रही है कि शिवराज सरकार के 15 वर्ष के शासनकाल में सभी तरह के माफिया जमकर फले-फूले और पनपे हैं, भाजपा नेताओं का इन्हें खुला संरक्षण प्राप्त है।   सलूजा ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि 15 माह की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को भय मुक्त व माफिया मुक्त बनाने के लिए इन माफियाओं के खिलाफ एक सघन अभियान छेड़ा था। इसका नतीजा यह रहा कि सभी बड़े -बड़े माफिया या तो पुलिस के चंगुल में आ गये थे या प्रदेश छोडक़र चले गए थे। कमलनाथ सरकार ने इन माफियाओं को नेस्तनाबूद करने का सघन अभियान बगैर किसी दबाव -प्रभाव के निष्पक्ष तरीके से चलाया था।   सलूजा ने बताया कि इंदौर में पकड़ाई हाई प्रोफाइल ड्रग माफिया आंटी उर्फ़ प्रीति जैन काकरेचा के पकड़े जाने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ताबड़तोड़ भोपाल में एक आपात बैठक बुलाकर ड्रग माफियाओं के खिलाफ प्रदेश भर में अभियान चलाने के निर्देश जारी किये। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह अभियान सिर्फ दिखावा है क्योंकि इंदौर में पकड़ायी हाईप्रोफ़ाईल उक्त ड्रग माफिया के पुत्र यश जैन काकरेचा के कई बड़े-बड़े भाजपा नेताओं के साथ नज़दीकी वाले चित्र सामने आ रहे हैं। भाजपा के सम्मेलनों में वो सक्रिय रूप से हिस्सा लेता था, प्रभारी व्यवस्थापक के रूप में कार्य करता था, बड़े-बड़े भाजपा नेताओं से उसकी नज़दीकियों थी। यह इन तस्वीरों से स्पष्ट हो रहा है, इसी से समझा जा सकता है कि आंटी के पकड़े जाने के बाद अपनी किरकिरी से बचने के लिए भाजपा सरकार ने प्रदेश भर में ड्रग माफिय़ाओं के खिलाफ़ दिखावटी अभियान चलाने के निर्देश दिए है। वास्तव में ड्रग माफियाओं व सभी तरह के माफियाओं को भाजपा नेताओं का ही खुला संरक्षण प्राप्त है और भाजपा की सरकार में ही यह फले-फूले और पनपे हैं और वर्तमान एंटी माफिया अभियान भी सिर्फ दिखावा है।इसमें सिर्फ छोटी-छोटी मछलियों को ही निशाना बनाया जा रहा है और भाजपा नेताओं के संरक्षण वाले बड़े-बड़े मगरमच्छ रुपी माफिया आज भी चंगुल से बाहर है ,आज भी जनता को ठग रहे हैं और उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। भाजपा की वास्तविकता इन तस्वीरों से सामने आ गयी है।  

Kolar News

Kolar News 13 December 2020

भोपाल। राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ जिले में निकुंभ थाना क्षेत्र के ग्राम सांदलखेड़ा के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार जीप (क्रूजर वाहन) और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में जीप सवार रतलाम जिले के 07 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 11 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दर्दनाक सडक़ हादसे पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकोंं को श्रद्धांजलि दी है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।   सीएम शिवराज ने ट्वीट कर घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा ‘निकुम्भ, जिला चित्तौडग़ढ़, राजस्थान में नीमच निवासी आठ लोगों की सडक़ दुर्घटना में मृत्य होने का दु:खद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें, उनके परिवार के सदस्यों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ करें।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा ‘राजस्थान के चित्तौरगढ़ में एक भीषण सडक़ हादसे में कई लोगों के असामायिक निधन का दुखद समाचार मिला।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दे। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

Kolar News

Kolar News 13 December 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने शनिवार को विदिशा रोड स्थित सूखीसेवनिया में 1 करोड़ 32 लाख से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रोटेम स्पीकर शर्मा ने कहा की विधानसभा चुनाव में सूखिसेवनिया के नागरिकों से वादा किया था कि यहाँ शासकीय अस्पताल बनवाया जाएगा आज वह वादा पूरा हुआ है। शर्मा ने कहा की अस्पताल के साथ कर्मचारी आवास भी बनाएँ जा रहे हैं, जिससे यहाँ 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध रहें। अस्पताल का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।   रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हो या प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना यह सभी निर्णय किसानों के हित में लिए गए है। इसके पीछे की मंशा मात्र किसानों की आय दुगना करना है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसान भाइयों के में किये गए निर्णय गंगा जल की तरह पवित्र है। प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा किसानों के हित मे जो फैसले लिए है, उनपर किसानो को धैर्य रखना चाहिए। किसान कल्याण के क्षेत्र में लिए गए फैसलों के सार्थक परिणाम हमे देखने को मिलेंगे। शर्मा ने कहा कि निरन्तर मध्यप्रदेश की सेवा में जुटे मध्यप्रदेश के किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लगातार प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। गांव गरीब किसान मजदूर युवा साथियों के उत्थान के लिए शिवराज सरकार ने जिन योजनाओं का श्रजन किया है वह अभूतपूर्व हैं।   आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढऩा है- रामेश्वर सुखीसेवनिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन करने पहुँचे प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत को आत्मनिर्भर बनाने का जो संकल्प लिया गया है उसे हम सभी को मिलकर पूरा करना है। भोपाल में और देश मे सुखीसेवनिया से बनायी हुई वस्तुएं खरीदी जाएं, इस ओर हमे परिश्रम करना है। चीन का सामान हम न खरीदे इसकी शुरुआत हमें खुद से करनी है। जब हम स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना शुरू कर देंगे तब जाकर आत्म निर्भर भारत की परिकल्पना जो मोदी जी ने देखी है वह पूरी होगी ।   पुलिस आवास, पानी की टंकी, हाट बाजार के लिए जगह आरक्षित करने के दिये निर्देश प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि उनकी मंशा है कि हर थाना परिसर के आस पास पुलिस कर्मियों के आवास बनाएं जाएं जिससे पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के साथ साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर सकें। शर्मा ने कहा कि सुखीसेवनिया थाना के पास पुलिस आवास के लिए भूमि आरक्षित की जाए। साथ ही सुखीसेवनिया में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए ग्रुप वाटर स्किम तैयार करायी जा रही है उसके लिए भी जगह का आरक्षण एवं हाट बाजार के लिए जगह के आरक्षण कराएं जाने के निर्देश प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने अनुविभागीय अधिकारी हुज़ूर क्षितिज शर्मा को दिए।

Kolar News

Kolar News 12 December 2020

भोपाल। भोपाल के मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल हो जाने के कारण और आक्सीजन सप्लाई बाधित होने के कारण कोरोना से हुई 3 मौतों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने चरमराई हुई प्रदेश की जन स्वास्थ्य सेवा पर स्वास्थ्य मंत्रियों के तत्काल इस्तीफे की मांग की है।   भूपेन्द्र गुप्ता ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में लगातार बच्चों की मौत हो रही है इन सात महीनों में बच्चों की मौत का आंकड़ा नौ हजार को पार कर गया है। शासकीय चिकित्सालय में मरीजों को अमानतक दवाएं दी जा रही हैं। अब तो मशीनी दुरावस्था के कारण राजधानी के मेडिकल कॉलेज  के कोरोना वार्ड में तीन मौतें यह बताती हैं कि प्रदेश की जन स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह जर्जर हो चुकी है । उन्होंने स्मरण दिलाते हुए कहा कि 3 बरस पहले एक बुजुर्ग महिला के शव को चूहों द्वारा कुतर देने के कारण इसी मेडिकल कॉलेज के पूरे स्टाफ को बदल दिया गया था लेकिन आज तीन मौतों के बावजूद जिसमें एक पूर्व जनप्रतिनिधि भी है, एक छोटे से कर्मचारी को हटाकर सरकार इस पूरे कांड की लीपापोती करना चाहती है।   कांग्रेस नेता ने कहा इसी वार्ड में इस दुर्घटना के कारण 12 और मरीज गंभीर अवस्था में बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी की प्रदेश को डिलीवरी केंद्रित बनाने की अच्छी सोच तभी सफल हो सकती है जब वे एक्शन के प्रति ईमानदार हों और बड़ा संदेश प्रदेश को दें। उन्होंने मांग की तीन बड़ी घटनाओं के बाद स्वास्थ्य मंत्रियों के इस्तीफे लेकर उन्हें शुचिता और नैतिक प्रतिबद्धता का संदेश प्रदेश को देना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 12 December 2020

भोपाल। पूर्व सीएम कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा के सौंसर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय चौरे ने भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने शुक्रवार को भोपाल पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।   राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व विधायक अजय चौरे को पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित थे। पार्टी नेताओं ने पूर्व विधायक अजय चौरे का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

Kolar News

Kolar News 11 December 2020

भोपाल।  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इंदौर में एक बड़ी हाई प्रोफाइल महिला ड्रग माफिया के पकड़े जाने के बाद और नशे के अवैध बड़े कारोबार की परते खुलने के बाद शिवराज सरकार नींद से जागी है।ड्रग माफिया पर कार्यवाही को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एक आपात बैठक बुलाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिखावटी निर्देश दिए है। यह वही ड्रग माफिया है जो शिवराज सरकार के 15 वर्ष के शासनकाल में व वर्तमान की 9 माह की सरकार में ही जमकर पनपे है।   सलूजा ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि पूर्व की कमलनाथ सरकार ने सभी तरह के माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। ड्रग माफिया को लेकर भी प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने एक अभियान चलाकर इन नशे के सौदागरों को नेस्तनाबूद करने का अभियान चलाया था। कमलनाथ सरकार जाते ही ड्रग माफिया और सभी तरह के माफिया वापस बाहर आ गए और बेखौफ होकर अपने कार्यों को अंजाम देने में लग गए हैं। सलूजा ने बताया कि शिवराज सरकार जब भी कोई इस तरह का माफियाओं का कारनामा सामने आता है या कोई माफिया पकड़ा जाता है तो नींद से जागती है और श्रेय लेने के लिये झूठी, दिखावटी कार्रवाई  करने में लग जाती है। माफिय़ाओ के ख़िलाफ़ अभियान के नाम पर अभी भी सिर्फ छोटी-छोटी मछलियों को ही निशाना बनाया जा रहा है। अभी भी बड़े-बड़े मगरमच्छ रूपी माफिया पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, उनके चंगुल से बाहर हैं, बेखौफ होकर अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।   उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शिवराज जी यह वही ड्रग माफिया हैं, जो आपकी 15 वर्ष की सरकार में जमकर पनपे हैं। इंदौर -भोपाल और प्रदेश के कई बड़े शहर इन ड्रग माफिय़ाओ की गिरफ्त में है। इन बड़े शहरों में हर प्रमुख चौराहों पर स्कूल- कॉलेजों के बाहर, पबों में, होटलों में खुले रुप से ड्रग की सप्लाई वर्षों से बेखौफ जारी है। इनसे ऊपर भेजने के नाम पर जमकर वसूली होती है, महीने फि़क्स है और इन ड्रग माफियाओं को खुला संरक्षण प्रदान किया जाता है।   सलूजा ने कहा कि शिवराज सरकार यदि वास्तव में प्रदेश के युवाओं को इस नशे के दलदल से बचाना चाहती है, उन्हें बर्बादी से रोकना चाहती है तो इन माफियाओं के खिलाफ कमलनाथ सरकार की तरह कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें, इन्हें नेस्तनाबूद करें सिर्फ़ एक दिन आपात बैठक बुलाकर दिखावटी कार्रवाई से कुछ होने वाला नहीं है।

Kolar News

Kolar News 11 December 2020

इंदौर। सांवेर विधायक तुलसीराम सिलावट के खिलाफ दायर दोनों चुनाव याचिकाओं पर सुनवाई फिर से शुरू होगी। इंदौर हाईकोर्ट ने इस संबंध में दायर दोनों पुनरीक्षण याचिकाओं को शुक्रवार को स्वीकार करते हुए यह निर्णय दिया है। इन पुनरीक्षण याचिकाओं में सिलावट के खिलाफ लगाई गई चुनाव याचिकाओं को वापस लेने को चुनौती दी गई थी।    इंदौर हाईकोर्ट में पुनरीक्षण याचिका सांवेर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदाता पवनसिंह ने पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता रविंद्रसिंह छाबड़ा के माध्यम से दायर की थी। याचिका में तर्क दिया गया था कि चुनाव याचिकाएं वापस लेने का आवेदन प्रस्तुत होने पर सभी पक्षकारों को सूचना पत्र जारी करना और उसका प्रकाशन राजपत्र में किया जाना आवश्यक होता है। राजपत्र में प्रकाशन के पश्चात ऐसे व्यक्ति जो चुनाव याचिका प्रस्तुत करने का अधिकार रखते थे, कोर्ट के समक्ष उपस्थित होकर याचिकाकर्ता के स्थान पर स्वयं को प्रतिस्थापित करने और चुनाव याचिका का संचालन स्वयं करने के लिए आवेदन दे सकते हैं, लेकिन इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। चुनाव याचिकाओं में सिलावट पर कदाचार का आरोप लगाया गया था, लेकिन उनके भाजपा में शामिल होने पर याचिका वापस ले ली गई थी। पुनरीक्षण याचिकाओं की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने चुनाव याचिका वापस लेने की अनुमति पर रोक लगा दी थी।   शुक्रवार को दिये गए निर्णय में हाईकोर्ट ने पुनरीक्षण याचिकाएं स्वीकारते हुए चुनाव याचिकाओं की सुनवाई फिर से शुरू करने को कहा है। एडवोकेट छाबड़ा ने बताया कि चुनाव याचिकाओं की फिर से सुनवाई करते हुए कोर्ट इस संबंध में सूचना प्रकाशन कर विधानसभा के आम मतदाताओं से इस संबंध में आपत्ति बुलवाएगी कि उनमें से कोई याचिका को चालू रखना चाहता है तो आवेदन कर सकता है।

Kolar News

Kolar News 11 December 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पं. बंगाल के डायमंड हार्बर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं भाजपा नेताओं के काफिले पर टीएमसी के गुंडों द्वारा किए गए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं पर हुए पथराव की यह घटना पश्चिम बंगाल सरकार के इशारे पर की गयी कायराना हरकत है। जिस प्रकार से ममता बनर्जी की जमीन खिसक रही है और टीएमसी का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर है, इससे बौखलाकर ममता बनर्जी सरकार इस प्रकार की ओछी राजनीति कर रही है।प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष सहित पार्टी के अन्य नेताओं के काफिले पर टीएमसी के गुंडों ने पत्थरबाजी की, जिसमें  मुकुल राय और कैलाश विजयवर्गीय  घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में भाजपा के प्रभाव से बुरी तरह घबरा गई हैं। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि टीएमसी और ममता सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं की आवाज मध्यप्रदेश से लेकर बंगाल तक जायेगी और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी को इसका कड़ा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कतई इस गलतफहमी में न रहें कि पं. बंगाल में इस प्रकार की गुंडागर्दी चल पाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस प्रकार की घटनाएं दुर्भाग्यजनक हैं।

Kolar News

Kolar News 10 December 2020

भोपाल। स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि दुनिया में मोबाइल और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ी है। ग्रामीण अंचलों में भी आज इंटरनेट का उपयोग किया जा रहा है। उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ने के साथ-साथ साइबर क्राइम से जुड़े अपराधों में भी वृद्धि हुई है। इन अपराधियों का आसान शिकार हमारे विद्यार्थी होते हैं और उन पर मनोवैज्ञानिक रूप से बुरा असर पड़ता है।विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी के प्रति सचेत और प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है। यह बात उन्होंने गुरुवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता पर आधारित एक दिवसीय वेबिनार का ऑनलाइन शुभारंभ करते हुए कही।   स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ने से पैसे के लेनदेन में धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, आईडी हैकिंग, डाटा लीक और दुष्प्रचार जैसे अपराधों में वृद्धि हुई है। उन्होंने ऑनलाइन वेबिनार से जुड़े सभी स्कूली छात्रों, अभिभावकों को साइबर हाइजीन के उपाय अपनाने और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। साथ ही कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग का यह प्रयास प्रशंसनीय है कि उन्होंने इस प्रासंगिक और महत्वपूर्ण विषय पर इस वेबिनार का आयोजन किया।   वेबिनार में साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन ने साइबर सुरक्षा नीति-2013 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम-2000 के प्रावधानों को सरल और आसान भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि सूचना क्रांति के आज के युग में मोबाइल और इंटरनेट हमारे जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। चाहे किसी वस्तु को खरीदने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर करना हो या फिर डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भुगतान करना हो, हमें इंटरनेट की आवश्यकता होती है। जिस तरह हमारे जीवन में इंटरनेट का उपयोग बढ़ा है उसी के साथ-साथ डिजीटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होने वाले अपराधों में भी वृद्धि हुई है। साइबर अपराध जैसे रैनसमवेयर, डाटा ब्रीच, मोबाइल हैकिंग, क्लाउड हैकिंग, साइबर बुलिंग, स्टॉकिंग, साइबर हरासमेंट, ऑनलाइन फ्रॉड, केवाईसी स्कैम आदि से बचने के लिए आवश्यक है कि हम डिजिटल प्लेटफार्म और सोशल मीडिया पर साइबर हाइजीन और सुरक्षा नियमों का पालन करें।    बताया गया कि साइबर सुरक्षा के मानक नियमों का पालन करें। नकली वेबसाइट से बचें, अनआथराइज्ड वेबसाइट पर रजिस्टर ना करें, गूगल अकाउंट पर टू स्टेप वेरीफिकेशन और ओटीपी ऑथेंटिकेशन ऑन करें, ब्लू टिक वाले सोशल मीडिया अकाउंट वेरिफाइड अकाउंट को फॉलो करे । व्हाट्सएप का उपयोग करते समय प्राइवेसी की सेटिंग ऑन रखें। सर्फिंग करते समय वेबसाइट पर पेडलॉक को देखें और उसकी स्पेलिंग चेक करें। अपना एटीएम कार्ड किसी को नहीं दें। एटीएम पर हाथ से ढंक कर अपना पिन नंबर डालें। एटीएम की स्लिप पर्ची वहीं डस्टबिन में ना डालें।    यह भी बताया गया कि साइबर अपराध से बचने के साथ-साथ स्वयं भी अपराधों के प्रति जागरूक रहें। सोशल मीडिया या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसी की व्यक्तिगत फोटो ना शेयर करें। वार्तालाप करते समय अमर्यादित भाषा और गलत शब्दों का प्रयोग ना करें। किसी की फेक आईडी ना बनाएँ। स्वयं भी जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। साइबर क्राइम का शिकार होने पर इसकी शिकायत ऑनलाइन www.cybercrime.gov.in पर करें। वेबिनार में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरुण शमी, आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र लोकेश कुमार जाटव, आयुक्त लोक शिक्षण जयश्री कियावत एवं संचालक लोक शिक्षण के.के. द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 10 December 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में जल्द ही निकाय चुनाव होने वाले हैं। सभी निगमों में मेयर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इंदौर और जबलपुर में सामान्य वर्ग का मेयर होगा। वहीं, राजधानी भोपाल ओबीसी महिला और ग्वालियर सामान्य महिला के लिए रिजर्व है। छिंदवाड़ा इस बार एससी-एसटी के लिए रिजर्व है। छिंदवाड़ा के आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई। भाजपा ने कांग्रेस की आपत्ति को अनुसूचित जाति विरोधी बताया है। भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने जवाब दिया है।   कांग्रेस की ओर से गुरुवार को बयान जारी कर सफाई दी है। कांग्रेस मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा का कहना है कि कल प्रदेश के भोपाल में संपन्न नगरीय निकाय की आरक्षण प्रक्रिया का कांग्रेस सम्मान करती है बशर्ते इस प्रक्रिया में पूर्ण ईमानदारी व पारदर्शिता का पालन किया गया हो? कांग्रेस छिन्दवाड़ा नगर पालिका के अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये आरक्षित होने के निर्णय का भी स्वागत करती है।   सलूजा ने कहा कि कांग्रेस की आपत्ति सिर्फ़ प्रक्रिया के पालन पर है, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये आरक्षित होने पर कोई आपत्ति कांग्रेस को कभी नहीं है। भाजपा अपनी आदत के मुताबिक़ सिर्फ़ झूठा दुष्प्रचार कर रही है। कांग्रेस सदैव आदिवासी वर्ग की सच्ची हितैषी रही है। भाजपा की असलियत तो आदिवासी वर्ग खुद भलीभांति जानता है कि वो इस वर्ग की सबसे बड़ी विरोधी है।

Kolar News

Kolar News 10 December 2020

इंदौर।  इंदौर कलेक्टर द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान अन्य अधिकारियों के सामने सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिय़ा को डांट लगाने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। भाजपा के नेता डॉ. हितेश वाजपेयी ने सीएमएचओ प्रवीण जडिय़ा के समर्थन में ट्वीट करते हुए इंदौर कलेक्टर के व्यवहार की आलोचना की है।   हितेश वाजपेयी ने अपने ट्वीट में डॉक्टर को धरती का भगवान बताया है। साथ ही उन्होंने कलेक्टर मनीष सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे अपनी व्यक्तिगत कुंठा एक सीनियर डॉक्टर पर निकाल रहे हैं। हितेश वाजपेयी ने अपने ट्वीट में कहा ‘आज जो कदाचरण इन्दौर सीएमएचओ के साथ कलेक्टर ने किया, यही कारण है कि डॉक्टर सरकारी नौकरी नहीं करना चाहते हैं (मैने भी छोड़ी थी), बाकी देश छोड़ देते हैं. सॉरी डॉक्टर जडिय़ा सर! ऐसे अधिकारी जो अपनी 'कुंठा' आम लोगों पर निकालते हैं वे अन्त में भाजपा के लिए 'चुनावी नुकसान' का कारण बनते हैं।   गौरतलब है कि बीते मंगलवाल को समीक्षा बैठक के दौरान इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों, प्रसूति सहायता सहित अन्य कार्यों में पेंडेंसी को लेकर कलेक्टर मनीष सिंह ने सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिय़ा को फटकार लगा दी। मीटिंग समाप्त होने के बाद बाहर निकले डॉ. जडिय़ा को सीने में दर्द हुआ और वह चेयर पर बैठ गए। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी छलक आए।  

Kolar News

Kolar News 9 December 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सडक़ दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के छह लोगों की मौत हो गई। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दर्दनाक सडक़ हादसे पर गहरा दुख जताते हुए दिवंगतों की आत्म शांति की प्रार्थना की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।   सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा ‘छतरपुर के महाराजपुर में महोबा, उत्तरप्रदेश के 6 नागरिकों की सडक़ दुर्घटना में असमय मृत्यु होने का दु:खद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें, उनके परिजनों को इस दु:ख को सहने की शक्ति दें और घायलों को शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ करें।   गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दीवानजू का पुरवा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। इस हादसे में कार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। कार सवार सभी लोग उत्तरप्रदेश के महोबा जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू कर कार समेत सभी लोगों को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

Kolar News

Kolar News 9 December 2020

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में बच्चों की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिला अस्पताल में 13 नहीं बल्कि 18 बच्चों ने जान गंवाई है। जिला अस्पताल प्रबंधन ने 5 बच्चों की मौत छिपाई थी। स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण के दौरान यह बड़ा खुलासा हुआ है।   दरअसल जिला अस्पताल में लगातार हो रही मासूमों मौत को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब तलाशने और स्वास्थ्य अधिकारियों की क्लास लेने आज स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी शहडोल दौरे पर है। स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार सुबह 9:45 बजे कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने मौत कारणों की भी जानकारी ली। जिला अस्पताल पहुंचने पर निरीक्षण के दौरान पता चला है कि 26 नवम्बर से अब तक एसएनएसयू व पीआईसीयू में भर्ती 18 बच्चों की मौत हो चुकी है। अस्पताल अब तक 13 बच्चों की मौत की बात कह रहा था। जिला अस्पताल प्रबंधन ने 5 बच्चों की मौत छिपाई थी। इसके बाद मंत्री प्रभुराम चौधरी शहडोल से ही मंत्री परिषद समिति और स्वास्थ विभाग की राष्ट्रीय कार्यक्रमों की संभागीय बैठक करेंगे। उमरिया और अनूपपुर के जिला अस्पतालों का भी दौरा करेंगे।

Kolar News

Kolar News 8 December 2020

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह शुरू से ही केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के विरोध में रहे हैं। अब किसान आंदोलन के चलते उन्हें इन कानूनों के विरोध का एक और अवसर मिल गया है। उन्होंने सोमवार को एक वीडियो जारी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी से कहा है कि जिद और अहंकार छोड़िये और इन बिलों को वापस लीजिए।   पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा लाए गए किसान विरोधी कानून से किसान आंदोलित हैं। तीनों कानूनों का जमकर विरोध हो रहा है। इस कानून से बड़े-बड़े कॉर्पोरेट्स की एग्रीकल्चर मार्केट जो 12 से 15 लाख करोड़ का है, उसमें उनका प्रवेश ही प्राथमिकता है। बिना चर्चा के, बिना किसी समर्थन के मोदी जी ने तीनों काले कानूनों को लोकसभा में पास करवा लिया, किसानों से बात तक नहीं की। जो बात आज आप किसानों से कर रहे हैं, यह कानून बनाने के पहले ही कर ली होती।   दिग्विजय ने वीडियो में आगे कहा है कि मोदी जी आपसे यही प्रार्थना है कि आप अपनी, जिद अहम और अहंकार को छोड़िए और तत्काल तीनों बिल वापस लीजिए। इसके बाद एक कमेटी गठित करिए और जितने भी किसान संगठन हैं, उनके साथ चर्चा कर समस्या को हल करिए। ऐसा नहीं किया तो यह आंदोलन और बढ़ेगा। किसानों के साथ अन्याय कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैं हर वर्ग से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं, जो आपको अन्न पैदा कर देता है, भोजन देता है, उसके साथ खड़े होकर तीनों काले कानूनों का विरोध करिए।

Kolar News

Kolar News 7 December 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा रविवार को शौर्य दिवस अवसर पर अयोध्या जी पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री जन्म भूमि पहुँचकर श्रीराम लला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन से पहले शर्मा ने सरयू जी, श्री हनुमान गढ़ी, कनक महल के साथ-साथ कार सेवक स्थल पहुँचकर आशीर्वाद लिया।    इस दौरान शर्मा ने कहा कि टेंट में बैठे श्रीराम लला के दर्शन जब करते थे तो ऐसा लगता था कि यहीं जीवन समाप्त हो जाये परंतु आज जब श्रीराम लला को मंदिर में विराजित देखा तो पुनर्जन्म की अनुभूति हो रही है। मैं इसके लिए माननीय सर्वोच्चय न्यायालय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, भारत के यशयस्वि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित करोड़ो कार सेवकों, श्रीराम भक्तों का आभार व्यक्त करता हूँ जिनके अंतर्मन में प्रभु श्रीराम के लिए अटूट श्रद्धा है ।

Kolar News

Kolar News 6 December 2020

भोपाल। भारतीय संविधान के निर्माता, समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की आज रविवार को 64वीं पुण्यतिथि है। बाबा साहेब अंबेडकर ने छह दिसंबर 1956 को अंतिम सांस ली थी। उनकी पुण्यतिथि को 'परिनिर्वाण दिवस' के रूप में मनाया जाता है। डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें नमन कर ऋद्धांजलि दी है।   सीएम शिवराज ने ट्वीट कर बाबा साहेब अंबेडकर को पुण्यतिथि पर देश और समाज हित में किए गए उनके योगदान को स्मरण कर उन्हें विनम्र ऋद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘हम आदि से अंत तक भारतीय हैं-डॉ.भीमराव अम्बेडकर। भारत को अपने अभिनव विचारों से नया प्रकाश व संविधान के माध्यम से सशक्त बनाने वाले, भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर कोटिश: नमन! राष्ट्र निर्माण में आपके अभूतपूर्व योगदान के लिए यह देश सदैव ऋणी रहेगा।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने संदेश में कहा ‘भारत के संविधान के शिल्पकार, विधिवेत्ता, महान समाज सुधारक, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन।   भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बाबा साहेब अंबेडकर को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा ‘भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।

Kolar News

Kolar News 6 December 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर स्थित कॉल सेंटर का अवलोकन कर योजनाओं के संबंध में फीडबैक लेने की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। शासन की जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फोन लगाकर हितग्राहियों से वास्तविक स्थिति जानने के लिए नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने काल सेंटर की कार्य प्रणाली का अवलोकन कर कहा कि इस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। निवास पर आने वाले आवेदकों के आवेदन पत्रों पर भी कार्यवाही जारी रहे।   इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि संबंधित विभाग और जिला कलेक्टर के स्तर पर कार्यवाही के पश्चात भी कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में ही आवेदक मुख्यमंत्री निवास तक आते हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों में समुचित समाधान की दिशा में कार्य होना चाहिए। काल सेंटर के कार्य स्वरूप को व्यापक बनाने पर भी विचार करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के उप सचिव नीरज वशिष्ठ और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।   मुख्यमंत्री ने किया स्वतंत्रता सेनानी टंट्या भील को नमन   इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार सुबह निवास सभाकक्ष में स्वतंत्र सेनानी टंट्या भील के स्मृति दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री संजय पाठक भी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 4 December 2020

भोपाल। प्रदेश की शिवराज सरकार किसानों की बेहतरी के लिए केंद्र की मोदी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रही है और उनकी भलाई के लिए समर्पित है। दूसरी तरफ कांग्रेस सिर्फ किसानों का उपयोग करना जानती है और उसकी रुचि सिर्फ किसानों को गुमराह करके राजनीतिक लाभ उठाने में है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किसानों के खातों में किसान कल्याण योजना की राशि पहुंचाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कही। श्री शर्मा ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों की चिंता करते हुए उनके लिए विभिन्न योजनाएं ला रही है, उसी तरह मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भी अपने नौ महीने के कार्यकाल किसान हितैषी कई कदम उठाए हैं। श्री चौहान ने पद संभालते ही किसानों की फसल बीमा और मुआवजे के राशि उनके खातों में पहुंचाई। अधिक से अधिक किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जा सके इसके प्रबंध किए तथा खरीफ की फसलों की खरीदी के लिए भी निर्देश जारी किए। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केंद्र सरकार की तर्ज पर किसानों को प्रदेश सरकार की ओर से भी 4 हजार रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गुरुवार को पांच जिलों के हजारों किसानों के खातों में 100 करोड़ रुपये की राशि डालकर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस योजना पर अमल भी शुरू कर दिया है। श्री शर्मा ने कहा कि दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किसानों की बेहतरी के लिए एक भी ठोस कदम नहीं उठाया। उसकी नीयत हमेशा राजनीतिक लाभ के लिए किसानों का उपयोग करने की रही है। अपने फायदे के लिए वह किसानों को भड़काने और गुमराह करने से भी बाज नहीं आती है। दो साल पहले कांग्रेस ने यही काम मध्यप्रदेश में किया था और अब पंजाब से लेकर दिल्ली तक कर रही है। किसानों के हित में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों को किसान विरोधी बताकर किसानों को भड़का रही है। श्री शर्मा ने कहा कि देश का किसान अब यह पहचानने लगा है कि कौन उसका वास्तविक हितैषी है और कौन उसका उपयोग करना चाहता है। इसलिए कांग्रेस चाहे जितनी कोशिश कर ले, लेकिन देश और प्रदेश के किसान उसके बहकावे में नहीं आने वाले।

Kolar News

Kolar News 4 December 2020

भोपाल। हॉकी में हिंदुस्तान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने वाले 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद की आज यानि गुरुवार को पुण्यतिथि है। बता दें कि ध्यानचंद ने भारत को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए है। उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।   सीएम शिवराज ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाडिय़ों में से एक और हमारे 'हॉकी के जादूगर' पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद को पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। अपने असाधारण खेल के माध्यम से भारत को विश्व में एक अलग पहचान दिलाने वाले इस अद्भुत खिलाड़ी का देश सदैव ऋणी रहेगा।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा ‘सम्पूर्ण विश्व में भारत का मान बढ़ाने वाले, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।

Kolar News

Kolar News 3 December 2020

भोपाल। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा द्वारा ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी किए जाने संबंधी बयान अब तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को सिख समाज का एक प्रतिनिधिमंडल प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से मिला और ईदगाह हिल्स का नाम गुरुनानक टेकरी किए जाने के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा।   विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने दो दिन पहले भोपाल के ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी रखे जाने की मांग की थी। इसके बाद बुधवार को शहर की विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंध समितियों के सदस्य और सिख समाज का एक प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी रखे जाने की मांग की तथा इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। मुलाकात के दौरान प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सिख बंधुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह समाज की इस मांग को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंचाकर नाम परिवर्तन के हर सम्भव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि 500 साल पहले टेकरी पर गुरुनानक देव जी के चरण पड़े, जिसकी वजह से आज वहां सुख समृद्धि का वास है। यह भोपालवासियों का सौभाग्य है कि श्री गुरुनानक देव यहां पधारे। निश्चित रूप से सर्व समाज आगे आकर ईदगाह हिल्स का नाम बदलने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

Kolar News

Kolar News 2 December 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मंगलवार को एक दिवसीय दिल्ली के प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात कर प्रदेश में चल रही प्रमुख योजनाओं की प्रगति के साथ विगत आठ माह में प्रदेश की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आत्मनिर्भर मप्र के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की।    लगभग सवा घंटे चली इस बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी का केन्द्र द्वारा हाल ही में विभिन्न मदों में जारी की गई राशि के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। हाल ही में केन्द्र सरकार ने रबी 2020-21 में 22 लाख मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन, बाढ़ संकट के दौरान 611 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता और कैम्पा निधि के अंतर्गत प्रदेश को 860 करोड़ रुपये राज्य सरकार को जारी किये हैं।   मध्यप्रदेश के रोडमैप पर चर्चा   मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश में आगामी तीन वर्षों में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश 2023 के रोडमैप के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि रोडमैप नीति आयोग के सक्रिय सहयोग एवं देश के प्रख्यात विशेषज्ञों, संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई चरणों एवं स्तरों के गहन विचार-विमर्श एवं मंथन के उपरांत तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने रोडमैप की प्रति प्रधानमंत्री को भेंट की।   मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि रोडमैप में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के सर्वांगीण एवं समावेशी विकास को समाहित किया गया है। इसमें अधोसंरचना, सुशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अर्थव्यवस्था एवं रोजगार के लिए दीर्घकालीन, मध्यकालीन और अल्पकालीन लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं।   कोरोना वैक्सीन टीकाकरण पर चर्चा   मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कोविड काल में आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने और उपभोक्ता खपत को बढ़ाने में राज्य सरकार द्वारा किये गये प्रयासों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड की वर्तमान स्थिति और टीकाकरण से जुड़ी व्यापक तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य एवं जिला स्तर पर कोविड-19 के टीकाकरण के समन्वय के लिए समितियां गठित की गई हैं तथा राज्य में अनुभाग स्तर पर पर्यवेक्षण एवं समन्वय के लिए अनुविभागीय अधिकारियों की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया जायेगा।   इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना, श्रम सिद्धि अभियान, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, स्व-सहायता समूहों का सशक्तिकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, कृषि अधोसंरचना निधि और कृषि उत्पादन योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।   मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री तोमर से भी की मुलाकात   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायत राज और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री तोमर को मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये किये जा रहे कार्यों का ब्यौरा दिया।

Kolar News

Kolar News 1 December 2020

भोपाल। जो अपने लिए नहीं करता है, समाज के लिए करता है, उसकी पूजा एक समाज में नहीं बल्कि सभी समाजों के लोग करते हैं। डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती हिन्दुस्तान के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र संघ भी मनाता है। बाबा साहेब अंबेडकर ने जब संविधान का निर्माण किया, तो उसमें सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, राजनैतिक न्याय, सामाजिक समरसता, सदभाव और बंधुत्व के संबंध में भी प्रावधान किए। यह बात अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने मंगलवार को मिंटो हाल में आयोजित अजा मोर्चा के बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।सम्मेलन में उपस्थित बुद्धिजीवियों, मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि हमारे संविधान ने हमें बोलने की स्वतंत्रता दी है परंतु उसकी कुछ सीमाएं भी है। मौलिक अधिकार दिए हैं, तो उनकी भी कुछ मर्यादाएं हैं। संविधान ने बोलने और करने की स्वतंत्रता दी है। लेकिन हमें हमारे मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कर्त्तव्यों पर भी ध्यान देना चाहिए। श्री आर्य ने कहा कि जब महात्मा गांधी 80 वर्ष पहले लाखों लोगों को साथ लेकर अंहिसा के रास्ते अपनी बात मनवा सकते हैं, तो आज भी अगर किसी के सम्मान के खिलाफ कोई बात होती है तो आप इकट्ठे होकर अपनी बात मनवा सकते है, इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान से ही आज यह संभव हुआ है कि कोई भी व्यक्ति पंच से लेकर सांसद तक और चपरासी से लेकर कलेक्टर तक बन सकता है।बुद्धिजीवी सम्मेलन में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने कहा कि संविधान ने एक तरफ मौलिक अधिकार दिए हैं, तो दूसरी तरफ हमें उसमें दिए गए कर्त्तव्यों का भी निर्वहन करना है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से बाबा अंबेडकर के बताए गए मार्गों पर चलने का आव्हान किया।   सम्मेलन में भंते सागर जी, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश टटवाल, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गौतम टेटवाल सहित अनेक पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 1 December 2020

खण्डवा। प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने राज्‍य सरकार ने आदिवासियों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की है, जिनसे उनके आर्थिक स्तर में सुधार आया है। सरकार ने गरीबों के घरों में बच्चों के जन्म से लेकर वृद्धावस्था व मृत्यु तक हर परिस्थिति के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। यह बात वन मंत्री ने मंगलवार को ज‍िले के खालवा विकासखण्ड के ग्राम कोटवारिया माल में आयोजित कार्यक्रम में कही।    वन मंत्री डॉ. शाह ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत पंचायतों को सामुदायिक कार्यक्रमों में उपयोग के लिए बर्तन वितरित किए। जिसमें कोटवारिया वनग्राम, चूनाखाल, करवानी, खारी रैयत, ढकोची एवं अम्बापाट की ग्राम पंचायत शामिल है। इस अवसर पर वन मंत्री ने कहा कि संबल योजना के तहत आदिवासी गरीब मजदूरों के बच्चों को छात्रवृत्ति, उच्च शिक्षा में मदद, घर में कन्या के विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि जैसी अनेकों सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्‍होंने खालवा से कोटवारिया मार्ग को शीघ्रता से पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।   इस दौरान वन मंत्री ने बताया कि खेतों में मनरेगा योजना के अंतर्गत तालाब निर्माण कराया जायेगा, जिसमें आदिवासी भाई अपने खेतों के एक कोने में छोटा सा तालाब बनाकर उससे सिंचाई भी कर सकते है। साथ ही मछली पालन भी कर सकते है। उन्होंने कहा कि खेत के पास तालाब होने से कृषि उत्पादन भी बढ़ेगा, जिससे किसानों को अधिक आय होगी और उनका जीवन स्तर भी सुधरेगा। उन्होंने वन विभाग व आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों को वनाधिकार पट्टे संबंधी आवेदनों का निराकरण कर आगामी 15 दिनों में पात्र परिवारों को पट्टे वितरित कराने के निर्देश दिए।   वन मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि राज्य शासन द्वारा 32 लघु वनोपजों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किए गए हैं। इनमें 18 लघु वनोपजों की प्रजातियों के समर्थन मूल्य पहली बार शामिल किए गये हैं। उन्‍होंने बताया कि कि इस वर्ष अप्रैल माह में 14 लघु वनोपजों के न्यूनतम मूल्य में वृद्धि भी की गई है, इसमें महुआ फूल, अचार गुल्ली, शहद, पलास लाख एवं कुसुम लाख शामिल हैं। इस तरह प्रदेश में अब तक 32 लघु वनोपजों का न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया जा चुका है। लघु वनोपजों के संग्रहण मूल्य निर्धारित होने से वनवासियों को इन वनोपजों के लिए बिचौलियों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा, इससे उनके आर्थिक हालात भी सुधरेंगे।  

Kolar News

Kolar News 1 December 2020

भोपाल। प्रथम पातशाही गुरुनानक देव जी के 551वां प्रकाशोत्सव आज सोमवार को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गुरुद्वारों में खास सजावट की गई है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते नगर कीर्तन और लंगर का सीमित आयोजन किया जा रहा है। सिख गुरु गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर सीएम शिवराज समेत भाजपा नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामानाएं दी है।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर गुरुनानक देव जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘नाम जपो किरत करो और वंड छको' कर्म करते हुए धर्म पथ पर चलने की सीख देने वाले श्रद्धेय गुरुनानक देव जी के 551वें प्रकाशोत्सव पर कोटिश: नमन! प्रेम, सौहार्द, समानता की उनकी दिखाई राह पर हम सब चलें और अपने साथ दूसरों के जीवन में भी सुख, शांति, आनंद की ज्योत प्रज्ज्वलित करें।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा ‘सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु, सदाचार और सच्चाई के प्रतीक, गुरुनानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सभी को आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। गुरुनानक देव जी भारत की समृद्ध संत परम्परा के अद्वितीय प्रतीक हैं। आपके महान  विचार एवं मानवता की सेवा के प्रति संकल्प मानव जाति के लिए प्रेरणा है। गुरुनानक देव जी की शिक्षा हमें सदैव मानव जाति में विद्यमान आपसी भेदभाव दूर करने के लिए प्रेरित करती है।   एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा ‘गुरुनानक देव जी ने मन की बुराइयों को मिटाने और कुरीतियों को दूर करने का काम किया। साथ ही समाज में व्याप्त ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाने के लिए लंगर की परंपरा चलाई। आज भी सभी गुरुद्वारों में यही लंगर परंपरा कायम है, जहां बिना किसी भेदभाव के संगत सेवा करती है।   भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देव दिपावली पर शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘नानक चिंता मत करो ,चिंता तिसहि हे' ज्ञान, आलोक रूपी मार्गदर्शक गुरु नानक साहिब जयंती पर शत-शत नमन। प्रकाश पर्व की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Kolar News

Kolar News 30 November 2020

भोपाल। लव जिहा और किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस आक्रामक भूमिका में है। कांग्रेस लगातार केन्द्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साध रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए तंज कसा है।   दिग्विजय सिंह के लव जिहाद के बयान पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि परिभाषा बहुत स्पष्ट है, जो लव जिहाद की और ले जाए वही धर्म स्वातंत्र विधेयक है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेसी स्पष्ट करे की वो इसके समर्थन में है फिर विरोध में।   राहुल पर बोला हमलाकिसान आंदोलन को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर हमला बोलते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हरियाणा और पंजाब में रॉबर्ट वाड्रा ने जो किसानों की ज़मीन हड़पी है, पहले इसे लेकर राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह ट्वीट करें। कांग्रेसी किसानो को भडक़ाने का काम कर रहे हैं। इससेे पहले कांग्रेस ने सीएए, एनआरसी और जीएसटी पर भ्रम फैलाया था।   कांग्रेस के वादों पर कसा तंजहोमगार्ड जवानों को परमानेंट करने के कमलनाथ सरकार के वादे पर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने तो किसानों से भी कर्ज माफी का वादा किया था। नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था तमाम लोगों से जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए। कमलनाथ ने ही होमगार्ड जवानों से वादा किया था अब उनसे जाकर पूछो कि क्यों वादे पूरे नहीं किए।

Kolar News

Kolar News 27 November 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 दिसम्बर से शुरू होगा। सरकार के प्रस्ताव पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सत्र बुलाने की अनुमति प्रदान कर दी है। सत्र के दौरान विधानसभा का नया अध्यक्ष चुना जाएगा और इस सत्र के दौरान उपचुनाव में जीते हुए 28 विधायकों की शपथ होगी। साथ ही, लव जिहाद को लेकर लाए जा रहे नए धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2020 पर चर्चा होगी। इस बीच लव जिहाद कानून को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।   लव जिहाद कानून को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा का सत्र ही छोटा बुला रहे हैं ऐसे में चर्चा क्या करेंगे। गुण दोष के आधार पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों के बजाय ये मुद्दा लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा किसान आंदोलन पर आए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर पीसी शर्मा ने कहा कि किसान आंदोलन पर कांग्रेस किसानों को सपोर्ट कर रही है। किसान सबसे बुद्धिमान हैं, उन्हें कोई भडक़ा नहीं सकता।

Kolar News

Kolar News 27 November 2020

भोपाल। आज 27 नवंबर को कवि हरिवंश राय बच्चन की जयंती है। हरिवंश राय बच्चन काफी मशहूर कवि भी हैं। मधुशाला उनकी काफी मशहूर कविता है. इसके अलावा भी उन्होंने कई कविताएं लिखी हैं जो जीवन, विरह, उम्मीद और प्रेम जैसी कई भावनाओं को दर्शाती है। उनका जन्म सन 1907 में इलाहाबाद में हुआ। वे बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के पिता है। कवि हरिवंशराय बच्चन की जयंती पर सीएम शिवराज ने उन्हें नमन किया है।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कवि हरिवंश राय बच्चन को जयंती पर नमन कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘मिट्टी का तन,मस्ती का मन, क्षण भर जीवन-मेरा परिचय! अपनी कविताओं में सदैव आशा, उत्साह, उमंग के रंगों को नव आकार देने वाले प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर नमन! आपकी रचनाएं सदैव नव सृजन व उत्साह के पुष्प पल्लवित कर लोगों को उल्लासमय जीवन जीने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।   भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हरिवंशराय बच्चन को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा ‘तू न थकेगा कभी, तू न रुकेगा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ, अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ। प्रखर छायावाद और आधुनिक प्रगतिवाद के प्रमुख स्तंभ माने जाने वाले श्री हरिवंश राय बच्चन जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन

Kolar News

Kolar News 27 November 2020

जबलपुर। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने गुरुवार को जिले के रानीताल खेल परिसर का दौरा किया। मंत्री सिंधिया ने म.प्र. राज्य तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण कर प्रशिक्षण ले रहे तीरंदाजी खिलाड़ियों से प्रशिक्षण में मिल रही सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अकादमी के खिलाड़ियों के लिये ऑनलाइन अध्ययन के लिये स्मार्ट क्लॉस कक्ष के साथ ही अकादमी को और बेहतर बनाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।   सिंधिया ने अकादमी के खिलाड़ी अमित कुमार द्वारा जमशेदपुर में चल रही टोक्यो ओलम्पिक के लिये चयन प्रतियोगिता में भारतीय टीम के संभावित खिलाड़ियों में अपना स्थाना बनाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों से कहा कि खिलाड़ी मेहनत करें, म.प्र. सरकार उनके साथ है, जो खिलाड़ी मेहनत करेगा, म.प्र. सरकार उन्हें कोई कमी नहीं आने देगी। प्रदेश के खिलाड़ियों के लिये सर्व-सुविधायुक्त, आधुनिक तकनीकों से लैस अधोसंरचना एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षक उपलब्ध है।   खेल मंत्री द्वारा रांझी इंडोर स्टेडियम एवं मिनी स्टेडियम का भी निरीक्षण किया गया तथा शहर में वॉटर स्पोर्ट्स प्रारंभ करने की संभावना व्यक्त की। उन्होंने खेल अधोसंरचनाओं का निरीक्षण कर उन्हें सुदृढ़ बनाने एवं खेलों को विकसित करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर संचालक खेल एवं युवा कल्याण पवन जैन उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 26 November 2020

इंदौर। ऐसे समय में जबकि प्रशासन कोरोना की रफ्तार को थामने के लिए सोशल डिस्टेसिंग पर जोर दे रहा है, बुधवार रात को झाबुआ से भाजपा के सांसद गुमानसिंह डामोर के बेटे के रिसेप्शन में करीब एक हजार मेहमानों की भीड़ उमड़ी। इसे लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री कार्यालय से शिकायत की है, जिससे सांसद डामोर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।    इंदौर जिले में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेज हो चुका है। ऐसे में यहां प्रशासन ने विवाह समारोहों के लिए गाइडलाइन जारी की है। मेहमानों की संख्या सीमित की गई है और इसके लिए पहले से अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। लेकिन इंदौर में बुधवार की रात ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में हुए सांसद डामोर के बेटे के रिसेप्शन में गाइडलाइन का ध्यान नहीं रखा गया। इस रिसेप्शन में तमाम बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। कांग्रेस का आरोप है कि रिसेप्शन के लिए अनुमति भले ही 250 लोगों की ली गई थी लेकिन भोजन 1000 से भी ज्यादा लोगों को परोसा गया है।   सांसद गुमान सिंह डामोर के बेटे के रिसेप्शन में जुटाई गई भीड़ की शिकायत कांग्रेस सचिव राकेश सिंह यादव ने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से की है। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ आशीर्वाद समारोह की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं जिनमें समारोह में खासी भीड़ नजर आ रही है। पीएमओ को किए गए अपने ट्वीट में कांग्रेस सचिव राकेश सिंह ने लिखा है कि पीएम की अपील पर गंभीर नहीं भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर ने एक हज़ार मेहमानों के साथ विवाह समारोह करके कोरोना नियमों की धज्जियाँ उड़ाई। अनुमति सिर्फ 250 मेहमानों की। क्या क़ानून सिर्फ जनता के लिए.? सख्त कार्यवाही होना चाहिए। इतना ही नहीं राकेश सिंह ने ये भी आरोप लगाया है कि आशीर्वाद समारोह में लोगों की भीड़ जुटाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग औऱ मास्क लगाने के नियमों का भी पालन नहीं किया गया है।

Kolar News

Kolar News 26 November 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार, 27 नवम्बर को बड़वानी में आयोजित जन-जातीय गौरव सम्मान समारोह में शामिल होंगे। समारोह दोपहर एक बजे आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन-जातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचित-जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह करेंगी। कार्यक्रम में पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री प्रेम सिंह पटेल भी उपस्थित रहेंगे।   जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री चौहान जन-जातीय गौरव सम्मान समारोह में जन-जातीय वर्ग के जेईई, नीट एवं क्लेट में चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जन-जातीय गौरव सम्मान से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में जन-जातीय वर्ग के स्वतंत्रता संग्राम के जन-नायकों पर केन्द्रित रणबांकुरे फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा।   वनाधिकार पट्टों का होगा वितरण मुख्यमंत्री चौहान 3 संभागों के 11 जिलों के 1509 वनवासियों को वन भूमि के हक प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे। इनमें इंदौर संभाग के 8 जिले, उज्जैन जिले के देवास और नर्मदापुरम संभाग के होशंगाबाद और बैतूल के वनवासी शामिल हैं। प्रदेश में अब तक 2 लाख 30 हजार वनवासियों को उनकी वन भूमि के हक प्रमाण-पत्र वितरित किये जा चुके हैं। विभाग द्वारा इन हितग्राहियों को आवास, कपिलधारा कूप और सिंचाई पम्प भी वितरित किये गये हैं।   कन्या शिक्षा परिसरों और छात्रावास भवनों की नवीन स्वीकृति का लोकार्पण मुख्यमंत्री चौहान जन-जातीय गौरव समारोह में इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के 12 विशिष्ट आवासीय विद्यालय भवनों और 9 महाविद्यालयीन छात्रावास भवनों की स्वीकृति का वर्चुअल अनावरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान जन-जातीय क्षेत्रों में गठित स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादकों की प्रदर्शनी का भी शुभारंभ करेंगे।

Kolar News

Kolar News 26 November 2020

भोपाल। सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर सिंह जी का आज यानि मंगलवार को 400वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। गुरु गुरु तेग बहादुर सिंह को हिंद की चादर यानी भारत की ढाल भी कहा जाता है। उनकी शहादत को हर साल 24 नवबंर को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। सिख गुरु तेग बहादुर की शहीदी दिवस पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें नमन किया है।   सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा ‘धरम हेत साका जिनि कीआ, सीस दीआ पर सिरड न दीआ। सिखों के नौवें गुरु, 'हिंद दी चादर' गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर चरणों में कोटि-कोटि नमन! धर्म, सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की रक्षा हेतु आपने जो बलिदान दिया है, वह सदैव मानव को धर्म पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा ‘धर्म और सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सिख धर्म के नवें गुरू गुरू तेगबहादुर सिंह जी के शहीदी दिवस पर कोटि - कोटि नमन।   भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संदेश में कहा ‘धर्म एवं सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में अद्वितीय स्थान रखने वाले गुरु तेग़ बहादुर जी की पुण्यतिथि पर शत-शत् नमन।

Kolar News

Kolar News 24 November 2020

भोपाल। जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा निरस्त किए जाने के बाद कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने सरकार से सवाल किया है कि जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा प्रोफेशनल एग्जाम बोर्ड ने क्यों निरस्त की, इसके कारण सार्वजनिक किए जाने चाहिए। केवल 3 सेंटरों के स्थान परिवर्तन के कारण परीक्षा निरस्त किए जाना कोई तर्कसंगत कारण नहीं है।   भूपेन्द्र गुप्ता ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा को स्थगित किये जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व में भी आशंकाएं जाहिर की थी और अब इन भर्ती परीक्षाओं के निरस्त किए जाने से इसकी पुष्टि होनी शुरू हो गई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या फिर से पीईबी में पेपर लीक होने लगे हैं या परीक्षा एजेंसी द्वारा ही परीक्षार्थियों से सेटिंग कर कोई भ्रष्टाचार हो रहा है? इसकी खुली जांच होनी चाहिए।   कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्यप्रदेश की आज तक जितनी बदनामी व्यापमं के माध्यम से हुई है, उसकी कीमत मध्य प्रदेश के पढ़े लिखे प्रतिभाशाली प्रोफेशनल्स ने चुकाई है। उसकी अभी क्षतिपूर्ति भी नहीं हो पाई है कि पीईबी में भी वही सब कारगुजारी चालू हो गई हैं। गुप्ता ने परीक्षाओं की शुचिता और निष्पक्षता बचाए रखने को सरकार से आग्रह करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Kolar News

Kolar News 24 November 2020

आगर-मालवा। आगरमालवा जिले के कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने गत दिवस बडौद थाने में अपने समर्थकों के साथ जमकर हंगामा किया था। इस मामले में बडौद थाना पुलिस ने मंगलवार को विधायक वानखेड़े समेत 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।   जानकारी के मुताबिक, बिजली विभाग की टीम सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध बिजली की मोटरें पकडऩे के लिए गई थी। जिस पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमसिंह तंवर द्वारा जयसिंहपुरा ग्रिड को घेरकर अधिकारियों को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई और शासकीय कार्य में बाधा डाली। जिस पर उनके खिलाफ बड़ौद थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। जानकारी लगने पर विधायक विपिन वानखेड़े अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान विधायक का टीआई जतन सिंह मंडलोई से जमकर विवाद हुआ। अपने कार्यकर्ता पर दर्ज हुए प्रकरण से नाराज विधायक ने पुलिस पर भाजपा की दलाली का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जताई। बात इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते विधायक और टीआई में तू-तू मैं-मैं होने लगी।   बडौद टीआई जतन सिंह मंडलोई ने बताया कि मामले में विधायक वानखेड़े सहित 9 नामजद व करीब 50 लोगों के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया गया है। उन पर शायकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला किया गया है। वहीं, विधायक बानखेड़े का कहना है कि पुलिस भाजपा के इशारों पर कांग्रेस कार्यकताओं के खिलाफ द्वेषपूर्वक कार्रवाई कर रही है। महिलाओं के साथ अभद्रता की जा रही है। इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिस ने मेरे साथ भी जो अभद्र व्यवहार किया है, उसे मैं विधानसभा में उठाऊंगा और थाना प्रभारी पर कार्रवाई करवाऊंगा।

Kolar News

Kolar News 24 November 2020

जबलपुर| हनुमानताल थानांतर्गत भानतलैया निवासी मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव गजेंद्र उर्फ गज्जू सोनकर के आलीशान सट्टा घर के अवैध हिस्से पर सोमवार को भी लगातार दूसरे दिन भी प्रशासन का हथौड़ा चला। मकान का अवैध हिस्सा तोड़ने में काफी परेशानी आ रही थी। प्रशासन ने रविवार रात नौ बजे कार्रवाई बंद कर दी गई थी,सोमवार सुबह फिर से अवैध भवन तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई, इस बार जेसीबी के साथ मजदूरों के द्वारा हथोडा से भी तोड़ने की कार्रवाई की गई। भवन का अवैध हिस्सा लगभग 3400 वर्गफीट में ये बना है।   एसडीएम रांझी दिव्या अवस्थी के मुताबिक गज्जू सोनकर ने सार्वजनिक रास्ते और विद्यापीठ की जमीन पर पांच हजार वर्गफीट पर कब्जा किया था। उसे मुक्त कराया गया। इसी तरह भानतलैया तिराहे पर बनाया गया कार्यालय भी सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर बनाया गया था। लगभग डेढ़ हजार वर्गफीट पर ये कार्यालय बना था। जबकि उसके साढ़े 10 हजार वर्गफीट में बने मकान में 3400 वर्गफीट का हिस्सा अवैध था, जिसे रविवार से तोड़ने की कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। तहसीलदार स्वाति सूर्या, सीएसपी अखिलेश गौर, डीएसपी अपूर्वा किलेदार की मौजूदगी में नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने कार्रवाई शुरू की।  वहीं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा पूरे समय पल-पल की जानकारी भी लेते रहे। नगर निगम अमले ने हथौड़े से भवन के तीसरी मंजिल का अवैध हिस्सा तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जो देर शाम तक जारी थी ।

Kolar News

Kolar News 23 November 2020

भोपाल। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान के निर्माण कार्यों को 31 मार्च, 2021 तक पूरा किया जाये। इसके साथ ही संस्थान की प्रस्तावित योजनाओं के प्रस्ताव शीघ्र तैयार किये जायें। यह बात मंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल के केन्द्रीय पुस्तकालय भवन में उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल की सामान्य परिषद बैठक में कही।    बैठक में संस्थान के कम्प्यूटर एवं अन्य विभागों में वित्तीय वर्ष 2019-20 में किये गये मरम्मत कार्य, सामग्रियों के क्रय आदि बकाया बिलों के भुगतान की कार्योत्तर स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिये अंकेक्षक की नियुक्ति, पारिश्रमिक निर्धारण, ऑडिटोरियम तथा बहुउद्देश्यी सेमीनार हॉल के निर्माण पर चर्चा की गई। संस्थान द्वारा प्रस्तावित निर्माण कार्यों में बालक छात्रावास में वॉर्डन आवास, छात्र पार्किंग में सीसी रोड का निर्माण, बालक छात्रावास पहुँच मार्ग तथा ऑडिटोरियम निर्माण की स्वीकृति प्राप्त की गई। ऑडिटोरियम के निर्माण के लिये परिषद् सदस्यों द्वारा प्रस्तावित भूमि का स्थल निरीक्षण भी किया गया। बैठक में संस्थान के वार्षिक कैलेण्डर का अनुमोदन तथा शुल्क एवं कॉशनमनी रिफण्ड के ऑनलाइन प्रक्रिया संबंधी प्रस्ताव का भी अनुमोदन दिया गया।   बैठक में सामान्य परिषद की एक फरवरी, 2020 को हुई बैठक का कार्यवाही विवरण, वित्तीय वर्ष 2018-19 के अंकेक्षण प्रतिवेदन की अनुशंसा के साथ ही वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिये तैयार सामान्य बजट प्रस्ताव की अनुशंसा परिषद के समक्ष प्रस्तुत की गई, जिसे चर्चा पश्चात प्रस्ताव अनुमोदित किये गये। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने संस्थान में प्रस्तावित निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण भी किया।   इस अवसर पर सामान्य परिषद् के उपाध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन, प्रमुख सचिव खेल एवं युवक कल्याण पंकज राग, अपर आयुक्त उच्च शिक्षा चन्द्रशेखर वालिम्बे, संस्थान के संचालक एवं सदस्य सचिव डॉ. एस.एस. विजयवर्गीय, अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा प्राध्यापक सदस्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।   हिन्‍दुस्‍थान समाचार / उमेद 

Kolar News

Kolar News 23 November 2020

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इन्दौर के संयुक्त तत्वावधान में "आत्मनिर्भर विक्रम विश्वविद्यालय चुनौतियां एवं अवसर" विषय पर परिसंवाद विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के शलाका दीर्घा में शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय एक-दूसरे का सहयोग कर आगे बढ़ें। सब एकसाथ बैठकर चर्चा कर एक-दूसरे का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हम कोविड-19 महामारी की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे समय में प्रयास किया जा रहा है कि एक रिफार्म कमेटी बनाई जाये, जिससे नई-नई चुनौतियों से निपटा जा सके। हमारा देश कृषि प्रधान देश है। इसलिये कृषि क्षेत्र के भी कोर्सेस हों, जिससे कृषि को बढ़ावा मिले।   परिसंवाद में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय व देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.रेणु जैन ने अपने-अपने विश्वविद्यालयों की उपलब्धि, नवीन योजनाओं और संकल्पनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इन्दौर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.रेणु जैन ने कहा कि शिक्षा के उत्थान के लिये सभी विश्वविद्यालयों को संयुक्त परिसंवाद को साझा करना चाहिये। उन्होंने कहा कि यह पहल उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा आज हुई है। यह प्रशंसनीय है। विश्वविद्यालयों में मैनेजमेंट ठीक होना चाहिये। उन्होंने कहा अच्छे प्लेसमेंट होने पर जुनियर छात्रों को प्रेरणा मिलेगी और वे आगे बढ़ेंगे।   विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उज्जयिनी शुरू से ही शिक्षास्थली रही है। स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत उज्जैन में प्रोफेशनल म्युजियम बनेगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसी तरह उज्जैन में टूरिज्म एवं केटरिंग कोर्स भी प्रारम्भ किया जायेगा। इसी तरह मेडिकल कॉलेज की अनुमति का प्रयास भी किया जा रहा है। महाविद्यालयीन छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से विक्रम विश्वविद्यालय प्रयास कर रहा है।   देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि जिस तरह इन्दौर शिक्षा के क्षेत्र में विकसित हो रहा है, वैसा ही विक्रम विश्वविद्यालय विकसित होना चाहिये। शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के लिये अन्य गतिविधियां विश्वविद्यालयों में संचालित की जाना चाहिये, जिससे छात्रों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। विश्वविद्यालयों में नवीन कोर्सेस पढ़ाना चाहिये। इन्दौर विश्वविद्यालय से विक्रम विश्वविद्यालय जो भी सहयोग लेना चाहे, वह समय-समय पर उपलब्ध कराया जायेगा। इन्दौर के प्रो.अशोक कुमार ने कहा कि वर्तमान में विश्वविद्यालयों में अनेक चुनौतियां हैं। उन चुनौतियों का हमें सामना करना चाहिये।     नवनिर्मित गोपाल माता कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण    उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को नवनिर्मित गोपाल माता कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण विधिवत पूजन-अर्चन कर सम्पन्न हुआ। लोकार्पण कार्यक्रम सांसद अनिल फिरोजिया की अध्यक्षता एवं विधायक पारस जैन व विवेक जोशी के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।    उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि नई शिक्षा नीति एक अदभुत शिक्षा नीति है। आत्मनिर्भरता की दृष्टि से हम सब आपस में अच्छाईयां बांटकर विकास के कामों को निरन्तर करने का प्रयास करें। विक्रम विश्वविद्यालय में नये कार्सों को चालू किया जा रहा है। इसमें मत्स्य से सम्बन्धित कोर्स भी प्रारम्भ किया जायेगा। मध्य प्रदेश में कृषि क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। इस हेतु शासन स्तर पर प्रयास किया जा रहा है कि कृषि महाविद्यालय प्रायवेट भी खोला जाना चाहिये, ताकि अधिक से अधिक छात्र कृषि कोर्स पढक़र कृषि के क्षेत्र में पढ़ाई कर कृषि को विकसित किया जा सके। डॉ.यादव ने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य टेक्निकल शिक्षा के साथ-साथ अन्य कलाओं का ज्ञान भी दिया जाना चाहिये।   सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि उज्जैन एजुकेशन हब होना चाहिये। यह बात उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव से कही है। उन्होंने कहा कि उज्जैन संभागीय मुख्यालय पर कृषि विश्वविद्यालय बनाना चाहिये। साथ ही शासकीय मेडिकल कॉलेज हो, इसके लिये हम सब जनप्रतिनिधि मिलकर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लें और सफल होने के लिये उनके लिये एक बहुत बड़ी लायब्रेरी का निर्माण किया जाना चाहिये, ताकि अनेक से अनेक प्रतियोगी पुस्तकों का वे अध्ययन कर आगे बढ़ सकें।

Kolar News

Kolar News 20 November 2020

भोपाल।  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर ने शुक्रवार को भोपाल के आजाद सिंह डबास को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है।   गौरतलब है कि डबास कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग में संयोजक के रूप में मनोनीत थे। उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर ने बताया कि डबास पिछले कुछ समय से कांग्रेस पार्टी की रीति नीति के खिलाफ कार्य कर पार्टी की छवि को धूमिल करने का कार्य कर रहे थे।        

Kolar News

Kolar News 20 November 2020

भोपाल। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि व लगातार हो रही मौतों को रोकने में शिवराज सरकार के फिसड्डी की साबित होने का आरोप लगाते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि सत्ता की भूखी शिवराज सरकार ने माननीय उच्च न्यायालय ग्वालियर के द्वारा कोरोना संक्रमण से आमजनों के बचाव हेतु दिए गए आदेशों का पालन प्रदेश में कराने के वजाय मान.न्यायालय के आदेश को निरस्त कराने में ज्यादा रुचि ली। परिणाम स्वरूप प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के साथ-साथ मौतों के आंकड़े भी बड़े हैं।   उन्होंने शुक्रवार को जारी अपने एक बयान में कहा कि राज्य मंत्री परिषद के सदस्य प्रदेशवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव व मौतें रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के बजाय जीत का जश्न मनाने में जुटे हुए हैं जो भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करता है। सुरेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं पर दिए गए वक्तव्य पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में फैली बेरोजगारी और लाखों परिवारों की राशन पर्चियां बंद कर उन्हें खाद्यान्न से वंचित करने के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के ठोस कदम उठाएं न कि कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस नेताओं  को कोसने के वजाय  प्रदेश में कोरोना महामारी के मौजूदा हालात को लेकर विपक्षी दल के आवश्यक सुझावों को अमल में लाएं।

Kolar News

Kolar News 20 November 2020

भोपाल। प्रशिक्षण जीवन का अभिन्न अंग और सतत चलने वाली प्रक्रिया है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता होता है, प्रशिक्षण से ही वह अपनी योग्यता को निखारता है। समाज में हमारी भूमिका क्या हो, हम भारतीय जनता पार्टी से क्यों जुड़ें, जिस विचार को लेकर हम समाज में काम कर रहे हैं उसका विस्तार कैसे हो, इन सभी बातों को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देती है। आने वाले दिनों में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे, जिसमें हजारों कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को मंडल प्रशिक्षण वर्ग की प्रांतीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।   गुरूवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के 1059 मंडलों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर प्रांतीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने संबोधित किया। प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता एवं अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य मंचासीन थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने किया।   प्रशिक्षण वर्ग पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान : सुहास भगतपार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित और कार्यकर्ता आधारित दल है। पार्टी का कार्यकर्ता लगातार प्रशिक्षण के माध्यम से परिष्कृत होता है। इस दृष्टि से प्रशिक्षण वर्ग पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के 1059 मंडलों के कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। भगत ने कहा कि प्रशिक्षण की यह व्यवस्था सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। हमारे प्रशिक्षण वर्ग बेहतर हों इस बात की चिंता की जाए। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को हम मंडल स्तर से प्रारंभ करेंगे, जिसके बाद जिला और प्रांत स्तर पर ऐसे वर्ग आयोजित होंगे, जिसमें अलग अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं का प्रबोधन होगा।   इन विषयों पर कार्यकर्ताओं का होगा प्रबोधनमंडल स्तर पर 27 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा का इतिहास और विकास, भाजपा एवं हमारा दायित्व, हमारा विचार परिवार, पिछले 6 सालों में हुए अंत्योदय प्रयत्न, हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां, भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचारधारा, व्यक्तित्व विकास, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग एवं आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर कार्यकर्ताओं का प्रबोधन होगा।

Kolar News

Kolar News 19 November 2020

भोपाल। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा को अचानक रद्द करने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं और आरोप लगाया है कि फिर से व्यापमं के जैसे हथकंडों की बू आने लगी है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा स्थगित किए जाने को आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने कहा है कि पीईबी के अध्यक्ष केके सिंह बताये कि किस खास व्यक्ति के इशारे पर उन्होंने बिना सोचे समझे अचानक परीक्षा स्थगित कर दी?   कांग्रेस नेता भूपेन्द्र गुप्ता ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि केवल तीन सेंटरों के फेर में 67 सेंटरों के तीन लाख उम्मीदवारों को परेशानी में डाला गया है। ऐसा लगता है कि भले ही व्यापम का नाम बदलकर पीईबी कर दिया गया हो किंतु अभी भी व्यापम वाली कारगुजारियां जारी हैं। जिन तीन सेंटरों को बदला गया है उन्हें वापिस यथावत भी रखा जा सकता था। वे उसे न बदलने देते। किंतु इस छोटी सी अव्यवस्था के कारण पूरी परीक्षा स्थगित करने के पीछे भविष्य में किये जाने वाले किसी बड़े षडय़ंत्र का स्पष्ट आभास हो रहा है।   उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए  कि लाखों गरीब उम्मीदवारों को जो आर्थिक नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कौन करेगा? बार-बार परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियां बदलकर अपनी छवि बचाने की कोशिश में लगा पीईबी अंदर हो रही कारगुजारियों पर रोक क्यों नहीं लगाता? गुप्ता ने मांग की कि  उम्मीदवारों की आर्थिक क्षति की भरपाई पीईबी करे।जो लोग इस फैसले से प्रभावित हुए हैं उन्हें भी अपने मानव अधिकारों के लिये आवाज उठानी चाहिये, नहीं तो यह सरकार भविष्य में भी ऐसा ही करती रहेगी।   भूपेन्द्र गुप्ता ने शिक्षक भर्ती को अटकाये रखने को भी बेरोजगार नौजवानों के साथ अत्याचार बताया है। उन्होंने मांग की कि तत्काल शिक्षकों के नियुक्ति आदेश निकाले जाएं ,ताकि तीन साल पहले की भाजपा सरकार के अन्याय का निराकरण हो सके।

Kolar News

Kolar News 19 November 2020

गुना। प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया आज (18 नवम्बर) चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा दो दिवसीय जनसंपर्क कार्यक्रम का अंग है, जिसके पहले दिन उन्होंने राघोगढ़ में रोड शो और सभा की थी।    निर्धारित कार्यक्रम के तहत पंचायत मंत्री सिसोदिया बुधवार सुबह 11 बजे कुंभराज पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे शिव टेकरी पेट्रोल पंप से विजय जुलूस प्रारंभ होगा जो नगर पंचायत भवन तक जाएगा।  दोपहर 1 बजे नगर पंचायत में आमसभा, दोपहर 2 बजे कुंभराज से बीनागंज प्रस्थान, दोपहर 2.30 बजे बीनागंज आगमन रामनंद आश्रम से विजय जुलूस प्रारंभ होगा जो मंडी तक जाएगा। दोपहर 3 बजे बीनागंज मंडी प्रांगण में आमसभा, शाम 4 बजे बीनागंज से चांचौडा प्रस्थान, शाम 4.30 बजे चांचौड़ा में जनसंपर्क व रोड शो तथा शाम 6 बजे चांचौड़ा से भोपाल के लिए व्हाया ब्यावरा होते हुए प्रस्थान करेंगे। गौरतलब है कि बमोरी विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद पंचायत मंत्री का यह पहला दौरा है।

Kolar News

Kolar News 18 November 2020

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मनाया जाएगा। इस अवसर पर केक काटा जाएगा तथा सुंदरकांड का पाठ भी किया जाएगा।   प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन बुधवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जाएगा । इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी जन्मदिन की खुशी में केक भी काटेंगे। गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस विचार विभाग के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के जन्मदिवस पर शिवाजीनगर स्थित विश्वनाथ मंदिर में सुंदर कांड का पाठ कर उनके शतायु होने की कामना की जाएगी। सुंदरकांड पाठ शाम 4.00 बजे शुरू  होगा।

Kolar News

Kolar News 18 November 2020

भोपाल। विधानसभा उपचुनाव हारे शिवराज सरकार में कृषि राज्य मंत्री गिर्राज दंडोतिया 18 नंबवर को मंत्री पद से इस्तीफा देंगे। वे चुनाव हारने के बाद इस्तीफा देने वाले दूसरे मंत्री होंगे। दंडोतिया ने बताया कि वे बुधवार को भोपाल आकर मंत्री पद से इस्तीफा देंगे।   ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्‌टर समर्थक दंडोतिया 2018 का चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़ थे और वे भाजपा के शिवमंगल सिंह तोमर को करीब 18 हजार वोट से हराकर विधायक बने थे। विधानसभा उपचुनाव में दंडोतिया दिमनी से चुनाव लड़े थे। उन्हें कांग्रेस के रविंद्र सिंह तोमर ने 23 हजार वोट से हराया है। उपचुनाव में शिवराज सरकार के कुल 14 मंत्री चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें से तीन मंत्री इमरती देवी, गिर्राज दंडोतिया और एदल सिंह कंसाना चुनाव हार गए थे। पीएचई मंत्री कंसाना चुनाव हारने के बाद इस्तीफा दे चुके हैं। अब बुधवार को कृषि राज्यमंत्री गिर्राज दंडोतिया इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं, सिंधिया समर्थक इमरती देवी चुनाव हारने के बाद भी मंत्री बनी हुई हैं। उन्होंने परिणाम आने के एक सप्ताह बाद भी मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

Kolar News

Kolar News 18 November 2020

भोपाल। भोपाल के इकबाल मैदान पर प्रदर्शन कर शांति भंग करने और धार्मिक भावनाएं भडक़ाने के आरोपी कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भूमिगत हो गए है। पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश कर रही है। वहीं अब तक पुलिस प्रदर्शन मामले में उनके 6 सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है।   इकबाल मैदान में विधायक आरिफ मसूद के प्रदर्शन मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूर्व पार्षद शावर मंसूरी, अकील रहमान और मोहम्मद सालार को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस वाफना कॉलोनी बैरसिया रोड से 42 साल के नईम खां, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करोंद निवासी 40 साल के अब्दुल नईम और कांग्रेस नगर टीला जमालपुरा में रहने वाले 41 साल के मोहम्मद इकराम हाशमी को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में 7 में से कुल छह आरोपी गिरफ्तार हो चुकी हैं। अब इस मामले में मुख्य आरोपी विधायक आरिफ मसूद फरार हैं। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से विधायक आरिफ मसूद फरार है। उसके अंडरग्राउंड होने के बाद पुलिस मसूद की सरगर्मी से तलाश कर रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन करने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भडक़ाने का केस दर्ज किया है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं विधायक अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। तलैया थाना पुलिस विधायक की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मसूद की गिरफ्तारी होगी। पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

Kolar News

Kolar News 17 November 2020

भोपाल। श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के प्रमुख नेता और विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल की आज मंगलवार को 5वीं पुण्यतिथि है। अशोक सिंघल 20 साल तक विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहे और अयोध्या राम जन्मभूमि आंदोलन से बेहद गहराई से जुड़े थे। 89 साल की उम्र में 17 नवम्बर 2015 को उनका निधन हो गया था। उनकी पुण्यतिथि पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।   मुख्मयंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर अशोक सिंघल को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, राम जन्मभूमि को राष्ट्रीय आंदोलन बनाने वाले स्व.अशोक सिंघल जी की पुण्यतिथि पर नमन! अंतत: अयोध्या की पावन धरा पर आपका सपना भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के रूप में आकार ले रहा है। धर्म और राष्ट्र के सच्चे प्रहरी को प्रणाम!   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी अशोक सिंघल को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा ‘विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक व राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक परम आदरणीय अशोक सिंघल जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन, विनम्र श्रद्धांजलि।   भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संदेश में कहा ‘पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। अशोक सिंघल जी उन महान आत्माओं में से थे जिन्होंने अपना जीवन हिन्दूत्व को समर्पित कर दिया धन्य हो भारत की धरती मां जिसने ऐसी शख्सियत को जन्म दिया। पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि !!!

Kolar News

Kolar News 17 November 2020

भोपाल। राष्ट्रीय प्रेस दिवस आज है। सोमवार 16 नवम्बर 1966 से ही भारतीय प्रेस परिषद ने विधिवत कार्य करना शुरू किया था। तभी से प्रतिवर्ष 16 नवम्बर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश में आम लोगों को प्रेस के बारे में जागरूक करना और उनको प्रेस के नजदीक लाना है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने पत्रकारों को बधाई दी है।    सीएम शिवराज ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ट्वीट कर कहा ‘मेरे पत्रकार भाई-बहनों आप सबको #NationalPressDay की हार्दिक बधाई! प्रेस और पत्रकारिता के नैतिक साहस ने लोकतंत्र के इस चौथे स्तम्भ को नई शक्ति दी है। समाज में नव चेतना जागृत हुई है। आप सशक्त हों, निष्पक्ष रहें और समाज व राष्ट्र के नवनिर्माण के सच्चे सृजक बने रहें, शुभकामनाएं!   भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में कहा ‘बड़ी-बड़ी खबरों को छोटे शब्दों में बड़े खूबसूरत अंदाज में पेश करने, एवं जन जन तक पहुंचाने में सबसे अहम योगदान निभाने वाले सभी पत्रकारों को 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं...   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष मीडिया हमारे लोकतंत्र की मजबूती का आधार स्तंभ है। राष्ट्रीय_प्रेस_दिवस देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति समर्थन और संकल्प को याद करने का दिन होता है। नेशनल प्रेस डे पर मीडिया के सभी बंधुओं को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।

Kolar News

Kolar News 16 November 2020

भोपाल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में विश्व स्तरीय मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स हब की स्थापना की जायेगी। यह बात मंत्री सिंह ने सोमवार को मंत्रालय में विभागीय समीक्षा करते हुए कही। बैठक में उन्‍होंने मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स हब, सेंटर फॉर पेरिशबल कार्गो, उद्योगों के अनुकूल परिसंपत्तियों का उन्नयन आधुनिकीकरण, मुद्रीकरण एवं लॉजिस्टिक्स संचालन का डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से एंड टू एंड इंटीग्रेशन किये जाने की समग्र रूपरेखा पर चर्चा की।   मंत्री सिंह ने उपार्जन कार्यों एवं बारदानों की समीक्षा कर अधिकारियों को अग्रिम रूप से व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य फैज़ अहमद किदवई, संचालक खाद्य एवं प्रबंध संचालक वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन तरूण पिथोड़े, प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम अभिजीत अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।   मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स हब समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव फैज़ अहमद किदवई ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश को देश के प्रमुख भंडारण एवं लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित किया जायेगा। विश्व स्तरीय मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स हब का निर्माण आगामी 52 माह में पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। मार्च 2024 तक परियोजना अपना मूर्त स्वरूप प्राप्त कर लेगी।   सेंटर फॉर पेरिशबल कार्गो की स्थापना मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने नाश्वान सामग्री के लिए हवाई अड्डों पर सेंटर फॉर पेरिशबल कार्गो की स्थापना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। प्रमुख सचिव किदवई ने बताया कि यह परियोजना डेढ़ वर्ष में पूरी किये जाने का लक्ष्य है। इसका संचालन 1 अप्रैल 2022 में प्रारंभ किये जाने का लक्ष्य है।   उपलब्ध संसाधनों का उन्नयन मंत्री सिंह ने प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों उद्योगों के अनुकूल उन्नयन किये जाने की समीक्षा की। प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रदेश में उपलब्ध मौजूदा परिसंपत्तियों का उन्नयन किया जा रहा है। उनके आधुनिकीकरण एवं मुद्रीकरण का आंकलन किया जाकर उद्योगों के अनुकूल संसाधनों के उन्नयन का कार्य प्रगति पर है। इसे समय-सीमा 31 मार्च 2021 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।   लॉजिस्टिक्स संचालन के लिए एंड टू एंड इंटीग्रेशन किदवई ने बताया कि वेयर हाउसिंग और ट्रांसपोर्टेशन संचालन के डिजिटाईजेशन से ग्राहक की संतुष्टि में वृद्धि एवं भागीदारों को अधिक मूल्य प्रदान करने से निर्माताओं, परिवहन एवं परिवहन संचालकों को एक प्रभावी सप्लाई चेन-मेनेजमेंट का अनुभव प्रदान होगा। इसके लिये प्रोफेशनल कंपनी की नियुक्ति की जाकर एंड टू एंड इंटीग्रेशन के विज़न डाक्यूमेंट की संरचना एवं वर्तमान प्रक्रिया का अध्ययन एवं गैप एनालिसिस का कार्य प्रगति पर है। स्टेट लॉजिस्टिक्स प्लेटफार्म का निर्माण एवं क्रियान्वयन निरंतर प्रगति पर है।

Kolar News

Kolar News 16 November 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति के महानायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा की आज बुधवार को जयंती है। उनकी जयंती पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें जयंती पर स्मरण कर श्रद्धांजलि दी है।   सीएम शिवराज ने ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदर लाल पटवा को जयंती पर नमन कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा ‘राजनीति के अजातशत्रु, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय स्व.सुंदरलाल पटवा जी की जयंती पर कोटिश: नमन। अपनी दूरदर्शिता व अद्वितीय प्रशासकीय गुणों से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम आपने किया। आपके अधूरे सपनों को पूर्ण कर हम समर्थ, सशक्त मध्यप्रदेश बनायेंगे।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्वर्गीय पटवा को श्रद्धांजलि देते हुए अपने ट्वीट में कहा ‘भाजपा के आधार स्तम्भ, जनसंघ के संस्थापक सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय श्री सुंदरलाल पटवा जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन।   भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संदेश में कहा ‘पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुन्दरलाल पटवा जी की जयंती पर सादर श्रद्धांजलि। आपकी नेतृत्व शक्ति और कर्तव्यनिष्ठा सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी!

Kolar News

Kolar News 11 November 2020

भोपाल।  मध्य प्रदेश में उपचुनाव के नतीजों की स्थिति लगभग साफ हो गई है।  अब तक 6 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इनमें 5 पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। सीटों के कम ज्यादा होने के बावजूद प्रदेश की सत्ता पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काबिज रहेंगे। नतीजों से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, कांग्रेस में मायूसी छा गई है। भाजपा की जीत की खुशी में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पटाखा जलाकर खुशी मनाई।   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत पर उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है। साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मेरी सहानुभूति उन लोगों के साथ है जो कमलनाथ को सीएम बना रहे थे। मेरी सहानुभूति उनके साथ भी है जो कांग्रेस को 24 सीट दे रहे थे। मेरी सहानुभूति दिग्विजय सिंह के साथ भी है। जो जहाँ से आये है वह लोग वहीं जाकर विश्राम करें। दिग्विजय सिंह नर्मदे हर करके पूरी कांग्रेस को घर भेज दिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया था। दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर संदेह जताया था तब ही हम लोगों को लग गया था कि भाजपा पूर्ण बहुमत से जीत रही है।   कमलनाथ और दिग्विजय के ट्वीट पर कसा तंजइस दौरान कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ ने अपने ट्वीट के माध्यम से बहुत ही अच्छा संदेश दिया था। कमलनाथ के ट्वीट के लिए बहुत बहुत बधाई। दिग्विजय सिंह ने 29 अक्टूबर को एक ट्वीट किया था, जिसमे लोकतंत बचाओ का जिक्र था। आज जनता ने लोकतंत्र को बचा लिया। कमलनाथ अपने ट्वीट में केवल भारतीय जनता पार्टी का नाम लिखना भूल जाते थे लेकिन उनकी सारी भविष्यवाणी आज शजी साबित हो रही है। कमलनाथ ने वल्लभवभन को दलालों का अड्डा बना दिया था। कमलनाथ का चार्टेड प्लेन तैयार है। वह कभी भी भोपाल से बाहर जा सकते हैं।

Kolar News

Kolar News 10 November 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरूआती रुझानों में भाजपा के प्रत्याशी और शिवराज सरकार के ज्यादातर मंत्री आगे चल रहे हैं। वहीं मतगणना के बीच मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक भावुक ट्वीट किया है।   सीएम शिवराज ने एक भावुक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि प्रत्येक नागरिक के सुख दुख को ध्यान का रखते हुए प्रदेश के समृद्ध भविष्य के लिए सतत कार्य कर रहा हूं, आपका जीवन सुगम और चेहरे पर चिरस्थायी मुस्कान बनी रहे, इसी में मेरे जीवन की सार्थकता है। मैं अंतिम सांस तक अपने मध्य प्रदेश की प्रगति और उन्नति के लिए कार्य करता रहूंगा।   गौरतलब है कि इन 28 सीटों के नतीजे से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बरकरार रहेगी या नहीं। आज की मतगणना भाजपा सरकार बचाने के लिहाज से ही अहम नहीं है, बल्कि इससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक भविष्य भी तय होगा।

Kolar News

Kolar News 10 November 2020

भोपाल । मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्‍विजय सिंह ने पहली बार ईवीएम पर अपना भरोसा जताया है। मंगलवार पहली बार उन्‍होंने कहा है कि अभी जिस तरह के रुझान आ रहे हैं, उसके बाद मुझे उम्‍मीद है कि ईवीएम के सभी रिजल्‍ट कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। उन्‍होंने कहा है कि डाक मतपत्र के परिणाम अभी आ रहे हैं, जिसमें कि सरकारी कर्मचारियों एवं अन्‍य के ही मत अभी सामने आए हैं, इसमें तो कई  कांग्रेस के लोग वोट ही नहीं दे पाए, अब देखिए ईवीएम को खुलने दीजिए, सब पता चल जाएगा।    दरअसल, इससे पहले दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था । उन्होंने कहा था ईवीएम में चिप होती है और वह हैक हो सकती है। उन्‍होंने कहा था कि तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते, पर भारत और कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है?    दिग्‍विजय के इस बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर पलटवार करते हुए कहा था कि 'दिग्विजय सिंह पहले से हार की भूमिका बनाने लगे हैं। यही ईवीएम 2018 के चुनावों में थी, जिसमें कांग्रेस को 114 सीट मिलीं, तब ईवीएम ठीक थी। अब जब कांग्रेस को हार दिख रही है, तो इसका ठीकरा ईवीएम पर मढ़ दो और खुद छुट्टी पा लो।'

Kolar News

Kolar News 10 November 2020

भोपाल। राजधानी भोपाल के इकबाल मैदान में फ्रांस के राष्ट्रपति के विरोध में विधायक आरिफ मसूद द्वारा प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से विधायक और उसके चार अन्य साथी फरार हैं। पुलिस इन सभी को तलाश रही है। प्रदर्शन मामले में तलैया थाना पुलिस ने विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी केस में उसके सहयोगियों सहित 7 लोग अन्य आरोपित हैं। मसूद ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। सोमवार को तलैया थाना पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपितों मोहम्मद इकराम हाशमी पुत्र रफ़ीक हाशमी (40) निवासी मन 375 कांग्रेस नगर, बैरसिया रोड, भोपाल, नईम खान पुत्र वहीद खान (42) निवासी मन 5 सी बाफना कॉलोनी बैरसिया रोड और अब्दुल नईम पुत्र रहीम उम्र (40) निवासी मन 35 पारस नगर, मुरली नगर, बैरसिया रोड को गिरफ्तार किया है। बाकी के विधायक समेत चार आरोपितों को पुलिस तलाश रही है। उल्लेखनीय है कि प्रदर्शन मामले में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद समेत 7 लोगों पर 153 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस की यह पहली कार्रवाई है। संभव है कि विधायक मसूद अब एक-दो दिन में हाई कोर्ट की शरण ले सकते हैं।

Kolar News

Kolar News 9 November 2020

भोपाल। विधानसभा उप निर्वाचन 2020 की मतगणना के लिये सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों के उप निर्वाचन के लिये विगत 3 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुआ था। इसके लिये मतगणना मंगलवार, 10 नवम्बर को प्रात: 8 बजे से संबंधित जिला मुख्यालयों पर होगी। मतगणना भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ की जायेगी।   उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ला ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के उद्देश्य से प्रत्येक राउंड में 14-14 टेबिल होंगी। राजगढ़ में एक हॉल में 14 टेबिल, गुना में 3 हॉल में से एक हॉल में 6 और 2 हॉल में 4-4 टेबिल और शेष 17 जिलों में 7-7 टेबिल के दो हॉल में मतगणना की जायेगी। प्रत्येक हॉल की प्रत्येक राउण्ड से की गई दो टेबिल की मतगणना की जांच आयोग के प्रेक्षक द्वारा की जायेगी।   मतगणना प्रात: 8 बजे डाक मतपत्रों की गणना के साथ शुरू होगी। ईवीएम की मतगणना प्रात: 8:30 बजे शुरू होगी। पहले डाक मतपत्रों की मतगणना पूरी नहीं होने पर ईवीएम  की मतगणना का अंतिम राउंड रोक दिया जाता था लेकिन इस बार यह नियम हटा दिया गया है और डाक मतपत्रों एवं ईव्हीएम मशीनों की मतगणना लगातार चलती रहेगी।   उन्होंने बताया कि मतगणना में ऐसी मशीनें जिनका कंट्रोल यूनिट डिस्प्ले नहीं कर रहा है तो ऐसी मशीनों को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा एक तरफ रखा जाकर बाकी मशीनों की मतगणना जारी रहेगी। यदि प्रत्याशियों की जीत-हार का अंतर डिस्प्ले नहीं होने वाली कंट्रोल यूनिट के मतों से अधिक है तो उसे मतगणना में नही लिया जाकर परिणाम घोषित किया जायेगा। इसी तरह यदि अंतर कम है या बराबर है तो मतों की गणना व्हीव्हीपेट से नियमानुसार की जायेगी।   मतगणना केन्द्र पर सेनेटाइजर की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जायेगा। मतगणना के पूर्व अभ्यर्थियों की उपस्थिति में स्ट्राँग रूम खोला जायेगा। स्ट्राँग रूम खोलने, मशीनों को निकालते समय कॉरिडोर एवं मतगणना कक्ष का लगातार सीसीटीवी कवरेज होगा। मतगणना के पश्चात मेन्डेटेरी वीवीपेट की गणना में रेण्डमली चयनित 5-5 वीवीपेट की स्लिप की भी गणना कर सत्यापन किया जायेगा।

Kolar News

Kolar News 9 November 2020

भोपाल। विधानसभा उप निर्वाचन 2020 की मतगणना के लिये सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों के उप निर्वाचन के लिये विगत 3 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुआ था। इसके लिये मतगणना मंगलवार, 10 नवम्बर को प्रात: 8 बजे से संबंधित जिला मुख्यालयों पर होगी। मतगणना भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ की जायेगी।   उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ला ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के उद्देश्य से प्रत्येक राउंड में 14-14 टेबिल होंगी। राजगढ़ में एक हॉल में 14 टेबिल, गुना में 3 हॉल में से एक हॉल में 6 और 2 हॉल में 4-4 टेबिल और शेष 17 जिलों में 7-7 टेबिल के दो हॉल में मतगणना की जायेगी। प्रत्येक हॉल की प्रत्येक राउण्ड से की गई दो टेबिल की मतगणना की जांच आयोग के प्रेक्षक द्वारा की जायेगी।   मतगणना प्रात: 8 बजे डाक मतपत्रों की गणना के साथ शुरू होगी। ईवीएम की मतगणना प्रात: 8:30 बजे शुरू होगी। पहले डाक मतपत्रों की मतगणना पूरी नहीं होने पर ईवीएम  की मतगणना का अंतिम राउंड रोक दिया जाता था लेकिन इस बार यह नियम हटा दिया गया है और डाक मतपत्रों एवं ईव्हीएम मशीनों की मतगणना लगातार चलती रहेगी।   उन्होंने बताया कि मतगणना में ऐसी मशीनें जिनका कंट्रोल यूनिट डिस्प्ले नहीं कर रहा है तो ऐसी मशीनों को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा एक तरफ रखा जाकर बाकी मशीनों की मतगणना जारी रहेगी। यदि प्रत्याशियों की जीत-हार का अंतर डिस्प्ले नहीं होने वाली कंट्रोल यूनिट के मतों से अधिक है तो उसे मतगणना में नही लिया जाकर परिणाम घोषित किया जायेगा। इसी तरह यदि अंतर कम है या बराबर है तो मतों की गणना व्हीव्हीपेट से नियमानुसार की जायेगी।   मतगणना केन्द्र पर सेनेटाइजर की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जायेगा। मतगणना के पूर्व अभ्यर्थियों की उपस्थिति में स्ट्राँग रूम खोला जायेगा। स्ट्राँग रूम खोलने, मशीनों को निकालते समय कॉरिडोर एवं मतगणना कक्ष का लगातार सीसीटीवी कवरेज होगा। मतगणना के पश्चात मेन्डेटेरी वीवीपेट की गणना में रेण्डमली चयनित 5-5 वीवीपेट की स्लिप की भी गणना कर सत्यापन किया जायेगा।

Kolar News

Kolar News 9 November 2020

भोपाल। किसान मोर्चा प्रदेश के किसानों और सरकार के बीच एक सेतु का काम कर रहा है, जिसके लिए मोर्चा के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। किसान मोर्चा प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में प्रारूप तैयार करके दे, किसानों के हित में लाये गये सुझावों पर अमल किया जायेगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोदसिंह जादौन से चर्चा के दौरान कही। किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोदसिंह जादौन ने सोमवार को प्रदेश शासन के मंत्री भारतसिंह कुशवाहा के साथ मुख्यमंत्री चौहान से भेंट की। इस दौरान जादौन ने मुख्यमंत्री चौहान को उद्यानिकी किसानों के हित में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने के लिये खाद्य प्रसंस्करण पर आधारित कुटीर, लघु एवं गृह उद्योगों को 50 प्रतिशत अनुदान देकर मुख्यमंत्री कृषक खाद्य प्रसंस्करण उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा कृषक उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री हर्बल उद्यमी योजना लागू करने का सुझाव दिया। इस पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दीपावली उपरांत पूरी योजना का प्रारुप तैयार कर उन्हें दिया जाए। इस अवसर पर मोर्चा के महामंत्रीजादौन ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष राज्य के किसानों को 4 हजार रुपये दिये जाने के लिये प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Kolar News

Kolar News 9 November 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आगामी 8 नवम्बर को चार दिवसीय पर भोपाल आएंगी।   जनसम्पर्क अधिकारी अजय वर्मा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटले रविवार आठ नम्बर को लखनऊ से वायुयान द्वारा अपरान्ह भोपाल आएगी। वे यहां आगामी 11 नवम्बर 2020 तक राजभवन भोपाल में प्रवास करेंगी। राज्यपाल श्रीमती पटेल बुधवार 11 नवम्बर की अपरान्ह भोपाल से वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी।

Kolar News

Kolar News 6 November 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार अल्प प्रवास पर दमोह पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया के निवास पहुंचकर उनके पूज्यनीय पिता बाबूजी स्व. विजय मलैया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मंत्री मलैया और उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की।   मुख्यमंत्री के साथ सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी बाबूजी स्व. विजय मलैया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, विधायक पीएल तंतुवाय, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।     मुख्यमंत्री ने देवनारायण श्रीवास्तव और विद्यासागर पांडे के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया     दमोह प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवनारायण श्रीवास्तव के निवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी स्व. सरिता श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया और स्व. सरिता श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री दमोह में ही विद्यासागर पाण्डे के निवास पर पहुंचे और उनके सुपुत्र स्व. मिथिलेश कुमार पाण्डे के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। इस मौके पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा ने भी शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदनाएँ प्रकट कर श्रद्धांजलि दी।     मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व विधायक उपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त     मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले की सिरोंज से पूर्व विधायक गोवर्धन उपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवगंत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता देने की प्रार्थना की है। पूर्व विधायक गोवर्धन उपाध्याय का गुरुवार को दोपहर में निधन हो गया था। वे लम्बे समय से बीमार थे और उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

Kolar News

Kolar News 6 November 2020

भोपाल। प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। लेकिन इस दौरान ही ईवीएम को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने ईवीएम को लेकर आपत्ति जताई, तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इसे हार की भूमिका बता दिया।    विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने ईवीएम को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंरने ट्वीटर पर अपनी बात शुरू करते हुए Countries Using Ballot Paper for Voting लिखा । फिर आगे कहा कि तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है। वहीं, दिग्विजय के इस बयान पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पलटवार किया है।    उन्होंने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और कांग्रेस के लोग पहले से उपचुनाव में मिलने वाली करारी हार की भूमिका तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही ईवीएम वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी प्रयोग की गई थी, जिसमें कांग्रेस को 114 सीटें मिली थीं। उस समय ईवीएम ठीक थी। लेकिन अब कांग्रेस को उपचुनाव में अपन हार दिखाई दे रही है, तो कांग्रेस के नेताओं को ईवीएम में खराब नजर आ रही है। श्री चौहान ने कहा कि ईवीएम को लेकर दिग्विजय की बयानबाजी हार का ठीकरा ईवीएम के सिर मढ़ने और हार की जिम्मेदारी से बचने की कवायद है।

Kolar News

Kolar News 3 November 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जारी है। मतदान केन्द्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंच रहे हैं। प्रदेश की राजनीति के लिहाज से यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। उपचुनाव के परिणाम शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ में से कौन मुख्यमंत्री बनेगा, यह तय करेंगे। मतदान के बीच प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने जनता से भावुक अपील की है।    प्रदेश में जारी उपचुनाव मतदान के बीच कमलनाथ ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर जनता से निर्भीक होकर मतदान करने और सच्चाई का साथ देने की अपील की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि आज वो अवसर आ गया है, जब हमें अपने बहुमूल्य मत का उपयोग कर सच्चाई का साथ देना है। यह उपचुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, यह चुनाव प्रदेश के भविष्य की दशा-दिशा तय करेंगे, देश भर में स्वच्छ, नैतिक व ईमानदार राजनीति का संदेश देंगे। आपका एक-एक मत लोकतंत्र व संविधान की रक्षा में सहभागी बनेगा, जनमत का सम्मान बढ़ायेगा, प्रदेश के नवनिर्माण में सहभागी होगा, अवसरवादी ताक़तों को सबक़ सिखायेगा। कमलनाथ ने मतदाताओं से निर्भीक होकर, बगैर किसी प्रलोभन में आये, प्रदेश की एक नई तस्वीर व पहचान बनाने के लिये मतदान अवश्य करने की बात कही है। 

Kolar News

Kolar News 3 November 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। कुछ मतदान केन्द्रों से हिंसा और झड़प की खबरें आ रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसके लिए पूर्व सीएम और कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि यह सब दिग्विजय के ईशारों पर हो रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मंगलवार सुबह भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव कंट्रोल रूम पहुंचकर शिकायतों और मतदान प्रतिशत की जानकारी ली। इस दौरान वीडी शर्मा ने विभिन्न मतदान केन्द्रों से मिल रही शिकायतों के लिए दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह उप चुनाव के परिणाम को प्रभावित करना चाहते हैं। उनके इशारों पर कांग्रेस कार्यकर्ता पोलिंग बूथों पर गुंडागर्दी कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कमलनाथ जी द्वारा भाजपा संगठन को दी गई चुनौती का जवाब देने का समय आ गया है। हमें प्रत्येक बूथ पर भाजपा के समर्थन में मतदान कराकर अपनी जीत सुनिश्चित करनी है। यह विनाश के खिलाफ विकास का युद्ध है, हमें इसे जीतना है और एक स्वर्णिम मध्य प्रदेश में अपना योगदान देना है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिग्विजय सिंह भी ट्वीट कर एवीएम से वोटिंग में गड़बड़ी की आशंका जता चुके हैं।

Kolar News

Kolar News 3 November 2020

मंदसौर। मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का रविवार को अंतिम दिन है। शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री रविवार को मंदसौर जिले सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के शामगढ़ नगर पहुंचे और यहां उन्होंने मां महिषासुर मर्दिनी देवी जी की पूजा-अर्चना की और मैया से मध्यप्रदेश की जनता के जीवन में सुख और शांति लाने एवं सभी का कल्याण करने की प्रार्थना की।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव प्रचार के अंतिम दिन धुआंधार प्रचार करते हुए चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने रविवार सुबह देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदाताओं से वोट की अपील की। इसके बाद वे मंदसौर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उनका रोड शो और सभाएं होंगी। यहां उन्होंने शामगढ़ पहुंचकर माँ महिषासुर मर्दिनी देवी पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उनके साथ भाजपा उम्मीदवार और शिवराज सरकार में मंत्री हरदीप सिंह डंग भी मौजूद रहे।   

Kolar News

Kolar News 1 November 2020

अनूपपुर। अनूपपुर में संस्कार और संस्कृति का रंग, राजनीतिक कटुता पर उस वक्त भारी पडता हैं,एक समय था जब कांग्रेस की गोपनीय बैंठके जिसमे बिसाहूलाल सिंह कांग्रेसी नेता तथा पूर्व नपा अध्यक्ष प्रेमकुमार त्रिपाठी के निवास पर होती थी। समय बदला आज बिसाहूलाल सिंह भाजपा उम्मीदवार है किन्तु अपने पुराने मित्रों से सम्बध आज भी हैं।   चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह नगर में प्रचार के दौरान दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तथा पूर्व नपा अध्यक्ष प्रेमकुमार त्रिपाठी के निवास पहुंचे। जहां प्रेमकुमार त्रिपाठी व धर्मपत्नी ऊषा त्रिपाठी से आशीर्वाद प्राप्त किया।   इस दौरान  जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम,नमो एप संभागीय संयोजक मनोज द्विवेदी के साथ अन्य लोग साथ रहें। इस मुलाकात की चर्चा पूरे नगर में लोग अपने-अपने तरह से आंकलन कर रहें हैं।

Kolar News

Kolar News 1 November 2020

भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुरैना जिले के सुमावली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में रविवार को आदेश जारी किया गया है।    भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र सिंह पाराशर ने बताया कि पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार को छतरपुर जिले के बड़ामलहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी ने चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन उन्होंने आदेश का पालन नहीं किया और वे सुमावली क्षेत्र में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार को पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार को घोर अनुशासनहीनता के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।    दरअसल, भाजपा के दिग्गज नेता गजराज सिंह सिकरवार और उनके बेटे सत्यपाल सिंह सिकरवार फिलहाल भाजपा में हैं, जबकि सत्यपाल सिंह के भाई सतीश सिंह सिकरवार कुछ दिन पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे और उन्हें सुमावली से कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। बताया जा रहा है कि सत्यपाल सिंह अपने भाई सतीश सिंह सिकरवार के समर्थन में कांग्रेस का प्रचार कर रहे थे। इसकी शिकायतें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंची। इसके बाद उन्होंने यह कार्रवाई की।

Kolar News

Kolar News 1 November 2020

भोपाल। पिछले 15 महीनों में कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। जबकि 15 वर्षों में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर सहित हर वर्ग के लिए लोककल्याणकारी योजनाएं शुरू करके जनता को राहत पहुंचाने का कार्य किया था। कमलनाथ सरकार ने शिवराज सरकार की जनहित वाली योजनाओं को बंद कर प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। यह बातें शनिवार को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भिंड जिले की गोहद विधानसभा के ग्राम चंदोखर एवं मुरैना जिले की अंबाह विधानसभा के गढिय़ा, रायपुर व बरबाई में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में सभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव साधारण चुनाव नहीं है, बल्कि ये प्रदेश को बचाने का चुनाव है।   चंबल एक्सप्रेस वे को कमलनाथ सरकार ने ठंडे बस्ते में डाला   केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित गरीबों के हित में शिवराज सरकार द्वारा लागू की गई तमाम योजनाओं को बंद कर दिया था। अब मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उन्हें दोबारा शुरू किया है। कांग्रेस की सरकार ने गरीबों, मजदूरों, किसानों के साथ वादाखिलाफी कर उन्हें ठगने का काम किया। किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया।चंबल एक्सप्रेस वे की शुरुआत शिवराज सरकार ने की थी, जिसे कमलनाथ की सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया और केंद्र को जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव ही नहीं भेजा। शिवराज सरकार ने आते ही जमीन का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने इस योजना के लिए 8.30 हजार करोड़ की मंजूरी भी दे दी है। अगले एक माह में इसके लिए भूमिपूजन कर दिया जाएगा।   भाजपा की सरकारें करती हैं विकास   तोमर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने गांव गांव में सडक़ों का जाल बिछाने का कार्य किया। वहीं, हमारे ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश, देश की जनता और देश का विकास ही सब कुछ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अच्छे काम करती है तो कांग्रेस के लोग विरोध करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऐसा कानून बनाया है, जिसके तहत किसान अपनी फसलों को देश में कहीं भी बेच सकते हैं। प्रदेश में शिवराज सरकार ने गेहूं और धान पर बोनस भी देने का काम किया जो कि कांग्रेस सरकार नहीं दे पाई थी। उन्होंने कहा कि 3 नवंबर को होने वाले चुनावी समर में हम सब की भी जिम्मेदारी बनती है कि हम संगठित होकर विकास और प्रगति के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं, शिवराज सिंह जी की सरकार को मजबूत बनाएं और मोदी जी के हाथ मजबूत करें।   इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक  ब्रजराज सिंह चौहान, राजनारायण शर्मा, देवेंद्र शर्मा, गब्बर सिंह गुर्जर, रामबाबू उपाध्याय, महेश सिंह गुर्जर, अशोक सिंह गुर्जर, अर्चना शर्मा, मीना शर्मा सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 31 October 2020

भोपाल। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल  की आज (31 अक्टूबर) 145वीं जयंती है, जिसे पूरा देश राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें स्मरण कर नमन किया है।   मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से सरदार वल्लभ भाई पटेल को जयंती पर नमन करते हुए कहा ‘आपकी अच्छाई आपके मार्ग में बाधक है, इसलिए अपनी आँखों को क्रोध से लाल होने दीजिये और अन्याय का मजबूती से सामना कीजिये- सरदार वल्लभभाई पटेल। देश को एकता और अखण्डता के सूत्र में पिरोकर एक सशक्त भारत का निर्माण करने वाले महान नेता, लौह पुरुष को जयंती पर शत-शत् नमन।    एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा ‘स्वतंत्रता के पश्चात 562 छोटी-बड़ी रियासतों का विलीनीकरण आज के सशक्त भारत का निर्माण करने वाले लौहपुरुष को यह देश नमन करता है। विश्व के इतिहास में आप जैसा दूसरा कोई व्यक्ति नहीं होगा, जिसने ऐसे असंभव कार्य को हाथ में लेने का दुस्साहस भी किया हो। हर भारतवासी आपका सर्वदा ऋणी रहेगा।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी ने अपने संदेश में कहा ‘भारत की एकता और अखंडता के सूत्रधार, भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन।   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को जयंती पर नमन करते हुए कहा ‘'अगर आपके पास शक्ति की कमी है तो विश्वास किसी काम का नहीं क्योंकि महान उद्देश्यों की पूर्ति के लिए शक्ति और विश्वास दोनों का होना जरूरी है: - सरदार वल्लभभाई पटेल। लौहपुरुष सरदार पटेल जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।   प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा ‘राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महान प्रतिपालक और आधुनिक भारत  के शिल्पकार, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर शत-शत नमन।

Kolar News

Kolar News 31 October 2020

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनावों में जनता मन बना चुकी है और यह चुनाव जनता ही लड़ रही है। आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि सभी 28 की 28 सीटें कांग्रेस जीत जाए। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार देर शाम एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।    दरअसल दिग्विजय सिंह यहां कांग्रेस प्रत्याशी आशा दौहरे को समर्थन जुटाने आये थे, वे देर रात्रि तक लोगों के बीच भी पहुंचते रहे, इस बीच पत्रकार वार्ता में दिग्विजय सिंह ने कहा कि इन उपचुनावों में भाजपा-कांग्रेस के बीच का सवाल जनता नहीं देख रही है, बल्कि खरीद-फरोख्त कर लोकतांत्रिक सरकार को गिराने का मुद्दा जनता देख रही है।    उन्होंने कहा कि 1977 के दौरान उन्होंने भी चुनाव जीता था, इस दौरान जनता कांग्रेस से नाराज थी इसी प्रकार इन उपचुनावों में वही विपरीत स्थिति है और जनता भाजपा से नाराज है। इस कारण से आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि सभी 28 में से 28 सीटें कांग्रेस जीत जाए।  ज्योतिरादित्य के भविष्य को लेकर एक सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि इन उपचुनावों में भाजपा की चुनाव सामग्री में से ही सिंधिया गायब हैं तो आगे क्या स्थिति होने वाली है सामने आयेगी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार जनता के वोटों से बनी थी, कमलनाथ सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया, बिजली के बिल कम किए जिसका लाभ मध्यमवर्गीय परिवारों को मिला। पर वोटों से चुनी गई सरकार नोटों से गिरा दी गई।    दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल होने वाले अशोकनगर के पूर्व विधायक द्वारा दलित आदिवासी वर्ग के लोगों व अन्य लोगों पर किए गए जुल्मों की वे जांच कराकर न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। साथ ही कहा कि अशोकनगर को जिला बनाने की मांग उनके कार्यकाल में चली थी, वह उन्होंने पूरी कर अशोकनगर को जिला बनाया था तथा आगे भी अशोकनगर के विकास के लिए वे पीछे नहीं हटेंगे।

Kolar News

Kolar News 29 October 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई। भाजपा और कांग्रेस उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं भाजपा के संकल्प पत्र के जवाब में कांग्रेस ने आरोप पत्र जारी किया है। कांग्रेस के आरोप पत्र को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है।    मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कांग्रेस द्वारा बुधवार को भाजपा के खिलाफ जारी किए गए आरोप पत्र से घबराकर व उसी की बौखलाहट में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरूवार को कांग्रेस पर तमाम झूठे आरोप लगाए हैं। यदि कांग्रेस सरकार में विगत 15 माह में एक भी घोटाला-भ्रष्टाचार हुआ है तो प्रदेश में तो पिछले 7 माह से भाजपा की सरकार है, वह अभी तक चुप क्यों थी? उसने अभी तक इन घोटालों की जांच क्यों नहीं करायी ?   नरेन्द्र सलूजा ने गुरुवार को जारी अपने एक बयान में भाजपा पर निशाना साधते हुए का कि उप चुनावों को देखते हुए सिर्फ़ जनता को गुमराह करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तमाम झूठे आरोपों को लगाने के साथ-साथ निम्न स्तरीय भाषा पर उतर आए हैं। प्रदेश के सम्मानित पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के परिवार को लेकर उनके द्वारा की गई टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है। उनकी यह टिप्पणी संपूर्ण नारी जाति का अपमान भी है, उसके लिए भाजपा नेतृत्व को तत्काल माफी मांगना चाहिए। कांग्रेस इसकी चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज कराएगी।   सलूजा ने कहा कि बड़ी आश्चर्यजनक बात है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कह रहे हैं कि कमलनाथ जी अपने क्षेत्र में करोड़ों की लागत से मेडिकल कॉलेज बनवा रहे हैं, तो उन्हें यह जानकारी होना चाहिए कि कमलनाथ जी जो मेडिकल कॉलेज बनवा रहे हैं। वह जनता के बेहतर इलाज के लिये, उनके स्वास्थ्य के लिए बनवा रहे हैं। कमलनाथ जी खुद के लिए मेडिकल कॉलेज नहीं बनवा रहे और यदि कमलनाथ जी सरकारी खजाने से प्रदेश की जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं तो उससे भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? भाजपा तो सरकारी खजाने के पैसे से घोटाले -भ्रष्टाचार करती है। उस पैसे को डकारती है, विकास में उनका विश्वास नहीं है, यही कारण है कि खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का संसदीय क्षेत्र, विधायक वाला क्षेत्र, आज तक पिछड़ा हुआ है, आज तक वहां विकास के काम नहीं हुए है।   उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा को खुली चुनौती देती है यदि कांग्रेस सरकार में एक रुपये का भी घोटाला हुआ है तो वर्तमान में प्रदेश में भाजपा की सरकार है। वो तमाम घोटालों की जांच कराएं, प्रमाण जनता के सामने लाएं, उसकी वास्तविकता सामने लाएं लेकिन सिर्फ जुबानी खर्च से, झूठे आरोपों से जनता गुमराह होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता जानती है कि शिवराज सरकार के 15 वर्ष में सबसे ज्यादा घोटालें, भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े हुए है। उनकी सरकार के कई घोटालों की आज भी जांच भी चल रही है और कमलनाथ सरकार इन घोटालों को अंजाम तक पहुंचाने ही वाली थी। उसी से बौखलाकर व घबराकर तो भाजपा ने माफियाओं के साथ मिलकर कांग्रेस की सरकार को बीच में ही गिरा दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आज लगाए गए तमाम आरोप झूठे, निंदनीय व निम्न स्तरीय भाषा वाले है , इसको लेकर भाजपा को माफी मांगना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 29 October 2020

भोपाल। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए केशुभाई पटेल के निधन को गुजरात की राजनीति के एक युग का अंत बताया है।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के करते हुए कहा कि - ‘गुजरात की राजनीति के एक युग का अंत! दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय श्री केशुभाई पटेल का निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति दें।’   भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट किया है कि - ‘गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री केशुभाई पटेल जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। गुजरात में भाजपा को मजबूत करने में उनका अहम् योगदान रहा।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति दे।’   वहीं, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा ‘गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता केशुभाई पटेल जी के निधन की दुखद सूचना से मन आहत है। वे एक कुशल संगठनकर्ता थे, जिन्होंने राज्य में भाजपा को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

Kolar News

Kolar News 29 October 2020

अनूपपुर। कमलनाथ उद्योगपति हैं, उन्हें इसका अहंकार है। मध्यप्रदेश की जनता उनका यह अहंकार तोडऩे वाली है। दिल्ली से आये थे, वे मुझे कमीना कहते हैं। मुझे नालायक, कमीना, नंगे,भूखे घर का कहा जाता है। कमलनाथ राहुल की बात भी नहीं मानते हैं। इमरती देवी का अपमान करते हैं, राहुल गांधी ने माफी मांगी और कमलनाथ कहते हैं कि राहुल गांधी ने ऐसे ही कह दिया था। मतलब राहुल गांधी भी नासमझ हैं। यह बातें विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान बुधवार को पाली में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही।   उन्होंने कहा कि कमलनाथ को उद्योगपति होने का घमण्ड है। प्रदेश की जनता घमण्ड चूर करना जानती है। गरीबों की सेवा में जो आनंद मिलता है, कमलनाथ उसकी तुम कल्पना भी नहीं कर सकते। हम आनंद के लिए जनता की सेवा करते हैं। जनता के सामने घुटना टेककर प्रणाम करने का आनंद ही कुछ और है। कमलनाथ की सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं बन्द कर दीं जिसे फिर शुरु कर दिया गया है। मैं किसान के घर पैदा हुआ, क्या यह मेरा अपराध है, वाले तीन सालों के अंदर सभी गरीबो को पक्का मकान और नलजल की सुविधा दे देंगे। मोजर बेयर विद्युत इकाई के स्थापना के आन्दोलन में हुए मुकदमो को वापस होगें। मुख्यमंत्री ने कहा यह चुनाव बिसाहूलाल का नहीं, मेरा चुनाव है। बिसाहूलाल ने जो कार्य कहा,सब कर दिया।    भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि मुझे प्रसन्ता है, गर्व है मुख्यमंत्री पर, जिन्होंने मेरे निवेदन पर 200 बिस्तर का अस्पताल, रेलवे ओवर ब्रिज के लिए 22 करोड़ दिया। फुनगा में उप तहसील बनाने की बात कहीं। मैं 40 साल में जो काम नही कर सका, 6 माह में मुख्यमंत्री ने किया। जब मेरी हड्डी टूटी, तब शिवराज सिंह मुख्यमंत्री थे। उन्होंने अपने दो कैबिनेट मंत्री मेरे पास अस्पताल भेजे। वो मेरे ऑपरेशन में 24 घण्टे खड़े रहे। दूसरी ओर अर्जुन सिंह के विरोध के बावजूद दिग्विजय सिंह हैं, जिन्हें 90 आदिवासी विधायक का समर्थन देकर मुख्यमंत्री बनाया। वो देखने तक नहीं आये। ऐसे सीधे-साधे हैं मेरे मुख्यमंत्री।    उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जितना झूठ कमलनाथ ने बोला है, विश्व में किसी नेता ने नहीं बोला। न किसानों का कर्जा माफ हुआ न बेरोजगारों को 4 हजार दिया, कन्याओं को 51 हजार नहीं दिया।    भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने कहा कि हमेशा जब बिसाहूलाल जी भाषण में कहते हैं कि जब कमलनाथ के पास जाता था तो कहते थे कि हटो हटो और जब मैं विधायक था तो मैं जाता था तो शिवराज कहते थे कि आओ रामलाल आओ रामलाल। यह अंतर है दो मुख्यमंत्रियों में हमारा मुख्यमंत्री कहता है कि आइये और कमलनाथ कहते हैं कि जाइये। हमारा मुख्यमंत्री बना रहे, इसके लिये 3 नवंबर को भाजपा को अपना मत दे।

Kolar News

Kolar News 28 October 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस प्रचारक आचार्य प्रमोद कृष्णन के खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। आचार्य प्रमोद कृष्णन ने मंगलवार को जौरा में कांग्रेस की चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी।    प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलेगा और आचार्य प्रमोद कृष्णन के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपेगा। उन्होंने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कल जौरा में चुनावी सभा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री को लक्ष्य करते हुए बेहद असभ्य और अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की है। भारतीय जनता पार्टी आचार्य प्रमोद कृष्णन की सभाओं पर रोक लगाने तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग चुनाव आयोग से करेगी। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के स्टार प्रचारक कृष्णन ने मामा के नाम से लोकप्रिय मुख्यमंत्री चौहान के खिलाफ जो अमर्यादित टिप्पणी की हैं, वह मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं और बच्चों का अपमान है। चौहान महिलाओं, बेटियों और बच्चों के कल्याण के लिए लगातार काम करके मामा के रूप में लोकप्रिय हुए हैं। इसीलिए वे चौथी बार मुख्यमंत्री बनी बने हैं। लेकिन प्रमोद कृष्णन ने उन पर बेहद अमर्यादित टिप्पणी कर निम्न स्तरीय मानसिकता का परिचय दिया है।

Kolar News

Kolar News 28 October 2020

भांडेर। ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी विजयाराजे सिंधिया कांग्रेस की बहुत बड़ी नेता थी। जब उन्होंने देखा कांग्रेस की सरकार में अत्याचार कम नहीं हो रही है तो उन्होंने भारतीय जन संघ में शामिल हुई। प्रदेश में आज जो भाजपा है वह राजमाता विजयाराजे सिंधिया तथा कुशाभाऊ ठाकरे के कारण है। मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है, देश की सीमा  सुरक्षित हैं और देश अंदर ही नहीं बाहर से भी सुरक्षित है।    उक्त बात मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंगलवार कमो भांडेर विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रक्षा संतराम सरौनियाँ के समर्थन में नगर के पटेल चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुये कही। उन्होंने जनता से स्‍पष्‍ट करते हुए कहा कि मुझे सरकार से निकाला नहीं गया था, बल्कि मैंने स्वयं ही तिरंगे की शान के लिए सीएम पद छोड़ा था। साथ ही देश में अमीरी गरीबी के बीच की जो खाई है उसको मिटाने की बात कही। 

Kolar News

Kolar News 27 October 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस आक्रामक हो गई है। दोनों ही दल एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। भाजपा के डिजिटल रथ के बाद संकल्प पत्र से भी सिंधिया की फोटो गायब होने पर कांग्रेस ने तंज कसा है।   मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने निशाना साधते हुए कहा है कि जो भाजपा यह कहती फिरती थी कि सिंधिया उनकी पार्टी का प्रमुख चेहरा है और जो यह बयान रोज़ देती थी कि कांग्रेस की सरकार सिंधिया के कारण ही बनी है। कांग्रेस के दूल्हे सिंधिया ही थे, ग्वालियर- चंबल में कांग्रेस की जीत सिंधिया के कारण हुई है, उस भाजपा ने पहले सिंधिया का फोटो अपने डिजिटल प्रचार रथ से गायब किया। फिर स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम दसवें नंबर पर डाला, उनके एक भी समर्थक का नाम स्टार प्रचारक की सूची में शामिल नहीं किया और अब भाजपा जो संकल्प पत्र ला रही है, उसमें भी सिंधिया का फोटो नदारद है? भाजपा ने दूल्हा बताकर अब सिंधिया को बाराती बनाने से भी इंकार कर दिया है।   सलूजा ने कहा कि डिजिटल रथ से फोटो ग़ायब के बाद हुई किरकिरी से बचने के लिए, इस बार भाजपा ने एक नया तरीका निकाला है। इस बार संकल्प पत्र की प्रति सॉफ्ट कॉपियों में सारे प्रत्याशियों को भेजी गई है, उसमें सिंधिया का फोटो तो शामिल नहीं है लेकिन प्रत्याशियों को कहा गया है कि वह चाहे तो एक-दो अतिरिक्त पेज लगाकर किसी का भी अतिरिक्त फोटो इस संकल्प पत्र में जोड़ सकते हैं लेकिन भाजपा के नेतृत्व ने सिंधिया का फोटो इस संकल्प पत्र में शामिल नहीं  किया है ,उन्हें अतिरिक्त बना दिया गया है।   कांग्रेस ने भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा है कि वह बताएं कि --उनका यह चाकलेटी चेहरा डिजिटल रथो से गायब करने के बाद अब उनके संकल्प पत्र से भी गायब क्यों कर दिया गया है ?-शिव ज्योति एक्सप्रेस आखिर कहाँ ग़ायब है , कहाँ पंचर पड़ी है ?-जो सिंधिया , शिवराज के साथ खुद को एक और एक ग्यारह बताते थे , आज भाजपा ने  उन्हें ज़ीरो क्यों बना दिया है ?-दोनों की जोड़ी आखऱि कहां गायब है ? - आखिर शिवराज जी ने सिंधिया के साथ किनारा क्यों कर लिया है , क्यों अपने चुनाव प्रचार से सिंधिया को शिवराज दूर रख रहे हैं ?-30 लोगों की स्टार प्रचारको की सूची में पूरे प्रदेश से एक भी सिंधिया समर्थक का नाम भाजपा को क्यों नहीं मिला ?सिंधिया का नाम दसवें नम्बर पर क्यों ? भाजपा इसका जवाब दे।

Kolar News

Kolar News 27 October 2020

मुरैना। विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनेता नियमों और गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे में चुनाव आयोग भी सख्ती दिखाते हुए कठोर कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में अब मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय के खिलाफ आचार संहिता और कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज हुई है।   चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई 22 अक्टूबर को जौरा में आयोजित हुई कांग्रेस की चुनावी जनसभा के लिए की गई है, जिसमें पूर्व सीएम कमलनाथ शामिल हुए थे। आयोग के नियमों के अनुसार चुनावी सभा आयोजित करने वाले नेता को जनसभा में पहुंचने वाली भीड़ को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराना अनिवार्य होता है। लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार पंकज उपाध्याय ने हजारों की भीड़ में से किसी को भी मास्क नहीं बांटे। चुनावी सभा में भीड़ जुटाने और उस भीड़ को कोरोना से बचाने के इंतजाम नहीं करने पर कांग्रेस उम्मीदवार को महामारी में लोगों की जान खतरे में डालने की धारा 269 व 270 के अलावा आचार संहिता उल्लंघन की धारा 188 और आपदा प्रबंधन की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले चुनावी सभाओं में कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर पूर्व सीएम कमल नाथ और केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कई नेताओं पर भी मामला दर्ज हो चुका है।

Kolar News

Kolar News 27 October 2020

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक सचिन पायलट मध्यप्रदेश में होने जा रहे 28 विधानसभा उपचुनाव के तहत 27 और 28 अक्टूबर को शिवपुरी, मुरैना, भिण्ड और ग्वालियर जिले की विभिन्न विधानसभाओं में कांगे्रस पक्ष के प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे।   कांग्रेस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार सचिन पायलट अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रम अनुसार 27 अक्टूबर को सुबह 10.15 बजे ग्वालियर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे शिवपुरी जिले की करेरा विधानसभा के नरवर में कार्यकर्ता बैठक लेंगे। वे दोपहर 12.45 बजे शिवपुरी के ही सतनबाड़ा में कार्यकर्ता बैठक लेंगे। श्री पायलट दोपहर 2.35 बजे जौरा, अपरान्ह 4 बजे सुमावली जिला मुरैना मुरैना में कार्यकर्ता बैठक लेंगे। वे सायं 5.30 बजे ग्वालियर पहुचेंगे और वहां पर सायं 7 बजे ग्वालियर एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे। उनका रात्रि विश्राम ग्वालियर में रहेगा।   इसके अगले दिन सचिन पायलट 28 अक्टूबर को हेलीकाप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.15 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.30 बजे मुरैना विधानसभा क्षेत्र के नूराबाद में दोपहर 12.50 बजे दिमनी विधानसभा की मनबसई में कार्यकर्ता बैठक लेंगे। श्री दोपहर 2.20 बजे भिण्ड जिले की मेहगांव विधानसभा के गोरमी में और अपरान्ह 3.45 बजे गोहद में कांगे्रस प्रत्शायी के पक्ष में मतदान कराने के लिए कार्यकर्ता बैठक लेंगे। पायलट सायं 4.50 बजे गोहद से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर सायं 5.10 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे और वहां पर सायं 6 बजे एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

Kolar News

Kolar News 24 October 2020

धार। जिले के बदनावर विधानसभा के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शुक्रवार देर रात एक रिसोर्ट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य थे। इस दौरान उपचुनाव के प्रभारी वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे, अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो, भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तिगांव, चुनाव संचालक खेमराज पाटीदार, वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल, जिला महामंत्री मनोज सोमानी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।    कार्यक्रम में लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस 70 सालों से हम अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को डरा कर, झूठ बोलकर, भ्रम में रखकर हमसे वोट लिया और बदले में सिर्फ हमारा शोषण ही किया है। जब बाबा साहब अंबेडकर जी पहला चुनाव दिल्ली से लड़े तो कांग्रेस ने उनको संसद में नहीं आने दिया, दूसरा चुनाव भी वह लड़ कर हमारी आवाज बन कर संसद में जाना चाहते थे लेकिन वहां भी कांग्रेस ने उन को हराया। और तो और दिल्ली में उनका स्वर्गवास हुआ तो इसी कांग्रेस ने उनकी अंत्येष्टि दिल्ली में नहीं होने दी। अगर बाबा साहब को सम्मान देने का काम किया है तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। उन्होंने 122 करोड रुपये से राष्ट्रीय स्मारक बनाया। शिवराज सिंह चौहान ने महू में 12.50 करोड़ से एक भव्य स्मारक बाबा साहब का बनाया। जो हमारा सम्मान करता हो हमें उनके साथ खड़े रहना होगा। हमें संकल्प लेना होगा कि अपने अपमान का बदला 3 नवंबर को कमल का फूल का बटन दबाकर राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को ऐतिहासिक मतों से विजय बना कर लेंगे।   सम्मेलन में मोर्चा अध्यक्ष सुरेश केरो ने कहा कि सब डूबता जहाज है जो हमारे लिए लड़े हमें उसके साथ खड़े रहना चाहिए। दलित महिला के अपमान का बदला भी हमें 3 नवंबर को लेना होगा। कृष्ण मुरारी मोघे ने कहा कि विगत 15 वर्षों का शिवराज सिंह सरकार का कार्यकाल और 10 वर्ष दिग्विजय सिंह तथा 15 माह कमलनाथ के कार्यकाल को याद करें और उसके बाद अपने मत का प्रयोग करें। आज बदनावर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। उद्योग मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि यह चुनाव ना भाजपा लड़ रही है ना मै लड़ रहा हू। यह चुनाव बदनावर का है और बदनावर क्षेत्र के लोग लड़ रहे है। मैं यहां प्रतीक मात्र हूं । यहां खड़ा इसलिए हूं कि आपने मुझे इस लायक बनाया था।   

Kolar News

Kolar News 24 October 2020

भोपाल।  मध्य प्रदेश विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष और आदिवासी नेता हिना कांवरे ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किए हैं। उन्होंने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि सीएम शिवराज ग्वालियर-चंबल संभाग में विकास की बात करते हैं। पिछले 15 सालों और गद्दरों द्वारा कांग्रेस की संवैधानिक सरकार गिराने के बाद पिछले 6 महीनों में ग्वालियर-चंबल संभाग में विकास के नारियल फोडऩे की बात आप कर रहे हैं। लेकिन आप इस अंचल के उन आदिवासी सहरिया जनजाति के भाई बहनों और उनके बच्चों को भूल गए, जिन्हें आप अपना भांजा-भांजी कहते नहीं थकते।   विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष हिना कांवरे ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं भी आपको अपना मामा कहती हूँ और आपसे यह पूछना चाहती हूँ कि संविधान ने आदिवासी जनजातियों को जो अधिकार दिए हैं, उसका आपकी पिछली और वर्तमान सरकार ने कितना पालन किया। संविधान की 5वीं अनुसूची में मिले पेशे के अधिकार, भोजन के अधिकार, वन अधिकार का क्या हुआ। आदिवासी नेता हिना कांवरे ने कहा कि मामा शिवराज जी मैं आपसे पूछना चाहती हूँ कि ग्वालिय-चंबल संभाग के गुना, ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, बुलंदेलखंड के क्षेत्रों में निवास करने वाली सहरिया जनजाति के युवाओं को आपने कितना रोजगार उपलब्ध करवाया है। जबकि संवैधानिक रूप से इस जनजाति के युवाओं को सरकार द्वारा रोजगार उपलब्ध करवाने की बाध्यता है। पिछले 15 सालों में लगातार सहरिया जनजाति के बच्चों के कुपोषण से मौतों की खबरें समाचार पत्रों की सुर्खिया बनती रही है। आप यह बताएं कि आपके सहरिया भांजे-भांजियों को कुपोषण से निकालने के लिए आपकी सरकार ने क्या उपाय किए है। क्या उनका यह दोष है कि यह बहुतायत में ग्वालियर संभाग में निवास करते है जहां के राजघाराने के लोगों की गद्दरी के किस्से मशहूर है।   हिना कांवरे ने तंज कसते हुए कहा कि मामा शिवराज जी आप वोट के लिए तो इन सीधे-सादे सहरिया जनजाति के आदिवासी भाई-बहनों के बीच तो पहुँच जाते हैं। लेकिन आपके एक मंत्री आदिवासी महिला का अपमान करते हैं। क्या मामा वह आपकी बहन नहीं है। आप कम से कम उस आदिवासी बहन के लिए दो मिनट ही सही मौन रख लेते तो आपको महिलाओं, बेटियों का सच्चा भाई और मामा मान लेते लेकिन आपके पिछले 15 सालों के शासनकाल में इसी प्रदेश में इन बहिन बेटियों की अस्मत लुटती रही। इनके साथ दुराचार, बलात्कार जैसी घटनाएं होती रही और आप मौन रहे। आखिर मामा शिवराज जी कब तक आप यूं मौन धारण करके रखेंगे। सरकारी आंकड़े चीख-चीख कर कह रहे है कि मध्य प्रदेश महिलाओं- और बच्चियों के बलात्कार के मामले में नम्बर एक बना हुआ है फिर भी आप मौन है। आप उपवास करिए मौन उपवास करिए लेकिन प्रदेश की सभी महिलाओँ और बच्चियों के लिए जिनके साथ सही में अभद्रता हुई है जिसने जीवन बर्बाद हो गए हैं।

Kolar News

Kolar News 24 October 2020

भोपाल। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने नरेंद्र मोदी द्वारा बंगाल में वर्चुअल रैली करने पर से पूर्व उन पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी पर रवीन्द्रनाथ टैगोर की छवि दिखाकर बंगाल जीतना चाहते हैं।   सज्जन सिंह वर्मा ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि -"कई बार मन में विचार आया कि दाढ़ी क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी जी? बंगाल चुनाव के लिए?" उन्होंने आगे लिखा कि दाढ़ी बढ़ाने से कोई रवींद्रनाथ टैगोर नहीं बन सकता! ऐसे कर्म करना होते हैं जो महान बनाए! बंगाल के लोग समझदार हैं मोदी जी! आपके रूप के मायाजाल में नहीं फंसेंगे?   उन्होंने कहा है कि समय और परिस्थिति के अनुसार नरेंद्र मोदी अपने रूप में परिवर्तन करते रहते हैं। किस प्रदेश की जनता किस व्यक्तित्व से प्रभावित होगी, उसकी छाप अपने अंदर समाहित कर जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। लेकिन अब देश के कोने कोने में जनता इस बात को जान चुकी है कि मोदी चुनावी जुमले देने के डॉक्टर हैं और जहां जनता जिस चीज से ताल्लुक रखती है, वहां उसी विषय पर अपनी तैयारी कर आगे बढ़ते हैं। बंगाल की जनता को मोदी मूर्ख नहीं बना पाएंगे और आने वाले बंगाल चुनावों में उन्हें इस बात का पता चल जाएगा।

Kolar News

Kolar News 22 October 2020

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा डबरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार को कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी के बाद प्रदेश में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। यह मामला निर्वाचन आयोग पहुंच गया है। इस मामले में निर्वाचन आयोग ने कमलनाथ को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब तलब किया है। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले को लेकर एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से कहा है- ‘बहन इमरती देवी पर विवादास्पद टिप्पणी के लिये चुनाव आयोग कमलनाथ जी से जवाब मांग रहा है। देश चुनाव आयोग से जवाब मांग रहा है, लेकिन मैं सोनिया गांधी से जवाब मांग रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने मैडम सोनिया को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। मैं उनसे पुन: आग्रह करता हूं कि वे कमलनाथ जी के विरुद्ध कार्रवाई करें या फिर कहें कि उन्होंने जो कहा था, सही था।’

Kolar News

Kolar News 22 October 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनेताओं के बयान खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बयानों को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है और राजनेता एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। लेकिन इन सब से उलट भाजपा की मंत्री उषा ठाकुर द्वारा मदरसों को लेकर दिए विवादित बयान के बाद उन्हीं की पार्टी ने नाराजगी जाहिर की है। साथ ही उपचुनाव में अल्पसंख्यक वोट पर इसका असर पडऩे की आशंका भी जताई है।   प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर द्वारा मदरसों में कट्टरवादी और आतंकवादी पैदा होने और मदरसों को बंद करने वाले बयान के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नाराज है। भाजपा के अल्पसंख्यक नेता सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर मंत्री ठाकुर के बयान को गलत ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि मंत्री उषा ठाकुर द्वारा इस तरह का बयान देने से अल्पसंख्यक वोटरों का झुकाव खिसक सकता है और उपचुनाव में भाजपा को झटका लग सकता है।    भाजपा अल्पसंख्यक नेताओं का कहना है कि देश के मदरसों से अब्दुल कलाम और अशफाक उल्लाह खान जैसे महापुरुष निकले हैं। भाजपा नेता और एमपी मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सईद इमादउद्दीन ने मंत्री के बयान पर असहमति जताते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल के विचारों में कभी भी किसी धर्म पंथ से ऊपर उठकर गरीब और समाज के हर वर्ग को सम्मान देते हुए,सेवा ही सही अर्थो में समाज सेवा है। इस लिए विनम्रता के साथ निवेदन है, कि मदरसों पर आपने जो बयान दिया वो सत्यता से परे होकर समाज में विकृति उत्पन्न करने वाला है।

Kolar News

Kolar News 22 October 2020

भोपाल। पुलिस स्मृति दिवस पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार सुबह लाल परेड ग्राउंड स्थित पुलिस स्मारक पहुंची। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन शहीदों के परिजनों के साथ हैं।    शहीद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मिलीं। इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिजनों को भरोसा दिलाया कि मध्यप्रदेश सरकार,  पुलिस प्रशासन और संपूर्ण प्रशासन उनके साथ है। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में शांति सद्भाव और भाईचारे के वातावरण को मजबूत रखने से ही विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों एवं राष्ट्रद्रोही ताकतों का पूरी कठोरता के साथ दमन करे। यह भी सुनिश्चित करे कि आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करे। कभी किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं हो। शहीद स्मृति दिवस के कार्यक्रम में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 21 October 2020

भोपाल। पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा मंत्री इमरती देवी को आइटम बोलने के बाद भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। सीएम शिवराज ने कमलनाथ की शिकातय करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने कमलनाथ पर कार्यवाई करते हुए उन्हें तत्काल सभी पदों से मुक्त करने की मांग की थी। इसके बाद अब प्रदेश की सियासत में चिट्ठी वार छिड़ गया है। सोनिया को लिखे पत्र के जवाब में कमलनाथ ने सीएम शिवराज को एक पत्र लिखकर उन पर सोनिया गांधी से झूठी शिकायत करने का आरोप लगाया था। अब कमलनाथ के पत्र पर पलटवार करते हुए सीएम शिवराज ने उन्हें एक पत्र लिखा है।   सीएम शिवराज ने कमलनाथ को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा कि ' आपका डबरा विधानसभा के संबंध में लिखा गया पत्र सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी में आया है। आप लगातार प्रदेश की सम्मानीय मंत्री इमरती देवी के संबंध में आपके द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर अलग-अलग ढंग से सफाई दे रहे हैं। कभी आप कहते है कि आपकी टिप्पणी में कोई अपमानजनक कुछ भी नहीं है और आइटम शब्द का अर्थ प्रदेश की जनता को समझाने लगते है। कहीं आप अपनी टिप्पणी पर खेद भी व्यक्त कर रहे है। मेरे विचार से अपको ईमानदारी से एक गरीब और अनुसूचित जाति की बेटी पर की गई अपमानजनक टिप्पणई के लिए मांफी मांगी चाहिए। आप जैसे वरिष्ठ और जिम्मेदार पद पर रहे कांग्रेसी नेता का अपनी गलती से बचने और उसकी सफाई में अनावश्यक तर्क देने का रवैया उचित नहीं है।   अपने पत्र में आगे सीएम शिवराज ने लिखा है कि "आपके 15 माह के शासन में महिलाओं और बेटियों पर जो अत्याचार हुए है, उसके आंकड़े सभी के सामने हैं, आप की सरकार में महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराध और अत्याचारों को रोकने के बजाय , अपनी और कांग्रेस की संस्कृति से उनको बढ़ावा देने का ही कार्य किया है। सिर्फ इतना ही नहीं आप केंद्र में यूपीए सरकार के समय महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को देख सकते है, जिनमें निर्भया जैसे घटनाओं की लंबी फेहरिस्त है। वहीं नारियल फोडऩे की बात पर पलटवार करते हुए सीएम शिवराज ने लिखा कि आप बार-बार नारियल की बात उठा रहे है। मुझे इस बात की खुशी है कि प्रदेश के विकास के लिए अपने ईमानदार प्रयासों के कारण मुझे लगातार बड़ी-बड़ी विकस योजनाओं और परियोजनाओं को शुरु करने का अवसर मिल रहा है। यही वजह है कि विकास कार्यों के शुभारंभ के शुभ अवसर पर पवित्र नारियल भारतीय संस्कृति की परंपरा के अनुसार फोडऩे का मौका मुझे बार-बार मिलता रहा है। प्रदेश के विकास को ध्यान में रखकर आपके लिए यह गर्व का विषय होना चाहिए ईष्र्या का नहीं। मुझे खेद है कि आप स्वयं प्रदेश के विकास के बारे में सोच नहीं पाए। आपकी सरकार और आप के मंत्री पूरे समय तबादले और भ्रष्टाचार में लगे रहे। विकास कार्यों की तरफ न ता आपकी नजर थी ना ही कोई प्रयास। जो व्यक्ति आज विकास कार्यों को गति दे रहा है उससे आपको ईष्र्या हो रही है। आपको एवं आपकी पार्टी के लोगों को अपनी सोच बदलनी चाहिए।   सीएम शिवराज ने कमलनाथ ने आग्रह करते हुए कहा है कि कमलनाथ जी मैं आपसे यही कहना चाहता हूं कि आप मध्य प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोगों को प्यार करना सीखिए, भले ही आप मध्य प्रदेश के नहीं है, उसके बावजूद भी वे आपको स्वीकार करने की कोशिश कर रहे हैं। आप का भी फर्ज बनता है कि आप मध्य प्रदेश के विकास और यहां की जनता के हित के बारे में सोचे। ऐसा कतई नहीं होना चाहिए कि आप मध्य प्रदेश को सिर्फ लूट खसूट का एक जरिया बनाएं और अपना और अपने पार्टी के लोगों का स्वार्थ सिद्ध करें। आशा है आप अवश्य विचार करेंगे। 

Kolar News

Kolar News 20 October 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा मंत्री इमरती देवी को लेकर दिये बयान पर मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कमलनाथ के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताए जाने के बाद भी कमलनाथ अपनी बात पर अड़े हुए है और माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया है। कमलनाथ के रवैये पर प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है।   मंत्री मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद कमलनाथ के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी और कमलनाथ के झगड़े खुल कर सामने आ रहे हैं। पहले राहुल गांधी के दस दिन में दो लाख किसान कर्ज माफी के वादे को नही मानी। फिर वचन पत्र पर राहुल गांधी का फोटो नही लगाया, फिर भूल सुधार करनी पडी। अब कमलनाथ हाई कमान की बात भी नही मान रहे हैं। अब जिस व्यक्ति पर हाई कमान को विशवास नही और उसकी बात नहीं मानता हो, उसका हश्र समझ लीजिये क्या होने वाला है। उन्होंने कहा कि मुंह चलाने में और सरकार चलने में क्या अंतर होता है, यह बात राहुल गांधी ने कही थी और अब यह धरातल पर आती हुई दिख रही है और कांग्रेस रसातल पर आती हुई दिख रही है। मंत्री मिश्रा ने कहा कि ऐसी परिस्थियों में अब जनता क्या इन पर विश्वास करेगी, कौन इन्हें कमलनाथ के नाम पर वोट देगा। 

Kolar News

Kolar News 20 October 2020

भोपाल। सरकार की आकांक्षा योजना के तहत प्रदेश के मेधावी आदिवासी विद्यार्थियों को कोचिंग कराई और प्रत्येक विद्यार्थी की ट्रेनिंग पर डेढ़ लाख रुपये खर्च किये गए। इसी के चलते नीट, जेईई मेंन एवं एडवांस और क्लैट की परीक्षा में आदिवासी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। प्रदेश में नीट की परीक्षा में 104, जेईई मैन्स में 156 और क्लैट में 104 छात्रों ने सफलता हासिल की। प्रावीण्य सूची के आधार पर इनका चयन हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि - ‘मेरे बच्चों, तुम्हें इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई! मैं तुम्हारी सफलता की राह में कोई अवरोध नहीं आने दूंगा। तुम पढ़ो, आगे बढ़ो। खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य तुम्हारी राह देख रहा है। मेरा आशीर्वाद और शुभकामनाएं सवैद तुम्हारे साथ हैं।   उन्होंने अगले ट्वीट में लिका है कि - ‘असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो, क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो...। जो बच्चे असफल हुए हैं, वे भी हताश न हों। असफलता तो केवल एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। मेरे बच्चों, पुन: पूरी ऊर्जा के साथ प्रयास करो; सफलता अवश्य तुम्हारे चरण छुएगी। आगे बढ़ो, मैं तुम्हारे साथ हूं।’

Kolar News

Kolar News 20 October 2020

अनूपपुर। छग के मरवाही विधानसभा में उपचुनाव में नामांकन खारिज होने के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी के मुखिया अमित जोगी अपनी मां व समर्थकों के साथ सोमवार को माँ नर्मदा का आशीर्वाद लेने के लिए अमरकण्टक पहुंचे। जहां नर्मदा में माँ का आशीर्वाद लेकर कल्याण आश्रम में बाबा कल्याण दासजी से भेंट कर आशीर्वाद लिया।   इस दौरान अमित जोगी ने कहा कि भले ही जोगी परिवार को बदले की दुर्भावना से मरवाही उपचुनाव से अलग कर दिया गया है, लेकिन जोगी परिवार को कभी भी मरवाही के लोगों के दिलों से अलग नहीं किया जा सकता। अमित ने कहा कि मैं मरवाही का नेता नहीं बल्कि बेटा हूँ और यहाँ के सभी दलों के लोगों के लिए मेरे दिल में प्यार है, इसीलिए मैं किसी के न तो पक्ष में बोलूँगा न ही विरोध में।   उन्होंने छग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि जोगी से ज़्यादा जोगी के नाम से डरते हैं। उन्होंने जीते जी स्व. अजीत जोगी को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और उनके मरणोपरांत भी उनके शोकाकुल परिवार का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। लगातार जोगी परिवार को खत्म करने की साजिश कर रहे है। इस कड़ी में बदलापुर और जोगेरिया के कारण मुख्यमंत्री का अपने पद का खुला दुरुपयोग करके मेरा और मेरी पत्नी डॉक्टर ऋचा जोगी का मरवाही उपचुनाव में जाति प्रमाण पत्र और नामांकन रद्द कराया। भूपेश बघेल ने मेरे परिवार के साथ अन्याय किया है और इसका जवाब उन्हें मरवाही की जनता देगी। यह पहली बार होगा जब इस सदी में जोगी परिवार मरवाही की जनता के बीच वोट मांगने नहीं बल्कि वोट से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण न्याय मांगने जाएगा।   ज्ञात हो कि छग के मरवाही विधानसभा में उपचुनाव में अमित जोगी और पत्नी ऋचा जोगी का नामांकन जाति प्रमाण पत्र के आधार पर वहा के निर्वाचन अधिकारी ने रद्द कर दिया है।

Kolar News

Kolar News 19 October 2020

भोपाल। डबरा से भाजपा उम्मीदवार और गैर विधायक मंत्री इमरती देवी के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा अभद्र टिप्पणी के बाद अब भाजपा आक्रामक हो गई है और कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश भर में आज भाजपा कमलनाथ के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रही है। राजधानी के मिंटो हॉल में सीएम शिवराज बयान के विरोध में दो घंटे के मौन उपवास पर बैठे हैं। सीएम के साथ कार्यक्रम में पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह की मौजूदगी पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए हमला बोला है।    मप्र कांग्रेस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर सीएम शिवराज के मौन व्रत पर निशाना साधते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में बढ़ती मौत, हत्या और बलात्कार की घटना के बाद व्यापम, ई-टेंडर एवं शैला मसूद हत्या के मुख्य आरोपितों का संयुक्त आत्मग्लानि शिविर। ड्रामेबाज़ी चरम पर है, नजर आ रहे ये सारे, लोकतंत्र के हैं हत्यारे। वहीं इंदौर में मौन व्रत कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी पर तंज कसते हुए कहा ‘बाल कलाकार श्रीअंत इंदौर में प्रस्तुति देंगे।   सज्जन सिंह वर्मा ने भी कसा तंज   वहीं पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने भी सीएम शिवराज के मौन व्रत पर तंज कसा है। सज्जन सिंह वर्मा ने ट्वीट कर कहा है कि शिवराज जी, मौन तो आप वैसे भी रहते हैं। चाहे आपकी सरकार में महिला अत्याचार में नंबर वन होने पर, प्रदेश में रोज 10 बच्चियों से हो रहे दुराचार पर, महिलाओं की ड्यूटी शराब दुकानों में लगाने पर या फिर 2016-18 में 80 हजार महिलाओं के गायब होने पर। आप मौन हमेशा ही रहते है।   गौरतलब है कि रविवार को कमलनाथ ने डबरा में आयोजित एक जनसभा में इमरती देवी के लिए अभद्र टिप्पणी की थी। हालांकि बाद में इमरती देवी को लेकर दिए गए बयान से कमलनाथ बैकफुट पर आ गए हैं और उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि यह कोई असम्मानजनक शब्द नहीं है। 

Kolar News

Kolar News 19 October 2020

इंदौर। प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनावों में सबसे अधिक सांवेर सीट को हॉट माना जा रहा है। इस सीट पर सभी की निगाहें हैं। वहीं भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता और बड़े नेता तक के बयानों व सोशल मीडिया पर चल रही उठापटक के कारण भी सांवेर विधानसभा की ओर सभी का ध्यान है। ऐसे में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर पुलिस भी सख्त है। रविवार को देर रात भी सिंधिया, सिलावट और शिवराजसिंह चौहान के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में एक ही थाने में चार कांग्रेसियों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए गए।    संयोगितागंज पुलिस ने पहला प्रकरण सौदान सिंह चौहान, दूसरा अजय चौकसे, तीसरा देवेंद्र वर्मा और चौथा दीपू सरदार के खिलाफ दर्ज किया है। दरअसल चारों आरोपी कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। इन पर आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता हर्षित शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया व अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ पारिवारिक व व्यक्तिगत टिप्पणियां की और एडिट करके वीडियो को फेसबुक पर चलाएं। हर्षित के चलाए हुए वीडियो को बाकी आरोपियों ने भी अपने अपने फेसबुक अकाउंट पर आगे बढ़ाया। मामले में शिकायत हुई तो सभी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के तहत कार्रवाई की गई है।

Kolar News

Kolar News 19 October 2020

ग्वालियर। जिले के डबरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक चुनावी सभा में जा रहे तीन कांग्रेस नेता सडक़ हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी कार अनियंत्रित होकर एक डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों नेता घायल हो गए।    पुलिस के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला, भगवान सिंह यादव और राम सिंह चौहान डबरा में आयोजित पूर्व सीएम कमलनाथ की एक चुनावी सभा में शामिल होने के लिए कार से ग्वालियर से डबरा के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में तीनों नेताओं को चोटें आई हैं। उन्हें डबरा के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Kolar News

Kolar News 18 October 2020

डबरा। डबरा विधान सभा से भाजपा प्रत्यशी इमरती देवी के समर्थन में रविवार को गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विभन्न ग्रामों का दौरा किया। जिसमें महाराजपुर, चोमो, छीमक, खड़वई में ग्रामीणों को सभा के माध्यम से सम्बोधित किया। गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने ग्रामीण जनों से इमरती देवी को समर्थन देने की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि डबरा विधानसभा में आने वाले हर गांव में विकास की गंगा बहेगी। अभी तक जो डबरा विधान सभा से प्रत्याशी है वो पहले कोंग्रेश में थी लेकिन कांग्रेस पार्टी में रहकर वो अपनी विधानसभा में कोई काम नही करवा पायी, अब जब भाजपा का दामन थाम लिया है तो हर काम आप लोगों के समय पर होंगे।   मंत्री मिश्रा ने आश्वासन देते हुए कहा कि डबरा विधान सभा का कोई भी गांव का किसान कभी भी अपने हक के लिए नही भटकेगा, ये सरकार किसानों के हित की सरकार है। इस दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में आज ग्राम छींमक मंडल में पूर्व सरपंच भीका खटीक, यव महेंद्र (कल्लू) परिहार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। मंत्री मिश्रा ने उनका माला पहना कर भाजपा में किया स्वागत। वहीं ग्राम खड़वई में गृह मंत्री मिश्रा का जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे है और भारतीय जनता पार्टी सरकार चलाने के लिए चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस को सरकार बनाने में 28 की 28 सीटें चाहिए, और हम को सिर्फ 8 सीट, तो जो पार्टी अपनी सरकार नही बचा पायी वो क्या सरकार चला पायेगी। ग्राम खड़वई में ग्रह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा फलों से तुलादान हुआ।

Kolar News

Kolar News 18 October 2020

उज्जैन/ नागदा। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता थावरचंद्र गेहलोत की पुत्रवधू चंद्रकला गेहलोत का नागदा में शनिवार देर रात 45 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रविवार दोपहर 12 बजे उनका चम्बल तट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गेहलोत समेत बड़ी संख्या में राजनैतिक दलों के नेता एवं गणमान्य मौजूद रहे।    चंद्रकला उज्जैन संसदीय क्षेत्र के आलोट विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र गेहलोत की धर्मपत्नी थीं। बताया जा रहा है कि ह्रदयघात से उनका निधन हुआ। केंद्रीय मंत्री गेहलोत के निवास 56 ब्लॉक नागदा से रविवार को उनकी शवयात्रा शुरू हुई। दोपहर में चंबल तट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुक्तिधाम पर उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय, नागदा-खाचरौद के कांग्रेस विधायक दिलीपसिंंह गुर्जर, राज्य शासन से पूर्व कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त असंगठित कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, सोनू गेहलोत, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष अनोखीलाल भंडारी, पूर्व नपा अध्यक्ष खाचरौद विजय सेठी, पूर्व नपा अध्यक्ष नागदा अशोक मालवीय, गोपाल यादव विहिप नेता भेरूलाल टांक आदि ने श्रद्धांजलि दी। मंत्रोचार के साथ एक मिनट का मौन रखा गया।

Kolar News

Kolar News 18 October 2020

मुरैना। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। नेताओं में दल बदल का दौर अब भी जारी है। इसी क्रम में अब मुरैना में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां नगर निगम से पार्षद और युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एदल मावई और मंडी सदस्य कौशल मावई ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं।   युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एदल मावई और मंडी सदस्य कौशल मावई ने शुक्रवार को दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान सिंधिया ने सभी का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस नेता भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। इससे पहले कई मौकों पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने भी कांग्रेस को अलविदा कहकर सिंधिया की शरण ली थी। सिंधिया समर्थक सभी नेता अपने क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को भाजपा में लाने में सफल रहे हैं। वहीं कुछ हद तक कांग्रेस भी दल बदल की राजनीति में सफल रही है। भाजपा के भी कई नेता भी अब तक कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।

Kolar News

Kolar News 16 October 2020

अशोकनगर। उपचुनाव के मद्देनजर आचार संहिता उल्लंघन एवं शासकीय अधिवक्ता के साथ भाजपा प्रत्याशी द्वारा नामांकन भरने पर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से शिकायत करते हुए अशोकनगर के निर्वाचन अधिकारी को तत्काल हटाने की मांग प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की है।     कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को गुरुवार को एक लिखित शिकायत वीडियो क्लिपिंग के साथ करते हुए कहा है कि भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह द्वारा अपना नामांकन नियम विरुद्ध दो से अधिक व्यक्तियों के साथ प्रस्तुत किया एवं शासकीय अधिवक्ता रामेश्वर भारद्वाज के साथ प्रस्तुत किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि कोई भी शासकीय पद पर रहते हुए राजनैतिक गतिविधियों में भाग नहीं ले सकता। अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी रवि मालवीय द्वारा भाजपा नेताओं के दबाव में नियमों का उल्लंघन होने पर किसी प्रकार का ऐतराज नहीं किया गया और उनके समक्ष भाजपा प्रत्याशी द्वारा नियम विरुद्ध नामांकन प्रस्तुत किया गया।   उन्होंने मांग करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी एवं शासकीय अधिवक्ता द्वारा आचार संहिता उल्लंघन करने तथा निर्वाचन अधिकारी रवि मालवीय द्वारा अपने पद पर पदस्थ रहते दबाव में कार्य करने पर जो कि निष्पक्ष आचरण नहीं है। इस कारण से उन्हें तत्काल निर्वाचन अधिकारी पद से हटाया जाए।

Kolar News

Kolar News 16 October 2020

गुना।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने गुरुवार को दावा किया कि कांग्रेस उपचुनाव की एक भी सीट नहीं जीत रही है। कमलनाथ चाहे तो खुद उस सीट का नाम बता दें तो वह जीत रहे हो। इस बार उपचुनाव में प्रदेश में इतिहास बनने वाला है और शिवराज सिंह  के नेतृत्व में भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी।    झा बमौरी में भाजपा के मंडल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक तरफ 15 माह के कमलनाथ सरकार के काम है और दूसरी ओर 15 साल और 5 माह के शिवराज के काम है। 15 माह में कमलनाथ ने गरीब जनता के लिए चलाई गईं सभी योजनाएं बंद कर दी थीं,वहीं 5 माह की शिवराज सरकार ने फिर से सभी योजनाएं चालू कर दी हैं। ऐसे में जनता कमलनाथ को चुनेगी अथवा जनता के लिए काम करने वाले शिवराजसिंह चौहान को।    कोरोना को हरा दिया तो कांग्रेस को भी हरा देंगे   प्रभात झा ने कहा कि बमौरी में कोरोना नहीं फैल पाया, यहां के लोगों ने कोरोना को हरा दिया है, तो यहां की जनता कांग्रेस को भी हरा देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठनात्मक ढंग से काम करती है, जबकि कांग्रेस में व्यक्ति काम करता है। भाजपा के प्रचार में एक नहीं सामूहिक रुप से राष्ट्रीय और प्रदेश के नेता लगे हुए हैं, जबकि कांग्रेस में केवल अकेले कमलनाथ सभा और रैली कर रहे हैं। उन्होंने अलीगढ़ के ताले में सभी को बंद कर दिया है। झा ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी में आने से पार्टी मजबूत हुई है और स्व. राजमाता सिंधिया की परम्परा आगे बढ़ रही है। उन्होंने जनता से अपील की है कि आगामी 3 नवंबर को न सिर्फ भाजपा उम्मीद्वार महेन्द्र सिंह सिसौदिया के पक्ष में मतदान करें, बल्कि ऐसा करें कि 10 नवंबर को ऐतिहासिक चुनाव परिणाम आएं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम कर रहा है। 

Kolar News

Kolar News 15 October 2020

छतरपुर। चुनावी कशमकश के बीच अब हिंसा के मामले भी नजर आने लगे हैं। बुधवार रात छतरपुर जिले के महाराजपुर से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित की गाड़ी पर कुछ लोगों ने पथराव किया। घटना के समय विधायक दीक्षित इस गाड़ी में नहीं थे। उनके छोटे भाई और बहू गाड़ी में मौजूद थे, जो इस घटना में बाल-बाल बच गए। इस संबंध में गढ़ी मलहरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।     प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजपुर से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित के छोटे भाई धीरज दीक्षित पत्नी के साथ छतरपुर से गृह ग्राम उर्दमऊ जा रहे थे। बुधवार रात करीब 9:30 बजे उनका वाहन गढ़ी मलहरा बस्ती में पहुंचा। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने वाहन पर पथराव कर दिया। हमलावर कट्टे से फायर करने के धमकी भी दे रहे थे। किसी तरह पथराव से बचते हुए विधायक के भाई धीरज दीक्षित मौके से निकले और सीधे गढ़ी मलहरा थाने पहुंचे जहां घटना की शिकायत दर्ज कराई गई। बड़ा मलहरा उपचुनाव में व्यस्त विधायक नीरज दीक्षित भी घटना की जानकारी लगते ही गढ़ी मलहरा थाने पहुंच गए थे। विधायक दीक्षित के छोटे भाई की शिकायत पर गढ़ी मलहरा पुलिस ने बुधवार देर रात केस दर्ज कर आरोपियों की पड़ताल शुरू कर दी है।

Kolar News

Kolar News 15 October 2020

  भोपाल। देश के 11वें राष्ट्रपति रहे महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज गुरुवार को जयंती है। विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ. कलाम को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा गया था। उन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता था। उनकी जयंती पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर उन्हें नमन किया है।   सीएम शिवराज ने ट्वीट कर पूर्व राष्ट्रपति को उनकी जयंती पर स्मरण कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में डॉ. कलाम का सुविचार लिखा है- ‘इससे पहले कि सपने सच हों, आपको सपने देखने होंगे-अब्दुल कलाम।' उन्होंने आगे लिखा है कि भारत के नवनिर्माण के सपने को अपने साथ हर देशवासी की आंखों में बांट देने वाले महान स्वप्नदृष्टा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर कोटिश: नमन! विश्व के प्रथम पंक्ति में भारत सबसे आगे खड़ा हो; आपका यह स्वप्न नि:संदेह साकार होगा।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मिसाइल मैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा ‘करोड़ों युवाओं के प्रेरणाश्रोत, मिसाइल मैन के नाम से विख्यात प्रसिद्ध वैज्ञानिक, भारत के पूर्व राष्ट्रपति 'भारत रत्न' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर भावपूर्ण नमन।   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संदेश में कहा ‘महान शिक्षाविद, देश के पूर्व राष्ट्रपति, एक कर्तव्यनिष्ठ वैज्ञानिक, हर एक भारतीय के लिए सादगी एवं संघर्षपूर्ण जीवन से एक आदर्श प्रस्तुत करने वाले और आजीवन माँ भारती के सेवा में अपने प्रण का निर्वहन करने वाले 'भारत रत्न' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर कोटिश: नमन।   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डॉ कलाम को नमन करते हुए कहा ‘पूर्व राष्ट्रपति,भारत रत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर हृदय से नमन। उन्होंने 21वीं सदी के सक्षम और समर्थ भारत का सपना देखा और इस दिशा में अपना विशिष्ट योगदान दिया। उनका बेहद सौम्य, सरल व्यवहार और आदर्श जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।  

Kolar News

Kolar News 15 October 2020

अशोकनगर। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की दोनों की मिलाकर जितनी सम्पत्ति है, उतना तो ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक महल है। शिवराज को नालायक और सिंधिया को गद्दार कहने वाले पहले अपनी गिरेबान में झांके, प्रदेश में 28 स्थानों पर होने वाले उपचुनाव सिंधिया के साहसिक निर्णय का परिणाम हैं, सिंधिया पहले गलत ट्रेन में बैठ गए थे, पर अब सही ट्रेन में बैठे हैं। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।    उन्होंने कहा कि मेरे राजनैतिक जीवन में पहले कभी इस प्रकार 28 उपचुनाव नहीं हुए, मैंने माधवराव सिंधिया, अर्जुन सिंह, श्यामाचरण शुक्ल, मोतीलाल बोरा के साथ राजनीति की है, और मध्यप्रदेश में विपक्ष को सम्मान देने की परम्परा रही है, पर नई पीढ़ी को निराशा हो रही है कि नालायक, गद्दार, बिक गए जैसे शब्द पहले सुनाई नहीं दिए।    विजयवर्गीय ने कहा कि सिंधिया को बिकाऊ कहने वाले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों की मिलाकर इतनी सम्पत्ति नहीं होगी जितने का सिंधिया का महल है। उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को चुन्नु-मुन्नु कहते हुए कहा कि इनके वचन पत्र पर किसी ने विश्वास नहीं किया, चुन्नु जब मुख्यमंत्री बने तो मुन्नु नोट गिनते रहे पर किसानों का कर्जा इनके द्वारा माफ नहीं किया गया। कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी की ट्रेन चल रही है। जिसके तहत राम मंदिर निर्माण के बाद इन चुन्नु-मुन्नु को दर्शन के लिए जाना चाहिए। कश्मीर से 370 हटाने कभी बहुत मुश्किल माना जाता था पर नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने 370 हटाकर मुमकिन किया। अब सिंधिया भी नरेन्द्र मोदी की सही ट्रेन में बैठ गए हैं, पहले वे गलत ट्रेन में बैठे थे।    कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सिंधिया को कमलनाथ ने सडक़ पर उतरने को कहा था, आज सिंधिया सही ट्रेन में बैठे हैं और चुन्नु-मुन्नु सडक़ पर आ गए हैं और गद्दार-गद्दार चिल्ला रहे हैं, गद्दार चिल्लाने वाले चुन्नु-मुन्नु को पहले अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की सीमा पर सैनिक रक्षा के लिए खड़े रहते हैं, उसी प्रकार आंतरिक सुरक्षा के लिए भाजपा के कार्यकर्ता बूथ पर बैठकर खड़े रहते हैं। आज देश में अरवन नक्सल समस्या खड़ी हुई है, जो देश में अशांति फैलाना चाहते हैं। तो दूसरी तरफ मोदी देश में और शिवराज सिंह प्रदेश में शांति चाहते हैं।    उन्होंने कहा कि चीन हमारा सबसे बढ़ा दुश्मन है, पर मोदी के 56 इंच के सीने के आगे उसे पीछे हटना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले 28 चुनाव सिंधिया के साहसिक निर्णय के कारण हो रहे हैं, प्रदेश में नायक, नालायक, खलनायक, गद्दार कौन है ये आने वाले समय में जनता तय करेगी।

Kolar News

Kolar News 14 October 2020

मुरैना। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने बुधवार को सुमावली विधानसभा में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यंमंत्री शिवराज सिंह व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह जनता को भगवान कहते हैं। लेकिन उनका भगवान प्रदेश का माफिया है। कमलनाथ आज बागचीनी गांव में कांग्रेस की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री अजय सिंह, पूर्व मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास रावत, सुमावली से कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह भी मौजूद थे।   पूर्व मुख्यमंत्री कामलनाथ ने कहा कि चंबल अंचल की जनता विकास चाहती है। यहां के लोग बिकाउ व झूठे लोगों को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। कामलनाथ ने कहा कि चम्बल की जनता अब असल आजाद हुई है। उन्हें महाराज की गुलामी से आजादी मिली है । उन्होंने कहा कि 3 नवंबर को चंबल अंचल की जनता नया इतिहास रचेगी। यहां की जनता गद्दारी करने वालों को सबक सिखाऐगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी ऐंदल सिंह कंषाना पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मप्र में जब माफिया पर कांग्रेस सरकार ने शिकंजा कसा तो सबसे पहले ऐंदल सिंह कंषाना घबरा गए थे। क्योंकि सबसे बड़े माफिया यही थे। वह रेत व शराब के सबसे बड़े माफिया हैं।

Kolar News

Kolar News 14 October 2020

भोपाल। मप्र में विधानसभा उपुचनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम नहीं होने पर मप्र कांग्रेस ने निशाना साधा है।    कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा है कि भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से प्रधानमंत्री मोदी का नाम ही गायब है, जबकि पीएम मोदी मध्यप्रदेश में भाजपा की इज्जत बचाने के लिए लगातार वर्चुअल माध्यम से ढेरों लोकार्पण और उद्घाटन कार्य कर रहे हैं।   भूपेन्द्र गुप्ता ने भाजपा से सवाल किया है कि क्या मोदी जी अपनी अपील खो चके हैं। मध्यप्रदेश की भाजपा ने पीएम मोदी को स्टार प्रचारक क्यों नहीं माना है? गुप्ता ने कहा कि इसी तरह भाजपा जिस हीरे को कांग्रेस में से तलाश कर लाई थी और जिसका मुख्यमंत्री रोज झुक झुक कर मंच से सजदा करते हैं कि सिंधिया नहीं होते तो मेरी सरकार नहीं बनती।    आज उन्हें भी स्टार प्रचारकों की सूची में आखिरी में डाल रखा है। ऐसा लगता है कि भाजपा के सारे सितारे अपनी आभा खो चुके हैं और एक हड़बड़ाहट की अराजकता की स्थिति भाजपा में पैदा हो गई है। कांग्रेस तो पहले से ही जानती थी कि भाजपा का काम उपयोग करो और फेंको का है और लगता है कि सिंधिया का उपयोग पूरा हो चुका है।

Kolar News

Kolar News 14 October 2020

भोपाल। विधानसभा उपचुनाव के प्रचार प्रसार के लिए भाजपा हाईटेक डिजिटल चुनावी रथों को विधानसभा क्षेत्रों में रवाना कर रही है। भाजपा के चुनावी रथों पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि भाजपा द्वारा इस कोरोना महामारी में जहां हर वर्ग परेशान है, कर्मचारियों को एरियर नहीं मिल रहा है, उनका डीए रोक दिया गया है, उन्हें वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल रहा है, हर वर्ग आंदोलनरत है, गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है, प्रदेश में लौटा मजदूर रोजगार को लेकर भटक रहा है, ऐसे संकट काल में भी भाजपा लाखों खर्च कर हाईटेक चुनावी डिजिटल रथ निकलता शर्मनाक है।   सलूजा ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि इस रथ पर नारा लिखा गया है " शिवराज है तो विश्वास है " यह पूरी तरह से गलत है, जबकि होना यह चाहिये कि "शिवराज है तो अविश्वास है"। आज के समय में ना प्रदेश की जनता को शिवराज नाम पर विश्वास है, ना खुद भाजपा के नेताओं को इसीलिए तो भाजपा की मंत्री इमरती देवी कहती है कि शिवराज जी मेरे क्षेत्र में झूठे नारियल मत छोडऩा। सलूजा ने कहा कि इन डिजिटल रथों पर नारे तो यह होना चाहिये कि-   शिवराज है तो अविश्वास है। शिवराज है तो झूठी घोषणाएँ है। शिवराज है तो कलाकारी व झूठ का खेल है। शिवराज है तो झूठे चुनावी नारियल फोड़े जायेंगे। शिवराज है तो किसान परेशान है। शिवराज है तो बहन-बेटियाँ असुरक्षित है। शिवराज से तो किसानो का कर्ज माफ नहीं होगा। शिवराज है तो प्रदेश में माफिया राज है। उन्होंने कहा कि इस तरह के नारे डिजिटल रथों पर लिखे जाने चाहिए क्योंकि शिवराज जी के प्रति प्रदेश की जनता की यही सोच है।

Kolar News

Kolar News 13 October 2020

भोपाल। हम चुनाव को चुनाव की तरह लेते हैं, लेकिन पता नहीं कांग्रेस के मित्रों को क्या हो गया है, वे गरीबों को भूखा-नंगा कहते हैं। कमलनाथ जी, हम नंगे-भूखे हैं क्योंकि हमने किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देना प्रारम्भ किया है, हमने किसान सम्मान निधि में प्रदेश की तरफ से रु. 4,000 का योगदान दिया है, विद्यार्थियों को लैपटॉप देना प्रारम्भ किया है, कन्यादान की राशि देना पुन: प्रारम्भ किया है। हम भूखे-नंगे ही अच्छे हैं, क्योंकि ये भूखे-नंगे गरीबों, किसानों के कल्याण के लिए काम करते हैं। यह बातें मुख्यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कही।   दरअसल, भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रदेश की 28 विधानसभाओं में चुनाव प्रचार के लिए वीडियो रथ को रवाना किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने किसान को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देना, बच्चों की फीस भरवाना शुरू किया है। आप बड़े आदमी हैं, इसलिए आपने बच्चों की फीस और बहनों के लड्डू के पैसे छीन लिये थे। कमलनाथ जी, यह भारतीय जनता पार्टी है। हमारे प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि गरीब की सेवा ही भगवान की पूजा है। प्राकृतिक संसाधनों पर पहला हक गरीब का है।   उन्होंने कहा कि आप मुझे भूखा-नंगा कहो लेकिन मैं गरीबों का उत्थान करता रहूंगा, उनको उनका हक दिलवा कर रहूंगा। ईश्वर समदर्शी है, उसने सबको बराबर बनाकर भेजा है। कमलनाथ जी आप जैसे लोगों ने गरीबों का हक छीना है। गरीबों का हक दिलवाकर रहूंगा। मध्यप्रदेश के खजाने पर पहला हक गरीबों, किसानों, महिलाओं का है और मैं उन्हें यह देकर रहूंगा। कमलनाथ जी, आप उद्योगपति हैं और बड़े आदमी हैं इसलिए सरकारी योजनाओं के लाभ से मध्यप्रदेश की गरीब जनता को वंचित कर दिया था।   सीएम शिवराज ने कहा कि हम भूखे-नंगे हैं, हमने 77 लाख से अधिक किसानों का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सूची में जोड़ा। गरीबों को अधिकार और न्याय देना हमारा धर्म है। इसलिए हम अमीरों से धन लेंगे और गरीबों के कल्याण के काम करेंगे। यही सामाजिक न्याय है।

Kolar News

Kolar News 13 October 2020

भोपाल। विधानसभा उपचुनाव के प्रचार प्रसार के लिए भाजपा हाईटेक डिजिटल चुनावी रथों को विधानसभा क्षेत्रों में रवाना कर रही है। भाजपा के चुनावी रथों पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि भाजपा द्वारा इस कोरोना महामारी में जहां हर वर्ग परेशान है, कर्मचारियों को एरियर नहीं मिल रहा है, उनका डीए रोक दिया गया है, उन्हें वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल रहा है, हर वर्ग आंदोलनरत है, गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है, प्रदेश में लौटा मजदूर रोजगार को लेकर भटक रहा है, ऐसे संकट काल में भी भाजपा लाखों खर्च कर हाईटेक चुनावी डिजिटल रथ तैयार कर उसे निकाल रही है, बड़ा ही शर्मनाक है।   नरेन्द्र सलूजा ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि इस रथ पर नारा लिखा गया है " शिवराज है तो विश्वास है " यह पूरी तरह से गलत है, जबकि होना यह चाहिये कि "शिवराज है तो अविश्वास है"। आज के समय में ना प्रदेश की जनता को शिवराज नाम पर विश्वास है, ना खुद भाजपा के नेताओं को इसीलिए तो भाजपा की मंत्री इमरती देवी कहती है कि शिवराज जी मेरे क्षेत्र में झूठे नारियल मत छोडऩा। सलूजा ने कहा कि इन डिजिटल रथों पर नारे तो यह होना चाहिये कि-   शिवराज है तो अविश्वास है। शिवराज है तो झूठी घोषणाएँ है। शिवराज है तो कलाकारी व झूठ का खेल है। शिवराज है तो झूठे चुनावी नारियल फोड़े जायेंगे। शिवराज है तो किसान परेशान है। शिवराज है तो बहन-बेटियाँ असुरक्षित है। शिवराज से तो किसानो का कर्ज माफ नहीं होगा। शिवराज है तो प्रदेश में माफिया राज है। उन्होंने कहा कि इस तरह के नारे डिजिटल रथों पर लिखे जाने चाहिए क्योंकि शिवराज जी के प्रति प्रदेश की जनता की यही सोच है।

Kolar News

Kolar News 13 October 2020

भोपाल। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि हां ये चुनाव है और इसमें मतदान करना है, लेकिन मतदान और कन्यादान बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। कन्यादान करें तो पहले परिवार को देखना चाहिए और मतदान करें तो पार्टी देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश में दलीय व्यवस्था में दो पार्टी है, लेकिन अब तीसरी पार्टी बहुजन समाज पार्टी भी कोशिश कर रही है। ये दोनों ही दल कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी हमेशा देश तोड़ने वाली ताकतों के साथ रहते हैं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि जब-जब विभाजन की बात आई है, देश तोड़ने की बात आई तो उसकी जड़ में कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी ही नजर आई।           डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह...इंशा अल्लाह... भारत की बर्बादी तक जंग हमारी जारी रहेगी, अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं... कहने वाले लोगों के पास सबसे पहले पहुंचने वाला व्यक्ति अगर कोई था तो वह राहुल गांधी थे। उन्होंने कहा कि अफजल वाली घटना से हाथरस तक वही दिखाई देंगे। ये सब वही दल हैं जो चुनाव के समय देश का माहौल खराब करके अपनी राजनीति करते हैं। जब मतदान की बारी आती है, तो ये इस तरह की अफवाह फैलाते हैं कि भारतीय जनता पार्टी वाले सब समाप्त कर देंगे। फिर दूसरा चुनाव आता है तो ये कहते हैं भाजपा संविधान खत्म कर देगी। तीसरा चुनाव आता है तो ये कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी वाले हरिजन एक्ट को समाप्त कर देंगे। इन दलों की मंशा सिर्फ यही होती है कि समाज बंट जाए, जाटव वोट अलग सोचने लगे, सवर्ण अलग हो जाएं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही आरक्षण की बात, सविधान की बात, हरिजन एक्ट की बात खत्म हो जाती है। ये सब बातें दलितों के अंदर भ्रम फैलाकर राजनीति करने की है।   डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने कभी दलित की चिंता नही की, सिर्फ दलहित की चिंता की है। अपने दलहित के लिए कांग्रेस सिर्फ दलित और सवर्णों को आपस में लड़ाने का काम करती है। ऐसी ही बहुजन समाज पार्टी है। बहुजन समाज पार्टी के नारे होते हैं कि गोली लग जाए छाती पर, मोहर लगाओ हाथी पर... तिलक तराजू और तलवार इनमें मारो जूते चार... जो जमीन सरकारी है वह जमीन हमारी है...। डॉ. मिश्रा ने कहा कि जब इनके स्वार्थ टकराते हैं तो बसपा की नेता बडे़ आसानी से कह देती हैं कि हाथी नहीं गणेश है, ब्रम्हा विष्णु महेश है...। वे सबसे ज्यादा सामान्य वर्ग के लोगों को टिकट दे देती हैं, लेकिन उस समय दलितों को बांटने की कोशिश करती है। इन राजनीतिक दलों ने हमेशा से ही देश को विभाजित करके राजनीति करने की कोशिश की है। इन्होंने पहले देश को बांटने की कोशिश की और हिन्दू-मुसलमान को लड़ाया और अब ये दलित-सवर्णों को बांटने का काम कर रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 12 October 2020

भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा कि यह बुंदेलखंड की धरती है जहां गद्दारों को बर्दाश्त नहीं किया जाता। गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी मातृ संस्था कांग्रेस का सौदा किया है। बेंगलोर में 50 करोड़ से उनका पेट नहीं भरा तो उन्होंने शिवराज सिंह से अपनी ज्ञानोदय कम्पनी के लिए 130 करोड़ रुपये मंजूर करा लिए। बुंदेलखंड के स्वाभिमानी लोग दलबदलू और लोभी गोविंद सिंह राजपूत को जरूर सबक सिखाएंगे।अजय सिंह आज यहां सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में कांग्रेस प्रत्याशी पारुल साहू के पक्ष में एक बड़ी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। वे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ यहां पंहुचे थे। उन्होंने कहा कि राहुल जी ने कमलनाथ जी को मध्यप्रदेश भेजा कि मध्यप्रदेश में नया इतिहास रचो। श्री नाथ ने मध्यप्रदेश के विकास का एक ब्ल्यू प्रिंट बनाया, चालीस साल का अनुभव लगाया। पर कुछ लोगों को यह रास नहीं आया क्योंकि वे भू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही कर रहे थे। ऐसा करके उन्होंने कौन सा गुनाह किया था जो षड्यंत्र रच के अच्छी खासी चल रही उनकी सरकार गिरा दी गई। अजयसिंह ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी ये वही गोविंद सिंह राजपूत हैं जिन्हें कांग्रेस ने चार बार उम्मीदवार बनाया। उन्हें यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। मंत्री भी बनाया। लेकिन वे ग्वालियर के महाराज के पीछे पीछे सुरखी के छोटे महाराज बन गए। जो पहले मोतीनगर थाने के सामने एक छोटे से मकान में रहते थे वे आज किला कोठी में रहते हैं। उन्होंने रंगदारी से एक भी ठेका दूसरे को नहीं लेने दिया। अपने ही कांग्रेसियों को धमकाने और फर्जी केस लगाकर जेल भिजवाने की शिकायतें मेरे पास आती रहती थीं। उन्होंने लोभ में पडक़र दल बदलने में जरा भी संकोच नहीं किया। ऐसे दलबदलू की संस्था को अभी 25 एकड़ जमीन दान में दे दी गई। उनका प्रचार करने अभी मामाजी आने वाले हैं जिन्हें गोविंद सिंह ने हमेशा कोसा है। अब जब दोनों विरोधाभासी गले मिलेंगे तो यहाँ के भाई गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह को कैसा लगेगा7 उनकी हालत ऐसी हो गई है कि "न निगले जा रहे हैं और न उगले जा रहे हैं।" श्री सिंह ने कहा कि यह थोपा हुआ उपचुनाव दलबदलुओं का चुनाव है। जिन्होंने प्रजातंत्र को धता बताया है। अब उन्हें सबक सिखाने का समय आ गया है। उन्होंने पारूल साहू को जिताने की अपील करते हुए कहा कि आपके निर्णय से पूरे देश में यह संदेश जायेगा कि विधायकों द्वारा दलबदल करके सरकार गिराने और उपचुनाव थोपने की परिपाटी को जनता ने सिरे से नकार दिया है। प्रजातन्त्र को बचाये रखने के लिये यह जरुरी है।

Kolar News

Kolar News 12 October 2020

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार का दौर जारी है। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शनिवार को जिले की डबरा तहसील के पिछोर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।   डबरा विधानसभा से स्थानीय भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के समर्थन में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस लिखित में झूठ बोलती है, ऐसा झूठ जो पिछले चुनाव में किसान के कर्ज को लेकर बोला गया हो, या आज के नौंजवानों को रोजगार देने की बात कही हो। एक भी वादा कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में पूरा नही किया। उन्होंने कहा कि पिछोर में नए विकास की शुरुआत हो उसके लिए आप को इमरती देवी को जीतना होगा। ये सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी की सरकार है, शिवराज सिंह चौहान की सरकार है। महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा कि अन्य दल के नेता मुझे दलबदलू कहते है। कांग्रेस के पूर्व मुख्मंत्री कमलनाथ ने मुझे कभी मेरे काम के लिए आश्वासन नही दिया। मैंने  अपनी विधान सभा के लिए कई काम करने के लिए उनके सामने मांग रखी, लेकिन उनका सिर्फ एक ही बात कहना था कि खजाना खाली है। मेरी विधानसभा में कोई काम नही हुए, मैं तो जनता के हित में काम  करना चाहती हूं, आप लोग मुझे अपना आशीर्वाद दो और भाजपा को विजयी बनाओ।

Kolar News

Kolar News 10 October 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की अध्यक्षता में जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक हुई। इस दौरान मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल में नवरात्रि और अन्य सभी त्यौहार में निर्धारित दूरी के नियमों का पालन और मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक जगहों पर यह सुनिश्चत कराया जाए कि लोगों की भीड़-भाड़ कम से कम हो और सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क लगाए। बैठक में कलेक्टर अविनाश लवानिया, डीआईजी इरशाद वली, नगर निगम आयुक्त कोलसानी, अपर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, दिलीप यादव भी उपस्थित रहे।   बल्लभ भवन में हुई बैठक में निर्णय हुआ कि इस संबंध में एसडीएम स्तर पर सभी पंडालों की समितियों से चर्चा कर ले और उनको जानकारी दी जाए कि शारीरिक दूरी के नियमों और मास्क की अनिवार्यता का पालन अनिवार्य होगा, पंडाल खुले हो और जन-समुदाय को दर्शन करने में परेशानी नहीं हो इस बात का ध्यान रखा जाए। गरबा और अन्य ऐसे सभी कार्यक्रम पर रोक यथावत रहेगी।    बैठक में मंत्री सारंग ने कहा कि रावण दहन समितियों को भी इस संबंध में बताया जाए कि विसर्जन के समय प्रशासन ही मूर्ति विसर्जन करेगा। घाट पर किसी को मूर्ति विसर्जन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी विसर्जन घाटों पर बेरिकेटिंग और विसर्जन के लिए गोताखोर की व्यवस्था रहेगी। नावों से कहीं भी विसर्जन नहीं किया जाएगा। सभी विधायकों, जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की जाकर उनको भी इस संबंध में अवगत कराया जाएगा। चल समारोह पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सांकेतिक रूप से रावण दहन के लिए श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमानजी की रथ यात्रा निकाली जाएगी।    उन्होंने कहा कि जिले में पंडालों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन का पालन करना होगा और समय-समय पर शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना होगा। संबंधित एसडीएम और डीएसपी लगातार क्षेत्र में समितियों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करते रहेंगे। सुरक्षा के सभी इंतजाम रहेंगे। कानून व्यवस्था के लिए पुलिस जवान तैनात रहेंगे। पार्किंग और दर्शन के लिए विशेष इंतजाम रहे जिससे कही भी भीड़ एकत्रित नहीं हो और सोशल डिस्टेंस का पालन हो।

Kolar News

Kolar News 9 October 2020

ग्वालियर। जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से सदस्य चुनने के लिये निर्वाचन की अधिसूचना संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को जारी कर दी गई है। इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवार आगामी 16 अक्टूबर तक सार्वजनिक अवकाश के दिन को छोडक़र अपनी नामजदगी के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल कर सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के लिये प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।   संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि शुक्रवार सुबह अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि आगामी 16 अक्टूबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 17 अक्टूबर को होगी। नाम निर्देशन पत्र 19 अक्टूबर तक वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 3 नवम्बर को होगा और 10 नवम्बर को एमएलबी कॉलेज के ए-ब्लॉक में मतों की गिनती होगी।    इस बार ऑनलाइन नामांकन की सुविधा    अभ्यर्थी इस बार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन नामांकन भर सकेंगे। इसका प्रिंट निकालकर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। इन्हीं वेबसाइट के जरिए अभ्यर्थी ऑनलाइन शपथ पत्र भी भर सकेंगे। इस प्रकार भरे गए शपथ पत्र का प्रिंट लेकर और उसकी नोटरी करवाकर रिटर्निंग अधिकारी के पास नामांकन फार्म के साथ जमा किया जा सकेगा। नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवार को दस हजार रुपये की सुरक्षा निधि (निक्षेप राशि) जमा करनी होगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को इसकी आधी रकम अर्थात पांच हजार रुपये ही जमा करने होंगे।   नामांकन जमा करने के लिये अधिकतम दो व्यक्तियों की अनुमति    इस बार नामांकन के लिये जाते समय रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में प्रत्याशी के साथ अधिकतम दो व्यक्ति ही जा सकेंगे। इसी तरह नामांकन के लिये जाने वाले वाहनों की संख्या भी अधिकतम दो तक सीमित की गई है। रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में गैर अधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।    इन कक्षों में लिए जायेंगे नामांकन    विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 15-ग्वालियर के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ग्वालियर शहर प्रदीप तोमर रिटर्निंग अधिकारी बनाए गए हैं। नवीन कलेक्ट्रेट भवन के प्रथम तल पर स्थित कक्ष क्र.-206 में विधानसभा क्षेत्र 15-ग्वालियर के नामांकन प्राप्त किए जायेंगे। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 16-ग्वालियर पूर्व के रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी मुरार एचबी शर्मा को सौंपी गई है। इस विधानसभा क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्र कलेक्ट्रेट में भू-तल स्थित कक्ष क्र.-108 में प्राप्त करेंगे। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 19-डबरा (अजा) के रिटर्निंग अधिकारी का दायित्व अनुविभागीय राजस्व अधिकारी डबरा प्रदीप शर्मा को सौंपा गया है। डबरा विधानसभा क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्र कलेक्ट्रेट कार्यालय में भू-तल पर स्थित कक्ष-106 में प्राप्त किए जायेंगे।    निर्वाचन व्यय प्रेक्षक पहुंचे ग्वालियर    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 19-डबरा (अजा) में निर्वाचन व्यय पर निगरानी रखने के लिये भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुबीर सनपुई को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। वे ग्वालियर आ चुके हैं।  व्यय प्रेक्षक सनपुई यहां मेला रोड़ पर एलएनआईपीई परिसर में स्थित विश्रामगृह के कक्ष क्र.-3 में ठहरे हैं। उनका मोबाइल नम्बर 8902199884 है। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं आमजन उनसे संपर्क कर सकते हैं।    कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए स्टार प्रचारकों के संबंध में आयोग के निर्देश    निर्वाचन आयोग ने स्टार प्रचारकों के संबंध में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए निर्देश जारी किये हैं। इसके तहत आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के लिये स्टार प्रचारकों की संख्या 40 से घटाकर 30 कर दी गई है और पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के लिये यह संख्या 20 से घटाकर 15 कर दी गई है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जैन ने बताया कि सभी दल नामांकन की अधिसूचना दिनांक से अब 7 दिवस की बजाय 10 दिवस तक स्टार प्रचारकों की सूची प्रस्तुत कर सकेंगे। स्टार प्रचारकों की सभा या कार्यक्रम की अनुमति के लिये 48 घंटे पहले संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

Kolar News

Kolar News 9 October 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना काल में श्रमिकों और किसानों सहित नागरिकों की तकलीफें दूर करने का भरसक प्रयास किया गया। हमारा देश गांव में बसता है। अधोसंरचना क्षेत्र में कार्य से आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा और वर्तमान दिक्कतों को दूर किया जा सकेगा। विशेषकर सड़कों का जाल बिछाने से विकास की राह आसान हो रही है। यह बात मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को मिंटो हॉल में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित लगभग 13 हजार ग्रामीण सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण करते हुए कही। लोकार्पित सड़कों में उप चुनाव वाले जिलों की सड़कों को लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों, स्व-सहायता समूहों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की।   मुख्यमंत्री चौहान ने कोरोना काल में बनी ग्रामीण सड़क कार्यों की सराहना करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निभाई गई सक्रिय भूमिका के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सड़कों के निर्माण से आम लोगों की जिन्दगी बदलती है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी ने देश में वृहद स्तर पर सड़कों के निर्माण का संकल्प लिया था। प्रधानमंत्री मोदी भी इस दिशा में रुचि लेकर सड़कों के निर्माण के कार्यों को गति देने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि सड़कों के साथ ही ग्रामों में आवास क्षेत्र में भी अधिकाधिक कार्य कर उपलब्धि प्राप्त करने का लक्ष्य है।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में मार्च में कोरोना संक्रमण के उपचार की संपूर्ण व्यवस्थाएं की गईं। इस संकट के समय में स्थानीय और प्रवासी श्रमिकों की रोजी-रोटी की समस्या को दूर करते हुए उन्हें विभिन्न कार्यों से संलग्न किया गया। रोजगार सेतु पोर्टल बनाया गया। आजीविका मिशन के तहत महिलाओं ने स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बड़ी संख्या में मास्क, साबुन और सेनेटाइजर का निर्माण कर कोरोना के विरुद्ध अपनी भागीदारी दर्ज की। किसान कल्याण के लिए भी अनेक कदम उठाए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय खाद्य निगम के गोदामों के द्वार खोल दिए। जरूरतमंदों को राशन मिला। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण के कार्यों में कोई बाधा नहीं आने देगी। ऐसे कार्यों के लिए धनराशि की कमी आड़े नहीं आएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खेत सड़क योजना पर ध्यान देंगे। इससे किसान अपनी मेहनत से उगाए उत्पादन को विक्रय के लिए आसानी से भेज सकेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर कोरोना से अपना बचाव करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि फिलहाल फेस मास्क ही वैक्सीन है। प्रत्येक व्यक्ति अपना बचाव करे, सावधानी में ही सुरक्षा है।    आपदा को अवसर में बदला गया कोरोना काल में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 4 हजार 120 किलो मीटर लंबी 12 हजार 960 ग्रामीण सड़कों का निर्माण करवा कर आपदा को अवसर में बदला। ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत यह सड़कें 1359 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित हुई हैं। लोकार्पण वाले 33 जिलों में 4.83 लाख कार्यों में 46.39 लाख श्रमिकों को नियोजित किया गया। कुल 11.62 करोड़ मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं। कोरोना आपदा काल में ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ विकास प्रक्रिया सतत जारी रखते हुये ये सड़कें बनाई गईं। इसी तरह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस वित्त वर्ष में 15 लाख श्रमिक दिवस सृजित किए गए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 1104 किलो मीटर लम्बी 171 सड़कें एवं 47 बड़े पुल शामिल हैं। इनकी लागत 691.41 करोड़ रूपये है। पंचायत ग्रामीण विकास विभाग ने इस अवधि में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत 3016 किलो मीटर लंबाई की सीमेंट कांक्रीट की 10 हजार 792 सड़कें तथा ग्रामों के भीतर स्कूल, मजरे-टोलों आदि में सुगमता से आने-जाने के लिये 1997 ग्रेवल भी निर्मित कीं, जो ग्रामवासियों के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।   मुख्यमंत्री चौहान की पंचायत पदाधिकारियों से बातचीत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने लोकार्पण के बाद कुछ जिलों की ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों से संवाद भी किया। इनमें कैलाश राठौर ग्राम पंचायत पलसोडा जनपद एवं जिला रतलाम, राजेन्द्र पटेल उप प्रधान ग्राम पंचायत फुलरी जनपद चावरपाठा जिला-नरसिंहपुर और श्रीमती सेवंती गणेश उइके प्रधान ग्राम पंचायत शोभापुर जनपद घोडाडोंगरी जिला बैतूल शामिल हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने पंचायत पदाधिकरियों को कम समय अवधि में संपन्न निर्माण कार्यों के लिए बधाई भी दी। मुख्यमंत्री चौहान ने पंचायत पदाधिकारियों से विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की और ग्राम में उपलब्ध सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य की स्थिति और कोरोना से बचाव के लिए अपनाए गए उपायों की भी जानकारी प्राप्त की। अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मनोज श्रीवास्तव ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।   मिंटो हॉल स्टूडियो में आयोजित वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में सड़कों के निर्माण पर एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास सचिन सिन्हा, आयुक्त राज्य रोजगार गारंटी परिषद सोफिया फारुकी वली, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाडे भी उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 8 October 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज हो गया है। राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं कांग्रेस सत्ता वापसी के लिए भाजपा पर हमले बोल रही है और किसान मुद्दों को प्राथमिकता के साथ रही है। कांग्रेस ने अब मंडी शुल्क में कटौती पर सरकार को घेरा और इसे भी चुनावी लॉलीपाप करार दिया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि जिस तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बिजली बिल को लेकर झूठ बोलकर प्रदेश की जनता के साथ बड़ा धोखा किया, वैसा ही धोखा मंडी शुल्क में कटौती के नाम पर व्यापारियों से भी किया है। उन्होंने कहा कि मंडी एक्ट लाकर व नये तीन किसान विरोधी काले क़ानून लाकर किसानो के साथ पहले से ही भाजपा धोखा कर चुकी है।   सलूजा ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया कि शिवराज सिंह ने कोरोना महामारी में भारी भरकम बिजली बिलों की मार झेल रही जनता से पहले कहा था कि लॉकडाउन की अवधि के बिजली बिल माफ होंगे, बाद में पलट गये और कहा स्थगित होंगे, फिर कहां कुछ लोगों के एक किलो वाट तक के ही स्थगित होंगे, उनकी भी बाद में जांच करेंगे? वैसे ही उनकी दूसरी घोषणा मंडी शुल्क को 1.70 रुपये  से कम कर 50 पेसे करने की, यह भी व्यापारियों के साथ सिर्फ़ धोखा है, यह भी सिर्फ़ चुनावी लोलीपॉप है क्योंकि शिवराज जी खुद यह स्पष्ट कर चुके है कि यह घोषणा अभी अस्थायी है, यह स्थायी नहीं है। बाद में घट-बढ़ यानि आय की समीक्षा कर इस पर निर्णय लेंगे? उन्होंने कहा कि इसी से समझा जा सकता है कि चुनाव निपटते ही राजस्व घाटे के नाम पर इस घोषणा को वापस ले लिया जायेगा। व्यापारियों के साथ बैठक में भी 28 उपचुनावों पर बात हुई, इसी से समझा जा सकता है कि यह सिर्फ़ चुनावी घोषणा है।   केन्द्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए सलूजा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन काले कृषि कानूनों को लेकर देश भर में किसान पहले से ही आक्रोशित है, मंडी एक्ट से भी किसानों में भारी नाराजगी है और मंडी शुल्क में कमी की माँग को लेकर को लेकर व्यापारियों में भी नाराजगी थी, वो 12 दिन से हड़ताल पर थे। किसानों की उपज बिक नहीं पा रही थी, इसलिये आगामी उपचुनाव की दृष्टि से सिर्फ नाराजगी दूर करने के लिए यह घोषणा की गयी। यदि शिवराज सरकार किसानों व व्यापारियों की हितैषी है तो उसे केन्द्र सरकार के तीन काले क़ानूनों को प्रदेश में लागू नहीं करने का निर्णय लेना चाहिये, मॉडल मंडी एक्ट के निर्णय को वापस लेना चाहिये, मंडी शुल्क में स्थायी रूप से कमी का निर्णय लेना चाहिये।   सलूजा ने तंज कसते हुए कहा कि सभी जानते हैं शिवराज जी की घोषणाओं की स्थिति, उनकी वास्तविकता कि उनकी घोषणाएं कभी पूरी नहीं होती, कभी अमल में नहीं आती, कभी निर्णय नहीं बनती है, वह सिर्फ़ घोषणा बनकर ही रहती है। शिवराज सरकार किसान व व्यापारी दोनों विरोधी है।

Kolar News

Kolar News 8 October 2020

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को इंदौर और सांवेर के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री के आने के पहले शहर के कांग्रेसियों उनके विरोध में नारियल की दुकान सजा ली। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणाएं कर नारियल फोड़ने का काम कर रहे हैं। प्रदेश के विकास पर उनका कोई ध्यान नहीं है। वे नारियल फोड़ना बंद करें और प्रदेश के विकास पर ध्यान दें। कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन के बाहर मुख्यमंत्री का मुखौटा लगा कर नारियल की दुकान लगाई।   प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक खंडेलवाल, राजीव विकास केंद्र के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव,गिरीश जोशी के नेतृत्व में गुरुवार सुबह गांधी भवन के बाहर शिवराज घोषणा वीर नारियल दुकान लगाई। दुकान पर 50 करोड़ से 50 हजार करोड़ तक के घोषणा वीर नारियल उपलब्ध हैं। आए दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घोषणाओं के नारियल फोड़ते हैं। घोषणा कभी पूरी नहीं होती है। पूर्व सरकार में भी मुख्यमंत्री द्वारा हजारों घोषणा की गईं, जो कि कभी पूरी नहीं हुईं। खंडेलवाल ने बताया कि घोषणावीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां भी जाते हैं, जेब में नारियल लेकर जाते हैं। जब कोई कुछ बोलता है, वे जेब से निकालकर नारियल फोड़ देते हैं। वे घोषणावीर और नारियल फोडू मुख्यमंत्री हैं। उन्हें सिर्फ नारियल फोड़ना है काम कुछ नहीं करना है। ऐसे सीएम के विरोध में हमने नारियल की दुकान लगाई है।

Kolar News

Kolar News 8 October 2020

अनूपपुर। प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के अनूपपुर आगमन पर बुधवार को अनूपपुर-कोतमा मार्ग पर भाजपा चुनाव कार्यालय के समक्ष भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने काफिले को काला झंडा दिया। बैनर पोस्टर पर कमलनाथ वापस जाओ के स्लोग्न लिखकर सड़कों पर उतर आए।   कमलनाथ मुर्दाबाद की नारेबाजी करते हुए कमलनाथ वापस जाओ, 15 माह का हिसाब दो का नारा लगाया। कार्यकर्ताओं के काफिले के बीच पहुंचने और कमलनाथ की कार को रोकने के प्रयास में वाहन धीमा हो गया। इसी दौरान एक युवक ने काफिले पर पत्थर भी फेंके। हालांकि इससे किसी को नुकसान नहीं हुआ। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने युवाओं को खदेड़ मौके से भगाया और काफिले को आगे बढ़ाया। लेकिन यह आश्चर्य की बात रही कि यह घटना पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर मॉडल सड़क पर घटित हुई, जिसे पूर्व सीएम की सुरक्षा में चूक माना जा रहा है। यहीं नहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा प्रोट्रोकॉल के विपरीत शहर के बीच बनी सड़क से मंच तक लाया गया। जबकि नियमानुसार शहर के मध्य से जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त वीवीआई को नहीं गुजारा जा सकता है।   ग्वालियर खंडपीठ के आदेश की अवहेलना कोरोना संक्रमण के खतरे तथा उसकी सुरक्षा में ग्वालियर खंडपीठ द्वारा जारी आदेश की भी प्रशासनिक अधिकारियों ने जमकर अवहेलना की गई। खंडपीठ के आदेश के अनुसार किसी भी सभा में 100 से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति नहीं होगी। ऐसा होने पर सम्बंधित जिला प्रशासन इसके उत्तरदायी होंगे। लेकिन 7 अक्टूबर को पूर्व सीएम कमलनाथ के आमसभा में शामिल होने पर मंच सहित दर्शक दीर्घा में हजार से अधिक लोग उपस्थित हुए। मंच और दर्शक दीर्घा में मास्क, सेनेटाइजर, और सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया गया। मंच पर ही सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वीवीआईपी बिना मास्क जमे रहे। जबकि दर्शक दीर्घा में सोशल डिस्टेसिंग और मास्क जैसे सुरक्षा कवच गायब रहे।  

Kolar News

Kolar News 7 October 2020

भोपाल। भाजपा यह जान ले, वह नोट बाँट ले या जो प्रलोभन दे लेकिन कुछ नेता बिकाऊ हो सकते हैं, प्रदेश का मतदाता कभी बिकाऊ नहीं हो सकता है। सौदेबाजी से भले आपने सरकार बना ली लेकिन आज का मतदाता बहुत ही ईमानदार और समझदार, इस चुनाव में वो आपको इसका जवाब ज़रूर देगा। उसे पता है कि मध्य प्रदेश का भविष्य किन हाथों में सुरक्षित है, प्रदेश की कैसी तस्वीर हो, प्रदेश का कैसा नक्शा हो। उक्त संबोधन आज अनूपपुर में एक विशाल जनसभा में देते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भारी बरसात के बाद भी इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने सभा में उपस्थित होकर मेरा खून तो बढ़ाया ही है साथ ही यह भी बताया है कि आपको कांग्रेस की संस्कृति पर विश्वास है। कांग्रेस की संस्कृति भाईचारे वाली व लोगों को जोडऩे वाली है।   उन्होंने उपस्थित विशाल जन समुदाय से "नर्मदा मैया की जय " का उद्घोष कराते हुए कहा कि शिवराज जी से आज प्रदेश की जनता उनके 15 वर्ष का हिसाब मांग रही है लेकिन वह हिसाब देने को तैयार नहीं है। मैंने भी ने उन्हें चुनौती दी है कि अपने 15 वर्ष का हिसाब लेकर जनता के सामने आ जाए, मैं भी अपने 15 माह का हिसाब लेकर जनता के सामने आने को तैयार हूं। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए नाथ ने कहा कि हमारा आदिवासी समाज सबसे विश्वासपात्र व ईमानदार समाज है , वह भोला-भाला है, सरल स्वभाव का है, उसे कोई खरीद नहीं सकता लेकिन जिन लोगों ने समाज को धोखा देने का काम किया है, ऐसे लोगों को समाज कभी माफ नहीं करेगा।   उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने कोयले की खदानों का राष्ट्रीयकरण किया। वह कहती थी कोयला जमीन के नीचे है और गऱीबी जमीन के ऊपर। हम गरीबी को जमीन में ले जाएंगे और कोयले की संपत्ति को जमीन से ऊपर लाएंगे। पहले निजी कंपनी कोयला खदान चलाती थी। हमने कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया और भाजपा ने निजीकरण किया। अब यह कृषि क्षेत्र में मंडियों का निजीकरण करने जा रहे हैं।इनको जहां मौका मिलता है, किसान-मजदूर-गरीब से काम छीन कर उद्योगपति के हाथ में डाल देते हैं।यह रोजगार की छटनी करते हैं। कमलनाथ ने कहा कि मैंने जब सरकार संभाली तो देखा कि प्रदेश में निवेश नहीं आ रहा है, जबकि हमारा प्रदेश तो 5 राज्यों से घिरा हुआ है क्योंकि यहाँ विश्वास का माहौल नहीं था। आखिर निवेशकों को प्रदेश पर विश्वास भी कैसे होगा, जब प्रदेश की पहचान माफिया और मिलावटखोरों से होगी। मैंने प्रदेश की इसी पहचान को बदलने का काम किया तो क्या यह मेरा गुनाह था , मेरी गलती थी ?   इस अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा अतिथि शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने कमलनाथ को ज्ञापन सौंपा। कमलनाथ ने उन्हें आश्वस्त किया कि चिंता ना करें कांग्रेस की सरकार फिर आएगी।

Kolar News

Kolar News 7 October 2020

अनूपपुर। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बुधवार को अनूपपुर पहुंचे। यहां उन्होंने उपचुनाव को लेकर सेक्टर -मंडलम -बूथ सेक्टर के पदाधिकारियों से संवाद किया। इसके वे अनूपपुर से कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह समेत कांग्रेस नेता मौजूद थे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने अनुपपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और जनता से कांग्रेस को जीताने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम अपनों के बीच में भाषण देने नहीं आए है। हमारी पहचान 15 दिन, 15 महिने या 15 साल का नहीं है, बल्कि हमारा परिचय 36 पुश्त का है और उस परिचय की वजह से विनती करने आए ह। अजय सिंह ने कहा कि यहां हमारे बीच जो बैठे है मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ इनकी गलती क्या है जो इनकी सरकार चली गई। इनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वो आपके बारे में सोच रहे थे। गरीब बिजली का बिल कैसे भरेगा, किसान कैसे अपनी खेती करेगा, उसे उसकी फसल का दाम मिले, प्रदेश में बेरोजगार गुजरात और मुंबई में ना भटके मप्र में ही नौकरी मिले उसकी चिंता की। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पूरे पांच साल कमलनाथ सरकार को काम करने का मौका मिल जाता तो प्रदेश के लाखों मजदूर जो कोरोनाकाल में मोदी राज में नंगे पांव छाले के साथ अपने बच्चों के साथ पैदल वापस लौटे गुजरात मुंबई से लौटे ऐसा नहीं होता। सभा को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता हर किसी के बारे में सोचते है। उप्र के हाथरस में महिला के साथ अन्याय हुआ। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वहां उनसे मिलने जाना चाहती थी लेकिन भाजपा सरकार ने नहीं जाने दिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ कमलनाथ और कांग्रेस की सोच है जो सब को सब को साथ लेकर चलने की है वहीं दूसरी तरफ भाजपा की सोच है जो सिर्फ सरकार बनाने की है। अजय सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में चुनाव का कोई मतलब नहीं निकलेगा। आज सिर्फ 25 लोग बिके है, कल पूरा प्रजातंत्र लूट जाएगा। अपने फायदे के लिए दल बदल किया। भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल पर निशाना साधते हुए अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में बिसाहूलाल का साथ दिया, लेकिन वो तो पहले ही पैसा ले चुके थे लेकिन उसके बाद भी मंत्री बनने आए। उन्होंने कहा कि बिसाहूलाल को आज आदिवासी की पीड़ा नहीं दिखती कि उसके घर खाना खाए, आज वो पैसे के दम पर जीतना चाहता है।

Kolar News

Kolar News 7 October 2020

भोपाल। भांडेर में पूर्व सीएम कमल नाथ ओर कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी फूल सिंह बरैया सहित 2 दर्जन कांग्रेस नेताओं पर कोविड नियमों की अनदेखी एवं उच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन न किए जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कमलनाथ पर मुकदमा दर्ज किए जाने पर कांग्रेस आक्रामक हो गई है और सरकार पर आरोप लगा रही है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कमलनाथ पर हुई कार्यवाही पर पलटवार किया है।   पूर्व केबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने कमलनाथ पर एफआईआर को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लगातार भारतीय जनता पार्टी की बड़ी-बड़ी रैलिया हो रही है, आयोजन हो रहे है। उस पर कोई एफआईआर नहीं हो रही है। कमलनाथ जी ने कहा है यह कोई अधिकारियों- कर्मचारियों की लाई हुई भीड़ नही थी। यह जनता की भीड़ थी। हम एफआईआर  से डरने वाले नही है। पीसी शर्मा ने कहा कि चुनाव के समय जो 5 साल के लिए जनता ने कमलनाथ की सरकार चुनी थी और शिवराज को भगाया था। अब 28 विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। उसका इफेक्ट पूरे देश पर पडऩे वाला है। क्या हमेशा यह खरीद फरोख्त करके सरकारी बनाई जाएंगी। यह सब महत्व पूर्ण विषय है।   किसानों का मुद्दा बहुत बड़ाकांग्रेस द्वारा खाट पर चर्चा करने को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा खाट पर ही चर्चा करती है। किसानों का मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा है। तीन विधेयक जो पार्लियामेंट्स में आए हैं, जिसमें किसानों की जमीन हड़प ली जाएगी, किसान बंधुआ मजदूर हो जाएगा। आज एमएसपी की वजह से किसानों को उसकी फसल का मूल्य मिल जाता है जो कि आगे चलकर उन्हें मिल पाएगा।

Kolar News

Kolar News 7 October 2020

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने धार जिले के बदनावर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बदले जाने के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह राठौर एवं उनके पिता जीपी सिंह द्वारा कांग्रेस पार्टी के हित में किये गये त्याग की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ और समर्पित राजनेता और कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी की असली ताकत हैं। जिन्होंने पार्टी को आज तक जीवित रखा है।   कमलनाथ ने मंगलवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा कि पार्टीहाई कमान के निर्णय के अनुसार बदनावर विधानसभा उपचुनाव में कमल पटेल को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद अभिषेक सिंह और जीपी सिंह ने पार्टी हित में व्यक्तिगत स्वार्थों से उपर उठकर जिस उदार भावना का परिचय दिया है, वह इस बात का प्रतीक है कि कांग्रेस पार्टी में पद और लोभ से परे निष्ठावान लोगों के लिए स्वहित नहीं, बल्कि पार्टी और उसके द्वारा लिये गये निर्णय सर्वोपरि हैं। कमनलाथ ने अभिषेक सिंह एवं जीपी सिंह का परिवार सदैव कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहा है। बदनावर उपचुनाव में हुए प्रत्याशी परिवर्तन के बाद सिंह परिवार ने इसी भावना का परिचय दिया है।   गौरतलब है कि उपचुनाव के लिए उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी देखने को मिल रही है। अभिषेक सिंह और जीपी सिंह यहां के स्थानीय नेता हैं और उनके नाम उम्मीदवार की दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन कांग्रेस यहां कमल सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाने जा रही है। इससे दोनों वरिष्ठ कांग्रेस नेता नाराज हो गए। इसी के चलते बीते शनिवार को अभिषेक सिंह राठौर को कमलनाथ ने भोपाल बुलाया। वे भोपाल में पहले दिग्विजय सिंह और बाद में कमलनाथ से मिले। कमलनाथ ने अभिषेक सिंह से उनका पक्ष जाना और सारी परिस्थितियों से अवगत कराया। इसके बाद अभिषेक सिंह ने बयान दिया कि हम सभी कांग्रेसियों का उद्देश्य पार्टी को जिताना है। यदि कमलनाथ चाहें तो टिकट परिवर्तन कर सकते हैं। मैं कांग्रेस के लिए कार्य करूंगा। पार्टी से दगा करने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। इसी को लेकर कमलनाथ ने मंगलवार को अभिषेक सिंह की तारीफ की।

Kolar News

Kolar News 6 October 2020

सीहोर। मध्यप्रदेश में कोरोना से नेता-मंत्री भी नहीं बच पा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्रिमंडल के दस सदस्य तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब सीहोर से कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल भी संक्रमित हो गए हैं। सोमवार देर रात उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद वे घरेलू एकांतवास में चले गए हैं।   जानकारी के मुताबिक, पूर्व कांग्रेस विधायक शैलेंद्र पटेल ने दो दिन पहले सर्दी-जुकाम की शिकायत होने के बाद अपनी कोरोना जांच के लिए सैम्पल दिया था। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि उनके साथ उनके परिवार के दो सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और घरेलू एकांतवास में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि उनके सम्पर्क में आये लोग अपनी जांच करा लें और सावधानी बरतते हुए कुछ दिन एकांतवास में रहें।

Kolar News

Kolar News 6 October 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में 6 मजदूरों की मौत पर गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा है, धार जिले के तिरला थाना अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात हुए सड़क हादसे में कई श्रमिक बंधुओं के असामयिक निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा शोकाकुल परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं। पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने भी धार हादसे को दुखद बताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है, सड़क हादसे में मारे गए लोगों की आत्मशांति की प्रार्थना करता हूं। मृतकों की आत्मा को प्रभु श्रीचरणों में स्थान दें। जो लोग घायल हुए है, ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ करें।

Kolar News

Kolar News 6 October 2020

भोपाल। उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस सडक़ों पर उतर आई है। सोमवार को राजधानी भोपाल में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौन धरने पर बैठे।   राजधानी भोपाल के माध्यमिक शिक्षा मंडल के सामने धरना देने के बाद तमाम प्रदर्शनकारी पैदल मार्च करते हुए बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए हाथरस कांड के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मौन धरना प्रदर्शन होते हुए भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने यूपी से लेकर मध्य प्रदेश तक महिलाओं और बच्चियों के साथ अत्याचार हो रहा है। उसके खिलाफ यह प्रदर्शन किया है। हम आरोपियों के खिलाफ फांसी दिए जाने की मांग करते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक महिला विधायक भ्रष्टाचार के खिलाफ 15 दिन तक धरने पर बैठी रही, लेकिन सरकार ने भ्रष्ट अधिकारी का साथ दिया। यही सरकार का असली चेहरा है।  

Kolar News

Kolar News 5 October 2020

भोपाल। कांग्रेस पहले जो वचन पत्र लायी थी, उसकी एक भी बात इन्होंने पूरी नहीं की। ऐसे में अब उन्हें कोई और थोथा पत्र लाने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। उसी का परिणाम है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग प्रदेश को बचाने के लिए कांग्रेस छोडक़र भाजपा में आ रहे हैं। इन लोगों को विश्वास है कि भाजपा जो कहती है वो करती है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कही।   विकास के मुद्दे पर बनी सरकार को मजबूती देने का चुनाव है   उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब, माताओं, बहनों, नौजवानों सहित हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए कदम उठाए हैं। मध्यप्रदेश में 15 वर्षो में भाजपा की सरकार ने जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बीते 6 महीनों में उन्हें और आगे बढ़ाया है। शिवराज जी के नेतृत्व में हर विधानसभा क्षेत्र में विकास की झड़ी लगी हुई है। चंबल एक्सप्रेस वे, मेडीकल कालेज सहित अन्य जनकल्याणकारी परियोजनाओं को प्रदेश सरकार ने लागू किया है। आने वाला चुनाव शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के मुद्दे पर जो सरकार बनी है, उसे मजबूती देने, आगे बढ़ाने का चुनाव है।    सभी सीटें जीतने को संकल्पित हैं कार्यकर्ता   शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। यहां कार्यकर्ता को अपने मन की बात कहने का अधिकार है। प्रत्याशी तय होने के बाद कार्यकर्ता अपने काम में लग जातें हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह टार्च लेकर प्रत्याशी ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें योग्य प्रत्याशी नहीं मिल रहे। इसलिए वो इधर-उधर डोरे डालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता प्रचंड बहुमत के साथ उपचुनाव में सभी 28 विधानसभा सीटें जीतने के लिए संकल्पित हैं।

Kolar News

Kolar News 5 October 2020

भोपाल। महान वीरांगना रानी दुर्गावती की आज सोमवार को जयंती है। रानी दुर्गावती का जन्म 1524 में हुआ था। उनका राज्य गोंडवाना में था। महारानी दुर्गावती कालिंजर के राजा कीर्तिसिंह चंदेल की एकमात्र संतान थीं। रानी दुर्गावती की जयंती पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है।   मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से रानी दुर्गावती के शौर्य और साहस को नमन किया है। उन्होंने रानी दुर्गावती को जयंती पर नमन करते हुए कहा ‘दुर्गा का रूप लिए साहस,शौर्य की वह मूरत थी। मुगलों को पराभूत कराती देवी की वह सूरत थी- नरेश। रणभूमि में मुगलों को छठी का दूध याद दिला देने वाली वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर कोटिश: नमन। आपके शौर्य, पराक्रम की गाथाएं बेटियों को असंभव को संभव कर दिखाने का साहस देंगी।   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संदेश में कहा ‘नरमुण्डों की झडी लगाई, लाशें बिछाई कई हजार, जब विपदा घिर आई चहुंओर, सीने मे खंजर लिया उतार। बहादुरी और साहस का महान आदर्श प्रस्तुत करने वाली वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती पर सादर नमन   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रानी दुर्गावती को जयंती पर नमन करते हुए कहा ‘कलंकित जीवन जीने से अच्छा शान से मर जाना है। साहस और स्वाभिमान की इस भावना से प्रेरित होकर मुगल शासकों से लोहा लेने वाली वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर नमन और विनम्र श्रद्धांजलि।

Kolar News

Kolar News 5 October 2020

भोपाल।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर भाजपा राज में बहन-बेटियों के साथ बढ़ रही दरिंदगी, दुष्कर्म गैंग रेप व हत्याओं की घटनाओं के विरोध में 5 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस मौन धरना-प्रदर्शन करेगी। साथ ही इन घटनाओं से जुड़े दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाये जाने की सरकार से मांग करेगी।   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि एक तरफ भाजपा “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ “ का बढ़-चढ़ कर नारा देती है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा शासित राज्यों में ही आज बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। चाहे यूपी के हाथरस की घटना हो या मध्यप्रदेश के खरगोन, सतना, जबलपुर , खंडवा , सिवनी , कटनी या नरसिंहपुर की घटना हो , आज हमारी बहन-बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। नाथ ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरफ चौपट हो चुकी है। अपराधी तत्व बहन-बेटियों के साथ दरिंदगी, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनाओं को बेख़ौफ़ अंजाम दे रहे हैं। बेहद शर्मसार कर देने वाली बात है कि विपक्ष में बैठकर यही ज़िम्मेदार भाजपा नेता छोटी सी घटना पर भी खूब धरना-प्रदर्शन करते थे, खूब भाषण देते थे, आज वो सब गायब हैं, मौन हैं ?   कमलनाथ ने कहा कि इन सभी घटनाओं के विरोध में, बहन-बेटियों की सुरक्षा व उन्हें न्याय दिलाने की माँग को लेकर नींद में सोई मप्र की शिवराज सरकार व उप्र की योगी सरकार को जगाने और दोषियों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने की माँग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पर कांग्रेसजन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 5 अक्टूबर, सोमवार को गांधी प्रतिमा, डाॅ. बाबा साहेब आम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष मौन धरना-प्रदर्शन देंगे। इस दौरान स्थानीय स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस पक्ष के समस्त जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Kolar News

Kolar News 3 October 2020

भोपाल। पिछले 13 दिनों से धरने पर बैठी गाडरवारा की कांगे्रस विधायक सुनीता पटेल की मांग को आखिरकार सरकार ने मान लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी को पीएचक्यू भोपाल अटैच कर दिया है। कांगे्रस विधायक सुनीता पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा धड़ल्ले से चलाये जा रहे अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन, गांव-गांव में जुआ-सट्टा और शराब की अवैध बिक्री की रोक लगाये जाने और नरसिंहपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी का अन्यत्र स्थानांतरण किये जाने की मांग को लेकर विधायक विश्राम गृह के परिसर में धरने पर बैठी थी।   सुनीता पटेल की मांग पर सरकार ने शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी को पीएचक्यू भोपाल अटैच कर दिया। वहीं अपनी मांग पूरी होने पर कांग्रेस विधायक ने आज धरना समाप्त कर दिया है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, पूर्व मंत्रीगण सज्जन सिंह वर्मा, पी.सी. शर्मा, जीतू पटवारी, विधायक आरिफ मसूद धरना स्थल पर पहुंचे और विधायक सुनीता पटेल का धरना समाप्त करवाया। इस दौरान सुनीता पटेल ने धरना समाप्त करते हुए कहा कि विगत महीनों से मेरे विधानसभा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहे थे, क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल व्यापत था। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि रेत खदानों पर अवैध शस्त्रों से आये दिन खुलेआम फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलायी जाती है। क्षेत्र की भोली-भाली जनता इस प्रकार के कृत्यों से काफी आहत है तथा उनके मन में हमेशा भय का वातावरण बना रहता है कि कहीं कोई बड़ी घटना को अंजाम न दिया जाये।   उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यहीं नहीं बीते वर्ष जबलपुर के दो व्यक्तियों का एनकांउटर नरसिंहपुर में हुआ था, जिसमें नरसिंहपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, तथा इस एनकांउटर की घटना की जांच चल रही है। श्रीमती पटेल ने श्री तिवारी का अन्यंत्र स्थानांतरण किये जाने की मांग सरकार से की थी।

Kolar News

Kolar News 3 October 2020

भोपाल। प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। इससे पहले बसपा आठ सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।   बसपा के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. रमेश पिप्पल के हस्ताक्षर से जारी उम्मीदवारों की सूची में कांग्रेस छोड़कर बीएसपी में शामिल होने वाले पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौध्द को भांडेर से उम्मीदवार बनाया गया है। सांची से पूरन‍सिंह अहिरवार को टिकट दिया गया है। पार्टी ने ग्वा लियर से हरपाल मांझी को टिकट दिया है जबकि ग्वाललियर पूर्व से महेश बघेल को अपना उम्मीभदवार बनाया है। रमेश डाबर को बमौरी से और विक्रम सिंह गेहलोत को सांवेर से टिकट दिया गया है। सुवासरा सीट से पार्टी ने शंकरलाल चौहान, मांधाता सीट से डॉ. जीतेंद्र वासिन्दे, ब्यावरा से गोपालसिंह भिलाला तथा आगर मालवा से गजेंद्र बंजारिया को उम्मीदवार बनाया है।

Kolar News

Kolar News 2 October 2020

भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज शुक्रवार को 151वीं जयंती है। हर वर्ष 2 अक्टूबर का दिन गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। गांधी जी एक महान नेता के साथ समाज सुधारक भी थे। भारतीय इतिहास में इनका नाम सबसे प्रेरणादायक महापुरूषों में शुमार है। इन्होंने भारत के स्वतंत्रता दिलाने के लिए निस्वार्थ भाव से योगदान दिया था। गांधी जयंती पर आज देश भर में बापू को याद किया जा रहा है। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें इस अवसर पर नमन किया है।   सीएम शिवराज ने गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता के देशहित में उनके योगदान और विचारों को स्मरण कर नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘अपने आपको जीवन में ढूंढना है, तो लोगों की मदद में खो जाओ-बापू। गाँधीजयंती पर राष्ट्रपिता के चरणों में कोटिश: नमन! अहिंसा, शांति, सद्भाव की उनकी दिखाई राह पर चलकर ही विश्व का कल्याण होगा। बापू के स्वप्न- स्वच्छ, स्वस्थ, आत्मनिर्भर भारत को हम सब मिलकर साकार करेंगे। आगे अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘बापू के सत्य, अहिंसा, शांति, सद्भाव के दिये मंत्र को सभी आत्मसात कर लें, तो समाज से बैर-भाव, हिंसा स्वत: मिट जायेगी। विश्व का हर व्यक्ति सृजन का हिस्सा बन जायेगा। यही तो हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों की शक्ति है, जो सैकड़ों वर्ष पूर्व भी प्रासंगिक थी और आज भी है।   एक अन्य ट्वीट कर सीएम शिवराज ने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत पर पीएम मोदी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए लिखा ‘हमारे पीएम श्री @narendramodi जी राष्ट्रपिता प्तमहात्मागांधी के सपनों के स्वच्छ, स्वस्थ और #AatmaNirbharBharat के निर्माण के लिए संकल्पित हैं। मुझे विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में हम सब भारतवासी गांधी जी के सपनों के भारत के निर्माण में सफल होंगे। बापू के चरणों में प्रणाम!   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कहा ‘सत्य, अहिंसा एवं त्याग की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गांधी जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा ‘त्याग, तपस्या और अहिंसा की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती पर सादर नमन।   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बापू को नमन करते हुए अपने ट्वीट में कहा ‘सत्य, अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन और हार्दिक शुभकामनाएं। गाँधीजी के सिद्धांत और जीवनमूल्य आज भी प्रासंगिक हैं।

Kolar News

Kolar News 2 October 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश की भाजपा की शिवराज सरकार द्वारा किए जा रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थान्तरण को लेकर निर्वाचन आयोग में शिकायत की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और प्रभारी चुनाव आयोग कार्य जेपी धनोपिया ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखित शिकायत करते हुए आचार संहिता लगने के बाद भी भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे स्थान्तरण पर रोक लगाए जाने की मांग करते हुए कहा है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव हो रहे हैं। वहाँ शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थान्तरण को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लगाई गई आचार संहिता का उलंघन बताया है।   कांग्रेस द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में आईपीएस सचिन अतुलकर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर, आर.के.द्विवेदी उप नियंत्रक नापतौल ग्वालियर, डी. के.श्रीवास्तव सहायक नियंत्रक मुरैना, नगर पालिका, नगर निगम, राजस्व निरीक्षक आदि पदों पर पदस्थ 31 अधिकारियों को स्थानांतरित कर आचार संहिता का उलंघन किया गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा चिन्हित कर अपने चहेते अधिकारियों तथा कर्मचारियों की पद स्थापना कर राजनैतिक लाभ लेने के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से उप चुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में आचार सांहित लगने के बाद स्थानांतरणों करना सरासर गलत और अनुचित है। जिस पर निर्वाचन आयोग को रोक लगानी चाहिए। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि उप चुनाव वाली विधानसभाओं में किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरणों को निरस्त किया जाए।

Kolar News

Kolar News 2 October 2020

अशोकनगर। कमलनाथ की वोटों से चुनी गई सरकार को नोटों से गिराई गई है। मध्यप्रदेश में उप चुनाव थोपने वालों से जनता के पैसे की पूरी बसूली होना चाहिए। अशोकनगर विधानसभा सीट के विधायक अगर पुन: चुनाव लड़ रहें हैं तो उनके द्वारा इस्तीफा क्यों दिया गया? यह जनता के साथ धोखा और जनता के पैसे की बर्बादी है, जो बसूल होना चाहिए।    यह बात कमलनाथ सरकार के पूर्व जनसम्पर्क मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने गुरुवार को यहां उपचुनाव के तहत कांग्रेस कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर पोहरी के कांग्रेस प्रत्याशी हरिबल्लभ शुक्ला, चंदेरी विधायक गोपाल सिंह एवं अशोकनगर विधानसभा प्रत्याशी आशा दोहरे, प्रदेश प्रवक्ता शहरयार खान उपस्थित थे।    इस अवसर पर पीसी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में उप चुनाव थोपाने वालों से जनता के पैसे की पूरी बसूली होना चाहिए, इसके लिए हमारे द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जिस सीट पर जो पूर्व जो लोग चुनाव लड़ रहे हैं, फिर इनके द्वारा अपनी विधायकी से इस्तीफा क्यों दिया? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ की वोटों से चुनी हुई सरकार नोटों से गिराकर जनता के साथ धोखा किया गया है।    पूर्व जनसम्पर्क मंत्री ने उपचुनाव के मद्देनजर कहा कि प्रदेश में 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने सभी 28 सीटों के लिए अलग एवं प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र तैयार कर रही है, जो कि कमलनाथ सरकार बनने के बाद पूरे किए जाएंगे।    उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सरकार सिंधिया के साथ मिलकर धोखा कर रही है। जो बिजली के बिल कमलनाथ सरकार में 100 रुपये का आता था अब वह 1 हजार रुपये आ रहा है, जिसे शिवराज सरकार ने स्थगित करने की बात कही है, माफ नहीं, जो जनता के साथ धोखा है। साथ ही उन्होंने सिंधिया के पूर्व संसदीय क्षेत्र की तुलना कमलनाथ के छिंदबाड़ा से करते हुए कहा कि कमलनाथ 1980 से छिंदबाड़ा से सांसद रहे हैं, पर कभी वोट मांगने नहीं जाते, उनके विकास कार्यों पर वोट मिलते हैं, और जबकि सिंधिया ने 17 सालों में अपने क्षेत्र को क्या दिया सभी के समक्ष है।    एक-एक क्वुंटल नारियल रखकर चलते हैं शिवराज-सिंधिया: पोहरी से कांग्रेस प्रत्याशी हरिबल्लभ शुक्ला ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कटाक्ष कर कहा कि सिंधिया रूपी वायरस भाजपा में घुस गया है, जिससे आने वाले समय में भाजपा में इस वायरस का असर दिखाई देगा।    साथ ही हरीबल्लभ शुक्ला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा जगह-जगह लोकापर्ण/ शिलान्यास किए जाने पर कटाक्ष कर कहा कि शिवराज और सिंधिया दोनों अपनी-अपनी गाडिय़ों में एक-एक क्वुंटल नारियल रखकर चलते हैं, जहां जगह दिखती है वहीं फोड़ देते हैं। 

Kolar News

Kolar News 1 October 2020

देवास/ भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। कांग्रेस पहले ही अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल उपचुनाव से पहले दल बदल कर आए चेहरों को मैदान में उतारने की तैयारी में है। सबसे ज्यादा घमासान भाजपा में है। भाजपा ने अभी तक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है लेकिन सिंधिया समर्थक चेहारों को चुनाव में उतारा जाएगा, जिससे पार्टी में बगावत के सुर बुलंद हो गए है।   देवास के हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए मनोज चौधरी को लेकर विरोध शुरू हो गया है। यहां से चार बार भाजपा विधायक रहे वरिष्ठ नेता डॉ. तेज सिंह सेंधव ने सीधे तौर पर पार्टी की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। डॉ. तेज सिंह सेंधव ने साफ कर दिया कि अगर भाजपा ने मनोज चौधरी को टिकट दिया तो वे खुद निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।   पूर्व विधायक तेज सिंह सेंधव ने अपनी पार्टी के खिलाफ बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार गिराने में खरीद-फरोख्त कि जो राजनीति हुई है वह प्रजातंत्र के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि अबर कांग्रेस से आए चेहरे को पार्टी टिकट देती है तो यह उन कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है जिन्होंने दिन-रात खून पसीने से पार्टी को सींचा है। पार्टी के पुराने नेताओं को टिकट देना चाहिए। वरिष्ठ नेता ने बगावत का झंडा बुलंद करते हुए कहा कि मैंने अपनी बात मुख्यमंत्री, संगठन और केंद्र तक पहुंचा दी है। अगर मुझे टिकट नहीं दी गई तो मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा।  

Kolar News

Kolar News 1 October 2020

भोपाल। खजुराहो सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (वीडी शर्मा) का आज गुरुवार को 50वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर प्रदेशभर से भाजपा नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी वीडी शर्मा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ जीवन की कामना की है।   सीएम शिवराज ने ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा ‘@BJPyMP के प्रदेशाध्यक्ष श्री @vdsharmabjp को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको सदैव निरोगी रखें, लंबी आयु प्रदान करें और आपकी सभी मनोकामनाएँ पूरी करें, मेरी यही प्रार्थना है।   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संदेश में कहा ‘शुभ जन्मदिन !!! भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री @vdsharmabjp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं... बाबा महाकाल आपको सदा स्वस्थ और दीर्घायु रखे, यही कामना है!   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘@BJPyMP के प्रदेशाध्यक्ष श्री @vdsharmabjp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। माँ पीताम्बरा आपको सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रखें। आपके नेतृत्व में प्रदेश का पार्टी संगठन सशक्त और प्रगति पथ पर अग्रसर हो।

Kolar News

Kolar News 1 October 2020

अनूपपुर। विधानसभा उप निर्वाचन के सफल संचालन हेतु बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर ने जिले के अनूपपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए फ्लाईंग स्क्वाड टीम गठित की है। विधानसभा कोतमा में कोतमा थाना, भालूमाड़ा थाना, विधानसभा अनूपपुर में अनूपपुर थाना, चचाई थाना, जैतहरी थाना, विधानसभा पुष्पराजगढ़ हेतु राजेन्द्रग्राम थाना अंतर्गत 3-3 फ्लाईंग स्क्वाड टीम गठित की गई है।   स्टेटिक सर्विलेंस टीम गठित   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा उप अनूपपुर जिले के विधानसभा क्षेत्रों हेतु स्टेटिक सर्विलेंस टीम गठित की है। विधानसभा कोतमा हेतु रामनगर थाना (घुघरीटोला), भालूमाड़ा थाना (बदरा मोड़), विधानसभा अनूपपुर हेतु अनूपपुर थाना (श्रीवास्तव मोड़), चचाई थाना (बकही), जैतहरी थाना (खैरगिरी वेंकटनगर), विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ हेतु राजेन्द्रग्राम थाना (सकरा मोड़), अमरकंटक थाना (कबीर चबुतरा), करनपठार (बेनीबारी तिराहा) अंतर्गत 3-3 स्टेटिक सर्विलेंस टीम गठित की गई है। प्रत्येक स्टेटिक सर्विलेंस टीम में 3-3 शासकीय सेवकों की तैनाती की गई है।   पहली टीम प्रात: 8 से शाम 4 बजे तक, दूसरी टीम शाम 4 से रात्रि 12 बजे तक, तीसरी टीम रात्रि 12 बजे से प्रात: 8 बजे तक तैनात रहेंगे। आपने समस्त विधानसभा क्षेत्रों में 3-3 शासकीय सेवकों को रिजर्व फ्लाईंग स्क्वाड टीम में रखा है।     कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपरोक्त समस्त फ्लाईंग स्क्वाड टीम को निर्देश दिए हैं कि स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में चेक पोस्ट बनाकर अपने क्षेत्र में भारी मात्रा में लाई जाने वाली नगदी, अवैध शराब, कोई संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों इत्यादि की आवाजाही पर निगरानी रखें एवं समस्त जाँच प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करना सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक दिवसों में निर्धारित प्रारूपों में जानकारी प्रेषित करें।

Kolar News

Kolar News 30 September 2020

मंदसौर। मध्‍यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही भाजपा-कांग्रेस दोनो पार्टियां अब पूरे दमखम के साथ मैदान आ चुकी हैं। नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्‍यारोप लगाने लगे हैं।    ऐसा ही नजारा सुवासरा में देखने को मिला, जहां उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली सभा बुधवार को सीतामउ में पूर्व सीएम कमलनाथ ने ली। यहां उनका भावुक भाषण चर्चा में रहा। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा मैं तो मध्यप्रदेश को विकास के रास्ते पर लाया। दो चरणों में किसानों का कर्जा माफ किया। माफियाओं का खात्मा किया। शुद्ध का युद्ध चलाया। 100 रूपये में बिजली दी। ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण लाया। मैंने डेढ़ वर्ष में कोन सा पाप, गुनाह या गलती की बतायें, लेकिन भाजपा ने धन बल के आधार पर कांग्रेस की सरकार गिरा दी।    श्री नाथ ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र और जनादेश की हत्या कर प्रदेश में सरकार बनाई, लेकिन मैं अब आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश में फिर से कांगेस की सरकार आयेंगी ओर हम लोग दिवाली साथ में मनायेंगे। उन्‍होंने कहा कि सत्ता के लालची और भूखे लोगों ने जनादेश का माखौल उड़ाकर रख दिया।    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लो कमलनाथ को वोट मत दो, कांग्रेस को वोट मत दो, लेकिन तस्वीर देखों और सच्चाई का साथ दो। मुझे कोई प्रमाण पत्र चाहिए तो आप से चाहिए शिवराज या भाजपा से नहीं। अंत में कमलनाथ ने कहा कि राजभवन में फिर से कांग्रेस का परचम लहराएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व सीएम सीतामउ में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी राकेश पाटीदार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने आये थे।

Kolar News

Kolar News 30 September 2020

भोपाल। प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यावरण मंत्री उषा ठाकुर द्वारा विवादित बयान के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए उषा ठाकुर पर सस्ती लोकप्रियता के लिए विवादास्पद बयान देने का आरोप लगाया है। साथ ही उनसे माफी मांगने की मांग भी की है।   मध्य प्रदेश में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर को ऐसा विभाग मिला है, जिसमें काम करने को ज़्यादा कुछ काम नहीं है इसलिए फुर्सत में सस्ती लोकप्रियता के लिये पहले निरंतर उल-जलूल व विवादास्पद बयान देना और बाद में पलट जाना उनकी आदत बन चुका है।   सलूजा ने कहा कि आज वो कांग्रेस को देशद्रोही बता रही है व इस चुनाव को देशभक्त व देशद्रोहियों के बीच का चुनाव बता रही है। इसके पूर्व वो आदिवासियों के हितों के लिए काम करने वाले संगठन जयस को भी देशद्रोही संगठन बता चुकी है और बाद में विरोध होने पर पलट चुकी है व माफी मांग चुकी है। इसके पूर्व भी वो नवरात्रि में गरबे को लेकर, बकरीद पर क़ुर्बानी को लेकर, मैगी खिलाने वाली माँ को आलसी बताने जैसे विवादास्पद बयान देती रहती है। सलूजा ने कहा कि मंत्री उषा ठाकुर का कांग्रेस को लेकर दिया बयान बेहद आपत्तिजनक है, इसके लिए उन्हें माफी मांगना चाहिए। साथ ही उन्हें यह भी बताना चाहिए कि जिस भाजपा को वह देशभक्त बता रही है, आजादी की लड़ाई में उसके कौन- कौन से नेता ने भाग लिया? आजादी के संघर्ष में उनकी पार्टी का क्या योगदान था? आरएसएस कार्यालय पर 52 वर्ष तक तिरंगा झंडा क्यों नहीं फहराया गया? किस कार्य  से उषा ठाकुर अपनी पार्टी को देशभक्त बता रही है? सलूजा ने कहा कि कांग्रेस का तो इतिहास गवाह है कि कांग्रेस के कई नेताओं ने आजादी की लड़ाई में भाग लिया, अपनी कुर्बानियां दी है। कांग्रेस देश भक्त पार्टी है, कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है, यह किसी से छुपा नहीं है और हमें भाजपा के प्रमाण पत्र की आवश्यकता भी नहीं है।

Kolar News

Kolar News 28 September 2020

भोपाल। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा उनकी पत्नी से की गई मारपीट का मामला महिला आयोग तक पहुंच गया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने पूरे घटनाक्रम को घोर आपत्तिजनक और शर्मनाक बताया है। उन्होंने मामले में प्रदेश सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को अपर्याप्त बताते हुए पुरुषोत्तम शर्मा की अविलंब बर्खास्तगी के साथ ही उन पर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज करने की मांग की है।   राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने सोमवार को पूरे मामले पर बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों, महिला अत्याचारों और बेखौफ घूम रहे अपराधियों पर लगाम लगाने में प्रदेश सरकार और उसकी पुलिस पूरी तरह से नाकारा सिद्ध हो रही है, ऐसे में डीजीपी स्तर के पुलिस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा का, अपनी पत्नी को पीटते हुए वीडियो वायरल होना और भी आपत्तिजनक व शर्मनाक बात है। इससे पता चल रहा है कि जिस प्रदेश पुलिस पर महिलाओं की सुरक्षा का दायित्व है, वह स्वयं ही महिला अत्याचार में लिप्त है। प्रदेश महिला आयोग ने इस पूरी घटना को स्वत: संज्ञान में लिया है और प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से अपील की है कि केवल दोषी को कार्यमुक्त कर, वे अपने कर्तव्यों की इतिश्री न समझें बल्कि दोषी को तत्काल बर्खास्त करने के साथ ही उस पर अविलंब आपराधिक प्रकरण भी दर्ज करवाएं।   शोभा ओझा ने कहा कि दोषी आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा को उनकी पत्नी ने संदिग्ध रूप से एक महिला के घर रंगे हाथों पकड़ा, इसके बाद शर्मा ने घर पहुंचकर पत्नी से मारपीट की। पुरुषोत्तम शर्मा के आईआरएस बेटे पार्थ गौतम शर्मा द्वारा दोनों घटनाओं के वीडियो प्रमाणों के साथ गृहमंत्री, मुख्य सचिव व डीजीपी को की गई शिकायतों के बाद भी सरकार द्वारा की गई लचर कार्यवाही घोर निंदनीय है। यदि भक्षक बने समाज के ऐसे "रक्षकों" पर कठोर कार्यवाही नहीं की गई तो महिला सुरक्षा को लेकर राज्य के नागरिकों में एक गलत संदेश जाएगा और महिलाओं में इससे और भी अधिक असुरक्षा की भावना व्याप्त होगी।आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने इस मामले में राज्य महिला आयोग द्वारा कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से भी अपनी अपील दोहराई और कहा कि इस संगीन मामले में वे स्वत: पहल करते हुए दोषी की बर्खास्तगी के साथ ही उस पर अविलंब आपराधिक प्रकरण भी दर्ज करवाएं, क्योंकि इसके अलावा उस पर की गई कोई भी अन्य कार्यवाही बेअसर और अपर्याप्त सिद्ध होगी। यदि इस गंभीर मामले में राज्य सरकार और मुख्यमंत्री द्वारा एक कठोर संदेश नहीं दिया गया तो प्रदेश में पहले से ही जघन्य महिला अपराधों को अंजाम दे रहे बेखौफ अपराधियों के हौंसले भी और बुलंद हो सकते हैं।

Kolar News

Kolar News 28 September 2020

भोपाल। पूरा देश आज क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की 113वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये हैं।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट पर शहीद भगत सिंह की दो पंक्तियां पोस्ट की हैं-‘इस कदर वाकिफ है मेरी कलम, मेरे जज्बातों से कि अगर मैं इश्क लिखना भी चाहूं तो इंकलाब लिख जाता है।’ इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि- ‘मां भारती के वीर सपूत, शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती पर कोटिश: नमन! आपका ओजस्वी जीवन भारत की युवा पीढिय़ों को राष्ट्र सेवा और उत्थान के लिए सर्वदा प्रेरित करता रहेगा।’   वहीं, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शहीद भगत सिंह की पंक्तियां ट्वीट की हैं-'वे मुझे मार सकते हैं लेकिन मेरे विचारों को नहीं, वे मुझे कुचल सकते हैं लेकिन मेरी आत्मा को नहीं।'' उन्होंने आगे लिखा है कि -‘स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। आपका त्याग और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करेगा।’   भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है कि -‘देश के लिए अपना बलिदान देकर आपने ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें हिलाकर रख दी, जिसने करोड़ों देशवासियों के अंदर आजादी की अलख जगाकर गुलामी की जंजीरों को तोडऩे का काम किया। भारत माँ के ऐसे वीर सपूत शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती पर शत-शत नमन।’

Kolar News

Kolar News 28 September 2020

धार। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोटेश्वर आगमन पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री चौहान, सांसद सिंधिया व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर व भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।     भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मनावर के पूर्व विधायक बलवंतसिंह मंडलोई, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कुसुमसिंह दत्तीगांव, राजगढ़ मंडी के पूर्व अध्यक्ष व जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह दत्तीगांव, धार ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रणजीतसिंह केसुर, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सदस्य जीवन पटेल खलघाट, राजगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष करणसिंह वसुनिया, पूर्व पीसीसी मेंबर दिनेश झंवर बाग, पूर्व जिला कांग्रेस महामंत्री हेमंत मोदी बखतगढ़, युवक कांग्रेस के पूर्व लोकसभा महासचिव ओमनारायण सिंह संदला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवीसिंह पटेल भिड़ाताखुर्द, सरपँच नारायण कामदार साकतली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पाटीदार खलघाट, धरमपूरी के पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्रसिंह सोलंकी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश जाट खेरवास आदि प्रमुख नेता भाजपा में शामिल हुए। 

Kolar News

Kolar News 27 September 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और कालापीपल से कांग्रेस के विधायक कुणाल चौधरी ने रविवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में ऐसे कई किसानों को प्रस्तुत किया, जिनके बैंक खातों में कमलनाथ सरकार ने कर्जमाफी के पैसे ट्रांसफर किये गये हैं। कुणाल चौधरी ने सबूत के साथ बताया कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने 26 लाख 95 हजार किसानों का कर्ज माफ किया है। कमलनाथ सरकार ने सरकार बनने के दो घंटे के भीतर ही कर्जमाफी का फैसला कर किसानों के आंसू पोंछे मगर अब तक भाजपा कर्जमाफी को लेकर सिर्फ झूठ बोलकर दुष्प्रचार करती रही है। अब शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के सीएम हैं, लेकिन अभी भी वह और उनके नेता अलग-अलग मंच से कर्जमाफी को लेकर झूठ बोल रहे हैं। जबकि विधानसभा में सरकार स्वयं स्वीकार कर चुकी है कि कमलनाथ सरकार ने 26 लाख 95 हजार किसानों का कर्जा माफ किया है।   कुणाल चौधरी ने कहा कि विधानसभा में खुद किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल सदन में  बताया कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने प्रथम चरण में 20 लाख 23 हज़ार 136 किसानों का 7 हज़ार 108 करोड़ का कर्ज माफ कियाष दूसरे चरण में 6 लाख 72 हजार 245 किसानों का 4 हज़ार 538 करोड़ माफ करने की स्वीकृति दी गई एवं 5 लाख 90 हजार 848 किसानों का 7 हजार 492 करोड़ स्वीकृति हेतु शेष है। सरकार ने अधिकृत रूप से कर्जमाफी की बात को स्वीकारा किया है। लेकिन उसके बाद भी सीएम शिवराज सिंह चौहान औरज्योतिरादित्य सिंधिया हर मच से बोल रहे हैं कि किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ, इससे भारतीय जनता पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा सामने आता है।   वहीं, प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने सीधे सवाल करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केवल दो बातों का जवाब दें कि 15 साल तक राज करने के बाद भी प्रदेश के 53 लाख किसान कर्जदार क्यों हुए? आप तो शून्य प्रतिशत पर पैसा दे रहे थे? स्पष्ट बताएं कि प्रदेश में 26 लाख 95 हजार किसानों का कर्जा माफ हुआ कि नहीं हुआ? घुमा फिरा कर बातें करके अपने 15 साल के पापों को छुपाने की कोशिश जनता ने 2018 में नाकाम की है और इन उपचुनाव में भी करेगी।    पत्रकार वार्ता में कालापीपल क्षेत्र के 50 से अधिक किसान अपनी पासबुक खाता बही और प्रमाण पत्र लेकर आए और उन्होंने अपनी बैंक पासबुक में 1 लाख 92000 तक के कर्ज माफी की एंट्री दिखाएं और पत्रकार बंधुओं के प्रश्नों का सीधा सामना किया भारतीय जनता पार्टी के झूठ और संवैधानिक पदों पर बैठकर दुष्प्रचार करने वाले मंत्रियों का आज स्वयं किसानों ने पर्दाफाश कर दिया।

Kolar News

Kolar News 27 September 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार, 28 सितम्बर को मिंटो हॉल में सुबह 11 बजे प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र के कोरोना योद्धाओं का सम्मान करेंगे। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा कोविड-19 महामारी काल में योगदान देने वाले चिकित्सा क्षेत्र के कोरोना योद्धाओं से संवाद होगा। मुख्यमंत्री द्वारा कोविड-19 महामारी काल में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सेवा सम्मान एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे।   जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायवार ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित होने वाले कोरोना योद्धाओं में भोपाल के चिकित्सक डॉ. लोकेन्द्र दवे, डॉ. उमेश शुक्ला, वार्ड बॉय मोहम्मद वसीम, सफाईकर्मी शिवकली, सागर के सहायक प्राध्यापक मेडिसिन डॉ. मनीष जैन, इंदौर नर्सिंग स्टॉफ की जयश्री कुलकर्णी, ग्वालियर के लेब टेक्नीशियन दीपक बाथम शामिल हैं।   कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी करेंगे। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य  मोहम्मद सुलेमान, स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. संजय गोयल और चिकित्सा शिक्षा आयुक्त निशांत वरवड़े उपस्थित रहेंगे।   कार्यक्रम में मध्यप्रदेश गान और कोरोना योद्धाओं के सम्मान में वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा कोरोना योद्धाओं का उत्साहवद्र्धन किया जायेगा।

Kolar News

Kolar News 27 September 2020

अनूपपुर। शासन निरंतर कृषि आय में वृद्धि करने एवं कृषि को आकर्षक व्यवसाय बनाने के लिए प्रयासरत है। तकनीकि मार्गदर्शन, उन्नत बीज खाद की उपलब्धता, उपार्जन की उचित व्यवस्था, कीट व्याधि, बाढ़, अल्प वर्षा, अतिवर्षा अन्य प्राकृतिक आपदाओं में कृषकों को सम्बल प्रदान करने के साथ-साथ कृषि उत्पादों की अच्छे दाम उपलब्ध कराने में शासन द्वारा सतत रूप से सहयोग प्रदान किया जा रहा है। कृषकों का हित सर्वोपरि है। किसान का सम्मान शासन की पहचान है। शनिवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जिले के कृषकों को एनआईसी कक्ष में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के शुभारम्भ अवसर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कहीं।   उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनांतर्गत जिले के 68861 कृषक परिवार लाभान्वित होंगे। जिसमें 11475 कृषक अनूपपुर,15484 कोतमा,11518 जैतहरी एवं 30384 कृषक जैतहरी के निवासी हैं। खाद्य मंत्री द्वारा  बलबहरा के कृषक शिवकुमार राठौर, परासी के कृषक धनीराम सिंह, सिवनी के मोहनलाल राठौर, खाड़ा के हनुमान दास महरा एवं सामतपुर के सुंदरलाल राठौर को योजना की प्रथम किश्त 2000 रुपए सांकेतिक रूप से चेक के माध्यम से प्रदान किया।   खाद्य मंत्री ने जिले के किसानों सहित मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के राज्यस्तरीय शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के उदबोधन का श्रवण एवं दर्शन किया।   उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनांतर्गत पीएम किसान योजना के पात्र प्रदेश के 77 लाख कृषक परिवारों को 4000 रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि प्राप्त होगी। उक्त राशि की प्रथम किश्त का मुख्यमंत्री द्वारा राज्यस्तरीय कार्यक्रम में ऑनलाइन कृषकों के खातों में अंतरण किया गया। इस दौरान कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मिलिंद नागदेवे, एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी, उप संचालक कृषि एनडी गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी एवं कृषक उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 26 September 2020

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग ने शनिवार को जयप्रकाश चिकित्सालय का निरीक्षण किया और वहाँ की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कोविड सेंटर और ऑक्सीजन सप्लाई रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का मुआयना किया।   मंत्री सारंग ने कहा कि अस्पताल में कोविड के लिये व्यवस्थाएँ सुचारु हों, इस दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। व्यवस्थाएँ लगातार चुस्त-दुरुस्त करने की कोशिशें जारी हैं। कोविड पेशेंट की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। कोविड के इलाज के लिये ऑक्सीजन जरूरी है और अभी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई हो रही है। सारंग ने मरीजों के परिजन से भी चर्चा की और अस्पताल की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।   विश्वास सारंग ने चिकित्सालय में डॉक्टर्स, स्टाफ आदि से चर्चा कर किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टर्स को चेताया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इस बात का ध्यान रखा जाये। डॉक्टर्स अपने स्टाफ पर नियंत्रण रखें। किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। हाल ही में एक अव्यवस्था का प्रकरण सामने आने पर उन्होंने कहा कि कमिश्नर हेल्थ को प्रकरण की जाँच करने के निर्देश दिये गये हैं। लापरवाही बरतने वाले पर कार्यवाही सुनिश्चित होगी।   सारंग ने कहा कि व्यवस्थाएँ ठीक करने के लिये गार्ड की 8-8 घंटे की ड्यूटी सुनिश्चित की जाये। रात्रि में भी जरूरत पड़ने पर डॉक्टर्स मरीज का इलाज करें और जूनियर डॉक्टर्स को भी गाइडेंस दें। उन्होंने सी.सी. टी.व्ही. कैमरा लगवाने के भी निर्देश संबंधित को दिये। सारंग ने कहा कि डॉक्टर्स, नर्स, स्टाफ, गार्ड सभी के ड्यूटी रोस्टर्स व्यवहारिक रूप से बनायें। इस मौके पर स्वास्थ्य आयुक्त संजय गोयल, कलेक्टर अविनाश लावनिया, सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी और सिविल सर्जन आर.के. तिवारी मौजूद रहे।

Kolar News

Kolar News 26 September 2020

भोपाल। कांग्रेस ने सीएम शिवराज ने किसान कल्याण योजना का दो बार शुभारंभ करने का आरोप लगाया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहना है कि जिस किसान कल्याण योजना का प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कल 25 सितंबर को एक कार्यक्रम में शुभारंभ कर चुके हैं, उसी योजना का आज फिर 26 सितंबर को उन्होंने दोबारा एक कार्यक्रम कर शुभारंभ किया, इससे शर्मनाक कुछ और हो नहीं सकता?   सलूजा ने शनिवार को जारी अपने एक बयान में कहा कि ऐसा कर कर मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का भी अपमान किया है, उनकी जयंती का भी मजाक उड़ाया है क्योंकि कल मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के शुभारंभ के अवसर पर सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में कहा था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का आज जन्मदिन है और इस योजना के शुभारंभ के लिए इससे शुभ अवसर कुछ और हो नहीं सकता तो फिर क्या कारण है कि उस दिन शुभारंभ की गई योजना का दोबारा अगले दिन उन्होंने फिर शुभारंभ किया? क्या वह पंडित दीनदयाल जी की जयंती के दिन को शुभ नहीं मानते ?   उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वैसे तो शिवराज सिंह चौहानन इस योजना का शुभारंभ 26 सितंबर को एक बड़ा समारोह आयोजित कर करना चाहते थे लेकिन एक दिन पूर्व चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपचुनाव की संभावित घोषणा व अचार संहिता को देखते हुए उन्होंने ताबड़तोड़ इस योजना का एक दिन पूर्व ही एक समारोह में शुभारंभ कर दिया लेकिन कल जब इस योजना का शुभारंभ हो चुका था तो फिर आज लाखों खर्च कर बड़ा समारोह आयोजित करने की आवश्यकता क्यों पड़ी ?   सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए सलूजा ने कहा कि शिवराज जी अपनी झूठी घोषणाओं, झूठे उद्घाटन, भूमि पूजन, शिलान्यास के लिये जाने जाते है और अब जिस तरह से एक योजना का वे दो-दो बार शुभारंभ कर रहे हैं, उसके लिए प्रदेश के खजाने से लाखों खर्च कर रहे हैं, जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे को कार्यक्रमों के नाम पर लुटा रहे हैं, उसी से समझा जा सकता है कि किस प्रकार सरकारी धन का अपव्यय उनकी सरकार में हो रहा है?   उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज किसी भी घोषणा के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करते हैं, बड़ी संख्या में सरकारी खजाने से पैसे खर्च कर भीड़ जुटाई जाती है, बसे अधिग्रहित की जाती है और फिर मुख्यमंत्री एक घोषणा करते हैं। जबकि इसके विपरीत कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते प्रदेश हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, कई घोषणाएं की, कई काम किए लेकिन कभी भी उन्होंने इस तरह की संस्कृति को बढ़ावा नहीं दिया। उन्होंने बगैर समारोह आयोजित कर, बगैर सरकारी धन का दुरुपयोग कर बड़े-बड़े निर्णय लिए, कार्य किये। यह कमलनाथ और शिवराज की कार्यशैली में अंतर है।   यह किसानों का असम्मानसलूजा ने कहा कि वैसे तो मुख्यमंत्री कल्याण योजना का वास्तविक नाम "किसान असम्मान योजना "होना चाहिए क्योंकि मात्र 10 रुपये प्रतिदिन देकर शिवराज सरकार किसानों का असम्मान कर रही है, उनका मजाक उड़ा रही है। यदि शिवराज सरकार किसानों का वास्तव में सम्मान करना चाहती है तो उन्हें तत्काल कांग्रेस सरकार की किसान कर्ज माफी योजना को दोबारा चालू करना चाहिए, जिससे किसान कर्ज मुक्त होकर सम्मान का जीवन जी सके।

Kolar News

Kolar News 26 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों में उपचुनाव होने को हैं। उससे पहले सरकार ताबड़तोड़ तबादले कर रही हैं। गृह विभाग ने शुक्रवार को भी राज्य पुलिस अधिकारियों के तबादला लिस्ट जारी कर दिया है। ताबड़तोड़ हो रहे तबादलों पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है।   कांग्रेस मीडिया कमेटी के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सौदे से बनी सरकार अपने अस्तित्व को बचाने के लिए कैसे-कैसे हथकंडे अपना रही है। इसका प्रमाण है सरकार की तबादला सूची। जैसे ही सरकार को यह पता चला कि चुनाव आयोग प्रेस ब्रीफिंग करने वाला है और किसी भी क्षण उप चुनाव घोषणा हो सकती है उसके ठीक 10 मिनट पहले लगभग डेढ़ सौ पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।   उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता को याद दिलाना चाहती है कि आज से कुछ दिन पूर्व सरकार की मंत्री इमरती देवी ने कहा था 8-10 सीटें तो हम कलेक्टर से ही जितवा लेंगे। आज इसी बदनीयत से भरी सरकार द्वारा आचार संहिता लगने की आशंका में जो ट्रांसफर किए गए हैं वह इसी  नीयत की तरफ इशारा करते हैं। उन्होंने तबादलों को निरस्त करने मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि यह सारे तबादले निरस्त किए जाएं। चुनाव आयोग के सम्मुख भी हम इसका रिप्रेजेंटेशन करेंगे। अगर अदालत में भी जाना पड़ा तो जाएंगे। जनता के बीच में जाकर भी इन सूचियों को दिखाकर हम बताएंगे कि सरकार किस तरह से जनमत लूटने की और लोकतंत्र की हत्या करने की द्वितीय योजना बना रही है।

Kolar News

Kolar News 25 September 2020

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पोहरी व करैरा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने करैरा में तो अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है लेकिन पोहरी को लेकर पार्टी नेता दुविधा में बताए जा रहे हैं। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि पोहरी में जातिगत आधार पर यहां पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेता यह निर्णय नहीं कर पा रहे कि यहां पर ब्राह्मण उम्मीदवार उतारा जाए या धाकड़ जाति के उम्मीदवार पर हाथ आमजाया जाए। इस फैसले को लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर चल रहा है और अभी तक पोहरी में कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा लटकी पड़ी है।    बताया जाता है कि कांग्रेस के नेता में पोहरी को लेकर दो मत सामने आए हैं। एक मत है कि यहां पर धाकड़ जाति के ही उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाए जिससे भाजपा के संभावित धाकड़ उम्मीदवार सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा) को उनके वोट बैंक से ही पछाड़ा जा सके। वहीं पार्टी के कुछ रणनीतिकारों का मत है कि यहां पर ब्राह्मण वर्ग के नेता को प्रत्याशी बनाया जाए। वैसे पोहरी में सबसे ज्यादा धाकड़ वोट बैंक ही है। इस जाति के यहां पर 40 हजार के आसपास वोटर हैं। ऐसे में दो धाकड़ उम्मीदवार होंगे तो दोनों ओर से वोट कटेंगे। वहीं ब्राह्मण वोटर की संख्या 15 हजार के आसपास है। ऐसे में किसी ब्राह्मण को मैदान में उतारा जाता है तो वोटों को धुर्वीकरण होगा इसका लाभ सीधे तौर पर भाजपा के संभावित उम्मीदवार और धाकड़ जाति से जुड़े सुरेश धाकड़ को होगा। इसलिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में मंथन का दौर चल रहा है।    प्रभारी की अहम रहेगी भूमिका-    पोहरी सीट के लिए कांग्रेस की ओर से प्रभारी बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता राजकुमार पटेल की यहां पर टिकट आवंटन में महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। धाकड़ जाति के होने के कारण ही कांग्रेस ने यहां पर इन्हें प्रभारी बनाकर भेजा। इसके अलावा अपनी जाति के तमाम लोगों से इन्होंने बात भी की है। सूत्रों का कहना है कि यह अपनी ही जाति के और अपने रिश्तेदार प्रद्युम्मन वर्मा को टिकट दिलाने के पक्ष में हैं।    हरिबल्लभ और प्रद्युम्मन रेस में-    पोहरी सीट के लिए कांग्रेस से उम्मीदवार के तौर पर दो नाम प्रमुखता से चल रहे हैं। इनमें ब्राह्मण उम्मीदवार के तौर पर हरिबल्लभ शुक्ला और धाकड़ जाति से प्रद्युम्मन वर्मा का नाम रेस में है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने तो यहां तक बताया है कि पार्टी के सर्वे में भी इन दोनों के नाम ही प्रमुखता से सामने आए हैं। आने वाले समय में जिस एक प्रत्याशी का फैसला होगा वह इन दो नामों में से ही एक होगा। वैसे हरिबल्लभ शुक्ला की ग्वालियर में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से मुलाकात के बाद यह अटकलें जोरों पर हैं कि उनका टिकट फाइनल हो गया है।  अब हरिबल्लभ और प्रद्युम्मन में से किसको को टिकट मिलता है इसकी अधिकृत घोषणा का इंतजार है।

Kolar News

Kolar News 23 September 2020

भोपाल। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने केन्द्र सरकार द्वारा संसद में पारित कृषि संबंधी कानूनों को लेकर कहा है कि एमएसपी घोषित करना ही पर्याप्त नहीं है। किसानों को उनकी फसलों का एमएसपी मिलना भी चाहिए। पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने बुधवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार जब कह रही है कि वह न तो मंडी व्यवस्था खत्म करना चाहती है और न ही एमएसपी खत्म करने का उसका कोई इरादा है तो फिर वह धक्के शाही से बिना मतविभाजन के इन किसान विरोधी बिलों को क्यों पास करवा रही है?   माकपा राज्य सचिव ने कहा कि सरकार की धोखाधड़ी का सबूत यही है कि वह इन कानूनों को तो संसद में तानाशाही तरीके से पारित करवा रही है, मगर मंडी व्यवस्था और एमएसपी के लिए सिर्फ जुबानी आश्चासन दे रही है। सरकार द्वारा हाल में रबी की फसलों के लिए एमएसपी की घोषणा के बारे में उन्होंने कहा कि सिर्फ एमएसपी घोषित कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि किसानों को उनकी फसल की घोषित एमएसपी मिलना चाहिए। किसानों की लूट की एक वजह यह भी है कि एमएसपी घोषित होने के बाद भी किसानों की फसल उससे कम दाम पर मंडियों में खरीदी जा रही है। सरकार किसानों की नहीं, बल्कि कारपोरेट घरानों के मुनाफे सुनिश्चित करने की जल्दबाजी में है।    जसविंदर सिंह ने कहा कि जिस गेहूं का सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है, वह किसानों को 1500 रुपये तक बेचना पड़ रहा है। इसी प्रकार पिछले साल जो धान 2400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था, इस बार किसानों को 1300 रुपये में बेचना पड़ रहा है। बाजरे का समर्थन मूल्य भले ही 2150 रुपये हो, मगर किसान 1100-1200 रुपये में अपना बाजरा बेचने को मजबूर हैं।   उन्होंने कहा कि हाल ही में रबी की फसलों के लिए घोषित एमएसपी किसी भी सूरत में पर्याप्त नहीं है। सरकार जब दावा कर रही है कि उसने स्वामीनाथन आयोग के आधार पर फसल पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त जोडक़र मूल्य निर्धारित किया है तो वह झूठ बोल रही है। गेहूं की लागत 1467 रुपये प्रति क्विंटल आंकी गई है, इसके अनुसार समर्थन मूल्य 2200 रुपये होना चाहिये जबकि 1975 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। इसमें किसानों को 275 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान है। इसी प्रकार अन्य फसलों का हाल है।   माकपा ने कृषि संबंधी कानूनों के विरोध में देशभर में हो रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया है, साथ ही मोदी सरकार से इन कानूनों को वापस लेने की मांग की है।

Kolar News

Kolar News 23 September 2020

भोपाल। मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में मंगलवार को मप्र मत्स्य महासंघ की 24 वी वार्षिक बैठक में सामूहिक अनुमोदन से आगामी वर्ष के लिए 12 हजार मैट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ष संघ को 9 करोड से अधिक की शुद्ध आय प्राप्त हुई है। शासन 6 रुपए प्रति किलो के मान से 3 करोड़ 18 लाख की रॉयल्टी भी दी गई है।   मंत्री तुलसी राम सिलावट ने कहा कि आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के लिए विभाग और मत्स्य महासंघ की भूमिका महत्वपूर्ण हैं मछुआ महासंघ के सदस्यों के  जीवन में सामाजिक आर्थिक बदलाव लाने के लिए संघ प्रभावी भूमिका निभा सकता है। सहकार के बिना उद्धार संभव नहीं है। इसके लिए सामूहिक रुप से प्रयास किये जाने चाहिये। सिलावट ने कहा कि मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिये नई तकनीकों का प्रयोग करें, इसके लिए मछुआ संघ के सदस्यों को ज्यादा मछली उत्पादन करने वाले  प्रदेशो में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए। वैज्ञानिक तकनीकों का प्रयोग कर प्रदेश में मत्स्य उत्पादन बढ़ाया जाये।   मंत्री सिलावट ने कहा कि मछुआ संघ के सदस्यों के बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिये स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाये। उन्होंने कहा कि कृषि की तुलना में मछली उत्पादन व्यवसाय से अधिक लाभ कमाया जा सकता है। अधिक से अधिक लोग इस व्यवसाय से जुड़ेंगे तो उनका जीवन स्तर बेहतर होगा। महासंघ की सभा मे बताया गया कि 1 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मध्यंम और बड़े तालाब में आधुनिक तकनीक का प्रयोग शुरू किया गया है।

Kolar News

Kolar News 22 September 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश विधानसभा की रिक्त 28 सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर जहां राजनीतिक घमासान जारी है तो वहीं अब कम्प्यूटर बाबा भी संतों के साथ उपचुनाव के मैदान में कूद पड़े हैं। उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस के समर्थन में मंदसौर से लोकतंत्र बचाओ यात्रा की शुरुआत की है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल हैं, जो उपचुनाव वाले क्षेत्रों में पहुंचेंगे और लोगों से भाजपा उम्मीदवारों को हराने की अपील करेंगे।   कम्प्यूटर बाबा मंगलवार सुबह इंदौर स्थित आश्रम से संतों के साथ मंदसौर रवाना हुए और यहां से उन्होंने अपनी लोकतंत्र बचाओ यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में उपचुनाव को धर्म और अधर्म की लड़ाई बताते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा उन 25 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी, जहां के कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पहुंचकर हम चौपाल कार्यक्रम करेंगे और जनता से अपील करेंगे कि जिन गद्दारों ने आपके वोट को बेचकर आपको छला है, उन्हें वोट न दें।   कंप्यूटर बाबा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता का विश्वास आप पर नहीं था, इसीलिए आपकी सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका था और कांग्रेस को पांच साल दिये थे, लेकिन आपने और आपके साथियों ने लोकतंत्र की हत्या कर सरकार बनाई। आपको पांच साल इंतजार करना था। यदि आपको इतना इंतजार नहीं करना था तो चुनाव लडक़र आना था। इस प्रकार की जो गद्दारी हुई है। अब धर्म और अधर्म की लड़ाई है, हम इसी को लडऩे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं जनता, राजनेताओं और राजनीतिक विशेषज्ञों से पूछना चाहूंगा कि लोकतंत्र को बचाना हमारा कर्तव्य है या नहीं। हम किसी से यह नहीं कह रहे हैं कि वो किसे वोट दें। कांग्रेस के विधायकों ने गद्दारी कर कमलनाथ सरकार को गिराया और शिवराज सरकार में मंत्री बन गए। विधायक पद छोडऩे के बाद भी ये खरीद-फरोख्त कर सरकार में आ गए।    कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि देश का संविधान जिंदा रहे, लोकतंत्र की रक्षा हो। जिन्होंने खुद को बेचकर मतदाता को धोखा दिया है, अब हम उनके खिलाफ यह यात्रा निकाल रहे हैं। हम सैकड़ों संतों के साथ उपचुनाव वाले क्षेत्रों में पहुंचकर ऐसे बिकाऊ नेताओं को हराने की अपील करेंगे।

Kolar News

Kolar News 22 September 2020

भोपाल। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केंद्रों के युक्तियुक्त करण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार  मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या अधिकतम 1000 रखी जाए। मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की कार्यवाही 5 अक्टूबर 2020 तक अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं।   उक्‍त जानकारी देते हुए जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि आयुक्‍त सिंह ने कहा है कि स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 1000 से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण इस प्रकार किया जाए कि मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या असमान नहीं हो। 

Kolar News

Kolar News 22 September 2020

ग्वालियर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को शहर के वार्ड 10 में सडकों के भूमि पूजन के अवसर पर कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये सरकार कटिबद्ध है। क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। गंदे पानी की समस्या हो चाहे सड़क व सीवर की सभी कार्य तेजी से कराये जा रह हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला मण्डल अध्यक्ष प्रयाग तोमर, पार्षद शशी शर्मा, मनमोहन पारासर, आरडी सोलंकी, शैलेन्द्र सिंह सहित गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।    ऊर्जा मंत्री ने वार्ड 10 में संतोष मिश्रा के मकान से आईटीआई कॉलेज तक का सीसी रोड एवं नाली निर्माण लागत 3 लाख 95 हजार रुपये, मिथलेश वाली गली में सीसीरोड व नाली निर्माण 1 लाख 10 हजार रुपये एवं सार्वजनिक धर्मशाला वाल गली मे मंगलेश्वर तिराहे तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 3 लाख 58 हजार रुपये का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बन जाने से आम जनों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आम जनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये निरंतर कार्य कराए जा रहे हैं।    तोमर ने कहा कि फूलबाग से ट्रीपल आइटीएम तक एलीवेटेड सडक बनाई जायेगी जिससे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। युवाओं के खेलने के लिए खेल स्टेडियम बनाया जा रहा है। गरीबों के हित को ध्यान में रखते हुए पात्र हितग्राहियों को पात्रता पर्ची वितरित की जा रही है। सिविल अस्पताल को सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है इसके बनने से इलाज के लिए आपको जेएएच नही जाना पड़ेगा। आम जनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये बड़ी संख्या में विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसके साथ ही शहर में अमृत परियोजना के तहत सीवर और पानी की समस्या के निदान के लिए तेजी के साथ कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में ग्वालियर की तस्वीर बदली-बदली नजर आयेगी। ग्वालियर के विकास के लिए पैसे की कमी नही आने दी जायेगी।

Kolar News

Kolar News 21 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा का सातवां सत्र सोमवार, 21 सितम्बर को आयोजित होने जा रहा है। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने रविवार को विधानसभा भवन पहुंचकर सत्र की तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को कोविड-19 के मद्देनजर समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर शर्मा के साथ कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉ. गोविन्द सिंह तथा विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह उपस्थित थे।    प्रोटेम स्पीकर शर्मा ने बताया कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण को देखते हुये इस बार विधानसभा के सदस्य वर्चुअल माध्यम (ऑनलाइन) से अपने जिले के एनआईसी सेंटर द्वारा भी कार्यवाही में भाग ले सकते हैं। हर जिले में इसके लिए एनआईसी कार्यालय में व्यवस्था की गई है।   विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधानसभा सचिवालय में कुल 750 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जबकि ध्यानाकर्षण की 138, स्थगन प्रस्ताव की 03 तथा शून्यकाल की 30 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। शासकीय विधेयकों की भी 15 सूचनाएं विधानसभा सचिवालय को मिली हैं।   उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश में व्याप्त कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुये विधानसभा अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि सचिवालय परिसर में आगन्तुक सामूहिक रूप से एकत्र न हों तथा उपयुक्त मास्क पहनकर ही परिसर में प्रवेश करें। इसके साथ ही अवश्यकतानुसार सेनेटाइजर का उपयोग करना भी सुनिश्चित करें।

Kolar News

Kolar News 20 September 2020

मंदसौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनता ही मेरी जिन्दगी है। मैं जनता के बिना नहीं रह सकता। मेरा प्रयास यही होता है कि सदैव आमजन के बीच पहुँचकर उनके साथ जुड़ाव बनाए रखूं, उनकी तकलीफों को दूर करने के जतन लगातार करता रहूँ। यह मेरी पहली प्राथमिकता है। उक्‍त बातें मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को मंदसौर जिले के सीतामऊ एवं सुवासरा में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करते हुए कही।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसानों के खातों में प्रत्येक वर्ष एक निश्चित राशि जमा की जाए, इसके लिए पृथक योजना तैयार की जा रही है। कोई भी गरीब व्यक्ति राशन से वंचित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को फसल बीमा की राशि का पूरा भुगतान किया जाएगा। आवश्यक विकास कार्य निर्बाध रूप से जारी रहेंगे। विभिन्न सेवाओं में भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन जल्द ही होगा। चौहान ने कहा कि कोरोना काल में प्रत्येक नागरिक को बचाव के पूरे प्रयास करने हैं। अपने और अन्य सभी के स्वास्थ्य की रक्षा का हमारा संयुक्त दायित्व है।   369 करोड़ के विकास कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण मुख्यमंत्री ने सीतामऊ क्षेत्र में 350 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्‍होंने सुवासरा क्षेत्र में 14 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले खेत-तालाब और 5 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले काकड़ तालाब का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने मंदसौर जिले के 5 हजार हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में 22 करोड़ रूपए की राशि प्रदान की। इन योजनाओं में स्ट्रीट वेण्डर्स, स्व-सहायता समूह, लाड़ली लक्ष्मी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री जनकल्याण, संबल योजना आदि शामिल है।   15 वर्ष के विकास कार्यों की प्रदर्शनी मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा गत 15 वर्ष में किए गए जन-कल्याणकारी कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही प्रदर्शनी में संयोजित चित्रों की सराहना की।

Kolar News

Kolar News 20 September 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पिताजी अमर सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।   कमलनाथ ने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के पिताजी श्री अमर सिंह जी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे। गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पिताजी अमर सिंह का शनिवार देर रात को निधन को गया था। वे 93 वर्ष के थे और बीते 14 सितम्बर की शाम को उनती तबियत बिगडऩे के बाद उन्हें जयारोग्य अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में भर्ती कराया गया था। वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार देर रात हालत बिगडऩे के बाद उनका निधन हो गया। 

Kolar News

Kolar News 20 September 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस की गुटबाज़ी एक बार फिर सामने आ गयी है। इस पंक्ति में मध्यप्रदेश कांग्रेस जन जागृति मंच इंदौर ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कमलनाथ पर ज़िम्मेदारी कम करने के आह्वान के साथ जीतू पटवारी को अध्यक्ष बनाने की माँग की है।    इस पत्र की प्रतिलिपि राहुल गांधी को भी भेजी गयी है। पत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर भी हैं। ग़ौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जीतू पटवारी के नाम पर एक पोस्टर लगाया गया था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। ऐसे में इस पत्र के सामने आने के बाद एक बार फिर सियासी माहौल गर्म हो गया है। हालांकि कांग्रेस प्रवक्ताओं से जब इस पत्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देने से साफ मना कर दिया।    उधर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि ‘गुटबाज़ी के दलदल में फँसी कांग्रेस पूरी तरह लाचार दिख रही है, उसे किस ओर जाना है नहीं पता, ऐसे में इन पत्रों का कोई मतलब नहीं है, उनकी हार उनके सामने साफ साफ दिख रही है।

Kolar News

Kolar News 18 September 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस की गुटबाज़ी एक बार फिर सामने आ गयी है। इस पंक्ति में मध्यप्रदेश कांग्रेस जन जागृति मंच इंदौर ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कमलनाथ पर ज़िम्मेदारी कम करने के आह्वान के साथ जीतू पटवारी को अध्यक्ष बनाने की माँग की है।    इस पत्र की प्रतिलिपि राहुल गांधी को भी भेजी गयी है। पत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर भी हैं। ग़ौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जीतू पटवारी के नाम पर एक पोस्टर लगाया गया था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। ऐसे में इस पत्र के सामने आने के बाद एक बार फिर सियासी माहौल गर्म हो गया है। हालांकि कांग्रेस प्रवक्ताओं से जब इस पत्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देने से साफ मना कर दिया।    उधर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि ‘गुटबाज़ी के दलदल में फँसी कांग्रेस पूरी तरह लाचार दिख रही है, उसे किस ओर जाना है नहीं पता, ऐसे में इन पत्रों का कोई मतलब नहीं है, उनकी हार उनके सामने साफ साफ दिख रही है।

Kolar News

Kolar News 18 September 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 13 हजार स्व-सहायता समूहों से जुड़े एक लाख 30 हजार से अधिक जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को एक ही दिन में लगभग 200 करोड़ रुपये का ऋण वितरित करेंगे। इस ऋण वितरण के लिये रविवार, 20 सितम्बर को वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं राज्य मंत्री रामखिलावन पटेल वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से जुड़े रहेंगे।   जनसम्पर्क अधिकारी आरएस मीणा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्व-सहायता समूहों को राशि आवंटित कर दमोह, देवास तथा शिवपुरी जिलों के हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से संवाद करेंगे।   उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा प्राय: प्रतिमाह इस तरह के समूह बैंक ऋण शिविर आयोजित कर प्रदेश के दस लाख ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार ने स्व-सहायता समूहों को सरलता से ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैंकों के साथ व्यापक समन्वय स्थापित किया है। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले निर्धन परिवारों की महिला सदस्यों को स्व-सहायता समूहों से जोड़ कर उनके सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण के लिये सतत प्रयत्नशील है। ऋण वितरण के सम्बंध में महसूस किया गया है कि बैंकिंग सेवाओं की दस्तावेजी सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में गरीब परिवारों को कठिनाई होती है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी कठिनाई अधिक देखी गयी है। कई बार जटिल प्रक्रिया की वजह से अनेक पात्र परिवार लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं।   प्रदेश शासन ने स्व-सहायता समूहों के बैंक ऋण प्रकरण सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रस्तुत करने की पारदर्शी प्रक्रिया बनायी है। साथ ही इसकी सघन निगरानी भी की जा रही है। प्रदेश में स्व-सहायता समूहों के वार्षिक ऋण वितरण का लक्ष्य बढ़ाकर 1400 करोड़ किया गया है। आजीविका मिशन के माध्यम से प्रदेश में अब तक 33 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को स्व-सहायता समूहों से जोड़ कर लगभग 1523 करोड रूपये बैंक ऋण के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की गयी है।

Kolar News

Kolar News 18 September 2020

उज्जैन। स्कूल फीस के मुद्दे पर कोई हल निकालने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश कर रहे पालक शुक्रवार सुबह देवास रोड पर जमा हो गए। पालकों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर नारे लिखे हुए थे। प्रशासन ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की, तो पालकों ने जमकर हंगामा किया।     जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह उज्जैन पहुंचे। एयरपोर्ट से वे सीधे किसानों की फसल बीमे की राशि वितरित करने के लिए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। सीएम के आने की सूचना मिलते ही स्कूल फीस को लेकर परेशान पालक सड़क पर आ गए। बड़ी संख्या में पालक देवास रोड पर खड़े हो गए और सीएम से मिलने की मांग करने लगे। फीस के मुद्दे पर कोई हल निकालने के लिए ये पालक सीएम से मिलकर ज्ञापन देना चाह रहे थे। प्रशासन ने इन्हें रोका तो ये आक्रोशित हो गए। इसके बाद ये देवास रोड पर एकत्रित हो गए और जमकर हंगामा किया। नारेबाजी कर रहे पालकों को प्रशासन ने समझाया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। इस पर प्रशासन ने 14 पालकों को सीएम से मिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पालक शांत हुए। पालकों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में स्कूल की फीस कहां से जमा करें। स्कूल वाले फीस के लिए दबाव बना रहे हैं। जब स्कूल ही नहीं लगी है तो फिर फीस क्यों वसूली जा रही है। फीस में हमें किसी प्रकार की छूट नहीं दी जा रही है।

Kolar News

Kolar News 18 September 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के चार बार विधायक रह चुके रमाकांत तिवारी (80 वर्ष) का गुरुवार की शाम निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और रीवा जिले के चाकघाट स्थित अपने निजी आवास पर आखिरी सांस ली। उनके निधन पर भाजपा समेत कांग्रेस नेता भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने रमाकांत तिवारी के निधन पर गहरा दुख जताया है।   मप्र सरकार के पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी के निधन पर विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह "राहुल भइया" ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अजय सिंह ने रमाकांत तिवारी को विन्ध्य क्षेत्र की जनता की आवाज बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन में हमेशा गरीबों और मजलूमों के लिये संघर्ष किया। विधानसभा में विधायक एवं सरकार में मंत्री के रूप में वो जनता के हितों के लड़ते रहे। उनके निधन से विन्ध्य की जनता ने एक जननेता खो दिया है। अजय सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।

Kolar News

Kolar News 18 September 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान आदि फसलों की समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदी के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की जाएं। इस बार मध्यप्रदेश ने गेहूँ उपार्जन में पूरे देश में आदर्श स्थापित किया है, खरीफ फसलों के उपार्जन में भी किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। किसानों को अपनी फसलों को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। साथ ही कोविड संकट के चलते खरीदी केन्द्रों पर सभी आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित की जाएं।मुख्यमंत्री ने गुरुवार को यह निर्देश खरीफ उपार्जन संबंधी समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, कृषि उत्पादन आयुक्त केके सिंह, प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई, प्रमुख सचिव अजीत केसरी, प्रमुख सचिव मनोज गोविल, मार्कफेड के प्रबंध संचालक पी.नरहरि आदि उपस्थित थे।किसानों का पंजीयन प्रारंभ, 15 अक्टूबर तक चलेगामुख्यमंत्री ने बताया ‍कि धान, ज्वार एवं बाजरा की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए इस वर्ष अभी तक 1395 पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं। इन पर पंजीयन का कार्य प्रारंभ हो गया है जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। पंजीयन के प्रारंभिक दो दिन में 9 हजार 142 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। गत वर्ष 975 उपार्जन केन्द्र बनाए गए थे, जिनकी संख्या बढ़ाकर इस बार 1500 की जा रही है। कॉटन के लिए पंजीयन का कार्य कॉटन कार्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है।75 हजार एम.टी. ज्वार एवं बाजरा की संभावित खरीदी का लक्ष्यइस खरीफ विपणन वर्ष में प्रदेश में 75 हजार एम.टी. ज्वार एवं बाजरा की समर्थन मूल्य पर संभावित खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 60 हजार मीट्रिक टन बाजरा तथा 15 हजार मीट्रिक टन ज्वार के उपार्जन का लक्ष्य संभावित है। इस संबंध में भारत सरकार से अनुमति प्राप्त कर ली गई है। इस बार ज्वार का समर्थन मूल्य 2620 रुपये प्रति क्विंटल तथा बाजरे का समर्थन मूल्य 2150 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। गत वर्ष यह क्रमश: 2550 रुपये तथा 2000 रुपये प्रति क्विंटल था। ज्वार का बोया गया रकबा 1.13 लाख हेक्टेयर तथा बाजरा का बोया रकबा 3.73 लाख हेक्टेयर है।40 लाख एम.टी. धान खरीदी का संभावित लक्ष्यखरीफ विपणन वर्ष में प्रदेश में 40 लाख एम.टी. धान की संभावित खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। धान का समर्थन मूल्य इस बार 1868 रुपये प्रति क्विंटल है, जो गत वर्ष 1825 रुपये था। इस बार प्रदेश में धान का बोया गया रकबा 34.25 लाख हेक्टेयर है। धान के उपार्जन की संभावित अवधि 01 नवम्बर से 15 फरवरी तक होगी।इस बार धान के लिए पी.पी. बैग्स की भी अनुमतिकोरोना काल में जूट बारदानों की कमी के चलते इस बार धान उपार्जन के लिए पीपी बैग्स की अनुमति भी दी गई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पर्याप्त पीपी बैग्स की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे खरीदी कार्य में विलंब न हो। उन्होंने भंडारण की भी पर्याप्त व्यवस्था किए जाने के निर्देश भी दिए। इस संबंध में कैब निर्माण आदि का कार्य अभी से प्रारंभ कर दिया जाए।धान का उपार्जन नागरिक आपूर्ति निगम तथा विपणन संघ द्वाराइस बार प्रदेश के 19 जिलों में धान का उपार्जन मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम तथा 33 जिलों में मध्यप्रदेश विपणन संघ द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार मोटे अनाज का उपार्जन सभी जिलों में मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किया जाएगा। बारदाने की व्यवस्था नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा की जाएगी।

Kolar News

Kolar News 17 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी 21 सितम्बर से होने वाले आगामी सत्र की तैयारियों के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक गुरुवार को विधानसभा में संपन्न हुई। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा एवं विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह द्वारा बैठक में उपस्थित संभागीय कमिश्नर कविंद्र कियावत एवं आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं संजय गोयल सहित भोपाल शहर दक्षिण के पुलिस अधीक्षक, एडीएम एवं नगर निगम के अधिकारियों एवं राजधानी परियोजना प्रशासन के अमले की मौजूदगी में आगामी सत्र में व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।   प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने तैयारियों के संबंध में निर्देश दिये कि सदस्यों के भोपाल स्थित निवास पर सेनेटाइजर, मास्क एवं फेस-शील्ड के साथ मेडिकल किट की व्यवस्था की जाए, जिससे सदस्य सदन में कोविड-19 के मापदण्ड के अनुसार प्रवेश कर सकें। साथ ही सदस्यों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विधानसभा परिसर स्थित एलोपैथिक चिकित्सालय में रैपिड कोरोना टेस्ट की व्यवस्था आज से प्रारंभ की जाए। आगामी सत्र अवधि में दर्शक दीर्घा में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। सदस्यों के निज सहायक, सुरक्षाकर्मी का भवन क्षेत्र में आना वर्जित रहेगा। सोशल डिस्टेंसिंग की दृष्टि से आवश्यकता अनुसार दीर्घाओं में मंत्रियों/सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की जाए।   विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि सदस्यों, सचिवालय अमले के लिए परिसर में प्रवेश करते समय सांची द्वार के समीप स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक दल से सेनेटाइजर के पश्चात थर्मल स्क्रीनिंग एवं आक्सीजन स्तर के परीक्षण कराने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से सदस्यों के अलावा किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। साथ ही विधानसभा सचिवालय के सदन से संबंधित जुड़े अमले को ही प्रवेश होगा।   प्रोटेम स्पीकर ने संभागीय स्वास्थ्य आयुक्त, पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि संक्रमण के संबंध में केन्द्र तथा राज्य के जारी निर्देशों का पूर्ण पालन हो तथा सभा भवन, विधायक विश्राम गृह व समीप के स्थलों को बैठक प्रारंभ होने के दो दिवस पूर्व से प्रतिदिन सेनेटाइज कराया जाए।

Kolar News

Kolar News 17 September 2020

भोपाल। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को पुलिस लाइन दतिया में मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना के तहत् 19 करोड़ की लागत से निर्मित पुलिस अधिकारियों के 24 एवं आरक्षकों के 96 नवीन आवास भवनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के जवानों की आवास संबंधी समस्याओं का निराकरण करने के लिये पूरे प्रदेश में आवास निर्मित किये जायेंगे। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आज दतिया में नवीन आवासों का लोकार्पण करते हुए अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है।   मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि पुलिस जवानों को अब आवास संबंधी किसी प्रकार की परेशानी नहीं आयेगी। एक वर्ष में सभी जवानों को आवास उपलब्ध कराये जायेंगे।  दतिया पुलिस लाइन में निर्मित बहु-मंजिला आवास में बच्चों के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था रहेगी। लायब्रेरी में महापुरूषों के जीवन पर केन्द्रित पुस्तकें भी रखी जायेगी, जिससे बच्चे महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर संस्कारवान बन सकें।   पुलिस महानिरीक्षक मनोज शर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि गृह मंत्री डॉ. मिश्रा द्वारा पुलिस अधिकारियों, जवानों के परिवारों की चिंता कर इनके कल्याण के लिए विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दतिया जिला प्रदेश का पहला जिला है, जहां पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के लिए सर्वाधिक आवासों के निर्माण के साथ-साथ 40 लाख की लागत का सुपर मार्केट एवं 20 लाख की लागत के जिम की सुविधा भी प्रदाय की गई है।

Kolar News

Kolar News 16 September 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भोपाल के समन्वय भवन में राज्यस्तरीय अन्न उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुरैना की जिल्लो खान, उज्जैन के लक्ष्मण मण्डलौइ, इंदौर के राधेश्याम तथा छतरपुर जिले की कस्तूरी बाई से संवाद किया।   सिलेंडर मिला मकान मिला अब राशन भी मिल रहा है   बानमौर मुरैना की जिल्लो खान ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें दो साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान मिल गया था। उसके बाद सिलेंडर एवं रसोई गैस मिली और अब सस्ता राशन भी मिल गया है। उन्हें 1 रुपये किलो में 50 किलो गेहूँ एवं चावल मिले हैं तथा नमक एवं केरोसिन भी मिला है। इसके अलावा उन्हें 50 किलो नि:शुल्क राशन एवं प्रति सदस्य 1 किलो दाल भी हर महीने मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं तथा आगे बढ़ाएं। सरकार हर तरीके से उनकी मदद करेगी   मंत्री जी इनका अच्छे से अच्छा इलाज कराएं   अंबोदिया जिला उज्जैन के हितग्राही लक्ष्मण मंडलोई ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके परिवार में 5 सदस्य हैं, उन्हें पात्रता पर्ची मिल गई है तथा 25 किलो गेहूं चावल एवं नमक भी प्राप्त हो गए हैं। वे कुछ दिनों पहले एक दुर्घटना में दिव्यांग हो गए थे। अत: अब कोई कामकाज नहीं कर पाते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उज्जैन से शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव से कहा कि मंत्री जी आप इनका अच्छे से अच्छा इलाज कराएं। लक्ष्मण मंडलोई के बेटे सौरभ मंडलोई ने मुख्यमंत्री से कहा कि मामा जी आपकी योजनाएं बहुत अच्छी हैं, मेरी फीस माफ हो गई है तथा छात्रवृत्ति मिल रही है। मैं आगे एमबीए करना चाहता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि उसे शिक्षा में पूरी मदद प्रदेश सरकार द्वारा दी जाएगी।   मामा जी आज मैं बहुत खुश हूँ   इंदौर जिले के भवन निर्माण श्रमिक राधेश्याम ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें आज 25 किलो गेहूँ चावल तथा नमक एक रुपए की दर पर मिल गया है। इसके साथ ही उन्हें हर महीने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का राशन भी निशुल्क मिल रहा है। उनके बच्चों की फीस सरकार भर रही है, उनका बिजली का बिल भी माफ हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि 'मामा जी आज मैं बहुत खुश हूँ'।   आपके चेहरे पर हरदम मुस्कुराहट रहे   छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा की कस्तूरी बाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करती हैं। उनके 5 बच्चे हैं। उन्हें आज 30 किलो गेहूँ, चावल तथा नमक एक रुपए किलो की दर पर मिल गया है। इसके अलावा 30 किलो गेहूँ चावल तथा 6 किलो दाल भी नि:शुल्क मिल गई है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप खुश रहें, आपके चेहरे पर हरदम मुस्कुराहट रहे, यही उनकी कामना एवं प्रयास हैं।

Kolar News

Kolar News 16 September 2020

इंदौर/ भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बुधवार को जारी अपने एक बयान में प्रदेश के भोपाल व इंदौर को महानगर क्षेत्र ( मेट्रोपॉलिटन एरिया) में बदलने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व के कमलनाथ सरकार के इंदौर शहर के प्रस्तावित प्लानिंग एरिया को कम कर शहर के सुनियोजित विकास के साथ शिवराज सरकार ने बड़ा धोखा किया है।   सलूजा ने बताया कि शिवराज सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी के प्लानिंग एरिया में इंदौर शहर का 1200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल ही शामिल होगा और इसमें सिर्फ महूँ- पीथमपुर ही शामिल होंगे। वही कमलनाथ सरकार ने मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी के प्लानिंग एरिया में इंदौर के 2000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल को शामिल करने का निर्णय लिया था। इसमें महू-पीथमपुर के साथ-साथ देवास और उज्जैन को भी शामिल किया था, इसके पीछे बढ़ती आबादी को देखते हुए, आगामी वर्ष 2050 तक की विकास योजना की प्लानिंग हो सके। शहर का सम्पूर्ण, सर्वांगीण,चहुमुखी विकास हो सके। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ महूँ-पीथमपुर  को ही शामिल करने से इस जोन का तो बेहतर विकास होगा लेकिन उज्जैन रोड और धार रोड विकसित नहीं हो पाएंगे। कमलनाथ सरकार ने पूरे उज्जैन शहर तक व देवास को प्लानिंग एरिया में जोड़ा था, जिससे आगामी 25 वर्ष तक बढ़ती आबादी को देखते हुए इंदौर के सुनियोजित विकास को लेकर काम किया जा सके।   सलूजा ने कहा कि मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी के प्लानिंग एरिया में यदि उज्जैन रोड और धार रोड को नहीं लिया गया, तो यह क्षेत्र अविकसित रह जाएगा और हमारे इंदौर शहर का विकास एक अपाहिज की भाँति होगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सांवेर व शिप्रा को भी मेट्रोपॉलिटिन अथॉरिटी में शामिल नहीं कर यहाँ की जनता के साथ भी धोखा किया है। सांवेर की जनता के साथ यह धोखा है और कांग्रेस आगामी उपचुनाव में इसे मुद्दा बनाएगी, साथ ही कांग्रेस इस लड़ाई को भी लड़ेगी कि पूर्व की कमलनाथ सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक ही प्लानिंग एरिया के क्षेत्रफल को बढ़ाकर 2000 वर्ग किमी करते हुए इसमें उज्जैन रोड, धार रोड व देवास तक के एरिया को शामिल किया जाये, जिससे संपूर्ण इंदौर का सर्वांगीण, सुनियोजित विकास हो सके।

Kolar News

Kolar News 16 September 2020

भोपाल। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि राज्य सरकार कोविड नियंत्रण के लिये स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम चलायेगी। इसमें इंटर्न, मेडिकल स्टूडेंट, प्रायवेट प्रेक्टिसनर्स, आयुष डॉक्टर और नर्सिंग स्टूडेंट को शामिल किया जायेगा। मंत्री सारंग मंगलवार को मंत्रालय में भोपाल में कोरोना नियंत्रण एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक ले रहे थे।उन्होंने कहा कि लगभग 22 प्रायवेट अस्पताल कोविड का इलाज प्रारंभ कर चुके हैं। आवश्यकता को देखते हुए अन्य निजी अस्पतालों को भी कोविड सेंटर बनाया जाये। अस्पतालों में आईसीएमआर की गाइड-लाइन के अनुरूप उपचार उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश प्रसारित किये जा रहे हैं। ऑक्सीजन सप्लाई की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। नये अस्पतालों को शामिल करते समय देखा जाये कि निर्बाध ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था हो।मंत्री सारंग ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत इनपेनल्ड 61 अस्पतालों की टोटल क्षमता 5894 में से 1184 बेड कोविड के लिये समर्पित किये जाने के लिये चिन्हांकित किये गये हैं। हर अस्पताल के साथ जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों को समन्वय के लिये रखा जायेगा। उन्होंने हमीदिया अस्पताल में शीघ्र ही 50 बेड शुरू करने को कहा और आगामी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। श्री सारंग ने टी.बी. अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू प्रारंभ करने के साथ इसमें क्षमता बढ़ाने को भी कहा। उन्होंने हमीदिया अस्पताल की साख बेहतर बनाने के लिये आस्था अभियान चलाने के निर्देश दिये।मंत्री सारंग ने कहा कि जूनियर डॉक्टर्स के संक्रमित होने पर उनके कोविड उपचार के लिये रि-इन्वेस्टमेंट मोड पर जीवन-रक्षक दवाइयाँ उपलब्ध कराई जायेंगी। उन्होंने गाँधी मेडिकल कॉलेज में सुव्यवस्थित केंटीन और रिक्रियेशन सेंटर बनाने के निर्देश दिये। वर्तमान में कोविड उपचार के लिये शासकीय एम्स, जीएमसी, जे.पी. हॉस्पिटल, कस्तूरबा हॉस्पिटल और मिलेट्री हॉस्पिटल के साथ अधिग्रहित अस्पतालों में चिरायु, जे.के. अस्पताल सहित पीपुल्स, बंसल, आरकेडीएफ, भोपाल केयर हॉस्पिटल, केयर मल्टी स्पेशियलिटी, निर्मल प्रेम मूर्ति हॉस्पिटल, करोंद मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और एबीएम हॉस्पिटल उपलब्ध हैं।बैठक में कलेक्टर अविनाश लवानिया, डीन डॉ. जीतेन्द्र शुक्ला, सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी, हमीदिया अधीक्षक डॉ. आई.डी. चौरसिया और टी.बी. अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण श्रीवास्तव उपस्थित थे। मंत्री सारंग ने बैठक के पूर्व भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग की समीक्षा भी की।

Kolar News

Kolar News 15 September 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्रि-परिषद की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के हित में कई अहम निर्णय लिये गए। मंत्रि-परिषद ने ग्वालियर में देश के पहले नि:शक्त बालक-बालिकाओं के लिये स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके साथ बैठक में भोपाल-इंदौर में मेट्रोपोलिटन एरिया गठित करने का निर्णय लिया।   बता दें कि ग्वालियर में देश का पहला दिव्यांग खेल स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को केन्द्र सरकार पहले ही मंजूरी दे चुकी है। मंगलवार को शिवराज मंत्रि-परिषद ने नि:शक्त बालक-बालिकाओं के लिए ग्वालियर में स्टेडियम निर्माण के लिये 7.902 हेक्टेयर भूमि आवंटित करने संबंधी प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया। इस स्टेडियम के लिए शहर के ट्रिपल आईटीएम के सामने बनने वाले इस स्टेडियम में एक आउटडोर एथलेटिक्स स्टेडियम, इनडोर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स, बेसमेंट पार्किंग सुविधा, जलीय केंद्र में 2 स्विमिंग पूल, एक कवर पूल और एक आउटडोर पूल, कक्षाओं के साथ उच्च निष्पादन केंद्र, चिकित्सा सुविधाएं, खेल विज्ञान केंद्र, एथलीटों के लिए छात्रावास की सुविधा, सुलभ लॉकर्स, भोजन, मनोरंजक सुविधाएं और प्रशासनिक ब्लॉक सहित सहायता सुविधाएं उपलब्ध होंगी।   वहीं, मंत्रि-परिषद ने भोपाल व इंदौर शहर में मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन के लिए मेट्रोपोलिटन एरिया (महानगर क्षेत्र) गठित करने का निर्णय लिया। भोपाल महानगर क्षेत्र में भोपाल निवेश क्षेत्र तथा मंडीदीप निवेश क्षेत्र सम्मिलित होंगे। इंदौर महानगर क्षेत्र में महू निवेश क्षेत्र तथा पीथमपुर निवेश क्षेत्र को जोड़ा गया है।   इंदौर-पीथमपुर इन्वेस्टमेंट रीजन में नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे   मंत्रि-परिषद ने इंदौर-पीथमपुर इन्वेस्टमेंट रीजन में नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने संबंधी परियोजना को अनुमोदन प्रदान किया। परियोजना के अंतर्गत पीथमपुर औद्योगिक निवेश सेक्टर 4 तथा 5 को 586.70 हेक्टेयर भूमि पर 550 करोड़ रूपये की लागत से दो चरणों में विकसित किया जाएगा।     बल्क ड्रग पार्क को स्वीकृति   मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क की स्थापना के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार की बल्क ड्रग पार्क प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्थापित होने वाले इस पार्क में आने वाली फार्मा इकाईयों को योजना के अनुरूप विशेष वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।   बाबई-मोहसा मे बनेगा मेडिकल डिवाइस पार्क   प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना के प्रस्ताव को भी मंत्रि-परिषद् द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विकसित होने वाले इस पार्क में आने वाली विनिर्माण इकाइयों को योजना के अनुरूप विशेष वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। होशंगाबाद जिले के बाबई-मोहसा में यह पार्क स्थापित होगा।    4 हजार 404 गांवों में घरेलू नल कनेक्शन    मंत्रि-परिषद ने 6 हजार 111 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली दस समूह जल प्रदाय योजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा क्रियान्वित होने वाली इन योजनाओं से प्रदेश के 8 जिलों धार, देवास, गुना, शिवपुरी, अशोक नगर, सागर, सिंगरौली तथा आगर के 4 हजार 404 गांवों में घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से प्रत्येक घर को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।   मंत्रि-परिषद द्वारा जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए 170 करोड़ 8 लाख रुपये की  प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। सागर जिले के जैसीनगर विकासखण्ड में बनने वाली इस परियोजना से 5 हजार 400 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित होगी।   अटल भू-जल योजना स्वीकृत   मंत्रि-परिषद की बैठक में अटल भू-जल योजना के क्रियान्वयन के लिए 314 करोड़ 54 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। योजना के अंतर्गत बुन्देलखण्ड अंचल के 6 जिलों क्रमश: सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना तथा निवाड़ी के 9 विकासखण्ड क्रमश: सागर, पथरिया, छतरपुर, नौगांव, राजनगर, बल्देवगढ़, निवाड़ी, पलेरा एवं अजयगढ़ की 678 ग्राम पंचायतों के क्षेत्र के भू-जल स्तर में सुधार होगा।   बैठक में मंत्रि-परिषद् द्वारा मध्यप्रदेश माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2020 तथा मध्यप्रदेश कराधान अधिनियमों की पुरानी बकाया राशि का समाधान विधेयक 2020 का अनुमोदन किया गया।

Kolar News

Kolar News 15 September 2020

गुना। बमौरी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 10 हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। पंचायत मंत्री महैन्द्र सिंह सिसौदिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिकरवार ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। राजनीतिक लिहाज से कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सिकरवार ने बताया कि सोमवार को एक निजी कॉलेज परिसर में भाजपा का सदस्यता अभियान आयोजित किया गया था।  जिसमें बमौरी विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भाजपा की रीति-नीति और पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया के द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास को देखते हुए पार्टी की सदस्यता ली। उल्लेखनीय है कि इतनी बड़ी संख्या में जिले में पहली बार सदस्यता हुई है। इस दौरान विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए हैं।    हम विकास के साथ जुड़ रहे हैं पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने आए लोगों ने बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा की सदस्यता वह  विकास के लिए ले रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,  सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, और पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया द्वारा क्षेत्र में विकास कराया जा रहा है। इससे पहले भी भाजपा ने क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी विश्वास से हम भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।    विकास की जिम्मेदारी मेरे ऊपर इस मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने ग्रामीणों से  बातचीत कर कहा कि आप जिस विश्वास से पार्टी से जुड़े हो, आपके विश्वास पर कभी आंच नहीं आएगी। आप पार्टी में आ गए हैं अब क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी हमारे पार्टी के नेता और मेरे ऊपर है। चाहे क्षेत्र में सिंचाई के लिए तालाब की बात हो या गांव-गांव बिजली पहुंचाने की, अथवा हर गांव से सडक़ जोडऩे की, यह काम हम करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने सिसौदिया को अपनी समस्याएं बताईं, जिनका उन्होंने निराकरण किया। इस मौके पर चुनाव संचालक हरिसिंह यादव, अरविंद गुप्ता, आलोक विजयवर्गीय, महेश रघुवंशी, विकास जैन, संतोष धाकड़, श्रवण धाकड़, हरवीर सिंह आदि मौजूद थे। 

Kolar News

Kolar News 14 September 2020

गुना। बमौरी उपचुनाव को लेकर भलें ही कांग्रेस सहित अन्य दलों की सक्रियता बहुत ज्यादा सतही तौर पर देखने को नहीं मिल रही है, किन्तू  भाजपा चुनाव को लेकर काफी गंभीर रुप में सामने आ रही है। यहीं कारण है कि  चुनाव प्रचार में लगातार उसके द्वारा ताकत झोंकने का सिलसिला जारी बना हुआ है। जहां पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं भाजपा से संभावित उम्मीद्वार महैन्द्र सिंह सिसौदिया क्षेत्र में तूफानी दौरे कर रहे है तो भाजपाजन भी लगातार क्षेत्र में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर उन्हे भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रहे है। इसके साथ ही पार्टी के प्रादेशिक और राष्ट्रीय पदाधिकारियों भी बमौरी में दस्तक देकर चुनावी सरगर्मी को बढ़ाने के साथ ही माहौल को पूरी तरह भाजपा के पक्ष में करने का प्रयास कर रहे है। हाल ही में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने गुना का दौरा कर भाजपाजनों की बैठक ली थी तो अब फिर भाजपा के चार दिग्गज यहां अपनी आमद दर्ज कराने जा रहे है। इनमें 21 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बमौरी आएंगे। इस दौरान उनके साथ केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहेंगे। इससे पहले 17 सितंबर को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव का भी गुना आमगम होने जा रहा है। भाजपा के पक्ष में लेंगे सभा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 21 सितंबर को बमौरी आगमन होने जा रहा है। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। तीनों नेता भाजपा कार्यकर्ताओं में उपचुनाव को लेकर जोश भरने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही इस दौरान बमौरी में एक चुनावी सभा का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया जाएगा। अपने नेताओं के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबर्रदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की जा रहीं है तो पार्टी स्तर पर बैठकें कर दौरे को लेकर रणनीति भी तैयार की जा रही है। चूंकि दौरा मुख्यमंत्री का भी है, इसलिए प्रशासनिक तंत्र भी अपने को चुस्त-दुरुस्त करने में लगा हुआ है। सभा आयोजन को लेकर स्थल का चयन सहित अन्य तैयारियां की जा रहीं है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने इसके लिए अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हे दिशा-निर्देशित  किया है।  भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे उच्च शिक्षा मंत्री  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं राज्यसभा ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे से पहले प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव का गुना आगमन होने जा रहा है यादव 17 सितंबर को गुना आएंगे। भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि यादव उस दौरान प्रात: 9 बजे गुना सर्किट हाउस आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। बैठक में उपचुनाव को लेकर तैयारियों एवं स्थिति की जानकारी ली जाएगी। यादव इसके बाद 10 बजे गुना जिले के समस्त महाविद्यालयों के प्रचार्य के साथ बैठक करने के बाद एक होटल मेें सामजिक बैठक में भी भाग लेंगे। इसके बाद यादव अशोकनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।  तोमर, वीडी भर चुके है कार्यकर्ताओं में जोश इन दौरे से पहले केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी तोमर का भी गुना आगमन हो चुका है। दोनों नेताओं का यह दौरा काफी सफल रहा था और जिस उद्देश्य को लेकर वह आए थे, वह भी अब पूरा होता दिख रहा है। गौरतलब है कि नेताद्वय ने अपने दौरे के दौरान गुना-अशोकनगर जिले की उपचुनाव वाली विधानसभाओं बमौरी, अशोकनगर और मुंगावली के कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। इस दौरान जहां नेताद्वय ने कार्यकर्ताओं में समन्यव स्थापित किया था तो उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने में भी दोनों नेता सफल हुए थे। इसके साथ ही तोमर ने कार्यकर्ताओं से समस्याएं सुनने के साथ  उनसे सुझाव भी आमंत्रित किए थे। 

Kolar News

Kolar News 14 September 2020

अनूपपुर। अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव की दुंदुभि बज चुकी है। दोनों प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा तथा कांग्रेस के उम्मीदवारों के चेहरे स्पष्ट हो चुके हैं। कमलनाथ सरकार को गिराने में सहायक बने बिसाहूलाल सिंह यहां भाजपा के उम्मीदवार होंगे, जबकि कांग्रेस ने अपने पुराने कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य विश्वनाथ सिंह पर भरोसा जताया है।   चाल-चरित्र, चेहरे पर भारी   पार्टी के कुछ नेताओं के चाल, चरित्र ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के चेहरे को खतरे में डाल दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गत सात सितम्बर को अनूपपुर आगमन के पहले तथा उसके बाद कुछ नेताओं की कुटिल चाल को प्रदेश भाजपा, स्वयं मुख्यमंत्री, कार्यकर्ताओं, मीडिया, राजनैतिक विश्लेषकों तथा प्रबुद्ध जनता ने भांप लिया है। बिसाहूलाल को भी यह अहसास हो गया है कि सुबह से देर रात तक उनके इर्द गिर्द घेरा बनाकर जमे रहने वाले कुछ नेताओं की खराब छवि उन पर भारी पड़ सकती है। ये नेता पूर्व विधायक तथा मंत्री के बीच गहरी खाई खोदने की साजिश पर काम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बिसाहूलाल को रामलाल से अलग रखकर चुनाव को अपने अनुकूल संचालित करना चाहते हैं।    प्रदेश उपाध्यक्ष के विरुद्ध अनुशासनहीनता   मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से रौतेल को बाहर रखना इसी योजना का हिस्सा था। पूर्व विधायक भाजपा के मूल नेताओं तथा अपनी उपेक्षा से इतने नाराज थे कि कार्यकर्ताओं के बीच जा बैठे। यहाँ पार्टी में विरोधी खेमा बिसाहूलाल से अलग रखने में सफल तो रहा लेकिन कार्यकर्ताओं, जनता में नाराजगी फैल गई। पूर्व विधायक समर्थकों की बड़ी संख्या व कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है। बिसाहूलाल से उन्हें अलग रखने में ही कुछ नेताओं का हित सध सकता है। किन्तु अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव में बिसाहूलाल तथा रामलाल की एकजुटता से जीत आसान हो सकती है। भाजपा के अनुशासन तथा नैतिकता की तब धज्जियां उड़ीं जब मुख्यमंत्री के वापस जाते ही पूर्व नपा अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के विरुद्ध पत्रकार वार्ता कर उन पर आरोपों की झड़ी लगा दी।   जिलाध्यक्ष बचा लो या विधानसभा   जिलाध्यक्ष के संदिग्ध आचरण, कार्यप्रणाली के विरुद्ध नौ मंडल अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है। इस मांग पर वे आज भी अड़े हुए हैं। दो महामंत्रियों ने शिकायत की है कि जिलाध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष ने चेक से भुगतान ना करके लाखों रुपये अपने नाम पर नकद निकाल कर वित्तीय अनियमितता की है। जिलाध्यक्ष पर तमाम अवैध कार्यों मे लिप्त होने, पार्टी में गुटबाजी को फूट की हद तक ले जाने, प्रदेश उपाध्यक्ष को निरन्तर अपमानित करने के संगीन आरोप हैं। 12 सितम्बर को संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन की उपस्थिति में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित 28 पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को तत्काल हटाने की मांग करते हुए सामूहिक स्तीफा दे दिया।

Kolar News

Kolar News 13 September 2020

भोपाल। प्रदेश में किसान बीमा के नाम पर भाजपा की सरकार रोज नई-नई बातें कर रही है। लेकिन तथ्य यह है कि आज भी प्रधानमंत्री फसल बीमा के पोर्टल पर लगभग 7 हजार गांव की न तो अधिसूचित फसल दर्ज है और न ही गांव का नाम दर्ज हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने बैतूल जिले की समितियों के शिकायती पत्र जारी करते हुए कहा है कि कृषि मंत्री कमल पटेल रोज अपनी झूठी बाहवाही करते रहते हैं लेकिन उन्हें यह भी अंदाजा नहीं है कि उनके पड़ोसी जिले में सैकड़ों गांव की अधिसूचित फसल पोर्टल पर दर्ज ही नहीं है। क्या कमल पटेल बताएंगे कि ऐसी अवस्था में किसानों को किस तरह उनके बीमे के दावे दिए जाएंगे ?   भूपेन्द्र गुप्ता ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा है कि जिस तरह से बीमा कंपनी को तय करने में शिवराज सरकार ने चार चार टेंडर किये। उसके बाद भी तय समय सीमा में बीमा कंपनी ही तय नहीं कर पाई। 28 अगस्त को बीमा कंपनी का नाम तय हुआ इसलिए मजबूरी में केंद्र सरकार से गिड़गिड़ा कर 31 तारीख तक अवधि बड़वानी पड़ी। जब कांग्रेस ने यह मामला उठाया कि एक ही दिन में बीमा कैसे होगा तो केवल 5 जिलों का 1 सप्ताह तक बढ़ाने की घोषणा की गई। गुप्ता ने आरोप लगाया कि जब अंतिम तारीख गुजरे दो हफ्ते  हो चुके है तब मध्य प्रदेश सरकार बेसुध पड़ी है कि उसके पोर्टल पर किसानों की अधिसूचित फसल और गांव के नाम भी इंद्राज नहीं हो पा रहे हैं। किसानों की बीमा कंपनियों द्वारा किये जाने वाले  डॉक्यूमेंटेशन का सारा लोड बैंकों पर डाल दिया गया है लगभग 40लाख किसानों के डॉक्यूमेंटेशन के खर्चे से बीमा कंपनी को बचाकर लगभग 5 करोड का फायदा पहुंचाया गया है। जबकि यह बजन बैंकों पर डाल दिया गया है जिन्हें मजबूरी में समय सीमा के अंदर दस्तावेजी करण करना पड़ रहा है। गुप्ता ने मांग की कि सरकार तत्काल पोर्टल पर गांव एवं अधिसूचित फसलों के इंद्राज होने तक बीमा अवधि खुली रखने का निर्देश पारित करे एवं बीमा कंपनी से भी इसकी घोषणा करवाए। अन्यथा हजारों गांव के लाखों किसान फसल नष्ट होने की अवस्था में बीमा दावे से वंचित रह सकते हैं।   उन्होंने बताया कि बैतूल के भीमपुर धावला बाड़े गांव छिंदखेड़ा आदि ग्रामों की अधिसूचित फसलें पोर्टल  पर ना होने की लिखित शिकायतें सहकारी समितियों ने की हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लीड बैंक द्वारा भी इस तरह की शिकायत शासन स्तर पर किए जाने के बावजूद इनका निराकरण नहीं किया गया है। यह किसान हितैषी सरकार का दो मुहांपन है।

Kolar News

Kolar News 13 September 2020

भोपाल। दो जून की रोटी और सिर पर अपना छत, हर एक आम आदमी का सपना होता है। पर अक्सर गरीबों का यह सपना पूरा नहीं हो पाता। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र की भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं से गरीबों का यह पूरा होता नजर आ रहा है। इसी तारतम्य में यह लाभ सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गरीबों को भी मिला है। शनिवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ओरिया में रहने वाली रानी विश्वकर्मा को जब अपने सपने का आशियाना मिला तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रानी की खुशी उस समय और बढ़ गई जब ग्राम ओरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत गृह प्रवेश कार्यक्रम में  रानी विश्वकर्मा पति चंद्रभान को गृह प्रवेश कराने स्वयं प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए।   ग्राम ओरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ने ग्रामवासियों से कहा कि उनके क्षेत्र की सारी समस्याएं जल्द ही समाप्त हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर गरीब के लिए पक्का घर देने का निश्चय किया है । परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में ग्रामीणों द्वारा की गई मांग पर कहा कि गांव में मंगल भवन बनेगा जिसके लिए 10 लाख रुपए उन्होंने स्वीकृत की है । साथ ही 80 फुट का सीसी रोड जानकी रमण मंदिर के यहां तथा हनुमान मंदिर के लिए 1.50 लाख रुपए स्वीकृत किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव ओरिया के सभी लोगों का जिनका नाम पहले गरीबी रेखा से कट चुका था उनका नाम गरीबी रेखा में जोड़ा जाए। इस गांव के लगभग 160 लोगों का नाम गरीबी रेखा से कट चुका था। तहसीलदार तथा एसडीएम को निर्देशित करते हुए श्री राजपूत ने इस कार्य को तत्काल करने के लिए कहा। राजपूत ने गांव में नल जल योजना के लिए 35 लाख दिए साथ ही पिछले लंबे समय से गांव में तालाब निर्माण को लेकर ग्रामीणों की मांग आ रही थी, जिस पर राजपूत ने आश्वासन दिया कि तालाब जल्द बनेगा तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जैसा ग्रामवासी चाहते हैं उस तरह का तालाब विभाग उन्हें बना कर दें ताकि ग्राम वासियों को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम में यह रहे मौजूद :-ग्राम ओरिया में हुकुम सिंह, मनोज रवि, सरपंच रमेश दुबे, मंगल सिंह, चंदन सिंह, रामराज सिंह, देवेंद्र सिंह वकील साहब,  रवि लंबरदार, योगेश सिंह गोलू पडऱई, संतोष सिंह, इंद्र कुमार सेन, बुंदेल सिंह, अरविंद त्रिपाठी सहित कई ग्रामीण शामिल हुए।    इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता :-राजस्व एवं परिवार मंत्री गोविंद सिंह ने गजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, रमेश दुबे, भरत सिंह ठाकुर, मंसाराम, रामराज जनपद सदस्य, गोविंद सिंह, नेकराम अहिरवार, राजा बाबू, राम जी उप पूर्व सरपंच को भाजपा में शामिल होने की बधाई देते हुए गमछा पहनाकर उनका सम्मान किया।

Kolar News

Kolar News 12 September 2020

भोपाल। प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए 21 सितम्बर से स्कूल खोले जाने के निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इस निर्णय की आलोचना करते हुए कहा है कि शिवराज सरकार ऐसा करके बच्चों को कोरोना के दावानल में धकेल रही है।पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने शिक्षा विभाग और शिवराज सरकार को 21 सितंबर से नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने पर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि  प्रदेश में कोरोना महामारी तथा संक्रमण की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है, मामले कम होने की जगह बढ़ते ही जा रहे हैं।  सभी शहरों में किसी भी तरह की गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है और ना ही सरकार इसका पालन करवा रही है।  ऐसे में स्कूलों को खोलना तथा विद्यार्थियों का स्कूलों में जाना खतरे से खाली नहीं है।  वर्मा ने अपने ट्वीट करके कहा है कि अब मामा को भांजे-भांजीयों की चिंता नहीं हो रही, मासूम बच्चों को कोरोना के दावानल में झोंकने का कुत्सित प्रयास कर रही है शिवराज सरकार।वर्मा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए किसी भी स्थिति में अभी स्कूलों को प्रारंभ नहीं किया जाना चाहिए, बच्चे अपने घर पर रहकर ही ऑनलाइन माध्यम से आने वाले कुछ महीने पढ़ाई करें तथा घर से बाहर ना निकलें,  यही बच्चों के हित में होगा। वर्मा ने नीट परीक्षा को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि जो लोग देश बेच रहे हैं उन्होंने लगता है अपनी बुद्धि भी बेच दी।  उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीनों से विद्यार्थी पूरी तरह से कोरोना के डर से सहमे हुए हैं,  साथ ही इस माहौल में उनकी तैयारी भी अच्छे से नहीं हो पाई लेकिन केंद्र सरकार परीक्षाएं कराने पर उतारू है। 

Kolar News

Kolar News 12 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना से नेता भी नहीं बच पा रहे हैं। अब दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने भोपाल में अपनी कोरोना की जांच कराई थी, जो पॉजिटिव आई है। इसके बाद वे भोपाल में ही एकांतवास हो गई हैं। विधायक रामबाई ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी।    उन्होंने वीडियो में बताया कि बीते गुरुवार को उनकी तबियत खराब होने के बाद उन्होंने कोरोना जांच के लिए अपना सैम्पल दिया था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसलिए जो भी लोग उनके संपर्क में आए हों, वे अपनी जांच जरूर करा लें। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा है कि वे अभी पूरी तरह स्वस्थ हैं, लेकिन उन्हें अपनी चिंता नहीं है बल्कि अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों और किसानों की चिंता है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी अपील की है कि जिन कि सानों की फसलें खराब हुई हैं उन्हें शीघ्र मुआवजा दिया जाए।  

Kolar News

Kolar News 12 September 2020

गुना। जिले की सबसे चर्चित बमौरी विधानसभा में एक बार फिर कन्हैयालाल अग्रवाल और महैन्द्र सिंह सिसौदिया संजू  चुनावी मैदान में आमने-सामने हो सकते हैं। ऐसी संभावना शुक्रवार को कांग्रेस से कन्हैयालाल अग्रवाल के नाम पर मुहर लगने के बाद और प्रबल हुई है। हालांकि भाजपा से अभी संजू के नाम की औपचारिक घोषणा होना शेष है। अगर यह होती है, जैसा की होना काफी पहले से ही लगभग तय ही है तो यह चौथी बार होगा, जब बमौरी विधानसभा में यह दोनों नेता आमने-सामने होकर एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकेंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2008 से जब से बमौरी का विधानसभा के रूप में जन्म हुआ है, तब से यह दोनों नेता यहां से एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार भी यह रिकॉर्ड कायम रहने की संभावना है। इससे फिलहाल ऐसा कहा जा सकता है कि इन दोनों दिग्गज नेताओं के बिना बमौरी की राजनीति अधूरी है। बहरहाल इन दिनों दोनों नेताओं के क्षेत्र में तूफानी दौरे चल रहे हैं। जिसने यहां चुनावी सरगर्मी चरम पकड़ने लगी है। इस सरगर्मी के बीच बमौरी के मौसम का मिजाज बता रहा है कि मुकाबला जबर्रदस्त होने के आसार है।    दो बार कांग्रेस तो एक बार भाजपा की हुई बमौरी  चुनावी दावेदारों में हर नेता की थोड़ी-थोड़ी पकड़ में रहने वाली बमौरी विधानसभा का जन्म 2008 में हुआ था। विधानसभा गुना से टूटकर बनी थी और तब से लेकर अब तक 12 सालों में यहां तीन चुनाव हो चुके हैं। जिसमें दो बार कांग्रेस तो एक बार भाजपा को जीत मिली है। तीनंो चुनाव में यहां से कन्हैयालाल अग्रवाल और महैन्द्र सिंह सिसौदिया जरुर लड़े है। वर्ष 2008 के चुनाव मेंं भाजपा प्रत्याशी के रुप में कन्हैयालाल अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी महैन्द्र सिंह सिसौदिया को हराया तो वर्ष 2013 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में महैन्द्र सिंह सिसौदिया ने भाजपा उम्मीद्वार कन्हैयालाल अग्रवाल को हराकर अपनी हार का बदला ले लिया। इसके अगले चुनाव वर्ष 2018 में कन्हैयालाल को  भाजपा से उम्मीद्वारी नहीं मिली तो उन्होने निर्दलीय मैदान में ताल ठंोकी। कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार महैन्द्र सिंह सिसौदिया पर ही भरोसा व्यक्त किया।भाजपा से उम्मीद्वार ब्रजमोहन सिंह आजाद रहे। चुनाव में लगातार दूसरी  बार महैन्द्र सिंह सिसौदिया को जीत मिली।    आदिवासी, सहरिया समाज और किरार-धाकड़ समाज का बाहुल्य  बमौरी में आदिवासी, सहरिया समाज और किरार-धाकड़ समाज का बाहुल्य है।  यहां जाति की राजनीति नहीं चलती है। यह इससे भी समझा जा सकता है कि सिर्फ एक बार भाजपा ने ही वर्ष 2018 के चुनाव में यहां के किरार समुदाय के ब्रजमोहन सिंह किरार को प्रत्याशी बनाया था। इसके सिवाए कभी दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस ने यहां से इन समाजों के व्यक्ति को प्रत्याशी नहीं बनाया है। अन्य राजनीतिक दलों ने भी जाति के आधार पर प्रत्याशी चयन करने में गंभीरता नहीं दिखाई है। इतना ही नहीं,  जो तीन विधायक अब तक यहां से रहे है, भाजपा से कन्हैयालाल अग्रवाल और कांग्रेस से महैन्द्र सिंह सिसौदिया तो उनके समाज के मतदाता यहां नाम मात्र के है।  बमौरी में लोधा, लोधी समाज, ब्राह्मण समाज, खटीक समाज भी थोड़ा, बहुत है।    छह चुनाव लड़ चुके है कन्हैयालाल  कन्हैयालाल अग्रवाल का जन्म 28 अगस्त 1948 को गुना में हुआ था। रामेश्वर दयाल अग्रवाल के पुत्र  कन्हैयालाल अग्रवाल बी.ई.(मैकेनिकल) शिक्षित है।  कन्हैयालाल अग्रवाल विद्यालयीन छात्र संघ के सचिव एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय की छात्र परिषद के अध्यक्ष रहे हैं। वर्ष 1988 से 1998 तक आप जनता दल गुना के जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदों पर कार्यरत रहे। अब तक वह छह चुनाव लड़ चुके है। जिसमें पहला चुनाव वह गुना विधानसभा से जनता दल से लड़े और हार गए। फिर दूसरा चुनाव वर्ष 2000 ( उपचुनाव) में गुना विधानसभा भाजपा से लड़े, फिर हार गए। इसके बाद वर्ष 2003 के चुनाव के चुनाव में भाजपा ने उन्हे फिर इसी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया। यह चुनाव वह जीत गए और पहली बार विधायक बने। इसके बाद वर्ष 2008 के चुनाव में गुना विधानसभा से अलग हुई बमौरी विधानसभा से भाजपा ने फिर उन्हे उम्मीद्वारी सौपी। जिसमें लगातार दूसरी बार उन्होने जीत का स्वाद चखा। इसके साथ ही भाजपा ने इस बार उन्हे बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मंत्री बनाते हुए सामान्य प्रशासन जैसा मजबूत और बड़ा विभाग सौपा। इतना ही नहीं, वर्ष 2013 के चुनाव में लगातार चौथी बार भाजपा ने केएल पर भरोसा जताते हुए उन्हे प्रत्याशी बनाया। हालांकि इस बार केएल चुनाव हार गए।  वर्ष 2018 का चुनाव वह निर्दलीय बमौरी से लड़े, किन्तू हार गए।  इस बार कांग्रेस से उम्मीद्वारी मिलने पर उन्होने कहा कि जनता झूठ और बेईमानी का पर्दाफाश करेगी। धोखेबाज और गद्दारंो के जाल में जनता फंसने वाली नहीं है। वह जवाब देने तैयार है।    कांग्रेस की सदस्यता लेने के साथ ही पक्का हो गया था टिकट पूर्व राज्य मंत्री कन्हैयालाल अग्रवाल की कांग्रेस से उम्मीद्वारी कतई चौंकाने वाले रूप में सामने नहीं आई है। यह तभी तय हो गया था। जब करीब डेढ़ माह पहले 23 जुलाई को उन्होने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। हालांकि इससे काफी पहले से ही वह कांग्रेस के संपर्क में बने हुए थे और यह खुद उन्होने भी माना था कि वह कांग्रेस से उम्मीद्वारी के रुप में दावेदारी कर रहे है। हालांकि बीच-बीच में कुछ नाम उछलते भी रहे, किन्तु उनका कोई पुख्ता आधार नहीं था।

Kolar News

Kolar News 11 September 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष और कालापीपल से कांग्रेस के विधायक कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश की सरकार पर एक बार फिर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगया है। कुणाल चौधरी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि एक बार फिर राइस मिल्स को चालू करने की इजाजत दे दी है। इन्हीं राइस मिलर्स की मिल्स से आम जनता को जहरीले चावल बांटे गए थे। जोकि इतने खराब थे कि उन्हें जानवरों को खाने के लिए नहीं दिया जा सकता था।   अपने बयान में कुणाल चौधरी ने कहा है कि सरकार को जहरीले चावल देने वालों के खिलाफ कार्यवाई करनी चाहिए थी, मगर अब सरकार उनकी मदद में जुट गई है। सभी मिल्स को खोल दिया गया और उनके कटे हुए बिजली के कनेक्शन को भी जोडऩे का काम किया जा रहा है। कुणाल चौधरी ने माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं करने पर सरकार को सडक़ पर उतने की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकार इन माफियाओं पर कार्यवाई नहीं करती है तो मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस और पूरी कांग्रेस पार्टी सडक़ों पर उतरकर सरकार के इन मंसूबों के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन करेगी।

Kolar News

Kolar News 11 September 2020

भोपाल। प्रदेश की सभी मंडी समितियों के कर्मचारी अब मंडी बोर्ड के कर्मचारी होंगे। सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों की पेंशन की टेंशन भी खत्म। आरक्षित निधि में 200 करोड़ रुपए का फण्ड पेंशन के लिए रहेगा। यह निर्णय कृषि मंत्री कमल पटेल की अध्यक्षता में गुरुवार को मध्यप्रदेश राज्य कॄषि विपणन बोर्ड की 135वीं बैठक में लिया गया। इस दौरान मंडी बोर्ड के कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   कृषि मंत्री पटेल ने बोर्ड की बैठक में प्रदेश की सभी मंडी समितियों के कर्मचारियों को मंडी बोर्ड के कर्मचारी बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने इसके लिये आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए समग्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पटेल ने कहा किसी भी मंडी समिति के कर्मचारी को अब सेवानिवृत्ति पश्चात पेंशन की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। मण्डी बोर्ड में आरक्षित निधि में 200 करोड़ रुपये की राशि का फण्ड सुरक्षित रखा जायेगा। इससे सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को आजीवन पेंशन मिलती रहेगी। पटेल ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की चिंताओं से भली-भाँति वाकिफ है। मण्डी के कर्मचारी बेहतर कार्य करते रहें, किसी प्रकार की चिंता न करें।   मण्डियों को बाजार की प्रतिस्पर्धा में लाने के लिये स्मार्ट मण्डियों के रूप में विकसित किया जायेगा। इससे मण्डियों की आय में वृद्धि होगी। स्मार्ट मण्डियाँ बनने से किसान भी लाभान्वित होंगे। बैठक में प्रमुख सचिव कृषि अजीत केसरी के सुझाव पर मंत्री पटेल ने मण्डी समिति के सदस्यों से मण्डियों को उत्कृष्ट बनाने और प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिये उपयुक्त सुझाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने मण्डियों की आय में गिरावट आने पर भी चिंता व्यक्त करते हुए सुधारों के लिये आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये। इसके लिये समिति सदस्यों से सुझाव भी आमंत्रित किये।   मण्डी में खरीदी की जिम्मेदारी मण्डियों की कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि मण्डी प्रांगण के भीतर किसानों से होने वाली खरीदी एवं भुगतान की जिम्मेदारी मण्डियों की है। उन्होंने कहा कि मण्डी में अपनी उपज को विक्रय करने के बाद किसानों को भुगतान के लिये अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े, इसके लिये सभी आवश्यक प्रबंध किये जायें। किसानों को लंबित भुगतान करने के लिये खरीदी करने वाले व्यापारियों और जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों से भी वसूली करने के लिये कड़े कदम उठाये जायें।   बैठक में प्रबंध संचालक मण्डी बोर्ड संदीप यादव, उप सचिव एवं प्रभारी संचालक प्रीति मैथिली, अपर संचालक केदार सिंह और अपर संचालक अमर सेंगर मौजूद रहे।

Kolar News

Kolar News 10 September 2020

भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर वेयर हाउस मालिकों के साथ शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की जो केंद्र सरकार निजी वेयर हाउस बनाने के लिए 33 प्रतिशत सब्सिडी और तीन प्रतिशत ब्याज में छूट दे रही है, उसी पार्टी की मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार वेयर हाउस मालिकों का शोषण कर रही है। आज वे सडक़ पर आने की कगार पर हैं। अजय सिंह ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि सरकार की षड्यंत्रकारी नीतियों और निर्देशों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के सभी छोटे छोटे भंडार मालिक कोरोना संक्रमण काल में पूरी तरह टूट जाएंगे। महीनों से उनका किराये का भुगतान लंबित पड़ा है। इनके गोदामों में जनवरी से हजारों क्विंटल धान रखी है। अब यह धान काफी सूख गई है और सुखात प्रतिशत पाँच से छ: तक आ गया है, लेकिन शासन ने केवल दो प्रतिशत की सुखात छूट दी है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार निजी वेयर हाउस मालिकों को सुखात छूट बढ़ाकर पाँच- छ: प्रतिशत नहीं देगी तो वे बंद होने की स्थिति में आ जायेंगे। वे बैंक से एनपीए घोषित हो जाएँगे। इस संबंध में उनके संघ ने पीएस से मिलकर शासन को ज्ञापन भी दिया है। मेरी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से मांग है कि कम से कम पाँच प्रतिशत सुखात छूट निजी वेयर हाउस मालिकों को दें। इसके अलावा अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के तत्कालीन एम डी अविनाश लवानिया ने विगत 25 मई को अनाज के भंडारण के लिए एक अव्यवहारिक आदेश पूरे प्रदेश के लिए जारी किया था। उन्होंने प्राथमिकता क्रम बनाते हुये निर्देश दिये थे कि उपार्जन का अन्न पहले साइलो कैप में रखा जाये। उसके बाद सरकारी गोदामों में रखा जाये और क्षमता समाप्त होने के बाद निजी गोदामों अनाज का भंडार किया जाये। जबकि होना यह चाहिए था कि पहले सरकारी और फिर निजी गोदामों में अनाज का भंडार किया जाये और तीसरे क्रम पर साइलो कैप में अनाज रखा जाये। यह इसलिए क्योंकि साइलो कैप में खुले में रखा ऊपर का तीस प्रतिशत अनाज बरसात के समय नमी से खराब होकर सड़ जाता है। अजयसिंह ने कहा कि यहीं से भ्रष्टाचार का खेल शुरू होता है। अनाज को पूरा खराब होना बताकर सस्ते में व्यापारियों को बेच दिया जाता है। यही अनाज प्रोसेस होकर पीडीएस के माध्यम से गरीबों में बंट जाता है। यह सब भाजपा सरकार के संरक्षण में कूटरचित योजना के तहत किया जा रहा है। पता नहीं अविनाश लवानिया ने यह दोषपूर्ण निर्देश किस मंत्री के कहने पर जारी किए थे। वैसे तथाकथित मंत्री से उनकी रिश्तेदारी जगजाहिर है। अजयसिंह ने इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से करते हुये कहा है कि खरीफ फसल की आवक से पहले भंडारण का यह दोषपूर्ण आदेश जनहित में तत्काल निरस्त किया जाये। साथ ही निजी भंडारगृह मालिकों को धान पर सुखात छूट पाँच या छ: प्रतिशत देते हुये उन्हें महीनों से लंबित किराए का भुगतान तत्काल किया जाये।

Kolar News

Kolar News 10 September 2020

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इन दिनों ग्वालियर- चंबल अंचल के दौरे पर हैं। इस दौरान 11 सितंबर को मुख्यमंत्री पोहरी, भांडेर और डबरा के प्रवास पर रहेंगे।   प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 11 सितम्बर को दोपहर 12.30 बजे शिवपुरी पहुंचेंगे। यहां एक समारोह में मुख्यमंत्री जिले के पोहरी में 278.23 करोड़ के कार्यो का भूमिपूजन और 9.57 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3 बजे दतिया जिले के भांडेर में 42.8 करोड़ के कार्यो का भूमिपूजन और 16.64 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण करेंगे। शाम 5.30 बजे ग्वालियर जिले के डबरा में 72.30 करोड़ के कार्यो का भूमिपूजन और 76.52 करोड़ के कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। शाम 7.30 बजे डबरा से ग्वालियर होते हुए भोपाल पहुंचेंगे।

Kolar News

Kolar News 10 September 2020

भोपाल। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को धरातल पर सफलता पूर्वक लाने के लिए विभिन्न पहलुओं के अमलीकरण में शासकीय और निजी विश्वविद्यालय मार्ग दर्शक की भूमिका में आगे आयें। विश्वविद्यालय रोजगार परक शिक्षा का स्वरुप, पाठ्यक्रम निर्माण, शोधों को प्रयोग शाला से व्यवहारिकता की जमीन पर लाने, शैक्षणिक गुणवत्ता, प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की शिक्षा पद्धति, इटर्नशिप, क्रेडिट स्कोर, शिक्षक प्रशिक्षण जैसे विभिन्न पहलुओं पर विषयवार समूह बनाकर चिंतन मनन करें। उन्होंने यह बातें मंगलवार को राजभवन में शासकीय विश्वविद्यालयों की अकादमिक गतिविधियों की समीक्षा के दौरान वीडियों कांफ्रेस में कुलपतियों को संबोधित करते हुए कही।    इस अवसर पर उच्चशिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बरकतउल्ला एवं देवी अहिल्या शासकीय विश्व विद्यालयों के कुलपति मौजूद थे।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने क्षेत्र ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन के पहले 5 वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह नीति की सफलता का आधार है। इसमें भी आंगनवाड़ी के पहले 3 वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है। आंगनवाड़ी में शिशु के लालन-पालन की पद्धति और प्रणाली कैसी हो कि बच्चे सुनकर, खिलौने से खेल कर सीख सकें। अनुशासन, सम्मान, स्वच्छता, करुणा, सेवा, स्नेह और भातृत्व के संस्कार उनमें बस जाए। इसी तरह प्राथमिक शिक्षा में कहानी, प्रसंग, विषयों का निर्धारण और शिक्षक प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं के विकास में दिशा दर्शन जरुरी है। माध्यमिक स्तर पर इटर्नशिप जैसी व्यवस्था किस तरह क्रियान्वित की जाये। उसका स्वरूप कैसे निर्धारित किया जाए। ऐसे अनेक आयामों पर विचार विमर्श सफल क्रियान्वयन के लिए जरुरी है। क्रियान्वयन की रुपरेखा पर व्यापक स्तर पर विश्वविद्यालय परिसंवाद करें। जहॉं भी जो भी अच्छा है, उसे प्राप्त कर एकीकृत करें। क्रियान्वयन पथ को आलोकित करें।उन्होंने कहा कि उच्चशिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी सोच की रीति नीति के साथ कार्य किया जाए। प्रत्येक विश्वविद्यालय उसकी विशेषज्ञता के आधार पर नीति के आयामों को चिन्हित करें। क्रियान्वयन कार्य का स्वरूप और खाका तैयार करें। औद्योगिक क्षेत्रों के विश्वविद्यालय रोजगार परक शिक्षा के शिक्षण-प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं का सर्वेक्षण और अनुसंधान कर पाठ्यक्रमों का चयन और निर्माण करें। इसी तरह अन्य विश्वविद्यालय भी विशेषज्ञता क्षेत्र का निर्धारण कर, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के हर पहलू और आयाम के सफल क्रियान्वयन की कार्य योजना बनाएं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर वेबिनार की श्रंखला चलाए जाने की जरूरत बताई। शिक्षकों को एक वर्ष में ऑनलाइन पाठ्यक्रम स्वयं का कोई एक कोर्स करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापना में वित्तीय संस्थानों के साथ समन्वय करवाने में सहयोग के लिए कहा। सभी कुलपतियों को नैक ग्रेडिंग के लिए अनिवार्यत: आवेदन के निर्देश दिए। श्रीमती पटेल ने विश्वविद्यालयों द्वारा गोद लिए गए ग्रामों में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर स्वच्छता कार्यक्रम और टी बी रोगी बच्चों के पोषण का दायित्व लेने तथा सभी विश्वविद्यालयों में 100 पौधों के रोपण की पहल के लिए कहा।इस अवसर पर प्रमुख सचिव उच्चशिक्षा अनुपम राजन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए आगामी 3 वर्षों की कार्य योजना का प्रस्तुतिकरण भी किया गया।

Kolar News

Kolar News 8 September 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बाढ़ प्रभावितों को सरकार की ओर से बाढ़ से हुए नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी। नष्ट हुई फसलों की बीमा राशि एवं मुआवजा मिलेगा। टूटे हुए मकानों को दोबारा बनवाया जाएगा तथा अनाज, घरेलू सामान आदि के नुकसान की भी आर.बी.सी 6/4 के प्रावधानों अनुसार भरपाई की जाएगी। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि किसी भी बात की चिंता न करें, सरकार पूरी तरह आपके साथ है। शिवराज 'मामा' किसी की आँख में आंसू नहीं आने देगा।   मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को सीहोर जिले के बाढ़ग्रस्त ग्रामों निनौर, जहाजपुरा, आवलीघाट, नहलाई, सलवनपुर आदि का दौरा किया। इस मौके पर सांसद रमाकांत भार्गव, कलेक्टर अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।   मकान नष्ट होने पर मिलेंगे एक लाख 32 हजार मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिन व्यक्तियों के मकान बाढ़ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें आरबीसी 6/4 के तहत एक लाख रूपए की राशि, मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी की 20 हजार रुपये तथा शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की राशि इस प्रकार एक लाख 32 हजार की राशि प्रदान की जाए।   50-50 किलो नि:शुल्क गेहूँ मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक बाढ़ प्रभावित को 50-50 किलो नि:शुल्क गेहूँ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा 5-5 किलो खाद्यान्न नवम्बर माह तक नि:शुल्क मिलेगा। खाद्यान्न सुरक्षा योजना का 1 रूपये किलो की दर पर 5-5 किलो प्रति व्यक्ति उचित मूल्य राशन भी हर गरीब को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित करें कि हर गरीब की पात्रता पर्ची बन जाए तथा उसे राशन मिल जाए।   शीघ्र करवाएं सर्वे पूर्ण मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सर्वे का कार्य शीघ्र पूरा कर, प्रभावितों को मुआवजा दिलाया जाए। जिन किसानों के खेतों को नुकसान हुआ है तथा गोशाला शेड टूट गए हैं उनके खेतों में सुधार के लिए तथा गोशाला शेड दोबारा बनवाने के लिए मनरेगा योजना से सहायता दी जाए। खेतों में सुधार कार्यों के लिए 3 लाख 80 हजार रुपये तक तथा गोशाला शेड के पुनर्निमाण के लिए 70 हजार से 1 लाख रुपये तक सहायता दिए जाने का प्रावधान है।

Kolar News

Kolar News 8 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्र्रेस की तैयारियां तेज हो गई है। सीएम शिवराज उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों के दौरे कर रहे है और जनता को रिझाने की कोशिश में जुट गए है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी उपचुनाव के प्रचार के लिए ग्वालियर जाने वाले थे, लेकिन उनका दौरा रद्द हो गया है। इस बीच आज मंगलवार को कमलनाथ दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। दिल्ली दौरे पर कमलनाथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उपचुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। इसके अलावा कमलनाथ प्रत्याशियों के चयन पर भी आलाकमान से चर्चा करेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले कमलनाथ भाजपा नेता सतीश सिकरवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाऐंगे। सतीश सिकरवार 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी थे, वे आज कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। वहीं खबर ये भी है कि चंबल के दो पूर्व मंत्री भी कांग्रेस के संपर्क में हैं। 9 से 20 सितंबर तक मप्र दौरे पर सिंधियावहीं दूसरी ओर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया 9 से 20 सितंबर तक मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशियों के लिए वे प्रचार करेंगे। सिंधिया इस दौरान कांग्रेस के कुछ नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।

Kolar News

Kolar News 8 September 2020

भोपाल। पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि राज्य शासन की मंशा है कि पिछड़ा वर्ग के लोगों के सामाजिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित किया जाये। इनके प्रोत्साहन के लिये राज्य सरकार ने पुरस्कार भी घोषित किये हैं। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार प्रतिवर्ष चयनित व्यक्तियों को समय पर मिले, विभाग को इस दिशा में प्रभावी प्रयास करना चाहिये। यह बात राज्य मंत्री पटेल ने सोमवार को मंत्रालय में वर्ष 2017-18 के लिये गठित ज्यूरी को संबोधित करते हुए कही। ज्यूरी द्वारा रामजी महाजन पिछड़ा वर्ग सेवा राज्य पुरस्कार, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले पुरस्कार के नामांकितों पर चर्चा की गई।    बैठक में सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण एम.के. अग्रवाल ने बताया कि विभाग द्वारा दिया जाने वाला स्व. रामजी महाजन स्मृति पुरस्कार पिछड़े वर्ग के उत्थान एवं विकास के लिये उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 समाज-सेवियों को दिया जाता है। इनमें 8 पुरुष और 8 महिलाएँ होती हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले पिछड़ा वर्ग सेवा राज्य पुरस्कार प्रदेश के एक पुरुष समाज-सेवी को दिया जाता है, जिसके द्वारा पिछड़े वर्गों में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास को दूर करने, सामाजिक समरसता एवं समाजिक संगठन को सुदृढ़ करने के लिये कार्य किया हो। सावित्रीबाई फुले पिछड़ा वर्ग सेवा राज्य पुरस्कार प्रदेश की एक ऐसी महिला समाज-सेवी को दिया जाता है, जिसके द्वारा पिछड़े वर्ग की शिक्षा एवं महिलाओं की स्थिति के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो। ज्यूरी के सदस्यों ने दिये जाने वाले पुरस्कार के संबंध में अपने विचार रखे। ज्यूरी की बैठक में सदस्य विधायक रामलल्लू वैश्य और विधायक राकेश गिरी भी मौजूद रहे।

Kolar News

Kolar News 7 September 2020

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीते 6 वर्षों के कार्यकाल में देश ने विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। देश के वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे अनुसंधान और विकास कार्यों के बल पर देश सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की राह पर बढ़ चला है। देश के हर नागरिक को अब यह विश्वास हो गया है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश जल्दी ही एक वैश्विक महाशक्ति बनेगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भारत के हाइपरसोनिक क्लब में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही।    प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने उड़ीसा के कलाम द्वीप से हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमान्सट्रेटर व्हीकल के सफल परीक्षण पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, डीआरडीओ के वैज्ञानिकों व तकनीशियनों एवं देश की जनता को बधाई दी है। इस सफल परीक्षण को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए शर्मा ने कहा कि इस सफलता के साथ ही देश हाइपरसोनिक क्लब में शामिल हो गया है और अमेरिका, रूस तथा चीन के बाद इस क्लब का चौथा सदस्य बन गया है। उन्होंने कहा कि एचएसटीडीवी का सफल परीक्षण रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग है। इसी के आधार पर भारत भविष्य में हाइपरसोनिक मिसाइलों का विकास कर सकेगा, जो क्षमता दुनिया के गिनती के देशों के पास ही है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रेरणा से देश में अनुसंधान और विकास कार्यों में एक क्रांति का सूत्रपात हुआ है और रक्षा सहित सभी क्षेत्रों में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

Kolar News

Kolar News 7 September 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों की आत्महत्या के मामले में राजनीति तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ इन दिनों लगातार प्रदेश में किसान आत्महत्या मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे हैं। कमलनाथ सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार पर किसानों को मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाते हुए इसे किसान आत्महत्या का प्रमुख कारण बता रहे हैं। सोमवार को एक बार फिर कमलनाथ ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने सोमवार को ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा ‘प्रदेश में अतिवर्षा व बाढ़ से फसल खराब होने से, मुआवजे के अभाव में किसान भाइयों का आत्महत्या का दौर निरंतर जारी है। सिहोर, निवाड़ी, विदिशा, छिन्दवाड़ा के बाद अब देवास जिले के खातेगाँव व सिवनी जिले के बंडोल में भी किसान भाइयों ने फसल खराब होने पर, मुआवजे के अभाव में आत्महत्या की। आखिर नींद से कब जागेगी सरकार ? गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को भी कमलनाथ ने ट्वीट कर किसान आत्महत्या मामले पर चिंता जताते हुए सरकार पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में अतिवर्षा व बाढ़ से फसल खराब होने से किसान भाइयों का आत्महत्या का दौर निरंतर जारी। सिहोर, निवाड़ी, विदिशा के बाद अब छिन्दवाड़ा में भी एक किसान ने फसल खराब होने पर, मुआवज़े के अभाव में की आत्महत्या। सरकार की तरफ से फसल खराब होने पर अभी तक कोई मुआवजा प्रदान नहीं, कोई राहत नहीं, मुख्यमंत्री का बाढ़ पर्यटन जारी, झूठे भाषण, झूठी घोषणाएँ जारी, प्रभावितों को अभी तक कुछ राहत नहीं। सीहोर के मृतक किसान को तो पूरी सरकार मानसिक रोगी बताने में लगी रही, अब इन अन्य मृत किसानो की मौत को लेकर सरकार क्या कहेगी? आखिर कब सच्चाई स्वीकारेगी?  

Kolar News

Kolar News 7 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव मध्यप्रदेश के विकास को नई दिशा देंगे, क्योंकि क्षेत्र के विकास की दृष्टि से और मध्यप्रदेश के भविष्य के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार जरूरी है। भाजपा और विकास एक दूसरे के पर्याय है। प्रदेश में शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में विकास को साकार करने वाली सरकार है। यह सरकार और भी मजबूती के साथ काम करें इसके लिए कार्यकर्ताओं को परिश्रम की पराकाष्ठा करना है। यह बात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को शिवपुरी में पोहरी और शिवपुरी विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।   मनभेद और मतभेद को भुलाकर एक उद्देश्य के लिए जुटें   केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव इस क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का चुनाव है। आज तक जो भी चुनाव हुए है उन सभी चुनावों से यह चुनाव अलग है क्योंकि पिछले चुनाव में जो हमारे सामने थे, आज वही हमारे साथी है। इस कारण हम में असहजता का भाव आ सकता है, लेकिन हमें एक बड़े उद्देश्य को ध्यान में रखकर असहजता को सहजता में बदलना होगा। उन्होंने कहा कि मन भेद और मतभेद को भुलाकर एक उद्देश्य के लिए जुटेंगे तो हमारी जीत विराट होगी। मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयां प्रदान करने के लिए हमें प्राणपण के साथ जुटना है।   यह चुनाव सरकार बनाने का नहीं मजबूत करने का चुनाव है   उन्होंने कहा कि पहले चुनाव होते थे तो मध्यप्रदेश में सरकार बनाना है, इस उद्देश्य से चुनाव होते थे, लेकिन यह चुनाव मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार बनाने का नहीं बल्कि सरकार को और मजबूत करने का चुनाव है।  पिछले चुनाव में भाजपा को जिस बूथ से वोट नहीं मिले थे, वहां किस तरह से भाजपा को वोट मिले, इस कार्ययोजना पर माइक्रो मैनेजमेंट के साथ काम करें। हर मतदान केन्द्र का विश्लेषण कर वोट मिले, इसके लिए काम करें। उन्होंने कहा कि पोहरी का बड़ा परिवार भाजपा में शामिल हुआ है, जिससे हमारी ताकत बढ़ी है। इस के साथ हम जीत के प्रति आश्वस्त हैं, लेकिन हमें पूरे प्राणपण के साथ चुनावी समर में उतरना है।    भ्रम में न आए कार्यकर्ता, हर एक सीट हमारे लिए महत्वपूर्ण : विष्णुदत्त शर्मा   कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए पार्टी और हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलायेगी, झूठ का वातावरण तैयार करेगी, लेकिन कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार के भ्रम में आने की जरूरत नहीं है, हमारे लिए एक-एक सीट महत्वपूर्ण है। चुनाव जीतने की जो कार्ययोजना बनाई है, उसे मूर्त रूप देने का काम हर कार्यकर्ताओं को करना है। हमें यह चुनाव प्रचंड बहुमत के साथ जीतना है। भाजपा का कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही चुनाव में विजय सुनिश्चित होगी।   कांग्रेस ने हमारे विचार और संगठनों पर किया हमला   उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मात्र 15 महीने में ही पूरे मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार में डूबो दिया। कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी एफआईआर कर दी। आपातकाल के समय जो लोग जेल में रहे थे उनको भाजपा सरकार पेंशन देती थी, उन मीसाबंदियों की पेंशन कमलनाथ ने बंद कर दी थी। कमलनाथ ने भाजपा के विचार और संगठनों पर वैचारिक हमला किया था। आज कांग्रेस नेतृत्व विहीन है। देश और प्रदेश में कांग्रेस के पास अब कार्यकर्ता नहीं बचे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यो और कांग्रेस के छल कपट को जनता के बीच पहुंचाने का काम  कार्यकर्ताओं को करना है। कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर बूथ की ओर जाएं और इस क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।

Kolar News

Kolar News 5 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संकट काल के दौरान गरीबों को घटिया चावल वितरण के मामले में राजनीति चरम पर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस चर्चित चावल घोटाले  मामले में सख्त कदम उठाते हुए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) से जांच कराने के आदेश कर दिए हैं, लेकिन इसको लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है। इसी क्रम में अब पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने और जांच का दायरा भी बढ़ाने की मांग की है।   पूर्व सीएम कमनलाथ ने शनिवार को सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा है कि - ‘चावल घोटाला सिर्फ बालाघाट और मंडला जिले तक ही सीमित नहीं है। यह कई जिलों तक फैला हुआ है और इसके तार ऊपर तक जुड़े हुए हैं। उन्होंने इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग करते हुए कहा कि इसका दायरा भी दो जिलों से बढ़ाया जाए। उनका कहना है कि इसकी जांच को सीमित कर इस घोटाले को दबाने का काम किया जा रहा है।’   बता दें कि कोरोना काल में लागू लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में गरीबों को मुफ्त चावल का वितरण किया गया था। केन्द्रीय सरकार के दल द्वारा प्रदेश में वितरित किये गए चावल के नमूने लिये थे और जांच में पाया गया कि यह चावल जानवरों के खाने लायक भी नहीं था। तीन दिन पहले आई रिपोर्ट के बाद इस मामले में नौ अधिकारियों को निलंबित किया गया और मंडला-बालागाट जिले की 18 से अधिक राइस मिलों को सील कर दिया और उनके मालिकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। वहीं, मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच ईओडब्ल्यू को सौंप दी है। इसके बाद भी कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। दरअसल, मध्यप्रदेश में आगामी दिनों में विधानसभा की 27 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, ऐसे में इस मामले को लेकर जमकर सियासत हो रही है।

Kolar News

Kolar News 5 September 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में चावल घोटाले को लेकर बयानबाजी लगातार जारी है। कांग्रेस घोटाले को लेकर सरकार पर जमकर हमले बोल रही है। कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा है कि घोटाले के तार जितने लंबे फैलते जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार का काला चेहरा उजागर होता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी का राशन माफिया जिनके पास राशन की दुकानें हैं, जानवरों के खाने योग्य चावल की रीसाइक्लिंग को दस साल से अंजाम देता रहा है। गुप्ता ने दावा किया कि चावल रीसाइकिल किया गया और आरोप लगाया कि इसमें ऊपर तक शीरा पहुंच रहा होगा।   कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया कि 2016 में रतलाम और मंदसौर जिले में घटिया चावल बांटने की शिकायत हुई थी किंतु तत्कालीन शिवराज सरकार ने जांच करने की बजाय घोटाले बाजों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद 2017 में मक्सी और उज्जैन जिले में सड़े चावल की सप्लाई की शिकायतें हुई लेकिन घोषणा होने के बाद भी जांच नहीं की गई। इसके कहा कि इसी तरह  2020 में भी अप्रैल महीने शिवपुरी भोपाल, सागर, भिंड में शिकायतें ठंडे बस्ते में दबा दी गई। गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं उनके अध्यक्ष झूठ बोलकर इस कांड को अब दवा नहीं पाएंगे। गुप्ता ने जांच रिपोर्ट का एक और पन्ना जारी करते हुए यह सिद्ध किया की जो खाद्यान्न सप्लाई किया गया वह 3 साल पुरानी बोरियों में पैक था और जिस ग्रेड का माल सप्लाई किया गया उसकी तस्वीरें ही आदमी को विकसित करने के लिए काफी हैं।   कांग्रेस नेता गुप्ता ने गर्रा ओपन कैप से सीएमआरके लिए दिए गए धान की तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह आईने के सामने इन तस्वीरों को रखकर विचार करें कि भगवान के सामने वेस्पा आपका क्या जवाब देंगे। क्या ऐसा अनाज कोई व्यक्ति खुली आंखें रखकर गरीबों के खाने के लिए दे सकता है। एक पूरा का पूरा प्रशासनिक गिरोह इस घिनौने काम को अंजाम दे रहा है और सरकार इन काली करतूतों को छुपाने के लिए इंटेलिजेंस इनपुट की झूठी बातें कर रही है। गुप्ता ने सरकार से इंटेलिजेंस इनपुट सार्वजनिक करने की मांग की ताकि झूठ का भी जनता के सामने फैसला हो सके।

Kolar News

Kolar News 5 September 2020

गुना। राघौगढ़ शहर की समस्याओं एवं विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर पालिका में आयोजित बैठक में पूर्व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विधायक जयवर्धन सिंह ने स्मैक के धंधे पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कहा कि स्मैक पर सख्त कार्यवाही करें, ताकि युवा पीढ़ी बर्बादी से बच सकें। इस दौरान उन्होंने प्रधान मंत्री आवास योजना एवं जलावर्धन योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।    नगर पालिका राघौगढ़-विजयपुर सभागृह में शुक्रवार को विकास कार्यों सहित शहर में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान पूर्व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विधायक जयवर्धन सिंह ने राघौगढ़ नगर पलिका क्षेत्र में प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत  स्वीकृत आवासों की जानकारी ली। इस बीच उपस्थित पार्षदों द्वारा आवास योजना की तीसरी किस्त नहीं मिलने की समस्या रखी।    इस दौरान सीएमओ हरीश श्रीवास्तव  ने योजना में स्वीकृत हुए 5702 आवासों की जानकारी देते हुए कहा कि जिन आवासों की दूसरी किस्त मिल चुकी है। उन सारे आवासों की जियो टेक कर चुके हैं। भोपाल से  राशि स्वीकृत होने के बाद उनके खातों मे राशि पहुंचा दी जाएगी, जबकि जिले में सबसे ज्यादा आवास राघौगढ़ नगर पालिका में स्वीकृत हुए हैं। बैठक के दौरान विधायक सिंह ने नगरीय क्षेत्र की जलावर्धन योजना की समीक्षा करते हुए योजना की प्रगति की जानकारी ली। इस बीच कार्यरत कंपनी के अधिकारियों ने तेजी से काम चलने एवं समय अवधि  तक कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया। जबकि पार्षदों द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन के ऊपर सडक़ रिपेयरिंग की मांग उठाई।    स्मैक से कई परिवार बर्वाद   बैठक के दौरान स्मैक का मुद्दा भी सामने आया, जब पूर्व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विधायक जयवर्धन सिंह से पिछले दिनों कई महिलाओं ने स्मैक से कई परिवार बर्वाद होने की शिकायत करते हुए स्मैक का धंधा बंद करने की आवाज उठाई थी। इस दौरान विधायक सिंह ने एसडीओपी एवं नगर निरीक्षक से कहा की स्मैक के धंधे पर सख्त कार्यवाही की जाए। बैठक के दौरान एसडीएम अक्षय कुमार एसडीओपी बीपी तिवारी मुख्य नपा अधिकारी हरीश श्रीवास्तव सहित अध्यक्ष प्रतिनिधि महेन्द्र शर्मा एवं सभी पार्षद मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 4 September 2020

भोपाल। कोरोना संकटकाल में प्रदेश में साइबर क्राइम में इजाफा हो रहा है। यहां अधिकारियों-नेताओं की फर्डी आई बनाकर लोगों से पैसे मांगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभाकी लोकेन्द्र पाराशर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसे मांगने के मामला सामने आया है। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट के माध्यम से दी है।   भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर लोगों को सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा है कि -‘ मेरे नाम से किसी ने फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाई है। वह कुछ लोगों से पैसे की मांग कर रहा है। मैं इसकी शिकायत पुलिस में करने जा रहा हूं। कोई भी इसे मेरी आईडी समझकर झांसे में न आए और किसी भी प्रकार का पैसा किसी को ट्रांसफर न करें। फर्जी आईडी के स्क्रीनशॉट भी संलग्न है।’   बता दें कि इस तरह के मामले प्रदेश में लगातार सामने आ रहे हैं। इससे पहले उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह, निवाड़ी विधायक अनिल जैन के अलावा सिवनी और रीवा जिले में भी फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से पैसे मांगने के मामले सामने आए थे।

Kolar News

Kolar News 4 September 2020

भोपाल। घटिया चावल मामले में प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। एक तरफ सीएम शिवराज ने सख्त रवैया अपनाया है। सीएम ने संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए है। वहीं कांग्रेस भी लगातार आरोप लगा रही है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने भी प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले में बड़े घोटाले की आशंका जताई है। साथ ही उन्होंने पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग दोहराई है। पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश की भोली-भाली और गरीब जनता को सड़े और पशुआहार में उपयोग वाले चावल को बांटे जाने के आपराधिक प्रकरण की जांच सी.बी.आई.से कराने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दोबारा मांग की है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना काल को अवसर में बदलने जो घटिया काम गरीबों के साथ किया गया है उसकी शिकायत वे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे। जनता के स्वास्थ्य के साथ किये गये इस खिलवाड़ के कारण प्रदेश की राष्ट्रीय स्तर पर बदनामी हुई है। अजय सिंह ने कहा इतने बड़े प्रकरण में केवल एक अधिकारी को सस्पेंड कर और अन्य से दो संविदा कर्मियों को नौकरी से निकालकर शिवराज सिंह ने लोगों की आंखों में धूल झोंकने का ही काम किया है। मैने पांच दिन पहले विगत 30 अगस्त को मीडिया के माध्यम से इस पूरे प्रकरण को उजागर करते हुए सी.बी.आई. जांच की मांग की थी। केन्द्र सरकार विगत 23 जुलाई से मध्य प्रदेश सरकार को लगातार लिख रही है कि गधे, घोड़ों,भेड़, बकरियों और मुर्गियों को खिलाने लायक इस चावल को बांटने पर तत्काल रोक लगाई जाये। आश्चर्य है कि शिवराज सिंह ने इस पत्र पर षडयंत्रपूर्वक कोई कार्यवाही नही की। उल्टे तथाकथित 37 लाख नये गरीबों को यह चावल बांटने के लिए समारोह पूर्व पर्ची बांटने का निर्देश सभी कलेक्टरों और पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को पत्र भेजकर दिया है। सिंह ने कहा कि यह प्रकरण केवल बालाघाट या मंडला का नहीं है। पूरे प्रदेश में यह चावल बांटने के लिए भेजा जाता है। सरकार हर साल लगभग 50 लाख क्विंटल धान का उपार्जन करती है। यह धान कटनी, मंडला, बालाघाट, सिवनी आदि जिलों की मिलों में चांवल निकालने के लिए भेजा जाता है और उससे प्राप्त चांवल को प्रदेश के गरीबों में बांटा जाता है। लेकिन सरकार की मिलीभगत से अच्छा चावल तो बाजार में बेच दिया गया और यूपी, बिहार आदि से रिसाइकिल्ड किया हुआ पशुओं के खाने वाला सस्ता चांवल खरीद कर उचित मूल्य की दुकानों में सप्लाई कर दिया गया। यह चावल धान से भी कम दर एक हजार रूपये प्रति क्विंटल पर मिल जाता है । उन्होंने कहा कि जनता को धोखा देने वाले इस कृत्य में बहुत बड़े घपले की बू आ रही है। यह घपला व्यापम कांड, सिंहस्थ घोटाला, ई-टेंडर का घपला, डम्पर कांड, अवैध उत्खनन आदि घोटालों से बड़ा हो सकता है। इसलिए मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गरीब मजदूरों को बांटे गये घटिया चांवल कांड की सी.बी.आई.जांच की मांग दोहरा कर रहा हॅू ताकि राष्ट्रीय स्तर के इस प्रकरण की वास्तविकता सामने आ सके। मेरी यह भी मांग है कि जब तक जांच पूरी नही हो जाती तब तक 37 लाख नये गरीबों में चावल न बांटा जाये। केवल गेंहू - दाल का वितरण किया जाये।

Kolar News

Kolar News 4 September 2020

भोपाल। सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सहकारिता आन्दोलन की प्रमुख भूमिका है। उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे सहकारिता से सम्बधित शासन की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ प्रभावी रूप से मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करायें ताकि हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सकें। मत्री डॉ. भदौरिया ने यह भी कहा कि आगामी शनिवार, 5 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहकारिता विभाग की गतिविधियों व योजनाओं की विस्तार से समीक्षा करेंगे।   मंत्री डॉ. भदौरिया ने गुरुवार को बताया कि समीक्षा बैठक में आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत कृषि अधोसंरचना कोष के उपयोग एवं नाबार्ड की योजनाओं के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की जायेगी। इसके अलावा पीएम किसान के पात्र किसानों को जारी केसीसी में ऋण वितरण, पशुपालक कृषकों को कार्यशील पूँजी हेतु साख सीमा, खरीफ 2020 में फसल ऋण वितरण, कृषि ऋणों की वसूली, एपेक्स बैंक यूटिलिटी पोर्टल पर फसल ऋण वितरण में कृषकवार ऋण वितरण एवं वसूली की जानकारी, रबी 2020-21 हेतु उर्वरकों का अग्रिम भण्डारण, खरीफ 2020 फसल बीमा प्रीमियम प्रेषण के अलावा उपार्जन से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा भी करेंगी।   वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संस्थाओं के वित्तीय पत्रकों की प्राप्ति एवं धारा 56 के तहत जारी नोटिस, अंकेक्षण की प्रगति, अंकेक्षण शुल्क की वसूली, अंकेक्षण आपत्तियों के निराकरण के लिए लेखा समितियों की बैठकों, प्राथमिक कृषि साख संस्थाओं के नियमित एवं लंबित अंकेक्षण, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं नागरिक बैंकों के वर्ष 2019-20 के वैधानिक अंकेक्षण, शहरी साख सहकारी समितियों के निरीक्षण की प्रगति, मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी के संबंध में आरबीआई से प्राप्त शिकायतों के जाँच प्रतिवेदन प्रेषित करने, नवीन गठित सहकारी संस्थाओं की अंशपूँजी सहायता राशि की वसूली सहित अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा कर समीक्षा की जायेगी।

Kolar News

Kolar News 3 September 2020

भोपाल। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि कोरोना के सक्रिय केस प्रदेश में बढ़ रहे हैं। लगातार कोरोना की महामारी फेल रही है जबकि सरकार अपना दायित्व निभाने के बजाए जनता पर छोड़ रही हैं। बालाघाट और मंडला में गरीबों को घटिया चावल बांटने के मामले में पीसी शर्मा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना महामारी के बीच में भारी भ्रष्टाचार चल रहा है। जो चावल पशु नहीं खा सकते वह जनता को परसों जा रहा है। इसका टेस्ट स्वयं केंद्र सरकार ने कराया है। उन्होंने कहा कि नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल साहू को पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं, इसलिए हम कहते है कि उनको पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्री क्यों नही बनाया था। भाजपा बोल रही है कि चावल हमने खरीदे है तो उस समय भी मंत्री वही थे, जो अब चले गए है। यह वही लोग है जो या तो बन गए या बन नही पाएं। मृतक किसान के परिजनों को उचित मुआवजा मिलेसीहोर में हुई किसान आत्महत्या पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि किसान पुत्र को सीखा कर झूठा बयान दिलवाया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक किसान की पूरी फसल का सर्वे करवा कर उचित मुआवजा देना चाहिए। वहीं विधानसभा सत्र को लेकर पीसी शर्मा ने कहा कि हम बिजली और किसानों के मुद्दों को उठाएंगे। हम इन्ही बातों को विधानसभा में रखने जा रहे हैं। जनता सिखाएगी सबकहनीट्रेप मामले की आरोपी के साथ जेेल में जेलर की फोटो वायरल होने पर पीसी शर्मा ने कहा कि हनी ट्रेप मामले का खुलासा कांग्रेस में जमाने में हुआ था। उसमें सभी आरोपियों को जेल में बंद कर दिया गया था। लेकिन अब भाजपा के जमाने में जेल बैठकर महिला से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में जितने भी स्तर के कर्म है एक के बाद एक होते जा रहे हैं। निश्चित तौर पर उपचुनाव में जनता इसका सबक भाजपा को सिखाएगी।

Kolar News

Kolar News 3 September 2020

उज्जैन/नईदिल्ली। महाकालेश्वर मंदिर में शिवलिंग के क्षरण के मामले को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया। इस फैसले में पंचामृत पूजन पर रोक के साथ ज्योतिर्लिंग को घिसने और रगड़ने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को आदेश दिया गया है कि मंदिर समिति क्षरण रोकने के उपायों को तत्काल लागू करे। कोर्ट ने कहा कि एक्सपर्ट कमेटी के सुझावों को अमल में लाएं।    प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 में उज्जैन की सारिका गुरु नामक महिला ने महाकाल मंदिर में शिवलिंग क्षरण को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। बाद में यह केस सुप्रीम कोर्ट चला गया था।  तभी से लगातार सुनवाई चल रही थी। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह की मानें तो शुरुआती जानकारी के अनुसार अभी फैसले की कुछ बातें पता चल सकी हैं। फैसले की जा बातें पता चल सकी हैं, उनके अनुसार अब आम श्रद्धालु पंचामृत अभिषेक नहीं करा पाएंगे। शासकीय पूजन में ही पंचामृत पूजन हो सकेगा। श्रद्धालु केवल दूध और जल ही चढ़ा पाएंगे। शिवलिंग को घिसना और रगड़ना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।   कैसे होती है पंचामृत पूजन पंचामृत पूजन में दूध, दही, घी, शक्कर और फलों का रस मिलाकर पंचामृत तैयार किया जाता है। इसके बाद पंचामृत को शिवलिंग पर रगड़ कर पूजन अभिषेक किया जाता है। कई बार श्रद्धालु दर्शन के दौरान दूध और जल चढ़ाते वक्त शिवलिंग पर हाथ रगड़ते हैं। इससे पहले भी क्षरण रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए महाकाल मंदिर समिति ने कई उपाय किए थे।

Kolar News

Kolar News 1 September 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बाढ़ आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह बाढ़ प्रभावितों के साथ है। बाढ़ प्रभावित हर व्यक्ति को फसल, मकान, सामान आदि के नुकसान का भरपूर मुआवजा दिलवाया जाएगा। कोरोना संकट के चलते प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब है परन्तु बाढ़ राहत कार्य तथा जनता की मदद में राशि की बिल्कुल भी कमी नहीं आने देंगे। आप धैर्य रखें, बिल्कुल चिंता न करें आपका 'मामा' हर समय आपके साथ है। प्रशासन आपको हरसंभव मदद देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।   मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेने देवास जिले के नेमावर पहुंचे। उन्होंने वहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं वार्डों में घूमकर बाढ़ से हुए नुकसान को देखा तथा प्रभावितों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भोजन, स्वच्छ जल, दवाइयां आदि की आपूर्ति में कोई कमी नहीं रहे। साथ ही निरंतर साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति, नालों व सड़कों से गाद निकालना, मृत जानवरों को हटाना आदि कार्य भी किए जाए। पेयजल स्त्रोतों के शुद्धीकरण एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोरोना के मद्देनजर राहत शिविरों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि का पालन भी सुनिश्चित किया जाए।   5 दिन में दूसरी बार खातेगांव दौरा मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुझे निरंतर आपकी चिंता रहती है। नर्मदा नदी के किनारे होने से यहां बाढ़ का खतरा हमेशा बना रहता है। में गत 5 दिनों में दूसरी बार खातेगांव-नेमावर क्षेत्र में आया हूँ। पहले आपकी फसलों की नुकसान का जायजा लेने तथा अब आपको सहायता पहुंचाने। आप निश्चिंत रहें, संकट की इस घड़ी में सरकार आपको हरसंभव सहायता देगी।   फ्लाई ओव्हर के लिए केन्द्रीय मंत्री से करेंगे बातचीत मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नेमावर क्षेत्र में एक और फ्लाई ओव्हर के लिए केन्द्रीय भूतल, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत करेंगे। साथ ही फसल बीमा करवाने की तिथि 4-5 दिन और बढ़ाए जाने के लिए भी केन्द्र सरकार से अनुरोध करेंगे। अभी इसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। बहुत से किसान इस तिथि तक अपना बीमा नहीं करवा पाए हैं।   3 सितम्बर से मिलेगा उचित मूल्य राशन मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 3 सितम्बर से सरकार प्रदेश के छूटे हुए सभी 36 लाख गरीबों को 1 रूपए किलो की दर से 5-5 किलो गेहूँ, चावल, नमक प्रति व्यक्ति प्रति परिवार तथा 5-5 किलो नि:शुल्क राशन इस प्रकार प्रति व्यक्ति 10-10 किलो राशन प्रदान करने जा रही है। हमारा संकल्प है कि 'गरीब की थाली, कभी न रहे खाली'।   राहत राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपदा ग्रस्त व्यक्तियों को आर्थिक सहायता राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किये। मकान व खाद्यान्न छति के लिए नेमावर निवासी सूरज बाई पति जगदीश, सिरालियारेवातीर निवासी रमेश पिता श्यामलाल, भंवर सिंह पिता जस्सू, मोहनलाल पिता चुन्नीलाल तथा मिर्जापुर निवासी रासत खां पिता कालू को 95-95 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किये। दुकान के सामान की क्षति होने से नेमावर निवासी कृष्णकांत पिता नर्मदा प्रसाद शर्मा, राकेश व्यास पिता कमल किशोर, बसंत राठौर पिता सुंदरलाला, उपकार पिता बंशीधर तथा शरद पिता जुगल किशोर को 12-12 हजार रुपये राशि के स्वीकृति-पत्र वितरित किये गये।    इस अवसर पर किसान कल्याण एवं कृषि मंत्री कमल पटेल, विधायक आशीष शर्मा, उज्जैन संभाग कमिश्नर आनंद कुमार शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 1 September 2020

ग्वालियर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्रस्टों की संपत्ति की जांच लिए मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में लगी एक जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता द्वारा मामले में केन्द्र शासन के साथ ही तत्कालीन एसडीएम को भी पार्टी बनाने की मांग की। अदालत ने आवेदन को रिकॉर्ड में ले लिया है। अब मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।   दरअसल, ग्वालियर निवासी ऋषभ भदौरिया ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्रस्टों के नाम की गई संपत्तियों की जांच के लिए हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में एक जनहित याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता ने संपत्तियों को शासकीय बताते हुए जांच और संपत्तियों का नामांतरण निरस्त करने की मांग की है। मंगलवार को हाईकोर्ट की युगल पीठ में याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता द्वारा तर्क दिया कि आजादी के वक्त केंद्र शासन के साथ एक कोविनेंट साइन हुआ था, उसमें राजाओं ने अपने पास जो संपत्तियां रखी थीं, उन संपत्तियों का उल्लेख कोविनेंट था। सिंधिया रियासत के साथ भी एक कोविनेंट साइन हुआ था, इसलिए इस मामले में केंद्र शासन को इस मामले में पार्टी बनाया जाए।    प्रशासन ने सिंधिया के ट्रस्ट के नाम जो संपत्तियां की है, उनका उल्लेख कोविनेंट है या नहीं, इसका ब्योरा मंगवाने के लिए भी याचिकाकर्ता द्वारा मांग की गई, साथ ही पिछली कांग्रेस सरकार के समय नामांतरण करने वाले एसडीएम अनिल बनवारिया को भी इसमे में पार्टी बनाया जाए, क्योंकि उन्होंने महलगांव व ललितपुर हलके के सर्वे नंबरों का नामांतरण किया था। अनिल बनवारिया से भी जवाब मांगा जाए। सुनवाई की दौरान शासन की ओर से पैरवी कर रहे अतिरिक्त महाधिवक्ता एमपीएस रघुवंशी ने अदलात से याचिकाकर्ता के आवेदन का जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा। अदालत ने याचिकाकर्ता के आवेदन को रिकॉर्ड पर ले लिया है और अतिरिक्त महाधिकत्ता रघुवंशी को अपना जवाब पेश करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। अब मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।

Kolar News

Kolar News 1 September 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर गत सप्ताह हुई अतिवर्षा से प्रभावित हुए जनजीवन को सामान्य बनाने के संबंध में वीडियो कान्फ्रेंस कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख रूप से राजस्व, जल संसाधन, स्वास्थ्य, नर्मदा घाटी विकास, नगरीय प्रशासन, ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, लोक निर्माण और गृह विभाग के अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के प्रयासों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट के समय में प्रशासन द्वारा आम जनता के साथ खड़े रहकर उनकी तकलीफें दूर करने के प्रतिबद्ध प्रयास हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसलों, सडक़ों, पेयजल स्त्रोतों, मकानों आदि की क्षति का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट तैयार की जाए। प्रदेश में अतिवर्षा से हुई क्षति की जानकारी भारत सरकार को भेजी जाएगी।   केन्द्रीय मंत्री तोमर से की चर्चा   मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को प्रदेश में हुई फसलों की क्षति से अवगत कराया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश को अतिरिक्त सहायता का आग्रह भी किया जाएगा।   क्षति के प्रारंभिक आकलन के निर्देश   मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ और अतिवर्षा से पेयजल स्त्रोतों को भी क्षति पहुंची है। आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए शुद्ध पेयजल का प्रदाय प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तत्परता से यह कार्य पूर्ण करना है। उन्होंने कृषि फसलों की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने सोयाबीन की क्षति का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही राजस्व विभाग को संपत्ति के नुकसान के आकलन, ऊर्जा विभाग को ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायतों के निराकरण के निर्देश भी दिए गए।   निरंतर सजग रहे प्रशासन   मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंतर सजगता की आवश्यकता है। जल संसाधन और नर्मदा घाटी विकास विभाग को सरोवरों, जलाशयों की स्थिति पर नजर रखते हुए बांधों के गेट खोलने संबंधी सूचनाएं यथा समय आमजन को देने के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में रहने वालों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि अतिवर्षा से अन्य रोग फैलने की आशंका पर नजर रखते हुए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएं।   बैठक में जानकारी दी गई कि गांधी सागर जलाशय सहित, इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर और अन्य जलाशयों का जलस्तर पहले से कम है। होशंगाबाद में सेठानी घाट पर नर्मदा नदी खतरे के निशान से पानी पांच फीट नीचे है। जलस्तर निरंतर कम हो रहा है। निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा का कार्य तत्परता से किया गया है। इस कार्य पर निरंतर नजर रखी जा रही है। बैठक में संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 31 August 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस सदस्यता अभियान चला रही है। भाजपा ने तीन दिनों तक ग्वालियर में सदस्यता अभियान चलाया। जवाब में कांग्रेस ने भी महासदस्यता अभियान शुरु किया है। इसी क्रम में प्रदेश में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष भोपाल में उनके निवास पर ग्वालियर चंबल एवं सागर संभाग के आप पार्टी के पदाधिकारी अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।   पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आप पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज प्रदेश में लोकतंत्र विरोधी ताकतों का मुकाबला करने के लिए जरूरी है कि समान विचारधारा के लोग एकजुट होकर सच्चाई के साथ खड़े हो। आप सभी लोगों का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। कांगे्रस में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से आप पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव और संस्थापक सदस्य हिमांशु कुलश्रेष्ठ के साथ युवा इकाई के प्रदेश सचिव जयवीर सिंह सोमवंशी, चंबल संभाग के उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह तोमर, सोमेश शर्मा, संभागीय सचिव शुभम गुप्ता, भिंड जिला युवा इकाई के अध्यक्ष विकास शर्मा, ग्वालियर महिला विंग की जिला अध्यक्ष सुशीला आर्य, जिला सह सचिव ग्वालियर मंडी सागर संभाग की युवा इकाई के अध्यक्ष केश कुमार राजपूत, शिवपुरी के युवा इकाई की नगर अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति के सदस्य पंकज मंडल, अध्यक्ष आकाश कुशवाहा, अंकित कुशवाह, रवि कुशवाहा, हिमांशु तिवारी, नवनीत सिंह, सुमित अग्रवाल, भिंड के लाल चंद कुशवाहा, भागचंद सिंह, रामदास मंडल मंत्री, बड़ा मलहरा छतरपुर, राघव शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सिंह लोधी एवं किसान संगठन अध्यक्ष जगदीश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता है।

Kolar News

Kolar News 31 August 2020

भोपाल। कांग्रेस विधायक और युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान वे कोरोना महामारी और नीट और जेईई मेन के एंट्रेंस एग्जाम को लेकर सरकार पर जमकर बरसें। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार इस कोरोना महामारी के दौरान डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी गाइडलाइन की अवहेलना करने और देश के भविष्य के जीवन को भी खतरे में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को उपदेश देने के बजाय छात्रों के मन की बात सुननी चाहिए। ऐसा माना जा रहा है कि सितंबर में कोरोना वायरस के मामले और बढ़ सकते हैं, ऐसी स्थिति में परीक्षाएं कैसे कराई जा सकती हैं?  केंद सरकार द्वारा मेडिकल और इंजीनियरिंग यूजी प्रवेश परीक्षाएं नीट और जेईई मेन के एंट्रेंस एग्जाम करने को लेकर कुणाल चौधरी ने विरोध जताते हुए कहा कि जब पूरे देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में परीक्षाओं का आयोजन केंद्र सरकार की हठधर्मिता है। लाखों विद्यार्थियों को देश भर के सेंटरों पर जाना पड़े और इस दौरान उनके साथ उनके माता-पिता या कोई परिजन भी होगा। ऐसे में उन सभी परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को संक्रमण का खतरा है और बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कांग्रेस पार्टी बिकुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। कुणाल चौधरी ने चार बड़े मुद्दे गिनाते हुए कहा कि एक तो सुरक्षा और स्वास्थ्य है दूसरा- इस पूरे मामले की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था कैसे होगी? तीसरा- वो संतुलित तौर-तरीके जिससे कि आप दोनों उद्देश्य उपलब्ध कर सकें, स्वास्थ्य का भी और शिक्षा का भी और चौथा, कि वो कौन से अनिवार्य नीति, नियम होंगे, जिनके आधार पर आप ये सब कर पाएंगे।   कुणाल चौधरी ने कहा कि सरकार भूल रही है कि देश में 0 से बढक़र आज 34 लाख कोरोना मरीज हो गए हैं। देश में, हर रोज 60- 70 हजार नए कोरोना मरीज सामने आ रहे है। इस दौरान नीट के लिए साढ़े 16 लाख और जेईई के लिए साढ़े 9 लाख परीक्षार्थी जो लगभग 27 लाख परीक्षार्थियों हैं। इन परीक्षार्थियों और उनके परिवार जनों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। देश मे जहाँ 34 लाख कोरोना संक्रमित है और 60 हजार की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा की जेईई के लिए मात्र 660 सेंटर हैं, लगभग साढ़े 9 लाख लोगों के लिए 1400 या 1500 लोग प्रति सेंटर का बंटवारा किया गया है। जबकि नीट के लिए  450 लोग लगभग प्रति सेंटर हैं। अब एक तरफ आप बात करते हैं सामाजिक दूरी की और दूसरी तरफ इस प्रकार की डेंसिटी की, 1500 और 450। परीक्षा अप्रैल से स्थगित हुई जून में, जून से अब सितंबर और इस वक्त सिर्फ जल्दबाजी में तारीखें दी गई हैं। अचानक एक फरमान आ गया कि अगस्त में 1 सितंबर से एक परीक्षा शुरु होगी और 13 सितंबर से दूसरी आखिर इतने कम समय में 27 लाख के करीब बच्चे कैसे अपना सामंजस्य बना पाएंगे।उन्होंने ने आगे कहा कि भारत में लगभग 1 हजार यूनिवर्सिटीज़ हैं, जिनमे कम से कम 3 लाख प्रोफेशर्स होंगे, और सरकार कह रही है - 150 प्रोफेशर्स कि बात मान लो। बाकी जो 2 लाख 98 हजार से ज्यादा प्रोफेशर्स हैं, उनकी क्यों नही सुन रही सरकार? 150 की संख्या ज्यादा बड़ी है या 2 लाख 98 हजार??   कुणाल चौधरी ने कहा कि जेईई और नीट परीक्षार्थियों के भविष्य के लिए सबसे कठिन और महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिससे उनका भविष्य तय होगा और ऐसी परिस्तिथियों में बिना पूरी तैयारी से परीक्षा देना बच्चों के लिए और भी कठिन होगा। कुणाल चौधरी ने कहा कि कोई भी नहीं चाहता कि बच्चों का साल बर्बाद हो जाये, लेकिन सरकार को कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष जो परीक्षार्थी है उनके लिए विशेष शिड्यूल बनाना चाहिए। जिसे जो साल बर्बाद हुआ है वह पूर्ण हो जाये। कुणाल चौधरी ने कहा कि अदालत का मकसद भविष्य सवांरना है और सरकार को इसकी जि़म्मेदारी लेना चाहिए। सरकार को रास्ता निकलना चाहिए साल भी बर्बाद ना हो और परीक्षार्थियों को सुरक्षित परीक्षा देने का  मौका भी मिले।   कुणाल चौधरी ने कहा कि परीक्षार्थियों से कोविड का अंडरटेकिंग भरवाया जा रहा है, जिसमें उन्हें अलग-अलग निर्देश दिए जा रहे हैं। कोरोना के लिए क्या-क्या करना इस बारे में भी बार-बार वेबसाइट पर निर्देश मिल रहे हैं। कुणाल चौधरी ने कहा कि बच्चे पढ़ाई पर ध्यान दें या दिनभर वेबसाइट देखें? उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वैश्विक महामारी में जो परीक्षार्थी कोरोना से ग्रस्त होंगे या क्वारंटाइन होंगे तो वह परीक्षा से वंचित रहेंगे? इस महामारी से बीमार होने में उन बच्चों का कोई दोष नहीं है? आखिर इन बच्चों के भविष्य का फिर क्या होगा? जो बच्चे मंहगा परिवहन का खर्च नहीं उठा पायेंगे,वे क्या करेंगे या तो शासन हर जिले में परीक्षा केन्द्र खोले या उड़ीसा सरकार जैसे मुफ्त परिवहन की व्यवस्था करे।   कोरोना का दंश झेल चुके प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष व विधयक कुणाल चौधरी ने चिंता जताते हुए कहा सभी सेंटर पर थर्मल स्कैनिंग की जाएगी, लेकिन टेंपरेचर गन से कोई फ़ायदा नहीं है। क्योंकि कोविड़ एक ऐसी बीमारी है जो सिर्फ टेंपरेचर के आधार पर नहीं चलती है, इसकी शुरुआत होने तक से कम से कम 48 घंटे तक तो मालूम भी नहीं पड़ता है कहीं पर और टेंपरेचर के अलावा कई ऐसे सिम्टमस होते हैं, खुद कोविड़ नोन सिम्टोमेटिक होती है। तो टेंपरेचर गन से कहते हैं आप कि हमने सुरक्षा चक्र बना दिया है और आज बहुत सारे लोग सिर्फ ग्रामीण ही नहीं, अधिकतर गांवों से हैं, लेकिन ना शहर, ना ग्रामीण, अर्बन भी हैं, सेमी अर्बन भी हैं, टायर टू टायर थ्री शहरों के भी हैं। उन्होंने ने कहा कि हमारे रेलवे बाकि वाहन 33 से 50 प्रतिशत की कपैसिटी से चल रहे हैं और उसमें सरकार आवागमन के लिए बच्चों को बाध्य कर रही है।   कुणाल चौधरी ने कहा कि देश में लोग बेमौत मर रहे हैं और सरकार एक एग्जाम बचाने के लिए पूरी ताकत क्यों लगा रही है ? लोग जिंदा रहेंगे तो अगले साल फिर एग्जाम दे देंगे। मोदी जी एग्जाम के पीछे इसलिए पड़े हैं ताकि आर्थिक बर्बादी और बेरोजगारी से जनता का ध्यान भटकाया जाए और सरकारी मीडिया - "रिया और .... ये एग्जाम क्यों नही हो रिया दिखाती रहे।

Kolar News

Kolar News 31 August 2020

  मुरैना। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनावों को लेकर अब कुछ ही समय शेष बचा है। जिसके चलते भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। उपचुनाव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार से दो दिवसीय ग्वालियर, मुरैना एवं भिण्ड जिले के प्रवास पर हैं। ऐसे में भाजपा नेता अपनी चुनावी रणनीति में शनिदेव का आशीर्वाद भी पाने की कोशिश कर रही है। रविवार को जिले में स्थित प्राचीन शनि मंदिर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पहुंचकर पूजा अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया।    केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शनिवार रात दिल्ली से पहले ग्वालियर पहुंचे। इसके बाद रविवार सुबह वे ग्वालियर से मुरैना स्थित शनि देव मंदिर पहुंचे, जहां पर उन्होंने लगभग एक घंटे तक पूजा-अर्चना की, इस दौरान उनके साथ मुरैना कलेक्टर अनुराग वर्मा, नगर निगम के सभापति अनिल गोयल सहित पूर्व विधायक भी मौजूद रहे। केन्द्रीय मंत्री तोमर रविवार को प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ मिलकर जिले की पांचों विधानसभाओं में चुनावों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करने वाले हैं, उससे ठीक पहले शनिवार को वह शनि मंदिर पहुंचे और उन्होंने पूजा अर्चना कर शनिदेव का आशीर्वाद लिया।   गौरतलब है कि दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभाओं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित करेंगे। 30 अगस्त रविवार को दोनों राजनेता मुरैना में प्रात: 11 बजे अम्बाह, दोपहर 12.30 बजे दिमनी, दोपहर 2 बजे जौरा, दोपहर 3.30 बजे सुमावली एवं सायं 5 बजे मुरैना विधानसभा की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सभी बैठकें मुरैना के होटल कंसाना ग्रैंड में आयोजित होगी।   इसके बाद 31 अगस्त सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर प्रात: 11 बजे ग्वालियर से मालनपुर, भिण्ड के लिए प्रस्थान करेंगे। नेताद्वय मालनपुर भिंड पहुँचकर होटल मनहर में दोपहर 12 बजे गोहद और 2 बजे मेहगांव विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे। बैठक के पश्चात नेताद्वय ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। ग्वालियर पहुँचकर वीडी शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री तोमर दोपहर 3.30 बजे होटल तानसेन में डबरा विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे।  

Kolar News

Kolar News 30 August 2020

सागर। मौसम की खराबी और तेज वर्षा के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शनिवार को होने वाला राहतगढ़ का दौरा निरस्त हो गया। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द्र राजपूत ने शनिवार को राहतगढ़ तहसील के ग्राम चद्रपुरा, गढ़ाघाट और झिला का भ्रमण किया। उन्होंने खेतों में जाकर सोयाबीन व उड़द की फसलें देखी और किसानों से मिले। राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि खराब हुई सोयाबीन और उड़द की फसलों का सर्वे करें।   उन्होंने कहा कि अफलन और पीला मोजिक रोग से प्रभावित फसलों का शीघ्रता से सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे किसानों का राहत राशि दी जा सके। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह, जिला पचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले, एसडीएम, कृषि उप संचालक एके नेमा, कृषि वैज्ञानिक यादव और ग्रामीण मौजूद थे।    ग्राम झिला में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुये राजस्व मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान के बेटे हैं, इसलिये वे किसानों का दुख, दर्द समझते हैं। उन्होंने फसलों के खराब होने के संबंध में मुख्यमंत्री को बताया था। इस पर मुख्यमंत्री स्वयं राहतगढ़ आकर ग्रामों की फसलों को देखना चाहते थे। परन्तु मौसम की खराबी के कारण उनका राहतगढ़ का दौरा निरस्त हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोयाबीन और उड़द की खराब हुई फसलों का सर्वे किया जायेगा और राहत राशि किसानों को दी जायेगी। राजस्व मंत्री ने कहा कि सोयाबीन लगातार खराब हो रहा है ऐसी स्थिति में किसान मक्का, ज्वार, धान या अन्य खरीफ फसलों पर भी ध्यान दें।   कार्यकम में कलेक्टर दीपक सिंह ने कहा कि कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा फसलों का सर्वें किया जायेगा। प्रभावित होने वाली फसलों के लिये आरबीसी ६-४ के तहत राहत राशि दी जायेगी। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि ३१ अगस्त है। जिन किसानों ने अभी तक फसलों का बीमा नहीं कराया है, वे फसलों का बीमा करा लें। उन्होंने कहा कि सोयाबीन लगातार खराब हो रहा है ऐसी स्थिति में किसान मक्का, ज्वार, धान या अन्य खरीफ फसलों पर भी ध्यान दें।   कृषि वैज्ञानिक यादव ने सोयाबीन अफलन होने के बारे में विस्तार से किसानों को बताया। उन्होंने पीला मोजिक रोग के विषय में भी किसानों को जानकारी दी।

Kolar News

Kolar News 29 August 2020

भोपाल। प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक परिवार के पांच सदस्यों द्वारा सामूहिक आत्महत्या किए जाने पर राजनीति गर्मा  गई है। एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस पर सवाल उठाए थे, वहीं शनिवार को कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे सज्जनसिंह वर्मा ने इस पर सवाल उठाते हुए टीकमगढ़ जाने की बात कही है।   पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्मा 31 अगस्त,  सोमवार को हेलीकॉप्टर द्वारा टीकमगढ़ पहुंचेंगे। वे यहां पीड़ित परिवार तथा उनके रिश्तेदारों से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि टीकमगढ़ में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सभी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि कांग्रेस ने इस पूरे मामले में भाजपा सरकार को घेरा है। पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा कि पुलिस इस मामले में ढुलमुल रवैया अपना रही है। उनका कहना है कि इस मामले की जांच  हत्या के एंगल से भी की जाना चाहिए,  क्योंकि सभी लोग फांसी पर लटके थे तो उनके पैर जमीन पर ही कैसे थे?

Kolar News

Kolar News 29 August 2020

भोपाल। देश हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाता है। यह दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन किया है।   मुख्यमंत्री ने शनिवार को ट्वीट के माध्यम से कहा है कि -‘हॉकी के असाधारण खिलाड़ी, मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर चरणों में कोटिश: नमन। मेरे बच्चों, हॉकी के जादूगर को श्रद्धांजलि देना है तो तुम भी खेलो और स्वयं स्वस्थ रहकर स्वस्थ प्रदेश व स्वस्थ भारत का निर्माण करो।’

Kolar News

Kolar News 29 August 2020

भिण्ड। प्रदेश के सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री अरविंद भदौरिया ने गुरुवार को एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सकराया (अटेर) हाईस्कूल का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ज्ञान आधारित व्यक्तियों से ज्ञान आधारित समाज का निर्माण होता है। जिससे जिला, प्रदेश एवं देश का सम्पूर्ण रूप से विकास होगा।   कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोकार्पण कार्यक्रम का वर्चूअल आयोजन किया गया। मंत्री भदौरिया सर्किट हाउस भिण्ड से लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर, प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि, शिक्षा विभाग का अमला एवं जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।   सहकारिता मंत्री भदौरिया ने कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कहा कि आज इस हाईस्कूल का लोकार्पण हो रहा है। इससे सकराया के बच्चों को शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम प्रयास कर शीघ्र ही हाईस्कूल से हायर सेकेण्डरी स्कूल करायेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण समक्ष में उपस्थित न होकर वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने सभी सकराया वासियों को एवं शिक्षा विभाग को बधाई दी।   नकली खाद-बीज भंडारण, विक्रय करने वालों पर हो कठोर कार्यवाही   सहकारिता मंत्री अरविन्द भदौरिया ने गुरुवार को सर्किट हाउस में जिला अधिकारियों के साथ बैठक लेकर अधिकारियों को नकली खाद-बीज भंडारण, विक्रय करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद की किल्लत ना हो एवं वितरण ठीक ढंग से हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को इसका विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।  बैठक में कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह रावत, एसडीएम ओएन सिंह, अभिषेक चौरसिया, माइनिंग अधिकारी भदकारिया, लोक सेवा प्रबंधक भानू प्रजापति, पुलिस के आला अधिकारी अन्य अधिकारी मौजूद थे। मंत्री भदौरिया ने चंबल प्रोग्रेस वे को लेकर कलेक्टर एवं एसडीएम चौरसिया से प्रोग्रेस वे के संवंध में जानकरी प्राप्त की। एसडीएम ने बताया कि प्रोग्रेस वे हेतु अटेर क्षेत्र में 250 हेक्टेयर जमीन चिन्हित कर ली गई है तथा आगे की कार्यवाही जारी है। मंत्री भदौरिया ने माइनिंग अधिकारी भदकारिया को निर्देश दिए कि रेत के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करें। अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पूर्णरूप से रोका जाए एवं संबंधितों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।

Kolar News

Kolar News 27 August 2020

उज्जैन। अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य और कांग्रेस नेत्री नूरी खान को फोन पर धमकी देना भाजपा नेता को महंगा पड़ा। पुलिस ने भाजपा नेता शाकिर के मोबाइल नंबर के आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के आधार पर बुधवार देर रात प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।   नानाखेड़ा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नूरी खान 24 अगस्त को बदनावर दौरे पर गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया से बीजेपी नेता और कांग्रेसी नेत्री के बीच विवाद शुरू हुआ था जिसके बाद उन्हें फोन लगाकर जान से मारने की धमकी तक दी गई है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद देर रात अपराध पंजीबद्ध कर लिया। मध्य प्रदेश में उपचुनाव की तैयारियों के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी दौरान उज्जैन की कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने बदनावर के बीजेपी नेता के खिलाफ मोबाइल पर धमकी देने का अपराध दर्ज कराया है।

Kolar News

Kolar News 27 August 2020

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पोहरी के पूर्व विधायक और मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा के लापता भांजे की 2 दिन बाद लाश मिली है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि अनिल धाकड़ उम्र 28 साल निवासी ग्राम पुरा छर्च अपने घर से 2 दिन से गायब था। आज देर रात्रि उनकी लाश कड़वानी के जंगल मे मिली है। यहां बता दे कि अनिल 2 दिन से अपने घर से गायब था।    यह पोहरी के पूर्व विधायक सुरेश राठखेड़ा का भांजा था। अभी लॉक डाउन के दौरान उनके बहनोई वृजमोहन धाकड़ की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बुधवार को पूरे दिन से पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाकर युवक को ख़ोजा था परंतु सफलता हाथ नही लगी। उसके बाद देर रात्रि उनकी लाश मिली है। पोहरी एसडीओपी निरंजन राजपूत ने बताया है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लाश जंगल में दो दिन पुरानी है, हमने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर जांच करवाई है। पीएम करा रहे है इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Kolar News

Kolar News 27 August 2020

भोपाल। प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने बुधवार को भोपाल जिले में बारिश और कीट से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल सर्वे प्रारंभ कर किसानों को हर संभव मुआवजा उपलब्ध करवाया जाए। मंत्री कमल पटेल ने बैरसिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परवलिया सडक़ और रातीबढ़ में फसलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बैरसिया विधायक विष्णु खत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि, संभागीय संयुक्त कृषि संचालक बीएल बिलैया सहित कृषक उपस्थित थे।    कृषि मंत्री पटेल ने अफलन फसलों को हुई क्षति पर किसानों को समझाते हुए कहा कि वे चिंता न करें। प्रदेश सरकार किसानों की सरकार है और आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा आवेदन की तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ाया गया है।    मंत्री पटेल ने ग्राम पंचायत तारा सेवनिया में ग्राम चौपाल में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान से किसानों को अब कहीं जाना नहीं पड़ेगा। गाँव में ही अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, आरआई और पटवारी सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी फसलों का भौतिक सर्वे करेंगे। फसलों का आंकलन बेहतर तरीके से होगा। इस काम में पारदर्शिता लाई गई है। उन्होंने कहा कि आरआई, पटवारी सर्वे कर पंच-सरपंच के हस्ताक्षर से सर्वे की एक प्रतिलिपि संबंधित किसान को भी देंगे।   कृषि मंत्री ने कहा कि अब मंडियों को भी स्मार्ट मंडी के तर्ज पर विकसित किया जायेगा। अब मंडियों में सर्व सुविधायुक्त वातावरण होगा। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है। किसानों को फसलों का उचित मूल्य प्राप्त हो इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर प्रयास किये जा रहे हैं।    कृषि मंत्री ने किया 63.89 लाख रुपये की लागत की सडक़ का भूमि पूजन    इस दौरान मंत्री पटेल ने ग्राम पंचायत- तारासेवानिया में मनरेगा योजनांतर्गत स्वीकृत सुदूर संडक़ निर्माण, ग्रेबल रोड निर्माण, जोगबर्री से पिपलिया छपरबंद तक 28.89 लाख रुपये लागत से 2 किमी सडक़ निर्माण और ग्रेबल रोड निर्माण तारासेवनिया से जोगबर्री तक 35 लाख रुपये की लागत से 2.60 किमी सडक़ निर्माण का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि ग्रेबल मार्ग निर्माण होने से तारा सेवनिया एवं पिपलिया छपरबंद के ग्राम वासियों और किसानों को अन्य ग्रामों तक जाने के लिए आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।  

Kolar News

Kolar News 26 August 2020

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और कमलनाथ सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री रहे कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि जो विधायक कांग्रेस छोड़कर गए हैं, उन्होंने 35-35 करोड़ रुपये लिए हैं।    बुधवार को शिवपुरी के दौरे पर आए कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि जो विधायक बिके हैं, उनके कारण अब कोरोना संकटकाल में उपचुनाव के दौरान लोगों को वोट डालने के लिए लाइन में लगना होगा, इसलिए अब जनता को इनसे हिसाब लेने की जरूरत है।   पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कोरोना काल में चुनाव के लिए कांग्रेस से भाजपा में गए विधायकों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि लोग 35-35 करोड़ में बिक गए। इसलिए जनता को इनके क्षेत्र में कोरोना काल मे मतदान के लिए लाइन में लगना होगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवपुरी में जयवर्धन ने कहा कि अब परिस्थितियां बदल गईं हैं, आप के लिए हम हर समय तैयार हैं।

Kolar News

Kolar News 26 August 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। उन्होंने कोरोना काल के दौरान जेईई और नीट परीक्षाओं के आयोजन के दौरान कोरोना संक्रमण फैलने को लेकर मुख्यमंत्री को चेताया है। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि कोरॉना जैसी इन विषम परिस्थितियों में आयोजित होने जा रही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी जेईई मेन और नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट एग्जाम की परीक्षाएं आयोजित न करवाये।   जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया है कि मध्य प्रदेश सरकार इन परीक्षाओं को रद्द करने की माँग करते हुए केंद्र सरकार को पत्र लिखें। क्योंकि कोरोना संक्रमण जिस तरह प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है इन परिस्थियों में यह परीक्षाएं आयोजित करवाना जानबूझ कर युवाओं और विद्यार्थीयों की जान को जोखिम में डालने जैसा होगा। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में कोविड-19 के खतरों से अवगत करवाते हुए इस महामारी से युवाओं एवं विद्यार्थीयों की रक्षा हेतु जेईई और नीट की परीक्षाओं को रद्द करने की बात भी कही है।   उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि कोविड-19 के चलते विश्व ही नहीं हमारा देश और प्रदेश इस महामारी से जूझ रहा है। यह किसी से छुपा नहीं है कि मार्च माह में आपने प्रदेश की सत्ता सम्हाली है, उस समय कोरोना संक्रमण की शुरूआत हो चुकी थी। जिसे नियंत्रण करने की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी और मुख्यमंत्री सहित पूरी सरकार की बनती थी। लेकिन कोरोना पर काबू पाने की तमाम कोशिशों के बावजूद भी इस पर आज तक नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। आप स्वयं भी इससे अछूते नहीं रहे और सिर्फ आप ही नहीं बल्कि राज्य सरकार के कई मंत्रिगण और विधायकों सहित राजनीतिक पार्टीयों के कार्यकर्ता और नेता भी विगत दिनों कोरोना की चपेट में आए है। उन्होंने आगे अपने पत्र में कहा है कि देश में कोरोना का यह प्रकोप दिन पर दिन लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे वक्त में आपके नेतृत्व में ग्वालियर-चंबल संभाग में तीन दिवसीय भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें कोविड-19 के लिए जारी की गई गाइड लाइन का खुलकर मखौल उड़ाया गया और केंद्र सरकार तथा सुप्रीम कोर्ट के नियमों का जमकर उलंघन किया गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि कार्यक्रम में उपस्थित 36 से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता कोरोना संक्रमित पाए गए है।   पूर्व मंत्री पटवारी ने उनकी इस माँग को राजनीतिक दृष्टि से न लेने की बात भी अपने पत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए लिखा कि जेईई और नीट की परीक्षाओं को रद्द कर कोरोना संक्रमण से युवाओं और विद्यार्थीयों के स्वास्थ्य से होने वाले खिलवाड़ से उन्हें बचाया जा सकता है। इसे राजनीतिक दृष्टि से परे प्रदेश की जनता के हित में किए गए निवेदन के रूप में देखकर इस पर निर्णय लें।

Kolar News

Kolar News 26 August 2020

भोपाल। केन्द्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश की 11 हजार 427 करोड़ की लागत से 1361 किमी लम्बाई की 45 सडक़ परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इस वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में केन्द्रीय नरेन्द्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत, प्रहलाद पटेल और डॉ. वीके सिंह भी शामिल हुए।    कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण, पंचायतराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि नितिन गडकरी नवीन कल्पनाओं को साकार करने के लिए जाने जाते हैं। मुम्बई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे का ऐतिहासिक कार्य सम्पन्न होने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल जी ने उनसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सडक़ों का निर्माण का आग्रह किया था। गडकरी जी ने सडक़ निर्माण क्षेत्र में अद्भुत कार्य कर दिखाया है। मध्यप्रदेश के चम्बल क्षेत्र को बीहड़ से अलग पहचान दिलवाने के लिए प्रोग्रेस-वे की मंजूरी, धार्मिक स्थान शनिचरा के निकट मार्गों के विकास और पूरे प्रदेश के लिए नवीन सडक़ निर्माण परियोजनाओं की स्वीकृति में गडकरी जी का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है। यही नहीं मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के महत्वपूर्ण कार्य का श्रेय भी गडकरी जी को है।   कार्यक्रम में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मध्यप्रदेश में सडक़ निर्माण की यह श्रंखला समृद्धि बढ़ाने में सहायक होगी। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल ने कहा कि छतरपुर, सागर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सडक़ों की मंजूरी से लाभान्वित क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि सडक़ों के मामले में मध्यप्रदेश को केन्द्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का भरपूर सहयोग मिलना प्रसन्नता की बात है।   केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय राज्यमंत्री डॉ. वीके सिंह ने कहा कि आज मध्यप्रदेश की 26 सडक़ निर्माण योजनाओं के लोकार्पण और 19 योजनाओं के शिलान्यास का यह क्षण हर्षदायी है। गत 6 वर्ष में प्रदेश में एन.एच. सडक़ों की 69 किमी लंबाई बढ़ जाना एक उपलब्धि है।    मध्यप्रदेश के लोक निर्माण और कुटीर ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि प्रदेश के बुंदेलखंड और विंध्य अंचल के पिछड़े इलाकों के साथ ही सम्पूर्ण प्रदेश में नई सडक़ों से विकास को नई दिशा मिलेगी। सडक़ों के उन्नयन से, घुमावदार सडक़ों के सुधार और संकरे पुल-पुलियों को चौड़ा किए जाने से आमजन को सुविधा मिल रही है। ओरछा और खजुराहो जैसे पर्यटन स्थलों का नए स्वरूप में विकास हो रहा है, जो आने वाले समय में देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ ही स्थानीय व्यक्तियों के लिए भी लाभकारी होगा।   वर्चुअल कार्यक्रम में परियोजना क्षेत्र से जुड़े मध्यप्रदेश के मंत्री, सांसद एवं विधायक भी अलग-अलग स्थानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, लोक निर्माण विभाग के सचिव और भारत सरकार के सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 25 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। यहां जनप्रतिनिधि भी इसकी चपेट में आने से नहीं बच पा रहे हैं। अब राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।    बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और उनकी बेटी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी जांच कराई। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। उन्होंने अपने सम्पर्क में आने वाले लोगों से घरेलू एकांतवास होने और कोरोना जांच कराने की अपील की है।

Kolar News

Kolar News 25 August 2020

ग्वालियर। भाजपा द्वारा कोरोना काल में चलाए गए महासदस्यता अभियान के विरोध में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने के लिए ईश्वर से कामना की गई।   कांग्रेस नेताओं द्वारा मंगलवार को सुबह फूलबाग मैदान को गंगाजल से शुद्ध किया गया एवं सद्बुद्धि यज्ञ के माध्यम से भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने की कामना की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने देश-प्रदेश में कोरोना के प्रकोप को कम करने लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन नागोरी, कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेन्द्र सिंह, युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हेवरन कंसाना, नेता प्रतिपक्ष कृष्णाराव दीक्षित आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   बता दें कि ग्वालियर में भाजपा द्वारा तीन दिवसीय महासदस्यता अभियान का आयोजन किया गया था। सोमवार को इसका समापन हुआ। भाजपा द्वारा दावा किया गया है कि इस दौरान साढ़े सात  हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की सदस्यता ली गई।

Kolar News

Kolar News 25 August 2020

भोपाल। संस्कृति, पर्यटन और आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने सोमवार को ''एक भारत श्रेष्ठ भारत: देखो अपना नॉर्थ ईस्ट'' के तहत 24 से 29 अगस्त तक होने वाली छ: दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार/व्याख्यान माला का मणिपुर की राज्यपाल डॉ. नजमा हेपतुल्ला के साथ शुभारंभ किया। ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश के छात्र-छात्राओं का अध्ययन-दल पूर्वोत्तर के राज्यों में भेजा जायेगा। दल वहां की संस्कृति, परम्परा, खान-पान, रीति-रिवाज,ऐतिहासिक धरोहर आदि का अध्ययन करने के साथ पूर्वोत्तर के लोगों को अपने राज्य की संस्कृति से भी परिचित करायेगा। देश में पहली बार मध्यप्रदेश की डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूर्निवसिटी ऑफ सोशल सांइसेस महू द्वारा ''एक भारत श्रेष्ठ भारत'' योजना में उक्त वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। ठाकुर ने कहा कि छात्र-शक्ति देश का मेरूदण्ड और भविष्य है। सुदूर पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति के अध्ययन से विविध संस्कृतियों वाली भारतीय एकता और अखण्डता मजबूत होने के साथ इन राज्यों के छात्र-छात्राओं के बीच एक आत्मीय संबंध भी सुदृढ़ होगा। राज्यपाल डॉ.नजमा हेपतुल्ला ने कहा कि 8 सिस्टर्स कहे जाने वाले पूर्वोत्तर राज्य भारत का सबसे खूबसूरत हिस्सा हैं। जैव-विविधता से भरपूर इन राज्यों में पर्यटन की असीम संभावनाएं है। यहाँ की विशेष संस्कृति और परम्परायें अपने आप में अनोखी हैं। उन्होंने राज्य की सामाजिक-आर्थिक जानकारी देने के साथ इन राज्यों की भारत के लिये म्यामार, भूटान, नेपाल आदि से इंटर बार्डर महत्ता के बारे में भी बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की उप कुलपति प्रोफेसर आशा शुक्ला ने की। आईसीसीआर नई दिल्ली की पूर्व निदेशक डॉ. नीरू मिश्रा ने सभी आठ पूर्वोत्तर राज्यों की अद्भुत प्राकृतिक सुषमा और विशेषताओं पर आधारित नयनाभिराम प्रस्तुतीकरण दिया। उल्लेखनीय है कि ''एक भारत श्रेष्ठ भारत'' का उद्देश्य भारत के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों को एक-दूसरे की संस्कृति और परम्पराओं का व्यावहारिक अनुभव कराते हुए राष्ट्र की अनेकता में एकता के सूत्र को सुदृढ़ करना है। मध्यप्रदेश के साथ नागालैंड और मणिपुर राज्य को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योजना का शुभारंभ 31 अक्टूबर 2015 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर किया था।

Kolar News

Kolar News 24 August 2020

इंदौर। इंदौर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 27 अगस्त को इस सर्व सुविधा युक्त सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे। इंदौर में 500 से अधिक बिस्तरों की क्षमता वाले अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। हॉस्पिटल के निर्माण में 237 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है। यह जानकारी प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा सोमवार को इस हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान दी गई। सिलावट ने सांसद शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ विवेक श्रोत्रिय के साथ इस हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।   निरीक्षण के दौरान उन्होंने हॉस्पिटल के विभिन्न वार्डों को देखा। हॉस्पिटल में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा भी लिया। मंत्री सिलावट ने कहा कि यह हॉस्पिटल अपने नाम के अनुरूप विभिन्न स्पेशलिटी वाला रहेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में इंदौर सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के जरूरतमंदों के लिये बड़ी सौगात होगा। इस हॉस्पिटल में एक ही छत के नीचे चिकित्सा की विभिन्न सुविधाएं एक साथ मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इंदौर शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य का भी बढ़ा हब है। स्वास्थ्य हर नागरिकों का अधिकार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।   सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि यह हॉस्पिटल ऐसे समय में तैयार हुआ है, जब इस तरह के हॉस्पिटल की बड़ी जरूरत है। यह वर्तमान समय की आवश्यकता को पूरा करेगा। कोरोना से निपटने के लिये किेये जा रहे प्रयासों में भी बड़ा मददगार होगा।  कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि यह अस्पताल पूर्ण रुप से तैयार हो गया है। शीघ्र ही शुरु हो रहा है। अभी वर्तमान में इस अस्पताल में कोरोना के इलाज को प्रारंभ किया जा रहा है। अस्पताल के 100 आईसीयू बेड को भी कोरोना के इलाज के लिये उपयोग में लाया जायेगा। इस अस्पताल के शुरु होने से कोविड के इलाज में बहुत मदद मिलेगी।   ऐसा है नया हॉस्पिटल हॉस्पिटल दस मंजिला है। इसमें बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर शामिल है। यह हॉस्पिटल अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रहेगा। इसमें अत्याधुनिक सुविधाओं वाले छ: आईसीयू और 10 ऑपरेशन थियेटर होंगे। हॉस्पिटल में नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, ह्दय शल्य क्रिया, बायपास, ह्दय रोग संबंधी अन्य उपचार, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी आदि की विशेष व्यवस्था रहेगी। यहां अंग प्रत्यारोपण की सुविधा भी होगी। यहां सभाकक्ष, लाईब्रेरी, क्लास रूम, कैन्टिन, कैफेटेरिया, आदि भी रहेंगे। बताया गया कि यह हॉस्पिटल 237 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इसमें  मुख्य रूप से हॉस्पिटल के सिविल वर्क में लगभग 140 करोड़ रुपये तथा  उपकरण और अन्य सुविधाओं के विकास में 66 करोड़ रुपये खर्च किये गये है। शेष राशि अन्य कार्यों में खर्च हुई है। यह हॉस्पिटल 500 से अधिक बिस्तरों की क्षमता वाला है।

Kolar News

Kolar News 24 August 2020

भोपाल। भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की आज सोमवार को पहली पुण्यतिथि है। ठीक एक साल पहले आज ही के दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था। जेटली की पहली पुण्यतिथि पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।    मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अरुण जेटली को पुण्यतिथि पर नमन कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘आज के ही दिन अरुण जेटली जी के रूप में हमने देश के लिए समर्पित एक सपूत, योग्य नेता और गुणी साथी को खो दिया था; जिनके अभूतपूर्व तथ्यों और तर्कों को सुनकर लोग अवाक रह जाते थे। उन्हें सदैव एक सफल वित्त मंत्री, कुशल वक्ता व मित्रता निभाने वाले व्यक्ति के रूप में याद किया जायेगा। एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा ‘कैंसर जैसी असाध्य बीमारी होने के बावजूद स्व.जेटली जी की जिंदादिली कम न हुई। उनके ठहाके और काम कभी नहीं रुके। अंतिम सांस तक कर्म करने वाले योद्धा के असमय दुनिया छोडक़र जाने से जो शून्य उत्पन्न हुआ है, वह कभी न भर सकेगा। उनकी पुण्यतिथि पर चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा ‘भाजपा के वरिष्ठ नेता, कुशल संगठक, विख्यात अधिवक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री 'पद्म विभूषण' स्व श्री अरुण जेटली जी की प्रथम पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।   भाजपा राष्ट्रीय महासिचव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में कहा ‘हमारे पथ प्रदर्शक एवं प्रेरणास्रोत पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री 'पद्म विभूषण' स्व.श्री अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। 

Kolar News

Kolar News 24 August 2020

दतिया।बिजली वोल्टेज की समस्‍या को देखते हुए यह सौगात हमने 35 ग्रामों के ग्रामवासियों की परेशानियों को देखकर दी है। इससे उदगवां फीडर से संबधित सभी 35 ग्रामों के लोगों को अब बिजली बिल जमा करने एवं कोई भी समस्या होने पर दतिया नहीं जाना पड़ेगा। इस फीडर एवं कार्यालय के बन जाने से सभी ग्रामवासियों को बार-बार दतिया जाने की परेशानी दूर हो जाएगी। इस फीडर से समान वोल्टेज मिलेगी एवं बिजली बिल तथा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बदलने की समस्या भी इसी कार्यालय से हल होगी।    यह बात शनिवार को प्रदेश के गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने ग्राम उदगवां में एक करोड़ की लागत के बनने वाले 33 केवी फीडर एवं नवीन वितरण केन्द्र कनिष्ठ यंत्री कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही।    इसके बाद उन्होंनें वृदावन धाम में मुख्यमंत्री कामगार सेतु स्ट्रीट वेण्डर लोन योजना का शुभारंभ किया एवं 220 लोगों केा 10-10 हजार रूपये राषि की चेक वितरित किए और कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों की सहायता करने हेतु बिना ब्याज लिए कामकाज करने के लिए  मुख्यमंत्री कामगार सेतु स्ट्रीट वेण्डर लोन की नई योजना प्रारंभ की है। जिससे हर गरीब इंसान इस लोन से कोई भी व्यवसाय कर सकता है और उसे किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं देना पड़ेगा।  उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस लोन केा समय पर समान किस्तों में अदा कर देता है, बैंक उसे दोबारा 20 हजार रूपये राशि का बिना ब्याज के लोन देगी। वहीं मंत्री डा.. नरोत्तम मिश्र 23 अगस्त को दतिया पहुंचेंगे, जहां पर कई विकास कार्यों का और उद्घाटन करेंगे

Kolar News

Kolar News 22 August 2020

ग्‍वालियर। आज कांग्रेस नेता कांग्रेस का साथ छोड़ने वालों को गद्दार बोल रहे हैं। कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर कई नेताओं ने पहले भी पार्टी छोड़ी है, लेकिन जब भी कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ते हैं, तो ये उन्हें बदनाम करने में लग जाते हैं।    यह बात शनिवार को ग्‍वालियर में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उसके नेता कमलनाथ जवाब दें कि क्या 1923 में कांग्रेस छोड़ स्वराज पार्टी बनाने वाले पं. मोतीलाल नेहरू गद्दार थें? क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस गद्दार थे? क्या चौधरी चरण सिंह, बीजू पटनायक, बाबू जगजीवनराम, एन.डी. तिवारी, ममता बनर्जी, शरद पवार, जगन्नाथ मिश्र जैसे सभी नेता गद्दार थे? चौहान ने कहा कि सिंधिया जी और उनके साथियों ने कांग्रेस सरकार को जनता से किये वादे पूरे नहीं करने की सजा दी। गद्दार तो कमलनाथ हैं,  जिन्होंने जनता से गद्दारी की।    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कमलनाथ कहते हैं कि हमें धोखा मिला,  लेकिन असल में धोखा तो कमलनाथ जी ने जनता के साथ कियास। उन्होंने चुनाव के पहले किसानों, युवाओं, प्रदेश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। कमलनाथ ने प्रदेश की जनता की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया। उन्होंने भाजपा शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह दूध में मिलकर शक्कर एक हो जाती है, उसी तरह आप भाजपा में मिलकर एक हो गये हैं। भाजपा पार्टी नहीं परिवार है और आज से आप इस परिवार के सदस्य हैं। हम मिलकर ग्वालियर और पूरे प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।   प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने ग्वालियर की धरती को प्रणाम करते हुए कहा कि इसी धरती पर हमारे नेता पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानवतावाद का बीज रोपा था। यह अटलजी का शहर है और राजमाता सिंधिया से लेकर कुशाभाऊ ठाकरे जी तक की यात्रा यहीं से शुरू हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब-जब प्रदेश को दुरावस्था की ओर ले जाने वाली सरकार काबिज हुई, उसे उखाड़ फेंकने का आंदोलन यहीं से शुरू हुआ। इसी ग्वालियर की धरती से राजमाता सिंधिया जी ने डी.पी.मिश्रा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंका था और कमलनाथ सरकार को उखाड़ फेंकने की शुरुआत भी यहीं से हुई ।  श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ी पार्टी है, एक वैचारिक और कार्यकर्ता आधारित दल है।   शर्मा ने कहा कि 2018 के चुनाव में ग्वालियर में सिंधिया जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अधिकांश सीटें जीती थीं। इस नाते मुख्यमंत्री भी सिंधिया जी को बनना था, लेकिन कांग्रेस ने झूठ बोलकर, छलकपट से सरकार बना ली और कमलनाथ मुख्यमंत्री बन गए। बाद में सिंधिया जी और उनके साथियों ने प्रदेश को दुरावस्था की तरफ ले जाने वाली कमलनाथ सरकार को उखाड़ फेंका।    केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और उन्हें शुभकमनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज जो परिस्थितियां हैं, उनके सूत्रधार ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार अपने वादे से नहीं मुकरती, जनता से विमुख न होती, वल्लभभवन को कमीशन भवन न बनाती, तो सिंधिया जी को कांग्रेस छोड़ने की जरूरत ही नहीं पड़ती। तोमर ने कहा कि जो अच्छे जनप्रतिनिधि होते हैं, वे जनता के प्रति अपनी जवाबदेही समझते हैं और जब उन्हें लगता है कि जनता को छला जा रहा है, तो वे अपने पद को ठोकर मारने में भी देर नहीं करते। यही सिंधिया जी ने किया और आज प्रदेश में शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार सफलतापूर्वक चल रही है।    उन्‍होंने कहा कि 2003 से पूर्व प्रदेश में बंटाढार सरकार थी, जिसने प्रदेश को अंधेरा दिया था, सड़कों पर गड्ढे दिये थे। विकास के लिए पैसों का रोना रोने वाली दिग्विजयसिंह की सरकार ने जिला सरकारों का गठन कर दिया था, ताकि कोई भोपाल आकर पैसे न मांगे।   वहीं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने समारोह में सम्बोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग से बनी है। सिंधिंया जी ने ग्वालियर-चंबल संभाग से प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के राज में जनता त्रस्त थी। चारों तरफ हाहाकार था। प्रदेश में कोरोना पैर पसार रहा था और कमलनाथ सरकार सो रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने जनता को राहत देने का काम किया है। बीते 15 वर्षों में भाजपा सरकार ने गरीबों सहित प्रदेश के हर वर्ग के लिए उल्लेखनीय काम किया है। झा ने नवागत कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि अब हम सब एक परिवार के हो गये हैं और परिवार भाव से ही भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाएंगे।

Kolar News

Kolar News 22 August 2020

भोपाल। मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भोपाल स्थित मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के प्रबन्धन की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि कोरोना के कारण अधूरे रह गये चार महीने के कोर्स को पूरा करने के लिए अनुरोध करने वाले छात्रों की न्यायसंगत मांग को मानने के बजाय उन्हें निष्कासित किया जाना सर्वथा अनुचित और निंदनीय है।   उन्होंने कहा कि नाट्य विधा दूसरे स्कूली पाठ्यक्रम की तरह नहीं है जिसमें छात्रों को जनरल प्रमोशन देकर अगली  कक्षा में भेज दिया जाए। नाट्य विद्यालय का तो कोर्स ही एक साल का होता है जिसे 15 जुलाई 2020 को कोर्स समाप्त होना था लेकिन कोरोना की वजह से 16 मार्च को ही क्लासेज बंद कर दी गईं। सभी छात्र इस उम्मीद में थे कि हमारी चार महीने की जो क्लासेज हैं, वो बाद में लगेंगी, लेकिन अचानक यह बताया गया कि इस साल के छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया जा रहा है। नाट्य विद्यालय द्वारा वर्तमान सत्र के छात्रों को जनरल प्रमोशन देकर नए सत्र के लिए आवेदन आमंत्रित किये जाने से इन छात्रों में भारी निराशा और असंतोष है क्योंकि उन्हें नाट्य विधा के एक साल के कोर्स में से चार महीने के प्रशिक्षण से उन्हें वंचित किया जा रहा है और उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है।   अजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के कला जगत की पहचान पूरी दुनिया में है और इस प्रदेश में  हमेशा कलाकारों को सम्मान मिला है। कला को प्रोत्साहित करने के लिए कई कला पुरस्कार मध्यप्रदेश में आरंभ हुए लेकिन नाट्य कलाकारों के साथ अडिय़ल रवैया अपनाते हुए उनके हितों पर कुठाराघात किया जाना गंभीर चिंता की बात है।   पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस मामले में तत्काल कार्यवाही करने की मांग करते हुए कहा है कि वे कलाकारों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाते हुए निष्कासित छात्रों की वापसी और बचे हुए चार महीने के कोर्स को पूरा कराने के लिए हस्तक्षेप करें।

Kolar News

Kolar News 22 August 2020

भोपाल। भोपाल और इंदौर में फेथ ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। राजधानी भोपाल में ही करीब आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। वही इस पूरे मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गई है। फेथ ग्रुप के मालिक राघवेंद्र सिंह तोमर के कनेक्शन भाजपा सरकार में मंत्री अरविंद भदौरिया से बताए जा रहे हैं। जिसके बाद अब कांग्रेस की तरफ से बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता अरविंद सिंह भदौरिया को मंत्री पद से हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।   कांग्रेस मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भोपाल में दो प्रमुख बिल्डर राघवेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गुप्ता पर पड़े आयकर छापों के बाद जिस प्रकार से करोड़ों की बेनामी संपत्ति व करोड़ों की काली कमाई की बातें सामने आ रही है, उससे यह साफ रूप से स्पष्ट हो रहा है कि प्रदेश के मंत्रियों व बड़े अफसरों की भ्रष्टाचार की काली कमाई कहीं ना कहीं इनके यहां पर निवेश की गई थी। सभी जानते हैं कि मंत्री अरविंद भदौरिया के फेथ बिल्डर के मालिक राघवेंद्र सिंह तोमर से क्या संबंध है?   ऽ    यह वही राघवेंद्र सिंह तोमर हैं जिनका नाम व्यापम घोटाले के प्रीपीजी मामले में सामने आया था, बाद में इन्हें सरकारी गवाह बना लिया गया ?ऽ    यह वही राघवेंद्र तोमर है जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की गाड़ी चलाते थे उनकी यह तस्वीर उस समय वायरल भी हुई थी।ऽ    यह वही राघवेंद्र सिंह तोमर हैं जिनके बारे में मंत्री अरविंद भदौरिया ने खुले रुप से बयान जारी कर चुका रहा था कि वे उनके छोटे भाई हैं और कांग्रेस सरकार पर तमाम आरोप लगाए थे।ऽ    यह वही राघवेंद्र तोमर है जिनके क्रिकेट एकेडमी में मंत्री अरविंद भदौरिया साइकिल चलाते हुए घूमते नजर आते हैं।ऽ    यह वही राघवेंद्र तोमर है जिनकी अकैडमी में मंत्री जी क्वारेंटाइन हुए थे।ऽ    यह वही राघवेंद्र तोमर है जिनके नाम पर पंजीकृत गाडिय़ों का उपयोग मंत्री भदोरिया ने कई बार सार्वजनिक रूप से किया, जिसके प्रमाण भी मौजूद है। ऽ    यह वही राघवेंद्र तोमर है जिनकी पहुंच सत्ता के शीर्ष पर थी और भाजपा सरकार में वर्तमान में चल रहे ट्रांसफर उद्योग में भी इनकी भूमिका की बातें समय-समय पर सामने आती रही है। कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी उनके करीबी रिश्तेदार हैं। उनकी महत्वपूर्ण पोस्टिंग में इनकी भूमिका की बात सामने आती रही हैं। ऽ    यह वही राघवेंद्र तोमर है जिनके बारे में कांग्रेस को यह जानकारी लगी थी कि प्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त और कांगे्रस सरकार के तख्तापलट में जो काली कमाई का उपयोग हुआ है, उसमें बड़ी भूमिका इन्हीं की है। वर्तमान के आयकर छापे कहीं ना कहीं उस काली कमाई की पुष्टि भी कर रहे हैं और कांग्रेस सरकार के तख्तापलट में राघवेंद्र तोमर की भूमिका और काली कमाई की ओर इशारा भी कर रहे हैं। कांग्रेस ने भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या कारण है इतने बड़े आयकर छापों के बाद भाजपा और उसके जिम्मेदार तमाम नेता मौन धारण किए हुए हैं, कुछ बोलने को तैयार नहीं है? मंत्री अरविंद भदौरिया कह रहे हैं कि मैं सिर्फ राघवेन्द्र तोमर को पहचानता हूं, मेरा उनसे कोई रिश्ता नहीं है। जबकि उनके निकट संबंध व रिश्ते के कई प्रमाण मौजूद हैं और वह किसी से छुपे नहीं है।   कांगे्रस ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा है कि इन सब बातों को सामने आने के बाद तत्काल मंत्री अरविंद भदौरिया को मंत्रिमंडल से बाहर किया जाए और कई और भी मंत्रियों का भ्रष्टाचार की काली कमाई उक्त बिल्डर के वहां निवेश के रूप में लगाई गई है, यह बातें भी सामने आ रही है, इन सारी बातों की सरकार अपने स्तर पर जांच कराएं और जिन जिन मंत्रियों के निकट रिश्ते उक्त बिल्डर से है, उन सभी मंत्रियों की सरकार अपने स्तर पर जांच कराएं और जांच होने तक उन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर करें।   कांग्रस का यह भी कहना है कि यह पूरा मामला ग्वालियर - चम्बल क्षेत्र के भाजपा के अंतर्कलह व गुटबाज़ी से भी जुड़ा हुआ है। एक दूसरे को निबटाने का खेल शुरू हो चुका है। खरीद- फरोख्त की राशि में हुआ बड़ा गोलमाल भी इसके पीछे बताया जा रहा है।  

Kolar News

Kolar News 21 August 2020

भोपाल। शहर में गुरुवार शाम हुई बारिश जहां कई लोगों के लिए परेशानी लेकर आई, तो कुछ लोगों ने कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश का लुत्फ भी उठाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी अपने निवास पर भींगते हुए बारिश का लुत्फ उठाया। उन्होंने इसकी फोटो भी ट्विटर पर शेयर की है।    प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भोपाल में गुरुवार शाम को हुई तेज बारिश का लुत्फ उठाया। उन्होंने बारिश के समय का एक फोटो ट्विटर पर शेयर किया है और प्रदेश में अच्छी बारिश तथा खुशहाली की कामना की है। उन्होंने लिखा है-  हवा, पानी यह प्रकृति के महत्वपूर्ण अंग हैं फिर तो यह मेघों से बरसा हुआ पानी था जिसने अपने आशीर्वाद से हमको सराबोर कर दिया। अच्छा पानी बरसे, अच्छी खेती हो, मध्यप्रदेश खुशहाल रहे। इस बीच में मेरे बहुत लंबे प्रवास रहे जहां बहुत उमस थी। आज जब जोर से पानी बरसा तो हमारे छत के पाइप से गिर रहे पानी एवं खुले आकाश से आ रही बौछार में मैंने एवं बेटी नित्या ने बौछारों में स्नान करने का आनंद लिया ईश्वर को धन्यवाद दिया।

Kolar News

Kolar News 21 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस उपलब्धि के लिए शहर के नागरिकों को बधाई देते हुए कहा है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में इंदौर ने देश के 4242 शहरों को पीछे छोडक़र न केवल इतिहसा रचा है, बल्कि स्वच्छता के मामले में देश व प्रदेश का मान भी बढ़ाया है।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि -‘इंदौर ने देश के साथ ही मध्यप्रदेश का भी मान बढ़ाया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में मध्यप्रदेश के इंदौर को चौथी बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिला। इंदौर ने देश के 4242 शहरों को पीछे छोडक़र इतिहास रचा है। यह करिश्मा शहर की जनता के सहयोग के बिना संभव नहीं था। मैं इंदौर समेत सभी प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं और भरोसा दिलाता हूूं कि हम साथ-साथ ऐसे ही चलेंगे और स्वच्छ के साथ समृद्ध मध्यप्रदेश का सपना भी पूरा करेंगे।’   उन्होंने लिखा है कि - ‘इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर का सम्मान प्राप्त करने के लिए बहुत-बहुत बधाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी जी के स्वच्छता के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सब मध्यप्रदेशवासी संकल्पित हैं। शुभेच्छाओं के लिए आभार!’ उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा है कि - ‘आज मध्यप्रदेश के लिए गर्व और प्रसन्नता का क्षण है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में देश के सबसे स्वच्छ शहर में प्रथम स्थान के सम्मान के लिए इंदौरवासियों, अधिकारियों एवं स्वच्छता योद्धाओं को बधाई। इस प्रोत्साहन और सम्मान के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय से आभार!’   गृह मंत्री ने भी दी बधाई   वहीं, प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को चौथी बार स्वच्छता का खिताब मिलने पर सभी इंदौरवासियों को बधाई को दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि -‘सभी इंदौरवासियों को बधाई। एक बार फिर स्वच्छता का सिरमौर बनकर आप सबने साबित किया है कि साफ-सफाई इंदौर की सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए इंदौर के सम्माननीय नागरिकों, सफाईकर्मियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं।’

Kolar News

Kolar News 20 August 2020

भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आज गुरुवार को पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। कांग्रेस नेता राजीव गांधी को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस अवसर पर मप्र के पर्व सीएम और कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने उन्हें नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘राजीव गॉंधी जयंती पर हम उन्हें स्मरण करते हैं। काश वे आज हमारे बीच होते! उनकी स्मृति में सादर नमन।   इस मौके पर दिग्विजय सिंह भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा की नीतियों में अंतर बताते हुए भाजपा पर नफऱत और झूठ फैला कर देश में अशांति फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘जब राजीव जी भारत में कम्प्यूटर ला रहे थे तब भाजपा यह कह कर विरोध कर रही थी कि उसके आने से हमारे लोग बेरोजगार हो जायेंगे। लेकिन हुआ क्या? करोड़ों लोगों को रोजगार मिला। और अब मोदी जी/भाजपा की गलत नीतियों के कारण करोड़ों लोगों की नौकरियाँ चली गयी और लोग बेरोजगार हो गए।   आगे अपने ट्वीट में उन्होंने कहा ‘यही फर्क़़ है भाजपा और कांग्रेस की सोच में और नीतियों में। कॉंग्रेस देश में प्रेम सद्भाव सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चल कर शांति स्थापित कर निर्माण करती हैं जब कि भाजपा नफऱत कटुता झूठ फैला कर देश में अशांति फैलाती है। अशांति से विध्वंस होता है और शांति से निर्माण होता है।

Kolar News

Kolar News 20 August 2020

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने नष्ट सोयाबीन फसलों का तत्काल सर्वे करवा कर किसानों को राहत राशि देने की मांग की है। उन्होंने सीएम शिवराज को पत्र के माध्यम से मांग करते हुए कहा है कि यह सही वक्त है जब कांग्रेस द्वारा की गयी कर्ज माफ़ी की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाये ताकि, किसानों के नुक्सान की पूरी भरपाई हो सके।   कमलनाथ ने अपने पत्र में कहा कि सीहोर, देवास, हरदा, होशंगाबाद सहित प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक जिलों में पीला मोजेक रोग एवं तना छेदक मक्खी के कारण किसानों की सोयाबीन की फसल पूरी तरह नष्ट हो गयी है। इसके कारण किसान जिन्होंने कर्ज लेकर सोयाबीन की फसल उगाई थी उनके सामने संकट खड़ा हो गया है। यह संकट इसलिये भी अधिक गंभीर है क्यूंकि हमारे प्रदेश के किसान कोरोना महामारी के काल में उपज की बिक्री न होने और फसल का उचित मूल्य न मिल पाने से पहले से ही परेशान था। उन्होंने कहा कि किसानों का हितैषी बनने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने विकट परिस्थितियों में भी अब तक किसानों को कोई राहत प्रदान नहीं की है, ना ही इस दिशा में कोई प्रयास किये जा रहे हैं।   पूर्व मुख्यमंत्री ने सीएम शिवराज को पूर्व की घोषणा की याद दिलाते हुए कहा कि इसके पूर्व भी मुख्यमंत्री ने उड़द एवं मूंग को भी समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा की थी, लेकिन आदतानुसार यह घोषणा भी पूरी नहीं की गयी। समय पर मक्का खरीदी न होने के कारण मक्का किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ भी नहीं मिल पाया। स्पष्ट है कि भाजपा सरकार की नीयत और नीति किसानों के प्रति असंवेदनशील है। कमलनाथ ने कहा की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के कर्ज माफ़ करने के लिये शुरू की गयी जय किसान फसल ऋण माफ़ी योजना भी भाजपा ने सरकार में आने के बाद बंद कर दी। उन्होंने कहा की इस संकट के समय में सरकार को चाहिए की वह कर्ज माफ़ी की प्रक्रिया फिर से शुरू करे और जून 2020 से शुरू होने वाले तीसरे चरण के कर्ज माफ़ी की प्रक्रिया प्रारंभ करें। उन्होंने फसल बीमा का लाभ भी किसानों को अविलम्ब देने की मांग की। 

Kolar News

Kolar News 20 August 2020

भोपाल। मप्र के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री प्रदेश और केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने युवाओं, बेरोजगारी और अतिथि शिक्षकों के मामले को लेकर सरकार पर चौतरफा हमला बोला।   पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रदेश सरकार पर झूठे सपने दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले कानून लायें फिर सपने दिखायें। 2करोड़ लोगों को हर साल नौकरी का वादा करके मोदी सरकार 16 करोड़ लोगों की नौकरी खतम कर चुकी है। वर्मा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की क्या स्थिति है, लगातार अपनी छोटी-छोटी मांगों को लेकर प्रदेश के सत्तर हजार से अधिक अतिथि शिक्षक सरकार के विरोध में प्रदर्शन तथा आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की अपरिपक्व शिवराज सरकार इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में शिक्षकों की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है कोरोना महामारी के चलते शिक्षकों को अपना पेट भरने तक की समस्या खड़ी हो गई है। महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी के चलते हमारे प्रदेश में बच्चों का भविष्य बनाने वाले शिक्षकों का क्या कसूर है? उनको किस बात की सजा शिवराज सरकार दे रही है? यदि सरकार अन्य कर्मचारियों को वेतन दे सकती है तो अतिथि शिक्षकों को क्यों नहीं?प्रदेश की नींव में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों की प्रदेश में यह दशा होगी ऐसी कल्पना कभी नहीं की थी।   सरकार पर तंज कसते हुए सज्जन सिंह ने कहा कि आगामी 5 सितंबर को देश शिक्षक दिवस के रूप में मनाएगा लेकिन हमारे प्रदेश में सत्तर हजार से अधिक अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर प्रदेश में प्रदर्शन तथा आंदोलन करेंगे। यह प्रदेश के इतिहास में शर्मनाक दिन होगा, जो सरकार शिक्षकों का पेट नहीं भर सकती उसे शर्म से डूब मरना चाहिये। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मैं प्रदेश सरकार से निवेदन करता हूँ कि वह अतिशीघ्र इस विषय पर संज्ञान ले और 5 सितंबर शिक्षकों के सम्मान के दिवस के रूप में ही पूरे प्रदेश में मनाया जाए ना कि शिक्षकों के आक्रोश को झेल कर प्रदेश शर्मसार हो।

Kolar News

Kolar News 19 August 2020

भोपाल । यह पहला मौका होगा जब इंग्लैण्ड की प्रख्यात रिसर्च यूनिवर्सिटी लौघ्बोरौघ और प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मध्य स्पोर्ट्स साइंस रिसर्च के लिये अनुबंध किया जायेगा। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा है कि जल्द ही भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्थित खेल विभाग से आवंटित भूमि पर विश्व-स्तरीय स्पोर्ट्स साइंस सेंटर बनाया जायेगा।   खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में स्पोर्ट्स परफार्मेंस और इन्ज्युरी प्रिवेनशन तथा हाई परफार्मेंस लीडरशिप प्रोग्राम में वेबिनार के माध्यम से शामिल हुई। वेबिनार में संचालक खेल एवं युवा कल्याण डॉ. पवन कुमार जैन, इंग्लैण्ड के लौघ्बोरौघ विश्वविद्यालय के डॉ. मार्क किंग तथा पेटे एल्वे, प्रख्यात ओलम्पियन शूटर अभिनव बिन्द्रा तथा एल्मस फाउण्डेशन के इमरान, स्पोर्ट्स साइंटिंस्ट तथा सभी खेलों के प्रशिक्षक शामिल हुए।   खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि वर्तमान में प्रशिक्षकों को अपनी खेल की समझ की सीमाओं को चुनौती देना होगा। अपनी विधा में वे अनुसंधान करें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी प्रशिक्षकों की होती है। इसके लिये उन्हें नई आधुनिक तकनीकों को जानना होगा। बेहतर प्रदर्शन के लिये महत्वपूर्ण कारक की पहचान करें। खिलाड़ियों की इन्ज्यूरी के कारण और बचाव को समझने के लिये स्पोर्ट्स साइंस को समझना आवश्यक है। इन्ज्यूरी मेकेनिज्म को जानना जरूरी है। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश की खेल अकादमियाँ सिर्फ अकादमी नहीं थे, अकादमी ऑफ एक्सेलेंस हैं। प्रशिक्षकों को उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पहचान होना महत्वपूर्ण है। उत्कृष्टता ही जीत का मंत्र है। उन्होंने कहा है कि कोविड महामारी ने जहाँ एक तरफ हमें अपने घरों में रुकने को मजबूर किया है, वहीं इस दौरान आधुनिक तकनीक को हमारी दिनचर्या में शामिल भी किया है। इसका पूरा फायदा प्रशिक्षकों को लेना चाहिये। सारी जानकारी आज वर्चुअल वर्ल्ड में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के प्रख्यात लौघ्बोरौघ विश्वविद्यालय के साथ जुड़ना हमारा सौभाग्य है।   वेबिनार में लौघ्बोरौघ विश्वविद्यालय के डॉ. मार्क किंग ने कहा कि प्रशिक्षक और खिलाड़ी के बीच साझेदारी का संबंध होना चाहिये। वर्तमान में प्रशिक्षकों को खिलाड़ियों के इन्ज्युरी मेकेनिज्म को पूर्ण रूप से समझने की जरूरत है।

Kolar News

Kolar News 18 August 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा की गई प्रदेश के युवाओं को ही सरकारी नौकरियां देने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान की घोषणा से प्रदेश के युवाओं में अपार उत्साह है।   प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा के लिए प्रदेश के युवाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश के युवाओं को ही सरकारी नौकरियां देने का जो फैसला किया है, वह ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के संसाधनों पर पहला हक मध्यप्रदेश के लोगों का ही है और प्रदेश सरकार के फैसले ने इस पर मोहर लगा दी है। शर्मा ने इस संबंध में कानून में किए जाने वाले संशोधन के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्रदेश के युवाओं को शासकीय क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।

Kolar News

Kolar News 18 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की तीनों वामपंथी पार्टियों माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और सीपीआई (एमएल) ने प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के एजेंडे को लागू करने का आरोप लगाया है। माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह, भाकपा के राज्य सचिव अरविन्द श्रीवास्तव और सीपीआई (एमएल) के राज्य सचिव गुरुदत्त शर्मा ने मंगलवार को जारी अपने संयुक्त बयान में कहा है कि सौदेबाजी से सत्ता में आई भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार एक ओर साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण का एजेंडा लागू कर रही है तो वहीं दूसरी ओर कारपोरेट घरानों के हितों को लागू करने वाली जनविरोधी नीतियों को अमल में ला रही है।    वामपंथी दलों ने कहा है कि जब प्रदेश में कोरोना फैल रहा था, तब भाजपा सत्ता हथियाने में लगी थी। जब कोरोना की महामारी बढ़ रही थी, तब प्रदेश में न कोई मंत्रिमंडल था और न स्वास्थ्य मंत्री। भाजपा सरकार की इस दिशाहीनता के कारण ही प्रदेश में मरीजों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच गई है, जबकि एक हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है।   वामपंथी दलों ने कहा है कि यह सरकार पूरी तरह दिशाहीन है। चार माह में यह सरकार साढ़े पांच हजार करोड़ का कर्ज बाजार से महंगी दरों से उठा चुकी है। इसकी दिशाहीनता का इससे बड़ा सबूत यह है कि यह सरकार बिना बजट के चल रही है। इस सरकार ने पहले ही दिन सिंधिया की सम्पत्ति को लेकर चलने वाले सारे मुकदमों को वापस लेकर सौदेबाजी का खुलासा किया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायकों को न केवल अपना प्रत्याशी घोषित किया है, बल्कि 14 को तो मंत्री भी बना दिया।   वामपंथी दलों का कहना है कि यह सरकार एक ओर जनविरोधी नीतियों को लागू कर रही है, दूसरी ओर कोरोना का बहाना बनाकर धारा 144 के तहत जुलूस, प्रदर्शन, सभा पर प्रतिबंध लगाकर प्रतिरोध की आवाज को दबा रही है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला तो इस हद तक है कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर ही पुलिस मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। श्रमिकों और कर्मचारियों का रोजगार खत्म हो गया है। निजी शिक्षण संस्थायें, गारमेंट्स उद्योग, परिवहन में रोजगार ठप हंै। महिला, दलित और आदिवासी उत्पीडऩ चरम पर है। इन सारे सवालों को लेकर वामपंथी दल आने वाले दिनों में व्यापक अभियान चलायेंगे और इसके लिए वामपंथी, धर्मनिरपेक्ष दलों और संगठनों को एकजुट करेंगे।

Kolar News

Kolar News 18 August 2020

भोपाल। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इन्दर सिंह परमार ने सोमवार को मंत्रालय में शिक्षकों के लिये ऑनलाइन मानसिक स्वास्थ्य कोर्स श्रंखला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विश्‍व के साथ ही देश-प्रदेश कोरोना संकटकाल से लम्बे समय जूझ रहा है। ऐसे में मनोदशा का विचलित होना स्वभाविक है। विद्यार्थियों के मन में अपनी शिक्षा एवं भविष्य को लेकर चिन्ता होना स्वभाविक है। ऐसी विकट परिस्थितियों में भी शिक्षा विभाग बच्चों की पढ़ाई को नियमित बनाने एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिये कई नवाचार कर रहा है। इसी क्रम में शिक्षकों के लिये ऑनलाइन मानसिक स्वास्थ्य कोर्स शुरू किया जा रहा है। इससे शिक्षक तनाव और चिंता के वातावरण में भी बच्चों का दृष्टिकोण सकारात्मक बनाकर पढ़ाई कराने के साथ-साथ उनकी चिंताओं एवं समस्याओं का भी निराकरण हो सकेगा।    मंत्री परमार ने कहा कि यह कोर्स शिक्षकों को लिये और अधिक सक्षम एवं कौशलयुक्त बनायेगा। उन्हें आशा है कि शिक्षक इस कोर्स को करने के बाद वातावरण को सामान्य बनाने के लिये कारगर प्रयास करेंगे। मंत्री परमार ने कहा कि यह कोर्स चिंता, तनाव एवं अवसाद से उबारने में कारगर साबित होगा एवं शिक्षक अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक इसका लाभ पहुँचायेंगे।   प्रमुख सचिव रश्मि अरूण शमी ने कहा कि कोविड संकटकाल में मानसिक रूप से स्वस्थ रहना और जरूरी हो गया है। इस समय मानसिक समस्याएँ बढ़ रही हैं बच्चे भी अपने भविष्य को लेकर भय और चिंता से ग्रस्त हैं। बच्चों को इस मन:स्थिति से उबारने के लिये शिक्षक को और अधिक कौशलयुक्त होना होगा इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर यह कोर्स प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कोर्स पहली से 12वीं तक के सभी शिक्षकों के लिये होगा। श्रीमती शमी ने बताया कि भारत सरकार के मनोदर्पण पोर्टल पर भी इस विषय से संबंधित मॉड्यूल एवं टूल्स हैं शिक्षक उससे भी लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह कोर्स दीक्षा एप पर उपलब्ध होगा।   आयुक्त लोक शिक्षण जयश्री कियावत ने मानसिक स्वास्थ्य कोर्स श्रंखला के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कोर्स दीक्षा एप पर 17 अगस्त से शुरू हो रहा है। यह कोर्स सभी कक्षाओं के शासकीय शिक्षकों के लिये उपलब्ध रहेगा। सीएम राईज डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण के तहत 17 अगस्त से 10 सितम्बर तक 7 सेशन्स में मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसमें मानसिक स्वास्थ्य परिचय एवं भावनाओं का प्रबंधन, सोच में परिवर्तन एवं क्रोध प्रबंधन, मन की व्यायाम शाला, बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य, संवाद, भावनाओं का प्रबंधन एवं सहिष्णुता, क्रोध प्रबंधन, सफलता-असफलता, स्वयं की पहचान और जिन्दगी की ओर विषयों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Kolar News

Kolar News 17 August 2020

भोपाल/ इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार के मंत्रियों पर कोरोना की गाईडलाइन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट पर कोरोना के प्रोटोकाल व गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री सिलावट कोरोना से संक्रमित होकर अरविंदो अस्पताल में भर्ती थे, वे दो दिन पूर्व 14 अगस्त को ही अस्पताल से वे डिस्चार्ज हुए हैं।   सलूजा ने कहा कि रविवार 16 अगस्त को उन्होंने इंदौर में रेसीडेंसी कोठी में अधिकारियों की कोरोना की समीक्षा व जागरूकता के विषय पर बैठक आहूत की। जबकि कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार व आईसीएमआर द्वारा तय मापदंड अनुसार उन्हें डिस्चार्ज होने के बाद नियमानुसार 7 दिन होम आईसोलेशन में रहना था लेकिन वे दो दिन बाद ही बैठक ले रहे है। ऐसा कर वे कोरोना की गाइडलाइन व नियमो का मजाक उड़ा रहे हैं। इस हिसाब से तो कोरोना को लेकर जागरूकता की सबसे ज़्यादा आवश्यकता खुद मंत्री सिलावट को ही है।   सलूजा ने कहा कि जबकि हर कोरोना संक्रमित आम व्यक्ति अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद इस नियम का पालन करता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज से लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व अन्य कोरोना से संक्रमित मंत्रीगण, विधायकों ने भी इस नियम का पालन किया है। शायद मंत्री सिलावट ने यह इसलिये किया है कि एक दिन बाद ही उनके नेता सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का इंदौर- उज्जैन का दौरा कार्यक्रम है, वो उनके साथ इस दौरे में रहना चाहते है, इसलिये उन्होंने एक दिन पूर्व ही नियमों का उल्लंघन कर दिया।   सलूजा ने कहा कि इसके पूर्व भी मंत्री सिलावट ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज से मुलाक़ात की थी और मुख्यमंत्री जब कोरोना पॉजिटिव निकले थे, तब उनकी अपील के बावजूद भी उन्होंने अपनी कोरोना की जाँच देरी से करवायी और रिपोर्ट आने तक भी साँवेर में हज़ारों लोगों से मिलते रहे। ऐसा करकर उन्होंने कई लोगों की जान को ख़तरे में डाला और अभी भी होम आईसोलेशन में रहने की बजाय जिस प्रकार से वे बाहर घुम रहे हैं, कई लोगों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को वे लेकर ख़तरा पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई मंत्रीगण इसी प्रकार कोरोना के प्रोटोकाल का मजाक उड़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री की अपील व निर्देशों का उन पर कोई असर नहीं है। ऐसे मंत्रियो को मुख्यमंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बाहर कर देना चाहिये।

Kolar News

Kolar News 17 August 2020

भोपाल। मप्र में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा को घेरने की कोशिशों में जुटी हुई है। हालांकि सोशल मीडिया की पोस्ट के चलते कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर भी दर्ज हुई है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आएसएस पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने ट्वीट कर एक विदेशी अखबार में छपी खबर का हवाला देते हुए भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों संगठन भारत में फेसबुक और व्हाट्सएप को कंट्रोल करते हैं। राहुल गांधी के बयान का पूर्व सीएम और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय ङ्क्षसह ने समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग को पक्षपाती रवैया बदलने की सलाह दी है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा ‘राहुल जी ने सही कहा है। फ़ेसबुक को अपना रवैया बदलना चाहिए। देश में नफऱत और धर्म पर भडक़ाने वाले बयानों को फ़ेसबुक पोस्ट होने देती है जो कि उसकी मान्यताओं और घोषित नीति के विपरीत है। मार्क जक़रबर्ग साहब को इस विषय में अपना पक्षपाती रवैया बदलना चाहिए।   वहीं एक अन्य ट्वीट कर दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘भाजपा अब घबराई हुई जब कॉंग्रेस से ग़द्दारी कर भाजपा में गये लोगों का जनता तिरस्कार कर मोहल्लों और गाँवों में नहीं घुसने दे रही है और भाजपा को सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ का समर्थन नहीं मिलने पर शिवराज और महाराज दोनों चिंतित हैं। चंबल का पानी क्रांतिकारी है ग़द्दारों को सबक़ सिखाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शिवराज जी इसका मतलब यह नहीं है कि हमारे सोशल मीडिया के योद्धाओं को आप पुलिस पर दबाव डाल कर झूठे प्रकरणों में फँसाएँ। आपने हमारे कई युवाओं को फर्जी मामलों में जेल भेजा है। यहाँ तक मुझ पर भी एफआईआर दर्ज की गई लेकिन एक समान प्रकरण में जब मैंने आपके खिलाफ़ शिकायत की तो आज तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। आपकी पुलिस ने जीतू पटवारी पर भी एफआईआर दर्ज की लेकिन कॉंग्रेस की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। यह दोहरा मापदंड नहीं चलेगा। यह मत भूलिए कुर्सी किसी की सगी नहीं होती।

Kolar News

Kolar News 17 August 2020

आगरमालवा। मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले में कल गिरफ्तार किये गये  उत्तरप्रदेश के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को शनिवार को तनोडिया थाना पुलिस ने यूपी पुलिस को सौंप दिया है। यूपी पुलिस उन्हें लेकर भदोही के लिए रवाना हो गई है।    आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक राकेश सगर ने बताया कि उत्तरप्रदेश पुलिस ने पत्र भेजकर निषाद पार्टी के विधायक पर अपराध दर्ज होने की जानकारी दी थी और गिरफ्तारी में सहयोग करने को कहा था। इसी के आधार पर विधायक विजय मिश्रा को शुक्रवार को जिले के तनोडिय़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वे उज्जैन से महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद राजस्थान की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके बाद विधायक को सख्त सुरक्षा प्रबंध के बीच रखा गया और यूपी पुलिस को उनकी गिरफ्तारी की सूचना दी गई। उत्तरप्रदेश में विधायक मिश्रा के खिलाफ अनेक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।   उन्होंने बताया कि विधायक विजय मिश्रा को ले जाने के लिए भदोही पुलिस का दल शनिवार सुबह तनोडिय़ा पुलिस चौकी पहुंचा। इसके बाद विधायक मिश्रा को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद विधायक मिश्रा को यूपी पुलिस को सौंपा गया। इसके बाद यूपी पुलिस उन्हें लेकर भदोही के लिए रवाना हो गयी। एसपी राकेश सगर ने बताया था कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।   जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह विधायक मिश्रा के सैकड़ों समर्थक तनोडिय़ा पुलिस चौकी पहुंचे और यूपी पुलिस को सौंपने का विरोध किया। समर्थकों का कहना था कि यूपी पुलिस उनका एनकाउंटर कर सकती है। इसीलिए उन्होंने मप्र पुलिस की सुरक्षा में उन्हें सुरक्षित यूपी पहुंचाने की मांग भी की।

Kolar News

Kolar News 15 August 2020

इंदौर। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट कोरोना को परास्त कर शुक्रवार को अपने घर लौट गए हैं। उन्होंने अरबिंदो अस्पताल के कोविड केयर से छुट्टी मिल गई है। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि वे अब और अधिक ऊर्जा के साथ काम करेंगे।   अरबिंदो अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार रात जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। शुक्रवार को वे कैबिनेट की वर्चुअल मीटिंग में अस्पताल से ही शामिल हुए। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।   दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सिलावट ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वे अरबिंदो अस्पताल में भर्ती  हुए थे, जहां करीब 17 दिन तक चले उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इस अवसर पर उन्होंने डॉक्टरों का आभार मानते हुए कहा कि अब अधिक ऊर्जा के साथ कोविड -19 का पालन करते हुए सांवेर की जनता की सेवा करूंगा।

Kolar News

Kolar News 14 August 2020

भोपाल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संबोधित किया। अपने संबोधन में कमलनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के बहाने उपचुनाव से पहले जनता को साधने का प्रयास किया। उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश की जनता से कहा कि लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिये आज सभी लोगों को एकजुट होना होगा। उन्होंने नागरिकों का आव्हान किया की वे सच्चाई को पहचानें और सच्चाई का साथ देने का संकल्प लें।   पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि 17 दिसम्बर 2018 को शपथ और 20 मार्च 2020 को इस्तीफा देने के बीच उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में सिर्फ 15 माह ही काम करने का समय मिला। इतने अल्प समय में उनकी सरकार ने बड़े फैसले लिये इसमें सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्ज पहले और दूसरे चरण में माफ़ किया। तीसरे चरण में 1 जून 2020 से लगभग 5 लाख किसानों की कर्ज माफ़ी का प्रावधान किया। प्रदेश का नौजवानों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिये उद्योग जगत का निवेश के लिये विश्वास बनाने का प्रयास किया। मेरा मानना है की निवेश तभी प्रोत्साहित होता है जब विश्वास का माहौल हो, निवेश बढऩे से नौजवानों को रोजगार मिलता हैं और आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ती है।   अपने संबोधन में आगे कमलनाथ ने कहा मध्यप्रदेश की एक नयी पहचान और प्रोफाइल बने इसके लिये एक नयी शुरुआत की। हमारे प्रदेश की पहचान माफिया और मिलावटखोर बन गए थे, इनके खिलाफ मेरी सरकार ने सख्ती से अभियान चलाया। पंद्रह माह की अपनी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कमलनाथ ने कहा की आम उपभोक्ताओं को सौ रुपयों में सौ यूनिट बिजली, किसानों को सिंचाई पंप लगाने और बिजली कनेक्शन की राशि कम करने, कन्या विवाह की राशि बढाकर 51 हजार रुपए करने और बुजुर्गों की पेंशन राशि 300 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने का निर्णय लिया जिसका लोगों को लाभ भी मिला है।   उन्होंने कहा की गौमाता के संरक्षण और सुरक्षा के लिये पूरे प्रदेश में गौशालाओं के निर्माण की शुरुआत की। देश भर में सबसे ज्यादा गौशाला हमारे प्रदेश में बनी हैं। कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ता बढ़ाने और स्वास्थ्य बीमा जैसे निर्णय लिये, आध्यात्म विभाग का गठन कर राम-वन-गमन-पथ योजना, उज्जैन में बाबा महाकाल मंदिर, ओम्कारेश्वर मंदिर के विकास की योजना और राशि स्वीकृत की। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा नर्मदा तथा शिप्रा नदी के संरक्षण का अभियान शुरू किया।   कमलनाथ ने कहा कि आज इस अवसर पर मैं कोरोना महामारी के संकट के इस समय में उन कोरोना वारियर्स को सेल्यूट करता हूँ, जो अपनी जान जोखिम में डाल प्रदेश की जनता की सेवा व सुरक्षा का दायित्व बखूबी निभा रहे है। कोरोना के इस संकट काल में हम प्रदेशवासियो के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि मेरा सपना है की मध्यप्रदेश की एक विशेष पहचान बने, हमारा प्रदेश समृद्ध और विकसित हो। मेरी सरकार ने प्रदेश और जनता के हित में जो योजनायें शुरू की थी वे अधूरी हैं। खुशहाली लाने का दौर जो हमने शुरू किया था वह रुक गया है। मेरे सपनों का मध्यप्रदेश, एक नया मध्यप्रदेश बनाने का मैं आज पुन: संकल्प लेता हूँ।   अपने संबोधन में भाजपा पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने जब संविधान बनाया। उन्होंने एक नैतिक एवं सैद्धांतिक राजनीति अपने देश में होगी उसके अनुसार प्रावधान रखेद्य आज संविधान कितने खतरे में है यह चित्र आपके सामने है ? उन्होंने कहा कि हर साल 15 अगस्त  हम सभी के लिये एक नयी प्रेरणा और चुनौती लेकर आता है। हमें इस बार लोकतंत्र और संविधान को मजबूत बनाने के लिये एकजुट होकर आगे आना होगा। आज प्रदेश की तस्वीर आपके सामने है आज के दिन हम संकल्प लें कि हम सच्चाई को पहचानते हुए सच्चाई का साथ देंगे।

Kolar News

Kolar News 14 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने 74वें स्वाधीनता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।   उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन बलिदानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की स्वाधीनता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। हमें उन्हीं अमर सेनानियों और राष्ट्र नेताओं के सपनों को साकार करने के लिए अपने आप में राष्ट्रीयता की भावना को जागृत करना होगा।   प्रोटेम स्पीकर शर्मा ने अपने संदेश में कहा है कि इस अवसर पर हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और परस्पर सहयोग की भावना के साथ मिल-जुल कर देश की एकता एवं अखंडता अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेना होगा, ताकि हम देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकें।     विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर करेंगे ध्वजारोहण     मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय में स्वाधीनता दिवस (15 अगस्त) को प्रात: 08:00 बजे ध्वजारोहण होगा। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा विधानसभा सचिवालय प्रांगण में ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह विधायक विश्राम गृह परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।

Kolar News

Kolar News 14 August 2020

भोपाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि 37 लाख लोगों को इस माह के अंत तक नि:शुल्क राशन पर्ची उपलब्ध करवाई जायेगी। राशन पर्ची नहीं होने के कारण ये लोग शासन की योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे थे।    खाद्य मंत्री ने गुरुवार को विभागीय समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप प्रदेश में अगले माह से सभी को राशन उपलब्ध करवाया जायेगा। राशन पर्ची बनाने का काम इस माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जायेगा। सभी कलेक्टर्स को इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि वे इस कार्य को 31 अगस्त तक आवश्यक रूप से पूरा कर लें, जिससे अगले माह से हितग्राहियों को राशन पर्ची के आधार पर राशन उपलब्ध करवाया जा सके।   खाद्य मंत्री सिंह ने बताया कि वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश का श्रमिक यदि प्रदेश के बाहर काम करना चाहता है तो उसे प्रदेश के बाहर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जायेगा।इसके लिए उसे संबंधित जिले के कलेक्टर कार्यालय में अपना पंजीकरण कराना होगा, जिससे उसे वांछित स्थान पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।   बैठक में संचालक खाद्य तरूण पिथोड़े ने बताया कि विभाग वेयर हाऊस के निर्माण के संबंध में अशासकीय व्यक्ति को विभागीय एक्सपर्ट उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करेगा। इस सुविधा का लाभ संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था एक निश्चित शुल्क जमाकर ले सकेगी। वेयर हाऊस के क्षेत्र में काम करने वालों को मदद मिलेगी। विभागीय बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य फैज़ अहमद किदवई, संचालक खाद्य तरूण पिथोड़े एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 13 August 2020

राजगढ़। पिछले कुछ माह से नगरपालिका और स्थानीय प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाए हुए है, जिससे आमजन हताहत है। भाजपा नेता रवि बड़ोने ने गुरुवार को तथ्यात्मक रुप से जानकारी देते हुए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को आमजन की समस्याओं से अवगत कराया।    इनमें मध्यप्रदेश और राजस्थान के संगम राजगढ़ चौराहे पर ड्रेनेज के उचित प्रबंध के अभाव में बारिश के दौरान आमजन और यात्रियों को जूझना पड़ता है, चौराहे पर स्थित अंडरब्रिज में दो फीट तक पानी भरा रहता है, ऐसे में हरवर्ग के लोगों को परेशानी हो रही है, इस समस्या पर नगरपालिका और स्थानीय प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है, यद्यपि सड़क मप्र.सड़क विकास निगम द्वारा निर्मित की गई, लेकिन जल निकासी को लेकर नपा और स्थानीय प्रशासन कोई भी गंभीर नहीं है। वहीं जिम्मेदारों ने कोरोना के नाम पर नगर की 10 हजार से अधिक आबादी को पिछले दो माह से 12 घंटे के लिए कैद कर रखा है, आपात स्थिति में बुजुर्गों को इस कैदखाने से निकालने में परिजनों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें कई चोटिल भी हुए है।   भाजपा नेता ने बताया कि अगर प्रशासन सामाजिक दूरी की बात करे तो जिन स्थानों पर बेरीकेट्स लगाए गए हैं, वह मार्ग संकुचित है, जिनमें निकलने वालों की भीड़ निर्देशों का माखौल उड़ाती नजर आती है। प्रशासन द्वारा जिन मार्गाें को प्रतिबंधित किया है, वहां जरुरत की दुकानें है, ऐसे में हररोज आमजन को इस मार्ग से गुजरना ही पड़ता है, लेकिन प्रशासन हठधर्मिता दिखाते हुए असंवेदनशील रुख अपनाए हुए है। ऐसी दशा में इन मार्गों में कचरा वाहन नही पहुंच रहे, जिससे चहुंओर गंदगी के ढ़ेर लगे नजर आते है। नगर में जब जनप्रतिनिधियों के रुप में व्यवस्थाओं का संचालन किया जाता था तब तक बेहतर था, लेकिन वर्तमान में प्रशासक के तौर पर आमजन पर अंकुश लगाने के अलावा कोई कार्य नही किया जा रहा है। इन समस्याओं के अलावा गंदगी, पेयजल की समस्याओं से आमजन पीड़ित है।

Kolar News

Kolar News 13 August 2020

भोपाल। भारतीय वैज्ञानिक विक्रम अंबालाल साराभाई की आज बुधवार को 101 वीं जंयती है। 12 अगस्त 1919 को अहमदाबाद में जन्में विक्रम साराभाई ने भारत को अंतरिक्ष तक पहुंचाया। उन्हें आज पूरा देश याद कर रहा है। उनको भारत के स्पेस प्रोग्राम का जनक माना जाता है। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना की थी। विक्रम साराभाई की जयंती पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।   मुख्मयंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विक्रम साराभाई को जयंती पर नमन करते हुए कहा ‘भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती पर कोटिश: नमन। डॉ.साराभाई मां भारती के गुणी सपूत और महान स्वप्नद्रष्टा थे। आपने अनेक लोगों को स्वप्न देखना और उसे साकार करना सिखाया। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की सफलता इसका जीवंत प्रमाण है। आपको सादर प्रणाम!   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा ‘अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई जी की जयंती पर शत् शत् नमन।   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में कहा ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के संस्थापक, भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के जनक, पद्म भूषण, पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. विक्रम साराभाई जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने संदेश में कहा ‘भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय नक्शे पर स्थापित करने वाले स्वप्नद्रष्टा और महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती पर नमन और विनम्र श्रद्धांजलि।   भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर कहा ‘भारत के प्रमुख वैज्ञानिक तथा भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक स्व. श्री विक्रम साराभाई को उनकी जयंती पर सादर नमन। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा ‘अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर पहचान दिलाने वाले भारत के प्रमुख वैज्ञानिक, पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण डॉ. विक्रम साराभाई जी की जयंती पर सादर नमन। 

Kolar News

Kolar News 12 August 2020

भोपाल। आज यानि बुधवार को प्रदेश समेत पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। जन्माष्टमी हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है, लेकिन कोरोना के कारण इस बार लोग मंदिर में दर्शन नहीं कर पाएंगे। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 11 अगस्त को ही लग जाएगी, लेकिन 12 अगस्त को सूर्योदय की तिथि मनाने के कारण जन्माष्टमी 12 अगस्त को भी मनाई जा रही है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाली की कामना की है।   सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा ‘ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत: क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नम:। श्रीकृष्णजन्माष्टमी की आपको आत्मीय बधाई! इस पावन पर्व पर कान्हा को प्रणाम और यही प्रार्थना कि हे प्रभु देश एवं दुनिया पर अपने आशीर्वाद की मंगल वर्षा कीजिए। रोग, शोक से मुक्त कीजिए, सबका मंगल कीजिए। श्रीकृष्णजन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा ‘आइये, हम सभी भगवान श्री कृष्ण द्वारा बताए गए कर्मयोग, भक्तियोग और ज्ञानयोग को आत्मसात कर अपना जीवन देश की सेवा और गरीब के कल्याण के लिए समर्पित करते हुए सार्थक करें।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा ‘सभी देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जन्माष्टमी पर्व पर शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्णजन्माष्टमी के अवसर पर श्री पितरेश्वर मंदिर पर बाल गोपाल का अभिषेक किया।   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा ‘भगवद गीता के माध्यम से पृथ्वीलोक पर अपनी ईश्वरीय वाणी में दुनिया को जीवन का सार और आधार समझाने वाले भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी पर सभी को बधाई। आपके और आपके परिजनों पर हमेशा श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहे।

Kolar News

Kolar News 12 August 2020

भोपाल। भोपाल की पूर्व महापौर, गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की पुत्रवधु कृष्णा गौर की माता जी का निधन हो गया। बुधवार को सुबह 11 बजे इंदौर के काछी मोहल्ला स्थित विश्राम घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। यह जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट के माध्यम से दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी माताजी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि - ‘पूजनीय माताजी के निधन के समाचार से दु:ख हुआ, उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। दु:ख की इस घड़ी में मैं परिवार के साथ हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!’

Kolar News

Kolar News 12 August 2020

मुरैना। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना सुमावली विधानसभा में तो निरंतर भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को दूर कर ही रहे हैं. साथ ही वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी उनके घर जाकर मेल मुलाकात कर रहे हैं। पिछले दिनों वह जहां सुमावली के पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार से मिलने उनके निवास पर पहुंचे थे। वहीं मंगलवार को उन्होंने मुरैना के पूर्व विधायक परशुराम मुदगल से मुलाकात की है।   मुरैना के पूर्व विधायक परशुराम मुदगल से मिलने पीएचई मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना उनके घर पहुंचे। इस अवसर पर परशुराम मुदगल ने मंत्री ऐंदल सिंह को पकड़ी बांधकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुदगल ने मंत्री कंषाना का स्वागत किया। पीएचई मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव के निवास पर भी पहुंचे। यहां पर भी मंत्री कंषाना का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Kolar News

Kolar News 11 August 2020

भोपाल। गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कोरोना समीक्षा बैठक के दौरान ग्वालियर के कोविड वार्ड में विगत तीन दिनों से किसी भी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वारा भ्रमण नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में ग्वालियर के कोरोना वार्ड में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन अथवा मेडिकल कॉलेज के डीन द्वारा मरीजो की चिकित्सा व्यवस्था का जायजा नहीं लेना आपत्तिजनक होकर लापरवाही दर्शाता हैं। डॉ. मिश्रा ने कलेक्टर ग्वालियर को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का नियमित भ्रमण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।   जेलों में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई जाएं   गृह एवं जेल मंत्री डॉ. मिश्रा ने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान से कहा कि जेलों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार किया जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समस्त जेलों में रेंडमली कोरोना की टेस्टिंग कराया जाना जरूरी हैं। इससे जेलों में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकेगा साथ ही कोरोना की चेन को तोड़ने में भी मदद मिल सकेगी। डॉ. मिश्रा ने बन्दियों को जेलों से अस्पताल में शिफ्ट करने से पूर्व सभी आवश्यक जाँच करते हुए सावधानी बरतने को कहा हैं। डॉ. मिश्रा ने कोरोना समीक्षा बैठक मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध किया कि महानिदेशक जेल को ग्वालियर जेल के भ्रमण के निर्देश प्रसारित करें।

Kolar News

Kolar News 11 August 2020

  भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश के किसानों को यूरिया की समुचित उपलब्धता कराने को लेकर व यूरिया की कालाबाज़ारी रोकने को लेकर पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि किसानों को समय रहते सही कीमतों में यूरिया उपलब्ध करवाया जाए।   कमलनाथ ने अपने पत्र में कहा है कि आपकों विदित होगा कि प्रदेश में खरीफ फसलों की बुआई संपन्न हो चुकी है। एवं वर्तमान में किसान भाईयों को यूरिया की अत्यधिक आवश्यकता है। परंतु संपूर्ण प्रदेश में यूरिया की आपूर्ति अत्यंत न्यून है एवं किसाना भाईयों को आवश्यकता के समय यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिलों में किसानों को आवश्यकता के अनुरूप यूरिया का वितरण नहीं किया जा रहा है। कमलनाथ ने कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से यूरिया की उपलब्धता सुलभता से न होने के कारण किसान भाईयों को निजी विक्रेताओं से अधिक कीमत पर यूरिया क्रय करना पड़ रहा है। सेन्ट्रल लॉक से ही नगद विक्रय होने के कारण किसान भाईयों को 25- 30 किमी दूर तक खाद लेने जाना पड़ रहा है और किसान भाई परेशान हो रहे है। इससे यूरिया की कालाबाजारी को भी बढ़ावा मिल रहा है। यूरिया की अनुपलब्धता के कारण संपूर्ण प्रदेश के किसानों में रोष व्याप्त है और सरकार के प्रयास गंभीर प्रतीत नहीं हो रहे हैं। यह स्थिति अत्यंत चिंतनीय है।   कमलनाथ ने आगे अपने पत्र में कहा है कि अत: आपसे अनुरोध है कि विषय की गंभीरता का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के किसान भाईयों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध हो इस हेतु उच्च स्तरीय प्रयास करें एवं जिलों में यूरिया के वितरण की व्यवस्था में समुचित सुधार हेतु आवश्यक कड़े निर्देश प्रदान करें, जिससे प्रदेश के किसान बंधुओं को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद मिले ताकि वे भरपूर पैदावार कर सकें।  

Kolar News

Kolar News 11 August 2020

भोपाल/निवाड़ी। मध्यप्रदेश में कोरोना संकट के बीच साइबर क्राइम में तेजी से इजाफा हो रहा है। बदमाशों द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से रुपयों की मांग की जा रही है। ऐसा ही मामला अब निवाड़ी जिले में सामने आया है। यहां के विधायक अनिल जैन की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। इसकी जानकारी लगते ही विधायक जैन ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया है।   निवाड़ी थाना प्रभारी नरेन्द्र जैन के मुताबिक, विधायक अनिल जैन द्वारा रविवार देर रात शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात बदमाश द्वारा फेसबुक पर उनकी फर्जी आईडी बनाई और उनके नाम से लोगों को पैसों की मांग करते हुए संदेश भेजे जा रहे हैं। मैसेज में पेटीएम एकाउंट का नम्बर भी दिया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले को साइबर सेल को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।    प्रदेश में फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसों की मांग करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सिवनी जिले में एक सप्ताह पूर्व ही सिवनी तहसीलदार की फर्जी फेसबुक आईजी के माध्यम से एक पत्रकार से पैसों की मांग की गई थी। वहीं, 15 दिन पूर्व उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी का मामला भी सामने आए थे। इससे पहले रीवा जिले के देवतालाब क्षेत्र से भाजपा विधायक गिरीश गौतम के साथ ही यह घटना घट चुकी है। इन सभी मामलों में अभी तक आरोपितों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Kolar News

Kolar News 10 August 2020

  भोपाल। एक निजी कंपनी द्वारा रेलवे के 5284 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन देकर पांच राज्यों के अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। रेल मंत्रालय द्वारा इस भर्ती को फर्जी बताया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रेलवे के इस फर्जी भर्ती मामले की जांच की मांग की है।    दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि - ‘कोरोना संकट काल में हर कोई इस आपदा में अवसर निकाल कर लोगों को ठग रहे हैं। रेल मंत्रालय को तत्काल इसकी जांच के आदेश देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना चाहिए। और जो युवा ठगे गए हैं, उन्हें उनकी राशि वापस करवाना चाहिए।’ दिग्विजय सिंह ने देवाशीष जरारिया के उस ट्वीट को भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने यह मामला उठाया था। उन्होंने इस मामले को उजागर करने के लिए देवाशीष को बधाई दी है।  

Kolar News

Kolar News 10 August 2020

भोपाल। कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा एक बार फिर भाजपा पर जमकर बरसे हैं। प्रदेश की शिवराज सरकार पर किसानों के नाम पर घडिय़ाली आंसू रोने का आरोप लगाते हुए उन्होंने जमकर आरोप लगाए। साथ ही यह भी कहा कि एक दिन भाजपा के चेहरे से झूठ का नकाब जरूर उतरेगा।   पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए अनाज की कालाबाजारी को लेकर पूर्व मंत्री ने भाजपा को जमकर घेरा। उन्होंने सागर, देवास जिले में भारी मात्रा में पीडीएस का गेहूँ फिर चावल पकड़ाए जाने की घटना को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के नेता कालाबाजारी ने माहिर है। गऱीब के मुँह/पेट का निवाला छीनते हुए शर्म आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरा दुर्भाग्य कि देवास में गेहूँ, चावल पकड़ा रहा है। ये अंधेर भाजपा के शासनकाल में हो रही है और एसपी, कलेक्टर सो रहे हैं।   पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि लेकिन एक दिन आएगा जब भाजपा के चेहरे से नकाब उतरेगा। सागर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के इलाके से 8 ट्रक पकड़ाए थे, पूरे मप्र को शिवराज सिंह चौहान ने कालाबाजारी का अड्डा बना दिया है और किसानों के नाम पर झूठे घडिय़ाली आंसू बहाते रहते है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि हमारी मांग है कि हमने 22 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था, बाकी के किसानों का अब तुम माफ करो। नहीं तो 2 महीने बाद तुम्हारी सत्ता जाएगी, हम फिर आकर माफ करेंगे।  

Kolar News

Kolar News 9 August 2020

भोपाल। भारत छोड़ो आंदोलन के वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कमलनाथ ने स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया।   कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि हम एकत्र हुए है उनको याद करने के लिए जिनके बलिदान के चलते हम यहां खड़े है। महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का बिगुल बजाया था। इस आंदोलन में सभी समाज ओर वर्ग के लोग जुड़े उनके बलिदान से ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंका था। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने इस मौके पर सभी स्वतंत्रा सेनानियों को स्मरण करते हुए कहा कि आज हम अपने संविधान की रक्षा कैसे करे ये याद रखना होगा। हमारा संविधान ने सभी वर्गों का हित किया था। कमलनाथ ने कहा कि आज चुनौती है कि हम किस प्रकार का देश चाहते है, हमारे संविधान देने वालो ने कभी नही सोचा था कि इतनी गिरावट आएगी। नौजवानों को अब सोचना होगा कि हमारा भारत कैसा हो।

Kolar News

Kolar News 9 August 2020

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस की मुहिम ‘रोजगार दो’ का समर्थन करते हुए कहा है कि देश भाषण से नहीं, रोजगार से चलेगा। देश युवाओं का भविष्य संवारने से बचेगा।   वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को भारतीय युवक कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस पर ट्वीट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। लोगों को रोजगार तो मिला नहीं, लेकिन उन्होंने लोगों को बेरोजगार जरूर कर दिया। पहले नोटबंदी और फिर जीएसटी ने लोगों को बेरोजगार किया। इतना ही नहीं, कोरोना से लडऩे के लिए उन्होंने जो रास्ता अपनाया, उससे और ज्यादा लोग बेरोजगार हुए। आज उद्योग, व्यवसाय, धंधे चौपट हैं और लोगों को रोजगाद देने की बजाय नौकरी से निकाला जा रहा है।   उन्होंने भारतीय युवक कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे हेश टैग रोजगार दो अभियान का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की है कि वे भी इस अभियान से जुड़ें। आज के समय में रोजगार हमारी प्राथमिकता होना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि आप सभी लोग इससे जुड़ेंगे।

Kolar News

Kolar News 9 August 2020

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस की सरकार के फैसलों के लिए मंत्री समूह गठित किए जाने पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि शिवराज सरकार बार-बार मंत्री समूह गठित करके अपनी कमियों को छुपा रही है और हंसी की पात्र बन रही है।    प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने एक बयान जारी कर शिवराज सरकार द्वारा पिछली कांग्रेस सरकार के फैसलों की समीक्षा के लिए मंत्री समूह गठित करने की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि कमलनाथ सरकार के जन कल्याणकारी फैसलों से शिवराज सरकार डर गई है और घबराहट में लिए गए ऐसे अव्यवहारिक निर्णय से सरकार हंसी की पात्र बन गई है। उन्होंने कहा कि अनैतिक रूप से बनाए गए मंत्री अब संवैधानिक रूप से नियुक्त पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों के फैसलों की जांच करेंगे। उन्होंने प्रश्न किया है कि मंत्रियों की पहली कमेटी की रिपोर्ट उजागर क्यों नहीं की जा रही? ऐसा लगता है कि पहली समिति ने अनजाने में ही व्यापम कांड, सिंहस्थ घोटाला, वृक्षारोपण फर्जीवाड़ा, ई टेंडर घोटाला, डंपर कांड, किसानों पर गोली चालन, नर्मदा यात्रा आदि तमाम घटनाओं की जांच तो नहीं कर ली। उन्होंने कहा कि विधायक चुने बिना मंत्री बनाए गए कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों की रगों में भाजपा का खून अभी तक नहीं दौड़ पा रहा है,  इसीलिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को दोबारा मंत्रियों की कमेटी बनाना पड़ी है । गुप्ता ने कहा कि कमेटी के सदस्य राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत अब अपने पूर्व सरकार में लिये फैसलों की समीक्षा किस हैसियत से करेंगे? पुरानी कमेटी के सदस्य मंत्री तुलसी सिलावट भी क्या अपने फैसलों की समीक्षा खुद ही करेंगे? यह शिवराज सिंह को स्पष्ट करना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 8 August 2020

दतिया। आमतौर पर चौक- चौराहों पर पुलिस चेकिंग के दौरान आम आदमी की पुलिस से बहस होते तो सभी ने कई बार देखा है। मप्र के दतिया में शनिवार को कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला, लेकिन इस बार पुलिस से बहस आम आदमी की नहीं बल्कि सेंवड़ा से कांग्रेस विधायक घनश्याम की हो गई। यहां सडक़ पर वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को देखकर कांग्रेस विधायक भडक़ गए और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस प्रभारी को फटकार लगा दी।   दरअसल रोजाना की तरह जिले की सेवड़ा दतिया रोड पर न्यू बायपास के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान अचानक से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह वहां पहुंच गए और फिर पुलिस कर्मियों से बहस कर बैठते हैं। विधायक के तेवर देख ट्रैफिक पुलिस भी सकते में आ गई। विधायक घनश्याम सिंह ने पुलिस पर उनकी विधानसभा के लोगों को परेशान करने का आरोप भी लगाया। विधायक को वाहन चेकिंग से इतनी आपत्ति थी कि उन्होने पुलिस वालों को वहां से चेकिंग हटाने और चले जाने तक के लिए कह दिया। विधायक घनश्याम सिंह पुलिसकर्मियों से कहने लगे कि पूरे जिले में चेकिंग करो केवल मेरी विधानसभा में ही क्यो लोगों को परेशान कर रहे हो।

Kolar News

Kolar News 8 August 2020

भोपाल। कोरोना संकट काल में मध्य प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भी कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रही है। ऐसी स्थिति में प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पिछले चार माह से आधे मानदेय पर गुजारा करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार से अतिरिक्त मानदेय का बजट न मिलने के कारण, कार्यकर्ताओं को केवल केन्द्र सरकार से मिलने वाले मानदेय से गुजारा करना पड़ रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय अटकने के मामले में कांग्रेस आक्रामण हो गई है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधते हुए तत्काल सरकार से मानदेय उपलब्ध कराने की मांग की है।   कमलनाथ ने ट्वीट कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय कटौती पर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये कैसी सरकार? कोरोना की भीषण महामारी में अपनी जान जोखिम में डाल घर- घर जाकर कोरोना योद्धा की की भूमिका निभा रही आँगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को पिछले चार माह से आधा मानदेय ही दिया जा रहा है। राज्य की भाजपा सरकार मानदेय में शामिल अपने अंश को नहीं मिला रही है। रक्षाबंधन पर्व पर भी पूरा मानदेय नहीं दिया गया।   कमलनाथ ने कहा कि इनकी सेवाओं को देखते हुए तो इनको अलग से भी प्रोत्साहन राशि दी जाना चाहिये, लेकिन खुद को मामा कहलाने वाले बहनों को संकट की इस घड़ी में पूरा मानदेय तक नहीं दे रहें। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मैं सरकार से माँग करता हूँ कि तत्काल सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को उनका पिछले चार माह का बाक़ी मानदेय प्रदान किया जाए।

Kolar News

Kolar News 6 August 2020

शिवपुरी। वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछोर में स्थापित बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा के खंडन की तीव्र शब्दों में भर्त्सना की है। साथ ही उन्होंने शिवपुरी जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि जिन आसामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उन्हें चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।   सिंधिया ने गुरुवार को जारी अपने वक्तव्य में कहा कि जिन बाबा साहब अम्बेडकर ने हमारे देश का संविधान तैयार किया, उनके प्रति पूरे देश की अगाध श्रद्धा है, ऐसी घटनाओं से मन को आघात एवं पीड़ा पहुँचती है, प्रयास हो कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं घटित न हों। सिंधिया ने शिवपुरी जि़ला प्रशासन को ये भी निर्देश दिया है कि बाबा साहब की प्रतिमा को तुरंत दुरुस्त कराकर पुराने स्वरूप में पूरी गरिमा के सम्मान के साथ स्थापित किया जाए।

Kolar News

Kolar News 6 August 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजदानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अब कोरोना के 157 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या आठ हजार के पार पहुंच गई है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट की बहन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद मंत्री का बंगला सील कर दिया गया है। इससे पहले मंत्री सिलावट स्वयं संक्रमित पाए गए थे और उनका इंदौर के अरविंदों अस्पताल में उपचार जारी है।    इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने गुरुवार को बताया कि एमजीएमजी मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 2060 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिनमें 157 रिपोर्ट पॉजिटिव और शेष निगेटिव आई हैं। इन 157 नये मामलों के साथ जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8014 हो गई है। वहीं, इंदौर में कोरोना से तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 325 हो गई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि अब तक इंदौर में 5729 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1960 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।   बता दें कि गत दिनों मंत्री तुलसीराम सिलावट कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था और उनके परिजनों के सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटे भी संक्रमित पाए गए थे। अब उनकी बहन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मंत्री का बंगला सील कर दिया गया है और वहां पुलिस बल तैनात कर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। मंत्री सिलावट का उपचार अरबिंदो अस्पताल में जारी है। डॉ. रवि डोसी ने बताया कि मंत्री की तबीयत पहले से बेहतर है। उनकी बहन भी संक्रमित हुई हैं, लेकिन उनमें कम लक्षण है।

Kolar News

Kolar News 6 August 2020

भोपाल। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के भूमिपूजन के पावन अवसर को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बुधवार शाम को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के मुख्यद्वार पर भगवान श्री राम की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस अवसर पर आरती कर, भगवान श्रीराम का पूजन किया।इस पवित्र अवसर को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भव्य तरीके से सजाया गया। रंगारंग आतिशबाजी इस अवसर पर की गयी। पूरे कार्यालय को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया। साथ ही बैंड की धुन पर मधुर संगीतमय भजनों की प्रस्तुति होती रही। पूरा कांग्रेस कार्यालय जय-जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा। पूरे कार्यालय के भवन पर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाकर खुशी व हर्ष जाहिर की गयी।   इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचैरी, नर्मदा प्रसाद प्रजापति, सज्जन वर्मा, विजयलक्ष्मी साधो, चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, राजीव सिंह, भूपेन्द्र गुप्ता, मांडवी चौहान, राजकुमार पटेल, अभय दुबे, जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, दुर्गेश शर्मा, विवेक त्रिपाठी सहित अनेक कांगे्रसजन उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 5 August 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा कोविड-19 की प्रदेश में स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को इलाज के लिए प्रदेश के बाहर न जाना पड़े ऐसी व्यवस्था करना आवश्यक है। स्वास्थ्य के मामले में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला चिकित्सालयों, चिकित्सा महाविद्यालयों और उनसे संबद्ध चिकित्सालयों की स्थिति में सुधार के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मानव संसाधन तथा तकनीकी संसाधनों की कमी को दूर कर इस प्रकार की व्यवस्था स्थापित करने की आवश्यकता है कि प्रदेश के लोगों को संपूर्ण उपचार प्रदेश में ही मिल सके। इसके लिए विभागीय कैडर में आवश्यक सुधार सहित अन्य कमियों को भी समय-सीमा में दूर किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यालयों तथा संस्थाओं में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। यहां एक व्यक्ति में संक्रमण होने से कई व्यक्ति प्रभावित होते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालयों में कोरोना से बचाव के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान आरंभ करने की आवश्यकता भी बतायी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ग्रामीण बाजारों में आरंभ किए गए जागरूकता अभियान की जानकारी ली।हर एक प्रकरण एक चुनौतीमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण का बढ़ता हर एक प्रकरण खतरे की घंटी और चुनौती है। इसके प्रति पूरी सावधानी और सतर्कता आवश्यक है। निजी अस्पतालों को भी यह निर्देश दिए जाएं कि उनके यहां आने वाले मरीजों में कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्हें तत्काल कोविड केयर सेंटर अथवा उपयुक्त डेडीकेटेड सेंटर में रैफर किया जाए। प्रदेश में रेपिड एंटीजन टेस्ट बढ़ाने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।होम आयसोलेशन को प्रोत्साहित किया जाएमुख्यमंत्री ने कहा कि आईसीएमआर की अद्यतन गाईड लाइन का पालन सुनिश्चित करते हुए प्रदेश में होम आयसोलेशन तथा क्वारेंटाइन को प्रोत्साहित किया जाए। ऐसे व्यक्तियों की प्रभावी मॉनीटरिंग एप तथा अन्य माध्यमों से सुनिश्चित की जाए।रीवा तथा झाबुआ की समीक्षामुख्यमंत्री ने रीवा तथा झाबुआ की स्थिति की समीक्षा के दौरान टेस्टिंग तथा कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को बढ़ाने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही झाबुआ से बाहर यात्रा की अनुमति दी जाए। मंत्री डॉ. चौधरी ने रीवा में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता भी बतायी।रिकवरी रेट में हुआ सुधारअपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि प्रदेश के रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। वर्तमान में यह 72.9 प्रतिशत है। प्रदेश में वर्तमान में 8 हजार 741 एक्टिव केस हें तथा अब तक 26 हजार 64 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। वीडियो कान्फ्रेंस में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस तथा अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

Kolar News

Kolar News 5 August 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि सोशल डिस्टेसिंग अर्थात दो-गज की दूरी का ध्यान रखने, सदैव मास्क का उपयोग करने और साबुन या सेनेटाईजर से बार-बार हाथ धोने के नियमों का पालन कर स्वयं की कोरोना से रक्षा करें। इन उपायों से कोरोना किसी के पास फटक नहीं सकता। किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। मुख्यमंत्री चौहान ने समस्त कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद दिया जो दिन रात रोगियों की सेवा कर रहे हैं।   मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को भोपाल के चिरायु अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आमजन के नाम संदेश में कहा कि कोरोना के लक्षण दिखते ही जांच अवश्य करवायें। वायरस से प्रभावित होने की बात छिपाई नहीं जाना चाहिए। इससे व्यक्ति स्वयं, अपने परिजन और आसपास के लोगों के लिए संकट का कारण बन सकता है। कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। समय पर उपचार से कोरोना को पराजित किया जा सकता है। यह लाइलाज बीमारी नहीं है। साथ ही यह भी प्रयास करें कि कोरोना हो ही नहीं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे स्वयं कोरोना योद्धा हैं। इस बीमारी से बाहर निकल कर आए हैं। अनुभव के आधार पर यही कहना आवश्यक लगता है कि घबराने की आवश्यकता नहीं। सरकार ने इलाज की सभी व्यवस्थाएं की हैं, लेकिन कोशिश यह हो कि इलाज की नौबत ही न आए।   बाजारों में भीड़ न बढ़ायें, आयोजन न करें मुख्यमंत्री चौहान ने अपील की कि फिलहाल कोई बड़े आयोजन न किए जाएं। भीड़ भरी शादियाँ भी न हों। बाजारों में भीड़ न बढ़ाएं। भीड़ इकट्ठी होगी तो यह संकट को निमंत्रण देने जैसा होगा। अपने आपको बचाईये। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे अस्पताल से भी प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। प्रतिदिन पूरे प्रदेश की समीक्षा होती है। इस बीमारी को समाप्त करने में आमजन का सहयोग आवश्यक है। मजबूत संकल्प के साथ सावधानियां रखते हुए हम लड़ेगें और जीतेंगे, प्रदेश जीतेगा-देश भी जीतेगा।

Kolar News

Kolar News 5 August 2020

भोपाल। प्रभु श्रीराम के भक्त हनुमान जी अपनी शरण में आए हर व्यक्ति का उद्धार करने में पूर्णत समर्थ हैं, लेकिन कांग्रेस ने पूरे राम मंदिर आंदोलन के दौरान जो पाप किए हैं, उनसे हनुमान चालीसा पाठ भी मुक्ति नहीं दिला सकेगा। इस पाप से मुक्ति के लिए कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को राम लला और देश-प्रदेश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, जिसकी भावनाओं को कांग्रेस ने लगातार ठेस पहुंचाई है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद आलोक संजर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के हनुमान चालीसा पाठ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।   आलोक संजर ने कहा कि पूरे राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं का रवैया कैसा रहा है, पूरा देश जानता है। अल्पसंख्यक वोट बैंक हथियाने की कोशिश में कांग्रेस पार्टी लगातार राम जन्मभूमि आंदोलन का विरोध करती रही। तथ्यों और प्रमाणों की उपेक्षा करके कांग्रेस ने देश की बहुसंख्यक आबादी की भावनाओं को चोट पहुंचाई। अपने राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस ने मुलायम सिंह यादव की पार्टी से गठबंधन किया, जिसने निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं। देश की शीर्ष अदालत में कांग्रेस पार्टी की तत्कालीन मुखिया ने एफिडेविट देकर भगवान राम को काल्पनिक बताकर उनके अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर दिये। कांग्रेस की सरकार ने राम सेतु को ध्वस्त करने की योजना बनाई। एक तरफ जब देश की जनता न्यायालय में चल रहे प्रकरण पर फैसले का टकटकी लगाए इंतजार कर रही थी, तब कांग्रेस के लोग देश की शीर्ष अदालत से जल्द सुनवाई न करने का आग्रह कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर के विरोध में वकीलों का पूरा पैनल सुप्रीम कोर्ट में खड़ा दिया था। संजर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को देश-प्रदेश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस का असली चेहरा कौन सा है? प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस असली थी या ये हनुमान चालीसा पाठ करने वाली कांग्रेस असली है।   आलोक संजर ने कहा कि कमलनाथ बताएं या न बताएं देश की जनता कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान गई है और अब वे हनुमान चालीसा पढ़ें या कुछ और करें, जनता उनके धोखे में नहीं आने वाली।

Kolar News

Kolar News 4 August 2020

भोपाल। भगवान श्रीराम भक्त मंडल के प्रदेश संयोजक दुर्गेश केसवानी एवं संरक्षक महेश शर्मा के नेतृत्व में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की खुशी में रामभक्त एवं युवाओं ने मंगलवार को अपने- अपने हाथों पर श्रीराम भगवान के टेटू बनवाकर जय श्रीराम के नारे लगाये।   मंडल के प्रदेश संयोजक दुर्गेश केसवानी ने कहा कि कई शताब्दियों की प्रतिक्षा अब पूरी हो रही है। व्रत फलित हो रहे हैं और संकल्प सिद्ध हो रहा है। करोडों हिन्दुओं के आस्था के प्रतिक भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का सिलन्यास होने जा रहा है, इसको लेकर भोपाल ही नही पूरे देश उत्साह का वातावरण है। 500 वर्ष पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। संरक्षक महेश शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम आस्था और विश्वास का केन्द्र है। इस ऐतिहासिक क्षण पर भोपाल के युवा भी प्रतिकात्मक रूप से टेटू के माध्यम से शामिल हो रहे हैं। अवध में राजा राम भगवान को भव्य मंदिर का सिलन्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे यह ऐतिहासिक क्षण है।

Kolar News

Kolar News 4 August 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित होने के बाद भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को उन्होंने अस्पताल में ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में ही राखी बंधवाई। उन्हें अस्पताल में पदस्थ कोरोना योद्धा बहन सरोज और कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की पत्नी ने राखी बांधी। इस दौरान उन्होंने अपनी बहन से फोन पर बात भी की और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने यह बातें सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की हैं।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्वीट के माध्यम से कहा है कि अज जिन बहनों से नहीं मिल सका, उन सब को भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं! अगला रक्षाबंधन हम धूमधाम से मनायेंगे।’   उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि -‘बहन अर्चना ने आज अस्पताल में मुझे राखी बांधने का अनुरोध किया, वह मप्र सरकार में सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया की धर्म पत्नी हैं, जो स्वयं भी कोरोना पॉजीटिव हैं और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। मैं मेरी बहन के शीघ्र स्वस्थ होने और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’   वहीं, दूसरे ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा है कि -‘रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अस्पताल में मेरे वॉर्ड में पदस्थ कोरोना योद्धा, बहन सरोज ने बड़े स्नेह से मुझे राखी बांधी। ईश्वर से उनके सुखद और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। मेरा यह जीवन बहनों के कल्याण और मध्यप्रदेश के उत्थान के लिए समर्पित है।’   उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि -‘आज बहन शशि ने फोन पर ही राखी के पावन त्यौहार की शुभकामनाएं दी। बहन और भाई का पवित्र बंधन और स्नेह ऐसा होता है कि जब आज हम नहीं मिल सके, तो दोनों फोन पर ही भावुक हो गये। बहन शशि और प्रदेश की सभी बहनों को रक्षा बंधन की बहुत-बहुत बधाई!’   उन्होंने एक दोहा ट्वीट करते हुए कहा है कि -‘मन से मन का मेल ही, राखी का त्यौहार। मिले स्नेह को स्नेह का, नित स्नेहिल उपहार।’ मुख्यमंत्री ने अगले ट्वीट में लिखा है कि -‘देश के प्रहरियों और कोरोना योद्धाओं को रक्षा बंधन की कोटि-कोटि बधाई! कोरोना काल में आप जो अभूतपूर्व सेवा कर रहे हैं, उसके लिए देश सदैव ऋणी रहेगा। आप भी अपनी राखी भेजिए।’

Kolar News

Kolar News 3 August 2020

भोपाल। कोरोना संकट के बीच प्रदेशभर में सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के अवसर पर बधाई दी है।   मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह ट्वीट किया है कि - 'स्नेह पर्व रक्षाबंधन की आपको आत्मीय बधाई। बहनों के मान, सम्मान, गौरव की रक्षा के अपने वचन को हर भाई पूरा करें। कोरोना काल में घर पर रहकर त्योहार मनाएं, ताकि हर भाई-बहन स्वस्थ और दीर्घायु रहें। आज रक्षाबंधन के पर्व पर पहली बार मैं, अपनी बहनों से दूर हूं, लेकिन भावनात्मक रूप से, अपने हृदय से, अपनी बहनों के ही पास हूं। बहनों, मैं सदैव आपके कल्याण और समृद्धि के लिए कार्य करता रहूं, यही आशीर्वाद अपने भाई को दें।'

Kolar News

Kolar News 3 August 2020

भोपाल। भोपाल के चिरायु अस्पताल में कोरोना संक्रमण का उपचार करा रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को जिला अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली हमारी प्रदेश सरकार ने हाल ही में अपने 100 दिन पूरे किए हैं। इसी तरह हमारी केंद्र सरकार ने भी अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल कुछ दिनों पहले ही पूरा किया है। सोशल मीडिया के प्रभारी यह ध्यान रखें कि उन्हें दोनों ही सरकारों के कार्यों को निचले स्तर तक पहुंचाना है। यह सुनिश्चित करें कि केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियां और जनहित के काम जनता तक पहुंच सकें। इस वर्चुअल मीटिंग को प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भी संबोधित किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कोरोना संकट तेजी से अपने पैर पसार रहा है। ऐसी स्थिति में सभी जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी यह ध्यान रखें कि उनके जिले में कोई भी जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी 14 अगस्त तक किसी भी तरह का सार्वजनिक आयोजन न करें और न ही ऐसे कार्यक्रमों में भाग लें। मुख्यमंत्री शिवराज जी ने इसके लिए सभी से आह्वान किया है और यह सुनिश्चित करना हमारी भी जिम्मेदारी है। कोरोना संकट को देखते हुए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पर्याप्त सावधानी रखें और जो भी कार्यकर्ता पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए हैं, वे सभी अपना टेस्ट करा लें।जल्दी पूरे करें पुराने लंबित कामउन्होंने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी यह ध्यान रखें कि जो भी काम लंबित हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिलों से कम से कम पांच ऐसे लोगों के नामों की सूची तैयार करें जो पढ़े लिखे हों, बुद्धिजीवी हों और प्रतिष्ठित हों। ये लोग डॉक्टर, इंजीनियर, वकील,  प्रोफेसर, सीए आदि हो सकते हैं।  सभी जिलों से वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं की सूची भी तैयार की जाए और प्रदेश कार्यसमिति के लिए भी नाम भेजे जाएं। सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ और प्रकल्पों के प्रदेश पदाधिकारियों के लिए भी जिलों से नाम भेजे जाएं। उन्होंने कहा कि आजीवन सहयोग निधि का काम अब हमें समाप्त करना है,  इसलिए सभी जिलाध्यक्ष यह ध्यान दें कि जल्द से जल्द आजीवन सहयोग निधि का पूरा हिसाब किताब प्रदेश कार्यालय पहुंच जाए। उन्होंने कोबिड-19  संकट के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की ई-बुक के काम को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।प्रदेश कार्यालय भेजें मंडल स्तर तक किए गए कार्यक्रमों की जानकारी: भगतवर्चुअल मीटिंग में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने जिला अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि शिवराज सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रत्येक जिले में 100 कार्यक्रम किया जाना तय हुआ था। सभी जिलाध्यक्ष जल्द यह जानकारी प्रदेश कार्यालय को भेजें कि उनके जिले और मंडलों में कितने-कितने और क्या-क्या कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, उनमें कितने लोग शामिल हुए। सभी जिला अध्यक्ष और संभागीय संगठन महामंत्री मिलकर यह सुनिश्चित करें कि मंडल कार्यसमितियों के गठन का काम जल्द पूरा हो जाए। उन्होंने कहा कि मंडल कार्यसमितियों के गठन के लिए संभागीय संगठन मंत्री एक मंडल प्रभारी की नियुक्ति करेंगे तथा एक प्रभारी की नियुक्ति जिला अध्यक्ष करेंगे। इसके अलावा पिछले मंडल चुनाव में निर्वाचन अधिकारी रहे कार्यकर्ता को भी इस समिति में शामिल किया जाए। यह तीनों लोग मिलकर मंडल समितियों का कार्य जल्द निपटा लें। भगत ने सभी कार्यकर्ताओं को स्वस्थ रहने के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनसे कोरोना संकट के इस दौर में अपनी और परिवार की सेहत के लिए सतर्कता बरतने का आह्वान किया।

Kolar News

Kolar News 1 August 2020

भोपाल। मप्र की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईदुज्जुहा (ईद) के पर्व पर प्रदेश के सभी मुस्लिम भाई-बहनों को मुबारकबाद दी है।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईदुज्जुहा का त्यौहार त्याग और बलिदान का महत्व बताता है। प्रेम और इंसानियत का प्रतीक है। इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा है कि शांति, सद्भाव और एकता के साथ कोरोना संक्रमण को देखते हुए अपनी और परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखते हुये पर्व मनाए और सुरक्षित रहें।वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि - ‘मेरे सभी मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उल-अजहा की बहुत-बहुत मुबारकबाद। त्यौहार सानंद मनाएं, लेकिन कोरोना से सावधान रहें। साफ-सफाई का ध्यान रखें और घरों में ही नमाज अता करें। बधाई, शुभकामनाएं।’

Kolar News

Kolar News 1 August 2020

भोपाल। मप्र में विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा नेता सरकार बचाने के लिए और कांग्रेस दोबारा सत्ता में आने के लिए खूब बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया के माध्यम से हमेशा सरकार की कमियां गिनाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सीएम शिवराज के एक फैसले की तारीफ करते हुए उसका स्वागत किया है। हालांकि सीएम के एक अन्य फैसले पर तन्खा ने तंज भी कसा है।   दरअसल प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीएम शिवराज ने 1 से 14 अगस्त तक किल कोरोना अभियान पार्ट 2 चलाने के आदेश दिए हैं। इस दौरान कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 14 अगस्त सभी मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को किसी प्रकार के सार्वजनिक एवं राजनैनितक कार्यक्रम दौरा करने पर रोक लगाई है। सीएम शिवराज के इस फैसले का विवेक तन्खा ने स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘मप्र सीएम ने लगाया पोलिटिकल रैलीज़ एवम पोलिटिकल इवेंट्स पे प्रतिबंध। बहुत शानदार निर्णय @ChouhanShivraj और @drnarottammisra करोना काल का आप की सरकार का सबसे उत्तम फ़ैसला। करने वाले भी आप थे और रोकने वाले भी आप है और दुखद परिणाम भी अधिकतर आप लोगों पे है। सुरक्षित रहें।   एक अन्य ट्वीट कर कसा तंजइसके अलावा विवेक तन्खा ने एक अन्य ट्वीट कर सीएम शिवराज के उस निर्देश पर तंज कसा है जिसमें उन्होंने मास्क नहीं पहनने पर मंत्रियों व विधायकों पर कार्यवाही करने की बात कही है। तन्खा ने ट्वीट कर कहा ‘सीएम साहिब आप ऐसी घोषणाएँ क्यों करते है जो आप कभी पूरा नहीं कर सकते। क्या आप प्रदेश के ग्रह मंत्री @drnarottammisra जी, जो कभी मास्क लगाए नहीं दिखे, उन पर कार्यवाही की कल्पना भी कर सकते है । कुछ समझदार लोग मास्क नहीं लगाना अपनी पहचान समझते है  

Kolar News

Kolar News 31 July 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने नगरीय निकायों का खजाना भरने के लिए नई समिति बनाई है। यह समिति 15 अगस्त को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद विभाग इस संबंध में आगे निर्णय लेगा।   मंत्री भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोकल स्तर पर निकायों आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कोरोना संकट में सफाई कर्मचारियों द्वारा दी गई सेवाओं के लिए तारीफ करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने काम को अंजाम दिया। नगरीय निकायों के सभी कर्मचारियों की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। मेट्रो रेल को लेकर चल रहे काम पर उन्होंने कहा कि मेट्रों का काम जल्द ही धरातल पर लोगों को दिखाई देगी। वहीं केवलारी को नगर पंचायत की श्रेणी में शामिल करने को लेकर कहा कि स्थानीय लोगों से विचार विमर्श करके विभाग अंतिम निर्णय लेगा।

Kolar News

Kolar News 30 July 2020

भोपाल। फ्रांस से आए पांच अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल बुधवार को भारत पहुंच गए और उन्हें विधिवत भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया गया है। कांग्रेस पार्टी राफेल डील को लेकर लगातार मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए निशाना साधती रही है, लेकिन मप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने राफेल को भारतीय वायुसेना के लिए शुभ संकेत बताया है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि - ‘'राजनीति में प्रतिस्पर्धा होती है, शत्रुता नहीं। इसी भाव से हमारे आदरणीय कमलनाथजी व मैंने सीएम शिवराज सिंह चौहान व वीडी शर्मा जी के स्वस्थ होने की कामना की है। मैंने राफेल को भी भारतीय वायुसेना के लिए शुभ संकेत माना है।'बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित होने के बाद चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और वे भी चिरायु अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 30 July 2020

अनूपपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बुधवार को ग्राम छोहरी में 3 करोड़ 39 लाख से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब छोहरी का कोई भी व्यक्ति भूखा नही रहेगा। शासन द्वारा पुन: सर्वे किया जा रहा है, जिसमें अपात्रों का नाम हटाकर सभी पात्र शामिल किए जाएँगे। सभी जरूरतमंदों को राशन मिलेगा।   उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए पात्रता पर्ची न होने पर भी जरूरतमंदो को गरीब कल्याण अन्न योजनांतर्गत राशन उपलब्ध कराया जाएगा। वन नेशन वन राशन कार्ड स्कीम अंतर्गत स्थानीय निवासियों को बाहर कार्य हेतु जाने पर अन्य जिलों एवं राज्यों में भी यहां के राशन कार्ड के आधार पर पात्रतानुसार राशन उपलब्ध कराया जाएगा। जल जीवन मिशन अंतर्गत 2024 तक अनूपपुर सहित प्रदेश के हर ग्राम हर घर तक नल जल कनेक्शन पहुँचाया जाएगा। अब पानी लाने हेतु माताओं,बहनो, बहू, बेटियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। खाद्य मंत्री 1 करोड़ 43 लाख लागत की आवर्धन नल जल योजना की अधारशिला रखते हुए कहा छोहरी ग्राम के 355 घरों में 6 माह के अंदर हर घर तक पहुँचेगा नल जल से पानी पहुंचेगा। इस दौरान कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मिलिंद नागदेवे, मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र मरावी, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष रामदास पुरी, पूर्व नपा अध्यक्ष पसान रामअवध सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संतोष साल्वे ने बताया कि आवर्धन नल जल योजना का कार्य 6 माह के अंदर 1 करोड़ 43 लाख की लागत से पूर्ण किया जाएगा। योजना से ग्राम छोहरी के 355 घरों में नल जल कनेक्शन पहुँचाया जाएगा। योजनांतर्गत 03 नलकूप, उच्च स्तरीय पानी टंकी क्षमता 125 कि.ली.(40 फिट ऊँचाई), सम्पवेल क्षमता 20 कि.ली. एवं पाईप लाईन विस्तार 13635 मीटर का कार्य किया जाएगा। साथ ही 2 वर्षों तक संचालन/संधारण का कार्य भी विभाग द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात योजना संचालन का दायित्व ग्राम पंचायत को दिया जाएगा।1 करोड़ 8 लाख लागत के केज कल्चर का लोकार्पणखाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने 1 करोड़ 8 लाख की लागत से स्थापित किए गए केज कल्चर का लोकार्पण किया। इससे 36 आदिवासी परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। केज ग्राम छोहरी, दैखल एवं जमुना बस्ती (लतार डैम) में स्थापित किए गए हैं। इनका संचालन आदिवासी मछुआ सहकारी समिति जमुना बस्ती, सीता महिला स्वसहायता समूह दैखल, बजरंग महिला स्वसहायता समूह दैखल, पावनी आदिवासी मछुआ स्वसहायता समूह छोहरी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री ने समिति के सदस्यों को मत्स्य जाल का भी वितरण किया गया।

Kolar News

Kolar News 29 July 2020

भोपाल। वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि बाघों की संख्या के मामले में देश भर में मध्यप्रदेश पहले स्थान पर है। वर्ष 2018 की बाघ जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश में 526 बाघ हैं जिनमें सर्वाधिक बाघ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हैं। मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिलने से प्रदेश का गौरव बढ़ा है। आगामी बाघ जनगणना में भी सर्वाधिक बाघ मध्यप्रदेश में ही होंगे। हमें वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए दृढ़-संकल्पित होगा। उक्‍त बातें मंत्री शाह ने बुधवार को राजधानी भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर वर्चुअल प्लेटफार्म पर आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।   ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री ने कहा कि पन्ना राष्ट्रीय उद्यान में बाघों के पुर्नस्थापित के प्रयास बेहतर वन्य प्राणी प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसके लिये उन्होंने तत्कालीन क्षेत्र संचालक श्रीनिवास मूर्ति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ अधिकारी को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार देने की पहल की जाना चाहिये। शाह ने इस सिलसिले में प्रमुख सचिव वन से आवश्यक कदम उठाने को कहा।   वन्य प्राणियों से संबंधित वृत्तचित्र और अन्य प्रकाशन का हुआ विमोचन वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने वन्य प्राणियों से संबंधित वृत्तचित्र, पुस्तिकाओं और पोस्टर का विमोचन किया तथा मध्यप्रदेश टाइगर फॉउंडेशन सोसायटी द्वारा पिछले तीन माह के दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में गुरूग्राम की शेफाली शुक्ला को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 7 हजार रुपये की राशि का पुरस्कार और प्रमाण-पत्र भी जारी किया। वन मंत्री ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान पर केन्द्रित फेसबुक लिंक भी विधिवत् जारी की।   प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एस.के. मण्डल ने प्रदेश के वन्य प्राणी प्रबंधन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और उपलब्धियों की जानकारी दी।   इस अवसर पर प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राजेश श्रीवास्तव और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की क्षेत्र संचालक श्रीमती कमोलिका मोहंता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Kolar News

Kolar News 29 July 2020

भोपाल। प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश को जल्द ही डेढ़ लाख मैट्रिक टन यूरिया और मिलेगा। उन्होंने मंगलवार को बताया कि केन्द्रीय उर्वरक एवं रसायन राज्य मंत्री मनसूख मंडाविया ने दूरभाष पर की गयी चर्चा में आश्वस्त किया है कि मध्यप्रदेश को आगामी एक सप्ताह में यूरिया की अतिरिक्त खेप प्राप्त हो जायेगी।कृषि मंत्री पटेल ने बताया कि खरीफ फसलों की बुआई को दृष्टिगत रखते हुए, प्रदेश में डेढ़ लाख टन यूरिया की मांग में वृद्धि हुई है। किसानों को यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये केन्द्रीय राज्य मंत्री से हुई चर्चा में मंजूरी प्राप्त हो गयी है। उन्होंने केन्द्रीय राज्य मंत्री मंडाविया को यूरिया की कालाबाजारी करने वाले लोगों के विरूद्ध प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई से भी अवगत कराया।

Kolar News

Kolar News 28 July 2020

भोपाल। हेपेटाइटिस संक्रामक बीमारी है। दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की इस बीमारी से जान चली जाती है और आज भी लाखों लोग इस बीमारी से लड़ रहे हैं। विश्वभर में हर वर्ष 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य हेपेटाइटिस के बारे में लोगों को जागरूक बनाना तथा इसके रोकथाम, निदान और उपचार को प्रोत्साहित करना है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेश के नागरिकों से इस बीमारी से जागरूक रहने की अपील की है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को ट्वीट किया है कि - ‘हेपेटाइटिस एक जानलेवा रोग है, लेकिन सही समय पर परीक्षण और उपचार से अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है। आइये, जागृति की ज्योत जलाएं। ‘वल्र्ड हेपेटाइटिस डे’ के महान उद्देश्यों को पूरा करने में सहयोगी बनें। स्वयं जागरुक रहें और दूसरों को जागरुक कर मानव धर्म निभायें।’

Kolar News

Kolar News 28 July 2020

भोपाल। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की मध्यप्रदेश इकाई ने राज्य की विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले छात्रों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि दुगना करने और इसे तुरंत जारी करने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को एक पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा स्कूली छात्रों की होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए प्रोत्साहन राशि का प्रावधान है। वर्तमान में यह राशि 1.40 करोड़ रुपये है, लेकिन पिछले तीन सालों से बच्चों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ है। जसविंदर सिंह ने बताया है कि स्टेट गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र को 10 हजार रुपये, रजत पदक जीतने वाले छात्र को 7500 रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले छात्र को पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। माकपा नेता ने पत्र में यह भी कहा है कि वर्तमान में 685 पदक विजेताओं को सरकार की ओर से मिलने वाली करीब 54 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। उन्होंने मांग की है कि जब 1.40 करोड़ का प्रावधान है तो प्रोत्साहन राशि को भी दुगना किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी भावी पीढ़ी से आशा करते हैं कि वह भविष्य में हमारे प्रदेश और देश का नाम रौशन करे तो हमें उन्हें प्रोत्साहन भी करना होगा। तीन साल से प्रोत्साहन राशि का न मिलना खेलों और खिलाडिय़ों के प्रति सरकार की उदासीनता को ही उजागर करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि तुरंत प्रोत्साहन राशि जारी करने के साथ ही इसे दुगनी की जाए।

Kolar News

Kolar News 27 July 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश में कोरोना कहर बनकर टूटा है। आम आदमी से लेकर राजनेता तक संक्रमित होने से खुद को बचा नही पा रहे हैं। मप्र के राजनेता भी लगातार कोरोना का शिकार हो रहे हैं। शनिवार सुबह मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने चिरायु अस्पताल में भर्ती होकर ईलाज कराने का निर्णय लिया है। वहीं अब इंदौर से भाजपा सांसद शंकर लालवानी के घर में भी कोरोना ने एंट्री ले ली है।   सांसद शंकर लालवानी के भाई, भाई की पत्नी और बच्ची भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। सांसद लालवानी अपने भाई के घर के नजदीक ही रहते हैं। इसके बाद अब उन्हें भी घरेलू एकांतवास में जाना पड़ सकता है। शनिवा सुबह भी सांसद एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल थे। इससे पहले सीएम शिवराज से चार दिन पहले लालवानी ने मुलाकात भी की थी।

Kolar News

Kolar News 25 July 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए है। शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट कर अपने पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी और ईलाज के लिए चिरायु अस्पताल में भर्ती हुए है। सीएम शिवराज के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलते ही पक्ष और विपक्ष के नेता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। लेकिन पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के ट्वीट ने सियासत गर्मा दी है।   दरअसल दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलने पर उनकी कुशलछेम के बहाने उन पर तंज कसा था। भाजपा ने दिग्विजय के ट्वीट पर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने दिग्विजय सिंह को ट्वीट कर जवाब देते हुए लिखा कि सीएम के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद राजनीति हो रही। जो यह शर्मनाक है। दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज के कोरोना पॉजिटिव आने पर उनकी आलोचना कर रहे हैं। कोविड से कई जाने माने चिकित्सक भी सेवा कार्य करते हुए संक्रमित हो गए, शिवराजजी भी एक कोरोना योद्धा की तरह मैदान में डटे रहे हैं। वे जनताजनार्दन की कृपा से फिर जल्द सेवा में जुटेंगे।   गौरतलब है कि दिग्विजय ने अपने ट्वीट में लिख था कि दुख है सीएम शिवराज कोरोना संक्रमक पाया गए। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें। आगे लिखा कि आपको सोशल डिस्टंसिंग का ख्याल रखना था जो आपने नहीं रखा। मुझ पर तो भोपाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी, आप पर कैसे करते। आगे अपना ख्याल रखें।

Kolar News

Kolar News 25 July 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने पर प्रदेश के भाजपा नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।   मुख्यमंत्री चौहान शनिवार सुबह कोरोना पॉजीटिव पाए गए। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रदेश के कई भाजपा नेताओं ने ट्विटर पर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी.शर्मा ने लिखा कि आप शीघ्र स्वस्थ होकर प्रदेश की जनता की सेवा के लिए वापस लौटें, यही प्रार्थना है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा है कि आपके पॉजीटिव पाए जाने का समाचार सुनकर दुख हुआ, आप शीघ्र स्वस्थ हों और प्रदेश की सेवा करें। वहीं, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने लिखा है कि मुख्यमंत्री जी चिरायु अस्पताल में रहेंगे। उनकी इच्छाशक्ति प्रबल रही है और रहेगी। वे जल्द ही स्वस्थ होकर जनसेवा के काम में पूर्ण मनोयोग से जुटेंगे। @vdsharmabjpईश्वर से प्रार्थना है कि आप जल्द ही ठीक होकर प्रदेश की जनता की सेवा के लिए वापस लौटें।@KailashOnlineReplying to @ChouhanShivrajये जानकर दुःख हुआ कि आप #Covid19 पॉजेटिव हो गए। ईश्वर से कामना है कि आप शीघ्र स्वस्थ हों और प्रदेश की सेवा करें।@LokendraParasarमाननीय मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj जी उपचार हेतु चिरायु अस्पताल में रहेंगे ।उनकी इच्छाशक्ति प्रबल है, सदैव प्रबल रहेगी । वे शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्य में पूर्ण मनोयोग से जुटेंगे, ऐसा विश्वास है। ईश्वर उन्हें द्रुतगति से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Kolar News

Kolar News 25 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्यों के लिए शीघ्र ही सर्व-सुविधा युक्त नवीन विश्राम गृह का निर्माण कराया जायेगा। यह बात विधानसभा के सामयकि अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने शुक्रवार को भोपाल में नये विश्राम गृह के स्थल अवलोकन के दौरान कही।दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर ने शुक्रवार को विधायक विश्राम गृह परिसर में विधायकों के लिये पुराना पारिवारिक खण्ड एवं खण्ड क्रमांक-एक के स्थल पर बनाये जाने वाले नये विश्राम गृह के स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने उल्लेख किया कि इस संबंध में सभी दलों से चर्चा की जायेगी तथा अधिकारियों को शीघ्र निर्माण से संबंधित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।उल्लेखनीय है कि नवीन विश्राम गृह की कार्य योजना विगत दस वर्षों से स्थल चयन न होने के कारण लंबित थी। नवीन विश्राम गृह पांच माले के होंगे, जिसके प्रथम चरण में 102 फ्लैट बनाये जायेंगे। स्थल निरीक्षण के दौरान विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह, एप्को की चीफ आर्किटेक्ट संध्या व्यास तथा राजधानी परियोजना प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 24 July 2020

भोपाल। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के सत्ता में आते ही खाद की कालाबाजारी बढ़ जाती है। पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा है कि जब खरीफ की फसल की बोवनी के लिए खाद और बीज की जरूरत है, तब मध्यप्रदेश का किसान खाद और बीज की कालाबाजारी और इसके साथ ही नकली खादों और बीजों के गोरखधंधे से लुट रहा है। शिवराज सिंह चौहान सरकार की चुप्पी से साफ है कि वह किसानों की बजाय किसानों को लूटने वाले गिरोह के साथ है।उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पहले ही 50 किलो वाले यूरिया बैग को 45 किलो का कर दिया था। अब राज्य सरकार द्वारा खाद की समुच्चित व्यवस्था न कर, खाद की कालाबाजारी के रास्ते खोल दिए हैं। अब 266 रुपये वाला यूरिया 550 रुपये में बिक रहा है। इतना ही नहीं 311 रुपये वाला सुपर 400 रुपये, 775 रुपये वाला पोटाश 900 रुपये और 1150 रुपये वाला डीएपी 1250 से लेकर 1400 रुपये तक में बिक रहा है। माकपा नेता ने कहा है कि भाजपा के सत्ता में आते ही खाद और बीज की कालाबाजारी का बढऩा और नकली खादों के कारोबार का फलना-फूलना साबित करता है कि भाजपा सरकार कालाबाजारियों के साथ है। जसविंदर सिंह ने कहा है कि कृषि मंत्री खुद ही स्वीकार कर रहे हैं कि मानसून आने से पहले तक सरकार ने केवल आवश्यकता से आधी मात्रा में ही खाद की उपलब्ध कराई है। सरकार अब भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इससे साबित करता है कि यह कालाबाजारी राजनीतिक संरक्षण में प्रशासन और कालाबाजारियों की सांठगांठ से हो रही है। माकपा ने राज्य सरकार से मांग की है कि तुरंत कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए।

Kolar News

Kolar News 24 July 2020

भोपाल। क्लस्टर आधारित एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाएं फिर से शुरू करने पर विचार करें। इस संबंध में जल्द रिपोर्ट दें। यह निर्देश नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की समीक्षा के दौरान दिये। उन्‍होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट लगाने में नगरीय निकाय पर कोई व्यय भार नहीं आयेगा। यूनिट लगाने के लिये कुल लागत का 35 प्रतिशत केन्द्र सरकार, 23.3 प्रतिशत राज्य सरकार और शेष राशि यूनिट लगाने वाला जन निजी भागीदार देगा।   नगरीय निकाय बढ़ायें आय नगरीय विकास एवं आवास मंत्री सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय केवल सरकारी अनुदान पर ही नहीं चल सकते। उन्हें आय के साधन बढ़ाने होंगे। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के अध्यक्ष, कमिश्नर और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से निकाय की आय बढ़ाने के संबंध में प्रस्ताव लें। इन प्रस्तावों का अध्ययन कर तुलनात्मक चार्ट तैयार करें, जिससे आगामी कार्यवाही की जा सके। स्टाम्प ड्यूटी पर निकायों का शेयर प्रतिमाह मिलना चाहिये। मंत्री सिंह ने कहा कि खाली जमीन के मॉनीटाइजेशन पर भी विचार कर सकते हैं। विकास कार्यों के लिये निकाय द्वारा लोन लेने के प्रावधानों का भी परीक्षण किया जाये।   मंत्री सिंह ने स्वच्छता मिशन की समीक्षा के दौरान राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा आवंटित राशि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शेष राशि प्राप्त करने के लिये तत्काल प्रस्ताव तैयार करें। आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी ली। बैठक में नगर निगम आयुक्त भोपाल भी उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 24 July 2020

भोपाल। सीहोर के दिव्यांग जूडो खिलाडिय़ों ने गुरुवार को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उन्हें अपनी उपलब्धियों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि ब्लांड जूडो खिलाड़ी पूनम शर्मा और नीरज शर्मा ने सरदार नगर सीहोर से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जूडो में उपलब्धियां अर्जित की हैं। पूनम शर्मा ने ब्लाइंड जूडो में 2018 और 2019 में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप और एशियन चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व किया। उन्हें सात अंतरराष्ट्रीय और तीन राष्ट्रीय मेडल प्राप्त हुए हैं। दोनों भाई-बहन भोपाल में रहकर अध्ययन कर रहे हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्लाइंड जूडो में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले दोनों खिलाडिय़ों के जज्बे की सराहना करते हुए उन्हें अर्जित उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

Kolar News

Kolar News 23 July 2020

भोपाल। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने प्रदेश सरकार द्वारा त्यौहार के समय लॉकडाउन लगाए जाने के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी है। अब उनके इस आंदोलन का पूर्व मंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति बहुत खराब है और सरकार बिना किसी तरह की तैयारी के लॉकडाउन लगा रही है।   पीसी शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शिवराज सरकार कोरोना नियंत्रण में बुरी तरह फेल हो गई है और अब फिर 10 दिन का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। लॉकडाउन के पहले गरीबों को राशन मिल जाये, बिजली के बिल कम किये जायें। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कम्युनिटी स्प्रेड की ओर बढ़ रहा है। भाजपा की रैलियों से कोरोना राज्य में फैल रहा है। ईद और राखी के त्योहारों को देखते हुए धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बातकर कर कोई फैसला लिया जाए और ईद व राखी के लिए विस्तृत गाइडलाइंस बनाये। आरिफ मसूद का समर्थन करते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि आरिफ मसूद या कोई भी कांग्रेस नेता मैदान में उतरेगा तो हम भी साथ रहेंगे।   शिवराज कैबिनेट में मंत्री अरविंद भदौरिया के कोरोना पॉजिटिव होने पर पीसी शर्मा ने कहा, ''अरविंद भदौरिया शीघ्र स्वास्थ्य हों। उनसे संपर्क में आए सभी लोगों, नेताओं का टेस्ट हो। नेता राजनीतिक शिष्टाचार में रहें। वहीं उपचुनाव को लेकर पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस 26 सीटों के लिए मिनी वचन पत्र लांच करेगी। इनमें क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े मुद्दे होंगे। अतिथि विद्वानों की समस्या का समाधान और किसानों की कर्जमाफी हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की सच्चाई खुद किसान बताएंगे, जिन किसानों का कर्ज माफ हुआ वो वीडियो जारी कर हकीकत बताएंगे। 

Kolar News

Kolar News 23 July 2020

ग्वालियर। भोपाल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने राजधानी में 24 जुलाई से टोटल लॉकडाउन का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले के विरोध में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खुलकर सामने आए हैं और त्यौहार के समय लॉकडाउन का विरोध करते हुए सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं अब विधायक आरिफ मसूद ने सरकार द्वारा फैसला वापस लेने की मांग की है। साथ ही इस फैसले के विरोध में काले झंडे लगाकर विरोध प्रदर्शन करेगी।   विधायक आरिफ मसूद ने गुरुवार को पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा त्यौहारों पर लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। इस संबंध में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से दूरभाष पर मेरी चर्चा हुई है, बकरा ईद पर होने वाली कुर्बानी में किसी भी प्रकार की बाधा ना आए। इस पर यदि आज शाम 04:00 बजे तक कोई निर्णय नहीं लिया जाता, तो कल दुकानदार, व्यापारी और आमजन प्रमुख चौराहों और घरों पर काले झंडे लगा कर सरकार के त्यौहारों पर लॉकडाउन के फैसले का विरोध करेगी। विधायक आरिफ मसूद ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बिना सोचे समझे फैसले ले रही है। जो जनविरोधी है, आम जनता तीन महीनों से आर्थिक तंगी से जुझ रही है और सरकार लगातार लॉकडाउन लगा रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक त्यौहारों पर लोगों की आस्था जुड़ी है और सरकार लगातार सभी धर्म के लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। त्यौहारों पर लगातार लॉकडाउन लगा रही है इससे छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व रमजान और ईद तक लॉकडाउन लगा रहा, इस कारण व्यपारियों को भारी नुकसान हुआ था। अब फिर बकरा ईद और रक्षाबंधन के मौके पर लॉकडाउन लगाया जा रहा है, जिससे फिर आम जनता और व्यापारी भाईयों को इस की वजह से नुकसान होगा।   विधायक आरिफ मसूद ने सरकार पर कोरोना की लड़ाई में पूरी तरह फेल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं, लेकिन सरकार और भाजपा नेताओं को उप चुनाव की चिंता है। उन्होंने कहा कि इनके नेता भीड़ इकट्ठा कर के कार्यक्रम कर रहे हैं, सरकार को त्यौहारों पर ही लॉकडाउन दिखाई दे रहा है। भाजपा नेताओं और मंत्रियों द्वारा भीड़ इकट्ठा करने पर क्यों दिखाई नही दे रहा है ? विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि सरकार को मजदूरों और गरीबों की चिंता नही है, क्योंकि लॉकडाउन की वजह से गरीबों को फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। त्यौहारों पर लॉकडाउन लगाने का फैसला सरकार को वापस लेना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 23 July 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जिसके चलते राजधानी के चिन्हित क्षेत्रों को बुधवार से टोटल लॉकडाउन शुरू हो गया, जो आगामी 26 जुलाई तक रहेगा। वहीं अब बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भोपाल में शुक्रवार से 10 दिन का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात के निर्देश दिए है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राजधानी में लॉक डाउन को लेकर जानकारी देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि 24 जुलाई की रात 8 बजे से राजधानी में 10 दिन तक लॉक डाउन रहेगा। इस दौरान मेडिकल सेवा, दूध की दुकान, सरकारी राशन की दुकान, सब्जी के ठेले और इंडस्ट्री खुली रहेंगी। उन्होंने कहा कि जो भोपाल के बाहर हैं वो लॉकडाउन के पहले वापस आ सकते हैं। 24 जुलाई शुक्रवार रात आठ बजे से 10 दिन के लिए पूरा भोपाल लॉक डाउन रहेगा। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सभी सरकारी राशन की दुकानों के संचालकों से कहा है कि वह 23 और 24 जुलाई को 2 दिन में राशन बांट दें। भोपाल आना और जाना दोनों प्रतिबंधित रहेगा, आवागमन के लिए पूर्व की तरह ही पास जारी किए जाएंगे। गृहमंत्री ने लोगों से अपील की है कि अगले दो दिनों में जो भी जरुरत का सामान हो वह खरीद कर रख लें। सरकार की अगली कैबिनेट की बैठक भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी। सीएम ने ट्वीट कर की अपीलवहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लॉकडाउन की जानकारी साझा करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा भोपाल में कोविड 19 संक्रमण की स्थिति और नागरिकों के हित को देखते हुए हमने 24 जुलाई रात 8 बजे से 10 दिन तक लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। इस दौरान फल-सब्ज़ी, दवाई, दूध सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध जारी रहेगी। मेरा अनुरोध है कि सभी नियमों का पालन करें, सावधानी बरतें।

Kolar News

Kolar News 22 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव के पहले वादों और आश्वासन का दौर शुरु हो गया है। दोबारा सत्ता हासिल करने की आस लगा कर बैठी कांग्रेस ने एक बार फिर बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस ने अतिथि शिक्षकों को नियमित करने का भरोसा दिया है। दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ट्वीट कर ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर अतिथि शिक्षकों को भरोसा दिलाया है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षकों को माननीय कमलनाथ जी का बड़ा वचन। पुन: सरकार में वापसी करते ही पहली कैबिनेट बैठक में अतिथि शिक्षकों को करेंगे नियमित। गौरतलब है कि मप्र में 25 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। ऐसे में वोट बढ़ाने के लिए राजनीतिक दल एक बार फिर जनता के बीच बड़े वादे लेकर जा रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 22 July 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था। जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांसे ली। आज शाम लखनऊ में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लालजी टंडन के निधन पर मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों ने दुख जताया है और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने शोक संदेश में कहा ‘मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टण्डन जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि श्रीलाल जी टंडन जी से हमेशा पितृवत स्नेह मिलता रहा। मध्यप्रदेश के राज्यपाल बनकर आने के पहले से भी उनके सान्निध्य का सौभाग्य मिला था। चाहे कोई भी विषय हो, उनकी पकड़ अदभुत थी। वो अपने आप में एक लाइब्रेरी थे। विनम्र श्रद्धांजलि।   लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव ने राज्यपाल लालजी टंडन के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा ‘मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन जी के निधन का दु:खद समाचार मिला। श्री टंडन जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। सभासद से संसद और संसद से राजभवन का सफर तय करने वाले श्री टंडनजी की पहचान एक बेबाक राजनेता के रूप में होती थी। मुझे हमेशा आदरणीय लालजी टंडन का मार्गदर्शन मिलता रहा। भाजपा के विकास और विस्तार में उनका योगदान अतुलनीय है। उनके निधन से हमने कुशल राजनेता ओर मार्गदर्शक खो दिया है। कुशल संगठक और प्रशासक श्रद्धेय टंडन जी के निधन से भारतीय राजनीति के एक अध्याय का अवसान हुआ है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणो में स्थान दें और शोक संतृप्त परिवार पर जो वज्रपात हुआ है उसे सहन करने की शक्ति प्रदान करे।   प्रदेश के कृषि मंत्री  कमल पटेल ने महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल लालजी टण्डन के निधन का दुखद समाचार मिला। श्री टंडन का जाना एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी कभी  पूर्ति न होगी । ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।   चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। सारंग ने उन्हें नमन करते हुये अपने शोक संदेश में कहा है कि हमने एक जमीनी कुशल राजनेता खोया है। उनकी कमी हमेशा खलेगी।   आयुष (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कावरे ने उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए कहा है कि अनुभवी राजनेता के जाने से देश और प्रदेश को क्षति हुई है, उनके अनुभवों से हमेशा विकास का मार्गदर्शन मिला।

Kolar News

Kolar News 21 July 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्यपाल श्रद्धेय लालजी टंडन के अवसान का दु:खद समाचार आज प्रात: मिला। वे जीवनभर राष्ट्र सेवा में संलग्न रहे। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। श्री टंडन सार्वजनिक जीवन में शुचिता के प्रतीक थे। मध्यप्रदेश में राज्यपाल के रूप में उन्होंने हमेशा जनहित में मार्गदर्शन और प्रेरणा दी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में उनके सुझाए नवाचार को हम सबने देखा है। उन्होंने राजभवन में न सिर्फ गौशाला का संचालन करवाया, बल्कि वे स्वयं यह कहते भी थे कि मैं इस प्रयोग को सफल करके बताऊंगा। वे आने वाले प्रत्येक अतिथि का हृदय से सत्कार करते थे।  राजनीति में आपसी सौहार्द और संबंधों को हमेशा उन्होंने वरीयता दी। हमेशा उनकी सोच यही थी कि राजनीति सेवा का माध्यम है। दल कोई भी हो लेकिन सभी को मिलजुल कर राष्ट्र की सेवा करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 अप्रैल 1935 को जन्मे लालजी टंडन ने सात दशकों की सुदीर्घ समाज सेवा का सार्वजनिक जीवन बड़ी जीवंतता से जीया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से गहरा तादात्म्य स्थापित किया। सबको साथ लेकर चलने और अजातशत्रु रहकर समाजहित में कार्य करने की अटूट आत्मशक्ति उनके व्यक्तित्व में समाहित थी। निरंतर क्रियाशील रहने के कारण ही जन कल्याणकारी कार्यों की बड़ी लम्बी श्रृखंला उनके खाते में है। वे उन चंद जन नेताओं में रहे। जिन्होंने राष्ट्र सेवा और नैतिक मूल्यों की साधना राजनीति के माध्यम से की और अन्त्योदय की भारतीय अवधारणा को साकार किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन की ऐसी उदात्त, व्यापक और तपी हुई पृष्ठभूमि के साथ विधान परिषद में जब वर्ष 1978 में टंडन जी पहुँचे थे तो वहॉं भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी और संसदीय मर्यादाओं को नयी ऊॅंचाइयॉं दी। उत्तरप्रदेश विधान परिषद के दो बार सदस्य रहने के अलावा उन्होंने वहॉँ नेता सदन की भी भूमिका निभायी। विधान सभा के लिए तीन बार चुने गये। वहॉं नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में उन्होंने बताया कि विरोध के स्वर कैसे होने चाहिए और शालीन रहकर भी सरकार को जन-आवाज सुनने के लिए किस प्रकार बाध्य किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ मंत्री के रूप में तो टंडन जी का हर कदम प्रगति की एक नयी दास्तान बनता चला गया और नये-नये कीर्तिमान रचे जाने लगे। पांच बार मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के साथ उन्होंने उर्जा, आवास, नगर विकास, जल संसाधन जैसे भारी भरकम विभाग संभाले। अपने प्रशासनिक कौशल, दूरदृष्टि और दृढ़संकल्प से टंडन जी ने उत्तरप्रदेश के करोड़ों नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाया। इन विभागों की दशा और दिशा बदल दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि  मंत्री के रूप में श्री टंडन  द्वारा किये गये सुधार और बदलाव अविस्मरणीय है। अन्त्योदय की भारतीय अवधारणा को साकार करने के लिए दबे-कुचले और वंचित वर्ग के लिए उस समय जो योजनाएं टंडन जी के नेतृत्व में बनायी गयीं, वे राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित हुईं। पांच रूपये, दस रूपये और पंद्रह रूपये रोज पर दबे-कुचले तबके को मकान का मालिकाना हक दिलाने की स्वप्निल योजना उन्होंने साकार की थी। यही नहीं  आवास के साथ एक फलदार वृक्ष और एक दुधारू पशु देने की योजना टंडन जी की बहुआयामी सोच का परिणाम थी। उन्होंने गरीबी-उन्मूलन के लिए बड़े पैमाने पर जमीनी कार्य हुए। सामुदायिक केंद्र बने, रैन बसेरे बने, मलिन बस्तियों का कायाकल्प हुआ। मथुरा-वृंदावन की खारे पानी की बड़ी समस्या का समाधान हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक-कल्याण के लिए  कार्य करने की उनकी प्रवृति के चलते उन्होंने ऐतिहासिक कार्य किये। उत्तरप्रदेश में पहली बार गोवध निषेध अधिनियम बना। हरिद्वार में पॉंच किलोमीटर लंबा घाट जनसहयोग से बनवाना उनकी विलक्षण सोच का नतीजा था। हरिद्वार में कुंभ के लिए इतनी मूलभूत सुविधाओं का विकास उन्होंने करा दिया कि अब वहॉं कुंभ के आयोजन में बहुत कुछ नया नहीं करना पड़ता है। अयोध्या मामलों के प्रभारी के रूप में श्रीराम जन्मभूमि न्यास को 42 एकड़ जमीन सौंपने का काम जिस तत्परता और संकल्पबद्धता से टंडन जी ने किया, उसकी दूसरी मिसाल नहीं मिलती। मुख्यमंत्री ने कहा कि टंडन जी के जीवन में असंभव को संभव बनाने का सिलसिला कभी थमा नहीं। वर्ष 2003 में उनके द्वारा एक साथ 1001 योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास विश्व रिकार्ड के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया। इसके अलावा लाल जी टंडन जी की सबसे बड़ी विशेषता यह भी  थी कि राजनेता बनने पर भी उन्होंने समाजसेवक के अपने रूप को बनाये रखा। इसीलिए उन्हें साम्प्रदायिक एकता के प्रतीक और मानवता के लाड़ले सपूत के रूप में सदैव देखा गया। लखनऊ में होली के शालीन जुलूस की प्राचीन परम्परा को टंडन जी ने पुनर्जीवित किया। सार्वजनिक कवि सम्मेलन की परम्परा कायम की और उसमें जीवंतता से हमेशा मौजूद रहे। जयप्रकाश नारायण के समग्र क्रांति आंदोलन की लखनऊ में कमान संभाली। इमरजेंसी में जेल गये, भारी प्रताडऩा सही। ओजस्वी वक्ता के रूप में अपनी पहचान बनायी। इसलिए से  सर्वप्रिय बने। यह  श्री टंडन की सबसे बड़ी पूंजी थी। इसके बल पर वर्ष 2009 में टंडन जी लखनऊ से सांसद बने और अटल जी की विरासत को विस्तार दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और लोहिया जी जैसे प्रखर चिंतक, भारत रत्न नाना जी देशमुख, अटल बिहारी वाजपेयी और जयप्रकाश नारायण जैसे महान नेताओं से टंडन जी के अत्यंत निकट के पारिवारिक संबंध रहे। ऐसे लोगों के दीर्घ सानिध्य से टंडन जी अनुभव समृद्ध बनते चले गये। मध्यप्रदेश में 29 जुलाई 2019 को उन्होंने कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने ही वाला था। हमें उनके मार्गदर्शन का लाभ और भी मिलता लेकिन विधि के विधान से ऐसा नहीं हो सका। कर्मयोगी टंडन जी ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल के रूप में अपनी सम्पूर्ण सामर्थ्य-शक्ति को उच्चशिक्षा के क्षेत्र में कायाकल्प के लिए लगा दिया था। मध्यप्रदेश में उनके इस कार्यकाल को भी सदैव याद रखा जाएगा।

Kolar News

Kolar News 21 July 2020

भोपाल, 21 जुलाई। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे 85 साल के थे और लंबे समय से बीमार थे। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सीएम शिवराज ने गहरा दुख जताया है और मप्र में पांच दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।   सीएम शिवराज ने आज सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई थी। बैठक से पहले सीएम शिवराज और उनके मंत्रिमंडल ने दिवंगत राज्यपाल लालजी टंडन को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के पश्चात कैबिनेट बैठक को स्थगित कर दिया गया है। शिवराज की कैबिनेट बैठक अब बुधवार को सुबह 11 बजे होगी। सीएम शिवराज ने राज्यपाल लालजी टंडन के निधन को राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि वे लखनऊ जाकर लालजी टंडन के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें श्रद्धांजलि दूंगा। शिवराज कैबिनेट ने राज्यपाल लालजी को श्रद्धांजलि देते हुए मध्यप्रदेश में पांच दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। सभी शासकीय कार्यालय आज बंद रहेंगे। सीएम शिवराज और मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, स्व. लालजी टंडन को श्रद्धांजलि अर्पित करने लखनऊ रवाना हो गए हैं।

Kolar News

Kolar News 21 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संकट के बीच राज्य सरकार अब आर्थिक तंगहाली के दौर से भी गुजरने लगी है। कोरोना के खिलाफ जंग और राज्य की आर्थिक जरूरतों की पूर्ति के लिए सरकार आगामी मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पारित कराने वाली थी, लेकिन गत दिनों सर्वदलीय बैठक में विधानसभा का मानसून सत्र स्थगित कर दिया। अब कर्ज और आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रही राज्य सरकार मप्र सरकार लेखानुदान के बजाय वित्तीय वर्ष 2020-21 का पूर्ण बजट ही अध्यादेश के माध्यम से पारित कराएगी। यह लगभग दो लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। वित्त विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि वर्तमान आर्थिक हालातों के चलते सरकार कई विभागों के बजट में कटौती, जबकि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के बजट में बढ़ोतरी की जा सकती है। बता दें कि विधानसभा के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पारित किया जाना था। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण सत्र स्थगित करना पड़ा है। ऐसे में सरकार को आर्थिक जरूरतों की पूर्ति के लिए अध्यादेश से बजट लाने की तैयारी कर रही है। बीते चार महीने में यह दूसरा मौका है, जब राज्य सरकार विधानसभा से पूर्ण बजट पारित नहीं करा पाई है।गौरतलब है कि मार्च 2020 में राजनीतिक कारणों से बजट पारित नहीं हुआ और सरकार को एक लाख 6600 करोड़ का लेखानुदान लाकर अपने खर्चे चलाना पड़े, जबकि अब कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण ऐन वक्त पर विधानसभा सत्र स्थगित करना पड़ा। अनुमान लगाया जा रहा था कि सरकार दोबारा लेखानुदान लाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। सरकार पूर्ण बजट लाने की तैयारी में है। इसमें मार्च में लाए गए लेखानुदान की राशि एक लाख 6600 करोड़ रुपये मर्ज रहेगी। वित्त विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। बताया जा रहा है कि 31 जुलाई से पहले बजट प्रदेश के प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से अनुमोदित कराया जाएगा, जबकि नवम्बर-दिसम्बर में संभावित शीतकालीन सत्र में विधानसभा से अनुमोदन लिया जाएगा। प्रदेश में ऐसे बहुत कम अवसर आए हैं, जब अध्यादेश के जरिए पूर्व बजट लाया गया हो। इससे पहले मार्च 2020 में कमलनाथ सरकार ने दो लाख 40 हजार करोड़ के लगभग बजट की तैयारी की थी, क्योंकि पिछले वित्तीय वर्ष में शिवराज सरकार ने दो लाख 33 हजार 605 करोड़ रुपये का बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया था।इधर, जानकारी सामने आ रही है कि शराब, रेत सहित अन्य खनिजों से मिलने वाले राजस्व में कटौती होने से सरकार का गणित गड़बड़ा गया है। इसका असर बजट पर भी दिखाई देगा। सरकार कोरोना संक्रमण के रोकथाम की तैयारी और उससे जुड़े अन्य कार्यों के लिए ज्यादा बजट देगी। स्वास्थ्य विभाग के बजट में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है, क्योंकि कोरोना से जुड़े अन्य कार्यों के लिए भी इस विभाग को ज्यादा बजट दिया जाएगा। वहीं अन्य विभागों के बजट में कटौती हो सकती है। इसमें खासकर वे योजनाएं प्रभावित होंगी, जो कम लोगों को प्रभावित करती हों। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि  लॉकडाउन अवधि में दुकान बंद रहने से शराब ठेकेदारों ने 3605 में से 1700 से ज्यादा दुकानें छोड़ दी थीं, जिससे राज्य सरकार की आदमनी भी प्रभावित हुई। वित्त विभाग फिलहाल पूर्ण बजट लाने की तैयारियों में जुटा है। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि कब तक यह बजट आएगा।

Kolar News

Kolar News 19 July 2020

मुरैना। भाजपा में शामिल होने के बाद से ही कांग्रेस राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाने साध रही है। इतना ही नहीं अब कांग्रेस नेता खुलकर सामने से सिंधिया पर कई गंभीर आरोप भी लगा रहे हैं। सिंधिया पर लग रहे आरोपों पर मुख्यमंत्री शिवराज के पीएचई मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने पलटवार किया है। उन्होंने सिंधिया की तुलना सोने से करते हुए कहा है कि सोने पर कभी काई नहीं लगती है।    मंत्री कंसाना ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सिंधिया पर आरोप लगाना सोने पर काई लगाने के समान है। लेकिन इस सच की तरह कि जिस तरह सोने पर कभी काई नहीं लगती वैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया पर किसी तरह की आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा।मंत्री कंसाना यही नहीं रुके, उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सिंधिया कांग्रेस में थे तो कोई कांग्रेसी बोलता नहीं था, अब आरोप लगा रहे हैं।   उन्होंने आरोप लगाने वाले कांग्रेसियों पर सवाल साधते हुए पूछा कि, जब यही सिंधिया कांग्रेस में थे तब उन पर कोई आरोप क्यों नहीं लगाए, अब भाजपा में हैं तो आरोप लगा रहे हैं, अब कांग्रेस में कुछ बचा नहीं है। राजस्थान में कांग्रेस में मचे सियासी घमासान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री कंसाना ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में युवा नेतृत्व को खत्म करना चाहती है। जिसके चलते मध्यप्रदेश में पहले सिंधिया को पार्टी से बाहर होने के लिए मजबूर किया गया। वहीं अब राजस्थान में सचिन पायलट के साथ किया जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 19 July 2020

रतलाम, 17 जुलाई (हि.स.)।  प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाव का शुक्रवार को स्वागत पूर्व विधायक मथुरालाल डामर के साथ  बिरमावल ग्राम पंचायत प्रधान कन्हैयालाल मालवीय ,रमेश गिरी गोस्वामी, सतीश चंद्र अग्रवाल, बाबूलाल पांचाल, जगदीश डामर रतलाम,धार ,झाबुआ पाटीदार समाज के अध्यक्ष ईश्वर लाल पाटीदार आदि ने उनके गृह निवास सन्दला जाकर किया, साथ ही मंत्री जी को कवलका माताजी दर्शन कर गांव में फ्रूट, नीम्बू, अमरूद ,बेर आदि का उद्योग लगाने का ज्ञापन दिया।    इसके पूर्व मंत्रीजी ने बदनावर में बताया कि मध्यप्रदेश में बिजली,पानी एवं प्रचुर मात्रा में जमीन उपलब्ध है। उद्योगों के लिए यही चीजे सबसे महत्वपूर्ण है। मेरी कई उद्योगपतियों से बातचीत चल रही है, शीघ्र ही फूड प्रोसेसिंग पर आधारित उद्योग बड़े पैमाने पर प्रदेश में लगना शुरू होंगे। किसी भी उद्योगपति को फैक्ट्री लगाने में कोई अड़चन नहीं आना चाहिए, इस संबंध में अफसरों को भी निर्देशित किया गया है।    

Kolar News

Kolar News 17 July 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा की रिक्त 25 सीटों के लिए चल रही उपचुनाव की तैयारियों की बीच शुक्रवार को कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी की नेपानगर विधानसभा सीट से विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। बताया जा रहा है कि सुमित्रा देवी भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं। मध्यप्रदेश में इन दिनों उपचुनावों की तैयारियों में दो ही प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच नेपानगर से कांग्रेस की विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने शुक्रवार को अपना त्याग पत्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सौंपा। विधानसभा के उपचुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस को एक सप्ताह के भीतर ही यह दूसरा झटका लगा है। इससे पहले बीते रविवार को छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद उन्हें नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दे दिया था। बताया जा रहा है कि सुमित्रा देवी भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं।गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सपा-बसपा और निर्दलीयों के समर्थन से कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई थी, लेकिन इस साल फरवरी-मार्च के महीने में राजनीतिक उथल-पुथल हुई और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके समर्थक कांग्रेस के 22 विधायक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। इससे कमलनाथ गिर गई और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चौथी बार भाजपा की सरकार बन गई। अब तक कांग्रेस के 24 विधायक विधानसभा से इस्तीफा दे चुके हैं और दो सीटें पहले से ही रिक्त हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में विधानसभा की कुल 26 सीटें खाली हो गई हैं, जिन पर आने वाले दिनों में उपचुनाव होने हैं।

Kolar News

Kolar News 17 July 2020

गुना।  जो लोग कांग्रेस सरकार में सड़क़ों पर उतरने की बात कहते थे, वह अब कहां है? राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर परोक्ष रुप से निशाना साधने वाला यह सवाल शुक्रवार को पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने उठाया।   जगनपुर चक की घटना को लेकर पत्रकारों से बातचीत में जयवर्धन ने कहा कि दलित परिवार के साथ जिस तरह पुलिस ने बर्बरता दिखाई, वह निंदनीय है और यह सिर्फ भाजपा शासनकाल में ही हो सकता है। जेवी ने कहा कि मामले में कलेक्टर, एसपी के साथ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, किन्तु इस घटना में और भी कई लोग शामिल थे, जिन पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है।   उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक राजेन्द्र सलूजा की शिकायत को आधार बनाते हुए कहा कि सीधे तौर पर जिम्मेदार राजस्व अधिकारियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जिस परिवार के साथ जुल्म हुआ है, वह किसान परिवार था, गरीब परिवार था जो लगभग 2 साल से वहां खेती कर रहा था।  हैरानी की बात तो यह है कि जिस गब्बू पारदी का कब्जा उस जगह पर था. उस पर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उल्टा दलित परिवार के राजकुमार अहिरवार और उसके परिजनों पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया।   क्या भाजपा गुना को मंदसौर बनाना चाहती है : बाला बच्चन   पूर्व गृहमंत्री  बाला बच्चन ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा गुना को मंदसौर बनाना चाहती है? उसे इस सवाल का जवाब देना ही होगा। फूल सिंह बरैया ने कहा कि भाजपा का यह अंतिम पायदान है। इसके बाद भाजपा नजर नहीं आएगी। विभा पटेल ने कहा कि किसान परिवार के साथ बर्बरता की गई है। लाठियों से मारपीट करने के साथ ही महिलाओं के कपड़े तक फाड़े गए।  विभा पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में विघटन पैदा कर रही है।    9 सूत्रीय मांग पत्र भाजपा सरकार को भेजा    जगनपुर घटना की जांच के लिए शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा गठित जांच दल गुना आया। सात सदस्यीय इस जांच ने पहले कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेसियों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद जगनपुर पहुँचकर टीम ने पीडि़त दंपत्ति के परिजनों के साथ ही अन्यों से चर्चा की और वस्तु स्थिति से रुबरु होने का प्रयास किया। इसका बाद टीम जिला अस्पताल पहुंची और पीडि़त दंपत्ति से मुलाकात की। जांच दल ने बताया कि पूरी रिपोर्ट हाईकमान को सौपी जाएगी। फिलहाल 9 सूत्रीय मांग पत्र भाजपा सरकार को भेजा जा रहा है। इसके साथ ही जांच दल ने मांग की, कि जांच हाईकोर्ट के सिटिंग न्यायाधीश से कराई जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।   आप का धरना आज   जगनपुर की घटना को लेकर आप भी मैदान में है। बीते रोज ज्ञापन सौपने के बाद शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होने जानकारी दी कि आप कल 18 जुलाई को शास्त्री पार्क पर धरना देगी। इस दौरान नेताओं  ने सवाल उठाया कि जब उक्त जमीन पर अतिक्रमण हो रहा था तो प्रशासन क्या कर रहा था? और जब जमीन से कब्जा हटा दिया गया था तो फिर से कब्जा कैसे हो गया? नेताओं का कहना रहा कि वह अतिक्रमण के पक्ष में नहीं है, किन्तु अतिक्रमणकारियों को संरक्षण देने का काम शासन-प्रशासन ही कर रहा है।

Kolar News

Kolar News 17 July 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। भोपाल और इंदौर में स्थिति अधिक खराब है। कोरोना संक्रमण के मामलों पर रोक लगाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं विपक्ष कोरोना पर रोकथाम में सरकार को पूरी तरह से विफल बता रहा है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार का ध्यान विभाग बांटने में है कोरोना रोकथाम में नहीं।   पीसी शर्मा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कोरोना के मामले पर कहा कि पूरे देश में हालत बद से बदतर होती जा रही है और सरकार पूरी तरह से फैल रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार रोज केस बढ़ रहे हैं और सरकार उन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। जिसका मुख्य कारण भाजपा सरकार बनाने में लगी रही और मंत्रियों को विभाग बांटने में लगी रही, कोरोना की तरफ ध्यान ही नहीं दिया। भोपाल में कथित पत्रकार प्यारे मियां के मामले पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि निश्चित तौर पर सरकार को कड़ा एक्शन लेना चाहिए और इनसे जुड़े जो भी लोगों के नाम सामने आ रहे हैं उन पर भी कड़ी कार्यवाही होना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य मंत्रियों के साथ आरोपित कथित पत्रकार प्यारे मियां के फोटो को लेकर उन्होंने कहा कि वह एक पत्रकार भी था, जिस नाते कई लोगों के साथ फोटो हो सकते हैं। लेकिन इस मामले में भाजपा नेताओं की भूमिका ज्यादा लग रही है, सभी के नाम उजागर होना चाहिए।   कमलनाथ हमारे नेतापूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेता प्रतिपक्ष बनने को लेकर पीसी शर्मा ने कहा कि हम पहले दिन से ही कह रहे हैं कि वही नेता प्रतिपक्ष होंगे और वही प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि जो विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी भाजपा में गया वह भी पहले रो-रो कर यही कहता था कि वही अध्यक्ष रहे और वही नेता प्रतिपक्ष बने। पीसी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ हमारे नेता है और उन्हीं के नेतृत्व में हम सभी 24 विधानसभा के उपचुनाव जीतेंगे और फिर से कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे।   बंगला खाली कराना द्वेषपूर्ण कार्रवाईइस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा बंगले खाली कराने को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी जब सरकार थी तो हमने तो भाजपा के पूर्व मंत्रियों से कभी बंगले खाली नहीं कराए थे। कई पूर्व मंत्री बंगलों में रह रहे थे।

Kolar News

Kolar News 15 July 2020

भोपाल। कोरोना संकट के बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने राज्य के बीमा अस्पतालों में डॉक्टर नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए रिक्त पदों पर विशेषज्ञों की भर्ती करने की मांग की है। पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने बुधवार को मीडिया को जारी बयान में कहा है कि प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक कोरोना गांवों और कस्बों में फैल रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार मेहनतकशों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा रही है।माकपा नेता ने कहा है कि भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, नागदा, इंदौर, देवास के बीमा अस्पतालों में विशेषज्ञों के 73 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में इन 73 में से 54 पद रिक्त पड़े हुए हैं। पहले इन अस्पतालों के लिए पार्ट टाइम विशेषज्ञों की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस साल सरकार स्वयं को सुरक्षित करने, मंत्रिमंडल के गठन और विभागों के बंटवारे में इतना उलझी हुई है कि पार्ट टाइम विशेषज्ञों की व्यवस्था भी नहीं हुई है, जबकि कोरोना के कारण श्रमिकों का स्वास्थ्य पहले की तुलना में अधिक खतरे में है। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में कारखानों व अन्य संस्थानों में काम करने वाले श्रमिकों- कर्मचारियों और उनके परिजनों का इलाज होता है। ग्वालियर जैसे शहर में जहां बीमा अस्पताल में विशेषज्ञों के 10 पद स्वीकृत हैं, वहां आर्थोपेडिक, एनेस्थिसिया, पीडियाट्रिक,पैथोलाँजी, गायनिक स्पेशलिस्ट के पद रिक्त पड़े हुए हैं। श्रमिकों के लिए उपलब्ध इन स्वास्थ्य सेवाओं को भाजपा सरकार ने लगातार जर्जर किया है। वर्ष 2008 से विभाग में डीपीसी नहीं हुई है, जिससे लगातार रिक्त होते पदों पर नई नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। माकपा राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने सरकार से मांग की  है कि बीमा अस्पतालों में रिक्त पदों को भर कर श्रमिकों के जीवन की सुरक्षा की जाए, साथ ही बीमा अस्पतालों को आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से सुसज्जित किया जाए।

Kolar News

Kolar News 15 July 2020

शिवपुरी। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर एक बार फिर से निशाना साधा है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस छोड़ने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने दुश्मनों से हाथ मिला लिया। मंगलवार को शिवपुरी पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को क्या-क्या नहीं कहा। उनको लोकसभा चुनाव हराया और हारने के बाद उसी पार्टी में चले गए जिसने उन्हें हराया। यह तो दुश्मन से हाथ मिलाना हो गया। यह क्या औचित्य है।   उन्होंने कहा कि आज तक मैं इस बारे में समझ नहीं पाया हूं। जिस दुश्मन से आप लड़ रहे हो और आप उसी के पाले में जाकर बैठ जाओ। यह मुझे उनसे उम्मीद नहीं थी। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मंगलवार को शिवपुरी दौरे पर आए थे। इस दौरान वह जिले के खोड़ में पहुंचे और यहां पर प्रोफेसर एपीएस चौहान के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।    रन्नौद में दिग्विजय सिंह के हाय-हाय के नारे लगाए भाजपा कार्यकर्ताओं ने-  शिवपुरी दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को रन्नौद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाय-हाय के नारे लगाए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह के काफिले को रोकने के प्रयास किया। भाजपा कार्यकर्ताओं हाय-हाय के बैनर हाथ में लिए हुए थे। पुलिस जवानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका और पूर्व सीएम की कारों का काफिला आगे बढ़ गया।    प्रो एपीएस चौहान को दी श्रद्धांजलि - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने मंगलवार को ग्राम खोड पहुँचकर प्रो एपीएस चौहान के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पूर्व सीएम दिग्गी राजा के साथ पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, केपी सिंह, चंदेरी विधायक गोपाल सिंह सहित बुंदेलखंड के अनेक पुरानी रियासतों के लोग मंगलवार को खोड पहुँचे। दिग्विजय सिंह ने प्रो चौहान को एक डायनेमिक व्यक्तित्व का धनी बताया और कहा कि उनके जाने से उन्हें निजी क्षति हुई है जो कभी पूर्ण नही हो सकती है। इस अवसर पर प्रो चौहान की पत्नी मंजू सिंह, भाई अरुण प्रताप सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री ने ढांढस बंधाया।

Kolar News

Kolar News 15 July 2020

भोपाल। वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार सुबह उमा भारती से मिलने उनके निवास पहुंचे थे। यहां मीडिया से बाचतीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस की 15 महीने की सरकार को भ्रष्टाचारी बताते हुए कहा कि 90 दिन में शांत था क्योंकि कोरोना का प्रकोप था, लेकिन अब मैदान में उतरा हूं और कांग्रेस को जवाब दूंगा। सिंधिया के इस बयान पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने सिंधिया पर सवाल दागते हुए पूछा है कि जब जरुरत थी तब वे कहा थे।   पीसी शर्मा मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सिंधिया पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सिंधिया पहले भाजपा के व्यापमं औऱ सिंहस्थ घोटाले की ही जांच करा लें। पता लग जायेगा कौन कितना  भ्रष्टाचारी है। 90 दिन बाद मैदान में उतरने के सिंधिया के बयान पर उन्होंने कहा कि जब जरूरत थी तब सिंधिया जी कहा थे। उस समय दिग्विजय सिंह मैदान में थे, गरीबों की मदद कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की मदद कर रहे थे।   वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों पर एक बार फिर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि सरकार कोरोना के मुद्दे पर फैल हुई है। प्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है और सरकार चुनाव की तैयारी में लगी है।

Kolar News

Kolar News 14 July 2020

धार। मध्यप्रदेश में भाजपा की एक ओर विधायक कोरोना संक्रमित पाई गई है। धार विधानसभा क्षेत्र से विधायक नीना वर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरसी पनिका ने विधायक के संक्रमित होने की पुष्टि की है। इससे पहले भाजपा को दो विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी संक्रमित हो चुके हैं। बता दें कि भाजपा विधायक नीना वर्मा के पति पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा गत दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनके सम्पर्क में आने वाले लोगों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के गनमैन और ड्रायवर समेत सात लोग पॉजिटिव आए थे, लेकिन उनकी पत्नी नीना वर्मा की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन बाद में दोबारा उनका सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया। धार सीएमएचओ डॉ. पनिका ने बताया कि सोमवार की रात विधायक नीना वर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। हालांकि, उनका स्वास्थ्य बेहतर है, लेकिन इसके बाद उनके सम्पर्क में आने वालों को लोगों को घरेलू एकांतवास में किया गया है और उनके घर को सील कर सेम्पल लिये जा रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्यों के सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इससे पहले भाजपा के ओमप्रकाश सकलेचा और रीवा राजघराने के दिव्यराज सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। वहीं, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी भी संक्रमित हो चुके हैं।

Kolar News

Kolar News 14 July 2020

भोपाल।  मध्य प्रदेश शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है। जल्द ही सभी मंत्री अपने विभागों का पद ग्रहण कर लेंगे। मंत्रियों को विभाग का आबंटन होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है।   सीएम शिवराज ने ट्वीट कर सभी साथियों को विभागों की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने सभी मंत्रियों के साथ सेवाभाव से काम करते हुए मप्र को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प भी दोहराया है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा ‘प्रदेश मंत्रिमंडल में साथियों को मिली विभागों की नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं! हम सब संकल्प लें कि प्रदेश के उत्थान और जनकल्याण के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। प्रदेश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प को साथ मिलकर पूरा करेंगे।   एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा ‘भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में हम सभी साथी सेवा के पवित्र ध्येयों को प्राप्त करने में जुट जायें। आइये, संकल्प लें कि नया मध्यप्रदेश बनाकर हम सब प्रधानमंत्री जी के सपनों के भारत के निर्माण के स्वप्न को साकार करेंगे।

Kolar News

Kolar News 13 July 2020

भोपाल। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने राज्य सरकार पर रोजगार के अवसर खत्म करने का आरोप लगाया है। पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सरकार की अपनी नीतियों की वजह से प्रदेश की कई प्रतियोगी परीक्षाएं और विभिन्न सरकारी विभागों में होने वाली भर्तियों की परीक्षाएं पिछले दो साल से नहीं हुई हैं। इससे प्रदेश के लाखों युवा बिना परीक्षा में बैठे ही ओवरएज हो गए हैं। सरकार इन युवओं को उस गुनाह की सजा दे रही है, जो उन्होंने नहीं किया है।माकपा राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि अक्टूबर-2019 में विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार ही प्रदेश में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या 27 लाख 79 हजार 725 है। यह युवा अपनी प्रतिभा और ऊर्जा को प्रदेश की प्रगति में लगाना चाहते हैं, लेकिन सरकार उनके लिए रोजगार के नए अवसर मुहैया कराने की बजाय रोजगार के मौजूदा अवसरों को भी खत्म करती जा रही है।उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि एमपीएसआई की परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है, मगर पिछले दो साल से यह परीक्षा नहीं हुई है। इस परीक्षा की तैयारी में लगे लाखों युवा परीक्षा में बैठने का अवसर पाए बगैर ही निर्धारित आयु सीमा को पार कर गए हैं। इसी प्रकार यूपीएसई की परीक्षा भी नहीं हुई है। कोरोना के चलते यह कब होगी, कहा भी नहीं जा सकता। इस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी यह आयु सीमा की समस्या खड़ी होगी। इसी प्रकार बैंकिंग क्षेत्र की परीक्षाएं भी स्थगित हैं। आज के समाचार पत्रों के अनुसार पीपीटी, पीएटी, प्री वेटरनिटी, डिप्लोमा इन एनीमल हंसबेंड्री सहित कई परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। माकपा नेता ने कहा है कि उनकी पार्टी कोरोना की महामारी के दौरान परीक्षाएं करवा कर युवाओं के जीवन को जोखिम में नहीं डालना चाहती, मगर चाहती है कि सरकार युवाओं को उस गुनाह की सजा न दी जाए, जो उन्होंने किया ही नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह पहलकर युवाओं को अश्वस्त करें कि परीक्षा न होने से ओवरएज होने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं करेगी और उन्हें अपना भविष्य संवारने का अवसर जरूर देगी।

Kolar News

Kolar News 13 July 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में चले लंबे सियासी घमासान के बाद शिवराज मंत्रिमंडल के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सिंधिया समर्थकों का खास ध्यान रखा है और राजस्व, परिवहन, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा जैसे अहम विभाग उनके हिस्से में आए है। विभागों के बंटवारे को लेकर पर्व सीएम और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि परिवहन और राजस्व विभाग में सिंधिया जी की इतनी रुचि क्यों है? समझदार लोग समझते हैं।   दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर विभागों के बंटवारे को लेकर सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि ‘आखिर 11 दिनों के ‘वर्कआउट’ के बाद लूट का बँटवारा हो गया। परिवहन, राजस्व जलसंसाधन आदि गये भगोड़ों को और एक्साइज शहरी विकास गये भाजपा को। देखते हैं 3 महीने की अंतरिम सरकार कितना अपना भला करती है और कितना जनता का। यह भी देखना है इस अंतरिम मंत्रिमंडल की कितनी बात अधिकारी मानते हैं।   एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि ‘परिवहन और राजस्व विभाग में सिंधिया जी की इतनी रुचि क्यों है? समझदार लोग समझते हैं। मध्यप्रदेश मंत्रीमंडल में विभागों के बँटवारे को लेकर पूरी भाजपा दिल्ली से लेकर भोपाल में "वर्कआउट" चल रहा है। यह मंत्रीमंडल के बँटवारे का झगड़ा नहीं है यह "लूट" के बँटवारे का झगड़ा है। परिवहन, एक्साइज़, राजस्व्  शहरी विकास आदि  सिंधिया जी नहीं छोडऩा चाहेंगे। क्यों? समझ जाओगे!

Kolar News

Kolar News 13 July 2020

भोपाल। यूपी के कुख्यात बदमाश विकास दुबे की महाकाल मंदिर से गिरफ्तारी के बाद अब कांग्रेस महाकाल मंदिर के शंखद्वार का शुद्धिकरण करेगी। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा उज्जैन जाकर शंखद्वार का शुद्धिकरण करेंगे। वरिष्ठ भाजपा विधायक पीसी शर्मा ने भी सज्जन सिंह का समर्थन किया है।   पीसी शर्मा ने भी महाकाल मंदिर के शुद्धिकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस ने कभी भी धर्म को राजनीति से नहीं जोड़ा। धर्म आस्था का विषय है, धर्मों पर विवाद भाजपा ने छेड़ा है। उन्होंने कहा कि विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को सरेंडर करने के लिए चुना गया, इसलिए महाकाल मंदिर का शुद्धिकरण जरूरी है, सावन का महीना भी है इसलिए शुद्धिकरण ज़रूरी है। पीसी शर्मा ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि पूर्व सीएम उमा भारती ने भी इस पर सवाल खड़े किए हैं। विकास दुबे को जिनका संरक्षण मिला, पूछताछ के बाद उसका एनकाउंटर होना था। वहीं शिवराज के ग्वालियर दौरे पर तंज कसते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि जबसे उन्होंने शपथ ली है कोरोना पैर पसार रहा है। एमपी में कोरोना का नहीं विकास का एनकाउंटर हुआ है, शिवराज का दौरा कोरोना के लिए नहीं चुनाव के लिए है, सरकार कोरोना मामले में फेल हुई है। तुलसी सिलावट के कलंक वाले बयान पर उन्होंने कहा कि सभी दल-बदलने वाले नेताओं के जहन में वही बात हैं जो जुबान पर आया, नींद में उठाकर पूछेंगे तो भी यही बात सामने आएगी।

Kolar News

Kolar News 11 July 2020

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान न केवल कोविड-19 महामारी संकट से लडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बन रहा है। एक तरफ जहां आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एमएसएमई के कल्याण के लिये 16 योजनाएं लागू की गई हैं, वहीं दूसरी ओर गरीबों, दलितों, श्रमिकों और किसानों के लिये भी कई कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे हर क्षेत्र में विकास की एक नई कहानी लिखी जा रही है। ‘वोकल फॉर लोकल एंड मेक इट ग्लोबल’ का यह अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा। यह स्थानीय उद्यमियों और व्यवसायों को सशक्त बनाएगा। यह बातें इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कही।सांसद लालवानी ने इंदौर भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी का विजन है, जो भारत वर्ष को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने 12 मई को देश की कुल जीडीपी के लगभग 10 प्रतिशत के बराबर 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक के आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की थी, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 13 मई से 17 मई के बीच लगातार पांच दिनों में विस्तार से हर क्षेत्र के लिये अलग-अलग घोषणा की। यह न केवल कोविड-19 के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में भारत को आगे रखे हुए है, बल्कि आधुनिक भारत की पहचान भी बना रहा है। इस पैकेज में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उठाये गये राहत उपायों के अलावे 1.70 लाख करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना भी शामिल है। इस घोषणा के डेढ़ महीने में ही मोदी सरकार एक आत्मनिर्भर भारत अभियान के विचार को पूरी तरह से जमीन पर लाने के लिये काफी आगे बढ़ी है और अब इसके सकारात्मक प्रभाव भी धरातल पर दिखने लगे हैं।उन्होंने कहा कि कोरोना संकट की वजह से देशभर में चौथे चरण के लॉकडाउन की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जब राष्ट्र के नाम संदेश दिया तो उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ की वकालत की। देश की अर्थव्यवस्था को यदि कोरोना संकट से लड़ते हुए भी मजबूत और आत्मनिर्भर बनाए रखना है तो इसका संकल्प हर एक देशवासी को वोकल फॉर लोकल को अपनाने के रूप में ही लेना पड़ेगा, इसके तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे स्थानीय उत्पादों के गुणवत्ता में सुधार तो आयेगा ही, साथ ही स्थानीय उद्योगों को भी लाभ होगा, देश ही अर्थव्यवस्था भी सुदृढ होगी और भारत आत्मनिर्भर भी होगा।सांसद लालवानी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि हम इंदौर से अंतरराष्ट्रीय कार्गो शुरू करने जा रहे हैं। अब निर्यात करने के लिये हमारे उद्योगपतियों को दिल्ली-मुंबई नहीं जाना पड़ेगा। माताओं-बहनों को आगामी रक्षाबंधन के लिये राखी निर्माण करने के कार्य में प्रशिक्षण दिया गया। शहर के मध्य में सांसद राखी ब्रिकी केन्द्र खोला जायेगा। इससे जो इनकम होगी, वह उन्हीं माताओं और बहनों को ही बांट दी जायेगी। उन्होंने शहर में बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या को लेकर नगरवासियों से अपील की कि आप सब सावधानी रखते हुए दो गज की दूरी का पालन करते हुए कोरोना से सुरक्षा के लिये मास्क का उपयोग अवश्य करें। पत्रकारवार्ता में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, मीडिया प्रभारी देवकीनंदन तिवारी एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार भी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 11 July 2020

भोपाल। उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस लगातार मामले पर सवाल उठा रही है और सीबीआई जांच की मांग कर रही है। अब मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने यूपी के कुख्यात गैंगेस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से देश का पूरा मीडिया और जनता यह अनुमान लगा रही थी उससे साफ लग रहा था कि यह होना ही था और वह हुआ भी।   अजय सिंह ने शुक्रवार को जारी अपने एक बयान में कहा कि सवाल इस बात का नही है कि विकास दुबे का एनकाउंटर क्यों हुआ, सवाल इस बात का है कि इस एनकाउंटर के बाद वो चेहरे कैसे बेनकाब होंगे जो विकास को संरक्षण देते थे। उन्होंने कहा कि किसी भी रा’य सरकार के लिये इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है कि 8 पुलिस कर्मियों का नरसंहार करके कोई अपराधी अपने रा’य की सीमा को पार कर जाता है और दूसरे रा’य में बड़े ही आराम से टहलता हुआ पाया जाता है।   अजय सिंह ने पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास मप्र की सीमा में कैसे आया और उसने अपने आपको बड़े ही नाटकीय ढंग से कैसे सुपुर्द कराया ये ऐसे सवाल हैं जो न केवल अनुत्तरित हैं बल्कि उनका जबाब हर व्यक्ति चाहता है। अजय सिंह ने साफ कहा कि विकास दुबे की तथाकथित गिरफ्तारी से लेकर उसके एनकाउंटर तक की सीबीआई जांच आवश्यक है जिससे इस पूरे मामले की स‘चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि विकास दुबे को संरक्षण देने वाले किसी भी व्यक्ति को नही बख्शा जाना चाहिए चाहे वह किसी भी दल से सम्बंधित क्यों न हो ।

Kolar News

Kolar News 10 July 2020

भोपाल। यूपी के कुख्यात अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर पर लगातार राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी एनकाउंटर को लेकर ट्वीट किया है, साथ ही कई सवाल भी खड़े किए हैं।   कमलनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट कर विकास दुबे एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से कुछ सवालों के जवाब भी मांगे है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भगवान महाकाल कभी किसी पापी को बख्शते नहीं, यह मैंने कल भी कहा था और आज फिर दोहरा रहा हूँ कि महाकाल की नजऱों से कोई भी पापी नहीं बचेगा। कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का अंत हुआ लेकिन कई सवाल आज भी अनुरत्तरित है।   जैसे - 1 जिस दुर्दांत अपराधी को पुलिस की 40 टीमें खोज रही हो वो इनामी बदमाश सुरक्षित यूपी रजिस्टर्ड कार से उज्जैन तक कैसे पहुँच गया?2 वो उज्जैन कितने दिन रहा, किसके संरक्षण में रहा?3 उसके साथ कितने साथी थे, वो कहाँ है?4 महाकाल मंदिर में वो कैसे बेख़ौफ़ टहलता रहा, उसकी मंदिर की तस्वीरें किसने वायरल की?5 सावन का माह चल रहा है, महाकाल मंदिर हाई अलर्ट पर है। ऐसे में इतना दुर्दांत अपराधी महाकाल मंदिर की सुरक्षा को कैसे भेद कर मंदिर में आसानी से प्रवेश पा गया? यह तो सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह है?6 इतना दुर्दांत अपराधी ख़ुद अपना परिचय देकर इतनी आसानी से सरेंडर कैसे कर गया?7 इतने बड़े अपराधी की जानकारी लगने के बाद इसे पकडऩे आयी पुलिस के पास सुरक्षा की दृष्टि से हथियार तक नहीं ?8 सावन मास के बावजूद एक दिन पूर्व पुलिस अधिकारियों का अचानक तबादला ? 9  आखिर कौन सा ऐसा राजनैतिक संरक्षण उसे प्राप्त था, जिसके कारण यह सब इतनी आसानी से संभव हुआ?   आगे उन्होंने अपने ट्वीट में सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि इन सवालों का सच सामने आना ही चाहिये क्योंकि इस घटना ने हमारे प्रदेश को देश भर में एक बार फिर शर्मशार किया है। सरकार इन सवालों का जवाब दे।

Kolar News

Kolar News 10 July 2020

भोपाल। विकास दुबे एनकाउंटर के बाद अब इस पूरे मामले पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां उत्तर प्रदेश और मप्र की भाजपा सरकार पर सवाल उठा रही हैं। विपक्ष का आरोप है कि बड़े राजनीतिक पदों पर बैठे लोगों को बचाने के लिए एनकाउंटर कर दिया गया। मप्र के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने भी विकास दुबे एनकाउंटर को संदेहास्पद बताते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग की है।   पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए विकास दुबे एनकाउंटर पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा है कि लोगों के नाम उजागर न हो इसलिए एनकाउंटर किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि महाकाल मंदिर से विकास दुबे को पकडऩे के बाद उसे उज्जैन कोर्ट में क्यों पेश नहीं किया गया और यूपी पुलिस को सौंप दिया।   पीसी शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और मप्र के प्रभावशाली लोगों के संबंध विकास दुबे के साथ थे, इसलिए उसका एनकाउंटर करवा दिया गया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि विकास दुबे एन्काउन्टर की सीबीआई जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मप्र के उज्जैन तक विकास दुबे कैसे पहुँचा इसकी भी जांच हो। उत्तरप्रदेश - मध्यप्रदेश के नेताओं के विकास दुबे से सम्बंध थे। पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने भी विकास दुबे के सरेंडर पर सवाल खड़े किए है। सरेंडर करने वाला पुलिस पर गोली क्यों चलाएगा, ये पूरा मामला शुरू से संदिग्ध है।

Kolar News

Kolar News 10 July 2020

भोपाल। उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे की उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तारी के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा सरकार अपनी पीठ ठोंकने में लगी है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने आरोपित की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने यूपी के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक ये शरण और सरेंडर का खेल है।    पीसी शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ये तो महाकाल का प्रभाव था, जो इतना बड़ा आरोपी उज्जैन से गिरफ्तार हुआ है। कल ही खबर आ रही थी कि वह झांसी बार्डर से मध्य प्रदेश की सीमा में घुसा है। मध्य प्रदेश इस तरह के गैंगस्टरों के लिए चारागाह बन गया है। अपराध करके अपराधी शरण लेने के लिए मप्र आ जाते हैं। कानून व्यवस्था प्रदेश में बिल्कुल धवस्त हो गई है।   गृह मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में अपराधियों को तो पुलिस पकड़ नहीं पाती, ये खेल शरण और सरेंडर का है जिसने शरण दी होगी उसने ही सरेंडर कराया है। इसके अलावा भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि विकास दुबे के संबंध मप्र और उत्तर प्रदेश के भाजपा नेताओं से रहे हैं। इसलिए वो मप्र आया था। विकास ने इतने सालों में जितने अपराध किए हैं। इन सबकी जांच हो कि कौन-कौन इसमें शामिल रहा है।

Kolar News

Kolar News 9 July 2020

भोपाल। हिंदी फिल्मी इंडस्ट्री में सूरमा भोपाली के नाम से मशहूर अभिनेता जगदीप का बुधवार रात निधन हो गया। जगदीप 81 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मशहूद हास्य अभिनेता जगदीप का मप्र से पुराना नाता था। उनका जन्म मप्र के दतिया में 29 मार्च 1939 को हुआ था। उनके निधन पर सिनेमा जगत के साथ ही राजनीति जगत की हस्तयिों ने भी श्रद्धांजलि दी है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जगदीप को उनके सूरमा भोपाली वाले अंदाज में श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।   मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी जगदीप के निधन पर काफी दुखी नजर आए। उन्होंने सूरमा भोपाली के अंदाज में ही उन्हें ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि दी। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा ‘अमा सूरमा भाई! आज तो पूरा भोपाल और हर एक भोपाली भी उदास है। मैंने कई भाई, याद बहुते ही आओगे। अलविदा सूरमा भाई!   एक अन्य ट्वीट कर सीएम शिवराज ने कहा ‘फिल्म ‘अफ़साना’ में बाल कलाकार के रूप में अपने फि़ल्मी कैरियर की शुरुआत कर ‘शोले’, ‘अन्दाज अपना अपना’ समेत 400 से अधिक फि़ल्मों में हमारा दिल जीतने वाले सय्यद इश्तियाक अहमद जाफरी उर्फ जगदीप जी आज हमारे बीच नहीं रहे। बस एक बात कहना चाहूँगा ‘आपका नाम सूरमा भोपाली एसे ही नहीं था’।   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी अभिनेता जगदीप के निधन पर दुख जताते हुए उनको श्रद्धांजलि देते हुए कहा ‘दतिया की माटी में जन्में, अपने हास्य अभिनय से कलाप्रेमियों के बीच सशक्त छाप छोडक़र, "सूरमा भोपाली" जैसे चरित्र को अमर करने वाले सिने अभिनेता जगदीप जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Kolar News

Kolar News 9 July 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज मंत्रीमंडल विस्तार के बाद सात दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक मंत्रियों को विभाग आवंटित नहीं हुए है। वहीं बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सारे विभाग मुख्यमंत्री में निहित होते हैं। मैं सारे विभागों का मंत्री हूँ और सब काम सुचारू चल रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान को हास्यास्पद बताते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया है कि जब सभी विभागों के मंत्री आप है तो कैबिनेट कि क्या जरूरत है।   उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल शपथ के बाद सात दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी भी माथापच्ची चालू है। कही खबर आती है कि विधानसभा की सदस्यता खोकर मंत्री बने लोगों को मलाईदार विभाग चाहिए तो कभी शिव विष पी रहे है। क्या कथित विभीषण और उनके समर्थकों ने मलाई खाने के लिए ही भाजपा की सदस्यता ली थी ? या फिर सडक़ों पर उतकर जनता की सेवा करने के लिये।   विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम शिवराज इतने लाचार तो आप कभी नहीं थे आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि सारा विष आप ही पी रहे है। अब तो आपके पार्टी के नेता भी खुलकर बोलने लगे हैं। क्या आपके साथ अजय विश्नोई और कैलाश विजवर्गीय भी विषपान कर रहे है। विश्नोई ने तो कहा है कि हमारे नेता की बेइज्जती से कार्यकर्ता नाराज न हो जाए, नुकसान हो जाएगा। तो क्या आपकी पार्टी में शामिल हुए आपके मुताबिक आऊटसोस्र्ड विभीषण और उनके समर्थक अभी तक आपके पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नहीं बने है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिवराज जी आप सरकार के मुखिया है कम से कम संवैधानिक नियमों का तो पालन करते आपने अपने मंत्रिमंडल में आऊटसोस्र्ड विभीषण के दवाब के चलते असंवैधानिक तरीके से विधानसभा के सदस्यों की संख्या को दर किनार करते हुए रेवड़ीयों की तरह मंत्रिपद बांट दिए। और विभागों के बंटवारे में उलझे हुए हैं।

Kolar News

Kolar News 9 July 2020

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के मूंग और मक्का उत्पादक किसानों से उनकी उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की मांग की है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर कहा है कि उचित भाव न मिलने से प्रदेश का किसान परेशान है।   कमलनाथ ने बुधवार को अपने पत्र में कहा है कि मक्के के मुल्य में पिछले दिनों निरंतर गिरावट आयी है। आज बाजार में मक्का उत्पादक किसान 800 से 900 रुपये क्विंटल पर अपनी उपज बेचने को मजबूर है इससे उनको लागत भी नही मिल पा रही है। मूंग उपज किसानों के सामने यही संकट है। उन्होंने मुख्यमंत्री को याद दिलाया की इसके पूर्व भी इस संबंध में पत्र लिखा था और मूंग मक्का उत्पादक किसानों के सामने उत्पन्न संकट की ओर ध्यान आकर्षित किया था, परन्तु आज तक इसके कोई सकारात्मक परिणाम सामने नही आये हैं।   पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से कहा है कि वे किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए तत्काल मक्का एवं मूंग उपज के लिये समर्थन मूल्य घोषित करें ताकि किसान भाईयों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।

Kolar News

Kolar News 8 July 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले दल बदल की राजनीति भी तेज हो गई है। उपचुनाव से पहले कांग्रेस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस को छोडक़र भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इस बीच इंदौर में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां मंत्री तुलसी सिलावट की मौजूदगी में 60 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है।   रेसीडेंसी कोठी पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपाम में शामिल होने वाले 60 कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के पूर्व सरपंच और उपसरपंच भी शामिल हैं। जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने सभी कांग्रेसियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि कांग्रेस सरकार में किसी भी किसान का 2 लाख तक का कर्जा माफ नहीं हुआ है। कांग्रेस सरकार को पूरा मौका दिया गया, लेकिन 10 दिन नही बल्कि 10 महीने से ज्यादा सरकार चली, फिर भी कर्ज माफ नहीं किया गया।    वहीं गोपाल भार्गव के बयान पर कहा कि मंत्रियों के विभाग का बंटवारा मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। गौरतलब है कि गोपाल भार्गव ने मंत्री मंडल में विभागों के बंटवारे पर उलझन पर सिंधिया समर्थकों की तरफ इशारा करते हुए बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि विभाग का बंटवारा कोई साधु- महात्मा की जमात नहीं है, सब की महत्वाकांक्षा होती है। वहीं सिंधिया गुट के मंत्रियों को लेकर गोपाल भार्गव ने कहा वह अपने दल के नेतृत्व से चर्चा कर चाहते हैं कि अच्छा विभाग मिले। इसी में विलंब हो रहा है।

Kolar News

Kolar News 8 July 2020

भोपाल। राज्य शासन द्वारा नगरीय निकायों के कर आदि पर 22 मार्च से 15 जून 2020 तक के देय अधिभार (सरचार्ज) को माफ कर दिया गया है। ऐसे नागरिक, जो 31 जुलाई 2020 तक नगरीय निकायों के कर जमा करेंगे, उनके लॉकडाउन अवधि को अधिभार की गणना में नहीं लिया जायेगा।   गौरतलब है कि नोवल कोरोना वायरस की महामारी के कारण लॉकडाउन लागू होने के कारण आम नागरिक नगरीय निकायों के विभिन्न कर जैसे सम्पत्ति कर, जल कर/जल उपभोक्ता प्रभार आदि का भुगतान नहीं कर पाये हैं। इससे करों आदि पर अधिभार देय हो गये हैं। इसलिये राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों के हित में अधिभार माफ करने का निर्णय लिया गया है।   सभी नगर निगम आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को वर्ष 2019-20 के संपत्ति कर एवं जल कर पर अधिभार न लेते हुए 31 जुलाई तक अधिक से अधिक कर संग्रह करने के निर्देश दिये गये हैं।

Kolar News

Kolar News 7 July 2020

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने विभाग वितरण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के टाइगर मुख्यमंत्री पांच दिन बाद भी विभागों का वितरण नहीं कर पाये। सौदेबाजी से बनाई गई सरकार के सामने टाइगर की हालत भीगी बिल्ली के समान हो गई है।   पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह मंगलवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा कि मध्यप्रदेश का दुर्भाग्य है कि उससे पहले दो माह तक एक भी मंत्री नहीं मिला। तीन माह बाद बमुश्किल हुए मंत्रिमंडल का विस्तार के बाद अब पांच दिन से हमारे टाइगर दर-दर भटक रहे हैं लेकिन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन तक दिल्ली में दर-दर भटकने के बाद भी विभागों के वितरण का फैसला न हो पाना शर्मनाक है। मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि मंत्रिमंडल गठन से लेकर विभागों के वितरण में सौदेबाजी चल रही है।

Kolar News

Kolar News 7 July 2020

भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को अशोकनगर विधानसभा की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में हो रहे उपचुनाव किसी दल का चुनाव न होकर, कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान, सम्मान और मध्यप्रदेश के विकास के चुनाव है। यह चुनाव गरीबों के हितों का चुनाव है। रैली को राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद केपी सिंह यादव एवं जजपालसिंह जज्जी ने भी संबोधित किया।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इन चुनावों में एक तरफ वह दल है, जिसने 15 महीने में मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद किया। वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश को बचाने और विकास की ओर अग्रसर करने वाले लोग हैं। कमलनाथ सरकार ने झूठ और प्रपंच कर जनता को भ्रमित किया और इसी कारण 15 महीने में ही उन्हें सत्ता से जनता ने बेदखल कर दिया। प्रदेश में शिवराज सरकार ने 100 दिन में गांव, गरीब, किसान और कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों को संबल दिया है।   जिन्होंने भाजपा को चुनौती दी, हमें उनको जवाब देना है   शर्मा ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने गरीबों की सारी योजनाएं बंद कर दीं थी। कमलनाथ की सरकार ने गरीबो के हक को छीना। प्रदेश में कोरोना फैलता रहा और कमलनाथ सरकार कोरोना को छोडक़र आईफा अवार्ड की तैयारियों में लगी रही। बाद में शिवराज सरकार ने महामारी से लड़ाई की व्यवस्थाएं कीं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा संगठन को टारगेट करने की बात कही है। मैं उनके चैलेंज को स्वीकार करता हूं और भाजपा का कार्यकर्ता कांग्रेस को इन उपचुनावों में मुंहतोड़ जवाब देकर उन्हें जनता की अदालत में बेनकाब करेगा। यह सरकार प्रदेश को बचाने के लिए बनी है, वर्ना कमलनाथ सरकार गरीबों को और उनके हकों को निगल जाती। भाजपा के संगठन को कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता सिंधिया ने अपनी मेहनत से सींचा है, ये संगठन कमजोर नहीं बहुत ताकतवर है। कमलनाथ जी आपको भाजपा के कार्यकर्ता सभी 24 विधानसभाओं में जवाब देंगे।   भ्रम फैला रहे हैं कांग्रेस के नेता   प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ और भ्रम फैला रहे हैं। इन्हें भाजपा के कार्यकर्ता कठोरता से जवाब दें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, यहां कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से ही विजयश्री मिलती है। कांग्रेस के नेता भाजपा कार्यकर्ताओं को हल्के में न लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि आप घनघोर परिश्रम करें जिससे सभी सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाए।   ऐतिहासिक मतों से भाजपा की होगी विजयी: केपी यादव   रैली में क्षेत्रीय सांसद केपी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर हुआ है। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के रूप में हमें एक संवेदनशील नेतृत्व मिला है। कांग्रेस ने वादाखिलाफी करके जनता पर अत्याचार किए, उन अत्याचारों का जवाब कार्यकर्ता देंगे। हम एकजुट होकर कांग्रेस को बेनकाब करेंगे। जनसमर्थन भाजपा के साथ है और भाजपा ऐतिहासिक मतों से विजयी होगी।   सरकार-सरकार में फर्क होता है : जज्जी   वहीं, अशोकनगर के पूर्व विधायक जजपाल जज्जी ने कहा कि 15 महीनों में अशोकनगर के विकास के लिए मैंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से कई बार निवेदन किया, लेकिन उन्होंने सरकार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हमेशा बहाना किया। प्रदेश में कहीं भी विकास कार्य नहीं होते थे, सारी योजनाएं सिर्फ छिंदवाड़ा में क्रियान्वित होती थीं। 15 महीने में कमलनाथ सरकार के काम देखें हैं, वहां न विकास, न विजन होता था। लेकिन इन 100 दिनों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अशोकनगर की जनता को विकास की कई सौगातें दी हैं। विकास का यह क्रम निरंतर जारी रहे, इसके लिए भाजपा को विजयी बनाएं।

Kolar News

Kolar News 7 July 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मुलाकात कर मध्यप्रदेश के बासमती चावल को जी.आई. टैग दिलवाने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान सीएम शिवराज ने बताया कि प्रदेश में बासमती चावल का उत्पादन 13 जिलों में किया जाता है और इससे प्रदेश के लगभग 80 हजार किसान जुड़े हुए हैं। किसानों के हित और चावल की गुणवत्ता को देखते हुए मध्यप्रदेश के बासमती चावल को जीआई टैग देना उचित होगा।    मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश का चावल यहां के किसानों द्वारा विदेशों में भी निर्यात किया जाता है, जिससे लगभग तीन हजार करोड़ की विदेशी मुद्रा प्रतिवर्ष आती है। मध्यप्रदेश के 13 जिलों में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, विदिशा, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, जबलपुर और नरसिंहपुर में उत्पादित होने वाले चावल को बासमती टैग न दिये जाने से किसानों को जो लाभ मिलना चाहिए वह अभी नहीं मिल पा रहा है।     केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री चौहान के आग्रह पर केन्द्र सरकार द्वारा उक्त संदर्भ में हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। 

Kolar News

Kolar News 6 July 2020

भोपाल। मप्र विधानसभा की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में तैयारियां तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बैठकों कर रणनीति तैयार कर रहे हैं।  कांग्रेस में चल रही बैठकों पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सब एयर-कंडिशन कमरों में काम करते हैं, जनता के बीच नहीं जाते। उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि 24 सीटों पर कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ही नहीं घूमे हैं तो स्थिति कैसे बता पाएंगे।   वहीं अब गृहमंत्री के बयान पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि एयर कंडीशन रूम के बैठक करने लायक हलात नहीं बचे है, बिजली के दाम इतने बढ़ गए हैं, इसलिए बैठक सामान्य कमरे में ही हो रही है। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए पीसी शर्मा ने बताया कि पार्टी के प्रभारी मुकुल वासनिक के साथ बैठक सार्थक साबित हुई है। उपचुनाव की तैयारी को लेकर पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार में किसानों का कर्ज माफ किया, सस्ती बिजली दी, सभी नेता जनता के बीच के रहकर काम करते आये हैं, युवाओं को रोजगार देने के प्रयास किया, मंदिरों के पुजारियों को मनोदय बढ़ाकर दिया। उन्होंने कहा कि 15 साल में भाजपा कभी महाकालेश्वर, ओम्कारेश्वर का विकास नहीं कर पाई, लेकिन हमने किया। मेट्रो परियोजना लेकर आए। इन सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी और इन्ही सब के नाम पर जनता कांग्रेस को वोट देगी। उन्होंने कहा कि हम भाजपा की तरह वर्चुअल नहीं बल्कि एक्चुअल रैली करेंगे।   सिंधिया के आगे सब नतमस्तकपीसी शर्मा ने विभागों के बंटवारे में हो रही देरी पर कहा कि सब दिल्ली से तय हो रहा है, सिंधिया के सामने सब नकमस्तक हैं। उन्होंने कहा कि 14 मंत्री विधायक नहीं है और उन्हें मंत्री बना दिया गया है। यह सब कुछ भाजपा हार के डर से कर रही है।

Kolar News

Kolar News 6 July 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों विभागों के बंटवारे को लेकर सरगर्मी तेज है। मंत्रिमंडल विस्तार होने के चार दिन बाद भी विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि सिंधिया खेमे के मंत्री अहम पद चाहते हैं जिसे लेकर सीएम शिवराज को बातचीत करने दिल्ली आलाकमान के पास जाना पड़ा। वहीं कांग्रेस भी लगातार निशाने साध रही है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता तो यह आरोप तक लगा चुके हैं कि सिंधिया समर्थक किसी भी मंत्री को राजस्व विभाग न सौंपा जाए क्योंकि सिंधिया सरकारी जमीनों पर कब्जा करते हैं।   गोविंद सिंह के आरोपों पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। सोमवार का मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री मिश्रा ने कहा कि गोविंद सिंह जब मंत्री बने थे तक वे खुद अपना विभाग तय नहीं कर पाए थे, वो भाजपा को सलाह  कैसे दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में किस को, कौन से विभाग दिये जायें ये गोविंन्द सिंह नहीं तय कर सकते। वहीं विभागों कि बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर मंत्री मिश्रा ने कहा कि विभागों को लेकर कोई खींचातानी नहीं है, ज़रूरी समय लगता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सबसे चर्चा होती है, सबको साथ लेकर चलते हैं। यह सीएम का विशेष अधिकार है, वो अपने विवेक से निर्णय करेंगे। कांग्रेस में उपचुनाव को लेकर चल रही बैठकों पर तंज कसते हुए मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सब एयर-कंडिशन कमरों में काम करते हैं, जनता के बीच नहीं जाते। उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि24 सीटों पर कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ही नहीं घूमे हैं तो स्थिति कैसे बता पाएंगे।

Kolar News

Kolar News 6 July 2020

भोपाल। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रव‍िवार को प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने भोपाल स्थित रिवेरा टाउन सोसायटी में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त राज्य मंत्री राम खिलावन पटेल, रिवेरा टाउन सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर अजय मेहता भी मौजूद रहे।   नवनियुक्त मंत्री को शॉल-श्रीफल भेंट किया किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल से उनके निवास पर सौजन्य भेंट करने पहुंचे नवनियुक्त राज्य मंत्री राम खिलावन पटेल का कृषि मंत्री ने शाल-श्रीफल भेंट कर स्वागत  किया।

Kolar News

Kolar News 5 July 2020

दतिया। प्रदेश के गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को अपने दतिया प्रवास के दौरान स्थानीय कस्तूरी गार्डन में कोरोना वीरो का सम्मान किया। डॉ. मिश्रा ने एन.सी.सी. कैडेट्स, एन.एस.एस. कैडेट्स एवं लॉकडाउन के समय ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की दिन-रात सेवा कर उन्हें खाना, चाय, पानी उपलब्ध कराने वाले समाजसेवियों, शहर में आवारा घूमने वाले जानवरों को चारा, भोजन उपलब्ध कराने वाले समाजसेवियों का शॉल एवं माला से सम्मान किया।   वहीं, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नगर में मामा के डेरा के पास जरूरतमंद परिवारों को राहत के रूप में राशन सामग्री बांटी। इस मौके पर उन्होंने जरूरतमंद परिवारों से बात कर उनके हालचाल भी जाने। इसके पूर्व डॉ. मिश्रा ने स्थानीय उनाव रोड स्थित रामराजा पैलेस का फीता काटकर लोकार्पण किया एवं लोगों के सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए।   कोरोना वीरों के सम्मान के अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन में अपनी जान की परवाह किए बिना ड्यूटी में तैनात रहे लोगों की सेवा करना बहुत सराहनीय कार्य रहा है और लॉकडाउन पूरी तरीके से सफल रहा। जिसकी वजह से हमारे यहां कोरोना की स्थिति बहुत कम है। स मौके पर कलेक्टर रोहित सिंह, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, सुरेंद्र बुधौलिया, प्रदीप अग्रवाल, आशाराम अहिरवार, विपिन गोस्वामी, प्रशांत ढेगुला, दिलीप बाल्मीकि, राकेश पटवारी, जीतेश खरे, जगमोहन गेड़ा, अतुल भूरे चौधरी, राजू त्यागी, विजय झंडा गुरु, राजू गुगोरिया, सतीश यादव, जीतू कमरिया, कालीचरण कुशवाह, मुकेश यादव, मनमोहन तिवारी, गौरव पटेल, बृजमोहन यादव, परसराम शर्मा, आकाश भार्गव, सत्यम पंडा, कुमकुम रावत, नेहा रजक, मनोज द्विवेदी सहित मौजूद रहे।   डॉ. मिश्रा ने गायों को खिलाया चारा   अपने प्रवास के दौरान गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा गौशाला में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने हाथों से गायों को चारा खिलाया। 

Kolar News

Kolar News 5 July 2020

मंदसौर। मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों में टाइगर की खूब चर्चा हो रही है। कांग्रेस लगातार भाजपा से सवाल पूछ रही है कि असली टाइगर कौन है, और दो टाइगर एक पार्टी में कैसे रह सकते हैं। टाइगर पर चल रही बहस में अब मंत्री हरदीप सिंह डंग ने भी एंट्री ले ली है। डंग ने कहा है कि भाजपा में दो टाइगर है और कांग्रेस को बोलने का कोई अधिकार नहीं है।   दरअसल मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद मंत्री हरदीप सिंह डंग रविवार को मंदसौर प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए। इसके बाद मंत्री डंग ने भाजपा कार्यालय में संगठन और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री डंग ने टाइगर जिंदा है, बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा में अब दो टाइगर हैं, जो जिगर वाले हैं और वे सत्ता में वापसी पर अपना जिगर दिखा चुके हैं। कांग्रे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। बातों ही बातों में हरदीप सिंह डंग ने खुद को बाजीगर बताते हुए कहा कि आप जानते हैं कि सरकार कि पलटी किसने मारी है।   इसके अलावा उन्होंने कहा कि मंदसौर जिला कृषि आधारित क्षेत्र है, लिहाजा उनकी पहली प्राथमिकता जिले के किसानों की समस्या को हल करना और सिंचाई के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि प्रदेश का किसान समृद्ध और खेती उन्नत हो सके। दो लाख की कर्ज माफी मामले में मंत्री हरदीप सिंह डंग अपने कांग्रेस कार्यकाल में किए वायदे से पलटते नजर आए। पत्रकारों के दो लाख कर्ज माफी वाले सवाल पर मंत्री डंग ने कहा कि यह वादा उन्होंने नहीं कांग्रेस ने किया था, उसकी सजा भी कांग्रेस भुगतेगी ।

Kolar News

Kolar News 5 July 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफल हुए बच्चों को बधाई देते हुए भिंड के अभिनव शर्मा को प्रथम, गुना के लक्षदीप धाकड़ को द्वितीय और प्रियांश रघुवंशी को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर विशेष बधाई दी।   मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एम.पी. बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में यदि अपेक्षा अनुरूप किसी विद्यार्थी का परिणाम न आया हो, वह असफल हुआ हो तो भी दु:खी और निराश होने की जरूरत नहीं है। जीवन में अभी और भी बहुत मौके मिलेंगे। कई परीक्षाओं में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा, जिसमे ये विद्यार्थी भी विजयी होंगे, मेरा आशीर्वाद सदैव साथ है।

Kolar News

Kolar News 4 July 2020

भोपाल। मप्र में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभाग बंटवारे को लेकर मामला अटक गया है। भाजपा के मंत्री और सिंधिया खेमे के मंत्रियों को विभाग दिए जाने को लेकर खींचतान चल रही है। इस बीच पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा को डर है कि कही सिंधिया खेमे के विधायक पलटी न मारें इसलिए उन्हें मलाईदार विभाग दिए जा रहे हैं।   पीसी शर्मा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए विभागों के बंटवारे को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिवराज सरकार में विभाग की रस्साकसी चल रही है, दल-बदलकर सत्ता परिवर्तन किया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विधायक पलटी न मारें इसलिए सिंधिया खेमे को मलाईदार विभाग दिए जा रहे हैं। इसके अलावा पीसी शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि 14 मंत्री विधायक भी नहीं है, जिनके ऊपर मामले दर्ज हैं। लेकिन अब सत्ता में आने के बाद इनके खिलाफ मामले दर्ज भी नहीं हो सकेंगे। इकोनॉमिक अपराधों की फेहरिस्त अब देखने को मिलेगी, कोरोना की तरफ किसी का ध्यान नहीं है।   शराब के कारण हो रही हिंसाराजधानी भोपाल में नशे के लिए पैसे देने से मना करने पर हुए इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के डबल मर्डर पर पीसी शर्मा ने कहा कि शराब के चलते हिंसा हुई है। सरकार शराब की दुकानें प्राथमिकता से चल रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना में लोगों के काम-धंधे बन्द हुए हैं। लोगों को भारी नुकसान हुआ है, सहायता राशि के पैसे लोगों को नहीं मिले हैं।   भाजपा की वर्चुअल रैली पर साधा निशानापीसी शर्मा ने भाजपा की वर्चुअल रैली में 4 डी को लेकर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि 4 डी अब भाजपा में है, प्रदेश में डर का माहौल बना हुआ है। भाजपा 24 सीटों पर हारने की कगार पर है। उन्होंने बताया कि रविवार को मुकुल वासनिक भोपाल आ रहे हैं। चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक होगी, पूर्व मंत्रियों को विधानसभा की जि़म्मेदारी सौंपी गई है।

Kolar News

Kolar News 4 July 2020

उज्जैन। कांग्रेस से भाजपा में आए हरदीप सिंह डंग मंत्री पद की शपथ के बाद पहुंचे बाबा महाकाल के दर्शन करने कांग्रेस से भाजपा में आए हरदीप सिंह डंग को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद वे विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे ।यहां उन्होंने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नंदीहाल से ही बाबा के दर्शन किए। महाकाल मंदिर के पंडित महेश पुजारी ने उन्हें बाबा को चढ़ा हुआ वस्त्र उड़ाया। मीडिया से चर्चा में हरदीप सिंह डंग ने कहा कि वह बड़े किस्मत वाले होते हैं जिन्हें बाबा महाकाल का दर्शन करने का अवसर मिलता है । मेरी पढ़ाई उज्जैन में हुई है इसलिए मुझे उज्जैन से लगाव है। मैंने बाबा से प्रार्थना की है कि देश व प्रदेश का विकास हो , अमन चैन बना रहे, भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़े चीन और पाकिस्तान से डटकर मुकाबला करें।दिग्विजय सिंह व कमलनाथ पर कहा कि अब इन लोगों के पास बोलने के सिवा कुछ नहीं बचा है ।मंत्रालय को लेकर कहा कि मुझे जो जवाबदारी मिलेगी मैं उसे बखूबी निभाउंगा, जो शीर्ष नेतृत्व चाहेगा वही होगा। महाकाल मंदिर में मंत्री हरदीप सिंह डंग के साथ भाजपा नेता ईकबाल सिंह गाँधी, भानु भदौरिया, विशाल राजोरिया मौजूद रहे।

Kolar News

Kolar News 4 July 2020

भोपाल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस  प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सार्वजनिक परिवहन को लेकर चल रहे गतिरोध को तत्काल समाप्त कर आम जनता को राहत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन शुरू ना होने से प्रदेश की लाखों जनता विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की जनता बेहद परेशान है। कमलनाथ ने गुरुवार को इस संबंध में एक पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा है।   कमलनाथ ने पत्र में कहा कि अनलॉक डाउन के बाद प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को क्रमबद्ध तरीके से शुरू करने का निर्णय लिया गया था। प्रदेश में 22000 से अधिक बस संचालकों द्वारा 35000 बसों का संचालन किया जाता है। इनमें प्रतिदिन लगभग 50 लाख नागरिक सफर करते हैं। शासन के निर्णय के बाद सार्वजनिक महत्व की अत्यंत अनिवार्य सुविधा शुरू ना होने से प्रदेश का नागरिक दिन प्रतिदिन असुविधाओं का सामना कर रहा है।   कमलनाथ ने आगे अपने पत्र में कहा कि मुझे ज्ञात हुआ है कि परिवहन व्यावसायियों द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर शासन के समक्ष अपना पक्ष रखा है। इस पर आज तक कोई निर्णय न होने के कारण परिवहन व्यवस्था बहाल नही हो सकी है। कोरोना सक्रमण काल में व्यापार व्यवसाय को भारी नुकसान पहुंचा है जिसमें परिवहन व्यवसाई भी शामिल है। एक और सरकार राहत देने का दावा कर रही है दूसरी ओर परिवहन व्यवसायियों की वाजिब समस्याओं पर शासन व्यवहारिक दृष्टिकोण से विचार नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्णय के अनुसार 50 प्रतिशत सवारी ले जाने का प्रावधान होने के कारण परिवहन व्यवसायियों को नुकसान तो होगा ही, इसके साथ ही पिछले दिनों डीजल के दामों में हुई रिकार्ड भारी वृद्धि से परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने में असफल होंगे। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा।   पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार तत्काल जनहित के इस महत्वपूर्ण मामले पर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ विचार कर परिवहन व्यवसायियों को राहत प्रदान करें और आम जनता की इस महत्वपूर्ण सुविधा को तत्काल बहाल करवाये।

Kolar News

Kolar News 2 July 2020

इंदौर। शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने निशाना साधा है। उन्होंने कैबिनेट विस्तार पर तंज कसते हुए शिवराज सरकार को अतिक्रमण की सरकार करार दिया। साथ ही जीतू पटवारी ने कहा है कि कैबिनेट में जय चन्द्रों और बिकाऊ को महत्व दिया जा रहा है।   पटवारी ने सिंधिया समर्थको को मंत्री बनाना गलत बताया उनकी माने तो ये कब वापस बिक जाए क्या पता। जीतू ने सीएम शिवराज को दवाब की राजनीति में फंसा हुआ बताया। जीतू पटवारी ने एक बयान में कहा कि सौ दिन बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन हो रहा है और 14 मंत्री ऐसे लोग बनाए गए है जो वर्तमान में विधायक नहीं है। इसका मतलब कितने दबाव में यह सरकार और मंत्रिमंडल बना है यह स्पष्ट है। कुछ लोग चरित्र की बात कर रहे हैं, चरित्र देश की जनता मांग रही है कि हमने पांच साल दिए वोट दिया और ऐसा क्या हुआ जो आपने 15 महीनों में बेच दिया।    सिंधिया पर निशाना साधते हुए पटवारी ने कहा कि यहां टाइगर बनने का बहुत शौक है। जो खुद को टाइगर समझते है, तो कमलनाथ बब्बर शेर है,  जब चाहेंगे आपको पंजे में दबा देंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक 24 सीटों पर चुनौती का सवाल है कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इसे स्वीकार करता है। जिस दिन भाजपा 24 में से 4 सीट ले जाओंगे उस दिन मानेंगे कि लोकतंत्र के चरित्र का चीर हरण किया उसयके बाद क्या सबक मिला। पटवारी ने कहा कि मंत्रिमंडल जो बना उससे मप्र का भविष्य अंधकार है। दो महीने की सरकार को कांग्रेस उपचुनाव में दोबारा घर बैठा देगी। मंत्रीमंडल का जो भयावह चेहरा देखा, मैं उसकी निंदा करता हूं।

Kolar News

Kolar News 2 July 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो गया है। सीएम शिवराज और सिंधिया समर्थकों को मिलाकर कुल 28 मंत्रियों ने पद की शपथ ली। जिसमें 20 कैबिनेट स्तर के और 8 राज्य स्तर के मंत्री है। इसके अलावा पांच मंत्री पहले बनाए गए थे। कुल मिलाकर शिवराज कैबिनेट में अब मंत्रियों की संख्या 33 हो गई है। कैबिनेट में शामिल 33 मंत्रियों में से 14 सिंधिया समर्थक मंत्री वर्तमान में विधायक नहीं है। जिस पर कमलनाथ ने तंज कसा है।   कमलनाथ ने ट्वीट कर मंत्रिमंडल विस्तार पर तंज कसते हुए कहा है कि लोकतंत्र के इतिहास में मध्यप्रदेश का मंत्रिमंडल ऐसा मंत्रिमंडल है, जिसमें कुल 33 मंत्रियो में से 14 वर्तमान में विधायक ही नहीं है। यह संवैधानिक व्यवस्थाओं के साथ बड़ा खिलवाड़ है। प्रदेश की जनता के साथ मज़ाक है। गौरतलब है कि सिंधिया समर्थक मंत्रियों ने पूर्व में अपनी विधायकी से इस्तीफा देकर कांग्रेस को छोडक़र भाजपा में शामिल हुए थे। विधायकों के इस्तीफा देने के बाद विधानसभा सीटें रिक्त हो गई है, जिन पर उपचुनाव होना है। अब भाजपा रिक्त सीटों पर इन मंत्रियों को टिकट देकर चुनाव लड़वाने की तैयारी में है।

Kolar News

Kolar News 2 July 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार लगातर टलता जा रहा है। हालांकि सीएम शिवराज ने गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार होने की बात कही है, लेकिन विपक्ष कैबिनेट में हो रही देरी पर अब भाजपा की चुटकी ले रहा है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने बार बार कैबिनेट विस्तार टलने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि तारीख और दिन से नहीं अब जब कैबिनेट विस्तार होगा हम तभी मानेंगे। पीसी शर्मा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा की चुटकी लेते हुए कहा कि हिन्दू धर्म का सर्वेसर्वा बताने वाले मंत्री पद के लिए लड़ाई झगड़ा बाद में कर लेते। लेकिन भाजपा के लोग कड़े दिन में मंन्त्री मंडल कर रहे हैं, जबकि आज से देव सो गए है। उन्होंंने कहा कि 100 दिन में प्रदेश भाजपा के राज में बर्बाद हुआ हैं। पीएम राशन बांटने की बात कर रहे हैं लेकिन जनता को राशन हकीकत में नही मिलता। पीसी शर्मा ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात भी की। साथ ही उन्होंने एक बार फिर विधानसभा उपचुनाव में सभी 24 सीटों पर कांग्रेस की जीत और भाजपा की हार का दावा किया है।   पहले चलाना था कील कोरोना अभियानवहीं प्रदेश सरकार द्वारा आज से शुरू किए गए कील कोरोना अभियान को लेकर पीसी शर्मा ने कहा कि कोरोना को लेकर सरकार नहीं है गंभीर। यह अभियान आज हो रहा हैं इसे पहले होना था और सरकार को टेस्टिंग ज़्यादा करना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 1 July 2020

देवास। कोविड-19 के व्यापक सर्वेलेन्स के लिए प्रदेश भर में 15 दिवसीय ''किल कोरोना अभियान'' चलाया जा रहा है। जिले में अभियान की शुरुआत बुधवार को सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कुशाभाउ ठाकरे स्टेडियम परिसर में की। इस दौरान कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह, जिला पंचायत सीईओ शीतला पटले, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह, एसडीएम प्रदीप सोनी, विधायक प्रतिनिधि रवि जैन, प्रभारी सीएमएचओ डगांवकर, आंगनवाडी एवं आशा कार्यकर्ता, नगर निगम कर्मचारी उपस्थित थे।   सांसद सोलंकी ने कहा कि आज पूरा विश्व इस वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहा है। देश, प्रदेश और हमारा जिला भी इस महामारी से चार माह से लगातार संर्घष कर रहा है। हमारे कोरोना योद्धा इस मिशन में लगे हुए है। अब ये योद्धा जिले के हर घर-घर पहुंचकर सर्वे और जांच करेंगे। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि अभियान में घर-घर पहुंच रहे सर्वे दल को आवश्यक जानकारी देकर सहयोग करें। सर्दी- खांसी जुकाम के साथ डेंगू, मलेरिया, डायरिया आदि के लक्षण पाए जाने पर भी जरूरी परामर्श और उपचार नागरिकों को मिलेगा। आम नागरिकों के सहयोग से ही हम कोरोना महामारी को हराने समर्थ हो पाएंगे।    अभियान की शुरुआत में सर्वे दल के साथ सभी ने मिलकर कोरोनो को हराने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और इसके बाद सभी ने कोरोना को हराने की शपथ ली।   ‘हम शपथ लेते है कि कोरोना कोविड-19 वैश्विक महामारी पर हम अपनी समर्पित सेवाओं व राष्ट्रहित, सामाजिक, जनहित में निरंतर समन्वित प्रयास से विजय प्राप्त  करेंगे। किल कोरोना दल के सदस्य के रूप में हम निरंतर समर्पित, पूर्ण निष्ठा व नि:स्वार्थ भाव से प्रत्येक नागरिक का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके स्वस्थ्य रहने इस बीमारी से बचाव, नियंत्रण व उपचार हेतु परामर्श देंगे व आवश्यकतानुसार उपचार का समाधानकारक कार्य भी करेंगे। कोरोना हारेगा और हम जितेंगे, यही हम सब का संकल्प है।’ इसके बाद सांसद सोलंकी ने हरी झंड़ी दिखाकर दलों को सर्वे के लिए रवाना किया।   डोर-टू-डोर सर्वे के लिए पूरे जिले में प्रतिदिन घर-घर सर्वे के लिए आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की 1657 पायलट टीमें गठित की गई हैं। जबकि 287 मुख्य टीमें मॉनिटरिंग के लिए बनाई गई हैं तथा 37 टीमें सेम्पलिंग लेकर जांच करेंगी। प्रत्येक टीम को नॉन कान्टेक्ट थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर और जरूरी प्रोटेक्टिव गियर उपलब्ध कराया गया है।   देवास जिले मे अभी तक 7398 सेम्पल, रिकवरी रेट 84.54 प्रतिशत   देवास जिले में अभी तक 7398 सेम्पल लिए है जिनमें से 7020 सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 378 सेम्पल की रिपोर्ट अभी आना शेष है। जिले में कुल पाजिटिव 220 केस में 186 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। अभी तक जिले में 10 मरीजों की कोरोना की वजह से मृत्य हुई है। 12 जून 2020 के बाद से देवास जिले में कोरोना से कोई जनहानि नही हुई है। वर्तमान 24 एक्टिव केस है। जिले में रिकवरी रेट 84.54 प्रतिशत है तथा प्रदेश में रिकवरी रेट 76.9 प्रतिशत है।    

Kolar News

Kolar News 1 July 2020

भोपाल। कोविड-19 महामारी के कारण प्रदेश में शहरी पथ पर विक्रेताओं का व्यवसाय प्रभावित हुआ है। प्रदेश में मुख्यमंत्री आगामी तीन जुलाई को शहरी पथ विक्रेताओं से फेसबुक लाइव व अन्य माध्यमों से चर्चा करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।   दरअसल, शहरी अंसगठित कामकार एकीकृत पोर्टल अंतर्गत सभी नगरीय निकायों द्वारा शहरी पथ विक्रेताओं का पंजीयन पहचान पत्र एवं विक्रय प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। पथ विक्रेताओं की जीविका को विनियमित करने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेडर आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएमस्वनिधि)आरम्भ की जा रही है। जिसके तहत 10 हजार रुपये का कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान किया जाकर व्यवसाय को गति दी जाएगी। साथ ही 3 जुलाई 2020 को वर्तमान मप्र सरकार के 100 दिवस पूर्ण हो रहे हैं।   मुख्यमंजी शिवराज सिंह चौहान द्वारा फेसबुक लाईव तथा एनआईसी वेबकास्ट, वीडियों कॉफ्रेंस के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं हितग्राहियों से तीन जुलाई को दोपहर 12 बजे चर्चा की जाएगी। इसके लिए निकाय स्तर पर आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए है। निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला राज्य सूचना केन्द्र में 5 हितग्राहियों को उपस्थित होने के लिए चयनित कर लाया जाना सुनिश्चित करें।   विधायक एवं सांसदों से भी वीडियो कॉफ्रसिंग में शामिल होने का अनुरोध किया गया है। जिन हितग्राहियों को ऋण वितरण किया जाना है, उनके लिए सार्वजनिक स्थलों में सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए कार्यवाही के प्रसारण की उपयुक्त व्यवस्था की जाएगी। जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी एस. कुमार ने सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को उपरेक्तानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Kolar News

Kolar News 30 June 2020

भोपाल। कोविड-19 महामारी के कारण प्रदेश में शहरी पथ पर विक्रेताओं का व्यवसाय प्रभावित हुआ है। प्रदेश में मुख्यमंत्री आगामी तीन जुलाई को शहरी पथ विक्रेताओं से फेसबुक लाइव व अन्य माध्यमों से चर्चा करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।   दरअसल, शहरी अंसगठित कामकार एकीकृत पोर्टल अंतर्गत सभी नगरीय निकायों द्वारा शहरी पथ विक्रेताओं का पंजीयन पहचान पत्र एवं विक्रय प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। पथ विक्रेताओं की जीविका को विनियमित करने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेडर आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएमस्वनिधि)आरम्भ की जा रही है। जिसके तहत 10 हजार रुपये का कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान किया जाकर व्यवसाय को गति दी जाएगी। साथ ही 3 जुलाई 2020 को वर्तमान मप्र सरकार के 100 दिवस पूर्ण हो रहे हैं।   मुख्यमंजी शिवराज सिंह चौहान द्वारा फेसबुक लाईव तथा एनआईसी वेबकास्ट, वीडियों कॉफ्रेंस के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं हितग्राहियों से तीन जुलाई को दोपहर 12 बजे चर्चा की जाएगी। इसके लिए निकाय स्तर पर आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए है। निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला राज्य सूचना केन्द्र में 5 हितग्राहियों को उपस्थित होने के लिए चयनित कर लाया जाना सुनिश्चित करें।   विधायक एवं सांसदों से भी वीडियो कॉफ्रसिंग में शामिल होने का अनुरोध किया गया है। जिन हितग्राहियों को ऋण वितरण किया जाना है, उनके लिए सार्वजनिक स्थलों में सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए कार्यवाही के प्रसारण की उपयुक्त व्यवस्था की जाएगी। जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी एस. कुमार ने सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को उपरेक्तानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Kolar News

Kolar News 30 June 2020

मंडला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार को मंडला में एनएसयूआई महामंत्री सोनू परोचिया के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिग्विजय सिंह ने परोचिया की हत्या के केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की साथ ही बड़े भाई को सरकारी नौकरी देने की भी मांग रखी।   बता दें कि दो दिन पहले मंडला में एनएसयूआई महामंत्री सोनू परोचिया की एक बुलेरो सवार बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कांग्रेस ने मामले की त्वरित जांच की मांग की थी। इसी क्रम में दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे किसी भी पार्टी का हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। उन्होंने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग करते हुए अपराधी को कड़ी सजा देने की बात कही।    इस दौरान उन्होंने चीन-सीमा विवाद को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री कह रहे हैं कि चीनी सेना हमारे क्षेत्र में घुस आई, लेकिन प्रधानमंत्री आखिर चाइना का नाम लेने में क्यों घबराते है। देश हित और राष्ट्रवाद भाजपा का दिखावा है। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार ने अपराधियों के खिलाफ जो सख्ती दिखाई थी, उससे घबराकर इन्होंने खरीद फरोख्त की। जनमत को खरीद लिया। इसमें तमाम माफिया शामिल थे। इसलिए कमलनाथ सरकार को गिरना पड़ा।

Kolar News

Kolar News 30 June 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार को शिवराज सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस इसे काला दिवस के रुप में मना रही है। कांग्रेस का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या के 100 दिन पूर्ण हो चुके हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूर्णता ध्वस्त हो चुकी है ऐसे में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसी के विरोध में एनएसयूआई ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे पर के नेतृत्व में शिवराज सरकार और कानून व्यवस्था का पुतला फूंक कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के इस्तीफे की मांग की   एनएसयूआई प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश में शिवराज सिंह द्वारा पहले तो लोकतंत्र की हत्या की गई और अब प्रदेश की पूरी कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। ऐसे में प्रदेश में लगातार अपराधिक प्रकरण बढ़ रहे हैं। इसी बीच मंडला में एनएसयूआई पदाधिकारी सोनू परोचिया की हत्या दिनदहाड़े बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने कि लेकिन शिवराज सरकार हाथ पर हाथ रखकर मंत्रिमंडल का विस्तार करने में लगी हुई है।    विवेक त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ना ही प्रदेश की जनता से कोई मतलब है। ना प्रदेश की कानून व्यवस्था से उनका सिर्फ उपचुनाव और मंत्रिमंडल पर ध्यान है पूरे प्रदेश में त्राहिमाम मचा हुआ है। 

Kolar News

Kolar News 30 June 2020

भोपाल। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लगातार हमला बोल रही है। सोमवार को पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने इसी मुद्दे पर मोदी सरकार की तीखी आलोचना की है। उन्होंने अडानी और अंबानी द्वारा देश चलाए जाने समेत कई गंभीर आरोप सरकार पर लगाए है।   डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर कटाक्ष करते हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि पीएम मोदी क्या आपके जेहन में दाम बढऩे की बात नहीं आती। डीजल-पेट्रोल के दाम आप नहीं अंबानी-अडानी तय करते हैं। देश को आप नहीं अडानी, अंबानी ही चला रहे हैं।   सज्जन सिंह यही नही रुके। आगे उन्होंने किसानों को हो रही समस्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि डीजल पेट्रोल के दाम बढऩे से सबसे ज्यादा किसान प्रभावित है। आप आत्मवलोकन करें और नहीं हो पा रहा तो साईकिल उठा लें। उल्लेखनीय है कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं कांग्रेस ने पिछले सप्ताह मोदी सरकार के खिलाफ साइकिल रैली भी  निकाली थी।

Kolar News

Kolar News 29 June 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान कल 30 जून को कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। इसके साथ ही सीएम शिवराज को चौथी बाद सत्ता संभाले भी 100 दिन पूरे हो जाऐंगे। वहीं दूसरी तरफ इस दिन को कांग्रेसी लोकतंत्र की हत्या के 100 दिन पूरे होने के रुप में मनाने की तैयारी में है। कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार गिरने के 100 दिन पूरे होने पर काले झंडे दिखाकर भाजपा और सीएम शिवराज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।   पूर्व मंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 30 जून को जनता द्वारा चुनी गई कमलनाथ सरकार को भाजपा की साजिश के चलते अपदस्थ हुए 100 दिन का समय पूरा हो रहा है। इस दिन कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे या बारिश होने पर काली छतरी लेकर विरोध जताऐंगे। उन्होंने भाजपा और सीएम शिवराज पर आरोप लगाते हुए कहा कि 30 जून को लोकतंत्र की हत्या के 100 दिन पूरे हो रहे है। भाजपा ने 100 दिन पहले मप्र में कमलनाथ की मजबूत सरकार को अपदस्थ किया था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का भाजपा ने 100 दिन पहले अपमान किया था इसलिए कांग्रेस इसका विरोध जताऐगी।   वहीं शिवराज कैबिनेट विस्तार पर प्रतिक्रिया देते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा में फूट और अंतरकलह बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी मप्र के राज्यपाल लालजी टंडन का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। ऐसे में भाजपा को कैबिनेट विस्तार करने की इतनी जल्दी क्यों हैं। जब मप्र के राज्यपाल लालजी टंडन स्वस्थ हो जाए उसके बाद कैबिनेट विस्तार होना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 29 June 2020

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे के निर्देशन में रविवार सुबह 11 बजे जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी द्वारा नगर के मुख्य चैराहों पर पहुंच बिना मास्क के दिखने वाले राहगीरों को मास्क वितरण कर कोरोनो वायरस के प्रति जागरूक कर मास्क पहनने के लिए समझाईश दी।   जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 11 बजे नगर के महावीर मढिया सहित अन्य चैराहों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा आने जाने वाले राहगीरों को मास्क वितरण कर कोरोना वायरस के संक्रमण बचाव के लिए मास्क लगाने के लिए समझाईश दी गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, राजेश त्रिवेदी, नरेन्द्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 28 June 2020

भोपाल। मप्र भाजपा आज रविवार को पूरे मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी और कमलनाथ का पुतला दहन करेगी। भाजपा का आरोप है कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए कमलनाथ ने चीनी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश और प्रदेश के छोटे कारीगरों, कारोबारियों की रोजी-रोटी छीन ली। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का यह कृत्य अपराध है। जिसके विरोध में भाजपा कमलनाथ का पुतला जलाएगी।   वहीं, कांग्रेस ने भाजपा के प्रदर्शन को ध्यान भटकाने की राजनीति बताया है। साथ ही कांग्रेस रविवार को भोपाल के टीटी नगर थाने में पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ जारी पत्र में उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार करने के आरोप में भाजपा पर एफआईआर दर्ज कराएगी। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध में बढ़ोतरी, बारिश से गेहूं-चना भीगना और कोरोना को रोकथाम में नाकाम रहने पर भाजपा जनता का ध्यान भटकाने के लिए कमलनाथ के पुतले जला रही है, जिससे लोगों का ध्यान उसकी नाकामियों पर ना जाए।   पीसी शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम शिवराज का पुराना ट्वीट देख लीजिए जिसमें उन्होंने लिखा था चीन के कम्युनिस्ट पार्टी और भाजपा भाई भाई है। सरकार के पास चीन सीमा विवाद पर जबाव नहीं है। चीन के बाद अब नेपाल भी भारत को आँखे दिखा रहा है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ से भाजपा डर गई है इसलिए उपचुनाव में कमलनाथ की बढ़ती लोकप्रियता से डरकर भाजपा प्रदर्शन कर रही है।   कांग्रेस दर्ज कराएगी एफआईआर 24 विधानसभा उपचुनाव क्षेत्रों मे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विरोध को लेकर भाजपा कार्यालय से जारी पत्र के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में टीटी नगर थाने में आज दोपहर 1 बजे एफआईआर दर्ज कराने पहुचेंगे।

Kolar News

Kolar News 28 June 2020

इंदौर। सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की शनिवार को लोकतंत्र-संविधान बचाओ, देश बनाओ ऑनलाइन विषय पर हुई कॉन्फ्रेंस में समाजवादियों ने अघोषित आपातकाल को खत्म करने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। सामाजिक कार्यकर्ता और नर्मदा बचाओ आंदोलन एवं जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय नेत्री मेधा पाटकर ने सोशलिस्ट कॉन्फ्रेंस का समापन भाषण देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर वरिष्ठ पत्रकार अंबरीश कुमार द्वारा लिखी गई ई-पुस्तिका का विमोचन किया।    इस अवसर पर मेधा पाटकर ने कहा कि उनका अनुभव यह है कि लालू यादव जी ने सदा सेवा, सामाजिक न्याय के लिए कार्य किया तथा वे आजीवन सांप्रदायिकता को चुनौती देते रहे हैं। यही कारण है कि वे आज बीमार होने के बावजूद जेल में है। उन्होंने समापन भाषण में लोकतंत्र, संविधान और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टियों, संगठनों और व्यक्तियों के समन्वय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि जन संसद का गठन हर स्तर पर गठित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने रचनात्मक कार्य के लिए जन चेतना केंद्र बनाए जाने के भी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि वे ऑनलाइन शिक्षा के खिलाफ हैं, क्योंकि यह छात्रों के बीच सामाजिकता खत्म करती है।   मेधा पाटकर ने कहा की सर्वोच्च न्यायालय ने सरकारों को गांव स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है, लेकिन सरकारे आदेश मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने श्रमिकों के कानूनों में किए गए बदलाव को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि लॉकडाउन का दुरुपयोग सरकार ने कार्पोरेट का मुनाफा सुनिश्चित करने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों को जगह-जगह जाकर जनसुनवाई आयोजित करनी चाहिए। आज जो श्रमिक हजारों किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए थे उनके बीच सघन कार्य करना चाहिए।            इससे पहले कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करते हुए इंदौर के वरिष्ठ समाजवादी एवं मीसाबंदी रामबाबू अग्रवाल ने कहा कि आपातकाल में 19 माह के आतंक के दौर में करीब एक लाख 11 हजार कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार किया गया। पूरे देश में नसबंदी के तहत जनता में आतंक फैलाया गया। ग्रामीण इलाकों की जनता जंगलों में पुलिस से बचने के लिए छिपने लगी थी। अदालतों में भी डर का वातावरण बना दिया गया था। सभी साथियों के परिवारों पर जुल्म किए गए। उन्होंने सभी समाजवादियों, वामपंथियों एवं सच्चे देशभक्त तथा देश के हमदर्द साथियों को लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की।   समाजवादी समागम के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सुनीलम ने ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की प्रस्तावना पेश करते हुए कहा कि समाजवादियों ने जिस तरह 1942 में संघर्ष किया था, 1975 में आपातकाल के खिलाफ आंदोलन चलाया था, उसी तर्ज पर आज सरकार द्वारा देश पर थोपे गए अघोषित आपातकाल के खिलाफ संघर्ष छेडऩे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के आपातकाल और मोदी सरकार के अघोषित आपातकाल की तुलना नहीं की जानी चाहिए। समाजवादियों की प्रतिबद्धता लोकतंत्र के प्रति है, चाहे तानाशाह कोई भी क्यों न हो।   डॉ. सुनीलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को 45 वर्ष पहले कांग्रेस सरकार द्वारा देश पर थोपे गए आपातकाल के लिए देश से माफी मांगना चाहिए तथा स्पष्ट शब्दों में देश को आश्वस्त करना चाहिए कि भविष्य में कोई भी कांग्रेस सरकार देश पर फिर कभी आपातकाल नहीं थोपेगी तथा नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करेगी।    कॉन्फ्रेंस में सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की मप्र इकाई के अध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री ने कहा कि पिछले 6 वर्षों से नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार और राज्यों की भाजपा सरकारें जनता की आजादी छीनने का प्रयास कर रही हैं। आज देश का न केवल संविधान खतरे में है, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं तथा अदालतों संसद और अन्य संस्थाओं पर भी खतरा मंडरा रहा है। लोकतांत्रिक अधिकारों पर भी खतरा मंडरा रहा है, इसलिए आज जरूरी है कि लोकतंत्र और संविधान से प्रेम करने वाले सभी लोग फिर एकजुट हों और संविधान बचाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ संघर्ष के लिए मैदान में आए। इस ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में महेश दत्त मिश्रा, जबरसिंह वर्मा, अरूण श्रीवास्तव, राजेन्द्र तिवारी, रामदत्त त्रिपाठी, आलोक जोशी, अम्बरीश कुमार सहित 25 से अधिक वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये।  कॉन्फ्रेंस में रामस्वरूप मंत्री ने विभिन्न मांगों के संबंध में प्रस्ताव रखा, जिसमें समाजवादी समागम के महासचिव पूर्व विधायक डॉ, सुनीलम एवं सीधी के समाजवादी नेता उमेश तिवारी ने कुछ संशोधन सुझाए अन्य साथियों के सुझाव को भी प्रस्ताव में शामिल कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

Kolar News

Kolar News 27 June 2020

होशंगाबाद। होशंगाबाद जिले के पिपरिया में शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने वीएचपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त उनके साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे, जो बुरी तरह से घायल है। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी अनुसार वीएचपी और गौ रक्षणि सेना से जुड़े नेता रवि विश्वकर्मा (39 वर्ष) शुक्रवार रात को अपनी कार से स्टेशन रोड थाना के अंडर ब्रिज से गुजर रहे थे। उनके साथ कार में उनके साथी बजरंग दल के प्रांत सह संगठन मंत्री राजकुमार सिंह और सुरेश पटेल भी बैठे थे। अंडर ब्रिज के पास पहले से घात लगाकर बैठे करीब सात से आठ बदमाशों ने पहले उनकी कार को रोका और फिर लाठी- रॉड से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद अज्ञात हमलावरों ने रवि विश्वकर्मा को कार से बाहर निकालकर उनके सिर में दो गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने उनके साथियों के साथ भी बुरी तरह से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक रवि विश्वकर्मा के भाई अमित विश्वकर्मा ने बताया कि वह बाइक से कार के पीछे आ रहे थे। हमलावरों ने उन्हें रोक कर जान से मारने की धमकी दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कार व तीन कारतूस बरामद किए हैं।   पहले ही जताई थी हत्या की आशंकामृतक नेता रवि विश्वकर्मा ने अपनी हत्या होने की आशंका पहले ही जता चुके थे। उन्होंने शुक्रवार दोपहर को ही होशंगाबाद एएसपी एपी सिंह को इस बारे में ज्ञापन सौंपा था। जिसमें उन्होंने उल्लेख किया था कि उनके मित्र राकेश रघुवंशी को झूठा फंसाया गया है और रसूखदार अपराधी उनकी हत्या कर सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतक रवि विश्वकर्मा के भाई अमित व साथी राजकुमार सिंह तथा सुरेश पटेल के बयान के आधार पर हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वारदात के सबूत जुटाने के लिए पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसडीओपी शिवेंदु जोशी ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल स्टेशन थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी सतीश अंधवान, मंगलवारा थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे भी मौके पर पहुंच गए थे।  

Kolar News

Kolar News 27 June 2020

मन्दसौर। 28 जुन 2020 रविवार को दोपहर 12ः00 बजे जिले के सभी मण्डल केन्द्रो दस-दस जगहो पर पूर्व वाणिज्य मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया जायेगा। जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश नामदेव ने बताया की जब कमलनाथ भारत सरकार में केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री थे तब चीन के माल के आयात शुल्क पर भारी कटोती थी। भारतीय कुटीर उद्योग, लघु उद्योग और व्यापार चोपट हो गया था। इसी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में जिले के 18 ही मण्डल केन्द्रो पर चैराहो पर पुतला दहन किया जायेगा।

Kolar News

Kolar News 27 June 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के बाद वापस मध्य प्रदेश लौटे प्रवासी श्रमिकों के लिए आयोग का गठन किया गया है। आयोग के पास प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने की जिम्मेदारी होगी। सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए आयोग का गठन किए जाने पर मप्र के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने निशाना साधा है।   पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य सरकार द्वारा श्रमिक आयोग का गठन किए जाने पर कहा है कि भले ही सरकार प्रवासी मजदूर आयोग का गठन ले लेकिन सच यह है कि आज भी मजदूर दर- दर भटक रहे हैं और फिलहाल इन्हें रोजगार मिलने के कोई आसार नहीं है। सरकार पर निशाना साधते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि कोरोना के मोर्चे पर सरकार का अब तक कंट्रोल नहीं है। कर्मचारियों को नौकरी से निकला जा रहा है, हम इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार को सभी कर्मचारियों को वापस लेना चाहिए, आउटसोर्स कर्मचारियों को निकालने का काम बदले की भावना से किया जा रहा है।   इसके अलावा उन्होंने मानसून सत्र में विधायकों के प्रश्न उत्तर न होने पर कहा कि इस व्यवस्था को जारी रखना चाहिए। पीसी शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष को लेकर कहा कि कांग्रेस का चेहरा कमलनाथ है और वही नेता प्रतिपक्ष भी होंगे। विधानसभा उपचुनाव में पीसी शर्मा ने ग्वालियर संभाग की सभी 16 सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस जीतेगी, निर्दलीय उम्मीदवारों से कोई खतरा नहीं है।

Kolar News

Kolar News 27 June 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की खबरें इन दिनों जोरों से चल रही है। उपचुनाव से पहले हो रहे मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होने वाले चेहरे कौन से होंगे, इस पर सबकी नजर है। ऐसे में पक्ष से लेकर विपक्ष तक हर किसी को इसका बेसब्री से इंतजार है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हाईकमान से चर्चा करने के लिए आज सीएम शिवराज दिल्ली रवाना होना है, लेकिन उससे पहले सीएम शिवराज कही ओर हाजिरी लगाने पहुंचेगे।   दरअसल भगवान में श्रद्धा रखने वाले सीएम शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली से पहले आंध्र प्रदेश में तिरुपति बालाजी जाऐंगे। यहां बालाजी भगवान के दर्शन और पूजन करने के पश्चात वे सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाऐंगे। बताते चले कि कैबिनेट में शामिल करने वाले चेहरों को लेकर भाजपा संगठन की बैठकों का दौर लगातार जारी है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बुधवार देर रात सीएम शिवराज भी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ करीब दो घंटे चर्चा की है। इस दौरान उन्होंने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की होने वाली वर्चुअल रैली की तैयारियों का भी जायजा लिया।   वहीं आज सीएम शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हाईकमान से चर्चा करने के लिए आज दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में आला नेताओं से वे मुलाकात करेंगे। इस मुलाकाता में कैबिनेट विस्तार के संबंध में चर्चा हो सकती है। लेकिन उससे पहले शिवराज तिरुपति बालाजी के दरबार में दर्शन करने जाऐंगे। माना जा रहा है कि एक-दो दिन के अंदर मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 25 June 2020

भोपाल। देश आज (गुरुवार को) आपातकाल की बरसी मना रहा है। देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आज ही के दिन 1975 में आपातकाल लागू किया गया था। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोकतंत्र के सेनानियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ट्वीट किया है कि -‘1975 में आज के ही दिन आपातकाल लागू हुआ था। उस काले दिन पर कवि नागार्जुन की कुछ पंक्तियां साझा कर रहा हूं- ‘छात्रों के लहू का चस्का लगा आपको, किसी ने टोका तो ठस्का लगा आपको फूल से भी हल्का, समझ लिया आपने हत्या के पाप को इन्दु जी, इन्दु जी, क्या हुआ आपको!’    उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा है कि - ‘विविध रंगों और विचारों से रंगा यह देश न कभी झुका है और न झुकेगा। आपातकाल लगाने वाले न रहे और न वह विकृत मानसिकता रहेगी। कांग्रेसी स्वयं को आज भी विशिष्ट समझते हैं, दूसरों को आम और स्वयं को खास समझने का यह भाव अब नहीं बदला तो यह देश उन्हें बदल देगा। देश आपातकाल की उन क्रूर यातनाओं को आज भी नहीं भूला, लेकिन देश आगे बढ़ेगा। इस संकल्प के साथ कि राष्ट्र उत्थान ही हमारा पहला धर्म है। भारत की आत्मा को बचाने के लिए अपने प्राणों को उत्सर्ग करने वाले महान आत्माओं के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि।’

Kolar News

Kolar News 25 June 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के जारी सियासी उठा पटक के बीच राजनेताओं में कोरोना का खौफ देखने को भी मिल रहा है। भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए नेताओं में हडक़ंप मचा हुआ है। एक- एक कर उनके संपर्क में राजनेता अस्पताल पहुंच कर अपनी जांच करा रहे हैं। गुरुवार को ऐसे ही दो ओर भाजपा विधायक अपना कोरोना टेस्ट कराने जेपी अस्पताल पहुंचे।   भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर जैसे ही नेताओं को लगी, सभी में हडक़ंप मच गया। गुरुवार को भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया और देवीलाल धाकड़ अपना कोरोना टेस्ट कराने राजधानी के जेपी अस्पताल पहुंचे हैं। भाजपा विधायक सिसोदिया के साथ उनका परिवार भी मौजूद था। इससे पहले भी उनके संपर्क में आने वाले वाले 5 अन्य विधायकों ने जांच कराई थी। उन सभी विधायकों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ओमप्रकास सकलेचा से पहले कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।   गौरतलब है कि भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा पिछले कई दिनों से पार्टी की बैठकों में शामिल हो रहे थे। इसके अलावा सकलेचा शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग करने विधानसभा पहुंचे थे। यहां उन्होंने सीएम शिवराज समेत सभी नेताओं से मुलाकात की थी। उसके अगले दिन ही सकलेचा और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। भाजपा विधायक के कोरोना पॉजिटिव निकलने की सूचना के बाद विधानसभा सचिवालय ने राज्यसभा चुनाव में मतदान के फुटेज निकालने के निर्देश दिए थे।

Kolar News

Kolar News 25 June 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनेताओं के दलबदल का दौर जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा की दिग्गज नेत्री और भिंड जिले की पूर्व जनपद अध्यक्ष संजू जाटव ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। संजू जाटव अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के और स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज और मिर्ची बाबा के साथ कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यताा ग्रहण की।   मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, वैसे वैसे राजनीतिक उथल-पुथल बढ़ गई है। भिंड जिले से आने वाली भाजपा की कद्दावर नेता संजू जाटव ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इस सदस्यता कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज और मिर्ची बाबा भी उपस्थित थे। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद संजू जाटव ने कहा कि वह भाजपा में उनकी उपेक्षा की गई और किसी भी कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाता था। इसलिए वे कांग्रेस में आई हैं, वह कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लडऩा चाहती हैं।

Kolar News

Kolar News 24 June 2020

रतलाम। जिले के सैलाना नगर में  पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में 29 जून, सोमवार को पूर्व मंत्री एवं मालवा के गांधी नेता स्वर्गीय प्रभुदयाल गेहलोत की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कोरोना काल के कारण शासन की गाइड लाइन के अनुसार सीमित लोगों की संख्या में किया जाएगा।   यह जानकारी विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने बुधवार को पत्रकारों को देते हुए बताया कि इस दिन प्रात: 11.30 पर आयोजित होने वाले समारोह में उक्त दोनों वरिष्ठ नेताओं के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, सचिन यादव सहित कई पूर्व मंत्री,  विधायक व दिग्गज नेता इस गरिमामय समारोह में उपस्थित रहेंगे।   विधायक गेहलोत ने बताया कि 5 दशक से भी ज्यादा समय तक क्षेत्रवासियों की सेवा में लगे रहे स्वर्गीय गेहलोत की प्रतिमा के अनावरण समारोह में पूरे विधानसभा क्षेत्र व प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग आने के इच्छुक हैं। परंतु सब से क्षमा मांगते हुए कोरोनाकाल के कारण उन्हें अपने घरों से ही शुभकामनाएं देने के लिए कहा जा रहा है। समारोह में सीमित संख्या में ही लोग उपस्थित रहेंगे।

Kolar News

Kolar News 24 June 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के एक करोड़ से अधिक लोग 25 जून को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा की वर्चुअल रैली से जुड़कर उन उपलब्धियों की जानकारी हासिल करेंगे, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने एक वर्ष की कार्यकाल में हासिल की हैं। पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में इस रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, वहीं राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने बुधवार को रैली की तैयारियों का जायजा लिया।                 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा 25 जून को दोपहर 3.00 बजे से वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान नड्डा मोदी की सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। नड्डा की यह वर्चुअल रैली उस अभियान का हिस्सा है, जो प्रधानमंत्री मोदी की सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में चलाया जा रहा है। प्रदेश संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष की वर्चुअल रैली को लेकर मंडल और बूथ स्तर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि मंडल स्तर पर विभिन्न वाट्सअप ग्रुपों के द्वारा  समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इस रैली से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली से जुड़ने के लिए एक लिंक दी जाएगी, जिसके माध्यम से पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता तथा आम लोग रैली से जुड़ सकेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की इस रैली में प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण भी शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने की समीक्षापार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष की वर्चुअल रैली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बूथ स्तर तक अधिक से अधिक लोगों को इस वर्चुअल रैली से जोड़ने की निर्देश दिये, ताकि नड्डा जी के संदेश को व्यापक रूप से समाज में प्रसारित किया जा सके।

Kolar News

Kolar News 24 June 2020

उज्जैन। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मंगलवार को अपने उज्जैन प्रवास के दौरान शाम को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल स्थित कोविड केयर सेन्टर पहुंचकर वहां पर भर्ती 10 कोरोना पॉजीटिव मरीजों से उनका कुशलक्षेम पूछा एवं सुविधाओं के बारे में बातचीत की। सभी मरीजों ने मंत्री से पीटीएस में दी जा रही सुविधाएं एवं उपचार पर संतोष व्यक्त किया।    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मिश्रा ने पीटीएस पहुंचकर सबसे पहले पीपीई किट पहना एवं कोविड केयर सेन्टर में जाकर मरीजों से भेंट की। उनके साथ कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह भी पीपीई किट पहनकर कोविड केयर सेन्टर में गये। इस अवसर पर पीटीएस में आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी मनीष कपूरिया, अपर कलेक्टर अवि प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्रसिंह, पीटीएस के प्रभारी चिकित्सक डॉ. एएस तोमर, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारीगण मौजूद थे।   स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि कोरोना पॉजीटिव होना कोई अपराध नहीं है। यह एक सामान्य बीमारी की तरह है। इसमें सावधानी रखना आवश्यक है। उन्होंने आमजन से आव्हान किया कि कोरोना पॉजीटिव मरीजों एवं उनके परिजनों से सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करें, भेदभाव न करें।

Kolar News

Kolar News 23 June 2020

भोपाल। मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि निकट भविष्य में होने वाले 24 सीटों के उपचुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार की वापसी होगी। अजय सिंह ने कहा है कि उक्त सीटों की सर्वे रिपोटों ने मुख्यमंत्री एवं भाजपा की नींद उड़ा दी है, यही वजह है कि मुख्यमंत्री उपचुनावों को अधिक से अधिक समय तक खींचना चाहते हैं। रीवा प्रवास पर पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर मप्र में जिस प्रकार से लोकतंत्र का कत्ल किया गया, उस पर जनता आंदोलित है और वह किसी भी सूरत में भाजपा को माफ करने वाली नही है। भाजपा पर आरोप लागते हुए उन्होंने कहा कि जनता की चुनी हुई एक पूर्ण बहुमत की सरकार का अपहरण कर लोकतंत्र का गला घोटने वाले यह समझ चुके हैं कि जनता उन्हें सबक सिखाने के लिए आतुर है। यही वजह है कि अब उपचुनाव से भागने के उपाय खोजे जा रहे हैं। अजय सिंह ने दावा करते हुए कहा कि नोटों के दम पर बनाई गई सरकार जनता के दर्द को क्या समझेगी। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित कभी नही। आने वाले समय में जीत सत्य की ही होगी और मप्र में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की वापसी होगी। अजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि मप्र में सरकार की जगह एक गिरोह बैठ गया है, जो जनता को लूटने के नये- नये तरीके खोज रहा है। डीजल एवं पेट्रोल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश मे मप्र में सबसे महंगा डीजल और पेट्रोल बेंचा जा रहा है। जरूरत के सामानों की कीमतें आसमान को छू रही हैं, अपनी रोजी रोटी छोडक़र बाहर से घर आये मजदूरों को रोजगार नही मिल रहा। लोग दाने- दाने को मोहताज हो रहे हैं और मुख्यमंत्री ज्ञान बांट रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 23 June 2020

भोपाल। देशभर में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल- डीजल के दाम को लेकर कांग्रेस के सरकार पर हमले तेज हो गए है। मप्र के कांग्रेस नेता राज्य और केन्द्र सरकार पर जनता को लूटने का अरोप लगा रहे है। वही अब कमलनाथ सरकार में आबकारी मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर ने डीजल- पेट्रोल के बढ़े दामों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।   पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी इतनी बड़ी कोई त्रासदी देश के लिए नहीं हो सकती। आज पूरा देश जल रहा है, लोगों के व्यापार जा रहे हैं, नौकरी जा रही है, किसानों की हालत खराब है और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम बहुत कम है। उसके बावजूद डीजल- पेट्रोल के दाम पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोर-जोर से नारे लगाकर पूछते थे, दाम कम होने चाहिए कि नही पर अब सरकार से सवाल करते हैं तो को देशद्रोही साबित कर दिया जाता है।   क्रास वोटिंग पर सवाल पूछने की भाजपा में हिम्मत नहींभाजपा विधायक गोपीलाल जाटव द्वारा राज्यसभा चुनाव में क्रोस वोटिंग करने के मामले पर पूर्व मंत्री ने कहा कि इस वक्त भाजपा की हिम्मत ही नहीं है कि किसी भी विधयक पर कार्रवाई कर सकें क्योंकि विधानसभा के एक एक विधायक की कीमत उन्हें पता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह विधायकों के खरीद-फरोख्त पर सरकार बनाई उससे यह साबित हो गया कि भाजपा अब चल- चरित्र- चेहरे और कार्यकर्ताओ के अनुशाशन वाली पार्टी नही बची है।   सच बोलने पर भाजपा नेताओं को होती तिलमिलाहटराहुल गांधी के बयान पर भाजपा के लोगों के सवाल खड़े करने पर पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर बोले कि कांग्रेस कभी दिखावा नहीं करती। एक बार नहीं कई बार देश का मान कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं ने बढ़ाया है, लेकिन आजकल दिखावे का फैशन बन गया है। अगर सच बात बोली जाए तो भाजपा के लोगों को तिलमिला हट होती है। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रभक्ति की परीक्षा देने की जरूरत नहीं है, ना ही हमें किसी से नंबर चाहिए। कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए सरकार के साथ खड़ा है, चाहे सरकार किसी की भी हो।

Kolar News

Kolar News 23 June 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं से संवाद कार्यक्रम रखा था।इस संवाद में वही पुरानी घोषणाओं को जो उन्होंने कुछ दिन पूर्व की थी को दोहराया गया।इस प्रायोजित संवाद में उन घोषणाओं की झूठी तारीफ की गई।जबकि उन घोषणाओं में उपभोक्ताओं के लिए राहत नाम की कोई चीज नहीं है सिर्फ चुनिंदा उपभोक्ताओं को शर्तिया आधार पर राहत दी गई है। यदि आप का बिल इतना आया तो इतना भरना होगा , इतना आया तो अभी इतना भर दो , बाकी हम बाद में जांच करेंगे।इस तरह की गोलमोल राहत इन घोषणाओं में दी गई।जबकि वास्तविकता यह है कि प्रदेश का उपभोक्ता इस कोरोना महामारी में लॉक डाउन की अवधि के 3 माह के बिजली बिल की अन्य राज्यों की तरह माफी चाहता है।प्रदेश का उद्योग जगत इस लॉक डाउन अवधि के दौरान लगने वाले फिक्स चार्ज,  न्यूनतम चार्ज व विलंब चार्ज में पूरी छूट चाहता है।वह जितनी खपत उतने बिल को भरना चाहता है लेकिन राहत के नाम पर सिर्फ़ फिक्स चार्ज की वसूली में छूट की बजाय इसे सिर्फ स्थगित किया गया है। आमजन को ,उद्योग जगत को कोई राहत सरकार द्वारा नहीं दी गयी है।कांग्रेस निरंतर जनता की इस माँग को सरकार के सामने रख रही है।   सलूजा ने कहा कि यदि आज प्रदेश का आमजन भारी भरकम बिलों से परेशान हैं , उद्योग , व्यापार , व्यवसाय भारी-भरकम बिल से परेशान है और वो सरकार की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे है।यदि मुख्यमंत्री को इसकी सच्चाई जानना हो तो बगैर प्रायोजित संवाद के सीधे उपभोक्ताओं से संवाद करें तो सारी सच्चाई उन्हें पता चल जाएगी कि आमजन भारी भरकम बिलों से कितना परेशान हैं। शिवराज जी की पूर्व की 15 वर्ष की सरकार में भी अधिकारियों ने इसी तरह प्रायोजित तरीके से काम चलाया और वर्तमान सरकार में भी वहीं प्रायोजित  तरीका फिर दोहराया रहा है जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 22 June 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमनलाथ ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राज्य और केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि कोरोना महामारी में भी पेट्रोल-डीजल की निरंतर बढ़ रही कीमतों से जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है।   पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोमवार को सिलेसिलेवार ट्वीट कर केन्द्र और राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया है कि - ‘कोरोना महामारी में भी लगातार आज 16वें दिन भी पेट्रोल -डीजल महंगा हुआ है। पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग बराबर हो गये हैं। पिछले 16 दिनों के दौरान पेट्रोल 8.30 रुपये और डीजल 9.46 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।’ उन्होंने अगले ट्वीट में कहा है कि - ‘विपक्ष में मूल्यवृद्धि पर विरोध में साइकिल चालने वाले आज मौन होकर गायब हैं। आज अवसर राहत प्रदान करने का है, लेकिन जनता को राहत प्रदान नहीं की जा रही है।’    उन्होंने मांग की है कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार इस संकट काल में तत्काल पेट्रोल- डीजल पर करो में कमी कर जनता को राहत प्रदान करे।’ इसके साथ ही पूर्व सीएम कमलनाथ ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम नियंत्रित नहीं करती है तो कांग्रेस इस मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।’

Kolar News

Kolar News 22 June 2020

भोपाल। मप्र में शिवराज कैबिनेट के विस्तार की चर्चा एक बार फिर जोरों पर है। सूत्रों के मुताबिक सीएम शिवराज मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने जा रहे हैं। उनके इस दिल्ली दौरे को कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच मप्र के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।   उन्होंने सोमवार को मीडिया से बातचीत में मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी राज्यपाल की तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे हालात में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि राजभवन में कुछ लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए थे, कई लोग संदिग्ध पाए गए थे। यह भी सोच का विषय है कि कही राज्यपाल भी वहां जाकर संक्रमित तो नहीं हो गए। पीसी शर्मा ने सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज अभी मंत्रिमंडल की चिंता न करें। सरकार को पहले राज्यपाल का स्वास्थ्य ठीक होने की चिंता करनी चाहिए।   पेट्रोल- डीजल के दाम कम करे सरकार   वहीं देश भर में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल- डीज़ल के दामों को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम तो कम हैं, ऐसे समय में भी पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि तत्काल मार्च में पेट्रोल- डीजल के जितने दाम थे, उतने ही किये जाए। साथ ही पूर्व मंत्री ने गुजरात, पंजाब समेत सात राज्यों में रोड टैक्स माफ किए जाने की तर्ज पर मप्र सरकार से भी प्रदेश में कोरोना काल का रोड टैक्स माफ किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जब सडक़ों पर वाहन ही नहीं चले तो रोड टैक्स किस बात का। 

Kolar News

Kolar News 22 June 2020

भोपाल। जनता के साथ फर्जीवाड़ा करते-करते कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता निजी जीवन में भी उसे आत्मसात करने लगे हैं। यही कारण है कि रवविार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने विश्व योग दिवस पर योगासन करने की फर्जी जानकारी अपने ट्विटर हेंडल पर जारी की। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कमलनाथ द्वारा जारी योगासन चित्र को उनके चरित्र का प्रमाण बताते हुए कही है।   उन्होंने कहा है कि पिछले वर्ष भी जब वे मुख्यमंत्री थे तब 21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सरकारी आयोजन में उन्होंने जानबूझकर भाग नहीं लिया था, लेकिन जब उन्हें तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा तो आनन फानन में मुख्यमंत्री निवास में कथित रूप से योग करते हुए एक तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया में जारी करवायी। इस वर्ष यानी 21 जून को कमलनाथ मुख्यमंत्री नहीं हैं और हमारी जानकारी के मुताबिक वे भौतिक रूप से मुख्यमंत्री आवास को खाली भी कर चुके हैं। फिर भी आज उनके ट्विटर हेंडल से वही एक साल पुराना चित्र जारी किया गया है, जो मुख्यमंत्री आवास का है। इससे जाहिर होता है कि कमलनाथ और कांग्रेस के तमाम नेताओं को केवल लोकलाज बचाने के लिए प्रपंच करने होते है। भारत की संस्कृति, सभ्यता और मान बिन्दुओं के साथ उनका कोई संबंध नहीं है।    उन्होंने कहा है कि यह है कि वे अपने आप को सिद्ध करने के चक्कर में ऐसी भीषण गलतियां कर बैठते है। कमलनाथ जी को यह याद रखना चाहिए कि झूठ की उम्र ज्यादा नहीं होती और आज तो ऐसा हुआ कि झूठ सामने आते ही पकड़ा गया। डॉ. विजयवर्गीय ने कमलनाथ से आग्रह किया है कि वे डेढ साल तक वंदे मातरम से लेकर नागरिकता संशोधन कानून तक तमाम मर्यादाओं का उल्लंघन कर चुके हैं। संभव हो तो निजी जीवन में इस प्रकार की हरकतें करने से बाज आएं।

Kolar News

Kolar News 21 June 2020

भोपाल। मप्र में राज्यसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही भाजपा को दो और कांग्रेस को एक सीट पर विजय मिली है। चुनाव के पहले से ही भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़ा दलित विरोध मुद्दा राज्यसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भी थमा नहीं है। दलित विरोधी मुद्दे को लेकर अब भी भाजपा और कांग्रेस नेताओं के एक दूसरे के खिलाफ लगातार तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रहे हैं। अब भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने पीसी शर्मा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि राजा महाराजा पर नहीं, दलित पर भारी पड़ गया।    राज्यसभा चुनाव के परिणाम में दिग्विजय सिंह को सिंधिया से एक वोट अधिक मिला था, जिस पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने बयान देते हुए कहा था कि राजा, महाराजा पर भारी पड़ गया। पीसी शर्मा के इस बयान पर पलटवार करते हुए विश्वास सारंग ने कहा है कि राजा महाराजा पर नहीं, दलित पर भारी पड़ गया। बरैया के वोट भी अलग से राजा को डलवा दिए गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शुरूआत दलित विरोधी है। पहले जवाहर लाल नेहरू ने अंबेडकर की उपेक्षा की थी। अंबेडकर को संसद सदस्य नहीं बनने दिया था। अब कांग्रेस उसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। विश्वास सारंग ने कांग्रेस को दलित विरोध बताते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी चयन, वरीयता और चुनाव परिणाम से ये सब कुछ साफ हो गया है।    कांग्रेस द्वारा भाजपा पर अन्य दलों के विधायकों को ब्लैकमेल करने के बयान पर विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा कि खिसयानी बिल्ली खम्ब नोचे यह हाल कांग्रेस का है। कांग्रेस में कोई नेता रहना नही चाहता, फेस सेविंग के लिए राजनीति कर रहे है। उन्होंने कहा कि बीएसपी और सपा के जो विधायक जीत कर आये है वो अपनी मेहनत पर जीते हैं। अपने यहाँ के विकास को लेकर वो साथ आये है, कांग्रेस ने उनका अपमान किया है।   हमारा लक्ष्य 24 सीट जीतना उपचुनाव को लेकर भाजपा विधायक विश्वास सारंग का कहना है कि हमारा लक्ष्य 24 सीट जीतना है। सामने कौन होगा, ये हमारे लिए मायने नही रखता। भाजपा के जो विधायक जीतेंगे वो अपने क्षेत्र में विकास करेंगे और हम 24 में से 24 सीटे जीतेंगे।    कल्याण रोजगार अभियान की तारीफ की वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीब कल्याण रोजगार अभियान के शुभारंभ पर विश्वास सारंग ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को नई दिशा दी है। कोरोना संकट आया तब पीएम मोदी ने देश को सजग रखा। उन्होंने कहा कि सरकार के माध्यम से 130 करोड़ के देश में बेरोजगारी से परेशान लोगों को पीएम मोदी ने आर्थिक पैकेज देकर रोजगार से जोडऩे का प्रयास किया है।    

Kolar News

Kolar News 20 June 2020

भोपाल। देशभर में लॉकडाउन के चलते अपने राज्यों में लौट आए बेरोजगार प्रवासी मजदूरों को लाभ पहुंचाने के मकसद से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में मप्र को शामिल किया गया है लेकिन छत्तीसगढ़ फिलहाल शामिल नहीं है। इस अभियान में छत्तीसगढ़ राज्य को शामिल नहीं किए जाने पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए है।    दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री गरीब योजना में छत्तीसगढ़ को शामिल नहीं किए जाने पर सवाल उठाए है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है ‘मोदी जी छत्तीसगढ़ की जनता ने 11 में से 9 लोक सभा में सांसद चुन कर भेजें हैं जिनके कारण आप प्रधान मंत्री बने हैं। इनके साथ इतना अन्याय ना करें। तत्काल छत्तीसगढ़ राज्य को इस योजना में शामिल करें।   एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा ‘प्रधानमंत्री गरीब योजना में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं? आश्चर्यजनक! या तो मोदी जी कॉंग्रेस सरकार के साथ अन्याय कर रहे हैं या उन्हें छत्तीसगढ़ के लाखों मज़दूर के पलायन की कोई जानकारी नहीं है। लॉकडाउन में ही लगभग 2-3 लाख मज़दूर वापस लौटे हैं और लगभग इतने ही अभी दूसरे प्रांतों में होंगे।   गौरतलब है कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान को फिलहाल छह राज्यों के 116 जिलों में लागू किया जाएगा। इनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड और ओडि़शा शामिल हैं। अभियान में रोजगार एवं अवस्थापना सृजन के तहत 25 प्रकार के काम कराए जाएंगे। इस योजना पर 50 हजार करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी।

Kolar News

Kolar News 20 June 2020

कटनी। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। शनिवार को यहां एक और कांग्रेस के नेता की इस महामारी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह नेता कटनी जिले के विजयराघवगढ़ के रहने वाले थे। शनिवार सुबह जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि इससे पहले भी जबलपुर में ही पांच दिन पहले एक कांग्रेस नेता की मौत हुई थी।   कोरोना से कटनी जिले में यह दूसरी मौत है। बताया गया है कि 16 जून को कटनी जिले के विजयराघवगढ़ क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता भुवनेश्वर दीक्षित गुड्डू रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। संक्रमण के कारण उनकी हालत लगातार खराब होती गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं आया। शनिवार सुबह जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कटनी कलेक्टर एसबी सिंह ने उनकी मौत की पुष्टि की है। बताया गया है कि उन्हें हाइपरटेंशन तथा डायबिटीज भी थी। उनकी दोनों बेटियां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।    बता दें कि कटनी के कांग्रेस नेता 56 वर्षीय मोहम्मद फिरोज अहमद की बीते सोमवार को जबलपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बताया गया है कि गुड्डू दीक्षित दिवंगत कांग्रेस नेता फिरोज अहमद की कांट्रेक्ट हिस्ट्री में थे। इसीलिए उनका सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाए गए थे।  

Kolar News

Kolar News 20 June 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिये रिक्त हुए तीन स्थानों लिए वोटिंग पूरी हो गई है। आखिरी वोट कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने डाला। कुणाल चौधरी कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से पीपीई किट में मतदान करने पहुंचे। उनका वोट अलग से लिफाफे में रखा गया है। मतगणना शाम पांच बजे से शुरू होगी और 6 बजे तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।    इससे पहले भाजपा ने कुणाल चौधरी के मतदान पर सवाल उठाए थे। भाजना नेता हितेष वाजपेयी ने शुक्रवार को मीडिया को जारी अपने एक बयान में कहा है कि चुनाव आयोग द्वारा कोरोना पॉजिटिव विधायक को परिसर में प्रवेश की अनुमति महामारी नियंत्रण नियमों का उल्लंघन है और परिसर को कंटेमिनेट करने का आयोग को कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह आयोग द्वारा की जा रही अवैध गतिविधि है, जो चिंताजनक है जबकि बीमारी फैलाना अपराध की श्रेणी में आता है। हितेष वाजपेयी ने मांग करते हुए कहा है कि प्रशासन को इसे रोकना चाहिए।   बतातें चले कि राज्यसभा के लिए भाजपा ने सिंधिया और सुमेर सिंह को उम्मीदवार बनाया हैं। जबकि कांग्रेस से दिग्विजय और फूल सिंह प्रत्याशी हैं। दिग्विजय को पहली वरीयता देने के निर्देश दिए गए हैं। विधायकों के आंकड़ों के हिसाब से मध्यप्रदेश की 3 सीटों में से 2 पर भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है।   

Kolar News

Kolar News 19 June 2020

भोपाल। पूर्व मंत्री और शिवपुरी से वरिष्ठ भाजपा विधायक यशोधरा राजे सिंधिया का आज शुक्रवार को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है।    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से यशोधरा राजे सिंधिया को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘ भारतीय जनता पार्टी की हमारी साथी, श्रीमती @yashodhararaje जी को जन्मदिन पर आत्मीय बधाई। आप राजमाता विजया राजे सिंधिया जी के संकल्पों को जनसेवा के माध्यम से इसी तरह पूर्ण करती रहें, शुभकामनाएं!   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा ‘प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में शिवपुरी से भाजपा विधायक श्रीमती @yashodhararaje को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने यशोधरा राजे को बधाई देते हुए कहा ‘शुभ जन्मदिन !!! अपनी माता परमपूज्यनीय राजमाता विजयाराजे जी के पदचिन्हों पर चलकर आज देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे रही...भाजपा नेत्री एवं पूर्व मंत्री श्रीमती @yashodhararaje जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ   भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर कहा ‘ शिवपुरी से विधायक, पूर्व केबिनेट मंत्री @yashodhararaje जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। परमेश्वर के आशीर्वाद से आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त रहें।

Kolar News

Kolar News 19 June 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के गुटका किंग किशोर वाधवानी को 233 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद और प्रख्यात वकील विवेक तन्खा ने सवाल उठाये हैं। उन्होंने इस मामले में सरकारी नौकरशाही को अपराधी करार दिया है।   कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने शुक्रवार सुबह ट्वीट किया है कि इस मामले में आरोपित तो व्यापारी है, बड़े कर चोरी के आरोप में डीआरआई साक्ष्य इकट्ठा कर कोर्ट में आरोप पत्र दायर करेगा, लेकिन वास्तव अपराधी सरकारी नौकरशाही है। उन्होंने कहा है कि कोरोना काल में इंदौर जैसे हाटस्पाट-पीक टाइम में 70 ट्रक पास नॉन इसेन्शियल आइटम के लिए इशू करके सीएम, एमपी के होम मिनिस्टर से इस आचरण पर कार्यवाही की अपेक्षा है।    उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा है कि क्या यह सच है कि गुटका किंग को इंदौर के किसी बड़े अधिकारी का संरक्षण था? क्या डीआरआई ने पाया की लॉक डाउन के दौरान 70 से अधिक मालवाहन गाडिय़ों को पास बनाकर दिए गए थे, साथ ही एमबी पर 50 से अधिक बार चर्चा की थी। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान से पूछा है कि क्या अधिकारी कोरोना से जंग या फिर बिजनेस कर रहे हैं?   गौतलब है कि इंदौर में क्राइम ब्रांच पुलिस ने पान मसाले के छापों में 233 करोड़ की टैक्स चोरी का अनुमान लगाया था। इस टैक्स चोरी में मुख्य षड्यंत्रकर्ता किशोर वाधवानी है, जिसे तीन दिन पहले डायरेक्टोरेट ऑफ जनरल इंटेलीजेंसी (डीजीजीआई) ने पुलिस के साथ मुम्बई से गिरफ्तार किया था। वहां, कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर इंदौर लाया गया था। डीजीजीआई ने गुरुवार को आरोपित वाधवानी को इंदौर के जिला कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुप्रिया पाराशर ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद वाधवानी को पांच दिन की रिमांड पर डीजीजीआई को सौंप दिया है।   इस मामले में डीजीजीआई के वकील और विशेष लोक अभियोजक चंदन ऐरन ने बताया कि इस पूरे मामले में विदेशी लोगों की संलिप्तता की भी जांच होना है। दुबई के होटल में वाधवानी ने राशि लगाई है और बालाजी ट्रेडिंग नाम से फर्जी फर्म भी बनाई है। पाकिस्तानी नागरिक संजय माटा के साथ ही विजय नायर, अशोक डागा और अमित बोथरा के साथ यह जुड़े हुए होकर मुख्य षड्यंत्रकर्ता है। इन सभी की जांच जरूरी है, इसलिए रिमांड पर लिया है। 

Kolar News

Kolar News 19 June 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना जिले में 5 साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने सरकार से ऐसी घटनाओं पर रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने और पीडि़त मासूम के इलाज की व्यवस्था करने की अपील की है।     कमलनाथ ने ट्वीट कर प्रदेश सरकार से दुष्कर्म मामले के आरोपित को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ‘सतना जिले के डूडहा गाँव में एक पाँच वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की हैवानियत भरी घटना घटित हुई है। प्रदेश में मासूमों से हैवानियत की घटनाएँ निरंतर घटित हो रही है। शिवराज सरकार इनकी रोकथाम को लेकर कड़े कदम उठाये। सरकार पीडि़ता मासूम के इलाज की पूरी व्यवस्था करें, परिवार की हरसंभव मदद करें व दोषी आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे।   बता दें कि सतना में 16 जून को देर रात एक 5 साल की बच्ची से पड़ोसी किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर किशोर मौके से भाग गया। जब बच्ची होश में आई तो उसने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में अपनी मां को बताया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए नागौद अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसका इलाज जारी है। नागौद पुलिस ने आरोपित नाबालिक किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Kolar News

Kolar News 18 June 2020

भोपाल। भिंड जिले के गोहद थाना क्षेत्र के पिपरसाना गांव से दो दिन पहले एक कथावाचक का अपहरण कर लिया था। इस घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है और इसे जंगलराज की निशानी करार दिया है।    कथावाचक के अपहरण को लेकर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए प्रदेश कांग्रेस ने कहा ट्वीट करके कहा है कि दो दिन पहले दंदरौआधाम हनुमान मंदिर में हुई 30 लाख की चोरी के बाद अब वहीं के पंडित का अपहरण कर लिया गया है और 30 लाख की फिरौती मांगी जा रही है। प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से पूछा है कि आप सरकार चला रहे हो या कोई मवाली सर्कस। प्रदेश कांग्र्रेस ने कहा है कि पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है और प्रदेश सरकार मस्ती में है। प्रदेश कांग्रेस ने अपने इस ट्वीट के साथ एक समाचार पत्र में प्रकाशित कथावाचक के अपहरण से संबंधित समाचार की क्लिपिंग भी शेयर की है।   

Kolar News

Kolar News 18 June 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बायोमेट्रिक स्सिटम से थंब इंप्रेशन द्वारा उपस्थिति प्रणाली लागू की गई है। इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने थंब इंप्रेशन द्वारा उपस्थिति प्रणाली को स्थगित करने की मांग की है।    पूर्व सीएम कमलनाथ ने गुुरुवार को सीएम शिवराज को पत्र लिखा है, जिसमें मप्र बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज भार्गव का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने एक ज्ञापन मुझे प्रस्तुत किया है, जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल एवं ग्वालियर द्वारा बीते 10 जून से बायोमेट्रिक सिस्टम से थंब इंप्रेशन द्वारा उपस्थिति प्रणाली लागू की गई है।    कमलनाथ ने पत्र के माध्यम से कहा है कि वर्तमान में वैसे ही कोरोना महामारी फैली हुई है, जो लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में थंब इंप्रेशन प्रणाली से इसके ओर ज्यादा फैलने का खतरा है। यदि कोई एक भी कर्मचारी संक्रमित हुआ तो पूरे कर्मचारियों के संक्रमण फैल सकता है। उन्होंने सीएम शिवराज से अनुरोध किया है कि इस तरह के आदेश को तुरंत निरस्त करते हुए प्रदेश के सभी कार्यालयों में बायोमेट्रिक सिस्टम से थंब इंप्रेशन द्वारा उपस्थिति प्रणाली को स्थगित रखा जाए।

Kolar News

Kolar News 18 June 2020

मुरैना। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता द्वारा चंबल नदी में छलांग लगाने की खबर सामने आई है। माना जा रहा है कि भाजपा नेता ने आत्महत्या करने के इरादे से चंबल नदी में छलांग लगाई है।     मुरैना जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री नरेश गुप्ता द्वारा चंबल नदी के राजघाट पुल से छलांग लगाए जाने का मामला बुधवार को सामने आया है। फिलहाल उनका शव नहीं मिला है, लेकिन यह माना जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या के इरादे से चंबल में छलांग लगाई है। उन्होंने जहां से चंबल नदी में छलांग लगाई है वो इलाका राजस्थान के धौलपुर जिले में आता है। पुलिस पूर्व जिला महामंत्री नरेश गुप्ता के बेटे को घर से ले गई है और स्पॉट पर तलाशी अभियान चल रहा है। इससे पहले बुधवार सुबह राजघाट पुल पर भाजपा नेता नरेश गुंप्ता की स्कूटी खड़ी मिली थी। ये भी कहा जा रहा है कि पुलिस को एक सुसाइट नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Kolar News

Kolar News 17 June 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। दोनों पार्टियों में बैठकों का दौर तेज हो गया है। वहीं बुधवार को भाजपा विधायकों एकजुट रखने के लिए रात्रि भोज का अयोजन किया गया है। जिसमें राज्यसभा चुनाव के पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीजे पांडा और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे रात्रि में विधायकों के साथ भाजपा कार्यालय में भोजन करेंगे।    इससे पहले बुधवार सुबह भाजपा विधायक यशपाल सिसोदिया गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि  राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को लेकर चाक-चौबंद है। वहीं पार्टी के कुछ विधायकों को पार्टी के संगठन के पदों पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के अंदर इलेक्शन एजेंट मतगढऩा के अधिकारिता सारी व्यवस्था रणनीति के तहत चल रही है। मुझे भी एक जिम्मेदारी दी गई है जिसको लेकर मैं गृहमंत्री से मुलाकात करने आया था।   

Kolar News

Kolar News 17 June 2020

भोपाल। पूर्वी लद्दाख के गालवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ सोमवार रात हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने लद्धाख में चीनी सेना के साथ संघर्ष में शहीद हुए रीवा के सपूत समेत सभी वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी है।    कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से चीनी सेना के साथ संघर्ष में शहीद हुए जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘लद्धाख में चीनी सेना के साथ संघर्ष में देश की सीमाओं की रक्षा में, हमारे वीर जवानों की शहादत की खबर बेहद दुखदायी है। मै हमारे सभी शहीद वीर सपूतों को नमन करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हुँ कि उनके परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति दे। पूरा देश उन शहीदों के परिवार के साथ खड़ा है।   चीनी सेना के साथ हुए संघर्ष में मप्र के रीवा जिले का भी एक सपूत शहादत को प्राप्त हुआ है। रीवा के वीर सपूत दीपक सिंह रणबाँकुरे ने सरहद पर चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। रीवा के सपूत को श्रद्धांजलि देते हुए कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा ‘प्रदेश के रीवा के ग्राम फरैदा के वीर सपूत दीपक सिंह रणबाँकुरे ने सरहद पर चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी है। ऐसे वीर सपूत की शहादत को नमन। परिवार के प्रति संवेदनाएँ। दु:ख की इस घड़ी में हम सभी शहीद वीर सपूत के परिवार के साथ है।  

Kolar News

Kolar News 17 June 2020

भोपाल। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का शराब की बिक्री के मामले में फेक वीडियो ट्वीटर पर शेयर करने में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब शिवराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। मामला एक साल पुराना है, जो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वीडियो से जुड़ा है। दिग्विजय सिंह ने कहा- मैं शिवराज के खिलाफ उसी थाने में एफआईआर दर्ज कराने जाऊंगा, जिसमें मेरे खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।    मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा है कि हमें बीमारी से लडऩा है बीमार से नहीं, दिग्विजय सिंह की गलती पकड़ में आ गई है, इसलिए तीन साल पुराना वीडियो निकाल कर अपनी गलती छुपाने के लिए इस तरह की बात कर रहे है। अगर उनके पास कोई वीडियो था तो आपने पहले क्यों शिकायत नहीं की। किसी से रोका था क्या, अब क्यों याद आई शिकायत करने की। मंत्री मिश्रा ने कहा कि पहले तो दिग्विजय सिंह को माफी मांगना चाहिए और उन्हें यह डर्टी पॉलिटिक्स बंद करना चाहिए।    गोपाल भार्गव बोले, दिग्विजय की मानसिक हालत खराब वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ भाजपा विधायक गोपाल भार्गव ने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए उन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह की बातों को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता है। लोकसभा चुनाव हारने के बाद उनकी मानसिक और ज्यादा खराब हो गई है। झूठ बोलना उनकी फितरत में है।

Kolar News

Kolar News 16 June 2020

भोपाल। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के आव्हान पर मंगलवार को देशभर में मांग दिवस बनाया। इस दौरान चार सूत्रीय मांगों को लेकर मध्यप्रदेश की इकाइयों ने विभिन्न जिलों में एक हजार से अधिक स्थानों पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।    इन चार सूत्रीय मांगों में आयकर सीमा से नीचे रहने वाले प्रत्येक परिवार के खाते में अगले छह माह तक 7500 रुपए प्रतिमाह डालने, प्रत्येक परिवार को दस किलो प्रति व्यक्ति की दर से छह  माह तक मुफ्त राशन और उसके साथ केरल की तरह 17 खाद्य वस्तुओं की किट देने, मनरेगा के तहत 200 दिन का काम देने और इस योजना को शहरों में भी लागू करने और सार्वजनिक क्षेत्र को बेचना रोकने और श्रम कानूनों में बदलाव पर रोक लगाने की मांग शामिल है।    राजधानी भोपाल में प्रदर्शन में शामिल होकर माकपा राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा को अवसर में बदलने की बात कही थी। मगर यह अवसर उन्होंने कारपोरेट कंपनियों को मुहैया कराया है। सिर्फ अंबानी की संपत्ति में लॉकडाउन में 17 फीसद से ज्यादा की वृद्धि हुई है, जबकि 15 करोड़ लोगों का रोजगार गया है। करोड़ों छोटे व्यवसायी धंधे से हाथ धो बैठे हैं। सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ के पैकेज में से जनता के हिस्से में एक लाख करोड़ से भी कम है। बाकी राहत कारपोरेट कंपनियों को दी गई है। माकपा ने कहा है कि आने वाले दिनों में इन मांगों को लेकर आंदोलन को और व्यापक बनायेगी।

Kolar News

Kolar News 16 June 2020

अनूपपुर। जब विधानसभा का परिणाम आया था तब शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में लगड़ी सरकार नहीं बनाऊंगा प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार देख ले आजादी के पहले की पार्टी कांग्रेस पार्टी थी उस समय केवल एक ही दुकान थी लेकिन अब देश का क्या  हाल है, सभी के सामने हैं मंच तीन नेता कांग्रेस से भाजपा में आये है। कांग्रेस सरकार दुर्भावना से काम करती है, सरकार के समय भाजपा के हर कार्यकर्ता को परेशान किया गया इतना ही नही अपने विधायक का भी सम्मान नही किया। वरिष्ठ आदिवासी नेता बिसाहूलाल सिंह को मजबूर किया गया और उन्होने स्वभिमान के लिए भाजपा में शमिल हुए। मंगलवार को विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनाव प्रभारी व पूर्व मंत्री संजय पाठक ने कही। उन्होने कहा भाजपा पैसे का लेनदेन नही करती बिसाहूलाल सिंह को कांग्रेसियो ने अपमानित किया साथ ही कई विधायकों को अपमान का घूट पीना पड़ा। क्षेत्र के कोई काम नहीं होते थे। विधायक क्षेत्र का डाकिया होता है जो क्षेत्र का काम भोपाल में कराते हैं लेकिन उन्होंने अपने ही विधायकों को दर किनार कमलनाथ ने किया। कांग्रेस पैसे के लेने देन का आरोप लगा कर भाजपा में आये लोगो को अपमानित कर रही है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता  मिल के काम करे अगर सरकार को बने रहना है तो बिसाहूलाल को जितना है। कार्यकर्ता उम्मीदवार है। चुनाव प्रभारी होने के नाते मैं आप की पीड़ा सुनने आया हूँ। 127 बूथ प्रभारियों से कहा कि आप का एक दिन का सर्वे ही पूरा चुनाव है प्रदेश की 24 विधानसभा उप चुनाव में सबसे ज्यादा वोटो से अनूपपुर में चुनाव जीतना है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने कहा कार्यकर्ता मेहनत कर देश प्रदेश में सरकार बनाई है, बिसाहूलाल सिंह के सामने गिट्टी रेत बेचने वालों की कोई औकात नहीं वो इनसे लड़ पाएंगे। किसी  आदिवासी नेता में इतना दम नहीं था जो कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को तमाचा दिखा दे लेकिन बिसाहुलाल सिंह ने कर दिखाया कार्यकर्ता जोश के साथ भारतीय जनता पार्टी का काम करे। प्रदेश समिति के सदस्य दिलीप जायसवाल ने कहा कि  बिसाहूलाल सिंह ने शिवराज सिंह चौहान पर विश्वास किया और भाजपा में आये,15 महीने से पहले जो सरकार बनेगी सरकार बनी थी झूठ की सरकार बनी थी कई योजनाओं को बंद कर दिया गया किसानों को छोड़कर अन्य लोगो कर्ज माफ किया गया है आज हमारी  जिम्मेदारी बढ़ गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि 127  इकाइयां बनाई गई है प्रत्येक इकाइयों के लिए प्रभारी बनाए गए हैं उन प्रभारियों को 14 बिंदुओं का कार्य दिया गया। अब कार्यकर्ताओं को हर बूथों में कड़ी मेहनत करनी है वोटरों की नब्ज को टटोलना है। हम चुनाव जीतने के लिए काम नही करेंगे बल्कि रिकार्ड बनाने के लिए काम करेंगे। बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस अनूपपुर में नहीं बल्कि मध्यप्रदेश में भी नहीं रह गई है मैं इंदिराजी को अमरकंटक लाया ताकि आदिवासियों को देखे वो आदिवासी से प्यार करती थी लेकिन अब कांग्रेसियों में आदिवासी के प्रति प्यार नहीं रह गया। 31 आदिवासी विधायको ने कमलनाथ सरकार को बनाया था,दरकिनार करने के कारण ही कमलनाथ सरकार गिर गई। उन्होने कहा आदिवासी की चिंता नरेंद्र मोदी व शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से कह दिया की हम नहीं तो तुम नहीं आज हमने उनको रास्ते में ला दिया। दिग्विजय सिंह नेता है और कमलनाथ भोले बाबा सरकार अपने कर्मों से गई है। उन्होने कहा कांग्रेस प्रचार करती है कि बिसाहूलाल पैसे में बिक गया है,उनके पास कोई मुद्दा नहीं है इसके लिए युवक कांग्रेस के कुणाल चौधरी व जीतू के कहने पर यहाँ के नेता दो चार युवा कांग्रेस के नेता लोग पहुंच कर कार्यक्रर्म को प्रभावित करने जाते है। दिग्विजय सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि आ जाओ अनूपपुर मैं बताऊंगा कि लोग क्यों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।  जब मेरा एक्सीडेंट हुआ था तब शिवराज सिंह चौहान ने अपने दो मंत्रियों को भेज कर मेरा इलाज करवाया जबकि मैं इस पार्टी में नहीं था। बैठक में सांसद हिमान्द्री सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह, शहडोल जिला अध्यक्ष अवस्थी, नरेंद मरावी, आधाराम वैश्य, रामदास पुरी, सिद्धार्थ शिव सिंह, मनोज द्विवेदी, रामअवध सिंह, अनिल पटेल,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील गौतम,मनीष गोयनका,प्रभात मिश्र, अनूपपुर मण्डल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा, कोतमा मण्डल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, जितेंद भट्ट, अक्षय पांडे सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।  

Kolar News

Kolar News 16 June 2020

जबलपुर। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शहर के मेडिकल कॉलेज में गंभीर स्थिति में भर्ती कराए गए कटनी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता फीरोज अहमद की सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के चलते 13 मौतें हो चुकी हैं।    निगेटिव आई 129 सैंपल की जांच रिपोर्ट  जबलपुर जिले के लिए रविवार का दिन राहत भरा रहा। आईसीएमआर एनआईआरटीएच व मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वायरोलॉजी लैब से रविवार शाम को जारी 129 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव रही। इसके अलावा कोविड-19 की नई गाइडलाइन के तहत कोरोना के 3 मरीजों को स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र देकर डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज किए गए लोगों में 48 साल की महिला, 20 वर्षीय युवती, 17 साल की किशोरी शामिल हैं। इन सभी को सुखसागर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर अस्पताल में ही एकांतवास पर रखा गया है। इस तरह अब तक जिले में पॉजिटिव पाए गए कोरोना के 309 मरीजों में 241 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 55 रह गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।   

Kolar News

Kolar News 15 June 2020

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह  करुणाधाम आश्रम में माथा टेका। कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन के 84 दिन बाद मंदिर, धर्मस्थल खोलने पर  मुख्यमंत्री चौहान आश्रम गए। आश्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री चौहान ने माता रानी और गणपति भगवान से प्रार्थना की कि नागरिकों की इस विपदा से रक्षा करें। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अन्य श्रद्धालुओं ने भी आश्रम में  प्रार्थना की।

Kolar News

Kolar News 15 June 2020

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह  करुणाधाम आश्रम में माथा टेका। कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन के 84 दिन बाद मंदिर, धर्मस्थल खोलने पर  मुख्यमंत्री चौहान आश्रम गए। आश्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री चौहान ने माता रानी और गणपति भगवान से प्रार्थना की कि नागरिकों की इस विपदा से रक्षा करें। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अन्य श्रद्धालुओं ने भी आश्रम में  प्रार्थना की।

Kolar News

Kolar News 15 June 2020

भोपाल। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत 12 लोगों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई भाजपा द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की है। दिग्विजय सिंह पर एफआईआर होने के बाद प्रदेश की सियायत गरमा गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं मेेें जुबानी जंग तेज हा गई है। इस बीच भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने विवादित बयान देकर मामले को तूल पकड़ा दिया है।    दिग्विजय सिंह पर प्रकरण दर्ज होने के बाद कांग्रेस और भाजपा नेता एक दूसरे पर हमले बोल रहे है।  वहीं इस मामले में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने विवादित बयान दिया है। सोमवार को दिग्गी पर हमला बोलते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजयसिंह के कर्मों के कारण उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है। कर्मों का प्रायश्चित तो करना पड़ेगा, हर अपराध के लिए दिग्विजय सिंह तैयार हैं क्या ? दिग्गी ने कांग्रेस डुबाई, राहुल गांधी को डुबाया यहां तक तो ठीक है, लेकिन अब खुद डूबने आ रहे हैं। भाजपा विधायक यही नही रूके । आगे उन्होंने दिग्गी के लिए कहा कि दिग्विजय सिंह को राम पर नहीं हराम पर भरोसा है। दिग्विजयसिंह का स्थान दरगाह है, दिग्विजय सिंह भगवान को नहीं मानते हैं।

Kolar News

Kolar News 15 June 2020

रतलाम। प्रदेश में योग्यताधारी शिक्षकों सहित अन्य विभागों में उच्च पद के समकक्ष क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों को अनार्थिक मांग पदनाम की मुख्यमंत्री द्वारा मंचीय घोषणा अटक-भटक कर रह गई है। मंजिल से दूर मंत्रालय में मंथर गति से टेबल दर टेबल पदनाम फाइलें चलना बदस्तूर जारी हैं, लेकिन आदेश जारी नहीं हो पा रहे हैं।   मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अनुसार, कर्मचारियों की  पदोन्नति  प्रकरण आरक्षण  के पेंच से  सर्वोच्च न्यायालय  में विगत वर्षो से लंबित है, इस पर मप्र सरकार लगभग छ: करोड़ खर्च करने के बाद भी न्याय की प्रत्याशा में है, लेकिन निकट भविष्य में न्याय मिलना संभव प्रतित नहीं हो रहा है। इस अवधि में लगभग एक लाख शिक्षक, कर्मचारी नियुक्ति के 30-40 साल बाद उसी पद से बगैर पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो चुके हैं, हजारों शिक्षक, कर्मचारियों के  सेवानिवृत होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसके फोरी तौर पर समाधान के लिए  अनार्थिक मांग पदनाम  एक समाधान है। यह लॉलीपॉप व झुनझुना सिध्द हो रहा है; इस मुद्दे में टालमटोल चिंताजनक है।   कर्मचारियों के संघ ने शनिवार को मीडियो को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि पदनाम के मामले में अपना स्पष्ट मत रखते हुए  मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने  5 व 23 सितम्बर 2017 को शिक्षकों के लिए मंचीय घोषणा की थी। विडम्बना है कि कई माननीयों द्वारा भी इसके पक्ष में घोषणा कर प्रयास के आश्वासन सार्वजनिक मंचो से दिये जा चुके है। 08 सितम्बर 2019 को तात्कालिक  विधायक द्वय हरदीपसिंह  डंग-सुवासरा(कांग्रेस) अब निवृत्तमान भाजपा सदस्य एवं अनिरूद्ध माधव मारू(भाजपा) मनासा ने मप्र तृतीय वर्ग शास कर्म संघ के संपन्न  संभागीय सम्मेलन मनासा में  एक ही मंच से घोषणा कर ,प्रयास के आश्वासन दिये थे।    बताया गया है कि घोषणा का पालन मुख्यमंत्री अपने उस कार्यकाल में व सत्ता परिवर्तन के बाद तात्कालीन मुख्यमंत्री  कमलनाथ  अपने वचनपत्र के पालन में पूरा नहीं करवा पाये। संयोग से फिर शिवराजसिंह चौहान मुख्यमंत्री पद पर काबिज हैं, लेकिन पदनाम अभी भी शिक्षकों, कर्मचारियों के सामने मुँह बाये खड़ा हैं। अब शासन-प्रशासन की नूराकुश्ती समाप्त कर  उप चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पूर्व तत्काल इसका समाधान करते हुए आदेश होना चाहिए। यदि ऐसा तकनीकी पेंच के चलते संभव नहीं हो पा रहा है तो जवादारों द्वारा सार्वजनिक रूप से स्वीकारोक्ति कर स्पष्ट किया जाना चाहिए की असली रूकावट कहाँ है? उन्होंने कहा है कि इसका सर्वोच्च प्राथमिकता से समाधान निकाला जाए।

Kolar News

Kolar News 13 June 2020

भोपाल। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 16 जून को प्रदेश भर में मांग दिवस मनायेगी। इन दिन पार्टी के कार्यकर्ता इन मांगों को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय पार्टी पोलिट ब्यूरो की सदस्य एवं पूर्व सांसद सुभाषणी अली की उपस्थिति में हुई पार्टी राज्य सचिव मंडल की ऑनलाइन बैठक में लिया गया।    माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन चार सूत्रीय मांगों में आयकर सीमा से बाहर रहने वाले समस्त परिवारों के खाते में अगले छह माह तक 7500 रुपये डालने, प्रत्येक परिवार को प्रति व्यक्ति दस किलो की दर से छह माह तक मुफ्त अनाज देने, मनरेगा में प्रति पविार 200 दिन का काम देने और इस योजना का विस्तार शहरों में भी करने के साथ ही कारोना की आड़ में निजीकरण की मुहिम को तेज कर सार्वजनिक क्षेत्र को बेचने वाली नीतियों पर रोक लगाने और श्रम कानूनों में खत्म करने के कदमों को वापस लेने की मांग शामिल है। इसके साथ ही पार्टी प्रदेश की शिवराज सरकार की जनविरोधी नीतियों का भी विरोध करेगी।    उन्होंने बताया कि पार्टी राज्य सचिव मंडल ने निर्णय लिया है कि माकपा कार्यकर्ता इस आव्हान को व्यापक पैमाने पर जनता के बीच लेकर जाएंगे, लेकिन निर्धारित शारीरिक दूरी सहित अन्य सुरक्षा पहलुओं का पूरा पालन किया जायेगा। यह आव्हान पार्टी की हर प्राथमिक इकाई अपने मौहल्ले, बस्ती और गांव में आयोजित करेगी। प्रदेश भर की इकाइयां इसे सफल बनाने में जुट गई हैं। 

Kolar News

Kolar News 13 June 2020

भोपाल। रेल मंत्री पीयूष गोयल का आज शनिवार को जन्मदिन है। वे आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेट राज्यसभा सांसद गोयल के पास रेलवे के अलावा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का भी प्रभार है। उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी के अलावा पार्टी के शीर्ष राजनेताओं और मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देेते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘हमारे कर्मठ साथी श्री @PiyushGoyal जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और ऐसे ही राष्ट्र उत्थान में योगदान देते रहें, शुभकामनाएं!   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा ‘केंद्रीय रेल एवं वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री @PiyushGoyal जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।   कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा ‘केंद्रीय @RailMinIndia मेरे प्रिय भाई श्री @PiyushGoyal जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से यही प्रार्थना कि आप सदैव स्वस्थ रहें और इसी तरह राष्ट्र के उत्थान में योगदान देते रहें।   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रेल मंत्री गोयल के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं !!! भारतीय राजनीतिज्ञ, वित्तीय विशेषज्ञ, सरल, सहज और शांत स्वाभाव से परिपूर्ण माननीय रेल मंत्री श्री @PiyushGoyal जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई...ईश्वर आपको सदा स्वस्थ और चिरायु रखे।   भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर कहा ‘भारत के रेलवे मंत्री, कुशल संगठक श्री @PiyushGoyal जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। आप दीर्घायु हो, ईश्वर से यही कामना है।   केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने साथी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘केंद्रीय रेल मंत्री श्री पियूष गोयल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।

Kolar News

Kolar News 13 June 2020

भोपाल। गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने के लिए भारत सरकार से निर्माण कार्यों से संबद्ध क्षेत्रों की जीएसटी की दरों को कम करने की पहल की है। मंत्री डॉ मिश्रा की इस पहल को स्वीकार किए जाने पर प्रदेश में रोजगार के न केवल नए अवसर सृजित होंगे बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा। मन्त्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा उन्होंने 40 वीं जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से जीएसटी दरों को कम करने की मांग की।    मंत्री डॉ. मिश्रा ने केंद्रीय वित्त मंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का देश के लिए संकट की इस घड़ी में आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज देने और प्रदेश को जीएसटी की 1386 करोड रुपए की राशि प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि केंद्र से मिलने वाली जीएसटी राशि से कोरोना संकट काल में व्यवस्थाएं दुरस्त करने में प्रदेश को आवश्यक मदद मिली है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री सीतारमण से क्षतिपूर्ति फंड में भी ऋण की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। मंत्री डॉ मिश्रा ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले ऋण में लगाई जाने वाली शर्तों को शिथिल कर राहत प्रदान करने की  मांग की।   डॉ मिश्रा की पहल, कम करें जीएसटी दरें मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में निर्माण कार्य से संबद्ध क्षेत्रों में लगने वाली 12 प्रतिशत की जीएसटी राशि को कम कर 9 प्रतिशत करने की पहल की। डॉ मिश्रा ने केंद्रीय वित्त मंत्री को अवगत कराया और कहा कि उन्होंने रोजगार संवर्धन के लिए सुबह उद्योगपतियों से चर्चा की थी। उद्योगपतियों के द्वारा बताया गया कि यदि जीएसटी की दरें कम हो जाएगी तो वे अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार के नए अवसर पैदा कर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दे सकेंगे।   मेडिकल उपकरण पर लगने वाली जीएसटी की दरें कम हो  मंत्री डॉ मिश्रा ने चिकित्सीय उपकरणों पर लगने वाली जीएसटी की राशि में राहत प्रदान करने का  अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में राहत मिलने पर इलाज की बेहतर व्यवस्था न केवल उपलब्ध कराई जा सकेगी बल्कि उपचार के खर्च में भी कमी आएगी। इससे मरीजों को सुलभ तरीके से उपचार उपलब्ध कराने में आवश्यक मदद मिलेगी।   मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में कोरोनावायरस के संक्रमण काल में जीएसटी में राहत प्रदान की जाती है, तो अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मदद मिलेगी। इससे अधिक से अधिक रोजगार सृजित हो सकेंगे और सरकार को भी संकट के इस दौर में  अधिक से अधिक लोगों को सहायता पहुंचाने में मदद मिल सकेगी।

Kolar News

Kolar News 12 June 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत में इन दिनों वायरल ऑडियो से सियासी घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वायरल ऑडियो को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को इंदौर और भोपाल में जमकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।   सीएम शिवराज के वायरल ऑडियों के खिलाफ भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और दोष साबित होने पर सरकार बर्खास्त करने की मांग की है। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, पूर्व महापौर कैलाश मिश्रा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। रोशनपुरा चौराहे पर हुए इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान निर्धारित शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मौजूदा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।    धरना प्रदर्शन कर रहे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने मांग की है कि कथित ऑडियो और वीडियो की फॉरेंसिक जांच के निर्देश देकर जनता के इस अधिकार की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि ऑडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर मध्य प्रदेश की सरकार को गिराया गया। सरकार गिराने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसीराम सिलावट अगर नहीं साथ देते तो सरकार क्या गिर सकती थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा सार्वजनिक ऑडियो में कहा गया है।   

Kolar News

Kolar News 12 June 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को उनकी जन्म वर्षगांठ पर बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने आज प्रातः दूरभाष पर केंद्रीय मंत्री तोमर को बधाई देते हुए उनके यशस्वी जीवन की कामना की। इसके अलावा सीएम शिवराज ने ट्वीट कर केन्द्रीय मंत्री तोमर को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘मेरे प्रिय मित्र, हमारे साथी, हमारे मार्गदर्शक केंद्रीय मंत्री श्री @nstomar जी को जन्मदिन पर आत्मीय बधाई। ईश्वर आपको स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, शुभकामनाएं’।     

Kolar News

Kolar News 12 June 2020

भोपाल। भारत माता के वीर सपूत और महान क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल की आज शुक्रवार को जयंती है। देश के खातिर अपनी कुर्बानी देने वाले महान क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म आज के ही दिन 11 जून 1897 को हुआ था। मशहूर काकोरी कांड को अंजाम देने वाले क्रांतिकारियों में राम प्रसाद बिस्मिल भी प्रमुख हैं। उनकी जयंती पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें नमन किया है।    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर उनकी एक कवित की पंक्ति अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए नमन किया है। उन्होंंने ट्वीट कर लिखा ‘ऐ मातृभूमि तेरी जय हो, सदा विजय हो, प्रत्येक भक्त तेरा, सुख-शांति-कान्तिमय हो- बिस्मिल । जिन वीर सपूतों पर मां भारती को गर्व है और जिनकी चरण रज आज भी देश सेवा के अनुपम भाव से हम सबको भर देती है, ऐसे महान क्रांतिकारी राम प्रसाद 'बिस्मिल' की जयंती पर कोटिश: नमन।   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में कहा ‘सरफऱोशी की तमन्ना’ जैसे अमर गीत के रचियता, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ भारत की आज़ादी के लिए वो चिंगारी छेड़ी, जिसने ज्वाला का रूप लेकर ब्रिटिश शासन के भवन को लाक्षागृह में परिवर्तित कर दिया। काकोरी कांड के नायक रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर कोटि-कोटि प्रणाम’।    भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा ‘भारत माँ के वीर सपूत जिनकी लिखी पंक्तियाँ मात्र ही हृदय में राष्ट्रभक्ति का सैलाब ले आए। ऐसे अमर बलिदानी राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर कोटि कोटि नमन।   केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ट्वीट कर कहा ‘"सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है। राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानी व काकोरी काण्ड के सूत्रधार अमर शहीद पंडित राम प्रसाद 'बिस्मिल' जी की जयंती पर उन्हें शत-शत् नमन। 

Kolar News

Kolar News 11 June 2020

भोपाल। भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी गुरुवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात करने उनके निवास पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया के सामने उपचुनाव में सभी 24 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया है। भाजपा विधायक के इस बयान पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बागी 22 विधायकों को वोट देने का कोई मतलब नहीं है इसलिए कांग्रेस सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।    पीसी शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नारायण त्रिपाठी जिस क्षेत्र से आते हैं वहां चुनाव तो है नहीं। कांग्रेस 24 में से 24 सीटें जीतेगी। जिस 22 बागियों को भाजपा टिकट दे रही है, उन लोगों को वोट देने का कोई मतलब नहीं। पीसी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ की 15 महीने की सरकार जो कि अच्छा काम कर रही थी, इन सब लोगों ने मिलकर सरकार गिरा दी, जो कि हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही थी।    प्रदेश में भाजपा होर्डिंग से सिंधिया के गायब होने पर पीसी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि जब सिंधिया कांग्रेस में थे तो इनका नाम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और सिंधिया तीनों का साथ नाम लिया जाता था। लेकिन भाजपा में इनके नाम ही गायब है। पूर्व मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब ग्वालियर क्षेत्र में सब अपने वर्चस्व का नाम स्थापित करने के लिए काम करेंगे। चाहे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा हो, चाहे नरेंद्र सिंह तोमर हो या भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा, अब वहां 5-5 लोग अपने वर्चस्व के नाम को स्थापित करेंगे। 

Kolar News

Kolar News 11 June 2020

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमनलाथ सरकार ने शिवराज सिंह चौहान सरकार के जोखिम क्षेत्रों में धार्मिक स्थल नहीं खोलने और शराब की दुकानें खोलने के निर्णय पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि देवालय से कोरोना और मदिरालय से कोरोना नहीं, सरकार की यह कैसी सोच और कैसा निर्णय है?   पूर्व सीएम कमलनाथ ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से कहा है कि - शिवराज जी, प्रदेश के भोपाल - इंदौर सहित अन्य स्थानों पर जहां अभी तक धार्मिक स्थल नहीं खुले हैं, उन्हें तो कम से कम खुलवा दीजिये। देश के अधिकांश स्थानों पर यह खुल चुके हैं।’ उन्होंने आगे लिखा है कि मैंने पूर्व में भी यह मांग की थी। राज्य के जोखिम क्षेत्रों के अलावा कई स्थानों पर भी देवालय नहीं खोले गए हैं, जबकि प्रदेश में सरकारी शराब की दुकानें तो आपने खुलवा ही दी हैं। उन्होंने सरकार के इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए धार्मिक स्थल जल्द खोलने की मांग की है।

Kolar News

Kolar News 10 June 2020

भोपाल।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद कांग्रेस ने कांग्रेस की सरकार गिराने के आरोप लगाए हैं। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कथित ऑडियों को लेकर सीएम शिवराज पर जमकर निशाना साधा है।   पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में सीएम शिवराज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने कल इंदौर में सच्चाई को खुद बयां कर दिया कि कांग्रेस की लोकप्रिय, स्थिर सरकार को उनके केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा ने सिंधिया के साथ मिलकर गिराया। केंद्रीय नेतृत्व नहीं चाहता था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही कहती आयी है कि भाजपा ने साजिश- षड्यंत्र रच सरकार गिरायी। कांग्रेस के आरोपों की पुष्टि शिवराज की स्वीकारोक्ति से हो गयी है।   कथित ऑडियो में यह कहा है सीएम शिवराज ने कथित ऑडियो में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक बेहद विवादित भाषण का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज का ये कथित वायरल ऑडियो इंदौर की रेसिडेंसी कोठी में सांवेर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच का है। कथित वायरल ऑडियो क्लिप में सीएम शिवराज सिंह चौहान कह रहे है कि केन्द्रीय नेतृत्व ने तय किया कि ये सरकार गिरना चाहिए, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगैर सरकार गिर सकती थी क्या और कोई तरीका नहीं था इसलिए पार्टी ने फैसला लिया है। फैसला प्रधानमंत्री जी का, अमित शाह का, नड्डा जी का, और केंद्रीय नेतृत्व का था। देखना प्रधानमंत्री जी का फैसला गलत ना हो जाए। सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद कांग्रेस ने कांग्रेस की सरकार गिराने के आरोप लगाए हैं।  

Kolar News

Kolar News 10 June 2020

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने शिवराज सरकार की विश्वविद्यालयालीन परीक्षा कराने की जिद पर प्रश्न उठाते हुए कहा है कि युवाओं के कथित मामा बतायें की भांजे- भांजियों का जीवन महत्वपूर्ण है कि आपकी इनसे फीस वसूलने की लालची साजि़श? बुधवार को एक बयान जारी कर उन्होंने कहा है कि पूरा प्रदेश विगत तीन माह से लॉक डाउन है। सभी विद्यार्थियों का ध्यान अपने और अपने परिवार की स्वास्थय सुविधाओं, घरेलू समस्याओं पर केंद्रित है। 85 प्रतिशत पालकों के काम धंधे ठप्प हैं, आय के साधन चौपट हैं, ऐसी विषम परिस्थितियों में विद्यार्थी विद्या अध्ययन की तरफ ध्यान केंद्रित नहीं कर सकें हैं।    रवि सक्सेना ने आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों द्वारा परीक्षा आयोजित करने की कोई अधिसूचना भी जारी नहीं की गईं थीं। ऐसी विकट परिस्थितियों में सिर्फ फ़ीस वसूलने के लिए परीक्षाएँ आयोजित करना विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों के लिए अत्यंत घातक होगा एवं उनके जीवन के साथ खिलावाड़ करना होगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कांगेस पार्टी की मांग है कि तत्काल प्रदेश के विश्वविद्यालयों द्वारा परीक्षा आयोजित करने के मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्णय पर रोक लगायी जाए। यदि आवश्यक हो तो स्नातक और स्नातकोत्तर की फाइनल ईयर की ही परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएं तथा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्याथियों को जनरल प्रमोशन दिया जाए।   

Kolar News

Kolar News 10 June 2020

भोपाल। गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में होमगार्ड के जवानों ने सराहनीय कार्य किया है। उनके कार्य और सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने उनकी सेवा अवधि को छ: माह बढ़ाने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवानों को प्रतिमाह नियमित रूप से मानदेय का भुगतान होगा। डॉ. मिश्रा ने आज एसडीआरएफ मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित ऑफिसर्स मेस के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। मंत्री डॉ. मिश्रा ने एसडीआरएफ तथा होमगार्ड द्वारा मानसून में होने वाली आपदा से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आपदा और बाढ़ राहत कार्य इत्यादि के समय उपयोग में आने वाले अत्याधुनिक बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मंत्री डॉ. मिश्रा के समक्ष जवानों द्वारा बाढ़ एवं अन्य आपदा के समय नागरिक सुरक्षा के लिये किये जाने वाले कार्यों का डिमांस्ट्रेशन किया गया। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा को मोटर बोट प्लाटून कमाण्डर श्री चेतन कन्नौजी के नेतृत्व में तीन मोटर बोट की प्लाटून ने छोटे तालाब में सलामी दी। सिविल डिफेन्स वालिंटियर्स सम्मानित गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कोरोना संकट काल में पूर्ण समपर्ण के साथ कार्य करने वाले 30 सिविल डिफेंस वालिंटियर्स को सम्मानित भी किया। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह वालिंटियर्स नहीं कोरोना वॉरियर्स है। संकट की इस घड़ी में सभी ने जीवन सुरक्षा के लिये उत्कृष्ट कार्य किया गया है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने सभी सम्मानित वालिंटियर्स को ट्रेकसूट भेंट किये।   इस अवसर पर होमगार्ड डीजी अशोक दोहारे, एडीजी एसडीआरएफ डी. सी. सागर, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड संतोष जाट एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।  

Kolar News

Kolar News 9 June 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के इंडेक्स कालेज के डॉ. अजय जोशी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अपने कर्त्तव्य के निर्वहन में जीवन के आखिरी समय तक सक्रिय रहे चिकित्सक डॉ. जोशी के परिवार के साथ राज्य सरकार साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।   शाजापुर में वरिष्ठ नागरिक से क्रूर व्यवहार के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाजापुर में एक वरिष्ठ नागरिक के साथ उपचार के दौरान किए गए व्यवहार को क्रूर बताते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री चौहान ने इस मामले के संज्ञान में आते ही अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। प्रकरण में विवेचना की जा रही है।  

Kolar News

Kolar News 9 June 2020

भोपाल। मप्र में उपार्जन केन्द्रों पर चल रही गेहूं खरीदी के दौरान किसानों को हो रही असुविधा और परेशानी के लिए कांग्रेस के हमले लगातार जारी हैं। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने इस मामले पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि फसल बेचने आ रहे किसानों को परेशानी हो रही है साथ ही सरकार भुगतान में भी देरी कर रही है, जिससे अन्नदाता बेहाल है।    पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उपार्जन केन्द्रों पर बनी स्थिति और किसानों को भुगतान में हो रही देरी को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि किसान इस वक्त बहुत परेशान है। कई गेहूं गाडिय़ां अभी भी विक्रय केंद्र पर खड़ी हुई है और जिन किसानों की गेहूं बिक चुके हैं उनका अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। इसके अलावा प्रदेश में लॉकडाउन के समय से बंद पड़े धार्मिक स्थलों को दोबारा खोले जाने को लेकर भी पीसी शर्मा ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यहां दुकानें खुल गई हैं, शॉपिंग मॉल खुल गए हैं। अब धार्मिक स्थलों को खोला जाना चाहिए, भाजपा की क्या भगवान से आस्था उठ चुकी है।    वहीं राजधानी भोपाल में पुलिस द्वारा चलाई जा रही चालानी कार्यवाही को गलत बताते हुए पीसी शर्मा ने इसे तुरंत बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में जिस तरह से चालानी कार्यवाही हो रही है, इससे आम जनता परेशान हो रही है। इस तरह की चालानी कार्यवाही बंद होना चाहिए।   

Kolar News

Kolar News 9 June 2020

भोपाल। देश भर में लॉकडाउन के दौरान गरीब मजदूरों के लिए मसीहा बने सोनू सूद से अब मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने मुंबई में फंसे रीवा -सतना के मजदूरों को वापस मध्य प्रदेश लाने के लिए मदद मांगी है। उन्होंने सोनू सूद को प्रवासी मजदूरों की पूरी लिस्ट भेज दी है। हालांकि ट्वीट को लेकर भाजपा विधायक फंस गए और कांग्रेस द्वारा सरकार पर तंज कसने के बाद राजेन्द्र शुक्ल ने ट्वीट को डिलीट कर दिया है, लेकिन सोनू सूद ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है।     भाजपा विधायक के इस ट्वीट पर कांग्रेस ने शिवराज सरकार को घेरा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मध्य प्रदेश की कड़वी सच्चाई को उजागर करता राजेंद्र शुक्ल का यह ट्वीट। शिवराज जी देख लीजिए पूर्व मंत्री एवं वर्तमान रीवा से भाजपा विधायक को आपकी सरकार पर भरोसा नहीं रहा तो उन्हें मुंबई में फंसे प्रवासी मज़दूरों के लिए मज़बूरी में एक्टर सोनू सूद से मदद लेनी पड़ रही है'।   दरअसल, भाजपा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने एक सूची जारी कर ट्वीट कर लिखा ‘ सोनू सूद जी ये रीवा/सतना मप्र निवासी काफी दिनों से मुम्बई में फंसे हुए हैं और अभी तक वापस नहीं पहुंच पाए हैं। कृपया इनको वापस लाने में हमारी मदद करें’। भाजपा विधायक के ट्वीट का जवाब देते हुए अभिनेता सोनू सूद ने रिट्वीट कर मदद का आश्वासन देते हुए मप्र आने पर पोहा खिलाने की फरमाईश कर दी। उन्होंने जवाब में लिखा ‘सर अब कोई भई कहीं नहीं फंसेगा। आपके प्रवासी भाई कल आपके पास भेज देंगे सर. कभी मप्र आया तो पोहा ज़रूर खिलाना’। अभिनेता सोनू सूद से आश्वासन मिलने के बाद राजेन्द्र शुक्ल ने एक और ट्वीट किया और उनको धन्यवाद करते हुए लिखा कि 'धन्यवाद सोनू सूद, विन्ध्य की पावन भूमि में आपका हमेशा स्वागत है। मुंबई में अभी बचे हुए 168 में से करीब 55 लोगों को भिजवा दिया गया है, करीब 113 लोग बचे हुए हैं जिन्हें सकुशलता से भिजवाने के लिए मैं आपको अग्रिम धन्यवाद व भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हालांकि ट्वीट को लेकर कांग्रेस द्वारा घेराव करने के बाद राजेन्द्र शुक्ल ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए।   

Kolar News

Kolar News 3 June 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही राजनीतिक दलों में रस्साकस्सी तेज हो गई है। राजनेताओं में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने मंत्री तुलसी सिलावट के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 2018 में हमने भाजपा के संगठन को ही हराया है। वहीं अब उपचुनाव में दोबारा हराएंगे।    भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को उपचुनाव में मालवा निमाड़ की जिम्मेदारी देने पर पीसी शर्मा ने कहा कि माहौल ही भाजपा के खिलाफ है। कोरोना की शुरुआत प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के साथ हुआ और उसके बाद से कई आपदा प्रदेश में आ रही है। उन्होंने कहा कि परमात्मा भाजपा नहीं कांग्रेस के साथ है। अगर परमात्मा उनके साथ होता तो सत्ता में आते ही कोरोना नहीं आता। मजदूर परेशान नहीं होता, किसान परेशान नहीं होता, टिड्डि दल नहीं आता। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा राज्यसभा चुनाव की तैयारी और दोनों सीटों पर जीत के बयान पर पीसी शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यही तैयारी होगी कि खरीद फरोख्त करते हैं।    केन्द्र और राज्य सरकार प्रवासियों की वापसी में फेल वहीं पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेन्द्र शुक्ल द्वारा अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट कर रीवा- सतना के मजदूरों को भेजने की मांग पर पूर्व मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार प्रवासियों को वापस लाने में फेल हो गयी है, इसलिए पार्टी के बड़े नेता अब सोनू सूद से गुहार लगा रहे है। निसर्ग तूफान पर पीसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर की मंडियों में बाहर गेंहूँ रखे हुए है। सरकार की कोई व्यवस्था नहीं है, तूफान भी आने वाला है।   

Kolar News

Kolar News 3 June 2020

भोपाल। भारतीय फिल्म जगत के मशहूर संगीत निर्देशक एवं गायक वाजिद खान का किडनी की बीमारी के चलते सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ट्वीट के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि - ‘सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक एवं गायक वाजिद खान का निधन बॉलीवुड जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके हरफनमौला संगीत के साथ-साथ उनकी सुरीली आवाज भी युवाओं के दिलों पर राज करती थी। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें।’   वहीं, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा है कि बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह आघात सहन करने का संबल प्रदान करें।  

Kolar News

Kolar News 1 June 2020

भोपाल। कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन के चलते राजधानी भोपाल में हर माह की पहली तारीख को सरकार की तरफ से मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में होने वाला वंदे मातरम सामूहिक गान सोमवार को नहीं हो सका। जिसके बाद पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा समेत कांग्रेस नेताओं के साथ मंत्रालय के सामने स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क पहुँच कर राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया।    मंत्रालय पहुंचे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में हमेशा वन्दे मातरम गान समय पर होता रहा है। इस सरकार ने वंदे मातरम गान नहीं किया इसलिए आज कांग्रेस नेताओं ने यह परंपरा आगे बढ़ाते हुए वंदे मातरम गान गाया गया है। वहीं आज से अनलॉक 1.0 का आगाज हो गया है। जो 30 जून तक लागू रहेगा। इसे लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार ने जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया है। अब तो ऐसा हो गया है कि जिसकी इम्युनिटी होगी वो बच जाएगा। बाकी लोग कोरोना की चपेट में आ जाएंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश में आज से कई जगहों अनलॉक 1 को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। जिसके लेकर कांग्रेस ने आज अपनी प्रतिक्रिया दी है।   वहीं मप्र के छतरपुर में बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या के मामले पर पीसी शर्मा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में भी कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठा है। ये लोग पॉवर में आ जाते हैं तो दादागीरी करते हैं।   

Kolar News

Kolar News 1 June 2020

भोपाल। हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस यानी कि वल्र्ड मिल्क डे मनाया जाता है। दूध के वैश्विक महत्व को उजागर करने के लिए यूनाइटेड नेशन ने इसकी शुरूआत की थी। इस पहल को शुरू हुए 20 साल हो गए हैं और 1 जून को वल्र्ड मिल्क डे, दुनियाभर में, हमारे आहार में दूध के सेवन के महत्व को चिह्नित करने के दिन के रूप में मनाया जाता है। इसके साथ ही ये दिन डेयरी क्षेत्र के लिए भी बेहद खास दिन है। दूध और दूध से बने पदार्थों के फायदे और इनकी खासियत बताने के लिए इस दिन को शुरू किया गया था। इसके साथ ही विश्व दुग्ध दिवस मनाने से लोगों को ये भी पता चला कि कैसे डेयरी क्षेत्र लाखों लोगों के जीवनयापन का केंद्र है।    विश्व दुग्ध दिवस पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वस्थ जीवन के लिए दूध के महत्व को बताते हुए दूध उत्पादक भाई- बहनों का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ‘स्वस्थ भारत के निर्माण में आप सभी दुग्ध उत्पादक भाई-बहनों का अप्रत्यक्ष रूप से अभूतपूर्व योगदान है। ऐसे ही आप राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना योगदान देते रहें, यही अपेक्षा। दूध उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाले सभी भाई-बहनों का #WorldMilkDay पर मैं अभिनंदन करता हूं।   इसी प्रकार भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी बिमारी से लडऩे की रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए दूध को जरूरी बताते हुए इसे जीवन का अनिवार्य विकल्प बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘जीवन जीने के लिए जो सबसे जरूरी चीजें हैं, उनमें एक दूध भी माना जा सकता है। आज जब लोगों को इम्युनिटी बढ़ाने की जरूरत है 'दूध' का कोई विकल्प नहीं। दूध है हम सबके लिए!  

Kolar News

Kolar News 1 June 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के खाद बिक्री फार्मूले को बदलने के फैसले की कांग्रेस ने आलोचना की है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता का कहना है कि निजी क्षेत्र को 45 प्रतिशत खाद वितरण के अधिकार देने से कालाबाजारी और मुनाफाखोरी को बढ़ावा मिलेगा तथा पूर्व से ही हलाकान किसान मुनाफाखोरी की चपेट में आ जायेगा।   कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा है कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार ने 80 प्रतिशत खाद का वितरण सहकारी समितियों के माध्यम से तथा 20 प्रतिशत निजी व्यापारियों के माध्यम से विक्रय का फार्मूला रखा था। इससे किसानों को उनकी अधिकांश जरूरतों का खाद सहकारी समिति से मिल जाता था और उन्हें नगद खरीदी नहीं करनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के इस निर्णय को पलट कर शिवराज सरकार ने मुनाफाखोरी एवं कालाबाजारी को प्रश्रय दे दिया है। अब निजी व्यापारी ना केवल ऊंचे दाम पर किसानों को खाद बेचेंगे बल्कि उनकी मजबूरियों का बेजा फायदा उठाएंगे।   भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि पिछले वर्ष भी कमलनाथ सरकार ने 18 लाख मीट्रिक टन यूरिया की मांग की थी, जिसे केंद्र सरकार ने बहुत दिनों तक लटकाया था। इस वर्ष भी खरीफ में लगभग 25 लाख मीट्रिक टन खाद की आवश्यकता होगी जिसकी अग्रिम तैयारी शिवराज सरकार को करनी चाहिए। किसानों को शोषण से बचाने के लिए उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल कमलनाथ सरकार के खाद बिक्री फार्मूले को लागू करें अन्यथा कांग्रेस इसका विरोध प्रदेश स्तर पर हर मंडी क्षेत्र में करेगी।

Kolar News

Kolar News 31 May 2020

भोपाल। महान शासक और मालवा प्रांत की महारानी अहिल्या बाई होल्कर की आज (31 मई को) 295 वीं जयंती है। महारानी अहिल्या बाई होल्कर का नाम भारतीय इतिहास की सर्वश्रेष्ठ योद्धा रानियों में शुमार है। उनके शासनकाल के दौरान मराठा मालवा साम्राज्य ने सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ। अहिल्याबाई होल्कर ने देशभर में कई हिंदू मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण करवाया। अहिल्याबाई एक बहुत अच्छी प्रशासक थी और इंदौर शहर उनके शासनकाल के दौरान इसका गवाह बना। उन्होंने अपने राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में पानी की टंकियों, सडक़ों, घाटों, धर्मशालाओं आदि जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए निर्माण करवाया।    महारानी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें स्मरण कर नमन किया है। मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर अहिल्याबाई होल्कर के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘मध्यप्रदेश की धरा को अपने पुनीत चरणों से धन्य करने वाली महारानी, जिनका पवित्र नाम लेते ही शीश आदर से स्वयमेव झुक जाता है, ऐसी हम सबकी श्रद्धेय माता अहिल्याबाईहोलकर की जयंती पर उनके चरणों में कोटिश: नमन!   एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के अतुल्नीय कामों को स्मरण कर कहा ‘तालाब,कुएं, बावडिय़ां, सडक़ें, प्याऊ, सराय, भूखों के भोजन के लिए अन्नसत्र बनवाने वाली महारानी अहिल्याबाई होलकर ने सदैव 'संपति सब रघुपति कै आही' के ध्येय वाक्य को आत्मसात कर शासन किया। सम्पूर्ण मध्यप्रदेश की ओर से ऐसी महान देवी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अहिल्या बाई होल्कर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा ‘महान वीरांगना,  त्याग एवं जन सेवा की मूर्ति राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर उन्हें  कोटि कोटि नमन।   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने महारानी अहिल्याबाई के पराक्रम को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘एक शासिका जिसने शत्रुओं को दिखा दिया की स्नेह, प्रेम और समर्पण की मूर्ति जब हाथ में तलवार लेकर रणभूमि में उतरती है तो शत्रुओं को भी पीछे भागने पर विवश होना पड़ता है..ऐसी पावन माँ अहिल्याबाई को जयंती पर शत-शत् नमन।    कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने ट्वीट में कहा ‘कुशल शासक, महान वीरांगना, भगवान शिव की अन्नय भक्त रानी अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत् नमन।   मप्र के गृह स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अहिल्या बाई होल्कर के पराक्रम को नमन करते हुए अपने संदेश में कहा ‘महान वीरांगना, शिवभक्त, न्याय, त्याग एवं धर्म की प्रतिमूर्ति, राजमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर सादर नमन।    केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और भाजपा सांसद राकेश सिंह ने भी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि ‘महिला सशक्तिकरण की पक्षधर, बहादुर वीरांगना देवी अहिल्याबाई जी होलकर की जयंती पर शत-शत् नमन।

Kolar News

Kolar News 31 May 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष और कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा है कि पूरा देश और प्रदेश कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है और ऐसे समय में भी मध्य प्रदेश के सरकार सिर्फ और सिर्फ माफियाओं को पनहा देने का काम कर रही है। दरअसल हाल ही में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शराब में छूट देने का निर्णय लिया है, इसको लेकर अब कांग्रेस आगबबूला हो गई है।    कुणाल चौधरी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब छोटे और माध्यम वर्ग के दुकानदारों को सरकार द्वारा कोई भी छूट नहीं दी जा रही है तो सरकार शराब माफियों पर इतना मेहरबान क्यों हो रही है ? प्रदेश सरकार ने हाल ही में प्रदेश में लॉकडाउन के नियमों में छूट देना का फैसला किया है, इसको लेकर भी कुणाल चौधरी ने सीएम पर हमला बोला।    उन्होंने कहा कि सरकार को आम जनता की कोई परवाह नहीं है, तभी सरकार ऐसे निर्णय ले रही है।  सरकार सिर्फ और सिर्फ माफियाओं के आगे झुकने के साथ-साथ उन्हें ही फ़ायदा पहुंचने में लग गई है जोकि पूरी तरह से ग़लत है। कुआल चौधरी ने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने जिन माफियों के राज को खत्म कर के कमर तोड़ दी थी, अब शिवराज सिंह चौहान उन माफियों को पनाह देकर बढ़ावा देना चाहते है और फिर प्रदेश को माफियाओं के हाथ में सौंपना चाहते है। मगर कांग्रेस ऐसे नहीं होने देगी और सरकार के ऐसे सभी निर्णयों का विरोध करती रहेगी।  

Kolar News

Kolar News 29 May 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में पदस्थ एक महिला अधिकारी को माफियाओं द्वारा डराने, उन पर हमला करने व प्रताडि़त करने के मामले में कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस का आरोप है कि महिला अधिकारी की कोई सुनवाई नहीं हो रही और पुलिस आरोपितों को बचा रही है। जिससे ऐसा लगता है कि प्रदेश में माफिया राज की वापसी हो रही हैं।    मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा इसे शर्मनाक बताते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जो खुद को बहन-बेटियों का मामा बताते हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र बुधनी में एक दलित महिला अधिकारी को माफियाओं द्वारा अनुचित कार्य कराने के लिए, उन्हें डराने-धमकाने के लिये उनके घर पर आगजनी की घटना करायी जाती है और एक सप्ताह बाद भी ना आरोपितों की गिरफ्तारी होती है और ना उस महिला अधिकारी को सुरक्षा प्रदान की जाती है।   उक्त महिला अधिकारी जो कि बुधनी नगर परिषद में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ है। उनके द्वारा सुरक्षा व दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन इस आवेदन पर एक माह में भी कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसके परिणाम स्वरूप उक्त महिला अधिकारी के शासकीय आवास के बाहर खड़ी निजी कार को 23 मई को रात को 2:45 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई, यह आग उक्त महिला अधिकारी के आवास के अंदर तक पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज में सारा घटनाक्रम क़ैद है। उसके बाद भी एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी ना उक्त महिला अधिकारी को सुरक्षा प्रदान की गई और ना ही आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई ?   सलूजा ने कहा कि उक्त महिला अधिकारी के मुख्यमंत्री के नाम दिये आवेदन में भी स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि बावई, गाडरवारा, ओबेदुल्लागंज, विदिशा व अन्य निकायों में भी इस तरह के हमले देखे गए हैं। इन क्षेत्रों में मुख्य नगरपालिका अधिकारियों पर माफिया दबाव बनाकर, डर और भय का माहौल बनाकर अनुचित कार्य कराना चाहते हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे यह स्पष्ट है कि प्रदेश में 23 मार्च से शिवराज सरकार आते ही माफियाओं का बोलबाला प्रारंभ हो गया है। माफिया राज फिर शुरू हो गया है और इसका उदाहरण मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही एक महिला अधिकारी के निवास पर घटित घटना है। सलूजा ने कहा कि जब उक्त महिला अधिकारी द्वारा 30 अप्रैल को ही सुरक्षा की मांग की गई थी और खुद पर हमले की जानकारी दी गई थी, तब भी एक माह में भी ना उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई ना दोषितों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हुए और अपराधियों ने उक्त महिला अधिकारी को डराने के लिए उनकी कार में आग लगा दी जिससे उनके निवास का सामान भी जल गया।   कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांग की है कि कमलनाथ सरकार ने जिस प्रकार माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ा था और प्रदेश से माफिया राज की समाप्ति की थी। शिवराज सरकार आते ही माफियाओं के हौसले फिर बुलंद हो चले हैं। इन माफियाओं के खिलाफ कमलनाथ सरकार की तरह ही कड़ी कार्रवाई हो। उक्त महिला अधिकारी को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए, उनके हितों का संरक्षण किया जाए और दोषी माफियाओं के खिलाफ अविलंब कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए जाएं। कांग्रेस इस मामले में चुप नहीं बैठेगी और सडक़ से लेकर सदन तक इस मामले को उठाएगी।

Kolar News

Kolar News 29 May 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर के बमीठा में कल शाम बिजली गिरने से तीन युवकों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने छतरपुर जिला प्रशासन को प्रभावितों की सहायता के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार खजुराहो के निकट ग्राम चतराई में आकाशीय बिजली गिरने से मोहित अग्रवाल, शिवम् खरे और अजय साहू की मृत्यु हो गई। स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों से संपर्क कर आवश्यक सहायता की कार्यवाही की जा रही है।

Kolar News

Kolar News 29 May 2020

भोपाल। हॉकी के महानतम खिलाडिय़ों में शुमार बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार सुबह 96 साल की उम्र में मोहाली में निधन हो गया। वह पिछले दो सप्ताह से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और यहां के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने सुबह साढ़े छह बजे अंतिम सांस ली। इस पूर्व ओलिंपियन को 1957 में पद्मश्री दिया गया था। वह यह सम्मान हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे। बलवीर सिंह के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है।    सीएम शिवराज ने ट्वीट के माध्यम से पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलवीर सिंह के निधन पर गहरा दुख जताते हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘ भारत के महानतम हॉकी खिलाडिय़ों में से एक पद्म श्री सरदार बलबीर सिंह श्री जी के निधन की दुखद समाचार मिला। भारत ने आज एक महान व्यक्तित्व को खो दिया। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपने संवेदनाएं प्रकट करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वो उन्हें यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दे।    उल्लेखनीय है कि देश के महानतम ऐथलीटों में से एक बलबीर सीनियर अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति द्वारा चुने गए आधुनिक ओलिंपिक इतिहास के 16 महानतम ओलिंपियनों में शामिल थे। हेलसिंकी ओलंपिक (1952) फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ पांच गोल का उनका रेकॉर्ड आज भी कायम है। उन्हें 1957 में पद्मश्री से नवाजा गया था। बलबीर सीनियर ने लंदन (1948), हेलसिंकी (1952) और मेलबर्न (1956) ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीते थे। वह 1975 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के मैनेजर भी थे ।  

Kolar News

Kolar News 25 May 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश के लगातार कोरोना से हालात खराब होते जा रहे है। संक्रमण का सबसे ज्यादा प्रभाव इंदौर जिले में देखने को मिल रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन लोगों से नियमों का पालन करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आग्रह कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसा ही मामला शहर में देखने को मिला जहां बिना मास्क लगाए चौकी में अंदर जाने से रोकने पर मंत्री समर्थक भडक़ गया। उसने खुद को मंत्री का समर्थक बताते हुए पुलिस चौकी प्रभारी को तबादले तक की धमकी दे दी। युवक बार बार अपने साथियों को मंत्री तुलसी सिलावट को फोन लगाने को कह रहा था। जिसके बाद चौकी प्रभारी ने इस घटना की सूचना अफसरों को देते हुए मामला दर्ज कर लिया है।    दरअसल पूरा मामला सांवेर विधानसभा क्षेत्र के खुड़ैल थाना इलाके के कम्पेल चौकी का है। यहां रविवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढऩे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। इस दौरान एक पक्ष का समर्थक व्यक्ति थाने पहुंचा। उसने चेहरे पर मास्क नहीं लगाया था। जिसके कारण उसे थाने के अंदर जाने से रोक दिया गया। बिना मास्क थाने के अंदर जाने से रोकने पर युवक व्यक्ति भडक़ गया और फ़ोन करते हुए अपने साथियों को थाने बुलाने लगा। इतना ही नहीं युवक ने थाना प्रभारी को तबादले कि धमकी देते हुए उसने कई बार मंत्री तुलसी सिलावट का नाम लिया। युवक ने थाना प्रभारी को अपशब्द भी कहे। इसके बाद कम्पेल चौकी प्रभारी अजय गुर्जर ने मामला दर्ज करते हुए अधिकारियों को इस घटना की सूचना दे दी है। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। युवक द्वारा पुलिस अफसर के साथ अभद्रता और धमकाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Kolar News

Kolar News 25 May 2020

भोपाल। गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्त दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए है। उन्होंने कोविड-19 और आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधिकारियों को मध्यप्रदेश में शांति और सद्भाव बनाये रखने के लिये सभी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। डॉ. मिश्रा ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में चलने वाली फेक न्यूज और अफवाहों से सजग एवं सतर्क रहते हुए सावधानी बरते। डॉ. मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों को फेक न्यूज और अफवाहों जैसी गलत जानकारी फैलाने वाले आसामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही करने को कहा है। 

Kolar News

Kolar News 23 May 2020

भोपाल। गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्त दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए है। उन्होंने कोविड-19 और आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधिकारियों को मध्यप्रदेश में शांति और सद्भाव बनाये रखने के लिये सभी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। डॉ. मिश्रा ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में चलने वाली फेक न्यूज और अफवाहों से सजग एवं सतर्क रहते हुए सावधानी बरते। डॉ. मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों को फेक न्यूज और अफवाहों जैसी गलत जानकारी फैलाने वाले आसामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही करने को कहा है। 

Kolar News

Kolar News 23 May 2020

भोपाल। रमजान का पवित्र महीना खत्म होने के बाद अब भारत में चांद के दीदार का इंतजार है। चांज नजर आते ही ईद की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। सऊदी अरब में 22 मई को भी चांद नजर नहीं आने के बाद 24 मई को ईद मनाने का ऐलान कर दिया गया है। वहीं भारत में संभावना है कि चांद के दीदार के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार 25 मई को मनाया जा सकता है, लेकिन अगर चांद 23 मई को नजर आया तो देशभर में 24 मई को भी ईद मनाई जा सकती है। वहीं बोहरा समाज के लोगों ने शनिवार को ईद के त्यौहार के पूर्व लॉकडाउन के मद्देनजर घरों में नमाज अदा की एवं ईद की एक दूसरों को शुभकामनाएं दी।    मध्य  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बोहरा समाज को ईद की शुभकामनाएं दी है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा ‘ईद दुनिया भर में खुशी लाने के लिए सर्वशक्तिमान से आशीर्वाद का दिन है। मैं दाउदी बोहरा समुदाय के धार्मिक प्रमुख, डॉ सैयदना मुफ़ददल सैफुद्दीन साहब और पूरे बोहरा समुदाय को #EidUlFitr की मुबारकबाद देता हूं। ईद मुबारक! बोहरा समुदाय के सभी भाई-बहनों को ईद-उल-फित्र की दिली मुबारकबाद! आप सभी के जीवन में खुशियाँ आएँ, सुख-समृद्धि आए, मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है! ईद मुबारक!

Kolar News

Kolar News 23 May 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संकट के बीच सरकार ने बड़ी राहत दी है। लॉकडाउन अवधि में अब एक ग्रीन जोन से दूसरे ग्रीन जोन में जाने के लिए ई पास की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है।    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार सुबह ट्वीट कर कहा है कि ‘म.प्र. में ग्रीन-टू-ग्रीन जोन में आवागमन के लिये अब पास की आवश्यकता नहीं रहेगी। अपने स्वयं के वाहन से यात्रा निश्चिंत होकर की जा सकेगी। ग्रीन-टू-ग्रीन जोन के मध्य में यदि रेड जोन आता है तो भी हाईवे में पास की आवश्यकता नहीं रहेगी’। उल्लेखनीय है कि इससे पहले शुक्रवार देर शाम अपने निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में भी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा था कि ग्रीन-टू-ग्रीन जोन के मध्य में यदि रेड जोन आता है तो भी हाईवे में पास की आवश्यकता नहीं रहेगी। यदि रेड जोन से ग्रीन जोन में या ग्रीन जोन से रेड जोन में आवागमन करना है तो उसके लिये प्रशासन द्वारा जारी किये जाने वाले पास की आवश्यकता रहेगी, बगैर पास के आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।    

Kolar News

Kolar News 23 May 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन के दौरान आर्थिक तंगी से जूझ रहे कई परिवार के सामने अब बिजली बिलों का संकट खड़ा हो गया है। बिजली कंपनी इस बार बिना मीटर रीडिंग के मनचाहा बिल भेज रही है। शहरी क्षेत्र के तकरीबन 25 हजार उपभोक्ता भारी भरकम बिल देखकर हैरान हो रहे हैं। ऐसे में लोगों के सामने बिल भरने का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, बिजली की दरें बढऩे से आम लोगों को आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ेगा। ऐसे में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार से आम जनता और उद्योगों का बिजली बिल माफ करने की मांग की है।   कमलनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट कर शिवराज सरकार से आम जनता का तीन माह का बिजली बिल माफ करने के साथ ही कामकाज बंद होने से प्रभावित उद्योगों का बिल माफ कर राहत देने की बात कही है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि ‘बिजली बिलों को लेकर हम शिवराज सरकार से कई बार माँग कर चुके हैं कि लॉकडाउन को देखते हुए प्रदेश की जनता का तीन माह का बिजली बिल तत्काल माफ़ किया जावे। साथ ही हम माँग करते हैं कि देश के अन्य राज्यों की तरह प्रदेश सरकार भी उद्योगों को इस संकट काल में भी आ रहे भारी भरकम बिजली बिलों में राहत प्रदान करे। लॉकडाउन की अवधि में कऱीब 60 दिन से उद्योग बंद पड़े है , फिर भी उन्हें लाखों के बिल थोपे जा रहे हैं। फि़क्स चार्ज से लेकर न्यूनतम यूनिट चार्ज , लाइन लॉस चार्ज , विलंब चार्ज सहित अन्य चार्ज में लॉकडाउन की अवधि में सरकार छूट प्रदान कर उन्हें राहत प्रदान करे।  

Kolar News

Kolar News 22 May 2020

भोपाल। अपने घरों को लौट रहे प्रवासी मजदूरों की परेशानियां इन दिनों मीडिया में सुर्खियों में हैं। यही नहीं, बल्कि इसे लेकर राजनीतिक वाद-विवाद और दांव-पेंच भी चल रहे हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने अब इन मजदूरों को प्रवासी कहने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने सवाल किया है कि जब मोदी जी बनारस से चुनाव लड़कर प्रवासी नहीं हैं, तो मजदूर कैसे प्रवासी हो गए।    पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने आईएनटीयूसी के अशोकसिंह के हवाले से प्रवासी शब्द को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अशोकसिंह ने मजदूरों को प्रवासी कहने पर आपत्ति जताई है। भारतीय मजदूर अपने ही देश में प्रवासी कैसे हो सकते हैं। दिग्विजय ने कहा है कि अशोकसिंह के इस तर्क में दम है कि जब मोदी जी वाराणसी जाकर चुनाव लड़ने के बाद भी प्रवासी नहीं हैं, तो पेट की खातिर गुजरात जाने पर वाराणसी का मजदूर प्रवासी कैसे हो गया। दिग्विजय ने कहा है कि देश के विद्वानों में इसे लेकर चर्चा होनी चाहिए।   

Kolar News

Kolar News 22 May 2020

भोपाल। आधुनिक भारत के निर्माता और भारतीय पुनर्जागरण के पिता कहलाने वाले राजा राम मोहन राय की आज शुक्रवार को जयंती है। सन 1772 में आज ही के दिन पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के राधानगर गांव में हुआ था। एक कट्टर ब्राह्मण समाज में जन्मे राजा राम मोहन राय ने हिन्दू समाज की रुढि़वादी विचारधारा को बचपन में ही त्याग दिया था। उन्होंने हिन्दू परम्पराओं का विरोध करते हुए महिलाओं और समाज की बेहतरी के लिये कई कई सामाजिक कार्य किए। हालांकि उनकी पहचान देश में सती प्रथा के विरोध करने वाले पहले व्यक्ति के तौर दर्ज है। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे कार्य रहे जिनके लिये उन्हे याद किया जाता है ।   मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय को उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘ज्ञान की ज्योति से मानव मन के अन्धकार को दूर किया जा सकता है- राजा राम मोहन राय। अपने सकारात्मक और कल्याणकारी विचारों के आलोक से जगत को आलोकित कर आधुनिक भारत की नीव रखने वाले, भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत, महान समाज सुधारक #RajaRamMohanRoy जी की जयंती पर शत् - शत् नमन!   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में उन्हें नमन करते हुए कहा ‘ब्रह्म समाज के संस्थापक और सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता तथा बंगाल में नव-जागरण युग के पितामह कहे जाने वाले राजा राममोहन राय जी की जयंती पर पर कोटि-कोटि प्रणाम।    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राजा राममोहन राय को जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर लिखा ‘समाज की कट्टरता, रूढि़वादिता और अंधविश्वासों को दूर कर उसे आधुनिक बनाने का प्रयास करने वाले राजा राम मोहन राय जी की जयंती पर उन्हें शत शत वंदन ।    केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने ट्वीट में कहा ‘ब्रह्म समाज के संस्थापक, भारतीय भाषायी प्रेस के प्रवर्तक, जनजागरण और सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता एवं आजादी से पहले भारतीय समाज को सती प्रथा, बाल विवाह से निजात दिलाने वाले महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय जी की जयंती पर सादर नमन...।    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा सांसद राकेश सिंह ने कहा ‘भारत के पुनर्जागरण काल के अग्रदूत,जनचेतना के वाहक, प्रखर विद्वान, ब्रह्म समाज के जनक राजा राममोहन राय जी की जयंती पर विनम्र नमन।  

Kolar News

Kolar News 22 May 2020

भोपाल। चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ ने पश्चिम बंगाल और ओडि़शा में भारी तबाही मचाई है, जिसमें 12 लोगों की मौत भी हो गई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अम्फान तूफान से पश्चिम बंगाल-ओडि़शा में हुई जान-माल की क्षति पर दुख व्यक्त किया है। सीएम शिवराज ने गुुरुवार को ट्वीट किया है कि - ‘ओडिशा-पश्चिम बंगाल में अम्फान सुपर साइक्लोन के कारण हुए जानमाल की क्षति के समाचार को जानकर अत्यंत दु:ख हुआ। मैं दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिवारों को संबल देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’वहीं, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है कि - ‘पश्चिम बंगाल, उड़ीसा में भीषण तूफान अम्फान सुपर साइक्लोन ने कई इलाकों में तबाही मचाई है। तूफान में हुई जन-धन हानि के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और प्रभावित राज्य के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि इस दु:ख की घड़ी में भाजपा उनके साथ है और पुन: राज्य के विकास में सहयोग प्रदान करेगी।

Kolar News

Kolar News 21 May 2020

भोपाल। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को उनकी 29वीं पुण्यतिथि (21 मई) पर पूरा देश याद कर रहा है। आज ही के दिन तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 21 मई, 1991 की रात एक आत्मघाती बम धमाके में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। वे देश की कम्प्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मप्र भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी है।    मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक ट्वीटकर अकाउंट से राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि’।   पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा विधायक गोपाल भार्गव और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ट्वीट कर अपने संदेश में कहा ‘पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री राजीव गाँधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन’।    पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर नमन किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि ‘आधुनिक भारत के निर्माता, पंचायती राज एवं सूचना क्रांति के जनक,  पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी की 29वीं पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन’।     पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 29 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिका पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने लॉक डाउन के चलते गरीब बेसहारा मजदूरों को राशन वितरित किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा, कांग्रेस के पार्षद गुड्डू चौहान मौजूद रहे।    पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने ट्वीट कर लिखा ‘हम सब में है राजीव!! आधुनिक भारत के निर्माता, पंचायती राज तथा सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के जनक, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें नमन करता हूं।  

Kolar News

Kolar News 21 May 2020

भोपाल। राजधानी भोपाल के समीप उपनगर बैरागढ़ के कपड़ा के कपड़ा व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार सुबह गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान मंडल व्यापारियों ने गृहमंत्री मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर दुकानें खुलने की अनुमति देने का आग्रह किया। इस पर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कपड़ा व्यापार के प्रतिनिधियों को 25 मई से दुकानें खुलने का आश्वासन दिया।    गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ के व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि मार्केट खोलने की अनुमति शासन प्रदान करें। उन्होंने कहा कि संत हिरदाराम नगर में कपड़ा, बर्तन और सर्राफा का होलसेल व्यवसाय है। लॉक डाउन के कारण विगत 2 माह से व्यापारियों और उनसे जुड़े हुए अन्य परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि सरकार उनकी मदद करें और मार्केट खोलने की अनुमति प्रदान करें। मंत्री डॉ मिश्रा ने प्रतिनिधियों की बातें सुनने के बाद कहा कि उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक तरीके से आवश्यक चर्चा कर शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा।  

Kolar News

Kolar News 21 May 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अब तक कोरोना के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं सरकार कोरोना पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। जिसके चलते अब कोरोना के केस कम आने का दावा स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया है। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना से साथ रहने की आदत डालनी होगी। इससे डरने की नहीं सावधानी की जरूरत है।   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश को 2 ज़ोन में बांटा है। ग्रीन ज़ोन में सभी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। रेड ज़ोन में कंटेनमेंट एरिया को छोडक़र कुछ राहत दी गई है। वहीं इंदौर और उज्जैन के हालातों पर उन्होंने कहा कि इंदौर- उज्जैन के हालात में सुधार के प्रयास जारी है और जल्द ही नियंत्रण कर लेंगे। कोशिश अब यह कि कोरोना से कोई मौत न हो। इन दावों के बीच मंत्री ने आशंका जताई है कि प्रदेश के अन्य जिलों में कोराना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। खण्डवा में जो केस आये हैं वो इंदौर से संक्रमण लेकर आये हैं। सबसे पहले खंडवा नया रेड जोन बन सकता है। और बाहर से जो मजदूर आ रहे हैं उससे भी एक और जम्प की आशंका है। उन्होंने बताया कि सभी कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी सीमाओं पर कंटेंटमेंट एरिया बनाए गए है। बाहर से आने वाले मजदूरों की वहां स्क्रीनिंग होगी, उनकी व्यवस्था की गई है। 

Kolar News

Kolar News 19 May 2020

भोपाल। छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक कमलनाथ तथा उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ के लापता होने के लगाए गए पोस्टरों को लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कमलनाथ के मीडिया समन्वयक और पार्टी प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने मंगलवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा है कि जो भाजपाई कमलनाथजी व नकुल नाथजी को छिंदवाड़ा से लापता बता रहे हैं, वे यह बता दें कि इस महामारी में शिवराज जी बुधनी कितनी बार गये? कितने भाजपा के केंद्रीय मंत्री अपने इलाकों में गये?दरअसल, मंगलवार को सुबह छिंदवाड़ा के बाजारों में कमलनाथ और नकुलनाथ के लापता होने के पोस्टर लगे देखे गए, जिसमें उन्हें ढूंढकर लाने वालों को 21 हजार रुपये का इनाम देने की बात कही गई है। इसी पोस्टर को लेकर कांग्रेस नेता नरेन्द्र सलूजा ने भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने इन पोस्टरों के पीछे भाजपा का हाथ बताते हुए कहा कि कमलनाथ जी और नकुलनाथ जी अपने क्षेत्र से गायब नहीं हुए हैं। अभी लॉकडाउन चल रहा है और सभी नियमों का पालन कर रहे हैं और अपने क्षेत्रों में जनता से सम्पर्क में है।उन्होंने कहा कि शिवराज जी और उनके मंत्री तो प्रदेश के कोरोना प्रभावित एक भी रेड जोन जिलों तक में नहीं गये और जो नये बने भाजपा नेता कहते थे कि ग्वालियर की जनता से हमारा 300 साल का नाता है, वे तो ग्वालियर में हुई दुखद मौतों पर 300 किमी दूर से बैठकर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व गृह मंत्री को इस कोरोना महामारी में शराब की दुकानें खोलने और  शराब की बिक्री कम होने की चिंता है। उनके पास कोरोना प्रभावित क्षेत्रों के सुध लेने, किसानों, मजदूरों से मिलने का समय नहीं है और शराब व्यापारियों के साथ बैठक कर मप्र को मदिरा प्रदेश बनाने में लगे।

Kolar News

Kolar News 19 May 2020

भोपाल। वर्तमान में भारतीय औद्योगिक जगत की शान बन चुके टाटा समूह की नींव रखने वाले जमशेदजी टाटा की आज मंगलवार को पुण्यतिथि है। भारतीय औद्योगिक क्षेत्र में जमशेदजी ने जो योगदान दिया  वह अति असाधारण और बहुत ही महत्वपूर्ण है। उनकी पुण्यतिथि पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमशेदजी टाटा को युवाओं का प्रेरणास्त्रोत बताते हुए उन्हें नमन किया है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा ‘भारतीय युवाओं के प्रेरणास्रोत, विश्व प्रसिद्ध उद्योगपति तथा औद्योगिक घराने टाटा समूह के संस्थापक #JamsetjiTata की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि! उद्योगों के माध्यम से राष्ट्र उत्थान और राष्ट्र सेवा के लिए आपको युगों-युगों तक याद किया जायेगा।   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में जमशेदजी टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा ‘@TataCompanies साम्राज्य के संस्थापक जमशेदजी द्वारा किए गये कार्य आज भी लोगों प्रोत्साहित करते हैं। उनके अन्दर भविष्य को भाँपने की अद्भुत क्षमता थी जिसके बल पर उन्होंने एक औद्योगिक भारत का सपना देखा था। पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।    भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर लिखा ‘भारतीय औद्योगिक क्षेत्र में असाधारण और बहुत ही महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले "टाटा समूह" के संस्थापक जमशेद जी टाटा की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।   केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जमशेदजी टाटा को पुण्यतिथि पर सादर नमन करते हुए कहा ‘भारतीय उद्योग जगत की नींव रखने वाले विश्वप्रसिद्ध औद्योगिक घराने टाटा  समूह के संस्थापक श्री जमशेदजी टाटा की पुण्यतिथि पर सादर नमन।   

Kolar News

Kolar News 19 May 2020

भोपाल। ग्वालियर शहर के इंदरगंज चौराहे पर सोमवार सुबह एक पेंट की दुकान में भीषण आग लगी है। आग ने दुकान के ऊपर दो मंजिला मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में तीन बच्चों समेत सात लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रुप से झुलस भी गए है। ग्वालियर में हुई आगजनी की दुखद घटना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की हैं।     मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन मंजिला मकान में लगी आग में मासूम बच्चों समेत अन्य लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ‘ग्वालियर में भीषण आग की चपेट में आकर अनेक अनमोल जिंदगियों के साथ दो मासूम बच्चों के असमय काल के गाल में समा जाने का अत्यंत दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ’।    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मृतकों की आत्मशांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि ‘ग्वालियर में एक घर में आग लगने से कुछ लोगों की मृत्यु और कुछ लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दे, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। प्रशासन जान - माल की हानि कम हो इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।   पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी ग्वालियर आगजनी की घटना को दुखदायी बताते हुए पीडि़त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि ‘ग्वालियर में एक भवन के भीषण आग की चपेट में आ जाने से हुए दु:खद हादसे में एक परिवार के सात लोगों की मृत्यु होने का दु:खद समाचार मिला। पीडि़त परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उनके परिजनो को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Kolar News

Kolar News 18 May 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि उपचुनाव की तैयारी जनता कर रही है, हमें तो बस काम करना है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो झूठे वादे कर सत्ता में आए थे उन्हें इसके  लिए विचार करना चाहिए।    गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उपचुनाव की तैयारी जनता कर रही है, पार्टी काम करती है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वो सोचे जो झूठ बोलकर सत्ता में आये थे, जिन्होंने किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ नहीं किया। लड़कियों की शादी का पैसा नहीं दिया, बच्चियों को स्कूटी नहीं दी। नौजवान को बेरोजग़ारी का भत्ता नहीं दिया, वो लोग सोचें क्योंकि जनता इसका हिसाब चुकाएगी। हम को तैयारी की क्या ज़रूरत है। लॉकडाउन 4 को लेकर गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन 4 को लेकर आज गाइड लाइन तय हो जाएगी, थोड़ा सब्र रखे ताकि भ्रम न फैले।   वहीं वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की सक्रियता कम होने और दूरी को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अभी कोई भी फील्ड में नहीं जा रहा है। प्रधानमंत्री ने मना किया है। सभी को रोक कर रखा है।   

Kolar News

Kolar News 18 May 2020

भोपाल । किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल और और खजुराहो सांसद बी.डी. शर्मा ने आज भोपाल के  इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से सिवनी के छात्रों को बसों से रवाना किया।  भोपाल में रहकर अध्ययन करने वाले सिवनी, कुरई, केवलारी, बरघाट और लखनादौन के लगभग 200 छात्रों को 8 बसों के द्वारा सिवनी जिले में उनके घर भेजा गया है। मंत्री श्री पटेल ने छात्रों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें सकुशल घर पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दी । मंत्री श्री पटेल ने छात्रों के खाने-पीने की व्यवस्था का भी जायजा लिया। मंत्री पटेल ने बताया कि प्रत्येक बस में एक-एक पुलिस का जवान भी सुरक्षा की दृष्टि से भेजा गया है। राज्य शासन द्वारा उपलब्ध करवाई गई नि:शुल्क परिवहन एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिये सभी छात्रों ने मंत्री पटेल और और खजुराहो सांसद शर्मा को धन्यवाद दिया और आभार माना।

Kolar News

Kolar News 18 May 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना कहर बनकर टूटा है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार ईजाफा हो रहा है। शिवराज सरकार इस कठिन परिस्थितियों से प्रदेश को उबारने के हरसंभव प्रयास में जुटी है। इन सब के बीच भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के नदारद होने को कांग्रेस मुद्दा बनाकर भाजपा का घेराव कर रही है। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा के बाद अब कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लापता होने पर सवाल उठाए हैं और उनको ढूंढकर लाने पर पांच हजार रुपये ईनाम और प्रशस्ति पत्र देने का ऐलान किया है।    रवि सक्सेना ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा है कि प्रज्ञा ठाकुर को ढूंढकर लाने वाले को मेरी ओर से 5000 रुपयों का ईनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि "भोपाल विगत तीन माह से कोरोना महामारी से जूझ रहा है, दर्जनों पीडि़तों की मौत हो गई। सैंकड़ों संक्रमित जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे विषम संकट काल में भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर गुमशुदा है। भोपाल इस महामारी कोरोना के रेड जोन में है। सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था चरम पर है, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मास्क, पीपीटी किट्स जैसी अतिआवश्यक सुरक्षा सामग्री का अभाव है स्वास्थ्य सुरक्षा कर्मी, डॉक्टर्स भी बड़ी संख्या में संक्रमित हैं, कुछ तो काल के गाल में समा गए हैं।    सक्सेना ने कहा कि केंद्र शासन से प्रदेश को समुचित सहायता उपलब्ध नहीं हो रही है। ऐसी आपातकालीन स्थिति में भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर का कहीं अता पता नहीं लगता है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को इस महामारी से कालकलवित होने के लिए भाग्य भरोसे छोड़ दिया है एवं स्वयं किसी सुरक्षित स्थान पर अंतध्र्यान हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि जब भोपालवासी अपने सबसे गंभीर संकट काल से गुजर रहे हैं, ऐसे समय भोपाल की सांसद का गायब हो जाना अपने दायित्वों से भागना, वहीं संविधान की जो शपथ ली है उसका भी पूर्णत: हनन है। रवि सक्सेना ने ऐलान करते हुए कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को ढूंढकर लाने वाले को मेरी और से 5000 रुपयों का ईनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।    उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा ने भोपाल से लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कथित तौर पर लापता करार देते हुए कहा कि कोरोना महामारी के इतने अहम समय में जब लोगों को उनकी सेवाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है, तो वह मैदान से लापता है। उनका ऐसा लापता होना अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण है।

Kolar News

Kolar News 15 May 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के बागियों के दम पर सत्ता में आई भाजपा ही उनका बलिदान लेगी। इसके साथ ही उन्होंने उपचुनाव में बहुमत के साथ जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की उम्मीद भी जताई है।    पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने तंज सकते हुए कहा कि कांग्रेस के बागियों के दम पर आई भाजपा उन ही का बलिदान लेगी। उन्होंने कहा कि जब चुनाव में वे उतरेंगे तो उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपा अल्पमत की सरकार है और इसका जाना तय है। साथ ही ये भी साफ कहा कि उपचुनाव के दंगल में कांग्रेस के सभी बागियों को हार का सामना करना पड़ेगा और तीन महीने बाद कांग्रेस एक बार फिर कमलनाथ के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनाएगी।    वहीं प्रवासी मजदूरों को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन में मजदूरों पर हो रहे अत्याचार, मजदूरों को यातनाएं दी जा रही हैं। उन्होंने अंग्रेजों के शासन से तुलना करते हुए कहा कि भाजपा ने अंग्रेजों के शासन से ज्यादा दुर्दशा मजदूरों की कर दी है। सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही लेकिन राहत गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि अमेरिका की तरह भारत में भी बेरोजगारों को पैसा मिले। बढ़ते संक्रमण और गरीबों को हो रही खानपान की असुविधा पर पूर्व मंत्री ने कहा कि भोपाल में एडवांस में कब्रें खोदी जा रही हैं। गरीबों के हित में काम नहीं हो रहे।  5 किलो राशन से मजदूरों का घर नहीं चल सकता। सरकार घर वापसी कर रहे मजदूरों को सुविधाएं नहीं दे पा रही है।   

Kolar News

Kolar News 15 May 2020

भोपाल। भाजपा सरकार के खिलाफ किसान मजदूर अन्याय यात्रा निकाल रहे कांग्रेस विधायक महेश परमार और मनोज चावला समेत पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के हमले तेज हो गए है। मप्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को तानाशाही रवैया बताया है।    कमलनाथ ने बुधवार को ट्वीट कर कांग्रेस विधायकों की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेताओं को जल्द मुक्त कर किसानों की समस्या को हल करने की मांग की है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा है कि ‘किसान एवं मजदूर भाइयों की समस्याओं की निरंतर अनदेखी कर रही शिवराज सरकार को जगाने के लिये पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार उज्जैन से भोपाल तक शांतिपूर्ण ढंग से पदयात्रा पर निकले हमारे कांग्रेस के दो विधायक साथी, महेश परमार व मनोज चावला को गिरफ़्तार कर जेल भेजने का शिवराज सरकार का कृत्य लोकतांत्रिक  मूल्यों का हनन, तानाशाही व दमनकारी पूर्ण कदम। उन्हें अविलंब रिहा किया जावे व सरकार किसानो एवं मजदूरों की समस्याओं का हल करे।   उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह कांग्रेस के विधायक महेश परमार और विधायक मनोज चावला उज्जैन महाकाल मंदिर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ किसान मजदूर अन्याय यात्रा निकालना चाह रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस बात से नाराज होकर विधायक कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर के सामने ही धरने पर बैठ गए। पुलिस- प्रशासन के आला अधिकारियों की समझाइश के बाद भी जब विधायक और कार्यकता नहीं माने और दोनों ही विधायक यात्रा निकालने की बात को लेकर अड़े रहे तो प्रशासन ने धारा 144 सहित कफ्र्यू के उल्लंघन की धाराओं में केस दर्ज कर सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर केंद्रीय भेरूगढ़ जेल भेज दिया। 

Kolar News

Kolar News 13 May 2020

भोपाल। उज्जैन जिले के बडऩगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता उदयसिंह पंड्या का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके पैतृक गांव सोहड़ में उनकी तबियत खराब होने के बाद उन्हें बडऩगर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान 84 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व विधायक उदयसिंह पंड्या के निधन पर शोक जताया है। सीएम शिवराज ने बुधवार को ट्वीट किया है कि - ‘बडऩगर के पूर्व विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता और मीसाबंदी उदयसिंह पण्ड्या के निधन की दुखद सूचना मिली। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उनकी आत्मा को शांति दें और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।’वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व विधायक उदयसिंह पंड्या के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि वरिष्ठ मीसाबंदी एवं बडऩगर के पूर्व विधायक उदय सिंह जी पंड्या के दु:खद निधन का समाचार मिला। पंड्याजी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणो में स्थान दें और शोक संतृप्त परिवार पर जो वज्रपात हुआ है, उसे सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’

Kolar News

Kolar News 13 May 2020

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरोना संकट के लिए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज को जहां भाजपा देश निर्माण के लिए रामबाण बता रही है। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इस पैकेज को कम बताते हुए विरोध कर रही है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने पैकेज को हेल्थ लैस बताते हुए सवाल उठाए है।    पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा पीएम मोदी द्वारा दिए गए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हेल्प लैस पैकेज है। उन्होंने कहा कि इस समय देश को वन्देभारत प्लेन की नहीं भारत के बंदों के देखरेख की जरूरत है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पैकेज में ये नहीं बताया गया कि रोजगार जा रहे हैं तो कैसे भारत आत्मनिर्भर बनेगा। इसके साथ ही मजदूर कैसे आत्मनिर्भर होगा। उन्होंने कहा कि अब देश में मंदी का चरम देखने को मिलेगा। पीसी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका से तुलना कर रहे हैं तो बता दें अमेरिका में कौन सडक़ पर चल रहा है। अमेरिका में जरूरतमंदों के खातों में पैसे डाल दिए गए इसलिए वहां लोग सडक़ों पर नहीं दिख रहे।

Kolar News

Kolar News 13 May 2020

भोपाल। कोरोना संक्रमण को लेकर आलोचना झेल रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी द्वारा सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्रियों के बीच हुई बैठक में केन्द्र सरकार पर संघीय ढांचे को कुचलने का आरोप लगाए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने ममता बेनर्जी को सलाह देते हुए कहा है कि अभी यह वक्त कोरोना के खिलाफ साथ मिलकर लडऩे का है, बाक़ी लड़ाइयां तो चुनावी मैदान में होती रहेंगी।    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर ममता बेनर्जी के आरोपों पर पलटवार किया है। साथ ही उन्होंने ममता बेनर्जी पर अपनी असफलता छिपाने के लिए दूसरों पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा है कि ‘कुछ लोगों के लिए अपनी असफलता छिपाने हेतु राजनीति कर दूसरों पर दोष डालना बड़ी ही सहज बात हो गई है। ऐसे समय में दीदी को अपनी व्यक्तिगत और दलगत राजनीति को परे रखकर हमारे प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में हम सब के साथ मिलकर कोरोना वायरस से फैली इस बीमारी से लड़ाई करनी चाहिए। बाक़ी लड़ाइयाँ तो चुनावी मैदान में होती रहेंगी...।   एक अन्य ट्वीट में सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरोना के खिलाफ किए जा रहे कार्यों के लिए उनकी सराहना करते हुए कहा ‘प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने हमेशा भारत के संविधान के अनुरूप बनाए गए संघीय ढाँचे को प्राथमिकता दी है। उन्होंने वैश्विक महामारी #Covid_19 से लडऩे के लिए न सिर्फ़ देश का सक्षम नेतृत्व किया, बल्कि पूरे विश्व को एक नयी दिशा भी दिखाई है। उन्होंने हर एक कदम पर पूरे भारत के सभी मुख्यमंत्रियों से लगातार बात की, सभी राजनीतिक दलों से भी बातचीत की और फिर देश हित में उचित निर्णय लिए।   उल्लेखनीय है कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्रियों के बीच हुई बैठक में ममता बनर्जी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कोरोना संकट के बहाने केन्द्र पर संघीए ढांचा को कुचलने का आरोप लगाया था। उन्होंने बैठक में मौजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बंगाल के प्रवासी मज़दूरों को वापस बुलाने के लिए भेजी गई चिट्ठियों और केंद्र की ओर से केंद्रीय टीम भेजे जाने पर भी कड़ा विरोध जताया। ममता ने कहा कि राज्य के अधिकारी अगर केंद्रीय टीम के साथ घूमते रहेंगे तो फिर काम कैसे होगा।   

Kolar News

Kolar News 12 May 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले और प्रवासी मजदूरों की वापसी को लेकर विपक्ष में बैठी कांग्रेस सरकार पर लगातार हमले बोल रही है। वहीं अब शिवराज सरकार द्वारा लोक निर्माण विभाग में कोरोना के चलते 50 वर्ष से अधिक उम्र के श्रमिकों के काम पर रोक लगाए जाने के फैसले पर कांग्रेस आक्रामक हो गई है। पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने ट्वीट कर सरकार के फैसले पर घेराव किया है।     पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मंगलवार को ट्वीट कर सरकार के फैसले पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि शिवराज सरकार गरीब मजदूरों की रोजी रोटी छीनने की कोशिश कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 50 साल से ज्यादा उम्र के श्रमिकों को काम देने की मनाही कर सरकार मजदूरों की कमाई पर काली नजर लगा रही है। पूर्व मंत्री ने ट्वीट कर लिखा ‘"मज़दूरों पर फिर शिवराज का हथौड़ा" पहले आठ घंटे की जगह बारह घंटे काम करने का फऱमान? और अब 50 साल से अधिक उम्र वालों को घर बैठाने की तैय्यारी? गरीब मज़दूरों को घर/रोटी/पैसा देने में फैल,अब उनकी मेहनत की कमाई पर भी काली नजऱ गढ़ाए बैठे हो ? आपकी तानाशाही का अंत निकट है!!!   उल्लेखनीय है कि शिवराज सरकार ने लोक निर्माण विभाग में कोरोना के चलते 50 वर्ष से अधिक उम्र के श्रमिकों के काम करने पर रोक लगाई है। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों से कहा है कि वे 50 साल से अधिक उम्र के मजदूरों को काम पर न लगाए। सरकार के इस फरमान से ठेकेदार और मजदूर दोनों ही सकते में हैं। 

Kolar News

Kolar News 12 May 2020

भोपाल। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर होम क्वारेंटाइन के नाम पर प्रदेश को जोखिम में डालने का आरोप लगाया है। पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने मंगलवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा है कि लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों को प्रदेश में लाया जा रहा है, लेकिन उन्हें क्वारेंटाइन सेंटरों में रखकर होम क्वारेंटाइन की सलाह देकर अपने घर भेज दिया गया है।माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा है कि बाहर से आए प्रवासी श्रमिकों को होम क्वारेंटाईन के नाम पर प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश को ही असुरक्षा के अंधेरे में धकेल रही है। इससे कोरोना महामारी से निपटने में मदद तो नहीं मिलगी, उलटे पूरे प्रदेश के बीमारी की चपेट में आ जाने का खतरा बढ़ गया है। माकपा नेता ने कहा है कि अन्य प्रदेशों से आए श्रमिकों को गांव के बाहर पंचायत घर में 14 दिन तक क्वारेंटाईन करने की बजाय प्रदेश सरकार ने घर में ही क्वारेंटाईन रहने की बात कही है, मगर कोई निगरानी न होने और किसी प्रकार की कोई राहत न मिलने से यह श्रमिक गांवों में घूम रहे हैं। इससे गांवों में एक अजीब तरह की दहशत का वातवरण बन गया है। यह वातावरण गांवों के सद्भाव के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है, क्योंकि इन श्रमिकों के प्रति हमदर्दी की बजाय गांव वाले इन्हें संदेह की नजर से देख रहे हैं।जसविंदर सिंह ने कहा है कि सरकार इन श्रमिकों की क्वारेंटाईन के दौरान गांव वाले भी इनके भोजन की व्यवस्था करने को तैयार है, मगर इन्हें पंचायत भवनों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर रखने का निर्णय तो सरकार को ही करना होगा। माकपा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश को कोरोना संकट से बाहर निकालने और गांवों में सदभाव की रक्षा के लिए सरकार को प्रवासी श्रमिकों को गांव से बाहर क्वारेंटाईन करने का तुरंत आंदेश जारी करना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 12 May 2020

भोपाल। आज यानि रविवार को मदर्स डे है। प्रत्येक वर्ष मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। माँ को खुशियाँ और सम्मान देने के लिए पूरी जिंदगी भी कम होती है। फिर भी विश्व में माँ के सम्मान में मातृ दिवस मनाया जाता है। मातृ दिवस पर पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत समस्त भाजपा नेताओं ने मातृशक्ति को नमन किया है और जीवन में मां के महत्व को बतलाया है।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां को भगवान का स्वरूप बताते हुए उनके चरणों में नमन किया है। उन्होंने सभी मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर लिखा ‘जननी करती उम्र भर, जीवन पथ आलोक। मां के आगे क्षुद्र हैं, धरा, गगन,सुरलोक। माता मूरत प्रेम की, शुचि, सुभाषिनी, धीर। सभ्य,सुशील, सुधाकिनी, हरे जगत की पीर-शिवकुमार 'दीपक'  मातृ दिवस पर आपसे यही कहना है कि मां को खुश रखिए, भगवान खुश रहेंगे। यह सत्य है-मातृ देवो भव:!   पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मातृ दिवस पर अपनी मां राजमाता के साथ बचपन की एक फोटो ट्वीटर पर साझा कर मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘इस जहां में मातृ शक्ति से बढक़र कोई शक्ति नही, ऐसी शक्ति को नमन करता हूं। मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मातृ दिवस पर अपने ट्वीट में कुछ पंक्तियां लिखते हुए मां को नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘हमारे लिए प्रतिदिन ही 'मातृदिवस' !!! अस्तित्व तुमने दिया, जीवन का पहला अन्न तुमने दिया, पहला पाठ तुमसे सीखा, त्याग, सब्र, सहनशीलता पहले तुम में देखी, ईश्वर कौन है, संसार क्या है, संस्कार कैसे हो सब आपसे सीखा 'माँ' से ऊपर कोई नहीं है। माँ के चरणों में बारम्बार नमन।    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मातृ दिवस पर मां का स्मरण करते हुए ट्वीट कर लिखा ‘नास्ति मातृसमा छाया, नास्ति मातृसमा गति:। नास्ति मातृसमं त्राण, नास्ति मातृसमा प्रिया।।' माँ' वो अलौकिक शब्द है,जिसके स्मरण मात्र से ही रोम−रोम पुलकित हो उठता है,भारत में 'माँ'  'शक्ति' का रूप है और वेदों में 'माँ' को सर्वप्रथम पूज्यनीय कहा गया है।   पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मातृ दिवस पर अपने संदेश में कहा ‘सर्व तीर्थ मयी माता,सर्व देव मय: पिता । मातरं पितरं तस्मात्सर्व यत्नेन पूजयेत् ।। माँ का कोई दिन नही होता बल्कि माँ के बिना कोई दिन नही होता!   पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह ने मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘ईश्वर प्रत्येक स्थान पर नहीं हो सकते, इसलिए ईश्वर रूप में स्वयं माँ विद्यमान होती है। मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Kolar News

Kolar News 10 May 2020

भोपाल। लॉकडाउन के चलते किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य फसल उत्पादन के साथ साथ उद्यानिकी की फसल करने वाले किसानों की स्थिति इस समय बहुत खराब है। मध्य प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने प्रदेश में उद्यानिकी फसल लगाने वाले किसानों के प्रति चिंता जाहिर करते हुए शिवराज सरकार से किसानों को उचित मुआवजा और मदद देने की अपील की है।    सचिन यादव ने रविवार को बयान जारी कर सरकार से अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में लॉकडाउन के चलते हमारे किसान जो उद्यानिकी फसलें लगाते है, उनकी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। हमारे किसान साथी आर्थिक रुप से कमजोर हुए है। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि मेरा प्रदेश की सरकार से अनुरोध है कि हमारे उद्यानिकी फसल लगाने वाले किसानों को तत्काल उचित मदद और मुआवजा पहुुंचाया जाए, ताकि हमारे किसान आर्थिक रुप से मजबूत हो सकें।    इसके अलावा सचिन यादव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्याज प्रोत्साहन योजना लागू करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द योजना लागू कर किसानों को राहत देने का काम करें। सरकार की उदासीनता के चलते किसान परेशान हैं। हमारी सरकार ने प्याज प्रोत्साहन योजना के तहत खरीदी कर किसानों को लाभ दिया था। 

Kolar News

Kolar News 10 May 2020

भोपाल। लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूरों की घर वापसी का दौर जारी है। सरकार द्वारा मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए ट्रेनें और बसें चलाई जा रही है। इसके बाद भी कई मजदूर पैदल या अन्य साधनों से छिपकर अपने घरों की ओर जा रहे है। ऐसे में मजदूरों के साथ हादसे और दुर्घटनाएं घटित हो रही है जिसमें उनकी जान तक चली जा रही है। औरंगाबाद में हुए दर्दनाक रेल हादसे के बाद शनिवार देर रात नरसिंहपुर में भी एक ट्रक पलटने से उसमें सवार पांच मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। इस दर्दनाक सडक़ हादसे पर पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने दुख जताया है।    कमलनाथ ने ट्वीट कर नरसिंहपुर सडक़ हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘आज भी एक ट्रक में बैठकर अपनी घर वापसी कर रहे मज़दूरों के साथ हुए नरसिंहपुर में हुए एक सडक़ हादसे में 5 मज़दूरों की मौत व कई मज़दूरों के घायल होने का समाचार मिला। एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा ‘मृत मज़दूरों के परिवारों के प्रति शोक-संवेदनाएँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना। पता नहीं घर वापसी कर रहे मज़दूर भाइयों की इस तरह सडक़ों पर मौतें कब रुकेगी, कब ये अपने घरों तक सुरक्षित पहुचेंगे ?  

Kolar News

Kolar News 10 May 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में शनिवार-रविवार की रात हुए एक ट्रक हादसे में पांच श्रमिकों की मृत्यु पर सीएम शिवराज ने शोक जताते हुए सभी मृतक श्रमिकों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।   इस संबंध में मुख्‍यमंत्री सिंह ने सोशल मीडिया ट्वीटर के माध्‍यम से ट्वीट करते हुए उन्‍होंने कहा कि ''नरसिंहपुर में ट्रक पलटने से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय काल कवलित और घायल होने के समाचार से अत्यंत दुःखी हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!'' इसके बाद एक दूसरे ट्वीट में उन्‍होंने लिखा कि ''घायलों के समुचित इलाज एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए मौके पर प्रशासन के उच्च अधिकारी उपस्थित हैं। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की करबद्ध प्रार्थना करता हूं।''   उल्‍लेखनीय है कि लॉकडाउन के चलते उत्‍तर प्रदेश के रहनेवाले ये सभी मजदूर ट्रक में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के मुगवानी थाना क्षेत्र में श्रमिकों को लेकर जा रहा यह ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया और पलट गया, जिसमें सवार पांच मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि तेरह घायल हो गए हैं,। घायल यहां जिला अस्पताल में भर्ती हैं । ट्रक में 20 मजदूर सवार थे। ट्रक में सवार मजदूरों में 9 उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं तथा 11 एटा निवासी बताए गए हैं।   

Kolar News

Kolar News 10 May 2020

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में हुए रेल हादसे पर दुख जताते हुए मृतक श्रमिकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।पूर्व सीएम कमलनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट किया है कि -‘एक मालगाड़ी की चपेट में आने के कारण मध्यप्रदेश के 16 मजदूरों की मृत्यु और कई के घायल होने की दुखद खबर है। मैं इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। सरकार तत्काल शवों को पहुंचाने-लाने की व्यवस्था करे व आर्थिक मदद का ऐलान करे।’

Kolar News

Kolar News 8 May 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संकट से निपटने के लिए वायरस से पीडि़त मरीजों का प्लाज्मा थैरेपी से ईलाज किया जा रहा है। प्लाज्मा थैरेपी से कोरोना के ईलाज में सफलता भी मिल रही है। ऐसे ही इंदौर में पदस्थ एक कोरोना संक्रमित आईपीएस अधिकारी आदित्या मिश्रा के ठीक होने के बाद प्लाज्मा डोनेट करने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को उनसे फोन पर बात की और वीडियो कॉलिंग के माध्यम से उन्हें बधाई दी।   दरअसल कुछ समय पहले आदित्य मिश्रा कोरोना से संक्रमित हो गए थे जिसके बाद वे स्वस्थ होकर लौटे और उन्होंने अपना प्लाज्मा कोरोना पीडि़त मरीजों के लिए दान किया। आदित्य मिश्रा ने भी गुरुवार को अपना प्लाज्मा डोनेट किया और उन्होंने मंत्री नरोत्तम मिश्रा से कहा कि यह ईश्वर की कृपा थी कि मैं जल्दी ही वापस लौटा। नरोत्तम मिश्रा ने आदित्य से कहा कि आप अन्य लोगों के अंदर भी इसी तरह के भाव पैदा करें कि वे अपना प्लाज्मा डोनेट कर सकें और इस बीमारी को  लेकर जनमानस में छुआछूत की बीमारी जैसा भाव पैदा हो रहा है इसे रोकने के लिए आप स्वप्रेरणा से समाज को दिशा देने का काम करें। उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की पहल पर ही कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में इस थेरेपी के ट्रायल की अनुमति मिली थी और अब तक 4 मरीज अरविंदो मेडीकल कालेज इंदौर में ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।   

Kolar News

Kolar News 8 May 2020

भोपाल। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मालगाड़ी की चपेट में आकर मध्य प्रदेश के 16 मजदूरों ने अपनी जान गवां दी। इस दर्दनाक रेल हादसे पर मप्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत भाजपा नेताओं ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और पीडि़त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।    मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने औरंगाबाद रेल हादसे को ह्दय विदारक बताते हुए दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि औरंगाबाद रेल हादसे में श्रमिक भाइयों की मृत्यु का समाचार बेहद दु:खद और पीड़ादायक है। मैं उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। सुबह हृदय विदरक घटना हुई जिससे मन आहत हुआ। मौत की कोई वजह नही होती। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रभावितों के लिए राहत के तुरंत कदम उठाएं है। उन्होंने बताया कि मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के सीएम से बात की है और पांच पांच लाख रुपये मृतकों को देने की घोषणा हुई है। इसके अलावा स्पेशल विमान भी भेजा गया है। हादसे में सभी घायलों का इलाज सरकार की पहली प्राथमिकता है।    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रेल हादसे में मृतकों की आत्म शांति की प्रार्थना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक। आज महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शहडोल और उमरिया के श्रमिक भाई - बहनों की रेल हादसे में दु:खद मृत्यु हो गयी। मध्य प्रदेश सरकार पीडि़त परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ हर संभव सहायता दे रही है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दे।   वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने औरंगाबाद रेल हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘औरंगाबाद से मध्यप्रदेश लौट रहे कई श्रमिक भाइयों के ट्रेन हादसे में निधन का समाचार अत्यन्त दुखद है। इस विपदा की घड़ी में, मैँ, और मप्र सरकार उन सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिवारों को साहस देने हेतु प्रार्थना करता हूँ।   पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक गोपाल भार्गव ने औरंगाबाद रेल हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘महाराष्ट्र के प्तऔरंगाबाद जालना रेलवे लाइन पर हुई दुर्घटना में प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मृत्यु की खबर से मन बेहद दुखी है । यह अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सभी मृतकों को श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे ।   पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने रेल हादसे में पर अपने ट्वीट में लिखा ‘औरंगाबाद से मध्यप्रदेश लौट रहे श्रमिक भाइयों की ट्रेन हादसे में हुई दु:खद मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।  

Kolar News

Kolar News 8 May 2020

भोपाल। कोरोना के संकट से गुजर रहे मप्र के लिए बड़ी राहत की खबर है। कोरोना वायरस के ईलाज के लिए शुरू की गई प्लाज्मा थेरेपी से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। प्लाज्मा थेरेपी से इंदौर में 2 और भोपाल में 1 मरीज स्वास्थ्य हुए हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी और प्लाज़्मा थेरेपी से इंदौर में स्वस्थ हुए मरीजों से वीडियो काल पर बात कर उन्हें कोरोना पीडि़तों को जागरुक करने की अपील की।    गुरुवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने मेरे अनुरोध पर 15 दिन पहले प्लाज्मा थेरेपी के लिए हमें अनुमति दी थी। जिसके बाद प्लाज़्मा थेरेपी से इंदौर और भोपाल में शुरू इलाज हो चुका है। आज इसके आशातीत परिणाम दिखने लगे हैं और 3 मरीज हमारे प्लाज्मा थेरेपी से ठीक होकर सकुशल घर वापस गए है। उन्होंने बताया कि प्लाज्मा थेरेपी के माध्यम से ठीक होकर घर वापस जाने वाले लोगों से आज मैंने स्वयं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की और साथ ही कोरोना की जंग में समाज को प्रोत्साहित करने के लिए आगे आकर संदेश देने का निवेदन किया। गृहमंत्री ने कोरोना के खिलाफ प्लाज्मा थेरेपी को संजीवनी बताते हुए कहा कि कोरोना के संकट के अंधियारे को मिटाने में प्लाज्मा थेरेपी उम्मीद की एक किरण है।   

Kolar News

Kolar News 7 May 2020

भोपाल। आंध्र प्रदेश में एक केमिकल प्लांट में गुरुवार सुबह जहरीली गैस का रिसाव होने से हडकंप मच गया है। विशाखापट्टनम के आरएस वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री प्लांट में केमिकल गैस के लीक होने से करीब 8 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं, इस जहरीली गैस से करीब 1000 से अधिक लोग बीमार होने की जानकारी मिल रही है। गैस के रिसाव के बाद पूरे इलाके को खाली कराया जा रहा है। विशाखापट्टनम में हुई ज़हरीली गैस रिसाव की घटना को मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुखद बताते हुए दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी है।      मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर विशाखापट्टनम गैस रिसाव घटना को दुखद बताया है और घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक प्रकट किया है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा ‘#Visakhapatnam स्थित केमिकल प्लांट में ज़हरीली गैस के लीक होने से कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित और अस्वस्थ होने का समाचार अत्यंत दुखदायी है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की करबद्ध प्रार्थना करता हूं। ज़हरीली गैस के रिसाव से कई निरीह पशुओं के मारे जाने का समाचार सुनकर हृदय व्यथित है।   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विशाखापट्टनम में हुई गैस रिसाव की घटना पर भोपाल गैस त्रासदी को याद करते हुए घटना को दुखद बताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘#Visakhapatnam के नजदीक पास केमिकल फैक्ट्री से गैस लीक होने का हादसा बेहद दुखद है। भोपाल गैस की त्रासद यादें हमारे जहन में जिंदा है, इसलिए हम कल्पना कर सकते हैं कि वहां के हालात क्या होंगे! ईश्वर  प्रभावित लोगों को जल्द स्वस्थ करे! मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ!   भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने विशाखापट्टनम में हुई घटना पर दुख व्यक्त करते हुए स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण की प्रार्थना की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ‘VizagGasLeak दुर्घटना की सूचना से मन अत्यंत दु:खी है। दुर्घटना में काल-कवलित हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ,मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। इस घटना में प्रभावित जनों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले ऐसी प्रभु से कामना है। आशा है स्थिति शीघ्र नियंत्रण में होगी।    

Kolar News

Kolar News 7 May 2020

भोपाल। मप्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और गंभीर स्थिति के बीच शराब की दुकानों को खोले जाने के सरकार के निर्णय के बाद विपक्ष के हमले तेज हो गए है। कोरोना संकट में शराब दुकान खोले जाने के सरकार के निर्णय पर कांग्रेस सवाल उठा रही है। कमलनाथ सरकार में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने शराब दुकाने खोलने के फैसले पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है।    पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने गुरुवार को ट्वीटर के माध्यम से एक वीडियो साझा कर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘सरकार नशे में है? दूध और शराब में से, शराब को चुना मदहोश मामा ने? जहां एक तरफ़ दूध डेरी बंद है वहीं शराब ठेके चालू। इसके अलावा वीडियो के माध्यम से सज्जन सिंह वर्मा ने शराब दुकानों को खोलने और दूध डेयरियों को बंद रखने पर सीएम पर तंज कसते हुए कहा है कि शिवराज सिंह जी पता नहीं आपकों सत्ता का नशा चढ़ गया है या शराब का नशा। दादागिरी करके आपने ठेकेदारों पर दबाव डालकर पूरे मप्र में शराब की दुकानें तो चालू करवा ली है। इसका परिणाम क्या होगा, यह तो आने वाला समय बताएगा। लेकिन उन माताओं के आंसू भी तो पोछ लो जो अपने अपने छोटे बच्चे को दूध तक उपलबध नहीं करा पा रही।    पूर्व मंत्री सज्जन सिंह ने कहा कि उन छोटे कस्बों और शहरों में दूध की डेयरियां आज भी बंद है, लेकिन मामा को यह क्यों नहीं दिखता, उन्हें अंधत्व छा जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दूध की डेयरियां खुलना जरूरी है। वो दूध उत्पादक किसान आज बर्बादी की कगार पर है, कि दूध लेकर कहा जाए। दूध जैसी अमृत चीज वाली डेयरियों को आप नहीं खुलवा पा रहे लेकिन जाम टकरान के लिए शराब दुकानें खुलवा दी।     पूर्व मंत्री ने प्रदेश की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि मैं मप्र की माताओं और बहनों से आग्रह करता हूं कि लाठी उठाकर अपने इलाके में शराब दुकानों के बाहर खड़ी हो जाओ और दुकानों को तोड़ दो। ताकि शिवराज जैसे मामा कहलाने वाले लोगों को समझ में आए कि इस देश और दुनिया की असलियत क्या है।   

Kolar News

Kolar News 7 May 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के सतना में गुजरात से आए एक कोरोना संक्रमित मरीज के मौत के मामले में मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने सवाल उठाते हुए सरकार से मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने मंगलवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा है कि करोना संक्रमित मरीज को सतना लाकर बिना जांच आइसोलेशन में भर्ती कर दिया और फिर अचानक ही उसकी मौत हो गई। इस मामले की जांच होनी चाहिए। कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि जब अच्छे-खासे स्वस्थ लोग एक-एक पास के लिये मोहताज हो रहे हैं, ऐसे में एक करोना संक्रमित मरीज को बिना राजनैतिक हस्तक्षेप के पास मिलना मुमकिन नहीं है। यह कैसे संभव है कि जो मरीज संक्रमण की वजह से जीवन के आखिरी स्टेज में हो और उसकी रिपोर्ट निगेटिव निकल आये? उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सत्ताधारी दल के एक नेता के हस्तक्षेप से न केवल रिपोर्ट को बदला गया, बल्कि उसे सतना के लिये पार्सल भी किया गया? उन्होंने कहा कि भाजपा के उस नेता के रसूख के चलते जिले की पूरी आबादी को कोरोना की आग में झोंक दिया गया।पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिला अस्पताल प्रबंधन ने आखिर किसके दबाब के चलते प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर कोरोना संक्रमित मरीज को आईसीयू वार्ड में दाखिल किया, साथ ही उसके परिजनों को मिलने सहित बाहर से दवा, चाय और खाने की अनुमति दी गयी। अस्पताल प्रबंधन की इस बड़ी चूक के चलते डॉक्टर, नर्स, विभाग के अन्य कर्मचारियों सहित कई लोगों पर संक्रमण का जो खतरा बढ़ा है, उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिये। अजय सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गुजरात के मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि आखिर किसके दबाब में करोना पॉजीटिव को निगेटिव मरीज बताकर सतना भेजा गया? अब तक पूरी तरह सुरक्षित एवं ग्रीन जोन में शामिल सतना की 30 लाख आबादी की जान को जोखिम में डालने वाला असली गुनाहगार कौन है?

Kolar News

Kolar News 5 May 2020

भोपाल। वरिष्ठ भाजपा नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आज मंगलवार को जन्मदिन है। वे आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे है। उनके जन्मदिन पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक और सभी राजनीतिक दल के नेता उन्हें बधाई दे रहे है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके दीघार्य होने की कामना की है।    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सुदीर्घ होने की कामना की है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा ‘प्रार्थयामहे भव शतायुषी। ईश्वर: सदा त्वां च रक्षतु।। राष्ट्र सेवा और जन कल्याण के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले, असीम ऊर्जा और उत्साह के धनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री, आदरणीय श्री @mlkhattar  जी को जन्मदिन पर स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं!   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा ‘हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar  जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है।   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मनोहर लाल खट्टर को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर लिखा ‘शुभ जन्मदिन !!! भारतीय जनता पार्टी के राजनेता, सच्चे जनसेवक और हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय श्री @mlkhattar जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ। बाबा महाकाल आपको सदा स्वस्थ और दीर्घायु रखे।   वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीटर के माध्यम से शुभकामना देते हुए कहा ‘हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।    भाजपा सांसद राकेश सिंह ने अपने संदेश में कहा ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ @RSSorg के पूर्व प्रचारक और हरियाणा के वत्र्तमान मुख्यमंत्री श्री@mlkhattar जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त रहें यही ईश्वर से कामना है।  

Kolar News

Kolar News 5 May 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से संबल योजना का रिलांच करने जा रहे है। रिलांचिंग के बाद हितग्राहियों को राहत राशि दी जाएगी। योजना मेें कई कैटेगरी में सहायता राशि देने का प्रावधान है। कमलनाथ सरकार ने सत्ता में आते ही संबल योजना को बंद कर दिया था। शिवराज सरकार की ओर से दोबारा शुरु हो रही संबल योजना पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने निशाना साधा है।    पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए शिवराज सरकार द्वारा संबल योजना शुरू किए जाने पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा है कि शिवराज सरकार सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए इस योजना को दोबारा शुरु कर रही है। प्रदेश में बिगड़ते हालात और कोरोना महामारी में प्रदेश के नंबर वन होने पर पूर्व मंत्री ने शिवराज सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि समय रहते जरुरी कदम उठाए गए होते तो आज नही होती ऐसी स्थिति। आज भी सरकार सही कदम नही उठा रही जिससे प्रदेश में कोराना संक्रमित मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा हैं।    मजदूरों को ई पास जारी करे सरकार देश के अलग अलग जगह फंसे मप्र के मजदूरों को लेकर चिंता जताते हुए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि सरकार को ई पास जारी करना चाहिए। पीसी शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिसके पास मंत्रियों और अधिकारियों से पहुंच नही है, उनके पास नही बन रहे हैं। शिवराज सरकार टोल फ्री नंबर की बात करती है लेकिन टोल फ्री नंबर कब तक शुरु होंगे।     शिवराज अकेले पड़ गए हैंं  वहीं शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही खींचतान पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि शिवराज अकेले पड़ गए हैं। विधायक टुकड़ों टुकड़ो में बैठक कर रहे है। उन्होंने कहा कि सिंधिया समर्थक विधायक अलग से दबाव बना रहे है और भाजपा के विधायकों का अलग से दबाव बन रहा है।   

Kolar News

Kolar News 5 May 2020

भोपाल। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन का दूसरा चरण आज (रविवार) समाप्त हो रहा है और सोमवार, 04 मई से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होगा कि आगामी 17 मई तक चलेगा। लॉक डाउन के इस तीसरे चरण में नागरिकों को कुछ छूट भी मिलेगी। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रात आठ बजे दूरदर्शन के माध्यम से प्रदेशवासियों से रूबरू होंगे और उन्हें अपना संदेश देंगे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को ट्वीट पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की कोरोना संक्रमण के मरीजों के हिसाब से तीन जोनों में बांटा गया है। लॉकडाउन का दूसरा चरण आज समाप्त हो रहा है और सोमवार, 04 मई से शुरू हो रहे तीसरे चरण के लॉकडाउन में किस जोन में क्या-क्या छूट रहेगी, इसी को लेकर दिनभर बैठकें करने के बाद शाम का आठ बजे वे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।

Kolar News

Kolar News 3 May 2020

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से दिग्विजय सिंह को सहन करने और सिंधिया को अपमानित करने की मजबूरी स्पष्ट किए जाने के सवाल पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से सवाल पूछा कि वह बताये कि भाजपा की सत्ता लोलुपता की ऐसी कौन सी मजबूरी थी, जिसके लिए उसने अपनी पार्टी की नीति- सिद्धांतों तक को दांव पर लगा दिया? जिस भाजपा को वर्षों से जमीनी संघर्ष कर जिन नेताओं ने अपने खून पसीने से सींचा, आज वे सत्ता को बाहर से निहार रहे हैं और वहींंं, सिंधिया समर्थक अवसरवादी -दल बदलू मंत्री बनकर उनके सर पर बैठे हैं ?   सलूजा ने कहा कि जो पार्टी दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, कुशाभाऊ ठाकरे, अटल जी जैसे नेताओ के आदर्शों व सिद्धांतो पर चलने वाली पार्टी थी। जिन नेताओ ने विपक्ष में बैठना मंजूर किया लेकिन कभी भी सत्ता के लिए नीति व सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। आज मध्य प्रदेश में उस पार्टी ने सिर्फ सत्ता लोलुपता के लिए अपनी पार्टी के नीति -सिद्धांतों को ही दांव पर नहीं लगाया दिया अपितु उन नेताओं- कार्यकर्ताओं को भी दाँव पर लगा दिया , जिन्होंने वर्षों तक पार्टी के लिये जमीनी संघर्ष किया।आज वे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।   उन्होंने कहा कि भाजपा के वो नेता-कार्यकर्ता जो वर्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की सेवा कर रहे थ। जनता के हितों के लिए संघर्ष कर रहे थे, आज उनके सर पर सिंधिया समर्थक अवसरवादी और दल बदलू आकर बैठ गए हैं। पांच सदस्य मंत्रिमंडल में भी भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र शुक्ल, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया, नागेंद्र सिंह, गौरीशंकर बिसेन, पारस जैन, विश्वास सारंग, यशपाल सिसोदिया जैसे पहली पंक्ति के नेता मंत्रिमंडल में दरकिनार कर दिए गए।   नरेन्द्र सलूजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश में भले प्रलोभन का खेल खेल कर साजिश व षड्यंत्र रच कर सत्ता हथिया ली लेकिन यह तय है कि भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता, इन दलबदलू -अवसर वादियों को सहन नहीं करेगा और इनके खिलाफ विद्रोह का बिगुल ज़रूर बजाएगा। आज भी भाजपा के प्रदेश के लाखों कार्यकर्ता सिंधिया और उनके समर्थकों की सत्ता में दखलअंदाजी व भागीदारी सहन नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उन्होंने वर्षों तक उनसे आमने -सामने संघर्ष किया है और आज सत्ता आने पर वह निष्ठावान कार्यकर्ता घर बैठा है और अवसरवादी राज कर रहे है।   सलूजा ने कहा कि भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसकी ऐसी क्या मजबूरी थी जो उन्होंने अपने निष्ठावान व जमीनी नेताओं-कार्यकर्ताओं को सत्ता के लिए दांव पर लगा दिया और अपनी नीतियों व सिद्धांतों का त्याग कर दिया ? आज प्रभात झा, जय भान सिंह पवैया, कैलाश विजयवर्गीय, अनूप मिश्रा जैसे नेता जिन्होंने वर्षों तक सिंधिया से अपने क्षेत्रों में आमने-सामने संघर्ष किया, वह आज घर बैठे है, सत्ता से नदारद है और सिंधिया समर्थकों को मंत्री बना देख खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। भाजपा को इसका जवाब देना चाहिये ?    

Kolar News

Kolar News 3 May 2020

भोपाल। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और दिग्गज भाजपा नेत्री उमा भारती का आज यानी रविवार को जन्मदिन है। वे आज अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैंं। उमा भारती को जन्मदिन पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की है।    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उमा भारती को सोशल मीडिया हैंडल ट्वीटर के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम शिवराज ने अपने ट्वीट में लिखा ‘जनसेवा और राजनीतिक शुचिता की प्रतीक,  आदरणीय दीदी, सुश्री @umasribharti को जन्मदिन पर स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन के लिए अनंत शुभकामनाएं। राष्ट्र उत्थान के पवित्र ध्येय की पूर्ति के लिए अविराम कार्य करने का आपका गुण देश-प्रदेश की बेटियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा ‘मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय दीदी, सुश्री @umasribharti जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों एवं निरंतर जनसेवा और राष्ट्र उत्थान के कार्यों से समाज को प्रेरित करती रहें।   मप्र कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उमा भारती को राजनीति की शुचिता और मर्यादा की साक्षात प्रणेता बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘मां भारती की सेवा में धर्म ध्वजा के साथ संत परंपरा का निर्वहन करते हुए राजनीति की शुचिता और मर्यादा की साक्षात प्रणेता, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और मेरी बड़ी बहन @umasribharti जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उमा भारत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अने ट्वीट में लिखा ‘शुभ जन्मदिन !!! प्रखर राष्ट्रवादी नेता और ओजस्वी वक्ता, मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री @umasribharti जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ! बाबा महाकाल आपको सदा स्वस्थ और दीर्घायु रखे, यही कामना है।  

Kolar News

Kolar News 3 May 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संकटकाल में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता प्रतिदिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर आमजन से जुड़े मुद्दे उठाते हुए विभिन्न मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने शुक्रवार को फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अतिथि विद्वानों को नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अतिथि विद्वानों को मार्च माह का वेतन भी दिया जाए।पूर्व मंत्री और मप्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में कहा है कि एमपीपीएससी द्वारा प्रदेश के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति करने के बाद अतिथि विद्वानों के सामने रोजगार का संकट आ गया था, लेकिन कमलनाथ सरकार द्वारा अतिथि विद्वानों के 1819 पद तय किये गये थे।  इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 9 मार्च तक पूरी कर ली गई थी। इसके बाद भी सरकार द्वारा अतिथि विद्वान को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द अतिथि विद्वान को नियुक्ति पत्र जारी किया जाए। साथ ही उन्होंने नियुक्ति पत्र के साथ अतिथि विद्वानों को मार्च माह का वेतन देने की मांग भी राज्य सरकार से की है।

Kolar News

Kolar News 1 May 2020

भोपाल। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन में अर्थव्यवस्था को धराशायी कर दिया है। ऐसे में सबसे ज्यादा असर रोजमर्रा कमाई करने वाले मजदूरों और गरीब वर्ग पर इसका ज्यादा असर पड़ा है। मजदूरों को हो रही आर्थिक समस्या को देखते हुए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं अब मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने मजदूरों की परेशानियों को लेकर सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार 5-5 हजार रुपये मजदूरों के खाते में जमा करें।   शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पीसी शर्मा ने कहा है कि कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन में सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग परेशान है। 40 दिनों से काम बंद होने से उनके सामने कई तरह की परेशानियां शुरू हो गई है। वहीं अब अगर दोबारा लॉकडाउन बढ़ा तो सबसे अधिक मजदूर परेशान होंगे। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि 25 कैटेगरी के मजदूरों के खातों में केंद्र और राज्य सरकार को 5-5 हजार रुपये डालना चाहिए। फसल बीमा की राशि पर कहा कि शिवराज सरकार में जो फसल बीमा का पैसा जमा नहीं हुआ था वो पैसा भाजपा सरकार ने जमा किया है।

Kolar News

Kolar News 1 May 2020

भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कोविड-19 कोरोना महामारी के संक्रमण से निपटने के लिये कोरोना हेल्पलाइन और कोरोना ई-परामर्श सेवा का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि दोनों ही सेवाएँ बहुजन‍ हिताय - बहुजन सुखाय के उद्देश्य से शुरू की जा रही हैं। मंत्री डॉ. मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि आमजन कोरोना हेल्पलाइन नम्बर 104 पर फोन कर चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। उन्होने बताया कि इस नम्बर पर 5000 डॉक्टर परामर्श देने के लिये उपलब्ध रहेंगे। डॉ. मिश्रा ने कहा कि चिकित्सक, मध्यप्रदेश के सभी लोगों की कोरोना संबंधी आशंकाओं का फोन पर ही निराकरण करेंगे। इसे प्रोजेक्ट 'स्टेप-वन' नाम दिया गया है। उन्होने कहा कि आम जनता अपनी जानकारी देकर स्वस्थ रहे, निरोगी रहे और निश्चिंत रहे।   डाक्टर्स से कोरोना ई-परामर्श के माध्यम से सेवा देने की अपील मंत्री डॉ. मिश्रा ने कोरोना ई-परामर्श सेवा का शुभारंभ करते हुए डॉक्टरों से अपील की है कि वें घर बैठे कोरोना ई-परामर्श से अपनी सेवाएँ प्रदान करें। मरीजों को चिकित्सकीय सहायता उलब्ध कराने के लिये फोन नम्बर 73148-21193 पर मिस्ड कॉल दें। उन्होने कहा कि चिकित्सक https://bitly/India Telemed पर लॉग-इन कर अपना पंजीयन कर सकते हैं।   इस अवसर पर विधायक विश्वास सारंग और विष्णु खत्री तथा अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा संजय शुक्ला, स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 1 May 2020

भोपाल। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल को राज्य में चना और सरसों की खरीद बढ़ाने का सुझाब दिया था। कृषि मंत्री पटेल ने सिंधिया के सुझावों पर सहमति जताई है। उन्होंने सोमवार को सभी जिलों के कलेक्टरों से चना और सरसों के उत्पादन को लेकर रिपोर्ट मंगाई है। जल्द ही कृषि मंत्री प्रदेश में चना और सरसों की खरीद बढ़ाने के संबंध में आदेश जारी कर सकते हैं।बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कृषि मंत्री कमल पटेल को पत्र लिखकर कहा था कि प्रदेश में इस बार चना और सरसों की बंपर पैदावार हुई है। प्रदेश में अभी चना और सरसों की निर्धारित खरीद मात्रा क्रमश: 14 और 15 है। मेरा सुझाव है कि कोरोना संकट की इस घड़ी में प्रदेश के किसानों की चने और सरसों की फसल की सरकार द्वारा खरीद सीमा 20 क्विंटल तक वृद्धि की जाए तो संकट से जूझ रहे किसान को बहुत सहयोग और सहायता मिल जाएगी। मुझे आशा है कि प्रदेश के अन्नदाता के हित में शीघ्र ही आपका विभाग इस विषय में सकारात्मक एवं सशक्त कदम उठाएगा।कृषि मंत्री कमल पटेल ने सिंधिया के सुझाव पर अमल शुरू कर दिया है। उन्होंने सोमवार को सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने यहां चना और सरसों के उत्पादन से जुड़ी रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेजे, ताकि इसकी खरीद सीमा बढ़ाई जा सके। कृषि मंत्री ने कहा है कि ने प्रदेश में चना का रकबा भले ही इस बार घटा हो, लेकिन उत्पादन में वृद्धि होने पर इनकी खरीद सीमा में वृद्धि की जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही चना और सरसों की खरीदी के लिए फिर से नए आदेश जारी कर सकती है।

Kolar News

Kolar News 27 April 2020

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों को उनके घर भिजवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखा है और उन्हें एक प्रस्तावित "एग्जिट पालिसी" भी साथ में भेजी है। दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र के माध्यम से दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को अपने घर पहुंचाने के लिए कुछ सुझाव भी दिये हैं।दिग्विजय सिंह ने सोमवार को पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के कारण कई लोग अपने दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं और अपने घर नहीं जा रहे हैं। इनमें लाखों प्रवासी श्रमिक भी पूरे देश में फंसे हुए हैं और उन्हें लॉकडाउन के कारण भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, राज्य सरकारें उनके भोजन और आवास की व्यवस्थाएं पूरी कर रही हैं, इसके बावजूद वे निराश हैं और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि इसी तरह हजारों छात्र भी देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों में फंस गए हैं, साथ ही कुछ परिवार और पर्यटक घर से दूर विभिन्न स्थानों में फंसे हुए हैं। ऐसे लोगों के लिए एक एग्जिट प्लान तैयार करना होगा। उन्होंने पत्र में लिखा है कि मैंने एक एग्जिट प्लान तैयार किया है, जिसे मैं आपके विचार के लिए संलग्न कर रहा हूं। आशा करता हूं कि जमीनी हकीकत समझकर आप इन सुझावों पर विचार कर सकते हैं और यथासंभव जल्द ही निर्णय ले सकते हैं।

Kolar News

Kolar News 27 April 2020

इंदौर। नदी न्यास समिति के पूर्व अध्यक्ष और षट्दर्शन संत समिति मध्यप्रदेश के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर महाराष्ट्र के पालघर में संतो की नृशंस हत्या करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने लॉकडाउन में संतो तथा पुजारियों के भोजन का उचित प्रबंध करने की मांग भी की है।    महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने शनिवार को बताया कि नदियों के किनारे कुटिया बनाकर रहने वाले संतो की वर्तमान में भूखे मरने की नौबत आ गई है। वही मंदिरों के पुजारियों के साथ भी ऐसी ही स्थिति है। कम्प्यूटर बाबा ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से पत्र के जरिये मांग की है कि केंद्र सरकार देश के सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री और प्रशासन को निर्देशित करे कि संतो और पुजारियों के भोजन को व्यवस्था की जाए नही तो संत समाज के भूखे मरने की नौबत आ जायेगी। बताया जा रहा है कि बाबा इसके पहले भी पत्र के जरिये पीएम से संतो के भोजन और राशन की मांग कर चुके है।  

Kolar News

Kolar News 25 April 2020

भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को छात्र संगठन के रुप में स्थापित करने वाले पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व.यशवंत राव केलकर की आज यानि शनिवार को जयंती है। उनकी जयंती पर मप्र भाजपा नेताओं ने उनका स्मरण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।    मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व.यशवंत राव केलकर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके कार्यों को स्मरण किया है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा ‘राष्ट्र उत्थान और असमर्थ की सेवा ही जिनके जीवन का ध्येय था,ऐसे राष्ट्र के सपूत स्व. यशवंतराव केलकर की जयंती पर नमन! राष्ट्र निर्माण के लिए @ABVPVoice  के एक पौधे को सींचकर विशाल वटवृक्ष बना देने वाले हमारे अग्रज की दिखाई राह सदैव हम सबको देश सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर स्व.यशवंत राव केलकर को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए लिखा ‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को एक छोटे पौंधे से विशाल वटवृक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रेरणापुंज एवं @ABVPVoice के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व.यशवंत राव केलकर जी को जयंती पर सादर नमन...’।   

Kolar News

Kolar News 25 April 2020

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद और वर्तमान झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया पर गुजरात महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के आदिवासी मजदूरों को सुरक्षित उनके घर वापसी को लेकर धरना प्रदर्शन करने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की कांग्रेस ने निंदा की है और सरकार पर आरोप लगाए है।    प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया द्वारा झाबुआ के हजारों प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के संबंध में जब ज्ञापन दिया गया तो सरकार की एक हजार रुपये भेजने की योजना के बावजूद सुनवाई करने से मना कर दिया। तब भूख से मरते गरीबों की आवाज उठाने के लिये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विधायक कांतिलाल भूरिया समेत तीन लोग धरने पर बैठ गये। जिस पर तानाशाही पूर्वक कांतिलाल भूरिया, उनके बेटे विक्रांत भूरिया व कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कर ली। कांग्रेस पार्टी ने जनप्रतिनिधि की आवाज कुचलने के इस प्रयास की निंदा की है।   

Kolar News

Kolar News 25 April 2020

सागर। एक टीवी न्यूज चैनल के एंकर अर्णव गोस्वामी द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के संबंध में अपशब्दों एवं अपमानजनक भाषा बोलने तथा धर्म एवं जाति के आधार पर सांप्रदायिक हिंसा भडक़ाने का प्रयास करने के आरोप में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य डॉ. संदीप सबलोक ने सागर के सिविल लाइंस थाने में पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। सागर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने भी न्यूज एंकर गिरफ्तारी की मांग करते हुए इसे सम्पूर्ण नारी जाति का अपमान बताया है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने बुधवार देर रात सागर के सिविल लाइन थाने पहुंचकर एक आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि न्यूज चैनल एंकर अर्णव गोस्वामी द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के संबंध में अपशब्दों एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि उनके द्वारा संकेतों तथा हाव-भाव के द्वारा सोनिया गांधी को आम जनता के बीच अपमानित करने तथा धर्म एवं जाति के आधार पर सांप्रदायिक हिंसा भडक़ाने का प्रयास किया गया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अर्णव गोस्वामी के खिलाफ धारा 120बी, 153, 153ए, 153बी, 295 ए, 298, 500, 504, 505 एवं 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं, सागर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने गुरुवार को मीडिया को जारी अपने बयान में इस घटना पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मीडिया की आड़ में कुछ लोग कोरोना संक्रमण की आपदा के समय में भी धर्म-जाति और संप्रदाय के नाम पर देश को हिंसा की आग में झोंकने पर तुले हुए हैं और सम्पूर्ण मीडिया को बदनाम कर रहे हैं। तथाकथित टीवी चैनल और उसके एंकर द्वारा सोनिया गांधी को माध्यम बनाकर समूची नारी जाति पर हमला बोला और संपूर्ण नारी जाति का घोर अपमान किया है। पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे, वरिष्ठ नेता संतोष पाण्डेय, पुरषोत्तम मुन्ना आदि ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के बयान का समर्थन किया है।

Kolar News

Kolar News 23 April 2020

भोपाल। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर न्यूज चैनल के वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी द्वारा टिप्पणी किए जाने के बाद राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस ने पत्रकार अर्नब गोस्वामी की टिप्पणी की निंदा करते हुए उनके और चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई हैं। मप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर अभय दुबे ने सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी को भारतीय सनातन संस्कृति का अपमान बताया है।    अभय दुबे ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा है कि भारतीय सनातन संस्कृति और सभ्यता का मूल मंत्र है, *"यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:"* अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है वहाँ देवता वास करते हैं। भारत ने अपनी संस्कृति, सभ्यता और समाज के विकास का मापदंड  नारी की स्थिति को माना  है । भारत ने हमेशा से नारी के अपमान को राष्ट्र के अपमान के रूप देखा है। लेकिन आज जिस अभद्र भाषा को प्रयुक्त कर सोनिया गांधी का अपमान पत्रकार अर्णव गोस्वामी ने किया है, उसकी राष्ट्रव्यापी भत्र्सना होनी चाहिए। सोनिया गाँधी सिर्फ़ भारत की बहू ही नहीं हैं अपितु उनमें भारत की रगों में दौडऩे वाला त्याग और बलिदान भी प्रतिबिंबित होता है ।    आगे अभय दुबे ने अपने बयान में कहा कि आज जब कुछ लोगों के लिए सत्ता और उसकी भूख ही सर्वोपरि है, तब हमें याद रखना चाहिये कि  सोनिया गाँधी ने प्रधानमंत्री का पद त्याग कर भारतीय राजनीति में ऊंचे मापदंड स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गाँधी ने यूपीए की चैयरपर्सन रहते हुए  देश को अधिकार सम्पन्न किया है। चाहे वो भारत के 80 करोड़ लोगों को भोजन का अधिकार देने की बात हो, आदिवासी भाइयों को वनों में रहने और आजीविका का अधिकार हो, करोड़ों बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार हो, सुशासन की पारदर्शिता के लिए सूचना का अधिकार हो या मनरेगा के तहत करोड़ों लोगों को काम का अधिकार हो।    अभय दुबे ने कहा कि आज सोनिया गांधी का अपमान अधिकार संपन्न देश का अपमान है। भारत इतना  चेतना शून्य नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि देश के कलाकार, कलमकार, इतिहासकार, फि़ल्मकार, समाजशास्त्री, राजनैतिज्ञ सब दृढ़ता से भारत की बहू के खिलाफ़ हुए इस अमर्यादित आचरण का विरोध करेंगे। हमें अपेक्षा है कि भारत के प्रधानमंत्री भी इस घटना पर मौन सहमति न प्रदान करते हुए मुखरता से इसका विरोध करेंगे ।

Kolar News

Kolar News 23 April 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपनी मिनी कैबिनेट का गठन किया। राजभवन में आयोजित हुए सादे समारोह में पांच मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्री पद की शपथ लेने वाले मंत्रियों में भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल और मीना सिंह के नाम शामिल है। इसके अलावा सिंधिया गुट खेमे से तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने मंत्री पद की शपथ ली। बिना विधायकी दोनों नेताओं के मंत्री पद की शपथ लेने पर कांग्रेस ने तंज कसा है।    कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता जेपी धनोपिया जेपी धनोपिया ने शिवराज मंत्रिमंडल के गठन को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में जो आज घटित हुआ मैं समझता हूँ कि देश में इससे पहले कभी और कहीं नहीं हुआ होगा। क्योंकि जिन विधायकों ने जिस सदन से त्यागपत्र दिया और उसी सदन में बिना विधायक के मंत्री बना कर लोकतंत्र को लज्जित किया है। उन्होंने कहा कि इन विधायकों ने पार्टी से नहीं सदन से त्यागपत्र दिया था इसलिए नैतिकता तो अपनी जगह है, लोकतांत्रिक नियमों के अनुरूप भी मंत्री बनाकर लोकतंत्र को शर्मिन्दा कर दिया है। अजब है मध्य प्रदेश गज़़ब है मध्य प्रदेश।   इसके अलावा भाजपा पर तंज कसते हुए जेपी धनोपिया ने कहा कि मंत्रियों में सिर्फ़ एक व्यक्ति ज़रूर बधाई के पात्र हैं, जो नरोत्तम मिश्रा है। जिन्होंने भाजपा की सरकार बनवाने के लिए जीतोड़ मेहनत की थी, उन्हें मुख्यमंत्री बनने का हक़ था, तब आज उन्हें उप मुख्यमंत्री तो बनाया ही जाना चाहिये था, मगर हर पार्टी में लोगों के साथ अन्याय होता है, शायद उनके साथ भी हो रहा है ।

Kolar News

Kolar News 21 April 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंगलवार को दोपहर में अपने मिनी मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राजभवन में पांच मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, लेकिन कुछ ही देर बाद प्रदेश के मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मंत्रिमंडल गठन पर सवाल उठाने शुरू कर दिये। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वकील विवेक तन्खा ने शिवराज के मिनी मंत्रिमंडल को असंवैधानिक बताया है, साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से कई सवाल भी पूछे हैं। कांग्रेस नेता तन्खा ने ट्वीट करके संविधान की धारा 164 ए का हवाला देते हुए कहा कि संख्याबल के हिसाब से सरकार में कम से कम 12 मंत्री बनने थे, लेकिन केवल पांच को ही मंत्री बनाया गया, यह असंवैधानिक है। उन्होंने ट्वीट किया है कि -‘ शिवराज जी, कैबिनेट के संबंध में मेरे सुझावों को "आंशिक" रूप से ही मानने के लिए धन्यवाद, लेकिन संविधान की धारा 164-1 ए के अनुसार न्यूनतम 12 मंत्री होने चाहिए, भाजपा को संवैधानिक प्रावधानों से परहेज क्यों है। पहली बार चारों महानगरों से मूल "बीजेपी" का प्रतिनिधि नहीं। वहीं, अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि ऑपरेशन लोटस के महत्वपूर्ण किरदार कैसे छूट गए? वरिष्ठतम नेता भी शामिल नहीं। उन्होंने तंज करते हुए आगे लिखा है कि इस आशा के साथ की प्रदेश में मौत का तांडव रुकेगा और हम कोरोना से जंग जीतेंगे।’वहीं, कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने भी मिनी मंत्रिमंडल पर तंज कसते हुए कहा कि कोविड-19 से वास्तविक संघर्ष करने वाले योद्धा तो शहादत दे रहे हैं, शपथ समारोह में शामिल ये राजनैतिक योद्धा फैशन परेड के चलते बिना मास्क लगाए (बिना मास्क 1 साल की सजा का प्रावधान है)! ये लड़ेंगे कोरोना से..दूसरों को तो मत मारिये, जनाब!

Kolar News

Kolar News 21 April 2020

भोपाल। कोरोना संकट से जूझ रहे मध्य प्रदेश में अब शिवराज सरकार अपने कैबिनेट का गठन करने जा रही है। मंगलवार को राजभवन में साधारण तरीके से पांच चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहे है। परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल कैबिनेट को छोटा रखा जा रहा है। शपथ लेने वाले विधायकों में नरोत्तम मिश्रा, मीना सिंह और कमल पटेल के नाम शामिल हैं। वहीं सिंधिया गुट से तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत मंत्री पद की शपथ लेंगे।    मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंगलवार को नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व और सीएम शिवराज को दिया धन्यवाद। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते छोटे मंत्रिमंडल का गठन किया जा रहा है। मुझे जो भी विभाग मिलेगा ईमानदारी से काम करूंगा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह शुभकामनाओं का नहीं कोरोना से संघर्ष का समय है। कोरोना महामारी के महासंकट में प्रधानमंत्री की टीम मोदी में मुख्यमंत्री शिवराज काम कर रहे है और अब टीम शिवराज के नेतृत्व में हम सभी मिलकर टीम मोदी के लिए काम करेंगे। 

Kolar News

Kolar News 21 April 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर प्रदेश की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठा रही है। पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी लगातार सीएम शिवराज को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच अब पार्टी ने प्रदेश में किसानों की दशा सुधारने के लिए सात सुझाव दिये हैं।  कांग्रेस नेता अवनीश भार्गव ने शनिवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के बारे में दिखावटी घोषणाएं कर रहे हैं। अगर वह किसानों का भला चाहते हैं तो क्यों ऐसे कदम उठाएं जिनसे वास्तव में किसान को लाभ पहुंचे। उन्होंने सरकार को सात सुझाव देते हुए कहा है कि इन पर अमल करने से प्रदेश की कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कोरोना संकट के दौरान महत्वपूर्ण लाभ पहुंचाया जा सकता है।उन्होंने ये सुझाव दिये 1. किसानों को गेहूं की खरीदी पर 300 रुपये क्विंटल प्रोत्साहन राशि वर्तमान वर्ष 2020 की मिले और 160 रुपये पिछले वर्ष का गेहूं का बोनस मिले, जो कमलनाथ सरकार ने एक अप्रैल 2020 को किसानों के खाते में समायोजित करने का प्रावधान किया था।2. खरीफ फसल 2019-20 की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों ने प्रीमियम अपनी जेब से जमा की जाए, जिसमें ऋणी और अऋणी कृषक शामिल हैं। वह प्रीमियम किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाए।3. कमलनाथ सरकार द्वारा जय किसान ऋण माफी योजना की तीसरी किस्त एक जून तक किसानों के चालू खाते में डालने की घोषणा की गई थी, शिवराज सरकार उस पर अमल करते हुए वह राशि उनके खाते में डाले।4. न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर बेमौसम बारिश से गेहूं का रंग हल्का हुआ है, उसे रिजेक्ट नहीं करे और गेहूं पैदावार को देखते हुए समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की प्रति हेक्टेयर 25 प्रतिशत लिमिट अधिक की जाए।   5. सहकारी समितियों के माध्यम से वितरित ऋण को तीन साल के लिए कन्वर्शन में डाल दिया जाए। घरेलू और किसानों के कृषि पंप उपभोक्ताओं के बिजली के बिल 6 माह के माफ किये जाएं।6. मनरेगा के मजदूरों को भुगतान तत्काल सुनिश्चित करें। नए कार्यों में 5 एकड़ तक के किसानों को कूप निर्माण में सम्मलित करे। खेत सडक़ योजना की भी स्वकृति प्रदान करे।7. उद्यानकी फसलों के उत्पादक किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कवर करते हुए सब्जी फूल फल उत्पादक किसानों को राहत प्रदान करे और दुग्ध उत्पादकों को भी राहत की घोषणा करे।

Kolar News

Kolar News 19 April 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 19 अप्रैल को रात्रि 8.00 बजे दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर प्रदेश के नागरिकों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी रविवार को ही मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा ट्वीट करके दी गई है।    मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज रात्रि 8.00 बजे दूरदर्शन पर प्रदेश के नागरिकों को संबांधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति तथा उसके नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को लॉकडाउन में 20 अप्रैल से दी जाने वाली छूट की जानकारी भी देंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान 20 अप्रैल से लॉकडाउन में सशर्त ढील दिए जाने की बात कही थी।  

Kolar News

Kolar News 19 April 2020

भोपाल। इंदौर के जूनी इंदौर इलाके के टीआई देवेंद्र चंद्रवंशी के निधन पर मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने शोक जताया है। उन्होंने शोक संवेदना जताते हुए उनके निधन को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा है कि जनसेवक का इस तरह जाना बेहद दुखद है। यह तब जब हम कोरोना से जंग जीतने की तरफ कदम बढ़ा रहे थे।     रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने टीआई चंद्रवंशी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के महासंकट में मध्यप्रदेश की खाकी की आन बान शान की खातिर, कर्तव्य पथ पर स्वयं की जान न्योछावर कर देने वाले, भारत मां के वीर सपूत, शहीद स्वर्गीय इंदौर के टीआई देवेंद्र चंद्रवंशी जी के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं और ईश्वर से शोकाकुल संतृप्त परिवार को असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।    नरोत्तम मिश्रा ने टीआई चंद्रवंशी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि हृदय विदारक खबर है। काल इतना क्रूर हो सकता है, समझ से परे है। कल तक तो इस तरह का कुछ नहीं था, रिपोर्ट निगेटिव आनी शुरू हो गई थी। लेकिन इसी बीच रात में हालत बिगड़ी और टीआई चंद्रवंशी हमारे बीच से चले गए। उन्होंने कहा कि अत्यधिक पीड़ादायी प्रसंग है, जनता की सेवा करते हुए काल के गाल में समां गए। विश्वास नहीं होता लेकिन उन्हें याद रखा जाएगा, उनकी सेवाएं याद रखी जाएंगी। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देवेंद्र चंद्रवंशी के परिवार के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि परिजनों को कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी।  

Kolar News

Kolar News 19 April 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम बदलने से शनिवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जहां तक गर्मी की बात है, हीटवेव की स्थिति गुजरात के अलावा विदर्भ और दक्षिण मध्य प्रदेश पर बढ़ेगी।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार देश में अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके चलते मध्यप्रदेश में कई हिस्सों में गरज चमक एवं तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।   मध्यप्रदेश राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश भारतीय मौसम विभाग भोपाल द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सिहोर, धार, इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला,अनुपपुर, शाडोल,दिंडोरी, कटनी, छिंदवाडा, जबलपुर, सिवनी, मंडला,रीवा, सतना,सीधी, सिंगरौली, बेतुल एवं होशंगाबाद जिलों में गरज चमक के साथ कहीं- कहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है। प्रदेश के शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है।    देरी से आएगा मानसून हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 2020 में मानसून देरी से आने का पूर्वानुमान है। इस बीच आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश और इंदौर में 22 जून तक मानसून प्रवेश करेगा, इस बार सामान्य मानसून रहेगा पिछली बार की तरह इस बार अधिक बारिश होने की संभावना नहीं है।   22 जून के बाद मानसून दस्तक देगा इंदौर सहित प्रदेश में 22 जून के बाद मानसून दस्तक देगा और 30 सितंबर तक रहेगा। मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून के आने का और मानसून के जाने की तारीख में इस बार परिवर्तन किया है। पिछले वर्ष तक मानसून 15 जून तक मध्यप्रदेश में प्रवेश करता था और 20 सितंबर तक रहता था। लेकिन पिछल कई वर्षों से मानसून में लगातार हो रहे परिवर्तन को देखते हुए मौसम विशेषज्ञ ने इस औसतन अनुमान में बदलाव किया है।  

Kolar News

Kolar News 19 April 2020

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर लॉकडाउन के दौरान भोज्य पदार्थों की कमी तथा नकदी की समस्या से जूझ रहे गरीबों को पर्याप्त मदद नहीं पहुंचाए जाने का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने एक समाचार पत्र में छपे आर्टिकल को भी संदर्भित करते हुए कहा कि सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि सर्वोच्च प्रतिष्ठा वाले तीन शिक्षाविदों ने भी सरकार की मंशा पर प्रश्नचिन्ह लगाए हैं।   कांग्रेस नेता ने गुरुवार को एक अंग्रेजी समाचार दैनिक में तीन अर्थशास्त्रियों अमर्त्य सेन, रघुराम राजन तथा अभिजीत बनर्जी के छपे लेखों का हवाला देते हुए ट्वीट कर कहा कि सरकार लोगों को जरूरी राशन और नकदी नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी काफी पहले से केंद्र को जरूरतमंद लोगों तक पर्याप्त संसाधन पहुंचाए जाने की अपील करती रही है। इसके बावजूद मोदी सरकार कोई विशेष कदम नहीं उठा रही। इतना ही नहीं पी. चिदंबरम ने उक्त अखबार में एक परिवार की छपी तस्वीर (जिसमें माता-पिता अपने बच्चों को कंधों पर बिठाए सामान लादे पैदल चल रहे हैं) का उल्लेख करते हुए कहा कि यही सरकार के उठाए कदमों का सच है। उन्होंने कहा कि इस तस्वीर को देखिए, ऐसा नहीं लगता है कि ईमानदार और मेहनतकश गरीब लोगों को भीख मांगने पर मजबूर कर दिया गया है। कांग्रेस नेता ने सवालिया लहजे में कहा कि यदि यह लेख और चित्र किसी को विचलित नहीं करता है, तो यकीन मानिए आपको कभी कोई असर पड़ेगा भी नहीं। और यही बात समान रूप से मोदी सरकार पर भी लागू होती है।

Kolar News

Kolar News 16 April 2020

भोपाल। कोरोना महामारी को लेकर प्रदेश में बनी विषम परिस्थितियों के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने एक सूची जारी कर शिवराज सरकार और कमलनाथ सरकार के कार्यों में अंतर बताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर आज पूरा देश एकजुट है, सभी राजनीतिक दल एकजुट हैं। कांग्रेसजन भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है लेकिन अपनी असफलता छिपाने के लिए भाजपा के नेता लगातार झूठी बयानबाजी कर कोरोना को लेकर कांग्रेस को कोसने का काम कर रहे हैं। कोरोना को राजनीति का विषय बना रहे हैं।   सलूजा ने गुरुवार को एक बयान जारी कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लागते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा नेता लगातार पूर्व की कमलनाथ सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। वे अपने बयानों में बार-बार यह सवाल उठा रहे हैं कि 23 मार्च तक प्रदेश में कमलनाथ सरकार थी,उसने कोरना महामारी को रोकने को लेकर क्या किया? इन सब आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार के कोरोना को लेकर 23 मार्च तक के किए कार्यों को जनता को बताते हुए, 23 मार्च के बाद शिवराज सरकार में कोरोना को लेकर प्रदेश की हुई भयावह स्थिति को उजागर भी किया है।   कमलनाथ सरकार के 23 मार्च तक कोरोना को लेकर किए गए कार्य -   -कोरोना कि देश में आहट को देखते हुए 4 मार्च को मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक कर प्रदेश भर के कलेक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कोरोना से बचाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। -10 मार्च को प्रदेश में होली के सारे कार्यक्रम निरस्त किए। - 13 मार्च को प्रदेश के सारे शॉपिंग मॉल,स्कूल -कॉलेज व सिनेमाघर बंद करने के आदेश दिए।मध्यप्रदेश सबसे पहले ऐसा निर्णय लेने वाला देश का पहला राज्य बना। -14 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर इंदौर में निकलने वाली ऐतिहासिक गैर को निरस्त कर, प्रदेश भर में रंग पंचमी के आयोजन निरस्त किए। - 16 मार्च को विधानसभा का बजट सत्र स्थगित किया। -मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोरोना की समीक्षा कर प्रदेश भर में अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के दिशा निर्देश जारी किये। -23 मार्च तक प्रदेश में कोरोना के कुल कुल 4 केस। ———————-   23 मार्च से शिवराज सरकार द्वारा किए गये कार्य - -कोरोना को डरोना बताना। -23 मार्च विधायक दल की बैठक आयोजित की। एक दूसरे को हार पहनाकर, गले मिलकर, हाथ पकड़ कर, फोटो खिंचा कर बधाइयां दी। कोरोना प्रोटोकाल का जमकर मजाक  उड़ाया। -मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। -24 से 27 मार्च तक अलग-अलग कलर के जैकेट से मैचिंग मास्क का प्रदर्शन। -विधानसभा का सत्र आयोजित किया। -कोरोना से लडऩा पहली प्राथमिकता बताया लेकिन कोरोना की आड़ में ट्रांसफर उद्योग चालू। -मात्र 21 दिन में प्रदेश कोरना को लेकर देश में पांचवें स्थान पर, मृत्यु दर के मामले में देश में दूसरे स्थान पर, प्रदेश का इंदौर देश में तीसरे स्थान पर। कोरोना को लेकर प्रदेश देश भर में चर्चित। -प्रदेश में 26प्रतिशत की दर से प्रतिदिन कोरोना के मरीज बढ़े। -प्रदेश के 5 जिले देश के रेड ज़ोन हॉटस्पॉट में शामिल। -प्रदेश में आज दिनांक तक कुल संक्रमित संख्या 938, कुल मृत्यु 53, अकेले इंदौर शहर में कुल संक्रमित संख्या 696, कुल मृत्यु 39 । -लोगों को राशन नहीं मिल रहा, भुखमरी की स्थिति। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं। -प्रदेश के कुल 24 जिले कोरोना से संक्रमित। -प्रदेश के इंदौर-देवास-खंडवा में एम्बुलेंस ना मिलने से मरीजों की मौत की घटना। -मेडिकल उपकरण व संसाधनों के अभाव में प्रदेश के इंदौर में दो डॉक्टर की मृत्यु व इंदौर- भोपाल में कई डॉक्टर व नर्स संक्रमित। -भोपाल में स्वास्थ्य विभाग के 94 अधिकारी-कर्मचारी संक्रमित। कई जिम्मेदार ही संक्रमित। -प्रदेश भर में कई लोगों की इलाज ना मिलने से अकाल मृत्यु की घटनाएँ। -टेस्टिंग किट का अभाव, पीपीई किट का अभाव, मास्क, सेनेटाईजर का अभाव। -प्रदेश में टेस्टिंग की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में काफ ी कम। -प्रदेश में ना स्वास्थ्य मंत्री ना गृह मंत्री ना अन्य मंत्री। प्रदेश में एक व्यक्ति की सरकार। -मंत्रिमंडल की जगह भाजपा का टास्क फ़ोर्स गठित, जिसमें डॉक्टर-विशेषज्ञों की जगह भाजपा नेता। -सरकार का प्रदेश पर कोई नियंत्रण नहीं, प्रदेश की स्थिति दिन-प्रतिदिन भयावह। कांग्रेस ने वास्तविकता जारी कर कहा कि यह कमलनाथ सरकार व शिवराज सरकार में अंतर है। भाजपा व प्रदेशवासी इसका अंतर खुद देख, सच्चाई जान ले।  

Kolar News

Kolar News 16 April 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संकट के बीच शिवराज मंत्रिमंडल के गठन की खबरें जोरों पर चल रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सत्ता संभाले 24 दिन पूरे हो चुके है लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं किए जाने को लेकर विपक्ष भी कई बार निशाना साध चुका है। वहीं अब वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तंज कसते हुए बधाई दी है।    दरअसल विवेक तन्खा ने गुरुवार को ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सीएम बनने के इतने दिन बाद भी मंत्रिमंडल का गठन नहीं करने और अकेले सत्ता संभालने पर तंज कसते हुए भारत में एक नया रिकार्ड बनाने के लिए बधाई दी है। विवेक तन्खा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि शिवराज जी को बधाई। मप्र में इतनी निराशा के बीच एक भारतीय रिकॉर्ड मंत्रिपरिषद के बिना सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री के रूप में कामयाब रहा। विवेक तन्खा ने यह भी लिखा कि इससे पहले यह रिकार्ड 24 दिनों का कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रुप में येदियुरप्पा का था। आप दोनों में संयोग यह भी है कि दोनों चौथी बार मुख्यमंत्री बने और सरकार गिराकर मुख्यमंत्री बने है।     गौरतलब है कि इससे पहले भी विवेक तन्खा मप्र में सीएम शिवराज द्वारा मंत्रिमंडल गठन नहीं किए जाने पर राष्ट्रपति को पत्र लिख चुके है और सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कह चुके है। उनका साफ तौर पर कहना है कि कोरोना महामारी के संक्रमण से निपटने के लिए मप्र में मंत्रिमंडल बेहर जरुरी है जोकि सीएम शिवराज ने अब तक नहीं किया है। इससे यह पता चलता है कि सरकार इस समस्या से निपटने के लिए किस हद तक गंभीर है।   

Kolar News

Kolar News 16 April 2020

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान देश में लॉकडाउन 03 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। उनके इस निर्णय का मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया है। उन्होंने विश्वास जताया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही इस लड़ाई में देश अवश्य जीतेगा।    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए 14 तारीख तक लागू किए गए लॉकडाउन को 03 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्र के लोगों से 07 सहयोग मांगे हैं और यह कहा है कि 20 अप्रैल के उपरांत स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन में कुछ छूट दी जा सकती है।    प्रधानमंत्री के इस निर्णय का मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि कोरोना महामारी को परास्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जो रास्ता दिखाया है, हम उस पर चलेंगे और मध्यप्रदेश में भी 03 मई तक लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना महामारी से लड़ाई अवश्य जीतेंगे।    वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मांगे गए 07 सहयोग को सप्तपदी की संज्ञा दी है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि प्रधानमंत्री की यह सप्तपदी कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में विजय दिलाएगी। 

Kolar News

Kolar News 14 April 2020

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान देश में लॉकडाउन 03 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। उनके इस निर्णय का मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया है। उन्होंने विश्वास जताया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही इस लड़ाई में देश अवश्य जीतेगा।    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए 14 तारीख तक लागू किए गए लॉकडाउन को 03 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्र के लोगों से 07 सहयोग मांगे हैं और यह कहा है कि 20 अप्रैल के उपरांत स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन में कुछ छूट दी जा सकती है।    प्रधानमंत्री के इस निर्णय का मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि कोरोना महामारी को परास्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जो रास्ता दिखाया है, हम उस पर चलेंगे और मध्यप्रदेश में भी 03 मई तक लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना महामारी से लड़ाई अवश्य जीतेंगे।    वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मांगे गए 07 सहयोग को सप्तपदी की संज्ञा दी है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि प्रधानमंत्री की यह सप्तपदी कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में विजय दिलाएगी। 

Kolar News

Kolar News 14 April 2020

भोपाल। कोरोना महामारी को देखते हुए प्रदेश सरकार के साथ समन्वय के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक विशेष कार्य दल का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस ने मंत्रिमंडल का गठन टलने और विशेष कार्यदल में सिंधिया समर्थक विधायकों को तवज्जो न दिये जाने को लेकर तंज कसा है।    भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को एक विशेष कार्यदल का गठन किया है, जिसके संयोजक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा होंगे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, राजेंद्र शुक्ला, मीना सिंह, तुलसी सिलावट और जगदीश देवड़ा इस विशेष कार्यदल के सदस्य होंगे। यह विशेष कार्यदल प्रत्येक स्तर पर सरकार के साथ समन्वय करेगा। प्रदेश कांग्रेस ने मंत्रिमंडल गठन टलने को लेकर जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए विधायकों पर निशाना साधा है, वहीं विशेष कार्यदल में उचित स्थान न मिलने को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट पर भी तंज कसा है। भाजपा के विशेष कार्यदल में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, वरिष्ठ नेता जयभानसिंह पवैया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान, विधायक विश्वास सारंग आदि को जगह न मिलने पर भी टिप्पणी की है। 

Kolar News

Kolar News 14 April 2020

भोपाल। देश में बढ़ते कोरोना संकट को मात देने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री के इस फैसले का पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने स्वागत किया है। उन्होंने पीएम मोदी के फैसले को दूरदर्शितापूर्ण बताते हुए कहा है कि दुर्घटना से देर भली, लॉकडाउन बढ़ाए जाने का पीएम मोदी का फैसला जनहित में है।    पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता की आज दुनिया कायल है। जैसा उन्होंने कहा कि थाना, तहसील और कस्बा तक की जानकारी ले रहे हैं। वास्तव में हम गौरवान्वित हो रहे है, जब हमारा नेता कस्बे तक की जानकारी देश की जनता की रखता है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज बाबा साहब की जयंती है, इस दिन प्रधानमंत्री ने सर्वहारा वर्ग की बात की है। उन्होंने कहा कि वहीं हमारा परिवार है, यह सुनकर मन प्रफुल्लित और आनंदित हुआ। पूर्व मंत्री ने कहा कि ऐसा कुशल नेतृत्व जो वैश्विक नेतृत्व है और हमारे गरीबों की चिंता करता है। बाबा साहब के चरणों में श्रद्धांजलि के साथ आमजन की सोच रखना। लॉकडाउन को जैसा उन्होंने कहा, जहां कोई मरीज नहीं होगा 20 अप्रैल के बाद छूट देंगे। इसके बाद भी हमें उनकी बातों का अक्षरश: पालन करना चाहिए ऐसी मेरी मान्यता है।  

Kolar News

Kolar News 14 April 2020

भोपाल। पूर्व लोकसभा स्पीकर और इंदौर से लगातार आठ बार सांसद रही भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुमित्रा महाजन का आज रविवार को 77वां जन्मदिन है। सुमित्रा महाजन मप्र की राजनीति में ताई के नाम से मशहूर हैं। सुमित्रा महाजन बेहद शांत स्वभाव की राजनेता रही और वे अपनी ईमानदारी और सरल सौम्य स्वभाव के लिए जानी जाती है। सुमित्रा महाजन के जन्मदिन पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुमित्रा महाजन को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके शतायु होने की कामना की है। सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा ‘जनसेवा के माध्यम से मध्यप्रदेश के जन- जन के हृदय में विशिष्ट स्थान बना लेने वाली, इंदौर की पहचान जिनके बिना अधूरी है, ऐसी हम सबकी आदरणीय @S_MahajanLS ताई को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आप सदैव स्वस्थ रहें, शतायु हों और आपका स्नेह व आशीर्वाद प्रदेश पर ऐसे ही बना रहे, मंगल कामनाएं’!   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा ‘शुभ जन्मदिन !!! शालीन व्यक्तित्व और जनकल्याण के व्रत को निभाने वाली, हम सबकी मार्गदर्शक 'ताई' श्रीमती @S_MahajanLS  जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ। बाबा महाकाल आपको सदा स्वस्थ और चिरायु रखे। यही कामना है’।  

Kolar News

Kolar News 12 April 2020

भोपाल।  जीवाजी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के पद पर 17 माह के बाद प्रो. आनंद मिश्रा की वापसी हो गयी है। शनिवार को उच्च शिक्षा विभाग ने उनकी प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी करने के साथ ही 25 दिन पूर्व रजिस्ट्रार बनाये गये प्रो. एपीएस चौहान को हटाने के आदेश भी जारी कर दिये है। प्रो. आनंद मिश्रा भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के भाई है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालते ही सबसे पहले नरोत्तम मिश्रा के बड़े भाई को रजिस्ट्रार पद से हटाया था। 17 माह बाद दोबारा भाजपा की सरकार बनते ही उनकी वापसी हो गई है। कोरोना संकट के बीच हुई नियुक्ति पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने सवाल उठाए है।    कोरोना के समय हो रही नई नियुक्तियों पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा है कि कोरोना के समय भी भतीजावाद जोरों पर है। रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि अभी सरकार पूरी बनी भी नहीं कि भाई भतीजावाद शुरू हो गया। पूर्व मंत्री के भाई को रजिस्ट्रार बना दिया, सरकारी अधिवक्ताओं को बदल दिया गया। अभी कौन सी अदालत खुली है जहां वकीलों की जरुरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में जब पूरा देश लॉकडाउन है तब भाई भतीजावाद बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है।    वहीं लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिये जा रहे खाने की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि पुलिस को दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता में सुधार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो पुलिस 24 घंटे काम करने में लगी है, उनको खाना व्यवस्थित दिया जाना चाहिए। तभी रात दिन इस लाकडाउन की कानून व्यवस्था को संभाल पाऐंगे। इसके अलावा सरकार द्वारा एस्मा कानून लगाए जाने को अमानवीय बतातें हुए उन्होंने कहा कि हमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी- अधिकारी जो आज बीमार होने के बाद भी एस्मा के चलते काम पर आ रहे है उनका ध्यान रखना होगा। पीसी शर्मा ने कहा कि सरकार को एस्मा वापस लेना चाहिए क्योंकि यह असंवैधानिक है और अमानवीयय भी। एस्मा के चलते जो बीमार अधिकारी- कर्मचारी काम पर आ रहे है वह दूसरों को भी बीमार करेंगे। वे जब तक स्वस्थ नहीं हो जाते उनको छुट्टी लेने का अधिकार है। साथ ही पुलिस विभाग का खास ध्यान रखना पडेगा क्योकि लॉकडाउन की अवधि बड़ेगी तो इन पर काम का बोझ ओर भी ज्यादा बढ़ेगा। इसके अलावा पीसी शर्मा ने सरकार से हरिणाया सरकार की तर्ज पर कोरोना वारियर्स को दोगुना वेतन देने की मांग की है।     

Kolar News

Kolar News 12 April 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को यहां तीन और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक चिकित्सक भी शामिल है। तीनों मृतक पुरुष हैं और उनकी उम्र 52, 56 और 70 वर्ष है। इन तीन मौतों के साथ इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने इसकी पुष्टि की है।  बता दें कि इंदौर में गुरुवार को भी एक चिकित्सक की मौत हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार को फिर एक चिकित्सक की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। बताया गया है कि शहर की ब्रह्मबाग कालोनी में निवासरत डॉक्टर ओमप्रकाश चौहान पिछले काफी समय से अपने निजी क्लिनिक में क्षेत्र के रहवासियों का इलाज कर रहे थे। वे कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार भी अपने क्लिनिक में करते थे। डॉक्टर चौहान के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें सबसे पहले सुयश हास्पिटल में भर्ती किया गया था। लगातार इलाज के बाद भी डॉक्टर के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था और उनकी स्थिति ज्यादा खराब होती चली गई। इसके बाद उन्हें अरविन्दो अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।इसके अलावा दो दो मरीजों को गत छह अप्रैल को कोरोना के संदिग्ध मानते हुए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था। दोनों की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। इन दोनों मरीजों की भी शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इन तीन मौतों के साथ इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 26 हो गई है, जबकि प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 36 पर पहुंच गया है। मृतकों में इंदौर के 26 के अलावा पांच उज्जैन के, दो खरगौन, एक भोपाल, एक देवास और एक छिंदवाड़ा का मरीज शामिल है।

Kolar News

Kolar News 10 April 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का इलाज करते-करते एक डॉक्टर स्वयं इस बीमारी से ग्रसित हो गए थे और गत दिवस उनकी मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। मप्र कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को अपने ट्वीटर हैंडलर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सीएम शिवराज पर हमला करते हुए आरोप लगाया गया है कि शिवराज प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को निगल गये हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने ट्वीट कर एक डॉक्टर का वीडियो जारी कर लिखा है कि ‘शिवराज अब डॉक्टर मार रहे हैं। यह इंदौर के डॉक्टर योगेश शाह हैं, जो कोरोना मरीजों का उपचार कर रहे हैं। इन्हें पिछले 2 दिनों से खांसी और गले में खराश है, लेकिन बताया गया कि रिपोर्ट चार दिन बाद आयेगी। शिवराज जी, इस अराजकता, अव्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के लिए कौन जिम्मेदार है?’कांग्रेस ने आगे लिखा है कि भोपाल में स्वास्थ्य विभाग के 50 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव, कोरोना से किसी डॉक्टर की मौत केवल मप्र में, डॉक्टरों तक की जांच रिपोर्ट नहीं आ रही है। व्यापमं घोटाले से पहले ही मप्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को खोखला कर चुके शिवराज अब सबको मारना चाहते हैं..? कांग्रेस ने प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री के नहीं होने पर भी सवाल उठाते हुए लिखा है कि मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है जहां इस महामारी में स्वास्थ्य मंत्री नहीं है।’ इसके लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद भी दिया है।

Kolar News

Kolar News 10 April 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष जगदीश देवड़ा ने विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष हजारीलाल रघुवंशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।सामयिक अध्यक्ष जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को मीडिया को जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय हजारीलाल रघुवंशी को सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान व सेवा-समर्पण के लिए सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मप्र विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष हजारी लाल रघुवंशी का 93 वर्ष की उम्र में गुरुवार को भोपाल के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अखिल भारतीय रघुवंशी (क्षत्रिय) महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे और राज्य में मंत्री भी रह चुके हैं।

Kolar News

Kolar News 10 April 2020

भोपाल। दुनिया भर में छाए कोरोना संकट के बीच डॉक्टर और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े सभी लोग अपनी जान दांव पर लगा कर इस महामारी से मुकाबला कर रहे है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों के की मेहनत और उनके जज्बे को सलाम किया है।     पूर्व सीएम कमलनाथ ने मंगलवार को ट्वीट कर विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे डॉक्टरों और मेडिकल क्षेत्र के लोगों की सराहना की है। इसके अलावा कमलनाथ ने नागरिकों से लॉकडाउन का पालन करने और घर में रहने की अपील भी की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं। आज विश्व के अधिकतर देश कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं और ऐसे वक्त में विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। कोरोना वायरस की वजह से विश्व की जो स्थिति है उसमें चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मचारी विश्व को स्वस्थ रखने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा किये जा रहे प्रयास सराहनीय है। संकट की इस घड़ी में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे देश- प्रदेश के सभी चिकित्सक  एवं समस्त स्वास्थ्य कमर्चारियों के जज़्बे को सलाम। मैं समस्त नागरिकों से पुन: आग्रह करता हूं कि संयम रखें, लॉक डाउन का पूरी तरह पालन करे, घर पर ही रहे एवं प्रशासन को पूर्ण सहयोग करे।

Kolar News

Kolar News 7 April 2020

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में दो कोरोना मरीज पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने खुद मोर्चा संभालते हुए यहां पर सेनेटाईजिंग अभियान शुरू किया है। अपने विधानसभा क्षेत्र के बदरवास में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ यहां पर सेनेटाईजिंग अभियान में खुद लैजम पकड़कर बस्तियों में सेनेटाईजिंग अभियान चलाया। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि इस समय देश इस महामारी की चपेट में और इससे निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सबको आना होगा। आम जनता भी जिला प्रशासन का इसमें सहयोग करे और जो भी अपने स्तर से हो सकता है वह करे।    गौरतलब है कि शिवपुरी जिले अभी दो मरीज पॉजिटिव निकल चुके हैं। इनमें से एक मरीज दीपक शर्मा की रिपोर्ट तीसरे चरण में निगेटिव आई है। शिवपुरी के रहने वाले दीपक शर्मा दुबई में काम करते हैं। वहां से शिवपुरी लौटने पर उनकी जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। बाद में उनके परिवान वालों की भी जांच हुई लेकिन इनकी भी रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं दूसरी मरीज की अभी दूसरे चरण की रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं शिवपुरी के सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए शिवपुरी जिले में अभी 11 हजार से ज्यादा व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है जिनमें 10778 व्यक्तियों को होम कॉरनटाईन में भेजा गया है। जिले में अभी तक कुल 86 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं जिसमें से 50 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है अभी 34 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।  

Kolar News

Kolar News 7 April 2020

भोपाल/छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शनिवार को सुबह कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। मध्यप्रदेश में कोरोना से यह नौवीं मौत है। इससे पहले इंदौर में पांच, उज्जैन में दो और खरगौन के एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, मध्यप्रदेश में शुक्रवार को देर रात जारी बुलेटिन में 41 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 161 पहुंच गई है।  छिंदवाड़ा में शनिवार सुबह जिस कोरोना संक्रमित युवक की मौत हुई है, वह इंदौर में वाणिज्य कर विभाग में लिपिक था। वह 20 को ही इंदौर से अपने गांव केवलारी आया था। आईजी भागवत सिंह चौहान ने उसकी मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि उसकी पत्नी, मां, बच्चे अभी इंदौर में ही है और उनको जानकारी भेज दी गई है। वहीं, मृतक के पिता भी कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि बुआ, चाची और बहनों को क्वारेंटाइन में रखा गया है।इधर, मध्यप्रदेश में शुक्रवार को देर रात तक कोरोना के 41 नए मरीज मिले। सबसे ज्यादा इंदौर में 23, मुरैना में 10, भोपाल में छह तथा उज्जैन और जबलपुर में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।  इन्हें मिलाकर मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 161 पहुंच गया है। इनमें इंदौर में 112, मुरैना 12, भोपाल 15, जबलपुर 9, उज्जैन 7, ग्वालियर-शिवपुरी 2-2 और खरगौन-छिंदवाड़ा में एक-एक मरीज शामिल हैं। इनमें से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें इंदौर में पांच, उज्जैन में दो तथा खरगौन व छिंदवाड़ा के एक-एक मरीज शामिल हैं।

Kolar News

Kolar News 4 April 2020

भोपाल। मप्र के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा लॉकडाउन के दौरान भी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता के जुड़े हुए है और उनकी समस्याएं सुनने के साथ ही कार्यकर्ताओं को जरुरी सलाह भी दे रहे है। शनिवार को भी नरोत्तम मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि दतिया में घर-घर में मोदी के आह्वान पर जलाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन गरीब बस्तियों में राशन और अन्य जरूरी सामान मुहैया करा रहे हैं वहां आवश्यक रूप से दीपक, बाती और तेल भी उपलब्ध कराएं। हर हाल में कोरोना की महामारी के अंधेरे को दीपक का उजाला जलाकर दूर भगाना है।    वीडियो कांफ्रेसिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो दीपक जलाने का आव्हान किया है। वास्तव में यह देश की एकता का वैश्विक दर्शन भी है। वैश्विक नेता का आव्हान है तो वैश्विक आकर्षण भारत के प्रति भी है। उन्होंने कहा कि एक ऐसा नेतृत्व सौभाग्य से देश को मिला है। जिसने सारे विश्व को समय समय पर कोई ना कोई दिशा दी है। सूर्य नमस्कार पूरे विश्व के अंदर प्रधानमंत्री की ही एक देन है।    नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक महामानव के रुप में मोदी हमारा नेतृत्व कर रहे है। आज जब विश्व के ऊपर कोरोना जैसी महामारी का संकट है और हम देख रहे है कि जो भी संपन्न और शिक्षित देश थे, वे आज संकट के दौर से गुजर रहे है। भारत अभी तक जो थोड़ी बहुत सावधानी बरत पाया क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने जनता कफ्यू के दिन उसकी संपर्क चैन तोड़ दी। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रविवार को देशवासियों से दीप प्रज्वलित करने का जो आव्हान किया है वह ज्योतिषी और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। आज वर्तमान में जो रोग फैला है वह भी एक वायरस है, ऐसे में दीप जलाना लाभाकारी होता है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का हम सब के कल्याण के लिए है और हमें इससे विश्व का ध्यान आकर्षित करना है।   

Kolar News

Kolar News 4 April 2020

भोपाल। दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में तब्लीगी जमात के लोगों के मामले के खुलासे के बाद देश में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में अचानक से वृद्धि हुई है। तब्लीगी जमात में शामिल होने के बाद यहां से लोग देशभर में पहुंच गए है। जिससे संक्रमण ओर भी ज्यादा बढऩे का खतरा बढ़ गया है। भाजपा नेता गोविंद मालू ने देश के गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक ज्ञापन भेजकर मरकज़ और मस्जिद परिसरों की सर्चिंग कर वहां छुपे लोगों का पता लगाने और उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।   खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा नेता गोविन्द मालू ने ज्ञापन के माध्यम से माँग कि है कि" तब्लीगी जमात के लोगों ने जिस तरह देश भर में जान बूझकर कोरोना फैलाया है। देश भर में थूकने और सोशल डिस्टेंसिंग अभियान को भी ध्वस्त करने की घटनाएं हुई। वह इस बात की पुष्टि भी करती है कि, उन्होंने मज़हब के नाम पर अधर्म किया है। गोविंद मालू ने कहा कि केंद्र सरकार नें 930 तब्लीकि जमात के विदेश से आए लोगों के वीज़ा निरस्त कर उन्हें ब्लेक लिस्टेड किया यह उचित तो है, परन्तु पर्याप्त कदम नहीं है। देश भर में मरकज़ और मस्जिद परिसर की सघन, माइक्रो सर्चिंग चलाया जाना चाहिए। ताकि वहां छुपे लोगों का पता लगाया जा सके। भाजपा नेता ने यह माँग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मेल के जरिए ज्ञापन भेजकर की।   मालू ने कहा कि स्थानीय प्रशासन को मस्जिद और मरकज़ परिसर में बनें तलघर की भी सर्चिंग करना चाहिए। जमात के लोग देश में अराजकता और बीमारी फैलाने का षडयंत्र कर रहे थे, यह देश भर की अलग अलग घटनाओं के एक जैसे स्वरूप से सिध्द होता है। इसलिए राष्ट्र और अवाम विरोधी गतिविधियों के चलते जमात और ऐसे कई संगठनों पर जो विदेशी फन्डिंग और इशारों पर चलते है उन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। गोविंद मालू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि "हर छोटी सी बात पर बोलने वाले कांग्रेस के सभी नेताओं के इस मसले पर मौन को भी संदिग्ध रहस्यमय बताया है। काँग्रेस को प्रदेश के मंत्रिमंडल के गठन नहीं होने पर तो पेट दुख रहा है, लेकिन देश भर में जमातियों के थूकने, अराजकता फैलाने, चिकित्सा कर्मियों से अश्लील हरकतें करने पर उनकी जुबान को फ़ालिज क्यों मार रहा है?  

Kolar News

Kolar News 4 April 2020

भोपाल। पिछले कुछ समय से खाली चल रहे प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मंत्री व राऊ विधायक जीतू पटवारी को इस पद पर नियुक्त किया है।    कमलनाथ सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का आदेश पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जारी किया है। उनसे पहले शोभा ओझा मीडिया विभाग की अध्यक्ष थीं, लेकिन उनकी नियुक्ति राज्य महिला आयोग में किए जाने के बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया था। उसके बाद से ही मीडिया विभाग के अध्यक्ष का पद खाली था। जीतू पटवारी की इस पद पर नियुक्ति की जानकारी प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को ट्वीट करके दी है और उन्हें इस नियुक्ति पर शुभकामनाएं भी दी हैं।  

Kolar News

Kolar News 2 April 2020

भोपाल।  भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय एक तेज तर्रार राजनेता होने के साथ ही कठीन साधक और धार्मिक व्यक्तित्व के इंसान भी है। हाल ही में कैलाश विजयवर्गीय अपनी धार्मिक निष्ठा को लेकर उस समय खूब चर्चा में आए थे जब पितरेश्वर धाम में हनुमान जी की भव्य प्रतिमा के लिए अन्न त्यागने की प्रतिज्ञा का खुलासा हुआ था। कहा जाता है कि 20 सालों तक अन्न त्यागतने की उनकी प्रतिज्ञा पिछले महीने ही पूरी हुई है। वहीं अब एक बार फिर कैलाश विजयवर्गीय ने देश और दुनिया को कोरोना महामारी से मुक्त कराने के लिए 8 दिनों का मौन व्रत धारण किया। जिसे आज रामनवमी के दिन उन्होंने मौन व्रत को समाप्त किया।    कैलाश विजयवर्गीय ने नवरात्रि के पहले दिन ही वे इंदौर के पितरेश्वर धाम स्थित हनुमान मंदिर में चले गए थे। ये मंदिर शहर से कुछ दूसरी पर एक पहाड़ी पर स्थित है। विजयवर्गीय यहां एकांतवास में पूजा और साधना में लीन थे। रामनवमी पर उन्होंने अपने मौन व्रत को तोडक़र लोगो से अपील कर कहा कि रामनवमी पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर भगवान राम की आराधना कर घर में रामनवमी मनाएं और 3 मिनट का वीडियो @shreepitreshwar एवं 9302334455 पर भेजने की अपील की और कहा कि सबसे अच्छे परिवारिक वीडियों को पितरेश्वर धाम द्वारा पुरस्कृत करने की बात भी विजयवर्गीय ने शहरवासियों से शेयर की। विजयवर्गीय ने एक ट्वीट कर भी ये जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में लिखा " घर में रहकर आनंद लेना ये भी एक कला है। मैं पिछले 8 दिनों से मौन व्रत पर था। पितरेश्वर धाम में हनुमानजी,मैं और पुजारी हम तीन के अलावा और कोई नहीं था। वहीं बैठे बैठे ध्यान आया कि क्यों न रामनवमी को लोगों के साथ मनाया जाये और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जाये, इसलिए पितरेश्नर धाम मंदिर की ओर से जो भी राम जन्म उत्सव अपने परिवार के साथ बहुत धूमधाम से भजन गाकर मनाएगा। तीन मिनट का वीडियो वो भेजे जो अच्छी हो, तो उस परिवार को पितरेश्वर धाम मंदिर की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।"  

Kolar News

Kolar News 2 April 2020

भोपाल। हिन्दू धर्म में चैत्र मास की शुक्ल पक्ष नवमी को रामनवमी का त्योहार मानाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के 7वें अवतार भगवान राम का जन्म हुआ था। रामनवमी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने प्रदेशवासियों को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए लॉकडाउन के चलते इस बार त्यौहार को अपने घर पर सादगी से मनाने की अपील की है। सीएम शिवराज ने ट्वीट पर संदेश देते हुए कहा कि ‘सूर्यवंश के दीप जे, रघुकुल के इजोर। रामलला के जाप से, हरसै पोरे -पोर।।-माधवी। रामनवमी की शुभकामनाएं! भगवान राम हमारे अस्तित्व हैं, हमारे आराध्य हैं। रामनवमी का त्यौहार हम सब धूमधाम से मनाते रहे हैं, लेकिन इस बार यह पावन पर्व अपने घर पर रहकर ही मनाएं। भगवान राम आप सब पर कृपा की वर्षा करें! यही प्रार्थना कि #COVID19 के संक्रमण से प्रदेश, देश, विश्व को मुक्ति मिले। भगवान राम आप सब पर अनवरत कृपा की वर्षा करते रहें! जय श्री राम’!   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी रामनवमी पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में लिखा ‘सभी देशवासियों को राम नवमी के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु राम सभी पर अपनी कृपा बनाये रखे। !! जय श्री राम’!!   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा ‘रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम ने जीवन में सत्य, नैतिकता, न्याय और निष्ठा के प्रतिमान स्थापित किए! आज के दिन रामनवमी के पावन अवसर पर रामचरित को हम सभी आचरण में लाये। जय श्रीराम’।  

Kolar News

Kolar News 2 April 2020

इंदौर। मां अहिल्या की पावन नगरी कहलाने वाले इंदौर में जिस तरह से लगातार कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज मिलते जा रहे हैं, उससे लगातार हमारा शहर खतरे की ओर बढ़ता जा रहा है। तेजी से बढ़ते इस खतरे को देखते हुए राज्य शासन और जिला प्रशासन सकते हैं और उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि यदि शहर में इस महामारी ने पैर पसार लिए तो क्या होगा? शहरवासियों के साथ ही पूरे देश के लोगों ने अभी तक लॉक डाउन का पालन करते हुए घरों से बाहर नहीं निकलने में जो सब्र दिखाया है, वहीं सब्र आगे भी दिखाना होगा, तभी हम जानलेवा कोरोना वायरस की इस चेन को तोडऩे में सफल हो सकेंगे। इंदौर में जिस तेजी से इस बीमारी के संक्रमित मिल रहे हैं उससे साफ पता चलता है कि यह वायरस शहर में फैल चुका है। अब इससे बचाव का एक ही तरीका है, वह है हम आपस में दूरी बनाए रखे।    कलेक्टर बोले - संख्या अभी काफी बढ़ेगी,  7 दिन अभी और कफ्र्यू मंगलवार को इंदौर शहर के एक बुरी खबर यह आई कि कोरोना वायरस के 17 नए मरीज सामने आए। इसके बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने रेसीडेंसी कोठी पर सभी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के बाद उन्होंने साफ कर दिया कि इंदौर अगले सात दिनों तक इस तरह की सख्ती के लिए तैयार रहें। जो व्यवस्था अभी चल रही है, वह चलती रहेगी। कलेक्टर ने कहा - करीब साढ़े 400 लोग क्वॉरेंटाइन में रखे गए हैं, जिसमें से 285 के सैंपल अभी जांच के लिए भेजे गए हैं। यह संख्या अभी और बढ़ेगी। हो सकता 2 से ढाई सौ तक पॉजिटिव मरीज इंदौर में सामने आएं, लेकिन हम इसके लिए मानसिक रूप से तैयार हैं। जो भी मरीज चिन्हित हो रहे हैं, हम उनके करीबियों को क्वॉरेंटाइन हाउस में पहुंचा रहे हैं, उनकी जांच करा रहे हैं।   हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम  कलेक्टर द्वारा बुलाई गई आपात बैठक में सभी अधिकारियों को आगे की परिस्थितियों को देखते हुए काम करने को कहा गया। कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट कहा है कि प्रशासन हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम है। कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के पहले ही कोरोना संदिग्धों को क्वॉरेंटाइन होम में सुरक्षित कर दिया गया था। इनका इलाज वहीं पर चल रहा है। उन्होंने लोगों से निर्देशों का पालन करने को कहा। साथ ही यह भी बताया की दूध के लिए घरों में जाकर आपूर्ति की व्यवस्था चालू कर दी गई है। कलेक्टर ने बताया कि कोरोना से बचाव का केवल एक ही रास्ता है और वह है लोग अपने घर में ही रहे।   मरीजों में हो रहा लगातार सुधार  कलेक्टर ने बताया कि हमारे द्वारा पिछले दिनों क्वारेंटाइन किए गए मरीजों में से कुछ और की रिपोर्ट पॉजिटिव आ सकती है, लेकिन इसका एक पहलू यह है कि क्वारेंटाइन किए गए मरीजों में लगातार सुधार हो रहा है। हमारे लिए रानीपुरा हाथीपाला और नयापुरा जैसे क्षेत्र चुनौतिपूर्ण हैं, लेकिन इस चुनौती से निपटने के लिए हम तैयार हैं।   संक्रमित मरीजों से संपर्क में आने के बाद फैला वायरस जानकारी के अनुसार पूर्व में सामने आए 27 मरीजों के संपर्क में आए लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिला है। ये सभी मरीज इंदौर के हैं। कोरोना से अब तकक प्रदेश में 5 की मौत (इंदौर-3, उज्जैन-2) के बाद अब प्रशासन की चिंताएं बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों को बचाने के लिए मास्क और सेनिटाइज के साथ घरों से बेवजह बाहर ना निकले और 1 मीटर की दूरी में रहने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। साथ ही पीडि़त के घर से बाहर के 5 किलोमीटर की परिधि को बफर जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र के रहवासियों की रैंडम जांच की जाएगी। चिंहित एरिया को नगर निगम सेनिटाइज किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 31 March 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को देर रात एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से यह इंदौर में तीसरी और मध्यप्रदेश में पांचवीं मौत है। वहीं, मंगलवार को इंदौर में 17 नये कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने स्वयं इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही इंदौर में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढक़र 49 (इनमें पांच उज्जैन के भी शामिल हैं)। इधर, भोपाल में भी कोरोना का पॉजीटिव मरीज मिला है, जिसे मिलाकर प्रदेश में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढक़र 65 हो गई है।  इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने बताया कि सोमवार की रात एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजीटिव महिला की मौत हो गई। यहां चन्दन नगर में रहने वाली 49 वर्षीय मरीज का नाम जरीन था। उसे ब्लड प्रेशर और डायबिटीज भी था। उसे अरिहंत अस्पताल से गंभीर हालत में एमआरटीबी में शिफ्ट किया गया है, जहां देर रात करीब साढ़े 10 बजे उसकी मौत हो गई। इससे पहले सोमवार को ही सुबह इंदौर में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई थी। डॉ. जडिय़ा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज 41 वर्षीय साजिद पुत्र शेष अलीम को पहले इंदौर सीएचएल अस्पताल में भर्ती था, जहां उसका इलाज जारी था। रविवार को देर रात उसकी रिपोर्ट कोराना पॉजीटिव आने के बाद उसे सीएचएल अस्पताल से एमआरटीबी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले इंदौर में एक और उज्जैन में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इस प्रकार अब तक मध्यप्रदेश में कोरोना से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।इंदौर में मिले 17 नये कोरोना पॉजीटिववहीं, इंदौर में कोरोना संक्रमित 17 नये मरीज मिले हैं। यह अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है, जिसके चलते कुल यहां मरीजों की संख्या 49 हो गई है, जिनमें पांच लोगों की मौत हो चुकी है (इनमें उज्जैन के पांच मरीज भी शामिल हैं)। कलेक्टर मनीष सिंह ने मंगलवार को सुबह इन 17 नए मरीजों की पुष्टि करते हुए बताया कि इनमें ज्यादातर मरीज मुस्लिम इलाकों से ही जुड़े हैं, जो शुरुआती मरीजों के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 17 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, लेकिन अभी इनका विस्तृत विवरण भोपाल की प्रयोगशाला से नहीं मिला है। इसीलिए सोमवार को देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में इसका उल्लेख नहीं किया गया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि रविवार को इंदौर में 70 नमूनों की जांच की गई थी, जबकि शेष 44 नमूने भोपाल भेजे गए थे। भोपाल भेजे गए इन 44 नमूनों में से 17 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। हालांकि, विभाग इनमें से 13 नमूनों की दोबारा जांच करा रहा है। इसके बाद ही इन नये लोगों को मंगलवार रात जारी होने वाले बुलेटिन में शामिल किया जाएगा।   भोपाल में एक और मामला   वहीं, राजधानी भोपाल में एक और युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। वह कुछ दिन पहले विदेश से दिल्ली आया था। दिल्ली से मुम्बई गया और वहां से इंदौर पहुंचा था। इंदौर जिला प्रशासन ने इसकी ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर इसे 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन किया था, लेकिन युवक वहां से भाग निकला और किसी की मोटर साइकिल लेकर भोपाल पहुंचा गया था। इस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भोपाल में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या चार हो गई है। मंगलवार को एम्स में भर्ती इस युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने की है। इन नये मरीजों की मिलाकर मध्यप्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 65 हो गई है, जिनमें इंदौर में सबसे ज्यादा 44, उज्जैन में पांच, जबलपुर में आठ, भोपाल में चार, ग्वालियर में दो और शिवपुरी के दो मरीज शामिल हैं। (इनमें इंदौर के तीन और उज्जैन के दो मरीजों की मौत हो चुकी है।)इंदौर में स्थिति तीसरे चरण में पहुंच गई है। यहां चंदन नगर, रानीपुरा, हाथीपाला, सहित जिन क्षेत्रों से शुरुआत में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे,  वहां पर पहले सतर्कता नहीं बरती गई और लॉकडाउन का भी पुलिस प्रशासन ने सख्ती से पालन नहीं करवाया, इसीलिए यहां पॉजिटिव मरीजों ने अन्य कई लोगों को भी संक्रमित कर दिया। हालांकि, बीते 48 घंटे में नवागत कलेक्टर मनीष सिंह ने रात दिन भिड़ पर नियंत्रण के प्रयास भी किये हैं, जिसके चलते ज्यादा से ज्यादा संदिग्ध मरीजों को क्वारंटाइन सेंटरों में भिजवाया गया है। अब यहां टोटल लॉकडाउन कर सभी तरह की सप्लाई पर भी रोक लगा दी गई है और अब पुलिस और प्रशासन लोगों पर सख्ती भी दिखा रहा है। सीएचएमओ डॉ. प्रवीण जडिय़ा का कहना है कि ज्यादातर कोरोना मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है और यह साफ लग रहा है कि यह सामुदायिक संक्रमण का शिकार हुए। वहीं, कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि जनता को घबराने की जरूरत नहीं है और पूरी ताकत से प्रशासन स्थिति पर नियंत्रण में बनाए रखने में रात दिन जुटा है। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा संदिग्धों को क्वारंटाइन सेंटरों में भिवजाया जाए, ताकि ये अन्य लोगों को संक्रमित न कर सकें।पुराने 18 कोरोना मरीज तेजी से ठीक भी हो रहे हैंकलेक्टर का कहना है कि कोरोना की दहशत ज्यादा है, जबकि उसका इलाज आसान है। मरीज अगर खुद को 14 दिन के लिये आइसोलेशन में रख लेता है तो खुद ही ठीक हो सकता है। इंदौर में जो पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, उनमें से 18 मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं और अगले 3-4 दिनों में इन्हें अस्पतालों से छुट्टी भी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि जनता घबराये नहीं और स्वाइन फ्लू से लेकर अन्य बीमारियों की तुलना में कोरोना का इलाज अधिक आसान है। बस इसका संक्रमण तेजी से फैलता है, लिहाजा सावधानी ज्यादा जरूरी है।

Kolar News

Kolar News 31 March 2020

खरगोन। कोरोना से लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए जा रहे हर कदम का देशवासी समर्थन करते हुए उसका पालन कर रहे हैं। इस महामारी से निजात एवं इससे मुकाबले के लिए संसाधन उपलब्ध कराने मे सरकार की मदद के लिए हर कोई आगे आ रहा है। खरगोन. बड़वानी से भाजपा के सांसद गजेंद्र पटेल ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष में अपने सांसद कोटे से 1 करोड़ रुपए की राशि दी है।    खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र पटेल ने कोरोना से मुकाबले के लिए अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये दिये जाने की घोषणा की है। इसके अलावा सांसद पटेल ने केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार कोष में 1 महीने का वेतन अलग से दिया है। सांसद ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि अगर आगे भी किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ेगी तो वे हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने संसदीय क्षेत्र के लोगों से भी अपील की है कि वे अपनी क्षमता अनुसार प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करें। यह राशि देश-प्रदेश के उन कमजोर परिवारों की मदद पर खर्च की जाएगी, जो कोरोना वायरस से पीड़ित या इसके कारण प्रभावित हैं।    किसी भी श्रमिक को नहीं होने देंगे परेशान  सांसद पटेल ने कहा जिला आदिवासी बहुल है और यहां ज्यादातर लोग मजदूर पेशा है। उन्होंने कहा कि जिले में रोजगार के साधन नहीं होने से कई मजदूर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में पलायन कर गए है, वर्तमान में लॉकडाउन के चलते यह मजदूर उन राज्यों से वापस अपने घर आने के लिए पैदल ही निकल पड़े है। ऐसी स्थिति में मजदूर परेशान न हों इसके लिए वे प्रदेश सरकार सहित समीपी राज्यों की सरकारों से अपील करते है कि मजदूरों को घर पहुंचने के लिए साधन उपलब्ध कराएं। वहीं जो मजदूर घर से नहीं निकल पाए उन्हें भोजन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं।   

Kolar News

Kolar News 31 March 2020

अशोकनगर। एक तरफ लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे हैं और लॉकडाउन चल रहा है, लॉकडाउन के कारण लोग जरूरी सामान के लिए परेशान हो रहे हैं, सभी व्यापार-व्यवसाय ठप है, वहीं इस आपातकालीन समस्या के बीच अशोकनगर कलेक्टर/प्रशासक नगरपालिका अचानक द्वारा शहर में स्थित लोगों के मकानों का सम्पत्तिकर और जलकर तीन गुना बढ़ाए जाने में जनआक्रोश उत्पन्न हो गया। हालांकि, बाद में रविवार को विज्ञप्ति प्रकाशित हुई उसी दिन जनआक्रोश उत्पन्न होने पर तत्काल उक्त आदेश को स्थगित करने की सूचना जारी कर दी गई।    रविवार को समाचार पत्रों में सम्पत्तिकर और जलकर की तीन गुना वृद्धि किए जाने के समाचार देखते ही लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर अपना आक्रोश व्यक्त करना प्रारम्भ कर दिया गया।  उक्त करों की वृद्धि को लेकर कलेक्टर/प्रशासक नगरपालिका के हवाले से सीएमओ के नाम से गत 24 मार्च को विज्ञप्ति जारी की गई जो कि रविवार को प्रकाशित हुई। जिस में सम्पत्तिकर के अलावा जलकर राशि 75/- रुपये माह से बढ़ाकर सीधे तीन गुने 225/- रुपये कर देने की घोषणा कर दी गई थी। उल्लेखनीय हो कि वर्तमान में न तो चुनी हुई नगरपालिका परिषद है, जिसके द्वारा सर्व सम्मति से राशि घटाई-बढ़ाई जा सके। पर यह बात समझ से परे है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से लॉकडाउन की स्थिति में क्या शासन ने इस तरह के आदेश जारी किये जो नगरपालिका प्रशासक द्वारा उसका पालन करते हुए राशि में वृद्धि की गई। अथवा आपातकालीन जैसी स्थिति में किसके आदेश पर यह कदम उठाया गया समझ से परे है?    कौन करेगा नुकसान की भरपाई?   नगरपालिका परिषद में वैसे तो राशि के अभाव में विभिन्न भुगतान अटके हुए हैं और आर्थिक संकट बताया जाता है। पर इस बीच सम्पत्तिकर एवं जलकर की राशि बढ़ाये जाने की समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञप्तियों के बाद अब फिर आदेश स्थगित करने की प्रकाशित विज्ञप्तियों के खर्चे की राशि को कौन वहन करेगा? 

Kolar News

Kolar News 29 March 2020

खाचरौद। कोरोना को लेकर लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकल रहे लोगों पर पुलिस प्रशासन द्वारा लठ से पिटाई कि जा रही है। कुछ लोगों को तो पुलिस द्वारा जबरदस्ती पीटा जा रहा है, जबकि प्रशासन ने छूट दे रखी है। एक किसान पर लाठी चलाना एक एसआई व आरक्षक को महंगा पड़ गया। एसपी ने दोनों को लाईन अटैच कर दिया।    गौरतलब है कि प्रशासन ने दूध वितरण के लिए सुबह व शाम को अलग-अलग समय निर्धारित किया है। सुबह 6 से 9 बजे तक तथा शाम को 6 से 8 बजे तक का दूध सप्लाय किया जा सकता है। साथ ही सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक किराना, सब्जी व अन्य दैनिक उपयोगी वस्तुओं कि दुकान के लिए निर्धारित किया है। इस अवधि में कोई व्यक्ति बाजार से सामान खरीद सकता है। शुक्रवार को निर्धारित समय में शाम 6 बजे कस्बा क्षेत्र में एक किसान आन्नदीलाल बंबोरिया उम्र 50 वर्ष निवासी खाचरौद मोटरसाईकिल से दूध सप्लाए कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने चबुतरा चौराहे पर किसान को रोककर बिना कहे सुने एसआई केपी शुक्ला व आरक्षक कालुसिंह ने उसकी अंधा धुन पिटाई शुरू कर दी । यहां तक पुलिस ने किसान कि गाडी के साईट ग्लास, हैड लाईट आदि तोड़ दी और उसे जलील करने के लिए उससे उठक बैठक लगवाकर रवाना किया। इस पूरे घटनाक्रम का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर को घटना की खबर लगने पर पुलिस कप्तान ने दोनों को लाईन अटैच कर दिया।    इस संबंध में उज्जैन ग्रामीण  एएसपी आकाश भूरिया का कहना है कि एसआई शुक्ला व आरक्षक कालुसिंह द्वारा दूध वितरण करने वाले किसान को पीटने का विडियो प्राप्त हुआ है। जिला पुलिस अधिक्षक ने दोनों पुलिसकर्मीयों को दोषी मानते हुए लाइन अटैच कर दिया है।   

Kolar News

Kolar News 29 March 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी वैश्विक आपदा कोरोना महामारी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में संयुक्त रूप से एक-एक दिन का वेतन देंगे। यह जानकारी विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने रविवार को मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दी गई उक्त राशि कोरोना पीडि़तों के उपचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए दी जा रही है, जो शासन के आपदा प्रबंधन प्रयासों में सहभागिता के रूप में होगी। उन्होंने बताया कि यह राशि इस माह के वेतन से सीधे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जायेगी।

Kolar News

Kolar News 29 March 2020

भोपाल । राज्यपाल लालजी टंडन के निर्देश पर राजभवन द्वारा लॉकडाउन के दौरान गरीबों को नगर निगम के माध्यम से भोजन वितरण किया जा रहा है। राजभवन में इस पुण्य कार्य के लिये प्रतिदिन भोजन के 100 पैकेट तैयार कराए जा रहे हैं।   राज्यपाल ने सभी मोहल्ला और उत्सव समिति के अध्यक्षों से अपील है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में समाज के वंचित वर्ग की सहायता करें। उन्होंने आग्रह किया है कि समर्थ लोग आर्थिक रूप से और भोजन, दवाई आदि प्रदाय में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इस सेवाभावी कार्य से देश और समाज के प्रति वे अपना कर्तव्य पूरा करेंगे। साथ ही, संकट की इस घड़ी में योगदान देने की आत्म-संतुष्टि भी प्राप्त करेंगे।  

Kolar News

Kolar News 28 March 2020

भोपाल। कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में केंद्र और राज्य सरकार तो अपना-अपना काम कर ही रही हैं, लेकिन इस लड़ाई के लिये आम आदमी को सक्षम बनाना बेहद जरूरी है, ताकि वह बिना धैर्य खोए पूरी मजबूती से इस महामारी का मुकाबला कर सके। हाल ही में केंद्र सरकार ने जिन उपायों की घोषणा की है, उनसे हमारे समाज को कोरोना वायरस से लडऩे की ताकत तो मिलेगी ही, समाज के हर वर्ग को राहत भी मिलेगी। गरीबों, मजदूरों, किसानों, निराश्रितों, पेंशनरों, आदिवासियों, व्यापारियों और कार्पोरेट तबके के लिये भी ये घोषणाएं राहत देने वाली हैं और इनकी बदौलत समाज के सभी वर्ग अपना ध्यान सिर्फ कोरोना महामारी से लडऩे पर केंद्रित कर सकेंगे। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कही। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए की गई घोषणाओं के लिये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि इन उपायों से हमें कोरोना महामारी पर जीत हासिल करने में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार ने आयकर, जीएसटी रिटर्न, पैन को आधार से जोडऩे, विवाद से विश्वास योजना, कस्टम क्लियरेंस आदि के लिये तय की गई अंतिम तिथि को जून माह तक आगे बढ़ा दिया है। इससे देश और प्रदेश के व्यापारियों को संकट के समय में काफी राहत मिली है। सरकार ने तीन माह के लिये वसूली में ढील, न्यूनतम बैलेंस शुल्क माफ करने, डिजिटल लेनदेन में बैंक शुल्क घटाने जैसे जो कदम उठाए हैं, वे आम आदमी को राहत देने वाले हैं। कर्ज डिफाल्ट की सीमा एक करोड़ रुपये करने, कंपनी बोर्ड की मीटिंग और ऑडिट जैसे कामों में रियायत दिये जाने से कार्पोरेट सेक्टर को राहत मिलेगी।शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लिए 1.70 लाख करोड़ का जो पैकेज दिया है, वह गरीब तबके के लिये संजीवनी का काम करेगा। इस पैकेज के तहत सरकार ने कोरोना से दो-दो हाथ कर रहे लगभग 22 लाख स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों को बीमा कवर उपलब्ध कराया है, ताकि वे निश्चिंत होकर अपना काम करते रहें। केंद्र ने करीब 80 करोड़ गरीब व्यक्तियों को अतिरिक्त खाद्यान्न, दालें, मुफ्त प्रदान किए जाने की घोषणा की है, साथ ही देश के 8 करोड़ परिवारों को गैस सिलेंडर भी दिया जा रहा है, ताकि उनके रोजमर्रा के जीवन पर इस महामारी का साया न पड़ सके। किसानों को पीएम किसान योजना की 2000 रुपये की एक किस्त अप्रैल माह तक दिये जाने की घोषणा की गई है, वहीं पीएएमजेडीवाई योजना की 40 करोड़ महिला खाताधारकों के खाते में 500 रुपये की अनुग्रह राशि जमा कराने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सरकार ने 15 हजार रुपये से कम मासिक वेतन पाने वाले असंगठित क्षेत्र के कामगारों के पीएफ खाते में अगले तीन माह तक उनके वेतन का 24 प्रतिशत अंशदान करने का प्रस्ताव दिया है, ताकि उनके रोजगार को बचाया जा सके। इसके अलावा सरकार ने देश के करीब 3 करोड़ वृद्ध, विधवा महिलाओं, दिव्यांगों को भी 1000 रुपये दिये जाने की बात कही है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने मनरेगा श्रमिकों, स्व सहायता समूहों, संगठित क्षेत्र के कामगारों, निर्माण श्रमिकों आदि के लिये भी राहत देने वाले उपायों की घोषणा की है, जो स्वागत योग्य है।

Kolar News

Kolar News 28 March 2020

भोपाल। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा है कि अभी उनके सामने कोरोना का संकट है, फिर डेढ़ साल से बिखरी हुई अन्य व्यवस्थाएं उनके सामने चुनौतियां होंगी, लेकिन वे इन चुनौतियों को पार कर राज्य को पटरी पर ले आएंगे। वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती ने शनिवार को सिलसिलेवार नौ ट्वीट किये हैं, जिसमें उन्होंने मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है कि- ‘शिवराज जी मध्यप्रदेश के वर्तमान में स्वाभाविक नेता हैं। उन्होंने 13 साल तक सरकार चलाई है दो बार उनके नेतृत्व में हम चुनाव जीते हैं। उनको हर कठिनाई का सामना करके विजय प्राप्त करने की शक्ति प्राप्त है। कोरोना के संकट के साथ ही पिछले डेढ़ साल में बिखरी व्यवस्थाएं भी उनके सामने चुनौतियां होंगी, वे उन्हें पार कर लेंगे और राज्य को पटरी पर ले आएंगे।उन्होंने लिखा है कि ‘जब से कोरोना का कहर आया है, तब से आप सब आत्मीयजनों से संवाद नहीं हुआ है। इस बीच में बहुत कुछ घट गया, सरकार बदल गई, शिवराज जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कोरोना की छाया के कारण उत्सव नहीं हुआ, सादगी से कार्यक्रम हुआ।’ उमा भारती ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर भी तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया है कि - ‘कमलनाथ जी 15 महीने मुख्यमंत्री रहे। वह पुराने वरिष्ठ कांग्रेसी हैं। वह केंद्र में लंबे समय तक मंत्री भी रहे, किंतु न सरकार अच्छी चला सके ना ही अपनी पार्टी के नेताओं को संभाल सके।’ कांग्रेस सरकार के अंत के लिए राजगढ़ का थप्पड़ कांड पहली आहुति. फिर 22 विधायकों के इस्तीफे, ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का आगमन प्रचंड महा पूर्णाहुति में बदल गया, जिसमें कांग्रेस ऐसी भस्म हुई कि अब शायद ही कभी भविष्य में नया जन्म हो पाए।’उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ के शिवराज सिंह चौहान के घर मिलने जाने को लेकर भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि - ‘कमलनाथ जी को मैं 30 साल से जानती हूं। वह मेरे बड़े भाई हैं, मुझसे 17 साल बड़े हैं तथा हमेशा अपना बड़प्पन दिखाते हैं। कमलनाथ जी से शिवराज जी का मिलना, फिर कमलनाथ जी का शिवराज जी के घर आना, मेरी उनसे मुलाकात होना यह सब भारतीय लोकतंत्र की शानदार परंपराएं हैं।’उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा है कि -‘मैं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही मेरे से ही हारे हुए दिग्विजय सिंह जी से आशीर्वाद ले आई थी। वह भी मेरे बड़े भाई जैसे हैं। मैं कमलनाथ जी के घर भी गई, किंतु सारी गतिविधियों के बीच हम सभी लोग सावधानी बरत रहे थे।’

Kolar News

Kolar News 28 March 2020

भोपाल। लगातार लॉकडाउन के चलते समाज के गरीब, मजदूर तबके के सामने रोजी रोटी का संकट मंडराने लगा है। इसे देखते हुए कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने प्रदेश सरकार से अपील की है कि निम्न आय वर्ग के लोगों को एक महीने का राशन मुफ्त दिया जाए।    सांसद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन के कारण गरीब परिवारों के लिये राशन जुटाना भी संकट बन चुका है। इसलिए आपसे विनम्र आग्रह है कि इस संकट की घड़ी में मानवता के नाते ही सही प्रदेश के उन लोगों को एक महीने का मुफ्त राशन दिया जाना चाहिए, जो राशनकॉर्ड के हितग्राही हैं। इसके साथ ही उन लोगों को गुजारे के लिये सरकार की तरफ से कुछ राशि भी दी जाना चाहिए।   

Kolar News

Kolar News 25 March 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की कमान संभालते ही एक्शन मोड में आ गए है। नई सरकार ने कमलनाथ सरकार के फैसलों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। जिसके तहत सरकार ने मुख्य सचिव को हटाने से लेकर कमलनाथ द्वारा आयोगों मेें की गई नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। नियुक्तियां निरस्त किए जाने को  पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने द्वेषपूर्ण कार्यवाही बताया है।    बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सरकार द्वारा नियुक्तियां निरस्त किए जाने पर निशाना साधा है। पीसी शर्मा ने कहा है कि सरकार द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही है। आयोग के अध्यक्षों को हटाया जा रहा है, मुख्य सचिव को हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि आज इसकी जरूरत नहीं कोरोना से लडऩे की जरूरत है। अगर सरकार कोई सही काम करेगी तो विपक्ष हमेशा साथ होगा।    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 21 दिन के लॉक डाउन पर पूर्व मंत्री ने कहा कि यह कदम और पहले उठाया जाना था, अगर यह जल्दी होता तो इस स्थिति से बचा जा सकता था। सरकार द्वारा विश्वासमत हासिल किए जाने पर उन्होंने कहा कि विश्वास मत तब होगा जब पूरे 25 उपचुनाव हो जाएंगे। सरकार द्वारा लेखानुदान पेश नहीं करने पर कहा कि इसे और बढ़ाया जा सकता था, अध्यादेश की क्या जरूरत थी।   

Kolar News

Kolar News 25 March 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक बयान जारी कर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश में पहली बार पिछले दरवाजे से सरकार बनी है। मध्यप्रदेश को सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक रूप से पन्द्रह वर्षों में बर्बाद करने वाली भाजपा अब शोर मचा रही है कि कांग्रेस ने प्रदेश को तबाह कर दिया। शिवराज सिंह जब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने कैसे आबाद किया पहले ये जान लीजिए।    पूर्व सीएम कमलनाथ ने कुछ आंकडे पेश करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ दुराचार के मामलों में प्रदेश अव्वल, मध्यप्रदेश में कुपोषण  देश मे सबसे ज़्यादा, नवजात बच्चों की मृत्यु दर देश मे सबसे ज़्यादा, प्रति व्यक्ति आय पूरे देश में सबसे निचले स्तर पर, लगभग चालीस प्रतिशत आबादी गऱीबी रेखा के नीचे, सिर्फ़ 12 प्रतिशत आबादी को नलों से पानी पहुँचाया, किसानों को फ़सलों के दाम माँगने पर उनके सीने में गोलियाँ मारकर मौत के घाट उतारा।   आगे अपने बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश के गौरव आदिवासी भाइयों के वन अधिकार के आवास के पट्टे निरस्त करने के मामले देश में सबसे ज़्यादा, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग का दमन, मध्यप्रदेश के 70 प्रतिशत स्कूलों में बिजली के कनेक्शन तक नहीं, उच्च शिक्षा का ग्रॉस एनरोलमेंट रेशो अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों का 13 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के बच्चों का 6 देश मे सबसे निचले स्तर पर। औद्योगिक निवेश में सबसे पिछड़ा, रोजग़ार के अवसर नगण्य, अर्थात सारे सामाजिक और आर्थिक सूचकांक पन्द्रह वर्षों में भाजपा ने गर्त में डाल दिये और  गर्त में डालकर वे इसे तरक्क़ी बता रहे हैं।    15 माह में उम्मीद रंग लाई-तरक्की मुस्कराई कमलनाथ ने पिछले डेढ़ साल के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि 15 माह के कम समय में कांग्रेस की सरकार ने विरासत में मिली आर्थिक बदहाली के बावजूद 22 लाख़ किसानों का कर्जा माफ़ किया , एक करोड़ से अधिक परिवारों अर्थात लगभग 5 करोड़ लोगों को 1रु मात्र में एक यूनिट बिजली 100 यूनिट तक देकर उनका बिजली का बिल 70 त्न कम कर दिया, किसानों को कृषि उपयोग की बिजली आधे दामों पर ,जो पहले 1400 रु प्रति एचपी था , उसे 700 रु कर दिया , बेटियों की शादी में 51 हज़ार रु , 30 हज़ार करोड़ का नया औद्योगिक निवेश , मध्यप्रदेश के उद्योगों में प्रदेश के 70 त्न लोगों की नौकरी का प्रावधान।   मुख्यमंत्री स्वाभिमान योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को 4 हज़ार रु का स्टाइपेंड सुनिश्चित किया , 9 हज़ार स्कूलों में नए बिजली के कनेक्शन प्रदान करना , पूरे प्रदेश में मिलावट मुक्ति का अभियान ,मिलावटखोरों पर रासुका की कार्यवाही कर जेल भेजा , पूरे प्रदेश को माफिया मुक्त कराने का अभियान चलाकर भू माफिया ,खनन माफिया , सहकारी माफिया , वसूली माफिया , शराब माफिया , ट्रांसपोर्ट माफिया , माइक्रो फाइनेंस माफिया, सबको नेस्तानाबूत करना।    राइट टू हेल्थ और राइट टू वाटर जैसी पहल, स्कूली शिक्षा 'स्टीम' शिक्षा प्रणाली की पहल, 'स्टीम सिस्टम' का आशय 'साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, आट्र्स औऱ मैथ्स बेस्ड शिक्षा प्रणाली' से है। इसका मूल उद्देश्य किताबी ज्ञान को कौशल विकास के साथ जोडऩे की पहल। ऐसे कई प्रगति मूलक कामों को वो तबाह की श्रेणी में रखते हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश को हर स्तर पर गर्त में डालकर सिर्फ़ भाषण, रैलियाँ, विज्ञापन और भ्रष्टाचार को ही प्रगति का द्योतक माना है और जनता के नकारने के बावजूद महलों की शरण मे जाकर खऱीद फरोख्त कर के पिछले दरवाजे से सरकार बनाई है ।  

Kolar News

Kolar News 24 March 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा ने नई सरकार बना ली है। मंगलवार को विधानसभा सत्र बुलाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वासमत भी हासिल कर लिया है। निर्दलीय विधायकों ने भी सीएम शिवराज का समर्थन किया है। हालांकि कांग्रेस के विधायक कोरोना का हवाला देकर सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं है। सीएम शिवराज ने भी पद संभालते ही कोरोना के खिलाफ जंग को प्राथमिकता बताया था, लेकिन देर रात अधिसूचना जारी कर विधानसभा सत्र बुलाए जाने पर वो कांग्रेस के निशाने पर आ गए है।    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच विधानसभा सत्र बुलाए जाने पर सवाल उठाए और भाजपा पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा ‘एक तरफ़ कोरोना वाइरस को लेकर सुरक्षा व सावधानी के लिये लिये गये तमाम निर्णय, प्रदेश में भी लॉक डाउन, कर्फ्यू जैसे निर्णय, वही दूसरी तरफ़ शिवराज सरकार द्वारा ख़ुद के निर्णयों का उल्लंघन कर कर्फ्यूमें भी विधानसभा सभा का सत्र आज बुलाने का देर रात में लिया गया निर्णय समझ से परे।    एक अन्य ट्वीट कर कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहा है कि ‘विश्वास मत हासिल करने के लिये समय था, आखिर इतनी जल्दबाज़ी क्यों? कोरोंना से बचाव के लिये यह दोहरे मापदंड क्यों? जनता के लिये नियमो के पालन की सख्ती व ख़ुद उल्लंघन पर उल्लंघन? अभी तो एक दिन ही हुआ है, कहेंगे कुछ करेंगे कुछ....’।   

Kolar News

Kolar News 24 March 2020

भोपाल। राजभवन में सोमवार रात मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान एक्शन में आ गए है। रात में ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वल्लभ भवन में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों एवं केन्द्र से आये उच्च अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की और कोरोना वायरस से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए दिशा- निर्देश दिये।    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकना ही इस समय हमारा एकमात्र लक्ष्य और उद्देश्य है। इस संबंध में आज मंत्रालय में हमने डीटेल्ड बैठक कर कई महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं। उन्होंने कहा कि जबलपुर और भोपाल में कोरोना के पॉज़िटिव केस पाए गए हैं। इसलिए  मंगलवार से इन दोनों शहरों में कफ्र्यू लगाने का निर्णय लिया गया है।    सीएम शिवराज ने अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को बताना चाहता हूँ कि यह आप सबकी सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेरे प्रदेशवासियों, आपको घबराने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए आपको अपने घरों में रहना है। दैनिक ज़रूरतों की चीज़ों की आपूर्ति अनवरत जारी रहेगी, किसी भी वस्तु की कमी नहीं आने दी जायेगी। 

Kolar News

Kolar News 24 March 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में नयी सरकार के गठन के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति द्वारा अपने पद से दिए गए त्यागपत्र को मंजूर कर लिया गया है। एनपी प्रजापति ने सोमवार देर रात नई सरकार के गठन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे मंगलवार सुबह मंजूर कर लिया गया है।    एनपी प्रजापति ने विधानसभा उपाध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि वे नैतिकता के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देते हैं। उन्होंने इसे तुरंत स्वीकार करने का अनुरोध किया था।    भाजपा ने विधायकों को जारी किया व्हीप  वहीं भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा के चार दिवसीय सत्र को लेकर मंगलवार को अपने विधायकों को व्हिप जारी कर सदन की कार्यवाही में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहने को कहा है। भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा द्वारा पार्टी की ओर से व्हिप जारी किया गया, जिसमें निर्देशित किया गया है कि भाजपा के समस्त विधायक 24 मार्च को प्रारंभ हो रहे विधानसभा के सम्पूर्ण सत्र में सदन की सम्पूर्ण कार्यवाही में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे और आज सरकार द्वारा सदन में लाए जा रहे विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में अनिवार्य रूप से मतदान करें।

Kolar News

Kolar News 24 March 2020

भोपाल। विधायक दल का नेता चुने जाने और चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभालने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज सिंह चौहान को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई है।  दरअसल, मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार को गिराने में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ी भूमिका निभाई है। उनके समर्थक छह मंत्री समेत कांग्रेस के 22 विधायक 12 दिन तक बेंगलुरु में डटे रहे, जिससे कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई। इसी बीच सिंधिया कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने सोमवार को भोपाल में विधायक दल की बैठक में शिवराज के सर्वसम्मति से नेता चुन लिये जाने के बाद ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा कि - "मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने और चौथी बार मुख्यमंत्री का पद संभालने पर शिवराजसिंह चौहान जी को हार्दिक बधाई। प्रदेश के विकास प्रगति और उन्नति में मैं सदैव आपके साथ खड़ा हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।"

Kolar News

Kolar News 23 March 2020

राजगढ़। राजगढ़ जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी निधि निवेदिता ने जिले में धारा 144 लागू करते हुए जिले में तत्काल प्रभाव से टोटल लॉक डाउन करने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। जिले की सभी सीमाएं सील की जाती है। किसी भी माध्यम से सड़क एवं रेल से जिले में जिले की सीमा में बाहरी लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।   जिले में निवासरत नागरिकों को भी जिले की सीमा से बाहर जाना तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है । नगर पालिका ,नगर परिषद ,पंचायत तथा बैंक आदि लॉक डाउन से मुक्त रहेंगे ।मेडिकल दुकान, हॉस्पिटल सब्जी ,किराना दुकान, दूध की दुकान ,सांची पॉइंट ,पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी को छोड़कर से समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद किए जाएंगे। उक्त प्रतिबंध इमरजेंसी ड्यूटी वाले शासकीय कर्मचारी केवल ड्यूटी के प्रयोजन से टोटल लॉक डाउन के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे, लेकिन उक्त कर्मचारियों को अपने साथ आई कार्ड रखना अनिवार्य होगा । घर घर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता एवं न्यूज़पेपर हाकर प्रातः 6:30 बजे से 9:30 बजे तक टोटल लॉक डाउन से मुक्त रहेंगे। अगर किसी व्यक्ति को घर से बाहर निकलना है या जिले के बाहर निकलना है या जिले के बाहर से जिले में प्रवेश करना अति आवश्यक हो तो संबंधित थाना क्षेत्र से निर्धारित फॉर्मेट  मैं अनुमति पत्र होने पर ही अनुमति होगी।   मास्क, सैनिटाइजर ,दवाइयां आवश्यक वस्तुओं को परिवहन करने वाले वाहनों का प्रवेश एवं निकासी  पूर्वानुसार  जारी रहेगी। आवश्यक वस्तुओं दवाइयों आदि उत्पादन करने वाले उद्योगों एवं उसमें काम करने वाले कर्मचारियों को जिला दंडाधिकारी, या अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अथवा अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय से अनुमति प्राप्त करने पर उपरोक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के प्रावधान अंतर्गत कार्रवाई की जावेगी ।यह आदेश तत्काल प्रभाव से 31 मार्च 20 20 की रात्रि 12:00 बजे तक लागू रहेगा ।

Kolar News

Kolar News 23 March 2020

भोपाल। कोरोना महामारी के चलते रविवार को जनता कफ्यू लागू किया गया है। मध्य प्रदेश में भी जनता कफ्यू को लोगों का समर्थन मिल रहा है। दुकानें, मॉल और बाजार पूरी तरह से बंद है। सडक़ों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। जनता कफ्यू के बीच राजधानी भोपाल के शाहजानी पार्क में पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे अतिथि विद्वानों का प्रदर्शन जारी है।    जनता कफ्यू के दिन भी अपनी मांगों को लेकर पिछले 107 दिनों से धरने पर बैठे अतिथि विद्वानों का धरना आज भी जारी है। हालांकि एहतियात के तौर पर धरना स्थल पर प्रदर्शन में शामिल विद्वानों की संख्या को सीमित किया गया है। साथ ही धरना स्थल पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे अतिथि विद्वान पूरी सावधानी बरत रहे हैं। सभी चेहने पर मास्क लगाकर और दूरी बनाकर बैठे हैंं। अतिथि विद्वान महासंघ के अध्यक्ष देवराज सिंह का कहना है कि  प्रदेश सरकार हमें संविदा पर ही रखना चाहती है। अतिथि विद्वानों के संगठन की मांग है कि 15 से 20 वर्षों से काम कर रहे अतिथि विद्वानों को नियमित करना चाहिए। कांग्रेस की सरकार ने हमारे साथ धोखा किया, उसकी सजा उसे मिल गई, सरकार अपने पंद्रह महिने ही पूरे कर पाई और सत्‍ता से बाहर हो गई। हमारी मांग जब तक पूरी नहीं हो जाती है, यह धरना जारी रहेगा।      उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के खिलाफ देशभर में रविवार सुबह से जनता कफ्यू शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद देशभर में इसका पालन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी जनता कफ्यू का असर देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के आठ जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण से बचान के लिए शनिवार को ही लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इस दौरान शाम 5 बजे सभी लोग घरों की दरवाजे, गैलरी या आंगन में खड़े होकर कोरोना वायरस को हराने में जुटे जुटे डॉक्टरों, चिकित्साकर्मियों, पुलिस, मीडिया, एयरलाइन और परिवहन सेवाओं से जुड़े योद्धाओं के सम्मान में थाली और ताली बजाएंगे।  

Kolar News

Kolar News 22 March 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जाते ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाजपा के खिलाफ हमले तेज हो गए हैं। सत्ता हाथ से निकलने और 22 बागी विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर दिग्विजय ने ट्वीट के माध्यम से हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए आखिरी सांस तक लड़ाई लडऩे की बात कही है।    रविवार को दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर भाजपा पर जमकर हमला बोला है और दूसरे राज्यों का उदाहरण देते हुए धन के बल पर प्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने का अरोप लगाया है। दिग्विजय ने ट्वीट कर लिखा ‘जन-बल पर धन-बल की जीत हुई ! बेंगलुरु से लौटे कांग्रेस विधायकों ने जनभावना को दरकिनार कर बीजेपी ज्वाइन कर लिया। लोकतंत्र में विश्वास करनेवालों ने देखा कि बीजेपी ने कैसे उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल, बिहार और कर्नाटक के बाद हमारे मध्यप्रदेश को धनबल से क़ब्ज़ा कर लिया’।    एक अन्य ट्वीट कर दिग्विजय ने लिखा ‘लेकिन हम बीजेपी के मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे। आखिरी साँस तक इस लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ेंगे। हमें जनता के स्वास्थ्य के साथ-साथ लोकतंत्र के स्वास्थ्य की भी चिंता है। आप सब स्वस्थ रहें। सुखी रहें। कोरोना से बचाव के लिए सतर्क रहें’।     

Kolar News

Kolar News 22 March 2020

बैतूल। पीएम नरेन्द्र मोदी की अपील और प्रशासन के लॉक डाउन के आदेश के बाद बैतूल जिले में रविवार को जनता कफ्र्यू पूरी तरफ सफल रहा। बैतूल शहर से लेकर गांव तक पूरी तरह लॉक डाउन है। कोरोना की चैन को तोडऩे के लिए किए जा रहे इस महा अभियान का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस बीच नगरपालिका ने सार्वजनिक स्थानों पर सोडियम हाइफा क्लोराइड का छिडक़ाव शुरू कर दिया है। रविवार को प्रमुख मार्गों, बस स्टैंड, भीड़ भाड़ वाले स्थानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों में छिडक़ाव किया गया। नगर पालिका परिषद बैतूल के स्वच्छता निरीक्षक संतोष कुमार के मुताबिक परिषद अब इसे शहर के अंदरूनी इलाके तक छिडक़ाव करेगी। सेनेटाइज करने की इस प्रक्रिया के तहत बैतूल, मुलताई में परिषद अपने उपलब्ध संसाधनों के जरिये इसे पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए क्विक रिस्पांस व्हीकल का इस्तेमाल किया जा रहा है। उधर, मुलताई सीएमओ राहुल शर्मा ने बताया कि मुलताई में फायरब्रिगेड वाहन के जरिये सोडियम हाइफो क्लोराइड का छिडक़ाव करवाया जा रहा है। इधर जनता कफ्र्यू के तहत यहां लोगों की आवाजाही तो बन्द है ही, पुलिसकर्मी इसे व्यापक बनाने में जुटे हुए हैं। जनता कफ्र्यू में घर से बाहर न निकलने की अपील के चलते लोग अपने घरों में कैद हैं। पुलिस ने लोगों से अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है। बैतूल में जनता कफ्र्यू की कमान संभाल रहे एसडीओपी विजय पुंज ने बताया कि बन्द का व्यापक असर तो है हीस जनता का खासा प्रतिसाद मिल रहा है। उन्होंने अपील की है कि बहुत जरूरी हो, तभी अपने घरों से बाहर निकलें। कई लोग छोटे-छोटे काम के नाम पर घूमने के लिए बहाना बनाकर निकल रहे हैं। यह न केवल अभियान को कमजोर करेगा, बल्कि वायरस से लडऩे की हमारी लड़ाई को भी प्रभावित करेगा, इसलिए आवश्यक न घूमें, घर से न निकले।जिले में कोरोना का अब तक एक भी केस नहींवहीं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीसी चौरसिया ने बताया कि एक समाचार चैनल में दिखाई जा रही खबर कि ‘बैतूल में कोरोना संक्रमण का एक केस मिलने के बाद लॉक डाउन किया गया’ यह खबर पूरी तरह निराधार है। उन्होंने बताया कि 22 मार्च 2020 को दोपहर 2.30 बजे तक जिला बैतूल मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का एक भी केस नहीं मिला है। बैतूल जिले में धारा 144 एवं लॉक डाउन कलेक्टर द्वारा ऐहतियात के तौर पर लागू किया गया है, जिससे कि करोना संक्रमण की चेन को रोका जा सके।   डॉ. चौरसिया ने बताया कि बैतूल जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं एवं सभी टोल बैरियर एवं नाकों पर स्वास्थ्य विभाग का महकमा आने जाने वाले सभी यात्रियों की जांच की जा रही है एवं आवश्यकता पडऩे पर मरीजों को उचित चिकित्सकीय उपचार एवं जांच हेतु निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला चिकित्सालय बैतूल में भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का अमला सतत निगरानी रखे हुए है। सभी कर्मचारी कर्मठता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कार्य कर रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 22 March 2020

मंदसौर। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के सूत्रधार के रूप में सर्वप्रथम उभरे सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग ने सबसे पहले बगावत का झंडा उठाकर अंत तक उसे थामे रखा। वर्ष 2014 मेें भाजपा के तूफान में सुवासरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विजयी होकर विधानसभा में पहुंचने वाले उज्जैन संभाग के एकमात्र कांग्रेसी विधायक थे। फिर, 2018 के चुनाव में मंदसौर संसदीय क्षेत्र से एकमात्र कांग्रेसी विधायक के रूप में हरदीपसिंह डंग विधानसभा पहुंचे थे। हालांकि, इस बार अल्पमत से ही जीते थे।    प्रदेश में कांग्रेस से अपेक्षा थी कि डंग को सत्ता में पद देकर नवाजा जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कारण जो उभरकर सामने आया कि वे न तो कमलनाथ गुट के थे और न ही दिग्विजयसिंह गुट के और न ही सिंधिया गुट के थे। वे तो मात्र कांग्रेसी ही थे। किसी गुट में नहीं होने के कारण वे मंत्री बनने से वंचित रह गये। अपनी ही सरकार में हर स्तर पर अपनी उपेक्षा से दुखी डंग अपने मतदाताओं के काम भी कराने में असफल हो रहे थे और आखिरकार उन्होंने बगावत का झंडा उठाकर यह जता दिया था कि सच कहना बगावत है तो समझों हम भी बागी है और अंत तक अपने बागी तेवर पर कायम रहें। उन्हें मनाने के लिए शाम दाम दंड भेद सभी तरह के जतन हुए लेकिन सरदार ने अपना असर दिखाई ही दिया।

Kolar News

Kolar News 20 March 2020

भोपाल। कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज प्रेस कांफ्रेंस में अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। उनके द्वारा यह घोषणा किए जाते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।    विधानसभा में शुक्रवार दोपहर 2.00 बजे से शुरू होने वाले फ्लोर टेस्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी में एकत्र कार्यकर्ताओं में बेचैनी थी। लेकिन मुख्यमंत्री निवास पर आज सुबह आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जैसे ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफे की घोषणा की, कार्यकर्ताओं में खुशी दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। प्रदेश कार्यालय के परिसर में एकत्र कार्यकर्ताओं ने और पार्टी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।

Kolar News

Kolar News 20 March 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कमलनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को सीएम हाउस में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि पार्टी विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि निराश होने की आवश्यकता नहीं है। मैंने तो वो दौर भी देखा है जब इंदिरा गांधी जी भी चुनाव हार गईं थीं, ऐसा लगता था कि कांग्रेस कभी दोबारा सत्ता में लौट कर नहीं आएगी, लेकिन वह मजबूती से वापस लौटी थीं। मैंने कई जीतते हुओं को हारते हुए भी देखा है। गलत तरीके से मिली जीत लम्बे समय तक नहीं टिकती।  उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों से खिलवाड़ तो किया जा सकता है, लेकिन उनको खत्म नहीं किया जा सकता है। उन्होंने उस दौर के कई ऐसे भी उदाहरण दिए हैं, जिन्हें वह आज तक नहीं भूल पाए हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज जरा भी निराश या विचलित नहीं हूं। उन्होंने कहा कि जिस दिन उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब उनके सामने कई चुनौतियां थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के पाद किसान कर्जमाफी का निर्णय दृढ़ता के साथ उस समय लिया था, जब अधिकारी इसके लिए तैयार नहीं थे। खजाना खाली होने के बावजूद सरकार ने प्रदेश के हित में कई ऐसे निर्णय लिये, जिनका आज प्रदेशवासियों को लाभ मिल रहा है। कमनलाथ ने विधायकों से कहा कि भाजपा ने आज प्रलोभन देकर हमारी सरकार को गिराने का काम किया है, लेकिन उनकी मिलावटी सरकार कब तक चल पाएगी, इसकी सच्चाई थोड़े दिन में सबके सामने आ जाएगी। भाजपा लोभियों को कैसे सहन करेगी, यह थोड़े ही दिन में सबको पता चल ही जाएगा। उनके पास प्रलोभन के इस खेल के सारे प्रमाण मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि वक्त आने पर ही जनता के समक्ष यह प्रमाण रखूंगा। उन्होंने कहा कि जब मुझे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी थी, उस समय प्रदेश के कांग्रेसजनों में एक निराशा का भाव था। प्रदेश में 15 वर्ष से हमारी सरकार नहीं बनी थी। उस संगठन को हमने मजबूत बनाने का काम किया और प्रदेश में कांग्रेस को सभी के सहयोग से सत्ता तक पहुंचाया। हमारा साथ जीवनभर का साथ है तथा मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमेशा आपके साथ रहूंगा। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि वह एक बार फिर से सत्ता में वापस लौटेंगे और मजबूती के साथ लौंटेंगे।

Kolar News

Kolar News 20 March 2020

भोपाल।  मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उठापटक थमने का नाम नहीं ले रही। भोपाल से लेकर दिल्ली तक सियासी तानाबाना बुना जा रहा है। भाजपा लगातार कांग्रेस से फ्लोर टेस्ट कराने की मांग कर रही है लेकिन कांग्रेस अपनी बात पर अड़ी हुई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि कांग्रेस सरकार बहुमत में वो फ्लोर टेस्ट नही करेगी।     इसी सियासी उठापटक के बीच अब मंत्री सुखदेव पांसे ने भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये सत्ता के भूखे लोग है,,,विधायकों की बोली लगाना,,, मध्यप्रदेश की सरकार कर्नाटक से नही चलेगी मध्यप्रदेश से चलेगी। कांग्रेस ने तीन बार फ्लोर टेस्ट दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ऐसे अनेक निर्णय लिए है जो कि बीते 15 साल में नही लिए गए।     पांसे ने कहा कि,भाजपा द्वारा सरकार गिराने के प्रयास के कारण प्रदेश की जानता पिस रही है। बीजेपी खरीद-फरोख्त की राजनीति कर रही है। वो 16 कांग्रेस के विधायक है उनको बंधक बनाकर रखा गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने उनको हाइजेक करके रखा है। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जब उन विधायकों से मिलने बंगलुरू गए तो उनपर पुलिस प्रशासन का पहरा लगा दिया गया। 

Kolar News

Kolar News 19 March 2020

भोपाल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार शाम को भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा की संस्कृति लाठी चलाने और अपहरण करने की है।    गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री गोविंद सिंह ने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प और कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर भाजपा के कार्यकर्ता ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमला किया तो वही आज ही उचित कार्यवाही के निर्देश देंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए मंत्री सिंह ने कहा कि भाजपा की यही संस्कृति है, उनको ट्रेनिंग ही इस प्रकार की दी जाती है कि लाठी चलाएं- अपहरण कराएं। इसी प्रकार भाजपा ने हमारे विधायकों का अपहरण भी किया है। केन्द्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के राज में पूरे देश में आतंक का माहौल है और प्रजातंत्र खतरे में है।    सुप्रीम कोर्ट में चल रही मध्य प्रदेश के मामले में सुनवाई को लेकर मंत्री गोविंद सिंह ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट जो भी कहेगा उसको हम सभी कांग्रेस के लोग मानेंगे। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकेश नायक के दिग्विजय पर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि उनका चरित्र दलबदल का रहा है। मुकेश नायक कांग्रेस को कमजोर करने का काम कर रहे है। मंत्री सिंह ने मुकेश नायक पर तंज कसते हुए कहा कि जिस पत्तल में वो खा रहे उसकी वफादारी उन्हें नहीं दिखाई दे रही है। 

Kolar News

Kolar News 19 March 2020

सीहोर। सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के बीच चल रहा राजनीतिक घमासान अब सड़कों पर आता जा रहा है। एक तरफ बेंगलुरु पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने बागी विधायकों से मिलने की मांग को लेकर हंगामा किया तो बुधवार को प्रदेश के सीहोर में भाजपा विधायकों के रिसॉर्ट के सामने कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया।    हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका के चलते भाजपा और कांग्रेस ने अपने विधायकों को भोपाल से बाहर भेज दिया था। भारतीय जनता पार्टी ने अपने विधायकों को जहां गुरुग्राम भेज दिया था। कांग्रेस ने अपने विधायकों को जयपुर में रखा था। गत 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट न होने के बाद कांग्रेस ने जहां अपने विधायकों को होटल कोर्टयार्ड मेरियट में रखा है। भाजपा ने अपने विधायकों को सीहोर एक रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया था।  आज सीहोर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस रिसॉर्ट के बाहर प्रदर्शन किया, जिसमें भाजपा के विधायक ठहरे हुए हैं। हालांकि पुलिस का पर्याप्त बंदोबस्त होने के कारण कार्यकर्ता रिसॉर्ट में अंदर प्रवेश नहीं कर सके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश इन दिनों कोरोना वायरस का सामना कर रहा है। ऐसे में इन विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदर्शन इसी मांग को लेकर है कि ये विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में जाएं, सीहोर में न रुके रहें। 

Kolar News

Kolar News 18 March 2020

भोपाल। संकट के दौर से गुजर रही कमलनाथ सरकार को एक ओर बड़ा झटका लगा है। राज्यपाल लालजी टंडन ने बुधवार को आदेश जारी का शासन द्वारा आयोगों में संवैधानिक पदों पर की जारी नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। राज्यपाल ने अपने आदेश में कहा है कि सरकार अल्पमत में है और ऐसी स्थिति में उसे नियुक्तियां करने का अधिकार नहीं है।    उल्लेखनी है कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के बहुमत को लेकर उठ रहे सवालों के बीच नियुक्तियों व तबादलों की झड़ी से लगा दी है। पिछले तीन दिनों में शासन ने महिला आयोग, राज्य युवा आयोग और सदस्य लोक सेवा आयोग पर नियुक्तियां की है। जिसकी शिकायत भाजपा ने मंगलवार शाम को राज्यपाल से की थी। भाजपा ने राज्रूपाल से अल्पमत सरकार की नियुक्तियां रद्द करने की मांग की थी। राज्यपाल द्वारा नियुक्तियों पर रोक लगाने के बाद राजभवन और कमलनाथ सरकार के बीच तीखे पत्राचार की जंग अब नए मोड़ पर पहुंच गई है।

Kolar News

Kolar News 18 March 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अधिकारियों को देख लेने की चेतावनी देने के बाद अब मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन पर पलटवार किया है। सीएम कमलनाथ ने कहा है कि शिवराज मुख्मयंत्री बनने के सपने देख रहे है और इसी बैचेनी में अधिकारियों को धमका रहे है।     बुधवार सुबह मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर शिवराज के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘ ना अभी भाजपा के पास बहुमत है , ना शिवराज सिंह को भाजपा विधायक दल ने अपना नेता चुना है , ना भाजपा की सरकार बनी है ,ना कभी बनेगी लेकिन शिवराज सिंह चौहान की मुख्यमंत्री बनने के लिये हड़बड़ाहट, बैचेनी पूरा प्रदेश देख रहा है। एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने लिखा ‘किस प्रकार सत्ता के लिये वे बैचेन हो रहे है। उन्हें नींद नहीं आ रही है, दिन में भी मुख्यमंत्री पद के सपने देख रहे है। अधिकारियों को धमका रहे है। उनकी स्थिति पर मुझे तरस आ रहा है।   उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम को शिवराज ने ऐसे अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी थी, जो भाजपा नेताओं को धमका रहे हैं। उन्होंने कहा था कि कई अधिकारी मौजूदा राजनीतिक हालात में कांग्रेस के एजेंट की भूमिका निभाते हुए सरकार का विरोध करने वाले विधायकों के परिवारों को डराने, धमकाने और प्रलोभन देने का काम कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों की सूची बनाई जा रही है, जिन्हें बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, ऐसा कृत्य करने वाले अधिकारियों की संख्या बहुत कम है। अच्छा होगा कि अधिकारी अपने प्रशासनिक कार्य करें और राजनीतिक क्षेत्र में अनैतिक दखलअंदाजी करने से बचें।"

Kolar News

Kolar News 18 March 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच कमलनाथ सरकार ने विभिन्न आयोग में राजनीतिक नियुक्तियां कर दीं। इसमें प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को शोभा ओझा ने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। वर्तमान में शोभा ओझा कांग्रेस मीडिया सेल की अध्यक्ष हैं। इस संबंध में कमलनाथ सरकार ने सोमवार 16 मार्च को आदेश जारी किया था। पदभार ग्रहण करने के दौरान कैबिनेट मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान भी शोभा ओझा के साथ मौजूद रही।   पदभार ग्रहण करते हुए शोभा ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ और मंत्री लक्ष्मी साधौ को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछली सरकार के दौरान 15 सालों तक प्रदेश में महिला अत्याचार होता रहा है। मेरा उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को ताकत देना और संवेदनशील करके काम करना रहेगा। आने वाले समय महिला अत्यचार में कमी आएंगीं। महिला सशक्त करने के लिए कार्यक्रम लाएंगे। महिलाओं को शसक्त करना मेरे लिए चुनौती है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने शोभा ओझा को राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बनाया है। शोभा ओझा अभी तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया सेल की अध्यक्ष थी। महिला आयोग अध्यक्ष पद का कार्यकाल 3 साल रहता है। आगामी तीन वर्षों तक वे इस पद पर रहेंगी।   शोभा ओझा की नियुक्ति पर भाजपा ने उठाया सवाल प्रदेश सरकार द्वारा महिला आयोगा में शोभा ओझा की नियुक्ति किए जाने पर भाजपा ने सवाल उठाए है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कहा है कि बिना किसी विज्ञापन और साक्षात्कार के शोभा ओझा की नियुक्ति हुई है। उन्होंने कहा है कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो शोभा ओझा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   

Kolar News

Kolar News 17 March 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के सियासी महासंग्राम में भाजपा द्वारा सुप्रीमकोर्ट में लगाई गई  पिटीशन पर सुनवाई बुधवार तक के लिए टल गई है। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सरकार का पक्ष रखने के लिए कोई वकील उपस्थित नहीं हुआ जिसके बाद कोर्ट ने दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए बुधवार 10:30 बजे का समय दिया है। कोर्ट ने कहा है दूसरे पक्षों को भी सुना जाना चाहिए साथ ही कांग्रेस के 16 बागी विधायक भी पक्षकार बने। मामले में सुप्रीम कोर्ट  ने मुख्यमंत्री कमलनाथ, विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति और विधानसभा प्रमुख सचिव को ईमेल के जरिए नोटिस जारी किया है।    वहीं फ्लोर टेस्ट की मांग पर सुप्रीम के बुधवार तक फैसला टालने पर पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस की तरफ से कोर्ट में किसी का हाजिर नहीं होना कांग्रेस की रणनीति थी। मंत्री के मुताबिक फैसला सरकार के हक में आएगा। सज्जन सिंह वर्मा ने बेंगलुरू में कांग्रेस विधायकों के आरोपों पर बयान देते हुए उन्हें लालची बताया है। उनके मुताबिक सिंधिया ने अपनी प्रजा समझकर उन्हें बलि चढ़ाया है। उन विधायकों के क्षेत्रों में उनके पुतले जलाए जा रहे है। मुंह पर कालिख पोती जा रही है।   नगरीय प्रशासन मंत्री बोले, हम फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार फ्लोट टेस्ट को लेकर चल रही मांग पर नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा है कि सरकार बहुमत सिद्ध कर सकती है। हम फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा है कि 16 विधायक अभी भी बंधक बने हुए है। हम उन्हें सुरक्षा देने के लिए तैयार है।

Kolar News

Kolar News 17 March 2020

भोपाल। बेंगलुरु में डेरा डाले सिंधिया समर्थक विधायकों द्वारा मंगलवार को की गई प्रेस कांफ्रेंस के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर उबाल आता नजर आ रहा है। इन विधायकों के दावों को गलत बताते हुए प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि अगर वे सचमुच बंधक नहीं हैं तो फिर वे 16 मार्च को विधानसभा क्यों नहीं आए, जब सत्र शुरू हो रहा था।    प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता संगीता शर्मा ने बागी विधायकों द्वारा बेंगलुरु की प्रेस कांफ्रेंस में लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि जब इन विधायकों को टिकट चाहिए था, तब पार्टी ने इन्हें टिकट दिया। सरकार बनने के बाद वचन पत्र में कही गई बातों पर अमल किया जा रहा है और हर विभाग के काम हो रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि असल बात ये हैं कि ये विधायक पहले ही अपना मन बना चुके थे। कांग्रेस प्रवक्ता ने बागी विधायकों से सवाल किया कि अगर उन्हें किसी ने बंधक नहीं बनाया है, तो वे 16 तारीख को विधानसभा क्यों नहीं आए? उन्होंने कहा कि इन विधायकों के जो इस्तीफे मिले हैं, वे स्क्रिप्टेड हैं और जो सोशल मीडिया में इनके वीडियो आ रहे हैं, वे भी स्क्रिप्टेड हैं। प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि हम तो यह चाहते हैं कि ये विधायक विधानसभा आएं और अध्यक्ष महोदय के सामने स्थिति स्पष्ट करें, अपनी बात रखें। 

Kolar News

Kolar News 17 March 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रही सियासी हलचल के बीच भाजपा ने फिर से विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की तैयारी कर ली है। वहीं, मुख्यमंत्री कमनलाथ सोमवार शाम को राजभवन पहुंच गए हैं और इस समय राज्यपाल लालजी टण्डन से उनकी मुलाकात हो रही है।  बता दें कि सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट नहीं होने पर राज्यपाल ने सीएम कमलनाथ को दोबारा पत्र लिखकर मंगलवार, 17 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराने को कहा है। इधर, भाजपा के विधायकों को बाहर जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गए थे। स्पाइसजेट की फ्लाइट से भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरना था, लेकिन जैसे ही उन्हें राज्यपाल द्वारा सीएम कमलनाथ को फ्लोर टेस्ट कराने का पत्र भेजने की जानकारी मिली, भाजपा विधायकों का दिल्ली जाना कैंसिल कर दिया गया। वे एयरपोर्ट से लौटकर होटल आमिर ग्रीन पहुंच गये, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं, सोमवार को देर शाम मुख्यमंत्री कमलनाथ राजभवन पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि राज्यपाल से उनकी मुलाकात मंगलवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट को लेकर बातचीत हो रही है।

Kolar News

Kolar News 16 March 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्ता को लेकर चल रहा सियासी घमासान सोमवार को एक नये मोड़ पर पहुंच गया है। विधानसभा की कार्यवाही बिना फ्लोर टेस्ट के स्थगित होने के बाद भाजपा ने जहां सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है, वहीं राज्यपाल लालजी टण्डन ने सीएम कमलनाथ को दोबारा पत्र लिखकर मंगलवार, 17 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराने को कहा है। दरअसल, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भाजपा विधायक राजभवन पहुंचे थे और राज्यपाल के समक्ष परेड करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद राज्यपाल ने सीएम कमलनाथ को फ्लोर टेस्ट के संबंध में दोबारा पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने सीएम कमनलाथ को संबोधित करते हुए लिखा है कि मेरे द्वारा 14 मार्च को भेजे गए पत्र का जो उत्तर आपने भेजा है, उसका भाव और  भाषा संसदीय मर्यादाओं के अनुकूल नहीं है। मैंने अपने पत्र में आपसे विधानसभा में 16 मार्च को विश्वास मत प्राप्त करने का निवेदन किया था। आज विधानसभा का सत्र प्रारंभ हुआ। मैंने अपना अभिभाषण पढ़ा, परन्तु आपके द्वारा सदन में विश्वास मत प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ नहीं की गई और इस संबंध में कोई सार्थक प्रयास भी नहीं किया गया। बिना फ्लोर टेस्ट के ही सदन की कार्यवाही 26 मार्च तक स्थगित कर दी गई। राज्यपाल ने अपने पत्र में लिखा है कि आपने अपने पत्र में सर्वोच्च न्यायालय के जिस निर्णय का जिक्र किया है, वह वर्तमान परिस्थितियों में लागू नहीं होता है। जब यह प्रश्न उठे कि किसी सरकार को सदन का विश्वास प्राप्त है या नहीं, ऐसी स्थिति में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अपने अनेक निर्णयों में निर्विवादित रूप से स्थापित किया गया है कि इस प्रश्न का उत्तर अंतिम रूप से सदन में फ्लोर टेस्ट के माध्यम से ही हो सकता है। आपने मेरे द्वारा दी गई समयावधि में अपना बहुमत सिद्ध करने की बजाय यह पत्र लिख कर विश्वास मत प्राप्त करने और फ्लोर टेस्ट कराने में अपनी असमर्थता व्यक्त की है, जिसका कोई औचित्य नहीं है। अत: आपसे पुन: निवेदन है कि आप संवैधानिक एवं लोकतंत्रीय मान्यताओं का सम्मान करते हुए बुधवार, 17 मार्च तक मध्यप्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट करवाएं तथा अपना बहुमत सिद्ध करें, अन्यथा यह माना जाएगा कि वास्तव में आपको विधानसभा में बहुमत प्राप्त नहीं है।

Kolar News

Kolar News 16 March 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में सियासी उफान चरम पर है। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने सदन की कार्यवाही को कोरोना वायरस का हवाला देकर 26 मार्च तक स्थगित कर दिया। विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया और सदन में ही धरना देकर बैठ गए। कुछ देर बाद विपक्ष के विधायकों ने सदन से बाहर आकर हंगामा किया और स्पीकर से मिलने पहुंचे। इसके बाद भाजपा के सभी विधायक बस में सवार होकर राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे।    राजभवन पहुंचने के बाद भाजपा विधायकों की राज्यपाल लालजी टंडन के सामने परेड हुई। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने 106 विधायकों के शपथ पत्र राज्यपाल को सौंपकर मध्य प्रदेश में बहुमत की सरकार की मांग की। राज्यपाल ने सभी विधायकों से पूछा कि वे स्वेच्छा से यहां आए हैं तो सभी ने हां में जवाब दिया। किसी पर कोई दबाव तो नहीं बनाया गया, तो सभी ने ना में जवाब दिया। भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से कहा कि आपके निर्देश के बाद भी विधानसभा में सरकार ने फ्लोर टेस्ट नहीं करवाया, जबकि कमलनाथ सरकार अल्पमत में है। जिस पर राज्यपाल ने कहा कि जब मैंने निर्देश दिए थे तो उनका पालन होना था। उन्होंने विधायकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो उचित कार्रवाई होगी। अपने आदेश का पालन करवाना मुझे आता है। मैं लोकतंत्र सम्मत निर्णय लूंगा।    राजभवन से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा बहुमत में है। कांग्रेस के पास अब केवल 92 विधायक बचे हैं। इस वजह से कमलनाथ सरकार रणछोड़ दास बन गई और विधानसभा को स्थगित करवाकर भाग गई। शिवराज ने सरकार पर कोरोना के बहाने खुद को सुरक्षित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अस्थिर सरकार कोरोना से भी नहीं बचा सकती, इससे बचने के लिए स्थिर सरकार चाहिए। मुख्यमंत्री फ्लोर टेस्ट से बच रहे हैं। इसलिए भाजपा के 106 विधायकों की राज्यपाल के सामने परेड करवाई गई है।    नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि सभी भाजपा विधायकों ने राज्यपाल के सामने कमलनाथ सरकार के खिलाफ निर्देशों की अवहेलना और अवमानना करने की शिकायत की है। जिस पर राज्यपाल टंडन ने आश्वासन दिया है की नियमानुसार संविधान का पालन कराया जाएगा।   

Kolar News

Kolar News 16 March 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में सियासी उठा-पटक के बीच रविवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई, जिसमें राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पांच फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी बैठक के बाद प्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि बैठक में कोरोना वायरस को लेकर चर्चा की गई। इसके लिए सीएमएचओ को पूरे पॉवर दिये गये हैं। केंद्र सरकार ने इसे आपदा की श्रेणी में रखा है, इसीलिए मध्यप्रदेश में कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों को जुलाई 2019 से पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आगामी एक अप्रैल से उन्हें इसका नकद भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बैठक में आदिवासी नेता रामू टेकाम और राशिद सोहेल सिद्दकी को मप्र राज्य लोकसेवा आयोग का सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, मंत्रिपरिषद ने प्रदेश में रेत नियमों में संशोधन को भी मंजूरी दी गई है। नई रेत नीति के तहत निविदा में तीन दिन की अवधि को बढ़ाकर 15 दिन किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में कोरोना वायरस को लेकर लम्बी चर्चा हुई। पत्रकारों द्वारा कोरोना को चलते विधानसभा सत्र को आगे बढ़ाने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इसका निर्णय मंत्रिपरिषद द्वारा नहीं लिया जाता। सोमवार से विधानसभा का सत्र शुरू होगा और उसी में इसको लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जयपुर में कोरोना के मरीज मिले हैं। हमारे विधायक भी जयपुर में थे और यहां आने के बाद उनकी जांच रवाई है। हरियाणा और बेंगलुरु में भी कोरोना के मरीज मिलने के चलते वहां से आने वाले लोगों की भी जांच कराई जाएगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेंगलुरु से हमारे विधायक यहां आना चाहते हैं, लेकिन उन्हें आने नहीं दिया जा रहा। उन्हें वहां बंधक बनाकर रखा गया है। सरकार के संकट को लेकर मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि सरकार के पास पूरे नम्बर है। हम फ्लोर टेस्ट में सफल होंगे। 

Kolar News

Kolar News 15 March 2020

मुरैना। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार की रक्षा एवं बैंगलुरु में रह रहे कांग्रेस विधायकों की सुरक्षा को लेकर रविवार को मुरैना में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा हवन-पूजन किया गया।  मुरैना जिला मुख्यालय के प्रमुख चौराहे पर स्थित हनुमान जी मंदिर के सामने रविवार सुबह कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामलखन डंडौतिया व उनके सहयोगियों ने हवन-पूजा की। हनुमान मंदिर पर विधि विधान से यह हवन आयोजित कराया गया। इसका मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार की रक्षा के साथ-साथ विधायकों की सुरक्षा की गुहार करना था। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव रामलखन डंडौतिया ने कहा कि जिस तरह त्रेता युग में अहिरावण नामक राक्षस का हनुमानजी ने पाताललोक में वध कर भगवान राम और लक्ष्मण की रक्षा की थी और उन्हें कैद से मुक्त कराया था, उसी तरह की रक्षा व सुरक्षा के लिये हवन-पूजन कर हनुमानजी से प्रार्थना की गई है कि इस युग में वह मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार की रक्षा करने के साथ ही उन विधायकों की भी सुरक्षा करें, जो कि मध्यप्रदेश से बाहर हैं।

Kolar News

Kolar News 15 March 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच सत्ता पलट की अटकलें तेज हो गई हैं। जयपुर भेजे गए कांग्रेस के 82 विधायक-मंत्री रविवार को भोपाल पहुंच गए हैं और उन्हें यहां होटल मेरियट में रुकवाया गया है। भोपाल पहुंचने पर विधायक-मंत्रियों ने दावा किया है कि कमलनाथ सरकार पूरी तरह सुरक्षित है। सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र में फ्लोर टेस्ट होगा, जिसमें हमारी सरकार शत प्रतिशत सफल होगी।  कांग्रेस विधायकों के साथ जयपुर से भोपाल पहुंचे वाणिज्य कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा है कि हमारी पार्टी का कोई भी विधायक हमें छोड़कर नहीं गया है। सोमवार को विधानसभा में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। कमलनाथ सरकार पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि विधायकों को जयपुर से भोपाल लेकर आए दिग्विजय सिंह के पुत्र तथा प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि सरकार पर कोई संकट नहीं है। हमारे आंकड़े हम मीडिया में नहीं बता रहे हैं, लेकिन सोमवार को जब फ्लोर टेस्ट होगा, तब हमारे आंकड़े सामने आ जाएंगे।पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है। कमलनाथ सरकार पूरी तरह सुरक्षित है। यह कल पता चल जाएगा कि हमारे दावे में कितना दम है। हमारे विधायक खुलेआम घूम रहे हैं जबकि भाजपा ने अपने विधायकों को होटल के कमरों में बंधक बनाकर रखा है। उनके परिजनों से भी बात नहीं कराई जा रही है। इसी तरह वन मंत्री उमंग सिंगार ने भी सरकार को सुरक्षित बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चलाने का सारा अधिकार विधानसभा अध्यक्ष के पास रहता है। राज्यपाल को केवल निर्देश देने का अधिकार है। इसीलिए उन्होंने फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। सोमवार को विधानसभा में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।उल्लेखनीय है कि जयपुर से भोपाल पहुंचे कांग्रेस के 82 विधायक इस समय यहां होटल मेरियट में रुके हुए हैं और कुछ ही देश में सीएम कमलनाथ भी उनसे मिलने पहुंचने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यहां सीएम मैराथन बैठक लेकर सोमवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट की रणनीति तैयार करेंगे।

Kolar News

Kolar News 15 March 2020

भोपाल। गुना से भारतीय जनता पार्टी के सांसद केपी यादव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर सवाल दागा है। प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को पूछा है कि उस समय शिवराज ने केपी यादव की तुलना विभीषण से की थी, अगर वो विभीषण हैं तो रावण कौन है?   कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया के निकट सहयोगी रहे केपी यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ने उन्हें गुना से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ मैदान में उतारा था और उन्होंने इस चुनाव में सिंधिया को शिकस्त दी थी। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक जनसभा में केपी यादव को विभीषण बताया है। उस सभा के वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से सवाल किया है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि जब यादव ने भाजपा ज्वाइन की थी, तब शिवराज ने उन्हें विभीषण बताया था। अब आप अंदाज लगाइये कि वे विभीषण हुए, तो रावण कौन हुआ? ट्वीट में कहा गया है कि शिवराज जी सिंधिया परिवार को इस तरह अपमानित करके आप उन्हें किस गलती का अहसास कराना चाहते हैं?  

Kolar News

Kolar News 14 March 2020

भोपाल/आगर-मालवा। मध्यप्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच कमलनाथ सरकार में जनसम्पर्क, धर्मस्थ एवं अध्यात्म विभाग के मंत्री पीसी शर्मा शनिवार को सुबह आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित शक्तिपीठ मां बगलामुखी के दर पर पहुंच गए। यहां उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन-पूजन कर सरकार की स्थिरता के लिए हवन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कमनलाथ सरकार को कोई संकट नहीं है। हमारी सरकार दस साल तक चलेगी। जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि वे धर्मस्थ एवं अध्यात्म मंत्री हैं और अजयपुर आते-जाते वक्त रास्ते में नलखेड़ा पहुंचकर हर बार माता-रानी के दर्शन और पूजन करते हैं। शनिवार को भी अजयपुर आए थे, इसीलिए यहां मां बगलामुखी के दर्शन करने पहुंचे हैं। यहां उन्होंने माता रानी के दर्शन कर सरकार की सलामती के लिए पूजन और हवन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार मजबूत स्थिति में है। हमारे पास 121 विधायकों का समर्थन है। बेंगलुरु से लौटकर आने वाले विधायक भी हमारा ही समर्थन करेंगे। मैंने हर बार कहा है कि जब भी विधानसभा में फ्लोर टेस्ट ऐसी कोई बात होगी, तब 121 में 4-5 सदस्य बढक़र सरकार का साथ देंगे। कमनलाथ सरकार पर कोई संकट नहीं है, वह पांच साल पूरे करेगी और इसके बाद फिर दोबारा जीतकर कांग्रेस की सरकार बनेगी और कमलनाथ जी की यह सरकार प्रदेश में 10 साल चलेगी। वहीं, उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जानलेवा हमला किए जाने के आरोप को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग इन सब चीजों में विश्वास नहीं रखते हैं। सिंधिया जी के समर्थक दो हिस्सों में बंट गए हैं। बेंगलुरु गए विधायकों में भी आपस में लड़ाई हो गई है। उनमें कुछ लोग भाजपा में नहीं जाना चाहते हैं, इसी को लेकर विवाद है। उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि सभी विधायक वापस आकर कमलनाथ सरकार का ही साथ देंगे। 

Kolar News

Kolar News 14 March 2020

भोपाल। कांग्रेस का छोडक़र भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार सिंधिया के खिलाफ विरोध किया जा रहा है। शुक्रवार को भोपाल में एयरपोर्ट जाते समय उनके काफिले को रोकने का प्रयास हुआ और काले झंडे दिखाए गए। इस दौरान सिंधिया के काफिले पर पथराव भी किया गया। सिंधिया के काफिले पर हुए हमले से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार देर रात भोपाल के श्यामला हिल्स थाने का घेराव किया। वहीं मप्र भाजपा नेताओं ने इसकी निंदा की है।   भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया के काफिले पर हुए हमले की निंदा करते हुए ट्वीट किया है। शिवराज ने देर रात ट्वीट कर लिखा ‘मैं स्तब्ध हूं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। आम आदमी की बात छोडि़ए पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार, श्रीमान ज्योतिरादित्य सिंधिया के ऊपर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया। मैं श्रीमान ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं और पुलिस प्रशासन से अपील करता हूं कि जो भी दोषी हैं, उन पर कार्रवाई करे’।    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी घटना की निंदा करते हुए कमलनाथ सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ‘भोपाल एयरपोर्ट जाते वक्त @JM_Scindia पर जिस तरह हमला हुआ वो चिंता का विषय है एवं एक निंदनीय घटना है। सत्ता के मद में चूर कमलनाथ सरकार ने प्रदेश में अराजकता फैला रखी है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और काँग्रेस की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है।   उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को सिंधिया दिल्ली रवाना होने के लिए एयरपोर्ट जा रहे थे। इस दौरान कमला पार्क से गुजर रहे सिंधिया के काफिले के सामने आकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर काले झंडे दिखाए। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के सुरक्षा घेरे में सिंधिया का काफिला निकाला गया। बताया जा रहा है कि विरोध करने वाले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के समर्थक थे।  

Kolar News

Kolar News 14 March 2020

भोपाल। मध्‍यप्रदेश में पिछले दो सप्‍ताह से चल रही सियासी उठापठक के बीच शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने राज्‍यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम को लेकर एक शिकायती चिट्ठी भी सौंपी । इसमें उन्होंने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए। इसके बाद दोपहर में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे।  दोनों नेताओं ने करीब 20 मिनट  तक राज्यपाल से चर्चा की।    जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने राज्‍यपाल से मुलाकात की थी और एक पत्र भी सौंपा था। जिसके बाद राज्‍यपाल ने 6 मंत्रियों को बर्खास्‍त कर दिया। बाद में भाजपा भी अपना पक्ष रखने के लिए महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने राज भवन पहुंची। भाजपा चाहती है कि अभिभाषण के पहले फ्लोर टेस्ट हो जाए, क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस के पास विधायकों की संख्या कम है और सरकार इस समय अल्‍पमत है।    इसी बीच बैंगलूरू से आ रहे विधायकों की सुरक्षा को देखते हुए विमानतल पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया। यहां पर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए जिसके बाद यहां धारा 144 लगानी पड़ी। आखिरकार विधायकों का बैंगलूरू से आना भी कैंसल हो गया। विधानसभा में विधायकों का इंतजार कर रहे अध्‍यक्ष भी बाद में चले गए।    एक दिन पहले विधानसभा अध्‍यक्ष एन.पी प्रजापति ने बागी विधायकों को नोटिस जारी कर उपस्थित होने को कहा था। उन्‍होंने पूछा है कि क्‍या यह इस्‍तीफा व्‍यक्तिगत रूप से दिए हैं या फिर किसी की दबाव में यह सब उन्‍हें स्‍वयं बताना होगा।    मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, जिनमें से वर्तमान में दो खाली हैं। इस प्रकार अभी सूबे में कुल 228 विधायक हैं, जिनमें से 114 कांग्रेस, 107 भाजपा, चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी एवं एक समाजवादी पार्टी का विधायक शामिल हैं। कांग्रेस सरकार को इन चारों निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ बसपा और सपा का समर्थन है, लेकिन वर्तमान हालातों को देखते हुए मध्‍यप्रदेश की कांग्रेस सरकार अल्‍पमत में आ गई है, किन्‍तु शुक्रवार को सीएम कमलनाथ ने राज्‍यपाल से मुलाकात के बाद विक्‍टरी का निशान दिखाते हुए कहा कि मैं फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हूं। हमारी सरकार पांच साल चलेगी।   

Kolar News

Kolar News 13 March 2020

शताब्दी, गतिमान व राजधानी से आने वाले विदेशी नागरिकों पर नजर   ग्वालियर। देश में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए रेलवे स्टेशन पर विदेशी मेहमानों की निगरानी बढ़ा दी गई है। रेलवे बोर्ड से मिले निर्देश के बाद स्टेशन पर चिकित्सकों की टीम और रेल अधिकारी अलर्ट हैं। जिला प्रशासन ने रेल अधिकारियों से सम्पर्क कर वीआइपी ट्रेन से आने वाले विदेशी नागरिकों की निगरानी शुरू करा दी है। इन मेहमानों की निगरानी के लिए चिकित्सकों की 2 टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा टूर ऐण्ड ट्रैवल्स एजेन्सी से सम्पर्क कर टूरिस्ट गाइड्स को भी इस सम्बन्ध में निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी विदेशी मेहमान में यदि इस वायरस के लक्षण दिखने पर तुरन्त कण्ट्रोल को इसकी सूचना दी जाए।   रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों में मन में भी कोरोना का डर घर कर गया है। रेलवे स्टेशन के वाणिज्य कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि टिकिट विण्डो पर सभी प्रकार के यात्रियों का आवागमन होता है, इसमें विदेशी नागरिक भी शामिल होते हैं। सीट से बार-बार उठकर हाथ नहीं धो सकते। किसी भी साथी को जरा-भी इन्फेक्शन न हो, इसके लिये सतर्कता बरत रहे हैं। मण्डल के जनसम्पर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड से मिले निर्देश के बाद मण्डल रेल चिकित्सालय में 5 बेड का आइसोलेशन वॉर्ड एवं आरक्षित 4 कैबिन बनाए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग से लगातार सम्पर्क कर विदेशी यात्रियों की सूचना दी जा रही है।  

Kolar News

Kolar News 13 March 2020

भोपाल। भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को दोपहर में विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ ही भाजपा उम्मीदवार के रूप में डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी एवं पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने भी नामांकन भरे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गोपाल भार्गव समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के इन तीनों उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र  रिटर्निंग अधिकारी एपी सिंह को सौंपे।ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी में जश्न का माहौल है। वे भाजपा की सदस्यता लेने के बाद गुरुवार शाम को भोपाल पहुंचे थे, जहां भाजपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया था। इसके बाद रात में उन्होंने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर डिनर किया, जहां उनकी जमकर आव-भगत की गई। वहीं शुक्रवार को उन्होंने अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ डॉ. नरोत्तम मिश्रा के लंच किया और फिर दोपहर दो बजे डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी तथा पूर्व मंत्री रंजना बघेल के साथ जुलूस के रूप में विधानसभा पहुंचे। यहां तीनों उम्मीदवारों ने  राज्यसभा के लिए अपने नामांकन दाखिल किये। सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री रंजना बघेल से डमी कैंडिडेट के तौर पर नामांकन जमा कराया गया है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटें आगामी नौ अप्रैल को खाली हो रही हैं। इनमें एक कांग्रेस के खाते की है, जबकि दो भाजपा के कब्जे वाली रही है। कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के साथ ही भाजपा सांसद प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल आगामी नौ अप्रैल को समाप्त होगा। इन तीन सीटों के लिए कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया था, जबकि कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार फूल सिंह बरैया ने शुक्रवार को अपना नामांकन जमा किया है। मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायकों के संख्याबल के आधार पर एक-एक सीट तो दोनों पार्टियों को मिलना तय है, लेकिन तीसरी सीट पर असमंजस की स्थिति है। प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के चलते यह हालात बने हैं। सिंधिया समर्थक विधायकों और मंत्रियों के इस्तीफे अगर स्वीकार होते हैं, तो यह सीट भाजपा के खाते में चली जाएगी, लेकिन इनके इस्तीफे स्वीकार नहीं हुए और वह कांग्रेस का साथ देते हैं तो भाजपा को एक ही सीट से संतोष करना पड़ सकता है। आगामी 26 मार्च को इस तीसरी सीट के लिए निर्वाचन होना है। भाजपा-कांग्रेस के बीच इस तीसरी सीट को लेकर घमासान होने की संभावना है।

Kolar News

Kolar News 13 March 2020

होशंगाबाद । विधानसभा चुनाव के पहले सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने के कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहने पर भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में चले गए पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह ने गुुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में वापसी की इच्छा जाहिर की है। वे विधानसभा चुनाव के पहले सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने के कारण भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर सरताज सिंह ने फिर से भाजपा में आने की इच्छा जाहिर की है।   भाजपा में पद नहीं जिम्मेदारी मिलती है   गुरुवार को इटारसी में पत्रकारो से चर्चा करते हुए सरताज सिंह ने कहा कि वे सिंधिया के साथ ही भाजपा में आ रहे हैं। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उनकी भाजपा में किसी बड़े नेता से घर वापसी के लिए बात हुई है तो उनका कहना था कि ये बात सिंधिया करेंगे वे नहीं। भाजपा संगठन में कोई बड़ा पद पाने की इच्छा के संबंध में सिंह ने कहा कि भाजपा में पद नहीं जिम्मेदारी मिलती है। यदि मिलेगी तो निभाएंगे।   उल्लेखनीय है कि सरताज सिंह भाजपा से 2 बार विधायक व 5 बार सांसद रह चुके हैं। वह केंद्र में एक बार स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रदेश में वन व लोक निर्माण मंत्री रह चुके हैं। 

Kolar News

Kolar News 12 March 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच संकट में पड़ी कांग्रेस सरकार ने बुधवार सुबह अपने सभी विधायकों को जयपुर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। लेकिन बुधवार देर रात को इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला इंदौर वापस लौट आए। संजय शुक्ला ने अपनी इंदौर वापसी के लिए परिवारिक कार्य को कारण बताया है।   इंदौर में गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि वे अपनी माता की बरसी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ और सुरेश पचौरी से अनुमति लेने के बाद वे जयपुर से इंदौर आए हैं और गुरुवार को ही वापस जयपुर लौट जाएंगे। कांग्रेस सरकार पर आए संकट को लेकर विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि मप्र में कमलनाथ सरकार नहीं गिरेगी, फ्लोर टेस्ट हुआ तो कांग्रेस बहुमत साबित करेगी। जयपुर में कांग्रेस के 85 विधायक हैं और सभी कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े है।   ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा भाजपा ज्वाइन करने पर विधायक शुक्ला ने कहा कि सिंधिया जो कुछ भी हैं वह कांग्रेस के कारण ही है। कांग्रेस में उन्हें भरपूर मान-सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई आए या जाए कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है, पार्टी अपनी जगह मजबूत है।    विधायकों के फोन बंद करवाए जाने के बारे में पूछे जाने पर विधायक शुक्ला ने कहा कि कमलनाथ सरकार के जो कांग्रेसी विधायक राजस्थान के जयपुर में गए हैं उन सभी के मोबाइल फोन चालू हैं। जबकि सिंधिया गुट के जो 22 कांग्रेसी विधायक बेंगलुरु के रिसार्ट में हैं उन सभी के मोबाइल फोन बंद है। शुक्ला का आरोप है कि उन विधायकों के मोबाइल फोन भाजपा ने बंद करवाए हैं और उन्हें वहां नजरबंद करके रखा गया है।   

Kolar News

Kolar News 12 March 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में उथल पुथल मची हुई है। एक तरफ जहां दरकिनार किए जाने से नाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा का दामन थाम लिया। तो वहीं सिंधिया के साथ कांग्रेस में उनके समर्थक मंत्री और विधायक भी बगावत पर उतर आए और बेंगलुरु में जाकर मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपना इस्तीफा भेज दिया। वहीं अब मप्र के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बागी विधायकों से पार्टी में वापस लौट आने की अपील की है।    जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सिंधिया समर्थक विधायकों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि अभी समय है, बागी विधायक अब भी कांग्रेस में लौट कर आ जाएं। मंत्री शर्मा ने कहा कि बागी विधायक को महत्व दिया जाएगा, वे किसी की बातों में ना आए। भाजपा चाहे कुछ भी कर ले लेकिन कमलनाथ सरकार पूरे पांच साल चलेगी।    सिंधिया के स्वागत में लगे पोस्टरों पर कालिख पोतने के मामले में जनसंपर्क मंत्री शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसमें कांग्रेस का कोई रोल नहीं है। भाजपा समर्थक चाहे जिस जल से धोएं, कांग्रेस का उससे कोई लेना देना नहीं है। सरकार गिराने में दिग्विजय सिंह का नाम आने पर मंत्री शर्मा ने कहा कि उनका इन सब में कोई रोल नहीं है। उनसे जितना बन सका उन्होंने अपनी ओर से किया और अभी भी लगे हैं।  

Kolar News

Kolar News 12 March 2020

  कांग्रेस का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया की एंट्री से मध्य प्रदेश के बड़े नेता प्रभात झा नाराज है |    कांग्रेस के बड़े चेहरे रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं. सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस में भी हलचल है लेकिन अब भाजपा में भी नाराजगी की खबरें आ रही हैं. खबर है कि मध्यप्रदेश भाजपा के बड़े नेता प्रभात झा इस फैसले से नाराज हैं और उन्होंने इस बारे में केंद्रीय आलाकमान को भी बता दिया है | आपको बता दें कि प्रभात झा भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर हैं, लेकिन पिछले लंबे समय से पार्टी में साइडलाइन चल रहे हैं. इसी वजह से पिछले कुछ वक्त में उनकी नाराजगी कई बार सामने आई है |    पिछले साल जब लोकसभा चुनाव हुए तब भी प्रभात झा पूरी तरह से अलग-थलग दिखे और प्रचार या रणनीति बनाने से वो दूर रहे. इससे पहले भी कई बार प्रभात झा मध्य प्रदेश में सिंधिया परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं. प्रभात झा की गिनती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी नेताओं में होती रही है |    प्रभात झा पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश यूनिट के अध्यक्ष रहे हैं, लेकिन 2012 में वह पद से हट गए थे. उसके बाद से वो राज्यसभा में थे, लेकिन अप्रैल में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है. ऐसे में अभी तक जो संकेत मिल रहे हैं उससे उनके दोबारा राज्यसभा जाने पर संकट के बादल भी हैं |  बीजेपी ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा में भेज सकती है. ऐसे में अगर सिंधिया मध्य प्रदेश बीजेपी से राज्यसभा जाएंगे, तो प्रभात झा का राज्यसभा जाना नामुमकिन है  

Kolar News

Kolar News 11 March 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार का संकट टालने के लिए तमाम कोशिशें जारी हैं। बुधवार को कांग्रेस ने सीएम हाउस से करीब 80 विधायकों को बस में सवार करके जयपुर के लिए रवाना किया है।    सीएम हाउस से बाहर निकले प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कमलनाथ की सरकार मध्य प्रदेश में 5 साल चलेगी। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को जयपुर भेजा गया है और मंत्रिमंडल से भी सदस्य जयपुर रवाना हो रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी की सबसे बड़ी खबर यह है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रभात झा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कोरोना वायरस पर बोलते हुए जनसंपर्क मंत्री शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस जयपुर में नहीं बेंगलुरु में है।

Kolar News

Kolar News 11 March 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकार बचाने को लेकर तमाम कवायद इस समय देखने को मिल रही है। कमलनाथ सरकार ने विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए जयपुर रवाना किया है।    इस बीच कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल का भी बयान सामने आया है। गोविंद गोयल ने साफ कहा है कि सरकार बचाने के लिए विधायकों को जयपुर नहीं भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस समय विधायकों के बीच कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। भ्रम को तोडऩे के लिए विधायकों को जयपुर भेजा जा रहा है। गोविंद गोविंद ने साफ कहा है कि मध्य प्रदेश में सरकार 5 साल चलेगी और सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है।  

Kolar News

Kolar News 11 March 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी उठापटक के बीच मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विधायकों को संबोधित करते हुए सीएम कमलनाथ ने कहा कि आज हम निराश बिलकुल नहीं है क्योंकि हमने तो 1977 का वो दौर भी देखा है, जिस समय इंदिरा गांधी जी भी चुनाव हार गई थीं। उस समय कांग्रेस पर संकट का दौर था। ऐसा लगता था कांग्रेस दोबारा वापस खड़ी नहीं हो पाएगी लेकिन कांग्रेस और मजबूती के साथ दोबारा खड़ी हुई और उसने कई वर्षों तक राज भी किया। हमने वो दौर भी देखा जब संजय गांधी को जेल में डाल दिया गया। कांग्रेस के उस संकट के दौर में भी हम इसलिए खड़े रहे कि हमारी कांग्रेस के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण की भावना थी।    बैठक को संबोधित करते हुए सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज ऐसा निराशा का दौर तो नहीं है, हम मजबूत स्थिति में हैं, हम असफल भी नहीं हुए हैं। भाजपा पहले दिन से ही हमारी सरकार को अस्थिर करने में लगी हुई थी। उसने इन 14 माह में सरकार को अस्थिर करने के कई असफल प्रयास किए और हर बार मुहं की खाई। कांग्रेस सरकार ने 14 माह में मिलावट के खिलाफ "शुद्ध के लिए युद्ध" का अभियान चलाया, माफिया के खिलाफ अभियान चलाया, किसानों की कर्ज माफी की, युवाओं को रोजगार देने का काम किया। माफियाओं के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान मेरे ऊपर कई दबाव आए लेकिन मैं माफियामुक्त प्रदेश बनाने के संकल्प के साथ अपने फैसले पर अडिग रहा। भाजपा को यह सब सहन नहीं हुआ और वह माफियाओं के साथ मिलकर तरह-तरह की साजिश रचती रही।   वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा बगावत किए जाने पर सीएम कमलनाथ ने उनका नाम लिए बिना कहा कि आज हमें अपनों ने ही धोखा दिया लेकिन मैं उस राजनीति में जाना नहीं चाहता, सच्चाई सभी जानते हैं। मैं तो आज यह सोच रहा हूँ कि जिन लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर भाजपा वाले साथ ले गए, उनको वे कैसे संतुष्ट करेंगे? यह सच्चाई भी सामने आ रही हैं कि कुछ लोगों को झूठ बोलकर व गुमराह कर साथ ले जाया गया है, उसमें से कई कांग्रेस के साथ धोखा नहीं करना चाहते थे, वह इस सच्चाई को आज स्वीकार रहे हैं। थोड़ा समय का इंतजार कीजिए ,सारी स्थिति और सारा सच सबके सामने आएगा। एक तरफ़ भाजपा के कार्यकर्ता है और दूसरी तरफ़ आज पद लेने के लिए दूसरे आ गए।    सीएम कमलनाथ ने कहा कि मैंने इन 14 माह में प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का निरंतर प्रयास किया। हमारे वचन-पत्र के वादों को पूरा करने का काम  किया। विधायक साथियों ने अपने क्षेत्रों की जो-जो समस्याएं बतायीं, उसे तत्परता से करने का प्रयास किया। मैं आप सभी को यह विश्वास दिलाता हूँ जिस संकल्प के साथ हमने प्रदेश में सरकार बनायी थी वो हम हर हाल में पूरा करेंगे। आप सबका विश्वास और निष्ठा हमारे साथ और कांग्रेस के साथ है। मुझे अपने विधायकों पर और प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता पर पूर्ण विश्वास है कि वो प्रदेश में भाजपा द्वारा जिस तरह लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की जा रही है उसका वे करारा जवाब देंगे।   

Kolar News

Kolar News 11 March 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा है कि होली का पर्व सत्य के संरक्षण, अन्याय के दहन और समरसता का पर्व है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस होली से मध्यप्रदेश विकास और समृद्धि के नए रास्ते तय करेगा।   प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि सांस्कृतिक वैभव और सामाजिक सौहार्द्र के प्रतीक होली पर्व को हम उत्साह और उमंग के साथ मनाएं। होली के इस पर्व को सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ मिलजुलकर मनाते हुए हमारी सांस्कृतिक परम्पराओं को और मजबूत करें। प्रदेश कार्यालय में होली मनाएंगे प्रदेश अध्यक्ष  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाएंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष शर्मा 10 मार्च को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय में ही उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं के संग होली मनाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को होली खेलने के लिए आमंत्रित किया है।

Kolar News

Kolar News 9 March 2020

गुना। प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से कांग्रेस सरकार में चल रही उठापटक और इसके चलते मचा राजनीतिक ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार की दोपहर अचानक खबर आई कि प्रदेश के श्रम मंत्री एवं बमौरी विधायक महैन्द्र सिंह सिसौदिया अचानक लापता हो गए हैं। श्रम मंत्री के सिसौदिया कॉलोनी स्थित निवास पर लोगों की भीड़ उनका इंतजाम कर रही थी। जब काफी देर तक मंत्री नहीं आए तो लोगों में खुसर-पुसर शुरु हो गई। स्टाफ से पूछपरख की गई तो कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। मोबाइल लगाया तो वह भी बंद मिला। इसके साथ ही खबर चल पड़ी कि मंत्री लापता हो गए। बाद मेंं पता चला कि श्रम मंत्री बैंगलोर में है।    हालांकि इसकों भी कोई प्रमाणित नहीं कर पाया। चर्चाएं जरुर चलती रीहं। इस बीच तक राजनीति में रुचि रखने वाले उत्सुक लोगों ने प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री इमरती देवी के फोन भी घनघना दिए थे। वह भी बंद मिला तो चर्चा और जोर पकड़ गई। जिले से जुड़े एक और मंत्री जयवर्धन सिंह की जानकारी ली गई तो उनकी लोकेशन भोपाल में  मिली।    सिंधिया समर्थक विधायकों का लगा है जमघट   पूछ-परख के दौरान जानकारी सामने आई कि पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक विधायकों का बैंगलोर में जमघट लगा है। श्रम मंत्री सिसौदिया और प्रभारी मंत्री ईमरती देवी के भी वहीं पर होने की चर्चाएं है। इसकी किसी को पुख्ता जानकारी नहीं है। तमाम तरह की अटकलें चल रहीं है। कोई सिंधिया के भाजपा में जाने की बात कह रहा है तो किसी का कहना है कि सिंधिया को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कांग्रेस हाईकमान से निर्देश मिले है। कई और भी तरह की चर्चाएं चल रहीं है। गौरतलब है कि राजनीतिक ड्रामे के बीच प्रदेश की राजधानी भोपाल से ज्यादा बैंगलोग राजनीति का कैन्द्र बना हुआ है। कुछ समय पूर्व कांग्रेस के कुछ विधायक गायब हो गए थे, जिनके बैंग्लौर में होने की खबर मिली थी, जो अब धीरे-धीरे वापस आने लगे है।   

Kolar News

Kolar News 9 March 2020

भोपाल। देश में जब 25 जून 1975 को आपातकाल लगा था, उस समय स्वर्गीय इंदिरा गांधी का शासनकाल था और अब मध्यप्रदेश में आपातकाल लग गया है। इस समय उनके दत्तक पुत्र कहलाने वाले मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार है। प्रदेश में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार किया जा रहा है, जिससे अब मध्यप्रदेश में फिर से इंदिरा युग की वापसी हो गई है। ये बातें सोमवार को मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने पार्टी के विधायकों पर पुलिसिया कार्यवाही पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कही। उन्होंने मीडिया को जारी अपने बतायन में कहा है कि जब देश में आपातकाल लगा था उस समय जनसंघ और सरकार को बेनकाब करने वाले कई नेताओं को जबरन जेलों में डाला गया। नेताओं को बंदी बनाकर रखा गया। मध्यप्रदेश में भी कई नेताओं को जेल भेजा गया। ऐसे मीसाबंदियों के लिए जब भाजपा सरकार ने पेंशन शुरू की तो अब उनकी ये पेंशन भी कमलनाथ सरकार द्वारा बंद कार्रवाई जा रही है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस सरकार ने भाजपा से जुड़े हुए लोगों की पैतृक संपत्ति को अवैध बताकर उन्हें नष्ट किया। इस तरह की कार्रवाई संपूर्ण मध्यप्रदेश में की गई। फिर विधायकों की सुरक्षा हटाकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया और उनकी हत्या करवाने के प्रयास भी किए गए। अब सरकार बचाने के लिए भाजपा विधायकों को डराया-धमकाया जा रहा है, इनके ऊपर एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ लगातार बदले की भावना से काम कर रहे हैं। ये स्वस्थ राजनीतिक परम्परा नहीं है। 

Kolar News

Kolar News 9 March 2020

  बीजेपी विधायक संजय पाठक ने मिडिया से बात की और कहा की बदले की भावना से मेरे ऊपर कार्यवाही हो रही हैं | मेरी जान को खतरा हैं | मेरे परिवार के व्यवसाय को ख़त्म किया गया हैं | अब मेरे पुरे परिवार और मेरे मित्रों को भी परेशान किया जा रहा हैं | 

Editor Dinesh Garg

Dinesh Garg 7 March 2020

राजनीति में सब जायज हैं इसी तर्क पर मध्यप्रदेश की राजनीति में ड्रामे चल रहे हैं | कांग्रेस के विधायक ने इस्तीफा दिया तो बीजेपी के दो विधायकों के इस्तीफे की खबर भी तूल पकड़ने लगी | भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी , शरद कोल और संजय पाठक के देर रात मुख्यमंत्री निवास पहुंचने की खबर आग की तरह फ़ैल गई | कहा गया की अब बाजी पलट सकती हैं | मगर जब लगभग एक घंटे की बातचीत के बाद मैहर विधायक त्रिपाठी बाहर निकले तो उन्होंने अपने इस्तीफे की खबर को गलत बताया दिया। उनका कहना था |  कि वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने आए थे। जब उनसे पूछा गया कि आप किसके साथ है उन्होंने कहा कि वे उसके साथ है जो वसुधैव कुटुम्बकम की बात करता हो। आप समझ लीजिए मैं किसके साथ हूं। 

Kolar News

Kolar News 6 March 2020

    कांग्रेस ने अपने चार विधायक लौटने पर भले ही थी रहत की सांस ली हो मगर खतरा अभी टाला नहीं हैं | क्यूंकि तीन ऐसे विधायक हैं जो अभी भी गायब हैं |  बिसाहू लाल सिंह, हरदीप सिंह डंग और रघुराज सिंह कंसाना अभी भी कांग्रेस की पकड़ से दूर हैं | हैरानी की बात यह हैं की विधायक हरदीप सिंह डंग का मोबाइल अब भी बंद और वो परिवार से भी संपर्क में नहीं | कमलनाथ के पास अपना साम्राज्य बचने का  हुआ हैं ऐसे में वो अपने रूठे हुए विधायकों को मानाने  की जुगत में लगे हैं | चार विधायक दिल्ली से भोपाल लौट आए, लेकिन तीन विधायक अब भी गायब बताए जा रहे हैं | कहा जा रहा हैं की इन तीनो विधायकों को कर्नाटक के बेंगलुरु में शिफ्ट किया गया हैं | ये तो साफ हैं की कमलनाथ सरकार का सियासी संकट अभी टला नहीं है। उधर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच एक दूसरे पर आरोपों के तीर भी चल रहे हैं। दिग्विजय‍ सिंह ने पांच भाजपा नेताओं के नाम ट्वीट कर विपक्षी विधायकों को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। 

Editor Dinesh Garg

Dinesh Garg 5 March 2020

    अभी बस सवा साल ही बीता हैं | कमलनाथ सरकार इन सवा सालों में कभी अपनों से घिर जाती हैं तो अभी विपक्षियों से | अबकी बार तो कमलनाथ समझ भी नहीं पा रहे की उन्हें घेरा किसने हैं अपनों ने या परायों ने |  विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग के मामले में कमलनाथ सरकार के संकटमोचन बने दिग्विजय ने क्या पूरा संकट टाल दिया हैं | क्या दिग्विजय को सब कुछ पता था | तो सवाल यह उठता हैं की सरकार के मुखिया कमलनाथ को इसकी भनक लगने में देर क्यों लग गई | सवाल यह भी हैं की यह पूरा खेल रचा किसने था | असली खिलाडी हैं कौन | चर्चा यह भी हैं की दिग्विजय ने कमलनाथ सरकार का संकटमोचन बनकर अपनी राज्यसभा की सीट सुरक्षित कर ली हैं | इस पुरे ड्रामे के बाद से दिग्विजय दिल्ली में खासे सक्रीय रहे | दिग्विजय ने दावा किया कि मप्र में कांग्रेस सरकार को अब कोई खतरा नहीं है और राज्यसभा चुनाव की तीसरी सीट भी कांग्रेस जीतेगी। सिंह ने ही मंगलवार रात को भाजपा के खेमे से दो विधायकों को मुक्त कराया था। तो क्या इस रणनीति के चाणक्य दिग्विजय हैं | हो भी सकते हैं दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव हर गए थे अब उनके पास एक ही विकल्प बचा हैं राज्यसभा जाना जिसमे वो चूकना तो नहीं चाहेंगे | राजनितिक जानकारों का कहना था की उनके राज्य सभा जाने में कमलनाथ जी रोड़ा लगा सकते थे  | शायद इसीलिए दिग्विजय को चाणक्य चाल चलनी पड़ी | और बन गए कमलनाथ के संकटमोचन |  कयास लगाए जा रहे हैं की सरकार गिराने बनाने की जगह असली खेल तो राज्यसभा की तीसरी सीट का है। मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। वर्तमान में इन तीन सीटों से दिग्विजय सिंह (कांग्रेस), सत्यनारायण जटिया और प्रभात झा (दोनों बीजेपी) राज्यसभा सदस्य हैं। कांग्रेस से चुनाव हारे हुए दो कद्दावर नेता के पास राज्यसभा  आखरी मौका बचा हैं | ऐसे में दिग्विजय ने तो पासे फेंक दिए | अब संकट गुना लोकसभा सीट से चुनाव हारे हुए सिंधिया पर हैं | सिंधिया समर्थक पहले तो राष्ट्रीय बनाने की जिद पर अड़े रहे जब बात नहीं बनी तो सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग तेज हो गई | और अब राज्यसभा की उम्मीदवारी पर खतरा बना हुआ हैं |  विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से देखें तो भाजपा तीसरी सीट जीतने की स्थिति में नहीं है, इसलिए भाजपा क्रॉस वोटिंग के भरोसे है। कांग्रेस ने इस पर साफ किया है कि अगर किसी भी विधायक ने क्रॉस वोटिंग की तो उसे तुरंत पार्टी से निकाला जाएगा और उसकी विधानसभा सदस्यता भी समाप्त कर दी जाएगी। भोपाल से लेकर दिल्ली तक भाजपा का कहना है कि असली खेल तो अब शुरू होगा। खेल किसका हैं सिर्फ दिग्विजय का या बीजेपी का | खैर इस सियासी उठा - पाठक में दिल्ली और हरियाणा केंद्र बना रहा |  भाजपा और कांग्रेस के बीच रातभर विधायकों की खींचतान का ड्रामा चला। इस ड्रामे में कांग्रेस नेता बसपा विधायक रामबाई को अपने साथ ले जाने में सफल रहे। अभी फ़िलहाल भाजपा की सियासत का केंद्र दिल्ली तक सिमित है । पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह होते ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले पहुंच गए और दोनों के बीच एक घंटे बंद कमरे में चर्चा हुई। यहां से निकलते ही चौहान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। चौहान दोपहर भोपाल लौटकर आगर-मालवा चले गए। जहां उपचुनाव होना है। वहां से लौटकर वे फिर दिल्ली पहुँच गए | वहीँ भाजपा ने भी दावा किया कि कांग्रेस के 15 से 20 विधायक उसके संपर्क में हैं। भाजपा के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस विधायक काम नहीं करवा पा रहे हैं, इसलिए उनमें असंतोष व्याप्त है। 

Editor Dinesh Garg

Dinesh Garg 5 March 2020

  भाजपा विधायक संजय पाठक की 2 खदानें सील   मध्यप्रदेश में हाईबोल्टेज ड्रामे का साइड इफेक्ट सामने आने लगा हैं | विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक हैं संजय पाठक की मेसर्स निर्मला मिनरल्स के नाम से संचालित दो खदानों को सील कर दिया गया है।जबलपुर के सिहोरा क्षेत्र में अगरिया और दुबियारा में हैं आयरन की दो खदानें, कलेक्टर ने सील कर दी हैं |  कहा जा रहा था की इन्हीं के चार्टर्ड प्लेन से सरकार के विधायकों को हाईजैक करके दिल्ली ले जाय गया था | पूर्व मंत्री और विधायक संजय पाठक पर इस कार्रवाई को भाजपा बदले की राजनीति बता रही है |  मप्र की भाजपा सरकार में मंत्री रहे विधायक संजय पाठक की दो खदानों को जबलपुर कलेक्टर ने सील करा दिया है। संजय पाठक की निर्मला मिनरल्स के नाम से जबलपुर के सिहोरा क्षेत्र में अगरिया और दुबियारा में आयरन की दो खदानें हैं। बुधवार को जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने कार्रवाई की है। संजय पाठक 'ऑपरेशन लोटस' के मुख्य किरदार माने जा रहे हैं। बताया गया है- उन्हीं के चार्टर्ड प्लेन से कांग्रेस विधायकों को दिल्ली ले जाया गया था। इसलिए इसे बीजेपी के लोग  कमलनाथ सरकार की बदले की कार्रवाई बता रहे हैं। इन खदानों को जून 2019 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जबलपुर कलेक्टर ने चालू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन छह महीने में अभ्यावेदन के साथ ही सारे कागजात जमा करने की शर्त लगाई थी। जबलपुर के कलेक्टर भरत यादव का कहना है- खदान संचालक निर्धारित समय में कागजात जमा नहीं कर पाए। इसलिए कार्रवाई की गई है।  

Kolar News

Kolar News 5 March 2020

भोपाल। प्रदेश में मंगलवार को हुई ओलावृष्टि से कई क्षेत्रों में फसलों के नुकसान की खबर है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किसानों को हुए नुकसान के लिये मुआवजे की मांग की है।    प्रदेश में मंगलवार को हुई ओलावृष्टि में बदरवास और कोलारस क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान की खबर है। ओलों के कारण धनिया, सरसों, मसूर, चना और गेहूं की फसलें चौपट हो गई है। इस संबंध में कई समाचार पत्रों में खबरें भी प्रकाशित हुई हैं। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मुआवजे की मांग की है। उन्होंने आज अपने ट्वीट में लिखा है कि इस मुसीबत के समय में मैं प्रदेश के किसानों के साथ हूं। शिवराज ने लिखा है कि मैं प्रदेश सरकार से आग्रह करता हूं कि किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल आकलन किया जाए और पीड़ित किसानों की हरसंभव मदद की जाए।    उल्लेखनीय है कि किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान लगातार हमलावर रहे हैं। चाहे किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा हो या फिर बाढ़ एवं अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की बात, भाजपा लगातार हमलावर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने तो बाढ़ और अतिवृष्टि पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिये कई जगहों पर आंदोलन भी किए थे। 

Kolar News

Kolar News 26 February 2020

भोपाल। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे बैतूल जिले के मुलताई में गुरुवार, 27 फरवरी को शाम 7 बजे तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव' का शुभारंभ करेंगे।    जनसंपर्क अधिकारी ऋषभ जैन ने बुधवार को बताया कि महोत्सव में पहले दिन शाम 7 बजे अप्पानाथ (जोधापुर) द्वारा मांगणियार गायन एवं कालबेलिया नृत्य,ऋतु भावे (नागपुर) द्वारा लावणी नृत्य, दयाराम सरोलिया (देवास) द्वारा कबीर गायन, शशिकुमार पाण्डेय(रीवा) द्वारा बघेली लोक गायन और विशाल कुशवाहा (उज्जैन) एवं इनके दल द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति होगी।   जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ताप्ती महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार, 28 फरवरी को रिचा शर्मा एवं मुम्बई ग्रुप द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति होगी। महोत्सव के अंतिम दिन 29 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें ख्याति प्राप्त कवि प्रताप फौजदार (नई दिल्ली), सीता सागर (कुरूक्षेत्र), पूरन वर्मा (नई दिल्ली), रमेश मुस्कान (आगरा), संजय खत्री (बेटमा), अशोक नागर (शाजापुर) प्रवीण अत्रे (खरगोन) और मदन मोहन समर (भोपाल) शामिल होंगे।  

Kolar News

Kolar News 26 February 2020

भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा रबी के मौसम के दौरान किसानों को 10 घंटे बिजली देने के लिए प्रभारी मंत्री से अनुमोदन के बाद समय सारणी का निर्धारण कर दिया गया है। यह जानकारी मंगलवार को जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने दी।    उन्‍होंने बताया कि मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत होशंगाबाद, ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, दतिया, गुना, अशोक नगर एवं श्योपुर जिलों में कृषि कार्य के लिये लगातार 10 घंटे विद्युत प्रदाय किया जा रहा है। सीहोर, राजगढ़, बैतूल, रायसेन, विदिशा, भोपाल एवं हरदा में जिला योजना समिति के अनुमोदन से 4+6 घंटे की समय सारणी लागू कर दी गई है।   पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत गैर कृषि फीडर पर 24 घंटे तथा 11 केव्ही कृषि फीडरों को दो भागों में क्रमश: ग्रुप ए व ग्रुप बी में विभक्त कर 10 घंटे विद्युत प्रदाय किया जा रहा है। छिंदवाड़ा, दमोह, कटनी, जिले में लगातार 10 घंटे विद्युत प्रदाय किया जा रहा है। इसी तरह बाकी शेष जिले जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर, सिवनी, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा, सीधी, सतना, शहडोल में 4+6 घंटे विद्युत प्रदाय किया जा रहा है। समय सारणी को पाक्षिक स्तर पर आपस में बदल दिया जाता है।   पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत 11 जिलों में प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद 4+6 घंटे की समय सारणी लागू कर दी गई है। खंडवा, बुरहानपुर, झाबुआ एवं रतलाम जिला योजना समिति की बैठक होना शेष होने के कारण पूर्ववत 4+6 समय सारणी लागू है।

Kolar News

Kolar News 25 February 2020

सीएम कमलनाथ 28 को रहेंगे इंदौर के प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल   इंदौर। मुख्यमंत्री कमलनाथ आगामी 28 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर आएंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह जनकारी जनसम्पर्क उपसंचालक आरआर पटेल ने मंगलवार को मीडिया को दी।उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कमलनाथ 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे इंदौर आयेंगे और दोपहर साढ़े 12 बजे आशा कान्फ्रेक्सनरी के कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे दोपहर 2 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में भारतीय उद्योग महासंघ के कार्यक्रम में भाग लेंगे, जबकि दोपहर 3 बजे पीथमपुर के उद्योगपतियों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करेंगे। कीएम शाम 4 बजे राऊ जायेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री रेडिसन होटल में देवी अवार्ड कार्यक्रम में भाग लेंगे और रात साढ़े 9 बजे विशेष विमान से भोपाल के लिये रवाना होंगे।

Kolar News

Kolar News 25 February 2020

भोपाल। राज्यसभा की खाली हो रही सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मध्यप्रदेश में राज्यसभा सीटों को लेकर कांग्रेस में मारामारी ज्यादा है। अभी तक दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। इस बीच कमलनाथ सरकार के एक मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा और प्रदेश अध्यक्ष के लिये परफैक्ट कैंडिडेट बताया है, वहीं दूसरे मंत्री ने इसे हाईकमान का विषय बताया है।    सिंधिया खेमे से जुड़े प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा और प्रदेश अध्यक्ष पद के लिये उचित उम्मीदवार बताया है। उन्होंने कहा है कि राज्यसभा सीट के लिये ज्योतिरादित्य सिंधिया की दावेदारी है या नहीं, ये तो मैं नहीं बता सकता हूं। लेकिन सिंधिया जी हर चीज के लिए कैपेबल हैं। वो राज्यसभा और प्रदेश अध्यक्ष के लिए परफेक्ट कैंडिडेट हैं। मंत्री राजपूत ने कहा कि ये सिर्फ मेरी व्यक्तिगत राय नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की इच्छा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजा जाए और प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया जाए। वहीं, प्रदेश सरकार के ही वरिष्ठ मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने इसके उलट बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ये तय करना हाई कमान का काम है। उन्होंने कहा है कि जो भी निर्णय हाईकमान लेगा, उसका हमलोग शत प्रतिशत पालन करेंगे। मंत्री डॉ. गोविंद सिंह का बयान परिवहन मंत्री गोविंदसिंह राजपूत के बयान के बाद आया है। 

Kolar News

Kolar News 25 February 2020

भोपाल। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि शासकीय स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5वीं एवं 8वीं कक्षा की परीक्षाएं बोर्ड की तर्ज पर शुरू कर दी गई हैं। कॉपी-चैकिंग, निरंतर निरीक्षण, अभिभावक संवाद जैसे नवाचारों से स्कूली शिक्षा में काफी अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। यह बात मंत्री डॉ. चौधरी ने रविवार को नरसिंहपुर जिले के ग्राम बनवारी में एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से नव-निर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण कर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही।   मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि अच्छी शिक्षा व्यवस्था से ही नई पीढ़ी और प्रदेश का विकास सुनिश्चित होगा। इसलिये शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है और उन्हें विभिन्न सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। डॉ. चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश, देश में मिसाल बने। उन्होंने शिक्षकों का आव्हान किया कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिये अपने दायित्वों का ईमानदारी और लगन के साथ निर्वहन करें।   स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि ग्राम साईखेड़ा में उत्कृष्ट विद्यालय के लिये 100 बिस्तरीय छात्रावास स्वीकृत किया गया है। इसमें 3 करोड़ 85 लाख रुपये लागत से बालक छात्रवास और 3 करोड़ 86 लाख रुपये लागत से बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया और खेल मैदान का भूमि-पूजन भी किया।   लोकार्पण समारोह को पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, विधायक सुनीता पटेल तथा संजय शर्मा, पूर्व विधायक दीनदयाल ढिमोले और जिला सहकारी बैंक के प्रशासक मैथिलीशरण तिवारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश राय, जिला पंचायत सदस्य  प्रदीप पटेल और अन्य जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।  

Kolar News

Kolar News 23 February 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने जा रहे आईफा अवार्ड के आयोजन को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। एक ओर जहां भाजपा आईफा अवार्ड के आयोजन में सरकार पर फिजूलखर्ची के आरोप लगाकर लगातार निशाना साध रही है तो वहीं दूसरी ओर सरकार का तर्क है आईफा के आयोजन से न केवल मध्य प्रदेश की ब्रांडिंग होगी बल्कि इससे मध्य प्रदेश के पक्ष में निवेश का माहौल बनेगा। अब भाजपा आईफा समारोह के स्वागत में लगाए जा रहे काले झंडों का विरोध कर रही है। भाजपा का कहना है कि काले रंग के जो झंडे सड़कों के किनारे लगाए गए हैं वो मनहूसियत और विरोध के प्रतीक हैं, लिहाजा उन्हें हटाकर नए रंग के ध्वज लगाए जाएं।   प्रदेश में होने जा रहे आईफा समारोह की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए राजधानी भोपाल और इंदौर की सडक़ों को सजाया जा रहा है। आईफा अवार्ड में शिरकत करने आने वाले मेहमानों के स्वागत के  लिए भोपाल के बड़े तालाब पर बने ब्रिज के दोनों ओर काले झंडे लगाए गए हैं। ये झंडे काले रंग के हैं जो दूर तक चमकते हुए दिखाई देते हैं। काले झंडे लगाए जाने का भाजपा विरोध कर रही है। भाजपा की मांग है कि झंडों का रंग बदलकर इन्हें रंग बिरंगा किया जाए। भाजपा भोपाल जिलाध्यक्ष विकास विरानी ने रविवार को कहा कि किसी भी समारोह में काले रंग को अपशकुन और मनहूसियत का प्रतीक माना जाता है। काले रंग के झंडे विरोध का भी प्रतीक हैं, लिहाजा इतने बड़े आयोजन के झंडे अगर काले रंग में लगाए जाएं तो ये उचित नहीं है। भाजपा की आपत्ति को कांग्रेस बेवजह सवाल खड़े करने की बात कह रही है। 

Kolar News

Kolar News 23 February 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति लागू कर दी है। जिसके तहत अब मध्य प्रदेश में शराब की नई दुकानें नहीं खुलेंगी। लेकिन नई आबकारी नीति के तहत अब पूरे मध्य प्रदेश में विदेशी शराब ऑनलाइन भी खरीदी जा सकेगी। देशी शराब को फिलहाल इसमें शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा अंगूर से बनाई जा रही वाइन के प्रचार-प्रसार के लिए पर्यटन स्थलों पर 15 नए वाइन आउटलेट खोले जाएंगे। शासन को इस व्यवस्था से दो हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है। शासन के इस निर्णय के बाद विपक्ष हमलावर हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऑनलाइन शराब बिक्री का विरोध करते हुए आपत्ति जताई है और प्रदेश के युवाओं को अंधेरे में धकेलने का आरोप लगाया है।    शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से सरकार की नई शराब नीति पर कटाक्ष करते हुए हमला किया है। शिवराज ने ट्वीट कर लिखा ‘शराब से वर्तमान-भविष्य दोनों बर्बाद होते हैं, फिर भी प्रदेश सरकार इस विनाश को घर तक पहुंचाने का कुत्सित प्रयास कर रही है। जिस सरकार पर युवाओं का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी है, वही उनके जीवन में घनघोर अंधेरेे का कारण बन रही है। जनता सबक सिखायेगी’।    इससे पहले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा भी सरकार की नई शराब नीति का विरोध दर्ज कराते हुए ट्वीट कर लिखा कि 'कमलनाथ सरकार शराब के साथ आपके द्वार। कमलनाथ जी आपकी सरकार में ऐसा कौन है जो शराब के उत्थान में पूरी तन्मयता के साथ जुटा है? या तो इनकी शराब कंपनी है या ठेके हैं. पहले गली मोहल्ले में शराब दुकान का प्रस्ताव अब ऑनलाइन शराब बिक्री? रामेश्वर ने अपने अगले ट्वीट में कहा, 'कमलनाथ जी, मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश बनाने की दिशा में आपकी सरकार का यह कदम प्रदेश के आने वाले भविष्य को नशे की तरफ धकेल देगा। चिकित्सा-शिक्षा-योजना घर घर पहुंचाने की जगह शराब पहुंचाने के निर्णय से आपकी सरकार की नीयत साफ हो गई है।   उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग ने पहले शराब दुकार हर पांच किमी की दूरी पर खोलने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव पर कैबिनेट ने आपत्ति ली थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुनर्विचार कर नई नीति लागू करने के निर्देश दिए थे। शनिवार देर शाम नई आबकारी नीति की घोषणा करते हुए राज्य सरकार ने बयान जारी किया कि राजस्व बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश में चल रही सभी 2,544 देशी शराब दुकान और 1,061 विदेशी शराब दुकानों का निष्पादन पिछले साल की सालाना फीस में 25 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ किया जाएगा।   

Kolar News

Kolar News 23 February 2020

भोपाल। कमलनाथ सरकार के जल संसाधन मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा ने दिव्यांगों के लिये अभद्र शब्दों के प्रयोग के मामले में खेद जताया है। इसके बावजूद उन पर विपक्ष के हमले जारी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि ऐसे महानुभावों को जनता जल्द ही जवाब देगी।    जल संसाधन मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा ने गुरुवार को मंदसौर में कर्जमाफी सम्मेलन में दिव्यांगों के लिये अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया था। कराड़ा का वीडियो शुक्रवार को वायरल होने के बाद उनकी जमकर आलोचना शुरू हो गई थी। इसके बाद कराड़ा ने शुक्रवार शाम को खेद जताते हुए अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया था और कहा था कि उनके मन में दिव्यांगों के प्रति पूरा सम्मान है। इसके बावजूद कराड़ा पर विपक्ष के हमले रुके नहीं है।    शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ट्विटर के जरिए कराड़ा पर हमला किया है। उन्होंने कांग्रेस को आपातकाल लगाने वाली पार्टी बताते हुए लिखा है कि पार्टी के जनप्रतिनिधियों की भाषा अमर्यादित, असंवैधानिक और वीभत्स है। उन्होंने सवाल किया है कि क्या ऐसे लोग जनप्रतिनिधि बनने के लायक हैं? शिवराज ने कहा है कि ऐसे जनप्रतिनिधियों को जनता जल्द जवाब देगी।     

Kolar News

Kolar News 22 February 2020

शिवपुरी। लोकसभा चुनाव के दौरान दिग्विजयसिंह की जीत के लिये पांच क्विंटल लाल मिर्च का हवन करने वाले मिर्ची बाबा अब सिंधिया के समर्थन में आगे आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए, तो मैं 20 हजार साधुओं के साथ सड़कों पर उतरूंगा।    दिग्विजय की जीत के लिये यज्ञ करने पर चर्चा में आए मिर्ची बाबा ने शिवपुरी में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सिंधिया जी ने बड़ा ही सहज बयान दिया है। उनका बयान तर्क संगत है। उन्होंने कहा कि अगर मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार वादे किए पूरे नहीं करती है तो मैं भी सड़कों पर उतरूंगा। मिर्ची बाबा ने कहा कि जिस तरह से मैं 20 हजार साधुओं के साथ कांग्रेस के प्रचार में उतरा था,  उसी तरह अगर सरकार अपने वादे पूरे नहीं करती है, तो मैं 20 हजार साधुओं को लेकर इनके खिलाफ सड़क पर उतरूंगा। मिर्ची बाबा ने राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की चर्चा करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने का फैसला सुप्रीम कोर्ट का है, जिसका मैं स्वागत करता हूं। इसमें भाजपा को कोई श्रेय नहीं मिलना चाहिए। केन्द्र सरकार ने संतों के साथ ठीक नहीं किया, जो संत उनकी खुशामद करते हैं उनको राम मंदिर ट्रस्ट में रखा जा रहा है, जबकि अन्य संतों का अनादर हो रहा है। गौरतलब है कि मिर्ची बाबा ने लोकसभा चुनाव में यह दावा किया था कि यदि भोपाल से दिग्विजयसिंह नहीं जीतते हैं, तो मैं जीवित समाधि ले लूंगा। हालांकि दिग्विजय की हार के बाद मिर्ची बाबा लापता हो गए थे। 

Kolar News

Kolar News 22 February 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में रबी की फसल के लिए समर्थन मूल्य पर किसानों का काफी कम संख्या में रजिस्ट्रेशन कराए जाने के मामले में राजनीति शुरू हो गई है। विपक्ष की ओर से सरकार पर हमले तेज हो गए हैं। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने किसानों को लेकर सरकार पर सवाल उठाये, साथ ही झूठ बोलकर सत्ता हथियाने का आरोप लगाया है।    पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को सरकार पर सवालिसा निशान साधते हुए कहा कि पिछले साल के बोनस की राशि सरकार ने अभी तक नहीं दी है और इस साल भी सरकार बोनस राशि नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य के लिए गेहूं बेचे जाने के रजिस्ट्रेशन से किसानों का मोहभंग हो गया है। दतिया में पिछले साल 50 हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन इस बार 1000 से भी कम किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।    नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कर्ज माफी के झूठे वादे के फरेब में आकर किसानों ने सत्ता में कमलनाथ सरकार को बिठाया लेकिन अब सरकार किसानों की हालत पर ध्यान नहीं दे रही है। पूर्व मंत्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से आग्रह किया है कि वे आईफा अवार्ड पर खर्च करने के बजाय किसानों को समर्थन मूल्य बोनस देने की घोषणा करें। उल्लेखनीय है कि कमलनाथ सरकार ने पिछले साल किसानों को 160 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की थी जो राशि अब तक किसानों को नहीं दी गई है। 

Kolar News

Kolar News 22 February 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश को तो संभाल नहीं पा रहे हैं और केंद्र सरकार के मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। कमलनाथ जी को प्रदेशवासियों ने मध्यप्रदेश के लिए चुना है तो वे यहीं पर रहें और प्रदेश की परेशान जनता के लिए कुछ काम करें। उन्होंने चुनाव जीतने के लिए वचन पत्र के माध्यम से तमाम वायदे तो कर लिए थे, लेकिन अब उन्हें पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोषी बता रहे हैं। ये बातें शुक्रवार को प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मीडिया से बातचीत में कही।उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 6 वर्षों में किसानों, युवाओं सहित देश के हर गरीब के लिए इतना कर दिया है कि कांग्रेस की सरकारों ने पिछले 70 वर्षों में भी नहीं किया था। किसानों के लिए पेंशन, फसल बीमा योजना, किसानों की फसलों के लिए उचित समर्थन मूल्य सहित कई ऐसे महत्वाकांक्षी निर्णय केंद्र की मोदी सरकार ने लिए हैं, जिनसे आज देशभर का किसान खुशहाल है, लेकिन प्रदेश की कमलनाथ सरकार अब तक किसानों का कर्जमाफ नहीं कर सकी है और अब दोषारोपण कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष भार्गव ने कहा कि यदि कमलनाथ प्रदेश में सरकार नहीं चला पा रहे हैं तो वे मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दें और आईफा अवार्ड जैसे आयोजनों के लिए कंपनी खोलकर इनका टिकट बेचें। इससे अच्छी कमाई कर लेंगे। केंद्र की मोदी सरकार पर दोषारोपण करने की बजाए मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता की भलाई के लिए काम करें, उनसे किए गए वायदों को पूरा करें तो बेहतर होगा। केंद्र की सरकार बेहतर काम कर रही है और उनके किए गए कामों का ही नतीजा है कि मध्यप्रदेश से कांग्रेस लोकसभा में 28 सीट हार चुकी है।मंत्री अपनी गरिमा में ही रहेंनेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कांग्रेस सरकार के मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा द्वारा सीतामऊ मंदसौर में दिव्यांगों पर दिए बयान पर कहा है कि मंत्री अपनी गरिमा में ही रहकर कार्य करें, उन्हें किसी भी व्यक्ति को अपशब्द कहने का कोई भी अधिकार लोकतंत्र में नहीं है। मैं भी कई वर्षों तक नि:शक्तजन, सामाजिक कल्याण मंत्री रहा हूं और मैंने नि:शक्तजनों, विकलांग लोगों को बेहद करीब से देखा है कि वे किस तरह से अपना जीवनयापन एवं अपने काम करते हैं। वे अपनी पीड़ा से वैसे ही परेशान रहते हैं और अब मंत्री द्वारा उन्हें अपशब्द कहे जा रहे हैं। ये उचित नहीं है। मंत्री किसी भी तरह का दंभ नहीं भरे और अपनी गरिमा में ही रहकर कार्य करें। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने दिव्यागों के लिए पेंशन बढ़ाने का वचन दिया था, लेकिन वह भी अब तक पूरा नहीं कर सकें हैं। पहले सरकार अपना वादा पूरा करें।

Kolar News

Kolar News 21 February 2020

इंदौर। आईआरसीटीसी द्वारा वाराणसी-इंदौर के बीच शुरू की गई निजी ट्रेन काशी-महाकाल एक्सप्रेस गुरुवार को वाराणसी स्टेशन से नियमित सफर के लिए रवाना हुई थी। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर यह ट्रेन इंदौर पहुंची। इस दौरान इंदौर रेलवे स्टेशन कर्मचारियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस ट्रेन का जोरदार स्वागत किया, लेकिन इसी बीच रेल कर्मियों ने रेलवे के  निजीकरण के विरोध में यहां प्रदर्शन भी किया। इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने वापसी के दौरान ट्रेन को ही झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रेलवे के कर्मचारी एकत्रित हो गए और उन्होंने रेलवे के निजीकरण का विरोध करते हुए जोरदार नारेबाजी की। काशी-महाकाल एक्सप्रेस वाराणसी के चलकर शुक्रवार को सुबह अपने निर्धारित समय पर इंदौर स्टेशन पहुंची। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ इस विशेष ट्रेन का स्वागत किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भारी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। दरअसल, रेल कर्मी निजीकरण का विरोध कर रहे हैं, इसी को देखते हुए इंदौर स्टेशन पर 70-80 जीआरपी के जवान तैनात किये गए थे। जीआरपी के एडिशनल एसपी राकेश खरखा भी स्टेशन पर मौजूद थे। जब ट्रेन स्टेशन पहुंची तो पहले तो रेल कर्मियों ने ट्रेन का स्वागत किया और फिर जब ट्रेन वापस काशी के लिए रवाना होने लगी तो कई रेलवे कर्मचारी इसका विरोध करने लगे। इंदौर सांसद शकर लालवानी ने रेल इंजिन की पूजा कर नारियल फोड़ा और काशी-महाकाल एक्सप्रेस को इंदौर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया। इसी दौरान रेल कर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रेलवे के निजीकरण का आरोप लगाया। पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष एसएस शर्मा ने कहा कि हम रेलवे के निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार रेलवे को पूंजीवादियों को हाथों में सौंप रही है। उन्होंने कहा कि हम भगवान का विरोध नहीं कर रहे हैं, केवल निजी ट्रेनों और रेलवे के निजीकरण का विरोध कर रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 21 February 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक ब्लाग लिखकर मप्र की वर्तमान आर्थिक हालत के लिए केन्द्र की मोदी सरकार और पूर्ववर्ती शिवराज शासित भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। मुख्यमंत्री के इस ब्लाग पर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।    शुक्रवार को डबरा में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के ब्लॉग पर खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे कहावत का उदाहरण देते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ की निगाह में लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज, तीर्थ दर्शन यह सब फिजूलखर्ची लगती है। लेकिन आइफा अवॉर्ड कराना, इंदौर में आईटी फंक्शन कराना और फिल्मों के लिए 5-5 करोड़ की सब्सिडी देना सही खर्च लगता है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जनता के सामने सीएम कमलनाथ का यह विचार सरकार की असलियत बताता हैं।   उल्लेखनीय है कि सीएम कमलनाथ ने अपने ब्लाग में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा था कि पिछली सरकार ने मप्र में व्यक्तिवादी राजनीति कर झूठा प्रचार किया और कई योजनाएं पर्याप्त बजट के शुरू की गई। इसके अलावा केन्द्र की मोदी सरकार भी वार करते हुए सीएम कमलनाथ ने अपने ब्लाग में लिखा है कि केन्द्रीय बजट में मप्र के हिस्से के 14 हजार 233 करोड़ रुपये कम दिए गए हैं, लेकिन हम इन स्थितियों के बाद भी हर चुनौती को जो हमारे सामने आएगी, अवसरों में तब्दील कर देंगे। कमलनाथ  ने इस बात को लेकर भी दुख जताया है कि प्रदेश के 28 भाजपा सांसदों ने प्रदेश के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई।   

Kolar News

Kolar News 21 February 2020

इंदौर। खेल एवं युवा कल्याण एवं उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने अतिथि विद्वानों के धरना प्रदर्शन को लेकर कहा कि अतिथि विद्वानों के हितों एवं अधिकारों की रक्षा के लिये मध्‍यप्रदेश सरकार कटीबद्ध है। उन्‍होंने अतिथि विद्वानों से अनुरोध किया है कि वे धैर्य रखें एवं धरने को समाप्त करें क्योंकि सरकार द्वारा इस संबंध में ठोस व्यवस्था बनाई जा रही है। उक्‍त जानकारी मंत्री पटवारी ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में दी।   मीडिया से रूबरू होते हुए उच्च शिक्षा मंत्री पटवारी ने सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने भोपाल में पिछले 72 दिनों से चल रहे धरने एवं बुधवार के दिन एक महिला अतिथि विद्वान के द्वारा मुंडन कराने की घटना को लेकर दुख एवं सरकार की संवेदनशीलता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि पिछले 30 सालों से देश में लगातार शिक्षा के मापदण्ड बढ़ते जा रहे हैं, जबकि मध्यप्रदेश तुलनात्मक रूप से पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती एवं परीक्षा नियमित तौर पर आयोजित न होने के कारण योग्य व्यक्ति सरकार द्वारा बताये हुये रास्ते अर्थात अतिथि विद्ववान के रूप में कार्य करने लगे। इन्हीं कमियों को दूर करते हुये आगामी पीएससी भर्ती परीक्षा में अतिथि विद्वानों के लिये अतिरिक्त 20 अंक एवं आयु सीमा का बंधन नहीं रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित करने की प्रक्रिया संवैधानिक तथा नियमानुसार होगी।    मंत्री पटवारी ने बताया कि जहां 4900 अतिथि विद्वान कार्य कर रहे थे, वहां केवल 1900 प्रभावित हुये हैं। जिसके लिये 1570 नई भर्ती निकाली गई एवं 500 लोगों ने कार्य करना शुरू किया। इसके अतिरिक्त लगभग एक हजार अन्य भर्ती भी निकाला जाना प्रस्तावित है। पटवारी ने कहा कि सरकार का आशय स्पष्ठ तौर पर अतिथि विद्वानों को यथोचित सम्मान देना है।   कॉलेज में भी पीटीएम शुरू करने का विचार मंत्री पटवारी ने बताया कि भविष्य में कॉलेज में भी विद्यालयों जैसी पेरेंट टीचर मीटिंग की व्यवस्था बनाई जा सकती है। इसका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना एवं छात्र एवं शिक्षकों दोनों को अपने कर्तव्य के प्रति जिम्मेदार बनाना है।

Kolar News

Kolar News 20 February 2020

छतरपुर। चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा कि आम नागरिकों को स्वास्थ्य केंद्रों में अच्छी और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की मंशा एलोपैथी के साथ ही देश की पुरातन आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी पद्धति के जरिए बीमारी के उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उक्‍त बातें मंत्री डॉ. साधौ ने गुरुवार को जिले में 91 लाख 93 हजार रुपये की लागत से निर्मित हुए जिला आयुष कार्यालय भवन के लोकार्पण अवसर पर कही।   संस्‍कृति मंत्री ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य की दृष्टि से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों के प्रति आम लोगों की सोच में बदलाव आया है। अब बड़ी संख्या में इस पद्धति के जरिए आमजन स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। आगामी दिनों में एक ही छत के नीचे इन पद्धतियों द्वारा इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने नवनिर्मित भवन परिसर में ही डिस्पेंसरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।   मंत्री डॉ. साधौ ने आयुर्वेद चिकित्सा के जरिए पर्यटन हब विकसित करने और जिला मुख्यालयों पर पंचकर्म-शिरोधार्य की सुविधा उपलब्ध कराने सहित स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टर्स की कमी दूर करने के लिए प्रयास करने की बात भी कही। उन्होंने अवगत कराया कि ग्वालियर में 15 वर्ष से बंद ड्रग लेबोरेटरी को जनहित में गत नवम्बर माह में चालू कराया गया है।   इस मौके पर वाणिज्यिक कर मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि पहले आयुर्वेद और होम्योपैथी पद्धति से बड़ी बीमारियों के उपचार में मदद मिलती थी। इस पुरातन पद्धति में लोगों का विश्‍वास बढ़ा है। अब पंचकर्म चिकित्सा और जटिल बीमारियों के इलाज की सुविधा छोटे शहरों में भी उपलब्ध होने से निश्चित ही आमजन लाभांवित होंगे। कार्यक्रम के बाद मंत्री राठौर और मंत्री डॉ. साधौ ने औषधीय पौधों का रोपण भी किया।   कार्यक्रम के शुरूआत में आयुष विभाग के सचिव सह आयुक्त डॉ. एम.के. अग्रवाल ने विभाग की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना के बारे में अवगत कराया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. विज्ञान देव मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से विभाग द्वारा जिले में अस्पताल और औषधालयों के जरिए आमजनों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर विधायकगण सहित आयुष चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहा।  

Kolar News

Kolar News 20 February 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी और बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय सीएए, एनआरसी और एनपीआर का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने गुरुवार से भोपाल में संविधान बचाऐंगे हम, कागज नहीं दिखाऐंगे अभियान की शुरूआत की। जिसके तहत राजधानी के जहांगीराबाद क्षेत्र में कांग्रेस विधायक ने लोगों के घर-घर जाकर नो एनआरसी नो सीएए के पोस्टर लगाए और जनगणना के दौरान कागजात न दिखाने की अपील भी लोगों से की।    विधायक मसूद ने कहा कि यह काला कानून हैं जो देश की जनता के ऊपर थोपे जा रहे हैं। जब तक इन्हें वापस नहीं लिया जाएगा, हमारा विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।   पूर्व मंत्री ने साधा निशाना   कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद द्वारा नो सीएए नो एनपीआर के खिलाफ मुहिम चलाए जाने को लेकर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आरिफ मसूद को ऐसा नही करना चाहिए। आरिफ मसूद की मुहिम अकेले की है, अल्पसंख्यक समुदाय इसमें शामिल नहीं है। पूर्व मंत्री  ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक आरिफ मसूद अल्पसंख्यकों को बरगलाने का काम कर रहे है। इसके अलावा कम्प्यूटर बाबा द्वारा कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह को लेकर दिए बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बाबा को किसी नेता के बारे में बयान नहीं देना चाहिए। बाबा को रेत के अलावा अध्यात्म पर भी ध्यान देना चाहिए।   

Kolar News

Kolar News 20 February 2020

भोपाल । उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि विद्यार्थियों को मानवीय अवधारणा में पारंगत करने के लिये महात्मा गांधी की विचारधारा से अवगत कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में किसी भी नए विश्‍वविद्यालय की स्थापना के लिए गांधी स्तंभ स्थापित करना अनिवार्य होगा, तभी अनुमति दी जायेगी। यह बात मंत्री पटवारी ने बुधवार को भोपाल के बरकतउल्ला विश्‍वविद्यालय में आयोजित धर्मपाल स्मृति व्याख्यानमाला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।   मंत्री पटवारी ने कहा कि शिक्षा और साहित्य से जुड़े हर व्यक्ति को गांधी के विचार और उनकी मानवीय अवधारणा से अवगत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अंहिंसा, सद्भाव और समानता गांधी जी के प्रमुख विचार थे। यही हमारे देश की विशेषता भी है। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि भावी पीढ़ी को गाँधी जी को जानना इसलिये जरूरी है क्योंकि उन्हीं के दिखाए मार्ग से हम अपने देश को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को गाँधी जी के इन विचारों से रूबरू कराने के लिए हमने 1400 महाविद्यालयों में महात्मा गांधी पर शोध के लिये गाँधी पीठ की स्थापना की है।   व्याख्यानमाला में ' गांधी को कैसे समझें' विषय पर साहित्यकार नंद किशोर आचार्य और 'नागरिकता की समझ' विषय पर कानूनविद कनक तिवारी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बरकतउल्ला विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.जे.राव तथा गांधी रिसर्च फाउण्डेशन, जलगांव की अधिष्ठाता और इतिहासकार गीता धर्मपाल उपस्थित रहीं।  

Kolar News

Kolar News 19 February 2020

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम कमलनाथ के बीच हुई बयानबाजी के बाद कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। सिंधिया और सीएम कमलनाथ के बीच हुई बयान बाजी के बाद प्रदेश सरकार के दो मंत्री इमरती देवी और प्रदुमन सिंह तोमर पहले ही सिंधिया के साथ सडक़ों पर उतरने का एलान कर चुके हैं। वहीं अब सिंधिया समर्थक उनसे कांग्रेस से अलग होकर उनके पिता माधवराव सिंधिया की पार्टी मध्य प्रदेश विकास कांग्रेस को एक बार फिर पुनर्जीवित करने की मांग कर रहे है। इन सब के बीच प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ.गोविंद सिंह ने सिंधिया समर्थकों को आड़े हाथ लिया और ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर निकालने की बात कही है।     बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सहकारिता मंत्री डॉक्टर गोविन्द सिंह ने सिंधिया सर्मथकों द्वारा सोशल मीडया पर स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की पार्टी पुन: जीवित करने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंधिया समर्थकों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह की बाते कर रहे है उनको तत्काल पार्टी छोड़ देना चाहिए। जिसकी पार्टी में निष्ठा नही है उन्हें एक मिनट भी पार्टी में रहने का अधिकार नही है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी संगठन से अपील करुंगा कि ऐसे लोगो की पार्टी से निकल दें।    वहीं अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे को लेकर हो रही राजनीति पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यह संदेश फैलाना चाह रहे है कि ट्रम्प हमारे दोस्त है और उनको भारत लाकर बड़ी घोषणा करवाऊँगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ये चाहते थे कि ट्रम्प से फर्जी घोषणा करवाएंगे, लेकिन मैं अमेरिका राष्ट्रपति को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने पहले ही सब साफ कर दिया की वो कोई घोषणा नही करेंगे। सहकारिता मंत्री सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी का एजेंडा है झूठ बोलो और षडयंत्र फैलाओ। इसी एजेंडे पर काम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलकर सत्ता में आये है।    प्रियंका गांधी चाहे तो फैसला ले सकती है मप्र से राज्यसभा के लिए प्रियंका गांधी को भेजे जाने की मांग पर सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अतिउत्साहित होना ठीक नही है। जो लोग यह माँग उठा रहे है क्या उन्होंने प्रियंका गांधी से बात की है। प्रियंका गांधी अगर चाहे तो खुद ये फैसला ले सकती है। 

Kolar News

Kolar News 19 February 2020

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में शनिवार, 22 फरवरी को 'जलवायु परिवर्तन के खतरों का सामना करना' और 'वनों पर आश्रित समुदाय को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने में वनों की भूमिका' पर केन्द्रित वानिकी सम्मेलन - 2020 का आयोजन किया जाएगा। सम्‍मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे।    वन विभाग की जनसंपर्क अधिकारी सुनीता दुबे ने बुधवार को बताया कि इस वानिकी सम्मेलन में प्रदेश संवर्ग के भारतीय वन सेवा अधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन में वानिकी प्रबंधन से जुड़े विषयों के साथ वानिकी द्वारा रोजगार मूलक गतिविधियों के क्रियान्वयन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।   सुनीता दुबे ने बताया कि अपर मुख्य सचिव वन ए.पी. श्रीवास्तव ने वन अधिकारियों को सम्मेलन में वैज्ञानिक आधार पर विजन-टू-डिलेवरी रोड़ मैप 2020-2025 के अनुरूप अनुशंसाएं रखने के निर्देश दिए हैं। आयोजन के पूर्व 'वानिकी सेक्टर से अपेक्षाएं', 'जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में वानिकी का योगदान', 'वनाश्रितों को रोजगार' तथा आधुनिक तकनीक का उपयोग एवं कार्य का संचालन' विषय पर क्षेत्रीय इकाईयों में पदस्थ वन अधिकारियों के समूह बनाकर विस्तृत चर्चा कर अनुशंसाएं प्राप्त की जाएंगी।

Kolar News

Kolar News 19 February 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ सरकार के बीच चल रहे घमासान के बीच भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने गत दिवस पत्र लिखकर उन्होंने हनुमानजी की शरण में आने की सलाह दी थी। अब इस पत्र का जवाब सिंधिया के नजदीकी और ग्वालियर से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने दिया है। उन्होंने मंगलवार को सिंधिया को लिखे गए पत्र के जवाब में रमेश मेंदोला का एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि सोशल मीडिया पर आपका पत्र देखा, जो आपने जननायक, जनसेवक और देश की सबसे पुरानी पार्टी के युवा तर्क एवं भरतीय राजनीति की तरुणाई के प्रतीक ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को लिखा है। आपने पत्र को पवनसुत हनुमान जी के माध्यम से जो आध्यात्मिक कलेवर देने का असफल प्रयास किया है, इससे आपकी स्वार्थी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की दुर्गंध आती है। सिंधिया जी हमारे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं की प्रेरणा और ऊर्जा का अक्षय स्रोत होने के साथ-साथ भारत के सांस्कृतिक, राजनैतिक तथा राष्ट्रीय बोध से ओतप्रोत विशाल हृदय के स्वामी हैं। सिंधिया जी, आपके इस धार्मिक-कम पाखंडपूर्ण शर्मनाक राजनैतिक पत्र का जवाब नहीं देंगे, किन्तु मैं विनम्रता से अपनी बात जरूर कहूंगा।उन्होंने आगे लिखा है कि सच तो यह है कि सरकार और सिंधिया जी में कोई टकराव नहीं है, बल्कि जनता के प्रति दोनों में गंभीर चिंता है, लेकिन आप नहीं समझेंगे, क्योंकि 15 वर्षों तक सतत् आपकी सरकार ने न केवल लूटकर प्रदेश को कंगाल करने में ही अपनी ऊर्जा का निवेश किया, बल्कि प्रदेश को लगभग 1.83 लाख करोड़ रुपये का कर्जदार भी बना दिया। यह प्रदेश की जनता से छुपा नहीं है। आपमें इतना साहस कहां कि आप एक चिट्ठी शिवराज जी को भी अवैध रेत खनन, व्यापमं एवं नर्मदा पौधरोपण घोटाले पर भी हनुमान जी से शक्ति लेकर लिख देते।मेंदोला जी, उम्र और राजनीति दोनों में आप मेरे अग्रज हैं, किन्तु उसके बाद भी आपको सद्मार्ग दिखाना मेरा कर्तव्य है। राजनीति और धर्म दोनों अलग विषय हैं। आपने सदैव धर्म की आड़ लेकर राजनीति की है। आपने सिंधिया जी को पत्र लिखकर आमंत्रित किया, उससे मुझे लगा कि आप जाग्रत व्यक्ति हैं। आपसे मेरी अपेक्षा है कि केन्द्रीय नेतृत्व को भी एक पत्र लिखकर उनसे भी अनुरोध कीजिये, जो लगातार प्रदेश के आर्थिक कोष में कटौती करते जा रहे हैं, लेकिन इस पर आप सभी मौन हैं। यदि इतना सामथ्र्य नहीं है तो प्रभु हनुमान जी से शक्ति मांगिये। नि:संदेह वे आपको सामथ्र्य और साहस दोनों प्रदान करेंगे। सिंधिया जी के नाम पर अपने राजनैतिक नम्बर बढ़ाने का आपका यह दांव औसत दर्जे का था। इसकी अपेक्षा कोई नई तरकीब अपनाइये। प्रदेश को उन्नति की राह पर ले जाने के लिए ही आप लोगों के 15 वर्षों के घपलों-घोटालों का समंदर लांघकर ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। अंत में अनुज की ओर से एक मशवरा है कि चालीसा की इन पंक्तियों को स्मरण जरूर कीजिये। ‘बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन कुमार। बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार।।’

Kolar News

Kolar News 18 February 2020

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने के बयान के बाद प्रदेश की सियासत में उफान आ गया था। सिंधिया के बयान का जवाब मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह कहकर दिया था कि वो चाहें तो ऐसा कर सकते हैं। प्रदेश के इन दो दिग्गज नेताओं के बयान को सियासी गलियारों में तकरार के रूप में देखा जा रहा था। माना जा रहा था कि दोनों नेताओं के बीच नाराजगी चल रही है, लेकिन मंगलवार को सीएम कमलनाथ ने इन खबरों पर विराम लगाते हुए कहा है कि मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है।    दरअसल मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ राजधानी के मिंटो हॉल में आल्टरनेट प्रोजेक्ट फायनेंसिंग कार्यशाला का शुभारंभ करने पहुंचे थे। वहां से निकलते समय मीडिया से बातचीत में कहा कि कमलनाथ ने कहा कि किस प्रकार से राज्य सरकार संसाधन उपलब्ध कराएगी, इसको लेकर सेमिनार किया है जिसमें देश भर से लोग शामिल हो रहे हैं। सेमिनार में सभी अपने सुझाव देंगे। इस दौरान मीडिया ने जब सीएम कमलनाथ से सिंधिया के साथ तकरार और नाराजगी पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं कभी किसी से नाराज नहीं होता, मैं तो शिवराज सिंह पर भी नाराज नहीं होता तो सिंधिया से कैसे हो सकता हूं। कमलनाथ ने सिंधिया के सड़क पर उतरने वाले बयान को लेकर कहा, मुझे जो कहना था पहले कह दिया है।     मप्र में एनपीआर लागू नहीं करने के सरकार के फैसले पर सीएम कमलनाथ ने कहा कि अभी हम इस पर विचार करेंगे। जब तक इस पर कोई निर्णय नहीं ले लेते हैं तब तक हम इसको लागू नहीं करेंगे। 

Kolar News

Kolar News 18 February 2020

भोपाल। राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता द्वारा एक एएसआई को थप्पड़ मारे जाने के मामले में गठित सरकार की एक समिति की रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में कलेक्टर निधि निवेदिता को क्लीन चिट दे दी गई है। इसे लेकर प्रदेश भाजपा ने कमलनाथ सरकार और कलेक्टर पर एक कविता की पंक्तियों के माध्यम से तंज कसा है।    राजगढ़ कलेक्टर द्वारा एक एएसआई को थप्पड़ मारे जाने के मामले में पहले पुलिस ने अपने स्तर पर जांच कराई थी। इसमें कलेक्टर निधि निवेदिता को दोषी पाया गया था और डीजीपी वीके सिंह ने इस मामले में कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की अनुशंसा शासन से की थी। लेकिन इस रिपोर्ट से चिढ़ी कमलनाथ सरकार ने डीजीपी को हटाने की तैयारियां शुरू कर दी थीं। इसके बाद सरकार ने कुछ आईएएस अफसरों की एक समिति गठित करके इस मामले की जांच करने को कहा था। समिति ने अपनी रिपोर्ट सोमवार को सरकार को दे दी है। इस रिपोर्ट में कलेक्टर निधि निवेदिता द्वारा एएसआई को थप्पड़ मारने के साक्ष्य न मिलने की बात कही गई है।    इसे लेकर प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कमलनाथ सरकार और आईएएस लॉबी पर तंज कसा है। उन्होंने कविता की पंक्तियों के माध्यम से कहा है कि इस मामले में अपील, वकील और दलील सब हमारी ही थीं। जो नई रिपोर्ट आई है, उसने डीजीपी द्वारा प्रमुख सचिव गृह को लिखी गई चिट्ठी को दरकिनार कर दिया है। आगे की पंक्तियों में कहा गया है कि कलेक्टर का असर-रसूख इतना है कि अब तो थप्पड़ खाने वाले एएसआई को अपनी नौकरी बचाने की चिंता करनी चाहिए।    

Kolar News

Kolar News 18 February 2020

भोपाल। उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा देवास जिले के प्रभारी जीतू पटवारी मंगलवार, 18 फरवरी को देवास जिले के भ्रमण पर रहेंगे। पटवारी सुबह 10.30 बजे देवास की कृषि उपज मण्डी हाटपिपल्या में तहसील-स्तरीय जय किसान फसल ऋण माफी योजना शिविर में किसानों को ऋण माफी के प्रमाण-पत्रों का वितरण करेंगे।    इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने सोमवार को बताया कि मंत्री पटवारी मंगलवार दोपहर एक बजे ग्राम ननासा, ग्राम सुखरास और सोनगाँव में गौ-शाला, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन एवं स्टाप-डेम का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्‍चात वे दोपहर 3 बजे सवासड़ा में आंगनवाड़ी भवन, सी.सी. रोड, सामुदायिक और पंचायत भवन का लोकार्पण भी करेंगे। पटवारी दोपहर 3.30 बजे ग्राम देवला में आंगनवाड़ी भवन एवं सी.सी. रोड का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मंत्री पटवारी भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Kolar News

Kolar News 17 February 2020

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा विधानसभा चुनाव में  जनता से किये वचन पूरे नहीं होने पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने वाले बयान ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। रविवार को एक बार फिर सिंधिया ने अपने बयान को दोहराया है। पार्टी में मचे अंदरूनी कलह को छुपाने में कांग्रेस के नेता और मंत्री पूरी तरह से जुटे हुए हैं, वही प्रदेश सरकार में जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कांग्रेस में सब कुछ ऑल इस वेल बताया है।   सोमवार को मीडिया से बातचीत में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने सिंधिया के सड़क पर उतरने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिंधिया एक ऐसे नेता है जो हमेशा ही सड़क पर रहते है और हमेशा जनता की लड़ाई लड़ते आए हैं। सीएम कमलनाथ और सिंधिया के बीच मनमुटाव पर मंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में सब कुछ ऑल इस वेल है।   भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा कांग्रेस को लेकर दिए बयान पर जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। क़र्ज़ माफ़ी से लेकर बिजली बिल हाफ़ तक कई काम हुए हैं। दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस कि जीत का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि वीडी शर्मा के लिए पीसी शर्मा ही काफ़ी है।   

Kolar News

Kolar News 17 February 2020

ग्वालियर/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा ग्वालियर में माता-पिता का आशीर्वाद लेकर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के लिये भोपाल रवाना हो गए। इस दौरान उनकी मां जसोदा बाई ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उम्मीद जताई कि वे पूरी मेहनत से नई जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे।    भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने रविवार देर रात ग्वालियर पहुंचे थे। सोमवार सुबह 8 बजे वे विनयनगर स्थित अपने बड़े भाई के घर पहुंचे, जहां उन्होंने मां जसोदा बाई और पिता अमर सिंह से आशीर्वाद लिया। मां जसोदा बाई ने तिलक लगाकर वी.डी. शर्मा को माला पहनाई और फिर बेटे का माथा चूमकर आशीर्वाद दिया। मां जसोदा बाई ने अपने पल्ले में बंधे नोट निकालकर कर अपने बेटे के सिर से बलाएं उतारी और फिर उनको भोपाल जाने के लिए विदा किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में मां जसोदा बाई ने कहा कि 30 सालों तक उन्होंने संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए छात्र राजनीति से लेकर युवा और फिर सांसद बनने तक उन्होंने पार्टी की सेवा की है। अब उन्हें प्रदेश में पार्टी के मुखिया की जिम्मेदारी मिली है तो वे इसे भी पूरी मेहनत से निभाएंगे।    दमदारी से लड़ेंगे जौरा और आगर मालवा उपचुनाव: वी.डी.शर्मा    नए प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस संगठन को अटलजी, कुशाभाऊ ठाकरे जैसे लोगों ने सींचा है। उन्हें इस संगठन का अध्यक्ष चुना गया इसके लिए वे वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताते हैं। वहीं उन्होंने आने वाले विधानसभा उपचुनावों को लेकर कहा कि जौरा और आगर उपचुनाव ही नहीं आने वाले सभी चुनाव भाजपा पूरी दमदारी से लड़ेगी।   

Kolar News

Kolar News 17 February 2020

भोपाल। प्रदेश की कमलनाथ सरकार से मप्र पेंशनर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को मांग की है कि सत्‍ता में आने से पहले जो वादे कांग्रेस ने जनता से किए थे, उनमें से कुछ वादे पेंशनर्स के लिए भी थे, लेकिन नई सरकार को एक साल बीत जाने के बाद भी अब तक उनकी समस्‍याओं पर सरकार ध्‍यान नहीं दे रही है। सरकार इस पर ध्‍यान दे।    इस संबंध में मप्र पेंशनर्स एसोसिएशन पदाधिकारी एचएन सक्सेना ने कहा कि पेंशनरों के एरियर, महंगाई भत्ता सहित अन्य समस्याओं को लेकर हमारे संगठन की जिला इकाइयां प्रदेश के हर जिले में सरकार को ज्ञापन सौंपने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन होगा। इसमें प्रदेश स्तर पर आंदोलन की योजना बनेगी।   दरअसल, कांग्रेस ने तमाम वादे पेंशनर्स के पक्ष में सत्‍ता में आने के पूर्व किए थे, लेकिन एक वर्ष के बाद भी देखने में आ रहा है कि मध्‍यप्रदेश में भाजपा सरकार के समय पर लंबित हुए एरियर भुगतान पेंशनर्स अब तक नहीं हुआ है। यह पेंशनर्स के साथ अन्याय है। इसी तारतम्य में मप्र पेंशनर्स को वर्तमान में 5 प्रतिशत डीए का भुगतान भी लंबित है। उसके भी देने की व्यवस्था की जाने की मांग मप्र पेंशनर्स एसोसिएशन की है। 

Kolar News

Kolar News 14 February 2020

भोपाल। प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने राज्य की हर पंचायत में एक पटवारी नियुक्त करन का निर्णय लिया है। जिसके तहत जल्द ही चार हजार नई भर्तियां निकाल कर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सरकार के इस निर्णय पर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक विश्वास सारंग ने निशाना साधा है। उन्होंने पटवारी भर्ती के फैसले को कांग्रेस के पैसा कमाने की व्यवस्था बताया है।    पटवारी भर्ती के प्रदेश सरकार के निर्णय पर पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने तंज कसा है। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में विश्वास सारंग ने हमलावर अंदाज में कहा कि कांग्रेसी दलाल प्रदेश के गांव- गांव में फैले हैं। कमलनाथ सरकार केवल नौकरी के नाम पर पैसा कमाने की व्यवस्था बना रही है।    पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने कहा जो कांग्रेसी एयर स्ट्राइक का मजाक उड़ाते थे, आज वही कांग्रेसी शहीदों के सम्मान की बात करते हैं। सरकार द्वारा अतिथि और विद्वान शब्द खत्म करने पर पूर्व मंत्री सारंग ने कहा कि सरकार इनके साथ खिलवाड़ कर नही है। नियुक्ति कर नही रही उल्टे विद्वान शब्द खत्म करने के नाम पर भ्रमित करने का काम सरकार कर रही है। 

Kolar News

Kolar News 14 February 2020

भोपाल। बुंदेलखंड पैकेज की राशि में हेरफेर के संबंध में कुछ नए तथ्य सामने आए हैं। इन्हें लेकर प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर निशाना साधा है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया है।   वर्ष 2009 में तत्कालीन यूपीए सरकार ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिये 3800 करोड़़ रुपये का पैकेज दिया था। इसमें गड़बड़ी सामने आने के बाद उच्च न्यायालय ने इसकी जांच के आदेश दिये थे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद इस मामले की जांच ईओडब्लू को सौंप दी गई है। हाल ही में कुछ समाचार पत्रो ने जांच के दौरान सामने आए कुछ हैरतअंगेज तथ्यों को लेकर समाचार प्रकाशित किए थे। इन समाचारों में बताया गया है कि अधिकारियों ने स्कूटर, मोटरसाइकल के नंबर दर्ज कर जेसीबी और ट्रक बताकर भुगतान भी कर दिया। जिन वाहनों से पांच-पांच टन वजनी पत्थरों की ढुलाई बताई गई है, उनमें से कई नंबर दुपहिया वाहनों के हैं। इन्हीं समाचारों के आधार पर प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि अब शिवराज का 3800 करोड़ का घोटाला सामने आया। 5 टन वजनी पत्थर की ढुलाई स्कूटर पर कराई। पार्टी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ का महिमा मंडन करते हुए लिखा है कि हरीशचंद्र सत्य का, कमलनाथ विकास का और शिवराज भ्रष्टाचार का प्रतीक है।  

Kolar News

Kolar News 14 February 2020

भोपाल। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह शुक्रवार, 14 फरवरी को अपने प्रभार के जबलपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रस्‍तावित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सिंह सुबह कलेक्ट्रेट जबलपुर में केन्टीन तथा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित दुकान का उद्धघाटन करेंगे। इसके बाद वे ग्राम खुरावल में शहीद अश्विनी काछी की याद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी गुरुवार को जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने दी।    उन्‍होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को रानीताल में "आपकी सरकार-आपके द्वार" और ''जय किसान फसल ऋण माफी योजना'' के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे यादगार चौक में पुलवामा हमले में शहीद जवानों की स्मृति में आयोजित कैंडल मार्च में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम जबलपुर में करेंगे।   प्रियव्रत सिंह शनिवार, 15 फरवरी को उखरी रोड, जबलपुर में "शहर सरकार-आपके द्वार" कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शासकीय गृह विज्ञान एवं विज्ञान महिला महाविद्यालय जबलपुर में संभाग स्तरीय केरियर अवसर मेले का शुभारंभ करेंगे। सिंह बड़ा देव पुराना पानी जमुनिया में पर्यटन विकास के कार्यों का भूमि-पूजन भी करेंगे। मंत्री सिंह 16 फरवरी की सुबह भोपाल लौटेंगे।  

Kolar News

Kolar News 13 February 2020

भोपाल । मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार, 14 फरवरी को नई दिल्ली में मध्यप्रदेश इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित की जा रही राउण्ड टेबल कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कॉन्फ्रेंस के दोनों सत्रों के आरंभ में विशेष उद्बोधन देंगे। कमलनाथ प्रथम सत्र में सुबह 10.50 बजे और द्वितीय सत्र में दोपहर 2.32 बजे विशेष उद्बोधन देंगे। कॉन्फ्रेंस में लगभग 36 टेक्सटाइल और 41 फूड प्रोसेसिंग कंपनियां शामिल हो रही हैं।   इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने गुरुवार को बताया कि नई दिल्ली में होटल ताजमहल पैलेस के मुमताज हॉल में आयोजित की जा रही राउण्ड टेबल कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव एस.आर. मोहंती, अपर मुख्य सचिव जल-संसाधन एम. गोपाल रेड्डी, अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मनु श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल तथा प्रमुख सचिव उद्योग डॉ. राजेश राजौरा कम्पनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश में पूंजी निवेश के प्रस्तावों पर विचार-विनिमय करेंगे।   कॉन्फ्रेंस में प्रथम सत्र में सुबह 10.30 बजे प्रमुख सचिव उद्योग डॉ. राजौरा का स्वागत भाषण होगा। इसके बाद चेयरमेन सीआईआई नेशनल कमेटी ऑन टेक्सटाइल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर एपारेल दिलीप गौर आरंभिक संबोधन देंगे। मुख्य सचिव मोहंती द्वारा कॉन्फ्रेंस में प्रेजेंटेशन दिया जायेगा। कॉन्फ्रेंस में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक ओपन हाउस डिस्कशन के बाद प्रमुख सचिव डॉ. राजौरा सत्रांत संबोधन देंगे।   सांध्यकालीन सत्र की शुरूआत दोपहर 2.15 बजे डॉ. राजौरा के स्वागत भाषण से होगी। इसके बाद को-चेयरमेन सीआईआई नेशनल कमेटी ऑन फूड प्रोसेसिंग इण्डस्ट्रीज एवं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर फूड्स एण्ड रिफ्रेशमेंट्स, हिन्दुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) सुधीर सीतापति संबोधन देंगे। तत्पश्चात मुख्य सचिव मोहन्ती का प्रेजेन्टेशन होगा। मुख्यमंत्री के विशेष उद्बोधन के बाद ओपन हाउस डिस्कशन होगा। अंत में प्रमुख सचिव डॉ. राजौरा समापन भाषण होगा।   सहमत टेक्सटाइल कम्पनियां एपारेल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (एईपीसी), एवगोल इण्डिया प्रा.लि., बीएल इंटरनेशनल क्लोदिंग प्रा.लि., बीजीडी गारमेंट्स इंदौर, बेनेटन ग्रुप, चेल्सी मिल्स, कोरोमण्डल पैकेजिंग प्रा.लि., दिशा इंटरप्राइजेस इंदौर, गोकलदास एक्पोर्ट्स, ग्रेसिम इण्डस्ट्रीज लि., इंदिरा एक्सपोर्ट प्रा.लि., कीमो क्लोदिंग डिजाइन कंसेप्ट, लायन फ्रेब्रिक्स प्रा.लि., मराल ओवरसीज लि., मेट्रिक्स क्लोदिंग प्रा.लि., मयूर यूनिकोटर्स लि., मोनिका गारमेंट्स नाहर ग्रुप, पैपकान इण्डिया प्रा.लि. पीथमपुर, पर्ल ग्लोबल इण्डस्ट्रीज लि., प्रतिभा सिंटेक्स लि., रेमण्ड, ऋचा ग्लोबल एक्सपोर्ट, शाही एक्सपोर्ट, भारत इंटरनेशनल प्रा.लि., एसपीएल इण्डस्ट्रीज, स्ट्रेंज एक्सपोर्ट प्रा.लि., स्ट्राबेरी स्टूडियो एक्सपोर्ट, सुपर फाइन निटर्स, ट्रेण्ड्स एपारेल इंदौर, ट्राइडेंट, उषा फेब्स प्रा.लि., वर्धमान ग्रुप, जेब्रा फैशन प्रा.लि., सागर मेन्युफेक्चरर्स, क्रॉस रोड्स क्लोदिंग प्रा.लि., ईशक्ति डॉट कॉम, कॉन्फेडरेशन ऑफ इण्डियन टेक्सटाइल मेन्युफेक्चरर्स।   सहमत फूड प्रोसेसिंग कम्पनियां कफको, डाबर इण्डिया लिमिटेड, कार्जिल इण्डिया, एचयूएल (फूड रिफ्रेसमेंट), टेक्सिको इण्डिया, एलटी फूड्स लिमिटेड, बीएल एग्रो आइल्स लिमिटेड, हल्दीराम, चमेलीदेवी फ्लोर मिल्स, केलॉग इण्डिया प्रा.लि., शिवनाथ राय हरनरेन इण्डिया लिमिटेड, सागर न्यूटीमेंट्स प्रा.लि., लेक्टेलिज ग्रुप, तिरुपति फूड्स लिमिटेड, अक्षत एग्रो मिलिंग कम्पनी प्रा.लि., टेस्टी डायरी स्पेसिलिटीज लिमिटेड, मेसर्स आकाश ग्लोबल फूड प्रा.लि. इंदौर, कावेस्ट्रो (इण्डिया) प्रा.लि., स्टर्लिंग एग्रो इण्डस्ट्रीज लिमिटेड, टेन्डिको, सौनिक बॉयोकेम एक्सट्रेक्शन लिमिटेड, फ्रिक इण्डिया लिमिटेड, सूरी एग्रो फ्रेश लिमिटेड, ग्लोबल एग्री सिस्टम्स, ऑरम इक्विटी पार्टनर्स, ब्लू स्टार इण्डिया लिमिटेड, रिलायंस डेयरी फूड्स लिमिटेड, बीआर आईल इण्डस्ट्रीज लिमिटेड, फ्रिस्को ओवरसीज प्रा.लि., ग्रेन मिलिंग, ग्रेन टेक फूड्स लिमिटेड, केवलानी एग्रो इण्डस्ट्रीज प्रा.लि., एम.पी. एग्रोटॉनिक्स, मेक्सन न्यूट्रीशन प्रा.लि., मानेरी आइस्क्रीम, प्रीमियम हार्वेस्ट लिमिटेड, रमानी आइस्क्रीम प्रा.लि., बंसल एक्सट्रेक्शन एण्ड एक्सपोर्टस लिमिटेड, बर्दवेर्फ आग्रेनिक्स, विक्रमा आर्या फूड प्रोडक्ट, फेडरेशन ऑफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ऑफ इण्डिया, रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया और डेनफोस इण्डिया।  

Kolar News

Kolar News 13 February 2020

भोपाल | जनवरी महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़ने पर केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई हैं| अब मध्य प्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने केंद्र सरकार की मंहगाई और बेरोजगारी नीति पर सवाल उठाते हुए उसे हर स्तर पर फेल बताया है|    जसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने गुरुवार को महंगाई पर बड़ा बयान दिया है| उन्होंने कहा है कि महंगाई की दर 7.5% हो चुकी है और जब इस तरह की महंगाई आती है तो बेरोजगारी बढ़ती है| औद्योगिक उत्पादन में प्वाइंट फीसदी की गिरावट आ गई है और बढ़ती बेरोजगारी के यही कारण है| मंत्री पीसी शर्मा ने मोदी सरकार की महंगाई और बेरोजगारी नीति को बिल्कुल फेल बताया है|    इसके अलावा मंत्री शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने संविदा कर्मचारियों को मानदेय में  8% का लाभ देने की योजना बनाई है। अवैध कॉलोनियों को वैध करने का भी प्रस्ताव आया है अगर 10 फीसदी भी मकान बने मिलेंगे तो उन कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। अतिथि विद्वानों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं, जिसके तहत अतिथि विद्वानों की हर सप्ताह काउंसलिंग कराई जाएगी| जरुरत पड़ी तो 500 नए पदों का श्रृजन किया जाएगा।    केन्द्रीय रेलवे मंत्री को लिखेंगे पत्र गुरुवार को भोपाल रेलवे स्टेशन में हुए हादसे पर मंत्री पीसी शर्मा ने जांच की माग उठाई है। मंत्री शर्मा ने हादसे पर खेद जताते हुए घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की है । साथ ही उन्होंने कहा है कि वे इस मामले में केन्द्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखेंगे । 

Kolar News

Kolar News 13 February 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने फिजूलखर्ची रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। बजट से पहले सरकार ने फिजूलखर्ची पर रोक लगा दी है। सरकार के जारी निर्देशों के मुताबिक शासकीय स्तर के सेमीनार फाइव स्टार होटलों में आयोजित नहीं कराए जाएंगे। इसके अलावा नए वाहन और उपकरणों की खरीदी पर भी सरकार ने पूरी तरह रोक लगा दी है।   वित्त विभाग ने बजट को देखते हुए फरवरी और मार्च में बजट प्रबंधन के लिए कड़े कदम उठाते हुए खर्चो की अधिकतम सीमा भी तय कर दी है। दरअसल मार्च माह में प्रदेश सरकार अपना बजट पेश करेगी। लेकिन उससे पहले सरकार ने खर्च कम करने के लिए बड़े पांच सितारा होटलों में आयोजन करने और नई गाडिय़ों की खरीदी पर रोक लगा दी गई है। सरकार के द्वारा जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक 25 करोड़ से अधिक का कोई भी भुगतान वित्त विभाग की अनुमति के बिना नहीं होगा। हालांकि पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास जैसे 8 विभागों को खर्च के लिए राशि में छूट दी गई है। 

Kolar News

Kolar News 12 February 2020

इंदौर। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अरविंद केजरीवाल के "हनुमानजी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है", वाले बयान को लेकर ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए दिल्ली के स्कूलों और मदरसों में हनुमान चालीसा का पाठ कराए जाने की बात कही है।    दरअसल मंगलवार को परिणाम आने के बाद केजरीवाल ने कहा- ‘दिल्ली वालो! गजब कर दिया आपने, आई लव यू। आज मंगलवार को हनुमानजी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है।’ केजरीवाल के इसी बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार सुबह ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में विजयवर्गीय ने लिखा ‘@ArvindKejriwal  जी को जीत की बधाई! निश्चित ही जो हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद मिलता है। अब समय आ गया है कि हनुमान चालीसा का पाठ दिल्ली के सभी विद्यालयों, मदरसो सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी जरूरी हो। बजरंगबली की कृपा से अब 'दिल्लीवासी' बच्चे क्यों वंचित रहे’।    कांग्रेस ने बोला हमला कैलाश विजयवर्गीय के ट्वीट पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने विजयवर्गीय के ट्वीट के जवाब में कहा है कि ‘यह सही है कि जो हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद ज़रूर मिलता है। कैलाश विजयवर्गीय जी भी गये थे चुनाव के दौरान लेकिन शायद वे पूजा -अर्चना के दौरान जूते उतारना भूल गये थे, इसलिये उनकी पार्टी को लगता है चुनाव में आशीर्वाद नहीं मिल पाया ? भाजपा को अब तो इस करारी हार से सबक़ लेना चाहिये और समाज को बाटने वाले मुद्दों से दूरी बनाना चाहिये। अभी भी विद्यालय- मदरसों पर ही अटके है ? चुनाव में भारत- पाकिस्तान करते रहे, परिणाम सबने देख लिया।

Kolar News

Kolar News 12 February 2020

सीहोर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट बुधवार सुबह अचानक सीहोर जिला अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई और ईलाज की व्यवस्था देखी। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री मरीजों के पास पहुंचे और उनसे स्टाफ के व्यवहार और व्यवस्था में कमियों के बारे में जानकारी ली।    बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री को अचानक अस्पताल में देखकर प्रबंधन चकित हो गया। मंत्री सिलावट ने पूरे अस्पताल में घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से हाल चाल जाना। मंत्री सिलावट को जहां कमी दिखी वहां उन्होंने सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश देकर तुरंत दूर करने के लिए कहा।    मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश की जनता को कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। प्रदेश की जनता कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित है। हमने हर जिले में इसके लिए स्पेशल वार्ड बनाए है। प्रदेश में जो भी सगदिग्ध मरीज मिले है उन सभी के सैम्पल नेगेटिव पाए गए है। कमिश्नर से लेकर एनएचएम तक के सभी कर्मचारी इस संकट से निपटने के लिए तैयार है। हमारा पूरा स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। हमने इसे चुनोती के रूप में लिया है आम नागरिक के स्वास्थ्य के प्रति हम गंभीर और जागरूक है।

Kolar News

Kolar News 12 February 2020

ग्वालियर। शहर के कालपी ब्रिज पर 30 लाख की लागत से बने मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड के नवीन कार्यालय प्रबन्धक जोन मुरार का लोकार्पण मंगलवार को विधायक मुन्नालाल गोयल द्वारा किया गया । कार्यक्रम में विधायक गोयल ने कहा कि इससे पूर्व जिस भवन से कार्यालय संचालित किया जा रहा था वह जीर्ण शीर्ण स्थिति में था अधिकारियों तथा स्टाफ के बैठने हेतु पर्याप्त स्थान नहीं था। जो उपभोक्ता बिल जमा करने अथवा अपनी परेशानियों को लेकर आता था उनके लिये स्थान का अभाव था बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी। अब इस नये जोन कार्यालय के बन जाने के बाद उपभोक्ताओं को तथा अधिकारियों कर्मचारियों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जोन कार्यालय पर उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।   लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधीक्षण यंत्री ठाकरे, डीई एसपीएस तोमर के अलावा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश यादव, पुरूषोत्तम बनोरिया, मुरारी लाल ओझा, विद्यादेवी कौरव, बंटी गुर्जर, अनिल शर्मा, जेपी मुद्गल, राजकुमार दुबे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Kolar News

Kolar News 11 February 2020

भोपाल । मध्‍यप्रदेश के उमरिया जिले में अतिथि‍ विद्वान संजय कुमार के अपने अनिश्चित भविष्य और आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर देर रात आत्महत्या करली। घटना  चंदिया तहसील की है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को घेरा है। नेता प्रतपक्ष गोपाल भार्गव ने मंगलवार सुबह सबसे पहले ट्वीटर के जरिए अतिथि विद्वानों के नियमितिकरण को लेकर निशाने पर लिया है और कमलनाथ सरकार पर कांग्रेस का वचन पत्र पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है।    दरअसल, मध्‍यप्रदेश में लम्‍बे समय से अथिति विद्वान अपने लिए नियमितिकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, इसी बीच उनके कई साथी इस तरह का अपने शरीर को क्षति पहुंचाने वाले कदम भी उठा चुके हैं। बढ़ती उम्र के कारण पीएससी की परीक्षा से बाहर हो चुके कई अतिथि‍ विद्वानों को आर्थ‍िक तंगी और निकट भविष्‍य में संकट का डर हमेशा सताता  है, यही कारण है कि वे सरकार से अपने को नियमित करने की मांग कर रहे हैं।    वहीं, विधानसभा चुनावों के पहले जारी कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र जिसे उसने वचन पत्र भी कहा था में जिक्र किया था कि यदि कांग्रेस सत्‍ता में आती है तो इन सभी अतिथि‍ विद्वानों को नियमित किया जाएगा लेकिन अब प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को बने एक वर्ष से अधिक समय हो चुका है, इस बीच पीएससी के माध्‍यम से उच्‍चशिक्षा में सहायक प्रद्यापकों की स्‍थाई भर्ती भी हुई है, लेकिन इन अतिथि विद्वानों की समस्‍या का कोई निराकरण अब तक नहीं किया जा सका है। यही कारण है कि एक ओर अतिथि‍ विद्वानों का धरना-प्रदर्शन चल रहा है तो दूसरी ओर इस तरह की उनसे जुड़ी दुखद सूचनाएं भी प्राप्‍त हो रही हैं।    मंगलवार सुबह नेताप्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि उमरिया जिले के चंदिया शासकीय महाविद्यालय में क्रीड़ा अधिकारी के पद पर कार्यरत अतिथि विद्वान संजय कुमार जी के निधन का समाचार मिला। उनके निधन शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत के परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति..   उन्‍होंने आगे लिखा कि उमरिया चंदिया के संजय कुमार अतिथि विद्वान आंदोलन में सक्रिय थे। उनके साथियों से जानकारी मिली कि संजय कुमार अपने अनिश्चित भविष्य और आर्थिक तंगी का जिक्र अक्सर किया करते थे, वें काफी तनावग्रस्त थे। आज संजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी आत्महत्या हमे सोचने को मजबूर करती है।   संजय जैसी परिस्थितियों से आज हजारों अतिथि विद्वान गुजर रहे है। गोपाल भार्गव ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रश्‍न उठाया है कि क्‍या 1 साल में आपकी यही उपलब्धि है। अतिथि विद्वान अवसाद और चिंता में आत्महत्या कर रहे है। मुख्यमंत्री जी आप कितनी ओर मौत होने का इंतज़ार कर रहे है। क्या मध्‍यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के लिए इनकी जान की कोई कीमत नही? उधर, फिलहाल कांग्रेस की ओर से अभी इस पर किसी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।   

Kolar News

Kolar News 11 February 2020

भोपाल। कमलनाथ सरकार द्वारा प्रदेश कि जनता को शुद्ध और पर्याप्त पानी उपलब्ध करने के लिए लाये गए राइट टू वाटर कानून की मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग की अध्यक्षा शोभा ओझा तारीफ की है, साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर पानी को लेकर भी भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं| उन्होंने कहा है कि पानी को सहेजने, भूजल स्रोतों को पुनर्जीवित एवं संरक्षित करने तथा पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर हुई गंभीर चर्चा से जहां जनता को स्वच्छ जल प्रदान करने के लिए कमलनाथ सरकार की प्रतिबद्धता सामने आई है| जबकि बलराम तालाबों और बुंदेलखंड पैकेज में हुए बडे़ भ्रष्टाचारों के मद्देनजर, इस मुद्दे पर पिछली शिवराज सरकार के अगंभीर रवैये के साथ ही, उसका भ्रष्टाचारी चेहरा और असली नीयत भी बहुत पहले ही उजागर हो गई थी।   शोभा ओझा ने मंगलवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा कि ‘‘राइट टू वाटर’’ योजना लागू करने के साथ ही मध्यप्रदेश ऐसा पहला और अकेला राज्य बन गया है, जिसने अपने नागरिकों के लिए पानी की न्यूनतम उपलब्धता का अधिकार सुनिश्चित किया है। इस योजना के लागू होने के बाद प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को न्यूनतम 55 लीटर स्वच्छ जल मिलने लगेगा। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित कमलनाथ सरकार के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा प्रख्यात जल विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह जैसे लोगों द्वारा भी किया जाना इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार की गंभीरता का जीवंत प्रमाण है।   इस दौरान भाजपा पर हमला करते हुए शोभा ओझा ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के द्वारा प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लागू की गई बलराम तालाब योजना जहां पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई, वहीं केन्द्र सरकार के द्वारा बुंदेलखंड पैकेज के नाम पर दिये गए मध्यप्रदेश के हिस्से के 3860 करोड़ रुपये की जिस तरह से सरकारी संरक्षण में बंदरबांट की गई, उसी का यह परिणाम है कि बुंदेलखंड की पानी की समस्या आज तक हल नहीं हो पाई है।  

Kolar News

Kolar News 11 February 2020

भोपाल। पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले को एक साल हो रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सरकारी मदद न मिलने को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है।   एक न्यूज वेबसाइट पर प्रसारित समाचार के अनुसार पुलवामा के एक शहीद की पत्नी सरकार से गुहार लगा रही है, लेकिन उसे अब तक मदद नहीं मिल सकी है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा है। दिग्विजय ने उक्त समाचार को ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा है कि मोदी और शाह ने चुनाव जीत लिया है, अब उन्हें शहीदों की याद क्यों आएगी? दिग्विजय ने आगे लिखा है कि  मोदी भक्तों का हिंदुत्व सिर्फ नफरत फैलाने और वोट बटोरने तक ही है। एक साल हो जाने पर पुलवामा के शहीदों को मदद नहीं मिली, इस बारे में भी सोचना चाहिए।  

Kolar News

Kolar News 10 February 2020

भोपाल। एक तरफ प्रदेश में डीजीपी वी.के.सिंह को हटाए जाने की चर्चाएं चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ डीजीपी बनने के लिये प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अफसरों में दौड़ भी शुरू हो गई है। अपने-अपने स्तर पर कई अधिकारी अपने पक्ष में लॉबिंग में लगे हैं। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सोमवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि ऐसा लग रहा है कि जनता के हित और प्रशासनिक नियंत्रण कांग्रेस के राजनीतिक हितों की बलि चढ़ जाएंगे।    डीजीपी बनने के लिये चल रही लॉबिंग के बीच वरिष्ठ आईपीएस अफसर मैथिलीशरण गुप्त सोशल मीडिया पर की गई एक अपील के चलते इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस अपील में उन्होंने खुद को डीजीपी पद के लिये पूर्णत: योग्य और सक्षम बताते हुए कहा है कि उनके नाम पर भी विचार किया जाना चाहिए और उन्हें भी अवसर देना चाहिए। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश इन दिनों प्रशासनिक अराजकता से जूझ रहा है। सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो चुकी हैं। ऐसा लगने लगा है कि प्रदेश की जनता के हित और प्रशासन कांग्रेस के राजनीतिक हितों की बलि चढ़ जायेंगे। शिवराज ने आगे लिखा है कि अब तो अधिकारी खुद ये कहने लगे हैं कि उन्हें फलां पद चाहिए और प्रदेश एक मजाक बनकर रह गया है।    

Kolar News

Kolar News 10 February 2020

भोपाल। कमलनाथ सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी के तहत अब राजधानी के करीब रायसेन जिले मेंं स्थित सांची धर्मस्थली में सरकार बामियान के युद्ध की प्रतिमा लगाएगी। इसके निर्माण में लगने वाली राशि महाबोधि द्वारा दी जाएगी। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने सोमवार को यह जानकारी दी है।    सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि सांची को विश्व पर्यटन के नक्शे पर लाने के लिए और पर्यटकों को लुभाने के लिए बामियान के युद्ध की प्रतिमा लगाई जाएगी। मंत्री ने आइफा अवार्ड के प्रदेश में आयोजन होने को लेकर कहा कि इससे प्रदेश की ब्रांडिंग होगी।   इस दौरान मंत्री शर्मा ने केन्द्र शासित भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने बताया कि जीएसटी के 2400 करोड़ हो चुके हैं लेकिन केन्द्र सरकार ने अब तक उसका भुगतान नहीं किया है। मंत्री ने अपने बयान में कहा कि कल सागर में सीएम कमलनाथ ने कहा कि जनता को हम हर साल हिसाब देंगे, हमने कितना काम किया और युवाओं को कितना रोजगार दिया। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस को भी लोकसेवा पोर्टल से जोड़ दिया गया है। इसके अलावा आज होने जा रहे प्रदेश के पहले मायक्रोलॉजी लैब के उद्घाटन कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज प्रदेश को पहली मायक्रोलॉजी लैब का सौगात मिल जाएगा। इसके साथ ही बिसन खेड़ी में हॉकी के एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन किया जाएगा। इससे खेल को बढ़ावा मिलेगा।

Kolar News

Kolar News 10 February 2020

भोपाल। बैतूल के पूर्व भाजपा विधायक भगवत पटेल का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। रविवार सुबह 11 बजे उनके गांव चुडिय़ा में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व उनके पार्थिव देह को जिला भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद डीडी उइके समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है। भगवत पटेल 1990 ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। लेकिन, दिसंबर 1992 में राष्ट्रपति द्वारा विधानसभा भंग किए जाने के कारण वे अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके थे।   पूर्व भाजपा विधायक भगवत पटेल के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी है। राकेश सिंह ने ट्वीट कर लिखा ‘बैतूल के पूर्व भाजपा विधायक श्री भगवत पटेल जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। परमपिता उन्हें श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे व इस दुख की घड़ी में परिजनों को संबल दे। ॐ शांति’ !   नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने पूर्व विधायक भगवत पटेल के निधन पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। गोपाल भार्गव ने अपने ट्वीट में लिखा ‘बैतूल के पूर्व भाजपा विधायक श्री भगवत पटेल जी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। श्री पटेल लंबे समय से बीमार थे। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान दें और शोक संतृप्त परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति’। 

Kolar News

Kolar News 9 February 2020

भोपाल। विंध्य महोत्सव से ठीक पहले एक बार फिर विंध्य को प्रदेश बनाने की मांग उठी है। इस बार मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने मध्य प्रदेश से अलग होकर विंध्य प्रदेश बनाने की मांग उठाई है। अलग विंध्य प्रदेश बनाने को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भी लिखा है।   भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि मध्य प्रदेश से अलग कर विंध्य को नया प्रदेश बनाने की हमारी मांग है। आने वाले बजट सत्र में सरकार से अलग प्रदेश बनाने को लेकर प्रस्ताव लाकर केंद्र सरकार को भेजने की मांग करुंगा। उन्होंने कहा कि विंध्य प्रदेश बनाने को लेकर विंध्य से भोपाल तक जन आंदोलन होगा। जिसमें दलगत राजनीति से उठकर सभी दलों के जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि जो लोग विंध्य क्षेत्र को बनाने के साथ है विंध्य की जनता उनके साथ है और साथ नहीं देने वालों का बहिष्कार किया जाएगा। एक एक मतदाता विंध्य प्रदेश को लेकर जबाब देगा।   पहले भी उठ चुकी है मांग गौरतलब है कि इससे पहले भी विंध्य को अलग प्रदेश बनाने की मांग उठ चुकी है। मध्यप्रदेश विधानसभा ने 10 मार्च 2000 को संकल्प पारित कर 'विंध्य प्रदेश' अलग राज्य गठित करने केन्द्र सरकार से मांग की थी। यह संकल्प विधानसभा में अमरपाटन के तत्कालीन विधायक शिवमोहन सिंह ने प्रस्तुत किया था। जिसका विंध्य के सभी विधायकों ने समर्थन कर इस क्षेत्र के दावे के बारे में बताया था। उस दौरान कांग्रेस की सरकार थी, इस संकल्प का समर्थन भाजपा के विधायकों ने भी किया था। सर्व सम्मति से पारित किए गए इस प्रस्ताव के बाद तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ने केन्द्र सरकार से कई बार इस पर विचार करने की मांग की थी। अब तक करीब 19 वर्ष का समय बीत गया लेकिन विंध्यप्रदेश के पुनर्गठन की संभावनाएं अभी मरी नहीं हैं। केन्द्र सरकार की ओर से इस पर स्वीकृति या अस्वीकृति का कोई निर्णय नहीं दिया गया है।   

Kolar News

Kolar News 9 February 2020

भोपाल। प्रदेश के डीजीपी वी.के.सिंह को हटाए जाने की चर्चाओं के साथ ही इस मामले को लेकर प्रदेश में राजनीति शुरू हो गई है। शनिवार को विपक्षी भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सासंद विष्णुदत्त शर्मा ने इसे लेकर प्रदेश सरकार की खिंचाई की थी। वहीं, रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश सरकार से कहा है कि वह इस मामले को अपने अहम का प्रश्न न बनाए।    प्रदेश के मीडिया में गत दो दिनों से लगातार ऐसी खबरें चल रही हैं, जिनमें पुलिस महानिदेशक वी.के.सिंह को हटाकर उनकी जगह हनी ट्रैप मामले की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख राजेंद्र कुमार को नया डीजीपी बनाने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही सरकार की इस कवायद का विरोध शुरू हो गया है। विरोध करने वाले नेताओं में विपक्षी भाजपा के नेता तो शामिल हैं ही, कांग्रेस सरकार के ही वरिष्ठ मंत्री डॉ. गोविंदसिंह ने भी वी.के.सिंह की कार्यप्रणाली को सही बताया है। वहीं, रविवार को इसी मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी प्रदेश सरकार को घेरा है। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ मंत्री डॉ. गोविंदसिंह ने वी.के.सिंह की कार्यशैली का समर्थन किया है, जिसका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा है कि कमलनाथ सरकार तथा कांग्रेस के नेताओं को डॉ. गोविंदसिंह से सीख लेना चाहिए।    राजगढ़ की घटना का भी जिक्र पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता द्वारा सीएए का समर्थन कर रहे लोगों तथा पुलिस और प्रशासन के कर्मचारियेां को भी थप्पड़ मारे जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि सरकार एक कर्त्तव्यपरायण डीजीपी को हटाना चाहती है, जबकि लोकतंत्र का अपमान करने वाली कलेक्टर को बनाए रखना चाहती है। उन्होंने कहा है कि सरकार को इस मामले को अहम से न जोड़ते हुए सत्य व न्याय का पक्ष लेना चाहिए। गौरतलब है कि राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा किए जाने को भी डीजीपी वी.के.सिंह को हटाने की एक वजह माना जा रहा है। 

Kolar News

Kolar News 9 February 2020

भोपाल। प्रदेश में इन दिनों डीजीपी वी.के.सिंह को हटाए जाने की चर्चाएं चल रही हैं। कई समाचार पत्रों ने इस आशय की खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें यह कहा गया है कि डीजीपी वी.के.सिंह को हटाया जा सकता है और उनके स्थान पर हनी ट्रैप मामले की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख को डीजीपी बनाया जा सकता है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि इस सरकार को काम करने वाले अफसर नहीं, बल्कि ऐसे अफसर चाहिए जो जी-हुजूरी करते हों।    डीजीपी वीके सिंह हाल ही में उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखकर राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता को एक एएसआई को थप्पड़ मारने के मामले में दोषी पाए जाने की बात कही थी, साथ ही कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी बात लिखी थी। कहा जा रहा है कि सरकार हनी ट्रैप मामले की जांच को लेकर वी.के.सिंह के रवैये से भी खफा थी। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि कमलनाथ सरकार ने उन्हें हटाने की तैयारी कर ली है। यदि ऐसा होता है, तो वी.के.सिंह कांग्रेस सरकार में ऐसे दूसरे डीजीपी होंगे, जिन्हें हटाया जा रहा है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा है कि इस सरकार को जी-हुजूरी करने वाले अफसर चाहिए, भले ही प्रदेश बर्बाद होता हो, तो हो जाए। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश सरकार की इस तरह की मनमानी प्रदेश को कहीं का नहीं छोड़ेगी और इस सरकार का अहंकार पूरे प्रदेश को डुबा देगा।     

Kolar News

Kolar News 8 February 2020

भोपाल। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपराधों को रोकने में अपनी नाकामी को छुपाने के लिये आपराधिक घटनाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम जोड़ रही है। उन्होंने कहा है कि सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहिए।   बात चाहे धार की मॉब लिंचिंग की हो, या छतरपुर में एसडीएम कार्यालय पर हुए हमले की, कांग्रेस का निशाना विपक्षी भारतीय जनता पार्टी पर ही रहा है। धार में मॉब लिंचिंग के लिये लोगों को भड़काने का आरोप कांग्रेस ने एक भाजपा कार्यकर्ता पर लगाया था। वहीं, छतरपुर में एसडीएम कार्यालय पर हमले और तोड़फोड़ की साजिश रचने का आरोप भी कांग्रेस ने भाजपा के एक पदाधिकारी पर लगाया है। इसी बीच कथित भाजपा कार्यकर्ता रमेश जूनापानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में वे लोगों को भड़काते नहीं, बल्कि उन्हें रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं।    नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी को निभाने में नाकामी का ठीकरा कहीं और फोड़ रही है। सरकार प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं की जिम्मेदारी से बचने और इन घटनाओं की गंभीरता से ध्यान हटाने के लिए इन घटनाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ रही है। धार की मॉब लिंचिंग के संबंध में उन्होंने लिखा है कि सरकार को इसकी उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए।  

Kolar News

Kolar News 8 February 2020

भोपाल। देश के वर्तमान कलुषित वातावरण को लेकर मध्य प्रदेश के वाणिज्यिक कर मंत्री ब्रजेंद्र सिंह राठौर ने गहरी चिंता व्‍यक्‍त की है। उनका मानना है कि योग के माध्‍यम से मनुष्‍य का आपस में लोगों के प्रति बढ़ रहे बुरे व्‍यवहार को समाप्‍त किया जा सकता है या उसे सफलता पूर्वक कम किया जा सकता है।    इस संबंध में शुक्रवार को दिगंबर जैन मुनिश्री प्रमाण सागर के सान्निध्य में प्रारंभ हुए तीन दिवसीय 'भावना योग' शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि देश की राष्‍ट्रीय अखण्‍डता और भाईचारे के लिए आवश्‍यक है कि लोग सहजभाव से योग की शरण लें। उन्‍होंने कहा कि आज देश में वर्तमान में शांति, सौहार्द्र और भाईचारे की अत्‍यधिक आवश्यकता महसूस की जा रही  है और इस दिशा में 'भावना योग' के माध्‍यम से उसे अपने जीवन में अपनाकर सहजता के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।   राठौर ने इस दौरान अपने भाषण में इस बात पर भी जोर दिया कि सभी धर्म और जाति के लोग आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रहें। वर्तमान दौर ऐसा है, जिसमें कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए यह जरूरी हो गया है कि सभी लोग मिल-जुल कर रहें । स्थानीय शक्ति नगर के सुभाष खेल मैदान में प्रारंभ हुए शिविर में शामिल हजारों लोगों को संबोधित करते हुए राठौर ने यह भी कहा कि मुनिश्री के वचनों को हम सभी को अपने जीवन में गंभीरतापूर्वक धारण करना चाहिए और उनके कहे गए वचनों को स्‍वजीवन में सहजता से अमल में लाना चाहिए, तभी हम सही मायनों में अपना, अपने समाज, प्रदेश और राष्‍ट्र का कल्‍याण कर सकेंगे । साथ ही उन्‍होंने इस दौरान ''भावना योग'' की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी बल दिया ।

Kolar News

Kolar News 7 February 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में होमगार्ड सैनिकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने दो माह की अनिवार्य छुटटी के आदेश पर रोक लगाते हुए साल की पूरे बारह माह होमगार्ड सैनिकों को सेवाएं देने के आदेश जारी किए हैंं। हाईकोर्ट के फैसले का मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने स्वागत किया है। साथ ही सरकार से होमगाड्र्स की अन्य मांगों को भी जल्‍द पूरा करने की मांग की है।    गुरुवार देर रात उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘होमगार्ड की मांगों को लेकर मा.हाईकोर्ट ने जो आदेश दिया है उसका स्वागत है। सरकार को होमगाड्र्स जवानों की अन्य मांगों को भी पूरा करना चाहिए। पहला अवसर नहीं है की प्रदेश सरकार के आदेश पर न्यायालय ने रोक लगाई है। पहले भी सरकार को मनमाने निर्णय पर मुँह की खानी पड़ी है।   एक अन्य ट्वीट कर नेता प्रतिपक्ष ने लिखा ‘होमगार्ड के जवान मेहनतकश और कर्तव्य परायणता के साथ कम वेतन पर तन्मयता के साथ सेवा में लगे रहते हैं। सरकार के लोगों की सुरक्षा में दिन-रात लगे रहने वाले जवानों का संरक्षण करना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन सरकार इनको न्याय देने में अक्षम है। न्यायालय ने इस वर्ग की सुध ली है’।    उल्लेखनीय है कि जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की एकल पीठ ने यह व्यवस्था पूर्व के आदेशों को देखते हुए दी है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने मामले में अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब भी तलब किया है। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 6 सप्ताह बाद नियत की है।  

Kolar News

Kolar News 7 February 2020

भोपाल। केंद्र की मोदी सरकार के हर काम पर टीका-टिप्पणी करना पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिये सबसे जरूरी कामों में से एक है। अब उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिये गठित ट्रस्ट को लेकर आपत्ति जताई है। जिस तरह से सरकार ने इस ट्रस्ट का गठन किया है, उसे दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म की परंपराओं पर चोट बताया है।    केंद्र सरकार द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट के गठन का जहां प्रदेश के भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इस ट्रस्ट में एक भी मान्यता प्राप्त शंकराचार्य या रामानन्दी संप्रदाय के संत शामिल नहीं हैं। उन्होंने पूछा है कि पूर्व से स्थापित रामालय ट्रस्ट को मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी दिये जाने में क्या परेशानी है, जिसका गठन सनातन धर्म के सभी संतों की सहमति से किया गया था। उन्होंने कहा है कि मोदी-शाह सरकार राजनीतिक स्वार्थ के लिये सनातन धर्म की परंपरागत मान्यताओं को भी नष्ट कर रही है।   

Kolar News

Kolar News 7 February 2020

भोपाल। धार जिले के मनावर में पांच किसानों और उनके ड्राइवर को भीड़ ने बच्चा चोर होने के शक में लाठी-पत्थरों से बुरी तरह पीट दिया।एक की मौत हो गई, बाकी के पांच की हालत गंभीर है। उन्हें इंदौर के चौईथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल की हालत में बेहतर सुधार होने पर उसे गुरुवार की सुबह छुट्टी दे दी गई, जबकि चार अन्य पीड़ितों की हालत स्थिर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी को इन चारों घायलों को देखने के लिए भेजा है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक तीन नामजद आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। धार के मनावर जिले में हुई घटना पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए दोषियों पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ट्वीट किया था कि ‘धार के मनावर में आपसी विवाद में घटित हुई घटना बेहद दु:खद है। ऐसी घटनाएं मानवता को शर्मसार करती हैं। इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पूरे मामले की प्रशासन को जांच के सख्त निर्देश दिए गए हैं।   शिवराज ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल :पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। शिवराज ने ट्वीट कर आरोपितों के लिखाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा है ‘यह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कानून-व्यवस्था प्रदेश में पूर्णत: ध्वस्त हो चुकी है। कानून का डर बिल्कुल समाप्त हो चुका है। जंगलराज इसे ही कहते हैं! इस पूरी घटना की गहन जांच होनी चाहिये और इसके पीछे जो जिम्मेदार अपराधी हैं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। क्या है मामला :मध्य प्रदेश में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने बुधवार को पांच किसानों और उनके ड्राइवर को लाठी-डंडों और पत्थरों से बुरी तरह मारा-पीटा। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। भीड़ ने किसानों की दो कारों में तोडफ़ोड़ की। घटना तिरला इलाके के खड़किया गांव की है और पीड़ित उज्जैन जिले के लिंबी पिपलिया गांव के रहने वाले हैं।   दरअसल, पांचों किसान मजदूरों से अग्रिम दिए रुपये लेने गांव पहुंचे थे। मजूदर रुपये वापस नहीं करना चाहते थे। उन्होंने बच्चा चोरी की अफवाह फैला दी और ग्रामीण लाठी-डंडे और पत्थर लेकर पांचों किसानों व उनके कार चालक पर टूट पड़े थे।

Kolar News

Kolar News 6 February 2020

भोपाल। धार के मनावर में हुई घटना पर राजनीति तेज हो गई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देने के साथ ही मृतक को दो लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है। विपक्ष प्रदेश की कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा के मामले को लेकर सरकार का घेराव करने की तैयारी में है। धार मामले को भाजपा विधानसभा में उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।    नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने गुरुवार को घटना की निंदा करते हुए कहा कि धार के मनावर में हुई तालिबानी घटना समाज को शर्मसार करने वाली है। मध्यप्रदेश किस ओर बढ़ रहा है? यह घटना दर्शाती है कि प्रदेश में तालिबानी युग की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में मध्यप्रदेश में दलितों- आदिवासियों पर अत्याचार और सौहार्द में खलल डालने वाली घटनाएं हुई हैं। सागर में दलित को जिंदा जला दिया जाता है तो मुख्यमंत्री के गृह जिले में आदिवासी नाबालिग बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी जाती, लेकिन ऐसी घटनाओं पर सरकार का दिल नही पसीजता। गोपाल भार्गव ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की उदासीनता के कारण ही प्रदेश में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मनावर की इस घटना के लिए भी कमलनाथ सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। विधानसभा के बजट सत्र में मॉब लिंचिंग की इस घटना को प्रमुखता से उठाकर सरकार से जवाब मांगेंगे।     मुख्यमंत्री कमलनाथ वक्त है बदलाव का नारा देते हैं, वास्तव में मध्यप्रदेश बदल गया है। मध्यप्रदेश को कांग्रेस की नजर लग गयी। नेता प्रतिपक्ष भार्गव ने कहा कि समाज में ऐसी घटनाएं चिंतनीय हैं। सरकार ऐसी घटनाओं पर तत्काल रोक लगाए। दोषी कोई भी हो उसे दण्ड दे ताकि ऐसी घटनाओं की प्रदेश में पुनरावृत्ति न हो।  

Kolar News

Kolar News 6 February 2020

भिण्ड। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रकाश का बुधवार रात निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। लंबे समय से बीमार चल रहे राजेंद्र प्रकाश का ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां बुधवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार दोपहर बाद मौ के पास स्थित उनके गृह ग्राम किटी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।     राजेंद्र प्रकाश 1990 में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पटवा सरकार में स्वास्थ मंत्री रहे। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने दुख व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘भूतपूर्व मंत्री डॉ राजेन्द्र प्रकाश सिंह के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर भिंड स्थित उनके गृह ग्राम किटी में किया जायेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे। शोकसंतप्त परिजनों को यह गहन दु:ख सहने का संबल दे। ॐ शांति।’   नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी राजेन्द्र प्रकाश के निधर पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा ‘भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पटवा सरकार में  मंत्री रहे डॉ राजेंद्र प्रकाश सिंह (भिंड)के निधन का दुखद समाचार मिला। डॉ राजेन्द्र जी का निधन भाजपा परिवार की क्षति है। शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदनायें व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को श्री चरणों मे स्थान दें। ॐ शांति।’

Kolar News

Kolar News 6 February 2020

खाचरौद।  इंदौर नगर निगम के सफाई कर्मचारी की पत्नी ने पुणे-इंदौर ट्रेन में बुधवार सुबह बच्चे को जन्म दिया है । महिला आरती पति गणेश देवारे उम्र 22 वर्ष निवासी गोमटगिरी जी ब्लॉक इंदौर अपने परिजनों के साथ कल्याण से इंदौर जा रही थींं। इसी दौरान सुबह 8 बजे महिला को दर्द हुआ, उस समय ट्रेन रतलाम स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। खाचरौद स्टेशन के समीप 8:30 बजे ट्रेन में परिजन व अन्य यात्रियों की मदद से आरती को प्रसव कराया गया। खाचरौद स्टेशन पर ट्रेन का स्टापेज व खाचरौद शासकीय अस्पताल में उपयुक्त सुविधा नहीं होने से महिला को नागदा रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। जहांं से जीआरपी के जवानों ने महिला को शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया।    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पति, सास व अन्य परिजनों के साथ कल्याण से इंदौर जा रही थी। यह सब कल्याण में आरती कि ननद का रिश्ता करने गए थे। महिला का पति इंदौर नगर निगम के झोन क्रं 15 में पदस्थ है। महिला ने बालक को जन्म दिया है। अब नागदा अस्पताल में महिला व बच्चे की जांच करने के बाद अस्‍पताल प्रशासन ने उसे 'सुरक्षित जच्‍चा-बच्‍चा' देखकर इंदौर के लिए रवाना कर दिया है । 

Kolar News

Kolar News 5 February 2020

भोपाल।  मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार मंदिरों की जमीनों को नीलाम करने की तैयारी में है। इसके लिए मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्ताव लाए जाने की चर्चा है। सरकार के धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग द्वारा मंदिरों की जमीन नीलाम करने की तैयारी विवादों में आ गई है। इस मुद्दे ने कांग्रेस और भाजपा को आमने-सामने ला दिया है। भाजपा ने सरकार के इस प्रयास को हिंदू विरोधी करार दिया है और विरोध करने का ऐलान किया है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि असल में, मंदिर-मठों की जमीन कब्जा मुक्त कराए जाने से भाजपा को तकलीफ हो रही है।   मंदिरों की जमीन को नीलाम करने की सरकार की इस कवायद पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं, पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंदिर की खाली जमीन बेचने के मामले में सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसके दुष्परिणामों का ज्ञान नही है। मठ मंदिरों की जमीन पर अगर होटल बनेगा, यह धार्मिक स्थान की पवित्रता को खत्म करने के प्रत्यक्ष कोशिश है।    मिंटो हाल में हुए सुंदरकांड आयोजन पर सरकार का घेराव करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिस दिन उस फाइव स्टार होटल में सुंदरकांड का पाठ कराया था, मैं समझ गया था कि कोई ना कोई तुषाराघात होने वाला है। पूर्व मंत्री मिश्रा ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार की नजर वक्फ बोर्ड को जमीनों पर क्यों नहींं पड़ती है। मध्यप्रदेश में वक्फ बोर्ड की जमीन कितनी है यह नहीं दिखाई दिया। कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक तरफ भाजपा श्रीराम के मंदिर को बनाने के लिए सारी बाधाएं दूर कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है जो मंदिरों की जमीन बेच रही है।    आइफा अवॉर्ड की टिकट के लिए लोन दिलाए सरकार मप्र में आइफा अवॉर्ड का आयोजन कराने पर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आइफा अवार्ड की इतनी महंगी टिकट खरीदना आम आदमी के बस में नहीं है। कमलनाथ सरकार को टिकट खरीदने के लिए युवाओं को लोन दिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान योजना के तहत युवाओं को लोन दिया जाए। सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार मंदिर की जमीन बेचकर आईफा कराने की योजना में है। 

Kolar News

Kolar News 5 February 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने एक बार फिर आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस देश को साम्प्रदायिकता की आग में झोंकना चाहती है, जबकि भाजपा हिटलर की तरह तानाशाही कर रही है। उन्होंने कहा कि आरएसएस 50 साल से कहता आया है कि हमारा संगठन राजनैतिक नहीं, लेकिन जब मोहन भागवत मुख्यमंत्री, राज्यपाल को तय करते हैं, तो इससे साफ है कि आरएसएस राजनैतिक दल है।    मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए कहा कि आज आरएसएस हर तरह से राजनीति कर रही है। इसलिए संघ प्रमुख मोहन भागवत को अब मुखौटा हटाकर भाजपा की कमान संभालनी चाहिए। आरएसएस का चेहरा सबके सामने आ चुका है कि यह एक संगठन नहीं है बल्कि राजनीतिक दल है।   मंत्री गोविंद सिंह ने सवाल साधते हुए कहा कि वह संघ के नेताओं से पूछना चाहते हैं कि भाजपा की सरकार बनने के बाद आरएसएस के पास इतना पैसा कहां से आ गया है। हर जगह एयरकंडीशन्ड कार्यालय बन गए। जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं, इन सब बातों का जवाब आरएसएस को देना ही पड़ेगा।

Kolar News

Kolar News 4 February 2020

भोपाल । बीमारी कैंसर का दर्द वर्तमान समय में किसी से छिपा नहीं है, जिस घर के किसी सदस्‍य को इससे दो-चार होना पड़ा है, उससे इसका हाल पूछनेभर से रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पल-पल मृत्यु से नजदीक ले जानेवाली इस बीमारी का इलाज जितना डॉक्‍टरों से परामर्श लेने में नहीं, उससे अधिक इससे सावधानी बरतते हुए पूर्व में ही समय-समय पर जांच करा लेने में है। विश्‍व कैंसर दिवस पर इसी प्रकार की इस बीमारी से लड़ने और जागरुक रहने का अह्वान मध्‍यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है।    प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने सोशल मीडिया में एक फोटो साझा करते हुए लिखा कि विश्व कैंसर दिवस पर, आइए हम कभी भी इसके प्रति आत्मसमर्पण करने या किसी और को इस बीमारी के लिए आत्मसमर्पण करने का वादा न करें। उन्‍होंने यहां लिखा, आओ देखें आज एक सपना, कैंसर मुक्‍त हो भारत अपना, बीड़ी सिगरेट को दूर भगाएं, देश को कैंसर से बचाएं। वहीं, इस बीमारी को लेकर पूर्व सीएम शिवराज ट्वीटर पर लिखते हैं कि मेरे प्यारे प्रदेश व देशवासियों, कैंसर को जानलेवा होने से रोकने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और कैंसर परीक्षण कराएं। इसकी रोकथाम के लिए हम सब व्यक्तिगत रुचि लें व प्रयास करें,तो काफी हद तक इससे होने वाली क्षति को कम कर सकते हैं। आइये  विश्व कैंसर दिवस पर जागृति के लिए कदम बढ़ाएं।   उल्‍लेखनीय है कि मौंत का अहसास करवा देने वाली बीमारी कैंसर से मध्य प्रदेश में हर साल तकरीबन 30 हजार लोगों की मौत हो जाती  है। मध्य प्रदेश में कैंसर विशेषज्ञों की बहुत कमी है। यहां आंकोलॉजी में सुपर स्पेशलिटी की सीटें सरकारी कॉलेजों में नहीं हैं। साथ ही प्रदेश के शासकीय अस्‍पतालों में इस बीमारी से लड़ने के लिए पर्याप्‍त सुविधाएं आज तक मुहैया नहीं कराई गई हैं । सरकारें आती और जाती रहीं लेकिन यहां के शासकीय अस्‍पतालों की हालत अब तक अधुनिक नहीं हो पाई है, जहां एक भी ऐसा शासकीय अस्‍पताल नहीं बन सका है जिसमें कि कैंसर मरीजों को इलाज की अच्छी सुविधा एक ही परिसर में मिल सके। । दूसरी ओर निजी अस्पतालों में  इलाज के चक्कर में मरीज का पूरा परिवार यहां तक कि उसके परिवार से जुड़े प्रत्‍येक व्‍यक्‍ति का जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। क्‍योंकि इन निजि चिकित्‍सालयों में इलाज कराना इतना महंगा है कि कई बार परिवार अपने परिजन के स्‍वास्‍थ्‍य पर घर की पूरी जमा पूंजी खर्च करने के बाद भी उसे नहीं बचा पाता, आगे इस चक्‍कर में उसके परिवारिक हालात गरीबों से भी बदतर हो जाते हैं।     दूसरी ओर इस बीमारी से जुड़ी हकीकत यह भी है कि भारत सरकार द्वारा मूल्य नियंत्रण के दायरे में लाए जाने के बाद भी  कैंसर मरीजों को दी जाने वाली एंटीबायोटिक्स व अन्य दवाएं बेहद महंगी हैं। कीमोथैरेपी की दवा पैक्लीटैक्सिल-260 का होलसेल मूल्य 2000 रुपए है, जबकि मरीजों को यह दवा खुले बाजार में करीब 12 हजार रुपए में मिलती है।  

Kolar News

Kolar News 4 February 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े एक बार फिर अपने विवादास्पद बयान के कारण सुर्खियों में हैं। इस बार अनंत हेगड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर निशाना साधते हुए उनके स्वतंत्रता संग्राम को वास्तविक आंदोलन नहीं बताते हुए ड्रामा बताया  है। हेगड़े के इस बयान पर राजनीतिक बवाल हो गया है। हेगड़े के बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई है और बयान की निंदा की है।    मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी भाजपा सांसद के बयान को निंदनीय बताते हुए आपत्ति जताई है। सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा है कि यदि पहले ही गांधी के खिलाफ बोलने वालों पर कड़ी कार्रवाही होती तो दोबारा ऐसा नहीं होता। सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन के समय किये गये सत्याग्रह को भाजपा सांसद द्वारा ड्रामा बताना बेहद आपत्तिजनक , बेहद निंदनीय। भाजपा नेतृत्व यदि पूर्व में ही बापू के हत्यारे गोडसे को दो-दो बार देशभक्त बताने वाली भाजपा सांसद पर दिखावटी कार्यवाही की बजाय , कड़ी कार्यवाही कर देता तो शायद आज गांधी जी के बारे में इस तरह कहने की किसी में हिम्मत ना होती। साथ ही अपने ट्वीट में सीएम कमलनाथ ने भाजपा ने भाजपा से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि ‘अब समय आ गया है कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिये कि वो किस विचारधारा के साथ है गांधी की या गोडसे की ?

Kolar News

Kolar News 4 February 2020

भोपाल। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। इस बार बजट में किसानों, युवाओं और शिक्षा समेत कई वर्गों पर फोकस किया गया है। इस बजट पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बजट को सर्व-समावेशी और दूरदर्शी बताते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी है। शिवराज ने सोशल मीडिया ट्वीटर के माध्यम से बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को एक सर्व-समावेशी और दूरदर्शी बजट पेश करने के लिए बधाई देता हूं। यह बजट 2025 तक पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने के हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रोडमैप तैयार करता है। बजट में घोषित प्रस्तावों से खपत, निवेश और बुनियादी ढांचे के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। यह देश के सभी क्षेत्रों और क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिससे सभी नागरिकों के संघर्ष और अधिकार में सुधार होगा। पूर्व सीएम शिवराज ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा व्यक्तिगत आयकर में कमी एक स्वागत योग्य कदम है। यह ईमानदार करदाताओं को राहत देगा, कर व्यवस्था को सरल करेगा और उपभोग और बचत को बढ़ावा देने के बदले में व्यक्तियों के हाथों में अधिक पैसा छोड़ेगा। बजट में बैंक जमाकर्ताओं के लिए बीमा कवर को बढ़ाकर एक साथ से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने का कदम क्रांतिकारी है। इससे छोटे जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा होगी और बचत के लिए एक रास्ता प्रशस्त होगा।

Kolar News

Kolar News 1 February 2020

भोपाल। लोकसभा में शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट-2020 पर मध्य प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह जुमलों की सरकार है।   शनिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए जनसम्पर्क मंत्री शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का हिस्सा है, केंद्र सरकार को यह समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता को उसका शेयर मिलना चाहिए, जो नहीं मिल रहा है।    पीसी शर्मा ने कमलनाथ सरकार की तरीफ करने पर राज्यपाल लालजी टंडन का आभार व्यक्त  किया।उन्होंने कहा कि जो भी कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने अपने हाथ में लिये, उसमें राज्यपाल ने समर्थन किया। हमें किसी पार्टी विशेष की चिंता नहीं है। हमें राज्यपाल की चिंता है और उन्हें हमारा काम पसंद आ रहा है।  उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राज्यपाल ने राजभवन में मीडिया सेंटर के उद्घाटन के मौके पर कमलनाथ सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों की सराहना की थी।  

Kolar News

Kolar News 1 February 2020

भोपाल। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किये गये बजट पर मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वित्त मंत्री के अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महंगाई पर काबू पाने के दावे को खारिज करते हुए बजट को जनता के साथ धोखा बताया है। उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने शनिवार को बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश मे मंहगाई और बेराजगारी बढ़ रही है। खाने-पीने की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई कहां से कम हो गई। बजट के नाम पर मोदी सरकार देश की जनता को धोखा दे रही है। केंद्र सरकार देश को बांटने का काम कर रही है। सरकार को किसानों और युवाओं पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन बजट में इनके लिए कुछ नहीं है। मोदी जी ने देश में बुलेट ट्रेन चलाने की बात पहले कही थी और अब देश की संपति को बेचने का काम मोदी सरकार कर रही है। यह धोखे का बजट है। इस बजट की निंदा कांग्रेस पार्टी करती है। आज के हिसाब से शिक्षा नीति बहुत जरूरी है।वहीं, आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि वित्त मंत्री ने गरीबी-महंगाई कम करने का दावा किया है, लेकिन में दावे के साथ कह सकता हूं कि देश में पिछले एक साल में न गरीबी कम हुई और न महंगाई। स्मार्ट सिटी को काम की रफ्तार भी बहुत धीमी है। किसान हमारा अन्नदाता है, लेकिन इस बार बजट से किसानों को निराशा हाथ लगी है। केंद्र सरकार केवल किसानों के नाम पर राजनीति करती है। योजनाएं भी बनाती जाती हैं, लेकिन किसानों को अब तक कोई फायदा नहीं हुआ है। मोदी सरकार सिर्फ ध्यान भटकाने का काम कर रही है। युवाओं को रोजगार देने की बात सरकार करती थी, लेकिन पिछले छह साल से कुछ नहीं किया।

Kolar News

Kolar News 1 February 2020

रतलाम/आलोट। आगर विधायक, पूर्व सांसद और भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोहर ऊंटवाल का लम्बी बीमारी के बाद गुरुवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। शुक्रवार को सुबह अंतिम दर्शन के लिए तिरंगे पर लिपटा पार्थिव शरीर आलोट स्थित उनके निवास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रखा गया, जहां अपने चहेते नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी आलोट पहुंचे हैं। उन्होंने विधायक ऊंटवाल के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजिल अर्पित की और उनकी शव यात्रा में भी शामिल हुए। अंतिम दर्शन के बाद दिवंगत विधायक ऊंटवाल की अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर उनके निवास से शुरू हुई, जिसमें प्रदेश के कई सांसद-विधायक, पार्टी नेता-कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में आम नागरिक "ऊंटवाल अमर रहे" के नारे लगाते हुए चल रहे हैं। यह अंतिम यात्रा करीब दो किलोमीटर का सफर तय कर मुख्य मार्ग से होती हुई अनादिकल्पेश्वर मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्हें मुखाग्नि बेटे मनोज ऊंटवाल देंगे। गौरतलब है कि विधायक ऊंटवाल को सिर में दर्द होने के कारण गत छह जनवरी को इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां ऑपरेशन के बाद भी उनकी तबियत में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें एयर एम्बुलेंस के माध्यम से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान गुरुवार को उनका निधन हो गया। धार जिले के बदनावर में 19 जुलाई 1966 को जन्में ऊंटवाल वर्ष 1985-86 में आरएसएस नगर विस्तारक के रूप में आलोट आए थे। इसके बाद तो वे यहीं के होकर रह गए। वे दो बार आगर और दो बार आलोट से विधायक रहे। ऊंटवाल 2014 में शाजापुर-देवास लोकसभा से सांसद भी रहे। अंतिम यात्रा में विधायक माधव मारू, हिम्मत कोठारी, देवास सांसद महेंद्र सोलंकी, विधायक जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र पांडेय, मनोज चावला, संघ के प्रभाकर केलकर, राजपाल सिंह सिसौदिया, बंसीलाल गुर्जर सहित कई नेता शामिल हैं।

Kolar News

Kolar News 31 January 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को केंद्र बिंदु में रखकर पक्ष और विपक्ष के राजनेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अब मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने महात्मा गांधी के राष्ट्रभक्त होने को लेकर बड़ा बयान दिया हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है|    मंत्री जीतू पटवारी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी से सवाल पूछते हुए इस बात को स्पष्ट करने को कहा है कि गांधी राष्ट्रभक्त हैं या गोडसे। वहीं, बजट को लेकर मंत्री ने केंद्र सरकार पर आरोप लगते हुए कहा प्रदेश के कोटे के 25 हजार करोड़ रुपए केंद्र ने नहीं दिया हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि पिछला पैसा दे। इसके अलावा मंत्री पटवारी ने देश समेत प्रदेश में बढ़ रहीं बेरोज़गारी को लेकर भी मोदी सरकार का घेराव किया। मंत्री पटवारी ने कहा कि बेरोज़गारी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। लेकिन मोदी सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहीं हैं। उन्होंने तंज कस्ते हुए कहा कि रोजगार को लेकर भी बजट बनाया जाना चाहिए। वित्त राज्य मंत्री गोलियां चलाने के भाषण देने के बजाय रोजगार वाले बजट पर फोकस करे।   प्रदेश के सभी कॉलेजों में लगेगी गांधी प्रतिमा  इसके अलावा मंत्री पटवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार हर कॉलेज में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाएगी। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी 1400 कॉलेजों में गांधीजी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी।   एकता और अखंडता का सन्देश दे भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन भागवत के प्रदेश दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि आशा करता हूं कि वो एकता, अखण्डता, भाईचारा बनाए रखने का संदेश देँगे। 

Kolar News

Kolar News 31 January 2020

भोपाल।जामिया में लंबे समय से चल रहे नागरिकता संशोधन कानून विरोधी प्रदर्शन के बीच गुरुवार को एक युवक द्वारा छात्रों पर बन्दूक से गोली चलने के मामले में राजनीति तेज़ हो गई है| पूरे मामले को लेकर सभी राजनितिक दल केंद्र सरकार पर हमलावर हो गए है| इस बीच मध्य प्रदेश सरकार में जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने देश भर में हो रही इन घटनाओं के लिए केंद्र सरकार और आरएसएस को जम्मेदार ठहराते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाया है|    शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने कहा कि जहाँ एक तरफ मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हनुमान चालीसा का पाठ करवाया, वही दूसरी ओर दिल्ली के अंदर आरएसएस   से जुड़ा एक युवा गोली चला कर छात्र को घायल करता है| केंद्र सरकार और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंत्री शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओ को भड़काने का काम कर रही है| यह सब केंद्र सरकार और आरएसएस की मिली भगत है | संघ प्रमुख मोहन भागवत के मध्य प्रदेश दौरे पर मंत्री शर्मा ने कहा कि उनसे निवेदन है उन्हें जितने दिन एमपी में रहना है रहे, पर युवाओ को भड़काने का काम ना करे|    इसके अलावा मंत्री शर्मा ने बताया कि रामपथ गमन की एक महत्वपूण बैठक कल संपन्न हुई है| बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इसके निर्माण के लिए एक ट्रस्ट होगा, जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे| रामपथ गमन का निर्माण कुल 44 करोड़ की लागत से होगा| इसके अलावा 5 करोड़ की लागत में सीता माता का भव्य मंदिर बनेगा| मंत्री शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा मास्टर प्लान 2031 तैयार हो रहा है| जिसके तहत भोपाल से 55 नए गांव जोड़े जाएंगे ।  

Kolar News

Kolar News 31 January 2020

भोपाल। आगर से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का गुरुवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। मनोहर ऊंटवाल के असमय निधन के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश विधानसभा में वास्तुदोष का मामला गर्मा गया है। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने मनोहर ऊंटवाल के निधन पर दुख जताते हुए कहा है कि वास्तु दोष की बात पहले भी होती रही है। निश्चित तौर पर इस पर भी विचार होना चाहिए।    गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन पर कहा कि वह एक जागरूक विधायक थे और पूरी क्षमता के साथ जनता की बात सामने रखते थे। उनकी विधानसभा, उनके क्षेत्र और पूरे प्रदेश में जैसे ही उनके निधन की खबर फैली सबका मन भारी है। हम सब दुखी हैं, यह एक अपूर्ण क्षति है। हम सब इस दुख के समय में उनके परिवार के साथ हैं, उनके परिवार को इस बड़े दुख को सहने की शक्ति ईश्वर प्रदान करें।    विधायकों की असमय मृत्यु और उनके खराब स्वास्थ्य पर पूर्व मंत्री ने कहा कि पूर्व के समय में भी विधायकों के स्वास्थ्य पर सवाल उठ रहा है। पूर्व में भी हमारे साथी हमें छोड़ कर चले गए थे। विधायकों की दिनचर्या में उनके खाने का समय निश्चित नहीं है, उनके सोने का समय निश्चित नहीं है, दवा भी समय पर नहीं ले पाते। दिन-रात जनता की सेवा में बहुत मेहनत करते हैं और उनका विश्वास अर्जित करते हैं लेकिन लोग यह समझते नहीं हैं और इसका परिणाम यह होता है कि खुद की चिंता करते नहीं, परिवार की चिंता नहीं करते जनता की सेवा में लगे रहते हैं और वह बीमार हो जाते हैं।    वास्तु दोष पर बोले रामपाल  विधानसभा में वास्तुदोष पर पूर्व मंत्री ने कहा कि यह पूरे प्रदेश में चर्चा है कि वास्तु दोष विधानसभा में है। पूर्व के विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा, और इश्वर दास रोहाणी ने चिन्हित करके कुछ ऐसे अनुष्ठान करवाए थे। सभी लोग कामना करते हैं कि जो जनता के लिए काम करते हैं, उन्हें जनता बड़े विश्वास के साथ निर्वाचित कर के प्रतिनिधि को भेजती है। हमारे प्रतिनिधि सुरक्षित रहें, संरक्षित रहें और इसलिए इस पर भी कुछ करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले जौरा से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा के निधन के बाद भी नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा ने वास्तुदोष का मुद्दा उठाया था।   

Kolar News

Kolar News 30 January 2020

भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे गांधी जी के विचारों और उनकी सोच को अपनाएं।   गुरुवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुरानी विधानसभा मिंटो हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर उनका पुण्य स्मरण किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी गांधीजी को जाने यह देश और दुनिया के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मंत्री पी.सी.शर्मा , पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश शेखर, राजीव सिंह, शोभा ओझा , पूर्व महापौर सुनील सूद सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। 

Kolar News

Kolar News 30 January 2020

भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजधानी भोपाल के मिंटो हाल पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सीएए को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को शामिल करते हुए मैं मांग करता हूं कि सीएए जो कि महात्मा गांधी के विचारों और संविधान के विपरीत है उसे तत्काल वापस लिया जाए।    पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर हमें इस बात का दुख है कि 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की शारीरिक हत्या की गई थी लेकिन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उनके विचारों की हत्या भारतीय जनता पार्टी की सरकार की ओर से की गई है।    उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग हैं हमेशा से महात्मा गांधी के विचारों से असहमत होते हुए। जिन्होंने हमेशा संविधान का विरोध किया, राष्ट्रीय ध्वज का विरोध किया। इनकी मानसिकता नफरत फैलाने वालों की है, और नफरत से हिंसा बढ़ती है। दिग्विजय सिंह ने केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि में वे महात्मा गांधी के प्रति उनके विचारों के प्रति समर्पित है, तो उनको भारत सरकार चश्मे तक सीमित ना रखें। बल्कि अपने आचरण, अपने व्यवहार में, अपनी नीतियों में महात्मा गांधी के विचारों को शामिल करते हुए मैं मांग करता हूं कि सीएए जो महात्मा गांधी के विचारों और संविधान के विपरीत है, उसे तत्काल वापस लिया जाए।    भाजपा विधायक के देहांत पर जताया दु:ख   दिग्विजय सिंह ने आगर से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। सिंह ने कहा कि मनोहर ऊंटवाल के देहांत का समाचार मिला है, मुझे इस बात का दुख है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार को अपनी ओर से संवेदना व्यक्त करता हूं।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को धिक्कारा   वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे हनुमान चालीसा आयोजन को लेकर भ्रमित करने वाले बयान पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कि अगर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह हनुमान चालीसा को भ्रमित करने वाला कहा हैं तो उन्हें धिक्कार है। 

Kolar News

Kolar News 30 January 2020

भोपाल। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सलाहकार समिति के संयोजक रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी आजाद सिंह डबास हाल ही में उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को चिट्ठी लिखकर राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता द्वारा भाजपा कलेक्टर को थप्पड़ मारे जाने को गलत बताया था। डबास ने अब नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को पत्र लिखकर उनसे हनी ट्रैप मामले को लेकर कई सवाल पूछे हैं।    रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी आजाद सिंह डबास ने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को हनी ट्रैप मामले को लेकर चिट्ठी लिखी है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उन्हें ऐसे 8 अधिकारियों के वीडियो की जानकारी है जो हनीट्रैप में शामिल हैं। गोपाल भार्गव ने अधिकारियों पर सवाल खड़े किए थे। डबास ने नेता प्रतिपक्ष से कहा है कि अगर उनके पास हनी ट्रैप मामले से संबंधित कोई जानकारी हे, तो उन्हें इसे जांच एजेंसियों को सौंपना चाहिए।     डबास ने ये पूछे सवालडबास ने अपनी चिट्ठी में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव से पूछा है कि अगर आपके पास हनीट्रैप का कोई वीडियो है तो उसे एसआईटी को क्यों नहीं सौंपा? उन्होंने पूछा है कि हनी ट्रैप में फंसकर एक करोड़ रुपए देने वाले अधिकारी का नाम सार्वजनिक करने के लिए क्या करेंगे ? डबास ने पूछा है कि सरकार ने इस मामले की जांच कर रही एसआईटी के मुखिया को तीन बार बदला, इस बारे में आप कब बोलेंगे? डबास ने पूछा है कि आप हनी ट्रैप मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसियों से कब कराएंगे और हनीट्रैप के सबूत आयकर विभाग को सौंपने पर क्या कार्रवाई करेंगे ?  

Kolar News

Kolar News 29 January 2020

भोपाल। सीएए को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह की सोशल मीडिया पर बयानबाजी जारी है। बुधवार को उन्होंने विधायक नारायण त्रिपाठी की तरह भाजपा के अन्य लोगों से भी सीएए का विरोध करने की अपील की है।    मैहर से भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि सीएए के कारण गांव-गांव, गली-गली गृहकलह जैसी स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा था कि गरीबी, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, विकास आदि मुद्दे सीएए से ज्यादा जरूरी हैं। विधायक नारायण त्रिपाठी के इस बयान को टीवी चैनलों एवं प्रिंट मीडिया द्वारा प्रसारित, प्रकाशित किया गया था। त्रिपाठी के इस बयान को लेकर दिग्विजय ने बुधवार को ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि नारायण त्रिपाठी को उनके साहसिक बयान के लिये बधाई। दिग्विजय ने आगे लिखा है कि मैं भाजपा के अन्य लोगों से भी अपील करता हूं कि वे भारतीय संविधान की रक्षा के लिये सीएए का विरोध करें।   

Kolar News

Kolar News 29 January 2020

भोपाल। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुई मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केन्द्रीय मंत्री अमित शाह से केन्द्र से मिलने वाली जीएसटी की राशि को बढ़ाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने मांग की है कि जो 42 प्रतिशत जीएसटी की राशि मिलती है। उसको 50प्रतिशत की जाए और समय पर दी जाए ताकि काम समय पर हो सके। प्रदेश सरकार में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने इसकी जानकारी दी।    बुधवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने अलग अलग विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की जयंती है। इस अवसर पर पंडित विजय शंकर मेहता सवा करोड़ हनुमान चालीसा का जाप करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल होंगे। इसके अलावा पीएससी परीक्षा में ओबीसी का 27 प्रतिशत आरक्षण बना रहे इस पर स्टडी की जा रही है।    प्रदेश में कोरोना वायरस के लिए जारी अलर्ट पर मंत्री शर्मा ने कहा कि हमीदिया अस्पताल में कोरोना वायरस के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। अगर संदिग्ध मिलता है तो उसका उपचार वहां पर किया जाएगा। मंत्री शर्मा ने बताया कि अब से ड्राइविंग लाइसेंस नंबर पर और अधिक जानकारी मिलेगी। अगले माह से यह जानकारी मिलना शुरू होगी। इसमें आधार नंबर और अंगदान जैसे जानकारी होंगी।    सुगम होगी मूल्यांकन प्रक्रिया उच्च शिक्षा विभाग में पुन: मूल्यांकन की प्रक्रिया और सुगम बनेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जनसंपर्क मंत्री ने बताया कि विद्यार्थी आरटीआई के जरिए अपनी उत्तर पुस्तिका चेक कर सकेंगे। स्वशासी स्वशासी महाविद्यालय के छात्रों को 7 दिन और विश्वविद्यालय के छात्रों को 15 दिन के अंदर आवेदन करना होगा। इसके अलावा शहरी बेरोजगार युवाओं को सरकार 5000 रुपए प्रति माह देगी। मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना के तहत यह राशि दी जाएगी। मनरेगा की तर्ज पर आस्थाई रोजगार युवाओं को मिलेगा।   केन्द्र पर साधा निशाना इस दौरान जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक स्थिति अभी बहुत कमजोर है, लेकिन उस से ध्यान हटाने के लिए केंद्र सरकार दूसरे मुद्दे पर ध्यान भटका रही है। केंद्र सरकार बेरोजगारों को रोजगार नहीं दे रही है। 

Kolar News

Kolar News 29 January 2020

इंदौर। बेटियों के अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के लिए इंदौर में चार नए कॉलेज खोले जाएंगे। यह घोषणा प्रदेश के उच्चशिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने सोमवार को इंदौर में की। पटवारी कांग्रेस सेवादल के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सोमवार को इंदौर प्रवास पर थे।    उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने इंदौर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बेटियों को अच्छी शिक्षा मुहैया करवाने के लिए उनके लिए अलग से कॉलेज खोलने की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखकर सरकार इंदौर में बेटियों के लिए जल्द चार नए कॉलेज खोलने जा रही है। पटवारी ने कहा कि यदि हमें उनका ग्रॉस रेसो बढ़ाना है तो यह कदम उठाना होगा। मंत्री पटवारी ने बताया कि सरकार आने वाले साल में बेटियों की शिक्षा फ्री करने की योजना भी बना रही है।    निकाय चुनावों तक कमलनाथ ही रहेंगे अध्यक्ष उच्चशिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि मुझे दिल्ली चुनाव के लिये भी जिम्मेदारी दी गई है और जिला प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में ही होंगे। हम इस चुनाव में भी झंडा फहराएंगे। आज हमारे पास एक ऐसा नेतृत्व है, जिसके पास एक विजन है। वे दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी हैं। इसका ताजा उदाहरण भूमाफियाओं पर कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य आमआदमी को सहूलियत और सुविधाएं देना है। 

Kolar News

Kolar News 27 January 2020

इंदौर। बड़े नेताओं के कार्यक्रमों के दौरान कांग्रेस के नेताओं में मारपीट, झूमाझटकी होना आम बात हो गई है। 26 जनवरी को भी इंदौर में मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा झंडा फहराने से पहले कांग्रेस के दो नेताओं के बीच मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर चटखाने ले रहे हैं।    इंदौर  में गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस पार्टी के गांधी भवन स्थिति दफ्तर में उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई, जब पार्टी के ही दो नेता आपस में भिड़ गए। यह घटना तब हुई जब सीएम कमलनाथ के हाथों यहां ध्वजारोहण होने वाला था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुासार कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव और चंदू कुंजीर आपस में भिड़ गए। मुख्यमंत्री के गांधी भवन पहुंचने के समय कुंजीर अपने 10 से 15 समर्थकों को लेकर मंच पर जाने लगे। जब देवेंद्रसिंह यादव ने उन्हें ऐसा करने से रोका, चंदू कुंजीर भड़क गए। उन्होंने देवेंद्रसिंह यादव को चांटा मार दिया, जिसके बाद विवाद और गर्मा गया। किसी तरह कांग्रेस नेताओं और पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। कांग्रेस नेताओं के बीच गणतंत्र दिवस पर हुई इस मारपीट को लेकर भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसा है। उन्होंने एक व्यक्ति द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए मारपीट के वीडियो को री-ट्वीट किया है। मारपीट के इस वीडियो में चंदू कुंजीर देवेंद्रसिंह चादव को चांटा मारते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ ट्वीट किया गया है- कांग्रेस के नेताओं ने गणतंत्र दिवस पर एक-दूसरे को बधाई दी।   

Kolar News

Kolar News 27 January 2020

भोपाल। सागर में अनुसूचित जाति के एक युवक को जिंदा जलाए जाने के मामले में सियासत जारी है। भाजपा लगातार इस मामले में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर लापरवाही बरतने और मामले को दबाने के आरोप लगाती रही है। वहीं अब भाजपा इस मुद्दे को लेकर सडक़ पर उतरने की तैयारी में है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतक युवक धनप्रसाद के पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिए जंगी प्रदर्शन का एलान किया है।    सागर में दलित युवक का जिंदा जलाने के मामले में अब भाजपा ने सडक़ पर उतरने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को सागर में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन कर सरकार से पीडि़त परिवार को न्याय की मांग की जाएगी। शिवराज सिंह चौहान ने इस बारे में कहा कि सागर में दलित नौजवान धनप्रसाद अहिरवार को जिंदा जला दिया गया। अकेला धनप्रसाद का परिवार उस मोहल्ले में रहता था जिसे कई दिनों से परेशान किया जा रहा था। दलित नौजवान ने सरकार से बार-बार गुहार लगाई, लेकिन उसे सुरक्षा नहीं मिली और अंतत: बदमाशों के हौसले इतने बढ़ गए कि घर में घुसकर उसको जिंदा जला दिया। शिवराज ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने ढंग से ईलाज की व्यवस्था नहीं की। भाजपा के दबाव में सरकार इलाज के लिए भोपाल लाई और फिर अनुसूचित जनजाति आयोग के दबाव में दिल्ली ले गई। शिवराज ने कमलनाथ सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सरकार में सुरक्षा नहीं, इलाज की व्यवस्था नहीं। घटना को दबाने की कोशिश में धन प्रसाद अहिरवार की जिंदगी चली गई। इस सरकार में ऐसे कई धनप्रसाद अहिरवार प्रताडि़त किए जा रहे है। अन्याय की अति और जुर्म की पराकाष्ठा है। इसलिए भाजपा 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे इस ज़ुल्म के खिलाफ सागर में जंगी प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि यह जंगी प्रदर्शन अन्याय के खिलाफ एक शंखनाद है। शिवराज ने प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की है। 

Kolar News

Kolar News 27 January 2020

भोपाल। गत दिनों सागर में एक दलित युवक को जिंदा जलाने की घटना को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा आगामी 28 जनवरी को सागर में जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव भी शामिल होंगे। यह जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र सिंह ने शनिवार को मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि गत दिनों एक सम्प्रदाय विशेष के लोगों ने दलित समाज के धनप्रसाद अहिरवार को घर में घुसकर जिंदा जला दिया था, इसके बाद सरकार ने अपराधियों को पकडऩे में लापरवाही और धनप्रसाद को समुचित इलाज भी नहीं दिया। अंतत: उनकी दुखद मौत हो गयी। भाजपा ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और पार्टी पीडि़त परिवार को न्याय दिलाए बिना चैन से नहीं बैठेगी। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार के दलित विरोधी चेहरे को उजागर किए बिना चैन से नहीं बैठेंगे। आगामी 28 जनवरी को भाजपा सागर में राज्य सरकार की तुष्टीकरण और दलित विरोधी नीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेगी।

Kolar News

Kolar News 25 January 2020

भोपाल। वीर सावरकर की फोटो वाली कॉपियां स्कूल के बच्चों को दिये जाने के मामले में निलंबित किए गए प्राचार्य केरावत को हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है और उन्होंने स्कूली छात्रों द्वारा किए गए स्वागत के साथ एक बार फिर कार्यभार संभाल लिया है। इस मामले को नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने उन सरकारी अधिकारियों के लिये सबक बताया है, जो कांग्रेस नेताओं और सरकार की जी हुजूरी में लगे हुए हैं।रतलाम जिले के मनवासा में स्थित सरकारी हाईस्कूल के प्राचार्य आरएन केरावत को स्कूल के बच्चों को वीर सावरकर की तस्वीरों वाली कॉपियां बांटने के मामले में निलंबित कर दिया गया था, लेकिन हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद उन्होंने दोबारा ज्वाइन कर लिया है। इस प्रकरण को एक सबक बताते हुए नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि रतलाम प्रवास के दौरान जब कार्यकर्ताओं ने इस मामले की जानकारी दी, तो मैंने उन्हें हाईकोर्ट जाने की सलाह दी थी। बुधवार को उन्हें हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है। भार्गव ने आगे लिखा है कि हम पूरी मुखरता के साथ पीड़ितों के साथ हें और न्यायालय में भी हमारी जीत होगी। उन्होंने कहा है कि न्यायालय से प्राचार्य केरावत को मिला स्टे जी-हुजूरी करके गलत निर्णय लेने वाले अधिकारियों के लिये सबक है।  

Kolar News

Kolar News 24 January 2020

जबलपुर। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु राव सदाशिव कोकजे शुक्रवार को जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ आंदोलन करने वालों पर देश को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल सीएए से जोड़ रहे हैं, ताकि देश को धर्म के आधार पर बांटकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकी जा सकें। विहिप अध्यक्ष कोकजे जबलपुर में आयोजित तीन दिवसीय महाकोशल प्रांत की बैठक व अभ्यास वर्ग में शिकरत करने के लिए शुक्रवार को जबलपुर पहुंचे हैं। वे यहां विहिप कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने शुक्रवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश की संसद में पारित कानून को कोई भी राज्य पारित करने से इनकार नहीं कर सकता है। यदि ऐसा करते हैं तो संवैधानिक संकट होगा और राज्य सरकार को बर्खास्त भी किया जा सकता है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सीएए का विरोध कर रहे हैं। विरोध करना गलत नहीं है, लेकिन वे इस विरोध में धर्म की बात लेकर आ रहे हैं। यह देश को धर्म के आधार पर बांटने की साजिश मात्र है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी आरोप लगा रहे हैं कि देश में हिटलरशाही है। यदि देश में हिलटरशाही होती तो क्या वे आंदोलन कर पाते। इस आंदोलन में देश की अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी की कहीं कोई बात नहीं है, जबकि इन मुद्दों पर विपक्षी दलों को आंदोलन करना चाहिए, लेकिन यह आंदोलन केवल सीएए के मुद्दे को लेकर है। विहिप अध्यक्ष ने राम मंदिर को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर विशाल राम मंदिर बने, केवल यही उनका उद्देश्य है। मंदिर के संचालन में विहिप को कोई रुचि नहीं है। मंदिर का संचालन तो संतों के द्वारा ही किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 24 January 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ सतत अभियान चलाया जा रहा है। राज्य को 15 सालों की भाजपा राज की सरपरस्ती में अपराधों और माफिया के गढ़ में तब्दील कर दिया गया था। मप्र में कमलनाथ सरकार को विरासत में गुंडा और माफिया राज मिला था, लेकिन अब प्रदेश में माफियाराज को खत्म करने का काम कमलनाथ सरकार कर रही है। यह बात शुक्रवार को मप्र के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कही है।    प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने प्राथमिक रूप से प्रदेश में 11 प्रकार के माफियाओं को चिन्हित किया गया है। जिसमें ड्रग माफिया, भू माफिया, फिरौती माफिया, शराब माफिया, मिलावट माफिया, चिटफण्ड माफिया, अवैध कालोनी माफिया, ब्लैकमेल माफिया, माइनिंग माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया और सहकारी माफिया जिनके खिलाफ समूचे प्रदेश में व्यापक रुप से कार्यवाही की जा रही है।    इस दौरान मंत्री शर्मा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने शिवराज सिंह पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जिस ट्रक के पीछे 'चौहान' लिखा होता था, उसे कोई नहीं रोकता था। पिछले 15 साल में भू माफिया, वसूली-फिरौती, मिलावट, ब्लैकमेल, रेत, माइनिंग, ट्रांसपोर्ट, सहकारिता माफिया पनपे। जीतू सोनी जैसे माफिया, जिन्होंने पत्रकारिता को भी शर्मसार किया। ऐसे माफिया पर कमलनाथ सरकार कार्रवाई कर रही है। प्रदेश में अलग-अलग 1053 मामलों में माफिया पर कार्रवाई की गई है। हमने इसकी शुरुआत शुद्ध के लिए युद्ध अभियान से की थी।   

Kolar News

Kolar News 24 January 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कमनलाथ सरकार ने छोटे-छोटे बच्चों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं अन्य कार्यों से सम्बद्ध नहीं होंगे। इस सम्बंध में गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिये हैं।  आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अब एकीकृत बाल विकास योजना के कार्यों के अतिरिक्त अन्य कार्यों में संबंद्ध नहीं किया जायेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं।गौरतलब है कि वर्तमान में प्रदेश में 80 हजार 160 आंगनबाड़ी केन्द्र तथा 1270 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत हैं। इनमें पढ़ाने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा इन केन्द्रों के माध्यम से शून्य से 6 वर्ष तक के बच्चों को पूरक पोषण आहार देकर सुपोषित करने एवं शाला पूर्व शिक्षा प्रदाय करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाता है। इसके अतिरिक्त गर्भवती और धात्री माताओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदाय की जाती हैं, जिसकी निरन्तरता एवं अतिकम वजन वाले बच्चों की विशेष देखभाल की जाती है।अभी तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को गैर आईसीडीएस कार्यों में भी संबद्ध किया जाता रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका द्वारा अन्य कार्य नहीं करने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाती रही है। ऐसा होने से आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेवाएं लम्बे समय तक प्रभावित हो रही थीं। साथ ही, बच्चों के पोषण स्तर में सुधार भी बाधित होता है। इसे पुन: ठीक करने में काफी समय एवं अतिरिक्त प्रयासों की आवश्यकता होती थी, जो उन बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं था, इसलिये कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अन्य कार्यों से मुक्त किया गया है।

Kolar News

Kolar News 23 January 2020

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को एक बार फिर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा है कि किसको नागरिकता देना है, यह अधिकार केंद्र है, फिर इस कानून की आवश्यकता क्या थी। भाजपा इस देश के मुसलमानों को डराना चाहती थी, इसलिए सीएए लाया गया।पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को भोपाल में मीडिया से बातचीत में कहा है कि पूरे देश में इस समय सीएए, एनआरसी और एनपीए पर चर्चा चल रही है। भारत के संविधान की मूल भावना सामाजिक न्याय, हर व्यक्ति को समान अधिकार अधिकार देना है और यह हर धर्म और हर जात के लिए है। केंद्र सरकार को किसको नागरिकता देना था, जो सीएए की जरूरत पड़ी। ये कानून इसलिए लाए हैं कि भाजपा को देश के मुसलमानों को डराना है। एक ओर आरएसएस कहती है कि जिसने भारत में जन्म लिया, वह हिन्दू है। ये लोग कभी कहते हैं कि आरक्षण बंद हो तो कभी कहते हैं नही बंद हो।दिग्विजय सिंह ने कहा कि एनआरसी को असम में लागू कर गलती हुई, फिर देश में लागू करने की बात कर रहे हैं। पीएम इस मामले पर खुद झूठ बोलते हैं। इस बात को दावे से बोल रहा हूं कि देश का हिन्दू मुस्लिम और सिख-ईसाई राष्ट्रभक्त हैं। भाजपा के राष्ट्रवाद का मापदंड सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नजरों में दिग्विजय सिंह देशद्रोही है। मोदी सरकार में इंटेलिजेंस फैलयर की जांच नहीं होती है, आज के समय एक वर्ग को टारगेट किया जा रहा है। देश के सभी धर्म के लोगों ने आजादी दिलाई, देश की अनेकता में एकता देश की पहचान है, जिसे मोदी-शाह बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का मुसलमान डरा हुआ है। वह राजनीतिक दल और पुलिस से निराश है, वह न्यायपालिका की तरफ देख रहा है। आज देश के लोगों में इसको लेकर रोष हैं। सीएए के खिलाफ आज पूरा आंदोलन महिलाओं और बच्चों के हाथ मे चला गया है। मैं इसके खिलाफ प्रदेश में  दौरा करूंगा, ताकि देश में सनातनी परम्परा को जिंदा रखा जा सके। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करूंगा कि इन लोगों की बात में नहीं आए, ये लोग बहकावे में लाकर लोगों से वोट वसूलते हैं। दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ के ब्यावरा में हुई घटना को लेकर कहा कि भाजपा के लोग वह दंगा करवाना चाहते थे, वह भाजपा के कार्यकर्ता ने डीएम को गाली दी थी और एसडीएम को लात मारकर बाल खिंचे थे। इसीलिए इतना बड़ा बवाल हुआ।

Kolar News

Kolar News 23 January 2020

भोपाल। सागर जिले में जिंदा जलाए गए अनुसूचित जाति के युवक धनप्रसाद की दिल्ली में ईलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक की मौत के लिए भाजपा, प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है और मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रही है। वहीं अब प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने युवक की मौत पर दुख जताते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।    मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर युवक की मौत पर दुख व्यक्त कर परिजनों को संवेदनाएं व्यक्त की है और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा ‘सागर निवासी युवक धनप्रसाद अहिरवार की दिल्ली में इलाज के दौरान दु:खद मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। दु:ख की इस घड़ी में परिवार के साथ सरकार खड़ी है। परिवार की हर संभव मदद के निर्देश’।

Kolar News

Kolar News 23 January 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में रविवार को निकाली जा रही रैली में शामिल भाजपा नेताओं की पिटाई करने वाली राजगढ़ कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी। इसके लिए भाजपा कोर्ट जाएगी। घटना का जायजा लेने के लिए भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को सुबह राजगढ़ के लिए रवाना हो गया है। घटना के संबंध में थाने में आवेदन दिया जाएगा। यदि पुलिस मामला दर्ज नहीं करती है तो भाजपा कोर्ट की शरण लेगी। इधर कांग्रेस ने इस घटना के लिए भजापा को ही जिम्मेदार ठहराते हुुए महिला अधिकारियों के साथ दुव्र्यवहार के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस-भाजपा की लड़ाई में फिलहाल अधिकारियों पर गाज गिरना टल गया है। बता दें कि राजगढ़ जिले के ब्यावरा में भाजपा नेताओं द्वारा सीएए के समर्थन में रैली निकाली जा रही थी। प्रशासन ने धारा 144 लगा दी। भाजपा नेता हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान भारी पुलिस बल की मौजूगी में कानून-व्यवस्था संभालने के लिए कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। भीड़ नारेबाजी कर रही तभी प्रिया वर्मा ने भाजपा नेता की मारपीट की। इसके बाद कलेक्टर ने भी भाजपाईयों पर हाथ साफ किए। इसके बाद हालात बेहद खराब हुए। अफसरों द्वारा की गई मारपीट के तत्काल वीडियो वारयल हो गए। मारपीट की इस घटना की प्रशासनिक अधिकारी भी दबी जुवान से निंदा कर रहे हैं। हालांकि शासन ने अभी इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया है। इधर भाजपा ने राजगढ़ पिटाई कांड को लेकर बड़े आंदेालन की तैयारी कर ली है। पूर्व मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में विधायक ऊषा ठाकुर, जीतू जिराती, वंशी लाल गुर्जर का प्रतिनिधि मंडल राजगढ़ पहुुंच रहा है।मुख्यमंत्री ने विदेश में मांगी रिपोर्टमुख्यमंत्री कलमनाथ लंदन में हैं। घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने पूरी रिपोर्ट मांगी। उन्होंने तत्काल एक्शन के निर्देश दिए। बताया गया कि मंत्रालय के शीर्ष अफसरों ने मामले को संभाल लिया है। जिसकी वजह से फिलहाल राजगढ़ की घटना को लेकर किसी भी बड़े अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होगी। ज्यादा विरोध होने पर पुलिस एवं प्रशासन के कुछ अधिकारी एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती हैै।जेपी नड्डा ने मांगी रिपोर्टराजगढ़ की घटना को लेकर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को सुबह रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह से भी इस संबंध में चर्चा की है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी हाईकमान को घटना से अवगत कराया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज चुनाव हो रहा है। नड्डा अभी कार्यकारी अध्यक्ष है। उनका अध्यक्ष बनना तय है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सीएए के समर्थन में रैली करने और राजगढ़ के पार्टी नेताओं से मिलने के लिए नड्डा सबसे पहले मप्र का दौरा कर सकते हैं।वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्याक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह लोकतंत्र का काला दिन है। हाथ में तिरंगा लेने और भारत माता की जय बोलने पर कलेक्टर ने मारा है। भाजपा पुलिस में आवेदन देकर अफसरों पर एफआईआर दर्ज कराएंगे। यदि नहीं हुई तो प्रमाण लेकर कोर्ट जाएंगे। मुख्यमंत्री बताएं कि क्या ऐसे आदेश उन्होंने दिए हैं।

Kolar News

Kolar News 20 January 2020

इंदौर। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सोमवार को अपने इंदौर प्रवास के दौरान यहां वेयर हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान वेयर हाउस के आसपास गंदगी देख खाद्य मंत्री भडक़ गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंन नगर निगम के अधिकारियों को बुलाकर वहां सफाई करवाई। इस दौरान उन्होंने खुद भी फावड़ा उठाकर सफाई की।  दरअसल, खाद्य मंत्री सरकारी खाद्यान्य का निरीक्षण करने वेयर हाउस पहुंचे थे, लेकिन वहां गंदगी देख उन्होंने न केवल अधिकारियों को फटकार लगाई, बल्कि खुद ही फावड़ा लेकर सफाई करने के लिए मैदान में उतर गए। उन्होंने वेयर हाउस से सटे नाले से गंदगी निकाली और एक जगह एकत्रित की। इसके बाद उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को कचरा उठाने के निर्देश दिए। खाद्य मंत्री ने वेयर हाउस में मौजूद अधिकारियों फटकार लगाते हुए कहा कि जिस तरह हम अपने घरों को साफ सुथरा रखते हैं, उसी तरह अपने कार्यस्थल की सफाई रखना हमारा कर्तव्य है।

Kolar News

Kolar News 20 January 2020

भोपाल। राजगढ़ घटना के बाद मध्य प्रदेश में सियासी भूचाल मचा हुआ है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जता रहे है और सरकारी अधिकारियों पर सरकार की गुलामी करने का आरोप लगा रहे है। भाजपा नेताओं के आरोपों और बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए निशाना साधा है।    मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्षा शोभा ओझा ने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव द्वारा रतलाम में प्रशासनिक महिला अधिकारियों के विरुद्ध दिया गए भडक़ाऊ बयान और राजगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महिला अधिकारी पर किए गए हमले पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेताओं का इस तरह का व्यवहार यह बताता है कि भाजपा और उसके नेता, नियोजित तरीके से प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव डालकर अवैधानिक और गलत कामों को उनसे पूरा करवाना चाहते हैं। जिनकी पिछले 15 सालों में उनको आदत पड़ गई है, लेकिन अब कमलनाथ सरकार की सख्ती के चलते, उनकी मनमानी न चल पाने से उत्पन्न हताशा में वे बुरी तरह से छटपटा रहे हैं।   आगे शोभा ओझा ने कहा कि केवल गोपाल भार्गव ही नहीं, शिवराज सिंह चौहान, राकेश सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा आदि सभी नेता, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिस पर दबाव डालकर, अपने उन गलत कामों को पूरा करवाने की कोशिश कर रहे हैं। जिनकी वजह से यह प्रदेश न केवल पूरे देश में बदनाम हुआ बल्कि यहां की तरक्की भी पूरी तरह से अवरुद्ध रही है। पूरे 15 वर्षों तक यह प्रदेश बीमारू बना रहा और इसकी तुलना बिहार और झारखंड से होती रही। 

Kolar News

Kolar News 20 January 2020

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्भया दुष्कर्म मामले में नाबालगि दोषी को भी फांसी पर देने की वकालत की है। इसके साथ ही उन्होंने वकील इंदिरा जयसिंह पर निशाना साधते हुए उनके द्वारा दिये गये बयान को अपराधियों के हौसले बढ़ाने वाला बताया है।  उन्होंने रविवार को ट्वीट के माध्यम से कहा है कि निर्भया बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध में शामिल वो नरपिशाच सिर्फ नाबालिग होने की वजह से छूट गया, मेरे हिसाब से उसको भी फाँसी की सजा होनी चाहिए। मेरा भारतीय संसद से निवेदन है कि जल्द से जल्द कानून में बदलाव करें, ताकि ऐसे नराधम समाज में खुले न घूमने पाएं। शिवराज ने अपने दूसरे ट्वीट में नर्भया मामले में दोषियों की फांसी को लेकर वकील इंदिरा जयसिंह द्वारा दिए गए बयान को लेकर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से पूछा है कि इंदिराजी, वकील कब से बिन मांगी सलाह देने लगे? ऐसी मानसिकता के चलते ही अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। मानवाधिकार मानवों के होते हैं, दानवों के लिए नहीं। कभी आपने इन बेटियों के बारे में सोचा? क्या आपको पता भी है कि ऐसी कितनी निर्भया आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रही हैं? उन्होंने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा है कि इंदिराजी का सोनिया जी का तारीफ करना तो बनता ही है। मुझे इसमें जरा भी अचरज नहीं है। मैं निर्भया की मां की हिम्मत को प्रणाम करता हूं, जो अपनी बेटी के न्याय के लिए निरंतर लड़ती रहीं। पूरा देश आप के साथ है। मुझे उस दिन की प्रतीक्षा है जब सारे नराधम फांसी के फंदे पर लटका दिए जाएंगे।शिवराज ने कपिल सिब्बल को दी बधाई वहीं, शिवराज ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील कपिल सिब्बल को सीएए का समर्थन करने पर बधाई है। उन्होंने रविवार को ट्वीट के माध्यम से कहा है कि आखिर सच को कभी न कभी सामने आना ही था। मैं कपिल सिब्बल जी को बधाई देता हूं कि उन्होंने सच का साथ दिया। मुझे लगता है कि कैप्टन अमरिन्दर जी और मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को और कांग्रेस शासित राज्यों को सिब्बल जी से बात करनी चाहिए और सीएए की बारीकियों को समझना चाहिए।शिवराज ने अपने अगले ट्वीट में लिखा है कि अगर कांग्रेस नहीं चाहती है कि सीएए लागू हो तो राहुल गांधी जी और सोनिया जी को ये बात साफ कर देनी चाहिए की आखिर वे जो शरणार्थी पड़ोसी देशों में अपने धर्म की वजह से प्रताडि़त होकर भारत में रह रहे हैं, उनका क्या करना चाहिए? क्या उनको वापस पाकिस्तान भेज देना चाहिए?

Kolar News

Kolar News 19 January 2020

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अपारबल सिंह ‘ठाकुर साहब’ का राजधानी भोपाल की एक अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे एवं दो तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव लहरौली जिला भिण्ड में होगा। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।    शिवराज सिंह चौहान ने संघ के वरिष्ठ प्रचारक अपारबल सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है। शिवराज ने रविवार सुबह ट्वीट कर लिखा ‘भारत माता ने अपना सच्चा सपूत खोया है। श्रद्धेय अपारबल सिंह जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से भारत माता की चरणों की सेवा में समर्पित कर दिया था। उनका पूरा जीवन त्याग, तपस्यामय था। बचपन से मुझे उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला था’।   एक अन्य ट्वीट कर शिवराज ने लिखा ‘वह सबको बहुत स्नेह करते थे। बहुत सहज, सरल और समर्पित थे। संघ के प्रचारक के नाते जो भी दायित्व उनको दिया गया, उसको पूरी कुशलता, कर्मठता और परिश्रमपूर्वक उसको निभाया। ऐसे मां भारती के भक्त, संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रीमान अपारबल सिंह जी के चरणों में मेरी विनम्र श्रद्धांजलि’!   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने उन्हें संघ कार्यालय 'समिधा' पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। राकेश सिंह ने ट्वीट कर लिखा ‘@RSSorg के वरिष्ठ प्रचारक श्रद्धेय अपरबल सिंह जी के निधन पर आज भोपाल स्थित संघ कार्यालय 'समिधा' पहुंचकर उनके श्री चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की’। 

Kolar News

Kolar News 19 January 2020

भोपाल। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को सुबह भोपाल में प्रदेश की संस्कृति एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ के घर ब्रेकफास्ट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें चुना है, उसके विश्वास पर हमें खरा उतारना पड़ेगा। राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है, लेकिन अभी हर क्षेत्र में बहुत काम होना बाकी है। दरअसल, मध्यप्रदेश में इन दिनों डिनर डिप्लोमेसी के तहत कांग्रेस के नेता अपनी एकजुटता दिखाने में व्यस्त है। इसी के तहत सभी कमलनाथ सरकार के मंत्री वरिष्ठ नेताओं के घर अपने घर डिनर, लंच और नाश्ते पर बुला रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को सुबह ज्योतिरादित्य सिंधिया मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ के बंगले पर नाश्ते के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत से बातचीत भी की। प्रदेश के विकास को लेकर सरकार को राय देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विकास को लेकर अभी तक उनसे कोई चर्चा नहीं की है और उन्होंने भी इस संबंध में सरकार के कामकाज में कोई दखल नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर मंत्री विकास को लेकर उनसे राय लेंगे तो वे जरूर देंगे। उन्होंने राज्यसभा भेजने के सवाल पर कहा कि उन्हें पद की चाह कभी नहीं रही। वे राजनीति को जनसेवा का माध्यम मानते हैं और जनता के लिए हमेशा काम करते रहेंगे।चरणवंदना करती नजर आईं मंत्री इमरती देवीज्योतिरादित्य सिंधिया जब मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ के निवास पर ब्रेकफास्ट करने पहुंचे तो वहां प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी भी मौजूद थी। उन्होंने सिंधिया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस दौरान कई स्थानीय कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। हालांकि, किसी मंत्री द्वारा सिंधिया की चरणवंदना का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले ग्वालियर में एक कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच पर कमलनाथ सरकार के खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। इसके अलावा अधिकारियों, कार्यकर्ताओं के चरणवंदना के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Kolar News

Kolar News 19 January 2020

भोपाल। तीन दिवसीय प्रदेश दौरे पर भोपाल पहुंचे पूर्व सांसद और दिग्गज कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार सुबह पीचई मंत्री सुखदेव पांसे के निवास पर पहुंचे। यहां सिंधिया ने मंत्री पांसे के साथ नाश्ता किया और राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। कमलनाथ समर्थक मंत्री के घर जाकर सिंधिया की मुलाकात करने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं सिंधिया को भोपाल आए 24 घंटे बीत चुके है लेकिन अब तक सीएम कमलनाथ से उनकी मुलाकात नहीं हुई है। गुरूवार रात को मंत्री गोविन्द सिंह के बंगले पर डिनर पार्टी में सिंधिया मौजूद रहे लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह डिनर में नहीं पहुंचे थे।    शुक्रवार सुबह मंत्री सुखदेव पांसे के निवास से बाहर निकलते हुए सिंधिया ने मीडिया से बातचीत में इस मुलाक़ात को लेकर कहा कि उनके मंत्री पांसे से पुराने सम्बन्ध हैं, राजनीति में मकसद होता है, लेकिन मैं राजनीति में नहीं जनसेवा में हूं। सिंधिया ने कहा मैं जब भी आता हूं, सभी से मुलाकात करता हूँ। आजकल के जमाने में राजनीति में मकसद होता है, लेकिन मैं राजनीति में नहीं जनसेवा में हूँ। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने की उठ रही मांगों को लेकर सिंधिया ने कहा मैंने स्वत: के लिए कभी कोई मांग नहीं रखी, जनता की मांग उठाई है। मेरा दायित्व है कि मध्य प्रदेश का विकास हो, जिन मुद्दों को लेकर हम सरकार में आये हैं उन पर हम खरा उतरे। सोनिया गाँधी की मुलाक़ात को लेकर सिंधिया चुप्पी साध गए, वहीं डिनर मीटिंग में मुख्यमंत्री कमलनाथ के न पहुँचने और उनसे मुलाक़ात न हो पाने पर सिंधिया ने कहा कि हर बार मुलाकात हो जरुरी नहीं है।

Kolar News

Kolar News 17 January 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) प्रशासक अशोक सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में सरकार ने गुरुवार देर रात आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि कमलनाथ सरकार बनने के बाद ग्वालियर निवासी कांग्रेस नेता अशोक सिंह को राज्य सहकारी बैंक मर्यादित का प्रशासक बनाया गया था।    कमलनाथ सरकार के शासनकाल में यह पहली राजनैतिक नियुक्ति थी। जिसके बाद अब कमलनाथ सरकार ने उन्हें मंत्री पद के दर्जे से नवाजा है। गौरतलब है कि अशोक सिंह 2019 लोकसभा चुनाव से ग्वालियर सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अशोक सिंह को पिछले 5 चुनावों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। अशोक सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे हैं। 

Kolar News

Kolar News 17 January 2020

भोपाल। भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा और पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की माता रमादेवी शर्मा का गुरुवार देर रात उपचार के दौरान निधन हो गया। रमादेवी लंबे समय से बीमार थीं और उनका उपचार राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार देर रात उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इस घटना से पूरे मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में शोक की लहर है। रमादेवी का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम सिरोंज में किया जाएगा।   मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधायक उमाकांत शर्मा की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त कर परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त की है। सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा ‘सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा की पूज्य माताजी श्रीमती रमादेवी शर्मा के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनो को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी रमादेवी शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा ‘सिरोंज विधायक श्री उमाकांत शर्मा जी की पूज्य माताजी श्रीमती रमादेवी शर्मा के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति’।    भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रमादेवी के निधन पर ट्वीट कर लिखा ‘विनम्र श्रद्धांजलि !!! पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा जी एवं सिरोंज विधायक श्री उमाकांत शर्मा जी की माताजी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करे! ॐ शांति’!   नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर लिखा ‘पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा जी एवं सिरोंज विधायक श्री उमाकांत शर्मा जी की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति’। 

Kolar News

Kolar News 17 January 2020

भोपाल। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर लगातार संविधान, देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे और लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप लगाया है। पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह गुरुवार को मीडिया को जारी अपने बयान बयान में कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ वामपंथ का अभियान जारी रहेगा। मापका अन्य वामपंथी दलों और धर्मनिरपेक्ष जनवादी ताकतों के साथ मिलकर सविंधान और देश के लोकतांत्रिक ढांचे को बचाने का अभियान तेज करेगी। माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कह रहे हैं कि वे सीएए और एनआरसी के जरिए किसी भी नागरिकता प्रभावित नहीं होगी, लेकिन पिछले दिनों इंदौर में सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा था कि सीएए हिंदुत्व का आखिरी एजेंडा है। इससे सरकार के मंसूबे उगाजर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी माह का अंतिम पखवाड़ा ऐतिहासिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। पार्टी इसे लोकतंत्र, संविधान और धर्मनिरपेक्षता बचाने के आव्हान के साथ मनायेगी।जसविंदर सिंह ने बताया कि आगामी 23 जनवरी नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिन है। पार्टी इसे व्यापक भागीदारी के साथ लोकतंत्र दिवस के रूप में मनायेगी। वहीं, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस दिन विभिन्न स्थानों और गांवों में संविधान की बुनियादी प्रस्थापना का वाचन कर इसे बचाने का संकल्प के रूप में मनायेगी, जबकि 30 जनवरी शहादत दिवस है। आज भी भाजपा और उससे जुड़े लोग राष्ट्रपिता के हत्यारे नाथूराम गौडसे को महिमामंडित करने में लगे हुए हैं। पार्टी ने इसे फासीवादी और साम्प्रदायिकता विरोधी दिवस के रूप में मनाने का आव्हान किया है। माकपा ने अपनी इकाइयों को व्यापक भागीदारी करने का आव्हान किया है।

Kolar News

Kolar News 16 January 2020

भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार से तीन दिनों के मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान सिंधिया प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा सिंधिया राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के यहां डिनर पार्टी में भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी डिनर का न्योता भेजा गया है। सभी मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों के साथ सपा, बसपा और निर्दलीय विधायकों को भी डिनर में शामिल होने का न्योता भेजा गया है।   गोविंद सिंह के घर पर हो रहे इस भोज कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं के डिनर डिप्लोमेसी के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इन सब के बीच गुरुवार को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने डिनर पार्टी को लेकर बयान दिया है। मंत्री गोविंद सिंह ने कहा है कि नए साल में मैंने सभी मन्त्री- विधायकों को डिनर पर बुलाया है। इस डिनर में सिंधिया भी शामिल हो रहे है यह अच्छी बात है। मुख्ममंत्री कमलनाथ को भी भोज में बुलाया है। डिनर को राजनीति से जोडऩा सही नहीं है। बता दें कि लंबे समय बाद किसी डिनर पार्टी में मुख्यमंत्री कमलनाथ और सिंधिया एक साथ होंगे। इस डिनर डिप्लोमेसी के जरिए सिंधिया अपने शक्ति प्रदर्शन की कोशिश में हैं, ताकि प्रदेश से राज्यसभा के लिए खाली होने वाली एक सीट पर उनकी दावेदारी मजबूत हो जाए। इसके अलावा डिनर कार्यक्रम में सिंधिया और कमलनाथ के बीच राजनीतिक हालातों को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद हैं। प्रदेश में निगम मंडलों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी डिनर में चर्चा हो सकती हैं।

Kolar News

Kolar News 16 January 2020

भोपाल। दीपिका पादुकोण द्वारा एसिड सर्वाइवर पर बनी फिल्म छपाक को कमलनाथ सरकार द्वारा टैक्स फ्री किए जाने के बाद प्रदेश की सियासत को गरमा दिया था। विपक्ष ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी और अजय देवगन की देशभक्ति आधारित फिल्म तानाजी को भी टैक्स फ्री करने की मांग की थी। प्रदेश सरकार द्वारा तानाजी को टैक्स फ्री नहीं किए जाने पर गोपाल भार्गव ने अपने गृहक्षेत्र स्थित सिनेमाघर में फिल्म का फ्री प्रदर्शन किया।    नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने विधानसभा में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि तानाजी फि़ल्म देश भक्ति पर आधारित फि़ल्म है। मैंने अपने सिनेमा घर में फि़ल्म को फ्री किया है। इससे पहले गुरुवार सुबह गोपाल भार्गव ने एक ट्वीट किया था,जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘#Tanahaji फिल्म छत्रपति शिवाजी के साहसी एवं समर्पित सेनापति सूबेदार तानाजी मालुसरे की वीरगाथा पर आधारित है, जिसे देखकर लोग तानाजी की वीरता, त्यागपूर्ण जीवन से प्रेरणा ले सकेंगे। इस उद्देश्य से आज 4 शो में मेरे सिनेमाघर गणेश टाकीज गढ़ाकोटा में यह फि़ल्म नि:शुल्क दिखाई’। 

Kolar News

Kolar News 16 January 2020

भोपाल। देश भर में इन दिनों नागरिकता संसोधन अधिनियम को लेकर हंगामा मचा हुआ है। अन्य राजनीति दल केन्द्र सरकार पर मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने का आरोप लगा रहे है। इन सब के बीच मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी केन्द्र शासित भाजपा सरकार पर हमला बोला है। सीएम कमलनाथ ने केन्द्र सरकार पर वास्तविक मुद्दों पर ध्यान नहीं देने और देश की जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है।    मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार सुबह ट्वीट कर केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे। सीएम कमलनाथ ने एक के बाद लगातार दो ट्वीट कर केन्द्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा ‘रोजग़ार ग़ायब , बेरोजग़ारी चरम पर , नौकरियाँ ग़ायब , महंगाई दर चरम पर , खाद्य पदार्थ महँगे , सब्ज़ी -दाल -खाने का तेल - प्याज़ सब महँगे , गिरती जीडीपी , व्यापार-व्यवसाय तबाही की कगार पर। अभी भी वास्तविक मुद्दों पर ध्यान नहीं, देशवासियो को गुमराह व भ्रमित करने का काम जारी। अबकी बार महंगाई पर वार जैसे नारे ग़ायब। यह है मोदी सरकार की हक़ीक़त’। 

Kolar News

Kolar News 15 January 2020

रतलाम। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार द्वारा चलाई जा रही माफिया मुक्त मुहिम को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कमलनाथ सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि 15 साल से कांग्रेस घर में बैठी थी, खाली बर्तन बजने लगे तो अब माफिया मुक्त मुहिम के बहाने वसूली पर उतर गई है। मंगलवार को कैलाश विजयवर्गीय ने रतलाम से दूधाखेड़ी माताजी जाते वक्त जावरा में मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही।     कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाते हुए कहा कि अफसरों ने भी पैसा देकर अपनी पोस्टिंग करवाई है। इसलिए 10 लोगों को नोटिस देकर एक का निर्माण तोड़ रहे है और फिर बाकि 9 लोगों से वसूली करने में लगे हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा सरकार यदि वास्तविकता में माफियाओं पर कार्रवाई करेगी तो उसका समर्थन करेंगे लेकिन कार्रवाई की आड़ में अवैध वसूली होगी तो उसके खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। 

Kolar News

Kolar News 14 January 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव से पहले एक बार फिर ईवीएम मशीन की विश्वसीनयता पर सवाल उठने लगे है और चुनाव ईवीएम मशीन की बजाय मतपत्र से कराए जाने की मांग हो उठ रही है। मंगलवार को कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक दल ने राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त से मुलाकात कर आगामी निकाय चुनाव ईवीएम के स्थान पर मतपत्र से कराए जाने की मांग की। इस दौरान उनके साथ उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चन्द्र्रप्रभाष शेखर, महामंत्री राजीव सिंह और उपाध्यक्ष प्रकाश जैन मौजूद रहे।     कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने बताया कि मप्र कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्य निर्वाचन आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया अपेक्षित है एवं पिछले चुनाव का मतदान ईवीएम मशीन के द्वारा संपन्न हुआ था। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में विधान सभा चुनाव 2018 एवं लोकसभा चुनाव 2019 में ईवीएम से हुए मतदान का अनुभव संतोषजनक नहीं रहा है। कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में यह भी कहा है कि प्रदेश की आमजनता में ईवीएम मशीन को लेकर कई प्रकार की भ्रान्तियां उत्पन्न हो रही है। ऐसी स्थिति में आगामी नगरीय निकाय के समस्त चुनाव ईवीएम के स्थान पर मतपत्र के द्वारा ही कराए जाने की व्यवस्था की जाए। कांग्रेस का कहना है कि नगरीय निकाय के समस्त चुनाव का मतदान ईवीएम से न कराकर मतपत्र छपवाकर चुनाव संपन्न कराए जाने से आमजनता को ही रही भ्रान्तियों का संतोषजनक उत्तर मिल सकेगा, जो कि न्यायोचित एवं न्यायहित में होगा।   

Kolar News

Kolar News 14 January 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहांनी पार्क में गत 35 दिन से धरने पर बैठे अतिथि विद्वानों के पंडाल में बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने करोसिन छिडक़र आग लगा दी। बताया जा रहा है कि सौ से अधिक अतिथि विद्वान पंडाल के अंदर सो रहे थे। उन्होंने आग लगते देख तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दमकल की गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, घटना को लेकर भाजपा ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा है, जबकि अतिथि विद्वानों ने इस आगजनी को उन्हें मारने की साजिश बताया है। गौरतलब है कि प्रदेश के अतिथि विद्वान अपने नियमितिकरण की मांग को लेकर बीते 35 दिन से भोपाल में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहानीपार्क में उनके पंडाल में रविवार की रात करीब दो बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कैरोसिन छिडक़कर आग दी, जिससे आग तेजी से फैली और पंडाल का एक हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पंडाल के अंदर सो रहे अतिथि विद्वानों ने आग जलते देख पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना देकर खुद ही आग बुझाना शुरू कर दिया। दमकलकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि आगजनी के वक्त 100 से अधिक अतिथि विद्वान गहरी नींद में सो रहे थे। कैरीसिन की गंध और धुएं से उनकी नींद खुल गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।आगजनी के घटना के बाद अतिथि विद्वान तलैया थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अतिथि विद्वानों ने घटना को लेकर कहा है कि वे 35 दिन से धरने पर बैठे हैं, लेकिन राज्य सरकार के कानों पर अब तक जूं नहीं रेंगी है। यह घटना सरकार की तरफ से उनके धरने को समाप्त कराने की साजिश है।इस घटना को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। शिवराज ने सोमवार को ट्वीट करते हुए आगजनी की इस घटना को अकल्पनीय बताया। उन्होंने लिखा है कि - पहले तो अतिथि विद्वानों की मांगें नहीं मानी जा रही और अब उन्हें जिंदा जलाने की साजिश! क्या शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर विरोध करना अपराध है? शासन-प्रशासन से मेरी मांग है कि इनकी सुरक्षा के उचित इंतजाम हों और दोषियों को तुरंत पकड़ा जाए। उन्होंने कहा है कि राज्य की राजधानी भोपाल में भी गुंडों का बोलबाला है। एक तरफ अंधेरे में अतिथि विद्वानों को आग के हवाले करने की कोशिश की गई वहीं दूसरी ओर कोलार क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने नागरिकों की कई गाडिय़ां फूँक डाली।    वहीं, गोपाल भार्गव ने अतिथि विद्वानों के पंडाल में आग की घटना की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर भोपाल में पिछले 35 दिनों से इस सर्द मौसम में धरने पर बैठे अतिथि विद्वान के पंडाल में आग लगा दी गयी, ताकि इनकी आवाज को दबाया जा सके। प्रदेश में जायज मांगों और हक के लिए लडऩा भी अब शायद अपराध है। सीएम कमलनाथ जी इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाएं।

Kolar News

Kolar News 13 January 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन और रैली निकालने के मामले में रविवार को देर शाम शहर के तीन थानों में करीब 500 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इनमें बिना अनुमति रैली निकालकर चक्काजाम करने पर टीटी नगर थाने में 150 लोगों पर, इकबाल मैदान में बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर तलैया थाने में 250 लोगों पर और बिना अनुमति रैली निकालने पर जहांगीराबाद थाने में सौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। डीआईजी इरशाद वली ने सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शहर में धारा 144 लागू होने के बावजूद बिना अनुमति सीएए के समर्थन और विरोध में धरना-प्रदर्शन किये गये। प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस और प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना की गई, इसलिए पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा है। इसीलिए तीन थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों को लेकर तीन प्रकरण बनाए गए हैं। इनमें सीएए के खिलाफ जिंसी से इकबाल मैदान तक बगैर अनुमति रैली निकालकर प्रदर्शन करने वाले आरोपित मोहसिन, माहरुख व अन्य करीब 100 महिला-पुरुषों के खिलाफ थाना जहांगीराबाद में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, सीएए के विरोध में बिना अनुमति इकबाल मैदान में सभाकर प्रदर्शन करने पर तलैया थाने में आरोपित तारिक, मूसा अहमद, मोहम्मद समीर, मोहम्मद आसिफ समेत करीब 250 लोगों खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसी तरह बगैर अनुमति रैली निकालकर, चक्काजाम करने पर टीटीनगर थाने में आरोपित माहरुख, मोहसिन, याकूब समेत 150 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा है कि अगर सीएए के समर्थन और विरोध में कोई भी बिना अनुमति का प्रदर्शन करेगा, उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

Kolar News

Kolar News 13 January 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के प्रश्न पत्र के सवालों को लेकर भील समाज में खासी नाराजगी पसरी हुई है। खंडवा में भील समाज के लोगों ने इसे लेकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई। इधर सागर में भी भील समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया।अब इस पूरे मामले में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने इस मामले पर सोमवार को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे शर्मनाक और आदिवासी समाज का अपमान बताया है। इससे पहले कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह और भाजपा विधायक राम दांगोरे भी इस पर आपत्ति जता चुके हैं।    नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर प्रश्न पत्र में भील जनजाति को लेकर पूछे गए सवाल पर एतराज जताया है। गोपाल ने ट्वीट कर लिखा ‘आदिवासियों का देश की आजादी के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ये हमारी संस्कृति के रक्षक है। एमपी पीएससी परीक्षा के प्रश्नपत्र में भोले भाले भीलों को आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जाना शर्मनाक और सम्पूर्ण आदिवासी समाज का अपमान है’।    उल्लेखनीय है कि इससे पहले चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह भी इस पर कड़ी आपत्ति जता चुके हैं और मुख्यमंत्री कमलनाथ से माफी मांगने की मांग कर चुके हैं। भील समाज से आने वाले पंधाना के विधायक राम दांगोरे ने भी एमपीपीएससी में इसे लेकर शिकायत करने की बात कही है। विधायक दांगोरे ने मांग की है कि जिसने भी यह प्रश्नपत्र तैयार किया है उसे तत्काल बर्खास्त किया जाए और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि भील समाज ने देश की आजादी की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और प्रश्नपत्र में आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।

Kolar News

Kolar News 13 January 2020

अनूपपुर। अनूपपुर जिला मुख्यालय में शासकीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के समीप लोक निर्माण विभाग परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा नवनिर्मित सर्किट हाउस लागत 262 लाख का लोकार्पण रविवार को प्रदेश के खनिज साधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप जायसवाल ने किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सर्किट हाउस जिले का मुकुट होता है। नवीन लोकार्पण से प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी। विकास के सभी कार्यो को गति दी जाएगी, जिसके लिए राशि की कमी नहीं आने दी जाएगी, ताकि विकास कार्य हो सके।    प्रभारी मंत्री जायसवाल ने कहा कि नवनिर्मित सर्किट हाउस के लोकार्पण से अनूपपुर मुख्यालय में आगन्तुकों को सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस अवसर पर विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि अनूपपुर के चौतरफा विकास के लिए कार्य हो रहा है। प्रभारी मंत्री का सहयोग अतुलनीय है। आने वाले समय में अनूपपुर की नवीन विकासशील छवि विकसित होगी। जिला मुख्यालय सहित जिले में आवश्यक सुविधाओं के लिए अधोसंरचना के कार्यो को गति देकर जिले के विकास के सार्थक प्रयास किए जाएंगे। जिला मुख्यालय होने के बाद एक सर्वसुविधायुक्त सर्किट हाउस की कमी वर्षों से महसूस की जा रही थी, जो आज लोकार्पण के साथ पूरी हो गई है।    कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि सर्किट हाउस को रमणीय तथा उत्कृष्ट बनाने के साथ ही उद्यान भी स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर कोतमा विधायक सुनील सराफ, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व नपाध्यक्ष अनूपपुर प्रेम कुमार त्रिपाठी, मंगलदीन साहू, जनपद अनूपपुर अध्यक्ष मंगल सिंह, पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 12 January 2020

जबलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को दोपहर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वे यहां नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले ही युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित होकर सीएए और एनआरसी के विरोध में तख्तियां लेकर केंद्रीय गृह मंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें आगे बढऩे से रोका और गिरफ्तार कर रांझी थाने पहुंचा दिया। तय कार्यक्रम के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से विमान द्वारा रविवार को जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत समेत अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे यहां से सीधे सभास्थल गैरीसन ग्राउंड पहुंचे, जहां कुछ ही देर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, अमित शाह के जबलपुर पहुंचने से पहले कांग्रेस और युवा कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता एकत्रित होकर हाथ में काले झंडे और तख्तियां लेकर एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें आगे बढऩे से रोका तो वे पुलिस से ही भिड़ गए। पुलिस ने 25 से अधिक नेताओं-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और फिलहाल सभी को रांझी थाने में बैठाया गया है। पुलिस का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को काले झंडे दिखाने की कोशिश में इन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

Kolar News

Kolar News 12 January 2020

भोपाल। मप्र में नई शराब नीति को लेकर मचे बवाल के बीच कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जनता के सामने झूठ परोसने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि उपदुकान खोलनें का निर्णय अवैध शराब की बिक्री और उससे होने वाली जनहानि को रोकने व इसके कारण होने वाले विवाद को रोकने के लिये लिया गया है। अधिसूचना में स्पष्ट है कि जहाँ अवैध शराब की तस्करी की रिपोर्ट है, वही उप दुकान को मंज़ूरी दी जाएगी।     मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने शुक्रवार जारी एक बयान में बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निरंतर शराब को लेकर नौटंकी व राजनीति कर रहे हैं। जब उनकी पार्टी सत्ता में थी और वह 13 वर्ष तक मुख्यमंत्री थे, तब उनकी सरकार ने शराब व्यवसाय को खूब बढ़ावा दिया और शराबबंदी की घोषणा कर अपने वादे से पलट गए। उन्होंने कहा कि यह निर्णय एक अच्छे उद्देश्य के साथ लिया गया है। नर्मदा नदी के आसपास व धार्मिक स्थल के आसपास उप दुकान को अनुमति नहीं मिलेगी।   आगे सलूजा ने कहा कि आज जब शिवराज व भाजपा सत्ता में नहीं है, विपक्ष में है तो शराब के विरोधी बनकर जनता को भ्रमित व गुमराह कर रहे हैं और अपनी सरकार में वे शराब के सबसे बड़े हिमायती थे। आज कह रहे हैं कि उनकी सरकार में शराब के उत्पादन में कमी की गई, एक भी शराब की दुकान को बढ़ाया नहीं गया और वह धीरे-धीरे शराब बंदी के पक्ष में थे। कांग्रेस ने उनके इस सफ़ेद झूठ का खुलासा करते हुए कहा कि वर्तमान मंत्री जीतू पटवारी का एक प्रश्न क्रमांक 2688 जो कि 25 जुलाई 2017 को उन्होंने बिधायक के रूप में पूछा था।शिवराज सिंह चौहान जब प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। तत्कालीन विधायक जीतू पटवारी ने जब उस समय के वित्त मंत्री जयंत मलैया से शराब दुकानों व शराबबंदी को लेकर प्रश्न पूछा था। उस प्रश्न के उत्तर में प्रदेश के तत्कालीन वित्त मंत्री जयंत मलैया द्वारा दिए गए उत्तर में स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि प्रदेश में वर्ष 2003 में 2211 देशी एवं 581 विदेशी शराब की दुकानें संचालित होती थी। वहीं वर्ष 2016 -17 में बढक़र 2594 देसी एवं 1089  विदेशी मदिरा शराब की दुकानें संचालित हो रही है। इसी प्रश्न के उत्तर में उस समय के वित्त मंत्री ने स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया है कि सरकार शराबबंदी के पक्ष में नहीं है।   सलूजा ने कहा कि इस उत्तर से शिवराज सिंह चौहान व उनकी सरकार की झूठ की पोल खुल रही है। उनकी वास्तविकता उजागर हो रही है कि अपनी सरकार के समय तो उन्होंने शराब को खूब बढ़ावा दिया, शराबबंदी से वह मुकर गये और विपक्ष में आने के बाद शराब के विरोध का झूठा झंडा बुलंद कर जनता को भ्रमित व गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी के आसपास शिवराज ने शराब बंदी की घोषणा की थी लेकिन सच्चाई सभी को पता थी, यहाँ भाजपा सरकार में शराब की बिक्री ज़ोरों पर जारी रही। ऐसे कई झूठ पिछले 10 माह में प्रदेश की जनता ने विपक्ष में आने के बाद शिवराज सिंह चौहान व भाजपा के देख लिये है।

Kolar News

Kolar News 10 January 2020

भोपाल। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’  को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा टैक्स फ्री किये जाने पर शुरू हुआ विवाद अभी थमा नहीं है, इसी बीच भाजपा विधायक ने अजय देवगन -काजोल अभिनीत फ़िल्म "तान्हा जी" को भी टैक्स फ्री करने की मांग उठा दी है।  हुज़ूर विधानसभा से विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से यह मांग की है।     हुज़ूर विधानसभा से विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से फिल्म ‘तान्हा जी’ को टैक्स फ्री किए जाने की मांग करते हुए कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ट मित्र वीर निष्ठावान मराठा सरदार "तानाजी मालुसरे" के गौरवशाली जीवन पर आधारित फ़िल्म "तान्हा जी" को भी मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किया जाए। विधायक रामेश्वर ने कहा कि 'यदि हिन्दू हृदय सम्राट मराठाओं के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले बालासाहेब ठाकरे जी का अंश शिवसेना और उद्धव ठाकरे में है तो वह इस फ़िल्म को मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में टैक्स फ्री करने की मांग कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी जी और कमलनाथ से करें और स्वयं इस फ़िल्म को महाराष्ट्र में भी टैक्स फ्री करें । गौरतलब है कि ‘तान्हा जी’ और ‘छपाक’ दोनों ही फिल्में शुक्रवार को रिलीज हो चुकी हैं।  इनमें से ‘छपाक’ को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने को लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी लगातार विरोध कर रही है।   

Kolar News

Kolar News 10 January 2020

भोपाल। कमलनाथ सरकार द्वारा प्रदेश में शराब की उपदुकानें खोले जाने के फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में हंगामा मच गया है। विपक्ष में बैठी भाजपा सरकार के इस फैसले का जमकर विरोध कर रही है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सरकार के इस फैसले के विरोध में सामने आ गए है। उन्होंने शराब की उप दुकानें खोले जाने के फैसले को गंभीर और तबाही लाने वाला बताते हुए कहा है कि मैं राजनैतिक कारण से इसका विरोध नहीं कर रहा हूं बल्कि मप्र का जिम्मेदार नागरकि होने के नाते मुझे प्रदेश के भविष्य की, माताओं बहनों और बेटियों के इज्जत की चिंता है और इसलिए इस विषय पर गंभीरता से सवाल उठा रहा हूं। शिवराज फैसले के खिलाफ मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र भी लिख रहे है।    शुक्रवार को अपने निवास से मीडिया से बातचीत करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की अधिसूचना मेरे हाथ में है और इस अधिसूचना में प्रदेश में संचालिय मदिरा दुकानों के समूह को शासन द्वारा निर्धारित नियमों और अतिरिक्त वार्षिक मूल्य के भुगतान पर उप दुकान खोलने की अनुमति दी जाती है। इन दुकानों की प्रकृति ऑन श्रेणी की रहेगी और इसी मुख्य दुकान हेतू एक या एक से अधिक उप दुकानें भी स्वीकृत की जा सकेेंगी।   शिवराज ने कहा कि मैं आज मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल करना चाहता हूं कि उनका यह फैसला मप्र को मदिरा प्रदेश बना देगा। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार थी तब हमने तय किया था कि मप्र में कोई नई शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी। धीरे धीरे जो वर्तमान शराब की दुकाने है उनमें हम कमी करेंगे और हमने दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया, लेकिन कमलनाथ सरकार का यह फैसला कि एक या एक से अधिक उप दुकानें खोली जा सकेंगी। एक से अधिक का मतलब केवल एक नहीं है अगर एक खुलती है तो आज जितनी शराब दुकानें मप्र में है वह दुगुनी हो जाएगी और एक से अधिक अगर खोलते है तो वह तिगुनी होगी, चौगुनी होगी या पांच गुना होगी इसका कोई ठिकाना नहीं है।    शिवराज ने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मप्र को शराब के नशे में डूबाके तबाह करने की तैयारी है। इस सरकार ने यह फैसला क्यों लिया, सीएम ने क्या शराब माफियाओं के मर्जी से यह फैसला लिया है। शिवराज ने सरकार पर सवाल साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जानते है और नहीं जानते तो मैं बताना चाहता हूं अधिकांश जो अपराध होते है विशेषकर दुष्कर्म जैसे मामले लोग नशे में धुत होकर करते है। नशा अपराध की संख्या कई गुना बढ़ाता है, इस नशे के कारण अपराध होते है, छेड़छाड़ होती है, हत्याएं होती है और अपराधों के मामले में कोई सीमा नहीं होती। शिवराज ने कहा कि यहां केवल शराब की दुकानों का सवाल नहीं है, यह सवाल माताओं बहनों की इज्जत का भी है। यह बेटियों की सुरक्षा का सवाल है। शिवराज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आखिर प्रदेश को कहां लेकर जाना चाहती है, क्या आपने अपने वचनवत्र में कहा था कि शराब की दुकाने और उप दुकानें खोलेंगे। मर्जी और मंशा क्या है आपकी, एक तरफ माफियाओं पर कार्रवाई का दम भरते है और दूसरी तरफ शराब माफियाओं के हवाले प्रदेश को कर दिया गया है।    शिवराज ने आगे मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमलावर अंदाज में सवाल साधते हुए कहा कि सरकार आती जाती रहती है, ऐसे फैसले मत लिजिए जो प्रदेश को बर्बाद, तबाह और युवा पीड़ी को खोखला कर दें। अगर एक से अधिक उपदुकानें होगी तो कितनी गांव में दुकानें खुलेंगी और पास में सहजता सरलता से उपलब्ध है, तो कितने लोग उस लत के शिकार होंगे। क्या आप रोजगार नहीं दे पा रहे इसलिए युवा पीढ़ी को नशे में डूबा रहे है ताकि वे मदमस्त पड़े रहे और सरकार के खिलाफ आवाज न उठा पाए। यह षडय़ंत्र है आपका या आप शराब माफियाओं के खजाने भरना चाहते है। यह फैसला प्रदेश को तबाह और बर्बाद करने वाला है। शिवराज ने बताया कि फैसले के खिलाफ मैं सीएम को पत्र लिख रहा हूं और अपील करना चाहता हूं कि प्रदेश को तबाह और बर्बाद करने वाले इस फैसले को सरकार तत्काल वापस ले। जो अधिसूचना जारी की गई है उसको तत्काल निरस्त किया जाए।  

Kolar News

Kolar News 10 January 2020

भोपाल। अपने विवादित बयानों के लिये ख्यात वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय एक बार फिर अपने बयानों को लेकर घिरते नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में दिये गए बयानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि क्या दिग्विजयसिंह को मदरसों में पल रहा आतंकवाद दिखाई नहीं देता?    भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजयसिंह के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गुरुवार को कहा है कि  सरस्वती शिशु मंदिर को दिग्विजय सिंह के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है । सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ साथ राष्ट्रभक्ति, वंदेमातरम, भगवा और राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम करना सिखाया जाता है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को मदरसों में पल रहा आतंकवाद नही दिखता, जहां तिरंगा जलाया जाता है, वंदेमातरम का विरोध करने वालों के साथ दिग्विजय सिंह मंच साझा करते हैं। दिग्विजय की ही पार्टी के नेता वन्देमातरम गाने का विरोध करते हैं और दिग्विजय ताली बजाते हैं। विधायक शर्मा ने कहा कि यह वही दिग्विजय सिंह है जो ओसामा बिन लादेन और हाफ़िज़ सईद जैसे आतंकियों को "जी" लगाकर सम्मान देते हैं । ये वही दिग्विजय सिंह हैं,  जिन्हें भगवा में आतंकवाद दिखाई देता है । रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह उन लोगों की मदद करना चाहते हैं जो तिरंगा जलाते हैं, जो भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाते हैं, देशविरोधी गतिविधियों को संरक्षण देने का काम करते हैं। शर्मा ने कहा कि दिग्विजयसिंह सरस्वती शिशु मंदिरों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन शिशु मंदिरों को उनके सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं है।   

Kolar News

Kolar News 9 January 2020

भोपाल। राज्य शासन द्वारा चार स्थानीय निकायों के अध्यक्षों को उनका कार्यकाल समाप्त होने से पहले पद से हटाने का मामला गर्माता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना करते हुए इसे कमलनाथ सरकार की राजनीतिक साजिश करार दिया है।   राज्य सरकार ने 08 जनवरी को प्रदेश की चार नगर पालिकाओं/नगर परिषदों के अध्यक्षों को हटाने के आदेश जारी किये थे। ये चारों जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के हैं और इनका कार्यकाल पूरा होने में महज 1 से 11 दिन तक बाकी थे। इन सभी को आर्थिक गड़बड़ियों के आरोप में हटाया गया है और जब तक जांच चलेगी, ये जनप्रतिनिधि दोबारा चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इतना तो तय है कि इस साल होने वाले निकाय चुनाव चुनावों से पहले तो यह जांच पूरी नहीं ही होगी। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सरकार के इस कदम की आलोचना करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि कमलनाथ सरकार ऐसी साजिश रच रही है कि भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि फिर से चुनाव न लड़ सकें। उन्होंने कहा है कि कमलनाथ सरकार का यह कदम घोर निंदनीय है। यह सरकार अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए राजनीतिक साजिश रच रही है।    एक अन्य ट्वीट में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने उज्जैन में सीएए के समर्थन निकाली गई रैली को लेकर आयोजकों पर मामले दर्ज किए जाने को गलत बताते हुए कहा है कि सरकार जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में सभी जगहों पर सीएए के समर्थन में रैलियां निकाली जा रही हैं। इन रैलियों का आयोजन भारतीय जनता पार्टी नहीं कर रही है, बल्कि जनता खुद ये रैलियां निकाल रही हैं, जिनमें हजारों लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा है कि आयोजकों पर केस दर्ज करके प्रदेश सरकार जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है।     

Kolar News

Kolar News 9 January 2020

रतलाम। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में निकाली गई विशाल रैली को लेकर जिला प्रशासन ने बुधवार को देर रात स्थानीय सांसद समेत भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के खिलाफ स्टेशन रोड थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले को विधायक चेतन काश्यप ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए तानाशाही करार दिया है। दरअसल भाजपा ने बुधवार को दिन में सीएए के समर्थन में शहर में विशाल रैली निकाली थी। इसके लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी और पूरे जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में भाजपा की रैली कालेज रोड, लोकेंद्र टाकीज, शहर सराय, रानीजी का मंदिर, तोपखाना, चांदनी चौक, घास बाजार, माणक चौक, डालू मोदी बाजार से होते हुए नगर निगम चौराहे पहुंची और यहां विशाल जनसभा हुई। इस रैली में करीब 40 हजार लोग शामिल थे। इस मामले में शहर के स्टेशन रोड थाने में तहसीलदार और एसडीएम रतलाम के प्रतिवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है।    इनमें रतलाम-झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर, रतलाम विधायक चेतन काश्यप, जावरा विधायक राजेन्द्र पांडेय, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, प्रदीप उपाध्याय, अशोक पोरवाल, मनोहर पोरवाल, अशोक चौटाला, संगीता चारेल, अनिता कटारिया, राजेश कटारिया, सोनू यादव, बलवंत भाटी, देवप्रकाश शर्मा, वीरेंद्रजी टेंट वाले, अनुराग लोखंडे, सीमा टांक, निर्मल कटारिया, शेलेन्द्र डांगा, जितेंद्र गेहलोद, राजेन्द्र लुनेरा, नंदकिशोर पंवार, मनोज सगरवंशी, अशोक जैन, महेंद्र गादिया, विजय कसेरा, सुनील कुमावत, सुनील सुर्या, मोंटी जायसवाल, रमेश सिंधी, दिनेश राठौर, विष्णु त्रिपाठी, महेंद्र सोलंकी, शुभम चौहान, रूपेश बोखा, विनोद शर्मा, सुरेंद्र बोहरा समेत अन्य अज्ञात शामिल हैं। इनके विरुद्ध धारा 188 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।इस मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक चेतन काश्यप ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार तानाशाही कर रही है। संसद के दोनों सदनों में नागरिता संशोधन अधिनियम पारित कर दिया गया है। इसके बावजूद कमलनाथ सरकार इसके खिलाफ भ्रम फैला रही है और जो लोग इसके समर्थन में आ रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। यह मानवाधिकारों का हनन है। 

Kolar News

Kolar News 9 January 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में खाद्य मंत्री प्रदुम सिंह तोमर की ने बुधवार को अपने विभाग के एक वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया। खाद्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि आधार आधारित राशन वितरण प्रणाली अक्टूबर माह से प्रारंभ की गई है। बायोमेट्रिक सत्यापन के आधार पर राशन का वितरण 18 लाख परिवारों से बढ़ाकर 2019 में 83 लाख परिवारों को किया गया। इसके साथ ही पात्र परिवारों का सत्यापन अभियान चलाया गया।    खाद्य मंत्री प्रदुम सिंह तोमर ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि राशन की दुकानों पर शक्कर वितरण योजना 2019 से शुरू की गई, जिसमें 16 लाख 39 हजार 993 परिवारों को 20 रूपए किलो की दर से प्रति माह शक्कर वितरण किया गया। इसके अलावा खाद्य विभाग 80 साल के बुजुर्ग जिनके घर कोई वयस्क व्यक्ति नहीं है उनके घर राशन पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता के लिए ग्राहकों को नया मार्गदर्शन देने के साथ समय समय पर राशन की दुकानों का निरक्षण किया गया। इस दौरान केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए खाद्य मंत्री  ने कहा कि उज्वला योजना के तहत प्रदेश के 16 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ नहीं मिला, क्योकि केंद्र सरकार ने योजना का फायदा नही दिया। 

Kolar News

Kolar News 8 January 2020

भोपाल। देश के अलग अलग राज्यों से जिला अस्पतालों में नवजात बच्चों की मौत के बड़े आंकड़े सामने आए हैं, जिन्होंने शासकीय अस्पताल में अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। अब मध्यप्रदेश में भी सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बच्चों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश के अस्पतालों की हालत भी ठीक नहीं है। सिंगरौली और खंडवा के बाद अब रतलाम के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं। जहां जिला अस्पताल में 40 दिन में 61 बच्चों की मौत हो गई। यह आंकड़ा 26 नवंबर से 6 जनवरी के बीच का है। झाबुआ जिला अस्पताल के शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भी साल 2019 में 195 बच्चों की मौत हुई।    प्रदेश में ध्वस्त स्वास्थ्य सुविधा और नवजात बच्चों की मौत के मामले में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार पर हमला किया है। साथ ही उन्होंने बच्चों के ईलाज के लिए उचित कदम उठाने की मांग भी की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में बच्चों की मौत दिल दहला देती है। रतलाम और झाबुआ में जितने नवजात बच्चे असमय काल कवलित हो गए, मौत के मुंह में समा गए यह देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चों के मरने का क्रम जारी है। लेकिन मुख्यमंत्री और सरकार सो रही है। शिवराज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को रेत का धंधा और शराब का धंधा चलाने से फुरसत  नहीं है। प्रदेश सरकार तबादला करने में व्यस्त है, एक ओर प्रदेश लुट रहा है, बच्चे मर रहे है और सरकार सो रही है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। मैं मुख्यमंत्री और सरकार से मांग करता हूं कि तत्काल स्थिति पर ध्यान दें, उचित कदम उठाएं और बच्चों का इलाज करवाएं ताकि मौत का यह सिलसिला रुके। 

Kolar News

Kolar News 8 January 2020

भोपाल। चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा को जिला बनाए जाने को लेकर 65 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं। उनकी ये पदयात्रा राजस्थान के कामखेड़ा बालाजी मंदिर तक चलेगी। मंगलवार को हनुमान चालीसा पढऩे के बाद लक्ष्मण सिंह ने चाचौड़ा को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर पदयात्रा शुरू की है। इस पूरे मामाले पर भाजपा लगातार सरकार को घेरने में जुटी हुई है। भाजपा विधायक  रामेश्वर शर्मा के बाद अब पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पूरे मामले में सरकार पर हमला बोला है।    बुधवार को अपने निवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि ऐसा उनकी सरकार के ही मंत्री कहते है। लेकिन यहां तो जिन्हे संजीवनी बूटी देनी है, वही मारक शक्ति चला रहे है। नरोत्तम मिश्रा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लक्ष्मण सिंह कितनी बार चाचौड़ा को जिला बनाने की मांग कर चुके है लेकिन आखिर क्यों नहीं जिला बना रहे है। क्यों इतनी उपेक्षा सरकार के दलों के विधायकों की हो रही है। मंत्री अलग चीख रहे है और विधायक अलग चीख रहे है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो कभी भी सरकार अपने ही बोझ से भरभरा कर गिर जाएगी।    गौरतलब है कि इससे पहले इस पूरे मामले पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा था कि इस सरकार में असंतुष्टों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसमें छोटे राजा तक की सुनवाई नहीं हो रही है। छोटे राजा की यह हालत है, तो हमारी क्या होगी?

Kolar News

Kolar News 8 January 2020

बुरहानपुर। पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता अरुण यादव सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर बुरहानपुर पहुंचे। यहां रात 8 बजे शनवारा स्थित गुजराती वाड़ी में उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर जमकर हमला किया और उन्हें माफियाओं का सरगना तक कह दिया।    मीडिया से बातचीत करते हुए अरुण यादव ने कैलाश विजयवर्गीय द्वारा इंदौर में आग लगा देने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कैलाश विजयवर्गीय के संरक्षण में इंदौर में माफियाराज चला। इनके गुर्गों पर कार्रवाई हुई तो ये स्वाभाविक था कि इस तरह के बयान देते। इस तरह के बयान देकर कैलाश विजयवर्गीय प्रदेश का वातावरण खराब कर रहे हैं। अब उनका बोरियां बिस्तर बंधवा देंगे। उन्होंने कहा कि देश में नाथूराम गोडसे की सियासत नहीं चलने देंगे। ये देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मानने वालों का देश हैं।   वहीं बुरहानपुर के विकास पर अरूण यादव ने कृषि मंत्री सचिन यादव का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश और किसानों के लिए नीतियों के परिणाम स्वरूप बुरहानपुर भारत के मानचित्र पर केला अनुसंधान केंद्र के रूप में स्थापित होने जा रहा है। मप्र का प्रथम केला और उद्यानिकी फसल अनुसंधान केंद्र सुखपूरी में 300 करोड़ की लागत से 100 एकड़ में स्थापित होगा। इससे बुरहानपुर के किसान का विकास होगा। पावरलूम बुनकरों के लिए बड़ी सौगात मिली है। रेणुका माता रोड स्थित 19 एकड़ भूमि का आवंटन कर 13 करोड़ की लागत से विकास कार्य शुरू हो चुके हैं। इस काम के पूरे होने से बुरहानपुर नगर के छोटे पावरलूम बुनकरों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम रेहटा में विकसित हो रहे नवीन उद्योग कार्य को गतिशीलता प्रदान करते हुए विकास कार्य एक मुकाम तक पहुंचे हैं। इससे उद्योग नगर का स्वरूप उद्यमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। मप्र सरकार की उद्योग नीति के तहत उद्योग को बढ़ावा देने के कारण बुरहानपुर जिले में नए उद्योगों की स्थापना होगी।

Kolar News

Kolar News 7 January 2020

उज्जैन। मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में जिला प्रशासन द्वारा माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है और सरकारी जमीनों पर किये गये अबैध कब्जों को भू-माफिया के कब्जे से मुक्त कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को उज्जैन में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया और 400 करोड़ की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान वहां रहने वाले लोगों ने जमकर हंगामा किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई नहीं रुकी। इसी बीच प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह का काफिला वहां से गुजरा तो गुस्साए लोगों ने मंत्री के काफिले को रोक लिया और जमकर नारेबाजी की।  उज्जैन में जिला प्रशासन और नगर निगम का अमला भारी पुलिस बल के साथ मंगलवार को सुबह शहर के गोयला खुर्द स्थित हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर अबैध रूप से अतिक्रमण किये गए कब्जों को हटाने के लिए पहुंचे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अमले ने जेसीबी मशीन से यहां अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो रहवासी भडक़ गए और उन्होंने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने रहवासियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे हटने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें वहां से हटाया और अवैध रूप से बने हुए मकानों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया। इसी बीच मंत्री जयवर्धन सिंह भगवान मंगलनाथ के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे और उनका काफिला वहां से गुजरा तो गुस्साए लोगों ने उन्हें रोक लिया। मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया और आगे बढ़ गए। कार्रवाई में शामिल रहे तहसीलदार अनिरुद्ध मिश्रा ने बताया कि यह सरकारी जमीन हाउसिंग बोर्ड को आवंटित की गई थी, लेकिन यहां कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर मकान बना लिये थे। इस जमीन की कीमत करीब 400 करोड़ रुपये है। यहां अवैध रूप से रह रहे लोगों को पहले ही जमीन खाली करने के नोटिस जारी किये गये थे, लेकिन उन्हें जमीन खाली नहीं की, इसके बाद निगम और प्रशासन की टीम ने इस सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

Kolar News

Kolar News 7 January 2020

भोपाल। नगर निगम के वार्ड 45 के भाजपा पार्षद मोनू गोहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में पार्षद एक स्वच्छता गीत पर मस्त होकर नाच रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पार्षद को स्वच्छता दूत बनाए जाने की खबरें भी मीडिया में फैली, लेकिन पार्षद गोहल ने उन्हें अफवाह बताया है।    देश के स्वच्छ शहरों में भोपाल की रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम पूरा ज़ोर लगा रहा है। इसके लिए दिन रात साफ सफाई की जा रही है। निगमकर्मी पूरी शिद्दत के साथ काम करते दिखाई दे रहे हैं, शहर की सड़कों से गंदगी हटाई जा रही है। वहीं, नगर निगम भी शहर को लोगों से सफाई की अपील कर रहा है। इसी बीच वार्ड 45 के पार्षद मोनू गोहल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इस वीडियो में पार्षद गोहल ‘ गाड़ी वाला आया कचरा निकाल' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। उनके साथ उनके कई दोस्त भी हैं, जिनके बीच पार्षद जमकर ठुमके लगा रहे हैं। इसके साथ ही पार्षद मोनू गोहल को स्वच्छता दूत के लिए शहरी विकास मंत्रालय द्वारा नॉमिनेट किए जाने की खबरें भी फैलीं, लेकिन पार्षद ने इनका खंडन किया है। पार्षद मोनू गोहल ने हिस को बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि चार-पांच दिन पहले दोस्तों के साथ डांस कर रहे थे। इसी बीच किसी दोस्त ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।  

Kolar News

Kolar News 7 January 2020

भोपाल।  ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर किए गए हमले और तोड़फोड़ के खिलाफ मध्यप्रदेश के लोगों में भी गुस्सा दिखाई दे रहा है। सोमवार को सद्भावना अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर इस हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया।    सद्भावना अधिकार मंच के दुर्गेश केसवानी ने बताया कि पाकिस्तान में स्थित सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल ननकाना साहिब में मुस्लिम कट्टरपंथियों ने तोड़फोड़ की। वहां उपस्थित सिख श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई। वहां अल्पसंख्यकों पर हमले किए जा रहे हैं और धर्मांतरण के लिये लोगों पर दबाव डाला जा रहा है। आज का प्रदर्शन अल्पसंख्यकों पर हो रहे ऐसे ही अत्याचार के खिलाफ है। हाथों में तख्तियां लिये मंच के कार्यकर्ताओं तथा हिन्दू, सिक्ख और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मुर्दाबाद, पाकिस्तान में धर्मान्तरण बंद करो, इमरान खान हाय हाय के नारे लगाए। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन 45 मिनट तक चला। विरोध प्रदर्शन के दौरान महेश शर्मा, करतारसिंह तोमर, नागेश जोधवानी सहित मंच के अन्य सदस्य एवं नागरिक उपस्थित थे। 

Kolar News

Kolar News 6 January 2020

भोपाल । प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने भारतीय रेल सहित अन्य संस्थाओं में लंबित बिजली बिल बकाया राशि वसूलने के लिये नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने भारतीय रेल पर लंबित राशि की वसूली के लिये विद्युत नियामक आयोग में याचिका प्रस्तुत करने के लिये भी कहा है। यह जानकारी सोमवार को जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने दी।    उन्‍होंने बताया कि रेलवे पर क्रास सब्सिडी एवं अतिरिक्त सरचार्ज के 882 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसी तरह, ओपन एक्सेस के माध्यम से बिजली प्राप्त कर रहे अन्य 7 उपभोक्ताओं पर लगभग 188 करोड़ की राशि लंबित है। उपभोक्ताओं द्वारा न्यायालय से स्थगन लिया गया है। ऊर्जा मंत्री ने न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में जल्द सुनवाई का आवेदन लगाने के भी निर्देश दिये हैं।  

Kolar News

Kolar News 6 January 2020

ग्वालियर। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने जेएनयू में हुई हिंसा और तोडफ़ोड़ के लिए केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर यह सब हो रहा है।    रविवार रात एक निजी कार्यक्रम शिरकत करने ग्वालियर पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जेएनयू हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के प्रतिष्ठित और सर्वमान्य विश्वविद्यालय में इस तरह की घटना की मैं निंदा करता हूं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब केन्द्र सरकार के इशारों पर हो रहा है। गुंडे लड़कियों के हॉस्टल में घुसे और उन्होंने अध्यक्ष का सिर फोड़ दिया। दिग्विजय सिंह यही नहीं रूके उन्होंने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब उन्हीं के निर्देशन में हो रहा है।    वहीं राम मंदिर के गठन के लिए ट्रस्ट के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि रामालय ट्रस्ट बनना चाहिए, जिसमें सभी 18 शंकराचार्य रहें। भाजपा द्वारा घर घर जाकर सीएए और एनआरसी का मतलब समझाने के सवाल पर दिग्गी  ने कहा कि पहले भाजपा खुद समझ ले कि उनके मतदाता को क्या क्या परेशानी आने वाली हे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं को खुद पता नहीं है कि सीएए और एनआरसी क्या है।  

Kolar News

Kolar News 6 January 2020

सतना। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने एक दिवसीय प्रवास पर रविवार को सतना पहुंचे। यहां वे पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा की 56वीं जंयती पर सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा द्वारा दिवंगत पिता की याद में संविधान बचाओ महारैली में शामिल होने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री कमलनाथ का मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में पहला सतना दौरा है। वे सुबह 10 बजे विशेष विमान से खजुराहो पहुंचे। इसके बाद 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से बदेरा में बने हेली पैड पर पहुंचे।    कार्यक्रम में शामिल होने जाने से पहले सीएम कमलनाथ मैहर भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी के घर पहुंचकर दिवंगत पिता को श्रद्धांलजि दी। बता दें कि मैहर विधायक के पिता श्याम सुंदर त्रिपाठी का विगत एक पखवाड़े पहले निधन हो गया था। जहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सहित पूर्व मंत्री नारोत्तम मिश्रा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके थे। इसीलिए अपने एक दिवसीय दौरे पर आए सीएम कमलनाथ ने सतना की सभा से पहले विधायक नारायण त्रिपाठी के पिता के देहांत होने पर शोक श्रद्धांजलि देने लटागांव गए थे। 

Kolar News

Kolar News 5 January 2020

भोपाल। अयोध्या में राममंदिर के निर्माण को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस मुद्दे को लेकर एक बार फिर सवाल उठाये हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से राम मंदिर के निर्माण को लेकर भाजपा और विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) पर निशाना साधा,  जिस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और जमकर खिंचाई कर दी।  वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को ट्वीटर पर भाजपा और विहिप को आड़े हाथों लेते हुए सिलसिलेवार तीन ट्वीट किये हैं, जिनमें उन्होंने लिखा है कि -‘भगवान राम का मंदिर हिंदुओं के धर्माचार्यों द्वारा ही बनाना चाहिये। राजनैतिक संगठनों द्वारा संचालित संगठनों के द्वारा नहीं। भगवान राम सबके हैं। उनकी जन्म भूमि पर निर्माण की जिम्मेदारी रामालय ट्रस्ट को ही देना चाहिये।’ उन्होंने अगले ट्वीट में कहा है कि - ‘रामालय ट्रस्ट में सभी शंकराचार्य और रामानन्दी सम्प्रदाय से जुड़े अखाड़ा परिषद के सदस्य ही हैं और जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी सबसे वरिष्ठ होने के नाते उसके अध्यक्ष हैं। रामालय ट्रस्ट के माध्यम से ही रामलला के मंदिर निर्माण होना चाहिये।’दिग्विजय सिंह ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा है कि -‘ रामलला के मंदिर का निर्माण शासकीय कोष से नहीं होना चाहिये। विश्व का हर हिंदू भगवान राम को ईश्वर का अवतार मानता है और मंदिर निर्माण में सहयोग करेगा। विहिप ने मंदिर निर्माण में जो चंदा उगाया, वह उसे अपने पास रखे और उसका उपयोग समाज की कुरीतियों को समाप्त करने में खर्च करे।’ दिग्विजय सिंह के इन ट्वीट पर यूजर्स ने उन्हें लताड़ लगाते हुए जमकर खिंचाई की है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।शिवकुमार नाम के यूजर ने लिखा है कि चचा, आप मत घबराइए, क्योंकि राममंदिर आपका मुद्दा नहीं है और वैसे भी राम जी काल्पनिक हैं। मन्दिर किसके पैसे से बनेगा किसके से नहीं बनेगा, तुम्हें उससे क्या मतलब खामोश रहिए? दूसरे यूजर्स ने लिखा है कि तेरे से चंदा मांगने कोई नहीं आएगा, वैसे भी मेहनत का पैसा चाहिएये मंदिर के लिये। अनुराग मिश्रा नामक के यूजर ने लिखा है कि पूरी कांग्रेस पार्टी ने राममंदिर के मुद्दे पर हमेशा विघ्न डाला। चाहे कपिल सिब्बल न्यायालय में मामले को लटकाने का प्रयास करते रहे हो, चाहे रामसेतु के मुद्दे पर यूपीए सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा देकर भगवान राम के अस्तित्व को ही नकारा गया हो। अब सलाह किस मुंह से दे रहे हो।वहीं, आर कुमार नामक यूजर ने लिखा है कि कभी तो आपकी पार्टी बोल रही थी कि राम एक काल्पनिक नाम है, आपके पार्टी के लोग इसके विरोध करते रहते थे,  आज बोल रहे हैं कि राम एक अवतार हैं, आ गये न आखिर राम की शरण में, बहुत बहुत बधाई। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि जय श्रीराम, लेकिन हिन्दू मंदिरों से जमा पूंजी से गिरिजाघर एवं मस्जिदों को अनुदान, राजनेताओं द्वारा चलाए जाने वाले निजी संस्थानों को अनुदान, इसे जरा आप बंद करें तथा हिन्दुओं को कृपया बिना मांगी सलाह देना बंद करें।दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर इससे पहले भी कई बार सवाल उठाये हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें यूजर्स पहले भी लताड़ लगा चुके हैं। इसके अलावा पूर्व में स्वामी स्वरूपानंद ने भी मांग की थी कि रामालय ट्रस्ट को मंदिर बनाने दिया जाए। उन्होंने कहा था कि हम हिंदुओं की भावनाओं के अनुसार कौशल्या की गोद में बैठे भगवान राम की प्रतिमा विराजमान करेंगे। शंकराचार्य ने कहा था कि मामला बिगड़ रहा है और हम कहना चाहते हैं कि मंदिर निर्माण का जिम्मा हमें दिया जाए। अगर उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाती है तो वह सरकार से एक पैसा नहीं लेंगे और जनता के सहयोग से मंदिर बनवाएंगे।

Kolar News

Kolar News 5 January 2020

भोपाल। महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल की पूर्व मध्यमा( दसवीं) की परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची के प्रथम 10 विद्यार्थियों में श्री गणेश संस्कृत विद्यालय गढ़ाकोटा के 5 छात्र शामिल हुए है। सभी चयनित विद्यार्थियों को शुक्रवार 3 जनवरी को सिंधु भवन भोपाल में सम्मानित होंगे। चयनित सभी छात्रों को नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने शुभकामनाएं दी है। यह विद्यालय मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने 2008 में प्रारंभ किया था। यहां पर विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा सुविधाएं दी जाती हैं।    नेता प्रतिपक्ष ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने चयनित सभी छात्रों सहित सम्पूर्ण विद्यालय परिवार को इस अभूतपूर्व उपलब्धि की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गोपाल भार्गव ने छात्रों की इस सफलता पर कहा कि ऐसे सार्थक परिणाम जहां और अधिक काम करने के लिए प्रेरणा और ऊर्जा देते हैं, वहीं आत्मसंतुष्टि की अनुभूति भी प्रदान करते हैं। विगत ग्यारह वर्षों की मेरी इस साधना को विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस वर्ष सार्थकता प्रदान की है।   नेता प्रतिपक्ष की मेहनत रंग लाई भारतीय सनातन संस्कृति और संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव नें 2008 में गढ़ाकोटा स्थित प्राचीन श्री गणेश मंदिर मे श्री गणेश संस्कृत विद्यालय प्रारंभ किया था। इस विद्यालय मे अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु आवास,वस्त्र, भोजन, व शिक्षा पूर्णत: नि:शुल्क प्रदान की जाती है। संस्कृत, संस्कृति, वेद, कर्मकांड इत्यादि के साथ साथ विद्यार्थियों को अन्य सभी लौकिक विषयों विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, इत्यादि की भी शिक्षा दी जाती है।   ये छात्र होंगे सम्मानित प्रदेशस्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों में रमाकांत दुबे निवासी- सागर, आशीष समदरिया निवासी- ग्राम कुंवरपुर, राज दुबे निवासी- रहली, रितिक तिवारी निवासी- ग्राम भैंसा, रमन गंगेले निवासी- ग्राम बलेह शामिल है।  

Kolar News

Kolar News 3 January 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने गुरुवार को  सहकारिता संगोष्ठी का शुभारंभ किया। राजधानी के मिंटो हॉल इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ‘कृषि विकास में सहकारिता का योगदान’ विषय पर आयोजित इस एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। संगोष्ठी में प्रबंध निदेशक इफको डॉ उदय शंकर अवस्थी, निदेशक एवं प्रबंध संचालक मार्कफैड स्वाति मीणा नायक तथा निदेशक इफको डॉ अमित प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।   संगोष्ठी मे उपस्थित वक्ताओं ने खेती को लाभ का धंधा बनाये जाने पर जोर दिया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए सहाकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश में भाईचारे को खत्म कर झगड़े कराना चाहती है और देश में राज करना चाहती है। गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा पहले गौ माता के नाम पर, रामलला के नाम पर आई और अब देश में सांप्रदायिक झगड़े करा कर सत्ता में आना चाहती हैं। सहकारिता मंत्री ने भाजपा पर देश को दो टुकड़े में बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग सनातन धर्म की संस्कृति को नष्ट करके देश के टुकड़े करने की योजना बना रही हैं। 

Kolar News

Kolar News 2 January 2020

भोपाल। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में विधान परिषद के गठन का वादा किया था। सरकार बनने के बाद उसकी कवायद भी शुरू हो गई थी। इस संबंध में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश में अब विधानसभा के साथ ही विधान परिषद भी होगी। संसदीय कार्य विभाग ने परिषद का पूरा ब्यौरा तैयार कर लिया है। विधान परिषद के गठन के बाद मध्यप्रदेश देश का आठवां राज्य हो जाएगा। इससे पहले सात राज्यों में विधान परिषद की व्यवस्था है।   गुरुवार को मीडिया से बातचीत में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि विधान परिषद के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार ने विधान परिषद का मसौदा तैयार कर लिया है। इस मसौदे पर मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुहर लगनी बाकी है। सीएम की मंजूरी के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव आएगा, जहां से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। केंद्र की मंजूरी मिलते ही विधान परिषद के गठन की कवायद शुरु हो जायेगी।  मसौदे के हिसाब से प्रदेश की विधानपरिषद में 76 सदस्य होंगे।   मप्र क्लियरेंस एक्ट 2019 पर मन्त्री शर्मा ने कहा है कि अब उद्योगपतियों को मंजूरी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आवदेन देने के साथ ही 24 घंटे के अंदर ज्यादा से ज्यादा मंजूरियां मिल सकेगी। मप्र में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार फिल्म सिटी बनाएगी। इसकी जानकारी देते हुए जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि भोपाल - इंदौर के बीच फिल्म सिटी बनेगी। फिल्म सिटी बनाने का काम पर्यटन विभाग करेगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा को संवारने के लिए गांवों में भी थिएटर बनाया जाएगा ताकि गावों की प्रतिभा को भी मौका मिल सके। 

Kolar News

Kolar News 2 January 2020

भोपाल। देशभर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी)  को लेकर घमासान मचा हुआ है। ऐसे में लोगों को इस अधिनियम का समर्थन करने और समझाने के लिए भाजपा ने अलग अलग राज्यों में अपने नेताओं को मैदान में उतार दिया है। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह 12 जनवरी को जबलपुर आकर  सीएए के प्रावधानों और इसके फायदों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे।    इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ (आरएसएस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंडल की तीन दिनी बैठक गुरुवार से इंदौर में अलग-अलग स्थानों पर होने जा रही है। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत सीएए को लेकर देश में बन रहे माहौल पर मंथन और इस अधिनियम को लेकर फैल रही भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए भी बैठक में कार्ययोजना बना सकते हैं।   प्रदेश की कांग्रेस सरकार सीएए कानून और एनआरसी के विरोध में है और इसे प्रदेश में लागू करने से पहले ही मना कर चुकी है। ऐसे में संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन और अमित शाह के दौरे पर जनसंपर्क मन्त्री पीसी शर्मा ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा है चाहे भाजपा जितने भी तरीके अपना ले लेकिन प्रदेश की जनता भी सीएए और एनआरसी को लेकर सड़कों पर है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी 25 दिसम्बर को सीएए और एनआरसी को लेकर स्थिति साफ कर दी है।    इसके अलावा केंद्र सरकार पर मंहगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार प्याज को सस्ता करें। पहले से ही नोटबन्दी ने देश के लोगों परेशान कर दिया है। ऐसे में केंद्र सरकार को जनता को फायदा देने के लिए काम करना चाहिए। 

Kolar News

Kolar News 2 January 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने नव वर्ष 2020 को लेकर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और प्रदेश की उन्नति की कामना की है। उन्होंने कहा है कि 2020 में प्रदेश सरकार ट्वेंटी-ट्वेंटी की रफ्तार से काम करेगी जिसका लाभ हर वर्ग को मिलेगा। साल के पहले दिन बुधवार को जनसंपर्क मंत्री को नया सरकारी वाहन भी मिला। कंप्यूटर बाबा नए वाहन की पूजा करने के लिए मंत्री के बंगल पहुंचे जहां मंत्री से पहले बाबा ने गाड़ी की सवारी की। मंत्री शर्मा के सरकारी वाहन में उनके बंगले से नई गाड़ी में बैठकर कम्प्यूटर बाबा पहले बाहर आए उसके बाद मंत्री गाड़ी में बैठे।    इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में जनसंपर्क मंत्री शर्मा ने कहा कि नए साल में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में मप्र खुशहाल हो और हर वर्ग चाहे वह किसान, मजदूर, कर्मचारी, युवा हो सभी आगे बढ़े, खुशहाली हो यही कामना है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 में विकास की रफ्तार जो टेस्ट मैच की थी। अब 2020 में विकास की रफ्तार ट्वेंटी-ट्वेंटी की होगी, मध्यप्रदेश नए आयाम छुएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को कैसे फायदा हो और राहत पहुंचाई जाए, इसका विजन डॉक्यूमेंट पहले ही सीएम कमलनाथ जारी कर चुके हैं। इसके अलावा तीन तारीख को सभी उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर एक साल के एजेंडा पर चर्चा और 4 तारीख को कैबिनेट बैठक लेकर एक के बाद एक काम 2020 में कैसे हो उसकी भूमिका है।    सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण पर मंत्री शर्मा ने कहा कि सवर्णो के लिए सभी नियमों को शिथिल कर केवल 8 लाख की अधिकतम आय रखा गया है जो कि बड़ी राहत की खबर है। भाजपा के नागरिकता कानून के समर्थन में प्रचार के जिए सभी राज्यों में बड़े चेहरों को भेजे जाने पर मंत्री शर्मा ने कहा कि सीएए के मामले में एक चीज स्पष्ट है कि सारे देश में पहली बार युवा सामने आया है। और अब जब युवा उठा है तो यह खतरे की घंटी मोदी सरकार के लिए है। मप्र के जब शांति मार्च हुआ था और जिस तरह से लोग उसमें शामिल हुए थे। सारे देश में इसका विरोध हो रहा है, जब जनता के साथ युवा सामने आ जाए तो भाजपा कितना भी भ्रम फैलाए, सफल नहीं हो पाएंगे।

Kolar News

Kolar News 1 January 2020

सीहोर। जिले में निकाय चुनाव अप्रैल-मई में होने की घोषणा होते ही राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। चुनाव होने में अब केवल 4 माह का समय बचा है। जिले में इस बार एक नगर पालिका और 6 नगर परिषद में चुनाव होना है। वर्तमान में आष्टा नगर पालिका और इछावर नगर पंचायत पर कांग्रेस तथा जावर और बुधनी नगर पंचायत पर निर्दलीयों का कब्जा है। शेष तीन नगर पंचायत पर भाजपा का कब्जा बना हुआ है।    नगरी निकाय के चुनाव  5 साल बाद होने जा रहे है। सीहोर जिले में दो नगरपालिका है, इनमें से आष्टा नगर पालिका में अप्रैल-मई में चुनाव होंगे। इन सभी नगरीय निकायों का कार्यकाल जनवरी में खत्म हो रहा है। अप्रैल-मई में सभी सात निकाय के लिए मतदान हो जाएगा, इसके बाद नई परिषद भी बन जाएगी। वहीं चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा है कि चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। हमारे कार्यकर्ता इसके लिए पहले से ही जुट गए है। पिछले नगरीय चुनाव के दौरान प्रदेश में भाजपा की सरकार थी ऐसे में भाजपा ने अपनी  योजनाओं और कार्यों के आधार पर नगरीय निकायों में अपना परचम लहराया था, लेकिन इस बार स्थिति विपरीत है। वर्तमान में प्रदेश सरकार कांग्रेस के हाथ में हैं, इसलिए नपा चुनाव में भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। छोटे स्तर पर गठित समितियों से भी भाजपा कार्यकर्ताओं बाहर हो गए हैं।   रवि मालवीय ने कहा कि पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जो घोषणाएं की थी, हकीकत में उनका लाभ धरातल पर लोगों को नहीं मिल पा रहा है। कर्जमाफी और गौशाला योजनाओं को लेकर अभी किसानों में नाराजगी है। भाजपा सरकार के समय पर शुरू की गई योजनाओं का लाभ भी हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा है।    सीहोर में चुनाव एक साल बाद  सीहोर नगर पालिका में परिषद कार्यालय 1 साल बाद खत्म होगा। हालांकि विवादों और आरोप प्रत्यारोप के दौर के बाद अभी यहां नपा में कांग्रेस का ही कब्जा है। पिछले दिनों कांग्रेस की पार्षद को ही नपाध्यक्ष नॉमिनेट किया गया है। यहां परिषद का कार्यकाल एक साल बाद खत्म होगा।

Kolar News

Kolar News 31 December 2019

भोपाल/जबलपुर। आर्थिक संकट से जूझ रही मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने एक बार फिर एक हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने की तैयारी कर ली है। वहीं, भाजपा ने सरकार द्वारा लिये जा रहे लगातार कर्ज को लेकर सवाल उठाये हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मंगलवार को जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार बार-बार कर्जा लेकर उसका सदुपयोग नहीं कर पा रही है। दरअसल, प्रदेश के विकास कार्यों के साथ-साथ अधूरे प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से एक हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पिछले एक साल में अब तक जरूरी कामों के लिए आरबीआई और अन्य संस्थाओं से साढ़े 17 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। वित्त विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बेहतर वित्तीय प्रबंधन के चलते राज्य सरकार अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.5 प्रतिशत तक कर्ज ले सकती है। इस हिसाब से मध्यप्रदेश 28 हजार करोड़ रुपये तक का कर्ज ले सकता है। कुल मिलाकर अब तक मध्यप्रदेश पर एक लाख 86 हजार करोड़ रुपये के कर्जा हो चुका है। सरकार द्वारा फिर से कर्ज लेने को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मंगलवार को जबलपुर में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कर्जा तो ले रही है, लेकिन उसका सदुपयोग नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने कर्ज लेकर प्रदेश का विकास किया था, लेकिन यह सरकार कर्ज लेकर उसका दुरुपयोग कर रही है। वहीं, केंद्र सरकार से राज्य को कम राशि मिलने के सवाल पर राकेश सिंह ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार अपने वचन पत्र में किए गए वादों को भी पूरा नहीं कर पा रही है। मुख्यमंत्री बताएं कि क्या उन्होंने केंद्र के भरोसे जनता से वादे किये थे। उन्होंने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जबलपुर में बनने वाले प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के लिए केंद्र सरकार द्वारा सीआरएफ फंड से 192 करोड़ की राशि जारी की गई थी, लेकिन यह फ्लाईओवर पैसा मिलने के बाद भी नहीं बनाया गया। प्रदेश सरकार खुद को मजबूत करने के लिए केंद्र के विकास कार्य रोक रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नए साल में नई ऊर्जा के साथ आंदोलन करेगी और जनमुद्दों पर सडक़ों पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 31 December 2019

भोपाल। प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री जीतू पटवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में मंत्री पटवारी एक पार्टी कार्यकर्ता की पिटाई करके उसे बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं। इधर, मंत्री की इस हरकत को विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने परंपरा का निर्वाह बताया है और कांग्रेसियों को आत्म अवलोकन की सलाह दी है।    प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री जीतू पटवारी सोमवार को रीवा में थे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके अलावा उन्होंने पत्रकारवार्ता को संबोधित भी किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो उसी समय का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मंत्री जीतू पटवारी देर से पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब इस कमरे का दरवाजा बंद कर दो जब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस चलेगी कोई भी अंदर बाहर नहीं जाएगा। इस दौरान कुछ लोग बाहर से दरवाजा पीटने लगे और जब दरवाजा खुला तो मऊगंज के पूर्व जनपद अध्यक्ष बृजेन्द्र शुक्ला गेट पर खड़े थे और वे टीआरएस कॉलेज के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी से भिड़ गए। यह देखकर मंत्री ने बृजेन्द्र को बुलाकर बैठा लिया लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ। इसके बाद मंत्री जीतू पटवारी खुद उठे और सभी को बाहर जाने को कहा। इसी के बाद मंत्री जीतू पटवारी ने एक कार्यकर्ता को लात मारी और फिर घूसा मारते हुए उसे कमरे से बाहर कर दिया।    मंत्री पटवारी ने ट्विटर पर उस पत्रकार वार्ता एवं अन्य कार्यक्रमों के वीडियो शेयर किए हैं, लेकिन इस घटना पर उनकी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, इस मामले को लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियां कांग्रेस की परंपरा रही है और मंत्री जीतू पटवारी ने भी पार्टी की उसी परंपरा का निर्वाह किया है। अग्रवाल ने कहा कि रीवा में ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया तक दुर्व्यवहार के शिकार हो चुके हैं।   

Kolar News

Kolar News 31 December 2019

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में सोमवार को ट्विटर कैंपेन की शुरुआत की है। #IndiaSupportsCAA हैशटैग से पीएम मोदी ने कैंपेन की शुरुआत की है। उनके इस कैंपेन को आगे बढ़ाते हुए मप्र भाजपा नेताओं ने भी नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सोशल मीडिया पर हैशटैग की शुरुआत की है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव समेत तमाम भाजपा नेताओं ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से जनता से इस कैंपेन से जुडऩे और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का समर्थन करने की अपील की है।    भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैंपेन को लेकर ट्वीट कर लिखा ‘नागरिकता कानून नागरिकता देने का कानून है, छीनने का नहीं। लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर जो लोग नागरिकता कानून के विरोध में भारत को हिंसा की आग में झोंकने का प्रयास कर रहे हैं, वे भारत के नाम को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। देश विरोधी ताकतें नागरिकता कानून के विरोध में आवाज बुलंद कर रही हैं। इन्हें देश की प्रगति और विकास से कुछ लेना-देना नहीं है। ये हंगामा तो स्व-हित के लिए कर रहे हैं। इसलिए इनके बहकावे में ना आए’।    शिवराज सिंह चौहान ने आगे अपने ट्वीट में लिखा ‘यह जो मु_ीभर लोग अपने हित के लिए नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं, देश की जनता इनकी असलियत शीघ्र ही जान जाएगी। हमारे पड़ोसी देशों में रहने वाले हमारे हिंदू, सिख, जैन भाई - बहन जो धर्म के नाम पर सताए जा रहे हैं, उन्हें भारत की नागरिकता देना गलत कैसे हो गया? देश जानता है कि पाकिस्तान से हमारे अल्पसंख्यक भाई-बहन कैसी-कैसी यातनाएँ झेल कर भारत आये हैं। विपक्षी दल भी धर्म के नाम पर देश को बाँटना चाहते हैं। हर जाति, पंथ, समुदाय और समूह के नागरिक हमारे अपने हैं। यह कानून तो सिर्फ शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए हैं। किसी को घबराने और विपक्ष के झूठ में उलझने की ज़रूरत नहीं है। कितने वर्षों से शरणार्थी यहां निवास कर रहे हैं। नागरिकता के नाम पर उन्हें सिर्फ झूठे वादे ही मिले। जनता के हित से जुड़े विषय उठाने में कांग्रेस समेत विपक्ष के अन्य दलों को कोई रुचि नहीं है। उन्हें हिंसा भडक़ाने और भारत के नागरिकों को आपस में लड़वाने में ही संतोष प्राप्त होता है। जनता से मेरी अपील है कि इनके बहकावे में न आएँ।  

Kolar News

Kolar News 30 December 2019

भोपाल। नए साल पर मुख्यमंत्री कमलनाथ 3 जनवरी को उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक करने जा रहे है। बैठक में नए साल के महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा के साथ 2020 में किए जाने वाले अहम कार्यों को लेकर रणनीति तैयार होगी। नए साल पर सरकार की तैयारियों पर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हमला बोला है और कहा है कि 2020 की बात तब करना चाहिए जब 2019 का हिसाब दे।   सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने अरोप लगाते हुए कहा है कि एक साल में लूट में व्यस्त के कारण से प्रदेश का विकास नही हुआ है, उसका गुनाहगार कौन है। पूरे एक साल में एक भी नया पत्थर नही लगया है। प्रदेश सरकार से सवाल पूछते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो फंड दिया था उसको खर्च क्यो नही किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास और अर्बन डवलपमेंट में करोडों का फंड पड़ा हुआ है, अर्बन डेवलपमेंट में करोड़ों का फंड पड़ा हुआ है। म्यूचल ग्रांड नही मिलने से पैसा ख़र्च नही कर रहे है। एक हजार करोड़ रुपया अतिवृष्टि का आया था वह कहां चला गया। उन्होंने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट दिखाकर और मुगऱीलाल के हसीन सपनें दिखाकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता में भ्रम की स्थिति निर्मित करना चाहती है। लेकिन एक साल निकला उसका सरकार हिसाब दे।   वहीं दूसरे चरण की कर्जमाफी पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने किसान ऋण माफी की घोषणा की थी, कितनो का कर्जा माफ हुआ पहली सूची जारी कर दें। पहली किस्त, दूसरी कि़स्त, दस कि़स्त क्यो बता रहे है। दस दिन में कर्ज माफ क्यों नही किया। उसका गुनहगार कौन ये अभी तय करो। दस- दस ओर बीस हजार माफ करके सेहरा जो बांध रहे यह ठीक नही है।

Kolar News

Kolar News 30 December 2019

रायसेन। नदी न्यास के अध्यक्ष और महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा ने बीती देर रात छापामार कार्रवाई करते हुए रायसेन जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी स्थित सिवनी घाट पर अवैध रूप से खनन करते चार पोकलेन, एक जेसीबी और डम्पर को पकड़ा और पंचनामा बनवाकर उन्हें पुलिस प्रशासन के हवाले किया। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।कम्प्यूटर बाबा शनिवार को रात करीब 12 बजे पुलिस बल के साथ अलीगंज के पास नर्मदा नदी के सिवनी घाट पहुंचे। वे करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर यहां पहुंचे थे। इस दौरान सिवनी घाट पर कई वाहन रैत का अवैध खनन कर रहे थे। भारी पुलिस बल को देखते हुए खनन में जुटे लोग तो भाग गए, लेकिन इस दौरान पुलिस ने कम्प्यूटर बाबा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चार पोकलेन, एक जेसीबी मशीन और एक डम्पर को जब्त किया। पकड़ी गई मशीनों की कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। कम्प्यूटर बाबा ने जब्त वाहनों का पंचनामा बनवा कर उन्हें पुलिस के हवाले किया।

Kolar News

Kolar News 22 December 2019

भोपाल। अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के निर्देश पर मध्यप्रदेश कांगे्रस कमेटी केंद्र सरकार द्वारा लागू नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ आगामी 25 दिसम्बर को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेगी। इस दौरान भोपाल में ‘शांति मार्च’ निकाला जाएगा, जिसमें सीएम कमलनाथ समेत प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारी और 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह जानकारी प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने रविवार को मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ आंदोलन को लेकर शनिवार को देर शाम पार्टी कार्यालय में एक बैठक हुई, जिसमें शांतिपूर्ण आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई गई। उन्होंने बताया कि 25 दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश कांगे्रस द्वारा केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये सीएए और एनआरसी के खिलाफ राजधानी भोपाल में दोपहर 12 बजे शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा, प्रदेश के सभी जिलों से 25 हजार से अधिक कांगे्रसजन इस आंदोलन में शामिल होंगे। यह आंदोलन रोशनपुरा चौराहे स्थित नेहरू जी की प्रतिमा से राजभवन तक अनुशासनात्मक और क्रमबद्ध तरीके से ‘शांति मार्च’ के रूप में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ जिन राजनैतिक दलों ने विरोध प्रदर्शित किया है, वे एवं उनके प्रतिनिधि सहित समाज के प्रबुद्ध नागरिक, सभी धर्मों के लोग, वकील, डॉक्टर, व्यापारी भी इस शांति मार्च में शामिल होंगे। लगभग डेढ़ किलोमीटर का यह प्रदर्शन गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से होगा। 

Kolar News

Kolar News 22 December 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में चौधे दिन शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री सज्जन वर्मा ने किया ऐलान कि जिस तरह से शुद्ध का युद्ध मिलावटखोरों और खाद बीज का नकली कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाया गया है, ठीक उसी तरह का अभियान टोल माफिया के खिलाफ भी चलाया जाएगा। राज्य सरकार किसी भी टोल माफिया को नहीं छोड़ेगी। इसकी शुरुआत भोपाल से हो चुकी है।  शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने धार जिले की लेबड़-जावरा फोरलेन सडक़ का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यह सडक़ गुणवत्ताहीन बनी है, जिसके चलते यहां लगातार हादसे हो रहे हैं और लोग काल कवलित हो रहे हैं। प्रदेश में पिछले 15 साल में इस तरह के ठेकेदारों ने जमकर घोटाला किया है। बैंकों से पैसा ले लिया और अपने घर में रख लिया। टोल से वसूली कर रहे हैं और सरकार से भी पैसा ले रहे हैं। पिछली सरकार ने मामले की जांच कराई थी, लेकिन उसके बाद भी किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीडब्ल्यूडी मंत्री क्या यह बताएंगे कि इस मामले में कोई कार्रवाई की जाएगी। इस सवाल का जवाब देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि पिछली सरकार में डॉ. नागेंद्र सिंह ने 20 विधायकों को सडक़ का मुआयना करने के लिए भेजा था। उसकी रिपोर्ट पर कार्यवाही नहीं हुई, हम जल्द ही सडक़ का मुआयना कराकर कार्रवाई करेंगे। लेबड़-जावरा सडक़ से संबंधित ठेकेदार को नोटिस भी देंगे। यह कार्रवाई नियम के अनुसार होगा। हमारी सरकार प्रदेशभर में टोल माफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगी। मंत्री सज्जन वर्मा ने यह भी बताया कि ठेकेदार तो चाहते हैं कि उनका अनुबंध निरस्त कर दिया जाए। इससे उन्हें ठेके की अवधि की शेष राशि सरकार को देनी पड़ जाती है, यह उनके लिए फायदे की बात होती है।वहीं, धार से भाजपा विधायक नीना वर्मा ने टोल वसूली का मुद्दा उठाया। मंत्री वर्मा ने कहा कि जिन सडक़ों का काम पूरा नहीं हुआ है उन पर भी जबरदस्ती टोल वसूला जा रहा है। भिंड से विधायक संजीव कुशवाहा ने भी इस बात को उठाते हुए कहा कि हमारे यहां भी एक सडक़ पर अभी काम पूरा नहीं हुआ तो वसूली शुरू हो गई है। उन्होंने मोबाइल पर 306 रुपये की टोल की पर्ची भी दिखाई, साथ ही जांच की मांग की। लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि अधिकारियों की एक टीम भेजकर 3 दिन के भीतर इसका परीक्षण कराएंगे और कार्यवाही भी करेंगे।

Kolar News

Kolar News 20 December 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शुक्रवार को सौभाग्य योजना और दीनदयाल विद्युत योजना में गड़बड़ी का मुद्दा भाजपा विधायक रामकिशोर कावरे ने उठाया। उन्होंने कहा कि बालाघाट जिले में सौभाग्य योजना और दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से एक ही काम कराए गए। इन योजनाओं में भारी गड़बड़ी हुई है, क्या सरकार इसकी जांच कराएगी। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक के सवाल का जवाब देते हुए यह स्वीकार किया कि सौभाग्य योजना में पूरे प्रदेश में बड़ी गड़बड़ी हुई है। मंडला और डिंडोरी में हमने जांच कराई है, गड़बड़ी को पकड़ा है पूरे प्रदेश में सर्वे कराया जाएगा। पिछली सरकार के समय सौभाग्य योजना में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। उपकरण खरीदी में भी गड़बड़ी की बात सामने आई है। विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि इस बात की भी जांच कराई जाएगी। सौभाग्य योजना में जो बिजली के खंभे लगाए गए हैं, उनमें कंक्रीट डाला गया है या नहीं जो केवल सप्लाई की गई है। वह गुणवत्तायुक्त नहीं है इसकी भी जांच कराई जाए।    इसी दौरान भाजपा विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने सीधी व सिंगरौली जिले में संपूर्ण विद्युतीकरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सीधी में संपूर्ण विविधीकरण ग्रामीण क्षेत्र में नहीं हुआ है, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और सौभाग्य योजना में काम पूरे नहीं हुए हैं। क्षेत्र के 14 हजार घरों में बिजली कनेक्शन नहीं पहुंचा है। इस पर ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा कि पिछली सरकार ने यह घोषणा की थी कि ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है। हम भी हम मानते हैं कि शत-प्रतिशत विद्युतीकरण नहीं हुआ है। बजट की उपलब्धता के अनुसार आगामी कार्य कराया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 20 December 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को चौथा दिन है। शुक्रवार को भी भाजपा विधायक पैदल मार्च निकालते हुए विधानसभा तक पहुंचे। भाजपा ने गरीबों की आवाज उठाने के लिए पैदल मार्च निकाला और गरीबों को संबल और विभिन्न योजनाओं का लाभ न दिए जाने और कांग्रेस सरकार द्वारा गरीबों की अनदेखी के विरुद्ध पैदल मार्च कर योजनाओं का लाभ दिए जाने की मांग की। इस पैदल मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, विधायक रामेश्वर शर्मा समेत भाजपा विधायक शामिल हुए।    पैदल मार्च के दौरान मीडिया से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज हम गरीबों की आवाज उटाने के लिए पैदल मार्च निकाल रहे हैं। कमलनाथ सरकार ने गरीबों की अनदेखी की है। भाजपा शासन काल में जो बिजली बिल दौ सौ रुपये आता था वहीं आज हजारों रुपये के बिल लेकर जनता दर दर भटक रही है। हमनें गरीबों के ईलाज की व्यवस्था की थी। किसी गरीब की मौत पर चार लाख रुपये और ईलाज के लिए दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती थी जिसे कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया।   कांग्रेस पर हमला करते हुए शिवराज ने कहा कि अंतिम संस्कार के कफन के पांच हजार रुपये भी सरकार खा गई। बेटियों की शादी की थी 51 हजार रुपये नहीं दिए। यहां तक कि पीएम आवास योजना के मकान भी नहीं दिए। उल्लेखनीय है विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है जिसमें सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया है। इसके अलावा भाजपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और रोजाना अलग अलग मुद्दों पर सरकार का घेराव करते हुए पैदल मार्च निकाल रही है।   

Kolar News

Kolar News 20 December 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्य शासन के पर्यटन विभाग के पास किसी स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा देने की कोई नीति नहीं है। भारत सरकार की स्वदेश दर्शन पर्यटन एवं प्रसाद योजना के अंतर्गत केवल चिन्हित एवं धार्मिक स्थलों में ही अधोसंरचनाओं के निर्माण कार्य कराये जा सकते हैं। यह जानकारी मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल ने विधानसभा में एक विधायक द्वारा पूछे गए तारांकित सवाल के लिखित जवाब में दी। दरअसल, अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा से कांग्रेस विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने पर्यटन मंत्री से प्रश्न पूछा था कि अशोकनगर जिले में कौन-कौन से स्थानों को पुरातात्विक एवं पर्यटन स्थल का दर्जा दिया गया है? चंदेरी तहसील के आमखो स्थान पर पुराने शैल चित्र पाये गये हैं, इस स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने के लिए विभाग द्वारा क्या कार्यवाही की गई है और इसे पुरातात्विक धरोहर के रूप में संरक्षित करने के लिए किस स्थल पर कितनी भूमि संरक्षित की गई है।इस सवाल के जवाब का पर्यटन मंत्री ने जो लिखित जवाब दिया है, उसमें बताया गया है कि किसी स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा दिये जाने की विभाग की कोई नीति नहीं है। मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं के अंतर्गत ही चिन्हित स्थलों के विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा राशि स्वीकृत की जाती है और वहां अधोसंरचना निर्माण के कार्य कराए जाते हैं। किसी भी स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने का कार्य विभाग के कार्यक्षेत्र में नहीं है। 

Kolar News

Kolar News 17 December 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले सोमवार की रात पार्टी कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई।    इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि जनहित के लिए हम सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, दल के मुख्य सचेतक डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित सभी भाजपा विधायक मौजूद थे।प्रदेश सरकार की नाकामी के कारण प्रधानमंत्री फसल बीमा से वंचित हुए किसान: तोमरबैठक में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार को विधि सम्मत कार्य करना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य से कमलनाथ सरकार के एजेंडे से जनकल्याण गायब है। विकास के नाम पर सरकार ने एक साल में कुछ नहीं किया। प्रदेश सरकार खजाना खाली का बोलकर अपनी जिम्मदारियों से इतिश्री कर रही है। केंद्र सरकार पर राज्य सरकार पर असहयोग का जो आरोप लगाती है वह पूरी तरह झूठा है। प्रदेश सरकार की नाकामी के कारण प्रधानमंत्री फसल योजना का 6 हजार करोड़ नहीं मिल रहा है।  प्रदेश में त्राहि त्राहि, एक वर्ष में भ्रष्टाचार का लोकव्यापीकरण हुआ: शिवराजशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार को विकास के काम से कोई लेना देना नहीं है। एक साल में भ्रष्टाचार का लोकव्यापीकरण हुआ है। हर जगह दलाल और माफिया घूम रहे हैं। जनता परेशान है। हर मुद्दे पर सरकार विफल साबित हुई है। सिर्फ मुद्दों से भटकाने के लिए प्रदेश सरकार माफिया के नाम पर भेदभावपूर्ण कार्यवाही कर रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ को प्रदेश की जनता से कोई लेना देना नहीं है। जनता की आवाज उठाना हमारी जिम्मेदारी: राकेश सिंहराकेश सिंह ने कहा कि धारा 370, राम मंदिर और नागरिकता संशोधन कानून जैसे तीन ऐतिहासिक निर्णय हमारे पुरखों के संघर्ष के कारण संभव हुए है। इन तीनों निर्णय से राष्ट्रवाद मजबूत होगा। प्रदेश की जनता न्याय की आस लगाकर हमारी तरफ देख रही है। जनता की आवाज उठाने की जिम्मेदारी हमारी है। बीते एक वर्ष में सरकार पूरी तरह विफल हुई है। भाजपा ने इस एक वर्ष में सरकार के खिलाफ 14 प्रदेशस्तरीय आंदोलन किए है। आंदोलन की यह श्रृंखला लगातार जारी रहेगी। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। जनता में भ्रम का वातावरण पैदा किया जा रहा है। मोदी सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में इस ऐतिहासिक बिल को कानून का रूप दिया। लेकिन प्रदेश सरकार राजनैतिक विद्वेष के चलते मध्यप्रदेश में इस कानून को लागू नहीं कर रही है। सदन में पुरजोर तरीके से उठाए जनता की आवाज: गोपाल भार्गवगोपाल भार्गव ने कहा कि सरकार को एक वर्ष पूरा हुआ है, लेकिन इस एक वर्ष मे कमलनाथ सरकार ने 10 साल के बंटाढार युग का रिकार्ड तोड़ दिया है। सरकार के हर काम में कमियां और दोष है। रेत माफिया, खनन माफिया और परिवहन माफिया हावी है। अकेले परिवहन क्षेत्र में 1200 करोड रुपये की वसूली हो रही है। हमें जनता की आवाज को सड़क और सदन में प्रभावी तरीके से मुखरता के साथ उठाना है। सरकार को कठघरे में खड़ा करने का काम हमारा है। भ्रष्टाचार में डूबी यह सरकार विपक्ष का दमन करने की कोशिश कर रही है। हमारे विधायकों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन हम झुकने वाले नहीं है। पूरे विधानसभा सत्र के हर रोज सदन के बाहर प्रदर्शन और सदन के अंदर मुखर होकर लड़ाई लड़ें।

Kolar News

Kolar News 17 December 2019

भोपाल। केन्द्र सरकार सोच विचारकर देश में नागरिकता संशोधन कानून लेकर आयी है। देश में अन्य देशों से आए हुए लाखों लोग इस बिल के माध्यम से लाभान्वित होंगे, उनको न्याय मिलेगा। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से उत्पीड़न का शिकार होकर भारत आए हिन्दू, किश्चियन, पारसी, बौद्ध और जैन को इस बिल के माध्यम से नागरिकता के साथ साथ कानूनी दर्जा मिलेगा। ये हमारे समाज के अंग हैं।    नागरिकता मिलने से उनका एवं देश का विकास संभव हो सकेगा जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं या करा रहे हैं उनकी नियत ठीक नहीं है। यह बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने मंगलवार को सुबह भोपाल में मीडिया से बातचीत में कही।उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें इस बिल को लागू करके पीड़ितों को न्याय देने का काम करे। जो लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं वे देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं और देश को गुमराह करना चाहते हैं। हिन्दुस्तान की जनता इस तरह की चालों को भलीभांति जानती है। इस तरह के लोग पहले भी सफल नहीं हुए थे और आने वाले समय में भी सफल नहीं होंगे। हिंसा के पीछे निश्चित रूप से राजनैतिक कुचक्र है।

Kolar News

Kolar News 17 December 2019

भोपाल। राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर के बारे में टिप्पणी किए जाने के बाद पूरे देश में वीर सावरकर को लेकर बहस शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं द्वारा जहां इसके लिए राहुल गांधी की आलोचना की जा रही है, वहीं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने वीर सावरकर के बारे में एक वीडियो शेयर किया है।    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सोमवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीर सावरकर की चर्चा करते हुए कहा है कि सावरकर नाम के कई अर्थ हैं और इसके हर अर्थ में मातृभूमि के लिए मर मिटने का जज्बा अंतर्निहित है। उन्होंने कहा है कि स्व. अटलजी ने वीर सावरकर के चरित्र को पूरी परिशुद्धता के साथ वर्णित किया है। चौहान ने सावरकर को श्रद्धेय बताते हुए उन्हें प्रणाम किया है।   

Kolar News

Kolar News 16 December 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार, 17 दिसम्बर से शुरू हो रहा है। विधानसभा में सरकार को घेरने के लिए मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने बड़े स्तर पर तैयारी की है। किसानों के कर्जमाफी, यूरिया संकट, बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास करेगी जबकि कांग्रेस पार्टी सोमवार को देर शाम सीएम हाउस में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें विपक्ष को जवाब देने की रणनीति तैयार की जाएगी। कुल मिलाकर विधानसभा का सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं।विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का चौथा सत्र है, जो कि मंगलवार 17 दिसम्बर से शुरू होगी 23 दिसम्बर तक चलेगा। इस दौरान सदन की पांच बैठकें होंगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सदन में पहली बार एक दिन विधायकों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। इस दौरान विधानसभा के सभी सदस्य कुर्जा-पायजामा और जैकेट पहनेंगे। विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले सोमवार को देर शाम भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही विधायक दल की बैठकें बुलाई हैं, जिनमें सत्र के दौरान एक दूसरे को घेरने को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। भाजपा जहां किसानों की समस्याओं, कर्जमाफी, कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगी।    खास बात यह है कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को मंगलवार को एक साल पूरा हो रहा है। इसीलिए सोमवार शाम को होने वाली बैठक में सरकार भाजपा के घेराव से बचने और अपने एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को सदन में पेश करने की रणनीति बनाएगी। बताया जा रहा है कि सरकार इस सत्र में मीसाबंदी पेंशन को खत्म करने, किसानों की कर्जमाफी करने, अनुपूरक बजट सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव व विधेयक लाने की तैयारी में है। 

Kolar News

Kolar News 16 December 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार का एक साल मंगलवार, 17 दिसम्बर को पूरा होने जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में अगले चार साल का विजन डाक्यूमेंट जारी करेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में पिछले साल नवम्बर-दिसम्बर में विधानसभा के चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस ने सपा-बसपा और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से बहुमत हासिल कर राज्य में सरकार बनाई। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 17 दिसम्बर-2018 को भोपाल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।   मंगलवार, 17 दिसम्बर को सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा भोपाल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ 'विजन डाक्यूमेंट 2025' पेश करेगे । इस विजन डाक्यूमेंट में सरकार अगले चार साल में क्या-क्या करेगी और उसकी क्या योजनाएं हैं, इसकी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

Kolar News

Kolar News 16 December 2019

भोपाल। भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज यानी 15 दिसंबर को 69वीं पुण्यतिथि है। नीतिगत दृढ़ता के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पटेल को 'सरदार' और 'लौह पुरुष' की उपाधि दी थी। उनकी पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें याद किया जा रहा है। मप्र भाजपा नेताओं ने भी सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया है।    मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुण्यतिथि पर स्मरण कर नमन किय है। शिवराज ने ट्वीट कर लिखा ‘"इस मिट्टी में कुछ अनूठा है, जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है।" सरदार वल्लभभाई पटेल । मां भारती के महान सपूत, लौहपुरुष की पुण्यतिथि पर कोटि- कोटि प्रणाम। गरीबों के कल्याण और देश के उत्थान के लिए हम सब कार्य करें, यही उनके चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि होगी’!   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा ‘राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के महान प्रतिपालक, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर शत-शत् नमन’।   भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए अपने संदेश में कहा ‘एकता के बिना जनशक्ति शक्ति नहीं है जब तक उसे ठीक तरह से सामंजस्य में ना लाया जाए और एकजुट ना किया जाए और तब यह आध्यात्मिक शक्ति बन जाती है !! - सरदार पटेल जी। आपके सिद्धांत हमारी प्रेरणा का स्रोत हैं। भारतरत्न लौहपुरुष #SardarVallabhbhaiPatel की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि’।    केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ट्वीट कर कहा ‘देश की एकता एवं अखंडता के सूत्रधार लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन...’।   

Kolar News

Kolar News 15 December 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश में यूरिया का संकट गहराता जा रहा है। किसान परेशान हैं। वे सुबह से देर शाम तक यूरिया वितरण केंद्रों पर लाइन लगाकर खड़े रहते हैं, इसके बावजूद उन्हें यूरिया नहीं मिल रहा है। यूरिया संकट को लेकर भाजपा शनिवार, 14 दिसम्बर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में दी।  उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश को पर्याप्त मात्रा में यूरिया दिया है और यह यूरिया प्रदेश सरकार के पास है। इसके बावजूद यह सरकार अपने कुप्रबंधन के चलते किसानों को यूरिया उपलब्ध नहीं करा पा रही है। प्रदेश के किसानों पर कमलनाथ सरकार द्वारा किए जा रहे इस अत्याचार को पार्टी सहन नहीं करेगी और इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा। इसीलिए शनिवार, 14 दिसम्बर को पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के साथ खेत धरना देकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे।राकेश सिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार के छल का सबसे बड़ा शिकार प्रदेश का अन्नदाता हुआ है। इस सरकार ने पहले कर्जमाफी का छलावा किया, फिर मुआवजे की धोखाधड़ी की और अब यूरिया के लिए किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। कमलनाथ सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं यूरिया की वर्तमान किल्लत के खिलाफ भाजपा खेत धरना आयोजित कर रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा आगामी 14 दिसंबर को पूरे प्रदेश में खेत धरना आयोजित करेगी। यह धरना उन सोसायटियों पर भी दिया जायेगा, जहां किसानों के साथ यूरिया के बदले में दुर्व्यवहार हो रहा है और मारपीट की जा रही है। इसके अलावा कृषि उपज मंडियों पर भी पार्टी कार्यकर्ता किसानों के साथ धरना देंगे। 

Kolar News

Kolar News 13 December 2019

भोपाल। प्रदेश के कई हिस्सों में गिरे ओले और बारिश से फसलों को नुकसान होने की खबर है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों को यह कहकर दिलासा दी है कि प्रदेश सरकार आपके साथ है।    प्रदेश में बारिश और ओले से हुए किसानों के नुकसान पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने चिंता जताई थी। उन्होंने सरकार से नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को तत्काल राहत दिये जाने की मांग की थी। इसके बाद प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव ने किसानों को मदद का भरोसा दिलाया था। शु्क्रवार सुबह मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी किसानों से चिंता न करने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि ओले और बारिश से फसलों को नुकसान होने की जानकारी उन्हें मिली है, लेकिन किसान चिंता न करें, प्रदेश सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा है कि नुकसान का सर्वे कराए जाने के आदेश दे दिये गए हैं और किसानों की हरसंभव मदद की जाएगी।   

Kolar News

Kolar News 13 December 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा हर मोर्चे पर सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यूरिया किल्लत के बाद अब बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुई परेशानी के लिए भाजपा प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गई है और किसानों की मदद की मांग कर रही है। भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताकर व यूरिया को लेकर प्रदेश भर में सभी विकास खंडों व सोसायटीओं पर " खेत धरना " का आयोजन किया जा रहा है। जिस पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने पलटवार किया है।    उनका कहना है कि आज प्रदेश की 11 माह की कांग्रेस सरकार के खिलाफ वह लोग "खेत धरना "आयोजित कर रहे हैं। जिन्होंने अपनी 15 वर्ष की सरकार में खेती को घाटे का धंधा बना कर खेतों को वीरान और बर्बाद कर दिया था। खेतों की यदि यह लोग उस समय चिंता कर लेते तो शायद आज भाजपा को यह दिन देखना नहीं पड़ते।   सलूजा ने तंज सकते हुए कहा कि भाजपा आज आरोप लगा रही हैं कि यूरिया को लेकर सरकार द्वारा किसानों पर दमन किया जा रहा है, जबकि सच्चाई प्रदेश के किसान भली-भांति जानते हैं। भाजपा सरकार में किस प्रकार अपना हक मांग रहे किसानों के सीने पर गोलियां दागी गयी, उनके कपड़े उतार कर उन्हें जेलों में बंद किया गया, हजारों झूठे मुकदमे किसानो पर लाद दिए गए, उन्हें जेलों में ठूंस दिया गया, किस प्रकार यूरिया मांगने पर उनके ऊपर जमकर लाठियां बरसाई जाती थी। जिनके राज में 45 हज़ार से अधिक किसानों ने आत्महत्याए की, जिन के राज में खेती व किसानों के लिए बनने वाली हर योजनाओ में जमकर भ्रष्टाचार होता था, उनकी योजनाओं के पैसे डकार लिए जाते थे, वह आज किसान हितैषी बनकर धरना दे रहे हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए।    सलूजा ने कहा कि भाजपा को धरना जरूर देना चाहिए लेकिन अपनी केंद्र सरकार के खिलाफ, जिसने रबी के सीजन को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा मांगे 18 लाख मिट्रीक टन यूरिया के कोटे में 2 लाख 60 हज़ार मिट्रीक टन की कमी कर दी। उसको लेकर भाजपा को अपनी केन्द्र सरकार के ख़िलाफ़ जरूर धरना देना चाहिए।   सलूजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जानबूझकर यूरिया के नाम पर किसानों को झूठा भडक़ा रही है और प्रदेश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है, ताकि यूरिया के नाम पर राजनीतिक फायदा लिया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को वाकई किसानों की इतनी फिक्र व चिंता है तो कांग्रेस सरकार के खिलाफ झूठे आंदोलन करने की बजाय, भाजपा नेताओं को और प्रदेश के सभी 28 भाजपा सांसदों को दिल्ली में जाकर अपनी केंद्र सरकार से यूरिया का कोटा बढ़ाने की गुहार करनी चाहिए।

Kolar News

Kolar News 13 December 2019

भोपाल। संसद के दोनों सदनों द्वारा नागरिकता संशोधित विधेयक पारित कर दिए जाने के विरोध में वामपंथी पार्टियां आगामी 19 दिसम्बर को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगी। इस विधेयक को वामपंथी दलों-सीपीआई(एम), सीपीआई, सीपीआई (एमएल), फारवर्ड ब्लॉक, आरएसपी ने इसे देश के धर्मनिपरेक्ष ढांचे पर बड़ा कुठाराघात बताते हुए इसके खिलाफ देशव्यापी विरोध करने का आह्वान किया है। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के मप्र इकाई के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने गुरुवार को मीडिया को जारी किये अपने बयान में कहा है कि इस विधेयक के जरिए भाजपा आजादी के बाद के अपने अधूरे एजेंडे को पूरा करना चाहती है। वामपंथी दल देश को हिन्दू राष्ट्र में बदलने और अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकार छीनकर उन्हें दोयम दर्जे का नागरिक बना देने की साजिशों को विरोध करेगी। उन्होंने बताया कि वामपंथी दलों ने 19 दिसम्बर को राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के लिए इसलिए चुना है क्योंकि इस दिन सरफरोशी की तमन्ना का तराना लिखने वाले महान शहीद रामप्रसाद बिस्मिल को गोरखपुर जेल, उनके दूसरे साथी अशफाक उल्ला खां को फैजाबाद जेल और तीसरे सहयोगी रौशन सिंह को नैनीताल जेल में फांसी दी गई थी। नागरिकता संशोधन विधेयक हमारी इन परंपराओं और शहीदों का अपमान है।

Kolar News

Kolar News 12 December 2019

  भोपाल। आशुतोष गोवारीकर की बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अभिनीत ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'पानीपत' का देश भर में विरोध थम नहीं रहा है। देश भर में जाट समाज के लोग फि़ल्म के खिलाफ सडक़ों पर उतर आए हैं। मध्य प्रदेश में भी फिल्म का भारी विरोध हो रहा है और इसके प्रसारण पर रोक की मांग की जा रही है। इन सब के बीच मप्र के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने का है कि इस विवाद का रास्ता कानूनी तरीके से निकाला जाएगा।  मध्य प्रदेश में भी जाट समाज के लोगों ने फि़ल्म पानीपत में शिरोमणि राजा सूरजमल के गलत चित्रण का आरोप लगाया है। पानीपत फिल्म के विरोध में प्रदेश के कई जिलों में धरने प्रदर्शन के साथ ही टॉकिजों में तोडफ़ोड़ की घटनाएं सामने आई है। बढ़ते विवाद को देखते हुए मप्र के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का पानीपत फिल्म को लेकर बयान आया है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री शर्मा ने कहा है कि हम जाट समाज की भावनाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि जाट समाज की फिल्म पानीपत को लेकर हो रहे विवाद से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है और आगे कानूनी तरीके से कार्रवाई की जायेगी।    मध्य प्रदेश में माफिया राज पर लगाम लगाए जाने के सीएम के फैसले पर मंत्री शर्मा ने कहा कि कमलनाथ सरकार का एलान है कि सभी तरह के माफिया राज़ को खत्म किया जायेगा। इस संबंध में आज सभी संभागों में मीटिंग भी होगी। किसानों को हो रही यूरिया समस्या पर जनसंपर्क मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार यूरिया की कमी को पूरा करने के लिए 2 लाख टन अतिरिक्त यूरिया लेगी,जिससे किसानों को राहत मिल सके। प्रदेश में बिजली समस्या के लिए पूववर्ती भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बिजली समस्या पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की देन है। वहीं नागरिकता संशोधन बिल को उन्होंने एक भेदभाव वाला बिल बताया है। प्रदेश के शासकीस स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों की प्रतिभा को उभारने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का अयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की तरह कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिससे छात्रों की छिपी हुई कला और प्रतिभा सामने आएगी। जिससे वे पढ़ाई के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी कामयाबी हासिल कर सकेंगे। 

Kolar News

Kolar News 12 December 2019

भोपाल। नागरिकता संशोधन विधेयक, लोकसभा के बाद बुधवार को राज्यसभा से भी पास हो गया है। अब नागरिकता विधेयक को संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिल गई है। अब राष्ट्रपति के विधेयक पर हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन जाएगा। नागरिकता संशोधन बिल राज्यसभा में पास होने के बाद मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि नागरिकता संशोधन बिल पारित होने से लाखों शरणार्थी भाई-बहन जिन्हें जिंदगी में केवल यातना मिली, उन्हें नया जीवन मिला है।    शिवराज सिंह चौहान ने देर रात मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए ऐतिहासिक बिल को पारित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी है। शिवराज ने कहा ‘सचमुच में हमारे लाखों वो शरणार्थी भाई बहन जिनकी जिंदगी में उन्हें केवल यातना मिली थी वो चाहे पाकिस्तान से आये हो या बांग्लादेश से उन्हें नया जीवन मिला है। उन्हें यातनाओं से मुक्ति मिली है। इस ऐतिहासिक बिल को पारित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करता हूं। वो शरणार्थियों के लिए ईश्वर का वरदान साबित हुए हैं। गृृहमंत्री अमित शाह का भी आभार और सभी सांसद मित्रों को धन्यवाद जिन्होंने इस बिल को अपना समर्थन दिया है।   नागरिकता संशोधन बिल का कांग्रेस द्वारा विरोध किए जाने पर शिवराज ने हमलावर अंदाज में कहा कि कांग्रेस और इमरान खान एक ही भाषा बोल रहे हैं। पाकिस्तान ने इस बिल का विरोध किया तो कांग्रेस ने भी विरोध पर उतर आई। उन्होंने कहा कि कौन नहीं जानता पाकिस्तान में कितने अल्पसंख्यक प्रताडि़त हुए है। इंदौर में जब मैं मुख्यमंत्री था तब पाकिस्तान से आई बेटियों ने मुझसे कहा था कि हम पाकिस्तान वापस नहीं जाएंगे। वहां हमारा अपमान होता है निकाह के लिए उठा लिया जाता है धर्मांतरण किया जाता है। शिवराज ने कहा कि यह बिल किसी भारतवासी के खिलाफ नहीं है। यह बिल केवल हमारे शरणार्थी भाई बहनों के लिए है।

Kolar News

Kolar News 12 December 2019

भोपाल। सिटीजन अमेंडमेंट बिल को लेकर प्रदेश की राजनीति गर्मा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इसे लेकर कहा है कि बिल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और गठबंधन के नेता वही भाषा बोल रहे हैं जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बोल रहे हैं।    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिलहाल झारखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने झारखंड में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य नेता सिटीजन अमेंडमेंट बिल पर वही भाषा बोल रहे हैं, जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इमरान के देश पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जाता है। सरेआम हत्याएं होती हैं, खुलेआम धर्म परिवर्तन चल रहा है और वे भारतीय नागरिकों के मानवाधिकारों की चिंता कर रहे हैं। चौहान ने कहा कि मैं कांग्रेस के नेताओं से यह पूछना चाहता हूं कि जब कश्मीर से पंडितों को निकाला जा रहा था, तब मानवाधिकारों पर क्यों नहीं बोले? चौहान ने अपनी पत्रकार वार्ता की जानकारी ट्वीट करके दी है।   

Kolar News

Kolar News 11 December 2019

छतरपुर। प्रदेश के कई जिलों में खाद संकट के कारण किसानों के परेशान होना पड़ रहा है, लेकिन छतरपुर के किसानों के लिए अच्छी खबर है कि उन्हें खाद संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। कृषि विभाग ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए रणनीति बनाई है, जिसके तहत जिले के किसानों को अब तक 38138 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है, जबकि अब भी जिले में 3955 मीट्रिक टन खाद मौजूद है। यही नहीं किसानों के लिए एक सप्ताह में एनएफएल और कृफको के खाद का एक-एक रैक ऑर्डर किया गया है, जो इसी सप्ताह ट्रेन के माध्यम से छतरपुर पहुंच जाएगा।  पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा पहुंचा खादकृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल जहां 20733 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया गया था तो वहीं इस वर्ष विभाग ने किसानों के लिए 31500 मीट्रिक टन यूरिया का मांग पत्र सरकार को भेजा है जिसके विरूद्ध 20834 मीट्रिक टन खाद प्राप्त हो चुका है और इसमें से 17814 मीट्रिक टन खाद का वितरण भी किसानों को किया जा चुका है। किसानों के लिए अब भी 3020 मीट्रिक टन यूरिया स्टॉक में रखा हुआ है। जिले में इस वर्ष 3 लाख 38 हजार हेक्टेयर भूमि पर बुवाई की गई है जिसमें 2 लाख 25 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि पर गेंहूूं, 65 हजार हेक्टेयर में चना और 17 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों की बुवाई की गई है। कृषि विभाग के मुताबिक बोवनी क्षेत्र के हिसाब से जिले के 113 सोसायटी और लगभग 150 निजी स्थानों से खाद की बिक्री कराई जा रही है। कृषि विभाग के जिला उप संचालक मनोज कश्यप ने बुधवार को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में बताया कि जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। किसानों को किसी भी खाद संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि खाद बिक्री के लिए इस बार नीति में परिवर्तन किया गया है। पहले जहां 60 प्रतिशत सरकारी क्षेत्र एवं 40 प्रतिशत निजी क्षेत्रों से खाद की बिक्री होती थी तो वहीं इस बार 80 प्रतिशत शासकीय एवं 20 फीसदी प्राइवेट क्षेत्र से खाद की बिक्री हो रही है। यही नहीं खाद की शत-प्रतिशत बिक्री, भू अधिकार पुस्तिका में दर्ज जमीन के आधार पर पीओएस मशीन के माध्यम से की जा रही है, जिससे शासकीय क्षेत्र में मौजूद खाद को कालाबाजारी से बचाया जा सके। जिले में खाद बिक्री के रेटयूरिया- 45 किलो- 267 रुपयेडीएपी- 50 किलो- 1200 रुपयेसुपर फास्फेट- 12 किलो- 334 रुपये

Kolar News

Kolar News 11 December 2019

भोपाल|  मध्यप्रदेश में इन दिनों खाद की समस्या को लेकर राजनीतिक जंग छिड़ी हुई है| पक्ष और विपक्ष लगातार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, वही इन सब के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच एक बार फिर ट्विटर पर जंग छिड़ गई है| सीएम कमलनाथ द्वारा टवीट कर खाद की किल्लत के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगाए जाने पर पूर्व सीएम शिवराज ने पलटवार किया है| शिवराज ने एक के बाद एक लगातार कई टवीट कर राज्य सरकार का घेराव किया है| शिवराज ने तंज कसते हुए कहा है कि अपनी असफलता का ठीकरा  कहीं और ना फोड़े|    सूबे मे खाद की किल्लत के चलते किसानों को हो रही परेश्हनी पर अब प्रदेश के दो दिग्गज नेताओं की लड़ाई सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रही है| मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मंगलवार देर रात टवीट कर प्रदेश मे खाद को लेकर हो रही परेशानी  के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है| कमलनाथ के इस हमले का जवाब शिवराज सिंह चौहान ने लगातार 3 टवीट कर दिया है | शिवराज सिंह ने कमलनाथ के टवीट को रिट्वीट करते हुए लिखा ' कमलनाथ जी, आपकी सरकार प्रदेश में यूरिया की व्यवस्था करने में बुरी तरह फेल हुई है। कृपया अपनी असफलता का ठीकरा और कहीं न फोड़ें। जब @BJP4MP  की सरकार थी, तब हम एडवांस और डीटेल्ड प्लानिंग करते थे, रबी व खरीफ की फसल के लिए कितना यूरिया लगेगा,इसका आँकलन करते थे व अग्रिम भंडारण करते थे। किसानों को पहले ही सूचित कर दिया जाता था कि तीन माह पहले ही अपना खाद उठा कर घर ले जाएँ। चूँकि किसान तीन माह पहले ही खाद उठा लेता था, तो उसका ब्याज भी सरकार भरती थी। इसके कारण मध्यप्रदेश में यूरिया का संकट कभी नहीं आया और किसानों को समय पर पर्याप्त यूरिया मिला। शिवराज ने अपने टवीट मे आगे लिखा ' आपकी सरकार सोती रही, किसी ने कोई प्लानिंग नहीं की। खाद आया भी तो कुप्रबंधन के कारण ढंग से किसानों को आपूर्ति नहीं हो पाई, खाद की कालाबाज़ारी हुई। व्यवस्था ठीक कीजिये, केवल दूसरे के सर पर ठीकरा मत फोड़िये'।   यह था कमलनाथ का टवीट मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने टवीट मे लिखा  था "रबी मौसम के लिए यूरिया की मांग को देखते हुए हमने केन्द्र सरकार से 18 लाख मिट्रीक टन यूरिया की मांग की थी परंतु केन्द्र सरकार द्वारा यूरिया के कोटे में कमी कर दी गयी| केंद्र सरकार पर यूरिया आबंटन की कमी का आरोप लगते हुए उन्होंने कहा कि 'एक साथ मांग आने तथा केन्द्र  सरकार द्वारा हमारे यूरिया के कोटे में कमी कर देने के कारण वितरण में जरूर कुछ स्थानों पर किसान भाइयों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है लेकिन हम लगातार यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति को लेकर प्रयासरत हैं और केंद्र सरकार से प्रदेश का यूरिया का कोटा बढ़ाने को लेकर निरंतर हमारे प्रयास जारी है। 'यदि भाजपा सच्ची किसान हितैषी है तो उसे इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय अपनी केंद्र सरकार पर दबाव डालकर प्रदेश की मांग अनुसार यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करवाना चाहिये' ।   

Kolar News

Kolar News 11 December 2019

भोपाल। प्रदेश में यूरिया को लेकर मारामारी का दौर जारी है। बीते दिनों विदिशा जिले के शम्शाबाद में किसानों ने यूरिया लूट लिया, तो सागर में यूरिया वितरण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। वहीं, प्रदेश सरकार का कहना है कि स्थिति सामान्य है और पिछले साल के मुकाबले अधिक यूरिया उपलब्ध है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने प्रदेश सरकार से सवाल किया है। उन्होंने पूछा है कि यदि यूरिया की कालाबाजारी नहीं हो रही है, तो यूरिया जा कहां रहा है?   यूरिया के लिए चल रही मारामारी के संबंध में कई अखबारों ने समाचार प्रकाशित किए हैं। इन खबरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने प्रदेश सरकार को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री कह रहे हैं कि यूरिया की कोई कालाबाजारी नहीं हो रही है, तो फिर यूरिया कहां जा रहा है। महिलाएं और बेटियां घर-गृहस्थी के काम छोड़कर यूरिया के लिए लाइन में लगने पर क्यों मजबूर हो रही हैं? उन्होंने कहा है कि यूरिया के लिए पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है और प्रदेश सरकार कह रही है कि कहीं पर कोई परेशानी नहीं है। शायद प्रदेश सरकार सोई हुई है, इसलिए उसे स्थिति का अंदाज नहीं है।  

Kolar News

Kolar News 10 December 2019

भोपाल। राजधानी भोपाल के पंचशील नगर स्थित एक स्कूल में अज्ञात जली हुई लाश पाई गई है। इस घटना से आसपास के इलाके में जहां सनसनी है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर चिंता जताई है।    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पंचशील नगर के स्कूल में लाश मिलने की घटना को गंभीर बताया है। उन्होंने ट्विटर के जरिए इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि घनी आबादी के बीच स्थित स्कूल में लाश मिलने से शासन-प्रशासन की सक्रियता पर सवालिया निशान लग गया है। उन्होंने कहा है कि स्कूल जैसी जगह पर हत्या की यह घटना बताती है कि छात्र-छात्राओं और उस क्षेत्र के रहवासियों की सुरक्षा की स्थिति क्या है।   

Kolar News

Kolar News 10 December 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश में यूरिया खाद को लेकर मचे घमासान के बीच पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने राज्य सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने का है कि खरीफ की फसल के बाद अब रबी की फसल सरकार के कुप्रबंधन की भेंट चढ़ रही है। इसलिए प्रदेश सरकार खाद की उपलब्धता को लेकर जिलेवार श्वेत पत्र जारी करें।    मंगलवार का मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रदेश सरकार पर जमकर बरसें। उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा बुरा हाल अगर किसी का है, तो वह किसानों का है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है। जो पहली फसल थी वह बाढ़, अतिवृष्टि के बाद सरकार के कुप्रबंधन की भेंट चढ़ गई। कोई मुआवजा ही नहीं दिया गया और केन्द्र का रोना प्रारंभ कर दिया। दूसरी फसल आई तो फिर मप्र सरकार के कुप्रबंधन के चलते खाद के कारण फसल खराब हो रही है। नरोत्तम मिश्रा ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आधी से कम फसल पैदा होने की स्थिति में किसान आ गया है लेकिन कोई सुनने वाला ही नहीं है। हमारी मांग है कि खाद के उपर एक श्वेत पत्र जारी हो। जिससे यह पता चल सकें कि किस जिले में कितनी उपलब्घता है और कितनी डिमांड है।    उन्होंने जामखोरों को सरकारी संरक्षण का आरोप लगाते हुए कहा कि ब्लैक में ट्रक के ट्रक आ जाऐंगे भरे हुए, लेकिन किसान को खाद नहीं मिल रही। इसका मतलब स्पष्ट है कि खाद तो है लेकिन मिल नहीं रही है क्योंकि जमाखोरों का सरकारी तंत्र की ओर से संरक्षण हो रहा है। इसलिए तत्काल इस पर श्वेत पत्र जारी करें, प्रदेश सरकार ऐसी मैं मांग करता हूं।   

Kolar News

Kolar News 10 December 2019

भोपाल। राजधानी के मनुआभान की टेकरी में 8 महीने पहले 12 साल की बच्ची के दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को रोशनपुरा चौराहे पर धरना प्रदर्शन दिया। शिवराज के इस प्रदर्शन के बाद से ही कांग्रेस लगातार उन पर हमला बोल रही है। मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा के बाद अब मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने भी शिवराज पर संवेदनशील विषय को राजनीति का अखाड़ा बनाने का अरोप लगाया है।    सोमवार को मीडिया को जारी अपने बयान में नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि जिन शिवराज सिंह की सरकार में मासूम बच्चियों से दुष्कर्म को लेकर प्रदेश, देश के शीर्ष राज्यों में वर्षों तक शामिल रहा, देशभर में बदनाम रहा, वो शिवराज आज इस मुद्दे पर भोपाल में धरना दे रहे है और ऐसे संवेदनशील विषय को भी राजनीति का अखाड़ा बना रहे है, निश्चित तौर पर उनका यह कृत्य बेहद शर्मनाक है। इसके लिए शिवराज सिंह और भाजपा को शर्म आना चाहिए। उन्होंने शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि जितनी सक्रियता वे आज विपक्ष में बैठकर दिखा रहे हैं, यदि बहन-बेटियों के सम्मान व सुरक्षा को लेकर इतनी सक्रियता अपनी 15 वर्ष की सरकार में दिखाई होती तो आज शायद उन्हें व भाजपा को विपक्ष में बैठकर धरना देना नहीं पड़ता?   सलूजा ने शिवराज से सवाल पूछते हुए कहा कि करीब 8 माह पूर्व मनुआभान टेकरी पर हुई एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना को लेकर धरने पर बैठने वाले शिवराज सिंह चौहान ने पिछले 8 माह में उस बच्ची को न्याय दिलवाने के लिये क्या-क्या प्रयास किये और उस परिवार की कितनी मदद की, पहले उन्हें यह बताना चाहिए? या आज सिर्फ़ सीधे धरना देकर ही इस संवेदनशील विषय को राजनीति का चोला पहनाने का प्रयास किया?

Kolar News

Kolar News 9 December 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार लगातार भाजपा शासित केंद्र सरकार से 32,171 करोड़ रुपए की कटौती राशि और बाढ़ पीडितों के लिए राहत राशि दिए जाने की गुहार लगा रही है। लेकिन केंद्र की तरफ से किसी तरह की कोई सहायता नहीं मिल रही है। इसी बात से नाराज प्रदेश सरकार अब दिल्ली में 14 दिसम्बर को  धरना देने की तैयारी कर रही हैं।    कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने सोमवार को धरने की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में धरना देने के लिए एक स्पेशल ट्रैन चलाई जाएगी। यह ट्रैन हरदा, खंडवा, विदिशा और होशंगाबाद होते हुए 13 दिसम्बर को शाम 4 बजे रवाना होगी। खास बात यह है कि धरना मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में दिल्ली में दिया जाएगा और 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता इस धरने में शामिल होंगे।   उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी केंद्र द्वारा राहत राशि न दिए जाने के विरोध में भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद ने कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ दिल्ली में धरना दिया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया था। 

Kolar News

Kolar News 9 December 2019

भोपाल। राजधानी के मनुआभान की टेकरी में 8 महीने पहले 12 साल की बच्ची के दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को रोशनपुरा चौराहे पर धरना दे रहे हैं। शिवराज के इस धरने पर सियासत तेज हो गई है। कमलनाथ सरकार में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री के धरने पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली है।   मंत्री पीसी शर्मा ने शिवराज सिंह को अपना कार्यकाल याद करने की हिदायत देते हुए कहा कि उस समय मप्र में महिला अपराध अपने चरम पर था। उन्हीं के समय केंद्र ने रिपोर्ट जारी की थी जिसमें मध्यप्रदेश महिला अपराध में नंबर 1 पर था। उन्होंने कहा कि जब से मप्र में कमलनाथ की सरकार आई है, तब से अपराधों मे कमी आई है। मनुआभान टेकरी के आरोपित को हमारी सरकार ने जल्द से पकड़ लिया था, साथ ही मंडवा बस्ती में बच्ची के साथ  दुष्कर्म मामले में एक महीनें में आरोपित को फांसी की सजा सुना दी गई थी।   शिवराज को नसीहत देते हुए मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि अगर उन्हें धरना देना है तो दिल्ली में जाकर भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दें। वहीं इंदौर माफिया जीतू सोनी और शिवराज सिंह के बीच संबंध बताते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि इंदौर में जीतू सोनी के खिलाफ हो रही कार्रवाई से शिवराज सिंह परेशान हो रहे है, क्योंकि पिछले 15 साल से उनके सम्बन्ध थे। अब उसके खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो शिवराज सिंह परेशान हो रहे है।   

Kolar News

Kolar News 9 December 2019

भोपाल। हैदराबाद एनकाउंटर पर प्रदेश में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उन पुलिसकर्मियों का अभिनंदन किया है, जो हैदराबाद एनकाउंटर में शामिल थे। उन्होंने इसे महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देने वाली सदी की सबसे बड़ी घटना बताया है।    पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती इन दिनों उत्तराखंड में हैं, लेकिन हैदराबाद एनकाउंटर पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने शुक्रवार सुबह 6 ट्वीट किए हैं। उन्होंने कहा है कि हैदराबाद गैंगरेप की घटना के बाद से मैं बहुत दुखी थी। उन्होंने कहा है कि मैं अब ये विश्वास कर सकती हूं कि अन्य राज्यों में भी शासन में बैठे लोग अपराधियों को सबक सिखाने के लिए रास्ते निकालेंगे। उन्होंने कहा है कि एनकाउंटर की इस घटना से पीड़िता की आत्मा को शांति मिलेगी वहीं, अन्य लड़कियों को इससे हिम्मत मिलेगी।    

Kolar News

Kolar News 6 December 2019

भोपाल। हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर केस में पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है। इस घटना के बाद देशभर में खुशी की लहर है। देश भर से इस घटना को लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही है। हर कोई हैदराबाद पुलिस को बधाई दे रहा है। आम आदमी के साथ राजनेता भी पुलिस की प्रशंसा करने में पीछे नहीं हैं। मप्र में भी नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए आरोपियों को उनके कर्मोंं की सजा मिलने और पीडि़ता को न्याय मिलने पर हर्ष जताया है।    पुलिस एनकाउंटर में हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर केस के चारों आरोपियो की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश ने राहत की सांस ली है। जल्दी न्याय मिला है, उस बेटी के कष्ट की कल्पना कर सकते हैंं जिसके साथ निर्दयता से दुष्कर्म किया और बाद में जिंदा जला दी गई। कितना कष्ट हुआ होगा उस बेटी को उसके कष्ट के सामने तो इनका कष्ट कुछ भी नहीं है। लेकिन देश ने राहत महसूस की है। दुष्टों के साथ दुष्टता का व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने तो प्रदेश में मासूम बेटियों के बलात्कारियों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया। लेकिन उस कानून पर सवालिया निशान इसलिए है, क्योंकि लोवर कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी, लेकिन एक भी आरोपी फांसी के फंदे पर नहीं चढ़ा। उन्होंने भोपाल की मनुआभान टेकरी मामले में हो रही देरी पर दुख जताते हुए कहा पीडि़त मां आज भी भटक रही है। अब तक डीएनए रिपोर्ट नही आई है। ऐसे मामलों में देरी होती है, तो डर खत्म होता है इसलिए तुरंत न्याय होना चाहिए।    वहीं पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मानव अधिकार मानवों के लिए होते है, नर पिशाचों के लिए नहीं। उन्होंने रामायण के बाली वध प्रसंग की चौपाई ‘अनुज बधू भगिनी सुत नारी। सुनु सठ कन्या सम ए चारी॥ इन्हहि कुदृष्टि बिलोकइ जोई। ताहि बधें कछु पाप न होई’॥ का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे यहां रामायण में भी बाली वध पर प्रसंग आया है। हैदराबाद पुलिस को बधाई, जिसका जो स्थान था उसने वो प्राप्त किया। नर पिशाचाों को उस स्थान पहुंचाया, जहां उनकी जगह थी।

Kolar News

Kolar News 6 December 2019

भोपाल। विधायक प्रहलाद लोधी के मामले में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई विशेष अनुमति याचिका को आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाईकोर्ट के निर्णय को सही ठहराते हुए याचिका को खारिज किया है। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय को नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सत्य की जीत बताया है।    नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने बयान जारी कर कहा कि विधायक प्रहलाद लोधी को न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि एक विधायक को न्याय के लिए इतना संघर्ष करना पड़ा। जिसके लिए एकमात्र सिर्फ विधानसभा अध्यक्ष ही जिम्मेदार है। जिन्होंने 2 दिन में निचली अदालत के फ़ैसले को मानकर विधायक प्रहलाद लोधी की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी और उनका स्थान भी रिक्त कर दिया। उनके प्रश्न पूछने का अधिकार भी छीन लिया गया। उन्हें सुनवाई के कोई मौका नही दिया।  उन्होंने कहा कि विधायक लोधी की साढ़े 4 एकड़ जमीन थी जो उन्होंने केस लडऩे के लिए गिरवी रखी इससे दर्दनाक स्थिति कोई और हो नही सकती। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विधायकों का संरक्षक होता है। लेकिन अध्यक्ष ने संरक्षण न देकर पद भक्षण का कार्य किया है। उच्चतम न्यायालय का आदेश ऐसी व्यवस्था पर करारा तमाचा है। मुझे उम्मीद है की मध्यप्रदेश सरकार और विधानसभा अध्यक्ष अब ऐसे कृत्यों पर परहेज करेंगे। गोपाल भार्गव ने कहा कि न्यायालय के इस निर्णय के बाद तत्काल विधानसभा अध्यक्ष विधायक लोधी की सदस्यता बहाल करें अन्यथा इसे न्यायालय की अवमानना ही माना जायेगा।

Kolar News

Kolar News 6 December 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश में यूरिया की किल्लत को लेकर सियासत शुरू हो चुकी है।  नरयावली से भाजपा विधायक प्रदीप लारिया द्वारा किसानों के साथ धरने पर बैठने पर उनके खिलाफ मकरोनिया थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। जिसके खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार से आर पार की लड़ाई लडऩे के लिए तैयार हो गए है। उन्होंने कमलनाथ सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि या तो किसानों को यूरिया दो या फिर गिरफ्तार करो। गुरुवार को शिवराज ने विधायक प्रदीप लारिया के साथ गिरफ्तारी देने का एलान किया है।    शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ट्वीट कर सरकार किसानों से झूठ बोलने और तानाशाही करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘मेरे प्रिय किसान भाइयों, कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की दुर्दशा कर दी है। पहले तो आपसे अनेक झूठे वादे किए और अब आपको यूरिया के लिए तरसाया जा रहा है। अगर कोई जनप्रतिनिधि आपकी आवाज उठाई तो उस पर प्रकरण दर्ज कर लिए जाते हैं! इस तानाशाही का विरोध करने कल मैं आपसे मिलने सागर आ रहा हूँ’।   शिवराज ने सागर पहुंचकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लडऩे और गिरफ्तारी देने का ऐलान किया है। एक अन्य ट्वीट कर शिवराज ने लिखा ‘विधायक प्रदीप लारिया ने किसानों की मांगें उठाई तो उन्हें दबाया गया। यह जनप्रतिनिधियों व जनता की आवाज़ को कुचलने का प्रयास है जिसे हम सफल नहीं होने देंगे। कमलनाथ की इस तानाशाही के खिलाफ लडऩे मैं सागर आ रहा हूँ, मैं गिरफ्तारी दूंगा, आप सभी किसान भाई भी मेरे साथ मैदान में आएँ’!

Kolar News

Kolar News 5 December 2019

जबलपुर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुँचे। यहां उन्होंने मीडिया के सामने कांग्रेस सरकार की एक साल की उपलब्धियां बताई। इस दौरान उन्होंने केन्द्र की भाजपा शासित मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। अरुण यादव ने केंद्र सरकार पर कांग्रेस शासित प्रदेशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।    जबलपुर पहुंचे अरूण यादव ने कांग्रेस सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड मीडिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है और जो वचन हमने जनता को दिए थे, उन्हें पूरा करने की लगातार कोशिश की जा रही है।    इस दौरान अरुण यादव ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ लगातार दिए जा रहे बयान पर अरुण यादव ने कहा कि सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली है। भाजपा और शिवराज ने प्रदेश की जनता को मूर्ख बनाने का काम किया है। पूरी भाजपा सरकार ने प्रदेश को घुन की तरह चूस लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था और इसे कमलनाथ सरकार द्वारा धीरे धीरे ठीक करने का काम किया जा रहा है। वही केंद्र सरकार पर भी अरुण यादव जमकर बरसे और भेदभाव का आरोप लगाया।

Kolar News

Kolar News 5 December 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और प्रशासन को समुचित इलाज एवं मदद के निर्देश दिए हैं।    मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा ‘रीवा से सीधी जा रही एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई। इस भीषण दुर्घटना में मृत सभी यात्रियों के परिवारों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इस दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों का समुचित इलाज कराने के निर्देश। पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के निर्देश।   उल्लेखनीय है कि रीवा जिले के गुड़ बायपास पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे से जा टकराई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। 

Kolar News

Kolar News 5 December 2019

भोपाल। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में यूरिया संकट को लेकर लगातार विरोध कर रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को स्पष्टीकरण देते हुए यह बयान दिया था कि प्रदेश में यूरिया संकट जैसी कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने बुधवार को पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से पूछा है कि यदि यूरिया संकट नहीं है, तो फिर किसानों को लाठियां क्यों खाना पड़ रही हैं।   नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने यूरिया संकट और सागर में किसानों के साथ प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायक प्रदीप लारिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है और अगर विपक्ष किसानों के साथ जाता है, तो सरकार उसे दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि यदि प्रदेश में यूरिया की कोई कमी नहीं है, तो क्यों किसानों की लाइनें लग रही हैं, क्यों उन्हें लाठियां खाना पड़ रही हैं?    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार यूरिया प्रबंधन में पूरी तरह विफल है। सरकार किसानों की सुध नही ले रही और विपक्ष जनता के साथ आवाज उठाता है तो बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि पुलिसथानों से यूरिया क्यों बांटा जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 4 December 2019

भोपाल। खेल मंत्री जीतू पटवारी ने आज बुधवार को भोपाल में वाल क्लाइम्बिंग के जरिए खिलाडिय़ों को चौंका दिया। मंत्री जीतू पटवारी चंद सेकंड में चालीस फीट ऊंची वाल क्लाइम्बिंग पर चढ़ गये और दूसरे राज्यों के खेल मंत्री समेत केंद्रीय खेल मंत्री रिजिजू को फिटनेस चेलेंज दिया। इस मौके पर खेल मंत्री ने कहा है कि सरकार प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है और कालेज-विश्वविद्यालय स्तर पर दो सौ करोड़ रुपए खर्च करेगी। खेल मंत्री ने कहा है कि खेल और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार जल्द ही खेल नीति लागू करेगी।  दरअसल भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में बुधवार को स्पोट्र्स का एक कार्यक्रम था। जहां मंत्री जीतू पटवारी अपने सरकारी निवास से साइकिल चलाकर पहुंचे और प्रदेश के युवाओं को फिट रहने का मंत्र दिया। इस मौके पर खेल मंत्री जीतू पटवारी के अपने विभाग के साल भर के कामकाज पर बात की। उन्होंने अपने विभाग की प्रमुख उपलब्धियां बताते हुए कहा कि सरकार ने प्रतिभावान खिलाडिय़ों की पुरस्कार की राशि में कई गुना वृद्धि की है। विधायक कप के लिए राशि 50 से बढ़ाकर एक लाख रुपए की गई है। प्रशिक्षकों के लिए भी कोच डेव्हलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया गया है। मध्य प्रदेश में खिलाडिय़ों के लिए इंश्योरेंस योजना प्रारंभ की गई है। सरकार ने खिलाड़यिों के लिए कैरियर डवेलपमेंट सेंटर शुरू करने प्रयास किया है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में युवाओं को अवसर देने के लिए गुरु नानक देव जी प्रांतीय ओलिंपिक शुरू किए गए हैं। प्रदेश भर के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में नये खेल मैदान बनाने और पुरानों की हालत सुधारने पर 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मध्य प्रदेश में 11 स्थानों ब्यावरा, राजगढ़, खिलचीपुर, सारंगपुर, नरसिंहपुर, विदिशा, शिवपुरी, पोहरी, कोलारस, अशोकनगर, पवई में इंडोर हॉल निर्माण करवाया जा रहा है। बालाघाट एवं इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हॉकी टर्फ का निर्माण का प्रस्ताव है। इसके साथ ही खेल अकादमी के लिए 250 बालक खिलाडिय़ों तथा 200 बालिका खिलाडिय़ों के लिए छात्रावास का निर्माण कार्य प्रगति पर है।  खेल मंत्री पटवारी ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश के खिलाड़ी देश और विदेश में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्‍हें देखते हुए इन खिलाड़ियों को और अधिक सुविधाएं मिलनी चाहिए, जिसके लिए राज्‍य को केंद्र सरकार की ओर से पर्याप्‍त फंड की आवश्‍यकता है । पटवारी ने कहा कि कमलनाथ सरकार अपने स्‍तर पर जो बेहतर फंड मुहैया करा सकती है, अभी वह करा रही है, पर केंद्र सरकार मध्यप्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त फंड मुहैया नहीं करा रही।  इसलिए मैं केंद्र से आग्रह करता हूं कि वह इस दिशा में म.प्र.की पर्याप्‍त सुध ले ।   

Kolar News

Kolar News 4 December 2019

भोपाल। मप्र में यूरिया की कमी और प्याज के बढ़ते दाम को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग जारी है। एक ओर जहां कांग्रेस के मंत्री तमाम परिशानियों के लिए केन्द्र सरकार पर ठिकरा फोड़ रहे हैं तो वहीं विपक्ष में बैठी भाजपा भी हर आरोप पर पलटवार करते हुए इसे प्रदेश सरकार की नाकामी बता रही है। अब पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने यूरिया और प्याज को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि किसानों के हर मुद्दे पर राज्य सरकार पूरी तरह से फेल हुई है।    बुधवार को मीडिया से बातचीत में नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में हो रही यूरिया की कमी को लेकर कांग्रेस के केंद्र सरकार पर लगाए गए पर कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार को केंद्र सरकार का फोबिया हो गया है। उन्होंने सरकार से आग्रह कहा कि मेरी जिज्ञासा शांत करें और बताएं कि अगर यूरिया की कमी में केंद्र से दिक्कत है और अगर ब्लैक में यूरिया चाहिए तो वह कहां से आ जाता है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में यूरिया की कमी है तो काला बजारी में यूरिया कैसे मिल रहा है, यह सरकार को बताना चाहिए। प्याज के बढ़ते दामों और किल्लत को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्याज की कमी है तो ब्लैक में कहां से आ रही है। इस सरकार में गरीब को सस्ते दामों में प्याज नहीं मिल रही है, जबकि हमारी सरकार में हमने प्याज की कीमतें कम की थी। किसानों के हर मुद्दे पर राज्य सरकार फेल हुई है।   प्रदेश के किसानों की कर्ज माफी पर पलटवार करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 10 महीने में 10 किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। जिनका 200000 रुपये तक का कर्ज माफ हुआ है वह मुझे टीवी पर लाकर दिखा देना उनको माला डालूंगा। भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह एक प्रक्रिया है। जल्दी नामों का ऐलान होगा। प्रदेश अध्यक्ष के पद के प्रबल दावेदारों में नााम शामिल होने के सवाल का जवाब देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में मैं शामिल नहीं हूं। मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं और उसमें संतुष्ट हूं। 

Kolar News

Kolar News 4 December 2019

भोपाल। राजधानी भोपाल में हुई गैस त्रासदी की बरसी पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने भी पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में एक स्मारक बनाने की मांग मुख्यमंत्री कमलनाथ से की है।    पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने गैस त्रासदी में मारे गए लोगों को ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने गैस पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले जब्बार भाई को भी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ से दो मांगें भी की हैं। दिग्विजय ने पहली मांग की है कि इस त्रासदी में मारे गए हजारों लोगों और पीड़ित परिवारों को समर्पित एक स्मारक राजधानी में बनाया जाए। वहीं, उन्होंने दूसरी मांग गैस पीड़ितों के लिए बनाए गए अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी पीजी इंस्टीट्यूट बनाए जाने के संबंध में की है।   

Kolar News

Kolar News 3 December 2019

भोपाल। प्रदेश में इन दिनों सरकारी अस्पतालों में लगातार लापरवाही की घटनाएं सामने आ रही हैं। विदिशा जिले के ग्यारसपुर और छतरपुर के बाद अब राजगढ़ जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि कमलनाथ सरकार अनियमितताओं और लापरवाही का रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है।    राजगढ़ जिले के कुरावर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मरीजों के साथ लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां नसबंदी कराने आई महिलाओं को अस्पताल की सफाई के नाम पर खुले में जमीन पर लिटा दिया गया। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर के जरिए कमलनाथ सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार लापरवाही का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। उन्होंने कहा है कि वैसे भी मुख्यमंत्री कमलनाथ की रुचि इस बात में रहती है कि मध्यप्रदेश की बदनामी किस तरह हो और प्रदेश का प्रशासन मुख्यमंत्री की इसी इच्छा की पूर्ति में लगा रहता है। 

Kolar News

Kolar News 3 December 2019

भोपाल। प्रदेश में रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही खाद-बीज की मारामारी शुरू हो गई है। यूरिया के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं और कई जगहों पर पुलिस को व्यवस्था बनानी पड़ रही है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह समेत भाजपा के अन्य नेता प्रदेश सरकार को लगातार निशाना बना रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने इस स्थिति के बारे में कहा है कि जो सरकार खाद-बीज भी नहीं दे पा रही है, उससे प्रदेश की जनता क्या उम्मीद कर सकती है?    देवास जिले के खातेगांव में खाद-बीज को लेकर मारामारी इतनी बढ़ गई कि पुलिस को यूरिया बांटने की व्यवस्था पुलिस थाने से करनी पड़ी। यहां लंबी-लंबी लाइनों में लगकर किसान यूरिया ले रहे थे। इसकी फोटो शेयर करते हुए नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सोमवार को ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि यह तस्वीर कमलनाथ सरकार की बदइंतजामी को दर्शाती है। उन्होंने लिखा है कि ऐसी सरकार से प्रदेश की जनता क्या उम्मीद कर सकती है।    नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने लिखे ट्वीट में कहा, जो सरकार किसानों को खाद बीज वितरण भी कर पाने में सक्षम न हो उससे भला जनता क्या उम्मीद करेंगी। देवास के खातेगांव में पुलिस थाने से बंट रही खाद की यह तस्वीर प्रदेश के हालात और राज्य की कमलनाथ सरकार के चाक चौबंद प्रबंधन को दर्शाता है। अब अन्न दाता को यही देखना बाकी रह गया था।

Kolar News

Kolar News 2 December 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश में यूरिया खाद को लेकर मजे सियासी घमासान के बीच कृषि मंत्री सचिन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि एक से 10 दिसम्बर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदान किया जाएगा। यूरिया की कालाबाज़ारी रोकने के लिए भी सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं।   सोमवार को कृषि मंत्री सचिन यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि एक दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक 2 लाख मीट्रिक टन यूरिया प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदान किया जाएगा। इसलिए किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने केंद्र सरकार से 18 लाख मीट्रिक टन यूरिया की मांग की थी लेकिन केंद्र ने 15 लाख 40 हज़ार मीट्रिक टन यूरिया प्रदान करने की मंजूरी दी। मप्र में 2 लाख 60 हज़ार मीट्रिक टन यूरिया कमी की है।   यूरिया की कालाबाजारी को लेकर कृषि मंत्री ने कहा हमने यूरिया की कालाबाज़ारी रोकने को लेकर बड़े कदम उठाए है। इसके तहत पहले जिन सोसाइटी एवं प्राइवेट दुकानों का 50:50 का रेश्यो था उसे बदल कर 80:20 कर दिया है। अब प्रदेश में 80 प्रतिशत यूरिया सोसाइटी से किसानों को दिया जाएगा एवं 20 प्रतिशत प्राइवेट दुकानों से बेंचा जाएगा। 

Kolar News

Kolar News 2 December 2019

कमलनाथ सरकार में चारों पहिए भ्रष्टाचार के    भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले में साईंखेड़ा में कैंप में रखा लाखों क्विंटल अनाज लापरवाही के चलते खराब होने और रीवा में पीडीएस का पांच हजार क्विंटल गेंहू गायब होने के मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गरीब जनता के पास खाने के लिए अनाज नहीं है और सरकार सड़ा कर फेंक रही है।    शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर सरकार का घेराव किया है और गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल पूछे हैं। शिवराज ने ट्वीट कर लिखा ‘गरीबों के पास खाने के लिए नहीं है और सरकार गेहूं को सड़ाकर फेंक रही है। ऐसे शासक और प्रशासक हों तो प्रदेश स्वयं ही अंधकार के गर्त में डूब जाएगा। आखिर मेरे प्रदेश के गरीबों के साथ न्याय कौन करेगा? उनका हक कौन देगा? एक अन्य ट्वीट कर शिवराज ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि सरकार जिस गाड़ी पर चल रही है उसके चारों पहिए भ्रष्टाचार के लगे हैं। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा ‘कमलनाथ सरकार के कारनामे देखकर लगता है कि यह सरकार जिस पर चल रही है, उसमें चारों पहिए भ्रष्टाचार के लगे हैं। जहां भी देखो लूट, भ्रष्टाचार, लापरवाही और गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। प्रदेश अब चुप नहीं रहेगा, सरकार को जवाब देना ही होगा’। 

Kolar News

Kolar News 2 December 2019

गुना। शहर को क्लीन और ग्रीन बनाने को लेकर जिला प्रशासन के अफसर और प्रदेश सरकार के मंत्री सडक़ों पर झाड़ू लगाते नजर आ रहे है। वहीं दूसरी ओर गुना से भाजपा विधायक गोपीलाल जाटव इस पूरे कैंपेन में खुद की अनदेखी से दुखी है और रविवार को सबके सामने उनका दर्द झलक पड़ा। उन्होंने कहा कि कलेक्टर ने आज तक स्वच्छता की बैठक में उन्हें कभी नहीं बुलाया है। वह फोन करके कलेक्टर से पूछेंगे, कि उन्हें बैठक में क्यों शामिल नहीं किया गया।  शहर की सडक़ों पर कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार और प्रदेश सरकार के मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया झाड़ू लगाते नजर आ रहे है। कलेक्टर ने इस मुहिम में समाजसेवियों को भी शामिल किया है, लेकिन विधायक गोपीलाल जाटव को यह अखर रहा है कि जिला प्रशासन के अफसर और कलेक्टर ने एक भी बार उनसे स्वच्छता की मुहिम में शामिल होने को लेकर बात भी नहीं की। उनका कहना है कि वह गुना विधानसभा से विधायक है। उन्ही के शहर के स्वच्छता मिशन में टॉप टेन में शामिल कराने को लेकर बैठकें की जा रही है। आगामी बैठक में शामिल कराने को लेकर कलेक्टर से वह फोन पर बात करेंगे। वह शहर वासियों के साथ शहर को क्लीन और ग्रीन बनाने की पहल करेंगे। कलेक्टर से भी वह निवेदन कर कहेंगे की आगामी बैठकों में उनको बुलाया जाए।  

Kolar News

Kolar News 1 December 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे है। कुछ ही दिनों पहले विदिशा जिले में 41 महिलाओं को ऑपरेशन के बाद अस्पताल के फर्श पर लिटाने का मामला सामने आया था। इससे पहले फरवरी में कटनी जिले में भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है। अब एक बार फिर सतना के बिरसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मोबाइल टॉर्च और मोमबत्ती की रोशनी में कथित तौर पर 35 महिलाओं की नसबंदी का मामला सामने आया है। ऑपरेशन के बाद मरीज़ों को फर्श पर ही लिटाने का भी आरोप लगा है। प्रदेश की लचर स्वास्थ्य सुविधाओं पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सरकार पर निशाना साधा है।    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना साधा है। शिवराज ने ट्वीट कर कहा है कि ‘हद है लापरवाही की! बेटियों की जान की कोई कीमत ही नहीं है! प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से लगातार ऐसी खबर आ रही हैं, उसके बाद भी शासन-प्रशासन द्वारा कुतर्क दिए जा रहे हैं! क्या किसी अनहोनी का इंतज़ार किया जा रहा है? जनता ने ऐसी अकर्मण्य सरकार की कल्पना नहीं की थी!   नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार का घेराव करते हुए जमकर लताड़ा है। गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर लिखा ‘सुना है एक साल पूरा होने पर @OfficeOfKNath उपलब्धियों का बखान करेगी। लेकिन प्रदेश की हकीकत ये है। नागदा के बाद अब सतना में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती यह तस्वीर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की हक ीकत बयां करती है। एक अन्य ट्वीट कर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर ट्रांसफर और पोस्टिंग में व्यस्त होने का आरोप लगाते हुए कहा ‘ट्रांसफर पोस्टिंग ,अवैध वसूली के चक्कर में @INCMP सरकार मूलभूत सुविधाओं तक नही दे पा रही है। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हो चुकी है। जनता बेहाल है। कहां से आय बढ़े सरकार को इस बात की चिंता है। लेकिन गरीब जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हो इस बात की फिक्र नही है’।

Kolar News

Kolar News 1 December 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली कक्षा 10वीं की किताब के मॉड्यूल में महात्मा गांधी की छवि को नकारात्मक रुप से दिखाने की वजह से यह किताब विवादों में आ गई है। दरअसल प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा तैयार कराई गई कक्षा 10 के मॉडल पेपर में महात्मा गांधी के लिए नकारात्मक शब्दावली का प्रयोग किया गया है। बुक में महात्मा गांधी के लिए कुबुद्धी शब्द का इस्तेमाल किया गया है। गलती सामने आने के बाद अब हडक़ंप मच गया है। कमलनाथ सरकार में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।    रविवार को मीडिया से बात करते हुए शर्मा ने भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी भी प्रशासन में प्रज्ञा भारती जैसी मानसिकता के लोग है। आरएसएस की मानसिकता के लोग ऐसा करते हैं। जिन्होंने ऐसा कृत्य किया है उन पर कड़ी कार्रवाई होगी और दोषियों को बख्शा नही जाएगा। वही मध्यप्रदेश में हर दूसरे व्यक्ति को रिश्वत देकर काम कराने की रिपोर्ट पर मंत्री शर्मा ने कहा कि यह सब पुरानी बातें हैं। हमारी 11 महीने की सरकार में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी की राशि पाने के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटायेगी। केंद्र सरकार राज्य सरकार के हितों का पैसा नहीं दे रही है।

Kolar News

Kolar News 1 December 2019

भोपाल। कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर यूरिया की आपूर्ति में कमी कर एक बार फिर प्रदेश सरकार से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार किसानों के हित में निरंतर निर्णय लेते हुए कार्य कर रही है। चाहे किसानों की कर्ज माफी की बात हो या संकट के समय किसानों को राहत पहुंचाने की, मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में पूरी सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। वही केंद्र की मोदी सरकार का निरंतर किसान विरोधी रवैया सामने आ रहा है।    सलूजा ने कहा कि चाहे पूर्व में भावंतर योजना की 1073 करोड़ की राशि रोकने की बात हो या प्रदेश में अतिवृष्टि से आयी प्राकृतिक आपदा। जिसमें करीब 55 लाख किसान प्रभावित हुए हैं, करीब 60 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हुई है, प्रदेश में करीब 16 हज़ार करोड़ का नुकसान हुआ है। उसमें राष्ट्रीय आपदा कोष से बार-बार आग्रह कर 6621 करोड रुपये मांगने के बावजूद अभी तक मात्र 1 हज़ार करोड़ की राशि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश सरकार के लिए स्वीकृत की गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार का किसान विरोधी रवैया व प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार निरंतर सामने दिख रहा है। वही इस मामले में प्रदेश के भाजपा नेताओ व सांसदो का मौन होकर किसान विरोधी आचरण लाखों किसान भाई खुद देख रहे है।   सलूजा ने कहा कि अतिवृष्टि और बाढ़ से किसानों की खरीफ फसलें चौपट होने के बाद किसान रबी फसलों से उम्मीद लगाए बैठे हैं। किसानों की इसी जरूरत का आँकलन कर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व में ही किसानों को पर्याप्त यूरिया की आपूर्ति को लेकर चिंता जताते हुए इसको लेकर पूर्व में ही प्रयास शुरू कर दिये थे। मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कृषि विभाग पिछले 3 माह से यूरिया की आपूर्ति को लेकर प्रयासरत था। इसके कारण प्रदेश के पास पिछले साल के मुकाबले अभी भी 76 हज़ार मिट्रीक टन अधिक यूरिया उपलब्ध है। वही पिछले साल के मुकाबले 68 हज़ार मिट्रीक टन अधिक की बिक्री हो चुकी है। प्रदेश सरकार यूरिया की आपूर्ति को लेकर निरंतर प्रयासशील है। प्रदेश में यूरिया का किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं है। भविष्य में भी किसानों को यूरिया की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।        

Kolar News

Kolar News 29 November 2019

भोपाल। रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में यूरिया के लिए मारामारी शुरू हो गई है। यूरिया के लिए किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं और उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ रही हैं। इस स्थिति को बंटाढार युग की वापसी बताते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा है कि कांग्रेस और कालाबाजारी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।    प्रदेश में यूरिया के लिए चल रही मारामारी पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शुक्रवार को दो ट्वीट करते हुए कहा है कि भाजपा के शासन में किसानों को कभी भी इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन कांग्रेस की सरकार आते ही फिर से यूरिया की कालाबाजारी शुरू हो गई है। अब यूरिया के लिए किसानों को पुलिस की लाठियां खानी पड़ रही हैं। प्रदेश सरकार का तंत्र यूरिया का प्रबंधन करने की बजाय उसकी कालाबाजारी के प्रबंधन में लगा हुआ है।   

Kolar News

Kolar News 29 November 2019

भोपाल। इजरायली स्पायवेयर पेगासस में शामिल स्नूपिंग घोटाले को लेकर राज्यसभा सांसद और कांग्रस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने सरकार पर झूठ बोलने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक संगठित योजना के तहत पेगासस की खरीद की थी और इसका अवैध रूप से इस्तेमाल किया था। साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर इस मुद्दे को उठाने की बात भी कही है।    मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर स्पायवेयर पेगासस खरीदी मामले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘मैं आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद के लिए सहानुभूति रखता हूं क्योंकि उन्हें कल आरएस के तहत गृह मंत्रालय और एजेंसियों द्वारा पेगासस स्पायवेयर की खरीद से इनकार करने के एक अपरिहार्य कार्य का बचाव करना था। एक अन्य ट्वीट कर दिग्विजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा ‘मोदी- शाह गठबंधन असली अपराधी हैं, जो एक्टिविस्ट, जर्नलिस्ट, पॉलिटिशियन, और यहां तक कि जजों के लिए पेगासस का दुरुपयोग कर रहे हैं, जो किसी भी तरह से उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। वे देश के लिए झूठ बोल रहे हैं कि उन्होंने पेगासस नहीं खरीदा है। अपने आखिरी ट्वीट में सिंह ने लिखा ‘मोदी शाह गठबंधन के विरोध में सभी राजनीतिक दलों को आईटी और गृह मंत्रालय की स्थायी समितियों में इस मुद्दे को उठाना चाहिए।   बतातें चले कि इससे पहले गुरुवार को भी दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में ध्यान आकर्षित करते हुए आरोप लगाया था कि गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ महीने पहले फेसबुक के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की जो व्हाट्सएप के मालिक हैं और उन्होंने पेगासस के बारे में चर्चा की। उन्होंने आईटी और दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद से स्नूपिंग घोटाले से संबंधित सभी जानकारी साझा करने का आग्रह किया। उन्होंने मंत्री को राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि इसे गुप्त नहीं रखना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पेगासस का इस्तेमाल केवल फोन की हैकिंग के लिए ही नहीं किया जा सकता है, बल्कि वीडियो, डॉक्यूमेंट्स और मैसेजेस को प्लांट करने के लिए भी किया जा सकता है।

Kolar News

Kolar News 29 November 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश के पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे ने गुरुवार को अपने विभाग के एक साल के कार्यकाल का लेखा जोखा जनता के सामने पेश किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पानी का सबसे ज्यादा महत्व है और कमलनाथ सरकार पानी का महत्व समझते हुए आने वाले समय में जल समस्याओं से निपटने के लिए प्रयास कर रही है।   मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि उन्होंने सरकार संभलते ही सबसे पहले पानी की चिंता की। 15 साल में केवल 12 प्रतिशत सप्लाई नल के माध्यम से की जा रही थी। पाइपलाइन, हैण्डपम्प सब खराब थे और केवल भाषणबाजी होती थी। सीएम कमलनाथ ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी की समस्याओं को दूर करने का काम किया। जब विभाग संभाला तो हर जिले में विभाग पर कर्ज था। सरकार से बजट लेकर काम किया और व्यवस्थाओं को ठीक किया। योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान दिया। मंत्री पासे ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पानी की कमी को दूर करने के लिए एमपी सरकार राइट टू वाटर लेकर आ रही है। इसके लिए 68 हजार करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है ताकि पानी की कमी न रहे। इसके अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। बांधों में पेयजल का कोटा बनाया जाएगा, हर घर मे नल के माध्यम से पयजल पहुंचाया जाएगा। विभिन्न जिलों में नल जल योजना की डीपीआर तैयार कर ली गयी है।   उन्होंने बताया कि आईआईटी दिल्ली के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए टाईअप किया है। इन सभी योजनाओं के लिए न्यू डेवलपमेंट बैंक से 4500 करोड़ की सहायता विभाग की योजनाओं के लिए मिली है। जायका के माध्यम से झाबुआ और नीमच जिलों में काम होगा और नबार्ड बैंक से भी सहायता ली जा रही है। मंत्री सुखदेव पासे ने बताया कि उनके विभाग द्वारा 2019 में 6 हजार से ज्यादा हैंडपम्प लगाए गए। 600 नल जल योजना से पानी की व्यवस्था, 3 हजार बन्द नल योजना को चालू किया गया और अभियान चलाकर लाखों बन्द हेण्डपम्प दोबारा शुरू किए गए।   केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए मंत्री पासे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार केवल योजनाओं का नाम बदलती है, जिससे कुछ नहीं होता। चालू योजनाओं का पैसा भी केंद्र ने रोक रखा है।  मप्र के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम कमलनाथ ने खाली खजाना मिलने के बावजूद उनके पीएचई विभाग को इतने बजट का प्रवधान किया। मंत्री पासे ने कहा देश में पहली बार राइट टू वाटर मप्र में दिया जाएगा, इसके लिए ड्राफ्ट भी तैयार हो रहा है। बजट में इस कानून के लिए एक हजार करोड़ का प्रारंभिक प्रवधान भी कर दिया गया है।  

Kolar News

Kolar News 28 November 2019

भोपाल। भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता पर अब भी सस्पेंस बरकारर है। इसी बीच पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। मिश्रा ने कहा है कि प्रहलाद लोधी आज भी विधायक हैं और विधायक होने के नाते विधानसभा जायेंगे तथा सदन में भी बैठेंगे।   पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता के मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बाद प्रहलाद लोधी अभी भी भाजपा के विधायक हैं और वे सत्र के दौरान विधानसभा जाएंगे तथा सदन में भी बैठेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में जब हमारी सरकार थी जब जनता को सस्ती प्याज़ उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन कांग्रेस सरकार के समय तो सीएम मंत्रालय से बाहर ही नहीं निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कारपोरेट तरीके से चल रही है।   डॉ. मिश्रा ने संगठन चुनावों को लेकर भाजपा में अंदरूनी कलह के सवाल पर कहा कि यह सब काल्पनिक बातें है, कहीं कोई विवाद नहीं है। कांग्रेस के सीटी बजाओ आंदोलन के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास खुद के आदमी ही नहीं है, तो सीटी क्या बजायेंगे। उन्होंने कहा कि इस सरकार से हर कोई परेशान है प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा वाली स्थिति है। पिछले 11 महीने से सरकार सिर्फ जांच और समीक्षा ही कर रही है।

Kolar News

Kolar News 28 November 2019

भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ धरना आंदोलन शुरु करने जा रही है। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के 28 भाजपा सांसदों के घर के बाहर 30 नवंबर की सुबह धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिलों को निर्देश जारी किए है।  दरअसल प्रदेश में लोकसभा की 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर भाजपा का कब्जा है। ऐसे में कांग्रेस सांसदों के घर के बाहर प्रदर्शन कर उनकी घेराबंदी करना चाहती है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश के सांसदों को धरना प्रदर्शन कर जगाएगी और केन्द्र से राहत राशि लेकर लेकर आने के लिए कहेगी क्योंकि अब तक केन्द्र सरकार ने पूरी राहत राशि नहीं दी है। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सांसदों को ज्ञापन सौंप कर केंद्र से राज्य के हिस्से की राशि दिलाने की मांग करेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने प्रदेश भर में जिला स्तर पर धरना देकर केंद्र के खिलाफ भेदभाव की सियासत का आरोप लगाया था, लेकिन अब कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भाजपा सांसदों के खिलाफ प्रदर्शन कर उन्हें जगाने का काम करेंगे।

Kolar News

Kolar News 28 November 2019

भोपाल। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने 27 नवम्बर की सुबह देश की सुरक्षा और विकास के लिए इतिहास रचा है। इसरो ने सुबह 9.28 बजे सैटेलाइट कार्टोसेट-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। अब भारतीय सेनाएं पाकिस्तान की नापाक हरकत और उनकी आतंकी गतिविधियों पर बाज जैसी नजर रख पाएंगी। जरूरत पड़ने पर इस सैटेलाइट की मदद से सर्जिकल या एयर स्ट्राइक भी कर पाएंगी। इसरो की इस उपलब्धि पर मप्र भाजना नेताओं ने वैज्ञानिकों को बधाई दी है।   मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसरो के वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा ‘वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की पूरी टीम को हार्दिक बधाई @isro # PSLVC47 से # कार्टोसेट 3 के सफल प्रक्षेपण के लिए। यह मिशन विशेष है, क्योंकि यूएसए के 13 वाणिज्यिक नैनो-उपग्रह भी लॉन्च किए गए हैं। भावी मिशन के लिए शुभकामनाएं!   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए अपने ट्वीट में लिखा ‘श्रीहरिकोटा से @isro द्वारा # PSLVC47 से #Cartosat3 सैटेलाइट सहित 13 नैनो सेटेलाइट का किया सफल प्रक्षेपण ,यह सैटलाइट सभी मौसम में पृथ्वी की तस्वीरे लेने में सक्षम है, जिससे सेना को व आपदा के समय राहत व बचाव कार्य में मदद मिलेगी। @isro के तपोनिष्ठ वैज्ञानिकों को हार्दिक शुभकामनाएं’।   भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में कहा #PSLVC47 द्वारा #Cartosat3 और 13 अमेरिकी सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक लॉन्च करने पर @isro के सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई... #Cartosat3 सैटेलाइट की मदद से अब भारतीय सेना नापाक गतिविधियों पर बाज जैसी नजर रख पाएंगी और जरूरत पड़ने पर सर्जिकल स्ट्राइक भी कर पाएंगी’।  

Kolar News

Kolar News 27 November 2019

भोपाल। लंबी खींचतान और सियासी ड्रामे के बीच महाराष्ट्र में बनी देवेंद्र फडणवीस की सरकार के कुछ दिनों में ध्वस्त होने के बाद गठबंधन के दम महाराष्ट्र में सरकार बनने जा रही है। उसी बीच मध्य प्रदेश शासन के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को राष्ट्रीय नेता बताते हुए महाराष्ट्र में सरकार बनाने में उनका अहम योगदान बताया है। मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ी भूमिका निभाई जिसका परिणाम हम सबके सामने हैं। वो केवल मप्र नहीं बल्कि पूरे देश के नेता हैं। वहीं पीसी शर्मा के इस बयान पर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है और कहा है कि अपनी पीठ थप-थपाने की जरूरत नहीं है।    बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने मंत्री पीसी शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में कंग्रेस चौथे नम्बर की पार्टी है, कभी वहां कांग्रेस के सीएम होते थे। इसलिए इसमें अपनी पीठ थप-थपाने की जरूरत नहीं। वहीं प्याज के बढ़ रहे दामों पर पूर्व मंत्री ने कहा कि कमलनाथ सरकार प्रदेश के गरीबों के लिए कुछ नहीं कर रही है। भाजपा सरकार में दामों पर नियंत्रण रखा जाता था। उन्होंने कहा कि सरकार के 1 साल के बाद मंत्रियों के द्वारा रिपोर्ट कार्ड पेश किया जा रहा है जबकि घोषणा पत्र का एक भी वचन पूरा नहीं किया गया है। अगर कुछ किया है तो बताएं हम सरकार का सम्मान करेंगे। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार सेंट्रल हॉल, विधान परिषद, छिंदवाड़ा में हवाई पट्टी बनाने कि बजाय पहले किसानों को राहत दें तो बेहतर होगा।

Kolar News

Kolar News 27 November 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान सदस्यता अभियान के तहत हैदराबाद प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ श्रीवैष्णव सम्प्रदाय के प्रचारक एवं दक्षिण भारतीय सन्त संयासी श्रीमन्नारायण चिन्न जीयर स्वामी से भेंट की और उनके द्वारा संचालित वैदिक संस्कृत गुरुकुलों का अवलोकन किया।    शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार सुबह ट्वीट कर जानकारी साझा करते हुए लिखा ‘श्री श्री श्री त्रिदण्डी श्रीमन्नारायण रामानुज चिन्ना जियर स्वामीजी के सानिध्य में धन्य हुआ। आध्यात्मिक महान विभूति एवं सभी प्राणियों में एक ही चेतना के दर्शन का अमर संदेश देने वाले श्री रामानुजाचार्य स्वामीजी की भव्य प्रतिमा एवं दिव्यदेशम का दर्शन कर आत्मा प्रसन्न हो उठी। श्री राघवेंद्र सरकार, श्री रंगनाथ स्वामी, श्री वैकुण्ठधाम विराजित प्रभु के दर्शन किये और दक्षिण भारतीय परंपरानुसार कार्तिक मास की समाप्ति के अवसर पर वैदिक पद्धति अनुसार वनभोज का आनंद सभी भक्तों के साथ लिया। साकेतधाम निवासी श्रीराम प्रभु के दर्शन अद्भुत रहे। जय श्रीमन्नारायण’।   सन्त संयासी श्रीमन्नारायण द्वारा संचालित गुरुकुल में दिव्यांग और नेत्रहीन बच्चों को दी जा रही आधुनिक शिक्षा की प्रशंसा करते हुए शिवराज ने कहा ‘श्री श्री श्री त्रिदण्डी श्रीमन्नारायण रामानुज चिन्ना जियर स्वामीजी समाजसेवा, वैदिक शिक्षा के प्रसार, दिव्यांग-नेत्रहीन बालक-बालिकाओं की शिक्षा जैसी गतिविधियों में अद्भुत कार्य कर रहे हैं। छोटे-छोटे बटुक वेद पाठ सीख रहे हैं। नेत्र विद्यालय में नेत्रहीन प्रतिभाशाली बालक-बालिकाएँ आधुनिक तकनीक से शिक्षा ले रहे हैं। स्वामीजी आप धन्य हैं, आपका संकल्प, समर्पण, सेवा अद्भुत है, अकल्पनीय है! आपके चरणों में बारम्बार प्रणाम।   अपने अंतिम ट्वीट में शिवराज ने लिखा ‘न कोई ऊँचा, न कोई नीचा, न कोई अमीर, न कोई गरीब, कहीं कोई भेद नहीं। मानवमात्र को ईश्वर प्रेम का मंत्र देने वाले महान संत श्री रामानुजाचार्य स्वामी को समर्पित 'स्टेच्यू ऑफ इक्वालिटी' व दिव्यदेशम मंडपम को देखकर आत्मा आनंद से भर गई। सत्यसनातन धर्म, हमारी महान सांस्कृतिक विरासत, मानवता और बंधुत्व को समर्पित इस परियोजना के लिए श्री श्री श्री त्रिदण्डी स्वामी चिन्ना जियर के चरणों में  शत-शत प्रणाम।

Kolar News

Kolar News 27 November 2019

भोपाल। महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं और सभी राजनीतिक दल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर होने वाले फ्लोर टेस्ट की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, राज्य सरकार के एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा सिंचाई विभाग में हुए भ्रष्टाचार के मामलों को वापस लिए जाने को लेकर भी राजनीति गर्म होने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने इसे लेकर फड़नवीस सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है।    पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने महाराष्ट्र के एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा कुछ मामलों को वापस लिए जाने पर सोशल मीडिया के जरिए तंज कसा है। उन्होंने मंगलवार को दो ट्वीट करके महाराष्ट्र की फड़नवीस सरकार को असंवैधानिक तो कहा ही है, प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा है। यही नहीं, बल्कि दिग्विजय ने अपनी टिप्पणी में ईवीएम को भी शामिल कर लिया है, जिसे लेकर वे अक्सर बयान देते रहते हैं। हालांकि महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजी ने वापस लिए गए मामलों को लेकर यह कहा था कि सिर्फ वही मामले वापस लिए गए हैं, जिनमें कोई क्रिमिनल अफेंस नहीं था।   

Kolar News

Kolar News 26 November 2019

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में रोशनपुरा जिला कांग्रेस कार्यलय के समकक्ष धरना दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की आर्थिक नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।    इस धरने में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा,कांग्रेस सेवा दल के पूर्व राष्ट्रीय सयोजक महेंद्र जोशी, भोपाल के मंडलम सेक्टर प्रभारी रहीम शोरा, विधायक आरिफ़ मसूद जी,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना दे रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी आर्थिक नीतियों जैसे नोटबन्दी, जीएसटी और रेरा जैसे कानून से देश में बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आज मजदूर और किसान से लेकर व्यापारी सभी वर्ग परेशान है। 

Kolar News

Kolar News 26 November 2019

भोपाल। तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में रेत के अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रही है। बेधड़क रेत माफिया नदियों काे छलनी कर रहे हैं। रेत के अवैध खनन को लेकर नदी न्यास के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले 4 दिन से लगातार सीहोर जिले में नर्मदा नदी के किनारे 200 चेलों के साथ तंबू गाड़कर बैठे हैं। अवैध माइनिंग को लेकर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने भी सरकार पर हमला बोला है।    मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम पहले से कह रहे हैं कि पूरा प्रदेश अवैध माइनिंग की गिरफ्त में जा रहा है। प्रदेश में माइनिंग माफिया हावी है। हमारे कहने के बाद सरकार के मंत्री और विधायक भी यह कह चुके हैं कि रेत माफिया प्रदेश को अपने कब्जे में लिए हुए हैं। मिश्रा ने कहा कि अब तो बाबा खुद धरने पर बैठ गए हैं। नर्मदा मां की छाती को चीरा जा रहा है। दुखद बात यह है कि कोई सुनने वाला नही है। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चारों तरफ लूट और भय का वातावरण है। पूरा प्रदेश अंधेरे के गर्त में जा रहा है। अंधेर नगरी चौपट राजा जैसी कहावत लोगों की जुबान पर है।    कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से किनारा किए जाने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सिंधिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, अगर उन्हें बार बार पत्र लिखना पड़े तो वास्तव में यह चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री रहे वरिष्ठ नेता की उपेक्षा हो रही है, जिसके कारण वो खुले मंच से विरोध कर रहे हैं कि कर्ज माफ नही हो रहा, ट्रांसफर उद्योग चल रहा है। जब सिंधिया की यह हालत है तो आम कार्यकर्ता का क्या हालत होती होगी। नरोत्तम मिश्रा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ और मंत्रियों का पूरा समय सरकार बचाने में जा रहा है। यही कारण है कि साल भर में इस सरकार ने कुछ नहीं किया, ना ही किसान बीमा राशि दी गई, अतिवृष्टि से हुई नुकसान की राशि आज तक नही मिली, यहां तक कि सरकार किसानों का बोनस नही दें पाई। कुल मिलाकर दोनों प्रसंग काफी दुखद हैं।

Kolar News

Kolar News 26 November 2019

भोपाल। कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा ट्विटर पर स्टेटस बदले जाने से शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी अभी थमी नहीं थी कि अब उनकी एक समर्थक मंत्री ने भी अपना स्टेटस बदल लिया है। इसे कांग्रेस की गुटीय राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर अपना बॉयो स्टेटस बदल लिया है। उन्होंने पूर्व के सरकारी पदों और कांग्रेस का जिक्र हटाकर खुद को समाजसेवी और क्रिकेट प्रेमी बताया है। इस बदलाव से राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेताओं ने इसे सामान्य बात बताया है, वहीं, भाजपा के नेता इसे कांग्रेस में सिंधिया की उपेक्षा का परिणाम बता रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस की राजनीति में सिंधिया की समर्थक मंत्री इमरती देवी ने भी अपना स्टेटस बदल लिया है। उन्होंने अपने स्टेटस से मंत्री शब्द हटा लिया है जिस पर ज्योतिरादित्य ने कहा कि मैंने क्षेत्र की जनता की सलाह पर अपने ट्विटर पर बायो को छोटा किया है। इसको लेकर जो भी अफवाहें फैलाई जा रही हैं वो निराधार हैं। खास बात यह भी रही कि इसके बाद मध्य प्रदेश में उनके समर्थक मंत्रियों ने भी अपनी ट्विटर प्रोफाइल पर बॉयो बदलना शुरू कर दिया है। कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने ट्विटर से मंत्री शब्द हटा लिया है। उन्होंने अपने स्टेटस में लिखा है- Member Of Legislative Assembly 19-Dabra, MP|proud congress Activist|Mother. मंत्री इमरती देवी सिंधिया गुट की हैं और यह माना जा रहा है कि उन्होंने अपने नेता का अनुसरण करते हुए अपना स्टेटस बदला है। 

Kolar News

Kolar News 25 November 2019

भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीटर हैंडल में बदलाव के बाद जैसे मप्र से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में भूचाल सा मच गया है। सिंधिया में आए बदलवार को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच भी जुबानी जंग तेज हो गई है। एक ओर जहां भाजपा नेता हमलवार अंदाज में हो गए है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे है।  ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर स्टेटस बदलने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि लंबे समय से ज्योतिरादित्य सिंधिया की कांग्रेस में उपेक्षा हो रही है। वहीं सिंधिया के भाजपा में आने की अटकलों पर कैलाश विजवर्गीय ने कहा कि मेरी जानकारी में ऐसी कोई बात नहीं है।  कैलाश विजयवर्गीय द्वारा सिंधिया पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश सरकार के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि उनके कुछ कहने से क्या होता है, उनका बेटा तो बल्ला घुमा रहा है। वहीं ज्योतिदित्य सिंधिया के अकाउंट बदलने को लेकर पीसी शर्मा ने कहा कि सिंधिया बड़े नेता हैं उनके बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।  श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर हैंडल बदलाव पर उनका बचाव करते हुए कहा है कि वे एक जननेता है और यही हमेशा कहते रहे है कि वे जनता की सेवा करते है, तो अगर उन्होंने स्टेटस बदला है तो बहुत अच्छी बात है।

Kolar News

Kolar News 25 November 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश के 1.20 करोड़ उपभोक्ताओं को बिजली कंपनियां एक बार फिर जोरदार झटका देने की तैयारी में हैं। मप्र की तीनों बिजली कंपनियों ने घाटे का हवाला देकर सरकार को फिर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव भेज दिया है। तीनों बिजली वितरण कंपनियों ने बिजली की दरों में 12 से 16 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दे सकती हैं।   दरअसल बिजली वितरण कंपनियों ने अगले साल के लिए बिजली की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर पॉवर मैनेजमेंट कंपनी को दे दिया है। इसके बाद कंपनी इसे अंतिम रूप दे रही है। प्रस्ताव में यह भी कहा गया है बिजली की नई दरें नए साल से लागू किया जाए। इसमें अप्रैल से जुलाई 2019 तक के घाटे को भी कवर किया जा रहा है। प्रस्ताव 30 नवम्बर तक जमा करना है।    उल्लेखनीय है कि तीनों कंपनियों ने अगस्त में ही सालाना दर बढ़ाई थी। सरकार ने सौ यूनिट तक सस्ती बिजली देकर उपभोक्ताओं को राहत दी है, लेकिन इससे सरकारी खजाने में बोझ लगातार बढ़ते जा रहा है। वर्तमान में खजाने से करीब 13 हजार करोड़ की सब्सिडी बिजली के लिए सालाना जा रही है। दर वृद्धि की स्थिति में यह सब्सिडी और बढ़ जाएगी।    बिजली की दरों में होने वाली वृद्धि पर श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी वर्गों के लिए 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली का प्रावधान किया है। बढऩे वाले बिजली बिल का असर आम जनता पर नही बल्कि बड़े बड़े उद्योगों पर पड़ेगा। बिजली दरों के बढ़ने पर जनसंपर्क मंत्री शर्मा का कहना है कि हम 100 रुपए में 100 यूनिट दे रहे हैं, बाकी कहीं कोयले के दाम बढ़ गए तो थोड़ी बहुत बिजली महंगी हो सकती है। 

Kolar News

Kolar News 25 November 2019

भोपाल। प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सचिन यादव ने शुक्रवार को अपने विभाग के एक साल के कार्यकाल का लेखा जोखा पेश किया। इस दौरान उन्होंने अपने विभाग की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पद की शपथ के साथ ही किसान कर्जमाफी का उद्घोष करके पूरी सरकार को किसानों पर समर्पित कर दिया। आज में गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता में मेहनतकश अन्नदाता किसान ही है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री सचिन यादव ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे किसानों की सेवा करने का अनुपम दायित्व मिला है और मेरा हमेशा प्रयास रहेगा कि मैं मप्र के सबसे बड़े किसान नेता और मेरे पिता स्वर्गीय सुभाष यादव के दिखाये प्रशस्त मार्ग पर चलकर अपना समूचा जीवन अन्नदाता किसानों की तरक्की पर समर्पित कर दूं। इस दौरान पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि भाजपा ने सबसे बड़ा छल मप्र के किसानों के साथ किया। किसानों के नाम पर खुद की प्रसिद्धी का ढोल पीटा और किसानों को अभाव तथा निराशा के गर्त में धकेल दिया। जिसका ब्यौरा भी हमने विधानसभा में रखा है।   मंत्री सचिन यादव ने कहा कि हमने किसानों को दो लाख रूपये तक का कर्ज माफ करने का वचन दिया था। ‘जय किसान फसल ऋण माफी योजना’ के अंतर्गत हमने 2022731 किसानों के ऋण खातों का 7154.36 करोड़ रूपये का पहले चरण का कर्ज माफ किया तथा दूसरे चरण की ऋण माफी में 1202078 ऋण खाताधारक किसानों को लिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीते कई वर्षों से मध्यप्रदेश के किसान अमानक स्तर के बीज, उर्वरक और कीटनाशकों से त्रस्त थे। हमने यह संकल्प लिया है कि हम हर हाल में किसानों को उच्च गुणवत्ता का बीज, खाद और कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। इस उद्देश्य से हमने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान का आगाज किया है। इस अभियान के तहत न सिर्फ बीज, उर्वरक और कीटनाशक के मानक स्तर का परीक्षण किया जा रहा है, अपितु कम मात्रा में सामग्री विक्रय, अनाधिकृत विक्रय, कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर विक्रय इत्यादि विषयों पर भी गंभीरता से कार्यवाही की जा रही है।   

Kolar News

Kolar News 22 November 2019

भोपाल। रक्षा मंत्रालय द्वारा केन्द्रीय रक्षा समिति में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को सदस्य बनाए जाने के बाद कांग्रेस के हमले लगातार जारी है। अब प्रदेश की कमलनाथ सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने भाजपा पर तंज कसा है। साथ ही उन्होंने साध्वी प्रज्ञा का नाम लिए बगैर उन्हें आतंकवादी कहा है।   शुक्रवार को भोपाल में पत्रकारों ने जब मंत्री गोविंद सिंह से साध्वी प्रज्ञा को केन्द्रीय रक्षा समिति का सदस्य बनाए जाने पर सवाल पूछा तो उन्होंने साध्वी का नाम लिए बगैर उन्हेें आतंकवादी कह डाला। मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि लहार का सभी जगह किसी न किसी रूप में नाम चलता है। किसी का विधानसभा में, किसी का फ़ौज में तो किसी का आतंकवाद में। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लहार बहादुरों की जमीन है, सब अपने-अपने क्षेत्रों में बहादुरी दिखाते हैं। मंत्री सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी के संरक्षण के चलते ऐसा हो रहा है। मोदी न होते तो साध्वी आज सडक़ पर होती, मोदी के संरक्षण के बगैर न साध्वी सांसद बनती और ना ही रक्षा समिति में शामिल होती। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के दो मुंह हैं। एक से आलोचना करती है और दूसरी से तारीफ करती है।   

Kolar News

Kolar News 22 November 2019

भोपाल। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को कमलनाथ सरकार जल्द ही बड़ा तोहफा दे सकती है। सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर कमलनाथ सरकार जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। इसके साथ ही 2 जुलाई 2019 के बाद होने वाली सभी भर्तियों में सवर्णों को मिलने वाले 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ भी मिलेगा।    शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही एक लाख सरकारी पदों पर बंपर भर्ती शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में डिग्री होल्डर युवा बेरोजगार हैं। जिसके लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खाली पदों की समीक्षा कर जल्द भर्ती करने के निर्देश दिए है। प्रदेश में 1 साल के अंदर खाली पदों पर एक लाख भर्ती करने के निर्देश सीएम कमलनाथ ने दिए है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के तमाम विभागों की नई भर्तियों में सवर्णों को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा। 2 जुलाई 2019 के बाद होने वाली सभी भर्तियों में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।    इस दौरान मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आउटसोर्स के चलते प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। आउटसोर्स कंपनियां लगातार गड़बड़ी कर रही हैं। सरकार से 18 हज़ार लेकर कर्मचारियों को 10 हज़ार रुपये दिए जा रहे हैं। मंत्री सिंह ने कहा कि आउटसोर्सिंग प्रथा को खत्म करने के लिए प्रदेशभर के खाली पद जल्द भरे जाएंगे। सीधे अकाउंट में सैलरी जाएगी तो आउटसोर्सिंग प्रथा खत्म हो जाएग।    सरकार अपने खर्चे कम कर निभाएगी वचन   प्रदेश के 55 लाख किसानों का बोनस अटकने पर मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि हमारे पास बेर का पेड़ नहीं जो हिलाने से पैसा निकल आए। 15 साल में भाजपा ने खजाना खोखला कर दिया है। अब सरकार अपने खर्चे कम कर वचन निभाएगी। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से पीडि़त किसानों की मदद के बाद किसानों को बोनस दिया जाएगा।    मैगी नूडल्स का बेस्ट सप्लायर बनेगा मध्य प्रदेश    मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने बताया कि प्रदेश उद्योग बढ़ाने और रोजगार देने के लिए कमलनाथ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के जिले में जो फसल अच्छी है उस पर फोकस किया जाएगा। इसके अलावा मध्यप्रदेश नूडल जैसे फास्ट फूड का बेस्ट सप्लायर बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सरकार ने औद्योगिक निवेश के लिए प्लान तैयार किया है।

Kolar News

Kolar News 22 November 2019

भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने साध्वी प्रज्ञा को केन्द्रीय रक्षा समिति का सदस्य बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए इसे भारतीय सेना, अन्य सभी सुरक्षा एजेंसियों व देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हर सैनिक का अपमान बताया है।  अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को केन्द्र की मोदी सरकार ने अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए केन्द्रीय रक्षा समिति का सदस्य बनाया है। साध्वी प्रज्ञा को रक्षा समिति का सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी प्रज्ञा को सदस्य बनाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में यही फर्क है, एक अपराधी को रक्षा समिति में लेना दुर्भाग्यपूर्ण है।  वहीं कांग्रेस कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा ने भी साध्वी प्रज्ञा को केन्द्रीय रक्षा समिति का सदस्य बनाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘इसे आज़ाद भारत की घोर विडंबना ही कहा जायेगा कि एक "महिला आतंकवादी प्रज्ञासिंह ठाकुर" जो, मप्र की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद है,को रक्षामंत्री की अध्यक्षता वाली आंतरिक सुरक्षा समिति में शामिल किया गया है!शायद अब इस मुल्क की रक्षा "भगवान राम" भी नहीं कर पाएंगे’?

Kolar News

Kolar News 21 November 2019

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने आरोप लगाया है कि कमलनाथ सरकार अपनी एक साल की उपलब्धियों का जश्न मना रही है, लेकिन उसके एक साल के कार्यकाल में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। नेता प्रतिपक्ष ने यह बात उस समाचार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही है, जिसमें कहा गया है कि श्योपुर जिले में एक जनप्रतिनिधि को अपनी बेटी के ऑपरेशन के लिए 8 घंटे इंतजार करना पड़ा।    एक समाचार पत्र ने श्योपुर जिले के भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी के संबंध में एक समाचार प्रकाशित किया है, जिसमें कहा गया है कि विधायक को उनकी गर्भवती बेटी के ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल में 8 घंटे इंतजार करना पड़ा। आखिरकार विधायक अपनी बेटी को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसका सामान्य प्रसव हो गया। इस समाचार पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ट्विटर के जरिए प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बीते एक साल में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की जो स्थिति है, वह बंटाधार युग की याद दिलाने लगी है। उन्होंने कहा है कि जब एक जनप्रतिनिधि की ऐसी हालत है तो प्रदेश की जनता को किन हालातों का सामना करना पड़ता होगा।    

Kolar News

Kolar News 20 November 2019

भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को हटाकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने का मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा लगातार इसे क्रांतिकारी शहीद का अपमान बताते हुए अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने का विरोध कर रही है। वहीं अब मूर्ति हटाने के विरोध में क्रन्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद के पोते अमित चन्द्रशेखर आजाद सामन आये है।  बुधवार को अमित चन्द्रशेखर आजाद ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी है। उन्होंने सरकार को दी 2 दिसंबर तक की मोहलत दी है। अमित चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार इस बारे में पुन: विचार करें, नही तो 2 दिसंबर से वे स्वयं राजधानी में उपवास पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में ये खबर फैल गई है। यह देखकर लग रहा है कि जिस क्रन्तिकारी ने अपने खून से इस धरती को सींचा उनका अपमान हो रहा है। अमित चन्द्रशेखर आजाद ने कहा है कि शहर को व्यवस्थित करना ये हमें स्वीकार है, लेकिन शाहिद की मूर्ति हटा के दूसरे की मूर्ति हटाना शहीद का अपमान है।  महापौर ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी वहीं इस पूरे मामले में भोपाल महापौर आलोक शर्मा ने प्रदेश सरकार पर क्रांतिकारियों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। आलोक शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार देश की आजादी में योगदान देने वाले क्रांतिकारियों का अपमान कर रही है। सरकार ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा हटाई और वहाँ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाई। उन्होंने कहा कि हम प्रतिमा को हटवाने के लिए संघर्ष  कर रहे है। यदि प्रतिमा नही हटवाई तो भूख हड़ताल करेंगे।   

Kolar News

Kolar News 20 November 2019

ग्वालियर। ग्वालियर शहर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेने ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान वे 5 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। ग्वालियर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में सिंधिया ने गोडसे की पूजा से जुड़े सवाल पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।   सिंधिया ने हिन्दू महासभा के नाथूराम गोडसे की पूजा करने की बात को लेकर कहा कि जिस व्यक्ति ने राष्ट्रपिता का कत्ल किया, उसका नाम लेना भी गलत है। मूर्ति पूजा की तो बात छोड़ दीजिए, मैं पूरे घटनाक्रम की निंदा करता हूं। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। महात्मा गांधी का विश्व के लोग सम्मान करते हैं।   सिंधिया के पिछले दौरे के दौरान रेलवे स्टेशन पर स्वागत के समय साक्षात दंडवत प्रणाम करने वाले कमलनाथ सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज फिर वही सबकुछ दोहराया। आज जैसे ही सिंधिया रेलवे स्टेशन पहुंचे तो स्टेशन के बाहर मंत्री प्रद्युम्न सिंह उनके स्वागत के लिए समर्थकों के साथ खड़े थे। उन्होंने जैसे ही सिंधिया को देखा तो आदत के मुताबिक सिंधिया के पैर छुए। हालांकि इस बार उन्होंने सब कुछ इतनी जन्दी में किया जिससे किसी को कुछ समझ नहीं पाया। इस दौरान सिंधिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को चरणवंदना के लिए जमकर फटकार लगाई है।    उल्लेखनीय है कि बीते दिनों कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर प्रवास के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया को दंडवत प्रणाम किया था। इस पर सिंधिया ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि मैं इससे खुश नहीं होता मुझे दु:ख हुआ है। बावजूद इसके मंत्री तोमर का फिर से नतमस्तक होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Kolar News

Kolar News 20 November 2019

भोपाल। दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में सोमवार को बर्फीले तूफान की चपेट में आने से भारतीय सेना के 4 जवान शहीद हो गए और कई घायल भी हो गए। बर्फीले तूफान से जवानों के शहीद होने पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह दुख जताया है और पीडि़त परिवारों के प्रति शोक संवेदना अर्पित की है।  शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा है कि ‘हिमस्खलन के कारण सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी भाग में कार्यरत भारतीय सेना के चार जवानों के शहीद होने व दो नागरिकों की मृत्यु होने का समाचार हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें व परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें’।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी जवानों की शहादत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि ‘हिमस्खलन के कारण सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी भाग में कार्यरत भारतीय सेना के चार जवानों के शहीद होने व दो नागरिकों की मृत्यु होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को चिरशांति प्रदान करें व परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति दे’।  

Kolar News

Kolar News 19 November 2019

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को ओबेदुल्लागंज के पास नूरगंज गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दूषित पानी पीने से मृत लोगों के परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने शासन और प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार से मृतकों को उचित मुआवजा और बीमार लोगों के ईलाज के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।    पीडि़त परिवारजनों से मिलने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि दो महिने में 11 लोग मरे है। पिछले दिनों में ही चार मृत्यु हुई है। अभी 70 परिवार ऐसे में जिसमें 80 लोग बीमार है। सूची मेरे पास है। उन्होंने कहा कि नूरगंज जैसे गांव में 2 महीने में 11 मौत होना स्वाभाविक नहीं है। घरों में कई बीमार किस तरह से समय व्यतीत कर रहे है, यह हमने देखा है। उनके ईलाज की उचित व्यवस्था नहीं है, लेकिन आज तक सरकार के किसी मंत्री ने इनकी सुध नहीं ली। शिवराज सिंह ने कहा कि प्रशासन भी कह रहा है, गांव बता रहा है कि सब दूषित पानी के कारण उल्टी दस्त की बिमारी आई है। जो जानलेवा है, लेकिन फिर भी ऐसा लग रहा है कि सरकार अब भी सो रही है। आज हमने जो हालत देखी है, उससे मन दुखी है। तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो जो बिमार है उनका क्या होगा।    आगे शिवराज सिंह ने कहा कि अमानवीयता यह है कि प्राइवेट अस्पताल मरीजों का इलाज नहीं कर रहे है। हमारी सरकार में प्राइवेट अस्पतालों को तुरंत निर्देशित कर दिया जाता था, मरीजो को स्वेच्छानुदान की राशि जारी कर दी जाती थी। कभी भी मरीज को कोई दिक्कत नहीं होने दी, लेकिन आज स्थिति यह है कि संकट के समय प्रशासन इलाज नहीं करवा पा रहा है। पिछले 4 दिन में चार मौत हुई है जिससे गांव डरा हुआ है। सरकार पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा कि भोपाल के पास गांव है और अब तक कोई मंत्री नहीं आया है। कमलनाथ नहीं आ सकते तो मंत्री ही आ जाए लेकिन सरकार अभी भी नहीं चेत रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि लापरवाही हम सहन नहीं करेंगे। सरकार तुरंत ग्रामीणों के पीने के पानी की उचित व्यवस्था करें और इलाज की व्यवस्था तुरंत की जाए। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि इलाज में कोई कमी नहीं रहने दी जाए, 24 घंटे यहां डॉक्टर की टीम और एंबुलेंस रहनी चाहिए। साथ ही सरकारी अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था रहनी चाहिए। अधिक दिक्कत आने पर सरकारी अस्पतालों के साथ प्राइवेट अस्पतालो से भी सरकार बात करें। हमारी सरकार में बड़ी बीमारी के समय प्राइवेट अस्पतालों से भी बात करते थे।    मृतकों और पीडि़त मरीजों के लिए मुआवजे की मांग करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मरीजों को  50 हज़ार रुपए इलाज के लिए सरकार तुरंत दे। इसके अलावा जिनकी मृत्यु हुई है, उसके परिवार को संबल योजना के अंतर्गत 4 लाख रुपए तुरंत दिए जाएं। शिवराज ने बताया कि लगभग 4000 की जनसंख्या है गांव की, ऐसे में जनसंख्या के हिसाब से पानी की व्यवस्था की जाए। यहां की पाइपलाइन 30 साल पुरानी है, उसे दुरुस्त किया जाए और इसी दौरान नई पाइपलाइन बनाने की दिशा में सरकार काम करें। शिवराज ने कहा कि संकट के समय हम परिवार के साथ खड़े हैं, सरकार तुरंत निर्णय कर उचित कार्यवाई करें। 

Kolar News

Kolar News 19 November 2019

भोपाल, 19 नवम्बर (हि.स.)। किसान कर्जमाफी को लेकर एक बार फिर विपक्ष ने सरकार पर हमला तेज कर दिए है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कमलनाथ सरकार पर कर्जमाफी के नाम पर किसानों से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि किसान परेशान है और कमलनाथ सरकार नीरो की बंसी बजाने में मस्त है।    गोपाल भार्गव ने मंगलवार को ट्वीट कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया और एक के बाद एक कई आरोप लगाए। गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर कहा कि ‘सरकार को 1 साल पूरा होने को है और @INCMP सरकार के मंत्री कर्जमाफी को उपलब्धि बताकर प्रदेश भर में किसानों से झूठ बोल रहे हैं। इस कर्जमाफी के झोल की पोल खुलने लगी है अकेले भोपाल जिले में ही 10,500 से अधिक किसान को सहकारी और केंद्रीय बैंकों ने डिफाल्टर की सूची में डाल दिया है। अपने दूसरे ट्वीट में गोपाल भार्गव ने कहा ‘रबी की फसल के लिए किसानों को खाद बीज नहीं मिल रहा है किसान परेशान है और @OfficeOfKNath सरकार नीरो की तरह बंसी बजा रही है। पूरे प्रदेश में हजारों किसान बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। बैंक आगामी फसल के लिए किसानों को लोन देने के लिए तैयार नहीं है। किसान आत्महत्या को मजबूर है’।   नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सरकार पर किसानों की सुध नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘रबी फसल के लिए बैंकों ने किसानों को खाद बीज देने से मना कर दिया है। कोई भी बैंक किसानों को नया ऋण देने के लिए तैयार नहीं है। किसान परेशान होकर आत्महत्या को मजबूर हैं। अकेले भोपाल जिले में ही 11 हजार से अधिक किसानों को डिफाल्टर के नोटिस मिल गए हैं। किसान @OfficeOfKNath सरकार के दिये कर्ज माफी के प्रमाण पत्र और डिफाल्टर के नोटिस साथ लेकर बैंकों के चक्कर लगा रहा है। उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है, @INCMP  सरकार नीरो की तरह बंसी बजाने में मस्त है।

Kolar News

Kolar News 19 November 2019

भोपाल। राजधानी स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व महापौर सुनील सूद, कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में रक्तदान व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन और पौधारोपण भी किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन पर आसरा वृद्धाश्रम में जनसपंर्क मंत्री पीसी शर्मा ने फल वितरित किये।  मुख्यमंत्री कमलनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि सीएम कमलनाथ बेहद सादगी के साथ अपना जन्मदिन मना रहे है। फल वितरण, पौधरोपण, रक्तदान कर सेवाभाव के साथ मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या फैसले के बाद भी मध्यप्रदेश में शांति रही, यह मुख्यमंत्री की क्षमता के बारे में बताता है। सीएम कमलनाथ मध्यप्रदेश को पटरी पर लाने का काम कर रहे है। वे पब्लिसिटी पर भरोसा नहीं करते है। वे आरोप प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करते है।  इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पीसी शर्मा ने राज्यपाल लालाजी टंडन और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात न होने पर कहा कि प्रहलाध लोधी पर एक मामला तो यह है कि भाजपा राज में उन्होंने जो उत्पात किये है और उस पर ही कोर्ट ने निर्णय दिया है। राज्यपाल से जब भी विधानसभा अध्यक्ष की बात होगी, मौका मिलेगा या चर्चा होगी तो यह बात की जाएगी, लेकिन अभी इस मामले में कुछ कहने को नही है। जनसंपर्क मंत्री शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा में लॉ ऑफीसर सचिवालय बनेगा जिसमें रिटायर्ड जज की नियुक्ति होगी। उन्होंने कहा कि प्रहलाद लोधी मामले में आई कानूनी पेचीदेगी के बाद यह निर्णय लिया गय है। लॉ ऑफीसर के रूप में रिटायर्ड जज की नियुक्ति की जाएगी। कानूनी जानकर होगा तो काम करने और निर्णय लेने में आसानी होगी।

Kolar News

Kolar News 18 November 2019

भोपाल। विधायकों के लिए नए आवास बनाए जाने का मामला शुरू होने से पहले ही विवादों में घिरता नजर आ रहा है। पर्यावरण के लिए काम करने वाले संगठन और लोग सरकार के इस निर्णय की इसलिए आलोचना कर रहे हैं कि इसके लिए शहर की हरियाली की कुर्बानी दी जाएगी। इन लोगों के सुर में सुर मिलाते हुए नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी विधायक आवासों के लिए पेड़ काटे जाने को लेकर चिंता जताई है।    नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने नए विधायक आवासों के कारण राजधानी के पर्यावरण के लिए पैदा होने वाले खतरे पर चिंता जताते हुए इस निर्णय की आलोचना की है। उन्होंने ट्विटर के जरिए विधानसभा सचिवालय के इस निर्णय की आलोचना करते हुए कहा है कि विलासिता के लिए शहर के पर्यावरण को दांव पर लगाया जा रहा है, जो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि वर्तमान में विधायकों के लिए उनकी संख्या से ज्यादा आवास उपलब्ध हैं, ऐसे में नए आवास बनाया जाना अतार्किक है। उन्होंने इस संबंध में एक समाचार पत्र में प्रकाशित विश्लेषण की कटिंग भी शेयर की है।   

Kolar News

Kolar News 18 November 2019

इंदौर। प्रदेश की कमलनाथ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने सोमवार सुबह इंदौर के मेघदूत गार्डन में एक्सरसाइज करके, पुशअप्स लगाकर लोगों को सेहत का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपने घरों के आसपास सफाई रखने की भी अपील की।मध्यप्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के बाद अब बीमारियों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन पर इंदौर से इसकी शुरुआत की। मंत्री तुलसी सिलावट आज इंदौर के लोगों को साफ-सफाई और डेंगू-मलेरिया के खिलाफ चेताने निकले थे। इसी बीच जब मंत्री सिलावट मेघदूत गार्डन पहुंचे, तो वहां बड़ी संख्या में लोग एरोबिक्स और अन्य एक्सरसाइज करते दिखाई दिये।  मंत्री भी उनके साथ हो लिए। उन्होंने योग किया,बैडमिंटन खेला,पुशअप लगाए डंबल्स उठाए और फिर मुगदर भी घुमाया।  बस्तियों में घूमे मंत्री सिलावटस्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर में सोमवार सुबह छह बजे विजयनगर क्षेत्र की बस्तियों और कॉलोनियों में घूमे और सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। उनके साथ नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी थे। सबसे पहले उन्होने सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया। खाली पड़े प्लाट्स में भरे गंदे पानी और कचरा देखकर मंत्री ने मालिकों को नोटिस देने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से भी आग्रह किया कि अपने आसपास सफाई रखें और लार्वा न पनपने दें।

Kolar News

Kolar News 18 November 2019

ग्वालियर। रविवार सुबह एक कार्यक्रम में भाग लेने ग्वालियर पहुंचे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सामने अजीब स्थिति बन गई। एक महिला अचानक मंत्री के सामने पहुंची और उनके पैरों गिरकर मदद की गुहार लगाने लगी। महिला की शिकायत थी कि उसकी नाबालिग बेटी कल से गायब है और पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। महिला की बात सुनकर मंत्री प्रद्युमन सिंह ने तुरंत पुलिस को फोन लगाकर नाराजगी जताई और महिला की शिकायत पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।  दरअसल स्थानीय विधायक और प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की हर छोटी बड़ी समस्या में मौके पर उनके साथ खड़े होते है। रविवार सुबह वह क्षेत्र में आयोजित श्रीमद भगवद सप्ताह की कलश यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। जैसे ही मंत्री प्रद्युमन सिंह किला गेट के सामने पहुंचे तभी वहां ग्वालियर थाने के सामने अचानक एक महिला बीच रास्ते में आ गई और मंत्री तोमर के पैरों में गिर गई। मंत्री ने जब इसका कारण पूछा तो महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बच्ची कल से गायब है और वो थाने के तीन चक्कर लगा चुकी है, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। महिला की शिकायत सुन मंत्री ने तत्काल अपने पीए से थाना प्रभारी को फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठा। फिर उन्होंने एडिशनल एसपी को फोन लगाया वहां भी किसी ने फोन नहीं उठाया। इससे नाराज मंत्री ने स्टाफ को थाने भेजा और वहां से पुलिस स्टाफ बुलवाया। थाने पर मौजूद एसआई मावई को जब मंत्री ने महिला की शिकायत नहीं सुने जाने पर नाराजगी जताई तो एस आई मावई चुप्पी साध गए और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर महिला को अपने साथ थाने ले गए। मंत्री ने थाना स्टाफ को बच्ची को जल्द तलाशने की हिदायत दी है।     

Kolar News

Kolar News 17 November 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा ऑनलाइन परीक्षाओं के आवेदन व परीक्षा शुल्क में की गयी वृद्धि पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कड़ी नाराजगी जताते जताई है। सीएम कमलनाथ ने बगैर जानकारी के की गई इस फीस वृद्धि की जानकारी संज्ञान में आते ही तत्काल फीस वृद्धि के इस निर्णय पर रोक लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने के वचन को लेकर काम कर रही है। निरंतर प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने और युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य को लेकर हम काम कर रहे हैं। ऐसे में यह फीस वृद्धि का निर्णय युवाओं के साथ कुठाराघात होकर पूरी तरह से अनुचित है। इस निर्णय पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल इस फ़ीस वृद्धि के निर्णय पर पुनर्विचार कर इसे वापस लेने का आग्रह किया है।    

Kolar News

Kolar News 17 November 2019

इंदौर। राजनीति में अक्सर विरोधी दल के नेताओं की मुलाकात सुर्खियां बन जाती है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ जब प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी सुबह अचानक पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के घर पहुंच गए। इसके बाद बंद कमरे में दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। दोनों की मुलाकात ने मध्य प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। हालांकि जीतू पटवारी और सुमित्रा महाजन दोनों इसे सौजन्य मुलाकात बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नगरीय निकाय चुनाव से पहले इस मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।  जीतू पटवारी रविवार सुबह साइकिल चलाकर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से मिलने उनके मनीषपुरी स्थित निवास पर पहुंचे। मंत्री पटवारी उनके घर आने वाले है इस बात की जानकारी पहले से ताई को नहीं थी ऐसे में उन्हें अपने घर देखकर पहले तो वे कुछ समझ नहीं पाई और चकित हो गई लेकिन उसके बाद ताई ने उन्हें चाय- नाश्ता कराया और फिर बातचीत का दौर शुरू हुआ। ताई ने टेंचिंग ग्राउंड से आने वाली बदबू की शिकायत भी की। वही इंटरनेशनल स्विमिंग पूल, स्पोटर््स काम्प्लेक्स, डाइट कैम्पस बिजलपुर और पिपलियाहाना क्षेत्र में निर्मित अहिल्या स्मारक की प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी। जीतू पटवारी ने सुमित्रा महाजन से कहा आप मुझे पहले डांटो क्योंकि आप जब डांटते हो तो मेरे काम को प्रमाणिकता मिल जाती है। इसके बाद अपने स्वभाव के मुताबिक पटवारी ने माहौल को खुशनुमा बनाने का प्रयास जिसमें वो सफल भी हुए। इस दौरान सुमित्रा महाजन ने जीतू पटवारी की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने उसे अच्छा काम करने के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वालों को वो हमेशा सुझाव देती रहती हैं। दोनों पार्टियों में अच्छे लोग हैं उनमें एक जीतू पटवारी भी शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने और फिर महाराष्ट्र का राज्यपाल न बनाए जाने से आहत पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और मंत्री जीतू पटवारी की नगरीय निकाय चुनाव से पहले ये मुलाकात सियासी रूप से काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि सुमित्रा महाजन अपने बेटे मंदार महाजन को सक्रिय राजनीति में देखना चाहती है। इस मुलाकात के बाद मंत्री पटवारी ने मीडिया से कहा कि उनकी मुलाकात को राजनीति से जोडक़र न देखा जाए। उन्होंने कहा कि "इस मीटिंग से नगरीय निकाय चुनाव का कोई लेना-देना नहीं है। इंदौर की जनता ने ताई को हमेशा पसंद किया है और उनका लंबा और अच्छा राजनीतिक अनुभव रहा है। ऐसी राजनीतिक शख्सियत हमारे अपने शहर में है, ऐसे में एक अच्छे जनप्रतिनिधि का दायित्व है उनसे अनुभव लें। उनसे इंदौर शहर के विकास, विभाग और मराठी समाज के संबंध में ताई ने कुछ निर्देश दिए थे उनके बारे में उन्हें बताने आया था। उन्होंने कहा कि ताई के मन में दलगत राजनीति नहीं है और वो अब इंदौर, देश और समाज की भलाई के बारे में सोचती है।  

Kolar News

Kolar News 17 November 2019

बैतूल। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, बैतूल के सांसद रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री असलम शेर खान ने है कहा कि मध्यप्रदेश में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन जल्द होना चाहिए। पीसीसी के गठन के बाद ही मंत्रीमंडल का पुनर्गठन किया जाये। पीसीसी का पुनर्गठन नहीं होने से सरकार और संगठन में समन्वय नहीं बन पा रहा है। परिणामस्वरूप सरकार एवं आमजन के बीच भी गैप बढ़ रहा है। यह बातें उन्होंने बैतूल में पत्रकारों से बातचीत में कही।   दरअसल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री असलम शेर खां बैतूल में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मप्र में कांग्रेस की बागडोर संभालने के सवाल पर उन्होंने इंकार करते हुए कहा कि वे ईमानदारी से काम करने में  भरोसा रखते है। परंतु राजनीति में अब ईमानदारी का काम नहीं रह गया है। पीसीसी चीफ किसे बनाया जाए, इस सवाल को टालते हुए उन्होंने जल्द से जल्द नया प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पीसीसी के पुनर्गठन की वकालत की।पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि संगठन को प्राथमिकता पर रखना जरूरी होता है, तभी सरकार संगठन एवं आवाम में सामजस्य एवं समन्वय बना रहता है। सरकार के प्रोग्राम पार्टी संगठन के माध्यम से लागू होना चाहिए, परंतु मप्र में ऐसी स्थिति नहीं है। सरकार एवं कांग्रेस संगठन में समन्वय नहीं होने से मप्र में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी जनता को इसका अहसास नहीं हो रहा है। क्योंकि कांगे्रस के विधायक एवं मंत्री कहां क्या काम कर रहे हैं, इसकी जानकारी अवाम को नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी लहर के  बावजूद भी लोकसभा चुनाव में मप्र में कांग्रेस को एक करोड़ 27 लाख मतदाताओं ने अपना वोट दिया था। इसलिए वोट बैंक को साधे रखने के लिए संगठन को मजबूत करना जरूरी है।अमित शाह के अहंकार से नहीं बन पाई महाराष्ट्र सरकारमहाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर घटित घटनाक्रम के सवाल पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री असलम शेर खां ने कहा कि अटल जी एवं बाला साहब ठाकरे के जमाने से शिवसेना एवं भाजपा के बीच एक सिस्टम बना हुआ था। यदि अमित शाह अपना अहम एवं अहंकार छोड़ दें, तो महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन की सरकार बन जायेगी। महाराष्ट्र में सरकार गठन नहीं होने में कांग्रेस का कोई फाल्ट नहीं है। महाराष्ट्र घटनाक्रम को लेकर उन्होंने आशंका जताई कि अब नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का डाउन फॉल होना शुरू  हो गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र में हुई छापामार कार्यवाही को गलत बताते हुए कहा कि चुनाव तो हमेशा बहादुरी से लड़े और जीते जाना चाहिए।

Kolar News

Kolar News 15 November 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। सरकार के मंत्री प्रदेश की जनता के सामने अपने एक वर्ष के कामकाज की रिपोर्ट पेश करेंगे। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए हमला बोला है।  शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक साल में एक वचन भी पूरा नहीं किया है बल्कि साल भर सिर्फ प्रवचन देते रहे। चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए वादों पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वचन पत्र में किसान कर्ज माफी की बात कही गई थी लेकिन वह वादा आज तक पूरा नही हुआ। एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ। इसके अलावा नौजवानों को भत्ता देने का भी वादा किया था लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। नरोत्तम ने आरोप लगाते हुए कहा किसानों को बोनस नही दिया, किसानों को बाढ़ से हुई तबाही का पैसा नहीं दिया। वचन में कहा था कि बेटियों को स्कूटी देंगे लेकिन नहीं दी, उल्टा बच्चों को मिलने वाली योजनाएं बंद कर दी। तीर्थ दर्शन योजना की जांच के नाम पर प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है।  वहीं सरकारी आवास खाली करवाने पर नरोत्तम मिश्रा ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 10 महीने से सिर्फ हर मामले की जांच ही जारी है। कांग्रेस के लोग सिर्फ जांच की बात करते है लेकिन असल में कुछ नहीं होता।   

Kolar News

Kolar News 15 November 2019

सीहोर। सीहोर अनुसूचित जाति छात्रावास में एक छात्र की संदिग्धावस्था में मौत के बाद गुरुवार रात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव बुधनी स्थित अनुसूचित छात्रावास पहुंचे। यहां उन्होंने अनुसूचित जाति बालक सीनियर छात्रावास का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया व भोजन, सफाई एवं व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा कर समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए।   मीडिया से बातचीत करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में कई बड़े-बड़े छात्रावास बनवाए। यहां टीवी रूम से लेकर डायनिंग हॉल तक की व्यवस्था है लेकिन अब सारी व्यवस्था अव्यवस्था में परिवर्तित हो गई हैं। पिछले साल के चादर, कंबल हैं, लेकिन बच्चों का एक से ही काम चल रहा है। बाथरूम में बल्ब नहीं है और सफाई हो नहीं रही। छात्र की मौत पर शिवराज ने कहा कि छात्रावास के बच्चे श्रवण की जो मृत्यु हुई है, वह भी संदिग्धावस्था में हुई है। जब वो बच्चा कमरे में नहीं था तो किसी जिम्मेदार ने उसे देखा क्यों नहीं, उसे आसपास ढूंढना चाहिए था। इस मामले की पूरी जांच गहराई से करवायेंगे और दोषी को नहीं छोड़ेंगे और न ही लापरवाह बचेगा।    शिवराज ने कहा कि सरकार को छात्र श्रवण पवार के परिवार की मदद करनी होगी। मैं जब मुख्यमंत्री था तो ऐसी मृत्यु पर एक-एक करोड़ रुपये तक राशि दे देता था। दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हुई है, जिसका जिम्मेदार प्रशासन है, सरकार है। इसलिए दोषियों को दंडित और परिवार को आर्थिक सहायता देनी होगी। उन्होंने कहा कि 25 नवम्बर को इसी बुधनी में जनता की अदालत लगेगी, जिसमें बच्चों के मामलों को भी देखूंगा। अन्य हॉस्टल की क्या स्थिति है, उनकी शिकायतें भी मंगायेंगे और जनता की बाकी समस्याओं को भी देखेंगे।     छात्रावास का निरीक्षण करने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम बडक़ुल पहुंचकर मृतक छात्र श्रवण पवार के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाते हुए उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्र की मृत्यु की जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Kolar News

Kolar News 15 November 2019

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिक्षकों के नाम पाती लिखी है। सीएम ने बाल दिवस के मौके पर शिक्षकों के नाम चिठ्ठी लिखी और शिक्षकों को बच्चों की अच्छे से देखभाल करने साथ ही नए मनोयोग से शिक्षा का विकास करने की बात कही और माता पिता के साथ शिक्षकों को भी बच्चों से करीब आने का संदेश दिया। ताकि बच्चे खुलकर शिक्षकों को अपनी समस्याएं बता सकें और शिक्षकों और छात्रों के बीच भी अच्छे संबंध स्थापित हो सकें। सीएम कमलनाथ ने बाल दिवस के ज़रिए शिक्षकों को संदेश देने के लिए उनके नाम चि_ी जारी की है। चि_ी में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिक्षकों से अपील की है कि वो आदर्श शिक्षक बनें। स्कूल समय पर आएं और शिक्षण कार्य गंभीरता से करें। सीएम कमलनाथ ने अपने चिट्ठी में कहा, स्कूलों से शिक्षकों की गैर हाजिरी भावी पीढ़ी के साथ अन्याय है। शिक्षकों को समाज और सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की ज़रूरत है। सरकार, प्रदेश में बुनियाद को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने शिक्षकों से बाल दिवस के मौके पर सुशिक्षित और शुभ विकसित प्रदेश के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की। अपनी चि_ी में सीएम कमलनाथ ने आगे कहा है कि माता-पिता के बाद आप ही लोग हमारे नौनिहालों के सबसे करीब हैं। आप ही उनके आदर्श और पथ-प्रदर्शक हैं। शिक्षा को ज्ञान के प्रकाश पुंज में परिवर्तित करने वाले आप ही हैं। आप केवल शासकीय कर्मचारी नहीं है बल्कि भविष्य के रचनाकार हैं। आप के ऊपर भावी पीढ़ी के निर्माण का दायित्व है। आपके व्यवहार, आचरण और व्यक्तित्व का बच्चों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए आप समय पर स्कूल आएं। गंभीरता और जिम्मेदारी से उन्हें पढ़ाएं। कॉपी ध्यान से जांचें उन्हें सुधारें। अगर आप ही स्कूल नहीं आएंगे या ठीक से नहीं पढ़ाएंगे तो आप ना सिर्फ बच्चों बल्कि समाज और सरकार की अपेक्षाओं पर भी खरे नहीं उतर पाएंगे। सीएम कमलनाथ ने आगे लिखा हमारा पूरा ध्यान और शिक्षा विभाग का पूरा प्रयास स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता और विकास पर है। मुझे विश्वास है कि आपके प्रयास से हम लक्ष्य हासिल करेंगे. सीएम ने बच्चों के साथ शिक्षकों को भी बाल दिवस की बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि हम एक सुशिक्षित और सुविकसित मध्य प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें।    

Kolar News

Kolar News 14 November 2019

भोपाल। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की 130वीं जयंती के अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा भोपाल के बरकतुल्ला विश्वविद्यायल में नेहरू एवं शिक्षा" विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री कमलनाथ, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी पहुंचे। यहां सीएम ने ना सिर्फ बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने  ऐलान किया कि मप्र में जल्द ही बाल युवा क्लब का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नेहरु संग बिताई अपनी यादों को साझा करते हुए सीएम कमलनाथ ने कहा कि मुझे आज के दिन बहुत खुशी होती है। पण्डित नेहरू केवल देश के प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि त्याग की प्रतिमूर्ति थे। पंडित नेहरू जब बच्चों के साथ होते थे तो सिर्फ बच्चों की बात करते थे। कमलनाथ ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू त्याग संघर्ष के प्रतीक है। जब मैं देहरादून बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करता था तब जवाहरलाल नेहरु से मुलाकात हुई थी। तब उनसे 6-7 घंटे का समय बातचीत करने में ही बीत जाता था। उस समय न कोई फ़ोन और न कोई अधिकारी होता था। उनके साथ घूमने के समय वो हमसे पढ़ाई के अलावा खेलकूद की बातें करते थे। हम तब उनको एक प्रधानमंत्री के रुप में नही समझते थे। रविवार के दिन नेहरू जी दून स्कूल में संजय गांधी और मुझे घूमाने लेकर जाते थे और कई बातें बताते थे।  सीएम कमलनाथ ने कहा कि बच्चों को गंभीरता से समझना पड़ेगा कि उस समय कितनी चुनौती थी जब पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। भाषाओं, धर्मों, जातियों के साथ प्रांतो को बांटने की चुनौती थी। देश में एकता के लिए चुनौती थी लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने देश को एक नई दिशा दी जिससे आज पूरा देश एक झंडे के नीचे खड़ा है। सीएम कमलनाथ  ने कहा कि 50 साल पहले की शिक्षा और आज की शिक्षा में काफी अंतर है। आज इंटरनेट का युग है, बच्चों के लिए शिक्षा आसान हो गई है। आधुनिक भारत बनाने की सोच थी पंडित जवाहरलाल नेहरू में। उन्होंने कहा यूनिवर्सिटी में शिक्षा मिल जाएगी लेकिन ज्ञान रोज़ लेना पड़ता है, मैं भी ज्ञान लेता रहता हूं।   

Kolar News

Kolar News 14 November 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के राज में हुए साईकिल घोटाले की जांच कराने की तैयारी में है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने मामले में दोषियों के खिलाफ कढ़ी से कढ़ी कार्रवाई की बात कही है।  बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि शिवराज सरकार के शासनकाल में हुए साईकिल घोटाला मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी से कार्रवाई की जायगी। शिवराज सिंह चौहान का नाम लिए बिना उन पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि साईकिल मामले में कोई अधिकारी या कोई मामा भी लिप्त होगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायगी। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी में अंडा दिए जाने जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा कुपोषण को दूर करने की थी। आंगनबाडिय़ों में सभी जाति धर्म के लोग रहते हैं, इसलिए अंडा अनिवार्य नहीं होगा, जो फल खाना चाहेंगे उन्हें फल मिलेंगे। सरकार ने अंडा देने के प्रस्ताव में संशोधन किया है, मुख्यमंत्री कमलनाथ की भी यही मंशा थी।  गांधी संकल्प यात्रा पर भाजपा को घेरा भाजपा सांसदों के गांधी संकल्प यात्रा की रिपोर्ट तलब होने पर मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि जिन लोगों ने गांधी जी की हत्या की हो उनसे क्या अपेक्षा करना चाहिए। भाजपा जानती है कि गांधी जी की सीख के बिना ये देश चल नही सकता। भाजपा गांधी जी के मार्गदर्शन पर चलने का ढोंग करती है।  आयुष्मान योजना में शामिल होंगे गैस पीडि़त वहीं आयुष्मान योजना में भोपाल गैस कांड के 5 लाख गैस पीडि़त शामिल होने पर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार का कर्तव्य है कि गैस पीडि़तों को इलाज मिले। प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने जा रही है। गैस राहत अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते प्रदेश सरकार यह फैसला ले रही है।     

Kolar News

Kolar News 13 November 2019

  घेरे में हैं पूर्व सरकार  'संबल' योजना के हितग्राहियों को सरकार ने बिजली बिल में छूट सहित विभिन्न् योजनाओं में सुविधाएं दी हैं। कमलनाथ सरकार आने के बाद जब अपात्रों को लाभ मिलने की शिकायतें सभी जगहों से सामने आई तो श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने इसकी जांच करवाई। अधिकांश नगरीय निकाय और पंचायतों में सत्यापन का काम हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित अपात्र 75 लाख तीन हजार 294 हैं। इनमें से 71 लाख अपात्रों की पहचान हो चुकी है। जनसंपर्क मंत्री ने आरोप लगाया कि योजना में लाखों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को लाभ दिलाने का प्रयास किया गया। आयकर जमा करने वालों के नाम पात्र की सूची में शामिल किए गए। श्रम विभाग के मुताबिक प्रस्तावित अपात्रों की संख्या 75 लाख से ज्यादा है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि अपात्रों के खिलाफ एफआईआर करवाई जाएगी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा है कि सरकार पात्रों को लाभ नहीं देना चाहती है। यदि घोटाला हुआ है तो ऐसा करने वालों को जेल भेजो, कौन मना कर रहा है। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए शिवराज सरकार में लागू मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना 'संबल' को लेकर जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। अपात्रों को योजना में लाभ दिए जाने की शिकायत पर कराए जा रहे सत्यापन में बड़ी संख्या में नाम सामने आए हैं। इनमें आयकरदाता और पांच एकड़ से अधिक जमीन के मालिकों के नाम हैं। कुछ भाजपा से भी जुड़े हुए हैं। श्रम मंत्री सिसोदिया भी कई बार यह दावा कर चुके हैं कि बड़ी संख्या में अपात्र योजना से जुड़े थे। दो सौ रुपए में बिजली का लाभ लाखों हितग्राहियों को दिया गया। करीब पौने सात हजार करोड़ रुपए की सबसिडी ऊर्जा विभाग को दी गई।  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना में घोटाले के आरोपों पर मीडिया से चर्चा में कहा कि घोटाला हो गया है तो करने वालों को जेल भेजो, कौन मना कर रहा है। जो करना है करो। सरकार योजना में जो पात्र थे, उनको लाभ नहीं देना चाहती है, इसलिए योजना बंद कर दी। वहीं, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा कि अब तक कर्जमाफी नहीं हुई। बिजली के बिल कम नहीं हुए, इसलिए जांच की बात करके जनता को धोखा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता वाली राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में तीन बार संबल योजना को लेकर चर्चा हो चुकी है। इसका नाम नया सवेरा करने के साथ कुछ योजनाओं में लाभ देना बंद करने का निर्णय भी किया गया है। अपात्रों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का कहना है कि इस मामले में कैबिनेट में विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 12 November 2019

राजभवन में गुंदेचा बंधु गायन संध्या संपन्न राज्यपाल  लालजी टंडन ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में नाद स्वर को ब्रह्म माना गया है। नाद को मुखरित करने वाले ब्रह्म परमात्मा की वाणी बोलते हैं। शास्त्रीय संगीत के अनेक स्वर और भाव ईश्वर की आराधना के माध्यम हैं।  टंडन आज राजभवन में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर संगीत संध्या में उपस्थित श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पद्मश्री संगीतज्ञ गुंदेचा बंधुओं ने गायन प्रस्तुतियां दीं। राज्यपाल  टंडन ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में ज्ञान का उतनी संपूर्णता से चिंतन नहीं हुआ है, जितना हमारे देश में हुआ है। उन्होंने कहा कि ध्रुपद के प्रसिद्ध संगीतज्ञ गुंदेचा बंधुओं ने शास्त्रीय संगीत की परंपरा को दुनिया में ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। हम सबके लिए यह गर्व का विषय है। उन्होंने गुंदेचा बंधुओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत परंपरा को सारी दुनिया में और अधिक विस्तार करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था महात्मा गांधी के त्याग, बलिदान और संघर्ष की देन है। उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापन के रूप में राजभवन में संगीत संध्या की गई है।  महात्मा गांधी ने सारा जीवन एक दर्शन के साथ जिया।  टंडन ने कहा कि दीन दुखियों की आवाज बनकर उन्होंने दुनिया को एक नई दिशा दी। मानवता को उनका संदेश, उनका जीवन ही है। महात्मा गांधी ने दुनिया को सत्य और अहिंसा के ऐसे शस्त्र दिए हैं, जिनका अलग-अलग समय और देशों में सफलतापूर्वक प्रयोग हुआ है । संगीत संध्या में ध्रुपद गायक पद्मश्री उमाकांत और रमाकांत गुंदेचा के ध्रुपद गायन की रागों बंदिशों पर सुर, लय, ताल की सुमधुर प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया। गुंदेचा बंधुओं के गायन ने सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम में गुंदेचा बंधुओं ने गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुतियां दी। उन्होंने 'वैष्णव जन तो तेने कहिये...' को राग खमाज में और 'साधो मन का मान त्यागो' को राग हंसध्वनि में प्रस्तुत कर भक्ति भाव की अविरल धारा प्रवाहित कर दी।   जब 'हम सब माँहि, सकल हम मॉहि' की राग भैरवी में गुंदेचा बंधुओं की प्रस्तुति के लचीले, भावपूर्ण रसग्राही स्वरों से श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गये। मधुर राग चारुकेशी में 'झीनी झीनी चदरिया' की शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति ने अनूठी छठा सभागार में बिखेर दी।  संगीत संध्या में  उमाकांत रमाकांत गुंदेचा को गायन में पखावज पर अखिलेश गुंदेचा और ह्रदेश चोपड़ा ने संगत दी। उनके साथ तानपुरे पर  अनंत और धानी गुंदेचा ने सुर साधे।  राज्यपाल  टंडन ने कार्यक्रम के प्रारंभ में उमाकांत रमाकांत गुंदेचा, अखिलेश गुंदेचा, ह्रदेश चोपड़ा, धानी गुंदेचा, अनंत गुंदेचा और अनिरुद्ध व्यंकटेश का शॉल, श्रीफल, पुष्प भेंट कर सम्मान किया।

Kolar News

Kolar News 3 October 2019

समाज और राष्ट्र का दर्शन है गाँधी दर्शन राज्यपाल  लालजी टंडन ने कहा है कि हिन्दी भाषा और भारत की तस्वीर एक ही है। आजादी की लड़ाई में हिन्दी भाषा की उल्लेखनीय भूमिका रही है। राज्यपाल आज यहाँ हिन्दी भवन में मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा आयोजित हिन्दीतर भाषी हिन्दी सेवी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि हिन्दी की बात करने का यह मतलब नहीं कि हिन्दी को दूसरी भाषाओं पर थोपा जाये। उन्होंने गाँधी जी, स्वामी दयानंद सरस्वती और देश के विभिन्न क्षेत्रों के दूसरी भाषाओं के प्रबुद्धजनों का उल्लेख करते हुए कहा कि मातृ भाषा को सम्मान देते हुए सभी हस्तियों ने राष्ट्रभाषा हिन्दी को सर्वोपरि स्थान दिया। जनसम्पर्क मंत्री  शर्मा ने कहा कि गाँधी दर्शन और गाँधी विचार वास्तव में भारतीय समाज के विचार है, भारत का दर्शन है। उन्होंने कहा कि गाँधी जी ने विश्व को शांति और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। गाँधी जी की 150वीं जयंती पर संयुक्त राष्ट्र संघ में भी अहिंसा सर्वोपरि विचारों के प्रचार-प्रसार के लिये कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाँधी जी ने परस्पर सद्भाव और समरसता का दर्शन दिया। श्री शर्मा ने राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा हिन्दी को बढ़ावा देने के लिये निरंतर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा कार्य-व्यवहार में हिन्दी को अपनाने वाले, बढ़ावा देने वाले गैर हिन्दी सेवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष  रघुनंदन शर्मा, संचालक  कैलाशचन्द पंत, साहित्यकार और हिन्दी भाषा प्रेमी मौजूद थे।  

Kolar News

Kolar News 3 October 2019

जनसम्पर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा को आज जल-संसाधन सहकारी साख संस्था ने स्वरा भवन में समारोहपूर्वक सम्मानित किया।  शर्मा ने इस मौके पर जल-संसाधन कर्मियों के 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं कक्षा और अन्य पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत किया। संस्था की ओर से बुजुर्गों को भी सम्मानित किया गया।  समारोह में साख संस्था अध्यक्ष ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस मौके पर पार्षद मोनू सक्सेना भी उपस्थित थे। माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापना मंत्री  शर्मा ने आज नवदुर्गा पर्व की प्रथमा पर निवास कार्यालय  में माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना कर पूजा-अर्चना की। श्री शर्मा ने 9 दिन तक जलने वाले दीप को प्रज्जवलित किया। जनसम्पर्क मंत्री ने प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। ब्रह्मकुमारी आश्रम में भूमि-पूजन समारोह जनसम्पर्क मंत्री होशंगाबाद रोड स्थित सहस्त्रबाहु नगर में ब्रह्राकुमारी आश्रम के नये भवन के भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।   शर्मा ने बह्मकुमारी आश्रम के योग, ध्यान, अध्यात्म, पर्यावरण संरक्षण सहित जन  कल्याण और  मानव सेवा  के क्षेत्र में योगदान की सराहना की। ब्रह्मकुमारी  जोन प्रमुख बी. के. अवधेश बहन और डॉ. रीना बहन उपस्थित थीं। पुरस्कार समारोह में शामिल हुए जनसंपर्क मंत्री   जनसंपर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा आज समन्वय भवन में आयोजित सदगुरु नागरिक सहकारी बैंक के शैक्षणिक एवं खेलकूद पुरस्कार एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए।इस मौके पर शर्मा ने कहा कि खेल-कूद और शिक्षा के  क्षेत्र में प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाना सराहनीय कार्य है l उन्होंने कहा कि सम्मान और पुरस्कार व्यक्ति को अपने कार्य-क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा  देते हैं l इस मौके मंत्री श्री शर्मा ने  प्रतिभाओं को  सम्मानित किया एवं पुरस्कार भी प्रदान किए।

Kolar News

Kolar News 30 September 2019

कुटीर एवं ग्रामोद्योग और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हर्ष यादव ने कहा है कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ जागरूकता भी बहुत जरूरी है। इसके जरिए समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराईयों को दूर किया जा सकता है। श्री यादव आज छतरपुर जिले की नौगांव तहसील के बड़ागांव तिगैला में पिछड़ा वर्ग जन-चेतना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मंत्री  यादव ने बताया  कि प्रदेश सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया है। इससे इस वर्ग के लिये शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में निश्चित रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होने कहा कि नवकरणीय ऊर्जा विभाग ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र की गैर उपजाऊ और बंजर जमीन पर सोलर पावर प्लाँट स्थापित करने की योजना बनाई है। इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलने की संभावनाएँ बढ़ेंगी। 

Kolar News

Kolar News 30 September 2019

मुख्यमंत्री द्वारा महाभारत कालीन अति-दुर्लभ प्रजाति के शल्य कर्णी पौधे का रोपणमंत्रीगणों ने भी अदिती वन में लगाये 30 संकटापन्न एवं दुर्लभ प्रजाति के पौधे मुख्यमंत्री  कमल नाथ ने आज मंत्रालय परिसर में अति दुर्लभ प्रजाति का शल्य कर्णी पौधा लगाया। हरा भोपाल शीतल-भोपाल अभियान में मंत्रालय में बनाए गए अदिती वन में संकटापन्न एवं दुर्लभ प्रजातियों के 32 में से 30 प्रजातियों का पौध-रोपण मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि बढ़ते हुए प्रदूषण की रोकथाम और पारम्परिक चिकित्सा पद्धति को जीवित रखने के लिए जंगलों को बचाना जरूरी है। श्री कमल नाथ ने कहा कि हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित और सुंदर प्रदेश का निर्माण करें। मुख्यमंत्री  कमल नाथ द्वारा लगाया गया संकटापन्न प्रजाति का शल्यकर्णी पौधा महाभारत कालीन है। यह पौधा उस समय युद्ध और अन्य दुर्घटना में घायल लोगों के घाव भरने में उपयोग किया जाता था। यह प्रजाति आज पूर्णत: विलुप्त होने की कगार पर है। अदिती वन में संकटापन्न प्रजाति के 6 पौधों में दहिमन, शल्य कर्णी, मेंदा, सोनपाठा, गरूड़ वृक्ष एवं बीजा हैं। इस मौके पर खतरे और संवेदनशील प्रजाति के पौधों में कुंभी, केंकड़, पाडर, कुल्लू, रोहिना, शीशम, धवा, सलई, भिलमा, गधा पलाश, धनकट, कुचला, अंजन, मोखा, तिन्सा, खरहर, भेड़ार, अचार, कुसुम, भुडकुट, हल्दू, खटाम्बा और बड़ प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कांवरे, संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, लोक निर्माण मंत्री  सज्जन सिंह वर्मा, जल-संसाधन मंत्री  हुकुम सिंह कराड़ा, सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री  आरिफ अकील, पशुपालन मंत्री  लाखन सिंह यादव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  तुलसीराम सिलावट, राजस्व मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत, महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी, जनजातीय कार्य मंत्री ओमकार सिंह मरकाम, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, वन मंत्री  उमंग सिंघार, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री  पी.सी. शर्मा, खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर और किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री  सचिन सुभाष यादव ने भी पौध-रोपण किया।

Kolar News

Kolar News 27 September 2019

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पत्रकारों की माँग पर संचार प्रतिनिधियों के लिये स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में इस वर्ष बीमा कंपनी द्वारा बढ़ायी गयी प्रीमियम राशि का भुगतान शासन द्वारा करने का निर्णय लिया है। बीमा कंपनी द्वारा इस वर्ष प्रीमियम में लगभग 75 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। पत्रकारों को अब पिछले वर्ष के प्रीमियम चार्ट के अनुसार ही अपनी उम्र के स्लैब में निर्धारित प्रीमियम राशि ही बीमा कंपनी के खाते में नेफ्ट करनी होगी। अपने हिस्से के साथ ही पत्रकारों के हिस्से की बढ़ी हुई प्रीमियम की राशि भी शासन द्वारा वहन की जायेगी। जिन पत्रकारों ने बढ़ी हुई प्रीमियम राशि के आधार पर यूनाईटेड इंडिया इश्योरेन्स कंपनी के खाते में पैसा जमा कर दिया है, उनकी नयी निर्धारित प्रीमियम काटकर शेष राशि बीमा कंपनी द्वारा उनके बैंक खाते में जमा करवा दी जायेगी। नया चार्ट जनसम्पर्क की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। शासन द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि भी 25 सितम्बर से बढ़ाकर 27 सितम्बर कर दी गयी है।

Kolar News

Kolar News 26 September 2019

मुख्यमंत्री  कमल नाथ 26 सितम्बर को सुबह 11 बजे एम.पी. नगर जोन एक, गायत्री मंदिर के पास भोपाल मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास करेंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने बताया है कि भोपाल में अभी मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में 27.87 किलोमीटर में 2 कॉरीडोर बनेंगे। एक कॉरीडोर करोंद सर्कल से एम्स तक 14.94 किलोमीटर और दूसरा भदभदा चौराहा से रत्नागिरि चौराहा तक 12.88 किलोमीटर का होगा। इसकी कुल लागत 6941 करोड़ 40 लाख होगी। प्रोजेक्ट में एलीवेटेड सेक्शन 26.08 किलोमीटर का होगा। इसमें कुल 28 स्टेशन बनेंगे। अंडर ग्राउण्ड सेक्शन 1.79 किलोमीटर का होगा, जिसमें 2 स्टेशन बनेंगे। पहला भाग दिसम्बर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Kolar News

Kolar News 26 September 2019

मंत्रि-परिषद का निर्णय मुख्यमंत्री कमल नाथ की अध्यक्षता में आज मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में अन्तर्राष्ट्रीय निवेश के आयाम खोलने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश आईटी, आईटीएस एवं ईएसडीएम निवेश प्रोत्साहन नीति एवं योजना 2016 में संशोधन किया है। प्रदेश में डाटा सेन्टर स्थापित करने के लिये शासकीय भूमि के मूल्य में छूट संबंधी प्रावधान को योजना में जोड़ा गया है। अब दस करोड़ रूपये के न्यूनतम प्रस्तावित निवेश वाला डाटा सेन्टर इस नीति के तहत लाभ का हकदार होगा। जो इकादयाँ प्रदेश में शासकीय भूमि पर डाटा सेन्टर स्थापित करना चाहती हैं, उन्हें भूमि मूल्य पर 75 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। इससे डाटा लोकलाईजेशन के अन्तर्गत होने वाले निवेश को प्रदेश में आकर्षित करने में मदद मिलेगी।  

Kolar News

Kolar News 26 September 2019

प्रदेश की औद्योगिक इकाईयाँ रूफटॉप सौर परियोजना से होंगी लाभान्वितमंत्रि-परिषद के निर्णय  मुख्यमंत्री  कमल नाथ की अध्यक्षता में  आज मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में  रेल मार्ग से इन्दौर को जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह ट्रस्ट से जोड़ने के लिए इन्दौर (महू) से मनमाड़ नई रेल लाईन परियोजना क्रियान्वयन के लिए निर्धारित इक्विटी अंशदान  की स्वीकृति प्रदान की गई। परियोजना की कुल लागत 8 हजार 931 करोड़ आंकलित है। कुल लागत के अनुरूप चार वर्षों में कुल इक्विटी 15 प्रतिशत रूपये 408 करोड 64 लाख मध्यप्रदेश शासन के अंशदान के रूप में दी जाना है। इसमें से प्रथम किश्त वर्ष 2019-20 में रूपये 36 करोड़ 89 लाख स्वीकृत की गई है। परियोजना के क्रियान्वयन के बाद इन्दौर से बंदरगाह ट्रस्ट की दूरी में 150 कि.मी. की कमी आएगी। रेल लाईन से पीथमपुर, खण्डवा, बुरहानपुर में औद्योगिक गतिविधियों को फायदा होगा। औद्योगिक इकाइयाँ रूफटॉप सौर परियोजना से लाभांवित होंगी मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश विकेन्‍द्रीकृत नवकरणीय ऊर्जा नीति 2016 की अपेक्षानुसार मण्डीदीप और पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्रों में तथा इसके बाद एमपीआईडीसी द्वारा स्थापित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों को रूफटॉप सौर परियोजना से लाभान्वित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने संबंधी निर्णय भी लिया गया।    मंत्रि-परिषद द्वारा पीथमपुर-धार-महू इन्वेस्टमेंट रीजन तथा औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में स्थापित होने वाले उद्योगों को सतत और पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए 90 एमएलडी जल प्रदाय योजना में डीएमआईसीडीसी द्वारा प्रारंभिक विनियोजित राशि रूपये 17 करोड़ 15 लाख लौटाये जाने की मांग को स्वीकृत किया गया। अब यह जल प्रदाय योजना एमपीआईडीसी लि. भोपाल के स्वामित्व वाली योजना होगी। मंत्रि-परिषद द्वारा खनिज पदार्थों पर परिवहन अनुज्ञा पत्र शुल्क की दरों में वृद्धि संबंधी निर्णय लिया गया। शासन द्वारा लाईम स्टोन, डोलोमाईट, फायर क्ले, मैगनीज (अयस्क), कॉपर (अयस्क), रॉकफॉस्फेट, पायरोफिलाईट, डायास्पोर, ऑकर, बॉक्साइट, आयरन (अयस्क), केलसाइट, कोयला, क्वार्टस, सिलिका सेड, शेल, स्लेट, सोप स्टोन का परिवहन अनुज्ञा शुल्क रूपये 100 प्रति टन और फ्लेग स्टोन, ग्रेनाइट, मार्बल एवं मिट्टी पत्थर का रूपये 60 प्रति घन मीटर किये जाने का निर्णय लिया गया है। यह वृद्धि प्रतिवर्ष एक अप्रैल से लागू होगी। वनोपज परिवहन शुल्क में वृद्धि के साथ ही प्रतिवर्ष पाँच प्रतिशत की वृद्धि की जायेगी और नीति की समीक्षा पाँच वर्ष बाद शासन स्तर पर की जायेगी। मंत्रि-परिषद द्वारा  आँगनवाड़ी केन्द्रों के लिए पूरक पोषण आहार (टेक होम राशन) की निरंतरता विभाग द्वारा विगत समय में आमंत्रित अल्पकालीन निविदा के चयनित सफल निविदाकारों के माध्यम से ही रखे जाने संबंधी मुख्यमंत्री के आदेश दिनांक 5 सितम्बर,2019 के अनुसमर्थन की स्वीकृति दी गई। छिंदवाड़ा इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस के लिए 1455 करोड़ 33 लाख स्वीकृत   मंत्रि-परिषद द्वारा छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस से संबद्ध नवीन शैक्षणिक अस्पताल एवं अन्य भवनों के निर्माण तथा मशीन/संयंत्र/उपकरणों और सेवाओं के संचालन तथा संधारण के लिए रूपये 1455 करोड़ 33 लाख की परियोजना की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति का अनुसमर्थन किया गया।  मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश पॉवर जनरे‍टिंग कंपनी लि‍मिटेड की संगठनात्मक संरचना में कुल 5976 पद का अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही, पर्यटन विभाग के अंतर्गत संचालित आतिथ्य शिक्षा संस्थानों के अकादमिक पदों के सृजन की स्वीकृति भी प्रदान की गई।  

Kolar News

Kolar News 26 September 2019

मुख्यमंत्री  कमल नाथ करेंगे अध्यक्षता मुख्यमंत्री कमल नाथ की अध्यक्षता में 27 सितम्बर को राज्य अनुसूचित जाति सलाहकार मंडल की बैठक होगी। बैठक मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। सलाहकार मण्डल के उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री लखन घनघोरिया बैठक में शामिल होंगे। सलाहकार मण्डल के सदस्य के रूप में मंत्री-मण्डल के सदस्य श्रीमती विजयलक्ष्मी साधौ, सज्जन सिंह वर्मा,  तुलसीराम सिलावट, श्रीमती इमरती देवी, डॉ. प्रभुराम चौधरी के साथ ही विधायक  हरीसिंह सप्रे,  हरिशंकर खटीक,  कमलेश जाटव,  रणवीर सिंह जाटव, श्रीमती रक्षा संतराम सरोनिया,  जसमंत जाटव,  जजपाल सिंह जज्जी,  शिवदयाल बागरी,  सोहनलाल बाल्मीक,  महेश परमार,  रामलाल मालवीय और  मनोज चावला बैठक में उपस्थित रहेंगे। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन, प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण, पुलिस महानिदेशक और प्रबंध संचालक राज्य अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम बैठक में शामिल होंगे।

Kolar News

Kolar News 25 September 2019

सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह और जनसम्पर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा ने आगामी  दुर्गा उत्सव के परिप्रेक्ष्य में मूर्ति विसर्जन स्थल  कमलापति और प्रेमपुरा घाट मेँ की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर विधायक  आरिफ मसूद, डीआईजी  इरशाद वली, कलेक्टर  तरुण पिथोडे,  कमिश्नर नगर निगम  विजय दत्ता, पार्षद  योगेन्द्र सिंह चौहान,   मोनू सक्सेना,   ईश्वर सिंह चौहान मौज़ूद थे।

Kolar News

Kolar News 25 September 2019

मुख्यमंत्री  कमल नाथ ने उद्यानिकी क्षेत्र को आगे बढ़ाने में सहकारिता की भूमिका को और ज्यादा प्रभावी बनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में उद्यानिकी क्षेत्र प्राथमिकता का क्षेत्र होगा। इस पर अभी से ध्यान देना जरूरी है। वे आज यहाँ निवास पर सहकारिता विभाग की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह भी बैठक में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने खाद-बीज प्रदाय की पुख्ता व्यवस्था के लिए तैयारियाँ रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कृषि उत्पादों के बेहतर दाम दिलाने के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि किसानों के उत्पादों की प्रभावी मार्केटिंग के लिये 'एग्री-व्यापार' ऑनलाइन व्यवस्था जल्दी ही शुरू होने जा रही है। इसके लिये किसानों का ऑनलाइन पंजीयन जारी है। इससे 200 से ज्यादा मार्केटिंग सोसायटीज से जुड़े 12 हजार से ज्यादा किसानों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने किसान समृद्धि केन्द्रों के माध्यम से उन्नत तरीके से ब्राण्ड रिटेल खाद-बीज इत्यादि तैयार करने और विपणन सहकारी सोसायटीज को फ्रेंचाइजी से जोड़ने की पहल की सराहना की। इससे सोसायटीज का व्यापार संवर्धन होगा। मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कृषि उत्पादों के उपार्जन में सहकारी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उल्लेखनीय है कि पिछले साल सोसायटीज के माध्यम से 24.76 लाख किसानों से 120.36 लाख मीट्रिक टन कृषि उत्पादों का उपार्जन हुआ। बैठक में मुख्य सचिव  एस.आर. मोहन्ती, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष  अशोक सिंह, प्रमुख सचिव सहकारिता तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री अजीत केसरी, प्रबंध संचालक राज्य सहकारी विपणन संघ श्रीमती स्वाति मीणा नायक, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक  प्रदीप नीखरा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 25 September 2019

जनसंपर्क, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री  पी.सी. शर्मा आज शाम हिन्दी भवन में सर्व ब्राह्मण युवा सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन सर्व ब्राह्मण युवा समिति द्वारा किया गया।  मंत्री श्री शर्मा ने सम्मेलन में समाज, प्रदेश और देश के विकास में युवाओं से आगे बढ़कर योगदान देने का आव्हान किया। मंत्री  शर्मा ने समाज की प्रतिभाओं को सम्मान-पत्र और पुरस्कार दिये।

Kolar News

Kolar News 23 September 2019

जनसंपर्क, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री  पी.सी. शर्मा सरदार वल्लभ भाई पटेल पॉलिटेक्निक कॉलेज के एल्यूमिनी समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री शर्मा ने समारोह में शामिल पूर्व छात्रों को संबोधित किया।  मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि एमएसीटी से उन्होंने भी इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने शासकीय सेवा, निजी व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में प्रतिष्ठित मुकाम हासिल कर महाविद्यालय और प्रदेश को गौरवांवित किया है।    मंत्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री  कमल नाथ प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। समारोह में 1965 से 2018 के महाविद्यालय के पूर्व छात्र सम्मिलित हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आशीष डोंगरे और प्रो. सुरेश मनवानी भी मौजूद थे।  

Kolar News

Kolar News 23 September 2019

जनसंपर्क, विधि और विधायी कार्य मंत्री  पी.सी. शर्मा आज श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समाज की शोभा यात्रा-चल समारोह में शामिल हुए। मंत्री  शर्मा ने भगवान श्री पार्श्वनाथ जी की आरती की। ओणम उत्सव में शामिल हुए जनसंपर्क मंत्री शर्मा    मंत्री श्री पी.सी. शर्मा आज गोविंदपुरा में ओणम उत्सव समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने उपस्थितों को पर्व की शुभकामनाएँ दी।

Kolar News

Kolar News 23 September 2019

नव लेखक संघ के सम्मान समारोह में जनसंपर्क मंत्री श्री शर्मा जनसंपर्क, विधि और विधायी कार्य मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कहा है कि साहित्यकारों का सभ्यता और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मंत्री श्री शर्मा हिन्दी भवन में मध्यप्रदेश नव लेखक संघ के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री शर्मा ने नव लेखकों को शाल, श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।  

Kolar News

Kolar News 23 September 2019

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के संचालक मंडल को दिए निर्देश मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भोपाल और इन्दौर मेट्रो प्रोजेक्ट में भोपाल के मंडीदीप और एयरपोर्ट तथा इन्दौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र को भी जोड़ने को कहा है। श्री कमल नाथ ने यह निर्देश मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड के संचालक मंडल की मंत्रालय में हुई बैठक में दिए। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए निर्धारित समय-सीमा को कम करते हुए इसे शीघ्र पूरा करें। उन्होंने इसके लिए निर्माण प्रक्रिया की अवधि का पुन: परीक्षण करने के निर्देश दिए। श्री कमल नाथ ने कहा कि निर्माण कार्य साथ-साथ हों, जिससे यह प्रोजेक्ट जल्दी पूरा हो और इसका लाभ इन्दौर तथा भोपाल के लोगों को जल्द मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में मेट्रो परियोजना के अनुभव और अपनायी गई प्रक्रिया का भोपाल-इन्दौर के प्रोजेक्ट में लाभ लें। वहाँ अपनायी गई तकनीक का उपयोग करें। इससे हमारे कार्य में गति आएगी और हम उन बाधाओं का समाधान पहले से निकाल सकेंगे, जो दिल्ली मेट्रो के निर्माण में आई थीं। मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री मलय श्रीवास्तव, आयुक्त नगरीय विकास श्री पी. नरहरि, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 20 September 2019

बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य जारीकेन्द्र सरकार तत्काल रिलीज करे 30 हजार करोड़ जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने प्रदेश में अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति के संदर्भ में कहा है कि राज्य सरकार राहत एवं बचाव कार्यों पर अब तक 325 करोड़ रूपये व्यय कर चुकी है। राहत और बचाव कार्य के साथ ही प्रभावितों को राहत कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रशासनिक अमले और आपदा प्रबंधन एजेन्सियों ने अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति में लोगों की सुरक्षा के लिये पूरी मुस्तैदी से काम किया है और कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाँधी सागर बाँध से भी न्यूनतम समय में संबंधित शासकीय अमले और एजेन्सियों ने बाँध से पानी निकालने का काम किया। केन्द्र तत्काल रिलीज करे 30 हजार करोड़ जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार से अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति से हुए नुकसान और प्रभावितों को राहत पहुँचाने के लिये अधिकतम सहायता का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश से निर्वाचित केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं, जबकि उन्हें प्रधानमंत्री को अधिकतम सहायता देने के लिये पत्र लिखना चाहिए। श्री शर्मा ने माँग की है कि प्रदेश में अति वर्षा और बाढ़ से हुई जन, पशु, फसल और भौतिक अधोसंरचनाओं को भारी पैमाने पर हुई क्षति पर 11 हजार 881 करोड़ की सहायता तत्काल मुहैया कराना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि इसके अतिरिक्त केन्द्र सरकार द्वारा रोके गये 10 हजार करोड़ और गुजरात से बकाया 10 हजार करोड़ रूपये भी केन्द्र सरकार जारी करे। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा राउंड द क्लॉक मॉनीटरिंग जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा प्रदेश के उच्च स्तरीय प्रशासनिक अमले के साथ निरंतर अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति की राउंड द क्लॉक मॉनीटरिंग की गई और की जा रही है। मुख्यमंत्री के कुशल और कल्पनाशील मार्गदर्शन में अति वर्षा और बाढ़ प्रभावित लगभग 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया। केन्द्रीय जल आयोग दल द्वारा प्रदेश के जल संसाधन विभाग की प्रशंसा जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा ने बताया है कि गाँधी सागर बाँध का जायजा लेने आये केन्द्रीय जल आयोग के दल ने भी मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग की तारीफ, खासतौर से गाँधी सागर बाँध से समय पर जल निकासी, की तारीफ की है। केन्द्रीय दल ने सही समय पर सुविचारित कदम उठाये जाने के लिये जल संसाधन विभाग के अमले और संबंधित एजेन्सियों की प्रशंसा की है। अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति : एक नजर में मध्यप्रदेश में एक जून 2019 से 17 सितंबर 2019 की अवधि में प्रदेश में 1192.2 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। यह एल.पी.ए ( दीर्घकालीन वार्षिक वर्षा) के इस अवधि के औसत से 33 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के 13 जिलों में (सभी पश्चिमी और मध्य क्षेत्र) एल.पी.ए. से 60 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। कुल 3 जिलों मंदसौर, आगर, नीमच में उनके एल.पी.ए. से दोगुनी वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के राजगढ़, रायसेन, विदिशा, खण्डवा, रतलाम, हरदा, मंडला, बालाघाट, सिवनी, सागर, मंदसौर, उज्जैन, आगर, नीमच, भोपाल, शाजापुर, नरसिंहपुर, देवास, मुरैना, श्योपुर, भिण्ड, निवाड़ी, सीहोर और अशोकनगर में अतिवर्षा से गंभीर स्थिति पैदा हुई है। इन जिलों में अति वर्षा से विभिन्न बांधों/जलाशयों से पानी की निकासी अथवा नदियों के बैकवाटर से ज्यादा पानी के प्रवाह से स्थिति गंभीर हुई है। अकेले मंदसौर जिले में गांधी सागर बांध में 16 लाख क्यूसेक पानी का प्रवाह हुआ, जबकि बांध का अधिकतम जल निकासी स्तर (आउट फ्लो) 6.6 लाख क्यूसेक पानी है। इस स्थिति के उत्पन्न होने से बांध के सभी 19 गेट खोले गये हैं। इसके अलावा इंदौर संभाग के बड़वानी, धार और अलीराजपुर जिले सरदार सरोवर परियोजना के अप्रत्याशित बढ़े हुए जल-स्तर से प्रभावित हुए हैं। प्रदेश के 28 बड़े बांधों में से 17 बांध के गेट वर्तमान में खुले हुए हैं। प्रदेश के अधिकांश जलाशय अपनी जल संग्रहण क्षमता से सौ फीसदी जल के साथ पूर्ण जलाशय स्तर (एफआरएल) पर है। प्रदेश की अधिकांश नदियाँ पिछले दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और अभी भी खतरे के निशान से ऊपर ही बह रही है। प्रदेश में आने वाले समय में अब अधिक वर्षा की स्थिति नहीं बन रही है। प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 36 अति वर्षा से प्रभावित हुए हैं। तहसील स्तर पर देखा जाये तो प्रदेश की 385 ग्रामीण तहसीलों में से 186 ग्रामीण तहसील अति वर्षा से प्रभावित हुई है। इसी तरह प्रदेश के 52 हजार गाँवों में से लगभग 8000 गाँव अति वर्षा से प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य अति वर्षा और बाढ़ से हुई जनहानि और पशुहानि के प्रकरणों में एस.डी.आर.एफ. के मानदण्डों से अनुरूप राहत राशि का वितरण तत्काल किया जा रहा है। अति वर्षा और बाढ़ प्रभावित इलाकों से 50 हजार से ज्यादा लोगों को एन.डी.आर.एफ., एस.डी.ई.आर.एफ, होमगार्ड और सेना की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। होमगार्ड द्वारा प्रदेश में 168 रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित कर 305 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। एस.डी.ई.आर.एफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर 5053 लोगों को रेस्क्यू किया है। एन.डी.आर.एफ ने 18 रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित कर 235 लोगों को रेस्क्यू किया है।   अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति वाले तीन जिलों भिण्ड, श्योपुर और मुरैना में राहत और बचाव कार्यों में 151 सेना के जवान तैनात किये गये हैं। प्रदेश में वर्तमान में 109 राहत शिविर संचालित किये जा रहे हैं। इन शिविरों में एक दिन से लेकर 7 दिन की अवधि के लिये 28 हजार 445 लोगों को रखा गया। वर्तमान में इनमें से 66 राहत शिविर सिर्फ 5 जिलों, नीमच, मंदसौर, भिण्ड, राजगढ़ और मुरैना जिलों में संचालित है। आज दिनांक की स्थिति में राहत शिविरों में 18 हजार 470 लोग रह रहे हैं। प्रदेश में अति वर्षा और बाढ़ से प्रभावित 242 गाँवों को पूर्णत: या आंशिक तौर पर खाली कराया गया है। कुल 530 जनहानि हुई है। इनमें से 225 जनहानि बाढ़ और बिजली गिरने से होना दर्ज हुआ है। इसी तरह 901 बड़े और 531 छोटे पशुओं को मिलाकर अब तक कुल 1432 पशुहानि दर्ज की गई है। फसलों और भौतिक अधोसंरचना को हानि प्रदेश में अति वर्षा और बाढ़ से आज की स्थिति में फसलों को 24 लाख हेक्टेयर में 9600 करोड़ रूपये की क्षति दर्ज की गई है। कुल 22 लाख किसान प्रभावित हुए हैं। प्रभावित किसानों में 13.90 लाख हेक्टेयर फसल क्षेत्र के 15 लाख 96 हजार लघु और सीमांत श्रेणी के किसान है।   अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति से शहरी क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़कें बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हुई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत पर 1566 करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। कुल 54 हजार 700 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें पूर्णत: और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे और पक्के, दोनों तरह के मकान है। क्षतिग्रस्त मकानों को हुई क्षति का मूल्य 540 करोड़ रूपये आँका गया है। इसके अलावा आँगनवाड़ी, छात्रावास, हॉस्पिटल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हेंडपंप, पंचायत भवन, शहरी सड़कें और ऊर्जा और सिंचाई अधोसंरचनाएँ जैसी शासकीय अधोसंरचनाओं को भी क्षति हुई है। इस क्षति का आँकड़ा 155 करोड़ रूपये आंकलित किया गया है।  

Kolar News

Kolar News 19 September 2019

नगरीय विकास मंत्री, जनसम्पर्क मंत्री तथा महापौर ने की घोषणा बोट क्लब भोपाल को प्लास्टिक फ्री बनाया जायेगा। यहाँ पर उपयोग के लिये कपड़े के बैग दिये जायेंगे। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह और महापौर श्री आलोक शर्मा ने आज बोट क्लब में बैग सिलाई कियोस्क का शुभारंभ किया। उन्होंने जोनल अधिकारियों को दी जाने वाली अल्टो कार को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। मंत्री श्री सिंह ने स्वयं कार ड्राइव की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि अब फेंका-फांकी नहीं, सिर्फ स्वच्छता होगी। जोनल अधिकारी देखें कि इस सड़क पर एक भी पॉलिथिन नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को भोपाल में चल रहे स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाये। श्री शर्मा ने कहा कि शाहजहाँनी पार्क को उसके नाम के अनुरूप बनायें। उन्होंने बताया कि मेट्रो ट्रेन मण्ड़ीदीप और सीहोर तक चलाने का प्रस्ताव है। बोट क्लब के विकास का प्रोजेक्ट बनायें नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि बोट क्लब को प्लास्टिक फ्री बनाने के साथ ही इसके विकास का प्रोजेक्ट भी बनायें। पर्यटकों को यहाँ बेहतर सुविधाएँ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भोपाल को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाने में आज का यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा। आइस्क्रीम की पैकिंग सहित अन्य उत्पादों की सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के भी उपाय सोचने होंगे। श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण की तरह ही शहरों से आवारा पशु, उपेक्षित गायें, स्ट्रीट डॉग्स, आवारा सुअरों को हटाने पर रेंकिंग दी जायेगी। बड़े शहरों में आवारा पशु हटाने पर 40, स्ट्रीट डॉग पर 40 और सुअरों को हटाने पर 20 अंक दिये जायेंगे। छोटे शहरों के लिये भी इसी तरह के अंक निर्धारित कर रेंकिंग तय की जायेगी। उन्होंने कहा कि जोनल अधिकारी जन-प्रतिनिधियों की बातों को गम्भीरता से सुनें और उस पर उचित कार्यवाही भी करें। कपड़े के बैग बनाने के लिए हर वार्ड में स्व-सहायता समूहों को जोड़ें। महापौर श्री आलोक शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिये सुनियोजित कार्य-योजना बनायी जायेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कथनी और करनी में अंतर नही दिखना चाहिए। नयी पीढ़ी को साफ-सुंदर शहर सौपेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि भोपाल की लाईफ-लाईन बड़े तालाब को प्लास्टिक फ्री किया जायेगा।   इस मौके पर स्वच्छता अभियान से जुड़े महाशक्ति सेवा केन्द्र, लायंस क्लब आकृति इको सिटी और सकारात्मक सोच संस्था को सम्मानित किया गया। आयुक्त नगरपालिक निगम भोपाल श्री विजय दत्ता ने अभियान की जानकारी दी। नगरपालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री मोहम्मद सगीर अहमद ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि यहाँ आने वाले लोगों को 5 रूपये में कपड़े का बैग दिया जायेगा, जिसे वापस भी किया जा सकेगा। कियोस्क में पुराने कपड़ों के बैग भी बनाये जायेंगे। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 19 September 2019

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने आज मंत्रालय में केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों की समीक्षा की। श्री राजपूत ने कहा कि राज्य शासन द्वारा नागरिकों के हित में जुर्माना राशि का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों से उचित सीमा तक जुर्माना भी वसूला जाएगा। बैठक में प्रमुख सचिव परिवहन श्री एस.एन. मिश्रा और परिवहन आयुक्त डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 19 September 2019

खेल मंत्री श्री पटवारी की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. रॉबिन से मुलाकातनवम्बर माह में प्रदेश के दौरे पर आयेगा विश्वविद्यालय दल  मध्यप्रदेश के खिलाड़ी और प्रशिक्षक भविष्य में बर्मिंघम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, एक्सर्साईज और रिहेबिलिटेशन साईंसेस में प्रशिक्षण प्राप्त कर सेकेंगे। खेल मंत्री श्री जीतू पटवारी ने आज बर्मिंघम विश्वविद्यालय में वाईस प्रेसिडेंट (अन्तर्राष्ट्रीय) प्रोफेसर रॉबिन मेसन से मुलाकात की। इस अवसर पर स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स के सीनियर लेक्चरर डॉ. मॉर्टिन टॉम्स, डायरेक्टर स्पोर्टस सुश्री ज़ेना वूडरिज और आयुक्त उच्च शिक्षा श्री राघवेन्द्र सिंह मौजूद थे. खेल मंत्री श्री पटवारी ने प्रदेश के खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण में सहयोग के लिये बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों से प्रारंभिक चर्चा की। श्री पटवारी ने पीपीपी मोड़ पर प्रदेश में प्रारंभ होने वाले प्रोजेक्ट, वाटर स्पोर्ट्स और अन्य खेलों में भी तकनीकी सहयोग के लिये बातचीत की। खेल मंत्री ने प्रो. रॉबिन को भारत आने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। प्रो. रॉबिन ने कहा कि विश्वविद्यालय का एक दल नवम्बर माह में मध्यप्रदेश का दौरा करेगा। खेल मंत्री की मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों में स्पोर्ट्स पाठ्यक्रम प्रारंभ करने में सहयोग के लिये भी बात हुई। खेल मंत्री श्री जीतू पटवारी ने बर्मिंघम स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय के हाई परफॉरमेंस स्पोर्ट्स साइंस सेन्टर का दौरा किया। उन्होंने वर्ष 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स के लिये तैयार की गई हॉकी, स्क्वॉश, फिटनेस सेन्टर, फिजियोथैरेपी यूनिट, स्विमिंग पूल और वेलनेस सेन्टर भी देखा। इस अवसर पर साई की सीनियर सांइटिफिक ऑफिसर डॉ. मीनू डींगरा उपस्थित थीं।

Kolar News

Kolar News 19 September 2019

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पूर्व आई.पी.एस. अधिकारी श्री बी.के. दामले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री कमल नाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Kolar News

Kolar News 18 September 2019

मध्यप्रदेश और संयुक्त अरब अमीरात के बीच होगा स्टूडेन्ट्स एक्सचेंज प्रोग्राम उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी ने आज लंदन में कैम्ब्रीज विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर मेथमेटिक्स में संयुक्त अरब के शिक्षा मंत्रालय के करीकुलम डेव्लपमेंट की प्रमुख श्रीमती हेले हलुज और श्री लूईस हॉल से स्टूडेन्ट्स एक्सचेंज प्रोग्राम की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। श्री पटवारी ने विभिन्न देशों के शिक्षाविदो् से डिजिटल लर्निंग एवं टिचिंग, मूल्यांकन में व्यवसायिक दक्षता, क्लास रूम में सुधार तथा शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी के बेहतर उपयोग की संभावनाओं पर बातचीत की। संयुक्त अरब अमीरात के श्री लुईस हॉल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के साथ स्टूडेन्ट्स एक्सचेंज प्रोग्राम पर अमल करने से दोनों देश लाभांवित होंगे। मंत्री श्री पटवारी ने चर्चा के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश में गुणात्मक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने और शिक्षण संस्थाओं में अध्यापन कार्य के सुदृढ़ीकरण के लिये सभी संभावित नवाचार किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम से न केवल विद्यार्थियों का देश की समृद्ध संस्कृति से परिचय होगा बल्कि राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को सुदृढ़ बनाने में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर आयुक्त उच्च शिक्षा श्री राघवेन्द्र सिंह और मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष श्री एम.एस.परिहार मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 18 September 2019

नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी मिलेगा समयमान-वेतनमान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने बताया है कि अब नगरीय निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अन्य शासकीय कर्मचारियों की तरह समयमान-वेतनमान मिलेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इससे निकायों के लगभग 70 हजार अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित होंगे। वित्त विभाग द्वारा वर्ष 2008, 2014 और 2015 में समयमान और तृतीय समयमान के संबंध में जारी आदेशानुसार नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों को समयमान-वेतनमान स्वीकृत करने के लिए नगरीय निकायों को ही अधिकृत किया गया है। नगरीय निकायों द्वारा स्वंय की वित्तीय व्यवस्था के अनुसार ही इसका लाभ देने का निर्णय लिया जायेगा। नगरीय निकाय स्वंय यह व्यय वहन करेंगे।

Kolar News

Kolar News 18 September 2019

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री और राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने नगर परिषद तलेन में 562 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि जल अधिकार अधिनियम में सभी नगरों में प्रतिदिन पेयजल की आपूर्ति की जायेगी। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास मिशन में सभी आवासहीनों को आवासीय भूमि के पट्टे और मकान बनाने के लिये आर्थिक सहायता दी जायेगी। उन्होंने शासन की अनेक जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। श्री सिंह ने राजगढ़ जिले के कुरावर में उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अति-वृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वे कराया जायेगा। इस दौरान पूर्व सांसद श्री नारायण सिंह आमलाबे सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे ।  

Kolar News

Kolar News 17 September 2019

संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने वरिष्ठ साहित्यकार श्री  माणिक वर्मा  के निधन पर गहरा दुख  व्यक्त किया है। डॉ. साधौ ने शोक संदेश में कहा कि श्री वर्मा  विश्व विख्यात भारतीय कवि थे। उन्होंने सत्तर, अस्सी और नब्बे के दशक में मंच पर अपनी काव्य रचनाओं से अद्भुत लोकप्रियता हासिल की। डॉ. साधौ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति  के लिये प्रार्थना की है।

Kolar News

Kolar News 17 September 2019

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर हार्दिक बधाई दी है। श्री नाथ ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना की है।  

Kolar News

Kolar News 17 September 2019

हर हाल में बाढ़ से प्रभावितों की रक्षा होसर्वे कार्य शीघ्र पूरा हो ताकि प्रभावितों को मिले मुआवजामुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने बाढ़ प्रभावित जिलों के कलेक्टर को दिए निर्देश प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में जिला प्रशासन ने राहत और बचाव के कार्य तेजी से शुरू कर दिए हैं। इसके कारण किसी प्रकार की जन-हानि नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री ने आज पुन: बाढ़ प्रभावित जिलों के कलेक्टरों से संपर्क कर बाढ़ की स्थिति और लोगों की सुरक्षा के संबंध में उठाए गए कदमों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि हर हाल में बाढ़ से लोगों की रक्षा की जाए और फसलों तथा अन्य की हानि का शीघ्र से शीघ्र आकलन करें जिससे किसानों को समय पर मुआवजा दिया जा सके। मंदसौर में बाढ़ अब नियंत्रण में मंदसौर में बाढ़ की स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उज्जैन संभाग के कमिश्नर श्री अजित कुमार एवं आईजी श्री राजीव गुप्ता ने मंदसौर जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा किया। उन्होंने प्रभावितों से मुलाकात की और राहत, बचाव कार्यों की जानकारी ली। गांधी सागर बांध में 1.24 लाख क्यूसेक पानी की आवक है और 6.52 लाख क्यूसेक पानी बांध से छोड़ा जा रहा है। वर्तमान में 1316.04 फीट तक पानी बांध में भरा हुआ है।  राहत शिविरों में बाढ़ प्रभावितों के ठहरने, सोने, खाने और रोज के वस्त्र उपलब्ध करवाए जा रहे है। जिन लोगों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए उनकी तत्काल सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने और उन परिवारों को तत्काल 50 किलो गेहूँ देने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत और बचाव कार्यों को देखते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियाँ निरस्त कर दी गई है और उन्हें अपने पदस्थापना स्थान पर मौजूद रहने को कहा गया है। जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं जहाँ पर लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए आधारभूत दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। लोगों का चेकअप किया जा रहा है तथा उन्हें स्वाईंन फ्लू, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारी से बचाव संबंधी सावधानियाँ बतायी जा रही है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 24 घण्टे खुला रखा गया है। आशा, आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए प्राथमिक उपचार की दवाइयाँ उपलब्ध करवाई गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नि:शुल्क क्लोरीन की दवाइयाँ वितरित की जा रही हैं। पानी की जाँच के लिए विकास खण्डवार दल बनाए गए हैं। तालाब, कुँए, ट्यूबवेल जैसे जल-स्रोतों की शुद्धता की जाँच की जा रही है।  पशुओं को भी बीमारी से बचाने के लिए आवश्यक उपाए किए गए हैं। टीकाकरण किया जा रहा है और पशुपालन विभाग के सभी चिकित्सकों को पशुओं के इलाज के लिए तैनात किया गया है। हर ब्लाक में पशुओं के इलाज के लिए अलग-अलग दल गठित किए गए हैं।  अति-वृष्टि से हुए नुकसान के आकलन के लिए सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सर्वे दल फसलों, मकानों आदि को हुई क्षति के आकलन में जुट गये हैं। आयुक्त उज्जैन संभाग ने निर्देशित किया है कि सात दिन के अंदर बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा राशि दी जाए। सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों को सर्वे पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर मंदसौर ने आँगनवाड़ी और स्कूल भवनों का निरीक्षण करने को कहा है। क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में स्कूल और आँगनवाड़ी को सुरक्षित भवनों में लगाने के निर्देश दिए हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों के सर्वे का कार्य प्रारंभ हो गया है। सर्वे होते ही सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जिला प्रशासन के साथ स्थानीय निवासी भी बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए हैं। ग्राम नाहरगढ़ के ग्रामवासियों ने एक धर्मशाला में ऐसे लोगों की ठहरने की व्यवस्था की, जिनके घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। ग्राम खजूरी चंद्रावत के ग्रामवासियों ने भी ऐसी ही व्यवस्था की है।  भिण्ड जिले में बाढ़ प्रभावितों के राहत और बचाव के लिए हर संभव कदम उठाए भिण्ड जिले में चंबल नदी में उफान आने पर आस-पास के गाँवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिला प्रशासन ने मुकुटपुरा, दीन्नपुरा, नावली वृन्दावन, रमाकोट, खैराहट, नखनोली की मढ़ैयन, कोषण की मढ़ैयन, चिलोंगा गाँव के रहवासियों को राहत शिविरों में पहुँचाया गया है। लगभग 90 प्रतिशत लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा दिए गए हैं। होमगार्ड और सेना के जवान लगातार बचाव कार्य में लगे हुए है। चंबल कमिश्नर श्रीमती रेनू तिवारी, आईजी चंबल श्री डी पी गुप्ता सहित जिले के कलेक्टर श्री छोटे सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री रुडोल्फ अलवारसे निरंतर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रेस्क्यू ऑपरेशन पर निगरानी रख रहे हैं।  राहत शिविरों में सभी व्यवस्थाएँ की गई हैं और चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। पशुओं के इलाज की व्यवस्था की गई है। जिले के सभी छुट्टी पर गए अधिकारी और कर्मचारी के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं और उन्हें सेवा पर उपस्थित होने को कहा गया है। नीमच में बाढ़ प्रभावितों की मदद एवं सर्वे का काम शुरू नीमच के मनासा क्षेत्र में अति-वृष्टि से प्रभावित लोगों के बचाव एवं राहत कार्यों का कलेक्टर श्री अजय सिंह गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक  श्री राकेश कुमार सगर ने निरीक्षण किया। रामपुरा क्षेत्र में डूब प्रभावित गाँव में अधिकारियों की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात की गई है। जिलों में क्षतिग्रस्त फसलों, मकानों एवं पशुओं के प्रारंभिक सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है।  राहत और बचाव कार्य में जिलों की स्वयंसेवी संस्था और बोहरा समाज ने भी सहयोग की पहल की है। स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से प्राप्त राहत सामग्री प्रभावितों के बीच में वितरित की जा रही है। रोटरी क्लब नीमच द्वारा कपड़े, समाज सेवी श्रीमती छाया जायसवाल द्वारा पानी के पाउच और कपड़े, जैन सोशल ग्रुप नीमच द्वारा कपड़े और सेनेटरी नेपकिन, ऋषभ अशोक समाज कल्याण समिति द्वारा पचास कम्बल, 64 साड़ी, बच्चों के यूनिफार्म, आटा, चावल, दाल, नमक, पूज्य सिंधी पंचायत नीमच द्वारा कपड़े, भोजन, सामग्री, जूते-चप्पल, बिस्किट, बर्तन एवं रेडीमेड एसोसिएशन द्वारा नए कपड़े, बाढ़ प्रभावितों के लिए कलेक्टर नीमच को दिए गए हैं। श्योपुर में भी युद्ध स्तर पर राहत और बचाव के कार्य जारी श्योपुर जिले में चंबल नदी में आई बाढ़ से नदी क्षेत्र के 33 गाँव के 6300 ग्रामीण प्रभावित हुए हैं। इन सभी को राहत शिविरों में पहुँचाने का काम सेना और जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। होमगार्ड, सेना और पुलिस की टीम के साथ अधिकारी निरंतर राहत और बचाव के काम में लगे हुए हैं। विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक निरंतर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। आगर-मालवा में स्थिति सामान्य आगर-मालवा जिले के सोयतकलां में कंठाल नदी का जल-स्तर बढ़ने से आई बाढ़ से प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया है। नगरीय क्षेत्र के सभी घरों से पानी निकाल कर साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मौसमी बीमारियों से रोक-थाम के लिए दवाईयों का छिड़काव भी किया जा रहा है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों के सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। सर्वे दल को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। विदिशा : सर्वे में हर पात्र शामिल हो   विदिशा जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे का काम शुरू हो गया है। जिले के प्रभारी सचिव श्री जे.एन. कंसोटिया ने आज जिले का दौरा किया। उन्होंने निर्देशित किया कि बाढ़ से हुई क्षति के सर्वे में कोई भी पात्र न छूटे और अपात्र शामिल न हो। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिले में प्रभावितों को आरबीसी के प्रावधानों के तहत 68 लाख रुपए की मदद दी गई है। मकान, कुँए और अन्य सामग्री क्षति के कुल 5370 प्रकरणों में 2911 प्रकरणों का निराकरण कर 1 करोड़ 73 लाख की राशि वितरित की जा चुकी है। विदिशा जिले के कुल 118 गाँव प्रभावित हुए हैं। कुल 1110 व्यक्तियों को राहत शिविरों में ठहराया गया है।

Kolar News

Kolar News 17 September 2019

राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्म-दिन 17 सितम्बर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। श्री टंडन ने प्रधानमंत्री को भेजे शुभकामना पत्र में कहा कि विश्व क्षितिज पर सूर्य की भाँति प्रकाश और ऊर्जा के पुंज के रूप में आपको देखकर हम सब गौरवान्वित हैं।   राज्यपाल श्री टंडन ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की है।

Kolar News

Kolar News 17 September 2019

टीम भावना चुनौतियों को आसान बनाती है : मंत्री श्री शर्मा65वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता शुरू स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने प्रकाश तरण पुष्कर में 65वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। डॉ. चौधरी ने कहा कि जीवन में खेल का भी उतना ही महत्व है, जितना पढ़ाई का है। उन्होंने कहा कि खेल ही जीवन में अनुशासन, सहयोग, सद्भाव और आपसी सहयोग की शिक्षा देते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी दिनचर्या में खेलों को जरूर शामिल करना चाहिए। खेलों में भाग लेना चाहिए, हार-जीत से डरना नहीं चाहिए। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि टीम भावना जीवन की कई चुनौतियों को आसान बना देती है। सभी बच्चे खेल-कूद में बढ़-चढ़ कर भाग लें। उन्होंनें बताया कि सरकार पढ़ाई के साथ खेलों के लिये भी बेहतर सुविधाएँ दे रही है। आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत ने कहा कि खेल जिन्दगी को जीने का तरीका सिखाते हैं। खेल से व्यक्ति एकाग्र-चित्त, समय का पाबंद एवं स्वस्थ रहता है। उन्होंने जीवन में कठोर परिश्रम और सतत् अभ्यास का महत्व बताते हुए कहा कि किसी भी खेल का जितना ज्यादा अभ्यास किया जायेगा, उतनी ही सफलता सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को नियम एवं विधि के अनुसार खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई गयी। चार सौ मीटर फ्री स्टाईल तैराकी से प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगितायें 17 सितम्बर तक चलेगी। इसमें तैराकी, वॉटर पोलो, तलवारबाजी और रोप स्किपिंग की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जायेंगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के 8 संभागों के अतिरिक्त आदिवासी विकास दल की 490 छात्राएँ और 565 छात्र भाग ले रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 14 September 2019

लोगों की सोच में मानव अधिकारों की रक्षा का भाव होना जरूरी : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ मानव अधिकार आयोग के स्थापना दिवस पर हुई "जल का अधिकार-मानव अधिकार" संगोष्ठी  मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि सिर्फ कानून बनाने से मानव अधिकारों की रक्षा नहीं हो सकती। लोगों की सोच में मानव अधिकारों की रक्षा का भाव होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल मानव का अधिकार है। भविष्य में पानी को लेकर जो चुनौतियाँ हमारे सामने हैं, उससे निपटने के लिये राज्य सरकार ने 'जल का अधिकार' कानून बनाने के साथ ही नदियों को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई है। श्री कमल नाथ आज जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 25वें स्थापना दिवस पर 'जल का अधिकार -मानव अधिकार' संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि संविधान में हर नागरिक के मानव अधिकारों को संवैधानिक दर्जा दिया गया है। मानव अधिकारों की रक्षा के लिए बहुत से कानून हैं लेकिन कानून के अलावा इन अधिकारों की रक्षा की मूलभूत सोच मानव स्वभाव में होना जरुरी है। उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता लाना होगी। जल एक मात्र ऐसी जरूरत है, जो विश्व के हर व्यक्ति और प्राणी को प्रभावित करती है। श्री कमल नाथ ने कहा कि ब्राजील में हुए पृथ्वी सम्मेलन में भारत सरकार के पर्यावरण मंत्री के रूप में मैने पानी को लेकर भविष्य में आने वाली चुनौतियों की तरफ विश्व का ध्यान आकर्षित किया था और योजना प्रस्तुत की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में भविष्य में जल की चुनौतियों से निपटने के लिए हमने कारगर योजनाओं पर काम शुरु कर दिया है। नदियों को पुनर्जीवित करने के साथ ही पानी बचाने और संरक्षित करने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों को हम जल का अधिकार देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश जल और सहायक संसाधनों के रूप में धनी है। यहाँ वन, नदियाँ और तालाब काफी संख्या में उपलब्ध हैं। आवश्यकता इस बात की है कि हम जल संरक्षण को कैसे नई तकनीक से जोड़कर भविष्य के लिए पानी को बचा सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। बगैर सिंचाई के खेती की कल्पना भी नहीं कर सकते। पानी को बचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि भावी पीढ़ी के लिए एक ट्रस्टी के रूप में काम करे और उसके लिए पर्याप्त जल भंडारण सुलभ कराने में अपना योगदान दे। मध्यप्रदेश मानव आधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के 'जल का अधिकार -मानव अधिकार' कानून बनाने के निर्णय की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। श्री जैन ने बताया कि इस कानून का मसौदा लगभग तैयार हो गया है। इसमें स्टेट वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी को पानी उपलब्ध करवाने और उससे जुड़े वित्तीय अधिकार प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 में पर्याप्त मात्रा में शुद्ध और साफ जल उपलब्ध होने का उल्लेख है। न्याय मूर्ति श्री जैन ने आयोग की गतिविधियों को रेखांकित करते हुए बताया कि आयोग ने अपनी स्थापना वर्ष से अब तक 2 लाख 70 हजार 286 शिकायतों में से 2 लाख 66 हजार 960 शिकायतों का निराकरण किया। उन्होंने बताया कि मानव अधिकार का मौके पर ही निराकरण करने के लिए 'आयोग आपके द्वार' योजना शुरु की गई है। इस योजना में 12 जिलों में सुनवाई की गई है। आयोग के सदस्य श्री सरबजीत सिंह और श्री मनोहर ममतानी भी उपस्थित थे। पोर्टल का लोकार्पण   मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आयोग द्वारा आम लोगों को ऑनलाइन शिकायत करने के लिए बनाए गए पोर्टल का लोकार्पण किया। पोर्टल पर शिकायतकर्ता अपनी शिकायतों पर हुई कार्यवाही भी देख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने जल पुस्तिका का भी विमोचन किया।

Kolar News

Kolar News 14 September 2019

भोपाल-इंदौर मेट्रो जनता की सहूलियत को देखकर होगी तैयार लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि भोपाल-इंदौर मेट्रो में जनता की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जायेगा। लोक निर्माण विभाग मेट्रो निर्माण के दौरान सड़कों और फ्लाई ओवर की व्यवस्था में नगरीय प्रशासन विभाग के साथ बेहतर समन्वय रखेगा। मंत्री श्री वर्मा आज मंत्रालय में भोपाल-इंदौर मेट्रो के निर्माण की समीक्षा कर रहे थे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने कहा कि इंदौर-भोपाल मेट्रो के लिये एमओयू साइन हो चुका है। जल्द ही इसका कार्य शुरू किया जायेगा। बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री संजय दुबे और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 13 September 2019

आदिवासी उपयोजना की राशि का शत-प्रतिशत उपयोग न होने पर होगी सख्त कार्रवाई आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री ओमकार सिंह मरकाम ने कहा है कि प्रदेश के 89 आदिवासी विकासखण्डों में इस वर्ष आदिवासी उपयोजना की राशि का शत-प्रतिशत उपयोग न किये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। मंत्री श्री मरकाम बुधवार को मंत्रालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। प्रमुख सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी भी मौजूद थी। इस वर्ष आदिवासी उपयोजना में करीब 33 हजार 466 करोड़ की राशि का आवंटन विभिन्न विभागों को दिया गया है। मंत्री श्री मरकाम ने कहा कि आदिवासी उपयोजना का मूल उद्देश्य आदिवासी परिवारों के आर्थिक स्तर में वृद्धि और जनजाति बहुल ग्रामों में मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। साथ ही आदिवासी बहुल ग्रामों को मुख्य सड़क से जोड़ा जाना भी राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या के अनुपात के अनुसार बजट में 21.10 प्रतिशत राशि आदिवासी उपयोजना के लिये निर्धारित की जाती है। मंत्री श्री मरकाम ने आदिवासी उपयोजना में वर्ष 2016-17, 2017-18 और 2018-19 में आवंटित बजट और विभाग द्वारा किये गये व्यय की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से वर्ष 2019-20 में आवंटित राशि का उपयोग किये जाने के लिये तैयार की गई कार्य-योजना की जानकारी ली।   श्री मरकाम ने आदिवासी क्षेत्रों में वृद्ध महिलाओं के रहने के लिये महिला आश्रम तैयार किये जाने और उसके संचालन की योजना तैयार करने के निर्देश सामाजिक कल्याण विभाग को दिये। श्री मरकाम ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से आदिवासी युवाओं को संगठित कर उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मुहैया कराए जा सकते हैं। मंत्री श्री मरकाम ने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पशुपालन और मत्स्य-पालन की गतिविधियों को बढा़ने की जरूरत है। उन्होंने खादी एवं कुटीर उद्योगों के जरिये रोजगार के अवसर सृजित किये जाने पर भी जोर दिया।

Kolar News

Kolar News 13 September 2019

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज यहां समन्वय भवन में सफाईकर्मी मित्रों के सम्मान समारोह अतुल्य-2019 में सफाईकर्मी मित्रों को शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर फिल्म जगत से जुड़े पटकथा लेखक श्री अशोक शर्मा, श्री आलोक चटर्जी तथा एक्टर श्री इश्तियाक खां को भी सम्मानित किया गया। आयोजक संस्था के प्रतिनिधि श्री अतुल शर्मा ने बताया कि सफाई मित्रों के सम्मान में 5 लाख रूपये का बीमा किया गया है। कार्यक्रम में पार्षद श्री संजीव गुप्ता और श्री रफीक कुरैशी भी मौजूद थे। मंत्री श्री शर्मा ने भारत भवन के रूपंकर कला-संग्रह में सुश्री रानी अजवानी द्वारा बनाई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी का भी उद्धघाटन किया। जनसम्पर्क मंत्री ने प्रदर्शनी में मानव-स्वभाव को सशक्त तरीके से व्यक्त करने को सराहा। इस दौरान श्री नानक सिंह अजवानी, श्री नरेन्द्र सलूजा तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 12 September 2019

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा झाबुआ में मुख्यमंत्री आवास मिशन (शहरी) का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आज झाबुआ में मुख्यमंत्री आवास मिशन (शहरी) का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक आवासहीन व्यक्ति को नि:शुल्क आवासीय पट्टा और मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपए अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश का प्रत्येक आवासहीन व्यक्ति अपने मकान का मालिक होगा। कार्यक्रम में 200 भूमिहीनों को आवासीय पट्टे दिये गये। श्री कमल नाथ ने कहा कि हम जल्द ही ऐसे मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे, जिसमें किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्याओं का निराकरण कराने के लिये आवेदन देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समस्याओं का समाधान गाँव, पंचायत और जिले में ही हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में घोषणाओं की बजाय काम करने की संस्कृति का वातावरण निर्मित हो चुका है। किसानों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने प्रदेश में पिछले 15 साल बनाम 8 माह का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने काम करने की नियत और नीति को अपनाया है। उन्होंने बताया कि तिजोरी खाली मिलने के बाद भी राज्य सरकार ने 19 लाख किसानों के फसल ऋण माफ किये हैं और आने वाले समय में 37 लाख किसानों के ऋण माफ किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मक्का किसानों को 250 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस दिया गया है। जिन किसानों ने अपना गेहूँ बेचा है, उन्हें 160 रुपए प्रति क्विंटल बोनस के भुगतान की शुरूआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि वचन-पत्र को सामने रखकर हमने अपने काम की शुरूआत की है। गरीब कन्याओं के विवाह/निकाह के लिए दी जाने वाली राशि दोगुना कर उसे 51 हजार किया। बुजुर्गों और नि:शक्तजन की पेंशन 300 से बढ़ाकर 600 रुपए कर दी। श्री कमल नाथ ने कहा कि हम कृषि के क्षेत्र में ऐसी क्रान्ति लाने की शुरूआत कर रहे हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे हर तरह के कर्ज से मुक्त होंगे। निवेशकों का मध्यप्रदेश में लौटा विश्वास मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि निवेशकों ने प्रदेश में उद्योग स्थापित करने में रूचि दिखायी है। राज्य सरकार निवेशकों का विश्वास कायम रखने के लिये हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल में प्रदेश में बड़ी संख्या में उद्योग बंद हुए। अब ऐसा नहीं होगा। श्री कमल नाथ ने कहा कि नौजवानों को रोजगार दिलाने तथा प्रदेश के औद्योगिक विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रदेश विकास का नया इतिहास बनायेगा। पर्यटन एवं नर्मदा घाटी विकास मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह बघेल, जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री सचिन यादव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह, पूर्व सांसद श्री कांतिलाल भूरिया और विधायक श्री वालसिंह मेढ़ा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 30 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने इस मौके पर 30 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने जय किसान फसल ऋण माफी योजना में 64 हजार 628 किसानों को 323 करोड़ 75 लाख रुपए के स्वीकृति पत्र और भुगतान के चेक प्रदान किए। जय किसान समृद्धि योजना में 3 हजार 491 किसानों को 2 करोड़ 86 लाख रुपए के भुगतान पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री मध्यान्ह भोजन में भोजन बनाने वाले 1522 स्व-सहायता समूहों को 91 लाख 32 हजार रुपए के गैस कनेक्शन वितरित किए। आदिवासियों ने मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ को साफा बांधकर पारम्‍परिक आदिवासी झुलड़ी और तीर-कमान भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री को झाबुआ की मुख्य फसल भुट्टे की टोकरी भी भेंट की गई। 

Kolar News

Kolar News 12 September 2019

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने होल्कर साइंस कॉलेज, इंदौर के छात्र श्री अतुल पाटीदार के ट्वीट पर आग से झुलसे एक अन्य छात्र और छात्रा को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत की। विद्यार्थी श्री पाटीदार ने मुख्यमंत्री को ट्वीट करके जानकारी दी थी कि उसके दो सहपाठी सुश्री अंकित मेहरा और श्री राहुल राज मेहरा रुद्राक्ष अपार्टमेंट में लगी आग में बुरी तरह जल गए हैं। इन दोनों का इंदौर के आनंद अस्पताल में इलाज चल रहा है। छात्र ने अपने ट्वीट में उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री से इलाज में मदद करने का आग्रह किया। छात्र के ट्वीट के जवाब में मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने सुश्री अंकिता मेहरा को एक लाख रुपए और राहुल राज मेहरा को 80 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। मुख्यमंत्री ने दोनों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

Kolar News

Kolar News 12 September 2019

जिलों में जवाबदेही का वातावरण बनायेंमुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने जनाधिकार कार्यक्रम वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कलेक्टर्स को दिए निर्देश मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने सभी जिला कलेक्टर्स को भारी बारिश से जान-माल और फसल के नुकसान का प्रारंभिक आकलन करने के निर्देश दिए हैं ताकि बिना किसी विलम्ब के क्षतिपूर्ति राशि दी जा सके। उन्होंने रबी फसलों के लिए खाद की आवश्यकता का आकलन करने के भी निर्देश दिए। आज यहाँ मंत्रालय में जनाधिकार कार्यक्रम में वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर्स से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स से कहा कि किसानों की ऋण माफी के संबंध में प्राथमिक रिपोर्ट भिजवायें। हर जिले में ऋण-माफी से संबंधित समस्या का स्वरूप अलग-अलग है। उन्होंने बिजली बिलों को लेकर आने वाली शिकायतों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि आम उपभोक्ताओं की शिकायतें अत्यधिक बिल आने से संबंधित हैं। आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में ऐसे प्रकरणों का समाधान प्राथमिकता के साथ करें। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि वे अपने जिलों में जवाबदेही का वातावरण बनायें। वनाधिकार के अस्वीकृत प्रकरणों का निराकरण स्वविवेक से करें मुख्यमंत्री ने वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत तकनीकी कारणों से अस्वीकृत किए गए प्रकरणों की तत्काल समीक्षा कर सकारात्मक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी कमियों को लेकर से पात्र परिवार वनाधिकार पट्टों से वंचित नहीं रहने चाहिए। कलेक्टर अपने विवेक से भी तकनीकी कमियों को दूर कर सकते हैं। तकनीकी कमियों के कारण अस्वीकृत प्रकरणों में कलेक्टर की जवाबदेही तय की जायेगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी परिवारों से सबूत लाने पर जोर देने से बेहतर है कि स्वविवेक से उनकी मदद करें ताकि उनके प्रकरणों का सकारात्मक निराकण हो सके। बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत तत्काल शुरू करें मुख्यमंत्री ने बारिश खत्म होते ही खराब हुई सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के साथ शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 20 सितम्बर से काम शुरू कर दें और 20 नवम्बर तक इसे पूरा कर लें। श्री कमल नाथ ने गौ-शालाएँ खोलने और उन्हें संचालित करने के इच्छुक लोगों के आग्रह को देखते हुए कलेक्टरों से कहा कि इस काम को प्रोत्साहित करें। सभी जिलों में ऐसी संस्थाएँ ओर लोग सामने आ रहे हैं जो गौ-शालाएँ खोलना चाहते हैं। आगे बढ़कर उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने में जिन अधिकारियों का खराब प्रदर्शन रहा है उनकी सूची बनायें। मुख्यमंत्री ने कई हितग्राहियों के प्रकरणों का समाधान किया। उन्होंने दमोह के श्री विवेक तोमर, धार के श्री रेवाराम पाटीदार, राजगढ़ की श्रीमती रायला बाई, सागर के श्री घनश्याम अहिरवार, सतना के श्री राम नरेश साहू, अनूपपुर के श्री अजय बैगा, बैतूल के श्री हनुवंत कुशवाहा के प्रकरणों का निराकरण किया और आवश्यक निर्देश दिये।  एक लाख 30 हजार की कर्ज माफी पर मुख्यमंत्री का आभार बैतूल के श्री हनुवंत कुशवाहा ने अपने गाँव कोला खापा को पक्की सड़क से जोड़ने की माँग की। उन्होंने बताया कि नदी के कारण यह रास्ता कठिन हो जाता है। मुख्यमंत्री ने इसका सर्वे कराने के निर्देश दिए। श्री कुशवाहा ने जय किसान फसल ऋण माफी योजना में उनके परिवार का एक लाख 30 हजार रूपये का कर्ज माफ करने पर परिवार की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। यह कर्ज उनके पिता पर था। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि बैंक से ऋण माफी के कागज मिल गए हैं। अनूपपुर के श्री अजय बैगा द्वारा राशन नहीं मिलने की शिकायत के सिलसिले में मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से ऐसे पात्र लोगों की सूची बनाने के निर्देश दिए जो बीपीएल की सूची में शामिल नहीं है । साथ ही ऐसे अपात्र लोगों को भी चिन्हित करें जो बीपीएल की सूची में शामिल हैं। सागर के श्री घनश्याम अहिरवार के प्रकरण के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों के ऋण माफी के प्रकरण आनलाइन रिपोर्ट नहीं किए जा सके हैं उनके संबंध में सभी कलेक्टर अपने-अपने जिले की रिपोर्ट सात दिन के अंदर प्रस्तुत करें। धार के श्री रेवाराम पाटीदार को शिकायत निवारण प्राधिकरण के निर्देशों के बावजूद पट्टा मिलने में देरी के प्रकरण में संबंधित लिपिक को निलंबित करने और भू-अधिग्रहण अधिकारी की विभागीय जाँच करने के निर्देश दिए।   वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती एवं संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 12 September 2019

राज्यपाल श्री लालजी टंडन से अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों ने राजभवन में भेंट कर विश्वविद्यालय के वर्तमान परिदृश्य और समस्याओं की जानकारी दी। राज्यपाल ने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद भी मिले   राज्यपाल श्री टंडन से उत्तराखंड राज्य के पूर्व मंत्री एवं सभापति विधायक श्री हरबंस कपूर, भारतीय जनता पार्टी उ.प्र. की महिला मोर्चा की सुश्री अरूणा यादव और पूर्व सांसद श्री भागीरथ प्रसाद ने भी मुलाकात की। पूर्व सांसद श्री प्रसाद ने रेल बजट में स्वीकृत भिण्ड-महोबा रेल लाईन निर्माण और चंबल बीहड़ विकास कार्य पर चर्चा की।

Kolar News

Kolar News 12 September 2019

सिंगरौली में फ्लाई एश प्रबंधन राष्ट्रीय कार्यशाला 14 सितम्बर से पर्यावरण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा 14 सितम्बर को सिंगरौली में थर्मल पॉवर संयंत्रों की राख का पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बेहतर प्रबंधन विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। कार्यशाला में प्राप्त निष्कर्षों से फ्लाई एश समस्या के निराकरण में काफी मदद मिलेगी। राष्ट्रीय कार्यशाला में डॉ. विमल कुमार, सेक्रेटरी जनरल सी-फॉर्म पूर्व मिशन निदेशक एवं प्रमुख फ्लाई एश यूनिट डी.एस.टी. भारत शासन, श्री प्रशांत प्रिसिंपल साईंटिस्ट, सीएसआईआर-सीआईएमएफआर, धनबाद, डॉ दिनेश गोयल पूर्व ई.डी. एसटीईपी थॉपर यूनिवर्सिटी पटियाला (पंजाब), श्री यू.के. गुरू विट्ठल चीफ साईंटिस्ट सीएसआईआर-सीआरआरआई नई दिल्ली, डॉ. एस. मुरली प्रिंसिपल साईंटिस्ट सीएसआईआर-एएमपीआरआई भोपाल और श्री एच.के. शर्मा डायरेक्टर मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विषय विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान देंगे। केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने थर्मल पॉवर संयंत्रों से उत्पन्न राख के उपयोग के संबंध अधिसूचना जारी की है। इसके अन्तर्गत राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय समिति गठित की है। समिति में प्रमुख सचिव आवास एवं पर्यावरण, प्रमुख सचिव लोक निर्माण, आयुक्त मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल, सचिव ऊर्जा, सचिव खनिज साधन तथा सदस्य सचिव मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शामिल हैं। अधिसूचना में विभिन्न विभागों को थर्मल पॉवर संयंत्रों से उत्पन्न राख का उपयोग करने का दायित्व सौंपा गया है। सिविल निर्माण कार्यों के लिये निविदा दस्तावेजों, दरों, सामग्री की सूची तथा संबंधित तकनीकी दस्तावजों में राख का उपयोग किया जाना प्रस्तावित है। भवन, सड़क, फ्लाई ओवर आदि के निर्माण में राख से बने उत्पादों का उपयोग, निर्माण कार्यों और लो-लाईंग एरिया की भराई में टॉप स्वाईल के स्थान पर राख का उपयोग, मनरेगा, स्वच्छ भारत अभियान, नगरीय एवं ग्रामीण आवास योजनाओं तथा इण्डस्ट्रियल एस्टेट में अधोसंरचना विकास कार्यों में राख से बने उत्पादों का उपयोग किया जाना प्रस्तावित है।

Kolar News

Kolar News 11 September 2019

आदिवासी क्षेत्रों में पूरे हुए 460 शाला भवन, छात्रावास, खेल परिसर के निर्माण आदिम जा‍ति कल्याण मंत्री श्री ओमकार सिंह मरकाम ने सोमवार को आदिवासी क्षेत्रों में कन्या शिक्षा परिसर, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, खेल परिसर, गुरूकुलम, कन्या छात्रावास, कौशल विकास केन्द्र और आश्रम भवनों के निर्माण की समीक्षा की। श्री मरकाम ने निर्देश दिये कि निर्माण कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जायें। उन्होंने कहा कि कार्यों में देरी और गुणवत्ता के मामले में लापरवाही करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाये। प्रमुख सचिव आदिम जाति कल्याण श्रीमती दीपाली रस्तोगी ने बताया कि देश के आदिवासी अंचलों में करीब 3 हजार 150 करोड़ रूपये लागत के 680 निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये हैं। इनमें से 460 निर्माण कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को निर्माण कार्यों की सतत निगरानी के लिये कहा गया है।

Kolar News

Kolar News 11 September 2019

लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने आज देवास जिले के टोंकखुर्द विकासखण्ड के अतिवृष्टि प्रभावित गाँवों के खेतों में जाकर फसलों की क्षति का जायजा लिया। उन्होंने फसल क्षति का आंकलन कर बीमा कम्पनी से लाभ दिलाने के लिये प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिये। अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र के निवासियों ने मंत्री श्री वर्मा को टोंकखुर्द मार्ग पर पानी निकासी की समस्या बताई। श्री वर्मा ने पुलिया का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये। श्री वर्मा ने ग्राम टोंक कला, टोंकखुर्द नगरीय क्षेत्र, मोहम्मद खेड़ा और चौबीसधारा क्षेत्रों का दौरा किया। मंत्री श्री वर्मा ने स्थानीय निकायों को पानी निकासी की तत्काल उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। ग्रामीण की माँग पर बिजली व्यवस्था में सुधार के लिये डीपी लगाने को कहा। मंत्री श्री वर्मा ने चौबीसधारा में जल-भराव से प्रभावित दस परिवारों के मुखियाओं को स्वेच्छा निधि से अनुदान देने की घोषणा की।

Kolar News

Kolar News 11 September 2019

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ झाबुआ में करेंगे मुख्यमंत्री आवास मिशन का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ बुधवार को झाबुआ से प्रदेश के शहरी आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराने की अति-महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री आवास मिशन (शहरी) का शुभारंभ करेंगे। अब मलिन बस्तियों में रहने वाले आवासहीन भी मकान मालिक बनेंगे। मिशन में 5 लाख आवास बनाये जायेंगे। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह भी शामिल होंगे। मिशन का उद्देश्य मध्यप्रदेश के सभी शहरों में गरीबों को आवासीय भूमि का पट्टा एवं पक्का आवास उपलब्ध कराना है। मिशन में आवास स्वामित्व के लिए किराया आधारित आवास निर्माण और जन-निजी भागीदारी (पीपीपी) से निर्माण कार्य होगा। योजना लगातार संचालित होगी।  

Kolar News

Kolar News 11 September 2019

अर्थ-व्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि महिलाएँ न केवल आने वाले पीढ़ियों की रक्षक हैं, बल्कि समाज की अर्थ-व्यवस्था को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मुख्यमंत्री आज भिण्ड में रक्षा बंधन उत्सव एवं महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। श्री कमल नाथ ने इस मौके पर 22 करोड़ 12 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएँ घरेलू कामकाज के साथ परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए घरेलू व्यवसाय भी शुरू करें। उन्होंने कहा कि सामाजिक मूल्यों, संस्कृति और सभ्यता की रक्षा की एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी हमारी बहनों की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को इस दिशा में निरंतर रचनात्मक सोच अपनाते हुए आने वाली पीढ़ी को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। नई सरकार बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि नई सरकार बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि हमारे सामने कई चुनौतियाँ थीं, जिनका हम प्राथमिकता के आधार पर निरंतर सामना कर रहे हैं। सफलता भी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी एक बड़ी चुनौती थी। पिछले आठ माह में हमने 19 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। बाकी किसानों की कर्ज माफी की कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्ज से किसानों को स्थाई रूप से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार नई कृषि नीति बनाने जा रही है। इससे हम किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाना भी सुनिश्चित करेंगे। श्री कमल नाथ ने बताया कि हर नौजवान को योग्यता और क्षमता अनुसार काम दिलाने के लिये रोजगार आधारित निवेश नीति बनाई गई है। नया मध्यप्रदेश बनाने के लिये वचनबद्ध श्री कमल नाथ ने कहा कि हम हर चुनौती का सामना करते हुए आने वाले समय में एक नया मध्यप्रदेश बनाने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने भिण्ड जिले के चहुँमुखी विकास के लिये अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि विकास के मामले में भिण्ड का इतिहास बदला जाएगा। यहाँ के लोगों को निराश नहीं होने दूँगा। सहकारिता मंत्री श्री गोविन्द सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ घोषणा नहीं करते बल्कि वे काम करने पर विश्वास रखते हैं। महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री वचन-पत्र के वादों को तेजी से पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री बनते ही श्री कमल नाथ ने सबसे पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाकर 600 रुपए की और मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना की सहायता राशि बढ़ाकर 51 हजार की। श्री कमल नाथ के नेतृत्व में प्रदेश चहुँमुखी विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। विधायक श्री संजीव सिंह, श्री राजीव शुक्ला एवं श्री सुरेन्द्र सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।   मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में दोनों पैरों से नि:शक्त कुमारी पूजा ओझा को सम्मानित किया। लाड़ली लक्ष्मी योजना में बालिकाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किये। मुख्यमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूह की पोषण आहार प्रदर्शनी भी देखी।

Kolar News

Kolar News 10 September 2019

जल संसाधन मंत्री श्री कराड़ा के निर्देश पर 43 व्यक्तियों को अनुकंपा नियुक्ति जल संसाधन मंत्री श्री हुकुम सिंह कराड़ा के निर्देश पर जल संसाधन विभाग द्वारा वर्ष 2003 तक से लंबित पड़े अनुकम्पा नियुक्ति के 43 प्रकरणों में नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। यह नियुक्ति दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवार के सदस्य को उनकी योग्यता अनुसार जल संसाधन विभाग में अमीन के पद पर की गई है। इनका वेतनमान रूपये 5200-20200+ग्रेड पे 2100 होगा तथा अद्यतन महंगाई भत्ता मिलेगा नियुक्ति दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अस्थाई रूप से दी गई है। जिन व्यक्तियों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है वे है: श्री प्रफुल पंचभाई, सौंसर, श्रीमती निशा मेहरा मझौली, जिला जबलपुर, श्री वीरेन्द्र सिंह अहिरवार, छतरपुर, श्री विक्रम सिंह रमन, ग्वालियर, श्रीमती आरफा खान, कटनी, श्री अभियंक भार्गव, ग्वालियर, श्री आकाश शर्मा, ग्वालियर, श्री अजय तिवारी, भोपाल, श्री विवेक स्वर्णकार, भोपाल, कु. श्रद्धा साहू, सागर, कु. मोनिका सोनकेशरी, मंडला, श्री दीपेश जैन, ग्राम धनगवां तह. गैरतगंज,जिला रायसेन, श्री दर्शन कुमार बिसरोतिया, उज्जैन, श्री अंकित ठाकुर, रायसेन, श्री गिरीश कुमार रोहितास, दमोह, श्री जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सतना, श्री सजग गुप्ता, छतरपुर, श्री हितेश सबनानी, इंदौर श्री प्रशांत तिवारी, अनंतपुर रीवा, श्री अर्पित कुमार स्वर्णकार, गोविन्द गढ़ रीवा, श्री उत्कर्ष हांडे, भोपाल श्री श्रवण कुमार मत्सौरिया,जौराखुर्द मुरैना, निकिता डकारे, भोपाल, कु.सृष्टि सोनी, कु.विदुषी पटेल, भोपाल, कु. रश्मि पाल, भोपाल, श्री पवन यादव, ग्वालियर, श्रीमती ललिता पन्द्रे, सिवनी श्री मनीष पाठक, सतना, श्री शांतनु व्यास, भोपाल, श्री दीपक साकेत, रीवा, श्री प्रताप सिंह कनेश, अलीराजपुर, श्री प्रतीक वर्मा, गुना, श्री दीपक सिंह, सतना, कु.आरती ठाकुर, सागर, श्री कपिल जैन, ग्वालियर, श्रीमती शिल्पी झा, जबलपुर, श्रीमती गीता सेंगर, अशोकनगर, श्री सागर भंडारी, भोपाल, श्री विवेक कुमार शर्मा, ग्वालियर, कु.साधना त्रिपाठी, शहडोल, श्री हरीश इंगोले, जबलपुर तथा श्री अमोल कोगजे, इंदौर।    

Kolar News

Kolar News 9 September 2019

ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने राजगढ़ जिले की तहसील जीरापुर की ग्राम पंचायत झाड़मऊ में 'आपकी सरकार-आपके द्वार' कार्यक्रम में 191 आवेदन का मौके पर निराकरण किया।  उन्होंने कहा कि अब अधिकारी स्वयं गाँव में उपस्थित रहकर प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का समाधन करेंगे। इसके लिये ही 'आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम किये जा रहे हैं। कार्यक्रम में मंत्री श्री सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी और अधिकारियों को तुरंत निराकरण करने के निर्देश भी दिये। ग्रामीणों ने श्री सिंह को बिजली की समस्या बतायी, तो उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों को लोड बढ़ाने और अलग से ट्रान्सफार्मर लगाने के निर्देश दिये। ऊर्जा मंत्री ने बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिये ग्राम बटावदा तथा बालाहेड़ा में नये ट्रान्सफार्मर लगाने के निर्देश दिये। वृद्धावस्था और सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के आवेदनों का निराकरण भी किया गया।   

Kolar News

Kolar News 9 September 2019

प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत, राशन उपलब्ध कराने के निर्देश जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने भोपाल में लगातार जारी भारी वर्षा के बीच प्रभावित गरीब बस्तियों का सघन दौरा किया। श्री शर्मा ने जिला कलेक्टर श्री तरुण पिथोड़े को निर्देश दिये कि जल-भराव से प्रभावित परिवारों को राशन और राहत सामग्री तुरंत उपलब्ध कराई जाये। निचले क्षेत्र में बसे झुग्गीवासियों को मल्टी बिल्डिंग्स में शिफ्ट किया जाये। प्रभावित परिवारों का सर्वे कर उन्हें तत्काल राहत प्रदान करें। मंत्री श्री शर्मा ने पंचशील नगर, नया बसेरा, राजीव नगर तथा अन्य गरीब बस्तियों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा ने कलेक्टर और नगर निगम अमले को निर्देश दिये कि लगातार बारिश को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल-रूम को 24 घंटे चालू रखें। जल-भराव वाले क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखें। बाढ़ नियंत्रण दस्ता इन क्षेत्रों में मुस्तैदी से तैनात रहे। श्री शर्मा के साथ स्थानीय पार्षद और गणमान्य नागरिक भी जल-भराव से प्रभावित बस्तियों में पहुँचे और लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

Kolar News

Kolar News 9 September 2019

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी.  शर्मा आज उज्जैन विक्रम कीर्ति मंदिर मेँ अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के ब्राह्मण रत्न सम्मान समारोह मेँ शामिल हुए। विधायक श्री शरदेंदु  तिवारी और समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कुमारी  अवनी  शुक्ला  और कुमारी वेदिका जोशी  ने  आकर्षक  नृत्य  की  प्रस्तुति  दी 

Kolar News

Kolar News 9 September 2019

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की माताजी श्रीमती शारदा देवी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री कमल नाथ ने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्रीमती शारदा देवी सरल स्वभाव, आध्यात्मिक विचारों और संस्कारों वाली महिला थीं। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति देने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।  

Kolar News

Kolar News 9 September 2019

प्रतिवर्ष 40 हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी स्कूल में अपग्रेड करने का निर्णय  देश में इस वर्ष आदिम-जाति कल्याण विभाग द्वारा 23 कन्या छात्रावासों के लिये नये भवन निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। इनमें 15 सीनियर कन्या छात्रावास भवन और 8 महाविद्यालयीन छात्रावास भवन शामिल हैं। भवन निर्माण के लिये करीब 50 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं। प्रत्येक छात्रावास के नये भवन निर्माण के लिये 2 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इसी के साथ, विभाग ने प्रतिवर्ष 40 हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी स्कूल में अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। सीनियर कन्या छात्रावासों के नये भवन शहडोल, धार जिले में मनावर, मण्डला में नारायणगंज, श्योपुर में केसली, बड़वानी में सिलावद, सिवनी में खेड़ापुर, खण्डवा में जामनी गुर्जर, बालाघाट में मोहनपुर, शिवपुरी में खोद, जबलपुर में कोहल, झाबुआ में चेनपुरा, डिण्डोरी में राई, भोपाल में ईंटखेड़ी, देवास में उदय नगर और अनूपपुर जिले में चोलना में बनाये जायेंगे। महाविद्यालयीन कन्या छात्रावासों के नये भवन इंदौर जिले में छत्रीबाग, सिवनी में लखनादौन, छिन्दवाड़ा में अमरवाड़ा, खरगोन में बड़वाह, बड़वानी में राजपुर, डिण्डोरी में समनापुर, बालाघाट में वारासिवनी और अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ में बनाये जायेंगे।

Kolar News

Kolar News 7 September 2019

शिक्षक देते हैं विद्यार्थियों और समाज को नई दिशा : राज्यपाल श्री टंडन राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने कहा है कि शिक्षक समाज को दिशा प्रदान करते हैं। भावी पीढ़ी के दार्शनिक, गणितज्ञ और वैज्ञानिकों का निर्माण करते हैं। शिक्षक जो करते हैं, वह कोई दूसरे व्यक्ति नहीं कर सकते। इसलिए शिक्षक सम्मानीय हैं। श्री टंडन आज यहां प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने इंसपायर अवार्ड वर्ष 2018-19 विजेता शासकीय कन्या माध्यमिक शाला आश्रम, सामर बोह विकासखण्ड बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा की छात्रा कुमारी सुलोचना को पुरस्कृत किया। इस छात्रा द्वारा निर्मित आटोमेटिक टायलेट क्लिनिंग मशीन का मॉडल देश में प्रथम रहा। राज्यपाल ने समारोह की स्मारिका का विमोचन भी किया। राज्यपाल श्री टंडन ने कहा कि गुरू के बिना ज्ञान और मार्गदर्शन संभव नहीं है। नये भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश चांद पर पहुंच रहा है। प्रगति के नये कार्य और नवाचारों से देश की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनी है। यह हमारे शिक्षकों के प्रयासों का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षक सम्मानीय हैं। उनका मान और स्वाभिमान बनाये रखना समाज की जिम्मेदारी है। श्री टंडन ने महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देश के राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के पदों को सुशोभित किया। शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ही उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। राज्यपाल ने शिक्षकों के प्रति आदरभाव अभिव्यक्त करते हुए उन्हें राजभवन में स्वागत के लिये आमंत्रित किया। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि शिक्षकों का मनोबल और मान बढ़ाने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। नगरीय निकाय, जनपद पंचायत, जिला पंचायत में लगभग एक लाख 76 हजार शिक्षकों को अन्य शिक्षकों की तरह वेतन, अवकाश आदि की सुविधा प्रदान की गई है। स्थानांतरण नीति में बदलाव कर दिव्यांगजन, पति-पत्नि, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को उनकी पसंद के स्थान पर स्थांतरित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया है। उन्होंने शिक्षकों को अन्य देशों की शिक्षा-पद्धति और नवाचारों को जानने-समझने के लिये विदेश भेजने की बात भी कही, जिससे प्रदेश में शैक्षणिक परिदृश्य और अधिक बेहतर हो सके। राज्यपाल श्री टंडन ने राष्ट्रपति पुरस्कार वर्ष 2018-19 से सम्मानित डा. श्रीमती उषा खरे को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 38 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने भी सम्बोधित किया। राजभवन में पुरस्कृत शिक्ष‍क सम्मानित राज्यपाल श्री टंडन ने राजभवन में सम्मानित शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान वर्षों पहले से पेपरलेस था। श्रुति और स्मृति की परंपरा ने हजारों वर्ष पुराने ज्ञान को संरक्षित किया है। उन्होंने कहा कि हमारा देश सत्ता प्रधान नहीं, शिक्षा प्रधान था। नालंदा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय से बड़ा पुस्तकालय आज भी दुनिया में नहीं है। आज के ज्ञान-विज्ञान की प्रगति और उपलब्धियों का आधार भारतीय शोध और अविष्कार है। उन्होंने शिक्षकों का आव्हान किया कि वे आधुनिक ज्ञान और विज्ञान के शिक्षण कार्य को देश की प्राचीन ज्ञान परंपरा के साथ जोड़ने का प्रयास करें।

Kolar News

Kolar News 7 September 2019

रीवा जिले को ''बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'' योजना में जन्म के समय बाल लिंगानुपात में लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। केन्द्रीय महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबीन ईरानी ने आज नई दिल्ली में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाण्डे को यह पुरस्कार प्रदान किया। रीवा जिले को देश के 10 चुने हुए ‍जिलों में शामिल किया गया है। पहले प्रदेश को ''बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'' योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तत्कालीन केन्द्रीय महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका गाँधी ने विगत जनवरी माह में नई दिल्ली में पुरस्कृत किया था। योजना में रीवा जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम किये गये। जिले में कम लिंगानुपात वाले गाँवों को चुन कर वहाँ पर हर घर दस्तक, शक्ति चौपाल, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो आदि किये गये। साथ ही ऐसे परिवारों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त केवल बेटियाँ हैं। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए कार्यशाला, जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला, रंगोली प्रतियोगिता की गई। आँगनवाड़ी केन्द्रों में जन्मोत्सव एवं बिटियाँ उत्सव मनाने गये। महिला-बाल विकास विभाग द्वारा जिला और परियोजना स्तर पर विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यशाला की गई। अस्पतालों में नवजात बालिकाओं और उनके परिजनों का स्वागत किया गया। योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चुने गये जिलों में प्रदेश के 6 जिले रीवा, भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया और टीकमगढ़ शामिल है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार रीवा जिले में जन्म के समय बाल लिंगानुपात 885 था। जिले को अप्रैल 2016 में जब योजना में शामिल किया गया था तब बाल लिंगानुपात 919 था। वर्ष 2018-19 में यह बढ़कर 934 हो गया है।  

Kolar News

Kolar News 7 September 2019

विद्यार्थियों के भविष्य की नींव हैं शिक्षक - मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य की नींव हैं। नींव अगर मजबूत होगी, तो निश्चित ही विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल होगा, देश मजबूत होगा। मुख्यमंत्री समन्वय भवन में मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय आभार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शिक्षक कांग्रेस के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है। विद्यार्थियों की सोच भी बदली है। शिक्षा प्राप्त करने के तरीके भी बदले हैं। नई तकनीक और नए संसाधनों के साथ हम किस तरह अपनी युवा पीढ़ी को बेहतर शिक्षा दे पाएँ, यह एक बड़ी चुनौती शिक्षकों के सामने है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज युवा पीढ़ी को संस्कृति, सभ्यता और संस्कार से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ परंपराओं और परिवार का सम्मान करने की सींख दें। शिक्षा को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित न रखें। श्री कमल नाथ ने कहा कि अगर शिक्षा व्यवस्था कमजोर होगी, तो देश के बेहतर भविष्य का निर्माण नहीं हो पायेगा। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग में भटकाव को रोकना होगा, उन्हें सही दिशा और दृष्टि देना होगी। रचनात्मक सोच पैदा करने वाली शिक्षा प्रणाली विकसित करना होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा में वह ताकत होना चाहिए, जो भावी पीढ़ी को देश की महानता, विशेषता और अनेकता में एकता के महत्व को आत्मसात करवाए। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार वचन-पत्र में उनसे किये वादे पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि मैं घोषणा नहीं करता, काम करके दिखाता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश की बदहाल स्थिति और अर्थ-व्यवस्था को सुधारने की है। हम प्राथमिकता के साथ इस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार किया है। इसमें स्कूल, शिक्षक, बच्चे और अभिभावकों को जोड़कर दायित्वपूर्ण शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। एनसीईआरटी की किताबों को स्कूलों में पढ़ाना शुरू किया गया है। शिक्षकों की दक्षता वृद्धि के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पाँचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पुन: प्रारंभ की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि पाठ्यक्रम ऐसे बनाएँ, जो विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दे सकें। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में शामिल विषयों की निरंतर समीक्षा होना चाहिए। पूर्व सांसद श्री रामेश्वर नीखरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसी सिलावट, जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा और गृह मंत्री श्री बाला बच्चन भी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 7 September 2019

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा आज बाणगंगा क्षेत्र के प्रियंका  प्रायमरी स्कूल के शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री शर्मा ने स्कूल की ओर से शिक्षकों को सम्मानित किया।  कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।  

Kolar News

Kolar News 6 September 2019

अनुसूचित जाति आयोग केन्द्र सरकार को रिपोर्ट के साथ योजनाएँ भी सुझाए मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि केन्द्रीय अनुसूचित जाति आयोग योजनाओं के क्रियान्वयन की राज्यवार समीक्षा रिपोर्ट के साथ ही अपने अध्ययन के आधार पर ऐसी योजनाएँ भी बनाकर केन्द्र सरकार को दें, जो इन वर्गों का सर्वांगीण विकास प्रभावी ढंग से कर सकें और व्यवहारिक भी हों। श्री कमल नाथ आज मंत्रालय में केन्द्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निरोधक अधिनियम सख्ती से लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वचन-पत्र के अनुसार राज्य सरकार अनुसूचित वर्ग की जनसंख्या के आधार पर बजट निर्धारित करने और राशि वास्तविक रूप से खर्च हो, इसके लिए शीघ्र कानून बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि आयोग अपने मैदानी अनुभव के साथ जो योजनाएँ बनाएगा, वह अधिक प्रभावी होंगी। श्री नाथ ने कहा कि योजनाओं की समीक्षा करने के साथ यह भी देखें कि जो योजनाएँ चल रही हैं, उनके क्रियान्वयन में क्या खामियाँ हैं। श्री नाथ ने कहा कि आयोग इसका परीक्षण कर केंद्र सरकार को उचित सुझाव भी दें ताकि क्रियान्वयन के स्तर पर प्रभावी व्यवस्था बनाई जा सके। आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कथेरिया ने अनुसूचित जाति वर्ग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में सुझाव दिए। उन्होंने स्टार्टअप योजनाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष डॉक्टर एल. मुरूगन, सदस्य श्री के.आर. रामलू, डॉ. योगेन्द्र पासवान, सुश्री स्वराज विद्वान और आयोग के सदस्य सचिव श्री प्रीतम सिंह उपस्थित थे। बैठक में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री लखन घनघोरिया, मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती एवं प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति श्री विनोद कुमार उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 6 September 2019

सरदार सरोवर जलाशय में जल भराव समय-सारणी का पालन कराने गुजरात सरकार को निर्देशित करे केन्द्र मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने केन्द्र सरकार से सरदार सरोवर जलाशय में जल भराव के संबंध में तय की गई समय-सारणी का पालन करने के लिए गुजरात सरकार को निर्देशित करने का आग्रह किया है। श्री कमल नाथ ने केन्द्रीय मंत्री जल शक्ति, जल संसाधन श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की बैठक तत्काल बुलाने का आग्रह किया है जिससे इस मुद्दे पर जल्द से जल्द चर्चा हो सके। उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश के लिए यह विषय अत्यधिक महत्व रखता है क्योंकि सरदार सरोवर परियोजना के प्रभावित क्षेत्र में बड़ी संख्या में राहत और पुनर्वास के काम चल रहे है।  मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि तयशुदा समय-सारणी के अनुसार 31 अगस्त 2019 तक सरदार सरोवर जलाशय को 134 मीटर की ऊँचाई तक भरा जाना था। सितम्बर माह के दौरान जलाशय को सिर्फ 135 मीटर तक भरा जाना था और 15 अक्टूबर 2019 तक जलाशय को 138.68 मीटर के अंतिम स्तर भरा जाना था।  मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि हालांकि 4 सितम्बर 2019 को दोपहर 12 बजे तक जलाशय 135.47 मीटर तक भर चुका था। इससे स्पष्ट है कि नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई गई समय-सारणी का उल्लघंन हुआ है जो प्राधिकरण ने दिनांक 10 मई 2019 को जारी की थी। उन्होंने कहा कि यह भी स्पष्ट नहीं है कि बांध सुरक्षा के मान्य उपायों को अपनाया गया है या नहीं। नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाना समझ से परे है। नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण द्वारा इस संबंध में स्वत: कार्रवाई की जाना अपेक्षित है। श्री कमल नाथ ने कहा कि सरदार सरोवर परियोजना में जल भराव को समय-सारणी अनुसार नियंत्रित किया जाना अपेक्षित है जैसा कि इस पर सहमति हुई थी। इसी बीच गुजरात सरकार को तयशुदा समय-सारणी का पालन करने के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए जैसा कि नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण के 10 मई 2019 के पत्र में उल्लेख किया गया है।   

Kolar News

Kolar News 6 September 2019

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। शिक्षक समुदाय की साधना को नमन् करते हुए उन्होंने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन का विन्रम स्मरण किया है। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि समाज की नींव मजबूत करने में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। शिक्षकों की गरिमा के अनुरूप उनके हितों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री कमल नाथ ने कहा कि शिक्षकों के योगदान के बिना यह कार्य सार्थक नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों में जो शिक्षक अपना कर्त्तव्य निभा रहे हैं, उनका समर्पण अतुल्य है।

Kolar News

Kolar News 4 September 2019

ऑपरेशन से प्रभावित नेत्र रोगियों को आजीवन मिलेगा नि:शुल्क उपचार लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज इंदौर में चोइथराम अस्पताल पहुँचकर उपचार प्राप्त कर रहे नेत्र मरीजों से उनका हाल-चाल जाना। डॉक्टर्स ने बताया कि आठ मरीजों की आँखों की रोशनी अब सामान्य हो रही है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इंदौर नेत्रालय में जिन लोगों की आँखों की रोशनी प्रभावित हुई थी, उन्हें आजीवन निःशुल्क चिकित्सा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने चैन्नई से इलाज कराकर लौटे मरीज़ों का हालचाल भी जाना। आज धार ज़िले के नेत्र रोगियों को परीक्षण के लिये बुलाया गया था। श्री सिलावट ने धार कलेक्टर से टेलीफोन पर चर्चा कर निर्देश दिये कि सभी मरीज़ों के परिजनों को उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार बीपीएल कार्ड और आवासीय पट्टा सुविधा दी जाए। इन परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाना भी सुनिश्चित करें।  

Kolar News

Kolar News 4 September 2019

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने कहा है कि पंचायत राज संस्थाओं को अधिकार सम्पन्न बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पंचायतें, लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्रथम सीढ़ी है। उन्होंने मंत्रालय में राज्य शासन के प्रति आभार ज्ञापित करने आये पंचायत राज प्रतिनिधियों से चर्चा में यह बात कही। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि राज्य सरकार ने सर्वप्रथम पंचायत राज प्रतिनिधियों के स्व-विवेकाधीन कोटे में बढ़ोत्तरी की है। उन्होंने बताया कि काफी समय से लंबित पंचायतों के परिसीमन की कार्रवाई भी तेजी से की जा रही है। प्रतिनिधि-मंडल में जिला पंचायत भोपाल अध्यक्ष श्री मनमोहन नागर, जिला पंचायत सीहोर अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला मराठा, जिला पंचायत पन्ना अध्यक्ष श्री रवि राज यादव सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे।  

Kolar News

Kolar News 4 September 2019

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरुकता फैलाने का कार्य सराहनीय : मंत्री श्री शर्मा जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा आज रविन्द्र भवन में पर्यावरण निवारण युवक संगठन द्वारा आयोजित ‘एक सुरीला सफर’ कार्यक्रम में शामिल हुएl मंत्री श्री शर्मा ने समारोह मेँ युवाओं को संबोधित करते हुए कहा पर्यावरण सरंक्षण बहुत ज़रूरी हैl  उन्होने कहा कि युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरुकता फैलाने का कार्य सराहनीय है। इस अवसर मंत्री श्री शर्मा ने युवाओं को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिये अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लेने को कहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कलाप्रेमी और दर्शक मौजूद रहे।

Kolar News

Kolar News 4 September 2019

खेल कोटे से नौकरी देने की कार्यवाही जल्दी शुरू की जाएगी जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज यहाँ  मेजर ध्यानचंद स्टेडियम मेँ 65वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। श्री शर्मा ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त कियाl  मंत्री श्री शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के स्कूलों से आये 1600  से अधिक बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों से कहा कि खेल का  शारीरिक और मानसिक विकास मेँ बड़ा योगदान हैl  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों मेँ खेल कोटे से खिलाड़ियों को नौकरी देने की कई वर्षों से रुकी कार्रवाई को जल्दी शुरू की जाएगी। भोपाल मेँ खिलाड़ियों को ठहरने के लिये स्पोर्टस काम्प्लेक्स का निर्माण करवाया जाएगा। श्री शर्मा ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि खेलों के आयोजन की व्यवस्थाओं मेँ किसी प्रकार की कोई कमी नहीँ रहनी चाहिएl  पार्षद श्री योगेन्द्र सिंह चौहान गुड्डू , श्री नसीम खान, आयोजन समिति के पदाधिकारी और खेल टीमों के मैनेजर मौज़ूद थे l

Kolar News

Kolar News 4 September 2019

ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह 4 सितम्बर को झाबुआ में विद्युत उपभोक्तओं की समस्याओं के निराकरण के लिये आयोजित शिविर में शामिल होंगे। श्री सिंह झाबुआ जिले के विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों की बैठक लेने के बाद कम्पनी में कार्यरत नियमित, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।  

Kolar News

Kolar News 3 September 2019

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने शांति कुंज हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में संचालित स्वावलम्बन केन्द्रों का अवलोकन किया। श्री पांसे ने वहाँ गौ-शाला प्रबंधन देखा और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मंत्री श्री पांसे ने विश्वविद्यालय के संचालक श्री चिन्मय पण्डया से भेंट की। उन्होंने प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर स्वावलम्बन केन्द्र विकसित करने पर चर्चा की। श्री पांसे ने विश्वविद्यालय में टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली।  

Kolar News

Kolar News 3 September 2019

तंवर समाज के विकास में हम देंगे साथ : मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह बाबा रामदेव के जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित हुए मंत्री द्वय  जनसम्पर्क, विधि-विधायी, ससंदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा तथा नगरीय विकास एवं आवास तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह आज राजगढ़ में बाबा रामदेव जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित हुए। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि तंवर समाज स्वाभिमानी समाज है। समाज अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। राज्य शासन ने पिछड़ा वर्ग के लिये 27 प्रतिशत आरक्षण दिया हैं। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के मूल स्थान की यात्रा के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 05 सितम्बर को तीर्थ यात्रा ट्रेन भेजी जा रही है, जिसमें बुजुर्ग निःशुल्क यात्रा करें। उन्होंने कहा कि समाज बाबा रामदेव के इतिहास पर आधारित सामग्री को संकलित कर उपलब्ध करायें, जिसे जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने में मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा मार्ग की तर्ज पर बाबा रामदेव जन्मस्थान यात्रा मार्ग पर यात्री निवास बनवाये जा सकते हैं। नगरीय विकास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने कहा कि तंवर समाज संगठित होकर विकास करें। हम आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जिले के कालीपीठ में गौ-शाला खोली गई है। उन्होंने कहा कि राजगढ़ जिले में सोयाबीन, मक्का की खराब फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। तंवर समाज के पिछड़ा वर्ग छात्रावास के लिये प्रयास करेंगे। बाबा रामदेव यात्रा मार्ग में सामुदायिक भवन बनवाने का भी प्रयास किया जाएगा। मंत्री द्वय ने बाबा रामदेव के भण्डारे की प्रसादी भी ग्रहण की। संचालन विधायक श्री बापू सिंह तंवर ने किया। ग्राम खजुरिया जोड़ में यात्री प्रतीक्षालय का भूमि-पूजन मंत्री द्वय ने ब्यावरा तहसील के ग्राम खजुरिया जोड़, नरसिंहगढ़ रोड पर यात्री प्रतीक्षालय एवं तोरण द्वार का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को नया सवेरा योजना में 02-02 लाख की राशि के चेक वितरित किये गये। मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने कहा कि प्रतीक्षालय का शिलान्यास ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाने का एक प्रयास है।   मंत्री द्वय ने बाबा रामदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित जन-समुदाय को सम्बोधित किया। विधायक श्री गोवर्धन दांगी, श्री बापू सिंह तंवर, सांसद श्री रोडमल नागर, पूर्व सांसद श्री नारायण सिंह आमलाबे, पूर्व विधायक श्री रघुनदंन शर्मा, अमर सिंह यादव, श्री रामचन्द्र दांगी, तंवर समाज अध्यक्ष श्री तखत सिंह, श्रीमती मोना सुस्तानी सहित बड़ी संख्या में तंवर समाज बन्धु उपस्थित रहे।

Kolar News

Kolar News 3 September 2019

राष्ट्रीय पोषण अभियान में सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। ग्वालियर व्यापार मेले के फेसिलिटेशन सेंटर में 04 सितम्बर को सुबह 11 बजे राज्य स्तरीय पोषण माह का शुभारंभ होगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। संस्कृति एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Kolar News

Kolar News 3 September 2019

सुश्री पाटकर प्रभावितों के मुद्दों के निराकरण में सरकार का सहयोग करें म.प्र. सरकार सरदार सरोवर परियोजना के डूब प्रभावितों के पूर्ण पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आज जारी वक्तव्य में नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता सुश्री मेधा पाटकर को सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों के पुनर्वास, पुनर्वास कार्यक्रमों में जन-सहभागिता को सुनिश्चित करने, विभिन्न न्यायालयों में लंबित विधिक मुद्दों और पुनर्वास संबंधी कार्यों में गुजरात सरकार से राशि प्राप्त करने संबंधी मुद्दों पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा की गई कार्यवाही से अवगत कराते हुए अपना अनशन समाप्त करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि सुश्री पाटकर अनशन को समाप्त कर डूब प्रभावितों के मुद्दों के निराकरण में राज्य सरकार का सहयोग करे। श्री कमल नाथ ने कहा कि राज्य सरकार का पूरा प्रयास होगा कि बांध के गेट खोले जाये एवं पूर्ण जल-स्तर तक भराव वर्तमान में स्थगित रखा जाये। मुख्यमंत्री ने सुश्री पाटकर और नर्मदा बचाओ आंदोलन के सभी साथियों को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार डूब प्रभावितों के पूर्ण पुनर्वास के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि डूब प्रभावितों के सभी दावों और मुद्दों का सम्पूर्ण निराकरण नर्मदा घाटी के गाँव-गाँव में शिविर लगाकर किया जायेगा। म.प्र. के विरोध से 30 से.मी. प्रतिदिन जल भराव की गुजरात की मांग नही हुई मान्य श्री कमल नाथ ने वक्तव्य में जानकारी दी है कि 16 अगस्त 2018 को गुजरात की मांग पर हुई जलाशय नियमन समिति की बैठक में गुजरात सरकार द्वारा प्रतिदिन 30 से.मी. की बड़ी हुई दर से जल भराव की अनुमति देने की मांग राज्य शासन के सशक्त बिरोध के कारण ही मान्य नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यह मध्यप्रदेश के हितों के संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा है कि सरदार सरोवर एक अंतर्राज्यीय परियोजना है, जिसमें गुराजत, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं मध्यप्रदेश सहभागी है। अत: किसी एक राज्य द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता है। पुनर्वास कार्य, नर्मदा वाटर डिस्प्यूट ट्रिब्यूनल अवार्ड, राज्य की पुनर्वास नीति एवं उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के परिपालन में किये जा रहे हैं। राज्य में विस्थापितों के पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं का निराकरण उच्च न्यायालय के 5 सेवानिवृत्त न्यायधीश द्वारा शिकायत निवारण प्राधिकरण के जरिये किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा विस्थापितों से निरन्तर संवाद मुख्यमंत्री के अनुसार एक कल्याणकारी राज्य सरकार होने से नर्मदा बचाओ आंदोलन और विस्थापितों से निरन्तर संवाद किया जा रहा है, जिससे विस्थापितों की पीड़ा को समझकर उनका सार्थक निराकरण कराया जा सके। वर्तमान सरकार ने पुनर्वास कार्यों में विस्थापितों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये प्रत्येक डूब ग्राम स्तरीय एवं जिला स्तरीय पुनर्वास समिति गठित की है। इन समितियों में जन-प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विस्थापित शामिल किये गये हैं। पूर्व में अपात्र घोषित विस्थापितों का पुन: सर्वे कर पुनर्वास संबंधी लाभ देंगे श्री कमल नाथ के वक्तव्य के अनुसार वर्तमान सरकार द्वारा पूर्व में अपात्र घाषित किये गये परिवारों के प्रकरणों को पुन: सर्वे करवाकर उनका पुनर्वास संबंधी लाभ दिये जाने के निर्देश कलेक्टरों को दिये गये हैं1 वर्तमान सरकार द्वारा 115 नये परिवारों को रूपये 60 लाख हेतु पात्र माना गया है एवं गुजरात शासन से राशि की मांग की गई है। गुजरात शासन से राशि अभी तक अप्राप्त है। वर्तमान सरकार द्वारा मानसून 2019 में व्यापक स्तर पर डूब से बचाव और राहत की व्यवस्था की गई है। इनमें ग्राम स्तरीय दल गठन, बोट, नाव, वाहन, भोजन तथा अस्थाई आवास व्यवस्था की गई है, जिससे कि डूब क्षेत्र रिक्त कर रहे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण वर्तमान में निष्पक्ष नही   श्री कमल नाथ ने कहा है कि सरदार सरोवर बांध में जल भराव किये जाने का कार्यक्रम और निर्णय नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण द्वारा तैयार किया जाता है। यह प्राधिकरण वर्तमान में निष्पक्ष रूप से कार्य नहीं कर रहा है। मध्यप्रदेश शासन स्वयं ही इस वर्ष जल भराव का विरोध कर रहा है जिसके लिये मुख्‍य सचिव ने इसी वर्ष 27 मई को प्राधिकरण से जल भराव कार्यक्रम के पुनरीक्षण की मांग पर चर्चा हेतु प्राधिकरण की बैठक बुलाने का अनुरोध किया था। प्राधिकरण ने इस अनुरोध को गंभीरता से नहीं लिया और 21 अगस्त को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की बैठक रखी और फिर उसे 20 अगस्त को स्वयं ही निरस्त कर दिया। इसके बाद अपर मुख्य सचिव, नर्मदा घाटी विकास विभाग ने भी अध्यक्ष, नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण से नई दिल्ली जाकर इस संबंध में चर्चा की। इस चर्चा में भी वर्तमान में बांध में जल भराव नहीं किये जाने का अनुरोध किया गया है।

Kolar News

Kolar News 3 September 2019

मरघटिया महावीर मंदिर शाहजहांनाबाद के महंत श्री शंकरदास के देहावसान पर जनसम्पर्क, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने श्रद्धांजलि दी। मंत्री श्री शर्मा ने महंत के समाज को दिये योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि सन्मार्ग पर चलने की उनकी सीख हमें सदैव सदाचरण की प्रेरणा देती रहेंगी।

Kolar News

Kolar News 3 September 2019

मंत्री श्री शर्मा नया सवेरा बस्ती में नागरिकों से हुए रू-ब-रू विधि-विधायी कार्य, जनसम्पर्क, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने सोमवार शाम नया सवेरा बस्ती का दौरा किया। बस्ती में मंत्री श्री शर्मा नागरिकों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने स्थानीय समस्याएँ सुनी और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये। मंत्री श्री शर्मा ने विधायक निधि से नया सवेरा बस्ती में शेड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर आयुक्त नगर निगम श्री मयंक वर्मा को शेड का कार्य जल्दी शुरू करने को कहा। मंत्री श्री शर्मा के साथ पार्षद श्री योगेन्द्र सिंह चौहान, पार्षद श्री मोनू सक्सेना, श्री अनस पठान और श्री शोएब खान भी थे।    

Kolar News

Kolar News 3 September 2019

विधि-विधायी कार्य, जनसम्पर्क, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा गणेश उत्सव के पहले दिन जवाहर चौक पंडाल की संझा आरती में शामिल हुए। पंडाल युवा उत्सव समिति द्वारा बनाया गया है। मंत्री श्री शर्मा के साथ पार्षद श्री योगेन्द्र सिंह चौहान गुड्डू ने भी भगवान गणपति की आरती की

Kolar News

Kolar News 3 September 2019

73 वीं ग्लेनमार्क सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप 2019 का शुभारंभ अवसर पर किया उत्साहवर्धन   स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 73 वीं ग्लेनमार्क सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप 2019 के शुभारंभ अवसर पर आज जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने बधाई देते हुये  कहा कि खिलाड़ी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे। उन्होंने तैराकों का खूब उत्साहवर्धन किया।

Kolar News

Kolar News 1 September 2019

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री शशीन्द्र जलधारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक-संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की हैा

Kolar News

Kolar News 1 September 2019

"आपकी सरकार-आपके द्वार" अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में मंत्री श्री शर्मा जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज बिजली विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विच्छेदित बिजली कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से जोड़ना सुनिश्चित करें जिससे की जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। वे सूरज नगर (वार्ड क्रमांक 26) में 'आपकी सरकार-आपके द्वार' योजना के अंतर्गत आयोजित लोक कल्याण एवं जन समस्या निवारण शिविर में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता को रोजगार उपलब्ध कराना कमलनाथ सरकार की पहली प्राथमिकता है। शिविर में 49 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से सात शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। शेष 42 शिकायतें निराकृत किये जाने हेतु समय सीमा तय की गई।  मंत्री श्री शर्मा ने कमलनाथ सरकार द्वारा आम जनता को बगैर किसी भेदभाव के 100 यूनिट तक की बिजली मात्र 100 रुपये में दिये जाने के निर्णय और आदेश से अवगत कराया। उन्होंने जनता से अपेक्षा की कि बिजली का उपयोग समझदारी से करें ताकि योजना का पूरा-पूरा लाभ उन्हें मिल सके। श्री शर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को विच्छेदित किये गये बिजली कनेक्शनों को तत्काल जोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने सूरज नगर क्षेत्र के निवासियों को अवगत कराया कि शीघ्र ही क्षेत्र में साइंस सिटी और इंटरनेशनल स्टेडियमों के निर्माण संबंधी कार्यों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जायेगा। इनके निर्माण के दौरान और बाद में भी कमलनाथ सरकार के द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार स्थानीय लोगों के रोजगार उपलब्ध कराने में प्राथमिकता दी जायेगी। विधायक निधि से वार्ड क्रमांक 26 को विकासशील बनाया जायेगा  मंत्री श्री शर्मा ने वार्ड क्रमांक 26 में अधोसंरचनात्मक विकास के साथ ही जनता की समस्याओं के निराकण के लिये विधायक निधी की अधिकतम राशि क्षेत्र में व्यय करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड 26 के विकास के लिये आपके साथ हर समय मदद के लिये तैयार हूँ।    ऋण पुस्तिकायें, लाड़ली लक्ष्मी के प्रमाण पत्र और पात्रता पर्चियां वितरित  जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने शिविर में बरखेड़ी खुर्द एवं बरखेड़ी कला के किसानों को ऋण-पुस्तिकायें वितरित की। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र और खाद्य विभाग के अंतर्गत परिवारों को खाद्यान की पात्रता-पर्चियां भी वितरित की। प्रत्येक स्टॉल पर मंत्री श्री शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली  मंत्री श्री शर्मा ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों पर जाकर अधिकारियों से पूछताछ की कि वे किस प्रकार से जनता की शिकायतों का निराकण कर रहे हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाले आवेदनों की समुचित पूर्तियां करवाने की अधिकारी स्वयं पहल करें। ताकि जनता की समस्या का निराकरण और मांगों को पूरा किया जा सकें। मंत्री श्री शर्मा ने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगे हर हाल में पूरी की जायेंगी। शिविर में पार्षद श्री योगेन्द्र सिंह चौहान, श्री मोनू सक्सेना, श्री मती संतोष कसाना, नगर निगम के पूर्व सभापति श्री कैलाश मिश्रा, श्री अभिषेक शर्मा, एसडीएम टीटी नगर श्री संतोष शुक्ला, नगर निगम अपर आयुक्त श्री मयंक वर्मा एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और नागरिक गण मौजूद थे। डॉक्टर नियमित रूप से डिस्पेंसरी में बैठे : सिविल डिस्पेंसरी सूरज नगर का अवलोकन किया    जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने सूरज नगर स्थित सिविल डिस्पेंसरी का अवलोकन किया। उन्होंने डिस्पेंसरी में मौजूद दवाईयों और इंजेक्शन के स्टॉक संबंधी जानकारियों की पड़ताल की। श्री शर्मा ने डिस्पेंसरी की चिकित्सा अधिकारी को तत्परतापूर्वक अपने कर्तव्य निर्वहन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिये वे स्वयं परिवार एवं लोकस्वास्थ्य कल्याण मंत्री श्री सिलावट से चर्चा करेंगे।

Kolar News

Kolar News 1 September 2019

  वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज सीहोर जिले के डोबी गाँव में सघन वृक्षारोपण का शुभारंभ किया। इस मौके पर जन-प्रतिनिधियों और गाँव के स्थानीय निवासियों ने मिलकर सौ से अधिक पौधे लगाये। मंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणों को जागरुक करते हुए कहा कि वृक्ष हमें प्राण वायु के साथ फल, छाया और लकड़ियाँ देते हैं।   मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि  हम सबको मिलकर वृक्षों को बचाना है जिससे मौसम के अनुसार अच्छी बारिश हो और खेतों में फसलें लहलहाती रहें। उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है। यदि वृक्ष नहीं होंगे तो हमें आक्सीजन नहीं मिलेगा। हम सबको अधिक से अधिक वृक्षों को लगाने और उनके संरक्षण को लेकर संकल्पित होना पड़ेगा। तभी हमारी आने वाली पीढ़ी जीवित, स्वस्थ और सुखी रह सकेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में गाँव के रहवासी मौजूद रहे।

Kolar News

Kolar News 1 September 2019

            शिक्षक राष्ट्र के निर्माता : मंत्री श्री शर्मा  होशंगाबाद रोड स्थित ज्ञान विज्ञान भवन में रोज मैरी स्कूल द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज शिक्षकों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। शिक्षकों द्वारा दिये गये ज्ञान से ही छात्र का भविष्य उज्जवल बनता है।    

Kolar News

Kolar News 1 September 2019

पंचायत सचिव को किया  निलंबित पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने आज इंदौर जिले की देपालपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत माचल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की शिकायत और पंचायत भवन में व्याप्त गंदगी पर सचिव को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में जनता की सरकार है। ग्रामीण विकास की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र व्यक्तियों को मिलना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों ने पंचायत में विकलांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नामांतरण के प्रकरण लंबित होने तथा शौचालयों का निर्माण न कराने की शिकायत पंचायत मंत्री से की। मंत्री श्री पटेल ने पंचायत सचिव श्री भगवान सिंह चौधरी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिये। उन्होंने पंचायत भवन परिसर में पेवर-व्लाक बिछाने तथा नवीन भवन में ग्राम पंचायत कार्यालय स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिये।  पंचायत मंत्री श्री पटेल ने आँगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया और बच्चों को दी जा रहीं सुविधाओं की जानकारी ली।

Kolar News

Kolar News 31 August 2019

ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने झाबुआ जिले के विकासखण्ड रामा के ग्राम रोटला में 5 करोड़ 71 लाख रूपये की लागत से बनाए गये, कन्या शिक्षा परिसर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री कांतिलाल भूरिया, क्षेत्रीय विधायक श्री वाल सिंह मेडा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति राजेश डामोर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 31 August 2019

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील ने मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में ऑनलाइन शिकायत एवं सहायता पोर्टल का शुभारंभ किया। श्री अकील ने इस मौके पर कहा कि बोर्ड का यह पोर्टल वक्फ से संबंधित समस्याओं के निराकरण में अह्म भूमिका अदा करेगा। श्री अकील ने कहा कि इस सुविधा से वक्फ से संबंधित समस्याओं का समाधान तेज गति से हो सकेगा। इससे बोर्ड के प्रति आमजन का भरोसा भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह शुरूआत है। पोर्टल में जरूरत के हिसाब से आवश्यक सुधार एवं विस्तार किया जायेगा। श्री अकील ने कहा कि प्रति माह शिकायतों के निराकरण की समीक्षा भी की जायेगी।   बताया गया कि आमजन और हितग्राहियों की शिकायतों के निराकरण के लिये ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन शिकायत दर्ज करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इससे आम नागरिक अपनी शिकायत ऑनलाइन पोर्टल से अपने स्थान से ही दर्ज करा सकेंगे और शिकायत की प्रगति रिपोर्ट को भी देख सकेंगे। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यालय प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है। यहाँ प्रदेश के सभी जिलों के वक्फ से संबंधित पदाधिकारी एवं आमजन को छोटी-छोटी समस्या लेकर आना पड़ता था। इसकी वजह से समय के साथ ही माली नुकसान होता था। इसके मद्देनजर बोर्ड के जरिये वक्फ से ताल्लुक रखने वालों की छोटी-बड़ी शिकायतों के हल के लिये ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन शिकायत और सहायता केन्द्र की स्थापना की गई है। इसका मकसद न सिर्फ वक्फ से ताल्लुक रखने वालों की परेशानियों को दूर करना है बल्कि वक्फ बोर्ड के मुलाजमान की जिम्मेदारी भी तय करना है। मंत्री श्री अकील ने शुरूआत में बोर्ड कार्यालय में हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने पोर्टल पर क्लिक कर शुभारंभ किया। इस मौके पर शहर काजी श्री सैयद मुश्ताक अली, नायब काजी श्री बाबर हुसैन, नायब मुफ्ती श्री रईस अहमद कासमी, काजी श्री जसीम दाद, श्री हाफिज सिराजुल हसन मुजिददी, बोर्ड के प्रशासक श्री निसार अहमद, सीईओ श्री मोहम्मद अहमद खान, मसाजिद कमेटी के अध्यक्ष श्री अब्दुल हफीज और सचिव श्री मोहम्मद सलमान, श्री शाहनवाज हुसैन, मसाजिद कमेटी और राज्य हज कमेटी के सदस्य श्री आमिर अकील सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।    

Kolar News

Kolar News 31 August 2019

ऊर्जा मंत्री एवं जबलपुर जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने जबलपुर जिले के ग्राम लम्हेटाघाट में हुए कार्यक्रम में विद्युत उपकेन्द्र घाट पिपरिया, तेवर और लम्हेटाघाट का लोकार्पण किया। श्री सिंह ने कहा कि अब इनके आस-पास के करीब 24 गांवों में गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी। ऊर्जा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि विद्युत उत्पादन और वितरण के क्षेत्र में प्रदेश को नम्बर एक का राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के लिए बिजली की आपूर्ति सरकार की पहली प्राथमिकता है। श्री सिंह ने कहा कि किसानों को सस्ती दर पर बिजली दी जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि बिजली की लगातार बढ़ती माँग को पूरा करना, उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध करवाना और बिजली कंपनियों का घाटा कम करना बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि इस चुनौती का सामना करने के लिए विद्युत वितरण के आपरेटिंग स्ट्रक्चर को सुधारा जा रहा है। निजी पूंजी निवेश को बढ़़ाया जायेगा। सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर करने के लिये प्रत्येक विद्युत वितरण केन्द्र में माह में कम से कम 3 शिविर लगाने के निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने लम्हेटाघाट में पौधा भी लगाया। ऊर्जा मंत्री ने भेड़ाघाट में 84 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। मनखेड़ी में 'आपकी सरकार-आपके द्वार'   ऊर्जा मंत्री ने मनखेड़ी (शहपुरा) में 'आपकी सरकार-आपके द्वार' कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्राप्त सभी शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करें। श्री सिंह ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। उन्होंने मनखेड़ी में उप तहसील कार्यालय भवन का भूमि-पूजन, बेलखेड़ा में उच्च दाब विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण और अस्पताल भवन का भूमि-पूजन किया। ग्राम मैली के स्कूल भवन का भी भूमि-पूजन किया। इस मौके पर विधायक श्री सिंह संजय यादव एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 31 August 2019

  राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने भोजपुर क्लब बिट्टन मार्केट के स्पोर्टस एरीना में इंडोर क्रिकेट प्रेक्टिस तथा फुटबाल के नये स्वरूप 'फुटसाल' के कोर्ट का लोकार्पण कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा और विधायक श्री आरिफ मसूद उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 31 August 2019

चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 16.5 करोड़ की मदद कराई जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से आम जनता को सहायता पहुँचाने में सबसे आगे हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अप्रैल से 22 अगस्त तक श्री शर्मा ने आमजन को 16 करोड़ 53 लाख 50 हजार रुपये की राशि की मदद करवाई है। प्रदेश में कमलनाथ सरकार के आने के बाद 22 अगस्त तक मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से पीड़ितों के उपचार एवं अन्य प्रकरणों में 57 करोड़ 98 लाख 41 हजार 935 रुपये की मदद मुहैया कराई गई है।  मंत्री श्री शर्मा ने पीड़ितों को सही समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराने के लिये पूर्ण गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सहायता की। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद को त्वरित मदद करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। श्री शर्मा ने कहा कि वे और सरकार के अन्य मंत्री मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जनता की हर संभव सहायता करने की निरंतर कोशिश कर रहे हैं और निरन्तर करते रहेंगे।    

Kolar News

Kolar News 31 August 2019

राज्य शासन के आदेश के अनुक्रम में संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों के पेंशनरों को भी शासकीय पेंशनरों के समान महंगाई राहत मिलेगी। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। अब नगरीय निकायों के पेंशनरों को भी एक जनवरी 2019 से छठवें वेतनमान में 154 प्रतिशत की दर से एवं सातवें वेतनमान में 12 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत का लाभ प्राप्त होगा।

Kolar News

Kolar News 30 August 2019

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि राईट टू हेल्थ के माध्यम से प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर से बेहतर सुविधाएँ दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि राईट टू हेल्थ में ऐसे 42 रोगों पर खास फोकस किया जायेगा जिनसे औसतन कुल अस्वस्थ होने वालों का 95 प्रतिशत होता है। मंत्री श्री सिलावट आज कांफ्रेंस ऑन राईटस् बेस्ड एप्रोच टू हेल्थ को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री सिलावट ने कांफ्रेंस में विशेषज्ञों, चिकित्सकों और स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों से कहा कि स्वस्थ प्रदेश बनाना हम सबकी जवाबदारी है। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति और आत्म-विश्वास से हम ऐसा कर पायेंगे। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि राईट टू हेल्थ योजना में हर आदमी को स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि खान-पान आदि का भी स्वास्थ्य से गहरा नाता है। पिछले तीन वर्षों में कैंसर, किडनी और हृदय रोग संबंधी बीमारियों की वृद्धि में मिलावटी खाद्य पदार्थ भी शामिल है। मंत्री श्री सिलावट ने कांफ्रेंस में स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों, चिकित्सा विशेषज्ञों, विधि विशेषज्ञों और चिकित्सकों से टेबिल टू टेबिल परिचय प्राप्त कर चर्चा की। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती पल्लवी जैन गोविल, आयुक्त श्री नीतेश व्यास और संचालक डॉ. जे.विजय कुमार कांफ्रेंस में उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 30 August 2019

  "हर घर पोषण का त्यौहार" रहेगी टैग लाईन  प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण अभियान में इस वर्ष भी सितंबर माह राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जायेगा। 1 से 30 सितम्बर तक मनाये जाने वाले पोषण माह की टैग लाईन 'हर घर पोषण का त्यौहार' रखी गयी है। पूरे माह राज्य, जिला, विकासखण्ड और आँगनवाड़ी स्तर पर पोषण जागरूकता एवं इसे जन-आंदोलन का रूप देने विभिन्न कार्यक्रम होंगे। राष्ट्रीय पोषण माह का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य एवं पोषण आवश्यकता के प्रति जागरूकता, गर्भावस्था जाँच और पोषण देखभाल, शीघ्र स्तनपान व्यवहार, सही समय पर ऊपरी आहार और निरन्तरता आदि पर प्रचार-प्रसार कर समुदाय को जागरूक करना है। इसके अतिरिक्त एनीमिया या शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिये आयरन सेवन एवं खाद्य विविधता संबंधित उपायों तथा पाँच वर्ष तक के बच्चों की शारीरिक वृद्धि निगरानी, किशोरी-शिक्षा, पोषण शिक्षा का अधिकार, सही उम्र में विवाह, सफाई और स्वच्छता की गतिविधियों के माध्यम से पोषण विषय को जन-आन्दोलन का रूप देना है। पोषण माह के सफल आयोजन में महिला-बाल विकास विभाग के साथ-साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्कूल शिक्षा, खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, उच्च शिक्षा, दूरदर्शन एवं रेडियो, आकाशवाणी तथा डेव्हलपमेंट पार्टनर्स (यूनिसेफ, जीआईजेड डब्ल्यू. डब्ल्यू. एच CHAI, पीरामल फाउन्डेशन, एन.आई. ACF, न्यूट्रीशन बोर्ड, ल्यूपिन) आदि सहभागी होंगे। पोषण माह में होने वाली सभी गतिविधियों की जानकारी केन्द्र सरकार के पोर्टल पर अपडेट की जाएगी तथा वेबसाइट के माध्यम से इसकी रोजाना समीक्षा भी होगी।  

Kolar News

Kolar News 30 August 2019

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील से नव-नामांकित सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नमिता विवेक राठौर ने भेंट की। इस मौके पर श्री अकील ने श्रीमती राठौर को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि टीम भावना के साथ क्षेत्र के विकास के लिये खूब काम करें। उन्होंने कहा कि अगले 4 साल में विकास के कामों से क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जायें। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री रमेश सक्सेना, सीहोर नगर पालिका के पार्षद सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 30 August 2019

मंत्री श्री मरकाम उमरिया के ग्राम चौरी में "आपकी सरकार आपके द्वार" शिविर में आदिम-जाति कल्याण मंत्री श्री ओमकार सिंह मरकाम ने कहा है कि अब जनता जनार्दन को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य सरकार ने गाँव में ही जन-समस्याओं के निराकरण के लिये "आपकी सरकार आपके द्वार" शिविर लगाने की अभिनव पहल की है। मंत्री श्री मरकाम बुधवार को उमरिया जिले के पाली जनपद पंचायत के दूरस्थ ग्राम चौरी में "आपकी सरकार-आपके द्वार'' शिविर को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विधायक सुश्री मीना सिंह भी मौजूद थी। आदिम-जाति कल्याण मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री मरकाम ने कहा कि राज्य सरकार ने आदिवासियों की धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिये आस्था योजना, साहूकारों के कर्ज माफ करने, आदिवासी परिवार में जन्म-मृत्यु के समय अनाज की मदद देने की योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी परिवारों के बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिये भरपूर सुविधाएँ देगी। प्रभारी मंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के करीब 1600 हितग्राहियों को लाभ-पत्र भी दिये। सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान प्रभारी मंत्री श्री मरकाम ने शिविर के दौरान भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि अब भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी ने बताया कि जिले में सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिवार की अलग पहचान कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिये "नमन'' कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिले में इसके लिये नोडल अधिकारी भी बनाये गये हैं। उत्कृष्ट विद्यालय छात्रावास का निरीक्षण मंत्री श्री मरकाम ने अपने दौरे के दौरान जिला मुख्यालय के महाविद्यालयीन अनुसूचित जाति छात्रावास और उत्कृष्ट विद्यालय छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री श्री मरकाम ने छात्रावास व्यवस्था में और सुधार लाये जाने के निर्देश दिये।    

Kolar News

Kolar News 30 August 2019

दीनी तालीम के साथ कम्प्यूटर शिक्षा भी दें मदरसे : मंत्री श्री शर्मा जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज ऐशबाग मस्जिद के मदरसा-ए-फलाह में छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरित की। मंत्री श्री शर्मा ने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी सुविधा, तकनीकी शिक्षा के बेहतर मौके मुहैया करा रही है।  मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को दीनी तालीम के साथ  मदरसे में  कंप्यूटर की शिक्षा भी दी जाये। कार्यक्रम में  मंत्री श्री शर्मा द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से मदरसे के आठ सौ छात्र-छात्राओं को स्कूल गणवेश वितरित की गई। इस अवसर पर पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान, अनस पठान, नसीम खान और मदरसे के इमाम सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  

Kolar News

Kolar News 30 August 2019

  राज्य सरकार ने मांग की कि मामले पर सुनवाई बढ़ा दी जाए। एक्टिंग चीफ जस्टिस आरएस झा एवं जस्टिस विजय शुक्ला की खंडपीठ ने अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की है। साथ ही हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को यह स्वतंत्रता दी है कि अगर राज्य सरकार उक्त अध्यादेश के पालन में कोई कार्रवाई करता है तो स्टे के लिए आवेदन पेश कर सकते हैं।  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण बढ़ाकर 27 फीसदी करने के मामले में सोमवार को सुनवाई की। राज्य सरकार की ओर से एक आवेदन पेश कर बताया गया कि इसी अध्यादेश को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी गई है, जिसमें सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। यूथ फॉर इक्वेलिटी संस्था और नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डॉ. पीजी नाजपांडे ने याचिका दायर कर बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने इंदिरा साहनी मामले में स्पष्ट कहा है कि किसी भी स्थिति में कुल आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। मध्यप्रदेश में पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत 50 प्रतिशत आरक्षण लागू था। इसमें 20 प्रतिशत एसटी, 16 प्रतिशत एससी और 14 प्रतिशत ओबीसी को आरक्षण का प्रावधान था। राज्य सरकार ने 8 मार्च 2019 को एक अध्यादेश जारी कर ओबीसी के लिए आरक्षण बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया। अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने दलील दी कि ओबीसी का आरक्षण प्रतिशत बढ़ाने से प्रदेश की शासकीय नौकरियों में आरक्षण की कुल सीमा बढक़र 63 प्रतिशत हो गई है, जोकि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का उल्लंघन है।       

Kolar News

Kolar News 25 June 2019

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका के जरिए राज्य की सभी 29 लोकसभा सीटों पर पिछले दिनों हुए निर्वाचन रद्द किए जाने की मांग की है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आरएस झा व जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की युगलपीठ ने इस सिलसिले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब-तलब कर लिया है। इसके लिए चार सप्ताह का समय दिया है। सोमवार को सुनवाई के दौरान जनहित याचिकाकर्ता मध्यप्रदेश जनविकास पार्टी की ओर से अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह, प्रवीण यादव व रवि कुमार सिंह ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि जनहित याचिकाकर्ता पार्टी 2017 में पंजीकृत हुई। विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए आवेदन लगाया गया था। इस पर पार्टी में आंतरिक कलह का मनमाना कारण दर्शाते हुए चुनाव चिन्ह देने से इनकार कर दिया गया |नियम की वैधानिकता चुनौती के योग्य- बहस के दौरान बताया गया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के नियम 10 (ख) की संवैधानिक वैधता कठघरे में रखे जाने योग्य है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके तहत चुनाव से 6 माह पूर्व आवेदन करने पर ही चुनाव चिन्ह आवंटित करने का प्रावधान किया गया है। पूर्व में इस रवैये के खिलाफ दो याचिकाएं दायर की गई थीं। उनका निराकरण आवेदन पर विचार के निर्देश के साथ कर दिया गया था।5 फीसदी सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने की भी बाध्यता अनुचित- जनहित याचिकाकर्ता पार्टी का कहना है कि 5 फीसदी सीटों पर प्रत्याशी न खड़े किए जाने की सूरत में पार्टी के खिलाफ दांडिक कार्रवाई का प्रावधान भी अनुचित है। शर्तें पूरी न करने का तर्क रखकर लोकसभा चुनाव के दौरान भी चुनाव चिन्ह आवंटन का आवेदन निरस्त कर दिया गया।दूषित हो गई समूची प्रक्रिया- जनहित याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव चिन्ह आवंटन न करने की गलती के कारण समूची चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों के प्रकाश में ही दूषित हो चुकी है। लिहाजा, सभी विजयी सांसदों का निर्वाचन रद्द करके नए सिरे से चुनाव कराने चाहिए।

Kolar News

Kolar News 25 June 2019

 टोपी-दंगों और इफ्तार को बनाया मुद्दा संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर बीते दो दिनों से बहस जारी है | मंगलवार को राज्यसभा में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा  उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति दंगों में मरे 2500 लोगों पर माफी मांगने को तैयार नहीं हुआ, वो आज सबके विश्वास की बात कर रहा है| कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे राज्यसभा में दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2014 का सबका साथ-सबका विकास, 2019  आते-आते इसमें विश्वास जुड़ गया है| दिग्विजय बोले कि जो व्यक्ति राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी में जाने को राजी नहीं था वो आज अल्पसंख्यकों का विश्वास जीतने की बात कर रहे हैं | जिस व्यक्ति ने मुस्लिम टोपी पहनने से इनकार कर दिया, केंद्र सरकार की योजना को लागू करने से मना कर दिया वह विश्वास की बात कर रहे हैं | दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री में क्या ये परिवर्तन सच में है या सिर्फ एक जुमला ही है | देश में आज सांप्रदायिकता का जहर कूट-कूटकर भर दिया गया है, अब इसे वापस निकालना आसान नहीं हैआप विश्वास की बात कर रहे हैं लेकिन आपके समर्थक झारखंड में एक व्यक्ति को मार रहे थे | भले ही उसने चोरी की थी लेकिन उसे कानूनी रूप से सजा मिलनी चाहिए थी | कांग्रेस सांसद बोले कि लोकसभा में आज जय श्री राम और अल्लाह हू अकबर के नारे लग रहे हैं |  आज देश में ऐसे नेता सामने आ रहे हैं जो हिंदुओं को भड़काते हैं, मुसलमानों को भड़काते हैं ये  चिंता का विषय है | प्रधानमंत्री अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन ले जाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन अर्थव्यवस्था का आज बुरा हाल हो गया है | धोखे के साथ गलत आंकड़े जारी किए जा रहे हैं |

Kolar News

Kolar News 25 June 2019

 अखिलेश भी अकेले लड़ेंगे चुनाव लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद यूपी में बुआ और बबुआ के रास्ते अलग हो गए हैं|  मायावती ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी साफ कहा है कि अगर राज्य में गठबंधन टूट गया है तो मैं इसे गहराई से देखूंगा | साथ ही अगर उपचुनावों में भी गठबंधन नहीं रहता है तो समाजवादी पार्टी भी 11 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी  उत्तरप्रदेश में  एसपी बीएसपी की राहें अब जुदा हो चली हैं | मायावती के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है | पहले मायावती ने साफ कहा है कि आने वाले उपचुनावों में उनकी पार्टी बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी | वहीं अगर अखिलेश पार्टी में सुधार नहीं करते तो आगे भी गठबंधन नहीं चल सकेगा  | मायावती के इस बयान के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी साफ कहा है कि अगर राज्य में गठबंधन टूट गया है तो मैं इसे गहराई से देखूंगा |  साथ ही अगर उपचुनावों में भी गठबंधन नहीं रहता है तो समाजवादी पार्टी भी 11 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी | आजमगढ़ में  अखिलेश बोले कि लोकसभा चुनाव भले ही हम हार गए लेकिन हम हौसला नहीं हारे हैं | संघर्ष करेंगे व 2022 में सपा की सरकार बनेगी |  उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को लेकर एक बार फिर तंज कसा  | उन्होंने कहा कि सरकार अगस्त 2020 तक इसका निर्माण पूरा कराने को कह रही है लेकिन यह संभव होते नहीं दिख रहा है |  

Kolar News

Kolar News 5 June 2019

  भोपाल में बिजली जाने और अघोषित कटौती से केवल जनता ही नहीं सरकार भी परेशान है| मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में बिजली जाने और अघोषित कटौती को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है।कमलनाथ ने अफसरों को चेतावनी दी है की वो व्यवस्था में सुधार लाएं, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बिजलीकटौतीमामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ एक्शन में हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बिजली जाने और अघोषित कटौती के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री ने इस संबंध में बिजली कंपनियों के आला अफसरों की अहम बैठक बुलाई है। जिसमें सभी मामलों पर चर्चा की जाएगी।" मुख्यमंत्री ने जिम्मेदार अधिकारियों से पूंछा की को, "सर प्लस बिजली होने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों से बिजली गुल व कटौती के मामले सामने क्यों आ रहे है ? इस तरह के मामले बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। जिम्मेदार अधिकारी स्थिति में सुधार लाएं वरना कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि, अब वो खुद विद्युत वितरण और शिकायतों के काम की मॉनिटरिंग करेंगे और समय- समय पर ज़िम्मेदार अधिकारियों से रिपोर्ट भी लेंगे।मध्य प्रदेश में रविवार को कई स्थानों पर आंधी और बारिश के बाद घंटों बिजली गुल और अघोषित कटौती के मामले सामने आए थे। जिस पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी दिखाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को कहा कि किसी भी प्रकार के फॉल्ट और तकनीकी खामी के चलते अगर बिजली वितरण में व्यवधान होता है तो ये समझा जा सकता है, लेकिन बगैर किसी वजह के अगर बिजली गुल रहती है या बिजली कटौती की जाती है तो वो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि आम उपभोक्ताओं को 24 घंटे और खेती के लिए कम से कम 10 घंटे बिजली दी जाए।  

Kolar News

Kolar News 3 June 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश में तेजी से खिसक रहे बहुजन समाज पार्टी के जनाधार और लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार की गाज प्रदेश बसपा अध्यक्ष डीपी चौधरी पर गिरी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली में चुनावी नतीजों की समीक्षा के बाद यह फैसला सुना दिया। मप्र की कमान इंजीनियर रमाकांत पिप्पल को सौंपी गई है। बताया जाता है कि मप्र में बसपा के जनाधार में तेजी से आ रही गिरावट को लेकर पार्टी सुप्रीमो ने अपनी चिंता जताई है। बसपा की ओर से खबर लिखे जाने तक इस निर्णय की औपचारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पार्टी के सूत्रों का कहना है कि यह फैसला हो गया है। इस संबंध में पिछले तीन-चार दिन से कवायद चल रही थी। पार्टी सुप्रीमो ने प्रदेश के प्रभारी रामजी गौतम को समीक्षा के लिए विशेष रूप से भोपाल भेजा भी था। इसके बाद उनसे मप्र की मैदानी रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसके आधार पर निर्णय लिया गया। शनिवार को दिल्ली में दिनभर चली बैठक में मायावती ने प्रदेश के प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी गौतम और प्रदेश अध्यक्ष डीपी चौधरी से चुनावी नतीजों का फीडबैक लिया। साथ ही हार के कारणों का ब्योरा भी मांगा। इसके बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को हटाने का एलान कर दिया। मुरैना में बसपा के वरिष्ठ नेता एवं जोन प्रभारी रहे इंजीनियर रमाकांत पिप्पल को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी को चार महीने पहले ही कमान सौंपी गई थी, विधानसभा चुनाव में पार्टी का अपेक्षित प्रदर्शन न होने से मायावती ने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार को हटा दिया था। उनके बाद चौधरी को काम करते हुए तीन-चार महीने ही हुए थे कि लोकसभा चुनाव में हुई करारी हार के चलते उन्हें भी चलता कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पार्टी के जोन प्रभारियों के प्रभार में भी फेरबदल किया गया है।  

Kolar News

Kolar News 1 June 2019

  भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने आजीवन सहयोग निधि और सदस्यता शुल्क की वसूली के लिए दो बार अभियान चलाया। एक बार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के कारण अभियान रोकना पड़ा तो दूसरी बार विधानसभा चुनाव के बाद अभियान चलाया, लेकिन तय लक्ष्य आठ करोड़ रुपए की जगह मात्र तीन करोड़ रुपए एकत्र हो पाए। अब लोकसभा चुनाव सम्पन्न् हो जाने के बाद पार्टी एक बार फिर आजीवन सहयोग निधि वसूलने के लिए प्रदेश भर में अभियान चलाएगी। पार्टी ने इसके लिए एक हजार और पांच हजार रुपए के कूपन तैयार किए हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश में आजीवन सहयोग निधि के तहत आठ करोड़ रुपय का लक्ष्य तय किया है। अगस्त 2018 में पार्टी ने ताबड़तोड़ तरीके से आजीवन निधि एकत्र करने के लिए अभियान चलाया था। इसके लिए हर जिले में एक बड़े नेता को बागडोर सौंपी गई है, लेकिन इसी दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के कारण अभियान को रोकना पड़ा। इसके बाद विधानसभा चुनाव के बाद फिर पार्टी ने यह अभियान चलाया। हालांकि यह अभियान तब भी सफल नहीं हो पाया और मात्र तीन करोड़ रुपए ही एकत्र हो पाए। अब पार्टी एक बार फिर आजीवन सहयोग निधि वसूलने की तैयारी में है। सभी जिलाध्यक्षों को इस बारे में निर्देश दिए जा रहे हैं कि हर हाल में लक्ष्य पूर्ति की जाए।  लोकसभा चुनाव के कारण सहयोग निधि एकत्र करने का काम रुका हुआ था। अब चुनाव हो गए हैं, जल्द ही अभियान शुरू करेंगे। आठ करोड़ रुपए का लक्ष्य है। अब तक तीन करोड़ एकत्र किए गए हैं। 

Kolar News

Kolar News 1 June 2019

इंदौर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक का सबूत मांगा था। दिग्विजय को इस मामले में महबूबा मुफ्ती का साथ मिला है। मेहबूबा ने भी यही मांग दोहराई है। इस बीच दिग्विजय सिंह द्वारा पाकिस्तान में भारतीय वायु सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने पर बवाल खड़ा हो गया। भाजपा नेताओं ने इसका विरोध किया है । दिग्विजय सिंह ने कहा था कि हमें भी अमेरिका द्वारा ओसामा बिन लादेन के खिलाफ किए गए ऑपरेशन की तरह सबूत देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भारतीय पायलट को लौटाने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफ भी की थी। इस बारे में दिग्विजय के बेटे और मध्यप्रदेश के मंत्री जयवर्धन सिंह ने पिता के बयान को सही बताया है। जयवर्धन ने कहा कि हम सेना के साथ खड़े हैं, पिता ने पायलट को लौटाने पर इमरान खान को धन्यवाद दिया है। उन्होंने यह भी कहा था कि पाकिस्तान हाफिज सईद और अजहर मसूद को भी भारत को सौप दे। इस बीच, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में वायुसेना की स्ट्राइक और दुश्मन देश से सुरक्षित लौट आए वायुसेना के पायलट अभिनंदर वर्तमान को लेकर भी देश में राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद को इस बात का फक्र है कि अभिनंदन यूपीए शासन में फाइटर पायलट बने। खुर्शीद ने अपने ट्वीट में लिखा, ''दुश्‍मन की आक्रामकता के सामने भारतीय प्रतिरोध के चेहरे विंग कमांडर अभिनंदन को बहुत-बहुत बधाई। संकट के समय उन्‍होंने शानदार संतुलन और आत्‍मविश्‍वास दिखाया। हमें इस बात का गर्व है कि वे 2004 में एयरफोर्स में शामिल हुए और संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के शासनकाल के दौरान एक मैच्‍योर फाइटर पायलट बने।'  

Kolar News

Kolar News 3 March 2019

    मुख्यमंत्री  कमल नाथ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय में राष्ट्र ध्वज फहरायेंगे और आमजन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ परेड की सलामी भी लेंगे। राज्य शासन ने प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर राष्ट्र ध्वज फहराने और जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिये मंत्रीगण को जिले निर्धारित कर आवंटित किये हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति नरसिंहपुर में और मध्यप्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखिराम काँवरे बालाघाट में ध्वजारोहण करेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ खरगोन जिला मुख्यालय पर, श्री सज्जन सिंह वर्मा देवास, श्री हुकुम सिंह कराड़ा शाजापुर, डॉ. गोविन्द सिंह भिण्ड, श्री बाला बच्चन बड़वानी, श्री आरिफ अकील सीहोर, श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर टीकमगढ़, श्री प्रदीप जायसवाल सिवनी, श्री लाखन सिंह यादव मुरैना, श्री तुलसीराम सिलावट खंडवा, श्री गोविन्द सिंह राजपूत सागर, श्रीमती इमरती देवी ग्वालियर, श्री ओमकार सिंह मरकाम डिण्डोरी, डॉ. प्रभुराम चौधरी रायसेन, श्री प्रियव्रत सिंह राजगढ़, श्री सुखदेव पांसे बैतूल, श्री उमंग सिंघार धार, श्री हर्ष यादव विदिशा, श्री जयवर्धन सिंह गुना, श्री जीतू पटवारी इंदौर, श्री कमलेश्वर पटेल सीधी, श्री लखन घनघोरिया जबलपुर, श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया अशोकनगर, श्री पी.सी. शर्मा होशंगाबाद, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी, श्री सचिन सुभाष यादव रतलाम, श्री सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल झाबुआ और श्री तरूण भनोत मंडला जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे। जिन 20 जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे उनमें श्योपुर, दतिया, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, अलीराजपुर, बुरहानपुर, हरदा, दमोह, पन्ना, छतरपुर, कटनी, रीवा, शहडोल, अनूपपुर, उज्जैन, उमरिया, सिंगरौली, सतना और निवाड़ी शामिल हैं।  

Kolar News

Kolar News 18 January 2019

मध्य प्रदेश में 15 साल के वनवास के बाद कांग्रेस सत्ता में लौटी है। इस जीत में जितना अहम रोल बड़े नेताओं का रहा, उतनी ही मेहनत कार्यकर्ताओं की भी रही। उन्होंने भी पार्टी को सत्ता में लाने के लिए जी तोड़ मेहनत की। ऐसे ही एक कार्यकर्ता के समर्पण को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सम्मान दिया। दरअसल राजगढ़ के कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार ने अनूठी शपथ ली थी कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी, तब तक को जूता नहीं पहनेंगे। 15 के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद आज जब वो दिन आया तो खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस कार्यकर्ता को जूते पहनाएं। मुख्यमंत्री ने इस कार्यकर्ता के संकल्प को सलाम किया और पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने के लिए जमकर तारीफ की। दुर्गा लाल किरार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक हैं और जिस तरह प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता से बेदखल होने के बाद दिग्विजय सिंह ने ये शपथ ली थी कि वो दस साल तक चुनाव नहीं लडेंगे। ठीक वैसे ही दुर्गा लाल किरार ने ली ये शपथ ली थी कि वो तब तक पैरों में जूते नहीं पहनेंगे, जब तक कांग्रेस सत्ता में नहीं लौटेगी और दोनों की ही शपथ पूरी हुई। एक तरफ दिग्विजय सिंह ने अपनी शपथ पूरी करते हुए नर्मदा परिक्रमा पूरी की। पर्दे के पीछे रहकर पार्टी के लिए जीत की रणनीति बनाई। हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी के झंडे के नीचे लाए। टिकट बंटवारे के बाद बगावत हुई तो बागियों को मनाने का काम किया। ठीक उसी तरह दुर्गा लाल किरार भी पार्टी के सत्ता में आने के इंतजार में बिना जूते के ही संघर्ष करते रहे और आज जब पार्टी सत्ता में लौटी तो शीर्ष नेतृत्व ने खुद इस कार्यकर्ता के संकल्प को पूरा करवाया।  

Kolar News

Kolar News 26 December 2018

  कमलनाथ सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पहली अनौपचारिक बैठक हुई। बैठक में मंत्रियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा कि बिजली बिल की वसूली में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। सूत्रों के मुताबिक, अनौपचारिक कैबिनेट बैठक में मंत्रियों ने कहा कि बिजली कंपनियां किसानों को नोटिस दे रही हैं। जब्ती बना रही हैं। इससे किसान परेशान हो रहे हैं। इसके साथ ही मंत्रियों ने कर्ज माफी को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इतना बड़ा फैसला लिया है तो इसे किसानों तक पहुंचाना चाहिए कि कांग्रेस ने कर्ज से मुक्ति दिलाई है। मंत्रियों में से डॉ. गोविंद सिंह, सुखदेव पांसे, जीतू पटवारी, तुलसीराम सिलावट, ओमकार सिंह मरकाम व तरुण भनोत ने विचार रखे। सूत्र बताते हैं कि अनौपचारिक बैठक में मुख्यमंत्री नाथ ने मंत्रियों को काम और आने-जाने के लिए समय का ध्यान रखने की नसीहत दी। वहीं, उन्होंने कांग्रेस संगठन को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि यह मातृ संस्था है और इसीलिए पहली कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक यहां रखी गई है। मंत्रियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्र में विकास के काम करें। सबको मिलकर काम करना है और वचन पत्र के हिसाब से काम करें। अनौपचारिक बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ और मंत्रियों को भीड़ के बीच से गुजरना पड़ा। पीसीसी के मुख्यद्वार पर कमांडों को खड़ा कर बंद कर दिया गया तो दूसरे प्रवेश द्वार से मंत्रियों का प्रवेश कराया गया। यहां भी भीड़ के कारण पुलिस ने घेरा बनाकर मंत्रियों को भीतर प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री को ताले तोड़कर बैठक स्थल तक पहुंचना पड़ा। मंत्रियों को धक्का-मुक्की के बीच अंदर प्रवेश कराया गया। वहीं, लिंक रोड पर शिवाजी चौक से लेकर चिनार पार्क के सामने कई बार जाम के हालात बने।  

Kolar News

Kolar News 26 December 2018

  कमलनाथ सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पहली अनौपचारिक बैठक हुई। बैठक में मंत्रियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा कि बिजली बिल की वसूली में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। सूत्रों के मुताबिक, अनौपचारिक कैबिनेट बैठक में मंत्रियों ने कहा कि बिजली कंपनियां किसानों को नोटिस दे रही हैं। जब्ती बना रही हैं। इससे किसान परेशान हो रहे हैं। इसके साथ ही मंत्रियों ने कर्ज माफी को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इतना बड़ा फैसला लिया है तो इसे किसानों तक पहुंचाना चाहिए कि कांग्रेस ने कर्ज से मुक्ति दिलाई है। मंत्रियों में से डॉ. गोविंद सिंह, सुखदेव पांसे, जीतू पटवारी, तुलसीराम सिलावट, ओमकार सिंह मरकाम व तरुण भनोत ने विचार रखे। सूत्र बताते हैं कि अनौपचारिक बैठक में मुख्यमंत्री नाथ ने मंत्रियों को काम और आने-जाने के लिए समय का ध्यान रखने की नसीहत दी। वहीं, उन्होंने कांग्रेस संगठन को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि यह मातृ संस्था है और इसीलिए पहली कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक यहां रखी गई है। मंत्रियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्र में विकास के काम करें। सबको मिलकर काम करना है और वचन पत्र के हिसाब से काम करें। अनौपचारिक बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ और मंत्रियों को भीड़ के बीच से गुजरना पड़ा। पीसीसी के मुख्यद्वार पर कमांडों को खड़ा कर बंद कर दिया गया तो दूसरे प्रवेश द्वार से मंत्रियों का प्रवेश कराया गया। यहां भी भीड़ के कारण पुलिस ने घेरा बनाकर मंत्रियों को भीतर प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री को ताले तोड़कर बैठक स्थल तक पहुंचना पड़ा। मंत्रियों को धक्का-मुक्की के बीच अंदर प्रवेश कराया गया। वहीं, लिंक रोड पर शिवाजी चौक से लेकर चिनार पार्क के सामने कई बार जाम के हालात बने।  

Kolar News

Kolar News 26 December 2018

  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के टारगेट 'अब की बार 200 पार" को पाने के लिए पार्टी पूरी ताकत लगा रही है। पार्टी ने सर्वे में कमजोर परफॉरमेंस वाले विधायकों को टिकट बदलने के संकेत दे दिए हैं। पिछले ड़ेढ़ साल के दौरान लगभग 67 विधायकों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने वन-टू-वन बातचीत की थी। उन सभी को पार्टी के प्रत्याशी केपक्ष में काम करने कहा गया है। सर्वे में बताया गया था कि 67 से अधिक विधायक ऐसे हैं जो अब चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं हैं। कई विधायकों के बारे में सर्वे रिपोर्ट में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने, मुलाकात नहीं करने सहित कई तरह की शिकायतें भी प्राप्त हुई थीं। सत्ता और संगठन पिछले डेढ़ साल से इन्हें कामकाज सुधारने की सलाह दे रहा था। बार-बार उनसे कहा गया था कि कार्यकर्ता नाराज रहेंगे तो आप किसके भरोसे चुनाव लड़ोगे। इसके बावजूद विधायक अपना परफॉरमेंस नहीं सुधार पाए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जिन विधायकों के टिकट काटे जा रहे हैं, उन्हें उनके विधानसभा क्षेत्र की सर्वे रिपोर्ट से काफी पहले अवगत करा दिया गया था। रिपोर्ट में एक-एक वर्ग से लेकर वार्ड-मोहल्ले और गांव में विधायक के कामकाज और कार्यकर्ताओं के साथ उनके समन्वय सहित आम जनता की नजर में उनकी छवि का बिंदुवार उल्लेख किया गया है। गौरतलब है कि इस रिपोर्ट के आधार पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के वक्त विधायकों के परफारमेंस पर विस्तार से चर्चा हुई थी। इसमें बताया गया था कि लगभग 70 विधायक ऐसे हैं जो अब चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं हैं। कमजोर परफारमेंस वले इन विधायकों को लेकर पार्टी की कवायद काफी पहले से चल रही है। हर विधायक के साथ बातचीत में उनके विधानसभा क्षेत्र की सर्वे रिपोर्ट भी साथ रखी गई थी। विधायकों को बाकायदा बताया गया कि उनके इलाके में सरकार की ओर से कितने विकास कार्य करवाए गए हैं। उनके इलाके में कांग्रेस की स्थिति क्या है। दलित वोट बैंक विधायक से कितना नाराज है। अल्पसंख्यक वोटों में विधायक को लेकर किस तरह की नाराजी है। इस तरह हर एक पहलू से विधायकों को अवगत कराया गया था। उन्हें समय भी दिया गया था कि वे अपना परफारमेंस सुधार सकते हैं। विधायकों से कहा था कि कार्यकताओं के साथ समन्वय बढ़ाएं। सर्वे रिपोर्ट में कई विधायकों के बारे में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने, मुलाकात नहीं करने सहित कई तरह की शिकायतें भी प्राप्त हुई थीं। इसके बाद उन्हें सुधार करने का मौका भी दिया, फिर भी कोई खास बदलाव नहीं आया। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे  ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के कार्यों का समय-समय पर आकलन होता रहता है। सभी का परफॉरमेंस पार्टी और मुख्यमंत्री के समक्ष स्पष्ट है। पार्टी की राय भी स्पष्ट है कि सिर्फ जीतने वाले प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा ।   

Kolar News

Kolar News 23 October 2018

  मध्यप्रदेश और राजस्थान में बसपा के साथ गठबंधन करके भाजपा को चुनौती देने की कांग्रेस की मंशाओं पर पानी फिर गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को साफ कर दिया कि इन दोनों राज्यों में भी बसपा अपने बूते चुनाव लड़ेगी। इससे पहले छत्तीसगढ़ में भी बसपा ने कांग्रेस को छोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से हाथ मिला लिया है। बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती ने बुधवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस नेता यह गठबंधन नहीं चाहते। वो ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों से डरते हैं। दिग्विजय तो वैसे भी भाजपा के एजेंट हैं। वो कहते हैं कि मैं केंद्र सरकार के दबाव में हूं। ये आधारहीन आरोप हैं। मुझे लगता है कि सोनिया और राहुल गांधी कांग्रेस-बसपा गठबंधन को लेकर ईमानदार हैं। लेकिन, कांग्रेस के कुछ नेता उनके प्रयासों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बसपा राजस्थान और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। मायावती ने यह भी कहा कि वे (कांग्रेस) घमंडी हो रहे हैं और उन्हें गलत धारणा है कि वे अकेले ही भाजपा को पराजित कर सकते हैं, लेकिन जमीन की वास्तविकता यह है कि लोगों ने कांग्रेस की पार्टी को उनकी गलतियों और भ्रष्टाचार के लिए माफ नहीं किया है। वे खुद को सुधारने के लिए तैयार नहीं हैं। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था कि बसपा मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस से इसलिए गठबंधन नहीं करना चाहती क्योंकि मायावती सीबीआई से डरती है। जिसका जवाब आज मायावती ने दिया।  

Kolar News

Kolar News 3 October 2018

  ग्वालियर निवासी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की तबीयत बुधवार सुबह अचानक बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर आईसीयू में उनका इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि तोमर का शुगर लेवल अचानक बढ़ गया था। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ मौजूद लोग उन्हें तुरंत एम्स लेकर पहुंचे। नरेंद्र सिंह तोमर की तबीतय बिगड़ने की खबर मिलते ही उनके समर्थक एम्स अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं।  

Kolar News

Kolar News 3 October 2018

  एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम नांदनेर में विशाल जनसभा में बताया कि राज्य सरकार ने बिजली बिल माफी योजना के अंतर्गत प्रदेश में गरीबों और अन्य जरूरतमंदों के 5 हजार 200 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल माफ कर दिये हैं। इसके साथ ही इन सबको प्रति माह अधिकतम 200 रुपये के बिल पर बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। श्री चौहान ने ग्राम नांदनेर में 342 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर विकसित राज्य की श्रेणी में स्थापित करने में राज्य सरकार सफल रही है। अब प्रदेश को समृद्ध राज्य का दर्जा दिलाने के लिये सभी संभव प्रयास शुरू किये गये हैं। विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने लोगों का आव्हान किया कि अधिकारपूर्वक योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। श्री चौहान ने बताया कि ग्राम नांदनेर तथा इसके आसपास के गाँवों में किसानों को लिफ्ट इरीगेशन के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। इस मौके पर जिले के प्रभारी, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला मरेठा, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान मौजूद थे। दिवंगत हेड कांस्टेबल को दी श्रृद्धांजलि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज बुधनी-शाहगंज मार्ग पर पुलिस विभाग की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दु:ख व्यक्त किया। श्री चौहान ने बस में ड्यूटी पर आ रहे हेड कांस्टेबल श्री अशोक सिंह की मृत्यु हो जाने पर शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रृद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में दिवंगत हेड कांस्टेबल श्री अशोक सिंह के परिवार के साथ राज्य सरकार खड़ी है। परिवार को सभी संभव सहायता उपलब्ध करवाई जायेगी।  

Kolar News

Kolar News 3 October 2018

  मुख्यमंत्री ने 9.48 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर किये प्रोत्साहन राशि के 853 करोड़ एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने होशंगाबाद जिले के पिपरिया में कहा कि खेती की लागत घटाने के लिये खेतों में नई तकनीक का उपयोग किया जायेगा। जैविक खेती और यूनिक खेती को बढ़ावा दिया जायेगा। श्री चौहान किसान महा-सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत 9 लाख 48 हजार किसानों के बैंक खातों में 853 करोड़ प्रोत्साहन राशि आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में किसानों को दी गई प्रोत्साहन राशि में से चना उत्पादक 14 हजार 573 किसानों के बैंक खातों में 4 करोड़ 88 लाख, मसूर उत्पादक 187 किसानों के बैंक खातों में 374 लाख, सरसो उत्पादक 93 किसानों के बैंक खातों 181 लाख तथा मूंग उत्पादक 26 हजार 501 किसानों के खाते में 57 करोड़ 7 लाख रूपये राशि प्रदान की गई। श्री चौहान ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में हितग्राही मयूर डाबर को डिजीटल लाण्ड्री शुरू करने के लिये 24 लाख रूपये का ऋण स्वीकृति पत्र, नीरज साहू को हैण्डलूम शॉप के लिये 7 लाख रूपये का ऋण स्वीकृति पत्र, कृषक समृद्धि योजना में प्रतीकात्मक रूप से कृषक मान सिंह गुर्जर को एक लाख 600, खुशीलाल को 75 हजार और अशोक को 60 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। संबल योजना में अनुग्रह राशि के रूप में हेमराज को 4 लाख एवं गुल्लू को 2 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की। श्री चौहान ने विकलांग पेंशन, सरल बिजली बिल माफी योजना के हितग्राहियों को भी प्रतीकात्मक स्वरूप सहायता राशि और प्रमाण-पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री द्वारा 27.89 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पिपरिया में 27 करोड़ 89 लाख रूपये लागत के 20 कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इन कार्यों में 8 करोड़ 24 लाख रूपये लागत रूपये के 5 कार्यों का लोकार्पण और 19 करोड़ 65 लाख रूपये लागत के 15 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। किसान महा-सम्मेलन में जिले के प्रभारी मंत्री श्री जालम सिंह पटेल, सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशल पटेल, म.प्र. सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री हीतेश वाजपेयी, म.प्र. खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री भरत सिंह राजपूत, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या किसान और ग्रामीण शामिल हुए।  

Kolar News

Kolar News 29 September 2018

  चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ऐसे नर्सिंग होम, जो रिहायशी क्षेत्र में पहले से स्थापित हैं, उनको नहीं हटाया जायेगा। भविष्य में मास्टर प्लान में नर्सिंग होम के लिये रिहायशी क्षेत्रों में जगह सुरक्षित रखने के संबंध में प्रावधान किये जायेंगे। श्री चौहान आज यहाँ अपने निवास पर चिकित्सकों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में 14 मेडिकल एसोशिएशन के प्रतिनिधि, शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर शामिल हुए। श्री चौहान ने कहा कि चिकित्सा विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप बढ़ायी जायेगी। इस संबंध में अगली केबिनेट में निर्णय लिया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि नर्सिंग होम्स को अब केवल बीस दिन के अंदर फॉयर एनओसी मिल जायेगी। इसे लोक सेवा गारंटी कानून में लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि नर्सिंग होम के लिये एनएबीएच की अनिवार्यता दो साल तक समाप्त की जा रही है। इन दो सालों में नर्सिंग होम इसकी औपचारिकताएँ पूरी कर लें। नर्सिंग होम में मरीज की मृत्यु पर बिना जाँच के धारा 304 नहीं लगाने के संबंध में एक समिति बनायी गई है। समिति में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और नर्सिंग होम एसोसिएशन के एक सदस्य चिकित्सक को शामिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के कैडर फॉर्मेशन के लिये वित्त मंत्री की अध्यक्षता में एक कमेटी बनायी गई है, जो इस संबंध में जल्दी ही निर्णय लेगी। मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों की समयबद्ध पदोन्नति के संबंध में भी विचार किया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी आयुष्मान भारत योजना को क्रियान्वित करने में शासकीय और निजी चिकित्सा मेडिकल स्टॉफ का योगदान एवं सहयोग महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना में संबल योजना के लाभान्वित परिवारों को भी जोड़ा गया है। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी पूरी करने और स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिये मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चिकित्सा समुदाय को हर संभव सहयोग दिया और चिकित्सा समुदाय ने भी संकट के समय लोगों की भरपूर सेवा की है। श्री चौहान ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलने पर उनकी पढ़ाई का खर्चा सरकार उठायेगी। पैसों के अभाव में प्रतिभाशाली बच्चे पीछे नहीं रहने चाहिये। स्वास्थ्य मंत्री श्री रूस्तम सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री राधेश्याम जुलानिया और नर्सिंग होम एसोसिएशन के पदाधिकारी सम्मेलन में उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 27 September 2018

    सिर्फ आपकी ही नहीं बात करते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी कॉल ड्राप हो गई। पीएम ने बताया कि नई दिल्ली एयरपोर्ट से अपने आधिकारिक आवास तक यात्रा करते समय उनकी कॉल ड्राप हो गई थी। इस अनुभव को दूरसंचार विभाग के साथ साझा करते हुए पीएम ने इस परेशानी का तकनीकी समाधान ढूंढने और यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि ऑपरेटर्स उच्च स्तर वाली उपभोक्ता संतुष्टि प्रदान करें। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने टेलीकॉम सचिव से यह भी कहा कि यह भी तय करें कि कॉल ड्राप होने पर टेलीकॉम ऑपरेटर पर कितना जुर्माना लगाने की आवश्‍यकता है। पीएम का बयान ऐसे समय पर आया है, जब उन्होंने शीर्ष सचिवों के साथ प्रगति अभियान के अंतर्गत दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन के नेतृत्व में उन शिकायतों को साझा किया था, जो उन्हें ग्राहकों से मिली थीं। इनमें कॉल ड्रॉप की समस्या भी शामिल थी। एक अधिकारी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कैसे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही वह लगातार फोन करने की कोशिश करते रहते हैं और कॉल ड्रॉप अब राष्ट्रीव्यापी खतरा बन गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीड़ित उपभोक्ताओं की परेशानी का समाधान निकालना बहुत जरूरी है। सुंदरराजन ने पीएम को बताया कि तीन कॉल ड्रॉप होने पर एक रुपया वसूले जाने वाले प्रस्ताव ने ठीक तरह से काम नहीं किया, जिसके बाद दूरसंचार नियामक ट्राई ने क्वालिटी ऑफ सर्विस मानदंड को पेश किया। इसमें खराब नेटवर्क की वजह से बड़े अर्थ दंड लगाए जाने का प्रावधान है। हालांकि, जहां तक खराब नेटवर्क की वजह से मोबाइल ऑपरेटर्स से वसूले गए जुर्माने के आकंड़ों की बात है मंत्रालय उसका विवरण नहीं दे सकता है। ट्राई के नए नियमों के अनुसार हर मोबाइल टावर से जुड़े नेटवर्क की सर्विस का मिलान किया जाएगा। दो फीसदी से ज्यादा कॉल ड्रॉप होने पर कंपनियों को 5 लाख रुपए तक का जुर्माना देना होगा।  

Kolar News

Kolar News 27 September 2018

  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने बागी या रूठे हुए नेताओं के लिए ऑपरेशन 'घर वापसी' चलाने प्रवेश समिति बनाई थी, जिसके सामने बड़े नेताओं के मामले ही नहीं पहुंचे। ऐसे नेताओं की वापसी के लिए पार्टी के ही कुछ नेताओं की इच्छा थी मगर दूसरे असरदार नेताओं के विरोध से बड़े नेताओं की घर वापसी नहीं हो सकी। वहीं, प्रवेश समिति ने स्थानीय निकाय और जिला पंचायत के कुछ जनप्रतिनिधियों के मामलों में फैसला कर अपनी उपयोगिता को साबित करने का प्रयास किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान कमलनाथ के हाथ में आने के बाद कई बागी और रूठे हुए नेताओं की वापसी के संकेत मिले थे। नाथ ने इसे स्वीकार भी किया था। बाद में पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल की अध्यक्षता में प्रवेश कमेटी भी बनाई गई, जिसमें ऐसे नेताओं को घर वापसी के लिए आवेदन करने की शर्त रखी गई। कमेटी बनने के बाद कांग्रेस छोड़कर गए चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी और एक मंत्री का नाम प्रमुखता से लिया गया था। इसके अलावा कांग्रेस से बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय विधायक दिनेश राय 'मुनमुन' को भी इस अभियान में पार्टी में लेने की कोशिशें हैं। सूत्रों के मुताबिक चतुर्वेदी की घर वापसी के लिए तो पार्टी के दिग्गज नेताओं सहित कई नेताओं ने काफी कोशिश की। हालांकि ये कोशिशें नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के विरोध के चलते परवान नहीं चढ़ सकीं। बाद में चतुर्वेदी ने यह कहा था कि मैं चुनाव लड़ना चाहता हूं और जहां हूं, वहीं ठीक हूं। विधायक दिनेश राय ने कांग्रेस नेताओं की कोशिशों में हो रही देरी और अन्य कारणों से भाजपा को ज्वाइन कर लिया। नाथ के कमान संभालने के बाद दो बड़े नेताओं पूर्व संसदीय सचिव रहे मोहन सिंह बुंदेला व पूर्व विधायक राजनारायण पुरनी ने घर वापसी की। हालांकि पुरनी की घर वापसी पर पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव की सहमति नहीं ली गई थी और उनकी इसको लेकर नाराजगी रही। प्रवेश समिति ने 67 लोगों को लिया बताया जाता है कि प्रवेश समिति ने पीसीसी के माध्यम से बागी होकर चुनाव लड़ने या रूठकर पार्टी छोड़ने वाले नेताओं से आवेदन मंगाए थे। समिति ने 67 नेताओं को घर वापसी ऑपरेशन के तहत पार्टी में लिया। जिन बड़े नेताओं की घर वापसी प्रवेश समिति के माध्यम से हुई, उनमें उमरिया जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती ही प्रमुख हैं। इनके अलावा सात मौजूदा व नौ पूर्व पार्षदों और आठ जिला कांग्रेस कमेटियों की भी घर वापसी हुई। प्रवेश समिति ने बगावत कर चुनाव लड़ने और अन्य कारणों से पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को पार्टी में दोबारा लेने के आवेदनों पर विचार किया था। वापसी के पहले सभी नेताओं से लिखित में लिया गया कि वे गलती को दोबारा नहीं दोहराएंगे - इंद्रजीत कुमार, अध्यक्ष, प्रवेश समिति, पीसीसी  

Kolar News

Kolar News 17 September 2018

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भोपाल दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर उजागर हुई है। यहां भेल दशहरा मैदान पर प्रदेश के लगभग सभी बड़े नेताओं के पोस्टर और कटआउट लगाए गए हैं, लेकिन इनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पोस्टर और कटआउट गायब हैं। इससे दिग्विजय समर्थक नाराज हो गए हैं। इधर SC/ST एक्ट को लेकर करणी सेना द्वारा राहुल गांधी के विरोध की घोषणा के बाद करणी सेना के नेता सुरेंद्र सिंह को नजरबंद कर लिया है। राहुल गांधी के भोपाल पहुंचने से पहले कांग्रेस की अंदरुनी सियासत में बवाल आ गया है। मामला सभा स्थल पर दिग्विजय सिंह के कटआउट नहीं लगने का है। दरअसल भेल दशहरा मैदान पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमलनाथ, ज्योतिरादित्या सिंधिया, सुरेश पचौरी, अजय सिंह सहित सभी बड़े नेताओं के कटआउट लगे हैं। यहां तक की विवेक तन्खा, शोभा ओझा, कांतिलाल भूरिया और अरुण यादव के भी बड़े-बड़े कटआउट सभा स्थल पर लगे हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कटआउट नहीं लगाए गए हैं। इससे दिग्गी समर्थकों ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस विरोधी जहां इसे पार्टी की गुटबाजी से जोड़कर देख रहे हैं वहीं पार्टी के भीतर भी इसे लेकर बवाल मच गया है। कांग्रेसी नेता इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इधर इस बारे में जब दिग्विजय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद अपना कटआउट हटाने को कहा था। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे रोज अपना चेहरा देख लेते हैं, इसलिए उन्हें अपना चेहरा दिखाने के लिए कटउट की जरुरत नहीं है। वहीं पूरे मामले को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस में हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है। वहां कमलनाथ और सिंधिया के अलावा दूसरे नेता भी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। इसलिए खुद को दिखाने के लिए दिग्विजय का कटआउट नहीं लगवाया। लालघाटी से दोपहर करीब 1 बजे राहुल गांधी का रोड शो शुरू हुआ । रोड़ शो लालघाटी से वीआईपी गेस्ट हाउस, इमामी गेट, सदर मंजिल, कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाण गंगा, रोशनपुरा चौराहा, अपेक्स बैंक, पीसीसी, ज्योति टॉकीज, चेतक ब्रिज, कस्तूरबा नगर तिराहे से अन्ना नगर होता हुआ दशहरा भेल मैदान पहुंचा।   

Kolar News

Kolar News 17 September 2018

  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शाजापुर जिले में भ्रमण के दौरान लगभग 26 करोड़ रुपये लागत के विकास एवं निर्माण कार्य का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम तिलवाद गोविन्द (बेरछा) में नव-निर्मित ट्रामा सेन्टर, आकस्मिक चिकित्सा, मेटरनिटी विंग, ओपीडी और एसएनसीयू ब्लॉक का लोकार्पण किया। शाजापुर में ईव्हीएम वेयर हाउस, उत्कृष्ट विद्यालय के 100-100 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास तथा शासकीय विधि महाविद्यालय के नवीन भवन का भूमि-पूजन किया। कार्यक्रम में सांसद श्री मनोहर ऊँटवाल, विधायक श्री अरूण भीमावद, श्री जसवंत सिंह हांडा, श्री नरेन्द्र सिंह बेस, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 17 September 2018

नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 65 हजार 340 मतदान केंद्र तो तय कर दिए गए हैं, लेकिन 16 हजार 360 में बिजली की व्यवस्था ही नहीं है। 27 फीसद मतदान केंद्रों में वेटिंग रूम और शेड नहीं हैं। इन सुविधाओं को जल्द से जल्द मुहैया कराने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी विभागों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि आयोग के साथ हुई बैठक में जो बिन्दु सामने आए थे, उन पर तेजी से कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 11,394 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। एक मतदान केंद्र में औसत मतदाताओं की संख्या 866 से घटकर 757 हो गई है। रेम्प, पेयजल और प्रसाधन सुविधा बेहतर स्थिति में है, लेकिन बिजली और वेटिंग रूम की कमी है। इसको लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत ने मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह के साथ हुई बैठक में यह मुद्दा उठाया था। अब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने सभी विभागों को पत्र लिखकर मतदान केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि अधिकांश उन मतदान केंद्रों में बिजली नहीं है, वो प्राथमिक स्कूलों में बने हैं। यहां अस्थाई कनेक्शन देकर व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है।

Kolar News

Kolar News 7 September 2018

एमपी के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना वरदान सिद्ध हुई है। योजना में वर्ष 2006 से अभी तक लगभग पौने पाँच लाख बेटियों के हाथ पीले करने में सरकार ने मदद की है। इन परिवारों को 838 करोड़ 62 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मंत्री श्री भार्गव ने बताया कि गरीब परिवारों की अविवाहित, तलाकशुदा, परित्यक्ता, विधवा बेटियों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिये वर्ष 2006 से प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना प्रारम्भ की गई। लोगों की माँग और उपयोगिता को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री की पहल पर वर्ष 2012 से मुस्लिम बेटियों के लिये पृथक से मुख्यमंत्री निकाह योजना प्रारंभ की गई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अभी तक 4 लाख 59 हजार 336 परिवारों को 814 करोड़ 38 लाख 17 हजार रुपये तथा मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत 12 हजार 452 परिवारों को 24 करोड़ 24 लाख 76 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। आयुक्त सामाजिक न्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में वर्ष 2006 में 13 हजार 438 परिवारों को 13 करोड़ 27 लाख रुपये, वर्ष 2007 में 33 हजार 321 परिवारों को 13 करोड़ 62 लाख रुपये, वर्ष 2008 में 43 हजार 737 परिवारों को 43 करोड़ 29 लाख, वर्ष 2009 में 19 हजार 597 परिवारों को 24 करोड़ 85 लाख रुपये, वर्ष 2010 में 39 हजार 647 परिवारों को 39 करोड़ 64 लाख, वर्ष 2011 में 36 हजार 651 परिवारों को 41 करोड़ 56 लाख, वर्ष 2012 में 45 हजार 252 परिवारों को 67 करोड़ 87 लाख, वर्ष 2013 में 55 हजार 334 परिवारों को 104 करोड़ 52 लाख रुपये, वर्ष 2014 में 20 हजार 77 परिवारों को 60 करोड़ 74 लाख, वर्ष 2015 में 44 हजार 835 परिवारों को 117 करोड़ 75 लाख, वर्ष 2016 में 44 हजार 818 परिवारों को 112 करोड़ 5 लाख, वर्ष 2017 में 34 हजार 446 परिवारों को 96 करोड़ 44 लाख तथा वर्ष 2018 में जुलाई माह तक 28 हजार 123 परिवारों को 78 करोड़ 74 लाख की सहायता राशि मुहैया करवाई गई है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत वर्ष 2012 में 1766 परिवारों को 2 करोड़ 61 लाख, वर्ष 2013 में 2579 परिवारों को 4 करोड़ 74 लाख, वर्ष 2014 में 1248 परिवारों को एक करोड़ 23 लाख, वर्ष 2015 में 2139 परिवारों को 3 करोड़ 81 लाख, वर्ष 2016 में 1681 परिवारों को 4 करोड़ 70 लाख तथा वर्ष 2018 में जुलाई माह तक 1373 परिवारों को 3 करोड़ 85 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।  

Kolar News

Kolar News 7 September 2018

  मध्य्प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के दावेदारों की पार्टी निरंतर परीक्षा ले रही है। अब कांग्रेस ने टिकटार्थियों की भीड़ में ऐसे लोगों के दावे को मजबूत मानने की शर्त रख दी है जिनके ट्वीटर-फेसबुक पर कम से कम 20 हजार फालोअर होंगे। व्हाट्सअप पर उनकी सक्रियता होने पर दावेदारी को ठोस माना जाएगा। प्रदेश कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर जनता के बीच पैठ रखने वाले दावेदारों की परख के लिए कई परीक्षाएं ले रही हैं। अब मौजूदा विधायकों, दावेदारी करने वाले पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं से 15 सितंबर तक सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले नेताओं का डाटा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए सभी शहर व ग्रामीण जिला अध्यक्षों को पीसीसी की तरफ से एक पत्र जारी किया गया है। उन्हें अपने क्षेत्र की विधानसभा सीटों के दावेदारों से उनके ट्वीटर-फेसबुक फालोअर्स की संख्या और व्हाट्सअप पर सक्रियता की जानकारी मांगी गई है। सभी दावेदारों से यह जानकारी लेकर 15 सितंबर तक पीसीसी भेजने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस के दिग्गज सोशल मीडिया फ्रेंडली हैं। ट्वीटर पर जहां सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी पार्टी के नेताओं में सबसे आगे हैं तो फेसबुक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की फालोअर्स की संख्या बहुत ज्यादा है।  

Kolar News

Kolar News 4 September 2018

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को देर रात सीधी को मिनी स्मार्ट-सिटी बनाने के लिये 21 करोड़ के कार्यो सहित जिले में 600 करोड़ रुपये लागत के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। श्री चौहान ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को विकास और जन-कल्याण के क्षेत्र में देश का नम्बर-1 राज्य बनाया जायेगा। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये अभियान शुरू कर दिया गया है। राज्य सरकार विकास के साथ-साथ आम जनता की जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिये कृत-संकल्पित होकर कार्य कर रही है। श्री चौहान ने प्रदेश में संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से आग्रह किया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिकारपूर्वक आगे आएँ। उन्होंने कहा कि समाज के कमज़ोर वर्ग को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए संबल योजना आरंभ की गयी है। इसके माध्यम से गरीब परिवारों को पट्टा, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार आदि सुविधा प्रदान की जा रही है। संबल योजना में गरीब परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार हर तरह की सुविधाएँ और सहायता मुहैया करवा रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि बच्चों की उच्च शिक्षा के ख़र्च की चिन्ता छोड़कर उन्हें ख़ूब पढ़ायें, पूरी व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। श्री चौहान ने बताया कि ग़रीब परिवारों के भारी-भरकम बिजली के बिल माफ़ कर उन्हें मात्र 200 रूपये प्रति माह के मान से बिजली देने का निर्णय लिया गया है। सौभाग्य योजना की जानकारी देते हुए श्री चौहान ने कहा कि हर गाँव और मजरे टोले में बिजली पहुँच रही है। अब वह दिन दूर नहीं है, जब हर ग़रीब के घर में बिजली से उजाला होगा। मुख्यमंत्री ने 486 करोड़ 96 लाख रुपये लागत की महान (गुलाब सागर) परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। यह एक वृहद परियोजना है जो रामपुर नैकिन विकासखंड के खड्डी ग्राम की महान नदी पर निर्मित है। अमरपुर में इसके द्वितीय चरण का भूमि-पूजन रविवार को ही मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। इस योजना के पूर्ण होने पर तहसील रामपुर नैकिन, गोपद बनास, बहरी एवं सिहावल के 167 ग्रामों के 23 हजार 574 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 40 लाख हेक्टेयर में सिंचाईं की व्यवस्था की है। बाणसागर परियोजना के माध्यम से पूरे विन्ध्य क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया गया है। गुलाब सागर महान परियोजना के माध्यम से सीधी जिले में सिंचाई का विस्तार किया जा रहा है। इस योजना की पूर्णता के पश्चात् लाभान्वित कृषकों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार होगा, भू-जल स्तर में वृद्धि होगी, पशुओं को पर्याप्त चारा मिलेगा और पानी की उपलब्धता बढ़ेगी।

Kolar News

Kolar News 4 September 2018

  एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को देर रात सीधी को मिनी स्मार्ट-सिटी बनाने के लिये 21 करोड़ के कार्यो सहित जिले में 600 करोड़ रुपये लागत के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। श्री चौहान ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को विकास और जन-कल्याण के क्षेत्र में देश का नम्बर-1 राज्य बनाया जायेगा। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये अभियान शुरू कर दिया गया है। राज्य सरकार विकास के साथ-साथ आम जनता की जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिये कृत-संकल्पित होकर कार्य कर रही है। श्री चौहान ने प्रदेश में संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से आग्रह किया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिकारपूर्वक आगे आएँ। उन्होंने कहा कि समाज के कमज़ोर वर्ग को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए संबल योजना आरंभ की गयी है। इसके माध्यम से गरीब परिवारों को पट्टा, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार आदि सुविधा प्रदान की जा रही है। संबल योजना में गरीब परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार हर तरह की सुविधाएँ और सहायता मुहैया करवा रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि बच्चों की उच्च शिक्षा के ख़र्च की चिन्ता छोड़कर उन्हें ख़ूब पढ़ायें, पूरी व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। श्री चौहान ने बताया कि ग़रीब परिवारों के भारी-भरकम बिजली के बिल माफ़ कर उन्हें मात्र 200 रूपये प्रति माह के मान से बिजली देने का निर्णय लिया गया है। सौभाग्य योजना की जानकारी देते हुए श्री चौहान ने कहा कि हर गाँव और मजरे टोले में बिजली पहुँच रही है। अब वह दिन दूर नहीं है, जब हर ग़रीब के घर में बिजली से उजाला होगा। मुख्यमंत्री ने 486 करोड़ 96 लाख रुपये लागत की महान (गुलाब सागर) परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। यह एक वृहद परियोजना है जो रामपुर नैकिन विकासखंड के खड्डी ग्राम की महान नदी पर निर्मित है। अमरपुर में इसके द्वितीय चरण का भूमि-पूजन रविवार को ही मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। इस योजना के पूर्ण होने पर तहसील रामपुर नैकिन, गोपद बनास, बहरी एवं सिहावल के 167 ग्रामों के 23 हजार 574 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 40 लाख हेक्टेयर में सिंचाईं की व्यवस्था की है। बाणसागर परियोजना के माध्यम से पूरे विन्ध्य क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया गया है। गुलाब सागर महान परियोजना के माध्यम से सीधी जिले में सिंचाई का विस्तार किया जा रहा है। इस योजना की पूर्णता के पश्चात् लाभान्वित कृषकों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार होगा, भू-जल स्तर में वृद्धि होगी, पशुओं को पर्याप्त चारा मिलेगा और पानी की उपलब्धता बढ़ेगी।

Kolar News

Kolar News 4 September 2018

  मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत ने भोपाल में कहा है कि 2013 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आयकर विभाग ने जितनी भी नकदी पकड़ी थी, उनमें से ज्यादातर मामलों में अंतिम रूप से जब्ती की कार्रवाई हो गई है। इसी तरह जो आपराधिक प्रकरण दर्ज हुए थे, उनमें 69 फीसदी तक सजा हुई है। यह बात राजनीतिक दलों के उन लोगों को पूरी तरह से भयभीत कर देगी जो किसी भी तरह की गड़बड़ी की सोच रखते हैं। रावत ने चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा और अशोक लवासा सहित अन्य अधिकारियों के साथ दो दिन मप्र में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव की तारीफ की। साथ ही कहा कि आयकर विभाग, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों ने पिछले चुनाव के वक्त दर्ज मामलों में हुई कार्यवाही को लेकर जो ब्योरा दिया, वो काफी अच्छा है। इससे चुनाव में गड़बड़ी करने की सोच रखने वाले भयभीत होंगे। रावत ने यह भी बताया कि यह भ्रम है कि ईवीएम चीन या जापान से बनकर आ रही हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ईवीएम भारत में जहां बन रही हैं, वहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि अब से पूरी तरह से निष्पक्षता के साथ काम करें। पक्षपाक्षपूर्ण कार्रवाई को गंभीरता से लिया जाएगा। कड़ी कार्रवाई भी होगी। जब यह पूछा गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा में कई अधिकारी शिरकत कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि जानकारी आने पर ऐसे मामलों में संज्ञान लेंगे। रावत बोले कि राजनीतिक दल और उम्मीदवारों को 24 घंटे के भीतर चुनाव संबंधी अनुमतियां मिलेंगी। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। इसमें एक जगह पर सभी अधिकारी बैठेंगे और अनुमतियां देने की कार्यवाही पूरी करेंगे। नीमच के कुछ गांवों में एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में मतदान नहीं करने या नोटा में वोट देने के पोस्टर लगाए जाने पर रावत ने कहा कि हम मतदाताओं को समझाएंगे। चुनाव की प्रक्रिया में भाग लेने से रास्ते खुलते हैं।  चुनाव आयोग पहली बार दिव्यांगों के लिए पर्यवेक्षकों को तैनात करेगा। इनके लिए मतदान केंद्रों में व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। एनजीओ की मदद भी लेंगे। इस चुनाव में सीविजिलेंस सिस्टम भी लागू किया जाएगा। इसका प्रयोग बेंगलुरु में किया गया था। इसमें कोई भी व्यक्ति कहीं से भी वीडियो या फोटो भेज सकता है। इसमें फर्जी शिकायतों पर जहां न्यूनतम हो जाएंगी, वहीं कार्यवाही तेजी के साथ होगी। सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत से दो बार मुलाकात की। एक ही दिन में दो बार हुई इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सारंग दोपहर को रावत से मिलने नर्मदा भवन पहुंचे थे, यहां उन्होंने चलते-चलते सारंग से बातचीत की। इसके बाद सारंग ने शाम को होटल जहांनुमा जाकर रावत से बातचीत की। माना जा रहा है कि सारंग ने नरेला विधानसभा में हटाए गए नामों को लेकर बातचीत की है। कांग्रेस की शिकायत के बाद नरेला की मतदाता सूची से 34 हजार मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं, जबकि सारंग का कहना है कि आयोग ने 5 हजार सही मतदाताओं के नाम काट दिए हैं। मुलाकात को लेकर सारंग ने कहा कि भाजपा की ओर से कुछ लिखित सुझाव देने के लिए उनसे मुलाकात की गई है। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता राजकुमार पटेल ने भी रावत से मुलाकात की और चुनाव सुधार को लेकर कुछ सुझाव दिए।  

Kolar News

Kolar News 30 August 2018

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबी हटाने के हमने केवल नारे नहीं दिये, बल्कि गरीबों की जिन्दगी में खुशहाली लाने के ठोस इन्तजाम किये हैं। विकास के साथ जनता की जिन्दगी बदलने का अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान बुधवार को सागर जिले के सुरखी में जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना सहित 300 करोड़ रूपये के विकास कार्यों के भूमि-पूजन अवसर पर बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सुरखी को नगर पंचायत बनाने एवं सुरखी में आईटीआई खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमें डेढ़ दशक पहले बदहाल एवं बर्बाद प्रदेश मिला था, जिसमें न सड़कें थी, न सिंचाई के साधन थे, न बिजली थी, शिक्षा व्यवस्था चौपट थी, बच्चों का भविष्य अंधकार में था और लोगों की जिन्दगी में अंधेरा छाया हुआ था। हमने बदहाल प्रदेश को खुशहाल बनाया है। उन्होंने प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से आग्रह किया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिये आगे आयें। उन्होंने बताया कि समाज के कमजोर वर्ग को मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराने के लिये संबल योजना आंरभ की गयी है। गरीब परिवारों के भारी भरकम बिजली के बिल माफ कर उन्हे मात्र दो सौ रूपये प्रतिमाह के मान से बिजली देने का निर्णय लिया गया है। श्री चौहान ने इस मौके पर प्रदेश की तरक्की के लिये अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि किसानों को जितना पैसा इस सरकार ने दिया है उतना उन्हें कभी नहीं मिला। हमने किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत देने की व्यवस्था की है। इन सिंचाई परियोजनाओं से बुंदेलखण्ड की खेती-किसानी की तस्वीर बदल जायेगी। उन्होंने 171 करोड़ रूपये के जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया इससे लगभग 50 हजार एकड़ भूमि की सिंचाई होगी। साथ ही उन्होंने 13.86 करोड़ रूपये की कालीपठार सिंचाई परियोजना एवं 12.75 करोड़ रूपये की पड़रियाकलॉ बांध का भूमि-पूजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती पारूल साहू ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर वन मंत्री श्री गौरीशंकर शेजवार, गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद श्री प्रभात झा, सागर सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, दमोह सांसद श्री प्रहलाद पटेल, बण्डा विधायक श्री हरवंश सिंह राठौर, श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 30 August 2018

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबी हटाने के हमने केवल नारे नहीं दिये, बल्कि गरीबों की जिन्दगी में खुशहाली लाने के ठोस इन्तजाम किये हैं। विकास के साथ जनता की जिन्दगी बदलने का अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान बुधवार को सागर जिले के सुरखी में जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना सहित 300 करोड़ रूपये के विकास कार्यों के भूमि-पूजन अवसर पर बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सुरखी को नगर पंचायत बनाने एवं सुरखी में आईटीआई खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमें डेढ़ दशक पहले बदहाल एवं बर्बाद प्रदेश मिला था, जिसमें न सड़कें थी, न सिंचाई के साधन थे, न बिजली थी, शिक्षा व्यवस्था चौपट थी, बच्चों का भविष्य अंधकार में था और लोगों की जिन्दगी में अंधेरा छाया हुआ था। हमने बदहाल प्रदेश को खुशहाल बनाया है। उन्होंने प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से आग्रह किया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिये आगे आयें। उन्होंने बताया कि समाज के कमजोर वर्ग को मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराने के लिये संबल योजना आंरभ की गयी है। गरीब परिवारों के भारी भरकम बिजली के बिल माफ कर उन्हे मात्र दो सौ रूपये प्रतिमाह के मान से बिजली देने का निर्णय लिया गया है। श्री चौहान ने इस मौके पर प्रदेश की तरक्की के लिये अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि किसानों को जितना पैसा इस सरकार ने दिया है उतना उन्हें कभी नहीं मिला। हमने किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत देने की व्यवस्था की है। इन सिंचाई परियोजनाओं से बुंदेलखण्ड की खेती-किसानी की तस्वीर बदल जायेगी। उन्होंने 171 करोड़ रूपये के जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया इससे लगभग 50 हजार एकड़ भूमि की सिंचाई होगी। साथ ही उन्होंने 13.86 करोड़ रूपये की कालीपठार सिंचाई परियोजना एवं 12.75 करोड़ रूपये की पड़रियाकलॉ बांध का भूमि-पूजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती पारूल साहू ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर वन मंत्री श्री गौरीशंकर शेजवार, गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद श्री प्रभात झा, सागर सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, दमोह सांसद श्री प्रहलाद पटेल, बण्डा विधायक श्री हरवंश सिंह राठौर, श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 30 August 2018

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को श्यामला हिल्स स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया है। सिंह के कर्मचारियों ने आवास से ऑफिस का सामान निकालकर चाबी लोक निर्माण विभाग के अफसरों को सौंप दी है। अब सिंह के निजी ऑफिस स्टाफ के लिए किराए का भवन तलाशा जाएगा। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 19 जुलाई को एक महीने के भीतर सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से सरकारी बंगले खाली कराने के आदेश दिए थे, जिसकी समयसीमा 18 अगस्त को समाप्त हो गई। इससे पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर और उमा भारती को सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता की हैसियत से उन्हीं बंगलों का नया आवंटन आदेश जारी कर दिया। दिग्विजय सिंह ने ऑफिस स्टाफ के लिए सरकारी आवास की मांग का पत्र राज्य सरकार को लिखा था, जिस पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। आखिर सिंह ने ऑफिस का सामान हटाकर बंगला खाली कर दिया। सूत्र बताते हैं कि राज्य शासन की ओर से सिंह को ई-टाइप आवास देने का प्रस्ताव दिया गया है। शासन ने इस प्रस्ताव पर दिग्विजय सिंह की सहमति चाही है, लेकिन यह आवास रिक्त नहीं है, क्योंकि जिस अधिकारी को आवंटित है उसने पीडब्ल्यूडी को आधिपत्य नहीं दिया है। दिग्विजय ने बंगले से निजी सामान पहले ही हटा लिया था। हाईकोर्ट के आदेश आने और सरकार का रुख देखने के बाद उन्होंने निजी सामान राघौगढ़ भेज दिया था। सिर्फ ऑफिस स्टाफ का सामान नहीं हटाया था।  

Kolar News

Kolar News 24 August 2018

  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये राज्य सरकार ने कई निर्णय लिये हैं। भोपाल और ग्वालियर में स्वर्गीय अटल जी की स्मृति में भव्य स्मारक बनाये जायेंगे। ग्वालियर के गोरखी के जिस विद्यालय में स्वर्गीय वाजपेयी कक्षा 6 से 8 तक पढ़े थे उसे उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। इसमें स्मार्ट क्लास, प्लेनेटोरियम और म्यूजियम बनाया जायेगा, साथ ही स्वर्गीय अटल जी की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में कहा कि स्वर्गीय अटल जी की स्मृति में भोपाल और ग्वालियर में स्मृति वन स्थापित किये जायेंगे। जिनमें अटल जी की प्रतिमा के साथ उनके कार्यों को बेहतर ढ़ंग से प्रस्तुत किया जायेगा ताकि भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके। भोपाल में 600 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे ग्लोबल स्किल पार्क का नाम स्वर्गीय अटल जी के नाम पर रखा जायेगा। प्रदेश के स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जा रहे सात शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और सतना में स्वर्गीय अटल जी के नाम पर विश्वस्तरीय लाइब्रेरी स्थापित की जायेगी। इन लाइब्रेरियों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में युवाओं के लिये कोचिंग, शोध और सामाजिक चिंतन के केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। इसी तरह सात स्मार्ट सिटी में बन रहे इनक्यूबेशन सेंटर्स का नाम स्वर्गीय अटल जी के नाम पर रखा जायेगा। इन सेंटरों पर मध्यप्रदेश के युवाओं को स्टार्टअप स्थापित करने की सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। स्वर्गीय अटल जी की जीवनी स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में होगी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय अटल जी की जीवनी अगले वर्ष से स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल की जायेगी। स्वर्गीय अटल जी के नाम से तीन राष्ट्रीय पुरस्कार स्थापित किये जायेंगे। पाँच-पाँच लाख रूपये के यह पुरस्कार कविता, पत्रकारिता और सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिये जायेंगे। प्रदेश में श्रमिकों के बच्चों के लिये बनाये जा रहे चार श्रमोदय विद्यालयों के नाम भी स्वर्गीय अटल जी के नाम पर रखे जायेंगे। विदिशा में शुरू हो रहे मेडिकल कॉलेज का नाम भी स्वर्गीय अटल जी के नाम पर रखा जायेगा। भोपाल के अत्याधुनिक हबीबगंज रेल्वे स्टेशन का नाम स्वर्गीय अटल जी के नाम पर करने के लिये केन्द्रीय रेलमंत्री से आग्रह किया जायेगा। 21 अगस्त को भोपाल में श्रद्धांजलि सभा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी 21 अगस्त को भोपाल में समाज का हर वर्ग स्वर्गीय अटल जी को श्रद्धांजलि दें इसके लिये रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जायेगी। आगामी 22 से 25 अगस्त बीच सभी जिला मुख्यालय में तथा आगामी 25 से 30 अगस्त के बीच सभी विकासखण्ड और ग्राम पंचायतों में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जायेगी। स्वर्गीय अटल जी के अस्थियों को नर्मदा सहित प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों में प्रवाहित किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि केरल के बाढ़ प्रभावितों के लिये राज्य सरकार द्वारा दस करोड़ रूपये की सहायता राशि भेजी जायेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अपील की है कि संकट की इस घड़ी में अपने सामर्थ्य के अनुसार केरल के बाढ़ प्रभावितों को सहयोग करें। इसके लिये मुख्यमंत्री सहायता कोष में केरल सहायता के नाम से खाता क्रमांक 37885301406 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बल्लभ भवन शाखा में राशि जमा करा सकते हैं।  

Kolar News

Kolar News 18 August 2018

शिवराज सिंह चौहान मैं बचपन से ही अपने गाँव से भोपाल पढ़ने चला गया था। भोपाल में मैंने सुना कि भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की एक सभा चार बत्ती चौराहे बुधवारे में है। मैंने सोचा चलो भाषण सुन के आएं। अटल जी को जब बोलते सुना तो सुनते ही रह गया।ऐसा लग रहा था कि जैसे कविता उनकी जिव्हा से झर रही है। वो बोल रहे थे,“ये देश केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, एक जीता जागता राष्ट्र-पुरुष है, हिमालय इसका मस्तिष्क है, गौरी-शंकर इसकी शिखा हैं, पावस के काले- काले मेघ इसकी केश राशि हैं, दिल्ली दिल है, विंध्यांचल कटि है, नर्मदा करधनी है, पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट इसकी दो विशाल जंघाएँ हैं, कन्याकुमारी इसके पंजे हैं, समुद्र इसके चरण पखारता है, सूरज और चन्द्रमा इसकी आरती उतारते हैं, ये वीरों की भूमि है, शूरों की भूमि है, ये अर्पण की भूमि है, तर्पण की भूमि है, इसका कंकर-कंकर हमारे लिए शंकर है, इसका बिंदु-बिंदु हमारे लिए गंगाजल है, हम जियेंगे तो इसके लिए और कभी मरना पड़ा तो मरेंगे भी इसके लिए और मरने के बाद हमारी अस्थियाँ भी अगर समुद्र में विसर्जित की जाएंगी तो वहां से भी एक ही आवाज़ आएगी –“भारत माता की जय, भारत माता की जय”... इन शब्दों ने मेरा जीवन बदल दिया। राष्ट्र प्रेम की भावना हृदय में कूट-कूट कर भर गई और मैंने फैसला किया कि अब ये जीवन देश के लिए जीना है। ये राजनीति का मेरा पहला पाठ था। इसके बाद से राजनीति में मैं माननीय अटल जी को गुरू मानने लगा. जब भी कभी अटल जी को सुनने का अवसर मिलता, मैं कोई अवसर नहीं चूकता। बचपन में ही भारतीय जनसंघ का सदस्य बन गया, और मैं राजनीति में सक्रिय हो गया। आपातकाल में जेल चला गया, और जेल से निकल कर जनता पार्टी में काम करने लगा, फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गया। अटल जी से मेरी पहली व्यक्तिगत बातचीत भोपाल में एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान तब हुई जब मेरी ड्यूटी एक कार्यकर्ता के नाते उनकी चाय नाश्ते की व्यवस्था के लिए की गई।मैं अटल जी के लिए फल, ड्राई फ्रूट इत्यादि दोपहर के विश्राम के बाद खाने के लिए ले गया। तो वे बोले,“क्या घास- फूस खाने के लिए ले आए, अरे भाई, कचौड़ी लाओ, समोसे लाओ, पकोड़े लाओ या फाफड़े लाओ” और तब मैंने उनके लिए नमकीन की व्यवस्था की। एक छोटे से कार्यकर्ता के लिए उनके इतने सहज संवाद ने मेरे मन में उनके प्रति आत्मीयता और आदर का भाव भर दिया। उनके बड़े नेता होने के नाते मेरे मन में जो हिचक थी, वो समाप्त हो गई। 84 के चुनाव में वे ग्वालियर से हार गए थे, लेकिन हारने के बाद उनकी मस्ती और फक्कड़पन देखने के लायक था। जब वो भोपाल आए तो उन्होंने हँसते हुए मुझे कहा, “अरे शिवराज, अब मैं भी बेरोजगार हो गया हूँ”। 1991 में उन्‍होंने विदिशा और लखनऊ, दो जगह से लोकसभा का चुनाव लड़ा, और ये तय किया कि जहां से ज्यादा मतों से चुनाव जीतेंगे, वो सीट अपने पास रखेंगे। मैं उस समय उसी संसदीय क्षेत्र की बुधनी सीट से विधायक था। बुधनी विधानसभा में चुनाव प्रचार की ज़िम्मेदारी तो मेरी थी ही, लेकिन युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते, मुझे पूरे संसदीय क्षेत्र में काम करने का मौक़ा मिला था। उस समय अटल जी से और निकट के रिश्ते बन गए। जब मैं उनके प्रतिद्धन्‍दी से उनकी तुलना करते हुए भाषण देता था, तो मेरे एक वाक्य पर वो बहुत हंसते थे। मैं कहता था,“कहाँ मूंछ का बाल और कहाँ पूंछ का बाल”, तो वो हंसते हुए कहते थे “क्या कहते हो भाई, इसको छोड़ो”। विदिशा लोकसभा वो एक लाख चार हजार वोट से जीते और लखनऊ एक लाख सोलह हजार से। ज्यादा वोटों से जीतने के कारण उन्होंने लखनऊ सीट अपने पास रखी और विदिशा रिक्त होने पर मुझे विदिशा से उपचुनाव लडवाया। उपचुनाव में जीत कर जब मैं उनसे मिलने गया तो उन्होंने मुझे लाड़ से कहा, “आओ विदिशा-पति”. और तब से वो जब भी मुझसे मिलते तो मुझे विदिशा-पति ही कहते और जब भी मैं विदिशा की कोई छोटी समस्या भी लेकर जाता तो उसे भी वो बड़ी गम्भीरता से लेते। एक बार गंजबासौदा में एक ट्रेन का स्टॉप समाप्त कर दिया था। जब मेरे तत्कालीन रेल मंत्री श्री जाफर शरीफ जी से आग्रह करने बाद भी ट्रेन को दोबारा स्टॉपेज नहीं दिया गया तो मैं अटल जी के पास पहुंचा, और मैंने कहा कि आप इस ट्रेन का स्टॉप फिर से गंजबासौदा में करवाइए। उन्होंने संसद भवन में ही पता लगवाया कि श्री जाफर शरीफ जी कहाँ हैं संयोग से वे संसद भवन में ही थे, अटल जी चाहते तो फोन कर सकते थे। लेकिन फोन करने की बजाय उन्होंने कहा कि चलो सीधे मिल के बात करते हैं। इतने बड़े नेता का एक ट्रेन के स्टॉप के लिए उठकर रेल मंत्री के कक्ष में जाना मुझे आश्चर्यचकित कर गया और तब मैंने जाना कि छोटे-छोटे कामों को करवाने के लिए भी अटल जी कितने गम्भीर थे कि जनता की सुविधा के लिए उन्हें वहां जाने में कोई हिचक नहीं है। मैं भी उनके साथ श्री जाफर शरीफ जी के पास गया और तत्काल जाफर शरीफ जी ने रेल का स्टाफ गंजबासौदा में कर दिया। 2003 में मध्यप्रदेश में विधान सभा के चुनाव थे। उस समय तत्कालीन कांग्रेस की सरकार द्वारा सूखा राहत के लिए राशि केंद्र सरकार से मांगी जा रही थी। हम भाजपा के सांसदों का एक समूह यह सोचता था कि विधान सभा के चुनाव आने के पहले यदि यह राशि राज्य शासन को मिलेगी तो सरकार इस राशि का दुरूपयोग चुनाव जीतने के लिए करेगी, इसलिए कई सांसद मिलकर माननीय अटल जी, जो उस समय प्रधानमंत्री थे, के पास पहुंचे, और उनसे कहा कि इस समय राज्य सरकार को कोई भी अतिरिक्त राशि देना उचित नहीं होगा, तब अटल जी ने हमें समझाते हुए कहा कि लोकतन्त्र में चुनी हुई सरकार किसी भी दल की हो, उस सरकार को मदद करने का कर्त्‍तव्‍य केंद्र सरकार का है, इसलिए ऐसे भाव को मन से त्याग दीजिये। 1998 के अंत में मेरा एक भयानक एक्सीडेंट हुआ। मेरे शरीर में 8 फ्रैक्चर थे। उसी दौरान एक वोट से माननीय अटल जी की सरकार गिर गई। मैं भी स्ट्रेचर पर वोट डालने गया था। तब फिर से चुनाव की घोषणा हुई। मुझे लगा ऐसी हालत में मेरा चुनाव लड़ना उपयुक्त नहीं होगा। मैंने अटल जी से कहा कि इस समय विदिशा से कोई दूसरा उम्मीदवार हमें ढूँढना चाहिए, मेरी हालत चुनाव लड़ने जैसी नहीं है, तब उन्होंने स्नेह से मुझे दुलारते हुए कहा, “खीर में इकट्ठे और महेरी में न्यारे, ये नहीं चलेगा. ...जब तुम अच्छे थे तब तुम्हें चुनाव लड़वाते थे। आज तुम अस्वस्थ हो तब तुम्हें न लड़वाएं, ये नहीं होगा। चुनाव तुम ही लड़ोगे, जितना बने जाना, बाक़ी चिंता पार्टी करेगी”. और मैं अस्वस्थता की अवस्था में भी चुनाव लड़ा और जीता। ऐसे मानवीय थे अटल जी। ऎसी कई स्मृतियाँ आज मस्तिष्क में कौंध रही हैं। सबको अपना मानने वाले, सबको प्यार करने वाले, सबकी चिंता करने वाले, सर्वप्रिय अजातशत्रु राजनेता, उनके लिए कोई पराया नहीं था, सब अपने थे।पूरा जीवन वे देश के लिए जिए। भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और परम्पराओं के वे जीवंत प्रतीक थे। भारत माता के पुजारी. उनकी कविता, “हार नहीं मानूँगा, रार नहीं ठानूँगा, काल के कपाल पर लिखता-मिटाता हूँ, गीत नया गाता हूँ”, साहस के साथ हमें काम करने की प्रेरणा देती है।उनके चरणों में शत-शत नमन – प्रणाम |[लेखक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं ]  

Kolar News

Kolar News 18 August 2018

  आने वाले चुनावों में व्‍हाट्सएप के जरिये अपशब्द भरी राजनीतिक बयानबाजी को नहीं फैलाया जा सकेगा। व्‍हाट्सएप ने स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनावों के वक्त इस तरह के संदेश प्रसारित करने वाले अकाउंट पर रोक लगाते हुए उसे ब्लॉक कर देगा। इस बारे में व्‍हाट्सएप चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दे चुका है। भारत की चिंताओं को देखते हुए व्‍हाट्सएप ने यहां अपना एक स्थानीय प्रतिनिधि भी नियुक्त करने का फैसला किया है। सरकार की तरफ से अफवाहों और फेक न्यूज को रोकने की दिशा में भेजे गए दूसरे नोटिस के जवाब में व्‍हाट्सएप ने कहा है कि वह अपने प्लेटफार्म का गलत इस्तेमाल होने से रोकने का हर संभव प्रयास कर रहा है। कर्नाटक के चुनाव में उसने ऐसे कई अकाउंट की पहचान की थी जिनका व्यवहार अवांछनीय पाया गया था। ऐसे सभी अकाउंट पर उस समय रोक लगा दी गई थी। 27 जुलाई को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भेजे गए अपने जवाब में व्‍हाट्सएप के डायरेक्टर एंड एसोसिएट जनरल काउंसिल ब्रायन हैंसी ने लिखा है कि चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से व्‍हाट्सएप सीधे इस संबंध में बात कर चुका है। व्‍हाट्सएप का कहना है कि वह बिना किसी राजनीतिक पक्षपात के इस तरह के अवांछित संदेशों को रोकने की व्यवस्था कर रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पहले तीन जुलाई को व्‍हाट्सएप को पत्र लिखकर अफवाहें फैलाने वाले संदेशों पर रोक लगाने को कहा था। व्‍हाट्सएप ने उसके बाद कुछ कदम उठाए थे, लेकिन सरकार उन कदमों से संतुष्ट नहीं थी। लिहाजा 19 जुलाई को सरकार ने फिर पत्र लिखकर व्‍हाट्सएप को आगाह करते हुए और सख्त कदम उठाने को कहा था। ब्रायन ने इसके जवाब में कहा है कि उनकी संस्था चुनावों में व्‍हाट्सएप के दुरुपयोग को लेकर सरकार की इस चिंता को समझती है। खासतौर पर चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने से लेकर अपशब्दों के जरिये छवि खराब करने वाले संदेश अधिक चिंता की वजह बनते हैं। इसलिए व्‍हाट्सएप भारत में होने वाले आगामी चुनावों को लेकर अधिक संवेदनशील है। व्‍हाट्सएप ने माना है कि इस संबंध में तत्काल कदम उठाए जाने की जरूरत है। कंपनी का कहना है कि वह इस मामले में सरकार के साथ मिलकर काम करेगी। इसीलिए भारत में एक स्थानीय प्रतिनिधि नियुक्त करने का निर्णय हुआ है। यह प्रतिनिधि अपनी टीम गठित कर स्थानीय चिंताओं के संबंध में काम करेगा। ब्रायन ने अपने पत्र में व्‍हाट्सएप पर संदेश फारवर्ड करना सीमित करने जैसे कदमों का ब्यौरा भी दिया है। साथ ही व्‍हाट्सएप के दुरुपयोग को रोकने के लिए अवांछनीय अकाउंट बंद करने जैसे कदम उठा रहा है। लेकिन संदेशों के स्त्रोत का पता लगाने के बारे में व्‍हाट्सएप का कहना है कि लोगों के निजी संदेशों में स्त्रोत का पता लगाना उनकी निजता के अधिकार के हनन की श्रेणी में आ सकता है।

Kolar News

Kolar News 16 August 2018

  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्वास्थ्य खराब होने के बाद एम्स में इलाज चल रहा है। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार की अपनी जनआशीर्वाद यात्रा को स्थगित कर दिया। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि अटलजी की उपस्थिति मात्र से हमको हौसला मिलता है। वो हमारे बीच बने रहें यही हमारी प्रार्थना है। अटलजी की कविताओं से सभी को प्रेरणा मिलती है। स्वतंत्रता दिवस पर उनकी कविता का उल्लेख किया था। सीएम शिवराज ने कहा कि विदिशा से चुनाव लड़ने के दौरान मैं उनके करीब आया था। जब भी उनसे मिलता था तो वे मुझे विदिशापति कहते थे।  

Kolar News

Kolar News 16 August 2018

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को रोडमैप तैयार करने के दिये निर्देश  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकासशील और फिर विकसित राज्य बनाने के बाद अब समृद्ध राज्य बनाएंगे। उन्होंने आज यहां मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समृद्ध मध्यप्रदेश का विज़न साझा किया। श्री चौहान ने विकास के सभी प्रमुख क्षेत्रों में समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क और अधोसंरचना निर्माण जैसे बुनियादी क्षेत्रों का रोडमेप पहले ही तैयार है और इन क्षेत्रों में अच्छी प्रगति हुई है। कृषि क्षेत्र में अब उत्पादन की चुनौती लगभग खत्म हो गई है। अब उत्पादन की गुणवत्ता, खाद्य प्र-संस्करण,  निर्यात, और दोगुना आय बढ़ाने जैसे विषयों पर ध्यान देना होगा। अब दूसरे देशों को भी कृषि उपज निर्यात करने पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि किसानों को ज्यादा फायदा हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोज़गार सृजन एक बड़ा और चुनौतीपूर्ण काम है। जितनी संख्या में युवा शिक्षित हो रहे हैं उसी अनुपात में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उन्हें रोज़गार के अवसर मिलना चाहिए। रोज़गार अवसरों के सृजन के लिए रचनात्मक तरीके से सोचना होगा। संबल योजना के संबंध में अपना विजन बताते करते हुए श्री चौहान ने कहा कि संसाधनों पर गरीबों का अधिकार है और उन्हें मिलना चाहिये। यह सबकी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा देकर गरीबी पर नियंत्रण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि अब तक मध्यप्रदेश के निर्माण में जो हुआ है वह अभूतपूर्व है और इसके अच्छे परिणाम सामने हैं। अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का सपना साकार करना है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी प्रतिभा और अनुभव का उपयोग करते हुए समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का रोडमैप बनाये। सिर्फ अपने विभाग की योजनाओं तक सीमित न रहें। एक सम्पूर्ण सोच प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय बजट पर निर्भर रहकर काम करने की पारंपरिक सोच को छोड़कर रचनात्मक प्रयासों से आय के अतिरिक्त स्त्रोत और संसाधन निर्मित कर आगे बढ़ें। बजट से ज्यादा रचनात्मक दृष्टि और प्रतिबद्धता काम करती है। बैठक में वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, मुख्य सचिव श्री बी. पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव और सभी विभागों के प्रमुख सचिव उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 8 August 2018

  मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ और कांतिलाल भूरिया को उनके क्षेत्र में घेरने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस की परम्परागत सीटों को छीनने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा छिंदवाड़ा, गुना और झाबुआ लोकसभा सीट के प्रभारी बनाए गए उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार को गुना पहुंचे। उन्होंने गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। शनिवार को वे रतलाम-आलीराजपुर लोकसभा सीट के पेटलावद में रहेंगे और 6 अगस्त को छिंदवाड़ा का दौरा करेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया की गुना शिवपुरी सीट जीतने की रणनीति के तहत कुछ दिनों पहले केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस क्षेत्र में 3500 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया था। पिछोर में भी मुख्यमंत्री ने किसानों को प्रोत्साहन राशि बांटी। प्रदेश के मंत्री जयभान सिंह पवैया भी दौरा कर रहे हैं। पार्टी ने 2019 के लोस चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत सिंधिया सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की छिंदवाड़ा और आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया की रतलाम-आलीराजपुर सीट को भी कांग्रेस से छीनने के लिए तीनों नेताओं की घेराबंदी की जा रही है। स्वतंत्रदेव सिंह ने संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने एक साल पहले चंदेरी में हुई बैठक में सौंपे दायित्वों की समीक्षा की। साथ ही सरकार की योजनाओं के नाम पूछे। पं. दीनदयाल पुण्यतिथि पर पंचायतों में पदाधिकारियों द्वारा दिए गए भाषण को रिपीट कराया, लेकिन पदाधिकारी दोनों ही सवालों के जवाब देने में फेल हो गए। सिंह ने करीब एक साल पहले चंदेरी में गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक ली थी। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक संरचना तैयार करने को कहा था। सवालों का जवाब न मिलने पर सिंह ने पदाधिकारियों को नसीहत दी कि पार्टी की योजनाओं और संगठन की पूरी जानकारी होना चाहिए। सरकार की योजनाओं के लिए 12 प्रभारी बनाए है।  

Kolar News

Kolar News 4 August 2018

  एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम जनता की जिंदगी बदलने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रदेश को बदलने, बच्चों का भविष्य निखारने, किसानों को पसीने की कीमत दिलाने, गरीब की जिंदगी को बेहतर बनाने और सबको न्याय दिलवाने के लिये दुनिया में जो कहीं नहीं हुआ, वह प्रदेश में करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में शासकीय अनुदान और सहायता की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 33 हजार करोड़ रूपये किसानों के बैंक खातों में जमा करवाये गये हैं। श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास में शिव आभार साइकिल यात्रा समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीबों की जिंदगी का अंधेरा दूर करने के लिये संबल योजना संचालित की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का बजट पहले भी होता था, किन्तु कभी भी किसानों को सरकार से इतनी मदद नहीं मिली। श्री चौहान ने कहा कि कुनबी पटेल समाज आभार के लिये आया है, यह अत्यंत हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि कुनबी पटेल समाज का स्नेह अनमोल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को प्राप्त कराने के लिये समाज प्रयास करे। उल्लेखनीय है कि शिव आभार यात्रा 29 जुलाई को खंडवा से प्रारंभ हुई थी। यह 6 दिवसीय यात्रा खंडवा से गांव-गांव होते हुए आज भोपाल पहुँची। खंडवा से भोपाल की 600 किमी की साइकिल यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। समाज में सकारात्मकता का प्रसार किया।  

Kolar News

Kolar News 4 August 2018

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में नगरीय विकास एवं आवास विभाग की पारगमन उन्मुख विकास नीति-2018 (टीओडी नीति) का अनुमोदन किया गया। प्रदेश के शहर, शहरीकरण के बढ़ते दबाव और यातायात एवं परिवहन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिये एक राज्य-स्तरीय टीओडी नीति बनाये जाने का निर्णय लिया गया। नीति में नगरीय क्षेत्रों में स्मार्ट विकास को बढ़ावा देने के लिये नगरीय तथा परिवहन से संबंधित हो रही समस्याओं को इस नीति के माध्यम से हल किया जायेगा। टीओडी नीति नागरिकों के निवास-स्थल एवं कार्य-स्थल के मध्य संबंध सुधारने के लिये सार्वजनिक परिवहन की दक्षता और स्थिरता में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Kolar News

Kolar News 31 July 2018

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पत्रकारों की श्रद्धा-निधि 6 हजार रूपये प्रति-माह से बढ़ाकर 7 हजार रूपये प्रति माह करने का निर्णय लिया गया है। श्रद्धा-निधि के लिये आयु सीमा 62 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष करने का भी निर्णय लिया गया है। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के गैर अधिमान्य पत्रकारों को बीमा योजना में शामिल कर प्रीमियम राशि का 50 प्रतिशत शासन द्वारा दिये जाने का निर्णय लिया है। उद्यानिकी प्रोत्साहन योजना लागू मंत्रि-परिषद ने प्याज और लहसुन की फसल के लिये उद्यानिकी प्रोत्साहन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। योजना के अंतर्गत प्याज के लिये 400 रू. प्रति क्विंटल तथा लहसुन के लिये 800 रू. प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि बोनी के सत्यापित रकबे तथा निर्धारित औसत उत्पादकता की सीमा को ध्यान में रखते हुए किसान के खाते में सीधे जमा करवायी जाएगी। प्राईस सपोर्ट स्कीम मंत्रि-परिषद ने प्राईस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत रबी वर्ष 2017-18 में चना, मसूर और सरसों की खरीदी के लिये म.प्र राज्य सहकारी विपणन संघ और नागरिक आपूर्ति निगम को राज्य शासन द्वारा स्वीकृत नि:शुल्क बैंक गारंटी की अवधि 2 माह से बढ़ाकर 6 माह करने का निर्णय लिया है। खुरई में खुलेगा कृषि महाविद्यालय मंत्रि-परिषद ने सागर जिले की तहसील खुरई में कृषि महाविद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आरंभ होने वाले इस महाविद्यालय में वर्ष 2018-19 के शैक्षणिक सत्र में 60 छात्र-छात्राओं के अध्ययन की सुविधा रहेगी। सागर जिले की रहली तहसील में उद्यानिकी महाविद्यालय खोलने के निर्णय को भी मंत्रि-परिषद ने अनुमोदित किया। मगरौनी बनेगा नगर परिषद मंत्रि-परिषद ने शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत मगरौनी को नगर परिषद स्वरूप में गठित करने की अनुशंसा राज्यपाल को भेजने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त, मंत्रि-परिषद ने महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित केन्द्र प्रवर्तित किशोरी बालिका योजना को प्रदेश के सभी 51 जिलों में संचालित करने की स्वीकृति प्रदान की है। बैठक में योजना के क्रियान्वयन पर होने वाले व्यय के लिये रू. 209 करोड़96 लाख की स्वीकृति भी प्रदान की गई। मंत्रि-परिषद के अन्य निर्णय मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चिकित्सा शिक्षक आदर्श सेवा नियम,2018 को मंजूरी दी है। साथ ही, पिछड़ा वर्ग की सूची में सौधिंया जाति प्रविष्टि क्रमाँक 12 को विलोपित करने और कैफियत में सौधिंया राजपूत भी शामिल होने का उल्लेख कर एवं पृथक से क्रमांक 93 में दर्ज करने का निर्णय लिया गया है। मंत्रि-परिषद ने पिछड़ा वर्ग की सूची के सरल क्रमाँक 58 पर अंकित खैरूवा जाति को सूची से विलोपित करने का निर्णय लिया। मंत्रि-परिषद ने एशियन डेवलपमेंट बैंक ऋणांश एवं मध्यप्रदेश राज्यांश से मध्यप्रदेश स्किल्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत स्थापित किये जाने वाले ग्लोबल स्किल्स पार्क, भोपाल की स्थापना, प्रशासन एवं प्रबंधन के लिये मध्यप्रदेश फर्म्स एवं सोसायटी अधिनियम 1973 के अन्तर्गत ग्लोबल स्किल्स पार्क समिति का गठन एवं पंजीयन का अनुमोदन किया। ग्लोबल स्किल पार्क में युवाओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का रोजगार परख प्रशिक्षण दिया जायेगा। इससे उन्हें देश एवं विदेश में उच्च वेतनमान के रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। युवाओं को स्व-रोजगार के अधिक अवसर भी प्राप्त होंगे। इससे ग्लोबल स्किल्स पार्क में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की कार्य-कुशलता एवं जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार हो सकेगा। मध्यप्रदेश स्किल्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के लिये प्रोजेक्ट स्टेयरिंग कमेटी और प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन कमेटी और का गठन कर उत्तरदायित्व एवं शक्तियों का निर्धारण तथा प्रोजेक्ट डायरेक्टर के उत्तरदायित्व एवं शक्तियों का निर्धारण किया गया है। मंत्रि परिषद द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी 'ग' श्रेणी को प्रथम क्रमोन्नत वेतनमान और मुख्य नगर पालिका अधिकारी 'ख' श्रेणी के अनुरूप रूपये 8000-13500 स्वीकृत किया गया। निर्णय के फलस्वरूप 267 अधिकारी लाभांवित होंगे।  कैबिनेट में नहीं हुई पुलिस कमिश्नर प्रणाली के विकल्प पर चर्चा कैबिनेट में पुलिस कमिश्नर प्रणाली के विकल्प के तौर पर प्रस्तुत कलेक्ट्रेट में दांडिक शाखा बनाने और उसकी जिम्मेदारी राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर को देने के प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। राजस्व विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने नवीन पद निर्माण को सहमति दी थी। इसके बाद ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट के लिए रखा था लेकिन इस पर चर्चा नहीं की गई। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सोमवार को शिवपुरी में सिंचाई परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में जाना था इसलिए कैबिनेट बैठक लगभग 40 मिनट में ही खत्म हो गई। यही वजह है कि बैठक में कलेक्ट्रेट में नई दंडिक शाखा बनाने और भोपाल की सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट को पूरा करने की अवधि 2019 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा नहीं हो सकी। यही भी माना जा रहा है कि आईपीएस लॉबी भी नहीं चाहती थी कि ये प्रस्ताव मंजूर हो क्योंकि इससे उसके कार्यपालिक दंडाधिकारी के अधिकार प्राप्त करने की पहल ठंडे बस्ते में चली जाती।  

Kolar News

Kolar News 31 July 2018

सीएम द्वारा देशद्रोही बताने वाले मामले में गिरफ्तारी देने के लिए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल के टीटी नगर थाने से ऐसे ही लौट आए। टीटी नगर थाना प्रभारी ने उन्हें कहा कि उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं है, ऐसे में पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती। दिग्विजय सिंह की ओर से रामेश्वर नीखरा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज करने का आवेदन दिया। दिग्विजय सिंह की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया कि सीएम ने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया। लिहाजा उनके खिलाफ देश में अशांति फैलाने का मामला दर्ज किया जाए। इधर दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे पूरे मामले को कोर्ट तक ले जाएंगे। आपको बता दें कि सीएम द्वारा देशद्रोही कहे जाने से नाराज दिग्विजय सिंह ने टीटी नगर थाने में गिरफ्तारी देने की घोषणा की थी। इसके मद्देनजर दिग्वजिय सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय से टीटी नगर थाने की ओर निकले। लेकिन पुलिस ने उन्हें थाने से थोड़ा पहले ही रोक लिया। बेरिकेड्स लगाकर कांग्रेसियों को यहीं रोक दिया गया। दिग्विजय सिंह गिरफ्तारी के लिए अड़े थे लेकिन टीटी नगर थाना प्रभारी ने उन्हें बिना गिरफ्तार किए ही लौटा दिया। थाना प्रभारी ने दिग्विजय सिंह से कहा कि उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं है लिहाजा उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। कांग्रेसी नेता काफी देर तक यहां खड़े रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया और ना ही गिरफ्तार किया। कुछ देर बाद दिग्विजय सिंह और तमाम कांग्रेसी लौट गए। गौरतलब है कि सीएम के बयान के मद्देनजर दिग्विजय सिंह ने उन्हें पत्र भी लिखा था। उन्होंने लिखा था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उन्हें देशद्रोही मानते हैं लेकिन जहां तक उन्हें पता है उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिसकी वजह से संवैधानिक पद पर विराजमान मुख्यमंत्री की नजरों में वे देशद्रोही की श्रेणी में आए। दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि सीएम के पास उनके देशद्रोही होने के जो भी सबूत हैं उन्हें वो प्रशासन को सौंप दें ताकि उनकी गिरफ्तारी हो सके। दिग्विजय सिंह ने पहले से गिरफ्तारी देने की घोषणा कर दी थी। वे तमिलनाडु एक्सप्रसे से भोपाल पहुंचे। वहां से सीधे कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। गिरफ्तारी कार्यक्रम के काफी पहले से ही हजारों की संख्या में दिग्विजय समर्थक नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए। दरअसल इस कार्यक्रम को दिग्विजय सिंह के शक्ति प्रदर्शन के रुप में भी देखा जा रहा है।  

Kolar News

Kolar News 26 July 2018

सीएम द्वारा देशद्रोही बताने वाले मामले में गिरफ्तारी देने के लिए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल के टीटी नगर थाने से ऐसे ही लौट आए। टीटी नगर थाना प्रभारी ने उन्हें कहा कि उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं है, ऐसे में पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती। दिग्विजय सिंह की ओर से रामेश्वर नीखरा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज करने का आवेदन दिया। दिग्विजय सिंह की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया कि सीएम ने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया। लिहाजा उनके खिलाफ देश में अशांति फैलाने का मामला दर्ज किया जाए। इधर दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे पूरे मामले को कोर्ट तक ले जाएंगे। आपको बता दें कि सीएम द्वारा देशद्रोही कहे जाने से नाराज दिग्विजय सिंह ने टीटी नगर थाने में गिरफ्तारी देने की घोषणा की थी। इसके मद्देनजर दिग्वजिय सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय से टीटी नगर थाने की ओर निकले। लेकिन पुलिस ने उन्हें थाने से थोड़ा पहले ही रोक लिया। बेरिकेड्स लगाकर कांग्रेसियों को यहीं रोक दिया गया। दिग्विजय सिंह गिरफ्तारी के लिए अड़े थे लेकिन टीटी नगर थाना प्रभारी ने उन्हें बिना गिरफ्तार किए ही लौटा दिया। थाना प्रभारी ने दिग्विजय सिंह से कहा कि उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं है लिहाजा उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। कांग्रेसी नेता काफी देर तक यहां खड़े रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया और ना ही गिरफ्तार किया। कुछ देर बाद दिग्विजय सिंह और तमाम कांग्रेसी लौट गए। गौरतलब है कि सीएम के बयान के मद्देनजर दिग्विजय सिंह ने उन्हें पत्र भी लिखा था। उन्होंने लिखा था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उन्हें देशद्रोही मानते हैं लेकिन जहां तक उन्हें पता है उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिसकी वजह से संवैधानिक पद पर विराजमान मुख्यमंत्री की नजरों में वे देशद्रोही की श्रेणी में आए। दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि सीएम के पास उनके देशद्रोही होने के जो भी सबूत हैं उन्हें वो प्रशासन को सौंप दें ताकि उनकी गिरफ्तारी हो सके। दिग्विजय सिंह ने पहले से गिरफ्तारी देने की घोषणा कर दी थी। वे तमिलनाडु एक्सप्रसे से भोपाल पहुंचे। वहां से सीधे कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। गिरफ्तारी कार्यक्रम के काफी पहले से ही हजारों की संख्या में दिग्विजय समर्थक नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए। दरअसल इस कार्यक्रम को दिग्विजय सिंह के शक्ति प्रदर्शन के रुप में भी देखा जा रहा है।  

Kolar News

Kolar News 26 July 2018

  स्मार्ट सिटी परियोजना में चयनित प्रदेश के 7 शहर में 1610 करोड़ की लागत के 60 प्रोजेक्ट पूर्ण किए जा चुके हैं। वर्तमान में 2498 करोड़ के 139 प्रोजेक्ट प्रगति पर है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने सभी प्रोजेक्ट निर्धारित गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि देश के चुनिंदा शहरों में क्षेत्र आधारित विकास और पेन सिटी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के सात शहर इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और सतना का चयन तीन चरण में स्मार्ट सिटी के रूप में किया गया है। इन शहरों में 5 वर्षों में लगभग 20 हजार करोड़ के कार्य करवाया जाना प्रस्तावित है, जिन पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। श्रीमती सिंह ने बताया कि प्रथम चरण-2015 में तीन शहर भोपाल, इंदौर और जबलपुर का चयन किया गया। इन शहरों में इंदौर में 96.91 करोड़ की लागत के 28 प्रोजेक्ट पूर्ण किए जा चुके हैं तथा 455.43 करोड़ रूपये के 46 प्रोजेक्ट प्रगति पर है। भोपाल स्मार्ट सिटी में 1207 करोड़ रूपये के 16 प्रोजेक्ट पूर्ण किए जा चुके हैं तथा 478 करोड़ के 22 प्रोजेक्ट प्रगति पर है। स्मार्ट सिटी जबलपुर में 287 करोड़ लागत के 11 प्रोजेक्ट पूर्ण किए जा चुके हैं तथा 377 करोड़ रूपये लागत के 30 प्रोजेक्ट प्रगति पर है। द्वितीय चरण-2016 में उज्जैन और ग्वालियर का चयन किया गया है। इनमें उज्जैन स्मार्ट सिटी में 19 करोड़ रूपये के 5 प्रोजेक्ट पूर्ण किए जा चुके हैं तथा 155 करोड़ की लागत के 17 प्रोजेक्ट प्रगति पर है। स्मार्ट सिटी ग्वालियर में 530 करोड़ की लागत के 21 प्रोजेक्ट प्रगति पर है, जो समय-सीमा में पूर्ण कर लिये जायेंगे। तृत्तीय चरण-2017 में सागर और सतना शहर का चयन किया गया है। स्मार्ट सिटी सागर में 1735 करोड़ के 27 प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं, इनमें 46 करोड़ के 2 कार्य प्रगति पर है। इसी क्रम में स्मार्ट सिटी सतना में 1438 करोड़ की लागत के 27 प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं। इनमें 51 लाख रूपये की लागत के एक प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। शेष कार्य शीध्र प्रारंभ किए जायेंगे।

Kolar News

Kolar News 26 July 2018

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा में हुए किसान सम्मेलन में घोषणा की कि आगामी अगस्त माह से विदिशा में मेडिकल कॉलेज शुरू किया जायेगा। इससे विदिशा तथा आसपास की जनता को गंभीर बीमारियों के लिये भी समुचित उपचार आसानी से मिल सकेगा। श्री चौहान ने एक लाख 33 हजार किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा योजना की 445 करोड़ की बीमा राशि ऑनलाईन ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने विदिशा जिले में 170 करोड़ रूपये लागत के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। श्री चौहान ने कहा कि इस वर्ष किसानों से गेहूँ की खरीदी समर्थन मूल्य को जोड़कर 2 हजार रूपये क्विंटल के मान से की जा रही है। इसके अलावा चना, उड़द और मूंग आदि फसलों की खरीदी भी राज्य सरकार कर रही है, ताकि किसान को उसकी कृषि उपज का लाभकारी मूल्य आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि खेती को हर हाल में लाभकारी व्यवसाय बनाया जाये। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में गत एक साल के दौरान 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि विभिन्न योजनाओं में जमा करवाई गई है। श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश का सोयाबीन चीन को निर्यात करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबल योजना समाज के हर गरीब व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने के लिये क्रियान्वित की जा रही है। योजना में पंजीकृत असंगठित श्रमिकों तथा अन्य पात्र जरूरतमंद के 44 करोड़ से भी अधिक राशि के बकाया बिजली बिल माफ कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि योजना में जो असंगठित श्रमिक और अन्य पात्र लोग अभी तक पंजीयन नहीं करा पाये हैं, उनके पंजीयन के लिये व्यवस्था की जा रही है। सम्मेलन में सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, उद्यानिकी राज्य मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा, विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर और श्री वीर सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टंडन, को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर शर्मा, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। स्थानीय दुर्गा नगर चौराहे पर नगर पालिका द्वारा यह प्रतिमा स्थापित की गई है। अनावरण कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह और सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव भी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 25 July 2018

भोपाल में राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा है कि आप सिर्फ परिश्रम करें, संसाधन जुटाने का कार्य सरकार करेगी। श्री गुप्ता ने शासकीय महाविद्यालयीन अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास भदभदा रोड़ के प्रवेश उत्सव में यह बात कही। ज्ञातव्य है कि पूरे प्रदेश में आज छात्रावास प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। श्री गुप्ता ने देवास में गरीब परिवार के छात्र के एम्‍स में एम.बी.बी.एस. में चयन का उदाहरण देते हुए कहा कि ज्ञान पर किसी वर्ग विशेष का अधिकार नहीं होता। पूरे मन से सही दिशा में परिश्रम करें, सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में जगह नहीं मिले, तो किराये का मकान लें। किराया सरकार भरेगी। अच्छी नौकरी के लिये कोचिंग भी करवायी जायेगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि छात्रावास में कौशल विकास की कक्षाएँ भी लगायी जायें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इच्छानुसार खाली समय में उन्हें कौशल विकास की ट्रेनिंग दिलवायें। श्री गुप्ता ने कहा कि मात्र मार्कशीट के आधार पर नौकरी मिलना मुश्किल है। हुनरमंद बनेंगे, तो रोजगार की समस्या नहीं होगी। श्री गुप्ता ने कहा कि छात्रावास में वर्ष में एक दिन मेरी तरफ से भोजन करवाया जाये। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कोई समस्या हो, तो मुझे बता सकते हैं। श्री गुप्ता ने छात्रावास परिसर में आम और अमरूद के पौधें लगाये। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। राजस्व मंत्री द्वारा चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री  उमाशंकर गुप्ता ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर न्यू-मार्केट और गीतांजलि चौराहा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन शहीदों के कारण ही हमें स्वतंत्रता मिली है। राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने खेल मैदान कोटरा में पौध-रोपण किया। उन्होंने स्थानीय रहवासियों से कहा कि पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी सुरक्षा करें। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 23 July 2018

एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले की महत्वाकांक्षी नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। परियोजना के पहले और दूसरे चरण में इंदिरा सागर जलाशय से लगभग 295 मीटर ऊँचाई तक पानी लिफ्ट कर किसानों के खेतों तक पाइप लाइन से पहुँचाया जायेगा। इसके लिए पहला पंपिंग स्टेशन कन्नौद तहसील के धरमपुरी में बनाया जाएगा। दूसरे पंपिंग स्टेशन से आष्टा तहसील के सिंगारचोली गाँव के पास निर्मित जंक्शन स्ट्रक्चर में डालकर खेतों तक पहुँचाने की व्यवस्था होगी। योजना से सीहोर जिले की आष्टा, जावर तथा इछावर तहसील के 187 गाँव का लगभग ढाई लाख एकड़ रकबा सिंचित होगा। आष्टा में आज संपन्न शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि परियोजना के पूरा होने पर सीहोर जिले के किसानों की तकदीर और क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। परियोजना से किसानों को ढाई हेक्टेयर तक के चक में पाइप लाइन से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। योजना से सीहोर जिले के उन किसानों को सिंचाई का लाभ मिलने लगेगा, जो भौगोलिक रूप से नर्मदा नदी से ऊँचाई पर बसे हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पानी जल्दी मिल सके, इसके लिए नहरों के स्थान पर पाइप लाइन से सिंचाई की व्यवस्था की जा रही है। नर्मदा-क्षिप्रा-कालीसिंध-पार्वती को जोड़ने पर एक लाख 30 हजार करोड़ खर्च होंगे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा-क्षिप्रा-कालीसिंध-पार्वती नदियों को जोड़ा जा रहा है। इस पर करीब एक लाख 30 हजार करोड़ की लागत आएगी और साढ़े सात लाख हेक्टेयर ऐसे क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी, जहाँ किसान केवल अच्छी वर्षा होने पर ही फसल ले पाते थे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने पर क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या से भी निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार हर हाल में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज ही सीहोर जिले के एक लाख इक्यावन हजार से अधिक किसानों के खातों में फसल बीमा योजना की 482 करोड़ से अधिक राशि जमा करवाई गई है। पिछले साल बेचे गए गेहूँ पर 200 रुपये प्रति क्विंटल के मान से बोनस दिया गया। श्री चौहान ने विभिन्न फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसका लाभ भी प्रदेश के किसानों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सोयाबीन को चीन निर्यात करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, इससे भी प्रदेश के किसानों को फायदा होगा। मध्यप्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए शुरू की गई संबल योजना की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह योजना देश भर में अनूठी है। अभी तक प्रदेश में करीब दो करोड़ असंगठित श्रमिकों ने योजना में अपना पंजीयन करवाया है। गरीब परिवारों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, चिकित्सा देने की व्यवस्था संबल योजना में की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अब बिजली के भारी-भरकम बिल गरीबों को परेशान नहीं करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में शिविर लगाकर गरीबों के बिजली के बिल माफ किए जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें हर माह 200 रुपये महीने के मान से बिजली बिल दिए जाएंगे। इसमें चार बल्ब, दो पंखे, एक कूलर और टी.वी. चलाया जा सकेगा। अंसगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को रहने के लिए जमीन तथा मकान बनाकर दिए जाएंगे। श्री चौहान ने प्रदेश के विकास के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की है। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 119 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से 22 कार्यों का भूमि-पूजन तथा 75 करोड़ 9 लाख लागत के 6 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सभा-स्थल के समीप वृक्षारोपण कर नागरिकों से एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लालसिंह आर्य, सांसद श्री मनोहर ऊँटवाल, विधायक श्री रणजीत सिंह गुणवान, श्री सुदेश राय, श्री जसवंत सिंह हाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला मरेठा और पाठ़य-पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री रायसिंह सैंधव उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 20 July 2018

  मध्यप्रदेश सरकार को आखिरकार इसी सत्र से तीन और मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र शुरू करने में कामयाबी मिल गई। विदिशा, खंडवा और रतलाम मेडिकल कॉलेज को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से मान्यता मिल गई। इससे प्रदेश में एमबीबीएस की सीटों की संख्या 800 से बढ़कर 13 सौ हो जाएगी। इसी साल दतिया मेडिकल कॉलेज भी शुरू हुआ है। इसकी सूचना चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कैबिनेट को दी। केंद्र सरकार ने प्रदेश में सात मेडिकल कॉलेज बनाने को मंजूरी दी थी। एमसीआई ने छिंदवाड़ा, शिवपुरी और शहडोल को मान्यता देने के लिए दौरा ही नहीं किया। दतिया मेडिकल कॉलेज को न सिर्फ मान्यता मिल चुकी है, बल्कि इसके भवन का लोकार्पण भी हो गया है। वहीं, विदिशा, खंडवा और रतलाम मेडिकल कॉलेज का एमसीआई की टीम ने दो बार दौरा भी किया पर छुट-पुट खामियोें के चलते मान्यता नहीं दी। इसको लेकर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एमसीआई के सामने बार-बार प्रस्तुतिकरण दिया पर जब बात नहीं बनी तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश पर एमसीआई की टीम फिर से दौरा करने पर सहमत हो गई और अंतत: प्रदेश के इन तीनों कॉलेजों को मान्यता देने की सिफारिश केंद्र सरकार से कर दी। जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री दिल्ली गए थे और प्रदेश के इन तीन मेडिकल कॉलेजों को मान्यता देने का विषय उठाया था। इन मेडिकल कॉलेजों में छात्रों को प्रवेश इसी सत्र से मिलेगा। नए मेडिकल कॉलेजों के खुलने से एमबीबीएस की सीटें 800 से बढ़कर 13 सौ हो जाएंगी।  

Kolar News

Kolar News 17 July 2018

एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय कर्मचारी प्रशासन का दिल, अंतर्रात्मा और दोनों हाथ हैं। सरकार द्वारा कर्मचारियों के हितों के लिये निरंतर कार्य किये गये हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को अपने परिवार की तरह ही समझा है। भविष्य में भी निरंतर कर्मचारियों के कल्याण के कार्य किये जायेंगे। शासकीय कर्मचारी और सरकार मिलकर प्रदेश को समृद्ध और विकसित बनायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान शनिवार को उज्जैन में प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मान एवं आभार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के विभिन्न 45 संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का शासकीय कर्मचारियों को सातवाँ वेतनमान दिये जाने, केन्द्रीय कर्मचारियों के समान महँगाई भत्ता, अध्यापक संवर्ग को शिक्षा विभाग में सम्मिलित करने तथा सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष किये जाने पर आभार व्यक्त किया है। मध्यप्रदेश शासकीय तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी वर्गों का समान रूप से ध्यान रखा है और उनके हितों की रक्षा की है। मुख्यमंत्री द्वारा आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिये भी कारगर कदम उठाये गये हैं

Kolar News

Kolar News 16 July 2018

  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तैयारी तेजी से बढ़ रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को यहां जबलपुर में उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर संभागीय चुनाव प्रचार अभियान समिति की बैठक भी ली। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार प्रदेश की सभी 230 सीटों पर डेढ़ महीने पहले ही विधानसभा उम्मीदवार घोषित कर देगी। इसके अलावा 30 प्रतिशत नए चेहरों को टिकट देगी। नए चेहरे का आशय विधानसभा चुनाव न लड़ने वाले प्रत्याशी से है। टिकट उसे दिया जाएगा जो जिला पंचायत सदस्य या निकाय का चुनाव लड़ा हो। सिंधिया ने कहा कि टिकट वितरण में समाज, जाति, वर्ग को भी अहमियत दी जाएगी।

Kolar News

Kolar News 15 July 2018

विधानसभा चुनाव  2018 में मध्यप्रदेश कांग्रेस के घोषणा पत्र के लिए बनी समिति ने प्रदेशभर में दौरे कर लिए हैं। सोमवार को पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के साथ उनके निवास पर हुई बैठक में समिति के सामने आए मुद्दों पर चर्चा हुई। समिति की अगली बैठक 26 जुलाई को रखी गई है। बताया जाता है समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह और नरेंद्र नाहटा ने भोपाल-होशंगाबाद, मीनाक्षी नटराजन ने इंदौर, उज्जैन और महाकोशल में विवेक तन्खा ने दौरे कर अलग-अलग बैठकें कीं व लोगों से मुलाकात की है। इसमें दुष्कर्म, महिला सुरक्षा, किसान, कानून व्यवस्था, प्रदेश सरकार की आर्थिक स्थिति, सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के आंदोलन, बेरोजगारी, उद्योगों की परेशानी आदि मुद्दे उभरकर सामने आए, जिन पर बैठक में चर्चा की गई। उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ बैठक : उधर, पीसीसी में कमलनाथ के साथ प्रदेश के उद्योगपतियों और व्यापारियों की बैठक भी हुई। इसमें फैसला लिया गया कि संभाग व जिलास्तर पर उद्योग-व्यापार प्रकोष्ठ बनाने के बाद संभागीय सम्मेलन होंगे। बैठक में बिजली की दरें, रियल एस्टेट, कलेक्टर गाइडलाइन, रजिस्ट्री शुल्क, दस्तावेज पंजीयन, भू-राजस्व संहिता उल्लंघन आदि समस्याओं को रखा गया।

Kolar News

Kolar News 10 July 2018

मुख्यमंत्री  रतलाम के जावरा से देंगे हितग्राहियों को संदेश  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संबल योजना प्रदेश में गरीबों का संबल बन गयी है। यह जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। इस योजना के अंतर्गत गरीबों के लिये मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना और सरल बिजली बिल योजना वरदान सिद्ध हो रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 11 जुलाई को सभी जिलों में बिजली बिल माफी प्रमाण पत्र देने और नये हितग्राहियों का पंजीयन कराने के लिये जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम रतलाम जिले के जावरा में आयोजित होगा। श्री चौहान ने कहा कि वे स्वयं जावरा से पूरे प्रदेश के हितग्राहियों को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन दोपहर तीन बजे से सभी जिलों में सुना जा सकेगा। श्री चौहान आज अपने निवास से सभी संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 11 जुलाई के बाद बिजली बिल माफी और पंजीयन की प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद जहाँ-जहाँ ट्रांसफार्मर कटे हैं, वे सब एक साथ जोड़ दिये जायेंगे और एक दिन प्रकाश पर्व मनाया जायेगा। श्री चौहान ने जिला कलेक्टरों और जन-प्रतिनिधियों से कहा कि 11 जुलाई को जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन करें और बिजली बिल माफ करने तथा पंजीयन कराने के संबंध में जो भी कठिनाईयां आती हैं, उनका तत्काल समाधान भी करें। श्री चौहान ने कहा कि 11 जुलाई को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के बाद स्थानीय जन-प्रतिनिधि सुविधानुसार विधानसभावार भी बिजली बिल माफी के कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। विद्युत सब स्टेशनों पर भी विद्युत अधोसंरचना और निर्माण से संबंधित कामों का लोकार्पण किया जायेगा। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि इस योजना को अपने-अपने जिलों में नेतृत्व प्रदान करें और प्रभावी तरीके से इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि गरीबों को योजना का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। स्थानीय कार्यक्रमों में सांसद, जन-प्रतिनिधि, नगरीय पंचायत के प्रतिनिधि शामिल हों और गरीब हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलवायें।इस कार्य में जिला प्रशासन के साथ जन-प्रतिनिधियों का समन्वय आवश्यक है। इसके लिये पहले से प्लानिंग कर लें। बरसात को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम रखें। श्री चौहान ने कहा कि संबल योजना, बकाया बिजली बिल माफी योजना और सरल बिजली बिल योजना गरीबों के सिर से अनावश्यक आर्थिक बोझ उतारने वाली योजनायें हैं। ये गरीबी से लड़ने का सहारा देने वाली योजनाएं हैं। कोई भी पात्र गरीब परिवार इस योजना का लाभ लेने से वंचित नहीं रहना चाहिये। श्री चौहान ने कहा कि वे संबल योजना और बकाया बिजली बिल माफी योजना की निरंतर समीक्षा करेंगे और हर दिन कम से कम चार जिला कलेक्टरों से बात करेंगे। श्री चौहान ने बताया कि भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीबद्ध श्रमिकों का भी स्वाभाविक रूप से संबल योजना में पंजीयन मान्य किया जायेगा। उन्होंने विद्युत वितरण कम्पनियों के फील्ड अमले की सराहना करते हुये कहा कि मैदानी अधिकारी पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, स्थानीय जन-प्रतिनिधि प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आई.सी.पी. केशरी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक वर्णवाल, श्री विवेक अग्रवाल एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 10 July 2018

राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने वार्ड-32 में मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना (संबल) में असंगठित श्रमिकों को पंजीयन प्रमाण-पत्र वितरित किये। उन्होंने कहा कि जल्‍द ही उन्हें स्मार्ट-कार्ड दिये जायेंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि दलालों के चक्कर में नहीं पड़ें, सभी पात्र लोगों को संबल योजना के कार्ड दिये जायेंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि सरकार गरीबी हटाने के लिये कृत-संकल्पित है। प्रदेश में 6 करोड़ लोगों को एक रुपये किलो की दर से गेहूँ और चावल दिया जा रहा है। लाड़ली लक्ष्मी योजना में 28 लाख से अधिक कन्याओं को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में कन्याओं के खाते में 25 हजार रुपये जमा करवाये जाते हैं। श्री गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2022 तक सभी आवासहीनों को मकान देने का लक्ष्य है। उज्जवला योजना में पूरे देश में अभी तक 4 करोड़ परिवारों को नि:शुल्क घरेलू गैस कनेक्शन दिये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि संबल योजना में पंजीकृत परिवार के बच्चों की पढ़ाई की पूरी फीस सरकार देगी। जैसे ही आप स्कूल में कार्ड दिखायेंगे, आपकी फीस माफ होगी और अस्पताल में कार्ड दिखायेंगे तो दवाइयाँ नि:शुल्क मिलेंगी। गर्भवती महिलाओं को 4000 रुपये और प्रसव के बाद 12 हजार रुपये दिये जायेंगे। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 5 July 2018

  हरियाली महोत्सव पर प्रदेशवासियों के नाम संदेश मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मनुष्य का जीवन पर्यावरण में संतुलन पर निर्भर है। जीवन की हरियाली को बचाने के लिये पौधों को लगाना और उनकी रक्षा कर पेड़ बनाना आज की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री चौहान ने यह बातें हरियाली महोत्सव के तहत प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने संदेश में कही हैं। श्री चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार ने गत वर्ष नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान जन-सहयोग से व्यापक स्तर पर पौध-रोपण किया गया। इस वर्ष भी 15 जुलाई से नर्मदा सहित अन्य नदियों के कैचमेंट एरिया में पौध-रोपण किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया है कि वानिकी विकास योजनाओं से जहाँ एक ओर हरियाली का विस्तार होगा, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नये अवसर भी निर्मित होंगे। श्री चौहान ने प्रदेश के प्रत्येक नागरिक से एक पौधा लगाने का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि हरियाली महोत्सव पौध-रोपण के साथ पौधों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने में अवश्य सफल होगा। प्रदेश में जन-सामान्य में हरियाली के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिये हरियाली महोत्सव मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हरियाली महोत्सव की सफलता के लिये प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।  

Kolar News

Kolar News 4 July 2018

  भाजपा सरकार के काम की वजह से इस चुनाव में भाजपा के लिए अनुकूलता है। अपने 10 साल में कांग्रेस सरकार ने क्या किया ये बताएं और हम अपने काम बताएंगे.. फैसला जनता करेगी। ये बात केंद्रीय मंत्री और भाजपा की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को भोपाल में कही। तोमर भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा संकल्प अभियान के तहत निकाली गई रैली में शामिल हुए थे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए तोमर ने सभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार और नरेंद्र मोदी की सरकार की तुलना कर लो। हम अपनी सरकार और कांग्रेस सरकार के कामों को जनता के बीच ले जाएं, फैसला अपने आप जनता कर देगी। तोमर ने कहा कि विदेश में कोई बैठक होती है तो उसमें प्रधानमंत्री को जाना ही पड़ता है। पीएम मोदी विदेश में जाते हैं तो उस देश के लोग बड़े ध्यान से सुनते हैं। आतंकवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत 1947 से आतंकवाद झेल रहा है। पाकिस्तान लगातार परेशान करता रहा है। लेकिन 4 सालों में मोदी सरकार के कारण पाकिस्तान अकेला खड़ा है। तोमर ने एक बार फिर दोहराया कि हमारे नेता शिवराज सिंह चौहान हैं। भाजपा 2018 के चुनावों में फिर जीत हासिल करेगी और पार्टी की इस जीत में युवाओं का अहम योगदन रहेगा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में काफी सकारात्मक बदलाव आए हैं। निवेश की दृष्टि से उद्योगपति मप्र को सबसे उत्तम धरती मानता है। आने वाले 5 साल में मप्र विकसित प्रान्त में सबसे आगे होगा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए तोमर ने कहा कि कांग्रेस को पैर के नीचे से जमीन खिसकती दिखाई दे रही है। मप्र में उसकी अंतरकलह है। कांग्रेस के किसी नेता ने उन्हें बधाई नहीं दी। न कांग्रेस एक थी, न कभी एक होगी। उस पार्टी में नेता अपना अस्तित्व बचाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए भ्रामक और झूठ फैलाया जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 2 July 2018

सामान्य प्रशासन एवं नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री श्री लाल सिंह आर्य की उपस्थिति में  आज राष्ट्रगीत वंदे-मातरम का सामूहिक गायन मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री प्रभांशु कमल, प्रमुख सचिव महिला बाल विकास श्री जे.एन. कसोंटिया, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग श्री एस.एन. मिश्रा, प्रमुख सचिव गृह श्री मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उदयम विभाग श्री बी.एल. कांताराव, प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्रीमती नीलम शमी राव, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी तथा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री हरिरंजन राव सहित  मंत्रालय, सतपुड़ा एवं  विंध्याचल भवन के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 2 July 2018

मध्यप्रदेश के लिये एक जुलाई 2018 ऐतिहासिक दिन साबित होने जा रहा है। इस दिन से मध्यप्रदेश सरकार लाखों पंजीकृत श्रमिकों और बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को बिजली के मामले में बहुत बड़ी राहत देने जा रही है। कम आय वाले श्रमिक और बीपीएल उपभोक्ताओं को अब बिजली के बड़े बिल को लेकर चिंता नहीं करनी होगी। पंजीकृत श्रमिकों को प्रति माह बिजली बिल मात्र 200 रूपये का भुगतान करना होगा। इससे ज्यादा राशि का बिल आने पर उसकी पूर्ति राज्य शासन द्वारा सब्सिडी देकर की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल और मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना-2018 में पंजीकृत श्रमिकों को बिजली बिलों में राहत देने के लिये एक जुलाई से व्यापक स्तर पर सरल बिजली बिल स्कीम एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम को लागू किया जा रहा है। सरल बिजली बिल स्कीम का लाभ 88 लाख पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा। मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम से 77 लाख पंजीकृत श्रमिक और बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ता लाभांन्वित होंगे। सरल बिजली बिल स्कीम में शामिल होने के लिये कोई अंतिम तिथि नहीं होगी। वितरण केन्द्रों में हितग्राहियों को लाभ देने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जहां मीटर स्थापित होंगे, वहां उनमें अंकित खपत के आधार पर बिल की राशि की गणना की जायेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के अनमीटर्ड संयोजनों पर विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित दरों से बिल की गणना की जायेगी। उपभोक्ता को केवल 200 रूपये प्रति माह देने होंगे, शेष राशि की सब्सिडी शासन द्वारा दी जायेगी। पात्रताधारी परिवारों को बिना कनेक्शन प्रभार लिये (नि:शुल्क) बिजली कनेक्शन की सुविधा दी जायेगी। राज्य शासन वार्षिक सब्सिडी के रूप में एक हजार करोड़ रूपये उपलब्ध करायेगा। हितग्राही के स्वयं उपभोक्ता होने पर स्कीम का लाभ मिलेगा। उपभोक्ता परिवार का सदस्य होने और साथ में निवास करने पर भी लाभ की पात्रता रहेगी। इसके लिये परिवार का सदस्य वही माना जायेगा, जो समग्र डाटाबेस में परिवार के रूप में दर्ज होगा। उपभोक्ता के चाहने पर 500 रूपये के स्टाम्प पर नामांतरण की सुविधा रहेगी। एयर कंडीशनर (ए.सी.), हीटर, एक हजार वॉट से अधिक के उपभोक्ता योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्कीम के तहत सुविधा केवल बल्ब, पंखा और टी.वी. चलाने पर ही मिलेगी। एक हजार वॉट में 4 बल्ब, 2 पंखे, एक टीवी और एक कूलर चल सकेंगे। हितग्राही को विद्युत वितरण कंपनी के केन्द्र या जोन या इसके लिये लगाये जा रहे केम्प में निर्धारित फार्म में आवेदन देना होगा। आवेदन में केवल श्रमिक पंजीयन नंबर ही देना होगा। स्कीम में शामिल होने के लिये कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। बिजली का बिल आवेदन का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों का जुलाई का बिल जो अगस्त में आयेगा, उसमें अधिकतम 200 रूपये भुगतान करने का उल्लेख होगा। बिल में उपभोक्ता द्वारा दी जाने वाली राशि और शासन की सब्सिडी का भी उल्लेख होगा। मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम पंजीकृत श्रमिकों और बीपीएल उपभोक्ताओं को राहत पहुँचाने के लिये एक जुलाई से शुरू हो रही मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम में हितग्राहियों को लाभ दिलवाने की कार्रवाई भी वितरण केन्द्रों में लगातार जारी रहेगी। जून 2018 स्थिति में बिजली बिल की बकाया पूरी राशि माफ की जायेगी। इसमें मूल बकाया राशि एवं सरचार्ज भी शामिल रहेगा। शासन द्वारा इस योजना के लिये लगभग 1806 करोड़ रूपये की सब्सिडी दी जायेगी। योजना का लाभ 77 लाख पंजीकृत श्रमिकों और बीपीएल उपभोक्ताओं को मिलेगा। उपभोक्ता के पंजीकृत श्रमिक के सगे-सम्बधी होने और साथ में रहने पर ही लाभ मिलेगा। इस योजना में भी परिवार का सदस्य उन्हीं को माना जायेगा, जिनका नाम सम्रग डाटा बेस में परिवार के रूप में अंकित होगा। न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण तथा विद्युत अधिनियम की धारा 126, 135 एवं 138 में दर्ज प्रकरणों की स्थिति में भी लाभ दिया जायेगा। पिछली सामाधान योजना में लाभ ले चुके उपभोक्ता भी स्कीम का लाभ ले सकेंगे। हितग्राही को वितरण केन्द्र या जोन अथवा शिविरों में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन देना होगा। विद्युत कंपनियों द्वारा वितरण केन्द्रवार जुलाई में शिविर लगाये जायेगे। फार्म में उपभोक्ता को केवल श्रमिक पंजीयन अथवा बीपीएल कार्ड का नंबर देना होगा। आवेदन के परीक्षण के बाद हितग्राहियों को बिल माफी का प्रमाण-पत्र दिया जायेगा।   

Kolar News

Kolar News 30 June 2018

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीब को उसका जायज़ हक़ मिले। इसके लिये सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर प्रयास किये गये हैं। योजनाओं का क्रियान्वयन इस तड़प के साथ किया जाये कि कोई भी पात्र व्यक्ति इनके लाभ से वंचित नहीं रहे। क्रियान्वयन पंचायत स्तर तक प्रशासनिक कसावट के साथ हो। इसकी नियमित मॉनीटरिंग की जाये। लापरवाही के प्रकरणों में कठोर कार्रवाई की जाये। श्री चौहान ने अवैध खनन के प्रकरणों में वाहन नीलामी की कार्रवाई करने और महिलाओं पर होने वाले अपराधों को रोकने के लिये प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी पर्वों और मौसम को दृष्टिगत रखते हुए अग्रिम कार्य-योजना बनायें। श्री चौहान आज मंत्रालय में संभागायुक्तों और पुलिस महानिरीक्षकों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह और पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. शुक्ला भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संबल योजना गरीबी दूर करने का सबसे प्रभावी प्रयास है। योजना का लाभ हर जरूरतमंद को मिले, इसकेलिये सजगता और सक्रियता के साथ योजना की मॉनीटरिंग की जाये। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन कार्य की वे स्वयं प्रतिदिन समीक्षा करेंगे। योजना का सीएम डैशबोर्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब की आवश्यकताओं को पूरा करना ही गरीबी दूर करने का सबसे प्रभावी तरीका है। संबल योजना का क्रियान्वयन व्यापक स्तर पर करने के लिये जरूरी है कि आम आदमी योजना को भलीभांति समझें। इसके लिये व्यापक स्तर पर सभी प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जाये। इसमें कोई कोर-कसर बाकी नहीं रहनी चाहिये। मुख्यमंत्री ने फ्लेट रेट विद्युत और बकाया बिल समाधान योजना की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत कनेक्शन के नामांतरण कार्य के लिये स्टाम्प शुल्क की बाध्यता को समाप्त करवाने केलिये कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबल निगरानी समिति के सदस्यों को योजना के एम्बेसडर के रूप में स्थापित किया जाये। विद्युत बिल पंजीयन शिविरों में और मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में समिति सदस्यों को शामिल किया जाये। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले द्वितीय और अंतिम वर्ष के अध्ययनरत छात्रों की फीस भी सरकार भरवा रही है। इस संबंध में व्यापक स्तर पर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहाकि प्रशासनिक व्यवस्थाएं इतनी चुस्त और दुरूस्त हों कि गरीब और अनूसूचित जनजाति के सदस्य के साथ कोई छल नहीं कर सके। उन्होंने सरकार के कल्याणकारी कार्यों के लाभ उन तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने वनाधिकार पट्टे, कुपोषण, बँटवारे, जाति प्रमाण पत्र, वनोपज संग्रहण और विक्रय, निजी भूमि पर पेड़ काटने के अधिकार से संबंधित समस्याओं का परीक्षण करने और प्रभावी समाधान के लिये संभागायुक्तों को व्यक्तिगत उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के लिये निर्देशित किया। कहा कि वनाधिकार दावों के पुन: परीक्षण के कार्य को और अधिक गति से संचालित करें ताकि अगस्त माह तक सभी पात्रों को वनाधिकार पट्टे मिल जायें। चरण पादुका योजना के अंतर्गत सभी पात्र व्यक्तियों को सामग्री मिलना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रहने लायक भूमि के टुकड़े का अधिकार पत्र 15 अगस्त से पूर्व सभी पात्र परिवारों को मिल जाये। नगरीय क्षेत्र की भूमि पर लम्बे समय से बसे परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिये विशेष दृष्टि के साथ प्रयास हो। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी राजस्व न्यायालय मॉनीटरिंग सिस्टम की समीक्षा समय-समय पर करेंगे। साथ ही बटाईदार कानून एवं भू-राजस्व संहिता में किये जा रहे क्रांतिकारी बदलाव का प्रचार-प्रसार करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अगर किसी किसान को गेहूँ, चना और मसूर का किसी कारणवश उपार्जन पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सका है, उन प्रकरणों का परीक्षण स्वयं संभागायुक्त करें। उनके प्रतिवेदन के आधार पर छूट गये किसानों को दर्ज करने के लिये पोर्टल खुलवाया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिये कि व्यवस्था से केवल वास्तविक किसान ही लाभान्वित हों। साथ ही, गेहूँ खरीदी की राशि का शीघ्र भुगतान भी सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंदसौर की घटना के अपराधियों को जल्द से जल्द दण्ड दिलाने के लिये सजगता के साथ प्रयासों की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि आगामी समय में पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए संवदेनशील कार्य प्रणाली के साथ व्यवस्थाएं की जायें। हर हाल में साम्प्रदायिक सौहार्द्र को सुनिश्चित किया जाये। प्राकृतिक आपदाओं की आशंका के दृष्टिगत अग्रिम कार्य-योजना बनाई जाये, जिसमें राहत और बचाव के समुचित प्रबंध हों। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के प्रकरणों में वाहन जप्त कर नीलामी की कार्रवाई की जानी चाहिये। इसी तरह असामाजिक तत्वों के विरूद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाये। मुख्यमंत्री ने विगत दिनों प्रदेश में की गई कार्रवाई के सकारात्मक परिणामों का उल्लेख भी किया। उन्होंने सायबर क्राईम और सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी की जरूरत बताई। मादक पदार्थों के व्यापार को रोकने के लिये विशेष प्रयास करने के लिये कहा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 14 जुलाई से प्रदेश में जन-आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया जायेगा। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री आम जन के साथ सीधा संवाद करेंगे। गरीब बस्तियों में जाकर रहवासियों के साथ चर्चा करेंगे। शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत से परिचित होंगे। क्रियान्वयन कार्य की समीक्षा के लिये राजस्व न्यायालय, छात्रावास, चिकित्सालय, विद्यालय और निर्माण कार्यों का भी आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान बताया गया कि फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2017 के दावों की राशि का शीघ्र वितरण किया जायेगा। इससे प्रदेश के 17 लाख 77 हजार 300 किसानों को 5260 करोड़ रूपये की राशि मिलेगी। यह देश में किसानों को मिलने वाली अभी तक की सर्वाधिक राशि है। बैठक में अपर मुख्य सचिव कृषि श्री पी.सी. मीना, अपर मुख्य सचिव वन श्री के.के. सिंह, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री इकबाल सिंह बैस, श्रम, कृषि, ऊर्जा, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग, अनुसूचित जनजाति कल्याण, राजस्व, नगरीय प्रशासन आदि विभागों के प्रमुख सचिव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 30 June 2018

  भाजपा विधायक दल की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने साफतौर पर चेतावनी दी कि कार्यकर्ता निष्क्रिय हैं तो उनसे संबंध सुधार लीजिए वरना उपलब्धियां लेकर घूमते रहेंगे, प्रचार करने वाला नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ संभागों के प्रवास में पता चला कि प्रभारी मंत्रियों के बारे में कार्यकर्ता और आम जनता की राय ठीक नहीं है, इसलिए वे प्रभार के जिले में जाएं और तीन दिन का कैंप कर कार्यकर्ता व जनसमस्याओं को निपटाएं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जुलाई में चौथा सर्वे होगा, उसके बाद टिकट की बात होगी। प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ कार्य व्यवहार में कोई चूक हुई है तो उसे सुधार लें। उन्होंने चेतावनी भी दी कि चुनाव तक ऐसी कोई हरकत या गलती न करें, जिससे पार्टी को असहज स्थिति का सामना करना पड़े।बैठक में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा भी मौजूद थे। रामलाल ने कहा कि जहां तक कांग्रेस की बात है तो कांग्रेस का जमीन पर कुछ नहीं बचा है। हमें विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त बूथ की कल्पना के साथ उतरना है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में मेरा प्रवास हो रहा है और वहां की टोली से चर्चा हो रही है। अपने यहां कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है, उसका महत्व होता है। अपने कार्यकर्ताओं की संपूर्ण चिंता करने का हमारा स्वभाव रहना चाहिए। माइक्रो मैनेजमेंट पर भी ध्यान देना पड़ेगा। जनआशीर्वाद यात्रा में हर स्थान से सैकड़ों लोग मुख्यमंत्री के सामने भाजपा में शामिल होंगे, ऐसी सूचनाएं आ रही हैं। यह हमारे लिए शुभ संकेत हैं। कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हों। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि सरकार की उपलब्धियां तो बहुत हैं पर आपको जनता और कार्यकर्ता की चिंता करनी है। उनके साथ व्यवहार में कोई चूक हुई हो तो उसे सुधार लें। सिंह ने विधायकों को संयमित व्यवहार करने की चेतावनी देते हुए कहा कि आपकी एक चूक पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकती है। ऐसे हालात में पार्टी को भी फैसला करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में ताकत नहीं बची है। आप पूरी ताकत से जुट जाइए। विधायकों से उन्होंने कहा कि जुलाई में चौथा सर्वे आ रहा है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद टिकट का फैसला होगा। संगठन महामंत्री ने कहा कि प्रशासनिक अफसरों की शिकायत ठीक नहीं। उन्हें व्यवहार से जीतो। ऐसा व्यवहार रखो कि आचार संहिता के बाद उनके दिल में आपके लिए जगह रहे। सीएम से कहा कि आपकी पहचान धमक के साथ काम करवाने की है। अब विधायकों का रुतबा भी बढ़ाएं। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का माहौल बनाने के लिए जिलों में वरिष्ठ नेताओं को भेजा जाएगा, जो कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे। इनमें मेघराज जैन, कृष्णमुरारी मोघे, माखन सिंह, प्रहलाद पटेल, विक्रम वर्मा जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। ये जिले के भीतर नेताओं-कार्यकर्ताओंके मनमुटाव या गुटबाजी दूर कर चुनावी तैयारी में लग जाने के लिए उन्हें तैयार करेंगे। इसके लिए 23 टीमें बनाई गई हैं। इसमें दो-दो नेताओं को शामिल किया गया है। ये फैसला पार्टी की उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, मंत्री जयभान सिंह पवैया सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। दिनभर चला बैठकों का दौर - भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने भोपाल पहुंचते ही भोपाल संभाग के चुनिंदा कार्यकर्ताओं की बैठक बुला ली। इसमें महापौर आलोक शर्मा से लेकर पूर्व सीएम बाबूलाल गौर स्थानीय विधायक सहित कई नेता शामिल हुए। इसके बाद भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के अलग-अलग जिलों की भी रामलाल ने बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी से चुनावी फीडबैक लिया और तैयारियों के विषय में जानकारी ली। कांग्रेस की सीटें छीननी चाहिए - राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा कि हमें उन सीटों को हर हाल में छीनना है, जिन पर भाजपा 2013 में हारी थी।  

Kolar News

Kolar News 28 June 2018

   केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री  अनन्त कुमार ने कहा है कि मध्यप्रदेश की तरह दूसरे प्रदेशों में भी लोकतंत्र सेनानी कानून बनाया जाना चाहिए। पाठ्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों की तरह लोकतंत्र सेनानियों के बारे में भी अध्याय होना चाहिए। केन्द्रीय मंत्री श्री अनन्त कुमार भोपाल में  मुख्यमंत्री निवास में आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन में कहा कि मध्यप्रदेश में आज विधानसभा में विधेयक पारित कर लोकतंत्र सेनानियों के लिये कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल, लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। केन्द्रीय मंत्री श्री अनन्त कुमार ने कहा कि लोकतंत्र का दमन करने वालों की जनता ने छुट्टी कर दी है। लोकतंत्र बचाने के लिये जो संघर्ष लोकतंत्र सेनानियों ने किया, उसे पूरे देश और दुनिया ने स्वीकारा है। लोकतंत्र सेनानी आजादी की दूसरी लड़ाई लड़े थे। स्वतंत्रता सेनानियों की तरह लोकतंत्र सेनानियों को भी सम्मान मिलना चाहिए। उनका संघर्ष प्रेरणा देने वाला है। मध्यप्रदेश ने लोकतंत्र सेनानियों के लिये काम कर पूरे देश के सामने मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिये सभी लोगों को हमेशा सचेत रहना होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आपातकाल में लोकतंत्र सेनानियों पर अमानुषिक अत्याचार हुए थे। कई परिवार तबाह हो गये थे। लोकतंत्र को कलंकित किया गया था। लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष के कारण लोकतंत्र पुनर्स्थापित हुआ था। लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर प्रदेश सरकार ने अपना कर्तव्य पूरा किया है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि फिर लोकतंत्र को कलंकित नहीं होने देंगे। लोकतंत्र को जिनसे खतरा है, उनसे हमेशा सावधान रहेंगे। कार्यक्रम में सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की सुरक्षा के लिये लोकतंत्र सेनानियों का योगदान हमेशा याद रहेगा। युवा पीढ़ी को यह हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में स्वागत भाषण लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कैलाश सोनी ने दिया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी संघ की स्मारिका का विमोचन किया गया। साथ में महिला लोकतंत्र सेनानियों श्रीमती सविता वाजपेई, श्रीमती उमा शुक्ला, श्रीमती जयश्री बैनर्जी, श्रीमती कांता चोपड़ा और श्रीमती रामकली मिश्रा की पुत्री आरती इलैया का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जनसम्पर्क एवं जल-संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद श्री आलोक संजर, श्री मेघराज जैन, श्री माखन सिंह, पूर्व मंत्री श्री सरताज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी उपस्थित थे। सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक ने किया।    

Kolar News

Kolar News 28 June 2018

कांग्रेस ने आज से शुरू हुए मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया। सरकार के खिलाफ ये प्रस्ताव कांग्रेस के धाकड़ विधायक रामनरेश रावत ने पेश किया। रावत ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास माने जाते हैं और उन्होंने सरकार के खिलाफ सबसे ज्यादा सवाल उठाए हैं। इधर दोपहर में कार्यवाही के दौरान काफी हंगामा हुआ जिसके चलते सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश विधानसभा का आगामी 5 दिवसीय सत्र सोमवार से शुरू हुआ। कांग्रेस द्वारा पहले ही इस सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा कर विधानसभाध्यक्ष को सूचना दे दी थी। इसी पर अमल करते हुए कांग्रेस विधायक रामनरेश रावत ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा अब इस प्रस्ताव का परीक्षण कर निर्णय लेंगे। कांग्रेसी विधायकों ने सुबह विधानसभा में प्रवेश करते ही अपने आक्रामक रुख जाहिर कर दिए थे। वे नारेबाजी करते हुए विधानसभा में घुसे थे। विभिन्न मुद्दों पर घेरते हुए कांग्रेस ने भाजपा सरकार से पिछले 5 सालों का हिसाब मांगा। इसके अलावा कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए मुख्य रूप से ई-टेंडरिंग घोटाला, कुपोषण की स्थिति, महिला अपराध, किसानों की आत्महत्या, नर्मदा सेवा यात्रा और प्याज घोटालों को उठा रही है। इसके अलावा प्रदेश पर लगातार बढ़ते कर्ज के मुद्दे को भी अविश्वास प्रस्ताव में शामिल किया गया है। कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के अलावा मानसून सत्र की अवधि बढ़ाने की भी मांग की है। आपको बता दें कि इस बार का सत्र 25 से 29 जून तक चलेगा। 5 दिवसीय इस सत्र में 5 बैठकें होना है। सरकार विधानसभा में अनुपूरक बजट भी रखेगी। कांग्रेस इस सत्र को पूरी तरह भुनाने की कोशिश में है क्योंकि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले यह सत्र मौजूदा विधानसभा का अंतिम सत्र है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर विधानसभा में चर्चा शुरू हुई तो संसदीय कार्य मंत्री ने कहा विपक्ष के प्रस्ताव में कोई दम नहीं वहीं कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराई जाए। नियमों का विषय उठाते हुए डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के आरोप पर नेता प्रतिपक्ष के हस्ताक्षर ही नहीं है, ऐसे में प्रस्ताव कानूनी रूप से अवैध है। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार चर्चा से भाग रही है। सरकार अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराए। उन्होंने कहा कि हम अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम जनता के बीच में जाएंगे और ये सिर्फ छपने के लिए नहीं है। कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक रामनिवास रावत ने अविश्वास प्रस्ताव की स्वीकार्यता को लेकर चर्चा की शुरुआत की। इधर कांग्रेस विधायकों ने सदन में मंदसौर गोलीकांड में मारे गए किसानों वाले पोस्टर लहराए। कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग पूरे समय शरीर पर मंदसौर गोलीकांड की जांच रिपोर्ट पर चर्चा कराने संबंधी मांग का पोस्टर लगाए रहे।हंगामा इतना बढ़ गया कि सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Kolar News

Kolar News 25 June 2018

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत काफी हंंगामेदार रही। सरकार ने 11 हजार 190 करोड़ से ज्यादा का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अतिरिक्त मानदेय देने के लिए 130 करोड़ का प्रावधान किया गया। हालांकि हंगामे और विपक्ष के विरोध के चलते सत्र समय से पहले ही स्थगित करना पड़ा। विधानसभा के 5 दिनी मानसून सत्र में सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया। साल के अंत में विधानसभा चुनाव के पहले ये विधानसभा का अंतिम सत्र है। अनुपूरक बजट में सरकार ने प्याज और लहसुन की फसल पर प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया। इसके लिए सरकार ने बजट में 448 करोड़ों रुपए का प्रावधान किया गया। इसके अलावा मनरेगा के लिए सरकार ने 500 करोड़ और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत सचिव व्यवस्था के लिए 360 करोड़ रुपए का प्रावधान किया। सरकार ने ये भी घोषणा की कि असंगठित मजदूरों के बेटे-बेटियों को शैक्षणिक शुल्क में छूट मिलेगी। इसके लिए सरकार ने 9 करोड़ रुपए, अध्यापक संवर्ग को 7वां वेतनमान का लाभ देने 299 करोड़, जनजातीय कार्य विभाग के अध्यापकों को 7वां वेतनमान के लिए 204 करोड़, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम नई दिल्ली की देनदारियों का भुगतान करने के लिए किसानों को सूखा फसल क्षति सहायता के लिए 150 करोड़, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट के लिए वेयर हाउस बनाने के लिए 15 करोड़ रुपए सहित इस पहले अनुपूरक बजट में कई विभागों के लिए वित्तीय प्रावधान किए गए।  

Kolar News

Kolar News 25 June 2018

  मध्यप्रदेश में भाजपा ने विपक्षी दल कांग्रेस को सोशल मीडिया में घेरने के लिए जबर्दस्त रणनीति बनाई है। उसे परेशान करने और सुर्खियां बंटोरने के लिए पार्टी सोशल मीडिया में मुद्दे छोड़ेगी व सवाल भी करेगी, लेकिन विवाद आदि होने पर जवाब नहीं देगी, बल्कि पार्टी मौन रहेगी। ऐसे सारे विषय कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के होंगे। माना जा रहा है आने वाले विधानसभा चुनाव में आधी से ज्यादा लड़ाई सोशल मीडिया पर ही होगी। भाजपा का सारा फोकस इन दिनों सोशल मीडिया टीम को मजबूत करने में है। विधानसभा चुनाव में पार्टी दिग्विजय सरकार के ऐसे गढ़े मुर्दे उखाड़ेगी और उन्हें जनता के बीच चर्चा में लाने के लिए सोशल मीडिया पर डालेगी। पार्टी की रणनीति है कि ऐसे मुद्दों पर कांग्रेस को जवाब देना जरूरी होगा, अन्यथा वह कटघरे में खड़ी होगी। आईटी सेल के प्रदेशाध्यक्ष शिवराज डाबी कहते हैं कि सोशल मीडिया में विषय रखने के लिए हमारी रिसर्च टीम काम कर रही है। हम अपनी बात जनता के बीच रखेंगे।  

Kolar News

Kolar News 22 June 2018

  शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस विधायक दल ने बुधवार को विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव की सूचना दे दी। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सुबह विधानसभा पहुंचे और उन्होंने प्रमुख सचिव विधानसभा अवधेश प्रताप सिंह को अविश्वास प्रस्ताव की सूचना दी। अविश्वास प्रस्ताव की सूचना देने के लिए कांग्रेस विधायकों में से कोई भी मौजूद नहीं था, केवल नेता प्रतिपक्ष वहां थे। नेता प्रतिपक्ष ने आशंका जताई है कि सरकार प्रस्ताव पर चर्चा से बचने के लिए सत्र को समय से पूर्व समाप्त कर सकती है। नेता प्रतिपक्ष ने प्रमुख सचिव सिंह से सवाल किया कि अब तक कितने छोटे सत्र बुलाए गए हैं तो उन्होंने 1986 से लेकर अब तक बुलाए गए ऐसे सत्रों के बारे में बताया। 23 से 26 जून 1986, 17 से 21 दिसंबर 1990, 7 से 11 जुलाई 2008 और 16 से 20 मार्च 2009 चार से छह दिन के सत्र थे। विस के प्रमुख सचिव ने कहा कि पांच दिन के सत्र में भी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा पूरी कराई जा सकती है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने 2013 की तरह षड्यंत्र करना शुरू कर दिया है। पिछली बार एक विधायक को अपने साथ कर लिया था और इस बार मेरे परिवार को इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने मां (सरोज कुमारी) द्वारा अदालत में लगाए गए परिवाद को इसी षड्यंत्र का हिस्सा बताया है।  सदन के दस फीसदी सदस्यों का मत पक्ष में होने पर अविश्वास प्रस्ताव ग्राह्य होता है।आरोप पत्र सौंपने के बाद कम से कम दो दिन का समय सीएम या संबंधित मंत्रियों व सत्ता पक्ष को जवाब देने के लिए समय देना जरूरी है।

Kolar News

Kolar News 21 June 2018

  आम जनता के सवालों का जवाब देने नहीं आए भाजपा पार्षद बीमाकुंज पर कोलार जन पंचायत समिति द्वारा रविवार को जन पंचायत का आयोजन किया गया। जनता के सवाल नाम से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पार्षद नदारद रहे। कोलार में सड़क, स्ट्रीट लाइट, पानी, सीवेज सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा करने के लिए समिति ने कोलार के पांचों वार्डों के पार्षदों को आमंत्रित किया गया था। शाम 7 बजे से शुरू हुई पंचायत में भाजपा के पार्षद जनता के सवालों का जवाब देने नहीं पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कार्यक्रम से किनारा कर लिया। वार्ड-80 के पार्षद रवींद्र , वार्ड-82 के पार्षद भूपेंद्र माली, वार्ड-83 की पार्षद मनफूल मीणा नहीं आईं। वार्ड-81 के पार्षद पवन बोराना थोड़ी देर के लिए आए और जनता की समस्याओं के सवाल सुनें बिना ही लौट गए। भाजपा कोलार मंडल के अध्यक्ष बीएस वाजपेयी भी थोड़ी देर रूके। जब जनता ने कहा कि विधायक व पार्षद आए नहीं आए हैं, इनसे क्या सवाल करें। इस बात से नाराज होकर बीएस वाजपेयी भी चलते बने। इसके बाद वार्ड-84 के कांग्रेसी पार्षद मनजीत मारण, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीसी शर्मा और आप की रीना सक्सेना व अन्य कार्यकर्ताओं के बीच कोलार की समस्याओं को लेकर बहस चलती रही। लेकिन सत्ता पक्ष के विधायक व पार्षद नहीं होने से जनता के एक भी सवाल का जवाब नहीं मिला। कोलार की जनता से कोलार की बदहाल सड़कों, सीवेज और स्ट्रीट लाइट नहीं होने से अंधेरे की समस्या उठाई।

Kolar News

Kolar News 11 June 2018

  मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को कांग्रेस पार्टी में आने का ऑफर दिया। भोपाल। राजधानी में माली-सैनी समाज के सम्मेलन में रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को कांग्रेस पार्टी में आने का ऑफर दिया। कमलनाथ और गौर सम्मेलन में एक मंच पर मौजूद थे, तब दोनों के बीच कानाफूसी और हास-परिहास के कई दृश्य दिखाई दिए। मंच से कमलनाथ ने माली-सैनी समाज की तारीफ करते हुए कहा कि ये समाज सीधा-सच्चा है जो अपनी मांगों के लिए कभी धरना-प्रदर्शन नहीं करता। उसी तरह गौर भी सीधे, सच्चे और ईमानदार हैं लेकिन वे गलत पार्टी में हैं। उन्होंने कहा कि 'चाहते हैं कि वे (गौर) हमारी पार्टी में आ जाएं।" पीसीसी अध्यक्ष के इस कमेंट पर गौर साहब असहज दिखाई दिए और उन्होंने मुस्कुराकर हाथ जोड़े व सिर भी हिलाकर इनकार किया। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बयान और प्रस्ताव पर नवदुनिया से चर्चा में कहा है कि 'कमलनाथ से मेरी दोस्ती बहुत पुरानी है वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। उनकी महानता है जो मेरी तारीफ की है। कांग्रेस में आने संबंधी उनका प्रस्ताव तो हंसी-मजाक का हिस्सा था। इस पर मैं तो यही कहूंगा कि 'जीवन भर की है बुतों की सजदा, अब क्या खाक मुसलमां होंगे।" गौर ने बताया कि कमलनाथ जब केन्द्र में उद्योगमंत्री थे, तब मैं मप्र में उद्योग मंत्री था वह मुझे शिकागो टूर पर ले गए थे, तब मैंने वहां जाकर उस स्थान के दर्शन किए थे, जहां से स्वामी विवेकानंद ने अपना ऐतिहासिक लेक्चर दिया था।  

Kolar News

Kolar News 11 June 2018

नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मेरिट के आधार पर प्रत्याशी तय करेगी। कांग्रेस सांसद और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस चुनाव में टिकट नेताओं की सिफारिश पर नहीं, बल्कि दावेदारों की जीतने की योग्यता, कांग्रेस के आंतरिक सर्वे और सभी बड़े नेताओं के आपसी सामंजस्य के साथ तय किए जाएंगे। कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर बातचीत करने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया नवदुनिया के कार्यालय पहुंचे और खुलकर सवालों के जवाब दिए। प्रस्तुत है नवदुनिया कार्यालय में सिंधिया के साथ हुई बातचीत के कुछ अंश।  

Kolar News

Kolar News 7 June 2018

  यदि वर्ष 2015 में सीवेज नेटवर्क बिछाने काम शुरू हो गया होता तो अब तक कोलार की कॉलोनियों में सीवेज नेटवर्क बिछ जाता। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तीन साले पहले की गई घोषणा पर अब काम शुरू होने जा रहा है। वह भी अभी समय निश्चित नहीं हुआ है कब से। अभी तो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जगह की तलाश की जा रही है। जगह मिलने के बाद ही सीवेज नेटवर्क बिछाने का काम शुरू होगा। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने नगर निगम, सीपीए, बीडीए, हाउसिंग बोर्ड, जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सीवेज नेटवर्क बिछाने के लिए निरीक्षण किया। इससे रहवासियों में सीवेज नेटवर्क बिछने की उम्मीद तो जागी। लेकिन, लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तीन साल बीतने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया। अभी तक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जगह की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अमृत योजना के तहत कोलार क्षेत्र में सीवेज नेटवर्क बिछाया जाना है। एक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जाना है। 5 मार्च 2015 को मुख्यमंत्री ने सीवेज नेटवर्क बिछाने का ऐलान किया। 18 सितंबर 2017 को फिर मुख्यमंत्री ने केरवा पेयजल योजना के साथ-साथ सीवेजे नेटवर्क का काम जल्द शुरू कराने का ऐलान किया। 1.5 लाख की आबादी सीवेज की समस्या से हो रही परेशान। पिछले 15 सालों में कोलार में बेतरतीब विकास कार्य हुए। कॉलोनियां बनती चली गईं। लेकिन, नगर पालिका के समय सीवेज नेटवर्क बिछाने पर काम नहीं हुआ। कॉलोनाइजरों ने जो कॉलोनियां विकसित कीं, उनमें सीवेज नेटवर्क है। लेकिन, उन्हें कॉलोनियों के बाहर ही सीवेज छोड़ दिया जाता है। इससे घरों के सामने सड़कों पर गंदा पानी भरा रहता है। बदबू व गंदगी की समस्या से लोग परेशान है। ऐसे में सीवेज नेटवर्क का बिछना बहुत जरूरी है। नगर निगम द्वारा अभी केरवा पेयजल योजना के तहत पानी की पाइपलाइन बिछाई जा रही है। अधिकतर काम पूरा हो चुका है। अब यदि सीवेज की लाइन पानी की लाइन से सटाकर भी बिछाई गई तो भविष्य में लाइन लीकेज व फूटने पर लोगों के घरों में सीवेज मिला हुआ पानी सप्लाई होगा। ऐसे में सीवेज नेटवर्क बिछाने के लिए केरवा की पानी की लाइन जरूर अड़चन बनेगी। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है कोलार क्षेत्र में सालों पुरानी पानी की समस्या का निराकरण हो गया है। अब जल्द ही सीवेज नेटवर्क व सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। प्रस्तावित कार्य के लिए अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा। इससे कोलार के लोगों को सीवेज की समस्या से भी निजात मिलेगी।  

Kolar News

Kolar News 1 June 2018

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने  दमोह में असंगठित श्रमिक और तेन्दूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में कहा कि प्रदेश में गरीब और मेहनतकश लोगों के विकास का महायज्ञ थमेगा नहीं। हमारी सरकार और प्रदेश का हर नागरिक मिल-जुलकर विकास के इस महायज्ञ को पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को एक रूपये किलो के भाव से गेहूँ, चावल और नमक उपलब्ध करवाने वाला हमारा प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी गरीब भूखा नहीं सोयेगा। हर गरीब व्यक्ति को आवासीय जमीन का पट्टा देकर पक्के मकान का मालिक बनाया जायेगा। हर गरीब का मुफ्त इलाज कराया जायेगा। गरीबों के बच्चों की पूरी पढ़ाई की फीस राज्य सरकार भरेगी। 13 जून को सभी विकासखण्ड में होंगे जन-कल्याण योजना कार्यक्रम मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि आगामी 13 जून को प्रदेश के सभी विकासखण्ड मुख्यालय में मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना के पंजीकृत हितग्राहियों के लिये कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हित-लाभ चेक द्वारा प्रदान किये जायेंगे। श्री चौहान ने बताया कि इस योजना की निगरानी के लिये हर गाँव और हर वार्ड में पाँच सदस्यीय समिति बनाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से संग्राहकों को पहनाई चरण-पादुका मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में अपने हाथों से तेन्दूपत्ता संग्राहक तखत सिंह, करण सिंह और सुदामा को चरण पादुका पहनाई और पानी की कुप्पी भेंट की। इसी तरह महिला तेन्दूपत्ता संग्राहक लीला रैकवार, चम्पाबाई, गौरव बाई और बड़ी बहू को चरण पादुका पहनाई और साड़ी तथा पानी की कुप्पी भेंट की।उन्होंने विस्तार से योजना की जानकारी दी। रू. 140 करोड़ के कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन में दमोह और सागर जिले में 140 करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के 40 हजार से अधिक हितग्राहियों को हित-लाभ वितरित किये। सम्मेलन में सागर और दमोह जिले के लगभग साढ़े 18 हजार तेन्दूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुकाएँ, पानी की कुप्पी भेंट की गई। सम्मेलन में सांसद श्री प्रहलाद पटेल, वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के अध्यक्ष श्री नारायण कबीरपंथी, शहरी-ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह शेखावत, लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री महेश कोरी, दमोह और सागर जिले के विधायक, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में हितग्राही तथा नागरिक मौजूद थे।    

Kolar News

Kolar News 1 June 2018

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने दसवीं और बारहवीं की राज्य बोर्ड परीक्षा के घोषित होने वाले परिणाम की चर्चा करते हुए परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास होने वाले विदयार्थियों को अग्रिम बधाई देते हुए शुभकामनाएँ दी हैं। साथ ही उन्होंने परीक्षा में असफल रहे विदयार्थियों से कहा कि असफल होने पर निराश होने की जरूरत नहीं है। आगे और ज्यादा तैयारी करें और आगे बढें। मुख्यमंत्री आज आत्मीय संवाद 'दिल से' के माध्यम से प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने कहा कि केवल डिग्री अथवा अच्छे नम्बर आना सफल होने की गारंटी नहीं है। उन्होंने महात्मा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, बाक्सर सुश्री मैरी कॉम, महान् क्रिकेटर श्री सचिन तेंदुलकर, अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन का उदाहरण देते हुए कहा कि परीक्षा में कम नम्बर आने के बावजूद उन्होंने महान् काम किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग प्रदेश की शांति, सद्भावना एवं समरसता भंग करने के काम में लगे हैं। वे तरह-तरह की अफवाहें फैलाते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। प्रदेशवासी मिल-जुल कर प्रदेश को आगे बढ़ायें। श्री चौहान ने मातृ दिवस पर सभी माताओं के त्याग और तपस्या को नमन् करते हुए युवाओं का आव्हान किया कि वे हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि 15 मई को नर्मदा सेवा यात्रा का एक वर्ष पूरा हो रहा है। उन्होंने लोगों का आव्हान किया कि नदियों को बचाने के लिये स्व-प्रेरणा से आगे आयें। नर्मदा सेवा यात्रा और नर्मदा सेवा मिशन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नर्मदा जल को प्रदूषण से बचाने के लिये सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाये जा रहे हैं। शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि 35 लाख से ज्यादा लोगों ने पौधों का रोपण किया। श्री चौहान ने इंदौर की हृदय-विदारक घटना की चर्चा करते हुए कहा कि दरिंदों की सजा केवल मृत्यु दण्ड है। उन्होंने मात्र 23 दिनों में न्याय प्रक्रिया पूरी करने और दोषी को मृत्यु दण्ड दिलाने के लिये पुलिस प्रशासन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बेटियों की गरिमा की रक्षा के लिये दोषी राक्षसों को फाँसी की सजा देने का कानून बनाने के लिये धन्यवाद दिया। श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में चार साल पूरे होने की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री मोदी ने अद्भुत जन-कल्याण योजनाएँ शुरू की हैं। उन्होंने स्वच्छता को जन-अभियान बना दिया है। श्री चौहान ने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली भारत का उदय हुआ है। सौभाग्य से भारत को श्री मोदी जैसा समर्पित नेता मिला है। श्री चौहान ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिये शुरू की गई योजना के लाभ की चर्चा करते हुए कहा कि यह देश की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना है। चार साल के भीतर कोई भी गरीब बिना जमीन के नहीं रहेगा। उन सब का पक्का मकान होगा। बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्चा सरकार उठायेगी। श्रमिकों को फ्लेट रेट पर बिजली मिलेगी। श्री चौहान ने किसान कल्याण के लिये उठाये गये क्रांतिकारी कदमों की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों को संकट में नहीं रहने देंगे। गेंहूँ, लहसुन, प्याज, चना, मसूर, सरसों की फसलों पर किसानों को नुकसान नहीं होने देंगे। वनवासी बंधुओं को वनाधिकार पटटे देने का अभियान 20 मई से शुरू हो रहा है। श्री चौहान ने नर्मदा की सेवा में समर्पित व्यक्तित्व स्वर्गीय श्री अनिल माधव दवे का स्मरण करते हुए कहा कि वे नर्मदा के सच्चे सपूत थे।  

Kolar News

Kolar News 14 May 2018

  मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को पार्टी जिलाध्यक्षों की बैठक में दो टूक कहा अब दिल्ली-भोपाल नहीं चलेगा। जो भी जिला अध्यक्ष निष्क्रिय होगा उसे हटा दिया जाएगा। आंदोलन को लेकर जिला अध्यक्षों को कहा कि कोई निर्देश या अनुमति का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। जो भी मुद्दें हों तुरंत आंदोलन करें। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिलाशहर व ग्रामीण अध्यक्षों की बैठक निर्धारित समय ठीक शाम चार बजे शुरू हुई और सात बजे समाप्त हो गई। कमलनाथ ने हरेक अध्यक्ष से उनके ब्लॉक कमेटियों के बारे में जानकारी पूछी। सूत्रों के मुताबिक ग्वालियर संभाग के आठ में से चार कार्यकारी अध्यक्षों से उन्होंने कहा कि क्या अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने को तैयार हो? वहीं, अध्यक्षों को यह भी कहा कि वे संभावित प्रत्याशियों के नामों की सूची भेजें। हम भी सर्वे कराएंगे और केवल जीतने वाले दावेदार को प्रत्याशी बनाएंगे। किसी नेता के आदमी को देखकर टिकट नहीं दिया जाएगा। जनाधार के साथ संगठन वाले व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में कमलनाथ ने कहा कि चुनौती केवल 6-7 महीने की है। हमारा मुकाबला भाजपा संगठन और धन-बल से है। पहले और आज के चुनाव की राजनीति में बहुत अंतर आ गया है। कांग्रेस के लिए यह चुनौती है। सभी को अनुशासन में रहना होगा। पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला अध्यक्षों से सुझाव भी मांगे। बैठक में एआईसीसी से महासचिव व प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने भी जिला अध्यक्षों को पार्टी गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि हमारे पास केवल 150 दिन हैं। सभी को समय कम होने की चिंता करते हुए दिन-रात मेहनत कर सभी वर्गों की मदद करने वाली सरकार बनाने के लक्ष्य को भेदने में जुट जाना चाहिए। बैठक में दोनों प्रभारी सचिव, चारों कार्यकारी अध्यक्ष सहित संगठन प्रभारी प्रशासन राजीव सिंह, मीडिया प्रभारी मानक अग्रवाल, मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा भी शामिल हुए। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में कमलनाथ ने कहा कि हमारा मुकाबला पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह या सीएम शिवराज सिंह चौहान से नहीं है बल्कि जनविरोधी भाजपा से है। किसी व्यक्ति विशेष से मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपीए के समय किसानों के लिए समर्थन मूल्य बढ़ाने की बात होती थी, लेकिन आज समर्थन मूल्य दिलाने की बात होती है। कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मेरा कोई कारपोरेट नहीं है। मेरा कोई भी उद्योग नहीं है और न ही किसी कंपनी में मेरे शेयर हैं। मेरा राजनीतिक जीवन खुली किताब है। 40 साल के राजनीतिक जीवन में कोई ऊंगली नहीं उठी है। व्यापमं, सिंहस्थ घोटाले और पीएससी घोटाले से कांग्रेस के पीछे हटने के सवाल पर कहा कि ऐसा नहीं है। हम व्यापमं और अन्य भ्रष्टाचार के मामलों को अंत तक लेकर जाएंगे।

Kolar News

Kolar News 7 May 2018

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पिछड़ा वर्ग के लिये राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय आयोग गठित करने और उसे संवैधानिक दर्जा दिलाने का अनुरोध किया जायेगा। पिछड़ा वर्ग के युवाओं में प्रतिभा, क्षमता और योग्यता की कोई कमी नहीं है, इन्हें शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में सभी सुविधाएँ मुहैया करवाई जायेंगी। मुख्यमंत्री ने आज सागर के समीप ग्राम बामौरा में पिछड़ा वर्ग महाकुंभ को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पिछड़ा वर्ग की 15 विभूतियों को म.प्र. रामजी महाजन पिछड़ा वर्ग सेवा राज्य पुरस्कार-2015 प्रदान किये। साथ ही वर्ष 2017-18 म.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न सेवाओं के लिये चयनित पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को सम्मानित किया। श्री चौहान ने शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये। मुख्यमंत्री ने की पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिये महत्वपूर्ण घोषणाएँ अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिये इसी शिक्षा सत्र से विकासखण्ड स्तर पर छात्रावास खोले जायेंगे। छात्रावास के प्रारंभ होने तक किराये के भवन में छात्रावास संचालित किये जायेंगे। ·छात्रावास में विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिलने की स्थिति में अगर 2 विद्यार्थी मिलकर किराये के मकान में पढ़ाई करेंगे, तो मकान किराया सरकार देगी।  पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिये अभिभावक की वार्षिक आय सीमा 75 हजार रूपये को बढ़ाकर 3 लाख रूपये सालाना किया जायेगा। अब एक वर्ष में अन्य पिछड़ा वर्ग के 50 विद्यार्थियों का विदेशी विश्वविद्यालय में चयन होने पर उनकी फीस राज्य सरकार भरेगी। अभी तक विद्यार्थियों की यह संख्या मात्र 10 तक सीमित थी।  पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिये कोचिंग दिलवायी जायेगी।  पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से अब कांऊसिलिंग के समय आय प्रमाण-पत्र नहीं माँगा जायेगा। केवल फीस भरते समय आय प्रमाण-पत्र की जरूरत होगी। ·पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को दिया जा रहा अनुरक्षण भत्ता दोगुना किया जायेगा। यह वृद्धि मैट्रिक के बाद उच्च शिक्षा संस्थानों में चयन होने तक देय होगी।  कक्षा 12वीं में 70 प्रतिशत अंक लाने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्याथियों को मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जायेगा। ऐसे विद्यार्थी का चयन किसी उच्च शिक्षा संस्थान में होता है, तो उसकी फीस सरकार देगी।  हर वर्ष पिछड़ा वर्ग के 2 लाख हितग्राहियों को शासन की विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।  नरयावली में महाविद्यालय और जरूआखेड़ा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) खोले जायेंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग को 5973 करोड़ की आर्थिक सहायता/अनुदान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास के लिये 5973 करोड़ रूपये की राशि आर्थिक सहायता और अनुदान के रूप में खर्च की है। राज्य सरकार की यह कोशिश निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग स्व-रोजगार योजना में पिछले वित्त वर्ष में 111 करोड़ रूपये खर्च कर युवाओं को स्व-रोजगार से लगाया गया है। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि, समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी, स्व-रोजगार योजनाओं और मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक कल्याण योजना की जानकारी देते हुए अपील की कि 7 मई को अपनी ग्राम पंचायत में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में जरूर शामिल हों। उन्होंने श्रमिक बंधुओं से आग्रह किया कि विशेष ग्राम सभाओं में जाकर अपने पंजीयन का सत्यापन करायें और मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक कल्याण योजना का भरपूर लाभ उठायें। मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित विभूतियाँ मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा महाकुंभ में म.प्र. रामजी महाजन पिछड़ा वर्ग सेवा राज्य पुरस्कार-2015 से श्रीमती कान्ति पटेल, श्रीमती आशा साहू, श्रीमती माया विश्वकर्मा, श्रीमती अलका सैनी, श्रीमती बबीता परमार, श्रीमती यमुना कछावा, श्रीमती प्रीति सेन, सुश्री राजकुमारी कुसुम महदेले (जबलपुर), श्री सूरज सिंह मारण, डॉ जे.के. यादव, श्री राजेश दोडके, डॉ. भगवान भाई पाटीदार, श्री काशीराम यादव और श्री महेन्द्र कटियार को सम्मानित किया। इन विभूतियों को पुरस्कार स्वरूप एक-एक लाख रूपये, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र, शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। स्व. श्री नारायण सिंह डागोर का मरणोपरांत पुरस्कार उनकी धर्मपत्नी श्रीमती चन्द्रादेवी ने प्राप्त किया। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव ने समारोह की अध्यक्षता की। सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, महापौर श्री अभय दर्रे, बुन्देलखंड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डा. रामकृष्ण कुसमरिया, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, श्रीमती पारूल साहू, श्री हरवंश राठौर, श्री प्रदीप लारिया, श्री महेश राय, श्री हर्ष यादव, म.प्र. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री राधेलाल बघेल, पिछड़ा वर्ग तथा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री प्रदीप पटेल एवं अन्य स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 7 May 2018

भोपाल में  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्यप्रदेश में चुनावी हुंकार भर दी है। शाह ने लगातार चौथी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार जीत का अंतर ऐसा होना चाहिए कि विरोधियों की आवाज ही बंद हो जाए। कार्यकर्ता अब से लेकर काउंटिंग तक खुद को पूरी तरह पार्टी के लिए झोंक दें और कांग्रेस को मूल समेत उखाड़कर फेंक दें। अपने संबोधन में शाह ने कांग्रेस पार्टी और उनके अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला भी बोला। भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इस बार भी कार्यकर्ता जीत का संकल्प लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस बार जीत का अंतर इतना ज्यादा हो कि विरोधियों की आवाज बंद हो जाए। जीत ऐसी हो कि दुश्मनों को दिल के दौरे पड़ जाएं। कार्यकर्ता प्रदेश के साथ अभी से ही लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी में जुट जाएं। कार्यकर्ता अभी से लेकर काउंटिंग तक खुद को झोंक दें और कांग्रेस को मूल समेत उखाड़कर फेंक दें। शाह ने कहा कि एक बार उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का बयान सुना था जिसमें वो दावा कर रहे थे इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उनका बयान सुनकर मैं हैरत में था कि राहुल गांधी आखिर किस आधार पर ऐसा कह रहे है। कांग्रेस शेख चिल्ली के सपने देख रही है। कांग्रेस में दम नहीं है कि मध्यप्रदेश में भाजपा को हरा सके। शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है। जातिवाद से लेकर साम्प्रदायिकता के मुद्दे उठा रही है। कांग्रेस पार्टी ने हिन्दू आतंकवाद, भगवा आतंकवाद जैसे शब्द गढ़कर हिन्दू संस्कृति को अपमानित किया। फर्जी केस बनाकर हिन्दुओंं को बदनाम किया गया। हिन्दू आतंकवाद के नाम पर गलत धारणाएं फैलाई गईं। यहां तक की कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति से लेकर अन्य संवैधानिक पदों को भी विवादों में घसीटकर देश को नीचा दिखाने का काम किया है। इसके उलट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी जी सबको जोड़ने का काम कर रहे हैं। वे सबका साथ, सबका विकास की बात कर रहे हैं। अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि कुछ लोग प्रदेश में एंटी इंकम्बंसी की बात कह रहे हैं लेकिन कार्यकर्ता ये याद रखें कि ये शब्द कांग्रेस की सरकारों के साथ जुड़ा है क्योंकि सत्ता में रहते हुए कांग्रेसी उसे भोगने में लगे रहते हैं। इसलिए एंटी इंकम्बंसी का असर कांग्रेस पर होता है, भाजपा के साथ नहीं। कार्यकर्ता इसी हौसले के साथ जनता के बीच जाएं। कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति तक पहुंंचे। शाह ने अपने संबोधन के अंत में दो क्षेत्रों का जिक्र किया। उनका इशारा चंबल और महाकौशल क्षेत्र की ओर था। शाह ने कहा कि प्रदेश में दो क्षेत्र ऐसे हैं जहां भाजपा को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन इस बार इन दोनों क्षेत्रों में हमारी जीत होगी। मोदी जी, शिवराज जी और राकेश जी के नेतृत्व में भाजपा की जीत तय है। शाह ने प्रदेश की पूर्ववत कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पहले बीमारु राज्यों में आता था। हम गुजरात से महाकाल के दर्शन के लिए आते थे तो सड़कों में गड्ढे आते ही हमारी नींद टूट जाती थी और हमें पता चल जाता था कि मप्र आ गया। लेकिन जब से मप्र में भाजपा की सरकार आई तब से यहां विकास की राह बनीं। शिवराज जी के नेतृत्व में मप्र बीमार राज्य से प्रगतिशील राज्य बना है। मप्र लगातार कई वर्षों से सबसे ज्यादा विकास दर और कृषि दर वाला राज्य बना हुआ है। अपने संबोधन की शुरुआत में अमित शाह ने भाजपा के विस्तार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हमने कई चुनाव जीते। हमने 14 राज्यों में भाजपा की सरकार बनाई। अब 15वें राज्य कर्नाटक की बारी है। कार्यकर्ता पटाखें तैयार रखें, कर्नाटक में भाजपा की ही जीत होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि 15 सालों में हमने प्रदेश की तस्वीर बदली है। कांग्रसे के शासनकाल में मध्यप्रदेश की गिनती पिछड़े राज्यों में होती थी लेकिन हमने हर क्षेत्र में काम किया। कृषि दर, विकास दर के आंकड़े ये बयां करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। उन्होंने ये भी कहा कि मेरे कुर्सी छोड़ने वाले बयान पर कांग्रेसी उछल पड़े। उन्होंने सपने देखना भी शुरु कर दिया था। सीएम ने अमित शाह की जमकर तारीफ की। उन्होंने अमित शाह को भारत की राजनीति का चमत्कार बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी। इस बैठक में करीब 5 हजार पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद थे। इनमें प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी, सांसद, विधायक, पिछला चुनाव लड़े उम्मीदवार, जिला पदाधिकरी, मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विभिन्न मोर्चे के पदाधिकारी शामिल थे।  

Kolar News

Kolar News 5 May 2018

  मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राहुल गांधी के 15 साल में 15 मिनट भी नहीं बोलने पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में चर्चा कराने से बचते हैं। वे संसद में अपने सहयोगी दलों से खुद हंगामा कराते हैं। कमलनाथ ने यह बात बुधवार को अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है जो पार्टी सत्ता में है वही संसद नहीं चलने दे रही। संसद वो इसलिए नहीं चलने देना चाहते, क्योंकि उन्हें वहां जवाब देना होगा कि नीरव मोदी के मामले में कब स्वीकृति मिली। ये नहीं चाहते थे कि संसद में कोई खुलासा हो, क्योंकि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होना है। साथ ही कमलनाथ ने ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने शिवराज पर तंज कसा है कि कुछ लोग 15 साल भी लगातार बोलें तो भी उनके अलावा किसी को समझ नहीं आएगा। वे 13 साल से रटा रटाया ही बोल रहे हैं। कमलनाथ ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन की शुरूआत लालघाटी स्थित हनुमान मंदिर में पूजा के साथ की। यहां से वे उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचे और वहां से दतिया में पीतांबरा पीठ के दर्शन करने पहुंचे। इसके पूर्व कमलनाथ ने मंगलवार को आयोजित रैली को लेकर कार्यकर्ताओं का आभार माना और आमजनों से परेशानी होने पर माफी मांगी है।

Kolar News

Kolar News 3 May 2018

  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को सिर्फ दो घंटे के लिए भोपाल आएंगे। इस दौरान वे सिर्फ भेल दशहरा मैदान पर आयोजित भाजपा की प्रदेश विस्तृत बैठक को संबोधित करेंगे। वे सुबह साढ़े दस बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचेंगे और सीधे कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। इससे पहले प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद शाह का यह पहला दौरा है। इसमें पार्टी के संगठन महामंत्री रामलाल भी मौजूद रहेंगे।  

Kolar News

Kolar News 3 May 2018

  सियासी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ नेता कमलनाथ की ताजपोशी कर दी। इस पद के दूसरे दावेदार सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष की जवाबदारी दी गई। क्षेत्रीय, गुटीय और जातीय संतुलन बैठाने की गरज से पहली बार चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है। कांग्रेस आलाकमान ने ये नियुक्तियां ऐसे समय की है जब चुनाव के लिए महज छह माह का समय रह गया है। नाथ और सिंधिया की जोड़ी के सामने लगभग ढह चुके संगठन को दोबारा खड़ा करने और पिछले 15 साल में गांव-गांव, घर-घर तक पैठ बना चुकी भाजपा से दो-दो हाथ करने की चुनौती रहेगी। मुकाबला शिवराज सिंह चौहान जैसे उस नेता से है, जिनका चेहरा प्रदेश में जाना पहचाना और लोकप्रिय है। फिर भाजपा का संगठन का ताना बाना गांव-गांव तक फैला हुआ है जो कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है। इसके विपरीत गुटों में बंटी कांग्रेस को एकता के धागे में पिरोना भी आसान नहीं होगा। मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन शुरू से दिग्गज नेताओं के बोझ तले दबा रहा। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुरेश पचौरी, सत्यव्रत चतुर्वेदी, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह, अरुण यादव जैसे अनेक दिग्गज नेता अपने-अपने गुटों के साथ यहां सक्रिय है। यदि यह नियुक्ति छह माह पहले हो जाती तो कमलनाथ को प्रदेश समझने का मौका मिल जाता। हालांकि इस फेरबदल का इंतजार पिछले दो-तीन साल से था, लेकिन पार्टी नेतृत्व यह तय नहीं कर पा रहा था कि कमलनाथ और सिंधिया में से किसे प्रदेश अध्यक्ष बनाएं और किसे चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष। कांग्रेस सूत्र बताते हैं कि नाथ के नाम पर पार्टी में एकराय बनाने में कांग्रेस नेतृत्व को काफी मशक्कत करना पड़ी। पार्टी के एक अन्य क्षत्रप दिग्विजय सिंह के नाथ के पक्ष में खुलकर आने के बाद उनकी राह आसान हुई और पार्टी सिंधिया को चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष बनने पर राजी कर पाई। सिंधिया 2013 के चुनाव में भी इस पद पर रह चुके हैं, इसलिए उनकी दिलचस्पी दोबारा उसी पद को लेने की कतई नहीं थी। चूंकि अभी तक कांग्रेस ने किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है, इसलिए सभी मिलकर काम करेंगे, ऐसी उम्मीद पार्टी को हैं। लगभग 38 साल से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय कमलनाथ को पहली बार प्रदेश स्तर पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अब तक वे सांसद और प्रदेश के कोटे से केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं। सूबे की सियासत में उनकी छवि किंग मेकर की रही है। हालांकि उनके विरोधी यह आरोप चस्पा करते रहे हैं कि उन्हें मप्र के जमीनी नेटवर्क का अनुभव नहीं है वे सिर्फ हवा हवाई नेता हैं। नाथ के साथ पार्टी ने चार कार्यकारी अध्यक्ष भी घोषित किए हैं। इन चारों की नियुक्ति करते समय पार्टी ने सावधानी से क्षेत्रीय, जातीय और गुटीय संतुलन साधने पर ध्यान दिया है। बाला बच्चन निमाड़ अंचल से आते हैं, जहां के अरुण यादव को अध्यक्ष पद से हटाया है। बच्चन आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं और कमलनाथ के बेहद करीबी हैं। दूसरे कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी मालवा अंचल के हैं और उनके तार सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़े हुए हैं। वे पिछड़े वर्ग के नेता हैं। रामनिवास रावत ग्वालियर चंबल अंचल का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेहद करीबी हैं, जबकि सुरेन्द्र चौधरी बुंदेलखंड अंचल के हैं। वे अनुसूचित जाति से हैं और कमलनाथ के करीबी है। बचे हुए महाकौशल अंचल से खुद अध्यक्ष कमलनाथ हैं और बघेलखंड से नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह। इस तरह आंचलिक संतुलन बैठाने के लिहाज से तो कांग्रेस का यह प्रयोग हाल फिलहाल सफल रहा। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में संगठन की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को सौंपकर कई संदेश देने का काम किया है। निर्विवाद होने के साथ किसी गुट विशेष में शामिल नहीं हैं। गांधी परिवार के भरोसेमंद व्यक्तियों में शुमार हैं। नौ बार लोकसभा चुनाव जीतकर प्रबंधन कौशल का लोहा मनवा चुके हैं तो सभी बड़े नेताओं से तालमेल भी बेहतर है। अच्छे समन्वयक होने का सबूत विवेक तन्खा को राज्यसभा का चुनाव जितवाकर दे चुके हैं। आर्थिक तौर पर भी इतने मजबूत हैं कि पार्टी को चुनावी प्रबंधन में कोई कठिनाई नहीं आने देंगे।

Kolar News

Kolar News 27 April 2018

बेटी का अपमान करने वाला समाज कभी तरक्की नहीं कर सकता:शिवराज  लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यदि इन अपराधों पर कठोर नियंत्रण स्थापित नहीं किया गया, तो मनुष्य का मानवता पर से विश्वास उठ जायेगा। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिये जरूरी है कि कानून में कठोर दण्ड के प्रावधान के साथ ही सभी धर्म और समाज एकजुट होकर इस दिशा में ठोस प्रयास करें। लोकसभा अध्यक्ष आज किरार धाकड़ अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में बोल रही थीं। श्रीमती महाजन ने कहा कि समाज के उत्थान के लिये आवश्यक है कि स्त्री और पुरुष दोनों ही समान रूप से सशक्त हों। उन्होंने कहा कि समाज की कुरीतियों को समाज के द्वारा ही खत्म किया जा सकता है। सभी समाजों में एकता बहुत जरूरी है। बिखराव हमेशा असुरक्षा का भाव पैदा करता है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेटी का अपमान करने वाला समाज कभी तरक्की नहीं कर सकता। किसी भी स्तर पर बेटी का अपमान सहन नहीं किया जायेगा। केन्द्र सरकार द्वारा दुराचारियों को मृत्यु दण्ड देने का अध्यादेश लागू करने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि स्थिति में प्रभावी सुधार अवश्य होगा। श्री चौहान ने कहा कि उनके जीवन का लक्ष्य ही मिशन महिला सशक्तिकरण है। इसलिये प्रदेश में राज्य सरकार ने बेटियों को घर और समाज के लिये वरदान के रूप में प्रतिष्ठापित करने का प्रयास किया है। श्री चौहान ने कहा कि कुरीतियों को समाप्त करने के लिये समाज को पूरी ताकत के साथ जन-जागृति के प्रयास करने होंगे। दहेज प्रथा समाप्त करने, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिये संकल्पित होकर काम करना होगा। दहेज नहीं लेने का संकल्प लें युवा : श्रीमती साधना सिंह अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज संगठित रहने पर ही सशक्त हो सकता है। सम्मेलन के आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने समाज के युवाओं का आव्हान किया कि विवाह में दहेज नहीं लेने का संकल्प लें, सामूहिक विवाह की परम्परा को अपनायें, इससे समय और धन, दोनों की बचत होगी। श्रीमती साधना सिंह ने महासभा की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। सिविल सर्विसेस के प्रतिभागियों की एक माह की कोचिंग की फीस की पूर्ति महासभा द्वारा की जायेगी। उन्होंने बताया कि महासभा द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़ों का नि:शुल्क विवाह करवाया जायेगा। किरार समाज की ओर से लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन का शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह की पुस्तक 'हमारा समाज'' और श्री प्रदीप चौहान द्वारा सम्पादित परिचय स्मारिका और 'किरार दर्पण'' मासिक का विमोचन किया गया। प्रारंभ में कन्या-पूजन हुआ। सुश्री सुहासिनी जोशी ने मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी। शहीदों को मरणोपरांत सम्मान प्रदान किया गया। महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का अभिनंदन कर मेधावी विद्यार्थियों तथा अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। संचालन भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान ने किया।  

Kolar News

Kolar News 23 April 2018

  जबलपुर से 3 बार के सांसद राकेश सिंह भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा के चुनाव उनकी पहली बड़ी परीक्षा होगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पत्र जारी कर राकेश सिंह की अधिकृत नियुक्ति की घोषणा की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के ठीक पहले प्रदेश संगठन की कमान राकेश सिंह को सौंप दी है। राकेश सिंह नंदकुमार सिंह चौहान का स्थान लेंगे। हालांकि पार्टी ने नंदकुमार सिंह चौहान को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर राकेश सिंह पर प्रदेश सरकार के लिए बन रहे एंटी इनकम्बंसी फेक्टर को खत्म करने की अहम जिम्मेदारी है। संगठन और सत्ता के बीच तालमेल बनाना भी राकेश सिंह के सामने बड़ी चुनौती है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे पहले ही राकेश सिंह के नाम की पुष्टि कर चुके थे लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से पत्र जारी कर राकेश सिंह के नाम की अधिकृत घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष के लिए कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह और राजेंद्र शुक्ला के नामों चर्चाएं थी, इतना ही नहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का नाम भी प्रमुखता से उठा था। लेकिन तमाम अटकलों को बुधवार सुबह विराम लग गया। बताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल ने राकेश सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और संगठन प्रमुखों में चर्चा हुई और फिर सहमति बनी। राकेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा की मंशा लोधी वोट बैंक को साधने की भी है। महाकौशल से आने वाले राकेश सिंह 2004 से जबलपुर से सांसद हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र भाजपा के प्रभारी भी हैं। बताया जा रहा है कि केंद्र के कई बड़े नेताओं से अच्छे संबंधों का भी उन्हें फायदा मिला है। आपको बता दें कि राकेश सिंह जबलपुर से 3 बार के सांसद हैं और उनकी पहचान जुझारु और प्रभावशाली नेता के रुप में है। पार्टी के लिए वे अच्छे कैंपेनर की भूमिका भी निभाते रहे हैं। जबलपुर सांइस कालेज में प्रहलाद पटेल के अगुवाई में राकेश सिंह की छात्र राजनीति शुरू हुई। वे 2004 से जबलपुर सीट से सांसद हैं। राकेश सिंह को मजबूत संगठनात्मक कौशल रखने वाले नेता के रूप में जाना जाता है। वे महाराष्ट्र भाजपा के प्रभारी भी हैं और संसदीय समिति के सदस्य भी हैं। राकेश सिंह सीएम शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। राकेश सिंह जबलपुर से पिछले 3 बार से सांसद हैं ,पहली बार 2004 में कांग्रेस के विश्वनाथ दुबे को 97 हजार वोट से हराया ,2008 में रामेश्वर नीखरा को 1 ला 6 हजार वोट से हराया , 2014 में विवेक तन्खा को 2 लाख 8 हजार वोटों से परास्त किया ,घर में पत्नी माला सिंह के अलावा 2 बेटियां, माता और छोटा भाई ,मूलत: जबलपुर के रहने वाले हैं और खेती-किसानी के साथ टिम्बर का व्यवसाय है ,2001 से 2004 तक ग्रामीण जिला अध्यक्ष जबलपुर ,2010 में प्रदेश के महामंत्री।  इधर मंगलवार रात को इस्तीफे के बाद नंदकुमार सिंह चौहान के सरकारी बंगले के बाहर लगी नाम पट्टिका पर स्टीकर लगाकर प्रदेश अध्यक्ष पद को छिपा दिया गया है। सुबह बंगले पर तैनात कर्मचारी नाम पट्टिका पर स्टीकर लगाता दिखाई दिया। गौरतलब है कि नंदकुमार सिंह चौहान को बदले जाने को लेकर काफी दिनों से चर्चाएं थी। मंगलवार को भीकनगांव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात का खुलासा किया कि नंदकुमार सिंह चौहान अपने पद से हटना चाहते हैं क्योंकि वे अपने संसदीय क्षेत्र में समय देना चाहते हैं। ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष की कवायद शुरू हो गई थी।  

Kolar News

Kolar News 18 April 2018

  असं‍गठित श्रमिक सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान भीकनगांव पहुंचे। यहां मौजूद लोगों ने उन्होंने कहा कि अमीरी और गरीबी का फासला खत्म होना चाहिए। मजदूर जरूर हो पर मजबूर नहीं। उन्होंने कहा कि हमने सभी तबकों का ख्याल रखा है। कपास पर टैक्स एक प्रतिशत कम कर दिया गया है। गरीब बच्चों को भी मुस्कुराने का हक है। सीएम ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस प्रदेश को हिंसा की आग में झोंकना चाहती है, मध्यप्रदेश शांति का टापू है। कुछ बड़े लोग जाति के नाम पर झगड़ा करवाना चाहते हैं, सभी एकजुट रहें। कांग्रेस सरकार सिर्फ गरीब-गरीब करती थी, लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। सीएम ने कहा कि सभी को रहने के लिए जमीन का टुकड़ा चाहिए। प्रदेश में कोई भी गरीब बिना जमीन के टुकड़े के नहीं रहेगा। सब इस जमीन के हकदार हैं, इसका कानून हमने बना दिया। खरगोन जिले में एक लाख लोग आवास के मालिक होंगे। 2006 से हकदार लोगों को वन अधिकार पट्टे वितरित होंगे। सीएम ने कहा कि बिजली के पुराने बिल खुद की जेब से भर लूंगा, गरीबों को भारी भरकम बिल नहीं भरने देंगे। गर्भवती महिला को चार हजार रुपए दिए जाएंगे, जिससे उसे पौष्टिक भोजन मिले। सभी महिलाओं की अस्पताल में ही डिलेवरी हो। यह फायदा 2 डिलीवरी तक मिलेगा, जनता से पूछकर सीएम ने यह एलान किया। उन्होंने कहा कि एक करोड़ 92 लाख असंगठित श्रमिकों के पंजीयन हो चुके हैं। श्रमिक खुद फार्म भरेंगे और उसकी दी गई सभी जानकारियां सही मानी जाएंगी।    

Kolar News

Kolar News 17 April 2018

  बदलाव की चर्चा के बीच मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनके बारे में फैसला पार्टी करेगी। चौहान ने कहा कि उनके जीवन का फैसला वे खुद नहीं करते हैं, बल्कि पार्टी करती है, इसलिए संगठन जो फैसला करेगा, वे उसका पालन करेंगे। चौहान से पूछा गया था कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के बदलाव की लंबे समय से चर्चा चल रही है, क्या ये सही है। मीडिया के साथ बातचीत में चौहान ने बाबाओं को उपकृत किए जाने के सवाल पर कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। कांग्रेस के कार्यकाल में भी बाबाओं को मंत्री दर्जा देकर उपकृत किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि इन बाबाओं ने ही नर्मदा में पौधेे लगाने के दावे पर आरोप लगाए थे, इसलिए सरकार ने उन्हें ही जिम्मेदारी दे दी कि आप ही जांच करो और आप ही नर्मदा का संरक्षण करो। देवास सांसद मनोहर ऊंटवाल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान पर चौहान ने कहा कि इस बारे में सांसद से बात की है। ऊंटवाल ने अपनी सफाई में कहा कि उनका आशय ये था कि दिग्विजय सिंह जादूगर टाइप के आदमी हैं। चुनाव से पहले वो कोई भी चौंकाने वाला फार्मूला ला सकते हैं। इसे उन्होंने आइटम कहा था। प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान दिनभर भोपाल में तो रहे, लेकिन पार्टी कार्यालय नहीं गए। उन्होंने आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बोर्ड आफिस में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, फिर अपने बंगले चले गए।

Kolar News

Kolar News 16 April 2018

  आम आदमी पार्टी (आप) मप्र विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी ने प्रत्याशियों से वेबसाइट पर आवेदन मांगे हैं, जिसमें निर्धारित फॉर्म भी दिया गया है। आप के प्रत्याशी के लिए कोई भी सामान्य नागरिक आवेदन कर सकता है। यह जानकारी आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। अग्रवाल ने दावा किया है कि कोई भी व्यक्ति प्रत्याशी बनने के लिए फॉर्म भर सकता है, लेकिन इसके साथ दावेदार से 72 सवालों की जानकारी भी मांगी गई है। इसमें प्रत्याशी बनने के इच्छुक व्यक्ति की तार्किक, बौद्धिक और व्यावहारिक क्षमता का टेस्ट लिया जाएगा। अग्रवाल ने बताया कि 13 अप्रैल से 'किसान बचाओ, बदलाव लाओ" यात्रा में 42 हजार मतदान केंद्रों पर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति भी की जाएगी। यात्रा के बाद 14 मई को सभी मतदान केंद्रों के प्रतिनिधि भोपाल आएंगे और अपनी समस्याएं रखेंगे।  

Kolar News

Kolar News 13 April 2018

  कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा के खिलाफ सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा दायर मानहानि का केस सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा दिए गए आदेश और सजा को भी रद्द कर दिया है। शिवराज सिंह चौहान द्वारा लगाए गए मानहानी के मामले में भोपाल जिला अदालत ने केके मिश्रा को दो साल की सजा और 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। मिश्रा ने सीएम शिवराज की पत्नी साधना सिंह पर व्यावसायिक परीक्षा मंडल(व्यापमं) घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि साधना सिंह के मायके से 19 परिवहन निरीक्षकों की भर्ती हुई थी, इसके साथ ही सीएम हाउस से किसी महिला ने घोटाले के आरोपी नितिन महिंद्रा को 129 बार फोन किए थे।    

Kolar News

Kolar News 13 April 2018

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों के लिये बजट में 20 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। यह राशि किसानों के बैंक खातों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पहुँचाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील के गोपालपुर में 516 करोड़ 11 लाख की लागत की छीपानेर माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना के शिलान्यास और किसान सम्मेलन में दी। श्री चौहान ने 21 करोड़ 69 लाख की लागत की समूह नल-जल योजना तथा 2 करोड़ की लागत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों की खेती से आय बढ़ाने के लिये ही प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाया जा रहा है। जहाँ नहरों के माध्यम से सिंचाई संभव नहीं है, वहाँ उद्वहन सिंचाई योजनाएँ बनाकर किसानों के खेतों तक पानी पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान की मेहनत का सम्मान करती है। इसलिये किसानों के हित संरक्षण के लिये हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में यह पहला मौका है, जब राज्य सरकार ने किसानों को पिछले वर्ष बेची गई गेहूँ की फसल के लिये 200 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया। आगामी 16 अप्रैल को शाजापुर में राज्य-स्तरीय समारोह में 10 लाख किसानों के खातों में 16 करोड़ की राशि जमा करवाई जायेगी। इसी दिन हर जिला मुख्यालय पर किसानों के खातों में प्रोत्साहन राशि जमा कराने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार भी किसानों को मण्डियों में गेहूँ बेचने पर 265 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी पर भी किसान को समर्थन मूल्य के अलावा 100 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मण्डी के बाहर गेहूँ और चने की बिक्री करने वाले किसानों को भी भावांतर योजना का लाभ दिया जायेगा। श्री चौहान ने बताया कि ऋण समाधान योजना में किसानों के कुल ऋण पर ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज का भुगतान राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक कल्याण योजना में अभी तक पौने दो करोड़ से अधिक श्रमिकों ने पंजीयन करवाया है। पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ, घर बनाने के लिये जमीन का पट्टा और आर्थिक सहायता तथा 200 रुपये मासिक फ्लेट रेट पर बिजली भी उपलब्ध करवायी जायेगी। छीपानेर माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना छीपानेर माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना से सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील और देवास जिले की खातेगाँव तहसील में 35 हजार 62 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के निर्माण के लिये 516 करोड़ 11 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। योजना के अंतर्गत नर्मदा नदी के तट पर 5 विभिन्न स्थान पर कुल 12.64 क्यूमेक्स जल का उद्वहन किया जायेगा। ग्राम चीचली, करोंदमाफी, पीपलनेरिया, छीपानेर तथा चौरसाखेड़ी के पास पम्पिंग स्टेशन बनाये जायेंगे। पम्पिंग स्टेशन से 6 राइजिंगमेन द्वारा नर्मदा जल खेतों तक पहुँचेगा। योजना की विशेषता यह है कि जल वितरण प्रणाली पाईप आधारित होगी। पाईप से जल प्रत्येक ढाई हेक्टेयर चक तक किसान को 20 मीटर दबाव पर उपलब्ध होगा। दाबयुक्त जल से किसान ड्रिप अथवा स्प्रिंकलर से सिंचाई कर सकेंगे। इस पद्धति से सिंचाई पर किसान को खेत समतल करने की आवश्यकता नहीं होगी। कम पानी से अधिक और उपयोगी सिंचाई का लाभ मिलेगा। यह योजना प्रधानमंत्री के 'पर ड्राप मोर क्राप'' अर्थात पानी की बूँद-बूँद का उपयोग कर न्यूनतम जल से अधिकतम सिंचाई करने पर आधारित है। जल वितरण प्रणाली पाईप आधारित होने से भूमि का स्थाई अर्जन नहीं होगा। पम्प हाउस के लिये केवल लगभग छ: हेक्टेयर भूमि के स्थाई अर्जन की आवश्यकता होगी।  

Kolar News

Kolar News 13 April 2018

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल होगी मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंगनबाड़ी  कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार रूपये और सहायिकाओं का मानदेय 5 हजार रूपये महीने करने की घोषणा की है। साथ ही सेवानिवृत्ति की आयु भी शासकीय कर्मचारियों के समान 62 वर्ष की जाएगी। उन्हें यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका से आग्रह किया कि वे आंगनवाड़ी का उत्कृष्ट प्रबंधन करें और कुपोषण मुक्त मध्यप्रदेश बनाने में पूरी मेहनत से काम करें। श्री चौहान आज यहां निवास पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए  पोषण अभियान पर उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में प्रदेश भर से आई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आव्हान किया कि मध्यप्रदेश से कुपोषण की चुनौती को हमेशा के लिए समाप्त करने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि किसी भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को बिना जांच किए नहीं हटाया जाएगा।  यदि आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में चयन के लिए आवेदन किया जाता है तो उन्हें वरीयता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने दीनदयाल पोषण पुरस्कार की भी घोषणा की। रिटायरमेंट के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को  एक लाख रुपए और आंगनवाड़ी सहायिकाओं को 75000 रूपये दिए जाएंगे।  यदि आकस्मिक रूप से उनकी मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार को दो लाख  की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही उनकी बहन या बेटी को कार्यकर्ता/ सहायिका के चयन में 10 अंक की वरीयता दी जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिये प्रत्येक परियोजना में तीन-तीन पुरस्कार दिये जायेंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रथम पुरस्कार 7100 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 5100 रूपये और तृतीय पुरस्कार 2100 रूपये के दिये जायेंगे। इसी प्रकार सहायिकाओं के लिये प्रथम पुरस्कार 5100 रूपये का, द्वितीय पुरस्कार 2100 और तृतीय पुरस्कार 1100 रूपये का दिया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली मजदूर बहनों के लिये गर्भावस्था के दौरान चार हजार रूपये और प्रसव के बाद 12 हजार रूपये दिये जायेंगे। इन बहनों का पंजीयन कराने और उनके खातों में धनराशि पहुँचाने की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जायेगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सेवा और विकास के क्षेत्र में पूरे देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनें निचले स्तर पर बड़ी जिम्मेदारियाँ पूरी करती हैं। उन्होंने एनीमिया की कमी से लड़ने का अभियान सफलता पूर्वक पूरा किया। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं अन्य शासकीय सेवाओं के प्रदाय की जिम्मेदारी भी लगन के साथ पूरी की। निचले स्तर पर प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर आयुक्त महिला सशक्तिकरण श्रीमती जयश्री कियावत, आयुक्त आईसीडीएस श्री संदीप यादव और बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएँ उपस्थित थीं।

Kolar News

Kolar News 9 April 2018

  चुनाव आयोग के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव चंद्रशेखर बोरकर के राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम का प्रबंध संचालक भी होने पर जवाब तलब करने पर सरकार ने उन्हें निगम से हटा लिया। आयोग का पत्र सार्वजनिक होने के दस घंटे के भीतर मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने बोरकर को हटाने के आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए। आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे ने बोरकर के मुख्यमंत्री के सचिव रहते निगम में पदस्थी को लेकर सवाल उठाते हुए शिकायत की थी। जिस पर आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से पूछा था कि क्या बोरकर मुख्यमंत्री के सचिव हैं और निगम मतदाता सूची संबंधी काम के लिए वेंडर है। बोरकर की जगह प्रमुख सचिव नवकरणीय ऊर्जा मनु श्रीवास्तव को निगम के प्रबंध संचालक और समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के संचालक पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अजय दुबे ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी कि मुख्यमंत्री के सचिव चंद्रशेखर बोरकर जिस निगम के प्रबंध संचालक है वो मतदाता सूची संबंधी काम के लिए वेंडर है। उन्होंने मतदाता संबंधी गोपनीयता भंग होने की आशंका भी जताई थी।इसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने 26 मार्च को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह को पत्र लिखकर अभिमत मांगा था। यह पत्र शुक्रवार को सार्वजनिक हुआ तो मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय हरकत में आ गया। सूत्रों के मुताबिक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी इस शिकायत के पूर्व यह नहीं मालूम था कि मुख्यमंत्री के सचिव ही निगम के प्रबंध संचालक भी हैं। मामला बढ़ने पर उन्होंने शासन को अवगत कराया, जिसके बाद बोरकर निगम के साथ संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया है। निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति ने इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम को मतदाता सूची के काम में तकनीकी सलाह के लिए सलाहकार बनाया है। निगम ने ही मतदाता सूची के काम के लिए वेंडर नियुक्त करने टेंडर की शर्त तय करने के साथ उनका चयन भी किया है। प्रदेश में 22 वेंडर हैं जो कलेक्टर की देखरेख में काम करते हैं। अजय दुबे ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत को एक अन्य शिकायत में अशोकनगर में बीएस जामौद को फिर से कलेक्टर बनाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मुंगावली विधानसभा के उपचुनाव में गंभीर गड़बड़ियों के कारण आयोग के निर्देश पर ही अशोकनगर कलेक्टर को हटाया गया था। चुनाव समाप्त होते ही सरकार ने जामौद को फिर से कलेक्टर बना दिया। ये सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग के आदेशों की अवमानना है। इससे यह संदेश भी गया कि सत्ताधारी दल को फायदा पहुंचाने वाले अधिकारियों पर चुनाव के बाद सरकार कोई कार्रवाई नहीं करेगी। ठीक इसी तरह अटेर उपचुनाव के बाद इलैया राजा टी को भी वापस भिंड कलेक्टर बना दिया गया है। उन्होंने आयोग से चुनाव के दौरान जिन अफसरों पर कार्रवाई की गई थी, उन्हें हटाने की मांग की है।  

Kolar News

Kolar News 7 April 2018

एमपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि स्वास्थ विभाग द्वारा अस्पतालों में डाक्टरों द्वारा लिखी जाने वाली दवाईयों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाये। डाक्टर गरीबों तथा ग्रामीणों को वही दवायें लिखें, जो अस्पतालों में उपलब्ध हों। सरपंचों तथा जनप्रतिनियों की जिम्मेदारी है कि टीकाकरण अभियान में पूरा सहयोग दें। उन्होंने किशोरियों के स्वास्थ पर विशेष ध्यान देने पर जोर देते हुए कहा कि जांच के दौरान अगर हीमोग्लोबिन कम निकले, तो उसका पोषण बढ़ा कर इलाज करें। राज्यपाल ने आज विश्व स्वास्थ दिवस पर स्वास्थ विभाग द्वारा आयोजित बच्चों को निमोनिया तथा दिमागी बुखार जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने वाली नवीन वैक्सीन पीसीबी के शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित कर रही थीं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में नवीन वैक्सीन पीसीबी(टीका) नि:शुल्क टीकाकरण लिए उपलब्ध रहेगा। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि डाक्टर गांवों में जाकर सरपंचों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर स्वास्थ सुविधायें उपलब्ध करायें और विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने डाक्टरों से कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार को सहयोग प्रदान करें। आंगनबाड़ी और प्राथमिक शालाओं में बच्चों को वितरित होने वाले भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता और पानी की शुद्धता की भी जांच करें। गांव,शहर, स्कूल, आंगनबाड़ी तथा सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान में सभी वर्ग सहयोग करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए शौचालय बहुत आवश्यक है। देश में शौचालय बनाने का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। आने वाले 2-3 साल में हमारे देश में शत-प्रतिशत शौचालय का निर्माण हो जायेगा। स्वास्थ मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि डाक्टरों के साथ-साथ सभी में सेवाभाव होना चाहिए। मध्यप्रदेश को स्वस्थ प्रदेश बनाने के लिए सभी मिलजुलकर कार्य करें। इस बात पर ध्यान दें कि हम ग्रामीणों, गरीबों और पिछड़े लोगों तक बेहतर स्वास्थ सुविधायें कैसे पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ सेवाओं में निरंतर सुधार हो रहा है और अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ रही हैं। स्वास्थ विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती गौरी सिंह ने समारोह में अतिथियों का स्वागत किया। राज्यपाल ने कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं और सरपचों को भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आयुक्त स्वास्थ श्रीमती पल्लवी जैन, राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के संचालक श्री एस.विश्वनाथन, यूनिसेफ के प्रतिनिधि माईकल जूमा और विश्व स्वास्थ संगठन के प्रतिनिधि डॉ.बी.पी. सुब्रामणयम उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 7 April 2018

एमपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि स्वास्थ विभाग द्वारा अस्पतालों में डाक्टरों द्वारा लिखी जाने वाली दवाईयों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाये। डाक्टर गरीबों तथा ग्रामीणों को वही दवायें लिखें, जो अस्पतालों में उपलब्ध हों। सरपंचों तथा जनप्रतिनियों की जिम्मेदारी है कि टीकाकरण अभियान में पूरा सहयोग दें। उन्होंने किशोरियों के स्वास्थ पर विशेष ध्यान देने पर जोर देते हुए कहा कि जांच के दौरान अगर हीमोग्लोबिन कम निकले, तो उसका पोषण बढ़ा कर इलाज करें। राज्यपाल ने आज विश्व स्वास्थ दिवस पर स्वास्थ विभाग द्वारा आयोजित बच्चों को निमोनिया तथा दिमागी बुखार जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने वाली नवीन वैक्सीन पीसीबी के शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित कर रही थीं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में नवीन वैक्सीन पीसीबी(टीका) नि:शुल्क टीकाकरण लिए उपलब्ध रहेगा। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि डाक्टर गांवों में जाकर सरपंचों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर स्वास्थ सुविधायें उपलब्ध करायें और विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने डाक्टरों से कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार को सहयोग प्रदान करें। आंगनबाड़ी और प्राथमिक शालाओं में बच्चों को वितरित होने वाले भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता और पानी की शुद्धता की भी जांच करें। गांव,शहर, स्कूल, आंगनबाड़ी तथा सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान में सभी वर्ग सहयोग करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए शौचालय बहुत आवश्यक है। देश में शौचालय बनाने का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। आने वाले 2-3 साल में हमारे देश में शत-प्रतिशत शौचालय का निर्माण हो जायेगा। स्वास्थ मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि डाक्टरों के साथ-साथ सभी में सेवाभाव होना चाहिए। मध्यप्रदेश को स्वस्थ प्रदेश बनाने के लिए सभी मिलजुलकर कार्य करें। इस बात पर ध्यान दें कि हम ग्रामीणों, गरीबों और पिछड़े लोगों तक बेहतर स्वास्थ सुविधायें कैसे पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ सेवाओं में निरंतर सुधार हो रहा है और अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ रही हैं। स्वास्थ विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती गौरी सिंह ने समारोह में अतिथियों का स्वागत किया। राज्यपाल ने कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं और सरपचों को भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आयुक्त स्वास्थ श्रीमती पल्लवी जैन, राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के संचालक श्री एस.विश्वनाथन, यूनिसेफ के प्रतिनिधि माईकल जूमा और विश्व स्वास्थ संगठन के प्रतिनिधि डॉ.बी.पी. सुब्रामणयम उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 7 April 2018

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि शांति और सदभाव बनाये रखें। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। समाज के सभी वर्गों की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार इस जिम्मेदारी को पूरी सजगता से निभायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपील में कहा है कि कुछ लोगों ने प्रदेश की सामाजिक समरसता को बिगाड़ने की कोशिश की है। इससे कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनायें घटित हुई हैं। उन्होंने कहा है कि अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा।  

Kolar News

Kolar News 3 April 2018

पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में पुलिस बल की संख्या में लगातार वृद्धि की जा रही है। इस वर्ष भी पुलिस बल में आठ हजार नये आरक्षक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज भोपाल  पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुलिस बल में आज से शामिल हो रहे अधिकारी अपनी संपूर्ण क्षमता से कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक बेहतर बनायें। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी देश-भक्ति और जनसेवा का संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर मध्यप्रदेश को देश-दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनायेंगे। मध्यप्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए श्री चौहान ने नव-नियुक्त अधिकारियों से कहा कि पूरी प्रमाणिकता से जनता की सेवा करें। जनता के मन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करें। सज्जनों के साथ फूल से ज्यादा कोमल और दुष्टों के साथ वज्र से ज्यादा कठोर व्यवहार करें। प्रदेश को शांति का टापू बनाये रखने में अहम भूमिका निभायें। मुख्यमंत्री ने समारोह में प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों को पुरस्कृत किया और 'पुलिस हित मेन्यूअल-2017' का विमोचन किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के निदेशक श्री सुशोभन बैनर्जी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अकादमी में 832 पुलिस अधिकारियों को एक वर्ष का गहन प्रशिक्षण दिया गया है। प्रदेश की पुलिस अकादमी का चयन राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद द्वारा क्षेत्रीय उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में किया गया है। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशिक्षुओं के परिजन उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 3 April 2018

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार महिलाओं का अपमान सहन नहीं करेगी। समाज को भी महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करना चाहिये। श्री चौहान ने सामाजिक संगठनों का आव्हान किया है कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिये राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिये 'जीरो टॉलरेंस'' सरकार का संकल्प है। मुख्यमंत्री भोपाल के व्हीआईपी रोड पर जिला पुलिस बल द्वारा आयोजित वॉकथॉन फ्लेग ऑफ कार्यक्रम 'नारी शक्ति की ओर बढ़ाइये एक कदम'' को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान इस मौके पर 5 किलोमीटर की वॉकथॉन में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिये पुलिस के पास सर्वाधिकार सुरक्षित हैं। पुलिस को चाहिये कि गुंडों-बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारों की अनदेखी करने वाले नर पिशाचों के कोई अधिकार नहीं होते। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने बलात्कारियों को मृत्यु-दण्ड दिये जाने का कानून बनाकर राष्ट्रपति को अनुमोदन के लिये भेजा है। श्री चौहान ने समाज के विभिन्न वर्गों से अपील की है कि बच्चों को बचपन से ही नारी का सम्मान करने के संस्कार दें। बच्चों में यह भाव पैदा करें कि महिलाओं का सम्मान ही पूरे समाज का सम्मान है। कैण्डल मार्च के प्रसंग और अमीर, शिक्षित तथा शहरी परिवारों में घटते लैंगिक अनुपात की जानकारी देते हुए उन्होंने समाज को इस दिशा में चिंतन करने और सार्थक पहल करने के लिये प्रेरित किया। श्री चौहान ने कहा कि सृष्टि चक्र के सुचारु संचालन के लिये बेटा और बेटी में भेदभाव को मिटाना नितांत आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नारी सम्मान सर्वोपरि है। राज्य सरकार ने बेटियों को आगे बढ़ाने के भरपूर प्रयास किये हैं। वन विभाग के अतिरिक्त अन्य शासकीय नौकरियों में 33 प्रतिशत और शिक्षक संवर्ग में 50 प्रतिशत आरक्षण भी दिया है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सम्मान को कायम रखने के लिये वॉकथॉन के आयोजन की सराहना की। जिला पुलिस बल द्वारा आयोजित वॉकथॉन फ्लेग ऑफ कार्यक्रम में 3, 5 और 7 किलोमीटर की श्रेणियों में हर उम्र और वर्ग के लगभग 15 हजार लोगों ने भाग लिया। पुलिस महानिरीक्षक श्री जयदीप प्रसाद ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर, महापौर श्री आलोक शर्मा, सांसद श्री आलोक संजर, श्री बृजेश लूणावत, पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. शुक्ला, संभागायुक्त श्री अजातशत्रु, अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती अरूणा मोहन राव सहित शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।  

Kolar News

Kolar News 31 March 2018

  मध्यप्रदेश सरकार ने कृषि ऋण के डिफाल्टर किसानों का 2600 करोड़ रुपये ब्याज माफ करने का फैसला किया है। वहीं एक लाख की आबादी पर हर शहर में नई तहसील होगी। शिवराज कैबिनेट की आज हुई बैठक में ये अहम फैसले किए गए। कैबिनेट बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि एक लाख की आबादी पर अब शहर में तहसील बनेगी। तहसील के लिए 2 करोड़ की लागत का भवन और वाहन के लिए 5 लाख रुपए भी सरकार की तरफ दिए जाएंगे। कैबिनेट में किसान प्रोत्साहन सहायता योजना की जानकारी देने पहुंचे प्रमुख सचिव कृषि डॉक्टर राजेश राजोरा ने बताया कि सरकार ने सहकारी बैंकों के कृषि ऋण के डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करने के लिए समाधान योजना को मंजूरी दी। इसके तहत डिफॉल्टर किसानों का ब्याज माफ किया जाएगा। सरकार के मुताबिक समाधान योजना के तहत किसाकों का करीब 2600 करोड़ रु. का ब्याज माफ होगा और 17 लाख 78 हजार किसानों को इस योजना का लाभा मिलेगा। वहीं किसान अब 2 किश्तों में मूलधन दे सकेंगे, हालांकि 15 जून तक उन्हें पहली किश्त चुकानी होगी। इतना ही नहीं सरकार ने हर किसान को न्यूनतम 5000 रु. का मुआवजा देने का भी फैसला किया है। सरकार ने चना, मसूर, सरसो पर 100 रुपये और गेंहू, धान पर 200 रुपये बोनस राशि देने का भी फैसला किया है। नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सरकार ने नायब तहसीलदार के 550 नए पदों को भी मंजूरी दी। इसके अलावा तृतीय श्रेणी के 191 और चतुर्थ श्रेणी के 191 पदों को भी कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई। सरकार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक नायाब तहसीलदार और सभी जिलों में 11 नायब तहसीलदार के पद को भी मंजूरी दी। ये जिलों में अमला चुनाव संबंधी कार्य करेगा। सरकार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र RBC 6 4 में भी संशोधन करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी। उन्होंने ये भी बताया कि सरकार ने तय किया है कि अब से विधवाओं के लिए कल्याणी शब्द का उपयोग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इतना ही नहीं विधवाओं के उत्थान के लिए सरकार ने उनके पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करने का फैसला भी किया है। सरकार ने तय किया है कि विधवा महिला से शादी करने पर सरकार की तरफ से 2 लाख रूपये दिए जाएंगे।  

Kolar News

Kolar News 27 March 2018

  राज्यपाल ने जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन में जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जनजातीय वर्ग के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ विशेष अभियान चलायें। अभियान के दौरान सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित की जाये। उन्होंने कहा कि जब सभी विभाग इस अभियान से जुड़ेंगे, तभी हमारे प्रदेश से कुपोषण खत्म हो सकेगा। राज्यपाल ने कहा कि इसके लिए विशेष शिविर लगाये जायें, शिविरों में माता-पिता के सामने बच्चों-बच्चियों का स्वास्थ परिक्षण करवाया जाये और उन्हें बच्चों की कमजोरी दूर करने के उपाय तथा दवाओं के बारे में बताया जाये। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि केन्द्र सरकार से प्राप्त राशि का सदुपयोग हो तथा उसका लाभ जनजातीय वर्ग के लोगों तक समय पर पहुंचे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा तथा संस्कार दें और उन्हे रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इन वर्गों के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को औद्योगिक संस्थानों और कम्पनियों के साथ समन्वय कर प्रशिक्षण दिलवाया जाये। इस वर्ग के छात्र-छात्राओं को अन्य विषयों के साथ विज्ञान विषय में भी रूचि लेने के लिये प्रेरित किया जाये। हर ब्लाक में कम से कम 20 प्रतिशत बच्चों को विज्ञान विषय में प्रवेश दिलाने के प्रयास किये जायें। छात्र-छात्राओं को विभिन्न ज्ञानवर्धक स्थलों का भ्रमण भी करवाया जाये । भ्रमण के बाद बच्चों से उनके अनुभव पर आधारित लेख लिखवाएं जाये। इससे बच्चों में आत्म-विश्वास बढ़ेगा। राज्यपाल ने ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा एक स्थान पर करवाई जाये। मेरिट के आधार पर शिक्षकों की पोस्टिंग करें। शिक्षकों को ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में रहने के लिए आवास भी उपलब्ध करवाये जायें। प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग श्री एस. एन. मिश्रा ने राज्यपाल को विभाग की गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. एम मोहन राव और विभागायुक्त श्रीमती दीपाली रस्तोगी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 25 March 2018

  मुख्यमंत्री ने आदिम जाति मंत्रणा परिषद की बैठक में दिये निर्देश  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि वनाधिकार के लंबित पट्टों के वितरण के लिये सभी जिलों में अभियान चलायें। इसके तहत आगामी एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक लंबित पट्टों का परीक्षण करें तथा आगामी एक मई से 30 मई तक वितरण करें। जनजातियों के आस्था और श्रद्धा के स्थलों के विकास की योजना बनायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह निर्देश आज यहाँ सम्पन्न आदिम जाति मंत्रणा परिषद की बैठक में दिये। बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी जिलों में लंबित वनाधिकार पट्टों के परीक्षण के लिये जनप्रतिनिधियों को शामिल कर कार्रवाई की जाये। जिन हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टे मिले हैं, उन्हें नक्शे उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाये। मुख्यमंत्री ने वनाधिकार के पट्टेधारियों को सामान्य किसानों की तरह उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के लिये समिति बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस समिति में अनुसूचित जाति एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री लालसिंह आर्य; खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे; वन विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अपर मुख्य सचिव और अनुसूचित जनजाति विकास तथा राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव रहेंगे। श्री चौहान ने कहा कि एकीकृत आदिवासी विकास परियोजनाओं के माध्यम से कम लागत के छोटे कार्य कराये जायें। परियोजना सलाहकार मंडल स्थानीय स्तर पर विकास की आवश्यकताएं तय करेगा। रोजगार के लिये अपना जिला छोड़कर जाने वाले जनजाति के परिवारों के बच्चों के लिये आश्रम-छात्रावास खोले जायें। बैकलॉग के पदों की पूर्ति के लिये विशेष अभियान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि अनुसूचित जनजाति के बैकलॉग के पदों की पूर्ति के लिये विशेष अभियान चलाया जाये। जनजाति के लोगों के विरूद्ध चल रहे छोटे प्रकरण अभियान चलाकर वापस लिये जायें। आदिवासी क्षेत्रों के किलों और गढ़ों के रखरखाव के कार्य करें। यह सुनिश्चित करें कि आदिवासी महिला छात्रावासों में छात्रावास अधीक्षक महिला ही रहें। आवश्यकता हो तो इसके लिये नयी भर्ती करें। पेसा एक्ट (पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम 1996) और पांचवी अनुसूची की सही व्याख्या के लिये पाँच सदस्यीय कमेटी गठित की जायेगी। धारा 170 ख के प्रकरणों का तीन माह की समय सीमा में निराकरण के लिये विशेष अभियान चलायें। जनजाति क्षेत्रों में वृक्ष कटाई के नियमों में सरलीकरण करें। शहरी क्षेत्रों के आवारा पशुओं को आदिवासी क्षेत्रों में खेती के उपयोग के लिये देने के सुझाव को प्रयोग के तौर पर करें। बैठक में सदस्यों द्वारा कई सुझाव दिये गये। इन सुझावों में प्राकृतिक आपदा के दौरान वनाधिकार पट्टाधारियों को सामान्य किसानों की तरह मुआवजा दिये जाने, छोटे विकास कार्य आदिवासी परियोजना के माध्यम से कराने, जनपद स्तर पर आश्रम छात्रावास खोलने, आरक्षण के रोष्टर का पालन कराने, महुआ बोर्ड का गठन करने, एकलव्य विद्यालयों में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति करने, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने, आदिवासी क्षेत्रों में कुपोषण के विरूद्ध प्रभावी कार्यक्रम चलाना शामिल है। बैठक में अनुसूचित जाति- जनजाति कल्याण मंत्री श्री लालसिंह आर्य, पशुपालन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, सांसद श्री फग्गन सिह कुलस्ते, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र मरावी सहित परिषद के सदस्य विधायकगण शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य सचिव श्री बी.पी, सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. शुक्ला सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 22 March 2018

सहकारिता आंदोलन से जुड़े हजारों कार्यकर्ताओं ने माना मुख्यमंत्री का आभार  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सहकारिता गरीबी दूर करने का माध्यम है। मध्यप्रदेश सहकारिता के क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। सहकारिता आंदोलन को और तेज गति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि विकास के नए क्षेत्रों में सहकारिता आंदोलन का हस्तक्षेप होगा। सहकारिता के माध्यम से प्रदेश को बदल देंगे। सहकारी मार्केटिंग सोसायटी में भी अशासकीय प्रशासक नियुक्त करने पर विचार किया जायेगा। श्री चौहान आज यहाँ निवास प्रांगण में एकत्र हुए जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों और सहकारिता आंदोलन के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये ये कार्यकर्ता श्री रमाकांत भार्गव को अपेक्स बैंक का अध्यक्ष नियुक्त करने पर श्री चौहान का आभार व्यक्त करने और उनका अभिनंदन करने बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री निवास पहुँचे थे। श्री चौहान ने कहा कि किसानों से 2000 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर गेंहूँ की खरीदी की जायेगी। किसानों की सारी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। उन्होंने किसानों से कहा कि वे चिंता नहीं करें। उनकी हर समस्या का समाधान होगा। निकट भविष्य में मध्यप्रदेश सहकारिता में प्रथम स्थान पर होगा। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में सहकारिता आंदोलन ने नये क्षेत्रों में प्रवेश किया है। भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र राजपूत, पूर्व विधायक श्री रमेश सक्सेना, सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक श्री नेमिचंद जैन, देपालपुर विधायक श्री मनोज पटेल और बड़ी संख्या में सहकारिता आंदोलन से जुड़े लोग उपस्थित थे।   भाजपा प्रदेश मंत्री श्री रघुनाथ भाटी ने आभार माना।  

Kolar News

Kolar News 15 March 2018

  उच्च शिक्षा मंत्री  पवैया ने किया हिन्दी भाषा कार्यशाला का शुभारंभ  उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा है कि माँ, मातृभूमि और मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं हो सकता। श्री पवैया 'हिन्दी भाषा में तकनीकी, चिकित्सा एवं वैज्ञानिक लेखन, अनुवाद एवं प्रकाशन' विषयक दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यशाला अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय और मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में हुई। श्री पवैया ने कहा कि हिन्दी छोटी भाषा नहीं है, इसमें बहुता समायी है। कार्यशाला से निकलने वाले निष्कर्षों को आगे ले जाना होगा। निरंतर हर तीन माह में पुन: विचार-मंथन कर इसे आगे बढ़ाना होगा। भाषा का व्यक्ति पर बहुत प्रभाव पढ़ता है। भाषा के जरिये विचारधारा को प्रवाहित किया जा सकता है। राज-भाषा या मातृ-भाषा के जरिये जनमानस में परिवर्तन आता है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया ने कहा कि चिंतनीय विषय है कि आज पश्चिमी संस्कृति के सहारे आम आदमी जन्मदिन और शादी की वर्षगांठ मना कर खुशियां ढूंढ रहा है। समाज को बदलने के लिये किसी कानून अथवा डंडे की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा कि शबरी के चार बेर खाकर भगवान श्री राम का पेट नहीं भरा; श्री राम ने सिर्फ समाज को बदलने और एक नई दिशा देने के लिये प्रतिकात्मक स्वरूप यह कार्य किया। श्री पवैया ने कहा कि दुनिया में सकल घरेलू अनुपात उन 20 देशों का ज्यादा है, जिन्होंने अपनी मातृभाषा को आजादी के बाद अपनाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विकल्प देने कि आवश्यकता है। साक्षात्कार में हिन्दी भाषा में जवाब देने वाले बच्चों का चयन भी होना चाहिए। उनको हिन्दी भाषी होने पर भी रोजगार के अवसर मिलना चाहिए। श्री पवैया ने कहा कि हिन्दी के लिए सकारात्मक पहल की जरूरत है। हिन्दी को हेय-दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। कार्यशाला में वैज्ञानिक तकनीकी शब्दावली आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष श्री अवनीश कुमार, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. नवीन चन्द्रा, हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामदेव भारद्वाज और कुलसचिव डॉ. एस.के. पारे उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 9 March 2018

भाजपा ने की राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा इस महीने राज्यसभा की 58 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए बसपा और सपा के बाद अब भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अरुण जेटली, रविशंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान और प्रकाश जावड़ेकर को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। अरुण जेटली जहां यूपी से राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे वहीं रविशंकर प्रसाद बिहार से मैदान में होंगे। धर्मेंद्र प्रधान और थावरचंद गेहलोत को भाजपा ने मध्य प्रदेश से मैदान में उतारने का फैसला किया है जबकि प्रकाश जावड़ेकर को महाराष्ट्र से उम्मीदवार तय किया है। गुजरात से मंनसुखभाई मांडविया और पुरषोत्तम रुपाला गुजरात से जबकि जेपी नड्डा को हिमाचल प्रदेश राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार बनाया है।    

Kolar News

Kolar News 7 March 2018

  जनसंपर्क अधिकारियों की सोशल मीडिया प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्यमंत्री  एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सोशल मीडिया का सकारात्मक  उपयोग व्यापक जनहित में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अत्यधिक गतिशील मीडिया है। नकारात्मक घटनाओं और असत्य सूचनाओं के प्रसार को रोकने  के लिए सक्रिय, सचेत और सावधान रहकर तथ्यों को  तत्काल प्रकाश में लाना चाहिए। इससे समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद मिलेगी। श्री चौहान आज यहां जनसंपर्क अधिकारियों के लिये सोशल मीडिया पर प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया में आम लोगों और सरकार के बीच संपर्क सेतु बनने की क्षमता है। लोगों को सरकार की प्रत्येक कल्याणकारी और विकास गतिविधियों की जानकारी होना जरूरी है। यह उनका अधिकार भी है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाना और उन्हें समाचारों की प्राथमिकता बनाना बड़ा काम है। इसे थोड़ी-सी विशेषज्ञता और प्रशिक्षण से आसान बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया का स्वभाव तेज गति से काम करने का है। इसलिये गलत सूचनाओं के प्रसार से भ्रम फैलता है। इससे निपटने के लिये समय पर सही तथ्यों को प्रस्तुत करना होगा। समाज के हित में जरूरी है कि समाज की सकारात्मक सोच बनाने वाले अच्छे और प्रेरणादायी समाचारों का तेजी से प्रसार हो। इसके लिये सक्रिय और सावधान रहते हुए दक्षता के साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक कार्यों और सृजनात्मक विकास की रणनीतियों को मूल्य आधारित समाचार के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए। श्री चौहान ने अनूठी योजनाओं और नवाचारी प्रयासों की चर्चा करते हुये कहा कि इन्हें आम हितग्राहियों तक पहुंचाने और नागरिकों को सूचना सम्पन्न बनाने के लिये सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग करना समय की आवश्यकता है। सरकार की नवाचारी और परिणामोन्मुखी योजनाओं की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया के सभी मंचों पर इनकी उपस्थिति होना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इनका लाभ मिले। साथ ही आम नागरिकों और संभावित हितग्राहियों के विचारों से भी सरकार अवगत हो सके, ताकि समय पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुधार किया जा सके। आयुक्त जनसंपर्क श्री पी.नरहरि ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि विभिन्न विभागों की गतिविधियों और नवाचारी योजनाओं की सोशल मीडिया में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। जिन हितग्राहियों ने सरकार की योजनाओं से लाभ लेकर अपना जीवन बदल लिया है, उन्हें भी सोशल मीडिया में सक्रिय रहकर अन्य लोगों को प्रेरित करने का आग्रह किया गया है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री एस. के. मिश्रा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। अपर संचालक जनसंपर्क श्री सुरेश गुप्ता, अपर सचिव जनसंपर्क डॉ. एच.एल. चौधरी, कार्यकारी संचालक मध्यप्रदेश माध्यम श्री मंगला मिश्रा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। संचालक जनसंपर्क श्री अनिल माथुर ने आभार व्यक्त किया।  

Kolar News

Kolar News 7 March 2018

22 सौ करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक संपन्न  मालवा क्षेत्र के चंबल कछार का सूखाग्रस्त क्षेत्र अब सूखा नहीं रहेगा। नर्मदा कछार से चंबल कछार के सूखाग्रस्त क्षेत्र में जल पहुंचाने के लिये सिंचाई की सर्वश्रेष्ठ पहल माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना को नर्मदा नियंत्रण मंडल की आज 60वीं बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास में आज संपन्न इस बैठक में नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी गई। परियोजना से झाबुआ-धार का लाभान्वित होने वाला क्षेत्र बैठक में 2 हजार 221 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें 2 हजार 197 करोड़ 60 लाख रुपये के नवीन और 24.16 करोड़ रुपये के पुनरीक्षित निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई। बैठक में वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, वनमंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, उर्जा मंत्री श्री पारस जैन, राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं में विकास कार्यों का निर्माण निर्धारित समयावधि में हो। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुये नियमित मॉनिटरिंग के लिये निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आवंटित नर्मदा जल का शत-प्रतिशत उपयोग समय-सीमा में होना सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश को वर्ष 2024 तक नर्मदा का 18.25 एम.ए.एफ. जल उपयोग करना है। वर्ष 2022 तक सम्पूर्ण जल उपयोग की परियोजनाएं तैयार हो जायेंगी। बैठक में झाबुआ एवं धार जिले के लिये 57 हजार 422 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-सरदारपुर-उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। योजना की अनुमानित लागत 2 हजार 50 करोड़ 70 लाख रुपये है। इसके साथ ही, नर्मदा घाटी के तट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये 19 घाटों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई। इस कार्य पर 136 करोड़ 84 लाख रुपये व्यय होंगे। नर्मदा सेवा मिशन अंतर्गत गांव रेवगांव, रेहटी जिला सीहोर में नर्मदा नदी के दांये तट पर घाट निर्माण के लिये 10 करोड़ 6 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। जबलपुर जिले की रानी दुर्गावती उद्वहन माइक्रो सिंचाई योजना के लिये 24 करोड़ 16 लाख रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति प्रदान की गई। इस योजना से जबलपुर तहसील के 7 ग्रामों की 12सौ हेक्टेयर माइक्रो पद्धति से भूमि सिंचित होगी। नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-सरदारपुर-उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना में झाबुआ जिले के थांदला, झाबुआ और पेटलावद तहसील की 32 हजार हेक्टेयर और धार जिले की 25 हजार 422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। सिंचाई ड्रिप अथवा स्प्रिंकलर पद्धति से होगी। योजना से झाबुआ तथा धार जिले के 173 गांव लाभान्वित होंगे।

Kolar News

Kolar News 24 February 2018

22 सौ करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक संपन्न  मालवा क्षेत्र के चंबल कछार का सूखाग्रस्त क्षेत्र अब सूखा नहीं रहेगा। नर्मदा कछार से चंबल कछार के सूखाग्रस्त क्षेत्र में जल पहुंचाने के लिये सिंचाई की सर्वश्रेष्ठ पहल माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना को नर्मदा नियंत्रण मंडल की आज 60वीं बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास में आज संपन्न इस बैठक में नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी गई। परियोजना से झाबुआ-धार का लाभान्वित होने वाला क्षेत्र बैठक में 2 हजार 221 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें 2 हजार 197 करोड़ 60 लाख रुपये के नवीन और 24.16 करोड़ रुपये के पुनरीक्षित निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई। बैठक में वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, वनमंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, उर्जा मंत्री श्री पारस जैन, राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं में विकास कार्यों का निर्माण निर्धारित समयावधि में हो। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुये नियमित मॉनिटरिंग के लिये निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आवंटित नर्मदा जल का शत-प्रतिशत उपयोग समय-सीमा में होना सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश को वर्ष 2024 तक नर्मदा का 18.25 एम.ए.एफ. जल उपयोग करना है। वर्ष 2022 तक सम्पूर्ण जल उपयोग की परियोजनाएं तैयार हो जायेंगी। बैठक में झाबुआ एवं धार जिले के लिये 57 हजार 422 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-सरदारपुर-उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। योजना की अनुमानित लागत 2 हजार 50 करोड़ 70 लाख रुपये है। इसके साथ ही, नर्मदा घाटी के तट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये 19 घाटों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई। इस कार्य पर 136 करोड़ 84 लाख रुपये व्यय होंगे। नर्मदा सेवा मिशन अंतर्गत गांव रेवगांव, रेहटी जिला सीहोर में नर्मदा नदी के दांये तट पर घाट निर्माण के लिये 10 करोड़ 6 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। जबलपुर जिले की रानी दुर्गावती उद्वहन माइक्रो सिंचाई योजना के लिये 24 करोड़ 16 लाख रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति प्रदान की गई। इस योजना से जबलपुर तहसील के 7 ग्रामों की 12सौ हेक्टेयर माइक्रो पद्धति से भूमि सिंचित होगी। नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-सरदारपुर-उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना में झाबुआ जिले के थांदला, झाबुआ और पेटलावद तहसील की 32 हजार हेक्टेयर और धार जिले की 25 हजार 422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। सिंचाई ड्रिप अथवा स्प्रिंकलर पद्धति से होगी। योजना से झाबुआ तथा धार जिले के 173 गांव लाभान्वित होंगे।  

Kolar News

Kolar News 24 February 2018

22 सौ करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक संपन्न   मालवा क्षेत्र के चंबल कछार का सूखाग्रस्त क्षेत्र अब सूखा नहीं रहेगा। नर्मदा कछार से चंबल कछार के सूखाग्रस्त क्षेत्र में जल पहुंचाने के लिये सिंचाई की सर्वश्रेष्ठ पहल माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना को नर्मदा नियंत्रण मंडल की आज 60वीं बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में आज संपन्न इस बैठक में नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी गई। परियोजना से झाबुआ-धार का लाभान्वित होने वाला क्षेत्र बैठक में 2 हजार 221 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें 2 हजार 197 करोड़ 60 लाख रुपये के नवीन और 24.16 करोड़ रुपये के पुनरीक्षित निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई। बैठक में वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, वनमंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, उर्जा मंत्री श्री पारस जैन, राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं में विकास कार्यों का निर्माण निर्धारित समयावधि में हो। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुये नियमित मॉनिटरिंग के लिये निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आवंटित नर्मदा जल का शत-प्रतिशत उपयोग समय-सीमा में होना सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश को वर्ष 2024 तक नर्मदा का 18.25 एम.ए.एफ. जल उपयोग करना है। वर्ष 2022 तक सम्पूर्ण जल उपयोग की परियोजनाएं तैयार हो जायेंगी। बैठक में झाबुआ एवं धार जिले के लिये 57 हजार 422 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-सरदारपुर-उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। योजना की अनुमानित लागत 2 हजार 50 करोड़ 70 लाख रुपये है। इसके साथ ही, नर्मदा घाटी के तट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये 19 घाटों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई। इस कार्य पर 136 करोड़ 84 लाख रुपये व्यय होंगे। नर्मदा सेवा मिशन अंतर्गत गांव रेवगांव, रेहटी जिला सीहोर में नर्मदा नदी के दांये तट पर घाट निर्माण के लिये 10 करोड़ 6 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। जबलपुर जिले की रानी दुर्गावती उद्वहन माइक्रो सिंचाई योजना के लिये 24 करोड़ 16 लाख रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति प्रदान की गई। इस योजना से जबलपुर तहसील के 7 ग्रामों की 12सौ हेक्टेयर माइक्रो पद्धति से भूमि सिंचित होगी। नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-सरदारपुर-उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना में झाबुआ जिले के थांदला, झाबुआ और पेटलावद तहसील की 32 हजार हेक्टेयर और धार जिले की 25 हजार 422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। सिंचाई ड्रिप अथवा स्प्रिंकलर पद्धति से होगी। योजना से झाबुआ तथा धार जिले के 173 गांव लाभान्वित होंगे।  

Kolar News

Kolar News 24 February 2018

22 सौ करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति  मालवा क्षेत्र के चंबल कछार का सूखाग्रस्त क्षेत्र अब सूखा नहीं रहेगा। नर्मदा कछार से चंबल कछार के सूखाग्रस्त क्षेत्र में जल पहुंचाने के लिये सिंचाई की सर्वश्रेष्ठ पहल माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना को नर्मदा नियंत्रण मंडल की आज 60वीं बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में आज संपन्न इस बैठक में नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी गई। परियोजना से झाबुआ-धार का लाभान्वित होने वाला क्षेत्र बैठक में 2 हजार 221 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें 2 हजार 197 करोड़ 60 लाख रुपये के नवीन और 24.16 करोड़ रुपये के पुनरीक्षित निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई। बैठक में वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, वनमंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, उर्जा मंत्री श्री पारस जैन, राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं में विकास कार्यों का निर्माण निर्धारित समयावधि में हो। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुये नियमित मॉनिटरिंग के लिये निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आवंटित नर्मदा जल का शत-प्रतिशत उपयोग समय-सीमा में होना सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश को वर्ष 2024 तक नर्मदा का 18.25 एम.ए.एफ. जल उपयोग करना है। वर्ष 2022 तक सम्पूर्ण जल उपयोग की परियोजनाएं तैयार हो जायेंगी। बैठक में झाबुआ एवं धार जिले के लिये 57 हजार 422 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-सरदारपुर-उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। योजना की अनुमानित लागत 2 हजार 50 करोड़ 70 लाख रुपये है। इसके साथ ही, नर्मदा घाटी के तट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये 19 घाटों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई। इस कार्य पर 136 करोड़ 84 लाख रुपये व्यय होंगे। नर्मदा सेवा मिशन अंतर्गत गांव रेवगांव, रेहटी जिला सीहोर में नर्मदा नदी के दांये तट पर घाट निर्माण के लिये 10 करोड़ 6 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। जबलपुर जिले की रानी दुर्गावती उद्वहन माइक्रो सिंचाई योजना के लिये 24 करोड़ 16 लाख रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति प्रदान की गई। इस योजना से जबलपुर तहसील के 7 ग्रामों की 12सौ हेक्टेयर माइक्रो पद्धति से भूमि सिंचित होगी। नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-सरदारपुर-उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना में झाबुआ जिले के थांदला, झाबुआ और पेटलावद तहसील की 32 हजार हेक्टेयर और धार जिले की 25 हजार 422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। सिंचाई ड्रिप अथवा स्प्रिंकलर पद्धति से होगी। योजना से झाबुआ तथा धार जिले के 173 गांव लाभान्वित होंगे।  

Kolar News

Kolar News 24 February 2018

    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां ओला-वृष्टि से फसल को हुए नुकसान की समीक्षा करते हुए नुकसान का आकलन पूरी पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिये हैं। श्री चौहान ने कहा है कि सर्वेक्षण दल में राजस्व के अलावा कृषि और पंचायत विभाग के मैदानी अमले, पंच-सरपंचों और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाये, ताकि आकलन में किसी भी किसान को कोई शिकायत नहीं रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि फसल के नुकसान का आकलन सार्वजनिक करने के लिये पंचायत भवनों की दीवारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सर्वेक्षण की रिपोर्ट चस्पा करवाई जाये। प्राप्त आपत्तियों का तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट में सुधार किया जाये। श्री चौहान ने कहा है कि प्रभावित किसानों के नुकसान की भरपाई हर हालत में होना चाहिये। बैठक में बताया गया कि फसल को हुए नुकसान के प्रारंभिक आंकड़ों में बदलाव हुआ है। अब प्रभावित गांवों की संख्या 621 से बढ़कर 984 हो गई है। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, मुख्य सचिव श्री बी. पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए पी श्रीवास्तव, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी सी मीना, प्रमुख सचिव कृषि श्री राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरूण पांडे, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस के मिश्रा, सचिव मुख्यमंत्री श्री विवेक अग्रवाल और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। ओलावृ‍ष्टि से फसल हानि का सर्वे सावधानीपूर्वक करें : मुख्य सचिव मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने आज परख वीडियो कांफ्रेंस में जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया कि प्रदेश में ओला वृष्टि की स्थिति और फसलों को हुई हानि का सर्वे सावधानीपूर्वक करें। सर्वे के लिये राजस्व, कृषि और पंचायत विभाग की टीम बनाई जाये जिसमें जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाये। प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरूण पाण्डे ने कहा कि फसलों के नुकसान के सर्वे में पारदर्शिता रखी जाये। सर्वे की सूची ग्राम पंचायतों में भी चस्पा की जाये। उन्होने बताया कि लघु और सीमांत किसानों को अब 50 प्रतिशत से अधिक फसल हानि होने पर सिंचित फसल के लिये 30 हजार रूपये और असिंचित फसल के लिये 16 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर की दर से राहत दी जाएगी। अन्य कृषक (2 हेक्टेयर से अधिक भूमि धारित वाले) को सिंचित के लिये 27 हजार और असिंचित के लिये 13 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर राहत राशि देने का प्रावधान किया गया है। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने परीक्षाओं के मददे्नजर परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 लगाने , सेक्टर मजिस्ट्रेट की डयूटी लगाने एवं परीक्षा कंट्रोल रूम बनाने के लिए कलेक्टरों को निर्देश दिये। प्रमुख सचिव उर्जा श्री आई.सी.पी. केशरी ने बताया कि पेयजल और परीक्षा को ध्यान में रखते हुये बकाया वाले ट्रांसफार्मर समय सीमा में कार्यशील कर दिये जायेंगे। प्रदेश मे अक्टूबर 2018 तक शत-प्रतिशत विद्युत कनेक्शन देने के निर्देश भी वीडियो काफ्रेंस में दिये गये। बंद नल-जल प्रदाय योजनाओं के संधारण की समीक्षा के दौरान सागर, टीकमगढ और विदिशा जिलों में कार्य को गति देने के निर्देश दिये गये। भावांतर भुगतान योजना में रबी-2018 में पंजीयन के लिये की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान संचालक कृषि श्री मोहनलाल मीणा ने बताया कि पंजीयन 12 फरवरी से 12 मार्च तक होगा। मसूर, सरसों, प्याज और चना का पंजीयन किया जाना है । सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण, मृदा परीक्षण तथा ई-नाम (नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट) की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती और धात्री महिलाओं के पंजीयन के लिये जिला कलेक्टरों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। सिंगरौली, टीकमगढ, बड़वानी, छतरपुर और शिवपुरी जिलों में विशेष प्रयास की आवश्यकता बताई गई। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्रीमती गौरी सिंह ने भिण्ड जिला अस्पताल की तर्ज पर जिला अस्पतालों को अपग्रेड करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जिला अस्पतालों के विकास कार्य के लिए विभाग द्वारा विशेषज्ञों की सेवायें ली जायेंगी। वीडियो काफ्रेंस में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री प्रभांशु कमल, प्रमुख सचिव महिला बाल विकास श्री जे.एन कन्सोटिया, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री प्रमोद अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उप‍स्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 16 February 2018

चुनावी साल में सरकार किसानों के लिए खजाना खोलने में कोई कसर नहीं रखेगी। गेहूं और धान खरीदी पर एरियर देने के बाद अब प्राकृतिक आपदा की राहत को दोगुना किया जा रहा है। दो हेक्टेयर से कम की जोत वाले लघु व सीमांत किसानों को 30 हजार रुपए तक राहत राशि मिलेगी। दो हेक्टेयर जमीन से ज्यादा वाले काश्तकारों को 27 हजार रुपए तक मुआवजा मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की राहत राशि बढ़ाने की घोषणा के मद्देनजर राजस्व विभाग ने नियमों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामले को कैबिनेट में रखकर राजस्व परिपत्र पुस्तिका की धारा 6/4 में संशोधन किया जाएगा। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी दो हेक्टेयर से कम सिंचित रकबे वाले किसान को प्राकृतिक आपदा की सूरत में 15 हजार रुपए अधिकतम राहत दी जाती है। इसे बढ़ाकर 30 हजार रुपए किया जा रहा है। इसी तरह असिंचित दो हेक्टेयर तक के किसानों को 16 हजार रुपए तक आर्थिक सहायता मिलेगी। जबकि दो हेक्टेयर से ज्यादा के सिंचित रकबाधारक किसानों को 27 हजार और असिंचित रकबे में खेती करने वालों को 13 हजार रुपए तक राहत राशि मिले

Kolar News

Kolar News 16 February 2018

भोपाल में  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में 2018-19 के बजट को मंजूरी दे दी गई। यह बजट 2 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अप्रैल से ई-कैबिनेट होगी, मंत्रियों को इसके लिए ट्रेनिंग और लैपटॉप भी दिए जाएं। मंत्रालय के नए भवन में ई कैबिनेट होगी। मंत्रालयीन अधिकारी और कर्मचारियों के लिए गाना सैयां के पास 6 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है, जिस पर उनके लिए आवास बनाए जाएंगे। इस बार मंत्रिमंडल की बैठक में हाल ही में मंत्री बनाए गए तीन नए मंत्रियों ने हिस्सा लिया। सीएम ने उनका स्वागत किया और बाकी मंत्रियों से उनका परिचय कराया।  

Kolar News

Kolar News 8 February 2018

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने दिलाई शपथ मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद् में तीन नये सदस्य नियुक्त किये गये हैं। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने इन नये सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने श्री नारायण सिंह कुशवाह को मंत्री एवं श्री बालकृष्ण पाटीदार तथा श्री जालम सिंह पटेल को राज्य मंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष श्री सीतासरन शर्मा, मंत्रि-परिषद् के सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद श्री नन्दकुमार सिंह चौहान भी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 3 February 2018

  केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किए गए साल 2018-19 के आम बजट को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला बताया।  नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह ने भी बजट को बहुत लाभकारी बताया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट करते करते हुए जेटली के बजट 2018 पर अपनी प्रतिक्रिया दी। ट्वीट करते हुए उन्होंने बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को लेकर किए गए प्रावधान को काफी अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में सभी वर्गों के लिए जो प्रावधान किए गए उनसे देश नए आर्थिक युग में प्रवेश करेगा।

Kolar News

Kolar News 1 February 2018

   जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने संसद में पेश किए गए केन्द्रीय बजट को मध्यम और निर्धन वर्ग के लिए लाभकारी बताया है। डॉ.मिश्र ने कहा है कि केन्द्रीय बजट, सरकार की जनहितकारी नीतियों की वास्तविक अभिव्यक्ति है। इस बजट में अन्त्योदय पर विशेष ध्यान दिया गया है जो सरकार का प्रमुख लक्ष्य भी है। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा है कि केन्द्रीय बजट वर्ष-2018-19 के माध्यम से कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जन-औषधि केन्द्रों को और कारगर बनाने, उज्जवला और सौभाग्य योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को अधिक सुविधाएं प्रदान करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को मकान उपलब्ध करवाने, मध्यम वर्ग के लिए भी आवास योजना में कम ब्याज दर की व्यवस्था, नया ग्रामीण बाजार बनाने के एलान और पासपोर्ट तैयार करने जैसे कार्यों को सीधे जनता के पक्ष में लागू करने की व्यवस्था की गई है। डॉ. मिश्र ने कहा है कि किसानों की आमदनी को आने वाले चार वर्ष में दोगुना करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं केन्द्र सरकार द्वारा की जा रही हैं। उन्होंने कहा है कि बजट में समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी, मेगा फूड पार्क निर्माण, किसानों के लिए पशुपालक कार्ड, बांस मिशन के माध्यम से नवीन गतिविधियों की शुरूआत, खेती के लिए कर्ज की बेहतर व्यवस्था और सब्जी उत्पादन के लिए आवश्यक वित्त व्यवस्था का ध्यान रखा गया है। यह बजट गांव के विकास की रफ्तार को तेज करने वाला बजट है। जनसम्पर्क मंत्री ने कल्याणकारी केन्द्रीय बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है।  

Kolar News

Kolar News 1 February 2018

  गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है। जिस दिन वह अपना प्रभार ग्रहण करेंगी उस दिन से उनकी नियुक्ति प्रभावी होगी। इस आशय की जानकारी राष्ट्रपति भवन ने एक ट्वीट में दी है। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से अगस्त 2016 तक 76 वर्षीया पटेल गुजरात की मुख्यमंत्री रही। उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। गुजरात विधानसभा चुनाव में नहीं उतरने के बाद से उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा था। अभी गुजरात के राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली के पास ही मध्यप्रदेश के राज्यपाल का भी प्रभार है। आनंदीबेन पटेल मध्यप्रदेश की पूर्णकालिक राज्यपाल होंगी। सितंबर 2016 में रामनरेश यादव का कार्यकाल खत्म होने के बाद से राज्य में पूर्णकालिक राज्यपाल नहीं है। वे 22 मई 2014 से 7 अगस्त 2016 तक मुख्यमंत्री के पद रही। हाल ही के गुजरात विधानसभा चुनाव के समय जब आनंदी बेन ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था तभी से उन्हें मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा चल रही थी। आनंदीबेन पटेल का जन्म 21 नवम्बर 1941 को हुआ। वे गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी। वे 1998 से गुजरात की विधायक रही। आनंदी बेन 1987 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं और गुजरात सरकार में सड़क और भवन निर्माण, राजस्व, शहरी विकास और शहरी आवास, आपदा प्रबंधन और वित्त आदि महत्वपूर्ण विभागों की काबीना मंत्री का दायित्व निभा चुकी हैं। वे गुजरात की राजनीति में "लौह महिला" के रूप में जानी जाती हैं। आनंदीबेन को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार (1989),गुजरात में सबसे बेहतर शिक्षक के लिए राज्यपाल पुरस्कार (1988),पटेल जागृति मंडल मुम्बई द्वारा 'सरदार पटेल' पुरस्कार (1999),पटेल समुदाय द्वारा 'पाटीदार शिरोमणि' अलंकरण (2005),महिलाओं के उत्थान अभियान के लिए धरती विकास मंडल द्वारा विशेष सम्मान,महेसाणा जिला स्कूल खेल आयोजन में पहली रैंकिंग के लिए 'बीर वाला' पुरस्कार,श्री तपोधन ब्रह्म विकास मंडल द्वारा 'विद्या गौरव' पुरस्कार (2000),1994 में उन्होंने बिजिंग में चतुर्थ विश्व महिला सम्मेलन में भारत का नेतृत्व किया। नर्मदा नदी स्थित नवगाम जलाशय में डूबती हुई लड़की को बचाने हेतु वीरता पुरस्कार्।चारुमति योद्धा पुरस्कार, अहमदाबाद की विजेता ,अंबुभाई व्यायाम विद्यालय पुरस्कार (राजपिपला) की विजेता।     

Kolar News

Kolar News 20 January 2018

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पुलिस जनसेवा के लिये है। पुलिस की सेवा को नौकरी नहीं माना जा सकता। लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिलना बहुत सौभाग्य की बात है। पुलिस का कर्तव्य किसी भी अन्य सेवा से अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि सामाजिक जटिलताओं का कुशलतापूर्वक सामना करते हुए आमजन का विश्वास जीतना होगा। अधिकारी धैर्य, उत्साह और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करें। मन, मस्तिष्क और शरीर को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिये योग, व्यायाम और मनोरंजन की गतिविधियों में भी शामिल हों। मुख्यमंत्री ने पुलिस बल में अवकाश की संकल्पना पर विचार करने की जरूरत बतायी। श्री चौहान आज विधानसभा सभागार में तृतीय आई.पी.एस. ऑफीसर्स मीट के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में आत्मीयता के भाव से सरकार चलाने का प्रयास किया गया है। मध्यप्रदेश पुलिस ने अनेक ऐसे कार्य किये हैं, जिन पर गर्व किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समस्याएं आती रहती हैं, जरूरत उनके समाधान के निरंतर प्रयास की है। चुनौतियों का सामना विशेषज्ञता के साथ किया जाना चाहिये। पुलिस अधिकारियों के समूह बनाकर विषयवार होने वाले चिंतन के निष्कर्षों पर मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर रोडमैप का निर्माण करेंगे। पुलिस और जनता के मध्य दूरियों को कम करने के लिये सामुदायिक पुलिसिंग के प्रयोग किये गये हैं। इन्हें और अधिक विस्तारित करना होगा। श्री चौहान ने आईपीएस मीट के आयोजन की सराहना करते हुये कहा कि संगोष्ठी के विषय समसामयिक और सराहनीय हैं। आज पूरी दुनिया के सामने कट्टरवाद की चुनौती है। लोगों को अलग-अलग बाँटने की कोशिशें लोकतंत्र के लिये घातक हैं। इनका सामना करने के लिये जरूरी है कि उदारवादी दृष्टिकोण को प्रसारित किया जाये। भारतीय समाज और संस्कृति में एक ही चेतना की मान्यता है, जिसमें भेदभाव के लिये कोई स्थान नहीं है। सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिये ही एकात्म यात्रा का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी का मंथन निश्चय ही इस दिशा में सार्थक पहल होगा। मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पुलिस अधिकारी सेवा संघ के अध्यक्ष श्री संजय राणा को जन्मदिन की बधाई भी दी। विधानसभा अध्यक्ष श्री सीताशरण शर्मा ने कहा कि शासन का सबसे प्रमुख अंग सुरक्षा बल होते हैं। लोकतांत्रिक शासन प्रणाली जनहित की सबसे अच्छी प्रणाली है। उन्होंने मीट के आयोजन पहल की सराहना करते हुये कहा कि संगोष्ठी के विषयों पर विचार-विमर्श सुशासन के लिए महत्वपूर्ण होंगे। इसके सकारात्मक परिणाम आयेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दुरूपयोग की समस्या पर भी विचार व्यक्त किये। पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला ने विषय प्रर्वतन किया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा पुलिस का प्राथमिक दायित्व है। जन अपेक्षाओं को पूरा करने की चुनौती बहुत कठिन कार्य है। आर्थिक और तकनीकी परिवर्तन की चुनौतियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। जनता और पुलिस के मध्य दूरी को पाटने के प्रयास पुलिस द्वारा निरंतर किये जा रहे हैं। मीट के दौरान इन चुनौतियों का सामना करने के लिये कार्यशाला का आयोजन कर युवा और वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य संवाद का प्रयास किया गया है। स्वागत उद्बोधन में आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संजय राणा ने बताया कि संगोष्ठी का आयोजन कट्टरवाद का उदारीकरण : चुनौतियां और सोशल मीडिया के नए आयाम कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए चुनौतियां विषयों पर किया गया है। आभार प्रदर्शन अपर महानिदेशक पुलिस श्री व्ही.के. महेश्वरी ने किया। कार्यक्रम संचालन श्री राजेश मिश्रा ने किया।इस अवसर पर भारतीय पुलिस सेवा के वर्तमान और सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 20 January 2018

एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास पर पाँच उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर प्रदेश में निवेश के प्रस्ताव दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान से ट्राइडेंट ग्रुप, सुजलान एनर्जी, मे. वेकमेट इंडिया लिमिटेड, मे. अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, मे. सनफार्मा लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया और मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में उद्योग मित्र नीति लागू है। उन्होंने निवेशकों से चर्चा के दौरान निर्देश दिये कि प्रदेश में वस्त्र उद्योग को प्रोत्साहन देने की नीति बनायें। सोलर और विण्ड एनर्जी को बढ़ावा दिया जाये। उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर निश्चित समय-सीमा में कार्रवाई करें। चर्चा के दौरान ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमेन श्री राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा 6250 करोड़ रूपये के पूँजी निवेश से बुदनी में मेगा इंडस्ट्रियल टेक्सटाईल हब बनाया जायेगा जिससे 16 हजार 500 लोगों को रोजगार मिलेगा। सुजलान एनर्जी के चेयरमेन श्री तुलसी तांती ने बताया कि कम्पनी द्वारा 2 हजार मेगावॉट के सोलर-विण्ड हाइब्रीड पॉवर प्रोजेक्ट की स्थापना का प्रस्ताव है। मे. वेकमेट इंडिया लिमिटेड के सीएमडी श्री डी.सी.अग्रवाल ने विद्युत टैरिफ में छूट की मांग की। मे. अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के प्रतिनिधि श्री अतुल डागा ने बताया कि कम्पनी द्वारा प्रदेश के धार जिले में एक और सीमेंट प्लाण्ट की स्थापना की जा रही है, जिसमें तीन हजार करोड़ रूपये का निवेश संभावित है। मे. सन फार्मा लिमिटेड के प्रतिनिधि श्री मनीष संघवी ने बताया कि कंपनी द्वारा मालनपुर में 200 करोड़ रूपये से नया प्लांट शुरू किया जा रहा है। साथ ही 200 करोड़ रूपये की लागत का सोलर प्लांट भी स्थापित किया जायेगा। सन फार्मा द्वारा अगले तीन वर्ष में मंडला जिले को मलेरिया मुक्त जिला बनाने का पायलट प्रोजेक्ट भी क्रियान्वित किया जा रहा है। चर्चा में अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर श्री मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग श्री मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आई.पी.सी. केसरी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल और श्री एस.के. मिश्रा तथा ट्राइफेक के प्रबंध संचालक श्री डी.पी. आहूजा उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 16 January 2018

भोपाल कांग्रेस ने अध्यापकों और दिव्यांगों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए सोमवार को अपने दो नेताओं अशोक गायकवाड़ और मुजाहिद सिद्दीकी का मुंडन करा दिया। साथ ही रोशनपुरा चौराहे से राजभवन तक पैदल मार्च भी किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या से ज्यादा मीडियाकर्मी व पुलिसकर्मियों की संख्या नजर आई। जिला कांग्रेस ने अध्यापकों व दिव्यांगों की मांगों के समर्थन में रोशनपुरा चौराहा से राजभवन तक पैदल मार्च किया। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पीसी शर्मा, कैलाश मिश्रा, विभा पटेल, आभा सिंह, योगेंद्र सिंह चौहान गुड्डू आदि मार्च करते हुए राजभवन पहुंचे। यहां निकास द्वार तक पहुंचने के लिए उन्हें पुलिस से धक्का-मुक्की करनी पड़ी। बाद में कार्यकर्ताओं ने प्रवेश द्वार की तरफ दौड़ लगा दी, इस पर पुलिसकर्मी के हाथ-पैर फूल गए। काफी जद्दोजहद के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रवेश द्वार के बाहर की धरना दिया। आखिर में उन्होंने अध्यापकों व दिव्यांगों की मांगों का समर्थन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनकी मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई।  

Kolar News

Kolar News 15 January 2018

स्वामी विवेकानंद जयंती पर आज पूरे प्रदेश में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। सभी जिलों में उत्साहपूर्वक स्कूली बच्चों, गणमान्य नागरिकों और सभी सम्‍प्रदायों के लोगों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग लेकर सूर्य की आराधना की। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में लाल परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में भाग लिया । यह सामूहिक सूर्य नमस्कार का ग्यारहवां आयोजन है। उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिन को प्रदेश में युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी शिक्षण संस्थाओं में स्वामी जी के व्यक्तित्व और उनके वेदांत दर्शन की व्याख्याओं पर आधारित शैक्षणिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को पूरे प्रदेश में युवा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि स्वामी विवेकानंद का साहित्य सकारात्मक कार्य करने की ऊर्जा और प्रेरणा देता है। स्वामी विवेकानंद के विचारों का संदर्भ देते हुए श्री चौहान ने कहा कि स्वामीजी के विचार प्रेरणा के अनन्य स्त्रोत हैं। श्री चौहान ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है। समाज में अच्छे काम करने के लिये तन और मन का स्वस्थ होना जरूरी है। उन्होने कहा कि भारत के ऋषियों-मुनियों ने अपने वर्षों के संचित ज्ञान से योग का सबसे सरल व्यायाम सूर्य नमस्कार का आविष्कार कर हमें सौंपा है। उन्होने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वे सूर्य नमस्कार को सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि हर दिन करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। उन्होने कहा कि विश्व के सभी देशों ने योग की शक्ति और महत्व को स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल से पूरे विश्व में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। पिछले साल 172 देशों ने विश्व योग दिवस पर योग करने का संकल्प लिया। योग करें, स्वस्थ रहें, खूब पढ़े श्री चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि दसवीं, ग्यारहवीं, बारहवीं की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। खूब मन लगाकर पढ़ें और अच्छे नम्बर लाकर राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों में जायें। पढ़ाई का खर्चा सरकार उठायेगी। श्री चौहान ने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वे खूब योग करें और खूब पढ़ाई करें, स्वस्थ रहें, अपने माता पिता का आदर करें, शिक्षकों का आदर करें। उन्होने योग विज्ञान के अनुसार स्वस्थ रहने के तरीकों को साझा करते हुए कहा कि जितना जरूरी और हितकारी हो, उतना भोजन करें। भूख से थोड़ा कम भोजन करें और मौसम के अनुसार फल, सब्जी को भोजन में शामिल करें। पिज्जा बर्गर से दूर रहें। मुख्यमंत्री ने देवी सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर फूल चढ़ाए। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी, सांसद श्री आलोक संजर, मेयर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह और गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग लिया।  

Kolar News

Kolar News 13 January 2018

मंत्रि-परिषद के निर्णय  एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री तेंदूपत्ता संग्राहक कल्याण दुर्घटना सहायता योजना का अनुमोदन किया गया। मंत्रि-परिषद ने वर्ष 2017-18 से 2019-20 तक तीन वर्ष के लिए 12 करोड़ 45 लाख रूपये के व्यय को सैद्वांतिक सहमति दी। मंत्रि-परिषद ने राष्ट्रीय पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के कर्मचारियों को मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति उपादान तथा पेंशन धन से प्रत्याहरण का लाभ प्रदान करने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।इसके अंतर्गत राज्य शासन के अधीन सिविल सेवा एवं सिविल पदों पर 1 जनवरी 2005 को या उसके बाद नियुक्त शासकीय सेवकों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1976 के नियम 44 के प्रावधानों के अधीन मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति उपादान स्वीकृत किया जा सकेगा।साथ ही भारत सरकार पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण की अधिसूचना 11 मई 2015 के प्रावधानों में वर्णित परिस्थितियों, शर्तो और सीमा में संचित पेंशन धन राशि से आहरण की सुविधा तथा सेवानिवृत्ति के 3 माह पूर्व अंशदान कटौत्रा बंद किया जायेगा। मंत्रि-परिषद ने बुरहानपुर, अनूपपुर, अशोकनगर, आगर-मालवा जिला मुख्यालयों में मलेरिया अधिकारी के नवीन कार्यालयों तथा उनमें 84 पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की। मंत्रि-परिषद ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन 41 जिला मुख्यालयों पर छात्रावास की स्थापना तथा उनमें विद्यार्थियों को नि:शुल्क भोजन और आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु इस वर्ष 52 करोड़ 42 लाख रुपए तथा आगामी तीन वर्षों के लिए 384 करोड़ 64 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की। सर्व-शिक्षा अभियान के अंतर्गत अपूर्ण शाला भवनों को पूर्ण करने के लिए वर्ष 2017-18 से 2018-19 तक 9 करोड़ 72 लाख 97 हजार रूपये के व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई।   मंत्रि-परिषद ने अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित ''विद्यार्थी कल्याण सहायता योजना'' को वर्ष 2017-18 से 2019-20 तक संचालन की निरंतरता को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रि-परिषद ने पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों को अम्ब्रेला स्कीम में शामिल करते हुए पर्यटन क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए आगामी तीन वर्षों हेतु 300 करोड़ रुपए निर्धारित किये।   मंत्रि-परिषद ने राज्य में स्थापित उद्यमों द्वारा उत्पादित उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए उम्मों के अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 से वर्ष 2019-20 तक 18 करोड 33 लाख रुपए के व्यय को अनुमोदन प्रदान किया।   मंत्रि-परिषद ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा क्रियान्वित की जा रही समूह जल प्रदाय योजनाओं के कार्यों के ॠण के लिए राज्य की अंशपूंजी में निवेश की योजना को वर्तमान केंद्रीय वित्त आयोग के कार्यकाल 31 मार्च 2020 तक निरंतर रखने को अनुमोदन प्रदान किया।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम को वर्तमान केन्द्रीय वित्त आयोग के कार्यकाल दिनांक 31 मार्च 2020 तक निरंतर रखने को मंजूरी भी दी गई। इसी क्रम में मंत्रि-परिषद ने शहडोल जिले की 106 करोड़ 43 लाख रुपए लागत की सतही जल स्त्रोत (सोन नदी ) आधारित बाण सागर समूह जल प्रदाय योजना को प्रशासकीय अनुमोदन प्रदान किया।इससे विकासखंड ब्यौहारी के 61 ग्रामों में घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश की 9 समूह जल-प्रदाय योजनाओं क्रमश: सतना-बाणसागर (भदनपुर-परसमनिया), दमोह-पटेरा जिला दमोह, कुण्डलिया, मोहनपुरा, पहाड़गढ़ जिला राजगढ़, कंदेला जिला रीवा, पायली जिला जबलपुर, नरसिंहपुर एवं सिवनी, गढ़ाकोटा जिला सागर तथा पवई बांध जिला पन्ना के क्रियान्वयन के लिए नेशनल डेव्लपमेंट बैंक से वित्त पोषण प्राप्त करने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया।इस परियोजना की कुल लागत 45 करोड़ 12 लाख रुपए है।इन योजनाओं को आगामी चार वर्षों में पूर्ण किया जाना है।इससे 3 हजार 467 ग्रामों में घर-घर नल कनेक्शन से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। मंत्रि-परिषद ने मत्स्य बीज मांग की सतत पूर्ति के लिए संचालित योजना को वर्ष 2017-18 से वर्ष 2019-20 तक आगामी तीन वर्ष के लिए 36 करोड़ 44 लाख 80 हजार रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी। मंत्रि-परिषद ने शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर पर नि:शुल्क पुस्तकों के लिए 1500 रुपए प्रति विद्यार्थी तथा नि:शुल्क स्टेश्नरी के लिए 500 रुपए प्रति विद्यार्थी की दर से प्रदाय करने के लिए तीन वर्ष में 76 करोड़ 93 लाख 55 हजार रुपए के व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रि-परिषद ने ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण को कन्वेंशन एंड एग्जिविशन सेंटर निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2019-20 के मध्य 4 करोड़ रुपए के अनुमानित व्यय को अनुमोदन प्रदान किया। साथ ही खेल और युवा कल्याण विभाग की खेल अकादमियों की अधोसंरचना के लिए वर्ष 2017-18 से वर्ष 2019-20 तक रुपए 236 करोड़ 56 लाख 92 हजार रुपए की अनुमति प्रदान की।साथ ही स्टेडियम एवं खेल अधोसंरचना के लिए आगामी तीन वर्ष में 163 करोड 1 लाख 75 हजार रुपए के व्यय की स्वीकृति भी प्रदान की गई। मंत्रि-परिषद ने चिकित्सा शिक्षा विभाग अंतर्गत स्वशासी महाविद्यालयों में शैक्षणिक संवर्ग के लिए आदर्श सेवा नियम 2018 को अनुमोदित किया। बैठक में कपास पर दी जा रही एक प्रतिशत मंडी फीस में छूट को 8 जनवरी 2018 से आगामी एक वर्ष तक के लिए बढ़ाने का निर्णय भी लिया।  

Kolar News

Kolar News 10 January 2018

  वाजिब मूल्य और नगद भुगतान व्यवस्था से किसानों को मिली राहत   मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों की खुशहाली के लिए समय-समय पर कई योजनाएँ प्रांरभ की हैं। इन योजनाओं से मौसम के प्रभाव (जैसे अल्प वर्षा, अति वर्षा, ओला वृष्टि) बिचौलियों के दबाव, धनाभाव में स्थानीय साहूकारों के चँगुल में फँसे किसानों को राहत और सुरक्षा कवच जैसा एहसास हुआ है। मध्यप्रदेश में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए राज्य सरकार ने 16 अक्टूबर 2017 से भावांतर भुगतान योजना लागू की है। योजना में किसानों का ऑनलाइन पंजीयन एक सितम्बर से प्रारंभ किया गया। योजना में सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, मक्का, मूंग, उड़द तथा तूअर कृषि उपज शामिल की गयीं है। योजना से किसानों को पहुँच रहे लाभ और सफलता को देखते हुए हरियाणा सहित अन्य राज्य इसे अपना रहे हैं। ऐसे होती है भावांतर की गणना प्रदेश के किसानों को देय राशि की गणना में प्रावधान किया गया है कि यदि किसान द्वारा मण्डी समिति परिसर में विक्रय की गयी अधिसूचित फसल की विक्रय दर न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम किन्तु राज्य शासन द्वारा घोषित मॉडल विक्रय दर से अधिक हुई तो न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा किसान द्वारा विक्रय मूल्य के अंतर की राशि किसान के खाते में ट्रांसफर की जायेगी। यदि किसान द्वारा मण्डी समिति परिसर में विक्रय की गयी अधिसूचित फसल की विक्रय दर राज्य शासन द्वारा घोषित मॉडल विक्रय दर से कम हुई तो न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा मॉडल विक्रय दर के अंतर की राशि ही किसान के खाते में ट्रांसफर की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अपील पर एक ही दिन (12 अक्टूबर) में साढ़े 6 लाख से अधिक किसानों ने योजना में अपना पंजीयन कराया। राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर पंजीयन करवाने की तिथि में शिथिलता की ताकि अधिकाधिक किसान योजना के लाभार्थी हो सकें। आज की स्थिति में योजना में 23 लाख किसान पंजीबद्ध हैं। भावांतर भुगतान योजना भावांतर भुगतान योजना में राज्य शासन ने एक और किसान हितैषी निर्णय लेते हुए एक नवम्बर से 30 नवम्बर के दौरान बेची गई अधिसूचित फसलों के लिये नवीन औसत मॉडल दरें घोषित की और सभी कलेक्टर को नवीन दरों के अनुसार पंजीकृत किसानों से अधिसूचित मंडियों में खरीदी गई अधिसूचित फसलों के लिये भावांतर राशि के भुगतान के निर्देश दिये। इस अवधि के लिये तालिकानुसार दरें प्रभावी होंगी। राज्य शासन ने भावांतर भुगतान योजना में मण्डी प्रांगण के बाहर घोष क्रय-विक्रय कराने के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया। ऐसे स्थान, जो कृषि उपज मण्डी/उप मण्डी के लिए अधिसूचित प्रांगण नहीं हैं वहाँ पर संबंधित जिला कलेक्टर योजना की जिला-स्तरीय समिति से सत्यापन कराने के बाद विशेष प्रांगण घोषित कर सकते हैं। व्यापक कृषक हित में कृषक उपज मण्डी के प्रांगण के रूप में उपयोग करने की आवश्यकता वाले स्थानों को ही विशेष प्रांगण घोषित किया जा सकेगा। विशेष मण्डी प्रांगण घोषित करने के लिए आवश्यक होगा कि प्रांगण में न्यूनतम 5 क्रियाशील व्यापारी हों, जिनके नाम पर लायसेंस क्रमांक हो। साथ ही प्रांगण में न्यूनतम एक मण्डी निरीक्षक, चार सहायक उप निरीक्षक कार्यरत हो तथा प्रांगण में पारदर्शी घोष विक्रय, डिजिटल तौल एवं भुगतान की उचित व्यवस्था हो। कृषकों के भुगतान पर किसी भी प्रकार की कटौती जैसे तुलाई/हम्माली एवं अन्य कमीशन आदि नहीं की जा रही है। ऐसे विशेष प्रांगणों को उसकी संबंधित मूल मण्डी/उप मण्डी के अधिसूचित प्रांगण के अंतर्गत ही माना जाएगा। ऐसे विशेष प्रांगणों में होने वाली कृषि विपणन आवक, क्रय-विक्रय तथा मण्डी फीस से प्राप्त आय को बाहरी प्रांगण/साप्ताहिक हाट-बाजार के रूप में उल्लेख कर मूल मण्डी में दर्ज कर पोर्टल में गणना में लिया जाएगा। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में है भुगतान समिति भावांतर राशि किसानों के खाते में जमा करने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। इसमें कृषि, सहकारिता, नागरिक आपूर्ति, लीड बैंक, जिला सूचना अधिकारी एवं मंडी सचिव को शामिल किया गया है। यह समिति प्राप्त राशि को बैंक अकाउन्ट में रखकर भावांतर योजना की राशि का किसान के खाते में सीधे डिजिटल भुगतान कर रही है। योजना में शामिल होकर लाभ लेने के लिए प्रदेश के 23 लाख किसानों ने अपना पंजीयन करवाया। अधिसूचित 257 मंडियों में अब तक 7 लाख किसानों ने अपनी कृषि उपज का विक्रय किया। इन किसानों को करीब 903 करोड़ की राशि का भुगतान उनके बैंक खातों के माध्यम से किया जा चुका है। दो लाख तक के भुगतान में आयकर नियम बाधक नहीं प्रारंभ में किसानों को अपनी उपज विक्रय से नकद राशि का भुगतान प्राप्त न होना, योजना के क्रियान्वयन में बड़ी कठिनाई साबित हो रहा था। राज्य सरकार ने भावांतर भुगतान योजना की जानकारी देते हुए केन्द्रीय वित्त मंत्री से भुगतान में व्याप्त शंकाओं के समाधान का आग्रह किया। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने अनाज व्यापारियों की शंकाओं का समाधान करते हुए स्पष्ट किया है कि आयकर नियमों के अंतर्गत अनाज व्यापारी किसान से उसकी उपज की खरीदी के विरुद्ध 2 लाख रुपये तक का भुगतान नगद कर सकते हैं। भुगतान की इस कार्यवाही में आयकर नियम बाधक नहीं होंगे। किसानों को परिवहन व्यय और गोदाम भण्डारण अनुदान भी भावांतर भुगतान योजना के लिए गठित उप समिति ने किसानों से प्रत्यक्ष सम्पर्क और योजना की संचालन प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न आवश्यकताओं को देखते हुए इस अवधि में परिवहन व्यय, गोदाम भण्डारण अनुदान राशि और नवीन दरें जैसे निर्णय भी लिए। किसानों को अपनी कृषि उपज के भण्डारण के लिए 9 रूपये 90 पैसे प्रति क्विंटल, प्रतिमाह का अनुदान दिया जा रहा है। प्रदेश में भावांतर भुगतान योजना में पंजीकृत किसानों को खरीफ-2017 के लिये चिन्हित 8 जिन्सों को बेचने के लिये अगर खेत से 15 किलोमीटर या इससे अधिक दूरी पर स्थित कृषि उपज मण्डी/उप मण्डी तक फसल ले जाना पड़ेगा तो उसे प्रति किलोमीटर के आधार पर परिवहन व्यय मिलेगा। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा इस आशय के विस्तृत निर्देश जारी किये गये हैं। परिवहन दर का निर्धारण जिला कलेक्टर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तथा जिला स्तर की मण्डी के सचिव की समिति करती है। परिवहन व्यय की राशि का भुगतान मण्डी निधि से किया जाता है।। मध्यप्रदेश में 'भावांतर' योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाखों किसान अपनी फसल का वाजिब मूल्य पाने के लिए निश्चिंत हैं। उन्हें अब यह भय नहीं है कि व्यापारी ओने-पोने दाम में उनकी फसल खरीदकर मेहनत का मोल प्राप्त नहीं होने देगा।  

Kolar News

Kolar News 6 January 2018

मुख्यमंत्री  चौहान फ्रेन्ड्स ऑफ एमपी कॉन्क्लेव के सत्र में  एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारी सरकार ने प्रदेश में विकास के साथ-साथ लोगों में खुशी की भावना को मजबूत करने के लिये आनंद मंत्रालय का गठन कर विशेष पहल की है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बढ़ते तनाव के बीच में लोगों के चेहरे पर खुशी देखना बड़ी चुनौती के समान है। श्री चौहान ने कहा कि 14 जनवरी से 20 जनवरी तक प्रदेश में प्रत्येक पंचायत स्तर पर आनंद उत्सव मनाया जायेगा। इस उत्सव में सभी वर्ग व सभी उम्र के व्यक्तियों को शामिल किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज इंदौर में फ्रेन्ड्स ऑफ एमपी कॉन्क्लेव के दूसरे दिन “मध्यप्रदेश विजन वर्ष 2022’’ के सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। सत्र में कॉन्क्लेव में आये विदेशों में बसे मध्यप्रदेशवासियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पिछले साल प्रदेश में व्यापक जनभागीदारी से नर्मदा सेवा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मध्यप्रदेश की जीवन रेखा कही जाने वाली नर्मदा नदी के संरक्षण के लिये आयोजित की गई। पिछले वर्ष नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर करीब सात करोड़ पौधारोपण किया गया। पौधारोपण में फलदार पौधों का चयन किया गया, जो आगे चलकर किसानों की आय बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा। नर्मदा सेवा यात्रा मध्यप्रदेश सरकार की पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। सत्र के प्रारंभ में प्रमुख सचिव नगरीय विकास श्री विवेक अग्रवाल ने वर्ष 2022 के लिये तैयार किया गया विजन डाक्यूमेंट प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था में प्रदेश की कृषि का 30 प्रतिशत योगदान है। महिला साक्षरता की दर में वर्ष 2005-06 के बाद 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय पिछले 11 वर्षों में 200 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। पर्यटन के मामले में भी प्रदेश में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। स्वच्छ मध्यप्रदेश के संबंध में जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव ने बताया कि वर्ष 2022 तक प्रदेश में समग्र रूप से सूखे और गीले कचरे का पूरी तरह से प्रबंधन कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि जबलपुर में कचरे से बिजली उत्पन्न करने का स्मार्ट यूनिट लगाया जा चुका है।  प्रमुख सचिव ने बताया कि इंदौर-भोपाल और चंबल एक्सप्रेस-वे सड़क का कार्य किया गया है। प्रदेश में किसानों को आर्थिक रूप से सुरक्षा देने के लिये भावान्तर भुगतान योजना को प्रदेश में सबसे पहले लागू किया गया है। कृषि उपकरणों को किसानों तक पहुंचाने के लिये पीपी मोड पर हायर सेंटर शुरू किये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के शहरों को झुग्गी मुक्त बनाने के लिये ठोस योजना बनाकर काम शुरू कर दिया गया है। प्रदेश की सात स्मार्ट सिटी में आने वाले वर्षों में करीब 21 हजार करोड़ का निवेश किया जायेगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत किया जा रहा है। स्किल डवलपमेंट के लिये युवा सशक्तिकरण मिशन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तैयार की गई कार्ययोजना की भी जानकारी दी।  सत्र में लंदन के डिप्टी मेयर श्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि समग्र विकास के लिये उन लोगों का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा जो अभी भी विकास की पहुंच से दूर हैं। प्रदेश में सही मायनों में विकास के लिये युवाओं और महिलाओं के हितों का ध्यान रखना होगा। सत्र में विदेश में बसे प्रदेशवासी सर्वश्री सी.पी. गुरनानी, सत्येन्द्र सिंह रेखी, जी.एस. सरीन ने भी विचार रखे। सत्र का संचालन प्रमुख सचिव पर्यटन श्री हरिरंजन राव ने किया। उन्होंने कहा कि फ्रेन्ड्स ऑफ एमपी कॉन्क्लेव में आये प्रत्येक सुझाव पर गंभीरतापूर्ण विचार कर विकास को गति को देने के लिये कार्यवाही की जायेगी।  

Kolar News

Kolar News 4 January 2018

  एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को नव-वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं। श्री चौहान ने कामना की है कि नया वर्ष सबके जीवन में सुख-समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि लाये। सबके घर-आँगन खुशियों से भर जायें।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सन्देश में कहा है कि मध्यप्रदेश और  देश के विकास में सभी वर्ग अपनी सक्रिय भागदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने नागरिकों का आव्हान किया है कि नव-वर्ष में अपनी नागरिकता के कर्तव्यों के पालन का संकल्प लें। संकल्पित हों कि नये वर्ष में  केवल अपने लिये नहीं, बल्कि अपने देश, प्रदेश और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे। श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि 'सबका साथ - सबका विकास' के मूल-मंत्र के साथ , नई ऊर्जा और उत्साह के साथ निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।   

Kolar News

Kolar News 31 December 2017

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूरे विश्व में आदि शंकराचार्य के अद्वैत दर्शन का प्रचार-प्रसार करने के लिये प्रदेश के ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य सांस्कृतिक एकता न्यास की स्थापना की जायेगी। न्याय के जरिये अद्वैत दर्शन पर शोध और अध्ययन का काम होगा। वे आज केरल में श्रंगेरी मठ में 'एकात्म यात्रा' की श्रंखला में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शंकर संदेश वाहिनी को ध्वज दिखाकर रवाना किया। यह वाहिनी कालिडी, श्रंगेरी, काँची, द्वारका, जोशीमठ, हरिद्वार, वाराणसी से होते हुए 22 जनवरी को ओंकारेश्वर पहुँचेगी। श्री चौहान ने कहा कि अद्वैत दर्शन में विश्व की सभी समस्याओं का समाधान करने की क्षमता है। यह युग की धारा बदल देने वाला दर्शन है। आतंकवाद  और वैमनस्यता जैसी बुराइयों को समाप्त कर देगा। उन्होंने कहा कि अद्वैत दर्शन का ज्ञान होने पर ही पता चलता है कि इस जगत के सभी जीवों, अवयवों में एक ही चेतना का वास है। इसलिये सभी एक ही चेतना से आपस में जुडे हैं। इसी दर्शन के कारण भारत में प्रकृति की आराधना होती है। नदियों को पूजा जाता है। उन्हें परम चेतना से अलग नहीं मानते। उन्होंने कहा कि अद्वैत दर्शन आम लोगों के बीच जाना चाहिये। केवल मंदिरों, मठों और विद्वानों तक सीमित नहीं रहना चाहिये। इसका विस्तार ही कल्याणकारी है। आदि शंकराचार्य ने भारत की सांस्कृतिक एकता को स्थापित किया और मानवता को शांति और धर्म की राह दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि शंकराचार्य की जन्म-भूमि केरल है लेकिन उनकी ज्ञान-भूमि मध्यप्रदेश है। इसलिये चार एकात्म यात्राएँ ओंकारेश्वर, रीवा, अमरकंटक और उज्जैन से निकाली गई हैं। जिन स्थानों से ये एकात्म यात्राएँ गुजरेंगी उस स्थान से धातु कलश में वहाँ की मिट्टी इकट्ठी की जा रही है। आदिगुरू की प्रतिमा की स्थापना के समय नींव में इसका उपयोग किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को जीव, जगत और जगदीश की एकात्मकता को आत्मसात करने और एकात्मकता के माध्यम से बेहतर समाज, राष्ट्र और विश्व निर्माण करने में योगदान देने का संकल्प दिलाया।  

Kolar News

Kolar News 29 December 2017

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रानी कमलापति की विशाल प्रतिमा भोपाल में स्थापित की जाएगी। आजादी के आंदोलन में वनवासियों के संघर्ष और बलिदान का स्मरण करते हुये कहा कि आजादी की लड़ाई में वनवासी समाज ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर शहीदों की स्मृति से प्रेरणा लेने के लिए प्रदेश सरकार ने वनवासी वीरों के स्मारकों का निर्माण करवाया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज कमला देवी पब्लिक स्कूल भोपाल में आयोजित बीसवीं राष्ट्रीय वनवासी खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने इस अवसर पर बिरसा भगवान, वीर टंट्या भील, भीमा नायक, रघुनाथ शाह, शंकर शाह, रानी दुर्गावती और कमलापति के संघर्ष और बलिदान का स्मरण किया। उन्होंने वनवासी कल्याण परिषद के संस्थापकों का स्मरण करते हुए देश में 3 हजार से अधिक खेल केंद्रों के संचालन, शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में परिषद की भूमिका की सराहना की। मुख्यमंत्री ने प्रारंभ में ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और स्मारिका अरण्याजंली का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिलाड़ियों का आव्हान किया कि खेल भावना के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। साथ ही आश व्यक्त की कि ओलंपिक खेलों में तीरंदाजी का स्वर्ण पदक भारत के खिलाड़ियों को शीघ्र ही मिलेगा। श्री चौहान ने कहा कि तीरंदाजी के प्रशिक्षण की उत्कृष्टतम सुविधा उपलब्ध कराने और महाकौशल के जनजातीय तीरंदाजों को प्रतिभा निखारने का अवसर देने के लिए जबलपुर में तीरंदाजी एकेडमी की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रतियोगिता में आए सभी खिलाड़ी राज्य के मेहमान हैं। इन खिलाड़ियों को समय की उपलब्धतानुसार भोपाल और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करवाया जाये। खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन की मध्यप्रदेश तीरंदाजी एकेडमी के कोच समीक्षा करेंगे। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का एकेडमी में चयन किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की अपेक्षा करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश की तीरंदाजी एकेडमी उत्कृष्टतम है। एकेडमी में मध्यप्रदेश के 80 प्रतिशत और देश के अन्य क्षेत्रों के 20 प्रतिशत खिलाड़ियों को तीरंदाजी प्रशिक्षण की सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए वनवासी कल्याण परिषद को बधाई देते हुए कहा कि खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसमें परिषद के सहयोग की भी अपेक्षा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री कृपा प्रसाद सिंह ने कहा कि नए भारत के निर्माण में वनवासी समुदाय का योगदान प्रमुख है। नवीन भारत के निर्माण में जिस तरह मध्यप्रदेश की सरकार प्रयास कर रही है, उसी तरह का कार्य वनवासी अंचल में परिषद द्वारा खेल के क्षेत्र में किया जा रहा है। नवीन भारत का जो सपना स्वामी विवेकानंद ने देखा था, उसे ही साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में तीरंदाजी का महत्वपूर्ण स्थान है, इसलिये तीरंदाज तेल में देखकर मछली की आँख भेदने को ही अपना लक्ष्य बनाएं। तीरंदाजी के ओलंपियन खिलाड़ी  श्री मंगल सिंह ने अपने अनुभवों से खिलाड़ियों को  निरंतर प्रयास के लिए  प्रेरित किया।  खिलाड़ी को हार कर बैठना नहीं चाहिए।  गलतियों से सबक लेकर  निरंतर मेहनत करनी चाहिए।  उन्होंने बताया कि  मात्र  8 महीने के प्रशिक्षण में वर्ष 1998 की  एशियन गेम्स प्रतियोगिता में उनका चयन हो गया था। उस समय वह प्रतियोगिता के सबसे युवा खिलाड़ी थे किन्तु अगले 7 वर्षों तक उनका भारतीय टीम में  चयन भी नहीं हो सका। लेकिन निरंतर  प्रयास करते रहे। उन्होंने बताया कि आज  दुनिया की विभिन्न प्रतियोगिताओं के पदक उनके पास हैं। तीरंदाजी के विश्व कीर्तिमान की बराबरी करने के साथ ही  विश्व कप प्रतियोगिता के 4 स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि भी उनके खाते में है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अतुल जोग ने बताया की 33 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। इनमें आधुनिक खो-खो के 223 और तीरंदाजी के 316 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 89 महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि  भोपाल शहर में  300 से अधिक तीरंदाजों की उपस्थिति का  नया कीर्तिमान  बना है  जिसे गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कर लिया गया है ।स्वागत समिति के अध्यक्ष श्री संजय शाह ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि वनवासी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रारंभ में खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने की शपथ दिलाई गई। खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। सुश्री अनमोल सक्सेना ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय वनवासी खेल प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 31 दिसंबर तक भोपाल में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन वनवासी कल्याण परिषद मध्यप्रदेश द्वारा अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वाधान में किया गया है। इस प्रतियोगिता में अंडमान निकोबार, आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, आसाम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादर नागर हवेली, दक्षिण बंगाल, दक्षिण आसाम, देवगिरी, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जशपुर नगर, झारखंड, कर्नाटक, कोंकण, महाकौशल, मणिपुर, उड़ीसा, पश्चिम महाराष्ट्र, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर बंगाल, उत्तरप्रदेश, विदर्भ और मध्य भारत की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन कमला देवी पब्लिक स्कूल, करोंद, भोपाल में किया गया है।  

Kolar News

Kolar News 28 December 2017

    एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नीति आयोग के सदस्य श्री रमेशचंद्र ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश शासन की भावांतर भुगतान योजना की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नीति आयोग के सदस्य से प्रदेश में चल रही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी चर्चा की। साथ ही, किसान हितैषी भावांतर भुगतान योजना की जानकारी दी। इस मौके पर श्री रमेशचंद्र ने योजना की सराहना करते हुये कहा कि संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर वे इसका समग्र अध्ययन करेंगे। इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीना, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 28 December 2017

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्म-दिन 25 दिसम्बर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने श्री वाजपेयी के सुदीर्घ जीवन की मंगल-कामना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि श्री वाजपेयी देश के एक आदर्श राजनेता हैं। वे सुशासन के प्रतीक हैं। उनके जन्म-दिन को मध्यप्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य शासन जिम्मेदार और प्रभावी सुशासन देने के लिए संकल्पबद्ध है।

Kolar News

Kolar News 24 December 2017

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्रिसमस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामना दी हैं। मुख्यमंत्री ने संदेश में कहा है कि‍आधुनिक समाज में नैतिक मूल्यों, विश्व शांति और मानव जीवन की गरिमा की स्थापना के लिये प्रभु ईसा मसीह के पवित्र वचनों की सार्वभौमिक प्रासंगिकता है।  मुख्यमंत्री ने कहा है कि क्रिसमस का त्यौहार भाईचारे की भावना और खुशि‍यों को बांटने का उत्सव है। यीशु मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला यह त्‍यौहार उनके बलि‍दान, सेवा,त्‍याग, प्रेम और करूणा जैसे आदर्शो का अनुसरण करने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों की खुशहाली और प्रदेश की तरक्की की कामना की है।  

Kolar News

Kolar News 24 December 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिये जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति के लोगों को दलहनों का वितरण किया जायेगा। यह कार्यक्रम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में श्योपुर जिले के कराहल एवं खण्डवा जिले के खालवा विकासखण्ड से शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को एक किलो दाल मात्र दस रूपये में उपलब्ध करायी जायेगी। इस अभिनव कार्यक्रम से दोनों विकासखण्ड के लगभग 75 हजार परिवारों के साढ़े तीन लाख लोग लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दलहन वितरण का यह महत्वाकांक्षी निर्णय आज यहाँ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया। उन्होंने अधिकारियों को दलहन वितरण की व्यवस्था करने और जनजातीय वर्ग के लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि जनसमुदाय की राय से ही तय किया जायेगा कि उन्हें दाल या खड़ी दाल के रूप में दलहनें उपलब्ध करायी जाये। श्री चौहान ने कहा कि जनजातीय लोगों को दलहन उपलब्ध कराने से उनके भोजन में दाल शामिल होगी जिससे उन्हें प्रोटीन की समुचित मात्रा मिलेगी। इससे कुपोषण दूर करने में मदद मिलेगी। बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, एपीसी श्री पी.सी. मीणा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्रीमती नीलम शमी राव और प्रमुख सचिव सहकारिता श्री के.सी. गुप्ता उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 21 December 2017

मुख्यमंत्री  चौहान की अध्यक्षता में हुई नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में भोपाल में सम्पन्न नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक में 7 हजार 546 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना को स्वीकृति दी गई। मालवा अंचल के लिये नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना, नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना और नर्मदा-कालीसिंध परियोजना के बाद यह चौथी महत्वाकांक्षी परियोजना है। इससे 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिये कि सिंचाई परियोजनाओं के कार्य समय-सीमा में पूरे किये जायें। बैठक में बताया गयाकि नर्मदा क्षिप्रा लिंक परियोजना निर्मित हो चुकी है। इससे देवास और उज्जैन की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हुआ है। पचास हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता की नर्मदा गंभीर लिंक परियोजना का निर्माण कार्य जारी है। नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना का निर्माण चार चरणों में पूरा होगा। प्रत्येक चरण में पचास हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता निर्मित होगी। इस परियोजना से सीहोर और शाजापुर जिले के 369 गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। इस परियोजना के लिये इंदिरा सागर जलाशय से 1.08 मिलियन एकड़ फीट जल का उदवहन किया जायेगा। परियोजना में सिंचाई जल का वितरण भूमिगत पाइप लाइनों के माध्यम से किया जायेगा। प्रत्येक किसान को ढाई हेक्टेयर चक तक 20 मीटर दबाव से जल उपलब्ध होगा। इस प्रणाली से पानी मिलने पर किसान को खेत समतल करने की आवश्यकता नहीं होगी। दबावयुक्त जल से किसान स्प्रिंकलर तथा ड्रिप प्रणाली से कम जल से अधिक सिंचाई कर सकेगा। परियोजना के लिये केवल 8 हेक्टेयर भूमि का अर्जन किया जायेगा। बैठक में जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राकेश साहनी और मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह भी उपस्थित थे। नर्मदा परिक्रमा पथ पर बनेंगे 92 यात्री निवास बैठक में नर्मदा परिक्रमा पथ के 16 जिलों में आने वाले 1100 किलोमीटर लम्बे मार्ग पर 92 नर्मदा यात्री निवास निर्माण का अनुमोदन किया गया। इन पर 41 करोड़ 40 लाख रूपये व्यय होंगे। बैठक में समूह उदवहन माइक्रो सिंचाई परियोजना अम्बा रोडिया, बलकवाड़ा, चौड़ी जामनिया और सिमरोल अम्बाचंदन को स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं की कुल लागत 312 करोड़ 24 लाख रूपये है। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी.श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास श्री रजनीश वैश्य, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन श्री आर.एस.जुलानिया, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एस.के.मिश्रा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 14 December 2017

  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 'नईदुनिया संसदीय सम्मान' 2017 समारोह में प्रदेश के श्रेष्ठ 10 विधायकों को सम्मानित किया गया। विधानसभा के मानसरोवर सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि, राजनीति तोड़ती है, लेकिन नईदुनिया ने जोड़ दिया। उन्होंने सम्मानित विधायकों को बधाई देते हुए कहा, यह हम सब का सम्मान है। मैं अभिनंदन करता हूं। अच्छे काम का सम्मान होना ही चाहिए। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा मैं बधाई देना चाहता हूं सम्‍मानित मित्रों को।जयंत मलैया जी खजाने को संभालने की कोशिश करते हैं लेकिन हम भावांतर जैसी योजना ले आते हैं तो एक झटके में 4 हजार करोड़ खजाने से निकल जाते हैं। लेकिन मैं आश्‍वस्‍त रहता हूं कि जयंत भाई के हाथ में प्रदेश का खजाना सुरक्षित है।हमारे सारे साथी गण बड़ी कुशलता से अपने कार्य को अंजाम देते हैं। डाॅ गोविंद सिंह जी जो सच होता है वही बोलते हैं, बाकी लोग तो सीआर खराब होने के डर से बोलते नहीं हैं।भाई यशपाल जी जब जरूरत पड़ती है तो हमेशा याद आते हैं। हमारी बहनें भी सम्‍मानित हुईं हैं। विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है | राजनीतिक विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन संजय जी (जागरण समूह के प्रधान संपादक) आपको धन्‍यवाद देना चाहूंगा कि आजकल हमारा मिलना-जुलना कम हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राजनीति तोड़ती है और नईदुनिया ने आज सबको जोड़ दिया। डॉक्‍टर साहब थोड़ा शरमा रहे थे कि गले लगें या नहीं, लेकिन आखिर गले लग ही गए।आजकल प्रिंट मीडिया और इलेक्‍ट्रानिक मीडिया अक्‍सर दिखाता रहता है कि माननीय ने ऐसा कर दिया, वैसा कर दिया। माननीय शब्‍द एक व्‍यंग्‍य हो गया है।लेकिन यदि आप दिनचर्या देखें। सुबह से लेकर देर रात तक काम में व्‍यस्‍त रहते हैं।आज सुबह सात बजे टेलीफोन पर मैंने बात करना शुरू की। सुबह 10 बजे पहली मीटिंग की। उसके बाद 15-20 विधायक साथियों से चर्चा की। उसके बाद वाइल्‍ड लाइफ बोर्ड की बैठक, नर्मदा संघ की बैठक। वहां से निपटे तो पुलिस स्‍पोर्टस के कार्यक्रम में पहुंचे। उसके बाद खिलाडि़यों को पुरस्‍कृत करके आए। वहां से समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में कुछ को सस्‍पेंड कर आए। और यहां आकर अब पुरस्‍कार दे रहे हैं। अभी रात में मैं एक मीटिंग करूंगा जिसमें फूलों की स्थिति पर बात करना है कि कितने आ रहे हैं, जा रहे हैं। गोपालन का काम भी देखना है। ये मेरी कहानी नहीं है। हर विधायक की, सांसद की, निर्वाचित जनप्रतिनिधि की यही कहानी है। सुबह से लेकर देर रात तक वे व्‍यस्‍त रहते हैं। घनघोर परिश्रम करते हैं।  

Kolar News

Kolar News 5 December 2017

  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 'नईदुनिया संसदीय सम्मान' 2017 समारोह में प्रदेश के 10 विधायकों (महिला और पुरुष) को सम्मानित किया गया। नईदुनिया द्वारा स्थापित यह पुरस्कार उन विधायकों को दिया जाता है जिनका विधानसभा में प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहता है। जिन विधायकों को सम्मानित किया गया है, उनमें शामिल हैं - डॉ. गोविंद सिंह (कांग्रेस), ऊषा चौधरी (बसपा), यशपाल सिंह सिसोदिया (भाजपा), शीला त्यागी (बसपा), मुरलीधर पाटीदार (भाजपा), ममता मीना (भाजपा), सुखेंद्र सिंह (कांग्रेस) और हिना कावरे (कांग्रेस)। वित्त और वाणिज्यिक कर मंत्री जयंत मलैया को समारोह में उत्कृष्‍ट मंत्री का सम्मान मिला। संसदीय परंपराओं के बेहतर निर्वहन और सवालों के संतोषजनक उत्तर श्रेणी में उनका चयन किया गया। विधानसभा के मानसरोवर सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे। वहीं अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने की। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह कार्यक्रम के विशेष अतिथि रहे। आरंभ में नईदुनिया परिवार के सदस्यों ने अतिथियों का स्‍वागत किया। एक बड़ी स्‍क्रीन पर नईदुनिया, नवदुनिया के सामाजिक सरोकारों को प्रदर्शित किया गया। अपने संबोधन में दैनिक जागरण समूह के सीईओ व प्रधान संपादक संजय गुप्त ने कहा कि वे चाहेंगे कि अन्‍य प्रदेशों और संसद में भी उनके साथी यह कार्य आरंभ करें जो प्रेरणा बने। उन्होंने कहा कि पत्रकार होने के नाते हमने संसदीय सम्मान का बीड़ा उठाया है। अतिथियों के स्वागत की रस्म के बाद चुन गए सर्वश्रेष्‍ठ विधायकों को सम्‍मानित किया गया। मप्र विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने नईदुनिया/नवदुनिया परिवार को आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कहते थे, हमें सपने देखना चाहिए। आप बड़े सपने देखेंगे तो ही आगे बढ़ेंगे। डॉ. कलाम को हमने बुलाया था। उनका सम्मान किया था। हम सब उनसे बड़े प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा कि सदन में उपस्थिति रहती है तो इसका सार्थक नतीजा निकलता है। जो चार महिलाएं श्रेष्ठ चुनी गई हैं, वे किसी भी विषय पर बोलने में सक्षम हैं। श्री सिंह ने कहा कि गोविंद सिंह जी काफी अनुभवी हैं। हम उन्हें ऑलराउंडर करते हैं। जहां कमी पड़े, वहां हम बल्लेबाजी करने भेज देते हैं। कई बार उनके तेवर बहुत तीखे होते हैं। श्रेष्ठ चुने गए विधायकों को भी उन्‍होंने बधाई देते हुए कहा कि जयंत मलैया बड़े ही सहज व्यक्ति हैं। लांजी विधायक हिना कावरे जब मंच पर आई तो सीएम ने कहा बहुत-बहुत बधाई बेटी। हिना के प्रभावी भाषण देने की काबिलियत की भी मंच से तारीफ की गई। हमारी तीन बहनों और एक बेटी को सम्मान मिला है। ये भी बधाई के पात्र हैं। उन्‍होंने कहा कि गोविंद सिंह जी सिर्फ सच बोलते हैं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि जयंत भाई के हाथ में खजाना सुरक्षित है। नईदुनिया में स्वस्थ परंपरा सीएम ने कहा कि नईदुनिया में स्वस्थ परंपरा है। मुमकिन है आपने दिखाया। दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं। जनप्रतिनिधियों के सामने अपेक्षाओं का अथाह सागर होता है। बहुत उम्मीदें हैं। ऐसे में आपने सम्मानित करके मनोबल बढ़ाया है। इसके लिए नईदुनिया परिवार का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि यह हम सब का सम्मान है। मैं उनका अभिनंदन करता हूं। अच्छे काम का सम्मान होने ही चाहिए। इन्होंने एक बड़ी लकीर खींची है। अपराधों के खिलाफ सामाजिक आंदोलन चले और इसमें नईदुनिया जैसे मीडिया संस्थान अहम भूमिका निभा सकते हैं। आभार प्रदर्शन नईदुनिया के वॉइस प्रेसीडेंट संजय शुक्ला ने किया। गुढ़ के विधायक सुंदरलाल तिवारी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। विधायकों का चयन विधानसभा सचिवालय द्वारा तैयार रिकॉर्ड के आधार पर ज्यूरी ने किया है। ज्यूरी ने उन विधायकों को चुना है जिन्होंने प्रश्न, ध्यानाकर्षण सूचना, विधेयक चर्चा और उपस्थिति में सर्वाधिक भागीदारी की है। संसदीय सम्मान समारोह का यह निरंतर दूसरा वर्ष है। ज्यूरी ने तय किए नाम विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विधायकों का चयन करने के लिए नईदुनिया ने वरिष्ठ नेताओं और संसदीय विशेषज्ञों की ज्यूरी बनाई थी।इनमें पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, पूर्व विधायक शैलेंद्र प्रधान और विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव भगवानदेव ईसराणी शामिल थे।  

Kolar News

Kolar News 5 December 2017

  भोपाल गैंगरेप सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ हो रही लगातार घटनाओं के मामले उठाते हुए विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज विधानसभा में कांग्रेस के रामनिवास रावत, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित कई विधायकों ने भोपाल के शक्ति कांड का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर एक बार फिर अपनी ही सरकार के लिए परेशानी लेकर आए। गौर ने कुपोषण के मुद्दे पर सरकार पर सवाल उठाए। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष ने स्थगन भी लगाया। कांग्रेस विधायकों ने सदन में इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा ने आश्वस्त किया कि वे विषय का परीक्षण कर अपना फैसला सुनाएंगे। विपक्ष के हमले पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि सरकार दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध करने वालों के लिए फांसी की सजा का कानून ला रही है। इसके अलावा जबलपुर से विधायक तरुण भनोत सहित कई विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से अफसरशाही की शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि अधिकारी उनके पत्रों का जवाब नहीं देते। प्रश्न काल में उठे इस विषय पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने भी विधायकों का पक्ष लेते हुए मंत्रियों को ताकीद किया कि वे इस बात को सुनिश्चित करें कि विधायकों द्वारा लिखे जाने वाले पत्रों के जवाब समय पर दिए जाएं और जो लोग इन दिशा निर्देशों का पालन नहीं करते हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इधर कुपोषण के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने विपक्ष के सुर में सुर मिलाते हुए अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए। गौर ने कहा प्रदेश में कुपोषण क्यों नहीं रुक रहा है और इसके लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं। इसके जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा कि कुपोषण के स्तर में कमी आई है लेकिन कोई भी यह पूरी तरह दावे से नहीं कह सकता है कि समस्या से निजात पा लिया गया है।

Kolar News

Kolar News 28 November 2017

संत कबीर ने समाज में समानता को बढ़ाने का काम किया : राज्यपाल श्री कोहली दो विश्वविद्यालयों में कबीर सृजन पीठ की स्थापना होगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि संत कबीर ने अन्याय और आडम्बर से मुक्त समानता पर आधारित समाज का ताना-बाना बुना था। उनकी शिक्षा समाज के लिये संजीवनी है। वे गहरे अर्थों में निर्बल लोगों के पक्षधर थे। वे संत से बड़े समाज सुधारक थे। राष्ट्रपति श्री कोविंद आज यहाँ लाल परेड मैदान पर सदगुरू कबीर महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कहा है कि संत कबीर ने अंधविश्वास और पाखण्ड पर कठोर प्रहार किया था। संविधान में न्याय, समानता और बंधुत्व के आदर्श कबीर से प्रेरित है। संत कबीर मानव प्रेम के पक्षधर थे। संत कबीर की वाणी का उल्लेख गुरू नानक ने गुरू ग्रंथ साहिब में किया है। संत कबीर की शिक्षा समानता और समरसता की है। साहस के साथ अंध विश्वास को समाप्त करना ही निर्भीकता है। कबीर ने अपने जीवन में इसका उदाहरण प्रस्तुत किया था। उन्होंने आव्हान किया कि मानवता से प्रेम करने के आदर्श पर चलकर देहदान करें। मानव अंगों के दान से कई लोगों को जीवन मिल सकता है। समावेशी और संवेदनशील सोच पर आधारित विकास राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कहा कि संत कबीर के जीवन का मुख्य संदेश सबको समानता के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार इसी दिशा में समावेशी विकास के लिये कार्य कर रही है। आर्थिक विकास में सफलतम प्रदेश मध्यप्रदेश में सबको विकास के अवसर उपलब्ध कराये गये हैं। प्रदेश की जीडीपी एक लाख करोड़ रूपये से बढ़ कर पाँच लाख करोड़ रूपये तक पहुँच गयी है। यह विकास समावेशी और संवेदनशील सोच पर आधारित है। इसी सोच से लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजना बनी है। कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को ध्यान में रखकर योजनाएँ क्रियान्वित की जा रही हैं। संत कबीर का मध्यप्रदेश से गहरा नाता रहा है। प्रदेश के बाँधवगढ़ में उन्होंने लम्बा प्रवास किया था। वहाँ पर कबीर गुफा तीर्थ-स्थल है। मध्यप्रदेश की हर हिस्से की अपनी गौरव गाथा है। यहाँ साँची में बौद्ध स्तूप तथा अमरकंटक में प्रथम जैन तीर्थंकर श्री ऋषभदेव का मंदिर है। उज्जैन और ओंकारेश्वर में ज्योर्तिलिंग हैं। उज्जैन का सिंहस्थ कुंभ प्रसिद्ध है। मध्यप्रदेश की धरती ने संगीत सम्राट तानसेन, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकरदयाल शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी, नानाजी देशमुख, सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर और बाबा साहेब अंबेडकर जैसे अनगिनत रत्न पैदा किये है। कबीर एक निर्भीक संत थे राज्यपाल श्री ओ.पी. कोहली ने कहा है कि भारत धर्म प्रधान देश है। जिसमें साधु-संतों को समाज में आदर मिलता है। कबीर एक निर्भीक संत थे, जिन्होंने किताबी ज्ञान से परे हटकर अनुभवों के आधार पर सत्य का दर्शन करवाया। उन्होंने पाखण्डों का घोर विरोध किया और आँखिन देखी पर बल दिया। कबीर की वाणी कल्याणकारी और जीवन अनुभवों को सुदृढ़ करने वाली है। संत कबीर लोक कवि थे, जिन्होंने लोक जागरण किया। पुरानी रूढ़ियों को तोड़कर प्रगति के पथ पर बढ़ाने वाली विचारधारा के संत थे। उन्होंने समाज में समानता की भावना को बढ़ाने का काम किया। सामाजिक समरसता का संदेश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत कबीर का दर्शन आज भी प्रासंगिक है। उनका यह दर्शन पूरे जीवन को बदल सकता है। साथ ही भौतिकता के अग्नि में दग्ध विश्व को शाश्वत शांति का दिग्दर्शन कराने में सक्षम हैं। संत कबीर ने समानता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। संत कबीर ने जाँत-पाँत को महत्व न देते हुए ज्ञान और प्रेम को महत्व दिया है। उन्होंने रूढ़ियों और पाखण्डों का विरोध किया। श्री चौहान ने संत कबीर के दोहे और साखियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान उसी तरह हर घट में रहते हैं जिस तरह मेहंदी के पत्तों में लाल रंग छिपा रहता है। यदि कहीं भगवान हैं तो गरीबों में हैं। गरीब की सेवा ही भगवान की पूजा है। उसी के अनुसार मध्यप्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण का कार्य कर रही है। श्री चौहान ने कहा है कि गरीबों के रोटी-कपड़ा और मकान तथा उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और दवाई के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। मध्यप्रदेश एक मात्र राज्य है जहाँ हर आवासहीन को भूखण्ड प्रदाय का कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी गरीबों को चार वर्ष में पक्के मकान मुहैया करवाये जायेंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति सहित सभी गरीबों को एक रूपये किलो गेहूँ और चावल मुहैया करवाया जा रहा है। पैसों के अभाव में कोई विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिये मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी सहायता योजना शुरू की गई है। शहरों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रहने के कमरे का किराया तथा विदेश अध्ययन के लिये छात्रवृत्ति भी उपलब्ध करवायी जा रही है। हर वर्ष डेढ़ लाख युवाओं को स्व-रोजगार के लिये मदद मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञानोदय, श्रमोदय, एकलव्य, विद्यालयों का जाल बिछाया जायेगा। मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति-जनजाति के ड़ेढ़ लाख युवाओं को हर वर्ष रोजगार के लिये ऋण-अनुदान सहायता तथा पाँच वर्ष तक पाँच प्रतिशत ब्याज अनुदान मुहैया करवाया जायेगा। एक लाख बच्चों को स्व-रोजगार के लिये मदद दी जायेगी। तीन वर्षों में तीन लाख युवाओं को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। संत कबीर के दर्शन पर शोध के लिये दो विश्वविद्यालय में कबीर सृजन पीठ की स्थापना की जायेगी। आत्मा का गान करने वाली कबीर भजन मंडलियों को एकतारा के लिये सहायता दी जायेगी। प्रदेश में स्थित कबीर चौराहों, मठों का पुनउद्धार किया जायेगा। हर वर्ष कबीर महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा तथा कबीर के विचारों को आगे बढ़ाने वाले स्वैच्छिक संगठनों को सहायता दी जायेगी। कबीर की जन्म-स्थली को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में शामिल किया जायेगा। अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामाजिक समरसता का संदेश देने का काम राज्य सरकार ने किया है। प्रदेश में गरीब, शोषित और पीड़ितों के कल्याण के लिये कई योजनाएँ बनाई गईं हैं। संत श्री असंगनाथ जी ने कहा कि कबीर ने कहा था कि अपने मन को निर्मल बना लो तो भगवान आपको ढूँढेगा। विचार करना आ जाये तो हर दु:ख दूर हो जायेगा। जो लोगों को जोड़ता है वहीं जीतता है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ महाकुंभ के दौरान की गई व्यवस्थाओं की पूरे देश में सराहना हुई है। स्वागत भाषण मध्यप्रदेश हस्तशिल्प विकास निगम के अध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी ने दिया। कबीर सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कबीर सम्मान से तीन शब्द-शिल्पियों सर्वश्री रेवाप्रसाद द्विवेदी (बनारस), सुश्री प्रतिभा सत्पथी (भुवनेश्वर) और श्री के. शिवा रेड्डी (हैदराबाद) को सम्मानित किया। इन्हें पुरस्कारस्वरूप तीन लाख रूपये और सम्मान-पट्टिका भेंट की गयी। उन्होंने 'मध्यप्रदेश में कबीर' ग्रंथ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द को गोंड चित्रकला की कृति भेंट की। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने देश की प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविन्द को मध्यप्रदेश की मशहूर चंदेरी साड़ी भेंट की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक श्री प्रहलाद टिपाणिया और साथियों ने भजन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान, संस्कृति राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा, सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद सर्वश्री सत्यनारायण जटिया और चिंतामन मालवीय, श्री नारायण केशरी सहित बड़ी संख्या में कबीर पंथ के संत और अनुयायी तथा जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 11 November 2017

  चित्रकूट उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार के लिए कई मंत्रियों को मैदान में उतार दिया है। करीब आधा दर्जन मंत्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि छह नवंबर तक सभी चित्रकूट में ही रहें। उपचुनाव में प्रचार के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव को नीदरलैंड दौरा बीच में छोड़कर वापस लौटना पड़ा। भार्गव को छह नवंबर को भोपाल लौटना था, लेकिन वे गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच गए। भार्गव शुक्रवार को चित्रकूट चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। भार्गव के अलावा लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह, गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग राज्यमंत्री संजय पाठक और सहकारिता राज्यमंत्री विश्वास सारंग को भी चित्रकूट पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें से कुछ मंत्री चित्रकूट पहुंच भी चुके हैं। उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल और खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे पहले से ही चित्रकूट में डेरा जमाए हुए हैं। इन सभी मंत्रियों को भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया था। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव फूलों की खेती, जैविक खेती और डेयरी उद्योगों का अध्ययन करने के लिए विभाग के एक दल के साथ नीदरलैंड गए थे। नीदलैंड से सिर्फ गोपाल भार्गव वापस लौटे, उनके साथ गया अध्ययन दल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ही वापस आएगा।

Kolar News

Kolar News 3 November 2017

भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सिर्फ कांग्रेस के घटते जनाधार की चिंता करें, संघ की नहीं। वैद्य भोपाल में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे। मीडिया ने वैद्य से उस बयान पर प्रतिक्रिया चाही थी, जिसमें राहुल गांधी ने कहा है कि 'संघ की शाखाओं में महिलाएं क्यों नहीं दिखाई देती हैं।" वैद्य ने कहा कि ये सवाल ठीक वैसा है जैसे कि पुरुषों की हॉकी टीम में महिलाओं को देखने की बात की जाए। वैद्य ने कहा कि संघ सिर्फ पुरुषों के बीच कार्य करता है पर संघ के जनप्रबोधन के काम में महिलाएं सहयोग करती हैं। संघ परिवार जोड़ता है, महिलाएं वातावरण निर्माण का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि संघ में महिलाओं की शाखाएं भी अलग से चल रही हैं। महिलाओं का संगठन समानांतर काम करता है। वैद्य बोले कि दरअसल राहुल गांधी के लिए जो स्क्रिप्ट लिखते हैं, उनकी समझ कमजोर है वे संघ को समझते ही नहीं हैं। संघ तो व्यक्ति निर्माण का काम कर रहा है, जहां उसका कोई कॉम्पटीटर नहीं है। देश में 50 हजार शाखाएं चल रही हैं, यह काम कोई सरकार की कृपा से नहीं चल रहा है। बार-बार राहुल को संघ का नाम नहीं लेना चाहिए। उनकी दादी और पापा ने भी संघ का अनावश्यक विरोध किया था, उसका नतीजा क्या हुआ। संघकार्य बढ़ रहा है, कांग्रेस का जनाधार घट रहा है।  वैद्य ने कहा कि राहुल की स्क्रिप्ट लिखने वालों को अपनी बौद्धिक समझ बढ़ाना चाहिए। क्रिकेट और हॉकी मैच की तुलना ठीक नहीं। वे अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने का प्रयास करें।  वैद्य ने गुरुवार से होने वाली संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघ के बदले पैटर्न पर यह पहली बैठक हो रही है। वृंदावन में संघ से जुड़े सभी संगठनों की बैठक हो चुकी है, इसलिए पहली बार संघ की बैठक में भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद, वनवासी कल्याण आश्रम, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ और सेवा भारती के ही प्रचारक शामिल होंगे। भाजपा से बैठक में रामलाल शामिल हो रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 11 October 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को  हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में जीएसटी व्यवस्था लागू होने के बाद उद्योग संवर्द्धन नीति 2014 में संशोधन की मंजूरी दी गई। प्रदेश में वृहद निवेश प्रस्तावों को आकर्षित करने के लिए कर आधारित सुविधाओं के स्थान पर पूँजी निवेश, रोजगार सृजन एवं निर्यात संवर्द्धन को आधार बनाकर लागत पूँजी अनुदान की योजना 'निवेश प्रोत्साहन सहायता' के नाम से लाई गई है। इस सुविधा अंतर्गत 10 से 40 प्रतिशत तक लागत पूँजी अनुदान दिया जायेगा, जो छोटे निवेशकों को अधिकतम 40 प्रतिशत होगा। जबकि बड़े निवेशकों को 10 प्रतिशत के स्लेब में रखा गया है। वृहद रोजगार सृजन करने वाले एवं निर्यातोन्मुखी उद्योगों को निवेश प्रोत्साहन सहायता अंतर्गत अतिरिक्त सुविधा दी जायेगी। लोक निर्माण विभाग के 4633 अस्थाई पद स्थायी मंत्रि-परिषद ने लोक निर्माण विभाग के 4633 अस्थाई पदों को विभाग की आवश्यकता और निरंतरता को देखते हुए स्थायी करने का निर्णय लिया है। मंत्रि-परिषद ने कुण्डालिया वृहद सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को विशेष पुर्नवास पैकेज का लाभ देने का निर्णय लिया। परियोजना राजगढ़ जिले की जीरापुर तहसील में निर्माणाधीन है। इस विशेष पैकेज से 81 करोड 9 लाख का अतिरिक्त लाभ 5994 विस्थापित परिवारों को प्राप्त होगा। राज्य विधि आयोग का पुनर्गठन मंत्रि-परिषद ने राज्य विधि आयोग को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया। राज्य में विधि आयोग का पुनर्गठन कर उसके सुचारु संचालन के लिए 30 पद के सृजन की मंजूरी दी गई। मंत्रि-परिषद ने राज्य आनंद संस्थान की पद संरचना तथा कार्यपालन समिति की संरचना में परिवर्तन तथा संशोधन की मंजूरी दी। संस्थान के लिए अतिरिक्त 8 पद के सृजन की अनुमति दी गई। संस्थान की सामान्य सभा को कार्यपालन समिति की संरचना में बदलाव का अधिकार भी दिया गया। संस्था की उपविधियों में सभी आवश्यक संशोधन करने के लिए आवश्यक अधिकार सामान्य सभा को देने का निर्णय भी किया गया। मंत्रि-परिषद ने महाप्रबंधक परियोजना एनटीपीसी लिमिटेड खरगोन का प्रस्ताव 2x660 मेगावाट की विद्युत परियोजना के लिए रेलवे पथ निर्माण के लिए तहसील सनावद जिला खरगोन के 21 ग्रामों की कुल 23.180 हेक्टेयर शासकीय भूमि वर्ष 2017-18 की कलेक्टर गाइड लाइन अनुसार प्रीमियम तथा उस पर 7.5 प्रतिशत भू -भाटक लेकर आवंटित करने का निर्णय लिया। मंत्रि-परिषद ने उच्च शिक्षा विभाग की प्रचलित योजना 'पुरस्कार एवं प्रोत्साहन योजना' को तीन वर्ष में अनुमानित व्यय भार 875 लाख की स्वीकृति एवं योजना को निरंतर रखने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। मंत्रि-परिषद ने विमुक्त, घुमक्कड़ एव अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवक को पुरस्कार योजना नियम 2014 का नामकरण 'संत श्री सेवालाल महाराज' करने की मंजूरी दी।    

Kolar News

Kolar News 11 October 2017

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने आज विदिशा में आयोजित नदी अभियान कार्यक्रम में कहा कि नदियां मानव जीवन का आधार हैं। इसलिये नदियों को बचाने के लिए आमजनों को भी साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को हम प्रचुर मात्रा में जल और अच्छा पर्यावरण विरासत में दें, इसके लिए सदगुरू श्री जग्गी वासुदेव के अभियान में सबको बढ़-चढ़कर भाग लेना होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशावासियों से अपील की कि नर्मदा सेवा यात्रा की तर्ज पर बेतवा को बचाने के लिए सेवा यात्रा जरूर निकालें। बेतवा बरसाती नदी बनकर ना रह जाए। इसके लिए नदी के दोनो तरफ एक-एक किलोमीटर तक फलदार पौधे लगाए जाएंगे। श्री चौहान ने कहा कि निजी भूमिधारक कृषक भी इस काम में अपनी सहभागिता निभाएं। किसानों द्वारा अपनी निजी भूमि पर पौधे लगाने के लिये उन्हें पचास प्रतिशत अनुदान पर शासन पौधे मुहैया कराएगा और शुरू के तीन वर्षो तक संबंधित किसानों को राज्य सरकार द्वारा मुआवजा राशि भी दी जाएगी। नदी अभियान के संवाहक सदगुरू श्री जग्गी वासुदेव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने नदी अभियान को धरातल पर अवतरित करने के कार्यो में सबसे ज्यादा मदद की है। उन्होंने पौधो पर अनुदान देने की घोषणा को मील का पत्थर बताते हुए आग्रह किया कि अधिक से अधिक पौधे रोपे जाएं और उन्हें जीवित रखा जाए। फलदार पौधे लगाने एवं औषधीय खेती करने से जहां किसानों को अधिक मुनाफा होगा, वही पर्यावरण बेहतर बनेगा और नदियों में जल की प्रचुर मात्रा बनी रहेगी। सदगुरू ने लोगों से नदी अभियान से जुड़ने की अपील की। सदगुरू श्री जग्गी वासुदेव और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री बाढ वाले गणेश मंदिर के समीप बने बेतवा नदी के तट पर पहुंचकर नदी की पूजा-अर्चना की। सदगुरू ने बेतवा नदी के साथ सेल्फी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने सदगुरू श्री जग्गी वासुदेव को स्मृति चिन्ह के रूप में सांची का स्तूप भेंट किया। श्री बाढ वाले गणेश मंदिर प्रागंण में हुए नदी अभियान कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा, विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टण्डन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी समेत जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।  

Kolar News

Kolar News 25 September 2017

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने सरकार से अल्पवर्षा के कारण उत्पन्न् स्थिति से निपटने के लिए तत्काल किसानों को राहत देने की मांग की है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने प्रदेश के सूखाग्रस्त जिलों में किसानों के हालात पर चिंता व्यक्त की और कहा कि मोर्चा किसानों को तत्काल राहत दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला और तहसील मुख्यालयों पर अधिकारियों को सौंपेगा। रावत ने कहा कि 19 सितंबर को वे स्वयं भोपाल जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौपेंगे। किसान मोर्चा ने बर्बाद फसलों का सर्वेक्षण कराने, वसूली स्थगित करने, रोजगार मुहैया कराने और किसानों को जरूरी सहायता दिए जाने की मांग की है। रावत ने चर्चा में बताया कि किसानों ने खरीफ की फसल बोई थी, लेकिन समय पर बारिश न होने के कारण किसान का निवेश व्यर्थ चला गया है। वर्षाकाल का समय लगभग बीत चुका है। अल्पवर्षा के कारण किसानों के सामने कृषि को लेकर भीषण संकट उत्पन्ना हो गया है, इसलिए किसान को तत्काल राहत देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चित्रकूट में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में सूखे के हालात पर चर्चा करते हुए कहा था कि किसानों को संकट की घड़ी में हर संभव मदद की जाएगी।  

Kolar News

Kolar News 20 September 2017

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को घोषणा की कि राजधानी के उपनगर कोलार को अल्ट्रा मॉडर्न टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोलार की आबादी लगातार बढ़ रही है। सब चाहते हैं कि कोलार में अपना छोटा सा घर हो जाए। हम चाहते हैं कि कोलार को व्यवस्थित शहर में तब्दील करें। इसलिए ऐसा फैसला लिया है। यहां के विकास के लिए अलग से मास्टर प्लान बनाया जाएगा।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कोलार में 156 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने राजहर्ष कालोनी में बने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी कॉलेज (बेनजीर कॉलेज) के नए भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच पर नगर निगम के अफसरों और महापौर शर्मा से पूछा कि मैंने भूमिपूजन के दौरान पेयजल को लेकर कुछ घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह पूरी नहीं हुई है। इस पर अधिकारियों ने कहा कि दिसंबर, 2017 तक कोलार के घर-घर तक पानी पहुंच जाएगा। इसके बाद सीएम ने कोलारवासियों को यह जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने कोलार में विकसित सब्जी मंडी को लेकर भी चर्चा की। मंच से सीएम ने कहा कि दीपावली के पहले कोलार में नई तहसील बन जाएगी। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कोलार में बीते 35 सालों में जो विकास कार्य नहीं हुए वो अब 5 सालों में होंगे। कोलार में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। पेयजल का काम 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जल्द ही क्षेत्र की जनता को भरपूर पानी मिलेगा। सीएम ने हमेशा कोलार के विकास की चिंता करते हुए खूब धनराशि उपलब्ध कराई है। उम्मीद है आगे भी यह जारी रहेगा। सीएम के कार्यक्रम के पहले कोलार के बीमाकुंज में कांग्रेस के नेताओं ने कोलार में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन किया। कांगे्रस ने भाजपा सरकार पर कोलार की उपेक्षा का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने कोलार में कहा कि वे 8 अक्टूबर को महिलाओं से बात करेंगे। दिल से बात कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने महिलाओं से इसको लेकर सुझाव मांगे हैं।  

Kolar News

Kolar News 18 September 2017

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन जिले के ग्राम रतनपुर में 'स्वच्छता ही सेवा'' अभियान के तहत प्रदेश भर में चलाये जा रहे शौचालय के लिए गढ्ढा खोदने के अभियान में शामिल हुए। उन्होंने साँची-रायसेन मार्ग पर ग्राम रतनपुर में ट्विन-पिट खोदने की शुरूआत की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गाँवों को स्वच्छ रखने के लिये 'स्वच्छता ही सेवा'' अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में आज ही दो लाख गड्डे खोदने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि आगामी 19 नवम्बर तक पूरे रायसेन जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिवस के अवसर पर स्वच्छता को प्राथमिकता देने वाले कार्य शुरू किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान अब सीधे आमजन से जुड़ा अभियान बन गया है। मध्यप्रदेश की जनता भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में जिन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के अपेक्षित परिणाम नहीं मिले हैं, उनमें अभियान के तहत 2 अक्टूबर गाँधी जयंती तक विशेष प्रयास किये जाएंगे।  श्री चौहान ने कहा कि खुले मे शौच जाना बीमारियों को बढ़ावा देना है। जहाँ स्वच्छता है, वहीं स्वस्थ जीवन है। उन्होंने प्रदेश के शौचालयविहीन घरों में रहने वाले परिवारों से शौचालय बनवाने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेशवासी खुले में शौच नहीं जाने का संकल्प लें। तभी स्वस्थ्य एवं स्वच्छ भारत का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाकर गाँव-गाँव, घर-घर जाने के लिये रवाना किया। जिले के प्रभारी मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा, साँची जनपद अध्यक्ष श्री एस. मुनियन, नगर पालिका अध्यक्ष श्री जमना सेन, अपर मुख्य सचिव श्री आर.एस. जुलानिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।    

Kolar News

Kolar News 18 September 2017

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हिन्दी अत्यंत समृद्ध भाषा है। इसके प्रति संकीर्णता ठीक नहीं है। हिन्दी छोड़कर अंग्रेजी बोलना मानसिक गुलामी है। उन्होंने कहा कि हिन्दी बोलने, लिखने और पढ़ने में गर्व होना चाहिए। हिन्दी का मान-सम्मान बढ़ाने के लिये समाज को भी आगे आना होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज यहां समन्वय भवन में हिन्दी दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित हिन्दी दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों को हिन्दी विभाग स्थापित करने के लिये निर्देशित किया जाएगा। प्रत्येक दो वर्ष में राज्य-स्तरीय हिन्दी सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा करते हुये उन्होंने कहा कि आगामी दिसम्बर 16-17 में राज्य-स्तरीय हिन्दी सम्मलेन आयोजित किया जाएगा। इसमें हिन्दी को समृद्ध बनाने वाले विद्वानों, व्यक्तिओं और संस्थाओं को आमंत्रित किया जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय श्री दुष्यंत कुमार त्यागी हिन्दी गजल के जनक थे। उनकी स्मृति में बने दुष्यंत कुमार संग्रहालय का निर्माण राज्य सरकार करेगी। हिन्दी की शक्ति बताने चलायें अभियान श्री चौहान ने कहा कि बाजारों में दुकानों पर नाम और सूचना पट्टिकाएं हिन्दी में लगाना अनिवार्य करने के लिये वैधानिक उपाय किये जाएंगे। हिन्दी की शक्ति, सामर्थ्य और क्षमता से समाज की नई पीढ़ी को अवगत कराने के लिये समाज के सहयोग से निरंतर अभियान चलाना पढ़ेगा। हिन्दी के उपयोग से मिली सराहना श्री चौहान ने अपनी विदेश यात्राओं का स्मरण करते हुये बताया की उन्होंने हर जगह हिन्दी में ही भाषण दिया और संवाद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभाषा का उपयोग करने से उनकी प्रतिष्ठा भी बढ़ी और सराहना भी मिली। उन्होने श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में दिये भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि हिन्दी निरंतर आगे बढ़ रही है, लेकिन इसकी गरिमा कायम रखने के लिये हमेशा सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी भाषा का विरोध नहीं करती, लेकिन हिन्दी की कीमत पर अंग्रेजी का उपयोग ठीक नहीं है। श्री चौहान ने हिन्दी के पाठ्यक्रमों को और ज्यादा समृद्ध बनाने की आवश्यकता बताई। अच्छी कविताएं, अच्छे गद्य और पद्य को सम्हाल कर रखने और प्रस्तुत करने पर जोर देते हुए कहा कि हिन्दी की स्वीकार्यता को बढ़ाने की आवश्यकता है। श्री चौहान ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों को हिन्दी दिवस मनाने के लिये एकत्र होना चाहिए। अगले साल से हिन्दी दिवस का आयोजन भव्य होगा और इसमें सभी विश्वविद्यालय शामिल होंगे। इन्हें मिला सम्मान मुख्यमंत्री ने साहित्यकारों एवं लेखकों को राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान एवं हिन्दी भाषा सम्मानों से विभूषित किया। राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान से श्रीमती मालती जोशी, डॉ. विश्वनाथ तिवारी एवं श्री कमल किशोर गोयनका को विभूषित किया गया। राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान से श्री गोपाल चतुर्वेदी, डॉ. सूर्यबाला लाल, श्री प्रेम जनमेजय और श्री नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में दो-दो लाख रूपये की राशि, सम्मान पट्टिका, शॉल-श्रीफल प्रदान किया गया। सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान से माइक्रोसॉफ्ट इण्डिया, निर्मल वर्मा सम्मान से श्री तेजेन्द्र शर्मा, फादर कामिल बुल्के सम्मान से डॉ. हेमराज सुंदर, गुणाकर मुले सम्मान से श्री हरिमोहन और हिन्दी सेवा सम्मान से प्रो. ओकेन लेगो को सम्मानित किया गया। इस सम्मान में एक-एक लाख रुपये की राशि, सम्मान पट्टिका और शॉल-श्रीफल प्रदान किये गये। अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामदेव भारद्वाज ने स्वागत भाषण दिया। कुलसचिव डॉ. एस.के. पारे ने विद्वान अतिथियों का स्वागत किया। भोपाल के सांसद श्री आलोक संजर, प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव और बड़ी संख्या में हिन्दी प्रेमी गुणीजन उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 14 September 2017

सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग के  जनता से रू-ब-रू होने के अभियान जन-संवाद पदयात्रा में जन-शिकायतों का तत्काल समाधान हो रहा है। लोग पदयात्रा से जुड़ कर अपनी शिकायतें तथा सुझाव श्री सारंग की मैदानी टीम को दर्ज करा रहे हैं।   यह पदयात्रा वार्ड 77 में हाउसिंग बोर्ड ज़ोन कार्यालय से शुरू होकर बारह दुकान, जैन कॉलोनी, आवास विकास एकता कॉलोनी, कमलनगर, छः घरा पहुँची। शाम को वार्ड 69 में पदयात्रा की गई। राज्य मंत्री श्री सारंग पदयात्रा में अशोका गार्डन स्थित दुर्गाधाम मंदिर से प्रारंभ होकर अशोक विहार, बैंक नगर, मयूर विहार, भगतसिंह पार्क, आजादनगर, प्रभात चौराहे से आनंदम पर पहुँचे।  श्री सारंग ने आम जनता की समस्याएँ गंभीरता से सुनी तथा अधिकारियों के दल को तुरंत समाधान निकालने के निर्देश दिए। प्राप्त आवेदनों को विश्वास एप के जरिये अपने कार्यालय को भेजा। जन-संवाद पदयात्रा में आज 207 आवेदन प्राप्त हुए। सड़क, नाली, सीवेज और बिजली की कई शिकायतों का समाधान स्थल पर ही हो गया।  

Kolar News

Kolar News 14 September 2017

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सी.एम. फैलोज की अवधारणा आऊट ऑफ बॉक्स थिंकिंग का परिणाम है। प्रयास है कि योजनाओं और सुशासन के प्रयास की निगरानी और निरीक्षण की संस्थागत व्यवस्था के बाहर से भी मूल्यांकित हो। श्री चौहान आज अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान में सी.एम. फैलोज के उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। फैलोज प्रदेश के सभी जिलों में शासन की योजनाओं का अध्ययन कर मुख्यमंत्री सचिवालय को प्रतिवेदन देंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फैलोज का आव्हान किया कि गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, सम्प्रदायवाद मुक्त भारत के निर्माण के लिये आगे आयें। नवाचारी सुझाव भी दें। श्री चौहान ने कहा कि फैलोज जिले में व्यापक भ्रमण और संपर्क करें। समन्वय बनाकर योजनाओं का फीडबैक एकत्रित करें। व्यक्तिगत प्रतिभा का उपयोग करते हुए, बदलाव के लिये व्यवहारिक और सैद्धांतिक दोनों आधार पर नये सुझाव और विचार बे-झिझक दें। उन्होंने खुलेमन से विचारशील हों, कार्य करने के लिये कहा। जनता की सेवा का अभूतपूर्व अवसर है, जो फैलोज के भविष्य की अमूल्य निधि बनेगा। व्यवस्थागत सुधारों पर उनके व्यवहारिक विचारों को पूरी गंभीरता से लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने पौराणिक आख्यानों, कथाओं और प्रचलित मान्यताओं के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से सकारात्मक सोच, अहंकार से मुक्त, सबको अपना मानते हुए, धैर्य और उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। कहा कि सहज व्यवहार मधुर वाणी और संवेदनात्मक दिल के साथ लोगों के बीच जायें। इस राज्य की जनता की बेहतरी में योगदान के इस ऐतिहासिक अवसर का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार संवेदनशील सरकार है। जिसमें सारी जनता को परिवार मानते हुए, योजना कार्यक्रमों का संचालन हो रहा है। सामाजिक सुरक्षा और सुशासन के लिये अनेक नवाचारी पहल हुई हैं। जिनका अन्य राज्यों ने भी अनुसरण किया है। प्रत्येक व्यक्ति को रहने लायक भूमि के मालिकाना हक और समय-सीमा में सेवा की गारंटी के कानून, मेधावी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिये फीस भरवाने, ऑनलाइन सेवाएँ, सी.एम. हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन, जन-सुनवाई, लाड़ली लक्ष्मी, स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण आदि योजनाएँ सभी वर्गों की पंचायतें आयोजित कर जन-भागीदारी से करने का नवाचार है। निश्चित रोड मैप पर चलते हुए, यह सब हुआ है। बिजली पानी और सड़क की आधारभूत सुविधाएँ, कृषि आय में वृद्धि, महिला सशक्तीकरण, गरीबों का कल्याण सबको रोटी-कपड़ा-मकान, पढ़ाई-लिखाई इलाज के लक्ष्यों पर कार्य किया गया है, जिनके परिणाम मिल रहे हैं। प्रदेश की इस वर्ष अनुमानित कृषि वृद्धि दर 29.08 प्रतिशत है। सिंचित क्षेत्र करीब 40 लाख हेक्टेयर हो गया है। लखपति लाड़ली लक्ष्मियाँ साढ़े चौबीस लाख है। इस अवसर पर फैलोज के साथ प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समय प्रबंधन, प्राथमिकताओं का नियोजन, व्यायाम और व्यक्तिगत सोच को आंतरिक ऊर्जा का आधार बताया। जीवन अपने लिये नहीं औरों के लिये है। इस सोच के साथ कार्य करने वाला व्यक्ति सदैव ऊर्जा से भरा रहता है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक सी.एम. फैलोज से व्यक्तिगत परिचय भी प्राप्त किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। संस्थान के संचालक श्री अखिलेश अर्गल ने बताया कि 18 सितम्बर को प्रत्येक जिले में सी.एम. फैलोज पहुंच जायेंगें। राज्य स्तर पर 15 दिवसीय उन्मुखीकरण का कार्य किया जा रहा है। अगला 10 दिवसीय जिला स्तर पर होगा। आभार प्रदर्शन में संस्थान के प्रधान सलाहकार श्री एम.एम. उपाध्याय ने कहा कि एक व्यक्ति की सोच कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, इसका जीवंत उदाहरण प्रदेश की कृषि विकास दर है।  

Kolar News

Kolar News 11 September 2017

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ इस वर्ष चिन्हित शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश लेने वाले वे विद्यार्थी भी ले सकेंगे, जिन्होंने 12वीं परीक्षा पूर्व के वर्षों में 75 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में  बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के ज्ञान-विज्ञान भवन में आयोजित यूथ समिट को संबोधित कर रहे थे। इंडिया माइंड रॉक यूथ समिट का आयोजन इंडिया टुडे द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री  विश्वास सारंग, विधायक जयवर्धन सिंह, सरपंच  भक्ति शर्मा एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने युवाओं का आव्हान किया कि असाधारण, सफल और सार्थक जीवन को लक्ष्य बनाएँ। रोडमैप तैयार करें। कठोर परिश्रम करें। ऊँचा सोचें। व्यक्ति जैसा सोचता है, वैसा ही बन जाता है। युवा ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं है। जरूरत क्षमता के स्वाभाविक प्रगटीकरण की है। अंधानुकरण उचित नहीं है। प्रदेश में युवाओं के लिये अनंत संभावनाएँ है। नये निवेश से रोजगार के नये अवसर सृजित हो रहे हैं। स्व-रोजगार के भी भरपूर अवसर है। खाद्य प्र-संस्करण इकाईयाँ पंचायतवार लगाई जा सकती है। सरकार की गारंटी पर पाँच वर्ष के लिये 5 प्रतिशत ब्याज और 15 प्रतिशत ऋण सब्सिडी के साथ वित्तीय सहायता की योजनाएँ संचालित है। महिलाओं के लिये ब्याज सब्सिडी 6 प्रतिशत का प्रावधान है। सरकार ने इस वर्ष 7.5 लाख युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार में स्थापित करवाने का लक्ष्य रखा है। प्रयास है कि युवा रोजगार देने वाले बने। राज्य की धरती से युवा बड़े उद्योगपति बनकर निकलें। युवाओं के सपने अभावों में मरे नहीं सरकार का यह प्रयास है। नि:शुल्क शिक्षा, गणवेश, विद्यालय जाने के लिए साईकिल, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्य, अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ ही सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों को भी छात्रवृत्ति मिलती है। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का न्यू इंडिया युवा बनाएंगे। उनके नवाचारों, उद्यमिता प्रयासों को सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। युवाओं का आव्हान किया कि रचनात्मक कार्यों से जुड़े। पौधरोपण, नदी जल संरक्षण, पर्यावरण चेतना, शिक्षा की गुणवत्ता आदि का कोई भी एक कार्य अवश्य करें। उन्होंने स्वयं 15 दिवस में एक बार शिक्षण कार्य करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश-देश के विकास का इंजन बन रहा है, जिसकी इस वर्ष अनुमानित कृषि विकास दर 29% है। विकास दर 8 वर्षों से दो अंकों में है। स्वच्छता अभियान के स्वच्छ 100 शहरों में 22 राज्य के है। प्रथम इन्दौर और द्वितीय भोपाल है। मुख्यमंत्री प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में पूछे गये विभिन्न प्रश्नों के उत्तर में बताया कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। समाज की यह सोच पूर्णत: अनुचित है कि बड़े पद पर बैठे व्यक्ति की संतानें भी बड़े काम करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश के युवाओं की उद्यमिता बढ़ाने के प्रयास तेजी से हो रहे हैं। युवा उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाती है। उनके अनुभव जाने जाते हैं। प्रसन्नता की बात है कि 90 से 95 प्रतिशत उद्यमी सफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंजीनियर की आवश्यकता से अधिक आपूर्ति के कारण कॉलेजों में सीटें खाली रह रही है। वैकल्पिक व्यवसाय और स्व-रोजगार के नये अवसर निर्मित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की कमी की समस्या समाधान के लिये अगले वर्ष 7 नये शासकीय मेडिकल कॉलेज खुलवाये जा रहे हैं। चिकित्सकों पर व्यावसायिक प्रतिबंधों को कम करने और सेवा शर्तों को सुधारा जा रहा है। चिकित्सकों का मुख्यालय नगर बनाकर, उन्हें पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ ग्रामीण अंचल में भेजने की व्यवस्था भी की जा रही है। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लाभान्वित डॉक्टरों पर तीन वर्ष राज्य के ग्रामीण अंचल में सेवा की बाध्यता रखी गई है। उन्होंने बताया कि दिल से कार्यक्रम राज्य के विभिन्न वर्गों के साथ दिल की बात सीधे दिल से करने का प्रयास है। दिल की बात दिल और दिमाग पर सीधा असर डालती है। इंडिया टुडे के ग्रुप एडीटोरियल एडीटर श्री राज चेंगप्पा ने आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश में तेजी प्रगति करने वाला मध्यप्रदेश राज्य है। उन्होंने युवाओं के साथ प्रश्नोत्तरी के रूप में संवाद करते हुए मुख्यमंत्री के राजनैतिक जीवन की प्रमुख घटनाओं का जिक्र किया। वेल्लोर इंस्टीटूयट ऑफ टेक्नोलॉजी के चांसलर श्री विश्वनाथन ने मध्यप्रदेश को उत्तरी भारत में सर्वश्रेष्ठ शहर, राज्य और मुख्यमंत्री वाला प्रदेश बताया।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। चयनित युवा प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित टी शर्ट प्रदान की गई है।  

Kolar News

Kolar News 8 September 2017

सीसीएफ की वेतनवृद्धि रोकी, कई कर्मचारियों को किया निलंबित  एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भ्रष्ट अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की कार्यवाई की जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि सरकार लोगों के हित में काम करने वाली सरकार है। लोक सेवाओं के प्रदाय और शासन की योजनाओं के लाभ से लोगों को वंचित रखने वाले लापरवाह अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। श्री चौहान आज मंत्रालय में समाधान ऑनलाइन में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के बाद कलेक्टरों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सीसीएफ स्तर के अधिकारी की वेतनवृद्धि रोकने, तहसीलदार, पटवारी, ब्लॉक स्तरीय शिक्षा अधिकारी और कई कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने झाबुआ जिले के मातासुला ग्राम पंचायत गांव की सरपंच श्रीमती कपना सडिया वसुनिया को अपनी पंचायत की पेयजल समस्या के लिये समाधान ऑन लाइन में आने की सराहना की। किसी एक विकास कार्य के लिये एक लाख रूपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की और बताया कि नल–जल प्रदाय योजना स्वीकृत कर दी गई है और इसी गर्मी से घरों में नल से पानी मिलने लगेगा। रतलाम के मथुरी गांव के किसान श्री बद्रीलाल पाटीदार ने मुख्यमंत्री को बताया कि सोयाबीन की फसल नुकसान की शिकायत के बावजूद बीमा कंपनी सर्वे के लिये नहीं पहुँची। कई किसान बीमा दावा राशि मिलने से वंचित रह गये। मुख्यमंत्री ने बीमा कंपनी को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि ऐसे प्रकरणों में किसानों की शिकायत पर तत्काल कार्यवाई करें। उन्होंने सभी कलेक्टरों की निर्देश दिये कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रीमियम राशि जमा करने और बीमा संबंधी अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो जाये। फसल हानि के आंकलन के लिये फसल कटाई प्रयोग भी समय पर पूरा करें। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस साल सूखे के संकट से फसल उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसलिये किसानों का फसल बीमा अवश्य करवा लें। पानी रोकने का काम प्राथमिकता से करें और इस संबंध में किसानों का भी सहयोग लें। कटनी के खितौली गांव के शेख अजमेर की शिकायत थी कि उन्हें बलराम तालाब बनाने की पहली किश्त मिली दूसरी नहीं मिली। मुख्यमंत्री की इसी गंभीरता से लेते हुए सहायक भू-संरक्षण अधिकारी को निलंबित कर दिया। उन्होंने सभी प्रकरणों में तालाब निर्माण की राशि का भुगतान का करने के निर्देश दिये। रीवा के दुबडा गांव के एक प्रकरण में श्री सुमधनधर शर्मा ने बताया कि उसकी भूमि गैर कानूनी तरीके से हडप कर बेच दी गई। भूमि की गैर कानूनी रूप से अदला बदली करने और दस्तावेज में हेराफेरी करने के मामले में लापरवाही बरतने पर उन्होंने तत्कालीन तहसीलदार, वर्तमान तहसीलदार, तत्कालीन एवं वर्तमान पटवारी को निलम्बित करने का निर्देश दिये। साथ ही आपराधिक कार्य कर जमीन खरीदने और उस पर लोन लेने वालों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने को कहा। उन्होंने इस पेचीदा मामले में सूक्ष्म छानबीन करने के लिये रीवा कलेक्टर को बधाई दी। खरगोन के अजनगांव में मिट्टी की खदान धसकने में तीन परिवारों के एक-एक सदस्य की मृत्यु हो गई थी। मुख्ममंत्री ने पीडि़त परिवार के प्रत्येक सदस्य को एक-एक लाख रूपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दी। खंडवा के रोहणी गांव के नानक राम ने बताया कि उसकी छह बकरियों को रीझ खा गया था। सीएम हेल्पलाइन 181 में शिकायत करने के बाद उसे मुआवजा की राशि मिल गई। मुख्यमंत्री ने पूछा कि इतनी देर क्यों लगी। असंतोषजनक जबाब मिलने पर उन्होंने सीसीएफ की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिये। इस प्रकरण को संतोषजनक कार्यवाही किये बिना बंद नहीं करने पर रेंजर के विरूद्ध विभागीय जांच कर सेवा से निकालने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मंडला के उमरिया गांव के श्री केशलाल ने शिकायत की कि पावर ग्रिड कारपोशन से संबंधित कंपनी ने ट्रांसमिशन लाइन लगाते समय पेड़ काट लिये और उन्हें मुआवजा भी शासन के निर्धारित मापदण्डों के अनुसार नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लेते हुये कहा कि इस संबंध में ऊर्जा मंत्रालय को अवगत कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिनके पेड़ कटे हैं उन्हें पर्याप्त मुआवजा दिलाया जायेगा। उन्होंने कलेक्टर से ऐसे सभी प्रकरणों पर निगरानी रखने और राज्य शासन के ध्यान में लाने के निर्देश दिये। छिंदवाडा के एक प्रकरण में शिकायतकर्ता श्री शैलेश श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में शिक्षकों के शाला नहीं आने की शिकायत की थी। इसके बाद बीआरसीसी परासिया ने शिक्षकों को समझाइश देकर प्रकरण बंद कर दिया। मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुये कहा कि वे संबंधित अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिये। जबलपुर के श्री सुरेन्द्र काछी ने बताया कि उन्हें जननी सुरक्षा योजना की प्रसूति सहायता राशि 16 अगस्त को मिल गई। मुख्यमंत्री ने पूछा कि दो साल बाद भुगतान क्यों हुआ। इस पर असंतोषजनक जबाव मिलने पर संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। शहडोल की नदियाटोल गांव की सरस्वती महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती ममता बहन ने बताया कि उन्हें 18 महीनों का रूका हुआ पैसा का भुगतान हो गया है। मुख्यमंत्री ने भुगतान में विलम्ब के लिये संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया से लड़ने की तैयारी रखें मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिये कि वे स्वाइन फ्लू के फैलने के खतरे को देखते हुये अपने-अपने जिलों में पूरी तैयारी रखें। सभी विभाग मिलकर समन्वय के साथ युद्ध-स्तर पर काम करें। पड़ोसी राज्यों से स्वाइन फ्लू का संक्रमण प्रदेश में आने का खतरा है। अस्पतालों में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसलिये पूरी तरह सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने निजी अस्पतालों का भी सहयोग लेने और निजी अस्पतालों के चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ को भी लगातार जागरूक रखने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि वे सभी जिलों में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिये टास्क फोर्स का सहयोग लें। यह सबकी साझा जिम्मेदारी है। इससे निपटने के लिये युद्ध-स्तर पर तैयारी रखें। हर दिन संभावित प्रकरणों पर निगरानी रखें। दवाईयों की कोई कमी नहीं है। आपात स्थिति में गरीब मरीजों के लिये मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्रकरण स्वीकृत किये जा सकते हैं। आम लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण के प्रति जागरूक बनाने के लिये जिला-स्तरीय अभियान चलायें। आइसोलेशन बार्ड स्थापित करें और प्रायवेट अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं का भी उपयोग करें। उन्होंने डेंगू और मलेरिया के प्रकरणों पर निगरानी रखने के निर्देश दिये। सूखे के संकट से निपटने की रणनीति बनायें मुख्यमंत्री ने इस साल कम वर्षा से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिये सभी जिलों में आपात योजनायें बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने पानी रोकने के हर संभव प्रयास करने के निर्देश देते हुये कहा कि किसानों को समान जल-वितरण करने की कार्ययोजना तैयार रखें। पेय जल की संभावित समस्या को देखते हुये अभी से रणनीति तैयार रखें। प्रधानमंत्री का जन्मदिन स्वच्छता दिवस के रूप में मनेगा मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिले प्रधानमंत्री के ‘’संकल्प से सिद्धी’’ अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिवस को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टर को 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रमों की श्रंखला बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन से पूरे देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है। मुख्यमंत्री ने राजस्व के नामांतरण एवं बटवारे एवं अन्य प्रकरणों में अभियान चलाकर कार्यवाही करने के मुख्य सचिव की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण चुनौती के रूप में स्वीकार करें। यह सभी कलेक्टरों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिये कि वे ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की सूची बनायें जिन्होंने पचास साल की आयु और बीस साल की सेवा पूरी कर ली है। ऐसे अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया जायेगा। 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक किसान सम्मेलन श्री चौहान ने कहा कि 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक किसानों के सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इसमें किसानों की आय दोगुनी करने की रणनीति करने पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी कृषि की विकास दर प्राथमिक रूप से 29.8 प्रतिशत रही है। इसके लिये किसान और जमीनी अमले को बधाई। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से ज्यादा से ज्यादा किसानों को कवर करने के निर्देश दिये। उन्होंन नर्मदा सेवा मिशन के अंतर्गत कार्य-योजनाओं को पूरी तरह से जमीन पर उतारने के लिये जिला-स्तरीय रणनीति बनाने के निर्देश देते हुये कहा कि नर्मदा के किनारे जितने भी पौधे लगाये गये हैं उनकी सुरक्षा के पूरे इंतजाम करें। मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्प लाइन 181 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि लोक सेवा प्रदाय गारंटी नियम के अंतर्गत 371 सेवाओं को शामिल किया गया है। जिनमें से 121 सेवायें ऑनलाइन हैं। उन्होंने कहा कि लोकसेवाओं के प्रदाय अधिनियम के क्रियान्वयन की जिलेवार समीक्षा की जायेगी।

Kolar News

Kolar News 8 September 2017

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयासों की केन्द्रीय मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने की सराहना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूरे देश के लिये एक समान शिक्षा नीति होना चाहिये। इसके लिये मध्यप्रदेश पूरा सहयोग करेगा। उन्होने कहा कि प्रयोग के तौर पर माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के लिये बैतूल जिले में पठन-पाठन की सारी सुविधाओं और अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाओं से सम्पन्न एक विद्यालय खोला जाएगा जिसमें आसपास के गांवों से विद्यार्थियों को लाया जाएगा और वापस छोड़ा जाएगा। इस प्रयोग के सफल होने पर इसका विस्तार करने पर विचार किया जाएगा। श्री चौहान आज यहां ज़ी न्यूज चैनल द्वारा राज्य शिक्षा समिट कार्यक्रम में सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थाओं को सम्मानित किया। मप्र को शिक्षा में केन्द्र से मिलेगा पूरा सहयोग केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक सवाल के जवाब में मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ाने, स्वायत्तता बढ़ाने और नये शैक्षणिक संस्थानों को प्रोत्साहित करने के मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करने के बाद अब प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। किसी समय बीमारू राज्य कहलाने वाला मध्यप्रदेश अब प्रथम श्रेणी के राज्यों में शामिल हो गया है। श्री जावड़ेकर ने कहा कि मध्यप्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में हर प्रकार से सहयोग दिया जाएगा। श्री जावड़ेकर ने कहा कि विशेषज्ञों का एक पैनल पूरे देश में बीस उत्कृष्ट विश्वविद्यालयों का चयन करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मध्यप्रदेश का भी इसमें स्थान होगा। श्रमोदय विद्यालय खुलेंगे श्री चौहान ने राज्य में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिये किये गये प्रयासों की चर्चा करते हुये कहा कि उत्कृष्ट विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, ज्ञानोदय विद्यालय खोले गये हैं । चार श्रमोदय विद्यालय भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में खोले जा रहे हैं। इन विद्यालयों में विशेष रूप से शिक्षित और प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती की गई है। इनकी सेवा शर्ते भी भिन्न हैं। श्री चौहान ने कहा कि समाज की ओर से भी शिक्षकों को मान-सम्मान मिलना चाहिये। इस प्रवृत्ति में कमी आई है। उन्होंने कहा कि वेतन और सुविधाओं के अलावा शिक्षक मान-सम्मान चाहता है। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने चलेगा अभियान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एक दशक पहले तक प्राथमिक शिक्षा बुरी स्थिति में थी। शुरू से ही कठिन प्रयास करने पड़े । उच्च शिक्षा का प्रतिशत 13-14 था जो अब 20 हो गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को जब भी आवश्यकता पड़ी केन्द्र ने पूरी मदद की। अब उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये अभियान चलाया जाएगा। नये कॉलेज खुल रहे हैं, जो कम्प्यूटर लैब, लाइब्रेरी और आई.टी. आधारित अन्य पठन-पाठन टूल्स से सज्जित हैं। श्री चौहान ने मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की चर्चा करते हुये कहा कि अब प्रतिभाशाली बच्चों को उच्च शिक्षा के लिये पैसों की कमी नहीं आएगी। उनकी फीस सरकार भरेगी। प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की सेवा-शर्तें और वेतन में सुधार किया गया है। अब उन्हें सम्मानजनक 25 से 30 हजार रूपये प्रति माह वेतन मिल रहा है। उनका प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा। कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति का प्रतिशत भी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों के माता पिता नहीं हैं, वे रेल्वे स्टेशनों, सड़कों पर भटकते रहते हैं, उनके लिये भी शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टरों से कहा गया है कि वे किराये का आवास लें और उन्हें स्कूल भेजें। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को साइकिल, गणवेश, लैपटॉप, स्मार्टफोन देने जैसी पहल की गई है। निजी क्षेत्र में कई विश्वविद्यालय स्थापित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के तीन आयाम गिनाते हुये कहा कि शिक्षा का उददेश्य ज्ञान देना, कौशल देना और नागरिक संस्कार देना है। विश्वस्तरीय आई.टी.आई की स्थापना भोपाल में की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ी है इस साल के 12वी कक्षा के जो उत्कृष्ट परिणाम आये, उनमें सबसे ज्यादा बच्चे शासकीय स्कूलों के थे।

Kolar News

Kolar News 3 September 2017

मध्यप्रदेश में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने ने के लिये पायलेट आधार पर खरीफ-2017 के लिये किसान-कल्याण एवं कृषि विभाग ने भावान्तर भुगतान योजना लागू की है। इस योजना में किसान द्वारा अधिसूचित कृषि उपज मण्डी प्रांगण में चिन्हित फसल उपज का विक्रय किये जाने पर राज्य शासन ने घोषित मॉडल विक्रय कर एवं भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर की राशि किसानों को भुगतान करने का निर्णय लिया है। खरीफ-2017 में सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, मक्का, मूंग, उड़द एवं तुअर की फसलें ली गयी हैं। इन फसलों के लिये किसानों का योजना में एक सितम्बर-2017 से 30 सितम्बर-2017 तक भावान्तर भुगतान योजना के पोर्टल में पंजीयन किया जायेगा। भावान्तर भुगतान योजना में पंजीकृत किसानों की फसलों के मण्डी में विक्रय अवधि तुअर के लिये एक फरवरी-2018 से 30 अप्रैल-2018 तक तथा सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, मक्का, मूंग और उड़द के लिये 16 अक्टूबर-2017 से 15 दिसम्बर-2017 तक मॉडल विक्रय दर की गणना मध्यप्रदेश तथा दो अन्य राज्यों की मॉडल विक्रय दर का औसत होगा। योजना का लाभ पंजीकृत किसानों द्वारा मध्यप्रदेश में उत्पादित कृषि उत्पाद का विक्रय अधिसूचित मण्डी परिसर में किये जाने पर मिल सकेगा। योजना का लाभ जिले में विगत वर्षों की फसल कटाई प्रयोगों पर आधारित औसत उत्पादकता के आधार पर उत्पाद की सीमा तक ही देय होगा। प्रदेश के किसानों को देय राशि की गणना में प्रावधान किया गया है कि यदि किसान द्वारा मण्डी समिति परिसर में विक्रय की गयी अधिसूचित फसल की विक्रय दर न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम किन्तु राज्य शासन द्वारा घोषित मॉडल विक्रय दर से अधिक हुई तो न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा किसान द्वारा विक्रय मूल्य के अंतर की राशि किसान के खाते में ट्रांसफर की जायेगी। यदि किसान द्वारा मण्डी समिति परिसर में विक्रय की गयी अधिसूचित फसल की विक्रय दर राज्य शासन द्वारा घोषित मॉडल विक्रय दर से कम हुई तो न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा मॉडल विक्रय दर के अंतर की राशि ही किसान के खाते में ट्रांसफर की जायेगी। भावान्तर भुगतान योजना में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ/मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन द्वारा पात्र किसानों को भुगतान किया जायेगा। भावान्तर भुगतान योजना में निर्धारित विक्रय अवधि के बाद विक्रय अवसर प्रदान करने के लिये भावान्तर भुगतान योजना में निर्धारित विक्रय अवधि के बाद तुअर के लिये एक मई-2018 से 30 अगस्त-2018 और सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, मक्का, मूंग, उड़द एक जनवरी-2018 से 30 अप्रैल-2018 तक किसान द्वारा लायसेंसयुक्त गोदाम में अपने कृषि उत्पाद रखे जाने के लिये गोदाम क्रय राशि किसानों को दिये जाने का भी निर्णय लिया गया है। यह राशि निर्धारित भण्डारण अवधि में मॉडल विक्रय दर, न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम रहने की स्थिति में 7 रुपये प्रति क्विंटल प्रति माह अथवा जो वास्तविक भुगतान किया गया है, दोनों में से जो भी कम हो, की दर से ऐसे किसानों के बैंक खाते में राशि जमा करवायी जायेगी। भावान्तर भुगतान योजना के संबंध में नीतिगत निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कृषि केबिनेट द्वारा लिये जायेंगे। क्रियान्वयन प्रगति एवं समीक्षा के लिये राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति तथा जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति द्वारा दिये जाने का निर्णय लिया गया है।

Kolar News

Kolar News 1 September 2017

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के कुछ अंचलों में कम वर्षा होने से किसानों को फसलों के खराब होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार किसानों को हर संकट से निजात दिलाएगी। आज सतना जिले के ग्राम जैतवारा में हितग्राही सम्मेलन-सह-कृषक संगोष्ठी में श्री चौहान ने कहा कि किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिये प्रदेश में भावांतर भुगतान योजना लागू की जा रही है। योजना में किसान द्वारा अधिसूचित कृषि उपज मण्डी में चिन्हित फसल बेचने पर राज्य सरकार द्वारा घोषित मॉडल विक्रय दर और केन्द्र द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर की राशि किसानों के खातों में सरकार जमा कराएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अगले तीन माह में सभी अविवादित नामांतरण, बँटवारा और सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण कर लिया जाएगा। इसके लिये राजस्व विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में अभियान स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके बाद कोई पुराने लंबित प्रकरण की जानकारी मिलती है तो जानकारी देने वाले व्यक्ति को एक लाख रूपये का पुरूस्कार दिया जाएगा। यह राशि विलम्ब के लिये दोषी संबंधित अधिकारी/कर्मचारी से वसूल की जायेगी। श्री चौहान ने सतना जिले के चित्रकूट क्षेत्र को दस्युओं के आंतक से मुक्त कराने के लिये पुलिस टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। गड़बड़ी करने वाले अकर्मण्य अमले को सेवा से पृथक करने तक की कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने चित्रकूट क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों के प्रोत्साहन के साथ ही युवा उद्यमियों के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की जरूरत बतायी। श्री चौहान ने शासकीय महाविद्यालय जैतवारा में बी.एस.सी. और बी.काम संकाय शुरू करने की घोषणा की। जैतवारा नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर नल कनेक्शन से पानी पहुँचाने की कार्य-योजना की डी.पी.आर. बनाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जैतवारा नगर परिषद के अलग-अलग वार्डों में शहरी अधोसंरचना मद से 3 करोड़ रूपये की राशि सड़क और नाली निर्माण पर खर्च की जाएगी। जैतवारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन और आधुनिकीकरण किया जायेगा। आबादी के हिसाब से जैतवारा और ग्राम चंदई में मिनी स्टेडियम बनाया जायेगा। जैतवारा में सहकारी समिति का खाद विक्रय केन्द्र प्रारंभ किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने जैतवारा को तहसील बनाने के संबंध में संभावनाओं का परीक्षण कराने और बायपास के लिये जमीन की उपलब्धता का सर्वे कराने के निर्देश दिये। श्री चौहान ने बरौंधा मे आई.टी.आई. खोलने, गलबल से परसदिया तक सड़क बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने जन-समुदाय को सम्मेलन में नये भारत के निर्माण में नया मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प दिलाया। 10 करोड़ 58 लाख की लागत के कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 10 करोड़ 58 लाख रूपये लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उद्योग, वाणिज्य एवं खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री गणेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री सुधा सिंह, विधायक श्री शंकरलाल तिवारी, श्री नारायण त्रिपाठी, महापौर सुश्री ममता पाण्डेय, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री प्रदीप पटेल, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह, श्री नरेन्द्र त्रिपाठी जन-प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 1 September 2017

  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में महिला स्व-सहायता समूह सामाजिक परिवर्तन के नेतृत्व का आंदोलन बनें। महिला स्व-सहायता समूहों को महिला सशक्तिकरण का आंदोलन बनाया जायेगा। इन समूहों की महिला सदस्यों को रोजगार से जोड़कर गरीबी को दूर किया जायेगा। प्रदेश में महिला स्व-सहायता समूह सामाजिक परिवर्तन के अगुवा बन गये हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास पर महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों ने भाग लिया। सम्मेलन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में आजीविका मिशन के तहत काम कर रहे एक लाख 69 हजार स्व-सहायता समूह प्रदेश से गरीबी के कलंक को मिटाने के संकल्प से काम करें। मध्यप्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों का आंदोलन पूरी दुनिया में उदाहरण बनेगा। आजीविका मिशन में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने नेतृत्व की क्षमता विकसित की है। प्रदेश की सभी गरीब महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ा जायेगा। स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाये गये उत्पादों के वितरण और उनके प्रचार की रणनीति बनाई जायेगी। इन स्व-सहायता समूहों को स्कूल गणवेश निर्माण का कार्य देने पर विचार किया जायेगा। सरकारी खरीदी में स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की खरीदी की व्यवस्था की जायेगी। बड़े शॉपिंग मॉलो में स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के लिये स्थान तय किया जायेगा। स्व-सहायता समूहों को माइक्रो फाईनेंस कम्पनियों और बैंकों से ऋण लेने में होने वाली दिक्कतों को दूर किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने महिला सदस्यों से आग्रह किया कि अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। राज्य सरकार ने बारहवीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने और उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेने वाले बच्चों की फीस भरने के लिये मेधावी विद्यार्थी योजना लागू की है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों ने खुलकर अपनी बात रखी कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने अनौपचारिक बातचीत में खुलकर अपनी बात रखी, महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियाँ और कठिनाईयाँ बताई तथा सुझाव भी दिये। महिला सदस्यों ने कहा कि स्व-सहायता समूहों की बैठक के लिये ग्रामों में भवन निर्माण किया जाये। बैंकों में एक दिन स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के लिये राशि निकालने के लिये तय हो। सभी बैंकों में बैंक सखियाँ नियुक्त की जायें। बाजार में आजीविका मिशन के उत्पाद विशिष्ट नाम से जाने जायें। भूमि अधिकार में बेटियों का नाम भी जोड़ा जाये। स्व-सहायता समूहों के लिये कम्प्यूटर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाये। शॉपिंग मॉल में स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के लिये विक्रय की व्यवस्था हो। स्व-सहायता समूहों की ओवरड्राफ्ट लिमिट बढ़ाई जाये। गाँवों में बीज भण्डारण केन्द्र प्रस्तावित किये जायें। महिलाओं के प्रस्ताव पर ग्राम पंचायतों में कार्रवाई कर ग्राम सभा में बताया जाये। शासकीय छात्रावासों में बेडशीट प्रदाय करने का काम स्व-सहायता समूहों को दिया जाये। उचित मूल्य की दुकानों के संचालन का कार्य महिला स्व-सहायता समूहों को मिले। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री आर.एस. जुलानिया, राज्य आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एल.एम बेलवाल सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आयी महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य उपस्थित थीं।  

Kolar News

Kolar News 29 August 2017

    एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान चिन्हित कार्यों की जमीनी हकीकत स्वयं देखेंगे। प्रगति का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखेंगे। श्री चौहान आज मंत्रालय में नर्मदा सेवा मिशन की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में म.प्र. जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष सर्वश्री प्रदीप पाण्डे, राघवेन्द्र गौतम, मिशन से संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने मिशन अंतर्गत किये गये विभागीय कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मिशन अंतर्गत कार्यों की प्रति माह मानीटरिंग की जाएगी। नर्मदा सेवा यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नर्मदा तटीय क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। आमजन को सम्मेलनों का आयोजन कर अब तक पूर्ण और निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी देंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों। कार्यों की नियमित मानीटरिंग की जाये। कार्यों का भौतिक सत्यापन प्रभावी हो। पूर्ण एवं प्रगतिरत निर्माण कार्यों की फोटो प्राप्त कर कार्य का आकलन किया जाये। यह शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो कि नर्मदा में गंदा पानी नहीं मिलने पाये। उन्होंने पौधों की जीवितता की निरंतर निगरानी करने के लिए कहा। बैठक में श्री चौहान ने विभागवार और 16 जिलों के लक्ष्यों और प्रगति की जानकारी प्राप्त की। जनअभियान परिषद को निर्देशित किया कि नर्मदा सेवा मिशन सेवा समितियों का सम्मेलन आयोजित करें। कृषि विभाग को मिशन अंतर्गत रोडमैप के आधार पर प्रति माह प्रगति विवरण देने के निर्देश दिए। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा बताया गया कि तटीय क्षेत्र में कचरा एकत्रण की 123 पेटियाँ स्थापित हो गई हैं। घाटों पर 119 चेंजिंग रूम बन गये हैं। प्रतिमा और ताजिये विसर्जन के लिये पृथक से 28 कुंडों का निर्माण कराया गया है। तटीय स्थल पर 19 मुक्तिधाम स्थापित किये गये हैं। मिशन अंतर्गत 44 नगरीय निकायों को इन्टीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के 9 क्लस्टर बनाकर कार्रवाई की जा रही है। प्रत्येक नगरीय निकाय को दो मोबाइल टायलेट भी उपलब्ध करवाए हैं। सार्वजनिक शौचालय सवा चार करोड़ रूपये अधिक व्यय कर बनवाये जा रहे हैं। कुल 20 नगरों के लिए 21 सीवेज परियोजनाएँ बनी हैं। कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि कृषि कचरे को खाद में बदलने के 4640 नाडेप, वर्मीकम्पोट की 19 हजार 400 इकाईयाँ स्थापित की गई हैं। बायोगैस की 351 यूनिट भी लगाई जा रही हैं। नर्मदा तटीय इलाके में 21 हजार से अधिक खेतों में मेड़ बंधान कार्य पूर्ण हो गया है। अभी 2634 कार्य प्रगतिरत है। भूमि की जाँच के लिए 15 लाख 12 हजार से ज्यादा मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गये हैं। जैविक गाँव प्रमाणीकरण कार्य चरणबद्ध ढंग से लक्ष्य अनुसार हो रहा है। वन विभाग ने बताया कि गर्मी में सूखे पत्तों से होने वाली आगजनी को रोकने की कार्य-योजना तैयार हो गई है। पौधों के संरक्षण के लिए एक किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में जल संग्रहण के लिये एक-एक जल संरचना का निर्माण करवाया जा रहा है। पौधों के टिश्यू कल्चर के लिये इंदौर की प्रयोगशाला को विस्तारित करवाया जा रहा है। पर्यावरण विभाग ने बताया कि नर्मदा जल की गुणवत्ता का प्रति माह आकलन पब्लिक डॉमिन में प्रदर्शित किया गया है। नदी जल ग्रहण क्षेत्र में स्थापित सभी 11 प्रमुख प्रदूषणकारी उद्योगों में उपचार व्यवस्था की गई है। राज्य स्तर से कैमरों के साथ जीरो डिस्चार्ज की मानीटरिंग भी हो रही है। उद्यानिकी विभाग द्वारा तटीय क्षेत्र में एक किलोमीटर पट्टी तक फल पौधरोपण के लिये 26 हजार 139 कृषकों को जोड़ा गया है और 13 हजार 906 हेक्टर क्षेत्र में 41 लाख 72 हजार फलदार पौधे रोपित हो चुके हैं। विभाग द्वारा कोल्डरूम, शीत भंडारण, प्याज भंडारण की क्षमता वृद्धि, सोलर ड्रायर और प्रसंस्करण उद्योगों को वित्तीय सहायता की पहल की है। ऊर्जा विकास निगम द्वारा तटीय जिलों में सोलर पंप 2 हजार 525, एल.ई.डी. बल्ब 37 लाख 40 हजार, ट्यूब लाइट 1 लाख 3 हजार, फैन 13 हजार 409 वितरण और रूफटॉप सोलर पावर प्लांट की 2 हजार 431 इकाईयों की स्थापना के कार्य किए गए हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा नर्मदा तट निवासियों को वैज्ञानिक तरीके से कचरा निष्पादन, सोलर डायर बनाने का प्रशिक्षण दिया है। दीर्घकाल में नदी स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए नदी स्वास्थ्य संकेतक तैयार करने और अनुसंधान के कार्य करवाए जा रहे हैं। नदी विज्ञान की नवीन विधा विकास और अनुसंधान के लिए नव-साहित्य सृजन का कार्य कराया जा रहा है। उद्योग विभाग द्वारा जबलपुर के उमरिया डूगंरिया और होशंगाबाद के मोहासा बाबई औद्योगिक क्षेत्र में सीवेज ट्रीटमेंट प्लाट का निर्माण करवाया जा रहा है जो क्रमश: वर्ष 2018 के अंत और वर्ष 2019 के पूर्वाध में पूर्ण होंगे। जल संसाधन विभाग ने बताया कि नर्मदा पर स्थित बड़े बाँधों के कारण नदी प्रवाह नहीं रूके, इसकी 50 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। अभी तक 3 परियोजनाएँ पूर्ण हो गई हैं। कुल 28 परियोजनाओं का निर्माण पूर्णता की ओर है। शेष परियोजनाओं में विभिन्न चरणों में कार्य प्रगतिरत है। ग्रामोद्योग विभाग ने बताया कि ग्रामोद्योग की 150 इकाईयाँ स्थापित करवाने का कार्य किया जा रहा है। माटी शिल्पियों के प्रशिक्षण और रेशम कृषकों की सहायता गतिविधियाँ भी प्रगतिरत है। ग्रामीण विकास विभाग ने बताया कि नर्मदा किनारे के ग्रामों को खुले में शौच से मुक्त कराने के कार्य 528 ग्रामों में पूर्ण हो गये है। अभी 205 में कार्य जारी है। बॉयोडिग्रेडबल और नॉनबायोडिग्रेडबल कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण ग्राम पंचायतों को दिया गया है। तीन करोड़ पौधों का रोपण हुआ है। वृक्षों के रखरखाव के लिए 55 हजार व्यक्ति नियुक्त हुये हैं। पौधों का विगत दिनों सत्यापन भी करवाया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने बताया कि बच्चों और उनके पालकों को नदी संरक्षण के लिए प्रेरित करने आगामी 23 सितम्बर को विद्यालयों में नदी दिवस मनाया जायेगा। इस बारे में पालकों, विद्यार्थियों को संकल्पित करवाने के लिए मिसकॉल रेस्पांस व्यवस्था की पहल की जानकारी दी। पर्यटन निगम द्वारा क्षेत्रांतर्गत 8 होटलों में से 4 में वैज्ञानिक तरीके से कचरा निष्पादन, गाँवों और घाटों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के कार्यों की जानकारी दी गई। पर्यटन हेतु सौर ऊर्जा चलित 174 नावें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा नशामुक्त समाज निर्माण के लिए जन-जागरण के कार्यों की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग ने नदी की सीमाओं का अंकन करवाने, पशुपालन विभाग ने ड्राय डेयरी इकाईयों, चारा उपलब्ध करवाने की व्यवस्थाएं करने, संस्कृति विभाग ने संस्कृति के पुरातात्विक पहलुओं के अन्वेषण, प्रागैतिहासिक गुफाओं के उन्नयन, संत और समाज में समन्वय तथा मेलों में सहायता के किए जा रहे और मत्स्य विभाग ने नदी के गहरे ढहो में मत्स्य बीज संचयन करवाने के कार्यों का ब्यौरा दिया।  

Kolar News

Kolar News 24 August 2017

मध्यप्रदेश  बदलेगा सामग्री खरीदी के नियम    एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास और जनकल्याण के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की गति और तेज की जाये। इसके लिये विभाग समयबद्ध कार्य योजना बनाये। वे आज यहाँ मंत्रालय में मंत्रिपरिषद के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिये उपज की खरीदी के बजाय बिक्री मूल्य और समर्थन मूल्य के अंतर की राशि उनके खातों में जमा करने की कार्य योजना बनायें। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न वितरण के स्थान पर हितग्राहियों के खाते में नगद राशि जमा कराने की प्रक्रिया किसी एक जिले में पायलट के रूप में शुरू करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी विभागों में खरीदी के नियमों आवश्यक बदलाव किया जाये। जेम के माध्यम से सामग्री खरीदी की जाये। सभी योजनाओं के क्रियान्वयन को आधार से लिंक किया जाये। उन्होंने पर्यटन, स्वच्छता एवं वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने का अभियान चलाने तथा कृषि आय को दोगुना करने, फसल बीमा राशि का वितरण करने एवं स्वरोजगार सम्मेलन और महिला स्वसहायता सम्मेलनों की तिथियाँ निर्धारित करते हुये आयोजन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा है कि सरकार की प्राथमिकताओं का दृष्टिपत्र तैयार है। क्रियान्वयन का रोड मैप बना हुआ है। जनकल्याण के प्रयासों को और अधिक बेहतर करने के लिये नवाचारों और तकनीक के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिये हैं ताकि योजनाओं का जमीनी अमल और अधिक बेहतर हो सके, जिससे पारदर्शिता आये। इससे नया मध्यप्रदेश आदर्श डिजिटल प्रदेश बने। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन धरातल पर होना चाहिए। निश्चित समय-सीमा और निर्धारित नीति के साथ कार्य किये जायें। व्यवस्था में संशोधन और परिवर्धन के प्रति आगे बढ़कर प्रयास करें। उन्होंने विभिन्न विभागों को वित्तीय प्रबंधन पर विशेष बल दिया। कहा कि विभाग अंतर्गत अतिशेष राशियों का आंकलन करें। उनके सुविचारित व्यय के उपाय किये जाएं। उन्होंने अपर मुख्य सचिव वित्त को विभिन्न विभागों में उपलब्ध अनुपयोगी राशियों की जानकारी संकलित कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिससे इस राशि का जन कल्याण की योजनाओं में बेहतर उपयोग किया जा सके। उन्होंने तकनीक का उपयोग कर कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी अमल को और अधिक प्रभावी बनाने। इस मंशा से नवाचार करने के लिये अधिकारियों को प्रेरित किया। उन्होंने योजनाओं का क्रियान्वयन आधार और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसर्फर व्यवस्थाओं पर आधारित किये जाने की जरूरत बतायी। कहा कि तकनीक के प्रयोग से गड़बड़ियां रूकती है। ऐसी गड़बड़ियों पर पूरी पारदर्शिता से कार्रवाई करें। गड़बड़ी पकड़ने का श्रेय मिलेगा। यह भी सुनिश्चित करे कि क्रियान्वयन व्यवहारिक दिक्कतें नहीं हो। इनका व्यवहारिक सीमाओं में क्रियान्वयन का परीक्षण करें। नवाचारों के पायलट प्रोजेक्ट बनाकर प्रयास करें। उन्होंने शासकीय खरीदी कार्य को गर्वमेंट ई-मार्केट (जेम) के माध्यम से करवाने की व्यवस्था करने एवं खरीदी के नियमों में आवश्यक संशोधन कराने के निर्देश दिये। साथ ही राज्य के लघु उद्योगों और हस्तशिल्प उद्योगों को जेम के पोर्टल पर पंजीयन करवाने में सहयोग के निर्देश दिये। पोर्टल के माध्यम से खरीदी पारदर्शिता को बढ़ावा देगी। विभागों को डिजिटल गर्वेनेंस पर बल देने और उसे विस्तारित करने के लिये नवाचार के लिये कहा है। भीम एप की उपयोगिता के दृष्टिगत वित्त एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को संयुक्त रूप से आमजन एवं व्यापारियों को उसके उपयोग के लिये प्रेरित प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये हैं। श्री चौहान ने योजनाओं की निरंतर समीक्षा करने की जरूरत बताते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, एल.ई.डी. वितरण की निरंतर समीक्षा हो। कार्य की गति में धीमी नहीं होने पाये मिशन मोड में कार्य चलता रहे। उन्होंने प्रगति में आंचलिक अंसतुलन पर चर्चा करते हुये पिछड़े अंचलों के लिये प्रोग्रेस के पैरामीटर निर्धारित कर कार्यों पर फोकस करने की जरूरत बतायी ताकि प्रगति का असंतुलन खत्म हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मृदा कार्डों का खेती-किसानी में उपयोग हो, इसकी सतत् मॉनीटरिंग के लिये कृषि विभाग को निर्देशित किया। किसानों को इसके उपयोग के लिये प्रेरित किया जाये। किसानों की आय को दोगुना करने के लिये 15 से 30 सितम्बर के दौरान हर विकासखंड में किसान सम्मेलन करने एवं उनमें प्रभारी मंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि और कृषि वैज्ञानिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कृषि एवं सम्बद्ध विभागों को आय को दोगुना करने की कार्य योजना की समीक्षा के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की संकल्पना नवविचारों पर मंथन की पहल है, इस परिप्रेक्ष्य में मंथन करने और पोर्टल के माध्यम से नागरिकों के सुझावों विचारों को प्राप्त करने की जरूरत है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं, जनधन खातों और मुद्रा योजना एवं वित्तीय समावेशन के प्रयासों की गतिशीलता को निर्बाध बनाने के प्रयासों पर विशेष ध्यान दिये जाने के लिये कहा। जिलास्तर पर प्रभारी मंत्री को कलेक्टर और बैंकर्स के मध्यम समन्वय कर कार्य करवाने के लिये निर्देश दिये ताकि आमजन को सही अर्थों में योजना का लाभ मिले। बीमा की किश्तें नियमित रूप से जमा हों। उन्होंने पर्यटन को मिशन मोड में लिये जाने की जरूरत बतायी। पर्यटन गंतव्यों पर फोकस करने के लिये आगामी 6 से 25 अक्टूबर के बीच अभियान चलाने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंत्री द्वारा एक पर्यटन गंतव्य का भ्रमण किया जाये। उन्होंने शिक्षा, कौशल उन्नयन और स्वरोजगार केंद्रित दृष्टि के साथ प्रयास की जरूरत बतायी। प्रदेश में आगामी 11 से 30 नवम्बर के मध्य युवा सम्मेलनों के आयोजन के निर्देश दिये। साथ ही आगामी 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर के दौरान महिला स्वसहायता समूहों के सम्मेलन आयोजित करने के लिये कहा। बैठक में हबीबगंज रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने के प्रयासों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा सेवा मिशन की अगले सप्ताह समीक्षा करेंगे। उन्होंने किसानों को प्रेरित करने और आदर्श ई-मंडी विकसित करने की भी जरूरत बतायी। इस दौरान मुख्य सचिव श्री बी.पी. तथा विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिवगण उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 24 August 2017

शिवराज बोले -प्रतिवर्ष पौधों का रोपण करें  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया पौधरोपण    एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिवर्ष एक वृक्ष लगाने का लोगों से आव्हान किया है। श्री चौहान कलियासोत डेम के पास वन महोत्सव शुभारम्भ कार्यक्रम में पौधरोपण उपरांत उपस्थिजनों को संबोधित कर रहे थे। वन महोत्सव में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा सांसद अमित शाह, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री  चौहान ने पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों, विद्यार्थियों को बधाई शुभकामनाएँ दी। उन्होंने उपस्थिजनों को वृक्षारोपण करते रहने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में बताया गया कि वन महोत्सव के दौरान कलियासोत तट पर करीब 2 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसमें नीम के 400, करंज के 400, शीशम के 200, जामुन के 250, सिरस के 100, कचनार के 100, पेल्टाफार्म के 100, आंवला के 60, खैर के 60, बेल के 50, बरगद के 20, पीपल के 20, अमरूद के 60, चिरोल के 50, मॉतश्री के 05, सीताफल के 25, सप्तपर्णी के 20, कटहल के 10 और आम के 50 पौधे शामिल हैं।  

Kolar News

Kolar News 19 August 2017

तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री श्री जोशी ने लिया तैयारियों का जायजा  एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान और सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री अमित शाह 20 अगस्त को मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में चयनित विद्यार्थियों को भोपाल में लाल परेड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में स्वीकृति-पत्र प्रदान करेंगे। समारोह दोपहर 12 बजे होगा। तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल शिक्षा एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने आज लाल परेड ग्राउण्ड पहुँचकर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। श्री जोशी ने कहा कि विभिन्न जिलों से आने वाले विद्यार्थियों के ठहरने और भोजन की बेहतर व्यवस्था करें। उन्होंने सभी तैयारियाँ समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिये। समारोह में विभिन्न जिलों के लगभग 15 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्री संजय बंदोपाध्याय ने विद्यार्थियों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था की जानकारी दी। इस दौरान सांसद श्री आलोक संजर भी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 17 August 2017

  मध्यप्रदेश के 43 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। इसमें कुछ जगह भाजपा और कुछ जगह कांग्रेस ने जीत हासिल की है। बुधवार सुबह 9 बजे से नगरीय निकायों के मुख्यालयों पर मतगणना शुरू हुई थी। परिणाम आने के साथ ही जगह-जगह विजेताओं ने विजय जुलूस निकाले। अध्यक्ष पद के लिए जीते भाजपा 1- आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में भाजपा की निर्मला डावर जीतीं। 2- सतना के जैतवार में भाजपा के राम बहादुर धोहर जीते। 3- झाबुआ के राणापुर में भाजपा की सुनीता जीतीं। 4- झाबुआ के थांदला में भाजपा के बंटी सोहन नाना जीते। 5- शहडोल के बुढार में भाजपा के कैलाश विश्वानी जीते। 6- झाबुआ के पेटलावद में भाजपा के मनोहर भटेवरा जीते। 7- शहडोल में भाजपा की उर्मिला रानी जीतीं। 8- डिंडोरी में भाजपा के पंकज सिंह तोमर जीते। 9- बुरहानुपर के नेपानगर में भाजपा के राजेश चौहान जीते।10 - अनूपपुर के कोतमा में भाजपा की मोहनी धमेंद्र वर्मा जीतीं। 11- बैतूल के चिचोली में भाजपा के संतोष मालवीय जीते। 12- खंडवा के छनेरा में भाजपा की पुष्पाबाई रामनिवास पटेल जीतीं। 13- खरगोन के मंडलेश्वर में भाजपा की मनीषा मनोज शर्मा जीतीं। 14- शहडोल के जयसिंहनगर में भाजपा के अशोक भारतीय जीते।15- ग्वालियर के डबरा में भाजपा की आरती मौर्य विजयी।16- बैतूल के आठनेर में भाजपा के सूरज राठौर जीते।17- खरगोन के भीकनगांव में भाजपा के दीपकसिंह हीरासिंह ठाकुर जीते। कांग्रेस 1- छिंदवाडा़ के मोहगांव हवेली में कांग्रेस की सपना कलम्बे जीतीं। 2- खरगोन के सनावद में कांग्रेस की मंजुषा नरेंद्र शर्मा जीतीं। 3- खरगोन के महेश्वर में कांग्रेस की अमिता हेमंत जैन जीतीं।4- डिंडौरी के शहपुरा में कांग्रेस के राजेश गुप्ता जीते। 5- छिंदवाडा के सौंसर में कांग्रेस के लक्ष्मण चाके जीते। 6- छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में कांग्रेस की पुष्पा साहू जीतीं।7- झाबुआ नगर पालिका परिष में कांग्रेस के मन्नू डोडिया जीते।8- छिंदवाड़ा के दमुआ में कांग्रेस के सुभाष गुलाबाके जीते। 9- बालाघाट के बैहर में कांग्रेस के गणेश मेरावी जीते। 10- रतलाम के सैलाना में कांग्रेस की नम्रता सिंह राठौर जीतीं। निर्दलीय 1- सिवनी के लखनादौन में निर्दलीय जितेंद्र राय जीते।2- छिंदवाड़ा के पांढुर्ना में निर्दलीय प्रवीण पालीवाल जीते।3- बैतूल के सारणी में निर्दलीय आशा भारती जीतीं। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निकाय चुनाव में विभिन्न स्थानों पर हुई पार्टी की जीत पर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। कहां कौन जीता : बैहर नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस बालाघाट की बैहर नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इस पद पर उम्मीदवार गणेश मेरावी ने भाजपा उम्मीदवार को गुड्डा मरकाम को पराजित किया है। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार गुड्डू उईके तीसरे स्थान पर रहे। वहीं पार्षद निर्वाचन में 9 वार्डों में भाजपा, 5 वार्ड में कांग्रेस और 1 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं। सीएम के क्षेत्र में लाडकुई में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में ग्राम पंचायत लाडकुई में कांग्रेस समर्थित पप्पू मालवीय 1275 से अधिक वोटों से जीते। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने विजयी जुलूस निकाला। उल्लेखनीय है कि यह इलाका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह क्षेत्र है। खंडवा के छनेरा-हरसूद में भाजपा प्रत्याशी पुष्पा रामनिवास पटेल जीतीं छेनरा हरसूद से भाजपा की पुष्पा रामनिवास पटेल निकटतम प्रत्याशी तारा सोभाग सांड से 49 वोटों से जीत गईं। पुष्पा रामनिवास पटेल (भाजपा) को 4730 वोट, तारा सोभाग सांड (निर्दलीय बागी कांग्रेस) को 4681, किरण कमलकांत भारद्वाज (कांग्रेस) को 1428, अर्चना धर्मेंद्र तिवारी (निर्दलीय बागी भाजपा) को 475 और नोटा को 204 वोट मिले। कोतमा नपा अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा अनूपपुर की कोतमा नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा पद पर मोहिनी धर्मेद्र वर्मा जीत गई। 15 वार्डों में 8 वार्डों में भाजपा, 5 वार्डों में कांग्रेस व 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते वार्ड क्रमांक 1,5,6,8,9,10,11व14 में भाजपा के पार्षद हुए विजयी वहीं वार्ड क्रमांक 2,7,12,13 व 15 में कांग्रेस के पार्षद जीते, वार्ड क्रमांक 3,4 से निर्दलीय प्रत्याशी विजयी। शाजापुर के अरनिया कलां में दुर्गा प्रसाद सोनानिया जीतें अरनिया कलां सरपंच चुनाव में दुर्गा प्रसाद सोनानिया 1236 वोट से जीत गए। दुर्गाप्रसाद सोनानिया को 2442 वोट, विक्रम सोनानिया को 1206 वोट, शैलेंद्र पटेल को 310 वोट, श्याम सोनानिया को 228 को वोट और नोटा को 50 वोट मिले। झाबुआ कई जगह भाजपा की जीत राणापुर में 213 वोटों से भाजपा जीती, थादंला में 844 वोटों से भाजपा जीती। पेटलावद में 1917 वोटों से भाजपा, जोबट में 209 वोटों से भाजपा और आजादनगर में 390 से भाजपा ने जीत दर्ज की। डिंडोरी की शहपुरा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस जीती शहपुरा में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के राजेश गुप्ता ने जीत दर्ज की। वार्ड 1 में भाजपा के राजेश पाल, वार्ड 2 में भाजपा की सुनीता तिवारी, वार्ड 3 में भाजपा के अनूप गुप्ता, वार्ड 4 में भाजपा की दीपा साहू, वार्ड 5 भाजपा के हारून खान, वार्ड 6 में कांग्रेस के राजेश चौधरी, वार्ड 7 में निर्दलीय अनीता कछवाहा, वार्ड 8 में भाजपा के मधु बनवासी, वार्ड 9 में भाजपा के वंदना सोनी, वार्ड 10 में निर्दलीय गिरजा कारपेंटर, वार्ड 11 में कांग्रेस के अशोक पाठक, वार्ड 12 में कांग्रेस के फुक्कू ठाकुर, वार्ड 13 में निर्दलीय सावित्री यादव, वार्ड 14 में निर्दलीय रामजी गुप्ता, वार्ड 15 में कांग्रेस के अशोक बनवासी ने जीत दर्ज की। बुरहानपुर के नेपानगर में भाजपा प्रत्याशी की जीत नेपानगर नगर पालिका परिषद के चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के राजेश चौहान ने 243 मतों से जीत हासिल की। वहीं 24 वार्डों में से 12 पर कांग्रेस, 11 वार्डों पर भाजपा और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता। मुरैना की कैलारस नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा की अंजना बंसल कांग्रेस की ज्योति दुबे से 1405 मतों से जीतीं। रतलाम के सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा, कांग्रेस की नम्रता राठौर 75 वोटों से जीतीं। यहां 15 पार्षद पदों में से 8 पर भाजपा, 4 पर कांग्रेस और 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा जमाया। खंडवा के मूंदी नगर परिषद वार्ड क्रमांक 4 उप चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार शमीना बी कांग्रेस उम्मीदवार रजाक मंसूरी से 68 वोट अधिक लेकर विजय घोषित हुईं। छिंदवाड़ा की जामई नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी 2200 वोट मिली विजय। छिंदवाड़ा में मोहगांव से कांग्रेस की सपना कलंबे 793 वोटों से जीत गईं। मंदसौर जिले के शामगढ़ में वार्ड 4, 9 के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते। मंदसौर में गरोठ नगर परिषद में वार्ड 13 के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार संगीता ललित चंदेल ने भाजपा प्रत्याक्षी विनोद ग्वाला लाला को 210 मतों से हराया। विदिशा की शमशमाबाद नगर परिषद में कांग्रेस की जीत। खरगोन के महेश्वर में कांग्रेस की अनीता जैन और सनावद से कांग्रेस की मंजूषा शर्मा विजयी हुईं।  

Kolar News

Kolar News 16 August 2017

   मध्यप्रदेश शासन ने 11 अगस्त को नगरीय निकायों में होने वाले मतदान के दिन संबंधित नगरीय निकायों में सामान्य अवकाश घोषित किया है। इन नगरीय निकायों में निगो‍शिएबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट के तहत भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिन नगरीय निकायों में 11 अगस्त को मतदान होगा, उनमें खंडवा जिले की नगर परिषद् छनेरा, रतलाम जिले की नगर परिषद् सैलाना, बैतूल जिले की नगरपालिका परिषद् सारनी, नगर परिषद आठनेर और चिचोली, झाबुआ जिले की नगरपालिका परिषद झाबुआ, नगर परिषद् रानापुर, थांदला और पेटलावद, अलीराजपुर जिले का नगर परिषद् भांभरा और जोबट, नगर पालिका परिषद् अलीराजपुर, खरगोन जिले की नगर परिषद् भींकनगाँव, महेश्वर और मण्डलेश्वर, बुरहानपुर जिले की नगर पालिका परिषद् नेपानगर, छिन्दवाड़ा जिले की नगरपालिका परिषद् जुन्नारदेव, दमुआ, पाण्ढ़ुर्ना, सौंसर, नगर परिषद् मोहगाँव और हर्रई शामिल हैं। सिवनी जिले की नगर परिषद् लखनादौन, मण्डला जिले की नगर परिषद निवास, बम्हनीबंजर, बिछिया, नगर पालिका परिषद् नैनपुर और नगर पालिका परिषद् मंडला शामिल हैं। डिण्डोरी जिले की नगर परिषद् डिण्डोरी, शहपुरा, बालाघाट जिले की नगर परिषद् बैहर, शहडोल जिले की नगर परिषद जयसिंह नगर, बुढ़ार और नगर पालिका परिषद् शहडोल, अनूपपुर जिले की नगर पालिका परिषद् कोतमा, नगर पालिका परिषद् बिजुरी और उमरिया जिले की नगर पालिका परिषद् पाली शामिल है। इस संबंध में जिला कलेक्टर को निर्देश जारी किये किये गये है।  

Kolar News

Kolar News 9 August 2017

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की जनता से सीधे जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री प्रतिमाह रेडियो कार्यक्रम ‘दिल से’ के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से श्री चौहान लोगों से जुड़े विभिन्‍न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे और प्राथमिकतायें बतायेंगे। साथ ही शासन की नीतियों, कार्यक्रमों, योजनाओं और भविष्य की कार्य योजनाओं को आमजन से साझा करेंगे। पहला कार्यक्रम 13 अगस्त की शाम 6.00 बजे से प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से रिले होगा।  मुख्यमंत्री श्री चौहान इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों सहित सभी वर्गों से जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम श्री चौहान की उन भावनाओं की अभिव्यक्ति के रूप में होगा, जिसमें वे खुलकर जनता से बात करेंगे। उनके कल्याण के लिये अपनी आत्मीय भावनाओं और प्रतिबद्धता को प्रगट करेंगे।मुख्यमंत्री का रेडियो कार्यक्रम ‘दिल से’ मध्यप्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ प्रतिमाह निश्चित तिथि और निर्धारित समय पर प्रसारित होगा।  

Kolar News

Kolar News 5 August 2017

  मध्यप्रदेश में मनोरंजन कर अब नगरीय निकाय वसूलेंगे। इसके लिए सरकार नगर पालिक और नगर पालिका अधिनियम में संशोधन कर निकायों को अधिकार देगी। इसी तरह पंचायतीराज संस्थाओं को भी अधिकार दिए जाएंगे। निकाय 20 प्रतिशत से ज्यादा कर नहीं लगा सकेंगे। दरअसल, गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू होने के बाद मनोरंजन कर अधिनियम समाप्त हो गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में अभी तक मनोरंजन कर वाणिज्यिक कर विभाग वसूलता था। जीएसटी के लागू होने के बाद मनोरंजन कर से जुड़ा राज्य का कानून समाप्त हो गया है, लेकिन 73वें और 74वें संविधान संशोधन के बाद नगरीय निकाय और पंचायतराज संस्थाओं के लिए बने कानून में निकायों को मनोरंजन सहित अन्य कर लगाने का अधिकार दिया गया है। जीएसटी लागू होने के बाद राज्य की मनोरंजन कर के जरिए होने वाली आय समाप्त हो गई है। इससे हो रहे नुकसान को देखते हुए सरकार ने मनोरंजन कर वसूलने का रास्ता खोज लिया है। इसके लिए सरकार नगर पालिक, नगर पालिका और पंचायतराज अधिनियम में संशोधन करेगी। गत बुधवार को वरिष्ठ सचिव समिति में इस मुद्दे को लेकर विचार विमर्श किया गया। तय हुआ कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग प्रस्तावित संशोधन का मसौदा बनाकर एक बार फिर समिति के सामने रखेगा। इसके बाद प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा। चूंकि, विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवंबर-दिसंबर में होगा, इसलिए इतने वक्त रुकने की जगह अध्यादेश लाकर मनोरंजन कर वसूलना शुरू कर दिया जाएगा। विभाग के प्रमुख सचिव मलय श्रीवास्तव ने बताया कि संशोधन कानून को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। जल्द ही इसे अंतिम रूप देने के लिए वरिष्ठ सचिव समिति के सामने रखा जाएगा। मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि गुजरात, तमिलनाडु और हरियाणा अपने अधिनियमों में संशोधन कर निकायों को मनोरंजन कर लगाने का अधिकार दे चुके हैं। प्रदेश को मनोरंजन कर समाप्त होने से करीब 100 करोड़ रुपए सालाना का नुकसान होगा। सरकार को नई व्यवस्था से इसकी भरपाई की उम्मीद है। वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी में सिनेमा टिकट पर 18 से लेकर 28 प्रतिशत तक कर लेने का प्रावधान रखा गया है। 100 रुपए तक की टिकट पर 18 प्रतिशत और इससे अधिक की टिकट पर 28 प्रतिशत तक जीएसटी लिया जा सकता है।

Kolar News

Kolar News 4 August 2017

रक्षा बंधन पर बहनें अपने भाइयों से सभी प्रकार के नशे से दूर रहने का वचन मांगेगी। संचालनालय महिला सशक्तिकरण ने इसके लिये अनूठी पहल की है। “ सशक्त परिवार सशक्त देश ’’ पहल के अंतर्गत पूरे प्रदेश में सकल्प पत्र भेजे जा रहे है। सभी सांसदों, विधायकों, जिला पंचायत, जनपद पंचायत अध्यक्षों, महापौर, पार्षद, कालेज स्कूलों तक पहंचाये जा रहे है। सभी भाइयों तक यह संकल्प पत्र पहुंचेगा। इसे बहनों की पूजा की थाली में रखना होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस मंत्रालय में संकल्प पत्र का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने नवाचारी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बने उद्देश्य पूरे होते हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस इस अवसर उपस्थित थी।  

Kolar News

Kolar News 3 August 2017

सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सरकार द्वारा सात नए कॉलेजों को खोलने पर मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही सरकार 11 कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स शुरू कराएगी। इसमें पर्यटन विकास निगम द्वारा होटल अशोक लेकव्यू को 12 करोड़ 59 लाख रुपए में खरीदने पर मंजूरी मिल गई है। पेटलावद जांच आयोग का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा दिया गया। तिलहन संघ के संविलियन की अवधि 6 महीने बढ़ाई गई है। मानवाधिकार आयोग में 4 नए पदों को मंजूरी दी गई है। मंत्रालय के दफ्तरियों का विशेष वेतन 50 रुपए से बढ़ाकर 250 किया गया। लिफ्टमैन का समयवान वेतनमान मंजूर किया गया। दीनदयाल अंत्योदय समितियां बनाने पर भी कैबिनेट में मंजूरी दी गई। महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता और शासकीय अधिवक्ता का वेतन बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में देवास में उद्योगों को जल प्रदाय करने के लिए स्विस चैलेंज प्रक्रिया में पुनर्संरचित योजना के तहत विकासकर्ता का चयन करने की अनुमति दी गयी। इस संबंध में सभी कार्यवाहियां एमपी एसआईडीसी लिमिटेड द्वारा की जायेगी। मंत्रि-परिषद ने महाधिवक्ता मध्यप्रदेश/अतिरिक्त महाअधिवक्ता/ उप महा अधिवक्ता/ शासकीय अधिवक्ता एवं उप शासकीय अधिवक्ता जबलपुर, इंदौर एवं ग्वालियर में पदस्थ विधि पदाधिकारियों, जिनकी नियुक्ति मध्यप्रदेश शासन की ओर से माननीय उच्च न्यायालय में शासन का पक्ष समर्थन के लिए की जाती है, को देय मानदेय में पुनरीक्षण की स्वीकृति दी। अब महाधिवक्ता को पुनरीक्षित निश्चित मासिक मानदेय 1 लाख 80 हजार, अतिरिक्त महाधिवक्ता को 1 लाख 75 हजार, उप महाधिवक्ता को 1 लाख 60 हजार, शासकीय अधिवक्ता को 1 लाख 25 हजार और उप शासकीय अधिवक्ता को 1 लाख रुपए मिलेगा। मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में प्रधान आरक्षक के चार पदों के सृजन की मंजूरी दी। इनका वेतनमान रुपए 5200-20200+2400 ग्रेड पे होगा। मंत्रि-परिषद ने मंत्रालय के आठ तकनीकी कर्मचारियों को मंत्रालय के सहायक ग्रेड-3 के समान एक अप्रैल 2006 से द्वितीय समयमान वेतनमान रुपए 5500-9000 स्वीकृत करने की मंजूरी दी। मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश मंत्रालय में कार्यरत दफ्तरी को देय विशेष वेतन राशि 50 रुपए को पुनरीक्षित कर 250 रुपए प्रतिमाह करने की मंजूरी दी है। मंत्रि-परिषद ने किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अधीन भारत सरकार सहायतित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एंड टेक्नालॉजी के सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन 'आत्मा' को वर्ष 2017-18 में योजना एवं स्वीकृत कुल 1358 पदों की निरंतरता की स्वीकृति देने का निर्णय लिया। मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ के सेवायुक्तों के राज्य शासन के विभिन्न विभागों में संविलियन की योजना में वृद्धि करने का निर्णय लिया। यह वृद्धि संविलियन के लिए शेष 260 सेवायुक्तों के लिए 10 अगस्त 2017 से छ: माह बढ़ाकर 10 फरवरी 2018 की गयी है।  

Kolar News

Kolar News 1 August 2017

  मध्यप्रदेश में अब बाई शब्द को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। नौरादेही अभयारण्य की डायरेक्टर वासु कन्नौजिया ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा उन्हें 'बाई" कहने पर आपत्ति जताई है। कन्नौजिया ने आईएफएस एसोसिएशन को पत्र लिखकर इस मामले में दखल देने को कहा है। आईएफएस कन्नाौजिया ने पुलिस और सागर सीसीएफ को भी शिकायत भेजी है जिसमें 26 मई को एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री पर भड़काऊ भाषण देने का भी आरोप लगाते हुए कहा है इसके चलते वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ हमले की घटनाएं बढ़ी रही हैं। वन विभाग के अफसरों ने मुख्यालय पहुंचे इस शिकायत पत्र को शासन को भेजने की बजाय कन्नौजिया को ही अभयारण्य से हटा दिया है। उन्हें उमरिया का डीएफओ बनाया गया है। इधर इस पूरे मामले में मंत्री भार्गव ने बाई शब्द को सम्मानित शब्द बताया है। मंत्री भार्गव ने अभयारण्य के अंदर स्थित मोहली गांव में 26 मई को आयोजित कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण दिया था। जिसमें कहा गया था कि 'यह रहली विधानसभा क्षेत्र है। यहां के गरीब, मजदूर अपनी जीविका चलाने के लिए जंगलों से चिरोंजी, महुआ और अन्य वनोपज लाते हैं और उस पर रेंजर, एसडीओ, डीएफओ अत्याचार करता है, तो उसके हाथ-पैर तोड़ दो।" कन्नौजिया ने अपने पत्र में इस भाषण का भी उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा है कि इसके बाद क्षेत्र में काम करना मुश्किल हो गया है। भड़काऊ भाषण के दूसरे ही दिन 15-20 ग्रामीणों ने तेंदूपत्ता तोड़ने की नीयत से पार्क में घुसने की कोशिश की। इसी रात को हिनौती गेट से दो बाइक ने प्रवेश की कोशिश की। रोकने पर इन लोगों ने स्टाफ से गाली गलौच की और बंदूक तान दी। जबकि 29 मई को बोमा गांव के लोगों ने लकड़ी काटने के लिए अभयारण्य में प्रवेश की कोशिश की। इस दौरान एक स्थाईकर्मी के साथ मारपीट भी की गई। आईएफएस वासु कन्नाौजिया ने 30 मई 2017 को सागर सीसीएफ को ये शिकायत भेजी थी।इसकी प्रति वन बल प्रमुख को भी भेजी गई थी।सीसीएफ ने करीब 15 दिन पहले अपनी रिपोर्ट के साथ पत्र विभाग की संरक्षण शाखा को भेजा है। जो वन बल प्रमुख को भेजा चुका है लेकिन अब तक ये मुख्यालय की फाइलों में ही दबा पड़ा हुआ है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि बुंदेलखंड में 'बाई" सम्मानित शब्द है। मैं अपनी मां को बाई कहकर बुलाता हूं। इस पर आपत्ति वाली कोई बात नहीं है।   

Kolar News

Kolar News 31 July 2017

एमपी में अनुसूचित क्षेत्रों में 11 अगस्त को होने वाले नगरीय निकाय चुनावों के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना बढ़ गई है। शुक्रवार को सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके संकेत भी दिए, हालांकि नरोत्तम मिश्रा पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उन्होंने संभावनाओं से इंकार कर दिया। शुक्रवार सुबह जब मुख्यमंत्री से मंत्रिमंडल विस्तार की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने 15 अगस्त के बाद इसकी संभावना जताई। लेकिन, दोपहर में राज्यसभा के लिए संपतिया उइके का नामांकन दाखिल कराने जब वे विधानसभा पहुंचे तो उन्होंने कहा अभी मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में कोई विचार नहीं है। मुख्यमंत्री ने सुबह जब विस्तार की बात कही थी, तब तक पेड न्यूज मामले में नरोत्तम मिश्रा पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं आया था। वहीं विधानसभा में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बात कर रहे थे। ज्ञान सिंह के इस्तीफे के बाद शिवराज मंत्रिमंडल में अभी 28 मंत्री हैं। फिलहाल 7 मंत्रियों के लिए जगह खाली है। माना जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। विस्तार में निमाड़, मालवा क्षेत्र से और आदिवासी नेताओं को शामिल किया जा सकता है। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 35 मंत्री रह सकते हैं।  

Kolar News

Kolar News 29 July 2017

नई दिल्ली से खबर है कि  सुप्रीम कोर्ट ने नरोत्तम मिश्रा को बड़ी राहत देते हुए चुनाव आयोग द्वारा उनके खिलाफ दिए गए फैसले पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट को इस मामले का दो सप्ताह में निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार सुबह हुई सुनवाई में नरोत्तम मिश्रा की ओर से वकील ने कहा था कि चुनाव आयोग ने एक कमेटी बनाकर अचानक यह फैसला दिया है। इसके बाद से नरोत्तम मिश्रा अपना मंत्री पद नहीं संभाल पा रहे हैं। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने पेड न्यूज के एक मामले में नरोत्तम मिश्रा द्वारा जीते गए चुनाव को शून्य घोषित कर दिया था। इसके साथ ही मिश्रा के तीन साल तक चुनाव लड़ने पर बैन लगाया गया था। 

Kolar News

Kolar News 28 July 2017

एमपी विधानसभा में मंत्री माया सिंह के मेट्रो को लेकर दिए गए बयान के कई मायने निकाले गए। क्योंकि सब जानते हैं कि अगले साल मेट्रो नहीं चल सकती। जब पड़ताल हुई तो पता चला कि दो वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जवाब बनवाया था। दरसअल, सरकार की इच्छा है कि इलेक्शन 2018 से पहले भोपाल और इंदौर में मेट्रो का भूमि पूजन कर दिया जाए और इसे बीजेपी गवनर्मेंट की बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया जाए। मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से लोन पर सहमति मिलने के बाद अब भोपाल मेट्रो के लिए भी उम्मीद जगी है। मेट्रों के लिए भोपाल में पहले फेज में दो रूटों को शामिल किया गया है। एक करोंद से एम्स और दूसरा जवाहर चौक से रत्नागिरी तिराहा तक। इन दो रूटों के लिए राजधानी में मेट्रो लाइन बिछाया जाना प्रस्तावित है। इसमें 6962.92 करोड़ खर्च हो रहे है। इसके लिए 3885 करोड़ के कर्ज के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। 2018 तक भोपाल में मेट्रो का काम शुरू हो जाएगा।  भोपाल और इंदौर में मेट्रो ट्रेन चलाने भारी भरकम बजट की जरुरत होती है। ल्ल माया सिंह, विधानसभा में नगरीय विकास मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गैर ने कहा जब छोटे-छोटे शहरों में मेट्रो ट्रेन शुरू हो चुकी है तो फिर हमारे बड़े शहरों में क्यों मेट्रो नहीं आ पाई। मेट्रो को लेकर सरकार सिर्फ कागजी कार्रवाई में ही उलझी है। सरकार गंभीर होती तो मेट्रो का काम 2013 में शुरू हो सकता था। मेट्रो के लिए जायका के लोन देने से इंकार के बाद यूआईबी से ऋण के लिए प्रस्ताव भेजा था। लोन पर फैसला गत मई में होना था, लेकिन जवाब नहीं आया। अब जुलाई महीने तक इस मामले में जवाब मिलने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि बैंक की टीम ने अप्रैल में मेट्रो रूट का निरीक्षण करके वापस जा चुकी है। माना जा रहा है कि यूआईबी भोपाल के मेट्रो में ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं। जिससे जवाब मिलने में देरी हो रही है।

Kolar News

Kolar News 27 July 2017

भोपाल में मानसून सत्र के दौरान बुधवार को विधानसभा में विपक्ष ने सरदार सरोवर बांध के कारण विस्थापित हुए लोगों का मामला उठा। कांग्रेस ने इस पर चर्चा कराने की मांग करते हुए हंगामा किया। इस दौरान आधे घंट में 6 विधेयक पारित हो गए। लगातार हंगामे के बाद विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। समय से दो दिन पहले ही विधानसभा का सत्र खत्म हो गया। समय से पहले सदन स्थगित होने के बाद भी कांग्रेस विधायक वहीं बैठकर नारे लगाते रहे, इसके बाद पैदह ही सीएम हाउस के लिए रवाना हो गए। इस बीच उन्हें पत्रकार भवन के पास रोक लिया गया और गिरफ्तार कर गांधी नगर जेल भेज दिया गया। उधर सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई। कुछ कांग्रेस विधायक हंगामा करते हुए अपनी सीटों से खड़े होकर आगे तक पहुंच गए। इस दौरान दस मिनट के लिए सदन स्थगित कर दिया गया। कार्रवाई शुरू होने के साथ बाला बच्चन ने डूब प्रभावित परिवारों का मामला उठाया। स्पीकर ने इस मामले में प्रश्नकाल पर बात करने को कहा। इस पर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने स्थगन की मांग की।

Kolar News

Kolar News 26 July 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहरीकरण की प्रक्रिया को रोका नहीं जा सकता लेकिन बेहतर प्रबंधन संभव है। बेहतर प्रबंधन से शहर स्वर्ग बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि गांव तेजी से शहर की ओर बढ़ रहे हैं। इससे शहरों के लिये चुनौतियाँ भी पैदा हो रही हैं। इसलिये बेहतर शहरी प्रबंधन और नियोजन पर ध्यान देना जरूरी हो गया है। श्री चौहान आज यहाँ प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ईशर जज आहलूवालिया की किताब ‘हमारे शहरों का रूपांतरण’ का विमोचन कर रहे थे। इस किताब का प्रकाशन मंजुल प्रकाशन द्वारा किया गया है। इस अवसर पर पूर्व में कार्यरत योजना आयोग के तत्कालीन उपाध्यक्ष श्री मोंटेक सिंह आहलुवालिया एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। श्री चौहान ने कहा कि हाल के सफाई सर्वेक्षण में सौ शहरों में 22 मध्यप्रदेश के हैं। इनमें भी इंदौर प्रथम और भोपाल दूसरे स्थान पर है। प्रदेश के सात शहर स्मार्ट शहर की सूची में शामिल हैं। श्री चौहान ने हिन्दी में इस किताब के प्रकाशन का महत्व बताते हुये कहा कि यह शहरी निकायों, प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधियों, नीति निर्माताओं के लिये मार्गदर्शी साबित होगी। उन्होंने कहा कि सभी शहरी निकायों को यह किताब उपलब्ध करायी जायेगी। किताब की लेखिका ईशर जज आहलूवालिया ने शहरी प्रबंधन और नियोजन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश द्वारा की गई प्रगति की सराहना करते हुये कहा कि मध्यप्रदेश स्मार्ट सिटी के लिये उपलब्ध फण्ड का बेहतर उपयोग कर रहा है। उन्होंने इंदौर में निजी और सार्वजनिक भागीदारी से शहर बस सेवा की परियोजना पर चर्चा करते हुये कहा कि भोपाल और इंदौर में शहरी यातायात में अनूठा काम हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता से शहरीकरण की चुनौतियों का सामना करते हुये बेहतर प्रक्रिया और व्यवस्थायें स्थापित की हैं उनकी प्रेरणादायी कहानियाँ किताब में शामिल की गई हैं।  

Kolar News

Kolar News 26 July 2017

  ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन हुआ। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी दफ्तर के सामने कार्यकार्ताओं ने सीएम शिवराजसिंह चौहान और नंदकुमार सिंह चौहान का पुतला जलाया। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इंदौर में राजवाड़ा पर कांग्रेसियों ने सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दतिया में कांग्रेसियों ने किला चौक से पहले तांगा स्टैंड पर पुतलों में आग लगा दी। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीनने की भी कोशिश की। जबलपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन में एक युवक बंदूक लेकर पहुंचा था, पुलिस उसे पकड़कर ले गई।

Kolar News

Kolar News 25 July 2017

  विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को सदन में भाजपा ने दलित के अपमान पर लेकर हंगामा किया। भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी बातों के लिए माफी मांगने की मांग की। विधायक रामेश्वर शर्मा ने मांग रखी कि दलितों के अपमान के मामले में सिंधिया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाए। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोक हुई। सदन की प्रश्नोत्तरी में नरोत्तम मिश्रा का नाम आने पर भी हंगामा हुआ। विधायक सुंदरलाल तिवारी ने कहा कि पहले यह तक हो जाना चाहिए कि नरोत्तम मिश्रा विधायक हैं, या नहीं। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि उनका मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। सिंधिया ने नंदकुमार को भेजा मानहानी का नोटिस कांग्रेस नेता और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान को मानहानी का कानूनी नोटिस भेजा है। नंदकुमार ने अशोकनगर ट्रामा सेंटर के उद्धाटन को लेकर उन पर दलित के अपमान का आरोप लगाया था।  

Kolar News

Kolar News 24 July 2017

  भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने कहा है कि लोकतंत्र की सफलता में निर्वाचकों की भूमिका को देखते हुए निर्वाचन नामावली का शुद्ध और पारदर्शी होना जरूरी है। इसके लिये निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और प्रोग्रामर को विशेष ध्यान देना होगा। श्रीमती सिंह आज निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के ईआरओ नेट प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम में सभी 51 जिलों के अधिकारी उपस्थित थे। श्रीमती सलीना सिंह ने कहा कि ईआरओ नेट के माध्यम से अब सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बेहतर समन्वय से कार्य कर सकेंगे। इससे कार्य निष्पादन में और तत्परता आयेगी। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री एस.एस. बंसल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।  

Kolar News

Kolar News 23 July 2017

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खनन नीति का आधार पर्यावरण संरक्षण, सतत् विकास और मानवीय दृष्टिकोण होना चाहिये। रेत से राजस्व अर्जित करना सरकार की मंशा कतई नहीं है। श्री चौहान ने आज एप्को सभागार में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि विकास के लिए रेत की सुलभ उपलब्धता हो। अवैध गतिविधियाँ बंद हों। नदियों का दोहन हो, शोषण नहीं। खनन दृष्टिकोण मानवीय हो। उन्होंने कहा कि इन्हीं उद्देश्यों पर आधारित खनन नीति निर्माण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। श्री चौहान ने सरकार द्वारा खनन नीति निर्माण के विभिन्न स्वरूपों का चरणबद्ध उल्लेख किया और कार्यशाला में विचारणीय मुद्दों को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि प्रदेश की खनन नीति का स्वरूप कार्यशाला के मंथन से निकला अमृत निर्धारित करेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि प्रकृति पर केवल मानवमात्र का अधिकार नहीं है। जीव-जंतुओं, चल-अचल सभी तत्वों का समान अधिकार है। अत: प्रकृति के साथ संतुलित व्यवहार जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर होने वाले आत्मघाती प्रभावों के संकेत पृथ्वी के तापमान में वृद्धि, अवर्षा, अनियमित वर्षा और प्राकृतिक आपदाओं के रूप में सामने आने लगे हैं। अनेक जीव-जंतु धरती से विलुप्त होने लगे हैं। महाशीर मछली सहित अनेक जीव-जंतु विलुप्ती के कगार पर है, उनके संरक्षण के प्रयास हो रहे हैं। संसार में सर्वत्र चिंता हो रही है। प्रदेश के नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिये नर्मदा सेवा यात्रा के संकल्प और 12 घंटों में 7 करोड़ 13 लाख पौधे रोपकर इस दिशा में अपना फर्ज निभाया है। श्री चौहान ने कहा कि यह जरूरी हो गया है कि हम भावी पीढ़ी के लिए स्वस्थ वातावरण छोड़ें जिसमें सभी के लिये जीवन के समान अवसर हों। श्री चौहान ने कहा कि हमें प्रकृति से उतना ही लेना चाहिये जिसकी प्रकृति स्वयं भरपाई कर सके। नदी से हम उतनी रेत लें जिसकी वह स्वयं भरपाई कर सकें। पर्यावरण और विकास में संतुलन हमारी नीति का आधार हो। एक पक्षीय प्रयास उचित नहीं हैं। नदी से रेत उत्खनन अगर पूर्णत: बंद हो जाता है तो नदी में कटाव की समस्या आ जाती है। किनारे की उपजाऊ भूमि रेत में बदलने लगती है। इसी तरह विकास के लिये रेत की सहज उपलब्धता अंधाधुंध लाभार्जन प्रतिस्पर्धा को बढ़ाकर नदी के अस्तित्व के लिये संकट खड़ाकर देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जरूरी है कि नीति ऐसी बने जो संतुलित और व्यवहारिक हो। खनन नीति से आर्थिक लाभ की प्रतिस्पर्धा उत्पन्न नहीं हो। अवैध गतिविधियां बंद हों। मानव हस्तक्षेप के अवसर नियंत्रित और न्यूनतम हों। प्रक्रियाएं पारदर्शी हों। दृष्टिकोण मानवीय हो। आम उपभोक्ता को रेत सस्ती दर पर सुलभ हो। रोजगार के नये अवसर सृजित हों। मुख्यमंत्री ने कार्यशाला के विशेषज्ञों का आव्हान किया कि खनन नीति पर समग्र और मानवीय परिप्रेक्ष्य में चिंतन करें। खनन की वैज्ञानिक प्रक्रिया हो, जो रोजगार के अवसर सृजित करने के साथ ही पारिस्थितिकी का संरक्षण करे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कार्यशाला का चिंतन प्रदेश की खनन नीति निर्माण में सहयोगी होने के साथ ही पूरे देश की खनन नीति निर्माण में दिग्दर्शन करेगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष न्यायाधिपति श्री दिलीप सिंह ने कहा कि कार्यशाला का आयोजन अत्यंत सराहनीय पहल है। गहन चिंतन से खनिकर्म से संबंधित विभिन्न पहलुओं में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। कार्यशाला के निष्कर्ष सस्टेनबल पॉलिसी निर्माण में सहयोगी होंगे। उन्होंने प्रतिभागियों का आव्हान किया कि वे विषय विशेषज्ञ हैं। जमीनी हकीकतों से सीधे जुड़े हैं। उनके विचार अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सब खुलकर विचार, सुझाव और शंकायें प्रस्तुत करें ताकि नदी प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था हो। पर्यावरण, राजस्व और उपभोक्ता हितों का प्रभावी संरक्षण हो। उन्होंने कहा कि विकास के लिए खनिकर्म जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी भावी पीढ़ी के लिये स्वस्थ पर्यावरण छोड़ना है। पर्यावरण और विकास में संतुलन होना चाहिए। विकास के लिए रेत के विकल्पों को भी तलाशा जाये। अवैध उत्खनन को प्रतिबंधित करने के लिए सम्बद्ध विभागों का तंत्र सुदृढ़ हो। मानीटरिंग प्रक्रिया मजबूत हो। खनन वैज्ञानिक तरीके से हो। खनन की अनुमति खनिज की उपलब्धता के आधार पर मिले। पर्यावरण अनुमतियाँ मौका मुआयना के बाद ही प्रदान करने आदि की व्यवस्थायें होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि खनन कैसे हो, कहाँ हो, कितना हो, इसके स्पष्ट दिशा-निर्देश होने चाहिए। खनिज संसाधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि कार्यशाला का आयोजन राज्य की खनन नीति का स्वरूप फूल-प्रूफ बनाने के मार्गदर्शी सिद्धांतों के निर्माण के लिए किया गया है। प्रयास है कि विकास कार्यों के लिए खनिज उपलब्ध हो। खनन का विपरीत प्रभाव नदी के स्वास्थ्य पर नहीं पड़े। जीव-जंतुओं के जीवन के लिए कोई खतरा पैदा नहीं हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेत की उपलब्धता 7 करोड़ घनमीटर है। आवश्यकता 3 करोड़ घनमीटर की आँकलित की गई है। प्रयास है कि ऐसी नीति बने जो रेत हार्वेस्टिंग के अनुरूप हो। जितनी रेत बहकर आये, नदी से उतना ही उत्खनन हो। अवैध उत्खनन पूर्णत: प्रतिबंधित हो जाये। रेत के विपणन की व्यवस्था ऐसी हो जिससे आम उपभोक्ता को सस्ती दर पर रेत सुलभ करवाई जा सके । खनिज निगम अध्यक्ष श्री शिव चौबे ने कार्यशाला में आभार प्रदर्शन किया। संचालन श्री सुधीर कोचर ने किया। प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत रूद्राक्ष का पौधा और श्री अमृतलाल वेगड़ की पुस्तकों, सौंदर्य की नदी नर्मदा एवं अमृतस्थ नर्मदा भेंट कर किया गया। उद्घाटन सत्र में राज्य की खनन नीति पर तेलगांना संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म श्री सुशील कुमार ने और छत्तीसगढ़ के संयुक्त संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म श्री डी.महेशबाबू ने पावर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन दिया। बताया गया कि कार्यशाला के दौरान समानांतर रूप से तीन तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया है। जिसमें विषयवार विशेषज्ञ चिंतन कर विचार प्रस्तुत करेंगे। चौथा समापन का निष्कर्ष सत्र होगा। कार्यशाला की अनुशंसाएं प्रस्तुत की जायेंगी। कार्यशाला का विषय नदियों की पारिस्थितिकी के अनुकूलन, रेत हार्वेस्टिंग एवं विपणन नीति निर्धारण था। आयोजन भौमिकी एवं खनिकर्म संचालनालय म.प्र. और राज्य खनिज निगम लिमिटेड के तत्वावधान में किया गया था। कार्यशाला में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, उपाध्यक्ष खनिज निगम श्री गिरिराज किशोर, देश के खनिकर्म से संबंधित विभिन्न संगठनों और विषयों के प्रख्यात विशेषज्ञ, विचारक और शोधार्थी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 22 July 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश अब दूसरी कृषि क्रांति करेगा। इसके माध्यम से किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिलेगा और उनकी समस्या का स्थायी समाधान होगा। देश को भी नई दिशा मिलेगी। आज यहाँ मंत्रालय में प्याज खरीदी की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्याज खरीदी और नीलामी की मानिटरिंग के लिये उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिये। श्री चौहान ने कहा कि प्याज खरीदी, बिक्री और नीलामी की प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि प्याज खरीदी और नीलामी की पारदर्शी व्यवस्था बनाई गई है। उच्च-स्तरीय निगरानी समिति अगले तीन महीने तक इस व्यवस्था के संचालन की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा कि प्याज खरीदी की जाँच भी की जायेगी। इसके लिये जिन केन्द्रों से शिकायत मिलेगी, वहाँ विशेष जाँच दल भेजकर जाँच करायी जायेगी। बैठक में बताया गया कि अब तक 8 लाख 76 हजार मीट्रिक टन प्याज की खरीदी की जा चुकी है। इसमें से करीब 90 प्रतिशत प्याज की नीलामी की जा चुकी है। भारत सरकार ने प्याज की खरीदी की मात्रा को देखते हुए 20 प्रतिशत प्याज खराब होने के संभावना जतायी थी जबकि अभी केवल 5 प्रतिशत प्याज खराब हुआ है। राशन दुकानों से गरीबों को प्याज उपलब्ध करवाने की सुचारु व्यवस्था अत्याधिक सफल रही है। जल्दी ही प्याज के शेष स्टॉक का निराकरण किया जायेगा। प्याज खरीदी के माध्यम से 1 लाख 54 हजार किसान लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि खरीदी और नीलामी की प्रक्रिया की जाँच करते समय किसानों को भुगतान की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होना चाहिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्याज खरीदी और नीलामी से जुड़ा जो सरकारी अमला सरकार की मंशा और तय प्रक्रिया के अनुरूप कार्य कर रहा है, उसे पूरा संरक्षण दिया जायेगा। अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रावाई होगी। बैठक में बताया गया कि प्याज खरीदी की व्यवस्था से प्याज उत्पादक किसान पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्हें अपनी उपज का लाभकारी मूल्य मिल गया है। पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है। श्री चौहान ने कृषि लागत मूल्य निर्धारण आयोग की जल्दी स्थापना कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिये। बैठक में कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीणा, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव सहकारिता श्री अजीत केसरी एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 21 July 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बहनों की राखियां और शुभकामना संदेश जब सरहद पर तैनात जवानों को मिलेगे, तब उनका मनोबल और आत्मबल कई गुना बढ़ जायेगा। इस भावनात्मक प्रयास के लिये नव दुनिया परिवार बधाई का पात्र है। श्री चौहान ने यह बात आज मुख्यमंत्री निवास में नवदुनिया की पहल पर भारत रक्षा पर्व के अंतर्गत रक्षा रथ की फ्लैग ऑफ सेरेमनी में कही। इस अवसर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम अपने घरों में चैन से सोते हैं क्योंकि देश की सीमाओं पर हमारे जवान मुस्तैद रहते हैं। हमारे जवान सीमाओं की रक्षा के लिये होली, दीपावली और रक्षा बंधन आदि त्यौहार भी घर पर नहीं मनाते हैं। सदैव जान हथेली पर लेकर देश भक्ति के जज्बे के साथ सरहद की सुरक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन पर्व पर जब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की हजारों बहनों की राखियां और शुभकामना संदेश लेकर नवदुनिया का रक्षा रथ उनके पास पहुंचेगा, तब जवानों को अपार हर्ष होगा, भावनात्मक प्रसन्नता की अनुभूति होगी। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि विधान से रक्षा रथ को रवाना किया। इस अवसर पर बताया गया कि नवदुनिया द्वारा भारत रक्षा पर्व के अंतर्गत रक्षा रथ के माध्यम से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भ्रमण कर बहनों से राखियां, ग्रीटिंग कार्ड और मैसेज का संकलन किया जा रहा है। संकलित सामग्री सेना के माध्यम से सीमा पर तैनात जवानों को उपलब्ध करवाई जायेगी। इस अवसर नवदुनिया के संपादक श्री सुनील शुक्ला, स्टेट ब्यूरो हेड श्री धनंजय प्रताप सिंह, श्री राजीव सोनी, हेड श्री विनित कौशिक सहित मॉडल स्कूल के एन.सी.सी.के छात्र एवं नव दुनिया के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 21 July 2017

     मध्यप्रदेश शासन द्वारा  नियाज मुहम्मद खान को म.प्र. राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंदौर के श्री कमाल भाई, बालाघाट के डॉ. टी.डी. वैद्य और जबलपुर के श्री आनंद बर्नाड को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 3 वर्ष होगा।  

Kolar News

Kolar News 19 July 2017

  मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, डिप्टी स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष अजय‍ सिंह सहित कई मंत्रियों और विधायकों ने मतदान किया। सबसे पहले नरेंद्र सिंह कुशवाह ने वोट डाला। कांग्रेस के पर्यवेक्षक कृपाशंकर सिंह मतदान केंद्र के भीतर बैठे रहे। बसपा के बलवीर दंडोतिया ने डाला आखिरी वोट डाला, जिसके साथ प्रदेश में राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग पूरी हो गई। शाम को प्लेन से मतपेटी दिल्ली भेजी जाएगी। मतदान करने वाले विधायकों को मतदान केंद्र में मोबाइल, पैन या अन्य कोई भी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। राष्ट्रपति चुनाव के मतदान में दिवगंत विधायक प्रेम सिंह और डॉ. नरोत्तम मिश्रा को छोड़कर 228 विधायक शामिल हुए। एनडीए के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को बीजेपी के अलावा मप्र के तीनों निर्दलीय प्रत्याशियों ने समर्थन दिया है तो उन्हें 168 एमएलए के 22 हजार 8 कीमत के वोट मिलने की उम्मीद है। मप्र के लोकसभा व राज्यसभा सदस्यों में से 33 सांसदों के 23 हजार 364 कीमत के वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं यूपीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को कांग्रेस के 56 अलावा बसपा के चार विधायकों का समर्थन है। मीरा कुमार को 60 विधायकों के 7 हजार 860 कीमत के वोट मिलने की संभावना है। इसी तरह मीरा कुमार को प्रदेश कांग्रेस के छह लोकसभा व राज्यसभा सदस्यों के 4 हजार 248 कीमत के वोट मिलने की उम्मीद है।  

Kolar News

Kolar News 17 July 2017

    मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 9 अगस्त को प्रस्तावित 44 नगरीय निकायों के मतदान में 8 लाख 51 हजार 732 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इनमें 4 लाख 39 हजार 609 पुरुष, 4 लाख 12 हजार 61 महिला और 64 अन्य मतदाता हैं। आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग  आर. परशुराम ने जानकारी दी है कि 44 नगरीय निकायों में 18 नगरपालिका परिषद और 26 नगर परिषद् हैं। नगरपालिका परिषदों में 390 वार्ड में 734 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। नगर परिषदों में 390 वार्ड में 425 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। इस तरह से 780 वार्ड में 1159 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। औसत मतदाता प्रति मतदान केन्द्र 735 है। दावा आपत्ति के बाद मतदाता बढ़े मतदाता सूची के प्रकाशन के समय लिंगानुपात 929 था। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के समय लिंगानुपात 937 हो गया। इस तरह से महिला मतदाताओं की संख्या में प्रति हजार में 8 की वृद्धि हुई है।

Kolar News

Kolar News 17 July 2017

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र इस बार किसानों को लेकर खासा हंगामाखेज रहने वाला है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए तगड़ी नाकेबंदी कर रही है। कांग्रेस की ओर से अब तक छह काम रोको प्रस्ताव की सूचना विधानसभा सचिवालय को दी गई है। ये सभी किसानों से जुड़े हैं। कांग्रेस इस विधानसभा में तत्काल चर्चा की मांग करेगी।  17 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में पहले दिन राष्टÑपति पद के चुनाव के लिए मतदान होना है। 18 जुलाई से विधानसभा की कार्यवाही विधिवत शुरू होगी। दस दिनी विधानसभा सत्र में सचिवालय को अब तक छह स्थगन की सूचनाएं मिल चुकी हैं। ये किसान आंदोलन और किसानों के ही अन्य दूसरे मुद्दों से जुड़ी हैं। विधानसभा सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह समेत कई विधायकों ने ये स्थगन लगाए हैं। इसके अलावा किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस के दो दर्जन से अधिक एमएलए भी ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से सदन में किसानों से जुड़े मसलों पर सरकार से चर्चा कराने की मांग करेंगे। गौरतलब है कि विधानसभ को इस सत्र के लिए 32 से अधिक प्रश्न मिले हैं। इन प्रश्नों में भी अधिकांश प्रश्न किसानों की समस्याओं से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा अब तक विधानसभा सचिवालय को 37 अशासकीय संकल्पों की भी सूचना मिली है। विपक्ष की मंशा को भांपते हुए सरकार भी इस मुद्दे पर पूरी तैयारी कर रही है। कल कैबिनेट बैठक के बाद विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर मंत्रियों के साथ हुई बैठक में सीएम ने मंत्रियों से साफ कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक काम किए हैं। कांग्रेस के सवालों का ऐसा सटीक जबाव दें कि प्रश्न करने वाला ही घिरता नजर आए। सीएम ने कहा के किसानों के मुद्दे पर हम हर तरह की चर्चा को तैयार हैं और विपक्ष को तथ्यों के साथ जवाब दिया जाएगा।  

Kolar News

Kolar News 16 July 2017

  दिल्ली हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ मध्यप्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया है। मिश्रा को वर्ष 2008 के दौरान पेड न्यूज (पैसा देकर वोट डालना) का दोषी पाते हुए उन्हें तीन साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद वह आगामी राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने से भी वंचित हो गए थे। राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने की अनुमति के लिए मिश्रा ने जल्द से जल्द उनकी याचिका पर सुनवाई करने की मांग की थी। न्यायमूर्ति इंद्रमीत कौर की पीठ ने सभी तथ्यों का अध्यन करने के बाद याचिका को निराधार पाया। साथ ही तीन साल तक चुनाव लड़ने से प्रतिबंध के आदेश को भी हाई कोर्ट ने बरकरार रखा है। बृहस्पतिवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया थ्ाा। नरोत्तम मिश्रा की तरफ से कहा गया कि चुनाव आयोग ने अपनी जांच पूरी करने में काफी देरी की है। बहुत पहले उन्हें अयोग्य घोषित करने को लेकर निर्णय ले लेना चाहिए था। दलील दी गई कि उस समय छपी खबरें, संपादकीय व अग्रलेख उनके कहने पर नहीं छापे गए थे। वहीं, शिकायतकर्ता कांग्रेस नेता राजेंद्र भाटी की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि निश्चित तौर पर इस मामले की जांच पूरी करने में चुनाव आयोग ने जरूरत से ज्यादा समय लिया, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त लोगों पर बिना कार्रवाई करे ही उन्हें छोड़ दिया जाए। चुनाव आयोग द्वारा गठित एक्सपर्ट कमेटी ने पेड न्यूज के आरोप सही पाए हैं। राष्ट्रपति के चुनाव 17 जुलाई को होने हैं। चुनाव आयोग के 13 जून के तीन साल प्रतिबंधित के फैसले को मिश्रा ने पहले मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी। हाई कोर्ट ने इसपर तत्काल सुनवाई से इंकार किया तो मिश्रा ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट के कहने पर दिल्‍ली हाई कोर्ट ने इस मामले पर तत्काल सुनवाई की। इस मामले में नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि न्‍यायपालिका का वे पूरा सम्‍मान करते हैं। हम कानून विशेषज्ञों से राय लेकर सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे ताकि हमें न्‍याय मिल सके। उन्‍होंने अनेक सवालों के जवाब में कहा कि वे न्‍यायालयीन मामलों पर कोई टिप्‍पणी नहीं करेंगे। इस मामले में याचिकाकर्ता राजेंद्र भारती ने कहा कि लोकतंत्र में जो हमारे सिद्धांत और मूल्‍य हैं इस फैसले से उन्‍हें मजबूती मिली है। राज्‍यपाल को तत्‍काल प्रभाव वे मंत्री को बर्खास्‍त कर निर्वाचन आयोग के फैसले का सम्‍मान करना चाहिये।

Kolar News

Kolar News 14 July 2017

  जीएसटी जागरूकता कार्यशाला में वित्त मंत्री मलैया  एमपी के वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री  जयंत मलैया ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) ने काश्मीर से कन्याकुमारी तक देश का आर्थिक रूप से एकीकरण किया है। जीएसटी देश की आजादी के बाद आर्थिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बदलाव है। इससे देश की तरक्की की रफ्तार को काफी गति मिलेगी। वित्त मंत्री श्री मलैया आज भोपाल के समन्वय भवन में जीएसटी जागरूकता कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता और सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे। वित्त मंत्री श्री मलैया ने कहा कि जीएसटी एक राष्ट्र, एक कर और एक बाजार के उद्देश्य से लागू किया गया है। प्रदेश में एक जुलाई से वाणिज्यिक कर विभाग की 29 चौकी समाप्त हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि पहले करीब 18 प्रकार के कर हुआ करते थे। अब इन सबको समाप्त कर एक कर जीएसटी लागू किया गया है। श्री मलैया ने कहा कि मध्यप्रदेश में पूर्व में वेट विधान में व्यवसायियों को पंजीयन लेने की सीमा 10 लाख रुपये वार्षिक टर्न-ओव्हर थी। जीएसटी विधान में यह 20 लाख रुपये वार्षिक टर्न-ओव्हर कर दी गयी है। इसके साथ ही 75 लाख रुपये तक के व्यापारियों को कंपोजिशन की सुविधा भी दी गयी है। जीएसटी कानून में छोटे व्यवसायियों को सुविधा देने के अधिक से अधिक प्रयास किये गये हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि बेरियर खत्म होने से सड़कों पर चलने वाले ट्रकों की रफ्तार तेज होगी। देश में जब बेरियर थे, तो ट्रकों में लगने वाले ईंधन में प्रतिवर्ष एक लाख 40 हजार करोड़ रुपये का अनावश्यक खर्च होता था। वित्त मंत्री ने कहा कि अमेरिका में मालवाहक ट्रक प्रतिदिन 800 किलोमीटर की दूरी तय करता है। जब बेरियर थे तब मालवाहक ट्रक देश में केवल 280 किलोमीटर प्रतिदिन की दूरी तय करते थे। अब मालवाहक ट्रकों की रफ्तार प्रतिदिन 350 से 400 किलोमीटर हो जायेगी। इससे व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। जीएसटी के टैक्स स्लेब की चर्चा करते हुए श्री मलैया ने कहा कि जीएसटी में कर की 5 दरें 0, 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत हैं। केवल 19 प्रतिशत वस्तुएँ ऐसी हैं, जिन पर कर की दर उच्चतम अर्थात 28 प्रतिशत है। शेष 81 प्रतिशत वस्तुओं पर 18 प्रतिशत या उससे कम की दरें हैं। वित्त मंत्री श्री मलैया ने जीएसटी को देश के संघीय ढाँचे की बेहतर मिसाल बताया। राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि जीएसटी का निर्णय देश की तरक्की और आम जनता की भलाई के लिये लिया गया है। उन्होंने व्यापारियों से जीएसटी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की सलाह दी। सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि जीएसटी को लागू करने का निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का साहसिक कदम है। इसके अच्छे प्रभाव आने वाले वर्षों में देखने को मिलेंगे। प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर श्री मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि देश के संविधान को बनाने के लिये जितनी चर्चा नहीं हुई थी, उससे ज्यादा जीएसटी कानून को बनाने के लिये हुई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी कानून में लगातार चर्चा के बाद जनता के हितों को देखते हुए संशोधन किये जायेंगे। उन्होंने हाल ही में किसानों के हित में फर्टिलाइजर में जीएसटी की दर कम किये जाने का उल्लेख किया। कार्यशाला में वाणिज्यिक कर आयुक्त श्री राघवेन्द्र सिंह और सेंट्रल एक्साइज के चीफ कमिश्नर श्री हेमंत भट्ट ने जीएसटी के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन वित्त मंत्री के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी श्री नितिन नांदगांवकर ने किया। कर सलाहकार श्री आर.एस. महेश्वरी ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया।  

Kolar News

Kolar News 13 July 2017

कोलार पाइप लाइन बिछाने में सीएम की घोषणा आड़े आ रही है। नगर निगम अभी तक पाइप लाइन बिछाने को लेकर किसी निर्णय पर नहीं पहुंच सका है। इसके पीछे हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की नाराजगी बताई जा रही है। शर्मा का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशा जाए। उधर नगर निगम ने सारी तैयारियां कर ली हैं, इसमें कई बाधाएं हैं। 250 से अधिक दुकान और मकान इसके दायरें में आ रहे हैं। बिजली के खंभे भी शिफ्ट नहीं किए गए। जबकि लाइन बिछाने के लिए सड़क के किनारे पाइप आ चुके हैं। फिलहाल अभी बैठकों और चर्चा का दौर जारी है। बारिश में काम शुरू होने की संभावना कम है। यानि अगले चार-पांच माह तक के लिए यह काम टल जाएगा। सर्वधर्म पुल से लेकर सर्वधर्म शादी हॉल तक और अनुपम हास्पिटल व नयापुरा तक 10 मीटर के दायरे में पाइप लाइन बिछाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि कोलार में पानी की पाइप लाइन से लेकर मेन रोड पर कई लोगों ने मकान और दुकानें बनाकर अतिक्रमण कर रखा है, जिन्हें हटाने में निगम अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दूसरी ओर 10 मीटर पाइप लाइन बिछाने के दौरान मेन रोड पर वाहन चालकों को भी दिक्कतें होंगी। चूनाभट्टी चौराहे से बैरागढ़ चीचली के बीच कोलार पाइप लाइन पर अतिक्रमण है। स्वर्ण जयंती पार्क से सर्वधर्म पुल तक भूमिगत लाइन के नजदीक दुकानें लग रही हैं। यहां आने वाले वाहन पाइप लाइन के ऊपर खड़े किए जा रहे हैं। लाइन पर दबाव पड़ने से उसे क्षति पहुंच सकती है। सर्वधर्म से बैरागढ़ चीचली के बीच कई जगहों पर लाइन पर बिल्डिंग मटेरियल पड़ा रहता है। मगर नगर निगम प्रशासन द्वारा भी कार्रवाई नहीं की जाती है। करीब पांच माह पहले कर्मश्री संस्था द्वारा श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोलार में आए दिन जाम से निपटने के लिए सिक्सलेन बनाने की घोषणा की थी। इसका सर्वे भी शुरू हो चुका था। मगर बीच में कोलार पाइप लाइन का मामला सामने आ गया। 50 किमी लाइन बनी रोड़ा कोलार में सर्वधर्म पुल से लेकर बैरागढ़ चीचली तक प्रस्तावित सिक्सलेन सड़क के निर्माण के बीच में 50 किमी लंबी कोलार पाइप लाइन बाधा बन रही है। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और विद्युत मंडल के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पाइप लाइन को शिफ्ट करने वैकल्पिक जगह तलाशें, जिससे नुकसान भी न हो औरलाइन भी बिछाई जा सके। अपर आयुक्त, नगर निगम एमपी सिंह ने कहा कोलार पाइप लाइन बिछाने में कुछ तकनीकी अड़चने हैं। लोकनिर्माण अधिकारियों के साथ चर्चा चल रही है। कुछ फाइनल नहीं है। जो डीपीआर बन चुकी है, उसे बदलना मुश्किल है।

Kolar News

Kolar News 12 July 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस सेवा में लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं और लोक सेवाओं के प्रदाय के प्रति सचेत और संवेदनशील बने रहना आवश्यक है।  श्री चौहान आज मंत्रालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रशासन के क्षेत्र में काम करने और सफल होने की समझाईश दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि वे जनता के लिये हमेशा उपलब्ध रहें और निर्विकार भाव से उनकी सेवा करें। उन्होंने कहा कि सेवा तभी हो सकती है जब सेवाभाव अंतर्मन से उपजे। बलपूर्वक सेवा नहीं की जा सकती। श्री चौहान ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में काम करते हुये यह अनुभव होगा कि लोक ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को सलाह दी कि जब लोकतंत्र में लोक सर्वोपरि है तो लोगों के प्रतिनिधियों को भी बराबर का सम्मान दें। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रशासनिक अंगों के बीच समन्वय और सहयोग स्थापित करना अच्छे प्रशासक की निशानी है। इससे प्रशासन के सभी अंग एक साथ, एक उददेश्य के लिये प्रभावी रूप से कार्य संपादित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों की बुनियाद मजबूत होना जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों को समय प्रबंधन के प्रति सजग और सचेत रहने की सलाह देते हुये कहा कि प्रत्येक क्षण लोगों के कल्याण में बीते तो सुशासन की स्थापना करने में समय नहीं लगता। उन्होंने अधिकारियों का आव्हान किया कि पूरी प्रतिबद्धता, लगन और मेहनत के साथ प्रदेश को आगे बढ़ायें। अपनी सकारात्मक ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग करें। इस अवसर पर प्रशासनिक अकादमी की महानिदेशक श्रीमती कंचन जैन, सचिव मुख्यमंत्री श्री विवेक अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 11 July 2017

RSS की वेबसाइट सेवा गाथा का लोकार्पण   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सबसे बड़ा धर्म जरूरतमंद की सेवा है। मदद के अच्छे कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिये। अच्छे कार्यों की जानकारियाँ लोगों को प्रोत्साहित करेंगी। इससे अच्छाई को मजबूती मिलेगी। समाज में सकारात्मक वातावरण बनेगा। श्री चौहान आज समन्वय भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा प्रभाग की वेबसाईट 'सेवा गाथा' का लोकार्पण कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारतीय चिंतन सारे विश्व को परिवार मानता है। एक ही चेतना सभी प्राणियों में देखता है। स्वयंसेवक संघ ऐसा ही विशाल हृदय वाला राष्ट्रवादी संगठन है। यह संगठन समाज के लिये जीने वाले नागरिकों का निर्माण करता है। सेवा के संकल्प में सर्वस्व अर्पित कर, समाज को रोशन करने का कार्य, इसके स्वयंसेवक करते हैं। उन्होंने मातृ छाया, आनंद धाम आदि सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वहाँ के रहवासियों का स्वावलंबी और समरस जीवन देख आत्मिक आनंद की प्राप्ति होती है। ऐसे कार्यों का व्यापक प्रचार–प्रसार किया जाना चाहिये। इससे नैराश्य का भाव दूर होता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वेबसाइट से समाज को अच्छे कार्यों की प्रेरणा और नई ऊर्जा मिलेगी। संघ के सरकार्यवाह श्री सदाशिव सुरेश जोशी भैय्या जी ने कहा कि भारतीय जीवन-शैली में सेवा का संस्कार रचा-बसा है। यहाँ मानव सेवा ईश्वर की सेवा मानकर की जाती है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य निश्चित धारणा के साथ नहीं हो सकता है। इसके लिये दृष्टि और संवेदनशील विचारधारा की जरूरत है। बंधु भाव के साथ जरूरतमंद की पीड़ा, वेदना और दुर्बलता को समझ सेवा कार्य किया जाना चाहिये। इस भावना के साथ किये गये कार्यों के परिणाम सदैव अच्छे होते हैं। उन्होंने कहा कि गलत सामाजिक मान्यताओं से पीड़ित, अस्थिर जीवन शैली और दूरस्थ अंचलों में रहने वालों का एक बहुत बड़ा ऐसा वर्ग है, जो अपने मौलिक सामाजिक अधिकारों से वंचित है। उनमें बेहतर जीवन का आत्म-विश्वास जगाने के लिये समाज को विचार करना होगा। सामाजिक प्रश्नों के हल समाज को ही खोजने होंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वेबसाइट की गाथाएँ, सेवा कार्य के लिये लोगों को आगे आने के लिये प्रेरित करेंगी। अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक मध्य भारत श्री सुरेश पिंपलीकर ने किया। आभार प्रदर्शन सह प्रांत संचालक मध्य भारत श्री अशोक पांडे ने किया। सेवा गाथा वेबसाइट की संपादक श्रीमती विजय लक्ष्मी ने गाथाओं के संकलन, वेबसाइट के स्वरूप और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वेबसाइट सृजक श्री स्वप्निल पारखिया ने तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल फ्रेंडली होने के साथ ही फेसबुक और ट्वीटर पर शेयर भी की जा सकेगी।

Kolar News

Kolar News 10 July 2017

    "सहकारिता में निर्वाचन की विधि और प्रक्रिया" संगोष्ठी में चुनाव आयुक्त  ओ.पी. रावत  भारत के निर्वाचन आयुक्त  ओ.पी. रावत के अनुसार प्रजातांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सहकारिता भी प्रजातांत्रिक व्यवस्था का ही एक अंग है। सहकारिता में निर्वाचन को पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाना समय की जरूरत है। श्री रावत आज अपेक्स बैंक के समन्वय भवन में सहकारी विचार मंच एवं मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक्स के तत्वावधान में 'सहकारिता में निर्वाचन की विधि और प्रक्रिया' संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। श्री रावत ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहाँ 85 करोड़ मतदाताओं के लिये निर्वाचन की व्यवस्था की जाती है। भारत निर्वाचन आयोग का प्रयास रहता है कि देश में पारदर्शी, निष्पक्ष एंव समय पर निर्वाचन की व्यवस्था कर मतदाताओं का लोकतांत्रिक प्रणाली में विश्वास बनाये रखे। श्री रावत ने कहा कि निरन्तर नवीन प्रयासों से निर्वाचन व्यवस्था को श्रेष्ठ बनाने का कार्य आयोग करता है। श्री रावत ने उपस्थित श्रोताओं की निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधन भी किया। प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने प्रदेश में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के बारे में जानकारी दी। राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी श्री प्रभात पाराशर ने राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी के विधिक प्रावधानों एवं सहकारी संस्थाओं में निर्वाचन की प्रगति से अवगत करवाया। सहकारिता आयुक्त श्री कविन्द्र कियावत ने बताया कि प्रदेश में सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी की व्यवस्था लागू होने के बाद सहकारी संस्थाओं के निर्वाचन समय पर करवाया जाना संभव हुआ है। सहकारिता विभाग पूरा सहयोग निर्वाचन प्राधिकारी को प्रदान करेगा। विगत 3-4 माह में लगभग 7000 संस्था के निर्वाचन प्रस्ताव तैयार करवाये गये हैं। भविष्य में यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। संगोष्ठी को लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक श्री जव्वाद हसन और वरिष्ठ जन-कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री वी.जी. धर्माधिकारी ने भी संबोधित किया। प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री प्रदीप नीखरा ने आभार माना।  

Kolar News

Kolar News 9 July 2017

मध्य प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये पिछले वर्ष महिला कृषकों के 1038 स्व-सहायता समूह गठित किये गये। इन समूहों में महिला कृषकों के 437 अंतर्जिला प्रशिक्षण भी आयोजित किये गये। इसके अलावा 1555 महिला कृषकों को कृषि की उन्नत तकनीक अपनाने के लिये प्रशिक्षण दिलवाया गया। इस योजना पर पिछले वर्ष 4.50 करोड़ की राशि व्यय की गयी। इस वित्तीय वर्ष में इस योजना के लिये 6 करोड़ रुपये की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। मध्यप्रदेश में कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के मकसद से किसान कल्‍याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा योजना शुरू की गयी है। योजना का उद्देश्य प्रदेश में महिला कृषकों के जीवन-यापन स्तर में सुधार लाना है। महिला कृषकों को कृषि की कम लागत की तकनीक चुनने, उसे समझने और अपनाने के योग्य बनाना भी है।  

Kolar News

Kolar News 8 July 2017

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणानुसार किसानों को खसरा-खतौनी की नकल नि:शुल्क दी जायेगी। इसकी शुरूआत 15 अगस्त से की जायेगी। आगामी 2 अक्टूबर तक सभी किसानों को खसरा-खतौनी की नकल उपलब्ध करवाने के निर्देश सीएम शिवराज सिंह ने कलेक्टर्स को दिये गए हैं। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने जानकारी दी है कि इस कार्य के लिए सभी जिलों को बजट आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन जिलों में एन.आई.सी. का साफ्टवेयर लागू है, उनमें नकल तहसीलदार के हस्ताक्षर से जारी की जायेंगी। जिन जिलों में वेब बेस्ड जी.आई.एस. एप्लीकेशन लागू है, उनमें डिजिटल हस्ताक्षरित प्रतिलिपियाँ दी जायेंगी। कार्यवाही की माँनीटरिंग आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त द्वारा की जायेगी। नकल प्राप्ति की पावती भी किसान से ली जायेगी। संबधित ग्राम के सरपंच के भी पंजी पर हस्ताक्षर लिये जायेंगे।    

Kolar News

Kolar News 6 July 2017

अगले साल विधानसभा चुनाव हैं इसलिए शिवराज सरकार ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है एक अरसे से ख़राब पड़ी सड़कें हों या आम आदमी से जुड़े मसले सब को तत्काल हल करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शिवराज सिंह ने अधिकारीयों को निर्देश दिए हैं कि आम जनता के काम समय पर होना चाहिये।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की 34वीं बैठक आज मंत्रालय में संपन्न हुई। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सड़कों के रख-रखाव की कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि वर्षा ऋतु से पूर्व सभी सड़कों का निरीक्षण करवा लिया जाए। वर्षा ऋतु में जिन सड़कों के खराब होने की आशंका हो, उसका समय रहते मरम्मत कार्य पूर्ण करवाया जाए।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में बीओटी अंतर्गत निर्मित प्रथम सड़क इंदौर- इच्छापुर के रख-रखाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उनको बताया गया कि 201 किलोमीटर लंबाई की सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। विभाग द्वारा मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया गया की सड़कों को चालू रखने संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। पेंच रिपेयर का कार्य निरंतर जारी रहेगा। सागर-जबलपुर मार्ग पूर्ण हो गया है। जबलपुर से सागर मात्र 2 घंटे की यात्रा हो गई है। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2016-17 के दौरान 543 करोड़ रुपये व्यय कर 257 किलोमीटर लंबे राज्य राजमार्गों का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। इसी तरह 983 करोड़ रुपए व्यय कर 460 किलोमीटर लंबे मुख्य जिला मार्गों का भी निर्माण पूर्ण हुआ है। वर्ष 2017-18 के दौरान 1613 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण पूर्ण होगा। इन कार्यों पर 3,757 करोड़ रुपए व्यय होंगे। एडीबी परियोजना-5 के अंतर्गत कुल 1456 किलोमीटर लंबाई की सड़कें निर्माणाधीन है। निर्माण पर 2,328 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। एनडीबी परियोजनाओं के अंतर्गत 1640 किलोमीटर लंबी सड़कें निर्माणाधीन हैं जिन पर कुल 3,093 करोड़ रुपए व्यय होंगे। एडीबी छठी परियोजना के अंतर्गत 2200 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। इस कार्य पर 4,657 करोड़ रुपए व्यय होंगे। इसी तरह एडीबी सातवीं परियोजना में 1663 करोड़ रुपए की 800 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण की योजना है। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव वन श्री दीपक खांडेकर, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री प्रमोद अग्रवाल, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम श्री मनीष रस्तोगी, सचिव खनिज विभाग श्री मनोहर दुबे भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सुशासन से आमजनों को सेवाओं का लाभ समय से मिले, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आमजनों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये परेशान नहीं होना पड़े। उन्हें लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय सीमा में सेवाओं का प्रदाय हो, यह सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज यहां समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत कलेक्टरों को यह निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समय पर आम जनता के काम होना चाहिए। राजस्व प्रकरण के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। खसरे की नकलें किसानों तक पहुंचाने का अभियान सभी जिलों में पारदर्शी तरीके से चलायें। समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, मसूर की खरीदी पूरी संवेदना के साथ हो। विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों के बैंक खाते में भुगतान करने की सूचना समय से मिले, इसकी व्यवस्था बनायें। शासकीय मंदिरों के पुजारियों को मानदेय का भुगतान समय से हो, यह सुनिश्चित किया जाये। आकाश और बादल को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज समाधान ऑन लाईन के दौरान हरदा जिले ग्राम बड़झिरी नेत्रहीन दंपत्ति श्री जयराम और ललिता के बेटों आकाश और बादल के लिये मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये की राशि स्वीकृत की। हरदा जिले के जयराम ने शिकायत की थी कि उन्होंने सामूहिक विवाह में शादी की है परन्तु उन्हें मुख्यमंत्री विवाह सहायता और विकलांग विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि नहीं मिली है। इस पर कलेक्टर हरदा ने जानकारी दी कि इनकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुये उन्हें 63 हजार रुपये की राशि दी जा चुकी है। जब जयराम ने बताया कि उनके दो बेटे बादल और आकाश हो गये हैं। तब मुख्यमंत्री ने इन दोनों बच्चों के लिये सहायता राशि स्वीकृत की। समाधान ऑनलाइन के तहत आज ग्यारह हितग्राहियों की शिकायतों का निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये। कटनी जिले के ग्राम कटौह के श्री दर्शनलाल चौधरी द्वारा इन्दिरा आवास योजना की प्रथम किश्त देर से मिलने और दूसरी किश्त का भुगतान नहीं होने के प्रकरण में मुख्यमंत्री ने संबंधित जनपद पंचायत रीठी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निलंबित करने तथा पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिये। रतलाम जिले की ग्राम पंचायत बिरमावल के सरपंच श्री कन्हैयालाल द्वारा कराये गये कार्यों का भुगतान नहीं मिलने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने जनपद पंचायत रतलाम के संबंधित सहायक यंत्री, उपयंत्री, सहायक लेखाधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निलंबित करने और जांच करने के निर्देश दिये। सागर जिले के ग्राम इटवा में वन विभाग द्वारा तालाब निर्माण, पिचिंग और कूप निर्माण का कार्य होने के बाद भी आवेदकों को भुगतान नहीं मिलने की शिकायत पर संबंधित रेंजर और वनरक्षक को निलम्बित करने के निर्देश दिये। समाधान ऑनलाइन में आज शिवपुरी जिले के ग्राम सिलपुरा के श्री विश्वनाथ पाल की पत्नी को दुर्घटना में विकलांग होने पर सहायता राशि प्राप्त नहीं होने, दमोह जिले के ग्राम सासा के श्री रामसेवक घोषी की भूमि शासकीय अभिलेख में अंकित होने संबंधी, सीहोर जिले के ग्राम नजरगंज की श्रीमती कमला भूतिया के पति की मृत्यु के बाद मीसाबंदी पेंशन नहीं मिलने, हरदा जिले के ग्राम बड़झिरी के श्री जयराम को विकलांग विवाह प्रोत्साहन की राशि नहीं मिलने, सतना जिले के ग्राम मउहट श्रीमती गुलबसिया पटेल को प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृत राशि नहीं मिलने, देवास जिले के ग्राम बेडगांव के श्री गबू मनसौरे की पत्नी की मृत्यु के बाद बीमा राशि नहीं मिलने, इन्दौर जिले के ग्राम भालौदा के श्री संतोष शर्मा और ग्राम बलधारा के श्री सोहन उपाध्याय के पुजारी का मानदेय नहीं मिलने की और बालाघाट जिले ग्राम कारंजा के श्री झामसिंह नाईक को नलकूप खनन योजना की राशि दूसरे खाते में जाने की शिकायत का निराकरण किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को बधाई इस दौरान सीएम हेल्प लाईन की संशोधित ग्रेडिंग प्रणाली के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया गया। सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों के निराकरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों, जिला पंचायतों और नगर निगमों को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बधाई दी। बताया गया कि सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों के निराकरण में नरसिंहपुर, इन्दौर, होशंगाबाद, मंदसौर और बालाघाट जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। झाबुआ, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, जबलपुर और होशंगाबाद जिला पंचायतों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। रीवा, भोपाल, छिंदवाड़ा, इन्दौर और उज्जैन नगर निगमों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। समाधान ऑनलाइन के तहत संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 5 July 2017

  एमपी के जल संसाधन और जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पेड न्यूज मामले में चुनाव आयोग के फैसले का गजट नोटिफिकेशन होने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता पर कानूनविद सवाल खड़े कर रहे हैं। कानूनविद और पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ब्रह्मा का मानना है कि नोटिफिकेशन के साथ ही नरोत्तम मिश्रा की सदस्यता समाप्त हो गई है, लेकिन मंत्री मिश्रा का कहना है कि सदस्यता खत्म करने का अधिकार राज्यपाल को है। हालांकि कानूनविद इस दावे को गलत ठहरा रहे हैं। नरोत्तम ने कहा चुनाव आयोग ने 2008 से 2013 की सदस्यता को पूरी तरह से नहीं समझाया है। इसे विषय को और खोलना था। हाईकोर्ट सब कुछ साफ कर देगा। अभी मैं विधायक भी हूं और मंत्री भी। चुनाव आयोग को सदस्यता खत्म करने का अधिकार ही नहीं है। चुनाव आयोग इस मामले को सीधे राज्यपाल को नहीं भेज सकता। उसे विधानसभा अध्यक्ष को भेजा जाता है। फिर अध्यक्ष कानूनी सलाह लेकर कैबिनेट के जरिए राज्यपाल को भेजते हैं। ब्रह्मा बोले चुनाव आयोग ने यदि गजट नोटिफिकेशन कर दिया है तो इसका मतलब है कि मंत्री की विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई है। भले ही उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका लगाई हो। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर स्टे नहीं दिया है, इसलिए अभी चुनाव आयोग के फैसला ही तामील माना जाएगा। हाईकोर्ट में केस चलता रहेगा, लेकिन तब तक वे विधानसभा के सदस्य नहीं रह सकते। चुनाव आयोग को पेड न्यूज के मामले में सदस्यता खत्म करने का अधिकार है, हमने उप्र की विधायक उर्मिलेश यादव के मामले में ऐसा ही किया था। बाद में हाईकोर्ट ने भी उर्मिलेश यादव की याचिका खारिज कर दी थी। नरोत्तम की विधायकी खत्म मानी जानी चाहिए: सुभाष कश्यप संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप का मानना है कि चुनाव आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने के बाद नरोत्तम मिश्रा की विधायकी खत्म मानी जानी चाहिए। पेड न्यूज के मामले में अधिकार चुनाव आयोग के पास ही हैं।

Kolar News

Kolar News 4 July 2017

अगले साल विधानसभा चुनाव हैं उससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नाराज सरकारी कर्मचारियों को साधने के लिए अपनी रणनीति पर काम शुरू करते हुए  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में राज्य शासन के शासकीय सेवकों को एक जनवरी, 2016 से पुनरीक्षित वेतनमान स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन निर्धारण करने पर शासकीय सेवक की परिलब्धियों में लगभग 14 प्रतिशत की वृद्धि होगी। दिनांक एक जनवरी, 2016 से वेतन पुनरीक्षण के परिणामस्वरूप 30 जून 2017 तक की अवधि के बकाया स्वत्वों का समान तीन वार्षिक किश्तों में (प्रतिवर्ष मई माह में) वर्ष 2018-19 से भुगतान किया जायेगा। एक जनवरी 2016 से 30 जून 2017 के मध्य सेवानिवृत्त/मृत शासकीय सेवकों को एरियर्स की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जायेगा। ऐसे शासकीय सेवक जिनकी सेवानिवृत्ति/मृत्यु 30 जून, 2017 के बाद होती है, तो शेष एरियर्स की किश्तों का एकमुश्त भुगतान किया जायेगा। एक जनवरी, 2016 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पुनरीक्षित वेतनमान में प्राप्त अंतिम वेतन के आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1976 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार पेंशन निर्धारण किया जायेगा। उक्त दिनांक एवं इसके बाद सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को इस नियम के तहत देय मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति उपादान की अधिकतम सीमा 20 लाख रूपये रखी जायेगी। पेंशन सरांशिकरण, अवकाश नगदीकरण, परिवार पेंशन के वर्तमान प्रावधानों को यथावत रखा जायेगा। वृद्धों को प्राप्त अतिरिक्त पेंशन को छोड़कर न्यूनतम पेंशन एवं परिवार पेंशन की मासिक राशि 7750 रूपये रखी गयी है। पेंशन/परिवार पेंशन की अधिकतम सीमा पुनरीक्षित वेतनमान में प्राप्त अधिकतम वेतन का क्रमश: 50 एवं 30 प्रतिशत रखा जायेगा। सातवें वेतनमान में वेतन निर्धारण के परिणामस्वरूप एक जुलाई 2016 से 2 प्रतिशत एवं दिनांक एक जनवरी, 2017 से 2 प्रतिशत इस तरह कुल 4 प्रतिशत की दर से महँगाई भत्ता देय होगा। यात्रा भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता, परियोजना भत्ता, अनुसूचित क्षेत्र, प्रतिनियुक्ति वेतन आदि भत्ते एवं सुविधाएँ जो मूल वेतन से जुड़ी हैं, पूर्व वेतनमानों में देय वेतन के आधार पर ही देय होगी। इनके पुनरीक्षण के लिये पृथक से निर्णय लिया जायेगा। वेतन निर्धारण करने पर लगभग 3828 करोड़ का वार्षिक व्यय भार संभावित है। वर्ष 2017-18 में सातवें वेतनमान से 2552 करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार आयेगा। वेतन पुनरीक्षण के एरियर्स के भुगतान पर 5742 करोड़ का व्यय भार संभावित है। पीडब्ल्यूडी में नये मापदण्डों का अनुमोदन मंत्रि-परिषद ने वित्त विभाग द्वारा जारी पत्र 31 मार्च, 2017 की कंडिका 4(अ) अनुसार लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत कार्यालय भवन, रेस्ट हाऊस, सर्किट हाऊस एवं कर्मचारियों के लिये आवास गृहों के निर्माण के लिए मापदण्डों का अनुमोदन किया। इसी प्रकार वृहद पुलों के निर्माण की योजना, मुख्य जिला मार्गों के उन्नयन, केन्द्रीय सड़क निधि एवं अंतर्राज्यीय/आर्थिक महत्व की सड़कों के निर्माण, सड़क विकास निगम के माध्यम से नगद अनुबंध पद्धति पर आधारित नगद अनुबंध के आधार पर राज्य राजमार्गों, महत्वपूर्ण मुख्य जिला मार्गों का निर्माण और ग्रामीण सड़कों सहित न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम योजना के अंतर्गत राज्य की महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के नव-निर्माण के लिये मापदण्डों का अनुमोदन किया गया। शिक्षा के विभिन्न निर्णय मंत्रि-परिषद ने नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों की प्रथम प्रवेशित कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश की प्रक्रिया में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में वंचित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिये वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लिये फीस प्रतिपूर्ति की राशि के वर्षवार प्रस्तावित व्यय रूपये 1706.91 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति दी। मंत्रि-परिषद ने कक्षा 12वीं में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12वीं की परीक्षा 85 प्रतिशत तथा अजा, अजजा, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण की हो, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप लेपटॉप प्रदान किये जाने के संबंध में प्रचलित योजना को वर्ष 2017-18 से शुरू कर आगामी 3 वर्षों तक संचालित करने की सहमति दी। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लेपटॉप प्रदाय योजना के 3 वर्षों के संचालन एवं अनुमानित व्यय राशि 177 करोड़ रूपये की सैद्धांतिक सहमति दी गयी। मंत्रि-परिषद ने सर्वशिक्षा अभियान योजना का उसकी उपलब्धि के चलते वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में संचालन तथा निरंतरता की सैद्धांतिक सहमति दी। मंत्रि-परिषद ने केन्द्र प्रवर्तित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के क्रियान्वयन के लिये आगामी तीन वर्षों में 2047 करोड़ 47 लाख रूपये की अनुमति दी। लालबर्रा समूह जल प्रदाय योजना मंत्रि-परिषद ने बालाघाट जिले की लालबर्रा समूह जल प्रदाय योजना की 157 करोड़ 63 लाख की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी। इस योजना से लालबर्रा विकासखण्ड के 101 ग्राम में नल-जल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। सरदार सरोवर परियोजना मंत्रि-परिषद ने सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को डूब क्षेत्र 31 जुलाई, 2017 के पूर्व खाली करने के लिये सरदार सरोवर पैकेज का अनुसमर्थन किया।

Kolar News

Kolar News 4 July 2017

  शिवराज सिंह चौहान समाज की सक्रिय सहभागिता से 'नर्मदा सेवा यात्रा' अभियान बहुत सफल रहा। इस अभियान में 148 दिनों में 3350 किलोमीटर की यात्रा तय की गई और 15 लाख से अधिक लोगों ने माँ नर्मदा को स्वच्छ, निर्मल और पवित्र बनाये रखने का संकल्प लिया। प्रदेशवासियों ने जिस उत्साह, उमंग और आत्मीयता के साथ इस अभियान में हिस्सा लिया, उससे पता ही नहीं चला कि मध्यप्रदेश सरकार का यह अभियान कैसे, धीरे-धीरे जन-जन के अभियान में परिवर्तित होता चला गया। इस अभियान में 500 से अधिक सभी धर्मों के गुरुओं, पर्यावरणविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक दलों के प्रमुख व्यक्तियों, संयुक्त राष्ट्र संगठनों के पदाधिकारियों, फिल्म एवं खेल जगत की प्रमुख हस्तियों सहित कई मुख्यमंत्रियों और केन्द्रीय मंत्रियों की उपस्थिति ने इस अभियान को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। यह अभियान पूरी दुनिया में लोगों को नदियों के प्रति जागरूक करने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करने का माध्यम बन गया। यह अभियान सामाजिक-समरसता और सौहार्द का भी बड़ा प्रतीक बन गया। नमामि देवि नर्मदे-नर्मदा सेवा यात्रा अभियान के दौरान लाखों प्रदेशवासियों ने यह प्रण लिया था कि 2 जुलाई को माँ नर्मदा के दोनों तटों सहित पूरे नर्मदा कछार में लाखों लोग मिलकर एक साथ 6 करोड़ पौधों का रोपण करके इतिहास बनायेंगे और माँ नर्मदा में जल की धार बढ़ाएंगे। नर्मदा सेवा यात्रा की पूर्णता के अवसर पर हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी लाखों लोगों की उपस्थिति में माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में हम सभी को आने वाली पीढ़ी के प्रति अपनी जिम्मेदारी के लिए आगाह किया था। इस मौके पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से नर्मदा कछार में 2 जुलाई 2017 को बढ़-चढ़कर पौध-रोपण करने का आव्हान किया था। हम सभी ने अपने-अपने हाथ उठाकर पौध-रोपण के इस संकल्प को पूरा करने के लिए उत्साह के साथ सहमति व्यक्त की थी। मुझे आज इस बात की खुशी है कि जिस 2 जुलाई का हम सभी बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह दिन अब आ चुका है। यह दिन देश और प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पर्यावरण और नदी संरक्षण के क्षेत्र में एक इतिहास बनने जा रहा है। आपको और हम सबको इस बात पर गर्व होगा कि हम सभी इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनेंगे। पूरी दुनिया में इससे पहले कभी भी पर्यावरण और नदी को समृद्ध करने के लिए इतने बड़े स्तर पर कोई सामूहिक प्रयास और सामाजिक सहभागिता देखने को नहीं मिलती है। इस दो जुलाई के दिन, प्रदेशवासियों, माँ नर्मदा, मध्यप्रदेश और हमारे भारत देश का नाम पूरी दुनिया में इस पुनीत कार्य के लिए इतिहास में दर्ज हो जायेगा। मध्यप्रदेश में इस पौध-रोपण कार्यक्रम के लिए नर्मदा तट और नर्मदा कछार के सभी 24 जिलों में पौध-रोपण के लिए जागरूकता और कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारियाँ काफी बड़े पैमाने पर की गई हैं। वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विकास तथा किसान-कल्याण विभाग, उद्यानिकी विभाग और जन अभियान परिषद के सभी लोगों ने कार्यक्रम की तैयारियों में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। जन-जागरूकता के लिए प्रदेश के सभी 51 जिलों में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के दिन से 'पेड़ लगाओ यात्राओं' का आयोजन किया गया। इस यात्रा में 'धरती पर कम न हों वन, ध्यान रखें हम मानव जन' जैसे नारे, लोगों के बीच में गाँव-गाँव तक बहुत लोकप्रिय हुए। गाँवों और कस्बों में छोटे-छोटे बच्चे तक बड़े प्यार और सुन्दर भावनाओं के साथ इन नारों को गा-गा कर लोगों को सुना रहे थे। यह सभी की जुबान पर चढ़ गये थे। सभी लोग माँ नर्मदा को हरियाली चुनरी ओढ़ाने के लिए बहुत ही भावुक थे। इस पौध-रोपण कार्यक्रम में हिस्सेदारी के लिए लोगों के उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो जुलाई के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इस अभियान की वेबसाइट पर लगभग 6 लाख व्यक्तियों और सामाजिक या स्वयंसेवी संगठनों ने पंजीयन करवाया है। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि इस अभियान से जुड़ने के लिए 5 लाख व्यक्तियों ने 'ऑफ लाइन' पंजीयन भी कराया है। वन विभाग तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा पौधे तैयार करा लिये गये हैं। पौध-रोपण के लिए गढ्ढों की खुदाई हो चुकी है। पौधों को लाने-ले जाने के लिए परिवहन की समुचित व्यवस्था की गई है। पौधों को चुनते समय हमने इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि पौध-रोपण में फलदार और छायादार पौधों का रोपण अधिक किया जाये, जिससे कि आने वाले समय में यह पौधे आमजन के लिए अधिक से अधिक उपयोगी हो सकें। हमने इन पौधों में आम, आँवला, नीम, पीपल, बरगद, जामुन, बाँस, इमली, संतरा, नींबू, अमरूद, मुनगा और अनार जैसे फलों को प्राथमिकता दी है। इस ऐतिहासिक दिन के सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। बस, आप सभी का इंतजार है। आइये, हम सभी मिलकर नर्मदा कछार में 6 करोड़ पौधों को लगाकर माँ नर्मदा में जल की मात्रा बढ़ायें, माँ नर्मदा को स्वच्छ और निर्मल बनायें, नर्मदा कछार सहित पूरे प्रदेश के पर्यावरण को शुद्ध, हरा-भरा और प्रदूषण रहित बनायें, किसानों को स्वच्छ पेय और सिंचाई जल उपलब्ध करायें, प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवन दिलायें, अपनी आने वाली पीढ़ियों के जीवन को सुरक्षित बनायें और पूरी दुनिया को पर्यावरण और नदियों के संरक्षण का संदेश देकर एक इतिहास बनायें। माँ नर्मदा हम सभी का आव्हान कर रही हैं। आइये, माँ नर्मदा के सच्चे सपूत की तरह माँ नर्मदा की सेवा में कुछ समय लगायें। कल-कल, छल-छल बहे नर्मदा की कामना के साथ, आप सभी का अभिनन्दन है। [लेखक शिवराज सिंह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं]

Kolar News

Kolar News 1 July 2017

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चीनी प्रतिनिधि-मंडल ने आज निवास पर भेंट की। इस अवसर पर गुआंग्शी विकास और सुधार आयोग के महानिदेशक  फांगकांग हुआंग और प्रमुख सचिव उद्योग-वाणिज्य श्री मोहम्मद सुलेमान मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश में 'एक कराधान व्यवस्था' एक जुलाई से लागू हो जायेगी। नई व्यवस्था से देश की हृदय-स्थली मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक हब बनने की संभावनाएँ प्रबल हुई हैं। निवेश और व्यापार की और अधिक बेहतर संभावनाएँ निर्मित होगी। उन्होंने प्रतिनिधि-मंडल से इस परिप्रेक्ष्य में निवेश की संभावना को तलाशने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश निवेश का आदर्श स्थल है। यहाँ निवेश मित्र वातावरण और नीतियाँ हैं। आश्वस्त किया कि निवेश हेतु आवश्यक जानकारियाँ, सूचनाएँ उपलब्ध करवाने में, उन्हें पूरा सहयोग किया जायेगा। सरकार निवेशकों का सदैव सहयोग करती है, भविष्य में भी करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिनिधि-मंडल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चीन यात्रा में उनके द्वारा दिए गए आमंत्रण पर, चीनी प्रतिनिधि-मंडल के आने से वे अत्यंत हर्षित हैं। आशा व्यक्त की कि इस यात्रा से दुनिया के दो प्राचीन महान राष्ट्रों के मध्य पारस्परिक व्यापारिक संभावना को विस्तार मिलेगा। उनके मध्य निकटता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पीथमपुर में चीनी कंपनी लिउगोंग मशीनरी कंपनी लिमिटेड को सरकार का पूरा सहयोग मिला है। नये निवेशकों को भी उसी तरह पूरा सहयोग दिया जायेगा। प्रतिनिधि-मंडल द्वारा बताया गया कि प्रदेश में स्थापित औद्योगिक इकाई द्वारा स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। उत्पाद भारतीय बाजार के साथ ही अन्य देशों को निर्यात भी किये जा रहे हैं। प्रतिनिधि-मंडल में नैननिंग विकास और सुधार आयोग के निदेशक श्री वी डिंग, गुआंग्शी विकास और सुधार आयोग के हाईटेक उद्योग प्रभाग निदेशक यी झोंग, विदेशी पूँजी उपयोग और विदेशी निवेश प्रभाग निदेशक श्री तियानचेंग वू, औद्योगिक अर्थ-व्यवस्था प्रभाग निदेशक श्री यीचुआन ली, पश्चिमी क्षेत्र विकास प्रभाग उप निदेशक श्री सुयू तन, प्रबंध निदेशक लिउगोंग इंडिया श्री वू सांग और ट्रायफेक के अपर प्रबंध संचालक श्री वी. किरण गोपाल उपस्थित थे। उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल से चीनी प्रतिनिधि-मंडल ने की मुलाकात की। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने चीनी प्रतिनिधि-मंडल से आग्रह किया है कि विशाल उपभोक्ता बाजार को देखते हुए चीनी कम्पनियाँ मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक निवेश करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन में स्मार्ट-सिटी के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही सभी के लिये आवास योजना और मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में भी चीनी कम्पनियाँ निवेश कर सकती हैं। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल आज चीनी प्रतिनिधि-मंडल से चर्चा कर रहे थे। चीन का प्रतिनिधि-मंडल, गुआंग्शी विकास और सुधार आयोग के महानिदेशक श्री फांगफांग हुआंग के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के दौरे पर आया है। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इंदौर के पास पीथमपुर में चीनी कम्पनियों के लिये 206 हेक्टेयर में एक टाउनशिप बनाई गयी है। प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क, संचार और ट्रांसपोर्ट की कोई कमी अथवा समस्या नहीं है। प्रदेश में 19 हजार मेगावॉट की केपिसिटी के साथ बिजली के मामले में सरप्लस की स्थिति है। उन्होंने बताया कि व्यापार करने में आसानी के पैमाने पर मध्यप्रदेश देश के टॉप पाँच राज्य में शामिल है। गुआंग्शी विकास और सुधार आयोग और संबंधित संस्थाएँ प्रदेश में बुनियादी ढाँचे के निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स और बिजली उद्योग के निवेश की संभावनाओं को ढूँढने के मकसद से प्रदेश के दौरे पर हैं।  

Kolar News

Kolar News 30 June 2017

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान स्वरूप ताम्रपत्र प्रदान किया जायेगा। एक माह से कम समय जेल में निरुद्ध रहने वाले लोकतंत्र सेनानियों को भी सम्मान निधि दी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को जिले में ही चिकित्सा सुविधा की स्वीकृति दी जायेगी। गृह निर्माण मंडलों और विकास प्राधिकरणों द्वारा निर्मित आवासों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ लोकतंत्र सेनानियों को भी आरक्षण दिया जायेगा। लोकतंत्र सेनानी के निधन पर उसके पति या पत्नी को पेंशन की पात्रता होगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह लोकतंत्र सेनानी को शासकीय कार्यालयों और राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों में सम्मान दिया जायेगा। लोकतंत्र सेनानियों से संबंधित घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिये विधानसभा में कानून बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने अपनी जीवटता और संघर्ष से लोकतंत्र की बहाली की। आजादी के बाद देश के लिये सबसे बड़ा दुर्भाग्य आपातकाल था। लोकतंत्र को पुनस्थापित करने का काम लोकतंत्र सेनानियों ने किया। राज्य सरकार मानवीय संवेदनाओं से भरी है और लोक-कल्याण की परंपरा पर चल रही है। हमारी सरकार गरीबों की चिंता करने वाली सरकार है। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कैलाश सोनी ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने स्वतंत्रता की दूसरी लडा़ई लड़ी थी। लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजेन्द्र गहलोत ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आपातकाल विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें प्रथम पुरस्कार कु. ममता जैन, द्वितीय पुरस्कार कु. रजनी शर्मा और तृतीय पुरस्कार कु. पूर्णिमा तिवारी को मिला। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोकतंत्र सेनानियों सर्वश्री शंकरलाल तिवारी, सूर्यकांत मिश्रा, कामताप्रसाद गौतम, अशोक श्रीवास्तव, राजेन्द्र ताम्रकार और यशपाल सिंह सिसोदिया को सम्मानित किया। आरंभ में स्वागत भाषण राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक ने दिया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, श्री मेघराज जैन, श्री कैलाश सारंग, श्री सरताज सिंह, श्री विभीषण सिंह, श्री गिरिराज सिंह, मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती साधना सिंह और श्री अजय विश्नोई सहित लोकतंत्र सेनानी अपने परिवारों सहित उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन श्री सुरेन्द्र द्विवेदी ने किया।  

Kolar News

Kolar News 29 June 2017

राज्यों के पंचायती राज मंत्रियों का सम्मेलन मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पंचायतों को सशक्त बनाकर सामाजिक परिवर्तन किया जा सकता है। मध्यप्रदेश ने इसका उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मध्यप्रदेश में पंचायती राज की मूल अवधारणा को ग्राम स्तर तक पहुँचाया गया है। श्री चौहान आज यहाँ राज्यों के पंचायती राज मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को पूरा करने में मध्यप्रदेश अग्रणी है। आचार्य श्री विनोबा भावे ने कहा था कि देश स्वतंत्र हो गया पर गाँव स्वतंत्र नहीं हुए। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में अब देश स्वतंत्र है और गाँव भी स्वतंत्र हैं। ग्राम स्वराज की परिकल्पना को जमीन पर उतारा जा रहा है। मध्यप्रदेश में जनता से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण योजनाएँ पंचायतों के माध्यम से बनायी गई हैं। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित पंचायतों में संबंधित वर्ग के लोगों से संवाद के माध्यम से उनकी समस्यायों के निराकरण के लिये सुझाव लिये जाते हैं। इन्हीं पंचायतों के माध्यम से महिला कल्याण की लाड़ली लक्ष्मी योजना, बुजुर्गों के लिये मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना, किसानों के लिये शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, छात्रों के लिये मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना जैसी अनेक योजनाएँ बनाई गई हैं। प्रदेश में अब तक 40 पंचायतें आयोजित की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अग्रणी है। देश में हुए स्वच्छता सर्वे में चयनित 100 में 22 शहर मध्यप्रदेश के हैं। ग्रामोदय से भारत उदय अभियान मध्यप्रदेश में डेढ़ माह चलाया गया। जिसमें ग्राम संसद, किसान संसद और महिला संसद आयोजित की गई। इसमें ग्रामों के दो साल के विकास की रूपरेखा बनाई गई। सबके लिये आवास की प्रधानमंत्री आवास योजना में मध्यप्रदेश में दो साल में साढ़े सात लाख आवास बनाये जा रहे हैं। किसान संसद में किसानों की आय को दोगुना करने के लिये हर गाँव का रोड मैप बनाया गया है जिस पर तेजी से अमल किया जायेगा। महिला संसद के माध्यम से गाँव की हर महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार उनके इलाज की व्यवस्था की गई। पूरे अभियान के दौरान 25 लाख 70 हजार आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 3 लाख 33 हजार सामुदायिक समस्या से जुड़े हैं। इन आवेदनों का निराकरण कर ग्रामों को समस्याओं से शून्य बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में पर्यावरण संरक्षण के लिये नर्मदा सेवा यात्रा आयोजित की गई। पंचायतों के सहयोग से पर्यावरण और नदी संरक्षण के लिये जागरूकता पैदा की गई। अब आगामी दो जुलाई को नर्मदा के कैचमेंट में एक दिन में 6 करोड़ पेड़ लगाये जायेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण की पहल करें राज्य केन्द्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में पंचायतें और गाँव आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास की जिम्मेदारियाँ बढने के कारण पंचायतों की क्षमता का विकास करना जरूरी हो गया है। श्री तोमर ने कहा कि राज्यों और केन्द्र सरकार पर पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने की बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिये राज्यों के ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थानों को राज्य में ही स्थापित अच्छे संस्थानों के साथ समन्वय कर प्रशिक्षण देने की पहल करना चाहिये। श्री तोमर ने राज्यों द्वारा ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम के आकल्पन और क्रियान्वयन में सहयोग देने और उसे आगे बढ़ाने के लिये आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायतों के प्रतिनिधियों की क्षमता को कमतर आँकना उचित नहीं है। विकास के प्रति उनकी सोच हमेशा सराहनीय होती है। उन्होंने कहा कि पंचायत राज प्रतिनिधियों को चुने जाने के प्रारंभिक वर्ष में ही प्रशिक्षण मिलना चाहिये, जिससे वे प्रशिक्षण और कौशल का उपयोग विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में कर सकें। सम्मेलन में यूनिसेफ द्वारा पंचायती राज मंत्रालय के सहयोग से प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण के लिये प्रकाशित पुस्तिका और सतत विकास एवं सहस्त्राब्दि लक्ष्य की प्रशिक्षण हैंडबुक का विमोचन किया गया। विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली 15 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में केन्द्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री श्री पुरषोत्तम रूपाला, प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग एवं विभिन्न राज्य के पंचायत मंत्री उपस्थित थे। राज्यों के पंचायत राज मंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों के अनुभव सुनाये और उत्कृष्ट कार्यों की चर्चा की।  

Kolar News

Kolar News 28 June 2017

  संसदीय कार्यमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पेड न्यूज मामले में घिरने के बाद शिवराज मंत्रिमंडल के दो और सदस्यों के खिलाफ चुनाव आयोग में जांच शुरू हो गई है। आयोग ने ऊर्जा मंत्री पारस जैन और स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी के भारत स्काउट्स गाइड्स से जुड़े पदों को लेकर सरकार से आधा दर्जन से ज्यादा बिंदुओं पर जानकारी तलब की है। आम आदमी पार्टी ने ऑफिस ऑफ प्रॉफिट (दोहरे लाभ के पद) को लेकर इन दोनों मंत्रियों के खिलाफ शिकायत की थी। आयोग ने ऊर्जा मंत्री पारस जैन और स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी की शिकायतों पर राज्य शासन से भारत स्काउट गाइड की स्थापना की अधिसूचना सहित दोनों मंत्रियों की मुख्य आयुक्त और उपायुक्त की नियुक्तियों के आदेश की प्रति मांगी है। साथ ही मुख्य आयुक्त और उपायुक्त की हैसियत से उन्हें मिलने वाले वेतन-भत्तों, सुविधाओं, सरकारी आवास, कार या परिवहन सुविधा के रिकॉर्ड भी मांगे हैं। जैन और जोशी जिन पदों पर हैं उसके कर्त्तव्य और अगर उन्हें इसके लिए ऑफिस उपलब्ध कराया गया है व स्टाफ दिया है तो उसके दस्तावेज भी सरकार से उपलब्ध कराने को कहा है। उधर, स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी का कहना है कि हमें उपायुक्त के नाते कोई भी सुविधा नहीं मिल रही है। आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल के मुताबिक पिछले साल जुलाई 2017 में 116 विधायकों के कॉलेजों की जनभागीदार समिति में शामिल होने तथा भारत स्काउट्स गाइड्स में नियुक्तियों को लेकर शिकायत की थी। पार्टी ने दोहरे लाभ के पदों की शिकायत करते हुए दोनों मंत्रियों तथा 116 विधायकों को विधायक पद से बर्खास्त करने की मांग की थी।  

Kolar News

Kolar News 27 June 2017

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध होना चाहिए। श्योपुर जिले के ढोढर से श्योपुर जिला मुख्यालय तक किये रोड शो के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज श्योपुर जिला मुख्यालय में बैठक को सबोधित कर रहे थे। बैठक में महिला-बाल विकास राज्य मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती ललिता यादव, सांसद श्री अनूप मिश्रा, विधायक श्री दुर्गालाल विजय, कमिश्नर, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  श्री शिवराज सिहं चौहान ने कहा कि रोड शो के दौरान सामुदायिक और व्यक्तिगत आवेदनों को मिलाकर कुल 909 आवेदन-पत्र प्राप्त हुए हैं। इनका शत प्रतिशत निराकरण कर मुख्यमंत्री सचिवालय को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल की समस्या अभी भी है। हेंडपंप लगाने, टंकी निर्माण जैसी बुनियादी कमियाँ पाई गई हैं, जिनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण अंचल में बिजली मिलनी चाहिए तथा लाइनों और ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था के इंतजाम हों। उन्होंने राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के कार्यों का भौतिक सत्यापन करवाने के निर्देश दिये। साथ ही दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का समस्त सर्वे एक माह के अन्दर करवाने को कहा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जाये। एक्सप्रेस-वे से चंबल क्षेत्र में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा, साथ ही क्षेत्रवासियों को आवागमन की सुविधा होगी। लम्बे समय से चल रहे मुजरी बांध के सर्वे का कार्य एक माह में पूरा करवाया जावे। उपभोक्ताओं को राशन की दुकान से नियमित खाद्यान्न मिले। शौचालय-निर्माण, बीपीएल में नाम जोड़ने, दिव्यांग एवं आवास योजनाओं का लाभ सभी पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को निरंतर जारी रखा जाये। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी के व्यक्तियों की जमीन पर यदि प्रभावी व्यक्तियों का कब्जा है, तो उसे तत्काल हटाकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि निचले स्तर पर भ्रष्टाचार मिटाने के हर संभव प्रयास होना चाहिए। फिर भी अगर शिकायत मिलती है तो समझा जायेगा कि इसमें उपर के अधिकारी भी लिप्त है। ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों  को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की सभी योजनाओं का लाभ आम लोगों को देने की दिशा में कार्यवाही अनवरत जारी रखी जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एनआरएलएम में गठित स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जाये। कलेक्टर द्वारा इस योजना में 25 लाख रूपये के भेजे गये प्रस्ताव को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत कर राशि भिजवाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बढ़ावा देने की दिशा में हर संभव उपाय किये जाये। साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ देने की दिशा में निरंतर पहल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक उपाय सुनिश्चित किये जाये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सकारात्मक सोच के साथ हर व्यक्ति को लाभ दिलवाने की कार्यवाही जारी रखें। बैठक के बाद उन्होंने जन-प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों से  जिले में चल रही विकास गतिविधियों पर भी चर्चा की।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले के ढोढर, बगदिया, गांधीनगर, माकड़ौद, पदमपुरा, काशीपुर, धीरौली, मानपुर, जैनी, टेकना, चोपना, जावदेश्वर, बगडुआ, सोईकलां, रायपुरा, सलापुरा सहित दो दर्जन से अधिक ग्राम एवं मजरों-टोलों में रोड शो के बाद श्योपुर में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों से भी चर्चा की।   

Kolar News

Kolar News 27 June 2017

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दुनिया में स्मार्ट सिटी का मापदंड भोपाल स्थापित करेगा। शहर में इसकी पूरी क्षमता और दक्षता मौजूद है। उन्होंने कहा कि नागरिकों ने क्लीन सिटी भोपाल बनाने का जो संकल्प लिया था, सफलतापूर्वक पूरा कर दिखाया है। आज भोपाल देश का दूसरा सबसे स्वच्छ नगर है। श्री चौहान आज स्मार्ट सिटी प्लान की दूसरी वर्षगाँठ पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मानवीय संवेदनाओं के साथ स्मार्ट सिटी की व्यवस्थाएँ हों। स्मार्ट व्यवस्थाओं से गरीब का जीवन और पर्यावरण बेहतर हो। झोपड़ी में रहने वाले आवास में रहें। ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि स्मार्ट सिटी के सभी प्रतीक चिन्ह हिन्दी में भी हों। स्थानीय प्रजातियों के पेड़ लगाये जायें ताकि पर्यावरण में ऑक्सीजन की उपलब्धता बेहतर हो। भावी-पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण मिले। इसके सभी आवश्यक प्रयास किये जायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने साइकिल ट्रेक बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि साइकिलिंग से जहाँ एक ओर सेहत बनती है, वहीं पर्यावरण प्रदूषण में भी भारी कमी आती है। उन्होंने गाड़ियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने की जरूरत बतायी। एक से अधिक गाड़ी रखने वालों पर वित्तीय भार बढ़ाने के विचार पर चिंतन का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि भोपाल को क्लीन, ग्रीन, हेल्दी हाईटेक और ग्लोबल सिटी बनाने का जो संकल्प लिया गया था, उस दिशा में भोपाल नगर निगम तेजी से कार्य करके दिखा रहा है। स्मार्ट व्यवस्थाओं में गरीबों की बेहतरी के कार्यों के लिये नगर निगम के प्रयासों का अभिनंदन करते हुए निगम की टीम को बधाईयाँ दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में प्रगति और विकास कर रहा है। नगरीय विकास में प्रदेश देश में अव्वल है। देश की सौ स्मार्ट सिटी में 22 शहर राज्य के हैं। मध्यप्रदेश का कृषि उत्पादन देश में सर्वाधिक है। प्याज का उत्पादन 32 लाख मेट्रिक टन हुआ है। उन्होंने स्मार्ट सिटी प्लान के प्रारूप को अदभुत बताते हुए कार्य की तेज गति को बनाये रखने की जरूरत बतायी। प्रारंभ में स्मार्ट सिटी भोपाल के जी.आई.एस. पोर्टल, स्मार्ट पोल और स्मार्ट साइकिलिंग सुविधाओं का उन्होंने लोकार्पण किया। श्री चौहान ने कहा कि शीघ्र ही वे भी साइकिलिंग सुविधाओं का उपयोग करेंगे। नगर निगम आयुक्त श्रीमती छवि भारद्वाज ने बताया कि भोपाल स्मार्ट सिटी में तात्या टोपे नगर पुनर्विकास प्लान की दूसरी वर्षगाँठ मनाई जा रही है। उन्होंने स्मार्ट सिटी भोपाल के कुल 342 एकड़ क्षेत्रफल कार्यरूप के आकल्पन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में लघु चल-चित्र का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, महापौर श्री आलोक शर्मा, सांसद श्री आलोक संजर, विधायक श्री सुरेंद्र नाथ सिंह, विधायक श्री विष्णु खत्री, निगम के अध्यक्ष  डॉक्टर सुरजीत सिंह चौहान, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉक्टर हितेश वाजपेई, भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओम यादव, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत, भोपाल स्मार्ट सिटी डेव्लपमेंट कार्पोरेशन के चेयरमेन कलेक्टर श्री सुदामा खाड़े, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, नगर निगम के पदाधिकारी, अधिकारी उपस्थित थे।   

Kolar News

Kolar News 26 June 2017

मुख्यमंत्री  चौहान की केन्द्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री  रामविलास पासवान से मुलाकात  एमपी में किसानों के जबरदस्त आंदोलन और छ किसानों की गोलीबारी में मौत और आंदोलन के बाद कर्ज में डूबे 20 किसानों द्वारा आत्महत्या किये जाने के बाद मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय उपभोक्ता मामले एवं खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री रामविलास पासवान से मुलाकात की। श्री चौहान ने बताया कि इस वर्ष मध्यप्रदेश में प्याज एवं दलहन का बम्पर उत्पादन हुआ है। अधिक उत्पादन के कारण कीमतों में भारी गिरावट आई है जो चिन्ता का विषय है। श्री चौहान ने दलहन खरीदी विशेषकर मूंग, उड़द एवं अरहर की समर्थन मूल्य पर खरीदी की बात कही। उन्होंने अनुरोध किया कि नाफेड के साथ-साथ एफ.सी.आई. को भी क्रय (उपार्जन) एजेंसी बनाया जाय। इसके साथ ही मोटा अनाज का उपार्जन गेहूँ एवं धान की भांति चालू रखा जाय। श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य करने के पहले व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखा जाय। श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाकों में नेट और इंटरनेट कनेक्टिविटी, उचित मूल्य दुकानों पर नहीं आती है। कई हितग्राहियों के उंगलियों एवं अंगूठे के निशान स्पष्ट नहीं होने से उनका बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है। साथ ही किसान आधार और बायोस आदि उपकरणों से अभ्यस्त नहीं हैं। उन्होंने आग्रह किया कि इस योजना की समयावधि 30 सितंबर, 2017 तक बढ़ा दी जाय। केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को बम्पर उत्पादन से उत्पन्न हुई स्थिति से निपटने के लिए मंत्रालय द्वारा हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

Kolar News

Kolar News 25 June 2017

सीएम शिवराज से मिले आईएएस अधिकारी    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास पर राज्य प्रशासनिक सेवा से हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत हुये अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिलने वालों में श्री मनीष सिंह, श्री उमेश सिंह, श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, श्री आर.पी.एस. जादौन, श्री दिनेश श्रीवास्तव, श्री एस.बी.सिंह, श्री दीपक सक्सेना, श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री जगदीश जटिया और श्री चन्द्रशेखर वालिम्बे शामिल थे।  

Kolar News

Kolar News 25 June 2017

  सरकार को खूब रुला रही प्याज,मुख्यमंत्री ,मंत्री से लेकर अफसर तक सबका फोकस प्याज पर है।प्याज खरीदी का मुद्दा सरकार के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। सारा प्रशासनिक कामकाज छोड़ जिलों का अमला प्याज खरीदी के साथ उसकी ढुलाई के लिए वाहन जुटाने में लगा हुआ है। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी सहित पुलिस का भारी भरकम अमला सड़कों पर खड़े होकर आने-जाने वाले खाली ट्रकों का अधिग्रहण कर रहा है। ऐसे अधिग्रहीत वाहनों से प्याज एक जिले से दूसरे जिले को भेजी जा रही है। खास बात यह है कि ड्राइवरों को न तो प्रशासन एडवांस दे रहा है, न ही उन्हें डीजल डलवाने के लिए पैसा। चुनाव कार्य की तरह निजी वाहनों का अधिग्रहण तब किया जा रहा है, जब कैबिनेट वाहन अधिग्रहण नहीं करने का निर्णय कर चुकी है। सरकार 8 रुपए किलो के भाव से समर्थन मूल्य पर प्याज खरीदकर दो रुपए में बेच रही है। अब तक प्रदेशभर में 38 लाख 75 हजार क्विंटल प्याज खरीदी जा चुकी है। लगभग 200 करोड़ रुपए किसानों को भुगतान भी किया जा चुका है। उम्मीद से ज्यादा प्याज आने के कारण सरकार के लिए प्याज को खपाना सिरदर्द बनता जा रहा है। यही वजह है कि सरकार अब मालवा और निमाड़ से खरीदी गई प्याज को गुजरात भेज रही है। इसके लिए उज्जैन में रेलवे के रैक लगाए गए हैं। इससे प्याज को सूरत अहमदाबाद सहित गुजरात की अन्य मंडियों में भेजा जा रहा है। सिर्फ उज्जैन जिले में प्रशासन ने 228 ट्रकों का अधिग्रहण किया है। कलेक्टर के कहने पर पूरा अमला वाहनों के अधिग्रहण में लगा हुआ है। संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया के मुताबिक अधिग्रहण कर जिन वाहनों को प्याज ढुलाई में लगाया जा रहा है। उन्हें चार रुपए दस पैसे प्रति टन प्रति किमी के हिसाब से भाड़े का भुगतान किया जाएगा। इसी में लोडिंग और अनलोडिंग का खर्च भी शामिल है। पूरे प्रदेश में 3 हजार से ज्यादा ट्रक अब तक अधिग्रहीत किए जा चुके हैं।  

Kolar News

Kolar News 22 June 2017

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कांग्रेस ने मंदसौर में पुलिस फायरिंग में किसानों की मौत के विरोध में भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय सहित जिलों में भी शवासन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेस का आरोप है कि किसानों की मौत के बाद भी सरकार लापरवाह बनी रही, इसके विरोध में ही शवासन किया गया। कुछ किसान संगठनों ने भी कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए शवासन किया। भारतीय किसान महासंघ ने भी राजधानी में शवासन कर विरोध जताया।गौरतलब है कि किसान आंदोलन के दौरान मंदसौर पुलिस फायरिंग में हुई किसानों की मौत के बाद से कांग्रेस सरकार को घेरने में लगी है।  

Kolar News

Kolar News 21 June 2017

CM हाऊस में शिवराज ने करवाया बच्चों को योग   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों का आव्हान किया है कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि अच्छी पढ़ाई के लिये योग बहुत जरूरी है। श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास में स्कूली बच्चों को संबोधित कर रहे थे। बैरागढ़ क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री निवास में योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि व्यक्ति अनंत शक्तियों का भंडार है। अधिकांश लोग उसके छोटे से हिस्से का ही उपयोग कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि योग, प्राणायाम और ध्यान आदि यौगिक क्रियाएं व्यक्ति की आंतरिक शक्ति को पहचानने और प्रगटीकरण का कार्य करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करें, उनकी उच्च शिक्षा में कोई बाधा नहीं आयेगी। राज्य सरकार ने इन बाधाओं को दूर करने के लिए प्रभावी योजना लागू की है। इस योजना में बिना जाति, धर्म आदि के भेदभाव के गरीब, निम्न, मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा में मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र योजना में ऐसे परिवार जिनकी आय 6 लाख रूपये वार्षिक से कम है, उनका प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश होने पर फीस का भुगतान राज्य सरकार करेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन को सफल और सार्थक बनाने के लिये नशा कभी नहीं करें, योग रोज करें और खूब पढ़ाई करें। बच्चों के योगाभ्यास कार्यक्रम में संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा श्री डी.एस.कुशवाह ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रगान का गायन हुआ। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने योगाभ्यास किया।  

Kolar News

Kolar News 21 June 2017

प्याज सरकारों को खून के आंसू पीला देती है। इस बार भी प्याज की बम्पर फसल होने के बाद उपज का सही दाम नहीं मिलने से किसान आंदोलन खड़ा हो गया उससे निपटने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बिजली सबसिडी को मंजूरी मिल गई, जो 9541 करोड़ रुपए की रहेगी। इसी के साथ अब सरकार 18 साल तक के बाल ह्रदय रोगी बच्चे का मुफ्त इलाज कराएगी। बाल श्रवण योजना में भी आयु सीमा 6 साल से बढ़ाकर 8 साल कर दी गई है। कृषि कैबिनेट की बैठक में किसानों से खरीदा गया प्याज राशन की दुकानों पर 2 रुपए किलों में बेचने का निर्णय लिया गया है। बैठक में किसानों को खरीफ का कर्ज चुकाने के लिए मार्च तक का समय देने को मंजूरी दी गई। हाईकोर्ट के कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारी कर्मचारी को एक अग्रिम वेतन दिया जाएगा। प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किसान आत्महत्यों के सवाल पर कहा कि सबके कारण अलग-अलग हैं, इन्हें कर्ज से जोड़ना गलत है। कृषि कैबिनेट में खरीदी केंद्रों में किसानों को आ रही समस्याओं पर मंथन हुआ। इसमें किसानों की प्याज हर हाल में खरीदने के निर्देश दिए गए। बाहरी प्रदेशों से एमपी में आ रही प्याज को रोकने के लिए इंतजाम किया जाएगा। वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि सरकार पर कितना भी आर्थिक बोझ आए, वो वहन करेगी। उन्होंने कहा कि प्याज की भारी भरकम पैदावार का उन्हें अंदाजा नहीं था। मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि राशन की दुकानों से भी प्याज खरीदा जा सकेगा। जहां वो 2 रुपए प्रति किलों की दर से मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कितने खेत में प्याज लगाई और कितना उत्पादन हुआ, इसका भी हिसाब रखा जाएगा। जो किसान फर्जी तरीके से प्याज बेचेगा उस पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।  

Kolar News

Kolar News 20 June 2017

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी किसानों के मुद्दे को अब जिंदा रखने का प्रयास कर रही है। पिछले दिनों भोपाल-खलघाट में सत्याग्रह के बाद अब जिलों में ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। सागर में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में सत्याग्रह होने जा रहा है। प्रदेश में किसान संगठनों द्वारा एक जून से 10 जून तक चलाए गए आंदोलन से गरमाए मुद्दे को लेकर अब कांग्रेस गांव-गांव जाने की तैयारी कर रही है। सत्याग्रह के मंच से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने किसानों की परेशानियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में आयोजन करने की जिम्मेदारी दी थी। इस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम तैयार कर रही है। जिला स्तर पर कांग्रेस मृत किसानों को श्रद्धांजलि भी देगी। शवासन में सरकार प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि किसानों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ विश्व योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें किसानों की मौतों के बाद भी सरकार की लापरवाही दिखाने के लिए कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता श्ावासन करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी इसका आयोजन किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 19 June 2017

  मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन और उससे उपजी राजनीति के कारण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपना रूस दौरा रद्द कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 18 जून को छह दिनों के लिए रूस जाने वाले थे, लेकिन प्रदेश में बढ़ते किसान आंदोलन और कांग्रेस के आक्रामक रूख को देखते हुए शिवराज ने अपना रूस दौरा रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि 16 जून को ही किसानों ने मंदसौर गोलीकांड के विरोध और अपनी मांगों को लेकर हाईवे जाम कर दिया था। इस दौरान भोपाल में चक्काजाम करने का प्रयास करने वाले किसान नेता शिवकुमार शर्मा (कक्काजी) को भी गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शनिवार को कांग्रेस ने भी चुनावी शंखनाद करते हुए खलघाट में किसान पंचायत करने का ऐलान किया है। इस स्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदेश दौरा रद्द करना ही बेहतर समझा।  

Kolar News

Kolar News 18 June 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के संकल्प के अनुसार 2 जुलाई को नर्मदा बेसिन के 24 जिलों में 6 करोड़ पौधे रोपे जायेंगे। इनमें से 3 करोड़ पौधे वन विभाग और शेष 3 करोड़ पौधे ग्रामीण विकास, कृषि, उद्यानिकी, जन अभियान परिषद, नगरीय प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग आदि द्वारा रोपित किये जायेंगे। संबंधित जिलों में रोपण के लिये गढ्ढा खुदाई का कार्य प्रगति पर है। नर्मदा बेसिन के 24 जिले- अनूपपुर, डिण्डौरी, मंडला, जबलपुर, कटनी, इंदौर, धार, अलीराजपुर, देवास, खंडवा, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, सिवनी, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, हरदा, होशंगाबाद, रायसेन, बैतूल, छिन्दवाड़ा, सीहोर और बालाघाट जिले में 2 जुलाई को फलदार एवं छायादार वृक्षों के पौधे लगाये जायेंगे। सघन वृक्षारोपण से नर्मदा को सतत जल आपूर्ति होने के साथ ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी। गिनीज विश्व रिकार्ड बनाने संबंधी तैयारियों के लिये 20 जून को आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण में प्रत्येक जिले से 2-2 रिसोर्स पर्सन्स को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षित रिसोर्स पर्सन्स अपने-अपने जिले में गिनीज विश्व रिकार्ड बनाने की प्रक्रिया में नियुक्त होने वाले विटनेस एवं स्टूवर्ड को प्रशिक्षित करेंगें। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए विटनेस एवं स्टूवर्ड द्वारा विश्व रिकार्ड मापदण्डों के अनुसार प्रस्तुत किया गया अभिलेख अति-आवश्यक है। गिनीज विश्व रिकार्ड के मद्देनजर प्रत्येक रोपण स्थल में पौधों के सत्यापन के लिये 2-2 शासकीय अधिकारी-कर्मचारी की तैनाती के साथ रोपित पौधों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक रोपण स्थल की जीपीएस (लेटीट्यूड एवं लॉगीट्यूड) भी ली जा रही है। इससे रोपण स्थलों को पहचाना जा सकेगा। पौध-रोपण में अधिक से अधिक जन-भागीदारी के लिये शासन द्वारा ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था की गई है। www.namamidevinarmade.gov.inवेबसाइट पर अब तक लगभग डेढ़ लाख लोग 2 जुलाई 2017 को पौध-रोपण के लिये पंजीयन करा चुके हैं। वानिकी प्रजाति के आवश्यक पौधों की व्यवस्था वन विभाग एवं निजी रोपणियों द्वारा की गई हैं। फलदार प्रजाति के पौधों की व्यवस्था उद्यानिकी विभाग, शासकीय निजी रोपणियों और अन्य राज्यों से की जा रही है। विभिन्न विभाग अपने-अपने रोपण लक्ष्यों के अनुसार गढ्ढा खुदाई कर रहे हैं। कई जिलों में गढ्ढा खुदाई का काम पूरा होने को है।

Kolar News

Kolar News 16 June 2017

खबर बालाघाट से । मध्यप्रदेश शासन के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन व बालाघाट-सिवनी सांसद बोधसिंह भगत के बीच मतभेद अब हर मंचीय कार्यक्रम में खुलकर सामने आने लगे है। कुछ दिन पूर्व ही दिव्यांग सामूहिक विवाह के दौरान उत्कृष्ट मैदान में सांसद ने सम्मान न करने पर सिर्फ गौरीशंकर बिसेन के परिवार का ही राज नहीं है अभी सांसद भी यहां पर मौजूद है कहकर मंच से ही नाराजगी व्यक्त की थी।सांसद से जब मंत्री बिसेन बदतमीजी पर उतर आये तो शिवराज सरकार के मंत्री को सांसद ने चोर तक कहा।  सांसद बोधसिंह भगत और प्रदेश के केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन के बीच चल रहे मतभेद, गुटबाजी बुधवार को एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर नजर आई। सार्वजनिक मंच पर ही सांसद और मंत्री के बीच हॉट-टॉक हो गई। अवसर था जिले के मलाजखंड मुख्यालय में आयोजित सबका साथ सबका विकास सम्मेलन का। सांसद बोधसिंह भगत जब समारोह को संबोधित कर रहे थे, तब उन्होंने एक मामले का उल्लेख किया। जिस पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष राजकुमार रायजादा ने उसका खंडन किया। इसी बीच मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने भी सांसद बोधसिंह भगत से गलत बाद नहीं कहने की बात कही। इस दौरान सांसद-मंत्री के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने जहां सांसद भगत को कहा कि बहुत देखे है ऐसे सांसद। वहीं इसके जवाब में सांसद ने भी मंत्री बिसेन को चोर मंत्री कह दिया। इसके बाद मंत्री गौरीशंकर बिसेन मंच छोड़कर चले गए। समारोह को जब मंत्री गौरीशंकर बिसेन संबोधित कर रहे थे, तभी एक भाजपा के कार्यकर्ता लखन बिसेन ने मलाजखंड को रोजगार नहीं दिए जाने की बात कही गई। जिसके बाद मंत्री बिसेन ने उस ग्रामीण को कार्यक्रम से बाहर किए जाने की बात कही। इसके बाद सांसद बोधसिंह भगत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में सबसे पहले उस भाजपा कार्यकर्ता का समर्थन किया, जिसमें उसने मलाजखंड के स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलने की बात कही थी। इसके बाद सांसद भगत ने यशोदा सीड्स नामक कंपनी के बीज के बिक्री होने का जिक्र किया। जबकि इस कंपनी के बीज पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही। इसी बीच जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष राजकुमार रायजादा ने भी इस कंपनी के बीज को प्रतिबंधित कर दिए जाने की बात कही। लेकिन सांसद ने कहा कि बाजार में आज भी इस कंपनी के बीज विक्रय हो रहा है। इसी बात को लेकर मंत्री और सांसद के बीच नोक-झोंक शुरु हो गई। कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन व सांसद बोधसिंह भगत के बीच विवाद की स्थिति बढ़ती देख भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश रंगलानी, सुरजीतसिंह ठाकुर समेत अन्य भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बीच-बचाव के लिए आए और मंत्री और सांसद को दूर-दूर कराकर मामले को शांत कराया। इसी बीच मंत्री कार्यक्रम छोड़कर चले गए। लेकिन मंच पर मंत्री व सांसद के बीच एक बार फिर से हुए विवाद से भाजपा के अंदर चल मतभेद खुलकर सामने आए हैं। कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा वे भारत सरकार के सांसद है, उन्हें सब कहने का अधिकार है। वो राज्य सरकार को कुछ भी बोल सकते है। रही बात कंपनी की तो अध्यक्ष राजकुमार रायजदा ने प्रतिबंध के कागज सौंपने की बात कहीं है। बालाघाट बीजेपी अध्यक्ष रमेश रंगलानी ने बताया कि मलाजखंड में आयोजित कार्यक्रम सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम के दौरान सांसद व मंत्री के बीच हुई विवाद की स्थिति की जानकारी भोपाल स्तर पर भेज दी संगठन को भेज दी है। जांच के बाद निश्चित ही संगठन कार्रवाई करेगा।  सांसद बोध सिंह भगत ने कहा -बालाघाट जिले में यशोदा सीड्स कंपनी ने अमानक स्तर पर बीज की सप्लाई की थी, किसानों का बीज भी अंकुरित नहीं हो पाया था। पिछले साल इस कंपनी पर बैन लग गया था, लेकिन इस साल हटा दिया। इस मामले को लेकर मंच से किसानों को सावधान कराने का प्रयास किया था। इस बात पर कृषि मंत्री भड़क उठे और कार्यक्रम के दौरान हॉट-टॉक हो गई।

Kolar News

Kolar News 15 June 2017

    विधानसभा का मानसून सत्र 17 जुलाई से शुरू होगा। 12 दिन तक चलने वाले इस सत्र में 10 बैठकें होंगी। इस दौरान सरकार चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक अनुमान (बजट) लाने के साथ आधा दर्जन से ज्यादा संशोधन विधेयक लाएगी। विधानसभा ने बुधवार को सत्र बुलाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। सूत्रों के मुताबिक मानसून सत्र पहले 17 से 21 जून तक बुलाए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन शासकीय कार्य अधिक होने से इसे 28 जुलाई तक रखने का फैसला किया गया।विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि सत्र के दौरान अशासकीय विधेयकों की सूचना 28 जून तक ली जाएगी। स्थगन और ध्यानाकर्षण 11 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रश्न लगाने का सिलसिला गुरुवार से शुरू हो जाएगा। किसानों की मौत के मामले से गरमाएगा सदन सूत्रों का कहना है कि सत्र के दौरान विपक्ष मंदसौर में पुलिस की गोली से हुई किसानों की मौत और आत्महत्या के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाएगी। अवैध रेत उत्खनन और कानून व्यवस्था भी सरकार को घेरने के लिए प्रमुख मुद्दे रहेंगे।

Kolar News

Kolar News 15 June 2017

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संत हिरदाराम सेवा का अवतार थे। वे दुनिया में सेवा के लिये आये थे। उनका पूरा जीवन सेवा साधक का था। श्री चौहान आज संत हिरदाराम ऑडिटोरियम में समाजसेवी और वरिष्ठजन सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम संस्कार प्रबुद्ध नागरिक मंच द्वारा किया गया था। श्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जाना चाहिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश, समाज और दूसरों के लिये जीना ही सही अर्थों में जीवन जीना है। ऐसे व्यक्तियों का सम्मान होना चाहिये, जिनका जीवन समाज की सेवा में समर्पित है। उन्होंने कहा कि भारत का वैभवशाली इतिहास है। जब दुनिया के देशों में सभ्यता और संस्कृति के चिन्ह भी नहीं थे, तब भारत में ऋचाओं की रचना हुई, विश्वविद्यालय संचालित थे। उन्होंने कहा कि सिंधु के किनारे जो सभ्यता विकसित हुई, उसी ने ऐसे महान भारत का निर्माण किया है, जो विश्व के कल्याण की कामना और उसे परिवार मानने की चेतना का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बुराई और अच्छाई का संघर्ष शाश्वत है। अच्छी सोच और अच्छे कार्य करने वाले निरंतर प्रयास करते रहे हैं और कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ प्रवृत्तियों ने शांत मध्यप्रदेश को हिंसा की आग में झोंकने का असफल प्रयास किया। ऐसे तत्वों का कठोरता से दमन किया जायेगा। साथ ही इंसानियत और मानवता को जगाने के प्रयास भी जारी रहेंगे। उनका उपवास ऐसा ही प्रयास था। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की कार्य-योजना तैयार है। इस कार्य-योजना में सभी की आवश्यकताएँ और विचार शामिल हो जाये, इसके लिये आगामी 15 से 25 जून के मध्य संभागायुक्त और कलेक्टर के समक्ष सुझाव दिये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पट्टे देने का फार्मूला भी पूरे प्रदेश के लिये तैयार है। उस पर भी समाज विचार-विमर्श कर ले। उन्होंने रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण केन्द्र सरकार के सहयोग से करवाने की जरूरत बताई। श्री सिद्ध भाऊ जी ने सरकार द्वारा जन-कल्याण के लिये प्रखर सृजनात्मकता के साथ किये गये कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बालिकाओं से संबंधित प्रदेश की अनेक नवाचारी योजना का अन्य राज्यों ने भी अनुकरण किया है। उन्होंने कहा कि दया, धर्म का मूल है। जिसमें दया नहीं, वह कभी भी सुखी नहीं रह सकता। उन्होंने गाय के महत्व को बताते हुए, पंचगव्य चिकित्सा की सार्थकता बताई। उन्होंने सम्मान समारोह की सराहना की और कहा कि इस से भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। सांसद श्री आलोक संजर ने कहा कि प्रदेश में समस्याओं के समाधान के लिये जो प्रयास हुए हैं, वे अभूतपूर्व हैं। सरकार के प्रयासों की सर्वत्र सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि हिंसा की आग को उपवास के ठंडे जल से शांत करने के सफल प्रयास ने अन्य राज्यों के जन-प्रतिनिधियों को भी प्रभावित किया है। उनका दिग्दर्शन किया है। विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि बैरागढ़ रेलवे स्टेशन को संत हिरदाराम के नाम पर किये जाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगरवासी उच्च विचारों को जीवित रखने के लिये समर्पित हैं। समारोह के प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता और संत हिरदाराम के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समाज की पत्रिका का विमोचन किया और समाजसेवियों-वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। प्रारंभ में बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत और अंत में वंदे-मातरम का गायन हुआ। अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भी दिये गये।  

Kolar News

Kolar News 13 June 2017

व्यापक किसान आंदोलन और छ किसानों की मौत के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में प्याज की बम्पर आवक को देखते हुए सभी कलेक्टरों को अपने जिलों की आवश्यकता अनुसार खरीदी केंद्र बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री आज मंत्रालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभागायुक्तों और कलेक्टरों से प्याज  एवं अन्य कृषि उपज की खरीदी के बारे में चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध सख्ती से पेश आये। श्री चौहान ने कलेक्टरों से कहा कि प्याज की खरीदी और   वितरण तत्काल करें। उन्हें जरूरत पड़ने पर जिले की आवश्यकता  और सुविधानुसार  खरीदी केंद्र स्थापित करने के अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्याज के ट्रकों को खाली करवाये और उन्हें वापस भरकर दोबारा भेजें ताकि परिवहन की निरंतरता बनी रहे।   राशन  दुकानों के माध्यम से प्याज दो रूपये प्रति किलो की दर से गरीबो को बेची जायेगी। बताया गया कि प्याज खरीदी तेजी से हो रही है। मूंग खरीदी के लिए भारत सरकार की नाफेड संस्था द्वारा व्यवस्था की गई है। तुअर के लिए 80, मूंग के लिए 62 और उड़द के लिए 48 खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये खरीदी केन्द्र बढ़ाये जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने खरीदी की व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। राज्य शासन नाफेड को पूरा सहयोग देगा। मुख्यमंत्री ने साफ़ किया कि प्याज या अन्य उपजों की खरीदी की कोई सीमा नहीं रखी गई है। किसान जितना लाये, सब ख़रीदे। कपास उत्पादक जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए गए कि बी टी काटन बीज की दर भारत सरकार दवारा निर्धारित दरों से ज्यादा कीमत में नहीं बिकना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कलेक्टरों को प्रभावी  जन-सुनवाई  करने के निर्देश दिए। ताकि जनता को समय पर सेवाएँ उपलब्ध हो जायें। मुख्यमंत्री ने 'स्कूल चलें हम' अभियान और नर्मदा के किनारे दो जुलाई को वृक्षारोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में भी चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी. पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री आर. के. शुक्ला और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 12 June 2017

  एक जून से 10 तक के किसान आंदोलन की समाप्ति के आखिरी दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार सुबह भोपाल के भेल दशहरा मैदान में उपवास पर बैठ गए। मध्यप्रदेश में शांति के लिए उन्होंने अपना उपवास शुरू किया है और किसान आंदोलन खत्म होने के बाद ही वे उपवास खोलेंगे। उपवास शुरू करने के दौरान उनके साथ पत्नी साधना सिंह, भाजपा नेता प्रभात झा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और पूरा मंत्रिमंडल भी मौजूद हैं। सीएम ने उनसे मिलने पहुंचे किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानी। भारतीय किसान मजदूर संघ के कार्यकार्ता सीएम से मिलने पहुंचे, इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जरूरी प्रशासनिक कामकाज भी होते रहेंगे। उपवास के दौरान सीएम केवल नींबू पानी पीएंगे। रात्रि विश्राम भी वे दशहरा मैदान पर ही करेंगे। इसके लिए मंच के पीछे एक कमरा बनाया गया है। उपवास पर बैठने से पहले उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की और कहा कि मैं उपवास पर बैठ रहा हूं। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी ने तिलक लगाकर उन्हें मंच पर बैठाया। सीएम ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए प्रयास किए गए। मामूली ब्याज दर पर किसानों को कर्ज दिया गया। उन्होंने कहा हमारा प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता और यही हमारी पहली प्राथमिकता है। हम हमेशा किसानों के साथ है। इसके लिए सरकार ने उनके लिए कई योजनाएं भी चलाई हैं। सीएम ने उपवास से पहले ट्वीट कर कहा कि - 'मेरे किसान भाइयों, बापू के देश में हिंसा की आवश्‍यकता नहीं है। हम-आप शांतिपूर्ण ढंग से हर समस्‍या का समाधान ढूंढ़ लेंगे..'। मेरा यह उपवास किसानों की लड़ाई में उनके साथ खड़े होने का प्रतीक है। यह उपवास हिंसा के विरुद्ध है, हिंसा से कोई सृजन नहीं होता है। नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि मैं किसान के नाते नर्मदा मैया की कसम खाकर कहता हूं कि आपने जो किसानों के लिए किया है वो कभी नहीं भूल सकते हैं। एमपी का जब भी इतिहास लिखा जाएगा तो शिवराज ने किसानों के लिए जो किया वो लिखना होगा। पूर्व सरकार में किसान बिजली पानी के लिए तरसता था, लेकिन अब नहीं। जल और ऊर्जा क्रांति एमपी में हुई है। यहां पांच सौ नहीं पांच-पांच किसानों से बात होगी, हर संगठन पांच लोग तय करें, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग को समन्वय की जिम्मेदारी सौपी गई है। पूर्व सीएम बाबूलाल गौर भी मंच पर पहुंचे और कहा कि कुछ लोगों ने आंदोलन को हिंसा में झोंक दिया है। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को चर्चा के लिये खुला आमंत्रण दिया है।  उन्होंने किसानों से आंदोलन स्थगित करने की भावुक अपील करते हुए कहा कि शांति बहाली के लिये वे उपवास करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंदोलन कर रहे किसानों से कहा कि उन्होंने शांति बहाली के लिये उपवास किया है।   मुख्यमंत्री दस जून की प्रात: 11 बजे से भोपाल स्थित भेल दशहरा मैदान में किसानों से चर्चा के लिए उपलब्ध रहे ।उन्होंने शांति बहाल करने के लिए अपील करते हुए कहा कि वे उपवास पर भी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था सर्वोपरि है। जनता की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो परिस्थितियाँ निर्मित हुई हैं वह ठीक नहीं है। बच्चों के हाथ में जिन्होंने पत्थर थमा दिए हैं उन्होंने ठीक नहीं किया है। अराजक तत्वों के साथ सख्ती के साथ निपटा जायेगा।जनता की सुरक्षा के लिये सरकार राजधर्म का पालन करेगी। श्री चौहान ने कहा कि सरकार ने सिंचाई, बिजली की व्यवस्था, पहले जीरो प्रतिशत और बाद में दस प्रतिशत ऋणात्मक कर्ज पर किसानों को कर्ज देने आदि के कार्य किये हैं। सरकार की नीतियों से बम्पर उत्पादन हो रहा है। बम्पर उत्पादन के कारण फसलों की कीमतों में कमी आई है।पिछले दिनों जो परिस्थितयाँ निर्मित हुई हैं उनसे होने वाली किसानों की तकलीफ को सरकार ने समझा है। शिवराज ने कहा सरकार ने गेहूँ, धान को समर्थन मूल्य पर खरीदा है। प्याज 8 रूपये प्रति किलो के मूल्य पर खरीदा जा रहा है। तुअर 5050 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी जायेगी। ग्रीष्म मूंग को 10 जून से 5225 रूपये प्रति क्विंटल के दर पर खरीदा जायेगा। उड़द भी 10 जून से समर्थन मूल्य पर खरीदी जायेगी। भुगतान चेक से नहीं आरटीजीएस से किया जा रहा है। रबी और खरीफ फसलों के लिये अलग-अलग कर्ज देने की व्यवस्था को बदलने का फैसला कर दिया है। किसान एक साथ दोनों फसलों के लिये कर्ज ले सकते हैं। भविष्य में ऐसी स्थितियाँ निर्मित नहीं हों इसके लिये 1000 करोड़ का स्थिरीकरण कोष का गठन किया जायेगा ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसानों को उनकी फसल का ठीक दाम मिले।फसलों की उत्पादन लागत का निर्धारण अखिल भारतीय स्तर पर किया जाता है। इसे राज्य आधारित करने के लिये प्रदेश में कृषि लागत एवं विपणन आयोग का गठन किया जायेगा। इससे किसानों को लाभकारी मूल्य दिया जा सकेगा। खाद,बीज के लिये 100 रूपये के कर्ज की वापिसी 90 रूपये करने की व्यवस्था है। इस नेट में जो किसान छूट गये हैं उन्हें नेट में लाने के लिये सरकार 'समाधान योजना''लागू करेगी।पिछले साढ़े 11 साल में मुख्यमंत्री के नाते प्रदेश की जनता का विकास और किसानों का कल्याण फोकस में रहा है।किसानों के कल्याण के लिये अभूतपूर्व कदम उठाये गये हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों की हर समस्या के समय सरकार उनके साथ रही है।जब भी किसानों पर संकट आया, मुख्यमंत्री किसानों के बीच पहुँचे और उनके कल्याण के लिये कार्य किये।मध्यप्रदेश में किसान-कल्याण के लिये, जो कहीं भी-कभी भी नहीं हुआ है, वह हुआ है।सोयाबीन की फसल जब खराब हुई थी तब 4 हजार 400 करोड़ रूपये की राहत और 4 हजार 800 करोड़ रूपये की बीमा राशि का भुगतान किसानों को किया गया था।

Kolar News

Kolar News 10 June 2017

सांची में आत्महत्या ,गोलीकांड में घायल किसान की मौत किसानों का उग्र आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। नाराज किसानों ने आज भोपाल के फंदा में अपनी मांगों के समर्थन में जमकर प्रदर्शन किया। प्रशासन की तमाम कोशिशें विफल नजर आर्इं और किसान हिंसा पर उतारू हो गए। इसी बीच मंदसौर गोलीकांड में घायल एक अन्य किसान की मौत की खबर ने किसानों को और आंदोलित कर दिया। वहीं सांची में कर्ज में डूबे एक किसान ने आज आत्महत्या कर ली। पूरे देश में किसान आंदोलन बढ़ता जा रहा है।  मध्यप्रदेश में भड़का किसान आंदोलन देशव्यापी हो गया है। वहीं राज्य में भी इसका दायर बढ़ गया है। गुरुवार को आंदोलन की गूंज सागर, छिंदवाड़ा सहित बुंदेलखंड और महाकौशल के अन्य इलाकों में भी दिखाई दी। वहीं शुक्रवार को राजधानी भोपाल से सटे विकास खंड फंदा में किसानों ने कांग्रेस के साथ विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर बाद फंदा में किसान आंदोलन हिंसक हो गया। स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसूगैस छोड़ना पड़ी। फंदा में किसानों ने मंदसौर में किसानों की मौत और आंदोलन में शामिल कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, इसी बीच मंदसौर गोलीकांड में घायल हुए किसान राधेश्याम धाकड़ की आज इंदौर के एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही प्रदर्शनकारी किसान और उग्र हो गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने आंदोलन करने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। इससे पहले किसानों के भोपाल के फंदा, बैरसिया, बिलखिरिया रोड पर जमा होने की जानकारी के मद्देनजर प्रशासन ने रात भर किसान नेताओं को नजरबंद किया, और पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया। प्रदर्शन स्थल पर खासी संख्या में बैरिकेट्स लगाए गए। इसके अलावा पुलिस बल नीलबड़ और रातीबड़ में भी पुलिस बल तैनात किया गया साथ ही बैरसिया रोड, होशंगाबाद रोड, कोलार, रायसेन और नरसिंहगढ़ रोड पर भी पुलिस जांच अभियान चलाया गया, ताकि किसान ज्यादा संख्या में शहर में ना आ सकें। भारतीय किसान यूनियन के नेता अनिल यादव को तबीयत बिगड़ने के बाद आज प्रशासन ने रिहा कर दिया। उन्हें 2 जून को हिरासत में लिया गया था। गुरुवार को यूनियन की राष्ट्रीय  कार्यकारिणी ने उनकी रिहाई की मांग थी।  10 लाख के कर्ज में डूबा था किसान  इधर, आंदोलन के दौरान एक किसान की आत्महत्या की खबर है। रायसेन जिले के देगांव थाना क्षेत्र में रहने वाले किसान किशन मीणा ने कल रात में सल्फास खा ली थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। रायसेन एसपी जेएस राजपूत के अनुसार कल रात जहर खाने के उपरांत उसे पहले रायसेन और बाद में भोपाल के हमीदिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया था जहां उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने पुलिस से कहा है कि मृत पांच साल से मानसिक रूप से विक्षिप्त था। इधर सूत्रों का कहना है कि मीणा पर एचडीएफसी बैंक का दस लाख रुपए का कर्ज था जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। एसपी राजपूत ने इस जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा है तो जांच के बाद ही पता चलेगा।  मंदसौर, शाजापुर और उज्जैन में किसानों की बैठक किसानों की समस्याओं  और मंदसौर में पुलिस फायरिंग में हुई किसानों की मौत को लेकर कल से पूरे प्रदेश में किसान जेल भरो आंदोलन चलाएंगे। भारतीय किसान यूनियन और भारतीय किसान मजदूर संघ के आव्हान पर आयोजित जेल भरो आंदोलन को लेकर आज किसानों की मंदसौर, शाजापुर, उज्जैन में बैठकें हो रही है। वहीं किसानों की फायरिंग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंदसौर में 11 जून को बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया है। इसमें देशभर के किसानों को बुलाया गया है।  गुजरात में पाटीदार समाज के नेता हार्दिक पटेल सोमवार 12 जून को मंदसौर आ रहे हैं। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है।  शिवराज सिंह दमन का रास्ता छोड़े: कमलनाथ पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा की एमपी में किसान हड़ताल का आज 9वां दिन, स्थिति बेकाबू, शिवराज अहंकार-दमन का रास्ता छोड़, अन्नदाता की मांगे माने और उन्हें उनका हक प्रदान करें। वहीं एक अन्य ट्वीट में लिखा, शिवराज का किसानों पर दमनचक्र जारी है। पहले लाठियां, फिर गोलियां और अब फर्जी मुकदमे लाद जेलों में ठूंसने की बारी है।    

Kolar News

Kolar News 9 June 2017

मुख्यमंत्री किसानों से की शांति बनाये रखने की अपील  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से शांति बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की सरकार है, जनता की सरकार है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे हमेशा जनता और किसानों के लिये काम करते रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिये गये हैं। प्याज 8 रूपये किलो खरीदा जा रहा है। समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द और तुअर की खरीदी 10 जून से प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान और बातचीत के लिये वे हमेशा तैयार हैं। चर्चा करके ही समस्याओं का समाधान हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ अराजक तत्व प्रदेश को हिंसा की आग में झोंकना चाहते हैं, उनसे हम सख्ती से निपटेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से आग्रह किया है कि अराजक तत्वों के मनसूबे कभी कामयाब नहीं होने दें, शांति बहाली में सहयोग दें। उन्होंने किसानों से अपील की कि मिलजुल कर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ायें।  

Kolar News

Kolar News 8 June 2017

  मंदसौर में मंगलवार को हुई छह किसानों की मौत ने पूरी सरकार को हिला दिया है। आलम यह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर तमाम अधिकारी व मंत्री इस पूरे घटनाक्रम से हतप्रभ है, साथ ही पूरे देश की निगाहें मप्र की ओर हो गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सभी मप्र सरकार को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान लगातार अपने अधिकारियों से इस बारे में बातचीत कर रहे हैं, कि किस तरह से किसानों के इस आंदोलन को समाप्त किया जाए, बावजूद इसके किसानों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मप्र के लिए यह वाकई एक दुखद स्थिति है कि जो राज्य कृषि विकास दर के मामले में पहले पायदान पर था, वहां पर किसानों की गोलीकांड में हुई मौत एक धब्बा बन कर रह गया है। प्रदेश सरकार की जो छवि पूरे देशभर में एक किसान हितैषी की रही है, उसको इस घटनाक्रम से धक्का लगा है। मंदसौर में फायरिंग के दौरान हुई किसानों की मौत और सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के  अध्यक्ष अमित शाह को अवगत कराया है। जानकारी के मुताबिक कल रात सीएम ने पीएम मोदी और अमित शाह फोन पर बात कर उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि केन्द्रीय नेतृत्व से बात होने के बाद ही किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे की राशि दस लाख से बढ़ाकर एक करोड़  करने का ऐलान किया गया। नेताजी कहीन  कांग्रेस ने हिंसक गतिविधियों का समर्थन कर आंदोलन का स्वरूप बिगाड़ दिया। उन्होंने कहा कि आंदोलन को अगर कांग्रेसी हवा न देते तो चर्चा के बाद कोई न कोई हल जरूर निकलता पर कांगे्रस नेता इस बहाने राजनीति करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने बातचीत नहीं होने दी। नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शिवराज सरकार गोली की दम पर किसानों का आंदोलन निपटाना चाहती है।  मुख्यमंत्री किसान पुत्र होने का दंभ भरते हैं और उनके ही राज में यदि किसानों को पुलिस की गोली खाकर मृत्यु के मुंह में जाना पड़े तो इससे बुरा और क्या हो सकता है। सीएम किसानों के दर्द को कभी भी समझ ही नहीं पाए। ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री मंदसौर में किसानों पर गोली चलाना शिवराज सरकार का दंभ दिखाता है, कि वह किसानों के आंदोलन को किस अंदाज में कुचलना चाहती है। हमने कभी भी किसानों को राजनीतिक लाभ या मुद्दा बनाने का प्रयास नहीं किया, लेकिन भाजपा और सरकार अन्नदाताओं को राजनीति का मुद्दा बनाती रही है।     अरुण यादव, पीसीसी चीफ सरकार शहीद किसानों की मौत खरीदने निकली है। मुख्यमंत्री सौदेबाजी छोड़कर गोली चलाने की जिम्मेदारी लें और तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। मुख्यमंत्री किसानों को इमोशनली ब्लैकमेल कर रहे है। किसानों को लेकर की गई घोषणाएं का पालन नहीं किया।    अजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष ये सामूहिक नरसंहार है।  किसानों पर गोलियां चलाने वाला देश कृषि प्रधान नहीं हो सकता। सरकार किसानों की लाशों की नीलामी कर रही है। पहले पांच लाख, फिर दस लाख और फिर एक करोड़...शहीद किसानों को मुआवजा दे रहे थे या लाशों की नीलामी हो रही है।    जीतू पटवारी, विधायक कांग्रेस कांग्रेस के प्रवक्ता के के मिश्रा ने कहा -मोदी सरकार व शिवराज सरकार की नीतियों के कारण किसान अपनी उगाई फसल को सड़कों पर न चाहकर भी फेंकने को मजबूर है। किसान शांति पूर्ण तरीके से अपना आंदोलन कर रहे थे, लेकिन शिवराज सरकार ने उन पर लाठियां चलवाई। किसानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

Kolar News

Kolar News 7 June 2017

मध्यप्रदेश में किसानो के आंदोलन के उग्र रूप लेने से शिवराज सिंह को सियासी दांव खेलना पड़ रहे हैं। पहले जहाँ शिवराज सरकार के पास किसानों की समस्याएं सुनने का वक्त नहीं था अब वही सरकार  22 जिलों में  समर्थन मूल्य पर प्याज की खरीदी करेगी। इसके लिए सरकार ने राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) को जिम्मा सौंपा है। वहीं, गर्मी की मूंग खरीदने के लिए कृषि विभाग ने केंद्र को प्रस्ताव भेज दिया है। खरीदी नेशनल एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (नाफेड) या भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) कर सकता है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को बैंक से कर्ज लेने वाले वाले किसानों के लिए ऐच्छिक बनाने केंद्र से सहमति लेनी पड़ सकती है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में मूंग समर्थन मूल्य पर खरीदने को लेकर बात हुई। अधिकारियों ने कहा कि गर्मी की मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य केंद्र घोषित नहीं करता है। इसे खरीफ की मूंग के लिए तय 5 हजार 225 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदना होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अपने स्तर से तैयारी कर ली जाए। प्याज की खरीदी के साथ इसके भंडारण का इंतजाम किया जाए। दरअसल, पिछले साल भी सरकार ने छह रुपए किलोग्राम के हिसाब से 10 लाख क्विंटल प्याज खरीदी थी। भंडारण का पुख्ता इंतजाम न होने से अधिकांश सड़ गई थी, जिसे फेंकना पड़ा था। सहकारी बैंकों के अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केंद्र की है, इसलिए इसमें बदलाव करने से पहले उसकी सहमति लेनी पड़ सकती है। योजना में अभी बैंक से फसल के लिए कर्ज लेने वाले किसानों का बीमा करना अनिवार्य है। इसके पीछे मंशा कर्ज को सुरक्षित करना है। यही वजह है कि जब भी फसल बीमा की राशि किसानों को मिलती है तो सबसे पहले बैंक इससे अपना कर्ज वसूल करता है। ऐच्छिक करने पर बैंक के पास कर्ज की वापसी का एक विकल्प छिन जाएगा। प्याज की खरीदी भोपाल सहित 22 जिलों में की जाएगी। इनमें सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, हरदा, इंदौर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, सागर, शिवपुरी, झाबुआ और टीकमगढ़ शामिल हैं।  

Kolar News

Kolar News 6 June 2017

भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 20 अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बैठक में सीएम मेधावी विद्यार्थी योजना को मंजूरी मिल गई, इसके तहत प्रदेश सरकार मेधावी छात्रों की पूरी फीस भरेगी, कोर्स के बाद छात्रों को दो साल के लिए नौकरी करना अनिवार्य होगा। मेधावी छात्र योजना में लाभ सिर्फ मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। इसमें छह लाख रुपए की आय सीमा का बंधन रहेगा। सरकार राष्ट्रीय स्तर के संस्थान जैसे आईआईटी, नेशनल लॉ कॉलेज और इसी के साथ प्रदेश के शासकीय कॉलेजों की फीस भरेगी। सातवें वेतनमान का मुद्दा स्थगित हो गया। बैठक में उत्कृष्टता पुरस्कार 2007 का संशोधन किया गया है। इसमें अब प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र, दूसरा 75 हजार रुपए और तीसरा 50 हजार रुपए का दिया जाएगा। दतिया में स्टेडियम का उन्नयन, शिवपुरी और रीवा में खेल प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। मंत्री मिश्रा ने कहा कि अगले शिक्षण सत्र से अंडर ग्रेजुएट के लिए सेमेस्टर सिस्टम खत्म हो जाएगा।  

Kolar News

Kolar News 6 June 2017

  किसान आंदोलन को लेकर सियासत गरमाई हुई है। सोमवार दोपहर सीएम हाउस में आपातकालीन बैठक हुई । इस बैठक के निर्णयों से अवगत कराने कुछ देर बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। कुछ लोगों ने किसानों के आंदोलन को बदनाम करने का कोशिश की है। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि, किसान संघ 7 जून को सीएम का सम्मान करेगा। उन्होंने किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्का पर निशान साधा कि, कक्काजी और जच्चाजी को जो करना है कर लें।  सीएम ने कहा कि, किसानों से शांतिपूर्ण चर्चा का रास्ता हमेशा खुला है और खुला रहेगा। मैं जानता हूं किसान कभी हिंसा नहीं कर सकते, कुछ लोगों ने किसानों को भड़काने की कोशिश की है। सरकार किसानों के लिए ही है। सीएम ने कहा कि किसानों को फसल लगाने से पहले सरकार सलाह देगी। सरकार का दावा है कि, किसानों का हड़ताल समाप्त हो गई है, लेकिन पांचवें दिन भी किसान हड़ताल पर रहे। दरअसल, मप्र में किसान आंदोलन दो गुटों में बंट गया। संघ व भाजपा से जुड़े भारतीय किसान संघ ने रविवार को आंदोलन वापस लेने का ऐलान किया था, इसके बाद भी विरोध-प्रदर्शन जारी है। किसान मजदूर संघ का दावा है कि यह आंदोलन उनका था, इससे किसी का लेना-देना नहीं। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव को पुलिस ने धारा 151 के तहत हिरासत में ले लिया है। किसान नेता रहे महेंद्र सिंह टिकैत की भारतीय किसान यूनियन का भी कहना है कि आंदोलन जारी रहेगा। इधर, देवास समेत कई जिलों में भारतीय किसान संघ के पुतले फूंकने की खबरें हैं।सीहोर में रविवार को हुए उपद्रव के बाद सोमवार को स्थिति थोड़ी सामान्य रही। हालांकि, किसानों ने हाईवे से गुजर रहे ट्रकों और अन्य छोटे वाहनों को रोका और इनमें भरे प्याज, सब्जियों और फलों को सड़क पर फेंक दिया। मुख्यमंत्री ने मांगें मान ली हैं। इसलिए किसान संघ ने आंदोलन स्थगित कर दिया। हमें किसी दूसरे किसान संगठनों से कोई लेना-देना नहीं है। - शिवकांत दीक्षित, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, भारतीय किसान संघ भारतीय किसान संघ का इस आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है। जब तक ऋणमुक्ति व उपज का पूरा दाम नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। -शिवकुमार शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मजदूर संघ  

Kolar News

Kolar News 5 June 2017

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मध्यप्रदेश में 18 से 19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए आगामी एक जुलाई से विशेष अभियान चलाया जायेगा। विशेष अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने आज यहाँ दी। श्रीमती सलीना सिंह ने बताया कि पहली बार वोटर बनने जा रहे युवाओं के नाम शामिल करने के लिए सभी कॉलेज में फार्म-6 उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। ऐसे विद्यार्थी जो प्रवेश के लिए कॉलेज पहुँचेंगे, उनसे फार्म की पूर्ति करवाकर उन्हें वोटर बनाया जायेगा। सभी 1480 केम्पस एम्बेसडर के माध्यम से विशेष केम्प भी लगाये जायेंगे। छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों से सम्पर्क किया जायेगा। स्कूल एवं कॉलेज के शिक्षकों को नोडल ऑफिसर बनाया जायेगा। छूटे हुए युवाओं के नाम जोड़ने के लिए एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र और अन्य संगठन को भी सक्रिय किया जायेगा। श्रीमती सिंह ने बताया कि युवा एवं पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) डोर-टू-डोर सम्पर्क करेंगें और फार्म-6 भरवायेंगे। इस कार्य के लिए चालू माह में बीएलओ और बूथ अवेयरनेस ग्रुप को प्रशिक्षण दिया जायेगा। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की जिला स्तर पर बैठक कर अभियान की जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण में बीएलओ से फीडबेक प्राप्त कर ईआरओ रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को देंगे। रिपोर्ट के आधार पर लक्ष्य पूर्ति के लिए कलेक्टर कार्य-योजना बनाकर अमल करेंगे। जिलों में कॉल सेंटर 1950 स्थापित कर मतदाताओं को जानकारी दी जायेगी। बीएलओ 8 एवं 23 जुलाई को बूथ स्तर पर विशेष शिविर लगायेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आशा और आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नवयुवतियों और नव-विवाहितों के नाम जोड़ने के कार्य में लगाया जायेगा। दिव्यांगों के नाम बीएलओ को देकर वोटर लिस्ट में जोड़ा जायेगा। मृत मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए उनके परिजन से फार्म-7 की पूर्ति करवाई जायेगी। जिलों में छूटे हुए मतदाताओं की संख्या का प्रचार-प्रसार करवाया जायेगा। अभियान में राज्य शासन के विभिन्न विभाग, नगरीय निकाय, रेलवे, बीएसएनएल, शैक्षणिक संस्थान, परिवहन, इंडियल ऑयल कार्पोरेशन, बैंक, निजी मोबाइल सेवा प्रदाता, टीवी और एफएम चैनल, सिनेमा हॉल, शापिंग मॉल, कलाकार तथा आईकॉन को भागीदार बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 64 हजार 5 मतदान केन्द्र है। प्रदेश की अनुमानित जनसंख्या लगभग 8 करोड़ एक लाख है, जिसमें मई 2017 की स्थिति में 5 करोड़ एक लाख मतदाता है। इनमें पुरूष 2 करोड़ 63 लाख तथा महिलाएँ 2 करोड़ 38 लाख है। थर्ड जेंडर की संख्या 1169 है। ईपी रेशो 61.78 तथा जेंडर रेशो 908 है। वर्ष 2016 में कुल 13 लाख 15 हजार मतदाता के नाम जोड़े गये। इस साल मई तक 3 लाख 16 हजार नाम जोड़े तथा एक लाख 68 हजार नाम हटाये गये। मतदाता सूची के अनुसार मई माह तक दर्ज 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या एक लाख 18 हजार 765 है जबकि जनगणना-2017 के अनुसार इस आयु वर्ग के युवाओं की संख्या 9 लाख 3 हजार 227 है। इस प्रकार इसमें अंतर 7 लाख 84 हजार 462 है। अभियान द्वारा अंतर की पूर्ति के लिए पुरजोर प्रयास किये जायेंगे।

Kolar News

Kolar News 2 June 2017

‘ग्लोबल स्किल एण्ड एम्प्लॉयमेंट समिट’ में आज ‘पर्यटन क्षेत्र में कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर’ पर महत्वपूर्ण और सार्थक विमर्श हुआ। सत्र की विशेषता यह रही कि मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अचानक इस सत्र में पहुँचे और आम प्रतिभागी की तरह उन्‍होंने अपनी सहभागिता की। सत्र में राज्‍य पर्यटन विकास निगम के अध्‍यक्ष श्री तपन भौमिक, मुख्‍य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह एवं पर्यटन सचिव तथा पर्यटन निगम के एम.डी. श्री हरि रंजन राव सहित आमंत्रित विषय-विशेषज्ञ और प्रतिभागी मौजूद थे। राज्‍य पर्यटन विकास निगम के अध्‍यक्ष श्री तपन भौमिक ने सत्र में कहा कि मध्‍यप्रदेश में पर्यटन के जरिये रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में सतत् प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में व्‍यापक संभावनाएँ हैं। इसी को देखते हुए जल-पर्यटन, होटल प्रबंधन, रेलवे कुली, ऑटो चालक, पर्यटन पुलिस और होम-स्‍टे योजना में विभिन्‍न प्रशिक्षण की व्‍यवस्‍था की गई है। प्रदेश में 23 हजार 700 लोगों को पर्यटन में रोजगार संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें से तकरीबन 68 फीसदी लोगों को पर्यटन क्षेत्र में रोजगार और शेष को प्रायवेट सेक्‍टर में रोजगार मिला है। प्रदेश में निवेश-मित्र पर्यटन नीति लागू की गई है। जल-पर्यटन के क्षेत्र में नई शुरुआत की गई है। हनुवंतिया में इस साल जल-महोत्‍सव 80 दिन का होगा। श्री भौमिक ने आशा व्‍यक्‍त की कि इस सत्र के उपयोगी विमर्श से पर्यटन क्षेत्र को विस्‍तार मिलेगा। निगम की अपर प्रबंध संचालक सुश्री तन्‍वी सुन्द्रियाल ने 'मध्‍यप्रदेश में पर्यटन परिदृश्‍य'' पर प्रेजेंटेशन में बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार में 13 प्रतिशत ग्रोथ की संभावनाएँ हैं। वर्तमान में पर्यटकों और लोगों का ऑनलाइन बुकिंग के प्रति रुचि और रुझान बढ़ा है। प्रदेश में पर्यटन में निवेश की अच्‍छी संभावनाएँ हैं। उन्‍होंने प्रेजेंटेशन में होटल, हॉस्पिटेलिटी, रेस्‍टॉरेंट, टूर एण्‍ड ट्रेवल और विजन 2020 के लक्ष्‍य और उन्‍हें हासिल करने की रणनीति को रेखांकित किया। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में खुलने वाले नए नेशनल इंस्‍टीट्यूट में पर्यटन विषय पर एमबीए का पाठ्यक्रम भी होगा।   महिन्द्रा हॉलिडे एण्ड रिसॉर्ट इंडिया के अध्यक्ष श्री अरुण के. नन्दा ने बताया कि घरेलू पर्यटक प्राय: नजदीकी स्‍थान पर भ्रमण के लिये जाने के इच्‍छुक रहते हैं। इसके लिये मध्‍यप्रदेश के पर्यटन स्‍थल सर्वाधिक उपयुक्‍त हैं। उन्‍होंने कहा कि पर्यटन में रोजगार की काफी गुंजाइश है। अंतर्राष्‍ट्रीय पर्यटन को लेकर भी अच्‍छी खबरें मिल रही हैं। मध्‍यप्रदेश की ‘अतिथि देवो भव:’ की प्राचीन भारतीय परम्‍परा और यहाँ की तहजीब पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये पर्याप्‍त है। श्री नन्‍दा ने आर.पी.एल. के जरिये प्रशिक्षण कार्यक्रम में समन्‍वय स्‍थापित करने की जरूरत बताई। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर के उपाध्यक्ष श्री राजीव मेहरा ने कहा कि देश की अर्थ-व्‍यवस्‍था में पर्यटन की अहम भूमिका है। पर्यटन के जरिये रोजगार में लगभग 10 फीसदी का योगदान है। उन्‍होंने कहा कि ट्रेवल टूरिज्‍म में भी अच्‍छी संभावनाएँ हैं। श्री मेहरा ने पर्यटन को कठिन परिश्रम वाला क्षेत्र बताते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार के लिये आगे आना चाहिए। होटल एण्ड रेस्टॉरेंट एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया के अध्यक्ष श्री सुमित सूरी ने कहा कि मध्‍यप्रदेश में निवेश के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण होने से अच्‍छे निवेशक यहाँ जरूर आएँगे। राज्‍य शासन द्वारा रोजगार के क्षेत्र में अच्‍छी संभावनाएँ और अवसर विकसित कर दिये गये हैं। जरूरत इस बात की है कि इन अवसरों का सही ढंग से लाभ उठाया जाये। श्री सूरी ने कहा कि अच्‍छे मेनपॉवर की जरूरत सभी को रहती है और वे ‘ऑन जॉब ट्रेनिंग’ में हर संभव सहयोग को तत्‍पर हैं। उन्‍होंने कहा कि होटल इंडस्‍ट्री एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें अपेक्षाकृत कम पढ़े-लिखे लोगों के लिये भी रोजगार के अवसर हैं। फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन इन इंडिया टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटेलिटी के कंसल्‍टेंट सी.ई.ओ. श्री आशीष गुप्‍ता ने अपने प्रेजेंटेशन में मध्‍यप्रदेश में पर्यटन की विशिष्‍ट स्थिति और खूबियों को और अधिक प्रचारित किये जाने की जरूरत बताई। उन्‍होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में मल्‍टी स्किल प्रतिभाओं की भी आवश्‍यकता है। श्री गुप्‍ता ने पे-टीएम, गूगल ट्रेवल, फेसबुक, एक्‍सपीडिया आदि साधनों की चर्चा करते हुए इनके उपयोग पर जोर दिया। पर्यटन सचिव एवं निगम के एमडी श्री हरि रंजन राव ने प्रदेश की पर्यटन की खूबियों की चर्चा करते हुए कहा कि जल-पर्यटन, होम-स्‍टे और Way Side Amenities आदि क्षेत्रों में नए अवसर उपलब्‍ध करवाए गए हैं। श्री राव ने कहा कि प्रदेश के बघेलखण्‍ड विशेषकर सतना के कुक पूरे देश में जाने जाते हैं। वहाँ के कुक देश भर में काम भी कर रहे हैं। प्रारंभ में श्री राव ने विषय प्रवर्तन किया। निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. पी.पी.सिंह एवं श्री ओ.वी.चौधरी ने अतिथियों का स्‍वागत किया और उन्‍हें टूरिज्‍म सिग्‍नेचर स्‍टॉल भेंट किये। प्रश्‍नोत्‍तर सत्र में प्रतिभागियों के प्रश्‍नों के समाधानकारी उत्‍तर दिये गये।  

Kolar News

Kolar News 1 June 2017

  कोलार क्षेत्र में इन दिनों भाजपा नेताओं की नजर ओपन लैंड पर है, जहां अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। इन्हें कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। नेताओं द्वारा अपने समर्थकों के माध्यम से शासकीय और सोसायटी की ओपन जमीन हड़पने के मामले सामने आ रहे हैं।   वार्ड 83 के अंतर्गत एम 73 राजहर्ष कॉलोनी में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, यहां स्थानीय भाजपा नेता की शह पर उनके समर्थक ने ओपन लैंड पर शेड तान दिया है। जिसकी शिकायत रहवासियों ने कोलार थाने में और नगर निगम अधिकारियों से की गई है। बताया जा रहा है कि छुटपुट नेताओं द्वारा किए जा रहे ऐसे कारनामों से महापौर और विधायक भी नाराज हैं।  गौरतलब है कि इससे पहले इसी वार्ड में शासकीय जमीन पर अवैध दुकान बनाने का मामला सामने आ चुका है। यह मामला विधानसभा में उठाया गया था और कांग्रेस ने इसे लेकर प्रदर्शन भी किया था। इसमें भाजपा नेता की मिलीभगत सामने आई थी। हांलाकि बाद में दुकानों का निर्माण कार्य थम गया था।  कोलार क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है, दूसरी ओर नेता धड़ल्ले से सरकारी जमीनों को निशाना बना रहे हैं। अफसरों से सांठ-गांठ से जमीनों पर अवैध कब्जे का धंधा फल-फूल रहा है। मोटी रकम वसूल कर बंदरवांट की जा रही है। आलम यह है कि क्षेत्र में ओपन लैंड खाली दिखते ही कब्जे की होड़ शुरू हो जाती है।  सूत्रों की मानें तो नेताओं ने क्षेत्र में भय का वातावरण बना दिया है। जिसके कारण लोग उनके पास समस्याएं लेकर जाने से कतराने लगे हैं। इनके पीछे उनके नेताओं का संरक्षण बताया जा रहा है।   इस सब के लिए जिम्मेदार वार्ड 83 की पार्षद मनफूल मीणा कहती हैं इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है पता कर बता सकूंगी। वहीँ इसके दूसरे जिम्मेदार जोनल अधिकारी शैलेश चौहान का कहना है शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जहां भी अवैध कब्जे सभी हटाएं जाएंगे

Kolar News

Kolar News 31 May 2017

  शिवराज सिंह चौहान आज हमारे लिए गर्व का दिन है। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने सफल तीन वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। मैं इसे गर्व करने का दिन इसलिए कह रहा हूँ कि आज से तीन वर्ष पूर्व जब देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी जी के हाथों में देश का नेतृत्व सौंपा था, तो जनता की आँखों में बहुत सारे सपने थे। आज सरकार उन सभी सपनों को पूरा करने की ओर बढ़ रही है। जनता ने जितनी उम्मीद से मोदी जी पर भरोसा जताया था, उससे कहीं ज्यादा उन्होंने उस भरोसे को पूरा करके दिखाया है। पहली बार देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो हमारी विविधताओं, जिसे हमारी कमजोरी माना जाता था, उसे एक ताकत के रूप में तब्दील कर रहा है। इस अवसर पर मैं आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक बधाई देता हूँ। श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इन तीन वर्षों में अपने ईमानदार, दूरदर्शितापूर्ण, साहसिक और कई बार क्रांतिकारी निर्णयों से एक समृद्ध, खुशहाल और सशक्त भारत का निर्माण किया है। उनके प्रयासों से विश्व में एक भरोसेमंद 'ब्राण्ड इंडिया' की स्थापना हुई है। पूरी दुनिया में एक शक्ति के रूप में भारत का उदय हुआ है। मोदी सरकार ने एक भरोसेमंद और मजबूत सरकार के रूप में अपनी पहचान बनाई है। मोदी सरकार ने 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना के साथ देश की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली थी, उसी के अनुरूप आज सरकार ने देश में सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए बेहतर योजनाएं बनाई हैं और उनका सफल क्रियान्वयन भी किया है। आज तीन वर्षों के अल्प समय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत को विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में पहचान दिलाने में सफलता प्राप्त की है। विश्व की सभी आर्थिक एजेंसियों ने भारत के विकास पर आश्चर्य व्यक्त किया है। आईएमएफ ने भारत की आर्थिक विकास दर को इस वित्तीय वर्ष में 7.2 प्रतिशत और आगे के वर्षों में 7.7 प्रतिशत या उससे अधिक रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विश्व बैंक ने भी कहा है कि भारत की विकास दर 7.6 से 7.8 प्रतिशत के बीच रह सकती है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा जारी ग्लोबल कॉम्पेटिटिवनेस इंडेक्स में भी भारत ने 16 स्थानों की बढ़त हासिल की है। ब्राण्ड फाइनेंस के अनुसार भारत दुनिया का सातवां सबसे मूल्यवान राष्ट्र है। 'भारत की नेशन ब्राण्ड वेल्यू' में 32 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिली है। एक ओर जहां चीन, जर्मनी और कनाडा की ब्राण्ड वेल्यू नकारात्मक रही है, वहीं भारत ग्रोथ में सबसे आगे हैं। थोक कीमत सूचकांक पर आधारित महंगाई दर में कमी आयी है। ग्लोबल एफडीआई कान्फिडेंस इंडेक्स में भारत एक ऐसी अच्छी स्थिति में पहुंच गया है, जहां इन्वेस्टर्स ने कहा है कि भारत की छवि प्रगतिशील और भरोसा दिखाने के लायक है। अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक एजेंसी नोमुरा ने भी कहा है कि इस साल की शुरूआत से घरेलू रुपया अन्य उभरते बाजारों के अनुरूप मजबूत हुआ है। श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने वाले देश के रूप में स्थापित किया है। इसी माह मई 2017 में भारत ने सार्क देशों के लिए दक्षिण एशिया उपग्रह 'जीसैट-9' लाँच कर भारत के पड़ोसी देशों को एक उपहार दिया है। इसके माध्यम से मोदी जी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 'सबका साथ-सबका विकास' की भावना को अभिव्यक्त किया है। यह भागीदारी करने वाले देशों को सुरक्षित हॉटलाइन मुहैया कराएगा, जो भूकंप, चक्रवात, बाढ़ और सूनामी जैसी आपदाओं के प्रबंधन में मददगार होगा। भारतवासी जो विदेशों में रहते हैं, आज अपने भारतीय होने पर गौरव का अनुभव कर रहे हैं। श्री नरेन्द्र मोदी जी ने दुनिया के किसी भी देश में रहने वाले भारतीय के मुश्किल में आने पर उनकी मदद की है। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि यूक्रेन से 1100, लीबिया से 3750, यमन से 6710, ईराक से 7,200 और साउथ दक्षिण सूडान से 163 संकटग्रस्त भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत पहुंचने में सरकार ने मदद की है। मोदी सरकार ने तीन वर्ष में भारत के हर वर्ग, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं, बच्चें, युवा और निःशक्त सभी के कल्याण के कार्य किये हैं, जिन्हें यहाँ कम शब्दों में बयाँ करना असम्भव है। स्किल डेवलपमेंट की एक विस्तार योजना तैयार की गयी है, जो हमारे युवा शक्ति के हुनर को बढ़ावा देगी। 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के सपने को साकार करने में मध्यप्रदेश एक अहम् भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दुगुना करने का जो संकल्प लिया है, उसे साकार करने के लिए हम अथक प्रयास कर रहे हैं। मैं पुनः आदरणीय मोदी जी को तीन वर्ष के सफलतम कार्यकाल के लिए बधाई देता हूँ और आने वाले समय के लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ। मैं उन्हें इस बात के लिए आश्वस्त करता हूँ कि हम उनके हर विचार और कार्यक्रम में उनके साथ हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में आदरणीय मोदी जी देश को एक सर्व शक्तिमान वैश्विक ताकत के रूप में स्थापित करने में सफल होंगे। यही होगा हमारा नया इंडिया। जयहिन्द।(ब्लॉगर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं)  

Kolar News

Kolar News 26 May 2017

 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा सेवा मिशन की कार्ययोजना के क्रियान्वयन की समीक्षा हर माह करें। साथ ही इसकी प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री डेस्क बोर्ड पर डालें। नर्मदा सेवा मिशन के तहत एक साल में जितने काम होंगे उनका रिपोर्ट कार्ड जनता को 15 मई 2018 को प्रस्तुत किया जायेगा। प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस आगामी 5 से 15 जून तक पेड़ लगाओ यात्राएं निकाली जायेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ मंत्रालय में नर्मदा सेवा मिशन की बैठक ले रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संबंधित विभाग के मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों को नर्मदा सेवा मिशन की कार्ययोजना की प्रतियाँ सौंपी। बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्य तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमरकंटक में नर्मदा सेवा मिशन की कार्ययोजना नर्मदा प्रवाह का विमोचन किया था। इसके बाद से वे नर्मदा सेवा यात्रा को जनआंदोलन से बदलाव के रूप में सब जगह उल्लेख कर रहे हैं। अब इस कार्ययोजना को क्रियान्वित करने की चुनौती हम सबकी है। नर्मदा सेवा मिशन नदी के संरक्षण और पर्यावरण को बचाने का दुनिया में उदाहरण बनेगा। सभी मंत्री अपने-अपने विभाग में नर्मदा सेवा मिशन के तहत हर माह क्रियान्वित कार्यों की समीक्षा करें। नर्मदा के तटों पर पेड़ लगाने के लिए पंजीयन की वेबसाईट आगामी 24 मई को लाँच होगी। मिशन के तहत नर्मदा के दोनों तटों पर छह करोड़ पौधे लगाये जायेंगे। इसके लिये तैयारियों की कार्ययोजना वन, ग्रामीण विकास और नगरीय प्रशासन विभाग ने तैयार की है। आगामी 31 मई को भोपाल में होने वाली कार्यशाला में सभी जिलों के कलेक्टर अपने-अपने जिले में होने वाले वृक्षारोपण के नक्शा के साथ आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पौधे लगाने के लिए गड्ढ़े खोदने का काम और पौधों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाये। पेड़ लगाने के लिये जन-जागरण करने के लिये सभी जिलों में पेड़ लगाओं यात्राएँ निकाली जायेंगी। इनमें आमजन पेड़ लगाने के लिये संकल्प पत्र भरेंगे। आगामी 20 जून तक तय हो जायेगा कि कौन व्यक्ति कहाँ पर पेड़ लगायेगा। पेड़ लगाने के बाद पेड़ों की रक्षा के पौधरक्षक नियुक्त किये जायेंगे और आवश्यक सुविधाएँ दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि आगामी एक जुलाई को सेटेलाईट इमेजिंग से देखा जायेगा कि नर्मदा के तटों पर वृक्षारोपण की क्या तैयारियाँ हैं। आगामी दो जुलाई को वृक्षारोपण किया जायेगा तथा फिर तीन जुलाई को नर्मदा तटों की सेटेलाईट इमेजिंग से देखा जायेगा कि कितने पेड़ लगायें। एक साल बाद फिर से पूरे क्षेत्र की सेटेलाईट इमेजिंग की जायेगी। वृक्षों का अधिक से अधिक सरवाईवल रेट रखने की कोशिश की जायेगी। उन्होंने कहा कि पौधे की आपूर्ति की बेहतर योजना बनाई जाये। इस अभियान में दो जुलाई को आमजनों, विद्यार्थियों, विभिन्न संगठनों के साथ शासकीय अधिकारी-कर्मचारी भी वृक्षारोपण करें। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग और नगरीय प्रशासन एवं विकास‍विभाग द्वारा वृक्षारोपण की तैयारियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रदेश के प्रत्येक ग्राम में कम से कम 400 वृक्ष लगाने की योजना बनाई गई है। प्रत्येक 200 पौधों पर एक पौधरक्षक नियुक्त किया जायेगा, जो पौधों की देखभाल और सुरक्षा करेगा। पौधरक्षकों को वन विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। वन विभाग पौधों की आपूर्ति करेगा। किस संभाग में किस तरह के पौधों की आवश्यकता है इसका ध्यान रखा जायेगा। उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों के खेतों में 40 लाख पौधे लगाये जायेंगे। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नर्मदा तटों के 43 शहरों में वृक्षारोपण जनभागीदारी से कराया जायेगा। कृषि विभाग द्वारा किसानों के खेतों की मेढ़ों पर एक करोड़ पौधे लगाये जायेंगे। बैठक में बताया गया कि भोपाल में आगामी एक जून को ग्लोबल स्किल समिट आयोजित की जायेगी। इसमें अलग-अलग मुद्दों पर छह सेमिनार होंगे। इसमें इंटेशन टू इम्पलॉय तथा इंटेंशन टू स्किल के लिये अगले तीन सालों में ढ़ाई-ढ़ाई लाख का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह रोजगार सृजन की महत्वपूर्ण योजना है। आदि शंकराचार्य प्रतिमा के लिये धातु संग्रहण अभियान बताया गया‍कि प्रदेश में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची प्रतिमा के निर्माण के लिये धातु संग्रहण का अभियान आगामी 15 जून से 15 जुलाई तक चलेगा। यह प्रतिमा ओंकारेश्वर में स्थापित होगी। इसके पहले भोपाल में 25 मई को संत सभा का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश में आदि शंकराचार्य से जुड़े पाँच स्थान ओंकारेश्वर, मंडलेश्वर, पंचमठा, उज्जैन और अमरकंटक से पाँच यात्राएँ निकाली जायेंगी। यात्रा के प्रत्येक दिन संवाद सभाएं आयोजित होंगी। इसके अलावा विकासखण्ड स्तर पर उपयात्राएँ भी निकाली जायेंगी। संवाद सभाओं में आदि शंकराचार्य के जीवन दर्शन और प्रतिमा स्थापना के बारे में जानकारी दी जायेगी तथा धातु संग्रह किया जायेगा। प्रत्येक जिले में धातु भंडारण केन्द्र भी बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी मंत्री प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को भोपाल में रहें। हर सोमवार को वे अपने-अपने विभाग की समीक्षा करें तथा लक्ष्य पूर्ति करायें। साथ ही अपने विभाग की प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री डेस्क बोर्ड पर उपलब्ध करायें।

Kolar News

Kolar News 24 May 2017

भोपाल में राज्यमंत्री लालसिंह आर्य के इस्तीफे की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सीएम हाउस के बाहर धरना देने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे जो विधायक की हत्या के आरोपी मंत्री आर्य के इस्तीफे की मां कर रहे थे। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सीएम हाउस के सामने बैठने के बाद अजय सिंह ने कहा कि जब कोर्ट ने लालसिंह आर्य को आरोपी बताया है तो उसके बाद वे कैसे मंत्री पद पर रह सकते हैं। सीएम को तुरंत उन्हें मंत्रीपद से हटाना चाहिए।इसके बाद पुलिस ने अजय सिंह, आरिफ अकील और डॉ गोविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गोहद से कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव की 13 अप्रैल 2009 को छरेंटा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के वक्त विधायक जाटव तब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. भागीरथ प्रसाद की चुनावी सभा के बाद आकर अपनी बोलेरो में बैठे थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब हत्या के बाद ही डॉ. प्रसाद ने पुलिस को दिए बयान में लाल सिंह आर्य और अशोक अर्गल पर हत्याकांड के लिए फंडिंग करने का शक जाहिर कर आरोप लगाया था। साथ ही यह भी कहा था कि माखनलाल की हत्या से भाजपा और लाल सिंह आर्य को फायदा हो सकता है।

Kolar News

Kolar News 23 May 2017

तीन हजार किलोमीटर से अधिक लंबी और 148 दिन चली ऐतिहासिक नर्मदा यात्रा के पूर्ण जाने के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आदिवासी अधिकार यात्रा पर निकलने की तैयारी में हैं। इस यात्रा का रोड मैप तैयार हो रहा है। इस यात्रा के दौरान आदिवासी सीएम 47 आदिवासी विधानसभा सीटों में तो जाएंगे ही, वे उन क्षेत्रों में भी जाएंगे जो आदिवासी भले ही न हो पर जहां आदिवासी मतदाता निर्णायक स्थिति रखते हैं। भाजपा के चरैवेती के मूलमंत्र पर चलने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लगातार प्रदेश में सक्रिय रहते हैं। पांच महीने की नर्मदा यात्रा के बाद अब उन्होंने संगठन नेताओं से चर्चा के बाद आदिवासी अधिकार यात्रा पर निकलने का प्लान तैयार किया है। यह यात्रा जुलाई माह में शुरू हो सकती है। एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा में सीएम आदिवासियों से सीधे रूबरू होंगे और उनसे चर्चा कर यह जानेंगे कि उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं का कितना लाभ मिल रहा है। सूत्रों की माने तो समाधान आनलाइन के बाद सीएम ने अफसरों को निर्देश भी दिए थे कि आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के लाभ की वे समीक्षा करें। उन्होंने यह भी कहा था कि जिन क्षेत्रों में आदिवासियों को वन अधिकार के पट्टे नहीं मिले हैं, उन्हें चिन्हित कर जल्द ही उन्हें पट्टे दिए जाएं।  नर्मदा यात्रा में कवर हुई 100 विधानसभा सीटें इधर चुनावी तैयारियों में लगे संगठन ने नर्मदा सेवा यात्रा के राजनीतिक फायदे का आंकलन शुरू कर दिया है।  संगठन महामंत्री रामलाल को संगठन नेताओं ने नर्मदा यात्रा के दौरान मिले अपार जनसमर्थन के बारे में बताते हुए कहा कि सीएम की इस यात्रा के दौरान सौ विधानसभा सीटें कवर हो चुकी है। यहां माहौल पार्टी के लिए बेहद सकारात्मक है। रामलाल को 21 मई से विधानसभा क्षेत्रों में उतरने वाले समयदानी कार्यकर्ताओं के काम के बारे में भी जानकारी दी गई।     

Kolar News

Kolar News 22 May 2017

सुरखी की युवा विधायक पारुल साहू ने अगला विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल समेत अन्य भाजपा नेताओं को भी अवगत करा दिया है।  रामलाल इन दिनों प्रदेश के दौरे पर  हैं। वे कल सागर पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो आज सुबह आठ बजे कटनी के लिए रवाना होने से पहले रामलाल सागर के भाजपा कार्यालय ‘धर्मश्री’ में  प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और सागर संभाग के प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया समेत कुछ नेताओं से चर्चा कर रहे थे। इसी बीच सुरखी विधायक पारुल साहू रामलाल से मिलने पहुंचीं। उन्होंने संगठन नेताओं से एकांत में अपनी बात रखने की बात ही।  रामलाल, विनोद गोटिया और सुहास भगत के साथ हुई चर्चा में पारुल साहू ने 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ने में असमर्थता जताते हुए कहा कि स्थानीय भाजपा में जो गुटबाजी चल रही है उसके कारण वे अगला चुनाव नहीं लड़ सकतीं। पार्टी अभी से किसी दूसरे नाम पर विचार करना शुरू कर दे। सूत्रों की मानें तो संगठन के नेता उनकी बात सुनकर अवाक रह गए। उन्होंने पारुल साहू को समझाया भी पर पारुल साहू ने कहा कि फिलहाल जो हालात हैं, वे उनके चुनाव लड़ने के लायक नहीं हैं।  भाजपा सूत्रों की मानें तो पारुल साहू ने संगठन नेताओं से मुलाकात के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष राजा दुबे की शिकायत की और कहा कि वे संगठन के मामलों में पक्षपात कर रहे हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल भी संगठन नेताओं के सामने उठाए और कहा कि ऐसे लोगों के साथ काम करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने संगठन नेताओं से यह भी कहा कि दस साल से यह सीट कांग्रेस के पास थी। उन्होंने बड़ी मेहनत से चुनाव जीता था पर अब विरोधियों को प्रश्रय दिया जा रहा है।   विधायक पारुल साहू ने कहा मैंने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, सुहास भगत और विनोद गोटिया से मुलाकात कर 2018 का चुनाव न लड़ने की बात कही है।   

Kolar News

Kolar News 19 May 2017

  केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री और भाजपा नेता अनिल माधव दवे का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया है। नर्मदा से पहचान पाने वाले दवे का अंतिम संस्कार होशंगाबाद जिले के बांद्राभान में नर्मदा किनारे किया जाएगा। उनकी पार्थिव देह गुरुवार शाम पांच बजे से अंतिम दर्शन के लिए पार्टी के प्रदेश मुख्यालय दीनदयाल परिसर में रखा गया । गौरतलब है कि भाजपा के दिग्गज नेता माधव दवे लंबे समय से बीमार थे और उन्हें दिल्ली एम्स मे भर्ती कराया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मेरे दोस्त और सम्माननीय साथी अनिल माधव दवे जी के निधन से दुखी हूं। हम कल रात ही मिले थे और कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। उन्हें उनके लोक हित के कामों के लिए याद रखा जाएगा। दवे जी पर्यावरण को बचाने के लिए बेहद सक्रिय थे। यह मेरे लिए एक निजी क्षति है। गौरतलब है कि अनिल माधव दवे अविवाहित थे और उन्हें चुनाव प्रबंधन में महारत हासिल थी। भाजपा संगठन को मजबूत करने में अनिल माधव दवे ने अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा माधव दवे एक अच्छे पर्यावरणविद् भी थे और नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए लंबे समय तक काम किया। अनिल माधव दवे के निधन पर भाजपा नेता प्रहलाद पटेल ने भी दुख जताते हुए कहा कि अनिल का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा कि मैंने उनके साथ लंबे समय तक काम किया। उनमें संगठन मजबूती के लिए निर्णय लेने की गजब की क्षमता थी। राज्‍यसभा सांसद रह चुके अनिल माधव दवे का जन्‍म 6 जुलाई 1956 को हुआ था।

Kolar News

Kolar News 18 May 2017

राजनीति और राजनेता कोलार इलाके का भला नहीं होने दे रहे हैं। पूरे कोलार इलाके में अवैध झुग्गी झोपड़ियां बनती जा रही हैं लेकिन वोट बैंक के चक्कर में नेता अधिकारीयों को झुग्गियां नहीं हटाने दे रहे हैं।  कोलार के बंजारी दशहरा मैदान के पास छोटा झाड़ की जमीन पर बनी अवैध 65 झुग्गियों को जमींदोज करने की कार्रवाई  दोबारा की गई। इससे पहले यहां 50 अवैध झुग्ग्यिां हटा दी गई थी। इसके बावजूद अब 25 से 30 शेष बची है। जानकारी के अनुसार बंजारी मैदान के पास छोटा झाड़ के जंगल की जमीन पर करीब पौने दो सौ झुग्ग्यिां तीन सालों में आकार ले चुकी थी। तहसीलदार विनोद सोनकिया ने बताया कि यहां पर जांच के दौरान मालूम पड़ा की लोगों ने कब्जा करने के लिए यहां पर झोपड़ी बनाकर छोड़ दी थी। सरकारी जमीन पर कब्जा करने का यह सिलसिला पिछले एक माह तक जारी था। जिसके चलते करीब 65 झुग्ग्यिां को सोमवार को, विगत बुधवार को 50 झुग्ग्यिां जमींदोज की गई थी। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ झुग्ग्यिों में कोई नहीं रहता है ऐसी 65 झुग्ग्यिां हटाई गई है। शेष30 को आगामी शुक्रवार तक खाली करने का कहा गया है। इस दौरान कब्जा नहीं हटाने पर जेसीबी से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जिले में सबसे अधिक सरकारी जमीन पर कब्जे करने की अगर बात करें तो पहला नाम हुजूर तहसील का आता है। यहां पर ऐसी कोई पंचायत नहीं बची है, जहां सरकारी जमीन बिकी न हो। शहर से लगी अधिकांश पंचायतों में तो प्लाट काट कर बेंच दिए गए। इसमें नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा, सिकंदराबाद, बरोड़ा नाथू, सरवर, कालापानी, बोरदा, गोल, बासिया, अमझरा सहित अन्य पंचायतों में यह कारोबार जमकर चला है और कारोबार को नेताओं की शह मिली हुई है।   

Kolar News

Kolar News 16 May 2017

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी मंडल पदाधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई है। इसके बाद संगठन स्तर पर लापरवाह अध्यक्षों को हटाने का फैसला हो रहा है। गौरतलब है कि कल की बैठक में अधिकांश पदाधिकारी नहीं पहुंचे।   मंडल अध्यक्ष चूंकि विधायकों की सहमति से बने थे इसलिए उन्हीं की सुनते हैं ,इसके आलावा पार्टी के किसी नेता या कार्यक्रम  में उनकी रूचि नहीं रहती है।  आलोक शर्मा के महापौर बनने के बाद संगठन को नए जिलाध्यक्ष की तलाश है। श्री शर्मा इस मामले में अनुरोध कर चुके है। मंडलों की दास्तान  संतहिरदाराम : बसंत भारानी लंबे समय से अध्यक्ष हैं। बुजुर्ग हैं, टिकट नहीं मिलने से दुखी। अग्रेसन मंडल : मनोज राठौर मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ पार्षद बन गए।  शाहजहांनाबाद : नवीन बहोत्रा अध्यक्ष हैं। पार्षद का चुनाव हारे, इसलिए रुचि नहीं। बस स्टैंड मंडल : गोपाल तिवारी अध्यक्ष हैं। इनकी पत्नी ज्योति तिवारी पार्षद बनीं।  चौक मंडल : संजीव गुप्ता मंडल अध्यक्ष हैं वे पार्षद बन गए। संगठन में रुचि नहीं। बरखेड़ी : राजेश साहू अध्यक्ष हैं। पार्षद का टिकट नहीं मिलने से नाराज।  टीटी नगर: राकेश जैन मंडल अध्यक्ष हैं। पत्नी सरोज जैन को पार्षद बनवाया।  नेहरू नगर: आशुतोष तिवारी मंडल अध्यक्ष हैं, पर पार्षद का चुनाव हार गए।  पंचशील नगर : शंकर मकोरिया मंडल अध्यक्ष हैं। पार्षद बनने के बाद संगठन से दूरी।  साकेत नगर: बारेलाल अहिरवार मंडल अध्यक्ष हैं। पत्नी नारायणी पार्षद बनीं।  पिपलानी : गणेशराम नागर मंडल अध्यक्ष हैं और पार्षद भी बन गए। अयोध्या नगर  : हरिशंकर मिश्रा पार्षद हैं और मंडल अध्यक्ष का दायित्व भी है। सुभाष मंडल : सूर्यकांत गुप्ता मंडल अध्यक्ष हैं और एल्डमेन भी बन गए।  स्टेशन मंडल : प्रताप गुर्जर मंडल अध्यक्ष हैं पर पार्षद टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। करोंद मंडल : विजय सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष हैं टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। कोलार मंडल : ताराचंद मारण मंडल अध्यक्ष हैं इन्हें भी टिकट नहीं मिला था। अरेरा मंडल : निखलेश मिश्रा मंडल अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि  हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं।   

Kolar News

Kolar News 8 May 2017

  कोलार के लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिख कर उनसे कहा है कि कोलार इलाका पिछले 30 सालों से प्यासा है। कोलार के साथ राजनीति न होने दें और यहाँ के रहवासियों को दो वक्त न सही एक समय पानी उपलब्ध करवाने के प्रयास युद्ध स्तर पर शुरू करवाए। क्योंकि स्थानीय विधायक खुद इस इलाके में काम कम और राजनीति ज्यादा करते हैं और महापौर आलोक शर्मा और विधायक रमेश्वर शर्मा के झगडे का खमियाजा तीन लाख रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है।  यह पत्र कोलार संघर्ष मोर्चे ने शिवराज सिंह को भेजा है। 

Kolar News

Kolar News 7 May 2017

पार्टी की बैठकों में अनुपस्थिति पर मंत्रियों के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले और संभागों में पार्टी की बैठकों में विधायक लगातार अनुपस्थित हो रहे हैं। इन बैठकों को गंभीरता से लें। मुख्यमंत्री बुधवार शाम को मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों को अपने क्षेत्र का आखिरी पोलिंग बूथ भी नहीं पता है। सभी एमएलए 15 दिन पोलिंग बूथों पर दें। 21 से 28 मई को पार्टी के विस्तारक अलग-अलग क्षेत्र में जाएंगे, उनके साथ पूरा सहयोग कर अपना समय भी दें। इसके अलावा 17, 18 और 19 मई को विस्तारकों का प्रशिक्षण भी होगा। इसके अलावा बैठक में ज्यादातर ग्रामोदय अभियान और प्रधानमंत्री की अमरकंटक यात्रा को लेकर चर्चा चली। विधायकों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने 52 नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए क्षेत्र के विधायकों और प्रभारी मंत्रियों के साथ अलग से बैठक की। भाजपा ने विधायकों की सोशल मीडिया पर सक्रियता को लेकर भी एक रिपोर्ट तैयार करवाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादातर विधायक सोशल मीडिया का उपयोग ही नहीं कर रहे हैं। सभी लोग टि्वटर और फेसबुक पर अपडेट रहें और अपने कार्यक्रम के साथ-साथ सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने विधायकों से पूछा कि कितने विधायकों के खुद के कार्यालय हैं, इस पर ज्यादातर विधायकों ने हामी भरी। फिर सीएम ने कहा कि जिन्होंने कार्यालय नहीं खोले हैं, वे तत्काल कार्यालय खोलें। सीएम ने कहा कि मैंने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ टिफिन पार्टी की। आप भी अपने क्षेत्रों में लोगों के साथ टिफिन पार्टी कर उन्हें पार्टी से जोड़ें। कुछ विधायकों ने पीएम आवास योजना में चल रही गड़बड़ी का भी जिक्र किया। विधायकों ने मांग रखी कि जिन लोगों को योजना के तहत पहली किस्त मिल गई है, उन्हें योजना से बाहर न किया जाए। इस पर सीएम ने कहा कि नई गाइडलाइन का पालन करना ही पड़ेगा। फिर भी कोई रास्ता निकाला जाएगा।    

Kolar News

Kolar News 4 May 2017

  पार्टी की बैठकों में अनुपस्थिति पर मंत्रियों के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले और संभागों में पार्टी की बैठकों में विधायक लगातार अनुपस्थित हो रहे हैं। इन बैठकों को गंभीरता से लें। मुख्यमंत्री बुधवार शाम को मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों को अपने क्षेत्र का आखिरी पोलिंग बूथ भी नहीं पता है। सभी एमएलए 15 दिन पोलिंग बूथों पर दें। 21 से 28 मई को पार्टी के विस्तारक अलग-अलग क्षेत्र में जाएंगे, उनके साथ पूरा सहयोग कर अपना समय भी दें। इसके अलावा 17, 18 और 19 मई को विस्तारकों का प्रशिक्षण भी होगा। इसके अलावा बैठक में ज्यादातर ग्रामोदय अभियान और प्रधानमंत्री की अमरकंटक यात्रा को लेकर चर्चा चली। विधायकों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने 52 नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए क्षेत्र के विधायकों और प्रभारी मंत्रियों के साथ अलग से बैठक की। भाजपा ने विधायकों की सोशल मीडिया पर सक्रियता को लेकर भी एक रिपोर्ट तैयार करवाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादातर विधायक सोशल मीडिया का उपयोग ही नहीं कर रहे हैं। सभी लोग टि्वटर और फेसबुक पर अपडेट रहें और अपने कार्यक्रम के साथ-साथ सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने विधायकों से पूछा कि कितने विधायकों के खुद के कार्यालय हैं, इस पर ज्यादातर विधायकों ने हामी भरी। फिर सीएम ने कहा कि जिन्होंने कार्यालय नहीं खोले हैं, वे तत्काल कार्यालय खोलें। सीएम ने कहा कि मैंने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ टिफिन पार्टी की। आप भी अपने क्षेत्रों में लोगों के साथ टिफिन पार्टी कर उन्हें पार्टी से जोड़ें। कुछ विधायकों ने पीएम आवास योजना में चल रही गड़बड़ी का भी जिक्र किया। विधायकों ने मांग रखी कि जिन लोगों को योजना के तहत पहली किस्त मिल गई है, उन्हें योजना से बाहर न किया जाए। इस पर सीएम ने कहा कि नई गाइडलाइन का पालन करना ही पड़ेगा। फिर भी कोई रास्ता निकाला जाएगा।  

Kolar News

Kolar News 4 May 2017

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में वित्तीय वर्ष जनवरी से शुरू करने के निर्णय को मंजूरी मिल गई। वित्तीय वर्ष दिसंबर में समाप्त होगा और बजट सत्र दिसंबर-जनवरी में होगा। मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है जो कई वर्षों से चली आ रही मार्च में वित्तीय वर्ष खत्म होने की परंपरा समाप्त कर नई शुरुआत करेगा। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी पहल की थी। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के लिए रोडमैप बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी मंत्री इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। दो साल के इस रोडमैप को सरकार द्वारा दिए गए संकल्प पत्र और घोषणाओं को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। सभी कार्यों की तीन महीने में समीक्षा की जाएगी। हर मंगलवार को विभागों से संबधित विषय देखे जाएंगे। मंत्री मिश्रा ने कहा कि सीएम ने यह आदेश जारी किया है कि आज से सरकार के लेटर हेड, बैनर और विज्ञापनों में पंडित दीनदयाल के फोटो का लोगो लगाया जाएगा।  

Kolar News

Kolar News 2 May 2017

शिवराज सिंह चौहान  उदया तिथि के अनुसार 1 मई 2017 को आदि शंकराचार्य की 'प्राकटय पंचमी' को हम पूरे प्रदेश में 'आचार्य शंकर प्रकटोत्सव' के रूप में मना रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी आदि शंकराचार्य के प्रकटोत्सव को 'राष्ट्रीय दर्शन दिवस' के रूप में घोषित किया है। अद्वैत वेदांत दर्शन के प्रवर्तक, सनातन धर्म के पुर्नरूद्धारक एवं सांस्कृतिक एकता के देवदूत आदि शंकराचार्य का पावन स्मरण हम सांस्कृतिक एकता स्वरूप कर रहे हैं। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में सभी संभाग, जिला, विकासखण्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों के समन्वय से संगोष्ठियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आज से लगभग 1200 वर्ष पूर्व यानि 792 ईस्वी में आदि शंकराचार्य मध्यप्रदेश में नर्मदा तट पर ज्ञान प्राप्ति के लिए आये थे। उन्होंने ओंकारेश्वर के पास गोविन्द पादाचार्य से ज्ञान प्राप्त किया। इस घटना से बहुत कम लोग परिचित हैं। हम इसको एक चमत्कार के रूप में देखते हैं। मध्यप्रदेश को इस पर गर्व है कि आदि शंकराचार्य मध्यप्रदेश की धरती पर 1200 वर्ष पहले एक चमत्कार के रूप में प्रकट हुए। उन्होंने ही 'नर्मदाष्टक' लिखकर माँ नर्मदा के महत्व को स्थापित किया। एक बार जब माँ नर्मदा की भीषण बाढ़ से लोग आतंकित हो गए तो उन्होंने नर्मदाष्टक लिखकर माँ नर्मदा से प्रार्थना की और वह शांत हो गई। मध्यप्रदेश से ही उन्होंने 'अद्वैत-सिद्धांत' का प्रतिपादन किया। मध्यप्रदेश में ही शिक्षित होकर उन्होंने अपने सिद्धांतों के प्रतिपादन के लिए सम्पूर्ण भारत वर्ष का भ्रमण किया था और पूरे राष्ट्र को आलोकित किया। उन्होंने देश के भ्रमित समाज को दिशा प्रदान की। उनके कारण ही वेदों एवं उपनिषदों की वाणी पूरे भारत में पुन: गूँजी। समाज में नये जीवन का संचार हुआ तथा मध्यप्रदेश में एक अभिनव युग का सूत्रपात हुआ। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक उनकी सांस्कृतिक एकता यात्रा का मध्य-बिन्दु स्वाभाविक रूप से मध्यप्रदेश रहा है और संभवत: यह उन्हीं के संस्कारों का परिणाम है कि आज भी मध्यप्रदेश में अतिवादी आग्रह नहीं है, न धर्म का, न जाति और न ही संप्रदाय का। आदि शंकराचार्य मात्र 32 वर्ष की आयु में ऐसा कार्य कर गये, जिनके लिए हमारी कई पीढ़ियाँ आभारी रहेगी। त्रेता युग में भगवान राम ने उत्तर-दक्षिण, द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने पूर्व-पश्चिम को जोड़ा था। कलयुग में यह जिम्मेदारी आचार्य शंकर के ऊपर आ गई। आदि गुरू शंकराचार्य महाराज ने पूरे देश को सांस्कृतिक रूप से जोड़ा। उन्होंने भारत में चारों दिशाओं में चार मठ ही नहीं बनाये, बल्कि देशभर में बहुत से मठ स्थापित किये। राष्ट्र को एकसूत्र में बाँधने का कार्य शंकराचार्य जी ने किया। आज हम रामेश्वर में जल भरकर जाते हैं और बद्रीनाथ में चढ़ाते हैं, फिर बद्रीनाथ में पूजा करके दक्षिण में ब्राह्मण पूजा करते हैं। चारों पीठ में इनकी पूजा का विधान है। इसके पीछे यही सोच है कि भारत एक मजबूत राष्ट्र बने। भारत माता एक बनी रहे। आचार्य शंकर ने हमारे देश में सांस्कृतिक एकता की जो मजबूत नींव रखी थी, उसी के कारण आज हम यह कह पाते हैं कि 'हस्ती मिटती नहीं हमारी'। आज दुनिया में शांति भंग हो रही है। लोग भाषा, जाति, धर्म, रंग, देश आदि कई आधारों पर बँट रहे हैं। मेरे विचार से सारी दुनिया को जोड़ने का काम 'वेद दर्शन' ही कर सकता है। सभी का देवता एक ही है, वही सबके मन में निवास करता है। सृष्टि के कण-कण में भगवान बसते हैं। हर एक आत्मा में परमात्मा का अंश है, वह हर जगह समाया हुआ है। दूसरे का अस्तित्व कहाँ है? यही सांस्कृतिक पृष्ठभूमि है, जिसके कारण भारतवासी हजारों साल से यह मानते आए हैं कि 'अयं निज: परो वेत्ति गणनां लघु चेतसां, उदार चरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्।' हम कहते हैं कि धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सदभावना हो, विश्व का कल्याण हो। कोई छोटा, कोई बड़ा या कोई ऊँच-नीच न हो, ऐसा हम सभी सोचते हैं। सारी दुनिया एक है, जो एक परिवार के रूप में है। प्राणी मात्र में एक चेतना है। यह धरती किसी एक की सम्पत्ति नहीं है। यह धरती इंसानों के लिए, पशुओं के लिए, कीट पतंगों, सबके लिए हैं। धरती पर किसी एक का हक नहीं है। आचार्य शंकराचार्य के दर्शन ने भारतीय समाज में इन्हीं जड़ों को मजबूत किया। शंकराचार्य के दर्शन में सगुण ब्रह्म तथा निर्गुण ब्रह्म दोनों का दर्शन हम कर सकते हैं। निर्गुण ब्रह्म उनका निराकार ईश्वर है तथा सगुण ब्रह्म साकार ईश्वर है। तत्वमसि तुम ही ब्रह्म हो; अहं ब्रह्मास्मि मैं ही ब्रह्म हूँ, 'अयामात्मा ब्रह्म' यह आत्मा ही ब्रह्म है। इन वाक्यों के द्वारा इस जीवात्मा को निराकार ब्रह्म से अभिन्न स्थापित करने का प्रयत्न शंकराचार्य जी ने किया। हमने निर्णय लिया है कि मध्यप्रदेश में आदि शंकराचार्य के पाठ शिक्षा की पुस्तकों में जोड़े जायेंगे, उनका प्रकटोत्सव मनाया जायेगा। ओंकारेश्वर में शंकर संग्रहालय, वेदांत प्रतिष्ठान और शंकराचार्य की बहुधातु मूर्ति स्थापित की जायेगी। मूर्ति के लिए प्रदेशभर से धातु संग्रह अभियान चलाकर प्रदेशवासियों को इससे जोड़ा जायेगा। आइये हम सभी संकल्प लें कि हम आदि शंकराचार्य के प्रति मध्यप्रदेश की ओर से अपनी कृतज्ञता की अभिव्यक्ति करेंगे।(ब्लॉगर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं)    

Kolar News

Kolar News 1 May 2017

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर तीन मई को आयोजित विधानसभा की बैठक में राज्य सरकार नर्मदा नदी का संकल्प ला रही है। बैठक में राज्य जीएसटी विधेयक 2017 को विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा और सदन में चर्चा के बाद विधेयक पारित होगा। मगर नर्मदा पर संकल्प लाए जाने पर सदन में राजनीति गरमाने के आसार हैं। सूत्रों के मुताबिक जीएसटी को लेकर आयोजित बैठक में नर्मदा नदी के संरक्षण का संकल्प लाने के लिए शुक्रवार को तीन विभागों के बीच जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चा थी। जल संसाधन, पंचायत और नगरीय प्रशासन विभाग में से किसी एक को यह जिम्मेदारी देने पर विचार किया गया था। अंत में संकल्प तैयार करने की जिम्मेदारी पर्यावरण विभाग को सौंपी गई। सूत्र बताते हैं कि बैठक में नर्मदा संकल्प आने पर प्रमुख विपक्षी दल अवैध उत्खनन के मुद्दे को एकबार फिर उठा सकता है। दो मई को कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्वाचन क्षेत्र बुदनी में जमा हो रहे हैं। विधानसभा की बैठक में नर्मदा संकल्प लाए जाने पर कांग्रेस की रणनीति क्या होगी, यह बुदनी में तय होने की संभावना है। वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम के लोकसभा और राज्यसभा में पारित हो जाने के बाद सभी राज्यों को अपने-अपने राज्यों के जीएसटी संशोधन अधिनियम विधेयक पारित करना है। गुरुवार को राजस्थान और शुक्रवार को छत्तीसगढ़ ने अपने एसजीएसटी अधिनियम विधेयकों के लिए विधानसभा के विशेष सत्र बुलाए थे। इसके पहले बिहार और तेलंगाना भी संशोधन अधिनियम पारित कर चुकी हैं। मप्र विधानसभा में इसके लिए बजट सत्र को समाप्त घोषित नहीं किया गया, बल्कि 28 मार्च को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया। तीन मई को बजट सत्र को समाप्त होगा। गौरतलब है कि एक जुलाई से जीएसटी लागू होना है और इसके पहले सभी राज्यों को एसजीएसटी अधिनियम विधेयक पारित कर दिल्ली भेजना है।  

Kolar News

Kolar News 30 April 2017

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पलाश होटल के सामने 29 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ पर्व पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 61 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 61 जोड़ों में से 56 जोड़ों का विवाह एवं 5 जोड़ों का निकाह किया जाएगा। सम्मेलन में 2 विकलांग जोड़ों का भी विवाह होगा। श्री गुप्ता ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में कन्याओं की हल्दी, तेल, मेहंदी एवं महिला संगीत एक दिन पहले 28 अप्रैल 2017 को विवाह स्थल पर शाम 5 बजे से किया जाएगा। बारात 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे भारत माता चौराहे से चलेगी। बारात में सभी दूल्हों को बग्घी एवं घोड़ों पर बैठाकर बैंड बाजे के साथ विवाह स्थल पर लाया जाएगा। मंत्री श्री गुप्ता द्वारा स्वागत एवं द्वारचार की रस्म निबाही जायेगी। विद्वान पंडितों द्वारा विवाह एवं फेरों की रस्में पूरी की जाएंगी। तत्पश्चात भोजन एवं विदाई का कार्यक्रम किया जाएगा। श्री गुप्ता ने बताया कि समाजसेवियों के माध्यम से नव दम्पत्तियों को योजना में मिलने वाली सामग्री के अतिरिक्त उपयोगी उपहार दिलवाने के प्रयास भी किये जा रहे हैं।

Kolar News

Kolar News 26 April 2017

अगले साल चुनाव होने है मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान उसके लिए जमावट में लग गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज  ने निर्देश दिये है कि बैंकों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा की मजदूरी और किसानों को समर्थन मूल्य का उपार्जन के भुगतान की सुचारु व्यवस्था बनायें। इन्हें भुगतान के लिये बार-बार बैंकों में नहीं जाना पड़े यह सुनिश्चित करें। किसान और हितग्राही के खाते में सीधे जमा होने वाली राशि की सूचना एसएमएस से उन्हें तुरंत मिले, ऐसी व्यवस्था करें। इसके लिये मिशन मोड पर काम करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ बैंकर्स की बैठक ले रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना न्यू इंडिया के निर्माण का है। जिसमें सीधे खातों में भुगतान और केशलेस व्यवस्था प्राथमिकता में है। मध्यप्रदेश इस दिशा में लगातार कार्रवाई कर रहा है। गरीब मजदूरों को मनरेगा की मजदूरी का समय-सीमा में भुगतान बैंकों की प्राथमिकता में हो। इसी तरह सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को उनके गाँव में ही पेंशन उपलब्ध करवायें। किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूँ के उपार्जन का भुगतान समय-सीमा में हो। किसानों को अपने खाते से राशि निकालने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। इसके लिये सहकारी बैंकों में नगदी की आवक बनाये रखें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बैंकों में नगदी की आवक का प्रतिशत बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया जाये। इस संबंध में रिजर्व बैंक के स्तर पर कार्रवाई की जाये। किसानों के चेक क्लियरिंग में अधिक समय नहीं लगे। उन्होंने स्थिति की नियमित समीक्षा के लिये राज्य शासन की ओर से तीन वरिष्ठ अधिकारियों अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री आर.एस. जुलानिया और मुख्यमंत्री के सचिव श्री विवेक अग्रवाल की समिति गठित करने के निर्देश दिये। बैंक बिजनेस प्रतिनिधि की व्यवस्था को मजबूत बनाये, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भुगतान की व्यवस्था बेहतर हो। बिजनेस प्रतिनिधि के लिये निर्धारित केश लिमिट बढ़ाने की कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री आवास मिशन के प्रकरणों के लिये मापदंडों में सुधार करें ताकि इसका लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले। मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में ऐसे बेरोजगार युवाओं को लाभ दिलायें, जो खुद का उद्योग स्थापित करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को आसानी से ऋण उपलब्ध करवायें। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से लाभान्वित हितग्राहियों का थर्ड पार्टी असेसमेंट करायें। बैठक में बताया गया कि हितग्राहियों को भुगतान के लिये ग्राम पंचायत स्तर पर बैंकों द्वारा कैंप लगाये जायेंगे। मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में हाल ही में संपन्न वित्तीय वर्ष में 1 लाख के लक्ष्य के विरुद्ध 1 लाख 7 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 5 लाख के लक्ष्य के विरुद्ध 5 लाख 44 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता दुकानों को केशलेस सुविधा से युक्त किया जायेगा। अब तक इस तरह की 1 हजार 700 दुकानों में यह सुविधा उपलब्ध करवायी गई है। बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री आर.एस. जुलानिया, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीणा सहित बैंकर्स तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे    

Kolar News

Kolar News 24 April 2017

जयंत मलैया जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के कार्यक्रम में   वित्त मंत्री  जयंत मलैया ने कहा है कि युवा शक्ति को आर्थिक एवं पेशेवर रूप से मजबूत करके ही देश और प्रदेश को सही मायनों में तेजी से तरक्की की ओर बढ़ाया जा सकता है। इसके लिये उन्होंने जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन ('जीतो'') के माध्यम से जैन समाज के लोगों से संगठित होने का आग्रह किया। वित्त मंत्री श्री मलैया आज भोपाल के रवीन्द्र भवन में 'जीतो'' के भोपाल चेप्टर का शुभारंभ कर रहे थे। वित्त मंत्री श्री मलैया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाने के लिये 1000 करोड़ रुपये का विशेष कोष तैयार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कक्षा-12 में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले बच्चों को आईआईटी, आईआईएम, मेडिकल कॉलेज और अन्य प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश दिलवाने में राज्य सरकार मदद करेगी। प्रतिभाशाली बच्चों की इन संस्थानों की फीस राज्य सरकार भरेगी। श्री मलैया ने कहा कि मध्यप्रदेश वित्त विकास निगम ने प्रदेश के युवा उद्यमियों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिये विशेष प्रशिक्षण दिलवाने की व्यवस्था की है। इसके लिये निगम ने 100 करोड़ का कोष तैयार किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रतिवर्ष उच्च अध्ययन के लिये जैन समाज के 25 हजार से अधिक युवा भोपाल आते हैं। 'जीतो'' हॉस्टल के माध्यम से इन युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर सकता है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि आने वाले समय में 'जीतो'' का भोपाल चेप्टर अपने सेवा कार्यों की वजह से देशभर में विशिष्ट पहचान बनायेगा। ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने कहा कि 'जीतो'' शिक्षा और आर्थिक सुधार के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में बेहतर तरीके से कार्य कर सकता है। उन्होंने महाकाल की नगरी उज्जैन में 'जीतो'' का और विस्तार करने का आग्रह किया। संस्कृति राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के जैन समाज के प्रतिभाशाली बच्चे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश ले सकें, इस दिशा में 'जीतो'' के माध्यम से अच्छा कार्य किया जा सकता है। भाजपा के प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष श्री बिजेश लूनावत ने कहा कि इस संगठन के माध्यम से प्रभावी तरीके से सामाजिक कार्यों को किया जा सकता है। 'जीतो'' के डॉ. अनिल भण्डारी ने बताया कि संगठन देश के साथ विदेशों में भी तेजी से बढ़ रहा है। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोतीलाल ओसवाल ने बताया कि संगठन के अब तक 56 चेप्टर शुरू हो चुके हैं। भोपाल चेप्टर के अध्यक्ष श्री सुनील जैन 501 ने स्वागत भाषण दिया। संचालन भोपाल चेप्टर के मुख्य सचिव श्री नितिन नांदगांवकर ने किया। इस मौके पर भोपाल चेप्टर के पदाधिकारी सर्वश्री अखिलेश जैन, राकेश जैन अनुपम, विजय तारण, नरेश बांठिया और विजय सखलेचा को शपथ दिलवायी गयी।  

Kolar News

Kolar News 23 April 2017

  अगले साल चुनाव हैं इसलिए शिवराज सरकार लोगों को जोड़ने के सारे उपक्रम कर रही है। धार के मोहनखेड़ा में चल रही मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यसमिति में स्पष्ट किया गया कि  सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के मेधावी छात्रों की भी फीस सरकार भरेगी। इसके लिए मेधावी विद्यार्थी योजना में अलग से प्रावधान किए जाएंगे। सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। अभी योजना के दायरे में सिर्फ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध स्कूलों के मेधावी छात्रों को ही शामिल किया गया है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पदाधिकारियों को बताया कि सरकार ने मध्यम वर्ग के होनहार बच्चों को उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए चयनित होने पर फीस का पूरा खर्चा उठाने की महत्वाकांक्षी योजना लागू की है। इसके दायरे में उन छात्रों को रखा गया है जो माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध स्कूलों में पढ़ते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से आईआईएम, आईआईटी, एनआईटी, एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाते हैं। कई बार परिवार की आर्थिक परिस्थितियां बच्चों की पढ़ाई में आड़े आ जाती हैं।  

Kolar News

Kolar News 22 April 2017

पिछली बारिश में कोलार इलाके में जल भराव के कारण हालात ख़राब हो गए थे। कुछ इलाकों में कलियासोत नदी के पानी ने तबाही के मंजर दिखा दिए थे। तब राजनेता राजनीति करके चलते बने कोलार का ख्याल किसी को नहीं है। कोलार जैसे हालात भोपाल के अधिकांश इलाकों के हैं।  नेता एक बार फिर जहाँ बारिश से तबाही का इंतजार कर रहे है वहीँ एनजीटी ने आगामी मानसून सीजन में बाढ़ के हालात से नगर निगम को फिर से आगाह करते हुुए इस दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी तलब की है।  ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पर्यावरणविद् सुदेश्वरराव वाघमारे की याचिका पर सुनवाई करते हुए नगर निगम से 27 मई तक बाढ़ रोकने की योजना पेश करने को कहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में 8 व 9 जुलाई को राजधानी के अधिकांश इलाकों में बाढ़ के हालात बने थे, इस दौरान नालों में बह जाने से 7 लोगों की जान चली गई थी। नालों पर अतिक्रमण और गाद जमा होने के कारण बाढ़ ने भयानक रूप लिया था। ग्रीन ट्रिब्यूनल ने जूरी ने नगर निगम से पूछा है कि पिछले साल जैसे हालात रोकने नगर निगम ने नालों से अतिक्रमण हटाने और गाद की सफाई के लिए क्या किया जा रहा है, इसका वार्डवार ब्यौरा पेश किया जाए। इसके साथ ही ट्रिब्यूनल ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्रतिवादी बनाकर राजधानी में लगे सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली गाद के डिस्पोजल पर रिपोर्ट मांगी है। ट्रिब्यूनल ने पूछा है कि वर्तमान में एसटीपी से निकाली जा रही गाद आखिर किन नालों में बहाई जा रही है? भोपाल के सभी एसटीपी से कितनी गाद निकलती है और इस गाद के इस्तेमाल का वैकल्पिक प्लान क्या है? यह रिपोर्ट भी 27 मई तक ही पेश करनी होगी।  

Kolar News

Kolar News 21 April 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने हिन्दी के प्रति कुंठित मानसिकता को बदलने की जरूरत बताई है। उन्होंने आव्हान किया है कि अंग्रेजी का ज्ञान श्रेष्ठता का प्रतीक है, इस गुलाम मानसिकता को समाप्त किया जाये। हिन्दी में काम करने पर गर्व की अनुभूति हो, ऐसा वातावरण बनायें। श्री चौहान अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। दीक्षांत समारोह में 126 विद्यार्थियों को विद्या निधि स्नातकोत्तर एवं स्नातक प्रतिष्ठा की उपाधि प्रदान की गई। इसके साथ ही 156 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, पत्रोपाधि एवं स्नातकोत्तर पत्रोपाधि दी गईं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि निज भाषा सब उन्नतियों का मूल है। हिन्दी के उदभट विद्वान के नाम पर देश का प्रथम हिन्दी विश्वविद्यालय प्रदेश की धरती पर है। यह गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की सभी जरूरत को पूरा किया जायेगा। हिन्दी विश्वविद्यालय से चिकित्सा, अभियांत्रिकी आदि विश्वविद्यालयों को सम्बद्ध करवाने के प्रयास भी किये जायेंगे। उन्होंने देश-प्रदेश के विद्वानों से हिन्दी विश्वविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय की श्रेणी में खड़ा करने के लिए मार्गदर्शन और सहयोग का अनुरोध किया।‍ श्री चौहान ने कहा कि भारतीय ज्ञान, परम्परा, विज्ञान अदभुत है। जब विश्व के आधुनिक राष्ट्रों में सभ्यता के सूर्य का उदय नहीं हुआ था। उनके निवासी पत्तों-पेड़ों की छाल से तन ढँकते थे, तब-भारत के ऋषि-मुनि वेदों की ऋचाओं की रचना कर रहे थे। नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय थे, जहाँ सारी दुनिया के मनीषी अध्ययन के लिये आते थे। उन्होंने कहा कि भौतिकता की अग्नि से पीड़ित समाज को शांति का पथ प्रदर्शन भारतीय ज्ञानदर्शन से ही होगा, जो प्राणियों में सदभावना और देश के नहीं विश्व के कल्याण की कामना करता है। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी प्रतिभा की उन्नति में बाधक नहीं हो,इसके लिए मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना लागू की है। इस योजना में चिकित्सा, अभियांत्रिकी, विज्ञान, कला, विधि आदि संकायों की उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों की फीस राज्य सरकार द्वारा भरे जाने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि योजना में बिना जात-पांत, धर्म-सम्प्रदाय के भेदभाव के सभी बच्चों को लाभान्वित किया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि ' सर्वे भवन्तु सुखिन:' का उदघोष सिर्फ भारत में हैं। मुख्यमंत्री ने 2014-15 एवं 2015-16 की सभी परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली कु. स्वेच्छा मिश्रा को 'अटल स्वर्ण पदक' प्रदान किया। उन्होंने श्री नित्यानंद तिवारी को 'स्व. श्री मोतीलाल गंगादेवी छीपा स्वर्ण पदक' दिया। मुख्यमंत्री ने स्मारिका दीक्षा, अटल संवाद, भारतीय ज्ञान परम्परा पुस्तक, सिंहस्थ-2016 का सर्वेक्षण, भारतीय ब्रह्म विज्ञान और विश्वविद्यालय के विकास कार्यों की सीडी का विमोचन किया। भारतीय ज्ञान परम्परा में योगदान के लिए स्वामी गोविंद देव गिरि को विश्वविद्यालय की प्रथम उपाधि से विभूषित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय के माध्यम से संस्कृति को पुर्नस्थापित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि हिन्दी खत्म होगी तो संस्कृति खत्म होगी। संस्कृति खत्म होगी तो देश नहीं बचेगा। उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने दीक्षांत भाषण दिया। श्री पवैया ने कहा कि आगामी सत्र से सभी विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह भारतीय परिधान में होंगे। उन्होंने आज का समारोह भारतीय परिधान में करवाने पर कुलपति की सराहना की। श्री पवैया ने कहा कि नैतिक शिक्षा को पाठ्यक्रम में जोड़ा जायेगा। उन्होंने शिक्षा और विद्या में फर्क बताया। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि बगैर आत्म-विश्वास के आगे नहीं बढ़ सकते। विद्यार्थी सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े। उन्होंने बताया कि सांसद के रूप में चिली में मैंने हिन्दी में भाषण दिया था। विश्वविद्यालय के कुलपति श्री मोहनलाल छीपा ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा को छोड़कर सभी पाठ्यक्रम हिन्दी में पढ़ाये जा रहे हैं। पाठ्यक्रम स्व-रोजगार आधारित हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को दीक्षा दिलायी। स्वामी गोविन्द देव गिरि ‍ने कहा कि विश्व को ज्ञान का प्रकाश भारत ने दिया है। उन्होंने कहा कि देश को राजनैतिक स्वतंत्रता तो मिली लेकिन दिमागी स्वतंत्रता नहीं मिली। श्री गिरि ने कहा कि इस क्षेत्र में पहला प्रयास मध्यप्रदेश में किया गया है। इस दौरान शिक्षाविद्, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 19 April 2017

मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद द्वारा स्वीकृत मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना और कौशल्या योजना प्रदेश में आगामी तीन मई को विधिवत प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना और कौशल्या योजना का शुभारंभ समारोहपूर्वक शुरू किया जाए। मंत्रीगण अपने प्रभार और गृह जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। मंत्रि-परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी मंत्रीगण से अपेक्षा की कि वे ग्रामोदय अभियान में 31 मई तक अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मंत्रीगण ग्राम संसद में दो से तीन बार शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। इसके साथ ही अपने जिलों में ग्राम संसद के आयोजन की समीक्षा भी करें। मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना में मिलेगा स्मार्ट फोन  कुष्ठ आश्रम में निवासरत परिवारों के लिए संस्था को 5000 रू. प्रति परिवार प्रति माह मंत्रि-परिषद के निर्णय   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में महिलाओं के कौशल संवर्धन के लिए 'कौशल्या योजना' की मंजूरी दी गई। इस नई योजना में 2 लाख महिलाओं को प्रतिवर्ष अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा। योजना के लिए इस वित्तीय वर्ष में 254 करोड़ 78 लाख और अगले वित्तीय वर्ष में 274 करोड़ 34 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। मंत्रि-परिषद ने युवाओं के कौशल संवर्द्धन के लिए मुख्यमंत्री कौशल संवर्द्धन योजना द्वारा एक लाख 10 हजार प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित करने की मंजूरी दी। योजना क्रियान्वयन के लिए इस वर्ष 121 करोड़ 50 लाख रुपए और अगले वित्तीय वर्ष में 132 करोड़ 25 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। मंत्रि-परिषद ने कन्याओं को संचार तथा नगद एवं अन्य संव्यवहार मोबाईल एप्लीकेशन से करने की सुविधा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में कन्याओं को अतिरिक्त रुप से स्मार्ट फोन देने का निर्णय लिया। मंत्रि-परिषद ने 3 कुष्ठ आश्रम में निवासरत 108 परिवारों के लिए संस्था को 5000 रुपए प्रति परिवार प्रति माह देने का निर्णय लिया। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम भोपाल, कुष्ठ सेवा आश्रम नंदा नगर इंदौर और करुणा सदन कुष्ठ निवारण संस्था राणापुर, झाबुआ में अतिरिक्त राशि संस्था परिवार के रहवास, पुनर्वास और बच्चों की शिक्षा एवं रोजगार पर व्यय की जायेगी। मंत्रि-परिषद ने राज्य वित्त आयोग के कार्य के सुचारु संपादन के लिए आयोग की कार्यकाल अवधि के लिए 23 अस्थायी पद के सृजन की मंजूरी दी। मंत्रि-परिषद ने वर्ष 2017-18 से आगामी 3 वर्ष के लिए रासायनिक खादों की व्यवस्था के लिए राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) को राज्य की नोडल ऐजेंसी घोषित किया। मार्कफेड को रासायनिक उर्वरकों की व्यवस्था के लिए राज्य शासन द्वारा 850 करोड़ की शासकीय प्रत्याभूति उपलब्ध करवायी गई है। मंत्रि-परिषद ने डिंडौरी मध्यम सिंचाई परियोजना की 9920 हेक्टेयर रबी सिंचाई क्षमता के लिए 384 करोड़ 8 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी। परियोजना से जिला डिंडौरी के करंजिया और बजाग विकासखंड के 42 ग्राम सिंचाई से लाभान्वित होंगे। इससे ग्रामीण समूह पेयजल योजना के लिए भी जल उपलब्ध रहेगा । मंत्रि-परिषद ने टीकमगढ़ जिले में बानसुजारा वृहद सिंचाई परियोजना के स्वीकृत विशेष पुनर्वास पैकेज में अतिरिक्त लाभ देने का निर्णय लिया। निर्णय अनुसार 'सहमति से मकान क्रय के प्रकरणों में मकान का कलेक्टर द्वारा निर्धारित बाजार मूल्य देने के साथ बाजार मूल्य की 50 प्रतिशत राशि के समतुल्य अतिरिक्त पुनर्वास अनुदान देय होगा।' इस निर्णय के फलस्वरूप 2465 विस्थापित परिवारों को 16 करोड़ 75 लाख रुपए का अतिरिक्त पुनर्वास अनुदान प्राप्त होगा। मंत्रि-परिषद ने मंत्रियों की निजी स्थापना में पदस्थ विशेष सहायक/ निज सचिव/ निज सहायकों एवं मंत्रालय के अधिकारियों के विशेष वेतन में 30 जुलाई 2013 से वृद्धि करने का निर्णय लिया।  

Kolar News

Kolar News 19 April 2017

सामान्य पिछड़ा अल्पसंख्यक वर्ग संगठन (सपाक्स) समाज संस्था 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। संस्था पूरी तैयारी के साथ हुजूर ,बुधनी, विदिशा सहित तमाम अनारक्षित (148) सीटों से अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए राजनीतिक पार्टी के रूप में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्था के प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक में यह घोषणा की गई है। सपाक्स समाज संस्था के पदाधिकारी 'पदोन्न्ति में आरक्षण' मामले में राज्य सरकार की एक पक्षीय कार्रवाई से नाराज हैं और सरकार से लगातार दूसरे पक्ष की सुध लेने की गुहार लगाते रहे हैं। जब सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो संस्था ने 'आम आदमी पार्टी' की तर्ज पर प्रदेश में अनारक्षित वर्ग की राजनीतिक पार्टी बनाने का निर्णय ले लिया। सपाक्स समाज संस्था के अध्यक्ष ललित शास्त्री ने बताया कि नई पार्टी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की सीट से अपने दमदार प्रत्याशी खड़े करेगी। संस्था 12 जून को राजधानी में धिक्कार दिवस मनाएगी और रैली निकालेगी। इसमें हर जिले से एक-एक हजार लोगों को बुलाया गया है। इनमें अधिकारी-कर्मचारियों के साथ समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग भी रहेंगे। इसके साथ ही प्रदेश में रैलियों का सिलसिला शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 12 जून को ही टीटीनगर दशहरा मैदान में अजाक्स ने सम्मेलन किया था। इसमें अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि 'कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता।" संस्था 30 अप्रैल को प्रदेशभर में न्याय दिवस मनाएगी। हर जिले में कार्यक्रम होंगे। पिछले साल इसी दिन मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अनारक्षित वर्ग के पक्ष में फैसला सुनाया था। जबकि 12 मई को काला दिवस मनाया जाएगा। इस दिन राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी। संस्था प्रदेशभर में नुक्कड़ सभाएं करेगी। नाटक की कहानी भाजपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार और पदोन्न्ति में आरक्षण को लेकर सरकार की भूमिका के इर्द-गिर्द रहेगी।  

Kolar News

Kolar News 18 April 2017

 मध्यप्रदेश में महँगी बिजली को लेकर राजनीति हो रही है ,वहीँ रीवा जिले में स्थापित होने वाले सोलर प्लांट में मध्य प्रदेश को सबसे सस्ती बिजली मिलेगी। इसके लिए तीन निजी कंपनियों के साथ मप्र पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा सोमवार को पॉवर परचेस एग्रीमेंट किया गया।  तीन निजी कंपनियों में महिंद्रा रिन्यूएवल्स प्रा.लि. मुंबई, एक्मे सोलर होल्डिंग्स प्रा.लि. गुड़गांव और सोलेनर्जी पॉवर प्रा.लि. पोर्ट लुईस मॉरिशस के साथ पॉवर परचेस शामिल है। प्लांट से अक्टूबर 2018 तक बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। प्लांट से 76 फीसदी बिजली मप्र को और 24 फीसदी दिल्ली मेट्रो को दी जाएगी।  सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू और पीयूष गोयल ने एमओयू साइन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सोलर प्लांट से सबसे कम दाम में मिलेगी बिजली। इतना ही नहीं साल 2017 के अंत तक बिजली उत्पादन 12 हजार 290 मेगावाट से बढ़कर 20 हजार मेगावाट कर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 तक देश में एक लाख मेगावाट बिजली सोलर से मिलेगी। रीवा के पीपीए को देश का मॉडल बनाया जाएगा, क्योंकि इस प्रोजेक्ट से देश को नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नायडू ने मप्र की नगरीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के इतने साल गुजर जाने के बाद भी देश के 18 हजार गांव में बिजली नहीं है। उन्होंने स्मार्ट सिटी, शहरी विकास और स्वच्छता अभियान सहित सीएम शिवराज की अन्य योजनाओं पर चर्चा की एवं उन्हें सराहा।  

Kolar News

Kolar News 17 April 2017

  उमाशंकर गुप्ता ने न्यू मार्केट में किया पिंक पार्किंग का भूमि-पूजन   कोलार और बैरागढ़ इलाके में महिलाओं के लिए पार्किंग के लिए आम लोग विधायक ,पार्षदों से लेकर अफसरों तक के दरवाजे खटखटाते रहा गए और न्यू मार्किट में महिलाओं के लिए पिंक पार्किंग बनाये जाने का काम भी शुरू हो गया है। हुजूर के विधायक रामेश्वर शर्मा अपनी राजनीति चमकाने के लिए बातें तो हवाहवाई करते हैं लेकिन आम लोगों की समस्याओं से उनका कोई लेनादेना नहीं है।  भोपाल में कोलार इलाके के सर्वधर्म और बीमा कुञ्ज इलाके में महिलाओं के लिए अलग से पार्किंग बनाये जाने के लिए कोलार की कुसुम शर्मा ने पत्र लिखे थे लेकिन उन पर सुनवाई नहीं हुई स्थानीय विधायक भी चैन की नींद सोते रहे और  विज्ञान एवं प्रद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने न्यू मार्केट में एसबीआई के सामने गणेश चौक में महिलाओं की स्कूटी के लिए पिंक पार्किंग का भूमि-पूजन भी कर दिया । श्री गुप्ता ने कहा कि पूरे न्यू मार्केट को एयर कंडीशन और स्मार्ट मार्केट बनायें। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को जितनी अधिक सुविधा देंगे, व्यापार उतना अधिक बढ़ेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि मार्केट के विकास के लिए पूरा सहयोग दिया जायेगा। पिंक पार्किंग में शापिंग के लिए ट्राली भी मिलेगी। पार्किंग में महिलाओं के एक साथ लगभग 200 दो- पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। पिंक पार्किंग लगभग 10 लाख की लागत से न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ द्वारा बनायी जा रही है।  टाप एंड टाउन के पास भी इस तरह की पार्किंग विकसित की जायेगी।राजस्व मंत्री  गुप्ता ने हनुमान मंदिर के पास जवाहर चौक में प्याऊ का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे। हुजूर इलाके के विधायक रामेश्वर शर्मा धार्मिक यात्रायें ,प्रवचन जैसे कार्यक्रमों के जरिये राजनीति करते रहते हैं लेकिन आम लोगों की सुविधाओं को लेकर उनका विजन भोपाल के अन्य विधायकों की तुलना में कम नजर आता है। यही कारण है कि महापौर आलोक शर्मा से भी विकास के मसले पर उनकी पटरी नहीं बैठती है और महापौर भी उनके इलाके पर ध्यान नहीं देते हैं। 

Kolar News

Kolar News 16 April 2017

भोपाल समेत प्रदेशभर में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान में इस बार महिलाओं की अहम भूमिका होगी। हर गांव में विशेष ग्राम सभा के साथ ही एक दिन महिला संसद का आयोजन किया जाएगा। इस महिला संसद में गांव की महिलाओं गांव की समस्याएं बताएंगी। इसके साथ ही महिलाएं गांव के विकास को लेकर सुझाव भी देंगी। 31 मई तक चलने वाले ग्राम उदय से भारत उदय अभियान को तीन चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में 3 अलग-अलग ग्राम सभाएं होंगी। दूसरे चरण में गांव के विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। तीसरे चरण में हितग्राही मूलक योजनाओं की स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ लोगों को इसके लाभ बांटे जाएंगे। पहले चरण में एक दिन ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध ग्रामीणों की एक विशेष ग्राम सभा होगी। दूसरे दिन गांव में महिला संसद होगी। तीसरे दिन किसान पंचायत होगी, जिसमें गांवों में खेती की स्थिति किसानों की आय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। कलेक्टर निशांत वरवड़े ने बताया कि भोपाल जिले में इस अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की नदियों की सफाई और उद्गार की योजना बनाई गई है। सभी 187 ग्राम पंचायतों को उनके क्षेत्र में मौजूद नदी, पोखर की सफाई और प्लांटेशन का प्लान बनाने को कहा गया है। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का शुभारंभ बैरसिया तहसील के हर्राखेड़ा गांव से किया जाएगा। जिले के प्रभारी और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव शाम 4 बजे हर्राखेड़ा पहुंचेगे। इस अवसर पर मंत्री की मौजूदगी में ग्राम संसद आयोजित की जाएगी। कलेक्टर निशांत वरवड़े और जिला पंचायत सीईओ आशीष भार्गव भी हर्राखेड़ा की ग्राम सभा का हिस्सा बनेंगे।  

Kolar News

Kolar News 14 April 2017

  मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के अटेर विधानसभा उप-चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री हेमंत कटारे और उमरिया जिले के बाँधवगढ़ विधानसभा उप-चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के श्री शिवनारायण सिंह विजयी रहे। दोनों उप-चुनाव के लिये भिण्ड एवं उमरिया ‍िजला मुख्यालय पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हुई। सुबह 8 बजे सबसे पहले डाक-मतपत्र की गणना हुई। मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक मौजूद रहे। बाँधवगढ़ के लिये 19 और अटेर उप-चुनाव की मतगणना 21 राउंड में सम्पन्न हुई। मतगणना के बाद अटेर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री हेमंत कटारे को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री अरविंद सिंह भदौरिया को 857 वोट से पराजित किया। श्री कटारे को 59 हजार 228 तथा श्री अरविंद सिंह भदौरिया को 58 हजार 371 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार को 48.01 तथा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को 47.31 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। बाँधवगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के श्री शिवनारायण सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की श्रीमती सावित्री सिंह को 25 हजार 474 मत से पराजित किया। श्री सिंह को 74 हजार 356 तथा श्रीमती सावित्री सिंह को 48 हजार 880 वोट प्राप्त हुए। भाजपा उम्मीदवार को 54.95 तथा कांग्रेस उम्मीदवार को 36.13 प्रतिशत मत मिले।    

Kolar News

Kolar News 13 April 2017

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल  मंत्रालय में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की नर्मदा सेवा यात्रा के समापन और नर्मदा सेवा शुभारंभ कार्यक्रम में 11 मई को प्रस्तावित अमरकंटक यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री के आगमन, प्रस्थान, मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नर्मदा सेवकों की भागीदारी एवं जरूरी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जनसंपर्क, लोक निर्माण, नगरीय विकास, जन अभियान परिषद, नर्मदा घाटी विकास आदि विभाग की जिम्मेदारियाँ भी तय की। उन्होंने नर्मदा सेवा शुभारंभ करने के लिये भविष्य की कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिये। इसके लिये राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित कर विशेषज्ञों के विचारों को शामिल किया जायेगा। श्री चौहान ने नर्मदा सेवा शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने वाले नर्मदा सेवकों, शुभचिंतकों और यात्रियों के लिये पेयजल आदि व्यवस्थाएँ करने के निर्देश दिये। उन्होंने नर्मदा किनारे की ग्राम पंचायतों की भागीदारी, विशिष्ट अतिथियों को निमंत्रण देने, नर्मदा सेवा यात्रा में साथ चल रहे यात्रियों का सम्मान करने से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह श्री के.के. सिंह, अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्री राधेश्याम जुलानिया, अपर मुख्य सचिव वन श्री दीपक खांडेकर, प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव नगरीय विकास श्री मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन और श्रीमती सीमा शर्मा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक वर्णवाल, जनसंपर्क आयुक्त श्री अनुपम राजन और सचिव श्री विवेक अग्रवाल उपस्थित थे।    

Kolar News

Kolar News 12 April 2017

मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में आज संपन्न मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश में प्लास्टिक कैरी बैग पर 1 मई से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। मंत्रि-परिषद ने माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश के पालन में पूरे प्रदेश में प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए मध्यप्रदेश जैव अनाश्य अपषिष्ट (नियंत्रण) संशोधन अध्यादेश 2017 को अनुमोदन प्रदान किया। मुख्यमंत्री यंग प्रोफेशनल फॉर डेव्लपमेंट कार्यक्रम को भी अनुमोदन प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य के विकास में युवाओं की ऊर्जा, क्षमता और विजन का उपयोग करना तथा युवाओं को सरकारी कामकाज की करीबी समझ विकसित करने के लिए अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम अंतर्गत 51 मुख्यमंत्री रिसर्च एसोसियेट एवं 6 कार्यक्रम समन्वयक चयनित किये जायेंगे। मंत्रि-परिषद ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के नाम से एक नई योजना प्रारंभ करने की स्वीकृति दी। योजना की लागत 900 करोड़ रुपए है। इसके अंतर्गत वर्ष 2017-18 में प्रदेश की 10 हजार ग्रामीण बसाहटों में हैंड पंप से पेयजल उपलब्ध कराये जाने तथा 5000 ग्रामीण बसाहटों में नल-जल योजनाओं के कार्य किये जायेंगे। ग्रामीण नल-जल योजनाओं का स्त्रोत संरक्षण, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हैंडपंपों तथा समूह पेयजल योजनाओं का संधारण भी इस योजना में किया जायेगा। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के 49 जिला मुख्यालयों के नगरीय क्षेत्रों में दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना का प्रथम चरण आरंभ करने का निर्णय लिया। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत गांधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल में एमबीबीएस सीट्स को 150 से बढ़ाकर 250 करने तथा निर्माण, उपकरण, फर्नीचर एवं वाहन के लिए 119.68 करोड़ रुपये तथा कुल 555 पदों के सृजन और पूर्ति की स्वीकृति प्रदान की। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में विदिशा, शहडोल, रतलाम, खंडवा, छिंदवाड़ा और शिवपुरी में नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए उपकरण, फर्नीचर, वाहन और पुस्तक क्रय के लिए क्रमश: 70.98 करोड़, 69 करोड़, 70.98, 69 करोड़, 68.99 करोड़ तथा 69.01 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। मंत्रि-परिषद ने इन महाविद्यालयों के लिए पदों के निर्माण और आउट सोर्सिंग से सेवाएँ लेने की भी प्रशासकीय स्वीकृति दी। मंत्रि-परिषद की बैठक में एम वाय अस्पताल इंदौर में बोन मेरो ट्रांसप्लांट सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया गया। मंत्रि-परिषद ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति जारी करने की प्रक्रिया में संशोधनों को अनुमोदन प्रदान किया। अन्वेषण अभिकरण/व्यक्तिगत परिवादी द्वारा अभियोजन स्वीकृति के प्रकरण /आवेदन अभिलेख सहित सीधे प्रशासकीय विभाग को भेजते हुए उसकी एक प्रति विधि एवं विधायी कार्य विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग को पृष्ठांकित करेगा। प्रशासकीय विभाग प्रकरण का परीक्षण कर यदि यह पाता है कि प्रकरण अभियोजन की स्वीकृति के योग्य है, तो वह प्रकरण की प्राप्ति से 45 दिन की अवधि के भीतर अभियोजन की स्वीकृति जारी कर, उसे अन्वेषण अभिकरण/व्यक्तिगत परिवादी को प्रेषित करेगा तथा स्वीकृति आदेश की एक प्रति विधि और विधायी कार्य विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग को भी अग्रेषित करेगा। मंत्रि-परिषद ने भोपाल नगर निगम में स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत चयनित क्षेत्र आधारित विकास घटक के लिए नार्थ तथा साउथ टीटी नगर स्थित 342 एकड़ भूमि को नगरीय विकास एवं आवास विभाग एवं तदुपरांत भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड को स्थानांतरित किये जाने की स्वीकृति दी। मंत्रि-परिषद ने एमपी मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत दमोह जिले के अभाना-तेंदूखेड़ा मार्ग, श्योपुर के गांधी तिराहा -इकलोड जंक्शन मार्ग, अशोक नगर जिले के हापाखेड़ी पनवाड़ीघाट मार्ग , सीहोर जिले के अहमदपुर- भोजपुर मार्ग तथा इटारसी छीपानेर मार्ग, रायसेन जिले के भोपाल सागर से देपालपुर सुनहरा पीतमपुर, बड़गांव मरखेड़ी उइका मरखेड़ा गुलाब-सुलतानगंज सागर मार्ग तथा एसएच -15 के गुढरई खमरिया-बरेली पड़रियाखुरे-मौसपिपलिया- हमीरपुर से एस 44 तक और ग्‍वालियर के जैनोर-करारिया-भितरवार (सभी मार्ग की कुल लंबाई 161.36 किलोमीटर) के उन्नयन की स्वीकृति प्रदान की। सड़कों का उन्नयन न्यू डेवलपमेंट बैंक की सहायता से किया जायेगा। मंत्रि-परिषद ने आज तीन जिलों की सिंचाई परियोजनाओं की भी प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। इनमें सागर जिले में कडान मध्यम सिंचाई परियोजना की 9 हजार 990 हेक्टर सिंचाई क्षमता के लिए 385.79 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। इस परियोजना से सागर जिले के राहतगढ़ और बंडा विकासखंड के 53 गाँव लाभान्वित होंगे। परियोजना से सागर जिले के राहतगढ़ विकासखंड के 107 गाँवों को पेयजल प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार बिलगाँव मध्यम सिंचाई परियोजना के कुल सैंच्य क्षेत्र 9 हजार 980 हेक्टयर रबी सिंचाई के लिए 269.90 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। इस परियोजना से डिंडौरी जिले की शहपुरा तहसील के 46 गाँव लाभान्वित होंगे। मंत्रि-परिषद ने लोअर और वृहद सिंचाई परियोजना की 90 हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता के लिए 2208.03 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। इस परियोजना से शिवपुरी जिले के विकासखंड खनियाधाना, पिछौर, करेरा के 222 ग्राम तथा दतिया जिले के दतिया विकासखंड के 36 गाँव लाभान्वित होंगे।  

Kolar News

Kolar News 11 April 2017

मुख्यमंत्री चौहान ने तैयारियों की समीक्षा की  संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर की 126वीं जयंती पर आगामी 14 अप्रैल को अम्बेडकर नगर महू में भव्य कार्यक्रम होगा। बाबा साहब अम्बेडकर की जन्म-स्थली महू में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राज्य शासन द्वारा अम्बेडकर महाकुंभ आयोजित किया जायेगा। इसी कार्यक्रम में 'ग्रामोदय से भारत उदय'' अभियान का शुभारंभ किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आयोजन की सभी तैयारियाँ समय से पूरी की जाये। बाबा साहेब अम्बेडकर के जन्म-दिवस पर महू आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाये। श्रद्धालुओं के भोजन तथा आवास की व्यवस्था की जाये। श्रद्धालुओं के लिये खण्डवा से महू तक आने के लिये अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाये। खण्डवा रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की मदद के लिये स्वागत केन्द्र बनाया जाये। अम्बेडकर स्मारक पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाये। आयोजन के दौरान सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाएँ चाक-चौबन्द रहे। व्यवस्थाओं में अशासकीय संगठनों और नागरिकों का सहयोग लिया जाये। मुख्य कार्यक्रम के बाद समरसता भोज का आयोजन किया जायेगा। इस भव्य समारोह में अन्य स्थानों के अलावा बड़ी संख्या में प्रदेश भर के श्रद्धालु शामिल होंगे। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री प्रभांशु कमल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी, डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष श्री भंते संघशील, संभागायुक्त इंदौर श्री संजय दुबे, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विवेक अग्रवाल, कलेक्टर इंदौर श्री पी. नरहरि और स्थानीय समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 10 April 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में नशामुक्ति का आंदोलन चलेगा। प्रथम चरण में नर्मदा नदी के दोनों तट पर पाँच-पाँच किलोमीटर तक शराब की दुकानें एक अप्रैल से बंद कर दी गयी हैं। उन्होंने कहा कि अब रिहायशी इलाकों, शिक्षण संस्थाओं और धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से शराब की सभी दुकानें बंद कर प्रदेश में शराब-बंदी लागू की जाएगी । उन्होंने कहा कि नदियाँ बचेंगी, तो मानव-सभ्यता और संस्कृति बचेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान नर्मदा सेवा यात्रा के 113 वें दिन नरसिंहपुर जिले के ग्राम नीमखेड़ा (हीरापुर) में जन-संवाद को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने माँ ताप्ती, बेतवा और क्षिप्रा की धार को टूटते हुए देखा है । अगर माँ नर्मदा की धार टूटी तो जीवन नहीं बचेगा । उन्होंने बताया कि एशिया की सर्वश्रेष्ठ खेती नरसिंहपुर जिले में माँ नर्मदा के कारण ही होती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगामी मानसून सत्र में मासूमों के साथ दुराचार करने वालों को फाँसी की सज़ा देने संबंधी विधेयक लाया जायेगा । उन्होंने कहा कि नरसिंपुर में गौ-वंश वन्य विहार की स्थापना की जायेगी ।

Kolar News

Kolar News 9 April 2017

  गुरुवार रात इंडस टाउन निवासी  कोलार पुलिस स्टेशन के हवलदार जगदीश तिवारी की डंपर से कुचलकर हुई मौत और 11 मील पेट्रोल टैंक के सामने विशाल लांबा की मौत के बाद  कांग्रेस ने सड़क पर प्रदर्शन किया।  11 मील चौराहे पर हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने आधे घंटे तक मुख्य मार्ग का घेराव कर ट्रैफिक बाधित कर दिया, जिससे जाम के हालात बन गए। कांग्रेसी इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष अवनीश भार्गव, प्रदेश अध्यक्ष (महिला) मांडवी चौहान ,वार्ड 84 के पार्षद मनजीत सिंह मारन और विष्णु विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस का आरोप है कि भोपाल में सुरक्षा ,ट्रेफिक सभी व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं और प्रशासन और शिवराज सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं।   

Kolar News

Kolar News 8 April 2017

  स्वच्छ भारत अभियान को लेकर कोलार के पार्षदों में राजनीति चल रही है। सभी पार्षद अपनी अपनी पीठ थपथपाने में लगे हैं। लेकिन इन सब के बीच वार्ड 82 के पार्षद भूपेंद्र माली और वार्ड 84 के पार्षद पवन बोराना गली -मोहल्ले और कॉलोनियों में घूमते नजर आते है। बाकि पार्षदों के तो पते ही नहीं चलता।  पार्षद भूपेंद्र माली ने आज भी दामखेड़ा बी सेक्टर मे नगर निगम अधिकारियों के साथ दौर किया जिसमें साफ सफाई ,स्ट्रीट लाइट और पानी व्य्वस्था के लिए सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए एवं रहवासियो की समस्याओ का जल्द से जल्द निराकरण का आदेश दिया ।

Kolar News

Kolar News 7 April 2017

  कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी महासचिव मोहन प्रकाश ने अटेर चुनाव में ईवीएम के वीवीपैट में गड़बड़ी सामने आने पर कहा कि चुनाव में इनका प्रयोग बंद हों। ईवीएम की जगह मतपत्र से चुनाव कराए जाएं। उन्होंने कहा कि अटेर निर्वाचन क्षेत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक भोज में शामिल हो रहे हैं, उसकी वीडियोग्राफी कराई जाए, क्योंकि ये भोज की राजनीति है। वहीं, उन्होंने तबादला होने के बाद भी अधिकारियों के भिंड में ही मौजूद रहने पर सवाल उठाए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई पत्रकारवार्ता में महासचिव मोहन प्रकाश ने बताया कि चुनाव आयोग कह रहा है कि मतदान के लिए ईवीएम का नया सिस्टम ला रहे हैं। अब चुनाव में प्रयोग बंद होने चाहिए और मतपत्र से चुनाव कराए जाएं, क्योंकि इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों का तबादला होने के बाद भी भिंड से कार्यमुक्त क्यों नहीं हुए हैं, इसकी जांच कर उन्हें तत्काल हटाया जाए। उन्होंने भिंड के पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाह को हटाकर सुशांत सक्सेना की पदस्थापना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ये इससे पहले वे शहडोल संसदीय क्षेत्र में पदस्थ थे। इस मामले को भी आयोग को देखना चाहिए। इस दौेरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि बिजली की बढ़ी कीमतों के खिलाफ पार्टी 7 से 10 अप्रैल तक प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।  

Kolar News

Kolar News 6 April 2017

  राज्य सरकार ने निजी कंपिनयों को फिक्स चार्ज के हर्जाने के रूप में 3376 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरप्लस बिजली को 2.60 रुपए प्रति यूनिट में बेचकर 4 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली खरीदने के कारण 2100 करोड़ रुपए का घाटा हो रहा है। इधर ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने इस मसले पर कहा कि हम चाहकर भी अनुबंध नहीं तोड़ सकते हैं।  आम आदमी पार्टी का कहना है कि बिजली कंपनियां दस साल के पुराने घाटे की भरपाई बिजली उपभोक्ताओं से करने जा रही है। यह घाटा करीब 2244 करोड़ रुपए है। इस कारण आमजन को महंगी बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस राशि को सरकार बचा ले तो उपभोक्ताओं को 30 फीसदी सस्ती बिजली मिल सकती है। आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जिन कंपनियों से 25 साल बिजली खरीदी का एमओयू किया गया है, उनसे 2.60 रुपए प्रति यूनिट से ज्यादा दर होने पर बिजली नहीं खरीदने का फैसला हुआ है। इन कंपनियों में जेपी बीना पॉवर की दर 2.61 रुपए और झाबुआ पॉवर सिवनी की 2.80 रुपए प्रति यूनिट होने के कारण इन कंपनियों से बिजली नहीं खरीदी गई व फिक्स चार्ज के रूप में क्रमश: 452 करोड़ रुपए और 229 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया, वहीं लेंको अमरकंटक को 285 करोड़ रुपए का फिक्स चार्ज दिया गया, जबकि कंपनी के अनुबंध में फिक्स चार्ज की शर्त नहीं थी और न ही विद्युत नियामक आयोग ने इस प्लांट से बिजली खरीदने की कोई दर तय की है। ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने बताया  निजी और सरकारी कंपनियों से हुए एमओयू के कारण आवश्यक बिजली ही ले रहे हैं, जबकि विद्युत उत्पादन मांग से ज्यादा है। एमओयू के समय पूरे देश में कई राज्यों ने ऐसे ही मप्र की तरह ही अनुबंध किए थे और वहां भी यही स्थिति बन रही है। हम चाहकर भी अनुबंध तोड़ नहीं सकते। दूसरे राज्यों में उद्योगों की खपत बढ़ने से यह समस्या कम है मगर मप्र में तुलनात्मक रूप से उद्योग कम लगे हैं। अब नए और पुराने उद्योगों को बिजली में छूट दी जा रही है और रेलवे को भी बिजली में छूट देने का फैसला हुआ है जिससे सरप्लस बिजली की खपत बढ़ेगी।   

Kolar News

Kolar News 5 April 2017

कोलार में  सड़क, पानी, सीवेज जैसी बुनियादी सहुलियतें देने का भरोसा कर जिन्हें जनता ने पार्षदी दिलाई थी, वह नगर निगम परिषद की बैठक में खामोश रहे। उन्होंने पिछले दो साल में हुई नगर निगम बैठक में कोई भी जनहित को लेकर सवाल नहीं उठाया। इससे उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगता है।  गौरतलब है कि कोलार में भाजपा के चार और कांग्रेस के एक  पार्षद हैं। इतना नहीं वह वार्डों में भी सक्रिय नहीं रहते। जबकि क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। क्षेत्र पानी, सीवेज और जर्जर सड़कों की समस्या विगत कई दिनों से बनी हुई है। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उधर पार्षदों का कहना है कि वह अपनी सदन में रखते हैं। कोलार क्षेत्र में केरवा डेम से मिलने वाला पानी दो साल में नहीं पहुंचा। सीवेज की फाइल भी आगे नहीं बढ़ी है। पार्कों की हालात बद्तर है। कॉलोनियों में सफाई  सेवा ठप्प है। ऐसे कई काम हैं, जो पार्षदगण सदन में नहीं उठा सके। पार्षद भूपेंद्र माली ने कहा कि कोलार की समस्याओं को बैठक में रखा गया है। जिसका निराकरण भी हुआ है। केरवा डेम से मिलने वाला पानी की पाइप लाइन बिछने लगी है। उधर सीवेज पर काम शुरू होने जा रहा है।

Kolar News

Kolar News 4 April 2017

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों का आव्हान किया है कि वे नगरों को सबसे सुंदर और व्यवस्थित बनायें। ई-सेवाओं के द्वारा ऐसी व्यवस्था करें कि प्रदेश का हर नागरिक गर्व से कहे कि उसे नगरीय निकायों की सेवाएँ आसानी से और समय पर मिल रही हैं। श्री चौहान ने भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में ई-नगरपालिका शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता के कल्याण और विकास के लिये नगरीय निकाय संकल्पित हों। आगामी तीन-चार वर्षों में नगरीय निकायों में 83 हजार करोड़ रूपये व्यय किये जायेंगे। मुख्यमंत्री अधोसंरचना के द्वितीय चरण में 1800 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है। नगरीय निकायों के पास राशि की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री पेयजल योजना में सभी निकायों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था हो गई है। अप्रैल अंत तक सभी शहर खुले में शौच मुक्त हो जायेंगे। कचरा प्रबंधन के लिए 26 क्लस्टर बनाकर कचरे से विद्युत उत्पादन की व्यवस्था की गई है। जबलपुर में कचरे से 8 मेगावॉट विद्युत का उत्पादन भी होने लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब व्यक्ति को 5 रूपये किलो में सुस्वादु भरपेट भोजन दीनदयाल थाली में उपलब्ध होगा। शहरी गरीब को 8 लाख रूपये मूल्य के सुव्यवस्थित आवास मात्र दो लाख रूपये में उपलब्ध करवाये जायेंगे। यह राशि भी किश्तों में ली जायेगी। पूर्व योजनाओं में निर्मित पुराने मकानों की भी 5 प्रतिशत सब्सिडी के साथ मरम्मत की व्यवस्था की गई है। सायकल रिक्शा को ई-रिक्शा में बदला जा रहा है। भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल की योजनाओं में पंजीकृत मजदूरों को कन्या विवाह, शिक्षा आदि विभिन्न अवसरों पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। मेधावी बच्चों की उच्च शिक्षा की फीस सरकार द्वारा देने की योजना भी लागू की गई है। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रदेश के नगरीय निकायों ने जुनूनी माहौल में स्वच्छता अभियान चलाया है। नगरोदय अभियान में विभिन्न योजनाओं का हितलाभ एक साथ 12 लाख लोगों को दिया गया है। अनेक शहरों ने सौंदर्यीकरण और शहरों को व्यवस्थित बनाने के उत्कृष्ट कार्य किये हैं। समस्याओं के समाधान में नगरीय प्रशासन विभाग प्रदेश में अव्वल है। उन्होंने विभाग को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले महापौर, अध्यक्ष, आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को प्रति वर्ष मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने नर्मदा सेवा यात्रा जन-आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश नदी संरक्षण का नया इतिहास रचेगा। यह आंदोलन प्रदेश के सभी नगरों में चलाया जायेगा। प्रदेश के 40 प्रतिशत नगरीय निकायों में सीवेज सिस्टम शुरू कर दिया गया है। इसे आगे अन्य सभी शहरों में लागू किया जायेगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों की सेवाएँ आम नागरिकों को बिना दिक्कत के मिले, इसके लिये निरंतर मॉनीटरिंग और बेहतरी के प्रयास जारी रहें। उन्‍होंने इस नवीन व्यवस्था को सरलीकृत करने और बेहतर बनाने के सुझाव देने के लिये कहा। उन्होंने सभी का आव्हान किया कि ई-प्रणाली को उनके दैनिक क्रियाकलापों में भी आत्म-सात करें। उन्होंने पोर्टल निर्माण के लिये विभागीय अधिकारियों और सहयोगी संस्था को बधाई दी। प्रमुख सचिव नगरीय विकास  मलय श्रीवास्तव ने कहा कि नवीन व्यवस्था से कैशलेस ट्रांजेक्शन बढ़ेगा। नागरिकों को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा से कर संग्रहण भी बेहतर होगा। नगरीय विकास आयुक्त श्री विवेक अग्रवाल ने परियोजना की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों की नागरिक सेवाएँ मोबाइल पर सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध हो जायेगी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश दुनिया का अकेला क्षेत्र हो गया है, जहाँ पर नगरीय निकायों की इतनी बड़ी संख्या पारदर्शी ढंग से मोबाइल पर नागरिकों को अपनी सेवाएँ प्रदाय करेंगी। ग्लोबल यूएसएसटी कंपनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री साजन पिल्लई ने बताया कि वे कंपनी का उत्तरी भारत का मुख्यालय भोपाल में स्थापित करेंगे। इससे प्रदेश के 5 हजार युवाओं को हाई-टेक नौकरियाँ मिलेंगी। साथ ही युवाओं को वैश्विक नवाचारों में सहभागिता के नये अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले महापौर, अध्यक्ष, आयुक्त, मुख्य नगरपालिका अधिकारी और नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया। ग्लोबल यूएसएसटी की ओर से अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किये गये।

Kolar News

Kolar News 2 April 2017

ईवीएम मशीन में कमल का मामला    मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश के निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने निर्वाचन आयोग पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने मध्य प्रदेश कॉडर की आईएएस अफसर और प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह को तत्काल हटाने की मांग की है। कांग्रेस ने एक बार फिर ईवीएम की जगह पर मतपत्रों से अटेर और बांधवगढ़ का चुनाव करवाने की मांग भी की है। मिश्रा ने आज प्रदेश कार्यालय में कहा कि सलीना सिंह अटेर में ईवीएम को चैक करने गई थी। उन्होंनें चार नंबर की बटन दबाई, इसमें वोट भाजपा को जाना बताया गया। कई बार ऐसा हुआ। इसके बाद सलीना सिंह ने वहां पत्रकारों को धमकाया। मिश्रा ने कहा कि उन्हें हटाकर गैर भाजपा, कांग्रेस शासित प्रदेश के किसी अफसर को जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने कल जिस तरह से पत्रकारों को धमकाया है वह उनकी गोपनीय चरित्रावली में दर्ज करते हुए उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। कांग्रेस ने प्रमाणित शिकायतें निर्वाचन आयोग को की हैं। गौरतलब है कि यूपी चुनाव के बाद ईवीएम की गड़बड़ी की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने कहा था कि ऐसा संभव नहीं है। अब चुनाव आयोग के इसी दावे पर सवाल उठने लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी आज भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि अटेर और बांधवगढ़ में ईवीएम की जगह पर बैलेट पेपर से वोट कराया जाए। वहीं उन्होंने भी सलीना सिंह को तत्काल हटाने की मांग भारत निर्वाचन आयोग से की है। मामले में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी सक्रिय हो गए हैं। एआईसीसी ने दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग से इस संबंध में शिकायत करने के लिए समय मांगा है। इस शिकायत के लिए प्रदेश कांग्रेस से सभी जरुरी दस्तावेज दिल्ली बुला लिए गए हैं। दस्तावेजों के साथ ही सलीना सिंह का कल सोशल मीडिया पर जारी हुआ एक वीडियो भी एआईसीसी को भेजा गया है। सलीना ने दी  सफाई मध्यप्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह का कहना है कि अटेर-बांधवगढ़ चुनावों में पहली बार वीवीपेट मशीन का उपयोग हो रहा है। मशीन से मतदाता जान सकेंगे कि उन्होंने जिस उम्मीदवार को वोट दिया है वह उसके पक्ष में गया है या नहीं। भिंड में इस मशीन के डेमो के दौरान बटन दबाए जाने पर एक बार कमल और दूसरी बार पंजे चिन्ह की पर्ची निकल कर आई थी। कुछ लोग इसका दुष्प्रचार कर रहे है। यह मशीन पूरी तरह सुरक्षित है और स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव को प्रमाणित करती है। प्रदेश टुडे से चर्चा में सीईओ ने कहा कि भिंड में कलेक्टर और चुनाव आर्ब्जवर, मीडिया की मौजूदगी में मशीन के प्रदर्शन के दौरान दो बार बटन दबाने पर अलग-अलग चुनाव चिन्हों की पर्चियां निकली। मशीन से दो बार मतदाता पर्चियां निकालकर बताई गई।  एक पत्रकार का यह कहना था कि पहली बार में कमल क्यौं निकला। हमने उन्हें बताया कि रेंडम आधार पर पहली बार में कोई भी चुनाव चिन्ह निकल सकता है। इस मशीन के बारे में गलत प्रचार करने पर जेल भेजने का प्रावधान है। मैने यही मीडिया को बताया था। पूरे मामले की रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी है। मध्यप्रदेश का ईवीएम मशीन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसके बाद राष्ट्रीय  स्तर पर भी ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि ‘बटन कोई भी दबाओ, वोट कमल को पड़ेगा...पर्ची में कुछ भी आए, प्रेस में नहीं आना चाहिए... नहीं तो पत्रकार को थाने में बिठा देंगे। लोकतंत्र खत्म।’ वहीं पत्रकार एक्टिविस्ट आनंद राय ने ट्वीट किया कि ‘मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह द्वारा ईवीएम और वीवीपीएटी डिमॉस्ट्रेशन ने भाजपा की पोल खोल दी’। वहीं पत्रकार आशुतोष मिश्रा ने ट्वीट किया ‘ईवीएम में फ्रॉड का पहला और बड़ा सबूत खुद एमपी की मुख्य चुनाव अधिकारी ने दे दिया’।  

Kolar News

Kolar News 1 April 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बालिकाओं के साथ दुराचार करने वाले को मृत्युदण्ड देने का विधेयक विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। पारित होने के बाद उसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। श्री चौहान आज म.प्र. पुलिस अकादमी में पुलिसकर्मियों के संयुक्त दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में महापौर आलोक शर्मा, अपर मुख्य सचिव गृह  के.के. सिंह, पुलिस महानिदेशक  ऋषि कुमार शुक्ला एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुलिस की सेवा समाज की सुरक्षा का संकल्प हैं। पुलिस सेवा को स्वीकारना देश और समाज के लिए अपनी जिन्दगी को सौंपना है। देश-प्रदेश के विकास की पहली शर्त है कि कानून और व्यवस्था बेहतर हो। यह जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर है। पुलिस की सेवा जनता की सेवा के लिए है। यह जरूरी है कि पुलिस का व्यवहार जनता के लिए फूल सा कोमल, अपराधियों के लिए वज्र सा कठोर हो। मुख्यमंत्री ने नवदीक्षित पुलिसकर्मियों से कहा कि पुलिस उनकी दूसरी माता है। उसका मान-सम्मान रखना उनका परम कर्त्तव्य है। उसकी लाज बनाए रखने के लिए जरूरी है कि उसकी छवि धूमिल नहीं हो। पुलिस को भ्रमित करने की कोशिशें भी होती हैं, उनसे सावधान सजग और सतर्क रहें। थानों की छवि ऐसी हो कि जनता को वहाँ पर राहत, सुरक्षा और सुकून मिलें। जनता को थाने में आने में झिझक नहीं हो। अपराधी आस-पास फटकने में भी घबराएं। अपराधियों को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ना है। वे देश-समाज के दुश्मन हैं, माफी के योग्य नहीं हैं। पुलिस की आवश्यकताओं को पूरा करने में सरकार का पूरा सहयोग है। पुलिस के 30 हजार नए पद स्वीकृत किए गए हैं। कुल 25 हजार नए पुलिस आवास बनवाये जा रहे हैं। सी.सी.टी.वी. कैमरे और अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को शांति का टापू बनाने का श्रेय पुलिस को है। उसे जब भी जो काम सौंपा गया, सफलतापूर्वक किया है। ट्रेन ब्लास्ट के अपराधियों को मात्र तीन घंटे के भीतर पकड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि साहस, शौर्य, कर्त्तव्यनिष्ठा और पराक्रम में प्रदेश की बेटियाँ भी कम नहीं है। इसीलिए पुलिस के एक तिहाई पद उनके लिए आरक्षित कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि किसी से डरकर आत्महत्या सभ्य समाज के लिए कलंक है। इसलिए आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाये। वातावरण ऐसा बनाए कि महिलाएँ कभी भी कहीं भी स्वतंत्र रूप से विचरण कर सके। उन्होंने पुलिस अकादमी, प्रशिक्षण और प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए, उन्हें बधाई दी। मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के निदेशक श्री सुशोभन बनर्जी ने बताया कि पहली बार पुलिस अकादमियों का संयुक्त दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया है। इस 89वें दीक्षांत समारोह में कुल 633 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री ने विभाग में शामिल करने की औपचारिकता पूर्ण की। इनमें सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक वि.स.ब.ल. और उप निरीक्षक विशेष शाखा शामिल हैं। इनमें 478 पुरूष एवं 155 महिला पुलिसकर्मी है। प्रारम्भ में मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। सलामी ली। कार्यक्रम के अंत में अकादमी की स्मारिका का विमोचन किया। पासआउट पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया।  

Kolar News

Kolar News 31 March 2017

नगर निगम बजट / पार्किंग महंगी ,हॉस्टल्स का प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ा  हंगामे के बीच नगर निगम भोपाल का बजट पेश हुआ। कोंग्रेस पार्षद स्मार्ट सिटी के मसले पर हंगामा करते रहे। नए नजात के बाद चार घंटे तक नगर निगम के पार्किंग स्थल पर कार पार्क करने पर अब आपको 20 रुपए देना होंगे, अब तक यह राशि केवल 5 रुपए थी। स्मार्ट पार्किंग लागू होने की प्रत्याशा में पार्किंग शुल्क बढ़ा दिया गया है। नगर निगम के आगामी वित्त वर्ष के बजट में हॉस्टल और कोचिंग इंस्टीट्यूट का प्राॅपर्टी टैक्स भी बढ़ा दिया गया है।  इसके अलावा मैरिज गार्डन, शादी हॉल आदि को प्रॉपर्टी टैक्स में छूट दे दी गई है। पिछले बजट में शादी हॉल और मैरिज गार्डन के लिए अलग-अलग दर तय की गईं थीं। अब इनकी खुली भूमि और पार्किंग के लिए आरक्षित भूमि के लिए भी अलग-अलग रेट तय किए गए हैं। महापौर आलोक शर्मा ने गुरुवार को नगर निगम परिषद बैठक में बजट पेश किया। बजट में मोटे तौर पर कोई नई घोषणा नहीं की गई है। पूर्व से घोषित विकास कार्यों के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं। पिछले बार जिन होस्टलों को आवासीय श्रेणी में रखा गया था उनके लिए अलग श्रेणी बना दी गई है। इसके साथ ही कोचिंग इंस्टीट्यूट के लिए भी एक श्रेणी बना दी गई है अब तक कोचिंग इंस्टीट्यूट को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। हालांकि इन्हें शिक्षा उपकर और नगरीय विकास उपकर से मुक्त कर दिया गया है।  नेता प्रतिपक्ष मो सगीर ने निगम द्वारा लिए जा रहे लोन के मुद्दे पर कहा कि बजट असंवैधानिक है। सगीर का इतना कहना था कि हंगामा शुरू हो गया। एमआईसी सदस्य कृष्णमोहन सोनी, केवल मिश्रा आदि ने सगीर के वक्तव्य पर आपत्ति की। इसके बाद अध्यक्ष ने बहुमत से बजट पारित करने की घोषणा कर दी।  इस बजट के बाद अब 6000 रु  बड़े पेड़ों की कटाई और 3000 रुपए छोटे पेड़ों की कटाई के लिए वसूलेगा निगम। इससे पहले 1500 रुपए प्रति पेड़ कटाई वसूलता था नगर निगम।  अप्रैल से अगस्त तक संपत्ति कर और जल दर जमा करने पर निगम 6% छूट देता रहा है। अब लैपटॉप, एलईडी टीवी, एक्टिवा व वार्ड स्तर पर स्मार्ट फोन जीतने का भी मौका है।  सबसे ज्यादा बजट गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए  गोविंदपुरा के लिए सर्वाधिक 10 करोड़ 15 लाख का प्रावधान है। हुजूर- 6.25 करोड़, मध्य- 8.16 करोड़, दक्षिण-पश्चिम- 5.77 करोड़, नरेला- 7.38 करोड़, उत्तर-5. 32 करोड़ रुपए।  हाईकोर्ट के स्टे का हवाला-बजट पेश होने से पहले स्मार्ट रोड और स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। शबिस्ता ने बताया कि स्मार्ट रोड निर्माण के खिलाफ अरेबियन कॉटेज के मालिकों को हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है। शबिस्ता ने दावा किया है कि शेष भूमि पर पहले से स्टे है। हंगामे में बजट के अतिरिक्त शेष प्रस्ताव बिना चर्चा के ही पास हो गए। विपक्ष ने राष्ट्रगान करके बैठक समाप्त करने की कोशिश की। इस पर सत्ता पक्ष ने आसंदी को घेर लिया। परिषद अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान ने इसकी न्यायिक जांच कराने की बात कही है।  महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि निगम के बजट पर नियंत्रण जरूरी है। मुझे पता है कि घर में फाइलें बन जाती हैं। इसको रोकने के लिए एक कंट्रोल रूम बनेगा।  मेयर आलोक शर्मा ने 42.97 करोड़ रुपए के घाटे का बजट पेश किया । 1739 करोड़ रुपए का बजट पारित हुआ इस बार नगर निगम का।  स्मार्ट सिटी एरिया में 800 करोड़ रुपए से 3240 सरकारी मकान। प्लेटिनम प्लाजा से जवाहर चौक तक 2.5 किमी की आधुनिक बोलेवर्ड स्ट्रीट। बोर्ड ऑफिस चौराहा से ज्योति टॉकीज तक स्मार्ट स्ट्रीट । मनुआभान टेकरी पर 20 करोड़ की लागत से भारत माता मंदिर का निर्माण होगा। ट्रैफिक जाम से राहत के लिए भोपाल टॉकीज से नादरा बस स्टैंड पर ग्रेड सेपरेटर। जवाहर चौक से स्मार्ट रोड तक फ्लाईओवर डीबी मॉल के सामने उमंग उद्यान  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए महापौर बीमारी सहायता निधि मेयर कर्मचारी बीमा योजना   

Kolar News

Kolar News 31 March 2017

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान हिन्दू नव वर्ष गुडी पड़वा पर भोपाल के  न्यू मार्केट में हुजूर के विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा आयोजित कवि सम्मलेन में शामिल हुए। हिन्दू नव वर्ष पर हर साल सांस्कृतिक आयोजन की श्रृंखला में कर्मश्री संस्था द्वारा पिछले 15 साल से इसका आयोजन किया जा रहा है। कवि सम्मेलन में ख्यातिनाम कवियों ने कविताएँ सुनाई।  श्री चौहान ने कवि सम्मेलन के शुभारंभ के बाद प्रसिद्ध गीतकार श्री संतोष आनंद , कवि श्री सत्यनारायण सत्तन और अन्य कवियों का सम्मान किया। इस अवसर पर कर्मश्री संस्था की ओर से मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनन्दन किया गया। न्यू मार्केट व्यापारी संघ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। फ़ोटोग्राफर श्री गोविन्द चौरासिया ने नर्मदा सेवा यात्रा के छायाचित्र का संग्रह श्री चौहान को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत महान राष्ट्र है। इसकी महान सांस्कृतिक परंपराएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत सभी विचारों का सम्मान करता है। उन्होंने नर्मदा सेवा यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि नदियों को बचाना जरूरी हो गया है। नदियों को गन्दा करने का काम अंग्रेज कर गए। नए साल में नर्मदा के दोनों किनारों पर पेड़ लगाने का अभियान शुरु होगा। आगामी दो जुलाई को एक साथ  वृक्षारोपण होगा। एक अप्रैल से नर्मदा के तटों की शराब की दुकानें बंद हो जायेंगी। पूरे प्रदेश में शराबबंदी का अभियान चलेगा। उन्होंने नशामुक्त समाज बनाने और बेटियो की रक्षा करने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियो का अनादर करने वालो को फांसी देने के लिए विधेयक पारित किया जायेगा। इसकी अनुमति के लिए केंद्र को भेजा जाएगा। विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश का अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि नर्मदा मध्यप्रदेश की पहचान है। मुख्यमंत्री ने नर्मदा और बेटियो को बचाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर विधायक श्री सुरेंद्र नाथ सिंह , भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओम यादव, पूर्व महापौर श्रीमती कृष्णा गौर तथा सभी धर्म के गुरु उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 30 March 2017

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय को सलाह दी है कि वे राजनीति में आएं, जनसेवा भी करें, पर मकान, दुकान और खदान से दूर रहें। सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चौहान पानी पी-पीकर वंशवाद को कोसा करते थे, लेकिन अब उनके दृष्टिकोण में बदलाव आया है। वे नर्मदा सेवा यात्रा के बहाने अपने पुत्र कार्तिकेय की राजनीति में लॉचिंग कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अब यह तर्क देंगे कि यदि कोई अपनी योग्यता से आगे बढ़ता है तो इसमें बुराई ही क्या है? मगर वास्तविकता कुछ और है। कार्तिकेय अगर मुख्यमंत्री के पुत्र नहीं होते तो क्या जैत में सोमवार को कैबिनेट मंत्रियों को दरकिनार कर उन्हें मंच से संबोधित करने का मौका मिलता? नेता प्रतिपक्ष ने कार्तिकेय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बनाई गई गाइड लाइन का वे पालन करते हुए सच्चे जनसेवक बनें।  

Kolar News

Kolar News 29 March 2017

आप और कोंग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप  मध्यप्रदेश में बिजली खरीदी के लिए निजी कम्पनियों के साथ हुए करार में करीब 50 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने लगाए हैं। कांग्रेस ने इन करारों के पीछे प्रदेश के पूर्व सीएस राकेश साहनी की भूमिका को संदिग्ध बताया है। इनके अलावा दो आईएएस अफसरों की भूमिका भी मामले में संदिग्ध मानी जा रही है। कांग्रेस ने कहा है कि वह सीवीसी में इस मामले को लेकर जाएगी। वहीं सीबीआई में भी शिकायत करेगी। उधर, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा आरोप लगाया है कि बिजली खरीदी और बेचने में जो करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है, उसमें सरकार के साथ पूर्व मुख्य सचिव राकेश साहनी भी जिम्मेदार हैं। साहनी और सरकार अडानी सहित कई निजी कम्पनियों से बिजली खरीदने में जुटी रही। इस कारण प्रदेश में नए बिजली संयंत्र नहीं लगाए गए। मिश्रा ने कहा कि सरकार जब पांच साल के लिए चुनी जाती है तो बिजली कम्पनियों से 25 साल का करार क्यों किया गया। इस मामले में कांग्रेस अपने विधि विभाग से सलाह कर रही है। कांग्रेस इस मामले में सीबीसी जाएंगी और सीबीआई को भी इस मामले में दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी बिजली घोटाले पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा घोटाला हुआ है इसकी जांच जरूरी है। जब तक जांच नहीं हो जाती मैं अपना बिजली का बिल नहीं जमा करुंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर दिन नया घोटाला हो रहा है। इससे प्रदेश देश भर में बदनाम हो रहा है। जनता के पैसों का भ्रष्टाचार कर जेब भरी जा रही है। कांग्रेस इस मुद्दे पर हर स्तर तक जाकर लड़ाई लडेंगी। उधर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल का आरोप है कि यह 50 हजार करोड़ का घोटाला है। निजी कम्पनियों से गैर कानूनी तरह से समझौता कर महंगी बिजली खरीदी जा रही है और इसका पैसा जनता को महंगी बिजली देकर वसूला जा रहा है। अग्रवाल ने कहा कि 6 निजी कम्पनियें से लगभग 1575 मेगावाट के समझौते किए । समझौते के मुताबिक सरकार इन कम्पनियों से बिजली खरीदे या न खरीदे वह फिक्स चार्ज  2163 करोड़ रुपए 25 वर्ष तक इन कम्पनियों को देगी। अग्रवाल ने कहा कि इस मामले में कल मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया था, पुलिस ने इस प्रदर्शन को रोकने के लिए जमकर लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में कुछ अन्य आईएएस अफसरों की भूमिका भी है, जिसे जल्द उजागर करेंगे।  

Kolar News

Kolar News 28 March 2017

  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन के लिए भोपाल के दौरे पर आने वाले हैं। पिछले दिनों दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर दिल्ली में हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला हुआ है। अमित शाह तीन दिन भोपाल में ही रहेंगे और पार्टी की विभिन्न् गतिविधियों में शामिल होने के अलावा कामकाज की समीक्षा भी करेंगे। हालांकि दौरे की तारीख अभी तय नहीं है। शाह मप्र की तरह सभी राज्यों में तीन-तीन दिन के दौरे करेंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इससे पहले पार्टी ने सभी संगठन मंत्रियों को तीन-तीन दिन के लिए प्रदेशों में भेजा था जिसके तहत पिछले साल सितंबर में वी सतीश गोपाल मप्र आए थे। बताया जाता है कि यह उसी कार्यक्रम का अगला चरण है।  

Kolar News

Kolar News 27 March 2017

शाहपुरा के पास वार्ड 51 की निजी कॉलोनी गुलमोहर में नगर निगम लोगों को पानी सप्लाई के लिए घर-घर कनेक्शन देगा यानी उन्हें अन्य निजी कॉलोनियों के मुकाबले सस्ते पानी के साथ बिजली बिल और कर्मचारी रखने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए बकायादा एमआईसी में प्रस्ताव पारित किया गया है। निगम के इस फैसले पर सवाल उठ गए हैं। होशंगाबाद रोड, अयोध्या बायपास, अवधपुरी, बैरागढ़ और कोलार समेत शहर की 894 निजी कॉलोनियों में लोगों ने गुलमोहर की तर्ज पर बल्क कनेक्शन से छूट देने की मांग की है। दरअसल, निगम ने जो नियम बनाए थे, उसके तहत घर-घर कनेक्शन सिर्फ उन्हीं कॉलोनियों को दिया जाना है, जो कॉलोनियां निगम को हैंडओवर हो चुकी हैं। निजी कॉलोनियों को बल्क कनेक्शन देने का प्रावधान है। घर-घर यानी व्यक्तिगत कनेक्शन में मीटर लगने के बाद न्यूनतम 10 हजार लीटर तक 6.30 पैसे प्रति हजार लीटर के हिसाब से बिल आता है, जबकि बल्क कनेक्शन में न्यूनतम 10 हजार लीटर तक तीन गुना से अधिक खर्च आता है। निगम ने बीते गुरुवार को खुद के बनाए नियम तोड़कर सिर्फ एक कॉलोनी को फायदा पहुंचाया। इससे अन्य निजी कॉलोनियों में भी व्यक्तिगत कनेक्शन देने की मांग उठने लगी है। कांग्रेसियों ने एमआईसी के इस फैसले का स्वागत करते हुए अन्य कॉलोनियों को भी व्यक्तिगत कनेक्शन देने की मांग की है। खुद देरी की, बढ़ी लागत की भरपाई के लिए बल्क कनेक्शन की शर्त लादी - 2009 में जब 415 करोड़ रुपए की योजना लांच हुई थी, तब सभी जगह 24 घंटे घर-घर पानी देने की डीपीआर बनाई गई थी। योजना में देरी की वजह से लागत बढ़ी तो निगम ने इसमें निजी कॉलोनियों में पाइप लाइन हटा दी। साथ ही निगम ने पानी सप्लाई का घाटा पूरा करने के लिए निजी कॉलोनियों में बल्क कनेक्शन की शर्त भी लाद दी। लोगों ने भी इसका विरोध करते हुए निगम से कनेक्शन नहीं लिए। इसी वजह से नर्मदा का पानी आने के बाद भी पांच लाख की आबादी को फायदा नहीं हुआ। वह अब भी ट्यूबवेल पर निर्भर है। निगम को ने घर-घर मीटर लगाने की रकम भी खुद देना था, जिसका खर्च उपभोक्ता पर डाल दिया गया। बताया जाता है कि गुलमोहर कॉलोनी में महापौर के रिश्तेदार रहते हैं। यही नहीं और कुछ एरिया निगम परिषद अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान के वार्ड में भी आता है। जिसके चलते लोगों को राहत दी गई है। दरअसल, चार महीने पहले यहां के बिल्डर ने निगम का हिसाब-किताब चुकता करने के बाद पत्र लिखकर कहा कि अब उसे पानी नहीं चाहिए। जिससे निगम ने कनेक्शन काट दिया। इसके बाद लोग महापौर आलोक शर्मा से मिले थे। महापौर के हस्तक्षेप के बाद रहवासियों से पैसे एकत्र करके अस्थाई तौर पर पानी शुरू कराया गया। अब यहां घर-घर कनेक्शन देने के लिए एमआईसी में प्रस्ताव पारित किया गया है। कोंग्रेस पार्षद सीमा प्रवीण सक्सेना का कहना भारी घपले वाली इस योजना में निगम ने सिर्फ लूट और धोखा किया है। बल्क कनेक्शन के नाम पर लोगों को गुमराह किया है। सबसे ज्यादा टैक्स निजी कॉलोनी वाले देते हैं, पर उनसे ही निगम भेदभाव करता है।  

Kolar News

Kolar News 26 March 2017

    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी अप्रैल माह में रियल स्टेट व्यवसायियों की पंचायत आयोजित होगी। मध्यप्रदेश में अगले तीन वर्ष में गरीबों के लिये बीस लाख मकान बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल में क्रेडाई एम.पी. कानक्लेव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के गरीब और कमजोर वर्ग को आवास की गारंटी देने वाला विधेयक बनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश के हर गरीब को भूखंड या आवास का मालिक बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि संसाधनों पर सबका समान हक है। आवास लोगों का बुनियादी अधिकार है। श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विकास का नया दौर शुरू हुआ है। उन्होंने वर्ष 2022 तक सबके लिये आवास देने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रियल स्टेट व्यवसायी गरीबों के लिये अफोर्डेबल मकान का मॉडल तैयार करें। रियल स्टेट क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होता है। रोजगार सृजन राज्य सरकार की प्राथमिकता का क्षेत्र है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम में रियल स्टेट व्यवसायियों को दी जाने वाली चिन्हित सेवाएँ शामिल की जायेगी। उन्होंने कहा कि रियल स्टेट व्यवसाई अपने लिये आचार संहिता बनाये। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिये नर्मदा सेवा यात्रा में भागीदारी का अनुरोध किया। दैनिक भास्कर समूह के चेयरमेन श्री रमेशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि रियल स्टेट क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिये राज्य सरकार द्वारा समिति बनायी जायेगी। दिलीप बिल्डकान के सी.एम.डी. श्री दिलीप सूर्यवंशी ने कहा कि बड़े शहरों के लिये रोलिंग मास्टर प्लान बनाये जाये। क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गीताम्बर आनंद सहित पदाधिकारी श्री जग्शेस शाह और श्री वासिक हुसैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में श्री विजय मीरचंदानी, श्री अरुण तिवारी सहित क्रेडाई के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 24 March 2017

  मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा है कि अगले शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के कालेजों में छात्र अंग्रेजी स्टाइल के परिधान नहीं पहन सकेंगे। इस पर पूरी तरह से रोक लगी रहेगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। पवैया ने कहा कि विश्वविद्यालयों में कुलपति द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई का अधिकार राजभवन को है पर शासन अपने स्तर पर भी इस मामले में कार्रवाई करेगा। उनके द्वारा कुलपतियों के विरुद्ध सामने आ रही जांच और शिकायतों को लेकर किए गए सवाल के जवाब में यह बात कही गई।   

Kolar News

Kolar News 23 March 2017

विश्व जल दिवस और नमामि देवि नर्मदे सेवा यात्रा का महत्व   विश्व जल दिवस 22 मार्च को पूरे विश्व में मनाया जायेगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी के संरक्षण के विश्व के सबसे बड़े अभियान के बारे में बात करना प्रासंगिक है। वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा ने जल संरक्षण के सम्बन्ध में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 22 मार्च को विश्व जल दिवस घोषित किया था। भारतीय संस्कृति में जल को बहुत अधिक महत्व दिया गया है और इसे विश्व को हमसे सीखने की जरूरत है। हिन्दू संस्कृति में हम विश्वास करते हैं‍कि हमारा पूरा जीवन जन्म से मृत्यु तक जल पर आधारित है। हम सभी उत्सवों और धार्मिक क्रिया-कलापों में जल का उपयोग करते हैं। 'गंगा च यमुने चेवा गोदावरी सरस्वती, नर्मदे सिंधो कावेरी, जलेस्मिन् सान्निध्यम कुरू' जल हमारी जीवन-रेखा है और हमारे अस्तित्व का मुख्य आधार है। विश्व की लगभग सभी सभ्यताएँ नदियों के किनारे विकसित और पल्लवित हुई हैं। ऋगवेद में नदी सुक्त का वर्णन है। संत-महात्माओं ने नदियों को जीवनदायिनी, जीवनपोषिणी और जीवन को संरक्षित करने वाली देवी माँ का दर्जा दिया है। मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि उसे पाँच बड़े नदी कछारों का आशीर्वाद मिला है। प्रदेश में 3900 किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र में नदियों का बहाव है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम इस आशीर्वाद को हमेशा के लिये अपने साथ बनाये रखें। मित्रों, विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में आज जब मैं यह लिख रहा हूँ तो जल एक तेजी से घटते हुए संसाधन में बदल रहा है। भारत में प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता 3000 क्यूबिक लीटर से घटकर 1123 क्यूबिक लीटर रह गई है। दूसरी ओर प्रतिव्यक्ति जल उपलब्धता का वैश्विक औसत 6000 क्यूबिक लीटर है। भारत में घटती प्रतिव्यक्ति जल उपलब्धता आज हमारे लिये चिन्ता का विषय है। बढ़ती हुई जनसंख्या के अलावा लोगों द्वारा पानी का बड़ी मात्रा में दुरूपयोग इसका मुख्य कारण है। हम जानते हैं कि आने वाले वर्षों में जल की माँग और बढ़ेगी। इस बढ़ती माँग का सामना करने के लिये हमें हमारे जल संसाधनों का किफायती उपयोग करना सीखना होगा। इस परिस्थिति में जल संरक्षण की उपयोगिता और बढ़ जाती है। भावी पीढ़ियों के लिये हमारी नदियों को संरक्षित रखने की महत्ता को समझते हुए ही मेरी सरकार ने 11 दिसम्बर 2016 से नर्मदा सेवा यात्रा शुरू की है। यह किसी से छुपा हुआ नहीं है कि नर्मदा नदी मध्यप्रदेश की जीवन-रेखा है। यह भारतीय उप महाद्वीप की पाँचवीं सबसे बड़ी नदी होने के साथ ही भारत की सात पवित्र नदियों में से एक है। नर्मदा सेवा यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की इस सबसे बड़ी नदी के संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। आज मुझे प्रसन्नता है कि यह यात्रा एक बड़ा जन-आन्दोलन बन गई है। माँ नर्मदा और उसके परिस्थितिकीय तंत्र को संरक्षित और संवर्धित करने का संकल्प लेने के लिये लोग आगे आ रहे हैं। यात्रा ने पूरे विश्व में करोड़ों लोगों के दिल में जगह बनाई है। माँ नर्मदा को बचाने के इस अभियान में जाति, रंग, वर्ग के भेदभाव के बिना समाज के सभी क्षेत्रों के लोग पूरे मनोयोग से शामिल हो रहे हैं। लोग नर्मदा नदी के दोनों तटों पर बड़ी संख्या में पौध-रोपण कर उनका संरक्षण करने, नर्मदा तटों को अतिक्रमण से मुक्त रखने, नर्मदा जल को प्रदूषण मुक्त रखने और नदी को साफ और स्वच्छ बनाने का संकल्प ले रहे हैं। हमने नर्मदा तटों पर आगामी 2 जुलाई को 10 करोड़ पौधे लगाने की तैयारी की है। हम नर्मदा के किनारों पर कुण्ड का निर्माण कर रहे हैं, जिनमें प्रतिमाओं और पूजन सामग्री का विसर्जन हो सकेगा। इसी तरह नर्मदा किनारों पर प्रदूषण की रोकथाम के लिये मुक्तिधाम (विश्रामघाट) भी बनाये जा रहे हैं। आदि-काल से नर्मदा में अपने सगे-संबंधियों के शव बहा देने वाले लोग अब ऐसा नहीं करने का संकल्प ले रहे हैं। साथ ही, नदी के आस-पास खुले में शौच करने वाले लोग भी अब शौचालयों का प्रयोग कर रहे हैं। इस तरह नर्मदा के किनारों पर एक बड़ा बदलाव हो रहा है और पूरा विश्व इस बदलाव को महसूस कर रहा है। नर्मदा संरक्षण के हमारे अभियान को ख्यातनाम लोगों का समर्थन मिला है। इनमें श्री अमिताभ बच्चन, बाबा रामदेव, श्रीश्री रविशंकर, श्री अनूप जलोटा, श्रीमती अनुराधा पौड़वाल और श्री कैलाश सत्यार्थी आदि शामिल हैं। नर्मदा सेवा यात्रा को तिब्बती धर्मगुरू और नोबल शांति पुरस्कार प्राप्त श्री दलाई लामा का आशीर्वाद भी मिला है। श्री लामा ने 19 मार्च को यात्रा में भागीदारी की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के हमारे प्रयासों को न केवल सराहा बल्कि इस अभियान को सफल बनाने के लिये लोगों से इसमें शामिल होने का आव्हान भी किया। विश्व जल दिवस-2017 की थीम अपशिष्ट जल है। यह संयोग है कि नर्मदा सेवा यात्रा भी अपशिष्ट जल को कम करने और उसे स्वच्छ कर पुन: उपयोग में लेने का अभियान है। पूरे विश्व में 80 प्रतिशत से अधिक अपशिष्ट जल बिना स्वच्छ हुए बहकर परिस्थितिकीय तंत्र को प्रभावित कर रहा है, जो पर्यावरण के लिये बहुत नुकसानदायक है। इस स्थिति को दूर करने के लिये हम सतत और टिकाऊ प्रयास कर रहे हैं। हमने तय किया है कि नर्मदा किनारे के शहरों और गाँवों का सीवेज का गंदा पानी नदी में नहीं मिलने देंगे। इसके लिये ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किये जायेंगे, जो नर्मदा किनारे के गाँवों और शहरों से नर्मदा में मिलने वाले पानी को साफ करेंगे। सीवेज के पानी का उपचार कर साफ पानी किसानों को सिंचाई के लिये दिया जायेगा। अभी तक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की तेजी से स्थापना के लिये 18 नगर का चयन कर लिया गया है। इसके लिये 1500 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। धर्मगुरू श्री दलाई लामा ने नर्मदा सेवा यात्रा के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिये जन-सहभागिता को मुख्य आधार बताया है। यह सही भी है, क्योंकि सरकार इसे अकेले नहीं कर सकती। यात्रा में हमें मध्यप्रदेश के नागरिकों का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। आईये विश्व जल दिवस के इस अवसर पर हम सब सुखद भविष्य के लिये अपने आसपास के जल-स्रोतों के संरक्षण और नर्मदा यात्रा को पूरी तरह से सफल बनाने का संकल्प लें। मैं इस काम में प्रदेशवासियों के समर्थन और सहयोग के लिये आभारी हूँ।[लेखक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं]  

Kolar News

Kolar News 22 March 2017

वीरांगना अवंति बाई बलिदान दिवस पर माता मंदिर चौराहा स्थित प्रतिमा पर मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय जल-संसाधन और नदी विकास मंत्री उमा भारती ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर, नमन किया।यहाँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उमा भारती का सम्मान भी किया।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रानी अवंती बाई महान वीरांगना थी। उन्होंने देश की परतंत्रता की बेड़ियाँ काटने के लिये अपने रक्त की अंतिम बूँद न्यौछावर कर दी थी। स्वतंत्रता के लिये सर्वस्व अर्पित कर दिया। वीरों का सम्मान देश समाज का कर्त्तव्य है। वीर पूजे नहीं गये तो, वीरता बाँझ हो जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वीरांगना की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने और उनके प्रति सम्मान प्रगट करने के लिये अनेक कार्य करवाये हैं। भविष्य में भी जो कार्य आवश्यक होंगे, करवायें जायेंगे। सरकार जनता को भगवान मानकर उसकी सेवा के लिये सदैव तत्पर है। जन-आंकाक्षाओं को पूरा करना सरकार का कर्त्तव्य है। केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि वीरांगना रानी अवंति बाई की प्रतिमा देश की राजधानी में स्थापित करवाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि रानी अवंतिबाई ने अंग्रेजों को युद्ध में परास्त कर दिया था। एक वर्ष तक स्वतंत्र रूप से शासन भी किया था। विश्वासघात के कारण ही अंग्रेज उनके विरूद्ध सफल हो सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती का सम्मान किया। माता मंदिर चौराहे से दशहरा मैदान के लिये रैली को रवाना किया। इस अवसर पर सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग, विधायक श्री प्रताप सिंह लोधी, खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री कोकसिंह नरवरिया एवं पूर्व विधायक श्री भैय्या साहब लोधी आदि जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित था।

Kolar News

Kolar News 21 March 2017

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां बौद्ध धर्मगुरू श्री दलाई लामा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उन्हें प्रदेश में आनंद विभाग तथा नदी संरक्षण के लिये चल रही नर्मदा सेवा यात्रा की जानकारी दी। श्री दलाई लामा ने कहा कि भौतिक विकास से ज्यादा जरूरी मन का विकास है क्योकि वह चिरस्थायी है। प्रदेश में आनंद विभाग का गठन बहुत अच्छा कदम है। नर्मदा सेवा यात्रा एक अभिनंदन करने योग्य कार्य है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रसन्नता बाहर से नहीं अंदर से निकलती है। मध्यप्रदेश में आनंद विभाग ने इस दिशा में गतिविधियों शुरू की है। जिनके पास जरूरत से ज्‍यादा सामग्री है वो जरूरतमंदों को देने के लिये आनंदम केंद्र बनाये गये है। आनंद उत्सव के तहत खेल कूद और सांस्कृतिक गतिविधियां शुरू की गयी है। अल्प विराम कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके अलावा ध्यान, योग, प्राणायाम जैसी गतिविधियां शुरू की गयी है। पाठ्यपुस्तकों में प्राचीन मनोविज्ञान निष्काम कर्मयोग के संदेश और बुद्ध की शिक्षाओं को शामिल किया गया है। यह अच्छा जीवन जीने की कला है। नदी संरक्षण का दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन नर्मदा सेवा यात्रा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी मध्यप्रदेश की जीवन रेखा है। यह प्रदेश को पेयजल, सिंचाई और बिजली देती है। इसे पवित्र नदी मानते है। क्षेत्र में पेड़ों के कटने से इसकी धारा कम हो गयी है। नर्मदा सेवा यात्रा में समाज को जागृत कर नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर एक हजार किलोमीटर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जायेगा। सीवेज का पानी नर्मदा नदी में नहीं मिले इसके लिये ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जायेंगे। नर्मदा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिये इसमें पूजन सामग्री नहीं डालने के लिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आगामी एक अप्रैल से नर्मदा नदी के तटों के ग्रामों में शराब की दुकानें बंद कर दी जायेगी। धीरे-धीरे शेष रहे ग्रामों को भी नशामुक्त किया जायेगा। प्रदेश में बेटी बचाओं अभियान चलाया जा रहा है। लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजना शुरू की गयी है जिससे हर बेटी 21 साल की होने पर लखपति बनती है। नर्मदा के दोनों तटों के ग्रामों को खुले में शौच मुक्त किया जा रहा है। नर्मदा सेवा यात्रा अब जनता का आंदोलन बन गयी है। समाज का हर वर्ग और साधु संत इसमें शामिल हो रहे है। आगामी 2 जुलाई को अमरकंटक से लेकर बड़वानी तक एक साथ लाखों पेड़ लगाये जायेगें। नदी संरक्षण का यह दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन बन गया है। प्रदेश के सभी गांवों में सड़क कनेक्टिविटी, 24 घंटे बिजली, सिंचाई के साधन, शिक्षा की व्यवस्था की गयी हे। ग्रामीण युवाओं को लघु-कुटीर उद्योग लगाने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिये मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना शुरू की गयी है। महिलाओं के स्व सहायता समूहों को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में अंतर्जातीय विवाह करने पर 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। भारत की मनोविज्ञान पद्धतियां सबसे उत्तम श्री दलाई लामा ने कहा कि भौतिक विकास बाहरी है, इसके साथ मन का विकास होना चाहिये। मन में सुख है तो गरीब भी प्रसन्न है और मन में सुख नहीं तो अमीर भी प्रसन्न नहीं है। भारत की मनोविज्ञान की पद्धतियां सबसे उत्तम है। मानसिक सुख चाहते है तो प्राचीन मनोविज्ञान पर ध्यान देना होगा। भारतीय पद्धति में मनोविज्ञान महत्वपूर्ण विषय है। मनोविज्ञान को धर्म का विषय नहीं मानकर शिक्षा पद्धति में सम्मिलित किया जाये। पाश्चात्य वैज्ञानिक भी प्राचीन मनोविज्ञान की ओर आकर्षित हो रहे है। इस तरह की पद्धति भारत में पहले से ही है। प्राचीन समय से भारत में उपस्थित सर्व धर्म समभाव की परम्परा आज के समय में बहुत कारगर है। श्री दलाई लामा ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा में नर्मदा तट के किनारे के ग्रामों में शराब की दुकानें बंद करना सराहनीय पहल है। नर्मदा नदी के तटों पर वृक्षारोपण के बहुत अच्छे परिणाम होंगे। नदी संरक्षण की यह पहल अभिनंदनीय है। भारत की सभी महत्वपूर्ण नदियों के लिये इस तरह की पहल होना चाहिये। तिब्बत में जल के उपयोग रखरखाव और पर्यावरण संरक्षण की परम्परा रही है। परन्तु इन दिनों वहां वृक्षों के कटने से बाढ़ जैसी आपदा आ रही है। ग्लोबल वार्मिंग की बड़ी वजह वृक्षों को काटना भी है। इससे मौसम में वैश्विक परिवर्तन हो रहे है। पर्यावरणविदों को तिब्बत जाकर वहां भी नदियों के संरक्षण के बारे में जागरूक करना चाहिये। उन्होंने कहा कि शहरों मे विकास के साथ गांवों का विकास भी होना चाहिये। बालिका शिक्षा के लिये मध्यप्रदेश शासन की प्रयास सराहनीय है। जातियों के आधार पर भेदभाव की बात ठीक नहीं है। सभी धर्मों के आचार्यों को जनता के बीच जाकर लोगों को समझाना चाहिये कि ईश्वर ने सभी को एक समान बनाया है। जाति व्यवस्था बीते समय की बात है। समाज के प्रभावी लोगों को जातियों को छोड़ना चाहिये। श्री दलाई लामा ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को बुद्ध प्रतिमा भेंट की और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध दार्शनिक, विचारक और समाज सुधारक के अलावा भारत के प्राचीन वैज्ञानिक है जो हर बात को तर्क की कसौटी पर कसने की शिक्षा देते है।चर्चा के दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद विभाग एवं उर्जा श्री इकबाल सिंह बैंस और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एस.के.मिश्रा भी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 19 March 2017

गोवा में कांग्रेस सरकार बनाने में फेल हुई तो पार्टी में भूचाल आ गया है। कोलार में सोशल मीडिया में ठीकरा पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर फोड़ा जा रहा है। कोई इसे बड़ी डील बता रहा है, तो कोई भाजपा नेता गडकरी का मैनेजमेंट कह रहा है। इधर, कांग्रेस है कि इस पर कुछ बोल नहीं पा रही है। गोवा कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विश्वजीत राणे द्वारा दिग्विजय सिंह को राजनीतिक संन्यास लेने वाली बात को भी कई लोगों ने आड़े हाथों लिया। लोगों का कहना था जो खुद पार्टी में नहीं है उसे दूसरों को लेकर कुछ भी कहना गलत है।  

Kolar News

Kolar News 18 March 2017

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वे तथा किसी अन्य राज्य के मुख्यमंत्री केंद्र में मंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। इस तरह की अफवाहें लोग जबरन चला रहे हैं। हम राज्य में ही रहेंगे और केंद्र में नहीं जाएंगे। मेरे अलावा महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फड़नवीस, छत्तीसगढ़ के रमन सिंह और राजस्थान की वसुंधरा राजे सिंधिया राज्य में ही काम करेंगे। सीएम चौहान ने आज मुंबई में इंडिया टुडे कान्क्लेव में ये बातें कहीं। इस कान्क्लेव में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए जिसमें मध्यप्रदेश के सीएम चौहान के अलावा महाराष्ट्र के देवेन्द्र फड़नवीस और जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ्ती भी मौजूद रहीं। उन्होंने केंद्र में मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर एमपी, महाराष्ट्र के सीएम को दिल्ली में मंत्रालय देने संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि हर राज्य में अफवाह चल रही है। केंद्र में कौन सा मंत्रालय संभालेंगे, इस सवाल के जवाब को देने से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह राजनीतिक सवाल है। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण व नदी संरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि नर्मदा नदी के संरक्षण का काम एमपी में चल रहा है। सीएम चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनका मंत्रिमंडल तथा राज्यों के मुख्यमंत्री टीम इंडिया की तरह काम कर रहे हैं। नीति आयोग को लेकर किए गए सवाल के जवाब में सीएम चौहान ने कहा कि इस आयोग के बनने के बाद विकास की प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। नीति आयोग किसी के साथ भेदभाव नहीं करता। इस दौरान जम्मू कश्मीर और महाराष्ट्र के सीएम ने इन्हीं मसलों पर अपनी राय व्यक्त की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वे पब्लिक में रहने वाले मुख्यमंत्री हैं। इसलिए पब्लिक की समस्याओं को समझता हूं और उसका निदान भी करता हूं। नोटबंदी से मध्यप्रदेश में किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई। किसी को गुस्सा नहीं आया। कुछ नेताओं ने नोटबंदी के खिलाफ लोगों को भड़काने की कोशिश की तो भीड़ ने पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगाकर उन्हें चुप करा दिया।  मुख्यमंत्री चौहान ने नोटबंदी के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस की नादानी थी कि नोटबंदी को लेकर बैठ गई और खुद विरोध झेला। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने पब्लिक की नस नहीं पकड़ी तो खत्म हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा था कि लोगों को थोड़ा परेशानी होगी और थोड़ी परेशानी लोगों ने झेली लेकिन मध्यप्रदेश में किसी ने उनसे शिकायत नहीं की।  

Kolar News

Kolar News 17 March 2017

  एमपी में अगले साल चुनाव हैं इसलिए ख़राब सड़कों को लेकर राजनीति हो इससे पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़कों को दुरुस्त करने के साथ सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश विभिन्न विभागों को दिए हैं। भोपाल मंत्रालय में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की 33वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में टोल संग्रहण को पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक बनाने, देवास बायपास को चौड़ा करने, घारा-वारासिवनी-तुमसर से महाराष्ट्र सीमा तक सड़क निर्माण को उन्नत बनाने, निगम की परियोजनाओं के लिए सुपरविजन चार्ज तय करने, निगम स्टाफ बढ़ाने, रोड सेफ्टी फंड नियम लागू करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव वन श्री दीपक खांडेकर, प्रमुख सचिव नगरीय विकास श्री मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री प्रमोद अग्रवाल, स्वतंत्र निदेशक श्री प्रसन्न कुमार दाश, सचिव खनिज श्री मनोहर दुबे, प्रबंध संचालक सड़क विकास निगम श्री मनीष रस्तोगी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 16 March 2017

शिवराज सिंह ने सस्ती दरों पर दी है जमीन  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रहने के लिये स्थान और प्रतिभा का सम्मान प्रदेश की धरती पर हर व्यक्ति का अधिकार होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आवास के लिये भूमि के अधिकार का कानून बनाने जा रही है। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रोत्साहन के लिये मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना बनाई गयी है। योजना के तहत प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पाने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों की फीस राज्य सरकार भरेगी। श्री चौहान  भोपाल में पत्रकारों के अभिव्यक्ति नगर लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ही पत्रकारों को बावडिया की प्राइम लोकेशन पर रियायती दरों पर जमीन दी है।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, प्रमुख सचिव जनसंपर्क  एस.के.मिश्रा, आयुक्त जनसंपर्क  अनुपम राजन भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज का जीवन संघर्ष भरा है। हर व्यक्ति की यह कामना होती है कि वह अपनी संतान के लिये एक मकान बनाकर जाये। उन्होंने कहा कि समाज में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे अपनी कर्तव्य परायणता से स्थितियों को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। यह आवासीय कॉलोनी उनके प्रति समाज के कर्तव्य की पूर्ति का प्रतीक है। कॉलोनी का लेआउट भारतीय संस्कृति का सुव्यवस्थित स्वरूप है। आशा व्यक्त कि आवासों का निर्माण भी ऐसा ही होगा। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों, जिनका चयन विधि, चिकित्सा, इंजीनियरिंग आदि पाठ्यक्रमों के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में होगा, उनकी फीस राज्य सरकार भरेगी। इससे कम अंक वाले विद्यार्थियों की भी फीस राज्य सरकार भरवायेगी। किन्तु नौकरी मिलने पर उन्हें फीस की राशि बिना ब्याज के लौटाना होगी। कार्यक्रम के दौरान कालोनी की सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।  वरिष्ठ पत्रकार  दिनेश गुप्ता ने कॉलोनी विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

Kolar News

Kolar News 15 March 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएँ दी है और सीएम हाउस में जमकर होली मनाई।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक पर्व होली का भारतीय परम्परा में विशेष महत्व है। यह पर्व सामाजिक समरसता का संदेश देता है और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है। श्री चौहान ने आशा व्यक्त की है कि पर्यावरण को नुकसान पहुँचाये बिना परम्परागत हर्षोल्लास और आपसी प्रेम भाव के साथ होली का त्यौहार मनाया जायेगा। भक्ति और आनंद के संगम का पर्व है होली डॉ. मिश्र ने दी नागरिकों को बधाई  जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने होली पर्व पर नागरिकों को बधाई दी है। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि होली का त्योहार भक्ति और आनंद के संगम का पर्व है। यह पर्व यह संदेश भी देता है कि हम सारी बुराईयों तथा आपसी गिले-शिकवे भुलाकर सब के साथ मिलकर त्योहार मनाएं। जनसंपर्क मंत्री डॉ.मिश्र ने कहा कि रंगों की होली के एक दिन पहले जहाँ होलिका दहन कर हम पौराणिक कथा को याद करते हैं, वहीं दूसरे दिन रंगों के माध्यम से जीवन में खुशियों के रंग बिखेरते हैं। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने नागरिकों से पर्यावरण की रक्षा करते हुए त्योहार मनाने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं और अन्य लोगों के स्वास्थ्य को हानि पहुँचाए बिना होली मनाने की अपील भी की है।  

Kolar News

Kolar News 14 March 2017

    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज पाँच राज्यों के चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में मोदी की लहर नहीं आँधी हैं। गठबंधन तिनके की तरह उड़ गया। उन्होने कहा कि उत्तरप्रदेश का जनादेश अभूतपूर्व जनादेश है। यह मोदी मैजिक है। जनता में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अगाध विश्वास है। वे जन-जन के मन में बसे है। जनता उन्हें विकास के लिए भगवान का वरदान मानती है। उनके अभूतपूर्व व्यक्तित्व, विकास के काम, देश हित के फैसलों, गरीबों के विकास के लिए उठाए गए कदम के चलते लोग उन्हें अपने मसीहा के रूप में देखते है। इसलिये बाकी दलों का उत्तरप्रदेश में सफाया हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की जीत मोदी मैजिक है। जनता का मोदी जी में विश्वास है । जनता को लगता है कि मोदी जी भारत को परम वैभव की अवस्था में पहुँचा सकते हैं। आँख बंदकर जनता ने मोदी जी पर विश्वास किया है। उनको अपने दिन में बसाया है।  श्री चौहान ने कहा कि उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते श्री अमित शाह की हर मुद्दे पर गहराई से विचार कर आगे बढने की रणनीति सफल रही है। चौहान ने कहा कि भाजपा की जीत श्री शाह के नेतृत्व क्षमता की शानदार सफलता है। यह प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता और  उनके विकास की जीत है। जनता के विश्वास की जीत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के मन में देश को आगे बढ़ाने की ललक है जिसने भाजपा को इतनी शानदार जीत है। उन्होने प्रधानमंत्री और श्री अमित शाह को बधाई दी और भाजपा को जिताने के लिये जतना, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।  

Kolar News

Kolar News 11 March 2017

  भोपाल के पहले एलिवेटेड मार्ग की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  से दिल्ली में  मिले सांसद संजर और हुजूर विधायक रामेश्वर ।बहुत जल्द पुनः शुरू होगा सिंगारचोली रेल्वे फाटक पर फ्लाई ओवर निर्माण  कार्य केंद्रीय मंत्री ने किया आश्वस्त । लालघाटी से लेकर भोपाल के व्यावसायिक नगर संत हिरदाराम नगर तक लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से आम नागरिकों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए क्षेत्रीय हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा की पहल पर भोपाल के सांसद आलोक संजर एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके दिल्ली स्थित कार्यालय पर भेंट कर लालघाटी से बैरागढ तक लगभग 5 किलोमीटर लंबे भोपाल के पहले एलिवेटेड मार्ग के निर्माण का अनुरोध  किया । ज्ञात हो की इस एलिवेटेड मार्ग की अनुमानित लागत लगभग 300 करोड़ रुपए है । इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुनावत , भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेंद्र सिंह,भाजपा नेता चेतन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे । बहुत जल्द पुनः शुरू होगा सिंगारचोली रेल्वे फाटक पर फ्लाई ओवर निर्माण का कार्य, केंद्रीय मंत्री ने किया आश्वस्त । हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने पत्र एवं सौजन्य भेंट के माध्यम से आज केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से सिंगारचोली रेल्वे फाटक पर किन्हीं कारणों से फ्लाई ओवर निर्माण में देरी की वजह से आम नागरिको को होने वाली परेशानी से अवगत कराया , जिसपर श्री गडकरी ने तत्काल सम्बंधित विभागीय अधिकारी से फ्लाई ओवर निर्माण की जानकारी तलब की साथ ही उन्होंने सांसद आलोक संजर एवं हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द पुनः फ्लाई ओवर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा ।  

Kolar News

Kolar News 10 March 2017

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिलाओं को रोजगार और स्व-रोजगार से जोड़ने के लिये हर जिले में महिला रोजगार, स्व-रोजगार मेलों का आयोजन किया जायेगा।  वे आज भोपाल हाट में महिलाओं के लिये रोजगार, स्वरोजगार मेले 'स्वावलंबी  महिला - सशक्त प्रदेश' का शुभारंभ कर रहे थे मुख्यमंत्री ने कहा कि हर दिन माताओं, बहनों, बेटियों के सशक्तीकरण के लिये समर्पित होना चाहिये। । इसके लिये शिक्षा के साथ रोजगार जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेटियों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे। पढ़ाई का पूरा खर्चा सरकार उठायेगी। महिला सशक्तीकरण के लिये यह जरूरी है। बहनें अपने पैरों पर खड़ी हो। रोजगार के सारे मौके तलाश करेंगे। जो बहनें अपना काम शुरू करना चाहती हैं उन्हें सरकार की ओर से पूरा सहयोग किया जायेगा। रोजगार के लिये लोन वापसी की गारंटी सरकार देगी। महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि महिलाओं के लिये रोजगार के कई अवसर है। उन्होंने कहा कि अपने परिवार के लिये आत्म-विश्वास के साथ अपना काम शुरू करना पड़ेगा। महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। अगले साल अपना रोजगार स्थापित करने वाली महिलाओं का सम्मेलन किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने स्व-रोजगारी महिलाओं और कौशल उन्नयन कार्यक्रम में भाग लेने वाली रोजगार की इच्छुक महिलाओं को ऋण राशि एवं प्रमाण-पत्र वितरित किये। इस अवसर पर मध्यप्रदेश रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष श्री हेमंत देशमुख, प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास श्री जे. एन. कंसोटिया, कलेक्टर भोपाल श्री निशांत वरवडे़ और बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित थी।  

Kolar News

Kolar News 9 March 2017

 ग्रामों के सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का प्रदेशव्यापी ग्रामोदय अभियान आगामी 14 अप्रैल से 31 मई तक चलेगा। इस बार अभियान के दौरान एक दिन महिला ग्राम सभा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें महिलाओं और बच्चों से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा कृषि तथा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं पर केन्द्रित ग्राम सभाएँ अलग से होंगी। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अभियान उद्देश्यपूर्ण हों। इस दौरान कृषि आय को दोगुना करने पर फोकस रहे। बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अभियान के दौरान कृषि आय को दोगुना करने के लिए बनाए गए रोडमेप के बारे में किसानों को जागरूक किया जाए। कृषि रथ सभी ग्राम पंचायतों में जायें। अभियान के क्रियान्वयन की माइक्रो प्लानिंग करें। किसानों को कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में किये जा सकने वाले कार्यों के बारे में बतायें। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के कार्यक्रमों में जन-प्रतिनिधियों को शामिल करें। सभी प्रभारी मंत्री भी कम से कम तीन ग्राम सभा में जायेंगे। बैठक में बताया गया कि 14 अप्रैल को अभियान की शुरूआत होगी। इसके बाद 15 अप्रैल से कृषि रथ ग्राम पंचायतों में जायेंगे। अभियान के दौरान सभी 313 विकासखण्ड में किसान सभा तथा 51 जिलों में कृषि मेले लगाये जायेंगे। इस दौरान मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए जायेंगे। अभियान के दौरान पेयजल से संबंधित योजनाएँ भी शामिल की जायेंगी। अभियान के दौरान 22 से 31 मई तक पूरे प्रदेश की ग्राम पंचायतों में हितग्राहियों को लाभ वितरण किए जायेंगे। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री आर.एस. जुलानिया, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीणा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव द्वय श्री अशोक वर्णवाल और श्री एस.के. मिश्रा, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा और प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री मनोज गोविल उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 8 March 2017

  कोलार  में राजनीति इस कदर हावी है कि इलाके के नेताओं ने वार्ड क्रमांक 83 के राजहर्ष कॉलोनी में एक बार फिर से सरकारी जमीन पर अवैध दुकानें बना ली  हैं । यहां दो भाजपा पार्षद के समर्थकों में अवैध निर्माण कर दुकानें बनाने की होड़ चल रही है। सूत्रों की मानें तो ललिता नगर स्थित मुख्य नाले की जमीन खुलेआम  दुकानें बनाई जा रही हैं। कार्य चालू होने के बावजूद भी निगम अफसर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी स्थानीय पार्षद पर सोसायटी की जमीन पर अवैध रूप से दुकानें निर्माण करने का आरोप लग चुका है। यह मामला विधानसभा में उठा था। कोलार के अधिकांश नालों पर कब्जे हैं। नालों पर हो रहे कब्जे से आसपास के रहवासी चिंतित हैं। यह रहवासी अब शीघ्र ही महापौर आलोक शर्मा और विधायक रामेश्वर शर्मा से शिकायत करेंगे कि आखिर नाले पर कब्जे क्यों करवाए जा रहे हैं। साथ ही उन अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की मांग की जाएगी, जिन्होंने परमिशन दी। और अगर परमिशन नहीं है, अवैध निर्माण हो रहा है तो इसे रोका क्यों नहीं जा रहा है। मौके पर काम करने वाले लोगों का कहना है कि हमारे पास नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन है। इसके बाद ही हम यह निर्माण करा रहे हैं। जहां दुकानें बन रही हैं। नाले से यह दूरी पांच से दस फुट की ही है। अब समझ में नहीं आ रही कि नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा के अधिकारियों-कर्मचारियों को यह नाला क्यों नहीं दिखा। इन दो मामलों में से एक केस में तहसीलदार विनोद सोनकिया अवैध निर्माण को लेकर नोटिस दे चुके हैं। दूसरी ओर जेडओ शैलेष चौहान बोले हम इस मामले की जांच कराएंगे।  

Kolar News

Kolar News 7 March 2017

नेता बनवा रहे नाले पर दुकानें   कोलार  में राजनीति इस कदर हावी है कि इलाके के नेताओं ने वार्ड क्रमांक 83 के राजहर्ष कॉलोनी में एक बार फिर से सरकारी जमीन पर अवैध दुकानें बना ली  हैं । यहां दो भाजपा पार्षद के समर्थकों में अवैध निर्माण कर दुकानें बनाने की होड़ चल रही है। सूत्रों की मानें तो ललिता नगर स्थित मुख्य नाले की जमीन खुलेआम  दुकानें बनाई जा रही हैं। कार्य चालू होने के बावजूद भी निगम अफसर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी स्थानीय पार्षद पर सोसायटी की जमीन पर अवैध रूप से दुकानें निर्माण करने का आरोप लग चुका है। यह मामला विधानसभा में उठा था। कोलार के अधिकांश नालों पर कब्जे हैं। नालों पर हो रहे कब्जे से आसपास के रहवासी चिंतित हैं। यह रहवासी अब शीघ्र ही महापौर आलोक शर्मा और विधायक रामेश्वर शर्मा से शिकायत करेंगे कि आखिर नाले पर कब्जे क्यों करवाए जा रहे हैं। साथ ही उन अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की मांग की जाएगी, जिन्होंने परमिशन दी। और अगर परमिशन नहीं है, अवैध निर्माण हो रहा है तो इसे रोका क्यों नहीं जा रहा है। मौके पर काम करने वाले लोगों का कहना है कि हमारे पास नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन है। इसके बाद ही हम यह निर्माण करा रहे हैं। जहां दुकानें बन रही हैं। नाले से यह दूरी पांच से दस फुट की ही है। अब समझ में नहीं आ रही कि नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा के अधिकारियों-कर्मचारियों को यह नाला क्यों नहीं दिखा। इन दो मामलों में से एक केस में तहसीलदार विनोद सोनकिया अवैध निर्माण को लेकर नोटिस दे चुके हैं। दूसरी ओर जेडओ शैलेष चौहान बोले हम इस मामले की जांच कराएंगे।  

Kolar News

Kolar News 7 March 2017

डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी है। इस इबारत को लिखने के लिए उन्होंने इबादत की तरह काम किया है। सीहोर जिले के एवं छोटे से गांव की गलियों से निकलकर सार्वजनिक क्षेत्र में आने और फिर संगठन से लेकर सरकार के मुखिया की जिम्मेदारी निभाने में श्री चौहान की सक्रिय भूमिका सामने आई है। उन्होंने हर तबके की तरक्की के लिए कदम उठाए हैं। यही वजह है कि देश के मुख्यमंत्रियों में उनकी अलग पहचान भी बनी है। राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज जी ने दायित्व संभालने से लेकर अब तक निरंतर गतिशील रहकर जन-जन का कल्याण सुनिश्चित किया है। ऐसे अनेक अवसर आए जब प्रदेश के किसान अतिवर्षा, बाढ़, दुर्घटनाओं का अनायास शिकार हुए। प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए जिस तत्परता से मुख्यमंत्री श्री चौहान आगे आते हैं, वो बेमिसाल है। बीते वर्ष सिंहस्थ के दौरान आंधी-तूफान आने पर उज्जैन में आश्रमों के क्षतिग्रस्त हो जाने और आम लोगों के रहवास के स्थानों के उखड़ जाने की वेदना शिवराज जी ने महसूस की। वे प्रदेश के दूसरे कोने में प्रवास पर रहने पर भी सड़क मार्ग से 15-20 घंटों की यात्रा कर उज्जैन पहुंच गए थे। तुरंत ही सभी इंतजाम ठीक करवाए गए और लोगों को राहत मिली। मप्र के अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग और यहां तक कि सामान्य निर्धन वर्ग के विद्यार्थी भी छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। अब तक मप्र को 4 बार कृषि कर्मण अवॉर्ड से नवाज जा चुका है। इसके पीछे एक खास वजह मप्र में विकसित सिंचाई सुविधाएं भी हैं। जहां पहले प्रदेश में केवल साढ़े 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा थी, वहीं अब यह बढ़कर सरकारी स्रोतों से लगभग 40 लाख हेक्टेयर हो गई है। मप्र में अगले कुछ वर्ष में यह क्षमता 60 लाख हेक्टेयर हो जाएगी। आने वाले 3 साल में सिंचाई परियोजनाओं में 25 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने की तैयारी है। इस साल उपलब्ध करवाई गई सिंचाई सुविधा की बात करें तो रबी और खरीफ सीजन में लगभग 3 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई करवाई गई। [लेखक नरोत्तम मिश्रा मध्यप्रदेश  के जनसंपर्क मंत्री हैं]  

Kolar News

Kolar News 5 March 2017

कचरे से 22 मेगावाट बिजली बनाने का संयंत्र स्थापित होगा  नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने कहा है कि भानपुर खंती में डंप होने वाले कचरे के दुष्प्रभाव का आस-पास के रहवासियों पर असर न पड़े इसके लिए शासन गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कचरा डंप न हो इसके लिये अगले 6 माह में ठोस कदम उठाए जाएंगें। श्रीमती सिंह आज भानपुर खंती का निरीक्षण करने पहुँची। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक  बाबूलाल गौर एवं पूर्व महापौर कृष्णा गौर भी उपस्थित थी। उल्लेखनीय है कि श्रीमती सिंह ने विधानसभा में इस संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में आश्वासन दिया था कि वे मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगी। मंत्री श्रीमती माया सिंह ने रहवासियों से चर्चा की और उनसे ज्ञापन भी लिए। उन्होंने मौके पर अगले माह में कचरा डंप पर रोक लगाने, कचरा स्थल की कैपिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कचरे के निपटान के लिए बिजली निर्माण संयंत्र की स्थापना में भी गाति लायी जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डी.पी.आर. बन गई है। अब निविदा की प्रक्रिया चल रही है। इस संयंत्र की स्थापना से 22 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि खंती को आदमपुर छावनी में शिफ्ट करने के पहले सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। क्षेत्र के 85 परिवार के रहने की अन्यत्र व्यवस्था पर डेढ़ करोड़ रूपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पानी की गुणवत्ता को लेकर जो बातें सामने आ रही थी, उसका भी विकल्प ढूँढ लिया गया है। लोगों को नर्मदा का जल उपलब्ध करवाया जा रहा है। श्रीमती सिंह ने बताया कि क्षेत्र के प्रदूषण की भी जाँच की जा रही है। रिर्पार्ट आने पर प्रदूषण निवारण के कदम उठाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं यहाँ के रहवासियों की परेशानी को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि यहाँ के रहवासियों पर कोई विपरीत असर न पड़े, इसके लिए शासन हर संभव कदम उठायेगा।

Kolar News

Kolar News 4 March 2017

  मध्यप्रदेश विधानसभा में नाम के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह हैं ,लेकिन कोंग्रेस विधायक जीतू पटवारी अपने स्टाइल और काम से उनको पीछे धकेल रहे हैं। आलू की जबरदस्त पैदावार और किसानों की समस्या को लेकर विधायक पटवारी आलू की बोरी लेकर विधानसभा पहुँच गए।  भोपाल में  विधानसभा में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी शुक्रवार को आलू की बोरी लेकर पहुंचे। उन्होंने गेट पर ही आलू फैला दिए। उनका कहना है कि आलू की बंपर फसल होने के बाद भी किसानों को उसका लाभ नहीं मिल रहा। इसके पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने का विरोध करने वे गुरुवार को साइकिल पर सिलेंडर रखकर विधानसभा पहुंच गए थे। विधायक पटवारी के साथ इंदौर से कुछ किसान भी विरोध करने पहुंचे थे। उन्होंने मंडी में बेचे गए आलू का बिल बताते हुए कहा कि आलू की खेती में नुकसान हुआ। 20 क्विंटल आलू बेचने पर उन्हें सिर्फ एक रुपए ही मुनाफा मिला, फसल की बंपर पैदावार के बाद भी इसके सही दाम नहीं मिल रहे। विधायक जीतू हमेशा कुछ अलग करके विधानसभा में जनहित के मुद्दों को उठाते हैं। उनके आज के प्रदर्शन के बाद सत्ता पक्ष के विधायक भी यह कहते नजर आये कि जीतू आपको नेता प्रतिपक्ष होने चाहिए था। बीजेपी विधायकों ने कहा कि अजय सिंह तो थोपे हुए हैं असल काम तो जीतू पटवारी कर रहे हैं।     

Kolar News

Kolar News 3 March 2017

  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज मुख्यमंत्री निवास में कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री का कर्मचारियों को सातवाँ वेतनमान देने के लिए आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष कर्मचारी कल्याण समिति श्री रमेशचन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह कौरव, राज्य कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र शर्मा, प्रकोष्ठ प्रमुख शिक्षा विभाग श्री मुरारी लाल सोनी, प्रदेश प्रवक्ता श्री लखन पाराशर एवं अन्य उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 2 March 2017

  मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया ने इस साल के बजट में आम जनता से कामों को लेकर जमकर उदारता दिखाई। ऐसे विभाग जिनका लोगों से सीधा सरोकार है उनके लिए खजाना खोल दिया। चार बड़े शहरों में दीनदयाल रसोई योजना शुरू करेगी। इस योजना के अंतर्गत शहरी गरीबों को पांच रुपये में भोजन की थाली मुहैया करवाई जाएगी। इसकी भरपाई उन्होंने उन विभागों के बजट में कटौती कर की जिनकी योजनाए बड़ी होती हैं और जिनके परिणाम तत्काल नहीं दिखते। इनमें कृषि,राजस्व और सहकारिता विभाग प्रमुख है। हालांकि कटौती को लेकर वित्तमंत्री अपने तर्क हैं। सबसे ज्यादा झटका उद्योग विभाग को लगा है। इसका बजट 28 सौ करोड़ रुपए कम कर दिया। दूसरी ओर सड़क, नगरीय व ग्रामीण विकास के साथ पेयजल, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक न्याय के लिए भरपूर राशि का इंतजाम किया गया है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग विभाग के लिए पहली बार अलग से 776 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है, वहीं फसल बीमा के लिए दो हजार करोड़ रुपए रखे गए हैं। पांच रुपये में मिलेगी भोजन की थाली मध्यप्रदेश सरकार राज्य के चार बड़े शहरों में दीनदयाल रसोई योजना शुरू करेगी। इस योजना के अंतर्गत शहरी गरीबों को पांच रुपये में भोजन की थाली मुहैया करवाई जाएगी। प्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया ने बुधवार को राज्य विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए यह घोषणा की। इस बजट में वित्त वर्ष 2017-18 के लिये शहरी गरीबों के लिये पांच रुपये में भोजन के साथ ही विधवा महिलाओं के लिये पेंशन और प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने जैसी आकर्षक घोषणाएं शामिल हैं। श्री मलैया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती वर्ष 2017 को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का का सरकार का संकल्प है। नगरीय क्षेत्र के अति गरीबों को सस्ते दर पर भोजन उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश के चुने हुए नगरों में दीनदयाल रसोई योजना लागू करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। इसके लिये अधोसंरचना निर्माण हेतु रूपये 10 करोड़ का बजट प्रावधान है। योजना का वित्त पोषण मुख्य रूप से कंपनियों के कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वहन हेतु उनसे मिलने वाले अंशदान से किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 1 March 2017

कोलार पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शन  मध्यप्रदेश रेप और ज्यादती के मामले में देश में शीर्ष पर है। ऐसे में राजधानी भोपाल के कोलार इलाके के किड्जी प्ले स्कूल में तीन साल की मासूम का यौन शोषण का मामला सामने आया। इस पूरे प्रकरण में कोलार पुलिस के साथ भोपाल पुलिस के कई बड़े अफसर संदेह के घेरे में हैं। क्योंकि पहले मामले को दबाया जाना ,घटना की एफआईआर न होना और फिर ऐसे गंभीर प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार न करना। इस सब को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। कोंग्रेस और आप ने  संदेह के दायरे में आये पुलिस वालों को निलंबित करने की मांग को लेकर कोलार थाने पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला जलाया।  nsui और कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोलार रोड पर जुलूस निकाला और कोलर थाने के बाहर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कोंग्रेस का आरोप के के ऐसे मामले में भी पुलिस आरोपी को बचाने में लगी है। यही वजह है कि मध्यप्रदेश में ज्यादती करने वालों के होंसले बढ़ रहे हैं। इस इलाके में चलती गाडी में रेप की कोशिश की जाती है और पुलिस तमाशबीन बानी रहती है। कोंग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा ने कहा ज्यादती करने वालों को फांसी की मांग करने वाले अब कहाँ हैं। प्रदेश की बच्चियों के मामा तीन साल की मासूम को न्याय दिलवाने क्या कर रहे हैं ,उनकी पुलिस क्या कर रही है ये सबके सामने हैं।  आम आदमी पार्टी के रामलखन कुशवाह ,सुधीर कुमार मिश्रा ,दीपक वासनिक ,रीना सक्सेना ,जया दीक्षित ने भी अपने साथियों के साथ कोलार थाने पर प्रदर्शन किया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के साथ इस मामले को दबाने वाले पुलिस अफसरों को निलंबित करने की मांग की।  इस घटना के बाद बीजेपी नेता एक दूसरे के मुह ताक रहे हैं कि वे इतने गंभीर मामले में क्या अपनी सरकार के खिलाफ खड़े हों या नहीं। 

Kolar News

Kolar News 28 February 2017

  कांग्रेस के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि अब समय कम है। हमें मिलकर काम करना है और मुझे उम्मीद है कि 2018 में हमारा वनवास खत्म होगा।  अपनी ताजपोशी के बाद आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में अजय सिंह ने कहा कि कोई व्यक्ति अकेले कोई काम नहीं कर सकता। कांग्रेस की एकता से ही हम अपनी मंजिल को पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब युवाओं को नई भूमिका निभानी है। पुराने दिन याद करते हुए उन्होंने कहा कि आज से 32 साल पहले 1985 में जब मैं एमएलए का चुनाव लड़ा था तब मेरे चुनाव की कमान स्वर्गीय सुभाष यादव, रेवानाथ चौरे और हरबंश सिंह ने संभाली थी। आज इन नेताओं की दूसरी पीढ़ी कांग्रेस में बेहतर काम कर रही है।  उन्होंने कहा कि सारे लोग मिलकर काम करेंगे तो हम नई कहानी लिखने में कामयाब होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा कि हमें भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है और 2018 में हर हाल में सरकार बनानी है। इसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा। विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने अजय सिंह को संघर्षशील कर्मठ नेता बताते हुए कहा कि मिशन 2018 हमारे सामने है। इसे सभी कार्यकर्ता मिलकर सफल बनाएं। इस अवसर पर कांग्रेस के अधिकांश विधायक मौजूद थे।  

Kolar News

Kolar News 27 February 2017

  नेता प्रतिपक्ष बनाए गए अजय सिंह पहले ही दिन से चुनावी मोड में नजर आएंगे। वे कल से ही जनता के बीच बतौर नेता प्रतिपक्ष पहुंचने की तैयारी कर चुके हैं। भोपाल जिले के बैरसिया में कल जनता के बीच नजर आएंगे। हालांकि इससे पहले वे विधानसभा पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष का जिम्मा संभालेंगे। कल सुबह पहले वे अपने शिवाजी नगर स्थिति सी -19 अपने आवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद दस बजे सुबह वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। उनके साथ कई विधायक भी पीसीसी आएंगे। जहां पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव सहित प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। यहां से वे विधायकों के साथ सीधे विधानसभा पहुंचेंगे। जहां पर औपचारिक रूप से वे विपक्ष के  नेता के रूप में विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे। दोपहर में वे जनता के बीच जाएंगे। विधानसभा से वे बैरसिया जाएंगें। जहां पर किसान सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव भी शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर पार्टी की तरह से सभी तैयारी हो चुकी है। भोपाल से बैरसिया जाते वक्त कई स्थानों पर अजय सिंह का स्वागत भी किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद शनिवा को अजय सिंह दिल्ली पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार को पीसीसी चीफ अरुण यादव को भी दिल्ली बुला लिया गया था। अरुण यादव की शुक्रवार को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात हुई। उनके साथ राष्टÑीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश भी थे। दोनों नेताओं ने 22 फरवरी को भोपाल में हुए विधानसभा घेराव की रिपोर्ट राहुल गांधी को दी। वहीं शनिवार को अजय सिंह भी पार्टी के प्रमुख नेताओं से मिले। उन्होंने भी सभी को भरोसा दिलाया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर वे काम करेंगे। सूत्रों की मानी जाए तो नेता प्रतिपक्ष के ऐलान के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की थी।  

Kolar News

Kolar News 26 February 2017

  भोपाल से हुजुर विधायक रामेश्वर शर्मा अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते है इस बार फिर विधायक ने अपनी बेकाबू जुबान से कहा की अटक से लेकर कटक तक पाकिस्तान का नमो निशा हो।  इस से पहले भी विधायक रामेश्वर शर्मा ने हालही में कुछ दिन पूर्व एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे जहा उन्होंने कहा कि जो किसान मेहनती होता है, वह एक बार फसल खराब हो जाने के बाद निराश नहीं होता और मेहनत कर दोबारा नई फसल को तैयार करने में लग जाता है। जो किसान मेहनती नहीं होता उसे सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का लालच होता है। सब्सिडी पाने के चाहत में ही किसान आत्महत्या कर लेता है। इस तरह के बेतुके बयान के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा बहुत बड़ी मुश्किल में पड़ गए थे और फिर एक बार उनकी जुबान फिसल गयी और उन्होंने ये कहा डाला की कश्मीर से कन्या कुमारी तक और अटक से लेकर कटक तक पाकिस्तान का नमो निशा हो। 

Kolar News

Kolar News 25 February 2017

नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद अजय सिंह ने कहा कि घोटालेबाज सरकार से उनकी आरपार की लड़ाई होगी । बीजेपी सरकार में घोटालों पर घोटाले हो रहे हैं, जनता को सरकार गुमराह कर रही है। भ्रष्टाचार के बिना काम नहीं हो रहा है। इसलिए सरकार के खिलाफ मुद्दे तो काफी हैं। गवर्नेंस का पूरा सिस्टम खत्म हो चुका है। विधायकों की बैठक कर रणनीति बनाएंगे। फिर प्राथमिकता तय की जाएगी। प्राथमिकता के आधार पर मुद्दों को सदन में उठाया जाएगा और सरकार से जवाब मांगेंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त जअजय सिंह विन्ध्य के कद्दावर नेता हैं। उनके पिता स्व. अर्जुन सिंह प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। वे भी 1977 से 1980 के बीच नेता प्रतिपक्ष रहे थे। अजय सिंह 1985 व 1991 के दो उप चुनाव में विजयी होकर विधायक बने थे और 1998 से लगातार विधायक हैं। दिग्विजय सिंह सरकार में वे पंचायत व ग्रामीण विकास और पर्यटन विभाग के मंत्री भी रहे। तेरहवीं विधानसभा में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष जमुनादेवी के निधन के बाद उन्हें 15 अप्रैल 2011 को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। पार्टी ने उन्हें एक बार चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष भी बनाया था । प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अधिकृत तौर पर विधानसभा सचिवालय को नए नेता प्रतिपक्ष के नाम का पत्र नहीं भेजा गया। उल्लेखनीय है कि अजय सिंह अभी भोपाल से बाहर हैं और 27 फरवरी को भोपाल आएंगे।  

Kolar News

Kolar News 24 February 2017

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वन क्षेत्र में सामुदायिक दावों का परीक्षण करवाया जायेगा। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। आगामी 14 अप्रैल से 31 मई तक ग्रामोदय अभियान चलेगा। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीणजन को चिन्हित कर लाभान्वित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि वनाधिकार पट्टे 2.32 लाख परिवारों को दिये गये हैं। कोई पात्र व्यक्ति छूटे नहीं, इसी मंशा से दावों का परीक्षण एक बार फिर करवाया जायेगा। श्री चौहान आज गांधी भवन प्रांगण में एकता परिषद के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश संभवत: पहला राज्य होगा जहाँ सब के पास रहने लायक भूमि होगी। शहरी क्षेत्र में भूमि की सीमित उपलब्धता को देखते हुए बहुमंजिले भवनों में आवास उपलब्ध करवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग बरसों से जिस स्थान पर रह रहे हैं उनको पट्टे दिये गये हैं। पिछले एक वर्ष में 5 लाख से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। यह कार्य तब तक जारी रहेगा जब तक सबको पट्टे मिल नहीं जाये। इस संबंध में कानून भी विधान सभा के सत्र में लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भू-अधिकार आयोग में स्वैच्छिक सेवा संगठनों को प्रतिनिधित्व देने पर भी विचार किया जायेगा। उन्होंने भूमि के अधिकार के साथ ही शिक्षा की महत्ता पर भी बल दिया। मेधावी बच्चों के लिये उच्च शिक्षा की फीस सरकार द्वारा भरवाने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5 लाख परिवारों को इस वर्ष मकान उपलब्ध करवाये जायेंगे। इस अवसर पर समन्वयक एकता परिषद श्री ओ. राजगोपाल ने लोक सेवा गारंटी कानून, भूमि आयोग और आनंद विभाग के गठन के लिये बधाई दी। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के 20 जिलों के परिषद के मुखिया शामिल हो रहे हैं।  

Kolar News

Kolar News 23 February 2017

विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण   मध्यप्रदेश विधानसभा में राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हो गई। सरकार कृषि वानिकी मिशन चलाएगी, इसके साथ ही प्रदेश में डिजीटल भुगता के लिए भी मिशन चलेगा। रोटी, कपड़ा, मकान और दवा उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य होगा। गेहूं का उत्पादन दो करोड़ टन होगा। इसके साथ ही बिजली के क्षेत्र में 2022 तक 22 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन होगा। 2025 तक साठ लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। राज्यपाल ने अभिभाषण में कहा, प्रदेश में आवास मिशन चलेगा, इस दौरान बीस लाख आवास बनाए जाएंगे। सीएम सड़क योजना के तहत सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा। 14 अप्रैल से ग्रामोदय अभियान चलाया जाएगा। स्मार्ट सिटी के लिए सागर और सतना शहर के प्रस्ताव को भेजा गया है। जबलपुर और भोपाल मेट्रो की डीपीआर केंद्र को भेजी गई है। प्रदेश के कुछ शहरो में दीनदयाल थाली शुरू की गई है। राज्य में युवा सशक्तिकरण मिशन चलेगा। अगले सत्र से कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम खत्म हो जाएगा और विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म लागू होगी। अब सरकार लैपटॉप की राशि की जगह लैपटॉप खरीदकर देगी। अनाथ बालिका के बारहवीं में साठ प्रतिशत से ज्यादा लाने पर उसकी उच्च शिक्षा की फीस सरकार देगी। हर संभाग में एक्सीलेंस और हर जिले में मॉडल कॉलेज बनेंगे। हर साल सरकार द्वारा नगरोदय अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश सरकार सात लाख लोगों को स्वरोजगार से भी जोड़ेगी। मंगलवार सुबह राज्यपाल विधानसभा पहुंचे, यहां उनकी अगवानी के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष, संसदीय कार्य मंत्री और कार्यवाहक नेता प्रतिपक्ष ने की। एक मार्च को सरकार बजट प्रस्तुत करेगी। ये पौने दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का होगा। सत्र के दौरान सरकार को विधायकों के 5 हजार 931 सवालों का जवाब देना होगा। 17 मामलों को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिए गए हैं। बजट और वित्त मंत्री के भाषण को सत्र के दौरान ही कैबिनेट में मंजूरी दी जाएगी। बजट पौने दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का होगा। इसे अंतिम रूप देने के लिए वित्त मंत्री ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसमें सरकार की बीते एक साल की उपलब्धियों को बताने के साथ अलगे एक साल का विजन रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सात मिशन के गठन, नर्मदा सेवा यात्रा, नर्मदा तट से 5 किलोमीटर के दायरे में शराब दुकान बंद करने जैसे निर्णयों को अभिभाषण में प्रमुख रूप से बताया जाएगा। बजट सत्र में 72 विधायकों ने 2 हजार 370 प्रश्न ऑनलाइन लगाए हैं। 105 ध्यानाकर्षण लगे हैं तो 48 अशासकीय संकल्प प्रस्तुत किए गए हैं। विभिन्न् मुद्दों पर 17 स्थगन, 37 शून्यकाल की सूचनाएं दी गई हैं। विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद आदिम जाति कल्याण मंत्री ज्ञान सिंह के सदन में बैठने की जगह को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। दरअसल, सरकार और भाजपा विधायक दल की ओर से विधानसभा सचिवालय को सोमवार देर शाम तक ज्ञान सिंह के बैठने की जगह को लेकर कोई बात नहीं की गई। ये भी नहीं बताया कि यदि वे सदन में नहीं आते हैं तो उनके स्थान पर विधायकों के सवाल का जवाब कौन देगा। मुख्यमंत्री से जुड़े विभागों के जवाब देने के लिए सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लालसिंह आर्य को अधिकृत किया गया है।

Kolar News

Kolar News 21 February 2017

भाजपा सांसद प्रहलाद पटेल द्वारा व्यापमं मामले को लेकर दो दिनों से किए जा रहे ट्वीट्स से सियासी पारे में उफान आ गया है। इस मामले पर सत्ता और संगठन से जुड़े कोई भी नेता मुंह खोलने को तैयार नहीं है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। इस संबंध में सवाल किए तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें धन्यवाद। खनन माफिया को लेकर उठ रहे सवालों पर भी सीएम ने किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी। विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा  किसानों की आत्महत्या से जुड़े बयान पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि यह बयान ठीक नहीं है। उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। गौरतलब है कि विधायक शर्मा ने कहा था कि वे ही किसान सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं जो खेती कम और सब्सिडी लेने का व्यापार ज्यादा करते हैं। संगठन के नेता भले ही सार्वजनिक रूप से बोलने से बच रहे हों पर उन्होंने राष्ट्रीय  नेतृत्व को जानकारी भेज दी है। संगठन के एक नेता ने आॅफ द रिकार्ड बताया  कि हमारे संज्ञान में मामला है पर इस पर विचार केन्द्रीय नेतृत्व करेगा।

Kolar News

Kolar News 19 February 2017

मरने वाले किसान सबसिडी चाटने वाले होते हैं। इन्होंने कृषि को बदनाम किया है। इनमें कुछ अधिकारी और पैसे वाले लोग भी मिले हुए होते हैं। ऑरिजनल किसान कभी आत्महत्या नहीं करता। मेहनत करने वाला किसान कभी निराश नहीं होता। वो कभी सबसिडी के फेर में भी नहीं पड़ता। कर्ज के चलते आत्महत्या करने वाले किसानों पर यह तंज भरा बयान हुजूर सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने शुक्रवार को दिया। पीएचडी चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सम्मेलन में शर्मा बतौर मुख्य अतिथि अपना उद्बोधन दे रहे थे। उन्होंने किसानों को नसीहत देते हुए कहा कि वे जितनी चादर हो उतना ही पैर पसारें। शर्मा ने कहा कि बैंकों से लोन लेने के लिए नियम हिंदी में बनाए जाने चाहिए क्योंकि किसान को लोन लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड और बैंकों के बीच समन्वय के अभाव में किसानों को लोन नहीं मिल पाता है। रामेश्वर शर्मा के बयान पर प्रदेश कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी के प्रवक्ता केके मिश्रा का कहना है कि भाजपा के नेता अहंकार में चूर हो चुके हैं।

Kolar News

Kolar News 18 February 2017

पचमढ़ी में भाजपा के शिविर में भोपाल के दो विधायकों को लेकर सीएम द्वारा की गई टिप्पणी से राजधानी की राजनीति गर्मा गई है। दोनों ही नेता मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा सीधे जनता से जुडे हैं। चर्चा इस बात की हो रही है कि इनके बारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसने ऐसी रिपोर्ट दी। इनके राजनीतिक विरोधी इनके क्षेत्र नरेला और हुजूर को प्राईवेट लिमिटेड (प्रालि.)बोलते हैं। क्षेत्र में इनसे नहीं बैठती विधायक शर्मा की पटरी... भगवानदास सबनानी: पार्टी छोड़कर एक बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। जितेंद्र डागा: पूर्व विधायक और रूसिया कांड के बाद सीबीआई केस से चर्चित हुए। भागीरथ पाटीदार: मंडी अध्यक्ष रहे एवं कई मामलों में विवादित। इसके अलावा क्षेत्र में कई नेता हैं, जो विधायक रामेश्वर शर्मा को पसंद नहीं करते। यह हैं राज्यमंत्री सारंग के राजनीतिक विरोधी... सतीश नायक: पत्नी पार्षद रही हैं। मंत्री सारंग के साथ थे, लेकिन एक केस में नाम आने के बाद सारंग ने अलग कर दिया। अब धु्रवनारायण सिंह के साथ। रमेश शर्मा, गुट्टू: पूर्व विधायक और आपूिर्त निगम के अध्यक्ष रहे हैं। इसके साथ ही चेतन सिंह सहित अन्य नेताओं की विश्वास से पटरी नहीं बैठती है। यह बोला था सीएम ने मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा था कि विश्वास सारंग और रामेश्वर शर्मा के बारे में सुनने को मिल रहा है कि वे क्षेत्र में किसी नेता को घुसने नहीं देते, यह ठीक नहीं है। गौरतलब है कि पचमढ़ी में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है। इसमें संगठन से जुडे सभी नेता और विधायक शामिल हैं। इधर विधायक रामेश्वर शर्मा के समर्थकों का कहना है कि हुजूर क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकास कार्य विधायक शर्मा ने कराए हैं।    

Kolar News

Kolar News 17 February 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विधानसभा का बजट सत्र सरकार के जन-कल्याण और विकास कार्यों से आमजन को अवगत कराने का उपयुक्त अवसर है।  उन्होंने कहा कि विधानसभा की विभिन्न विधाओं के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों से सदन को अवगत कराया जा सकता है। श्री चौहान आज मंत्रालय में विधानसभा के आगामी बजट सत्र की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विधानसभा सरकार की जवाबदेहीता तय करती है। विधानसभा को पूरी गंभीरता और सावधानी के साथ पूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध करवायें। सभी जानकारियाँ समय-सीमा में भेजी जायें। जानकारियाँ तथ्यों के साथ और विश्लेषणात्मक हों। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी सत्र में प्रस्तुत किये जाने वाले विधेयक समय-सीमा में विधानसभा में प्रस्तुत हो जायें। इसे सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 50 विभाग के प्रमुख सचिवों से चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार लंबित शून्य-काल, प्राप्त प्रश्नों, आश्वासन और लोक लेखा समिति की कंडिकाओं की समीक्षा की।

Kolar News

Kolar News 16 February 2017

कोहली ने किया राज्य निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ   हम सब मिलकर ऐसे प्रयास करें कि आचार संहिता सिर्फ किताब में लिखी इबारत न हो, बल्कि सभी के व्यवहार में शामिल हो तथा मतदाताओं को महसूस भी हो। राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली ने यह बात मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के 23वें स्थापना दिवस समारोह में कही। राज्यपाल श्री कोहली ने कहा कि आयोग का काम सिर्फ मतदान करवाना नहीं है। इसमें आने वाली किसी भी अड़चन को वैधानिक तरीकों से दूर करना भी है। उन्होंने कहा कि हमने लोकतंत्र को एक जीवन मूल्य के रूप में आत्मसात किया है। इस व्यवस्था में जन-भावनाएँ मत पत्र के माध्यम से अभिव्यक्त होती हैं। यह हुए पुरस्कृत राज्यपाल श्री कोहली ने फोटोयुक्त मतदाता-सूची में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कलेक्टर उज्जैन, छतरपुर, शाजापुर, बालाघाट, ग्वालियर, देवास, शिवपुरी, मंडला, छिन्दवाड़ा, सागर, दमोह, खण्डवा, टीकमगढ़, रायसेन, अशोकनगर, सिंगरौली और अनूपपुर को सम्मानित किया। श्री कोहली ने उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान की सुश्री ईशा शास्त्री, श्री अक्षित देवांश और एफएलआईयूके श्री प्रदर्श जौहरी, श्री अदवै वंदोपाध्याय, सुश्री रिमशा जफर और सुश्री अदिति नायक को भी सम्मानित किया। यह हुए पुरस्कृत राज्यपाल श्री कोहली ने फोटोयुक्त मतदाता-सूची में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कलेक्टर उज्जैन, छतरपुर, शाजापुर, बालाघाट, ग्वालियर, देवास, शिवपुरी, मंडला, छिन्दवाड़ा, सागर, दमोह, खण्डवा, टीकमगढ़, रायसेन, अशोकनगर, सिंगरौली और अनूपपुर को सम्मानित किया। श्री कोहली ने उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान की सुश्री ईशा शास्त्री, श्री अक्षित देवांश और एफएलआईयूके श्री प्रदर्श जौहरी, श्री अदवै वंदोपाध्याय, सुश्री रिमशा जफर और सुश्री अदिति नायक को भी सम्मानित किया। श्री कोहली ने बताया कि जनतांत्रिक व्यवस्थाओं का उल्लेख वैदिक काल में भी मिलता है। ऋग्वेद में गाँव के मुखिया को 'ग्रामीण' कहा जाता था। गौतम बुद्ध ने आनन्द से कहा था कि जब तक गाँव के पाँच लोग मिलकर हित-अहित पर विचार करते रहेंगे तब तक कोई बाल बाँका नहीं कर सकता। महात्मा गाँधी ने पंचायतों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। श्री कोहली ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। राज्यपाल ने आयोग में 'परिवर्तनों एवं कीर्तिमानों की श्रंखला' शिलालेख का लोकार्पण किया। इसी विषय पर बनी फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। श्री कोहली ने आयोग की कॉफी टेबल बुक एवं न्यायालयीन निर्णयों के संकलन का विमोचन और जी.आई.एस. पोर्टल एवं मोबाइल एप का शुभारंभ भी किया। टेक्नालॉजी का उपयोग इफीशियंसी और ट्रांसपेरेंसी के लिये राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने कहा है कि आयोग में नवीनतम टेक्नालॉजी का उपयोग इफीशियंसी बढ़ाने और ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के लिये किया है। उन्होंने बताया कि निकाय चुनावों में 93 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। श्री परशुराम ने कहा कि पुराने आयुक्तों ने 20 वर्ष में जो ठोस नींव रखी थी, उसी को हमने आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल आयोग में पहली बार 12 जनवरी 1995 को, दूसरी बार 1997 को और अब तीसरी बार अब आये हैं। सचिव श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ने आयोग द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी। आयोग के पहले आयुक्त श्री न.ब. लोहनी ने आयोग की स्थापना और पंचायतों एवं नगरीय निकायों के पहले आम निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। पूर्व आयुक्त श्री जी.एस. शुक्ला ने बताया कि मेरे कार्यकाल में निर्वाचित प्रतिनिधियों को वापस बुलाने का नियम बना। पूर्व आयुक्त श्री अजीत रायजादा ने बताया कि आयोग का 'लोगो'' बनवाया।इस दौरान डीजीपी श्री ऋषि कुमार शुक्ल एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 15 February 2017

कोलार के कजलीखेड़ा तक बस चलाये जाने की राजनीति में विधयक रामेश्वए शर्मा ,महापौर आलोक शर्मा पर भारी पड़ गए। अब कजलीखेड़ा तक बस चलाने को हरी झंडी मिला गई है।  शहर में बंद पड़े रूटों पर जल्द से जल्द लो फ्लोर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। 10 नए रूटों के लिए 102 मिडी बसों को फरवरी अंत तक लाकर मार्च से इनका संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। यह निर्णय भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) की बैठक में लिया गया। आईएसबीटी स्थित बीसीएलएल कार्यालय में बोर्ड के चेयरमैन महापौर आलोक शर्मा व आयुक्त छवि भारद्वाज की उपस्थिति में नवनियुक्त डायरेक्टर केवल मिश्रा और ओपी भारद्वाज को पदभार ग्रहण कराया गया। इस मौके पर विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह, विधायक रामेश्वर शर्मा भी पहुंचे। संयुक्त बैठक में शहर में लोक परिवहन सेवा को बेहतर करने की दिशा में कई अहम निर्णय लिए गए। विधायक रामेश्वर शर्मा की मांग पर एसआर 1 रूट की लो फ्लोर बसों का विस्तार होगा। वर्तमान में इस रूट की बसें सीहोर नाका से बैरागढ़ चीचली तक चल रही हैं। अब ये बैरागढ़ चीचली से आगे कजलीखेड़ा तक जाएंगी। इससे 50 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। बीसीएलएल के अधिकारियों ने बताया कि रूट विस्तार के लिए आरटीओ में आवेदन भी दिया जा चुका है। ज्ञात हो कि सप्ताह भर पहले विधायक ने कजलीखेड़ा तक बसें चलाने की मांग की थी। उन्होंने बस में सफर करके ट्रायल भी लिया था। अवैध वाहनों को लेकर बनेगी रूपरेखा बैठक में चर्चा के दौरान सामने आया कि लो फ्लोर के रूट पर अवैध वाहनों का संचालन हो रहा है। इससे लोक परिवहन सेवा पटरी पर नहीं आ पा रही है। इस पर महापौर शर्मा ने कहा कि अवैध वाहनों को लेकर रूपरेखा तैयार की जाए। ताकि लोक परिवहन सेवा बेहतर हो सके। बधाई देने वालों की भीड़ बीसीएलएल के नवनियुक्त डायरेक्टर मिश्रा को बधाई देने के लिए पूर्व महापौर कृष्णा गौर, निगम परिषद अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, एमआईसी मेंबर, भाजपा-कांग्रेस पार्षद सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महापौर ने कहा कि कई बार वह बीसीएलएल के लिए समय नहीं दे पाते थे। ऐसे में नए डायरेक्टर की नियुक्ति से मॉनीटरिंग व्यवस्था मजबूत होगी और बस सुविधा और बेहतर होगी।

Kolar News

Kolar News 14 February 2017

 21 फरवरी को मध्यप्रदेश विधानसभा में होने वाला राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली का अभिभाषण शराब दुकानें बंद करने और जल्द लागू होने जा रहे सरकार के सात मिशन पर केंद्रित रहेगा। इसे पचमढ़ी में 15 फरवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सचिवालय ने राज्यपाल के अभिभाषण के लिए विभागों से बीते एक साल की उपलब्धियों का ब्योरा मांगा था। इसके आधार पर अभिभाषण का खाका खींचा गया है। बताया जा रहा है कि इसमें नोटबंदी के बाद कैशलेस व्यवस्था को लेकर सरकार की ओर से उठाए कदमों का ब्योरा दिया जाएगा। साथ ही युवा सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, आवास, नर्मदा सेवा, कृषि वानिकी और सूक्ष्म सिंचाई को लेकर लागू किए जाने वाले मिशन की घोषणा भी की जाएगी। नर्मदा तट से पांच किलोमीटर के दायरे में शराब दुकानें बंद करने के फैसले को ऐतिहासिक कदम बताने के साथ नर्मदा सेवा यात्रा का जिक्र भी होगा।

Kolar News

Kolar News 13 February 2017

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में  सिंहस्थ सेवा सम्मान पुरस्कारों का वितरण किया। उन्होंने सिंहस्थ कार्यों से जुड़े राजनेता और अधिकारियों सहित कुल 174 व्यक्तियों का मंच पर सम्मान कर सभी को सिंहस्थ मेडल प्रदान किये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिंहस्थ 2016 के आयोजन की छाप पूरी दुनिया में है। उसकी सर्वत्र सराहना होती है। इसका पूरा श्रेय राजनैतिक नेतृत्व से लेकर छोटे-बड़े सभी अधिकारी, कर्मचारियों को है। जिसे जो भी काम सौंपा गया, उसने पूरी क्षमता और दक्षता से बेहतर से बेहतर परिणाम दिया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2016 का आयोजन अदभुत था। इसमें अनुमानित 5 करोड़ श्रद्धालुओं की तुलना में 8 करोड़ श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन की व्यवस्थाएँ अदभुत और उत्कृष्ट रहीं। उन्होंने आयोजन की विभिन्न चुनौतियों का उल्लेख किया। आयोजन की सफलता का कारण बताते हुए कहा कि ऐसा इसलिये हुआ, क्योंकि टीम के हर सदस्य ने उत्कृष्ट कार्य किया। उन्होंने प्राकृतिक आपदा की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि जितनी तेजी से व्यवस्थाओं को सुचारू बनाया गया, वह अदभुत था। उज्जैन में बुनियादी सुविधाओं का जो ढाँचा खड़ा किया गया, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों की सामाजिक स्वीकार्यता जरूरी है। सरकार के इसी भाव को प्रतिबिंबित करने के लिये इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नर्मदा सेवा यात्रा में उल्लेखनीय योगदान वाले भी सम्मानित होंगे श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया जायेगा। श्री चौहान ने विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित करने की भी जरूरत बताई। उन्होंने टीम मध्यप्रदेश का आव्हान किया कि इसी समर्पण और सेवाभाव से कार्य करते हुए प्रदेश को दुनिया का अव्वल राज्य बनाना है। नगरीय प्रशासन विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि दुनिया ने सेवा समर्पण, आस्था और धर्म का अदभुत संगम सिंहस्थ 2016 में देखा। प्रदेश का मुखिया कार्यकर्ता के रूप में सहयोग करता है तो आपदा पर भी जीत हासिल की जा सकती है। सिंहस्थ के सफल आयोजन ने यह दिखाया है। उन्होंने सभी सम्मानितों को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह और पूर्व मुख्य सचिव श्री अंटोनी डि सा, सिंहस्थ केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष श्री माखन सिंह और श्री दिवाकर नातू भी मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 12 February 2017

एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके दर्शन को व्यवहार में लाते हुये गरीबों का कल्याण कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एकात्म मानवदर्शन पूरे विश्व का कल्याण करने वाला दर्शन है। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन के आधार पर सबकी समृद्धि और विकास के लिये योजनाएं और कार्यक्रम बनाये गये हैं। इस अवसर पर भोपाल मेयर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, श्री रामेश्वर शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान एवं पूर्व मेयर श्रीमती कृष्णा गौर उपस्थित थी।

Kolar News

Kolar News 11 February 2017

हितग्राही सम्मेलन में 2 करोड़ 74 लाख के विकास कार्यो का भूमि पूजन भी संपन्न  मध्यप्रदेश के शहरो में नागरिको के द्वार तक प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजना पहुँचाने की द्रष्टि से प्रदेश के सभी शहरो में नगर उदय अभियान चलाया गया। भोपाल की हुजूर विधानसभा के दशहरा मैदान में हुजूर विधानसभा के सभी नगर निगम वार्ड 01 से 06 एवं वार्ड 80 से 85 व वार्ड 26 के नीलबड क्षेत्र के हितग्राहियों को नगर उदय अभियान के अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित नागरिको को लाभ दिया गया ! इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के सभी शहरो में ‘नगर उदय अभियान’ चलाया गया इस अभियान के माध्यम से प्रदेश में 12 लाख 68 हज़ार नागरिको को प्रशासन द्वारा लगाये गये शिविरों से सीधा लाभ मिला श्री शर्मा ने कहा की इस प्रदेश ने कई सरकारो के मुख्यमंत्री देखे यह पहली बार हो रहा है जब सरकार ने गरीबो को भीड़ के लिए नहीं उन्हें उनके हक़ अधिकार देने के लिए बुलाया है ! नगर उदय अभियान के अंतर्गत प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी खुद आपके द्वार पर पहुंचे ओर विधवा पेंशन , गरीबी रेखा के कार्ड , लाडली लक्ष्मी , राशन कार्ड , पट्टे सम्बन्धी या शासन की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओ के लिए आपसे आवेदन लेकर उन योजनाओ का लाभ आप तक पहुचाने का काम किया है श्री शर्मा ने कहा की नगर उदय अभियान का आज सफलता पूर्वक समापन हुआ है परन्तु योजनाएं निरंतर जारी रहेंगी पात्र नागरिक इन योजनाओ का शासकीय कार्यालयों में आवेदन देकर इन विभिन्न योजनाओ का लाभ पूर्व की तरह ही प्राप्त कर सकते है ! श्री शर्मा ने कहा की भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दोनों ही गरीब घर से आते है इसलिए इनके सपनो में देश ओर प्रदेश का गरीब का चहरा नज़र आता  है परन्तु 10 जनपथ में रहनी वाली सोनिया गाँधी  को तो केवल उनके बेटा बेटी की चिंता रहती है इन्होने कभी देश के गरीब के बारे में नहीं सोचा  आज यही कारण है की देश के गरीब के बेटा बेटी गरीब होते चले गये !  परन्तु आप लोगो को घबराने की जरुरत नहीं है आप लोगो ने जो सरकारे अपने आशीर्वाद से बनायीं है यह आपके स्वाभिमान, सम्मान ओर आपके अभिमान को अंतिम क्षण तक जीवित रखेगी !   श्री शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओ का  लाभ पहुचाने का काम किया है ! गरीब नागरिको के इलाज की चिंता के लिए स्वास्थ्य शिविर जिनमे गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त में कराया जा रहा है , मुख्यमंत्री कन्या दान योजनाओ के अंतर्गत बेटियों के विवाह , स्मार्ट फ़ोन, साइकिल,पुस्तकों का निशुल्क वितरण , 1 रुपए किलो गेंहू , चावल, नमक का वितरण साथ ही प्रदेश के बुजुर्गो को निशुल्क तीर्थ पर भेजने का काम भी प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है ! उन्होंने कहा यही नही मुख्यमंत्री जी देश के पहले ऐसे नेता है जिन्होंने अपनी जनता के आनंद की चिंता भी की है ,कैसे प्रदेश के नागरिको के जीवन में आनंद आ सके उसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार में आनंद विभाग की स्थापना की यह विभाग नागरिको में कैसे आनंद आ सके इसकी चिंता करेगा ! संत नगर में आदर्श मार्ग , भौरी में सड़क एवं नाली व भैंसाखेडी में सड़क निर्माण सहित 2 करोड़ 74 लाख के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन संपन्न आज संत हिरदाराम नगर में आयोजित हितग्राही सम्मेलन के दौरान विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने हुजूर विधानसभा के अंतर्गत सभी नगर निगम वार्डो के लगभग 2 करोड़ 74 लाख के विकास कार्यो का भूमि पूजन किया ! इन विकास कार्यो में प्रेमचंदानी मार्ग (आदर्श मार्ग) 70 लाख रुपए , 8 लाख 50 हज़ार से झुलेलाल मार्किट गांधीनगर में झुलेलाल मोबाइल शॉप तक नाली निर्माण , झुलेलाल मार्किट में सी सी रोड 9 लाख , भैंसा खेडी हरिजन बस्ती में 5 लाख 30 हज़ार से सी सी सड़क , 1 लाख ६३ हज़ार से विनोद मल्होत्रा के मकान से नफीस खान के घर तक नाली निर्माण  , खिलन सिंह के मकान से लक्ष्मी नारायण के मकान तक नाली निर्माण 1 लाख 46 हज़ार से नाली निर्माण , भौरी ग्राम अर्जुन वार्ड में सी सी कार्य 2 लाख 92 हज़ार से , भौरी के अर्जुन वार्ड में 2 लाख 56 हज़ार से नाली निर्माण , 2 लाख 59 हज़ार से   हरिगंगा नगर वार्ड 84 में मंदिर के पास सीवेज लाइन निर्माण कार्य के साथ हुजूर विधानसभा के सभी वार्डो के विभिन्न कार्यो का भूमि पूजन किया गया  !  

Kolar News

Kolar News 9 February 2017

भोपाल में मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में राज्य में रेलवे नेटवर्क को दूरस्थ एवं पिछड़े क्षेत्र तक पहुँचाने के लिए रेलवे मंत्रालय के साथ ज्वाइंट वेंचर कंपनी गठित करने के अनुबंध का अनुमोदन दिया गया। अनुबंध करने के लिए परिवहन विभाग को अधिकृत किया गया। कंपनी में 51 प्रतिशत भागीदारी मध्यप्रदेश शासन और 49 प्रतिशत भागीदारी रेल मंत्रालय की होगी। राज्य की अर्थ-व्यवस्था के विकास को देखते हुए जो भी नई रेल लाइन चिन्हित की जायेगी उनके संबंध में सर्वे, डीपीआर तैयार करवाने, वित्तीय प्रबंधन एवं कियान्वयन करवाने की कार्यवाही कंपनी के माध्यम से की जा सकेगी। मंत्रि-परिषद ने एमपी ऑन लाइन पोर्टल का परिचालन टीसीएस के माध्यम से नवीनीकृत करने की अनुमति दी। एम पी ऑन लाइन परियोजना की समयावधि पोर्टल प्रारंभ होने की दिनांक से 10 वर्ष निर्धारित की गयी थी। पोर्टल अप्रैल 2007 से प्रारंभ हुआ और यह अवधि 31 मार्च 2017 को समाप्त होगी । पोर्टल पर वर्तमान में 139 विभाग /संस्थान की 904 शासकीय एवं 51 व्यवसायिक , कुल 955 सेवाएँ दी जा रही हैं । वर्तमान में 16 हजार 290 शहरी और 10 हजार 871 ग्रामीण क्षेत्रों में, इस तरह कुल 27 हजार 161 कियोस्क कार्यरत हैं । मंत्रि-परिषद ने गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर की एमबीबीएस की सीट 150 से 250 करने (100 सीट की वृद्धि) , निर्माण, उपकरण, फर्नीचर और वाहन के लिए कुल 112 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी। आउट सोर्स के 122 पद सहित (कुल 588 पद) सृजन एवं पूर्ति करने को भी स्वीकृति दी गयी। मंत्री-परिषद ने केंद्रीय जेल भोपाल के विचाराधीन आठ बंदियों के भागने की घटना की न्यायिक जाँच के लिए गठित जाँच आयोग के कार्यकाल में 7 फरवरी 2017 से छह माह की वृद्धि करने का अनुसमर्थन किया। मंत्रि-परिषद ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर शहडोल में जयसिंहनगर के अभिभाषक संघ के पुस्तकालय में पुस्तक क्रय करने के लिए रुपए पाँच लाख की अनुदान राशि स्वीकृत करने की मंजूरी दी। मंत्रि-परिषद ने रीवा जिले की गुढ़ तहसील में विश्व की सबसे 750 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना स्थापित करने की निविदा 8 फरवरी को खोले जाने एवं 9 फरवरी 2017 को नीलामी की कार्यवाही संपादित करने को मंजूरी दी।  

Kolar News

Kolar News 7 February 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्नेह और प्रेम मानवता के मूल हैं। एक दूसरे को सुखी बनाने का प्रयास करते हुए, प्रेम का साम्राज्य कायम करें। श्री चौहान यहाँ कैथौलिक बिशप सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आनंद की अनुभूति जीवन का आधार है। धन-दौलत, पद-प्रतिष्ठा आनंद के आधार नहीं है। दूसरे का दु:ख दूर कर, प्यासे को पानी पिलाकर और निरक्षर को साक्षर बनाकर आनंद मिलता है। इसलिये राज्य सरकार ने आनंदम कार्यक्रम शुरू किया है। आवश्यकता से अधिक जो वस्तुएँ हैं, उन्हें वहाँ रखा जा सकता है। जरूरतमंद उसे वहाँ से प्राप्त कर लेते हैं। इससे दान देने और जरूरत पूरी होने का पारस्परिक आनंद मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार का क्षेत्र चेतना के विस्तार पर आधारित है। भारतीय संस्कृति में समस्त प्राणियों को एक परिवार माना गया है। नदियाँ, पर्वत भी हमारा परिवार है। नदियाँ रहेंगी, तो संस्कृति रहेगी। इसी भाव से नर्मदा नदी संरक्षण का जन अभियान प्रदेश में संचालित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धरती पर पैदा होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भूमि-स्वामी कानून बनाया जा रहा है। धन के अभाव में प्रतिभा की प्रगति रूके नहीं, इसके लिए प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों की फीस राज्य सरकार भरवायेगी, ऐसी योजना बनाई है। गरीबों को एक रूपये किलो गेहूँ, चावल और नमक भी उपलब्ध करवाया गया है। आर्क बिशप मुम्बई, श्री ओसवाल्ड ग्रेसियस ने सम्मेलन की रूपरेखा बताई। 29वें सम्मेलन में 130 बिशप शामिल हुए हैं। सम्मेलन में परिवारों में आनंद का विस्तार पर चिंतन किया जा रहा है। यह चिंतन कैथोलिक परिवारों के साथ ही संपूर्ण समाज की उन्नति में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश देश का शांतिपूर्ण प्रदेश बना है। प्रदेश में बहुत विकास हुआ है। उन्होंने प्रदेश के तेजी से शांति और विकास पथ पर अग्रसर होने की शुभकामनाएँ दी। भोपाल के आर्क बिशप श्री लियो कार्नेलियो ने स्वागत उदबोधन दिया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा मानव सेवा धर्म के बखूबी पालन करने की सराहना की। गरीब कल्याण की विभिन्न योजनाओं का सफलता संचालन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे नर्मदा नदी संरक्षण के लिए शुरू की गई यात्रा में शामिल हुए थे। यात्रा के स्वरूप और सरोकारों से वे अत्यधिक प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल आर्कडियोसिस की कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री का शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। सेंट जोसफ कान्वेंट की छात्राओं ने प्रार्थना नृत्य की प्रस्तुति दी।  

Kolar News

Kolar News 6 February 2017

दो अन्य सोसायिटीयो पर भी यथावत होगी तुलाई विधायक ने किया आश्वस्त   कुछ माह पहले करतार वेयर हाउस में पाए गये मिटटी युक्त गेंहू पर कार्यवाही करते हुए खाद्य विभाग द्वारा  हुजूर विधानसभा के रातीबड , तुमडा , भौरी , कजलास , टीलाखेडी, कोडिया ,मुगालिया छाप इन केन्द्रों पर उपार्जन पर रोक लगा दी गयी थी ! जिसपर क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कड़ा एतराज जताते हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रबंध संचालक को पत्र लिख कर किसानो का पक्ष रखते हुए अवगत कराया था की सोसाइटीयो पर गेंहू खरीदी पर प्रतिबन्ध लगाना ठीक नहीं है , इससे लगभग 10 हज़ार किसानो को तुलाई के लिए परेशान होना पड़ेगा , उन्होंने कहा की किसान केवल तुलाई केन्द्रों पर गेंहू लेकर तुलाई के लिए आते है बाकि की सम्पूर्ण कार्यवाही  सम्बंधित विभाग के अधिकारियो द्वारा सम्पादित की जाती है ! ऐसे में तुलाई केन्द्रों पर प्रतिबन्ध लगाने की जगह  उन अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए जिनके समक्ष गेंहू की तुलाई तथा जिनकी उपस्थिति में वेयर हाउस में भण्डारण हुआ ! फलस्वरूप विभाग ने रातीबड, तुमडा , भौरी , कजलास , मुगालिया छाप इन केन्द्रों पर प्रतिबन्ध हटाते हुए कलेक्टर भोपाल सहित संबंधितो को आदेश जारी कर दिए है ! ज्ञात हो की इस पूरे मामले की गंभीरता को समझते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं विभागीय अधिकारियो को इस फैसले से किसानो को होने वाली परेशानी से अवगत कराया एवं जल्द से जल्द तुलाई केन्द्रों पर लगा प्रतिबन्ध हट सके वह स्वयं निरंतर प्रयासरत रहे ! फलस्वरुप विभाग द्वारा तुलाई केन्द्रों पर से प्रतिबन्ध हट सका , आज इन सभी केन्द्रों से जुड़े किसान बंधुओ ने क्षेत्रीय विधायक का उनके मालवीय नगर स्थित युवा सदन कार्यालय पर स्वाफा बांधकर फूल मालाओं श्रीफल से अभिवादन किया ! इस अवसर पर विधायक श्री शर्मा ने कहा की किसान हमारे अन्नदाता है उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप प्रदेश के किसी भी किसान को परेशान नहीं होने दिया जायेगा ! जिन तुलाई केन्द्रों टीलाखेडी एवं कोडिया पर प्रतिबन्ध अभी नहीं हटा है जल्द ही उन पर भी तुलाई की जाएगी !  

Kolar News

Kolar News 5 February 2017

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिलों के दौरे और पंचायतों में की गई घोषणाओं पर अमल को लेकर सख्त हो गए हैं। उन्होंने अफसरों से दो टूक कहा है कि घोषणा पर अमल के लिए 6 माह का वक्त नहीं मिलेगा। अधिकारी इसे ध्यान में रखें और घोषणा होते ही उस पर अमल के लिए काम शुरू करें। सीएम ने कहा कि वे कभी भी घोषणाओं की रिपोर्ट मांग सकते हैं। सीएम के निर्देश के बाद अब विभाग प्रमुख नई घोषणाओं की अपडेट रिपोर्ट संबंधित अफसरों से मंगाने की तैयारी में जुट गए हैं। सीएम शिवराज ने ये निर्देश दो दिन पहले की गई समीक्षा के दौरान दिए हैं। दरअसल सीएम ने समीक्षा के दौरान जब हाल में की गई कुछ घोषणाओं पर अमल की रिपोर्ट मांगी तो अफसरों ने कहा था कि घोषणा हुए कुछ महीने ही हुए हैं। आमतौर पर क्रियान्वयन में 6 माह का समय लग जाता है। इस पर सीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि 6 माह का समय अधिक होता है। अधिकारी 3 माह का समय टारगेट मानकर चलें। इस अवधि में हर घोषणा का कुछ न कुछ अपडेट होना चाहिए। सीएम चौहान ने बैठक में साफ कहा था कि जिलों में की गई घोषणा की रिपोर्ट एक सप्ताह में मंगाकर उसका क्रियान्वयन तय करना मंत्रालय में बैठे अफसरों की जिम्मेदारी है, चाहे पीएस हों, एसीएस हों या विभागाध्यक्ष हों, यह ध्यान रखें कि मैं कभी भी किसी घोषणा की जानकारी मांग सकता हूं। उसमें मुझे कोई न कोई वर्किंग एक्शन हर हाल में चाहिए। सूत्रों की मानें तो सीएम ने 2008 से 2013 और 2013 से अब तक के सरकार के कार्यकाल में करीब 6 हजार घोषणाएं की हैं। पहले पांच सालों की 10 फीसदी घोषणाओं पर अभी भी अमल होना बाकी है, जबकि 2013 के बाद हुई घोषणाओं पर 50 प्रतिशत की पेंडेंसी बताई जा रही है। सीएम ने मीटिंग में बड़वानी जिले में अनुसूचित जाति राज्य स्तरीय सम्मेलन में की गई घोषणा का प्रस्ताव बदले जाने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि स्कूल खोलने की घोषणा को खेल मैदान के प्रस्ताव में बदला गया। साथ ही लिफ्ट इरीगेशन की घोषणा का स्वरूप बदलने पर भी सीएम नाराज हुए थे। इसके लिए सीएम सचिवालय के अफसरों की खिंचाई सीएम ने की थी। सीएम के इन निदेर्शों के बाद अब सचिवालय के अफसर उनके दौरे के साथ रहने पर खुद एक-एक घोषणा की रिपोर्ट बनाएंगे ताकि अमल का काम तेजी से हो सके और घोषणा का असली मजमून समझने में गड़बड़ी न हो। प्रदेश में दो विधानसभा उपचुनाव जल्द होने वाले हैं। ये विधानसभा अटेर और बांधवगढ़ हैं। अटेर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के निधन के बाद रिक्त हुआ है वहीं बांधवगढ़ से मंत्री ज्ञान सिंह विधायक रहे हैं जिन्होंने शहडोल उपचुनाव में सांसद निर्वाचित होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के पहले सीएम शिवराज के दौरे होंगे। ऐसे में चालू बजट सत्र में ही सीएम की घोषणाओं का ग्राफ बढ़ना तय है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने तीन माह की टाइमलाइन इसलिए भी रखी है ताकि उपचुनाव के पहले क्षेत्र के लोगों को घोषणाओं पर अमल की जानकारी मिल जाए। शहडोल संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान भी ऐसी ही स्थिति बनी थी और सीएम हर घोषणा की खुद मानीटरिंग कर रहे थे।  

Kolar News

Kolar News 2 February 2017

नगर निगम कर्मचारी के साथ मारपीट और धमकी देने के मामले में भाजपा पार्षद मनफूल मीणा पर पद से हटाने की कार्रवाई हो सकती है। निगमायुक्त छवि भारद्वाज ने नगर निगम अधिनियम की धारा 17 के तहत वार्ड-83 की महिला पार्षद मनफूल मीणा को पद से हटाने का प्रस्ताव संभागायुक्त अजातशत्रु श्रीवास्तव को भेजा है। संभागायुक्त अब इस प्रस्ताव पर पार्षद को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए कह सकते हैं। जोन-18 के कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप चौकसे के साथ 24 जनवरी को जोन अध्यक्ष व पार्षद मनफूल मीणा और उनके पति व भाजपा कोलार मंडल अध्यक्ष श्यामसिंह मीणा ने बेरहमी से मारपीट की थी। इस घटना के बाद नगर निगम ने कोलार थाने में पार्षद और उनके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। निगम सूत्रों को मुताबिक पार्षद द्वारा निगम कर्मी से मारपीट के बाद निगम अधिकारियों की गोपनीय बैठक में यह बात सामने आई थी, कि कुछ पार्षदों के व्यवहार से निगम में अराजकता का माहौल पैदा हो रहा है, बार-बार कर्मचारियों के साथ अभद्रता से निगम कर्मचारियों का मनोबल टूटा हुआ है। निगमकर्मी जनप्रतिनिधियों से भयभीत हैं। यदि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो दोबारा भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए यदि निगम में चुनिंदा पार्षदों द्वारा की जाने वाली गुुंडागर्दी को खत्म करना है तो इस मामले में पद से हटाने की कार्रवाई करनी ही होगी। इसी के बाद निगमायुक्त ने पार्षद मनफूल मीणा को पद से हटाने का प्रस्ताव संभागायुक्त को भेजा है। पार्षद मनफूल मीणा और उनके पति भाजपा नेता श्यामसिंह मीणा भाजपा पार्षदों के साथ मंगलवार को निगमायुक्त छवि भारद्वाज से मिलने पहुंचे। मनफूल मीणा के साथ पार्षद पवन बौराना, भूपेंद्र माली, संतोष कंषाना ने भी निगमायुक्त से उनके खिलाफ कराई गई एफआईआर वापस लेने की मांग की। संभागायुक्त अजात शत्रु श्रीवास्तव ने कहा मैं दो दिन से राजगढ़ टूर पर था, आज ही लौटा हूं, इसलिए अभी प्रस्ताव को देख नहीं पाया हूं। अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं।    

Kolar News

Kolar News 1 February 2017

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को आज राज्य भूमि सुधार आयोग द्वारा अपना प्रथम प्रतिवेदन सौंपा गया। इसके लिये श्री चौहान ने आयोग को बधाई दी। यह प्रतिवेदन राज्य में भूदान भूमियों और भूदानधारकों की स्थिति एवं भविष्य की दिशा से संबंधित है। इस मौके पर मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह तथा आयोग के अध्यक्ष श्री आई.एस. दाणी उपस्थित थे। बताया गया कि आयोग द्वारा भूदान से संबंधित विभिन्न विधियों का अध्ययन किया गया है। साथ ही क्षेत्रीय भ्रमण कर राजस्व अधिकारियों, जन-प्रतिनिधियों और अभिभाषकों से चर्चा कर जानकारी एकत्रित की गई है। बताया गया कि आचार्य-विनोबा भावे द्वारा वर्ष 1951 में शुरू किए गए भूदान आंदोलन से प्रेरित होकर अनेक बड़े भू-धारियों ने स्वेच्छा से अपनी कृषि भूमि दान में दी। प्रदेश में भूदान के माध्यम से लगभग 31 हजार 500 हेक्टेयर भूमि प्राप्त हुई। इसमें से लगभग 21 हजार 300 हेक्टेयर भूमि का वितरण 15 हजार भूमिहीनों को किया गया। आयोग द्वारा भूदान से संबंधित डाटाबेस संधारित करने तथा भूदान की अवितरित भूमियों का उपयोग सुनिश्चित करने एवं भू-धारकों से संबंधित कई अनुशंसाएँ की गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आयोग द्वारा सुझाये गये विषयों के संबंध में जरूरी कदम उठाये जायेंगे। प्रतिवेदन प्रस्तुति के दौरान प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरूण पाण्डे तथा आयोग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की शासकीय एवं निजी भूमियों के प्रबंधन से संबंधित बिन्दुओं की समग्र समीक्षा कर राज्य शासन को अनुशंसाएँ प्रस्तुत करने के लिए राज्य भूमि सुधार आयोग का गठन किया गया है।  

Kolar News

Kolar News 31 January 2017

500 करोड़ के कटनी हवाला कांड के आरोपों से घिरे मंत्री संजय पाठक के खिलाफ राजधानी में आम आदमी पार्टी और शिवसेना ने अलग-अलग प्रदर्शन किए। आप ने रैली निकालकर मंत्री निवास पर लगी नेमप्लेट पर कालिख पोत दी, तो शिवसेना ने सेकेंड बस स्टॉप के पास आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन कर उनके पोस्टर पर कालिख पोत दी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के राज्यमंत्री संजय पाठक के खिलाफ राजनीतिक दलों का विरोध थम नहीं रहा है। आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव पंकज सिंह के नेतृत्व में लिंक रोड पर मंत्री पाठक के निवास तक रैली निकाली, लेकिन पीसीसी के सामने उन्हें बैरीकेट्स लगाकर रोक लिया गया, तो कार्यकर्ता यहीं बैठ गए और इस्तीफा, भ्रष्टाचार और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद कार्यकर्ता कालिख लेकर आए और पीसीसी के सामने सर्विस रोड पर लगी संजय पाठक की मंत्री पद की नाम पट्टिका पर कालिख पोत दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। इसी प्रकार शिवसेना ने भी सेकेंड बस स्टॉप स्थित आंबेडकर पार्क में हवाला कांड में मंत्री संजय पाठक के शामिल होने का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष ठाकुर रंजीत सिंह के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने हवाला कांड की सीबीआई जांच की मांग के साथ ही नैतिकता के आधार पर संजय पाठक के इस्तीफे की मांग की। शिवसैनिक अपने साथ संजय पाठक की तस्वीर का पोस्टर लाए थे जिसके चेहरे पर कालिख पोती गई।  

Kolar News

Kolar News 22 January 2017

  संजय पाठक को मध्यप्रदेश सरकार बचाना चाहती है लेकिन केंद्रीय नेतृत्व इस मसले पर संजाय पाठक के खिलाफ है। कालेधन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कड़े तेवरों को देखते हुए  मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल से संजय पाठक की विदाई तय है। पार्टी की गोपनीय जांच में उनकी प्रथमदृष्टया संलिप्तता पाई गई है। वहीं हवालाकांड में शामिल बाकी लोगों पर भी कार्रवाई होगी, लेकिन इसका फैसला जांच के बाद होगा। हालांकि इसकी टाइमिंग क्या होगी, इस पर अभी तक कोई भी संकेत सामने नहीं आए है। पीएमओ से लेकर पार्टी कार्यालय सभी जगहों पर हलचल देखी गई। पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों की मानें तो इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।लेकिन जो भी होगा, वह कानूनी तरीके से होगा। इसके लिए ईडी को आगे किया गया है। जो जल्द ही इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। जिसके आधार पर ही कार्रवाईयां तय होगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो पार्टी इस मामले को कतई राजनीतिक रंग नहीं देना चाहती है। यही वजह है कि जांच में जो भी नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। माना जा रहा है कि यह मामला जिस तरीके से गर्माया हुआ है, ऐसे में पार्टी जल्द ही मामले में प्रथमदृष्टया आरोपी मंत्री संजय पाठक की विदाई कर देगी। साथ ही जांच रिपोर्ट के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। बता दें कि कटनी के हवालाकांड की जांच कर रहे एसपी गौरव तिवारी को वहां से हटाए जाने के बाद यह पूरा मामला चर्चा में आया।  

Kolar News

Kolar News 21 January 2017

केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री  अनंत कुमार ने डिजी धन मेले में मध्यप्रदेश में 200 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके लिये मध्यप्रदेश के साथ एम.ओ.यू किया जायेगा। वे आज यहाँ स्थानीय बिट्टन मार्केट में डिजी धन मेले का शुभारंभ कर रहे थे। प्रदेश में डिजी धन मेलों की श्रंखला की शुरूआत भोपाल से हो रही है। इसके बाद इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और देवास में मेले लगेंगे। मेलों का उद्देश्य आम लोगों को कैशलेस लेन-देन के लिये प्रोत्साहित करना, कैशलेस लेन-देन उपकरण और प्रोडक्ट के संचालन के बारे में जानकारी देना है। श्री कुमार ने कहा कि मध्यप्रदेश जन-कल्याणकारी योजनाओं का तीर्थ बन चुका है। मुख्यमंत्री श्री चौहान को अन्य राज्यों को प्रेरित करने के लिये सुशासन पर प्रतिनिधि-मंडल लेकर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री चौहान पूरे देश में पहले कैशलेस मुख्यमंत्री बन चुके हैं। अब से 12 साल पहले जो मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था अब सुचारू राज्य बन गया है। आज मध्यप्रदेश देश में पहले नंबर पर है। लगातार चार बार कृषि कर्मण अवार्ड मिल चुका है। किसानों को एक लाख रूपये देकर 90 हजार रूपये लौटाने जैसी ऋण सुविधा मिली है। आज 95 प्रतिशत मध्यप्रदेश कैशलेस हो चुका है और अन्य राज्यों के लिये रोल मॉडल बन गया है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री की ईमानदारी, मन की शुद्धता, प्रामाणिकता और लोक सेवा करने की प्रतिबद्धता से संभव हुआ है। वे स्वयं लोक सेवा के प्रतीक बन गये हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बैंगलुरू को एशिया की सिलिकॉन वेली माना जाता है लेकिन अब मध्यप्रदेश आई.टी. स्टेट बन गया है। उन्होंने बताया कि देश में खाद की कोई कमी नहीं है। नीम कोटेड यूरिया आसानी से मिल रहा है। उन्होंने लोगों का आव्हान किया कि वे अपना नजरिया बदले और ज्यादा से ज्यादा कैशलेस लेन-देन करें। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने डिजी धन योजना को अनूठी योजना बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में सूचना प्रौदयोगिकी का उपयोग बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के निर्णय को क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि गरीब और ईमानदार लोगों ने इसका स्वागत किया है। कैशलेस लेन-देन से अर्थ-व्यवस्था को गतिशील बनायें – मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री अनंत कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया कि उनके प्रयासों से खाद की कीमतें नहीं बढ़ी और खाद के लिये लंबी लाईन लगना बंद हो गई। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अब वैश्विक नेता बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि देशभक्ति के लिये जज्बा रखने वाले और लोक-कल्याण के लिये सोचने वाले प्रधानमंत्री ही नोटबंदी जैसा ऐतिहासिक निर्णय ले सकते हैं। श्री चौहान ने कहा कि नकली नोट, भ्रष्टाचार, काला धन और आतंकवाद पर नियंत्रण रखने के लिये नोटबंदी का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि कैशलेस लेन-देन से भ्रष्टाचार की संभावना खत्म की जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की मण्डियों में 95 प्रतिशत लेन-देन कैशलेस हो गया है। पैसे सीधे किसानों के खाते में चले जाते हैं और कैशलेस लेन-देन से सरकार को टैक्स भी मिल जाता है जिसका उपयोग गरीबों के लिये योजनाएँ बनाने में होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 तक हर जरूरतमंद के पास आवास सुविधा होगी। पीओएस मशीन पर टैक्स को समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने लोगों का आव्हान किया कि वे प्रधानमंत्री श्री मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान में भागीदारी करें और देश की अर्थ-व्यवस्था को गतिशील बनायें। मुख्यमंत्री ने कैशलेस लेन-देन करने का संकल्प भी दिलवाया। इस अवसर पर पूरी तरह से कैशलेस हो चुकी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। सहकारी क्षेत्र में देश का पहला ई-वॉलेट “सहकार बटुआ” इस अवसर पर सहकारिता विभाग द्वारा डिजिटल इंडिया अभियान में योगदान देते हुए सहकारी क्षेत्र में देश के पहले वॉलेट “सहकार बटुआ” का शुभारंभ किया गया। भोपाल कॉआपरेटिव बैंक को ऑफलाईन लेन-देन की सुविधा देने के लिये एसएमएस आधारित प्लेटफार्म का भी शुभारंभ किया गया। श्री अनंत कुमार ने यूपीआई में लकी ग्राहक योजना की लॉटरी निकाली जिसमें 7 बैंकों के 286 ग्राहक विजयी रहे। आधार भुगतान व्यवस्था में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने लकी ड्रा निकालें जिसमें 39 बैंकों के 506 ग्राहक विजेता रहे। मुख्यमंत्री ने रूपे कार्ड लकी ड्रा निकाला जिसमें 266 बैंकों के 14 हजार 198 ग्राहक विजयी रहे। राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग, टीवी कलाकार सुश्री नवनि परिहार, लोकगायक पद्मश्री श्री प्रहलाद टिपाण्या, सांसद और राज्य भाजपा अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, महापौर श्री आलोक शर्मा, सांसद श्री आलोक संजर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन के वाईस प्रेसीडेंट श्री निशिथ चतुर्वेदी और  बैंकों, दूरसंचार कंपनियों, मोबाइल बटुआ ऑपरेटरों, आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AEPS) विक्रेताओं, व्यापारियों, सहकारी समितियों, कृषि उपज विपणन समितियों ने भागीदारी की। कृषक, उपभोक्ता तथा व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Kolar News

Kolar News 20 January 2017

 जो सूरज खुद जलकर इस पूरी दुनिया को रोशन रखता है उसी प्रकार हमारे बुजुर्गो ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर समाज की प्रगति में अपनी भागीदारी दी है,यह बुजुर्ग हमारे लिए जमीन पर सूरज की तरह है जिनसे हमें सार्वजानिक जीवन जीने की राह मिली एवं समाज के प्रति किस प्रकार समर्पित भाव से काम किया जाये इन्ही ने हमें इसकी शिक्षा भी दी , यह बात  हुजूर विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  रामेश्वर शर्मा ने भाजपा फंदा मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल दयाल जी उपाध्याय की जनशताब्दी के  अवसर पर आयोजित वृद्धजनों के सम्मान समारोह में कही।   कार्यक्रम में पधारे भारतीय जनता पार्टी के सेकड़ो वृद्ध जनों का मंच पर शाल एवं तिलक कर सम्मान किया गया।  इस अवसर पर फंदा भाजपा मंडल के सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की जिस समय गाडी , सडको एवं संसाधनों का अभाव था , उस समय भारतीय जनता पार्टी की नीव हमारे बुजुर्गो ने रखी , राष्ट्रव्यापी विचार धारा को जनसामन्य तक पहुचाने में अनेक ताकतों का इन्हें सामना करना पड़ा, अनेक चुनोतियो , विषम परिस्थितियों में इन्होने कभी भाजपा का झंडा झुकने नही दिया।   श्री शर्मा ने कहा की आज इन्ही की तपस्या का प्रतिफल है की आज पंचायत से लेकर केंद्र तक भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है  ! श्री शर्मा ने कहा की जो युवा साथी राजनीती के माध्यम से समाज के लिए कुछ करना चाहते है उन्हें बुजुर्गो के अनुभव एवं आशीर्वाद का एक भी अवसर नहीं छोडना चाहिए , श्री शर्मा ने कहा की अनुभव को किसी बाज़ार से ख़रीदा नहीं जा सकता।  वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सूरज सिंह मारण ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए , सभी वृद्धजनों की ओर से विधायक रामेश्वर शर्मा एवं फंदा मंडल के समस्त कार्यकर्ताओ का सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया ! श्री मारण ने हुजूर विधानसभा में हो रहे चहुमुखी विकास की प्रसंशा की।   

Kolar News

Kolar News 18 January 2017

कटनी के 500 करोड़ रूपयों के हवाला कांड को लेकर भोपाल में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री  अरूण यादव के तो सिर, हाथ और पैरों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं।जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी किये गये प्रेस बयान के अनुसार पुलिस के बर्बर लाठी चार्ज में अरूण यादव समेत तीन दर्जन से ज्यादा नेता और कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आयीं, जबकि एक सैकड़ा कार्यकर्ता और राहगीर भी पुलिस की बर्बरता के शिकार हुए। अरूण यादव को तत्काल जेपी अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर नजर आने पर डॉक्टरों ने उन्हें हमीदिया रेफर किया। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी श्री यादव को हमीदिया अस्पताल की बजाय पुराने चिरायु अस्पताल ले गये। जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पारिवारिक सूत्रों ने श्री यादव की हालत नाजुक होने और उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट करने की संभावनाएं जताई हैं। बयान में कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को भोपाल में प्रदर्शन का ऐलान किया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आरोप है कि हवाला कांड में पुलिस की शुरूआती जांच में साफ तौर पर फंस चुके शिवराज कैबिनेट के सदस्य संजय पाठक के खिलाफ कार्यवाही के बजाय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पूरी सरकार संजय पाठक को बचाने में जुटी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र और कई अन्य नामी-गिरामी चेहरे पूरे मामले में उजागर होते देख मुख्यमंत्री श्री चौहान कटनी एसपी गौरव तिवारी को बदल दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बयान में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान और उनकी सरकार सही बात उठाने वाली कांग्रेस की आवाज दबाने के लिये दमनकारी नीति पर आमादा हो गई है। सरकार के इशारे पर सुनियोजित तरीके से पुलिस वालों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री यादव को जमकर निशाना बनाया। सरकार का इशारा होने की वजह से ही पुलिस प्रोटोकॉल तक को भूल गई। श्री यादव के सिर पर डंडे मारने के अलावा हाथ-पैरों और पूरे शरीर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। बर्बर लाठीचार्ज में बुरी तरह जख्मी और सुध-बुध खो बैठे श्री यादव को अस्पताल पहुंचाने में भी जान-बूझकर विलंब किया। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री सज्जन वर्मा अस्पताल में पूरे समय मौजूद रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पीससी चीफ को चिरायु अस्पताल रेफर कराने में अहम भूमिका निभाई। प्रेस बयान में यह भी कहा गया है कि सरकार के इशारे पर दमन पर आमादा पुलिस की बर्बरता का अंदाज इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अनेक पुलिस वाले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में घुस गये और पीसीसी के भीतर कार्यकर्ताओं के अलावा अनेक कर्मचारियों पर भी लाठियां भांजी। प्रेस बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान और उनकी सरकार के साथ पुलिस की दमनकारी कार्रवाई से कांग्रेसी भयभीत होने वाले नहीं हैं। लोकतंत्र का गला घोटने पर तुली प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति का प्रदेश कांग्रेस और तीखा विरोध करेगी। प्रदेश भर में इस कार्रवाई के खिलाफ बड़ा आंदोलन कांग्रेस करेगी। हर जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के पुतले भी फूंके जायेंगे।  

Kolar News

Kolar News 17 January 2017

  कोलार रोड के सर्वधर्म ब्रिज पर शनिवार को लगे जाम में स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा की गाड़ी भी फंस गई। दोपहर में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने रैली निकाली। इस रैली के कारण एक बार फिर कोलार रोड पर खास तौर से सर्वधर्म क्षेत्र में जाम लग गया। सर्वधर्म कॉलोनी से लेकर ब्रिज तक वाहनों की कतार लग गई।  लेकिन इस ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए वहां कोई पुलिसकर्मी भी नहीं था। इसी बीच विधायक शर्मा भी कोलार आ रहे थे। ब्रिज पर लगी कतार में उनकी गाड़ी रुक गई। थोड़ी देर तक इंतजार के बाद शर्मा नीचे उतरे और उन्होंने खुद ही ट्रैफिक को व्यवस्थित करना शुरू कर दिया। शर्मा को सड़क पर उतरा देख कुछ ऑटो चालक भी वहां आ गए और उन्होंने भी उनकी मदद करना शुरू कर दी। इसी बीच ट्रैफिक पुलिस के जवान वहां आ गए और उन्होंने मोर्चा संभाल लिया। करीब बीस मिनट में ट्रैफिक व्यवस्थित हुआ।  पिछले दिनों शर्मा द्वारा आयोजित भागवत कथा के लिए आयोजित कलश यात्रा के कारण भी यहां लंबा जाम लग गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चूना भट्टी से गोल तिराहे तक करीब 13 किमी सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी। अभी पीडब्ल्यूडी इस पर सर्वे करा रहा है।   

Kolar News

Kolar News 15 January 2017

12वीं में 85 प्रतिशत के साथ राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश पर सरकार भरेगी पूरी फीस मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास पर विद्यार्थी पंचायत में घोषणा की‍कि म.प्र. बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का राष्ट्रीय-स्तर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए चयन होने पर उनकी पूरी फीस राज्य सरकार भरेगी। जिन विद्यार्थियों के 85 प्रतिशत से कम अंक आते हैं और उनका चयन राष्ट्रीय-स्तर के शैक्षणिक संस्थानों में होता है तो उन्हें राज्य सरकार शून्य प्रतिशत ब्याज पर शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाएगी। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों से संवाद के लिए आयोजित पंचायतों की श्रंखला में यह पंचायत आयोजित की गई। श्री चौहान ने स्वामी विवेकानन्द जी का पुण्य-स्मरण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम से सेमेस्टर व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी। अगले शैक्षणिक सत्र से सभी महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर गणवेश लागू होगा। विद्यार्थियों और उद्योगों के बीच परस्पर संवाद के लिये एक प्लेसमेंट पोर्टल बनाया जाएगा। शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से पाँचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएँ होगी। श्री चौहान ने कहा कि वर्ष में एक दिन मुख्यमंत्री, मंत्री, रिटायर्ड अधिकारी, अधिकारी, कॉलेज के विद्यार्थी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने जाएँगे। इसकी शुरूआत 28 जनवरी से की जा रही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को इस बार लेपटॉप की राशि के स्थान पर लेपटॉप दिए जाएँगे। एन.सी.सी. और एन.एस.एस. विद्यार्थियों को वेटेज देने की योजना बनाई जाएगी। सभी महाविद्यालयों का रिकार्ड ऑनलाईन किया जाएगा। अगले सत्र से राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हिन्दी में प्रश्नपत्र दे सकेंगे। राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की कोचिंग सभी वर्गों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। चिन्हित महाविद्यालयों में प्लेसमेंट सेंटर खोले जाएँगे। इस वर्ष 50 महाविद्यालय के भवनों के लिए राशि आवंटित की जाएगी। सभी विश्वविद्यालयों में बैचलर ऑफ वोकेशनल एजुकेशन शुरू किया जायेगा। प्रत्येक संभाग में एक उत्कृष्ट महाविद्यालय और प्रत्येक जिले में एक आदर्श महाविद्यालय बनाया जाएगा। विद्यार्थियों से जुड़ी प्रमुख सुविधाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम में लाया जाएगा। शासकीय स्कूलों के पाठ्यक्रमों को एन.सी.ई.आर.टी. के समतुल्य बनाया जाएगा। प्रदेश में विश्व स्तरीय कौशल विकास संस्थान खोला जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार का फोकस उद्योग, शिक्षा और रोजगार पर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, मध्यप्रदेश इसमें पीछे नहीं रहेगा। प्रदेश में दुनिया का सबसे बड़ा पर्यावरण संरक्षण का अभियान 'नमामि देवी नर्मदे''-सेवा यात्रा चल रहा है। इसके अंतर्गत नर्मदा के दोनों तटों पर नशामुक्ति का अभियान चलाया जा रहा है। नर्मदा सेवा यात्रा में विद्यार्थी भी सहभागिता करें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने महाविद्यालय परिसरों में नशामुक्ति अभियान चलाएँ। वर्ष में एक पेड़ जरूर लगाएं। अपने शहर और गाँव को स्वच्छ रखें। प्रदेश के युवा उद्यमी बनें। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना लागू की है। इस वर्ष प्रदेश के साढ़े सात लाख युवाओं को स्व-रोजगार के लिए मदद की जाएगी।   विद्यार्थियों ने खुलकर रखे सुझाव मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग में चल रही योजनाओं के हितग्राही विद्यार्थियों को प्रतीक स्वरूप सुविधाएँ प्रदान की। मुख्यमंत्री ने प्लेसमेंट पोर्टल का भी शुभारंभ किया और कौशल विकास पर काफी टेबल बुक का भी विमोचन किया।  उन्होंने पहली से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों को छात्रवृत्ति वितरण की 'मिशन वन क्लिक'' योजना का शुभारंभ किया। इसमें एक क्लिक में 65 लाख बच्चों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि पहुँच गई। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के आग्रह पर स्कूल और महाविद्यालय के शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के संबंध में सुझाव दिये। इनमें कालेजों में प्लेसमेंट सुविधा लागू करने, महाविद्यालयों में गणवेष अनिवार्य करने, एनसीसी, एनएसएस और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्याथियों को शासकीय नौकरी में विशेष छूट देने, स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रमों में महिलाओं और बेटियों गरिमा का सम्मान करने संबंधी पाठ जोड़ने, महाविद्यालयों में शैक्षणिक स्टाफ बढ़ाने, जिलों में उत्कृष्ट महाविद्यालय बनाने, खेलकूद की सामग्री पर वेट टैक्स कम करने, पाँचवीं और आठवीं की कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएँ लेने, प्रदेश में एनएसएस का मुख्यालय बनाने, महाविद्यालय स्तर पर अखिल भारतीय परीक्षाओं की कोचिंग की व्यवस्था करने, नशे पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने और नई युवा नीति बनाने संबंधी सुझाव प्रमुख हैं। विद्यार्थियों को दिलाया संकल्प मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से प्रदेश के नवनिर्माण और समरस समाज के लिए निम्न संकल्प दिलायें:   1.        सन्मार्ग से न भटकें। 2.       बेटियों की गरिमा का सम्मान करें। 3.        खूब पढ़ें। 4.        नशे से दूर रहें। 5.        कालेज कैम्पस में नशे के विरुद्ध अभियान चलायें। 6.        कम से कम एक पेड़ अवश्य लगायें और उसकी रक्षा करें। 7.        स्वच्छता अभियान में भागीदारी करें। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री आशीष उपाध्याय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर प्रकाशित ग्रंथ अतिथियों को भेंट किये।  इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, स्कूल शिक्षा मंत्री  कुंवर विजय शाह, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी, म.प्र. माद्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री सुधि रंजन मोहंती और सभी जिलों से बड़ी संख्या में आये स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 13 January 2017

  जनसंपर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री जोशी स्थानीय नेशनल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने श्री जोशी के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। जिला भाजपा अध्यक्ष दतिया श्री विक्रम सिंह बुन्देला भी उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 12 January 2017

भारत में नेपाल के राजदूत श्री दीप कुमार उपाध्याय ने आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की। श्री उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की और उन्हें नेपाल आमंत्रित किया। श्री चौहान ने कहा कि सांस्कृतिक परंपराओं और सभ्यता की दृष्टि से नेपाल और भारत में सिर्फ मित्रवत राष्ट्र का नहीं बल्कि परस्पर भाई-चारे का रिश्ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल और भारत के लोगों के बीच दिलों का संबंध है। राजदूत श्री उपाध्याय ने कहा कि नेपाल में जल-विद्युत उत्पादन की विशाल संभावनाएँ हैं। भारत इन संभावनाओं का दोहन करने में मदद कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और शांति स्थापित करने में आगे बढ़ रहा है। इस दिशा में भी ठोस प्रयास होंगे। श्री दीप उपाध्याय ने मध्यप्रदेश और नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिये सांस्कृतिक और अकादमिक समूहों का आदान-प्रदान शुरू करने की इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि यह मध्यप्रदेश के लिये भी लाभदायी होगा। मुख्यमंत्री ने श्री उपाध्याय को आनंद मंत्रालय के गठन के उद्देश्य और प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी। श्री उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश में रह रहे नेपाली समुदाय के लोग प्रदेश के शासन-प्रशासन से खुश हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाली व्यापारिक समुदाय को प्रदेश में पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर नेपाली दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 10 January 2017

  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर कहते हैं कि राजनीति अब सेवा की जगह व्यवसाय बन गई है, यही वजह है कि मंत्रियों और राजनेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आते रहते हैं।  गौर का कहना है कि समय के साथ कार्य संस्कृति भी बदल गई है। वे कहते हैं कि अब शुचिता की बात राजनेताओं के लिए मायने नहीं रखती है। गौरतलब है कि कल गौर ने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के निधन पर आयोजित श्रद्धाजलि सभा में यह कहकर सभी को चौंका दिया था कि पहले हम सूटकेस वापस कर देते थे , आजकल नेता खुद सूटकेस मंगवाते हैं।  जब गौर से इस बारे में बात की तो उनका कहना था कि जब सेवा की जगह राजनीति व्यापार बन जाएगी तो इस तरह की बाते उठेगी ही। उन्होंने कहा कि राजनीति में अब अधिकांश नेता सेवा की भावना से नहीं बल्कि व्यवसाय के मकसद से आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तत्कालीन पटवा सरकार में 33 महीने में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टचार का आरोप नहीं लगा था। जब उनसे पूछा गया कि फिलहाल उन्होंने यह बात किस सन्दर्भ में कही है तो उनका कहना था कि जो बात कहनी थी वे कल कह चुके हैं। इससे अधिक कुछ नहीं कहेंगे।  

Kolar News

Kolar News 7 January 2017

नए साल में मंत्रियों-अधिकारियों की पहली संयुक्त बैठकमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने साफ़ कहा कि अगर भ्रस्टाचार होता है तो इसके लिए मंत्री भी जिम्मेदार होंगे । उन्होंने कहा कि यदि विभाग में भ्रष्टाचार होता है तो अधिकारी के साथ अब मंत्री भी जिम्मेदार होंगे। भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे अफसर जो चेतावनी के बावजूद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उन्हें अब सीधे बर्खास्त कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक में अपना रुख साफ करते हुए मंत्रियोें और अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कायाकल्प के लिए जो अभियान शुरू किया है, उसमें भ्रष्टाचार के लिए कहीं भी गुंजाइश नहीं है। ऐसे में प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की जो नीति अपनाई गई है, उसका सख्ती से पालन किया जाएगा। विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलती हैं। जांच एजेंसियां अपना काम करती हैं, लेकिन विभागीय प्रमुख होने के नाते मंत्रियों की भी जिम्मेदारी है। वे सजग और सचेत रहें। ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलें ताकि फीडबैक मिल सके। देखने में आ रहा है कि जिन अधिकारियों को भ्रष्टाचार को लेकर बार-बार चेताया जा रहा है वे सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं, उन्हें सीधे बर्खास्त किया जाएगा।

Kolar News

Kolar News 4 January 2017

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पार्टी के विधायक और सांसदों से मांगे गये बैंक खातों का ब्यौरा देने का समय निकल गया लेकिन मध्यप्रदेश के नेताओं ने समय सीमा में यह नहीं किया । मध्यप्रदेश से अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ विधायक बाबूलाल गौर के अलावा किसी भी एमएल और एमपी ने ब्यौरा नहीं भेजा है। गौर ने बेनामी संपत्ति का ब्यौरा देने की वकालत करके नई बहस छेड़ दी है। वहीं मंत्रियों का कहना है कि 1 जनवरी तक बैंक ट्रांजेक्शन का डिटेल मांगा गया है इसलिए उनके पास पर्याप्त समय है। बीजेपी नेताओं को इस ब्यौरे में अपना नाम, लोकसभा या विधानसभा क्षेत्र, किसमें बैंक खाता है, कुल कितने खाते हैं, खाता का प्रकार, खाता नंबर, अकाउंट में कुल पैसे, 9 नवंबर से 31 दिसंबर तक जमा रकम और निजी या व्यावसायिक आमदनी की पूरी जानकारी देना है। बैंक ट्रांजेक्शन का ब्यौरा देने को लेकर प्रदेश टुडे ने वित्त मंत्री जयंत मलैया, कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, जीएडी राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य, मंत्री अंतर सिंह आर्य, वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, राज्य मंत्रियों में ललिता यादव, संजय पाठक, सूर्य प्रकाश मीना आदि से संपर्क किया लेकिन कोई भी उपलब्ध नहीं हो सके। विधायक और सांसदों से बैंक खातों का हिसाब देने कहा है। हम पीएम की बात मानने को तैयार हैं। 31 दिसम्बर तक की स्थिति में जानकारी देना है, अभी समय है। जनवरी के पहले सप्ताह में चाही गई हर जानकारी पार्टी अध्यक्ष को भेज दी जायेगी।  

Kolar News

Kolar News 1 January 2017

  प्रदेश को शक्तिशाली और समृद्ध बनाने का संकल्प लें  नागरिक  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने नव वर्ष पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री चौहान ने कहा कि वर्ष 2017 नई आशाओं और उपलब्धियों का वर्ष होगा। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे नये साल में मध्यप्रदेश को शक्तिशाली और समृद्ध बनाने का संकल्प लें और सेवाभाव के साथ जन-कल्याण के काम में योगदान दें। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष में जो परिवर्तनकारी निर्णय लिये गये थे उनका परिणाम 2017 की शुरूआत से मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया साल लोगों के जीवन की गुणवत्ता में आशातीत सुधार लायेगा। यह जन-मानस की सामाजिक-आर्थिक समृद्धि के लिये निर्णायक वर्ष साबित होगा। श्री चौहान ने कहा कि आवास, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास सर्वोच्च प्राथमिकता के क्षेत्र होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के नव-निर्माण का जो मिशन शुरू किया है उसमें मध्यप्रदेश सक्रिय योगदान देगा। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी भारत के नवोत्थान के लिये जो प्रयास कर रहे हैं उसमें हर नागरिक के सहयोग और समर्थन की आवश्यकता है। मिश्रा ने दी नव वर्ष की बधाई जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नववर्ष आगमन-2017 पर नागरिकों को बधाई दी है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि माँ पीताम्बरा से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में खुशहाली आए और प्रदेश प्रगति के नए आयामों को प्राप्त करें। प्रगति की इस यात्रा में हर नागरिक शामिल हो। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए सजग और सक्रिय है। अंग्रेजी नव वर्ष प्रारंभ होने के अवसर पर जनसंपर्क मंत्री ने आम नागरिकों से सरकार की लोकहितकारी योजनाओं का लाभ लेने और योजनाओं के क्रियान्वयन में योगदान बढ़ाने की अपेक्षा भी की है।  

Kolar News

Kolar News 31 December 2016

  शिवराज सिंह चौहान पूरे देश में 8 नवम्‍बर, 2016 को एक ऐतिहासिक फैसला हुआ। इस दिन ने सरकारों के कामकाज की शैली पर जन-मानस द्वारा जो प्रश्‍न उठाए जाते हैं उसे एक सार्थक उत्‍तर दिया है। अक्‍सर सरकारों पर ये आरोप लगते हैं कि वे कठोर निर्णय नहीं ले सकती और शक्तिशाली लोगों को नुकसान पहुँचाने वाले निर्णय लेने से डरती हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी ने 8 नवम्‍बर, 2016 से 500 और 1000 रूपये के नोटों को बन्‍द करने के साहसिक निर्णय से इस मिथक को तोड़ा है कि सरकारें दबाव में आकर कठोर निर्णय नहीं लेती हैं। नोटबंदी का निर्णय इस मामले में ऐतिहासिक है कि इस निर्णय ने लगभग सभी को चौंकाया और यही इसकी खासियत है। पिछले 100 साल के इतिहास में देश में दो बार पहले भी नोटबंदी के निर्णय लिए गए हैं परंतु इन निर्णयों ने लोगों को काफी समय दिया जिसके कारण जो कालाधन नोटों की शक्‍ल में रखने वाले लोग थे, उन्‍हें इसका पर्याप्‍त अवसर मिला कि वे इसे बदल पाएं और ऐसे निर्णयों के पीछे का एक मुख्‍य उद्देश्‍य कम सफल रहा। इस बार का निर्णय ऐसा था जिसने अधिकांश लोगों को ऐसी किसी प्‍लानिंग करने का मौका नहीं दिया। आलोचकों ने इस बात की आलोचना की है कि यह निर्णय बेहतर प्‍लानिंग के व्‍दारा किया जाना चाहिए था और लोगों को पर्याप्‍त अवसर दिया जाना चाहिए था। जब आलोचक यह कहते हैं कि लोगों को पर्याप्‍त अवसर दिया जाना चाहिए था तो वे किन लोगों की बात करते हैं, यह समझ से परे है। क्‍या वे गरीब जनता की बात करते हैं जिनकी मासिक आय पाँच या दस हजार रूपये है और जिनके पास एक समय में 5 या 10 बड़े नोटों से अधिक नहीं होते? नि:संदेह वे ऐसे लोगों की बात नहीं करते, क्‍योंकि ऐसे गरीब लोग जिनके पास 5 या 10 बड़े नोट थे वे तो एक बार में ही उसे बदलवाकर निश्चिंत हो गए। तो फिर ये कौन लोग हैं जिन्‍हें इसके लिए समय दिया जाना चाहिए था? स्‍वाभाविक है कि आलोचकों का एक वर्ग उन लोगों की हिमायत कर रहा है जिन्‍होंने कालाधन को नोटों के रूप में जमा कर रखा था। प्रधानमंत्रीजी का यह निर्णय कि कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा दिया जाये एक तरह से एक विकासशील देश को विकसित देश की तरफ बढ़ाने की दिशा में लिया गया निर्णय है। ऐसे निर्णय की आलोचना करने के पहले आलोचकों को उसके सभी पहलुओं को देखना चाहिए। हमारे कांग्रेस व अन्‍य राजनीतिक दलों के मित्र यह कहते हैं कि नोटबंदी के निर्णय से किसानों को नुकसान हुआ और वे समय पर बोनी भी नहीं कर सके। मध्‍यप्रदेश में स्थिति यह है कि गत वर्ष के कुल 108 लाख हेक्‍टेयर में बोनी की तुलना में इस वर्ष अब तक 105 लाख हेक्‍टेयर में बोनी हो चुकी है और कुल बोनी 115 लाख हेक्‍टेयर तक होगी। स्‍पष्‍ट है कि नोटबंदी से बोनी बिलकुल प्रभावित नहीं हुई है। नोटबंदी के तथाकथित आलोचक यह कहते हैं कि हमारे देश में कैशलेस लेन-देन संभव नहीं है। मध्‍यप्रदेश की मण्डियों में जहाँ इन आलोचकों के ही मत में अनपढ़ और अज्ञान किसान अपनी उपज बेचते हैं, नोटबंदी के बाद से 95 प्रतिशत लेन-देन कैशलेस हो रहा है। क्‍या यह सबों की आँख खोलने के लिए पर्याप्‍त नहीं है कि एक ऐसा वर्ग जिससे सबसे कम अपेक्षाएँ थी, वह 95 प्रतिशत कैशलेस लेन-देन कर रहा है? कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने का इससे बेहतर उदाहरण नहीं मिल सकता है। यह सही है कि जो भी विकसित देश हैं सभी अधिक से अधिक कैशलेस लेन-देन की तरफ बढ़ रहे हैं। अर्थ-व्‍यवस्‍था को यदि पंख लगाने हैं तो हमें विकसित अर्थ-व्‍यवस्‍थाओं से ऐसी चीजें लेनी पड़ेगी जो उन्‍हें विकास के उस मुकाम तक पहुँचानें में सफल रहे हैं। यह सभी मानते हैं कि कैशलेस लेन-देन से अर्थ-व्‍यवस्‍था में व्‍यापक सुधार आता है। एक भी अर्थशास्‍त्री ने पिछले डेढ़ महिने में ऐसा तर्क नहीं दिया है कि कैशलेस लेन-देन अर्थ-व्‍यवस्‍था के लिए खराब है। यदि कोई चीज अच्‍छी है तो हमें प्रयास करना चाहिए कि आगे आकर उसे सफल बनायें और आलोचनाओं के द्वारा उसे विफल न करें। जो लोग यह कहते हैं कि कैशलेस लेन-देन की व्‍यवस्‍था इस देश में संभव नहीं वे इस देश के 120 करोड़ लोगों की क्षमताओं को बिना परखे चुनौती देते हैं, जो इस देश के जन-मानस के साथ अन्‍याय है। पिछले दो माह में मध्‍यप्रदेश में अकेले सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में इंटरनेट बैंकिंग के जरिये होने वाले लेन-देन में 77 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, POS मशीनों के जरिये होने वाली बिक्री में 54 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। क्‍या यह परिणाम ये इशारा नहीं करते हैं कि हमारे देश की जनता उससे ज्‍यादा जागरूक और सक्षम है जितना हमारे कतिपय आलोचक समझते हैं ? कैशलेस व्‍यवस्‍था का एक और लाभ स्‍पष्‍ट रूप से दिखाई दे रहा है। दिसम्‍बर माह में जहाँ राज्‍य के दूसरे करों में कमी दिखने को मिली है वहीं वैट में 14% की वृद्धि हुई है। इससे यह स्‍पष्‍ट होता है कि जो लेन-देन पहले नकद रूप में होता था और जिसमें टैक्‍स की चोरी होती थी वह कैशलेस होने से कम हो रही है। इससे कर संग्रहण में वृद्धि होगी जिससे कल्‍याणकारी योजनाओं पर राज्‍य सरकारें अधिक खर्च कर पाएंगी। अब समय की मांग यह है कि हम जनता को कैशलेस लेन-देन के तरीकों के बारे में प्रशिक्षित करें। मध्‍यप्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण की व्‍यवस्‍थाएँ की जा रहीं हैं। पंचायत स्‍तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आने वाले दिनों में आयोजित किए जाएंगे, जहाँ जन-मानस को कैशलेस लेन-देन के विभिन्‍न तरीकों के बारे में विस्‍तृत जानकारी मिल जाएगी। हमारा यह भी प्रयास है कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के दायरे से जो गरीब परिवार छूट गए हैं उनके भी बैंक खाते खुलवाकर उनका वित्‍तीय समावेषण किया जाए। दस नवम्‍बर के बाद से लगभग सात लाख नवीन खाते बैंकों में खोले गए हैं और लगभग पाँच लाख नए रूपे कार्ड जारी किए गए हैं। मध्‍यप्रदेश सरकार ने पी.ओ.एस. मशीनों पर लगने वाले वैट टैक्‍स और बैंकों के साथ किए जाने वाले अनुबंध पर लगने वाले स्‍टाम्‍प शुल्‍क से छूट प्रदान की है। इससे छोटे एवं मध्‍यम व्‍यापारियों व्‍दारा पी.ओ.एस. मशीन लगाना आसान होगा। प्रदेश के समस्‍त शासकीय संव्‍यवहार कैशलेस करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। टैक्‍स शुल्‍क आदि जमा करने की ऑनलाईन व्‍यवस्‍था विभिन्‍न विभाग द्वारा विकसित की गई है। राज्‍य सरकार द्वारा नागरिकों को किए जाने वाले विभिन्‍न तरह के भुगतान ऑनलाईन किए जा रहे हैं। राज्‍य सरकार कैशलेस की अर्थ-व्‍यवस्‍था को प्रोत्‍साहित करने के लिए कृत-संकल्पित है। मेरा हमेशा यह विश्‍वास रहा है कि प्रदेश की जनता अपना हित बहुत अच्‍छे ढंग से समझती है और उन्‍हें पता है कि हमारे प्रधानमंत्री जी का नोटबंदी का कदम कालाधन जमा करने वाले, राष्‍ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्‍त रहने वाले और जाली नोटों के रूप में देश की अर्थ-व्‍यवस्‍था को चोट पहुँचाने वाले पड़ोसी देश की आकांक्षाओं पर कुठाराघात है। हमारा जन-मानस ऐसे हर कदम को जो देश हित में उठाया गया है अच्‍छे से समझता है और इस कारण कैशलेस की अर्थ-व्‍यवस्‍था को आगे बढ़ाने में हमें जन-मानस से मदद मिल रही है। आने वाला समय विश्‍व में भारत का है और कैशलेस अर्थ-व्‍यवस्‍था हमें विकसित राष्‍ट्रों की श्रेणी में खड़ा करने में निश्चित रूप से मददगार होगी।[ब्लॉगर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं]        

Kolar News

Kolar News 30 December 2016

    कोलार के अलग -अलग हिस्सों में नगर उदय अभियान बीजेपी के नेता चला रहे हैं।  वार्ड 82 मे साधिकार अभियान  के अंतर्गत नगर निगम भोपाल के माध्यम से निराश्रित एवं गरीबो के हितार्थ संचालित योजनाओं को जन जन तक पहुचाने के लिए आज नगर उदय अभियान का शुभारंभ बंजारी  से किया गया ।पार्षद भूपेंद्र माली ने नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।      Attachments area

Kolar News

Kolar News 28 December 2016

  मुख्यमंत्री शिवराज ने खुद खुलासा किया      मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इमरजेंसी के दौरान अपने साथ हुई पुलिस मारपीट का खुलासा किया तो जमकर ठहाके लगे । इंदौर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोलते हुए शिवराज सिंह ने अपनी पुलिस पिटाई का खुलासा किया।  मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि इमरजेंसी के दौरान भोपाल की हबीबगंज पुलिस ने उन्हें लॉकअप में बंद करके रातभर पीटा था। हालांकि उस पिटाई और जेल जाने के बाद वे ऐसे मामलों में पूरी तरह ट्रेंड हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हम लोग विद्यार्थी परिषद के चुनाव में कॉलेज में लड़वाने के लिए पहलवान लेकर जाते थे। तब जाकर कांग्रेस से मुकाबला कर पाए। शिवराज ने खुलासा किया कि ABVP का काम करते हुए संगठन मंत्री के नाते स्वयंसेवकों के घर जाकर भोजन करना पड़ता था। ऐसे में मराठी परिवारों में रोटी मांगने में बड़ा संकोच होता था। मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह़्वान किया है कि वे जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये आगे आएं और समाज और सरकार के कार्य में सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए देश का सबसे बड़ा महा-अभियान 'नमामि देवी नर्मदे''-सेवा यात्रा राज्य सरकार ने शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए प्रदेश की जीवन-रेखा नर्मदा नदी के पानी को न केवल शुद्ध बनाया जाएगा, बल्कि इसके संरक्षण के लिए तटों के दोनों ओर पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाएं। चौहान ने कहा कि यह अभियान धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक अभियान है। इसके सफल होने से प्राकृतिक आपदाओं से बचने के साथ ही लोगों के जीवन और पर्यावरण में सुधार आएगा। चौहान ने कहा कि अच्छे संगठन में काम करने से नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। साथ ही जीवन में नियोजन, शुचिता और अनुशासन सीखने को मिलता है। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि संघर्ष से जीवन में बहुत कुछ सीखा जा सकता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह सुरेश सोनी ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र की अनुभूति से समस्याओं का समाधान आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज जो नेतृत्व देश को मिला है, उससे विश्व में मान-सम्मान और आदर बढ़ा है। कार्यक्रम को सुनील आम्बेकर और शशिरंजन अकेला ने भी संबोधित किया।     Attachments area

Kolar News

Kolar News 27 December 2016

विकास के लिये 83 हजार करोड़ रुपए के काम होंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में  प्रदेशव्यापी नगर उदय अभियान का शुभारम्भ किया। यह अभियान 25 दिसम्बर से 5 फरवरी तक तीन चरणों में चलेगा। उन्होंने स्थानीय भारत माता चौराहे से पॉलीटेक्निक  चौराहे तक 2.2 किलोमीटर स्मार्ट सड़क का भूमि पूजन किया और इस सड़क का निर्माण अगले नौ महीने में पूरा करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने छह नगर उदय अभियान रथों एवं 51 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने भोपाल नगर निगम द्वारा पी.ओ.एस. मशीन से संपत्तिकर आदि का भुगतान करने की सुविधा का भी शुभारम्भ किया।श्री चौहान ने कहा कि नगर उदय अभियान के अंतर्गत हर वार्ड में नागरिक सभाएँ होंगी। इनमें सरकार की नगरीय कल्याण एवं अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा नागरिकों के साथ बैठकर की जाएगी। नागरिकों से सुझाव लिए जाएंगे और संभावित हितग्राहियों की सूची तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार सही अर्थों में लोगों की सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नगरीय विकास के 83 हजार करोड़ रुपए के काम स्वीकृत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भोपाल में स्मार्ट सिटी के काम की शुरूआत स्मार्ट सड़क के भूमिपूजन के साथ हो रही है। यह शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना में सभी शहरों के विकास के लिए राशि दी जाएगी। भोपाल के लिए 100 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों और नगर निकायों के अध्यक्षों, पार्षदों से आग्रह किया कि वे नगर उदय अभियान को उत्साहपूर्वक नेतृत्व प्रदान करें। उन्होंने कहा कि नगरीय कल्याण के कामों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने या किए जाने पर दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अभियान में हितग्राहियों को राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। लाभ वितरण के कार्यक्रम पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे नगर अभियान के दौरान आकस्मिक निरीक्षण करेंगे और और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि भोपाल का हर कोना साफ होना चाहिये। चाहे अस्पताल हों या अन्य सार्वजनिक स्थल हों। नागरिकों के सहयोग से सफाई का पूरा ध्यान रखा जायेगा। लापारवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि घरों में काम करने वाली बाईयों, हाथ ठेला चलाने वालों, केश शिल्पियों, सब्जी बेचने वालों, मजदूरी करने वालों और अन्य छोटे-छोटे काम करके वालों की आजीविका बढाने और उनकी समस्याओं पर भी इस अभियान के दौरान चर्चा होगी। राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार की कार्य संस्कृति में बदलाव आया है। अब सरकार खुद हितग्राहियों के पास जा रही है। इसके पहले ग्रामोदय अभियान में ग्रामीण परिवारों को लाभान्वित किया गया था। उन्होंने कहा कि यह लोगों की सरकार है। भोपाल महापौर आलोक शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि राज्य और केन्द्र की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इस अभियान के दौरान पात्र हितग्राहियों को दिलवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रचार रथ भोपाल जिले के सभी वार्डों में पहुँचेंगे। नये हितग्राहियों की सूची बनाई जायेगी। नागरिकों के साथ बैठकर योजनाओं की समीक्षा होगी। इसके लिये अधिकारियों के दल बनाये गये हैं जो अभियान के दौरान लोगों तक पहुँचेंगे। सभी वार्डों में हाकर्स कार्नर बनाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि भोपाल नगर निगम में कैशलैश लेनदेन को प्रोत्साहित करने और करों भुगतान की सुविधा देने के लिये विशेष प्रकोष्ठ बनाया गया है। उन्होंने भोपाल को स्वच्छ बनाये रखने के लिये उठाये गये कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि नागरिकों के सहयोग से भोपाल को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि ई रिक्शा से बेरोजगार नौजवान रोजगार से जुड गये हैं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी, श्री बाबूलाल गौर, सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग, भोपाल सांसद श्री आलोक संजर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, बीडीए के अध्यक्ष श्री ओम यादव, भोपाल संभागायुक्त श्री अजातशत्रु, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन श्री मलय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विवेक अग्रवाल, कलेक्टर श्री निशांत बरवडे, नगर निगम आयुक्त श्रीमती छवि भारद्वाज, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 26 December 2016

    मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस नोटबंदी के 50 दिन बाद 30 दिसंबर को प्रदेशभर में चौराहों पर नगाड़े बजाकर आंदोलन करेगी। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुनाल चौधरी ने  पत्रकार वार्ता में इस आंदोलन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा के दिन कहा था कि 50 दिन में सब सामान्य हो जाएगा। वे देश के किसी भी चौराहे पर पहुंचकर लोगों से बात करेंगे। चौधरी ने कहा कि नोटबंदी के करीब 46 दिन बीत जाने के बाद भी स्थितियां सामान्य नहीं हुई हैं और आम जनता परेशान है। चौधरी ने कहा कि नोटबंदी के 50 पूरे होने के बाद 30 दिसंबर को प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं के चौराहों पर युकां नगाड़े बजाएगी। नगाड़े बजाकर मोदी को बुलाएगी कि वे कहां हैं और नोटबंदी से स्थितियां सामान्य हो जाने का उनका दावा कहां गया। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार समाप्त हो जाएगा, कालाधन वापस आ जाएगा और आतंकवाद पर अंकुश लगेगा लेकिन भ्रष्टाचार वहीं का वहीं है, कालधान वापस आने के दावे निराधार साबित हुए क्योंकि करीब 14.50 लाख करोड़ रुपए बैंकों में जमा हो चुका है। आंतकवाद पर अंकुश नहीं लग सका। यह जरूर हुआ कि उद्योगपतियों के कर्जों को सरकार ने माफ करने में देरी नहीं दिखाई।  

Kolar News

Kolar News 25 December 2016

    कोलार के डेवलपमेंट में तीन चीजें बाधक साबित हो रही हैं। वो हैं राजनीति राजनीति  और राजनीति । नगर निगम में विलय के बाद कोलार को लेकर महापौर आलोक शर्मा और विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच सियासत का खेल चल रहा है। इनकी अहम की लड़ाई में क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है। दो साल के कार्यकाल में महापौर यहां सिर्फ चार बार आए हैं। अनबन की वजह विधायक अपने क्षेत्र में महापौर का दखल पसंद नहीं करते। हांलाकि दोनों ऐसे किसी विवाद से इंकार करते हैं, लेकिन दोनों के बीच कई मुद्दों पर अहं की लड़ाई अभी भी जारी है। यह है योजनाओं की स्थिति केरवा पेयजल प्रोजेक्ट - शुरू  2014 रामेश्वर शर्मा - पानी देने का वादा किया है, उसे पूरा करेंगे। 2017 तक पानी दे दिया जाएगा। आलोक शर्मा - 2018 के पहले पानी देंगे। पूरे प्रोजेक्ट पर मैं नजर रख रहा हूं। हकीकत - डेडलाइन 2016 में पानी सप्लाई शुरू करने का वादा पूरा हो ही नहीं सका।  वार्डों में विकास कार्य नहीं हो रहे रामेश्वर शर्मा - वार्डों में छोटे - मोटे काम तो चलते ही रहते हैं। आलोक शर्मा - कई बड़े प्रोजेक्ट के लिए राशि स्वीकृत की है। पार्षद मेरे पास कोई भी प्रस्ताव लेकर आते हैं तो मैं तुरंत ओके करता हूं। हकीकत - वार्डों में सड़कें ऊखड़ी पड़ी हुई हैं, सड़कों पर सीवेज का पानी बह रहा है ।  5 हजार स्ट्रीट लाइट बंद रामेश्वर शर्मा -  कोलार में मेन रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम हुआ है। सभी कॉलोनियों में लाइटें लगाई जाएंगी। आलोक शर्मा -  कोलार में स्ट्रीट लाइट सहित कई बड़े प्रोजेक्ट के लिए राशि स्वीकृत की है। पर्याप्त लाइट लगी है। हकीकत -  सड़कें और कॉलोनियां अंधेरे में हैं। 6 हजार में से 5 हजार स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हंै।  यह काम नहीं हुए शुरू : सब्जी मंडी निर्माण, खेल मैदान, सीवेज लाइन नहीं बिछी, पार्क निर्माण समेत अनेक काम पेंडिग हैं। महापौर आलोक शर्मा सभी काम समय पर कराएं जाएंगे, थोड़ा बहुत समय लगता है। मैं हर क्षेत्र में जाता हूं। कहीं कोई जाने में पांवदी नहीं हैं। विकास कराना ही मेरी प्राथमिकता है। विधायक हुजूर रामेश्वर शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता की टेंशन मेरी है, जो वादे किए गए हैं, वह पूरे कर अगले चुनाव में नए वादों के साथ जनता के बीच जाएंगे।

Kolar News

Kolar News 24 December 2016

    अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा और डीन हटाये गये  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज हमीदिया चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में आउट डोर मरीजों के पंजीयन, औषधि वितरण और उपचार आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इमरजेंसी वार्ड में जाकर मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा की। उन्होंने व्यवस्थाएँ बेहतर नहीं होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री प्रभांशु कमल के स्थान पर प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य श्रीमती गौरी सिंह को प्रभार देने, श्री मनीष रस्तोगी को कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा पदस्थ करने और डीन मेडिकल कालेज डॉ.उल्का श्रीवास्तव को हटाने के निर्देश दिये। गंदगी देखकर गहरा रोष व्यक्त करते हुए सफाई एजेंसी को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं और संसाधनों को अधिक बेहतर बनाने के लिये अस्पताल की प्रशासकीय व्यवस्थाओं में आमूल-चूल परिवर्तन की जरूरत बतायी ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ मिल सके एवं उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने संभाग आयुक्त, कलेक्टर भोपाल को निर्देशित किया कि अस्पताल की संचालन व्यवस्थाओं का गहराई से अध्ययन करे। रोगियों से चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं की जानकारी ले। ऐसे रोगी जिनके उपचार की पर्याप्त व्यवस्थाएँ चिकित्सालय मे नहीं है, उनका विशेषज्ञों से उपचार करवाये। उन्होंने व्यवस्थाएँ बेहतर बनाने के स्थायी कदम उठाने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास से स्टेट हैंगर के लिये जाते समय अचानक हमीदिया अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने निरीक्षण के दौरान आउट डोर पेशेंट पंजीयन की कतार में खड़ी महिलाओं से चर्चा की। नि:शुल्क औषधि वितरण काउंटर और कक्ष में गये। औषधि काउंटर से वितरित की जा रही दवाइयों और उनकी उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड के शौचालय का भी निरीक्षण किया जहाँ गंदगी पायी जाने पर सफाई ठेका निरस्त करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान इमरजेंसी वार्ड में भी गये। भर्ती रोगी श्री मेहताब, नत्थूराम, रज्जूलाल और रामबाई के पति श्री टीकाराम से चर्चा कर अस्पताल में मिल रही दवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किडनी रोगी रज्जूलाल का नि:शुल्क इलाज करवाने के लिये चिकित्सक देवपुजारी को निर्देशित किया। ड्यूटी पर तैनात जूनियर डाक्टरों से भी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय के डाक्टरों से वे अलग से चर्चा करेंगे।  

Kolar News

Kolar News 23 December 2016

  तीन चरण में 25 दिसम्बर से होगी शुरूआत और 5 फरवरी को होगा समापन     मध्यप्रदेश  के 378 नगरीय निकाय में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्म-दिवस 25 दिसम्बर से नगर उदय अभियान चलाया जायेगा। तीन चरण में चलने वाले इस अभियान का 5 फरवरी को समापन होगा। पहला चरण 25 से 28 दिसम्बर, दूसरा चरण 3 से 15 जनवरी, 2017 तथा तीसरा चरण 20 जनवरी से 5 फरवरी तक चलेगा। नगर उदय अभियान का मूल उद्देश्य नागरिकों को उपलब्ध करवायी जा रही सेवाओं का मूल्यांकन तथा उसे मानक-स्तर तक ले जाना, नगरीय क्षेत्र में मलिन बस्ती में निवास करने वाले निम्न आय वर्ग के नागरिकों तक जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और अंत्योदय का लाभ पहुँचाना, नगरीय विकास की दिशा में किये गये कार्यों से अवगत करवाना तथा नगर विकास की योजना में नागरिकों तथा अन्य संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के प्रथम चरण में विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का वार्ड-स्तर पर दल गठित किया जायेगा। यह दल वार्ड का भ्रमण कर प्राथमिक सर्वे करेगा और वहाँ के रहवासी समूह, रेसीडेंट वेलफेयर सोसायटी, मोहल्ला समिति, व्यापारी समिति तथा जन-कल्याण में संलग्न एनजीओ के पदाधिकारियों से सम्पर्क करेगा। अभियान के प्रति रुचि पैदा करने के लिये पेंटिंग प्रतियोगिता, नगरीय अभियान के गीत का गायन आदि प्रचार माध्यम का उपयोग किया जायेगा। द्वितीय चरण में वार्ड सभा की जायेगी। अधोसंरचना विकास तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं की मैदानी हकीकत का पता लगाया जायेगा। इस दौरान केन्द्र तथा राज्य की योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। छोटे नगर में यह अभियान वार्ड-स्तर पर किया जायेगा। बड़े नगर निगम में विधानसभा क्षेत्र को मुख्य केन्द्र बनाते हुए जानकारी एकत्रित की जायेगी। बीपीएल समूह, मलिन बस्तियों और रहवासी समितियों से संवाद किया जायेगा। अभियान के दौरान समग्र डाटाबेस का मूल्यांकन किया जायेगा और निराश्रित और अनाथ लोगों की पहचान की जायेगी। मलेरिया, डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के लिये नागरिकों को जागरूक बनाया जायेगा। बेरोजगारों की रोजगार की आवश्यकता चिन्हांकित की जायेगी तथा इसकी कार्य-योजना बनायी जायेगी।  द्वितीय चरण में केन्द्र की राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, अमृत, स्मार्ट सिटी, प्रधानमंत्री शहरी आवास, स्वच्छ भारत मिशन, अटल पेंशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जन-धन, सुकन्या, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का प्रचार किया जायेगा। साथ ही मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास, मुख्यमंत्री शहरी पेयजल, लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण, मुख्यमंत्री स्व-रोजगार, मुख्यमंत्री भवन कर्मकार एवं सन्निर्माण, मुख्यमंत्री बाल ह्रदय, राज्य बीमारी सहायता, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्कूल चलें हम अभियान और लोक सेवा का प्रदाय गारंटी अधिनियम के बारे में भी नागरिकों को बताया जायेगा।  अभियान की शुरूआत सुबह 8 बजे से होगी, जो शाम 7 बजे तक चलेगी। द्वितीय चरण में योजनाओं के हितग्राहियों के चयन के साथ ही अधोसंरचना निर्माण की आवश्यकताओं का भी चिन्हांकन किया जायेगा। इसके साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों, आँगनवाड़ियों, स्कूल और छात्रावासों का भी पर्यवेक्षण किया जायेगा। अभियान के दौरान स्वच्छता अभियान अलग से चलाया जायेगा। सभी वार्ड की साफ-सफाई, नाले-नालियों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई की जायेगी। वार्ड स्थित सभी शासकीय कार्यालयों की पुताई तथा रख-रखाव किया जायेगा। अभियान के तृतीय चरण में, जो 20 जनवरी से 5 फरवरी तक चलेगा, में हितग्राहीमूलक योजनाओं में चिन्हांकित लोगों को वृहद कार्यक्रम कर लाभान्वित किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री या प्रभारी मंत्री उपस्थित रहेंगे। चिन्हांकित अधोसंरचना के स्वीकृत कार्यों का काम शुरू किया जायेगा। नगरीय निकाय परिषद की विशेष बैठक होगी, जिसमें अभियान के दौरान की गयी गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जायेगा। 

Kolar News

Kolar News 21 December 2016

  आम आदमी पार्टी(आप) द्वारा भोपाल में आयोजित परिवर्तन रैली में दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां मिली जुली हैं, ये मिलकर पांच-पांच साल लोगों को लूटते हैं। उन्होंने सभा में बैठे लोगों से सवाल किया कि 'मैं मध्यप्रदेश की जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या भ्रष्टाचार कम हो गया है। 1000 के नोट बंद 2000 का नया नोट निकालने से कैसे भ्रष्टाचार को बंद करेंगे।' केजरीवाल ने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मकसद भ्रष्टाचार को खत्म करना नहीं था। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मोदीजी की नियत भी खराब है और नीति भी। किसानों और गरीबों का लोन माफ नहीं किया जाता, लेकिन अमीरों का लोन माफ किया जाता है।' इससे पहले छोला दशहरा मैदान में आयोजित 'परिवर्तन रैली' में महिलाओं, किसानों, व्यापारियों और मजदूरों ने सीएम अरविंद केजरीवाल का सम्मान किया। मंगलवार सुबह वे भोपाल पहुंचे थे जहां मध्यप्रदेश में पार्टी के संयोजक आलोक अग्रवाल और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर सीएम केजरीवाल का स्वागत किया। यह पहली बार है जब आप द्वारा प्रदेश में कोई बड़ी सभा का आयोजन किया गया है और उसमें अरविंद केजरीवाल भी आए हैं। भ्रष्टाचार के दंश को मिटाने और अपनी आम आदमी पार्टी का राजनीतिक भविष्य दिल्ली से बाहर तलाशने में जुटे अरविंद केजरीवाल आज सुबह भोपाल पहुंचे।  सुबह केजरीवाल वीआईपी रेस्ट हाउस भोपाल पहुंचे तो औपचारिक स्वागत के बाद कक्ष में चले गए और किसी से भी उन्होंने मुलाकात नहीं की। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल पिछले कुछ दिनों से दांत के दर्द से बेहद परेशान हैं। उन्होंने दिल्ली में इसका इलाज भी करवाया है, लेकिन आराम नहीं मिला है। आज भोपाल पहुंचते ही केजरीवाल ने प्रोटोकॉल में जुटे अफसरों से सरकारी डॉक्टर बुलाने को कहा था लेकिन काफी मशक्कत के बाद जेपी हॉस्पिटल के डॉक्टर डीके जोशी रेस्ट हाउस पहुंचे। हालांकि इसके पहले आप पार्टी से जुड़े डॉ. प्रशांत त्रिपाठी केजरीवाल का इलाज कर उन्हें दवा दे चुके थे। इसके बाद उन्होंने दशहरा मैदान में आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर तीखे हमले किए।    

Kolar News

Kolar News 20 December 2016

    हमीदिया और सुल्तानिया अस्पताल के  जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। उधर नर्सें भी आज हड़ताल पर उतरी हैं। इस कारण हमीदिया और सुल्तानिया अस्पताल में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में आने वाले मरीज इलाज के लिए तरसते रहे। कई मरीजों को इलाज नहीं मिला तो मरीजो ने  निजी अस्पतालों में जाकर अपना इलाज कराया। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि इस पूरे मामले की शिकायत गांधी मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता, अस्पताल अधीक्षक और सभी विभाग प्रमुखों से की जा चुकी है। लेकिन अब तक किसी के भी द्वारा किसी भी प्रकार का कोई एक्शन नहीं लिया गया है।   हमीदिया और सुल्तानिया अस्पताल में सेवा देने वाली साढ़े चार सौ स्टाफ नर्सों ने भी काम बंद कर दिया। नर्सों के खातों में समय पर वेतन न आने की वजह से नर्सों ने यह निर्णय लिया है। नर्सों के खातों में अब तक वेतन नहीं पहुंचने के बाद सभी नर्सों काम बंद करने के बाद धरने पर बैठ गई हैं। नर्सों का कहना है कि गांधी मेडिकल कॉलेज की वाणिज्य शाखा द्वारा हर माह उनका वेतन यह कहकर रोक लिया जाता है कि उनके पास बजट का आभाव है। जिसकी वजह से उन्हें हर माह वेतन न मिलने की परेशानी से गुजरना पड़ता है। जागरुक नर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन समिति की अध्यक्ष ग्लोरिया सिंह ने बताया कि इन दोनों अस्पतालों की करीब 450 नर्सों का वेतन अटकने से हम सभी क्रिसमस त्यौहार की कोई भी तैयारी नहीं कर पाए हैं। जिसकी वजह से  हमको लगता है कि हम अपना त्यौहार भी नहीं मना पाएंगे। अस्पताल की व्यवस्थाएं चौपट हो, ऐसा हम नहीं चाहते हैं। सोमवार की रात को भी हमने काम पर वापस जाने का सोचा था, लेकिन कॉलेज प्रबंधन द्वारा जूनियर डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया गया तो वो काम पर नहीं लौटे। 

Kolar News

Kolar News 20 December 2016

शिवराज सिंह चौहान की नई दिल्ली में डॉक्टरों से अपील मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन ''सम्पूर्ण स्वास्थ्य सबके लिए'' को सफल बनाने का प्रवासी डॉक्टरों से आह्वान किया। श्री चौहान ने डॉक्टरों से अपील की कि प्रदेश में चल रही ''नमामि देवी नर्मदे यात्रा'' में एक दिन अवश्य शामिल हों और स्वास्थ्य शिविर भी लगायें। श्री चौहान ने अशोका होटल में मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रुस्तम सिंह, सांसद श्री विवेक तनखा, रीती पाठक, सावित्री ठाकुर, मेघराज जैन, सत्यनारायण जटिया, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती गौरी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश के मूल निवासी डॉक्टर, विभिन्न चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ सहित दिल्ली के विभिन्न चिकित्सा संस्थाओं के वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्देश्य सम्पूर्ण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेश के सभी 51 जिलों में विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सा शिविर लगाकर गंभीर तथा क्रॉनिक बीमारियों के मरीजों का इलाज है। श्री चौहान ने डॉक्टरों से आग्रह किया कि सरकारी प्रयासों के साथ-साथ वे भी इस अभियान में शामिल होंगे, तो नतीजे बेहतर होंगे। गरीबों की मदद और सहयोग के लिए सरकारी अमला तो साथ रहता ही है अगर विशेषज्ञ डाक्टर जुड़ जायें तो मरीजों को बेहतर लाभ मिल सकेगा। श्री चौहान ने डॉक्टरों से अभियान को सफल बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किये और अमल करने का आश्वासन भी दिया। श्री चौहान ने कहा कि जन-प्रतिनिधियों के सहारे ही इस तरह के अभियान जमीनी स्तर तक पहुँचते हैं। इस अभियान से विशेषज्ञ डॉक्टर जमीनी स्तर के आम आदमी तक पहुँच पायेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने अभियान को सफल बनाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं की सराहना की। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी संबोधित किया। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रुस्तम सिंह ने राज्य सरकार की स्वास्थ्य परियोजनाओं के बारे में बताया। प्रमुख सचिव श्रीमती गौरी सिंह ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी।  

Kolar News

Kolar News 18 December 2016

      मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रशासनिक सेवा जन-कल्याण के लिये जीवन का समर्पण है। देश-प्रदेश को बदलने का सौभाग्य है। यह प्रोफेशन नहीं मिशन है। अधिकारी इसी भाव के साथ पूरी जिद, जुनून और जज्बे के साथ सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को क्रियान्वित करें। उन्होंने अधिकारियों का आह्वान किया कि सदैव सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास करें। अपने कार्यों से जन-सेवा का नया इतिहास रचें। श्री चौहान आज आर.सी.पी.वी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी में आई.ए.एस. ऑफीसर्स एसोसिएशन की तीन दिवसीय सर्विस मीट के उदघाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मीट जैसे कार्यक्रम नये ढंग से सोचने का अवसर देते हैं। नियमित दिनचर्या से हटकर नया करने से मन और बुद्धि को नई ऊर्जा मिलती है। अनौपचारिक मेल-मुलाकात में वरिष्ठ और कनिष्ठ को विचारों के आदान-प्रदान का अवसर भी मिलता है, जो एक सफल टीम के रूप में कार्य करने के लिये जरूरी है। उन्होंने कहा कि अनौपचारिकता की सीमा का पालन हो। उन्होंने कहा कि मर्यादा उल्लघंन के प्रकरणों को गंभीरता से लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सर्वश्रेष्ठ नौकरशाही में प्रदेश का स्थान है। अभूतपूर्व कृषि विकास दर, अग्रणी विकास दर, लाड़ली-लक्ष्मी जैसी योजनाओं की सफलता का श्रेय प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों को है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा की सभी जवाबदारियाँ महत्वपूर्ण हैं। श्री चौहान ने कहा कि आवश्यकता सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ चुनौतियों को स्वीकार करने की है। लोकतंत्र की सारी व्यवस्थाएँ जनता के लिये हैं। जनहित और राष्ट्रहित के विरुद्ध कार्य करने वालों के साथ पूरी कठोरता के साथ पेश आना चाहिये। किसी प्रकार की दया-माया की कोई जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी जनता की बेहतरी के लिये पूरी दक्षता और क्षमता के साथ कार्य करें। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरों टालरेंस की नीति रखें। ईमानदारी के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ने वालों का सम्मान करें। यह जरूरी है कि अपराधी बचे नहीं, निर्दोष परेशान नहीं हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जन-कल्याण के कार्यों और निर्णयों में अनावश्यक विलंब नहीं हो, इस पर भी विचार किया जाये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रशासनिक सेवा प्रदेश के नव-निर्माण का कार्य है। असफलता अथवा सफलता से प्रभावित हुए बिना चुनौतियों को स्वीकार करें। धैर्य के साथ निरंतर कार्य करें। असफलता पर जमीन में गड़ें नहीं। सफलता पर आसमान में उड़े भी नहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कार्य हुआ है, अभी और प्रयास जरूरी है। रोजगार के क्षेत्र में पर्यटन का बहुत महत्व है प्रदेश में पर्यटन का नया संसार रचा जा सकता है। उन्होंने हनुवंतिया को उत्कृष्ट पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिये पर्यटन विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक आंदोलन नर्मदा सेवा यात्रा बन रही है। इसमें सभी वर्ग, समुदाय, संगठन के लोग समान भाव से पर्यावरण संरक्षण के लिये आगे आ रहे हैं। यात्रा के छठवें दिन तक के नर्मदा किनारे के 90 प्रतिशत किसानों ने वृक्षारोपण का संकल्प ले लिया है। जनता के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण का नया वातावरण प्रदेश में बना है। मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह ने मीट के स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सही समय पर कही गई बात ही अच्छी होती है। मीट के दौरान सांस्कृतिक, क्रीड़ा संबंधी गतिविधियाँ अधिकारियों के मध्य झिझक को दूर करती है, आपसी समझ बढ़ती है। इससे पारस्परिक रूप से सम्मान और स्नेह बढ़ता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आर.एस. जुलानिया ने कहा कि तीन दिवसीय मीट के दौरान सदस्यों के व्यक्तित्व के नये पहलु और प्रतिभाएँ उजागर होती हैं। अनौपचारिक सहयोग और पारस्परिकता के वातावरण में नये संबंध विकसित होते हैं।  

Kolar News

Kolar News 17 December 2016

        निगम परिषद की गुरुवार सुबह 10.30 बजे शुरू होने वाली बैठक डेढ़ घंटे बाद से शुरू हुई। बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के पार्षद ISBT स्थित BMC के कार्यालय तो पहुंचे, लेकिन हंसी-मजाक और अपने-अपने कामों की 'सेटिंग' में लगे रहे। हालांकि बैठक शुरू होते ही नोटबंदी को लेकर हंगामा शुरू हो गया। गुरुवार को निगम परिषद की बैठक अपने तय समय 10.30 बजे के जगह करीब डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुई। इस दौरान  ज्यादातर पार्षद या तो बैठक हॉल से बाहर हंसी-मजाक करते दिखे या फिर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान और मेयर आलोक शर्मा के रूम में अपने-अपने कामों को लेकर गोपनीय चर्चा  में व्यस्त  रहे। MIC सदस्य कृष्णमोहन सोनी, महेश मकवाना, सुरेंद्र वडिका सहित 4-5 पार्षद बैठक हॉल  में बैठे बातचीत करते रहे। करीब पौने 12 बजे कमिश्नर छवि भारद्वाज बैठक हॉल में पहुंचीं।बैठक  वंदेमातरम गान के साथ शुरू होते ही कांग्रेस पार्षदों ने नोटबंदी को लेकर हंगामा मचा दिया।हंगामे के साथ शुरू हुई  निगम परिषद की कार्यवाही शुरू हुई। बैठक में फेंकू और पप्पू के नारे लगाए गए। आपस में भिड़े पार्षदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष और विपक्ष खूब नारे लगाए।

Kolar News

Kolar News 15 December 2016

    कोलार के वार्ड  83 में भागवत कथा  प्रचार के पांच दिन पूर्ण हो गया है वार्ड पार्षद मनफूल मीना ने यहां प्रचार अभियान 7 दिसंबर से आरंभ किया था आज  उन्होंने बांस खेड़ी सन खेड़ी, सुमित्रा परिसर, सुमित्रा परिसर फेस-2, सन खेड़ी, न्यू सन खेड़ी, क्वालिटी पैराडाइस आदि इलाकों में प्रचार किया! गौरतलब है की संस्था कर्म श्री बांके बिहारी भागवत कथा समिति के द्वारा 17 दिसंबर से बंजारी दशहरा मैदान पर आचार्य श्री मृदुल कृष्ण महाराज  के मुखारविंद से भागवत कथा आयोजित की जा रही है संस्था अध्यक्ष व हुजूर विधायक *माननीय रामेश्वर शर्मा जी* के दिशा निर्देशों के साथ प्रचार अभियान में कार्यकर्ता भगवा ध्वज लेकर गली गली मैं घर घर तक पहुँचे इनके साथ ढोल धमाके और एक प्रचार रथ भी चल रहा था भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्याम सिंह मीना ने बताया कि पांचवें दिन में पूरे वार्ड में प्रचार हो चुका है  श्री मीना के मुताबिक पहले चरण के बाद मंगलवार से पार्टी कार्यकर्ता प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार से टोली बनाकर सेक्टर बाई  प्रचार  करेंगे मंगलवार से अलग अलग क्षेत्र में टोलियो द्वारा जनसंपर्क किया जायेगा  रविवार को प्रचार अभियान के दौरान श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती उमा विश्वकर्मा, श्रीमंती विजया माझी, श्रीमती लीला देवी नंदनवार, माया गिरी, पिंकी पटेल, रामपति गिरी, सरोज अस्थाना, पुष्पा सक्सेना, रिंकी दुबे, संगीता पटेल, रिंकी माहौर, हेमलता सेन, ममता धाकड़, आदि महिला कार्यकर्ता उपस्तिथ थी।  मंडल उपाध्यक्ष श्याम सिंह मीना, रविंद्र पाटीदार, मनोहर मीना, नरेश राजपूत, श्री निवास मिश्रा जी.पि तिवारी, डी एम परदेशी, उमेश पटेल, रविकांत यादव, हरक बहादुर सिंह, रवि प्रकाश बाजपाई, गोकुल मिश्रा, कन्हैया लाल सोनी, डी पी द्विवेदी, आशीष वाजपेई, धीरज पांडे, , सीताराम जाटव, एच. सी. शिंदे, अरविन्द दुबे, हरि ओम नागर, ओम प्रकाश मालवी, दयाराम रघुवंशी, राजाराम रघुबंशी,  उदय वर्मा, मदन राजपूत, दिनेश मीना, आकाश मीणा, संजीत मीना, लोरिक शर्मा, सुरजीत यादव, शेखर गुप्ता, मदन राजपूत, सुमन पूरी, हामिद खान, बरदानी लाल, मनीष बंसोड आदि मौजूद थे!  

Kolar News

Kolar News 14 December 2016

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान भोपाल में  शहीद स्वर्गीय रमाशंकर यादव की बेटी सोनिया के विवाह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सोनिया को मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 का नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बारात का स्वागत किया। पिछले दिनों स्वर्गीय श्री यादव का निधन सिमी के विचाराधीन कैदियों द्वारा जेल से भागने की घटना के दौरान हुआ था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर-वधु सुनील और सोनिया को आशीर्वाद दिया, उपहार दिये और उनके सुखी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री विवाह के दौरान वरमाला और अन्य रस्मों के दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सोनिया मध्यप्रदेश की बेटी है। उसकी शादी में कोई कमी नहीं रहे, इसकी कोशिश की गई। प्रदेश में कोई भी पुलिसकर्मी कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद होगा तो उसकी बेटी मध्यप्रदेश की बेटी होगी और उसका विवाह समाज और सरकार मिलकर करेंगे। उन्होंने दोनों परिवारों को शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा शहीद की बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा  शादी से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लैण्डमार्क गार्डन पहुँचकर शहीद स्वर्गीय रमाशंकर यादव की बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा लिया। शहीद श्री यादव का निधन पिछले दिनों सिमी आतंकियों द्वारा जेल से भागने की घटना में हो गया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शहीद की बेटी सोनिया की शादी में कोई कमी नहीं रहेगी। वो मध्यप्रदेश की बेटी है। उन्होंने शादी से संबंधित बारात के स्वागत, भोजन तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग और महापौर श्री आलोक शर्मा भी उपस्थित थे।        

Kolar News

Kolar News 10 December 2016

मध्यप्रदेश के स्थानीय निकायों के कार्यकाल पूरा होने के छह महीने पहले वार्डों का परिसीमन कर लिया जाएगा। इसकी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भी दी जाएगी। मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम में मध्यप्रदेश नगर पालिक विधि (तृतीय संशोधन) विधेयक 2016 के विधानसभा में बुधवार को ध्वनिमत से पारित हो जाने के बाद यह व्यवस्था हो जाएगी। विस में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने कहा कि अभी नगरीय निकायों के वार्डों में स्थानों को जोड़ने, हटाने या सुधार करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को सूचना देने की कोई समय सीमा नहीं है। इससे मतदाता सूची तैयार करने तथा निर्वाचन का संचालन करने में दिक्कतें होती हैं। शहरी स्थानीय निकाय हमेशा आयोग से परिसीमन के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग करते रहते हैं। इस कारण कई बार निर्धारित समयावधि में चुनाव नहीं हो पाते। इस संशोधन विधेयक पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कार्यकारी नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन ने कहा कि कई आदिवासी क्षेत्र में स्थानीय निकायों के छह महीने बाद चुनाव होने जा रहे हैं। वहां इसकी सूचना नहीं है जिससे अर्द्धविकसित कॉलोनियां स्थानीय निकाय में शामिल नहीं हो पाईं है। इस कारण न तो ये मतदान कर पाएंगे और जब उन्हें स्थानीय निकाय में शामिल किया जाएगा तो वे अर्द्धविकसित ही रह जाएंगी। चर्चा में अशोक रोहाणी, यशपाल सिंह सिसौदिया ने भी हिस्सा लिया।     Attachments area

Kolar News

Kolar News 8 December 2016

    भोपाल में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सुश्री जे. जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय सुश्री जयललिता केवल तमिलनाडु की मुख्यमंत्री नहीं थी बल्कि पूरे देश की सम्मानित नेता थी। वे महिला सशक्तीकरण की प्रतीक थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने जन-कल्याण विशेषकर गरीबों के कल्याण की जो योजनाएँ बनाई उससे तमिलनाडु में गरीबों की जिंदगी बदल गई। उन्होंने कहा कि नेता और मुख्यमंत्री से बढ़कर वे सबके लिये अम्मा हो गई थी। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है जिसे आसानी से नहीं भरा जा सकता। श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकमग्न समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Kolar News

Kolar News 6 December 2016

    मध्यप्रदेश में अब गरीबों को दो लाख रुपए तक इलाज मुफ्त में मिलेगा, वहीं दीनदयाल रसोई योजना के तहत पांच रुपए में भरपेट भोजन दिया जाएगा । रविवार को राजधानी के जंबूरी मैदान में आयोजित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न् तबकों के लिए ऐसी कई घोषणाएं की। सीएम की इन घोषणाओं को मिशन 2018 की तैयारियों का आगाज भी माना जा रहा है । सीएम ने महिला, युवा, बुजुर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी से लेकर सभी वर्गों के लिए घोषणाएं कीं । करीब एक घंटे से ज्यादा देर तक चले भाषण में मुख्यमंत्री चौहान न सिर्फ योजनाओं की घोषणा की, बल्कि बीच-बीच में जनता से सीधे संवाद भी किया और पूछा कि 'मुझ पर भरोसा है या नहीं", 'पीएम मोदी का नोटबंदी का निर्णय सही है या नहीं" इस पर भीड़ ने हामी भरने के साथ हाथ उठाए और मोदी-मोदी के नारे भी लगे। कार्यक्रम में 16 योजनाओं को स्क्रीन पर दिखाकर प्रशिक्षण दिलाया गया। प्रदेश में गरीबों को दो लाख रुपए तक मुफ्त में इलाज मिलेगा। इसके लिए निजी अस्पताल भी चिह्नित किए जाएंगे। चुनिंदा शहरों में दीनदयाल रसोई योजना शुरू होगी। इसमें मजदूरों को पांच रुपए में भरपेट भोजन कराया जाएगा। इसके लिए कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) में मिलने वाली राशि के अलावा सरकार भी पैसा लगाएगी।

Kolar News

Kolar News 5 December 2016

  कोलार समस्याओं में नंबर वन  कोलार के कोंग्रेस नेता राहुल राठौर ने कहा कि कोलार इलाके के विकास को लेकर कहा कि बीजेपी झूठ प्रचार करती रहती है।  राठौर ने कहा पिछले  3 साल से हम कोलार क्षेत्र की सभी समस्याओं को उजागर कर रहे हैं ,लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है मंत्री नेता ,पार्षद सब अपने चंदे धंदे में लगे हैं और कोलार की जनता परेशान है।  हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा और बीजेपी की पूरी घोषणाए सिर्फ जुमला साबित हो रही है,कोलार की जनता बूँद बूँद पानी,गंदगी,सड़क के गड्ढे,,स्ट्रीट लाइट के अँधेरे और राशन दुकानों के भ्रस्टाचार से बुरी तरह पीड़ित है। बीजेपी के शासन में इन समस्याओं में कोलार no.1 है। 

Kolar News

Kolar News 1 December 2016

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने 11 साल के कार्यकाल पूरे करने पर अपने ट्वीट कर प्रदेश के लोगों को धन्‍यवाद दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने प्रेसवार्ता का भी आयोजन किया था और लोगों को धन्‍यवाद दिया।सीएम ने कहा अगले साल तीन प्राथमिकता रहेंगी। पहली नमामि देवी नर्मदे यात्रा। दूसरा उच्च शिक्षा के लिए योग्य छात्रों की पढाई का खर्चा उठाएंगे। तीसरा आवास गारंटी कानून लाएंगे। सबसे ज्यादा खुशी लाडली लक्ष्मी योजना ने दी और दुख पेटलावद हादसे से हुआ। प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले पर उन्‍होंने कहा कि नोटबंदी से तात्कालिक तौर पर समस्या हो सकती है लेकिन लांग टर्म में फायदा होगा। प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब नहीं। कर्ज सीमा के भीतर है और विकास में खर्च हो रहा है। मुख्‍यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा ‘मैंने प्रदेश विकास, जनता के लिए अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ निभाया है। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे एक कर्मठ और श्रेष्ठ टीम मिली। जिसने मप्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। जनता के असीम स्नेह और विश्वास के लिए हृदय से आभार। प्रण करता हूं कि जीवन का प्रत्येक क्षण प्रदेश विकास में लगाऊंगा।मप्र को मॉडल राज्य बनाना मेरा सपना है और यह प्रण भी कि इसका चहुंमुखी विकास करूं। यह डिजिटल बने, स्वच्छ बने, खेतों में फसलें लहलहाएं। मैं प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शिक्षा, स्वास्थ्य, समृद्धि के दीप जलाने के लिए संकल्पित हूं। जीवन के हर क्षण में हम साथ हैं। जनता ही मेरी भगवान, मध्यप्रदेश मेरा मंदिर और मैं उसका पुजारी हूं यह कहना है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का। मुख्यमंत्री के रूप में 11 वर्ष पूरे करने के मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जनता की सेवा ही भगवान की सेवा है। जनता के सुख-दुख और उनके कष्ट में सरकार उनके साथ खड़ी है। चौहान ने कहा कि प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता उनका परिवार है। उनके आशीष से ही प्रदेश ने इतनी प्रगति की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों के सहयोग से ही मध्यप्रदेश बीमारू से विकसित राज्य बन पाया है। प्रदेश में जन्म लेने वाले हर व्यक्ति के पास अपनी छत हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा और सरकार इसके लिए जल्द ही कानून भी बनाएगी। अपने कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर मीडिया से चर्चा में सीएम ने अपनी तीन प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता हर व्यक्ति को मकान देने की है। अब यह काम कानून बनाकर पूरा किया जाएगा। दूसरी प्राथमिकता गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग के मेधावी बच्चे को उच्च शिक्षा मिले इसके लिए हमने तय किया है कि अब सरकार हर बच्चे की उच्च शिक्षा की फीस खुद भरेगी। अपनी तीसरी प्राथकिता उन्होंने नमामि देवी नर्मदे यात्रा को बताया। उन्होंने कहा कि वे अपनी यात्रा में लोगों से जल को बचाने की अपील करेंगे।  साथ ही नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए भी लोगों से आग्रह करेंगे। सीएम ने कहा कि उन्हें लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाकर सबसे ज्यादा खुशी मिली पर पेटलावद में हुआ विस्फोट सबसे ज्यादा तकलीफ देने वाला रहा। हर चुनाव में खुद प्रचार की कमान संभालने और पार्टी में सेकेंड लाइन न होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में सेकेंड लाइन है और वह बेहतर काम कर रही है पर मैं खुद जनता से सीधे जुड़ना चाहता हूं, इसलिए हर उपचुनाव में जाता हूुं। सीएम ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हों इसकी वकालत वह पहले भी करते रहे हैं। अब प्रधानमंत्री के सामने भी यह मांग रखेंगे कि इसके लिए संविधान में संशोधन होना चाहिए।  

Kolar News

Kolar News 29 November 2016

मुख्यमंत्री निवास में मना प्रकाश पर्व “सर्वधर्म समभाव” की परम्परा को आगे बढ़ाते हुये भोपाल में  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निवास पर  गुरूनानक देव का 538वाँ और गुरू गोविन्द सिंह का 350वाँ प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी धर्मों के प्रतिनिधि त्यौहारों और महत्वपूर्ण धार्मिक अवसरों को मुख्यमंत्री निवास पर मनाने की परम्परा शुरू की है। श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में ट्रेन गुरूद्वारा खालसा साहब भेजी जायेगी। गुरू गोविन्द सिंह का प्रकाश पर्व भव्य रूप से मनाया जायेगा और प्रकाश पर्व पर अवकाश रहेगा। श्री चौहान ने कहा कि समाज यदि गुरूवाणी पर अमल करे तो समाज से सारे कष्ट और समस्याएँ दूर हो जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि गुरूनानक ने समाज को पाखंडों से मुक्त किया और गुरू गोविन्द सिंह ने गुरूवाणी का पालन करते हुये धर्म की रक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और मुख्यमंत्री के रूप में वे इसी धर्म का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरूनानक ने मानवता को सबसे बड़ा उपहार दिया कि “परमात्मा एक है’’। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू की शिक्षा के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता। इस अवसर पर रागियों ने शबद प्रस्तुत किये गये। पूरा प्रांगण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। मुख्यमंत्री सभी श्रद्धालुओं के साथ लंगर में शामिल हुये। इस अवसर पर सिख संगत के महासचिव श्री अविनाश जायसवाल, सिख धर्मगुरू ज्ञानी दिलीप सिंह, पूर्व मंत्री श्री सरताज सिंह, अन्य धर्मों के धर्म गुरू और बड़ी संख्या में सिख समाज के सदस्य उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 28 November 2016

शिवराज सिंह का सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा सम्मान  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत में सभी धर्मों का आदर करने की परम्परा रही है। हमारे यहाँ धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ समन्वय भवन में सिंधी काउन्सिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। इसमें 11 राज्य के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में पाकिस्तान के सिंध-बलूचिस्तान की 11 बालिका भी शामिल हुईं। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि हजारों वर्ष पहले भारत में कहा गया कि सारी दुनिया एक परिवार है। हमारे यहाँ विश्व के कल्याण की बात कही गयी है। सिंधी समाज देशभक्त और परिश्रमी समाज है। देश विभाजन के समय वे अपना सबकुछ छोड़कर केवल सिंधी भाषा लेकर आये थे। इस समाज ने देश और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बलूचिस्तान के आंदोलन का समर्थन किया है। मध्यप्रदेश पूरी संवेदना से सिंधी विस्थापितों के साथ है। मध्यप्रदेश में वे पूरे आदर और सम्मान के साथ रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के युवा उद्यमी बनें और प्रदेश के विकास में योगदान करें। युवा उद्यमियों के लिये मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना बनायी गयी है। बालिकाएँ पढ़ें और आगे बढ़े। प्रतिभावान विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिये राज्य सरकार मदद करेगी। कार्यक्रम में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष  शंकर ललवानी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बलूचिस्तान से आये सिंध समाज के लोगों की नागरिकता के लिये पहल की है। सिंधु दर्शन यात्रा के लिये राज्य सरकार यात्रा व्यय का आधा देती है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का सम्मान देश के 11 प्रदेश से आये प्रतिनिधियों ने किया। मुख्यमंत्री को बलूचिस्तान से आयी 11 बालिका ने रक्षा-सूत्र बाँधे। कार्यक्रम में सांसद श्री आलोक संजर, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुरेश केसवानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री परमानन्द खट्टर, राष्ट्रीय महासचिव श्री चंदरलाल चंदानी सहित समाज के सदस्य उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 27 November 2016

डिजिटल इंडिया लाँचिंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  प्रदेश के व्यापारियों को. पॉइंट ऑफ सेलिंग (पी.ओ.एस.) मशीनें उपलब्ध करवाने पर विचार हो रहा है। श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास में डिजिटल इंडिया अभियान लांचिग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अभियान का संयोजन उच्च शिक्षा विभाग के 'कैम्पस टू कम्यूनिटी' कार्यक्रम में किया जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और राष्ट्रीय सेवा योजना इसमें शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभियान के जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही है। कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिये अपर मुख्य सचिव श्री दीपक खांडेकर की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति गठित की गयी है। रोजमर्रा के आर्थिक व्यवहार में नगदी की आवश्यकता को सीमित करने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश के व्यापारियों को 5 लाख प्वाइंट ऑफ सेलिंग (पी.ओ.एस.) मशीने कैसे उपलब्ध करवाई जाये। इस पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश तेजी से बदल रहा और आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को सफल बनाने के प्रयासो में मध्यप्रदेश सबसे आगे है। प्रदेश में सरकार द्वारा छात्रों और किसानों को डायरेक्ट बेनीफिट स्कीम से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युग पुरूष प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बड़े नोट बंद कर आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। इससे कालेधन और भ्रष्टाचार की समस्या नियंत्रित हुयी है। उन्होंने कहा कि कालेधन, आतंकवाद और भ्रष्टाचार की समस्या का स्थायी समाधान डिजिटल इंडिया ड्राइव है। श्री चौहान ने कहा कि आम जन द्वारा कैशलेस लेन देन को बढ़ावा देने के लिये सूचित और शिक्षित करने के प्रभावी प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस आर्थिक क्रांति को दूरस्थ अंचलों तक ले जाने में यह अभियान सफल होगा। क्योंकि अभियान के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के अनुशासित उत्साहित और राष्ट्रभक्त स्वयं सेवी जुड़े हैं। उच्च शिक्षा मंत्री  जयभान सिंह पवैया ने कहा कि दुनिया में भारतीय जनता की साक्षरता भले ही कम हो किन्तु समझदारी में वह दुनिया में सबसे आगे है। इसीलिये इस देश की जनता पेटी में मत डालने से शुरू कर, मुहर और अब बटन दबाकर निर्वाचन का कार्य सफलता पूर्वक कर रही है। उन्होंने कहा कि जीवन मूल्य और संस्कृति स्थाई होती है किन्तु सभ्यता और जीने के तरीकों को समय के साथ बदलना जरूरी होता है। इसी बदलाव का माध्यम डिजिटल इंडिया अभियान है। उन्होंने अभियान की सफलता के लिये संबंधितों को बधाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन और वंदेमातरम गायन से हुआ। प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक श्री एस.के.सिंह ने दिया। आभार प्रदर्शन प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री आशीष उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर एस.बी.आई के मुख्य महाप्रबंधक मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ श्री टी.के.अजित सहित अन्य बैक अधिकारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।    

Kolar News

Kolar News 26 November 2016

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंस में तीन महत्वाकांक्षी अभियानों आनंद उत्सव, नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा और नगरोदय अभियान के संबंध में कलेक्टरों और जन-प्रतिनिधियों से रू-ब-रू बात कर तैयारियों की समीक्षा की।  उन्होंने कहा कि प्रदेश और जनता की बेहतरी के लिये प्रशासन और जन-प्रतिनिधि टीम के रूप में काम करें। पूरे प्रदेश में आगामी 14 से 21 जनवरी तक आनंद उत्सव आयोजित किया जायेगा। इसमें ग्राम पंचायत स्तर तक खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे। 'नमामि देवी नर्मदे' नर्मदा सेवा यात्रा प्रदेश में 11 दिसम्बर से 5 मई तक निकाली जायेगी। मध्यप्रदेश की जीवनरेखा नर्मदा नदी को प्रदूषणमुक्त करने और उसके संरक्षण के लिये व्यापक जन-अभियान चलाया जायेगा। प्रदेश में नगरोदय अभियान तीन चरण में 25 दिसम्बर से 5 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा।  इसमें शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों की शुरूआत, हितग्राहीमूलक योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने और नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। इस मौके पर वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, मुख्‍य सचिव श्री बी.पी. सिंह और जन-अभियान परिषद उपाध्यक्ष द्वय श्री प्रदीप पाण्डे और श्री राघवेन्द्र गौतम भी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 25 November 2016

कलेक्टर और अफसरों से नाराज बीजेपी विधायक  कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जिला योजना समिति की बैठक में एक भी भाजपा विधायक ने शिरकत नहीं की। यह मामला शहर की अंदरूनी राजनीति में सरगर्म है। विधायकों का कहना है कि अधिकारी सुनते नहीं हैं, इसलिए यह बैठक मजाक बन गई है। चूंकि सरकार बीजेपी की है इसलिए आॅन रिकॉर्ड विधायक कुछ बोलना नहीं चाहते हैं, लेकिन इस मामले को लेकर इनमें गहरी नाराजगी है। रामेश्वर शर्मा 1996-1997 में पार्षद थे। तब उनके वार्ड में कलेक्टर-नगर निगम कमिश्नर तो ठीक तत्कालीन मुख्य सचिव केएस शर्मा तक के दौरे होते थे। अब भाजपा के विधायकों ने निगम कमिश्नर को क्षेत्र के दौरे के लिए चिट्ठी लिखी। इस पर दौरा तो छोड़ो, जवाब तक नहीं मिला। सब जानते हैं शर्मा का जनता से सीधा जुड़ाव है और वे अपने तरीके से पॉलिटिक्स करते हैं। वे काम पूरा हो जाने पर ही संतुष्ट होते हैं। इसी तरह विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह और विष्णु खत्री भी समिति की बैठक में नहीं पहुंचे थे। कारण यही है कि बैठक में फैसले होते हैं पर अमल नहीं होता है। विष्णु खत्री तो एक बैठक में कलेक्टर निशांत बरवड़े से खासे नाराज हो गए थे। कोंग्रेस विधायक आरिफ अकील जिला योजना समिति की हर एक बैठक में जाते हैं। चूंकि यह विपक्ष के विधायक हैं इसलिए भले ही कार्रवाई न होती हो पर ये अपनी बात बोल जरूर देते हैं। जबकि भाजपा विधायक बोल भी नहीं पाते हैं। जिला योजना समिति की बैठक में जिला प्रशासन, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, सीपीए, बीडीए, पीएचई एंव अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होते हैं। खास बात यह है कि इन विभागों के अपनी ढपली अपना राग है। यह विधायकों की नहीं सुनते हैं। यही कारण है कि विधायकों ने अपने आप को इस बैठक से दूर कर लिया है। एक विधायक के अनुसार अगर हम बैठक में  बोलते हैं तो सरकार का मजाक उड़ता है  और अगर नहीं बोलते हैं तो हम मजाक बन जाते हैं। इसलिए दूरी ही बेहतर है। जिला प्रभारी गोपाल भार्गव की अपनी अलग कार्यशैली है। उन्होंने विधायकों के इस अघोषित बायकॉट को गंभीरता से लिया है। सूत्रों के अनुसार भार्गव ने अधिकारियों से अपनी नाराजगी भी प्रकट की है और विधायकों द्वारा बताए गए कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा है।

Kolar News

Kolar News 24 November 2016

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म-दिवस 25 दिसम्बर से प्रदेश में नगर उदय अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान 5 फरवरी तक तीन चरण में चलेगा। इस दौरान नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता और हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जायेगा।नगर उदय कोलार में भी 25 दिसंबर को शुरू होगा।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कहा कि इसे आकर्षक और जनांदोलन का रूप दिया जाये। इस दौरान नगरों में उत्सव जैसा माहौल रहे। साथ ही अभियान में जनता को शामिल किया जाये। इसमें मोहल्ला और रहवासी समितियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित नहीं रहे। अभियान के दौरान अधोसंरचना के कार्यों का लोकार्पण किया जाये। प्रत्येक नगर में बड़े कार्यक्रम आयोजित कर मंत्रीगण एवं क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि को आमंत्रित किया जाये। श्री चौहान ने कहा कि इस प्रदेशव्यापी अभियान के दौरान सहज और सरल ढंग से स्थानीय नागरिकों को जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाये। स्वच्छता अभियान व्यापक रूप से चलाया जाये। उन्होंने शहरी क्षेत्र में स्थित शासकीय भवनों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई विशेष रूप से करने के निर्देश दिये। इस दौरान बेरोजगार युवाओं को चिन्हित कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ और ऋण सुविधा भी उपलब्ध करवाने को कहा। इस महत्वाकांक्षी अभियान का प्रथम चरण 25 से 28 दिसम्बर तक, द्वितीय चरण 03 से 15 जनवरी तक तथा तीसरा चरण 20 जनवरी से 05 फरवरी तक चलेगा। जिलेवार अभियान के प्रभारी कलेक्टर होंगे। प्रत्येक वार्ड का दल गठित किया जायेगा। यह दल वार्ड में भ्रमण करेगा और सर्वे करेगा। दल द्वारा अधोसंरचना विकास एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं की मैदानी वस्तु-स्थिति की जानकारी एकत्र की जायेगी। नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। अधोसंरचना विकास के कार्यों एवं विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राही चिन्हित किये जायेंगे। लोगों को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक किया जायेगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान भी चलेगा। साथ ही दल द्वारा अन्य विभागों के कार्यों का पर्यवेक्षण भी किया जायेगा। बैठक में नगरीय विकास मंत्री माया सिंह, मुख्य सचिव  बी.पी. सिंह तथा नगरीय विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, लोक स्वास्थ्य, लोक निर्माण, महिला-बाल विकास, आदिम-जाति कल्याण, पर्यावरण, शिक्षा, सामान्य प्रशासन आदि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान आयुक्त नगरीय विकास  विवेक अग्रवाल द्वारा अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।  

Kolar News

Kolar News 23 November 2016

मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव का मंगलवार को गृह राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। राजभवन सूत्रों ने बताया कि यादव का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुबह लगभग नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 89 वर्ष के थे। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पद समेत अनेक महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके यादव कुछ समय पहले ही मध्य प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करके यहां से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल ओपी कोहली ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यादव के निधन पर शोक जताते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। कोहली ने अपने शोक संदेश में यादव के सुदीर्घ राजनैतिक जीवन के अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जन और समाज सेवा में अपना जीवन व्यतीत किया। ये था।  जुलाई 1928 में यूपी के आजमगढ़ में जन्मे राम नरेश को पॉलिटिक्‍स का बड़ा खिलाड़ी माना जाता था। राम नरेश पहली बार चौधरी चरण सिंह की मदद से 1977 में जनता पार्टी के सीएम बने थे। वे किसानों की आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे।उनको राजनीतिक माहौल घर से ही मिला था,क्योंकि उनके पिता गया प्रसाद महात्मा गांधी,पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉ.राममनोहर लोहिया के अनुयायी थे। उन्‍होंने बीएचयू से बीए,एमए और एलएलबी की पढ़ाई की और यहीं छात्र संघ की राजनीति से भी जुड़े रहे। इसके बाद कुछ समय के लिए वे जौनपुर के पट्टी स्थित नरेंंद्रपुर इंटर कॉलेज में प्रवक्ता भी रहे। 1953 में उन्‍होंने आजमगढ़ में वकालत की शुरुआत की।रामनरेश ने समाजवादी विचारधारा के तहत विशेष रूप से जाति तोड़ो,विशेष अवसर के सिद्धांत,बढ़े नहर रेट,किसानों की लगान माफी,समान शिक्षा,आमदनी और खर्च की सीमा बांधने,वास्तविक रूप से जमीन जोतने वालों को उनका अधिकार दिलाने,अंग्रेजी हटाओ आदि आंदोलनों को लेकर कई बार गिरफ्तारियां दीं।  इमरजेंसी के दौरान वे मीसा और डीआईआर के अधीन जून 1975 से फरवरी 1977 तक आजमगढ़ जेल और केंद्रीय कारागार नैनी,इलाहाबाद में बंद रहे।रामनरेश 1988 में राज्यसभा सदस्य बने और 12 अप्रैल 1989 को राज्यसभा के अंदर डिप्टी लीडरशिप,पार्टी के महामंत्री और अन्य पदों से त्यागपत्र देकर तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ली।लखनऊ स्थित अंबेडकर यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनि‍वर्सिटी का दर्जा दिलाने में भी उनका अहम योगदान था। इसी साल अगस्‍त महीने में रामनरेश यादव की पहली किताब'मेरी कहानी'सामने आई थी।इस किताब में उन्‍होंने कांग्रेस में आने,सीएम बनने और यूपी में उनके सीएम रहते समय हुए सांप्रदायिक दंगों को सुलझाने के घटनाक्रम के बारे में बताया था। हालांकि,इसमें उन्‍होंने मप्र के गवर्नर रहते हुए उनके दामन पर आए व्यापमं के छींटों का किताब में कोई जिक्र नहीं किया था। रामनरेश यादव 23 जून 1977 से 28 फरवरी 1979 तक यूपी के सीएम रहे।जून 2014 से 19 जुलाई 2014 तक छतीसगढ़ के गवर्नर रहे 26 अगस्‍त 2011 से 7 सितंबर 2016 तक मध्‍य प्रदेश के गवर्नर रहे।  पिछले साल बेटे की भी हुई थी मौत पिछले साल व्यापमं घोटाले में आरोपी रामनरेश के बेटे शैलेष(52)की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने उनकी मौत का कारण जहर बताया था। वहीं,परिवार का कहना था कि शैलेष को ब्रेन हेमरेज हुआ था। बताया जाता है कि शैलेष इस बात से डरे थे कि उनकी प्रॉपर्टी कुर्क की जा सकती है।शैलेष को आरोपी बनाने के बाद एसटीएफ की टीमें डेढ़ महीने में तीन बार यूपी आई थीं। दो बार लखनऊ और एक बार आजमगढ़। शैलेष के बड़े भाई कमलेश का कहना था कि शैलेष व्यापमं मामले में आरोपी बनाए जाने से मानसिक दबाव में थे।  1977 में यूपी के सीएम रहे रामनरेश यादव आजमगढ़ के रहने वाले थे। बड़े बेटे कमलेश ने विधानसभा चुनाव लड़ा था,लेकिन हार गए थे। शैलेष पिता की राजनीतिक गतिविधियों से दूर थे। उनका अपना बिजनेस था। सबसे छोटा बेटा अजय कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में है।              

Kolar News

Kolar News 22 November 2016

  उत्तर प्रदेश के पुखरायां में इंदौर से पटना जा रही इंदौर-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस बड़े ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्याे सौ तक पहुंच गई है। इस घटना के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंंने मृतकों को 2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वो लोगों के साथ है और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद यात्रियों तक पहुंचाने का काम जारी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दुर्घटना के प्रभावितों की मदद और सहायता के भरपूर प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि दुर्घटना के पीड़ितों की मदद के लिए छतरपुर, सागर और दतिया से चिकित्सकों के दल दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है। छतरपुर से भी बचावदल रवाना किया गया है। मंत्री जल संसाधन श्री नरोत्तम मिश्रा के साथ दतिया जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भी सहायता दल भेजे गये हैं। इस संबंध में आवश्यक सहायता और सूचना के लिए भोपाल में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 1079 है। इसके साथ ही छतरपुर जिले में भी कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। इसका दूरभाष क्रमांक 07682-241500 है। सुमित्रा महाजन ने गहरा दुख व्यक्त किया इंदौर पटना एक्सप्रेस दुर्घटना पर इंदौर की सांसद व लोकसभाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। त्वरित पहल कर उन्होंने यूपी के नेताओं श्री कलराज मिश्र, श्री लालजी टण्डन व वहां के स्थानीय सांसद श्री ओला से चर्चा कर आवश्यक मदद करने के लिए कहा है। उन्होंने रेल्वे के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों को भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अपने दो निजी सचिव पंकज क्षीरसागर व हरीश कश्यप को समन्वय करने के लिए मौके पर तुरंत पहुंचने के लिये रवाना किया। ताईजी के रेलवे समन्वयक नागेश नामजोशी रात 3:30 बजे से ही समन्वय का काम देख रहे हैं।  

Kolar News

Kolar News 20 November 2016

नोटबंदी का असर भोपाल की जमीनों के रेट पर भी देखने को मिलेगा। इस साल जिले की जमीनों के मूल्य नहीं बढ़ने के संकेत मिले हैं। बताया जा रहा है कि उप जिला मूल्यांकन समिति ने अपना सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन सर्वे में इस बार जमीनों के रेट नहीं बढ़ाने को लेकर तथ्य देने और साल में होने वाली रजिस्ट्री की संख्या को भी सर्वे में उल्लेख करने को कहा गया है। सूत्रों के अनुसार नोटबंदी के कारण पंजीयन विभाग के आला अधिकारियों ने इस बार सर्वे में समझदारी दिखाने और जमीनों के रेट नहीं बढ़ाने को लेकर खास दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पंजीयन विभाग के अफसरों का मानना है कि जब से नोटबंदी के आदेश जारी हुए हैं, तब से लोगों में दहशत है। अब लोग रजिस्ट्री कराने और जमीन खरीदने में कम इच्छुक हैं। लोगों को लग रहा है कि अब जमीनों के रेट और गिरेंगे। प्रॉपर्टी सस्ती होगी, लोन सस्ते होंगे। इन कारणों से तय किया जा रहा है कि इस साल जिले की जमीनों के रेट यथावत रखे जाएं। इस मामले में जिला प्रशासन की कार्यवाही तय हो गई है। नाम ना छापने की शर्त पर जिला पंजीयन विभाग के अफसरों ने बताया कि जब से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में ई-पंजीयन शुरू हुआ है, तब से रजिस्ट्री की स्थिति काफी कमजोर है। विभाग द्वारा तय किए जाने वाले आंकड़ों और टारगेट को पाने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। टारगेट के बराबर पहुंचना तो दूर पुराने आंकड़ों तक को छूना मुश्किल लग रहा है। हर साल रजिस्ट्री कम हो रही है, इससे पंजीयन शुल्क भी कम आ रहा है। इसके साथ ही बीच-बीच में कई समस्याएं आ रही है। जिले में रजिस्ट्री कम होने को लेकर एक तथ्य यह भी सामने आया है कि ई-पंजीयन का सर्वर हर कभी डाउन हो जाता है। सर्वर डाउन होने के कारण रजिस्ट्री ही नहीं हो पा रही हैं। लोग स्लॉट बुक करवाते हैं, लेकिन सर्वर के सही तरीके से काम नहीं करने के कारण लोगों को बार-बार पंजीयन कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है। कलेक्टर निशांत वरवड़े के निर्देश के बाद उपजिला मूल्यांकन समिति भोपाल जिले की वर्ष 2017-18 की प्रस्तावित कलेक्टर गाइडलाइन तैयार करने के काम में लग गई है। समिति के सभी सदस्य जमीनों के रेट तय करने के लिए सर्वे में जुट गए हैं। सभी वृत्त के एसडीएम, सब-रजिस्ट्रार, आरआई और पटवारियों ने अपना काम शुरू कर दिया है। आरआई और पटवारी पंपलेट्स, ब्रोशर व विज्ञापनों के माध्यम से नई कॉलोनियों व पुरानी कालोनियों के बिकी जमीनों के रेट लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।      

Kolar News

Kolar News 18 November 2016

निगम आयुक्त भारद्वाज ने जारी किए आदेश कोलार सहित पूरे भोपाल को साफ़ सुथरे बनाने का अभियान शुरू किया गया है। आज वार्ड 82 के  सफाई दारोगा वार्ड प्राभरी एबं कर्मचारियों की महत्मपूर्ण बैठक हुई जिसमें वार्ड 82 को न 1 बनाने के लिए पार्षद भूपेंद्र माली ने स्वछता की शपथ दिलाई । शहर को और अधिक साफ-स्वच्छ बनाने एवं स्वच्छता सर्वेक्षण-2007 में भोपाल शहर को नंबर 1 रैंकिंग पर लाने हेतु नागरिकों में जागरुकता उत्पन्न की गई। इस अवसर पर नागरिकों को जागरुक करने एवं उनका सक्रिय सहयोग प्राप्त करने हेतु प्रारंभ किए गए समग्र स्वच्छता अभियान मेरा प्रण भोपाल नंबर 1 स्वच्छता सर्वेक्षण-2017 का बेच निगम के अधिकारी, कर्मचारी अनिवार्य रूप से लगाकर कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। निगम आयुक्त श्रीमती छवि भारद्वाज ने मंगलवार को आदेश जारी कर समस्त अपर आयुक्तों, विभाग अध्यक्षों, जोनल अधिकारियों, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्वच्छता प्रभारियों को निर्देशित किया है क आप स्वयं भी अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थिति स्वच्छता बेच लगाकर ही सुनिश्चित की जाए।

Kolar News

Kolar News 17 November 2016

    मौजूदा राजनीतिक दल चुनाव लड़ने की मशीन होकर रह गए हैं। लोकतंत्र को हमने चुनावी संघर्ष में बदल दिया जबकि इसका प्राण 'लोक" ही लापता हो गया।"   ये कहना है भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मप्र प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे का। वे विधानसभा में आयोजित तीन दिनी लोकमंथन के दूसरे दिन रविवार को 'लोकतंत्र में लोक का स्थान और उसकी भूमिका सहकारिता व विकेंद्रीकरण का अनुभव" विषय पर बोल रहे थे।   उन्होंने चुनाव पद्धति और राजनीतिक दलों के संचालन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में बड़े नोट बंद होने पर कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हंै। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के परिवार केन्द्रित दलों पर तंज भी कसा। बोले कि 30 साल बाद दल का अध्यक्ष कौन होगा यह अभी बता सकता हूं, यह दुर्गति डॉ सहस्रबुद्धे ने कहा कि राजनीतिक दलों में हम सब एक हैं का नारा तो खूब जोर-शोर से लगता है, लेकिन चुनाव के दौरान खेमेबाजी और कौन-किस जाति का है यह बात मुख्य हो जाती है। समूचे तंत्र पर नए सिरे से विचार की जरूरत है। जस्टिस वेंकटचलैया ने चुनाव व्यवस्था में सुधार के लिए कुछ काम किया था, लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं आ पाई।   उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि वोट बटोरना और अपना काम साधना ही लक्ष्य रह गया है। विडंबना है कि आज कौन लोकप्रिय है? यह सवाल नहीं उठता बल्कि कौन न्यूनतम अलोकप्रिय है यह जताने की होड़ लगी है। चर्चा में डॉ शंकर शरण, डॉ बृजभूषण कुमार, अशोक भगत, प्रो.राकेश मिश्र ने भी भाग लिया। डॉ शीला राय ने संचालन किया। उन्होंने कहा कि राजनीति का चुनावीकरण, विकास का सरकारीकरण और लोकसेवा का एनजीओकरण हो गया है। देश में 1600 से अधिक राजनीतिक दल मौजूद हैं। इनमें से 50 ऐसे हैं जो गंभीरतापूर्वक काम कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने जनादेश भी हासिल किया है। इनमें से 6-7 दल छोड़ दें तो ज्यादातर परिवार केन्द्रित होकर रह गए हैं।  

Kolar News

Kolar News 14 November 2016

कर्मश्री के तत्वाधान में तुलसी शालिग्राम विवाह संपन्न हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देवउठनी ग्यारस के अवसर पर कर्मश्री संस्था के तत्वाधान में तुलसी शालिग्राम विवाह का आयोजन किया गया ।  विधायक हुज़ूर रामेश्वर शर्मा के मालवीय नगर स्थित युवा सदन कार्यालय पर आचार्य  विष्णु राजौरिया जी एवं पंडित कपिल शर्मा  द्वारा मंत्रोचारण के साथ तुलसी शालिग्राम विवाह संपन्न हुआ । इस अवसर पर कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष एवं हुज़ूर विधायक  रामेश्वर शर्मा ने उपस्थित नागरिक बंधुओ को एकादशी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । श्री शर्मा ने कहा कि संस्कृति एवं अध्यात्म का देश हमारा भारत ,जिसके हर एक त्यौहार एवं दिन के अपने  महत्वपूर्ण महत्त्व है । इस दौरान श्री शर्मा ने आयोजन में सैकड़ो श्रद्धालुओं को तुलसी पौध वितरित भी किये इस अवसर पर सर्वश्री एम आई सी सदस्य दिनेश यादव , नरेंद्र मीना  सहित बड़ी संख्या में माताएं बहने उपस्थित रही ।

Kolar News

Kolar News 12 November 2016

राजधानी की बड़े तालाब के साथ ही कोलार डैम, केरवा डैम और जामुनिया तालाब का पानी पीने योग्य है। शहर के इन जल स्राेतों में घुलनशील ऑक्सीजन (डीओ) की मात्रा 4 मिली ग्राम प्रति लीटर से ज्यादा और बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) 3 मिली ग्राम प्रति लीटर से कम है। फीकल कोलीफॉर्म (एफसी) और टोटल कोलीफॉर्म (टीसी) की स्थिति भी नियंत्रण में है।  मप्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न जल स्रोतों के सितंबर के वॉटर क्वालिटी इंडेक्स की स्टेटस रिपोर्ट जारी कर दी है। कुल 112 मॉनीटरिंग स्टेशन की इस रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न जल स्राेतों के 15 स्थानों का पानी दूषित मिला है। इनमें राजधानी की शाहपुरा अौर छोटी झील सहित प्रदेश की चार नदियों और तीन अन्य तालाबाें शामिल हैं । वहीं दूसरी ओर 97 स्थानों के पानी की स्थिति फिलहाल संतोषजनक स्थिति में रही है। बड़ी झील के चार स्थानों की मॉनीटरिंग रिपोर्ट के अनुसार घुलनशील ऑक्सीजन की मात्रा 7.2 से लेकर 7.7 मिली ग्राम प्रति लीटर के बीच है जो तय मानक से ज्यादा है। पानी में 4 मिली ग्राम प्रति लीटर से कम डीओ होने पर पानी पीने योग्य नहीं माना जाता है। शाहपुरा झील और छोटी झील के कालीघाट के आसपास के पानी में डीओ तय मानक से बिलकुल करीब है और टोटल काेलीफॉर्म की मात्रा भी 1600 एमपीएन प्रति 100 मिलि लीटर है।  यह हैं मानक  घुलनशील ऑक्सीजन 4 मिली ग्राम प्रति लीटर से ज्यादा होना चाहिए। बीओडी की मात्रा 3 मिली ग्राम प्रति लीटर से कम होनी चाहिए।  फीकल कोलीफॉर्म की मात्रा 2500 एमपीएन प्रति 100 मिली लीटर से कम होनी चाहिए। टीसी की मात्रा 5000 एमपीएन प्रति 100 मिली लीटर से कम होनी चाहिए।  एसटीपी से साफ होकर जा रहा बड़ी झील में मिलने वाले नालों का पानी  पीसीबी के चीफ केमिस्ट डॉ. एसएन तिवारी के अनुसार शहर की बड़ी झील अौर कोलार डैम का पानी ‘ए’ कैटेगरी का है जो पीने योग्य है। बड़ी झील के पानी के ‘ए’ कैटेगरी में होने के पीछे झील में मिलने वाले नालों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की ओर मोड़ना बताया जा रहा है। फिलहाल पांच एसटीपी हैं जिनमें से नालों का पानी को साफ कर बड़ी झील में छोड़ा जा रहा है। डॉ. तिवारी का कहना है कि पीसीबी प्रदेश के जल स्रोतों का वॉटर क्वालिटी इंडेक्स का स्टेटस हर महीने जारी करता है। पिछले महीने की रिपोर्ट के अनुसार डीओ, बीडीओ, एफसी और टीसी का स्तर भी इस बार जितना ही था। घुलनशील ऑक्सीजन का स्तर तापमान के हिसाब से कम व ज्यादा होता है।  पीसीबी से जारी मॉनीटरिंग की रिपोर्ट (सितंबर माह की)  जल स्रोतों डीओ बीओडी एफसी टीसी  बड़ी झील कमला पार्क के पास 7.5 1.6 2 110  बड़ी झील बोट क्लब के पास 7.2 1.8 2 90  बड़ी झील करबला 7.7 1.7 2 120  बड़ी झील बैरागढ़ 7.6 1.8 2 130  कोलार डैम 8.1 1.5 2 34  केरवा डैम रेस्ट हाउस के पास 7.8 1.4 2 40  जामुनिया तालाब 8 1.9 2 130  इनकी हालत खराब छोटी झील कालीघाट भोपाल व शाहपुरा झील भोपाल में पानी की क्वालिटी संतोषजनक नहीं है।     

Kolar News

Kolar News 11 November 2016

  कोलर के वार्ड 82 के दामखेड़ा बी सेक्टर मे नगर निगम के अधिकारियों  के साथ दौरा कर पार्षद भूपेंद्र माली क्षेत्र के रहवासियो की समस्या सुनी एवं अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए और साथ मे स्वछ भारत अभियान के तहत बनाये जा रहे घर घर शौचालय के काम का अवलोकन किया। पार्षद माली ने आम लोगों की समस्याओं को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए और शौचालय निर्माण का काम समय सीमा में किये जाने के निर्देश भी दिए। 

Kolar News

Kolar News 10 November 2016

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने  500 और 1000 रुपये के नोट का प्रचलन बंद करने के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के फैसले की मुक्त कंठ से सराहना की है। उन्होंने कहा कि आज का दिन सफाई पर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद, काला धन, भ्रष्टाचार और पाकिस्तान प्रायोजित नकली करेंसी की सफाई इस निर्णय से होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि काला धन और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण की मजबूत नींव इस फैसले से रखी गयी है। उन्होंने कहा कि हम सब भारतवासी देश के कर्मठ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इस फैसले के साथ हैं। प्रधानमंत्री का यह कदम गरीब, आमजन, समाज और देशहित में है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के फैसले को अभूतपूर्व, ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व और दृढ़ निर्णय से निश्चित ही आतंकवाद और भ्रष्टाचार के लिये इस्तेमाल किये जा रहे और नासूर बन चुके काले धन पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देश विकास की दौड़ में और तेज गति से आगे बढ़ेगा।  

Kolar News

Kolar News 9 November 2016

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भले ही सिमी आतंकियों के एनकांउटर पर सवाल उठा रहे हो, लेकिन उनके इन सवालों से उनकी बेटे विधायक जयवर्धन सिंह सहमत नहीं हैं। दोनों की इस मामले में राय अलग-अलग है। सिमी आतंकियों के जेल से फरार होने और एनकाउंटर को लेकर जयवर्धन सिंह ने कुछ पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता है। जयवर्धन ने कहा कि ऐसे लोग निर्दोष लोगों के लिए हमेशा खतरा बने रहते हैं। आतंकियों के मारे जाने पर कोई आपत्ति नहीं है।  जयवर्धन ने इस मामले में जेल की सुरक्षा को लेकर जरुर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जेल ब्रेक व्यवस्था का फेल्युअर है। सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। ऐसे में आतंकियों का जेल से भगाने पर सवाल उठना लाजमी है। हालांकि जयवर्धन ने अपने पिता द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कहा कि यदि उन्होंने सवाल उठाये हैं तो निश्चित रूप से उनके पास कोई सबूत होंगे। दिग्विजय सिंह नेसिमी आतंकियों के भागने पर सवाल उठाते हुए कहा था  कि मुस्लिम कैदी ही जेल से क्यों भागते हैं। इस बात की जांच होना चाहिए। जेल से हिंदू बंदी क्यों नहीं भागते।

Kolar News

Kolar News 7 November 2016

बच्चन कमेटी ने सिंहस्थ को लेकर रिपोर्ट बनाई  सिंहस्थ घोटाले को लेकर कांग्रेस ने अपने आरोपों को लेकर 82 पेज की रिपोर्ट को शनिवार को अंतिम रूप दिया। इसे प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को 21 नवंबर को सौंपा जाएगा। पार्टी इस रिपोर्ट को लेकर अदालत जाने की तैयारी कर रही है, वहीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सिंहस्थ घोटाले के तथ्य जुटाने के लिए गठित कमेटी की बैठक हुई। इसमें जांच दल को मिले प्रमाणों के आधार पर 82 पेज की रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया गया। कार्यवाहक नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन ने बताया कि कमेटी ने अपना काम पूरा कर लिया है। रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को 21 नवंबर को सौंपी जाएगी। विधानसभा के आगामी सत्र में इस मुद्दे को उठाया जाएगा और सरकार से जवाब मांगा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि वे इस रिपोर्ट को लेकर अदालत में जाएंगे और निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे।  

Kolar News

Kolar News 6 November 2016

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से आल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमेन  मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने मुलाकात की। श्री बिट्टा ने हाल ही मे भोपाल में पुलिस द्वारा सिमी आतंकियो के विरूद्ध की गयी कार्रवाई की प्रशंसा की। श्री बिट्टा ने कहा कि पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिये सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश और जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिये भोपाल में शौर्य स्मारक बनाया गया है।

Kolar News

Kolar News 3 November 2016

आतंकवादियों के फरार होने से लेकर एनकाउंटर तक की प्रक्रिया पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने उठाये सवाल।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने दीपावली की बीती रात राजधानी भोपाल की केंद्रीय जेल से एक जेल प्रहरी की हत्या के बाद फरार हुए सिमी आतंकवादियों की नियोजित फरारी, फरारी के बाद उनके 8 से 9 घण्टे तक भोपाल के समीप रहने, उन आठो आतंकवादियों के हुए एनकाउंटर और उनके पास आधुनिकतम हथियारों की मौजूदगी को लेकर भोपाल आई जी के कथन पर सवाल उठाये है।  उन्होंने आतंकियों को लेकर अपनी पार्टी के रुख को भी स्पष्ट करते हुए कहा है कि आतंकी किसी धर्म, वर्ग, जाति अथवा समाज* का नही होता है। लिहाजा, उसके विरुद्ध कांग्रेस सख्त से सख्त कार्यवाही की पक्षधर थी है और रहेगी। श्री यादव ने कहा जब केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर पूरे देश में हाई अलर्ट रखे जाने की बात कही गयी थी, जिसमे दीपावली पर्व को लेकर स्पष्ट निर्देश थे तब मध्यप्रदेश ने उन निर्देशों की अनदेखी क्यों, किसलिए और किसके निर्देश पर की? उन्होंने जेल मैन्युअल के अनुसार किसी भी जेल में 8 से अधिक दुर्दांत अपराधियो को नही रखा जाना चाहिए, तो राजधानी की जेल में एक साथ 35 आतंकियों को क्यों रखा गया? यादव ने सवाल उठाया कि कुछ वर्षों पूर्व सिमी आतंकवादियों के खंडवा जेल से फरार हो जाने की घटना से भी सरकार ने सबक क्यों नही लिया?हाई अलर्ट के दौरान 35 आतंकियों को रखे जाने वाली जेल की सुरक्षा मात्र 2 सिपाहियों के भरोसे क्यों, कैसे और किसलिए रखी गयी? उन्होंने कहा जेल से फरार होने के बाद आतंकियों ने 8 से 9 घण्टे तक भोपाल के ही नजदीक रहने का निश्चय क्यों किया? प्रदेश की सीमा से बाहर भागने के लिए 8 से 9 घण्टे पूर्णतः पर्याप्त होते है ! इस लम्बी अवधि में उन्हें आधुनिकतम हथियार कहा से और किससे प्राप्त हुए, आईजी भोपाल का यह बयान कई रहस्य और आशंकाओं को जन्म दे रहा है? यादव ने कहा इस घटना और गहरे षड्यंत्र के नेपथ्य में कौन कौन सी आंतरिक शक्तियां शामिल है, इसमें सरकार, जेल प्रशासन और अन्य विभागीय अकर्यमन्यताओ, असफलताओं और लापरवाही को मुख्यमंत्री कितना जिम्मेदार मानते है? यदि वे इस बाबत सकारात्मक ख्याल रखते है तो इन परिस्थितियों में आतंकियों के आंतरिक सहयोगियों के खिलाफ सर्जीकल स्ट्राइक की जिम्मेदारी कौन वहन करेगा?  

Kolar News

Kolar News 1 November 2016

        मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केन्द्रीय जेल भोपाल से फरार आठ आतंकियों को पुलिस ने जनता के सहयोग से मार गिराया है। लेकिन आतंकियों के फरार होने जेल प्रशाासन की चूक सामने आई है इसलिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेल को हटा दिया है। उनके स्थान पर एडीजी सुधीर शाही को जेल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा घटनाक्रम की जांच के लिए पूर्व महानिदेशक पुलिस नंदन दुबे को नियुक्त किया गया है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। सीएम निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घटनाक्रम के बाद एआईजी जेल, जेल अधीक्षक, उप जेल अधीक्षक और सहायक जेल अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके आलावा उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह चर्चा करते हुए प्रस्ताव दिया है कि पूरे मामले की जांच एनआईए से कराई जाये। इससे आतंकवाद से जुड़े और भी मामले सामने आयेंगे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद न केवल राज्यों व देश की समस्या है बल्कि पूरी दुनिया के लिए चुनौती बन गया है। इसलिए हमने एनआईए से जांच कराने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी फरार आठ सिमी आतंकवादियों को मार गिराने में सबसे बड़ा सहयोग जनता का रहा है। पुलिस को सूचना जनता से मिली जिसके बाद से फरारियों को इनकांउटर में मारा गया। सिमी आतंकवादियों के जेल से फरार होने की घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार को घेरा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखकर कहा है कि पूरे घटनाक्रम में प्रदेश सरकार की अक्षमता सामने आई है। उन्होंने घटना को सरकार व जेल प्रशासन की एक गंम्भीर चूक बताते हुए मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान को घटना का जिम्मेदार ठहराया है, उन्होंने कहा है कि जब केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पूरे देश में ‘हाईअलर्ट’  के निर्देश जारी किये थे और दीपावली पर विशेष सतर्कता रखने हेतु कहा गया था तो प्रदेश में इस संदेश की अवहेलना क्यों, कैसे और किसलिए हुई? इस षड्यंत्र में ऊपर से नीचे तक कौन-कौन शामिल हैं? यही नहीं सन 2013 में खंडवा जिले से फरार हुए आतंकियों की घटना से सरकार व जेल प्रशासन ने सबक क्यों नहीं लिया? कमलनाथ ने आशंका जताई कि खंडवा जिला चूंकि सिमि की संदिग्ध गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र रहा है, और वहां हाल ही में नेपानगर में विधानसभा उपचुनाव हैं, सिमि के गुर्गे लंबे समय से परदे के पीछे से बीजेपी नेताओं से सांठगाठ कर प्रदेश की राजनीति में हस्तक्षेप करते हैं, कहीं यह वाकया इसी योजना की परणिती तो नहीं हैं, इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।  इस घटना के बाद कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी जेल से भागे हैं या किसी योजना के तहत भगाए गए हैं? जांच का विषय होना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने यहां सिमी की बजरंग दल से तुलना करते हुए कहा कि दंगा फसाद ना हो इस पर प्रशासन को नजर रखनी पड़ेगी। दोनों मिलकर दंगे कराते हैं। खंडवा से भी जेल तोड़कर सिमी के लोग भागे और भोपाल की जेल से भी भागे। सिमी और बजरंग दल पर मैंने प्रतिबंध लगाने की सिफारिश तत्कालीन एनडीए सरकार से की थी, उन्होंने सिमी पर तो लगा दिया लेकिन बजरंग दल पर नहीं लगाया। इधर कमलनाथ ने गृहमंत्री को पत्र लिखते हुए इन सवालों का जवाब मांगा है हाई अलर्ट में ८ कैदी कैसे फरार हुए.. जबकि भोपाल की केंद्रीय जेल प्रदेश की राजधानी में होने के कारण सबसे सुरक्षित है। अक्टूबर 2013 में जब खंडवा जेल से सिमि आतंकी फरार हुए थे, जब वहां योगेश चौधरी पदस्थ थे वो अब भोपाल रेंज के आईजी क्यों? क्योंकि उस दौरान अमजद, जाकिर और मेहबूब खंडवा जेल से भी भागे थे। सिमी आतंकियों की सुरक्षा के लिए प्रदेश के जेलों से पैंतीस लोगों को सुरक्षा में लगाया था, अधिकतर दीवाली पर अवकाश पर किस अधिकारी ने इनको अवकाश दिए.. जांच का गंभीर विषय है।   

Kolar News

Kolar News 31 October 2016

अधिकारियों को शिवराज की नसीहत  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है, इसलिये संवेदनाओं की भी कमी नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता से ही प्रशासनिक व्यवस्थाएँ जीवंत और प्रभावी होती हैं। श्री चौहान ने भोपाल में संभागायुक्तों, कलेक्टर्स और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की  कांफ्रेंस में कहा कि राज्य सरकार की ज्यादातर योजनाओं का क्रियान्वयन प्रशासनिक दक्षता के साथ मानवीय दृष्टिकोण की माँग करता है। उन्होंने जिला कलेक्टरों से कहा कि वे आगे बढ़कर लोगों की मदद करने और सेवा करने का दृष्टिकोण रखेंगे तो पूरा प्रशासन चुस्त-दुरूस्त हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने जमीनी स्तर पर विभागीय योजनाओं के प्रदर्शन और क्रियान्वयन में आने वाली संभावित बाधाओं की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं की समीक्षा के लिये तय मापदण्डों पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों की प्रशंसा की और खराब प्रदर्शन वाले जिलों की समस्याओं को समझते हुए सुधार करने की नसीहतें भी दी। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि सेवा प्रदाय व्यवस्था में सुधार करें तथा व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनायें। अपना कर्त्तव्य निभाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करें और अच्छे अधिकारियों-कर्मचारियों की भरपूर तारीफ करें। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों और योजनाओं में अधिकारियों के प्रदर्शन का उल्लेख उनकी सी.आर. में किया जायेगा। श्री चौहान ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मजदूरों को मजदूर कल्याण की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये उनके पंजीयन का व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने आगामी 31 मार्च तक सभी शहरों को खुले में शौच से मुक्त कराने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिये। कांफ्रेंस में सभी मंत्रीगण और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। नागरिक केन्द्रित सेवाओं को और बेहतर बनायें नगरीय प्रशासन से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा के दौरान श्री चौहान ने नागरिक केन्द्रित सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण करें। अगले दो वर्ष में शहरी क्षेत्र में पाँच लाख मकान बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिये तैयारी कर लें। नगरोदय अभियान के तहत गरीब कल्याण की विभिन्न योजनाओं में गरीबों को सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। शहरों में आवासीय पट्टे देने का काम प्राथमिकता से करें। शहरों में हाथ ठेला और रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा देने की योजना बनायें। बताया गया कि आगामी जनवरी माह में होने वाले स्वच्छता सर्वे के लिये सभी नगरीय निकायों में तैयारी की जा रही है। प्रदेश में 5 हजार 584 करोड़ रूपये लागत की शहरी आवास योजनाएँ स्वीकृत की गई हैं। प्रदेश में नगरीय निकायों के 551 वार्ड खुले में शौच मुक्त किये गये हैं। मजदूरी के भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं श्री चौहान ने कहा कि गाँवों को खुले में शौच मुक्त करने के काम को प्राथमिकता दें। प्रभारी मंत्री इसकी नियमित समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आवास योजना में हितग्राहियों को दूसरी किश्त समय से मिलना सुनिश्चित करें। मनरेगा में मजदूरी के भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना की प्रभावी मॉनीटरिंग करने और इन योजनाओं में मजदूरों के पंजीयन का व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिये। बताया गया कि पिछले पाँच वर्ष में 9 लाख 73 हजार ग्रामीण आवास बनाये गये हैं। राजस्व प्रकरणों के निराकरण का आकस्मिक परीक्षण करें प्रभारी मंत्री मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिये कि प्रभारी मंत्री एवं कमिश्नर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की आकस्मिक परीक्षण करें। बँटवारे के प्रकरणों में नक्शों में तरसीम का अभियान चलाने, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिये। बताया गया कि 35 जिलों में अविवादित नामान्तरण के प्रकरणों का शतप्रतिशत निराकरण किया गया है। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के लिये राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार को अधिकार देने का निर्णय लिया है। निगरानी समितियाँ शीघ्र बनायें मुख्यमंत्री चौहान ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड से राशन कार्ड को जोड़कर राशन वितरण व्यवस्था बनायें। इसके लिये उन्होंने आधार सीडिंग का काम दिसम्बर माह तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राशन वितरण व्यवस्था से किसी गरीब को कोई दिक्कत नहीं होना चाहिये। उन्होंने जिलों के प्रभारी मंत्रियों से कहा कि राशन दुकान, विकासखंड एवं जिला स्तर पर निगरानी समितियों का गठन नवम्बर तक हो जाना चाहिये। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर लाभान्वित करवाने के निर्देश दिए। आँगनवाड़ी नहीं खुलने पर नीचे से लेकर ऊपर तक करें कार्रवाई मुख्यमंत्री  चौहान ने महिला-बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान लाडली लक्ष्मी योजना में पाँचवीं से छठी कक्षा में आने वाली बेटियों का सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए। यह बेटियाँ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुपोषण के स्तर में तेजी से गिरावट आयी है, लेकिन कुपोषण का कलंक मिटाने के लिये दिन-रात प्रयासों की जरूरत है। कुपोषण उन्मूलन के लिए महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य और वन विभाग मिल-जुलकर संयुक्त अभियान चलायें। उन्होंने कहा कि तीनों विभागों में समन्वय कर समग्र कार्ययोजना में क्षेत्र और समुदाय की परिस्थितियों के साथ ही शादी योग्य उम्र की बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण और कुपोषण के विरुद्ध समाज के सहयोग से संबंधित विभिन्न पहलुओं को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि आँगनवाड़ी के नियमित संचालन में शिथिलता के प्रकरणों में आँगनवाड़ी से लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला-बाल विकास के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने संभागायुक्तों को निर्देशित किया कि वे भी आँगनवाडियों का निरीक्षण करें। नि:शुल्क दवा वितरण में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई करें श्री चौहान ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान बाल हृदय उपचार योजना में 18 वर्ष की उम्र तक के रोगियों को चिन्हित करने के प्रभावी प्रयासों की निरंतरता पर जोर दिया। श्री चौहान ने कैंसर, किडनी और महिलाओं के प्रजनन संबंधी रोगों की समय रहते पहचान की जरूरत बताई। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि वे वर्ष में एक बार ऐसे विशिष्ट रोगों के उपचार के शिविर लगवाएं। शिविर के पूर्व प्रत्येक गाँव में संभावित रोगियों का सर्वेक्षण करवा कर उन्हें शिविर में लाया जाए। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से उपचार उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने नि:शुल्क दवा वितरण कार्यक्रम की सघन मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए कहा कि दवा भंडारण का कलेक्टर, अपर कलेक्टर प्रतिमाह भौतिक सत्यापन करेंगे। इसमें गड़बड़ी होने पर दोषी अधिकारियों के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाये।  

Kolar News

Kolar News 26 October 2016

आप चाहें  तो इसे राजनीति कहें या समस्या निराकरण का तरीका।  नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए महापौर आलोक शर्मा अपने निवास पर ‘भोपाल की चौपाल’ का आयोजन करेंगे।  आलोक की इस चौपाल में नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के लिए निगम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आईएसबीटी में रहवासी और व्यापारी संघों के साथ बैठक में महापौर आलोक शर्मा ने यह घोषणा की। खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) अभियान का जिक्र करते हुए महापौर ने कहा कि वे ‘रोको-टोको अभियान’ चलाएंगे। महापौर एमआईसी सदस्यों और पार्षदों के साथ सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर लोगों को गांधीवादी तरीेके से समझाइश देंगे।   

Kolar News

Kolar News 22 October 2016

  मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कोंग्रेस के जुझारू नेता सत्यदेव कटारे का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। कटारे का मुंबई के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।कटारे के निधन से कोंग्रेस को बड़ा नुक्सान हुआ है।  भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट से विधायक सत्यदेव कटारे बीमारी के लिए इलाज के लिए न्यूयॉर्क भी गए थे।  इसके बाद उनकी सेहत में कुछ सुधार आया था।  पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के हीरानंदनी अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया था ,जहाँ उनका निधन हो गया।    -सत्‍यदेव कटारे का जन्‍म 15 फरवरी 1955 हुआ था. -विधि में स्‍नातकोत्‍तर कटारे भिंड जिले के मनेपुरा (अटेर) से संबंध रखते थे। -अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कटारे ने युवा कांग्रेस के साथ की थी। -1985 से 1990 तक वे मध्‍यप्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव रहे। -मोतीलाल वोरा के कार्यकाल में 1989 से 1990 तक वे परिवहन और जेल के सहायक मंत्री रहे थे। -दिग्विजय सिंह शासनकाल में 1993 से 1995 तक वे मध्‍यप्रदेश के गृह राज्‍यमंत्री रहे। -1995 से 1998 के दौरान वे मध्‍यप्रदेश के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री रहे। -2003 से 2008 तक वे भिंड के अटेर क्षेत्र के विधायक रहे. 2008 विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद वह पिछले विधानसभा चुनाव में फिर अटेर से विधायक चुने गए थे।   सत्यदेव कटारे के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ,विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा ,मध्यप्रदेश कोंग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव सहित तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।  गुना सांसद एवं एवं लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के मुख्य सचेतक जयोरिादित्य सिंधिया ने नेता प्रतिपक्ष श्री सत्यदेव कटारे के निधन पर गहरा दुख व्यक्तकरते हुए कहा कि अत्यंत दुख का विषय है कि मप्र विधानसभा में नेता विपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  सत्यदेव कटारे जी हमारे बीच नहीं रहे। श्री कटारे के निधन से कांग्रेस की तो अपूर्णीय क्षति है ही, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मैंने अपना अभिन्न सहयोगी एवं सलाहकार खो दिया है। मुझे जब भी किसी विषय पर सलाह की आवष्यकता होती थी, मुझे कटारे जी का ध्यान आता था। श्री कटारे ने दशकों तक मेरे पूज्य पिता जी के साथ नजदीकी से काम किया। सुख एवं दुख हर समय वे हमारे परिवार के साथ खड़े रहे। कटारे के निधन से केवल ग्वालियर-चंबल ने ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश  ने एक प्रबुद्ध वक्ता, विधिवेत्ता एवं संसदीय मामलों के जानकार तथा जननेता को खो दिया है। श्री कटारे अपने तेजस्वी व्यक्तित्व एवं कृतित्व के आधार पर मध्य प्रदेश  की राजनीति में एक नया आयाम स्थापित किए। 1977 में लोकतंत्र की प्रथम पाठषाला ग्राम पंचायत कोषण जिला भिंड से पंच के रूप में अपनी राजनीति यात्रा प्रारंभ करने वाले श्री कटारे 1985 में पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद 1993, 2003, 2013 में मध्य प्रदेष विधानसभा के सदस्य चुने गए। मध्य प्रदेष के गृह राज्य मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को लोग आज भी याद करते हैं। 2013 में जब कांग्रेस को विपक्ष में बैठना पड़ा तब मुद्दों पर गहरी पकड़ रखने वाले श्री सत्यदेव कटारे जी को कांग्रेस हाईकमान ने ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। श्री कटारे ने पूरे मनोयोग से एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सरकार को जनहित के मुद्दों पर कठघरे में खड़ा किया। दुर्भाग्य से पिछल कुछ माह से उनका स्वास्थ्य खराब था, मैं अपने भोपाल प्रवास के दरम्यान उनने मिलने गया था, उस समय उनकी जीवटता अनुकरणीय थी, उम्मीद थी कि वह जल्दी ही स्वस्थ होकर हमारे बीच आएंगे और पूरी दबंगता से कांग्रेस पार्टी  एवं जनता की सेवा जो उन्होंने पूरे जीवन में अनवरत रूप से जारी रखा, उसको आगे बढ़ाएंगे।  आज कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को संकल्प लेना चाहिए कि श्री कटारे के जन संघर्ष एवं उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं।  श्री सत्यदेव कटारे जी का पार्थिव शरीर आज  21अक्टूबर को  ग्वालियर विमानतल पहुंच । वहां से श्री कटारे की पार्थिव देह को  भिंड निवास एवम अंतिम संस्कार के लिए पैतृक ग्राम मनेपुरा ले जाया जाएगा। जहाँ  22 अक्टूबर शनिवार को सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

Kolar News

Kolar News 21 October 2016

 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जिसमें सबका सुख और सबका कल्याण हो वही लोक नीति है। लोक नीति ऐसी होना चाहिये जो इन लक्ष्यों की पूर्ति कर सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान साँची बौद्ध एवं भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय द्वारा 'धर्म और राज व्यवस्था' पर आयोजित तीन दिवसीय चौथे धर्म-धम्म सम्मेलन के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में देश-विदेश के लगभग 200 विद्वान भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दूसरों की भलाई से बड़ा कोई धर्म नहीं है और दूसरों को तकलीफ पहुँचाने से बड़ा अधर्म नहीं है। विश्व में धर्म के नाम पर सबसे ज्यादा खून बहाया गया है पर जिसके नाम पर खून बहाया गया है वह धर्म नहीं बल्कि उपासना पद्धति है। धर्म के कई स्वरूप हैं। सत्य, अहिंसा, अस्तेय और अपरिग्रह धर्म हैं। स्नेह,प्रेम,शांति और आत्मीयता धर्म है। जो दूसरों को आनंद दे वही धर्म है। सुख तात्कालिक होते हैं और आनंद स्थायी होता है। प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिकों के जीवन में आनंद लाने के लिये आनंद विभाग बनाया है। स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि सत्य एक है पर इस तक पहुँचने के रास्ते अलग-अलग हैं। भारत में हजारों वर्ष पहले कहा गया है कि सारा विश्व एक परिवार है। प्रदेश में जनता से जुड़े फैसले समाज के उस वर्ग से बात करके लागू करने की व्यवस्था की गयी है। धर्म-धम्म सम्मेलन में आये अलग-अलग क्षेत्र के विद्वानों के विचार विमर्श के बाद मिले निष्कर्ष को प्रदेश में लागू करने के प्रयास किये जायेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में साँची बौद्ध एवं भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की काफी टेबल बुक का विमोचन किया। शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता श्रीलंका महाबोधी सोसायटी के प्रमुख बेनेगेला उपाथिसा नायका थेरो ने की। कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के मंत्री सुरेंद्र पटवा, साँची बौद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वाय.एस.शास्त्री़, इंडियन काउंसिल ऑफ फिलासाफिकल रिसर्च के अध्यक्ष  एस.आर. भट्ट और साँची बौद्ध विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार  राजेश गुप्ता उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 19 October 2016

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जिसमें सबका सुख और सबका कल्याण हो वही लोक नीति है। लोक नीति ऐसी होना चाहिये जो इन लक्ष्यों की पूर्ति कर सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान साँची बौद्ध एवं भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय द्वारा 'धर्म और राज व्यवस्था' पर आयोजित तीन दिवसीय चौथे धर्म-धम्म सम्मेलन के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में देश-विदेश के लगभग 200 विद्वान भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दूसरों की भलाई से बड़ा कोई धर्म नहीं है और दूसरों को तकलीफ पहुँचाने से बड़ा अधर्म नहीं है। विश्व में धर्म के नाम पर सबसे ज्यादा खून बहाया गया है पर जिसके नाम पर खून बहाया गया है वह धर्म नहीं बल्कि उपासना पद्धति है। धर्म के कई स्वरूप हैं। सत्य, अहिंसा, अस्तेय और अपरिग्रह धर्म हैं। स्नेह,प्रेम,शांति और आत्मीयता धर्म है। जो दूसरों को आनंद दे वही धर्म है। सुख तात्कालिक होते हैं और आनंद स्थायी होता है। प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिकों के जीवन में आनंद लाने के लिये आनंद विभाग बनाया है। स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि सत्य एक है पर इस तक पहुँचने के रास्ते अलग-अलग हैं। भारत में हजारों वर्ष पहले कहा गया है कि सारा विश्व एक परिवार है। प्रदेश में जनता से जुड़े फैसले समाज के उस वर्ग से बात करके लागू करने की व्यवस्था की गयी है। धर्म-धम्म सम्मेलन में आये अलग-अलग क्षेत्र के विद्वानों के विचार विमर्श के बाद मिले निष्कर्ष को प्रदेश में लागू करने के प्रयास किये जायेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में साँची बौद्ध एवं भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की काफी टेबल बुक का विमोचन किया। शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता श्रीलंका महाबोधी सोसायटी के प्रमुख बेनेगेला उपाथिसा नायका थेरो ने की। कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के मंत्री सुरेंद्र पटवा, साँची बौद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वाय.एस.शास्त्री़, इंडियन काउंसिल ऑफ फिलासाफिकल रिसर्च के अध्यक्ष  एस.आर. भट्ट और साँची बौद्ध विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार  राजेश गुप्ता उपस्थित थे।  

Kolar News

Kolar News 19 October 2016

शहरी विकास विषयों पर कार्यशाला केंद्रीय शहरी विकास मंत्री श्री वैंकेय्या नायडू ने कहा है कि देश में शहरी विकास का सांस्कृतिक पुनउत्थान शुरू हो गया है। मेकिंग ऑफ डेवलप्ड इंडिया अभियान में भागीदार बनें। भोपाल और इन्दौर मेट्रो ट्रेन के लिये केंद्र सरकार पूरी मदद करेगी। केंद्रीय मंत्री श्री नायडू आज यहाँ प्रशासन अकादमी में शहरी विकास विषय पर कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यशाला में कहा कि प्रदेश में शहरी विकास के लिये अगले तीन साल में 83 हजार करोड़ व्यय किये जायेंगे।   केंद्रीय मंत्री श्री नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश में बदलाव के लिये रिफॉर्म, परफार्म और ट्रान्सफार्म का मंत्र दिया है। इस पर तेजी से अमल करना होगा। शहरों में आबादी लगातार बढ़ रही है। नगरीय निकायों को आने वाले दससाल की जरूरत को ध्यान में रखते हुये योजना बनानी होगी। शहरी विकास के लिये केंद्र द्वारा पर्याप्त धन राशि उपलब्ध करायी जा रही है। भारत सरकार की नई नीति में कर राजस्व का 45 प्रतिशत राज्यों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। शहरों का विकास लोगों की भागीदारी से ही संभव होगा। स्मार्ट सिटी में नागरिकों की सोच भी स्मार्ट होनी चाहिये। विकास के लिये शहरों के बीच प्रतिस्पर्धा प्रदेश के हित में हैं। नगरीय निकायों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिये लोगों की मानसिकता में बदलाव लाना होगा। स्वच्छ भारत के लिये तन-मन-धन से पूरा प्रयास करें और इसे जन आन्दोलन बनाये। प्रदेश में कचरे से ऊर्जा बनाने के लिये जबलपुर और इन्दौर में अच्छा काम हुआ है। देश के शहरों में स्वच्छता सर्वे करवाया जा रहा है।   मंत्री श्री नायडू ने कहा कि मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में अदभूत काम हुआ है। प्रदेश की कृषि विकास दर पिछले चार साल से बीस प्रतिशत से अधिक है। प्रदेश की विकास दर लगातार सात साल से दस प्रतिशत से अधिक है। प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाने का श्रेय मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व को है। मध्यप्रदेश विकास के आदर्श राज्य के रूप में उभरा है। नगरोदय अभियान 25 दिसम्बर से 25 जनवरी तक मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में आगामी 25 दिसम्बर से 25 जनवरी तक नगरोदय अभियान चलाया जायेगा। इसमें शहरी विकास से जुड़ी सभी परियोजनाएँ मिशन मोड में पूरी की जायेगी। अभियान के तहत आम जनता को जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि दिसम्बर 2017 तक प्रदेश के सभी शहरों को खुले में शौच से मुक्त किया जायेगा। प्रदेश में कानून बनाकर प्रत्येक परिवार को भूखंड दिया जायेगा। प्रधानमंत्री के 'सबके लिये आवास मिशन' को मध्यप्रदेश साकार करेगा। शहरों में बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिये पूरी क्षमता से जुटें। प्रदेश के शहरों का स्वरूप बदलने के लिये मिशन के रूप में काम करे। प्रदेश में स्मार्ट सिटी के लिये 20 हजार 500 करोड़ और अमृत योजना में 8 हजार 500 करोड़ व्यय किये जायेंगे। मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के प्रथम चरण में 14 सौ करोड़ खर्च किये गये है तथा द्वितीय चरण में 500 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के प्रथम चरण में 5 सौ करोड़ खर्च किये गये हैं तथा द्वितीय चरण में 18 सौ करोड़ खर्च किये जायेंगे। प्रदेश नगरीय विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा।  

Kolar News

Kolar News 17 October 2016

  मुख्यमंत्री चौहान की शहीदों के परिजन के साथ मुलाकात   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार शहीदों के परिजन के साथ हर समय खड़ी है। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों की यादों को संजोने के लिये उनके गाँव की पवित्र माटी वीरता के मंदिर शौर्य स्मारक में रखी जायेगी। श्री चौहान ने यह बात आज यहाँ अपने निवास पर शहीदों के परिजन से आत्मीय मुलाकात के मौके पर कही। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि देश की रक्षा में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों का देश कर्जदार है। उन्होंने अपनी वीरता और साहस से दुश्मन के नापाक इरादों को कामयाब नहीं होने दिया। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न अंचल से शहीदों के परिजन अपने गाँव की पवित्र माटी को साथ लेकर आये। बलिदानी मिट्टी को एक बड़े पात्र में एकत्रित कर शौर्य स्मारक में शहीदों की स्मृति के रूप में सहेजकर रखा जायेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी  साधनासिंह ने शहीदों के परिजन से पूरे श्रद्धा-भाव से मुलाकात की।गृह मंत्री  भूपेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव  अंटोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव गृह  बी.पी.सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  एस.के.मिश्रा, अन्य जन-प्रतिनिधि तथा शहीदों के परिजन मौजूद थे।

Kolar News

Kolar News 14 October 2016

शौर्य स्मारक का करेंगे लोकार्पण  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 14 अक्टूबर को अल्प प्रवास पर भोपाल आयेंगे। प्रधानमंत्री अपरान्ह 2.50 बजे नई दिल्ली से भोपाल के लिये रवाना होकर सायं 4.05 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुँचेंगे। प्रधानमंत्री  मोदी अपरान्ह 4.10 बजे भोपाल एयरपोर्ट से लाल परेड ग्राउण्ड के लिये रवाना होंगे। श्री मोदी 4.30 बजे लाल परेड ग्राउण्ड पहुँचेंगे। प्रधानमंत्री सायं 4.30 से 5.20 बजे तक लाल परेड ग्राउण्ड में पूर्व सैनिक सम्मेलन और शौर्य सम्मान सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी लाल परेड ग्राउण्ड से सायं 5.25 बजे जैन मंदिर हबीबगंज के लिये रवाना होंगे। प्रधानमंत्री जैन मंदिर में सायं 5.35 से 5.45 बजे तक आचार्यश्री विद्यासागर महाराज से भेंट करेंगे। श्री मोदी सायं 5.50 बजे जैन मंदिर से अरेरा हिल्स स्थित शौर्य स्मारक के लिये रवाना होंगे। प्रधानमंत्री सायं 6 बजे शौर्य स्मारक का लोकार्पण कर सायं 6.35 बजे अरेरा हिल्स से भोपाल एयरपोर्ट के लिये रवाना होंगे। श्री मोदी सायं 7 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुँचकर सायं 7.05 बजे भोपाल एयरपोर्ट से पणजी (गोवा) के लिये प्रस्थान करेंगे।  

Kolar News

Kolar News 13 October 2016

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पिछले दिनों भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में की कई सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर कहा है कि सेना पर अंगुली उठाना एक तरह से देशद्रोह है।   संवाददाताओं से चर्चा में विजयवर्गीय ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि सेना पर अंगुली उठाना, एक तरह से देशद्रोह है, किसी को भी सेना की कार्यवाही पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उत्तरप्रदेश चुनाव के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि वहां सब एक-दूसरे की साइकिल पंचर करने में लगे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तरप्रदेश चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।

Kolar News

Kolar News 12 October 2016

राजस्व मंत्री गुप्ता और महापौर  शर्मा ने किया भूमि-पूजन  राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री  उमाशंकर गुप्ता और महापौर आलोक शर्मा ने चूनाभटटी स्थित चाणक्यपुरी कालोनी में सामुदायिक भवन का भूमि-पूजन किया। भवन की लागत 26 लाख रूपये है। इसमें 8 लाख 50 हजार रुपये जन-भागीदारी से एकत्रित किये गये हैं। श्री गुप्ता ने विधायक-निधि से 5 लाख रूपये दिये हैं। शेष 12 लाख 50 हजार रूपये की राशि नगर निगम द्वारा दी गयी है। श्री गुप्ता ने कहा कि सामुदायिक भवन के लिए कॉलोनी के लोगों द्वारा की गयी जन-भागीदारी अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण की निगरानी भी कॉलोनी के लोग करें। श्री गुप्ता ने शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। महापौर श्री आलोक शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा नगर की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने भवन निर्माण समय-सीमा में करवाने के निर्देश दिये। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 9 October 2016

मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में आज 48 हजार दैनिक वेतनभोगी को नियमित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अब इन्हें दैनिक वेतनभोगी के स्थान पर स्थायी कर्मी की श्रेणी दी जाएगी। साथ ही अकुशल श्रेणी को 4000-80-7000, अर्द्धकुशल को 4500-90-7500 और कुशल श्रेणी को 5000-100-8000 वेतनमान स्वीकृत किया गया है। वरिष्ठता का लाभ देने के लिए 1 सितंबर 2016 की स्थिति में उनके द्वारा पूरे किए गए वर्षों के आधार पर संबंधित वेतनमान में अंकित वेतन वृद्धि की दर से गणना कर उनका संबंधित वेतनमान में वेतन निर्धारण किया जाएगा। इस पर इन्हें वर्तमान 125 प्रतिशत महँगाई भत्ता देय होगा। यह वेतन निर्धारण 1 सितंबर 2016 की तिथि से होगा। आगामी वेतन वृद्धि सितंबर 2017 से देय होगी। अधिवार्षिकी आयु पूरी होने पर 15 दिन प्रति वर्ष के सेवाकाल के वेतन के आधार पर उपादान की पात्रता होगी । यह राशि अकुशल के लिए 1 लाख 25 हजार, अर्द्धकुशल के लिए 1 लाख 50 हजार और कुशल के लिए 1 लाख 75 हजार तक सीमित होगी। निर्णयानुसार ऐसे दैनिक वेतनभोगी जो 16 मई 2007 को कार्यरत थे और एक सितंबर 2016 को भी कार्यरत हैं इस वेतनक्रम एवं अन्य लाभों के लिए पात्र होंगे। दिनांक 16 मई 2007 के बाद शासन की अनुमति/अनुमोदन उपरांत सक्षम अधिकारी द्वारा दैनिक वेतनभोगी के पद पर नियुक्त किए गए हैं उन्हें भी योजना की पात्रता होगी। निर्णयानुसार 1 सितंबर 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त /सेवा से पृथक किए गए अथवा सेवा छोड़ चुके दैनिक वेतनभोगियों को इस योजना की पात्रता नहीं होगी। संविदा, अंशकालीन एवं आउट सोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों के लिए यह योजना लागू नहीं है। मंत्रि-परिषद ने पुलिस बल में वृद्धि के लिए 6 हजार 250 नए पद सृजित करने की मंजूरी दी। निर्णय से संबंधित आगामी कार्यवाही शीघ्र ही गृह विभाग द्वारा की जाएगी। मंत्रि-परिषद ने कटनी मध्यप्रदेश में कम्पोजिट लॉजिस्टिक्स हब की स्थापना को सैद्धांतिक सहमति दी है। इसकी स्थापना निजी पूँजी निवेश के माध्यम से डी बी एफ ओ टी (डिजाइन, बिल्ड, फायनेंस, ऑपरेट एंड ट्रांसफर) सिद्धांत अनुसार शासकीय भूमि पर लॉजिस्टिक्स हब का निर्माण और 30 वर्ष तक संचालन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक 81 एकड़ (32.63 हेक्टेयर) भूमि खाद्य विभाग को नि:शुल्क हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है। योजना पर अनुमानित निवेश 125 करोड़ रुपए है। अब प्रस्ताव भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। मंत्रि-परिषद ने कुम्हारों के ईंट/भट्टों एवं मिटटी के बर्तनों को प्राकृतिक आपदा से क्षति होने पर दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि 3 हजार से बढ़ाकर 10 हजार करने की मंजूरी दी है। इसके लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में प्रावधान रहेगा। मंत्रि-परिषद ने राजस्व विभाग के अधीन राजस्व मंडल, आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त तथा संभागायुक्त ग्वालियर के कार्यालयों के लिए ग्वालियर में नए संयुक्त भवन के निर्माण के लिए 65 करोड़ 49 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।

Kolar News

Kolar News 8 October 2016

मुख्यमंत्री  ने दी  गणेशन को बधाई मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ भाजपा नेता  एल. गणेशन को मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिये निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री गणेशन मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट करने आज मुख्यमंत्री निवास भी पहुँचे। शिवराज सिंह से मुलाक़ात में गणेशन ने मध्यप्रदेश में हुए विकास की तारीफ़ की और मुख्यमंत्री से पूछा कि मध्यप्रदेश के विकास में वे कैसे अपना योगदान दे सकते हैं इसके लिए क्या क्या कर सकते हैं इसकी लिए कार्ययोजना बनाने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उनकी मदद करें।   

Kolar News

Kolar News 7 October 2016

आप ने कहा रामेश्वर शर्मा अपना मानसिक संतुलन खो चुके है बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा सर्जिकल स्ट्राइक में सबूत मांगे जाने पर कहा कि अरविन्द केजरीवाल ,संजय निरुपम जो कह रहे हैं उससे तो यही लगता है कि अपने माँ बाप की सुहाग रात का वीडियो देखकर अपने बाप पर भरोसा करेंगे। सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने को लेकर मप्र के भाजपा नेताओं के विवादित बयानों पर राजनीति और गरमा गई है। भोपाल से सांसद आलोक संजर और हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने सबूत मांगने वालों को लेकर विवादित बयान दिए हैं।  नेताओं के बीच चल रही यह जुबानी जंग भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक की गौरवगाथा को नुकसान पहुंचा रही है। दोनों नेताओं के बयान लगातार वायरल हो रहा है, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों का जमकर विरोध किया है। आप ने एक बयान में कहा कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा अपना मानसिक संतुलन खो चुके है,अगर देश विदेश में सवाल उठ रहे है सर्जिकल स्ट्राइक पर और श्री अरविन्द केजरीवाल ने अपने देश को सही साबित करने की बात कही तो इसमें गलत क्या है। शर्मा की अभद्र टिपणी उन की छोटी और गन्दी सोच को दर्शा रही है।रामेश्वर शर्मा जनप्रतिनिधि है,उन्हें अपनी भाषा और मानसिकता पर संयम बरतना चाहिए। इस मसले पर सोशल और वेब मीडिया पर बीजेपी नेता रामेश्वर शर्मा  के बायान को घटिया बता कर इसकी आलोचना की गई है और रामेश्वर शर्मा से पूछा गया है क्या उनके यहाँ माता पिता की सुगागरात का वीडियो देखकर यह सब पता लगाया जाता है किसके पिता कौन है।  वहीँ शिवपुरी में सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत के सवाल पर कोंग्रेस सांसद  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा  सबूत मांगना गलत है हम देश के साथ हैं  ।

Kolar News

Kolar News 5 October 2016

सबसे साफ वार्ड को मिलेगा 21 लाख रुपए का इनाम 10 नंबर मार्केट में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के पहले शी लाउंज का शुभारंभ किया। यहां से अच्छी खबर यह है कि अब काॅलोनियां, वार्ड व बाजार साफ-सफाई के लिए मुकाबले में आ गए हैं। पहले तीन स्थानों पर जो आएंगे, उन्हें नगर निगम 21 लाख रुपए तक का इनाम देगा। मुख्यमंत्री इनका काम देखने आएंगे और विकास के लिए अलग से रकम देंगे। महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि मोहल्लों-काॅलोनियों, बाजारों और वार्डों के बीच स्वच्छता की प्रतियोगिता होगी। अव्वल आने वाले रहवासी और व्यापारी संघों को एक लाख, दूसरे नंबर पर 51 हजार और तीसरे नंबर पर 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मिलेगा। वार्ड के लिए 21 , 11 लाख और 5 लाख रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा- ‘मैं जाऊंगा इन स्थानों पर जो साफ-सफाई की मिसाल पेश करेंगे। इन्हें अलग से विकास के लिए मदद देंगे।’ नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मो सगीर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद बोले कि निगम ने परिषद में प्रस्ताव लाए बिना शी लाउंज का निर्माण कर दिया। यह नियमों का उल्लंघन है। शी लाउंज महिलाओं के लिए आधुनिक जनसुविधा केंद्र है। इसमें डिसपेंसर मशीन, डिस्पोजल मशीन, लेवेटोरी, वाश रूम, रेस्ट रूम, एटीएम होंगे। संचालन महिलाओं के हाथ में होगा। पीपीपी मोड पर ऐेसे ही शी लाउंज न्यू मार्केट और पॉलीटेक्निक चौराहे पर बन रहे हैं। नगर निगम थर्ड जेंडर के लिए भी जनसुविधा केंद्र बनाने जा रहा है। सीएम के समक्ष निगम आयुक्त छवि भारद्वाज, एस्सेल इंफ्रा के हर्षद जोशी व सुरेश सिंह ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत अप्रैल 2017 से भोपाल समेत 8 निकायों का कचरा घर-घर से इकट्ठा करके आदमपुर छावनी ले जाया जाएगा। इससे 21 मेगावाट बिजली बनेगी। शहर में दस ट्रांसफर स्टेशन बनेंगे। कचरा वाहनों पर जीपीएस सिस्टम से निगरानी होगी। अप्रैल 2017 से कचरा आदमपुर जाना शुरू हो जाएगा। जनजागरूकता के लिए नगर निगम के आठ स्वच्छता रथ का शुभारंभ हुआ। दो और वाहनों को कंस्ट्रक्शन मटेरियल ढोने के लिए शुरू किए गए हैं। साफ-सफाई में खास योगदान के लिए आई क्लीन भाेपाल और सकारात्मक सोच संगठन के वालंटियर्स का सम्मान हुआ। मेहमानों ने कहा कि इन संगठनों से सबको सीखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से 50 सामुदायिक टायलेट और इतनी ही लागत से 45 सार्वजनिक टायलेट निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। ये टायलेट ऐसे स्थान पर बनाए जा रहे हैं जहां मकानों में जगह नहीं है। सामुदायिक टायलेट का रखरखाव किसी निजी कंपनी को सौंपा जाएगा। आठ वार्ड शत प्रतिशत ओडीएफ महापौर ने आठ वार्डों 7, 14, 19, 20, 21, 22, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 44, 52, 64, 69 और 71 को शत प्रतिशत ओडीएफ घोषित किया। उन्होंने कहा कि दावे- आपत्ति के बाद 15 दिन में अधिसूचना जारी होगी। 31 दिसंबर तक भोपाल ओडीएफ घोषित कर देंगे।  

Kolar News

Kolar News 3 October 2016

कोलार में दुर्गा पूजा के नाम पर राजनीति हो रही है। कल्पना चावल पार्क में कोंग्रेस नेता राहुल राठौर दुर्गा जी स्थापित न कर सकें इसके लिए बीजेपी नेताओं ने पार्क को जालियों से कवर करवा दिया। लेकिन जब अंत में कोई हल नहीं निकला तो जालियां काट कर प्रतिमा को पार्क में ले जाया गया।  सर्वधर्म बी सेक्टर के कल्पना चावला गार्डन में गुरुवार देर शाम दुर्गा प्रतिमा के प्रवेश करने के साथ ही कई दिनों से चल रहा ड्रामा समाप्त हो गया। यहां गार्डन में लगी जाली की वजह से प्रतिमा को आयोजन स्थल तक लाने में दिक्कत हो रही थी।  इस मौके पर भोपाल हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीसी शर्मा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईश्वर सिंह चौहान मौजूद थे। आयोजक राहुल सिंह राठौर ने बताया कि प्रतिमा को गार्डन के अंदर लाने के लिए निगम आयुक्त छवि भारद्धाज को फोन पर सूचना दी और क्रेन भेजने की बात कही, लेकिन उन्होंने क्रेन नहीं भेजी। कोलार थाना इंजार्च गौरव सिंह बुंदेला ने कहा कि लायन ऑडर का पालन किया जा रहा है।   

Kolar News

Kolar News 30 September 2016

भूपेंद्र माली ने कार्यकर्ताओं से कहा  कोलार के  वार्ड 82  मे पार्षद भूपेंद्र माली के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्व. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर उनको श्रद्धांजली दी और  उनके जीवन परिचय से सभी कार्यकर्ताओं को  अवगत करवाया और कहा हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए।  बीजेपी नेता पार्षद भूपेंद्र माली ने कहा दीनदयाल जी ने  धर्म, अर्थशास्त्र, अध्यात्म, समाज, व्यक्ति सहित सभी विषयों पर मौलिक चिन्तन कर सार्थक निष्कर्ष हमारे सामने रखे। पंडितजी की जितनी गति एक आदर्श मूलक राजनीति में थी, उतनी ही साहित्य में भी, एक ही बैठक में चंद्रगुप्त नाटक लिख लेना उनकी साहित्याभिरुचि का प्रमाण ही नहीं था, बल्कि इस बात का भी कि सरहदों को सुरक्षित रखने और देश के राजनीति एकीकरण के लक्ष्य उनकी नज़र में कितने जरूरी थे। भूपेंद्र माली ने कहा पंडितजी कहते थे कि एक ही चेतना समस्त जड़चेतन में विराजमान है। इसलिए हम सबके है, सब हमारे है। मनुष्य केवल शरीर नहीं शरीर के साथ-साथ मन भी हैं, बुद्धि भी, आत्मा भी।मनुष्य को पूरी तरह से सुखी रखना है तो शरीर के साथ-साथ मन, बुद्धि और आत्मा के सुख का भी विचार करना होगा। केवल भौतिक प्रगति नहीं, आध्यात्मिक उन्नति का भी विचार करना होगा। कोलार मंण्डल के  वार्ड क्र .82 में   बूथ क्र .251  के गुड शेफर्ड सोसाइटी  अध्यक्ष चार्ल्स डेनियल  ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनके चित्र पर  माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये । इस अवसर पर ईसाई समुदाय के अल्पसंख्यक भाइयो ने पंडित जी के जीवनी को प्रेरणादायक बताया।   

Kolar News

Kolar News 26 September 2016

भोपाल  की अदालत में मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा के खिलाफ चालान पेश किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप राठौर की अदालत में शनिवार को हबीबगंज पुलिस की ओर से पेश चालान में मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी जैसे संगीन आरोपों में सुनवाई का निवेदन किया गया है।  चालान अनुसार 11 जून 2015 को कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने पीसीसी में प्रेस कांन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह के नाम मैग्नीज की खदान आवंटन संबंधी आरोप लगाए थे। उन्होंन बताया था कि खदान एसएस मिनरल्स के नाम से बालाघाट जिले में संचालित है, जिसके संबंध में जमीन के खसरा नंबर के दस्तावेज भी दिखाए गए। इसके बाद संजय नायक ने हबीबगंज थाने में लिखित शिकायत की थी कि केके मिश्रा ने फर्जी दस्तावेज दिखाए हैं। जांच में पाया गया कि मिश्रा ने फर्जी दस्तावेज बनाकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी। इस आधार पर मिश्रा के खिलाफ हबीबगंज थाने में प्रकरण पंजीबद्घ किया था। चालान पेश करते समय मिश्रा अदालत में हाजिर नहीं हुए जिससे उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया गया।  

Kolar News

Kolar News 25 September 2016

केबिनेट ने दी 435 करोड़ की मंजूरी 2018 के चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश सरकार इन दिनों कई जनहित के फैसले कर रही हैं। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में दो हजार बिस्तरों का नया अस्पताल खुलेगा। शुक्रवार को कैबिनेट में इसे मंजूरी दी गई।  सरकार के प्रवक्ता एवं जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने केबिनेट में लिये गये निर्णयों की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि गांधी मेडिकल कॉलेज में दो हजार बिस्तरों का सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल शुरु किया जायेगा। इसके लिए 435 करोड़ की मंजूरी दी गई है। यहां 12 आधुनिक आपरेशन थियेटर बनाएं जाएंगे। कमला नेहरू अस्पताल परिसर में सुल्तानियां अस्पताल शिप्ट करने पर भी सहमति बन गई। इसके लिए सात दिन में परीक्षण रिपोर्ट मांगी गई है।  केन्द्र सरकार की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी स्टार्टअप पॉलिसी शुरु की जाएगी। मध्यप्रदेश में स्टार्टअप लाने वालों को मदद की जाएगी। इसमें वैट, प्रवेश कर के साथ विद्युत शुल्क में भी छूट दी जाएगी। स्टार्टअप पॉलिसी में इन्क्यूबेशन सेंटर शुरु करने वालों को भी सरकार की ओर से मदद की जाएगी। स्टार्टअप पॉलिसी में पहले पांच साल तक ही निवेशकों को मदद दी जाएगी। 25 करोड़ तक के बिजनेस करने वालों को ही ये सुविधाएं मिल सकेंगी।

Kolar News

Kolar News 23 September 2016

एबीवीपी ने कलियासोत पर सभा कर रैली निकाली  एबीवीपी की मांगों के सामने सरकार ने घुटने टेक दिए और कहा कि अगले साल से कॉलेजों में चुनाव होंगे और सेमेस्टर सिस्टम भी ख़त्म कर दिया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री जय भान सिंह पवैया खुद एबीवीपी के आंदोलन  पहुंचे और यह बात कही। सरकार से ही जुड़े संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा सुधार समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज भोपाल में प्रदर्शन किया। नेहरू नगर क्षेत्र में एक सभा के बाद हजारों की संख्या में इन छात्रों ने मंत्रालय की ओर कूच कर दिया है। छात्रों की बड़ी संख्या को देखते हुए जहां ट्रॉफिक बदला गया है तो सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस प्रदर्शन में पूरे प्रदेश से स्टूडेंट्स आए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर हजारों विद्यार्थी सड़क पर उतरे। एबीवीपी ने करीब एक दर्जन मांगों के साथ सरकार को घेर लिया है। कलियासोत दशहरा मैदान में सुबह 9 बजे एक सम्मेलन आयोजित किया गया था। प्रदर्शन में प्रदेशभर के लगभग 10 हजार छात्र और छात्राएं शामिल हुए। यहां से सभी छात्र-छात्राएं रैली के रूप में शबरी नगर, नेहरू नगर चौराहा, कमला नगर थाने के सामने से, वैशाली नगर, मैनिट चौराहा, माता मंदिर चौराहा, प्लेटिनम प्लाजा के सामने से होते हुए टीन शेड पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम कर रखे थे। हल्की बारिश और पुलिस बल के सामने भी छात्रों का उत्साह कम नहीं हुआ। अपनी मांगों को पूरा करवाने की जिद पर अड़े छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।  

Kolar News

Kolar News 21 September 2016

  युवा किसान उद्यमी कार्यशाला में मुख्यमंत्री श्री चौहान  भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों की आय बढ़ाने के लिये कृषि उत्पादों का स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन करें। हर जिले में युवा किसानों में से खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र में युवा उद्यमी तैयार करें। मुख्यमंत्री  भारतीय किसान संघ की युवा किसान उद्यमी कार्यशाला के उदघाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि कार्यशाला, किसान संघ की रचनात्मक पहल है। मध्यप्रदेश में पिछले चार साल से कृषि विकास दर 20 प्रतिशत से अधिक है। प्रदेश का कृषि उत्पादन बढ़ा है। अब किसानों की आय दोगुनी करने के लिये रोड मेप बनाया गया है। कृषि आधारित लघु और कुटीर उद्योगों के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार सृजन किये जा सकते हैं। कृषि के साथ जैविक खेती, उद्यानिकी, पशुपालन-मत्स्य, पालन की गतिविधियों को जोड़ना होगा। कृषि उत्पादों के बहुआयामी उपयोग हो सकते हैं। कृषि उत्पादों के विपणन की बेहतर व्यवस्था की जायेगी ताकि किसानों को अपने उत्पाद का वाजिब मूल्य मिल सके। जैविक प्रमाणीकरण की व्यवस्था को सरल बनाया। कार्यशाला में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि रोजगारयुक्त गाँव से ही स्वस्थ जीवन की नींव रखी जा सकती है। गाँवों में रोजगार सृजन करने के लिये किसानों को प्र-संस्करण उद्योग में संरक्षण देना होगा। स्वावलंबी गाँव सम्पन्न हो सकते हैं। क्षेत्रीय महामंत्री  शिवकांत दीक्षित ने कार्यशाला के विषय की जानकारी देते हुए कहा कि कृषि की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा होना चाहिये। जैविक खेती को किसानों के अनुरूप बनाना चाहिये। जैविक उत्पादों के विपणन की बेहतर व्यवस्था जरुरी है। कार्यशाला में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  प्रभाकर केलकर, प्रदेश महामंत्री  राजेन्द्र पालीवाल, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री  गजेन्द्र सिंह और प्रदेश भर से आये युवा किसान उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News 20 September 2016

कोलार के रहने वाले युवक विजय सराठे ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्ढा पर स्याही फेंकने का दावा किया है।  जय लोक पार्टी से जुड़े विजय सराठे ने पुलिस को दिए अपने बयान में गुस्से में आकर स्याही फेंकना कबूल किया है। सराठे ने बताया कि वह भोपाल एम्स में फैली अनिमितताओं को लेकर जेपी नड्ढा को ज्ञापन देने गया था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे मिलने नहीं दिया, उसने नड्ढा को आवाज भी लगाई, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। इससे गुस्से में आकर विजय सराठे ने अपने पेन से काली स्याही निकालकर मंत्री के ऊपर फेंक दी।

Kolar News

Kolar News 18 September 2016

छुटभैये नेता ,पार्षद और गुमटी माफिया का राजनैतिक रसूख तोड़ने के लिए महापौर आलोक शर्मा हर वार्ड में विधिवत हॉकर्स कॉर्नर्स और हॉकर्स जोन बनाना चाहते हैं। राजनीति से परे लोग अपना कारोबार करें और शहर की खूबसूरती भी बरकरार रहे इस लिए हॉकर्स और उनके ठेलों को एक नया डिजाइन दिया जाएगा। इससे शहर में गुमटी के नाम पर अवैध कब्जों को सख्ती से हटाया जाएगा। इसके प्रारूप और डिजाइन को आलोक शर्मा अंतिम रूप दे रहे हैं ताकि शहर स्मार्ट होने के साथ फिजूल की गुमटियों से भी मुक्त हो।  महापौर अलोक शर्मा का स्मार्ट सिटी की तरफ पहला कदम जल्द ही बनेगी हॉकर कार्नर नीति  और हॉकर कार्नर पर लगेंगे एक जैसे ही ठेले नुमा दुकाने जिसकी कीमत लगभग डेढ़  लाख रूपये होगी।ये ही हॉकर कार्नर पर लगा पाएंगे  दुकानें। जो लोग एक मुश्त भुगतान नहीं कर सकेंगे उन्हें सौ रुपये रोज पर यह यह उपलब्ध करवाई जायेंगी। इसके लिए लोन का भी प्रावधान करवाया जा रहा है।  महापौर ने इस तरह की  दुकान का अवलोकन भी किया और कम्पनी के अधिकारी से  इसका डेमो पब्लिक के बीच दिखाने को कहा। अभी फिलहाल इस का डेमो महापौर कार्ययलय पर देखने को मिलेगा । राजनीति चमकाने के लिए कुछ पार्षद और छुटभैये नेताओं ने कोलार के साथ पूरे भोपाल में अवैध गुमठियों का कारोबार कर रखा है।  हॉकर्स कॉर्नर की नई नीति  में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मुख्य मार्गों, स्कूलों और अस्पतालों के साथ सरकारी दफ्तरों के 100 मीटर के दायरे में गुमठियां और ठेले नहीं लगाने का प्रावधान है। ऐसा करके पार्षदों और उनके समर्थकों के अवैध कब्जे हटाये जायेंगे और हर वार्ड में व्यवस्थित हॉकर कॉर्नर बनाये जायेंगे।  महापौर आलोक शर्मा जो नई नीति बनवा रहे हैं उसमे हर वार्ड में कम से कम एक हॉकर्स काॅर्नर बनेगा। यहां मौजूदा गुमठी और ठेला संचालकों को जगह दी जाएगी। लेकिन इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि बाहरी व्यक्ति यहां गुमठियों का कारोबार न करे। शुक्रवार को विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह और उनके समर्थकों द्वारा निगम के स्टोर पर धावा बोलकर जब्त गुमठियों को उठा ले जाने के बाद हाॅकर्स नीति के ड्राफ्ट को लेकर निगम गंभीर हो गया है। नगर निगम ने इस साल के बजट में हर वार्ड में हाॅकर्स काॅर्नर के लिए 15 लाख रुपए का प्रावधान किया है। खास तौर से खोमचे वालों के प्रशिक्षण के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से अनुबंध किया गया है। निगम सबसे पहले एमपी नगर में आदर्श हाॅकर्स काॅर्नर बनाने जा रहा है। इसमें हाॅकर्स और ग्राहकों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।   

Kolar News

Kolar News 16 September 2016

राजनीति चमकाने के लिए कोलार के साथ पूरे भोपाल में अवैध गुमठियों के बढ़ते कारोबार के बीच नगर निगम नई हॉकर्स नीति तैयार कर रहा है। इसमें भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मुख्य मार्गों, स्कूलों और अस्पतालों के साथ सरकारी दफ्तरों के 100 मीटर के दायरे में गुमठियां और ठेले नहीं लगाने का प्रावधान है। ऐसा करके पार्षदों और उनके समर्थकों के अवैध कब्जे हटाये जायेंगे और हर वार्ड में व्यवस्थित हॉकर कॉर्नर बनाये जायेंगे।  महापौर आलोक शर्मा जो नई नीति बनवा रहे हैं उसमे हर वार्ड में कम से कम एक हॉकर्स काॅर्नर बनेगा। यहां मौजूदा गुमठी और ठेला संचालकों को जगह दी जाएगी। लेकिन इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि बाहरी व्यक्ति यहां गुमठियों का कारोबार न करे। शुक्रवार को विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह और उनके समर्थकों द्वारा निगम के स्टोर पर धावा बोलकर जब्त गुमठियों को उठा ले जाने के बाद हाॅकर्स नीति के ड्राफ्ट को लेकर निगम गंभीर हो गया है।  नगर निगम ने इस साल के बजट में हर वार्ड में हाॅकर्स काॅर्नर के लिए 15 लाख रुपए का प्रावधान किया है। खास तौर से खोमचे वालों के प्रशिक्षण के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से अनुबंध किया गया है। निगम सबसे पहले एमपी नगर में आदर्श हाॅकर्स काॅर्नर बनाने जा रहा है। इसमें हाॅकर्स और ग्राहकों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।  पिंपरी चिंचवड़ की तर्ज पर देंगे लायसेंस  पुणे के पास स्थित पिंपरी चिंचवड़ नगरपालिका ने 2012 में अपनी नीति तैयार की थी। इसके तहत क्षेत्र में हाॅकर्स के मूल निवासी प्रमाण पत्र तैयार कर उन्हें निश्चित शुल्क जमा करके लाइसेंस दिए गए। पूरे क्षेत्र में 10 हजार हाॅकर्स थे। पिछले साल महापौर आलोक शर्मा ने यहां का दौरा कर कचरे से बिजली बनाने के प्लांट के साथ हाॅकर्स काॅर्नर का निरीक्षण किया था। 

Kolar News

Kolar News 13 September 2016

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के भतीजे फर्जी मार्कशीट के आधार पर नौकरी पा गए। भतीजों की करामात तब पकड़ में आई जब दस्तावेज में बड़ा भाई छोटा और छोटा भाई बड़ा नजर आया और तो और इन्होंने अपने पिता का भी नाम अलग अलग डाल दिया। जब इस खबर को लेकर संबंधितों से बात की तो आपसी रिश्तों को भी खुलकर नहीं स्वीकार रहे चाचा भतीजों की कहानी सामने आयी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार नगर पालिका में गौर के भतीजे कमलेश गौर उपराजस्व निरीक्षक और हरिकेश यादव सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। कोलार नगरपालिका को दिए गए दस्तावेजों में दोनों भाईयों की  उम्र में मात्र 6 माह का अन्तर आ रहा हैं। जानकारी के अनुसार कोलार नगर पालिका में कमलेश गौर के पिता का नाम श्री रामप्रसाद गौर और जन्मतिथी 10-11-1977 दर्ज हैं। वहीं इनके छोटे भाई हरिकेश यादव के पिता के नाम के तौर पर श्री रामचन्दर यादव और जन्म तिथी 01-05-1977 दर्ज हैं। उल्लेखित जानकारी के आधार पर बड़ा भाई छोटे भाई से मात्र 6 माह छोटा हैं। जब इस संदर्भ में हरिकेश यादव से बात की तो उन्होंने कहा कि कमलेश गौर मेरे भाई हैं लेकिन जब उनसे जन्म तिथी और पिता के नाम के अन्तर को लेकर प्रश्न किया तो उन्होंने हड़बड़ाहट में  कहा कि वो मेरे सगे भाई नहीं हैं। जब कमलेश गौर से बात की तो उन्होंने कहा कि हम सगे भाई हैं हो सकता हैं मार्कशीट में स्पेलिंग मिस्टेक हो गई हो। जब इस संदर्भ में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर से दूरभाष पर चर्चा की तो उन्होंने कमलेश गौर और हरिकेश यादव को अपना भतीजा मानने से इंकार कर दिया। पारिवारिक रिकॉर्ड खंगालने पर यह जानकारी सामने आई कि कमलेश और हरिकेश के पिता का नाम रामचन्द्र यादव हैं और उनके दादा जी का नाम रामप्रसाद दर्ज हैं। लेकिन दस्तावेजों में गड़बड़ी को दुरूस्त ना करना फर्जी प्रमाण पत्रों से नौकरी पाने का आरोप सिद्ध करता हैं।

Kolar News

Kolar News 11 September 2016

हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के  प्रोजेक्ट पर करप्श्न का ग्रहण लग रहा  है। भोपाल में ऐसा माना जाता है कि रामेश्वर की कार्यप्रणाली अलग है, उन्हें निर्माण कार्यों में करप्शन  बिलकुल पसंद नहीं है। वे निर्माण कार्य बेहतर हो इसकी खुद मानीटरिंग भी करते हैं, परंतु कोलार और बैरागढ़ में उनकी सामाजिक -धार्मिक छवि के साथ ही उनकी लोक सेवक की छवि पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है, और यह सब हो रहा है भ्रस्ट अधिकारियों ,ठेकेदारों और पार्षदों के कारण।  वार्ड दो,वार्ड 80 ,82 ,और 83 में हुए निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के नहीं पाए गए है।  अयप्पा मंदिर से लेकर बैरागढ़ के कालका चैराहे तक बनने वाली एक करोड़ की इस सड़क के घटिया निर्माण के कारण विधायक की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है । घटिया सड़क निर्माण के आरोपों के चलते सीमेंट बनाने वाली मशीन पर स्थानीय निवासी डीके सिरसवाल ने ताला लगा दिया और सड़क का निर्माण करवाया रुकवा दिया। सिरसवाल मूल निवासी चेतना मिशन के राष्ट्रीय सचिव हैं। सिरसवाल और स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्धारित पापदंडों के अनुसार नहीं बनाई जा रही है। 12 एमएम की जगह 8 एमएम का लोहा डाला जा रहा है, सड़क की थिकनेस नियम अनुरूप नहीं हैं।ऐसा ही हाल वार्ड 80 और 82 और 83 की सड़कों का हुआ है।  इन सभी जगहों पर पुराने रोड को खोदा नहीं गया है काली बजरी और मिट्टी मिली गिट्टी सड़क पर डालकर घटिया सड़क का जाल बिछाया गया है जो कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं है । कोलार पर अब तक जो सड़कें बनी हैं बारिश ने उन में हुए करप्शन को उजागर कर दिया है ,विधायक रामेश्वर शर्मा साफ़ कहते हैं कि विकास कामों में रत्ती भर भी भ्रस्टाचार नहीं होना चाहिए लेकिन उनके साथ के लोग और कुछ पार्षद बिल्डरों ,ठेकेदारों और अधिकारियों से मिलकर भ्रस्टाचार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। 

Kolar News

Kolar News 8 September 2016

    महापौर आलोक शर्मा कोलार आओ।कोलार में  जनता के साथ हुआ कांग्रेस का प्रदर्शन , पीले चावल और गुलाब के फूल बांटकर महापौर आलोक शर्मा को कोलार इलाके में दर्शन देने का आग्रह किया गया । जनता की मूलभूत सुविधाओं को सुनने महापौर को आना होगा।    कोंग्रेस नेता राहुल सिंह राठौड़, मंगल यादव , अभिनव बरोलिया , वीरेंद्र मिश्रा ,देवेन्द्र बघेल, निखिल तिवारी , गौरव शर्मा , अभय दुबे , अखिलेश जैन , राहुल बबेले , मोनु अहीरवार ने इस अभियान को शुरू किया। इससे पहले कोलार के युवा नेता राहुल सिंह राठौर मित्र मंडल ने यज्ञ और हवन कर महापौर को कोलार आने का निमंत्रण दिया था और अगले दिन महापौर अलोक शर्मा को कोलार लाने वाले व्यक्ति को ₹11000 का नगद पुरस्कार एवं माता वैष्णो देवी यात्रा के दो टिकटों के साथ सम्मान का वादा किया था ।   कोलार आएंगे महापौर आलोक शर्मा महापौर आलोक शर्मा कहा की में कोलार आऊंगा और वहां की समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। मीडिया के पूछे जाने पर की कोलार की जनता आपको कोलार में बुलाने के लिए यज्ञ,हवन का सहारा ले रही है और कोलार के मतदाताओं के  साथ भेदभाव का आरोप लगा रही है ?आलोक शर्मा ने कहा ऐसा कुछ नहीं है मैं जल्दी ही कोलार आऊंगा।  महापौर आलोक शर्मा ने जवाब दिया और कहा मुझे पूरे शहर के 85 वार्ड के लोगों ने वोट देकर जिताया है इसीलिए मुझे पुरे शहर पर ध्यान देना है जिसमें कोलार भी शामिल है।  

Kolar News

Kolar News 6 September 2016

महापौर आलोक शर्मा कहा की में कोलार आऊंगा और वहां की समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। मीडिया के पूछे जाने पर की कोलार की जनता आपको कोलार में बुलाने के लिए यज्ञ,हवन का सहारा ले रही है और कोलार के मतदाताओं के  साथ भेदभाव का आरोप लगा रही है ?आलोक शर्मा ने कहा ऐसा कुछ नहीं है मैं जल्दी ही कोलार आऊंगा।  महापौर आलोक शर्मा ने जवाब दिया और कहा मुझे पूरे शहर के 85 वार्ड के लोगों ने वोट देकर जिताया है इसीलिए मुझे पुरे शहर पर ध्यान देना है जिसमें कोलार भी शामिल है। कोलार के युवा नेता राहुल सिंह राठौर मित्र मंडल ने यज्ञ और हवन कर महापौर को कोलार आने का निमंत्रण दिया था और अगले दिन महापौर अलोक शर्मा को कोलार लाने वाले व्यक्ति को ₹11000 का नगद पुरस्कार एवं माता वैष्णो देवी यात्रा के दो टिकटों के साथ सम्मान का वादा किया था ।   मीडिया में जब यह खबर प्रमुखता से आई और केसरिया न्यूज़ द्वारा इस खबर को प्राथमिकता से भी चलाया गया जिसका कुछ घंटों में ही असर हो गया और महापौर को यह बयान देकर मामले को शांत करने की कोशिश की गई और अपनी नैतिक जिम्मेदारी का भी एहसास होगया।  

Kolar News

Kolar News 4 September 2016

विधायक बनने का सपना देख रहे बीजेपी पार्षद की चाल  शैफाली गुप्ता  कोलार में महापौर आलोक शर्मा आएं और कोलार की समस्याओं का निराकरण करवाएं ,इसके लिए कोंग्रेस नेताओं ने यज्ञ किया। खबर है इस सब के पीछे भी बीजेपी की अंदरूनी राजनीति काम कर रही है। इलाके के विधायक रामेश्वर शर्मा और महापौर आलोक शर्मा के बीच उस समय से अनबन हैं जब यह दोनों नेता पार्षद थे।    विधायक रामेश्वर शर्मा और महापौर आलोक शर्मा के बीच पटरी नही बैठने के कारण कोलार इलाके का  समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। इस कारण इलाके के कोंग्रेस नेताओं ने महापौर आलोक शर्मा से मिलकर कहा था कि विधायक रामेश्वर शर्मा की करनी की सजा कोलार के लोग भोग रहे हैं। इसलिए आप सप्ताह में एक दिन कोलार इलाके में आ कर यहाँ की समस्यायों को हल करवाएं।     आज भी कोंग्रेस के युवा नेताओं ने  कोलार के सर्वधर्म पुल पर जनता की मूलभूत सुविधाओं की मांगों को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। कोंग्रेस नेता राहुल राठौर ने कहा कि महापौर सारे शहर के प्रथम नागरिक होते हैं इस नाते उन्हें कोलर में आकर यहाँ की जनता की सुध लेना चाहिए। भगवान उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करे और वे कोलार इलाके में आना जाना शुरू करें इसलिए हमने ईश्वर से प्रार्थना की और यज्ञ किया।    कोंग्रेस नेताओं ने महापौर का ध्यान आकर्षित करने के लिए अच्छा प्रयास किया है। लेकिन इसके भीतर की राजनीति  बताती है कि विधायक रामेश्वर शर्मा को कतई यह पसंद नहीं कि उनके इलाके में बीजेपी का कोई दूसरा नेता दखल दे। फिर भले ही वह महापौर आलोक शर्मा ही क्यों न हों। कोलार इलाके में तीन पार्षद भूपेंद्र माली ,मनफूल मीना और पवन बौराना विधायक रामेश्वर शर्मा के समर्थक हैं और वे वैसा ही करते हैं जैसा रामेश्वर शर्मा चाहते हैं। वहीँ बीजेपी के सूत्र बताते हैं कि एक अन्य पार्षद रविन्द्र यति खुद को अगले विधायक के रूप में प्रोजेक्ट  करने में लगे हैं। इसलिए बाकि तीन बीजेपी पार्षदों को वो अपने से दोयम समझते हैं।    सूत्रों का कहना है कोंग्रेस कोलार में जो कुछ भी कर रही है इस सब के पीछे भी एक बीजेपी पार्षद का हाथ है। उस पार्षद के  कोलार के बिल्डिंग और झुग्गी माफिया से गहरे रिश्ते हैं। यही लोग कोंग्रेस नेताओं के जरिये मेयर आलोक शर्मा पर नैतिक -अनैतिक दबाव डालकर कोलार में बुलाना चाहते हैं ताकि विधायक रामेश्वर शर्मा में नकेल कसी जा सके।   

Patrakar Shafali Gupta

Shafali Gupta 31 August 2016

शांति समिति में मचे बवाल में अब महापौर आलोक शर्मा खुलकर कूद गए हैं। महापौर एक चिट्ठी भी मुख्यमंत्री को लिख रहे हैं। सीएम की विदेश यात्रा से लौटते ही शहर के नेता उनसे मुलाकात कर एडीएम रत्नाकर झा को हटाने की मांग करेंगे। उधर आज कई हिंदू संगठनों ने संभाग आयुक्त अजातशत्रु श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।झा के शांति समिति के सदस्य प्रमोद नेमा से विवाद के बाद यह मामला राजनीतिक हो चूका है। सभी राजनैतिक दलों ने एडीएम झा के व्यवहार को आपत्तिजनक माना है।  महापौर शर्मा ने कहा कि एडीएम झा हों या अन्य अधिकारी, ऐसा व्यवहार करेंगे तो नहीं चलेंगे। शांति समिति की बैठक में जो हुआ वह बड़ा अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अफसरों का काम त्यौहारों में व्यवस्था बनाना है, बिगाड़ना नहीं। शांति समिति की बैठक में उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब 22 साल पुराने सदस्य प्रमोद नेमा को कलेक्टर निशांत वरवड़े ने बोलने से रोक दिया। उन्होंने नेमा की सदस्यता को लेकर भी सवाल खड़ा किया। एडीएम रत्नाझर झा ने कहा न तो नेमा सदस्य है और न ही इन्हें बुलाया है। बस इसी पर जमकर विवाद हुआ।

Kolar News

Kolar News 30 August 2016

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सत्ता में 12 साल से काबिज होने पर मद में आ चुके मंत्रियों को साफ साफ़ हिदायत दी है। अनुषांगिक संगठनों की रिपोर्ट के बाद मंत्रियों को चेताया गया है कि संगठन के हिसाब से चलना पड़ेगा। जवाब में मंत्रियों, राष्ट्रीय नेताओं और सांसदों ने खुद को लाचार बताते हुए कहा कि प्रदेश की नौकरशाही में ऊपर से नीचे तक भ्रष्ट है। कोई भी काम बिना पैसे के लेन-देन के नहीं होता है।    शारदा विहार में संघ की समन्वय बैठक के बाद जब संघ ने निष्कर्ष निकला तो सामने आया कि मध्यप्रदेश के अफसर सिवाए मुख्यमंत्री किसी की नहीं सुनते हैं। मध्यप्रदेश में व्यवस्था का केन्द्रीयकरण होने से अन्य नेताओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है  और आम लोगों को जायज काम के लिए भी अफसरों को घूस खिलना पड़ रही। आरएसएस के  राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने मंत्रियों-सांसदों की क्लास ली, तो वे पलटकर बोले और अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया ।    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने नौकरशाही के हावी होने का मुद्दा उठाया। सांसदों ने गोद लेने वाले गांवों की स्थिति बताई। इनके विकास में अड़ंगे के लिए भी अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वे फोन तक नहीं उठाते हैं। क्षेत्र में काम के लिए चक्कर काटना पड़ते हैं। इनके अलावा उपाध्यक्ष प्रभात झा, मंत्री गोपाल भार्गव, गौरीशंकर शेजवार, विजय शाह, कुसुम महदेले और यशोधरा राजे सिंधिया ने भी अफसरों की शिकायत की।   मुख्यमंत्री और संघ के नेताओं ने सभी को सुना। इसके बाद संघ के नेताओं ने  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से अकेले में बात की और अफसरों पर लगाम कसने की  के लिए कहा है, जिसका असर एक महीने में दिखने की बात  मुख्यमंत्री ने कही । बैठक में संघ ने 40 से ज्यादा अनुषांगिक संगठनों की रिपोर्टिंग के आधार पर मंत्रियों के बीच खुली चर्चा की गई। इस बैठक का सार यही रहा कि अगर बीजेपी को अगले चुनावों  में विजयी होना है तो मध्यप्रदेश को अफसरों के भरोसे न छोड़ा जाए।  

Kolar News

Kolar News 28 August 2016

    लगातार बारिश से भोपाल की हर सड़क की स्थिति खराब हो गई है। इसके विरोध में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला । आज सुबह छह नंबर बस स्टॉप के पास कड़ी सुरक्षा के बीच जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने व्यापमं चौराहे से लेकर नूतन कॉलेज तक की खराब सड़क का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा। इसके लिए विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद इस सड़क का लोकार्पण किया।    इससे पहले  कांग्रेसियों ने झंडे और बैनर लेकर रैली निकाली। इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीसी शर्मा, पूर्व महापौर विभा पटेल, दीपचंद्र यादव, ईश्वर सिंह चौहान, कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान मुख्य रूप से शामिल थे। इस मौके पर कांग्रेसियों ने सड़कों पर बिखड़ी हुई गिट्टी व डस्ट को एकत्रित कर उसके तीन पैकेट बनाए और उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री रामपाल सिंह के नाम की पर्चियां लगाकर विरोध जताया।   कोंग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा पूरे शहर में कोई भी सड़क ऐसी नहीं है, जिस पर गढ्ढे न हों। राजधानीवासियों का वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। शहर में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, राजधानी परियोजना सहित कई एजेंसियां सड़कें बनाती हैं, जिनमें करोड़ों का भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा सरकार को जनता से कोई मतलब नहीं है।    

Kolar News

Kolar News 26 August 2016

    राजनीति करने  और वाले और सरकारी काम से मंत्रालय जाने वाले कोलारवासियों के लिए अच्छी खबर है। विधानसभा ,वल्लभ भवन जाने के लिए भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने कोलार से वल्लभ भवन तक लो-फ्लोर बसों की सेवा मंगलवार से शुरू कर दी है। इसके लिए नया रूट एसआर-1ए तैयार किया गया है।    इस रूट की बसें सीहोर नाका से 7 नंबर स्टॉप वाया काली माता मंदिर, चंचल चौराहा़, सिविल अस्पताल, संत हिरदाराम चौराहा़, पम्प हाउस, लालघाटी, वीआईपी गेस्ट हाउस, कलेक्टोरेट, ताजमहल, भोपाल टॉकीज, नादरा बस स्टैण्ड, अल्पना  तिराहा, सेंट्रल लायब्रेरी, लेडीज अस्पताल, जहांगीराबाद, पीएचक्यू, वल्लभ भवन, बीमाकुंज, ललिता नगर होते हुए बैरागढ़ चीचली तक जाएगी।  इस रूट पर फिलहाल 10 बसों का संचालन शुरू किया गया है।    लो-फ्लोर के नए रूटों पर ट्रैफिक पुलिस देगी सुझाव राजधानी में लो-फ्लोर बसों के लिए नए रूटों पर ट्रैफिक पुलिस और ऑपरेटर अपने-अपने सुझाव देंगे। इसके लिए रूटों पर हुए सर्वे का प्रजेंटेशन बुधवार को एक बार फिर हुआ । इसमें कमिश्नर और बीसीसीएल के अफसर ने भी भाग लिया । नए सर्वे में रूटों की संख्या 10 कर दी गई है। इसके अलावा कुछ रूटों में परिवर्तन भी किया गया है। इसमें नए शामिल हुए इलाकों में भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू करने की बात कही गई है। रूट 1 लाख 25 हजार मुसाफिरों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।   

Kolar News

Kolar News 24 August 2016

  विधायक ने इलाके की महिलाओं के साथ मनाई राखी    सावन का महिना रक्षा का महिना है, यह बहनों की रक्षा का महिना है, यह सृष्टि की रक्षा का महिना है, यह भगवान शंकर की भक्ति का महिना है। मैं परमात्मा से प्रार्थना करता हूॅं कि सदैव इतनी शक्ति, इतनी उर्जा और इतनी सामर्थ्य  बनाए रखे कि मैं सदैव सभी बहनों के स्वाभिमान की और सम्मान की रक्षा कर पाउं। यह बात  हुजूर विधायक एवं भाजपा प्रदेश  उपाध्यक्ष रामेश्वर  शर्मा ने युवा सदन में क्षेत्र की बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाने उपरांत संबोधित करते हुए व्यक्त किए।    यहां हुजूर क्षेत्र सहित आसपास के कई स्थानों से आई सैकड़ों बहनों ने विधायक रामेश्वर  शर्मा को रक्षा सूत्र बांध कर उनसे रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक श्री शर्मा ने सभी बहनों को उपहार स्वरूप एक-एक साड़ी भेंट की, जबकि बहनों प्रफुल्लित होकर श्री शर्मा को यशस्वी  होने का आशीर्वाद  देते हुए उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सभी बहनों को दोपहर भोजन कराया गया।    युवा सदन में रक्षाबंधन का पर्व दोपहर 12 बजे से दो बजे तक चला जिस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने श्री शर्मा को राखी बांधी। गौरतलब है कि युवा सदन में रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व ही रक्षाबंधन का पर्व मनाने के संबंध में बताते हुए श्री शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व कल है लेकिन इस दिन भाई-बहन एक दूसरे के घर त्यौहार मनाने जाते हैं, अतः किसी के पारीवारिक कार्यक्रम में व्यवधान नहीं हो इसीलिए हमने बहनों से स्वीकृति लेकर एक दिन पहले रक्षाबंधन का पर्व मनाया है। उन्होनें कहा कि वैसे तो सावन का पूरा महिना ही रक्षा का महिना है।    विधायक शर्मा ने कहा इस  महीने  का हर दिन पवित्र है। उन्होने कहा कि सावन के महिने में, रक्षाबंधन के पर्व पर सभी हिंदुस्तानियों को यह संकल्प लेना चाहिए कि हमारा सैनिक जब देष की सीमा पर खड़ा होकर देष की रक्षा करता है तो हमें भी देष के अंदर तिरेंगे की रक्षा के लिए, बहनों की रक्षा के लिए, दीन-दुखी और कमजोरों की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित होना होगा। बहनों का सृष्टि माना गया है अतः सावन के महिने में हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम बहनों के सुहाग की भी रक्षा करेंगे और बहनों के सम्मान की भी रक्षा करेंगे।

Kolar News

Kolar News 18 August 2016

    याद करो कुर्बानी में मुख्यमंत्री  चौहान        मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने जनता से आव्हान करते हुए कहा है कि देश को आजादी अनेक क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली है। इन बलिदानियों का स्मरण कर देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लें। यही आजादी के अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री चौहान भोपाल में  इकबाल मैदान भोपाल पर  'याद करो कुर्बानी आजादी मार्च' के शुभारंभ पर बोल रहे थे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आजादी बड़ी कठिनाइयों से मिली है। इसके लिये अनगिनत अमर शहीद हँसते-हँसते फाँसी के फंदे पर झूल गए। उनका स्मरण करना हर देशवासी का परम कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर देशव्यापी तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने सभी से इस यात्रा में सहभागी बनने का आव्हान किया।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया। वे इकबाल मैदान से लेकर रवीन्द्र भवन तक कैंडिल लाईट आजादी मार्च में मशाल लेकर चले। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर, सहकारिता राज्य मंत्री  विश्वास सारंग, महापौर  आलोक शर्मा, विधायक  सुरेन्द्रनाथ सिंह, विधायक  रामेश्वर शर्मा, भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  ओम यादव, अन्य जन-प्रतिनिधि, मुख्य सचिव  अंटोनी डिसा एवं अन्य अधिकारी, खिलाड़ी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए हैं।   मुख्यमंत्री  चौहान ने रवीन्द्र भवन पहुँचकर गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। उन्होंने यहाँ स्वराज संस्थान द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किये गये।  

Kolar News

Kolar News 15 August 2016

      प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने आज सुबह अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री बनने की दौड़ में शामिल रहे  चार विधायकों को संगठन में उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। वहीं  ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार लोकेंद्र पाराशर अब  मीडिया प्रभारी होंगे। नेहरु युवा केंद्र के उपाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को संगठन में महत्वपूर्ण  जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह चौंकाने वाला बदलाव है।   नंद कुमार सिंह चौहान ने नई टीम में पुरानी टीम के कुछ चेहरे गायब कर दिए हैं। उन नेताओं का भी झटका लगा है जो लाल बत्ती छोड़कर संगठन में काम करना चाह रहे थे। टीम नंदू भैया में कुल 40 सदस्य हैं, इनमें से मात्र 6  महिला नेताओं को ही स्थान मिला है। वहीं रघुनंदन शर्मा जैसे कद्दावर नेता को टीम से बाहर रखा गया है। नंदू भैया की पूरी टीम में युवा चेहरे ज्यादा है इसके साथ ही  पहली बार बड़ी संख्या में विधायक और पूर्व विधायकों को शामिल किया गया है। इंदौर को संगठन में ज्यादा महत्व दिया गया है। पूर्व विधायक जीतू जिराती, विधायक उषा ठाकुर, सुदर्शन गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कविता पाटीदार को मंत्री, सर्वेश तिवारी को सह मीडिया प्रभारी एवं उमेश शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। भोपाल से रामेश्वर शर्मा और विजेश लुणावत को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों की दौड़ में शुमार रहे प्रदीप लारिया, रंजना बघेल, रामलाल रोतेल और सुदर्शन गुप्ता को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।   ये है प्रदेश भाजपा टीम उपाध्यक्ष: अरविन्द सिंह भदौरिया, जीतू जिराती, विनोद गोटिया, रंजना बघेल, उषा ठाकुर, रामलाल रौतेल, प्रदीप लारिया, सुदर्शन गुप्ता, रामेश्वर शर्मा, विजेश लूनावत संगठन महामंत्री: सुहास भगत महामंत्री: अजय प्रताप सिंह, बंशीलाल गुर्जर, सांसद मनोहर ऊंटवाल, विष्णुदत्त शर्मा मंत्री: संपतिया उईके, पूर्व विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व महापौर कृष्णा गौर, पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल, कन्हईराम रघुवंशी, शरदेंदु तिवारी, रघुनाथ भाटी, पंकज जोशी, कविता पाटीदार, ऋषि सिंह लोधी कोषाध्यक्ष: विधायक हेमंत खंडेलवाल कार्यालय मंत्री: सत्येंद्र भूषण सिंह मीडिया प्रभारी: लोकेन्द्र पाराशर सह मीडिया प्रभारी: संजय खोचे, उदय अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, सर्वेश तिवारी प्रवक्ता: सांसद आलोक संजर, चिंंतामन मालवीय, विधायक नागर सिंह चौहान, राजो मालवीय, हिदायत उल्ला शेख, राहुल कोठारी, उमेश शर्मा, राजपाल सिंह सिसोदिया। 

Kolar News

Kolar News 14 August 2016

    मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मंडलों में नेताओं को उपकृत करने के बाद अब राज्य सरकार सत्ता और संगठन से जुड़े पात्र जनप्रतिनिधियों को  32 निकायों में एल्डरमैन के पद से नवाजने की तैयारी में है। इसके लिए 150 से अधिक जिला स्तरीय स्थानीय नेताओं की सूची तैयार हो चुकी है। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद यह सूची जल्द जारी होने की संभावना है। राज्य सरकार का नगरीय प्रशासन विभाग अब उन नेताओं को एल्डरमैन (नामित पार्षद) से नवाजने की तैयारी में है। नगरीय प्रशासन विभाग ने एल्डरमैन बनाए जाने वाले नेताओं की सूचियां सभी नगर निगम इकाइयों वाले जिला कलेक्टरों को भेजी है। कलेक्टरों से इन जनप्रतिनिधियों की शैक्षणिक और अन्य योग्यता का परीक्षण करने को कहा गया है। इसके अलावा इनका पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया जा रहा है। कलेक्टरों से इन जनप्रतिधियों की योग्यता और पुलिस वेरीफिकेशन तीन दिन के भीतर करके देने को कहा गया है। सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे जल्द से जल्द परीक्षण कराकर इस सूची में शामिल जनप्रतिनिधियों का मांगा गया प्रतिवेदन भेजें। गौरतलब है कि लंबे समय से इस बहुप्रतिक्षित सूची को लेकर पार्टी संगठन स्तर पर भी चर्चाओं का दौर चलता रहा। एल्डरमैन बनने के लिए पार्षद पद के बराबर योग्यता जरूरी है। इसके अलावा इन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध नहीं होना चाहिए अथवा इन्हें किसी तरह का सजायाफ्ता नहीं होना चाहिए। कलेक्टर इसी का परीक्षण करा रहे हैं। कलेक्टर इन जनप्रतिनिधयों की शैक्षणिक योग्यता, उनके सामाजिक कार्यकलापों का ब्यौरा, उन्हें क्षेत्र में किसी तरह की समाजसेवा के लिए पुरस्कार मिले हो तो उनका ब्यौरा, उनकी सामाजिक ख्याति का विवरण और पुलिस अधीक्षकों के जरिए यह जानकारी जुटाएंगे कि थानों में उनके खिलाफ कोई मुकदमा तो दर्ज नहीं है।   भाजपा ने सभी जिला अध्यक्षों से ऐसे जनप्रतिनिधियों के नाम भेजने को कहा गया था जिनकी समाज में अच्छी छवि हो और वे जनसेवा में रुचि रखते हो। प्रदेशभर की सूची नगरीय प्रशासन मंत्री के पास भेजी गई थी। वहां से इस सूची को संचालनालय के जरिए कलेक्टरों के पास भेजा गया है। बताया गया है कि इस सूची को जिला अध्यक्ष, महापौर और संगठन मंत्रियों के साथ बैठकर प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है। इनमें कुछ नाम ऐसे भी जोड़े गए हैं जो हाल ही में अन्य दलों से भाजपा में शामिल हुए हैं।  

Kolar News

Kolar News 11 August 2016

रामेश्वर ,माली और यति अब जाग जाओ  अपनी पीठ थपथपाने वालों नदी और लोगों को बचाओ    शैफाली गुप्ता    कोलार इलाके के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा और पार्षद भूपेंद्र माली , रविन्द्र यति हमेशा बिल्डर लॉबी और ठेकेदारों के साथ खड़े नजार आते हैं जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। इस बार भी थोड़ी से बारिश हुई नहीं कि कोलार के वार्ड 81 और 82 के लोगों का जीना मुहाल हो गया। इस इलाके की कई बस्तियों में पानी भर गया और जगह जगह सड़कें तालाब में दब्दील हो गई हैं। सारी रात आम लोग परेशान होते रहे और विधायक और पार्षद चादर तान के सोते रहे। इनके चेलों ने जब इन्हें अति होने की इत्तला दी तब इन नेताओं ने इलाके में कदम रखा। कलियासोत के किनारे की बस्तियों में चाहे झुग्गियां हों ,मकान हों या फिर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग सब खतरे में हैं। इस इलाके के अधिकारियों ने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया तो यहाँ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।    शनिवार देर रात से राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। रविवार को भी भोपाल में झमाझम बारिश का सिलसिला सुबह से चालू हुआ, जो दोपहर तक जारी रहा। लगातार बारिश के कारण आज फिर भदभदा के 4 और कलियासोत डेम के 5 गेट खोलने पड़े।शनिवार को भी  कलियासोत डेम के गेट खुलने के साथ कलियासोत नदी के किनारों की बस्तियों में अफरातफरी मच गई लेकिन शनिवार को किसी नेता को हालात का जायजा लेने की फुरसत नहीं मिली।    रात को दामखेड़ा के हैरान परेशान लोग विधायक और पार्षद को खोजते रहे लेकिन कोई नहीं मिला ,इलाके के पार्षद और विधायक को हमने फोन लगाया तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। जब पानी  से अति होने लगी तब नेताओं की नींद खुली। कोलार की झुग्गियों में रहने वाले रामेश्वर शर्मा ,भूपेंद्र माली और रविन्द्र यति को कोसते नजर आये कि वोट के चक्कर में ये नेता हमारा सत्यानाश किये जा रहे हैं।    सच्चाई भी यही है कि इन नेताओं, ठेकेदारों और बिल्डरों का एक कॉकस कोलार इलाके को बर्बाद करने में लगा है। इनके झुग्गी माफिया पहले झुग्गियां बनवाते हैं  फिर फिर झुग्गियां हटवाते हैं और इस बीच जो गरीब गुरबे यहाँ आ कर बस्ते  हैं वे कहीं के नहीं रह जाते और नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो जाते हैं। कोलार इलाके में सन 2006 में आई बाढ़ से इन लोगों ने कोई सबक नहीं लिया है। एनजीटी कई बार कोलार नदी को लेकर दिशानिर्देश दे चुका है लेकिन इन नेताओं और अधिकारियों ने कभी इस मसले को गंभीरता से नहीं लिया। ऐसा लगता है किसी बड़ी दुर्घटना के बाद नदी को बचाने के साथ लोगों को इनके किनारों से हटाने का काम शुरू होगा। उससे पहले नेता और अधिकारी भ्रस्ट बिल्डरों से पैसा खा कर उनके हर नाजायज काम को जायज बताते रहेंगे।    आज भी विधायक रामेश्वर शर्मा पूजा पाठ करने के बाद जनता पर अहसान जताने के लिए कोलार में प्रकट हुए कि मैं आपकी तकलीफ में साथ हूँ और आपके भले के काम में लगा हूँ और आपको भरपूर मुआवजा दिलवाऊंगा। भूपेंद्र माली कुछ बस्तियों में ट्यूब लेकर इसलिए घूमे कि उनकी फोटो कैमरे में कैद हो जाये और वो बारिश पीड़ितों के सबसे बड़े मसीहा के रूप में नजर आ जाये। फोटो खिंचवाते वक्त भूपेंद्र माली के चेहरे की हंसी कह रही थी कि ऐसा रोज हो तो काम से काम मीडिया में बने रहें। रविन्द्र यति का हाल भी किसी से छिपा नहीं है बिल्डर लॉबी का यह नेता सिर्फ विधायक रामेश्वर शर्मा का दुमछल्ला बना घूमता रहता है। एक समय यति ऐसे ही तत्कालीन विधायक ध्रुव नारायण सिंह और मन्नू डागा के पीछे फोटो खिंचवाने के लिए खड़ा रहा करते  थे। ध्रुव नारायण और मन्नू डागा का बुरा वक्त आया तो इसने रामेश्वर का दामन थाम लिया। रामेश्वर जायेंगे तब तक यह फिर अपना नया आक ठूँढ लेंगे। कलियासोत के किनारों के आसपास राजनीति करने वालों के कारनामों को देख कर लगता है कि कोलार के लोग इनके दोहन के लिए हैं।    कोलार में बारिश की विपदा के बाद कुछ पीड़ितों के लिए मुट्ठी भर मदद के बाद खुद की पीठ थपथपाने वाले ये नेता फेसबुक और वॉट्सऐप पर ऐसे सक्रीय हो गए कि अगर ये न होते तो कोलार में त्राहिमाम हो जाता। पता नहीं पुरानी दुर्घटनाओं से ये नेता और प्रशासन सबक लेके कोलार के वाशिंदों को एक अच्छा जीवन दे पाएंगे या पानी का प्रकोप भी एक सालाना कार्यक्रम जैसा हो जाएगा।   

Patrakar Shafali Gupta

Shafali Gupta 7 August 2016

    मध्य प्रदेश  की नई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हो सकती है।हालांकि अभी इसका कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, पर दिल्ली के राजनीतिक हल्कों में इस बात की चर्चाएं तेजी से चल रही है। मध्य प्रदेश के मौजूदा राज्यपाल का कार्यकाल अगले माह यानि सितंबर महीने की सात तारीख को खत्म हो रहा है।   पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से पार्टी स्तर पर आनंदीबेन के कहीं बेतहर सेटलमेंट की बात की जा रही है। फिलहाल इस बीच पार्टी स्तर पर जो उनके लिए जो सबसे उपयुक्त जगह देखी गई है,उनमें से एक मध्य प्रदेश के राज्यपाल का कुर्सी है, जो अगले महीने यानि सात सितंबर को खाली हो रही है। भाजपा शासित राज्य होने के चलते आनंदीबेन के लिए यह सेटलमेंट सबसे उपयुक्त माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो गुजरात में नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी यानि काम- काज संभालने के बाद इस दिशा में तेजी से काम शुरू होगा। जानकारों की मानें तो इस मसले पर पार्टी नेताओं की आनंदीबेन से चर्चा भी हो चुकी है। बता दें कि मध्य प्रदेश के मौजूदा राज्यपाल रामनरेश यादव की नियुक्त आठ सितंबर 2011 को की गई थी। तभी से वह इस जिम्मेदारी संभालने हुए है। इस बीच उनका नाम व्यापमं सहित कई विवादों में घिरा रहा। इस बीच तमाम मौकों पर उन्हे हटाने की आबाज भी उठी,पर केंद्र सरकार ने उन्हें पद पर बने रहने दिया।  

Kolar News

Kolar News 6 August 2016

  नहीं मिलेगा अतिरिक्त राजस्व अमला     राजधानी भोपाल की हुजूर तहसील और बिना किसी वैधानिक प्रावधान के चलाए जा रहे पांच नजूल वृत्तों को तोड़कर जल्द ही 7 नई तहसीलों का गठन होगा। राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने इस संबंध में कलेक्टर के साथ बैठककर इसके संकेत दिए हैं। लेकिन नई तहसीलों को कोई अतिरिक्त राजस्व अमला नहीं मिलेगा। राज्य शासन ने जिला प्रशासन को 7 नई तहसीलों के गठन के प्रस्ताव की कमियों दूर कर तीन दिन के अंदर विस्तृत जानकारी फिर से भेजने के निर्देश दिए हैं। राजस्व मंत्री ने सभी नई तहसीलों के लिए प्रस्तावित रकबे, राजस्व गांव, मजरे, टोले के बंटवारे की जानकारी मांगी है।   कलेक्टर निशांत वरवड़े ने बैठक में सात नई तहसील बनाने के प्रस्ताव के बारे में बताया। इनमें शहर भोपाल तहसील ही ऐसी है, जिसके क्षेत्राधिकार में 5 विधानसभा क्षेत्र आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त अन्य सभी तहसीलों में 2 से 3 विधानसभा क्षेत्र आ रहे हैं। हालांकि पूर्व में जो पांच नजूल व तहसील हुजूर वृत्त बने थे, उसमें से कुछ ही वृत्त ऐसे थे, जिनमें दो से तीन विधानसभा क्षेत्र शामिल हो रहे हैं। हुजूर तहसील का क्षेत्रफल ही सबसे बड़ा था। इसके गांव लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ते थे।   भोपाल जिले में वर्तमान में दो तहसीलें हुजूर व बैरसिया हैं, वहीं पांच नजूल वृत्त हैं, ये सभी हुजूर तहसील के अंतर्गत संचालित होते हैं। प्रशासनिक नियमों के विपरीत पांचों नजूल वृत्त अवैध रूप से चल रहे हैं, जिनके पास शहरी सीमा के 68 राजस्व ग्रामों की जिम्मेदारियां भी हैं। पांचों वृत्तों को वैध करने तथा हुजूर के कोलार क्षेत्र को अलग से तहसील बनाने के लिए तीन वर्ष पूर्व कलेक्टर निशांत वरवड़े ने प्रमुख सचिव राजस्व को प्रस्ताव भेजा था। इसमें हुजूर तहसील व पांच अवैध नजूल वृत्तों को तोड़कर सात तहसीलों में तब्दील करने का प्रस्ताव था।    इस प्रस्ताव में दो बार क्षेत्रफल को लेकर बदलाव भी किए गए। पीएस राजस्व ने 7 तहसीलों के गठन के लिए एक सितंबर 2014 को नोटिफिकेशन जारी कर दावे आपत्तियां बुलाईं थी। दो माह की समयसीमा में करीब दो दर्जन आपत्तियां आई। इनका निराकरण करते हुए पीएस राजस्व ने दो आंशिक संशोधन किए। इसके बाद हुजूर तहसील का मुख्यालय ईंटखेड़ी सड़क से हटाकर अरवलिया कर दिया। वहीं बैरागढ़ का नाम बदलकर संत हिरदाराम नगर कर दिया गया। इसके बाद प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया, जहां से दो बार आपत्तियां आईं। मंत्री व पीएस राजस्व ने आपत्तियों का निराकरण कर दोबारा वित्त को भेजा गया, तब जाकर प्रस्ताव को मंजूरी मिली। हालांकि वित्त विभाग ने जो मंजूरी दी है, वह बिना पदों के सृजन के ही सात नई तहसीलें बनाए जाने को कहा था, तभी से इस मामले में पेंच फंसा हुआ है।   राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता भोपाल में नई तहसीलों के गठन को लेकर बुधवार को बैठक की है। नई तहसीलों के प्रस्ताव के संबंध में कलेक्टर से विस्तृत जानकारी ली गई है। कुछ कमियों को दूर करने के लिए राजस्व गांव और जमीन के रिकार्ड मांगे गए हैं।   कलेक्टर निशांत वरवड़े ने बताया राज्य शासन ने पूछा है कि 7 तहसीलों में कितने खसरे, मजरे, टोले और गांव बांटे जांएंगे। इसका रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। 3 दिन के अंदर यह जानकारी सरकार को भेजी जाना है।   

Kolar News

Kolar News 4 August 2016

  बैरागढ़ चीचली तक होगी रौशनी    अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा और राजनीति नहीं हुई तो कोलार मेन रोड को रोशन करने के बाद अब बैरागढ़ चीचली स्थित पंप हाउस तक मार्ग को एलईडी लाइट से रोशन किया जाएगा। योजना के सेकंड फेस में करीब 32 लाख रुपए की लागत से इस प्रोजेक्ट पर कार्य होना है। यह मुख्य मार्ग करीब 3 किलोमीटर लंबा है। प्रोजेक्ट की सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। मुख्यालय से अब हरी झंडी मिलने का इंतजार है।   कोलार इलाके के विधायक रामेश्वर शर्मा की पटरी महापौर आलोक शर्मा से नहीं बैठती है जिसका खामियाजा कोलार के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। चाहे लाइट का मसला हो ,पानी का या सड़क का हर जगह विधायक शर्मा की तुनकमिजाजी कोलार पर भारी पड़ जाती है। अब बैरागढ़ चीचली बस स्टॉप से लेकर निगम के पंप हाउस तक एलईडी लाइट प्रोजेक्ट के सेकंड फेस में काम होगा। यह रास्ता करीब 3 किलोमीटर लंबा है। इस रास्ते पर 50 बिजली के पोल लगाए जाएंगे। इन बिजली के पोल पर करीब 100 एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 32 लाख रुपए रखी गई है। लाइट लगने से यहां के रहवासियों को अंधेरे की समस्या से निजात मिलेगी।   इस प्रोजेक्ट से उक्त मार्ग पर बनी करीब आधा दर्जन कॉलोनी के रहवासियों को फायदा होगा। इनमें माय सिटी, राय पिंक सिटी, अल्टीमेट हैवंस, इंग्लिश विला, टू लिपी ग्रीन कॉलोनी के रहवासियों को फायदा होगा। इन क्षेत्रों में रात के समय लंबे समय से अंधेरा पसरा रहता है, जिससे रहवासी परेशान हो रहे थे।    और इस समस्या के निराकरण की मांग कर रहे थे, लेकिन अब इस तरफ ध्यान दिया जा रहा है जिससे रहवासियों को राहत मिलेगी।इस काम को करवाने के लिए महापौर आलोक शर्मा में अपनी और से सकारात्मक पहल की है। उनका कहना है पूरा भोपाल उनका है और हर इलाके में रहने वालों को सुविधाएँ मिलें यही उनका काम है।   

Kolar News

Kolar News 1 August 2016

    भोपाल में विधानसभा के मानसून सत्र में आज फिर पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक बाबूलाल गौर ने राज्य सरकार के कामकाज को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सरकार की आर्थिक हालत खराब है लेकिन वह कर्ज लेकर घी पी रही है।   गौर ने यह टिप्पणी शून्यकाल के दौरान की। गौर आज ही सरकार की फिजूल खर्ची पर भी तल्ख टिप्पणी की और कहा कि 16 करोड़ रुपए की गाड़ी खरीदी जा रही है। उन्होंने अनुपूरक बजट के प्रावधानों को लेकर भी सवाल उठाए।   इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक बाबूलाल गौर ने अपनी सरकार को भोपाल में अब तक मेट्रो नहीं चल पाने पर दिए गए जवाब पर घेर लिया। उन्होंने कहा कि अगर मैं नगरीय प्रशासन मंत्री में लगातार रहा होता तो अब तक मेट्रो ट्रेन चल जाती। मैं अभी उस सीट पर होता तो क्या जवाब आना चाहिए, वह बताता।   विधानसभा में आज मानसून सत्र के पांचवें दिन बीजेपी विधायक बाबूलाल गौर ने सरकार से भोपाल और इंदौर में मेट्रो को लेकर जवाब तलब किया। नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह ने जवाब दिया तो गौर ने कहा कि मुझे सरकार के जवाब पर दया आती है और मैं इससे बेहद निराश हूं। उन्होंने कहा कि जयपुर, लखनऊ और भोपाल में मेट्रो को लेकर एकसाथ काम शुरू हुआ था लेकिन जयपुर में मेट्रो शुरू हो गई है तो लखनऊ में शुरू होने वाली है। भोपाल और इंदौर में इस पर काम की रफ्तार बेहद धीमी है। नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह ने कहा कि गौर साहब आप भी इस विभाग के मंत्री रहे हैं। तब गौर ने पलटकर कहा कि रहा हूं लेकिन बाद में मुझे इस विभाग से हटाकर गृह और जेल दे दिया गया था। अगर मैं लगातार उसी विभाग में रहा होता तो आज भोपाल और इंदौर में मेट्रो चल गई होती। उस समय वित्त मंत्री ने अड़ंगा लगा दिया था।

Kolar News

Kolar News 25 July 2016

  अपनी गलती छुपाने निगम ने  दिए नोटिस    नगर निगम ने कॉलोनियों को बिल्डिंग परमिशन तो जारी दी, लेकिन उनके इंजीनियर कभी मौके पर यह देखने नहीं गए कि कॉलोनी बिल्डिंग परमिशन के अनुरूप बनी है या नहीं। निगम को सिर्फ फीस से मतलब रहा। जब तेज बारिश से पानी कॉलोनियों में भरा तो निगम के अफसरों ने अपनी गलतियों का ठीकरा बिल्डरों कॉलोनाइजरों के माथे मढ़ दिया और अब भोपाल के दौ सौ बिल्डरों को नेटिस दिए जा रहे हैं इसमें कोलार इलाके के भी 20 बिल्डर शामिल हैं।    निगम अफसरों का कहना है कि बिल्डरों द्वारा ड्रेनेज सिस्टम नहीं बनाने, नालों पर कब्जा करने के कारण जलभराव की समस्या हुई है। इसी को लेकर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने हाल ही में शहर के 200 बिल्डरों व कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए हैं। उनसे नोटिस के माध्यम से दस्तावेज मांगे गए हैं। पूरा मानसून सीजन उनके जवाब सुनने में ही निकल जाएगा और जलभराव की समस्या जस की तस रहेगी। ऐसे में यदि एक बार फिर तेज बारिश हुई तो शहर में बाढ़ जैसे हालात बनना तय है।   इसका नुकसान शहरवासियों को ही भुगतना होगा। नहीं हो पाएगी कार्रवाई निगम ने नोटिस तो जारी कर दिए हैं, लेकिन कवर्ड कैंपस को लेकर संशय की स्थिति है। दरसअल, 2013 के बाद कवर्ड कैंपस को लेकर नई गाइड लाइन जारी हुई थी, जिसमें कहा गया था कि कवर्ड कैंपस के चारों ओर 60 फीट की रोड होना अनिवार्य है। इसके अलावा चारों तरफ से कैंपस से बाहर निकलने का प्रावधान होना चाहिए, लेकिन इससे पहले बने कवर्ड कैंपस को लेकर कोई नियम नहीं होने से यह पूरी तरह वैध हैं, ऐसे में इन पर कार्रवाई भी संभव नहीं है। फिर नोटिस क्यों जानकारों का कहना है कि शहर में बनी सभी कॉलोनियों का रिकॉर्ड निगम के पास मौजूद हैं। निगम चाहे तो खुद दस्तावेज के आधार पर भौतिक सत्यापन कर सकता है, लेकिन अपने काम से बचने के लिए बिल्डिरों से ही दस्तावेज मांगे जा रहे हैं।   आर्किटेक्ट मो हबीब खान ने बताया नियमानुसार बिल्डिंग परमिशन जारी करने के बाद निगम के इंजीनियरों को भौतिक सत्यापन करना चाहिए। यदि परमिशन के विरुद्ध निर्माण हो रहा है तो उसे रोका जा सकता है, लेकिन 90 फीसदी कॉलोनियों में इंजीनियर जाते ही नहीं। निगम अफसरों को अपनी फीस से मतलब होता है। इसके बाद वह साइट पर नहीं जाते। जब जलभराव की समस्या हुई तो अपनी गलती को छुपाने के लिए बिल्डरों और कॉलोनाइजरों को दोषी बताया जा रहा है।   क्रेडाई के सचिव मनोज सिंह मीक ने कहा जो कॉलोनियां नियमानुसार बनी हैं, उनमें कार्रवाई करने का सवाल ही नहीं उठता, लेकिन जिन्होंने बिल्डिंग परमिशन का उल्लंघन किया है उन्हें हटाया जाएगा। हमारा उद्देश्य नालों पर हुए अतिक्रमण हटाना है। - एमपी सिंह, अपर आयुक्त, नगर निगम ड्रेनेज का इंफ्रास्ट्रक्चर तो तैयार करें शहर में ड्रेनेज सिस्टम ही नहीं है। बिल्डर तो ड्रेनेज लाइन वहीं छोड़ेंगे, जहां ढलान होगी। जब इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं होगा तो इसमें बिल्डर दोषी कैसे हो सकता है। 

Kolar News

Kolar News 21 July 2016

   कमिश्नर और मेयर करवा रहे हैं जाँच    भोपाल नगर निगम में आॅनलाइन ठेकेदारी से बचने के लिए छोटी-छोटी फाइलें बनाकर बड़ा खेल किया गया है। दरअसल निगमायुक्त छवि भारद्वाज ने 1 लाख से ज्यादा के कामों के लिए आॅनलाइन टेंडर के आदेश दिए थे। इस दौरान कुछ पार्षदों ने इस प्रक्रिया का विरोध किया था। दरअसल पार्षद नहीं चाहते कि ऐसा हो, क्योंकि इससे वे अपने चहेतों को ठेके नहीं दिला पाएंगे। जब वार्ड के कामों की प्रारंभिक समीक्षा हुई तो अब पता चल रहा है कि 25 वार्डों में इंजीनियरों, पार्षदों और ठेकेदारों ने मिलकर काम किया है। पूरी रिपोर्ट के बाद बड़ा खुलासा होगा।   एक लाख से कम के हुए कामों की जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट में दो एमआईसी सदस्यों के भी नाम है। इन लोगों ने अपने अपने वार्ड में जो काम कराये थे वह अधिक समय तक नहीं चले और स्थिति वैसी ही बनी रही। इसके अलावा कई बार निगम के वित्त विभाग में भी यह सदस्य ठेकेदारों के भुगतान के लिए दवाब बनाते थे। इन्होंने आॅनलाइन टेंडर से बचने के लिए 40 से 60 हजार तक की छोटी-छोटी फाइलें बनवाई ताकि बगैर टेंडर के काम हो सके।   महापौर आलोक शर्मा एवं नेता प्रतिपक्ष मो. सगीर ने आयुक्त की आॅनलाइन टेंडर संबंधी व्यवस्था का समर्थन किया था। हालांकि कई पार्षद अभी भी इस आॅनलाइन व्यवस्था के विरोध में हैं, लेकिन आयुक्त छवि भारद्वाज इसे चालू रखने का मन बना चुकी हैं। आने वाली परिषद की बैठक में भी इस पर चर्चा हो सकती है। गौरतलब है कि बीजेपी एवं कांग्रेस से जुड़े कई पार्षद चाहते हैं कि आयुक्त की नई व्यवस्था बंद कर दी जाए क्योंकि इससे तुरंत काम कराने में दिक्कत होती है। कांट्रेक्टर कम एसओआर पर काम लेते हैं और करते नहीं है, इससे पब्लिक परेशानी होती है।   नगर निगम आयुक्त को यह शिकायत मिली थी कि पार्षद अपने खास ठेकेदारों के जरिए जमीन पर काम कम और फाइलों पर अधिक करवाते हैं। इसके बाद उसकी पुष्टि करने के बाद बिलों का भुगतान भी करवा देते हैं। इसके बाद यह निर्णय लिया गया था कि एक लाख से अधिक के कामों को आॅनलाइन टेंडरिंग के जरिए किया जाएगा। पहले टेंडरिंग नहीं होती थी ।   वार्ड में विकास राशि कहां जा रही है यह किसी को पता नहीं चलता था। पार्षद ने भी कहां काम करवाया और कब करवाया यह भी स्पष्ट नहीं हो पाता था। पार्षद अपने-अपने कोटे की राशि से टेंडर जारी करवा कर उसका भुगतान भी करवा देते थे और हकीकत में काम नहीं होता था। जबकि चुनाव के बाद ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि ठेके के मामले में पार्षद अपने चहेतों से दूर रहेंगे।   पार्षदों का कहना था कि छोटे-छोटे कामों को अगर आॅनलाइन टेंडरिंग के जरिए किया गया तो काम कुछ नहीं हो पाएगा। कई बार कुछ कामों के लिए आॅन द स्पॉट निर्णय लेना पड़ता है, इसलिए  ऐसा नहीं होना चाहिए। दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर का कहना था कि अगर ई टेंडरिंग करना है तो निगम के सभी कामों को उसमें लिया जाना चाहिए। इस तरह के स्पीड ब्रेकर डालने से शहर का विकास ही प्रभावित होगा।

Kolar News

Kolar News 15 July 2016

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं हुजूर विधानसभा क्षेत्र के  विधायक रामेश्वर  शर्मा आदर्श एवं बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं। हालांकि समय-समय पर उन पर कट्टरवादी होने के आरोप लगते रहे हैं ओर वे इन्हीं आरोपों के कारण एक बार उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी हार गये, परंतु समय ने करवट बदली और उनकी विकास के पथ वाली कार्यशैली एवं आकर्षक व्यक्तित्व को देखते हुए विगत हुजूर विधानसभा चुनाव में सभी वर्गाें ने भरपूर सहयोग दिया और खुलकर उनके पक्ष में मतदान किया । यही कारण है कि वे पहली बार में ही हुजूर क्षेत्र से 60 हजार वोटों से विजयी रहे।  उन्होंने कभी भी अपनी मर्यादा नहीं लांघी, बल्कि मर्यादा में रहकर अन्य नेताओं के लिये वे आदर्श उदाहरण भी साबित हुए।  भोपाल की राजनीति में कार्यकर्ता उन्हें टाईगर की हैसियत देते हैं । किसी एक नेता का पल्लू पकड़कर उन्होंने कभी भी राजनीति नहीं कि बल्कि राष्ट्रीय  स्वयं सेवक संगठन की गाईड लाईन पर चलते हुए सदैव भाजपा एवं समाज की मजबूती के लिये तत्पर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की एक लम्बी फौज उनके साथ रहती  है। चाहे भागवत् कथा हो, तुलसी विवाह हो, कांवड़ यात्रा हो, कवि सम्मेलन हो या फिर भजन संध्या उनके हर कार्यक्रम में भक्तों एवं श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। व्यवस्थित जीवन जीने में उनका कोई सानी नहीं है । विकास के मामले में तो उन्होंने अनेक नेताओं को पछाड़ दिया है। हुजूर क्षेत्र की गलियां हों या ग्रामों की पगडंडिया वे उन्हें भली-भाली जानते हैं। मात्र दो साल में जिस तरीके से उन्होंने विकास के मायनों को बदल दिया है, उससे साबित होता है कि आने वाले समय में वे अपने क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित करेंगे । उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों सहित अपने विधानसभा क्षेत्र में एक साथ 166 करोड़ के विकास करवाए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सहयोग व संगठन के नेताओं के आशीर्वाद से उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल के अल्प समय में ही वो कर दिखाया है जो कोई कर्मठ एवं लगनशील व जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता ही कर सकता है ।  हुजूर के ग्रामीण इलाकों, कोलार व संत हिरदाराम नगर में निश्चित ही उन्हें अभी और भी बहुत कुछ करना है पर अभी तक के रिपोर्ट कार्ड  में वे अपने क्षेत्र के मतदाताओं व जनता के विश्वास पर खरे उतरे हैं । पार्टी एवं कार्यकर्ताओं के लिये सदैव समर्पित होकर कार्य करने वाले रामेश्वर ने कभी किसी की उपेक्षा नहीं की । असीम ऊर्जा से ओतप्रोत होने के साथ ही वे कर्मठ, जुझारू, समर्पित तो हैं ही उनमें नम्रता एवं व्यवहार कुशलता भी हैं।   हालांकि वे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साथ लेकर चलते हैं पर विकास की बात आते ही वे कड़क स्वभाव वाले विधायक हो जाते हैं। सरकारी  योजनाओं की बखूबी जानकारी होने के कारण अधिकारी उन्हें गुमराह नहीं कर पाते हैं, यही कारण है कि वे अपने क्षेत्र में विकास के प्लान पर खरे साबित हुए हैं।  अपने से बड़ों एवं छोटों का जहां दिल से आदर करते हैं वहीं वे बराबरी वालों के कंधे पर हाथ रखकर उनकी समस्याओं के निदान का प्रयास भी करते हैं ।  सबसे खास बात उनमें यह है कि वे बुरे समय में अपने कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं ।  

Kolar News

Kolar News 6 July 2016

      महापौर आलोक शर्मा एमआईसी सदस्यों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रहे हैं ,वे अब अपने मन के मुताबिक एमआईसी बनाना चाहते हैं । अधिकांश महापौर परिषद (एमआईसी) सदस्यों का परफारमेंस ठीक नहीं है। इसी आधार पर इन सदस्यों को बदला जाएगा। कुछ सदस्यों को लेकर शिकायतें हैं, तो किसी ने काम में रुचि नहीं दिखाई। इन सदस्यों की नियुक्ति विधायकों की सिफारिश पर की गई थी।   नगर निगम चुनाव के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं पार्षदों से कहा था कि वह अपने नजदीकियों को ठेके नहीं दिलाएं। ऐसे कोई काम न करें जिससे संगठन की छवि खराब हो। पर ऐसा नहीं हुआ। भोपाल नगर निगम में अधिकांश पार्षदों ने छोटी-छोटी फाइलें बनाकर अपने करीबियों को ही ठेके दिलाए हैं। अब जब इस मामले में कमिश्नर ने नया नियम लागू किया है, तो पार्षद हंगामा मचा रहे हैं। हालांकि इस मामले की जांच की जा रही है। अगर पार्षदों का दोष निकला तो रिपोर्ट संगठन तक जाएगी और अगर अधिकारी-कर्मचारी दोषी हुए तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि पार्षदों के ऐसे कृत्य से न केवल भाजपा संगठन की छवि खराब हो रही है, बल्कि महापौर की  साख पर भी प्रतिकूल  प्रभाव पड़ रहा है। अगले माह बीजेपी का प्रशिक्षण वर्ग है। इसमें पार्षदों को भी बुलाया गया है। पार्षदों से क्या-क्या गलतियां हुई वह आगे न हों इस पर विशेष फोकस रहेगा।     अभी तक जो एमआईसी सदस्य हैं, उनकी नियुक्ति विधायकों की सहमति से हुई थी। इसलिए यह हर मामले को विधायक तक ले जाते हैं और विभाग में रुचि नहीं लेते। अब नए फेरबदल में महापौर अपने हिसाब परफारमेंस देखकर एमआईसी सदस्य बनाएंगे। इसमें उन नए पार्षदों को भी मौका दिया जाएगा, जो गाइडलाइन का पालन करते हुए काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि पार्षदों पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं। कोई गुमठियां में फंसा है, तो कोई लेनदारी में।     नगर निगम में 10 एमआईसी सदस्य हैं। इनमें कृष्णमोहन सोनी, श्रीमती आशा जैन, महेश मकवाना, सुरेन्द्र बाडिका, दिनेश यादव , केवल मिश्रा, मनोज चौबे,  मंजुश्री बारकिया , भूरेलाल माली (भूपेन्द्र), शंकर मकोरिया शामिल हैं। इनमें से 8 को लेकर गंभीर शिकायतें हैं। केवल दो ही सदस्य ऐसे हैं, जिन्होंने नियमानुसार काम किया और जिनकी कोई कंपलेेंट महापौर तक नहीं पहुंची है, लेकिन 8 की वजह से महापौर की साख पर भी बट्टा लगा है।  

Kolar News

Kolar News 29 June 2016

रामेश्वर ने किया अवंतीबाई प्रवेशद्वार का लोकार्पण विधायक रामेश्वर शर्मा ने गुरूवार को गेहूंखेड़ा नहर चोराहे पर रानी अवंतीबाई प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया! इसके साथ ही यही डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधारोपण भी किया!लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए  शर्मा ने कोलार वासियों को भरोसा दिलाया कि 2016 के अंत तक घर घर पानी पहुंचा दिया जाएगा उन्होंने कहा कि यहां काम तेजी से किया जा रहा है जिसके चलते 5 टन किया एवं पाइपलाइन बिछाने का कार्य लगभग पूर्ण होने वाला है श्री शर्मा ने डॉक्टर मुखर्जी के व्यक्तिगत एवं कृतित्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला! निगम के वार्ड 83 में हुए इस लोकार्पण कार्यक्रम में खासतौर से पार्षद मनफूल श्याम सिंह मीणा के अलावा पार्षद भूपेंद्र माली, पवन बोराना, वरिष्ठ नेता बी एस बाजपाई,मंडल अध्यक्ष ताराचंद मारण, उपाध्यक्ष श्याम सिंह मीणा खनिज विकास निगम के पूर्व चेयरमैन कोक सिंह नरवरिया सहित गौरव तिवारी महेश तिवारी, दीपक मीना, नरेश राजपूत, मनोहर मीणा, मिक्की भटनागर,राहुल मोर्य, दिनेश मीणा, जय महेश्वरी, राजू पाटनकर, वरदानी लाल, हामिद खाँ, सुरजीत सिंह यादव आदि मौजूद थे!

Kolar News

Kolar News 24 June 2016

      कोलार की कमान निकम्मे और स्वार्थी नेताओं के पास है। इसी वजह से कोलार का न तो समुचित विकास हो पा रहा है और न कोलार एक विकसित शहर की शक्ल ले पा रहा है। इस इलाके के स्वच्छ्ता अभियान तक में  विधायक , महापौर और पार्षदों तक किसी की रूचि नहीं है।    शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई पॉलिथिन हटाने संबंधी काम चल रहे हैं। पिछले दिनों भेल क्षेत्र के अयोध्या नगर एवं बैरागढ़ में यह अभियान चला, जिसमें तमाम नेता शामिल हुए। बैरागढ़ में महापौर आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा सहित सभी पार्षद पहुंचे थे। लेकिन  यही कार्यक्रम कोलार में हुआ तो कमिश्नर छबि भरद्वाज एवं अन्य अधिकारी पहुंचे। इस दौरान खासी संख्या में पन्नियां एकत्रित की गर्इं। लेकिन, कोलार क्षेत्र से विधायक और महापौर ने दूरी बनाई,जिससे कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी गई। दरअसल कोलार क्षेत्र में नगर निगम का ड्राय पॉलिथीन अभियान चलाया गया था। इस अभियान में दोनों प्रमुख नेताओं को शामिल होना था। लेकिन दोनों नेताओं की गैरमौजूदगी से कार्यकर्ता भी बिना सफाई अभियान में सहभागिता निभाए वापस चले गए। दूसरी ओर पार्षदों ने भी कार्यक्रम शामिल होने से परहेज रखा।   कोलार में पार्षदों का लगता है अपना कोई वजूद नहीं है। यह वहीं जाते हैं, जहां विधायक रामेश्वर शर्मा हों। यही कारण है कि जब विधायक यहां नहीं पहुंचे तो पार्षद भी नहीं गए। कुछ पार्षद गए तो चेहरा दिखाकर वापस आ गए। उधर, इस संबंध में कांग्रेस ने कहा कि कोलार को लेकर महापौर और विधायक में पटरी नहीं बैठ रही है, इसलिए जनता परेशान है।     कुछ पार्षद इस सफाई अभियान में पहुंचे थे, लेकिन एक फोन आने के बाद तुरंत लौट गए। अब यह फोन किसका था, यह चर्चा का विषय है। पार्षद से जुड़े सूत्रों के अनुसार यह फोन ‘भाई साहब’ का था।

Kolar News

Kolar News 21 June 2016

  विधायक रामेश्वर बोले कार्यकर्ताओं से    कोलार के वार्ड क्रमांक-83 के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहना चाहिए और हमेशा समस्याओं को हल करवाने के लिए तत्पर रहना चाहिए।  विधायक रामेश्वर शर्मा  ने कार्यकर्ताओं से  कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता एक-एक घर जाकर सरकार की जल कल्याणकारी नीतियों का प्रचार करे। यह सम्मेलन आलोक धाम ढाबे में आयोजित किया गया था जिसमें कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने लायक बनी हुई थी। सभागार कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा हुआ था, जिसके चलते कई लोगों को इधर-उधर खड़े होना पड़ा। पार्षद मनफूल मीना की अगुवाई में हुए इस सम्मेलन के दौरान भाजपा कोलार मंडल अध्यक्ष ताराचंद मारण, उपाध्यक्ष श्यामसिंह मीना, महामंत्री जमनाप्रसाद यादव, संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता बीएस वाजपेई आदि मौजूद थे।  दरअसल भाजपा द्वारा इन दिनों कोलार में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हे जिसमे भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो  से कार्यकर्ताओं को  रूबरू करवाया जा रहा है। 

Kolar News

Kolar News 20 June 2016

    कोलार  में करीब एक साल पहले पंद्रह सुलभ काम्प्लेक्स बनाने की योजना तैयार की गई थी, एक साल बाद मात्र तीन सुलभ काम्प्लेक्स ही शुरू हो सके। बाकी काम्प्लेक्स के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो रही है। इसलिए मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।  गत दिवस हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने वार्ड 83 में सुलभ काम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। शर्मा ने कहा कि अगर जल्द से जल्द सुलभ काम्प्लेक्स का काम पूरा नहीं होता तो उनका ताला तोड़कर शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि क्षेत्र की प्राइम लोकेशन में सुलभ काम्प्लेक्स बनना थे,विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक साल पहले ननि अधिकारियों को हिदायत दी थी कि समय पर काम पूरा करें।   विधायक हुजूर रामेश्वर शर्मा  ने कहा  हर माह एक सुलभ कांपलेक्स का लोकार्पण करूंगा। लेकिन जमीन के आभाव में सुलभ कांपलेक्स का निर्माण अटक गया। क्षेत्र में सुलभ कांपलेक्स का निर्माण की योजना बनाई गई थी,उसे जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही गई है।

Kolar News

Kolar News 17 June 2016

    कोलार  में करीब एक साल पहले पंद्रह सुलभ काम्प्लेक्स बनाने की योजना तैयार की गई थी, एक साल बाद मात्र तीन सुलभ काम्प्लेक्स ही शुरू हो सके। बाकी काम्प्लेक्स के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो रही है। इसलिए मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।  गत दिवस हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने वार्ड 83 में सुलभ काम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। शर्मा ने कहा कि अगर जल्द से जल्द सुलभ काम्प्लेक्स का काम पूरा नहीं होता तो उनका ताला तोड़कर शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि क्षेत्र की प्राइम लोकेशन में सुलभ काम्प्लेक्स बनना थे,विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक साल पहले ननि अधिकारियों को हिदायत दी थी कि समय पर काम पूरा करें।   विधायक हुजूर रामेश्वर शर्मा  ने कहा  हर माह एक सुलभ कांपलेक्स का लोकार्पण करूंगा। लेकिन जमीन के आभाव में सुलभ कांपलेक्स का निर्माण अटक गया। क्षेत्र में सुलभ कांपलेक्स का निर्माण की योजना बनाई गई थी,उसे जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही गई है।

Kolar News

Kolar News 17 June 2016

    कोलार  में करीब एक साल पहले पंद्रह सुलभ काम्प्लेक्स बनाने की योजना तैयार की गई थी, एक साल बाद मात्र तीन सुलभ काम्प्लेक्स ही शुरू हो सके। बाकी काम्प्लेक्स के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो रही है। इसलिए मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।  गत दिवस हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने वार्ड 83 में सुलभ काम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। शर्मा ने कहा कि अगर जल्द से जल्द सुलभ काम्प्लेक्स का काम पूरा नहीं होता तो उनका ताला तोड़कर शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि क्षेत्र की प्राइम लोकेशन में सुलभ काम्प्लेक्स बनना थे,विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक साल पहले ननि अधिकारियों को हिदायत दी थी कि समय पर काम पूरा करें।   विधायक हुजूर रामेश्वर शर्मा  ने कहा  हर माह एक सुलभ कांपलेक्स का लोकार्पण करूंगा। लेकिन जमीन के आभाव में सुलभ कांपलेक्स का निर्माण अटक गया। क्षेत्र में सुलभ कांपलेक्स का निर्माण की योजना बनाई गई थी,उसे जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही गई है।

Kolar News

Kolar News 17 June 2016

    प्रमोशन में आरक्षण जारी रखने की घोषणा पर बवाल    पदोन्नति में आरक्षण नियम को जारी रखने की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित चार मंत्रियों को सामान्य जाति एवं पिछड़ा वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने वकील के जरिए अवमानना का नोटिस दिया है। इसमें कहा गया है कि हाईकोर्ट पदोन्न्ति में आरक्षण नियम को असंवैधानिक करार दे चुका है। जबकि इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त भी नहीं किया है। वहीं, राजपत्रित अधिकारी संघ ने 19 जून को पदोन्न्ति में आरक्षण के खिलाफ रैली निकालने का ऐलान किया है।   इसमें सभी कर्मचारी मोर्चा शामिल होंगे। हाईकोर्ट में पदोन्न्ति में आरक्षण नियम के खिलाफ याचिका लगाने वाले अरुण द्विवेदी और तुलसीराम चिड़ार की ओर से भेजे नोटिस में कहा गया कि अजाक्स के कार्यक्रम में जाकर मुख्यमंत्री ने जिस तरह से पदोन्न्ति में आरक्षण का पक्ष लिया, वो न्याय संगत नहीं है। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है, जिस पर सिर्फ यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। 23 सिंतबर को इस मामले में सुनवाई होनी है।   इसके पहले ही मुख्यमंत्री द्वारा यह घोषणा करना कि पदोन्न्ति में आरक्षण के लिए सरकार नए नियम बनाएगी, अवमानना की श्रेणी में आता है। पदोन्न्ति में आरक्षण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष अशोक शर्मा ने भी बताया कि संगठन की ओर से हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर करने की तैयारी हो गई है। सभी कर्मचारी संगठन इस मामले में साथ हैं।   19 जून को भोपाल के माता मंदिर से सात नंबर बस स्टॉप तक रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। वहीं, सामान्य, पिछड़ा और अल्पसंख्यक संयुक्त मोर्चा के अशोक पाण्डेय की अगुवाई में कर्मचारियों ने पदोन्न्ति में आरक्षण के समर्थन में आए बयान को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।  

Kolar News

Kolar News 14 June 2016

  महिला कांग्रेस ने हटाए 25 निष्क्रिय पदाधिकारी       मध्य प्रदेश में पिछले लगभग 12 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस पार्टी प्रदेश में अपना पुराना वैभव कायम करने की कोशिश में अब अपनी सर्जरी में जुट गई है। इसकी शुरूआत महिला कांग्रेस से हुई है।महिला कांग्रेस ने हटाए 25 पदाधिकारी...   महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान ने निष्क्रिय महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक अध्यक्ष ने राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद 3 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 10 प्रदेश सचिवों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। इसके पीछे के कारणों में उनके प्रभार के जिलों में पार्टी का कमजोर प्रदर्शन होना भी बताया गया है।   मांडवी चौहान ने, पदाधिकारियों द्वारा संगठन के प्रति लापरवाही, लगातार प्रदेश स्तरीय बैठकों में अनुपस्थित रहने, उनके प्रभार के जिलों में कमजोर प्रदर्शन के साथ ही कार्यालय द्वारा भेजे जाने वाले संगठनात्मक अनुदेशों की अवहेलना के चलते गंभीर विचार विमर्श के बाद उन्हें हटाए जाने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद बताया कि ऐसे निष्क्रिय पदाधिकारियों के कारण संगठन कमजोर होने लगा था, इसलिए ये फैसला किया गया। अब संगठन में सकारात्मक सोच रखने वाली और गतिशील महिलाओं को अवसर दिया जाएगा।   जिन महिला पदाधिकारियों को पद से दायित्व मुक्त किया गया है उनमें प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू चौहान, गोपाल कुंवर दुबे, मधु बंसल, महासचिव झूमा सोलंकी, सुनीता तनेजा, दुर्गेश नंदिनी, प्रमिला सिंह, रंजना शर्मा, निर्मला कोरी, संगीता सिंह बघेल, अनुराधा शेंडगे, कल्पना हारडे, जमुना मरावी, अनुभा शर्मा, ऊषा सोनी, सचिव शांति भदौरिया, नीलम शुक्ला, शशि शुक्ला, विद्या शुक्ला, सविता भंवर, शारदा देवी, भगवती सय्याम, नलिनी मेहरा, रश्मि दीक्षित और विनीता सनोडिया शामिल हैं।      

Kolar News

Kolar News 8 June 2016

    विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्लाटर हाउस का  विरोध शुरू कर दिया है। उनकी मांग पर आदमपुर छावनी से स्लाटर हाउस प्रोजेक्ट रद्द किया गया था। लेकिन अब उन्होंने नई जगह मुगालिया कोट में भी इसका विरोध करते हुए कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कहीं पर भी स्लाटर हाउस नहीं बनने देंगे।   महापौर आलोक शर्मा भी  विधायक के रवैए से नाराज बताए जा रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक बयानबाजी की बजाय पार्टी फोरम में ही मामला उठाएंगे। विधायक के निवास पर मुगालिया कोट के किसान स्लाटर हाउस का विरोध करने पहुंचे थे। उनके ज्ञापन सौंपने के बाद विधायक शर्मा ने कलेक्टर और कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा कि यदि मुगालिया कोट में स्लाटर हाउस बनाया जाता है तो आंदोलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम और जिला प्रशासन की होगी। शर्मा के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र में किसी भी कीमत पर स्लाटर हाउस नहीं बनने देंगे। चाहे उन्हें आंदोलन ही क्यों न करना पड़े। शर्मा ने सवाल किया कि आखिर नगर निगम हमारे ही क्षेत्र में बार-बार स्लाटर हाउस क्यों खोलना चाहता है। वह भी जनप्रतिनिधियों और रहवासियों से चर्चा के बिना। विधायक का कहना है कि नगर निगम अफसर कोई भी निर्णय लेने से पहले नागरिकों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा क्यों नहीं करते? मुगालिया कोट में जिस जगह निगम स्लाटर हाउस बनाना चाहता है उससे कुछ ही दूरी पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से हिंदी विश्वविद्यालय बनाया जाना है। जिस गांव में इतना बड़ा अंतरराष्ट्रीय संस्था स्थापित होने वाला हो, उसमें स्लाटर हाउस खोलने का निर्णय अविवेक पूर्ण है। गौरतलब है कि 22 मई को जिंसी स्थित स्लाटर हाउस को आदमपुर छावनी में शिफ्टिंग के लिए जगह चिन्हित की गई थी। लेकिन विधायक शर्मा के विरोध के बाद निगम प्रशासन ने नई जगह की तलाश शुरू कर दी थी। अब मुगालिया कोट में भी विरोध शुरू हो गया है। नगर  निगम अफसरों के मुताबिक एनजीटी के निर्देश पर स्लाटर हाउस की शिफ्टिंग शहर के बाहर होनी है। यदि सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में विरोध करते हैं तो स्लाटर हाउस कैसे शिफ्ट हो पाएगा। इस तरह के विरोध से तो विकास कार्य हो ही नहीं पाएंगे। विधायक रामेश्वर शर्मा कहते हैं जो पंचायत अनुमति दे और जहां के 70 फीसदी लोग मांसाहारी हों वहां स्लाटर हाउस बनाया जाए। जब हमारे क्षेत्र में मांस खाने वाले लोग ही नहीं हैं तो फिर क्षेत्र में स्लाटर हाउस क्यों बनना चाहिए। हमने कलेक्टर और निगम आयुक्त को पत्र लिखकर स्लाटर हाउस पर रोक लगाने की मांग की है। मेयर आलोक शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री और सभी जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद ही स्लाटर हाउस की जगह का चयन किया जाएगा। अभी तो विभागीय प्रस्ताव आया है, अभी स्थान फाइनल नहीं हुआ है।

Kolar News

Kolar News 5 June 2016

    विधायक रामेश्वर शर्मा की टीम कोलार इलाके में किसी दलित का साफसुथरा घर तलाश रही है ताकि विधायक रामेश्वर शर्मा वहां भोजन कर सकें। रामेश्वर की टीम इस मशक्क्त में इसलिए भी लगी है की अगर संभव हो गया तो मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह भी कोलार इलाके में किसी दलित के यहाँ अचानक भोजन करने पहुँच सकते हैं।  सिंहस्थ  से निकला भाजपा का दलित प्रेम परवान चढ़ रहा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने घोड़ाडोंगरी उपचुनाव अभियान में गांव के ऐसे ही एक परिवार के यहां भाेजन किया। वाराणसी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खाना खाने दलित के घर गए।    विधायक विश्वास सारंग ने एक कदम और आगे जाकर दलितों के घर भोजन का लंबा प्लान ही बना लिया है। मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर वे अपने क्षेत्र में विकास पर्व मना रहे हैं। इसी कड़ी में एक जून से क्षेत्र के सभी 17 वार्डों में वे जाएंगे। इस दौरान हर दिन एक समय का भोजन किसी दलित के घर में करेंगे। ऐसा ही कई और विधायक करने वाले हैं। इन सब को झटका देने के लिए हुजूर के विधायक रामेश्वर शर्मा की टीम भी सक्रीय हो गई है और कोलार इलाके में किसी दलित का साफ़ सुथरा घर अपनी राजनीती के लिए तलाश रही है। 

Kolar News

Kolar News 1 June 2016

    हुज़ूर विधानसभा से विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता  रामेश्वर शर्मा ने  हुज़ूर विधानसभा के एक दर्जन से अधिक गाँवो का सभी प्रशासनिक अधिकारियो के साथ दौरा किया । इस दौरान श्री शर्मा ग्राम अरहेड़ी , सेवनिया ओमकारा, पिपलिया जाहिरपीर ,कल्याणपुर , कान्हासैया, नवीनबस्ती, झिरिया खेड़ा, छावनी , आदमपुर , डोबरा , सागोनि, कोलुआ आदि गाँव के नागरिक बंधुओ से उनकी समस्या सुनने उनके बीच पहुंचे ।     इस दौरान श्री शर्मा ने लगभग 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया !  शर्मा ने रायसेन मुख्य मार्ग से सागोनि खुर्द पहुँच मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया । उक्त मार्ग के निर्माण में 1700 मीटर में डामरीकरण 3.75 मीटर चौड़ा एवं 200 मीटर सीमेंट कांक्रीट मार्ग का निर्माण होना है , उक्त मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा 2 करोड़ 52 लाख  से किया जायेगा । उक्त मार्ग के निर्माण से सागोनी खुर्द ,डोबरा जागीर एवं सागोनी कलां ग्राम आपस में जुड़ जायेंगे तथा ग्रामीण अंचल के यह गाँव सीधे नेशनल हाईवे तक पहुँच सकेंगे ! दौरे के दौरान श्री शर्मा ने पिपलिया जाहिर पीर में नव निर्मित माल गौदाम भवन का लोकार्पण एवं ग्राम अरहेडी में पांच लाख की राशि से पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया !    इस दौरान  शर्मा ने स्थानीय नागरिक बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा की शहर की तरह गांव में भी सड़को का जाल बिछाया जा रहा है । उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण में भाजपा का एक एक कार्यकर्त्ता आम नागरिक के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहा है ।    शर्मा ने इस दौरान स्थानीय नागरिक बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा की मध्यप्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह जी चौहान ने गाँव से लेकर शहर तक के समग्र विकास के लिए खजाने खोल रखे है ! उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चहुमुखी विकास का जीवंत उदाहरण मेरा विधानसभा क्षेत्र है जहाँ हर दिन करोड़ दो करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का शिलान्यास मेरे द्वारा किया जा रहा है । श्री शर्मा ने कहा की भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है ! उन्होंने कहा की ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के अंतर्गत चल रही ग्राम संसद के माध्यम से विकास की रूप रेखा तैयार की जा रही है ! उन्होंने कहा की यह भारत के इतिहास में पहली बार है जब कोई सरकार आपके द्वार आपके सुझाव के अनुसार विकास का ब्लू प्रिंट तैयार कर रही है ! उन्होंने कहा की इस अभियान से जुड़ कर अपने गाँव के विकास में अपनी सहभागिता दे !  इस अवसर पर विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष हरिनारायण पटेल , भोपाल को ऑपरेटीव के अध्यक्ष जीवन मैथिल ,पार्षद ज़ोन अध्यक्ष कामता पाटीदार , जिला उपाध्यक्ष राजेश रघुवंशी , मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रशांत ठाकुर , सरपंच अरविन्द मिश्रा , केवल सिंह , अशोक मीना , सरपंच सुधा रमेश साहू , शिव प्रसाद शर्मा, दीवान सिंह , विजय पटेल ,नरेन्द्र मीना , मुकेश ठाकुर ,लखन ठाकुर , अशफाक राज ठाकुर , सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे !

Kolar News

Kolar News 14 May 2016

  आज बूँद बूँद पानी को तरस रहे प्यासे कोलार में कांग्रेसजनो, रहवासियो,महिलाओंऔर व्यापारियो के साथ वार्ड न.80 और वार्ड 82 में राहुल सिंह राठौड़ के नेतृत्व मे वरुण देवता की पूजा कर भगवान से पानी की समस्या के समाधान के लिए बीजेपी को सदबुद्धि की प्रार्थना की और  हस्ताक्षर अभियान,गांधीगिरी और लोगो को फूल देकर महापौर,सांसद और नगरनिगम अध्यक्ष को कोलार आने का निमंत्रण दिया और गुलाब के फूल को भोपाल के महापौर और सांसद तक पहुँचाने का अनुरोध किया।युवाओ ने नारे लगाये की "महापौर सांसद कोलार आओ,प्यासे कोलार की प्यास बुझाओ"" यह प्रदर्शन और हस्ताक्षर अभियान सुबह 9 बजे से 1 बजे तक चला ।जिसमे 1385 हस्ताक्षर कराये गए।इस प्रदर्शन में महिलओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और हस्ताक्षर किये।इस अवसर पर राहुल सिंह राठौड़ ,दक्षिण पश्चिम के युवा नेता,अखिलेश जैन,NSUI नेता पंडित राहुल बबेले,अभय दुबे,वीरेंद्र शर्मा,दीपक अग्रवाल,बबलू भदोरिया,हेमंत पमनानी,अशोक कौशल सहित रहवासी उपस्तिथ थे। सदबुद्धि हवन और पानी के पाउच की दूकान लगाएंगे और 1100 गुलाब के फूल सौपेंगे;;;3 दिन बाद पानी के पाउच की दूकान लगाएंगे और जल्द ही कांग्रेस कार्यकर्ता सदबुद्धि हवन कर भोपाल के  महापौर और सांसद से प्यासे कोलार की जनता के बीच में आके दौरे कर समस्या के समाधान का आमंत्रण देंगे।अगर फिर भी महापौर,सांसद 15 दिन में नही आये तो कोलार के घर घर से गुलाब के फूल इक्कट्ठे करके जनता के साथ कोलार पाइपलाइन पर प्रदर्शन कर गांधीगिरी से 1100 गुलाब के फूल सौपेंगे।।

Kolar News

Kolar News 9 May 2016

मध्यप्रदेश सरकार का जुमला ''क्षिप्रा के तट पर अमृत का मेला '' भी सिर्फ जुमला बन कर रह गया । सरकारी कारिंदे कई बार गलतियां करते हैं इस बार भी जुमला गढ़ने में गड़बड़ हो गई ।क्योंकि जब पानी के लिए क्षिप्रा से नर्मदा को जोड़ा गया तो क्षिप्रा का अस्तित्व ख़त्म हो गया और वह नर्मदा में तब्दील हो गई । ठीक वैसे ही जैसे गंगा से मिलकर सब कुछ गंगा हो जाता है । लेकिन मध्यप्रदेश के सरकारी अफसर तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गुमराह करने में लगे थे सो नर्मदा और क्षिप्रा में हुए झोलझाल को दबा दिया गया । साधुओं ,संत महात्माओं और शिवराज सिंह के आकर्षक विज्ञापनों की चकाचौंध में सिंहस्थ को आस्था का केंद्र बनाए जाने की बजाए बाजार में तब्दील करने की कोशिश अफसरों ने की । लेकिन हुअत वही जो राम रची राख । पहले दिन से ही सिंहस्थ पर मुख्यमंत्री की अफसरी भारी पड़ गयी और उज्जैन उन नज़रों से वंचित रह गया जो उसे बारह बारस बाद यहाँ देखने थे । कड़वा सत्य पहले दिन कुम्भ की जो छटा होती है ,वह इस बार नदारत रही । सरकारी कारिंदों ने कुम्भ के पहले दिन लोगों की संख्या को लेकर कुतर्क किये। कहा गया पचास लाख लोग आये हैं। लेकिन संख्या बमुश्किल पांच लाख के आसपास रही । जिन लोगों ने पिछले उज्जैन कुम्भ को देखा था उनका कहना था इस बार श्रद्धालु कम और सरकारी इंतजाम अली ज्यादा हैं । जिस कारण यह मेला श्रद्धा का केंद्र होने की बजाये बड़े बाजार में तब्दील सा हो गया । महंत चतुरानंद ने तो यह तक कहा कि सरकार ने धर्म के मामले में जो अति उत्साह दिखाकर सरकारीकरण कर दिया है । वह न तो उज्जैन के लिए न ही सिंहस्थ के लिए हितकर है । स्वामी पुष्करनंद का कहना है धर्म अपना काम अपने आप करता है वह किसी का मोहताज नहीं है खासकर सरकार का तो कतई नहीं है । सरकार ने जहाँ जहाँ टांग अड़ाई वहां वहां बंटाधार ही होता है। कुम्भ के पहले दिन पहले शाही स्नान का दिन इतना सामान्य रहा कि उज्जैन वाले सरकारी इंतजामात को कोस्ते नजर आये। श्रद्धालु कम और पुलिस और शासकीय कर्मचारी इस सिंहस्थ की शोभा बढ़ाते नजर आये। नर्मदा के टत पर अमृत का मेला ऋषि अजयदास की माने तो सरकार ने क्षिप्रा को ख़त्म कर दिया है। जैसे ही नर्मदा जल से क्षिप्रा को भरा गया क्षिप्रा का अस्तित्व ही ख़त्म हो गया। अब इसका प्रचार ''क्षिप्रा के तट पर अमृत का मेला '' नहीं ''नर्मदा के तट पर अमृत का मेला होना चाहिए। ऋषि अजय दास कहते हैं संत समुदाय ने इस बार खासकर नागा साधुओं ने काफी सयंम से काम लिया नहीं तो सरकार की इस गलती के लिए उसे लेने के देने पड़ जाते। सिंहस्थ का आकर्षण साधू सन्यासी होते हैं अगर नर्मदा के मसले पर वे बेरुखी अख्तियार कर लेते तो सिंहस्थ प्रारम्भ ही नहीं हो पाता। इस कारण वैसे भी उज्जैन सिंहस्थ कुछ नीरस सा है। बुद्धू बनाया बुद्धूबक्से ने मध्यप्रदेश के रीजनल चैनल के रिपोर्टर ऐसे भागा दौड़ी कर के रिपोर्ट दे रहे थे कि पांव रखने की जगह नहीं है। लेकिन हाल वहां आगे पाट पीछे सपाट वाला था। चंद सिक्कों में गिरवी रखे यह न्यूज़ चैनल आम लोगों को बुद्धू बनाने में लगे थे । जिन लोगों ने इनका झूठ देखा उसे लगा भोपाल से उज्जैन तक के सारे रास्ते श्रद्धालुओं से अटे पड़े हैं। मजे की बात यह है कि सिंहस्थ को लेकर जनसम्पर्क विभाग ने अँधा बांटे रेवड़ी की तर्ज पर विज्ञापन बांटे और समझ लिया कि कुम्भ सफल हो गया। सरकार के पिट्ठू न्यूज़ चैनल को जनसम्पर्क विभाग के भूतल पर बैठने वाले एक अधिकारी कमांड दे रहे थे की अब तक 10 लाख लोग पहुंचे हैं और अब 30 लाख पहुँच गए हैं यह चलाएं। एक चैनल प्रमुख ने यह सब रिकॉर्ड कर लिया है। जाहिर है झूठ के हाथ पैर नहीं होते। अभी तो सिंहस्थ शुरू हुआ है और घपलों घोटालों की बू आने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता सक्रीय हो गए हैं। धीरे धीरे rti के जरिये दूध का दूध और पानी का पानी होगा कि कितने कितने का घपला किस किस ने किया है। सरकारी कारिंदों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को गुमराह कर के 500 करोड़ के ऊपर की राशि सिर्फ प्रचार-प्रसार में खर्च कर दी,140 करोड़ के टूटे-फूटे शौचालय बनवा दिए। सरकारी माल का दुरूपयोग कैसे किया जाता है उज्जैन सिंहस्थ इसकी भी मिसाल बनेगा। चांडाल योग चांडाल योग और कुम्भ की जब बात होती तो यह नोट खाऊ अफसर कह देते कि कहे का चांडाल योग , क्या बिगाड़ लेगा ... हमारा कुछ बिगड़ा क्या ? जितने मालखाने वाले हैं उनके लिए चांडाल योग और सिंहस्थ लाभ का सौदा रहा है ,लेकिन महाकाल इनकी ऐसी कुगत करेंगे कि इनकी शक्लें इतिहास के चांडालों में दर्ज हो जाएंगी ।वैसे भी इस बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सिपहसलारों ने सिंहस्थ का सरकारीकरण कर उसका सत्यानाश कर दिया हैं ऐसे में भाड़े का मीडिया है जिसे सिर्फ हरा ही हरा दिख रहा है ,ऐसा लगता है मीडिया कि जवाबदेही जनता के प्रति न होके भ्रस्ट सिस्टम के प्रति हो । मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह ने जब सिंहस्थ शुरू होने से पहले मीडिया को चाय पर बुलाया तो एक पत्रकार ने कहा साब माल [विज्ञापन ] दे कर गले तक तर कर दिया है। जाहिर है जो गले तक तर हैं वह पत्रकारिता क्या करेंगे और सच क्या लिखेंगे और क्या सच दिखाएंगे। फिलहाल चांडाल योग का असर अभी ब्रम्हांड पर है। उज्जैन , सिंहस्थ और इसके इंतजाम अली इससे बचे रहें हम सिर्फ इसकी प्रार्थना कर सकते हैं। [दखल से साभार ]

Kolar News

Kolar News 23 April 2016

उपनगर की जनता को पूरा हक़ हैं कि उसे कोलार डेम का पानी मिले | उसके हक़ की इस लड़ाई में कंग्रेस सदैव उसके साथ हैं | यह बात प्रदेश कंग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने गुरुवार को कोलार के आम्रविहार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही | उन्होंने कहा की कोलार की पेयजल समस्या ख़त्म करने के लिए जल आवद्धार्न योजना के प्रस्ताव को भी केंद्र सर्कार से जल्द ही पास कराया जायेगा | इस मौके पर श्री पचौरी ने नवनियुक्त ग्रामीण अध्यक्ष अवनीश भार्गव की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कम समय में संगठन को मजबूती दी हैं | पचौरी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उसे केंद्र सरकार की योजनाओं को अपनी योजनायें बताने को लेकर जमकर कोसा | उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य को विभिन्न योजनाओं के लिए दिए गए पैसे का सही इस्तमाल नहीं किया जा रहा हैं | शिक्षा के विकास के लिए केंद्र द्वारा १८४३ करोड़ रूपये दिए गए लेकिन क्या विकास हुआ सबको मालूम हैं | १५ हजार मिलियन मेगावाट बिजली दी गई, लेकिन प्रदेश के किसान आज भी सिंचाई के लिए बिजली को तरस रहे हैं | ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने बीजेपी पर क्षेत्र की समस्याओं पर राजनीती करने का आरोप लगाया | नगर निगम परिषद् के अध्यक्ष कैलाश मिश्र ने कहा कि बाबूलाल गौर ने इस क्षेत्र के एम्एलए के बावजूद क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया | कांग्रेस महामंत्री रामराज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस कि और से यह उनका संकल्प हैं हर हाल में क्षेत्र का विकास किया जायेगा और विरोधियों को मुंह कि खानी पड़ेगी |

Kolar News

Kolar News

दिव्या परमार की रिपोर्ट पार्षद संगीता गुर्जर ने नगर पालिका प्रशासन पर सही जानकारिय नहीं देने का आरोप लगाया हैं और कहा हैं की खर्च के आंकड़े सच्चाई से कोसो दूर हैं | नगर पालिका प्रशासन द्वारा विभिन्न मदों में खर्च की गई राशी वास्तविकता से कोसो दूर हैं | पीआईसी सदस्यों का आरोप हैं की बजट में दर्शाए गए गत तीन साल के आंकड़े सच्चाई से परे हैं | सामान्य प्रशासन और संग्रहण प्रभार में दर्शाई गई मदों के रूप में विगत तीन वर्ष ०७-०८ में २२ लाख ३२ हजार ५७४ रुपए , वर्ष ०८-०९ में ३४ लाख ३ हजार ३७९ रुपए , वर्ष ०९-१० में ३४ लाख ४२ हजार ४२३ रुपए खर्च किये गए हैं , लेकिन इनका ब्यौरा प्रस्तुत नहीं किया हैं | एक मोटा हिसाब देने से यह बात स्पष्ट नहीं होती हैं कि किन वस्तुओं पर कितनी राशी खर्च कि गई हैं | सार्वजनिक शिक्षा में दर्शाई गई मदों के रूप में सन २००७-०८ में ३८ लाख ८३ हजार ९६ रुपए , वर्ष ०८-०९ में २० लाख ९६ हजार ९८८ रुपए तथा वर्ष ०९-१० में ७३ लाख ४५ हजार ३९ रुपए व्यय दर्शाया गया हैं | शिक्षा समिति कि सभापति संगीता गुर्जर ने बताया कि हर साल लाखों रुपए क्ल्हार्च किये जा रहे हैं , लेकिन इसकी बिंदुवार जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती | सार्वजनिक सुविधा में दर्शाई गई मदों के रूप में खर्च कि गई राशी एवं लोनिवि में दर्शाई मदों के रूप में वर्ष ०८-०९ में ३० करोड़ ३२ लाख ७३ हजार ३४ रुपए , वर्ष ०९-१० में १६ लाख ७० हजार ६७२ रुपए कि राशी व्यय कि गई हैं , लेकिन इसका विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत नहीं किया गया हैं | लोक निर्माण विभागीय समिति के सभापति तुलसी राम जातव का कहना हैं कि नपा प्रशासन के बजट में करोडो का खर्चा दर्शाया गया हैं , जो किसी भी कीमत पर सही नहीं हो सकता | (कोलार न्यूज़)

Kolar News

Kolar News

लक्ष्मीकांत शर्मा, बाबूलाल गौर, ज्योतिरादित्य और नरोत्तम टॉप नेता शैफाली गुप्ता मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब तक के मुख्यमंत्रियों में सर्वश्रेष्ठ हैं यह कहना है पीपुल्स समाचार के सर्वे का । इस सर्वे में टॉप नेताओं में शिवराज सिंह, बाबूलाल गौर, लक्ष्मीकांत शर्मा, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा के नाम हैं । पीपुल्स समाचार ने मध्यप्रदेश के चालीस जिलों में इस सर्वे को किया और टॉप टेन नेताओं की सूची जारी की है । मध्यप्रदेश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन में पाँच मुख्यमंत्रियों के नाम लागों से पूछे गये थे । जिसमें पहले नंबर पर शिवराज सिंह चौहान, दूसरे नंबर पर दिग्विजय सिंह, तीसरे नंबर पर बाबूलाल गौर, चौथे नंबर पर उमा भारती और पाँचवें नंबर पर अर्जुन सिंह सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री माने गये । यह सर्वे अलग-अलग पेशा अपनाने वाले लोगों के बीच किया गया, जिसमें ५५ फीसदी से ज्यादा युवा शामिल हैं । सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के टॉप टेन नेताओं में भी पहला स्थान शिवराज सिंह का रहा । दूसरे स्थान पर लक्ष्मीकांत शर्मा, तीसरे स्थान पर नरेन्द्र सिंह तोमर, चौथे स्थान पर प्रभात झा, पाँचवे स्थान पर बाबूलाल गौर, छठवें स्थान पर अनूप मिश्रा, सातवें स्थान पर कैलाश विजयवर्गीय, आठवें स्थान पर सुमित्रा महाजन, नौवें स्थान पर विजय शाह और दसवें स्थान पर लोगों ने प्रहलाद पटेल को पसंद किया । मध्यप्रदेश के तमाम मंत्रियों पर कई आरोपों, प्रत्यारोपों के बीच पीपुल्स समाचार के सर्वे में बाबूलाल गौर टॉप पर हैं । नरोत्तम मिश्रा दूसरे, लक्ष्मीकांत शर्मा, तीसरे, जयंत मलैया चौथे, अजय विश्नोई पाँचवें, उमाशंकर गुप्ता छठवें, कैलाश विजयवर्गीय सातवें, राघवजी भाई आठवें नंबर पर रहे । मंत्रियों में लोगों ने नौवाँ स्थान गोपाल भार्गव और दसवाँ स्थान विजय शाह को दिया । इस सर्वे में मध्यप्रदेश के दस लोकप्रिय कांग्रेस नेता कौन, के जवाब में पहला नाम दिग्विजय सिंह का है । लोगों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूसरे और कमलनाथ को तीसरा सर्वाधिक लोकप्रिय कांग्रेस नेता माना है । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी चौथे, अजय सिंह राहुल पाँचवे, महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा छठवें, अरूण यादव सातवें, कांतिलाल भूरिया आठवें, बाला बच्चन नौवें और गोविन्द सिंह राजपूत दसवें लोकप्रिय कांग्रेस नेता चुने गये । हालांकि कांग्रेस के दस नेताओं के नाम चुनने में लोगों को खासी मशक्कत करना पड़ी । लोगों से पीपुल्स टीम ने जब पसंदीदा नेता प्रतिपक्ष के बारे में जानने की कोशिश की तो अजय सिंह ''राहुल'' पहले और चौधरी राकेश सिंह दूसरे नंबर पर रहे । महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा को तीसरे, बाला बच्चन को चौथे और गोविन्द सिंह राजपूत को लोगों ने पाँचवे स्थान पर रखा । अपनी तरह के इस अनोखे सर्वे को पीपुल्स समाचार के सभी एडिशन के संपादकों ने अपनी निगरानी में पूरा करवाया । इस सर्वे में तकरीबन ८० संवाददाताओं ने दस हजार लोगों से बातचीत कर इसे पूरा किया । पीपुल्स समाचार से जुड़े सूत्रों ने बताया की इस तरह के और भी कई सर्वे और किये जायेंगे |

Kolar News

Kolar News

शैफाली गुप्ता कोलार नगर पालिका में मंगलवार को आपातकालीन बैठ बुलवाई गई थी | मुद्दा पानी का बताया गया था | मगर जब बैठक शुरू हुई तो नज़ारे कुछ अलग ही थे , बैठक शुरू होते ही तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई और ऐसा लगने लगा जैसे सब ये जताने की कोशिश में लगे हैं की हम ही अधिक बलवान भी हैं और अकल्मन्द भी | वैसे बैठक पानी को लेकर थी मगर पानी छोड़ बाकि सभी मुद्दों पर बहस होती रही बहस के बीच कुछ अन्य कारणों से बैठक दो घंटो के लिए स्थगित कर दी गयी | दो घंटे के बाद जब बैठ शुरू हुई तो सब एक दूसरे पर इल्जाम लगते नजर आये | इल्जामों का कारण था ६४ लाख रूपये का लैप्स हो जाना , जो पये जल योजना का था! कांग्रेस , बीजेपी और अधिकारी एक दुसरे पर इल्जाम लगते रहे की योजना तुम्हारे कारण नहीं शुरू हो पाई और ६४ लाख रूपये लैप्स हो गए | सारी किच-किच के बिच फैसला लिया गया की कोलार वासियों को फिर टैंकर के सहारे रहना पड़ेगा और पूरे कोलार में टैंकरों से पानी डलवाया जायेगा | पानी की पूर्ति के लिए जल बाहुल्य क्षेत्रों में बोरिंग कराये जायेंगे , टैंकर परिवहन के सम्बन्ध में निविदाये बुलाई जाएँगी | योजनाए पूर्ण न होने का कारण अध्यक्ष ने अधिकारीयों को बताया और यह कह कर पल्ला झाड़ लिया की अधिकारीयों ने कभी भी योजनाओं के बारे में जानकारी ही नहीं दी थी | जबकि सीएमओ विक्रम सिंह ने बताया की पानी से सम्बंधित सभी योजनाओं की जानकारी अध्यक्ष मुन्नी यादव को समय-समय पर दी गयी हैं और पिछली परिषद की बैठकों में इन पर फैसले भी लिए जा चुके हैं , पता नहीं की क्यूँ अध्यक्ष ने ये आपातकालीन बैठक बुलाई | बैठक के बीच अध्यक्ष और उपयंत्री विनोद त्रिपाठी में भी जम कर गहमा-गहमी हो गयी अध्यक्ष ने अपने मन की कई दिनों की भड़ास और गुस्सा यह कहकर उपयंत्री पर निकला की आप औकात में रहिये वही उपयंत्री ने अपनी सभ्यता को कायम रखते हुए कहा की आप भी संभाल कर बात कीजिये | हमारी जब उपयंत्री से बात हुई तो उन्होंने कहा की पता नहीं क्यों अध्यक्ष को उनसे दिक्कत हैं | वे कभी भी उनसे ठीक से बात नहीं करती और वे ये भी भूल जाती हैं की वे एक महिला हैं और उन्हें असभ्य भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए | जब भी उनके समक्ष मेरे से सम्बंधित कोई भी फाइल आती हैं तो वे अन्य मुद्दों पर बात करके बैठक ख़त्म कर देती हैं और मेरी फाइल को पैंडिंग कर देती हैं ऐसा एक बार नहीं बल्कि जब से इनका कार्यकाल शुरू हुआ हैं तब से यही रवैया हैं | पूरी बैठक में एक चीज और गौर करने वाली थी बीजेपी के कुछ पार्षद अचानक अध्यक्ष की बोली बोलते नजर आये ऐसा क्यों हुआ उसके पीछे कई कारण बताये जा रहे हैं उसमे एक मुख्य कारण यह भी बताया जा रहा हैं की चूँकि अब इस परिषद् का कुल डेढ़ साल का समय बचा है और सिर्फ और सिर्फ पैसा ही पार्टी हैं और जो अभी तक अपनी पार्टी के गुण गाकर नहीं कर पाए वो सिर्फ अध्यक्ष की बोली बोल कर ही हो सकता है और माया तो माया हैं इसके पीछे पार्टी बदलनी पड़े तो क्या | खैर यह बैठक होनी ही नहीं चाहिए थी ,जल से सम्बंधित बैठक थी और जल कार्य प्रभारी अनु शर्मा ही उपस्थित नहीं थी कारण था की उनकी माता जी का देहांत दो-तिन दिन पहले ही हुआ था ऐसे में कुछ पार्षदों ने बैठक का विरोध किया और कहा की पार्षद किसी भी पार्टी का हो हमें सुख-दुःख का साथी होना चाहिए इस तरह आपातकालीन बैठक नहीं बुलानी चाहिए थी इस पर अध्यक्ष को अपनी गलती समझ में आई और पूरी परिषद् से माफ़ी मांगी और दोबारा ऐसी गलती नहीं दोहराने की बात कही |

Kolar News

Kolar News

शैफाली गुप्ता कोलार क्षेत्र का दौरा कर रहे विधायक को पार्षद के गुस्से का शिकार होना पड़ा | अपनी ही पार्टी के विधायक का दौरा पार्षद को नागवार गुजरा | और काफिले पर ताबड़-तोड़ हमला कर डाला | पार्षद नहीं चाहती की कोई भी उनके इलाके में पांव रखे चाहे भले ही वो उनकी पार्टी का विधायक ही क्यूँ न हो | बुधवार को जब विधायक जितेन्द्र डागा अपने काफिले और अधिकारीयों के साथ क्षेत्र का दौरा करने निकले तो पार्षद ममता पावर और उनके पति केशव पावर ने काफिले को रोक लिया और उन्ही की पार्टी के कुछ लोगो की शिकायत करना शुरू कर दी , शिकायत करते-करते इतनी उत्तेजित हो गई की वही पर खड़े ललित चतुर्वेदी और काफिले के लोगो के साथ मार पिटाई शुरू कर दी | कहा जा रहा हैं की पार्षद की नाराजगी की सही वजह उनके बोर से पानी न लिया जाना हैं | पार्षद महोदया चाहती हैं की नगर पालिका इनके निजी बोर से पानी ख़रीदे और उनकी जेब गर्म होती रही मगर इनके सपनों पर पानी तब फिर गया जब विधायक ने अधिकारीयों को यह निर्देश दिए की निजी बोरो से पानी नहीं ख़रीदा जायेगा और तहसीलदार को निर्देशित किया सभी निजी बोरो को अधिग्रहित कर लिया जाये | तब से पार्षद का गुस्सा सातवे आसमान पर चढ़ा हुआ था | मगर वो अपना सही दर्द किसी को बता नहीं पा रही थी , और आखिर में मार पिटाई पर उतर आई | मौके पर मौजूद लोगो ने बताया की ममता पावर उस वक्त अपनी सभी मरियादाओं को तोड़ कर गन्दी गालिया भी देती नजर आई | ये महोदया जब से पार्षद बनी हैं तब से ये चहाती हैं की नगर पालिका इनके ही कहने पर चले पहले तो इन्होने अपने दो रिश्तेदारों सुनील पावर और मुकेश पावर को अपने दवाब से नगर पालिका में नौकरी दिलवाई इसके बाद निजी बोर करवाया और अब दादागिरी पर भी उतराई हैं | इनके कई किस्से मशहूर हैं | एक बार इनके पति ने पार्टी की मीटिंग में अपनी ही पार्टी के कमल बैरागी के साथ मार-पीटाई की और नतीजतन तीन माह के लिए इनके पति को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया | फिर इनके पति ने पार्षद पति होने का रुतबा जताते हुए नगर पालिका के काम में दखल देते हुए पालिका के दफ्तर में घुसकर पालिका के कर्मचारी श्री राम पटेल को भी जूतों से मारा | एक बार तो हद ही की अपनी ही पार्टी के वरिष्ट नेता हरी नारायण पाटीदार का तो हाथ ही तोड़ दिया | तो वरिष्ट नेता पाटीदार ने अपने बडप्पन को दिखाते हुए इन्हें समझाईश देते हुए माफ़ कर दिया था | और अब इन पार्षद पति और पार्षद महोदया का नया कारनामा जिसका शिकार हुए ललित चतुर्वेदी | ललित से हुई बात-चीत के उन्होंने बाताया की पहले दोनों पति पत्नी ने मुझे मारा गन्दी-गन्दी गालिया दी और फिर चेन भी लुट ली जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करदी गई हैं | थाने में रिपोर्ट लिखवाने के लिए लालित के साथ विधायक जितेन्द्र दागा और तहसीदार राजेश श्रीवास्तव भी पहुंचे और थाना प्रभारी को पुरे वाक्ये की जानकारी दी | इस शर्मनाक घटना की गूंज विधानसभा में भी गूंजेगी ललित के अनुसार पार्षद और पार्षद पति की दादागिरी को लेकर विधान सभा में थाने से फाईल बुलवाई गयी हैं और उम्मीद हैं की अब इनकी दादीगीरी नहीं चल पायेगी | कहा जा रहा हैं की इनकी दबंगई भी पार्टी के एक बड़े नेता के ही कारण हैं |(कोलार)

Kolar News

Kolar News

कोलाrलगभग तीन चार वर्षसे आज तक न तो पानी की ठीक व्यवस्था है नाही कोलार को पाइप लाइन के जरिये पानी दिलाने की कोई व्यवस्था |यह समस्या अधिकांश कॉलोनियों की है जिसमे पानी के साथ सीवेज की समस्याएं प्रमुख है | आए दिन सीवज की लाइन चौक तो कभी ओवर फ्लो यह सब इसलिए क्यूंकि इन्हें बनाते वक़्त भविष्य का कुछ सोचा नहीं गया की क्या होगा ?हाल ही में वार्ड नंबर १८ के वरुण नगर कालोनी में सीवेज टूटने से सड़क पर गंदगी रहती है जिससे राहगीरों को निकलने बहुत दिक्कत होती है |इस कालोनी की अवादी लग भग ५०० से ६०० के करीब है यहाँ पर रहने वाले आज भी नीजी पानी के टेंकरों पर निर्भर हैं |यहाँ के रहवासियों ने मिलकर सी एमओ ,अध्यक्ष से लेकर प्रमुख सचिव तक से शिकायत की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई | यहाँ की कोलोनिओं के प्लाट कचरा घर बन गए हैं जिस नगर पालिका दावा करता है की व्यवस्था दुरुस्त है क्यूंकि सिर्फ उनकी फाइल व् उनके घर दुरुस्त है तो समझते है की सब दुरुस्त है | यह तो बात अफसरान की उसके बाद दो कदम आगे परिषदों के पार्षद आपस मे उलझ के समय ख़राब करते है मगर अपने अपने वार्डों की तरफ देखना जरूरी नहीं समझते |जब की वार्डों के रहवासी सोचते है की हमारा जनप्रतिनिधि हमारे साथ है मगर उन्हें क्या मालूम की यह लोग काम काम आपस मे विवाद खड़ा कर राजनीती की सुर्ख़ियों मे आना चाहते है जो की इनका उद्देश्य है वार्डों में काम जरुरी नहीं |जाने कब प्रशासन अपनी ऑंखें खोलेगा और कोलार का विकास होगा कब सौतेल्ला व्यवहार ख़त्म होगा |

Kolar News

Kolar News

(प्रणव महाजन )भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने विजेश लूनावत मुख्य प्रवक्ता बना कर पदोन्नत किया है |लूनावत जी पहले पार्टी के प्रदेश संवाद प्रमुख भी रह चुके है |इसके साथ काफी सारे फेरबदल भिहुए जिसमे महिला मोर्चे की प्रदेश महामंत्री सुखप्रीत कौर को सह्प्रवक्ता बनाया गया |लूनावत जी के नेतृत्व मे माया सिंह ,चन्द्रमणि त्रिपाठी और विश्वास सारंग को नए प्रवक्ता के रूप मे नियुक्त किया गया |गौरतलब है की मायासिंह लगातार तीन बार राज्यसभा की सदस्य , महिला मोर्चे की राष्ट्रीय महामंत्री व राष्ट्रीय संयोजक भी रह चुकी है| वहींश्री सारंग जी नरेला क्षेत्र से विधायक और राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष भी है |इसके अलावा श्री त्रिपाठी जी तीन बार रीवा से सांसद रह चुके है | जानकारी के अनुसार इन प्रवक्ताओं को क्षेत्रीय जिम्मेदारी दी जाएगी |माया जी ग्वालियर ,चम्बल ,त्रिपाठी जी रीवा शहडोल तथा विश्वास सारंग को भोपाल क्षेत्र के मामलों का प्रभार दिया जाएगा |मीडिया से अंग्रेजी संवाद हेतु सुखप्रीत कौर को जिम्मेदारी सौंपी गयी है |

Kolar News

Kolar News

(प्रणव महाजन )वार्ड ११ की पार्षद संगीता गुर्जर ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा की उनके वार्ड मे किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं करा जा रहा है, जब की नगर पालिका के सारे भा जा पा पार्षदों के क्षेत्र मे विकास कार्य आये दिन होता रहता है|यह सिर्फ इसलिए क्यूंकि वह कांग्रेस की है इस लिए ?उन्होंने इसकी शिकायत सी एम ओ राजेश श्रीवास्तव से भी की कि उनके क्षेत्र बंजारी -सी सेक्टर कि जनभागीदारी राशी जमा होने के वावजूद पार्क का विकास नहीं किया गया तथा गुड शेफर्ड कालोनी के दो नाले दो साल से आज तक पक्के नहीं किये गए |इसके अलावा उन्होंने कहा अगर यह काम जनवरी तक शुरू नहीं हुआ तो वह सी एम ओ के कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगी|सी एम ओ का कहना है कि उन्होंने डामरीकरण के लिए टेंडर जारी कर दिए है |पार्क और नाले का काम जो पेंडिंग था उसे जल्द ही शुरू कराया जाएगा

Kolar News

Kolar News

शैफाली गुप्ता कोलार पैट्रोल पम्प के सामने के मार्केट में कांग्रेसियों ने आज पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति के अनावरण के मुद्दे पर जम कर हंगामा किया कांग्रेसियों का कहना था की मूर्ति को मनमाने ढंग से राखा गया हैं | मूर्ति के अनावरण को लेकर सांसद प्रतिनिधि उमा कान्त दीक्षित राजनीती कर रहे हैं | वे सिर्फ वाह:वही लुटने के लिए मनमाने ढंग से मूर्ति की स्थापना करना चाहते थे जबकि मूर्ति को अपने फायदे के लिए इन लोगो ने कोलार की पाईप के ऊपर रखा हैं | जिससे कोलार की पाईप लाईन और मूर्ति हमेशा खतरे में रहेंगी और कभी भी पाईप लाईन फटी तो मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हो सकती हैं | वही दूसरी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इस कार्यक्रम को जो आज सुबह ११ बजे होना था पहले ही निरस्त कर दिया था | इस कार्यक्रम में मूर्ति का अनावरण करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा और सांसद कैलाश जोशी आने वाले थे | हमें मिली जानकारी के अनुसार जब इन बड़े नेताओं को जब यह पता चला की मूर्ति को कोलार की पाईप लाईन पर रखा गया हैं तब दोनों ही मुख्य नेताओं ने कार्यक्रम में आने से मना कर दिया | और मूर्ति को सही जगह पर रखने के निर्देश दिए | कोलार नगर पालिका के एल्डर मैन अभिषेक दुबे का कहना हैं की मूर्ति की स्थापना को लेकर पहले ही नगर पालिका परिषद् की बैठक में प्रस्ताव रखा जा चूका हैं और सभी ने इस पर समर्थन भी दिया हैं | मगर पाईप लाईन के ऊपर रखे जाने के कारण इस कार्यक्रम को पहले ही स्थगित कर दिया गया हैं जिससे की मूर्ति को उचित स्थान पर रखा जा सके मगर आज कोंग्रेसियों ने सिर्फ आपनी राजनीति चमकाने के लिए हंगामा किया हैं जब की सभी को पता था की आज का कार्यक्रम स्थगित हो चुका हैं | और मूर्ति को भी हटाया जायेगा |कोंग्रेस के स्थानीय नेता बिट्टू शर्मा ने बताया की चुकी मूर्ति पाईप लाईन के ऊपर बगैर अनुमति के राखी गयी हैं और संस्कृति विभाग से भी एक महान व्यक्ति की मूर्ति लगाने की कोई अनुमति नहीं ली गई हैं जबकि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की मूर्ति एक राष्ट्रिय धरोहर हैं जिसको पाईप लाईन फटने से क्षति पहुच सकती हैं | और यह बीजेपी के स्थानीय नेता अपने फायदे के लिए एक महान व्यक्ति का अपमान करने वाले थे जिस कारण हमने मूर्ति के इस स्थान पर अनावरण न होने का विरोध किया हैं | मुद्दा जो भी हो मगर साफ़ नजर आता हैं की दोनों ही पक्षों को ही जल्दी हैं अपनी छबी साफ़ करने की बीजेपी मूर्ति का अनावरण करके मार्केट को चमका कर और मार्केट का नाम रखकर अपने आप को अच्छा साबित करने की कोशिश कर रही हैं वही कांग्रेस बीजेपी के सभी मंसूबो पर पानी फेरने के लिए मूर्ति को सही ढंग से न रहने का मुद्दा लाकर अपने आप को सही साबित कर रही हैं | और यह दोनों ही पार्टियों के स्थानीय नेता करे भी क्यों ना अगले कुछ ही महीनो में चुनाव जो आने वाले हैं और सभी को टिकिट भी चाहिए इसलिए आपनी-अपनी जगह तो बनायेंगे ही | मगर गफलत में पड़ी एक महान नेता पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की मूर्ति ...(कोलार)

Kolar News

Kolar News

शैफाली गुप्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी का पुतले की आग से कोंग्रेस नेता मांडवी चौहान बाल -बाल बच गईं ,इस घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई |आज कोलार के बीमा कुँज इलाके में भारी तादात में कांग्रेस के स्थानीय नेता इकट्ठे हो गए | पहले तो सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधान सभा अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | फिर सीएम् और अध्यक्ष का पुतला फूंका | कांग्रेसी नेता मांडवी चौहान ने बाताया की कल शाम ही हमें पी सी सी से निर्देश आये थे की पुतला फूंक कर विरोध करना हैं | हमारे दो विधायको की विधान सभा सदस्यता को समाप्त किया गया हैं , जिसका विरोध हमने पुतले फूंक कर किया हैं | हमारा यह कार्यक्रम सिर्फ दो मिनिट का था ,जिसमे मैं बाल बाल बच गई |कोग्रेसियों ने पुतले सुबह १० बजे के वक्त फूंकें | जिस वक़्त कोलार की सड़के स्कूल की बसों , ऑफिस की बसों ,स्कूल , ऑफिस और काम पर जाने वाले लोगों से पटी रहती हैं | कांग्रेसियों के इस कार्यक्रम के कारण सड़के जाम हुई और आम लोगो को आवाजाही में खासी दिक्कत उठानी पड़ी , हद उस वक्त हुई जब जलता हुआ पुतला एक बस के सामने फेंक दिया गया | इतना सब हो रहा था मगर पुलिस मौके से नदारत थी |कोलर पुलिस के एस आई नितिन अमलावर ने बताया की कांग्रेसियों ने इस कार्यक्रम की कोई लिखित सूचना पुलिस को नहीं दी थी | इस वजह से कोई इंतजामात नहीं किये थे मगर घटना होने की सूचना पर हम पहुच गए थे | कांग्रेसियों पर कार्यवाही करने की बात पर पुलिस का कहना था कि कोई शिकायत मिलेगी तब ही हम कोई कार्यवाही करेंगे ,अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली हैं |इस पूरी घटना पर बीजेपी के स्थानीय विधायक प्रतिनिधि ललित चतुर्वेदी ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेसियों का ओछापन हैं |उन्होंने कहा की इन लोगों की गैर जिमेदाराना हरकतों के कारण ही इनके दो विधायकों की विधानसभा सदस्यता को समाप्त किया हैं | अब यह सीएम् और अध्यक्ष का पुतला सड़क पर फूंक कर फिर गैर जिमेदाराना हरकतों को दोहरा रहे हैं | कहावत हैं की दूसरों के घर जलाओ तो खुद के हाथ भी जलते हैं आज वही मांडवी चौहान के साथ भी हुआ | जब यह सब खुद को नहीं बचा पा रहे तो अगर सड़क पर कोई दुर्घटना हो जाती तो इसकी जावाबदारी कौन लेता यह सब तो राजनीति करके घर चले जाते नुक्सान आम जनता को उठाना पड़ता|बीजेपी नेता ललित ने कहा कि चूँकि इन लोगो ने किसी भी तरह के कार्यक्रम की सूचना पुलिस को नहीं दी थी इसलिए इन पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए | (कोलार)

Kolar News

Kolar News

लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे कई मायनों में दिलचस्‍प हैं। एक तरफ जहां जातिगत आधार पर वोटिंग का ट्रेंड टूटता हुआ दिखा है वहीं मुस्लिम वोटरों ने लीक से हटकर भाजपा को कई जगहों पर जीत दिलाने में मदद की है। भाजपा अभी तक दलित और निचले तबके से दूर मिडिल और अपर क्‍लास की पार्टी समझी जाती थी, लेकिन मोदी की अगुवाई में बिहार और उत्‍तर प्रदेश सहित कई राज्यों में उसे इस तबके का जबर्दस्‍त साथ मिला है। वहीं जो क्षेत्रीय पार्टियां अपनी जाति का वोट बैंक नहीं छिटकने का दंभ पाले हुए थीं, उनको भी जबर्दस्‍त झटका लगा है। बिहार में लालू यादव की पत्‍नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती की हार इसका प्रत्‍यक्ष उदाहरण हैं। उत्‍तर प्रदेश में पार्टी ने सभी 17 सुरक्षित सीटें अपने नाम कर ली हैं तो बिहार में भी एनडीए गठबंधन ने सभी 6 रिजर्व सीटों पर अपना झंडा फहराया है। बिहार की 6 सुरक्षित सीटों में से तीन भाजपा और तीन उसकी सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी को मिली है। खास बात यह है कि इन सीटों पर एनडीए को बड़े अंतर से जीत मिली है। इससे ऐसा लगता है कि चुनाव से पहले भाजपा ने रामविलास पासवान, उदित राज और रामदास अठावले जैसे दलित चेहरों को अपने साथ लाने की जो कवायद की थी, उससे पार्टी को फायदा मिला है। उधर, मुस्लिम वोटरों ने भी इस बार बढ़-चढ़कर भाजपा के पक्ष में वोटिंग की है। पार्टी ने उन 92 सीटों में से 38 सीटें अपने बूते पर हासिल की हैं जहां मुस्लिम वोटरों की तादाद 20 प्रतिशत से ज्‍यादा है। एक और ट्रेंड यह है कि हाल के सालों में जिन लोकसभा सीटों को शहरी घोषित किया गया है, वहां पर भाजपा को जबर्दस्‍त जीत मिली है। 2009 के मुकाबले ऐसी सीटों पर भाजपा की जीत का आंकड़ा दोगुने के करीब है। इस तरह की करीब 50 सीटों के आंकड़ों के अध्‍ययन से इस बात का पता चला है। इस लोकसभा चुनाव में पहली बार नोटा (नॉन ऑफ द अबव) बटन का ऑप्‍शन दिया गया था। वोटरों ने इसका भी खूब फायदा उठाया। कई जगह पर नोटा ने जीत-हार का फैसला करने में अहम भूमिका निभाई। इसका एक उदाहरण मध्‍य प्रदेश की सतना सीट है। यहां पर कांग्रेसी उम्‍मीदवार अजय सिंह नोटा की वजह से हार गए। अजय सिंह 8688 वोटों से हारे और इस सीट पर 13036 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया था। इस चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों के दबदबे का ट्रेंड भी टूटा है। 1996 से 2009 के बीच गैर कांग्रेसी-गैर बीजेपी वोट शेयर का प्रतिशत 50 के करीब था। 2009 में यह सबसे ज्‍यादा 53 प्रतिशत तक पहुंच गया। लेकिन इस बार इसमें काफी गिरावट आई है। इस चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों का वोट शेयर 47 प्रतिशत के करीब है।(kolar)

Kolar News

Kolar News

लोकेन्द्र सिंह भारत सरकार घाटी में फैले अलगावाद पर कठोर कार्रवाई करने की बजाय विद्रोहियों से बातचीत कर सुलह चाहती है। इसके लिए ३८ सदस्यीय सर्वदलीय शिष्टमंडल घाटी में है। कश्मीर आजादी या फिर सेना को पंगु बनाने की शर्त पर ही अलगाववादी शांत होंगे (उसके बाद कुछ और भी मांग कर सकते हैं), यह निश्चित तौर पर तय है। दरअसल जम्मू-कश्मीर और शेष भारत के बीच अलगाव का मुख्य कारण है संविधान की अस्थायी धारा ३७०। जम्मू-कश्मीर समस्या भारत की अनेक समस्याओं की तरह पंडित जवाहरलाल नेहरू की ही देन हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण हैं शेख अब्दुल्ला। अब्दुल्ला उनकी दुर्बलता था। खैर इतिहास में जाने की बजाय वर्तमान में ही विचरण कर लेते हैं। ... बहुत ही चिंता का विषय है कि हम अलगाववादियों को दबाने, उन्हें निस्तनाबूत करने की बजाय हम उनसे बात करने को आतुर रहते हैं। यह समस्या सिर्फ कश्मीर के अलगाववादियो के साथ नहीं है वरन नक्सलियों के साथ भी है। कश्मीर में उत्पात मचा रहे पाकिस्तान के भाड़े के टट्टू भारत के वीर सैनिकों का विरोध कर रहे हैं। जिनकी दम पर आज तक कश्मीर और जम्मू बचा हुआ है। ये चाहते हैं कि सेना से विशेष सैन्य अधिकार कानून को वापिस ले लिया जाए, ताकि खुलकर पाकिस्तान से आए घुसपैठियों की खातिरदारी कर सकें और उन्हें दिल्ली, जयपुर व मुंबई में बम फोडऩे के लिए भेज सकें। बाद में भारत विरोधी लोगों का वर्चस्व घाटी में बढ़ाकर कश्मीर को भारत से छीन लिया जाए। राष्ट्रवादी चिंतक, सेना के अधिकारियों का साफ मत है कि अगर विशेष सैन्य अधिकार वापिस लिया जाता है या उसमें कटौती की जाती है तो हालात सुधरने के बजाय निश्चित तौर पर बिगड़ जाएंगे। तुष्टिकरण की नीति के चलते हमारे देश की राजनीति हमेशा से अलगाववादियों से मुकाबला करने की जगह उनके आगे घुटने टेक देती है। उसी का नतीजा है भारत को कोई भी आंखे दिखा देता है। चीन भी उनमें से एक है। हे प्रभु उस ३८ सदस्यीय शिष्टमंडल को ज्ञान देना ताकि कोई ऊलजलूल निर्णय न कर बैठे और विपक्ष और भारत भक्तों को इतनी ताकत देना की वे ऐसे किसी निर्णय को पारित न होने दें। जिससे जलते अंगारों के बीच हमारे सेना के जवानों को नंगा करके खड़ा न करा जा सके। मेरा मत है कि अगर वाकई कश्मीर के हालत सुधारना चाहते हैं तो वहां लागू अस्थायी धारा ३७० को हटा देना चाहिए। यह धारा कश्मीर को शेष भारत से पृथक करती है। इस धारा के कारण ही वहां अलगाववादियों को पनपने का मौका मिलता है। धार ३७० और अलगाववादियों के कारण कश्मीर में अब तक क्या हुआ है जरा गौर करें-घाटी बदरंग हो गई। वहां से हिन्दू को निकाल बाहर कर दिया गया। वे अपना शेष जीवन शरणार्थी शिविरों में काटने को मजबूर हैं। कई मौत के घाट उतार दिए गए तो कई बलात् मुसलमान बना लिए गए। राज्य के दिशा-निर्देश नहीं बल्कि अलगाववादियों का बनाया कैलेंडर घाटी में चलता है। उत्पातियों के दबाव में इस्लामी देशों की तर्ज पर रविवार का अवकाश रद्द कर शुक्रवार का अवकाश दिवस बना दिया गया है। विश्वविद्यालय, सरकारी कार्यालय, बैंक व अन्य संस्थानों ने उसी अनुसार दैनिकक्रम तय कर लिया है। जब चाहे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर दिया जाता है। बीच-चौराहे पर ध्वज जलाकर सरकार को सीधे-सीधे चुनौती दी जाती है।घाटी में जाने वाले वाहनों से अलगाववादियों ने वीजा मांगना शुरू कर दिया है।२० वर्षों में १६०० से अधिक दिन हड़ताल में बीते हैं। यानी २० वर्षों में पांच वर्ष हड़ताल और बंद में बीते हैं। अपना पंचू से

Kolar News

Kolar News

लोक निर्माण, नगर निगम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी सुबह 6 बजे आएँ और देखें की सड़क पर पानी कहाँ से आ रहा है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने यह निर्देश तुलसी नगर में 88 नम्बर ब्लाक के पीछे भ्रमण के दौरान दिये।मंत्री गुप्ता ने कहा कि शासकीय मकानों की छत पर डामर शीट डालने के पहले छत की सफाई जरूर करवायें। उन्होंने अलग-अलग नागरिकों की समस्यायें सुनी और उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सीवेज लाइन ठीक करवाने के निर्देश भी दिये।पराते के निधन पर गहन शोक जनसम्पर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय, उज्जैन में पदस्थ वाहन चालक श्री प्रभाकर पराते के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।जनसम्पर्क मंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।माँ पिता का ख्याल नहीं तो जेल मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के किसानों को सिंचाई पम्प का बिजली बिल बार-बार भरने तथा मीटर रीडिंग से मुक्ति दिलाने के लिये 1200 रुपये प्रति हॉर्स पॉवर प्रतिवर्ष की दर तय कर दी गई है। उन्होंने कहा कि गरीब को एक रुपये प्रति किलो गेहूँ और आयोडीनयुक्त नमक तथा दो रुपये प्रति किलो चावल उपलब्ध करवाया जा रहा है। श्री चौहान ने कहा कि जो बुजुर्ग निराश्रित हैं उनके लिये मध्यान्ह भोजन के साथ खाना बनेगा तथा जो व्यक्ति अपने माता-पिता का भरण पोषण नहीं करेंगे, उन्हें जेल भेजा जायेगा।

Kolar News

Kolar News

Narendra Modi on Monday took the oath of office as India's 15th prime minister in a high-profile ceremony attended by top leaders of neighbour countries.Dressed in a white full sleeve kurta, a beige waistcoat and a white pajama, Modi arrived at Rashtrapati Bhawan for the event around 6pm.Modi promised to forge a "strong and inclusive" India after being sworn in."As we devote ourselves to take India's development journey to newer heights, we seek your support, blessings and active participation," Modi said in a statement published on the prime minister's website."Together we will script a glorious future for India," added the 63-year-old Bharatiya Janata Party (BJP) leader."Let us together dnt."ream of a strong, developed and inclusive India that actively engages with the global community to strengthen the cause f world peace and developmeA day after the PM designate's office indicated a smaller size of the next government and clubbing of ministries for smarter governance, a total of 44 ministers excluding Modi will also be sworn in, according to sources.There would be 24 cabinet ministers comprising former BJP presidents Nitin Gadkari, Rajnath Singh and Venkaiah Naidu, senior party leaders Sushma Swaraj and Arun Jaitley, LJP's Ramvilas Paswan, Delhi BJP chief Harsh Vardhan and former union minister Maneka Gandhi, sources added.

Kolar News

Kolar News

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर बीड जिले स्थित उनके पैतृक गांव परली ले जाया गया जहां उनकी बेटी पंकजा ने मुखाग्नि दी। मुंडे के अंतिम संस्कार के दौरान महाराष्ट्र के सीएम पृथ्वीराज चव्हाण समेत पार्टी लाइन से इतर कई बड़े नेता मौजूद रहे। चव्हाण जब मुंडे के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे तो उनकी गाड़ी पर कुछ लोगों ने पथराव किया। हालांकि, सीएम चव्हाण को नुकसान नहीं पहुंचा। इससे पहले परली में मुंडे के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इस दौरान हजारों लोगों ने पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। हालांकि इस बीच वहां माहौल बिगड़ गया था। कुछ लोग पत्‍थर फेंकने लगे थे। बाद में मुंडे की बेटी पंकजा ने लोगों से अपील कर किसी तरह व्‍यवस्‍था को फिर से कायम किया। बताया जा रहा है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्‍का लाठीचार्ज किया था जिससे भीड़ भड़क गई और पत्‍थर फेंकने लगी थी। इससे पहले बुधवार सुबह वायुसेना के विशेष विमान से मुंडे का पार्थिव शरीर लातूर पहुंचा था। उस वक्‍त प्रकाश जावड़ेकर और राजीव प्रताप रूडी सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद थे। मुंडे का पार्थिव शरीर जब लातूर पहुंचा तो वहां सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे। अपने नेता के शव को देखते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए। वहां मौजूद कई और लोगों ने मुंडे के लिए नारे भी लगाए।

Kolar News

Kolar News

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट की और शाल, श्रीफल एवं फूलों का गुलदस्ता देकर अभिवादन किया।प्रधानमंत्री मोदी से भेंट के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को मध्यप्रदेश के अनेक मुद्दों से अवगत करवाया। मध्यप्रदेश में होने वाले सिंहस्थ 2016 के सम्बन्ध में चर्चा हुई, मध्यप्रदेश के चावल को बासमती का दर्जा दिलाने, मनरेगा का स्वरूप बदलने और विकास के नये द्वार खोलने के सम्बन्ध में भी चर्चा हुई।श्री चौहान ने कहा कि वे प्रधानमंत्री से सौजन्य भेंट करने आये हैं। मध्यप्रदेश की एवं अन्य राज्यों की समस्याओं से प्रधानमंत्री पूर्णतः अवगत हैं। वे स्वयं मुख्यमंत्री रहे हैं। अब किसी भी राज्य से कोई भी भेदभाव नहीं होगा। सभी राज्यों को केन्द्र से परस्पर सहयोग मिलेगा, अनुदान राशि, करों के वितरण में राज्यों की राशि बढ़ाने एवं राज्यों को योजना बनाने के लिए और अधिक स्वायत्तता की बात भी प्रधानमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सभी के लिये अच्छे दिनों की शुरूआत हुई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी राज्यों और देश के सभी क्षेत्रों का समता के आधार पर विकास होगा। फसल बीमा योजना को लागू करने पर भी चर्चा हुई। साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम पर केन्द्र-राज्य के अंशदान के साथ मनरेगा के बिन्दुओं पर भी चर्चा हुई।सांसद सुमित्रा महाजन को लोकसभा का स्पीकर बनाये जाने पर भी चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को संसद में प्रमुख स्थान मिला है। अब ताई को स्पीकर चुना जाना भी हमारे लिये खुशी का क्षण है।

Kolar News

Kolar News

राज्य निर्वाचन आयोग में हुई बैठक राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के निष्पक्ष एवं दक्षतापूर्ण संचालन के लिये चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों की निगरानी के लिये प्रेक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। प्रेक्षकों से प्रारम्भिक स्तर की चर्चा एवं विचार-विमर्श हेतु आयोग ने वरिष्ठ सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारियों के साथ आज बैठक की।बैठक की अध्यक्षता आर.परशुराम, राज्य निर्वाचन आयुक्त, म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा की गई। बैठक में फोटोयुक्त मतदाता सूची, कानून-व्यवस्था, नाम निर्देशन पत्र, आदर्श आचार संहिता, चुनाव चिन्ह, मतदान दल की भूमिका, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों और व्यवस्थाओं की रणनीति भी तय की गई। आयोग के सचिव जी.पी. श्रीवास्तव, उप सचिव दीपक सक्सेना, गिरीश शर्मा, बुद्धेश वैद्य आदि अधिकारी बैठक में उपस्थित थे

Kolar News

Kolar News

प्रणव महाजन ऐसा लगता है कोलारवासियों के लिए अभी भी बुरे दिन ही चल रहे है । लोगों का पानी और बिजली के मसले पर बुरे हाल हैं । उस पर सबसे बड़ी तकलीफ यह कि मुसीबत की इस घडी में भी कोलारवासियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है । कोलार इलाके में बेवक्त बिजली गायब हो जाना और पानी की कमी नई बात नहीं है लेकिन इसे दूर करने में नगर पालिका प्रशासन भी नाक़ाम साबित हो रहा है ,इस सब से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कोंग्रेसियों ने सर्वधर्म में जुलूस निकालकर नपा के विरुद्ध नारे लगाए और सड़क पर मटके फोड़े।इतना ही नहीं, केंद्र की भाजपा सरकार पर भी कटाक्ष किए। हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ भी खूब नारे बाजी की। तख्तियों में लिखा था अच्छे दिन कैसे होते हैं, प्यासे कोलार के जैसे होते हैं। युवक कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल सिंह ने कहा कि कोलार में बेवक्त बिजली गुल होती रहती है। कोलार पाइप लाइन कोलार से होकर गुजरी है, लेकिन यहां के लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। महिलाओं को बार-बार नपा अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कोलार में न बिजली है न पानी ये कैसे अच्छे दिन हैं।

Kolar News

Kolar News

कोलार में पानी की किल्लत दूर करने में फेल नगर पालिका के खिलाफ कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने सर्वधर्म में स्टॉल लगाकर वहां से गुजरने वालों को पानी के पाउच और बोतलें बांटीं। साथ में एक पर्चा देकर अपील की कि इन जिम्मेदारों को फोन लगाकर पानी नहीं आने की जानकारी दें और अपना विरोध दर्ज कराएं।उस पर्चे में नपा अधिकारियों के मोबाइल नंबर व नपा के हेल्प लाइन नंबर लिखे हुए थे। कांग्रेस नेता राहुल सिंह ने बताया कि कोलार की पॉश कॉलोनी दानिशकुंज, बंजारी डी-सेक्टर, सर्वधर्म से लेकर कई कॉलोनी और स्लम क्षेत्रों में पानी बहुत कम सप्लाई हो रहा है। लोगों की आवश्यकता के अनुसार पानी सप्लाई नहीं होने के कारण उन्हें निजी टैंकर बुलाना पड़ रहे हैं। वहीं नपा के जिम्मेदार अधिकारी एयर कंडीशनर कमरों में बैठकर कोलार की प्यास बुझाने के झूठे दावे कर रहे हैं। उनके दावों की पोल खोलने के लिए आगे भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा पुष्पांजलि अर्पित मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हमारे लिये प्रेरणा का स्त्रोत है। वे महान देशभक्त और राष्ट्रवादी चिंतक थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज सुबह दीनदयाल परिसर के समीप स्थापित स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।श्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय मुखर्जी स्वतंत्रता के बाद देश की एकता और अखंडता के लिये बलिदान देने वाले पहले शहीद थे। उन्होंने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान का विरोध किया था। इस अवसर पर केन्द्रीय खान, स्टील, श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसदप्रभात झा, उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता, सांसद आलोक संजर, अरविंद मेनन, आलोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में जन-प्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने भी डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

Kolar News

Kolar News

कुछ नेता ,अफसर और बिल्डर करवा रहें हैं विरोध हुजूर के विधायक और कोलार नगर पालिका के सीएमओ सत्येन्द्र सिंह धाकरे इस जोड़तोड़ में लगे रहे कि कोलार नगर पालिका का स्वतंत्र अस्तित्व बना रहे इसके बावजूद कोलार के भोपाल नगर निगम में के विलय को हरी झंडी मिल गई। कोलार के साथ भोपाल नगर निगम में 142 अन्य गांवों को भी शामिल किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर निगम का क्षेत्रफल 285 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 950 वर्ग किलोमीटर तक फैल जाएगा। कोलार के विलय से जिन नेताओं ,अफसरों और बिल्डर्स को बड़ा नुक्सान होने वाला है वे लोगों इसका विरोध करवा रहे हैं ,जबकि आम लोग कोलार के भोपाल में मिलने से इलाके के व्यवस्थित विकास की उम्मीद लगाये बैठे हैं। कलेक्टर निशांत वरवड़े ने मैराथन बैठक कर इसका प्रस्ताव बना के राज्य सरकार को भिजवा दिया है , सरकार से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद विलय की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी । स्थानीय निकायों के चुनाव से पहले भौगोलिक सीमा बढ़ाने के पांच प्रस्ताव जिला प्रशासन ने तैयार किए थे। राजनीतिक और प्रशासनिक पेचीदगियों से निपटते हुए कोलार नगरपालिका के विलय के साथ ही आसपास के 142 गांवों को निगम सीमा में शामिल करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। विस्तारित क्षेत्र में अभी भी लगभग 2500 करोड़ रुपए के हाउसिंग और कामर्शियल प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं, जिनके नगर निगम सीमा में शामिल होते ही रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।ईमानदार से काम करने वाले बिल्डर इससे खुश हैं वहीँ अब तक कोलार जैसे इलाकों में फर्जीवाड़े में शामिल अफसर और बिल्डर इससे बेहद परेशान हैं। क्रेडाई के प्रवक्ता मनोज सिंह मीक का कहना है कि निगम सीमा से बाहर इस वक्त करीब 2500 करोड़ रुपए के हाउसिंग और कमर्शियल प्रोजेक्ट चल रहे हैं। निगम के दायरे में आने से इनकी मॉनीटरिंग बेहतर हो सकेगी। साथ ही रियल एस्टेट मार्केट में उछाल आएगा। कोलार और अन्य गांवों के लिए शासन एक साल पहले ही नोटिफिकेशन निकाल कर सुनवाई का काम पूरा कर चुका है। इसलिए सरकार इसे शामिल करने की अधिसूचना अलग से जारी कर देगी, जबकि बाकी 142 गांवों को शामिल करने के लिए नोटिफिकेशन निकाल कर दावे और आपत्ति व सुनवाई की जाएगी। कोलार भोपाल नगर निगम में मिला तो यहाँ रहने वालों को बड़ा नुकसान होगा ऐसा कहकर कुछ अफसार और बिल्डर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ये स्वार्थी लोग अपना उल्लू सीधा करने के लिए आम लोगों को आंदोलन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यही वजह है कि कुछ लोग इसके विरोध में सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को 'कोलार नगर पालिका अस्तित्व बचाओ महासंघ' के बैनर तले एक रैली निकली गई , इसमें युवा, महिलाएं, सीनियर सिटीजन और कुछ बच्चे भी शामिल हुए। इस महासंघ के प्रमुख सुनील पांडे का कहना है कि कुछ नेता अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए डेढ़ लाख आबादी वाले उपनगर की बलि चढ़ाने पर तुले हैं। विलय के विरोध में सुनील पांडे का तर्क है कि जब घर दो कमरे का छोटा सा होता है, तो उसे संभालना आसान होता है। मगर जब वही घर १०० कमरे का हो जाता है, तो उसे संभालन आसान नहीं होता। इसलिए विलय करने के बजाए नगर पालिका का अलग अस्तित्व बने रहना ही कोलार के रहवासियों के लिए हित में होगा।

Kolar News

Kolar News

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश जारी पंचायत उप निर्वाचन- (पूर्वार्द्ध) 2014 में सरपंच पद का चुनाव ई.व्ही.एम. से करवाया जायेगा। इस संबंध में मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विस्तृत निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को जारी किये जा चुके हैं। उप निर्वाचन में सरपंच के अलावा अन्य पदों का निर्वाचन मत-पत्र से होगा।सरपंच के निर्वाचन में आयोग द्वारा प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से जिले को उपलब्ध करवाई गई ई.व्ही.एम. का उपयोग किया जायेगा। ई.व्ही.एम. से निर्वाचन के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम-1995 में व्यापक संशोधन किये गये हैं। यदि जिले में उपलब्ध ई.व्ही.एम. की संख्या सरपंच के रिक्त पदों से कम हो, तो प्रत्येक विकासखण्ड में कम से कम एक सरपंच के पद का निर्वाचन ई.व्ही.एम. से करवाने के निर्देश आयोग द्वारा दिये गये हैं।नोटा का विकल्प उपलब्ध रहेगाआयोग द्वारा पंचायत उप निर्वाचन में मतदाताओं को 'इनमें से कोई नहीं'' (नोटा) का विकल्प उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने निर्देशित किया है कि मत-पत्र में अंतिम अभ्यर्थी के बाद नोटा का विकल्प आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप मत-पत्र में अंकित किया जाये। ई.व्ही.एम. की प्रथम-स्तरीय जाँच के लिये जिले के प्रशिक्षित मास्टर-ट्रेनर्स को अधिकृत किया गया है।सरपंच पद का निर्वाचन ई.व्ही.एम. से होने के साथ किसी अन्य पद का निर्वाचन मत-पत्र से होने पर मतदान-दल में पीठासीन अधिकारी के अतिरिक्त 4 मतदान अधिकारी नियुक्त होंगे। इसी तरह यदि सरपंच पद के ई.व्ही.एम. से निर्वाचन के साथ दो या अधिक पद का निर्वाचन मत-पत्र से होना है, तो ऐसी स्थिति में मतदान-दल में पीठासीन अधिकारी के साथ 5 मतदान अधिकारी नियुक्त होंगे।मतदान अधिकारी क्रमांक-1 मतदाता-सूची, मतदान अधिकारी क्रमांक-2 मतदाता रजिस्टर, मतदाता पर्ची एवं अमिट स्याही का प्रभारी होगा। इसी तरह मतदान अधिकारी क्रमांक-3 कंट्रोल यूनिट एवं मत-पत्र, मतदान अधिकारी क्रमांक-4 मत-पेटी एवं घूमते तीरों वाली सील और मतदान अधिकारी क्रमांक-5 मत-पत्रों का प्रभारी होगा। यह सभी अधिकारी आयोग के निर्देशानुसार अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

Kolar News

Kolar News

भोपाल पहुँची ई.व्ही.एम. आधुनिक ई.व्ही.एम. मशीन से देश में पहली बार मध्यप्रदेश में होंगे नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन। इन मशीनों में है मल्टी पोस्ट, मल्टी वोट और मल्टी रिजल्ट की सुविधा। एक ई.व्ही.एम. से 8 पद के लिये चुनाव हो सकता है। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री जी.पी. श्रीवास्तव ने यह बातें पुराने बेनजीर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बतायी। वहाँ पर हैदराबाद से आयी ई.व्ही.एम. का भण्डारण किया गया है। पहली खेप में 600 ई.व्ही.एम. मशीन आयी हैं।श्री श्रीवास्तव ने बताया कि ई.व्ही.एम. से नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन का फैसला करने के पहले आयोग द्वारा मतदाताओं, निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी और कलेक्टर्स से व्यापक विमर्श किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार मतदान केन्द्र पर मतगणना नहीं होगी।कलेक्टर निशांत वरवड़े ने कहा कि पत्रकार इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें, जिससे सभी मतदाता नई मशीनों की कार्य-प्रणाली और उनकी खूबियों से अवगत हो सकें। उप सचिव श्री दीपक सक्सेना ने बताया कि ई.व्ही.एम. ट्रेनिंग एण्ड मॉनीटरिंग एप्लीकेशन टूल बनाया गया है। हर जिले में ई.व्ही.एम. स्टोर रूम को एक यूनिक नम्बर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव दो चरण में और पंचायत चुनाव तीन चरण में होंगे। अपर कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्री अक्षय सिंह ने भण्डारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।51 हजार ई.व्ही.एम. का होगा उपयोगप्रदेश में लगभग 51 हजार ई.व्ही.एम. के उपयोग का आकलन किया गया है। यह ई.व्ही.एम. विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में उपयोग की गई मशीन से अधिक उन्नत है। इनमें मल्टी पोस्ट, मल्टी वोट और मल्टी रिजल्ट की सुविधा। एक साथ 8 पद का चुनाव हो सकता है। नोटा का भी उपयोग होगा। मशीन में ब्रेल लिपि की भी सुविधा रहेगी। हमेशा बैटरी स्टेटस बतायेगी। मेमोरी कंट्रोल यूनिट और डिटेचेबल मेमोरी मॉडयूल (डी.एम.एम.) में सुरक्षित रहेगी। डी.एम.एम. का एक बार ही उपयोग किया जायेगा। प्रत्येक चुनाव में अलग-अलग डी.एम.एम. मशीन में लगाये जायेंगे।राज्य-स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रो. संजय दीक्षित ने बताया कि एक कंट्रोल यूनिट के साथ 4 मतदान यूनिट लग सकती है। मशीन चुनाव प्रारंभ और अंत का समय भी बतायेगी। नगरीय निकाय के महापौर-अध्यक्ष, पार्षद और पंचायत के जिला तथा जनपद पंचायत सदस्य एवं सरपंच का चुनाव ई.व्ही.एम. से होगा। पंच का चुनाव मत-पत्र से होगा।

Kolar News

Kolar News

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए जरूरी निर्देश आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर आज एक संभाग स्तरीय बैठक, राज्य निर्वाचन आयुक्त्त आर. परशुराम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संभागायुक्त कार्यालय के सभागार में इस बैठक में कमिश्नर भोपाल संभाग एस.बी. सिंह सहित संभाग के सभी कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी मैजूद थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त आर. परशुराम ने बैठक में मौजूद कलेक्टर्स और उप जिला निर्वाचन अधिकारियो के चुनावी प्रक्रिया से जुडे विभिन्न प्रश्नों का जवाब देते हुए उनका समाधान किया। निर्वाचन आयुक्त्त ने बैठक में कलेक्टर्स से फोटोयुक्त मतदाता सूची, ई.व्ही.एम. मॉकपोल और निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह छोटी यूनिट के चुनाव होने के मद्देनजर बहुत संवेदनशील हो जाते हैं। इनमें ई.व्ही.एम. की तैयारियाँ और कांउटिंग के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। उन्होंने कलेक्टर्स से कहा कि वे चुनावी प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से समझे और उस पर शब्दश: अमल करवाएँ।

Kolar News

Kolar News

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने अमलतास फेस-2 चूना भट्टी में सी.सी.रोड का भूमि-पूजन किया। उन्होंने रोड के लिए विधायक निधि से 3 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत किये हैं।श्री गुप्ता ने कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने सड़क का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।छात्राएँ स्कूल में लगे पौधों की देखभाल करने के साथ ही घर में भी पौधे लगायें। उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह बात शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, साउथ टी.टी.नगर में छात्राओं को पौधे वितरित करते हुए कहीं।श्री गुप्ता ने विद्यालय परिसर में पौधे भी लगाये। उन्होंने छात्राओं को आम, नीम, अमरूद, सीताफल, गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजाति के पौधे वितरित किये।

Kolar News

Kolar News

राज्य निर्वाचन आयोग में हुई बैठक राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के निष्पक्ष एवं दक्षतापूर्ण संचालन के लिये चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों की निगरानी के लिये प्रेक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। प्रेक्षकों से प्रारम्भिक स्तर की चर्चा एवं विचार-विमर्श हेतु आयोग ने वरिष्ठ सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारियों के साथ आज बैठक की।बैठक की अध्यक्षता आर.परशुराम, राज्य निर्वाचन आयुक्त, म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा की गई। बैठक में फोटोयुक्त मतदाता सूची, कानून-व्यवस्था, नाम निर्देशन पत्र, आदर्श आचार संहिता, चुनाव चिन्ह, मतदान दल की भूमिका, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों और व्यवस्थाओं की रणनीति भी तय की गई। आयोग के सचिव जी.पी. श्रीवास्तव, उप सचिव दीपक सक्सेना, गिरीश शर्मा, बुद्धेश वैद्य आदि अधिकारी बैठक में उपस्थित थे

Kolar News

Kolar News

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिये फोटोयुक्त मतदाता सूची ग्राम पंचायत वार तैयार की जायेगी। मतदाता सूची के साथ ग्राम पंचायत का नजरी नक्शा भी लगाया जायेगा। नजरी नक्शे में ग्राम पंचायत के वार्डों को स्पष्ट रूप से दर्शाया जायेगा।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना को मंजूरी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रि-परिषद् की बैठक में ऐसे शासकीय सेवकों को तृतीय उच्च वेतनमान देने का निर्णय लिया गया जिन्हें शासकीय सेवा में नियुक्ति की तिथि से दो पदोन्नत/क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान का ही लाभ प्राप्त हुआ है और जिन्होंने एक जुलाई 2014 अथवा इसके बाद की तिथि से 30 वर्ष या इससे अधिक अवधि की सेवा पूरी कर ली हो। इस निर्णय के फलस्वरूप सरकार पर 418 करोड़ रुपये का व्यय भार आयेगा।शासकीय सेवक की तीसरे उच्च वेतनमान के लिये सेवावधि की गणना वर्तमान सेवा के आधार पर प्रतियोगी/चयन परीक्षा के माध्यम से किसी सीधी भर्ती के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से होगी। ऐसे शासकीय सेवक जिन्हें सेवा की समयावधि के आधार पर समयमान वेतनमान की पात्रता बनती है तथा देय समयमान वेतनमान/ग्रेड वेतन उस शासकीय सेवक को लागू भर्ती नियमों में उसके पदोन्नत पद के वेतनमान/ग्रेड वेतन से न्यून है, तब पदोन्नत पद के लिये भर्ती नियमों में निर्धारित शैक्षणिक अर्हताएँ समयमान/वेतनमान की पात्रता के लिये विचार में नहीं ली जायेंगी।मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजनाप्रदेश के दूरस्थ गाँवों तथा आदिवासी अँचलों में सुरक्षित और आरामदेह सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने के लिये मंत्रि-परिषद् ने मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना लागू करने का निर्णय लिया। इससे इन क्षेत्रों का आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा। योजना में ग्रामीण मार्ग उन्हें माना जायेगा, जो गाँवों को निकट के मुख्य मार्गों अथवा ब्लॉक/तहसील(जिला मुख्यालय को छोड़कर) से जोड़ते हों। इन मार्गों का अंश मुख्य मार्ग भी हो सकते हैं, किन्तु यह अंश 10 किलोमीटर से अधिक नहीं होगा।इन मार्गों पर चलने वाली वाहनों को खास रंग दिया जायेगा ताकि उनकी अलग से पहचान हो सके और उनका दुरुपयोग अन्य क्षेत्रों में न किया जाये। वाहनों पर दोनों तरफ 'मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा' लिखा रहेगा। यह वाहन जीपीएस से युक्त होंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा के वाहनों का मोटरयान कर जीवनकाल के लिये एक प्रतिशत की दर पर लिया जायेगा। परमिट पाँच वर्ष के लिये दिया जायेगा तथा परमिट नवीनीकरण पर अतिरिक्त मोटरयान कर जमा नहीं करना होगा। इस योजना के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करवाने के लिये ग्रामीण मार्गों पर चलने वाले सार्वजनिक परिवहन वाहनों के साधनों को 'मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना' में पूँजीगत/ब्याज अनुदान दिया जायेगा। सेवा के पर्यवेक्षण का कार्य राज्य-स्तर पर गठित एक समिति करेगी। जिला-स्तर पर इन वाहनों के संचालन पर निगरानी रखने का उत्तरदायित्व जिला/क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी का होगा।कारीगर समृद्धि योजनामंत्रि-परिषद् ने पारम्परिक कारीगरों की बेहतरी के लिये मुख्यमंत्री कारीगर समृद्धि योजना लागू करने का निर्णय लिया। योजना में अनौपचारिक रूप से प्रशिक्षित कारीगरों को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा प्रशिक्षण एवं प्रमाणीकरण की व्यवस्था की जायेगी। योजना में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सबसे पहले मध्यप्रदेश भवन एवं संन्निर्माण कर्मकार निर्माण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का प्रमाणीकरण किया जायेगा। योजना में निर्माण क्षेत्र में संलग्न 5000 व्यक्ति का प्रमाणीकरण किया जायेगा, जिस पर लगभग 3 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा। सबसे पहले यह योजना इंदौर, भोपाल, सीहोर और जबलपुर जिले में लागू की जायेगी। पीढ़ियों से विभिन्न कौशलपूर्ण कार्यों में लगे कारीगरों को इस योजना का लाभ मिलेगा और उनके जीवन में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।विद्यार्थियों को स्मार्ट फोनमंत्रि-परिषद् ने दृष्टिपत्र संकल्प-2013 के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग के महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन देने का निर्णय लिया। विद्यार्थियों की उपस्थिति प्रवेश दिनांक से स्मार्ट फोन वितरण किये जाने तक 75 प्रतिशत अनिवार्य होगी। सभी शासकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को यह सुविधा मिलेगी और इसमें किसी प्रकार का बंधन नहीं होगा।

Kolar News

Kolar News

आखिरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हस्तक्षेप के बाद भोपाल नगर निगम में कोलार नगर पालिका और 20 गांव शामिल हो गए हैं। राज्य शासन ने विलय पर औपचारिक मुहर लगा दी है। अब सोमवार को इसका नोटिफिकेशन जारी होगा। अब निगम के नए क्षेत्र 412.52 वर्ग किमी में परिसीमन कर वार्डों की संख्या 70 से बढ़कर 85 हो जाएगी। पहले वार्ड संख्या 76 तक रखने की काेशिश थी। रविवार को बदले घटनाक्रम में सांसद आलोक संजर के साथ विधायक रामेश्वर शर्मा, विश्वास सारंग सहित अन्य भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इन नेताओं ने नगर निगम में वार्ड संख्या 85 करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने उनकी मांग से सहमत होते हुए तत्काल अफसरों को 85 वार्ड रखने के निर्देश दे दिए हैं। आखिरकार तीन महीने की मशक्कत के बाद भोपाल नगर निगम में कोलार नगर पालिका और 20 गांवों का विलय हो गया है। राज्य शासन ने विलय के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए इसे प्रकाशन के लिए सरकारी प्रेस भेज दिया है। यह सोमवार को राजपत्र में प्रकाशित होगा। विलय के बाद निगम का क्षेत्रफल 285 वर्ग किमी से बढ़कर 412.57 वर्ग किमी हो गया है। निगम का यह क्षेत्र 36 साल बाद बदला है। अब जिला प्रशासन नए क्षेत्र के हिसाब से नगर निगम के वार्डों के परिसीमन की औपचारिक शुरुआत करेगा। सूत्रों के मुताबिक रविवार को भोपाल नगर निगम को 85 वार्डों में बांटे जाने पर सहमति बन गई है। अब निगम में 15 वार्ड और बढ़ जाएंगे। 15 सितंबर तक प्रशासन इस प्रस्ताव का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। विलय के बाद निगम की आबादी 19.23 लाख हो गई है। लिहाजा प्रति वार्ड का एरिया 22 से 23 हजार की आबादी के आधार पर रखा जाएगा। इसके चलते कोलार नपा के मौजूदा क्षेत्र और उसके पास के गांव मिलाकर पांच वार्ड रखे जाएंगे। जबकि गोविंदपुरा, नरेला, दक्षिण-पश्चिम और हुजूर विधानसभा क्षेत्र के बैरागढ़ में भी वार्ड बढ़ाए जाएंगे। मध्य और उत्तर विधानसभा से एक-एक वार्ड कम होने की भी संभावना बन रही है। बीते तीन महीनों में नगर निगम की सीमा का नया आकार तय करने के लिए प्रशासन ने बार-बार अपने प्रस्ताव बदले। प्रारंभिक प्रकाशन से पहले चार बार विलय के प्रस्ताव बदले गए। फिर आपत्तियों की सुनवाई के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय का दबाव पड़ा तो एरिया घटाने के लिए भी पांच प्रस्ताव बनाए गए। जिला प्रशासन ने 141 गांवों को शामिल करने वाले प्रस्ताव में 85 वार्ड रखने के हिसाब से तैयारी की थी, लेकिन गांवों की संख्या कम होने पर इसे 80 तक सीमित किया गया। फिर इसे बदलकर 76 वार्ड रखने का फैसला हुआ। अब जनप्रतिनिधियों के दबाव में इसे भी बदल रहे हैं।

Kolar News

Kolar News

राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम-1956 के तहत आज राज्यपाल ने तहसील हुजूर की नगर पालिका कोलार का सम्पूर्ण क्षेत्रफल वार्डों के वर्तमान परिसीमन के अनुसार वार्ड क्रमांक-1 से 25 तक भोपाल नगर निगम में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्र की पंचायत रापड़िया, कोलूखेड़ी, छान, भौरी, दीपड़ी, रतनपुर सड़क, नीलबड़ एवं लाम्बाखेड़ा भी नगर निगम में शामिल हुए हैं। इससे नगर निगम क्षेत्र के क्षेत्रफल में 12752.979 हेक्टेयर की वृद्धि होगी।नगरपालिक निगम, भोपाल की सीमा में सम्मिलित होने वाले ग्रामों का क्षेत्रफल निम्नानुसार होगा;क्र.नगरीय क्षेत्र/ग्रामपंचायतसम्मिलित किये जाने वाले ग्राम(संपूर्ण राजस्व ग्राम)तहसीलघोषित किये जाने वाला क्षेत्रफल(हेक्टेयर में)1.नगरपालिका कोलार का संपूर्ण क्षेत्रफलवार्डों के वर्तमान परिसीमन के अनुसार वार्ड क्रमांक 1 से 25हुजूर5017.6102.रापड़िया1. रापड़िया2. कटारा3. बर्राई4. बगलीहुजूर459.960415.620449.530215.8103.कोलूखेड़ी5. कोलूखेड़ीहुजूर486.6004.छान6. छान7. मक्सी8. पिपलियाकुंजनगढ़9. भैरोपुराहुजूर303.610148.519163.980228.4405.भौरी10. भौंरी11. जमोनिया छीर12. गीरपुर (वीरान)हुजूर1484.600244.230216.1106.दीपड़ी13. दीपड़ी14. समरधा कलियासोतहुजूर522.070324.6107.रतनपुर सड़क15. रतनपुर सड़क16. नरेला हनुमंत17. बिलखिरिया खुर्द18. गुराड़ीघाटहुजूर522.970276.610163.350284.1608.नीलबढ़19. नीलबढ़हुजूर284.1409.लांबाखेड़ा20. लांबाखेड़ाहुजूर540.450इन क्षेत्रों के नगर निगम सीमा में शामिल होने के बाद नगरपालिक निगम, भोपाल की पुनरीक्षित सीमाएँ इस प्रकार होगी; उत्तर में ग्राम परवलिया सड़क, बरखेड़ा बोदर, मुबारकपुर, कुराना, डोबरा, बिसनखेड़ी, परेवाखेड़ा, अरवलिया, इस्लामनगर, मोहम्मद नगर उर्फ सत्तीखेड़ी, देवलखेड़ी, पुरामन भावन, पिपलिया बाजखां, घाटखेड़ी और चोपड़ा कलां की दक्षिणी सीमा। दक्षिण में ग्राम बोरदा, थुआखेड़ा, पिपलिया बेरखेड़ी, अमरावद कलां, भोजनगर, कोड़ी, खड्बमूलिया और पिपलिया रानी की उत्तरी सीमा। पूर्व में ग्राम सेवनिया ओंकारा, अरेड़ी, कानासैया, आदमपुर छावनी, सागोनी कलाँ, डोबरा जागीर, चोर सागोनी, बासिया, अमझेरा, झागरिया खुर्द, बगरौदा और बंगरसिया की पश्चिमी सीमा। इसी प्रकार पश्चिम में नगर निगम सीमा ग्राम नीलबढ़, बरखेड़ा सालम, बकानिया, ईंटखेड़ी छाप, लखापुर, मुंगालिया छाप, बरखेड़ा नाथू, कलखेड़ा, बेरखेड़ी, बाज्याफ्त, मेंडोरी, मेंडोरा, मछुआखेड़ा और केकड़िया भानपुर की पूर्वी सीमा भोपाल नगर निगम की पूर्वी सीमा होगी।

Kolar News

Kolar News

कोलार नगर पालिका और 20 गांवों के विलय के बाद भोपाल नगर निगम ने अब यहां की सफाई, पानी और स्ट्रीट लाइट समेत अन्य व्यवस्थाएं संभालने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए जल्द ही निगम और जिला प्रशासन की टीम विस्तृत सर्वे करेगी। सर्वे में नए क्षेत्रों में संपत्ति कर समेत निगम द्वारा लिए जाने वाले अन्य करों का निर्धारण तय किया जाएगा जो कि 2015 से लागू होगा । छह सितंबर को नगर निगम में आठ पंचायतों के 20 गांव और कोलार नपा के विलय का नोटिफिकेशन जारी हो गया था। इसके बाद निगम 85 वार्डों के हिसाब से परिसीमन का प्रस्ताव बना रहा है। नए क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा वार्ड बनाने के अगले 15 दिनों में परिसीमन कर दिया जाएगा। इसके बाद राज्य शासन हस्तांतरण का आदेश निकालेगा। इसमें नगर निगम नए वार्ड के हिसाब से पानी सप्लाई, साफ-सफाई आदि की व्यवस्थाएं शुरू करेगा। नगरीय प्रशासन विभाग के कमिश्नर संजय शुक्ल ने कहा कि राज्य शासन जल्द ही निगम में नए क्षेत्रों को शामिल करने का आदेश जारी करेगा। इसमें नए क्षेत्रों की संपत्ति और लाइबिलिटी का आधिपत्य निगम लेगा। जबकि सफाई, पानी सप्लाई जैसी सभी व्यवस्थाएं भी निगम अपने हाथ में लेना शुरू कर देगा।'' अब कोलार में बिल्डिंग परमिशन के लिए कम फीस चुकाना होगी। अभी कोलार में जल उपकर, सीवेज टैक्स और विकास शुल्क के रूप में 8 रु. प्रति वर्गफुट परमिशन फीस के साथ देने होते हैं। जबकि निगम में ये टैक्स नहीं लगते। यहां परमिशन के साथ नर्मदा कर लगता है, जिसकी दरें कम हैं। ग्राम पंचायत वाले क्षेत्रों में लोगों को तीन गुना ज्यादा फीस देना होगी। हालांकि लोगों को यह सुविधा जरूर होगी कि उन्हें घर बैठे ही ऑनलाइन बिल्डिंग परमिशन मिलेगी।

Kolar News

Kolar News

भोपाल नगर निगम में कोलार नपा सहित 20 गांवों को शामिल करने के खिलाफ कांग्रेस ने जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। कांग्रेस का आरोप है कि इस विलय में संविधान और नगर नगर पालिक निगम अधिनियम का उल्लघंन किया गया है। यही नहीं, मंत्री, सांसद और विधायक के कहने पर निगम सीमा का विस्तार किया जा रहा है और निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को लाभ पहुंचाने के हिसाब से वार्डों का परिसीमन हो रहा है।यह याचिका जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष अवनीश भार्गव और भोपाल नगर निगम परिषद के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि, इस विलय से पहले कोलार नपा और संबंधित ग्राम पंचायतों से अनुमति नहीं ली गई। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ कानूनी और सड़कों पर भी लड़ाई लड़ेगी।उल्लेखनीय है कि तीन महीने की मशक्कत के बाद भोपाल नगर निगम में कोलार नगर पालिका और 20 गांवों का विलय किया गया है। इसके बाद निगम का क्षेत्रफल 285 वर्ग किमी से बढ़कर 412.57 वर्ग किमी हो गया है। निगम का यह क्षेत्र ३६ साल बाद बदला है। अब जिला प्रशासन नए क्षेत्र के हिसाब से नगर निगम के वार्डों के परिसीमन की औपचारिक शुरुआत करेगा।जिला प्रशासन ने 141 गांवों को शामिल करने वाले प्रस्ताव में 85 वार्ड रखने के हिसाब से तैयारी की थी, लेकिन गांवों की संख्या कम होने पर इसे 80 तक सीमित किया गया। फिर इसे बदलकर 76 वार्ड रखने का फैसला हुआ। अब जनप्रतिनिधियों के दबाव में इसे भी बदल रहे हैं।बीते तीन महीनों में नगर निगम की सीमा का नया आकार तय करने के लिए प्रशासन ने बार-बार अपने प्रस्ताव बदले। प्रारंभिक प्रकाशन से पहले चार बार विलय के प्रस्ताव बदले गए। फिर आपत्तियों की सुनवाई के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय का दबाव पड़ा, तो एरिया घटाने के लिए भी पांच प्रस्ताव बनाए गए। पूर्व सांसद कैलाश जोशी की पहल पर कोलार नपा के विलय की शुरुआत हुई थी। सरकार ने इसका प्रारंभिक नोटिफिकेशन तक कर दिया था। लेकिन बाद में कोर्ट में याचिका दायर होने की वजह से सरकार ने इससे हाथ खींच लिए थे। जून २०१४ के पहले हफ्ते में सरकार ने राज्य चुनाव आयोग को भी चिट्ठी भेज वर्तमान नगर निगम सीमा में ही चुनाव कराए जाने की सूचना दी थी। इसी बीच सांसद आलोक संजर के सक्रिय होने से एक बार फिर विलय की प्रक्रिया शुरू हो गई।

Kolar News

Kolar News

नगर निगम के वार्डो की संख्या 85 होने के साथ उनकी सीमाओं में भी भारी फेरबदल हुआ है। इससे अधिकांश वार्ड प्रभावित हो गए हैं। कई दिग्गजों के वार्ड या तो दो भागों में बंट गए हैं या उनका कुछ हिस्सा टूट गया है। कुछ वार्डो का तो सिर्फ नंबर बचा है पूरा क्षेत्र ही बदल गया है। परिसीमन में सबसे ज्यादा कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड प्रभावित हुए हैं। इनमें निगम के निगम अध्यक्ष कैलाश मिश्रा और नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर, गिरीश शर्मा आदि के वार्ड शामिल हैं। नगर निगम के वार्ड परिसीमन का शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके बाद सात दिन तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। इसके लिए क्षेत्रवार अधिकारी तय किए जाएंगे। कलेक्टर कार्यालय में भी दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नए परिसीमन में सबसे अधिक आठ वार्ड हुजूर विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। इसके अलावा नरेला में चार वार्ड और गोविंदपुरा में छह वार्ड बढ़ाए गए हैं। भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र में तीन वार्ड कम हो गए हैं। अन्य विधानसभाओं में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह के दबाव बनाने के बाद भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र में छह वार्ड कम नहीं हो पाए। परिसीमन के दौरान अधिकारी इस क्षेत्र में छह वार्ड कम कर रहे थे, लेकिन विधायक के दबाव के चलते सिर्फ तीन वार्ड की कम हुए। वार्डो की आबादी 19 से 26 हजार के बीच अधिकारियों के अनुसार सबसे छोटे वार्ड में 19 हजार 239 लोग शामिल किए गए हैं। जबकि सबसे बड़ा वार्ड 26 हजार आबादी वाला है। इससे अधिक आबादी वाला कोई वार्ड नहीं बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष सगीर का वार्ड खत्मनगर निगम भोपाल की नई सीमा से निगम परिष्ाद के नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर का मौजूदा वार्ड पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। अभी सगीर वार्ड 42 से पार्षद है। निगम के नए 85 वार्डो में सगीर के वार्ड का यह नंबर तो रहेगा, लेकिन क्षेत्रफल वार्ड क्रमांक 44 और 32 में चला जाएगा। इसी तरह निगम अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के वार्ड क्रमांक 6 में शामिल एलबीएस हॉस्पिटल की पूरी लाइन को वार्ड क्रमांक सात में शिफ्ट किया जा रहा है। जोड़-तोड़ वार्ड 54 और 58 को यथावत रखा गया है। वार्ड 55 को बड़ा करने के लिए वार्ड 58 के जयहिन्द नगर व भेल का कुछ हिस्सा इसमे जोड़ा गया है। वार्ड 62 को भी दो टुकड़ों में बांट दिया गया है। वार्ड 63 के भी दो वार्ड बना दिए गए हैं। वार्ड 66 व 67 को मिला कर तीन वार्ड बनाए गए हैं। यह दोनों ही वार्ड काफी बड़े थे। नीलबड़ गांव को वार्ड 24 में शामिल किया गया है। लांबाखेड़ा को वार्ड 69 में जोड़ा गया है। वार्ड 30 में वार्ड क्रमांक 22 को जोड़ दिया गया है। वार्ड क्रमांक 46 में वार्ड 28 को मिलाया जा रहा है। - एमपी नगर, प्रेस कॉम्प्लेक्स से लेकर न्यू सुभाष्ा नगर तक एक अलग वार्ड बनाया जा रहा है। - वार्ड 44 व 47 को मिलाकर अलग वार्ड बनाया जा रहा है। वार्ड 44 से 7 हजार व 47 से 8 हजार मतदाता लिये जा रहे हैं। - वार्ड 48-49 को भी दूसरे वार्ड में मिलाया जा रहा है। - वार्ड 29 में वार्ड 31 जोड़ा जा रहा है।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए लाइव चर्चा करेंगे। इस दौरान वे महिलाओं की समस्याओं को जानेंगे और अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश देंगे। यह आयोजन 25 सितंबर को प्रदेश की सभी पंचायतों में एक साथ किया जाएगा। 5 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के स्कूली बच्चों से लाइव चर्चा की थी। अब इसी तर्ज पर 25 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए लाइव चर्चा करेंगे। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मिलकर तैयारियां कर रहे हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि तैयारियों को लेकर सभी जिला कलेक्टरों और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Kolar News

Kolar News

मोदी के एजेंडे पर काम शुरू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों पर सरकार ने अमल की तैयारी शुरू कर दी है। कोलार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में कितने स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय हैं या नहीं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। राज्य शासन ने समस्त कलेक्टरों से उनके जिलों की शासकीय शालाओं में शौचालय के संबंध में जानकारी माँगी है। कलेक्टर एवं मिशन संचालक, जिला शिक्षा केन्द्र को लिखे पत्र में जिले की शासकीय शालाओं में शौचालय की आवश्यकता का आंकलन करने को कहा गया है। किसी परिसर में एक से अधिक शालाएँ लगने तथा वहाँ पूर्व से शौचालय उपलब्ध होने पर अन्य शाला में शौचालय की आवश्यकता की गणना न किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।जिलों को शालाओं में पृथक-पृथक बालक-बालिका शौचालयों की आवश्यकता का आंकलन कर निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भेजने को कहा गया है। प्रपत्र में संसदीय/विधानसभा क्षेत्र का नाम, शाला का प्रकार, बालक-बालिकाओं की दर्ज संख्या, कुल शौचालयों की आवश्यकता, शाला में उपलब्ध तथा अनुपलब्ध शौचालय की जानकारी मँगाई गई है। इसी तरह मरम्मत योग्य शौचालयों की पृथक प्रपत्र में पूर्ति कर भेजने को कहा गया है। उसमें भी अन्य जानकारी के अलावा मरम्मत योग्य एवं पुनर्निर्माण की आवश्यकता वाले शौचालय, मरम्मत का प्रकार तथा मरम्मत के लिये आवश्यक राशि की विस्तृत जानकारी माँगी गई है। मरम्मत के प्रकार में छत, दरवाजा, फर्श, प्लास्टर, बिजली, सेप्टिक टेंक, डब्ल्यू.सी. सीट आदि की जानकारी देना होगी।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समस्त शालाओं में बालक-बालिकाओं के लिये पृथक-पृथक शौचालय की व्यवस्था संबंधी घोषणा के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समीक्षा बैठक में सभी शालाओं में शौचालयों की आवश्यकता का आंकलन कर जानकारी चाही गई थी। जिलों को यह जानकारी राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्माण कक्ष के ई-मेल के माध्यम से भेजने को कहा गया था।उल्लेखनीय है कि शाला भवन और उसमें शौचालय तथा पेयजल की मूलभूत व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। प्रदेश में शिक्षा के लोक-व्यापीकरण के लिये चल रहे राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में 4178 विद्यालय में 28 हजार 925 निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये हैं। इन कार्य में प्रयोगशाला, पुस्तकालय, पेयजल के अलावा शौचालय की व्यवस्था भी शामिल है। इसी तरह सर्वशिक्षा अभियान में 83 हजार 515 शौचालय के निर्माण स्वीकृत किये गये हैं।राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार को अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण का जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें 7370 शासकीय शाला में से 4088 में शौचालय होने की जानकारी दी गई है।

Kolar News

Kolar News

पंचायत चुनाव तीन चरण में करवाये जायेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त आर. परशुराम ने यह जानकारी भोपाल में हुई संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में दी। परशुराम ने कहा कि संभागीय कमिश्नर चुनाव प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से जुड़े।श्री परशुराम ने कहा कि प्रक्रियाओं में जो परिवर्तन किया गया है, उसकी जानकारी मतदाता तक पहुँचाना सुनिश्चित करें। फोटोयुक्त मतदाता सूची त्रुटि रहित बनवायें। उन्होंने कहा कि ई.व्ही.एम. की तैयारी नगरीय निकाय और विकासखण्ड स्तर पर होगी, इसलिये प्रशिक्षण को गंभीरता से लें।श्री परशुराम ने कहा कि मतदाता सूची में नजरी-नक्शा भी लगवायें। उन्होंने कहा कि कलेक्टर नियमित रूप से फीडबेक दें। उनके फीडबेक के आधार पर कार्यवाही की जायेगी। श्री परशुराम ने कहा कि कमिश्नर और कलेक्टर मॉनीटरिंग टूल का अधिकाधिक उपयोग करें। दावे-आपत्ति केन्द्र विजिबल होने चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर उन्हें चुनाव प्रक्रिया से अवगत करवायें। राजनैतिक दलों से बी.एल.ए. नामांकित करने का भी आग्रह करें।मॉनीटरिंग के लिए नियुक्त होंगे आब्जर्वरस्थानीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली का उपयोग होगा। जिलों में चल रहे निर्वाचन नामावली की तैयारियों की मॉनीटरिंग के लिए आयोग द्वारा आब्जर्वर भेजे जायेंगे। आब्जर्वर जिलों से ऑनलाइन रिपोर्ट देंगे। उन्होंने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जुलाई अंत और पंचायत चुनाव के लिए अगस्त अंत तक ई.व्हीएम. जिलों को भेज दी जायेंगी। निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि निकाय चुनाव में निकाय के कर्मचारी और रोजगार सहायक को बी.एल.ओ. नहीं बनाया जाये। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रियाओं के प्रचार के लिए बनाये गए 'सेंस' कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। कलेक्टर्स के सुझाव पर इसमें एथिकल प्वाइंटस को भी जोड़ा जायेगा।कमिश्नर भोपाल संभाग एस.बी. सिंह ने बताया कि सीहोर और भोपाल जिले में ई.व्ही.एम. के प्रचार के लिये व्यापक कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार सभी जिलों में निर्चाचन संबंधी तैयारियाँ की जा रही हैं। बैठक में संभाग के जिलों के कलेक्टर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं आयोग के अधिकारी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News

शपथ-पत्रों की व्यवस्था समाप्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि आगामी 1 जनवरी से ई-खसरा मिलेगा। खसरे की नकल किसी भी लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त की जा सकेगी। प्रदेश में 20-25 से अधिक कार्यों के लिये शपथ-पत्र लिये जाने की व्यवस्था भी समाप्त कर दी गयी है। श्री चौहान लोक सेवा दिवस के अवसर पर सुशासन भवन के लोकार्पण के बाद उपस्थित जन-समूह को संबोधित कर रहे थे। यह भवन 20 करोड़ की लागत से निर्मित किया गया है।कार्यक्रम का प्रदेश के सभी विकासखण्ड मुख्यालय में लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद श्री आलोक संजर सहित बड़ी संख्या में लोक सेवा केन्द्र संचालक, अधिनियम से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सही अर्थों में प्रशासन के दरवाजे जनता के लिये खोले हैं। लोक सेवा गारंटी अधिनियम, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, लोक सेवा केन्द्रों की स्थापना, जन-सुनवाई, समाधान ऑन लाइन जैसे अनेक क्रांतिकारी कार्य किए हैं। तय सीमा में काम नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाने वाला मध्यप्रदेश देश-दुनिया का पहला राज्य है।श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सुशासन का मूल मंत्र पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी से सीखा है। उसी के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार किए हैं। इनका ही प्रतिफल है कि 'मेक इन इण्डिया' कार्यक्रम में आए देश के बड़े निवेशकों ने मध्यप्रदेश को निवेश के लिये सबसे उपयुक्त राज्‍य बताया है।मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन द्वारा फोन पर जनता के कार्य और समस्याओं के समाधान के प्रयास किये गये हैं। व्यवस्था की समीक्षा के लिये वे स्वयं पाँच लोगों को फोन लगाकर जानकारी लेते हैं। लगभग 99 प्रतिशत लोग कार्य होने की जानकारी देते हैं। श्री चौहान ने कहा कि व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने का निरंतर मंथन चल रहा है। आगामी दिनों में गरीबी रेखा में नाम जुड़वाने के लिये बार-बार आवेदन करने की भ्रांति को दूर करने के लिये विचार-विमर्श कर नई व्यवस्था लागू करने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान को राज्य सरकार के नवाचार का थिंक टैंक बताते हुए और अधिक संकल्प और समर्पण के साथ कार्य करने को कहा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में 35 लोक सेवा पुरस्कार प्रदान किये। राज्य लोक सेवा अभिकरण के प्रतीक-चिन्ह (लोगो) का अनावरण किया।लोक सेवा प्रबंधन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जन तक तंत्र को ले जाने के लिये समर्पित है। उसके प्रत्येक कार्य में गरीब से गरीब व्यक्ति को लाभान्वित करने का संकल्प दिखायी देता है। राज्य ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम जैसा कानून बनाया है। देश में अपनी तरह के इस अनूठे कानून की सभी जगह सराहना हुई है। केन्द्र सरकार भी इसे लागू करने की संभावनाओं पर कार्य कर रही है।मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने कहा कि लोक सेवा गारंटी कानून से प्रदेश में नई कार्य- संस्कृति का जन्म हुआ है। लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से 2 करोड़ 75 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त कर समय-सीमा में निराकरण के कार्य किये गये हैं। महानिदेशक प्रशासन अकादमी श्री आई.एस. दाणी ने कहा कि संस्थान सुशासन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतिरूप है।सूचना प्रौद्योगिकी सचिव हरिरंजन राव ने बताया कि प्रतिवर्ष लोक सेवा पुरस्कार लोक सेवा केन्द्र संचालकों और अधिनियम से जुड़े अधिकारियों को दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में गत 2 वर्ष के दौरान उत्कृष्ट कार्य करनेवालों को पुरस्कृत किया जा रहा है। आभार प्रदर्शन राज्य लोक सेवा अभिकरण की कार्यपालक निदेशक श्रीमती स्वाति मीणा ने किया। संचालन सुधीर कोचर ने किया।

Kolar News

Kolar News

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य शासन को अनुशंसा की गई है कि मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम-1993 में ऐसा प्रावधान जोड़ा जाये कि जिसके नाम से मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मण्डल या उसकी उत्तरवर्ती कम्पनी को देय, छह महीने से अधिक कालावधि की कोई राशि बकाया हो, तो वह चुनाव नहीं लड़ सकेगा। आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री आर. परशुराम ने बताया है कि ऐसा प्रावधान करने से राज्य के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की निर्वाचित प्रतिनिधि संस्थाओं के लिये अभ्यर्थियों की अर्हताएँ समान हो जायेंगी। उन्होंने बताया कि इस तरह का प्रावधान नगरीय निकायों के चुनाव के लिये पहले से है। नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये किये गये प्रावधान के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मण्डल या उसकी उत्तरवर्ती कम्पनियों को देय 6 महीने से अधिक कालावधि के बिजली बिल बकाया होने पर अभ्यर्थी निर्वाचन में भाग नहीं ले सकेंगे। बकाया राशि की गणना राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की तारीख से 6 माह पूर्व की तारीख से की जायेगी। अभ्यर्थियों को विद्युत आपूर्ति से संबंधित बकाया राशि की जानकारी देनी होगी।

Kolar News

Kolar News

दिसंबर में होने वाले भोपाल नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को 85 वार्डों का आरक्षण हो गया है। 50 वार्ड अनारक्षित की श्रेणी में आ गए हैं। यहां से किसी भी वर्ग का प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेगा। कुल 42 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के पुरुष महज 26 वार्डों में चुनाव लड़ सकेंगे। पहली बार 85 वार्डों के हिसाब से आरक्षण किया गया। महापौर पद के लिए आरक्षण अक्टूबर के अंत में या फिर नवंबर के प्रथम हफ्ते में होगा। 12 वार्ड अनुसूचित जाति, दो वार्ड अनुसूचित जनजाति और 21 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गए हैं। बाकी अनारक्षित 50 वार्ड में से 24 वार्ड अनारक्षित महिला श्रेणी के हैं, जहां सभी वर्ग की महिलाएं चुनाव में उतर सकती हैं। इससे पहले आरक्षण कार्रवाई के दौरान जनसंख्या के आंकड़ों में हुई गड़बड़ी पर जमकर हंगामा भी हुआ। कलेक्टर निशांत वरवड़े ने विरोध को दरकिनार करते हुए आरक्षण प्रक्रिया जारी रखी। इसके बाद कांग्रेस ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। आरक्षण की तस्वीरवर्ग कुल महिला वार्ड आरक्षण एससी 12 06 एसटी 02 01 ओबीसी 21 11 अनारक्षित 50 24

Kolar News

Kolar News

राज्य निर्वाचन आयोग में रिटर्निंग ऑफिसर को आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन के संवंध में बिन्दुवार प्रशिक्षण दिया गया। उप सचिव गिरीश शर्मा ने कानून-व्यवस्था, वलनरेबल मेपिंग, कम्युनिकेशन प्लॉन एवं आदर्श आचरण संहिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था के संबंध में विभिन्न सुसंगत अधिनियमों एवं नियमों के बारे में बताया। श्री शर्मा ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर निर्वाचन नियमों एवं प्रक्रियाओं का अच्छी तरह से अध्ययन करें। इससे उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करवाने में कठिनाई नहीं होगी। श्री शर्मा ने कहा कि चेक लिस्ट के अनुसार कार्यवाही करें।उप सचिव बुद्धेश वैद्य और शीला दाहिमा ने निर्वाचन सामग्री की व्यवस्था और मतदाता जागरूकता अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी। डॉ. संजय दीक्षित एवं पियूष भटनागर ने ईव्हीएम की कार्य-प्रणाली के बारे में जानकारी दी। लेखा अधिकारी श्री प्रदीप शुक्ला ने नाम-निर्देशन प्रक्रिया के बारे में बताया। डॉ. अजय काले एवं समीरा नईम ने निर्वाचन कर्त्तव्य प्रमाण-पत्र, मतदान प्रक्रिया और मतगणना के संबंध में जानकारी दी।

Kolar News

Kolar News

राज्य निर्वाचन आयुक्त आर. परशुराम ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची की सीडी तैयार करवाकर विक्रय के लिये उपलब्ध करवायें। प्रत्येक नगरीय निकाय की मतदाता सूची की सीडी की कीमत 100 रुपये निर्धारित की गई है।अब से पहले तक इस तरह की व्ययवस्था नहीं थी ,जिस कारण आम लोगों के साथ राजनैतिक दलों के लोगों को मतदाता सूचि लेने के लिए बड़ी मशक्क़त करना पड़ती थी । लेकिन राज्य निर्वाचन आयुक्त आर. परशुराम के निर्देश के बाद मतदाता सूचि के सीडी मिलाने से कई लोगों का काम काफी आसन हो जाएगा और शासन को इससे राजस्व की प्राप्ति भी होगी ।

Kolar News

Kolar News

भोपाल नगर निगम सीमा में विस्तार को लेकर जारी की गई जिला प्रशासन की अंतिम अधिसूचना होईकोर्ट द्वारा निरस्त किए जाने के बाद एक बार फिर से कोलार को नगर निगम सीमा में शामिल करने पर संशय खड़ा हो गया है। परीसीमन को लेकर आने वाले राज्यपाल के फैसले पर अब ये तय होगा कि, कोलार भोपाल नगर निगम का हिस्सा बनेगा या नहीं। अधिकारियों की माने तो अंतिम प्रकाशन के लिए शासन की ओर भेजे गए प्रस्ताव सीधे राज्यपाल को भेजा जा सकता है। राज्यपाल इस प्रस्ताव पर सहमति जताकर उस पर हस्ताक्षकर कर वापस भेज सकते हैं। वहीं राज्यपाल के संतुष्ट न होने पर दावे आपत्तियों पर दोबारा सुनवाई हो सकती है। ऐसी स्थिति में सुनवाई के बाद होने वाले सुधार कर राज्यपाल के हस्ताक्षर से नगर निगम भोपाल के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन फिर से गजट में किया जाएगा।वार्ड सीमाओं पर भी असमंजसअंतिम अधीसूचना निरस्त होने से जिला प्रशासन की पूरी कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। भोपाल नगर निगम में कोलार और अन्य गांवों को शामिल करने के अलावा वार्डों की संख्या 70 से 85 किए जाने के जिला प्रशासन के फैसले पर भी खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में परीसीमन के दौरान नए वार्डों की सीमाएं भी बदल सकती हैं।

Kolar News

Kolar News

राज्य निर्वाचन आयुक्त परशुराम ने दिये निर्देश नगरीय निकाय निर्वाचन-2014 में आदर्श आचरण संहिता के प्रकरणों में अधिकारी दृढ़, विनम्र और निष्पक्ष रहें। ऐसे सभी प्रकरण पर बिना किसी भेदभाव के कार्यवाही करें। आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री आर. परशुराम ने यह निर्देश सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन की तैयारियों की वीडियो-कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के दौरान दिये। श्री परशुराम ने कहा कि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मिलकर कानून व्यवस्था की सतत समीक्षा करें। क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन की पहचान और वल्नरेबल मेपिंग शीघ्र करें। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को बिजली बिल और नगरीय निकाय के करों के अदेय प्रमाण-पत्र उपलब्ध करवाने के लिये फेसिलिटेशन डेस्क स्थापित करें। चेक-लिस्ट के अनुसार कार्यवाही करें। ईव्हीएम का रेण्डमाइजेशन समय पर करें।जन-सुनवाईश्री परशुराम ने कहा कि जिन नगरीय निकाय में निर्वाचन नहीं हो रहा है, वहाँ जन-सुनवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूरे जिले के जमा करवाये जायें।अन्य राज्यों के अधिकारी देखेंगे चुनाव प्रक्रियाश्री परशुराम ने बताया कि प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय निर्वाचन में किये जा रहे नवाचारों को देखने के लिये अन्य राज्यों के चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इच्छा व्यक्त की है। मतदान के दौरान वे राज्य का भ्रमण कर सकते हैं।श्री परशुराम ने कहा कि पेड-न्यूज की निगरानी के लिये जिला एवं राज्य-स्तर पर एमसीएमसी कमेटी गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि कमेटी तत्परता से कार्यवाही करे।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटलीजेंस सर्वजीत सिंह ने कहाकि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारी भी शामिल हों। ईव्हीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायें। उन्होंने कहा कि जिलों से फोर्स की जरूरत का एसेसमेंट कर जानकारी शीघ्र भेजें।श्री परशुराम ने कमिश्नर एवं कलेक्टर की शंकाओं का समाधान भी किया। वीडियो-कान्फ्रेंसिंग में कमिश्नर, आई.जी., कलेक्टर, एस.पी. एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए।

Kolar News

Kolar News

मतदाता जागरूकता अभियान में 15 जिलों की महिला पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत निर्वाचन-2015 में किए जा रहे नवाचारों एवं अन्य प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गयी। आयोग के उप सचिव श्री बुद्धेश वैद्य ने पंचायत चुनाव में पहली बार उपयोग की जाने वाली ईव्ह़ीएम और फोटोयुक्त मतदाता-सूची के बारे में बताया।श्री वैद्य ने बताया कि पंचायत निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण है। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतिभूति राशि लगभग दोगुनी कर दी गई है। श्री वैद्य ने बताया कि मतदाता को फोटोयुक्त मतदाता पर्ची का वितरण भी किया जाएगा।सुश्री शीला दाहिमा ने आदर्श आचरण संहिता, नाम निर्देशन प्रक्रिया, घोषणा-पत्र एवं शपथ-पत्रों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिला पदाधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग में बने आदर्श मतदान केन्द्र में ले जाकर मतदान की पूरी प्रक्रिया से अवगत करवाया। हंगर प्रोजेक्ट द्वारा स्वीप एवं सेंस अभियान में पंचायत चुनाव पर केन्द्रित 'पंचायत चुनाव के सवाल-जवाब' पुस्तिका और मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित नारों का विमोचन किया गया। प्रोजेक्ट में पदाधिकारियों ने भी निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

Kolar News

Kolar News

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा पारित आदेश के संदर्भ में आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये नगरपालिक निगम भोपाल की फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। नवीन फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम पृथक से जारी किया जायेगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिक निगम भोपाल के आम निर्वाचन 2014 के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार किए जाने के संबंध में जारी किया गया कार्यक्रम अगले आदेश तक निरस्त कर दिया गया है। नवीन फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार किए जाने संबंधी कार्यक्रम पृथक से जारी किया जायेगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा यह निर्णय माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के संदर्भ में लिया गया है। उक्त जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दी गई।

Kolar News

Kolar News

भोपाल-इंदौर नगर की सीमा में शामिल ग्रामों के संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन राज्य शासन ने भोपाल और इंदौर नगर की सीमा में शामिल किये जाने वाले क्षेत्र/ग्रामों के संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन राजपत्र में कर दिया है।भोपाल नगर में नगर पालिका, कोलार के सम्पूर्ण क्षेत्रफल (वार्ड क्रमांक 1 से 25) तथा ग्राम पंचायत रापड़िया, कोलूखेड़ी, छान, भौंरी, दीपड़ी, रतनपुर सड़क, नीलबढ़, लाम्बाखेड़ा में शामिल 20 ग्राम को इसमें शामिल किया गया है।शासन ने इंदौर नगर की सीमा में ग्राम पंचायत नेपानियाँ के ग्राम नेपानियाँ एवं पिपल्या कुमार, कनाड़िया एवं टिगरिया राय तथा बिचौली हप्सी, बिचौली मर्दाना, मूंडला नायता, पलदा, बिलोबी, बिलावली, कैलाद करताल, निहालपुरा मुंडी, हुकुमाखेड़ी, सुखनिवास, अहीरखेड़ी, छोटा बागड़दा, टिगरिया बादशाह, रेवती, भौंरासला, कुमरेडी, भानगढ़, तलावली चांदा, अरंडिया, लसूड़िया मोरी और बड़ा बागड़दा ग्राम को शामिल किया है।

Kolar News

Kolar News

भोपाल नगर निगम को नया परिषद हॉल मिल गया है। नगर निगम परिषद् की अगली एवं अंतिम बैठक मंगलवार को इसी नए सभागृह में होगी। रविवार को नगर निगम भोपाल के नवनिर्मित नवीन परिषद सभागृह का लोकार्पण शाम को सपन्न हो गया। कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) परिसर में आयोजित एक समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस परिषद हॉल का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह एवं जेल मंत्री बाबूलाल गौर ने की। इस दौरान सांसद आलोक संजर, विधायक विष्णु खत्री, महापौर कृष्णा गौर, निगम कैलाश मिश्रा, आयुक्त तेजस्वी एस नायक, नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर आदि भी शामिल हुए। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मौके पर इसे मप्र का नंबर वन परिषद हॉल करार दिया। उन्होंने भोपाल नगर निगम के लिए भी सर्वसुविधायुक्त नया मुख्यालय बनाने के निर्देश भी अफसरों को दिए हैं। इस मौके पर विजयवर्गीय ने दावा किया कि वे खुद भोपाल नन् िके नए मुख्यालय के लिये शासन स्तर से जमीन और वित्तीय मदद दिलाने के लिए पहल करेंगे। हॉल बनाने में 5 करोड़ की लागत आई है।

Kolar News

Kolar News

नगर निगम भोपाल के आम निर्वाचन के सिलसिले में प्रारूप मतदाता सूची का गुरूवार 11 दिसम्बर,14 को प्रकाशन कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत वरवड़े ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची सभी वार्डों के वार्ड कार्यालय में देखी जा सकती है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन के लिए दावा, आपत्ति 19 दिसम्बर,14 तक की जा सकती है।प्रत्येक वार्ड कार्यालय के प्राधिकृत अधिकारी के पास उपलब्ध प्रारूप मतदाता सूची को कोई भी व्यक्ति कार्यालयीन समय में सूची का अवलोकन किया जा सकता है। जिस किसी को मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, हटवाना और संशोधन करवाना है वे संबंधित वार्ड कार्यालय में ही प्राधिकृत अधिकारी से संपर्क कर निर्धारित प्रापत्र में आवेदन दे सकते हैं।रिटर्निंग ऑफिसरों को पंचायत निर्वाचन प्रशिक्षणराज्य निर्वाचन आयोग में आज चंबल, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग के विभिन्न जिलों के रिटर्निंग ऑफिसर को आगामी पंचायत निर्वाचन के संबंध में बिन्दुवार प्रशिक्षण दिया गया। उप सचिव श्री दीपक सक्सेना ने ई.व्ही.एम. के रेण्डमाइजेशन और कमीशनिंग के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य के लिए ई.व्ही.एम. और पंच-सरपंच के लिए मत पत्र से मतदान होगा।उप सचिव श्री गिरीश शर्मा ने कानून व्यवस्था, वल्नरेबल मेपिंग, कम्युनिकेशन प्लॉन एवं आदर्श आचरण संहिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था के संबंध में विभिन्न सुसंगत अधिनियम एवं नियमों के बारे में बताया। श्री शर्मा ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर निर्वाचन नियमों एवं प्रक्रियाओं का अच्छी तरह से अध्ययन करें। इससे उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करवाने में कठिनाई नहीं होगी। श्री शर्मा ने कहा कि चेक लिस्ट के अनुसार कार्यवाही करें।उप सचिव बुद्धेश वैद्य औरशीला दाहिमा ने निर्वाचन सामग्री की व्यवस्था और मतदाता जागरूकता अभियान के क्रियान्वयन की जानकारी दी। डॉ़. संजय दीक्षित एवं पीयूष भटनागर ने ई.व्ही.एम. की कार्य-प्रणली के बारे में जानकारी दी। लेखा अधिकारी श्री प्रदीप शुक्ला ने नाम-निर्देशन प्रक्रिया के बारे में बताया। डॉ. अजय काले एवं समीरा नईम ने निर्वाचन कर्त्तव्य प्रमाण- पत्र, मतदान प्रक्रिया और मतगणना के संबंध में जानकारी दी। इसी तरह का प्रशिक्षण 12,13 एवं 15 दिसम्बर को शेष संभाग के जिलों के रिटर्निंग ऑफिसर को दिया जायेगा।

Kolar News

Kolar News

3,92,001 पद के लिये होगा मतदान मतदान पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 में 3 लाख 92 हजार एक पद के लिये 3 चरण में मतदान होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य और जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जायेगा। कुल मतदान केन्द्र 67 हजार 82 हैं। कुल मतदाता 3 करोड़ 41 लाख 77 हजार 63 हैं। इनमें पुरूष मतदाता एक करोड़ 79 लाख 23 हजार 216, महिला मतदाता एक करोड़ 62 लाख 53 हजार 346 और अन्य मतदाता 501 हैं।जिला पंचायत 51 हैं। इनमें से 50 जिला पंचायत में निर्वाचन होगा। अनूपपुर जिला पंचायत के सदस्य और अध्यक्ष का निर्वाचन आउट ऑफ फेज है। जिला पंचायत के 843 सदस्य का निर्वाचन होगा। जनपद पंचायत अध्यक्ष के 313 और जनपद पंचायत सदस्य के 6757 पद के लिये निर्वाचन होगा। ग्राम पंचायत के 22 हजार 851 सरपंच और 3 लाख 61 हजार 550 पंच का निर्वाचन भी होगा।

Kolar News

Kolar News

भोपाल नगर निगम चुनाव को लेकर कोलार इलाके ने सब के समीकरण बदल दिए हैं लेकिन भाजपा जमावट जोरदार हैं और बीजेपी महापौर पद के लिए आलोक शर्मा को मैदान में उतारना चाहती है। बीजेपी जिलाध्यक्ष आलोक शर्मा को महापौर पद का प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि पूर्व विधायक रमेश शर्मा, ध्रुवनारायण सिंह, ओम यादव और कृष्णमोहन सोनी भी जुगत में हैं। कुछ दावेदार दिल्ली तक दौरा कर आए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि विधानसभा में टिकट की दावेदारी करने के बाद भी आलोक शर्मा को टिकट नहीं मिला था। लोकसभा चुनाव के दौरान भी नाम चला, लेकिन टिकट नहीं मिला। इसीलिए इस बार उनकी दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है। जनवरी के पहले पखवाड़े में उम्मीदवार की घोषणा संभव है। कोलार विलय के बाद भोपाल नगर निगम में भाजपा के समीकरण बदल गए हैं। भाजपा को उम्मीद है कि इस बार जीत के अंतर का रिकॉर्ड बनाया जा सकता है, क्योंकि कोलार को भाजपा का गढ़ माना जाता है। महापौर कृष्णा गौर पिछला चुनाव काफी कम अंतर से जीत पाईं थीं। कांग्रेस में करीब एक दर्जन नेता महापौर के टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। सुरेश पचौरी के गुट से निगम परिषद अध्यक्ष कैलाश मिश्रा प्रमुख दावेदार हैं। इसी गुट से सुनील सूद भी दावेदारी कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के कैंप से विभा पटेल, पीसी शर्मा और पिछला चुनाव हारीं आभा सिंह दावेदार हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के करीबी पूर्व महापौर दीपचंद यादव भी टिकट मिलने की आस में हैं। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने अल्पसंख्यक कोटे से मुनव्वर कौसर की सिफारिश की है। स्थानीय विधायक आरिफ अकील अपने भाई आमिर अकील को महापौर का टिकट देने की वकालत कर रहे हैं। भोपाल नगर निगम के चुनाव जनवरी के आखिरी सप्ताह में हो सकते हैं। 27 दिसंबर को चुनावी तारीख की घोषणा के तुरंत बाद यहां नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दरअसल, एक जनवरी को मौजूदा नगर निगम परिषद का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इससे पहले ही चुनाव की तारीख की घोषणा होना जरूरी है, वर्ना जिला प्रशासन को नई मतदाता सूची बनानी होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों का कहना है कि भोपाल में 31 जनवरी या इससे हफ्ते भर पहले किसी भी तारीख में चुनाव हो सकते हैं। 31 दिसंबर से 10 जनवरी तक नाम निर्देशन पत्र भरने की प्रक्रिया चलेगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि चुनाव की घोषणा व तारीख अंतिम रूप से आयोग ही तय करेगा। भोपाल में परिसीमन के बाद इस बार वार्डों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।

Kolar News

Kolar News

प्रेक्षकों के प्रशिक्षण में राज्य निर्वाचन आयुक्त परशुराम नगरीय निकाय निर्वाचन में आपने पूरे समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है। इसी तरह की अपेक्षा पंचायत निर्वाचन और आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन में भी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त आर. परशुराम ने यह बात निर्वाचन प्रेक्षकों के प्रशिक्षण में कही।श्री परशुराम ने कहा कि समय के साथ चुनौतियाँ बढ़ी हैं। इन चुनौतियों से सहजता से निपटने के लिए ही आयोग द्वारा अनेक प्रशिक्षण करवाये गये। उन्होंने बताया कि जनवरी और फरवरी माह में लगभग 80 हजार मतदान केन्द्र में मतदान करवाना है, जबकि लोकसभा निर्वाचन में लगभग 60 हजार मतदान केन्द्र में मतदान हुआ था।उप सचिव गिरीश शर्मा ने कानून-व्यवस्था, वल्नरेबल मेपिंग, कम्युनिकेशन प्लॉन एवं आदर्श आचरण संहिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था के संबंध में विभिन्न सुसंगत अधिनियम एवं नियमों के बारे में बताया। श्री शर्मा ने कहा कि चेक लिस्ट के अनुसार कार्यवाही करें।डॉ़. संजय दीक्षित एवं पीयूष भटनागर ने ई.व्ही.एम. की कार्य-प्रणाली के बारे में जानकारी दी। लेखा अधिकारी प्रदीप शुक्ला और जी.पी. अग्रवाल ने नाम-निर्देशन प्रक्रिया के बारे में बताया। डॉ. अजय काले एवं समीरा नईम ने निर्वाचन कर्त्तव्य प्रमाण- पत्र, मतदान प्रक्रिया और मतगणना के संबंध में जानकारी दी। संजय श्रीवास्तव ने ई.व्ही.एम. रेण्डमाइजेशन एण्ड कमीशनिंग के बारे में बताया।

Kolar News

Kolar News

नगरीय निकायों में निर्वाचन के दौरान प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के संभावित दुरूपयोग पर नियंत्रण करने एवं स्वतंत्र तथा निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्‍चत करवाने के उद्धेश्य से राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष राज्य निर्वाचन आयोग सचिव जी.पी. श्रीवास्तव हैं।समिति में प्रेक्षक मोती सिंह, विषय विशेषज्ञ जे.पी. व्यास, पत्रकार गिरीश उपाध्याय और डॉ. महावीर सिंह को सदस्य बनाया गया है। संयुक्त संचालक जनसंपर्क रश्मि देशमुख समिति की सचिव होंगी।चार आदतन अपराधी जिला बदरभोपाल में अपर जिला मजिस्ट्रेट भोपाल बी.एस.जामोद ने आज चार आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर के आदेश जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है। जारी आदेश के मुताबिक आपराधिक गतिविधियों में लगातार लिप्त रहने, समाज विरोधी गतिविधियां घटित करने और तनाव के हालात पैदा करने के कारण संदीप ठाकुर आत्मज अंतर सिंह थाना अशोका गार्डन, मकसूद उर्फ तुत्‍तल आत्मज महबूब मुल्ला थाना बैरागढ़, राजू उर्फ रामनारायण आत्मज जयराम उर्फ सीताराम मीना थाना खजूरी सड़क और सर्फराज खान आत्मज बन्ने खान थाना छोला मंदिर को छह- छह माह के लिए भोपाल जिले और इससे लगे सीहोर, विदिशा, रायसेन,राजगढ़ और होशंगाबाद जिले की राजस्व सीमाओं के बाहर चले जाने के आदेश पारित किए गए हैं।

Kolar News

Kolar News

भोपाल से महापौर पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर दो पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश पचौरी व ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच शह और मात का खेल चला। आखिरकार जीत पचौरी को मिली। वे कैलाश मिश्रा को उम्मीदवार घोषित कराने में सफल रहे। सिंधिया ने अपने समर्थक संजय श्रीवास्तव को मैदान में उतारने के लिए एक माह पहले ही बिसात बिछा दी थी।लेकिन वह सफल नहीं हो सके। श्रीवास्तव का नाम रुकवाने के लिए पचौरी सोमवार को दिल्ली पहुंच गए। हाईकमान के सामने तर्क दिया कि मिश्रा को उम्मीदवार नहीं बनाया तो आरिफ मसूद निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।बस यहीं से बाजी पलट गई। प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने फोन पर पचौरी से बात की। प्रदेश संगठन के अन्य पदाधिकारी भी सक्रिय हो गए। नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम समय से कुछ घंटे पहले ही पीसीसी ने मिश्रा को उम्मीदवार बनाने का ऐलान कर दिया। इसके बाद मसूद के अलावा पार्टी में महापौर पद के दो अन्य अल्पसंख्यक दावेदार जहीर अहमद और सईद अहमद सुरूर ने भी फॉर्म नहीं भरे। मिश्रा को टिकट दिलाकर पचौरी संदेश देना चाहते थे कि भोपाल संभाग में उनका दबदबा है। महापौर पद के लिए 25 और पार्षद के लिए 1006 उम्मीदवारों ने भरा पर्चानामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन मंगलवार को करीब 778 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। नामांकन खत्म होने तक कांग्रेस के पार्षद पद के उम्मीदवारों के टिकट तय नहीं होने के कारण हर वार्ड से कांग्रेस के तीन से ज्यादा उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। उम्मीदवारों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि उन्हें टोकन बांटने पड़े। दोपहर तीन बजे पर्चा दाखिल करने का समय खत्म होने पर कलेक्टोरेट का मुख्य गेट बंद किया गया तो उम्मीदवारों के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद शाम 6 बजे तक पर्चे दाखिल करने की प्रक्रिया चलती रही।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह आलोक शर्मा भोपाल का महापौर बनाने के लिए जगह जगह वोट मांग रहे हैं। साधना सिंह कोलार इलाके में पहुंचीं और कहा मैं पहली बार आप सभी लोगों के बीच वोट मांगने आई हूं तो सभी लोग भाजपा शिवराज को वोट दे। उन्होंने महापौर प्रत्याशी आलोक शर्मा को वोट देकर कर भारी मतों जिताने की अपील की। इस दौरान आलोक शर्मा की पत्नी श्रद्धा शर्मा, सीमा सिंह वार्ड प्रत्याशी, महिला मंडल की पदाधिकारी व वार्ड प्रत्याशी के समर्थक मौजूद थे। इस दौरान साधना सिंह ने दामखेडा, साईंनाथ कालोनी, आशीर्वाद, सर्वधर्म सी सेक्टर, सूर्या कालोनी, बीमा कुंज आदि कालोनियों में जनसंपर्क किया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भी भोपाल में भाजपा के महापौर उम्मीदवार आलोक शर्मा और अन्य पार्षद उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया। पुराने शहर की तंग गलियों में पहुंचकर सीएम ने दावा किया कि भाजपा सरकार भोपाल को क्लीन, ग्रीन और डिजिटल सिटी बनाने के लिए हरसंभव कोशिश करेगी। हर वार्ड में आदर्श स्वच्छ सड़कें बनाकर इसकी शुरुआत की जाएगी। इस दिशा में प्रारंभिक काम नगर निगम करेगा, राज्य सरकार इसमें पूरी मदद करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने रोड शो के दौरान कई नुक्कड़ सभाआें को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने नर्मदा जल को भोपाल पहुंचाने का काम किया है, लाड़ली लक्ष्मी की महती योजना लोगों के बीच पंहुचाई है। उन्होंने कहा कि यदि आलोक महापौर बनते हैं तो मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार नगर निगम को पैसे की कोई कमी नहीं होने देगी और भोपाल को देश का सबसे सुन्दर शहर बनाने का मेरा सपना भी पूरा होगा।

Kolar News

Kolar News

नगरीय निकाय के लिए बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। इसमें कहा गया है कि भोपाल को वाईफाई सिटी बनाकर ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलवाई जाएगी। बीजेपी ने भोपाल के लोगों से अपने संकल्प पत्र में कहा है कि भोपाल को करेंगे वाईफाई, ट्रैफिक प्राब्लम से भी दिलवाएंगे छुटकारा। भोपाल महापौर की सीट को अपने खाते में लाने भाजपा ने कई बड़े वादे किए हैं। मंगलवार को उमाशंकर गुप्ता ने घोषणा पत्र पढ़ते हुए विकास का भरोसा दिलाया। घोषणा पत्र में कुछ प्रमुख वादे -नल और बिजली कनेक्शन खराब होने पर नगर निगम हेल्प सेंटर स्थापित करेंगे। भोपाल को ग्रीन और क्लीन सिटी बनाएंगे। भोपाल के तालाबों का संरक्षण होगा। भोपाल को हेरिटेज सिटी बनाएंगे ,हालाँकि बीजेपी के यह वादे नए नहीं हैं। लेकिन चुनाव से पहले घोषणा पत्र जारी कर बीजेपी अपने पुराने संकल्प को दोहराया है। इससे पहले कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में ऐसे ही वादे जनता से कर चुकी है।

Kolar News

Kolar News

नगर निगम चुनाव से ऐन पहले की गई चुनावी घोषणाएं कोलार में दिखावा साबित हुईं । आचार संहिता से पहले क्षेत्र में जिन विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किए गए थे। वह कार्य अब तक शुरू तक नहीं किए गए हैं। हैरत की बात यह है कि इनके कार्यादेश को जारी हुए लम्बा समय गुजर चुका है। जबकि कुछ विकास कार्य की समयावधि एक माह निर्धारित की गई थी। इसके बाद भी काम शुरू नहीं हुए। सूत्रों की मानें तो इन विकास कार्यों का ठेका अपने वालों को दिया गया है। इस वजह से इन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नहीं शुरू हुआ कामक्षेत्र के नगर निगम वार्ड 80 के गणेश प्रजापति के घर से विद्युत पोल 97/8 तक सीवेज लाइन निर्माण का ठेका वरुण बिल्डर्स को दिया गया था। कार्य की लागत 1.99 लाख है। इस कार्य के लिए वर्क आॅडर 16 दिसंबर 2014 को जारी किया गया और समयावधि एक माह है। कार्य को पूरा करने की समयावधि खत्म हो गई है। इस संबंध में वरुण बिल्डर्स से पूछा तो उन्होंने बताया कि फिलहाल काम शुरू नहीं किया गया है। काम को शुरू करने के लिए उन्होंने एक्टेंशन मांगा है।जाली दी बनाने कोनगर निगम के वार्ड 80 के पार्वती नगर कोलार पर एमएस एंगल के साथ चेन लिंक पार्क फेसिंग का कार्य भारीरथ दांगी को दिया गया है। कार्य की लागत 3.37.844 लाख है। इस कार्य के लिए वर्क आॅडर 16 दिसंबर 2014 को जारी किया गया और समयावधि दो माह है। समयावधि का एक माह पूरा हो चुका है। कार्य के संबंध में श्री दांगी ने बताया कि फिलहाल फेंसिंग के लिए जाली बनाने को दी है। जैसे ही जाली बन जाएगी वैसे ही काम शुरू हो जाएगा।चुनाव में पब्लिक करती है इंकारनगर निगम के वार्ड 81 के के-सेक्टर गेहूंखेड़ा कोलार पर एमएस एंगल के साथ चेन लिंक पार्क फेंसिंग का कार्य अष्टविनायक कन्सट्रक्शन कंपनी को दिया गया। कार्य की लागत 3.37844 लाख है। कार्य के लिए वर्क आॅडर 16 दिसंबर 2014 को जारी हुआ। कार्य को पूरा करने की अवधि दो माह है, पर कार्य अब कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस संबंध में एजेंसी का तर्क है कि चुनाव में पब्ल्कि काम करने से इंकार करती है।पहले सीवेज का काम फिर होगी फेंसिंगनगर निगम के वार्ड 81 के के-सेक्टर गेहंूखेड़ा पर एमएस एंगल के साथ चेन लिंक पार्क फेसिंग का कार्य का ठेका प्रोजेक्ट साल्यूशन को दिया गया है। कार्य की लागत 3.65.576 लाख है। वर्क आॅडर 16 दिसंबर को जारी हुआ। कार्य की समयावधि दो माह है। एक माह का समय खत्म हो चुका है, पर काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। इस संबंध में एजेंसी का तर्क हैं कि पहले सीवेज का काम होगा फिर फेंसिंग का काम शुरू हो सकेगा।कोलार। उपनगर कोलार में नगर निगम द्वारा क्षेत्र में की जाने वाली सारी व्यवस्था ध्वस्त पड़ी हुई है। नगर निगम चुनाव के चलते अपर आयुक्त चंद्रमौली शुक्ला चुनाव कार्य में व्यस्त हैं। जिसका फायदा उठाकर कर्मचारी कार्यालय से नदारद रहते हैं। आलम यह है कि क्षेत्र में चारों ओर साफ-सफाई समेत कार्यालय से संबंधित कार्य भी ठप पड़े हुए हैं। हैरत की बात यह है कि नगर निगम में नगरपालिका का विलय हुए लगभग चार-पांच माह हो चुका है, लेकिन अब तक जोन 15 में जोनल अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि जनता बुरी तरह त्रस्त है, चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी जनसंपर्क में मस्त है और क्षेत्र के प्रति प्रशासन लापरवाह बना हुआ है।उपनगर का यह है हालउपनगर कोलार के प्रवेश द्वार सर्वधर्म से लेकर बैरागढ़ चीचली तक मुख्य मार्ग पर जगह-जगह अतिक्रमण पसरा हुआ है। अंदुरूनी कॉलोनियों में जाकर देखा जाए तो वहां साफ-सफाई की व्यवस्था बुरी तरह ठप है। क्षेत्रीय नागरिक बताते हैं कि हफ्तों से सड़कों पर झाडू नहीं लगी है और न ही कोई कचरा उठने वाला आ रहा है। इतना ही नहीं क्षेत्र में टैंकरों से पानी की सप्लाई करने में भी लापरवाही बरती जा रही है। इस कारण ठंड में भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। नागरिक इसकी प्रमुख वजह अफसरों के लापरवाही बता रहे हैं।

Kolar News

Kolar News

चार निकायों के चुनाव की मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। चार फरवरी को राजधानी के साथ इंदौर, जबलपुर और छिंदवाड़ा नगर निगम चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी।मतगणना में निर्वाचन कर्त्तव्य मतों की संख्या अधिक होने पर इनकी गणना अलग कक्ष में करवाने के निर्देश राज्य निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिये हैं। एक टेबल पर अधिकतम 500 निर्वाचन कर्त्तव्य मत की गणना की जायेगी। मतों की गणना 4 फरवरी को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी।निर्वाचन कर्त्तव्य मतों की गणना के लिये प्रत्येक कक्ष में एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया जायेगा। निर्वाचन कर्त्तव्य मतों की गणना प्रारंभ होने के आधे घंटे बाद ईवीएम में डाले गये मतों की गणना शुरू की जायेगी। ईवीएम के मतों के अंतिम तीन चक्र की गणना तभी की जायेगी जब निर्वाचन कर्त्तव्य मतों की गणना पूर्ण कर उसकी घोषणा कर दी जायेगी। जिन नगरीय निकाय के वार्ड में तीन या तीन से कम मतदान केन्द्र हैं, वहाँ निर्वाचन कर्त्तव्य मतों की गणना की घोषणा के बाद ही ईवीएम के मतों की गणना शुरू की जायेगी।

Kolar News

Kolar News

नगर नगम में बीजेपी का चौका नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर और छिंदवाड़ा नगर निगम सहित तीन नगर परिषदों पर भगवा परचम फहराया। दो नगर परिषद पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही। पहले चरण के चुनाव में भी भाजपा ने 10 नगर निगमों में जीत दर्ज कराई थी। प्रदेश की16 में से एक नगर निगम मुरैना का मामला कोर्ट में है। नगर सरकार की जंग में भी जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया। दूसरे चरण में हुए चार नगर निगम में भाजपा के सभी मेयर प्रत्याशी जीते। सबसे बड़ी जीत इंदौर में भाजपा की मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ के नाम रहीं। जबकि सबसे कम मतों का अंतर छिंदवाड़ा में रहा। यहां पर दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर थी। भोपाल, जबलपुर में भी जीत का अंतर पहले के मुकाबले इस बार काफी बड़ा रहा।सबसे ज्यादा इंदौर, सबसे कम अंतर शमशाबादनगर सरकार के लिए सबसे ज्यादा मतों का अंतर नगर निगम इंदौर में रहा। यहां पर भाजपा की मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने कांग्रेस की अर्चना जायसवाल को 2,46,596 मतों से पराजित किया। सबसे कम जीत का अंतर विदिशा जिले की शमशाबाद नगर परिषद में रहा। यहां कांग्रेस के कृष्ण कुमार माहेश्वरी ने बीजेपी के मूलचंद माहेश्वरी को मात्र 102 मतों से पराजित किया।हरदा में होगा चुनाव, छनेरा में निर्दलीय जीतेनगर पालिका परिषद हरदा में अध्यक्ष को वापस बुलाने के लिए हुए मतदान में कांग्रेस की संगीता बंसल पराजित हुईं। इसके कारण वहां पर चुनाव फिर से कराए जाएंगे। इसी तरह खंडवा जिले की छनेरा में निर्दलीय प्रत्याशी कमलकांत भारद्वाज पद पर बने रहेंगे।नोटा का भी हुआ उपयोगनगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में कई प्रत्याशी जनता की नापसंद रहे। इसके लिए उन्होंने नोटा का उपयोग किया। चार नगर निगमों में हुए मतदान में 22,103 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। जबकि पार्षद प्रत्याशियों के लिए 15,444 लोगों ने नोटा का उपयोग किया। इसी तरह अध्यक्ष पद के लिए 437 नोटा के वोट पड़े।वार्ड : सबसे कम और ज्यादा वोटों से जीतनगर निगम भोपाल के चुनाव में वार्ड क्रमांक 20 से भाजपा प्रत्याशी संजीव गुप्ता महज 22 वोटों से जीत हासिल कर सके। गुप्ता को जहां 3,895 वोट मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो. रशीद खान को 3,873 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस की वार्ड क्रमांक 9 से शबाना शाहिद अली ने अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा की शमीम अफजल को सबसे ज्यादा 4,898 वोटों के अंतर से हराया।

Kolar News

Kolar News

मध्यप्रदेश बजट सामने आ चुका है। बजट के साथ ही लोगों में दैनिक जीवन के प्रति आशा और आशंकाएं एक साथ जन्म लेती हैं। किसी भी राज्य का बजट पूरे समाज और उसके विभिन्न वर्गों को एक साथ प्रभावित करता है। हालांकि सरकार का बजट आर्थिक जानकारों के लिए बड़ा विषय होता है लेकिन जनसामान्य के लिए यह जीवन उपयोगी चीजों के सस्ते या महंगे होने के आसार से निर्धारित होता है। नए बजट में अनुमानित प्राप्तियां एक लाख 30 हजार 815 करोड़ रुपए होंगी और खर्चे एक लाख 31 हजार 199 करोड़ होंगे। अक्सर हर बजट के लिए लोगों में कुछ उत्साह और निराशा का माहौल बनता है। इसमें लोगों की रुचि प्रमुख रूप से खाने पीने और दैनिक उपयोग की चीजों पर केंद्रित अधिक होती है। दूसरी तरफ व्यापार से संबंधित फैसलों पर लोगों का ध्यान रहता है। वित्तमंत्री ने बजट पेश करते हुए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया कि केंद्र ने करों से प्राप्त राशि में राज्यों के हिस्से को 10 फीसदी कर दिया है। इस से ‘मेक इन मध्यप्रदेश’ का वादा पूरा होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मध्यप्रदेश के बजट में करीब 40 वस्तुओं पर वैट कम किया गया है। सच यह है कि धन की उपलब्धता से ही विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों को लागू किया जा सकता है। मध्यप्रदेश सरकार इस बार बजट में कुछ खास चीजों पर जोर नहीं लेकिन सबको कुछ न कुछ देने वाला बटज कहा जा सकता है। राजस्व बढ़ाने की कोशिश में सरकार ने मकान बनाना जहां महंगा कर दिया गया है, वहीं तंबाकू उत्पाद महंगे किए गए हैं। अनुपयोगी और अस्वास्थ्यकर वस्तुओं के प्रति मध्यप्रदेश में सख्ती का माहौल रहा है। तम्बाकू उत्पादों पर वैट दुगने से अधिक करना इसका संकेत है। किसी भी राज्य के लिए अधिकतम ध्यान रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, जीवन स्तर, महंगाई नियंत्रण, भोजन और वंचित तबकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित होता है। जनसामान्य के कल्याण में रोजगार की उपलब्धता, शिक्षा की सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाओं की दूरदराज तक पहुंच आदि शामिल हैं। यदि इस दृष्टिकोण से मध्यप्रदेश के बजट को देखें तो वित्त मंत्री इसे पूरा करने की कोशिश करते ही दिखाई देते हैं। यह अच्छी बात है कि किसानों को करीब18 हजार करोड़ का कर्ज दिया जाएगा। इससे ग्रामीण अर्थ व्यवस्था और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ने का अवसर मिलेगा। इससे जुड़ी दूसरी महत्वपूर्ण बात है कि उद्योगों की स्थापना के लिए बेहतर अधोसंरचना पर जोर दिया जा रहा है। कौशल विकास के लिए आठ हजार करोड़ प्रस्तावित किए गए हैं। इससे रोजगारपरक कुशलता का युवाओं में विस्तार होगा। इससे रोजगार और नौकरी करने वाले युवाओं को काम मिलने के अवसर बढ़ेंगे। हालांकि मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना अपने बेहतर नतीजे के साथ सबसे लोकप्रिय है और इसके लिए एक हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है। सामाजिक कल्याण, रोजगार और महंगाई को संतुलित करने वाले इस बजट का प्रभाव कितना होगा यह आने वाले वक्त में सामने आएगा।

Kolar News

Kolar News

भोपाल के सांसद आलोक संजर ने लोकसभा सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष भोपाल में उच्च न्यायालय की मांग करते हुए विधेयक प्रस्तुत किया। सत्र के दौरान सांसद संजर ने कहा भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी होने के साथ ही अतिव्यस्त शहर है, भोपाल में भी उच्च न्यायलय होना चाहिए। सदन इस बारे में विचार करें जिससे कि प्रदेश के लोगों के साथ भोपालवासियों को भी नई सौगात मिले एवं भोपाल में भी कोर्ट होने से कई मुद्दों पर शीघ्र निर्णय हो सकता है। सांसद संजर ने कहा सभी सरकारी कार्यालय भी भोपाल में है जिससे कि सरकारी मुद्दों एवं आवेदन पर भी जल्दी निर्णय हो सकेगा। इस मांग के पूरा होने से भोपाल के साथ प्रदेश का भी चंहुमुखी विकास होगा, जो कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का एक मात्र लक्ष्य है। सदन में सांसद आलोक संजर द्वारा यह मुद्दा उठाने पर भोपाल और प्रदेश के वकीलों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Kolar News

Kolar News

गृह एवं जेल मंत्री बाबूलाल गौर ने थाना प्रभारी बाग सेवनिया से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनता की सुनो। विद्यानगर मार्केट में पिछले दिनों जिन असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की है उनकी अगले 24 घंटे में गिरफ्तारी हो। श्री गौर आज वार्ड 52 की बस्तियों का भ्रमण कर रहे थे।श्री गौर को विद्यानगर के व्यापारियों ने ज्ञापन सौंप कर असामाजिक तत्वों द्वारा दुकानों में तोड़-फोड़ करने और उनके खिलाफ अब तक कार्यवाही नहीं होने की बात कही। श्री गौर ने इसे गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी से कहा कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ायें। जनता की शिकायत नहीं आना चाहिए।श्री गौर ने नारायणनगर में पानी सप्लाई के कुओं को ढँकने, हॉकर कार्नर और सुलभ शौचालय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मिसरोद रेलवे स्टेशन के पास की झुग्गी बस्ती को मुख्य सड़क से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। मिसरोद में कांजी हाउस और तालाब की साफ-सफाई करने के लिए कहा। श्री गौर ने नारायण नगर, सुरेन्द्र पैलेस, मिसरोद श्रीराम कालोनी क्षेत्र के नागरिकों से भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर निराकरण के लिये कहा। एम.आई.सी के केवल मिश्रा, पार्षद रामबाबू पाटीदार, बारेलाल अहिरवार, भागीरथ पाटीदार भ्रमण के दौरान साथ थे।

Kolar News

Kolar News

मिस मैनेजमेंट और भ्रष्टाचार के चलते कंगाली की कगार पर पहुंच चुके नगर निगम का खजाना भरने के लिए अब से सरकारी मकानों में रहने वालों से भी संपत्तिकर वसूला जाएगा। हालांकि, यह वसूली सीधे कर्मचारियों से नहीं होगी, बल्कि सरकारी संपत्ति होने से नगर निगम सरकार से इसकी वसूली करेगा। जाहिर है, ऐसे में मासिक भाड़ा दरें बढ़ाकर कर्मचारियों के वेतन से कटौती करके ही सरकार इसकी भरपाई करेगी। नव निर्वाचित नगर निगम परिषद में विपक्षी कांग्रेस पार्षद दल के भारी विरोध के बाद भी बहुमत में होने का फायदा उठाते हुए भाजपा पार्षदों ने सरकारी आवासीय परिसर से संपत्तिकर वसूलने के प्रस्ताव को पारित कर दिया है। गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराज्यीय बस टर्मिनस स्थित निगम मुख्यालय में परिषद की शुरुआती बैठक में पेश किए गए तीन प्रस्तावों को विरोध का सामना करना पड़ा, हालांकि तीनों प्रस्तावों को बहुमत के जोर से पारित कर दिया गया। नतीजे में कांग्रेस पार्षद दल ने विपक्ष की आवाज कुचलने और निर्धारित नियमों के खिलाफ जाकर प्रस्ताव बनाकर इसे बहुमत के जोर से पारित करवाने का आरोप लगाते हुए बर्हिगमन कर दिया। इससे पहले बैठक शुरु होने पर सारे पार्षदों ने अपना परिचय देते हुए अपने-अपने वार्ड की मुख्य समस्याओं के साथ ही सुझाव भी पेश किए। इसके साथ ही निगम पत्रिका भोजवाणी का विमोचन भी किया गया।मप्र नगर पालिक निगम अधिनियम,1956 की धारा 136 ए में उल्लेखित संपत्तियों से संपत्तिकर वसूली के लिए संशोधन का प्रस्ताव पेश होते ही कांग्रेस पार्षदों ने इसका कड़ा विरोध किया।

Kolar News

Kolar News

भोपाल नगर निगम में हुई बजट बैठक में 97 करोड़ रुपए के घाटे के बजट में मेयर आलोक शर्मा ने कहा कि बीआरटीएस का विस्‍तार कोलार तक किया जाएगा।। बजट में नगर निगम द्वारा शहर के अंदर आम जनता के लिए 5 पेट्रोल पंप खोलने की घोषणा की गई है। बजट में निगम की आय 2700 करोड़ रुपए बताई गई है जबकि खर्च का 2745 करोड़ बताया गया। बजट के बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षदों ने पानी की समस्या और सफाई नहीं होने के कारण गंदगी को लेकर जमकर हंगामा मचाया। इस कारण पानी को लेकर 16 अप्रैल को अलग बैठक बुलाई जाएगी।आईएसबीटी के सभागार में शहर की सरकार ने वर्ष 2015-16 के बजट के लिए बैठक की। बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद ही कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। उनका कहना रहा कि अभी गर्मी शुरू होने वाली है लेकिन पानी को लेकर कार्ययोजना नहीं बनी है।वहीं स्वच्छ भारत अभियान के बाद भी शहर में सफाई व्यवस्था काफी खराब है और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। हंगामे के बाद नगर निगम परिषद की 16 अप्रैल को विशेष बैठक बुलाए जाने का फैसला हुआ। इसके बाद बजट की बैठक शुरू हुई और प्रस्तावों पर चर्चा की शुरुआत हुई।

Kolar News

Kolar News

कोलार में भाजपा नेता और नगर निगम कर्मचारी के बीच तू.तू.मैं.मैं अब नई बात नहीं हैं । बीजेपी नेताओं का कर्मचारियों अधिकारीयों पर नाजायज दबाव इस सब की मुख्य वजह है। पिछले दिनों भाजपा नेता श्याम सिंह मीना और पार्षद रवींद्र यती का विवाद स्वास्थ्य कर्मचारी मगनलाल झांझोट से हुआ। सूत्रों की मानें तो विवाद महापौर, क्षेत्रीय विधायक, ननि कमिश्नर तक भी पहुंंच चुका है। अगर समय रहते इस पर लगाम नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में यह विवाद बढ़ सकता है। दरअसल दोनों पक्ष अपनी-अपनी जगह मजबूत हैं।दरअसल पूरा विवाद काम को लेकर है। क्षेत्र में पूरा काम उक्त कर्मचारी के देख- रेख में होता है, इसलिए भाजपा नेता उन्हें फोन लगाकर जायज -नाजायज काम करने की हिदायत देते हैं, वहीं कर्मचारियों का अमला कम हैं ऊपर से बेगारी जैसे काम , इसलिए विवाद की नौबत बन जाती है। बताया जा रहा है कुछ बीजेपी नेता कर्मचारियों दबंग और गुंडा तक करार दे देते हैं , इसलिए यह कर्मचारी ,नेताओं को तवज्जों नहीं दे रहे हैं। नगर निगम कर्मचारी किसी नेता का खास अवश्य होता है, इसलिए वह ज्यादा दिन तक किसी क्षेत्र में टिक पाता है, नहीं तो उसका यहां से वहां ट्रांसफर होता रहता है।उक्त भाजपा नेता और ननि कर्मचारियों के बीच आरोप - प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों पक्ष एक - दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने से भी नहीं चूक रहे हैं। आरोप ऐसे लगाए जा रहे हैं कि गंभीर विवाद की स्थिति बन सकती है।अब सवाल यह उठता है कि जिनके हाथ में विकास की डोर है, वह आपस में इसी प्रकार झगड़ते रहेंगे, तो क्षेत्र की जनता की सुध कौन लेगा। ऐसे में क्षेत्र का विकास प्रभावित होता है। नेता और कर्मचारी दोनों मिल जुलकर विकास की नींव रखते हैं,ऐसे में क्षेत्र के विकास चिंता सताने लगती है।भाजपा के नेता और ननि के वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारें में जानकारी है तो समय रहते इस ओर कोई ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा, विवाद बड़ा रूप ले सकता है। किसी बड़े झगड़ें में तब्दील हो जाएगा, तब इन जिम्मेदार लोगों को सुध आएगी।हाल ही में जोन 18 की बैठक आयोजित की गई थी। उक्त बैठक में भाजपा नेता श्याम सिंह मीना और पार्षद रवींद्र यती ने काम नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की थी। वहीं भाजपा नेता श्याम सिंह मीना और ननि स्वास्थ्य कर्मचारी के बीच जमकर विवाद हुआ था। बात एक - दूसरे को देखने तक पहुंच गई थी। बाद में उपस्थित लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। इससे पहले भी कई बार बीजेपी नेता गुंडई पर उतर चुके हैं जिससे कोलार में कर्मचारी काम ही करना नहीं चाहते हैं ।

Kolar News

Kolar News

कोलार में कई रसूखदारों द्वारा सांची पार्लर की आड़ में प्राइम लोकेशन की जमीन पर कब्जे का खेल चल रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में करीब 27 से अधिक सांची पार्लर जमे हैं। इनमें से अधिकांश पार्लर सड़क के किनारे यानि प्राइम लोकेशन पर रखे हुए हैं। रसूखदारों ने सांची पार्लर की आड़ में पान, चाय, नाश्ता, सब्जी के ठेला संचालकों को भी संरक्षण दे रखा है। दरअसल नेता कब्जा करवाते हैं और यह पॉर्लर किराए पर दे देते हैं। ऐसे में यह धंधा खूब फल-फूल रहा है, लेकिन यह अब समीकरण बदल गए हैं और नए-नए नेता पैदा हो गए हैं। इसलिए पुराने नेताओं का कारोबार संकट में है।ननि द्वारा अवैध रूप से सरकारी भूमि पर जमे अतिक्रमणकारियों को हटाने की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एक तरफा की जाती है, दूसरी तरफ रसूखदारों को मोहलत देकर छोड़ दिया जाता है। ऐसे में निष्पक्ष कार्रवाई कैसे होगी?बताया जाता है कि क्षेत्र में 27 पार्लरों में से अकेले भाजपा नेता के 9 पार्लर हैं। यह सभी पार्लर क्षेत्र की प्राइम लोकेशन पर रखे हुए हैं। इन पार्लरों को सरकारी भूमि से हटाने की कार्रवाई की जाती है, यह नेताजी अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर बच निकलते हैं। यह भाजपा नेता नगर पालिका में पूर्व पार्षद रहे चुके हैं। इन्होंने एक बार नपा के समय अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया था। इसको लेकर काफी हंगामा मचा था। इसी तरह कांगे्रस के भी कुछ नेताओं ने ऐसे कब्जे करवा रखे हैं। अब कुछ वर्तमान पार्षद ही इन्हें हटवाने पर तुले हैं।जानकारी के अनुसार ननि द्वारा सांची पार्लर को लीज पर जमीन उपलब्ध कराई जाती है, जो समयावधि बीत जाने के बाद पुन: रिन्यू कराना होती है। अभी फिलहाल कोलार क्षेत्र में अधिकांश सांची पार्लरों की लीज खत्म हो गई है। इन पार्लरों को हटाने की कार्रवाई भी की गई थी लेकिन यह लोग वापस उसी स्थान पर फिर से जम गए।

Kolar News

Kolar News

भोपाल जिले की आबादी भले ही 27 लाख के आसपास हो, लेकिन मतदाताओं का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। वर्तमान में 18 लाख 34 हजार 848 मतदाता है। अब यह संख्या फिर बढ़ेगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर भोपाल में 15 सितंबर से 14 अक्टूबर तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वे बच्चे भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे, जो एक जनवरी 2016 को 18 वर्ष के हो जाएंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। यही नहीं, इस दौरान ऐसे सर्विस वोटर जिनके नाम दो अलग-अलग मतदाता सूचियों में दर्ज हैं, उनके नाम भी हटाने कार्य किया जाएगा। वहीं, मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए 2207 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन पर बीएलओ बैठेंगे और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने, संशोधित कराने आदि के फार्म बांटेंगे और भरवाकर जमा करेंगे। यह बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बूथों पर रहेंगे।बीएलओ का भी नवीन मतदाताओं पर विशेष ध्यान रहेगा। वह एक जनवरी 2016 को 18 वर्ष की उम्र पूरे करने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन तो जमा कर सकेंगे, वहीं उनकी जांच की जाएगी। यहीं नहीं ऐसे मतदाता जो पहले से राजधानी भोपाल में रह रहे हैं और वह नवीन जगह से मतदाता परिचय पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन पर भी निगाह रखी जाएगी।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और राज्य में सूखे से उत्पन्न हुई स्थिति से निपटने के लिए 1900 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री को सोयाबीन की फसल को हुए व्यापक नुकसान से भी अवगत करवाया। प्रधानमंत्री ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।प्रधानमंत्री से चर्चा के दौरान चौहान ने अपनी हाल ही में सम्पन्न जापान और दक्षिण कोरिया की विदेश यात्रा और प्रदेश में होने वाले वैचारिक महाकुम्भ पर भी चर्चा की। तकरीबन आधा घंटा चली मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में विगत तीन-चार वर्ष से अति वृष्टि, बाढ़, ओला वृष्टि, पाला आदि से फसलों को हुए व्यापक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक आकलन के अनुसार लगभग 23 जिले की 114 तहसील सूखाग्रस्त घोषित की जा चुकी हैं। स्थिति को देखते हुए सरकार ने किसानों की ऋण वसूली स्थगित कर दी है और राज्य सरकार अपने संसाधनों से किसानों की हरसंभव मदद कर रही है।केन्द्रीय दल शीघ्र भेजने का अनुरोधमुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर अवर्षा के कारण राज्यों में उत्पन्न हुई स्थिति से अवगत करवाया और फसलों की क्षति के आंकलन के लिए केन्द्रीय अध्ययन दल जल्दी भेजने का आग्रह किया।श्री चौहान ने बताया कि क्षति का आंकलन करने तथा प्रभावित हुए किसानों को राहत पहुँचाने के लिए व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। क्षति का वास्तविक आकलन तैयार कर केन्द्र सरकार को शीघ्र ही विस्तृत रिपोर्ट भेजी जायेगी।श्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री द्वय से हुई मुलाकात के दौरान बताया कि प्रदेश के कुछ भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होने से भी फसलें प्रभावित हुई हैं। अनियमित वर्षा से खरीफ फसलों में कीट, इल्ली, पीला मोजेक रोग आदि का व्यापक रूप से असर पड़ा है। सूखे की स्थिति एवं कीट, इल्ली, पीला मोजेक रोग आदि के प्रारम्भिक आकलन के अनुसार लगभग 23 हजार गाँव के 27.93 लाख किसानों की करीब 2600 लाख हेक्टेयर रकबे की खरीफ फसलों की व्यापक क्षति हुई है।

Kolar News

Kolar News

वित्त मंत्री जयंत मलैया और किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें मध्यप्रदेश में सूखे के संकट से उत्पन्न स्थिति से अवगत करवाया। मंत्री द्वय ने राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से मध्यप्रदेश को पर्याप्त सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।मंत्री द्वय ने केन्द्रीय गृह मंत्री को बताया कि प्रदेश का एक बड़ा हिस्सा अवर्षा के कारण सूखे के संकट से जूझ रहा है। किसान परेशान हैं। सरकार ने अपने स्तर पर किसानों को राहत देने के लिये हर संभव प्रयास किये हैं और उन्हें मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में केन्द्र से सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से प्रदेश को तत्काल राहत राशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया, ताकि किसानों को समय पर मदद दी जा सके।

Kolar News

Kolar News

जोन अध्यक्ष के पति भाजपा नेता मनफूल श्याम मीणा पर लगा आरोपकांग्रेस-भाजपा नेता हुए थे आमने-सामने कोलार की राजहर्ष कॉलोनी में एक नेताजी द्वारा जो दुकानें बनाई गई हैं वे अवैध हैं। इस संबंध में निगम प्रशासन ने एक नोटिस जारी कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जोन अध्यक्ष के पति पर अवैध दुकानें बनाने का आरोप लगा था। हालांकि वे इससे इंकार करते हैं कि यह दुकानें उनकी नहीं हैं। कोलार में नपा के समय से ही सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने का सिलसिला जारी है, जो नगर निगम आने के बाद भी नहीं थमा है। यहां कुछ दिन पहले वार्ड 83 अंतर्गत राजहर्ष कॉलोनी स्थित निर्मला देवी मार्ग पर अवैध रूप से दुकान व मंदिर बनाने का मामला सामने आया था, जिसको लेकर काफी विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी। इस मामले में अब नगर निगम ने स्थिति साफ करते हुए उन दुकानों को अवैध घोषित करते हुए तथाकथित दुकान मालिक के नाम पर नोटिस जारी किया है। तय समय पर सही जवाब नहीं मिलने पर इन दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई हो सकती है। हालांकि स्थानीय पार्षद पति का कहना था कि उनका इन दुकानों से कोई लेना-देना नहीं हैं। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था, मंदिर निर्माण को लेकर दोनों पार्टी के नेता आमने-सामने आ गए थे,पुलिस ने मोर्चा संभाला तब कहीं जाकर स्थिति पर काबू पाया था। करीब एक महीने पहले इस निर्माण को लेकर जमकर विवाद हुआ था। कांग्रेस नेता का दावा था कि यह सोसायटी की ओपन लैंड है। इसमें सभी की सहमति से मंदिर निर्माण करने को कहा जा रहा है। वहीं भाजपा नेता का कहना था कि यह निजी जमीन हैं, इस कारण वे यहां पर दुकानें बना रहे हैं। इस मामले में दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे। कांग्रेस नेताओं ने कोलार में भाजपा नेताओं द्वारा अवैध निर्माण करने को लेकर कोलार बंद कराने तक का ऐलान किया था।इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने आरोप जोन अध्यक्ष के पति भाजपा नेता मनफूल श्याम मीणा पर लगाए थे, बल्कि नोटिस एक मारण के नाम पर दिया गया है। पता चला है कि यह कांग्रेस के ही नेता हैं। नगर निगम पर भी सवाल उठ रहे हैं कि उसने जिसे नोटिस दिया है उसका नाम तक नहीं मालूम।नगर निगम के उपयंत्री ने 5 दिसंबर को इस जमीन के मालिक मारन के नाम से नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि यह निर्माण अवैध है। तय समय पर जवाब नहीं देने पर इस भवन को तोड़ने की कार्रवाई की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों महापौर परिषद की बैठक में स्थानीय जोन प्रभारी बैठक में नहीं पहुंची थी। अवैध निर्माण को लेकर निगम प्रशासन के पास कई शिकायतें पहुंची थीं। इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

Kolar News

Kolar News

सरपंच मोना कौरव का विधानसभा में सम्मान सबसे कम उम्र की सरपंच मोना कौरव ने साबित कर दिखाया है की उम्र प्रतिभा की मोहताज नहीं होती है । उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मोना का विधानसभा में सम्मान किया गया है। साथ ही वे भोपाल में आयोजित पंच-सरपंच सम्मेलन में शामिल होने भोपाल पहुंचीं।भ्रष्टाचार के खिलाफ बनी व्हिसिल ब्लोअर21 साल की मोना वर्तमान में राजधानी के नूतन कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा हैं। उनकी पढ़ाई अपने ननिहाल और नरसिंहपुर जिले के ग्राम सदुमर में हुई। मोना के गांव का सचिव मृतकों के नाम की पेंशन निकालकर हड़प लेता था। जब यह बात मोना की जानकारी में आई, तो वो ग्रामीणों को लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंचीं और सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद मोना की गांव में एक अलग ही पहचान हो गई। इस साल फरवरी में जब पंचायत चुनाव का समय आया और सदुमर सीट महिला के लिए आरक्षित हुई तो कुछ ग्रामीणों ने मोना के मामा के सामने उसे चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा। इसे उन्होने स्वीकार कर लिया। हालांकि चुनाव लड़ना औरज जीतना आसान भी नहीं था। मोना के खिलाफ चुनाव दो अन्य उम्मीदवारों के अलावा एक नजदीकी रिश्तेदार भी खड़ी हो गई। विरोधियों ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया। बस फिर क्या था। चुनाव होने तक हर दिन झगड़े होने शुरु हो गए। एक दिन तो गोलियां भी चल गई, लेकिन किसी को लगी नहीं। तनाव बढ़ता देख जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी। वोटिंग के बाद कॉउंटिंग गांव में नहीं कराकर तेंदुखेड़ा विधानसभा में कराई गई। इसमें मोना 108 वोटों से विजयी घोषित कर दी गई। मोना के पिता पेशे से किसान हैं।मोना ने सरपंच बनने के बाद से गांव की बेटियों को बचाने के लिए विशेष अभियान चला रखा है। वो अपना एक महीने का मानदेय उस परिवार को दे देती हैं जिनके घर बेटी का जन्म होता है। साथ ही जब बेटी को जन्म के बाद पहली बार गांव में लाते हैं तो उसका गांव के प्रवेश द्वार पर ढोल-ढमाके से स्वागत होता है और पूरे गांव में मिठाई बांटी जाती है। इसके अलावा वो समाधान अभियान भी चला रही हैं। इसके तहत वो घर घर जाकर लोगों से उनकी समस्या पूछती हैं। फिर उनका समाधान करती हैं। मोना के मुताबिक उनकी फाइनल इयर की पढ़ाई पूरी होने में अभी छह महीने शेष हैं फिर वो अपने गांव जाकर ही लोगों की समस्या हल करेंगी। तब तक वो हर सप्ताह के अंत में गावं जाकर लोगों की समस्या हल करती हैं।

Kolar News

Kolar News

कोलार वार्ड-83 राजहर्ष कॉलोनी में सोसायटी की जमीन पर अवैध दुकानों का मामला विधानसभा में भी पहुंच गया है। ननि के उपयंत्री द्वारा अवैध निर्माण को लेकर 5 दिसंबर को नोटिस जारी किया गया था, नोटिस मारण के नाम पर भेजा गया था। यह मामला अब कोलार के साथ-साथ स्थानीय राजनीति में खासा गर्मा रहा है। इसमें नेताओं पर आरोप तो हैं ही सबसे बड़ी मिलीभगत निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा की है। स्थिति स्पष्ट नहीं होने से मामला उलझ रहा है।कांग्रेस नेताओं के आरोपों के बाद पार्षद पति श्याम सिंह मीना का कहना है कि इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं हैं, जानबूझकर विरोधियों द्वारा मुझे निशाना बनाया जा रहा है। ननि से उन्हें किसी प्रकार का नोटिस नहीं मिला है। मुझे बेवजह बदनाम किया जा रहा है। मैं अवैध निर्माण नहीं कर सकता।कोलार में उपयंत्री पद पर करीब एक साल से बीएस त्रिपाठी पदस्थ हैं। उन्होंने इस मामले से अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता नोटिस किसने दिया है और दुकानें किसने बनाई हैं, वरिष्ठ अधिकारियों से बात करिए।इस मामले में नगर निगम की खासी किरकिरी हो रही है। पूरा खेल एक इंजीनियर और कोलार के दो नेताओं ने किया है,लेकिन इसमें महापौर आलोक शर्मा की साख पर खासा बट्टा लगा है। इससे महापौर के समर्थक नाराज है और जांच की मांग कर रहे हैं।

Kolar News

Kolar News

कोलार के शिरडीर्पुरमवासी जनप्रतिनिधियों द्वारा किए वादे पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल जनप्रतिनिधियों ने चुनाव के समय काफी बड़े-बड़े वादे किए थे। एक साल बीतने को है, मगर वादे पूरे नहीं हुए हैं। रहवासियों की मानें तो यह क्षेत्र लंबे समय से सड़क, पानी, सीवेज व पार्क की समस्याओं से जूझ रहा है। कॉलोनाइजर द्वारा सुविधाएं मुहैया कराने के किए गए वादे आज तक पूरे नहीं किए गए। कॉलोनी के रहवासी अपने जीवन भर की कमाई लगाने के बाद भी ठगा सा महसूस कर रहे हैं। बुनियादी सुविधाओं के अभाव के चलते कई लोग यहां से चले गए हैं और जो बचे हैं, वो सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मजबूरी में कर रहे निवास रहवासियों की मानें तो पानी समेत कई मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रहवासी बताते हैं मजबूरी में यहां रहना पड़ रहा है। पानी पर ही हजारों रुपए खर्च करने पड़ते हैं, इससे उनका बजट गड़बड़ा जाता है। वहीं जनप्रतिनिधि सिर्फ वादे कर चले जाते हैं। उन वादों पर अमल कब होगा, कहा नहीं जा सकता। क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्यसा पानी की है। पानी की टंकी होने के बाद भी आज तक यहां के लोगों को इससे पानी नहीं मिला है।

Kolar News

Kolar News

सरकारी जमीन पर मालिकाना हक के फैसले के बाद बढ़ी समस्या उपनगर में झुग्गियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है,इसके लिए भूमाफियाओं ने कलियासोत नदी को भी नहीं छोड़ा। इसमें जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों की मिलीभगत सामने आ रही है। दरअसल सलैया पुल से निकली कलियासोत नदी के किनारे करीब 200 झुग्गियां बन गई हैं, इन झुग्गियों की बसाहट में भाजपा नेताओं की मुख्य भूमिका सामने आ रही है। वहीं भू माफियाओं द्वारा एक झुग्गी के 20 से 30 हजार रुपए तक वसूले जा रहे हैं। सरकार ने जब से जमीन पर मालिकाना हक देने की बात कही है, तब से यह समस्या और बढ़ गई है।बड़े हादसे को न्यौता कलियासोत नदी से सटकर यह झुग्गियां तान तो दी गर्इं, मगर जिस दिन पानी छोड़ा गया किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर नगर निगम के अधिकारियों तक को इसकी जानकारी है, फिर भी कार्रवाई के नाम से सभी पल्ला झाड़ा जा रहा है। कलियासोत नदी किनारे जो लोग रह रहे हैं, उनकी जान को खतरा है। यदि कभी नदी का पानी छोड़ा गया तो, बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन को तुरंत इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे कोई घटना न घटे।झुग्गियों का निर्माण तो हो रहा है, मगर जब इन झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई की जाती है तो विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है। वहीं यह झुग्गियां विकास में भी बाधक बन रही हैं। गौरतलब है कि सनखेड़ी स्थित 80 फीट रोड से आकाश नगर की ओर जाने वाले शासकीय रास्ते पर अवैध झुग्गियां विकास में रोड़ा बनी हुई हैं। इधर करीब एक दर्जन झुग्गियों के कारण उक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। जबकि सड़क निर्माण की स्वीकृति निगम से प्राप्त हो चुकी है।वार्ड 83 के जोन अध्यक्ष व पार्षद मनफूलश्याम सिंह मीना ने कहा कि कलियासोत नदी के पास सैकड़ों झुग्गियों की शिकायत ननि अधिकारियों से की गर्इं मगर कोई सुनता नहीं हैं।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अब प्रदेश में सरकारी कामकाज वल्लभ भवन में बैठकर नहीं, गाँव की चौपाल से चलेगा। उन्होंने कहा कि वे सप्ताह में 3 दिन गाँवों में घूमकर आम जनता से सीधे संवाद करेंगे, जिससे उनकी समस्याओं को भली-भाँति जाना जा सके। मुख्यमंत्री ग्राम गोरइया में जन-संवाद कर रहे थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। उनका प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि बदेरा और गोरइया सहित इस सम्पूर्ण पहाड़ी क्षेत्र के विकास के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में रहने वाले किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ दिलाने के लिये जल्द ही सर्वे टीम भेजी जायेगी। उन्होंने कहा कि 30 असिंचित ग्राम पंचायत के किसानों को सिंचाई सुविधा के लिये वहाँ लिफ्ट इरीगेशन के जरिये पानी पहुँचाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में नल-जल योजना के जरिये पीने का पानी पहुँचाए जाने की व्यवस्था की जायेगी।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकारी जमीन पर कई वर्ष से कब्जेधारियों को मालिकाना पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना में आवासहीनों को मकान बनाकर दिये जायेंगे। श्री चौहान ने ग्राम भदनपुर में हाई स्कूल, पहाड़ी क्षेत्र की 4 प्रमुख सड़क की मरम्मत, पंचायत, विद्यालय और खेल मैदान बनाये जाने की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से शाला में मध्यान्ह भोजन, बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें और यूनीफार्म मिलने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलवाने के लिये प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम को सांसद श्री गणेश सिंह और पूर्व विधायक श्री नारायण त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

Kolar News

Kolar News

नर्मदा वॉटर डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट सात साल लंबे वक्त व आठ सौ करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी अधूरा क्यों है? इसका जवाब देने में ननि अफसरों ने करीब आधा दशक लगा दिया। जवाब भी ऐसा दिया कि सुनने वाले चौंक गए। अफसरों ने वॉटर सप्लाई पर बुलाई गई निगम परिषद की विशेष बैठक में नर्मदा प्रोजेक्ट पर दलील दी कि वह प्रोजेक्ट का असेस्मेंट सही ढंग से नहीं कर पाए। इस जवाब के साथ प्रोजेक्ट की डीपीआर के साथ कंसल्टेंट एजेंसी का काम हाशिए पर आ गया है। गौरतलब है कि हर साल गर्मियों में पानी को लेकर हाय-तौबा मचती है। लिहाजा पार्षदों की मांग पर गर्मी से पहले शहर में पेयजल समस्या से निपटने की रणनीति बनाने को निगम परिषद की विशेष बैठक बुलाई गई थी। बैठक में पार्षदों को वार्डों में पानी की परेशानी के साथ उसे दूर करने के सुझाव देने थे। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान पार्षदों ने नर्मदा प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाए। जिस पर निगम अफसरों ने नर्मदा प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान विपक्ष ने सवाल दागे कि 2009 में शुरू हुआ प्रोजेक्ट 2016 में भी अधूरा है। जबकि इसकी डेड लाइन 2011थी। पांच बार डेड लाइन बढ़ाने और लागत राशि में 75 करोड़ के इजाफे के बाद भी काम पूरा क्यों नहीं हुआ? इसका जो जवाब अफसरों ने दिया, उसे सुनकर पार्षद चौंक गए। अफसरों का कहना था कि प्रोजेक्ट व प्रोजेक्ट के तहत शहर और शहर की आबादी का आंकलन करने में गलती हो गई।

Kolar News

Kolar News

नहीं होती वसूली फाइनेंस परिषद की सबसे बड़ी चिंता कई वार्ड में वसूली पिछड़ी , वसूली का आकड़ा सिर्फ 6 %नगर निगम की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए पहली बार परिषद की विशेष बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में पार्षदों ने वसूली के लिए कई सुझाव दिए। साथ में विकास कार्यों के लिए पैसे भी मांगे। महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि राजस्व वसूली सुधरे यह सभी की जवाबदारी है। जो सुझाव आए हैं उन पर गंभीरता से अमल होगा। गौरतलब है कि कईवार्ड ऐसे हैं जहां संपत्ति कर और जल दर की वसूली नहीं के बराबर है।भोपाल। आज सभी पार्षदों का फोटो सेशन होना था। इसके लिए सभी पार्षद तैयार होकर पहुंचे थे। लेकिन सूर्य देव फोटो सेशन में बाधा बन गए इसलिए इसे अगली बैठक तक टाल दिया गया। मौसम खुलने का इंतजार करते महापौर आलोक शर्मा, अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष मो. सगीर।राजस्व वसूली को बढ़ाने के लिए नगर निगम की विशेष बैठक सोमवार को दो घंटे की देरी से शुरू हुई। राजस्व वसूली को लेकर सभी पार्षद अपने-अपने मत और सुझाव दें। यह कहते हुए नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान ने अपनी बात शुरू की। इसी बीच नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर ने उन्हें टोक दिया और अतिक्रमण का मामला उठा दिया।इन वार्डों की स्थिति ज्यादा खराबवार्ड क्रमांक संपत्ति कर जलकर 03 17.07 34.16 14 6.72 0.87 23 12.65 17.15 33 11.38 28.26 40 18.68 14.24 41 24.91 27.63 42 29.06 8.64 81 42.69 16.10 83 41.59 4.14 84 42.67 13.01 85 22.11 0.46 (प्रतिशतमें)नगर निगम को होर्डिंग संचालकों से करोड़ों रुपए की वसूली करनी है। लेकिन यह मामला अटका हुआ है। पार्षदों ने कहा कि यह वसूली फर्स्ट प्रायोरिटी पर की जाए।

Kolar News

Kolar News

शनि सिंगणापुर मंदिर में महिलाओ के जाने पर रोक को लेकर विवाद के बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने महिलाओं के शनि मंदिर जाने पर ही सवाल खड़ा कर दिया है । इसी विवाद में शंकराचार्य के बयान के विरोध में संत ही आवाज उठा रहे हैं. कल शंकराचार्य ने ये कह दिया था कि शनि कोई देवता नहीं बल्कि एक ग्रह हैं जिन्हें बुलाने के लिए नहीं बल्कि दूर करने के लिए पूजा की जाती है।बाबूलाल गौर ने मंदिर विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "महिलाएं अगर घर में ही पूजा कर लें तो बहुत है.'' ये बयान देकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बाबूलाल गौर भी शनि पूजा विवाद में कूद गए हैं । बाबूलाल गौर ने तो महिलाओं के शनि मंदिर जाने पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। इससे पहले द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती ने तो महिलाओं के शनि देव की पूजा करने पर ही सवाल उठा दिया था।द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा था, ''शनि भगाने का देवता है बुलाने का नहीं। महिलाओं को यह बात समझनी चाहिए।" शंकराचार्य का बयान शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं को पूजा का अधिकार देने के विरोध में था, लेकिन अपने बयान के दौरान उन्होंने शनि देव के बारे में जो बातें कहीं उसने संत समाज को भी दो धड़ों में बांट दिया है।संतों का एक वर्ग शनि देव को भगवान बता रहा है, तो कुछ संत शनि देव पर शंकराचार्य के बयान से सहमत हैं ।हालांकि शंकराचार्य से अलग ज्यादातर साधु-संतों ने शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं को पूजा की इजाजत देने के समर्थन में हैं।वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने शंकराचार्य के बयान का विरोध किया है ।शनि शिंगणापुर मंदिर में शनि देव के चबूतरे पर महिलाओं के पूजा करने की परंपरा नहीं है। रणरागिनी भूमाता ब्रिगेड ने मंगलवार को इस परंपरा को तोड़ने की कोशिश की थी। संगठन की मुखिया तृप्ति देसाई 400 महिलाओं के साथ मंदिर में पूजा करने के लिए जा रही थीं जिन्हें हिरासत में लिया गया था. शनि शिंगणापुर के अलावा ऐसे कई मंदिर और दरगाह हैं जहां महिलाओं को प्रवेश करने की इजाजत नहीं है।इन जगहों पर भी महिलाओं को जाने की इजाजत नहीं उनमें नासिक का त्रयंबकेश्वर मंदिर, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भवानी दीक्षा मण्डपम, दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन दरगाह और मुंबई में हाजी अली दरगाह में महिलाओं को प्रवेश की इजाजत नहीं है। इन सबसे अलग अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सेंट्रल लाइब्रेरी में भी लड़कियों को जाने की इजाजत नहीं है।

Kolar News

Kolar News

राजकुमार द्विवेदीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह उस समय अवाक् रह गए जब प्रशासन के कारनामों की पोल लोगों ने उनके सामने खोली।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सीधी आगमन पर कलेक्ट्रेट चौराहा पर मुख्यमंत्री के काफिले को टोको-रोको-ठोको क्रन्तिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी के नेतृतव में रोककर जिला न्यायालय सीधी के अधिवक्ताओ एवं नगर के प्रबुद्ध लोग मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की नाकामी की ओर ध्यान इंगित कराते हुए कहा की आप जिस रोड से अभी आ रहे है उसमे गड्ढे ही गड्ढे है, आपके आगमन पर एक दिन पहले मिटटी डाल कर पाटा गया है और पानी से छिड़काव किया गया है। कल से सीधी के लोग धूल से सराबोर होंगे। जिला प्रशासन आपको धोखे में रख रहा है। सीधी प्रशासन की हकीकत जानने एवं नगर के लोगों की हो रही दुर्गति की सच्चाई यदि आप वापसी में गोपाल दास मार्ग से हवाई पट्टी को चले जायेगे तो स्पष्ट हो जायेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से का. सुन्दर सिंह, उदय कमल मिश्रा, प्रदीप सिंह, जगत प्रताप सिंह, मो. यूनूस सिद्दीकी, लवकुश मिश्र, देवेंद्र सिंह, राम सजीवन तिवारी, भूपेंद्र सिंह, संजय श्रीवास्तव सहित हजारों लोग मौजूद रहे।सीधी में ही आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार के बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के निर्णय के विरोध में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया

Kolar News

Kolar News

एमपी के राज्यपाल रामनरेश यादव ने कहा है कि वर्तमान समय में विश्व के अधिकांश देश को आतंकवाद से बहुत बड़ा खतरा हो गया है। आतंकवादी हर देश के सामरिक और सामाजिक ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। आतंकवाद को खत्म करने के लिए सभी देश को समन्वय और सहयोग के साथ कार्यवाही करना चाहिए। राज्यपाल यादव रक्षा महाविद्यालय, भारत सरकार रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के मध्यप्रदेश भ्रमण पर आये वरिष्ठ अधिकारियों के दल को संबोधित कर रहे थे। नेवी के एडीएम श्री डी.एम. सुडन के नेतृत्व में आये 16 सदस्यीय दल में से 5 अधिकारी साउथ कोरिया, अफगानिस्तान, बंगला देश, ब्रिटेन और कीनिया के हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री अजय तिर्की उपस्थित थे।राज्यपाल श्री यादव ने कहा कि प्रत्येक देश की सीमाओं की दृष्टि से वहाँ की सेना का अपना महत्व और दायित्व होता है। प्राकृतिक आपदा के समय बचाव और राहत कार्यों के लिए सैन्य बलों द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही से लोगों में उनके प्रति विश्वास बढ़ा है। राज्यपाल श्री यादव को दल ने स्मृति-चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल ने भी एडीएम श्री सुडन को स्मृति-चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण संचालक अशोक भाटिया ने दल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। संचालन सह प्रशिक्षण संचालक राजेश तिवारी ने किया।

Kolar News

Kolar News

भारत के तरीके से होगी देश की तरक्की-उमा भारतीमहासमुंद में देश की जल संसाधन, नदी विकास व गंगा सफाई मंत्री उमा भारती ने कहा कि गंगा को बचाने मोदी सरकार बीस हजार करोड़ रूपए खर्च करेगी। इसके बाद करीब पचास हजार करोड़ की राशि जनसहयोग से एकत्र कर गंगा को संवारने में खर्च किए जाएंगे। गंगा को बचाने का काम प्रधानमंत्री के अलावा कोई नहीं कर सकता है।सुश्री भारती सोमवार की शाम यहां के टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में खचाखच भरे कार्यकर्ताओं की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहला मौका आया जब ऐसी सरकार का गठन हुआ जो जनआंकाक्षाओं को समझ रही है। देश की तरक्की भारत की तरीके से हो सकती है। उन्होंने गंगा की सफाई अभियान के साथ ही नदियों को जोड़ने वाली पहल के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया छत्तीसगढ़ में सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ बनाने मिलने वाले सभी प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी जाएगी। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। गांव, गरीब व किसानों सहित सभी वर्गों का विकास हुआ है। इसका बहुत बड़ा योेगदान केंद्र सरकार का है। केंद्र सरकार आम लोगों के सपना को पूरा करने में लगी है। उन्होंने श्री गोल्डी के जिलाध्यक्ष बनने के बाद केंद्रीय मंत्री का बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने पर बधाई भी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी ने स्वागत भाषण देते हुए देशवासियों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री उमा श्री भारती का धन्यवाद ज्ञापित किया। मोदी ने दिया गुरू मंत्रसुश्री भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गुरू मंत्र दिया। पुराने दिनों की बातों को बताते हुए कहा कि जब वे मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री बनी तो वे कामों को लेकर श्री मोदी से चर्चा करती थीं। बकायदा श्री मोदी उनका मार्गदर्शन करते रहे। मोदी ने काम में आनंद लेने की नसीहत दी। यह नसीहत सुश्री भारती ने मौजूद कार्यकर्ताओं को भी दी।गांधी की हत्या से देश को हुआ नुकसानसुश्री भारती ने कहा कि राष्टÑपति महात्मा गांधी की हत्या से निश्चित रूप से देश को बड़ा नुकसान हुआ है। देश के विकास का जो सपना महात्मा गांधी ने देखा था वैसा नहीं हो रहा था। गांधी का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही पूरा हो सकता है।महिलाओं को मिला उचित स्थानसुश्री भारती ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं को उचित स्थान मिलता है। पार्टी संगठन में बड़ी दायित्व मिलने के साथ ही मंत्रीमंडल में भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह क्रांतिकारी परिवर्तन करने का श्रेय सिर्फ भाजपा को जाता है।

Kolar News

Kolar News

गृह एवं जेल मंत्री बाबूलाल गौर ने कहा कि अगले दो माह में भोपाल टाकीज चौराहा से डीआईजी बंगला चौराहा रोड पर डिवाइडर लगवायें। श्री गौर आज हमीदिया रोड और भोपाल टॉकीज से डीआईजी बंगला रोड का निरीक्षण कर रहे थे। विधायक आरिफ अकील, बीडीए चेयरमेन ओम यादव, वक्फ बोर्ड चेयरमेन शौकत खान, कमिश्नर नगर निगम तेजस्वी नायक, अधीक्षण यंत्री पीडब्ल्यूडी के.पी.एस. राणा मौजूद थे।श्री गौर ने कहा कि सड़क को दोनों ओर की नाली से नाली तक बनायें और बीच में डिवाइडर बनायें। उन्होंने सड़क के बीच आ रहे इलेक्ट्रिक पोल हटाने के लिये कहा। श्री गौर ने भोपाल टॉकीज और डीआईजी बंगला चौराहा को रिनोवेट कर विकसित करने का प्लान बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने भोपाल टॉकीज चौराहा के पास मकबरा और बाग की उचित देखभाल नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इनके विकास की कार्य-योजना भी तैयार करें।

Kolar News

Kolar News

दिनेश गर्ग कोलार में महापौर आलोक शर्मा और विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच की जंग अतिक्रमण नहीं हटने दे रही है। महापौर अतिक्रमण हटाने अमला भेजते हैं तो विधायक इस काम को रुकवा देते हैं। स्थिति इतनी विषम हो चुकी है कि कई सड़कों की जमीन पर झुग्गियां बन गई और नगर निगम उसे चाह कर भी हटा नहीं पा रहा है। कोलार में मात्र एक दिन ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई। इसके बाद संसाधनों का आभाव बताकर कार्रवाई से इतिश्री कर लिया गया। दरअसल, पूरे शहर में महापौर की मंशा के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। क्षेत्र में भी विधायक ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए इंजीनियरों को फटकार लगाई थी। वार्ड 82 और 83 में ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो सकी, बांकी शेष बचे तीन वार्डों में अतिक्रमण नहीं हटाया जा सकेगा। क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर ननि के ऊपर भेदभाव के आरोप लगे थे। वार्ड 83 में एक महिला ने नगर निगम अमले पर अवैध दीवार में गिराने में पक्षपात का आरोप लगाया था। वहीं, यही आरोप वार्ड 82 में भी लगे थे। दो जोन, पांच वार्ड में संसाधनों का अभाव: ननि चुनाव संपन्न हुए करीब एक साल पूरा हो गया है, लेकिन जोन 18-19 में संसाधनों का अभाव बना हुआ है। यहां न ही प्रशासनिक अमला है न संसाधन। इस कारण विकास कार्य थमे हुए हैं। नियमित हो कार्रवाई: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमित होना चाहिए,जिससे अतिक्रमणकारी पुन: न जम सकें। मॉनिटरिंग के अभाव में अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद हैं। जबकि नगर निगम के सूत्र कहते हैं कि महापौर की मंशा के मुताबिक काम हो रहा था ,लेकिन बीच में विधायक समर्थकों के अतिक्रमण हटने का समय आया तो विधायक जी ने इस अभियान को ही रुकवा दिया और कहा ये गया कि नगर निगम के पास अमला नहीं है। कुल मिलकर महापौर और विधायक के बीच की जंग का खामियाजा कोलार की जनता को भुगतना पड़ रहा है और कोलार में झुग्गी माफिया हर जगह अपना कब्ज़ा बढ़ाता जा रहा है।

Kolar News

Kolar News

कोलार के हाल ख़राब स्वच्छ भारत मिशन रैंकिंग में भोपाल 21वें पायदान पर आया है। लेकिन कोलार इलाके की सफाई व्यवस्था अब भी भगवान भरोसे है। स्वच्छता रैंकिंग में इसे नगर निगम की बड़ी छलांग कहा जा सकता है। क्योंकि बीते साल भोपाल 105वें नंबर पर था। महापौर आलोक शर्मा की जिदभरी पहल के चलते यह सफलता मिली है। इससे खासे उत्साहित निगम कमिश्नर तेजस्वी नायक ने दावा किया है कि भोपाल 2016 में टॉप 5 में शामिल होगा। गौरतलब है कि बीते साल भारत के केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वे के दौरान देश के 476 शहरों का सर्वे किया। इसमें मध्य प्रदेश के 32 शहर थे। तब रैंकिंग में छिंदवाड़ा सबसे साफ और स्वच्छ शहर बना था तो भोपाल को 105वां स्थान मिला था। इसके बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने नए सिरे से स्वच्छता का पैमाना नापने की मुहिम शुरू की। कुल 75 शहरों में सर्वे कर सफाई को रैंकिंग दी गई। इसी में भोपाल को 21वां स्थान मिला है। गुपचुप शहर में घूमी थी टीम : अहम बात यह है कि स्वच्छ भारत में भोपाल की रैंकिंग आंकने को केंद्र ने एक टीम भेजी थी। टीम ने गुपचुप तरीके से शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया था। यही नहीं उन्होंने नगर निगम से जानकारी लेने के साथ अलग-अलग जगहों पर लोगों से चर्चा की थी। टीम ने रैंकिंग तय करने के लिए शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन से लेकर कचरे के निपटारे, स्वच्छता प्रचार-प्रसार तक हर स्टेज के बारे में विस्तृत सर्वे किया था।सर्वे कुछ भी कहे लेकिन महापौर आलोक शर्मा के प्रयासों का कोलर इलाके में कोई असर नजर नहीं आता है। गन्दी सड़कें ,नारकीय जीवन जीने को मजबूर कोलार के लोग नगर निगम अमले को कोसते नजर आते हैं। ऐसा लगता है कि पार्षदों और विधायक और नगर निगम अधिकारीयों को लगता है यह इलाका अपने आप साफ़ हो जाएगा।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री ने भेंट किया अभिनंदन-पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सीहोर जिले के शेरपुर में किसान महा-सम्मेलन में प्रदेशवासियों की ओर से अभिनंदन-पत्र भेंट किया।अभिनंदन-पत्र में मोदी को सशक्त नेतृत्व से देश का चहुँमुखी विकास करते हुए विश्व में भारत की नई पहचान बनाने वाले, कृषक कल्याण के प्रणेता, कृषि के विकास के लिये निरंतर कार्य करने वाले, किसान हितैषी, यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री बताते हुए साढ़े सात करोड़ मध्यप्रदेश वासियों की ओर से अभिनन्दन किया गया।अभिनंदन-पत्र में कहा गया कि भारतीय अर्थ-व्यवस्था का आधार खेती है। भारतीय दर्शन में किसान को अन्नदाता माना गया है। विभिन्न क्षेत्रों में विकास के प्रयास किसान की खुशहाली की आधार भूमि पर ही फलीभूत हो सकते हैं।अभिनंदन-पत्र में उल्लेखित किया गया कि कृषि के क्षेत्र में प्रधानमंत्री द्वारा की गई अभिनव पहल का ही यह प्रतिफल है कि भारतीय कृषि नये युग में प्रवेश कर रही है। प्राकृतिक आपदाएँ कृषि विकास में बड़ी अवरोध रही हैं। फसल बीमा योजना को प्रधानमंत्री की रचनात्मक सोच का परिणाम बताते हुए योजना को किसानों के लिये सुरक्षा-कवच बनाया है। किसानों को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से भरपूर राहत देने के लिये प्रदेशवासियों द्वारा प्रधानमंत्री का आभार जताया गया है।प्रत्येक खेत को सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाने के लिये प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मिट्टी की उर्वरता बचाये रखने के लिये स्वाइल हेल्थ कार्ड योजना तथा जैविक खेती के लिये प्रशिक्षण और अनुदान देने की अभिनव पहल के लिये भी प्रधानमंत्री का अभिनन्दन किया गया।अभिनंदन-पत्र में कहा गया कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलवाने के लिये राष्ट्रीय कृषि मंडी की अवधारणा को मूर्तरूप देने और मण्डियों को इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म पर समेकित करने से किसानों को अपनी उपज का श्रेष्ठतम मूल्य प्राप्त हो सकेगा। किसानों को खेती के बेहतर तरीके बताने और उनके ज्ञान में वृद्धि के लिये शुरू किये गये किसान चैनल की पहल के लिये भी प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई।अभिनंदन-पत्र में उल्लेख किया गया कि प्रधानमंत्री के सक्षम और कल्पनाशील नेतृत्व से भारत में एक नई चेतना जागृत हुई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र के विकास को गति मिलने और नव ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हुए भारत के दुनिया का सिरमौर बनने की कामना की गयी।

Kolar News

Kolar News

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के उस बयान पर कांग्रेसी खासे नाराज हैं जो उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को लेकर सागर में दिया था। इस बयान के विरोध में कांग्रेसियों ने आज कोलार थाने में नारेबाजी कर विधायक के खिलाफ एफआईआर की मांग की। जिलाध्यक्ष पीसी शर्मा, अवनीश भार्गव, पार्षद गुड्डू चौहान सहित कई कांग्रेसी थाने में नारेबाजी करते रहे। इस दौरान यहां हंगामाई स्थिति बन गई।कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर तीखी आपत्ती ली है। उन्होंने कहा कि पहले से ही बिगड़ैल रामेश्वर शर्मा कुछ दिन से कथा भागवत कराते हैं। उम्मीद थी कि सुधार आ जाएगा, पर उनके धार्मिक आचरण की प्रासंगिकता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।कोलार पुलिस ने कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए आवेदन और ज्ञापन की कॉपी ले ली है। इस संबंध में टीआई सुधेश तिवारी ने कहा कि आवेदन में लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जाएगी। इसके बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।भोपाल के हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने शनिवार को सागर में कहा था कि राहुल गांधी ने जेएनयू में जाकर अपराधियों का समर्थन किया है। इसलिए वह खुद राष्टद्रोही हैं। रामेश्वर के बोल यहीं नहीं रुके थे, उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस की नाजायज औलाद तक बोल दिया। रामेश्वर ने कहा कि कांग्रेस का आतंकवादियों के प्रति प्रेमसमझ से परे है। क्योंकि, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी हमेशा आतंक के खिलाफ लड़े पर राहुल गांधी में यह बदलाव क्यों?

Kolar News

Kolar News

कांग्रेस ने की जांच की मांग शैफाली गुप्ता भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा अब अवैध बिजली के विवाद में उलझ गए हैं। हालाँकि इससे पहले भी रामेशवर शर्मा कई विवादों से घिरे रहे हैं। ताजा मामले में आरोप है रामेशवर शर्मा अवैध रूप से लिए कनेक्शन से बिजली जला रहे हैं। शर्मा भोपाल के हुजूर से विधायक हैं। कांग्रेस ने इस मामले की जांच कर विधायक पर कार्यवाही की मांग की है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने विधानसभा से आवंटित कराए बंगले में अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं लिया है। जबकि बंगले में तीन-तीन एसी लगे हैं। तीन दर्जन से ज्यादा लाइटें जलती हैं और कई विधुत उपकरणों का प्रयोग बंगले में होता है। इस बंगले में बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए विधानसभा सचिवालय विधायक को 28 मई 2015 से 8 जनवरी 2016 तक कई बार नोटिस भी भेजे हैं। विधानसभा सचिवालय द्वारा बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी बिजली का कनेक्शन नहीं लिया। नियमानुसार स्वतंत्र बंगला आवंटित कराने पर आवंटिती को बिजली कनेक्शन स्वयं लेना होता है। इससे पहले विधायक सीईओ पीसी शर्मा को धमकाने से लेकर अनर्गल बयान देने तक चर्चा में रहे हैं। इस बंगले में लाखों रुपए के निर्माण कार्य भी शर्मा ने कराए हैं। जिसके लिए विधानसभा ने भी कोई अनुमति नहीं दी। विधानसभा ने सिर्फ 11 लाख करीब रुपए स्वीकृत किए। जिसमें एसी शामिल नहीं हैं।वहीँ इस मसले पर विधायक शर्मा को फोन किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। विधायक के करीबी लोगों का कहना है की बिजली का मसला आज ही हल हो रहा है। इस मामले में सब ग़लतफ़हमी का शिकार हुए हैं। वहीँ इस मसले पर कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा ने कहा कि इस मामले की जांच कर सरकार को विधायक से ब्याज सहित पैसा वसूलना चाहिए ।

Kolar News

Kolar News

घर बनाना और खरीदना महंगा हुआ ,हर चीज के बढ़ेंगे दाम मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने शुक्रवार को विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश किया. बजट 2016-17 में सरकार ने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कई वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाया। पेट्रोल-डीजल पर टैक्स फिक्स करने के बाद सरकार द्वारा लग्जरी चीजों पर लगा टैक्स भी बढ़ा दिया गया है. वैट को पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया गया है, जिससे 10 हजार रुपए से ज्यादा कीमत की साइकिल, गैस-गीजर जैसी चीजें महंगी हो जाएंगी। हालांकि, जरूरत की वस्तुओं पर कर का बोझ नहीं बढ़ाया गया जो आम जनता के लिए सुकून की बात है। मध्यप्रदेश बजट 2016-17 : पढ़ें, क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ताप्लास्टिक की वस्तुएं महंगीराज्य सरकार ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाने का निर्णय लिया है. ऐसे प्रोडक्ट्स जो प्लास्टिक से बने हैं उन पर कर बढ़ाकर सरकार लोगों के बीच इन चीजों के उपयोग को घटाना चाहती है. दूसरी ओर ऐसी वस्तुएं जिनसे पर्यावरण को हानी नहीं पहुंचती उन पर टैक्स की दरों को घटाया गया है। घर और जमीन खरीदना हुआ महंगाएमपी में अब घर का सपना देखना महंगा हो गया है. सरकार ने 2016-17 के बजट में स्टांप शुल्क भी बढ़ा दिया गया है, जिससे घर और जमीन की कीमतों में इजाफा होगा. दूसरी ओर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर लेने वाले श्रमिकों को स्टांप शुल्क में छूट दी गई है। ऑनलाइन शॉपिंग हुई महंगीइन दिनों मध्यप्रदेश में भी ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड बढ़ गया है. लेकिन इससे प्रदेश सरकार को किसी तरह का कोई फायदा नहीं पहुंच रहा है, उल्टा कारोबारियों को नुकसान हो रहा है, जिससे सरकार को राजस्व में नुकसान हो रहा है। ऐसे में अब सरकार ने ऑनलाइन शॉपिंग पर भी टैक्स लगाने का फैसला किया है. जिस वजह से अब लोगों को घर बैठे मिल रहा सामान महंगा पड़ेगा. वहीं कीमतों में इजाफा होने पर संभवत: लोगों का रुझान एक बार फिर सीधे बाजार की ओर बढ़ेगा जिससे कारोबारियों की आय में बढ़ोतरी होगी और सराकर के राजस्व में सुधार होगा। 600 करोड़ की आयकर्ज के बोझ तले दबते जा रहे मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति को सहारा देने के लिए सरकार ने टैक्स का सहारा लिया है. जानकारों के अनुसार टैक्स बढ़ाने से सरकार को करीब 600 करोड़ रुपए सालाना की अतिरिक्त आय होगी. इसी को देखते हुए वित्त मंत्री ने वैट टैक्स भी बढ़ाया है जिससे कई तरह के सामान महंगे हो जाएंगे। इनके घटेंगे दाम- हैवी लोडिंग वाहनों पर एक फीसदी वैट टैक्स कम किया जाएगा-बायोफ्यूल और इंडक्शन चूल्हा सस्ता होगा- नए मल्टीप्लेक्स में मनोरंजन कर में छूट दी जाएगी- दूध निकालने वाली मशीन हुई सस्ती-38 कृषि यंत्रों को टैक्स फ्री किया गया है-12 टन से ज्यादा क्षमता वाले वाहन सस्ते हुए-बैटरी से चलने वाला रिक्शा हुआ टैक्स फ्री- ऑर्गेनिक पेस्टीसाइड सस्ते

Kolar News

Kolar News

जन्म दिन पर CM का आह्वान संगठन- सरकार मिलकर सेवा में जुटेमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने जन्म दिन पर कहा कि जनता के लिए अभी और काम करने की जरुरत है। इसलिए उस पर सरकार काम कर रही है। अच्छी बात यह है कि सरकार के साथ ही भाजपा का संगठन भी आज सेवा दिवस के रुप में मना रहा है। सत्ता और संगठन एक साथ काम कर जनता ही सेवा में जुटे हुए हैं। मानव सेवा हम सबका धर्म है। यह बात उन्होंने युवा सदन में हूजुर पंचायत को पानी के टेंकर सौंपने के दौरान की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनका 50 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। मोदी ने कहा कर्मठ शिवराज को बधाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।प्रधानमंत्री ने लिखा कि मध्यप्रदेश को विकास की नई उंचाईयों तक ले जाने वाले कर्मठ व कर्मयोगी मुख्यमंत्री, मेरे मित्र शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज सेवा से जुड़े हुए कार्यक्रमों में ही शामिल हुए। भोपाल के मानस भवन में वे पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों को भोजन पात्र, गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन और दिव्यांगों को बैसाखी बांटी। मुख्य कार्यक्रम जिला भाजपा द्वारा मानस भवन में हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, महामंत्री अरविंद मेनन, सांसद आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा, बीडीए अध्यक्ष ओम यादव, पूर्व महापौर कृष्णा गौर सहित कई नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां विकलांगों को साइकिल भेंट की और जरूरतमंदों को सिलाई मशीन भी बांटी, इसके बाद मुख्यमंत्री अनाथ आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों को कपड़े भेंट किए। मुख्यमंत्री ने महापौर आलोक शर्मा के साथ वृद्धाश्रम पहुंच कर पलंग भेंट किए। इससे पहले आज सुबह मुख्यमंत्री विदिशा से भोपाल के युवा सदन पहुंचे। यहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, संगठन महामंत्री अरविंद मेनन, महापौर आलोक शर्मा, बीडीए चेयरमैन ओम यादव, पूर्व महापौर कृष्णा गौर मौजूद थे।शिवराज ने जताया आभार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम के बधाई संदेश पर रिट्वीट करते हुए अपना आभार जताया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री जी आपकी शुभकामनाओं के लिए आभार। आपकी शुभेच्छाओं से और बेहतर कार्य की हमें नव ऊर्जा मिली है।

Kolar News

Kolar News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शारदा एवं ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से झरनेश्वर महादेव मंदिर जाकर भेंट की। श्री चौहान ने शंकराचार्य का आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें सिंहस्थ में पधारने का आमंत्रण दिया।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार जन-कल्याण में सर्वश्रेष्ठ योगदान का निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने सिंहस्थ आयोजन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। बताया कि प्रदेश में नर्मदा शुद्धिकरण के लिये 1500 करोड़ की परियोजना बनाई गयी है। परियोजना में नर्मदा तट स्थित प्रदेश के सभी नगर में नर्मदा जल की स्वच्छता की सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएंगी।जगदगुरु शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री द्वारा सिंहस्थ की व्यवस्थाओं और सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने नर्मदा नदी की स्वच्छता के प्रयासों पर चर्चा करते हुए नदियों के प्रवाह की निरंतरता बनाए रखने की जरूरत बतायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस.के.मिश्रा भी उपस्थित थे।

Kolar News

Kolar News

MP कैबिनेट का फैसलाविधायकों के वेतन में 1 लाख 10 हजार रुपए तक की वृद्धि को शिवराज कैबिनेट ने आज मंजूरी दे दी है। सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मंत्री ,उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का वेतन एक लाख 20 हजार से एक लाख 70 हजार रुपए और एमएलए के वेतनभत्तों में 71 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख 10 हजार रुपए किया गया है। इसके अलावा शिवराज कैबिनेट की बैठक में सूक्ष्म, लघु उद्योग विभाग के गठन को मंजूरी दी गई। साथ ही राज्य शिष्टाचार अधिकारी के पद सृजन को मंजूरी दी गई। कैबिनेट द्वारा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री को आकस्मिक व्यय के लिए एक करोड़ रुपए तक के अधिकार देने को भी मंजूरी दी गई है। इसके लिए 50 करोड़ रुपए का बजट उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा एससी के बच्चों के लिए ज्ञानोदय विद्यालय में 2800 से बढ़ाकर 6400 सीटें करने तथाएडीबी की सहायता से मप्र की सड़कों का उन्नयन के लिए 500 यूएसडालर का कर्ज लेने को मंजूरी दी गई। जिससे 54 मार्गों 1532 किमी सड़क बनाई जाएगी।किसका कितना वेतनमुख्यमंत्री 2 लाखविधानसभा अध्यक्ष 1.85 लाखविधानसभा उपाध्यक्ष 1.70 लाखकैबिनेट मंत्री 1.70 लाखनेता प्रतिपक्ष 1.70 लाखराज्य मंत्री 1.50 लाखएमएलए 1.10 लाख

Kolar News

Kolar News

मध्यप्रदेश सरकार ने सिंहस्थ के लिये सभी संभव इंतजाम किये हैं। साधु-संतों और श्रद्धालुओं के सहयोग से सिंहस्थ का सफल आयोजन होगा। यह बात आज उज्जैन के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरि से भेंट के दौरान कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार साधु-संतों को हरसंभव सुविधाएँ उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रही है। प्रभारी मंत्री ने उन्हें सिंहस्थ में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रबंधों और व्यवस्थाओं से अवगत करवाया।धर्म-ध्वजा का आरोहणश्री आनंद अखाड़ा पंचायती के बड़नगर रोड स्थित सिंहस्थ छावनी में धर्म-ध्वजा का पूजन और ध्वजारोहण हुआ। पुजारियों ने विधि-विधान से धर्म-ध्वजा का पूजन कर हर-हर महादेव के जय-घोष के साथ धर्म-ध्वजा फहराई।सिंहस्थ के द्वितीय पेशवाई मार्ग में होगा जल-छिड़कावसिंहस्थ की द्वितीय पेशवाई 10 अप्रैल को होगी। पेशवाई पंचायती आव्हान अखाड़े द्वारा निकाली जायेगी। पेशवाई के लिये त्रिवेणी और चामुण्डा जोन में तैयारियाँ शुरू कर दी गयी हैं। पेशवाई मार्ग पर जल-छिड़काव की व्यवस्था की जा रही है। मार्ग में आने वाले सभी केबल और बिजली के तारों को दुरुस्त करने की भी तैयारियाँ हो गयी हैं। पेशवाई मार्ग में ठण्डे पानी के लिये तीन स्थान पर वॉटर-हट स्थापित हो रहे हैं। अखाड़ा के स्थानीय महंत श्री सत्यगिरि महाराज ने बताया कि पेशवाई में लगभग 5000 से अधिक साधु-संत शामिल होंगे।शनि मंदिर प्रांगण में दुग्ध पार्लरत्रिवेणी जोन स्थित शनि मंदिर प्रांगण में दुग्ध पार्लर शुरू किया गया है। पार्लर पर गर्मी में राहत पहुँचाने के लिये शीतल पेय उपलब्ध रहेंगे। पार्लर पर उत्पाद बिना मुनाफे के निर्धारित शुल्क पर श्रद्धालुओं को दिये जायेंगे।

Kolar News

Kolar News

मध्यप्रदेश में अब तक संघ और सरकार के बीच संगठन को मजबूती का काम करते रहे अरविंद मेनन की आखिर विदाई हो ही गई। प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पद पर रहते हुए मेनन ने 2011 से अब तक कई महत्वपूर्ण दौर देखे और सरकार व संघ के बीच परस्पर समन्वय बनाकर खुद की काबिलियत साबित भी की। लेकिन पिछले दो सालों से मध्यप्रदेश बीजेपी में मेनन को लेकर मतभेद शुरू हो गए थे। बीजेपी का एक गुट मेनन को की कार्यप्रणाली की शिकायत लगातार हाईकमान से कर रहा था। नतीजतन मध्यप्रदेश से मेनन की विदाई तय हुई। मेनन की जगह अब सुहास भगत काम देखेंगे। मेनन की कार्यप्रणाली हमेशा विवादों में रही है लेकिन प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री को वे साध के चलते थे यही वजह रही कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नहीं चाहते थे कि मेनन को मध्यप्रदेश से दूर किया जाए, पर पार्टी आलाकमान मेनन को नई जिम्मेदारी देने का पहले से ही मन बना चुका था। अगले साल उत्तर प्रदेश में चुनाव होने हैं, पार्टी चाहती है कि मेनन यूपी में संगठन को मजबूत करें। शिवराज क्यों नहीं चाहते थे कि मेनन जाएं क्योंकि शिवराज को मेनन उस समय मिले थे, जब वे नए-नए मुख्यमंत्री बने थे और कमजोर थे।- हर ओर से उन्हें असफल साबित करने की कोशिशें हो रही थीं। एेसे में मेनन ने न केवल पार्टी के भीतर शिवराज के लिए मोर्चा संभाला, बल्कि संगठन के स्तर पर भी मजबूती बनाई।- मेनन संभागीय संगठन मंत्री के तौर पर जबलपुर, इंदौर रह चुके थे, ऐसे में उन्हें प्रदेश की नब्ज पता थी। - उसके बाद शिवराज और मेनन की जोड़ी ने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ मिलकर 2008 का विधानसभा चुनाव बड़े अंतर से जीता। - 2013 का चुनाव भी इसी तिकड़ी ने जीता। अब शिवराज की नजर 2018 के चुनाव पर है। ऐसे में वे मेनन को साथ रखना चाहते थे।मेनन के मनाने पर भी नहीं मानेभाजपा सूत्रों की मानें तो मेनन भी मप्र में डटे रहना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सुषमा स्वराज से लेकर भाजपा के कई बड़े नेताओं से मुलाकात भी की थी। यहां तक कहा जा रहा था कि मेनन को मप्र में बनाए रखने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान अपने वीटो पावर का भी उपयोग कर सकते हैं, पर ये सारे कयास सिर्फ कयास ही रह गए।अब कमान सुहास भगत को भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन को पार्टी आलाकमान ने पद से हटा दिया है। पार्टी सूत्रों की माने तो मेनन को दिल्ली में नई जिम्मेदारी दी जाएगी। उनकी जगह मप्र में सुहास भगत को दी गई है। समन्वय बैठक में आयोजित की गई बैठक में यह ऐलान प्रांत के प्रचारक अरुण पोड़वाल ने किया । मेनन दिल्ली में 22 प्रकल्प के प्रमुख बनाए जा सकते हैं। पद से हटाए जाने के बाद राजस्थान की जलदाय एवं भूजल मंत्री किरण माहेश्वरी ने मेनन से मुलाकात की। गौरतलब है कि 2011 में माखन सिंह के हटने के बाद मेनन को मप्र में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। मेनन उसके पहले संगठन सह महामंत्री थे। उस समय उनके अलावा भगवतशरण माथुर भी संगठन सह महामंत्री थे।

Kolar News

Kolar News

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश सरकार भी एक साथ चुनाव कराने के पक्षधर हैं और लगातार हर मंच से इस मांग को उठा रहे है। मुख्यमंत्री सचिवालय के सूत्रों का कहना है कि राज्य निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव पर विचार शुरू हो गया है। इसके व्यावहारिक पक्ष को देखा जा रहा है। सरकार भी इस पक्ष में है कि एक साथ चुनाव की शुरुआत मध्यप्रदेश से ही हो निर्वाचन आयोग के अफसरों ने बताया कि पिछले साल नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव दो-तीन चरणों में कराए गए इसके बाद भी सात निकायों के चुनाव अलग से कराने पड़े। आरक्षित क्षेत्र के 45-46 निकायों में तो अलग से चुनाव काफी समय से कराए जा रहे हैं। अनूपपुर जिला पंचायत का चुनाव भी हाल ही में हुआ है। इसके अलावा हर छह माह में पंचायत और निकायों के आम व खाली पदों के चुनाव कराए जाते हैं। इस तरह न सिर्फ अधिक पैसा खर्च होता है, बल्कि पूरे इंतजाम बार-बार करने पड़ते हैं। आचार संहिता प्रभावी होने के कारण विकास से जुड़े व अन्य कामकाज थम जाते हैं। निर्वाचन आयुक्त आर. परशुराम का कहना है कि हमने एक साथ चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया है अब इस पर सरकार को निर्णय करना है इसके बाद अधिनियम और नियमों में बदलाव होगा।

Kolar News

Kolar News

कांग्रेस नेता आरिफ मसूद ने इस संबंध में कहा कि भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा एवं अन्य नेताओं के पास सिवाय नामकरण के लगता है कोई काम नहीं बचा है। यह लोग सुबह से इसी काम के लिए निकलते हैं कि कहां का नाम बदल दें। अभी महापौर आलोक शर्मा ने अंबेडकर को दरकिनार कर सावरकर के नाम फ्लाईओवर कर दिया। मसूद ने कहा कि मार्ग का नाम जब आलम था तो फिर क्यों बदल दिया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के आधारों को निराधार बताया और कहा कि इसमें कोई राजनीति नहीं है यह तो जनता की मांग है। अभी तक यह सड़क हिनौतिया आलम मार्ग कहलाती थी, किवंदतियों से यह नाम चलता आ रहा था इसलिए जनता की मांग आई और हमने उसे स्वीकार लिया। क्षेत्रवासियों ने इसका स्वागत किया। हम सरकारी रिकॉर्ड में यह बदलवाने के लिए चिट्ठी लिख रहे हैं।

Kolar News

Kolar News

इंदौर। लोहामंडी स्थित फाेम और लकड़ी के एक गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों ने आसपास के करीब 10 गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। मौके पर जमा भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया है।     - सुबह करीब 11.30 बजे लोहा मंडी स्थित एक गोदाम में आग लग गई। - मिली जानकारी अनुसार गोदाम में बड़ी मात्रा मे फोम और लकड़ी का स्टॉक था। - इसके चलते आग ने चंद मिनटों में ही भयावह रूप ले लिया। - देखते ही देखते आसपास के कई गोदाम आग की चपेट में आ गए। - आग इतनी भीषण है कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार नजर आ रहा है। - आग की लपटें देख आसपास के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए। - इन्हें हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। - मौके पर एडिशन एसपी सहित छह थानों का बल मौजूद है। - आग को देखते ही आसपास के गोदामों को खाली करवाया जा रह है। - आग पर काबू पाने के लिए 10 से 12 फायर टैंकर लगातार पानी ला रहे हैं। - तेज हवा चलने के कारण टीम को आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। - शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात कही जा रही है।

Kolar News

Kolar News

इंदौर. डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125th बर्थ एनिवर्सरी पर नरेंद्र मोदी महू पहुंचे। उन्होंने कहा कि आंबेडकर और उनके बनाए संविधान के चलते वे पीएम बन पाए। मोदी ने अपनी सरकार की खूबी गिनाते हुए कहा, ''मेरी सरकार देश की जनता को हिसाब देने वाली सरकार है।'' बता दें कि मोदी ऐसे पहले पीएम हैं, जो आंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचे। बाबा साहब की लाइफ पर एग्जीबिशन का इनॉग्रेशन...     मोदी ने और क्या कहा?   1.अांबेडकर और संविधान के चलते बन पाए पीएम   - ''मेरी मां ने दूसरों के घर काम कर मेरा लालन-पालन किया था।'' - ''ऐसी पृष्ठभूमि वाला होकर भी यदि मैं भारत का प्रधानमंत्री बन सका तो इसका श्रेय सिर्फ बाबा साहब और इस देश के संविधान को जाता है।'' - ''देश में बहुत काम बाकी हैं। लक्ष्य कठिन है, इसीलिए आपने भी (जनता ने) मुझे पीएम बनाया।''   2. गांवों में बिजली पहुंचाने पर दिया जोर   - ''मैं हमेशा रिव्यू करता रहता हूं। मैंने अपने अफसरों से पूछा कि अभी देश में कितने गांव ऐसे हैं, जहां बिजली नहीं पहुंची है। मुझे लगा था- ऐसे सौ दो सौ गांव होंगे, लेकिन मुझे ये जानकर हैरानी हुई कि आजादी के 70 साल बाद भी 18 हजार गांव अंधेरे में हैं।'' - ''बाबा साहब ने जीवन भर वंचितों के लिए संघर्ष किया और मैं ये जानकर हैरान था कि 18 हजार गांव के लोग अभी तक रोशनी से वंचित हैं।'' - ''मैंने अधिकारियों से पूछा कि हम कितने वक्त में इन सारे गांवों में बिजली पहुंचा सकेंगे, तो मुझे जवाब मिला 7 साल में। मैंने कहा- इतना समय नहीं लगना चाहिए। इस पर अधिकारियों ने कहा 6 साल तो लगेंगे ही।'' - ''मैंने इस बारे में कुछ स्टडी की और लाल किले से तिरंगे को साक्षी मानते हुए ये एलान कर दिया कि हम अगले 1 हजार दिन में देश के हर गांव में बिजली पहुंचा देंगे।''   3. गांवों के डेवलपमेंट पर   - ''भारत का विकास गांव से ही मुमकिन है। इसलिए बजट गांव और किसान को समर्पित है।'' - ''14 से 24 अप्रैल तक देश में 'ग्राम उदय से भारत उदय' मनाया जाएगा।'' - ''मेरी सरकार देश की जनता को हिसाब देने वाली सरकार है।'' - ''किसान को पानी मिल जाए तो वह मिट्टी में से सोना पैदा कर सकता है।''   4. लगवाए जय भीम के नारे   - ''गर्व है कि आज ग्राम उदय से भारत उदय का शुभारंभ बाबा साहब की जन्मस्थली से हो रहा है।'' - ''गांवों में बदलाव, वहां के जीवन में बदलाव ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।'' - ''मप्र सरकार का धन्यवाद, जनता का धन्यवाद।'' - इस दौरान पीएम ने जय भीम, जय भीम के नारे लगवाए।   बाबा साहब के पालने को झुलाया   - पीएम करीब 1:30 बजे महू पहुंचे। इसके बाद वे सीधे आंबेडकर के स्मारक पहुंचे और उन्हें नमन किया। - इसके बाद उन्होंने बाबा साहब के पालने को झुलाया। - स्मारक में बाबा साहब के जीवन पर लगी एग्जीबिशन का इनॉगरेशन भी किया। इसमें 16 नई पेंटिंग्स लगाई गई हैं। - इस मौके पर उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान भी थे। - ऑर्गनाइजर्स का दावा है कि करीब 1 लाख लोग इस प्रोग्राम में शामिल हुए।   सिंधिया भी पहुंचे महू   - गुरुवार को कांग्रेस एमपी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी महू पहुंचे। उन्हाेंने बाबा साहब के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। - कांग्रेस के स्टेट प्रेसिडेंट अरुण यादव भी वर्कर्स के साथ जन्मस्थली पहुंचे।

Kolar News

Kolar News

Rohit Sharma returned to a familiar batting position which has brought him considerable success to thwart Royal Challengers Bangalore's designs on a flat Wankhede deck, in the process helping Mumbai Indians revive their campaign with a six-wicket win. Promoting himself to open, Rohit made a 44-ball 62 as Mumbai overhauled Royal Challengers' 170 for 7 with 12 balls to spare. The manner in which he slid back into the crease to direct the ball with his wrists behind point, used his powerful forearms to flick, and danced down the track to pull the ball into the stands at long-on and deep midwicket with minimum effort showed he was in fine touch. He took charge of the chase along with Ambati Rayudu, who was anything but elegant yet equally effective during his 31. The second-wicket stand of 76 in 55 balls laid the platform for Mumbai's chase, before Iqbal Abdulla gave Royal Challengers a new lease of life by dismissing Rayudu and Rohit in quick succession, both to slogs. Mumbai were 109 for 3 then, needing 62 off seven overs - well on track as dew took effect. Jos Buttler and Kieron Pollard, who replaced Martin Guptill, flexed their muscles by hitting five sixes between them. While Buttler was out for 28, Pollard remained unbeaten on 40 off 19 balls as Mumbai recorded their second win in five matches. Halfway into the first innings, Mumbai, who opted to bowl, were staring at a 200-plus target as Virat Kohli and AB de Villiers feasted on some friendly bowling during the course of a 59-run stand, before the unheralded players rose to the occasion in what was billed as a battle of two heavyweight teams. Krunal Pandya's twin strikes to get rid of Kohli and de Villiers in the space of five deliveries stunned Royal Challengers, who had made as many as six changes to their XI. Shane Watson fell not long after, but Travis Head, on IPL debut, and Sarfaraz Khan lifted Royal Challengers from 99 for 4 to 170 for 7. Frenetic action highlighted the first 20 minutes of the game. KL Rahul - opening in place of Chris Gayle who was away on paternity leave - was put through a short-ball test in a hostile burst by Mitchell McClenaghan, during which he was hit hard on the helmet. After the early jitters, though, he ramped and slapped his way to 23 before being caught in the slips. Kohli and de Villiers then counterpunched before the cluster of wickets resulted in a complete breakdown in momentum. Head took his time to settle in, the nervousness clearly showing as he pushed and prodded his way for nine deliveries before exhibiting his ball-striking power to swat Hardik Pandya for six over deep square leg in the 15th over. Sarfaraz showed there is more to his game than just scoops and paddles as he milked the spinners. He saved his best for the final over, clubbing two sixes off successive deliveries from Jasprit Bumrah. Mumbai lost Parthiv Patel in the second over of the chase, but Varun Aaron's third over, which went for 19, brought their innings back on track. Once Royal Challengers' uncapped Indian bowlers were summoned, a game that was only marginally tilted in Mumbai's favour turned decisively in their direction. Abdulla's wickets injected a touch of excitement, but any possibility of a close finish was firmly snuffed out by Pollard's charge.

Kolar News

Kolar News


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.