Video

Advertisement


असम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की पहली सूची जारी
Aam Aadmi ,Party releases, first list ahead ,Assam elections

असम विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 126 सीटों वाली असम विधानसभा के लिए 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें नाओबोइचा से अच्युत दास, देरगांव से पुलिन गोगोई, गोहपुर से जारबोम कुटुम, सेंट्रल गुवाहाटी से अनुरूपा देकाराजा, खुमताई से आशीष हजारिका और सिबसागर से तपन गोगोई जैसे नाम शामिल हैं।

 

वहीं कांग्रेस ने भी असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 23 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी थी और अब तक कुल 65 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने गोलकगंज से कार्तिक चंद्रा राय, बिलासिपारा से अमृत बादशाह, मांकाचार से मोहिबुर रोहमान चौधरी और रंगिया से प्रणजीत चौधरी समेत कई नेताओं को टिकट दिया है।

 

कांग्रेस ने गठबंधन रणनीति के तहत 15 सीटें अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ने का फैसला किया है। इनमें भवानीपुर-सोरभोग, पलासबारी, गुवाहाटी सेंट्रल, मोरिगांव और बरहामपुर जैसी अहम सीटें शामिल हैं। इसके अलावा कुछ एससी और एसटी आरक्षित सीटें भी सहयोगी पार्टियों को दी गई हैं, जिससे विपक्षी गठबंधन भाजपा के खिलाफ मजबूत मुकाबला खड़ा करना चाहता है।

Priyanshi Chaturvedi 15 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.