Video

Advertisement


नरेंद्र सिंह बोले -काम की वजह से भाजपा के लिए अनुकूलता है
नरेंद्र सिंह तोमर

 

भाजपा सरकार के काम की वजह से इस चुनाव में भाजपा के लिए अनुकूलता है। अपने 10 साल में कांग्रेस सरकार ने क्या किया ये बताएं और हम अपने काम बताएंगे.. फैसला जनता करेगी। ये बात केंद्रीय मंत्री और भाजपा की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को भोपाल में कही। तोमर भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा संकल्प अभियान के तहत निकाली गई रैली में शामिल हुए थे।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए तोमर ने सभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार और नरेंद्र मोदी की सरकार की तुलना कर लो। हम अपनी सरकार और कांग्रेस सरकार के कामों को जनता के बीच ले जाएं, फैसला अपने आप जनता कर देगी।

तोमर ने कहा कि विदेश में कोई बैठक होती है तो उसमें प्रधानमंत्री को जाना ही पड़ता है। पीएम मोदी विदेश में जाते हैं तो उस देश के लोग बड़े ध्यान से सुनते हैं। आतंकवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत 1947 से आतंकवाद झेल रहा है। पाकिस्तान लगातार परेशान करता रहा है। लेकिन 4 सालों में मोदी सरकार के कारण पाकिस्तान अकेला खड़ा है।

तोमर ने एक बार फिर दोहराया कि हमारे नेता शिवराज सिंह चौहान हैं। भाजपा 2018 के चुनावों में फिर जीत हासिल करेगी और पार्टी की इस जीत में युवाओं का अहम योगदन रहेगा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में काफी सकारात्मक बदलाव आए हैं। निवेश की दृष्टि से उद्योगपति मप्र को सबसे उत्तम धरती मानता है। आने वाले 5 साल में मप्र विकसित प्रान्त में सबसे आगे होगा।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए तोमर ने कहा कि कांग्रेस को पैर के नीचे से जमीन खिसकती दिखाई दे रही है। मप्र में उसकी अंतरकलह है। कांग्रेस के किसी नेता ने उन्हें बधाई नहीं दी। न कांग्रेस एक थी, न कभी एक होगी। उस पार्टी में नेता अपना अस्तित्व बचाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए भ्रामक और झूठ फैलाया जा रहा है।

Kolar News 2 July 2018

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.