Video

Advertisement


लापरवाह मंडल अध्यक्षों की छुट्टी करेगी बीजेपी
kolar bjp

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी मंडल पदाधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई है। इसके बाद संगठन स्तर पर लापरवाह अध्यक्षों को हटाने का फैसला हो रहा है। गौरतलब है कि कल की बैठक में अधिकांश पदाधिकारी नहीं पहुंचे। 

 मंडल अध्यक्ष चूंकि विधायकों की सहमति से बने थे इसलिए उन्हीं की सुनते हैं ,इसके आलावा पार्टी के किसी नेता या कार्यक्रम  में उनकी रूचि नहीं रहती है। 

आलोक शर्मा के महापौर बनने के बाद संगठन को नए जिलाध्यक्ष की तलाश है। श्री शर्मा इस मामले में अनुरोध कर चुके है।

मंडलों की दास्तान 

संतहिरदाराम : बसंत भारानी लंबे समय से अध्यक्ष हैं। बुजुर्ग हैं, टिकट नहीं मिलने से दुखी।

अग्रेसन मंडल : मनोज राठौर मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ पार्षद बन गए। 

शाहजहांनाबाद : नवीन बहोत्रा अध्यक्ष हैं। पार्षद का चुनाव हारे, इसलिए रुचि नहीं।

बस स्टैंड मंडल : गोपाल तिवारी अध्यक्ष हैं। इनकी पत्नी ज्योति तिवारी पार्षद बनीं। 

चौक मंडल : संजीव गुप्ता मंडल अध्यक्ष हैं वे पार्षद बन गए। संगठन में रुचि नहीं।

बरखेड़ी : राजेश साहू अध्यक्ष हैं। पार्षद का टिकट नहीं मिलने से नाराज। 

टीटी नगर: राकेश जैन मंडल अध्यक्ष हैं। पत्नी सरोज जैन को पार्षद बनवाया। 

नेहरू नगर: आशुतोष तिवारी मंडल अध्यक्ष हैं, पर पार्षद का चुनाव हार गए। 

पंचशील नगर : शंकर मकोरिया मंडल अध्यक्ष हैं। पार्षद बनने के बाद संगठन से दूरी। 

साकेत नगर: बारेलाल अहिरवार मंडल अध्यक्ष हैं। पत्नी नारायणी पार्षद बनीं। 

पिपलानी : गणेशराम नागर मंडल अध्यक्ष हैं और पार्षद भी बन गए।

अयोध्या नगर  : हरिशंकर मिश्रा पार्षद हैं और मंडल अध्यक्ष का दायित्व भी है।

सुभाष मंडल : सूर्यकांत गुप्ता मंडल अध्यक्ष हैं और एल्डमेन भी बन गए। 

स्टेशन मंडल : प्रताप गुर्जर मंडल अध्यक्ष हैं पर पार्षद टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं।

करोंद मंडल : विजय सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष हैं टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं।

कोलार मंडल : ताराचंद मारण मंडल अध्यक्ष हैं इन्हें भी टिकट नहीं मिला था।

अरेरा मंडल : निखलेश मिश्रा मंडल अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि  हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। 

 

Kolar News 8 May 2017

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.