Advertisement
भोपाल। थाना गौतम नगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 8 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में एक पुरुष और दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस आयुक्त संजय कुमार सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान और पुलिस उपायुक्त जोन-03 आयुष गुप्ता के निर्देशन में कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 विक्रम अहिरवार और सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज अरविंद सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी गौतम नगर महेन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी।
12 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहली कार्रवाई की। अटल अयुब नगर केबिन के पास से कैलाश कुशवाह उर्फ राजेश उर्फ बड़े को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 4 किलो 104 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना गौतम नगर में अपराध क्रमांक 703/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
दूसरी कार्रवाई माता मंदिर के पास नारियलखेड़ा में की गई। यहां से पूजा राठौर, पति धन सिंह राठौर, उम्र 28 वर्ष, निवासी एचईजी कंपनी के पास चटाई फैक्ट्री, राहुलनगर, बंगालन आंटी के मकान में किराए से, थाना मंडीदीप, जिला रायसेन और सपना वंशकार, पति ओमप्रकाश वंशकार, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, कलाईपुरा, गल्ला मंडी के सामने, थाना रायसेन कोतवाली, जिला रायसैन को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से कुल 4 किलो 165 ग्राम गांजा जब्त हुआ। इस मामले में अपराध क्रमांक 704/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया।
आरोपी कैलाश कुशवाह को पीआर पर लेकर गांजा लाने और खरीदने के स्रोतों के बारे में पूछताछ की जा रही है। कैलाश कुशवाह थाना हनुमानगंज का निगरानीशुदा बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से 22 अपराध दर्ज हैं।
कार्रवाई में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक माधव सिंह, सहायक उपनिरीक्षक जुबेर खान, सहायक उपनिरीक्षक शाहिदा बानो, प्रधान आरक्षक लोकेश जोशी, प्रधान आरक्षक पंकज गौतम, आरक्षक शहदाब, आरक्षक महावीर, आरक्षक आशीष, आरक्षक नरेन्द्र शर्मा, आरक्षक मुकेश और आरक्षक ममलेश की भूमिका रही।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |