Advertisement
विधायक रामेश्वर बोले कार्यकर्ताओं से
कोलार के वार्ड क्रमांक-83 के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहना चाहिए और हमेशा समस्याओं को हल करवाने के लिए तत्पर रहना चाहिए।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता एक-एक घर जाकर सरकार की जल कल्याणकारी नीतियों का प्रचार करे। यह सम्मेलन आलोक धाम ढाबे में आयोजित किया गया था जिसमें कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने लायक बनी हुई थी। सभागार कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा हुआ था, जिसके चलते कई लोगों को इधर-उधर खड़े होना पड़ा। पार्षद मनफूल मीना की अगुवाई में हुए इस सम्मेलन के दौरान भाजपा कोलार मंडल अध्यक्ष ताराचंद मारण, उपाध्यक्ष श्यामसिंह मीना, महामंत्री जमनाप्रसाद यादव, संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता बीएस वाजपेई आदि मौजूद थे।
दरअसल भाजपा द्वारा इन दिनों कोलार में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हे जिसमे भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो से कार्यकर्ताओं को रूबरू करवाया जा रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |