Advertisement
शहर के नौ मुस्लिम वार्डों में मजेदार मुकाबले हो रहे हैं। इसमें से अधिकतर वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें बीवी चुनाव लड़ रही है लेकिन जनसंपर्क मियां अर्थात उनके पति कर रहे हैं। इसके अलावा इन वार्डों में बड़ी संख्या में प्रत्याशी हैं, जो समीकरण बिगाडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। इस वजह से मुकाबला दिन-ब-दिन रोचक होते जा रहा है। इंदौर नगर निगम के 85 वार्डों में नौ ऐसे हैं, जो मुस्लिम बाहुल्य हैं। उसमें भी छह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन वार्डों में पिछली बार सात कांग्रेस जीती थी तो एक पर भाजपा और एक निर्दलीय विजयी रहा था। इस बार भी मुकाबला रोचक है। महिला वार्डों में नेताओं की पत्नियां चुनाव लड़ रही हैं। प्रचार-प्रसार जोरों पर चल रहा है लेकिन कई जगहों पर महिला प्रत्याशियों के होर्डिंग पर फोटो तक नहीं हैं। एक और चौंकाने वाली बात ये है कि बीवी चुनाव लड़ रही है और शौहर अपनी टीम के साथ में प्रचार रहे हैं। कुछ महिलाएं जरूर निकल रहीं लेकिन हिजाब में नजर आ रही हैं। यहां तक कि कार्यालय के उद्घाटन तक में कुछ प्रत्याशी नजर नहीं आईं। दो-तीन वार्डों में ये जरूर है कि प्रत्याशी हिजाब में महिलाओं की टोली लेकर बिना शोर-शराबे के घरघर जा रही हैं, जो सिर्फ महिलाओं से मुलाकात करके वोट देने की बात कर रही हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने तो इन वार्डों से हिंदू प्रत्याशी खड़े किए हैं। अब मुकाबला कांग्रेस व अन्य पार्टी प्रत्याशी व निर्दलियों के बीच है, जिनमें कड़ी टक्कर हो रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |