Advertisement
मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्रा पर भी दिखने लगा है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) महंगा हो गया है, जिसके बाद एयरलाइंस कंपनियों ने किराए में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। एयर इंडिया के बाद इंडिगो ने भी घरेलू उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लागू कर दिया है, जिससे यात्रियों को अब पहले से ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा है।
इंडिगो ने घरेलू उड़ानों पर 425 रुपये से लेकर 2300 रुपये तक फ्यूल सरचार्ज लगाना शुरू किया है। इसका असर खासतौर पर भोपाल से हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों की उड़ानों पर देखा जा रहा है, जहां यात्रियों से ज्यादा किराया लिया जा रहा है। दो दिन पहले एयर इंडिया ने भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा की थी।
हर साल होली के बाद एयरलाइंस कंपनियां लो-फेयर स्कीम जारी करती हैं, जिसके तहत 30 दिन पहले टिकट बुक करने पर सस्ते किराए मिलते हैं। लेकिन इस बार युद्ध जैसे वैश्विक हालात के कारण किसी भी एयरलाइन ने ऐसी स्कीम शुरू नहीं की है। भोपाल एयरपोर्ट से फिलहाल इंडिगो की 14 जोड़ी और एयर इंडिया की तीन जोड़ी उड़ानों का संचालन हो रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार किराया तय करना एयरलाइंस कंपनियों का अधिकार होता है और यह वैश्विक परिस्थितियों व बुकिंग पर निर्भर करता है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |