Video

Advertisement


गोविन्द सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और शिवराज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गोविन्द सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और शिवराज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

राजनीति में आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहता है। वहीं नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करते हुए वीडी शर्मा के ससुर को कुलपति बना दिया गया।  शिवराज सरकार अपनी कुर्सी बचाने के लिए बीजेपी के लोगों को यूनिवर्सिटी में  नियुक्ति दे रही है। वहीं प्रदेश का योग्य बेरोजगार युवा दर दर भटकने को मजबूर है। उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी ने राजनीती के चक्कर में लोकलज्जा को भी भुला दिया है। इस नियुक्ति के खिलाफ कांग्रेस कोर्ट जाएगी। डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि बीजेपी की सरकार यूनिवर्सिटी की शिक्षा व्यवस्था चौपट  कर  रही है। जबलपुर कृषि यूनिवर्सिटी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के ससुर डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को कुलपति बना दिया गया  है। वे इस पद के लिए योग्य नहीं है। उनकी उम्र के साथ योग्यता पर भी सिंह ने सवाल खड़े किये। गोविंद सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी से नियुक्ति की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। साथ ही जांच नहीं होने पर हाई कोर्ट में याचिका लगाने की बात कही है। गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपनी कुर्सी बचाने के लिए अपनी पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से मिल बांटकर कर सौदा कर रहे हैं।  सिंह ने कहा मध्य प्रदेश में बड़े  पैमाने पर बेरोजगारी है।  बेरोजगार युवा कहीं जहर खा रहा तो कहीं फांसी पर लटक रहा। और  शिवराज सिंह चौहान गलत आंकड़े प्रस्तुत कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बेरोजगार रोजी रोटी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा  शिवराज सिंह की सिफारिश पर राज्यपाल महोदय ने नियुक्ति दी  है। उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी में अब लोकलज्जा नहीं बची है। इसलिए  सिर्फ अपने लोगों को नियुक्ति  दे रहे हैं। 

 

Kolar News 19 November 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.