Video

Advertisement


संघ के वरिष्ठ प्रचारक अपरबल सिंह के निधन पर शिवराज और राकेश सिंह ने शोक व्यक्त किया
bhopal, Shivraj and Rakesh Singh ,condole, death of senior RSS pracharak Aparbal Singh
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अपारबल सिंह ‘ठाकुर साहब’ का राजधानी भोपाल की एक अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे एवं दो तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव लहरौली जिला भिण्ड में होगा। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 
 
शिवराज सिंह चौहान ने संघ के वरिष्ठ प्रचारक अपारबल सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है। शिवराज ने रविवार सुबह ट्वीट कर लिखा ‘भारत माता ने अपना सच्चा सपूत खोया है। श्रद्धेय अपारबल सिंह जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से भारत माता की चरणों की सेवा में समर्पित कर दिया था। उनका पूरा जीवन त्याग, तपस्यामय था। बचपन से मुझे उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला था’।
 
एक अन्य ट्वीट कर शिवराज ने लिखा ‘वह सबको बहुत स्नेह करते थे। बहुत सहज, सरल और समर्पित थे। संघ के प्रचारक के नाते जो भी दायित्व उनको दिया गया, उसको पूरी कुशलता, कर्मठता और परिश्रमपूर्वक उसको निभाया। ऐसे मां भारती के भक्त, संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रीमान अपारबल सिंह जी के चरणों में मेरी विनम्र श्रद्धांजलि’!
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने उन्हें संघ कार्यालय 'समिधा' पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। राकेश सिंह ने ट्वीट कर लिखा ‘@RSSorg के वरिष्ठ प्रचारक श्रद्धेय अपरबल सिंह जी के निधन पर आज भोपाल स्थित संघ कार्यालय 'समिधा' पहुंचकर उनके श्री चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की’। 
Kolar News 19 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.