Advertisement
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकमाए देते हुए कहा ये सब लोगों के लिए गौरव का क्षण है। स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के लिए प्रगति के पायदान में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। गेहूं उत्पादन में मध्य प्रदेश भारत के अंदर एक नंबर राज्य बनकर उभरा है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की कई योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा 2003 से आज का एमपी इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई पायदान में 1 नंबर पर है। चाहे छोटे नगर हो या बड़े महानगर हों मध्यप्रदेश हर पैमाने पर आगे बढ़ रहा है...आज मध्यप्रदेश अन्न उत्पादन में सबसे आगे है। ये वैज्ञानिकों के रिसर्च ,किसानो और हमारी सरकार के प्रयासों का परिणाम है। प्रदेश आज गेहूं उत्पादन में मध्य प्रदेश भारत के अंदर एक नंबर राज्य बनकर उभरा है। खाद्यान्न में भी मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है। बिजली सड़क और पानी में भी मध्यप्रदेश आगे है। वहीं उन्होंने सड़कों की जर्जर हालत को लेकर कहा की ये हमारे नेतृत्व की सजगता है कि हमारे मुख्यमंत्री ने भी इसके बारे में कहा लेकिन एक शहर को दुसरे शहर जोड़ने वाली जो सड़क है वे बोहतअच्छी है। गांव तक सड़कों को जोड़ा गया है। लेकिन मोहल्ले की जो सड़कें है गांव की जो सड़कें है उसकी हालतें ख़राब है जिसके बारे में भी मुख्यमंत्री बात कर रहे है।
उन्होंने कहा भाजपा के नेतृत्व में विकास का पैमाना बदल गया है। अब विकास का पैमाना ये है मध्यप्रदेश में सीएम राइज स्कूलों की शुरुआत की जा रही है। कमलनाथ के इवेंट वाले बयान पर वीडी शर्मा ने कहा कि इवेंट वाली बात कमलनाथ जी न करे। भारतीय जनता पार्टी इवेंट करती है या गरीबों के जीवन को बदलती है। इस बात का सर्टिफिकेट कमलनाथ नहीं दे सकते। मध्य प्रदेश की जनता सर्टिफिकेट देती है। जब विधानसभा चुनाव हुए थे और कमलनाथ की सरकार चली गयी तब जनता ने बताया था कि कौन काम करता है। इवेंट तो कमलनाथ कर रहे थे। उन्होंने इंदौर के अंदर आईफा अवार्ड कर रहे थे। और एक लाख चौंतीस हज़ार प्रधानमंत्री आवास वापस करके कमलनाथ ने गरीबों का हक़ छीना था। इसलिए कौन इवेंट करता है और कौन जनता के बीच जाकर काम करता है ये जनता को पता है और जनता लगातार कमलनाथ को इस का जवाब देती है। शर्मा ने कहा 43 लाख बेटियां आज लाडली लक्ष्मी बनकर खड़ी है।लाडली लक्ष्मी योजना बेटी बचाओ अभियान के तहत देश में सामाजिक परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल से लेकर टेक्निकल तक की पढ़ाई मातृभाषा में होगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |