Advertisement
भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को हटाकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने का मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा लगातार इसे क्रांतिकारी शहीद का अपमान बताते हुए अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने का विरोध कर रही है। वहीं अब मूर्ति हटाने के विरोध में क्रन्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद के पोते अमित चन्द्रशेखर आजाद सामन आये है।
बुधवार को अमित चन्द्रशेखर आजाद ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी है। उन्होंने सरकार को दी 2 दिसंबर तक की मोहलत दी है। अमित चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार इस बारे में पुन: विचार करें, नही तो 2 दिसंबर से वे स्वयं राजधानी में उपवास पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में ये खबर फैल गई है। यह देखकर लग रहा है कि जिस क्रन्तिकारी ने अपने खून से इस धरती को सींचा उनका अपमान हो रहा है। अमित चन्द्रशेखर आजाद ने कहा है कि शहर को व्यवस्थित करना ये हमें स्वीकार है, लेकिन शाहिद की मूर्ति हटा के दूसरे की मूर्ति हटाना शहीद का अपमान है।
महापौर ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
वहीं इस पूरे मामले में भोपाल महापौर आलोक शर्मा ने प्रदेश सरकार पर क्रांतिकारियों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। आलोक शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार देश की आजादी में योगदान देने वाले क्रांतिकारियों का अपमान कर रही है। सरकार ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा हटाई और वहाँ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाई। उन्होंने कहा कि हम प्रतिमा को हटवाने के लिए संघर्ष कर रहे है। यदि प्रतिमा नही हटवाई तो भूख हड़ताल करेंगे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |