Advertisement
एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके दर्शन को व्यवहार में लाते हुये गरीबों का कल्याण कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एकात्म मानवदर्शन पूरे विश्व का कल्याण करने वाला दर्शन है। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन के आधार पर सबकी समृद्धि और विकास के लिये योजनाएं और कार्यक्रम बनाये गये हैं।
इस अवसर पर भोपाल मेयर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, श्री रामेश्वर शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान एवं पूर्व मेयर श्रीमती कृष्णा गौर उपस्थित थी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |