Advertisement
मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन और उससे उपजी राजनीति के कारण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपना रूस दौरा रद्द कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 18 जून को छह दिनों के लिए रूस जाने वाले थे, लेकिन प्रदेश में बढ़ते किसान आंदोलन और कांग्रेस के आक्रामक रूख को देखते हुए शिवराज ने अपना रूस दौरा रद्द कर दिया है।
गौरतलब है कि 16 जून को ही किसानों ने मंदसौर गोलीकांड के विरोध और अपनी मांगों को लेकर हाईवे जाम कर दिया था। इस दौरान भोपाल में चक्काजाम करने का प्रयास करने वाले किसान नेता शिवकुमार शर्मा (कक्काजी) को भी गिरफ्तार कर लिया था।
वहीं शनिवार को कांग्रेस ने भी चुनावी शंखनाद करते हुए खलघाट में किसान पंचायत करने का ऐलान किया है। इस स्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदेश दौरा रद्द करना ही बेहतर समझा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |