Advertisement
मध्य प्रदेश में चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार को राज्यसभा भेजा जा रहा है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के पहले इस कदम से पार्टी ने ओबीसी वर्ग को बड़ा संदेश दिया है। कविता ओबीसी वर्ग से आती हैं। वहीं, महिला को आगे करके पचास प्रतिशत आबादी को भी संदेश दिया है। मध्य प्रदेश से राज्यसभा के तीन स्थान जून में रिक्त हो रहे हैं। इसके लिए दस जून को चुनाव होना है। सर्वे के अनुसार दो सीट भाजपा और एक कांग्रेस को मिलना तय है। कांग्रेस ने मौजूदा राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा को फिर से उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने रविवार को कविता पाटीदार को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके माध्यम से पार्टी ने कई समीकरण साधने का काम किया है। ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवाल का यह जवाब भी है। और सबसे बड़े वर्ग के लिए संदेश भी है कि पार्टी ही ओबीसी चाहने वाले है। वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को मालवा-निमाड़ क्षेत्र में नुकसान हुआ था। पाटीदार अब इस क्षेत्र के लिए बड़ा चेहरा होंगी। पार्टी प्रवक्ता का कहना है कि दूसरी सीट के लिए भी उम्मीदवार के नाम का एलान जल्द कर दिया जाएगा।
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र मंगलवार तक स्वीकार किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा को कांग्रेस फिर राज्यसभा में भेज रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को मीडिया के साथ बात करते हुए ,कहा कि तन्खा का नाम राज्यसभा चुनाव के लिए तय कर दिया गया है। राज्यसभा चुनाव 2016 में बहुमत न होते हुए भी तन्खा चुनाव लड़कर राज्यसभा में पहुंचे थे। वहीं, दूसरी सीट राष्ट्रीय नेतृत्व के कोटे से भरी जाएगी। पार्टी ने अपने प्रदेश कोर ग्रुप में भी जगह देकर उनका कद बढ़ाने की कोशिश की है। वहीं, ग्वालियर-चंबल से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का नाम भी दावेदारों में शामिल है। 31 मई तक नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख है। मध्य प्रदेश से भाजपा से एमजे अकबर और सम्पतिया उइके का कार्यकाल अगले महीने खत्म हो रहा है। उपचुनाव के जरिये राज्यसभा में भेजा गया था। तब केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन से राज्यसभा की सीट रिक्त हुई थी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |