Advertisement
सुरखी की युवा विधायक पारुल साहू ने अगला विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल समेत अन्य भाजपा नेताओं को भी अवगत करा दिया है। रामलाल इन दिनों प्रदेश के दौरे पर हैं। वे कल सागर पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो आज सुबह आठ बजे कटनी के लिए रवाना होने से पहले रामलाल सागर के भाजपा कार्यालय ‘धर्मश्री’ में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और सागर संभाग के प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया समेत कुछ नेताओं से चर्चा कर रहे थे। इसी बीच सुरखी विधायक पारुल साहू रामलाल से मिलने पहुंचीं। उन्होंने संगठन नेताओं से एकांत में अपनी बात रखने की बात ही। रामलाल, विनोद गोटिया और सुहास भगत के साथ हुई चर्चा में पारुल साहू ने 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ने में असमर्थता जताते हुए कहा कि स्थानीय भाजपा में जो गुटबाजी चल रही है उसके कारण वे अगला चुनाव नहीं लड़ सकतीं। पार्टी अभी से किसी दूसरे नाम पर विचार करना शुरू कर दे। सूत्रों की मानें तो संगठन के नेता उनकी बात सुनकर अवाक रह गए। उन्होंने पारुल साहू को समझाया भी पर पारुल साहू ने कहा कि फिलहाल जो हालात हैं, वे उनके चुनाव लड़ने के लायक नहीं हैं।
भाजपा सूत्रों की मानें तो पारुल साहू ने संगठन नेताओं से मुलाकात के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष राजा दुबे की शिकायत की और कहा कि वे संगठन के मामलों में पक्षपात कर रहे हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल भी संगठन नेताओं के सामने उठाए और कहा कि ऐसे लोगों के साथ काम करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने संगठन नेताओं से यह भी कहा कि दस साल से यह सीट कांग्रेस के पास थी। उन्होंने बड़ी मेहनत से चुनाव जीता था पर अब विरोधियों को प्रश्रय दिया जा रहा है।
विधायक पारुल साहू ने कहा मैंने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, सुहास भगत और विनोद गोटिया से मुलाकात कर 2018 का चुनाव न लड़ने की बात कही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |