साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की कमेटी का सदस्य बनाए जाने को कांग्रेस ने बताया दुर्भाग्यपर्ण
भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने साध्वी प्रज्ञा को केन्द्रीय रक्षा समिति का सदस्य बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए इसे भारतीय सेना, अन्य सभी सुरक्षा एजेंसियों व देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हर सैनिक का अपमान बताया है।
अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को केन्द्र की मोदी सरकार ने अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए केन्द्रीय रक्षा समिति का सदस्य बनाया है। साध्वी प्रज्ञा को रक्षा समिति का सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी प्रज्ञा को सदस्य बनाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में यही फर्क है, एक अपराधी को रक्षा समिति में लेना दुर्भाग्यपूर्ण है।
वहीं कांग्रेस कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा ने भी साध्वी प्रज्ञा को केन्द्रीय रक्षा समिति का सदस्य बनाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘इसे आज़ाद भारत की घोर विडंबना ही कहा जायेगा कि एक "महिला आतंकवादी प्रज्ञासिंह ठाकुर" जो, मप्र की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद है,को रक्षामंत्री की अध्यक्षता वाली आंतरिक सुरक्षा समिति में शामिल किया गया है!शायद अब इस मुल्क की रक्षा "भगवान राम" भी नहीं कर पाएंगे’?