Advertisement
भोपाल में राज्यमंत्री लालसिंह आर्य के इस्तीफे की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सीएम हाउस के बाहर धरना देने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे जो विधायक की हत्या के आरोपी मंत्री आर्य के इस्तीफे की मां कर रहे थे। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
सीएम हाउस के सामने बैठने के बाद अजय सिंह ने कहा कि जब कोर्ट ने लालसिंह आर्य को आरोपी बताया है तो उसके बाद वे कैसे मंत्री पद पर रह सकते हैं। सीएम को तुरंत उन्हें मंत्रीपद से हटाना चाहिए।इसके बाद पुलिस ने अजय सिंह, आरिफ अकील और डॉ गोविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
गोहद से कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव की 13 अप्रैल 2009 को छरेंटा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के वक्त विधायक जाटव तब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. भागीरथ प्रसाद की चुनावी सभा के बाद आकर अपनी बोलेरो में बैठे थे।
इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब हत्या के बाद ही डॉ. प्रसाद ने पुलिस को दिए बयान में लाल सिंह आर्य और अशोक अर्गल पर हत्याकांड के लिए फंडिंग करने का शक जाहिर कर आरोप लगाया था। साथ ही यह भी कहा था कि माखनलाल की हत्या से भाजपा और लाल सिंह आर्य को फायदा हो सकता है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |