भीषण आग, धुएं के गुबार ने ढंका आसमान, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इंदौर। लोहामंडी स्थित फाेम और लकड़ी के एक गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों ने आसपास के करीब 10 गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। मौके पर जमा भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया है।
- सुबह करीब 11.30 बजे लोहा मंडी स्थित एक गोदाम में आग लग गई।
- मिली जानकारी अनुसार गोदाम में बड़ी मात्रा मे फोम और लकड़ी का स्टॉक था।
- इसके चलते आग ने चंद मिनटों में ही भयावह रूप ले लिया।
- देखते ही देखते आसपास के कई गोदाम आग की चपेट में आ गए।
- आग इतनी भीषण है कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार नजर आ रहा है।
- आग की लपटें देख आसपास के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए।
- इन्हें हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।
- मौके पर एडिशन एसपी सहित छह थानों का बल मौजूद है।
- आग को देखते ही आसपास के गोदामों को खाली करवाया जा रह है।
- आग पर काबू पाने के लिए 10 से 12 फायर टैंकर लगातार पानी ला रहे हैं।
- तेज हवा चलने के कारण टीम को आग बुझाने में दिक्कत आ रही है।
- शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात कही जा रही है।