भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में रोशनपुरा जिला कांग्रेस कार्यलय के समकक्ष धरना दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की आर्थिक नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
इस धरने में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा,कांग्रेस सेवा दल के पूर्व राष्ट्रीय सयोजक महेंद्र जोशी, भोपाल के मंडलम सेक्टर प्रभारी रहीम शोरा, विधायक आरिफ़ मसूद जी,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना दे रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी आर्थिक नीतियों जैसे नोटबन्दी, जीएसटी और रेरा जैसे कानून से देश में बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आज मजदूर और किसान से लेकर व्यापारी सभी वर्ग परेशान है।