भोपाल। नए साल पर मुख्यमंत्री कमलनाथ 3 जनवरी को उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक करने जा रहे है। बैठक में नए साल के महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा के साथ 2020 में किए जाने वाले अहम कार्यों को लेकर रणनीति तैयार होगी। नए साल पर सरकार की तैयारियों पर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हमला बोला है और कहा है कि 2020 की बात तब करना चाहिए जब 2019 का हिसाब दे।
सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने अरोप लगाते हुए कहा है कि एक साल में लूट में व्यस्त के कारण से प्रदेश का विकास नही हुआ है, उसका गुनाहगार कौन है। पूरे एक साल में एक भी नया पत्थर नही लगया है। प्रदेश सरकार से सवाल पूछते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो फंड दिया था उसको खर्च क्यो नही किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास और अर्बन डवलपमेंट में करोडों का फंड पड़ा हुआ है, अर्बन डेवलपमेंट में करोड़ों का फंड पड़ा हुआ है। म्यूचल ग्रांड नही मिलने से पैसा ख़र्च नही कर रहे है। एक हजार करोड़ रुपया अतिवृष्टि का आया था वह कहां चला गया। उन्होंने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट दिखाकर और मुगऱीलाल के हसीन सपनें दिखाकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता में भ्रम की स्थिति निर्मित करना चाहती है। लेकिन एक साल निकला उसका सरकार हिसाब दे।
वहीं दूसरे चरण की कर्जमाफी पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने किसान ऋण माफी की घोषणा की थी, कितनो का कर्जा माफ हुआ पहली सूची जारी कर दें। पहली किस्त, दूसरी कि़स्त, दस कि़स्त क्यो बता रहे है। दस दिन में कर्ज माफ क्यों नही किया। उसका गुनहगार कौन ये अभी तय करो। दस- दस ओर बीस हजार माफ करके सेहरा जो बांध रहे यह ठीक नही है।