भोपाल। राजधानी स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व महापौर सुनील सूद, कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में रक्तदान व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन और पौधारोपण भी किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन पर आसरा वृद्धाश्रम में जनसपंर्क मंत्री पीसी शर्मा ने फल वितरित किये।
मुख्यमंत्री कमलनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि सीएम कमलनाथ बेहद सादगी के साथ अपना जन्मदिन मना रहे है। फल वितरण, पौधरोपण, रक्तदान कर सेवाभाव के साथ मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या फैसले के बाद भी मध्यप्रदेश में शांति रही, यह मुख्यमंत्री की क्षमता के बारे में बताता है। सीएम कमलनाथ मध्यप्रदेश को पटरी पर लाने का काम कर रहे है। वे पब्लिसिटी पर भरोसा नहीं करते है। वे आरोप प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करते है।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पीसी शर्मा ने राज्यपाल लालाजी टंडन और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात न होने पर कहा कि प्रहलाध लोधी पर एक मामला तो यह है कि भाजपा राज में उन्होंने जो उत्पात किये है और उस पर ही कोर्ट ने निर्णय दिया है। राज्यपाल से जब भी विधानसभा अध्यक्ष की बात होगी, मौका मिलेगा या चर्चा होगी तो यह बात की जाएगी, लेकिन अभी इस मामले में कुछ कहने को नही है। जनसंपर्क मंत्री शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा में लॉ ऑफीसर सचिवालय बनेगा जिसमें रिटायर्ड जज की नियुक्ति होगी। उन्होंने कहा कि प्रहलाद लोधी मामले में आई कानूनी पेचीदेगी के बाद यह निर्णय लिया गय है। लॉ ऑफीसर के रूप में रिटायर्ड जज की नियुक्ति की जाएगी। कानूनी जानकर होगा तो काम करने और निर्णय लेने में आसानी होगी।