Advertisement
भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में 2018-19 के बजट को मंजूरी दे दी गई। यह बजट 2 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अप्रैल से ई-कैबिनेट होगी, मंत्रियों को इसके लिए ट्रेनिंग और लैपटॉप भी दिए जाएं। मंत्रालय के नए भवन में ई कैबिनेट होगी।
मंत्रालयीन अधिकारी और कर्मचारियों के लिए गाना सैयां के पास 6 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है, जिस पर उनके लिए आवास बनाए जाएंगे। इस बार मंत्रिमंडल की बैठक में हाल ही में मंत्री बनाए गए तीन नए मंत्रियों ने हिस्सा लिया। सीएम ने उनका स्वागत किया और बाकी मंत्रियों से उनका परिचय कराया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |