Advertisement
नेता प्रतिपक्ष बनाए गए अजय सिंह पहले ही दिन से चुनावी मोड में नजर आएंगे। वे कल से ही जनता के बीच बतौर नेता प्रतिपक्ष पहुंचने की तैयारी कर चुके हैं। भोपाल जिले के बैरसिया में कल जनता के बीच नजर आएंगे। हालांकि इससे पहले वे विधानसभा पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष का जिम्मा संभालेंगे। कल सुबह पहले वे अपने शिवाजी नगर स्थिति सी -19 अपने आवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद दस बजे सुबह वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। उनके साथ कई विधायक भी पीसीसी आएंगे। जहां पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव सहित प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। यहां से वे विधायकों के साथ सीधे विधानसभा पहुंचेंगे। जहां पर औपचारिक रूप से वे विपक्ष के नेता के रूप में विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे।
दोपहर में वे जनता के बीच जाएंगे। विधानसभा से वे बैरसिया जाएंगें। जहां पर किसान सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव भी शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर पार्टी की तरह से सभी तैयारी हो चुकी है। भोपाल से बैरसिया जाते वक्त कई स्थानों पर अजय सिंह का स्वागत भी किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद शनिवा को अजय सिंह दिल्ली पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार को पीसीसी चीफ अरुण यादव को भी दिल्ली बुला लिया गया था। अरुण यादव की शुक्रवार को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात हुई। उनके साथ राष्टÑीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश भी थे। दोनों नेताओं ने 22 फरवरी को भोपाल में हुए विधानसभा घेराव की रिपोर्ट राहुल गांधी को दी। वहीं शनिवार को अजय सिंह भी पार्टी के प्रमुख नेताओं से मिले। उन्होंने भी सभी को भरोसा दिलाया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर वे काम करेंगे। सूत्रों की मानी जाए तो नेता प्रतिपक्ष के ऐलान के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की थी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |