Video

Advertisement


प्रदेश में जल्द शुरू होगी एक लाख सरकारी भर्ती
bhopal,Cooperation Minister, Govind Singh, one lakh government recruitment
भोपाल। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को कमलनाथ सरकार जल्द ही बड़ा तोहफा दे सकती है। सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर कमलनाथ सरकार जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। इसके साथ ही 2 जुलाई 2019 के बाद होने वाली सभी भर्तियों में सवर्णों को मिलने वाले 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ भी मिलेगा। 
 
शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही एक लाख सरकारी पदों पर बंपर भर्ती शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में डिग्री होल्डर युवा बेरोजगार हैं। जिसके लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खाली पदों की समीक्षा कर जल्द भर्ती करने के निर्देश दिए है। प्रदेश में 1 साल के अंदर खाली पदों पर एक लाख भर्ती करने के निर्देश सीएम कमलनाथ ने दिए है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के तमाम विभागों की नई भर्तियों में सवर्णों को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा। 2 जुलाई 2019 के बाद होने वाली सभी भर्तियों में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। 
 
इस दौरान मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आउटसोर्स के चलते प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। आउटसोर्स कंपनियां लगातार गड़बड़ी कर रही हैं। सरकार से 18 हज़ार लेकर कर्मचारियों को 10 हज़ार रुपये दिए जा रहे हैं। मंत्री सिंह ने कहा कि आउटसोर्सिंग प्रथा को खत्म करने के लिए प्रदेशभर के खाली पद जल्द भरे जाएंगे। सीधे अकाउंट में सैलरी जाएगी तो आउटसोर्सिंग प्रथा खत्म हो जाएग। 
 
सरकार अपने खर्चे कम कर निभाएगी वचन
 
प्रदेश के 55 लाख किसानों का बोनस अटकने पर मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि हमारे पास बेर का पेड़ नहीं जो हिलाने से पैसा निकल आए। 15 साल में भाजपा ने खजाना खोखला कर दिया है। अब सरकार अपने खर्चे कम कर वचन निभाएगी। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से पीडि़त किसानों की मदद के बाद किसानों को बोनस दिया जाएगा। 
 
मैगी नूडल्स का बेस्ट सप्लायर बनेगा मध्य प्रदेश 
 
मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने बताया कि प्रदेश उद्योग बढ़ाने और रोजगार देने के लिए कमलनाथ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के जिले में जो फसल अच्छी है उस पर फोकस किया जाएगा। इसके अलावा मध्यप्रदेश नूडल जैसे फास्ट फूड का बेस्ट सप्लायर बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सरकार ने औद्योगिक निवेश के लिए प्लान तैयार किया है।
Kolar News 22 November 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.