Advertisement
मध्यप्रदेश की सियासत एक बार फिर से गर्म हो गयी है। मध्यप्रदेश के सियासत में गाय की एंट्री हो चुकी है | बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने गाय पर राजनीति शुरू कर दी है | गाय हर चुनाव में एहम मुद्दा बनती है | दरअसल 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपनी पार्टियां मजबूत करने में लगे है। अभी से चुनाव के लिए धार्मिक सियासत शुरू हो गयी है | 2018 के विधानसभा चुनाव में गाय का मुद्दा बहुत जमकर चला था | वही इस बार गाय का मुद्दा कांग्रेस की तरफ से शुरू किया गया है | विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा की "गाय को राष्ट्रीय पशु बनाया जाये" | पीसी शर्मा ने कहा की कमलनाथ की सरकार में हमने गौशाला बनवाया है। हम गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की शिफारिस करते, उससे पहले हमरी सरकार चली गई | पीसी शर्मा का कहना है बीजेपी गाय के नाम पर राजनीती तो खूब करती है,यदि गाय के सच्चे हितैषी है तो हमारे साथ आये और को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाए |
पीसी शर्मा ने बीजेपी पे निशाना साधते हुआ कहा की गाय सड़क पर मर रही है | मगर शिवराज सरकार कुछ नहीं कर रही है | कमलनाथ सरकार में हमने गाय के लिए संधारण का पैसा बढ़या था। जैसे ही हमारी सरक़ार गिरी वैसे हे पैसे घटा दिए गए | बीजेपी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा, शिवराज सरकार ने गौ पालको के लिए लाभ का धंधा बनाया था , जिस पर कांग्रेस को आपत्ति थी | रजनीश अग्रवाल ने कहा "ये वही कांग्रेस है जब साधु संत गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग की थी", तब उन्होंने संधू संतो पर गोलिया चलवाई थी | बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस जनता को गुमराह करना बंद करे | दरअसल राजनितिक जानकारों की माने तो 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपना कोई नुकसान नहीं चहती है। इसलिए कांग्रेस ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाकर बड़ा दाव चलना चाहती है। यही कारण है की बीजेपी भी इस में शामिल हो चुकी है |
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |