Advertisement
मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के अटेर विधानसभा उप-चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री हेमंत कटारे और उमरिया जिले के बाँधवगढ़ विधानसभा उप-चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के श्री शिवनारायण सिंह विजयी रहे। दोनों उप-चुनाव के लिये भिण्ड एवं उमरिया िजला मुख्यालय पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हुई। सुबह 8 बजे सबसे पहले डाक-मतपत्र की गणना हुई। मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक मौजूद रहे। बाँधवगढ़ के लिये 19 और अटेर उप-चुनाव की मतगणना 21 राउंड में सम्पन्न हुई।
मतगणना के बाद अटेर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री हेमंत कटारे को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री अरविंद सिंह भदौरिया को 857 वोट से पराजित किया। श्री कटारे को 59 हजार 228 तथा श्री अरविंद सिंह भदौरिया को 58 हजार 371 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार को 48.01 तथा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को 47.31 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।
बाँधवगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के श्री शिवनारायण सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की श्रीमती सावित्री सिंह को 25 हजार 474 मत से पराजित किया। श्री सिंह को 74 हजार 356 तथा श्रीमती सावित्री सिंह को 48 हजार 880 वोट प्राप्त हुए। भाजपा उम्मीदवार को 54.95 तथा कांग्रेस उम्मीदवार को 36.13 प्रतिशत मत मिले।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |