Advertisement
मुख्यमंत्री शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा कि ,कमलनाथ ने सवा साल कमीशन की सरकार चलाई है। वल्लभ भवन में बैठकर केवल कमीशन वसूलने का पाप अगर किया था। तो कमलनाथ ने और उनकी कांग्रेस सरकार ने किया था। चौहान ने कहा झूठे वादे उजागर करना मेरा धर्म है। क्योंकि कमलनाथ सरकार ही झूठ की बुनियाद पर खड़ी थी। और फिर अब आसमान के तारे तोड़ कर ला देंगे और पता नहीं कौन-कौन से वादे वचन पत्र में किए जाएंगे। इसलिए जनता को जानने का हक है। कि पहले जो वादे किए थे उनका क्या हुआ? अपने वचन पत्र में उन्होंने कहा था मिट्टी एवं बीज परीक्षण की निशुल्क सुविधा देंगे। सिंचाई के साधनों की अनुदान की राशि बढ़ाई जाएगी। सवा साल में ना तो मिट्टी और बीज का परीक्षण निःशुल्क हुआ। और न सिंचाई के साधनों की अनुदान राशि बढ़ाई गई। कमलनाथ ने ये झूठ बोला था कहकर नहीं किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सवाल करते हुए कहा। पहले कमलनाथ अपने आप को भावी मुख्यमंत्री बता रहे थे। अब अवश्यं भावी मुख्यमंत्री बता रहे हैं। वो तो खिसियानी बिल्ली खंबा नोच रही है। कोई कह रहा है भावी ,कोई कह रहा है अवश्यं भावी। मन को बहलाने को कमलनाथ जी ख्याल अच्छा है। आपके दल के नेता ही कह रहे हैं कि ,कोई मुख्यमंत्री तय ही नहीं है। और जनता कह रही है कांग्रेस की सरकार नहीं आना है ,यह तय है। यह भावी मैं, अवश्यं भावी मैं, सम्भावी मैं ,यह कांग्रेस की असली हालत है। कांग्रेस का धनी ढोरी आज देश में भी नहीं है। अनेकों राज्यों में भी नहीं है। शिवराज ने कहा अब मुझे यह कहने की जरूरत ही नहीं है। कुछ सज्जन वर्मा कह रहे हैं। कुछ बाकी नेता कह रहे हैं बा.की हाथ में तो कुछ है नहीं। लट्ठ चलाते रहे यह मध्यप्रदेश में कांग्रेस की असली हालत है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |