Video

Advertisement


कमलनाथ सरकार ने अपेक्स बैंक प्रशासक अशोक सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया
bhopal,Kamal Nath government, confers Apex Bank Administrator ,Ashok Singh Cabinet Minister
भोपाल। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) प्रशासक अशोक सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में सरकार ने गुरुवार देर रात आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि कमलनाथ सरकार बनने के बाद ग्वालियर निवासी कांग्रेस नेता अशोक सिंह को राज्य सहकारी बैंक मर्यादित का प्रशासक बनाया गया था। 
 
कमलनाथ सरकार के शासनकाल में यह पहली राजनैतिक नियुक्ति थी। जिसके बाद अब कमलनाथ सरकार ने उन्हें मंत्री पद के दर्जे से नवाजा है। गौरतलब है कि अशोक सिंह 2019 लोकसभा चुनाव से ग्वालियर सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अशोक सिंह को पिछले 5 चुनावों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। अशोक सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे हैं। 
Kolar News 17 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.