Advertisement
मुख्यमंत्री ने दी गणेशन को बधाई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ भाजपा नेता एल. गणेशन को मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिये निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री गणेशन मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट करने आज मुख्यमंत्री निवास भी पहुँचे।
शिवराज सिंह से मुलाक़ात में गणेशन ने मध्यप्रदेश में हुए विकास की तारीफ़ की और मुख्यमंत्री से पूछा कि मध्यप्रदेश के विकास में वे कैसे अपना योगदान दे सकते हैं इसके लिए क्या क्या कर सकते हैं इसकी लिए कार्ययोजना बनाने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उनकी मदद करें।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |