Advertisement
22 अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह को विदा करने के बाद मुख्यमंत्री शिवरज सिंह ने अतिवर्षा से बिगड़े हालातों को लेकर मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा,चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री व्ही.डी. शर्मा,मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस,पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शिवराज ने फ़ोन पर विदिशा कलक्टर से बात की। और जिले में हो रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने तुरंत भोपाल कलेक्टर को बैरसिया में राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना किया। मुख्यसचिव ने चौहान को प्रदेश की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने भोपाल में विभिन्न डैम के गेट खोले रखने की स्थिति की जानकारी भी ली। और आदेश दिए की विदिशा में सुबह अतिशीघ्र हेलीकाप्टर उपलब्ध कराये जाये। शिवराज ने राजगढ़ कलेक्टर से भी जिले की स्तिथि के बारे में जाना। और फील्ड में काम कर रहे अधिकारीयों का मनोबल भी बढ़ाया। जिसके बाद उन्होंने सीहोर कलेक्टर से भी वहां की जानकारी ली। और अतिवृष्टि से प्रभावित जन जीवन के बारे में भी जाना। मुख्यमंत्री ने कहा जान का नुकसान न हो,यह प्रयास किये जाएँ। उन्होंने नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर से भी बात की और नर्मदा नदी के जल-स्तर की जानकारी ली और राहत और बचाव कार्य रात में भी जारी रखने के निर्देश दिए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |