Advertisement
राजस्व मंत्री गुप्ता और महापौर शर्मा ने किया भूमि-पूजन
राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता और महापौर आलोक शर्मा ने चूनाभटटी स्थित चाणक्यपुरी कालोनी में सामुदायिक भवन का भूमि-पूजन किया। भवन की लागत 26 लाख रूपये है। इसमें 8 लाख 50 हजार रुपये जन-भागीदारी से एकत्रित किये गये हैं।
श्री गुप्ता ने विधायक-निधि से 5 लाख रूपये दिये हैं। शेष 12 लाख 50 हजार रूपये की राशि नगर निगम द्वारा दी गयी है।
श्री गुप्ता ने कहा कि सामुदायिक भवन के लिए कॉलोनी के लोगों द्वारा की गयी जन-भागीदारी अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण की निगरानी भी कॉलोनी के लोग करें। श्री गुप्ता ने शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
महापौर श्री आलोक शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा नगर की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने भवन निर्माण समय-सीमा में करवाने के निर्देश दिये। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |