Video

Advertisement


सीएए को धर्म से जोड़ रहे कांग्रेस और विपक्षी दल
jabalpur, Congress, opposition parties ,linking CAA , religion,VHP President Kokje
जबलपुर। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु राव सदाशिव कोकजे शुक्रवार को जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ आंदोलन करने वालों पर देश को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल सीएए से जोड़ रहे हैं, ताकि देश को धर्म के आधार पर बांटकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकी जा सकें।

विहिप अध्यक्ष कोकजे जबलपुर में आयोजित तीन दिवसीय महाकोशल प्रांत की बैठक व अभ्यास वर्ग में शिकरत करने के लिए शुक्रवार को जबलपुर पहुंचे हैं। वे यहां विहिप कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने शुक्रवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश की संसद में पारित कानून को कोई भी राज्य पारित करने से इनकार नहीं कर सकता है। यदि ऐसा करते हैं तो संवैधानिक संकट होगा और राज्य सरकार को बर्खास्त भी किया जा सकता है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सीएए का विरोध कर रहे हैं। विरोध करना गलत नहीं है, लेकिन वे इस विरोध में धर्म की बात लेकर आ रहे हैं। यह देश को धर्म के आधार पर बांटने की साजिश मात्र है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी आरोप लगा रहे हैं कि देश में हिटलरशाही है। यदि देश में हिलटरशाही होती तो क्या वे आंदोलन कर पाते। इस आंदोलन में देश की अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी की कहीं कोई बात नहीं है, जबकि इन मुद्दों पर विपक्षी दलों को आंदोलन करना चाहिए, लेकिन यह आंदोलन केवल सीएए के मुद्दे को लेकर है। विहिप अध्यक्ष ने राम मंदिर को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर विशाल राम मंदिर बने, केवल यही उनका उद्देश्य है। मंदिर के संचालन में विहिप को कोई रुचि नहीं है। मंदिर का संचालन तो संतों के द्वारा ही किया जाएगा।
Kolar News 24 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.