Video

Advertisement


होगा अलग मास्टरप्लान ,अल्ट्रा मॉडर्न टाउनशिप में बदलेगा कोलार
kolar shivraj singh

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को घोषणा की कि राजधानी के उपनगर कोलार को अल्ट्रा मॉडर्न टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोलार की आबादी लगातार बढ़ रही है। सब चाहते हैं कि कोलार में अपना छोटा सा घर हो जाए। हम चाहते हैं कि कोलार को व्यवस्थित शहर में तब्दील करें। इसलिए ऐसा फैसला लिया है। यहां के विकास के लिए अलग से मास्टर प्लान बनाया जाएगा।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कोलार में 156 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने राजहर्ष कालोनी में बने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी कॉलेज (बेनजीर कॉलेज) के नए भवन का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच पर नगर निगम के अफसरों और महापौर शर्मा से पूछा कि मैंने भूमिपूजन के दौरान पेयजल को लेकर कुछ घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह पूरी नहीं हुई है। इस पर अधिकारियों ने कहा कि दिसंबर, 2017 तक कोलार के घर-घर तक पानी पहुंच जाएगा। इसके बाद सीएम ने कोलारवासियों को यह जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने कोलार में विकसित सब्जी मंडी को लेकर भी चर्चा की। मंच से सीएम ने कहा कि दीपावली के पहले कोलार में नई तहसील बन जाएगी।

क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कोलार में बीते 35 सालों में जो विकास कार्य नहीं हुए वो अब 5 सालों में होंगे। कोलार में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। पेयजल का काम 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जल्द ही क्षेत्र की जनता को भरपूर पानी मिलेगा। सीएम ने हमेशा कोलार के विकास की चिंता करते हुए खूब धनराशि उपलब्ध कराई है। उम्मीद है आगे भी यह जारी रहेगा।

सीएम के कार्यक्रम के पहले कोलार के बीमाकुंज में कांग्रेस के नेताओं ने कोलार में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन किया। कांगे्रस ने भाजपा सरकार पर कोलार की उपेक्षा का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कोलार में कहा कि वे 8 अक्टूबर को महिलाओं से बात करेंगे। दिल से बात कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने महिलाओं से इसको लेकर सुझाव मांगे हैं।

 

Kolar News 18 September 2017

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.