Advertisement
देश में प्रसिद्ध बागेश्वर धाम से प्रख्यात पंडित धीरेन्द्र शास्त्री इन दिनों चर्चा का विषय हुए हैं। जहां कुछ लोग उनका विरोध कर रहे है। तो उससे कई गुना ज़्यादा तादाद में लोग उनके समर्थन में आए हैं। वहीं जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से उनके बारे में पूछा गया। तो उन्होंने कहा कि ,मेरी तो कल ही उनसे बात हुई है ,मै तो वहां जाने वाला था। मगर उनके और मेरा टाइम मैच नहीं हो पाया। मेरी तो उनसे बात होती ही रहती है। कमलनाथ ने कहा ,देखिये बात यह है कि,जो हमारे धार्मिक लोग हैं ,वो धर्म की बात करें मैं. भी चाहता हूं वो धर्म की बात करें। और जब इसी दौरान कमलनाथ से पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के हिन्दू राष्ट्र बनाने वाले बयान पर सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा देखिए सबके अपने अपने विचार हैं। लेकिन अगर भारत को एक झंडे के नीचे रहना है। तो बहुत बड़ी आवश्यकता है ,की हम भारत की संस्कृति और भारत के संविधान का पालन करें।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |