Advertisement
भोपाल। दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में सोमवार को बर्फीले तूफान की चपेट में आने से भारतीय सेना के 4 जवान शहीद हो गए और कई घायल भी हो गए। बर्फीले तूफान से जवानों के शहीद होने पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह दुख जताया है और पीडि़त परिवारों के प्रति शोक संवेदना अर्पित की है।
शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा है कि ‘हिमस्खलन के कारण सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी भाग में कार्यरत भारतीय सेना के चार जवानों के शहीद होने व दो नागरिकों की मृत्यु होने का समाचार हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें व परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें’।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी जवानों की शहादत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि ‘हिमस्खलन के कारण सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी भाग में कार्यरत भारतीय सेना के चार जवानों के शहीद होने व दो नागरिकों की मृत्यु होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को चिरशांति प्रदान करें व परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति दे’।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |