Video

Advertisement


मध्य प्रदेश में मौसम बदलेगा करवट, 48 घंटे में कई जिलों में बारिश
Weather ,change ,Madhya Pradesh, rain ,many ,districts ,48 hours

मध्य प्रदेश में इन दिनों तेज गर्मी का असर देखा जा रहा है, लेकिन अगले 48 घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में 31.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से दक्षिण आंतरिक ओडिशा तक छत्तीसगढ़ के ऊपर से होकर एक ट्रफ रेखा करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है। इसके साथ ही उत्तर भारत के ऊपर लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 200 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 17 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। खासतौर पर प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी जिलों में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज हो सकती है।

Priyanshi Chaturvedi 15 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.