Advertisement
प्रदेश की राजनीती में आये दिन कोई न कोई उठापटक होती रहती है। हर दिन कोई न कोई किसी न किसी के निशाने पर रहता है। ऐसे ही एक बार फिर प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी के शामिल होने पर कहा कि यात्रा का असर और रूझान दिखाई देने लगे हैं, गुजरात में विधायक ने कांग्रेस छोड़ दी है, गुलाम नबी आजाद पहले छोड़ गए थे, यात्रा की शुरुआत जब से हुई है तब से कांग्रेस बिखरती जा रही है। मिश्रा ने राहुल गाँधी पर भी निशाना साधते हुए कहा की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनावी हिंदू हैं चुनाव के समय ही इन्हें त्यौहार याद आते हैं।उन्होंने कहा यह वही लोग हैं जिन्होंने भगवान राम को काल्पनिक बताया था और टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ खड़े नजर आए थे। उन्होंने मोहन भागवत वाले बयान पर कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि मोहन भागवत जी का बयान देश की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने उदाहरण भी दिए हैं। कांग्रेस का ध्यान वोटों तक रहता है। लेकिन भागवत जी का ध्यान पूरे देश पर रहता है।
इस दौरान गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर तंज कस्ते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह राज्य और बता देते किन राज्यों में आरक्षण खत्म किया गया है। दिग्विजय सिंह अंग्रेजों की नीति फूट डालो राज करो अपनाते हैं और वह देश को जातियों में बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने विदिशा के सीएम राइज स्कूल में मजार मामले पर कहा की। यह किसी तरीके का एजेंडा नहीं है। प्रशासन ने मामले को हल कर दिया है। मिश्र ने तीर्थ दर्शन पर कहा की इस यात्रा को चुनाव से नहीं जोड़ना चाहिए, पहले से योजना चल रही है। कमलनाथ ने तो तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी थी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रवण कुमार की भूमिका निभा रहे हैं। मिश्रा ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर उदित राज के बयान को लेकर कहा कि अधीर रंजन चौधरी हों या उदित राज कांग्रेस की पूरी थीम को देख लीजिए। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान करने की सुपारी ले रखी है। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस ने कई नेताओं को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर पर कहा कि बीजेपी मांडू में अपने कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। इसको लेकर गृह मंत्री ने कहा कि, यह नए सदस्यों और पुराने सदस्यों की बात नही है। भाजपा में यह सतत चलने वाली प्रक्रिया है। और यह एक परिवारवाद वाली पार्टी नही है। यहां पार्टी ही एक परिवार है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |