Video

Advertisement


आनंदी बेन हो सकती है mp की राज्यपाल
anandi ben rajypaal

 

 

मध्य प्रदेश  की नई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हो सकती है।हालांकि अभी इसका कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, पर दिल्ली के राजनीतिक हल्कों में इस बात की चर्चाएं तेजी से चल रही है। मध्य प्रदेश के मौजूदा राज्यपाल का कार्यकाल अगले माह यानि सितंबर महीने की सात तारीख को खत्म हो रहा है।

 

पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से पार्टी स्तर पर आनंदीबेन के कहीं बेतहर सेटलमेंट की बात की जा रही है। फिलहाल इस बीच पार्टी स्तर पर जो उनके लिए जो सबसे उपयुक्त जगह देखी गई है,उनमें से एक मध्य प्रदेश के राज्यपाल का कुर्सी है, जो अगले महीने यानि सात सितंबर को खाली हो रही है।

भाजपा शासित राज्य होने के चलते आनंदीबेन के लिए यह सेटलमेंट सबसे उपयुक्त माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो गुजरात में नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी यानि काम- काज संभालने के बाद इस दिशा में तेजी से काम शुरू होगा। जानकारों की मानें तो इस मसले पर पार्टी नेताओं की आनंदीबेन से चर्चा भी हो चुकी है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के मौजूदा राज्यपाल रामनरेश यादव की नियुक्त आठ सितंबर 2011 को की गई थी। तभी से वह इस जिम्मेदारी संभालने हुए है। इस बीच उनका नाम व्यापमं सहित कई विवादों में घिरा रहा। इस बीच तमाम मौकों पर उन्हे हटाने की आबाज भी उठी,पर केंद्र सरकार ने उन्हें पद पर बने रहने दिया।

 

Kolar News 6 August 2016

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.