Video

Advertisement


कोलार जन पंचायत से डरकर गायब हुए भाजपा पार्षद
कोलार जन पंचायत से डरकर गायब हुए भाजपा पार्षद

 

आम जनता के सवालों का जवाब देने नहीं आए भाजपा पार्षद

बीमाकुंज पर कोलार जन पंचायत समिति द्वारा रविवार को जन पंचायत का आयोजन किया गया। जनता के सवाल नाम से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पार्षद नदारद रहे। कोलार में सड़क, स्ट्रीट लाइट, पानी, सीवेज सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा करने के लिए समिति ने कोलार के पांचों वार्डों के पार्षदों को आमंत्रित किया गया था। शाम 7 बजे से शुरू हुई पंचायत में भाजपा के पार्षद जनता के सवालों का जवाब देने नहीं पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कार्यक्रम से किनारा कर लिया। वार्ड-80 के पार्षद रवींद्र , वार्ड-82 के पार्षद भूपेंद्र माली, वार्ड-83 की पार्षद मनफूल मीणा नहीं आईं। वार्ड-81 के पार्षद पवन बोराना थोड़ी देर के लिए आए और जनता की समस्याओं के सवाल सुनें बिना ही लौट गए। भाजपा कोलार मंडल के अध्यक्ष बीएस वाजपेयी भी थोड़ी देर रूके। जब जनता ने कहा कि विधायक व पार्षद आए नहीं आए हैं, इनसे क्या सवाल करें। इस बात से नाराज होकर बीएस वाजपेयी भी चलते बने।

इसके बाद वार्ड-84 के कांग्रेसी पार्षद मनजीत मारण, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीसी शर्मा और आप की रीना सक्सेना व अन्य कार्यकर्ताओं के बीच कोलार की समस्याओं को लेकर बहस चलती रही। लेकिन सत्ता पक्ष के विधायक व पार्षद नहीं होने से जनता के एक भी सवाल का जवाब नहीं मिला। कोलार की जनता से कोलार की बदहाल सड़कों, सीवेज और स्ट्रीट लाइट नहीं होने से अंधेरे की समस्या उठाई।

Kolar News 11 June 2018

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.