Video

Advertisement


वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र प्रकाश का निधन राजनेताओं ने जताया शोक
bhind, Senior BJP leader, Rajendra Prakash dies, politicians mourn
भिण्ड। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रकाश का बुधवार रात निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। लंबे समय से बीमार चल रहे राजेंद्र प्रकाश का ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां बुधवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार दोपहर बाद मौ के पास स्थित उनके गृह ग्राम किटी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 
 
राजेंद्र प्रकाश 1990 में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पटवा सरकार में स्वास्थ मंत्री रहे। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने दुख व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘भूतपूर्व मंत्री डॉ राजेन्द्र प्रकाश सिंह के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर भिंड स्थित उनके गृह ग्राम किटी में किया जायेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे। शोकसंतप्त परिजनों को यह गहन दु:ख सहने का संबल दे। ॐ शांति।’
 
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी राजेन्द्र प्रकाश के निधर पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा ‘भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पटवा सरकार में  मंत्री रहे डॉ राजेंद्र प्रकाश सिंह (भिंड)के निधन का दुखद समाचार मिला। डॉ राजेन्द्र जी का निधन भाजपा परिवार की क्षति है। शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदनायें व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को श्री चरणों मे स्थान दें। ॐ शांति।’
Kolar News 6 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.