Video
Advertisement
कांग्रेस की सर्जरी शुरू
congress
 
महिला कांग्रेस ने हटाए 25 निष्क्रिय पदाधिकारी
 
 
 
मध्य प्रदेश में पिछले लगभग 12 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस पार्टी प्रदेश में अपना पुराना वैभव कायम करने की कोशिश में अब अपनी सर्जरी में जुट गई है। इसकी शुरूआत महिला कांग्रेस से हुई है।महिला कांग्रेस ने हटाए 25 पदाधिकारी...
 
महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान ने निष्क्रिय महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक अध्यक्ष ने राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद 3 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 10 प्रदेश सचिवों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। इसके पीछे के कारणों में उनके प्रभार के जिलों में पार्टी का कमजोर प्रदर्शन होना भी बताया गया है।
 
मांडवी चौहान ने, पदाधिकारियों द्वारा संगठन के प्रति लापरवाही, लगातार प्रदेश स्तरीय बैठकों में अनुपस्थित रहने, उनके प्रभार के जिलों में कमजोर प्रदर्शन के साथ ही कार्यालय द्वारा भेजे जाने वाले संगठनात्मक अनुदेशों की अवहेलना के चलते गंभीर विचार विमर्श के बाद उन्हें हटाए जाने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद बताया कि ऐसे निष्क्रिय पदाधिकारियों के कारण संगठन कमजोर होने लगा था, इसलिए ये फैसला किया गया। अब संगठन में सकारात्मक सोच रखने वाली और गतिशील महिलाओं को अवसर दिया जाएगा।
 
जिन महिला पदाधिकारियों को पद से दायित्व मुक्त किया गया है उनमें प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू चौहान, गोपाल कुंवर दुबे, मधु बंसल, महासचिव झूमा सोलंकी, सुनीता तनेजा, दुर्गेश नंदिनी, प्रमिला सिंह, रंजना शर्मा, निर्मला कोरी, संगीता सिंह बघेल, अनुराधा शेंडगे, कल्पना हारडे, जमुना मरावी, अनुभा शर्मा, ऊषा सोनी, सचिव शांति भदौरिया, नीलम शुक्ला, शशि शुक्ला, विद्या शुक्ला, सविता भंवर, शारदा देवी, भगवती सय्याम, नलिनी मेहरा, रश्मि दीक्षित और विनीता सनोडिया शामिल हैं।
 
 
 
Kolar News 8 June 2016

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.