Advertisement
शांति समिति में मचे बवाल में अब महापौर आलोक शर्मा खुलकर कूद गए हैं। महापौर एक चिट्ठी भी मुख्यमंत्री को लिख रहे हैं। सीएम की विदेश यात्रा से लौटते ही शहर के नेता उनसे मुलाकात कर एडीएम रत्नाकर झा को हटाने की मांग करेंगे। उधर आज कई हिंदू संगठनों ने संभाग आयुक्त अजातशत्रु श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।झा के शांति समिति के सदस्य प्रमोद नेमा से विवाद के बाद यह मामला राजनीतिक हो चूका है। सभी राजनैतिक दलों ने एडीएम झा के व्यवहार को आपत्तिजनक माना है।
महापौर शर्मा ने कहा कि एडीएम झा हों या अन्य अधिकारी, ऐसा व्यवहार करेंगे तो नहीं चलेंगे। शांति समिति की बैठक में जो हुआ वह बड़ा अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अफसरों का काम त्यौहारों में व्यवस्था बनाना है, बिगाड़ना नहीं।
शांति समिति की बैठक में उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब 22 साल पुराने सदस्य प्रमोद नेमा को कलेक्टर निशांत वरवड़े ने बोलने से रोक दिया। उन्होंने नेमा की सदस्यता को लेकर भी सवाल खड़ा किया। एडीएम रत्नाझर झा ने कहा न तो नेमा सदस्य है और न ही इन्हें बुलाया है। बस इसी पर जमकर विवाद हुआ।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |