Advertisement
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और भारत के महान अभियंता, राजनयिक और भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर इन पुण्यआत्माओं के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रसिद्ध सिने अभिनेता अक्षय कुमार भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि बाबा साहब अम्बेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज-सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। साथ ही श्रमिक, किसान और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। डॉ. अम्बेडकर ने कहा था - "छुआछूत गुलामी से भी बदतर है। "डॉ. अम्बेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को इन्दौर जिले के महू में हुआ था। उनका निधन 6 दिसम्बर 1956 को दिल्ली में हुआ। वर्ष 1990 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया।
सर विश्वेश्वरैया को वर्ष 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से विभूषित किया गया। उनका जन्म-दिन भारत में अभियन्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. विश्वेश्वरैया सर एमवी के नाम से भी विख्यात थे। लोगों की गरीबी और कठिनाइयों का मुख्य कारण वे अशिक्षा को मानते थे। वे उद्योगों को देश की अर्थ-व्यवस्था का आधार मानते थे। उन्होंने पूर्व से स्थापत उद्योगों जैसे सिल्क, संदल, मेटल, स्टील आदि को और अधिक विकसित किया। कृष्णराज सागर बाँध के निर्माण तथा मैसूर विश्वविद्यालय एवं बैंक ऑफ मैसूर की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। सर विश्वेश्वरैया का निधन 14 अप्रैल 1962 को हुआ।
महावीर जयंती पर चल समारोह में हुए शामिल
मुख्यमंत्री चौहान गुरुवार को भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर भोपाल के चौक बाजार क्षेत्र में निकले मुख्य चल-समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने इतवारा क्षेत्र में रथ में स्थापित भगवान महावीर की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर पूर्व महापौर आलोक शर्मा तथा जैन समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |