Advertisement
मध्यप्रदेश में मंगलवार से विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। पहले ही दिन सदन की शुरुआत विपक्ष के हंगामे के साथ शुरू हुई। और सदन को बुधवार के लिए स्थगित करना पड़ा। पहले से कांग्रेस ने भाजपा को घेरने की रणनीति बना रखी थी। और सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर लहसीन फेक कर प्रदर्शन किया। विपक्ष ने गेट पर लहसुन फेकते हुए खूब हंगामा किया जिसके कारण सदन को रोकना पड़ा। विधानसभा मानसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष के कारकर्ता कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव, पूर्व मंत्री लाखन यादव, कुणाल चौधरी बोरियों में लहसुन भर कर लाये हुए थे। जो उन्होंने पूरा विधानसभा के गेट के बाहर फेक दिया। विपक्ष का कहना है की किसानों को उनकी लहसुन का सही दाम नहीं मिल रहा है। उन्हें अपनी फसल नदियों में बहानी पद रही है। किसानों को उनकी लहसुन का डैम एक रूपए मिल रहा है। जितनी भी योजनाएं किसानों के लिए चल रही हैं उन्हें बंद किया जा रहा है। भावांतर योजना को भी बंद कर दिया गया है। भाजपा सरकार अपने लिए विधायक तो खरीद रही हैं, लेकिन किसान की उपज खरीदने की बात आती है तो लाचारी सामने आ जाती है। किसानों को उनकी उपज की लागत तक नहीं निकल पा रही है। जिसके कारण किसान मेहनत से लगायी हुई अपनी फसल को फेकने पर मजबूर है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |