Video

Advertisement


किसान चिंता न करें प्रदेश सरकार आपके साथ
bhopal, Farmers worry,  state government , Kamal Nath
भोपाल। प्रदेश के कई हिस्सों में गिरे ओले और बारिश से फसलों को नुकसान होने की खबर है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों को यह कहकर दिलासा दी है कि प्रदेश सरकार आपके साथ है। 
 
प्रदेश में बारिश और ओले से हुए किसानों के नुकसान पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने चिंता जताई थी। उन्होंने सरकार से नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को तत्काल राहत दिये जाने की मांग की थी। इसके बाद प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव ने किसानों को मदद का भरोसा दिलाया था। शु्क्रवार सुबह मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी किसानों से चिंता न करने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि ओले और बारिश से फसलों को नुकसान होने की जानकारी उन्हें मिली है, लेकिन किसान चिंता न करें, प्रदेश सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा है कि नुकसान का सर्वे कराए जाने के आदेश दे दिये गए हैं और किसानों की हरसंभव मदद की जाएगी। 
 
Kolar News 13 December 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.