Advertisement
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी किसानों के मुद्दे को अब जिंदा रखने का प्रयास कर रही है। पिछले दिनों भोपाल-खलघाट में सत्याग्रह के बाद अब जिलों में ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। सागर में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में सत्याग्रह होने जा रहा है।
प्रदेश में किसान संगठनों द्वारा एक जून से 10 जून तक चलाए गए आंदोलन से गरमाए मुद्दे को लेकर अब कांग्रेस गांव-गांव जाने की तैयारी कर रही है। सत्याग्रह के मंच से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने किसानों की परेशानियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में आयोजन करने की जिम्मेदारी दी थी। इस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम तैयार कर रही है। जिला स्तर पर कांग्रेस मृत किसानों को श्रद्धांजलि भी देगी।
शवासन में सरकार
प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि किसानों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ विश्व योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें किसानों की मौतों के बाद भी सरकार की लापरवाही दिखाने के लिए कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता श्ावासन करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी इसका आयोजन किया जाएगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |