Advertisement
इंदौर के तीन इमली इलाके में शनिवार रात एक निजी बस पार्किंग में भीषण आग लग गई, जिससे वहां खड़ी तीन बसें जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही भंवरकुआं पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग पहले एक बस में लगी और देखते ही देखते पास खड़ी दो अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि आसमान तक लपटें उठती दिखाई दीं। स्थिति को संभालने के लिए फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने करीब 30 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
पुलिस की सूझबूझ से पार्किंग में खड़ी करीब 25 बसों को समय रहते हटा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में श्रीनाथ, निधि और देवा ट्रेवल्स की तीन बसें पूरी तरह जल गईं। जूनी इंदौर एसीपी विजय चौधरी के मुताबिक, राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस अब आग लगने के कारणों की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |