Video

Advertisement


अजय सिंह को उम्मीद, खत्म होगा वनवास
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

 

कांग्रेस के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि अब समय कम है। हमें मिलकर काम करना है और मुझे उम्मीद है कि 2018 में हमारा वनवास खत्म होगा। 

अपनी ताजपोशी के बाद आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में अजय सिंह ने कहा कि कोई व्यक्ति अकेले कोई काम नहीं कर सकता। कांग्रेस की एकता से ही हम अपनी मंजिल को पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब युवाओं को नई भूमिका निभानी है। पुराने दिन याद करते हुए उन्होंने कहा कि आज से 32 साल पहले 1985 में जब मैं एमएलए का चुनाव लड़ा था तब मेरे चुनाव की कमान स्वर्गीय सुभाष यादव, रेवानाथ चौरे और हरबंश सिंह ने संभाली थी। आज इन नेताओं की दूसरी पीढ़ी कांग्रेस में बेहतर काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि सारे लोग मिलकर काम करेंगे तो हम नई कहानी लिखने में कामयाब होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा कि हमें भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है और 2018 में हर हाल में सरकार बनानी है। इसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा। विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने अजय सिंह को संघर्षशील कर्मठ नेता बताते हुए कहा कि मिशन 2018 हमारे सामने है। इसे सभी कार्यकर्ता मिलकर सफल बनाएं। इस अवसर पर कांग्रेस के अधिकांश विधायक मौजूद थे।

 

Kolar News 27 February 2017

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.