Advertisement
आप ने कहा रामेश्वर शर्मा अपना मानसिक संतुलन खो चुके है
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा सर्जिकल स्ट्राइक में सबूत मांगे जाने पर कहा कि अरविन्द केजरीवाल ,संजय निरुपम जो कह रहे हैं उससे तो यही लगता है कि अपने माँ बाप की सुहाग रात का वीडियो देखकर अपने बाप पर भरोसा करेंगे। सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने को लेकर मप्र के भाजपा नेताओं के विवादित बयानों पर राजनीति और गरमा गई है। भोपाल से सांसद आलोक संजर और हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने सबूत मांगने वालों को लेकर विवादित बयान दिए हैं।
नेताओं के बीच चल रही यह जुबानी जंग भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक की गौरवगाथा को नुकसान पहुंचा रही है। दोनों नेताओं के बयान लगातार वायरल हो रहा है, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों का जमकर विरोध किया है।
आप ने एक बयान में कहा कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा अपना मानसिक संतुलन खो चुके है,अगर देश विदेश में सवाल उठ रहे है सर्जिकल स्ट्राइक पर और श्री अरविन्द केजरीवाल ने अपने देश को सही साबित करने की बात कही तो इसमें गलत क्या है।
शर्मा की अभद्र टिपणी उन की छोटी और गन्दी सोच को दर्शा रही है।रामेश्वर शर्मा जनप्रतिनिधि है,उन्हें अपनी भाषा और मानसिकता पर संयम बरतना चाहिए। इस मसले पर सोशल और वेब मीडिया पर बीजेपी नेता रामेश्वर शर्मा के बायान को घटिया बता कर इसकी आलोचना की गई है और रामेश्वर शर्मा से पूछा गया है क्या उनके यहाँ माता पिता की सुगागरात का वीडियो देखकर यह सब पता लगाया जाता है किसके पिता कौन है।
वहीँ शिवपुरी में सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत के सवाल पर कोंग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा सबूत मांगना गलत है हम देश के साथ हैं ।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |